1
00:00:05,200 --> 00:00:06,480
18 साल पहले

2
00:00:06,560 --> 00:00:08,840
दिल्ली की सर्दियों की सुबह

3
00:00:08,920 --> 00:00:11,040
[एक आदमी] आपका बहुत सम्मान करता हूँ
देवकी भाई।

4
00:00:12,240 --> 00:00:16,400
पर... अपने क्षेत्र के लोगों के
साथ धोखा नहीं कर सकता।

5
00:00:24,520 --> 00:00:27,000
मंत्री बनने के लिए तो पूरी ज़िंदगी पड़ी है।

6
00:00:32,600 --> 00:00:34,200
-नमस्ते काका।
-अरे!

7
00:00:34,480 --> 00:00:35,560
तुम आए हो बेटा?

8
00:00:36,960 --> 00:00:38,440
बस अब हमेशा के लिए आ गए हैं काका।

9
00:00:38,680 --> 00:00:39,880
पूरा हो गया ऑक्सफोर्ड?

10
00:00:39,960 --> 00:00:41,120
-हार्वर्ड।
-[समर] हार्वर्ड।

11
00:00:41,240 --> 00:00:42,360
हार्वर्ड!

12
00:00:42,440 --> 00:00:45,120
रोहतक वालों के लिए तो एक ही है भाईसाहब।

13
00:00:46,240 --> 00:00:48,160
-शादी तय हो गई है इसकी, मतलब...
-अरे!

14
00:00:48,480 --> 00:00:49,960
सर ने ख़ुद तय कर ली है।

15
00:00:50,600 --> 00:00:52,640
-कार्ड दिखाओ काका को।
-अरे!

16
00:00:53,320 --> 00:00:55,560
कब है भई? लड़की कहाँ की है?

17
00:00:55,760 --> 00:00:56,880
लिखा हुआ है सब उसमें।

18
00:00:58,560 --> 00:01:00,160
पहला कार्ड आप ही को दे रहे हैं।

19
00:01:01,320 --> 00:01:02,800
वैसे कार्ड देना नहीं चाहिए आपको।

20
00:01:04,400 --> 00:01:05,720
परिवार वाले हैं आप।

21
00:01:07,200 --> 00:01:09,920
आपके कंधों पर चढ़कर चलना सीखा है समर ने।

22
00:01:13,560 --> 00:01:15,280
परिवार में रहते तो अच्छा था।

23
00:01:19,280 --> 00:01:20,360
नहीं?

24
00:01:31,680 --> 00:01:32,760
ख़ुश रहो।

25
00:01:33,240 --> 00:01:34,480
और ख़ुश रखो।

26
00:01:38,480 --> 00:01:39,680
फिर मिलते हैं भाईसाहब।

27
00:01:40,960 --> 00:01:42,400
जी भाईसाहब, बिलकुल।

28
00:01:49,880 --> 00:01:51,600
-गुरपाल...
-जी?

29
00:01:52,680 --> 00:01:55,400
यह, रोहतक दिल्ली हाइवे पर...

30
00:01:57,080 --> 00:01:58,560
कोहरा तो बहुत बढ़ गया होगा आजकल?

31
00:01:58,800 --> 00:02:00,240
-आजकल तो बहुत बुरा हाल है जी।
-है ना?

32
00:02:02,920 --> 00:02:04,640
ट्रक तो टकरा जाता होगा गाड़ियों से?

33
00:02:06,640 --> 00:02:07,680
जी सर।

34
00:02:08,360 --> 00:02:09,400
बस फिर।

35
00:02:09,720 --> 00:02:11,040
काका बुलाता हूँ मैं उन्हें।

36
00:02:13,320 --> 00:02:14,760
अरे यार!

37
00:02:16,960 --> 00:02:19,520
राजनीति में तुम रिश्ते ढूँढोगे...

38
00:02:20,720 --> 00:02:21,960
तो हो गया कल्याण तुम्हारा।

39
00:02:23,000 --> 00:02:24,680
यहाँ सिर्फ एक ही रिश्ता होता है...

40
00:02:26,320 --> 00:02:27,800
सत्ता से...

41
00:02:31,520 --> 00:02:32,560
कुर्सी से।

42
00:02:34,440 --> 00:02:35,800
चलो जाओ, कार्ड बाँटो तुम।

43
00:02:44,760 --> 00:02:48,000
राजनीति में तुम रिश्ते ढूँढोगे,
तो हो गया कल्याण।

44
00:02:48,080 --> 00:02:51,440
यहाँ सिर्फ एक ही रिश्ता
होता है, सत्ता से, कुर्सी से।

45
00:02:57,920 --> 00:03:00,640
[गुरपाल] देखे जा रहा हूँ सर, देखे
जा रहा हूँ पर खत्म ही नहीं हो रहा।

46
00:03:01,440 --> 00:03:04,640
दो डॉक्टर, चार कैमरे, तीन दिन की
रिकॉर्डिंग है सर।

47
00:03:06,000 --> 00:03:07,040
सर?

48
00:03:09,880 --> 00:03:12,080
दो महीने लगेंगे अगर
छ्ह घंटे भी रोज़ देखूँ तो।

49
00:03:13,320 --> 00:03:16,000
मतलब सिर्फ अस्पताल की
रिकॉर्डिंग के भरोसे नहीं रह सकते।

50
00:03:16,320 --> 00:03:17,480
[अंग्रेज़ी में] बिलकुल सर।

51
00:03:18,920 --> 00:03:20,000
हाँ क्या सोचा फिर?

52
00:03:20,880 --> 00:03:23,920
वह शरत को बोलकर दोनों डॉक्टरों
के घर में खुफिया कैमरे लगवा दिए हैं सर।

53
00:03:24,680 --> 00:03:25,920
तो कुछ मिला अब तक?

54
00:03:26,320 --> 00:03:27,560
दोनों ही हरामी हैं सर।

55
00:03:28,840 --> 00:03:31,040
एक का तो चक्कर चल रहा है
दूसरे वाले की बीवी के साथ।

56
00:03:31,840 --> 00:03:33,240
और इस साले को पता भी नहीं।

57
00:03:34,560 --> 00:03:36,000
पर हमसे संबंधित कुछ नहीं मिला सर।

58
00:03:37,320 --> 00:03:38,520
और वह शिवा शेखर?

59
00:03:39,240 --> 00:03:40,360
थोड़ा लेफ्ट वाला है सर।

60
00:03:41,200 --> 00:03:42,720
एसएआई का सदस्य है।

61
00:03:43,280 --> 00:03:45,320
पर मैं... तोड़ लूँगा उसको।

62
00:03:46,920 --> 00:03:49,800
थोड़ा आदर्शवादी है,
अपनी मर्ज़ी का मालिक है।

63
00:03:50,680 --> 00:03:51,800
[अंग्रेज़ी में] गुस्से वाला।

64
00:03:52,440 --> 00:03:54,400
पर राजनीति में नहीं आना चाहता सर।

65
00:03:59,480 --> 00:04:00,640
प्रेस कॉन्फ्रेंस कब है?

66
00:04:01,360 --> 00:04:02,360
11 बजे।

67
00:04:02,520 --> 00:04:04,800
हम्म... मैं ऑफिस में मिलती हूँ।

68
00:04:06,840 --> 00:04:07,960
मैं भी निकलता हूँ सर।

69
00:04:08,640 --> 00:04:09,840
गुरपाल!

70
00:04:10,440 --> 00:04:11,400
जी?

71
00:04:18,200 --> 00:04:19,680
तुझे कभी बुरा नहीं लगता?

72
00:04:21,680 --> 00:04:23,120
ज़िंदगी में तूने इतने...

73
00:04:25,440 --> 00:04:26,800
गलत काम किए हैं?

