1
00:00:08,634 --> 00:00:11,804
द समर आइ टर्न्ड प्रेटी

2
00:00:19,145 --> 00:00:22,440
मैंने अपनी ज़िंदगी का हर जन्मदिन
यहाँ इस घर में मनाया है।

3
00:00:26,235 --> 00:00:27,778
यह दिन हमेशा ऐसे ही बीतता है।

4
00:00:28,154 --> 00:00:30,322
माँ मेरे लिए मिकी माउस पैनकेक बनाती हैं।

5
00:00:30,406 --> 00:00:32,158
सब मुझे तोहफ़े देते हैं।

6
00:00:35,286 --> 00:00:38,831
वह एक दिन होता है जब लड़के
मुझे हर चीज़ में शामिल करते हैं।

7
00:00:39,457 --> 00:00:41,417
यह मेरा साल का सबसे पसंदीदा दिन है।

8
00:00:56,348 --> 00:00:58,058
-यह क्या है?
-इनफ़िनिटी।

9
00:00:58,726 --> 00:01:00,394
इसका मतलब जानती हो?

10
00:01:00,978 --> 00:01:03,647
बहुत दिलचस्प है।
मैंने गणित की क्लास में सीखा।

11
00:01:04,482 --> 00:01:07,860
तो, जानती हो न कि संख्याएँ
कैसे बड़ी होती जाती हैं?

12
00:01:07,943 --> 00:01:09,820
सौ, हज़ार, लाख।

13
00:01:09,904 --> 00:01:12,990
सबसे बड़ी संख्या तक पहुँचने के लिए
गिनती करते रहना होगा

14
00:01:13,073 --> 00:01:15,409
क्योंकि हमेशा उससे बड़ी संख्या होती है।

15
00:01:15,785 --> 00:01:16,827
वह असीमित होती है।

16
00:01:17,578 --> 00:01:18,537
समझ नहीं आया।

17
00:01:20,247 --> 00:01:21,832
सोचो कि एक रेस ट्रैक है।

18
00:01:23,209 --> 00:01:25,461
देखा कैसे कोई शुरुआत या अंत नहीं होता?

19
00:01:25,544 --> 00:01:28,255
उन चक्रों में लगातार घूमती रह सकती हो।

20
00:01:28,672 --> 00:01:29,799
हमेशा चलता रहता है।

21
00:01:30,549 --> 00:01:31,634
यही इनफ़िनिटी है।

22
00:01:58,494 --> 00:01:59,954
वहाँ सब कैसा चल रहा है?

23
00:02:02,248 --> 00:02:03,332
गुड मॉर्निंग, दोस्तो!

24
00:02:03,415 --> 00:02:05,793
हैप्पी बर्थडे!

25
00:02:06,168 --> 00:02:10,673
बर्थडे गर्ल फूल वाले कपड़ों में
कितनी सुंदर लग रही है! हैप्पी बर्थडे!

26
00:02:10,756 --> 00:02:12,633
सोलहवाँ जन्मदिन मुबारक हो, बेल्स।

27
00:02:12,716 --> 00:02:15,970
बेली बटन आख़िरकार बड़ी हो गई।
हैप्पी बर्थडे!

28
00:02:16,053 --> 00:02:17,096
आप सबका शुक्रिया।

29
00:02:17,179 --> 00:02:19,598
-हैप्पी बर्थडे, जान।
-शुक्रिया, माँ।

30
00:02:19,682 --> 00:02:21,934
तुम्हारे मिकी माउस पैनकेक तैयार हैं।

31
00:02:22,017 --> 00:02:23,978
असल में, मुझे भूख नहीं है।

32
00:02:26,313 --> 00:02:27,523
क्या हम तोहफ़े खोलें?

33
00:02:27,606 --> 00:02:29,900
-हाँ।
-मेरा तोहफ़ा बहुत पसंद आएगा।

34
00:02:39,702 --> 00:02:41,078
ई.ई. कमिंग्स
कविता संग्रह

35
00:02:41,161 --> 00:02:44,206
पहला संस्करण है।
दुर्लभ किताबों के विक्रेता से ख़रीदा था।

36
00:02:44,957 --> 00:02:45,833
शुक्रिया, माँ।

37
00:02:45,916 --> 00:02:47,501
बुकमार्क किए गए पन्ने को देखो।

38
00:02:48,711 --> 00:02:49,962
तुम्हारी पसंदीदा कविता।

39
00:02:50,045 --> 00:02:53,007
हाँ। याद है जब सुज़ैना ने
हम सबको यह पढ़नी सिखाई थी।

40
00:02:53,716 --> 00:02:54,966
"हम जो कुछ भी खो दें

41
00:02:55,050 --> 00:02:57,177
"चाहे वह तुम हो या मैं

42
00:02:57,261 --> 00:03:00,431
"हमेशा समंदर में हम ख़ुद को पाते हैं"

43
00:03:01,640 --> 00:03:02,892
शुक्रिया। बहुत पसंद आई।

44
00:03:02,975 --> 00:03:04,059
स्वागत है।

45
00:03:04,685 --> 00:03:06,562
अच्छा, अब मेरा तोहफ़ा खोलो, बेली।

46
00:03:16,447 --> 00:03:18,991
बहुत सुंदर मोती हैं। शुक्रिया, सुज़ैना।

47
00:03:22,119 --> 00:03:23,120
मेरी माँ ने...

48
00:03:24,496 --> 00:03:27,374
मुझे यह मोती की माला
मेरे सोलहवें जन्मदिन पर दी थी।

49
00:03:32,713 --> 00:03:34,256
वह खिल रही है, है न?

50
00:03:35,382 --> 00:03:37,216
तुम पर बहुत जँच रही है, जान।

51
00:03:39,637 --> 00:03:41,764
-अब मेरी बारी! यह लो।
-शुक्रिया।

52
00:03:46,477 --> 00:03:49,355
एक गुड लक चार्म।
ड्राइविंग टेस्ट पास करने के लिए।

53
00:03:52,483 --> 00:03:54,652
बहुत प्यारा है! शुक्रिया।

54
00:03:54,735 --> 00:03:55,778
जल्दी सोचो, बेली।

55
00:03:55,861 --> 00:03:58,113
-क्या...
-स्टीवन!

56
00:03:59,781 --> 00:04:03,619
वाह, स्टीवन, यकीन नहीं होता
कि तुमने मुझ पर पैसे ख़र्च किए।

57
00:04:03,702 --> 00:04:06,372
मैं नहीं चाहता था कि तुम मेरी वाली चुराओ।

58
00:04:06,455 --> 00:04:08,415
अब भी प्रिंस्टन जाने की सोच रहे हो?

59
00:04:08,499 --> 00:04:10,918
कुछ छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन भरूँगा।

60
00:04:11,001 --> 00:04:14,296
पापा ने कहा मुझे आर्थिक मदद मिल जाएगी।
दाखिला मिलने पर देखूँगा।

61
00:04:14,380 --> 00:04:15,464
ठीक है।

62
00:04:17,341 --> 00:04:20,052
कॉनरैड, तुम बेली को
अपना तोहफ़ा देना चाहोगे?

63
00:04:24,306 --> 00:04:25,516
माफ़ करना। मैं भूल गया।

64
00:04:30,771 --> 00:04:32,523
कोई बात नहीं।

65
00:04:34,233 --> 00:04:37,194
मैं वैसे भी तोहफ़े की उम्मीद
नहीं कर रही थी, तो...

66
00:04:39,947 --> 00:04:41,490
अच्छा, मुझे जाना होगा।

67
00:04:41,573 --> 00:04:44,909
क्लीवलैंड से वादा किया था
कि आज गाँठ बनाना सिखाऊँगा...

68
00:04:48,747 --> 00:04:50,499
हैप्पी बर्थडे, बेली।

69
00:04:54,128 --> 00:04:57,214
ए! टेलर को बस अड्डे से लाने से पहले
क्यों न तुम और मैं

70
00:04:57,297 --> 00:04:59,717
मेरी गाड़ी चलाने का अभ्यास करने जाएँ?

71
00:05:01,176 --> 00:05:02,052
ज़रूर।

72
00:05:07,474 --> 00:05:10,436
धीरे-धीरे। बहुत अच्छा कर रही हो।
सीधे चलाती जाओ।

73
00:05:10,519 --> 00:05:11,395
ठीक है।

74
00:05:12,438 --> 00:05:14,023
टेलर से मिलने को उत्साहित हो?

75
00:05:14,481 --> 00:05:15,816
हाँ, बेशक।

76
00:05:16,400 --> 00:05:17,401
बहुत उत्साहित हूँ।

77
00:05:18,444 --> 00:05:19,570
पक्की बात?

