1
00:00:08,843 --> 00:00:11,804
द समर आइ टर्न्ड प्रेटी

2
00:00:15,474 --> 00:00:18,352
मेरे बचपन से,
मेरा परिवार हर गर्मियों में सुज़ैना के

3
00:00:18,436 --> 00:00:20,396
कज़िन्स वाले बीच हाउस जाता रहा है।

4
00:00:21,063 --> 00:00:22,773
मेरे पैदा होने के भी पहले से।

5
00:00:24,066 --> 00:00:27,486
साल भर, मैं उस घर जाने के
दिन गिनती रहती हूँ।

6
00:00:30,448 --> 00:00:33,367
पापा लोग भी वहाँ आते हैं,
पर वह उनकी जगह नहीं है।

7
00:00:33,451 --> 00:00:34,910
उनका वहाँ से लगाव नहीं है।

8
00:00:34,994 --> 00:00:38,247
उतना नहीं जितना हमारा, माँओं और बच्चों का।

9
00:00:48,632 --> 00:00:49,467
एक...

10
00:00:49,550 --> 00:00:51,927
वह समर हाउस कई चीज़ों से बना है।

11
00:00:52,011 --> 00:00:53,053
...तीन!

12
00:00:54,138 --> 00:00:55,014
समुद्र तट।

13
00:00:55,097 --> 00:00:56,140
-चलो।
-आ रही हूँ।

14
00:01:03,230 --> 00:01:04,315
इसी तरह।

15
00:01:08,194 --> 00:01:10,196
देर रात में स्विमिंग पूल में तैरना।

16
00:01:11,947 --> 00:01:13,616
माँओं के साथ मूवी नाइट्स।

17
00:01:17,077 --> 00:01:18,287
लेकिन लड़के...

18
00:01:19,163 --> 00:01:20,539
सबसे अधिक लड़कों का साथ।

19
00:01:23,250 --> 00:01:25,002
हर गर्मियों में ऐसा ही होता है।

20
00:01:25,836 --> 00:01:27,755
मुझे यही बात सबसे अधिक पसंद है।

21
00:01:28,380 --> 00:01:30,090
स्टीवन!

22
00:01:37,056 --> 00:01:40,351
मेरे लिए, हर अच्छी चीज़, हर जादुई चीज़

23
00:01:40,434 --> 00:01:43,103
जून और अगस्त महीनों के
बीच में ही होती है।

24
00:02:00,371 --> 00:02:03,415
ड्रू दुखी है कि तुम लड़कों से होने वाले
मैच में नहीं हो।

25
00:02:03,499 --> 00:02:05,835
सोफ़ी से कहना कि अच्छे से ब्लॉक करे।

26
00:02:06,335 --> 00:02:10,339
ड्रू मार्टिनेज़ तुम्हें लेकर मैसेज कर
रहा है और तुम वॉलीबॉल पर अटकी हो?

27
00:02:10,422 --> 00:02:12,007
मज़ाक कर रही हो?

28
00:02:12,091 --> 00:02:15,594
ड्रू को परवाह नहीं। उसे तो
तुम्हें मैसेज करने का बहाना चाहिए।

29
00:02:16,136 --> 00:02:20,391
इस मुकाबले को हल्के में मत लेना।
टीम की इज़्ज़त दाँव पर है, टेलर।

30
00:02:20,474 --> 00:02:22,184
तुम जानती हो मैं ऐसा नहीं करूँगी।

31
00:02:22,268 --> 00:02:24,562
कभी किसी लड़के से मात नहीं खाऊँगी।

32
00:02:25,145 --> 00:02:26,981
मुझे लगा सामान बाँधने में मदद करोगी।

33
00:02:27,064 --> 00:02:30,442
ठीक है। करती हूँ। एक सुझाव।
यह स्पीडो मत लेकर जाओ।

34
00:02:30,985 --> 00:02:33,028
तुम्हारी छाती उसमें अच्छी नहीं लगेगी।

35
00:02:33,654 --> 00:02:34,738
यह स्पीडो नहीं है।

36
00:02:34,822 --> 00:02:36,949
बस इतना कह रही हूँ कि प्यारी चीज़ें रखो।

37
00:02:37,032 --> 00:02:38,826
हमेशा वहाँ एक नया सूट खरीदती हूँ।

38
00:02:38,909 --> 00:02:41,662
ऐसा ख़रीदना जिसमें यह न लगे
कि स्विमिंग टीम में हो।

39
00:02:42,079 --> 00:02:43,247
मज़ाक कर रही हो?

40
00:02:47,710 --> 00:02:50,045
बेली, हम दस मिनट में निकलेंगे।

41
00:02:50,129 --> 00:02:51,755
-मुझे जाना होगा।
-अभी रुको।

42
00:02:51,839 --> 00:02:53,841
-मुझे जाना है।
-अभी भी दस मिनट हैं।

43
00:03:00,556 --> 00:03:03,934
जाने से पहले, अपनी गर्मियों की
दुआ के बारे में बताती जाओ।

44
00:03:04,018 --> 00:03:06,645
एक चीज़ जो तुम चाहती हो
कि इन गर्मियों में हो।

45
00:03:07,521 --> 00:03:08,355
मुझे नहीं पता।

46
00:03:09,189 --> 00:03:11,483
झूठी कहीं की। हाँ, तुम्हें पता है।

47
00:03:11,567 --> 00:03:14,612
कॉनरैड फ़िशर के साथ
रंगरलियाँ मनाना चाहती हो।

48
00:03:14,695 --> 00:03:18,407
चाहती हो कि वह तुम्हें कसकर चूमे,
नटखट कहीं की!

49
00:03:18,490 --> 00:03:20,367
-चुप हो जाओ।
-बस इतना कह रही हूँ,

50
00:03:20,451 --> 00:03:23,329
तुम उसे 12 साल की उम्र से चाहती हो।

51
00:03:23,871 --> 00:03:25,456
इज़हार करो, वरना उसे भूल जाओ।

52
00:03:25,915 --> 00:03:30,419
पहली बात, यह बकवास है। और दूसरी बात,
मैं क्या करती हूँ उससे फ़र्क नहीं पड़ता।

53
00:03:30,502 --> 00:03:33,380
-वह मुझे उस नज़र से नहीं देखता।
-वह ज़रूर देखेगा,

54
00:03:33,756 --> 00:03:35,507
भले वह ऐसा चाहता हो या नहीं।

55
00:03:35,591 --> 00:03:38,510
पिछली गर्मियों के मुकाबले
तुम बहुत बदल गई हो, बेली।

56
00:03:41,347 --> 00:03:43,724
मुझे यह सफ़र बेहद पसंद है। यह पल।

57
00:03:43,807 --> 00:03:47,144
जैसे बहुत लंबे समय दूर रहने के बाद
आप घर वापस जा रहे हों।

58
00:03:49,772 --> 00:03:54,401
उसके बाल
बेचैनी का है हाल

59
00:03:54,485 --> 00:03:56,987
नहीं, जाने नहीं दे सकती तुम्हें

60
00:03:57,071 --> 00:04:00,783
तो अपने डर को भूल जाती हूँ

61
00:04:03,702 --> 00:04:07,414
मुझसे बेहतर कोई न मिलेगी

62
00:04:10,876 --> 00:04:14,588
मुझसे बेहतर कोई न मिलेगी

63
00:04:15,255 --> 00:04:17,883
-आवाज़ कम करोगे, प्लीज़?
-हाँ, प्लीज़।

64
00:04:17,967 --> 00:04:18,801
शुक्रिया।

65
00:04:18,884 --> 00:04:21,637
इन गर्मियों में थोड़ा अच्छे से मदद करना।

66
00:04:21,720 --> 00:04:24,974
सिंक में बर्तन मत डालना।
उन्हें डिशवॉशर में रखना।

67
00:04:25,057 --> 00:04:27,142
और सिर्फ़ अपने बर्तन ही नहीं, स्टीवन।

68
00:04:27,226 --> 00:04:29,019
-पर...
-अच्छे मेहमान बनना।

69
00:04:29,103 --> 00:04:32,481
माँ, सुज़ैना के पास साफ़-सफ़ाई वाले हैं न?

70
00:04:32,564 --> 00:04:33,524
स्टीवन!

71
00:04:35,359 --> 00:04:37,069
ठीक है, माफ़ी चाहता हूँ।

72
00:04:37,403 --> 00:04:39,196
माँ पैसों को लेकर थोड़ी अजीब हैं।

73
00:04:39,613 --> 00:04:42,324
यह सच्चाई कि सुज़ैना बहुत अमीर है
और हम नहीं हैं।

74
00:04:42,408 --> 00:04:45,911
सबकी ज़रूरतों का ध्यान रखना
और मेरी परवरिश को सही साबित करना।

75
00:04:45,995 --> 00:04:48,205
स्टीवन, इसका मतलब देर रात तक
बाहर मत रहना।

76
00:04:48,288 --> 00:04:50,499
माँ, कर्फ़्यू के लिहाज़ से बड़ा हूँ,

77
00:04:50,582 --> 00:04:53,168
और मैं?
मुझे भी कर्फ़्यू की परवाह नहीं, ठीक?

