1
00:00:08,843 --> 00:00:11,762
द समर आइ टर्न्ड प्रेटी

2
00:00:38,456 --> 00:00:39,874
हे भगवान। ठीक है।

3
00:00:45,379 --> 00:00:49,133
कभी-कभी लगता है कि चाहे
मैं जितनी भी कोशिश कर लूँ,

4
00:00:49,216 --> 00:00:50,426
मेरी नाव...

5
00:00:51,427 --> 00:00:52,928
छूट ही जाती है।

6
00:01:12,531 --> 00:01:14,742
क्या चित्र के लिए हमारा होना ज़रूरी है?

7
00:01:14,825 --> 00:01:17,661
वह फ़ोन पर तस्वीर देखकर नहीं बना सकतीं?

8
00:01:17,745 --> 00:01:18,871
अच्छा, दफ़ा हो जाओ।

9
00:01:18,954 --> 00:01:20,456
क्या? क्यों?

10
00:01:21,123 --> 00:01:24,502
तुम्हारे सार को क़ैद करने के लिए
तुम्हें सामने से देखना होगा।

11
00:01:24,585 --> 00:01:27,087
जब तक तुम जवान और उम्मीद से भरे हुए हो।

12
00:01:28,839 --> 00:01:29,757
उसके शब्दों में।

13
00:01:30,508 --> 00:01:33,969
असल में, कॉनरैड को कोई उम्मीद नहीं है।
वह नाउम्मीद है।

14
00:01:34,428 --> 00:01:37,223
पर मेरा हैंगओवर भगाने वाला शरबत?
यह सब ठीक कर देगा।

15
00:01:37,306 --> 00:01:39,183
ज़रा जल्दी बनाकर लाओगे?

16
00:01:39,266 --> 00:01:41,310
चुपचाप लेटे रहो, ठीक है?

17
00:01:41,769 --> 00:01:43,979
-सच में, स्टीवन, दफ़ा हो जाओ।
-चलो भी।

18
00:01:44,063 --> 00:01:46,982
यह नाज़ुक है।
तुम्हारी गहरी साँसों से ज़र्दी टूट जाएगी।

19
00:01:47,066 --> 00:01:49,985
-ठीक है।
-जब तुम छोटे थे तब उसने चित्र बनाए थे।

20
00:01:50,069 --> 00:01:52,780
बड़े होने पर ये चित्र अच्छे लगेंगे।

21
00:01:52,863 --> 00:01:55,241
जब मैं बड़ा हो जाऊँगा, तो मुझे यकीन है

22
00:01:55,324 --> 00:01:58,661
कि तब तक मेरा
होलोग्राम वगैरह होगा, समझे?

23
00:02:02,748 --> 00:02:04,458
बस अपने चित्रों के लिए बैठ जाना।

24
00:02:04,542 --> 00:02:06,168
कॉनरैड तो शिकायत नहीं कर रहा।

25
00:02:06,252 --> 00:02:08,629
होश आने पर शिकायत करेगा।

26
00:02:08,712 --> 00:02:10,548
ओए। यह लो।

27
00:02:11,507 --> 00:02:13,300
-चलो, जल्दी करो।
-शुक्रिया।

28
00:02:13,384 --> 00:02:16,762
-नौकरी के पहले दिन लेट नहीं होना चाहता।
-नहीं होओगे। सब ठीक है।

29
00:02:16,846 --> 00:02:17,888
चलो भी, यार!

30
00:02:17,972 --> 00:02:20,683
कंट्री क्लब के बूढ़े लोग
मुझे इतनी बख्शीश देंगे,

31
00:02:20,766 --> 00:02:22,518
कि वे ख़ुद भी चकरा जाएँगे।

32
00:02:22,601 --> 00:02:24,144
-स्टीवन, कसम से।
-क्या?

33
00:02:24,228 --> 00:02:26,647
चलिए, लॉरल।
मेरे दोस्त की जेबें भरने वाली हैं।

34
00:02:26,730 --> 00:02:27,773
शुक्रिया।

35
00:02:29,233 --> 00:02:30,234
गुड मॉर्निंग।

36
00:02:30,568 --> 00:02:32,194
बेली, तुम कहाँ थी?

37
00:02:32,278 --> 00:02:33,696
चेहरे पर चोट लगी है?

38
00:02:34,989 --> 00:02:36,699
किसी से टकरा गई थी।

39
00:02:36,782 --> 00:02:39,910
-किसी से टकरा गई थी?
-इतना बुरा भी नहीं लग रहा।

40
00:02:41,912 --> 00:02:42,955
कॉर्नफ़्लेक्स?

41
00:02:43,289 --> 00:02:44,790
-हाँ। मुझे देना।
-ज़रूर।

42
00:02:46,166 --> 00:02:47,209
हे भगवान!

43
00:02:49,587 --> 00:02:51,630
बेली डेब्युटांट बनने वाली है।

44
00:02:52,256 --> 00:02:54,884
-यह कोई बड़ी बात नहीं है।
-माफ़ करना, बेली?

45
00:02:55,217 --> 00:02:58,345
-मेरी बहन। यह वाली नमूनी?
-चुप करो, गधे।

46
00:02:58,429 --> 00:03:01,181
बहुत मज़ा आने वाला है। तुम रुको।

47
00:03:01,265 --> 00:03:03,642
चाय पर जाना होगा, नीलामी होगी,

48
00:03:03,726 --> 00:03:06,937
समारोह होगा\ और यकीनन, रिहर्सल भी...
मुझे लिख लेना चाहिए।

49
00:03:08,022 --> 00:03:09,273
हमें शॉपिंग पर जाना होगा।

50
00:03:10,149 --> 00:03:12,318
यह तो महंगा मामला लगता है।

51
00:03:12,902 --> 00:03:15,946
चिंता मत करो, लॉरल। खर्च मैं उठाऊँगी।
मेरा ही सुझाव था।

52
00:03:16,030 --> 00:03:19,241
बुक पार्टी के लिए
हमें तुमको भी तैयार करना है, तो...

53
00:03:19,325 --> 00:03:23,037
बेली, यह करना चाहती हो?
तुम्हें ऐसी चीज़ों में दिलचस्पी नहीं है।

54
00:03:23,120 --> 00:03:24,079
बिल्कुल नहीं है।

55
00:03:24,663 --> 00:03:27,458
कॉनरैड, तुम इसका हौसला नहीं बढ़ा सकते?

56
00:03:28,083 --> 00:03:32,171
अब, तुम में से कौन
बॉल में बेली का साथी बनकर जाएगा?

57
00:03:32,463 --> 00:03:34,214
मैं तो नहीं। पिछले साल गया था।

58
00:03:34,298 --> 00:03:36,216
हाँ, और मुझे बॉल-वॉल पसंद नहीं।

59
00:03:38,218 --> 00:03:39,261
नाच-गाने वाले, यार।

60
00:03:40,721 --> 00:03:43,223
उफ़, तुम सब मुझे लेकर लड़ना बंद करो।

61
00:03:45,142 --> 00:03:48,020
किसी के साथ नहीं जाऊँगी।
अपना साथी ख़ुद ढूँढ़ लूँगी।

62
00:03:48,103 --> 00:03:50,189
विकिपीडिया के अनुसार डेब्युटांट बॉल में

63
00:03:50,272 --> 00:03:53,150
नैतिकता और तहज़ीब सिखाई जाती है।

64
00:03:53,776 --> 00:03:55,152
मैं तैरने जा रहा हूँ।

65
00:03:55,861 --> 00:03:57,655
इसे तहज़ीब की ज़रूरत भी है।

66
00:03:58,697 --> 00:03:59,740
बुरा न मानना, बेक,

67
00:03:59,823 --> 00:04:02,868
नैतिकता सिखाने के लिए
कंट्री क्लब सही जगह नहीं है।

68
00:04:02,952 --> 00:04:04,203
वक़्त बदल गया है।

69
00:04:04,286 --> 00:04:07,831
इस बार डेब्यू कर रही एक लड़की
गर्लफ्रेंड को साथी बनाकर ला रही है,

70
00:04:07,915 --> 00:04:09,917
और क्लब को कोई एतराज़ नहीं हुआ।

71
00:04:10,000 --> 00:04:11,752
कितने प्रगतिशील हो गए हैं।

72
00:04:12,419 --> 00:04:14,088
यह लो, बेली बटन।

73
00:04:15,047 --> 00:04:18,133
जल्दी करो। हमें शॉपिंग करने जाना है।

74
00:04:18,217 --> 00:04:21,053
वैसे भी मैं कोई काम तो कर नहीं पा रही थी।

75
00:04:34,316 --> 00:04:35,651
-अंदर चलो।
-शुक्रिया।

76
00:04:41,865 --> 00:04:42,700
ठीक?

