1
00:00:08,759 --> 00:00:11,721
द समर आइ टर्न्ड प्रेटी

2
00:00:13,931 --> 00:00:17,143
कज़िन्स में चार जुलाई का जश्न
हमेशा परंपरागत होता है।

3
00:00:17,226 --> 00:00:19,145
सुज़ैना पूरे घर को सजाती है।

4
00:00:19,228 --> 00:00:20,980
पिता सप्ताहांत के लिए आते हैं।

5
00:00:21,063 --> 00:00:23,691
लड़के सीपी उबालते हैं
और आतिशबाज़ी करते हैं।

6
00:00:24,358 --> 00:00:27,319
चार जुलाई के बाकी जश्नों में
मैं साथ लटकती थी।

7
00:00:27,945 --> 00:00:29,655
पर इस साल मेरे अपने दोस्त हैं।

8
00:00:30,030 --> 00:00:31,365
अपने प्लान हैं।

9
00:00:31,449 --> 00:00:32,867
कटोरे से दूध पी सकता हूँ?

10
00:00:32,950 --> 00:00:33,784
ले लो।

11
00:00:37,037 --> 00:00:40,458
मैं जाकर सीपी धोता हूँ।
तुम लाइटर फ़्लुइड लाए?

12
00:00:40,541 --> 00:00:42,126
वह पहले से ही बीच पर है।

13
00:00:44,128 --> 00:00:46,922
-चित्र का काम ख़त्म हो गया?
-आज के लिए।

14
00:00:47,006 --> 00:00:49,425
ड्रेस शर्ट में अच्छे लग रहे हो, स्टीवन।

15
00:00:49,508 --> 00:00:51,969
जिससे याद आया, अगर बेली ने जल्दी न की

16
00:00:52,052 --> 00:00:54,346
और कैम से बॉल के लिए न पूछा,
तो तुम ले जाना।

17
00:00:55,014 --> 00:00:56,140
हरगिज़ नहीं!

18
00:00:56,223 --> 00:00:57,850
मैं शेला के साथ जा रहा हूँ।

19
00:00:58,642 --> 00:00:59,977
डेब्युटांट बॉल में?

20
00:01:00,060 --> 00:01:01,645
हाँ।

21
00:01:01,729 --> 00:01:05,107
-एक साथी के तौर पर?
-इस सच्चाई का सामना कर लीजिए, माँ।

22
00:01:05,191 --> 00:01:08,360
शेला आज निकोल और जीजी के साथ
आएगी, तो मिल लीजिएगा।

23
00:01:08,444 --> 00:01:09,695
यह तो बहुत अच्छी बात है।

24
00:01:09,779 --> 00:01:13,991
मिस कोविंगटन का पहला डांस अभ्यास
कल है, तो जल्दी करो।

25
00:01:14,366 --> 00:01:15,826
मैं आज कैम से पूछूँगी।

26
00:01:17,077 --> 00:01:18,829
अब अपने बच्चों को पहचानती ही नहीं।

27
00:01:19,455 --> 00:01:20,873
तुमने मेकअप लगाया है?

28
00:01:21,540 --> 00:01:23,417
-इसने मेकअप लगाया है।
-बिल्कुल सही।

29
00:01:24,919 --> 00:01:27,087
तो क्या हुआ? आज पार्टी है।

30
00:01:27,630 --> 00:01:31,050
मुझे यकीन है इसका जॉन के
सीपी भोज में आने से कोई वास्ता नहीं।

31
00:01:31,133 --> 00:01:33,010
दोनों के पति हमेशा तो आते हैं।

32
00:01:33,093 --> 00:01:34,762
वह अब आपके पति नहीं हैं।

33
00:01:35,346 --> 00:01:36,972
अरे, हाँ। पूर्व-पति।

34
00:01:37,056 --> 00:01:40,226
समझ नहीं आता आपने
पापा की गर्लफ़्रेंड को क्यों बुलाया।

35
00:01:40,309 --> 00:01:43,979
उसका नाम विक्टोरिया है और तुम्हारे पापा
उसे हमसे मिलाना चाहते हैं।

36
00:01:44,063 --> 00:01:45,773
बेली, मेहमानों का बिस्तर लगा दो।

37
00:01:46,315 --> 00:01:48,400
पापा और विक्टोरिया यहाँ रहेंगे?

38
00:01:49,360 --> 00:01:51,529
-मेरे बगल वाले कमरे में?
-हाँ।

39
00:01:53,823 --> 00:01:55,866
वैसे, तुम्हारे पापा का फ़ोन आया था।

40
00:01:56,325 --> 00:01:57,785
उनकी कोई डील होने वाली है,

41
00:01:57,868 --> 00:01:59,995
-तो वह नहीं आ पाएँगे।
-क्या?

42
00:02:01,372 --> 00:02:03,082
आपने कहा कि पापा नहीं आएँगे?

43
00:02:03,541 --> 00:02:06,126
पर इस बार आतिशबाज़ी का
कितना सामान लाया हूँ।

44
00:02:07,169 --> 00:02:08,295
हम वीडियो ले लेंगे।

45
00:02:08,754 --> 00:02:09,839
दोनों में अंतर है।

46
00:02:10,548 --> 00:02:11,382
जानती हूँ।

47
00:02:16,345 --> 00:02:17,596
मुस्कुरा क्यों रहे हो?

48
00:02:19,598 --> 00:02:20,432
कोई वजह नहीं है।

49
00:02:26,188 --> 00:02:28,983
लॉरल, मेज़ ले जाने में मेरी मदद करोगी?

50
00:02:29,066 --> 00:02:30,192
मैं अभी आई।

51
00:02:33,988 --> 00:02:36,657
एडम फ़िशर

52
00:02:45,416 --> 00:02:49,545
अगर कोना कसा हुआ चाहती हो
तो नीचे वाली चादर को 45 डिग्री में मोड़ो।

53
00:02:52,756 --> 00:02:53,966
हाँ, इस तरह नहीं।

54
00:02:55,593 --> 00:02:56,677
तो मेरी मदद करो।

55
00:03:00,556 --> 00:03:02,266
-इसे ऐसे नीचे करो।
-ठीक है।

56
00:03:04,018 --> 00:03:05,686
-इस तरह। यहाँ आओ।
-ठीक है।

57
00:03:07,313 --> 00:03:10,774
जब हम बड़े होंगे, तो क्या ऐसा ही होगा?

58
00:03:11,901 --> 00:03:14,236
मैं और कॉनरैड, एक साथ?

59
00:03:14,612 --> 00:03:15,571
देखा?

60
00:03:16,614 --> 00:03:17,489
शुक्रिया।

61
00:03:20,075 --> 00:03:23,412
अजीब बात नहीं है कि पापा
यहाँ विक्टोरिया के साथ ठहरेंगे?

62
00:03:23,495 --> 00:03:25,915
वे ज़ोर-ज़ोर से सेक्स नहीं करने वाले।

63
00:03:27,374 --> 00:03:28,417
कितनी घटिया बात है।

64
00:03:30,419 --> 00:03:34,256
और माँ उन्हें अपनी चुड़ैल गर्लफ़्रेंड को
लाने क्यों दे रही हैं?

65
00:03:34,340 --> 00:03:38,218
कैसे पता कि वह चुड़ैल है?
अगर वह एक अच्छी इंसान हो तो?

66
00:03:39,678 --> 00:03:42,348
क्या हो अगर वह, ज़रा मेरी बात सुनो...

67
00:03:42,932 --> 00:03:43,849
एकदम चुड़ैल हो?

68
00:03:45,225 --> 00:03:47,144
-बस करो।
-सब ठीक होगा, अच्छा?

69
00:03:47,227 --> 00:03:48,479
उसकी चिंता मत करो।

70
00:03:50,522 --> 00:03:52,316
अफ़सोस है कि अंकल नहीं आ रहे।

71
00:03:52,399 --> 00:03:54,193
-मत करो। मुझे नहीं है।
-बेली!

72
00:03:57,446 --> 00:03:58,697
चुड़ैल आ गई।

73
00:04:15,923 --> 00:04:18,634
कसे कपड़े पहने हुई
अल्हड़ लड़की की उम्मीद की थी।

74
00:04:18,717 --> 00:04:21,303
-जो अधेड़ मर्दों की पसंद होती है?
-हाँ, वही।

75
00:04:23,514 --> 00:04:25,140
तुम्हारा पिछवाड़ा उससे बेहतर है।

76
00:04:26,058 --> 00:04:27,101
तुम आ गए।

77
00:04:27,184 --> 00:04:28,769
-हाँ।
-सफ़र कैसा था?