74
00:04:27,560 --> 00:04:29,000
बिल्ली पाल रखी है सर।

75
00:04:31,160 --> 00:04:32,520
उसको खाना खिला देता हूँ,

76
00:04:33,680 --> 00:04:36,240
आती है... छाती पर सो जाती है।

77
00:04:38,480 --> 00:04:40,600
सब पानी की तरह ठंडा हो जाता है सर।

78
00:04:58,800 --> 00:05:00,800
[थीम म्यूजिक]

79
00:05:31,520 --> 00:05:33,520
तांडव

80
00:05:59,760 --> 00:06:01,600
[एक आदमी] आप तो हीरो हों जी।

81
00:06:01,720 --> 00:06:04,840
मैंने ही कम से कम आपका
विडियो 25 बार देखा है।

82
00:06:06,880 --> 00:06:08,520
भाई साहब आप... वाइरस हों।

83
00:06:08,800 --> 00:06:09,760
वाइरस?

84
00:06:09,840 --> 00:06:10,880
अरे...

85
00:06:11,520 --> 00:06:14,360
ए कस्तूरी, यार क्या कहते हैं उसको आजकल वो?

86
00:06:14,600 --> 00:06:15,840
वो साहब वो...

87
00:06:16,120 --> 00:06:17,400
वाइरल, वाइरल विडियो।

88
00:06:17,760 --> 00:06:18,960
वाइरल विडियो।

89
00:06:19,360 --> 00:06:20,480
वाइरल हों आप।

90
00:06:21,280 --> 00:06:23,640
ऐसे कैसे हमारे लड़के को ले गए भई उठा के?

91
00:06:25,240 --> 00:06:26,760
आप सीधा मेरे धोरे आ जाते।

92
00:06:27,000 --> 00:06:28,440
मतलब मेरे पास आ जाते।

93
00:06:29,200 --> 00:06:30,720
लड़का अपना दिल्ली में है।

94
00:06:31,360 --> 00:06:33,320
तो हमसे बात करनी चाहिए थी ना पहले।

95
00:06:34,480 --> 00:06:35,400
[अंग्रेज़ी में] धन्यवाद सर।

96
00:06:35,480 --> 00:06:36,680
[अंग्रेज़ी में] कोई बात नहीं बेटा।

97
00:06:38,120 --> 00:06:39,640
अब आप शांति से रहो।

98
00:06:39,720 --> 00:06:42,000
कोई दिक्कत हो तो मैं बैठा हूँ।

99
00:06:42,400 --> 00:06:44,320
महंत कुंज आपका थाना है।

100
00:06:44,880 --> 00:06:46,040
-[अंग्रेज़ी में] बहुत अच्छे।
-चलो।

101
00:06:46,160 --> 00:06:47,320
[अंग्रेज़ी में] आपका दिन शुभ हो।

102
00:06:51,880 --> 00:06:53,280
-कस्तूरी...
-जी साहब?

103
00:06:53,800 --> 00:06:54,840
कौन लोग थे ये?

104
00:06:55,880 --> 00:06:58,240
-साहब छात्र थे।
-छात्र ना थे।

105
00:06:58,800 --> 00:07:00,720
अब आतंकवादी सीमा पार से ना आ रहे।

106
00:07:01,400 --> 00:07:03,400
ये इन विश्वविद्यालयों
में तैयार हो रहे हैं।

107
00:07:04,000 --> 00:07:05,600
समझा? और सुन...

108
00:07:06,560 --> 00:07:07,720
नज़र रखना इन पर।

109
00:07:08,160 --> 00:07:09,200
जी साहब।

110
00:07:09,680 --> 00:07:10,720
जल्दी करो यार।

111
00:07:12,640 --> 00:07:13,760
फटाफट आ यार।

112
00:07:16,160 --> 00:07:17,160
हाँ।

113
00:07:19,480 --> 00:07:20,520
ये सब क्या हो रहा है?

114
00:07:21,680 --> 00:07:22,840
पार्टी तो होनी चाहिए ना?

115
00:07:23,240 --> 00:07:25,400
-मातम में हैं हम।
-किस बात का मातम?

116
00:07:25,680 --> 00:07:26,760
पीएम बन रही हों आप।

117
00:07:27,320 --> 00:07:28,520
जश्न में भी तो हैं ना हम।

118
00:07:31,760 --> 00:07:33,480
और मुझसे कब बात कर रही हों आप?

119
00:07:34,560 --> 00:07:35,600
तू ख़ुश है ना?

120
00:07:35,840 --> 00:07:37,680
ज़ाहिर है ख़ुश हूँ, आपसे ज्यादा ख़ुश हूँ।

121
00:07:41,720 --> 00:07:42,760
क्या किया आपने?

122
00:07:45,120 --> 00:07:46,520
[अंग्रेज़ी में] आपको मुझ पर भरोसा तो है ना?

123
00:07:50,760 --> 00:07:52,680
[अंग्रेज़ी में] दुनिया के किसी
भी और राजनेता से ज्यादा।

124
00:07:55,720 --> 00:07:57,600
ये सब हटा दो... अभी।

125
00:08:06,600 --> 00:08:07,680
हटाओ चचा इसे।

126
00:08:09,400 --> 00:08:10,920
मैं इस वक़्त वीएनयू में हूँ।

127
00:08:11,240 --> 00:08:15,320
एक वाइरल विडियो की वजह से, शिवा
शेखर इस कॉलेज में बेहद लोकप्रिय बन गए हैं।

128
00:08:15,400 --> 00:08:19,000
और उसके दबाव में आकर के पुलिस ने
आज इमरान जैदी को रिहा कर ही दिया।

129
00:08:19,080 --> 00:08:23,760
जैसा कि आप देख सकते हैं, हम वीएनयू में
मौजूद हैं और हर जगह जश्न का माहौल है।

130
00:08:23,840 --> 00:08:27,200
और इमरान जैदी ठीक
इस वक़्त हमारे पीछे मौजूद हैं।

131
00:08:34,280 --> 00:08:35,320
दोस्तो!

132
00:08:36,160 --> 00:08:37,960
मैं आप सब को बताना चाहूँगा...

133
00:08:38,400 --> 00:08:41,480
कि मेरा नाम इमरान जैदी है।

134
00:08:42,200 --> 00:08:43,600
[अंग्रेज़ी में] लेकिन मैं
आतंकवादी नहीं हूँ।

135
00:08:48,160 --> 00:08:51,360
वह बात और है कि सालों ने अंदर बहुत मारा।

136
00:08:58,120 --> 00:08:59,280
देखिए...

137
00:08:59,600 --> 00:09:02,000
आप सब ने पिछले कुछ दिनों में...

138
00:09:02,160 --> 00:09:03,640
यह साबित कर दिया...

139
00:09:04,240 --> 00:09:05,280
कि यह लड़ाई

140
00:09:05,760 --> 00:09:07,960
दो-तीन गाँव की लड़ाई नहीं थी,

141
00:09:08,160 --> 00:09:10,320
बल्कि यह हम सब की लड़ाई थी।

142
00:09:10,640 --> 00:09:14,120
यह भारत को बचाने की लड़ाई है।

143
00:09:18,280 --> 00:09:21,160
यह देश... उन लोगों का नहीं है,

144
00:09:21,720 --> 00:09:24,240
जो अपने बड़े-बड़े महलों में रहते हैं।

145
00:09:25,000 --> 00:09:26,760
अरब पतियों के लिए काम करते हैं।

146
00:09:27,720 --> 00:09:30,360
बल्कि यह देश हम सबका है।

147
00:09:30,880 --> 00:09:31,880
[गरिमा] शिवा!

148
00:09:31,960 --> 00:09:32,960
शिवा!

149
00:09:33,200 --> 00:09:34,240
मैं?

150
00:09:34,600 --> 00:09:36,640
[अंग्रेज़ी में] मैं गरिमा, नेशनल न्यूज़
नेटवर्क से।

151
00:09:36,760 --> 00:09:38,320
मेरे शो पर आओगे आज शाम?

152
00:09:38,400 --> 00:09:40,640
-मैं या यह?
-हाँ तुम, आज शाम?

153
00:09:40,720 --> 00:09:42,520
-[अंग्रेज़ी में] हाँ, ठीक है, धन्यवाद।
-[अंग्रेज़ी में] मिलते हैं फिर।

154
00:09:42,640 --> 00:09:47,160
घरों में, कारखानों में, दफ्तरों में,
यहाँ तक कि जंग के मैदानों में भी,

155
00:09:47,240 --> 00:09:50,080
अपना खून, पसीना एक करते हैं।

156
00:09:53,000 --> 00:09:55,200
-आज़ादी!
-आज़ादी!

