1
00:00:05,000 --> 00:00:09,040
19
द गैलरी

2
00:00:12,000 --> 00:00:13,920
उस रात तुम किसके साथ थे, बिली?

3
00:00:16,280 --> 00:00:17,320
जेना।

4
00:00:36,680 --> 00:00:37,680
क्या?

5
00:00:39,480 --> 00:00:40,880
उस रात के बारे में झूठ बोला।

6
00:00:43,240 --> 00:00:44,200
तुमने बिली को चूमा।

7
00:00:47,360 --> 00:00:48,280
क्या?

8
00:00:50,160 --> 00:00:53,400
-नहीं...
-तुमने बिली को चूमा।

9
00:00:53,720 --> 00:00:55,280
मुझे बस एक मिनट दो।

10
00:00:55,800 --> 00:00:59,240
-झूठ बोलना बंद करो!
-मैं झूठ नहीं बोल रही। मैं...

11
00:01:00,760 --> 00:01:03,080
मुझे यह सब याद नहीं है। यह...

12
00:01:04,320 --> 00:01:06,200
सब टुकड़ों में याद है,

13
00:01:06,280 --> 00:01:09,160
-मुझे बुरा लग रहा है...
-क्या हुआ था?

14
00:01:10,080 --> 00:01:10,920
मैं नशे में थी।

15
00:01:15,240 --> 00:01:17,880
शायद मैं बेसुध हो गई थी और...

16
00:01:23,240 --> 00:01:24,560
मैंने बिली को चूमा।

17
00:01:28,920 --> 00:01:30,040
बिली।

18
00:01:30,720 --> 00:01:33,800
साले कमीने!

19
00:01:39,080 --> 00:01:40,200
मुझे वह याद है।

20
00:01:41,320 --> 00:01:42,440
मुझे पता है वह हुआ था,

21
00:01:42,520 --> 00:01:45,680
क्योंकि मुझे याद है
सटन ने हमें पकड़ लिया था और...

22
00:01:47,400 --> 00:01:49,120
उसके चेहरे का भाव, वह...

23
00:01:50,240 --> 00:01:52,720
इसीलिए वह पार्टी छोड़कर चली गई थी।

24
00:01:54,200 --> 00:01:55,760
हद हो गई।

25
00:01:55,840 --> 00:01:57,880
लैज़, मैं कमउम्र थी, मैं...

26
00:01:57,960 --> 00:02:01,240
इतनी छोटी नहीं थीं
कि सही-गलत का फ़र्क न समझो, जेना!

27
00:02:01,320 --> 00:02:03,280
मैं पहले ही खुद से नफ़रत करती हूँ!

28
00:02:04,120 --> 00:02:04,960
ठीक है?

29
00:02:08,720 --> 00:02:09,760
और फिर...

30
00:02:10,400 --> 00:02:14,320
फिर मैं सटन के पीछे घर गई होऊँगी,
क्योंकि मैं अपने कमरे में थी जब...

31
00:02:17,960 --> 00:02:20,080
मैंने तुम्हारी चीख सुनी।

32
00:02:24,880 --> 00:02:25,920
रुको, रुको।

33
00:02:28,800 --> 00:02:29,640
तुम...

34
00:02:30,480 --> 00:02:31,760
तुम घर पर थीं जब...

35
00:02:33,560 --> 00:02:36,040
तुम घर पर थीं जब वह मारी गई?

36
00:02:38,680 --> 00:02:40,400
हाँ। मैं घर पर ही रही होऊँगी...

37
00:02:42,040 --> 00:02:44,640
-हे भगवान।
-पर न मैंने कुछ देखा...

38
00:02:45,160 --> 00:02:47,320
न कुछ सुना, मैं बस...

39
00:02:48,000 --> 00:02:48,920
मैं...

40
00:02:49,000 --> 00:02:50,280
जब मैं कमरे से आई,

41
00:02:50,360 --> 00:02:53,520
तुम शायद पापा को बुलाने
जा चुके थे क्योंकि तब...

42
00:02:57,720 --> 00:02:59,280
तब मैंने देखा...

43
00:03:09,040 --> 00:03:11,560
नहीं। सटन, प्लीज़ जाग जाओ।

44
00:03:18,240 --> 00:03:19,720
वहाँ बहुत सारा खून था।

45
00:03:20,800 --> 00:03:25,840
फिर मुझे याद है कि मैं बाहर थी,
और मैं ज़रूर मदद लेने गई होऊँगी।

46
00:03:25,920 --> 00:03:31,400
फिर मैं घर वापस आई,
और पुलिस पहले से ही यहाँ थी।

47
00:03:31,880 --> 00:03:34,800
और... और मैं पहले ही धो चुकी थी...

48
00:03:35,920 --> 00:03:36,760
मैं...

49
00:03:39,920 --> 00:03:43,400
पहले न बताने के लिए
माफ़ कर दो, लैज़। मैं बस... मैं...

50
00:03:44,200 --> 00:03:46,000
मैं यह बोल ही नहीं पाई।

51
00:03:47,440 --> 00:03:49,680
नहीं। नहीं, तुम ऐसा नहीं कर सकतीं।

52
00:03:49,760 --> 00:03:51,840
मुझे माफ़ कर दो, लैज़। प्लीज़, मैं...

53
00:03:53,160 --> 00:03:54,600
-मुझे यह नहीं सुनना।
-रुको!

54
00:04:03,520 --> 00:04:09,520
हार्लन कोबन्स लाज़रस

55
00:04:13,520 --> 00:04:16,720
रोज़ी क्यू

56
00:04:16,800 --> 00:04:18,520
पता नहीं हम इससे आगे कैसे बढ़ेंगे।

57
00:04:19,240 --> 00:04:22,960
मतलब, मैं...
आखिर उसने मुझे बताया कैसे नहीं?

58
00:04:23,040 --> 00:04:26,000
लैज़, लोगों के पास अपने कारण होते हैं।

59
00:04:26,080 --> 00:04:29,600
मुझे पता है तुम उसे पसंद करते हो,
पर मान लो। उसने जो किया, वह गलत था।

60
00:04:29,680 --> 00:04:30,640
गलत था।

61
00:04:31,520 --> 00:04:33,400
मानता हूँ। पर बस...

62
00:04:35,240 --> 00:04:38,040
अगर उसने किसी को बताया नहीं
कि उस रात क्या हुआ था,

63
00:04:38,120 --> 00:04:40,800
तो शायद उसे यह सच नहीं लगता।

64
00:04:43,600 --> 00:04:46,040
कभी-कभी खुद को एक कहानी सुनानी पड़ती है।

65
00:04:46,400 --> 00:04:49,840
नहीं। यह बस झूठ को सही ठहराने का तरीका है।

66
00:04:52,800 --> 00:04:54,960
तुम कब से इतना सोचने लगे?

67
00:04:55,040 --> 00:04:57,600
ए, मेरी सोच बहुत गहन है। समझे?

68
00:04:57,680 --> 00:04:59,360
और तुमने वह शब्द कहाँ सीखा?

69
00:05:00,200 --> 00:05:01,160
ट्वीट से।

70
00:05:03,920 --> 00:05:07,720
उसने सालों तक मुझे खुद को दोष देने दिया
क्योंकि मैं सटन के पीछे घर नहीं आया,

71
00:05:07,800 --> 00:05:09,320
बैला के साथ वहीं रुक गया था।

72
00:05:09,960 --> 00:05:14,000
मैं उसे संभाल रहा था क्योंकि वह
किसी बचकानी बात को लेकर बहुत दुखी थी।

73
00:05:15,960 --> 00:05:18,120
जबकि जेना के कारण ही

74
00:05:18,200 --> 00:05:20,360
सटन उस जगह से गई थी।

75
00:05:30,000 --> 00:05:30,840
हे भगवान।

76
00:05:32,560 --> 00:05:33,560
वह दिख रही है?

77
00:05:35,440 --> 00:05:37,440
हाँ, दिख रही है। बहुत मस्त है।

78
00:05:37,880 --> 00:05:39,320
तो वह सच में है?

79
00:05:43,480 --> 00:05:45,200
रुको, तुम्हें वह भूत लग रही है?

80
00:05:45,920 --> 00:05:47,280
भूत इतने मस्त होते हैं?

