1
00:00:06,000 --> 00:00:11,000
NETFLIX सीरीज़

2
00:00:25,958 --> 00:00:27,125
मेरे को ठीक नहीं लग रहा, बॉस।

3
00:00:28,041 --> 00:00:29,000
पागल कुत्ता है साला।

4
00:00:30,791 --> 00:00:31,625
पागल कुत्ता है,

5
00:00:32,291 --> 00:00:33,541
इसीलिए जेल में बाँध के रखा है।

6
00:00:33,625 --> 00:00:34,791
भौंकेगा…

7
00:00:34,875 --> 00:00:35,708
कटेगा नहीं।

8
00:00:42,458 --> 00:00:45,666
मार्लो रोड कारागृह
पोलीस

9
00:00:48,708 --> 00:00:50,875
अरे, चल, ए!
तेरा कोई पूछने वाला नहीं है क्या?

10
00:00:50,958 --> 00:00:52,125
कोई आता ही नहीं है।

11
00:00:52,208 --> 00:00:53,833
वो देख, वो देख तेरा बाप आया है।

12
00:00:55,083 --> 00:00:56,708
ओए हीरो, खाना खाएगा?

13
00:00:56,791 --> 00:00:58,000
ए चिकने, इधर आ ना!

14
00:00:58,083 --> 00:00:59,125
ए, देखता क्या है रे?

15
00:01:09,541 --> 00:01:10,666
क्या चाहिए तेरे को, रौफ़?

16
00:01:11,500 --> 00:01:12,333
रौफ़?

17
00:01:13,666 --> 00:01:14,500
अच्छा है।

18
00:01:16,666 --> 00:01:18,333
अक्खा दुनिया अपने को रौफ़ भाई बोलता है।

19
00:01:20,166 --> 00:01:21,666
लेकिन ठीक किया रे तू, नहीं बोला।

20
00:01:22,916 --> 00:01:23,791
क्या है…

21
00:01:24,875 --> 00:01:25,708
तेरे से ना…

22
00:01:26,875 --> 00:01:29,208
मेरे को नाम के वास्ते भी
रिश्ता नहीं माँगता है।

23
00:01:33,375 --> 00:01:34,958
मेरी एक भाँजी है… जिया।

24
00:01:36,791 --> 00:01:37,916
बहन कहती हैं,

25
00:01:38,000 --> 00:01:39,708
माँ बोलने से पहले मामू बोली थी।

26
00:01:40,958 --> 00:01:41,791
छह साल की है।

27
00:01:42,291 --> 00:01:43,291
ये…

28
00:01:43,375 --> 00:01:44,916
बोलते इतनी बड़ी हो गई, सुनने में आया है।

29
00:01:45,958 --> 00:01:47,750
अपुन उसको सिर्फ़ फ़ोटो-वीडियो में ही देखा ना।

30
00:01:48,625 --> 00:01:49,458
क्या है…

31
00:01:50,541 --> 00:01:51,708
वो बाहर, अपुन इधर अंदर।

32
00:01:51,791 --> 00:01:53,166
काम ही ऐसा किया जो अंदर हो।

33
00:01:53,250 --> 00:01:54,083
ए!

34
00:01:56,541 --> 00:01:58,125
बीच में टोकने का नहीं।

35
00:02:01,041 --> 00:02:02,000
खत्म करने दे ना।

36
00:02:07,583 --> 00:02:08,416
अभी किधर था रे मैं?

37
00:02:09,291 --> 00:02:10,458
हाँ, जिया।

38
00:02:12,791 --> 00:02:15,375
जिया पे किसी ने खरोंच भी लगाया ना
तो अपनी तो सटकेगी।

39
00:02:17,666 --> 00:02:19,625
इसलिए मैं तेरा गुस्सा समझता है रे, नायडू।

40
00:02:19,708 --> 00:02:21,166
ए! टाइम पास मत कर।

41
00:02:23,416 --> 00:02:25,875
सैफ़ ने तेरे… छोकरे के साथ क्या किया रे?

42
00:02:26,875 --> 00:02:27,708
हाँ?

43
00:02:28,833 --> 00:02:30,000
खाली किडनैप किया।

44
00:02:30,583 --> 00:02:31,833
मैंने थोड़ी बोला उसको करने को।

45
00:02:31,916 --> 00:02:33,916
और वैसे भी, सैफ़ ने क्या किया रे?

46
00:02:34,500 --> 00:02:35,916
खिलाया, पिलाया।

47
00:02:37,875 --> 00:02:39,000
गोआ घुमाया।

48
00:02:46,500 --> 00:02:48,166
लेकिन तू उसको कैसा मारा रे।

49
00:02:48,250 --> 00:02:49,083
हाँ?

50
00:02:49,791 --> 00:02:50,791
कजन था वो मेरा।

51
00:02:56,291 --> 00:02:57,916
मेरा बेटा था।

52
00:02:58,958 --> 00:03:00,375
सैफ़ ने हद पार की।

53
00:03:01,208 --> 00:03:03,041
तेरी किस्मत अच्छी है तू अंदर है।

54
00:03:06,000 --> 00:03:07,833
किस्मत तो तेरी अच्छी है कि मैं अंदर है।

55
00:03:10,458 --> 00:03:11,416
लेकिन सही बोला रे तू।

56
00:03:13,583 --> 00:03:14,416
झगड़ा नहीं, चल।

57
00:03:15,875 --> 00:03:16,708
रहने दे।

58
00:03:21,666 --> 00:03:22,500
हाथ मिला।

59
00:03:23,208 --> 00:03:24,750
मैं अपराधी से हाथ नहीं मिलाता।

60
00:03:28,416 --> 00:03:30,500
अरे, नायडू।

61
00:03:30,583 --> 00:03:32,583
हाथ तो तेरे को मिलाना पड़ेंगा।

62
00:03:33,333 --> 00:03:34,708
आज नहीं तो कल।

63
00:03:37,750 --> 00:03:39,125
क्या, रौफ़ भाई?

64
00:03:39,208 --> 00:03:41,458
उसको बिना खर्चा-पानी दिए आपने जाने दिया।

65
00:03:42,375 --> 00:03:45,250
ये चूतिए को मिलने के बाद,
मेरे दिमाग में बत्ती जला है।

66
00:03:46,541 --> 00:03:47,541
अभी क्या सोच रहा है?

67
00:03:48,375 --> 00:03:51,625
यही कि ये बत्ती अभी
ओबी महाजन के पिछवाड़े में डालने का है।

68
00:03:56,583 --> 00:03:58,916
राणा नायडू

69
00:04:03,750 --> 00:04:06,458
ओबी महाजन आदमी ही बेईमान है।

70
00:04:06,541 --> 00:04:08,916
उनके बारे में
बोला ही यह जाता है। पच्चीस टका चढ़ाओ,

71
00:04:09,000 --> 00:04:10,333
नहीं तो आगे बढ़ जाओ। मिस्टर 25 परसेंट।

72
00:04:10,416 --> 00:04:12,333
देखिए, आप भाषा की मर्यादा बनाएँ रखें।

73
00:04:12,416 --> 00:04:13,666
ठीक है, ठीक है।

74
00:04:13,750 --> 00:04:15,833
{\an8}मुझे लगता है
कि इस बहस को यहीं खत्म करना चाहिए।

75
00:04:16,375 --> 00:04:17,208
{\an8}मिस्टर सिन्हा,

76
00:04:17,291 --> 00:04:18,250
{\an8}एक आखिरी सवाल।

77
00:04:18,333 --> 00:04:21,833
{\an8}ओबी महाजन की इस स्थिति से
उभरने के लिए आखिर उन्हें करना क्या चाहिए?

78
00:04:22,375 --> 00:04:23,708
{\an8}रिटायर करना चाहिए।

79
00:04:23,791 --> 00:04:26,625
ओबी महाजन भ्रष्टाचार से
जितना कमा सकते थे,

80
00:04:26,708 --> 00:04:27,541
उन्होंने कमा लिया।

81
00:04:31,916 --> 00:04:32,916
आप ने बुलाया, बॉस?

82
00:04:33,875 --> 00:04:34,791
इधर आओ, श्रीनि।

83
00:04:40,750 --> 00:04:42,791
इस चुनाव में मैं दस कदम पीछे हूँ।

84
00:04:44,208 --> 00:04:47,041
किसी भी हाल में
मुझे इन झोपड़ियों का वोट चाहिए, श्रीनि।

85
00:04:50,500 --> 00:04:52,125
मुझे उससे मिलना ही पड़ेगा।

86
00:04:53,083 --> 00:04:54,000
ये खयाल ठीक नहीं है।

87
00:04:55,333 --> 00:04:56,416
वो बहुत बड़ा कुत्ता है।

88
00:04:56,500 --> 00:04:58,833
बड़े कुत्तों से सब डर के रहते हैं।

89
00:05:01,375 --> 00:05:02,666
ये लोग वही करेंगे,

90
00:05:03,166 --> 00:05:04,250
जो रौफ़ कहेगा।

91
00:05:06,375 --> 00:05:08,458
मार्लो रोड कारागृह
पोलीस

92
00:05:30,666 --> 00:05:31,625
क्या, ओबी सेठ।

93
00:05:33,708 --> 00:05:35,875
अरे, बहुत अच्छा लग रहा है आप आए।

94
00:05:44,208 --> 00:05:45,083
ऐसा लग रहा है,

95
00:05:45,791 --> 00:05:47,125
यहाँ भी तुम्हारा राज चल रहा है।

96
00:05:47,875 --> 00:05:49,208
राज तो तुम्हारा है, सेठ।

97
00:05:50,291 --> 00:05:51,333
अपुन नौकर आदमी।

98
00:05:51,833 --> 00:05:53,000
अपुन अपने जगहच ठीक।

99
00:05:54,125 --> 00:05:55,208
मैसेज मिला तुम्हारा।

100
00:05:57,375 --> 00:05:58,500
अरे क्या बोलें, ओबी सेठ?

