1
00:00:16,833 --> 00:00:17,708
सोडावाला

2
00:00:22,625 --> 00:00:23,458
माफ़ कीजिए।

3
00:00:24,041 --> 00:00:24,916
आपके पास वाई-फ़ाई है?

4
00:00:25,458 --> 00:00:27,458
-हाँ, हमारे पास है।
-क्योंकि मुझे आपका कनेक्शन चाहिए।

5
00:00:30,708 --> 00:00:31,541
अच्छा टाइप करती हैं।

6
00:00:32,166 --> 00:00:33,375
मैं भी यहाँ-वहाँ टाइप करता हूँ।

7
00:00:33,875 --> 00:00:35,000
कभी-कभी।

8
00:00:36,375 --> 00:00:38,208
-तुमने ठीक से सोच लिया?
-नहीं।

9
00:00:39,791 --> 00:00:40,958
हाँ, आसमान।

10
00:00:41,041 --> 00:00:42,125
और कितनी बारी बोलूँ?

11
00:00:42,750 --> 00:00:45,583
सीधा-सीधा फ़्रेडी को
करण के ऑफ़र के बारे में बता दो,

12
00:00:45,666 --> 00:00:47,166
बिज़नेसमैन है, समझ जाएगा।

13
00:00:48,000 --> 00:00:49,000
तुम्हें लगता है?

14
00:00:51,083 --> 00:00:53,208
हैलो, यार। फ़्रेडी सर जल्दी आप लोगों से मिलेंगे।

15
00:00:53,291 --> 00:00:55,208
लेकिन वो अभी-अभी मीटिंग में गए हैं ना?

16
00:00:55,791 --> 00:00:56,875
उतना समय नहीं लगेगा।

17
00:00:57,500 --> 00:00:59,416
भाड़ में जाओ! भाड़ में जाए तुम्हारा कॉन्ट्रैक्ट!

18
00:00:59,500 --> 00:01:01,083
क्या समझता है अपने आप को?

19
00:01:01,166 --> 00:01:02,583
ऐ, इसको कहीं तो देखा है।

20
00:01:05,416 --> 00:01:07,208
कौन बोला? हाँ?

21
00:01:09,041 --> 00:01:10,291
कौन बोला?

22
00:01:11,333 --> 00:01:13,791
जरज सक्सेना हूँ मैं, बहनचोद!

23
00:01:25,458 --> 00:01:26,291
तुमने गिराया?

24
00:01:26,958 --> 00:01:27,791
नहीं, सर।

25
00:01:27,875 --> 00:01:29,583
तो जिसने गिराया वही उठाएगा ना?

26
00:01:39,750 --> 00:01:40,583
चल…

27
00:01:42,125 --> 00:01:42,958
उठा।

28
00:02:23,666 --> 00:02:24,708
आसमान?

29
00:02:25,208 --> 00:02:26,083
बस दो मिनट।

30
00:02:26,833 --> 00:02:28,083
जीजीबॉय।

31
00:02:29,750 --> 00:02:30,750
भाई…

32
00:02:31,458 --> 00:02:32,291
ये क्या था?

33
00:02:32,791 --> 00:02:33,666
कुछ नहीं वो…

34
00:02:33,750 --> 00:02:36,083
ह-हमारे कॉन्ट्रैक्ट में होते हुए भी…

35
00:02:36,166 --> 00:02:38,125
जरज ने किसी दूसरे प्रोड्यूसर के साथ मीटिंग कर ली।

36
00:02:38,916 --> 00:02:41,125
ये बात फ़्रेडी सर को पसंद नहीं आई।

37
00:02:42,583 --> 00:02:45,708
तो तब से वो बेचारा हमारे कॉन्ट्रैक्ट में फँसा पड़ा है।

38
00:02:48,500 --> 00:02:49,541
पंद्रह साल से।

39
00:02:55,750 --> 00:02:56,583
नहीं।

40
00:02:57,833 --> 00:03:00,125
मैं ऐसे मौके के आड़े कभी नहीं आऊँगा, आसमान।

41
00:03:01,500 --> 00:03:02,833
तू कर ना करण की पिक्चर।

42
00:03:02,916 --> 00:03:04,708
मैं उसका कॉन्ट्रैक्ट रोककर रखूँगा।

43
00:03:04,791 --> 00:03:05,625
देखा?

44
00:03:05,708 --> 00:03:07,291
सर, मैंने तो कितनी बार बोला इसे…

45
00:03:07,375 --> 00:03:08,500
कि आप बड़े शांत स्वभाव के हो।

46
00:03:08,583 --> 00:03:09,416
ये नहीं मानती।

47
00:03:09,500 --> 00:03:10,583
अच्छा?

48
00:03:10,666 --> 00:03:12,458
ऐसी बात नहीं है, सर।

49
00:03:12,541 --> 00:03:14,500
आप जानते हैं
कि कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कैसा होता है।

50
00:03:14,583 --> 00:03:15,958
-हम्म।
-पर…

51
00:03:16,041 --> 00:03:17,041
समझने के लिए शुक्रिया।

52
00:03:17,708 --> 00:03:18,791
शुक्रिया किस बात का?

53
00:03:19,541 --> 00:03:20,541
इसका स्टार पावर ऊपर…

54
00:03:21,750 --> 00:03:23,000
और मेरा बैंक बैलेंस।

55
00:03:23,500 --> 00:03:24,583
हाँ।

56
00:03:28,083 --> 00:03:29,458
पर इस फ़िल्म के बाद ये मेरा है।

57
00:03:33,083 --> 00:03:34,291
वरना मेरा स्वभाव उतना…

58
00:03:35,000 --> 00:03:35,833
शांत नहीं रहेगा।

59
00:03:42,791 --> 00:03:44,500
साला, सबसे अव्वल

60
00:03:44,583 --> 00:03:47,375
आ चुका हूँ तेरे सामने

61
00:03:48,375 --> 00:03:51,916
नज़र झुकाना आता नहीं

62
00:03:52,416 --> 00:03:55,291
सबसे भारी तूफ़ान मैं

63
00:03:55,375 --> 00:04:00,083
ज़िद्दी आग हूँ जो बुझे नहीं

64
00:04:00,166 --> 00:04:03,208
हवा से तेज़ रफ़्तार मैं

65
00:04:04,166 --> 00:04:07,916
क्या मेरे जैसा कोई है कहीं

66
00:04:08,000 --> 00:04:10,958
वो बोले छोड़ दे अकड़ तेरी

67
00:04:11,041 --> 00:04:15,708
पर मेरी आदतें बदलती नहीं

68
00:04:17,541 --> 00:04:21,083
इन सितारों से

69
00:04:21,583 --> 00:04:25,166
कहना है मुझे

70
00:04:25,250 --> 00:04:29,250
कि पूरी दुनिया में

71
00:04:29,333 --> 00:04:31,458
मैं साला सबसे अव्वल बनूँगा

72
00:04:37,166 --> 00:04:39,250
मैं साला सबसे अव्वल बनूँगा

73
00:04:44,958 --> 00:04:47,333
तुम्हें पता है कि मैं अव्वल हूँ

74
00:04:51,416 --> 00:04:52,541
मैं एक बात कहूँगा,

75
00:04:53,500 --> 00:04:55,291
मैनेजर के नाते, ये गलत फ़ैसला है।

76
00:04:56,500 --> 00:04:59,916
तेरे को आरामज़ादे करनी चाहिए, भाई।
क्या मस्त फ़्रैंचाइज़ी है, मालूम क्या?

77
00:05:00,791 --> 00:05:01,708
कर ले।

78
00:05:02,208 --> 00:05:03,708
-सुन, आसमान…
-हम्म?

79
00:05:04,333 --> 00:05:06,000
एक नया ऐड ऑफ़र आया है।

80
00:05:07,791 --> 00:05:08,666
मैनस्मूद।

81
00:05:10,083 --> 00:05:12,875
अच्छा, यार, तैयार रहना कि…

82
00:05:14,041 --> 00:05:15,916
भई, मैं नहीं करने वाला ये सब।
चूतिया लगूँगा।

83
00:05:16,000 --> 00:05:16,833
पकड़ इसे।

84
00:05:16,916 --> 00:05:18,958
-अरे, अच्छे पैसे दे रहे हैं, यार।
-किसी और को दे दे।

85
00:05:19,041 --> 00:05:20,416
हे भगवान!

86
00:05:21,083 --> 00:05:22,458
तू मैनस्मूद भी नहीं कर रहा है।

87
00:05:22,541 --> 00:05:23,500
क्या कर रहा है?

88
00:05:24,333 --> 00:05:26,458
भाई, क्या मस्त लोशन है, मालूम क्या?

89
00:05:26,541 --> 00:05:28,250
अच्छा? तू इस्तेमाल करता है?

90
00:05:28,333 --> 00:05:29,541
रोज़ रात को करता होगा।

91
00:05:29,625 --> 00:05:31,125
-तू कौन…
-आगे देख!

92
00:05:40,791 --> 00:05:42,666
तैनु की पता…

93
00:05:44,166 --> 00:05:45,125
अरे, यार।

94
00:05:48,333 --> 00:05:49,625
भाभी, थोड़ी देर में करूँ?

95
00:05:49,708 --> 00:05:51,166
ज़रूरी बात है, अवतार।

96
00:05:52,166 --> 00:05:53,791
चाचू, फिर से अखाड़े में उतर आए?