77
00:04:46,453 --> 00:04:47,871
-वह पसंद है।
-यह वाली?

78
00:04:53,210 --> 00:04:54,503
अच्छी नहीं लग रही।

79
00:04:59,508 --> 00:05:00,467
प्यारी है।

80
00:05:01,593 --> 00:05:02,428
हाँ!

81
00:05:06,098 --> 00:05:07,016
बाप रे!

82
00:05:11,937 --> 00:05:16,483
ठीक है, वे फ़ैसिनेटर कहलाते हैं
और सभी लड़कियाँ इन्हें पहनकर आएँगी।

83
00:05:17,234 --> 00:05:18,110
सच में?

84
00:05:18,819 --> 00:05:19,653
सच में।

85
00:05:20,446 --> 00:05:21,947
मुझे तो यह ठीक नहीं लग रहा।

86
00:05:22,031 --> 00:05:23,032
आओ।

87
00:05:25,659 --> 00:05:26,493
आ जाओ!

88
00:05:30,956 --> 00:05:33,584
-उफ़, नहीं।
-बिल्कुल नहीं। इसे हटा दो।

89
00:05:43,469 --> 00:05:44,428
अगली वाली।

90
00:05:44,511 --> 00:05:46,430
-पहन लिया?
-हे भगवान।

91
00:05:50,809 --> 00:05:51,852
-नहीं।
-क्या?

92
00:05:51,935 --> 00:05:52,770
सच में?

93
00:05:53,187 --> 00:05:54,438
-मैंने क्या किया?
-नहीं।

94
00:05:55,355 --> 00:05:56,565
-अरे, यार।
-ठीक है?

95
00:06:05,491 --> 00:06:07,201
हे भगवान!

96
00:06:08,744 --> 00:06:11,163
हाँ, ठीक-ठाक है।

97
00:06:11,663 --> 00:06:15,125
-तुम राजकुमारी लग रही हो।
-बादलों की परी लग रही है।

98
00:06:15,209 --> 00:06:18,253
इसकी कारीगरी तो देखो।

99
00:06:19,296 --> 00:06:21,840
जब सब हमारी बिटिया को देखेंगे
तो सबकी आँखें

100
00:06:21,924 --> 00:06:23,383
फटी की फटी रह जाएँगी।

101
00:06:23,467 --> 00:06:25,427
तुम प्यारी हो, पर बहुत अजीब हो।

102
00:06:25,511 --> 00:06:28,514
तुम भी बहुत प्यारी हो,
और मुझे पता है मैं अजीब हूँ।

103
00:06:28,597 --> 00:06:30,265
या फिर यह वाली कैसी रहेगी?

104
00:06:31,350 --> 00:06:33,519
नहीं। बहुत सादी है।

105
00:06:34,561 --> 00:06:36,814
लेकिन बेली इसमें जँचेगी।

106
00:06:36,897 --> 00:06:39,525
लॉर, यकीन करो। ये लड़कियाँ बहुत सजती हैं।

107
00:06:51,537 --> 00:06:52,579
हैलो, जेरेमाया।

108
00:06:53,330 --> 00:06:54,248
हैलो, जीजी।

109
00:06:54,915 --> 00:06:57,042
पता न था तुम यहाँ काम कर रहे हो।

110
00:06:59,294 --> 00:07:02,005
ए, बिली! उसका दम मत घोंटना, ठीक है?

111
00:07:03,465 --> 00:07:04,591
जेरेमाया!

112
00:07:04,925 --> 00:07:06,677
तुम मुझे बचाओगे नहीं?

113
00:07:13,350 --> 00:07:14,309
यह लो।

114
00:07:15,394 --> 00:07:18,397
शुक्रिया। लुत्फ़ उठाइए।
वेट्रेस को टिप देना मत भूलना।

115
00:07:19,356 --> 00:07:21,150
थोड़ी देर ब्रेक पर जाओ, बच्चे।

116
00:07:21,233 --> 00:07:22,234
बहुत ख़ूब। शुक्रिया।

117
00:07:25,487 --> 00:07:27,072
बिल्कुल, हाँ।

118
00:07:28,365 --> 00:07:30,659
तुम्हें कभी सर्फ़िंग पर ले चलूँगा।

119
00:07:31,034 --> 00:07:31,910
हाय राम!

120
00:07:33,203 --> 00:07:34,037
यार।

121
00:07:35,581 --> 00:07:36,832
गड़बड़ कर दी।

122
00:07:36,915 --> 00:07:38,876
इतनी जल्दी गड़बड़ कैसे कर दी?

123
00:07:38,959 --> 00:07:42,045
तुम्हें यह पहने हुए देखकर
कोई साथ सोना नहीं चाहेगी।

124
00:07:42,129 --> 00:07:45,632
तुम्हें मेरे साथ लाइफ़गार्ड बनना था।
कोई भी डूबता नहीं है।

125
00:07:45,716 --> 00:07:47,217
हे भगवान, अच्छा। ख़ैर...

126
00:07:47,301 --> 00:07:51,597
यह हेयरनेट मंज़ूर है, बशर्ते कॉलेज के
पहले साल माँ के साथ न रहना पड़े।

127
00:07:51,680 --> 00:07:52,681
-हाँ।
-ठीक है।

128
00:07:52,764 --> 00:07:54,433
-उचित है।
-उचित है?

129
00:07:58,770 --> 00:08:00,147
यह देखो, स्टीवन।

130
00:08:00,647 --> 00:08:01,940
ये सब हमारे लिए हैं।

131
00:08:49,404 --> 00:08:50,447
बेटा?

132
00:08:51,615 --> 00:08:53,533
-सुनो, बेटा?
-हाँ?

133
00:08:53,617 --> 00:08:57,871
कपड़े बदलकर पीछे के आंगन में मिलोगे?
मैं पहले तुम्हारा चित्र बनाऊँगी।

134
00:08:59,331 --> 00:09:00,290
मैं क्यों?

135
00:09:00,374 --> 00:09:02,626
क्योंकि बाकी सबके पास काम हैं।

136
00:09:09,841 --> 00:09:11,718
मुझे भी काम हैं, माँ।

137
00:09:12,427 --> 00:09:15,472
मेरे ख़याल से तुम अपनी माँ को
चंद घंटे तो दे ही सकते हो।

138
00:09:18,642 --> 00:09:19,685
ज़रूर।

139
00:09:19,768 --> 00:09:21,979
बढ़िया। दस मिनट में बाहर मिलते हैं?

140
00:09:24,439 --> 00:09:26,733
-मैं आता हूँ।
-कुछ अच्छा पहनकर आना।

141
00:09:27,985 --> 00:09:28,902
उसे देख रहे हो?

142
00:09:30,112 --> 00:09:31,321
मैं उसके साथ सोया था।

143
00:09:31,571 --> 00:09:32,531
उसके। लाइफ़गार्ड?