157
00:09:55,320 --> 00:09:57,440
-आज़ादी!
-आज़ादी!

158
00:09:57,600 --> 00:10:01,080
-आज़ादी!
-आज़ादी!

159
00:10:01,160 --> 00:10:02,840
-आज़ादी!
-आज़ादी!

160
00:10:02,880 --> 00:10:04,960
[अदिति] दो घंटे पहले, एक घंटा पहले...

161
00:10:05,160 --> 00:10:07,120
तुम मुझे कभी भी बता सकते थे समर।

162
00:10:07,640 --> 00:10:09,600
मुझे भी तो नहीं पता
था मैं क्या करने वाला हूँ।

163
00:10:10,360 --> 00:10:12,520
[अंग्रेज़ी में] क्या तुम्हारे खिलाफ़ उसके
पास कुछ है?

164
00:10:13,880 --> 00:10:14,720
[अंग्रेज़ी में] कुछ भी?

165
00:10:15,040 --> 00:10:17,040
मुझसे बहुत ज्यादा
वरिष्ठ नेता हैं इस पार्टी में।

166
00:10:18,520 --> 00:10:19,760
गोपाल दास अपनी चला रहा है।

167
00:10:20,400 --> 00:10:21,480
अनुराधा अपनी।

168
00:10:22,320 --> 00:10:23,760
पार्टी टूटने वाली थी अदिति।

169
00:10:24,440 --> 00:10:27,600
मैं प्रधानमंत्री तो बन जाता लेकिन
दो-तीन टुकड़े हो सकते थे पार्टी के।

170
00:10:32,720 --> 00:10:33,960
तुम्हें बताना था ये सब।

171
00:10:34,200 --> 00:10:37,440
[अंग्रेज़ी में] मैं तुमसे झूठ नहीं
बोल सकता... तुम यह जानती हो।

172
00:10:37,760 --> 00:10:38,760
सर।

173
00:10:39,520 --> 00:10:42,400
सर, वह शेखावत प्रेस कॉन्फ्रेंस से
पहले आपसे एक बार मिलना चाहता है।

174
00:10:43,160 --> 00:10:44,160
आयशा कहाँ है?

175
00:10:44,240 --> 00:10:46,080
आपके कमरे में आपका इंतज़ार कर रही हैं।

176
00:10:50,080 --> 00:10:52,840
[अंग्रेज़ी में] सुनो, मेरे पास अभी
इस सबके लिए समय नहीं है।

177
00:10:53,840 --> 00:10:55,520
और ऊपर से वह गरिमा पीछे पड़ी है।

178
00:10:55,600 --> 00:10:58,120
[अंग्रेज़ी में] उस कॉलेज के लड़के शिवा के
साथ किसी पैनल चर्चा में शामिल होने के लिए।

179
00:10:59,120 --> 00:11:00,200
[अंग्रेज़ी में] मैं नहीं जा सकता।

180
00:11:00,800 --> 00:11:02,000
[अंग्रेज़ी में] मेरी जगह तुम चली जाओ।

181
00:11:02,080 --> 00:11:03,600
[अंग्रेज़ी में] क्या? तुम्हारा
दिमाग तो ठीक है?

182
00:11:03,680 --> 00:11:05,040
[अंग्रेज़ी में] प्लीज़, समझा करो।

183
00:11:05,640 --> 00:11:06,680
[अंग्रेज़ी में] वाकई?

184
00:11:08,120 --> 00:11:11,040
दो दिन हो गए समर भाई...
आपसे मिलने की विनती करते-करते।

185
00:11:12,080 --> 00:11:13,440
बहुत नाटक हो रहा है शेखावत।

186
00:11:14,320 --> 00:11:15,400
समझाता हूँ।

187
00:11:16,200 --> 00:11:17,240
समझाओ।

188
00:11:23,600 --> 00:11:25,120
कार्यकर्ता बहुत नाराज़ हैं सर।

189
00:11:26,840 --> 00:11:28,400
अभी तक सब आपके पीछे खड़े थे।

190
00:11:29,040 --> 00:11:30,320
अब पता नहीं किधर जाएँगे।

191
00:11:30,960 --> 00:11:32,720
मैं बात करता हूँ जयपुर आकर।

192
00:11:34,520 --> 00:11:35,560
जयपुर?

193
00:11:37,120 --> 00:11:40,280
16 तारीख को ना... मेरा
बेटा अस्पताल में भर्ती था।

194
00:11:41,560 --> 00:11:42,600
पीलिया था।

195
00:11:43,720 --> 00:11:46,520
102 डिग्री बुखार, बहुत तबीयत खराब थी।

196
00:11:47,040 --> 00:11:48,400
मैंने उसकी शक्ल तक नहीं देखी।

197
00:11:49,880 --> 00:11:51,720
आपके लिए सांसद इकट्ठे कर रहा था।

198
00:11:53,800 --> 00:11:55,840
कभी जयपुर, कभी अहमदाबाद।

199
00:11:57,040 --> 00:11:59,720
47 सांसद खड़े कर दिए
आपके पीछे अगली सुबह तक।

200
00:12:01,400 --> 00:12:03,400
और मीटिंग में आप
अनुराधा के पीछे खड़े हो गए।

201
00:12:07,360 --> 00:12:09,120
ना हमसे बात की, ना हमें बताया।

202
00:12:10,520 --> 00:12:12,000
आप से बात करने की कोशिश की...

203
00:12:12,560 --> 00:12:13,600
आपने बात ही नहीं की।

204
00:12:18,520 --> 00:12:21,760
शाम को... जब मैं जयपुर वापस पहुँचा।

205
00:12:24,320 --> 00:12:25,360
कुश नाम था...

206
00:12:26,920 --> 00:12:28,000
मेरा लड़का...

207
00:12:29,600 --> 00:12:30,640
मर चुका था।

208
00:12:43,120 --> 00:12:44,160
समर भाई...

209
00:12:44,520 --> 00:12:47,640
कोई कहता है आपको ब्लैकमेल किया
गया, कोई कहता है डराया...

210
00:12:49,000 --> 00:12:51,520
मुझे नहीं पता क्या हुआ,
क्या वजह थी, ना मैं पूछूँगा...

211
00:12:53,360 --> 00:12:55,000
हमारे जोधपुर में ना कहावत है...

212
00:12:55,960 --> 00:12:58,680
जिससे वफा करो, उससे सवाल मत पूछो।

213
00:13:00,000 --> 00:13:02,280
हम आपका दर्द समझ सकते हैं शेखावत जी।

214
00:13:03,080 --> 00:13:04,240
बस यही बताने आया था...

215
00:13:05,520 --> 00:13:06,960
अगले बुधवार को तेरहवीं है उसकी।

216
00:13:08,760 --> 00:13:09,880
और यह भी कि...

217
00:13:10,880 --> 00:13:12,040
आपका वफादार हूँ।

218
00:13:14,200 --> 00:13:15,240
पर कुत्ता नहीं हूँ।

219
00:13:34,440 --> 00:13:36,560
समर प्रताप, आप
प्रधानमंत्री क्यों नहीं बने?

220
00:13:36,640 --> 00:13:39,920
हमारी पार्टी... किसी एक
परिवार की पार्टी नहीं है।

221
00:13:40,360 --> 00:13:43,120
बाबूजी के जाने के बाद
हम एक बयान देना चाहते थे।

222
00:13:44,160 --> 00:13:47,640
कि ज़रूरी नहीं है कि नेता के मरने
के बाद, उसका बेटा ही नेता बने।

223
00:13:47,720 --> 00:13:49,920
[तालियों की गड़गड़ाहट]

224
00:13:51,680 --> 00:13:54,280
पार्टी हमारे लिए परिवार
है... परिवार पार्टी नहीं।

225
00:13:54,360 --> 00:13:57,560
समर जी, तो क्या आप कम
से कम गृह मंत्री तो बनेंगे?