97
00:05:53,875 --> 00:05:55,250
आसमान पास में है?

98
00:05:55,333 --> 00:05:57,208
-हाँ, भाभी।
-मम्मी का फ़ोन है?

99
00:05:57,291 --> 00:06:00,250
-उ-उसको मत बताना मेरा कॉल है, प्लीज़।
-क्यों?

100
00:06:00,333 --> 00:06:03,041
-बात कराओ ना। तो दो ना।
-ओ, नहीं ओए, भाभी का फ़ोन है।

101
00:06:03,958 --> 00:06:04,875
बॉबी सिंह!

102
00:06:05,708 --> 00:06:07,375
मेरा लुधियाने वाला दोस्त।

103
00:06:07,458 --> 00:06:08,791
ओ, तू नहीं जानता उसको। हट!

104
00:06:09,541 --> 00:06:11,833
और ज़रुरी है, तू मेरे हर दोस्त को जाने? हुंह!

105
00:06:13,166 --> 00:06:15,666
ओए, बॉबी, बहनचोद।

106
00:06:15,750 --> 00:06:17,083
हाय, अवतार?

107
00:06:18,125 --> 00:06:19,500
हाँ, भाभी, बताओ क्या हुआ?

108
00:06:20,166 --> 00:06:21,500
मैं हॉस्पिटल में हूँ और…

109
00:06:22,291 --> 00:06:24,333
रजत की तबियत बहुत बिगड़ती जा रही है, अवतार।

110
00:06:25,333 --> 00:06:26,875
और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए शायद…

111
00:06:27,375 --> 00:06:29,083
शायद मुझे घर बेचना पड़े।

112
00:06:30,125 --> 00:06:31,875
आ-आसमान को मत बताना, प्लीज़।

113
00:06:32,500 --> 00:06:33,833
आप घबराओ मत।

114
00:06:34,583 --> 00:06:39,083
दुनिया की कोई ताकत
अवतार सिंह का मुँह नहीं खुलवा सकती, हाँ।

115
00:06:41,416 --> 00:06:45,291
घर बेचने की बात कर रहा है, तेरा बाप, बहनचोद!

116
00:06:46,208 --> 00:06:47,500
पागल हो गया है, साला!

117
00:06:48,125 --> 00:06:49,791
-क्या बोल रहे हो, चाचू?
-चाचू…

118
00:06:50,291 --> 00:06:51,708
घर से पहले आपको बेच देंगे।

119
00:06:52,458 --> 00:06:53,750
मुझे बेचने से…

120
00:06:54,416 --> 00:06:56,791
नए लिवर के पैसे आते हैं तो बेच दे मुझे।

121
00:06:58,541 --> 00:06:59,708
नया लिवर?

122
00:07:04,541 --> 00:07:06,416
अबे, क्या कर रहा है तू?

123
00:07:07,166 --> 00:07:08,000
पापा को फ़ोन!

124
00:07:08,083 --> 00:07:10,333
तेरी मम्मी को वचन दिया है मैंने।

125
00:07:10,416 --> 00:07:12,083
ज़िंदा मार देगी मुझे।

126
00:07:12,625 --> 00:07:13,875
मुझसे क्यों छुपा रहे हो, यार?

127
00:07:15,666 --> 00:07:18,208
अरे, तुझे परेशान नहीं करना चाहते थे, इसलिए।

128
00:07:18,291 --> 00:07:20,166
और पापा मर जाएँगे तो परेशान नहीं होऊँगा क्या?

129
00:07:33,083 --> 00:07:34,791
स्टारलाइट प्रोडक्शंस
मैनस्मूद ऐडवर्टाइज़मेंट कॉन्ट्रैक्ट

130
00:07:36,000 --> 00:07:37,083
मैनस्मूद।

131
00:07:41,250 --> 00:07:42,250
पेन।

132
00:07:45,458 --> 00:07:47,041
पेन है…?

133
00:07:47,125 --> 00:07:49,041
कैसी मैनेजर है, यार?

134
00:07:49,125 --> 00:07:50,375
पेन भी नहीं रखती।

135
00:07:50,458 --> 00:07:53,083
है… है… है। है। पेन…

136
00:07:53,166 --> 00:07:54,916
पेन मिल गया, चाचू। पेन मिल गया, चाचू।

137
00:07:56,375 --> 00:07:57,625
आसमान एस.

138
00:08:01,041 --> 00:08:02,291
धर्मा प्रोडक्शंस

139
00:08:05,458 --> 00:08:06,583
मुझे बस चाहिए
प्यार

140
00:08:07,250 --> 00:08:08,833
सान्या, क्या कर रही है, यार? जल्दी कर।

141
00:08:14,291 --> 00:08:15,291
माफ़ करना।

142
00:08:15,791 --> 00:08:17,166
थोड़ी देर हो गई है। नहीं?

143
00:08:21,041 --> 00:08:22,708
ऊपर जा रहे हैं।

144
00:08:25,583 --> 00:08:26,791
लिफ़्ट थोड़ी धीमी नहीं है?

145
00:08:27,875 --> 00:08:29,875
जब आप शर्मिंदा होते हैं
तो वक्त धीमा पड़ जाता है।

146
00:08:34,666 --> 00:08:35,875
सॉरी, यार, वो उस दिन…

147
00:08:36,708 --> 00:08:38,458
बहाव में आके थोड़ा ज़्यादा ही बोल दिया मैंने।

148
00:08:39,208 --> 00:08:40,041
थोड़ा ज़्यादा?

149
00:08:41,416 --> 00:08:42,250
काफ़ी ज़्यादा।

150
00:08:44,083 --> 00:08:44,958
पर, शुक्रिया…

151
00:08:45,875 --> 00:08:47,041
कमीनापन ना करने के लिए।

152
00:08:47,875 --> 00:08:49,166
अभी भी टाइम है मेरे पास।

153
00:08:50,000 --> 00:08:51,166
सॉरी बोला ना मैंने अभी।

154
00:08:51,750 --> 00:08:53,125
अभी हाथ जोड़ के सॉरी बोलूँ क्या?

155
00:08:53,958 --> 00:08:55,916
दरअसल, हाँ। वो ठीक रहेगा।

156
00:09:02,291 --> 00:09:03,291
सॉरी।

157
00:09:06,708 --> 00:09:08,500
वैसे तुम… यहाँ क्या कर रही हो?

158
00:09:09,291 --> 00:09:11,583
बस अपने बड़े घर और मर्सिडीज़ से बोर हो गई थी।

159
00:09:11,666 --> 00:09:12,791
सोचा लिफ़्ट में घूमूँ।

160
00:09:14,833 --> 00:09:15,666
अच्छी लाइन है, यार।

161
00:09:15,750 --> 00:09:16,625
किसने बोली?

162
00:09:17,708 --> 00:09:18,791
किसी कमीने ने।

163
00:09:20,333 --> 00:09:22,708
ओह! तो तुम लोग मिल चुके।

164
00:09:22,791 --> 00:09:25,458
आसमान, करिश्मा, अपने नए को-स्टार से मिलो। आओ।

165
00:09:28,250 --> 00:09:29,708
करण, तुम घर कब आ रहे हो?

166
00:09:29,791 --> 00:09:31,166
जब अजय मुझे बोर करना बंद करेगा।

167
00:09:31,250 --> 00:09:32,583
-मैं उन्हें बताऊँगी।
-ज़रूर बताना।

168
00:09:32,666 --> 00:09:34,083
-गुड मॉर्निंग, सर।
-गुड मॉर्निंग।

169
00:09:34,166 --> 00:09:36,583
वह आँख के अंदर हाथ घुसाता है
और पुतली निकाल लेता है!

170
00:09:37,833 --> 00:09:38,875
और उसे प्रेमिका को देता है।

171
00:09:40,291 --> 00:09:41,625
मेरी आम फ़िल्मों जैसी नहीं है।

172
00:09:42,166 --> 00:09:43,708
एक आम प्रेम कहानी की तरह शुरू होती है,

173
00:09:44,208 --> 00:09:47,000
और फिर बदले वाला एक्शन ड्रामा बन जाती है!

174
00:09:47,666 --> 00:09:48,750
वाह!

175
00:09:48,833 --> 00:09:49,708
सर…

176
00:09:49,791 --> 00:09:51,458
लगता है मेरा बचपन का सपना ना…

177
00:09:51,541 --> 00:09:53,416
आज आपको देख के… पूरा हो गया, सर।

178
00:09:54,416 --> 00:09:56,291
कितना पटाओगे, आसमान।

179
00:09:56,375 --> 00:09:58,583
तुम्हें फ़िल्म पहले ही मिल चुकी है। हटो!

180
00:09:58,666 --> 00:10:00,875
-सर, सॉरी, सर।
-बैठो, बैठो, सीधा काम पे आते हैं।

181
00:10:00,958 --> 00:10:02,875
और… स्क्रिप्ट!