78
00:04:28,852 --> 00:04:30,771
भूल गया था कितनी भीड़ हो जाती है।

79
00:04:30,854 --> 00:04:34,692
सेग्वे पर सवार लाल, सफ़ेद और नीले
बॉडी पेंटवाले आदमी से टकराते बचे।

80
00:04:36,360 --> 00:04:37,903
-यह है...
-विक्टोरिया।

81
00:04:37,987 --> 00:04:41,407
हैलो। न्यौते के लिए शुक्रिया।
आपके लेखन की प्रशंसक हूँ।

82
00:04:41,490 --> 00:04:42,366
शुक्रिया।

83
00:04:44,493 --> 00:04:45,369
बहुत हसीन है।

84
00:04:45,452 --> 00:04:46,286
यार!

85
00:04:46,370 --> 00:04:48,747
वही कह रहा हूँ जो सब सोच रहे हैं।

86
00:04:48,831 --> 00:04:50,207
मैं यह नहीं सोच रही थी।

87
00:04:51,208 --> 00:04:53,544
ए, वह इनकी होने वाली
सौतेली माँ हो सकती है।

88
00:04:53,627 --> 00:04:54,837
यार, क्या बकवास है?

89
00:04:55,629 --> 00:04:57,881
-मुझे धक्का मत दो।
-वे आ रहे हैं।

90
00:04:57,965 --> 00:04:58,924
जाओ।

91
00:05:00,384 --> 00:05:01,552
-हैलो।
-हैलो।

92
00:05:02,052 --> 00:05:02,970
अच्छे से पेश आना।

93
00:05:03,679 --> 00:05:07,141
ए! आओ अपने पापा के गले लगो।

94
00:05:08,017 --> 00:05:10,144
-पापा!
-हे भगवान!

95
00:05:12,688 --> 00:05:13,772
यह विक्टोरिया है।

96
00:05:13,856 --> 00:05:15,941
हैलो, बच्चो! तुमसे मिलकर बहुत ख़ुश हूँ।

97
00:05:16,025 --> 00:05:18,652
तुम लोगों के बारे में
बहुत अच्छी बातें सुनी हैं।

98
00:05:20,279 --> 00:05:22,489
-इसे रसोई में रख देते हैं।
-ठीक है!

99
00:05:25,034 --> 00:05:27,953
वह 27 साल की हो ही नहीं सकती।
प्रमाणपत्र देखते हैं।

100
00:05:28,037 --> 00:05:30,164
पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रही है। शांत रहो।

101
00:05:30,247 --> 00:05:31,248
शांत नहीं रह सकती।

102
00:05:31,331 --> 00:05:32,958
नकली डकोटा जॉनसन ने पापा को

103
00:05:33,042 --> 00:05:34,960
-अपने जाल में फँसा लिया है।
-हाँ!

104
00:05:37,337 --> 00:05:40,716
मैंने आज तक इससे ख़ूबसूरत रसोई नहीं देखी।

105
00:05:40,799 --> 00:05:41,967
-शुक्रिया।
-धन्यवाद।

106
00:05:42,051 --> 00:05:44,511
स्टीवन, पापा के बैग ऊपर ले जाओ।

107
00:05:44,595 --> 00:05:46,889
डिक्की खोलने के लिए आपकी चाबी चाहिए।

108
00:05:46,972 --> 00:05:49,391
इस सप्ताहांत शहर में रुकने का फ़ैसला लिया।

109
00:05:49,475 --> 00:05:52,269
-हमें लगा तुम्हारा घर भरा होगा।
-मज़ेदार रहेगा!

110
00:05:52,352 --> 00:05:54,772
-पक्का?
-तुम जो सही समझो।

111
00:05:55,522 --> 00:05:59,151
तो, मैंने यहाँ आते वक़्त जॉन को
फल के ठेले पर रोकने को कहा।

112
00:05:59,234 --> 00:06:02,529
सोचा कि बाद में
अनार वाली मार्गरीटा बनाऊँगी।

113
00:06:02,613 --> 00:06:03,947
बहुत अच्छा रहेगा।

114
00:06:04,490 --> 00:06:05,532
मैं खोलती हूँ।

115
00:06:06,700 --> 00:06:09,286
मैं... शेला। हाँ।

116
00:06:11,205 --> 00:06:12,623
सभी डेब्युटांट आ चुकी हैं।

117
00:06:26,178 --> 00:06:29,014
इसके बाद हेली कियोको चलाऊँगा।
उसके गाने कमाल हैं।

118
00:06:29,098 --> 00:06:30,641
बेहद पसंद हैं। सिज़ा सुनते हो?

119
00:06:31,433 --> 00:06:33,268
बुरा लगा कि तुमने मुझसे यह पूछा।

120
00:06:33,352 --> 00:06:35,229
बेशक। और कौन से गाने हैं?

121
00:06:35,312 --> 00:06:37,189
तुम्हारी महक सूँघता नहीं थक रहा।

122
00:06:37,272 --> 00:06:38,899
अच्छा, यह ले लाबो है।

123
00:06:39,775 --> 00:06:40,776
मुझे यह ले डूबा।

124
00:06:42,194 --> 00:06:43,028
तुम्हें ले डूबा?

125
00:06:44,071 --> 00:06:45,572
मेरा परिवार भी यही करता है।

126
00:06:45,656 --> 00:06:47,366
सच? पता है आप कहाँ जाएँगी?

127
00:06:47,449 --> 00:06:50,202
मेरे पापा एक हेज फ़ंड चलाते हैं।
और कुछ नहीं पता।

128
00:06:50,285 --> 00:06:52,538
बचपन में सोचती थी वह झाड़ी काटते हैं।

129
00:06:52,621 --> 00:06:53,872
मुझे अब भी यही लगता है।

130
00:06:54,456 --> 00:06:55,791
मम्मी क्या करती हैं?

131
00:06:55,874 --> 00:06:57,918
माँ, पूछताछ करना बंद कीजिए।

132
00:06:58,001 --> 00:07:01,255
कोई बात नहीं। वह अगस्त तक
एरिज़ोना के वेलनेस रिट्रीट में हैं।

133
00:07:01,338 --> 00:07:03,674
जिसका मतलब है परिवार से पीछा छुड़ाना।

134
00:07:03,757 --> 00:07:06,635
शेला। तुम्हें यह मैसेज पढ़ना होगा।
यहाँ आओ।

135
00:07:06,718 --> 00:07:09,930
बुलावा आ गया। पर आप दोनों से
मिलकर अच्छा लगा।

136
00:07:10,013 --> 00:07:13,100
आपने बेटे की बहुत अच्छी परवरिश की है।
यह बहुत अदबदार है।

137
00:07:13,183 --> 00:07:14,017
शुक्रिया।

138
00:07:17,187 --> 00:07:18,897
क्या झकास लड़की है, स्टीवन।

139
00:07:18,981 --> 00:07:20,566
झकास मत कहिए, पापा!

140
00:07:20,649 --> 00:07:22,317
-यह मत कहिए।
-मैं झकास बाप हूँ।

141
00:07:22,818 --> 00:07:25,487
मुझे पसंद आई। आत्म-विश्वास है।
ख़ुद को जानती है।

142
00:07:25,571 --> 00:07:27,281
हैरान हूँ डेब बनना चाहती है।

143
00:07:28,866 --> 00:07:31,368
कहीं से तुम्हें सूट किराए पर दिला दूँ?

144
00:07:32,286 --> 00:07:33,620
स्टीवन! यहाँ आओ।

145
00:07:33,704 --> 00:07:36,665
-आकर यह देखो।
-मैं इंतज़ाम कर लूँगा, पापा। शुक्रिया।

146
00:07:36,748 --> 00:07:37,791
ठीक है।

147
00:07:37,916 --> 00:07:40,419
मुझे इस डेब्युटांट बॉल के बारे में बताओ।

148
00:07:41,503 --> 00:07:44,131
हाँ, वह शायद मुझ जैसी लड़कियों के लिए है।

149
00:07:44,214 --> 00:07:46,300
जो लड़कियाँ ख़ुद को नहीं समझतीं।

150
00:07:47,384 --> 00:07:50,762
-मेरा वह मतलब नहीं...
-मेरी कज़िन ने शिकागो में किया था

151
00:07:50,846 --> 00:07:53,557
और उन्होंने सरकारी स्कूलों के लिए
बहुत पैसे जमा किए।

152
00:07:53,640 --> 00:07:54,558
बहुत अच्छे।

153
00:07:54,892 --> 00:07:58,729
हाँ! बेली, ज़रा दिखाओगी
कि बाथरूम कहाँ पर है?

154
00:08:00,772 --> 00:08:01,690
ज़रूर!

155
00:08:05,485 --> 00:08:07,821
विक्टोरिया ने वाकई तुम्हारी किताब पढ़ी।

156
00:08:07,905 --> 00:08:10,199
हैरान हूँ कि अंत पढ़कर वह भागी नहीं।

157
00:08:10,282 --> 00:08:12,326
लेखक हूँ। काल्पनिक कहानी लिखती हूँ।

158
00:08:12,659 --> 00:08:13,827
यह विक्टोरिया से कहो।

159
00:08:13,911 --> 00:08:16,622
कब तक जाग सकती है?
कहीं माँ-बाप गुस्सा न हो जाएँ।

160
00:08:16,705 --> 00:08:18,207
-ठीक है।
-शराब पी सकती है?

