1
00:00:25,960 --> 00:00:27,480
अबे, तुम कोई जादू-वादू किए हो क्या?

2
00:00:28,200 --> 00:00:29,920
हर बार कैसे जीत जाते हो, यार?

3
00:00:30,000 --> 00:00:32,280
पहले शर्त पूरी कर, एग्ज़ाम देने चल,

4
00:00:32,360 --> 00:00:33,720
फिर बताता हूँ गुरुमंत्र।

5
00:00:33,800 --> 00:00:36,200
अबे, हमें नहीं देना कोई कोचिंग का एग्ज़ाम, यार।

6
00:00:36,280 --> 00:00:37,760
हमें करनी ही नहीं है।

7
00:00:38,360 --> 00:00:39,440
और ऐसा क्या भा गया तुम्हें वहाँ?

8
00:00:39,520 --> 00:00:40,560
नव नितिन क्लासेस

9
00:00:40,640 --> 00:00:42,320
स्कूल में बबलू सर भी तो पढ़ाते ही हैं ना।

10
00:00:44,200 --> 00:00:47,560
-हम करके सीखते हैं या पढ़के?
-करके।

11
00:00:48,280 --> 00:00:49,880
बबलू सर सिर्फ़ फ़िज़िक्स पढ़ाते हैं।

12
00:00:49,960 --> 00:00:51,760
-अंदर जा रहा है?
-नहीं, सर।

13
00:00:51,840 --> 00:00:53,440
यहाँ फ़िज़िक्स से प्यार करवा देते हैं।

14
00:00:54,520 --> 00:00:55,600
तो हो गया हमें!

15
00:00:56,760 --> 00:00:58,680
दुनिया की हर चीज़ फ़िज़िक्स से ही चलती है।

16
00:00:59,840 --> 00:01:02,520
और अब तो हमारी पूरी दुनिया ही
फ़िज़िक्स बन गई है।

17
00:01:03,520 --> 00:01:05,520
और तो और, भाई, अफ़वाह ये भी है

18
00:01:05,600 --> 00:01:07,200
कि पहले फ़िज़िक्स का निर्माण हुआ था,

19
00:01:07,280 --> 00:01:08,680
उसके बाद हमारी ये सृष्टि बनी थी।

20
00:01:08,760 --> 00:01:12,720
अरे, हाँ, भाई, हो गए कंविंस्ड,
दे दिया पेपर, रिज़ल्ट आने को है।

21
00:01:12,800 --> 00:01:16,600
पहले तुम हमको यह बताओ
कि साला, इतने दिनों से हर बार…

22
00:01:17,120 --> 00:01:18,120
शर्त कैसे जीत रहे हो?

23
00:01:19,360 --> 00:01:20,200
सिंपल है।

24
00:01:20,720 --> 00:01:22,320
-तू जहाज़ को चौड़ा बनाता है।
-हम्म।

25
00:01:22,400 --> 00:01:24,720
मैं, जहाज़ को पतला और लंबा।
एयर रेज़िसटेंस कम।

26
00:01:25,360 --> 00:01:26,920
तू कभी ऊपर, कभी नीचे फेंकता है।

27
00:01:27,000 --> 00:01:29,240
मैं? 45 डिग्री पर।

28
00:01:29,320 --> 00:01:31,640
प्रोजेक्टाइल मोशन, मैक्सिमम रेंज।

29
00:01:31,720 --> 00:01:33,720
जादू नहीं, फ़िज़िक्स है।

30
00:01:34,280 --> 00:01:35,800
ये सब पढ़ा दिया क्या फ़िज़िक्सवा में?

31
00:01:36,720 --> 00:01:39,600
यार, हम और हमारा प्लेन तो पीछे ही रह गए।

32
00:01:40,520 --> 00:01:41,680
हम भी ले लेंगे कोचिंग।

33
00:01:41,760 --> 00:01:43,320
नोटिस बोर्ड पे रिज़ल्ट आ गया। चलो।

34
00:01:43,400 --> 00:01:44,680
-चल।
-चल, चल जल्दी।

35
00:01:47,200 --> 00:01:48,440
-भाई...
-हम्म?

36
00:01:49,000 --> 00:01:50,160
कुछ तो गड़बड़ है।

37
00:01:50,240 --> 00:01:52,080
हाँ बेटा, तुम ने सच में टॉप किया है।

38
00:01:52,560 --> 00:01:54,680
-रोल नंबर 6283, ना?
-हाँ।

39
00:01:54,760 --> 00:01:55,720
कॉन्ग्रेजुलेशंस!

40
00:01:55,800 --> 00:01:58,960
हमारे यहाँ के टॉपर्स
आईआईटी में अंडर 500 रैंक लाते हैं।

41
00:02:00,080 --> 00:02:03,160
ओके, मैम। वो सब ठीक है,
लेकिन फ़िज़िक्स कौन पढ़ाएगा?

42
00:02:03,240 --> 00:02:05,000
हमारे बेस्ट टीचर, नितिन सर।

43
00:02:05,080 --> 00:02:07,560
ए-वन बैच मिलेगा तुम्हें।
हाईएस्ट स्कॉलरशिप भी मिलेगी।

44
00:02:08,040 --> 00:02:09,560
नाइंटी परसेंट और टैक्स भी माफ़।

45
00:02:11,880 --> 00:02:13,200
सिर्फ़ बीस हज़ार।

46
00:02:15,680 --> 00:02:16,640
ब्लॉक कर दूँ?

47
00:02:18,200 --> 00:02:19,160
मैं…

48
00:02:19,680 --> 00:02:22,400
अब... हाँ। हाँ, हाँ, कीजिए, ब्लॉक कीजिए।

49
00:02:22,880 --> 00:02:24,200
अह... कल-परसों में आते हैं हम।

50
00:02:24,720 --> 00:02:26,240
घर पर भी बात करनी पड़ेगी ना।

51
00:02:26,320 --> 00:02:28,920
तो चलें? चलते हैं। हम आते हैं कल-परसों।

52
00:02:30,360 --> 00:02:32,240
अरे, 6283?

53
00:02:33,240 --> 00:02:34,760
नाम क्या बताया था अपना?

54
00:02:36,320 --> 00:02:37,480
अलख पांडे।

55
00:02:39,400 --> 00:02:43,720
अगला आईआईटी जेईई
इलाहाबाद टॉपर?

56
00:02:50,400 --> 00:02:53,840
हैलो बच्चों

57
00:02:57,040 --> 00:02:59,640
और, ये क्लीन बोल्ड!

58
00:02:59,720 --> 00:03:02,640
चौदह रन पे
चार विकेट के नुकसान पर दिलीप इलेवन।

59
00:03:02,720 --> 00:03:03,800
अमन 05 - आकाश 05 - ओवर 3.2

60
00:03:03,880 --> 00:03:06,320
और यहाँ पर मुझे
संकट के बादल नज़र आते हुए दिलीप इलेवन पर।

61
00:03:06,400 --> 00:03:09,840
आइए, देखते हैं इनके लिए
संकट मोचन का काम करेंगे क्या अगले बल्लेबाज़?

62
00:03:10,600 --> 00:03:12,760
चलो, चलो!

63
00:03:12,840 --> 00:03:17,320
और अगले बल्लेबाज़
मैदान में उतरे हैं, ऋषभ नेगी!

64
00:03:17,400 --> 00:03:19,920
-हाँ, बढ़िया। ऋषभ, अच्छे से खेलना।
-देखते हैं वो क्या करते हैं।

65
00:03:20,000 --> 00:03:22,640
डिफ़ेंड करना चाहेंगे।
अपना विकेट नहीं खोना चाहेंगे यहाँ पर।

66
00:03:22,720 --> 00:03:24,680
कॉन्फ़िडेंस, एकदम लबरेज़।

67
00:03:24,760 --> 00:03:26,560
गेंदबाज़ अपनी हैट-ट्रिक गेंद पर।

68
00:03:26,640 --> 00:03:28,160
यॉर्कर। यॉर्कर डाल, यॉर्कर।

69
00:03:35,560 --> 00:03:36,480
और…

70
00:03:36,560 --> 00:03:37,960
ये धमाकेदार हिट!

71
00:03:38,040 --> 00:03:39,560
अरे, आराम से खेल ले, भाई।

72
00:03:39,640 --> 00:03:42,320
पूरे-के-पूरे छह रनों के लिए! क्या बात है।

73
00:03:42,400 --> 00:03:43,960
यहाँ पर अगली गेंद।

74
00:03:44,040 --> 00:03:47,040
और ये उठा दिया है। बेहतरीन बल्लेबाज़ी।

75
00:03:47,120 --> 00:03:48,640
कहाँ हम विकेटों की हैट-ट्रिक पर थे...

76
00:03:48,720 --> 00:03:49,560
बल्लेबाज़ - ऋषभ - 24

77
00:03:49,640 --> 00:03:51,200
...मगर ये क्या?
अब छक्कों की हैट-ट्रिक लगा दी है ऋषभ ने।

78
00:03:55,360 --> 00:03:56,520
बहुत बेहतरीन बल्लेबाज़ी।

79
00:03:56,600 --> 00:03:58,640
-इसी के साथ पचास रन पूरे होते हुए।
- अच्छा खेले।

80
00:03:58,720 --> 00:04:00,600
सेलेक्टर्स की नज़र ऋषभ पे।

81
00:04:01,360 --> 00:04:03,240
पूरा प्रेशर अब शेरू इलेवन पर है।

82
00:04:10,520 --> 00:04:12,000
बढ़िया, बढ़िया ऋषभ।

83
00:04:14,200 --> 00:04:18,720
और अपने शतक से केवल एक छक्का दूर ऋषभ नेगी।

84
00:04:21,760 --> 00:04:25,920
देखते हैं इस गेंद पर
अपना शतक पूरा कर पाएँगे या नहीं?

85
00:04:33,600 --> 00:04:37,440
बेहतरीन गेंद!
बॉल को पूरी तरह मिस कर दिया है ऋषभ ने।

86
00:04:40,920 --> 00:04:43,040
लगता है उनको किसी तरह की चोट आई है।

87
00:04:43,120 --> 00:04:44,800
लड़खड़ा रहे हैं ऋषभ।

88
00:04:45,600 --> 00:04:46,560
अरे, देखो यार, उसको।

89
00:04:46,640 --> 00:04:49,920
यहाँ तक तो ले के आ चुके थे
अपनी टीम दिलीप इलेवन को।

90
00:04:50,400 --> 00:04:52,320
मगर क्या करें?

91
00:04:52,400 --> 00:04:56,200
चौरानवे रनों पर
गंभीर क्रैंप आता हुआ ऋषभ नेगी को।

92
00:04:56,760 --> 00:05:00,400
निराश तो बहुत होंगे, क्योंकि मात्र छह रन दूर थे।

93
00:05:00,480 --> 00:05:05,080
लेकिन मानना पड़ेगा
ऋषभ की ये बल्लेबाज़ी काबिले-तारीफ़ है,

94
00:05:05,160 --> 00:05:08,320
सराहनीय है, उत्तम है, सर्वोत्तम है।

95
00:05:08,400 --> 00:05:10,000
सबको छक्के ही मारने हैं।

96
00:05:10,480 --> 00:05:12,320
बोला था ना, धीरे खेल। आ गया ना क्रैंप।

97
00:05:12,400 --> 00:05:14,880
सॉरी, सर, वो डिफ़ेंड करने ही वाला था।

98
00:05:15,360 --> 00:05:16,880
शावर ले लेता हूँ, सर, ठीक हो जाएगा।

99
00:05:17,480 --> 00:05:18,360
हाँ, हाँ, जा के ले जल्दी।

100
00:05:19,160 --> 00:05:20,040
चलो, लड़कों।

101
00:05:22,800 --> 00:05:24,760
बढ़िया। आराम से, आराम से!

102
00:05:48,040 --> 00:05:48,880
आ जाऊँ, सर?

103
00:05:51,840 --> 00:05:52,760
हाफ़ ईयरली एग्ज़ाम
फ़िज़िक्स

104
00:05:53,440 --> 00:05:54,920
और, ये क्लीन बोल्ड!

