1
00:00:06,048 --> 00:00:08,050
द समर आइ टर्न्ड प्रिटी पर इससे पहले...

2
00:00:08,134 --> 00:00:11,429
-तो अब हम घर जाएँ?
-यह जगह बेहतर विदाई की हक़दार है।

3
00:00:11,512 --> 00:00:13,180
मैं कहती हूँ हम बड़ी पार्टी रखें।

4
00:00:13,264 --> 00:00:14,682
आख़िरी रात के नाम!

5
00:00:14,765 --> 00:00:17,268
प्यार का इज़हार
पहले करने वाला हारता है, है न?

6
00:00:17,351 --> 00:00:18,185
तुम जीती। मैं हारा।

7
00:00:18,269 --> 00:00:20,521
इस घर ने काफ़ी रंगरलियाँ देखी हैं।

8
00:00:20,604 --> 00:00:24,442
तुम मेरे पास आए। इसके साथ होने के लिए
मेरी रज़ामंदी की भीख माँगी।

9
00:00:24,525 --> 00:00:26,986
मुझे लगा हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

10
00:00:27,069 --> 00:00:28,070
हम करते थे।

11
00:00:29,613 --> 00:00:33,367
मैंने सुज़ैना से वादा किया था
कि वह जादू नहीं खोऊँगी, पर वह खो गया।

12
00:00:34,118 --> 00:00:35,161
माँ
मोबाइल पर कॉल कर रहे...

13
00:00:35,244 --> 00:00:36,787
माँ, मुझे आपकी ज़रूरत है।

14
00:00:39,790 --> 00:00:45,796
द समर आइ टर्न्ड प्रेटी

15
00:00:47,256 --> 00:00:48,299
बेली, उठो।

16
00:00:50,301 --> 00:00:51,343
उठो!

17
00:00:57,308 --> 00:00:58,559
माँ?

18
00:01:00,853 --> 00:01:02,897
आप यहाँ पर क्या कर रही हैं?

19
00:01:02,980 --> 00:01:04,398
तुम्हें याद नहीं है?

20
00:01:05,399 --> 00:01:07,026
तुम्हीं ने मुझे आने को कहा।

21
00:01:07,818 --> 00:01:10,780
बल्कि, संदेश में
मुझसे आने की गुज़ारिश कर रही थी।

22
00:01:11,197 --> 00:01:15,326
फिर, मेरे फ़ोन करने पर जवाब नहीं दिया।
मैं पूरी रात फ़ोन करती रही।

23
00:01:16,076 --> 00:01:19,288
माफ़ कीजिए। मैं सो गई थी।

24
00:01:20,706 --> 00:01:22,291
उठो, बेली। हम जा रहे हैं।

25
00:01:22,917 --> 00:01:24,543
नहीं, हम नहीं जा सकते।

26
00:01:25,169 --> 00:01:27,797
-आप समझ नहीं रहीं।
-न, मेरी समझ में नहीं आ रहा।

27
00:01:27,880 --> 00:01:29,840
तुम इतने दिनों तक झूठ बोलती रही!

28
00:01:29,924 --> 00:01:34,762
जेरेमाया और कॉनरैड को मेरी मदद चाहिए थी
और मुझे समझ नहीं आया कि आपको कैसे बताऊँ।

29
00:01:34,845 --> 00:01:37,348
कोई बहाना नहीं चलेगा। एक भी नहीं।

30
00:01:38,057 --> 00:01:41,727
उम्मीद है कल रात मज़ा आया होगा,
क्योंकि अब मेरे बस का नहीं है।

31
00:01:41,811 --> 00:01:46,273
हम यहाँ पार्टी मनाने नहीं आए थे।
वह तो बस हो गई। हम सुज़ैना की ख़ातिर...

32
00:01:46,357 --> 00:01:50,194
बस करो! मैं अब इसके बाद
तुम्हें उसे बहाना बनाने नहीं दूँगी।

33
00:01:50,277 --> 00:01:52,029
आप मुझे बर्दाश्त नहीं कर पातीं!

34
00:01:52,488 --> 00:01:55,407
उनके अंतिम संस्कार से ही
आप मुझसे नाराज़ हैं!

35
00:01:55,491 --> 00:01:57,284
क्या चाहती हो, मैं क्या कहूँ?

36
00:01:57,368 --> 00:01:59,328
कि तुमने मुझे शर्मिंदा किया?

37
00:01:59,411 --> 00:02:02,498
कि तुमने वह दिन सुज़ैना के बजाय
अपने बारे में बना दिया?

38
00:02:02,581 --> 00:02:05,793
हाँ! मुझे पता है आप उसके लिए
मुझसे नफ़रत करती हैं।

39
00:02:05,876 --> 00:02:08,712
पर इतनी नफ़रत नहीं कर सकतीं
जितनी मैं ख़ुद से करती हूँ।

40
00:02:08,796 --> 00:02:12,758
चलो भी! हम यहाँ पर झगड़ा नहीं करेंगे। चलो।

41
00:02:13,259 --> 00:02:14,635
मैं कहीं नहीं जा रही।

42
00:02:15,886 --> 00:02:17,304
नहीं!

43
00:02:17,388 --> 00:02:20,975
मैंने यह सोचकर ग़लती कर दी
कि आप मदद कर सकती हैं।

44
00:02:21,559 --> 00:02:24,562
सुज़ैना उनके बेटों को छोड़ने के लिए
माफ़ नहीं करेंगी।

45
00:02:24,645 --> 00:02:26,063
वह कभी नहीं...

46
00:02:34,905 --> 00:02:36,115
बेली।

47
00:02:59,930 --> 00:03:01,265
मैं साथ बैठ सकता हूँ?

48
00:03:17,615 --> 00:03:20,117
लॉरल के साथ जो हुआ, उसका अफ़सोस है।

49
00:03:31,462 --> 00:03:32,671
सब कुछ बिगड़ गया।

50
00:03:40,596 --> 00:03:45,309
मुझे पता है कि पतझड़ में तुम्हारे
और कॉनरैड के बीच मेरे बारे में बात हुई थी।

51
00:03:48,020 --> 00:03:51,065
पर मुझे यह अंदाज़ा नहीं था...

52
00:03:52,775 --> 00:03:55,778
कि वह तुम्हारे पास
रज़ामंदी की भीख माँगते आया था।

53
00:03:55,861 --> 00:03:57,821
इस चीज़ पर बात न करें तो चलेगा?

54
00:04:02,868 --> 00:04:03,869
माफ़ करना।

55
00:04:06,163 --> 00:04:09,541
मैं सब ठीक करने की कोशिश करती हूँ

56
00:04:09,625 --> 00:04:11,335
और सब बिगाड़ देती हूँ।

57
00:04:13,128 --> 00:04:15,089
बात सिर्फ़ तुम्हारी नहीं है, बेली।

58
00:04:16,340 --> 00:04:20,010
कॉनरैड और मैं कई चीज़ों के बारे में
एक-दूसरे से नाराज़ हैं।

59
00:04:25,683 --> 00:04:27,685
मतलब, मुझे यकीन है कि कॉनरैड...

60
00:04:29,853 --> 00:04:32,272
-बस कोशिश कर रहा था...
-मत करो...

61
00:04:32,356 --> 00:04:35,776
बस इस बार मेरे सामने
उसकी तरफ़दारी मत करो, प्लीज़।

62
00:04:35,859 --> 00:04:37,486
मैं उसकी तरफ़दारी नहीं कर रही।

63
00:04:45,828 --> 00:04:48,080
तुम्हें जो भी लगता है
कि कल रात तुमने देखा...

64
00:04:50,708 --> 00:04:52,001
तुम्हें भूल हुई है।

65
00:04:57,673 --> 00:05:00,384
मेरे और कॉनरैड के बीच कुछ नहीं बचा है।

66
00:05:08,976 --> 00:05:12,104
तुम्हारे और कॉनरैड के बीच
हमेशा कुछ न कुछ रहेगा।

67
00:05:17,735 --> 00:05:19,153
शायद माँ ने सही कहा था।

68
00:05:21,405 --> 00:05:25,159
शायद वक़्त आ गया है कि हम सब घर चले जाएँ।

69
00:05:48,140 --> 00:05:49,892
-स्टीवन, यह क्या है?
-माँ!