226
00:13:59,880 --> 00:14:02,640
गृह क्या, हमें तो समर की हर जगह ज़रूरत है।

227
00:14:03,640 --> 00:14:07,440
पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को
मार्गदर्शन की बहुत ज़रूरत है।

228
00:14:08,160 --> 00:14:10,840
इसलिए हम इस सरकार में
एक विशेष सलाहकार समिति...

229
00:14:11,560 --> 00:14:13,080
सलाहकार मंडल बना रहे हैं।

230
00:14:15,320 --> 00:14:17,320
जिसके प्रमुख, समर होंगे।

231
00:14:19,240 --> 00:14:20,920
और हम सब पर नज़र रखेंगे।

232
00:14:27,800 --> 00:14:30,680
मतलब समर प्रताप को एक
भी बड़ा मंत्रालय नहीं मिलेगा?

233
00:14:31,040 --> 00:14:34,480
[अंग्रेज़ी में] हमारी सबसे बड़ी
पूंजी इस देश का युवा वर्ग है।

234
00:14:35,080 --> 00:14:38,760
[अंग्रेज़ी में] और उस ज़िम्मेदारी के लिए,
मेरी नज़र में समर से बेहतर और कोई नहीं है।

235
00:14:43,040 --> 00:14:44,120
पुलिस

236
00:14:47,960 --> 00:14:49,080
सलाहकार मंडल?

237
00:14:50,120 --> 00:14:51,480
[अंग्रेज़ी में] यह क्या बकवास है समर?

238
00:14:52,600 --> 00:14:55,000
तुम्हारा पूरा भविष्य खराब
कर दिया अनुराधा ने...

239
00:14:55,840 --> 00:14:57,200
और हमने कुछ नहीं किया समर?

240
00:14:59,240 --> 00:15:03,000
जो भी हमारे ख़ास हैं, ज्यादा से
ज्यादा राज्यमंत्री बनाएगी वह... बस।

241
00:15:03,920 --> 00:15:06,000
ऊपर के पाँच-छ्ह में से
हमें कुछ नहीं मिलने वाला।

242
00:15:06,280 --> 00:15:08,480
हमें बस दो बड़े मंत्रालयों
पर ध्यान देना है...

243
00:15:09,200 --> 00:15:10,640
गृह और रक्षा।

244
00:15:11,360 --> 00:15:13,360
गृह... इसलिए क्योंकि बड़ा है।

245
00:15:14,040 --> 00:15:15,080
और रक्षा...

246
00:15:16,280 --> 00:15:17,480
क्योंकि यह रघु है।

247
00:15:18,640 --> 00:15:20,520
आपको शक्ल देखनी चाहिए थी समर की।

248
00:15:21,400 --> 00:15:23,600
पैरों के नीचे से ज़मीन खींच लीं आपने उसके।

249
00:15:29,000 --> 00:15:31,080
औरतों के नीचे काम करने से अक्सर...

250
00:15:32,080 --> 00:15:34,040
मर्दों को लगता है कि उनकी...

251
00:15:34,480 --> 00:15:36,280
मर्दानगी कम हो जाती है।

252
00:15:38,400 --> 00:15:40,000
अभी तो खेल शुरू हुआ है...

253
00:15:41,280 --> 00:15:43,800
देख, इसके साथ मैं क्या करती हूँ।

254
00:15:45,080 --> 00:15:46,720
जहाँ तक मैं समर को जानती हूँ...

255
00:15:48,240 --> 00:15:50,960
मुझे लगता है कि वह सिर्फ दो ही
विभागों के लिए हाथ पैर मारेगा...

256
00:15:53,240 --> 00:15:55,200
गृह और रक्षा।

257
00:15:59,960 --> 00:16:01,160
[अंग्रेज़ी में] सीधी सी बात है...

258
00:16:02,360 --> 00:16:04,280
दो ही लोग हमारे खिलाफ़ खड़े हो सकते हैं...

259
00:16:05,560 --> 00:16:07,600
गोपाल दास... और कैलाश।

260
00:16:10,800 --> 00:16:12,040
[अंग्रेज़ी में] बस इन्हीं
दोनों को तोड़ना है।

261
00:16:13,000 --> 00:16:14,520
एक और मजबूत उम्मीदवार है मैम।

262
00:16:16,120 --> 00:16:17,120
अदिति।

263
00:16:19,400 --> 00:16:20,440
पर रक्षा गया ना...

264
00:16:21,880 --> 00:16:23,320
तो रघु नस काट लेगा अपनी।

265
00:16:26,920 --> 00:16:28,160
नेशनल न्यूज़ नेटवर्क

266
00:16:28,240 --> 00:16:30,360
[गरिमा] तो शिवा, आपका
अंतिम मुद्दा क्या है?

267
00:16:30,440 --> 00:16:31,640
देखिए मैं सिर्फ इतना ही कहूँगा,

268
00:16:31,720 --> 00:16:33,480
कि पिछले इतने सालों से इनकी सरकार है।

269
00:16:33,560 --> 00:16:34,680
आप लोगों ने किया क्या है?

270
00:16:34,760 --> 00:16:35,880
देखा हमने आप का विडियो।

271
00:16:35,960 --> 00:16:37,040
अच्छा बोलते हैं आप।

272
00:16:37,120 --> 00:16:38,960
पर एक बात बताइए, आप की दिक्कत क्या है?

273
00:16:39,040 --> 00:16:41,440
यह बार-बार आज़ादी आज़ादी
के नारे लगाते रहते हैं आप लोग।

274
00:16:41,680 --> 00:16:42,760
देश तो आज़ाद है ना?

275
00:16:42,840 --> 00:16:44,840
तो अब किस चीज़ से आज़ादी
चाहिए आपको, प्लीज़ बोलिए।

276
00:16:44,920 --> 00:16:47,120
नहीं, कहीं आज़ादी को आप
यथाशब्द तो नहीं ले रही हैं ना?

277
00:16:47,200 --> 00:16:49,880
देखिए, सड़क पर चलने वाले
हर आदमी के ऊपर पाबंदी है।

278
00:16:49,960 --> 00:16:52,160
किसान अपनी मर्ज़ी से खेत
में अनाज नहीं बो सकता है।

279
00:16:52,600 --> 00:16:54,040
क्या आपके हिसाब से ये लोग आज़ाद हैं?

280
00:16:54,840 --> 00:16:56,720
और मैं बस अभी इतना ही कहना चाहूँगा...

281
00:16:57,280 --> 00:16:59,400
कि इस वक़्त, इस देश को
आपकी सरकार से आज़ादी चाहिए।

282
00:16:59,480 --> 00:17:01,760
[अंग्रेज़ी में] यह तो एक बहुत ही
दमदार बात रख दी इन्होंने अदिति।

283
00:17:01,840 --> 00:17:03,520
[अंग्रेज़ी में] नहीं एक सेकन्ड,
कैसे हो गई यह दमदार बात?

284
00:17:03,640 --> 00:17:06,280
तो आपके हिसाब से, आप यह
बोल रहे हैं कि जनता बेवकूफ है?

285
00:17:06,600 --> 00:17:09,200
पिछले तीन बार से लगातार हमारी
पार्टी जीतती जा रही है,

286
00:17:09,280 --> 00:17:11,320
इसी आज़ाद जनता ने हमें वोट दिया है ना?

287
00:17:11,400 --> 00:17:13,040
देखिए मैं जनता के
बारे में कुछ नहीं बोलूँगा,

288
00:17:13,080 --> 00:17:15,560
लेकिन आप लोग चुनाव कैसे जीते हैं,
यह आप भी जानते हैं, हम भी जानते हैं।

289
00:17:15,800 --> 00:17:18,080
-[अंग्रेज़ी में] क्या आप इसे राष्ट्रीय चैनल
-[अंग्रेज़ी में] अच्छा, एक सेकन्ड।

290
00:17:18,160 --> 00:17:19,000
[अंग्रेज़ी में] नहीं, एक सेकन्ड गरिमा।

291
00:17:19,080 --> 00:17:20,480
[अंग्रेज़ी में] आप इनको
राष्ट्रीय टेलीविजन पर,

292
00:17:20,560 --> 00:17:22,480
[अंग्रेज़ी में] लोकतंत्र की पवित्रता
पर सवाल कैसे करने दे सकती हैं?