101
00:06:00,166 --> 00:06:01,041
मैं बहुत सोचा।

102
00:06:02,083 --> 00:06:03,125
अभी क्या है…

103
00:06:03,208 --> 00:06:04,083
अपने को भी…

104
00:06:04,708 --> 00:06:07,083
जनता, पब्लिक के लिए कुछ करने का है।

105
00:06:07,166 --> 00:06:08,958
समाज सेवा।

106
00:06:09,958 --> 00:06:10,833
उससे जो आएँगा…

107
00:06:12,875 --> 00:06:13,708
…सो आएँगे…

108
00:06:14,500 --> 00:06:15,333
झगड़ा नहीं।

109
00:06:15,875 --> 00:06:16,708
अच्छा।

110
00:06:17,291 --> 00:06:18,125
हाँ, सेठ।

111
00:06:19,250 --> 00:06:21,250
और वो चूतिया राणा को भी देखने का है।

112
00:06:26,583 --> 00:06:28,958
अभी अपना जेल से बाहर निकलने का टाइम आ गया है।

113
00:06:35,625 --> 00:06:37,041
जेल से निकलने का टाइम…

114
00:06:37,625 --> 00:06:38,458
अपराधी नहीं…

115
00:06:39,500 --> 00:06:40,541
सरकार तय करती है।

116
00:06:41,791 --> 00:06:42,625
क्या, सेठ।

117
00:06:45,500 --> 00:06:47,125
मेरा सरकार तो सामने खड़ा है।

118
00:06:48,750 --> 00:06:49,666
अरे, आप बैठो ना, बैठो।

119
00:06:54,291 --> 00:06:55,166
बदले में क्या दोगे?

120
00:06:55,833 --> 00:06:57,833
तुमको मालूम नहीं होता तो इधर थोड़ी ना होते।

121
00:06:59,791 --> 00:07:01,000
तुम्हारे मुँह से सुनना चाहता हूँ।

122
00:07:02,250 --> 00:07:03,083
मेरा…

123
00:07:03,916 --> 00:07:05,250
मेरे आदमी लोग का…

124
00:07:06,750 --> 00:07:08,583
अक्खा कोलीवाड़े का वोट…

125
00:07:09,625 --> 00:07:10,875
ओबी महाजन को जाएगा।

126
00:07:15,291 --> 00:07:16,250
तो उठो फिर…

127
00:07:16,750 --> 00:07:17,708
बाँधो अपना सामान।

128
00:07:19,583 --> 00:07:20,458
ये…

129
00:07:20,541 --> 00:07:22,541
तुम्हारा रिलीज़ ऑर्डर साइन कर दिया मैंने।

130
00:07:24,166 --> 00:07:25,541
अरे क्या, सेठ।

131
00:07:25,625 --> 00:07:26,833
तुम्हारे सारे आरोप खत्म।

132
00:07:27,333 --> 00:07:30,208
ओबी महाजन तुम्हारी जिंदगी बदलने वाले है।

133
00:07:33,791 --> 00:07:34,625
बहुत मेहरबानी, सेठ।

134
00:07:34,708 --> 00:07:35,875
बहुत मेहरबानी।

135
00:07:49,541 --> 00:07:50,833
एम. वी. सूर्या
786

136
00:07:50,916 --> 00:07:51,791
कोई है?

137
00:07:52,833 --> 00:07:53,875
बचाओ।

138
00:07:53,958 --> 00:07:54,875
बचाओ मेरे को।

139
00:08:00,666 --> 00:08:02,583
कौन नहीं आने वाला तेरे वास्ते, नागा।

140
00:08:12,791 --> 00:08:13,875
अरे, अंजली।

141
00:08:14,666 --> 00:08:16,041
क्या अंगार लग रहा है तू।

142
00:08:18,083 --> 00:08:19,333
कौन सा डाई चिपकारी बालों को?

143
00:08:20,375 --> 00:08:22,333
यहाँ मुंबई में हीरोइन बनने आई क्या?

144
00:08:23,041 --> 00:08:25,375
सूर्या के विधवा बोलके ऐसेच काम मिलेंगा।

145
00:08:27,250 --> 00:08:28,083
मार दो इसको।

146
00:08:29,416 --> 00:08:30,500
कैसी बात कर रही, अम्मा?

147
00:08:31,083 --> 00:08:32,333
तू मेरी खास रिश्ते वाली।

148
00:08:32,416 --> 00:08:34,583
कितनी दफ़ा सालन बना के खिलाई मेरे को।

149
00:08:34,666 --> 00:08:36,250
रूह अफ़ज़ा दी बर्फ़ा डाल के।

150
00:08:36,333 --> 00:08:37,875
अभी क्या मेरा जूस निकल रही तू?

151
00:08:37,958 --> 00:08:39,041
तो और क्या करूँ मैं, हाँ?

152
00:08:39,833 --> 00:08:42,250
पंद्रह साल से सूर्या का पैसा ले के बैठा है, गलीज।

153
00:08:42,333 --> 00:08:43,916
चीकू को बोला ना मैं वापस कर देंगा।

154
00:08:44,000 --> 00:08:45,250
सब सेट है।

155
00:08:45,333 --> 00:08:46,375
भड़काउ बोला नहीं तेरे को?

156
00:08:46,458 --> 00:08:47,291
ए!

157
00:08:48,125 --> 00:08:50,250
हँ? ए, चीकू।

158
00:08:51,500 --> 00:08:53,375
तू ही बता अंजली को, क्या हीरोइन लग रही है।

159
00:08:53,958 --> 00:08:55,083
बस बहुत हो गया। मुँह बंद कर।

160
00:08:56,958 --> 00:08:58,333
तेरे पास मेरे तीन करोड़ हैं?

161
00:08:59,875 --> 00:09:01,708
अभी… मेरे पास… नहीं है।

162
00:09:02,541 --> 00:09:03,375
बोले तो हो जाएँगा।

163
00:09:29,708 --> 00:09:30,541
चेन ला।

164
00:09:31,708 --> 00:09:33,125
आंटी? पुलिस आईली बाहर।

165
00:09:41,708 --> 00:09:42,833
इसको देखा क्या?

166
00:09:44,708 --> 00:09:46,708
इधर लकड़ी लोहा के बीच
लेडीज़ लोग काय को आती, साहब?

167
00:09:49,083 --> 00:09:49,916
बहुत गर्मी है ना?

168
00:09:50,000 --> 00:09:51,500
बहुत काम है मेरे को, जाऊँ मैं?

169
00:09:53,750 --> 00:09:54,583
सही तो बोल रहा है।

170
00:09:55,208 --> 00:09:56,250
लेडीज़ क्यों आएगी यहाँ पर?

171
00:09:57,125 --> 00:09:58,041
सूर्या की बीवी है।

172
00:09:58,958 --> 00:09:59,958
कुछ भी कर सकती है।

173
00:10:00,541 --> 00:10:01,708
तू था ना वहाँ पे उस दिन?

174
00:10:03,333 --> 00:10:04,458
दारू बेची थी थाने पे।

175
00:10:07,500 --> 00:10:09,083
अभी पाउडर, मटका दोनों देख रही है।

176
00:10:10,541 --> 00:10:12,041
सीधे रौफ़ भाई से टक्कर?

177
00:10:15,083 --> 00:10:16,291
हाँ, लेकिन रौब बहुत है उसका।

178
00:10:17,125 --> 00:10:18,291
ये इलाके में आंटी बोलते हैं उसे।

179
00:10:20,291 --> 00:10:21,125
पहले डैडी था।

180
00:10:22,250 --> 00:10:23,083
अब आंटी है।

181
00:10:25,208 --> 00:10:26,875
रौफ़ भाई तो कभी सोचे भी नहीं होंगे

182
00:10:26,958 --> 00:10:29,375
कि एक दिन ये लेडी डॉन उसके इलाके में हाथ मारेगी।

183
00:10:30,875 --> 00:10:32,666
खबरी ने गलत बोला होगा, साहब।

184
00:10:32,750 --> 00:10:34,000
आंटी तो नहीं दिख रहेली इधर।

185
00:10:34,625 --> 00:10:35,458
चलें?

186
00:10:44,291 --> 00:10:45,208
सॉरी, आंटी, वो…

187
00:10:45,291 --> 00:10:46,500
आंटी काय को बोल रहा है, हलकट?