70
00:05:49,975 --> 00:05:53,020
बेली ने पीकर फ़ोन किया
और रात भर सफ़र करके यह देख रही हूँ?

71
00:05:53,604 --> 00:05:56,523
अच्छा है कि तुम्हारी माँ
इस घर का हाल नहीं देख सकती।

72
00:05:57,733 --> 00:05:59,485
मुझे यह जगह बिल्कुल साफ़ चाहिए।

73
00:05:59,568 --> 00:06:03,030
और सुज़ैना की चीज़ों को
उनकी सही जगह पर रखना।

74
00:06:03,113 --> 00:06:05,616
एक भी चीज़ टूटी या ग़ायब हुई,
तो भगवान की कसम!

75
00:06:05,699 --> 00:06:07,451
माँ, हमने उनका सामान नहीं हटाया।

76
00:06:07,534 --> 00:06:10,329
वह आंट जूलिया थीं।
उन्होंने इसे खाली किया, हमने नहीं।

77
00:06:10,746 --> 00:06:11,663
इसे बेचने के लिए।

78
00:06:11,747 --> 00:06:14,083
सुज़ैना ने तो अपने वकीलों से बात की थी।

79
00:06:14,166 --> 00:06:17,002
तबियत बिगड़ने से पहले,
उसने जूलिया से बात की थी।

80
00:06:17,086 --> 00:06:18,837
तो आपने कुछ बताया क्यों नहीं?

81
00:06:19,505 --> 00:06:23,133
कॉनरैड को घर के आगे के
"बिक्री" वाले साइन से पता चला।

82
00:06:23,217 --> 00:06:26,136
मुझे लगा कि उन्होंने
हल निकाल लिया होगा सुज़ैना के...

83
00:06:26,386 --> 00:06:27,763
कौनी, पापा को पता है?

84
00:06:27,846 --> 00:06:29,348
बेशक उन्हें पता है।

85
00:06:29,431 --> 00:06:32,351
और ज़ाहिर है कि उन्होंने
हमारी कोई मदद नहीं की।

86
00:06:32,434 --> 00:06:37,022
तभी दोनों लड़के और बेली आए, आंट जूलिया
से बात करके कुछ हल निकालने के लिए।

87
00:06:37,648 --> 00:06:38,649
और?

88
00:06:39,149 --> 00:06:40,442
और हम नाकामयाब रहे।

89
00:06:41,652 --> 00:06:45,322
आंट जूलिया ने घर बेच भी दिया।
कल रात ही सौदा हुआ।

90
00:06:45,572 --> 00:06:46,949
पर जैसा आपने कहा,

91
00:06:47,574 --> 00:06:49,618
कम से कम माँ यह देख नहीं सकतीं।

92
00:06:51,161 --> 00:06:52,371
पता है मैंने ग़लती की।

93
00:06:53,205 --> 00:06:55,791
और बेली ने भी। पर कम से कम वह यहाँ थी।

94
00:06:56,792 --> 00:06:59,086
जैसे ही उन्हें उसकी ज़रूरत पड़ी, वह आ गई।

95
00:06:59,503 --> 00:07:03,215
-आपने बताया तक नहीं कि यह होने वाला है।
-मैं कोशिश कर रही थी...

96
00:07:03,882 --> 00:07:04,842
तो और कोशिश कीजिए।

97
00:07:23,110 --> 00:07:26,363
बेली, क्या हम बात कर सकते हैं?

98
00:07:30,409 --> 00:07:32,327
मैं सफ़ाई शुरू करता हूँ।

99
00:07:50,262 --> 00:07:51,096
बेली...

100
00:07:54,433 --> 00:07:55,767
मैं माफ़ी चाहती हूँ।

101
00:08:01,899 --> 00:08:02,983
बहुत माफ़ी चाहती हूँ।

102
00:08:07,654 --> 00:08:09,489
तुम्हें थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था।

103
00:08:11,450 --> 00:08:13,076
आपने पहले कभी हाथ नहीं उठाया।

104
00:08:15,579 --> 00:08:17,497
तुमने थोड़ी देर पहले जो भी कहा...

105
00:08:22,711 --> 00:08:24,171
वह सही कहा।

106
00:08:25,714 --> 00:08:27,216
मैं नाराज़ थी।

107
00:08:30,052 --> 00:08:31,720
इस बात को लेकर बेहद नाराज़ थी

108
00:08:31,803 --> 00:08:34,389
कि बेक का न होना कितनी बड़ी नाइंसाफ़ी है।

109
00:08:40,520 --> 00:08:42,439
पर ख़ुद को वह महसूस नहीं करने दिया।

110
00:08:45,317 --> 00:08:46,902
क्योंकि अगर वह गुबार निकाला...

111
00:08:48,737 --> 00:08:51,073
तो बाकी के जज़्बात भी बाहर निकल आएँगे।

112
00:08:54,368 --> 00:08:56,620
मुझे लगा कि मैं सही कर रही हूँ...

113
00:08:59,081 --> 00:09:00,874
तुम लोगों की ख़ातिर मज़बूत बनकर।

114
00:09:08,674 --> 00:09:10,050
लेकिन मैं ग़लत थी।

115
00:09:11,885 --> 00:09:13,845
मुझे तुम्हें संभालना चाहिए था।

116
00:09:16,014 --> 00:09:18,100
या किसी को मुझे संभालने देना चाहिए था।

117
00:09:24,898 --> 00:09:25,774
माँ?

118
00:09:29,778 --> 00:09:30,737
मुझे माफ़ किया?

119
00:09:30,821 --> 00:09:31,655
हाँ।

120
00:09:34,366 --> 00:09:36,243
तुमने मुझे माफ़ किया?

121
00:09:42,708 --> 00:09:45,210
उनके बिना कुछ पहले जैसा नहीं लग रहा।

122
00:09:47,838 --> 00:09:48,755
मुझे पता है।

123
00:10:07,107 --> 00:10:10,277
यह अच्छे कचरे का ढेर है,
वहाँ दूसरे कचरे का ढेर।

124
00:10:10,902 --> 00:10:11,778
क्या?

125
00:10:18,952 --> 00:10:21,079
मुझे तुम सबसे माफ़ी माँगनी है।

126
00:10:22,080 --> 00:10:24,666
तुम सब एक-दूसरे का सहारा बने,
मैं नहीं बन पाई।

127
00:10:25,459 --> 00:10:27,669
और उसके लिए बेहद शर्मिंदा हूँ।

128
00:10:28,420 --> 00:10:30,297
हम सभी से ग़लतियाँ हुई हैं, माँ।

129
00:10:33,050 --> 00:10:36,219
मेरी सबसे बड़ी भूल थी यह भरोसा करना
कि बेक और जूलिया ने

130
00:10:36,303 --> 00:10:39,348
उसके जाने से पहले घर के बारे में
कोई समझौता किया होगा।

131
00:10:41,350 --> 00:10:44,519
शायद चीज़ें बदलने का मौका जा चुका है,
पर मैं कोशिश करूँगी।

132
00:10:45,479 --> 00:10:47,856
जूलिया का मन बदलने की कोशिश करूँगी।

133
00:10:47,939 --> 00:10:49,024
शुक्रिया, माँ।

134
00:10:49,107 --> 00:10:51,610
-शुक्रिया, लॉरल।
-तुम्हारा स्वागत है।

135
00:10:51,693 --> 00:10:53,278
पर माँ के यहाँ आने से पहले,

136
00:10:53,362 --> 00:10:57,991
हमें घर में फैली गंदगी
थोड़ी साफ़ करनी होगी।

137
00:10:58,075 --> 00:10:59,993
-हाँ।
-हाँ।

138
00:11:00,077 --> 00:11:02,537
-हाँ।
-चलो शुरू करते हैं।

139
00:11:03,413 --> 00:11:07,417
मैं चाहता नहीं कि तुम जाओ।
तुम्हें पता है, है न? यह बात साफ़ है?