81
00:05:48,280 --> 00:05:51,280
मुझे मस्त लोग दिखते हैं।

82
00:05:51,360 --> 00:05:53,160
यह वह नहीं हो सकती। नहीं।

83
00:05:57,320 --> 00:05:58,800
एक बात कहूँ? घर जा रहा हूँ।

84
00:05:59,920 --> 00:06:01,080
ऐसा नहीं हो सकता।

85
00:06:04,640 --> 00:06:05,720
पर आज मज़ा आया।

86
00:06:06,280 --> 00:06:08,600
हाँ, तुम्हें मुझे बार-बार
मिलने बुलाना चाहिए।

87
00:06:39,960 --> 00:06:41,720
-ओह, हैलो।
-हैलो।

88
00:06:44,240 --> 00:06:46,120
मैं माफ़ी माँगना चाहता हूँ।

89
00:06:46,200 --> 00:06:47,200
उसकी ज़रूरत नहीं है।

90
00:06:48,240 --> 00:06:49,520
क्या मैं कम से कम...

91
00:06:49,600 --> 00:06:51,040
नहीं। मैं पैसे दे दूँगी।

92
00:06:51,800 --> 00:06:52,800
शुक्रिया।

93
00:06:54,800 --> 00:06:55,760
चियर्स।

94
00:06:56,560 --> 00:06:57,400
हाँ,

95
00:06:57,920 --> 00:07:00,080
मेरे पिता हाल ही में गुज़र गए।

96
00:07:00,160 --> 00:07:03,480
और मैं हमदर्दी पाने के लिए नहीं बता रहा।

97
00:07:03,560 --> 00:07:04,720
इसलिए बता रहा हूँ...

98
00:07:06,040 --> 00:07:09,640
क्योंकि जिन डॉ. लाज़रस के साथ
तुमने अपॉइंटमेंट लिया था, वो वह थे।

99
00:07:10,760 --> 00:07:11,680
मैं नहीं।

100
00:07:13,800 --> 00:07:14,640
मुझे पता है।

101
00:07:15,440 --> 00:07:18,280
सेशन के बाद तुम्हारे
या उनके बारे में पता किया था।

102
00:07:20,560 --> 00:07:22,560
-ठीक है।
-उनके गुज़रने का अफ़सोस है,

103
00:07:24,280 --> 00:07:25,360
पर तुम...

104
00:07:27,080 --> 00:07:28,960
-वह होने का नाटक कर रहे थे।
-हाँ।

105
00:07:30,880 --> 00:07:32,680
मैं समझाता हूँ।

106
00:07:33,960 --> 00:07:37,200
पहली बात, मैं साइकायट्रिस्ट हूँ।

107
00:07:39,240 --> 00:07:42,120
दूसरी बात, वह होने का
नाटक नहीं कर रहा था। सच।

108
00:07:43,240 --> 00:07:44,240
बात यह है कि...

109
00:07:45,160 --> 00:07:47,000
मेरे पिता के कुछ मरीज़...

110
00:07:48,440 --> 00:07:49,520
मुझसे बात करने...

111
00:07:50,280 --> 00:07:51,320
आते हैं।

112
00:07:52,000 --> 00:07:52,920
उनसे नहीं।

113
00:07:54,280 --> 00:07:58,000
तुम अब... अपॉइंटमेंट नहीं लेना चाहती न...

114
00:07:59,800 --> 00:08:03,680
मैं समझता हूँ। तुम किसी और
थेरेपिस्ट के पास जा रही हो। ठीक है।

115
00:08:06,600 --> 00:08:08,200
तुमने एक पहली मुलाकात में...

116
00:08:09,280 --> 00:08:11,040
बहुत ही ज़बरदस्त छाप छोड़ी है।

117
00:08:12,240 --> 00:08:14,160
क्या तुम मुझे दूसरा मौका दोगी?

118
00:08:18,560 --> 00:08:19,800
माँ ने घर मुझे दे दिया।

119
00:08:20,840 --> 00:08:23,720
लिंटल स्ट्रीट पर,
वहाँ का नज़ारा शानदार है,

120
00:08:24,080 --> 00:08:25,480
और दरवाज़ा भद्दा है।

121
00:08:26,800 --> 00:08:30,280
उस पर हरेक रंग है
और छोटे-छोटे फूल बने हैं।

122
00:08:30,360 --> 00:08:31,400
सुनकर लगता है वह...

123
00:08:31,480 --> 00:08:33,960
"बेहूदा," शायद तुम यही शब्द ढूँढ़ रहे हो।

124
00:08:34,040 --> 00:08:35,680
बेहूदा, हाँ।

125
00:08:36,920 --> 00:08:39,240
शायद वह पड़ोसियों को तंग करना चाहती थीं।

126
00:08:41,640 --> 00:08:43,280
खैर, मैंने खुद से कहा...

127
00:08:44,760 --> 00:08:47,920
मैं बस उनका सामान
वहाँ से हटाने तक वहाँ रहूँगी, और...

128
00:08:48,000 --> 00:08:51,000
और उस बात को... दो साल हो गए हैं।

129
00:08:51,080 --> 00:08:52,040
दो साल?

130
00:08:55,120 --> 00:08:59,720
मतलब... मुझे दो साल बाद भी
इस दुख से छुटकारा नहीं मिलेगा?

131
00:09:00,480 --> 00:09:04,120
दरअसल मुझे लगा था
कि मैं जल्द इससे उबर जाऊँगा।

132
00:09:08,720 --> 00:09:09,560
हाँ।

133
00:09:11,400 --> 00:09:12,240
ऐसा...

134
00:09:13,080 --> 00:09:14,440
ऐसा नहीं होता।

135
00:10:31,240 --> 00:10:32,160
मार्गो।

136
00:10:37,560 --> 00:10:38,400
धत्।

137
00:10:45,080 --> 00:10:46,160
तुम्हें पता है न।

138
00:10:48,200 --> 00:10:50,520
क्या? क्या पता है?

139
00:10:54,160 --> 00:10:57,640
खुशी हुई कि आप मुझे
दुखी नहीं करना चाहते, डॉक्टर ऐल।

140
00:11:03,040 --> 00:11:05,400
पर अब मानना पड़ेगा कि बहुत बड़ी समस्या है।

141
00:11:05,480 --> 00:11:07,600
आज का अपॉइंटमेंट - 13 जुलाई 1998

142
00:11:08,960 --> 00:11:10,320
मतलब, बिली के साथ।

143
00:11:11,640 --> 00:11:12,480
हाँ।

144
00:11:15,880 --> 00:11:16,720
बिली के साथ।

145
00:11:17,400 --> 00:11:19,680
उसे पेशेवर मदद की ज़रूरत है।

146
00:11:20,480 --> 00:11:21,760
काश आपसे मदद ले पाते,

147
00:11:21,840 --> 00:11:24,400
पर वह शर्म से मर जाएगा।

148
00:11:26,120 --> 00:11:28,000
क्योंकि आपकी बेटी को डेट कर रहा है।

149
00:11:29,160 --> 00:11:32,440
और वह अगले हफ़्ते के
डांस के लिए बहुत उत्साहित है।

150
00:11:32,920 --> 00:11:38,920
हाँ, शायद... बिली और सटन को
डांस में नहीं जाना चाहिए।

151
00:11:39,000 --> 00:11:43,720
और शायद हम बिली को
और जल्दी मदद दिलवा पाएँ, और...

152
00:11:43,800 --> 00:11:45,600
क्या हम दो किशोरों को ये कहें

153
00:11:45,680 --> 00:11:48,040
कि वे वैसा ना करें
जो उनके दोस्त कर रहे हैं?

154
00:11:48,960 --> 00:11:50,520
खैर, मैं बस...

155
00:11:51,280 --> 00:11:53,920
बिली के बर्ताव के लिए
माफ़ी माँगना चाहती थी।

156
00:11:54,360 --> 00:11:58,240
मार्गो, वैसे, बिली ने किया क्या था?

157
00:12:03,160 --> 00:12:05,160
बिली इस इमारत में मँडराता रहता है।

158
00:12:07,760 --> 00:12:08,840
बरामदे में।

159
00:12:10,640 --> 00:12:11,560
टॉयलेट में।

160
00:12:14,360 --> 00:12:15,200
इंतज़ार करता।

161
00:12:17,600 --> 00:12:18,960
मरीज़ों पर नज़र रखता।

162
00:12:20,880 --> 00:12:22,520
मेरा पास चुराकर अंदर आता था।

163
00:12:26,400 --> 00:12:27,560
आजकल उसमें...