78
00:04:53,252 --> 00:04:56,130
तुम्हें उसकी परवाह क्यों होगी?
कहीं जाना तो है नहीं।

79
00:04:56,213 --> 00:04:58,298
-बेवकूफ़ मत बनो, स्टीवन।
-क्या?

80
00:04:58,382 --> 00:05:00,968
बेली, कोई मसला आएगा,
तो हम इस पर बात करेंगे।

81
00:05:02,094 --> 00:05:04,096
तुमने वादा किया था कि घुमाने ले जाओगे।

82
00:05:04,179 --> 00:05:06,056
बेली, मैंने कहा था मैं ले जाऊँगी।

83
00:05:06,932 --> 00:05:09,059
हाँ, पर आप बहुत नुक्स निकालती हैं।

84
00:05:09,143 --> 00:05:11,562
-क्या कहा?
-हाँ, माफ़ करना।

85
00:05:30,706 --> 00:05:31,665
हैलो।

86
00:05:32,666 --> 00:05:34,793
स्कूल में मुझे लड़के कभी नहीं देखते।

87
00:05:35,294 --> 00:05:37,087
टेलर की ओर देखते हैं।

88
00:05:37,171 --> 00:05:40,716
शायद तुम कहोगे मैं भी देखने योग्य हूँ।

89
00:05:44,470 --> 00:05:46,180
इन गर्मियों में नई आई हो?

90
00:05:47,014 --> 00:05:48,265
मैं? नहीं।

91
00:05:48,932 --> 00:05:49,850
सच में?

92
00:05:52,019 --> 00:05:54,354
मैं तो कज़िन्स की
हर सुंदर लड़की को जानता हूँ।

93
00:05:55,773 --> 00:05:58,734
आज रात बॉनफ़ायर में आओगी?
मौसम का पहला वाला है।

94
00:05:58,817 --> 00:06:00,152
शायद।

95
00:06:00,235 --> 00:06:02,654
आ जाना। तुम्हें अपने दोस्तों से मिलवाऊँगा।

96
00:06:03,363 --> 00:06:04,531
शायद आ जाऊँ।

97
00:06:05,282 --> 00:06:07,618
तुम मेरे साथ व्हेल ऑफ़ अ टेल चलोगी,

98
00:06:07,701 --> 00:06:10,204
ताकि साइनिंग से पहले
किताबों पर दस्तख़त कर सकूँ?

99
00:06:10,996 --> 00:06:15,292
याद है जब मैं वहाँ साइनिंग करती थी
तो तुम कैसे मेरी गोद में बैठा करती थी?

100
00:06:15,375 --> 00:06:18,087
जिस किताब पर साइन करती,
उस पर छोटी व्हेल बनाती थी।

101
00:06:18,170 --> 00:06:20,089
नहीं, मुझे याद नहीं है।

102
00:06:21,423 --> 00:06:23,383
मैं वह ले लेती हूँ। शुक्रिया।

103
00:06:23,467 --> 00:06:24,635
चलो एक वादा करती हूँ।

104
00:06:24,718 --> 00:06:28,097
अगर तुम मेरे साथ गई
तो आज रात की मिठाई तुम चुनोगी।

105
00:06:28,180 --> 00:06:29,890
-बाद में मिलेंगे?
-बाद में क्या?

106
00:06:29,973 --> 00:06:31,100
कुछ नहीं।

107
00:07:03,590 --> 00:07:07,094
कज़िन्स बीच में प्रवेश कर रहे हैं

108
00:07:07,177 --> 00:07:09,096
बिल्कुल वही ख़ुशबू है।

109
00:07:09,930 --> 00:07:11,598
वही स्वाद है।

110
00:07:13,267 --> 00:07:15,978
जैसे कि यह मेरे आने का इंतज़ार कर रहा था।

111
00:07:45,674 --> 00:07:46,925
वे आ गए!

112
00:07:48,343 --> 00:07:49,261
बेक हाउस

113
00:07:49,970 --> 00:07:51,221
क्या हाल है?

114
00:07:51,305 --> 00:07:52,848
हैलो! हे भगवान!

115
00:07:53,182 --> 00:07:54,141
हैलो!

116
00:07:55,976 --> 00:07:58,103
-बहुत दिन बाद मिले!
-मिलकर खुशी हुई।

117
00:07:58,187 --> 00:08:00,606
-हैलो!
-तुम्हारी बहुत याद आई, दोस्त!

118
00:08:01,106 --> 00:08:04,443
-तुम्हें देखकर बहुत ख़ुशी हुई!
-जिम-विम जा रहे हो, भाई?

119
00:08:04,526 --> 00:08:05,652
सच में!

120
00:08:09,031 --> 00:08:10,032
हैलो।

121
00:08:10,991 --> 00:08:13,744
-देखो तो कौन इतनी बड़ी होकर वापस आई है।
-हैलो!

122
00:08:13,827 --> 00:08:17,080
-मुझे नीचे रखो!
-जेर, यहाँ आओ।

123
00:08:17,164 --> 00:08:18,123
आओ।

124
00:08:41,480 --> 00:08:43,398
चश्मे में ज़्यादा अच्छी लगती थी।

125
00:08:45,609 --> 00:08:47,986
फिर तो बुरा हुआ।
मुझे चश्मा पहनना पसंद नहीं।

126
00:08:51,490 --> 00:08:54,243
हाँ। ए, दोस्तो...

127
00:08:55,327 --> 00:08:58,121
-तुम्हारा तो पता नहीं, पर मैं...
-क्या यह...

128
00:08:58,372 --> 00:09:03,418
-मेरे ख़याल से बेली फ़्लॉप का समय है!
-बेली फ़्लॉप का!

129
00:09:13,011 --> 00:09:14,179
बेली फ़्लॉप!

130
00:09:16,515 --> 00:09:19,059
यहाँ पर। ठीक है। तैयार हो?

131
00:09:19,142 --> 00:09:22,187
एक! दो!

132
00:09:22,688 --> 00:09:23,855
तीन!

133
00:09:27,067 --> 00:09:28,277
पानी कैसा है?

134
00:09:29,736 --> 00:09:31,280
यार, मेरे टखने में चोट लग गई।

135
00:09:32,030 --> 00:09:33,156
चलो।

136
00:09:38,787 --> 00:09:39,788
बेली!

137
00:09:49,298 --> 00:09:50,424
जाने दो।

138
00:10:02,311 --> 00:10:03,895
हे भगवान, लॉरल!

139
00:10:03,979 --> 00:10:06,940
सामान के कितने डिब्बे लेकर आई हो?
मैंने मना किया था।

140
00:10:07,024 --> 00:10:09,359
तुम्हारे बाज़ार में डाइट कोक नहीं मिलता।

141
00:10:11,278 --> 00:10:14,281
-हैलो।
-पूरे घर में पानी टपका रही हो।

142
00:10:14,364 --> 00:10:15,282
लॉरल...

143
00:10:15,365 --> 00:10:17,200
यह तो बेहद ख़ूबसूरत है।

144
00:10:17,284 --> 00:10:18,618
शुक्रिया।

145
00:10:19,661 --> 00:10:23,790
तुम हमेशा से प्यारी थी, पर जान,
अब तुम्हारा निखार देखने लायक है।

146
00:10:23,874 --> 00:10:25,709
मैं पहले जैसी ही तो लगती हूँ।

147
00:10:25,792 --> 00:10:27,336
बिल्कुल भी नहीं।

148
00:10:27,919 --> 00:10:29,046
तुम बड़ी हो रही हो।

149
00:10:31,006 --> 00:10:32,257
खिल रही हो।

150
00:10:32,841 --> 00:10:36,720
सुज़ैना का बात करने का तरीका ऐसा है
कि उसकी बात पर यकीन हो जाता है।

151
00:10:36,803 --> 00:10:38,555
लॉर, यह बिल्कुल तुम्हारी छवि है।

152
00:10:38,638 --> 00:10:40,432
सब कहते हैं पापा जैसी दिखती हूँ।

153
00:10:40,515 --> 00:10:42,642
जब इससे मिली थी, यह तुम जैसी दिखती थी।

154
00:10:42,726 --> 00:10:45,896
-पर मेरी छाती सपाट थी।
-छि, माँ।

155
00:10:48,440 --> 00:10:51,151
पापा को फ़ोन करके बता दो
कि हम ठीक से पहुँच गए।

156
00:10:51,234 --> 00:10:53,320
आप स्टीवन से क्यों नहीं कहतीं?

157
00:10:53,403 --> 00:10:56,323
मैं तुमसे कह रही हूँ।
उन्हें तुम्हारी बहुत याद आती है।

158
00:10:56,406 --> 00:11:00,410
-वह गर्मियाँ ख़त्म होते ही हमसे मिलेंगे।
-चार जुलाई को यहाँ आएँगे।

159
00:11:00,494 --> 00:11:03,163
-वह आ रहे हैं?
-चार जुलाई को हमेशा यहाँ आते हैं।

160
00:11:03,246 --> 00:11:05,499
पिछली गर्मी में नहीं आए थे।

161
00:11:05,582 --> 00:11:08,794
क्योंकि तभी हमारा तलाक हुआ था।
अब हमारे बीच सब ठीक है।

162
00:11:09,836 --> 00:11:11,088
मिस्टर फ़िशर कहाँ हैं?