188
00:10:46,583 --> 00:10:48,708
उम्र में तेरे से 15 साल छोटी है मैं।

189
00:10:48,791 --> 00:10:49,708
मालूम ना तेरे को?

190
00:10:51,208 --> 00:10:52,750
मैं तेरा पूरा कर्ज़ा चुकाऊँगा।

191
00:10:52,833 --> 00:10:53,875
राणा से लेके।

192
00:10:53,958 --> 00:10:54,833
उसके पास बहुत है।

193
00:10:55,333 --> 00:10:56,166
कौन राणा?

194
00:10:57,833 --> 00:10:59,000
तेरी गलीज़ बेटा?

195
00:11:00,250 --> 00:11:02,000
बच्चे के बारे में ऐसे नहीं बोलते, आंटी।

196
00:11:02,833 --> 00:11:04,916
मुझे मेरे पैसे चाहिए।

197
00:11:05,000 --> 00:11:08,541
नहीं तो मैं तेरे किडनी का कीमा बना के
कोलीवाड़े के सुअरां को खिलाएँगी।

198
00:11:09,875 --> 00:11:10,958
निकल अब यहाँ से।

199
00:11:11,541 --> 00:11:12,416
और भागना मत।

200
00:11:12,500 --> 00:11:15,041
मेरे को मालूम, तेरे पिल्ले वो स्टूडियो में हैं।

201
00:11:16,208 --> 00:11:19,125
उनके दाँताँ तोड़ने में बड़ा मजा आएँगा।

202
00:11:21,333 --> 00:11:24,583
ओबेरॉय फ़िल्म स्टूडियो

203
00:11:27,916 --> 00:11:29,458
नागा

204
00:11:32,083 --> 00:11:33,250
ओबेरॉय फ़िल्म स्टूडियो

205
00:11:33,333 --> 00:11:36,041
ओबेरॉय फ़िल्म स्टूडियो
मंच दस

206
00:11:37,291 --> 00:11:39,708
अच्छा, सब चुप हो जाइए।
हम टेक करने वाले हैं।

207
00:11:39,791 --> 00:11:40,708
रोल साउंड।

208
00:11:40,791 --> 00:11:41,666
रोलिंग।

209
00:11:42,166 --> 00:11:43,083
रोल कैमरा।

210
00:11:43,583 --> 00:11:44,416
रोलिंग।

211
00:11:44,916 --> 00:11:45,833
और ऐक्शन!

212
00:11:49,208 --> 00:11:51,875
वज्र की ताकत
तुम्हें हर बार बचा नहीं सकती।

213
00:11:52,541 --> 00:11:55,500
आग का गोला बनकर
दुश्मन पर फूट सकती है।

214
00:11:56,666 --> 00:11:57,708
- कट।
- आओ।

215
00:11:58,375 --> 00:11:59,208
रीसेट, रीसेट।

216
00:12:06,125 --> 00:12:07,708
काम पर पहले दिन स्वागत है, राणा।

217
00:12:07,791 --> 00:12:09,333
मिस्टर ओबेरॉय बस आते ही होंगे।

218
00:12:09,833 --> 00:12:10,791
आराम से बैठो।

219
00:12:12,000 --> 00:12:12,833
हाँ।

220
00:12:14,500 --> 00:12:16,333
ताकत वज्र में नहीं है, तान्या।

221
00:12:17,166 --> 00:12:18,625
ताकत तो मेरे वजूद में है।

222
00:12:19,208 --> 00:12:20,166
आग कल…

223
00:12:20,250 --> 00:12:21,208
ओह, माफ़ करना।

224
00:12:21,291 --> 00:12:22,625
- धत्। हे भगवान!
- कट!

225
00:12:22,708 --> 00:12:23,708
रीसेट, रीसेट।

226
00:12:23,791 --> 00:12:24,750
अंतिम चेक।

227
00:12:24,833 --> 00:12:25,916
एक और करना।

228
00:12:27,375 --> 00:12:28,333
देख रहे हो?

229
00:12:29,416 --> 00:12:30,250
मेरे हीरे को।

230
00:12:31,000 --> 00:12:32,125
आह, सुपर हीरो को।

231
00:12:33,791 --> 00:12:34,625
अमन खन्ना?

232
00:12:34,708 --> 00:12:35,958
अमन खन्ना, हाँ।

233
00:12:36,541 --> 00:12:37,458
वही तुम्हारा पहला काम है।

234
00:12:38,291 --> 00:12:39,708
इस चूतिए को कुछ हुआ तो…

235
00:12:39,791 --> 00:12:40,916
…मेरी फ़िल्म अटकेगी।

236
00:12:41,000 --> 00:12:43,416
क्योंकि डेढ़ सौ करोड़ रुपये की पिक्चर के हीरो को…

237
00:12:43,916 --> 00:12:45,250
अगर मच्छर भी काट जाए ना…

238
00:12:46,541 --> 00:12:47,541
तो बड़ी खबर हो जाती है।

239
00:12:48,166 --> 00:12:49,541
उसकी एक परेशानी है।

240
00:12:49,625 --> 00:12:51,000
मैं नहीं चाहता कि वो मेरी परेशानी बने।

241
00:12:57,000 --> 00:12:57,833
बढ़िया शॉट।

242
00:12:59,625 --> 00:13:00,708
राणा नायडू।

243
00:13:03,708 --> 00:13:05,458
अगर तुम यहाँ गॉल्फ़ खेलने आए हो,

244
00:13:05,541 --> 00:13:06,708
तो गलत जूते पहने हैं।

245
00:13:07,708 --> 00:13:08,541
बात करनी है।

246
00:13:09,416 --> 00:13:10,916
कुछ देर हमें अकेला छोड़ देंगे, प्लीज़?

247
00:13:12,041 --> 00:13:14,000
मुझे लगा,
तुम मेरे डैड के लिए काम करते हो।

248
00:13:15,166 --> 00:13:16,500
हाँ, अभी उनसे मिला।

249
00:13:16,583 --> 00:13:17,416
मुझे पहला काम सौंपा।

250
00:13:17,500 --> 00:13:18,500
म्म-हम्म?

251
00:13:18,583 --> 00:13:20,375
अमन खन्ना का बॉडीगार्ड बनाया मुझे।

252
00:13:20,458 --> 00:13:21,500
अरे, वाह।

253
00:13:21,583 --> 00:13:23,500
मैंने सुना कि वो अपने को-स्टार की
बीवी के साथ सो रहा है।

254
00:13:24,250 --> 00:13:25,083
हाँ।

255
00:13:25,625 --> 00:13:27,250
और मुझे उन दोनों को अलग रखना है।

256
00:13:27,333 --> 00:13:28,458
वाह, मज़ा आएगा।

257
00:13:29,125 --> 00:13:31,666
तो दोनों के बीच में
दीवार बन के खड़े होने का प्लान है क्या?

258
00:13:32,291 --> 00:13:34,208
- इससे भी बदतर काम किए हैं।
- हम्म?

259
00:13:34,291 --> 00:13:35,125
देखो।

260
00:13:35,958 --> 00:13:37,291
मुझे तुम्हारे साथ काम करना है।

261
00:13:38,416 --> 00:13:39,541
मेरे साथ? क्यों?

262
00:13:40,125 --> 00:13:42,083
मैंने सुना है डैड तुम्हें बहुत पैसे दे रहे हैं।

263
00:13:42,166 --> 00:13:43,208
सीधे पॉइंट पर आता हूँ।

264
00:13:45,291 --> 00:13:46,125
मुंबई क्रिकेट टीम।

265
00:13:47,541 --> 00:13:48,875
मैं दिला सकता हूँ तुम्हें।

266
00:13:48,958 --> 00:13:50,333
हम्म? कैसे?

267
00:13:52,833 --> 00:13:53,666
मैं फ़िक्सर हूँ।

268
00:13:54,166 --> 00:13:55,125
मेरे ऊपर छोड़ दो।

269
00:13:55,208 --> 00:13:58,250
तुम्हें लगता है तुम मेरे डैड के पीछे से यहाँ आओगे,

270
00:13:58,333 --> 00:14:01,333
मुझसे बात करोगे
और मैं तुम्हारे लिए अपने डैड को धोखा दे दूँगी।

271
00:14:02,500 --> 00:14:03,333
नहीं।

272
00:14:04,625 --> 00:14:05,958
तुम अपने लिए उनको धोखा दोगी।

273
00:14:08,250 --> 00:14:10,625
तुम्हें शायद पता नहीं है,
इस फ़िल्म का दूसरा भाग बनने वाला है।

274
00:14:11,708 --> 00:14:14,375
और पैसों के लिए अलीबाग बंगलो को
बेचने के लिए बात कर रहे थे।

275
00:14:15,458 --> 00:14:16,750
रुको… क्या?

276
00:14:16,833 --> 00:14:18,791
तुम्हारे पति के साथ बात कर रहे थे वो।

277
00:14:18,875 --> 00:14:19,833
परितोष से?