164
00:12:29,600 --> 00:12:30,840
एक शैतानियत झलकती है।

165
00:12:30,920 --> 00:12:31,880
मुझे जाना चाहिए।

166
00:12:33,240 --> 00:12:35,640
नहीं। मार्गो, जाने की ज़रूरत नहीं है।

167
00:12:35,720 --> 00:12:37,800
मैं किसी को चोट नहीं पहुँचने दूँगी।

168
00:12:38,360 --> 00:12:39,200
वादा करती हूँ।

169
00:12:40,520 --> 00:12:42,160
चोट? बिली के कारण?

170
00:12:42,800 --> 00:12:44,080
नहीं, मार्गो।

171
00:12:53,840 --> 00:12:55,840
कॉलिंग
मार्गो मैकिन्टायर

172
00:12:55,920 --> 00:12:58,840
हैलो, मार्गो मैकिन्टायर। संदेश छोड़ दीजिए।

173
00:12:58,920 --> 00:12:59,760
रद्द

174
00:13:00,720 --> 00:13:02,080
धत्!

175
00:13:11,240 --> 00:13:12,120
मार्गो?

176
00:13:36,280 --> 00:13:37,120
मार्गो?

177
00:13:51,120 --> 00:13:52,040
मार्गो!

178
00:15:22,680 --> 00:15:23,520
हे भगवान!

179
00:15:43,600 --> 00:15:45,280
-हे भगवान!
-आप क्या कर रहे हो?

180
00:15:46,040 --> 00:15:46,880
क्या मतलब?

181
00:15:46,960 --> 00:15:49,040
-तुम यहाँ क्यों आए?
-आपको अंदर घुसते देखा।

182
00:15:49,120 --> 00:15:50,800
इसलिए तुम भी घुस आए?

183
00:15:51,680 --> 00:15:52,640
हाँ।

184
00:15:53,120 --> 00:15:55,840
वैसे, तुम यहाँ कर क्या रहे हो?

185
00:15:55,920 --> 00:15:58,400
मैं अपनी साइकिल पर था।
और आपको गुज़रते देखा।

186
00:15:59,400 --> 00:16:02,080
तो सोचा हम साथ समय बिता सकते हैं।

187
00:16:02,560 --> 00:16:06,840
यह उसके लिए सही समय नहीं है, ऐडन।

188
00:16:08,400 --> 00:16:10,800
सैथ मैक्गवर्न।
बीप के बाद संदेश छोड़ दीजिए।

189
00:16:12,160 --> 00:16:14,400
सैथ, मुझे कॉल करो। ठीक है? ज़रूरी काम है।

190
00:16:15,000 --> 00:16:17,360
पापा की सहायक मार्गो के बारे में। वह...

191
00:16:19,920 --> 00:16:21,440
शायद वह मर चुकी है।

192
00:16:23,000 --> 00:16:24,160
मुझे फ़ोन करो!

193
00:16:25,240 --> 00:16:28,480
कॉकेशियन पुरुष, 30 साल,
इसे नील क्रॉफ्ट माना जाता है।

194
00:16:30,280 --> 00:16:32,080
इसे मरे हुए कितना समय हुआ है?

195
00:16:32,560 --> 00:16:34,840
मेरे खयाल से 20 या 30 साल हो चुके हैं।

196
00:16:36,160 --> 00:16:37,280
यह मिला कैसे?

197
00:16:37,360 --> 00:16:39,120
अंदाज़ा था। इसके दोस्त का।

198
00:16:39,760 --> 00:16:41,120
एक दीवार के पीछे मिला।

199
00:16:43,320 --> 00:16:44,320
मौत का कारण?

200
00:16:45,000 --> 00:16:47,120
शायद सिर पर ज़ोर से वार से मौत हुई।

201
00:16:50,880 --> 00:16:54,920
क्या यह हत्या का हथियार हो सकता है?

202
00:16:55,480 --> 00:16:58,040
सही मैच लग रहा है। यह कैसे मिला?

203
00:16:58,640 --> 00:16:59,680
एक और अंदाज़ा।

204
00:17:01,000 --> 00:17:02,160
बहुत अंदाज़े हैं न?

205
00:17:13,160 --> 00:17:15,520
सैथ? सैथ, मुझे कॉल करो।
ठीक है? ज़रूरी काम है।

206
00:17:16,400 --> 00:17:17,720
पापा की सहायक, मार्गो।

207
00:17:18,520 --> 00:17:21,240
वह... शायद वह मर चुकी है।

208
00:17:22,040 --> 00:17:22,880
मुझे फ़ोन करो!

209
00:17:27,400 --> 00:17:28,240
ए।

210
00:17:29,680 --> 00:17:31,160
-तुम फ़ोन नहीं उठा रहे।
-हाँ,

211
00:17:31,240 --> 00:17:34,720
क्योंकि मैं सुबह से एक लाश के साथ हूँ,
जो शायद नील क्रॉफ्ट है।

212
00:17:34,800 --> 00:17:36,920
-मैंने कहा था!
-हाँ, पता है तुमने कहा था।

213
00:17:37,440 --> 00:17:39,200
पर अब यह सच है और डर लग रहा है।

214
00:17:40,880 --> 00:17:41,960
सब ठीक है न?

215
00:17:42,640 --> 00:17:45,280
जी, मैडम। लैज़ बस...

216
00:17:46,120 --> 00:17:47,080
बात करने आया था।

217
00:17:48,720 --> 00:17:51,680
एक बात कहूँ, लैज़?
मैं भी बात करना चाहती हूँ।

218
00:17:59,200 --> 00:18:00,480
क्या चल रहा है, लैज़?

219
00:18:05,160 --> 00:18:06,000
मैं...

220
00:18:08,360 --> 00:18:10,520
शायद बिली मैकिन्टायर ने मेरे पिता को मारा।

221
00:18:12,880 --> 00:18:14,040
क्यों?

222
00:18:14,120 --> 00:18:14,960
वो,

223
00:18:15,600 --> 00:18:18,960
यहाँ पिछले कई सालों से
कई अनसुलझी मौतें हुई हैं,

224
00:18:19,040 --> 00:18:22,320
और बिली का सभी पीड़ितों से संबंध है।

225
00:18:23,560 --> 00:18:26,000
शायद मेरे पापा ने
सवाल पूछना शुरू कर दिया हो?

226
00:18:26,480 --> 00:18:28,440
किन अनसुलझी मौतों की बात कर रहे हो?

227
00:18:28,520 --> 00:18:30,880
सटन। कसान्ड्रा रोड्स।

228
00:18:31,320 --> 00:18:34,080
बिली मैकिन्टायर का सटन से
संबंध समझ सकती हूँ,

229
00:18:34,840 --> 00:18:37,120
पर कसान्ड्रा रोड्स से उसका क्या संबंध है?

230
00:18:37,200 --> 00:18:38,840
वह और बिली एक-दूसरे को जानते थे?

231
00:18:39,640 --> 00:18:42,040
वह पापा की मरीज़ थी,

232
00:18:42,120 --> 00:18:44,640
और बिली उनके दफ़्तर के आस-पास रहता था।

233
00:18:44,720 --> 00:18:46,240
उनकी बातचीत ज़रूर हुई होगी।

234
00:18:46,320 --> 00:18:50,840
लैज़, क्या बिली मैकिन्टायर के बारे में
कोई नई जानकारी सामने आई है?

235
00:18:50,920 --> 00:18:53,920
कुछ ऐसा जिससे तुम्हें
अचानक उस पर शक हो गया?

236
00:18:54,000 --> 00:18:58,560
मुझे पता चला
कि सटन उससे रिश्ता तोड़ने वाली थी।

237
00:18:58,640 --> 00:19:01,440
उसे पता चल गया। वह परेशान था।

238
00:19:02,080 --> 00:19:04,400
अगर मेरे पापा को बिली पर शक हो गया था,

239
00:19:04,920 --> 00:19:08,200
तो हो सकता है कि बिली ने
उन्हें मार डाला हो। है न? मतलब...

