1
00:00:08,801 --> 00:00:11,721
द समर आइ टर्न्ड प्रेटी

2
00:00:19,562 --> 00:00:22,356
कज़िन्स में गर्मियों की
मेरी एक पसंदीदा याद

3
00:00:22,440 --> 00:00:25,693
एक गीत से शुरू हुई
और एक लड़के पर ख़त्म हुई।

4
00:00:25,776 --> 00:00:27,153
शह।

5
00:00:28,320 --> 00:00:30,906
-स्टीवी, मुझे साथी चाहिए।
-हाँ, क्यों नहीं।

6
00:00:33,325 --> 00:00:34,827
आओ। मैं सिखाता हूँ।

7
00:00:34,910 --> 00:00:36,412
खेल का क्या?

8
00:00:36,495 --> 00:00:37,788
मुझे एक सेकंड दो।

9
00:00:44,587 --> 00:00:45,671
मुझे देखकर करो।

10
00:00:47,715 --> 00:00:50,384
एक-दो, एक-दो-तीन, रॉक स्टेप।

11
00:00:50,468 --> 00:00:53,095
एक-दो, एक-दो-तीन, रॉक स्टेप।

12
00:00:53,179 --> 00:00:55,181
बेली, तुम तो ताल पर ही नहीं नाच रही।

13
00:00:55,264 --> 00:00:58,058
-तुमने ऐसा डांस करना कहाँ से सीखा?
-माँ से।

14
00:01:09,195 --> 00:01:10,738
-हाँ, आसान।
-बढ़िया।

15
00:01:10,821 --> 00:01:14,617
एक-दो-तीन, रॉक स्टेप।
एक-दो-तीन, एक-दो-तीन, रॉक स्टेप।

16
00:01:17,912 --> 00:01:18,954
ठीक है।

17
00:01:21,207 --> 00:01:23,918
-माफ़ करना।
-कोई बात नहीं। दोबारा कोशिश करते हैं।

18
00:01:24,001 --> 00:01:25,920
-मुझे अपना हाथ दो।
-पसीने से तर है।

19
00:01:26,003 --> 00:01:27,338
कोई नहीं। मेरे भी हैं।

20
00:01:28,214 --> 00:01:29,465
सात-आठ।

21
00:02:01,622 --> 00:02:02,665
"हैलो..."

22
00:02:02,998 --> 00:02:04,416
नहीं, ज़्यादा ही संजीदा है।

23
00:02:04,500 --> 00:02:06,794
"हैलो, एक्सक्लेमेशन मार्क"?

24
00:02:07,503 --> 00:02:09,672
या "गुड मॉर्निंग" कैसे रहेगा?

25
00:02:09,964 --> 00:02:13,342
"गुड मॉर्निंग, मुस्कान"
या"गुड मॉर्निंग, शर्मीली मुस्कान"?

26
00:02:13,884 --> 00:02:15,094
अच्छा, रुको।

27
00:02:15,177 --> 00:02:17,179
"गुड मॉर्निंग, धूप वाली इमोजी।"

28
00:02:17,263 --> 00:02:19,306
हाँ, यह बढ़िया है।

29
00:02:19,974 --> 00:02:21,892
-यह अच्छा है?
-ए, बेली।

30
00:02:22,893 --> 00:02:23,769
ए।

31
00:02:23,853 --> 00:02:26,272
कल वाली गड़बड़ के लिए माफ़ी चाहूँगी।

32
00:02:26,355 --> 00:02:29,066
उम्मीद है कि ज़्यादा कुछ नहीं बिगड़ा होगा।

33
00:02:29,149 --> 00:02:31,944
कोई बात नहीं। हमारे बीच सब ठीक है।

34
00:02:32,736 --> 00:02:34,738
लेकिन तुम काबू से बाहर हो गई थी।

35
00:02:34,822 --> 00:02:36,906
अच्छे से पेश आओ। हम सबके साथ हुआ है।

36
00:02:36,991 --> 00:02:40,244
पहली बार जब मैं धुत् हुई,
सब पूर्व प्रेमियों को फ़ेसटाइम किया

37
00:02:40,327 --> 00:02:42,329
और उनसे ब्रेकअप की वजह बताने को कहा।

38
00:02:42,413 --> 00:02:45,666
पूर्व-प्रेमी? लगभग कितने थे?

39
00:02:45,749 --> 00:02:47,418
सब लोग, सुनिए।

40
00:02:48,502 --> 00:02:52,506
कृपया स्वागत कीजिए हमारी डेब्युटांट
वॉल्ट्ज़ उस्ताद मिस कोविंगटन का,

41
00:02:52,590 --> 00:02:56,635
जो न्यूटन के मिस कोविंगटन्स स्कूल
ऑफ़ बॉलरूम डांस से आई हैं।

42
00:02:57,428 --> 00:02:59,388
शुक्रिया, पेज।

43
00:02:59,471 --> 00:03:04,226
जैसा आप सब जानते हैं, वॉल्ट्ज़
इस बॉल का सबसे अपेक्षित हिस्सा होता है।

44
00:03:04,310 --> 00:03:07,062
तो, प्लीज़, अपने साथियों के पास जाइए।

45
00:03:07,146 --> 00:03:08,230
चलिए।

46
00:03:09,064 --> 00:03:13,485
और हम सबसे बुनियादी चीज़ों से शुरू करेंगे,
जैसे कि बॉक्स स्टेप।

47
00:03:14,820 --> 00:03:17,281
जब संगीत शुरू हो, तब मत शुरू होना।

48
00:03:17,364 --> 00:03:20,451
हैलो। तुम्हारा साथी कहाँ है?
कैम से पूछने वाली थी न?

49
00:03:21,368 --> 00:03:24,288
छह मार्गरीटा ने उस प्लान पर पानी फेर दिया।

50
00:03:24,371 --> 00:03:26,415
मैंने सात गिनी थीं।

51
00:03:27,207 --> 00:03:29,543
कोई बात नहीं। मैं तुम्हारी साथी बनूँगी।

52
00:03:29,627 --> 00:03:31,587
-सच?
-बेशक, तुम्हारी डेब बहन हूँ।

53
00:03:31,670 --> 00:03:33,756
पर मुख्य समारोह के लिए साथी चाहिए।

54
00:03:33,839 --> 00:03:37,051
अगर ज़्यादा इंतज़ार किया
तो पेज को दौरा पड़ जाएगा।

55
00:03:37,134 --> 00:03:38,719
हाँ, सुज़ैना को भी।

56
00:03:38,802 --> 00:03:40,721
अच्छा, अब एक कदम पीछे जाओ।

57
00:04:15,673 --> 00:04:17,800
कॉनरैड फ़िशर
"नाव चलाते रहो"

58
00:04:22,221 --> 00:04:24,348
बेली
गुड मॉर्निंग

59
00:04:39,071 --> 00:04:40,906
तुम बहुत अच्छा कर रही हो।

60
00:04:40,990 --> 00:04:42,533
इन जूतों में?

61
00:04:42,908 --> 00:04:44,368
यह स्टेप आसान है।

62
00:04:44,451 --> 00:04:47,746
बायाँ पैर आगे, फिर दाईं ओर झूमो

63
00:04:47,830 --> 00:04:50,165
और उसके बाद दोनों पाँव साथ लाओ।

64
00:04:56,171 --> 00:04:58,674
पिछले साल कॉनरैड के साथ यह सब किया था?

65
00:04:58,757 --> 00:05:01,719
कॉनरैड मिस कोविंगटन से बच गया था।

66
00:05:01,802 --> 00:05:04,263
मैं एक लड़के जेम्स के साथ जाने वाली थी,

67
00:05:04,346 --> 00:05:06,181
मगर वह आख़िरी घड़ी पर पीछे हट गया,

68
00:05:06,265 --> 00:05:07,975
तो कॉनरैड मुझे बचाने आ गया।

69
00:05:08,434 --> 00:05:11,061
हाँ। सुज़ैना ने उसे कई डांस सिखाए हैं।

70
00:05:12,271 --> 00:05:16,150
कल रात कॉनरैड ने
मेरा मैसेज पढ़कर अनदेखा कर दिया।

71
00:05:16,233 --> 00:05:19,445
मैं सोच रही थी क्या आज तुमने उसे देखा?

72
00:05:23,115 --> 00:05:25,534
नहीं। जब मैं निकली तो वह सो रहा था।

73
00:05:25,617 --> 00:05:26,869
-माफ़ करना।
-ठीक है।

74
00:05:27,536 --> 00:05:28,412
बेली?