161
00:08:18,290 --> 00:08:21,668
-कहीं वे अनार ज़ाया न हो जाएँ।
-ठीक है, समझ गया।

162
00:08:24,546 --> 00:08:28,383
मुझे इसकी बहुत याद आती है।
फ़िशर परिवार के साथ चार जुलाई का जश्न।

163
00:08:29,176 --> 00:08:30,219
लगभग सभी।

164
00:08:32,054 --> 00:08:33,680
एडम नहीं आ सका?

165
00:08:35,641 --> 00:08:36,558
लगता तो यही है।

166
00:08:41,939 --> 00:08:42,898
मस्त है।

167
00:08:43,565 --> 00:08:45,359
आपने यह बनाना कहाँ से सीखा?

168
00:08:45,442 --> 00:08:48,946
तो मैंने एक गर्मी की छुट्टियाँ
सीमा पर टेक्सस के मार्फ़ा नाम के

169
00:08:49,029 --> 00:08:50,948
रेगिस्तान के शहर में बिताई थी।

170
00:08:51,031 --> 00:08:53,408
वहाँ एक बार था जहाँ ये मिलते थे।

171
00:08:53,492 --> 00:08:55,744
मैंने बारटेंडर से कहा तब तक नहीं जाऊँगी

172
00:08:55,827 --> 00:08:58,455
जब तक वह मुझे यह बनाना नहीं सिखाता।

173
00:09:00,374 --> 00:09:01,375
एक घूँट पी सकती हूँ?

174
00:09:02,251 --> 00:09:04,169
मम्मी-पापा को एतराज़ तो नहीं?

175
00:09:04,461 --> 00:09:06,046
हाँ! उन्हें एतराज़ नहीं है।

176
00:09:06,129 --> 00:09:07,297
तो शौक़ से पियो।

177
00:09:08,173 --> 00:09:11,718
इसे तुम्हारे पापा को देती हूँ।
सुज़ैना और अपनी मम्मी को दे दोगी?

178
00:09:11,802 --> 00:09:13,470
-हाँ, ज़रूर!
-शुक्रिया, जान।

179
00:09:21,270 --> 00:09:22,688
कैसी है? दमदार?

180
00:09:23,063 --> 00:09:25,190
-बहुत बढ़िया है?
-सच?

181
00:09:30,612 --> 00:09:32,990
तभी तुम्हें पसंद आई। रस्ना जैसा स्वाद है।

182
00:09:33,073 --> 00:09:34,116
सही कहा।

183
00:09:34,950 --> 00:09:36,660
-पर मेरे पास एक आइडिया है।
-उफ़।

184
00:09:37,119 --> 00:09:40,122
-सहायक शेफ़, और अनार लाओ।
-अभी लाया।

185
00:09:43,125 --> 00:09:44,668
तुम लोग क्या बना रहे हो?

186
00:09:44,751 --> 00:09:47,212
अनार वाली मार्गरीटा, पर थोड़ा हटके।

187
00:09:47,546 --> 00:09:49,464
अच्छा ब्लेंडर इस्तेमाल करना होगा।

188
00:09:50,799 --> 00:09:55,220
वह 2011 के कूल-एड वाली
तबाही के बाद से इस्तेमाल नहीं किया।

189
00:09:55,304 --> 00:09:58,390
याद है दो गर्मियों तक
स्लैब चिपचिपा रहे थे?

190
00:09:58,473 --> 00:10:00,183
हाँ। लगभग।

191
00:10:00,350 --> 00:10:03,061
पापा ने एक साल तक
अपनी अटैची मेरे कमरे में रखी थी...

192
00:10:03,937 --> 00:10:06,940
इस यादगार के तौर पर
कि सब ग़लतियाँ वापस नहीं ली जा सकतीं।

193
00:10:07,607 --> 00:10:09,860
रुको। उन्हें पता चला
तो गुस्सा नहीं करेंगे?

194
00:10:10,444 --> 00:10:13,113
कैसे पता चलेगा? वह आ ही नहीं रहे।

195
00:10:15,324 --> 00:10:16,658
-ठीक है।
-हाँ।

196
00:10:16,742 --> 00:10:17,659
हाँ।

197
00:10:18,952 --> 00:10:19,911
जनाब।

198
00:10:21,204 --> 00:10:23,040
बढ़िया चीज़ डाल रही है।

199
00:10:23,749 --> 00:10:25,542
हमें एक और तबाही नहीं चाहिए।

200
00:10:25,625 --> 00:10:27,002
बस करो!

201
00:10:27,085 --> 00:10:29,171
-और ज़्यादा टकीला।
-नहीं!

202
00:10:33,675 --> 00:10:36,636
-नहीं। उस पर हाथ रखो।
-बस करो।

203
00:10:38,680 --> 00:10:39,848
पता है क्या याद आता है?

204
00:10:41,516 --> 00:10:45,854
लॉरल को पापा को डाँटते देखकर।
वह अंदर आतीं और कहतीं, "एडम।"

205
00:10:45,937 --> 00:10:46,813
एडम!

206
00:10:47,981 --> 00:10:48,982
तुम आ गए।

207
00:10:49,441 --> 00:10:51,651
-चार जुलाई मुबारक!
-पापा! आप आ गए।

208
00:10:53,153 --> 00:10:54,738
हैलो, बच्चो। हैलो, कॉनी।

209
00:10:55,447 --> 00:10:57,991
यह शरबत ज़रा मुझे भी पिलाना।

210
00:10:58,075 --> 00:11:00,035
-हाँ, ज़रूर।
-शुक्रिया, बेली।

211
00:11:00,118 --> 00:11:02,746
आपको इस साल की आतिशबाज़ी बहुत पसंद आएगी।

212
00:11:02,829 --> 00:11:03,830
मेरा विश्वास है।

213
00:11:05,165 --> 00:11:07,376
-सब लोग कहाँ गए?
-अरे!

214
00:11:09,252 --> 00:11:10,170
एडम!

215
00:11:12,339 --> 00:11:13,757
तुमने काम से समय निकाल लिया।

216
00:11:13,840 --> 00:11:16,426
हाँ, परिवार के साथ
चार जुलाई तो मनानी ही थी।

217
00:11:24,101 --> 00:11:26,228
ठीक है, वापस पार्टी में चलते हैं।

218
00:11:27,437 --> 00:11:28,939
ठीक है! चलो, बच्चो।

219
00:11:33,318 --> 00:11:36,071
-तुमसे बात कर सकता हूँ?
-मैं बीच पर जा रहा हूँ।

220
00:11:38,615 --> 00:11:40,158
कैसा महसूस कर रही हो, सूज़?

221
00:11:41,827 --> 00:11:45,872
एक दोस्त ने बताया कि स्लोन केटरिंग में
एक प्रयोग शुरू कर रहे...

222
00:11:45,956 --> 00:11:47,457
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

223
00:11:48,875 --> 00:11:51,586
सुबह लॉरल का फ़ोन आया था।
उसने यहाँ आने को कहा।

224
00:11:51,670 --> 00:11:53,505
उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था।

225
00:11:55,382 --> 00:11:56,341
तुम नहीं जानती थी।

226
00:11:56,425 --> 00:11:57,592
मैं नहीं जानती थी।

227
00:11:58,343 --> 00:12:00,512
मुझे लगा तुमने अपना इरादा बदल दिया।

228
00:12:02,764 --> 00:12:06,852
अब जो आ ही गए हो,
तो यह दिन किसी तरह पार करना होगा।

229
00:12:06,935 --> 00:12:09,938
पर जेर तुम्हें अपने पटाखे दिखाने को
बहुत उत्साहित है।

230
00:12:10,021 --> 00:12:12,399
मैं लड़कों की चार जुलाई नहीं बिगाड़ूँगी।

231
00:12:20,115 --> 00:12:23,660
मैं पेश करती हूँ बेली स्पेशल।

232
00:12:25,245 --> 00:12:27,080
-बहुत ख़ूब।
-बढ़िया लग रहा है।

233
00:12:27,831 --> 00:12:29,666
तुम्हारे लिए गुब्बारा बचाकर रखा।

234
00:12:30,625 --> 00:12:32,669
-शुक्रिया।
-तुम्हें चाहिए?

235
00:12:32,752 --> 00:12:33,795
-हाँ।
-प्यारा है।

236
00:12:33,879 --> 00:12:36,756
ए, दोस्तो। देखो तो मुझे कौन मिला।

237
00:12:37,466 --> 00:12:39,009
-कैम कैमरन।
-कैम!

