1
00:00:01,000 --> 00:00:03,800
इस एपिसोड में
आत्महत्या के विषय जैसे नाज़ुक मुद्दे हैं।

2
00:00:03,880 --> 00:00:04,960
दर्शक कृपया अपने विवेक से काम लें।

3
00:00:10,080 --> 00:00:11,520
वे भी तुम्हारे पास आएँगे।

4
00:00:11,600 --> 00:00:14,520
वे लोग जिनकी हत्या हुई थी।
जैसे कसान्ड्रा की हुई थी।

5
00:00:15,360 --> 00:00:16,520
और मेरी भी।

6
00:00:20,240 --> 00:00:21,320
पापा?

7
00:00:25,480 --> 00:00:26,320
पापा?

8
00:00:29,280 --> 00:00:30,280
पापा!

9
00:00:33,680 --> 00:00:38,680
माफ़ करना
मुझे जाना होगा

10
00:00:45,560 --> 00:00:48,640
और भी लोगों से मिलोगे।
जिनकी हत्या हुई।

11
00:00:50,080 --> 00:00:51,280
जैसे कसान्ड्रा की हुई।

12
00:00:52,920 --> 00:00:54,040
और मेरी भी।

13
00:00:54,120 --> 00:00:55,880
-लैज़!
-लैज़!

14
00:01:04,760 --> 00:01:06,920
घूमकर निकल जाओ! जाओ!

15
00:01:07,000 --> 00:01:09,280
-सिग्नल हरा है, यार।
-घूमकर निकल जाओ! जाओ!

16
00:01:09,760 --> 00:01:13,120
घूमकर निकल जाओ! जाओ न!

17
00:01:17,120 --> 00:01:18,280
तुम ठीक तो हो न?

18
00:01:20,160 --> 00:01:21,280
माफ़ करना।

19
00:01:22,440 --> 00:01:23,840
मैं कोई मदद कर सकता हूँ?

20
00:01:25,160 --> 00:01:26,200
नहीं।

21
00:01:30,320 --> 00:01:34,280
मेरे पापा... मेरे पापा गुज़र गए।
वह... वह गुज़र गए।

22
00:01:42,480 --> 00:01:46,320
और अब खबरों से पहले, हमारे पास
बस एक और पुराना गाना सुनने का वक्त है।

23
00:02:11,840 --> 00:02:14,520
समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

24
00:02:24,400 --> 00:02:30,400
हार्लन कोबन्स लाज़रस

25
00:02:34,520 --> 00:02:36,400
डिलन मनोग्रसित-बाध्यता विकार से
तीव्र रूप से पीड़ित है

26
00:02:36,480 --> 00:02:38,400
और अपनी बाध्यताओं के कारण
वह समाज के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा है।

27
00:02:38,480 --> 00:02:42,160
ये ख़त्म नहीं हुआ।

28
00:02:42,920 --> 00:02:47,400
तो... क्या तुम कोई सफ़ाई दोगे?

29
00:02:49,160 --> 00:02:52,160
मैं... मैं घर जाने वाला था।

30
00:02:52,640 --> 00:02:55,760
हाँ। बिल्कुल। क्यों?

31
00:02:57,040 --> 00:02:59,480
यहाँ मेरे मन में अजीब खयाल आ रहे हैं।

32
00:02:59,560 --> 00:03:02,920
ठीक है। अच्छा, तो खुद को शांत करने के लिए

33
00:03:03,000 --> 00:03:05,440
पापा के बेहद अस्पष्ट नोट को लेकर बैठे हो।

34
00:03:11,920 --> 00:03:13,280
मैंने कुछ सोचा है।

35
00:03:13,920 --> 00:03:14,840
किस बारे में?

36
00:03:15,400 --> 00:03:17,600
इस "बेहद अस्पष्ट नोट" के बारे में।

37
00:03:18,520 --> 00:03:19,520
और वह क्या है?

38
00:03:20,680 --> 00:03:23,720
मुझे पता है यह पापा की हैंडराइटिंग है।

39
00:03:24,240 --> 00:03:27,360
पर वह बिना कैपिटल लेटर के
वाक्य कबसे शुरू करने लगे?

40
00:03:27,960 --> 00:03:29,520
जब खुदकुशी करने की सोच रहे थे।

41
00:03:29,600 --> 00:03:32,200
शायद उस वक्त
उन्हें व्याकरण की चिंता नहीं थी।

42
00:03:32,280 --> 00:03:35,360
यह एक वाक्य का अंत लग रहा है। शुरुआत नहीं।

43
00:03:35,440 --> 00:03:39,840
तो... क्या... एक और पेज हो सकता है?

44
00:03:39,920 --> 00:03:41,600
पुलिस को सिर्फ़ यही मिला है।

45
00:03:41,680 --> 00:03:44,320
हाँ। यह नोट पहले किसे मिला था,
पुलिस को या मार्गो को?

46
00:03:45,160 --> 00:03:46,160
मार्गो को।

47
00:03:46,240 --> 00:03:48,920
उसने किसी वजह से पहला पेज ले लिया हो तो?

48
00:03:49,320 --> 00:03:50,480
वह ऐसा क्यों करेगी?

49
00:03:50,560 --> 00:03:52,520
पता नहीं। मुझे नहीं पता।

50
00:03:53,000 --> 00:03:55,960
तुमने खुद कहा था कि
इस बकवास नोट से कुछ समझ नहीं आता।

51
00:03:56,040 --> 00:03:57,880
तीन शब्द और एक अजीब ड्राइंग है।

52
00:03:57,960 --> 00:04:00,920
उसका आखिरी नोट नहीं हो सकता
जो लोगों के दिमाग पढ़ लेता था!

53
00:04:02,960 --> 00:04:04,600
शायद तुम बहुत थक गए हो।

54
00:04:05,760 --> 00:04:07,360
वह एक किताब पढ़ रहे थे।

55
00:04:08,280 --> 00:04:11,520
सी.सी. आर्नल्ड की
"जुनिपर बुश : द लॉस ऑफ़ इनोसेंस।"

56
00:04:13,280 --> 00:04:14,680
और...

57
00:04:14,760 --> 00:04:19,560
वह 1954 की एक साइकोलॉजी की किताब है।
"जुनिपर बुश" एक अनुरूपता दिखाती है।

58
00:04:19,640 --> 00:04:22,560
बाइबिल में, नन्हे यीशु
और उनके माता-पिता को

59
00:04:22,640 --> 00:04:24,640
हेरोद की सेना से जुनिपर बुश में छिपाया।

60
00:04:24,720 --> 00:04:26,840
वह मासूमियत
और किसी को खोने के बारे में है।

61
00:04:27,680 --> 00:04:28,920
सटन?

62
00:04:32,200 --> 00:04:34,120
लैज़, इन बातों से घबराहट हो रही है।

63
00:04:34,840 --> 00:04:36,960
अगर बुरा न मानो, तो मैं...

64
00:04:37,680 --> 00:04:42,480
मैं चाय बनाने और केक बेक करने

65
00:04:42,960 --> 00:04:44,880
जा रही हूँ।

66
00:04:58,920 --> 00:05:00,600
-ए, रुक।
-दफ़ा हो।

67
00:05:00,680 --> 00:05:02,360
कहाँ जा रहा है, लड़के?

68
00:05:03,880 --> 00:05:06,520
-डर गया क्या?
-ए, ऐडन! ऐडन!

69
00:05:06,600 --> 00:05:07,920
अरे, अरे।

70
00:05:10,360 --> 00:05:13,800
ए। ए! तुम।

71
00:05:14,360 --> 00:05:16,320
-लड़ना चाहते हो?
-क्या?

72
00:05:16,400 --> 00:05:18,840
इसे तंग करना आसान है। यह कमज़ोर है।

73
00:05:18,920 --> 00:05:20,480
किसी बड़े से पंगा लेना है?