75
00:05:33,917 --> 00:05:34,877
बेली।

76
00:05:52,770 --> 00:05:53,771
गुड मॉर्निंग।

77
00:05:53,854 --> 00:05:54,938
गुड मॉर्निंग।

78
00:05:58,734 --> 00:05:59,818
सच में?

79
00:06:00,778 --> 00:06:01,987
तुम ले सकते हो।

80
00:06:02,738 --> 00:06:03,655
शुक्रिया।

81
00:06:06,909 --> 00:06:09,119
बेली कहाँ हैं? और बाकी सब?

82
00:06:09,912 --> 00:06:12,623
बेली और स्टीवन
डेब्युटांट के लिए क्लब गए हैं।

83
00:06:13,373 --> 00:06:14,249
हाँ।

84
00:06:16,210 --> 00:06:18,504
अंडा खाओगे? मैं बना देता हूँ।

85
00:06:19,505 --> 00:06:21,423
-मुझे क्लब जाना है।
ठीक।

86
00:06:22,466 --> 00:06:25,177
तो, इतने अच्छे मूड में क्यों हो?

87
00:06:26,637 --> 00:06:30,557
शायद तुम्हारे कल के धमाके के बाद
मुझे ज़िंदा बचने की ख़ुशी है।

88
00:06:30,641 --> 00:06:33,310
माफ़ी माँगी थी।
नहीं पता था तुम लोग वहाँ हो।

89
00:06:43,654 --> 00:06:45,155
वैसे वहाँ क्या कर रहे थे?

90
00:06:46,698 --> 00:06:48,325
कुछ ख़ास नहीं। बस बातें।

91
00:06:49,076 --> 00:06:50,409
किस बारे में?

92
00:06:50,494 --> 00:06:52,371
तुम्हें पूल साफ़ करने नहीं जाना?

93
00:06:56,375 --> 00:06:57,835
धत्! मुझे देर हो गई है।

94
00:06:57,918 --> 00:07:00,337
रुक जाओ तो मैं ले जाऊँगा।
वहाँ जा रहा हूँ।

95
00:07:00,420 --> 00:07:01,296
समय नहीं है।

96
00:07:01,380 --> 00:07:04,466
यूँ दूध छोड़ना बंद करो, बड़ी गंदी आदत है।

97
00:07:08,595 --> 00:07:10,472
-गुड मॉर्निंग, लॉरल।
-गुड मॉर्निंग।

98
00:07:17,771 --> 00:07:18,772
कॉफ़ी लोगी?

99
00:07:19,273 --> 00:07:20,440
एक कप पी चुकी हूँ।

100
00:07:23,152 --> 00:07:25,612
लेकिन एक और ले सकती हूँ।

101
00:07:28,991 --> 00:07:30,117
शुक्रिया।

102
00:07:37,749 --> 00:07:39,835
-मुझे लड़ना पसंद नहीं।
-मुझे भी।

103
00:07:39,918 --> 00:07:43,297
ज़िंदगी चलाने की कोशिश नहीं कर रही।
मुझे तुम्हारी चिंता है।

104
00:07:44,423 --> 00:07:46,550
मुझे पता है तुम मदद करना चाहती हो,

105
00:07:46,633 --> 00:07:49,845
लेकिन आगे क्या होगा
उसका फ़ैसला मुझे लेना होगा।

106
00:07:49,928 --> 00:07:52,264
-उसका लिहाज़ करने की कोशिश...
-कुछ हफ़्ते और।

107
00:07:53,640 --> 00:07:54,975
बस इतनी मोहलत चाहिए।

108
00:07:56,977 --> 00:07:58,145
ठीक है।

109
00:08:01,815 --> 00:08:03,817
मेरी दोस्त होने के लिए शुक्रिया।

110
00:08:05,194 --> 00:08:06,445
हमेशा।

111
00:08:08,989 --> 00:08:10,032
बढ़िया।

112
00:08:10,324 --> 00:08:12,784
अब कुछ और बात करते हैं।

113
00:08:12,868 --> 00:08:15,162
मैंने क्लीवलैंड कस्टीयो के साथ सेक्स किया।

114
00:08:15,746 --> 00:08:16,663
अपनी कार में।

115
00:08:16,747 --> 00:08:19,207
-हे भगवान।
-हाँ।

116
00:08:22,002 --> 00:08:25,547
अब जो हमने स्टेप सीख लिए हैं,
रफ़्तार को थोड़ा बढ़ाते हैं।

117
00:08:25,631 --> 00:08:28,133
कोई बात नहीं।

118
00:08:31,136 --> 00:08:32,971
बेहद माफ़ी चाहती हूँ।

119
00:08:33,054 --> 00:08:34,681
कोई बात नहीं। मैं ठीक हूँ।

120
00:08:34,765 --> 00:08:37,851
-पक्का? माफ़ कर दो।
-पक्का। मैं ठीक हूँ। सब ठीक है।

121
00:08:38,602 --> 00:08:40,187
-माफ़ कर दो।
-देवियो।

122
00:08:40,270 --> 00:08:42,981
-क्या मैं इसके साथ डांस कर सकता हूँ?
-ज़रूर।

123
00:08:43,065 --> 00:08:45,817
-बेली।
-तुम मुझे पेज के साथ मुसीबत में डालोगे।

124
00:08:45,901 --> 00:08:46,902
ए।

125
00:08:50,697 --> 00:08:52,282
ठीक है, हैरी स्टाइल्स।

126
00:08:52,908 --> 00:08:54,117
यह बेहतर है?

127
00:09:01,667 --> 00:09:04,711
क्या जेर कभी किसी बात को
गंभीरता से लेता है?

128
00:09:04,795 --> 00:09:06,088
खाने और मसखरी को।

129
00:09:06,838 --> 00:09:08,924
उसने कहा वह डेब बॉल में नहीं जाता।

130
00:09:09,007 --> 00:09:11,176
मैंने उससे दो बार साथी बनने को कहा।

131
00:09:11,468 --> 00:09:12,469
हे भगवान।

132
00:09:13,512 --> 00:09:15,430
ए, एलेक्सा, सो प्रिटी बजाओ।

133
00:09:15,514 --> 00:09:17,683
रेयाना मारिया द्वारा सो प्रिटी। ज़रूर।

134
00:09:22,229 --> 00:09:23,188
रुको।

135
00:10:09,985 --> 00:10:11,486
यहाँ क्या चल रहा है?

136
00:10:12,446 --> 00:10:13,613
एलेक्सा, बंद करो।

137
00:10:14,865 --> 00:10:17,993
जेरेमाया फ़िशर, तुम पूल पर क्यों नहीं हो?

138
00:10:18,076 --> 00:10:19,953
किसी ने पूल गंदा कर दिया था।

139
00:10:20,037 --> 00:10:22,748
सफ़ाई के सामान वाली अलमारी की
चाबियाँ खो गईं।

140
00:10:26,251 --> 00:10:27,252
यह लो।

141
00:10:27,919 --> 00:10:29,338
शुक्रिया।

142
00:10:29,421 --> 00:10:30,797
बाद में मिलते हैं, बेल्स।

143
00:10:32,090 --> 00:10:33,550
चलते बनो, जेरेमाया।

144
00:10:38,472 --> 00:10:40,390
ठीक है, चलो फिर से करते हैं।

145
00:10:40,474 --> 00:10:43,393
इस बार, बिना किसी तमाशे के।

146
00:11:05,791 --> 00:11:07,084
माफ़ करना। एक सेकंड।

147
00:11:08,752 --> 00:11:11,546
कॉनरैड
तुम आओ तब मिलते हैं

148
00:11:15,050 --> 00:11:16,385
-तैयार हो?
-हाँ।

149
00:11:16,468 --> 00:11:18,553
-ठीक है।
-ठीक है।

150
00:11:18,637 --> 00:11:19,721
इस तरह।

151
00:11:21,515 --> 00:11:23,266
इसे हवा में ही रखें?

152
00:11:23,350 --> 00:11:26,019
हमें कुछ नहीं होगा। लंगर संभाले रहेगा।

153
00:11:26,812 --> 00:11:28,897
तो, कौन सी मछली पकड़ने वाले हैं?