140
00:11:07,501 --> 00:11:08,960
बिल्कुल, जान। हाँ।

141
00:11:09,044 --> 00:11:10,921
मैं भी चाहती हूँ कि तुम रुक जाओ।

142
00:11:11,421 --> 00:11:14,925
और इसके लिए तुम्हें चाहती भी हूँ।
पर मेरा जाना ही बेहतर है।

143
00:11:15,008 --> 00:11:17,469
यह पारिवारिक मामला बन गया है।

144
00:11:18,261 --> 00:11:20,639
सफ़ाई से बचने के लिए तो नहीं जा रही?

145
00:11:21,556 --> 00:11:25,102
तुम ग़लत नहीं हो, जान।
यह घर बहुत बदहाल है।

146
00:11:25,185 --> 00:11:26,019
हाँ।

147
00:11:27,354 --> 00:11:29,606
लड़की को बस स्टेशन छोड़ने चलोगे?

148
00:11:29,689 --> 00:11:31,233
बस स्टेशन? क्या? नहीं।

149
00:11:32,275 --> 00:11:35,445
देखो, अगर जा ही रही हो,
तो मेरी कार ले जाओ। ठीक है?

150
00:11:37,155 --> 00:11:38,657
मैं चाबी लेकर आता हूँ।

151
00:11:42,077 --> 00:11:44,913
ज़ाहिर है कि मैंने
इस नई ख़बर पर ध्यान नहीं दिया।

152
00:11:45,372 --> 00:11:47,833
पर क्या तुम्हारे बीच कुछ चल रहा है?

153
00:11:48,291 --> 00:11:52,045
देखेंगे। अगर पूछ ही रही हो,
तो वह मेरा दीवाना बन गया है।

154
00:11:53,422 --> 00:11:56,049
मैं तुम्हें कैंप आने के लिए मना सकती हूँ?

155
00:11:56,133 --> 00:12:00,053
तुम वहाँ बस मिलने आ सकती हो,
वह भगाएँगी नहीं। आ जाओ।

156
00:12:00,137 --> 00:12:01,430
तुम कैंप नहीं जा रही?

157
00:12:01,513 --> 00:12:03,765
नहीं। रहने दो, टेलर।

158
00:12:03,849 --> 00:12:08,687
साथ ही, यहाँ इस घर को लेकर
कई चीज़ें सुलझाना बाकी है।

159
00:12:08,770 --> 00:12:10,814
ए, घर की चिंता मत करो।

160
00:12:10,897 --> 00:12:13,316
पहले ही बहुत कुछ कर चुकी हो।
हम संभाल लेंगे।

161
00:12:14,234 --> 00:12:16,403
कोई नहीं। इसे अंजाम तक पहुँचाना चाहती हूँ।

162
00:12:17,279 --> 00:12:18,447
ठीक है।

163
00:12:22,451 --> 00:12:24,161
तुम यहाँ ठीक तो रहोगी, जान?

164
00:12:24,244 --> 00:12:26,621
हाँ, माँ और मेरे बीच सब ठीक है।

165
00:12:26,705 --> 00:12:29,124
मैं तुम्हारी माँ की बात नहीं कर रही हूँ।

166
00:12:29,791 --> 00:12:33,420
पक्का करना चाहती हूँ कि
उनके साथ-साथ, अपने दिल का ध्यान भी रखो।

167
00:12:35,255 --> 00:12:36,339
हाँ।

168
00:12:37,340 --> 00:12:38,967
-ठीक है?
-हाँ।

169
00:12:42,220 --> 00:12:44,014
-बाय।
-ठीक से चलाना, अच्छा?

170
00:12:45,807 --> 00:12:49,311
टंकी आधी खाली होने पर पेट्रोल भरवा लेना।
यह सफ़र की पहली सीख है।

171
00:12:50,353 --> 00:12:52,439
पर वह तब आधा भरा भी तो होगा?

172
00:12:54,441 --> 00:12:55,775
नियमित अनलेडेड, है न?

173
00:12:56,276 --> 00:12:57,486
मज़ाक कर रही हो!

174
00:12:57,569 --> 00:13:00,155
हाई-ऑक्टेन प्रीमियम! अच्छा वाला!

175
00:13:06,953 --> 00:13:09,247
-हे भगवान।
-मेहमान आई हैं।

176
00:13:10,040 --> 00:13:10,999
क्या वह ख़ून है?

177
00:13:11,082 --> 00:13:14,044
चेरी कूल-एड और गोल्डश्लागर है।
मेरे ख़्याल से।

178
00:13:15,170 --> 00:13:16,379
आप जल्दी आ गईं।

179
00:13:16,463 --> 00:13:19,508
साथ ही बिक्री के सौदे की
शर्तों को तोड़ भी चुकी हूँ।

180
00:13:19,799 --> 00:13:22,677
इस घर का क्या हाल हुआ है?
सब बर्बाद हो गया।

181
00:13:24,346 --> 00:13:27,265
हे भगवान। तुम बच्चे बिल्कुल थकाने वाले हो।

182
00:13:27,807 --> 00:13:29,851
हैलो, जूलिया। आने के लिए शुक्रिया।

183
00:13:32,604 --> 00:13:34,648
स्काई ने कोई और चारा नहीं दिया।

184
00:13:35,190 --> 00:13:37,317
जब तक बच्चे सफ़ाई करते हैं, हम बात करें?

185
00:13:37,859 --> 00:13:38,818
ठीक है।

186
00:13:44,866 --> 00:13:47,577
मेरे पिता मुझे यहाँ तैरने के लिए कहते थे

187
00:13:48,245 --> 00:13:50,705
हालाँकि उन्हें पता था
मुझे पानी से डर लगता है।

188
00:13:57,837 --> 00:14:01,550
जूलिया, मैं जानती हूँ
कि तुम्हारे और बेक के बीच मसले थे।

189
00:14:01,633 --> 00:14:02,592
सही कहा।

190
00:14:03,802 --> 00:14:05,845
और बच्चों ने एक मुश्किल स्थिति को

191
00:14:05,929 --> 00:14:08,765
तुम्हारे लिए और भी कठिन बना दिया है।

192
00:14:08,848 --> 00:14:09,891
यह भी सही है।

193
00:14:11,977 --> 00:14:15,063
पर यह भी सच है
कि सुज़ैना को इस घर से प्यार था

194
00:14:15,605 --> 00:14:17,357
और लड़के अपनी माँ को याद करते हैं।

195
00:14:17,440 --> 00:14:19,859
और ये दोनों चीज़ें आपस में उलझी हुई हैं।

196
00:14:24,114 --> 00:14:28,159
मुझे उम्मीद है कि तुम बिक्री के सौदे से
पीछे हटने के बारे में सोचोगी।

197
00:14:28,493 --> 00:14:30,328
वह तुमसे बात करना चाहती थी।

198
00:14:30,412 --> 00:14:33,623
अगर सुज़ैना मुझसे बात करना चाहती थी,
तो फ़ोन करती।

199
00:14:35,041 --> 00:14:36,585
बदले में, उसने ट्रस्ट को लेकर

200
00:14:37,502 --> 00:14:38,587
एक ख़त भेजा।

201
00:14:40,880 --> 00:14:44,593
तभी मुझे पता था कि उसका कैंसर लौट आया है
और उसके बचने की

202
00:14:44,676 --> 00:14:46,011
ज़्यादा उम्मीद नहीं है।

203
00:14:47,262 --> 00:14:49,639
-वक़्त ही नहीं था।
-वह फ़ोन कर सकती थी।

204
00:14:50,015 --> 00:14:52,267
वह उस बारे में बात नहीं करना चाहती थी।

205
00:14:54,185 --> 00:14:55,228
किसी के साथ भी।

206
00:14:58,148 --> 00:15:01,234
ख़त में लिखा था कि उसे भरोसा है
कि मैं सही कदम लूँगी

207
00:15:01,318 --> 00:15:03,445
और बीच हाउस को परिवार में ही रखूँगी।

208
00:15:04,779 --> 00:15:08,867
यह उम्मीद कैसे कर सकती थी जब इस
परिवार ने कभी मुझसे अच्छा सलूक नहीं किया?