144
00:09:33,573 --> 00:09:36,660
और उस नीली वाली के साथ
और भौहों वाले उस लड़के के साथ।

145
00:09:37,828 --> 00:09:40,539
-हाँ।
-तुम कितने बदचलन हो, यार।

146
00:09:40,622 --> 00:09:42,666
अच्छा, मुझे बस चूमना पसंद है।

147
00:09:42,749 --> 00:09:44,751
-और लोगों के करीब जाना।
-अच्छा?

148
00:09:47,421 --> 00:09:49,047
पर मैंने उसे कभी नहीं चूमा।

149
00:09:51,508 --> 00:09:52,968
हाँ, ऐसा ही रहने देना।

150
00:09:53,552 --> 00:09:57,014
शेला ख़ूबसूरत तो है, पर उसके चक्कर में
न पड़ने की सलाह दूँगा।

151
00:09:57,097 --> 00:09:59,391
किस चक्कर में?

152
00:09:59,558 --> 00:10:00,392
उस सबके।

153
00:10:00,851 --> 00:10:02,978
छोटी ड्रेस वाली लड़कियाँ मेरी कमज़ोरी हैं,

154
00:10:03,061 --> 00:10:05,605
पर मैं किसी का बॉल का साथी नहीं बनने वाला।

155
00:10:05,689 --> 00:10:09,735
अगर शेला के पूछने पर हाँ कर दिया,
तो पूरी गर्मियाँ बर्बाद हो जाएँगी।

156
00:10:11,069 --> 00:10:14,698
ए, स्टीवन। डेब्युटांट टी के लिए
मदद चाहिए! दोगुनी पगार मिलेगी।

157
00:10:15,073 --> 00:10:16,658
-चलो।
-ठीक है। हाँ।

158
00:10:16,742 --> 00:10:18,452
-जाओ जाकर जेबें भरो।
-हाँ, जनाब।

159
00:10:18,535 --> 00:10:19,369
चीयर्स।

160
00:10:29,838 --> 00:10:31,089
-शुक्रिया, माँ।
-ज़रूर।

161
00:10:33,508 --> 00:10:34,384
बेली?

162
00:10:35,635 --> 00:10:37,971
बस इतना कहना है कि अगर अच्छा न लगे

163
00:10:38,055 --> 00:10:40,515
या लड़कियाँ बुरा बर्ताव करे
या खाना बुरा हो,

164
00:10:40,599 --> 00:10:43,560
तो मुझे मैसेज कर देना।
पक्का कोई टिप्पणी नहीं करूँगी।

165
00:10:43,643 --> 00:10:45,687
-मैं ठीक रहूँगी।
-मेरी बात सुन लो।

166
00:10:46,271 --> 00:10:49,149
-हमारा कोड इस्तेमाल करना, मैं आ जाऊँगी।
-माँ।

167
00:10:49,232 --> 00:10:51,109
याद है जब तुम छोटी थी तब वह क्या था?

168
00:10:51,860 --> 00:10:53,487
लेमन जेली बेली।

169
00:10:55,280 --> 00:10:56,281
मज़े करना।

170
00:11:07,167 --> 00:11:08,001
ए!

171
00:11:10,962 --> 00:11:11,880
जेरेमाया।

172
00:11:15,467 --> 00:11:17,094
बाप रे।

173
00:11:17,677 --> 00:11:19,763
बेली! मैंने तो तुम्हें पहचाना ही नहीं।

174
00:11:21,598 --> 00:11:22,849
मुझे सच-सच बताओ।

175
00:11:23,392 --> 00:11:24,726
क्या पागल लग रही हूँ?

176
00:11:28,397 --> 00:11:30,690
नहीं। सुंदर लग रही हो।

177
00:11:31,775 --> 00:11:33,193
मैं तुम्हें छोड़ आता हूँ।

178
00:11:35,028 --> 00:11:35,904
क्या?

179
00:11:37,447 --> 00:11:38,907
-कुछ नहीं।
-चलो!

180
00:11:38,990 --> 00:11:40,826
इसमें अनानास बने हैं?

181
00:11:41,201 --> 00:11:42,536
-अनानास?
-हाँ।

182
00:11:42,619 --> 00:11:44,746
नहीं। तुमने पहले कभी फूल नहीं देखे?

183
00:11:44,830 --> 00:11:48,542
देखे हैं, पर पक्का यह अनानास है।

184
00:11:49,000 --> 00:11:50,794
यह अनानास वाली ड्रेस अच्छी है।

185
00:11:51,461 --> 00:11:55,132
देखना क्या उनके पास
रैस्पबेरी वाली कुकी है,

186
00:11:55,215 --> 00:11:57,134
-बहुत स्वादिष्ट होती है।
-ठीक है।

187
00:11:57,217 --> 00:12:01,513
मैंने कभी नहीं सोचा था
कि तुम्हें कभी फ़ैसिनेटर पहने हुए देखूँगा।

188
00:12:13,400 --> 00:12:14,484
जेरेमाया।

189
00:12:14,985 --> 00:12:15,861
पेज।

190
00:12:17,821 --> 00:12:19,030
तुम्हारी शर्ट कहाँ हैं?

191
00:12:20,407 --> 00:12:21,867
हमेशा मिलकर ख़ुशी होती है।

192
00:12:23,326 --> 00:12:26,413
यह बेली है। मेरा मतलब, इज़ाबेल कॉन्कलिन।

193
00:12:26,580 --> 00:12:29,499
जिसके बारे में माँ ने आपको बताया था।
मेरी भावी पत्नी।

194
00:12:32,085 --> 00:12:33,170
यह देर से आई है।

195
00:12:33,587 --> 00:12:34,754
माफ़ी चाहती हूँ।

196
00:12:35,755 --> 00:12:37,090
टेबल नंबर दो पर जाओ।

197
00:12:38,884 --> 00:12:42,012
क्या वे चीज़ और अंजीर वाले सैंडविच हैं,
हैम के साथ?

198
00:12:42,095 --> 00:12:43,138
उनसे दूर रहना।

199
00:12:43,221 --> 00:12:44,264
ठीक है।

200
00:12:44,723 --> 00:12:46,933
जेरेमाया, वे लड़कियों के लिए हैं!

201
00:12:47,017 --> 00:12:49,269
बस एक। चक दे फ़ट्टे।

202
00:12:53,815 --> 00:12:57,777
अरे। यह तो वही लड़की है
जिसे कॉनरैड बॉनफ़ायर में चूम रहा था।

203
00:12:58,987 --> 00:13:00,906
और इस लड़की के साथ स्टीवन था।

204
00:13:03,033 --> 00:13:04,201
धत् तेरे की।

205
00:13:11,249 --> 00:13:12,125
हैलो!

206
00:13:13,084 --> 00:13:13,919
हैलो।

207
00:13:19,716 --> 00:13:20,550
हैलो।

208
00:13:20,634 --> 00:13:22,135
लेमन जेली बेली।

209
00:13:22,552 --> 00:13:24,346
-हैलो।
-हैलो!

210
00:13:25,764 --> 00:13:27,140
वही चोट जो कल रात लगी थी?

211
00:13:27,891 --> 00:13:29,809
-हाँ।
-आओ, मैं ठीक कर देती हूँ।

212
00:13:35,774 --> 00:13:37,776
-अब ठीक है।
-शुक्रिया।

213
00:14:01,007 --> 00:14:02,008
तो...

214
00:14:03,343 --> 00:14:04,386
निकोल कैसी है?

215
00:14:06,388 --> 00:14:08,890
माँ, इस बारे में बात न करें तो ठीक है?