105
00:05:58,520 --> 00:05:59,360
न्यू लायंस क्रिकेट अकेडमी

106
00:06:01,920 --> 00:06:03,920
और, ये एक और विकेट!

107
00:06:15,880 --> 00:06:18,400
येय!

108
00:06:20,760 --> 00:06:23,360
-सर।
-अरे, टाइम बाकी है। रिवाइज़ तो कर लो।

109
00:06:29,040 --> 00:06:31,800
सर। सर, सॉरी सर। सर, प्लीज़ सर, सॉरी।

110
00:06:32,960 --> 00:06:34,440
सर, वो…

111
00:06:35,320 --> 00:06:36,480
सेलेक्टर्स ने कुछ कहा क्या?

112
00:06:37,040 --> 00:06:38,480
गेम पसंद आया उन्हें तेरा।

113
00:06:39,040 --> 00:06:40,600
पर डेडिकेशन बिल्कुल भी नहीं।

114
00:06:41,160 --> 00:06:43,520
तुझे पता है ना,
तेरे जैसे कितने प्लेयर्स हैं इस जगह के लिए?

115
00:06:43,600 --> 00:06:45,640
सिर्फ़ बैटिंग ही नहीं,
फ़ील्डिंग भी अच्छी होनी चाहिए।

116
00:06:46,360 --> 00:06:47,200
मतलब…

117
00:06:47,880 --> 00:06:49,040
रिजेक्ट कर दिया क्या मुझे?

118
00:06:49,600 --> 00:06:50,920
दे, और एग्ज़ाम दे।

119
00:06:51,840 --> 00:06:53,920
हाफ़ ईयरली था, सर। नहीं छोड़ सकता था।

120
00:06:54,000 --> 00:06:55,120
तो फिर क्रिकट छोड़ दे।

121
00:06:58,840 --> 00:07:01,200
हो गया है तेरा। मना लिया मैंने उन्हें।

122
00:07:04,800 --> 00:07:06,320
-हाँ, हाँ, ठीक है।
-सर, थैंक यू।

123
00:07:06,800 --> 00:07:08,520
पर देख, अब आगे नहीं मना पाऊँगा।

124
00:07:09,000 --> 00:07:10,440
बहुत अच्छा एक्सपोज़र है इस एकेडमी में।

125
00:07:10,520 --> 00:07:13,000
अंडर-17 वालों की नज़र रहती है इनके हर लड़के पे।

126
00:07:13,600 --> 00:07:14,960
यहाँ बिल्कुल ढिलाई नहीं चलेगी।

127
00:07:15,840 --> 00:07:18,040
और अब तुझे अपने पापा से
सीरयसली बात करनी ही पड़ेगी।

128
00:07:27,040 --> 00:07:28,840
बस इतना ही, सर।
यह थी हमारी प्रस्तुति।

129
00:07:29,400 --> 00:07:30,320
शुक्रिया।

130
00:07:30,400 --> 00:07:31,280
अच्छा था।

131
00:07:31,800 --> 00:07:32,640
बहुत अच्छा।

132
00:07:33,640 --> 00:07:35,480
-हम आपसे संपर्क करेंगे।
-थैंक यू, सर।

133
00:07:38,520 --> 00:07:39,960
अच्छा हो गया, प्रतीक भाई।

134
00:07:40,040 --> 00:07:42,000
-हम्म।
-वापसी की टिकट कब की है अपनी?

135
00:07:42,080 --> 00:07:43,440
हुंह? वापसी क्यों जाना है?

136
00:07:44,440 --> 00:07:47,240
अरे? मतलब हो गया ना। उसने बोला ना
वह संपर्क करेगा।

137
00:07:48,720 --> 00:07:49,840
अभी शुरू हुआ है, सर।

138
00:07:52,080 --> 00:07:53,200
-क्या?
-हाँ।

139
00:07:54,200 --> 00:07:56,520
अरे डन हो गया ना। तभी तो उसने बोला
वह संपर्क करेगा।

140
00:08:00,320 --> 00:08:01,600
अरे! चुप बे!

141
00:08:02,120 --> 00:08:03,480
-आओ, सर, आओ।
-क्या?

142
00:08:04,920 --> 00:08:08,240
सपनों पे दम लगाई के लगाई के

143
00:08:08,320 --> 00:08:10,400
सारे दो ग़म भुलाई के…

144
00:08:10,480 --> 00:08:12,880
अलख पांडे, फ़िज़िक्स वाले।

145
00:08:12,960 --> 00:08:15,240
ये फ़िज़िक्स वाले से फ़ील थोड़ी ग़लत आई है।

146
00:08:15,320 --> 00:08:16,800
वाल्लाह!

147
00:08:16,880 --> 00:08:18,160
ये जो नाम रखा है ना आपने…

148
00:08:18,240 --> 00:08:20,640
रॉ है, रियल है, रिलेटेबल है।

149
00:08:21,120 --> 00:08:23,000
यू नो लाइक इस्त्री वाला,

150
00:08:23,600 --> 00:08:25,240
दूध वाला, फ़्रूट वाला,

151
00:08:25,320 --> 00:08:29,120
रद्दी वाला, चाय वाला, माट्चा वाला।

152
00:08:29,200 --> 00:08:31,960
बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया।
मेरे को... मेरे को प्यार हो गया आप से।

153
00:08:32,040 --> 00:08:32,920
लेकिन ऐसा है,

154
00:08:33,000 --> 00:08:34,800
अभी हम तीन सिस्टर कंपनीज़ और खोलेंगे।

155
00:08:35,360 --> 00:08:38,120
बायो वाला, केमिस्ट्री वाला, मैथ्स वाला।

156
00:08:38,680 --> 00:08:40,360
हम ऑलरेडी ये सब पढ़ाते हैं उसमें।

157
00:08:41,160 --> 00:08:42,560
आपने हमारा ऐप नहीं देखा क्या?

158
00:08:42,640 --> 00:08:43,880
आपका ऐप भी है?

159
00:08:44,440 --> 00:08:46,800
गले मिल। तू आ गले मिल, भाई, मेरे को। गले मिल!

160
00:08:46,880 --> 00:08:47,800
-आजा, आजा।
-नहीं, नहीं।

161
00:08:47,880 --> 00:08:49,840
कुछ देखते-वेखते नहीं है क्या ये लोग?

162
00:08:49,920 --> 00:08:51,960
अरे, आप छोड़िए इन लोगों को।
ये लोग तो ऐसे ही होते हैं।

163
00:08:52,040 --> 00:08:54,560
छोड़िए, मतलब? हमें बुला लिया।
हमारे बारे में कुछ जानते ही नहीं हैं।

164
00:08:59,280 --> 00:09:01,400
धंधा तो सही बना लिया है, बॉस, तुमने।

165
00:09:02,080 --> 00:09:04,200
लेकिन मैं जिस धंधे में घुसता हूँ,

166
00:09:04,920 --> 00:09:06,440
पूरे दिल से घुसता हूँ।

167
00:09:07,080 --> 00:09:08,240
हम भी दिल से ही कर रहे हैं, सर।

168
00:09:08,320 --> 00:09:09,720
तुम समझ नहीं रहे हो, बेटा।

169
00:09:09,800 --> 00:09:11,800
फ़ंडिंग तो मैं दूँगा ही,

170
00:09:11,880 --> 00:09:14,720
लेकिन इक्विटी, 51 प्रतिशत।

171
00:09:14,800 --> 00:09:16,800
अरे? प्रतीक भाई?

172
00:09:16,880 --> 00:09:18,200
कोई बात नहीं, सर। थैंक यू।

173
00:09:18,800 --> 00:09:19,800
नहीं, सर. फाइल माँग रहे हैं।

174
00:09:19,880 --> 00:09:21,440
एडटेक 2015 का लगता है।

175
00:09:21,520 --> 00:09:23,680
हू, हा, ह्यू।

176
00:09:23,760 --> 00:09:26,120
मैं फ़िनटेक से ज़्यादा जुड़ा हुआ हूँ।

177
00:09:26,200 --> 00:09:28,200
जैसे, बिटकॉइन, क्रिप्टो… उस तरह की चीज़ें।

178
00:09:28,280 --> 00:09:30,000
ओह, रुको। समझ आया।

179
00:09:30,080 --> 00:09:32,320
फ़िनटेक एडटेक से जुड़ेगा।

180
00:09:32,400 --> 00:09:33,720
तुम लोग एक मिलियन डाल दो।

181
00:09:33,800 --> 00:09:35,120
मुनाफ़े आधा-आधा बाँट लेंगे।

182
00:09:36,000 --> 00:09:37,800
हाँ? ठीक है? हाँ?

183
00:09:38,920 --> 00:09:42,280
सपनों पे दम लगाई के लगाई के

184
00:09:42,800 --> 00:09:46,160
सारे दो ग़म भुलाई के

185
00:09:46,240 --> 00:09:47,080
बस इतना ही।

186
00:09:47,160 --> 00:09:49,160
-थैंक यू।
-हम्म।

187
00:09:50,600 --> 00:09:53,080
तो आप लोगों की
प्राइमरी हाइपोथीसिस ये है

188
00:09:53,760 --> 00:09:57,400
कि अगर आप लोग फ़ंडिंग के ज़रिए
पी डब्ल्यू के लिए वैल्यु जुटाने में कामयाब हो जाते हैं,

189
00:09:57,920 --> 00:10:00,280
आपके टीचर आपके प्रति वफ़ादार हो जाएँगे, और…

190
00:10:00,360 --> 00:10:03,120
साथ-ही-साथ आप एक्सीलेंट एम्प्लोईज़
हायर और रीटेन भी कर पाएँगे।

191
00:10:03,680 --> 00:10:04,520
सर।

192
00:10:05,040 --> 00:10:08,280
एंड इस दौरान फिर आप
ग्रोथ और एक्सपैंशन पर फ़ोकस कर पाएँगे।

193
00:10:08,840 --> 00:10:09,720
हम्म। ठीक कहा।

194
00:10:12,280 --> 00:10:13,680
आप लोगों ने एक चीज़ नोटिस की?

195
00:10:13,760 --> 00:10:14,720
-हम्म?
-क्या, सर?

196
00:10:14,800 --> 00:10:17,120
अह, ये चिप्स जो मैंने आपको ऑफ़र किए…

197
00:10:17,720 --> 00:10:19,320
स्वीडन से हैं, सेंट एडमंड के,

198
00:10:20,040 --> 00:10:21,800
दुनिया की सबसे मूल्यवान चिप कंपनी।

199
00:10:22,720 --> 00:10:24,800
पर आप लोगों ने क्या उठाया?

200
00:10:25,440 --> 00:10:27,120
भारतीय मसाला चिप्स।

201
00:10:29,800 --> 00:10:31,440
लोग मूल्यों के प्रति वफ़ादार नहीं होते,

202
00:10:32,480 --> 00:10:33,600
वे ब्रांड के प्रति वफ़ादार होते हैं।

203
00:10:34,960 --> 00:10:36,680
आप लोग
फ़िज़िक्स वाला को ब्रांड बना दीजिए

204
00:10:36,760 --> 00:10:38,720
और टीचर्स अपने-आप लॉयल हो जाएँगे।

205
00:10:40,400 --> 00:10:41,240
हम्म।

206
00:10:42,520 --> 00:10:44,160
जानते हैं, ब्रांड सपने बेचते हैं।

207
00:10:45,320 --> 00:10:47,800
और स्टार्ट-अप जॉइन करने वाले
हर एम्प्लॉई का सपना होता है

208
00:10:47,880 --> 00:10:49,320
कि उसकी कंपनी यूनिकॉर्न बने।

209
00:10:49,960 --> 00:10:52,040
-हाँ।
-वह मैं आपके लिए करूँगा।

210
00:10:54,480 --> 00:10:57,640
मैं आपको एक सौ मिलियन डॉलर ऑफ़र कर रहा हूँ,

211
00:10:59,360 --> 00:11:01,360
एक बिलियन की वैल्युएशन पर।

212
00:11:04,240 --> 00:11:05,960
क्या हुआ? कम लगा क्या?