74
00:05:22,200 --> 00:05:27,720
तुम जाओ। तुम सब... मैं यहीं खड़ा हूँ।

75
00:05:28,600 --> 00:05:29,640
भाड़ में जाओ।

76
00:05:30,280 --> 00:05:31,480
भाड़ में जाओ?

77
00:05:36,320 --> 00:05:37,640
स्कूल जाओ।

78
00:05:52,560 --> 00:05:54,160
-बैठो।
-मैं पैदल चला जाऊँगा।

79
00:05:54,680 --> 00:05:56,440
मैं नहीं चाहता कि वे पकड़ लें।

80
00:05:56,520 --> 00:05:58,800
नहीं पकड़ पाएँगे
क्योंकि मैं तेज़ चल रहा हूँ।

81
00:05:58,880 --> 00:06:00,240
अगर वे भागकर आए तो?

82
00:06:00,320 --> 00:06:02,640
नहीं भागेंगे। उनकी शान के खिलाफ़ है।

83
00:06:03,840 --> 00:06:05,240
सावधान रहना, ठीक है?

84
00:06:05,320 --> 00:06:10,760
इस बात का कोई मतलब नहीं बनता
क्योंकि सावधानी समस्या है ही नहीं।

85
00:06:11,840 --> 00:06:13,160
बात तो सही है।

86
00:06:32,080 --> 00:06:33,480
-कॉफ़ी?
-पहले ही देर हो गई।

87
00:06:34,240 --> 00:06:36,080
तो और आधे घंटे से कुछ नहीं होगा।

88
00:06:38,440 --> 00:06:40,600
उन्हें लगेगा मैंने फिर से ज़्यादा पी ली।

89
00:06:40,680 --> 00:06:41,840
क्या यह सच है?

90
00:06:41,920 --> 00:06:44,920
हाँ। पर मैं नहीं चाहूँगा
कि उन्हें ऐसा लगे, है न?

91
00:06:45,880 --> 00:06:47,520
यह बहुत ज़रूरी है।

92
00:06:49,120 --> 00:06:52,640
मैं पापा की खुदकुशी के बारे में
सोच रहा था। कुछ तो गड़बड़ है।

93
00:06:52,720 --> 00:06:55,680
मेरा अनुभव यह है कि
परिवार वालों को हमेशा ऐसा ही लगता है।

94
00:06:56,880 --> 00:06:59,240
पेशेवर तौर पर कहूँ, तो उनका मानना था

95
00:06:59,320 --> 00:07:01,680
कि "उन्हें कभी ऐसा न लगे कि वे अकेले हैं।"

96
00:07:01,760 --> 00:07:05,880
वह वाकई मानते थे
कि उन बीमार लोगों को बचाया जा सकता है।

97
00:07:05,960 --> 00:07:08,240
हाँ। "हिम्मत देने वाले को
कौन हिम्मत देता है?"

98
00:07:09,280 --> 00:07:11,280
यह स्नूपी कार्टून का डायलॉग है।

99
00:07:11,840 --> 00:07:15,320
देखो... उनके पास बंदूक नहीं थी, सैथ।

100
00:07:16,160 --> 00:07:17,960
क्या उस पर उंगलियों के निशान हैं?

101
00:07:18,560 --> 00:07:22,760
अगर कोई क्लाइंट वहाँ गया हो
और उसे खुदकुशी का रूप दे दिया हो तो?

102
00:07:22,840 --> 00:07:26,560
वह एक आम रीएनिमेटेड बंदूक है।
उसे ट्रेस नहीं कर सकते।

103
00:07:27,280 --> 00:07:28,720
और फ़ोरेंसिक्स का क्या?

104
00:07:28,800 --> 00:07:31,320
उनके हाथ पर बारूद था? तुम यह बता सकते हो।

105
00:07:31,400 --> 00:07:33,800
हाँ, बता सकते हैं।
पर दूसरे काम भी हैं, लैज़।

106
00:07:33,880 --> 00:07:36,600
और खुदकुशी, माफ़ करना
पर उसे कम प्राथमिकता देते हैं।

107
00:07:36,680 --> 00:07:38,440
तुम्हारे पापा को कौन मारना चाहेगा?

108
00:07:39,320 --> 00:07:42,640
पहले कसान्ड्रा रोड्स वाला केस,
जो 25 साल पहले हुआ था।

109
00:07:42,720 --> 00:07:45,880
तुम्हें जो पुलिस फ़ाइलें दी थीं,
उन्हें पढ़ा नहीं क्या?

110
00:07:46,440 --> 00:07:49,120
तुम वे संबंध तलाश रहे हो, जो हैं ही नहीं।

111
00:07:50,240 --> 00:07:51,800
इस बात पर पूरा यकीन है?

112
00:07:53,080 --> 00:07:56,320
सटन, कसान्ड्रा और तुम्हारे पापा के
कत्ल में सालों का फ़ासला है।

113
00:07:56,880 --> 00:07:58,680
और दोस्ती का गलत फ़ायदा उठा रहे हो।

114
00:07:58,760 --> 00:08:00,920
खुशकिस्मत हो कि मुझे तुम्हारी बहन पसंद है।

115
00:08:09,800 --> 00:08:11,760
गोपनीय
खुला

116
00:08:11,840 --> 00:08:14,080
आर्काइव
पुलिस केस फ़ाइल

117
00:08:15,760 --> 00:08:18,160
पुलिस केस फ़ाइल
मुख्य संदिग्ध : नील क्रॉफ़्ट

118
00:08:18,240 --> 00:08:20,240
पता अज्ञात

119
00:08:29,680 --> 00:08:31,240
कसान्ड्रा रोड्स

120
00:08:40,520 --> 00:08:44,600
और भी लोगों से मिलोगे।
वे भी तुम्हारे पास आएँगे।

121
00:08:44,680 --> 00:08:46,640
स्कूल की लड़की की हत्या का आरोपी रिहा,
पुलिस ने कहा कोई सुराग नहीं

122
00:09:38,440 --> 00:09:40,600
हे भगवान।

123
00:10:06,560 --> 00:10:10,160
हैलो, डॉ. लैज़। यह नील है।

124
00:10:10,480 --> 00:10:11,600
डॉ. लाज़रस।

125
00:10:12,320 --> 00:10:15,440
यह हिचकिचा रहा था,
पर मैंने इससे कहा कि यह आपकी सलाह है,

126
00:10:15,520 --> 00:10:19,240
और आप यह बातचीत
ज़्यादा... "अजीब" नहीं होने देंगे।

127
00:10:19,320 --> 00:10:22,360
हाँ। मुझे ऐसे बंद कमरों में
"बात" करने की आदत नहीं है।

128
00:10:22,440 --> 00:10:23,720
खैर...

129
00:10:26,960 --> 00:10:30,400
मैं बातचीत सीधी रखने की कोशिश करूँगा।

130
00:10:32,200 --> 00:10:34,160
ड्रिंक ले लो। यह ड्रिंक कर सकता है?

131
00:10:35,160 --> 00:10:36,040
हाँ।

132
00:10:36,120 --> 00:10:38,360
-मैं ले रही हूँ।
-मुझ नहीं चाहिए।

133
00:10:38,440 --> 00:10:40,000
-एक ड्रिंक ले लो न।
-रहने दो।

134
00:10:40,080 --> 00:10:42,040
-नील, बस एक ड्रिंक लो...
-नहीं!

135
00:10:42,600 --> 00:10:47,680
नील... यहाँ बैठ जाओगे?

136
00:10:52,800 --> 00:10:54,240
कसान्ड्रा, यहाँ पर।

137
00:10:56,640 --> 00:10:57,920
बहुत अच्छे।

138
00:11:04,520 --> 00:11:08,800
तो... यह कपल्स काउंसलिंग है न?