240
00:19:09,280 --> 00:19:10,960
खुदकुशी से ज़्यादा बेहतर वजह है।

241
00:19:12,640 --> 00:19:14,400
वह खुदकुशी कभी नहीं करेंगे।

242
00:19:19,560 --> 00:19:22,480
मुझे मार्गो की भी चिंता हो रही है।
बिली की माँ।

243
00:19:22,560 --> 00:19:25,560
वह फ़ोन नहीं उठा रही।
घर गया तो वह घर पर भी नहीं थी।

244
00:19:28,320 --> 00:19:30,600
मुझे डर है कि बिली ने
उनको कुछ कर दिया होगा।

245
00:19:33,160 --> 00:19:34,720
ठीक है, हम पता करते हैं।

246
00:19:35,720 --> 00:19:36,880
लैज़।

247
00:19:36,960 --> 00:19:41,200
तुमने कहा था कि बिली का इस इलाके की
सभी अनसुलझी मौतों से संबंध है।

248
00:19:41,280 --> 00:19:42,440
हाँ। हाँ।

249
00:19:43,760 --> 00:19:44,640
तुम्हारा भी है।

250
00:19:54,840 --> 00:19:58,600
कुछ कहो उससे पहले बता दूँ,
हम मार्गो को सीसीटीवी में खोज रहे हैं,

251
00:19:58,680 --> 00:20:00,920
और कल एक खोजी दल भेजेंगे। अब खुश हो?

252
00:20:01,680 --> 00:20:04,600
अब शायद देर हो चुकी है।
शायद वह मर चुकी है।

253
00:20:04,680 --> 00:20:08,480
ठीक है, तुम्हें यह बकवास
करना बंद होगा, लैज़।

254
00:20:09,120 --> 00:20:10,600
तुम इतने नाराज़ क्यों हो?

255
00:20:10,680 --> 00:20:13,120
खुद में इतने खोए हो
कि मेरी स्थिति दिख नहीं रही?

256
00:20:15,960 --> 00:20:19,680
हे भगवान, यही बात है।
ठीक है, मैं साफ-साफ़ समझाता हूँ।

257
00:20:19,760 --> 00:20:25,160
अब मेरे फ़ोन पर मैसेज हैं जिनमें लिखा है
कि तुम्हें लगता है मार्गो मर चुकी है।

258
00:20:25,240 --> 00:20:27,080
तो, मान लो उसकी लाश मिलती है।

259
00:20:27,160 --> 00:20:29,520
और वे संदेश उसकी मौत के समय के आस-पास हैं।

260
00:20:29,600 --> 00:20:31,000
तो मैं क्या करूँगा?

261
00:20:32,360 --> 00:20:36,280
तुम्हें बचाने के लिए उन्हें मिटा दूँ,
फिर क्या? खुद जेल जाने का जोखिम?

262
00:20:36,360 --> 00:20:39,320
-हाँ, ठीक है। बेवकूफ़ी कर दी।
-क्योंकि संयोग से,

263
00:20:39,400 --> 00:20:41,600
एक 20 साल पुरानी लाश ढूँढ़ना एक बात है।

264
00:20:41,680 --> 00:20:45,360
पर एक संभावित हत्या का अनुमान लगाना
बिल्कुल अलग बात है।

265
00:20:45,440 --> 00:20:47,840
ऊपर से पीड़ित के घर चोरी-छिपे जाना।

266
00:20:47,920 --> 00:20:50,320
-मैसेज छोड़ने के लिए सॉरी।
-फिर तुम यहाँ आ गए

267
00:20:50,400 --> 00:20:53,240
और मेरी बॉस को
बिली मैकिन्टायर के बारे में बता दिया,

268
00:20:53,320 --> 00:20:55,760
ऐसी बातें जिनकी कोई तुक नहीं बनती।

269
00:20:55,840 --> 00:21:00,200
-बिली पर शक करना बनता है।
-तुम पर शक करना बनता है, लैज़! तुम पर।

270
00:21:01,240 --> 00:21:04,680
यह सब देखकर लग रहा है कि
तुम अपने पिता की मौत के बाद पगला गए,

271
00:21:04,760 --> 00:21:09,280
तुमने मार्गो को मारा, तुम यहाँ पुलिस के
मन में बिली को लेकर शक पैदा करने आए

272
00:21:09,360 --> 00:21:11,880
मार्गो की लाश मिलने से पहले।

273
00:21:11,960 --> 00:21:14,320
तुम अपराधी लग रहे हो।

274
00:21:14,400 --> 00:21:15,280
हे भगवान।

275
00:21:16,400 --> 00:21:21,000
धत्, धत्। मैंने नहीं...

276
00:21:22,000 --> 00:21:23,560
मुझे माफ़ कर दो, सैथ।

277
00:21:23,640 --> 00:21:25,680
देखो, नुकसान हो चुका है। ठीक है?

278
00:21:26,360 --> 00:21:29,520
तुम बस यह दुआ माँगो
कि मार्गो जल्द मिल जाए,

279
00:21:29,600 --> 00:21:32,720
क्योंकि अगर वह मर चुकी है,
लैज़, तो तुम गए काम से।

280
00:21:38,640 --> 00:21:41,400
और, उस रात के बारे में सच न बोलने के लिए

281
00:21:41,480 --> 00:21:43,920
जेना को परेशान मत करना
जिस रात सटन मारी गई थी

282
00:21:44,000 --> 00:21:48,840
क्योंकि तुमने भी सालों तक यही किया है,
और मैंने तुम्हें कभी नहीं टोका।

283
00:21:48,920 --> 00:21:51,200
तुम्हें पता है उस रात डांस में क्यों रुके।

284
00:21:51,280 --> 00:21:52,960
बैला को संभालने नहीं रुके थे।

285
00:22:20,080 --> 00:22:24,840
अब तुम्हें पता है मैं क्यों चाहता था
कि तुम डांस के बाद सटन के साथ घर आओ।

286
00:22:26,000 --> 00:22:29,200
मैं बिली मैकिन्टायर को लेकर परेशान था।

287
00:22:30,920 --> 00:22:32,280
तुम्हें जानता हूँ, बेटा।

288
00:22:33,120 --> 00:22:36,200
तुम बिली के मसले पर बात करना चाहते हो।

289
00:22:37,560 --> 00:22:40,880
मार्गो इतनी परेशान क्यों थी?

290
00:22:43,160 --> 00:22:47,520
और तुम यह इसलिए जानना चाहते हो
क्योंकि तुम मरे जा रहे हो,

291
00:22:47,600 --> 00:22:50,880
मरे जा रहे हो
मुझ पर चिल्लाने के लिए क्योंकि मैंने

292
00:22:50,960 --> 00:22:53,200
अपनी बेटी को उसके साथ डांस में जाने दिया।

293
00:22:54,080 --> 00:22:55,760
तुम यह कभी नहीं कहोगे कि,

294
00:22:57,640 --> 00:23:01,040
"सटन की हत्या आपकी गलती थी, पापा,"

295
00:23:01,120 --> 00:23:03,040
पर कुछ ऐसा ज़रूर कहोगे

296
00:23:03,120 --> 00:23:05,680
जिससे हमारा ध्यान उस पर चला जाए,

297
00:23:05,760 --> 00:23:09,200
बजाय, पता नहीं, मैं अंदाज़ा लगाता हूँ...

298
00:23:11,520 --> 00:23:12,360
तुम पर।

299
00:23:14,000 --> 00:23:17,960
और इस बात पर कि तुम सटन को घर नहीं लाए,

300
00:23:18,880 --> 00:23:20,760
जैसा कि तुमसे कहा गया था।

301
00:23:30,920 --> 00:23:32,280
बहुत कहानी है

302
00:23:32,800 --> 00:23:36,880
कि कैसे तुम डांस में रुके रहे
क्योंकि बैला रो रही थी।

303
00:23:37,360 --> 00:23:41,920
और यह कहानी अच्छी इसलिए है
क्योंकि इससे तुम

304
00:23:42,000 --> 00:23:43,240
भले दिखते हो।

305
00:23:43,880 --> 00:23:49,240
मतलब, एक ऐसा भला बंदा
जो अपनी गर्लफ़्रेंड को परेशानी में

306
00:23:49,320 --> 00:23:50,760
अकेला नहीं छोड़ता।

307
00:23:52,360 --> 00:23:53,200
है न?

308
00:23:55,280 --> 00:23:56,120
समस्या यह है...

309
00:23:58,200 --> 00:23:59,760
वह रो नहीं रही थी।

310
00:24:02,120 --> 00:24:02,960
है न?

311
00:24:05,880 --> 00:24:09,560
शायद अब तक तुम्हें
वह सच लगने लगा होगा, है न?