238
00:12:39,092 --> 00:12:42,387
-नहीं, शुक्रिया। मैं पीता नहीं।
-अच्छा। मेरे लिए और बचेगा।

239
00:12:43,096 --> 00:12:44,639
कैसे हो, दोस्त?

240
00:12:44,723 --> 00:12:46,224
-हैलो, जेर।
-हैलो, शेला।

241
00:12:46,308 --> 00:12:47,350
कैसी हो, जीजी?

242
00:12:47,434 --> 00:12:48,643
-हैलो!
-क्या हाल है?

243
00:12:48,727 --> 00:12:51,188
-मैं ठीक हूँ। तुम?
-यह क्या है?

244
00:12:51,271 --> 00:12:53,356
अनार वाली मार्गरीटा।

245
00:12:55,150 --> 00:12:57,861
-यह मुकाबला नहीं है, कॉन।
-हमारे लिए भी बचाकर रखो।

246
00:12:59,571 --> 00:13:02,073
अच्छा, रुको, अगर यह मुकाबला होता?

247
00:13:02,866 --> 00:13:06,995
हर शराब पीने वाले खेल का
यही तो आधार होता है?

248
00:13:07,078 --> 00:13:09,164
पीने वाला खेल खेलना है?

249
00:13:10,499 --> 00:13:12,667
क्यों नहीं? आज चार जुलाई है।

250
00:13:13,210 --> 00:13:15,170
-हाँ, ज़रूर।
-चलो खेलें!

251
00:13:15,253 --> 00:13:16,213
अंदर गया?

252
00:13:16,296 --> 00:13:18,381
-हे भगवान।
-तुम पियो।

253
00:13:18,465 --> 00:13:19,466
पियो!

254
00:13:22,385 --> 00:13:24,513
-जेरेमाया, पियो।
-नहीं।

255
00:13:24,596 --> 00:13:26,306
-शेला।
-क्या?

256
00:13:26,389 --> 00:13:27,390
पियो!

257
00:13:29,476 --> 00:13:31,686
ए! जीजी, पियो।

258
00:13:31,770 --> 00:13:33,480
अब अंदर जाएगा।

259
00:13:38,068 --> 00:13:39,486
पियो!

260
00:13:40,403 --> 00:13:41,863
-अरे-अरे, पियो।
-क्या?

261
00:13:41,947 --> 00:13:43,698
-ओए!
-हे भगवान।

262
00:13:43,782 --> 00:13:45,367
इसमें इतनी बुरी क्यों हूँ?

263
00:13:46,076 --> 00:13:48,161
ए! यह लो।

264
00:13:48,245 --> 00:13:50,038
रुको।

265
00:13:52,207 --> 00:13:53,291
हाँ!

266
00:13:55,377 --> 00:13:56,628
चलो भी।

267
00:14:06,471 --> 00:14:07,889
हमने कमाल कर दिया। मान लो।

268
00:14:07,973 --> 00:14:09,057
हमने कमाल कर दिया।

269
00:14:09,140 --> 00:14:10,308
-बिल्कुल।
-चलो।

270
00:14:16,481 --> 00:14:18,108
बढ़िया निशाना था।

271
00:14:18,191 --> 00:14:20,151
काफ़ी बढ़िया है, छोकरे।

272
00:14:20,235 --> 00:14:21,570
चलो भी, स्टीवन!

273
00:14:23,780 --> 00:14:25,490
बहुत ख़ूब!

274
00:14:27,492 --> 00:14:28,785
क्या हुआ?

275
00:14:38,837 --> 00:14:40,380
हाँ, तुम्हीं ने किया।

276
00:14:45,927 --> 00:14:48,638
-भाई-बहन ऐसे ही होते हैं?
-हाँ, भाई।

277
00:14:49,180 --> 00:14:52,267
अच्छा, वह मीकनॉस में
लिंड्सी लोहैन के बीच क्लब में

278
00:14:52,350 --> 00:14:54,894
जाने वाले लोगों में आख़िरी थी।

279
00:14:54,978 --> 00:14:56,396
सच कह रही हो?

280
00:14:56,479 --> 00:14:59,190
हे भगवान। लिंड्सी के लिए जान दे दूँ।
वह रानी है।

281
00:14:59,274 --> 00:15:01,526
पर इबिज़ा बेहतर है।

282
00:15:01,610 --> 00:15:02,611
रहने भी दो!

283
00:15:02,694 --> 00:15:04,237
-तुम सहमत नहीं हो?
-नहीं।

284
00:15:05,238 --> 00:15:06,865
-मेरा साथ दो।
-कॉनी, पकड़ो।

285
00:15:06,948 --> 00:15:09,159
-हाँ। नहीं, मैं सहमत हूँ।
-उलझा हुआ है।

286
00:15:09,242 --> 00:15:11,828
-मैं सहमत हूँ।
-हाँ, नहीं, मैं सहमत हूँ।

287
00:15:11,911 --> 00:15:12,746
चुप करो!

288
00:15:12,829 --> 00:15:15,415
-उसे पता नहीं क्या कह रहा है।
-उसे पता है।

289
00:15:49,157 --> 00:15:50,241
फेंक रहा हूँ।

290
00:15:52,327 --> 00:15:54,329
इतनी तेज़ मत फेंको, ज़हीर खान।

291
00:15:57,248 --> 00:15:58,333
अवरोधन।

292
00:16:00,377 --> 00:16:04,255
दूर फेंको। गेंद बढ़िया चकरा रही है,
यह हुनर तुम्हारे ख़ून में है।

293
00:16:04,339 --> 00:16:05,674
टचडाउन। पेट्रियट्स।

294
00:16:05,757 --> 00:16:08,468
ए। मैंने ब्राउन के कोच वॉल्श से बात की थी।

295
00:16:08,551 --> 00:16:11,262
वहाँ तुम्हारे लिए एक समर सेशन खाली है।

296
00:16:11,346 --> 00:16:12,764
मैं यहीं पर ठीक हूँ।

297
00:16:12,847 --> 00:16:16,142
पापा। हम आपका मेक्सिको से लाया हुआ
वह बड़ा पटाखा दागेंगे।

298
00:16:16,226 --> 00:16:18,561
जिसमें बड़ा सा खजूर का पेड़ बनता है।

299
00:16:18,645 --> 00:16:20,313
बहुत कमाल का होगा।

300
00:16:20,397 --> 00:16:22,399
मुझे इंतज़ार है। घर के पास मत दागना।

301
00:16:22,482 --> 00:16:25,735
-मैदान पर दौड़ना सिखाता हूँ।
-सीपी के लिए गड्ढा खोदना है।

302
00:16:26,569 --> 00:16:29,406
-मैं मदद करता हूँ।
-जाकर माँ के साथ वक़्त बिताइए।

303
00:16:35,453 --> 00:16:36,746
कॉनरैड समझ नहीं आता।

304
00:16:36,830 --> 00:16:40,041
एक मिनट मुझ पर पूरी तरह होता है।

305
00:16:40,125 --> 00:16:42,836
रात को रुकता है,
पर हमारे बीच कुछ नहीं होता।

306
00:16:42,919 --> 00:16:45,296
और फिर आज सुबह, मुझ पर फिर से डोरे डाले,

307
00:16:45,380 --> 00:16:48,633
मेरी तारीफ़ें करता रहा,
और अब एकदम से "फ़ुटबॉल।"

308
00:16:48,717 --> 00:16:53,054
हाँ। उसे कभी-कभी समझ पाना बहुत मुश्किल है।

309
00:16:53,138 --> 00:16:55,598
-हमेशा ही।
-हाँ।

310
00:16:56,057 --> 00:16:58,351
तुम्हें वाकई लगता है वह मुझे पसंद करता है?

311
00:17:00,145 --> 00:17:02,313
हाँ, बिल्कुल।

312
00:17:02,397 --> 00:17:05,817
तुम्हारे बारे में बहुत बातें करता है।

313
00:17:05,900 --> 00:17:07,485
-सच?
-हाँ।

314
00:17:08,653 --> 00:17:11,030
हैलो। तुम थोड़ा पानी पीती रहो।

315
00:17:11,531 --> 00:17:12,490
पानी।

316
00:17:12,574 --> 00:17:15,285
कैम कैमरन, तुम कितने प्यारे हो।
यह प्यारा है न?

317
00:17:17,454 --> 00:17:19,622
बीच पर मेरे साथ टहलने लोगी?

318
00:17:19,706 --> 00:17:21,750
बेली, मुझे तुम्हारी ड्रेस बहुत पसंद आई।

319
00:17:22,625 --> 00:17:25,378
सच में, शुक्रिया।
असल में, यह टेलर ने दी थी।

320
00:17:25,462 --> 00:17:28,381
-टेलर की पसंद बहुत अच्छी है।
-हाँ। है न?