182
00:10:02,958 --> 00:10:04,291
और मार्केटिंग प्लैन ये होगा,

183
00:10:04,375 --> 00:10:08,875
"राउंड टेबल के हादसे के बाद आसमान
और करिश्मा के बीच जली प्यार की आग।"

184
00:10:08,958 --> 00:10:10,750
मुझे अभी से सुर्खियाँ दिखाई दे रही हैं।

185
00:10:10,833 --> 00:10:12,458
समीर खुश नहीं होगा।

186
00:10:12,541 --> 00:10:14,250
एक्ट्रेस के साथ डेटिंग करने से पहले
पता होना चाहिए था।

187
00:10:14,875 --> 00:10:18,041
खैर, इंडस्ट्री में आने के बाद, सब अपग्रेड हो जाते हैं।

188
00:10:18,125 --> 00:10:21,291
अपग्रेड? वो मेरा बॉयफ़्रेंड है, करण, आईफ़ोन नहीं।

189
00:10:21,375 --> 00:10:23,625
वो आईफ़ोन नहीं, एंड्रॉयड है।

190
00:10:24,500 --> 00:10:26,791
और नोकिया हँसता है, ही-ही।

191
00:10:26,875 --> 00:10:29,041
खैर! अब जल्दी करो! यहाँ से निकलो।

192
00:10:29,125 --> 00:10:32,375
और मैंने ज़्यादातर पत्रकारों को पैसे दे दिए हैं।
दुनिया मेरे दम पर है।

193
00:10:32,458 --> 00:10:33,541
-बाय, सर।
-बाय, करण।

194
00:10:34,666 --> 00:10:35,541
अच्छा, ठीक है।

195
00:10:37,083 --> 00:10:38,625
करिश्मा मैम! मैम, इधर बायें देखो…

196
00:10:38,708 --> 00:10:39,583
मीटिंग कैसी थी?

197
00:10:39,666 --> 00:10:41,083
-अच्छी थी।
-आसमान आ गया…

198
00:10:41,166 --> 00:10:42,958
बदले वाला ड्रामा है। लव स्टोरी के साथ।

199
00:10:43,041 --> 00:10:44,333
आसमान भाई!

200
00:10:44,416 --> 00:10:46,333
-तेरा इंतज़ार कर रहे हैं।
-भाई, कैसे हो, भाई?

201
00:10:46,416 --> 00:10:47,333
पता है।

202
00:10:47,416 --> 00:10:49,875
सर, एक पोज़ साथ में दो ना। सर, एक पोज़ साथ में।

203
00:10:50,708 --> 00:10:51,666
-करिश्मा।
-हैलो।

204
00:10:51,750 --> 00:10:53,333
घर कैसे जा रही हो? छोड़ दूँ?

205
00:10:53,875 --> 00:10:55,208
शुक्रिया। पर मैं चली जाऊँगी।

206
00:10:58,291 --> 00:10:59,375
एमएच 47 एएस 0148

207
00:11:02,708 --> 00:11:03,916
समीर?

208
00:11:05,750 --> 00:11:06,583
हैलो, के!

209
00:11:07,250 --> 00:11:09,250
ये आसमान है। ये मेरे साथ फ़िल्म में है।

210
00:11:09,333 --> 00:11:10,541
हैलो, समीर। क्या हाल है?

211
00:11:10,625 --> 00:11:12,041
-हैलो, भाई। कैसा है?
-सब बढ़िया।

212
00:11:20,125 --> 00:11:21,375
-मैम, कोई तो रिएक्शन दो…
-मिलती हूँ…

213
00:11:21,458 --> 00:11:22,958
उस दिन जम के पोज़ कर रही थी।

214
00:11:23,041 --> 00:11:25,916
मैम, इतना प्लास्टिक सर्जरीज़ का
क्या फ़ायदा अगर रिएक्शन ही नहीं देना?

215
00:11:26,000 --> 00:11:28,041
-ऐसे कैसे बोल रहा है?
-अजय तलवार की लड़की है।

216
00:11:28,125 --> 00:11:29,333
ए, फ़टाफ़ट फ़ोटो खींच।

217
00:11:29,416 --> 00:11:30,583
अबे, ओए! क्या कर रहा है, बे?

218
00:11:30,666 --> 00:11:32,833
रहने दो, करिश्मा। इनके मुँह मत लगो।

219
00:11:32,916 --> 00:11:34,041
रिएक्शन चाहिए था ना?

220
00:11:34,666 --> 00:11:35,791
मिल गया रिएक्शन?

221
00:11:35,875 --> 00:11:38,083
करिश्मा, गाड़ी में बैठो।
क्या कर रही हो?

222
00:11:38,666 --> 00:11:40,166
एक और चाहिए तो बोल।

223
00:11:40,750 --> 00:11:41,833
बोल।

224
00:11:42,958 --> 00:11:45,958
करिश्मा, अंदर आओ।
करिश्मा, तुम बहरी हो क्या? गाड़ी में बैठो!

225
00:11:46,041 --> 00:11:48,708
वीडियो लिया ना तुम लोगों ने?
दिखाते हैं साले को।

226
00:11:52,458 --> 00:11:53,291
क्या?

227
00:11:54,916 --> 00:11:58,083
-तुम बताओ, समीर।
-मैंने तुम्हें गाड़ी में बैठने के लिए कहा।

228
00:11:59,958 --> 00:12:02,625
-अभी गाड़ी रोको। गाड़ी रोको…
-शांति रखो।

229
00:12:02,708 --> 00:12:04,041
-गाड़ी रोको।
-नहीं, प्लीज़।

230
00:12:04,500 --> 00:12:05,833
ज़रा… शांत रहो।

231
00:12:05,916 --> 00:12:07,541
मुझे माफ़ करना। ठीक है?

232
00:12:08,250 --> 00:12:09,416
दोबारा मुझसे ऐसे बात मत करना।

233
00:12:14,791 --> 00:12:15,625
जान…

234
00:12:18,083 --> 00:12:20,416
तुम जानती हो कि मेरे लिए
तुम्हें दुनिया से बाँटना आसान नहीं है।

235
00:12:21,625 --> 00:12:22,708
इतने सालों बाद भी।

236
00:12:25,916 --> 00:12:27,250
क्या चाहते हो, मैं क्या करूँ, समीर?

237
00:12:27,333 --> 00:12:28,750
यही मेरा काम है।

238
00:12:28,833 --> 00:12:30,541
यही मेरी ज़िंदगी है और मुझे इससे प्यार है।

239
00:12:30,625 --> 00:12:32,458
और मुझे तुमसे प्यार है।

240
00:12:33,833 --> 00:12:34,875
इसलिए प्लीज़…

241
00:12:34,958 --> 00:12:36,541
हम लड़ेंगे नहीं, ठीक है?

242
00:12:38,208 --> 00:12:39,291
ठीक है।

243
00:12:41,083 --> 00:12:42,208
और…

244
00:12:43,416 --> 00:12:45,333
-और?
-और…

245
00:12:48,041 --> 00:12:49,333
तुम जानते हो कि मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

246
00:12:49,875 --> 00:12:50,875
अब देर हो चुकी है।

247
00:12:52,375 --> 00:12:54,333
वर-वधू फेरे शुरू करें।

248
00:12:58,041 --> 00:12:59,500
-छी!
-क्या हुआ?

249
00:12:59,583 --> 00:13:01,083
छी!

250
00:13:01,166 --> 00:13:02,958
-रेश्मा, क्या हुआ? क्या हुआ?
-नहीं।

251
00:13:07,125 --> 00:13:08,166
मक्खन!

252
00:13:11,833 --> 00:13:13,750
अरे, यार… मक्खन जैसे बनो,

253
00:13:14,500 --> 00:13:15,625
बढ़िया मूड के लिए।

254
00:13:15,708 --> 00:13:16,583
चीटिंग है ये तो।

255
00:13:17,791 --> 00:13:18,833
मक्खन!

256
00:13:21,541 --> 00:13:23,000
मैनस्मूद लोशन का इस्तेमाल कीजिए।

257
00:13:23,583 --> 00:13:24,625
और आपकी लड़की भी…

258
00:13:26,791 --> 00:13:27,666
कट!

259
00:13:27,750 --> 00:13:28,666
मक्खन!

260
00:13:28,750 --> 00:13:30,208
मैनस्मूद
मर्दों का लोशन

261
00:13:31,291 --> 00:13:34,000
तू पागल है क्या? मैं बहुत खुश हूँ कि तूने हाँ कहा।

262
00:13:36,208 --> 00:13:37,166
आमिर और राजामौली!

263
00:13:39,875 --> 00:13:41,541
दोनों जीनियस हैं, यार।

264
00:13:41,625 --> 00:13:43,916
क्या बढ़िया क्रिएटिव बातें हो रही हैं
इन दोनों के बीच में।

265
00:13:44,000 --> 00:13:45,583
बहुत ही बुनियादी सवाल है।

266
00:13:46,458 --> 00:13:47,291
इडली…

267
00:13:47,791 --> 00:13:49,500
इडली-सांबर… या वड़ा-पाव?

268
00:13:50,083 --> 00:13:51,250
यह भी कोई सवाल है?

269
00:13:52,333 --> 00:13:53,833
वड़ा-पाव, पूरी दुनिया जानती है।

270
00:13:53,916 --> 00:13:56,208
शॉट लेना, फ़िल्माना…

271
00:13:56,291 --> 00:13:58,500
-एक तरफ़ इडली है, और दूसरी तरफ़ वड़ा-पाव है…
-हाँ।

272
00:13:58,583 --> 00:14:00,291
और ऊपर से रोशनी आ रही है…

273
00:14:00,375 --> 00:14:01,750
सर, अगर उस नज़रिए से देखें भी तो…

274
00:14:03,250 --> 00:14:04,250
इडली-सांबर ही है।

275
00:14:04,333 --> 00:14:05,666
इसने अभी इडली कहा क्या?