216
00:14:10,642 --> 00:14:14,354
आपने मुझे इस चित्र के लिए
यहाँ आकर बैठने को कहा, और मैं आ गया,

217
00:14:14,437 --> 00:14:18,149
और बैठा हुआ हूँ, और यहाँ होकर ख़ुश भी हूँ,

218
00:14:18,233 --> 00:14:21,403
लेकिन सुख-दुख बाँटना
ज़रूरी है क्या? प्लीज़।

219
00:14:21,486 --> 00:14:25,699
माफ़ करना जो बेटे के एक साल के लिए
जाने से पहले उससे मन की बात पूछ ली।

220
00:14:37,586 --> 00:14:40,088
बेली नई ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थी।

221
00:14:49,264 --> 00:14:53,685
देखो, अगर पूरी गर्मी मुँह लटकाकर
बितानी है, तो मैं रोक नहीं सकती, पर...

222
00:14:54,769 --> 00:14:58,023
अब तुम 2: 00 बजे तक सोओगे नहीं।
न दिन में शराब पियोगे।

223
00:14:58,106 --> 00:15:01,026
मैं चाहती हूँ कि तुम कोई काम की चीज़ करो।

224
00:15:04,904 --> 00:15:06,239
तुम्हें नौकरी करनी होगी।

225
00:15:09,159 --> 00:15:10,118
ज़रूर।

226
00:15:11,786 --> 00:15:12,662
बहुत अच्छे।

227
00:15:15,832 --> 00:15:16,916
अब, एक जगह बैठे रहो।

228
00:15:18,376 --> 00:15:19,377
सीधे बैठो।

229
00:15:21,212 --> 00:15:24,841
माँ से कहा यह तभी करूँगी
जब गर्लफ़्रेंड को साथ ले जा सकूँगी।

230
00:15:24,924 --> 00:15:29,054
मुझे लगा वे नहीं मानेंगे,
पर क्लब वालों ने कोई तमाशा नहीं किया।

231
00:15:29,137 --> 00:15:30,597
मैं वाकई हैरान हूँ।

232
00:15:30,680 --> 00:15:31,890
-हाँ।
-वाकई।

233
00:15:31,973 --> 00:15:35,435
डारा, मुझे लगा था वे अचानक
लैंगिकता बदलने का बीड़ा उठाएँगे।

234
00:15:35,518 --> 00:15:39,064
नहीं! लेस्बियन और डेब्युटांट
दोनों मेल खा सकते हैं।

235
00:15:39,147 --> 00:15:42,192
-बकवास।
-पर कज़िन्स जागरूक होने का ढोंग करता है।

236
00:15:42,275 --> 00:15:44,611
यकीन करो।
मेरा परिवार रोज़ यह झेलता है।

237
00:15:44,694 --> 00:15:47,364
-कॉलेज में दाखिले के लिए क्या नहीं करते।
-बाप रे।

238
00:15:47,447 --> 00:15:49,741
चिंता मत करो, मरिसा।
हर जगह दाखिला मिल जाएगा।

239
00:15:49,824 --> 00:15:51,117
कहाँ का आवेदन भरा है?

240
00:15:51,951 --> 00:15:55,080
जो भरे जाते हैं।
कॉर्नल के अलावा आईवी लीग में सभी के।

241
00:15:55,163 --> 00:15:56,498
इथका बहुत नीरस जगह है।

242
00:15:57,082 --> 00:15:58,667
जानती हूँ। तुम्हारा क्या?

243
00:16:00,293 --> 00:16:03,463
बेली अभी बारहवीं में है। है न?
कॉनरैड ने यही बताया था।

244
00:16:03,546 --> 00:16:06,091
हाँ। इसी पतझड़ में
कॉलेज का पहला साल है।

245
00:16:06,174 --> 00:16:08,843
तो, कज़िन्स में
यह तुम्हारी पहली गर्मियाँ हैं?

246
00:16:09,219 --> 00:16:11,846
नहीं। मैं तो बचपन से यहाँ आती रही हूँ।

247
00:16:11,930 --> 00:16:15,392
हाँ, कॉनरैड और जेरेमाया के परिवार से
इसके परिवार की दोस्ती है।

248
00:16:15,934 --> 00:16:20,230
तो, तुम्हारे और जेरेमाया के बीच कुछ है?
क्या उसे बॉल में साथ लेकर जाओगी?

249
00:16:20,855 --> 00:16:23,024
हे भगवान। छोड़ भी दो, जीज।

250
00:16:23,108 --> 00:16:24,192
यह एक सवाल था।

251
00:16:24,275 --> 00:16:27,362
ये रिश्तेदार हैं।
तुम्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं।

252
00:16:27,445 --> 00:16:28,488
चिंता नहीं कर रही।

253
00:16:28,571 --> 00:16:31,074
ज़रूर। ख़ुद को यही दिलासा देती रहो।

254
00:16:31,157 --> 00:16:35,203
जीजी जेरेमाया को दिल दे बैठी है...

255
00:16:35,286 --> 00:16:36,913
जबसे उसके डोले-शोले बने हैं।

256
00:16:36,996 --> 00:16:39,416
बिल्कुल। तब से उसके प्यार में डोल रही है।

257
00:16:39,499 --> 00:16:41,918
शांत हो जाओ।
मैं जेरेमाया फ़िशर पर नहीं मरती।

258
00:16:42,001 --> 00:16:45,880
-हाँ, और तुम उसके डोले देखती हो?
-इसे वेटर के साथ रंगरलियाँ मनानी हैं।

259
00:16:45,964 --> 00:16:47,757
यार, वह बेली का भाई है।

260
00:16:47,841 --> 00:16:49,134
हे भगवान।

261
00:16:50,510 --> 00:16:51,720
-सच में?
-छि।

262
00:16:51,803 --> 00:16:56,474
तो, जेरेमाया और कॉनरैड के साथ रहकर
कैसा लगता है? कॉनरैड तो बहुत चुप रहता है।

263
00:17:02,564 --> 00:17:04,107
-मैं...
-हैलो, डेब्युटांट।

264
00:17:34,179 --> 00:17:37,390
कुछ छोटी-छोटी बातें हैं
जिनका मैं ज़िक्र करना चाहूँगी।

265
00:17:37,474 --> 00:17:40,101
इस सीज़न ऐसा बहुत कुछ है
जिसकी हमें उम्मीद है।

266
00:17:40,602 --> 00:17:44,731
समझती हूँ कि आप में से कुछ को लगता होगा
कि डेबिंग घिसी-पिटी परंपरा है।

267
00:17:44,814 --> 00:17:47,984
जो आप अपने परिवार का
मन रखने के लिए कर रही हैं।

268
00:17:48,359 --> 00:17:51,362
पर कज़िन्स डेब्युटांट बॉल
इतिहास का हिस्सा है।

269
00:17:52,071 --> 00:17:54,741
आदरणीय, पर समय के साथ बदलती हुई,

270
00:17:55,158 --> 00:17:58,953
ऐसी परंपरा जो एक दिन आप
अपनी बेटियों को विरासत में देंगी।

271
00:17:59,454 --> 00:18:02,415
यह आपकी किशोरावस्था से
जवानी की ओर जाने वाले दौर की

272
00:18:02,499 --> 00:18:05,668
एक औपचारिक मुहर है।

273
00:18:06,544 --> 00:18:08,838
एक ख़त्म होती है और दूसरी शुरू।

274
00:18:10,089 --> 00:18:13,510
यह ऐसा सफ़र है जो आपसे पहले
कई महिलाओं ने तय किया है।

275
00:18:13,593 --> 00:18:16,888
वे महिलाएँ जिनसे आप सीख सकती हैं,
प्रेरणा ले सकती हैं।

276
00:18:17,472 --> 00:18:23,269
डेब्स, हर टेबल पर एक बड़ी बहन होगी
जो इस सीज़न में आपका मार्गदर्शन करेगी।

277
00:18:23,812 --> 00:18:25,146
अपना परिचय दें।

278
00:18:28,066 --> 00:18:29,275
हैलो, छोटी बहन।

279
00:18:31,569 --> 00:18:32,403
हैलो!