321
00:17:28,465 --> 00:17:30,133
पसंद वाकई अच्छी है। हे भगवान।

322
00:17:30,216 --> 00:17:31,468
पता है क्या?

323
00:17:32,135 --> 00:17:34,304
तुम और टेलर जुड़वाँ बहनों जैसी हो।

324
00:17:34,387 --> 00:17:37,515
क्योंकि तुम दोनों ही बहुत फ़ैशनपरस्त हो।

325
00:17:37,599 --> 00:17:39,809
-यह सच है।
-तुम दोनों ही धाँसू हो।

326
00:17:39,893 --> 00:17:41,436
तुम बिल्कुल धाँसू हो।

327
00:17:41,519 --> 00:17:44,105
और तुम दोनों को एक ही लड़का पसंद है...

328
00:17:44,647 --> 00:17:45,607
ऐसा क्या?

329
00:17:45,690 --> 00:17:47,901
-चलो टहलने चलें।
-नहीं, कैम।

330
00:17:47,984 --> 00:17:49,319
बात कर रही हूँ। एक सेकंड।

331
00:17:49,652 --> 00:17:53,531
देखो, शेला, चिंता मत करो,
क्योंकि मेरा भाई गधा है,

332
00:17:53,615 --> 00:17:55,700
और उसके कोई मायने नहीं थे।

333
00:17:55,784 --> 00:17:57,994
-चलो।
-किसके मायने नहीं थे?

334
00:17:58,745 --> 00:18:00,497
उनके चुंबन के। वह तो...

335
00:18:00,580 --> 00:18:02,624
वह तुम्हें चाहता है। बेहद चाहता है!

336
00:18:02,707 --> 00:18:05,668
रुको? किसी को और एक जाम चाहिए?
मुझे चाहिए।

337
00:18:09,547 --> 00:18:10,548
ए।

338
00:18:11,257 --> 00:18:14,677
पापा से एक दिन अच्छे से पेश आओगे?
सच में। वह कोशिश कर रहे हैं।

339
00:18:14,761 --> 00:18:15,845
उनके लिए अच्छा है।

340
00:18:18,223 --> 00:18:21,059
तुम्हें पापा से जो भी परेशानी है,
उसे भूल जाओ, ठीक है?

341
00:18:21,434 --> 00:18:22,393
प्लीज़।

342
00:18:30,026 --> 00:18:32,612
हाँ, इस गर्मियों में ज़्यादातर काम करूँगा।

343
00:18:32,695 --> 00:18:38,284
मतलब, प्रिंस्टन महंगा कॉलेज है,
वह भी अगर दाखिला मिला, तो...

344
00:18:38,368 --> 00:18:41,329
मिल जाएगा। तुम भी मेरी तरह मेहनती हो।

345
00:18:42,413 --> 00:18:44,457
ए, तुम्हें कार्ड रूम में काम मिला है?

346
00:18:44,541 --> 00:18:45,708
क्लब के।

347
00:18:45,792 --> 00:18:47,794
पुरुषों के लॉकर रूम के बगल में है।

348
00:18:47,877 --> 00:18:50,922
ज़्यादातर दिन वहाँ भारी दाँव वाले
पोकर गेम खेले जाते हैं।

349
00:18:51,005 --> 00:18:52,841
निजी बार, एक निर्धारित वेटर...

350
00:18:52,924 --> 00:18:54,133
और ख़ूब सारी बख्शीश।

351
00:18:54,217 --> 00:18:57,095
जब खेल अच्छा चल रहा होता है,
सौ-सौ डॉलर टिप देते हैं।

352
00:19:01,140 --> 00:19:03,393
मैं उन्हें फ़ोन कर दूँगा। कुछ करता हूँ।

353
00:19:04,143 --> 00:19:05,270
शुक्रिया।

354
00:19:13,361 --> 00:19:14,487
रुको, कैम।

355
00:19:14,571 --> 00:19:18,241
सब जा रहे हैं। उनसे कहो कि न जाएँ।

356
00:19:18,324 --> 00:19:19,200
रुक जाओ, दोस्तो।

357
00:19:19,284 --> 00:19:22,662
शेला की तबियत ठीक नहीं है।
हमने शायद ज़्यादा पी ली।

358
00:19:23,746 --> 00:19:25,623
ठीक है। हाँ,

359
00:19:25,707 --> 00:19:28,751
मुझे तो अब भी बढ़िया लग रहा है।

360
00:19:30,628 --> 00:19:31,838
पता है क्या?

361
00:19:32,380 --> 00:19:35,675
यह कल फिर से करते हैं।

362
00:19:35,758 --> 00:19:37,927
-हाँ। ठीक है, बाय।
-बाय।

363
00:19:38,011 --> 00:19:41,306
-है न?
-बेली, मैं भी चलता हूँ।

364
00:19:41,389 --> 00:19:42,223
क्यों?

365
00:19:42,307 --> 00:19:45,351
हम तब बात करेंगे
जब तुम थोड़ा कम नशे में...

366
00:19:46,311 --> 00:19:48,855
-कम नशे में?
-बस पानी पीती रहो।

367
00:19:48,938 --> 00:19:51,900
-बहुत सारा पानी पीना।
-ठीक है। पर मुझे चढ़ी नहीं।

368
00:19:52,692 --> 00:19:54,152
कल फ़ोन करता हूँ।

369
00:19:54,235 --> 00:19:55,069
ठीक है।

370
00:20:01,618 --> 00:20:04,078
हैलो! समुद्री जीव!

371
00:20:04,621 --> 00:20:05,663
हैलो।

372
00:20:09,584 --> 00:20:10,627
ए।

373
00:20:15,882 --> 00:20:18,885
ए! रुको। तुम लोग जा रहे हो?

374
00:20:18,968 --> 00:20:20,803
हमारी ऊबर आ गई।

375
00:20:21,846 --> 00:20:23,473
तुम्हारी ऊबर आ गई?

376
00:20:24,807 --> 00:20:26,517
-मुझे एक मिनट दो।
-पक्का?

377
00:20:26,601 --> 00:20:28,102
हाँ, ठीक है।

378
00:20:32,106 --> 00:20:33,191
मैं साथ चल सकता हूँ?

379
00:20:33,900 --> 00:20:36,694
रहने दो। हमें सब
साथ में करने की ज़रूरत नहीं है।

380
00:20:36,778 --> 00:20:38,237
ऐसा तो नहीं है कि हम साथ हैं।

381
00:20:38,947 --> 00:20:41,157
मैं पिछले सप्ताहांत न्यू यॉर्क में थी

382
00:20:41,240 --> 00:20:43,451
और तुम टेलर के साथ मस्ती कर रहे थे।

383
00:20:45,828 --> 00:20:49,874
टेलर? नहीं। वह तो बस बेली की सहेली है।

384
00:20:49,958 --> 00:20:51,876
पता है तुम्हारे बीच कुछ हुआ था।

385
00:20:58,216 --> 00:21:00,551
शेला, उसका वाकई कोई मतलब नहीं था।

386
00:21:00,635 --> 00:21:02,679
-वह मेरे लिए मायने नहीं रखती।
-डरो मत।

387
00:21:02,762 --> 00:21:04,555
हमारे बीच प्यार थोड़े ही है।

388
00:21:04,931 --> 00:21:07,475
डेब्युटांट तो अपने साथियों को
डेट तक नहीं करती।

389
00:21:08,768 --> 00:21:11,896
हम तो बस मस्ती कर रहे हैं, है न?
कुछ गंभीर नहीं है?

390
00:21:16,234 --> 00:21:17,276
हाँ।

391
00:21:18,486 --> 00:21:21,948
हाँ, नहीं, हम बस मस्ती कर रहे हैं।

392
00:21:23,449 --> 00:21:26,327
हाँ। मुझे ख़ुशी है कि हम सहमत हैं।

393
00:21:28,079 --> 00:21:29,080
बाद में मिलती हूँ।

394
00:21:42,385 --> 00:21:44,846
-लॉरल, क्या बकवास है?
-चुपचाप अंदर आओ।

395
00:21:48,141 --> 00:21:50,143
तुम्हारे और बेक के बीच क्या चल रहा है?

396
00:21:50,226 --> 00:21:51,310
ग़लती तुम्हारी है।

397
00:21:51,394 --> 00:21:53,896
उससे बिना पूछे मुझे बुलाना नहीं चाहिए था।

398
00:21:53,980 --> 00:21:57,108
पत्नी मर रही है और उसकी
पसंदीदा छुट्टी पर नहीं आ सकते?

399
00:21:57,191 --> 00:22:00,319
उसने दूर रहने को कहा था।
मुझे लगा तुम जानती होओगी।

400
00:22:01,362 --> 00:22:03,156
तुम्हें क्यों नहीं आने देना चाहती?

401
00:22:04,532 --> 00:22:05,783
तुमने क्या किया?