278
00:14:22,125 --> 00:14:23,750
तुम्हारे घर का कोई भी आदमी,

279
00:14:23,833 --> 00:14:25,291
तुम्हारे पिता, तुम्हारा भाई, या पति,

280
00:14:25,958 --> 00:14:28,083
किसी को भी
तुम्हारी क्रिकेट टीम में दिलचस्पी नहीं है।

281
00:14:29,791 --> 00:14:31,958
- तुम्हें इससे क्या मिलेगा?
- मेरा हिस्सा मिलेगा।

282
00:14:32,666 --> 00:14:34,041
मेरे परिवार का भविष्य सुरक्षित होगा।

283
00:14:36,458 --> 00:14:37,708
ज़रा रुको।

284
00:14:39,708 --> 00:14:41,291
मेरे डैड ने तुम्हें यहाँ भेजा है?

285
00:14:41,375 --> 00:14:42,291
मुझे तंग करने?

286
00:14:43,583 --> 00:14:45,500
तुम्हारे डैड
मुझे इतना भी पैसे नहीं दे रहे हैं।

287
00:14:50,208 --> 00:14:52,333
तुम मुझे अच्छे लगते हो… राणा नायडू।

288
00:14:54,250 --> 00:14:56,791
तुम्हारी महत्वाकांक्षा से मुझे…

289
00:14:56,875 --> 00:14:57,708
…खुद की याद आती है।

290
00:14:58,583 --> 00:15:00,333
चलो, साथ में काम करते हैं।

291
00:15:01,416 --> 00:15:02,875
लेकिन तुम आग से खेल रहे हो।

292
00:15:03,583 --> 00:15:06,750
ओबेरॉयज़ के अतीत को
माचिस लगाने की कोशिश में ऐसा ना हो

293
00:15:06,833 --> 00:15:09,791
कि नायडूज़ का
पूरा का पूरा भविष्य जल के राख हो जाए।

294
00:15:12,958 --> 00:15:14,375
मैंने तुम्हें आगाह कर दिया।

295
00:15:18,958 --> 00:15:21,000
तुम्हारे साथ काम करने में मज़ा आएगा।

296
00:15:30,083 --> 00:15:30,958
लारा…

297
00:15:31,500 --> 00:15:32,625
प्लान चालू करो।

298
00:15:35,958 --> 00:15:38,208
एमर्जेंसी

299
00:15:38,291 --> 00:15:40,291
ऐना, कब से मैं सोच रहा था,

300
00:15:40,375 --> 00:15:41,583
तेरे से बात करने को।

301
00:15:41,666 --> 00:15:42,708
तो किया क्यों नहीं?

302
00:15:43,958 --> 00:15:46,208
देखी मैं तेरे को मेरे घर के बाहर चाट स्टॉल पे।

303
00:15:47,125 --> 00:15:49,000
एक दिन पानी पूरी, एक दिन समोसा।

304
00:15:49,833 --> 00:15:52,583
रगड़ा पेटिस खाने का
तेरे से खराब एक्टिंग कोई करता नहीं है।

305
00:15:55,041 --> 00:15:56,541
वो मैं… मेरे को…

306
00:15:57,375 --> 00:15:58,208
मतलब…

307
00:15:59,791 --> 00:16:00,625
मुझे लगा…

308
00:16:01,291 --> 00:16:02,708
मालूम नहीं क्या सोचेगी तू।

309
00:16:02,791 --> 00:16:05,416
तो इसीलिए ऐसा करके
तू इधर हॉस्पिटल आया, मेरे को मिलने को?

310
00:16:05,500 --> 00:16:06,333
बेवकूफ़।

311
00:16:11,250 --> 00:16:12,083
ए, ऐना।

312
00:16:15,500 --> 00:16:16,750
बहुत ज़्यादा काँप रहा हूँ मैं।

313
00:16:18,750 --> 00:16:20,083
बीमारी बहुत बढ़ गई है।

314
00:16:20,875 --> 00:16:21,833
मैं किसी को बताया नहीं।

315
00:16:23,166 --> 00:16:24,166
डॉक्टर को भी नहीं दिखाया।

316
00:16:26,541 --> 00:16:28,333
मेरा तो सब कुछ तूइच संभाल रही थी ना?

317
00:16:30,333 --> 00:16:31,875
- अपन ही…
- ये अपन-दुपन मत कर, हँ?

318
00:16:33,458 --> 00:16:35,208
जभी टाइम आया था तो क्या बोला था मेरे को?

319
00:16:36,083 --> 00:16:37,000
परिवार सब कुछ है।

320
00:16:37,666 --> 00:16:38,875
मैं तेरा परिवार नहीं हूँ, ना?

321
00:16:38,958 --> 00:16:40,166
तो ये सब क्या कर रहा है तू?

322
00:16:40,250 --> 00:16:41,791
तभी सब गड़बड़ था, ऐना।

323
00:16:43,375 --> 00:16:45,041
एक तरफ़ मेरा परिवार टूटता,

324
00:16:45,125 --> 00:16:46,083
दूसरी तरफ़ तेरा।

325
00:16:47,458 --> 00:16:48,291
क्या करता मैं?

326
00:16:53,750 --> 00:16:54,666
मैंने उसको छोड़ दिया।

327
00:16:57,833 --> 00:16:58,875
टूट गया मेरा परिवार।

328
00:17:00,458 --> 00:17:01,291
फिर अब?

329
00:17:02,041 --> 00:17:02,875
अब क्या?

330
00:17:04,416 --> 00:17:06,208
पॉर्चूगीज़ पासपोर्ट के लिए अर्ज़ी दी थी।

331
00:17:06,708 --> 00:17:07,583
मिल गया।

332
00:17:09,958 --> 00:17:11,208
पॉर्चुगल जा रही है तू?

333
00:17:11,291 --> 00:17:12,416
नहीं।

334
00:17:12,500 --> 00:17:13,750
तभी तो पैसा जमा कर रही हूँ।

335
00:17:14,625 --> 00:17:16,458
बस पासपोर्ट बना के रख लिया है।

336
00:17:18,375 --> 00:17:19,291
मैं तेरे स…

337
00:17:19,375 --> 00:17:20,708
ए, मेरे को तेरा पैसा नहीं चाहिए, हँ?

338
00:17:20,791 --> 00:17:23,541
अरे, मैं किधर बोल रहा हूँ, तेरे को पैसा दूँगा करके?

339
00:17:25,041 --> 00:17:26,750
मैं तो खाली इतनाइच बोल रहा है कि…

340
00:17:30,000 --> 00:17:31,541
मैं साथ आऊँ तो चलेगा क्या?

341
00:17:35,250 --> 00:17:36,541
इधर का सब हो गया, ऐना।

342
00:17:42,166 --> 00:17:43,000
हाँ।

343
00:17:49,541 --> 00:17:53,208
विन्यासा
योगा कैफ़े

344
00:17:53,291 --> 00:17:54,333
चलो, नैना।

345
00:17:54,416 --> 00:17:55,250
ध्यान लगाओ।

346
00:17:57,125 --> 00:17:57,958
ध्यान लगाओ।

347
00:18:21,250 --> 00:18:22,166
भाड़ में जाए।

348
00:18:39,083 --> 00:18:40,250
अरे, पार्टनर!

349
00:18:40,333 --> 00:18:41,375
रुको।

350
00:18:45,125 --> 00:18:46,333
हमारी स्मूदी का क्या हुआ?

351
00:18:49,125 --> 00:18:50,375
माफ़ करना, मुझे जाना है।

352
00:18:50,458 --> 00:18:51,541
मेरा…

353
00:18:51,625 --> 00:18:52,500
मेरा बेटा…

354
00:18:53,166 --> 00:18:54,000
…घर पर है।

355
00:18:55,083 --> 00:18:56,750
अपना हीरो पाँच मिनट इंतज़ार कर लेगा।

356
00:18:57,791 --> 00:18:59,625
ये तुम्हारे लिए अच्छा होगा। चलो।

357
00:19:05,291 --> 00:19:06,958
धरती से नैना को बुलावा आ रहा है। जवाब दो।

358
00:19:08,541 --> 00:19:10,250
धरती से नैना को बुलावा आ रहा है।

359
00:19:10,833 --> 00:19:12,125
जवाब दो।

360
00:19:20,791 --> 00:19:21,791
तुमने…

361
00:19:21,875 --> 00:19:23,708
…जब अपनी बीवी को छोड़ा…

362
00:19:26,708 --> 00:19:28,041
उसका अफ़सोस होता है?

363
00:19:28,125 --> 00:19:29,416
एक सेकंड, एक सेकंड, एक सेकंड।

364
00:19:31,750 --> 00:19:33,166
तुम भी तलाक के बारे में सोच रही हो?

365
00:19:35,416 --> 00:19:37,875
कौन शादीशुदा इंसान तलाक के बारे में नहीं सोचता?

366
00:19:39,375 --> 00:19:40,208
ये भी सही है।

367
00:19:41,291 --> 00:19:43,125
तुम्हारे सवाल का जवाब, मुझे अफ़सोस है?

368
00:19:43,208 --> 00:19:45,000
सच कहूँ तो, पहले थोड़ा शक था।

369
00:19:45,625 --> 00:19:47,000
पता नहीं सही किया या नहीं।

370
00:19:47,083 --> 00:19:48,625
शायद थोड़ा और कोशिश कर सकते थे।

371
00:19:49,208 --> 00:19:51,375
पर अब जब थोड़ा समझदार हो गया हूँ,

372
00:19:51,458 --> 00:19:53,416
और मैं दावे से ये कह सकता हूँ,

373
00:19:53,500 --> 00:19:54,875
मुझे लगता है कि उसी में भलाई थी।

374
00:19:59,416 --> 00:20:00,416
लेकिन ये सब…

375
00:20:00,916 --> 00:20:01,833
क्यों?