276
00:14:06,375 --> 00:14:07,291
इटली।

277
00:14:07,958 --> 00:14:10,166
ओ, इटली में ना
शूटिंग की बातें हो रही हैं इनके बीच में।

278
00:14:10,250 --> 00:14:11,916
क्या तुम कभी पुणे गए हो?

279
00:14:12,000 --> 00:14:14,291
सर, पुणे में सबसे बढ़िया इडली-सांबर मिलता है।

280
00:14:15,291 --> 00:14:17,166
सर, मैं बता रहा हूँ।
हाँ, हाँ, सबसे बढ़िया इडली-सांबर।

281
00:14:17,250 --> 00:14:19,041
-काश कोई तुम्हारी ये बात ना सुने।
-क्यों?

282
00:14:19,125 --> 00:14:21,250
-बनावट…
-माफ़ कीजिए, सर। शॉट तैयार है।

283
00:14:21,333 --> 00:14:22,625
हाँ, हाँ, आ रहा हूँ।

284
00:14:22,708 --> 00:14:23,875
यह बात खत्म नहीं हुई है।

285
00:14:23,958 --> 00:14:26,458
-अच्छा, सर। नहीं, नहीं।
-इसका ये मतलब नहीं कि तुम्हारी बात पर सहमत हैं।

286
00:14:26,541 --> 00:14:27,458
-वही है, वड़ा-पाव है।
-हाँ।

287
00:14:27,541 --> 00:14:29,875
नहीं, नहीं, सर। हम… हम बात जारी रखेंगे।

288
00:14:29,958 --> 00:14:31,458
वी.पी. ही है।

289
00:14:33,750 --> 00:14:35,833
-हैलो बोलें?
-तू जानती है क्या उनको? "हैलो बोलें?"

290
00:14:38,166 --> 00:14:39,250
ओए, "रिवॉल्वर," इधर आ।

291
00:14:43,333 --> 00:14:44,500
इडली या वड़ा-पाव?

292
00:14:45,791 --> 00:14:47,666
सोच मत, इडली-सांबर या वड़ा-पाव?

293
00:14:47,750 --> 00:14:48,916
व-वड़ा-पाव।

294
00:14:52,458 --> 00:14:53,333
क्या, यार… हुंह!

295
00:14:53,875 --> 00:14:56,125
-इडली… इडली-सांबर, सर। इडली-सांबर, सर!
-अरे, हट… हट!

296
00:14:56,208 --> 00:14:57,166
-सर…
-अरे, हट, हट!

297
00:14:57,958 --> 00:15:00,666
-इडली नहीं बोल सकता था?
-अबे, मुझे क्या मालूम था इडली-सांबर… वड़ा-पाव…

298
00:15:00,750 --> 00:15:02,041
दोस्त, ओए, दोस्त, इधर आ।

299
00:15:02,875 --> 00:15:04,208
इडली-सांबर या वड़ा-पाव?

300
00:15:08,750 --> 00:15:11,166
आसमान, एयरपोर्ट के लिए निकलना है।
पाँच मिनट है तेरे पास।

301
00:15:11,250 --> 00:15:13,250
-हाँ, यार। चाचू?
-हम्म?

302
00:15:13,333 --> 00:15:15,166
-खाना खाया आपने?
-अरे, पैक भी करवा लिया।

303
00:15:15,250 --> 00:15:18,083
-अरे, भाई, दिल्ली से वापस कब आ रहा है?
-क्या बताऊँ, यार?

304
00:15:18,166 --> 00:15:19,750
-ये ले।
-क्या है?

305
00:15:19,833 --> 00:15:20,666
तोहफ़ा।

306
00:15:24,291 --> 00:15:25,833
-नकद?
-टैक्स बचेगा।

307
00:15:25,916 --> 00:15:27,500
तेरे पापा के लिए और पैसे होंगे।

308
00:15:28,833 --> 00:15:30,083
तू सबसे अच्छी है, यार।

309
00:15:30,791 --> 00:15:32,916
-सच में।
-अच्छा, अच्छा, चलो, चलो।

310
00:15:33,000 --> 00:15:34,916
-आसमान, आसमान, तुझे कुछ सुनना है, यार।
-हाँ।

311
00:15:35,000 --> 00:15:37,291
अरे, आप वॉट्सएप पे भेज दीजिए ना।
फ़्लाइट पे सुन लेगा।

312
00:15:37,375 --> 00:15:38,458
अरे, दो मिनट लगेंगे।

313
00:15:38,541 --> 00:15:39,666
अरे, चाचू की वापसी है, यार। प्ले करो।

314
00:15:39,750 --> 00:15:41,875
-देर…
-नहीं, नहीं, हमें तो सुनना है। प्लीज़ बैठो।

315
00:15:41,958 --> 00:15:43,333
हाँ, ये लो।

316
00:15:50,375 --> 00:15:51,666
अच्छी शुरुआत है, हाँ?

317
00:15:57,750 --> 00:16:00,416
ओ, तैनु की पता

318
00:16:00,500 --> 00:16:03,041
इरादा था मेरा

319
00:16:03,875 --> 00:16:06,291
दुनिया हम से

320
00:16:06,375 --> 00:16:07,958
हम दुनिया से खफ़ा

321
00:16:08,041 --> 00:16:09,125
ये सुन, ये सुन।

322
00:16:09,208 --> 00:16:10,791
ओ, तैनु की पता

323
00:16:10,875 --> 00:16:11,875
माफ़ कीजिए, सर।

324
00:16:11,958 --> 00:16:13,291
बादशाह सर आपसे मिलने आए हैं।

325
00:16:13,916 --> 00:16:15,583
बहनचोद, इसे भी अभी आना था।

326
00:16:15,666 --> 00:16:17,166
हैलो, बादशाह भाई।

327
00:16:17,250 --> 00:16:18,875
हैलो, बहुत बड़ा दीवाना हूँ।

328
00:16:18,958 --> 00:16:21,833
-भाई, मैं तेरा दीवाना हूँ।
-अरे, यार।

329
00:16:21,916 --> 00:16:23,458
"रिवॉल्वर" ने फ़ाड़ के रख दी।

330
00:16:23,541 --> 00:16:24,666
शुक्रिया, यार, सच में।

331
00:16:24,750 --> 00:16:25,875
बस हैलो बोलने आया था।

332
00:16:25,958 --> 00:16:28,458
मेरी शूटिंग चल रही है,
मेरा शॉट तैयार है। मैं निकलता हूँ।

333
00:16:29,750 --> 00:16:31,291
शुक्रिया, गाना बंद कर दिया आपने।

334
00:16:31,875 --> 00:16:33,791
कानों से खून आ गया था, बहनचोद!

335
00:16:34,666 --> 00:16:36,375
इनका भी खयाल रखना पड़ता है, यार।

336
00:16:36,458 --> 00:16:37,416
हाँ।

337
00:16:38,000 --> 00:16:39,208
बादशाह भाई, वो…

338
00:16:39,291 --> 00:16:41,750
-चाचा हैं मेरे। चाचू, बादशाह भाई।
-ओ! नमस्ते अंकल।

339
00:16:42,375 --> 00:16:43,416
हम्म।

340
00:16:44,458 --> 00:16:46,916
-हैलो, कैसे हो? एकदम बढ़िया।
-ठीक हूँ, मैं ठीक हूँ। तुम कैसी हो?

341
00:16:47,541 --> 00:16:48,416
हैलो।

342
00:16:49,875 --> 00:16:51,083
मैं निकलता हूँ, हाँ?

343
00:16:51,166 --> 00:16:52,583
-चलो, ठीक है। मिलते हैं।
-मिलकर…

344
00:16:52,666 --> 00:16:53,541
घंटे का बादशाह।

345
00:16:54,541 --> 00:16:55,666
-कुछ बोला?
-नहीं।

346
00:16:55,750 --> 00:16:57,875
हाँ! ऐबी अभी भी तुम्हारा मैनेजर है ना?

347
00:16:57,958 --> 00:16:59,041
-तुम उसे जानती हो?
-बिल्कुल!

348
00:16:59,125 --> 00:17:00,416
मैं आज रात फ़ोन करके कुछ सेट करती हूँ।

349
00:17:00,500 --> 00:17:02,541
-बिल्कुल… एकदम।
-मिलकर कुछ बनाते हैं ना?

350
00:17:02,625 --> 00:17:04,250
-बाय।
-बाय।

351
00:17:04,375 --> 00:17:06,125
-नमस्ते, अंकल।
-नमस्ते।

352
00:17:07,208 --> 00:17:08,500
मिलकर कुछ बनाते हैं।

353
00:17:10,458 --> 00:17:11,500
अपनी प्लेलिस्ट अपडेट कर लेना।

354
00:17:11,625 --> 00:17:13,500
इतने पुराने गाने
मेरे दादे भी नहीं सुनते, यार।

355
00:17:14,625 --> 00:17:17,750
-चलो, यार।
-मिलते हैं, यार। शुभकामनाएँ। फाड़ दे। "रिवॉल्वर।"

356
00:17:17,833 --> 00:17:19,458
चलो, यार, चलो।

357
00:17:21,333 --> 00:17:23,083
चाचू, यार,
उसके सामने ही आप चालू हो गए?