154
00:11:28,980 --> 00:11:30,816
ग्रेट व्हाइट शार्क नहीं पकड़नी।

155
00:11:30,899 --> 00:11:34,569
बाहरी खाड़ियों में ख़ूब स्ट्राइप,
ब्लू और सी बैस मछलियाँ होती हैं।

156
00:11:34,653 --> 00:11:36,655
मेरे पापा की सबसे पसंदीदा जगह है।

157
00:11:37,697 --> 00:11:39,825
पापा से याद आया, कल कैसा रहा?

158
00:11:42,077 --> 00:11:43,161
बहुत ही बकवास।

159
00:11:43,245 --> 00:11:46,540
-फिर भी ख़ुश दिख रहे हो।
-सब यही रट क्यों लगाए हैं?

160
00:11:47,665 --> 00:11:48,875
उस लड़की के कारण...

161
00:11:49,709 --> 00:11:53,713
जिसके पीछे मेरे गुड मॉर्निंग मैसाचुसेट्स
वाले इंटरव्यू में नहीं आए थे?

162
00:11:53,797 --> 00:11:55,632
निकोल। नहीं।

163
00:11:57,843 --> 00:11:59,052
यह दूसरी लड़की है।

164
00:11:59,636 --> 00:12:00,762
सच?

165
00:12:00,846 --> 00:12:02,264
ज़रा और बताओ।

166
00:12:03,306 --> 00:12:04,975
-पता नहीं।
-ख़ैर...

167
00:12:06,059 --> 00:12:08,645
प्यार की अच्छी सलाह दूँगा। मुफ़्त में।

168
00:12:08,728 --> 00:12:11,690
आपको क्या पता होगा?
आप तो सौ साल के बूढ़े हैं, न?

169
00:12:12,649 --> 00:12:14,651
यह बता दूँ कि मैं उसमें अच्छा हूँ।

170
00:12:15,193 --> 00:12:18,321
बल्कि, इस कशमकश में हूँ
कि उस औरत को मैसेज करूँ

171
00:12:18,405 --> 00:12:21,408
जिसके साथ कल रात
बहुत यादगार पल बिताए थे।

172
00:12:21,491 --> 00:12:23,785
अरे वाह, दोस्त। वह कौन है?

173
00:12:24,995 --> 00:12:27,038
नहीं, मैं भी नहीं बताऊँगा।

174
00:12:27,122 --> 00:12:28,623
अच्छा, ठीक है।

175
00:12:29,916 --> 00:12:32,461
मैं अंदाज़ा लगाता हूँ।
आपसे आधी उम्र की है।

176
00:12:32,544 --> 00:12:33,587
नहीं, बिलकुल नहीं।

177
00:12:33,670 --> 00:12:38,258
वह एक समझदार, तलाकशुदा, प्रतिभाशाली
लेखिका है जिससे मैं हाल में मिला था।

178
00:12:38,341 --> 00:12:40,135
और उससे फिर मिलने का इरादा है।

179
00:12:42,053 --> 00:12:43,638
उन्हें ज़रूर मैसेज भेजिए।

180
00:12:44,055 --> 00:12:48,143
वह शायद मेरी माँ के साथ कॉफ़ी पीते हुए
गप्पे लड़ा रही होंगी।

181
00:12:49,519 --> 00:12:51,605
उसने मिशेल विलियम्स को डेट किया था?

182
00:12:51,688 --> 00:12:53,398
शाबाश, लॉरल!

183
00:12:53,482 --> 00:12:55,859
मैं मिशेल विलियम्स से
कैसे मुकाबला कर सकती हूँ?

184
00:12:55,942 --> 00:12:57,611
-उसे वैसी पसंद हैं?
-चुप करो।

185
00:12:57,694 --> 00:13:00,363
-दया करके साथ सोया था?
-उससे बेहतर दिखती हो।

186
00:13:01,323 --> 00:13:03,658
-क्लीवलैंड का मैसेज है।
-क्या लिखा है?

187
00:13:03,742 --> 00:13:06,161
-"अगली मुलाकात कब होगी?"
-देखा?

188
00:13:06,244 --> 00:13:09,039
-कितना रोमांचक है!
-ऐसी मुलाकातों की उम्र नहीं रही।

189
00:13:09,122 --> 00:13:10,749
उसने मुझे नग्न भी नहीं देखा।

190
00:13:11,249 --> 00:13:13,418
क्या? मेरे दो बच्चे हैं। खाल रगड़ती है।

191
00:13:13,502 --> 00:13:15,253
किसे पड़ी है? गर्मियाँ हैं।

192
00:13:15,337 --> 00:13:16,755
पता है क्या?

193
00:13:20,592 --> 00:13:22,010
दोपहर से पहले नशा?

194
00:13:22,594 --> 00:13:23,803
हम जश्न मना रहे हैं।

195
00:13:31,520 --> 00:13:33,063
सफ़र की शुरुआत करते हैं।

196
00:13:33,563 --> 00:13:34,731
हे भगवान।

197
00:13:35,565 --> 00:13:37,234
-हैलो, बेली।
-हैलो।

198
00:13:37,317 --> 00:13:39,027
आपने कॉनरैड को देखा है?

199
00:13:40,070 --> 00:13:43,240
वह शायद नौकायन पर गया है।
पर आओ, हमारे साथ बैठो।

200
00:13:45,200 --> 00:13:47,869
मेरे ख़याल से इसका
कुछ और करने का इरादा है।

201
00:13:48,537 --> 00:13:49,454
हैलो।

202
00:13:49,955 --> 00:13:52,499
-हैलो।
-हैलो, कैम।

203
00:13:52,582 --> 00:13:54,960
हैलो। सोचा कि तुमसे मिलने आ जाऊँ।

204
00:13:57,546 --> 00:14:00,674
कल जिस तरह अचानक चला गया,
उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ।

205
00:14:02,050 --> 00:14:04,427
नहीं, तुम्हें दोष नहीं देती। मैं बेसुध थी।

206
00:14:04,511 --> 00:14:05,929
कोई बात नहीं।

207
00:14:07,931 --> 00:14:11,142
साइकिल चलाने चलोगी?
मुझे एक बहुत बढ़िया जगह पता है।

208
00:14:12,102 --> 00:14:15,230
ज़रूर। हाँ। मैं कपड़े बदलकर आती हूँ।

209
00:14:15,313 --> 00:14:16,773
ठीक है। बहुत अच्छे।

210
00:14:23,196 --> 00:14:26,116
यह गोश्त ख़ास पेस्तो एयोली चटनी के साथ है?

211
00:14:26,199 --> 00:14:28,660
तुम्हारा निजी रसोइया नहीं हूँ, पर हाँ।

212
00:14:28,743 --> 00:14:30,287
मैं यह रसोई से लेकर आया।

213
00:14:31,871 --> 00:14:33,290
तुम जानते हो सब चंगा है।

214
00:14:35,000 --> 00:14:37,752
स्टीवन, हमें दो शरबत मिलेंगे?

215
00:14:37,836 --> 00:14:39,963
-अभी लाया, लड़कियो।
-शुक्रिया।

216
00:14:40,046 --> 00:14:43,758
वह आज तक का सबसे मज़ेदार
वॉल्ट्ज़ का अभ्यास था।

217
00:14:43,842 --> 00:14:46,386
सही समय पर आए।
बेली हील्स में नाच नहीं पा रही थी।

218
00:14:46,469 --> 00:14:50,056
बेली बहुत अच्छा नाचती है।
वॉल्ट्ज़ ही वाहियात होता है।

219
00:14:54,394 --> 00:14:57,022
-यह लो, लड़कियो।
-बहुत ख़ूब। शुक्रिया।

220
00:14:57,105 --> 00:14:59,065
-कोई बात नहीं।
-यह लो।

221
00:15:00,984 --> 00:15:02,402
उन्हें क्या हो गया?

222
00:15:02,485 --> 00:15:05,947
जीजी को एक बॉयफ़्रेंड चाहिए
और डारा ने एक बार मुझे काटा था।

223
00:15:06,698 --> 00:15:08,617
हाँ, बहुत लंबी कहानी है।

224
00:15:08,700 --> 00:15:10,452
-यहाँ से निकलें?
-मैं नहीं जा सकता।

225
00:15:11,077 --> 00:15:11,995
एकदम उबाऊ हो।

226
00:15:12,078 --> 00:15:15,248
सबके पास खानदानी दौलत नहीं होती,
कुछ को काम करना पड़ता है।

227
00:15:15,332 --> 00:15:19,336
बकवास। अगर शेला का फ़ोन आ जाता,
तो भागे-भागे चले जाते।

228
00:15:19,419 --> 00:15:21,379
-वह शेला है...
-स्टीवन।

229
00:15:21,463 --> 00:15:25,008
कोई बड़ा आदमी तुम पर मेहरबान होगा।
तुम्हें कार्ड रूम भेज रहे हैं।

230
00:15:25,634 --> 00:15:26,968
क्लब में कार्ड रूम है?