376
00:20:08,750 --> 00:20:09,666
मुझे लग रहा था,

377
00:20:09,750 --> 00:20:11,166
राणा बदल रहा था।

378
00:20:12,500 --> 00:20:13,875
चीज़ें नॉर्मल हो रही थीं,

379
00:20:13,958 --> 00:20:14,791
पर…

380
00:20:16,708 --> 00:20:17,625
उसने गड़बड़ कर दी।

381
00:20:19,083 --> 00:20:20,250
फिर उसने बहुत गड़बड़ कर दी।

382
00:20:23,416 --> 00:20:25,041
और कितने मौके दूँ मैं उसको?

383
00:20:25,750 --> 00:20:26,833
एक और मौका दे दो उसको।

384
00:20:28,083 --> 00:20:29,833
अगर सब ठीक हो गया तो अच्छा है।

385
00:20:30,750 --> 00:20:31,583
वरना…

386
00:20:34,750 --> 00:20:35,875
मुझे एक मौका दे देना।

387
00:20:45,083 --> 00:20:47,583
सेफ़्टी पहना है कि नहीं?
सेफ़्टी पहन के आ पहले, जा।

388
00:20:47,666 --> 00:20:49,583
पहले क्या करेगी? ये ऐसे छलाँग,

389
00:20:50,083 --> 00:20:50,958
फिर बैठना है।

390
00:20:57,666 --> 00:21:00,125
- पोज़ीशन, सेट?
- हाँ, साहब।

391
00:21:00,208 --> 00:21:02,750
तीन, दो, एक, चलो!

392
00:21:05,958 --> 00:21:08,125
क्या बात है, तस्नीम। बहुत बढ़िया।

393
00:21:10,666 --> 00:21:11,916
और एक बार कोशिश करें?

394
00:21:16,083 --> 00:21:17,333
थोड़ा सा ढीला करके खींचना चाहिए।

395
00:21:18,708 --> 00:21:19,666
अरे, सुनो।

396
00:21:20,833 --> 00:21:21,791
क्या हुआ?

397
00:21:30,166 --> 00:21:31,500
तू छिप के देख रहा था मेरे को?

398
00:21:34,458 --> 00:21:35,500
क्या, कुछ भी।

399
00:21:36,000 --> 00:21:37,083
मैं तो सफ़ाई कर रहा था।

400
00:21:37,166 --> 00:21:38,791
सफ़ाई का इतना शौक है ना,

401
00:21:39,375 --> 00:21:40,666
तो जाके लेडीज़ बाथरूम साफ़ कर।

402
00:21:41,916 --> 00:21:43,458
जमीन गंदा हो गया है।

403
00:21:45,458 --> 00:21:46,291
भेजता है मैं किसी को?

404
00:21:47,041 --> 00:21:47,875
भेजता नहीं,

405
00:21:48,458 --> 00:21:49,708
तू जा और तू साफ़ कर।

406
00:21:52,833 --> 00:21:53,791
मैनेजर है मैं।

407
00:21:54,750 --> 00:21:55,625
मैं काय को करेगा?

408
00:21:56,500 --> 00:21:57,708
करेगा।

409
00:21:57,791 --> 00:21:59,791
गंदा जमीन के साथ जो तेरा दिमाग है ना,

410
00:22:00,291 --> 00:22:01,500
उसका भी सफ़ाई हो जाएगा।

411
00:22:13,000 --> 00:22:14,958
अरे… ये… ये क्या कर रही है? मेरे को लग रही है।

412
00:22:15,041 --> 00:22:16,583
ठरक ज़्यादा चढ़ गया है?

413
00:22:16,666 --> 00:22:17,875
छोड़ ना, छोड़ ना, छोड़ ना, प्लीज़।

414
00:22:17,958 --> 00:22:18,791
लग रहा है मेरे को।

415
00:22:18,875 --> 00:22:21,833
आ… लग रहा है। सही में लग रही है। छोड़ ना।

416
00:22:21,916 --> 00:22:22,958
क्या चल रहा है इधर?

417
00:22:23,041 --> 00:22:24,125
मास्टर जी!

418
00:22:24,208 --> 00:22:25,958
आप कितने फ़िट लग रहे हो।

419
00:22:26,041 --> 00:22:27,250
कितना मिस किया हम लोग आपको।

420
00:22:27,916 --> 00:22:29,791
ए, अन्ना, तुम तो कल आने वाला था ना?

421
00:22:30,833 --> 00:22:31,958
सब ठीक?

422
00:22:32,041 --> 00:22:33,208
अरे ठीक है, तभी तो आया ना मैं।

423
00:22:33,791 --> 00:22:35,166
हाँ, बराबर।

424
00:22:36,250 --> 00:22:37,666
ऐना, अन्ना! अन्ना, ऐना।

425
00:22:40,791 --> 00:22:42,500
हाँ, अभी समझा।

426
00:22:43,333 --> 00:22:44,208
ठीक कैसे हुआ।

427
00:22:45,708 --> 00:22:47,625
वो तू… बैठ इधर, कुछ बोलना है।

428
00:22:48,208 --> 00:22:49,875
- क्या?
- अरे, बैठ ना।

429
00:23:04,333 --> 00:23:05,583
ए, ऐना, आ ना।

430
00:23:10,458 --> 00:23:11,375
ये…

431
00:23:13,541 --> 00:23:14,625
इधर जाने का सोच रहे हैं हम लोग।

432
00:23:15,583 --> 00:23:16,750
- किधर?
- अरे, इधर।

433
00:23:16,833 --> 00:23:17,708
{\an8}पॉर्चुगल
लिस्बन

434
00:23:17,791 --> 00:23:19,916
वो ऐना बहुत टाइम से प्लान कर रही है।

435
00:23:27,541 --> 00:23:28,541
श्श…

436
00:23:30,750 --> 00:23:32,458
ये ऐना को औरत पसंद है?

437
00:23:33,083 --> 00:23:33,916
हाँ?

438
00:23:34,541 --> 00:23:35,375
लेस्बियन।

439
00:23:37,166 --> 00:23:38,208
ए, चूतिए।

440
00:23:39,500 --> 00:23:40,916
वो जगह का नाम है।

441
00:23:41,000 --> 00:23:42,083
लिस्बन।

442
00:23:45,750 --> 00:23:47,458
तो क्या? मस्त एकदम छुट्टी?

443
00:23:47,541 --> 00:23:49,125
छुट्टी मनाने नहीं जा रहे हैं।

444
00:24:03,166 --> 00:24:04,708
छोड़ के जाने का बात कर रहा है तू?

445
00:24:07,375 --> 00:24:08,291
हाँ।

446
00:24:09,583 --> 00:24:10,416
स्टूडियो का क्या?

447
00:24:13,541 --> 00:24:14,708
बेच देंगे रे स्टूडियो।

448
00:24:16,875 --> 00:24:17,916
जो भी पैसा मिलेगा,

449
00:24:19,375 --> 00:24:21,125
अपन, तीनों लोग आपस में बाँट लेते हैं।

450
00:24:22,500 --> 00:24:24,166
तेरी भी ज़िंदगी सेट हो जाती, ना, जफ़ा।

451
00:24:24,833 --> 00:24:25,666
नहीं?

452
00:24:33,875 --> 00:24:35,500
ए… ए, ज… जफ़ा!

453
00:24:45,125 --> 00:24:47,125
ए शम्भू, चाय तो पिला!

454
00:24:47,208 --> 00:24:48,875
आउट कर, ज़ीरो पर आउट कर इसको!

455
00:24:49,666 --> 00:24:51,875
ए, आउट, आउट, आउट हो गया।

456
00:24:51,958 --> 00:24:54,041
अरे… ये गाड़ी किसकी है?

457
00:24:54,125 --> 00:24:56,416
अरे, बैट छोड़। छोड़ अभी बैट। हाँ!

458
00:24:56,500 --> 00:24:57,541
ये तो रौफ़ भाई हैं।

459
00:24:57,625 --> 00:24:58,583
हाँ?