213
00:11:11,880 --> 00:11:15,280
अलख सर, एक बिलियन डॉलर में रुपये कितने होते हैं?

214
00:11:15,800 --> 00:11:17,920
आप हो मैथ्स के टीचर। आप करो कैल्कुलेट।

215
00:11:18,640 --> 00:11:21,840
अच्छा, चलो, डॉलर की वैल्यु ना हम अस्सी रुपये के
हिसाब से राउंड ऑफ़ करके देखते हैं।

216
00:11:21,920 --> 00:11:24,400
अरे, जी की वैल्यू थोड़ी है, प्रतीक भाई,
जो राउंड ऑफ़ कर ली।

217
00:11:24,480 --> 00:11:26,000
करोड़ों का सवाल है।

218
00:11:26,080 --> 00:11:28,920
अच्छा, ठीक है, रुको, रुको।
हज़ार मिलियन हुए। तो, हज़ार इनटू…

219
00:11:30,880 --> 00:11:34,040
-आठ हज़ार तीन सौ तेरह करोड़ रुपये?
-हम्म।

220
00:11:41,200 --> 00:11:43,200
येस!

221
00:11:45,080 --> 00:11:45,960
निकल पड़ी!

222
00:11:46,440 --> 00:11:49,360
हैलो बच्चों।

223
00:11:49,840 --> 00:11:53,200
आज हम पढ़ेंगे दुनिया का सबसे पॉपुलर नियम।

224
00:11:53,280 --> 00:11:55,640
-हैलो।
-न्यूटन का तीसरा नियम।

225
00:11:55,720 --> 00:11:57,440
हैं? आवाज़ नहीं आ रही है।

226
00:11:57,520 --> 00:11:59,680
-हर एक्शन का होता है ईक्वल…
-हैलो?

227
00:11:59,760 --> 00:12:02,560
-…एंड अपोसिट रिएक्शन। ओके?
-पागल हो गए हो क्या?

228
00:12:02,640 --> 00:12:04,240
-यार।
-पापा।

229
00:12:04,880 --> 00:12:05,960
-पापा।
-हाँ?

230
00:12:06,040 --> 00:12:08,040
प्लीज़, थोड़ा धीरे बोलिए ना।
मैं वीडियो बना रहा हूँ।

231
00:12:08,600 --> 00:12:09,480
वीडियो क्या?

232
00:12:09,960 --> 00:12:11,040
तुम आज नौकरी पे नहीं गए?

233
00:12:11,520 --> 00:12:13,480
-मम्मी से बात नहीं हुई क्या आपकी?
-क्या?

234
00:12:13,560 --> 00:12:15,840
वो, मैंने नौकरी छोड़ दी है। अभी घर से ही पढ़ाऊँगा।

235
00:12:16,360 --> 00:12:17,720
प्लीज़ थोड़ा उधर जा के बात करिए ना।

236
00:12:23,400 --> 00:12:25,640
हैलो बच्चों।

237
00:12:26,520 --> 00:12:29,160
आज हम देखेंगे एक्शन फ़ोर्स और…

238
00:12:29,240 --> 00:12:31,320
-…रिएक्शन फ़ोर्स।
-क्या हो रहा है ये सब? हैं?

239
00:12:32,240 --> 00:12:33,200
पागल हो गए हो क्या?

240
00:12:33,800 --> 00:12:34,720
ऐसे कौन पढ़ाता है?

241
00:12:35,360 --> 00:12:37,960
इतनी अच्छी नौकरी छोड़ दी
और ये सब ड्रामा शुरू कर दिया तुमने?

242
00:12:38,480 --> 00:12:39,920
क्या ग़लत था जी नौकरी में?

243
00:12:40,000 --> 00:12:42,200
नौकरी अच्छी नहीं थी, इसलिए छोड़ दिया ना।

244
00:12:42,280 --> 00:12:43,120
क्या अच्छा नहीं था?

245
00:12:43,840 --> 00:12:47,120
अब, वहाँ बच्चों से बहुत ज़्यादा पैसे ले रहे थे।
तो, मन नहीं माना मेरा।

246
00:12:47,200 --> 00:12:49,680
अरे? तो कोचिंग में तो फ़ीस लगती है ना।

247
00:12:50,280 --> 00:12:51,560
जिसके पास होती है, वो दे पाते हैं।

248
00:12:51,640 --> 00:12:52,680
और, हमारे जैसे?

249
00:12:53,360 --> 00:12:54,880
जिनके पास नहीं होता, उनका क्या?

250
00:12:55,440 --> 00:12:57,640
उनको भी तो चांस मिलना चाहिए ना।

251
00:12:57,720 --> 00:12:59,440
इसलिए हमने सोचा है कि यूट्यूब पे ही पढ़ाएँगे।

252
00:12:59,520 --> 00:13:00,560
मतलब, अब ये सब करोगे?

253
00:13:01,480 --> 00:13:04,200
अरे, देखा है कभी किसी भिखारी को
दूसरों को दान देते हुए?

254
00:13:05,200 --> 00:13:06,080
पागल हो गया है!

255
00:13:06,640 --> 00:13:08,120
क्या है ये सब? क्या लगा रखा है यहाँ पे?

256
00:13:08,200 --> 00:13:10,640
-ये क्या है? क्या... ये, ये क्या कर रखा है?
-अरे, पापा, पापा!

257
00:13:10,720 --> 00:13:12,400
हटाओ यहाँ से। बंद करो।

258
00:13:13,040 --> 00:13:15,200
और जाओ, जा कर के माफ़ी माँगो उस भले आदमी से।

259
00:13:15,280 --> 00:13:18,480
हाथ-पैर जोड़ो उसके,
और बोलो कि तुमको नौकरी पे रख ले वापस।

260
00:13:19,040 --> 00:13:21,520
पहले कॉलेज फ़ेल हैं जो नौकरी छोड़ के बैठे हैं।

261
00:13:21,600 --> 00:13:23,280
-ख़ुद कुछ बन नहीं पाए, पता नहीं…
-पापा, पर…

262
00:13:23,360 --> 00:13:24,920
-…दूसरों को क्या पढ़ाएँगे।
-अरे, पापा!

263
00:13:29,320 --> 00:13:30,560
हाँ, हाँ, ठीक है। देख क्या रहे हो?

264
00:13:31,120 --> 00:13:32,040
साफ़ करो इसे।

265
00:13:33,240 --> 00:13:35,360
अब फ़्री में भी कोई नहीं पढ़ेगा तुमसे।

266
00:13:36,600 --> 00:13:37,440
एक ये गधे…

267
00:13:38,600 --> 00:13:40,240
और इन से पढ़ने वाले महा गधे।

268
00:13:41,000 --> 00:13:42,080
पता नहीं कहाँ से…

269
00:13:43,480 --> 00:13:44,640
…ऊट-पटांग दुनिया है।

270
00:13:44,720 --> 00:13:45,880
पापा, प्लीज़।

271
00:13:46,640 --> 00:13:48,280
आपको फ़र्स्ट टाइम और लास्ट टाइम बोल रहे हैं।

272
00:13:48,800 --> 00:13:51,720
आपको ताना मारना है, गाली देना है,
जो कुछ करना है, हमारे साथ करिए।

273
00:13:51,800 --> 00:13:53,480
-हमारे बच्चों को कुछ मत बोलिए।
-कौन बच्चे?

274
00:13:54,080 --> 00:13:55,960
-कौन देखता है तुम्हारा वीडियो?
-बच्चे देखते हैं हमारा वीडियो।

275
00:13:56,040 --> 00:13:58,360
दो लोग देखते हैं सिर्फ़। तुम्हारी मम्मी और बहन, बस।

276
00:13:59,880 --> 00:14:02,280
और ग़लती से कोई देख भी लेगा ना,
तो तुम्हारे जैसे ही बनेंगे।

277
00:14:02,760 --> 00:14:03,840
बिल्कुल बेकार। फ़ेलियर।

278
00:14:05,960 --> 00:14:07,440
-क्या समझता है अपने-आप को।
-अच्छा?

279
00:14:09,800 --> 00:14:12,160
जैसे आपने बड़ी सफलता के झंडे गाढ़ दिए, पांडे जी।

280
00:14:12,920 --> 00:14:15,480
-हैं?
-ये घर की दीवारों पर जो पपड़ियाँ लटक रही हैं,

281
00:14:16,120 --> 00:14:17,120
ये पपड़ियाँ थोड़े ही हैं।

282
00:14:17,600 --> 00:14:19,440
आपकी सफलता की झंडे ही हैं।

283
00:14:20,240 --> 00:14:22,600
मॉडर्न आर्ट टाइप से है,
तो हम लोग समझ नहीं पा रहे हैं।

284
00:14:23,520 --> 00:14:25,640
पूरे इलाहाबाद में दो ही चीज़ तो फ़ेमस है।

285
00:14:25,720 --> 00:14:28,800
एक, संगम। दूसरे, आप और आपकी सफलता।

286
00:14:30,320 --> 00:14:32,200
हर महीने जो कृपाल आ जाता है ब्याज के पैसे लेने,

287
00:14:32,280 --> 00:14:33,520
वो पैसे लेने थोड़े ही आता है।

288
00:14:33,600 --> 00:14:36,360
वो संगम में डुबकी लगा के आपके दर्शन करने आता है।

289
00:14:37,080 --> 00:14:39,680
और पूरे मोहल्ले के सामने
आपकी सफलता के गाने गाता है।

290
00:14:40,480 --> 00:14:42,440
आपके जैसा दुर्लभ आदमी मिलेगा कहाँ?

291
00:14:42,520 --> 00:14:45,480
जो दो रुपये बचाने के लिए
तीन किलोमीटर पैदल चल के जाता है,

292
00:14:45,560 --> 00:14:47,040
एक किलो चीनी खरीदने!

293
00:14:47,720 --> 00:14:49,520
तब आती है इस घर में मिठास।

294
00:14:50,960 --> 00:14:53,720
आठ सौ रुपए महीने के लिए
मम्मी उस स्कूल में पढ़ा रही हैं।

295
00:14:54,520 --> 00:14:56,320
दीदी की नौकरी से ये घर चल रहा है।

296
00:14:57,360 --> 00:14:59,160
ये जो अद्भुत हालात हैं हम लोगों के,

297
00:14:59,240 --> 00:15:01,120
आपकी सफलता की वजह से ही हैं।

298
00:15:02,160 --> 00:15:03,320
गजब के महान हैं आप।

299
00:15:03,400 --> 00:15:05,400
देखो, जो भी है, बहुत है।

300
00:15:06,080 --> 00:15:07,120
जब तुम सड़क पे सोते

301
00:15:07,200 --> 00:15:09,240
और कचरे के डब्बे से निकालकर खाना खाते ना,

302
00:15:09,320 --> 00:15:11,600
तब समझ में आता कि आज जो भी है, बहुत है।

303
00:15:11,680 --> 00:15:15,440
ग़रीबी को ग्लैमराइज़ मत करिए
अपने इमोशन का तड़का लगा के।

304
00:15:15,520 --> 00:15:18,080
अपने ईगो का चश्मा उतारिए और देखिए,

305
00:15:18,160 --> 00:15:20,320
कहाँ थे और कौन से घर में आ गए हम लोग।

306
00:15:20,400 --> 00:15:21,440
कौन से घर में आ गए?

307
00:15:21,520 --> 00:15:22,720
तुमको उस घर की चिंता है क्या?

308
00:15:23,240 --> 00:15:24,200
तो हम तुमको बता देते हैं

309
00:15:24,680 --> 00:15:26,200
कि वो घर हमारा था, जो बिका।

310
00:15:26,680 --> 00:15:28,120
तुम्हारा लेकर के नहीं बेचा है हमने।

311
00:15:28,200 --> 00:15:30,320
मेरा-तुम्हारा करेंगे? हाँ?