139
00:11:09,960 --> 00:11:13,800
नील, तुमसे शुरू करें?
तुम यहाँ किसलिए आए हो?

140
00:11:13,880 --> 00:11:17,080
यह आना चाहती थी।
हमारे रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए।

141
00:11:20,440 --> 00:11:23,800
ठीक है। कसान्ड्रा, सवाल वही है।

142
00:11:23,880 --> 00:11:27,400
हमारे सेशन्स में,
आपने हमेशा मुझे बढ़ावा दिया

143
00:11:27,480 --> 00:11:30,320
कि मैं अपने लिए खड़ी होऊँ और...

144
00:11:32,320 --> 00:11:36,400
मेरी एक डायरी है, जिसमें मैं
हर रोज़ और हर बार लिखती हूँ...

145
00:11:36,480 --> 00:11:37,680
मैं कुछ बोल सकता हूँ?

146
00:11:39,000 --> 00:11:40,320
ज़रूर।

147
00:11:42,000 --> 00:11:44,680
मैं कसान्ड्रा को बहुत पसंद करता हूँ,

148
00:11:45,160 --> 00:11:47,800
पर कभी-कभी, इसके अपने भले के लिए इसे...

149
00:11:48,680 --> 00:11:50,760
और इन सबकी वजह इसकी माँ है।

150
00:11:50,840 --> 00:11:52,720
-हे भगवान।
-आहें मत भरो, कैसी।

151
00:11:53,280 --> 00:11:56,320
इसकी परवरिश ऐसी माँ ने की है
जो बिल्कुल बेबाक थी। बताओ।

152
00:11:56,880 --> 00:11:59,640
वह गलियों में जाकर
पैसों के लिए मर्दों के साथ सोती...

153
00:11:59,720 --> 00:12:01,480
-वह ऐसी नहीं थीं।
-झूठ मत बोलो।

154
00:12:01,880 --> 00:12:05,040
वह पैसों के लिए मर्दों के साथ सोती थी।

155
00:12:05,600 --> 00:12:07,400
शायद अपने बच्चों के लिए, पर वह...

156
00:12:07,480 --> 00:12:09,080
तुम वहाँ थे क्या?

157
00:12:10,320 --> 00:12:13,800
और ये लोग इसे सामान्य मानकर ही बड़े हुए।

158
00:12:22,280 --> 00:12:27,240
क्या तुम्हें... लगता है तुम ऐसे इंसान हो
जिसे हर चीज़ को काबू में करना होता है,

159
00:12:27,840 --> 00:12:29,480
ज़िंदगी के हर पहलू पर?

160
00:12:32,280 --> 00:12:35,520
मेरे मन में खयाल आते हैं
कि दुनिया कैसी होनी चाहिए।

161
00:12:35,600 --> 00:12:38,120
और फिर मैं चाहता हूँ कि दुनिया वैसी ही हो।

162
00:12:38,200 --> 00:12:39,640
-एक काफ़ी है।
-देखो?

163
00:12:39,720 --> 00:12:42,880
-मैंने कहा एक काफ़ी है...
-मुझे एक और चाहिए।

164
00:12:44,200 --> 00:12:46,880
मैं शराब एक ग्लोब में रखता हूँ।

165
00:12:48,080 --> 00:12:50,240
इससे मुझे याद रहता है कि इस कमरे के बाहर,

166
00:12:50,320 --> 00:12:52,320
एक... बहुत बड़ी दुनिया है।

167
00:12:54,680 --> 00:12:58,080
अगर तुम्हें अकेले रहना हो, तो कहाँ जाओगे?

168
00:13:01,800 --> 00:13:02,840
भारत।

169
00:13:02,920 --> 00:13:03,760
क्यों?

170
00:13:03,840 --> 00:13:06,680
सस्ती जगह है, जो चाहे करूँ,
कोई मुझे ढूँढ़ नहीं पाएगा।

171
00:13:07,440 --> 00:13:09,400
-तुम्हें जाना चाहिए।
-शायद जाऊँगा।

172
00:13:10,240 --> 00:13:11,560
मुझे छोड़कर नहीं जा पाओगे।

173
00:13:11,640 --> 00:13:13,800
मैं जा सकता हूँ, पर फिर तुम कैसे रहोगी?

174
00:13:13,880 --> 00:13:14,960
मैं रह लूँगी।

175
00:13:15,040 --> 00:13:17,120
शायद अपनी माँ की तरह, बिस्तर गर्म करके।

176
00:13:17,200 --> 00:13:18,720
यह बोलना बंद करो।

177
00:13:18,800 --> 00:13:21,160
इसीलिए कोई पीछे पड़ा है।
सच तो मानना ही पड़ेगा।

178
00:13:21,240 --> 00:13:24,200
इसीलिए तो यहाँ आए हैं न,
अपना सच कबूल करने के लिए?

179
00:13:24,280 --> 00:13:25,640
वह मर्दों के साथ सोती थी।

180
00:13:25,720 --> 00:13:29,360
पर यह नहीं मानती क्योंकि कौन मानना चाहेगा
कि उसकी माँ एक वेश्या थी?

181
00:13:29,440 --> 00:13:30,560
पर वह वही थी।

182
00:13:30,640 --> 00:13:33,040
कसान्ड्रा एक वेश्या की बेटी है,
और यह मानना होगा

183
00:13:33,120 --> 00:13:35,960
कि जैसा खेत वैसी फसल...

184
00:14:02,200 --> 00:14:03,400
जेन!

185
00:14:04,840 --> 00:14:05,920
जेन।

186
00:14:06,000 --> 00:14:08,600
अपने हनीमून पर
पापा-मम्मी ने जो मूर्ति खरीदी थी...

187
00:14:08,680 --> 00:14:10,640
मैं... एक क्लाइंट के साथ हूँ।

188
00:14:11,680 --> 00:14:12,720
हैलो।

189
00:14:13,760 --> 00:14:14,760
माफ़ करना।

190
00:14:15,800 --> 00:14:17,920
वह याद है? बच्चे को गोद में लिए एक माँ की।

191
00:14:18,000 --> 00:14:18,960
हाँ।

192
00:14:19,040 --> 00:14:21,800
वह पापा के ऑफ़िस में हुआ करती थी,
पर अब नहीं है, क्यों?

193
00:14:21,880 --> 00:14:24,200
मुझे नहीं पता। अब जाओ, लैज़।

194
00:14:25,200 --> 00:14:26,240
हाँ।

195
00:14:27,120 --> 00:14:28,240
ठीक है।

196
00:14:43,760 --> 00:14:46,960
आपने हमेशा मुझे बढ़ावा दिया
कि मैं अपने लिए खड़ी होऊँ।

197
00:14:47,080 --> 00:14:49,840
मेरी एक डायरी है जिसमें
हर रोज़ और हर बार लिखती हूँ...

198
00:14:49,920 --> 00:14:51,920
सिर्फ़ हम ही यह घर खरीदने को तैयार थे।

199
00:14:52,000 --> 00:14:53,680
यह सालों से खाली पड़ा था।

200
00:14:53,760 --> 00:14:56,440
अटारी में पड़े कचरे के सिवाय कुछ नहीं था।

201
00:15:00,520 --> 00:15:03,800
बाय। मैं... मैं बाहर जा रहा हूँ।

202
00:15:03,880 --> 00:15:05,440
अब भी क्लाइंट के साथ हूँ।

203
00:15:06,160 --> 00:15:07,080
हैलो।

204
00:15:08,960 --> 00:15:09,960
नाइन ऑफ़ स्वॉर्ड्स।

205
00:15:12,000 --> 00:15:13,560
संभलकर रहना।

206
00:15:15,440 --> 00:15:17,360
चिंता की कोई बात है क्या?