460
00:24:58,666 --> 00:25:00,375
वो देखो, वो देखो। रौफ़ भाई आ गए।

461
00:25:00,458 --> 00:25:02,500
{\an8}एमएच 01 1ज़ी 0002

462
00:25:02,583 --> 00:25:06,625
रौफ़ भाई, रौफ़ भाई,
रौफ़ भाई, रौफ़ भाई, रौफ़ भाई,

463
00:25:06,708 --> 00:25:10,666
रौफ़ भाई, रौफ़ भाई, रौफ़ भाई, रौफ़ भाई, रौफ़…

464
00:25:13,708 --> 00:25:14,750
अरे।

465
00:25:18,416 --> 00:25:20,000
पूरा कोलीवाड़ा तुम्हें जानता है।

466
00:25:21,291 --> 00:25:25,708
अरे, ये लोग मेरे को जानते हैं
क्योंकि मैं इनको जानता है, ओबी सेठ।

467
00:25:27,500 --> 00:25:29,333
अरे, वो देख, योगेश,

468
00:25:29,416 --> 00:25:31,875
यादव का छोटा बेटा, बड़े भाई का नाम प्रतिमेश।

469
00:25:33,458 --> 00:25:36,833
अरे आंटी, अश्मिता भालेराव।

470
00:25:36,916 --> 00:25:38,333
बेचारी का पति ऑफ़ हुआ।

471
00:25:39,125 --> 00:25:41,708
मेहनती औरत है। लोगों के घर काम करती है।

472
00:25:42,375 --> 00:25:44,583
दो लड़की है। दोनों का शादी कराया।

473
00:25:44,666 --> 00:25:46,166
एक कोल्हापुर, एक जलगाँव।

474
00:25:48,208 --> 00:25:51,250
{\an8}रौफ़ भाई, रौफ़ भाई, रौफ़ भाई, रौफ़ भाई।

475
00:25:52,083 --> 00:25:53,291
वाह।

476
00:25:53,375 --> 00:25:54,541
क्या बात है, रौफ़।

477
00:25:56,291 --> 00:25:58,833
कोलीवाड़ा… तुम्हारे पॉकेट में और…

478
00:26:00,000 --> 00:26:01,416
…तुम हमारे पॉकेट में।

479
00:26:02,375 --> 00:26:05,458
भर-भर के वोट मिलेगा, रौफ़, भर-भर के।

480
00:26:07,291 --> 00:26:09,625
इसको कहते हैं, बोल बाला।

481
00:26:12,666 --> 00:26:13,750
इसको…

482
00:26:14,250 --> 00:26:15,708
प्यार बोलते हैं…

483
00:26:15,791 --> 00:26:16,791
चूतिए।

484
00:26:20,416 --> 00:26:21,833
तू…

485
00:26:21,916 --> 00:26:24,708
तू सिर्फ़ सेक्स जानता है, ओबी।

486
00:26:24,791 --> 00:26:26,041
प्यार नहीं समझेगा।

487
00:26:29,500 --> 00:26:31,708
ये बाल धूप में सफ़ेद किया होता ना,

488
00:26:32,958 --> 00:26:34,291
तो सब पता होता।

489
00:26:41,916 --> 00:26:42,833
क्या रे, लौड़े?

490
00:26:42,916 --> 00:26:43,750
हाँ?

491
00:26:44,500 --> 00:26:45,666
एकदम लंड लग रे ला तू, यार।

492
00:26:50,875 --> 00:26:53,416
जिंदगी भर इधर बैठ के भी ना,

493
00:26:54,458 --> 00:26:58,000
तू मेरा जिंदगी नहीं बदल सकता, लौड़ू।

494
00:27:05,125 --> 00:27:06,708
अरे, वोट माँगता ना तेरे को?

495
00:27:07,875 --> 00:27:09,583
मैं बोलेगा ना इनको वोट डालने के लिए।

496
00:27:10,875 --> 00:27:12,208
लेकिन ऐसा आदमी के लिए

497
00:27:14,541 --> 00:27:17,041
जो वोट लेने के बाद इनकी गांड पर लात ना मारे।

498
00:27:19,083 --> 00:27:20,166
इधर से अब चुनाव…

499
00:27:22,583 --> 00:27:23,416
…रौफ़ लड़ेगा।

500
00:27:24,666 --> 00:27:25,500
हाँ।

501
00:27:27,125 --> 00:27:28,000
तेरे सामने।

502
00:27:29,416 --> 00:27:30,583
तेरे खिलाफ़।

503
00:27:36,833 --> 00:27:37,708
हैप्पी बर्डे।

504
00:27:44,791 --> 00:27:47,333
आला रे आला, रौफ़ भाई आला!

505
00:27:47,416 --> 00:27:49,500
आला रे आला, रौफ़ भाई आला!

506
00:27:49,583 --> 00:27:52,541
आला रे आला, रौफ़ भाई आला!

507
00:27:52,625 --> 00:27:54,583
आला रे आला, रौफ़ भाई आला!

508
00:27:54,666 --> 00:27:57,125
आला रे आला, रौफ़ भाई आला!

509
00:27:57,208 --> 00:27:59,291
आला रे आला, रौफ़ भाई आला!

510
00:27:59,375 --> 00:28:01,833
आला रे आला, रौफ़ भाई आला!

511
00:28:01,916 --> 00:28:04,208
आला रे आला, रौफ़ भाई आला!

512
00:28:05,416 --> 00:28:06,250
क्या हुआ?

513
00:28:07,708 --> 00:28:09,083
ये स्टूडियो राणा के नाम पे है।

514
00:28:09,166 --> 00:28:11,916
वो मेरे को बोला था
कि मेरे नाम पे कर दिया है कर के पर…

515
00:28:13,125 --> 00:28:13,958
…किया नहीं।

516
00:28:23,458 --> 00:28:26,416
राणा

517
00:28:31,750 --> 00:28:33,208
यह सच नहीं हो सकता, तेज।

518
00:28:35,041 --> 00:28:36,833
देखो, देखो कौन आया?

519
00:28:38,708 --> 00:28:41,458
क्या फूलों सा चेहरा,
कलियों सी मुस्कान दिख रही तेरी, तेज।

520
00:28:42,916 --> 00:28:44,375
इतना खुश हो रहा है नाना के देख के?

521
00:28:45,625 --> 00:28:46,958
तेरी कश्मीरी मैना भी है इधर।

522
00:28:47,958 --> 00:28:48,875
कश्मीरी नहीं है वो।

523
00:28:48,958 --> 00:28:50,458
मैना भी तो नहीं है, यारो।

524
00:28:51,500 --> 00:28:52,458
कैसी है तू?

525
00:28:52,541 --> 00:28:53,916
छोड़ी नहीं इसको?

526
00:28:54,625 --> 00:28:55,875
अब भी चल रहा दोनों का?

527
00:28:58,791 --> 00:28:59,916
ऐसे चुप काहे को बैठे?

528
00:29:00,958 --> 00:29:02,083
वीडियो लीक हुआ क्या?

529
00:29:03,250 --> 00:29:04,375
तेज मैं बाद में आती हूँ, हाँ?

530
00:29:06,458 --> 00:29:07,291
प्लीज़।

531
00:29:09,250 --> 00:29:11,666
सॉरी, तेरा हैप्पी एंडिंग डिस्टर्ब करा मैं।

532
00:29:12,250 --> 00:29:13,791
आ जा, बेटा।

533
00:29:13,875 --> 00:29:15,125
तुम इधर काहे को आया, नाना?

534
00:29:15,208 --> 00:29:17,416
आपने दिल के टुकड़ों को मिलने को आया।

535
00:29:17,500 --> 00:29:18,916
और काहे को आया? हँ?

536
00:29:20,625 --> 00:29:22,083
- डैडी?
- हँ?

537
00:29:23,166 --> 00:29:25,208
क्या दूर से डैडी-डैडी बोल रहा है?

538
00:29:25,291 --> 00:29:26,500
पास आ के गले लग जा!

539
00:29:27,166 --> 00:29:28,125
आ!

540
00:29:28,208 --> 00:29:29,333
हम्म।

541
00:29:29,416 --> 00:29:30,791
आ जा।

542
00:29:31,541 --> 00:29:32,583
ठीक है।

543
00:29:34,083 --> 00:29:35,875
जफ़ा, मेरे जफ़ा।

544
00:29:39,833 --> 00:29:41,666
चल, राणा को भी बुला ले इधर।

545
00:29:42,541 --> 00:29:43,375
हँ?

546
00:29:43,458 --> 00:29:44,875
ऐसा काय को देख रहे दोनों?

547
00:29:45,791 --> 00:29:47,416
राणा और मैं अभी पार्टनर है।

548
00:29:47,500 --> 00:29:48,625
एकइच थाली में खाते।

549
00:29:49,208 --> 00:29:50,916
थाली में खाते हैं कि बजाते हैं?

550
00:29:51,458 --> 00:29:52,666
राणा सेइच पूछ लेना।

551
00:29:53,458 --> 00:29:56,000
वो बोलेंगा बाप-बेटे क्या धमाल किए बोल के गोआ में।

552
00:29:57,125 --> 00:29:58,208
कॉल लगा।

553
00:29:58,291 --> 00:29:59,583
अ… नंबर नहीं है मेरे पास।

554
00:30:02,375 --> 00:30:03,458
मेरे को क्या देख रहा तू?

555
00:30:03,541 --> 00:30:04,416
तू बड़ा ना?

556
00:30:10,166 --> 00:30:12,500
अभी राणा आएगा तो मैं बात करता हूँ उससे।

557
00:30:13,375 --> 00:30:15,083
- भूल गया होगा वो।
- क्या भूल गया मैं?

558
00:30:21,000 --> 00:30:21,833
क्या हुआ?

559
00:30:22,416 --> 00:30:23,458
वो…

560
00:30:23,541 --> 00:30:25,500
तू बोला था ना,
स्टूडियो मेरे नाम कर दिया है करके तू?