312
00:15:31,400 --> 00:15:32,360
ठीक है।

313
00:15:32,440 --> 00:15:34,760
तो जो भी खर्च किए हैं ना आप हमारे ऊपर,

314
00:15:34,840 --> 00:15:36,320
बचपन से ले के आज तक…

315
00:15:36,920 --> 00:15:39,760
चड्ढी, बनियान, साबुन, तेल, मंजन, ब्रश, सब।

316
00:15:39,840 --> 00:15:41,160
लिस्ट बना के रख लीजिए।

317
00:15:41,240 --> 00:15:43,480
ब्याज के साथ आपको वापस करेंगे।

318
00:15:43,560 --> 00:15:45,080
और अख़बार में निकलवाएँगे

319
00:15:45,560 --> 00:15:48,720
कि सतीश पांडे
और अलख पांडे के बीच में कोई रिश्ता नहीं है।

320
00:15:49,200 --> 00:15:51,680
ना आप हमारे बाप हैं, ना हम आपके बेटे!

321
00:15:51,760 --> 00:15:55,240
हाँ, हाँ, हम तो कोई नहीं है आपके।
आप तो अवतरित हुए हैं आसमान से।

322
00:15:55,320 --> 00:15:56,320
हाँ, हुए हैं अवतरित।

323
00:15:56,400 --> 00:15:59,240
-क्या कर रहे हो?
-न्यूटन के सेब जैसे गिरे हैं ज़मीन पे!

324
00:15:59,320 --> 00:16:00,560
क्या कलेश कर रहे हो, अलख?

325
00:16:00,640 --> 00:16:02,400
बाहर तक आवाज़ आ रही है।
त्योहार का टाइम है।

326
00:16:02,480 --> 00:16:05,800
हमको... इस घर में रहना ही नहीं चाहते।
पागल कर दिए हैं हमको ये।

327
00:16:06,440 --> 00:16:07,280
पागल कर दिए?

328
00:16:08,640 --> 00:16:11,120
सही कहा जाता है,
बेरोजगार बेटा ना, घर पे बोझ होता है।

329
00:16:11,200 --> 00:16:12,400
हमको बोझ बन के नहीं रहना है यहाँ।

330
00:16:12,480 --> 00:16:13,320
पागल हो गए हो?

331
00:16:13,880 --> 00:16:14,840
ये घर मेरा है।

332
00:16:15,320 --> 00:16:16,960
-इसका किराया मैं भरती हूँ।
-सुन लीजिए।

333
00:16:17,560 --> 00:16:19,640
तो ठीक है।
तुम रहो इस घर में, हम चले जाते हैं।

334
00:16:19,720 --> 00:16:21,800
-अब तो बस कीजिए।
-क्या हो रहा है ये? त्योहार का दिन है

335
00:16:21,880 --> 00:16:23,120
पूजा का समय हो रहा है।

336
00:16:23,200 --> 00:16:25,560
अरे, लड़ते रहोगे तो लक्ष्मी कैसे घर में रहेगी?

337
00:16:25,640 --> 00:16:26,960
-तो समझाइए इसको।
-आप यहाँ बैठिए।

338
00:16:27,040 --> 00:16:29,000
-पता नहीं दिमाग़ में क्या भूत चढ़ा हुआ है।
-झगड़ा मत कीजिए।

339
00:16:29,080 --> 00:16:30,440
त्योहार का दिन है। समझ लीजिए ना।

340
00:16:30,520 --> 00:16:33,520
देखिए हम यहाँ मोबाइल लड़ा-लगा के
बच्चों को पढ़ा रहे हैं,

341
00:16:34,040 --> 00:16:35,240
ये देखिए क्या किए हैं।

342
00:16:35,320 --> 00:16:37,480
-दिमाग़ ख़राब हो गया है इसका?
-आप बैठिए।

343
00:16:37,560 --> 00:16:38,720
शांत रहिए, शांत रहिए।

344
00:16:38,800 --> 00:16:40,800
अरे, अजीब तरह की हरकतें कर रहा था।

345
00:16:41,760 --> 00:16:43,760
-अच्छा-खासा काम छोड़ के...
-आज त्योहार है।

346
00:16:43,840 --> 00:16:46,360
-आज झगड़ा तो मत कीजिए।
-पता नहीं क्या… डंडे पे मोबाइल लगा के…

347
00:16:46,440 --> 00:16:50,760
-कह रहा है कि ये, ये पपड़ियाँ, ये इसका…
-हाँ, हाँ, हाँ, हाँ, आप पानी पीजिए।

348
00:16:50,840 --> 00:16:53,080
-हम कर रहे हैं ये?
-इन्हें तो पता नहीं हो क्या गया है।

349
00:16:53,160 --> 00:16:55,120
-हम बाप नहीं हैं?
-समझने की कोशिश कीजिए,

350
00:16:55,200 --> 00:16:57,520
-वो कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा है।
-मतलब हमारा रिश्ता ही नहीं रहा?

351
00:16:57,600 --> 00:16:58,880
बस।

352
00:17:00,600 --> 00:17:01,600
बस।

353
00:17:07,120 --> 00:17:08,800
मालकिन

354
00:17:09,360 --> 00:17:10,960
प्लान करते हैं, प्रतीक भाई।

355
00:17:11,040 --> 00:17:13,520
लेकिन एग्ज़िक्युशन तो
फ़ंड्स मिलने के बाद ही हो पाएगा।

356
00:17:13,600 --> 00:17:14,440
हाँ, हाँ।

357
00:17:14,520 --> 00:17:17,560
आई होप अब फ़िज़िक्स वाला
बहुत सारे बच्चों तक पहुँच पाएगा।

358
00:17:17,640 --> 00:17:18,880
ज़रूर, सर।

359
00:17:18,960 --> 00:17:20,280
सर! सर, सर, सर।

360
00:17:20,920 --> 00:17:22,040
मैंने सुना हम यूनिकॉर्न बनने वाले हैं।

361
00:17:22,120 --> 00:17:23,480
-श्श, श्श।
-ये सच है क्या?

362
00:17:23,560 --> 00:17:24,880
अरे, सर, मज़ा आ गया।

363
00:17:24,960 --> 00:17:29,440
भाई, जब तक टर्म शीट नहीं आ जाती,
ये बात सिर्फ़ कोर टीम को पता है।

364
00:17:29,520 --> 00:17:31,080
किसी और को पता नहीं चलना चाहिए।

365
00:17:31,160 --> 00:17:32,040
-डन, सर।
-हाँ?

366
00:17:34,400 --> 00:17:35,240
हाँ, दीदी?

367
00:17:36,960 --> 00:17:37,840
क्या हुआ?

368
00:17:37,920 --> 00:17:39,240
-पक्का पता है?
-क्या, भई?

369
00:17:40,120 --> 00:17:42,320
नहीं, आप, आप आराम से बोलो ना।

370
00:17:42,400 --> 00:17:43,440
मैं सुन रहा हूँ, सुन रहा हूँ।

371
00:17:45,560 --> 00:17:46,560
मैं आ रहा हूँ, अभी आ रहा हूँ।

372
00:17:48,120 --> 00:17:48,960
क्या हुआ, सर?

373
00:17:49,880 --> 00:17:51,680
अरे, प्रतीक भाई। पापा, यार।

374
00:17:52,520 --> 00:17:53,600
मैं प्रयागराज जा रहा हूँ।

375
00:18:03,040 --> 00:18:05,960
पापा, एकेडमी में हो जाए,
तो अंडर-19 और फिर इंडिया खेलूँगा।

376
00:18:06,040 --> 00:18:08,840
पापा, एकेडमी में हो जाए,
तो अंडर-19 और फिर इंडिया खेलूँगा।

377
00:18:09,440 --> 00:18:11,760
पापा, एकेडमी में हो जाए,
तो अंडर-19 और फिर इंडिया खेलूँगा।

378
00:18:18,040 --> 00:18:18,880
ऋषभ?

379
00:18:20,840 --> 00:18:21,680
बैठो।

380
00:18:41,600 --> 00:18:42,560
कैसी चल रही है पढ़ाई?

381
00:18:43,600 --> 00:18:44,720
ठीक ही चल रही है, पापा।

382
00:18:46,480 --> 00:18:48,800
बीच में थोड़ा ऊपर-नीचे हो गया था।

383
00:18:49,800 --> 00:18:51,120
अब आगे कवर कर लूँगा।

384
00:19:00,800 --> 00:19:02,280
तू बचपन से क्रिकेट खेल रहे है ना?

385
00:19:04,600 --> 00:19:05,920
आज तक कभी मना किया है?

386
00:19:06,960 --> 00:19:07,960
कोई भी शर्त रखी है?

387
00:19:08,520 --> 00:19:10,840
कब खेलना है, किसके साथ खेलना है,

388
00:19:11,360 --> 00:19:13,800
ये बैट क्यों चाहिए, वो जूते क्यों लाने हैं…
कभी भी?

389
00:19:17,480 --> 00:19:18,320
क्यों?

390
00:19:18,920 --> 00:19:21,800
क्योंकि मैं नहीं चाहता था
कि तेरा बचपन तुझसे छिन जाए।

391
00:19:24,760 --> 00:19:25,600
लेकिन अब हो गया।

392
00:19:26,760 --> 00:19:29,240
ये आगे के दो साल तेरी पूरी लाइफ़ डिसाइड करेंगे।

393
00:19:31,600 --> 00:19:32,880
तो इसलिए ये…

394
00:19:33,640 --> 00:19:35,360
क्रिकेट-विकेट खेलना सब बंद।

395
00:19:36,600 --> 00:19:37,760
पापा…

396
00:20:10,280 --> 00:20:11,120
पर…

397
00:20:11,880 --> 00:20:13,200
कभी-कभार खेल लेना।

398
00:20:13,720 --> 00:20:15,480
लेकिन हर रोज़ नहीं। हम्म?

399
00:20:31,800 --> 00:20:33,920
वैसे डॉक्टर ने कहा है कोई टेंशन की बात नहीं है।

400
00:20:34,680 --> 00:20:36,440
ईसीजी और इको, दोनों नॉर्मल ही आए हैं।

401
00:20:37,520 --> 00:20:40,560
बस, मीठी चीज़ों पर थोड़ा रेगुलेशन कहा है
और रोज़ हल्की एक्सरसाइसिज़।

402
00:20:41,040 --> 00:20:43,200
अरे, तो इत्ती सी चीज़ के लिए क्यों मुझे बुला लिया?

403
00:20:43,960 --> 00:20:45,600
रात भर ट्रेवल करके आ रहा हूँ, दीदी।

404
00:20:47,960 --> 00:20:49,400
बहुत तेज़ दर्द हुआ था, अलख।

405
00:20:50,360 --> 00:20:51,280
डर गए थे हम सब।

406
00:20:52,000 --> 00:20:53,600
थैंक गॉड, सिर्फ़ एसिडिटी निकली।

407
00:20:53,680 --> 00:20:55,080
तुम यहाँ होते, तो तुम भी पैनिक करते।

408
00:20:56,200 --> 00:20:58,440
आपको पता है ना, कितना बिज़ी रहता हूँ मैं।

409
00:20:58,920 --> 00:20:59,760
हाँ?

410
00:21:00,240 --> 00:21:02,880
और ये छोटी-छोटी चीज़ के लिए तो मत बुलाओ।
एसिडिटी के लिए बुला लिया!

411
00:21:03,920 --> 00:21:04,760
बाप हैं वो।

412
00:21:05,960 --> 00:21:07,280
सिर्फ़ मेरे नहीं हैं, तुम्हारे भी हैं।

413
00:21:07,760 --> 00:21:09,160
हाँ, तो पैसे भेजता हूँ ना, दीदी।

414
00:21:09,880 --> 00:21:11,440
अब पैसों के तो कोई कमी है नहीं।

415
00:21:11,520 --> 00:21:13,040
अब क्या पूरे दिन घर पे बैठा रहा हूँ?

416
00:21:47,760 --> 00:21:48,640
बकवास बिल्कुल नहीं, हाँ।

417
00:21:49,280 --> 00:21:51,800
सॉरी। ग़ुस्से में बोल दिया था।

418
00:21:52,480 --> 00:21:55,200
अभी क्या फ़ायदा सॉरी का?
जो बोलना था, बोल ही दिया ना।

419
00:21:55,280 --> 00:21:57,120
सॉरी, सॉरी, सॉरी।

420
00:21:58,160 --> 00:21:59,120
हँस दो।

421
00:22:00,640 --> 00:22:02,360
ऐसे कौन हँसता है? हँस दो।

422
00:22:02,440 --> 00:22:04,800
-अरे, यार। ये मामा जी।
-कौन है?