163
00:11:11,838 --> 00:11:13,131
वह लंदन में हैं।

164
00:11:13,215 --> 00:11:15,425
वह आते-जाते रहते हैं।

165
00:11:15,509 --> 00:11:17,511
गर्मियाँ ख़त्म होने से पहले आ जाएँगे।

166
00:11:17,594 --> 00:11:21,306
अभी बस औरतें और बच्चे हैं,
जैसा कि हमें पसंद है।

167
00:11:38,615 --> 00:11:39,866
हैलो, जूनियर मिंट।

168
00:11:43,370 --> 00:11:45,580
यकीन नहीं होता यह टेडी बियर अब भी है।

169
00:11:45,664 --> 00:11:48,166
चलो भी।
मैं कभी जूनियर मिंट को नहीं फेंक सकती।

170
00:11:48,250 --> 00:11:50,794
आओ। डिनर से पहले तैरने चलते हैं, प्लीज़।

171
00:11:51,878 --> 00:11:55,006
नहीं जा सकती।
माँ के साथ व्हेल ऑफ़ अ टेल जाना है।

172
00:11:55,090 --> 00:11:58,927
सुबह से समंदर में नहाने जाना चाहता था,
पर तुम्हारी राह देख रहा था।

173
00:12:00,387 --> 00:12:01,638
प्लीज़।

174
00:12:01,721 --> 00:12:04,850
मान भी जाओ!

175
00:12:06,143 --> 00:12:08,645
हाँ, ठीक है। चलो तैरने चलते हैं।

176
00:12:08,728 --> 00:12:10,981
हाँ! मैं तुमसे बाहर मिलता हूँ, ठीक है?

177
00:12:11,064 --> 00:12:12,607
ठीक है। मैं अभी आई।

178
00:12:19,781 --> 00:12:20,949
जल्द वापस आ जाऊँगी।

179
00:12:21,032 --> 00:12:22,409
शहर जा रही हो?

180
00:12:22,492 --> 00:12:25,203
बेली और मैं व्हेल ऑफ़ अ टेल जाने वाले थे,

181
00:12:25,287 --> 00:12:27,372
पर वह मुझे छोड़कर समंदर नहाने चली गई।

182
00:12:27,456 --> 00:12:30,542
मैं साथ चलती हूँ।
मुझे बस पहले कंट्री क्लब जाना होगा।

183
00:12:30,625 --> 00:12:31,668
कंट्री क्लब?

184
00:12:31,751 --> 00:12:34,171
हे भगवान। रहने दो। मैं अकेली चली जाऊँगी।

185
00:12:34,254 --> 00:12:37,048
-तुम्हारी ही पार्टी की कैटरिंग देखने।
-कैटरिंग?

186
00:12:37,132 --> 00:12:40,719
तुमने कहा था कि बस कुछ बोतल वाइन रखोगी।

187
00:12:40,802 --> 00:12:43,472
बस नाश्ते के कुछ-एक पकवान हैं।
शांत हो जाओ।

188
00:12:43,555 --> 00:12:46,183
अंदर मत आना। कार में ही रुक सकती हो।

189
00:12:46,266 --> 00:12:47,642
ठीक है।

190
00:13:12,042 --> 00:13:13,001
जल्दी करना।

191
00:13:13,084 --> 00:13:16,338
अगर बहुत देर अकेला छोड़ा,
तो मैं बावली हो जाऊँगी।

192
00:13:22,093 --> 00:13:23,303
चलो।

193
00:13:24,054 --> 00:13:25,472
ठीक है, मैं तैयार हूँ।

194
00:13:30,560 --> 00:13:34,231
ए, तुम्हें पता था कि मेरे पापा
चार जुलाई को यहाँ आ रहे हैं?

195
00:13:34,314 --> 00:13:35,315
बढ़िया है।

196
00:13:35,649 --> 00:13:38,568
-अजीब नहीं लग रहा?
-नहीं, तुम्हारे पापा अच्छे हैं।

197
00:13:38,652 --> 00:13:41,238
उनके तलाक को बस डेढ़ साल हुए हैं।

198
00:13:41,321 --> 00:13:44,324
तुम्हारी माँ की यही ख़ासियत है,
वह परवाह नहीं करतीं।

199
00:13:44,407 --> 00:13:48,912
वही तो। उन्हें परवाह नहीं है
क्योंकि वही तलाक चाहती थीं।

200
00:13:48,995 --> 00:13:52,082
अगर शादी में न रहना चाहो,
तो उसे घसीटना नहीं चाहिए।

201
00:13:52,165 --> 00:13:53,792
यह बात मेरी नानी को समझाओ।

202
00:13:53,875 --> 00:13:56,503
जब माँ ने उन्हें बताया
तो वह बेहोश हो गई थीं।

203
00:13:57,337 --> 00:14:00,173
पता है मेरे पापा की नई गर्लफ़्रेंड भी है?

204
00:14:00,882 --> 00:14:03,510
तुम्हारी माँ का क्या?
किसी को डेट कर रही हैं?

205
00:14:03,593 --> 00:14:04,719
नहीं।

206
00:14:05,512 --> 00:14:06,972
और उन्होंने दाढ़ी बढ़ा ली।

207
00:14:07,305 --> 00:14:09,266
-तुम्हारे पापा ने दाढ़ी बढ़ा ली?
-हाँ।

208
00:14:09,349 --> 00:14:11,309
उन्हें लगता है उसमें अच्छे लगते हैं।

209
00:14:11,393 --> 00:14:12,519
लगते हैं क्या?

210
00:14:13,144 --> 00:14:14,229
कह सकते हैं।

211
00:14:16,898 --> 00:14:18,692
पूरे साल इसका इंतज़ार किया है।

212
00:14:19,150 --> 00:14:20,569
दौड़ लगाओगी?

213
00:14:21,069 --> 00:14:22,696
-नहीं लगा पाऊँगी।
-चलो भी!

214
00:14:22,779 --> 00:14:25,323
कितने लंबे हो गए हो।
दौड़ नहीं लगा पाऊँगी।

215
00:14:26,241 --> 00:14:28,285
-तुम्हें बुद्धू बना दिया।
-धोखेबाज।

216
00:14:50,265 --> 00:14:53,435
-आपकी पार्टी के लिए तैयार हैं।
-बढ़िया। शुक्रिया।

217
00:14:53,518 --> 00:14:57,063
-बुक टूर कैसा था?
-इस वाली के लिए टूर पर नहीं गई।

218
00:14:57,147 --> 00:14:58,690
इस बार का प्रकाशन शांत था।

219
00:14:59,232 --> 00:15:00,150
माफ़ कीजिए।

220
00:15:00,233 --> 00:15:03,111
आप सोशल मीडिया पर हैं? आपको होना चाहिए।

221
00:15:03,194 --> 00:15:05,447
नहीं, मैं नहीं हूँ।

222
00:15:05,530 --> 00:15:08,074
-कोई नई किताब लिख रही हैं?
-हमेशा लिखती हूँ।

223
00:15:08,158 --> 00:15:10,327
कल के लिए कितनी कॉपियाँ मंगाई हैं?

224
00:15:10,410 --> 00:15:13,246
-मेरे ख़याल से बीस?
-उतनी काफ़ी नहीं होंगी।

225
00:15:13,330 --> 00:15:17,000
-मैंने आधे शहर को न्योता दिया है।
-तुमने कहा था छोटा समारोह होगा।

226
00:15:17,083 --> 00:15:21,087
मीका, तुम्हें शायद पोर्ट्समथ के
बार्न्स एंड नोबल जाकर और लानी होंगी।

227
00:15:21,171 --> 00:15:24,007
कारोबार मंदा है। हमने उतना स्टॉक नहीं रखा।

228
00:15:24,090 --> 00:15:27,093
इसका क्या? इसकी तो सौ कॉपियाँ रखी होंगी।

229
00:15:27,177 --> 00:15:29,846
क्लीवलैंड कस्टीयो
सस्ता जॉनथन फ़्रैंज़ेन है।

230
00:15:29,929 --> 00:15:31,765
क्लीवलैंड कस्टीयो बनावटी नाम है।

231
00:15:31,848 --> 00:15:34,684
जैसे, "हैलो, मैं मर्द हूँ,
पर एक बुद्धिजीवी भी।"

232
00:15:34,768 --> 00:15:39,022
पक्का हेमिंगवे उसका आदर्श होगा।
मोटा चश्मा पहनता होगा।

233
00:15:39,105 --> 00:15:40,357
हाँ। देखा?