402
00:22:06,743 --> 00:22:09,412
मैंने गड़बड़ कर दी। जैसा कि तुम जानती थी।

403
00:22:23,051 --> 00:22:24,635
अरे, समुद्री जीव।

404
00:22:26,763 --> 00:22:28,181
तुम कहाँ हो?

405
00:22:29,182 --> 00:22:30,767
मैं नहा रहा हूँ।

406
00:22:33,603 --> 00:22:34,812
सब चले गए,

407
00:22:34,896 --> 00:22:38,024
लेकिन मार्गरीटा अभी भी बची है।

408
00:22:38,691 --> 00:22:41,235
अच्छा, ख़ैर,
मैं नहाते वक़्त तो नहीं पी सकता।

409
00:22:41,319 --> 00:22:42,820
इसे नीचे रख दोगी?

410
00:22:42,904 --> 00:22:45,323
मैं नहाने के बाद पी लूँगा।

411
00:22:47,867 --> 00:22:49,994
मुझे तुम हमेशा से गीले बालों में पसंद थे।

412
00:22:51,120 --> 00:22:53,581
बेहद रूमानी लगते हैं।

413
00:22:55,124 --> 00:22:57,627
गीले बालों में क्या रूमानी बात है?

414
00:23:02,673 --> 00:23:04,133
तुम समझते ही नहीं।

415
00:23:07,220 --> 00:23:09,263
तुमने इसके कितने गिलास पिए हैं?

416
00:23:11,724 --> 00:23:13,434
दो, पाँच।

417
00:23:13,518 --> 00:23:15,061
यह ज़रूरी नहीं है।

418
00:23:17,271 --> 00:23:18,940
एक बात पूछती हूँ, ठीक है?

419
00:23:21,609 --> 00:23:24,487
मुझे जन्मदिन पर देने के लिए
इनफ़िनिटी हार ख़रीदा था?

420
00:23:32,829 --> 00:23:33,788
मुझे पता था!

421
00:23:33,871 --> 00:23:37,583
-पता था मैं सही हूँ।
-मुझे थोड़ी देर अकेला छोड़ दोगी, प्लीज़?

422
00:23:38,626 --> 00:23:40,962
मुझे पता था।

423
00:23:46,175 --> 00:23:48,177
किसने कहा तुम मार्गरीटा पी सकती हो?

424
00:23:50,221 --> 00:23:51,264
विक्टोरिया।

425
00:23:53,516 --> 00:23:54,976
केक काटने का समय है।

426
00:24:00,231 --> 00:24:01,607
क्या? केक काटने का समय है।

427
00:24:08,114 --> 00:24:10,575
-बच्चे कहाँ गए?
-हमारे लिए और बच जाएगा।

428
00:24:10,658 --> 00:24:12,994
यह हुई न बात, जॉन। हमेशा आशावादी रहते हो।

429
00:24:13,077 --> 00:24:15,079
मुझे स्ट्रॉबेरी वाला टुकड़ा चाहिए।

430
00:24:17,123 --> 00:24:17,957
तुम ठीक तो हो?

431
00:24:18,040 --> 00:24:20,376
-जान, तुम ठीक हो?
-एडम, मैं ठीक हूँ।

432
00:24:20,459 --> 00:24:22,128
-आओ।
-मैं उठ जाऊँगी। बस करो!

433
00:24:24,755 --> 00:24:26,924
बस चले जाओ।

434
00:24:30,553 --> 00:24:31,971
मुझे माफ़ कर दीजिए।

435
00:24:42,815 --> 00:24:44,859
-माँ?
-तुमसे बाद में बात करूँगी।

436
00:24:50,781 --> 00:24:53,034
उठ जाओ। आओ चलते हैं।

437
00:24:54,744 --> 00:24:57,830
-पापा?
-हाँ, जान? यह लो।

438
00:24:57,914 --> 00:24:59,916
विक्टोरिया बहुत अच्छी है।

439
00:24:59,999 --> 00:25:01,626
बहुत अच्छी बात है, जान।

440
00:25:12,470 --> 00:25:14,889
तुम्हारी दादी के केक स्टैंड का अफ़सोस है।

441
00:25:16,349 --> 00:25:17,516
जो भी हो।

442
00:25:22,855 --> 00:25:25,399
तुमने अपनी अंगूठी नहीं पहन रखी है।

443
00:25:25,483 --> 00:25:27,610
मुझे बताओगी कि क्या चल रहा है?

444
00:25:30,863 --> 00:25:33,991
माफ़ करना, पर मुझे क्या पता था
कि तुम लोगों में अनबन है?

445
00:25:34,075 --> 00:25:35,743
हमें पार्टी में वापस जाना चाहिए।

446
00:25:35,826 --> 00:25:39,288
जब तक मुझे सब बता नहीं देती,
हम इस कमरे से नहीं जाएँगे।

447
00:25:39,372 --> 00:25:42,583
तीन साल पहले उसने अपनी
सेक्रेटरी के साथ संबंध बनाए।

448
00:25:42,667 --> 00:25:43,626
क्या?

449
00:25:43,709 --> 00:25:45,461
जब मेरा कीमो चल रहा था।

450
00:25:45,544 --> 00:25:48,339
-क्या तुम...
-बिल्कुल '80 के दशक की तरह।

451
00:25:49,257 --> 00:25:51,759
वैसे भी, एडम कभी कुछ हटके नहीं कर पाता था।

452
00:25:54,595 --> 00:25:56,013
मुझे बताया क्यों नहीं?

453
00:25:56,097 --> 00:26:00,226
क्योंकि तुम मुझे उसे छोड़ने को कहती
और मैं नहीं चाहती थी। अब चाहती हूँ।

454
00:26:00,309 --> 00:26:01,686
अब क्यों?

455
00:26:02,520 --> 00:26:04,855
नहीं चाहती मरते वक़्त वह मेरे साथ हो।

456
00:26:06,774 --> 00:26:09,443
-उसकी जान ले लूँगी।
-लॉरल, मैं संभाल चुकी हूँ।

457
00:26:10,111 --> 00:26:12,655
जब तक हम वापस जाएँगे,
वह घर से जा चुका होगा।

458
00:26:14,991 --> 00:26:15,992
रुको।

459
00:26:16,617 --> 00:26:17,994
ज़रा ठहरो।

460
00:26:18,786 --> 00:26:22,581
एडम भले ही कमीना हो,
पर तुम्हें और बच्चों को उसकी ज़रूरत है।

461
00:26:22,665 --> 00:26:25,042
-हम उसके बिना ठीक रहेंगे।
-नहीं रहोगी।

462
00:26:26,711 --> 00:26:30,172
तुम्हें हमेशा लगता है
कि तुम सबसे बेहतर हो।

463
00:26:30,256 --> 00:26:32,216
मेरी ज़िंदगी के फ़ैसले लेना बंद करो।

464
00:26:32,300 --> 00:26:33,592
मैं नहीं, तो कौन करेगा?

465
00:26:34,593 --> 00:26:36,762
बेक, तुम ठीक से सोच नहीं रही हो।

466
00:26:36,846 --> 00:26:40,933
तुम्हें डॉक्टर के पास कौन ले जाएगा,
बच्चों की देखभाल कौन करेगा?

467
00:26:41,017 --> 00:26:44,353
मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूँ,
तो दबाव डालना बंद करो।

468
00:26:45,146 --> 00:26:48,482
गड़बड़ हुई तो मुझे ही संभालने आना पड़ेगा।

469
00:26:49,233 --> 00:26:52,028
उस बात से तो तुम्हें बहुत ख़ुशी मिलेगी।

470
00:26:56,449 --> 00:26:57,283
भाड़ में जाओ।

471
00:27:13,132 --> 00:27:14,884
-वह कैसी है?
-ठीक है।

472
00:27:16,469 --> 00:27:17,553
क्या तुम ठीक हो?

473
00:27:18,679 --> 00:27:19,597
नहीं।

474
00:27:31,400 --> 00:27:32,360
जल्दी सोचो।

475
00:27:32,651 --> 00:27:33,694
हे भगवान।

476
00:27:33,778 --> 00:27:34,862
तैयार हो?

477
00:27:36,697 --> 00:27:38,491
-निशाना इतना ख़राब क्यों है?
-सुनो।

478
00:27:38,574 --> 00:27:41,160
मेरी ग़लती नहीं कि तुम
कचरे का थैला नहीं उठा सकते।

479
00:27:41,243 --> 00:27:42,119
ठीक है।

480
00:27:42,244 --> 00:27:45,164
ए, गधो, जाकर आतिशबाज़ी तैयार करोगे?

481
00:27:45,247 --> 00:27:47,666
-सफ़ाई मैं कर दूँगा।
-हाँ। बेशक। चलो।

482
00:27:47,750 --> 00:27:48,793
आओ।

483
00:27:50,628 --> 00:27:51,754
चलो भी।

484
00:28:09,355 --> 00:28:11,982
-ए, पापा।
-ए।

485
00:28:12,733 --> 00:28:14,276
सब साफ़ कर दिया?