231
00:15:27,052 --> 00:15:28,970
-चलो।
-हाँ।

232
00:15:48,573 --> 00:15:51,159
विश्वास नहीं होता
कि मैं कभी यहाँ नहीं आई।

233
00:15:51,242 --> 00:15:53,703
मैं यहाँ बचपन से आ रहा हूँ।

234
00:15:53,787 --> 00:15:55,830
मेरी माँ मुझे लाया करती थीं।

235
00:15:55,914 --> 00:15:59,000
यहीं पर मैंने अपनी पहली
व्हेल मछली देखी थी।

236
00:16:04,798 --> 00:16:07,717
एवोकाडो और स्प्राउट के
सैंडविच बनाकर लाया हूँ।

237
00:16:07,801 --> 00:16:09,094
शुक्रिया।

238
00:16:13,682 --> 00:16:15,141
मैंने बनाए हैं।

239
00:16:16,142 --> 00:16:17,477
-चीयर्स।
-चीयर्स।

240
00:16:20,021 --> 00:16:21,564
यह कितना अच्छा है।

241
00:16:21,856 --> 00:16:26,111
मैं इसके साथ पूरी गर्मियाँ ऐसे ही
बिता सकती हूँ और बहुत ख़ुश रहूँगी।

242
00:16:26,194 --> 00:16:29,864
लेकिन बार-बार सोचती हूँ कि काश
यहाँ कॉनरैड के साथ आई होती।

243
00:16:35,286 --> 00:16:36,663
ए, बिली! भागना बंद करो!

244
00:16:36,746 --> 00:16:39,540
बुरी बात है
कि तुम्हारी वजह से पूल बंद करना पड़ा।

245
00:16:39,624 --> 00:16:40,917
मैंने नहीं किया, गधे!

246
00:16:41,000 --> 00:16:45,714
जेरेमाया को उसके नन्हे दुश्मन के साथ
लड़ते हुए देखने में बहुत मज़ा आता है।

247
00:16:45,797 --> 00:16:48,091
भगवान, वह बच्चा बहुत शैतान है। कसम से।

248
00:16:49,092 --> 00:16:52,011
तुम्हारा भाई कहाँ है?
मैसेज का जवाब नहीं दे रहा।

249
00:16:52,095 --> 00:16:54,723
कॉनरैड बहुत ज़्यादा नौटंकीबाज़ है, निकोल।

250
00:16:55,515 --> 00:16:56,725
हे भगवान।

251
00:16:57,642 --> 00:17:00,145
फ्रैंक ओशन
यारमथ संगीत महोत्सव में आने वाला है!

252
00:17:00,228 --> 00:17:02,814
पापा की कंपनी प्रतिनिधि है।
टिकट मिल जाएंगे।

253
00:17:02,897 --> 00:17:04,148
-सच में?
-हाँ।

254
00:17:04,232 --> 00:17:08,153
असल में, कॉनरैड यारमथ जाने को बेताब था।

255
00:17:08,236 --> 00:17:10,655
-क्या उसे फ्रैंक ओशन पसंद है?
-बेहद पसंद।

256
00:17:10,739 --> 00:17:13,992
हमारे पापा और उसके बीच
थोड़ी खटपट चल रही है।

257
00:17:14,075 --> 00:17:16,411
-पर तुम उसे ले जाओ।
-हाँ।

258
00:17:16,493 --> 00:17:18,747
-और मैं स्टीवन को ला सकती हूँ!
-हाँ।

259
00:17:18,829 --> 00:17:22,250
-मज़े के लिए लिमोज़ीन किराए पर लेते हैं।
-हाँ। पापा को बताती हूँ।

260
00:17:23,251 --> 00:17:26,253
-जेर, तुम बहुत अच्छे भाई हो।
-हाँ।

261
00:17:31,634 --> 00:17:32,677
कितनी बड़ी मछली है!

262
00:17:32,761 --> 00:17:35,555
-इसे रखना तो बनता है।
-हाँ।

263
00:17:42,353 --> 00:17:44,355
ठीक है। वापस चलने को तैयार हैं?

264
00:17:45,190 --> 00:17:47,984
पहले अपनी गुप्त प्रेमिका के बारे में बताओ।

265
00:17:48,651 --> 00:17:50,361
फिर से शरमा गए।

266
00:17:50,862 --> 00:17:54,032
नहीं। बस, बात यह है कि हम साथ बड़े हुए,

267
00:17:54,115 --> 00:17:57,786
तो मैं उससे हमेशा एक छोटी बच्ची की तरह
पेश आया हूँ, पर अब...

268
00:17:58,745 --> 00:18:01,289
वह बच्ची नहीं रही।

269
00:18:02,415 --> 00:18:04,584
-और तुम उसे पसंद करने लगे।
-नहीं।

270
00:18:04,667 --> 00:18:07,086
मुझे नहीं पता। मेरा मतलब, मैं...

271
00:18:09,047 --> 00:18:11,382
अभी बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहा हूँ।

272
00:18:12,217 --> 00:18:16,429
अगर हमारे बीच कुछ शुरू हुआ,
तो डर है कि सब बर्बाद कर दूँगा।

273
00:18:20,099 --> 00:18:23,686
अगर मैंने सालों की
महंगी थेरेपी से कोई एक चीज़ सीखी है

274
00:18:23,770 --> 00:18:25,814
तो वह यह है

275
00:18:26,356 --> 00:18:30,318
कि जब तक ख़ुद से वफ़ा नहीं करोगे
तब तक किसी से वफ़ा नहीं कर पाओगे।

276
00:18:31,069 --> 00:18:33,530
मेरा पिछला रिश्ता भी इसी तरह ख़त्म हुआ।

277
00:18:38,409 --> 00:18:39,702
वह व्हेल मछली है?

278
00:18:43,498 --> 00:18:47,293
बढ़िया पकड़ा!
वह एक जवान हंपबैक मादा मछली है।

279
00:18:50,421 --> 00:18:51,589
देख रही हो?

280
00:18:54,092 --> 00:18:56,135
कितनी शानदार है। पता है क्या?

281
00:18:57,095 --> 00:18:58,888
इस बात पर मीठा बनता है।

282
00:18:59,681 --> 00:19:01,015
फ़्रूट रोल-अप्स।

283
00:19:04,769 --> 00:19:06,312
कैम, मैं यह नहीं कर सकती।

284
00:19:07,730 --> 00:19:10,900
-तुमने कहा था ये तुम्हारे मनपसंद हैं।
-नहीं, मुझे पसंद हैं।

285
00:19:10,984 --> 00:19:13,236
कमाल के होते हैं। तुम भी कमाल के हो।

286
00:19:17,782 --> 00:19:19,075
पर...

287
00:19:19,158 --> 00:19:20,285
पर...

288
00:19:27,417 --> 00:19:29,210
मुझे लगा था कि ऐसा ही होगा

289
00:19:29,294 --> 00:19:32,589
जब तुमने मुझसे बॉल का
साथी बनने को नहीं पूछा।

290
00:19:32,672 --> 00:19:35,758
-मैं पूछने वाली थी, पर...
-रहने दो, ज़रूरत नहीं है...

291
00:19:35,842 --> 00:19:37,927
कि तुम सफ़ाई दो, तो...

292
00:19:39,804 --> 00:19:44,767
क्यों और कौन मायने नहीं रखते।

293
00:19:48,146 --> 00:19:49,856
मैं जानता हूँ कि वह कौन है।

294
00:19:53,568 --> 00:19:55,653
तुम्हें चोट नहीं पहुँचाना चाहती थी।

295
00:19:55,737 --> 00:19:56,905
मैं जानता हूँ।

296
00:20:01,451 --> 00:20:02,869
मुझे दुख तो हो रहा है।

297
00:20:03,411 --> 00:20:05,872
पर ठीक हो जाऊँगा।

298
00:20:18,426 --> 00:20:21,012
मौका ज़ाया मत होने देना, फ़्लाविया।

299
00:20:25,141 --> 00:20:29,103
उस इंसान के साथ रहो
जिसके साथ रहना चाहती हो।

300
00:20:31,189 --> 00:20:33,066
और उम्मीद है वह तुम्हें ख़ुश रखेगा।

301
00:20:59,050 --> 00:21:02,345
-स्टीव-ओ! ज़्यादा मिर्ची डाली है?
-हाँ, सर।

302
00:21:02,428 --> 00:21:05,264
-मैंने शेफ़ से कहा कि इसे हरे से भर दे।
-बढ़िया।

303
00:21:05,348 --> 00:21:07,517
होशियार जान पड़ते हो। पोकर जानते हो?