209
00:15:12,120 --> 00:15:14,623
तुम्हारे माता-पिता का तलाक
आसान नहीं रहा होगा।

210
00:15:17,208 --> 00:15:18,460
वह एक जंग की तरह था।

211
00:15:19,669 --> 00:15:21,755
और मैं हमेशा बीच में फँस जाती।

212
00:15:22,922 --> 00:15:26,676
पापा ने माँ को छोड़ने के छह महीने बाद
मेरी सौतेली माँ से शादी कर ली,

213
00:15:26,760 --> 00:15:28,094
हम सबको छोड़ दिया

214
00:15:28,178 --> 00:15:31,514
और हर गर्मियों में,
मुझे कज़िन्स भेजने से पहले

215
00:15:31,598 --> 00:15:36,227
मेरी माँ मुझसे कहती कि यह मेरा ज़िम्मा था
कि पापा को मेरी इतनी परवाह हो

216
00:15:36,311 --> 00:15:38,438
कि वह मेरे पालन-पोषण के पैसे देते रहें।

217
00:15:39,314 --> 00:15:41,483
यह तो बहुत दुख की बात है।

218
00:15:47,238 --> 00:15:51,576
मैंने सुज़ैना को यह बात बतानी चाही,
पर वह स्वीकार नहीं करना चाहती थी।

219
00:15:52,369 --> 00:15:54,454
बेक को पेचीदा मामलों से दूर रहना पसंद था।

220
00:15:54,954 --> 00:15:56,873
हमारी सपनों में खोई राजकुमारी।

221
00:15:58,375 --> 00:16:01,002
पर वह तुमसे बहुत प्यार करती थी।

222
00:16:01,086 --> 00:16:02,379
चलो भी, लॉरल।

223
00:16:02,462 --> 00:16:04,923
सुज़ैना के जीवन में मेरी कोई जगह नहीं थी।

224
00:16:05,840 --> 00:16:08,343
और इस घर में एक खाली कमरा तक नहीं था।

225
00:16:08,426 --> 00:16:10,762
तुम्हारा परिवार ही हर समय यहाँ रहता था।

226
00:16:11,137 --> 00:16:12,806
यह तुम्हारा घर था, है न?

227
00:16:12,889 --> 00:16:15,058
तुम्हारा, सुज़ैना और बच्चों का घर?

228
00:16:15,141 --> 00:16:16,476
तुम इसका हिस्सा थी।

229
00:16:17,102 --> 00:16:19,688
तुमने अपनी जीवनी में यही लिखा था न?

230
00:16:19,771 --> 00:16:21,940
यह लिखना कि बेक और मैं बहनों जैसे थे

231
00:16:22,023 --> 00:16:24,526
इसका इशारा नहीं था
कि उसकी पहले से बहन नहीं थी।

232
00:16:24,609 --> 00:16:27,529
तुम्हारे ही घर में
तुम्हें पराया नहीं करना चाहती थी।

233
00:16:27,987 --> 00:16:29,781
बेक भी ऐसा नहीं चाहती थी।

234
00:16:30,990 --> 00:16:32,367
वह...

235
00:16:34,869 --> 00:16:36,371
वह तुम्हारी ग़लती नहीं है।

236
00:16:37,831 --> 00:16:40,750
सच कहूँ तो, सुज़ैना की भी ग़लती नहीं थी।

237
00:16:42,752 --> 00:16:43,753
बात बस यह है...

238
00:16:45,255 --> 00:16:47,382
कि यहाँ इस घर में होने से...

239
00:16:48,883 --> 00:16:53,138
कई ऐसे एहसास बाहर आ गए
जिनसे मुझे लगा था कि मैं उबर चुकी हूँ।

240
00:16:56,099 --> 00:16:57,684
मैंने ख़त का जवाब नहीं दिया।

241
00:16:58,852 --> 00:17:00,395
मैंने कभी अलविदा नहीं कहा।

242
00:17:01,896 --> 00:17:04,774
अंतिम संस्कार के लिए
जहाज़ से आने की कोशिश की।

243
00:17:04,858 --> 00:17:07,318
मेरे पास टिकट था, पर मुझसे नहीं हुआ।

244
00:17:10,280 --> 00:17:13,158
काश मैंने उसके साथ सुलह करने की
और कोशिश की होती।

245
00:17:16,119 --> 00:17:17,579
अभी उसके लिए देर नहीं हुई।

246
00:17:34,512 --> 00:17:35,555
मैंने...

247
00:17:36,598 --> 00:17:38,683
सौदे से पीछे हटने का फ़ैसला लिया है।

248
00:17:39,350 --> 00:17:41,102
-हाँ!
-क्या?

249
00:17:42,896 --> 00:17:44,314
अभी जश्न मत मनाओ।

250
00:17:44,397 --> 00:17:47,525
तुम्हारे पापा को जूलिया से
घर ख़रीदने के लिए मनाना होगा।

251
00:17:48,943 --> 00:17:49,819
शुक्रिया।

252
00:18:13,134 --> 00:18:14,677
-पहले तुम।
-शुक्रिया।

253
00:18:23,645 --> 00:18:27,148
पता है, इसे ज़ोर से कहने में डर लग रहा है,

254
00:18:27,649 --> 00:18:28,900
पर...

255
00:18:29,400 --> 00:18:31,110
मेरी उम्मीद जाग गई है।

256
00:18:32,487 --> 00:18:36,866
मेरी माँ हमेशा से तुम्हारे पापा को
सही रास्ते पर लाने में माहिर थीं।

257
00:18:36,950 --> 00:18:38,660
लॉरल को बुलाने के लिए शुक्रिया।

258
00:18:39,035 --> 00:18:41,246
मैं पहले कुछ कहना चाहता था, पर फिर...

259
00:18:42,205 --> 00:18:45,083
उनका यहाँ होना और हमारी
मदद करना ख़ुशी की बात है।

260
00:18:45,583 --> 00:18:46,709
हाँ।

261
00:18:48,419 --> 00:18:49,587
हाँ।

262
00:18:50,171 --> 00:18:51,714
कल रात की बात कर सकते हैं?

263
00:18:54,509 --> 00:18:57,178
सच कहूँ तो मेरे लिए कल रात की याद...

264
00:18:57,262 --> 00:19:00,306
थोड़ी धुँधली सी है। मैंने जो भी कहा...

265
00:19:00,390 --> 00:19:01,724
तुमने सही कहा था।

266
00:19:04,310 --> 00:19:06,771
हमारे रिश्ते को
यूँ ख़त्म नहीं करना चाहिए था।

267
00:19:09,107 --> 00:19:12,360
अफ़सोस की बात यह है
कि मुझे लगा वह तुम्हारे लिए सही होगा।

268
00:19:14,153 --> 00:19:16,781
तुम बहुत मुश्किल समय से गुज़र रहे थे।

269
00:19:16,865 --> 00:19:18,199
वह कोई बहाना नहीं है।

270
00:19:24,247 --> 00:19:25,707
और यह सोचकर नफ़रत होती है

271
00:19:27,208 --> 00:19:31,212
कि तुम्हें उस रात का पछतावा होगा
जो हमने यहाँ साथ बिताई थी।

272
00:19:34,549 --> 00:19:37,260
बेशक उस रात के बारे में सोचकर दुख होता है।

273
00:19:38,803 --> 00:19:40,513
पर मुझे कोई पछतावा नहीं है।

274
00:19:40,597 --> 00:19:43,099
साथ बिताए किसी भी पल का पछतावा नहीं है।

275
00:19:46,311 --> 00:19:47,395
मैं...