486
00:28:14,360 --> 00:28:17,029
हाँ, और बेली अपने पापा के साथ ऊपर है।

487
00:28:18,364 --> 00:28:20,408
तुमने उसे इतना पीने क्यों दिया?

488
00:28:20,491 --> 00:28:22,910
शुक्र है उसे और
तुम्हारी माँ को चोट नहीं लगी।

489
00:28:24,495 --> 00:28:26,580
मुझे नहीं पता था वह इतना पी रही थी।

490
00:28:26,664 --> 00:28:29,834
तुम सबसे बड़े हो।
तुम्हें छोटों का ख़याल रखना चाहिए।

491
00:28:32,711 --> 00:28:35,714
पता नहीं क्यों, पर मुझे लगा
आपसे बात कर सकता हूँ।

492
00:28:35,798 --> 00:28:40,010
कॉनी, रुको। माफ़ कर देना, यार।
मैं अभी बहुत परेशान हूँ।

493
00:28:40,094 --> 00:28:41,429
चले जाइए, पापा।

494
00:28:50,354 --> 00:28:52,606
हाँ! यह तो कमाल था।

495
00:28:54,483 --> 00:28:56,569
छोड़ो, वह अब तक का सबसे बढ़िया पटाखा था।

496
00:28:57,528 --> 00:28:58,696
क्या बात है?

497
00:28:59,864 --> 00:29:01,907
शेला टेलर के बारे में जान गई।

498
00:29:03,033 --> 00:29:04,160
धत् तेरे की।

499
00:29:04,243 --> 00:29:05,703
वही तो बात है, यार,

500
00:29:05,786 --> 00:29:08,080
मतलब, शेला नाराज़ तक नहीं हुई।

501
00:29:10,082 --> 00:29:13,919
उसे परवाह ही नहीं थी। बोली कि
वैसे भी हमारा रिश्ता गंभीर नहीं है।

502
00:29:15,504 --> 00:29:17,047
और तुमने मान लिया?

503
00:29:17,756 --> 00:29:21,135
यार, वह चाहती थी कि तुम कहो
कि केवल उसे चाहते हो।

504
00:29:22,970 --> 00:29:25,306
-क्या? नहीं।
-हाँ, गधे।

505
00:29:25,389 --> 00:29:27,099
मुझे इन सबके बारे में पता है।

506
00:29:28,934 --> 00:29:30,853
धत् तेरे की।

507
00:29:34,356 --> 00:29:37,735
यार, पता नहीं। मैं उसका दीवाना हूँ।

508
00:29:38,861 --> 00:29:41,864
कसम से। कभी किसी के लिए
ऐसा महसूस नहीं किया है।

509
00:29:43,616 --> 00:29:46,744
मुँह लटकाना बंद करो
और जाओ जाकर उसे बता दो।

510
00:29:50,789 --> 00:29:52,833
दे ताली। चलो भी।

511
00:30:00,508 --> 00:30:01,592
हैलो।

512
00:30:02,676 --> 00:30:04,345
मेरी नन्ही बीन कैसी है?

513
00:30:05,054 --> 00:30:06,347
बीन की हालत ख़राब है।

514
00:30:08,015 --> 00:30:09,266
ओह, मेरा सिर।

515
00:30:15,064 --> 00:30:16,732
सुज़ैना मुझसे बहुत नाराज़ हैं?

516
00:30:17,483 --> 00:30:19,610
वह तुमसे कभी नाराज़ नहीं हो सकती।

517
00:30:21,070 --> 00:30:22,947
शायद माँ नाराज़ होंगी।

518
00:30:23,030 --> 00:30:24,365
उसे कोई हक़ नहीं बनता।

519
00:30:24,448 --> 00:30:28,911
मुझे याद है कि एक बार चार जुलाई को
सुज़ैना ने मार्गरीटा मशीन किराए पर ली थी।

520
00:30:31,247 --> 00:30:33,165
यह लो। इससे मदद मिलेगी।

521
00:30:33,249 --> 00:30:35,834
यकीन मानो, ब्रेड और मक्खन से
बहुत राहत मिलती है।

522
00:30:46,220 --> 00:30:49,014
मैं माँ को नशे की हालत में सोच नहीं सकती।

523
00:30:50,224 --> 00:30:51,684
यह अक्सर नहीं होता था,

524
00:30:52,768 --> 00:30:55,187
पर जब हो, तो बचकर रहना।

525
00:31:02,695 --> 00:31:04,321
आप अब भी उन्हें चाहते हैं?

526
00:31:08,117 --> 00:31:11,495
मुझे लगता है कि मैं
हमेशा लॉरल से प्यार करूँगा।

527
00:31:13,539 --> 00:31:16,667
पर उनके दिल में आपके लिए प्यार नहीं रहा?

528
00:31:17,251 --> 00:31:18,836
यह इतना आसान नहीं है।

529
00:31:20,838 --> 00:31:24,633
कभी-कभी लोग बदल जाते हैं।
अलग-अलग रास्तों पर चले जाते हैं।

530
00:31:24,717 --> 00:31:27,261
पर एक-दूसरे से प्यार करना बंद नहीं करते।

531
00:31:29,013 --> 00:31:29,972
माँ कहाँ हैं?

532
00:31:30,055 --> 00:31:32,641
बाहर गई है।
उसका और सुज़ैना का झगड़ा हुआ था।

533
00:31:33,350 --> 00:31:35,144
-क्या?
-चिंता मत करो।

534
00:31:35,227 --> 00:31:37,354
वे सुलह कर लेंगी।। हमेशा कर लेती हैं।

535
00:31:40,608 --> 00:31:41,692
चलो भी।

536
00:31:48,073 --> 00:31:51,410
द सैंडपाइपर

537
00:31:56,832 --> 00:31:59,877
जिन मार्टिनी, बहुत ठंडी। शुक्रिया।

538
00:32:03,964 --> 00:32:05,674
हेमिंगवे को यह पसंद आता।

539
00:32:06,508 --> 00:32:09,887
वह टेनिस गेंद के कैन में पानी जमाकर

540
00:32:09,970 --> 00:32:13,432
मार्टिनी के जग में डालता था,
ताकि वह ख़ूब ठंडी रहे।

541
00:32:24,902 --> 00:32:25,903
पापा?

542
00:32:26,737 --> 00:32:27,780
ए, बच्चे।

543
00:32:28,656 --> 00:32:30,574
-आप जा रहे हैं?
-हाँ।

544
00:32:30,658 --> 00:32:32,201
बार्कले डील चली जाएगी।

545
00:32:32,284 --> 00:32:34,453
अगली फ़्लाइट से लंदन जाना होगा।

546
00:32:34,536 --> 00:32:36,080
चौथी जुलाई वाला सप्ताहांत है।

547
00:32:36,163 --> 00:32:39,625
ब्रिटिश लोग हमारी स्वतंत्रता
मनाने में विश्वास नहीं रखते।

548
00:32:39,708 --> 00:32:41,710
आप मुझे कर्ल रूट सिखाने वाले थे।

549
00:32:41,794 --> 00:32:44,129
वादा रहा। यह डील पक्की करने के बाद।

550
00:32:44,213 --> 00:32:46,507
अगले साल वार्सिटी फ़ुटबॉल की
बात करनी होगी।

551
00:32:47,383 --> 00:32:51,178
-इतना अच्छा नहीं खेलता। कॉनरैड नहीं हूँ।
-उससे कहीं ज़्यादा तेज़ हो।

552
00:32:52,971 --> 00:32:54,807
ठीक है, तुमसे प्यार है, बेटा।

553
00:32:57,935 --> 00:32:59,645
आपसे भी प्यार है, पापा।

554
00:32:59,728 --> 00:33:01,230
ठीक है। मिलते हैं।

555
00:33:16,620 --> 00:33:17,955
हैलो।

556
00:33:19,957 --> 00:33:21,083
क्या हाल है?

557
00:33:23,043 --> 00:33:27,172
हम अपने रिश्ते की
गंभीरता के बारे में बात कर सकते हैं?

558
00:33:28,882 --> 00:33:29,883
ज़रूर।

559
00:33:33,762 --> 00:33:34,972
मैं बैठ सकता हूँ?

560
00:33:36,682 --> 00:33:37,975
हाँ, बैठो।

561
00:33:38,058 --> 00:33:39,059
ठीक है।

562
00:33:47,192 --> 00:33:49,236
देखो, पहले मुझसे ग़लती हो गई।

563
00:33:49,319 --> 00:33:50,821
नहीं, असल में दो बार हुई।

564
00:33:50,904 --> 00:33:55,033
पहले, जब मैंने टेलर को चूमा था,
जो बहुत बड़ी भूल थी।

565
00:33:55,117 --> 00:33:57,661
ठीक है? और फिर आज,

566
00:33:58,245 --> 00:34:01,540
जब तुमने कहा हमारा रिश्ता गंभीर नहीं
और मैने मान लिया।

567
00:34:02,541 --> 00:34:05,294
पता नहीं, मेरा वह मतलब नहीं था।

568
00:34:06,754 --> 00:34:08,297
फिर तुमने कहा क्यों?