312
00:24:10,200 --> 00:24:11,880
इसे भ्रामक सत्य प्रभाव कहते हैं,

313
00:24:11,960 --> 00:24:14,720
-यह एक आम मनोवैज्ञानिक घटना है।
-पता है, पापा।

314
00:24:14,800 --> 00:24:16,120
बताने की ज़रूरत नहीं है।

315
00:24:16,200 --> 00:24:19,400
अगर बार-बार कोई झूठ दोहराते रहो
कि वह सच लगने लगता है।

316
00:24:21,760 --> 00:24:24,080
और अगर वह झूठ सच से ज़्यादा सुखदायक हो,

317
00:24:25,880 --> 00:24:27,840
तो उसे दोहराने की वजह भी मिल जाती है।

318
00:24:30,400 --> 00:24:32,320
पर सच क्या है, जोअल?

319
00:24:32,400 --> 00:24:34,960
-मुझे उसके बारे में बात नहीं करनी।
-पर करनी होगी।

320
00:24:36,960 --> 00:24:39,360
मैं यही तो कह रहा था।

321
00:24:40,440 --> 00:24:42,760
आप लोगों के साथ हद पार कर देते हैं।

322
00:24:42,840 --> 00:24:45,440
खुद में न झाँकने के लिए
औरों की गलतियाँ ढूँढ़ रहे हो।

323
00:24:45,520 --> 00:24:48,680
-डांस में क्यों रुके रहे?
-अपने मरीज़ों को तंग करते थे।

324
00:24:48,760 --> 00:24:51,160
-दोस्तों की वजह से?
-अब मुझे तंग कर रहे हैं।

325
00:24:51,240 --> 00:24:53,600
तुमने पी रखी थी? इसलिए सटन अकेला छोड़ा?

326
00:24:53,680 --> 00:24:55,400
-मेरी बात सुनिए।
-नशे में थे?

327
00:24:55,480 --> 00:24:57,160
मुझे इस बारे में बात नहीं करनी।

328
00:24:57,240 --> 00:25:00,640
उस रात सटन के पीछे क्यों नहीं गए?

329
00:25:00,720 --> 00:25:02,520
मुझे इस बारे में बात नहीं करनी!

330
00:25:06,400 --> 00:25:09,080
क्योंकि मेरी बात बनने वाली थी! ठीक है?

331
00:25:10,040 --> 00:25:11,480
सच यह है!

332
00:25:16,760 --> 00:25:21,200
मैं बस एक किशोर था,
और मुझसे कहा गया कि बैला चाहती है...

333
00:25:32,360 --> 00:25:35,960
मैंने अपने बारे में सोचा
और वह मर गई। वह...

334
00:25:54,560 --> 00:25:55,400
हे भगवान।

335
00:26:03,320 --> 00:26:06,080
मार्गो मैकिन्टायर को
आखिरी बार यहाँ देखा गया था।

336
00:26:07,600 --> 00:26:08,480
वह सैम ऑल्सन है?

337
00:26:09,240 --> 00:26:11,320
हो सकता है। वहीं पास में रहता है।

338
00:26:11,400 --> 00:26:13,400
उससे बात करता हूँ। शायद उसे कुछ पता हो।

339
00:26:14,560 --> 00:26:18,400
ठीक है। यह फुटेज रिलीज़ कर दो।
देखते हैं कोई सुराग मिलता है क्या।

340
00:26:18,960 --> 00:26:19,800
ठीक है।

341
00:26:40,720 --> 00:26:42,960
आजकल उसमें एक शैतानियत झलकती है।

342
00:26:58,400 --> 00:27:01,520
-मुझे अभी बात नहीं करनी।
-तुम अच्छे दोस्त हो। मैं बेवकूफ़ हूँ।

343
00:27:01,600 --> 00:27:03,560
इसमें कोई शक नहीं। पर अभी मुझे जाना है।

344
00:27:03,640 --> 00:27:06,400
गवाहों ने दो रात पहले
मार्गो को अपने कुत्ते के साथ

345
00:27:06,480 --> 00:27:07,960
सिटी पार्ट ट्रेल जाते देखा।

346
00:27:08,040 --> 00:27:10,280
-खोजी दल वहाँ जा रहा है।
-बिली को पता है?

347
00:27:10,360 --> 00:27:13,200
हाँ, बेशक उसे पता है। वह जल्द पहुँच जाएगा।

348
00:27:13,280 --> 00:27:14,360
मैं आ रहा हूँ।

349
00:27:14,440 --> 00:27:15,880
मत आओ। ज़रूरत नहीं है।

350
00:27:15,960 --> 00:27:16,920
सैथ?

351
00:27:17,000 --> 00:27:17,960
बाय, लैज़।

352
00:27:31,040 --> 00:27:34,760
मार्गो मैकिन्टायर के परिवार ने
उसके लापता होने पर चिंता जताई है,

353
00:27:34,840 --> 00:27:37,720
और उनके अनुसार वह ऐसा कभी नहीं करतीं।

354
00:27:37,800 --> 00:27:40,560
वह दो बच्चों की दादी हैं
और करीब 60 साल की हैं,

355
00:27:40,640 --> 00:27:43,160
उन्हें लापता हुए
24 घंटे से ज़्यादा हो गए हैं,

356
00:27:43,240 --> 00:27:45,600
और पुलिस ने पास के जंगल में तलाशी के लिए

357
00:27:45,680 --> 00:27:48,200
जनता से मदद माँगी है।

358
00:28:11,880 --> 00:28:14,200
बहुत बड़ी समस्या है। मतलब, बिली के साथ।

359
00:28:14,280 --> 00:28:17,720
-बिली से रिश्ता तोड़ रही हूँ।
-मैं उसे चोट पहुँचाना चाहता था।

360
00:28:43,080 --> 00:28:43,920
मार्गो!

361
00:28:44,640 --> 00:28:45,520
मार्गो!

362
00:28:47,880 --> 00:28:48,720
मार्गो!

363
00:28:49,360 --> 00:28:50,200
मार्गो!

364
00:28:51,040 --> 00:28:51,880
मार्गो!

365
00:29:02,920 --> 00:29:03,760
मार्गो!

366
00:29:08,600 --> 00:29:09,800
मार्गो!

367
00:29:09,880 --> 00:29:11,080
मार्गो!

368
00:29:49,120 --> 00:29:49,960
टेडी।

369
00:29:55,480 --> 00:29:56,840
टेडी, मार्गो कहाँ है?

370
00:30:04,640 --> 00:30:05,960
चलो, शायद वह वहाँ है।

371
00:30:07,600 --> 00:30:08,720
तुम हो क्या, बिली?

372
00:30:09,280 --> 00:30:10,400
शायद वह वहाँ पर है।

373
00:30:12,240 --> 00:30:13,080
चलो।

374
00:30:23,640 --> 00:30:25,760
चलो। यहाँ आओ।

375
00:30:25,840 --> 00:30:26,680
बिली!

376
00:30:29,320 --> 00:30:30,200
यहाँ आओ।

377
00:30:30,920 --> 00:30:32,640
पता है तुम यहाँ हो। सुन रहा है।

378
00:30:35,320 --> 00:30:36,880
चलो, शायद वह वहाँ है।

379
00:30:36,960 --> 00:30:38,080
तुम्हें क्या चाहिए?

380
00:30:56,680 --> 00:30:58,080
उसे जाने मत देना।

381
00:31:00,480 --> 00:31:01,320
ए।

382
00:31:01,400 --> 00:31:02,560
यह बंदा फँस चुका है।

383
00:31:02,640 --> 00:31:05,640
यह क्या है? क्या हो रहा है? ऑल्सन?

384
00:31:05,720 --> 00:31:07,400
ऑल्सन, साले हत्यारे!

385
00:31:07,880 --> 00:31:10,880
-वह कहाँ हैं? कहाँ है मेरी माँ?
-बिली, शांत हो जाओ!

386
00:31:11,840 --> 00:31:14,600
-ए! उसे छोड़ दो!
-इस बार बच नहीं पाओगे।

387
00:31:14,680 --> 00:31:15,880
-वह कहाँ हैं?
-बिली!

388
00:31:15,960 --> 00:31:17,280
साले कमीने!

389
00:31:18,320 --> 00:31:19,640
मेरी माँ कहाँ है?