423
00:22:04,880 --> 00:22:05,720
मामा जी।

424
00:22:06,640 --> 00:22:07,880
ये अलग स्ट्रेस दे रहे हैं मुझे।

425
00:22:08,840 --> 00:22:11,080
मोनी की शादी है। कह रहे हैं,
"बेटा जी, अलख को ज़रूर ले आना।"

426
00:22:11,160 --> 00:22:12,160
क्या?

427
00:22:13,920 --> 00:22:14,960
अब पहचान रहे हैं?

428
00:22:16,120 --> 00:22:17,160
हम्म।

429
00:22:20,040 --> 00:22:21,600
"अलख को ज़रूर ले आना।"

430
00:22:21,680 --> 00:22:23,240
मैं नहीं जाऊँगा।

431
00:22:23,320 --> 00:22:25,120
पता है। और अब हम भी नहीं जाएँगे।

432
00:22:25,200 --> 00:22:26,640
यहाँ पापा को कौन देखेगा?

433
00:22:29,240 --> 00:22:31,480
क्यों? आ... आप लोग
अपना प्लान क्यों कैंसल कर रह हो?

434
00:22:33,440 --> 00:22:35,480
वैसे भी मम्मी को मिले बहुत दिन हो गए।

435
00:22:37,960 --> 00:22:38,800
और, पापा?

436
00:22:43,720 --> 00:22:45,440
-चार दिन रुकूँगा।
-चार दिन?

437
00:22:45,520 --> 00:22:47,680
हाँ। एसिडिटी ठीक करा के जाऊँगा।

438
00:22:53,840 --> 00:22:54,720
-एक।
-बस, बस।

439
00:22:54,800 --> 00:22:55,920
अरे, हाँ, अलख।

440
00:22:56,800 --> 00:22:58,640
वो परसों इन्हें कोई मिले थे।

441
00:22:59,160 --> 00:23:01,600
हम्म, फ़िज़िक्स वाले के पापा कह के पहचान लिया था।

442
00:23:03,120 --> 00:23:04,880
अरे, वो नहीं केमिस्ट के यहाँ मिले थे, पापा?

443
00:23:06,080 --> 00:23:08,280
कह रहे थे उनके बेटे ने
कोर्स ले रखा है, लेकिन पढ़ता नहीं है।

444
00:23:09,000 --> 00:23:11,000
क्या नाम था उसका? वो, बेटे का?

445
00:23:14,960 --> 00:23:15,880
ऋषभ नेगी।

446
00:23:15,960 --> 00:23:17,560
-हाँ, ऋषभ नेगी।
-हम्म।

447
00:23:17,640 --> 00:23:18,480
देख लेना।

448
00:23:19,680 --> 00:23:20,520
देख लूँगा।

449
00:23:25,080 --> 00:23:27,280
बाय।

450
00:23:34,720 --> 00:23:37,080
अब बात, प्रयागराज के मौसम की।

451
00:23:37,160 --> 00:23:39,440
तो, शहर में इस समय तेज़ गर्मी बनी हुई है।

452
00:23:39,520 --> 00:23:42,600
आसमान साफ़ है।

453
00:23:43,400 --> 00:23:47,520
आज दिन का अधिकतम तापमान
45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है,

454
00:23:47,600 --> 00:23:51,360
जबकि रात का अधिकतम तापमान…

455
00:24:11,640 --> 00:24:13,040
हैलो। हाँ, शिवांगी?

456
00:24:13,120 --> 00:24:14,400
अरे, बहुत सही टाइम पर फ़ोन किया।

457
00:24:14,480 --> 00:24:16,200
-क्या, सर?
-नहीं, नहीं, कुछ नहीं।

458
00:24:16,760 --> 00:24:17,760
सर, आपने न्यूज़ सुनी?

459
00:24:19,360 --> 00:24:20,240
अरे, प्रतीक भाई?

460
00:24:20,720 --> 00:24:22,960
संयम, ये-ये न्यूज़ कैसे लीक हुई है?

461
00:24:23,800 --> 00:24:26,840
सर, पता नहीं कहाँ से हुआ,
बट हमारी तरफ से तो लीक नहीं हुआ है।

462
00:24:26,920 --> 00:24:28,720
अरे, अलख सर,

463
00:24:28,800 --> 00:24:30,680
ये इंवेस्टमेंट वर्ल्ड जो है ना, बहुत छोटा सा है।

464
00:24:30,760 --> 00:24:32,400
तो मीडिया को छोटी-मोटी टिप मिलती रहती है।

465
00:24:32,480 --> 00:24:33,960
इसमें ऐसी कोई प्रॉब्लम वाली बात है नहीं।

466
00:24:34,440 --> 00:24:35,480
इक्ज़ैक्टली, सर।

467
00:24:35,560 --> 00:24:37,840
और मैं तो बोल रहा हूँ,
जिसको प्रॉब्लम हो रही है, होने दो।

468
00:24:38,400 --> 00:24:40,960
मतलब, इस इंवेस्टमेंट की न्यूज़ से
हमने जो छक्का मारा है ना,

469
00:24:41,040 --> 00:24:42,720
सीधा स्टेडियम के बाहर गया है।

470
00:24:42,800 --> 00:24:48,000
किस्मतों से कहो
अबकी बारी हमारी है

471
00:24:49,360 --> 00:24:50,600
अच्छा, शिवांगी,

472
00:24:50,680 --> 00:24:53,680
अह, एक स्टूडेंट है। मेरे घर के आसपास ही रहता है।

473
00:24:53,760 --> 00:24:55,760
उसकी परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट निकालना, प्लीज़।

474
00:24:56,560 --> 00:24:57,560
क्या नाम बताया, सर?

475
00:24:57,640 --> 00:25:01,400
हो मुश्किलों के लम्हे

476
00:25:01,480 --> 00:25:04,200
रुकेंगे न कदम ये

477
00:25:04,280 --> 00:25:05,440
सर, हम यूनिकॉर्न हैं सुन के

478
00:25:05,520 --> 00:25:06,840
इतनी हायरिंग की इन्क्वायरीज़ आई हैं,

479
00:25:06,920 --> 00:25:09,040
कि जिन लोगों ने हमें पहले रिजेक्ट किया था,

480
00:25:09,120 --> 00:25:10,760
सारे मुड़ के वापस आ रहे हैं, सर।

481
00:25:12,800 --> 00:25:16,000
हाँ आंधियाँ भी आएँ

482
00:25:16,080 --> 00:25:17,520
जो बाज़ियाँ भी…

483
00:25:17,600 --> 00:25:21,080
अरे, सर, सत्रह टीचरों ने
अपना रेज़िग्नेशन वापस ले लिया है।

484
00:25:21,800 --> 00:25:24,680
कह रहे हैं, सैलरी मत बढ़ाओ, बस स्टेक्स दे दो।

485
00:25:25,160 --> 00:25:27,240
आफ़्टर ऑल, पी डब्ल्यू घर जैसा है ना।

486
00:25:27,720 --> 00:25:31,240
चमके-चमके ख़्वाबों का जहाँ

487
00:25:31,320 --> 00:25:34,720
चमके-चमके अपना आसमाँ

488
00:25:34,800 --> 00:25:38,720
चमके-चमके मेहनतें यहाँ

489
00:25:38,800 --> 00:25:40,360
चमके-चमके…

490
00:25:40,440 --> 00:25:41,680
ये बताओ, टर्म शीट आई क्या?

491
00:25:41,760 --> 00:25:43,880
हाँ, सर,
मेरी अभी अविरल से बात हुई।

492
00:25:43,960 --> 00:25:45,720
फ़ॉर्मेलिटीज़ पूरी कर के
वो लोग भिजवा रहे हैं।

493
00:25:47,120 --> 00:25:51,160
ओके। तब तक मेक श्योर हमारी तरफ़ से
कोई स्टेटमेंट नहीं जानी चाहिए। हम्म?

494
00:25:51,720 --> 00:25:52,840
और ऑफ़िस में भी,

495
00:25:53,360 --> 00:25:54,680
पूरा ख़्याल रखना।

496
00:25:54,760 --> 00:25:55,880
आप टेंशन मत लो।

497
00:25:55,960 --> 00:25:57,440
-हम में से तो कोई नहीं बता रहा।
-नहीं बताएगा।

498
00:25:57,520 --> 00:25:58,600
नहीं, नहीं।

499
00:25:58,680 --> 00:25:59,640
मैं भी नहीं बता रहा।

500
00:26:05,360 --> 00:26:07,040
हाँ, शिवांगी। हाँ, देखा मैंने।

501
00:26:07,520 --> 00:26:08,400
वर्टिकल क्लियर है।

502
00:26:08,960 --> 00:26:10,840
और ये ऋषभ की रिपोर्ट ठीक है ना अब?

503
00:26:11,360 --> 00:26:15,040
हाँ, सर, अटेंडेंस तो रेगुलर है, पर…

504
00:26:15,560 --> 00:26:16,400
पर क्या?

505
00:26:23,760 --> 00:26:24,880
नाइस बैटिंग, यार।

506
00:26:25,440 --> 00:26:26,600
बहुत बढ़िया खेलता है।

507
00:26:28,080 --> 00:26:30,400
यहाँ फ़ोन पे रेगुलर क्लासेस अटेंड कर रहा है।

508
00:26:30,960 --> 00:26:33,360
और वहाँ प्रैक्टिस भी अच्छी चल रही है क्रिकेट की।

509
00:26:34,760 --> 00:26:36,160
अच्छा खेलता है दोनों जगह।

510
00:26:37,560 --> 00:26:38,400
बस…

511
00:26:39,040 --> 00:26:41,520
क्विज़ के आंसर भी दे देता, तो तू पकड़ा नहीं जाता।

512
00:26:42,920 --> 00:26:46,000
देख, इसके पहले कि तू
कोई दूसरा बहाना सोचे, मैं क्लियर कर देता हूँ

513
00:26:46,080 --> 00:26:47,480
तुझे डाँटने नहीं आया हूँ।

514
00:26:48,240 --> 00:26:49,680
तेरी प्रॉब्लम सॉल्व करने आया हूँ।

515
00:26:51,800 --> 00:26:54,320
कुछ कॉंक्रीट दिखाने को होगा,
तभी बता पाऊँगा ना, सर।

516
00:26:55,880 --> 00:26:57,360
और क्या लगता है? कब तक होगा कॉंक्रीट?

517
00:26:58,360 --> 00:26:59,640
सर, एकेडमी में हो गया ना,

518
00:27:00,200 --> 00:27:01,440
तो अंडर-17 तो पक्का है।

519
00:27:02,440 --> 00:27:04,040
और सब सही रहा, तो 19 भी खेल लूँगा।

520
00:27:05,120 --> 00:27:06,240
एक-दो साल में तो हो जाएगा, सर।

521
00:27:06,880 --> 00:27:07,760
एक-दो साल?

522
00:27:08,560 --> 00:27:10,320
तब तक तो सब बंटाधार हो चुका होगा।

523
00:27:11,240 --> 00:27:12,680
कर लूँगा, सर, मैं दोनों मैनेज।

524
00:27:15,360 --> 00:27:16,960
काइनेटिक एनर्जी का फ़ॉर्मूला याद है?

525
00:27:17,760 --> 00:27:19,760
हाँ, सर। हाफ़ एमवी स्कॉयर।

526
00:27:20,400 --> 00:27:22,080
मान ले, तेरी कुछ एनर्जी होगी। हम्म?

527
00:27:22,560 --> 00:27:23,720
-लिमिटिड ही होगी।
-हम्म।

528
00:27:23,800 --> 00:27:25,760
अभी के लिए, थाऊज़ेंड जूल पकड़ते हैं।

529
00:27:26,600 --> 00:27:27,440
उससे तू

530
00:27:27,920 --> 00:27:30,520
-पाँच केजी की दो नाव को अगर धक्का लगाता है…
-हाँ।

531
00:27:30,600 --> 00:27:31,920
…तो उसकी वेलॉसिटी क्या होगी?