304
00:21:07,600 --> 00:21:08,768
एक-दो बार खेला है।

305
00:21:08,851 --> 00:21:10,853
पॉकेट टू पर तुम्हारी कोई राय?

306
00:21:11,646 --> 00:21:13,272
आमतौर पर उन्हें खेलता हूँ।

307
00:21:18,444 --> 00:21:20,196
-सब दाँव पर लगाता हूँ।
-भूल है।

308
00:21:20,279 --> 00:21:21,322
बराबर की बाज़ी।

309
00:21:21,406 --> 00:21:22,490
ग़लत मत होना, बेटा।

310
00:21:22,573 --> 00:21:24,659
मैंने सब दाँव पर लगाने को नहीं कहा था।

311
00:21:35,753 --> 00:21:39,007
बेहतर होगा कि दुक्की आए,
वरना मेरी नई टेस्ला गाड़ी गई।

312
00:21:39,340 --> 00:21:41,884
पापा के पास आ जाओ। आ जाओ, जान।

313
00:21:42,802 --> 00:21:43,678
हाँ!

314
00:21:46,305 --> 00:21:48,641
मैंने कहा था न, मुझे यह लड़का पसंद है।

315
00:21:50,393 --> 00:21:52,437
हाँ, कमाल की बाज़ी थी। शुक्रिया।

316
00:21:52,520 --> 00:21:53,438
यह लो।

317
00:21:53,980 --> 00:21:55,356
मदद के लिए शुक्रिया।

318
00:21:56,524 --> 00:21:58,609
-शुक्रिया।
-सराहना करता हूँ।

319
00:22:00,486 --> 00:22:02,947
यह तो काफ़ी रोमांचक था।

320
00:22:41,652 --> 00:22:43,362
ए। यह मुकुट क्यों पहन रखा है?

321
00:22:43,446 --> 00:22:47,408
मेरी माँ मुझे देवताओं के दूत
हरमीस के रूप में पेंट करेंगी।

322
00:22:47,492 --> 00:22:48,451
बहुत अच्छे।

323
00:22:49,077 --> 00:22:50,453
तुम किसे ढूँढ़ रही हो?

324
00:22:50,536 --> 00:22:54,040
मुझे लगा कि कॉनरैड
अब तक लौट आया होगा।

325
00:22:57,460 --> 00:22:59,003
तुम कहाँ गई थी?

326
00:22:59,087 --> 00:23:02,090
-कैम के साथ पिकनिक पर।
-प्यारी बात है।

327
00:23:02,173 --> 00:23:03,424
कैम कैमरन कैसा है?

328
00:23:04,342 --> 00:23:06,844
मुझे नहीं लगता
कि अब हम साथ वक़्त बिताएँगे।

329
00:23:10,848 --> 00:23:12,683
बेचारा कैम कैमरन।

330
00:23:13,768 --> 00:23:15,812
तुम लोग कभी उसका पीछा नहीं छोड़ते।

331
00:23:19,190 --> 00:23:21,067
एक बात बता दूँ, वह मुझे पसंद था,

332
00:23:22,360 --> 00:23:23,903
और तुम बहुत दुखी नहीं लग रही,

333
00:23:23,986 --> 00:23:27,698
पर अगर हो, तो यह बात तुम्हें ख़ुश कर देगी।

334
00:23:27,782 --> 00:23:30,535
हमारी माँएँ गांजे के नशे में धुत् हैं।

335
00:23:31,452 --> 00:23:33,871
-हरगिज़ नहीं।
-मेरा पसंदीदा नाश्ता चट कर गईं।

336
00:23:34,705 --> 00:23:36,916
कोर्टनी ने कर्ट को नहीं मारा था।

337
00:23:36,999 --> 00:23:39,043
तुमने वह डॉक्यूमेंटरी देखी थी?

338
00:23:39,127 --> 00:23:44,048
सब जानते थे कि वह उसे तलाक देना चाहता था।
उसके मरने के बाद उसे सारा संगीत मिल गया।

339
00:23:44,132 --> 00:23:48,761
डेव ग्रोह्ल ने कहा वह अब भी निर्वाना के
गाने नहीं सुन पाता, बहुत दुख होता है।

340
00:23:49,387 --> 00:23:51,264
-अब भी कुछ नहीं लग रहा।
-भूख लगी है।

341
00:23:51,347 --> 00:23:53,808
-हमें लज़ान्या बनाना चाहिए!
-बेहद पसंद है।

342
00:23:53,891 --> 00:23:56,561
धत् तेरी! मुझे सामान ख़रीदने जाना होगा।

343
00:24:01,816 --> 00:24:03,526
-वह क्या है?
-मुझे नहीं पता।

344
00:24:06,779 --> 00:24:08,114
बढ़िया।

345
00:24:08,197 --> 00:24:10,074
-स्वाद बुरा नहीं है।
-वाह।

346
00:24:10,158 --> 00:24:11,367
मैंने कहा था।

347
00:24:13,953 --> 00:24:15,830
हमारे सुंदर बच्चे।

348
00:24:15,913 --> 00:24:17,290
ज़रा इन्हें देखो तो!

349
00:24:17,957 --> 00:24:19,208
कितने प्यारे हैं!

350
00:24:19,625 --> 00:24:20,918
तुम। मेरे साथ चलो।

351
00:24:21,002 --> 00:24:23,337
अच्छी रोशनी में चित्र पूरा कर लेती हूँ।

352
00:24:23,421 --> 00:24:25,006
ठीक है, माँ। चलिए करते हैं।

353
00:24:29,343 --> 00:24:31,387
आप लोग क्या कर रही थीं?

354
00:24:32,722 --> 00:24:34,515
बस बातें कर रहे थे, खा-पी रहे थे।

355
00:24:35,266 --> 00:24:37,560
ए, इस मैसेज के बारे में क्या राय है?

356
00:24:38,978 --> 00:24:40,646
अगली मुलाकात कब होगी?

357
00:24:40,730 --> 00:24:43,983
आप क्लीवलैंड कस्टीयो के साथ सोई थीं?

358
00:24:44,066 --> 00:24:46,736
बात आगे बढ़ती गई
और हमने मेरी कार में सेक्स किया।

359
00:24:47,737 --> 00:24:49,363
मैं नहीं सुन सकती!

360
00:24:50,990 --> 00:24:51,908
मैंने क्या कहा?

361
00:24:57,413 --> 00:24:59,624
मेरा बेटा, तुम्हें देखो तो।

362
00:25:00,208 --> 00:25:02,835
रोशनी कितनी ख़ूबसूरत है।
महसूस कर सकते हो?

363
00:25:02,919 --> 00:25:06,422
कोमलता को महसूस कर सकते हो?
मैं कर सकती हूँ।

364
00:25:07,423 --> 00:25:10,718
हे भगवान, बस तुम्हारे साथ नाचना चाहती हूँ।

365
00:25:12,845 --> 00:25:13,971
मेरे साथ नाचोगे?

366
00:25:16,432 --> 00:25:18,643
मेरा राजा बेटा।

367
00:25:21,103 --> 00:25:22,688
आओ बैठो।

368
00:25:24,523 --> 00:25:27,276
गर्मियाँ कैसी चल रही हैं, जान?
तुम ख़ुश हो?

369
00:25:27,360 --> 00:25:28,694
हाँ।

370
00:25:29,487 --> 00:25:31,697
पर ये गर्मियाँ थोड़ी अलग हैं।

371
00:25:33,282 --> 00:25:34,784
गर्मियाँ तो पहले जैसी ही हैं।

372
00:25:35,743 --> 00:25:38,037
हम हैं जो बदल रहे हैं।

373
00:25:38,454 --> 00:25:41,540
तुम्हारे सिवा।
मैं नहीं चाहती कि तुम कभी बदलो।

374
00:25:41,624 --> 00:25:45,670
जेरेमाया, प्लीज़ मुझे बचा लो।
माँ मेरी चोटियाँ बनाना चाहती हैं!