234
00:15:43,026 --> 00:15:45,445
हाँ, कॉन्टैक्ट लेंस आँखों में चुभते हैं।

235
00:15:49,491 --> 00:15:51,660
अलविदा, क्लीवलैंड।

236
00:15:52,327 --> 00:15:55,664
वही हैं। इस गर्मी के लिए
बर्क भवन किराए पर लिया है।

237
00:15:56,706 --> 00:15:58,166
वह तो बढ़िया जगह है।

238
00:15:58,917 --> 00:15:59,959
माफ़ करना।

239
00:16:05,256 --> 00:16:08,802
फिर से फ़ोन को देखा,
तो यह सीधे फ़ोन वाली टोकरी में जाएगा।

240
00:16:08,885 --> 00:16:12,764
हमें तुम्हारे प्यारे चेहरे देखने हैं।
बिना फ़ोन के डिनर नहीं खा सकते?

241
00:16:12,847 --> 00:16:14,808
पुराने दिनों की तरह।

242
00:16:15,642 --> 00:16:18,478
-स्टीवन।
-यार, मज़ाक कर रहे हो?

243
00:16:18,561 --> 00:16:20,438
बूम! सीधे निशाने पर!

244
00:16:20,522 --> 00:16:22,732
हम समझ गए। तुम कसरत कर रहे हो।

245
00:16:22,816 --> 00:16:25,652
तुम जल रहे हो
क्योंकि जेर की बॉडी तुमसे बेहतर है।

246
00:16:26,403 --> 00:16:30,365
आजकल दुबले लोगों का चलन है।
वरना, सिले हुए सूट नहीं पहन सकते।

247
00:16:30,448 --> 00:16:31,825
हाँ, ज़रूर।

248
00:16:31,908 --> 00:16:32,909
सिले हुए सूट।

249
00:16:32,992 --> 00:16:34,994
प्रशिक्षण कैंप के लिए कब जा रहे हो?

250
00:16:36,621 --> 00:16:38,206
इसने फ़ुटबॉल खेलना छोड़ दिया।

251
00:16:41,960 --> 00:16:43,086
सच, छोड़ दिया?

252
00:16:44,546 --> 00:16:47,757
-मैं तो कॉलेज में फ़ुटबॉल खेलना चाहता।
-यह मन बदल लेगा।

253
00:16:47,841 --> 00:16:51,428
नहीं बदलूँगा। वैसे भी, पूरे सीज़न
मैं बेंच पर ही बैटहज रहता।

254
00:16:51,511 --> 00:16:55,098
अगर फ़ुटबॉल नहीं खेलोगे,
तो पूरी गर्मियाँ क्या करोगे?

255
00:16:55,181 --> 00:16:58,435
तुम मेरे और जेर के साथ
क्लब में काम कर सकते हो।

256
00:16:58,518 --> 00:17:01,396
-क्लब में काम नहीं करूँगा।
-तुम लोग नौकरी करोगे?

257
00:17:01,479 --> 00:17:04,482
मैं लाइफ़गार्ड बनूँगा
और स्टीवन स्नैक शैक में काम करेगा।

258
00:17:06,735 --> 00:17:08,486
बेली, मैं तो भूल ही गई थी।

259
00:17:09,446 --> 00:17:10,947
तुम्हारे लिए एक सरप्राइज़ है।

260
00:17:12,615 --> 00:17:15,410
तभी तुम्हें कंट्री क्लब जाना था।

261
00:17:15,493 --> 00:17:18,163
वह क्या है?

262
00:17:18,246 --> 00:17:21,082
मैं बेली के लिए
डेब्युटांट का निमंत्रण लाई हूँ।

263
00:17:21,166 --> 00:17:24,919
वह समारोह जिसमें लड़कियाँ
सफ़ेद ड्रेस पहनकर झुककर सलाम करती हैं?

264
00:17:25,003 --> 00:17:28,381
जिसमें बड़ी होने पर एक लड़की को
समाज में पेश किया जाता है।

265
00:17:28,465 --> 00:17:30,508
अजीब लगता है, पर बेहद मज़ेदार होता है।

266
00:17:30,592 --> 00:17:34,012
पूरे न्यू इंग्लैंड से लड़कियाँ
इसमें हिस्सा लेने आती हैं।

267
00:17:34,095 --> 00:17:35,638
तुम नए दोस्त बनाओगी।

268
00:17:35,722 --> 00:17:38,516
यकीन नहीं आता कि घिसी-पिटी प्रथा को
बढ़ावा दे रही हो।

269
00:17:38,600 --> 00:17:42,604
पहले यह पति खोजने के लिए होता था,
अब मिलने-जुलने के लिए होता है।

270
00:17:42,687 --> 00:17:46,024
वे आपको नेतृत्व करने
और ख़ुद को पेश करने का हुनर सिखाते हैं।

271
00:17:46,107 --> 00:17:48,568
दान संस्था को लाभ होता है।
इसे एक पूजा समझ लो!

272
00:17:48,651 --> 00:17:50,320
यह पूजा तो नहीं होती।

273
00:17:50,403 --> 00:17:53,406
डेब्युटांट बॉल में
कुछ भी धार्मिक नहीं होता।

274
00:17:53,490 --> 00:17:56,075
बिल्कुल बकवास है।
बेवकूफ़ लोगों के लिए है।

275
00:17:56,159 --> 00:17:57,994
-हाँ।
-ऐसा नहीं है।

276
00:17:58,077 --> 00:17:59,662
जब एक लड़की पेश होती है,

277
00:17:59,746 --> 00:18:02,332
तो वह उसके वयस्क होने की
औपचारिक घोषणा होती है।

278
00:18:04,083 --> 00:18:07,086
-माफ़ करना। वयस्क?
-हाँ।

279
00:18:07,170 --> 00:18:08,421
बेली?

280
00:18:08,505 --> 00:18:11,382
बिल्ली का अंतिम संस्कार किया था।
सबको काले कपड़े पहनाए।

281
00:18:11,466 --> 00:18:14,052
चुप रहो, स्टीवन।
तुम्हें कमरे में रोते देखा था।

282
00:18:14,135 --> 00:18:16,679
क्या, मोची मर गई?
मुझे बेहद अफ़सोस है, बेल्स।

283
00:18:16,763 --> 00:18:20,058
बेली, तुम अच्छे-अच्छे कपड़े
नहीं पहनना चाहती?

284
00:18:21,059 --> 00:18:25,146
बेली को इन सबमें दिलचस्पी नहीं है।
यह हमारी जंगली बिल्ली है।

285
00:18:28,191 --> 00:18:29,359
"जंगली बिल्ली।"

286
00:18:30,568 --> 00:18:33,029
-मैं इस बारे में सोचूँगी।
-यह सोचेगी।

287
00:18:34,656 --> 00:18:40,119
ओह, जान, वह तुम हो

288
00:18:41,913 --> 00:18:46,751
जिसके साथ बीतती है मेरी रातें

289
00:18:46,835 --> 00:18:52,507
जैसे एटम बम

290
00:18:52,590 --> 00:18:55,343
धमाके के लिए होता है तैयार

291
00:18:55,760 --> 00:18:59,681
ओह, जान, वह तुम हो

292
00:18:59,764 --> 00:19:02,809
जिसके साथ देखता हूँ मैं टीवी

293
00:19:02,892 --> 00:19:04,894
-रात को तैरने जा रही हो?
-हाँ।

294
00:19:04,978 --> 00:19:07,605
इंस्टाग्राम पर कितने फ़ॉलोअर्स काफ़ी हैं?

295
00:19:07,689 --> 00:19:10,650
जिसका खाता है वह वेरिफ़ाइड है या नहीं?

296
00:19:10,733 --> 00:19:13,319
-"वेरिफ़ाइड" क्या होता है?
-हे भगवान, माँ।

297
00:19:14,904 --> 00:19:17,323
टेलर के पापा इस आदमी की किताब पढ़ रहे थे।

298
00:19:18,408 --> 00:19:22,871
एक लाख पचास हज़ार फ़ॉलोअर बहुत होते हैं।
ख़ासकर एक लेखक के लिए।

299
00:19:22,954 --> 00:19:24,289
ठीक है, शुक्रिया।

300
00:19:44,767 --> 00:19:49,105
तुमने कहा था गाँजा पीने से दिमाग की
जानकारी समझने की क्षमता बदल जाती है।

301
00:19:49,188 --> 00:19:51,107
सेलफ़ोन देखने से भी बदलती है।

302
00:20:07,290 --> 00:20:09,626
तुमने कहा था कि चरस दिमाग पर असर करता है।

303
00:20:11,044 --> 00:20:12,837
उसका मतलब भी जानती हो?

304
00:20:12,921 --> 00:20:15,798
तुमने कहा था हमारा दिमाग
अब भी विकसित हो रहा है...

305
00:20:15,882 --> 00:20:18,551
मेरी कही हुई हर बात रटी हुई है?

306
00:20:21,012 --> 00:20:22,722
ज़्यादा उड़ो मत।

307
00:20:31,105 --> 00:20:34,317
कॉनरैड, तुम्हीं ने कहा था
कि सिगरेट पीना बेवकूफ़ी है

308
00:20:34,400 --> 00:20:37,278
और सच्चे एथलीट अपने शरीर में
गंदगी नहीं डालते।

309
00:20:37,362 --> 00:20:38,905
मैंने बहुत कुछ कहा था।

310
00:20:39,238 --> 00:20:41,699
और मैं अब एथलीट नहीं रहा, तो...