358
00:17:23,166 --> 00:17:25,208
तुम तीनों ना गांड में घुस जाओ उसकी।

359
00:17:25,291 --> 00:17:27,416
सुनो, एयरपोर्ट के लिए निकलो।
फ़्लाइट के लिए लेट हो जाओगे।

360
00:17:27,500 --> 00:17:29,791
चाचू, मेरे को आपका म्यूज़िक बहुत पसंद आया।

361
00:17:29,875 --> 00:17:31,708
-और सही बोला आपने। घंटे का बादशाह…
-अबे, चुप रह!

362
00:17:32,291 --> 00:17:33,750
चल ना, परवेज़।

363
00:17:33,833 --> 00:17:34,708
यार…

364
00:17:34,791 --> 00:17:35,750
चलो, चाचू, बाय।

365
00:17:35,833 --> 00:17:36,666
बाय।

366
00:17:37,750 --> 00:17:39,000
गाड़ी में संभलकर जाना, यार।

367
00:17:40,750 --> 00:17:42,916
अवतार जी, मैं सोच रही थी
कि गाना और भी बेहतर हो…

368
00:17:43,000 --> 00:17:44,666
अब तू भी सिखाएगी मुझे?

369
00:17:45,333 --> 00:17:49,750
हैं? एक गाना क्या पसंद नहीं आया,
आ गए सब बाप बनने के लिए! ये…

370
00:17:50,583 --> 00:17:52,916
-ये…
-मैं तो…

371
00:18:07,791 --> 00:18:10,250
-आसमान? सच में?
-हाँ।

372
00:18:10,333 --> 00:18:12,000
मुझे भी लगा कि हमें कोई बड़ा स्टार चाहिए।

373
00:18:12,083 --> 00:18:13,416
पर फिर मैंने उनकी जोड़ी देखी।

374
00:18:13,500 --> 00:18:14,750
यकीन नहीं होता।

375
00:18:14,833 --> 00:18:15,958
तुम्हारा मतलब, राउंडटेबल पर?

376
00:18:16,041 --> 00:18:19,958
तुम नहीं समझोगे, अजय।
प्यार-नफ़रत, नफ़रत-प्यार। वो होती है जोड़ी।

377
00:18:20,041 --> 00:18:21,166
भाड़ में जाए जोड़ी, यार!

378
00:18:21,250 --> 00:18:22,583
ये मेरी बेटी की पहली फ़िल्म है,

379
00:18:22,666 --> 00:18:23,875
बॉक्स ऑफ़िस के बारे में सोच।

380
00:18:23,958 --> 00:18:25,750
तुझे पता है रणवीर सही पसंद है।

381
00:18:26,458 --> 00:18:30,416
लगता है कि अजय तलवार की बेटी को
पहली बार पर्दे पर आने के लिए रणवीर सिंह चाहिए?

382
00:18:30,500 --> 00:18:33,833
तो तू सौ करोड़ की फ़िल्म
दो न्यूकमर्स के साथ बनाएगा?

383
00:18:33,916 --> 00:18:35,333
तेरा दिमाग खराब हो गया है?

384
00:18:35,416 --> 00:18:36,916
यह बहुत बड़ा जुआ है, करण।

385
00:18:37,000 --> 00:18:40,875
हाँ, ये जुआ है। लेकिन ये करण जौहर की फ़िल्म है।

386
00:18:40,958 --> 00:18:42,000
और मैं खुद पर दाँव लगा रहा हूँ।

387
00:18:42,583 --> 00:18:43,916
तो तू मेरी नहीं सुनेगा?

388
00:18:44,416 --> 00:18:45,250
अजय…

389
00:18:45,875 --> 00:18:47,875
तू जानता है
कि मुझे बाहरवालों से कितना प्यार है।

390
00:18:50,416 --> 00:18:51,750
साली कुतिया!

391
00:18:53,875 --> 00:18:56,041
सुन, जल्दी आ। मेरे माँ-बाप ज़रा निकल रहे हैं।
एक सुट्टा लगा लेंगे।

392
00:18:57,500 --> 00:18:58,875
अरे, मेरे पास सब कुछ है ना।

393
00:19:00,166 --> 00:19:01,041
चुप रह, चूतिए!

394
00:19:01,083 --> 00:19:02,083
-मैम?
-हम्म?

395
00:19:02,166 --> 00:19:03,791
डोलचे ब्लैक या गूची ब्लैक?

396
00:19:03,875 --> 00:19:05,000
दोनों ना, पुष्पा।

397
00:19:05,666 --> 00:19:07,083
सूटकेस में रखो, जल्दी।

398
00:19:07,166 --> 00:19:08,166
अच्छा, मैम।

399
00:19:08,250 --> 00:19:10,500
शौमिक, मैं तुम्हें दोबारा नहीं कहूँगी।

400
00:19:10,583 --> 00:19:12,333
-जाकर सामान बाँधो।
-कहा ना, नहीं जाना।

401
00:19:12,416 --> 00:19:15,000
उन्हें पद्मभूष या जो भी मिल रहा हो।

402
00:19:15,083 --> 00:19:16,875
मैं नहीं जाऊँगा, मुझे नहीं चलना।

403
00:19:16,958 --> 00:19:18,000
नहीं आना तो मत आओ।

404
00:19:19,000 --> 00:19:20,958
मुझ पर मेहरबानी करने की कोई ज़रूरत नहीं।

405
00:19:21,458 --> 00:19:23,291
-अजय, परेशान मत हो।
-नहीं, अनु।

406
00:19:23,375 --> 00:19:25,208
इसे नहीं आना, तो ना आए।

407
00:19:25,291 --> 00:19:26,833
ठीक है। ठीक है, मैं चलूँगा।

408
00:19:27,500 --> 00:19:28,583
हिंदी में बात कर रहे हैं।

409
00:19:33,500 --> 00:19:34,583
करण ने क्या कहा?

410
00:19:34,666 --> 00:19:36,000
वो नए लड़के के साथ जा रहा है।

411
00:19:36,083 --> 00:19:38,000
वो बेशर्म आसमान?

412
00:19:38,083 --> 00:19:39,250
रणवीर के बजाय?

413
00:19:41,041 --> 00:19:43,041
तुम्हें लगता है कि उसे ये फ़िल्म करनी भी चाहिए?

414
00:19:43,708 --> 00:19:44,583
सच कहूँ, अनु…

415
00:19:45,625 --> 00:19:46,500
मुझे नहीं लगता।

416
00:19:47,375 --> 00:19:48,750
करण की फ़िल्म है, यार।

417
00:19:49,791 --> 00:19:50,708
कमाल की स्क्रिप्ट है।

418
00:19:51,333 --> 00:19:53,458
और आसमान की फ़िल्म ने
बॉक्स ऑफ़िस पर हँगामा मचा दिया।

419
00:19:53,958 --> 00:19:55,000
मैं ये फ़िल्म ज़रूर करूँगी।

420
00:19:55,541 --> 00:19:57,750
-आप लोग बार-बार नहीं कह सकते…
-ठीक है, ठीक है।

421
00:19:57,833 --> 00:19:59,416
इतना गुस्सा होने की कोई ज़रूरत नहीं।

422
00:20:00,125 --> 00:20:02,083
तुम्हारी माँ और मैं बस बात कर रहे थे।

423
00:20:02,166 --> 00:20:03,291
मतलब, ये तुम्हारा भविष्य है।

424
00:20:04,166 --> 00:20:06,125
हाँ, लेकिन जब
तुम वर्कशॉप के लिए जाओगी…

425
00:20:07,250 --> 00:20:08,833
तुम सुखी को अपने साथ लेकर जाओगी।

426
00:20:08,916 --> 00:20:10,000
मैं नहीं ले जा रही।

427
00:20:10,083 --> 00:20:11,666
पापा, वो सब की नज़रों में आता है!

428
00:20:11,750 --> 00:20:12,708
करिश्मा…

429
00:20:12,791 --> 00:20:13,833
और कोई बात नहीं होगी।

430
00:20:14,666 --> 00:20:16,291
माँ, मुझे फिर अपनी अंडरवीयर नहीं मिल रही है।

431
00:20:16,375 --> 00:20:17,750
अपना डायपर पहन लो।

432
00:20:17,833 --> 00:20:20,041
"अपना डायपर पहन लो।" एक बार हुआ था, ठीक है?

433
00:20:20,125 --> 00:20:21,416
नहीं।

434
00:20:22,041 --> 00:20:23,375
इन नौकरों का काम होगा।

435
00:20:23,458 --> 00:20:26,000
-वाह।
-ये सब कुछ चुरा लेते हैं, यार।

436
00:20:26,750 --> 00:20:30,291
ये इतने गरीब क्यों हैं? पुष्पा!

437
00:20:30,375 --> 00:20:31,916
-हाँ?
-धत्!

438
00:20:33,083 --> 00:20:34,208
आई!

439
00:20:35,000 --> 00:20:36,458
मेरा चड्डी कहाँ है?

440
00:20:38,041 --> 00:20:40,291
-चड्डी! नीचे क्या देख रहे हो?
-सॉरी, सर।

441
00:20:40,791 --> 00:20:41,666
चूतिया।

442
00:20:42,291 --> 00:20:43,250
सब ठीक है ना?