276
00:19:48,146 --> 00:19:49,355
तुम्हें प्यार करती थी।

277
00:19:51,190 --> 00:19:53,484
और जानती हूँ
कि तुम भी मुझसे प्यार करते थे।

278
00:19:54,986 --> 00:19:59,198
अगर मैं वापस जा पाता,
चीज़ें अलग तरीके से कर पाता, तो कर लेता।

279
00:20:00,450 --> 00:20:04,037
कॉनरैड, कोई बात नहीं। हम दोनों ने ही
एक-दूसरे को बहुत ठेस पहुँचाई।

280
00:20:04,120 --> 00:20:06,164
और तुम्हें फिर ठेस नहीं पहुँचाना चाहता।

281
00:20:06,247 --> 00:20:07,790
मैं भी यह नहीं चाहती।

282
00:20:09,584 --> 00:20:13,129
मुझे नहीं पता कि वह
हमारे क़ाबू में है या नहीं,

283
00:20:13,212 --> 00:20:15,965
लेकिन हम कोशिश कर सकते हैं।

284
00:20:19,344 --> 00:20:20,511
मुझसे दोस्ती करोगे?

285
00:20:44,243 --> 00:20:46,871
हाँ, मैं ध्यान में रखूँगी।

286
00:20:47,872 --> 00:20:49,207
शुक्रिया।

287
00:20:49,958 --> 00:20:51,084
बाय।

288
00:20:51,793 --> 00:20:54,420
हे भगवान, मैं क्या कर रही हूँ?
मैं पागल हूँ क्या...

289
00:20:55,421 --> 00:20:57,215
कि इस सौदे से पीछे हट रही हूँ?

290
00:20:59,801 --> 00:21:03,930
आप पूरी तरह से अपने होश-ओ-हवास में हैं।

291
00:21:06,265 --> 00:21:08,017
तो तुम मुझे बेदखल नहीं करोगी?

292
00:21:09,018 --> 00:21:11,062
मेरे इरादों को रद्द समझिए।

293
00:21:13,231 --> 00:21:14,273
मुझे तुम पर नाज़ है।

294
00:21:15,817 --> 00:21:19,028
तुमने जो भी महसूस किया,
बिना हिचकिचाहट के महसूस किया।

295
00:21:20,029 --> 00:21:21,781
मेरे गुस्सा होने का जोखिम भी लेकर।

296
00:21:24,367 --> 00:21:27,704
पर मुझसे असहमत होने की आदत मत डालना।
मैं बर्दाश्त नहीं करूँगी।

297
00:21:28,121 --> 00:21:32,250
ऐसी चीज़ें मत कीजिएगा जिसकी वजह से
असहमत होना पड़े। वह अजीब होता है।

298
00:21:34,836 --> 00:21:37,630
यह हफ़्ता ही अजीब रहा है।

299
00:21:38,673 --> 00:21:39,841
हालाँकि मज़ेदार भी।

300
00:21:41,217 --> 00:21:42,135
रुको।

301
00:21:42,760 --> 00:21:43,594
रुको।

302
00:21:43,678 --> 00:21:45,054
मुझे सब कुछ बताओ।

303
00:21:45,138 --> 00:21:47,515
ख़ैर, थोड़ा नाचना-गाना हुआ

304
00:21:48,141 --> 00:21:50,101
और मैंने सेब से चिलम बनाया।

305
00:21:50,601 --> 00:21:53,312
और... मैंने पहली बार किसी को चूमा।

306
00:21:55,023 --> 00:21:57,025
-सच?
-जो भी हो।

307
00:21:57,567 --> 00:21:59,110
हे भगवान।

308
00:21:59,819 --> 00:22:00,653
किसे?

309
00:22:00,737 --> 00:22:02,697
मैं उसका नाम नहीं बता सकती, माँ।

310
00:22:02,780 --> 00:22:04,991
मैं उसे राज़ रखूँगी। वादा रहा।

311
00:22:05,074 --> 00:22:08,077
वह बहुत पढ़ाकू है
और व्हेल मछलियों का दीवाना है।

312
00:22:08,494 --> 00:22:10,288
-व्हेल मछलियाँ?
-हाँ।

313
00:22:11,539 --> 00:22:12,457
क्या?

314
00:22:16,044 --> 00:22:16,878
कोई है?

315
00:22:24,093 --> 00:22:25,219
यह क्या है?

316
00:22:25,303 --> 00:22:26,929
तुम तो खाना नहीं पकाती।

317
00:22:27,013 --> 00:22:31,142
सोचा सफ़र के बाद तुम्हें भूख लगेगी,
तो तुम्हारे लिए नाश्ता बनाया, दोपहर को।

318
00:22:31,934 --> 00:22:36,022
खाओ। मैंने बेकन उसी तरह बनाया है
जैसा तुम्हें पसंद है, जला हुआ।

319
00:22:36,647 --> 00:22:37,815
बच्चे कहाँ हैं?

320
00:22:37,899 --> 00:22:39,567
वे हमें अकेला छोड़ रहे हैं

321
00:22:39,650 --> 00:22:43,571
ताकि तुम और मैं इस घर के बारे में
बड़ों की तरह बातचीत कर सकें।

322
00:22:43,654 --> 00:22:44,864
ठीक है।

323
00:22:45,531 --> 00:22:48,618
हाँ, मेरी तरफ़दारी करने के लिए
यहाँ तक आने का शुक्रिया।

324
00:22:48,701 --> 00:22:50,536
वे इसे मेरे लिए आसान नहीं बना रहे।

325
00:22:50,620 --> 00:22:53,039
मैं तुम्हारी तरफ़ से बोलने नहीं आई।

326
00:22:53,122 --> 00:22:55,041
दोनों लड़कों की तरफ़ से बोलने आई हूँ।

327
00:22:55,541 --> 00:22:57,627
तुम उन्हें यह घर खोने नहीं दे सकते, एडम।

328
00:22:57,919 --> 00:22:59,003
वह तो हो चुका है।

329
00:22:59,087 --> 00:23:00,379
जूलिया इसे बेच चुकी।

330
00:23:00,880 --> 00:23:03,174
असल में, मैंने इरादा बदल दिया।

331
00:23:04,342 --> 00:23:05,259
हैलो।

332
00:23:08,054 --> 00:23:11,057
अच्छा, तो एक बात साफ़ कर लेते हैं।

333
00:23:11,140 --> 00:23:13,976
यह स्थिति शुरुआत से ही
मेरे हाथ से बाहर थी,

334
00:23:14,060 --> 00:23:16,229
तो यहाँ मुझे बुरा मत बनाओ।

335
00:23:16,312 --> 00:23:19,148
मैं वह नहीं कर रही।
तुम्हारी मदद कर रही हूँ।

336
00:23:19,232 --> 00:23:21,734
किसी और को समस्या हल करने का मौका दो।

337
00:23:21,818 --> 00:23:24,821
तुम ट्रस्ट को ख़त्म करके
लड़कों को घर तोहफ़े में दोगी?

338
00:23:24,904 --> 00:23:27,406
ऐसा नहीं कर सकती।
इसे अपनी बेटी का भी सोचना है।

339
00:23:27,490 --> 00:23:29,659
मैं उनके ट्रस्ट के पैसे नहीं लुटाऊँगा।

340
00:23:29,742 --> 00:23:31,911
हैरान हूँ कि तुम उसका समर्थन कर रही हो।

341
00:23:31,994 --> 00:23:33,663
मैंने ऐसा कब कहा?

342
00:23:33,746 --> 00:23:36,207
तुम पैसों का इंतज़ाम करके यह घर ख़रीद लो।

343
00:23:36,290 --> 00:23:37,125
क्या?