311
00:20:43,409 --> 00:20:45,870
तुम्हें फिर भी यह करना छोड़ देना चाहिए।

312
00:20:51,209 --> 00:20:53,086
अगर छोड़ दूँ तो मुझे क्या दोगी?

313
00:21:00,802 --> 00:21:03,471
कुछ नहीं। तुम्हें यह अपने लिए करना चाहिए।

314
00:21:12,355 --> 00:21:15,024
डेब्युटांट समारोह में क्यों जा रही हो?

315
00:21:16,025 --> 00:21:17,318
पता नहीं।

316
00:21:17,402 --> 00:21:21,197
मेरे पास करने को कुछ और तो है नहीं।

317
00:21:21,280 --> 00:21:22,615
पर तुम ऐसी नहीं हो।

318
00:21:23,825 --> 00:21:27,870
मेरी माँ को तुम्हें गुड़िया मत बनाने दो
क्योंकि उनकी कोई बेटी नहीं है।

319
00:21:28,496 --> 00:21:29,664
मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।

320
00:21:30,331 --> 00:21:32,583
कभी-कभी सोचती हूँ काश उनकी बेटी होती।

321
00:21:33,084 --> 00:21:35,586
यकीन मानो, तुम लॉरल के साथ ही ठीक हो।

322
00:21:38,548 --> 00:21:40,550
इतना अलग बर्ताव क्यों कर रहे हो?

323
00:21:45,263 --> 00:21:47,390
-ऐसा नहीं है।
-मैं तुम्हें जानती हूँ।

324
00:21:47,765 --> 00:21:49,600
मतलब, कुछ तो माजरा है।

325
00:21:50,893 --> 00:21:52,145
मुझे बता दो।

326
00:21:56,858 --> 00:21:58,317
बेली...

327
00:21:59,402 --> 00:22:01,362
गर्मी का पहला बॉनफ़ायर!

328
00:22:02,989 --> 00:22:06,534
हम मेरी कार लेकर जाएंगे। तुम नहीं चलाओगे।

329
00:22:06,617 --> 00:22:08,703
चलो, हम जा रहे हैं। तुम तैयार हो?

330
00:22:08,786 --> 00:22:10,788
-क्या मैं भी चल सकती हूँ?
-नहीं।

331
00:22:10,872 --> 00:22:13,249
माँएं तुम्हारी मूवी नाइट की
तैयारी कर रही हैं।

332
00:22:15,334 --> 00:22:16,586
बाद में मिलता हूँ।

333
00:22:16,669 --> 00:22:18,129
चलो, धिम्मड़ कहीं के।

334
00:22:19,213 --> 00:22:21,758
माँओं के साथ मज़े करना!

335
00:22:33,603 --> 00:22:36,647
-ब्राउनी ओवन में डाल रही हूँ।
-जाओ जाकर डीवीडी लगाओ।

336
00:22:37,273 --> 00:22:39,609
हम कुछ और नहीं कर सकते?

337
00:22:39,692 --> 00:22:41,819
हम हमेशा इट हैपन्ड वन नाइट देखते हैं।

338
00:22:41,903 --> 00:22:45,323
हम उसके बजाय
द फ़िलाडेल्फ़िया स्टोरी देख सकते हैं।

339
00:22:47,617 --> 00:22:48,618
सब ठीक तो है?

340
00:22:48,701 --> 00:22:52,997
हाँ, नहीं, थोड़ा थक गई हूँ,
तो फ़िल्म न देखकर सोने जा रही हूँ।

341
00:22:53,998 --> 00:22:57,627
ठीक है, जान। हाँ, ज़रूर।
ब्राउनी कभी और बना लेंगे।

342
00:23:05,301 --> 00:23:08,387
तुमने फ़ोन कैसे किया?
कभी पहली रात को फ़ोन नहीं करती।

343
00:23:09,222 --> 00:23:11,516
-कहाँ जा रही हो?
-एक शो के लिए।

344
00:23:11,933 --> 00:23:13,351
क्या बात है?

345
00:23:14,393 --> 00:23:17,355
आज रात, कॉनरैड और मैं
पूल के पास बात कर रहे थे,

346
00:23:17,438 --> 00:23:21,567
बस हम दोनों, और एक अलग सा एहसास हुआ।

347
00:23:21,651 --> 00:23:23,361
अच्छा वाला एहसास? मैंने कहा था।

348
00:23:23,444 --> 00:23:25,613
पता नहीं। जेरेमाया और स्टीवन वहाँ आ गए

349
00:23:25,696 --> 00:23:27,865
और वे सब साथ में बीच चले गए।

350
00:23:27,949 --> 00:23:30,118
तुम उनके साथ क्यों नहीं गई?

351
00:23:30,660 --> 00:23:33,579
जैसे मुझे बीच बॉनफ़ायर की परवाह है।

352
00:23:33,663 --> 00:23:37,500
-उन्होंने बुलाया भी नहीं।
-वे बीच के मालिक थोड़े ही हैं।

353
00:23:37,583 --> 00:23:40,878
मैंने एक लड़के से बात की थी
जिसमें मुझसे आने को कहा था।

354
00:23:41,003 --> 00:23:43,464
देखा? चलो भी, यार। जाओ मज़े करो।

355
00:23:43,548 --> 00:23:46,801
हाँ, लेकिन मुझे वह लड़का पसंद नहीं है।

356
00:23:46,884 --> 00:23:49,137
बात यह नहीं है। कॉनरैड वहाँ होगा।

357
00:23:49,220 --> 00:23:51,097
जाओ, उसकी नज़र में आओ।

358
00:23:51,180 --> 00:23:53,808
तुम्हें सजी-धजी
और सुंदर दिखती हुई देखने दो।

359
00:23:53,891 --> 00:23:55,434
अपने बैग को खोलकर देखो।

360
00:23:55,518 --> 00:23:58,271
मैंने तुम्हें अपना गुप्त हथियार दिया है।

361
00:23:58,354 --> 00:24:00,356
रखने के लिए नहीं, उधार के लिए।

362
00:24:01,232 --> 00:24:02,733
देखा?

363
00:24:04,485 --> 00:24:06,237
हरगिज़ नहीं!

364
00:24:06,320 --> 00:24:08,281
अगर तुम अपने कमरे में अकेले रोती हुई

365
00:24:08,364 --> 00:24:12,285
लड़कों के घर लौटने का इंतज़ार करती रहोगी,
तो कभी कुछ नहीं होगा।

366
00:24:12,368 --> 00:24:15,663
पर इसके नीचे मेरी अंडरवियर नहीं दिखेगी?

367
00:24:15,746 --> 00:24:17,248
तो थॉन्ग पहनकर जाओ!

368
00:24:17,331 --> 00:24:19,125
नहीं, थॉन्ग बड़े गंदे होते हैं।

369
00:24:19,208 --> 00:24:22,378
उन्हें पहनने से नीचे की खाल छिल जाती है।

370
00:24:23,671 --> 00:24:25,798
बेली, थॉन्ग बहुत लोकप्रिय हैं।

371
00:24:25,882 --> 00:24:28,050
ठीक है, चुप करो, मैं जा रही हूँ।

372
00:24:35,099 --> 00:24:36,475
मैं कोशिश कर सकती हूँ?

373
00:24:37,768 --> 00:24:41,564
तुम? मुझे हँसाओ मत।

374
00:24:42,899 --> 00:24:46,611
तुम तो बड़े अक्लमंद हो।
तुम्हारे अलावा कोई कुछ नहीं जानता।

375
00:24:47,236 --> 00:24:50,323
मैं एक गाड़ी रोकूँगी, वह भी बिना कुछ किए।

376
00:24:50,948 --> 00:24:52,325
तुम क्या करोगी?

377
00:24:52,825 --> 00:24:54,785
अकेले पूरा सिस्टम बदल दूँगी।

378
00:25:05,254 --> 00:25:07,882
मुझे थोड़ा-बहुत श्रेय नहीं दोगे?

379
00:25:07,965 --> 00:25:09,217
किस लिए?

380
00:25:31,113 --> 00:25:32,782
मैं टेलर की जान ले लूँगी।

381
00:25:36,077 --> 00:25:37,411
ए, पेट्रोल पंप वाली लड़की।

382
00:25:38,621 --> 00:25:41,457
हैलो। कहाँ से आ रही हो?

383
00:25:42,291 --> 00:25:43,584
दूसरी पार्टी से।

384
00:25:44,168 --> 00:25:46,254
बहुत ख़ूब। लो, मेरी बीयर ले लो।

385
00:25:46,337 --> 00:25:47,964
नहीं। शुक्रिया, नहीं चाहिए।

386
00:25:49,465 --> 00:25:53,094
तो, उधर घर में तुम्हारा कोई आशिक़ है?

387
00:25:55,429 --> 00:25:56,347
स्टीवन!

388
00:25:58,140 --> 00:25:59,767
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

389
00:26:00,977 --> 00:26:03,020
माफ़ करना, तुमने क्या पहन रखा है?