443
00:20:43,333 --> 00:20:44,541
वो देख, अजय तलवार!

444
00:20:44,625 --> 00:20:46,083
सर! हैलो, सर!

445
00:20:46,166 --> 00:20:47,250
सर!

446
00:20:47,333 --> 00:20:48,416
सर, हैलो!

447
00:20:48,500 --> 00:20:49,333
सर!

448
00:20:50,000 --> 00:20:51,041
"हैलो, सर!"

449
00:20:51,125 --> 00:20:52,458
डियावोल

450
00:20:54,750 --> 00:20:55,666
फ़्रेडी

451
00:20:57,166 --> 00:20:58,125
क्या हुआ?

452
00:20:58,208 --> 00:20:59,041
फ़्रेडी है।

453
00:20:59,125 --> 00:21:00,458
सौ बार ना बोल चुका हूँ उसे।

454
00:21:00,541 --> 00:21:02,250
फिर भी "सैलाब 2" के लिए पीछे पड़ा है।

455
00:21:02,333 --> 00:21:04,291
कोई बात नहीं। घबराओ मत।

456
00:21:04,375 --> 00:21:05,875
टेंशन मत लो, ठीक हो जाएगा।

457
00:21:05,958 --> 00:21:08,333
हाँ,
पर बार-बार फ़ोन किए जा रहा है, यार।

458
00:21:08,416 --> 00:21:11,791
गुड ईवनिंग, सर। आपको बताते हुए
दुख हो रहा है कि 40 मिनटों की देरी है।

459
00:21:11,875 --> 00:21:13,791
हमें प्राइवेट फ़्लाइट ले लेनी चाहिए थी।

460
00:21:16,166 --> 00:21:19,083
पापा, मैं ड्यूटी फ़्री देखने जा रही हूँ।
आप में से कोई चलना चाहता है?

461
00:21:19,166 --> 00:21:20,708
-सुखी को अपने साथ ले जाओ।
-हाँ।

462
00:21:21,666 --> 00:21:22,500
तुम चलना चाहते हो?

463
00:21:23,333 --> 00:21:24,958
ड्यूटी फ़्री नौकरों के लिए है।

464
00:21:30,791 --> 00:21:31,791
आसमान?

465
00:21:33,916 --> 00:21:35,750
अ… तू पीछा कर रही है मेरा?

466
00:21:35,833 --> 00:21:36,958
तुम्हें कैसे पता?

467
00:21:39,000 --> 00:21:39,875
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

468
00:21:40,708 --> 00:21:42,250
मैं… मैं ट्रैन पकड़ने आया हूँ।

469
00:21:42,916 --> 00:21:43,833
अच्छा मज़ाक है।

470
00:21:43,916 --> 00:21:46,333
-तुम? कहाँ जा रही हो?
-दिल्ली।

471
00:21:46,416 --> 00:21:50,208
मेरे पापा को पद्मभूषण मिल रहा है,
इसलिए हम सब वहाँ जा रहे हैं। सहारा देने।

472
00:21:50,291 --> 00:21:51,333
-हम्म।
-तुम?

473
00:21:52,875 --> 00:21:54,333
मेरे पापा को नया लिवर मिलेगा।

474
00:21:54,625 --> 00:21:55,708
तो बस घर जा रहा हूँ।

475
00:21:56,250 --> 00:21:57,375
ज़िंदगी को सहारा देने।

476
00:21:57,458 --> 00:21:58,916
धत् तेरी, मुझे माफ़ करना।

477
00:22:00,166 --> 00:22:01,500
कुछ चाहिए, तो प्लीज़ बताना।

478
00:22:02,083 --> 00:22:03,000
शुक्रिया।

479
00:22:04,333 --> 00:22:06,541
दरअसल… मुझे तुम्हें शुक्रिया कहना चाहिए।

480
00:22:06,625 --> 00:22:07,458
क्यों?

481
00:22:07,541 --> 00:22:09,458
धर्मा में उन पत्रकारों के लिए।

482
00:22:10,041 --> 00:22:11,750
मैं बस शुक्रिया कहना चाहती थी…

483
00:22:11,833 --> 00:22:13,875
पागल है क्या, यार। छोटी सी बात है।

484
00:22:13,958 --> 00:22:16,333
अब मेरी माँ या बहन होती, तब भी वही करता ना?

485
00:22:17,000 --> 00:22:18,666
मैं तुम्हारी माँ या बहन लगती हूँ?

486
00:22:18,750 --> 00:22:19,625
सॉरी, पर…

487
00:22:20,125 --> 00:22:21,583
मेरी माँ तुझसे कहीं ज़्यादा खूबसूरत है।

488
00:22:22,958 --> 00:22:24,458
और राखी बाँधनी है तो बाँध दे।

489
00:22:24,541 --> 00:22:26,750
मेरा एक भाई है और वो ही काफ़ी है।

490
00:22:31,375 --> 00:22:32,625
मेरा बुलावा है।

491
00:22:32,708 --> 00:22:33,625
अ… मिलते हैं फिर।

492
00:22:33,708 --> 00:22:35,375
-ठीक है। बाय।
-बाय।

493
00:22:37,541 --> 00:22:38,375
तुम इसे खरीद रहे हो?

494
00:22:41,625 --> 00:22:42,583
अ-पागल है क्या?

495
00:22:43,541 --> 00:22:44,500
अठारह हज़ार का है।

496
00:22:49,666 --> 00:22:50,500
बाय।

497
00:22:55,708 --> 00:22:56,833
मैडम, आपको पसंद है?

498
00:22:56,916 --> 00:22:58,041
क्या?

499
00:22:58,666 --> 00:23:00,250
परफ़्यूम? पैक करवा लूँ?

500
00:23:00,833 --> 00:23:01,833
नहीं। चलो।

501
00:23:08,958 --> 00:23:10,916
मदर डेयरी
क्लासिक दही

502
00:23:11,000 --> 00:23:12,750
दही भी खा लो खिचड़ी के साथ।

503
00:23:13,333 --> 00:23:15,458
अरे, तुमने अभी तक खाना ही नहीं खाया।

504
00:23:16,625 --> 00:23:18,708
क्या कर रहे हो? खा के खत्म करो ना, रजत।

505
00:23:19,250 --> 00:23:20,958
भूख नहीं लग रही, नीता।

506
00:23:21,041 --> 00:23:23,166
ऐसे कैसे
भूख नहीं लग रही? लाओ इधर।

507
00:23:24,000 --> 00:23:24,833
चलो।

508
00:23:28,375 --> 00:23:30,125
इतनी रात को कौन आता है, यार?

509
00:23:30,208 --> 00:23:31,500
मैं देखती हूँ, तुम खाओ।

510
00:23:40,041 --> 00:23:42,208
आसमान! तू यहाँ क्या कर रहा है?

511
00:23:43,000 --> 00:23:44,083
-तो जाता हूँ वापस।
-अरे!

512
00:23:45,083 --> 00:23:46,250
अंदर आ।

513
00:23:47,541 --> 00:23:49,000
-कैसा है?
-मैं ठीक हूँ।

514
00:23:49,083 --> 00:23:50,583
-आप कैसे हो?
-मैं ठीक हूँ।

515
00:23:50,666 --> 00:23:52,416
-और पापा कहाँ हैं?
-उधर बैठे हैं।

516
00:23:52,500 --> 00:23:53,875
-आजा।
-पापा।

517
00:23:55,125 --> 00:23:56,208
तू कहाँ से आ गया?

518
00:23:56,291 --> 00:23:57,916
बस, मिस कर रहा था आप दोनों को।

519
00:23:59,333 --> 00:24:00,416
-कैसा है?
-सब बढ़िया।

520
00:24:01,166 --> 00:24:03,125
क्या बात है, यार, फ़िट हो गए आप तो और।

521
00:24:03,208 --> 00:24:05,250
सब तेरी माँ की खिचड़ी का कमाल है।

522
00:24:05,333 --> 00:24:07,791
-तो खाओ ना।
-क्या बात है, यार। खिचड़ी बनाई है क्या?

523
00:24:07,875 --> 00:24:09,125
-हम्म।
-मैं भी ले के आता हूँ।

524
00:24:09,208 --> 00:24:10,125
कुकर में हाथ मत डालना तू।

525
00:24:10,208 --> 00:24:12,333
-वहीं होगा, ले आऊँगा अपने आप मैं, मम्मी।
-रुक जा।

526
00:24:12,416 --> 00:24:13,458
भूखा आता है क्या बॉम्बे से?

527
00:24:13,541 --> 00:24:17,208
-ओ, ले लूँगा, यार, मम्मी, खुद मैं।
-अरे, मैं देती हूँ ना निकाल के, आसमान। रुक जा।

528
00:24:17,750 --> 00:24:18,583
मम्मी?

529
00:24:20,458 --> 00:24:21,291
ये क्या है?

530
00:24:24,750 --> 00:24:26,833
-आसमान, इतने पैसे…
-श्श-श्श।

531
00:24:27,791 --> 00:24:28,708
ये…

532
00:24:33,125 --> 00:24:35,208
म्म… ये घर की खिचड़ी ना…

533
00:24:35,833 --> 00:24:36,916
मतलब…

534
00:24:37,666 --> 00:24:38,708
बिल्कुल याद नहीं आई इसकी।

535
00:24:38,791 --> 00:24:41,416
-अच्छा? चुपचाप खा।
-चल ना। कुछ भी बोलता है।

536
00:24:41,500 --> 00:24:42,916
वैसे…

537
00:24:43,000 --> 00:24:44,625
इस साल मैं दिवाली पे घर नहीं आ पाउँगा।

538
00:24:44,708 --> 00:24:46,916
क्यों नहीं आएगा?
इस साल सब आ रहे हैं और तू नहीं आएगा?