293
00:17:22,560 --> 00:17:23,320
-[अंग्रेज़ी में] शायद मतदान पर,
-[अंग्रेज़ी में] राष्ट्रीय

294
00:17:23,440 --> 00:17:24,240
-लोकतंत्र नहीं!
-टेलीविजन पर!

295
00:17:24,320 --> 00:17:25,760
-[अंग्रेज़ी में] लोकतंत्र पर नहीं।
-[अंग्रेज़ी में] अच्छा एक मिनट।

296
00:17:29,240 --> 00:17:30,640
-कॉलेज जा रहे हो?
-जी।

297
00:17:31,200 --> 00:17:32,240
मैं छोड़ देती हूँ?

298
00:17:32,640 --> 00:17:33,640
आप छोड़ेंगी?

299
00:17:34,240 --> 00:17:35,760
कभी बैठे हो वीआईपी गाड़ी में?

300
00:17:38,800 --> 00:17:40,920
[अंग्रेज़ी में] वैसे आज तुमसे
थोड़ी जलन ज़रूर हुई शिवा।

301
00:17:41,720 --> 00:17:42,920
तुम सही बोल रहे थे।

302
00:17:43,680 --> 00:17:45,280
पर मुझे पार्टी की तरफ से बोलना था।

303
00:17:46,080 --> 00:17:48,080
और पार्टी में सब कुछ सही तो होता नहीं है।

304
00:17:48,800 --> 00:17:50,320
पर सब गलत भी नहीं होता है।

305
00:17:50,680 --> 00:17:52,920
सब कुछ सही नहीं होता
तो आप हैं क्यों उस तरफ?

306
00:17:53,640 --> 00:17:56,320
सब कुछ अगर सही होता तो
मेरी ज़रूरत ही क्या पड़ती?

307
00:17:56,680 --> 00:17:57,720
या किसी की भी?

308
00:17:59,240 --> 00:18:00,920
तुम जेएलडी में आना चाहोगे?

309
00:18:01,520 --> 00:18:03,000
मतलब अभी आया यह मेरे दिमाग में।

310
00:18:03,800 --> 00:18:05,960
[अंग्रेज़ी में] शिवा, मुझे लगता है
कि तुम एक बहुत अच्छे राजनेता बनोगे।

311
00:18:06,880 --> 00:18:08,200
राजनेता तो बनना ही नहीं है।

312
00:18:09,480 --> 00:18:11,520
मैं आपकी बहुत इज़्ज़त करता हूँ मैम लेकिन...

313
00:18:12,320 --> 00:18:15,040
हमारे यहाँ विचारधारा टीवी पर
बहस के बाहर भी ज़िंदा रहती है।

314
00:18:16,440 --> 00:18:18,080
और जिस वीआईपी
गाड़ी में आप घूमती है ना...

315
00:18:18,640 --> 00:18:21,080
एक किसान उतना पैसा अपनी
पूरी ज़िंदगी में भी नहीं कमाता।

316
00:18:23,760 --> 00:18:25,000
मेरे लिए रिक्शा ही ठीक है।

317
00:18:26,240 --> 00:18:27,280
एक सलाह दूँ?

318
00:18:28,560 --> 00:18:32,080
अपनी बात समझाने के लिए किसी को
बुरा महसूस करवाना ज़रूरी नहीं होता है।

319
00:18:32,440 --> 00:18:34,720
ना टीवी के अंदर, ना टीवी के बाहर।

320
00:18:35,560 --> 00:18:36,680
[अंग्रेज़ी में] फिर मिलेंगे।

321
00:18:40,560 --> 00:18:42,200
विश्वविद्यालय का चुनाव
बहुत ज़ोरो से चल रहा है।

322
00:18:42,560 --> 00:18:43,800
पैसा ज्यादा लगेगा पार्टी पर।

323
00:18:44,320 --> 00:18:45,680
आप समर सर को कह देना।

324
00:18:47,800 --> 00:18:48,800
[अंग्रेज़ी में] असल में...

325
00:18:50,760 --> 00:18:52,640
कॉलेज में ना एसएआई की तगड़ी लहर चल रही है।

326
00:18:54,040 --> 00:18:55,760
वह लौंडा देख रहे हों नीली जैकेट में?

327
00:18:56,320 --> 00:18:57,440
इनका नया हीरो बना है।

328
00:18:58,000 --> 00:19:00,320
अध्यक्ष का उम्मीदवार कौन है इनमें से?

329
00:19:02,200 --> 00:19:03,240
हरे में।

330
00:19:03,480 --> 00:19:04,920
गहरा हरा कि हल्का हरा?

331
00:19:05,160 --> 00:19:06,160
[अंग्रेज़ी में] गहरी हरी जैकेट।

332
00:19:06,320 --> 00:19:07,440
चेतन क्रांति।

333
00:19:08,160 --> 00:19:10,160
इसके बारे में पूरी जानकारी चाहिए मुझे।

334
00:19:10,400 --> 00:19:11,480
जी।

335
00:19:16,960 --> 00:19:19,760
[अनुराधा] गोपाल दास जी, मैं कह रही
हूँ आप बन जाइए ना गृह मंत्री।

336
00:19:20,800 --> 00:19:22,000
-गृह मंत्री?
-हम्म।

337
00:19:30,800 --> 00:19:32,040
प्यारी हो तुम।

338
00:19:33,640 --> 00:19:35,040
पर ऐसे अच्छा नहीं लगेगा ना।

339
00:19:36,440 --> 00:19:39,160
मतलब... मैं तुम्हारे नीचे?

340
00:19:42,080 --> 00:19:43,560
मैं पार्टी अध्यक्ष ही ठीक हूँ।

341
00:19:45,480 --> 00:19:47,080
मैं प्रधानमंत्री कभी नहीं बना।

342
00:19:49,880 --> 00:19:53,680
पर वह घर मैंने तीन
प्रधानमंत्रियों से खाली करवाया है।

343
00:19:57,200 --> 00:19:58,320
सुनो मेरी बात।

344
00:20:00,240 --> 00:20:02,640
प्रेम से मिलजुल कर चलाते हैं सरकार।

345
00:20:04,080 --> 00:20:06,960
कैलाश को बनाओगी तुम मानव संसाधन मंत्री।

346
00:20:08,800 --> 00:20:09,800
हम्म।

347
00:20:11,960 --> 00:20:13,080
गोपाल दास जी...

348
00:20:15,320 --> 00:20:18,080
आप उम्र में बड़े हैं इसलिए
आपकी इज़्ज़त करती हूँ।

349
00:20:19,760 --> 00:20:22,720
लेकिन मैंने आपको यहाँ विभाग
बाँटने के लिए नहीं बुलाया था।

350
00:20:24,280 --> 00:20:25,920
सिर्फ यह बताने के लिए बुलाया था...

351
00:20:26,440 --> 00:20:28,720
कि किसको, क्या मंत्रालय दे रही हूँ।

352
00:20:39,000 --> 00:20:41,080
अरे अदिति! आओ।

353
00:20:43,000 --> 00:20:43,800
मैम।

354
00:20:44,040 --> 00:20:45,080
क्या बात है!

355
00:20:45,480 --> 00:20:49,160
बहुत... युवा और आकर्षक
सरकार बन रही है इस बार।

356
00:20:52,400 --> 00:20:56,440
क्या बात है अदिति जी, आप तो
दिन-ब-दिन तन्दुरुस्त होती जा रही हैं!

357
00:20:56,520 --> 00:20:57,320
हम्म?

358
00:20:57,400 --> 00:20:58,880
कौन सी कसरत कर रही हैं?

359
00:20:59,080 --> 00:21:00,800
कोई डाइट कर रही हैं क्या?

360
00:21:01,560 --> 00:21:03,320
कीटो तो नहीं कर रही हैं ना?