532
00:27:33,160 --> 00:27:35,240
सर, फ़ाइव प्लस फ़ाइव,

533
00:27:36,040 --> 00:27:37,440
थाऊज़ेड इनटू टू, टू थाऊज़ेंड…

534
00:27:38,000 --> 00:27:39,040
अ, रूट ऑफ़ टू हंड्रेड…

535
00:27:39,880 --> 00:27:41,240
लगभग 14 मीटर पर सेकंड।

536
00:27:41,840 --> 00:27:42,680
क्या बात है।

537
00:27:43,200 --> 00:27:44,120
बिना पेन और कॉपी के।

538
00:27:45,200 --> 00:27:46,680
अब यही एनर्जी एक नाव पे लगा।

539
00:27:47,560 --> 00:27:48,840
यानि, बस 400 का रूट?

540
00:27:49,360 --> 00:27:50,440
बीस मीटर प्रति सेकंड।

541
00:27:51,080 --> 00:27:51,920
अब…

542
00:27:52,400 --> 00:27:55,160
दोनों के बीच में
जो स्पीड का डिफरेंस है, वो है सिक्स का।

543
00:27:55,240 --> 00:27:56,080
तो, मल्टीप्लाई कर दे।

544
00:27:56,640 --> 00:27:58,800
और, कितना टाइम बोला था तूने?
एक-या-दो साल।

545
00:27:59,360 --> 00:28:00,400
चल, अभी के लिए दो पकड़ते हैं।

546
00:28:00,880 --> 00:28:04,600
तो, टू इनटू थ्री सिक्सटी फ़ाइव इनटू सिक्स।

547
00:28:04,680 --> 00:28:06,040
कितना हुआ?

548
00:28:08,400 --> 00:28:09,240
क्या हुआ?

549
00:28:10,280 --> 00:28:11,200
नंबर बड़ा हो गया?

550
00:28:13,080 --> 00:28:15,320
अब पेन और कॉपी की ज़रूरत पड़ेगी।

551
00:28:16,480 --> 00:28:17,480
देख, ऋषभ,

552
00:28:18,600 --> 00:28:19,880
तुझे फ़ॉर्मूले याद हैं।

553
00:28:20,480 --> 00:28:21,960
टेंथ में तेरे मार्क्स भी अच्छे थे।

554
00:28:22,640 --> 00:28:24,840
इसलिए तेरे पापा का ये सोचना

555
00:28:24,920 --> 00:28:26,800
कि तू डॉक्टर बन सकता है, ग़लत नहीं है।

556
00:28:27,560 --> 00:28:30,440
इसलिए उन्होंने तुझे डॉक्टर वाली नाव में डाला।

557
00:28:31,520 --> 00:28:34,600
लेकिन तेरे पास तो
एक नाव पहले से ही है, क्रिकेट की।

558
00:28:35,160 --> 00:28:36,680
तो, तू चूज़ कर

559
00:28:36,760 --> 00:28:39,320
कि तुझे इतनी स्पीड से तेज़ जाना है

560
00:28:39,840 --> 00:28:40,680
या धीरे।

561
00:28:41,920 --> 00:28:43,560
इसलिए कहा जाता है कि

562
00:28:44,200 --> 00:28:46,480
दो नाव में सवारी नहीं करनी चाहिए।

563
00:28:47,200 --> 00:28:48,120
कोई एक चुन।

564
00:28:49,600 --> 00:28:50,800
सर, मुझे पता है

565
00:28:51,400 --> 00:28:52,440
खेलना क्रिकेट ही है मुझे।

566
00:28:53,600 --> 00:28:55,800
लेकिन अपनी नाव चुनने कौन देता है?

567
00:28:56,720 --> 00:28:58,560
वैसे भी मैं ये सब पापा के लिए कर रहा हूँ।

568
00:28:59,640 --> 00:29:01,960
सर, मैं नहीं चाहता उनको ये लगे
कि मैंने ट्राई भी नहीं किया।

569
00:29:02,040 --> 00:29:03,200
तो उनसे बात कर ना।

570
00:29:04,040 --> 00:29:04,960
समझा उनको।

571
00:29:05,800 --> 00:29:08,520
सारी दुनिया को बोल सकता है
कि तुझे क्रिकेटर बनना है।

572
00:29:09,120 --> 00:29:10,440
अपने बाप को नहीं बोल सकता?

573
00:29:11,000 --> 00:29:13,280
सर, सबसे मुश्किल तो उन्हीं को बोलने में लगता है ना?

574
00:29:16,360 --> 00:29:18,040
सर मुझे क्रिकेट खेलना है।

575
00:29:19,120 --> 00:29:20,400
मेरे पापा की केमिस्ट की शॉप है।

576
00:29:21,200 --> 00:29:22,600
उनके फ़ाइनेंसेस सॉर्ट हैं।

577
00:29:23,440 --> 00:29:25,200
इसलिए मेरा खेलना इतना रिस्की तो नहीं है।

578
00:29:27,360 --> 00:29:29,920
सर, नहीं पता कि मैं
इंडिया के लिए खेलूँगा या नहीं खेलूँगा।

579
00:29:31,080 --> 00:29:32,600
लेकिन मेरा ट्राई करना तो बनता है ना?

580
00:29:32,680 --> 00:29:33,760
तो, समझा उनको।

581
00:29:34,960 --> 00:29:36,560
ये सब बता। बात कर।

582
00:29:38,280 --> 00:29:41,400
टेंशन मत ले।
मैं साथ में चल के बात करूँगा। हाँ?

583
00:29:42,560 --> 00:29:45,240
लेकिन बात करना ज़रूरी है। ठीक है?

584
00:29:50,160 --> 00:29:53,000
यूनिकॉर्न! यूनिकॉर्न!

585
00:29:53,080 --> 00:29:54,400
यूनिकॉर्न!

586
00:29:54,480 --> 00:29:57,320
-टर्म शीट आ गई, सर।
-अरे, संभाल के।

587
00:29:57,400 --> 00:30:00,160
ओ हो!

588
00:30:00,240 --> 00:30:02,640
कंपनी यूनिकॉर्न बनने के पहले तू ही यूनिकॉर्न बन जा।

589
00:30:02,720 --> 00:30:04,960
सर, अविरल भाई ने तो दिल जीत लिया।

590
00:30:05,440 --> 00:30:07,160
एक रुपया बढ़ाने को नहीं बोला कोर्स का।

591
00:30:07,640 --> 00:30:09,160
अब हम यूनिकॉर्न हैं, सर!

592
00:30:09,720 --> 00:30:12,600
-बधाई हो।
-सर, उनकी टीम ने सजेस्ट किया है

593
00:30:12,680 --> 00:30:16,360
कि हमें अपने, जितने भी फ़्री कोर्सस हैं,
वो हर जगह से हटाने पड़ेंगे, सर।

594
00:30:18,280 --> 00:30:21,120
वो जो बच्चे फ़्री पढ़ते हैं, उनका क्या होगा?

595
00:30:21,640 --> 00:30:23,040
सर, ये सिर्फ़ परसेप्शन है।

596
00:30:23,520 --> 00:30:25,080
हमने भी अपनी साइड से सर्वे किया है।

597
00:30:25,160 --> 00:30:27,400
नाइंटी फ़ाइव परसेंट बच्चे
जो फ़्री कोर्सेस से पढ़ रहे हैं,

598
00:30:27,880 --> 00:30:28,960
उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है।

599
00:30:29,040 --> 00:30:31,840
वो फ़ाइव परसेंट जिनको प्रॉब्लम होगी, उनका क्या?

600
00:30:33,880 --> 00:30:34,720
सर,

601
00:30:35,240 --> 00:30:38,160
मैं कह रहा था
इसको ना हम अच्छे से रिव्यू करते हैं, सर।

602
00:30:38,720 --> 00:30:40,480
आप आ जाओ, फिर डिस्कस करते हैं।

603
00:30:42,200 --> 00:30:44,080
एक छोटा सा काम है। ख़तम करके आता हूँ।

604
00:30:44,560 --> 00:30:46,160
-ठीक है, सर। बाय।
-ओके।

605
00:30:51,920 --> 00:30:52,760
अलख।

606
00:30:57,560 --> 00:30:59,360
वो, सब रख तो दिया है ना अंदर?

607
00:30:59,440 --> 00:31:00,760
हाँ, हाँ। बैग में ही है।

608
00:31:01,240 --> 00:31:02,080
कविता।

609
00:31:02,160 --> 00:31:04,920
अरे? आप लोग तो कल आने वाले थे ना?

610
00:31:05,000 --> 00:31:07,080
मैंने न्यूज़ में देखा। पी डब्ल्यू यूनिकॉर्न बन गया?

611
00:31:07,160 --> 00:31:09,560
नहीं, दीदी, वो अफ़वाह है।

612
00:31:10,040 --> 00:31:10,920
अभी कुछ नहीं हुआ है।

613
00:31:11,760 --> 00:31:13,040
-अच्छा, मम्मी?
-हम्म?

614
00:31:13,120 --> 00:31:14,920
वो पापा की दवाई की स्लिप कहाँ रखी है?

615
00:31:15,000 --> 00:31:16,160
अरे, आते हुए ले आए हम लोग।

616
00:31:16,720 --> 00:31:18,040
अह, ऋषभ के पापा से।

617
00:31:19,480 --> 00:31:22,200
उनकी, अह, दुकान वहाँ शास्त्री नगर में है ना?

618
00:31:22,920 --> 00:31:24,000
कल मैं उनको मिलने जा रहा हूँ।

619
00:31:24,560 --> 00:31:25,400
तुमसे किसने कहा?

620
00:31:25,480 --> 00:31:27,120
मैंने ही कहा, मिलने जाऊँगा।

621
00:31:27,600 --> 00:31:29,320
तुमसे किसने कहा, दुकान उनकी है?

622
00:31:31,160 --> 00:31:32,040
मतलब?

623
00:31:35,680 --> 00:31:37,560
क्या हुआ, सर? आज ही बुला लिया आपने।

624
00:31:38,040 --> 00:31:39,160
आप तो कल घर आने वाले थे ना?

625
00:31:39,680 --> 00:31:41,240
आ जाओ, बैठो। बताता हूँ।

626
00:31:42,320 --> 00:31:43,200
आ जा, आ जा।

627
00:31:57,920 --> 00:31:59,600
गौरी मेडिकल।

628
00:32:01,240 --> 00:32:04,520
ये शॉप घर से 20 किलोमीटर दूर क्यों ली है उन्होंने?

629
00:32:05,320 --> 00:32:06,720
यहाँ किराया सस्ता था ना, सर।

630
00:32:07,280 --> 00:32:08,800
जब से दुकान ली है, तब से यहीं हैं।

631
00:32:12,160 --> 00:32:13,200
तू तो आता होगा ना,

632
00:32:13,960 --> 00:32:15,320
यहाँ पापा को हेल्प करने?

633
00:32:15,400 --> 00:32:16,320
नहीं, सर।

634
00:32:16,880 --> 00:32:17,720
वो मना करते हैं।

635
00:32:17,800 --> 00:32:19,400
-क्यों?
-बोलते हैं, पढ़ाई करो।

636
00:32:19,880 --> 00:32:20,760
डॉक्टर बनना है।

637
00:32:21,720 --> 00:32:23,560
कभी-कभी आ जाता हूँ, संडे-संडे को।

638
00:32:26,280 --> 00:32:28,200
पापा घर कब वापस आते हैं?