344
00:23:37,208 --> 00:23:39,585
उचित बाज़ार भाव,
शर्तों पर समझौता कर सकते हैं।

345
00:23:39,669 --> 00:23:44,048
मेरे ख़्याल से मैं जाता हूँ,
क्योंकि यह नहीं होने वाला। किस्सा ख़त्म।

346
00:23:44,132 --> 00:23:46,467
पता है क्या? मुझे एक सवाल पूछना है।

347
00:23:46,551 --> 00:23:50,721
उन लड़कों ने पिछले तीन दिन में
इस घर को बचाने के लिए इतनी मेहनत की

348
00:23:50,805 --> 00:23:53,266
जितनी तुमने इतने हफ़्तों में नहीं की?

349
00:23:53,349 --> 00:23:55,768
-एडम, सुनो...
-चुप। तुम फ़ैसला नहीं कर सकती।

350
00:23:55,852 --> 00:23:58,729
सूज़ भले महसूस कराती हो
कि घर तुम्हारा भी है, पर नहीं।

351
00:23:58,813 --> 00:24:01,190
आप ऐसी बात कैसे कह सकते हैं?

352
00:24:01,274 --> 00:24:02,358
कॉन...

353
00:24:03,192 --> 00:24:06,320
यह भले के लिए है।
तुम्हें लगा मुझसे ज़बरदस्ती कर सकती हो?

354
00:24:06,404 --> 00:24:08,823
-माफ़ करना, पर भाड़ में जाओ।
-अच्छा, थोड़ा...

355
00:24:08,906 --> 00:24:12,160
-सूज़ नहीं चाहती कि हम लड़ें।
-आपको कैसे पता होगा?

356
00:24:12,243 --> 00:24:13,661
आपने उन्हें पहले ही खोया था।

357
00:24:13,744 --> 00:24:17,081
दुख से उबरकर देखो
कि यह घर बच्चों के लिए कितना अहम है।

358
00:24:17,165 --> 00:24:19,292
देखो, मुझे लगा कि इस घर को जाने देना

359
00:24:20,126 --> 00:24:22,503
बेहतर होगा और सभी के लिए आसान होगा।

360
00:24:22,587 --> 00:24:24,422
आपके लिए आसान होगा।

361
00:24:28,009 --> 00:24:29,177
हाँ।

362
00:24:30,553 --> 00:24:32,096
यहाँ होना मुश्किल है।

363
00:24:34,432 --> 00:24:35,474
बेहद मुश्किल।

364
00:24:40,938 --> 00:24:42,315
वह यहाँ हर जगह है।

365
00:24:45,359 --> 00:24:46,819
वह तुमसे प्यार करती थी।

366
00:24:47,195 --> 00:24:49,322
मैंने उसे समझाने की कोशिश की।

367
00:24:50,323 --> 00:24:52,825
यह राज़ नहीं है कि तुम
मुझे ज़्यादा पसंद नहीं थे,

368
00:24:52,909 --> 00:24:54,368
पर उसने मेरी नहीं सुनी।

369
00:24:54,785 --> 00:24:57,997
क्योंकि जब बेक कोई बात ठान लेती थी, तो बस।

370
00:25:01,375 --> 00:25:03,628
उसने तुम्हारे साथ होने की ठानी थी, एडम।

371
00:25:04,378 --> 00:25:07,506
और इस घर को हमारे बच्चों के लिए
एक ख़ास जगह बनाने की।

372
00:25:08,257 --> 00:25:10,384
उसके लिए यह एक आख़िरी चीज़ कर दो।

373
00:25:11,010 --> 00:25:11,844
लॉरल...

374
00:25:13,221 --> 00:25:14,513
पापा...

375
00:25:15,973 --> 00:25:17,391
प्लीज़।

376
00:25:22,605 --> 00:25:25,274
मैं इन्हें ट्रस्ट का पैसा
इस्तेमाल नहीं करने दूँगा।

377
00:25:29,612 --> 00:25:33,532
पर अगर बौस्टन वाला घर बेच दिया,
तो हमें अच्छा-खासा पैसा मिल जाएगा।

378
00:25:37,828 --> 00:25:41,666
दोनों ज़्यादातर कॉलेज में ही रहोगे,
पर दोनों घरों का खर्च नहीं उठा सकते।

379
00:25:43,876 --> 00:25:45,378
यह तहेदिल से चाहते हो?

380
00:25:46,921 --> 00:25:47,755
हाँ।

381
00:25:49,048 --> 00:25:50,258
हाँ।

382
00:25:52,468 --> 00:25:53,386
तो ठीक है।

383
00:26:09,860 --> 00:26:10,820
ए।

384
00:26:19,203 --> 00:26:21,831
जानता हूँ तुम कल रात को लेकर
अब भी नाराज़ हो।

385
00:26:21,914 --> 00:26:22,873
लेकिन...

386
00:26:25,793 --> 00:26:28,754
मैं दिन भर यह सोचता रहा
कि तुमसे क्या कहूँ।

387
00:26:30,423 --> 00:26:32,341
मुझे अपने मन की बात बतानी चाहिए थी,

388
00:26:33,342 --> 00:26:38,014
या मैं हर चीज़, हमारी ज़्यादातर
ज़िंदगी के बारे में क्या सोचता आया हूँ।

389
00:26:38,681 --> 00:26:43,227
ख़ैर, जेर... मुझे लगा कि... मेरा मतलब...

390
00:26:44,312 --> 00:26:46,981
तुम हर चीज़ इतनी आसानी से अपना लेते हो।

391
00:26:48,649 --> 00:26:50,484
किसी चीज़ से हताश नहीं होते।

392
00:26:50,568 --> 00:26:54,572
लेकिन मुझे और ध्यान देना चाहिए था।
थोड़ा और समझना चाहिए था।

393
00:26:57,408 --> 00:26:58,826
मुझे माफ़ कर दो।

394
00:27:00,202 --> 00:27:02,872
मैं अब वैसा इंसान नहीं बनना चाहता,

395
00:27:03,956 --> 00:27:06,584
जो मन में चाहे कुछ भी हो,
हमेशा मुस्कुराता रहे।

396
00:27:09,378 --> 00:27:10,504
मुश्किल होता है।

397
00:27:12,006 --> 00:27:13,466
तो ऐसा मत करो।

398
00:27:16,886 --> 00:27:20,389
बहुत डरावना था, तुम्हारा और बेली का
एक ही रात को मुझ पर बरसना।

399
00:27:21,807 --> 00:27:24,643
काफ़ी हँसी की भी बात थी, पर...

400
00:27:26,604 --> 00:27:28,564
मैं इसका हक़दार था। इस सबका हक़दार।

401
00:27:29,940 --> 00:27:32,610
हमने आज सुबह बात की। मेरे ख़्याल से...

402
00:27:33,944 --> 00:27:36,280
अब हम दोस्त हैं।

403
00:27:40,868 --> 00:27:42,328
पर मैं गंभीर हूँ।

404
00:27:45,373 --> 00:27:47,416
मैं तुमसे अब और लड़ना नहीं चाहता।

405
00:27:49,126 --> 00:27:52,129
हम ऐसे लड़ते नहीं रह सकते।
एक-दूसरे का सहारा हैं।

406
00:27:53,005 --> 00:27:54,507
ठीक है, तो हम बात करेंगे।

407
00:27:55,925 --> 00:27:58,010
मन में जो कुछ आएगा, वह कह देंगे।

408
00:27:59,178 --> 00:28:02,348
चाहे वह दूसरे को आहत करे या गुस्सा दिलाए।

409
00:28:03,808 --> 00:28:04,809
हम बात करेंगे।

410
00:28:13,150 --> 00:28:14,443
स्टैनफोर्ड में हो गया।

411
00:28:18,239 --> 00:28:19,407
क्या?