78
00:05:21,155 --> 00:05:25,492
देखो, वह मेरी सबसे अच्छी सहेली है,
पर तुम तो टेलर को जानते ही हो।

79
00:05:25,576 --> 00:05:28,120
वह एक तूफ़ान के जैसी है।

80
00:05:28,203 --> 00:05:29,747
हाँ, हरिकेन टेलर।

81
00:05:32,166 --> 00:05:36,128
और उसके आस-पास मुझे हमेशा
एक सहायक किरदार के जैसा महसूस होता है।

82
00:05:36,211 --> 00:05:37,880
जो आमतौर पर बुरा नहीं लगता।

83
00:05:37,963 --> 00:05:41,925
पर आज तुम्हारा जन्मदिन है।
तुम मुख्य किरदार हो, बेली, वह नहीं।

84
00:05:42,885 --> 00:05:44,511
हाँ। शुक्रिया, जेर।

85
00:05:51,769 --> 00:05:54,605
बेल्स... इस ड्राइविंग अभ्यास को
दूसरा भाग चाहिए।

86
00:05:54,688 --> 00:05:56,982
और तीसरा भाग, और चौथा भाग।

87
00:06:03,363 --> 00:06:05,282
ठीक है, इस तरह सोचिए।

88
00:06:05,365 --> 00:06:08,452
यह सीधी रस्सी एक पेड़ जैसी है
और आपको बस खरगोश के

89
00:06:08,535 --> 00:06:10,621
बिल के लिए एक छल्ला बनाना होगा।

90
00:06:10,704 --> 00:06:15,167
खरगोश बिल से निकलेगा, पेड़ से
घूमते हुए जाएगा, वापस बिल में चला जाएगा।

91
00:06:16,668 --> 00:06:18,295
अब बन गई बोलाइन गाँठ।

92
00:06:21,298 --> 00:06:25,385
मैंने इससे जटिल रूपक का
आज तक सामना नहीं किया।

93
00:06:26,011 --> 00:06:29,431
यही सुनकर बड़ा हुआ,
कभी समझ नहीं आया कि यह कितना अजीब है।

94
00:06:29,515 --> 00:06:30,474
नहीं।

95
00:06:31,517 --> 00:06:32,476
तो...

96
00:06:33,393 --> 00:06:35,521
आज दोपहर को गुड मॉर्निंग मैसाचुसेट्स पर

97
00:06:35,604 --> 00:06:38,816
वे मुझे कार्यक्रम के
एक भाग के लिए बुलाने वाले हैं।

98
00:06:40,150 --> 00:06:42,778
क्या तुम जल्दी आकर मेरी मदद कर सकते हो?

99
00:06:43,403 --> 00:06:46,615
मैं नहीं चाहता कि नाविकों का समुदाय
मुझसे नफ़रत करे।

100
00:06:47,574 --> 00:06:49,993
हाँ, ज़रूर। मुझे ख़ुशी होगी।

101
00:06:50,077 --> 00:06:51,161
बहुत अच्छे।

102
00:06:51,245 --> 00:06:54,373
मुझे सोच-समझकर बात करने का
बेसब्री से इंतज़ार है।

103
00:06:54,456 --> 00:06:55,916
खरगोश और पेड़, यार।

104
00:06:56,291 --> 00:06:57,709
चलो फिर से करते हैं।

105
00:06:57,793 --> 00:07:01,255
-ठीक है, मुझे सिखाओ।
-पेड़, खरगोश...

106
00:07:01,713 --> 00:07:02,631
हाँ।

107
00:07:04,842 --> 00:07:06,301
शुक्रिया।

108
00:07:06,802 --> 00:07:10,931
जानती हूँ कि केवल ड्रेस बनवाने के लिए
न्यू यॉर्क जाना थोड़ा ज़्यादा है।

109
00:07:11,014 --> 00:07:14,476
पर वह डिज़ाइनर ओलिविया लिम कमाल की है।

110
00:07:14,560 --> 00:07:17,521
पिछली गर्मी में
सेंट्रल सेंट मार्टिन्स से पढ़कर निकली।

111
00:07:17,604 --> 00:07:19,106
बहुत लोकप्रिय हो गई है।

112
00:07:19,189 --> 00:07:21,567
हाँ, नहीं। मैंने उसके बारे में सुना है।

113
00:07:21,650 --> 00:07:25,237
और, हे भगवान, उसकी चाइनाटाउन की दुकान
बेहद कमाल की है।

114
00:07:25,320 --> 00:07:28,490
जब आप वहाँ जाते हैं तो
पॉकी और कैन में शैंपेन देती है।

115
00:07:28,574 --> 00:07:32,327
ग्राहकों को मीठे और शराब के
नशे में डुबाना बढ़िया रणनीति है।

116
00:07:32,411 --> 00:07:34,246
हाँ, मैं यही तो कह रही हूँ।

117
00:07:34,329 --> 00:07:37,499
उसके इंस्टाग्राम पर देखोगे
तो वहाँ आदमियों के लिबास भी हैं

118
00:07:37,582 --> 00:07:40,210
जो मेरे कपड़ों से काफ़ी मेल खाएँगे।

119
00:07:40,294 --> 00:07:41,295
यह देखो।

120
00:07:50,345 --> 00:07:51,180
हाँ।

121
00:07:52,764 --> 00:07:55,933
मतलब, हाँ, कमाल के लिबास हैं।

122
00:07:56,018 --> 00:07:59,021
अगर नहीं चाहते तो
एक से कपड़े पहनने की ज़रूरत नहीं है।

123
00:07:59,104 --> 00:08:01,023
-रहने दो।
-नहीं, मैं चाहता हूँ।

124
00:08:02,024 --> 00:08:04,318
उफ़, माफ़ करना। नहीं, मैं वाकई चाहता हूँ।

125
00:08:04,401 --> 00:08:07,279
सच कहूँ तो, तुम कज़िन्स की
सबसे सजी-धजी लड़की हो।

126
00:08:08,488 --> 00:08:09,406
यह...

127
00:08:10,324 --> 00:08:11,325
इतना मुश्किल नहीं।

128
00:08:16,830 --> 00:08:17,915
देखो...

129
00:08:19,082 --> 00:08:21,627
मैं तुम्हारे बगल में
अच्छा दिखना चाहता हूँ।

130
00:08:22,544 --> 00:08:23,462
तुम दिखोगे भी।

131
00:08:26,340 --> 00:08:27,341
तुम दिखते भी हो।

132
00:08:35,349 --> 00:08:37,351
बीस की शर्त, तुम्हें फिर जेरेमी बुलाएगी।

133
00:08:37,433 --> 00:08:39,227
-पिछली बार सीख गई थी।
-लगता है?

134
00:08:39,311 --> 00:08:41,063
वह तुम्हें इसी तरह छेड़ती है।

135
00:08:42,940 --> 00:08:44,566
वह आ गई!

136
00:08:45,108 --> 00:08:47,069
हे भगवान!

137
00:08:47,152 --> 00:08:48,987
-तुम आ गई!
-हैप्पी बर्थडे!

138
00:08:49,071 --> 00:08:49,947
शुक्रिया!

139
00:08:50,030 --> 00:08:52,449
-बेली, शैतान कहीं की!
-क्या?

140
00:08:52,532 --> 00:08:54,826
तुमने मेरी सलाह मान ली।
लाजवाब पोशाक पहनी है।

141
00:08:54,910 --> 00:08:58,038
-हे भगवान, टेलर!
-बेली बिल्कुल माल नहीं लग रही?

142
00:08:58,121 --> 00:08:59,081
हमेशा लगती है।

143
00:08:59,873 --> 00:09:00,874
शुक्रिया।

144
00:09:00,958 --> 00:09:02,542
लाओ, मुझे अपना बैग दे दो।

145
00:09:02,626 --> 00:09:04,378
शुक्रिया। कितने शरीफ़ हो, जेरेमी।

146
00:09:04,461 --> 00:09:06,004
बेशक।

147
00:09:06,088 --> 00:09:09,216
-मेरा नाम जेरेमाया है।
-मुझे जेरेमी ज़्यादा पसंद है।

148
00:09:10,384 --> 00:09:13,762
-क्या हम घर चलें?
-वैसे, उससे पहले एक जगह रुक सकते हैं?

149
00:09:20,269 --> 00:09:21,186
क्या स्वाद है।

150
00:09:21,645 --> 00:09:24,189
-मुमकिन होता तो इसे हर दिन खाती।
-मैं भी।

151
00:09:26,400 --> 00:09:27,317
ठीक है।

152
00:09:28,860 --> 00:09:30,070
अपना तोहफ़ा खोलो।

153
00:09:34,408 --> 00:09:36,368
यह तुम पर बहुत कमाल लगेगी।

154
00:09:38,203 --> 00:09:40,789
-पसंद आई?
-बेली कभी यह नहीं पहनेगी।

155
00:09:41,290 --> 00:09:43,165
दरअसल, मुझे यह बहुत पसंद आई।

156
00:09:43,625 --> 00:09:44,710
शुक्रिया, टेलर।

157
00:09:44,793 --> 00:09:45,919
तुम्हारा स्वागत है।

158
00:09:46,295 --> 00:09:49,006
आज रात का क्या प्लान है? पार्टी कहाँ है?

159
00:09:49,089 --> 00:09:51,675
सुज़ैना हमेशा एक बड़ा
लॉब्स्टर डिनर रखती हैं।

160
00:09:51,758 --> 00:09:53,051
उबाऊ। नहीं।

161
00:09:53,844 --> 00:09:55,429
तुम्हारा सोलहवाँ जन्मदिन है।

162
00:09:56,138 --> 00:09:59,141
-हमें बाहर जाना चाहिए।
-ये डिनर बेहद मज़ेदार होते हैं।

163
00:09:59,808 --> 00:10:02,144
सुज़ैना ने उसकी थीम मिडसॉमर रखी है।

164
00:10:02,227 --> 00:10:04,938
उसने ख़ास हमारे लिए
फूलों के ताज बनवाए हैं।

165
00:10:05,022 --> 00:10:07,691
अपना जन्मदिन
अपनी उम्र के लोगों के साथ मनाओ।

166
00:10:07,774 --> 00:10:09,276
मना तो रही हूँ। तुम यहाँ हो।

167
00:10:09,359 --> 00:10:11,653
-हैलो? मैं नहीं दिख रहा क्या?
-और स्टीवन।

168
00:10:13,280 --> 00:10:14,531
और कैम भी आएगा।

169
00:10:14,614 --> 00:10:18,368
उस लड़के से मिलने को बेताब हूँ
जिसने तुम्हारा मन दूसरे वाले से भटकाया।

170
00:10:18,452 --> 00:10:19,745
-टेलर।
-क्या?