375
00:25:45,753 --> 00:25:46,837
हे भगवान।

376
00:25:48,130 --> 00:25:52,134
तुम बेली के कितने अच्छे दोस्त हो,
बिल्कुल एक भाई की तरह।

377
00:25:54,887 --> 00:25:57,848
ठीक है, बहुत हुई टिप्पणी, माँ।

378
00:25:57,932 --> 00:26:00,101
आइए आपकी बनाई पेंटिंग देखते हैं।

379
00:26:01,269 --> 00:26:02,728
क्या ख़याल है?

380
00:26:03,437 --> 00:26:05,564
मुझे लगता है यह मेरा सबसे उम्दा काम है।

381
00:26:06,482 --> 00:26:07,608
बेली!

382
00:26:18,035 --> 00:26:19,036
यह...

383
00:26:21,664 --> 00:26:25,751
पिकासो और जैक्सन पोलक का बच्चा हो गया।

384
00:26:25,835 --> 00:26:27,336
क्या?

385
00:26:31,716 --> 00:26:34,635
हे भगवान, कितनी बुरी पेंटिंग है!

386
00:26:37,054 --> 00:26:38,681
बहुत ही बुरी है!

387
00:26:38,764 --> 00:26:41,559
देखा, इसी लिए बुज़ुर्गों को
नशा नहीं करना चाहिए।

388
00:26:41,892 --> 00:26:44,228
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई! बहुत बुरे हो।

389
00:26:45,229 --> 00:26:46,856
बड़ों का सरासर निरादर है।

390
00:26:47,648 --> 00:26:49,442
इन बिगड़ैल बच्चों को छोड़कर

391
00:26:49,984 --> 00:26:52,778
बीच पर टहलने चलते हैं।

392
00:26:54,196 --> 00:26:56,157
-मुझे स्वेटर चाहिए।
-मज़े कीजिए, माँ।

393
00:26:56,240 --> 00:26:57,283
-बाय।
-बाय, शैतानो।

394
00:26:57,366 --> 00:26:58,284
बाय।

395
00:27:01,495 --> 00:27:05,416
एक वाहियात फ़्रांसीसी राजा लुई थर्टीन्थ
पर ज़बरदस्त कॉन्यैक।

396
00:27:05,499 --> 00:27:07,335
दोस्त, तुम्हारा कमाल नहीं।

397
00:27:11,005 --> 00:27:12,757
इतने बड़े हो कि शराब डाल सकते हो?

398
00:27:12,840 --> 00:27:15,134
प्लीज़, मुझे लगा कि यह निजी क्लब है।

399
00:27:15,217 --> 00:27:17,094
हाँ, सही कहा।

400
00:27:22,975 --> 00:27:25,102
हैलो। हम ताश खेलेंगे या नहीं?

401
00:27:25,186 --> 00:27:28,773
माफ़ करना, बीवी मैसेज भेजे जा रही है।
बेटी का एसएटी ट्यूटर लेट है।

402
00:27:29,607 --> 00:27:31,817
उफ़, मेरे एसएटी ट्यूटर बहुत सख़्त थे।

403
00:27:31,901 --> 00:27:33,611
ख़ुशी है कि वे दिन बीत गए।

404
00:27:33,694 --> 00:27:35,780
पक्का तुम्हें पूरे नंबर मिले होंगे।

405
00:27:37,281 --> 00:27:41,285
मेरी कंपनी में एक चीनी साझेदार है,
उसके सभी बच्चे उच्च कॉलेज गए।

406
00:27:41,660 --> 00:27:44,455
मुझे लगता है ये लोग
किताब लेकर पैदा हुए थे।

407
00:27:48,751 --> 00:27:50,419
-तुम खेलोगे?
-क्यों नहीं?

408
00:27:50,961 --> 00:27:52,421
ए, लड़के, एश्ट्रे लाओ।

409
00:27:53,756 --> 00:27:55,591
हाँ, माफ़ कीजिए।

410
00:28:02,515 --> 00:28:03,849
किसकी बाजी है? मेरी?

411
00:28:03,933 --> 00:28:05,184
-तुम्हारे खिलाफ़?
-पचास।

412
00:28:11,065 --> 00:28:12,650
कॉनरैड
तुम आओ तब मिलते हैं

413
00:28:15,069 --> 00:28:17,363
ए, चलो तैरने चलते हैं।

414
00:28:18,906 --> 00:28:21,283
माँ कमरा साफ़ करने के लिए पीछे पड़ी हैं।

415
00:28:21,784 --> 00:28:23,452
ख़ासकर कल से।

416
00:28:23,953 --> 00:28:26,455
कोई कभी मेरे साथ खेलना क्यों नहीं चाहता?

417
00:28:28,541 --> 00:28:29,458
बाद में।

418
00:28:43,639 --> 00:28:47,226
मतलब, वाकई, उन्होंने हमें
बुज़ुर्ग कहने की हिम्मत कैसे की?

419
00:28:47,309 --> 00:28:48,978
-हम बूढ़े नहीं हुए।
-पता है।

420
00:28:49,061 --> 00:28:51,313
कम से कम मैं तो बूढ़ी नहीं होने वाली।

421
00:28:51,397 --> 00:28:56,068
तुम्हारे गाल और स्तन लटकेंगे
और बाल सफ़ेद होंगे।

422
00:28:56,735 --> 00:28:57,862
नहीं, शुक्रिया।

423
00:28:58,529 --> 00:28:59,572
बेक!

424
00:28:59,989 --> 00:29:01,490
मैं मज़ाक कर रही थी।

425
00:29:01,574 --> 00:29:03,659
तुम्हें तो एशियन जीन मिले हैं।

426
00:29:04,869 --> 00:29:06,495
तुम हमेशा क्या कहती हो?

427
00:29:06,579 --> 00:29:09,165
पचास साल की एशियन
चालीस साल की गोरी दिखती है।

428
00:29:12,877 --> 00:29:14,503
याद है जब हम पहली बार मिले थे?

429
00:29:14,587 --> 00:29:17,298
तुम्हें लगा था कि मैं
एक नकचढ़ी अमीरज़ादी हूँ।

430
00:29:17,381 --> 00:29:19,717
तुम्हारा कमरा महंगी चीज़ों से भरा था।

431
00:29:19,800 --> 00:29:21,552
तुम्हारे पास एक टट्टू भी था!

432
00:29:21,635 --> 00:29:24,430
मुझसे केवल इसलिए दोस्ती थी
क्योंकि मैं मज़ाकिया थी।

433
00:29:24,513 --> 00:29:26,348
मुझे तुम कभी मज़ाकिया नहीं लगी।

434
00:29:27,933 --> 00:29:32,104
हे भगवान, द फ़ैट पेलिकन!
वह सस्ता बार अब भी चल रहा है!

435
00:29:32,938 --> 00:29:34,690
स्प्रिंग ब्रेक!

436
00:29:38,027 --> 00:29:39,570
अभी हम बूढ़े नहीं हुए हैं।

437
00:29:44,366 --> 00:29:46,410
-चलो।
-मैं आ रही हूँ।

438
00:29:49,622 --> 00:29:53,000
द फ़ैट पेलिकन
स्वागत है

439
00:29:57,046 --> 00:29:58,881
अपना ब्रेक टिकटॉक पर बिता रहे हो?

440
00:29:58,964 --> 00:30:01,759
नहीं, बस गर्लफ़्रेंड के साथ
प्लान बना रहा हूँ।

441
00:30:01,842 --> 00:30:05,054
-क्या वे हमेशा ऐसे ही बात करते हैं?
-उन पर ध्यान मत दो।

442
00:30:05,137 --> 00:30:07,014
मानो हमारी कोई औकात न हो।

443
00:30:07,097 --> 00:30:09,850
यह नौकरी ही ऐसी है। इसकी आदत डाल लो।

444
00:30:09,934 --> 00:30:11,310
मैं ऐसा नहीं चाहता।

445
00:30:12,436 --> 00:30:14,230
शायद इससे राय बदल जाएगी।

446
00:30:17,900 --> 00:30:19,318
यह क्या है?