207
00:15:17,440 --> 00:15:18,800
नहीं, नहीं।

208
00:15:18,880 --> 00:15:20,240
ठीक है।

209
00:15:21,800 --> 00:15:23,400
मतलब...

210
00:15:31,320 --> 00:15:33,480
-तुम फिर से आ गए।
-हाँ। माफ़ी चाहता हूँ।

211
00:15:33,560 --> 00:15:36,080
तुमने कहा था कि जब तुमने यह घर खरीदा था,

212
00:15:36,160 --> 00:15:38,720
तब इसकी अटारी में कुछ सामान पड़ा था, है न?

213
00:15:38,800 --> 00:15:42,040
हाँ। पर, यार, मैं खाना खा रहा था,
"काउंटडाउन" गेम शो चल रहा है।

214
00:15:42,120 --> 00:15:44,560
कसान्ड्रा। वह औरत जो पहले यहाँ रहती थी...

215
00:15:45,040 --> 00:15:47,080
तुमने उसके सामान का क्या किया?

216
00:15:48,560 --> 00:15:51,800
बस दो बक्से हैं।
वे अटारी में ही पड़े हैं। क्यों?

217
00:15:55,760 --> 00:15:59,600
मैंने शायद पिछली बार बताया था...
वह मेरे पापा को जानती थी,

218
00:15:59,680 --> 00:16:02,480
और जज़्बाती कारणों से,

219
00:16:02,560 --> 00:16:04,920
मैं उसका सामान देखना चाहूँगा।

220
00:16:08,320 --> 00:16:11,280
तुम कोई भी हो सकते हो। तुम मेरे घर आए हो,

221
00:16:11,360 --> 00:16:13,880
तुम कोई चोर भी हो सकते हो,
या कोई जालसाज़ या...

222
00:16:13,960 --> 00:16:17,400
मैं अपना वॉलेट तुम्हें दे देता हूँ।
जाते वक्त मुझे वापस दे देना।

223
00:16:22,640 --> 00:16:23,960
कार की चाबी?

224
00:16:26,440 --> 00:16:27,640
ज़रूर।

225
00:16:28,440 --> 00:16:30,280
ठीक है। आ जाओ।

226
00:16:54,600 --> 00:16:55,640
यह मूर्ति...

227
00:16:55,720 --> 00:16:56,920
इसके बारे में क्या?

228
00:16:59,520 --> 00:17:00,920
क्या यह कसान्ड्रा की है?

229
00:17:01,000 --> 00:17:02,760
हाँ, अटारी में थी।

230
00:17:09,240 --> 00:17:10,720
यह मेरे पिता की हुआ करती थी।

231
00:17:10,800 --> 00:17:13,600
अब तुम कहोगे कि मेरा
65 इंच का टीवी भी उनका है।

232
00:17:13,680 --> 00:17:14,880
उनके ऑफ़िस में रखी थी।

233
00:17:15,800 --> 00:17:18,800
मुझे बस इतना पता है
कि मेरी बीवी को यह पसंद है।

234
00:17:40,480 --> 00:17:42,120
संभलकर ऊपर आना।

235
00:17:46,400 --> 00:17:48,360
तुम जो ढूँढ़ रहे हो, वह वहाँ है।

236
00:17:49,440 --> 00:17:51,120
-वे डिब्बे?
-हाँ। वही हैं।

237
00:17:53,720 --> 00:17:54,720
धत्।

238
00:17:57,040 --> 00:17:58,360
जब हमने इसे खरीदा था,

239
00:17:58,880 --> 00:18:00,760
तो सोचा था इसे गेम रूम बनाऊँगा।

240
00:18:00,840 --> 00:18:06,400
अपना पीएस लगाऊँगा, बियर फ़्रिज रखूँगा,
पर सब ठीक से बनवाना पड़ेगा।

241
00:18:06,480 --> 00:18:10,960
फ़र्श ठीक करवाना होगा और...
यह बीच की दीवार हटानी पड़ेगी।

242
00:18:11,400 --> 00:18:14,840
पता नहीं उसने दीवार क्यों बनवाई।
फिर बीवी ने सब बंद करवा दिया।

243
00:18:15,280 --> 00:18:17,000
बोली वह मुझसे मिल ही नहीं पाएगी।

244
00:18:17,080 --> 00:18:19,360
मैंने कहा, "यह तो अच्छी बात है।"

245
00:18:22,240 --> 00:18:24,000
यह हिस्सा बंद करवाया? कसान्ड्रा ने?

246
00:18:24,080 --> 00:18:28,520
हाँ, बजाकर देखो। उस तरफ़
ईंटें लगी हैं, बीच में प्लास्टरबोर्ड है।

247
00:18:32,120 --> 00:18:33,880
इसके पीछे कुछ है।

248
00:18:33,960 --> 00:18:34,920
क्या?

249
00:18:35,360 --> 00:18:36,360
यहाँ देखना होगा।

250
00:18:37,520 --> 00:18:39,320
हमें अभी देखना होगा!

251
00:18:40,720 --> 00:18:42,160
-धत्।
-हमें देखना होगा!

252
00:18:42,240 --> 00:18:45,720
हट यहाँ से, पागल! हटो!

253
00:18:52,960 --> 00:18:54,800
वहाँ पर वाकई कुछ है।

254
00:19:04,760 --> 00:19:06,160
बहुत भारी है।

255
00:20:39,320 --> 00:20:40,600
तुम ठीक तो हो न?

256
00:20:42,160 --> 00:20:43,360
हाँ, बस घबरा गया हूँ।

257
00:20:43,880 --> 00:20:45,200
तुम यहाँ क्यों आए?

258
00:20:45,280 --> 00:20:50,320
कसान्ड्रा पापा की क्लाइंट थी।
मैं उनका ऑफ़िस साफ़ कर रहा था।

259
00:20:50,400 --> 00:20:54,040
मैंने उसका नाम एक फ़ाइल पर देखा।
तो और जानना चाहता था।

260
00:20:57,200 --> 00:21:01,480
अगर वह लाश नील की हुई तो?
उसका बॉयफ़्रेंड। नील क्रॉफ़्ट।

261
00:21:01,560 --> 00:21:03,960
उसकी हत्या के बाद वह गायब हो गया था।

262
00:21:04,040 --> 00:21:07,960
पर अगर वह उसकी लाश है...
तो वह उसका हत्यारा नहीं हो सकता।

263
00:21:08,040 --> 00:21:11,120
इतनी आगे की मत सोचो।
अभी नहीं पता कि वह किसकी लाश है।

264
00:21:14,000 --> 00:21:17,000
तुम्हें पता है न
कि हमें तुम्हारा बयान लेना होगा?

265
00:21:52,240 --> 00:21:53,640
कार में बैठो।

266
00:21:53,720 --> 00:21:55,000
मुझे खुली हवा चाहिए, सैथ।

267
00:21:55,080 --> 00:21:58,000
कार मैं बैठ, साले कमीने!

268
00:22:10,960 --> 00:22:13,360
तुम्हें वह लाश आखिर मिली कैसे?

269
00:22:13,440 --> 00:22:15,200
सवाल यह होना चाहिए

270
00:22:15,280 --> 00:22:18,240
कि पुलिस को वह लाश
1999 में क्यों नहीं मिली?

271
00:22:19,000 --> 00:22:20,160
तुम वहाँ क्यों गए थे?

272
00:22:21,840 --> 00:22:24,960
ए, बेवकूफ़। यह मेरा काम है।

273
00:22:25,920 --> 00:22:29,360
तुमने वापस आकर न जाने क्या-क्या
मदद माँगना शुरू कर दिया, ठीक है।

274
00:22:29,440 --> 00:22:33,080
तुम दुखी हो, मैंने मदद कर दी।
पर अब बात हद से आगे बढ़ गई है।

275
00:22:33,160 --> 00:22:36,680
इसलिए अब सब साफ़-साफ़ बताओ
वरना हमारे बीच दरार पड़ जाएगी!