390
00:31:48,280 --> 00:31:49,440
बस वे सावधान रहें।

391
00:31:49,960 --> 00:31:50,800
रहेंगे, बिली।

392
00:31:52,640 --> 00:31:53,480
आओ।

393
00:31:56,560 --> 00:32:00,320
बिली मैकिन्टायर, तुम्हें हमला करने
और उकसाने के लिए गिरफ्तार किया जाता है।

394
00:32:01,040 --> 00:32:03,000
चुप रह सकते हो पर बचाव कमज़ोर पड़ जाएगा

395
00:32:03,080 --> 00:32:05,800
अगर अदालत में कुछ बोला
जो पूछताछ के दौरान नहीं बताया।

396
00:32:44,840 --> 00:32:45,680
चोट गहरी है?

397
00:32:46,280 --> 00:32:48,400
कहा है मुझे रात भर अस्पताल में रहना होगा।

398
00:32:51,120 --> 00:32:52,520
पर ज़्यादा दर्द नहीं हो रहा।

399
00:32:53,480 --> 00:32:55,120
वह सब करने की ज़रूरत नहीं थी।

400
00:32:55,600 --> 00:32:56,600
कुछ खास नहीं किया।

401
00:32:57,240 --> 00:32:58,520
वह तुम्हें मार देता।

402
00:32:59,680 --> 00:33:03,120
तुम पर हमला करने के लिए
वह कुछ गुंडे साथ लाया था, ऑल्सन।

403
00:33:03,200 --> 00:33:04,640
तुम्हें गुस्सा नहीं आ रहा?

404
00:33:05,920 --> 00:33:06,840
इसकी आदत है।

405
00:33:13,400 --> 00:33:15,120
और शायद यह अच्छा ही है।

406
00:33:15,640 --> 00:33:18,120
क्योंकि पुलिसवाले
मुझसे बात करना चाहते हैं।

407
00:33:20,440 --> 00:33:22,240
अब नई अफ़वाहें उड़ेंगी, है न?

408
00:33:24,400 --> 00:33:26,760
वैसे, तुम वहाँ क्या कर रहे थे? तुम...

409
00:33:26,840 --> 00:33:28,280
क्या तुम खोजी दल में थे?

410
00:33:30,000 --> 00:33:31,240
यह इरादा नहीं था,

411
00:33:31,680 --> 00:33:34,360
पर जब रेडियो पर खबर सुनी
तो जाने का फ़ैसला किया।

412
00:33:36,320 --> 00:33:37,920
मैं शहर से बाहर जा रहा था।

413
00:33:39,160 --> 00:33:41,040
आर्कटिक चार मछली पकड़ने जा रहा था।

414
00:33:42,240 --> 00:33:43,080
मछली पकड़ने?

415
00:33:44,160 --> 00:33:45,000
रात को?

416
00:33:47,440 --> 00:33:48,280
वे देख सकती हैं।

417
00:33:49,680 --> 00:33:51,920
दिन में आप उन्हें दिख जाते हैं।

418
00:33:55,320 --> 00:33:56,680
कभी ऐसा नहीं सोचा।

419
00:33:57,880 --> 00:33:58,880
तब शांति भी होती है।

420
00:34:01,200 --> 00:34:02,200
अकेले में।

421
00:34:14,520 --> 00:34:15,400
लैज़।

422
00:34:17,640 --> 00:34:18,480
शुक्रिया।

423
00:34:43,560 --> 00:34:44,960
हे भगवान।

424
00:34:50,080 --> 00:34:52,480
-ऐसा करना बंद करो।
-आपसे बात करनी है।

425
00:34:53,280 --> 00:34:54,200
ठीक है, अंदर आओ।

426
00:34:57,080 --> 00:34:58,000
हे भगवान।

427
00:35:10,640 --> 00:35:11,480
आप मेरे डैड हैं।

428
00:35:18,160 --> 00:35:19,840
मैंने डीएनए टेस्ट किया है।

429
00:35:19,920 --> 00:35:22,240
रुको, रुको। क्या कहा?

430
00:35:22,960 --> 00:35:24,160
आपका टूथब्रश लिया था।

431
00:35:24,240 --> 00:35:26,400
तुमने... हे भगवान, ऐडन। तुम...

432
00:35:26,960 --> 00:35:28,920
-मैं जानना चाहता था।
-और वह...

433
00:35:32,280 --> 00:35:36,360
यह पॉज़िटव था? मैं तुम्हारा पिता हूँ?

434
00:35:36,840 --> 00:35:39,160
मुझे परेशान करने के लिए यह नहीं कह रहे?

435
00:35:42,360 --> 00:35:43,880
नतीजे ईमेल कर दूँगा।

436
00:35:43,960 --> 00:35:46,720
-ठीक है।
-ताकि आप खुद देख सकें।

437
00:35:50,640 --> 00:35:51,480
ठीक है।

438
00:35:54,840 --> 00:35:56,240
पहली बात, मुझे पता नहीं था।

439
00:35:57,920 --> 00:35:59,000
मुझे पता नहीं था।

440
00:36:01,080 --> 00:36:02,960
ठीक है? कसम से, पता नहीं था।

441
00:36:03,040 --> 00:36:04,120
ठीक है।

442
00:36:04,200 --> 00:36:05,200
तुम्हारी माँ ने...

443
00:36:06,800 --> 00:36:08,760
रुको, कैसे... यह कैसे...

444
00:36:11,600 --> 00:36:14,800
मतलब, अलग होने के बाद हम बस एक बार साथ थे।

445
00:36:15,720 --> 00:36:17,240
लगा हमने सावधानी बरती है।

446
00:36:21,080 --> 00:36:22,080
ठीक है...

447
00:36:25,240 --> 00:36:27,480
तुमने टेस्ट क्यों किया?

448
00:36:31,240 --> 00:36:32,600
मुझे अलग महसूस होता है।

449
00:36:33,960 --> 00:36:35,040
अलग लगता है।

450
00:36:36,160 --> 00:36:39,600
लगा कि अगर पता चल जाए
कि मैं कौन हूँ तो बेहतर महसूस होगा।

451
00:36:40,200 --> 00:36:41,720
-ऐसा हुआ?
-पता नहीं।

452
00:36:42,600 --> 00:36:43,680
सच में नहीं पता था?

453
00:36:44,160 --> 00:36:45,440
नहीं।

454
00:36:49,600 --> 00:36:52,160
-आप माँ से नाराज़ हैं?
-पता नहीं, ऐडन।

455
00:36:52,240 --> 00:36:53,640
शायद उसे भी पता न हो।

456
00:36:53,720 --> 00:36:56,040
शायद पॉल को ही तुम्हारा पिता समझती हो?

457
00:36:57,600 --> 00:36:58,440
धत्।

458
00:37:03,360 --> 00:37:04,200
हाँ, देखो।

459
00:37:06,760 --> 00:37:09,280
तुम्हारे मन में बहुत से सवाल होंगे।

460
00:37:09,880 --> 00:37:12,760
इन खयालों से हो रही बेचैनी सामान्य है।

461
00:37:13,320 --> 00:37:14,600
अगर मुझसे बात करना चाहो,

462
00:37:16,240 --> 00:37:17,080
कभी भी,

463
00:37:18,560 --> 00:37:19,560
तो मैं यहीं हूँ।

464
00:37:25,560 --> 00:37:27,160
अगर आपको यह पता होता,

465
00:37:28,320 --> 00:37:29,480
तो क्या आप साथ रहते?

466
00:37:35,400 --> 00:37:38,920
बहुत सी बातों को लेकर
मैं कशमकश में हूँ, ऐडन,

467
00:37:39,000 --> 00:37:39,840
पर...

468
00:37:41,280 --> 00:37:42,120
इसे लेकर नहीं।

469
00:37:46,920 --> 00:37:49,800
अगर मैंने तुम्हें जन्म के समय देखा होता,

470
00:37:52,600 --> 00:37:57,560
अगर मुझे पता होता कि तुम मेरे हो,
अगर तुम्हें बचपन में गोद में लिया होता...

471
00:37:59,680 --> 00:38:01,640
तो हमें कोई अलग नहीं कर पाता।

472
00:39:16,520 --> 00:39:17,360
मैं...

473
00:39:19,120 --> 00:39:21,240
नंबर माँगने की हिम्मत नहीं कर पाया।

474
00:39:21,320 --> 00:39:23,360
इसलिए सीधे मेरे घर आ गए?

475
00:39:24,360 --> 00:39:26,080
इंटरनेट पर पीछा करने से बेहतर है।

476
00:39:29,560 --> 00:39:31,480
साथ बाहर चलने को पूछना चाहता था।

477
00:39:31,560 --> 00:39:33,600
सोचा तो यही था,

478
00:39:33,680 --> 00:39:37,360
पर फिर लगा कि मुझे
डेट की ज़रूरत नहीं है। मुझे...