280
00:18:32,487 --> 00:18:34,781
मेरे मम्मी-पापा ने पिछले साल यह करवाया था

281
00:18:34,864 --> 00:18:37,408
क्योंकि मेरे परिवार की
सभी औरतों ने यह किया है,

282
00:18:37,492 --> 00:18:42,080
पर मेरी बड़ी बहन बहुत अच्छी थी
और मुझे बेहद मज़ा आया।

283
00:18:42,580 --> 00:18:44,874
तो बस घबराना मत।

284
00:18:45,875 --> 00:18:47,794
ठीक है? यह पीना चाहोगी?

285
00:18:51,756 --> 00:18:54,384
शुक्रिया, नहीं चाहिए,
पर मैं अभी वापस आई।

286
00:18:54,467 --> 00:18:55,635
-ठीक है।
-माफ़ करना।

287
00:18:56,678 --> 00:18:58,179
यह क्या चल रहा है?

288
00:18:58,638 --> 00:18:59,472
कैम!

289
00:19:00,598 --> 00:19:02,725
बेली? तुम यहाँ क्या कर रही हो?

290
00:19:03,768 --> 00:19:05,478
रुको, तुम एक डेब्युटांट हो?

291
00:19:06,020 --> 00:19:07,939
हाँ, शायद कह सकते हैं।

292
00:19:08,022 --> 00:19:09,315
बढ़िया। बहुत ख़ूब।

293
00:19:09,399 --> 00:19:12,735
मैं कल बंदरगाह गई थी,
पर तुम्हारी नाव जा चुकी थी।

294
00:19:12,819 --> 00:19:13,862
सच में? अरे यार!

295
00:19:13,945 --> 00:19:15,113
अगर मुड़कर देखा होता,

296
00:19:15,196 --> 00:19:18,783
तो मुझे पसीने से लथपथ
नाव को उदास निगाहों से देखते हुए देखते।

297
00:19:18,867 --> 00:19:20,785
हम नहीं चाहते कि तुम कभी उदास होओ।

298
00:19:20,869 --> 00:19:23,121
देर हो गई। अब तो उदासी घर कर गई है।

299
00:19:23,204 --> 00:19:25,123
-नहीं!
-मैं शायद हमेशा उदास रहूँगी।

300
00:19:26,124 --> 00:19:29,419
क्या लगता है, आज रात
मेरे साथ ड्राइव-इन मूवी के लिए जाकर

301
00:19:29,502 --> 00:19:31,504
तुम्हारी उदासी थोड़ी कम हो सकेगी?

302
00:19:32,839 --> 00:19:34,924
-हाँ, शायद हो जाए।
-बढ़िया।

303
00:19:35,967 --> 00:19:38,511
पता है क्या, यह लो।

304
00:19:38,595 --> 00:19:40,972
इसमें अपना नंबर डाल दोगी?

305
00:19:44,225 --> 00:19:45,435
यह बढ़िया रहेगा।

306
00:19:45,518 --> 00:19:47,604
-यह लो।
-बढ़िया। याहू। मस्त।

307
00:19:47,687 --> 00:19:48,563
हाँ।

308
00:19:48,646 --> 00:19:50,690
-बाद में मिलता हूँ। बाय।
-बाय।

309
00:19:50,773 --> 00:19:52,191
मज़े करना। फिर मिलूँगा।

310
00:20:07,457 --> 00:20:11,127
बहुत प्यारी लग रही हो।
आज रात बहुत मज़ा करोगी।

311
00:20:11,210 --> 00:20:12,795
हम एक फ़िल्म देखने जा रहे हैं।

312
00:20:14,047 --> 00:20:15,173
सुंदर लग रही हो, जान।

313
00:20:16,758 --> 00:20:18,468
बताओ, क्रॉप टॉप वापस आ गए।

314
00:20:18,551 --> 00:20:20,595
याद है जब कॉलेज के पहले साल वह

315
00:20:20,678 --> 00:20:22,972
छोटी टी-शर्ट पहनी थी
तो मैं कितना बन रही थी?

316
00:20:23,473 --> 00:20:24,807
आज रात मज़े करना।

317
00:20:26,851 --> 00:20:28,561
हमारे साथ गाड़ी में नहीं जाओगी?

318
00:20:30,855 --> 00:20:32,273
बेली ने तुम्हें बताया नहीं?

319
00:20:32,815 --> 00:20:34,067
यह डेट पर जा रही है।

320
00:20:34,817 --> 00:20:36,903
माफ़ करना, माँ। उसका नाम कैम है।

321
00:20:36,986 --> 00:20:38,571
उसकी माँ क्लब में काम करती है।

322
00:20:38,655 --> 00:20:41,074
बहुत नेक लड़का है, होशियार है।

323
00:20:41,157 --> 00:20:43,076
हार्वर्ड के स्तर का होशियार।

324
00:20:46,412 --> 00:20:48,581
कोई बात नहीं। बेशक जा सकती हो।

325
00:20:48,665 --> 00:20:52,168
सालों से तुम्हें बुक पार्टियों में
लेकर जाती रही हूँ।

326
00:20:52,251 --> 00:20:53,920
-डेट अच्छी गुज़रे।
-शुक्रिया।

327
00:20:55,630 --> 00:20:57,632
तुम्हें सहमति के बारे में समझाना होगा?

328
00:20:57,715 --> 00:20:58,675
माँ!

329
00:21:05,014 --> 00:21:07,892
काश मुझे भी पार्टी में नहीं जाना पड़ता।
बुरा मत मानना।

330
00:21:07,976 --> 00:21:11,396
यह उदासी वगैरह छोड़ दो।
तुम्हें फिर से प्रेरणा मिल जाएगी।

331
00:21:11,479 --> 00:21:13,356
वह सब कह चुकी हूँ जो मुझे कहना था।

332
00:21:13,439 --> 00:21:15,274
शायद अब किताब नहीं लिख पाऊँगी।

333
00:21:15,358 --> 00:21:17,485
तुमने तलाक के बाद से कुछ नहीं किया।

334
00:21:17,568 --> 00:21:20,780
बाहर जाओ, अपने खालीपन को
दूर करो, मज़ा करो।

335
00:21:20,863 --> 00:21:21,990
पार्टियों में जाओ।

336
00:21:25,201 --> 00:21:26,035
चलो।

337
00:21:33,209 --> 00:21:34,335
पूरी टीम।

338
00:21:34,419 --> 00:21:36,045
ठीक है, मैं अभी आ रहा हूँ।

339
00:21:37,630 --> 00:21:38,756
रुको, तुम्हें दिखा?

340
00:21:40,008 --> 00:21:41,259
-फटा हुआ।
-बढ़िया।

341
00:21:41,342 --> 00:21:42,885
-हो गया।
-बाद में मिलती हूँ।

342
00:21:45,430 --> 00:21:46,347
अरे वाह!

343
00:21:47,557 --> 00:21:51,352
मज़ाक कर रहे हो... ठीक है।
गेम को बीच में छोड़कर चले जाओ, जेर।

344
00:21:51,436 --> 00:21:54,313
एकदम कातिल हसीना लग रही हो।

345
00:21:55,023 --> 00:21:56,774
मेरी बहन को छेड़ना बंद करो।

346
00:21:56,858 --> 00:21:59,027
-चुप करो, स्टीवन।
-तुम चुप करो।

347
00:22:00,361 --> 00:22:01,529
पर सुंदर लग रही हो।

348
00:22:02,655 --> 00:22:04,657
हमसे वहीं पर मिलोगी?