361
00:21:05,560 --> 00:21:06,960
अरे मैथिली जी को देखिए।

362
00:21:08,560 --> 00:21:10,560
क्या बात है मैथिली जी? है?

363
00:21:11,960 --> 00:21:14,800
सर, आप चाहो तो डाइट का
चार्ट भिजवा दूँ आपके पास?

364
00:21:15,280 --> 00:21:16,520
अरे नहीं, वह...

365
00:21:17,880 --> 00:21:19,560
क्रॉस ट्रेनर शुरू किया है।

366
00:21:20,000 --> 00:21:20,920
यह देखिए।

367
00:21:21,000 --> 00:21:23,160
-दस मिनट सुबह...
-अदिति।

368
00:21:23,760 --> 00:21:24,960
मैम?

369
00:21:25,320 --> 00:21:27,480
बहुत गलतफहमियाँ हुईं हम दोनों के बीच।

370
00:21:28,280 --> 00:21:29,680
पर अंतिम बात यह है...

371
00:21:29,960 --> 00:21:31,320
कि तुम बहुत काबिल हो।

372
00:21:32,080 --> 00:21:34,560
और मुझे काबिल औरतों की
ज़रूरत है अपने मंत्रिमंडल में।

373
00:21:35,320 --> 00:21:36,680
क्या दे रही हैं आप मुझे?

374
00:21:37,400 --> 00:21:38,920
[अंग्रेज़ी में] महिला और बाल कल्याण।

375
00:21:42,040 --> 00:21:44,440
[अंग्रेज़ी में] महिला और बाल कल्याण।

376
00:21:45,080 --> 00:21:46,480
[अंग्रेज़ी में] चलने दीजिए।

377
00:21:49,160 --> 00:21:50,800
रक्षा मंत्रालय किसे दिया है?

378
00:21:57,800 --> 00:21:59,520
[अंग्रेज़ी में] महिला और बाल कल्याण।

379
00:22:02,320 --> 00:22:04,040
वो जानते हैं तुम मेरे करीब हो।

380
00:22:05,800 --> 00:22:08,480
ऐसे विभाग देकर मुझे
नीचा दिखाना चाहते हैं।

381
00:22:11,160 --> 00:22:12,960
[अंग्रेज़ी में] वे हमें एक
मजबूत विभाग कभी नहीं देंगे।

382
00:22:13,480 --> 00:22:16,480
मैं कुछ नहीं लूँगी समर अगर
मुझे रक्षा मंत्रालय नहीं मिला तो।

383
00:22:25,960 --> 00:22:27,200
वह शिवा से बात हुई?

384
00:22:27,480 --> 00:22:29,400
-हम्म।
-क्या बोला?

385
00:22:29,800 --> 00:22:31,040
वह नहीं मानेगा।

386
00:22:31,120 --> 00:22:32,360
सीधा बोला तुमने?

387
00:22:32,720 --> 00:22:33,960
उसने भी सीधा ही बोला मुझसे।

388
00:22:34,960 --> 00:22:36,400
उसे पता है उसे क्या चाहिए।

389
00:22:37,440 --> 00:22:39,200
[अंग्रेज़ी में] उसे पता है उसे क्या चाहिए।

390
00:22:41,560 --> 00:22:43,920
गुरपाल को फ़ोन लग रहा है...

391
00:22:45,560 --> 00:22:46,400
जी सर?

392
00:22:46,480 --> 00:22:47,480
हाँ।

393
00:22:47,960 --> 00:22:49,880
वह जिगर सम्पत वीएनयू में ही है ना?

394
00:22:50,480 --> 00:22:51,720
पता करता हूँ।

395
00:22:58,760 --> 00:22:59,560
चेतन 0831

396
00:23:02,120 --> 00:23:03,320
सोचा तूने?

397
00:23:06,040 --> 00:23:07,760
भाई मुझे अगले साल यूपीएससी देना है।

398
00:23:07,840 --> 00:23:09,440
मेरे पास राजनीति के लिए समय नहीं है भाई।

399
00:23:10,040 --> 00:23:10,880
समय नहीं है?

400
00:23:11,240 --> 00:23:13,320
तो तूने तो कहा था कि जब
ज़रूरत हो तो लड़ना ज़रूरी है।

401
00:23:14,840 --> 00:23:15,880
ज़रूरत है।

402
00:23:16,440 --> 00:23:18,080
ऐसे तो हमेशा ज़रूरत रहेगी भाई।

403
00:23:18,520 --> 00:23:20,960
देख, औरों की तरह मैं ना
दुनिया की बातें नहीं करता शिवा।

404
00:23:21,800 --> 00:23:22,840
और यह हम सबको पता है...

405
00:23:23,720 --> 00:23:24,960
कि एसएआई इस साल जीत भी गई तो

406
00:23:25,040 --> 00:23:26,920
फिलिस्तीन-इजरायल का
मसला नहीं हल होने वाला।

407
00:23:27,320 --> 00:23:30,120
ना ही कश्मीर जन्नत बन जाएगा और ना
ही जगहों के नाम बदलने बंद हो जाएँगे।

408
00:23:30,680 --> 00:23:33,720
पर साले... कुछ ही दिनों में तू
कॉलेज का बिरसा मुंडा बन गया है।

409
00:23:36,400 --> 00:23:37,480
देख बात साफ है।

410
00:23:37,760 --> 00:23:39,120
अगर तू हमारी पार्टी से खड़ा होता है

411
00:23:39,200 --> 00:23:41,040
तो हमें इस साल जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

412
00:23:41,360 --> 00:23:43,000
और इस साल विश्वविद्यालय हम ही चलाएँगे।

413
00:23:46,760 --> 00:23:47,920
मुझे कल तक का समय दे दे।

414
00:23:49,800 --> 00:23:51,680
अरे यार, कल तक का समय तो दे सकते हो।

415
00:23:57,000 --> 00:24:00,000
कैलाश कुमार
पश्चिम यूपी, जेएलडी कमिटी अध्यक्ष

416
00:24:01,520 --> 00:24:03,680
[संध्या] मुझे लग रहा है कि मुझे अभी डीन
नहीं बनना चाहिए।

417
00:24:04,800 --> 00:24:05,960
क्यों? क्या हुआ?

418
00:24:06,640 --> 00:24:09,520
अगर तुम मानव संसाधन मंत्री बन
गए और मैं डीन बन गई तो...

419
00:24:09,920 --> 00:24:11,000
लोगों को क्या लगेगा?

420
00:24:12,000 --> 00:24:13,040
पक्षपात लगेगा।

421
00:24:13,880 --> 00:24:15,040
लेकिन मैंने तो कुछ नहीं किया।

422
00:24:15,200 --> 00:24:17,360
हाँ लेकिन... लोग तो कह सकते हैं ना।

423
00:24:22,600 --> 00:24:24,080
लोगों की फिक्र है या जिगर की?

424
00:24:25,920 --> 00:24:27,360
और अगर लोगों का सोचती ना...

425
00:24:27,800 --> 00:24:29,560
तो तुम जबलपुर में ट्यूशन पढ़ा रही होती।

426
00:24:30,480 --> 00:24:31,480
और मैं...

427
00:24:32,120 --> 00:24:34,240
बाबूजी की दुकान में जूते
टाँक रहा होता चमड़े के।

428
00:24:41,600 --> 00:24:44,800
और अगर लोगों का नहीं सोचते
तो यह रिश्ता नहीं छुपा रहे होते हम।

429
00:24:47,160 --> 00:24:49,400
[एक आदमी] सर, आज फाटक
पर मीडिया बहुत है।

430
00:24:55,600 --> 00:24:56,680
छुट्टी ले लो आज तुम।

431
00:25:20,120 --> 00:25:22,080
[अंग्रेज़ी में] बस यार,
दर्द हो रहा है मुझे जिगर।

432
00:25:23,480 --> 00:25:24,520
[अंग्रेज़ी में] हे भगवान!

433
00:25:30,040 --> 00:25:31,240
[अंग्रेज़ी में] क्या हुआ?