276
00:22:37,880 --> 00:22:39,440
ठीक है, मैं सब सच बताता हूँ।

277
00:22:43,160 --> 00:22:44,560
एक ड्रिंक की ज़रूरत होगी।

278
00:22:52,360 --> 00:22:54,400
मेरी पापा से बात हुई है।

279
00:22:57,160 --> 00:22:58,560
और कसान्ड्रा रोड्स से।

280
00:23:00,760 --> 00:23:02,400
मुझे पता है। वे मर चुके हैं।

281
00:23:06,040 --> 00:23:07,280
ज़रा खुलकर बताओगे?

282
00:23:09,640 --> 00:23:11,160
शुरुआत कसान्ड्रा से हुई थी।

283
00:23:11,240 --> 00:23:14,640
मैं पापा के ऑफ़िस में था, थका हुआ था,

284
00:23:14,720 --> 00:23:18,320
मैं उनके सोफ़े पर लेट गया...
उनकी जगह को महसूस करने के लिए...

285
00:23:19,440 --> 00:23:22,640
मेरी आँखें बंद होने लगीं। और फिर अचानक...

286
00:23:27,320 --> 00:23:29,560
और फिर वह अंदर आई। कसान्ड्रा।

287
00:23:29,640 --> 00:23:32,040
जैसे किसी सेशन के लिए आई हो।

288
00:23:32,920 --> 00:23:34,240
वह कोई सपना नहीं था?

289
00:23:36,200 --> 00:23:37,560
नहीं, सपना नहीं था।

290
00:23:38,440 --> 00:23:39,920
तुम कोई दवा लेते हो क्या?

291
00:23:40,600 --> 00:23:41,440
सैथ।

292
00:23:41,520 --> 00:23:43,960
ठीक है। तो उसने क्या कहा?

293
00:23:44,040 --> 00:23:46,800
-हाँ... उस मुर्दा औरत ने?
-उसे नहीं पता वह मर चुकी है।

294
00:23:46,880 --> 00:23:48,680
उसे लगता है वह थेरेपी के लिए आई है।

295
00:23:48,760 --> 00:23:51,040
वह मुझे पापा समझ रही थी, और बोली...

296
00:23:52,400 --> 00:23:55,840
सुना आपने? मैंने कहा
फिर से वही खयाल आने लगे हैं।

297
00:23:57,120 --> 00:23:59,320
तो फिर तुमने क्या किया?

298
00:23:59,640 --> 00:24:02,000
क्योंकि तुम अपने पिता नहीं हो।

299
00:24:02,080 --> 00:24:04,280
-मैं हाँ में हाँ मिलाता गया।
-क्यों?

300
00:24:04,840 --> 00:24:06,280
पता नहीं।

301
00:24:06,360 --> 00:24:09,800
लगा शायद वह यह समझने में मेरी मदद करे
कि पापा ने खुदकुशी क्यों की।

302
00:24:10,400 --> 00:24:11,320
उसने मदद की?

303
00:24:12,040 --> 00:24:15,120
नहीं, उसने... उसने कहा
कि कोई उसका पीछा कर रहा है,

304
00:24:15,200 --> 00:24:18,040
और बॉयफ़्रेंड नील के बारे में बताया,
जो आज साथ आया था।

305
00:24:26,280 --> 00:24:28,400
ठीक है। तो इनमें तुम्हारे पापा कहाँ हैं?

306
00:24:29,480 --> 00:24:31,960
कल रात, मैं वापस उनके ऑफ़िस गया था,

307
00:24:32,040 --> 00:24:33,840
अंतिम संस्कार, सटन के बारे में सोच।

308
00:24:33,920 --> 00:24:36,480
बहुत से खयाल आ रहे थे।
और मुझे कुछ सुनाई दिया...

309
00:24:40,320 --> 00:24:41,360
सिर उठाकर देखा।

310
00:24:44,000 --> 00:24:45,320
और वह सामने खड़े थे।

311
00:24:46,000 --> 00:24:47,560
उन्होंने क्या कहा?

312
00:24:48,320 --> 00:24:49,720
उन्होंने कहा...

313
00:24:49,800 --> 00:24:51,320
और भी लोगों से मिलोगे।

314
00:24:51,400 --> 00:24:53,360
जिनकी हत्या हुई थी।

315
00:24:54,040 --> 00:24:55,440
जैसे कसान्ड्रा की हुई।

316
00:24:57,320 --> 00:24:58,480
और मेरी भी।

317
00:24:59,400 --> 00:25:00,760
बताया कि कातिल कौन है?

318
00:25:01,720 --> 00:25:02,680
नहीं।

319
00:25:03,480 --> 00:25:04,880
तुमने पूछा?

320
00:25:10,240 --> 00:25:11,400
नहीं।

321
00:25:14,240 --> 00:25:15,840
पता है यह पागलपन लग रहा होगा।

322
00:25:15,920 --> 00:25:19,040
पर अगर मैं झूठ बोल रहा हूँ
तो आज जो हो रहा है, वह कैसे हुआ?

323
00:25:23,240 --> 00:25:25,400
यह पता करने का एक ही रास्ता है।

324
00:25:25,480 --> 00:25:28,000
वह मूर्ति यहाँ रखी थी।

325
00:25:28,080 --> 00:25:32,360
नील बोल रहा था,
कसान्ड्रा को... गुस्सा आ रहा था।

326
00:25:32,440 --> 00:25:36,800
वह उसकी माँ को वेश्या बुला रहा था।
और अचानक उसने मूर्ति उठाई और...

327
00:25:38,400 --> 00:25:41,560
उसने एक लाल स्कार्फ़ पहन रखा था,
वही जिससे उसकी हत्या हुई थी।

328
00:25:41,640 --> 00:25:44,720
तो कह रहे हो उसने मारा...
माफ़ करना, शायद मारा हो,

329
00:25:44,800 --> 00:25:46,600
उसे जिसे उसका हत्यारा समझा था।

330
00:25:46,680 --> 00:25:49,920
और वह हत्या जो शायद 25 साल पहले हुई थी,

331
00:25:50,000 --> 00:25:51,680
तुमने आज उसे होते हुए देखा।

332
00:25:52,240 --> 00:25:55,080
-लैज़...
-पता है यह कैसा लग रहा होगा, सैथ। ठीक है?

333
00:25:55,160 --> 00:25:58,000
अगर कोई मरीज़ मुझसे ये कहता,
तो मैं भी परेशान हो जाता।

334
00:25:58,080 --> 00:26:01,880
इस कमरे के बाहर,
मैं होशोहवास में रहता हूँ, पर यहाँ...

335
00:26:01,960 --> 00:26:02,920
ठीक है।

336
00:26:07,680 --> 00:26:09,680
वही परिस्थिति दोबारा बनाते हैं।

337
00:26:09,760 --> 00:26:12,880
वही परिस्थिति जिसमें वे आते हैं।

338
00:26:20,760 --> 00:26:22,760
हम अपनी आँखें बंद करें क्या?

339
00:26:23,440 --> 00:26:26,760
हाँ। बिल्कुल।

340
00:26:32,440 --> 00:26:33,720
और वे आ जाएँगे?