561
00:30:26,458 --> 00:30:27,291
वो…

562
00:30:28,375 --> 00:30:30,375
- काम के बीच में रह गया था।
- क्या बोला था मैं?

563
00:30:31,000 --> 00:30:31,833
भूल गया होएगा।

564
00:30:32,666 --> 00:30:34,333
- अभी करा देगा ना?
- जल्दी क्या है?

565
00:30:36,250 --> 00:30:37,375
स्टूडियो बेचने का है मेरे को।

566
00:30:37,458 --> 00:30:38,291
क्या?

567
00:30:39,000 --> 00:30:39,833
क्यों?

568
00:30:42,458 --> 00:30:43,750
अभी इधर का हो गया, राणा।

569
00:30:45,333 --> 00:30:46,166
अपुन लोग…

570
00:30:47,541 --> 00:30:49,000
…पॉर्चुगल शिफ़्ट करने का सोच रहे हैं।

571
00:30:49,833 --> 00:30:50,916
उसके लिए पैसा तो लगेगा ना?

572
00:30:51,000 --> 00:30:52,500
इसके लिए अर्जेंट बोल के बुलाया मेरे को इधर?

573
00:30:54,666 --> 00:30:56,500
मेरे लिए अर्जेंट बोल के बुलाया।

574
00:31:08,958 --> 00:31:11,083
चेहरे पे सुर्खियाँ काय को होरी?

575
00:31:12,250 --> 00:31:13,541
मेरा चेहरा भूल गया क्या?

576
00:31:14,083 --> 00:31:16,625
या फिर हैरानी होरी कि नाना जिंदा है?

577
00:31:17,958 --> 00:31:19,166
और मुंबई में है बोल के।

578
00:31:20,541 --> 00:31:21,500
तू क्या करने आया इधर?

579
00:31:23,500 --> 00:31:24,375
एक मुश्किल है।

580
00:31:31,791 --> 00:31:33,541
अभी तू जा रहा है, डैडी आ रहा है,

581
00:31:33,625 --> 00:31:34,458
छोटा तो बनता है।

582
00:31:36,666 --> 00:31:39,125
देख, मेरे को पता है,
तू ओबेरॉय स्टूडियो वाले के लिए काम करता है।

583
00:31:39,916 --> 00:31:40,916
तू मेरे को उससे मिला दे बस।

584
00:31:41,416 --> 00:31:42,416
नहीं तो वो आंटी…

585
00:31:44,291 --> 00:31:46,125
फिर, तू मेरे परिवार से दूर चला जाएगा?

586
00:31:46,791 --> 00:31:48,083
हाँ। सौ टका।

587
00:31:48,666 --> 00:31:49,625
बहुत दूर जाऊँगा।

588
00:31:58,250 --> 00:31:59,125
तेरा कोई भरोसा नहीं।

589
00:32:01,875 --> 00:32:03,125
राणा, राणा, सुन, सुन, सुन।

590
00:32:04,958 --> 00:32:07,000
मेरे लिए एक आखिरी सेटिंग कर दे, प्लीज़।

591
00:32:07,708 --> 00:32:09,708
आगे से, तुम में से किसी को परेशान नहीं करूँगा।

592
00:32:18,416 --> 00:32:19,416
मैं कुछ करता हूँ।

593
00:32:26,291 --> 00:32:27,791
मैं ठीक करता हूँ ये स्टूडियो का मसला।

594
00:32:28,625 --> 00:32:29,541
मिलते हैं, यार।

595
00:32:36,000 --> 00:32:37,000
म्म…

596
00:32:37,083 --> 00:32:37,916
म्म?

597
00:32:38,000 --> 00:32:38,875
म्म?

598
00:32:38,958 --> 00:32:40,000
अरे… ए…

599
00:32:41,000 --> 00:32:42,083
बोला था ना पार्टनर?

600
00:32:52,458 --> 00:32:54,375
नायडू फ़िल्म स्टंट्स
ऑटो

601
00:32:56,458 --> 00:32:57,750
ए, डेढ़ पसली।

602
00:32:58,833 --> 00:33:00,416
क्या? तेरे को निकलने को किसने बोला?

603
00:33:00,500 --> 00:33:01,333
चल।

604
00:33:02,291 --> 00:33:03,208
- किधर?
- चल।

605
00:33:05,625 --> 00:33:07,166
अबे, उधर घस ना रे!

606
00:33:08,166 --> 00:33:10,000
इधर से कचरा दिख रहा है मेरे को।

607
00:33:23,583 --> 00:33:24,541
और तू…

608
00:33:25,291 --> 00:33:26,291
…छिप के क्या देख रहा था?

609
00:33:29,791 --> 00:33:30,916
मेरा बॉडी देख रहा था?

610
00:33:31,000 --> 00:33:32,291
नहीं, बॉडी नहीं,

611
00:33:32,375 --> 00:33:33,416
बॉडी नहीं देख रहा था।

612
00:33:33,500 --> 00:33:35,125
पर मैं देखी तेरा आँख किधर था।

613
00:33:35,208 --> 00:33:36,375
किधर भी नहीं था ना।

614
00:33:39,083 --> 00:33:39,958
क्यों नहीं था?

615
00:33:41,541 --> 00:33:42,375
हम्म?

616
00:33:43,875 --> 00:33:45,208
मजा नहीं आया तेरे को देख के?

617
00:33:46,875 --> 00:33:48,125
मज़ा आया तो बोल ना।

618
00:33:48,875 --> 00:33:50,375
कि देख के मज़ा आया मेरे को।

619
00:33:51,500 --> 00:33:52,416
बोल।

620
00:33:53,208 --> 00:33:54,041
बोल।

621
00:33:55,375 --> 00:33:57,291
- बोल ना!
- म…मज़ा आया। आया मज़ा।

622
00:33:58,083 --> 00:33:58,916
हम्म।

623
00:34:01,000 --> 00:34:01,833
तो…

624
00:34:02,958 --> 00:34:03,791
और मज़ा चाहिए?

625
00:34:19,083 --> 00:34:21,000
तेज अन्ना

626
00:34:41,000 --> 00:34:42,708
- मेरे को जाने का है।
- तो जा ना।

627
00:34:45,250 --> 00:34:46,083
फिर मिलेगी मेरे को?

628
00:34:50,500 --> 00:34:52,125
फिर छिप के देखेगा क्या मेरे को?

629
00:35:04,625 --> 00:35:06,500
अमन खन्ना के अचानक एक्सीडेंट के बारे में…

630
00:35:06,583 --> 00:35:09,166
…कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

631
00:35:09,250 --> 00:35:11,458
क्या स्टंट सीन करते समय नशे में थे अमन?

632
00:35:11,541 --> 00:35:14,041
कहा तो ये भी जा रहा है
कि फ़िल्म शूटिंग के दौरान

633
00:35:14,125 --> 00:35:16,125
उनका हाथ शेर ने चबा लिया था।

634
00:35:16,208 --> 00:35:19,541
और ये कहना बड़ा मुश्किल है
कि हिंदुस्तान की सबसे महंगी फ़िल्म,

635
00:35:19,625 --> 00:35:22,333
वज्रमान का सच क्या है और झूठ क्या।

636
00:35:22,416 --> 00:35:23,958
ओबेरॉय सर की गाड़ी! जल्दी करो!

637
00:35:24,041 --> 00:35:26,916
और आ गए हैं हमारे पहले सेलिब्रिटी,
वज्रमान फ़िल्म के प्रोड्यूसर, विराज ओबेरॉय।

638
00:35:27,000 --> 00:35:27,916
चलिए इनसे बात करते हैं।

639
00:35:28,000 --> 00:35:30,125
विराज सर, बताइए।
अमन खन्ना को चोट कैसे लगी?

640
00:35:30,208 --> 00:35:32,666
अमन खन्ना की तबियत
कैसी है? इसके बारे में क्या बोलना चाहेंगे?

641
00:35:33,291 --> 00:35:34,750
अमन खन्ना को हुआ क्या है?

642
00:35:37,041 --> 00:35:37,958
सर, प्लीज़।

643
00:35:38,041 --> 00:35:38,958
देखिए, प्लीज़।

644
00:35:51,250 --> 00:35:53,333
आने के लिए बहुत शुक्रिया, सर।

645
00:35:54,791 --> 00:35:56,250
बड़ी मेहरबानी, सर।

646
00:35:57,875 --> 00:35:59,125
कमीने कहीं के।

647
00:35:59,625 --> 00:36:00,958
- कमीने कहीं के!
- सर!

648
00:36:01,041 --> 00:36:02,833
- तुझसे खुद को रोका नहीं गया?
- मम्मी!

649
00:36:02,916 --> 00:36:04,458
मम्मी, मम्मी!

650
00:36:04,958 --> 00:36:07,333
कमीना! कमीना! कमीना!

651
00:36:09,333 --> 00:36:10,916
अपना मुँह बंद रख!

652
00:36:11,000 --> 00:36:12,916
तू नहीं जानता कि मौत कैसी होती है!

653
00:36:13,000 --> 00:36:14,416
इन्हें तेरी चिता पर चढ़ाऊँगा!