434
00:25:33,360 --> 00:25:34,560
[अंग्रेज़ी में] वह तलाक चाहती है।

435
00:25:43,840 --> 00:25:45,000
[अंग्रेज़ी में] मैं अब भी
उससे प्यार करता हूँ यार।

436
00:25:47,000 --> 00:25:48,280
क्या करता? हस्ताक्षर कर देता?

437
00:25:48,920 --> 00:25:50,360
ऐसे ही कि अच्छा लगा आपसे मिल के?

438
00:25:51,160 --> 00:25:53,960
और इस संध्या ने मुझे रोका ना होता तो
आज मुझे दस साल हो गए होते लंदन में।

439
00:25:54,600 --> 00:25:55,800
[अंग्रेज़ी में] क्या-क्या नहीं
छोड़ते हम प्यार के लिए!

440
00:25:56,920 --> 00:25:58,840
पर क्या फर्क पड़ता
है, ये कुर्सी, ये टेबल...

441
00:25:59,720 --> 00:26:01,760
दीवारों के टूटे हुए कोने
मुझे तुम्हारी याद दिलाते हैं।

442
00:26:02,000 --> 00:26:04,680
कि 15 साल में तुम हर
चीज़ में इस तरह शामिल हो,

443
00:26:04,760 --> 00:26:07,240
कि बिना मरे ख़ुद को कैसे
निकालूँ इस सब से बाहर?

444
00:26:07,640 --> 00:26:08,880
क्या-क्या बदलूँ मैं सना?

445
00:26:14,000 --> 00:26:15,440
[अंग्रेज़ी में] फिर मैं यहाँ
क्या कर रही हूँ?

446
00:26:17,640 --> 00:26:18,680
सना...

447
00:26:20,280 --> 00:26:21,520
तुम गलत समझ रही हो।

448
00:26:21,600 --> 00:26:22,600
[अंग्रेज़ी में] मुझे गलत मत समझो

449
00:26:23,920 --> 00:26:26,640
अगर तुम ना होती तो मैं इस
सब से कभी नहीं निकल पाता।

450
00:26:28,120 --> 00:26:30,360
[अंग्रेज़ी में] तो... मैं बस
एक बेवकूफ हूँ।

451
00:26:31,240 --> 00:26:34,240
अपने प्रोफेसर की ज़रूरतों
को पूरा करती हुई छात्रा जो...

452
00:26:35,200 --> 00:26:37,160
अपने लापता बाप को ढूँढ रही है दरअसल।

453
00:26:37,240 --> 00:26:38,280
सना...

454
00:26:40,960 --> 00:26:42,280
मैं बात करने वाली थी तुमसे...

455
00:26:43,760 --> 00:26:47,000
कि... कहाँ जा रहे हैं
हम... क्या हो रहा है यह?

456
00:26:47,840 --> 00:26:49,400
[अंग्रेज़ी में] ये सब अचानक शुरू हो गया,

457
00:26:49,600 --> 00:26:51,680
[अंग्रेज़ी में] हमने इस पर कभी बात
नहीं की और फिर लगने लगा कि...

458
00:26:53,280 --> 00:26:56,120
[अंग्रेज़ी में] और पता है, ऐसा भी
नहीं है कि मेरी उम्मीद बहुत बड़ी है।

459
00:26:57,280 --> 00:26:59,280
पर मुझे यह अनचाहा किस्सा
नहीं बनना था जिगर।

460
00:26:59,640 --> 00:27:00,680
सना प्लीज़...

461
00:27:00,760 --> 00:27:02,120
इसमें ना कुछ नया नहीं है।

462
00:27:04,040 --> 00:27:05,520
[अंग्रेज़ी में] हालाँकि हमने इसे
कभी इतने फूहड़ता से नहीं कहा...

463
00:27:07,640 --> 00:27:10,240
[अंग्रेज़ी में] पर हमको जो चीज़
और भी घिसा-पिटा बनाती है वह है...

464
00:27:11,760 --> 00:27:12,880
[अंग्रेज़ी में] हम दोनों का असफल होना।

465
00:27:13,080 --> 00:27:14,760
[अंग्रेज़ी में] सना देखो प्लीज़...

466
00:27:17,840 --> 00:27:19,080
-[अंग्रेज़ी में] मैं नहीं चाहता...
-[अंग्रेज़ी में] बस...

467
00:27:22,280 --> 00:27:25,120
[मोबाइल की घंटी बजती है]

468
00:27:30,040 --> 00:27:31,000
हैलो?

469
00:27:48,640 --> 00:27:49,880
आज जमा करना है?

470
00:27:57,360 --> 00:27:58,320
-नमस्ते।
-नमस्ते।

471
00:27:58,400 --> 00:27:59,440
शिवा शेखर कहाँ है?

472
00:28:00,720 --> 00:28:04,360
शिवा तो अंकल कमरे में
होगा। मैं... बुला कर लाता हूँ।

473
00:28:04,480 --> 00:28:06,640
बैठक में, हम लाते हैं बुला के।

474
00:28:40,400 --> 00:28:41,600
जीते रहो बेटा।

475
00:28:41,680 --> 00:28:43,880
ख़ुश रहो, सदा सुखी रहो।

476
00:28:43,960 --> 00:28:45,600
भगवान तुम्हारा भला करें।

477
00:28:46,440 --> 00:28:47,440
बेटा...

478
00:28:47,720 --> 00:28:49,880
हम नहीं जानते कि तुम इंसान हो,

479
00:28:50,680 --> 00:28:52,680
छात्र हो या नेता हो...

480
00:28:53,480 --> 00:28:55,040
हमारे लिए तो भगवान हो बस।

481
00:28:55,680 --> 00:28:57,520
-अरे, ऐसा मत बोलिए।
-तुम्हारी वजह से ही...

482
00:28:57,800 --> 00:29:00,960
अदालत ने रोक लगाने का आदेश
दे दिया तो हम सबकी ज़मीनें बच गईं।

483
00:29:01,320 --> 00:29:02,360
हाँ बेटा।

484
00:29:02,880 --> 00:29:04,480
अब उम्र तो मेरे पास बची नहीं है...

485
00:29:04,760 --> 00:29:07,760
पर जितनी भी बची है, भगवान करे तुझे लग जाए।

486
00:29:07,880 --> 00:29:09,080
ख़ुश रहो बेटा।

487
00:29:09,720 --> 00:29:11,960
एनसीआर में सबसे ऊँचे
भाव चल रहा है तू इस वक़्त।

488
00:29:12,040 --> 00:29:14,480
-शिवा शेखर!
-ज़िंदाबाद!

489
00:29:14,560 --> 00:29:16,880
-शिवा शेखर!
-ज़िंदाबाद!

490
00:29:16,960 --> 00:29:21,200
-शिवा शेखर!
-ज़िंदाबाद!

491
00:29:21,280 --> 00:29:23,800
-शिवा शेखर!
-ज़िंदाबाद!

492
00:29:32,960 --> 00:29:34,160
आज कुछ परेशान लग रही हो?

493
00:29:36,160 --> 00:29:37,200
नहीं।

494
00:29:38,720 --> 00:29:39,640
ऐसा कुछ भी नहीं है।

495
00:29:41,280 --> 00:29:42,320
हम्म।

496
00:29:45,120 --> 00:29:48,000
कल आखिरी दिन है... नामांकन भरने के लिए।

497
00:29:50,760 --> 00:29:52,920
काश तुम समझ सको कि तुम
राजनीति के लिए बने हो।

498
00:29:55,360 --> 00:29:56,440
सना...

499
00:29:57,920 --> 00:30:00,160
इमरान को छुड़ाने के लिए
हमने जो भी किया वह...

500
00:30:00,960 --> 00:30:02,000
वह गलत था।

501
00:30:04,840 --> 00:30:07,000
तो अगर मैं राजनीति के लिए बना हूँ तो...

502
00:30:08,640 --> 00:30:09,760
तो राजनीति गलत है।

503
00:30:13,880 --> 00:30:15,120
राजनीति सही हो या गलत...