171
00:10:22,831 --> 00:10:23,749
एक सुझाव है।

172
00:10:23,832 --> 00:10:27,127
आज रात निकोल की शानदार पार्टी में
जा सकते हैं। डिनर के बाद?

173
00:10:27,210 --> 00:10:29,212
हाँ! निकोल कौन है?

174
00:10:29,296 --> 00:10:30,839
डेब बॉल में मेरी बड़ी बहन।

175
00:10:30,922 --> 00:10:34,760
वह बहुत अच्छी है,
और बेहद ख़ुशमिजाज़ और मज़ेदार...

176
00:10:34,843 --> 00:10:37,971
गर्मी से पिघल रही हूँ।
वापस घर चल सकते हैं?

177
00:10:38,055 --> 00:10:40,307
बिकिनी पहनकर पूल में कूदना चाहती हूँ।

178
00:10:40,390 --> 00:10:41,600
ज़रूर।

179
00:10:41,683 --> 00:10:43,393
-मैं आगे बैठूँगी।
-चलो, बेल्स।

180
00:10:45,103 --> 00:10:46,229
अच्छा। रुको।

181
00:10:47,064 --> 00:10:47,981
मैं आ रही हूँ।

182
00:10:49,775 --> 00:10:51,443
देखो कौन भला बन रहा है।

183
00:10:55,864 --> 00:10:59,659
कॉनरैड तुम्हें बिकिनी में देखकर
पागल हो जाएगा।

184
00:10:59,743 --> 00:11:02,537
मुझे नहीं लगता।
उसे मेरी ज़्यादा परवाह नहीं है।

185
00:11:02,621 --> 00:11:04,915
-चलो भी, बेली।
-नहीं, सच में।

186
00:11:04,998 --> 00:11:06,917
उसने मुझे कोई तोहफ़ा भी नहीं दिया।

187
00:11:07,000 --> 00:11:09,252
-क्या?
-हाँ, कह रहा था कि भूल गया।

188
00:11:09,795 --> 00:11:11,421
-कमीना कहीं का।
-हाँ।

189
00:11:11,505 --> 00:11:13,673
यकीन नहीं होता कि मेरी सलाह को भूलकर

190
00:11:13,757 --> 00:11:15,926
-उसके साथ रिश्ता बना लिया।
-कह सकते हैं।

191
00:11:16,009 --> 00:11:18,804
देखो, मैंने उससे सुंदर लड़की
आज तक नहीं देखी।

192
00:11:18,887 --> 00:11:20,931
हमारे बारे में कानाफूसी कर रहे हो।

193
00:11:21,014 --> 00:11:22,349
हाँ, तुम्हारे सपनों में!

194
00:11:23,183 --> 00:11:24,393
चलो चिकन खेलते हैं।

195
00:11:24,476 --> 00:11:25,852
-नहीं, चिकन नहीं!
-हाँ।

196
00:11:25,936 --> 00:11:28,855
-आख़िरी बार खेला था तो 12 साल की थी।
-बहुत मज़ा आएगा।

197
00:11:28,939 --> 00:11:31,691
-ए, मुझे मंज़ूर है। आओ, स्टीवन।
-ठीक है।

198
00:11:31,775 --> 00:11:32,984
मैं जेरेमी को चुनूँगी।

199
00:11:33,276 --> 00:11:35,362
बहुत अच्छे। मैं स्टीवन के साथ फँस गई।

200
00:11:35,445 --> 00:11:37,781
यह सही नहीं है। टेलर कितनी हल्की है।

201
00:11:38,281 --> 00:11:42,285
माफ़ करना कि मैं इतनी भारी हूँ।
तुम्हारा नाज़ुक कंधा नहीं संभाल पाएगा।

202
00:11:42,369 --> 00:11:44,287
तुम बस उससे ज़्यादा लंबी हो।

203
00:11:44,371 --> 00:11:46,164
-चलो भी।
-कितनी शिकायत करते हो।

204
00:11:46,248 --> 00:11:48,542
-अदला-बदली कर लेते हैं।
-ठीक है। चलो।

205
00:11:48,625 --> 00:11:50,127
चलो इन्हें मात दें, बेली।

206
00:11:51,002 --> 00:11:52,754
तैयार हो? तुम हारने वाले हो।

207
00:11:52,838 --> 00:11:55,006
-ठीक है, शुरू करो!
-विजयी।

208
00:12:00,053 --> 00:12:02,097
-धत् तेरी।
-ओए!

209
00:12:02,806 --> 00:12:05,350
स्टीवन, तुम्हारे कंधे
इतना फिसल क्यों रहे हैं?

210
00:12:05,434 --> 00:12:08,019
शायद तुमने पैरों पर
जो तेल मला है उसकी वजह से।

211
00:12:08,103 --> 00:12:10,856
तुम्हारी छाती पर बाल होते,
तो मैं इतना फिसलती नहीं।

212
00:12:10,939 --> 00:12:12,274
अच्छा, आओ चलें।

213
00:12:12,357 --> 00:12:13,650
-ठीक है, चलो!
-चलो भी।

214
00:12:13,733 --> 00:12:15,527
तीन, दो, एक, शुरू!

215
00:12:18,405 --> 00:12:20,699
-चलो भी!
-धत् तेरे की।

216
00:12:20,782 --> 00:12:22,117
हे भगवान!

217
00:12:22,200 --> 00:12:23,410
चलो!

218
00:12:25,162 --> 00:12:27,164
-हाँ! दे ताली!
-हाँ!

219
00:12:28,457 --> 00:12:31,710
-चुप। यह तुम्हारी वजह से हुआ!
-ग़लती तुम्हारी थी।

220
00:12:31,793 --> 00:12:33,378
-अब तक चैंपियन हैं!
-हाँ!

221
00:12:33,462 --> 00:12:35,213
-अब तक चैंपियन हैं।
-हैलो, दोस्तो!

222
00:12:35,672 --> 00:12:36,673
हैलो, निकोल।

223
00:12:36,756 --> 00:12:38,467
हैलो! हैप्पी बर्थडे, बेली।

224
00:12:39,384 --> 00:12:41,136
तुम लोग चिकन खेल रहे हो?

225
00:12:42,929 --> 00:12:44,890
हाँ, यह टेलर का ख़याल था।

226
00:12:44,973 --> 00:12:46,308
हैलो, मैं टेलर हूँ।

227
00:12:46,391 --> 00:12:47,851
-हैलो।
-मेरी बेहतरीन सहेली।

228
00:12:47,934 --> 00:12:49,311
सप्ताहांत के लिए आई है।

229
00:12:50,687 --> 00:12:52,189
-प्यारी बात है।
-हाँ।

230
00:12:55,609 --> 00:12:56,818
असली खेल खेलना चाहोगे?

231
00:12:56,902 --> 00:12:58,278
-बढ़िया।
-अच्छा है।

232
00:13:05,785 --> 00:13:07,704
-नहीं!
-धत् तेरे की!

233
00:13:07,787 --> 00:13:08,955
मुझे माफ़ करना।

234
00:13:09,206 --> 00:13:10,707
अरे, जेर, माफ़ करना, जेर।

235
00:13:15,212 --> 00:13:16,671
खेल बिगड़ गया है, स्टीवन।

236
00:13:16,755 --> 00:13:17,797
-हाँ?
-हाँ।

237
00:13:17,881 --> 00:13:19,674
हाँ, ठीक। अब मुकाबला शुरू होगा।

238
00:13:21,468 --> 00:13:23,428
-मैं करती हूँ!
-बढ़िया।

239
00:13:25,388 --> 00:13:26,598
अच्छा, यार, बस करो!

240
00:13:30,352 --> 00:13:31,228
मैं करती हूँ!

241
00:13:35,148 --> 00:13:36,316
बेली, मैं तैयार हूँ।

242
00:13:37,275 --> 00:13:38,485
तुम्हें!

243
00:13:38,902 --> 00:13:41,279
-मुझे नहीं लगता तुम तैयार हो।
-चलो।

244
00:13:43,782 --> 00:13:45,200
-हे भगवान!
-तुम ठीक हो?

245
00:13:45,283 --> 00:13:46,993
-बेहद माफ़ी चाहती हूँ।
-टेलर!

246
00:13:47,536 --> 00:13:48,662
ग़लती से लग गया।

247
00:13:49,079 --> 00:13:50,580
बेहद माफ़ी चाहती हूँ। ठीक हो?