341
00:26:34,440 --> 00:26:37,600
पहले एक आवाज़ होती है।
हमेशा आवाज़ पहले होती है।

342
00:26:37,680 --> 00:26:40,400
और फिर वे आते हैं।

343
00:26:58,960 --> 00:27:02,280
ठीक है। लैज़... मुझे कोई जवाब नहीं मिला।

344
00:27:03,040 --> 00:27:05,400
बस इतना पता है
कि सहकर्मियों से यह नहीं कह सकता

345
00:27:05,480 --> 00:27:07,800
कि तुमने उस आदमी को देखा,
जो शायद मर चुका है,

346
00:27:07,880 --> 00:27:10,240
उस पर उस औरत ने हमला किया
जो यकीनन मर चुकी है,

347
00:27:10,320 --> 00:27:12,360
यह तुम्हारे मृत पिता के ऑफ़िस में हुआ,

348
00:27:12,440 --> 00:27:16,440
जो कहते हैं कि उन्होंने खुदकुशी नहीं की,

349
00:27:16,520 --> 00:27:18,960
और हमें उनके हत्यारे को ढूँढ़ना चाहिए।

350
00:27:27,240 --> 00:27:28,680
मैं बाथरूम जा रहा हूँ।

351
00:27:37,160 --> 00:27:39,920
जुनिपर बुश
द लॉस ऑफ़ इनोसेंस

352
00:28:00,840 --> 00:28:03,280
किसी को नहीं बता सकते
कि तुम्हें भूत दिखते हैं।

353
00:28:03,360 --> 00:28:05,160
वे तुम्हें पागलखाने में डाल देंगे।

354
00:28:10,120 --> 00:28:11,000
सैथ?

355
00:28:11,080 --> 00:28:14,080
पता है कि मुझे "पागलखाना"
नहीं कहना चाहिए। आजकल तो नहीं।

356
00:28:14,160 --> 00:28:16,560
इसे अपमानजनक माना जाता है।

357
00:28:16,640 --> 00:28:18,960
पर अब किसी को नहीं पता
कि किसको क्या बुलाएँ,

358
00:28:19,040 --> 00:28:22,800
खासकर मेरी उम्र के लोगों को।
मेरी जो उम्र थी।

359
00:28:24,320 --> 00:28:25,800
आप यहाँ कैसे हो सकते हैं?

360
00:28:28,880 --> 00:28:30,440
हमने आपको दफ़ना दिया था।

361
00:28:33,680 --> 00:28:36,360
मुझे क्या हो रहा है, पापा?
मुझे आप क्यों दिख रहे हैं?

362
00:28:36,440 --> 00:28:38,840
-तुम्हें क्या लगता है?
-मैं मरीज़ नहीं हूँ।

363
00:28:38,920 --> 00:28:42,840
सब मरीज़ ही होते हैं, बेटा।
चाहे इस कमरे में हों या न हों।

364
00:28:44,640 --> 00:28:46,680
तो, तुम कैसे हो?

365
00:28:46,760 --> 00:28:50,120
अच्छा हूँ। हाँ, अच्छा हूँ।
बस मुझे मुर्दा लोग दिखते हैं।

366
00:28:50,640 --> 00:28:52,840
हाँ। कसान्ड्रा के बारे में बताओ।

367
00:28:52,920 --> 00:28:54,320
पिछली बार जब वह आई थी,

368
00:28:54,400 --> 00:28:56,880
उसने एक मूर्ति से
बॉयफ़्रेंड का सिर फोड़ दिया।

369
00:28:56,960 --> 00:28:58,160
सच में?

370
00:28:58,240 --> 00:29:00,720
हाँ। इसी ऑफ़िस में।

371
00:29:00,800 --> 00:29:05,720
मैं उसे हमेशा बढ़ावा देता था
कि वह अपने लिए खड़ी हो।

372
00:29:07,080 --> 00:29:11,400
उसकी मौत सटन के एक साल बाद हुई।
उसने बताया कि कोई उसका पीछा करता था।

373
00:29:11,480 --> 00:29:13,040
अगर कोई संबंध हुआ तो?

374
00:29:13,600 --> 00:29:15,680
कसान्ड्रा... नील...

375
00:29:15,760 --> 00:29:17,160
वे मुझे आप समझते हैं।

376
00:29:18,600 --> 00:29:22,920
वे यहाँ आते हैं, वे... भूत,

377
00:29:23,000 --> 00:29:26,080
और लगता है वे घटनाएँ फिर से हो रही हैं,

378
00:29:26,160 --> 00:29:27,720
टाइम-मशीन की तरह।

379
00:29:27,800 --> 00:29:30,880
मेरी पेशेवर समझ मुझसे कह रही है
कि यह नहीं हो सकता।

380
00:29:30,960 --> 00:29:33,480
शायद दिमाग खेल खेल रहा है,
पर वे मुझे दिख रहे हैं।

381
00:29:33,560 --> 00:29:35,720
-ठीक मेरी नज़रों के सामने।
-ठीक है।

382
00:29:35,800 --> 00:29:37,760
हाँ, तो इस बारे में सोचते हैं।

383
00:29:39,040 --> 00:29:42,240
ये लोग वैसे ही बात कर रहे हैं

384
00:29:43,080 --> 00:29:45,640
जैसे मेरे सेशन्स के दौरान बात करते थे।

385
00:29:47,160 --> 00:29:52,000
और इस कमरे ने बहुत से किस्से सुने हैं।

386
00:29:52,080 --> 00:29:55,920
इतनी बार दुखभरे किस्से सुने हैं
कि वे इन दीवारों में बस गए हैं,

387
00:29:56,000 --> 00:29:59,000
इस इमारत का हिस्सा बन गए हैं
जो उसे सहेजकर रख रही है।

388
00:29:59,080 --> 00:30:03,760
और अब क्या, आप गुज़र गए
तो वे किस्से दीवारों से बाहर आ रहे हैं?

389
00:30:03,840 --> 00:30:05,240
शायद।

390
00:30:05,320 --> 00:30:07,240
तुमने कहा वे तुम्हें मैं समझ रहे हैं,

391
00:30:07,320 --> 00:30:09,520
पर इसका मतलब वे वर्तमान में जी रहे हैं।

392
00:30:10,160 --> 00:30:11,760
उनका वर्तमान।

393
00:30:11,840 --> 00:30:15,440
इसलिए वे भूत नहीं हैं।
भूतों को पता होता है कि वे मर चुके हैं।

394
00:30:15,520 --> 00:30:16,680
आपको यह पता है?

395
00:30:16,760 --> 00:30:21,560
पर मैं मनोचिकित्सक रह चुका भूत हूँ,

396
00:30:21,640 --> 00:30:25,080
जो यहाँ बदला लेने आया है।
"हे भगवान, मेरी जंजीरें कहाँ हैं?"

397
00:30:27,360 --> 00:30:30,200
पापा... पापा, प्लीज़।

398
00:30:33,320 --> 00:30:35,800
माफ़ करना। मैं ज़्यादा बाहर नहीं निकलता।

399
00:30:38,680 --> 00:30:40,840
तुम्हें यह याद आता है न?

400
00:30:41,880 --> 00:30:45,320
हम दोनों का बातें करके हल निकालना।

401
00:30:47,680 --> 00:30:49,480
पर तुम एक सायकाइट्रिस्ट हो।

402
00:30:51,040 --> 00:30:52,480
तुम जानते हो मौत अंत है।

403
00:30:54,840 --> 00:30:58,400
कि तुम और मैं अब कभी साथ नहीं होंगे।

404
00:30:59,200 --> 00:31:04,480
और यह मानना
हम दोनों के लिए बहुत मुश्किल है।

405
00:31:05,200 --> 00:31:07,000
तो आप कह रहे हैं...

406
00:31:09,440 --> 00:31:12,320
मुझे आपकी इतनी याद आ रही है
कि आप मुझे दिखने लगे हैं?

407
00:31:16,480 --> 00:31:19,920
पापा, क्या आपकी हत्या हुई थी?
प्लीज़, पापा। प्लीज़।

408
00:31:21,520 --> 00:31:24,400
अगर आपने खुदकुशी नहीं की,
तो आपको पता होगा...

409
00:31:27,360 --> 00:31:28,720
पापा, आपकी हत्या किसने की?