504
00:30:17,080 --> 00:30:18,480
[अंग्रेज़ी में] यह तुमको चुन रही है।

505
00:30:22,320 --> 00:30:23,360
हाथ ऊपर।

506
00:30:29,520 --> 00:30:30,560
मोबाइल फ़ोन।

507
00:30:32,320 --> 00:30:33,400
हाँ।

508
00:30:40,920 --> 00:30:41,960
यहाँ?

509
00:30:42,600 --> 00:30:43,960
महीने में एक बार तो आता हूँ यहाँ।

510
00:30:45,240 --> 00:30:46,480
पर किसी को पता नहीं चलता।

511
00:30:48,080 --> 00:30:49,120
[समर] यह अपना कोना है।

512
00:30:50,320 --> 00:30:51,600
16 साल हो गए हैं।

513
00:30:52,160 --> 00:30:53,320
और हमने तय किया था...

514
00:30:54,040 --> 00:30:55,480
कि साल में एक बार तो मिलेंगे।

515
00:30:56,000 --> 00:30:57,080
हम्म।

516
00:30:58,120 --> 00:31:02,240
बस यह तय नहीं किया था कि कोई
तलाशी लेगा... और फ़ोन बाहर रखवा देगा।

517
00:31:03,160 --> 00:31:05,320
पर यह भी कहाँ पता था
कि कोई मास्टर बनेगा...

518
00:31:06,760 --> 00:31:07,800
और कोई प्रधानमंत्री।

519
00:31:08,600 --> 00:31:09,640
[अंग्रेज़ी में] लगभग।

520
00:31:11,280 --> 00:31:12,800
गाली दे रहा है भेनचोद?

521
00:31:14,040 --> 00:31:15,040
लगभग बोल रहा है।

522
00:31:17,880 --> 00:31:20,680
लगभग वालों का नाम तुम
लोग फूटनोट में भी नहीं लिखते।

523
00:31:21,280 --> 00:31:23,520
याद है जब मैं पहली बार
यहाँ चढ़ा था भाषण देने?

524
00:31:24,520 --> 00:31:25,680
-बारिश हो रही थी।
-बारिश हो रही थी।

525
00:31:30,200 --> 00:31:32,080
हमेशा लगा कि यही दुनिया है मेरी।

526
00:31:33,200 --> 00:31:34,560
यही ज़िंदगी मुझे जीनी थी...

527
00:31:35,360 --> 00:31:36,440
सीधी-सादी।

528
00:31:36,880 --> 00:31:38,840
पर सीधी-सादी बची कहाँ है तेरी ज़िंदगी?

529
00:31:41,640 --> 00:31:42,840
तुझे किसने बताया?

530
00:31:43,000 --> 00:31:46,120
बड़ा नेता पकड़ा है लड़की ने... सीधा।

531
00:31:46,280 --> 00:31:48,400
औकात दिखाने के लिए मिला तू इतने साल बाद?

532
00:31:49,000 --> 00:31:50,040
नहीं...

533
00:31:51,200 --> 00:31:54,200
यह देखने के लिए कि 40 साल
के आदमी का प्यार कैसे होता है।

534
00:32:01,480 --> 00:32:04,200
सीधी-सादी ज़िंदगी जीने में एक बुरा परिणाम
यह होता है...

535
00:32:06,320 --> 00:32:09,080
कि आपसे कम सीधा लोग
ज्यादा ताकतवर हो जाते हैं।

536
00:32:11,160 --> 00:32:13,840
और सत्ता के साथ सिर्फ कानून
बदलने की ताकत नहीं आती।

537
00:32:15,240 --> 00:32:16,600
अलग से एक लौडा मिलता है...

538
00:32:17,120 --> 00:32:18,200
[अंग्रेज़ी में] और माफ़ करना...

539
00:32:18,720 --> 00:32:20,400
[अंग्रेज़ी में] मुझे इस बात को
सजा कर कहना नहीं आता...

540
00:32:20,960 --> 00:32:22,440
पर वह इतना लंबा होता है...

541
00:32:23,840 --> 00:32:26,880
कि उसके पीछे दुनिया की सबसे
अच्छी औरतें भी पागल हो जाती हैं।

542
00:32:32,640 --> 00:32:34,640
अगर प्यार में गुस्से का
नमक थोड़ा ज्यादा हो...

543
00:32:35,800 --> 00:32:37,120
मैं मदद कर सकता हूँ तेरी।

544
00:32:39,760 --> 00:32:41,200
मुझे भी तेरी मदद चाहिए।

545
00:32:43,440 --> 00:32:44,520
तू हाँ कहेगा...

546
00:32:45,920 --> 00:32:47,440
तो गुरपाल कहानी बता देगा।

547
00:32:56,280 --> 00:32:57,360
एक बात बोलूँ?

548
00:33:00,480 --> 00:33:02,280
तुम शायद अपनी किस्मत नहीं देख पा रहे हो।

549
00:33:03,600 --> 00:33:05,000
पर बाकी सबको दिख रहा है।

550
00:33:06,240 --> 00:33:07,280
क्या?

551
00:33:10,880 --> 00:33:12,240
1988 में...

552
00:33:14,160 --> 00:33:16,160
अगर किसी ने सचिन को खेलते हुए देखा होगा...

553
00:33:17,800 --> 00:33:19,120
तो उसे जैसा लगा होगा।

554
00:33:21,080 --> 00:33:23,760
पिछले कुछ दिनों में...
वैसा लगा मुझे तुम्हारे साथ।

555
00:33:26,200 --> 00:33:28,080
1988 में सचिन को भी नहीं पता था...

556
00:33:29,160 --> 00:33:30,200
कि वह क्या है।

557
00:33:41,520 --> 00:33:44,160
वीएनयू चुनाव
नामांकन दिन

558
00:33:44,240 --> 00:33:46,400
शिवा शेखर के विडियो वाइरल होने के बाद,

559
00:33:46,520 --> 00:33:50,320
वीएनयू के इस छात्र चुनाव
पर अब पूरे देश की नज़रें होंगी।

560
00:33:57,440 --> 00:34:00,080
एसएआई के उम्मीदवार, चेतन...

561
00:34:00,480 --> 00:34:01,760
[अंग्रेज़ी में] अध्यक्ष के लिए।

562
00:34:05,280 --> 00:34:07,920
[अंग्रेज़ी में] शिवा शेखर उपाध्यक्ष के लिए।

563
00:34:10,760 --> 00:34:13,440
[अंग्रेज़ी में] सना मीर, महासचिव के लिए।

564
00:34:17,640 --> 00:34:20,200
[अंग्रेज़ी में] विशाल अवस्थी,
संयुक्त सचिव के लिए।

565
00:34:20,320 --> 00:34:25,480
[समाचार] शिवा शेखर ने आज ही एसएआई की
तरफ से उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है।

566
00:34:25,560 --> 00:34:28,960
जैसा कि आप देख सकते हैं
यहाँ सैकड़ों छात्र जमा हैं।

567
00:34:29,040 --> 00:34:32,200
[अंग्रेज़ी में] यह निश्चित ही छात्र राजनीति
में एक ऐतिहासिक दिन है।

568
00:34:49,040 --> 00:34:50,080
हाँ गुरपाल।

569
00:34:50,200 --> 00:34:52,120
सर, शिवा शेखर ने नामांकन भर दिया।

570
00:34:54,120 --> 00:34:55,000
लेफ्ट से भरा है।

571
00:34:56,040 --> 00:34:57,160
पर भरा तो है।

572
00:34:57,680 --> 00:34:59,960
लेफ्ट से राइट हो जाने में
वक़्त ही कितना लगता है!

573
00:35:02,040 --> 00:35:03,320
शीशे के सामने खड़े हो जाओ।

574
00:35:04,080 --> 00:35:05,120
लेफ्ट, राइट हो जाता है।

575
00:35:07,400 --> 00:35:08,640
कम से कम मेरा चंद्रगुप्त...

576
00:35:09,640 --> 00:35:11,120
मैदान में तो आया।

577
00:35:13,640 --> 00:35:19,640
-आंधी आई!
-एसएआई

578
00:35:19,760 --> 00:35:22,000
-आंधी आई!
-एसएआई
ा।