479
00:39:38,400 --> 00:39:39,440
एक थेरेपिस्ट चाहिए।

480
00:39:42,960 --> 00:39:43,800
मुझे...

481
00:39:45,200 --> 00:39:48,320
मुझे पिछले कुछ दिनों में
दो लाशें मिली हैं,

482
00:39:48,920 --> 00:39:53,320
पर इसका मुझे पर खास असर नहीं हुआ
क्योंकि मैं पहले से बहुत परेशान हूँ।

483
00:39:56,560 --> 00:39:58,520
मेरी बहन की हत्या हो गई।

484
00:39:59,760 --> 00:40:01,360
बहुत समय पहले, हाई स्कूल में।

485
00:40:02,680 --> 00:40:04,240
मैं उससे आगे नहीं बढ़ सका।

486
00:40:05,040 --> 00:40:06,400
कभी उससे उबर नहीं पाया।

487
00:40:06,960 --> 00:40:09,680
और फिर लड़कियों के साथ अपने रिश्तों में,

488
00:40:10,520 --> 00:40:13,160
बस एक ही लड़की मुझे अपने लिए सही लगी है

489
00:40:13,240 --> 00:40:15,200
और जब हम साथ थे, तो खुश नहीं थे।

490
00:40:15,280 --> 00:40:16,760
तो ऐसा क्यों हुआ?

491
00:40:18,480 --> 00:40:19,680
मैं बस...

492
00:40:20,320 --> 00:40:22,160
सब भुलाकर आगे बढ़ना चाहता हूँ।

493
00:40:23,200 --> 00:40:24,600
पर मैं वह नहीं कर सकता...

494
00:40:26,440 --> 00:40:27,440
बिना मदद के।

495
00:40:30,920 --> 00:40:31,760
एक सेकंड रुको।

496
00:40:38,600 --> 00:40:40,120
इंटरनेट पर पीछा मत करना।

497
00:40:43,720 --> 00:40:45,040
ठीक है। शुक्रिया।

498
00:40:47,560 --> 00:40:48,400
बाय।

499
00:40:50,680 --> 00:40:51,640
लैज़।

500
00:40:53,120 --> 00:40:55,040
वह लड़की, जिसके साथ तुम खुश नहीं थे,

501
00:40:55,360 --> 00:40:57,360
क्या तुम दोनों हाई स्कूल में साथ थे?

502
00:40:57,840 --> 00:40:58,960
हाँ।

503
00:40:59,040 --> 00:41:02,280
तुम उसे उस वक्त से जानते हो
जब तुम्हारी बहन ज़िंदा थी।

504
00:41:03,680 --> 00:41:07,400
इसीलिए वह रिश्ता सही लगता है
जबकि वह सही नहीं है।

505
00:41:12,440 --> 00:41:13,800
माफ़ करना, फ़ोन आ रहा है।

506
00:41:14,520 --> 00:41:15,600
बाय।

507
00:41:18,760 --> 00:41:20,040
-हैलो।
-हैलो।

508
00:41:20,960 --> 00:41:24,200
दरअसल हम चाहते हैं
कि तुम ज़रा स्टेशन आ जाओ।

509
00:41:24,280 --> 00:41:25,800
क्योंकि बिली ने हमला किया?

510
00:41:27,120 --> 00:41:27,960
हाँ।

511
00:41:31,080 --> 00:41:32,560
तुम्हें झूठ बोलना नहीं आता।

512
00:41:50,920 --> 00:41:53,560
मार्गो मैकिन्टायर की
छाती में छुरा भोंका गया था,

513
00:41:54,400 --> 00:41:56,720
देखकर लगता है
कि वह अजीब से आकार का छुरा था।

514
00:41:56,800 --> 00:42:00,440
ऐसा नहीं लगता कि हत्या के बाद
उसकी लाश को दूर ले जाया गया था।

515
00:42:00,520 --> 00:42:03,200
-मतलब...
-कोई जंगल में छुरा ले गया था।

516
00:42:06,120 --> 00:42:07,400
योजना बनाकर हत्या की गई।

517
00:42:08,960 --> 00:42:12,920
बिली ने कहा था कि जब पापा की हत्या हुई,
वह वह कैरेबियन में था

518
00:42:13,000 --> 00:42:14,520
पर मुझे यकीन नहीं हुआ।

519
00:42:14,600 --> 00:42:16,360
हाँ, वह झूठ बोल रहा था।

520
00:42:17,400 --> 00:42:21,080
तुम्हारे पापा की मौत के वक्त
बिली मैकिन्टायर रीहैब में था।

521
00:42:21,160 --> 00:42:22,000
रीहैब में?

522
00:42:22,080 --> 00:42:24,240
मान लो बिली ने अपनी माँ को मारा।

523
00:42:24,320 --> 00:42:28,400
मान लो तुम्हारा मनोविश्लेषण एकदम सही है।

524
00:42:28,800 --> 00:42:31,840
पर तुम्हें यह कैसे पता चला
कि वह अभी होने वाला है।

525
00:42:32,400 --> 00:42:35,080
मैं हाल ही में बिली से मिला था।

526
00:42:35,880 --> 00:42:37,680
हमने बातें की और मुझे...

527
00:42:39,200 --> 00:42:40,920
क्या कहूँ, पर एक एहसास हुआ।

528
00:42:41,000 --> 00:42:42,320
एहसास?

529
00:42:42,400 --> 00:42:47,960
एक बात कहूँ? तुम्हारे पास भी बस एहसास है।
तुम्हें मुझ पर शक हो रहा है।

530
00:42:48,560 --> 00:42:51,320
पर मेरे खिलाफ़ कोई सबूत नहीं है
और होगा भी नहीं,

531
00:42:51,400 --> 00:42:54,000
क्योंकि मैंने मार्गो को नहीं मारा।

532
00:42:54,080 --> 00:42:57,080
-हमने तहकीकात शुरू ही की है।
-तो शुरू करते हैं।

533
00:42:57,160 --> 00:42:58,840
उँगलियों के निशान, डीएनए ले लो।

534
00:42:58,920 --> 00:43:01,800
हर हिस्से की जाँच कर लो,
मुझे कोई एतराज़ नहीं।

535
00:43:04,920 --> 00:43:07,040
मुझे पता है तुमने मार्गो को नहीं मारा।

536
00:43:09,200 --> 00:43:10,800
मैं तुम्हारा पीछा कर रही थी।

537
00:43:20,400 --> 00:43:21,320
क्या?

538
00:43:24,360 --> 00:43:25,680
तुम पर भरोसा नहीं था।

539
00:43:26,320 --> 00:43:27,320
और अब भी नहीं है।

540
00:43:42,760 --> 00:43:44,760
मैं पहले मज़ाक नहीं कर रहा था।

541
00:43:46,800 --> 00:43:50,280
तुम अच्छे दोस्त हो और मैं बेवकूफ़ हूँ।

542
00:43:55,600 --> 00:43:56,440
कोई बात नहीं।

543
00:43:57,000 --> 00:43:57,840
नहीं, यह गलत है।

544
00:43:58,760 --> 00:43:59,600
यह गलत है।

545
00:44:01,000 --> 00:44:02,600
मार्गो की मौत का पता कैसे चला?

546
00:44:04,840 --> 00:44:05,680
मैंने उसे देखा।

547
00:44:09,080 --> 00:44:10,000
एक भूत की तरह।

548
00:44:12,040 --> 00:44:14,600
चलो भी। सच बताओ।

549
00:44:18,200 --> 00:44:20,920
तुम्हें मुझ पर यकीन नहीं हुआ? अब तक?

550
00:44:21,640 --> 00:44:24,440
देखो, सटन की मौत के बाद,
तुम अपने होश खो बैठे थे

551
00:44:24,520 --> 00:44:26,640
और अगर फिर से वही हो रहा है,

552
00:44:26,720 --> 00:44:28,560
तो तुम्हारी मदद करना चाहता हूँ। बस।

553
00:44:30,800 --> 00:44:31,760
पर मतलब...

554
00:44:33,920 --> 00:44:35,520
भूत दिखना?

555
00:44:36,480 --> 00:44:37,520
चलो भी।

556
00:44:38,200 --> 00:44:39,480
मैं समझता हूँ, सैथ।

557
00:44:41,560 --> 00:44:42,520
बस नाटक कर रहे थे।

558
00:44:43,320 --> 00:44:47,160
नहीं, ऐसा नहीं है, लैज़। मैं...