539
00:24:47,625 --> 00:24:50,416
अरे, वो शूटिंग है ना… करण जौहर की फ़िल्म की।

540
00:24:50,500 --> 00:24:52,125
हाँ? तुझे पिक्चर मिल गई?

541
00:24:52,208 --> 00:24:53,500
मिल गई पिक्चर!

542
00:24:55,000 --> 00:24:55,875
कब से है शूटिंग?

543
00:24:55,958 --> 00:24:57,708
शूटिंग अभी एक-डेढ़ महीने से चालू हो जाएगी।

544
00:24:57,791 --> 00:24:59,291
तो, आउटडोर भी होगा?

545
00:24:59,375 --> 00:25:00,958
होना चाहिए, करण जौहर की फ़िल्म है।

546
00:25:01,041 --> 00:25:02,375
-हीरोइन कौन है?
-करिश्मा।

547
00:25:02,458 --> 00:25:04,916
-करिश्मा तलवार?
-अरे, पापा, यार।

548
00:25:05,000 --> 00:25:06,166
कटरीना नहीं हो सकती थी?

549
00:25:06,250 --> 00:25:07,833
कोई नहीं, अगली वाली उनके साथ कर लेंगे।

550
00:25:09,583 --> 00:25:11,750
-तू, यार, इतनी बड़ी-बड़ी फ़िल्म कर रहा है…
-हम्म।

551
00:25:12,250 --> 00:25:13,708
और मैं खिचड़ी खाता अच्छा लग रहा हूँ?

552
00:25:13,791 --> 00:25:15,041
ये खिचड़ी नहीं खानी, यार।

553
00:25:15,125 --> 00:25:17,125
-मम्मी? हम जा रहे हैं सैर पे।
-हाँ?

554
00:25:18,083 --> 00:25:19,708
अच्छी तो बनाई है, यार।

555
00:25:19,791 --> 00:25:22,625
-चलो, बाय, मम्मी।
-अरे, आज के 10,000 स्टेप्स भी नहीं हुए।

556
00:25:24,625 --> 00:25:25,500
अरे, मिश्रा जी!

557
00:25:25,583 --> 00:25:27,333
अरे, आ गए नाम रोशन करके!

558
00:25:27,416 --> 00:25:28,500
बस, दुआ है आपकी।

559
00:25:28,583 --> 00:25:29,875
अरे, आइए, आइए।

560
00:25:30,708 --> 00:25:33,166
आज भी रखता हूँ तेरे बचपन वाली च्युइंग गम।

561
00:25:33,250 --> 00:25:34,333
आज ये नहीं। आज…

562
00:25:36,791 --> 00:25:38,000
अरे, लाओ, यार।

563
00:25:38,083 --> 00:25:38,958
ये क्या कर रहा है?

564
00:25:39,583 --> 00:25:40,541
तू सिगरेट पीने लग गया है?

565
00:25:43,208 --> 00:25:45,416
और कल से रोज़ दारू और ड्रग्स भी चालू कर दूँगा।

566
00:25:46,041 --> 00:25:47,125
और आपको बताऊँगा नहीं।

567
00:25:47,208 --> 00:25:48,666
ताकि आप फ़ालतू की चिंता ना करो।

568
00:25:48,750 --> 00:25:50,208
चिंता कैसे नहीं करूँगा? हाँ?

569
00:25:50,791 --> 00:25:52,458
तो आपको कैसे लगा कि मैं चिंता नहीं करूँगा?

570
00:25:53,458 --> 00:25:54,333
पापा…

571
00:25:55,000 --> 00:25:56,166
सब पता है मुझे…

572
00:25:56,250 --> 00:25:57,500
आपकी सेहत के बारे में।

573
00:25:59,416 --> 00:26:00,458
शाणा हो गया है।

574
00:26:00,541 --> 00:26:03,416
-अबे…
-पहले वादा करो मुझसे के कुछ नहीं छुपाओगे।

575
00:26:04,916 --> 00:26:05,750
वादा।

576
00:26:06,291 --> 00:26:07,250
अच्छा, वादा!

577
00:26:07,833 --> 00:26:08,833
अब सिगरेट इधर दे।

578
00:26:10,000 --> 00:26:11,125
-इधर दे सिगरेट।
-हाँ।

579
00:26:13,208 --> 00:26:14,041
एक सेकंड, हाँ?

580
00:26:14,875 --> 00:26:16,166
अ… हैलो, फ़्रेडी सर।

581
00:26:16,250 --> 00:26:18,625
नहीं, सर,
दिल्ली आया हुआ था वो मम्मी-पापा से मिलने।

582
00:26:19,250 --> 00:26:20,750
पापा की तबियत थोड़ी सी…

583
00:26:20,833 --> 00:26:22,666
नहीं, सर,
अभी वो ठीक हैं। वो… वो ठीक हैं।

584
00:26:25,416 --> 00:26:26,583
अभी?

585
00:26:28,500 --> 00:26:31,291
अ… ठीक है, सर, मैं… मैं पहुँचता हूँ, सर। आता हूँ मैं।

586
00:26:32,291 --> 00:26:33,166
फ़िल्म सिटी में ना?

587
00:26:35,250 --> 00:26:37,041
अच्छा, सर, अच्छा। अच्छा।

588
00:26:39,416 --> 00:26:40,375
सॉरी, पापा…

589
00:26:41,458 --> 00:26:42,291
निकलना पड़ेगा।

590
00:26:42,875 --> 00:26:43,833
फ़्रेडी सनकी है साला।

591
00:26:43,916 --> 00:26:45,166
सब को ना दबा के रखता है।

592
00:26:46,083 --> 00:26:47,125
कोई नहीं, पुत्तर!

593
00:26:48,083 --> 00:26:49,041
जा रहा है, जा।

594
00:26:50,000 --> 00:26:51,166
पर भूलना मत…

595
00:26:51,250 --> 00:26:52,750
दुनिया में ऐसे बहुत से लोग मिलेंगे…

596
00:26:53,625 --> 00:26:55,166
जो तुम्हें झुकाने की कोशिश करेंगे।

597
00:26:56,583 --> 00:26:58,291
लेकिन एक बात हमेशा याद रखना।

598
00:26:59,000 --> 00:27:00,208
ये सर कट सकता है,

599
00:27:01,708 --> 00:27:02,916
पर झुक नहीं सकता।

600
00:27:04,541 --> 00:27:06,666
और अगर कभी झुकने की नौबत आए भी ना,

601
00:27:08,000 --> 00:27:08,875
तो सर उठाना,

602
00:27:09,375 --> 00:27:10,291
ऊपर देखना,

603
00:27:11,375 --> 00:27:13,375
और याद करना तू कौन है।

604
00:27:15,250 --> 00:27:16,458
आसमान।

605
00:27:20,541 --> 00:27:22,208
वाह! क्या डायलॉग बोला है।

606
00:27:22,291 --> 00:27:24,291
अरे, आपको फिल्मों में होना चाहिए।

607
00:27:25,458 --> 00:27:28,250
हाँ जी, सर, सेट पूरा तैयार है।
बस, थोड़ी सी पेंटिंग बाकी है।

608
00:27:28,333 --> 00:27:29,666
अब तक तो हो जाना चाहिए था।

609
00:27:30,708 --> 00:27:32,541
इस कमरे का रंग
नीला होना चाहिए था ना?

610
00:27:32,625 --> 00:27:33,791
ये गुलाबी क्यों है?

611
00:27:35,291 --> 00:27:36,916
आपका मतलब फ़्यूशिया।

612
00:27:37,000 --> 00:27:38,291
पर मैं समझती हूँ।

613
00:27:38,375 --> 00:27:40,500
यकीन कीजिए, फ़्रेडी। ये कमरे के मूड के हिसाब से…

614
00:27:41,000 --> 00:27:42,833
…ज़्यादा अच्छा है, ठीक है?

615
00:27:42,916 --> 00:27:44,041
ये एक लड़के का कमरा है।

616
00:27:45,083 --> 00:27:46,083
हाँ।

617
00:27:46,166 --> 00:27:47,625
और ये 21वीं सदी है।

618
00:27:47,708 --> 00:27:50,500
आजकल लड़का-लड़की का अलग से कुछ नहीं होता
और मैं सोचती हूँ कि आपको…

619
00:27:50,583 --> 00:27:51,916
क्या मैं तुम्हें सोचने के पैसे देता हूँ?

620
00:27:53,875 --> 00:27:57,125
देखा जाए तो, सर… आप मुझे उसी के पैसे देते हैं।

621
00:27:57,958 --> 00:27:59,583
फ़िल्म में मिल-जुलकर काम होता है?

622
00:27:59,666 --> 00:28:00,791
मेरी फ़िल्मों में नहीं।

623
00:28:00,875 --> 00:28:03,083
सर, ये नई प्रोडक्शन डिज़ाइनर हैं।

624
00:28:03,166 --> 00:28:05,166
ये बोलने से पहले सोचती ही नहीं।

625
00:28:05,250 --> 00:28:07,500
पर इसने अभी कहा कि मैं इसे सोचने के पैसे देता हूँ।

626
00:28:08,000 --> 00:28:09,333
तुमने यही कहा ना…

627
00:28:11,083 --> 00:28:11,916
मोटी?