412
00:28:20,241 --> 00:28:22,827
कुछ समय पहले माँ के साथ
तबादले की अर्ज़ी दी थी।

413
00:28:26,122 --> 00:28:28,457
मैं तुम्हें बताना नहीं चाहता था।

414
00:28:33,212 --> 00:28:38,175
क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि
यह सोचो कि तुम्हें अकेला छोड़ रहा हूँ।

415
00:28:39,802 --> 00:28:42,346
मैं वहाँ नहीं जाऊँगा।
ब्राउन में ही पढ़ूँगा।

416
00:28:45,391 --> 00:28:46,392
मैं नहीं जा रहा।

417
00:28:51,856 --> 00:28:52,898
वापस चलते हैं।

418
00:28:58,571 --> 00:29:03,617
ए, मैं तुम लोगों से कहना चाहता था
कि मैं बौस्टन जा रहा हूँ।

419
00:29:03,701 --> 00:29:05,828
मैं सारे इंतज़ाम करना शुरू कर दूँगा।

420
00:29:06,454 --> 00:29:07,455
ए।

421
00:29:08,581 --> 00:29:09,707
शुक्रिया, पापा।

422
00:29:11,459 --> 00:29:14,795
और मैं तुम दोनों से एक बात कहना चाहता हूँ,

423
00:29:14,879 --> 00:29:16,505
मुझे माफ़ कर दो।

424
00:29:17,381 --> 00:29:22,636
मुझे पता है कि मैं एक अच्छा पिता और
तुम्हारी माँ के लिए अच्छा पति नहीं बन सका।

425
00:29:25,181 --> 00:29:27,308
माँ का घर बचाने के लिए शुक्रिया।

426
00:29:39,528 --> 00:29:40,362
बाय, पापा।

427
00:29:46,911 --> 00:29:48,996
-स्टैनफोर्ड तुम्हारा सपना है।
-जेर...

428
00:29:49,079 --> 00:29:51,832
तुम्हें मेरी ख़ातिर वह सपना कुर्बान करके

429
00:29:51,916 --> 00:29:54,126
ब्राउन में रहने नहीं दूँगा।

430
00:29:54,210 --> 00:29:56,921
ऐसा नहीं है। दूसरी वजह भी है।

431
00:29:59,381 --> 00:30:00,216
जैसे?

432
00:30:00,841 --> 00:30:03,928
वे शायद फाइनल परीक्षा न लिखने के लिए
दाखिला वापस ले लें।

433
00:30:04,011 --> 00:30:05,596
ठीक है। तो तुम उसे लिखोगे।

434
00:30:05,679 --> 00:30:08,766
जेर, मैं उसमें हरगिज़ पास नहीं होने वाला।

435
00:30:10,142 --> 00:30:14,438
पढ़ाई करने पर भी एस्कोबार का विषय पास
कर पाना नामुमकिन है, अभी तो छोड़ दो।

436
00:30:14,522 --> 00:30:15,648
मतलब कि मुमकिन है।

437
00:30:16,774 --> 00:30:19,985
पूरी रात बैठकर पढ़ाई करेंगे।
तुम्हारी तैयारी करवाएँगे।

438
00:30:20,069 --> 00:30:21,320
कोई दिक्कत नहीं होगी।

439
00:30:22,196 --> 00:30:23,322
तुम यह कर लोगे।

440
00:30:23,405 --> 00:30:25,282
मुझे ऐसे मत देखो।

441
00:30:25,366 --> 00:30:26,700
कैसे न देखूँ?

442
00:30:29,078 --> 00:30:32,957
हालाँकि मुझे चूमने को लेकर
ज़्यादा तजुर्बा नहीं है,

443
00:30:33,499 --> 00:30:35,834
पर मैं टीम कैम कैमरन की हो गई।

444
00:30:36,710 --> 00:30:37,836
समझ गई।

445
00:30:38,504 --> 00:30:40,130
बच्चे काफ़ी घुलमिल गए हैं।

446
00:30:40,214 --> 00:30:42,299
हाँ। स्काई यहाँ आकर खिल उठी है।

447
00:30:42,383 --> 00:30:44,593
लड़कों को ख़ुशी होगी
अगर तुम दोनों आती रहो।

448
00:30:44,677 --> 00:30:47,304
मेरी चिंता मत करना। मैं दूर रहूँगी।

449
00:30:47,388 --> 00:30:49,640
मुझे अंकुश रखने में तुम्हारी मदद चाहिए।

450
00:30:49,723 --> 00:30:53,185
वे बहुत अड़ियल हैं।
बिल्कुल सुज़ैना की तरह ज़िद्दी हैं।

451
00:30:53,269 --> 00:30:54,562
हर तरह से।

452
00:30:54,937 --> 00:30:59,024
अच्छा, इतने ख़ुश मत दिखो।
मुझसे हमेशा के लिए पीछा नहीं छुड़ा पाओगे।

453
00:30:59,108 --> 00:31:02,278
तुम्हारी दुष्ट आंट जूलिया
बस एक फ़ोन दूर है।

454
00:31:02,361 --> 00:31:03,946
शुक्रिया। हर चीज़ के लिए।

455
00:31:04,446 --> 00:31:05,906
ख़ुशी है कि सब सुलझ गया।

456
00:31:06,407 --> 00:31:07,825
हमें भी चलना चाहिए।

457
00:31:08,784 --> 00:31:13,497
असल में, मैं सोच रहा था कि क्या आप
एक और रात के लिए रुक सकती हैं?

458
00:31:13,581 --> 00:31:16,208
कॉन को कल के फाइनल के लिए
पढ़ने में मदद करनी है।

459
00:31:16,292 --> 00:31:18,210
तुम जानते हो न कि मैं 18 साल का हूँ?

460
00:31:18,294 --> 00:31:20,045
मुझे माँ की इजाज़त नहीं चाहिए...

461
00:31:20,504 --> 00:31:22,673
मुझे पढ़ने के लिए माँ की इजाज़त चाहिए।

462
00:31:23,173 --> 00:31:27,386
लॉरल, प्लीज़? यह परीक्षा पास न की
तो वे स्टैनफोर्ड में तबादला नहीं करेंगे।

463
00:31:27,970 --> 00:31:30,598
-पास नहीं, अच्छे नंबर लाना।
-जी, मैडम।

464
00:31:30,681 --> 00:31:31,890
वाकई दाखिला मिल गया?

465
00:31:31,974 --> 00:31:33,225
हाँ।

466
00:31:33,309 --> 00:31:35,644
इसका मतलब मुझे चटाई पर सोना होगा?

467
00:31:35,728 --> 00:31:38,022
हमारे पास अब भी होटल का कमरा है। चाहिए?

468
00:31:38,105 --> 00:31:40,482
-हाँ, बिल्कुल। शुक्रिया।
-बहुत ख़ूब।

469
00:31:40,566 --> 00:31:42,192
स्काई, तुम्हारी विदाई।

470
00:31:42,276 --> 00:31:43,736
शुक्रिया, जनाब कॉनरैड।

471
00:31:43,819 --> 00:31:44,820
मुझे ख़ुशी है।

472
00:31:47,156 --> 00:31:49,617
-तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं है।
-जानती हूँ।

473
00:31:49,700 --> 00:31:53,579
पर यह भी जानती हूँ कि स्टैनफोर्ड
तुम्हारे लिए कितना मायने रखता है।

474
00:31:55,122 --> 00:31:57,666
-मुझसे पाँच बार निबंध पढ़वाया था।
-नहीं तो।

475
00:31:57,750 --> 00:31:58,709
-पढ़वाया था।
-नहीं।

476
00:31:58,792 --> 00:31:59,752
-पाँच बार।
-हाँ।

477
00:32:01,128 --> 00:32:02,338
मैं मदद करना चाहती हूँ।

478
00:32:02,880 --> 00:32:03,881
ठीक है।

479
00:32:04,965 --> 00:32:05,799
शुक्रिया।

480
00:32:10,137 --> 00:32:12,848
यह आख़िरी चीज़ है
जो मैं कॉनरैड फ़िशर के लिए करूँगी।

481
00:32:13,390 --> 00:32:14,808
उसे स्टैनफोर्ड पहुँचाना।

482
00:32:15,559 --> 00:32:19,271
एक बार वह वहाँ चला गया,
तो हम आख़िरकार एक-दूसरे को छोड़ सकेंगे।

483
00:32:24,151 --> 00:32:26,487
पता है यह कितनी देर से बाहर रखा है?