654
00:36:17,125 --> 00:36:17,958
नर्स को बुलाओ।

655
00:36:19,083 --> 00:36:20,375
मरने मत देना इसको।

656
00:36:21,416 --> 00:36:24,583
{\an8}ओबेरॉय फ़िल्म स्टूडियो

657
00:36:27,166 --> 00:36:28,791
अस्सी करोड़ खर्च हो चूके हैं इस फिल्म में।

658
00:36:30,416 --> 00:36:31,916
साला अस्सी करोड़!

659
00:36:32,541 --> 00:36:34,916
और वो साला सारी हड्डियाँ तुडवा के
हॉस्पिटल में बैठा हुआ है!

660
00:36:36,625 --> 00:36:38,500
कोई बात नहीं, पापा,
रिप्लेसमेंट ढूँढ़ लेंगे, कोई बात नहीं।

661
00:36:38,583 --> 00:36:40,791
- क्या?
- और पूरी फ़िल्म दोबारा शूट करेंगे?

662
00:36:40,875 --> 00:36:42,625
- तो?
- आधी बन चुकी।

663
00:36:42,708 --> 00:36:43,708
किसको रीकास्ट करोगे?

664
00:36:43,791 --> 00:36:46,000
हमारे स्टूडियो के बाहर
हीरोज़ की लाइन नहीं लगी है?

665
00:36:46,083 --> 00:36:47,333
किसको हीरो बनाओगे तुम?

666
00:36:52,541 --> 00:36:53,666
शायद मैं खुद…

667
00:36:53,750 --> 00:36:55,791
- दरअसल, मैं…
- ये क्या कह रहा है?

668
00:36:55,875 --> 00:36:57,375
एक बार मुँह खोलकर बोल सकते हो?

669
00:36:57,958 --> 00:36:58,958
मैं ये रोल कर सकता हूँ, पापा।

670
00:36:59,041 --> 00:37:00,083
मैं हीरो बन जाता हूँ।

671
00:37:00,166 --> 00:37:01,666
- मैं… मैं ये कर सकता हूँ।
- आलेया।

672
00:37:02,291 --> 00:37:03,833
माफ़ करना, ये मज़ाक नहीं था?

673
00:37:04,416 --> 00:37:05,250
आप इसे बताइए, पापा।

674
00:37:05,333 --> 00:37:06,916
उस दिन दिवाली पार्टी में

675
00:37:07,000 --> 00:37:09,500
करण खुद आपसे पूछ रहा था
कि आप कब लॉन्च कर रहे हो।

676
00:37:09,583 --> 00:37:11,375
मतलब, लोग सालों से बोल रहे हैं।

677
00:37:11,458 --> 00:37:13,166
हाँ, हाँ, हाँ। अच्छा, सुन लिया।

678
00:37:17,791 --> 00:37:18,791
क्या हुआ क्या वहाँ?

679
00:37:20,208 --> 00:37:22,666
तुमने कहा कि सब ठीक-ठाक है।

680
00:37:23,291 --> 00:37:24,125
फिर क्या हुआ?

681
00:37:26,708 --> 00:37:29,208
अमन उस लड़की से
मिलने गया था और पति को पता चल गया।

682
00:37:29,958 --> 00:37:31,083
मैं टाइम पर रोक नहीं सका उसे।

683
00:37:31,583 --> 00:37:33,208
- बस?
- हाँ।

684
00:37:34,083 --> 00:37:34,958
कमाल है।

685
00:37:36,291 --> 00:37:39,833
डैड, हमारे पास
स्टूडियो बेचने के अलावा और कोई चारा नहीं है।

686
00:37:39,916 --> 00:37:41,458
अगर हमने थोड़ी भी देर की…

687
00:37:41,541 --> 00:37:43,666
…तो मुंबई टीम
अगली ऊँची बोली लगाने वाले को मिलेगी।

688
00:37:43,750 --> 00:37:45,541
आलेया, प्लीज़, अभी नहीं।

689
00:37:45,625 --> 00:37:48,083
नहीं, पापा। पापा, हमारे पास समय नहीं है।
बहुत नाज़ुक हाल है।

690
00:37:48,666 --> 00:37:50,791
आपको जो फ़ैसला लेना है, अभी लेना होगा।

691
00:37:50,875 --> 00:37:52,208
मतलब, अभी।

692
00:37:52,291 --> 00:37:54,166
अच्छा, अच्छा, अच्छा। बस करो।

693
00:38:09,166 --> 00:38:10,041
माफ़ करना, बेटा।

694
00:38:11,500 --> 00:38:12,541
आलिया, जाकर फ़ोन करो।

695
00:38:13,333 --> 00:38:14,333
टीम को खरीदते हैं।

696
00:38:16,000 --> 00:38:16,833
चिराग…

697
00:38:17,625 --> 00:38:18,833
तुमने किया!

698
00:38:18,916 --> 00:38:19,833
तुमने ये किया।

699
00:38:20,708 --> 00:38:21,833
अरे, ओ… ओ!

700
00:38:34,166 --> 00:38:35,125
हाँ, सर।

701
00:38:39,333 --> 00:38:42,041
योगा करते-करते बाबा श्यामदेव बन गया मैं तो।

702
00:38:44,750 --> 00:38:45,583
होगा।

703
00:38:46,833 --> 00:38:47,666
होगा।

704
00:38:48,916 --> 00:38:50,375
शादी ठीक नहीं चल रही इन दोनों की।

705
00:38:51,916 --> 00:38:53,250
जल्दी ही सब बताएगी।

706
00:38:55,416 --> 00:38:56,583
राणा हमारे पास होगा।

707
00:38:57,958 --> 00:38:58,791
ठीक है।

708
00:38:59,625 --> 00:39:00,666
लेकिन थोड़ा जल्दी करो।

709
00:39:01,291 --> 00:39:02,125
हम्म।

710
00:39:15,708 --> 00:39:16,708
धत् तेरी!

711
00:39:30,500 --> 00:39:31,375
साला!

712
00:40:21,833 --> 00:40:22,708
रौफ़।

713
00:40:24,625 --> 00:40:25,500
हम्म।

714
00:40:27,333 --> 00:40:28,166
मैंइच।

715
00:40:28,875 --> 00:40:29,750
क्या चाहिए तेरे को?

716
00:40:30,291 --> 00:40:31,125
वो क्या है…

717
00:40:32,291 --> 00:40:33,250
…मेरे भाई को जोड़ के…

718
00:40:34,000 --> 00:40:36,208
…तूने आधा दर्जन आदमी लोग को मार डाला।

719
00:40:37,583 --> 00:40:38,916
तू ऐसा सोचा रहेंगा कि…

720
00:40:40,250 --> 00:40:42,833
…अपने धंधे में लोग मरते रहते हैं,
मेरे को फरक नहीं पड़ेगा।

721
00:40:45,458 --> 00:40:46,875
वोइच तो गलत सोचा।

722
00:40:48,750 --> 00:40:49,916
क्या है, राणा…

723
00:40:51,625 --> 00:40:53,333
…तूने छह लोगों को नहीं रे…

724
00:40:54,541 --> 00:40:55,958
…सात लोगों को मारा।

725
00:40:57,791 --> 00:40:59,541
तूने रौफ़ को मारा, चूतिए।

726
00:41:00,958 --> 00:41:02,750
ये लोग ने रौफ़ ने खड़ा किया है।

727
00:41:02,833 --> 00:41:04,250
इनमें से कोई भी गिरता है ना…

728
00:41:05,833 --> 00:41:07,000
…तो रौफ़ भी गिरता है।

729
00:41:07,916 --> 00:41:09,166
वो मेरा परिवार है, राणा।

730
00:41:10,583 --> 00:41:13,958
अभी तेरे को कैसे पता हो
कि मेरे को भी मेरे परिवार की पड़ी है।

731
00:41:15,625 --> 00:41:16,458
हम सब को…

732
00:41:17,458 --> 00:41:18,541
…एक चीज़ ही मांगता है।

733
00:41:20,166 --> 00:41:21,000
बदला।

734
00:41:23,250 --> 00:41:24,250
वैसे तू…

735
00:41:25,041 --> 00:41:26,500
…भारी बैट ले के घूमता है रे।

736
00:41:27,250 --> 00:41:28,500
आज से ये मेरा, हँ?

737
00:41:29,083 --> 00:41:30,708
वैसे तेरा फेवरेट क्रिकेट स्ट्रोक क्या है रे?

738
00:41:32,125 --> 00:41:33,666
स्क्वेयर कट?

739
00:41:34,458 --> 00:41:35,958
कवर ड्राइव?

740
00:41:36,833 --> 00:41:37,875
अपना तो…

741
00:41:38,875 --> 00:41:39,916
स्ट्रेट ड्राइव।

742
00:41:40,000 --> 00:41:41,583
मुंबई की गली में खेला ना।

743
00:41:42,500 --> 00:41:44,250
स्ट्रेट ड्राइव के अलावा कुछ आताइच नहीं।

744
00:41:54,916 --> 00:41:57,375
लेकिन तेरे को तो सीधा आउट करने का है मेरे को।

745
00:42:48,583 --> 00:42:49,875
"रे डोनोवन" पर आधारित

746
00:44:55,875 --> 00:44:57,875
संवाद अनुवादक : परवीन कौर शोम