390
00:26:03,104 --> 00:26:05,481
-मैंने इसे बुलाया था। तुम कौन हो?
-इसका भाई।

391
00:26:05,564 --> 00:26:08,901
-यह पंद्रह साल की है, छिछोरे।
-सोलह की होने वाली हूँ।

392
00:26:08,985 --> 00:26:10,152
माफ़ करना।

393
00:26:11,404 --> 00:26:14,156
-हे भगवान। बेली, चलो।
-तुम क्या कर रही हो?

394
00:26:14,240 --> 00:26:16,409
मुझे छोड़ो। तुम शर्मिंदा कर रहे हो।

395
00:26:16,492 --> 00:26:18,452
-तुम मुझे शर्मिंदा कर रही हो।
-क्यों?

396
00:26:18,536 --> 00:26:21,080
-ख़ुद को शर्मिंदा मत करो।
-रुक जाओ! स्टीवन।

397
00:26:21,163 --> 00:26:23,124
-तुम ठीक तो हो?
-बेली?

398
00:26:29,130 --> 00:26:31,048
तुम्हें तो रेड सॉक्स से नफ़रत थी!

399
00:26:32,049 --> 00:26:33,759
-तुम कौन हो?
-तुम कौन हो?

400
00:26:33,843 --> 00:26:34,969
निकोल।

401
00:26:35,761 --> 00:26:38,472
हम पिछली गर्मी
डेब्युटांट बॉल में साथ गए थे।

402
00:26:38,556 --> 00:26:41,017
जब तुम लोग स्टीवन को
कॉलेज दिखाने ले गए थे।

403
00:26:41,100 --> 00:26:44,061
तुमने कहा डेब्युटांट बॉल बकवास है
और जाने वाले बेवकूफ़!

404
00:26:44,145 --> 00:26:45,187
मैंने नहीं...

405
00:26:46,939 --> 00:26:49,317
-बिल्कुल बिगड़ैल लड़की हो।
-तुम कमीने हो।

406
00:26:49,400 --> 00:26:51,110
बेली, तुम आ गई।

407
00:26:51,193 --> 00:26:53,321
-चलो सब मज़े करें।
-इसे घर ले जा रहा हूँ।

408
00:26:53,404 --> 00:26:55,531
-क्या?
-हम जा रहे हैं।

409
00:26:55,614 --> 00:26:58,409
स्टीवन, शांत हो जाओ। शेला से जाकर बात करो।

410
00:26:59,493 --> 00:27:00,411
आओ चलें।

411
00:27:01,329 --> 00:27:02,204
चलो।

412
00:27:03,122 --> 00:27:06,584
ठीक है। पर तुम यहीं पर रहना
और किसी से बात मत करना।

413
00:27:06,667 --> 00:27:07,877
ठीक है, ठंड रखो।

414
00:27:09,420 --> 00:27:10,338
भाड़ में जाओ!

415
00:27:12,214 --> 00:27:15,092
सुनो, पहली बात,
तुम्हारे यहाँ आने से बहुत ख़ुश हूँ।

416
00:27:16,010 --> 00:27:17,261
जेरेमाया!

417
00:27:19,013 --> 00:27:21,057
अच्छा, मैं बस अभी आया।

418
00:27:33,027 --> 00:27:35,363
जब लड़कों ने
आज बेली को पूल में धकेला,

419
00:27:35,446 --> 00:27:38,657
तो कसम से
मैंने कॉनी के चेहरे पर मुस्कान देखी।

420
00:27:39,742 --> 00:27:43,579
उसका और ऑब्री का रिश्ता टूटने के बाद
वह आज जाकर बेहतर मूड में था।

421
00:27:43,662 --> 00:27:46,957
-मुझे नहीं पता था कि मामला इतना गंभीर है।
-मुझे भी नहीं।

422
00:27:48,250 --> 00:27:50,920
वह आजकल बहुत बुरे मूड में रहता है।

423
00:27:51,003 --> 00:27:52,296
हालाँकि वह ऐसा है नहीं।

424
00:27:54,006 --> 00:27:55,549
उसने फ़ुटबॉल खेलना कब छोड़ा?

425
00:27:55,633 --> 00:27:57,426
एक-दो हफ़्ते पहले।

426
00:27:57,510 --> 00:28:00,137
वह केवल एडम का मन रखने के लिए
फ़ुटबॉल खेलता था।

427
00:28:00,221 --> 00:28:02,681
मैंने कहा था कि उनकी पट नहीं रही है।

428
00:28:02,765 --> 00:28:06,227
मैं बस उसे अकेला छोड़ दूँगी।

429
00:28:06,310 --> 00:28:08,229
वह जो चाहता है उसे करने दूँगी।

430
00:28:10,940 --> 00:28:14,110
तुम्हें नहीं लगता कि उससे
बात करने का वक़्त है?

431
00:28:15,903 --> 00:28:17,905
बात करने को कुछ नहीं है।

432
00:28:20,157 --> 00:28:22,785
गर्मी की छुट्टी खुशी-खुशी बिताएँ,
जैसा तय था?

433
00:28:25,371 --> 00:28:27,039
लेखन कैसा चल रहा है?

434
00:28:27,123 --> 00:28:29,250
तुम्हारा दफ़्तर काम के लिए तैयार है।

435
00:28:29,333 --> 00:28:30,876
मैंने ताज़े फूल सजा दिए हैं।

436
00:28:31,502 --> 00:28:35,339
बस तुम्हारे साथ वक़्त बिताना चाहती हूँ।
किताब जाए भाड़ में।

437
00:28:35,881 --> 00:28:39,427
झूठी। तुम्हें अपनी किताब की बहुत परवाह है।

438
00:28:39,510 --> 00:28:42,388
ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है।
मुश्किल से बिक रही है।

439
00:28:43,139 --> 00:28:46,308
शायद अगर मैं एशियाई-अमेरिकी अनुभव
के बारे में लिखती,

440
00:28:46,392 --> 00:28:47,768
तो बेहतर बिक्री होती।

441
00:28:47,852 --> 00:28:51,939
कल उसकी बहुत सारी कॉपियाँ बिकेंगी।
मैं पढ़ने को बेक़रार हूँ।

442
00:28:52,022 --> 00:28:53,691
तुम कभी मेरी किताबें नहीं पढ़ती।

443
00:28:55,609 --> 00:28:56,735
हाँ, पढ़ती हूँ।

444
00:28:59,613 --> 00:29:03,617
क्लीवलैंड कस्टीयो की किताब पढ़ो।
इंस्टाग्राम पर उसके 150,000 फ़ॉलोअर्स हैं।

445
00:29:04,869 --> 00:29:07,580
तुम थोड़ा घुलने-मिलने की कोशिश करो।

446
00:29:07,663 --> 00:29:09,707
-टिंडर पर जाओ।
-बस भी करो।

447
00:29:09,790 --> 00:29:12,960
टिंडर नहीं। चालीस से ऊपर के
लोगों के लिए कौन सी ऐप है?

448
00:29:13,586 --> 00:29:15,838
-हाथ जोड़ती हूँ। बस करो।
-यह हमारा दौर है।

449
00:29:15,921 --> 00:29:17,423
न, नहीं है।

450
00:29:28,559 --> 00:29:30,769
-क्या?
-अच्छा, नाराज़ मत होना।

451
00:29:31,812 --> 00:29:35,149
मेरी राय है कि बेली को
डेब्युटांट सीज़न में हिस्सा लेने दो।

452
00:29:35,232 --> 00:29:38,235
-डेब्युटांट बॉल ग़लत सीख देते हैं।
-प्लीज़।

453
00:29:40,905 --> 00:29:43,782
मैं हमारी बेटी को
सफ़ेद ड्रेस में देखना चाहती हूँ।

454
00:29:49,872 --> 00:29:50,789
ठीक है।

455
00:29:51,707 --> 00:29:53,792
-तुम जीती!
-हमेशा जीतती हूँ।

456
00:29:53,876 --> 00:29:56,253
मुझे नहीं लगता कि वह जाएगी।

457
00:29:56,337 --> 00:29:58,088
वह शायद तुम्हें हैरान कर दे।

458
00:29:58,881 --> 00:30:00,216
लोग बदल सकते हैं।

459
00:30:03,302 --> 00:30:04,512
पर हम नहीं।

460
00:30:05,346 --> 00:30:06,263
नहीं।

461
00:30:07,139 --> 00:30:09,850
तुम और मैं अटल हैं।

462
00:30:28,077 --> 00:30:28,953
फ़्लाविया?

463
00:30:30,496 --> 00:30:32,248
हैलो, मैं हूँ, सेक्सटस!

464
00:30:32,331 --> 00:30:34,542
-तुमने मुझसे क्या कहा?
-नहीं!

465
00:30:34,625 --> 00:30:37,169
सेक्सटस! सातवीं कक्षा के लैटिन सम्मेलन से।

466
00:30:37,253 --> 00:30:40,339
तुम फ़्लाविया थी। कविता पठन में
दूसरे स्थान पर आई थी।

467
00:30:40,422 --> 00:30:41,549
हाँ।

468
00:30:41,632 --> 00:30:44,927
तुम कॉस्ट्यूम मुकाबले के लिए
तैयार हुए थे, है न?