628
00:28:13,500 --> 00:28:15,791
आप… आप ऐसे नहीं कह सकते, ये परेशान करना है।

629
00:28:15,875 --> 00:28:16,833
नहीं।

630
00:28:17,666 --> 00:28:18,666
ये सच है।

631
00:28:20,083 --> 00:28:23,083
अब अगले पाँच मिनटों में
इस कमरे को नीला रंग करो और शायद…

632
00:28:24,208 --> 00:28:25,250
मैं तुम्हारी नौकरी नहीं छीनूँगा।

633
00:28:26,625 --> 00:28:29,458
कितने मेहरबान हैं।
कितने नेक हैं ना सर? सर कितने नेक हैं।

634
00:28:29,916 --> 00:28:31,583
ओए!

635
00:28:31,666 --> 00:28:32,750
नहीं चाहिए तेरी नौकरी,

636
00:28:32,833 --> 00:28:34,083
मैं इसे छोड़ती हूँ!

637
00:28:34,666 --> 00:28:36,916
औरतों से बात करने का
एक तरीका होता है।

638
00:28:37,000 --> 00:28:38,125
और तुम, मिस्टर सोडावाला,

639
00:28:38,208 --> 00:28:39,833
तुमने सारी हदें पार कर दी हैं,

640
00:28:39,916 --> 00:28:41,166
और तुम इसकी सज़ा भुगतोगे।

641
00:28:41,250 --> 00:28:42,250
मैं छोड़ूँगी नहीं तुझे!

642
00:28:42,333 --> 00:28:44,958
मुझे ये सॉसेज मत दिखा, लड़की।

643
00:28:45,041 --> 00:28:47,291
नहीं तो क्या, हाँ?
करेगा क्या, सेक्सिस्ट सुअर!

644
00:28:49,541 --> 00:28:50,583
और मैं सुअर हूँ?

645
00:28:51,791 --> 00:28:52,791
तेरी ये हिम्मत!

646
00:28:54,083 --> 00:28:55,625
इन सब को अपना नौकर बना रखा है,

647
00:28:55,708 --> 00:28:57,375
पर मैं नहीं, मैं तेरी गुलाम नहीं हूँ।

648
00:28:57,458 --> 00:28:59,458
-उँगली नीचे।
-आँखें नीचे!

649
00:29:00,000 --> 00:29:01,541
क्या देख रहा है, हाँ?

650
00:29:01,625 --> 00:29:03,083
क्या घूर रहा है बे?

651
00:29:03,166 --> 00:29:04,750
-हाथ मत लगा।
-वरना क्या? क्या कर लेगा?

652
00:29:04,833 --> 00:29:06,333
-हाँ?
-मत करो।

653
00:29:06,416 --> 00:29:08,708
-तू कर क्या लेगा?
-मत करो।

654
00:29:08,791 --> 00:29:10,041
तू क्या ही कर लेगा?

655
00:29:10,916 --> 00:29:11,916
क्या हुआ, फ़ट गई?

656
00:29:16,291 --> 00:29:17,166
बहनचोद।

657
00:29:17,666 --> 00:29:18,500
मरी गई।

658
00:29:19,083 --> 00:29:20,375
मरी गई, सर।

659
00:29:20,458 --> 00:29:22,416
औरत को लात कैसे मार सकते हैं, सर?

660
00:29:22,500 --> 00:29:24,000
औरत को… लात कैसे मार सकते हैं?

661
00:29:24,083 --> 00:29:25,458
वो क्या है ना, जीजीबॉय…

662
00:29:27,375 --> 00:29:28,416
मैं औरतों पे…

663
00:29:29,500 --> 00:29:30,416
हाथ नहीं उठता।

664
00:29:34,791 --> 00:29:36,250
आसमान! मेरे बच्चे!

665
00:29:37,541 --> 00:29:38,375
इधर आ।

666
00:29:38,458 --> 00:29:40,416
निकास

667
00:29:42,166 --> 00:29:43,833
माफ़ करना, जल्दी में दिल्ली से बुलाया।

668
00:29:44,416 --> 00:29:45,333
पापा ठीक हैं?

669
00:29:45,416 --> 00:29:46,958
हाँ, सर, पापा बढ़िया हैं, सर।

670
00:29:47,500 --> 00:29:48,875
पूछने के लिए शुक्रिया।

671
00:29:48,958 --> 00:29:51,041
तुम मेरी एक मदद करोगे, आसमान?

672
00:29:51,125 --> 00:29:53,125
अरे, मरी नहीं है, साँस आ रही है।

673
00:29:56,041 --> 00:29:57,125
हाँ, सर, बताइए।

674
00:30:00,208 --> 00:30:01,916
मुझे "आरामज़ादे" के लिए
तुम्हारी ज़रूरत है।

675
00:30:03,125 --> 00:30:05,083
पर, सर,
मैं तो करण सर की फ़िल्म कर रहा हूँ ना।

676
00:30:07,875 --> 00:30:08,708
छोड़ दे।

677
00:30:10,083 --> 00:30:10,958
क्या, सर?

678
00:30:12,208 --> 00:30:13,541
आप मस्ती कर रहे हो ना?

679
00:30:19,208 --> 00:30:21,000
सर, आपने ही उस दिन ऑफ़िस में कहा था ना कि…

680
00:30:21,083 --> 00:30:24,208
करण सर की फ़िल्म करूँगा तो मेरी कीमत
ऊपर जाएगी तो आपके लिए भी बेहतर होगा।

681
00:30:25,125 --> 00:30:26,958
अ… ऑफ़िस में बात हुई थी हमारी, है ना?

682
00:30:29,333 --> 00:30:30,583
मैंने लॉन्च किया ना तुझे?

683
00:30:31,958 --> 00:30:33,583
अभी मुझे तेरी ज़रूरत है।

684
00:30:34,125 --> 00:30:36,416
सर, आपकी फ़िल्म थोड़ी सी आगे नहीं कर सकते?

685
00:30:36,500 --> 00:30:39,166
करण सर की फ़िल्म खत्म करके
सीधा आपके पास आऊँगा तो…

686
00:30:39,250 --> 00:30:41,250
मैं अपने इन्वेस्टर्स को क्या बोलूँगा, आसमान?

687
00:30:41,750 --> 00:30:43,875
कि मैंने जिस लड़के को लॉन्च किया, मेरे लिए बिज़ी है?

688
00:30:43,958 --> 00:30:44,916
नहीं, सर, वो…

689
00:30:45,000 --> 00:30:47,000
मैं कल तुम्हें स्क्रिप्ट भिजवा दूँगी।

690
00:30:47,833 --> 00:30:49,958
और हम एक हफ़्ते में शुरू करेंगे। हम्म?

691
00:30:50,541 --> 00:30:51,583
तुमसे सेट पर मिलूँगा।

692
00:30:53,375 --> 00:30:54,375
सर, मुझसे नहीं होगा।

693
00:30:59,791 --> 00:31:00,625
क्या कहा?

694
00:31:01,541 --> 00:31:02,416
आपने वादा किया था, सर।

695
00:31:03,416 --> 00:31:04,500
मैं नहीं करूँगा।

696
00:31:05,083 --> 00:31:07,000
दरअसल, आसमान, तुमने वादा किया था।

697
00:31:14,833 --> 00:31:15,833
इसे कॉन्ट्रैक्ट कहते हैं।

698
00:31:17,833 --> 00:31:19,291
हिला लो जितना हिलाना है, सर।

699
00:31:19,791 --> 00:31:20,625
मैंने नहीं करनी।

700
00:31:23,666 --> 00:31:25,375
तुम गलत आदमी से
पंगा ले रहे हो, आसमान।

701
00:31:26,833 --> 00:31:28,958
मैंने तुम्हें बनाया… और बर्बाद भी करूँगा!

702
00:31:29,625 --> 00:31:31,208
सड़क पे ले आऊँगा, बहनचोद!

703
00:31:31,291 --> 00:31:33,208
तुझे और तेरे पूरे खानदान को!

704
00:31:41,916 --> 00:31:42,791
आजा।

705
00:31:43,500 --> 00:31:44,416
आजा।

706
00:31:45,000 --> 00:31:46,416
अरे, अपने पापा की तो सोच।

707
00:31:47,500 --> 00:31:48,583
हाथ मिला…

708
00:31:50,083 --> 00:31:51,333
हम इस बात को भूल जाएँगे।

709
00:31:52,458 --> 00:31:53,541
लेकिन उससे पहले,

710
00:31:54,125 --> 00:31:55,166
सॉरी बोल।

711
00:32:09,041 --> 00:32:10,041
सॉरी।

712
00:32:10,125 --> 00:32:11,666
कमीने!

713
00:32:15,625 --> 00:32:17,208
किस्मत अच्छी है, सर, आपकी।

714
00:32:19,916 --> 00:32:21,541
मैं भी औरतों पे हाथ नहीं उठाता।

715
00:32:28,916 --> 00:32:30,291
तुम लोग क्या देख रहे हो?

716
00:32:40,250 --> 00:32:41,625
साला!