349
00:22:04,741 --> 00:22:08,327
मैं बुक पार्टी में नहीं जा रही।
ड्राइव-इन जा रही हूँ।

350
00:22:08,745 --> 00:22:09,746
किसके साथ?

351
00:22:10,747 --> 00:22:12,498
अरे यार, ध्यान दो। चलो भी।

352
00:22:14,917 --> 00:22:16,210
ठीक है, बाय!

353
00:22:19,547 --> 00:22:20,757
मैं भी आता हूँ।

354
00:22:36,189 --> 00:22:38,858
-हैलो।
-हैलो! तुम कम उदास लग रही हो।

355
00:22:38,941 --> 00:22:41,360
-कम उदास हूँ भी।
-ठीक है।

356
00:22:42,820 --> 00:22:44,363
हम कौन सी फ़िल्म देखेंगे?

357
00:22:44,447 --> 00:22:46,657
सब्रीना नाम की कोई पुरानी फ़िल्म।

358
00:22:47,950 --> 00:22:50,453
ऑड्री हेपबर्न, दो भाई। वह वाली सब्रीना?

359
00:22:50,536 --> 00:22:52,497
-शायद।
-मुझे वह फ़िल्म बहुत पसंद है।

360
00:22:52,580 --> 00:22:54,624
-उसके रिव्यू बहुत अच्छे हैं।
-बढ़िया।

361
00:22:54,707 --> 00:22:57,710
-बेशक होंगे। बढ़िया फ़िल्म है।
-हाँ? अच्छी बात है।

362
00:23:01,672 --> 00:23:05,885
जैसे कि लॉन्ग आइलैंड पर
पिछले 30 साल से होता आ रहा है,

363
00:23:06,302 --> 00:23:08,471
लैरबी परिवार ने एक जश्न रखा है।

364
00:23:09,180 --> 00:23:12,350
लैरबी जश्न की रात कभी बरसात नहीं हुई।

365
00:23:12,934 --> 00:23:15,353
लैरबी परिवार को वह कतई मंज़ूर न था।

366
00:23:15,686 --> 00:23:17,814
लैरबी परिवार में कुल चार सदस्य थे,

367
00:23:18,272 --> 00:23:20,942
पिता, माता और दो बेटे।

368
00:23:22,485 --> 00:23:26,155
मॉड और ऑलिवर लैरबी की शादी
सन् 1906 में हुई थी।

369
00:23:26,656 --> 00:23:30,576
और उनके कई शादी के तोहफ़ों में एक था
न्यू यॉर्क का एक बंगला

370
00:23:30,660 --> 00:23:32,370
और सप्ताहांत के लिए यह कोठी।

371
00:23:32,453 --> 00:23:34,580
पक्का पीने के लिए कुछ नहीं चाहिए?

372
00:23:34,664 --> 00:23:37,041
-हाँ, मैं ठीक हूँ। शुक्रिया।
-हाँ।

373
00:23:38,960 --> 00:23:42,964
उनका बड़ा बेटा लाइनस लैरबी
येल से पढ़कर निकला था,

374
00:23:43,506 --> 00:23:45,633
जहाँ उसके सहपाठियों ने उसे चुना था

375
00:23:45,716 --> 00:23:50,096
वह व्यक्ति जो अपने कॉलेज को
पचास मिलियन डॉलर देकर जाएगा।

376
00:23:51,139 --> 00:23:55,810
उसका भाई डेविड
थोड़े-थोड़े समय के लिए पूर्वी तट के

377
00:23:55,893 --> 00:23:57,603
कई बेहतरीन कॉलेजों में पढ़ा था।

378
00:23:58,813 --> 00:24:03,151
और उसके कई विवाह उससे भी कम समय तक चले थे।

379
00:24:04,193 --> 00:24:07,655
वह अब एक सफल छह-गोल वाला पोलो खिलाड़ी है

380
00:24:07,738 --> 00:24:09,949
और लाइनस के कर विवरण में उसका नाम

381
00:24:10,032 --> 00:24:12,451
छह सौ डॉलर की कटौती में आता है।

382
00:24:15,037 --> 00:24:17,498
लैरबी परिवार का जीवन अच्छे से चल रहा था

383
00:24:17,582 --> 00:24:21,377
क्योंकि लॉन्ग आईलैंड में
यह जगह जन्नत के बराबर थी।

384
00:24:25,673 --> 00:24:26,674
किताबें गिराना मत।

385
00:24:31,053 --> 00:24:33,097
थोड़ी और उठा पाओगे, है ना?

386
00:24:53,034 --> 00:24:54,202
शुक्रिया।

387
00:24:58,664 --> 00:24:59,832
मुझे बहुत पसंद आई।

388
00:25:01,167 --> 00:25:02,376
तुमने मेरी किताब पढ़ी?

389
00:25:02,752 --> 00:25:05,421
हाँ, मुझे यह बात बहुत दिलचस्प लगी

390
00:25:05,504 --> 00:25:08,758
कि तुमने आइरिस को कैसे
एक ग़ैरभरोसेमंद कथावाचक बनाया है।

391
00:25:11,093 --> 00:25:12,136
किस तरह से?

392
00:25:12,845 --> 00:25:15,723
अपनी शादी की जो कहानी वह हमें बता रही थी,

393
00:25:15,806 --> 00:25:18,267
ज़ाहिर है वह असली कहानी नहीं थी।

394
00:25:18,976 --> 00:25:21,687
मुझे नहीं लगता कि यह
पूरी तरह सच है, पर ठीक है।

395
00:25:22,230 --> 00:25:24,607
मिलकर ख़ुशी हुई।
अगली किताब का इंतज़ार रहेगा।

396
00:25:24,690 --> 00:25:25,650
हाँ, तुमसे भी।

397
00:25:27,318 --> 00:25:28,861
तो, अगली वाली किस बारे में है?

398
00:25:29,403 --> 00:25:30,947
मुख्य तौर पर नौकायन के।

399
00:25:31,489 --> 00:25:33,991
हाँ। एक आधुनिक महाकाव्य है।

400
00:25:34,951 --> 00:25:35,910
नाव चलाते हो?

401
00:25:36,452 --> 00:25:38,496
इस बात से हैरान हो? क्या यह...

402
00:25:38,579 --> 00:25:42,083
कह सकते हैं।
मुझे लगा तुम ब्रुकलिन के रंगबाज़ हो।

403
00:25:43,042 --> 00:25:45,002
आजकल कोई "रंगबाज़" कहता है?

404
00:25:46,003 --> 00:25:46,837
नहीं।

405
00:25:48,506 --> 00:25:50,549
पर तुमने सही कहा। मैं नाव नहीं चलाता।

406
00:25:50,633 --> 00:25:52,468
सीखने की कोशिश कर रहा हूँ।

407
00:25:52,969 --> 00:25:54,178
ऐसा है,

408
00:25:54,887 --> 00:25:57,807
उन चीज़ों पर लिखना पसंद है
जिनके बारे में कुछ नहीं पता,

409
00:25:57,890 --> 00:26:00,393
ताकि नई दुनिया में ख़ुद को डुबा सकूँ,

410
00:26:00,476 --> 00:26:04,146
और परेशानी यह है कि...
समंदर के बारे में मैं कुछ नहीं जानता।

411
00:26:09,193 --> 00:26:10,653
उस लड़के को देख रहे हो?

412
00:26:11,654 --> 00:26:14,031
जो पूरी शाम शराब पीता रहा है।

413
00:26:14,115 --> 00:26:14,949
कॉनरैड!