469
00:30:45,010 --> 00:30:46,720
तुम कोई जादूगर वगैरह बने थे न?

470
00:30:46,804 --> 00:30:49,223
करीब-करीब। मैं कैरोन था, यमदूत।

471
00:30:49,890 --> 00:30:52,810
-सलाम, फ़्लाविया।
-सलाम, सेक्सटस।

472
00:30:53,477 --> 00:30:56,105
हालाँकि मेरा असली नाम
सेक्सटस नहीं है। कैम है।

473
00:30:57,273 --> 00:30:59,733
मैं बेली हूँ। इज़ाबेल।

474
00:31:01,151 --> 00:31:02,278
बढ़िया नाम है।

475
00:31:03,529 --> 00:31:05,531
तुम चाहो तो बैठ सकते हो।

476
00:31:05,614 --> 00:31:07,575
ठीक है। बढ़िया, मैं बैठ जाता हूँ।

477
00:31:07,950 --> 00:31:10,995
मैं बस जा ही रहा था,
पर थोड़ी देर रुक सकता हूँ।

478
00:31:12,037 --> 00:31:14,873
-इस गर्मी में नए आए हो?
-न, मैं यहीं से हूँ।

479
00:31:14,957 --> 00:31:15,874
तुम भी?

480
00:31:15,958 --> 00:31:19,003
नहीं, मैं बचपन से ही कज़िन्स आती रही हूँ।

481
00:31:19,086 --> 00:31:22,172
हम अब तक कैसे नहीं मिले?
मुझे तुम याद रहती।

482
00:31:24,425 --> 00:31:25,342
तुम्हारी कविता।

483
00:31:26,552 --> 00:31:28,387
काफ़ी यादगार कविता थी।

484
00:31:29,013 --> 00:31:32,683
हाँ। नहीं, जब भी यहाँ आती हूँ,
तो घर पर ही रहती हूँ, इसलिए...

485
00:31:33,309 --> 00:31:34,310
ऐसा कैसे?

486
00:31:35,060 --> 00:31:38,522
शायद इसलिए क्योंकि मैं यहाँ
परिवार के अलावा किसी को नहीं जानती।

487
00:31:41,483 --> 00:31:42,818
अब जान गई हो।

488
00:31:45,779 --> 00:31:46,905
ठंड लग रही है?

489
00:31:47,781 --> 00:31:49,450
कोई बात नहीं। मैं ठीक हूँ।

490
00:31:49,533 --> 00:31:51,785
नहीं। मुझे यह जैकेट पसंद भी नहीं है।

491
00:31:52,453 --> 00:31:55,205
-किसी लड़की की है...
-बढ़िया, मैं ले लेती हूँ।

492
00:31:55,289 --> 00:31:56,165
शुक्रिया।

493
00:31:59,710 --> 00:32:03,130
ए, क्या सभी ने मुझे गिरते हुए देखा था?

494
00:32:05,299 --> 00:32:07,343
कह सकते हैं। हाँ।

495
00:32:07,843 --> 00:32:09,845
मेरा भाई बहुत कमीना है।

496
00:32:09,928 --> 00:32:13,515
भाई? तो, वे बाकी के लड़के कौन थे
जिनके साथ तुम थी?

497
00:32:13,599 --> 00:32:15,976
क्या उनमें से कोई तुम्हारा बॉयफ़्रेंड है?

498
00:32:16,810 --> 00:32:17,936
नहीं।

499
00:32:18,020 --> 00:32:21,857
मेरी माँ की पक्की सहेली के बेटे हैं।
हम हर गर्मी उनके घर रुकते हैं।

500
00:32:22,316 --> 00:32:24,276
वे मेरे यहाँ आने से नाराज़ हैं।

501
00:32:26,236 --> 00:32:27,905
मैं बहुत ख़ुश हूँ कि तुम आई।

502
00:32:27,988 --> 00:32:30,407
क्योंकि मैं नहीं आना चाहता था।

503
00:32:30,824 --> 00:32:35,037
मैं जानता था कि यहाँ बस कुछ बच्चे
मिलकर शराब पीने वाले हैं,

504
00:32:35,120 --> 00:32:37,373
-और मैं बिल्कुल नहीं पीता।
-मैं भी।

505
00:32:38,791 --> 00:32:41,085
इन गर्मियों के सैलानियों को कैसे जानते हो?

506
00:32:41,168 --> 00:32:44,088
माँ कंट्री क्लब में काम करती हैं।
इनके साथ बड़ा हुआ।

507
00:32:45,255 --> 00:32:48,592
ए, तुम्हें डेब्युटांट समारोह के बारे में
कुछ पता है?

508
00:32:48,676 --> 00:32:49,760
बकवास है, है न?

509
00:32:49,843 --> 00:32:53,847
वह पितृसत्ता में डूबी हुई प्रथा है,
अगर तुम यह कह रही हो तो।

510
00:32:53,931 --> 00:32:56,100
हाँ, नहीं। बिल्कुल।

511
00:32:56,934 --> 00:32:58,644
वैसे, इतना भी बुरा नहीं है।

512
00:32:58,727 --> 00:33:00,229
वह एक बड़ा फ़ंडरेज़र है।

513
00:33:00,854 --> 00:33:04,066
पिछले साल, उसमें एलिज़ाबेथ वॉरन आई थीं।

514
00:33:04,483 --> 00:33:06,652
हे भगवान! यह तो कमाल की बात है!

515
00:33:06,735 --> 00:33:08,320
जानता हूँ। शुक्रिया।

516
00:33:10,656 --> 00:33:12,032
काफ़ी देर हो चुकी है।

517
00:33:12,908 --> 00:33:15,244
मैं वाकई जाना तो नहीं चाहता,

518
00:33:15,327 --> 00:33:17,746
लेकिन मुझे सुबह जल्दी उठना है।

519
00:33:17,830 --> 00:33:20,040
एक व्हेल वॉचिंग नाव पर इंटर्न कर रहा हूँ।

520
00:33:20,124 --> 00:33:22,876
-और वह बहुत...
-अब यह भी करने लगे?

521
00:33:23,794 --> 00:33:25,796
क्या परेशानी है? एक बीयर ही तो है।

522
00:33:25,879 --> 00:33:27,923
-यह पार्टी है। शांत हो जा।
-वापस दे।

523
00:33:28,006 --> 00:33:30,175
रुको, तुमने पी रखी है।
इसे बीयर दे दो।

524
00:33:30,259 --> 00:33:33,387
-अपनी महबूबा की बात सुन।
-न, मैं ठीक हूँ।

525
00:33:33,470 --> 00:33:36,056
-तू बड़ा बनना चाहता है।
-भाड़ में जा, साले।

526
00:33:36,140 --> 00:33:37,224
हे भगवान।

527
00:33:38,100 --> 00:33:41,103
मैं अभी आई। माफ़ करना। कहीं जाना मत।

528
00:33:41,186 --> 00:33:43,021
तुझे मेरी बीयर नहीं लेने दूँगा।

529
00:33:43,105 --> 00:33:44,648
शांत हो जा! एक बीयर ली है!

530
00:33:44,732 --> 00:33:46,400
-और वह मेरी...
-दोस्तो।

531
00:33:47,693 --> 00:33:48,777
बेली।

532
00:33:49,236 --> 00:33:51,488
-दोस्तो!
-तू पागल है क्या?

533
00:33:52,072 --> 00:33:54,158
-तुम ठीक हो?
-आ जा, मुश्टंडे!

534
00:33:54,241 --> 00:33:57,327
ए, दोस्तो। प्लीज़। मान जाओ। लड़ना बंद करो।

535
00:34:00,122 --> 00:34:01,790
लड़ना बंद करो। चलो भी!

536
00:34:01,874 --> 00:34:04,334
-पुलिस!
-यहाँ से चलो।

537
00:34:15,471 --> 00:34:18,140
सच में, यार, चलो, गाड़ी में बैठो।

538
00:34:18,223 --> 00:34:20,684
सिर बचाकर। पैर।

539
00:34:20,768 --> 00:34:23,479
-मुझे गाड़ी में बैठना आता है।
-ठीक है, हाँ।

540
00:34:24,354 --> 00:34:26,023
बेली, चलो। अंदर बैठो।

541
00:34:26,565 --> 00:34:29,401
-कैम मुझे घर छोड़ देगा।
-मुझे एतराज़ नहीं है।

542
00:34:29,485 --> 00:34:31,695
नहीं, तुम अभी इस लड़के से मिली हो।

543
00:34:31,779 --> 00:34:34,782
-मैं कैम हूँ। कैमरन।
-तुम्हारा नाम कैम कैमरन है?