447
00:30:23,197 --> 00:30:26,367
रुको, इसमें तो 300 डॉलर से ज़्यादा हैं।

448
00:30:26,450 --> 00:30:29,870
सुबह की बख्शीश। दोपहर के खेल के बाद
एक और लिफ़ाफ़ा मिलेगा।

449
00:30:29,954 --> 00:30:32,540
पता नहीं। शायद इस काम के लिए सही नहीं हूँ।

450
00:30:32,623 --> 00:30:36,085
उन लोगों को जाने दो।
उनकी इज़्ज़त पाने में वक़्त ज़ाया मत करो।

451
00:30:36,168 --> 00:30:38,295
कभी नहीं पा सकोगे। उनके पैसे ले लो।

452
00:30:38,921 --> 00:30:41,674
जब मैं अपनी नाव पर बैठा
सिगार पी रहा होता हूँ,

453
00:30:42,633 --> 00:30:44,969
तो इन लोगों के बारे में नहीं सोचता।

454
00:32:27,946 --> 00:32:30,491
आज तक मैंने बस तुम्हें ही चाहा है।

455
00:32:30,574 --> 00:32:33,202
आज तक केवल तुम्हारा ख़याल रहा है।

456
00:32:35,704 --> 00:32:36,955
तुम लौट आए।

457
00:32:37,456 --> 00:32:38,374
हैलो।

458
00:32:40,417 --> 00:32:41,919
मैं मदद कर देती हूँ।

459
00:32:48,801 --> 00:32:50,302
तुम्हारी माँ से सुलह हो गई?

460
00:32:52,554 --> 00:32:55,432
मेरी... हमारे बीच सब ठीक है।

461
00:32:55,516 --> 00:32:57,851
बढ़िया। शुक्रिया।

462
00:32:59,770 --> 00:33:01,397
मैंने कैम से रिश्ता तोड़ लिया।

463
00:33:02,773 --> 00:33:03,691
क्यों?

464
00:33:04,942 --> 00:33:07,319
कल रात, तुम और मैं किस करने ही वाले थे।

465
00:33:08,529 --> 00:33:09,738
अच्छा?

466
00:33:10,906 --> 00:33:13,867
मैं काफ़ी नशे में था।
मुझे ज़्यादा कुछ याद नहीं है।

467
00:33:15,327 --> 00:33:16,495
रुको।

468
00:33:17,663 --> 00:33:19,248
तुम संजीदा हो?

469
00:33:23,252 --> 00:33:24,878
अच्छा, हम किस करने वाले थे।

470
00:33:27,256 --> 00:33:30,509
किया नहीं था। मैं तुमसे क्या कहूँ?
मुझे माफ़ कर दो?

471
00:33:31,969 --> 00:33:33,178
तुम्हें अफ़सोस है?

472
00:33:33,262 --> 00:33:34,680
मुझे नहीं पता।

473
00:33:37,349 --> 00:33:39,393
बेली, मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूँ।

474
00:33:40,394 --> 00:33:42,229
मैं सोचता हूँ। तुम यह जानती हो।

475
00:33:45,065 --> 00:33:46,024
मैं बस...

476
00:33:49,445 --> 00:33:50,654
यह नहीं कर सकता।

477
00:33:56,702 --> 00:33:58,620
अब तुम्हारा इंतज़ार नहीं करूँगी।

478
00:34:20,684 --> 00:34:24,188
उस लड़के को क्या हो गया
जिसे दस साल की उम्र से चाहती हूँ?

479
00:34:35,114 --> 00:34:36,199
क्या चल रहा है?

480
00:34:36,283 --> 00:34:37,201
हैलो।

481
00:34:37,909 --> 00:34:40,120
-तुम कहाँ हो?
-एक पार्टी में।

482
00:34:40,204 --> 00:34:42,539
ठीक से सुन नहीं पा रही। ज़रा रुको।

483
00:34:43,540 --> 00:34:45,501
पीछा छोड़ो, नोआ!

484
00:34:46,251 --> 00:34:49,295
उफ़, यह लड़का दुम हिलाता हुआ
मेरे पीछे चल रहा है।

485
00:34:49,797 --> 00:34:51,672
-प्यारा है।
-जानती हूँ।

486
00:34:52,466 --> 00:34:53,884
ए, तो...

487
00:34:54,342 --> 00:34:57,012
जो हुआ उसके लिए माफ़ी चाहती हूँ।

488
00:34:57,971 --> 00:34:59,139
मैं ज़्यादा बोल गई।

489
00:34:59,223 --> 00:35:03,101
मैं भी माफ़ी चाहती हूँ। तुम्हारे जन्मदिन
पर तुम्हारे भाई को चूमना...

490
00:35:04,102 --> 00:35:05,270
थोड़ी अति हो गई।

491
00:35:06,021 --> 00:35:07,147
कोई बात नहीं।

492
00:35:10,067 --> 00:35:11,401
क्या बात है?

493
00:35:15,948 --> 00:35:17,991
काश तुम यहाँ होती।

494
00:35:42,641 --> 00:35:44,393
कोई तुम्हारा दीवाना है।

495
00:35:44,476 --> 00:35:47,354
वह पेट्रोल पंप वाला लड़का है
जिसने बेली को छेड़ा था।

496
00:35:47,437 --> 00:35:49,439
शायद हमें यहाँ से जाना चाहिए।

497
00:35:50,065 --> 00:35:51,358
आईडी?

498
00:35:51,441 --> 00:35:53,819
हाय। इसे हमारी आईडी देखनी है।
सर, क्या हम...

499
00:35:54,361 --> 00:35:56,405
आपको हम 20 के लगते हैं?

500
00:35:56,488 --> 00:35:58,407
मैंने कहा था हम अब भी जवान दिखते हैं।

501
00:35:58,490 --> 00:36:00,242
मुझे सभी से पूछना पड़ता है।

502
00:36:02,035 --> 00:36:03,954
लेकिन हमारे पास आईडी नहीं हैं।

503
00:36:04,371 --> 00:36:06,748
हमारे पास पर्स नहीं हैं।

504
00:36:07,416 --> 00:36:09,585
प्लीज़ हमें यहाँ रुकने दो।

505
00:36:09,668 --> 00:36:11,378
चलो भी, इससे कहो, लॉरल।

506
00:36:11,461 --> 00:36:14,923
प्लीज़, सर। हम दोनों माँ हैं।

507
00:36:15,424 --> 00:36:17,509
घर चलाती हैं...

508
00:36:17,593 --> 00:36:18,969
ठीक है। क्या पीना है?

509
00:36:20,178 --> 00:36:24,016
-दो लॉन्ग आइलैंड आईस टी, प्लीज़।
-अभी लाया।

510
00:36:26,101 --> 00:36:28,353
हमारी फ़र्ज़ी आईडी याद है?

511
00:36:28,437 --> 00:36:29,688
मैं रेवन कर्क थी।

512
00:36:29,771 --> 00:36:31,940
और मैं स्लोनी जैंक्स।

513
00:36:33,817 --> 00:36:36,236
कॉलेज की नई छात्राओं
रेवन और स्लोनी के नाम!

514
00:36:37,487 --> 00:36:39,531
-यह लीजिए।
-शुक्रिया।

515
00:36:39,615 --> 00:36:42,034
-उधार चालू करेंगी?
-बिल्कुल।

516
00:36:43,201 --> 00:36:45,287
यार, हमारे पास फूटी कौड़ी नहीं है।

517
00:36:45,996 --> 00:36:47,789
हमारे पास धेला भी नहीं है।

518
00:36:47,873 --> 00:36:50,334
चलो पुराना तरीका आज़माते हैं।

519
00:36:52,586 --> 00:36:54,171
पकड़ो और छोड़ो, जान।

520
00:36:56,465 --> 00:36:59,301
हम पकड़ेंगे और छोड़ेंगे।

521
00:37:00,218 --> 00:37:03,138
हम पकड़ेंगे और छोड़ेंगे

522
00:37:05,015 --> 00:37:07,017
स्लोनी और रेवन का धमाल!

523
00:38:38,900 --> 00:38:40,402
-सच में?
-क्या?

524
00:38:41,153 --> 00:38:43,030
साफ़ कर दोगे तो मर नहीं जाओगे?

525
00:38:43,113 --> 00:38:46,033
आज सुबह के
अच्छे मूड वाले कॉनरैड को क्या हुआ?