639
00:32:28,720 --> 00:32:29,560
सुबह।

640
00:32:29,640 --> 00:32:31,720
केमिस्ट शॉप ट्वेंटी फ़ोर सेवन ओपन है ना, तो…

641
00:32:43,560 --> 00:32:45,600
बेटा, ये दुकान तुम्हारे पापा की नहीं है।

642
00:32:46,680 --> 00:32:48,360
पापा यहाँ काम करते हैं।

643
00:32:51,720 --> 00:32:52,560
देख।

644
00:32:57,640 --> 00:32:59,080
एक जॉब के बाद…

645
00:33:00,200 --> 00:33:01,320
दूसरी जॉब।

646
00:33:02,080 --> 00:33:04,920
एक दिन में दो नौकरी, ताकि घर चल सके।

647
00:33:13,200 --> 00:33:14,160
कहाँ जा रहा है?

648
00:33:14,240 --> 00:33:15,680
वो ऐसे कैसे झूठ बोल सकते हैं हमसे?

649
00:33:15,760 --> 00:33:17,120
तूने भी तो उनसे झूठ बोला ना।

650
00:33:18,120 --> 00:33:19,800
जाता है ना एकेडमी, क्रिकेट खेलने।

651
00:33:20,600 --> 00:33:21,560
हाँ?

652
00:33:24,600 --> 00:33:25,920
मम्मी को फ़ोन मत कर।

653
00:33:27,440 --> 00:33:28,560
उनको पता होगा।

654
00:33:29,800 --> 00:33:32,280
झूठ सिर्फ़ तुझे बोला है, तेरे भले के लिए।

655
00:33:35,440 --> 00:33:39,560
शायद इसलिए कि तू अपने जीवन में
कभी छोटा महसूस ना करे।

656
00:33:50,920 --> 00:33:53,520
रामायण में बाली की कहानी के बारे में पता है?

657
00:33:54,560 --> 00:33:56,320
बाली जब किसी से लड़ता था,

658
00:33:57,160 --> 00:34:00,560
तो सामने वाले की आधी ताक़त
बाली के अंदर आ जाती थी।

659
00:34:01,440 --> 00:34:03,640
लेकिन ग़रीब के साथ ठीक उलटा होता है।

660
00:34:04,520 --> 00:34:07,120
वो जैसे ही किसी कॉम्पिटीशन में
उतरने की भी सोचता है,

661
00:34:07,640 --> 00:34:11,000
ख़ुद को कमज़ोर और आउट-ऑफ़-प्लेस फ़ील करता है।

662
00:34:11,600 --> 00:34:13,800
और उसकी आधी ताक़त कम हो जाती है।

663
00:34:14,360 --> 00:34:16,040
और तेरे पास जो कुछ भी है ना…

664
00:34:16,840 --> 00:34:19,000
स्कूल, कोचिंग, क्रिकेट।

665
00:34:20,520 --> 00:34:24,320
ये सब कुछ किसी तरह से तेरे पापा ने मैनेज किया है।

666
00:34:25,880 --> 00:34:27,200
और अच्छा मैनेज किया है।

667
00:34:29,680 --> 00:34:31,360
मैं तुझे ये सब बताना नहीं चाहता था।

668
00:34:32,080 --> 00:34:34,640
लेकिन कभी न कभी सच तो तुझे पता चलता ही।

669
00:34:35,400 --> 00:34:38,240
इसलिए बेहतर है कि समय रहते पता चले।

670
00:34:40,680 --> 00:34:43,040
उनको लगता है कि तू अभी भी बच्चा है।

671
00:34:44,680 --> 00:34:47,600
लेकिन मुझे लगता है कि तू समझदार है।

672
00:34:48,160 --> 00:34:49,120
तू मैच्योर है।

673
00:34:52,600 --> 00:34:54,080
अब मैं ये नहीं कहूँगा कि

674
00:34:55,440 --> 00:34:57,760
हालात ऐसे हैं, तो तू डॉक्टर ही बन।

675
00:34:59,840 --> 00:35:01,920
यार, मैं ख़ुद ही अपने सपनों के पीछे भागा था।

676
00:35:02,800 --> 00:35:05,120
तो तुझे ज़िम्मेदारी लेने के लिए कैसे बोल दूँ?

677
00:35:05,720 --> 00:35:06,560
लेकिन, हाँ…

678
00:35:07,520 --> 00:35:08,480
तुझे लगता था ना

679
00:35:09,240 --> 00:35:10,360
कि रिस्क नहीं है?

680
00:35:11,200 --> 00:35:12,200
रिस्क है।

681
00:35:15,000 --> 00:35:16,920
और अब वो रिस्क तेरा है।

682
00:35:17,960 --> 00:35:19,280
इसलिए चॉइस भी तेरी होगी।

683
00:35:21,600 --> 00:35:22,480
एक बात और।

684
00:35:24,160 --> 00:35:26,440
अगर तू अपने सपनों के पीछे भागना चाहता है,

685
00:35:27,920 --> 00:35:29,280
तो दिल लगा के खेल।

686
00:35:36,640 --> 00:35:37,640
ये चेक रख।

687
00:35:37,720 --> 00:35:40,280
एमपीसी स्टेट बैंक
ऋषभ नेगी केवल पाँच लाख रुपए अदा करें

688
00:35:42,560 --> 00:35:45,440
और अगर तू
अपनी ज़िम्मेदारी के पीछे भागना चाहता है,

689
00:35:45,520 --> 00:35:47,240
तो क्लास अटेंड कर।

690
00:35:48,600 --> 00:35:49,440
और, हाँ…

691
00:35:50,560 --> 00:35:53,080
अपने पापा को सच ज़रूर बताना।

692
00:35:53,800 --> 00:35:54,720
वो डिज़र्व करते हैं।

693
00:35:55,560 --> 00:35:56,400
हम्म?

694
00:36:08,360 --> 00:36:09,600
मैं आता हूँ थोड़े दिन में।

695
00:36:10,520 --> 00:36:11,880
हाँ, मतलब, एक महीने के बाद।

696
00:36:14,080 --> 00:36:16,840
मम्मी, अभी बहुत कुछ चल रहा है।
बताता हूँ ना बाद में।

697
00:36:17,880 --> 00:36:18,720
चल, ठीक है।

698
00:36:21,040 --> 00:36:22,200
संभाल के।

699
00:36:23,720 --> 00:36:24,560
ख़ुश रहो।

700
00:36:25,520 --> 00:36:26,560
पापा अंदर हैं।

701
00:36:34,080 --> 00:36:34,960
चलते हैं।

702
00:36:35,720 --> 00:36:36,560
हैं?

703
00:36:38,320 --> 00:36:39,160
इत्ती जल्दी?

704
00:36:40,800 --> 00:36:41,640
रुको।

705
00:36:42,120 --> 00:36:43,120
कुछ बात करनी थी।

706
00:36:43,200 --> 00:36:44,200
हाँ, बोलिए।

707
00:36:45,560 --> 00:36:47,000
अम्म, नहीं, यहाँ नहीं।

708
00:36:47,960 --> 00:36:48,800
वॉक पे चलते हैं।

709
00:36:49,800 --> 00:36:50,640
फ़्लाइट है मेरी।

710
00:36:52,120 --> 00:36:53,240
हाँ… नहीं…

711
00:36:53,720 --> 00:36:54,920
ज़्यादा टाइम नहीं लगेगा।

712
00:36:59,080 --> 00:36:59,960
चलो।

713
00:37:09,080 --> 00:37:11,120
परेशान लग रहे थे तुम कल से थोड़ा।

714
00:37:11,200 --> 00:37:12,640
कुछ हुआ कंपनी में?

715
00:37:13,120 --> 00:37:14,240
नहीं, कुछ ख़ास नहीं।

716
00:37:14,320 --> 00:37:16,000
बस, चलता रहता है कुछ न कुछ।

717
00:37:19,680 --> 00:37:20,720
बता दिया करो।

718
00:37:21,200 --> 00:37:22,280
मन हल्का हो जाएगा।

719
00:37:28,840 --> 00:37:31,160
सामने से एक ऑफ़र आया है।

720
00:37:31,840 --> 00:37:33,440
-अच्छा है।
-हम्म।

721
00:37:33,960 --> 00:37:36,360
काफ़ी कुछ मुश्किलें कम हो जाएँगी, लेकिन…

722
00:37:38,240 --> 00:37:40,480
वो थोड़ा अपनी सोच से मैच नहीं करते।

723
00:37:42,320 --> 00:37:43,920
हाँ, हाँ। ठीक है।

724
00:37:45,240 --> 00:37:47,160
तो, तुमने क्या सोचा फिर?

725
00:37:48,840 --> 00:37:50,000
मेरा मन तो नहीं है।

726
00:37:51,840 --> 00:37:53,760
बाकी टीम में और भी लोग हैं।

727
00:37:53,840 --> 00:37:55,640
उनके भी सपने हैं। देखते हैं।

728
00:37:56,240 --> 00:37:57,920
आप बताइए, क्या बात करनी थी।

729
00:37:59,240 --> 00:38:00,080
नहीं, वो…

730
00:38:01,040 --> 00:38:01,960
वो…

731
00:38:03,160 --> 00:38:04,560
उस दिन तबीयत ख़राब हुई।

732
00:38:06,160 --> 00:38:08,720
और छाती में एकदम से दर्द हुआ, तो…

733
00:38:09,920 --> 00:38:11,080
घबरा गया मैं।

734
00:38:12,920 --> 00:38:15,560
उस टाइम लगा कि कितनी बातें करनी थीं।

735
00:38:16,800 --> 00:38:17,640
रह गईं।

736
00:38:20,400 --> 00:38:21,240
अक्सर,

737
00:38:21,720 --> 00:38:22,640
बाप-बेटे में

738
00:38:23,400 --> 00:38:24,680
कुछ अनकही बातें रह जाती हैं।

739
00:38:27,360 --> 00:38:29,360
मैं नहीं चाहता
कि हमारी बात अधूरी रहे।

740
00:38:31,520 --> 00:38:32,880
पापा, ये क्या बोल रहे हैं आप?

741
00:38:33,640 --> 00:38:34,560
कुछ नहीं होगा आपको।

742
00:38:34,640 --> 00:38:36,280
कभी न कभी तो होगा ना, बेटा।

743
00:38:38,440 --> 00:38:40,280
अलख, तुम बहुत बड़े आदमी हो।

744
00:38:40,840 --> 00:38:41,680
मैं, बहुत छोटा।

745
00:38:42,880 --> 00:38:46,160
इसलिए कभी समझ ही नहीं पाया
कि तुम करना क्या चाहते थे।

746
00:38:47,400 --> 00:38:49,000
और ये कि तुम कितने काबिल हो।

747
00:38:52,200 --> 00:38:53,040
मैं...