248
00:13:50,664 --> 00:13:53,583
नहीं। मैं बिल्कुल ठीक हूँ।
तुम लोग खेल चालू रखो।

249
00:13:53,667 --> 00:13:56,127
मुझे देखने दो।
अंदर चलो, मैं बर्फ़ लाता हूँ।

250
00:13:56,211 --> 00:13:57,629
कॉनरैड, सब ठीक है।

251
00:13:57,712 --> 00:13:59,506
फिर से माफ़ी चाहूँगी, निकोल।

252
00:13:59,589 --> 00:14:01,424
-जल्दी ठीक हो जाना।
-हाँ।

253
00:14:02,217 --> 00:14:03,260
चलो, बेली।

254
00:14:03,343 --> 00:14:05,220
कॉनरैड निकोल का ख़याल रख लेगा।

255
00:14:05,303 --> 00:14:07,806
चलो अंदर चलकर
ख़ुद को आईने में निहारते हैं।

256
00:14:12,102 --> 00:14:13,603
हाँ, शौक़ से निहारो।

257
00:14:19,693 --> 00:14:20,610
दर्द हो रहा है?

258
00:14:20,694 --> 00:14:23,863
-कॉनरैड, मैंने कहा कि मैं ठीक हूँ।
-पता है। मुझे बस...

259
00:14:25,448 --> 00:14:26,658
फ़िक्र हो रही है।

260
00:14:26,741 --> 00:14:28,994
मेरी देखभाल करने के लिए शुक्रिया।

261
00:14:29,077 --> 00:14:29,911
ज़रूर।

262
00:14:34,207 --> 00:14:35,250
माफ़ करना।

263
00:14:36,167 --> 00:14:37,669
क्लीवलैंड
तुम आ रहे हो?

264
00:14:37,752 --> 00:14:39,170
धत् तेरे की।

265
00:14:40,171 --> 00:14:41,756
हे भगवान। मुझे माफ़ करना।

266
00:14:41,840 --> 00:14:43,592
मुझे जाना है। मुझे देर हो गई।

267
00:14:43,675 --> 00:14:45,594
ठीक है। बाय।

268
00:14:54,853 --> 00:14:56,938
किताब की दुकान में क्या हो रहा है?

269
00:14:57,022 --> 00:14:58,315
मुझे नहीं पता।

270
00:14:58,398 --> 00:15:00,775
-क्या हम गर्दन उचकाकर देखें?
-बेशक।

271
00:15:00,859 --> 00:15:01,985
माफ़ करना।

272
00:15:06,197 --> 00:15:09,701
मैं ही बौरा गई हूँ
या क्लीवलैंड कस्टीयो अच्छा दिख रहा है?

273
00:15:11,828 --> 00:15:13,371
नहीं, ब्रह्मचर्य बोल रहा है।

274
00:15:13,455 --> 00:15:17,042
मेरी राय में वह "तलाक के बाद सेक्स"
के लिए सही विकल्प है।

275
00:15:17,125 --> 00:15:19,919
-क्या?
-तुमने एक दिन में उसकी किताब पढ़ ली थी।

276
00:15:20,003 --> 00:15:22,464
फिर उसकी पूर्व पत्नी पर उसका निबंध पढ़ा।

277
00:15:22,547 --> 00:15:23,757
वह पक्का गे है।

278
00:15:23,840 --> 00:15:26,676
मैंने भी वह निबंध पढ़ा है।
वह गे नहीं है। बाइ है।

279
00:15:28,303 --> 00:15:30,930
-उससे कोई फ़र्क पड़ता है?
-हरगिज़ नहीं।

280
00:15:31,014 --> 00:15:34,100
तो फिर गर्मियों में
थोड़ी मस्ती करने में क्या हर्ज़ है?

281
00:15:35,060 --> 00:15:36,770
मुझे तुम्हारे साथ रहना है।

282
00:15:37,520 --> 00:15:40,982
जान, रह तो रही हो। ज़रा जी भी लो।

283
00:15:41,066 --> 00:15:42,317
माफ़ कीजिए।

284
00:15:42,400 --> 00:15:44,444
-कॉनी?
-माफ़ करना, मुझे देर हो गई।

285
00:15:45,487 --> 00:15:49,032
जिस किताब के बारे में लिख रहा हूँ,
उस पर बात करना चाहूँगा।

286
00:15:49,115 --> 00:15:51,159
वह नौकायन के बारे में है।

287
00:15:59,084 --> 00:16:01,961
समझ नहीं आता इन गर्मियों में
तुम पर क्या राय बनाऊँ।

288
00:16:02,295 --> 00:16:03,463
क्या मतलब है?

289
00:16:05,173 --> 00:16:07,092
अचानक तुम्हें कपड़ों की परवाह है।

290
00:16:07,884 --> 00:16:09,844
नए दोस्त हैं और एक बॉयफ़्रेंड।

291
00:16:09,928 --> 00:16:12,222
मैंने कहा था ये गर्मियाँ अलग होंगी।

292
00:16:12,305 --> 00:16:13,848
पता है। मुझे मानना पड़ेगा,

293
00:16:14,432 --> 00:16:16,810
तुम्हारे इस बदलाव से थोड़ा घबरा गई हूँ।

294
00:16:17,644 --> 00:16:21,147
तुम ही तो हमेशा कहती हो,
"बेली, बदलाव से मत डरो।"

295
00:16:21,231 --> 00:16:22,148
जानती हूँ।

296
00:16:23,233 --> 00:16:26,069
-मुझसे एक चीज़ का वादा करोगी?
-ज़रूर।

297
00:16:26,152 --> 00:16:27,904
हम हमेशा पक्की सहेलियाँ रहेंगे?

298
00:16:28,446 --> 00:16:29,739
यह कभी नहीं बदलेगा।

299
00:16:30,907 --> 00:16:33,368
हमेशा पक्की सहेलियाँ रहेंगे। चलो।

300
00:16:39,833 --> 00:16:41,960
मुझे लगा कि डिनर छोटा-मोटा होगा।

301
00:16:42,043 --> 00:16:43,878
बेली का सोलहवाँ जन्मदिन है।

302
00:16:44,671 --> 00:16:46,464
कॉनी ने भुट्टे का छिलका हटाया?

303
00:16:47,382 --> 00:16:48,383
अभी तक नहीं।

304
00:16:48,967 --> 00:16:52,387
यकीन नहीं होता वह बेली का जन्मदिन भूल गया।
चल क्या रहा है?

305
00:16:52,470 --> 00:16:54,431
अप्रैल से ही सबसे कटा-कटा रहता है।

306
00:16:54,514 --> 00:16:56,891
-जब उसकी गर्लफ़्रेंड से रिश्ता टूटा?
-हाँ।

307
00:16:56,975 --> 00:16:58,727
मुझसे उस बारे में बात नहीं करता।

308
00:16:58,810 --> 00:17:00,478
बस यह जानना है कि वह ठीक तो है।

309
00:17:00,562 --> 00:17:04,648
याद है जब हाथ टूटने पर
उसने किसी को नहीं बताया था?

310
00:17:04,733 --> 00:17:06,025
कॉनी है ही ऐसा।

311
00:17:09,863 --> 00:17:13,532
क्या तुम उससे बात कर सकती हो?
वह हमेशा तुमसे मन की बात कह देता है।

312
00:17:15,617 --> 00:17:16,618
जाकर बात करती हूँ।

313
00:17:28,506 --> 00:17:29,716
क्या हाल है, लॉरल?

314
00:17:29,799 --> 00:17:31,885
बस तुम्हारा हालचाल लेने आई थी।

315
00:17:32,260 --> 00:17:33,261
ठीक है।

316
00:17:34,053 --> 00:17:35,054
तुम कैसे हो?

317
00:17:35,680 --> 00:17:36,765
ठीक हूँ।

318
00:17:36,848 --> 00:17:38,016
-ठीक।
-"बढ़िया।"

319
00:17:38,099 --> 00:17:39,309
हम बात किया करते थे।

320
00:17:39,934 --> 00:17:41,603
-अब भी करते हैं।
-मुश्किल से।

321
00:17:44,189 --> 00:17:45,982
तुम आज भी मेरे लिए सबसे ख़ास हो।

322
00:17:47,192 --> 00:17:50,528
पहले बच्चे हो।
तुम मुझसे कुछ भी बाँट सकते हो।

323
00:17:51,571 --> 00:17:52,572
शुक्रिया।

324
00:17:57,368 --> 00:17:58,286
ऐसा है,

325
00:17:59,537 --> 00:18:01,456
हर बात मन में रखने की ज़रूरत नहीं।

326
00:18:05,502 --> 00:18:07,754
हमेशा मज़बूत बनने की ज़रूरत नहीं है।

327
00:18:16,262 --> 00:18:17,305
जानता हूँ।

328
00:18:18,848 --> 00:18:22,060
-मैं बस...
-तुम्हारी उम्र को हुए बहुत समय हो गया है,

329
00:18:22,143 --> 00:18:25,688
पर मुझे दिल टूटने का दर्द आज भी याद है।

330
00:18:26,648 --> 00:18:28,942
पहला प्यार खोने पर बहुत दुख होता है।

331
00:18:29,943 --> 00:18:31,861
उससे उबरने का समय है।

332
00:18:35,323 --> 00:18:36,616
ऑब्री, हाँ।

333
00:18:37,033 --> 00:18:39,202
हाँ। नहीं, काफ़ी बुरा था।

334
00:18:40,703 --> 00:18:41,579
हाँ।

335
00:18:55,134 --> 00:18:56,052
बढ़िया।

336
00:19:01,933 --> 00:19:04,769
तो, कैम? मैं तुम्हें
कैम कैमरन बुला सकता हूँ?