410
00:31:28,800 --> 00:31:31,680
-मुझे नहीं पता।
-प्लीज़, पापा। प्लीज़।

411
00:31:31,760 --> 00:31:34,760
अगर आपने खुदकुशी नहीं की,
तो पता होगा कि आपको किसने मारा।

412
00:31:34,840 --> 00:31:36,280
और अगर किसी ने आपको मारा है,

413
00:31:36,360 --> 00:31:39,680
तो उसका संबंध सटन की हत्या से हो सकता है।

414
00:31:39,760 --> 00:31:40,960
प्लीज़।

415
00:31:45,120 --> 00:31:47,000
मेरी प्यारी सटन।

416
00:31:51,600 --> 00:31:55,200
आपने लिखा था... "ये ख़त्म नहीं हुआ,"

417
00:31:56,080 --> 00:31:57,200
अपने नोट में।

418
00:31:57,280 --> 00:31:58,880
क्या वह सटन के बारे में है?

419
00:32:00,800 --> 00:32:02,040
पापा?

420
00:32:06,480 --> 00:32:09,440
पापा? पापा। क्या वह सटन के बारे में है?

421
00:32:13,120 --> 00:32:13,960
लैज़।

422
00:32:17,400 --> 00:32:18,400
तुम ठीक तो हो न?

423
00:32:20,680 --> 00:32:21,880
तुम किससे बात कर रहे हो?

424
00:32:32,040 --> 00:32:33,520
यहाँ से चलते हैं।

425
00:33:01,160 --> 00:33:02,240
फिर से बेक कर रही हो?

426
00:33:03,200 --> 00:33:04,240
हाँ।

427
00:33:06,360 --> 00:33:08,840
मैं "जुनिपर बुश" पढ़ रही थी।

428
00:33:08,920 --> 00:33:11,360
बस एक किताब है।
उसका ज़िक्र नहीं करना चाहिए था।

429
00:33:11,440 --> 00:33:13,320
नहीं। नहीं, सुनो।

430
00:33:13,400 --> 00:33:17,200
कुछ देशों में,
यह पुनर्जन्म का प्रतीक होता है।

431
00:33:17,280 --> 00:33:19,280
कुछ संस्कृतियों में बेर जलाए जाते हैं,

432
00:33:19,360 --> 00:33:22,680
और उसके धुएँ को शुद्धिकरण की
रस्म का हिस्सा माना जाता है,

433
00:33:22,760 --> 00:33:26,720
और कुछ लोगों का मानना है
कि उससे दूसरी दुनिया से संपर्क हो सकता है।

434
00:33:27,920 --> 00:33:30,640
और इसका एक खतरनाक अर्थ भी है।

435
00:33:31,200 --> 00:33:32,120
और वह क्या है?

436
00:33:32,200 --> 00:33:34,360
जुनिपर की लकड़ी शैतानी ताकतों को भगाती है।

437
00:33:34,920 --> 00:33:36,360
क्या बकवास है।

438
00:33:36,440 --> 00:33:39,200
नहीं, पर शायद यही संदेश
देने के लिए उसे वहाँ रखा हो।

439
00:33:39,280 --> 00:33:42,720
लगता है कि उन्होंने यह इसलिए किया होगा
कि उससे दोबारा मिल सकें?

440
00:33:42,800 --> 00:33:44,720
हो सकता है। कुछ भी हो सकता है।

441
00:33:44,800 --> 00:33:46,960
क्या उन्हें लगा होगा कि वह और सटन...

442
00:33:47,040 --> 00:33:48,120
जेन!

443
00:33:51,160 --> 00:33:54,360
मुझे माफ़ कर दो।
मैं थक गया हूँ। ऊपर जा रहा हूँ।

444
00:34:11,800 --> 00:34:13,200
डिटेक्टिव ऐलिसन ब्राउन

445
00:34:13,280 --> 00:34:14,480
अंदर आ जाओ।

446
00:34:19,800 --> 00:34:23,080
अगर फ़ोरेंसिक्स को पता चला
कि वह लाश नील क्रॉफ़्ट की ही है,

447
00:34:23,600 --> 00:34:27,200
तो ऐसा हो सकता है कि हत्या इससे हुई थी।

448
00:34:29,400 --> 00:34:30,680
कसान्ड्रा ने उसे मारा था,

449
00:34:32,160 --> 00:34:33,960
तो कसान्ड्रा को किसने मारा?

450
00:34:37,400 --> 00:34:40,320
नोट में लिखा था "ये ख़त्म नहीं हुआ।"
वह सटन के बारे में है?

451
00:34:44,080 --> 00:34:46,120
पापा। क्या वह सटन के बारे में है?

452
00:34:50,120 --> 00:34:53,000
मुबारक हो
'98 की क्लास

453
00:35:39,720 --> 00:35:40,680
हैलो?

454
00:35:51,440 --> 00:35:52,600
हैलो?

455
00:37:08,480 --> 00:37:09,520
जोअल लाज़रस?

456
00:37:10,480 --> 00:37:12,840
माफ़ करना। मुझे अंदर नहीं आना चाहिए था।

457
00:37:15,800 --> 00:37:17,160
दरवाज़ा खटखटाया था।

458
00:37:23,400 --> 00:37:25,120
नींबू पानी पियोगे?

459
00:37:30,240 --> 00:37:33,600
पता है तुम मेरे बारे में क्या सोचते हो।
या पहले क्या सोचा करते थे।

460
00:37:35,280 --> 00:37:38,000
मुझे बहुत अफ़सोस हुआ।
तुम्हारे पापा के बारे में सुना।

461
00:37:41,320 --> 00:37:42,280
शुक्रिया।

462
00:37:44,280 --> 00:37:45,240
और हाँ...

463
00:37:47,440 --> 00:37:50,080
एक अरसे तक, लगता था
कि तुमने मेरी बहन को मारा है।

464
00:37:52,120 --> 00:37:53,480
बस तुम्हें नहीं लगता था।

465
00:37:56,720 --> 00:38:01,000
नींबू पानी पीते हुए
यह पूछना अजीब लग रहा है, पर...

466
00:38:04,960 --> 00:38:05,880
तुमने उसे मारा था?

467
00:38:07,920 --> 00:38:09,680
बताऊँ कि सटन से कैसे मिला था?

468
00:38:11,120 --> 00:38:14,400
और वह बहुत अच्छी लड़की थी। बहुत विनम्र थी।

469
00:38:15,360 --> 00:38:17,120
वह एक कुत्ते को ढूँढ़ रही थी।

470
00:38:18,120 --> 00:38:21,120
रैज़ल्स। तुम्हारे दादा-दादी का कुत्ता।

471
00:38:22,880 --> 00:38:25,520
मैंने बगीचे में उसे ढूँढ़ने में
उसकी मदद की।

472
00:38:27,200 --> 00:38:30,280
आखिरकार हमें वह मिल गया।
वह बहुत खुश हुई थी।

473
00:38:31,800 --> 00:38:35,520
और उसने शुक्रिया कहने के लिए
मुझे एक खिलौने वाला कुत्ता दिया।

474
00:38:38,000 --> 00:38:40,720
अजीब यह लगा था
कि तुम हमारी गली में क्यों घूम रहे थे।

475
00:38:40,800 --> 00:38:43,800
जिस रात वह मारी गई,
तुम हमारी गली में घूम रहे थे।

476
00:38:43,880 --> 00:38:45,520
"घूम रहे थे।" देखा?