526
00:38:46,116 --> 00:38:48,660
हम सबको माँ और लॉरल की मदद करनी होगी।

527
00:38:48,744 --> 00:38:49,995
उन्होंने ही फैलाया है।

528
00:38:53,623 --> 00:38:56,209
-कौन मैसेज भेजे जा रहा है?
-निकोल।

529
00:38:56,293 --> 00:38:59,588
वह अगले सप्ताहांत
यारमथ संगीत महोत्सव जाना चाहती है।

530
00:38:59,671 --> 00:39:00,964
तुम जाओगे?

531
00:39:01,965 --> 00:39:03,216
हाँ, क्यों नहीं?

532
00:39:04,384 --> 00:39:05,594
तुम्हें जाना भी चाहिए।

533
00:39:06,386 --> 00:39:08,930
-ज़रा वह रख दोगे?
-हाँ।

534
00:39:10,223 --> 00:39:11,391
शुक्रिया।

535
00:39:40,128 --> 00:39:42,047
क्लीवलैंड
अगली मुलाकात कब होगी?

536
00:39:53,850 --> 00:39:56,812
आज रात?

537
00:40:37,435 --> 00:40:40,480
विलो क्रीक में एक बीयर पार्टी है।
या मरिसा की पार्टी।

538
00:40:40,564 --> 00:40:41,773
शुक्रिया।

539
00:40:41,857 --> 00:40:44,067
नहीं, विलो क्रीक में बहुत मच्छर होंगे।

540
00:40:44,651 --> 00:40:46,695
तो मरिसा के यहाँ। हर तरह की शराब।

541
00:40:53,577 --> 00:40:55,036
मेरा मेहनती महबूब।

542
00:40:57,706 --> 00:40:58,999
हैलो, शेला।

543
00:40:59,583 --> 00:41:02,210
-हैलो, लियम, ट्रेवर।
-मरिसा के यहाँ जाओगी?

544
00:41:02,794 --> 00:41:05,422
शायद। दोस्तो, यह स्टीवन है।

545
00:41:07,465 --> 00:41:08,800
मैं तुम्हें जानता हूँ।

546
00:41:10,343 --> 00:41:12,971
-क्लब के स्नैक बार में काम करते हो।
-हाँ।

547
00:41:13,054 --> 00:41:16,266
और क्लब हाउस में
एक बढ़िया पोकर गेम संभालता है।

548
00:41:16,349 --> 00:41:17,684
मेरे पापा उस गेम में हैं।

549
00:41:17,767 --> 00:41:20,562
वह किसी परिचारक के
पोकर उस्ताद होने की बात कह रहे थे।

550
00:41:20,645 --> 00:41:21,563
क्या वह तुम हो?

551
00:41:22,772 --> 00:41:23,773
हाँ, लगता तो है।

552
00:41:23,857 --> 00:41:26,943
यार, मैं और मेरे दोस्त आमतौर पर खेलते हैं।

553
00:41:27,027 --> 00:41:29,654
पेचीदा नहीं है,
तो तुम्हारे स्तर का न हो,

554
00:41:29,738 --> 00:41:31,406
पर अगर तुम शामिल होना चाहो...

555
00:41:34,826 --> 00:41:36,369
ज़रूर। हाँ।

556
00:41:37,162 --> 00:41:38,622
आओ चलें।

557
00:41:38,914 --> 00:41:40,248
सच?

558
00:41:54,095 --> 00:41:56,598
पक्का मेरी हाउसबोट पर नहीं चलना चाहोगी?

559
00:41:56,681 --> 00:41:58,225
मैं ठीक हूँ, सच।

560
00:41:58,308 --> 00:41:59,768
शुक्रिया।

561
00:41:59,851 --> 00:42:01,186
ठीक है।

562
00:42:02,270 --> 00:42:03,772
बाद में मिलता हूँ, रेवन।

563
00:42:13,865 --> 00:42:15,617
-कितना हसीन है।
-है न?

564
00:42:28,255 --> 00:42:29,798
-हैलो, क्लीवलैंड।
-हैलो!

565
00:42:29,881 --> 00:42:31,132
हैलो।

566
00:42:31,216 --> 00:42:33,301
-यह लो। तुम पहन लोगी?
-हाँ।

567
00:42:36,054 --> 00:42:37,264
ठीक है।

568
00:42:37,347 --> 00:42:39,516
-सब ठीक है?
-हाँ!

569
00:42:39,599 --> 00:42:40,433
मज़े करना!

570
00:42:40,517 --> 00:42:41,810
-लव यू।
-शुक्रिया।

571
00:43:40,952 --> 00:43:44,247
असल में, मुझे लगा हम तैरने जा सकते हैं।

572
00:43:44,497 --> 00:43:45,623
तुम्हारे यहाँ पूल है?

573
00:43:46,291 --> 00:43:47,125
उससे भी बेहतर।

574
00:43:47,751 --> 00:43:48,793
मेरे पीछे आओ।

575
00:43:58,303 --> 00:44:01,014
यह बेहद सुंदर है।

576
00:44:07,187 --> 00:44:09,105
यह सब कितना...

577
00:44:11,399 --> 00:44:12,817
रोमांटिक है।

578
00:44:14,361 --> 00:44:16,112
मुझे ऐसी रातें बेहद पसंद हैं।

579
00:44:16,738 --> 00:44:18,490
गर्मी है और थोड़ी उमस भी।

580
00:44:19,407 --> 00:44:20,825
और इस झील का पानी,

581
00:44:22,035 --> 00:44:24,287
नहाने के पानी जितना गर्म है।

582
00:44:26,039 --> 00:44:27,749
मैं नहीं लाई...

583
00:44:27,832 --> 00:44:30,502
अंदर आओ। बहुत कमाल है।

584
00:45:56,045 --> 00:45:56,921
माँ?

585
00:46:02,635 --> 00:46:03,511
माँ?

586
00:46:07,515 --> 00:46:08,975
नाटक कर रही थीं, क्यों?

587
00:46:11,561 --> 00:46:13,563
चलिए। आपको ऊपर ले चलता हूँ।

588
00:46:19,027 --> 00:46:20,403
आज मत गिरना।

589
00:46:21,321 --> 00:46:22,530
मैं नहीं गिरूँगी।

590
00:47:02,237 --> 00:47:04,781
आज रात अकेले तैरना चाहोगी
या मैं आ सकता हूँ?

591
00:47:05,406 --> 00:47:06,491
क्यों नहीं।

592
00:47:09,702 --> 00:47:10,995
ओह, बेल्स।

593
00:47:11,496 --> 00:47:12,705
क्या?

594
00:47:14,040 --> 00:47:16,000
कैम के साथ रिश्ता तोड़ने पर दुखी हो?

595
00:47:16,543 --> 00:47:19,254
नहीं। वह करना सही था।

596
00:47:23,132 --> 00:47:24,425
क्या बात है?

597
00:47:25,218 --> 00:47:26,261
कुछ नहीं।

598
00:47:32,809 --> 00:47:33,768
सब कुछ।

599
00:47:39,190 --> 00:47:40,525
मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो।

600
00:47:45,196 --> 00:47:47,865
कभी-कभी लगता है कि काश हम और करीब होते।

601
00:47:48,783 --> 00:47:49,867
क्या?

602
00:47:51,911 --> 00:47:54,080
तुमने कुछ कहा क्यों नहीं?

603
00:47:55,081 --> 00:47:56,916
हमेशा कॉनरैड था।

604
00:47:57,000 --> 00:47:58,835
और इन गर्मियों में, कैम।

605
00:48:00,378 --> 00:48:04,257
शायद मैं बस इंतज़ार कर रहा था।

606
00:48:09,762 --> 00:48:10,847
मेरा?

607
00:48:11,848 --> 00:48:12,932
हाँ।

608
00:48:17,895 --> 00:48:20,023
क्या तुम्हें लगता है कि तुम कभी...

609
00:48:24,611 --> 00:48:25,987
हाँ।

610
00:48:26,321 --> 00:48:28,573
सुज़ैना मुझसे कहती थीं कि जब मैं पैदा हुई,

611
00:48:28,656 --> 00:48:31,117
तो वह जान गई
कि उनके एक बेटे के लिए बनी हूँ।

612
00:48:31,576 --> 00:48:33,745
मुझे हमेशा उम्मीद थी कि वह कॉनरैड होगा।

613
00:48:34,704 --> 00:48:39,000
लेकिन यहाँ मैं
जेरेमाया फ़िशर को चूमने वाली हूँ।

614
00:50:47,503 --> 00:50:49,505
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

615
00:50:49,589 --> 00:50:51,591
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