337
00:19:05,270 --> 00:19:07,605
-हाँ, यार। शौक़ से। कोई बात नहीं।
-मस्त।

338
00:19:07,689 --> 00:19:09,148
तुम्हारे आने से ख़ुशी हुई।

339
00:19:09,232 --> 00:19:12,026
तुम्हारी माँ को क्लब से जानती हूँ।
बहुत सुना है।

340
00:19:12,110 --> 00:19:14,445
बुलाने के लिए शुक्रिया।
माँ ने सलाम भेजा है।

341
00:19:14,821 --> 00:19:18,491
कैम, कभी मियोकगुक खाया है?
कोरिया में जन्मदिन का रिवाज़ है।

342
00:19:18,575 --> 00:19:20,827
नहीं, बढ़िया लग रहा है। शुक्रिया।

343
00:19:20,910 --> 00:19:23,037
शाकाहारी हो, इसलिए गोश्त नहीं डाला।

344
00:19:23,121 --> 00:19:24,956
शुक्रिया, लॉरल। आप बहुत अच्छी हैं।

345
00:19:25,039 --> 00:19:26,833
गोश्त क्यों नहीं खाते, कैम कैमरन?

346
00:19:26,916 --> 00:19:30,378
मांस उद्योग ग्लोबल वॉर्मिंग का
सबसे बड़ा कारण है।

347
00:19:31,087 --> 00:19:32,755
और मुझे जानवर पसंद हैं।

348
00:19:33,423 --> 00:19:36,551
-मेरी लेदर जैकेट पर हमला न करना।
-नकली लेदर जैकेट।

349
00:19:39,929 --> 00:19:41,598
असल में, बेली मांस खाती है।

350
00:19:41,681 --> 00:19:44,142
तो, तुम उन्हें उन होंठों से चूमने देते हो?

351
00:19:44,225 --> 00:19:46,352
दोस्तो। बस करो।

352
00:19:46,811 --> 00:19:50,398
लोगों के मांस खाने से एतराज़ नहीं है।
यह मेरा निजी फ़ैसला है।

353
00:19:50,481 --> 00:19:53,693
फ़र्क नहीं पड़ता कि उसके होंठ
एक मरे हुए जानवर को छूकर

354
00:19:53,776 --> 00:19:55,987
फिर तुम्हारे होंठों को छूते हैं?

355
00:19:57,739 --> 00:19:59,782
ज़रा भी फ़र्क नहीं पड़ता। यह लो...

356
00:20:08,166 --> 00:20:12,170
बस करो। बेली को चूमने की इजाज़त है।

357
00:20:12,253 --> 00:20:13,630
लेकिन बस इतना ही।

358
00:20:14,339 --> 00:20:17,842
माँ, प्लीज़। आप बिल्कुल
मज़ाकिया नहीं हैं। और नहीं पिएँगी।

359
00:20:17,926 --> 00:20:19,719
माफ़ करना, मुझे यह समझ नहीं आता

360
00:20:19,802 --> 00:20:24,974
कि उसे क्यों चूमना चाहोगे
जिसने एक बार बाथटब में पॉटी की थी।

361
00:20:25,058 --> 00:20:26,351
मैं दो साल की थी।

362
00:20:26,434 --> 00:20:27,977
-दो? छह साल की थी!
-छह।

363
00:20:28,061 --> 00:20:29,729
-चुप करो, स्टीवन!
-स्टीवन।

364
00:20:29,812 --> 00:20:33,191
मुझे याद है।
उफ़, कितने समय पहले की बात है।

365
00:20:33,274 --> 00:20:35,151
याद है जब पिछली गर्मियों में आई थी।

366
00:20:35,234 --> 00:20:39,447
तुमने और तुमने इसे अंगीठी में
पेशाब करने की चुनौती दी,

367
00:20:39,530 --> 00:20:42,617
और कई दिनों तक पूरे घर
में बदबू आती रही, याद है?

368
00:20:47,664 --> 00:20:49,624
मैंने पड़ोसी की बिल्ली को दोष दिया।

369
00:20:50,291 --> 00:20:52,085
हमने पी रखी थी।

370
00:20:52,168 --> 00:20:53,753
आधी बीयर।

371
00:20:55,380 --> 00:20:56,673
वह जीती।

372
00:20:59,467 --> 00:21:02,470
मुझे लगता है कि हमें
निकोल की पार्टी में जाना चाहिए।

373
00:21:02,553 --> 00:21:05,306
हाँ! हे भगवान, तुमसे प्यार है।

374
00:21:05,765 --> 00:21:06,683
मैं बहुत ख़ुश हूँ।

375
00:21:09,686 --> 00:21:11,980
अपनी पलकों पर लगाओ, आँखों में मत डालो।

376
00:21:12,063 --> 00:21:13,773
वही करने की कोशिश कर रही हूँ।

377
00:21:13,856 --> 00:21:15,358
मुझे करने दो।

378
00:21:16,693 --> 00:21:18,611
आज रात बहुत मज़ा आने वाला है।

379
00:21:18,695 --> 00:21:21,948
दुआ करती हूँ कि पिछली वाली
पार्टी की तरह बवाल न हो जाए।

380
00:21:22,031 --> 00:21:24,325
बीस मिनट की पार्टी थी।
उसे गिना नहीं जाएगा।

381
00:21:24,409 --> 00:21:26,452
सबके सामने ख़ुद को शर्मिंदा किया।

382
00:21:26,536 --> 00:21:28,287
तुम लोगों की नज़रों में आई।

383
00:21:28,663 --> 00:21:30,164
मज़ा लो, उस पर पानी मत फेरो।

384
00:21:30,957 --> 00:21:34,168
एक दिन के लिए काली आँख लेकर घूमना
काफ़ी बढ़िया था।

385
00:21:35,128 --> 00:21:37,547
ज़रा भी चिपका नहीं। मैं जीनियस हूँ।

386
00:21:38,923 --> 00:21:41,426
हमें पार्टी में इन्हें पहनकर जाना चाहिए।

387
00:21:41,801 --> 00:21:45,138
सुज़ैना ने जन्मदिन के डिनर के लिए
मज़ाक के तौर पर बनवाए थे,

388
00:21:45,221 --> 00:21:47,306
इन्हें बाहर पहनना अजीब नहीं होगा?

389
00:21:47,390 --> 00:21:48,224
नहीं।

390
00:21:49,142 --> 00:21:50,059
बहुत सुंदर लगेगा।

391
00:21:53,062 --> 00:21:54,188
हमें देखो तो।

392
00:21:54,480 --> 00:21:55,898
हमारा हुस्न कातिलाना है।

393
00:22:24,594 --> 00:22:25,678
ए, बचाकर!

394
00:22:29,098 --> 00:22:31,017
यार, तुमने तो कमाल कर दिया!

395
00:22:34,812 --> 00:22:36,147
बेली, तुम आ गई!

396
00:22:36,230 --> 00:22:38,691
हैलो, निकोल। बहुत सुंदर लग रही हो!

397
00:22:38,775 --> 00:22:41,194
मैं? ज़रा ख़ुद को देखो!

398
00:22:41,277 --> 00:22:43,905
-बाप रे। ये असली फूल हैं क्या?
-हाँ।

399
00:22:43,988 --> 00:22:46,282
बेहद ख़ूबसूरत हैं। जीजी को दिखाते हैं।

400
00:22:46,365 --> 00:22:48,326
बिल्कुल। तुम लोग आओगे?

401
00:22:48,409 --> 00:22:49,744
-मज़े करो।
-ठीक है।

402
00:22:49,827 --> 00:22:51,496
-मैं जाकर कुछ पीती हूँ।
-ठीक है।

403
00:22:51,579 --> 00:22:53,790
सहेलियो, देखो तो कौन आया है!

404
00:22:53,873 --> 00:22:56,501
-बर्थडे गर्ल!
-जन्मदिन मुबारक हो!

405
00:22:56,584 --> 00:22:59,003
-जन्मदिन मुबारक हो।
-और यह कितना सुंदर है।

406
00:22:59,087 --> 00:23:02,423
शुक्रिया, दोस्तो। यह इंतज़ाम मेरे लिए है?

407
00:23:02,507 --> 00:23:04,592
और किसके लिए होगा, बेली?

408
00:23:04,675 --> 00:23:07,053
बाप रे... शुक्रिया, दोस्तो!

409
00:23:07,762 --> 00:23:10,098
केक कितने लाजवाब लग रहे हैं, निकोल!

410
00:23:10,348 --> 00:23:12,892
कभी अपने हुनर से
दिल जीतने का मौका नहीं गँवाती।

411
00:23:13,101 --> 00:23:15,770
अच्छा, बेली एक दुआ माँगो।

412
00:23:16,229 --> 00:23:17,105
ठीक है।

413
00:23:23,361 --> 00:23:24,779
बेली, जेरेमाया कहाँ है?