748
00:38:53,760 --> 00:38:55,800
इतनी बार हारा हूँ जीवन में

749
00:38:56,800 --> 00:38:58,560
कि हर चीज़ से चिढ़ होने लगी थी।

750
00:38:59,760 --> 00:39:01,360
सारा तुझ पे ही निकला।

751
00:39:03,520 --> 00:39:05,440
कभी तुम्हें हौसला ही नहीं दिया मैंने।

752
00:39:10,600 --> 00:39:11,440
मुझे…

753
00:39:12,360 --> 00:39:13,480
माफ़ कर देना, बेटा।

754
00:39:16,840 --> 00:39:18,440
अब वो सब हो गया, पापा।

755
00:39:22,600 --> 00:39:23,640
तब किसे पता था।

756
00:39:26,680 --> 00:39:27,520
और…

757
00:39:28,840 --> 00:39:31,040
उस वक्त घर की जो ज़रूरतें थीं,

758
00:39:32,040 --> 00:39:33,400
मैं भी तो पूरी नहीं कर पाया ना।

759
00:39:33,480 --> 00:39:35,560
अरे, नहीं, नहीं, वो मेरी वजह से…

760
00:39:36,200 --> 00:39:38,880
मैं बाप की ज़िम्मेदारी अच्छे से नहीं निभा पाया।

761
00:39:40,320 --> 00:39:44,200
पर तुमने बेटे की हर ज़िम्मेदारी निभाई।

762
00:39:47,640 --> 00:39:49,680
तुम पे गर्व है, ये कभी…

763
00:39:50,680 --> 00:39:51,640
कह नहीं पाया मैं।

764
00:39:56,600 --> 00:39:58,600
वो जब अस्पताल पहुँचे,

765
00:40:00,480 --> 00:40:02,040
तो यही सब चल रहा था दिमाग़ में।

766
00:40:04,080 --> 00:40:05,480
और जब से तुम आए, तो…

767
00:40:06,680 --> 00:40:07,920
मन था बात करने का…

768
00:40:09,480 --> 00:40:10,320
नहीं कर पाए।

769
00:40:13,040 --> 00:40:14,360
छोड़िए ना, पापा।

770
00:40:15,160 --> 00:40:17,240
और, ग़लती मेरी भी तो है।

771
00:40:18,360 --> 00:40:19,840
मैं भी जल्दी घर नहीं आता।

772
00:40:19,920 --> 00:40:22,080
सब दीदी को ही करना पड़ता है अकेले।

773
00:40:22,160 --> 00:40:23,920
अरे, नहीं-नहीं, ये सब मत सोच, बेटा।

774
00:40:24,480 --> 00:40:25,400
वो हम देख लेंगे।

775
00:40:27,200 --> 00:40:29,000
तुमने ये जो काम किया है ना…

776
00:40:30,000 --> 00:40:32,280
अरे, कोई नहीं सोचता ग़रीबों के लिए करने की।

777
00:40:33,320 --> 00:40:35,880
अब हम नहीं, वो बच्चे तुम्हारा परिवार हैं।

778
00:40:36,440 --> 00:40:37,400
इन्हें वक्त दो।

779
00:40:39,560 --> 00:40:40,720
और, तुमने…

780
00:40:42,000 --> 00:40:45,280
बहुत अच्छा किया
जो किसी की नहीं सुनी, अपने सपनों के पीछे गए।

781
00:40:47,560 --> 00:40:50,040
अपनी सोच को फ़ॉलो किया।

782
00:40:53,040 --> 00:40:55,560
इसे कभी मत छोड़ना, बेटा।

783
00:40:58,560 --> 00:41:00,000
इसे कभी मत छोड़ना।

784
00:41:03,200 --> 00:41:05,000
मुझे तुम पर गर्व है।

785
00:41:09,880 --> 00:41:10,760
पापा।

786
00:41:14,240 --> 00:41:15,200
मुझे माफ़ कर दीजिए।

787
00:41:15,280 --> 00:41:17,320
अरे, नहीं, बेटा। अरे, नहीं।

788
00:41:24,560 --> 00:41:25,960
बहुत बड़ा काम कर रहे हो तुम।

789
00:41:27,360 --> 00:41:28,200
बहुत बड़ा।

790
00:41:30,040 --> 00:41:31,720
यहाँ की बिल्कुल चिंता मत करो।

791
00:41:32,280 --> 00:41:33,120
है ना?

792
00:41:41,920 --> 00:41:42,800
अरे, सर आ गए।

793
00:41:44,480 --> 00:41:45,920
-हाय, सर।
-हैलो, सर।

794
00:41:46,520 --> 00:41:47,960
क्या हुआ, सर? सब ठीक?

795
00:41:50,640 --> 00:41:51,480
नहीं, प्रतीक भाई।

796
00:41:53,280 --> 00:41:54,880
टर्म शीट के बारे में कुछ बात करनी है।

797
00:41:56,560 --> 00:41:59,040
यूनिकॉर्न बनना, फ़ंड्स रेज़ करना,

798
00:41:59,960 --> 00:42:00,920
ये मेरा भी सपना है।

799
00:42:01,880 --> 00:42:02,880
लेकिन उसके साथ…

800
00:42:04,320 --> 00:42:05,560
हमारी कुछ ज़िम्मेदारियाँ भी हैं।

801
00:42:07,560 --> 00:42:09,680
वो फ़ाइव परसेंट बच्चे, जो अनश्योर हैं,

802
00:42:10,440 --> 00:42:11,600
वो हम सबकी ज़िम्मेदारी हैं।

803
00:42:12,320 --> 00:42:13,160
जी।

804
00:42:13,240 --> 00:42:14,280
सर, अविरल ने कहा,

805
00:42:15,320 --> 00:42:17,200
फ़्री कोर्सेस क्लॉज़ जो है, वो

806
00:42:17,760 --> 00:42:18,960
नॉन निगोशिएबल है।

807
00:42:20,280 --> 00:42:23,440
ये अविरल और उनकी कंपनी का स्टैंड है।

808
00:42:24,360 --> 00:42:26,520
मेरे लिए मायने ये रखता है कि

809
00:42:27,520 --> 00:42:28,800
मेरी टीम क्या सोचती है।

810
00:42:29,360 --> 00:42:31,920
सर, हम इमोशनल डिसीज़न नहीं ले सकते।

811
00:42:32,960 --> 00:42:35,240
हम चीज़ें ठीक करते हैं, जल्दी बढ़ते हैं।

812
00:42:35,760 --> 00:42:37,560
और स्टार्ट-अप में ऐसे डिसीज़न लेने पड़ते हैं।

813
00:42:38,320 --> 00:42:41,200
एट लीस्ट, हम बाकी के
95 परसेंट बच्चों को तो अच्छे से पढ़ा पाएँगे।

814
00:42:42,120 --> 00:42:43,120
सिंपल सी चीज़ है, सर।

815
00:42:43,200 --> 00:42:44,960
फ़ंडिंग आएगी, तो बेस्ट टीचर,

816
00:42:45,040 --> 00:42:46,960
प्लस हम इंडिया का ही नहीं,

817
00:42:47,040 --> 00:42:48,600
पूरे वर्ल्ड का टॉप प्रॉडक्ट बना सकते हैं।

818
00:42:50,680 --> 00:42:51,840
जिसमें बच्चों का ही फ़ायदा है।

819
00:42:53,000 --> 00:42:56,000
सर, आपको भी तो कितने सारे नए टूल्स
और नए प्रॉडक्ट्स बनाने हैं।

820
00:42:56,080 --> 00:42:58,240
हमेशा इसीलिए रह जाते हैं
कि हम कर पाएँगे या नहीं।

821
00:42:59,160 --> 00:43:00,760
तो अब ये सारी प्रॉब्लम सॉल्व हो गई है।

822
00:43:02,000 --> 00:43:02,840
सर,

823
00:43:03,400 --> 00:43:06,200
मुझे पता है कि ये इस टाइम पे थोड़ा डिफ़िकल्ट लगेगा,

824
00:43:06,680 --> 00:43:08,560
लंबे समय में, यह समझदारी होगी।

825
00:43:09,400 --> 00:43:10,240
कैसे?

826
00:43:10,320 --> 00:43:12,680
क्योंकि सर, चार हज़ार रुपये की कॉस्ट है।

827
00:43:13,160 --> 00:43:14,320
यह एक मामूली कीमत है।

828
00:43:14,800 --> 00:43:15,960
बच्चे आराम से कर लेंगे।

829
00:43:20,200 --> 00:43:21,040
अम्म,

830
00:43:22,080 --> 00:43:22,960
बीस हज़ार?

831
00:43:25,440 --> 00:43:26,800
भइया, वो ठीक से रखना।

832
00:43:26,880 --> 00:43:28,920
उसका पहिया पहले से टूट गया है।

833
00:43:29,720 --> 00:43:31,040
हाँ, ठीक है अभी।

834
00:43:32,440 --> 00:43:34,280
-आराम से, आराम से।
-ये सब क्या चल रहा है, दीदी?

835
00:43:34,360 --> 00:43:36,560
-अरे, वो काँच का सामान है...
-घर जिन को गिरवी था,

836
00:43:36,640 --> 00:43:37,920
उनको ग्राहक मिल गया है।

837
00:43:39,160 --> 00:43:42,120
-ऊपर में धागे की…
-और, हम?

838
00:43:47,080 --> 00:43:49,120
किराये के घर में रहेंगे। और क्या?

839
00:44:02,200 --> 00:44:04,200
नव नितिन क्लासेस
दाखिला खुला है

840
00:44:24,040 --> 00:44:26,520
नव नितिन क्लासेस

841
00:44:29,600 --> 00:44:31,040
नहीं कर पाते, संयम।

842
00:44:33,000 --> 00:44:33,960
मैं नहीं कर पाया था।

843
00:44:37,880 --> 00:44:38,720
और वो…

844
00:44:41,240 --> 00:44:42,960
वो फ़ाइव परसेंट बच्चे जो अनश्योर हैं,

845
00:44:44,400 --> 00:44:47,560
उनमें से बहुत सारे बच्चे ऐसे हैं
जो दिहाड़ी पे काम करते हैं।

846
00:44:48,560 --> 00:44:51,240
मतलब, वो दिन का एक सौ बीस रुपये कमाते हैं।

847
00:44:52,800 --> 00:44:55,280
पचास का खाना, पचास, घर पे।

848
00:44:57,120 --> 00:45:01,360
और बचे हुए बीस रुपये को
रोज़ जोड़-जोड़ के वो हमारा कोर्स खरीदते हैं।

849
00:45:02,760 --> 00:45:04,160
जिसे खरीदने में उन्हें

850
00:45:04,960 --> 00:45:06,160
दो सौ दिन लगते हैं।

851
00:45:12,200 --> 00:45:13,480
अच्छा, ये बताइए, एक

852
00:45:14,280 --> 00:45:17,800
अच्छा बच्चा एक दिन में
कितनी प्रॉब्लम सॉल्व कर लेता है?

853
00:45:19,520 --> 00:45:21,160
-फ़ोर्टी?
-लगभग पचास, सर।

854
00:45:21,640 --> 00:45:22,840
-हम्म।
-राइट?

855
00:45:23,800 --> 00:45:25,680
मतलब, फ़िफ़्टी इनटू टू हंड्रेड।

856
00:45:26,680 --> 00:45:29,720
टेन थाउज़ेंड प्रॉब्लम वो बच्चा कम सॉल्व कर पाएगा।

857
00:45:29,800 --> 00:45:31,400
इसका साफ़ मतलब ये हुआ

858
00:45:32,120 --> 00:45:34,800
कि वो बच्चा जो रैंक डिज़र्व करता है,

859
00:45:36,160 --> 00:45:38,520
उससे उसकी रैंक कम से कम दस हज़ार

860
00:45:39,040 --> 00:45:39,960
नीचे आएगी।

861
00:45:40,040 --> 00:45:42,640
हमारे एक डिसिज़न की वजह से

862
00:45:43,280 --> 00:45:45,200
वो सारे बच्चे इम्पैक्ट होंगे।

863
00:45:45,920 --> 00:45:46,920
हम्म।

864
00:45:50,360 --> 00:45:54,400
अगर आप में से कोई भी उन बच्चों को
पीछे ढकेलने की ज़िम्मेदारी लेने के लिए तैयार है,

865
00:45:55,560 --> 00:45:57,120
तो मैं टर्म शीट पे साइन कर दूँगा।

866
00:46:02,560 --> 00:46:03,560
प्रतीक भाई,

867
00:46:04,160 --> 00:46:05,120
हम आज नहीं,

868
00:46:05,200 --> 00:46:08,760
शायद कल यूनिकॉर्न बनेंगे,
अपने सपने पूरे करेंगे।

869
00:46:10,160 --> 00:46:13,000
लेकिन अपने सपनों को पूरा करने की जल्दीबाज़ी में

870
00:46:14,560 --> 00:46:16,560
मैं अपनी ज़िम्मेदारी से पीछे नहीं हटूँगा।

871
00:46:19,000 --> 00:46:19,880
हाँ…

872
00:46:20,880 --> 00:46:21,880
चॉइस आप लोगों की भी है।

873
00:46:23,720 --> 00:46:25,840
आप लोगों का जो भी डिसिज़न होगा,

874
00:46:26,760 --> 00:46:27,600
मुझे बता दीजिएगा।

875
00:46:28,200 --> 00:46:29,640
मैं यहीं, बाहर बैठा हूँ।

876
00:46:35,920 --> 00:46:38,000
और मेरा वोट है, नहीं।

877
00:47:02,520 --> 00:47:05,160
फ़िज़िक्स - बायोलॉजी - केमिस्ट्री

878
00:47:38,360 --> 00:47:40,840
पी डब्ल्यू
बायोलॉजी - केमिस्ट्री