544
00:34:34,865 --> 00:34:36,158
नहीं, सिर्फ़ कैम।

545
00:34:37,493 --> 00:34:38,952
हम एक-दूसरे को जानते हैं।

546
00:34:39,036 --> 00:34:42,247
सातवीं कक्षा के लैटिन सम्मेलन से।
पूरी तरह अजनबी नहीं हैं।

547
00:34:43,040 --> 00:34:45,334
ठीक है। बुरा मत मानना, पर नहीं।

548
00:34:45,417 --> 00:34:48,128
-बेली, गाड़ी में बैठो।
-गाड़ी में बैठ जाओ।

549
00:34:49,505 --> 00:34:51,089
तुम्हें चले जाना चाहिए।

550
00:34:51,173 --> 00:34:53,425
पर जिस व्हेलिंग नाव पर
मैं इंटर्न करता हूँ,

551
00:34:53,509 --> 00:34:56,261
वह हर सुबह भोर को घाट से निकलती है।

552
00:34:56,345 --> 00:35:01,016
क्या तुम साथ चलना चाहोगी?

553
00:35:03,060 --> 00:35:04,978
हाँ, ज़रूर।

554
00:35:05,312 --> 00:35:08,232
-वरना तुम्हें जैकेट कैसे वापस करूँगी?
-यह सच है।

555
00:35:11,401 --> 00:35:13,403
यह मेरी इस गर्मी की दुआ हो सकती है।

556
00:35:13,487 --> 00:35:15,864
यह रात, यह लड़का।

557
00:35:23,330 --> 00:35:24,957
-मैं चलती...
-हाँ।

558
00:35:28,836 --> 00:35:29,920
बाय।

559
00:35:39,888 --> 00:35:40,889
धत् तेरी! स्टीवन!

560
00:35:40,973 --> 00:35:43,308
कॉनरैड पर नज़र रखना। मैं अभी आया।

561
00:36:02,327 --> 00:36:05,998
तुम्हारे बाल छोटे बच्चों की तरह हैं,
हमेशा उलझे रहते हैं।

562
00:36:13,964 --> 00:36:14,798
बेली?

563
00:36:16,008 --> 00:36:17,718
क्या तुम बच्चों ने पी रखी है?

564
00:36:21,889 --> 00:36:25,100
ऑफ़िसर्स, शुक्रिया।
वादा करती हूँ ऐसा दोबारा नहीं होगा।

565
00:36:25,183 --> 00:36:28,520
मिस्टर फ़िशर से कह दीजिएगा
कि चीफ़ उनके साथ गोल्फ़ खेलेंगे।

566
00:36:29,521 --> 00:36:30,772
बिल्कुल।

567
00:36:30,856 --> 00:36:32,774
इस ज़हमत के लिए माफ़ी चाहती हूँ।

568
00:36:33,859 --> 00:36:35,903
शुभ रात्रि, ऑफ़िसर्स।

569
00:36:39,156 --> 00:36:40,908
इतने ग़ैर-ज़िम्मेदार कैसे हो गए?

570
00:36:40,991 --> 00:36:42,701
माँ, कोई बड़ी बात नहीं थी।

571
00:36:42,784 --> 00:36:45,078
पुलिस बस बॉनफ़ायर को बंद करवाना चाहती थी।

572
00:36:45,162 --> 00:36:46,705
-कोई बड़ी बात नहीं है।
-हाँ।

573
00:36:46,788 --> 00:36:50,626
नाबालिग होते हुए शराब पीकर
पुलिस द्वारा पकड़ा जाना बड़ी बात है।

574
00:36:54,004 --> 00:36:56,882
-रुको, तुम लोगों ने आज रात सिगरेट पी थी?
-क्या?

575
00:36:58,216 --> 00:37:00,177
चिल्लाओ मत। सुज़ैना सो रही है।

576
00:37:00,260 --> 00:37:01,720
मैं चिल्ला नहीं रहा था। आप...

577
00:37:01,803 --> 00:37:05,015
वैसे, मैंने आज रात पी नहीं थी,
मैं गाड़ी चला रहा था।

578
00:37:05,098 --> 00:37:08,060
तुम सबसे बड़े हो। तुम्हें क्या हो गया है?

579
00:37:08,143 --> 00:37:10,979
तुम कब घर से गई? तुमने क्या पहन रखा है?

580
00:37:11,063 --> 00:37:13,941
यह टेलर की ड्रेस है।
मैं बाहर क्यों नहीं जा सकती?

581
00:37:14,024 --> 00:37:16,610
तुम्हें हमको बताकर जाना चाहिए था।

582
00:37:16,693 --> 00:37:18,737
-तुम वहाँ कैसे गई?
-पैदल।

583
00:37:18,820 --> 00:37:22,282
हे भगवान। तुम अच्छे से जानती हो
कि ऐसा नहीं करना चाहिए।

584
00:37:22,366 --> 00:37:24,076
मुझे बच्ची समझना बंद कीजिए!

585
00:37:24,159 --> 00:37:27,204
अगर चाहती हो कि बड़ा समझूँ,
तो बड़ों की तरह पेश आओ।

586
00:37:27,287 --> 00:37:28,789
शायद आप लोगों को भी।

587
00:37:32,042 --> 00:37:33,251
इसका क्या मतलब है?

588
00:37:35,212 --> 00:37:38,632
उम्मीद है एहसास होगा कि अगर
तुम्हारा परिवार रसूखदार न होता

589
00:37:38,715 --> 00:37:40,759
तो आज रात बहुत अलग हो सकती थी।

590
00:37:41,385 --> 00:37:42,594
हमें माफ़ कर दो, लॉर।

591
00:37:43,428 --> 00:37:46,598
बस... तुम लोग सोने जाओ।

592
00:37:54,189 --> 00:37:56,566
समझ नहीं आ रहा कि तुम्हें क्या हो गया है।

593
00:37:58,568 --> 00:37:59,945
कुछ नहीं।

594
00:38:00,946 --> 00:38:03,240
-कुछ नहीं हुआ है।
-कॉनी।

595
00:38:47,909 --> 00:38:50,620
लॉरलपार्कराइटर
प्रोफ़ाइल पूरी कीजिए

596
00:39:12,309 --> 00:39:13,518
वह हुआ।

597
00:39:14,853 --> 00:39:16,188
तुमने कॉनरैड को चूमा?!

598
00:39:22,527 --> 00:39:28,408
नहीं। जिस लड़के से
मैं बॉनफ़ायर पर मिली थी। सेक्सटस।

599
00:39:29,576 --> 00:39:31,453
सेक्स क्या?! मुझे सब कुछ बताओ।

600
00:40:04,569 --> 00:40:06,863
पहली मई से पहले उत्तर देने का
निवेदन किया जाता है

601
00:40:06,947 --> 00:40:10,033
आप चाहें या न चाहें, चीजें बदल जाती हैं।

602
00:40:11,535 --> 00:40:13,703
तो शायद मैं भी बदल जाऊँगी।

603
00:40:18,041 --> 00:40:20,919
सहर्ष स्वीकार है

604
00:40:33,890 --> 00:40:35,058
हैलो।

605
00:40:39,187 --> 00:40:41,356
-कल रात बहुत मज़ेदार थी।
-बवाल हो गया।

606
00:40:43,733 --> 00:40:45,610
कल तक आँख काली हो जाएगी।

607
00:40:47,487 --> 00:40:49,030
कल हो चुकी है।

608
00:40:54,452 --> 00:40:55,954
ए, क्या तुम्हें...

609
00:40:56,371 --> 00:40:58,707
जो हुआ वह याद है?

610
00:40:58,790 --> 00:41:00,500
तुम बहुत नशे में थे।

611
00:41:02,919 --> 00:41:05,797
हमेशा जब भी पीता हूँ तो सब याद रहता है।

612
00:41:16,474 --> 00:41:18,310
-मुझे एक कश लेने दो।
-नहीं।

613
00:41:18,393 --> 00:41:19,394
-नहीं।
-हाँ।

614
00:41:19,477 --> 00:41:22,355
-हाँ!
-नहीं! लॉरल सच में मुझे मार डालेंगी।

615
00:41:22,439 --> 00:41:23,565
अच्छा, ठीक है।

616
00:41:23,648 --> 00:41:26,193
अगर मैं नहीं पी सकती,
तो तुम भी नहीं पी सकते।

617
00:41:30,989 --> 00:41:32,282
वही पुरानी बेली।

618
00:41:43,501 --> 00:41:47,005
बाकी सबके जागने से पहले
अच्छे वाले मफ़िन खा लेते हैं।

619
00:41:47,088 --> 00:41:50,634
मुझे लगा कि यह गर्मियाँ
बाकी गर्मियों की तरह होगी।

620
00:41:50,717 --> 00:41:52,761
लेकिन ऐसा नहीं है।

621
00:41:53,929 --> 00:41:56,514
असल में, मुझे कहीं जाना है।

622
00:41:56,598 --> 00:41:58,308
क्योंकि मैं ऐसा होने नहीं दूँगी।

623
00:41:58,808 --> 00:42:00,352
रुको, कहाँ जा रही हो?

624
00:42:00,977 --> 00:42:02,312
व्हेल मछली देखने!

625
00:42:03,688 --> 00:42:05,106
इसका क्या मतलब है?

626
00:44:04,100 --> 00:44:06,102
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

627
00:44:06,186 --> 00:44:08,188
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