414
00:23:24,862 --> 00:23:26,656
वहाँ ड्रिंक्स टेबल के पास।

415
00:23:27,949 --> 00:23:30,368
-कौन प्यासा है?
-तुम। ज़ाहिर है।

416
00:23:31,911 --> 00:23:34,664
मैं तुम्हें सिखा दूँगा।
मैं इसका उस्ताद हूँ।

417
00:23:34,747 --> 00:23:37,291
-वादा किया है तो निभाना पड़ेगा।
-हाँ, क्यों नहीं।

418
00:23:37,834 --> 00:23:42,088
-तुम्हें कभी पूल पर क्यों नहीं देखा?
-मम्मी-पापा ने घर पर ही बनवा दिया।

419
00:23:43,422 --> 00:23:45,466
तुम्हारे घर के पूल में यह मिलता है?

420
00:23:46,384 --> 00:23:47,510
न इधर के न उधर के।

421
00:23:48,386 --> 00:23:50,680
नहीं, देखो।
जहाँ प्यार हो, चला जाता हूँ।

422
00:23:54,308 --> 00:23:57,645
तो, निकोल, तुम और कॉनरैड साथ हो क्या?

423
00:23:58,521 --> 00:23:59,814
साथ तो नहीं कह सकते।

424
00:24:00,982 --> 00:24:03,651
उसके साथ रहती हो।
पता होगा कि क्या कर रहा है।

425
00:24:03,734 --> 00:24:05,778
दूसरी लड़कियों के साथ घूमता है?

426
00:24:07,405 --> 00:24:09,866
नहीं। हमेशा अकेला ही रहता है।

427
00:24:10,950 --> 00:24:13,035
अच्छा, ठीक है, नया विषय।

428
00:24:13,119 --> 00:24:14,704
कैम से बॉल में चलने को कहा?

429
00:24:14,787 --> 00:24:18,916
आज डिनर से पहले पूछने वाली थी,
पर सब वहाँ थे।

430
00:24:19,000 --> 00:24:20,877
अभी जाकर पूछो। शर्माओ मत।

431
00:24:20,960 --> 00:24:24,130
उसे एक खाली बेडरूम में ले जाकर पूछो!

432
00:24:24,213 --> 00:24:26,507
ऐसा मत करना! ज़्यादा ही ख़ुश हो जाएगा!

433
00:24:26,591 --> 00:24:28,342
-यही तो बात है! हाँ कह देगा।
-जीजी!

434
00:24:28,426 --> 00:24:30,303
-यह मेरी योजना थी।
-पता है।

435
00:24:30,386 --> 00:24:31,762
यह बुरी सलाह है।

436
00:24:45,359 --> 00:24:47,904
बढ़िया प्लान है।
यह मेरा आज रात का प्लान है।

437
00:24:47,987 --> 00:24:49,906
जानता हूँ, बहुत बुरा प्लान है।

438
00:24:58,789 --> 00:25:00,041
काफ़ी फ़ैंसी कपड़े हैं।

439
00:25:00,875 --> 00:25:02,543
मुझे तो आराम ज़्यादा पसंद है।

440
00:25:02,627 --> 00:25:06,005
हाँ। फ़ैंसी हमेशा बेहतर नहीं होता।

441
00:25:06,923 --> 00:25:08,549
मुझे नहीं लगता बेली मानेगी।

442
00:25:09,300 --> 00:25:12,136
वह उन सजी-धजी परियों से
काफ़ी घुलमिल गई है।

443
00:25:13,596 --> 00:25:15,431
नहीं, वह बस कोशिश कर रही है।

444
00:25:16,307 --> 00:25:18,684
वैसी लड़कियाँ बस कहने को मस्त होती हैं।

445
00:25:18,768 --> 00:25:21,479
पर बेली कभी उनके आस-पास
सहज महसूस नहीं करेगी।

446
00:25:22,021 --> 00:25:23,898
उसे हमेशा तुम्हारी ज़रूरत होगी।

447
00:25:23,981 --> 00:25:25,483
उसकी सबसे पक्की सहेली हो।

448
00:25:26,150 --> 00:25:28,194
-चलो भी।
-ठीक है।

449
00:25:30,321 --> 00:25:33,658
यह लाइन आगे नहीं बढ़ रही।
ऊपर चलकर देखना चाहोगे?

450
00:25:34,575 --> 00:25:35,409
हाँ, ज़रूर।

451
00:25:37,453 --> 00:25:38,829
इसके बाद क्या कर रहे हो?

452
00:25:38,913 --> 00:25:41,707
-मुझे कहीं जाना है, पर यह खाली है।
-तुम व्यस्त हो?

453
00:25:41,791 --> 00:25:42,708
दुख की बात है।

454
00:25:43,501 --> 00:25:44,377
ठीक है।

455
00:25:46,295 --> 00:25:47,922
हाँ। मैं अभी वापस आया।

456
00:25:53,302 --> 00:25:57,056
टेस्टिंग। एक, दो, तीन।
चेक कर रहा हूँ। ठीक है।

457
00:25:57,139 --> 00:26:01,310
यह गाना है कैम कैमरन
और हमारी प्यारी बेली बटन के लिए!

458
00:26:04,021 --> 00:26:04,855
हे भगवान।

459
00:26:10,444 --> 00:26:13,489
गर्मियों के प्यार ने महका दिया संसार

460
00:26:14,615 --> 00:26:16,617
-प्लीज़, नहीं।
-चलो भी!

461
00:26:17,952 --> 00:26:21,831
मिली एक लड़की जो कर बैठी मुझसे प्यार

462
00:26:21,914 --> 00:26:25,042
मिला एक लड़का जो था छैल-छबीला

463
00:26:26,002 --> 00:26:28,754
गर्मियों के दिन गुज़र जाते हैं

464
00:26:28,838 --> 00:26:31,424
और आ जाती है गर्मियों की रात

465
00:26:33,759 --> 00:26:37,305
और बताओ, और बताओ
क्या बात बढ़ी कुछ आगे?

466
00:26:37,388 --> 00:26:40,975
और बताओ, और बताओ
क्या उसके पास है शानदार कार?

467
00:26:48,941 --> 00:26:52,361
वह तैरकर गई पास से, तो ऐंठ गई टांग

468
00:26:52,945 --> 00:26:53,904
टेलर!

469
00:27:06,125 --> 00:27:07,585
टेलर, तुम अंदर हो क्या?

470
00:27:07,668 --> 00:27:09,170
अरे! दरवाज़ा बंद करो!

471
00:27:09,253 --> 00:27:10,629
माफ़ करना।

472
00:27:16,844 --> 00:27:17,803
टेलर?

473
00:27:30,816 --> 00:27:31,692
हे भगवान!

474
00:27:32,526 --> 00:27:34,028
-बेली...
-हे भगवान।

475
00:27:34,111 --> 00:27:35,154
हाय राम!

476
00:27:35,237 --> 00:27:37,615
-स्टीवन!
-तुम मेरे भाई को चूम रही थी?

477
00:27:37,698 --> 00:27:40,576
-कसम से, बस ऐसे ही हो गया।
-क्या, तुम ऊब गई थी?

478
00:27:40,659 --> 00:27:43,162
वह किसी को डेट कर रहा है!
जिसे पसंद करता है।

479
00:27:43,245 --> 00:27:45,039
मुझ जैसी को पसंद नहीं कर सकता?

480
00:27:45,122 --> 00:27:47,083
नहीं। मैं ऐसा नहीं कह रही।

481
00:27:48,084 --> 00:27:51,462
बहुत गड़बड़ हो सकती है।
उसके साथ डेब्युटांट बॉल जा रहा है।

482
00:27:51,545 --> 00:27:53,839
-वे लड़कियाँ उसकी दोस्त हैं।
-हे भगवान!

483
00:27:53,923 --> 00:27:57,218
इस डेब्युटांट बॉल के बारे में
सुन-सुनकर थक चुकी हूँ।

484
00:27:57,301 --> 00:27:58,928
अब तुम पहचान में ही नहीं आ रही।

485
00:27:59,011 --> 00:28:02,515
क्यों? क्योंकि तुम्हारी हर बात में
हाँ में हाँ नहीं मिला रही?

486
00:28:02,598 --> 00:28:05,601
मुझसे बदला लेने के लिए मेरे भाई पर चढ़ गई?

487
00:28:05,684 --> 00:28:08,729
तुम बहुत भोली बनती हो, बेली।

488
00:28:08,813 --> 00:28:12,108
-जैसे कि तुम अबला हो!
-अबला? मैं कैसे... माफ़ करना।

489
00:28:12,191 --> 00:28:14,402
तुम्हें अपने अलावा कुछ नहीं दिखता, बेली।

490
00:28:14,485 --> 00:28:17,530
कैसे नहीं पता कि मैं सालों से
स्टीवन को पसंद करती हूँ?

491
00:28:17,613 --> 00:28:19,865
अगर कॉनरैड का इतना जुनून न होता...

492
00:28:19,949 --> 00:28:22,743
तुम्हें क्या हो गया है? लोग सुन लेंगे।

493
00:28:22,827 --> 00:28:25,704
किसे परवाह है? किस्से के
एक से ज़्यादा पहलू हैं,

494
00:28:25,788 --> 00:28:28,541
पर तुम्हें केवल
मुख्य किरदार होने की पड़ी है।

495
00:28:31,001 --> 00:28:34,338
इस वक़्त यह सब नहीं झेल सकती।
मुझे जाना है।

496
00:28:41,637 --> 00:28:44,557
-तुम निशाना नहीं लगा पाओगे।
-कितना बकवास करते हो।

497
00:28:48,060 --> 00:28:49,437
सच में! करीब भी नहीं।

498
00:28:49,520 --> 00:28:52,106
कैम, तुमने अभी तक
डांस का अभ्यास शुरू किया?