414
00:26:16,742 --> 00:26:17,702
यहाँ आओ।

415
00:26:24,792 --> 00:26:28,129
कॉनरैड, यह क्लीवलैंड हैं।
नौकायन पर किताब लिख रहे हैं,

416
00:26:28,212 --> 00:26:30,423
लेकिन उसके बारे में कुछ नहीं जानते।

417
00:26:31,132 --> 00:26:32,591
कॉनरैड कमाल का नाविक है।

418
00:26:32,675 --> 00:26:34,760
पिछले साल नौका-दौड़ जीती थी, है न?

419
00:26:34,844 --> 00:26:36,387
दूसरे नंबर पर आया था, पर...

420
00:26:39,265 --> 00:26:40,725
तो, तुम सिखाते भी हो?

421
00:26:41,434 --> 00:26:43,561
मुझे कोई सिखाने वाला चाहिए।

422
00:26:49,150 --> 00:26:50,735
माँ ने आपसे यह करने को कहा?

423
00:26:51,444 --> 00:26:52,528
क्या? क्यों?

424
00:26:54,739 --> 00:26:55,740
हमेशा की तरह।

425
00:27:03,080 --> 00:27:04,498
ज़्यादा बोलता नहीं है।

426
00:27:05,458 --> 00:27:06,584
ज़ाहिर है।

427
00:27:09,503 --> 00:27:11,088
-यह लो।
-शुक्रिया।

428
00:27:16,677 --> 00:27:19,263
कितनी उबाऊ पार्टी है।
कहीं और नहीं जा सकते?

429
00:27:19,805 --> 00:27:20,848
हाँ, कहाँ चलें?

430
00:27:21,515 --> 00:27:22,850
शहर जा सकते हैं।

431
00:27:23,267 --> 00:27:26,062
रेनबो डैश टैटू वाले बंदे से
गाँजा ख़रीद सकते हैं।

432
00:27:26,145 --> 00:27:28,064
नहीं, पिछली गर्मी गिरफ़्तार हो गया।

433
00:27:28,147 --> 00:27:30,024
-धत् तेरी। सच में?
-हाँ।

434
00:27:32,485 --> 00:27:34,737
हम ड्राइव-इन जा सकते हैं।

435
00:27:35,196 --> 00:27:36,030
छि, यार।

436
00:27:36,113 --> 00:27:39,825
मैं बेली को गाड़ी में किसी लड़के को
चूमते हुए नहीं देखना चाहता।

437
00:27:43,120 --> 00:27:44,038
ए, वैसे...

438
00:27:46,832 --> 00:27:48,334
आओ ड्राइव-इन चलते हैं।

439
00:27:48,918 --> 00:27:50,669
रुको। मतलब, सचमुच?

440
00:27:51,337 --> 00:27:52,171
हाँ।

441
00:27:52,880 --> 00:27:53,923
क्यों नहीं?

442
00:27:54,006 --> 00:27:55,800
-हाँ।
-ठीक है, भाई।

443
00:27:56,467 --> 00:27:57,301
तुम गाड़ी चलाओ।

444
00:27:57,927 --> 00:27:59,053
-हाँ!
-दोस्तो।

445
00:27:59,720 --> 00:28:01,263
उठो! चलो।

446
00:28:14,110 --> 00:28:16,153
तुमसे एक सवाल पूछ सकती हूँ?

447
00:28:16,654 --> 00:28:17,488
हाँ।

448
00:28:19,824 --> 00:28:21,075
मरीन बायोलॉजी ही क्यों?

449
00:28:23,577 --> 00:28:24,495
क्यों नहीं?

450
00:28:25,621 --> 00:28:29,959
मुझे लगा था कि यह वह दौर होता है
जिससे हर कोई बचपन में गुज़रता है।

451
00:28:30,584 --> 00:28:32,086
पर तुमने उसे नहीं छोड़ा।

452
00:28:32,169 --> 00:28:35,840
हाँ। एक जेलीफ़िश है
जिसे बेंजामिन बटन वाली बीमारी है।

453
00:28:37,758 --> 00:28:38,592
-क्या?
-हाँ।

454
00:28:39,635 --> 00:28:41,554
वैज्ञानिकों को लगता है वह अमर है।

455
00:28:42,847 --> 00:28:44,348
पर कोई वजह नहीं जानता।

456
00:28:44,682 --> 00:28:47,393
यह चीज़ कैंसर का इलाज हो सकती है।

457
00:28:47,476 --> 00:28:49,812
पर जेलीफ़िश की कोशिकाओं का
उपयोग कैसे करें?

458
00:28:50,646 --> 00:28:52,148
पता नहीं। कैसे कर सकते हैं?

459
00:28:52,231 --> 00:28:54,275
मुझे भी नहीं पता। कोई नहीं जानता।

460
00:28:55,234 --> 00:28:56,235
बेहद अजीब है।

461
00:28:57,278 --> 00:28:59,029
और ईल मछली?

462
00:29:00,072 --> 00:29:01,991
उनके प्रजनन के बारे में कुछ नहीं पता।

463
00:29:03,033 --> 00:29:03,868
सच में।

464
00:29:04,452 --> 00:29:07,163
उनका अस्तित्व ही एक गहरा रहस्य है।

465
00:29:07,246 --> 00:29:08,372
-सच्ची?
-हाँ।

466
00:29:08,873 --> 00:29:09,957
बहुत विचित्र है।

467
00:29:10,040 --> 00:29:14,295
और कोई नहीं जानता
कि मारियाना ट्रेंच के तल पर क्या है।

468
00:29:16,922 --> 00:29:19,550
समुद्र के बारे में कई रहस्यमय बातें हैं।

469
00:29:21,385 --> 00:29:23,762
मैं उनकी गुत्थी सुलझाना चाहता हूँ। बस।

470
00:29:23,846 --> 00:29:24,889
-बिल्कुल।
-ज़रूर।

471
00:29:27,141 --> 00:29:29,226
मुझे इस तरह क्यों देख रहे हो?

472
00:29:29,435 --> 00:29:33,022
पूरी शाम मुझे एक चीज़ करने का
बार-बार मन कर रहा था।

473
00:29:33,105 --> 00:29:37,067
कभी मन मत मारना, सब्रीना।
ख़ासकर जब बार-बार मन करे।

474
00:29:37,610 --> 00:29:38,861
मैं वह करने जा रही हूँ।

475
00:29:38,944 --> 00:29:42,698
कल रात से पहले, मैंने केवल खेल-खेल में
लड़कों को चूमा था।

476
00:29:42,781 --> 00:29:46,327
असली ज़िंदगी में नहीं।
इसलिए नहीं क्योंकि हम सच में चाहते थे।

477
00:29:48,370 --> 00:29:52,541
पर जिस तरह अभी महसूस कर रही हूँ,
सब इसी एहसास के बारे में बात करते हैं।

478
00:29:56,295 --> 00:29:59,256
मेरे लिए कुछ पीने को लेकर आ जाओगे?

479
00:29:59,340 --> 00:30:01,133
चेरी कोक या वैसा कुछ?

480
00:30:01,217 --> 00:30:02,718
कोई दिक्कत नहीं। लाता हूँ।

481
00:30:02,801 --> 00:30:04,678
-शुक्रिया।
-मैं अभी आया।

482
00:30:12,228 --> 00:30:14,104
तुम लोग क्या कर रहे हो?

483
00:30:14,188 --> 00:30:16,065
पसंदीदा फ़िल्म का अंत देख रहे हैं।

484
00:30:16,148 --> 00:30:18,359
तुम्हें हक़ नहीं बनता! यहाँ से जाओ!