569
00:34:08,464 --> 00:34:09,965
क्योंकि मैं घबरा गया था।

570
00:34:11,967 --> 00:34:13,093
माफ़ी चाहता हूँ।

571
00:34:14,136 --> 00:34:18,307
माफ़ी चाहता हूँ,
तुम्हारे करीब आने से बहुत घबराता हूँ।

572
00:34:19,224 --> 00:34:20,267
क्यों?

573
00:34:20,809 --> 00:34:21,935
क्यों?

574
00:34:23,145 --> 00:34:24,855
क्योंकि तुम तुम हो।

575
00:34:26,231 --> 00:34:29,485
मैं किसी और का साथ नहीं चाहता, ठीक है?

576
00:34:32,863 --> 00:34:33,989
क्या तुम चाहती हो?

577
00:34:36,200 --> 00:34:37,159
नहीं।

578
00:34:46,168 --> 00:34:49,797
जब मैंने अपना पहला उपन्यास छपवाया था,
तो सबने कहा...

579
00:34:51,507 --> 00:34:56,595
कि एक फ़िलिपीनो मुख्य पात्र वाला उपन्यास
कोई नहीं ख़रीदना चाहेगा,

580
00:34:56,678 --> 00:34:58,972
और अब वे मुझसे वही चाहते हैं।

581
00:34:59,056 --> 00:35:02,142
-हे भगवान। हाँ, बिल्कुल।
-पता है। है न?

582
00:35:02,226 --> 00:35:04,937
पर कम से कम वे तुमसे कुछ चाहते तो हैं।

583
00:35:05,020 --> 00:35:06,647
-ऐसा है...
-माफ़ करना।

584
00:35:06,730 --> 00:35:10,400
हैरानी नहीं होगी अगर मेरा प्रकाशक
मेरी अगली किताब अनदेखी कर दे।

585
00:35:10,484 --> 00:35:13,028
मतलब, मेरे पास उन्हें देने को
कुछ है भी नहीं।

586
00:35:13,111 --> 00:35:14,613
नहीं, मैं समझता हूँ।

587
00:35:14,947 --> 00:35:18,617
जो उपन्यास लिख रहा हूँ
उसमें बहुत दिक्कत आ रही है।

588
00:35:18,700 --> 00:35:22,246
पूरा दिन बैठा हुआ
बस कंप्यूटर को घूरता रहता हूँ।

589
00:35:26,959 --> 00:35:28,210
लेखक की ज़िंदगी।

590
00:35:29,628 --> 00:35:31,880
ए, यहाँ से जाना चाहते हो?

591
00:35:33,507 --> 00:35:34,800
कहाँ?

592
00:36:06,039 --> 00:36:07,708
-हैलो।
-हे भगवान।

593
00:36:08,750 --> 00:36:10,168
तुम क्या कर रही हो?

594
00:36:10,252 --> 00:36:13,213
तैरने से पहले कॉर्नफ़्लेक्स खा रही हूँ।

595
00:36:14,882 --> 00:36:16,091
आप कहाँ थीं?

596
00:36:18,051 --> 00:36:19,678
बस सैर पर गई थी।

597
00:36:24,558 --> 00:36:26,018
आप मुझ पर चिल्लाएँगी नहीं?

598
00:36:27,477 --> 00:36:29,229
तुम चाहती हो तुम पर चिल्लाऊँ?

599
00:36:30,731 --> 00:36:31,690
नहीं।

600
00:36:34,276 --> 00:36:36,278
मैं वापस अतीत में जाकर,

601
00:36:36,820 --> 00:36:39,740
कॉनरैड को नहाते वक़्त
परेशान करने से रोकना चाहती हूँ।

602
00:36:40,991 --> 00:36:42,159
क्या वह नंगा था?

603
00:36:42,701 --> 00:36:44,703
नहीं, उसने कच्छा पहना हुआ था।

604
00:36:46,788 --> 00:36:50,918
पर मैंने उससे कहा कि गीले बालों में
बेहद रूमानी लगता है।

605
00:36:51,710 --> 00:36:54,630
-उम्मीद है कैम वहाँ नहीं था।
-शुक्र है, नहीं।

606
00:36:56,965 --> 00:36:58,967
लेकिन शायद वह भी मुझसे नाराज़ है।

607
00:37:01,261 --> 00:37:02,846
मैं फिर कभी नहीं पीने वाली।

608
00:37:02,930 --> 00:37:06,433
हैंगओवर उतारने का सूप बना देती हूँ।
नाश्ते में पी लेना।

609
00:37:14,149 --> 00:37:16,068
मुझे नहीं लगता कि...

610
00:37:17,069 --> 00:37:18,362
कैम के लिए मेरे मन में

611
00:37:19,988 --> 00:37:21,406
प्यार की चिंगारी भड़की है।

612
00:37:23,533 --> 00:37:26,495
क्या पापा के लिए ऐसा था?
कम से कम शुरुआत में?

613
00:37:29,456 --> 00:37:33,043
तुम्हारे पापा के साथ
मैं स्थिर महसूस करती थी।

614
00:37:33,919 --> 00:37:36,755
वह एक आरामदायक अलाव था

615
00:37:36,838 --> 00:37:39,549
जो मुझे पूरी रात गर्म रखता था।

616
00:37:41,051 --> 00:37:42,552
लेकिन इतना काफ़ी नहीं था?

617
00:37:43,178 --> 00:37:44,429
शायद नहीं।

618
00:37:47,182 --> 00:37:49,893
कभी किसी के लिए मन में चिंगारी भड़की है?

619
00:37:51,687 --> 00:37:54,982
एक बार, लेकिन बात नहीं बनी।

620
00:37:55,065 --> 00:37:57,567
वह आग हम दोनों को ही जला देती।

621
00:37:58,860 --> 00:38:01,363
पर पापा के साथ भी तो बात नहीं बनी,

622
00:38:01,446 --> 00:38:04,616
तो कैसे पता चलेगा
कि आपको सही साथी मिला है?

623
00:38:07,244 --> 00:38:10,664
जब उस इंसान के बग़ैर ज़िंदगी
ज़िंदगी न लगे, तो जान जाओगी।

624
00:38:10,747 --> 00:38:13,750
चिंगारी हो या अलाव, फ़र्क नहीं पड़ेगा।

625
00:38:13,834 --> 00:38:15,669
और सब सही लगेगा।

626
00:38:23,343 --> 00:38:24,553
आपकी बेल्ट खुली है।

627
00:38:28,932 --> 00:38:29,891
आपसे प्यार है, माँ।

628
00:38:31,018 --> 00:38:32,394
तुमसे भी प्यार है, बीन।

629
00:39:08,764 --> 00:39:12,059
तो, क्या अब सभी मुझसे नफ़रत करते हैं?

630
00:39:14,686 --> 00:39:16,146
तुमसे कौन नफ़रत कर सकता है?

631
00:39:20,192 --> 00:39:22,277
तो, लगता है मेरी माँ कांड करके आई हैं।

632
00:39:22,360 --> 00:39:24,780
क्या? किसके साथ?

633
00:39:24,863 --> 00:39:26,114
मुझे नहीं पता।

634
00:39:30,786 --> 00:39:31,995
वाह, लॉरल।

635
00:39:49,513 --> 00:39:51,264
बेली, उस हार के बारे में...

636
00:39:52,182 --> 00:39:54,726
-मुझे वह बात नहीं उठानी थी।
-नहीं, मैं...

637
00:39:57,395 --> 00:39:59,314
मैं वह तुम्हारे लिए ही लाया था।

638
00:40:01,066 --> 00:40:02,818
फिर मुझे दिया क्यों नहीं?

639
00:40:04,486 --> 00:40:06,113
मुझे नहीं पता।

640
00:40:07,864 --> 00:40:09,950
शायद मुझे शर्म आ रही थी।

641
00:40:10,992 --> 00:40:12,035
क्यों?

642
00:40:15,038 --> 00:40:17,374
तुम नहीं जानती तुम्हारा क्या असर होता है।

643
00:40:20,127 --> 00:40:22,337
असर होता है? मुझे नहीं...

644
00:40:22,420 --> 00:40:24,756
मुझे नहीं पता कि तुम क्या कह रहे हो।

645
00:40:26,258 --> 00:40:27,217
हाँ।

646
00:40:28,135 --> 00:40:29,094
तुम्हें पता है।

647
00:43:05,292 --> 00:43:07,294
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

648
00:43:07,377 --> 00:43:09,379
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