499
00:28:52,189 --> 00:28:53,649
मिस कोविंगटन बहुत सख़्त है।

500
00:28:54,316 --> 00:28:58,112
-क्या बात कर रहे हो?
-डांस टीचर। बॉल के लिए।

501
00:28:58,279 --> 00:29:00,656
हाँ। बेली ने मुझसे अब तक पूछा नहीं है।

502
00:29:01,824 --> 00:29:04,285
यार, वह यकीनन पूछेगी। मेरा भरोसा करो।

503
00:29:04,368 --> 00:29:06,454
-सच में।
-ठीक है। अगर तुम कहते हो तो।

504
00:29:08,247 --> 00:29:09,999
-रह गया!
-काफ़ी करीब लगा था।

505
00:29:10,082 --> 00:29:12,001
काफ़ी करीब था। तैयार हो?

506
00:29:12,668 --> 00:29:14,670
-चलो, यार। चक दे फ़ट्टे।
-हैलो।

507
00:29:15,087 --> 00:29:15,921
हैलो।

508
00:29:16,005 --> 00:29:20,468
बेली! हैलो! तुम पूरी शाम कहाँ थी?

509
00:29:20,718 --> 00:29:23,471
हाँ। मुझे लगा तुम नहीं पीते?

510
00:29:23,554 --> 00:29:26,390
यह पानी है।
जेरेमाया मेरे बदले में पी रहा है।

511
00:29:26,474 --> 00:29:28,767
मुझे यह लड़का बेहद पसंद है।
बड़ा मज़ेदार है।

512
00:29:29,268 --> 00:29:30,769
हम जा सकते हैं? अभी?

513
00:29:31,187 --> 00:29:32,980
हाँ। ज़रूर। आओ चलें।

514
00:29:33,814 --> 00:29:34,940
बाद में मिलता हूँ।

515
00:29:35,024 --> 00:29:36,358
-मज़े करना।
-गुड नाइट।

516
00:29:38,152 --> 00:29:40,196
दो बनाम एक। तुम लोग हारोगे। तैयार हो?

517
00:29:40,279 --> 00:29:41,322
हाँ, तैयार हैं।

518
00:29:41,405 --> 00:29:42,531
निशाना!

519
00:29:43,157 --> 00:29:44,158
बढ़िया शॉट था!

520
00:29:44,742 --> 00:29:48,746
-तुम पर मेरे पाँच डॉलर उधार हैं। कहा था...
-कुछ पूछ सकता हूँ?

521
00:29:49,288 --> 00:29:50,122
हाँ।

522
00:29:50,581 --> 00:29:53,501
क्या तुम्हें जेरेमाया पसंद है?

523
00:29:55,127 --> 00:29:56,420
तुम्हारा मतलब कॉनरैड?

524
00:29:57,004 --> 00:29:59,673
क्या? नहीं, जेरेमाया।

525
00:30:00,508 --> 00:30:04,094
-मुझे बस तुम दोनों को लेकर ऐसा महसूस हुआ।
-नहीं। जेर ऐसा ही है।

526
00:30:04,178 --> 00:30:05,971
सभी को छेड़ता रहता है।

527
00:30:06,055 --> 00:30:09,517
सुज़ैना कहती है
कि वह गोल्डन रिट्रीवर जैसा है।

528
00:30:09,600 --> 00:30:12,311
उसकी हरकतें बॉर्डर कॉली से
ज़्यादा मेल खाती हैं।

529
00:30:12,394 --> 00:30:13,896
हाँ, सही बात है।

530
00:30:16,273 --> 00:30:17,816
आज शाम आने के लिए शुक्रिया।

531
00:30:18,400 --> 00:30:19,777
कोई बात नहीं, फ़्लाविया।

532
00:30:22,863 --> 00:30:25,449
ए, मैं तुमसे कुछ पूछना चाह रही थी।

533
00:30:26,200 --> 00:30:27,451
-हाँ?
-हाँ।

534
00:30:34,375 --> 00:30:37,628
क्या अजीब लगता है
जब केवल तुम ही पी नहीं रहे होते?

535
00:30:39,630 --> 00:30:41,549
नहीं। बिल्कुल अजीब नहीं लगता।

536
00:30:42,132 --> 00:30:43,008
बढ़िया है।

537
00:30:44,760 --> 00:30:45,594
बस यही पूछना था?

538
00:30:46,804 --> 00:30:48,472
हाँ। बस।

539
00:30:48,556 --> 00:30:49,390
ठीक है।

540
00:30:53,394 --> 00:30:54,228
शुक्रिया।

541
00:31:18,502 --> 00:31:21,130
-गुड मॉर्निंग।
-गुड मॉर्निंग, बेल्स।

542
00:31:22,089 --> 00:31:23,090
तुम्हें चाहिए?

543
00:31:27,428 --> 00:31:29,430
तुम्हारा और टे-टे का झगड़ा नहीं सुलझा।

544
00:31:29,513 --> 00:31:32,891
नहीं। हमने कल रात से बात नहीं की है।

545
00:31:34,810 --> 00:31:35,811
यह लो।

546
00:31:36,937 --> 00:31:37,896
शुक्रिया।

547
00:31:39,356 --> 00:31:41,317
-वह कब निकल रही है?
-एक-दो घंटे में।

548
00:31:41,400 --> 00:31:43,027
ऊपर अपना सामान बाँध रही है।

549
00:31:44,236 --> 00:31:47,156
मफ़िन खाने चलोगे? मुझे घर से बाहर जाना है।

550
00:31:48,073 --> 00:31:49,783
हमेशा मफ़िन के लिए तैयार रहता हूँ।

551
00:31:50,492 --> 00:31:53,495
कप में डाल लेता हूँ।
कॉनरैड के कमरे से चाबी ले आओगे?

552
00:31:53,579 --> 00:31:56,915
-ज़रूर। वह घर पर है?
-नहीं, रातभर निकोल के घर पर था।

553
00:31:59,793 --> 00:32:01,503
वह चाबी कहाँ रखता है?

554
00:32:02,296 --> 00:32:03,464
उसकी मेज़ पर।

555
00:32:14,308 --> 00:32:15,434
मेगालोडॉन
2-23 एमवाईए

556
00:32:15,517 --> 00:32:17,102
कॉनरैड फ़िशर
"नाव चलाते रहो"

557
00:32:50,260 --> 00:32:52,221
कम से कम उसे इनफ़िनिटी याद थी।

558
00:32:57,267 --> 00:32:59,311
क्या वह नहीं जानता कि उसकी ख़ातिर

559
00:32:59,395 --> 00:33:02,481
मैं बिना रुके इन रास्तों का
चक्कर लगा सकती थी?

560
00:33:24,962 --> 00:33:25,963
तुम ठीक हो?

561
00:33:27,756 --> 00:33:29,925
इस बार कॉनरैड का रवैया समझ नहीं आ रहा।

562
00:33:31,009 --> 00:33:33,554
क्यों? क्योंकि वह तुम्हारा
जन्मदिन भूल गया?

563
00:33:34,263 --> 00:33:38,392
नहीं। क्योंकि मैं जबसे यहाँ आई हूँ,
वह अजीब बर्ताव कर रहा है।

564
00:33:39,226 --> 00:33:42,771
यकीन मानो, वह महीनों से
अजीब बर्ताव कर रहा है। उसे भूल जाओ।

565
00:33:44,982 --> 00:33:47,192
मुझे खुशी है तुमने कल रात कैम को बुलाया।

566
00:33:47,276 --> 00:33:48,694
वह बहुत अच्छा है।

567
00:33:48,986 --> 00:33:51,447
अभी तक उससे डेब्युटांट बॉल के लिए पूछा?

568
00:33:51,530 --> 00:33:52,406
नहीं।

569
00:33:54,700 --> 00:33:58,120
देखो, मुझे पता है कि स्टीवन और मैं
उसे छेड़ रहे थे, पर...

570
00:34:00,205 --> 00:34:02,291
मुझे वह बहुत अच्छा लगा। और शायद...

571
00:34:02,374 --> 00:34:04,626
निकोल कॉनरैड को बहुत पसंद करती है।

572
00:34:05,210 --> 00:34:08,338
और अगर वह उसे नहीं चाहता,
तो बहुत गड़बड़ हो जाएगी।

573
00:34:11,175 --> 00:34:12,217
क्या?

574
00:34:13,135 --> 00:34:16,096
कुछ नहीं, कल रात तुम
कैम कैमरन की माला जप रही थी,

575
00:34:16,179 --> 00:34:18,931
और आज कॉनरैड की बातें करने से नहीं थक रही।

576
00:34:20,851 --> 00:34:22,351
इतना क्यों चिड़चिड़ा रहे हो?

577
00:34:23,020 --> 00:34:25,856
-कल रात लूक के साथ मज़ा नहीं आया?
-बस करो।

578
00:34:26,648 --> 00:34:29,777
असल में, कुछ ज़्यादा ही मज़ा आया।
पूरा ब्यौरा दूँ?

579
00:34:29,860 --> 00:34:31,027
-नहीं।
-पक्का?

580
00:34:31,110 --> 00:34:32,112
चुप करो।

581
00:34:48,170 --> 00:34:49,087
तुम जल्दी आ गए।

582
00:34:52,257 --> 00:34:54,676
आज कौन सी गाँठ सिखाकर
परेशान करोगे?