485
00:30:18,442 --> 00:30:20,945
बेली, शांत हो जाओ, बस मज़ाक कर रहे थे।

486
00:30:21,028 --> 00:30:23,906
स्टीवन, अगर तुम नहीं गए, तो कसम खाती हूँ

487
00:30:23,989 --> 00:30:27,034
कि इन दोनों को
तुम्हारी ड्रैमियोनी फ़ैनफ़िक भेज दूँगी।

488
00:30:29,578 --> 00:30:30,538
तुम ऐसा नहीं करोगी।

489
00:30:30,621 --> 00:30:33,958
इसने एक पूरा अध्याय
ड्रैको की छड़ी पर लिखा था।

490
00:30:34,041 --> 00:30:36,168
-यार! स्टीवन।
-हे भगवान।

491
00:30:36,252 --> 00:30:38,337
-चलो।
-शर्मिंदा न हो। ड्रैको छबीला है।

492
00:30:38,420 --> 00:30:39,797
-जाने दो!
-सच में...

493
00:30:41,048 --> 00:30:42,174
प्लीज़ चले जाओ।

494
00:30:45,678 --> 00:30:47,555
-चलो, दोस्तो।
-क्या?

495
00:30:47,638 --> 00:30:49,223
-मज़ाक कर रहे हो?
-गाड़ी चलाओ!

496
00:30:49,306 --> 00:30:51,684
तुम ही आना चाहते थे, कॉनरैड।

497
00:30:53,018 --> 00:30:56,564
शायद मैंने ठीक से नहीं सुना।
क्या आप फिर से बताएँगी?

498
00:30:56,647 --> 00:31:01,193
अब मिस मेक्कार्डल। एलिज़ाबेथ,
यह बताते हुए बुरा लग रहा है,

499
00:31:01,277 --> 00:31:04,071
पर इस वक़्त तुम्हारे मंगेतर,
डेविड लैरबी को...

500
00:31:04,154 --> 00:31:05,781
हमेशा की तरह देर हो गई है।

501
00:31:10,744 --> 00:31:13,038
हैलो, दोस्तो। हैलो, जान।

502
00:31:13,622 --> 00:31:16,208
-टन-टना, तुम्हारा चेरी कोक।
-बहुत शुक्रिया।

503
00:31:16,292 --> 00:31:17,209
कोई दिक्कत नहीं।

504
00:31:20,713 --> 00:31:21,547
कैसा है?

505
00:31:22,089 --> 00:31:23,132
बढ़िया है।

506
00:31:32,308 --> 00:31:33,767
क्या कर रहे हो, बेटा?

507
00:31:34,393 --> 00:31:35,769
शेला - आज रात कैसी रहेगी?
मैं मिलने आ सकती हूँ।

508
00:31:35,853 --> 00:31:37,104
और बताओ... पाँच मिनट में बीच पर।

509
00:31:37,771 --> 00:31:39,189
बस वीडियो गेम खेलूँगा।

510
00:31:39,273 --> 00:31:41,525
ज़्यादा रात मत करना।
सुबह काम पर जाना है।

511
00:31:41,609 --> 00:31:42,901
ठीक है, माँ। वादा।

512
00:32:13,766 --> 00:32:16,685
मुझे आज रात बहुत मज़ा आया। तुम्हें भी आया?

513
00:32:17,728 --> 00:32:20,397
हाँ, मुझे भी बहुत मज़ा आया।

514
00:32:20,481 --> 00:32:24,026
पहले थोड़ा पानी कम पीने की वजह से
परेशान हो गई थी।

515
00:32:24,109 --> 00:32:25,152
ठीक है।

516
00:32:26,445 --> 00:32:28,656
अब तो ठीक से पी लिया न?

517
00:32:29,114 --> 00:32:30,240
हाँ, काफ़ी।

518
00:32:32,868 --> 00:32:35,079
मैं नहीं चाहती कि यह रात ख़त्म हो।

519
00:32:37,039 --> 00:32:38,082
क्या मैं...

520
00:32:39,166 --> 00:32:41,126
तुम्हें एतराज़ तो नहीं होगा अगर...

521
00:32:41,210 --> 00:32:43,003
-हाँ।
-मैं कर सकता हूँ?

522
00:32:57,726 --> 00:33:01,605
-अरे, हाँ। अच्छा विचार है। उनको भूल जाओ।
-मैंने सोचा...

523
00:33:28,799 --> 00:33:31,885
वेस्टर्न स्काई एक उपन्यास
क्लीवलैंड कस्टीयो

524
00:33:50,946 --> 00:33:53,532
स्टीवन, जानती हूँ कि यह बचकाना लगेगा,

525
00:33:53,615 --> 00:33:55,951
पर मुझे लगता है हमें साथ मज़ा आता है।

526
00:33:56,660 --> 00:33:58,412
डेब बॉल में मेरे साथ चलोगे?

527
00:34:03,125 --> 00:34:04,042
हाँ।

528
00:34:06,754 --> 00:34:08,422
हाँ, बिल्कुल।

529
00:34:33,906 --> 00:34:35,491
-बाय।
-बाय।

530
00:34:41,872 --> 00:34:43,332
-अच्छे सपने देखना।
-बाय।

531
00:34:53,175 --> 00:34:54,510
रोमांटिक डेट कैसी थी?

532
00:34:55,469 --> 00:34:56,553
क्या बोला?

533
00:34:57,638 --> 00:35:00,307
अच्छा, शांत हो जाओ। हम बस मस्ती कर रहे थे।

534
00:35:00,390 --> 00:35:02,059
तुम लोग कमीने हो।

535
00:35:02,142 --> 00:35:03,352
बेली, चलो भी।

536
00:35:04,978 --> 00:35:09,358
मैं बस ऐसे लड़के के साथ ड्राइव-इन
जाना चाहती थी जो प्यारा और भला है,

537
00:35:09,441 --> 00:35:12,361
और तुम लोगों ने आकर उस पर पानी फेर दिया!

538
00:35:12,444 --> 00:35:16,198
हमारे दो मिनट के लिए वहाँ आने से
डेट ख़राब हो गई? सच?

539
00:35:17,157 --> 00:35:18,200
बड़ी हो जाओ, बेली।

540
00:35:20,494 --> 00:35:22,663
यह एक चीज़ क्यों नहीं करने दे सकते थे?

541
00:35:24,706 --> 00:35:27,042
मान लो! तुम जानते थे कि क्या कर रहे हो।

542
00:35:28,252 --> 00:35:29,545
मैं क्या कर रहा था?

543
00:35:31,004 --> 00:35:32,798
अपनी मौजूदगी की याद दिला रहे थे।

544
00:35:33,632 --> 00:35:35,968
पता नहीं तुम क्या बात कर रही हो।

545
00:35:36,051 --> 00:35:38,178
जानना था कि कहाँ हूँ। किसके साथ हूँ।

546
00:35:38,262 --> 00:35:39,471
यह सच नहीं है।

547
00:35:40,722 --> 00:35:42,140
-मुझे परवाह नहीं है।
-झूठ!

548
00:35:42,224 --> 00:35:45,394
-बच्चों जैसी हरकत करना बंद करो!
-और तुम बड़े हो गए हो?

549
00:35:45,477 --> 00:35:49,147
अपनी शनिवार रात मस्ती के लिए
मेरी डेट बिगाड़ते हुए बिताई।

550
00:35:56,321 --> 00:35:58,490
ठीक है। भूल जाओ।

551
00:36:00,909 --> 00:36:03,287
जाकर और गाँजा क्यों नहीं पीते?

552
00:36:03,370 --> 00:36:06,039
तुम जाकर बार-बार आईने में
क्यों नहीं देखती?

553
00:36:09,293 --> 00:36:11,837
क्या इसी तरह पहला प्यार दम तोड़ देता है?

554
00:36:12,462 --> 00:36:14,423
एक आह के साथ, धीरे से,

555
00:36:14,506 --> 00:36:16,174
और फिर अचानक से...

556
00:36:16,842 --> 00:36:17,801
ख़त्म हो जाता है।

557
00:38:08,328 --> 00:38:10,330
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

558
00:38:10,414 --> 00:38:12,416
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