559
00:44:48,080 --> 00:44:52,840
मुझे लगा तुम अपने पिता को
लेकर सदमे में हो।

560
00:44:53,520 --> 00:44:56,840
या शायद सो नहीं पा रहे,
और सपने और सच में फ़र्क नहीं दिख रहा,

561
00:44:56,920 --> 00:44:59,320
या शायद यह किसी नई दवा का असर है

562
00:44:59,400 --> 00:45:01,560
और कुछ अजीब यादें वापस आ रही हैं

563
00:45:01,640 --> 00:45:04,240
और तुम्हें हैलुसिनेशन हो रहा है।

564
00:45:05,360 --> 00:45:10,320
भूतों से अलावा बहुत से कारण हो सकते हैं।

565
00:45:11,080 --> 00:45:12,160
भूत?

566
00:45:12,880 --> 00:45:16,640
और अब मैं फँस गया हूँ, लैज़,
क्योंकि मार्गो की मौत हो गई,

567
00:45:17,240 --> 00:45:18,760
और तुम्हें पहले से पता होना,

568
00:45:18,840 --> 00:45:22,240
उसका मेरी किसी वजह के साथ तुक नहीं बैठता।

569
00:45:25,040 --> 00:45:26,040
तो प्लीज़...

570
00:45:27,320 --> 00:45:29,200
आखिर चल क्या रहा है?

571
00:45:29,840 --> 00:45:31,600
मेरा जवाब नहीं बदलेगा, दोस्त।

572
00:45:35,360 --> 00:45:36,200
यह सच है।

573
00:45:42,240 --> 00:45:45,120
देखो, मुझे तुम्हें यह दिखाना नहीं चाहिए।

574
00:45:45,920 --> 00:45:49,720
पर पता चला कि तुम्हारे पिता ने
20 साल पहले बिली के लिए पहला रिहैब लेटर

575
00:45:50,440 --> 00:45:51,480
लिखा था।

576
00:45:53,960 --> 00:45:57,240
और इसमें लिखा है कि बिली
उनके ऑफ़िस में क्यों चोरी-छिपे आता था।

577
00:46:01,840 --> 00:46:05,040
बिली पापा से टेमाज़पैम चुराया करता था।

578
00:46:07,600 --> 00:46:11,120
मार्गो ने डैड को से
सिफ़ारिशी पत्र लिखने को कहा...

579
00:46:12,160 --> 00:46:13,720
ड्रग्स और शराब की लत के लिए सिफ़ारिश

580
00:46:13,800 --> 00:46:15,880
...बेंज़ोडायज़पीन की लत के इलाज के लिए।

581
00:46:16,960 --> 00:46:19,320
एक लत जिससे वह पूरी ज़िंदगी जूझा है।

582
00:46:22,800 --> 00:46:24,240
मुझे यह क्यों बता रहे हो?

583
00:46:26,880 --> 00:46:28,880
वह तुम्हारी गलती नहीं थी, जेना...

584
00:46:30,160 --> 00:46:31,160
बिली को चूमना।

585
00:46:32,840 --> 00:46:33,680
क्योंकि...

586
00:46:35,000 --> 00:46:37,560
उसने डांस की रात
तुम्हारी ड्रिंक में दवा मिलाई होगी।

587
00:46:39,120 --> 00:46:41,640
बिली को लगा कि सटन उससे अलग होने वाली है।

588
00:46:41,720 --> 00:46:45,600
उसे पता था तुम उसे पसंद करती हो,
तो उसने तुम्हें नशा देकर फ़ायदा उठाया...

589
00:46:46,800 --> 00:46:48,040
ताकि सटन को जला सके।

590
00:46:49,920 --> 00:46:50,840
हे भगवान।

591
00:46:52,800 --> 00:46:55,160
उसने मुझे एक ड्रिंक दी थी।

592
00:46:57,200 --> 00:46:58,600
मुझे याद है, वह...

593
00:47:06,960 --> 00:47:08,040
उसमें दवा मिली थी?

594
00:47:09,920 --> 00:47:11,720
इसलिए तुम्हें कुछ याद नहीं है।

595
00:47:12,480 --> 00:47:14,880
इसलिए तुम पर इतनी जल्दी इतना असर हुआ।

596
00:47:20,360 --> 00:47:25,160
तुम्हारे दिमाग के सोचने-समझकर निर्णय लेने
वाले हिस्से पर बहुत बुरा असर हुआ था।

597
00:47:25,240 --> 00:47:29,480
मतलब, तुम्हारा अपने शरीर पर
कोई नियंत्रण नहीं था।

598
00:47:39,120 --> 00:47:42,720
सटन का डांस से चले जाना
तुम्हारी गलती नहीं थी।

599
00:47:45,440 --> 00:47:46,360
और मुझे पता है...

600
00:47:49,920 --> 00:47:51,600
मुझे पता है वह समझ जाएगी।

601
00:47:55,400 --> 00:47:56,240
हे भगवान।

602
00:47:59,920 --> 00:48:00,760
शुक्रिया!

603
00:48:04,960 --> 00:48:06,760
फिर भी मुझे सच बताना चाहिए था।

604
00:48:11,360 --> 00:48:12,200
माफ़ कर दो।

605
00:48:15,480 --> 00:48:16,320
मुझे भी।

606
00:48:19,880 --> 00:48:22,040
लड़कियो, आज का दिन दुखद है

607
00:48:22,120 --> 00:48:23,600
क्योंकि सैथ

608
00:48:23,680 --> 00:48:25,680
-अब उपलब्ध नहीं है।
-तुम और सैथ।

609
00:48:25,760 --> 00:48:28,280
उस हेयरकट के लिए तुम ज़िम्मेदार हो।

610
00:48:29,280 --> 00:48:31,600
तुम्हारे बाल मेरी गलती कैसे हो सकते हैं?

611
00:48:32,600 --> 00:48:34,160
तुम्हारी चुप्पी के कारण वह हुआ।

612
00:48:36,160 --> 00:48:37,000
आइए, पापा।

613
00:48:38,080 --> 00:48:39,560
वह बहुत सुंदर थी।

614
00:48:41,960 --> 00:48:42,880
हाँ, सो तो है।

615
00:48:45,920 --> 00:48:46,760
हैलो?

616
00:48:48,160 --> 00:48:49,000
ध्यान मत दो।

617
00:48:51,640 --> 00:48:56,160
अच्छा? बहुत अच्छे।
पर रंग थोड़ा भड़कीला है न?

618
00:49:03,320 --> 00:49:05,760
भड़कीला नहीं है।
तुम्हें फ़ैशन की समझ नहीं है।

619
00:49:06,720 --> 00:49:07,560
तुम्हें पसंद आई?

620
00:49:08,400 --> 00:49:09,320
क्या हुआ?

621
00:49:11,320 --> 00:49:12,520
बहुत पसंद आई!

622
00:49:21,360 --> 00:49:23,480
कुछ दिन पहले सैम ऑल्सन के घर गया था,

623
00:49:24,520 --> 00:49:27,640
और उसके पास यह खिलौने वाला कुत्ता था।

624
00:49:29,360 --> 00:49:31,800
उसने दादी का कुत्ता ढूँढ़ने में
सटन की मदद की थी

625
00:49:31,880 --> 00:49:33,160
जब सटन छोटी थी।

626
00:49:33,640 --> 00:49:36,000
कहा कि सटन ने खुश होकर
उसे वह कुत्ता दिया था।

627
00:49:37,440 --> 00:49:38,400
ठीक है...

628
00:49:39,600 --> 00:49:40,520
तो?

629
00:49:40,600 --> 00:49:41,440
तो...

630
00:49:44,880 --> 00:49:46,640
तो, वह देखो।

631
00:49:48,680 --> 00:49:49,520
वह कुत्ता।

632
00:49:52,400 --> 00:49:53,560
उसके बेडरूम में।

633
00:49:56,120 --> 00:49:57,600
जिस रात वह मारी गई थी।

634
00:49:59,000 --> 00:50:01,240
मतलब उसने बचपन में वह नहीं दिया था।

635
00:50:03,600 --> 00:50:05,240
उसके बेडरूम से ले गया होगा...

636
00:50:07,000 --> 00:50:08,120
उसकी हत्या के बाद।

637
00:51:07,840 --> 00:51:09,840
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

638
00:51:09,920 --> 00:51:11,920
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
़