477
00:38:46,200 --> 00:38:48,080
अखबारों की भाषा।

478
00:38:48,160 --> 00:38:50,600
"अजूबा," "अजीब,"

479
00:38:51,640 --> 00:38:53,800
कोई अलग हो, तो वे उसे पसंद नहीं करते।

480
00:38:54,320 --> 00:38:56,120
तुम्हारे खिलाफ़ पहले भी एक केस था,

481
00:38:56,200 --> 00:38:59,720
एक लड़की के घर से अंडरवेयर चुराने का,
तो शक करना गलत नहीं था।

482
00:38:59,800 --> 00:39:01,800
तुमने कभी कोई बेवकूफ़ी नहीं की?

483
00:39:02,560 --> 00:39:03,680
मैं नासमझ था।

484
00:39:07,200 --> 00:39:08,800
तो तुम वहाँ क्यों आए थे?

485
00:39:10,000 --> 00:39:11,080
जोअल...

486
00:39:15,720 --> 00:39:17,320
मैं करीब 20 साल का था।

487
00:39:18,480 --> 00:39:19,880
कुँवारा था।

488
00:39:20,600 --> 00:39:23,040
और मुझे नंबर पाँच में
रहने वाली लड़की पसंद थी।

489
00:39:23,120 --> 00:39:26,760
मुझमें हिम्मत नहीं थी, पर मैंने
उसे पोस्ट ऑफ़िस में कहते सुना था

490
00:39:26,840 --> 00:39:28,920
कि वह उस रात बाहर जाने वाली है,

491
00:39:29,840 --> 00:39:32,200
तो मैं उससे बात करने का
तरीका ढूँढ़ रहा था।

492
00:39:32,840 --> 00:39:35,240
सोचा उसे कार में कोई खराबी दिखा दूँगा।

493
00:39:35,640 --> 00:39:37,160
वह खराबी जो मैंने पैदा की थी।

494
00:39:38,120 --> 00:39:40,920
दिक्कत यह थी कि मुझे पता नहीं था
कि वह कब बाहर जाएगी।

495
00:39:41,000 --> 00:39:41,840
अच्छा।

496
00:39:42,360 --> 00:39:45,440
ज़ाहिर है, मैंने तुम सबको
प्रॉम में जाते हुए देखा था।

497
00:39:45,520 --> 00:39:47,400
मैंने पुलिस को यह बताया था।

498
00:39:47,480 --> 00:39:50,880
मैंने उन्हें यह भी बताया था
कि बाद में बिली मैकिन्टायर

499
00:39:50,960 --> 00:39:53,480
तुम्हारे घर वापस गया
और सटन उसकी कार में बैठी।

500
00:39:53,560 --> 00:39:54,400
बिली?

501
00:39:56,800 --> 00:39:58,200
वह उससे नाराज़ लग रहा था।

502
00:40:01,600 --> 00:40:03,600
उनमें बहुत बहस हो रही थी।

503
00:40:07,680 --> 00:40:10,880
बिली उस पर चिल्लाया
और बहुत तेज़ी से गाड़ी चला दी।

504
00:40:13,240 --> 00:40:15,560
वह देखने के बाद तुमने क्या किया?

505
00:40:16,120 --> 00:40:17,280
कुछ नहीं।

506
00:40:17,880 --> 00:40:19,880
वह मेरी शाम की एक छोटी सी घटना थी।

507
00:40:20,600 --> 00:40:23,720
वही सोचा जो सब सोचते,
बॉयफ़्रेंड-गर्लफ़्रेंड की नोक-झोंक।

508
00:40:24,560 --> 00:40:26,040
-और घर चले गए?
-हाँ।

509
00:40:27,320 --> 00:40:30,600
नंबर पाँच वाली लड़की का
इंतज़ार करने की बजाय?

510
00:40:37,720 --> 00:40:39,800
तुम बिना इजाज़त मेरे घर में घुस आए।

511
00:40:43,040 --> 00:40:44,280
मैंने पुलिस को बताया?

512
00:40:46,000 --> 00:40:47,000
नहीं।

513
00:40:48,240 --> 00:40:50,960
नींबू पानी पिलाया
और तुम्हारे सवालों के जवाब दिए।

514
00:40:52,920 --> 00:40:55,680
तो अगर 1998 की तरह
मुझसे जिरह करना चाहते हो...

515
00:40:59,760 --> 00:41:01,200
तो यहाँ से चले जाओ।

516
00:41:10,200 --> 00:41:12,200
मैं सटन का टेडी ले जाना चाहूँगा।

517
00:41:15,480 --> 00:41:16,920
मैं ले आता हूँ।

518
00:41:26,800 --> 00:41:28,120
यहाँ से चले जाना चाहिए था।

519
00:41:28,200 --> 00:41:30,280
पर फिर लगता कि मैं गुनहगार हूँ।

520
00:41:32,360 --> 00:41:34,360
लगा था कि सब इसे भूल जाएँगे।

521
00:41:37,120 --> 00:41:40,640
बिली मैकिन्टायर ने मुझे बदनाम करने का
कोई मौका नहीं छोड़ा।

522
00:41:43,080 --> 00:41:45,880
और पुलिस ने पहले दिन ही
मुझे गुनहगार मान लिया था।

523
00:41:46,440 --> 00:41:50,040
जब भी कोई चोरी, किसी से बदतमीज़ी होती है,
सोचो किससे पूछताछ होती है?

524
00:41:51,040 --> 00:41:53,360
ऑनलाइन अब भी अफ़वाहें हैं,

525
00:41:53,440 --> 00:41:55,720
पर कोई सबूत नहीं है,
पर उन्हें कोई मतलब नहीं।

526
00:42:02,000 --> 00:42:04,160
पता है कैसा महसूस होता है...

527
00:42:06,280 --> 00:42:08,800
जब लोग आपको शक भरी नज़रों से देखते हैं?

528
00:42:12,040 --> 00:42:13,360
अब तक।

529
00:42:29,200 --> 00:42:30,760
हैलो, क्या हो रहा है?

530
00:42:31,280 --> 00:42:35,040
एक सवाल है।
बिली मैकिन्टायर से तुम्हारी बात होती है?

531
00:42:35,120 --> 00:42:38,120
अरे, अब यह सवाल कहाँ से आ गया?
वह भी तुम्हें दिखाई देता है?

532
00:42:38,640 --> 00:42:41,360
वह अंतिम संस्कार पर आया था,
पर जल्दी चला गया।

533
00:42:41,800 --> 00:42:45,080
-उसका नंबर है?
-शायद। अगर उसने नंबर बदला नहीं है।

534
00:42:46,440 --> 00:42:47,840
मार्गो से पूछ सकता हूँ।

535
00:42:48,360 --> 00:42:52,160
उसकी माँ के पास होगा,
पर क्या तुम उसे अचानक फ़ोन कर दोगे?

536
00:42:52,240 --> 00:42:55,240
क्यों नहीं? बैला से बात की है,
तो बिली से क्यों नहीं?

537
00:42:55,320 --> 00:42:58,640
सोचने दो। क्योंकि बिली बहुत कमीना था।

538
00:43:00,240 --> 00:43:02,160
हाँ, बात तो सही है।

539
00:43:02,240 --> 00:43:05,480
पर अगर कमीनों से बात करना छोड़ दूँगा,
तो बात नहीं करूँगा...

540
00:43:08,560 --> 00:43:09,960
बहुत अच्छे।

541
00:43:13,440 --> 00:43:14,480
हाँ।

542
00:43:16,080 --> 00:43:17,080
शुक्रिया।

543
00:43:19,680 --> 00:43:21,200
फ़ाइल - डॉ. जॉनथन लाज़रस सीआरटी
केस नंबर 4899

544
00:43:21,280 --> 00:43:23,280
आधिकारिक बारूद की मौजूदगी का टेस्ट
शुरुआती नतीजे

545
00:44:05,280 --> 00:44:06,360
सटन?

546
00:44:08,480 --> 00:44:09,640
हैलो, पापा।

547
00:45:07,040 --> 00:45:09,040
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

548
00:45:09,120 --> 00:45:11,120
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
़