583
00:34:55,719 --> 00:34:57,763
आप मुझे कल के लिए डाँटेंगे नहीं?

584
00:34:58,388 --> 00:34:59,848
वह माँ-बाप का काम होता है।

585
00:35:00,349 --> 00:35:01,558
और...

586
00:35:01,975 --> 00:35:03,519
किसी वजह से ही बाप नहीं बना।

587
00:35:05,687 --> 00:35:07,898
तो, नौकरी से नहीं निकालेंगे?

588
00:35:10,859 --> 00:35:13,445
देखो, तुम तैयारी में
मेरी मदद करने वाले थे।

589
00:35:14,112 --> 00:35:17,032
कौन सी कयामत आ गई जो तुम देर से आए

590
00:35:17,115 --> 00:35:19,910
और मैंने दूरदर्शन पर
नौकायन के बारे में बकवास की?

591
00:35:20,577 --> 00:35:21,453
नहीं तो।

592
00:35:23,539 --> 00:35:26,041
नाराज़ न होने के लिए शुक्रिया।

593
00:35:30,462 --> 00:35:31,713
तो, मुझसे सच बोलो।

594
00:35:32,381 --> 00:35:33,423
देर क्यों हुई?

595
00:35:36,176 --> 00:35:38,220
एक लड़की के साथ था। समय नहीं देखा।

596
00:35:39,388 --> 00:35:41,807
-काश फिर 17 का हो जाऊँ।
-ऐसा कुछ नहीं था।

597
00:35:41,890 --> 00:35:43,684
ज़रूर, अगर कहते हो।

598
00:35:44,810 --> 00:35:46,061
अच्छी बात है, यार।

599
00:35:47,271 --> 00:35:49,273
अब से समय पर आना। ठीक है?

600
00:35:50,691 --> 00:35:51,567
ठीक है।

601
00:35:54,444 --> 00:35:56,905
-बोलाइन गाँठ का अभ्यास किया?
-घंटों...

602
00:35:56,989 --> 00:36:01,660
-हाँ?
-...तक अभ्यास किया ताकि यह कर सकूँ...

603
00:36:02,619 --> 00:36:03,620
इसे।

604
00:36:04,913 --> 00:36:07,082
इसे कहते हैं बोलाइन। काफ़ी बढ़िया हैं।

605
00:36:07,165 --> 00:36:08,667
ट्रॉफी के लिए तैयार हूँ।

606
00:36:18,343 --> 00:36:20,053
तुम उसे बाय बोलकर नहीं आओगी?

607
00:36:20,721 --> 00:36:22,014
मेरा मन नहीं कर रहा।

608
00:36:23,181 --> 00:36:26,727
वह तुम्हारी सबसे अच्छी सहेली है
और तुम्हारे जन्मदिन पर आई

609
00:36:26,810 --> 00:36:28,312
क्योंकि तुमसे प्यार करती है।

610
00:36:30,522 --> 00:36:31,523
ठीक है।

611
00:36:42,618 --> 00:36:43,911
सफ़र अच्छा रहे।

612
00:36:43,994 --> 00:36:45,120
शुक्रिया।

613
00:36:47,372 --> 00:36:49,541
-ठीक है।
-और कल रात जो हुआ...

614
00:36:50,459 --> 00:36:52,836
यह जानकर ख़ुशी होगी
कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।

615
00:36:52,920 --> 00:36:56,673
स्टीवन ने कहा कि वह एक ग़लती थी
और हमें बहकना नहीं चाहिए था।

616
00:36:56,757 --> 00:36:58,216
चाहे जो भी हो।

617
00:37:06,099 --> 00:37:07,434
देखो, मैं नाराज़ नहीं।

618
00:37:08,268 --> 00:37:09,811
बस थोड़ा अजीब लग रहा है।

619
00:37:12,898 --> 00:37:14,566
इसे मानने के लिए समय चाहिए।

620
00:37:15,484 --> 00:37:16,360
ठीक है।

621
00:37:18,278 --> 00:37:19,613
मैं चलती हूँ।

622
00:37:20,530 --> 00:37:21,615
बाय।

623
00:37:40,634 --> 00:37:44,930
लड़के आते-जाते रहते हैं,
पर पक्के दोस्त जीवन में एक बार मिलते हैं।

624
00:37:45,847 --> 00:37:48,308
हमें अपनी दोस्ती को कसकर पकड़ना होगा।

625
00:37:49,226 --> 00:37:52,062
क्योंकि हम नहीं जानते कि आगे क्या होगा।

626
00:38:19,506 --> 00:38:20,882
क्या, टेलर चली गई?

627
00:38:20,966 --> 00:38:23,844
क्यों? उसके साथ और चूमा-चाटी करनी थी?

628
00:38:23,927 --> 00:38:26,555
बेली, परेशान मत करो।
पहले ही बुरा लग रहा है।

629
00:38:26,638 --> 00:38:29,391
लगना भी चाहिए।
वह मेरी सबसे पक्की सहेली है।

630
00:38:29,474 --> 00:38:32,102
और साथ में मुझे भी सदमा दे दिया।

631
00:38:32,185 --> 00:38:33,854
-हे भगवान।
-मेरी आँखें!

632
00:38:33,937 --> 00:38:35,147
बच्चों की तरह मत करो।

633
00:38:41,194 --> 00:38:42,446
वह तुम्हें पसंद करती है।

634
00:38:46,867 --> 00:38:47,868
हाँ, जानता हूँ।

635
00:38:50,787 --> 00:38:51,913
देखो, बस...

636
00:38:57,794 --> 00:38:59,379
क्या तुम...

637
00:39:01,715 --> 00:39:03,341
किसी को नहीं बताओगी?

638
00:39:04,509 --> 00:39:05,552
मतलब शेला को?

639
00:39:07,846 --> 00:39:08,805
हाँ।

640
00:39:11,558 --> 00:39:13,685
हालाँकि तुम इसके लायक नहीं हो।

641
00:39:15,896 --> 00:39:17,522
वह तुम्हें बहुत चाहती है।

642
00:39:18,106 --> 00:39:19,274
मैं नहीं...

643
00:39:19,983 --> 00:39:22,611
पता नहीं। लगता है
उसे वैसे लड़के पसंद हैं...

644
00:39:24,654 --> 00:39:27,032
जैसे निकोल की पार्टी में आए थे।

645
00:39:27,866 --> 00:39:29,993
तुम भी तो निकोल की पार्टी में थे न?

646
00:39:30,077 --> 00:39:34,498
शायद उसे ऐसे लड़कों की आदत है
जो उसे रानी बनाकर रखते हैं।

647
00:39:40,378 --> 00:39:41,880
मैं वैसा नहीं करता।

648
00:39:43,965 --> 00:39:46,343
तो, तुम्हें बुरा लग रहा था

649
00:39:46,426 --> 00:39:48,929
और तभी तुमने मेरी पक्की सहेली को चूमा?

650
00:39:50,013 --> 00:39:50,847
हाँ।

651
00:39:53,809 --> 00:39:54,851
हाँ, शायद।

652
00:40:22,921 --> 00:40:25,465
मैंने हर जन्मदिन पर,
हर टूटते तारे को देखकर

653
00:40:25,549 --> 00:40:27,175
तालाब में फेंके हर सिक्के पर,

654
00:40:27,259 --> 00:40:28,802
दुआ में कॉनरैड को माँगा है।

655
00:40:31,012 --> 00:40:34,224
क्या हो अगर अब मेरे पास
उस दुआ को सच करने की ताक़त हो?

656
00:40:35,142 --> 00:40:36,726
क्या मुझे अभी भी कॉनरैड चाहिए?

657
00:40:47,779 --> 00:40:49,030
जानती हूँ।

658
00:40:52,868 --> 00:40:54,911
मैं कल रात थोड़ी रिसर्च कर रही थी।

659
00:40:54,995 --> 00:40:56,329
अपनी अगली किताब के लिए?

660
00:40:57,622 --> 00:40:59,749
वैकल्पिक उपचारों के बारे में।

661
00:41:00,667 --> 00:41:03,795
पिछले तीन सालों में काफ़ी कुछ बदल चुका है।

662
00:41:04,379 --> 00:41:05,881
तुमने एडम से बात की थी?

663
00:41:07,215 --> 00:41:09,134
पता है तुम कीमो नहीं कराना चाहती।

664
00:41:09,217 --> 00:41:11,511
मैं फिर से वह इलाज नहीं झेल सकती।

665
00:41:12,470 --> 00:41:14,639
मुझे पता है कितना वक़्त बचा है।

666
00:41:14,723 --> 00:41:16,099
-बेक...
-कोई बात नहीं।

667
00:41:18,518 --> 00:41:19,769
मैंने नियति मान ली है।

668
00:41:21,938 --> 00:41:24,316
बॉस्टन लौटने पर बच्चों को सब बता दूँगी।

669
00:41:27,527 --> 00:41:30,906
मुझे बस कज़िन्स में
एक आख़िरी मुकम्मल गर्मियाँ चाहिए।

670
00:41:32,699 --> 00:41:33,992
मैं बस इतना चाहती हूँ।

671
00:41:36,453 --> 00:41:37,370
ठीक है।

672
00:43:45,707 --> 00:43:47,709
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

673
00:43:47,792 --> 00:43:49,794
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