484
00:32:31,408 --> 00:32:33,077
इतना थका हूँ कि खा नहीं पाऊँगा।

485
00:32:35,162 --> 00:32:36,830
इसी स्लैब पर सो सकता हूँ।

486
00:32:36,914 --> 00:32:38,666
मैं भी।

487
00:32:38,749 --> 00:32:42,503
अच्छा। चलो, पढ़ने का वक़्त हो गया है,
आलसीचंद लड़को।

488
00:32:42,586 --> 00:32:45,297
नहीं। मैं बहुत थका हुआ हूँ।
एक झपकी मारनी है।

489
00:32:45,381 --> 00:32:48,384
अच्छा, मैं भी थकी हूँ।
लेकिन दोपहर हो चुकी है।

490
00:32:48,467 --> 00:32:53,097
मतलब, हमें पूरी रात काम करना होगा
और कल सुबह-सुबह निकलना होगा।

491
00:32:53,180 --> 00:32:54,682
इसे किसने बुलाया था?

492
00:32:54,765 --> 00:32:56,475
मैं दबाव में बढ़िया काम करता हूँ।

493
00:32:57,017 --> 00:32:59,478
प्लीज़, बेली? बस एक घंटा?

494
00:33:00,020 --> 00:33:01,897
ठीक है। बस एक घंटे के लिए।

495
00:33:02,940 --> 00:33:04,274
तुम एक फ़रिश्ता हो।

496
00:33:04,358 --> 00:33:06,610
-इरादा बदलने से पहले चले जाओ।
-ठीक है।

497
00:33:08,529 --> 00:33:09,571
तुम नहीं।

498
00:33:09,655 --> 00:33:12,282
-नहीं। चलो भी।
-तुम्हारी मदद चाहिए। चलो।

499
00:33:16,745 --> 00:33:17,746
उठ जाओ।

500
00:33:23,085 --> 00:33:25,087
जेर लहरों के शोर में भी सो सकता है।

501
00:33:33,887 --> 00:33:35,431
गुड मॉर्निंग, बेल्स।

502
00:33:35,514 --> 00:33:36,640
गुड मॉर्निंग। 5:00 बज गए।

503
00:33:36,724 --> 00:33:39,727
मैंने तुम्हें आधा घंटा और सोने दिया,
तो एहसान मानो।

504
00:33:40,060 --> 00:33:41,395
तुम्हारा एहसान रहा।

505
00:33:43,439 --> 00:33:45,566
ठीक है, चलो।

506
00:33:46,984 --> 00:33:50,446
ठीक है, चलो
मिस्टर स्टैनफोर्ड के लिए पढ़ने चलें।

507
00:33:50,529 --> 00:33:51,572
अच्छा।

508
00:33:52,906 --> 00:33:55,826
मज़े करना।

509
00:34:00,831 --> 00:34:02,916
-हाँ? मैकडॉनल्ड्स के बर्गर?
-नहीं।

510
00:34:03,000 --> 00:34:05,669
ये इनाम प्रणाली का
एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

511
00:34:05,753 --> 00:34:07,171
तो इसे क्यो मिल रहा है?

512
00:34:07,254 --> 00:34:09,131
तो यह इस तरह होगा।

513
00:34:09,214 --> 00:34:11,091
कॉनरैड पढ़ेगा, उसे बर्गर मिलेगा।

514
00:34:11,592 --> 00:34:12,634
मेरा क्या?

515
00:34:13,510 --> 00:34:15,345
कॉनरैड पढ़ेगा, तुम्हें बर्गर मिलेगा।

516
00:34:19,016 --> 00:34:20,517
तो, इनाम प्रणाली, हाँ?

517
00:34:24,021 --> 00:34:25,314
मुझे और क्या मिलेगा?

518
00:34:29,234 --> 00:34:30,611
केवल बर्गर।

519
00:34:31,570 --> 00:34:33,697
ठीक है। चलो काम पर लग जाएँ!

520
00:34:33,781 --> 00:34:37,034
तो देखते हैं,
मेरे पास एक प्रैक्टिस टेस्ट है।

521
00:34:38,285 --> 00:34:39,661
शुक्रिया।

522
00:34:39,745 --> 00:34:42,206
सच में, शुक्रिया।

523
00:34:51,673 --> 00:34:53,467
ठीक, यह इतना मुश्किल भी नहीं है।

524
00:34:53,550 --> 00:34:56,720
अच्छा, तो गॉल्जी उपकरण कहाँ स्थित होता है?

525
00:34:57,221 --> 00:34:59,515
-केन्द्रक के ठीक पास।
-बिल्कुल सही।

526
00:34:59,598 --> 00:35:01,225
शाबाश। तैयार हो?

527
00:35:01,725 --> 00:35:02,893
बिल्कुल!

528
00:35:04,770 --> 00:35:06,063
शाबाश, दोस्तो।

529
00:35:09,942 --> 00:35:10,901
चुप हो जाओ।

530
00:35:10,984 --> 00:35:13,320
-शुक्रिया।
-अच्छा, अगला सवाल।

531
00:35:14,404 --> 00:35:15,614
ठीक है, दोस्तो।

532
00:35:17,950 --> 00:35:21,036
अच्छा, इतना करना कि जोश बढ़े,
पर इतना नहीं कि थक जाओ।

533
00:35:21,578 --> 00:35:22,913
-ठीक?
-वादा नहीं कर सकता।

534
00:35:24,331 --> 00:35:26,583
ठीक है, चलो, जेर!

535
00:35:26,667 --> 00:35:29,795
उठने का समय हो गया।
वापस काम पर लगते हैं। चलो।

536
00:35:29,878 --> 00:35:32,256
थोड़ी शक्ति देने के लिए। मुँह खोलो।

537
00:35:32,339 --> 00:35:34,550
यह लो। ठीक है, चलो शुरू करो।

538
00:35:47,396 --> 00:35:50,983
चलो दोस्तो, अभी बहुत आगे जाना है।

539
00:35:54,528 --> 00:35:57,906
अच्छा, ठीक है। पता है क्या?

540
00:36:02,160 --> 00:36:03,370
माँ का पसंदीदा गाना था।

541
00:36:04,329 --> 00:36:05,873
ज़ाहिर सी बात है। चलो!

542
00:36:05,956 --> 00:36:06,832
कहाँ?

543
00:36:06,915 --> 00:36:09,793
-डांस ब्रेक ज़रूरी होते हैं।
-मैं डांस नहीं करता।

544
00:36:09,918 --> 00:36:12,129
-हाँ, करते हो।
-मैं नहीं नाचता।

545
00:36:12,212 --> 00:36:13,630
ठीक है।

546
00:36:14,673 --> 00:36:16,258
चलो!

547
00:36:20,971 --> 00:36:23,599
चलो भी!

548
00:36:24,349 --> 00:36:25,225
हाँ!

549
00:36:34,776 --> 00:36:36,612
मैंने कभी इसकी कल्पना नहीं की थी।

550
00:36:37,279 --> 00:36:39,865
यह सुज़ैना के यहाँ होने से बहुत अलग था।

551
00:36:40,616 --> 00:36:42,159
पर उन्हें मंज़ूर होता।

552
00:36:43,493 --> 00:36:45,412
यह मुझे काफ़ी जादुई लगता है।

553
00:37:34,836 --> 00:37:36,505
कल के बारे में सोच रहे हो?

554
00:37:38,757 --> 00:37:39,716
हाँ।

555
00:37:41,301 --> 00:37:43,428
वीनस अब भी इवनिंग स्टार है।

556
00:37:44,513 --> 00:37:47,307
इसका मतलब कि अभी भी उम्मीद है, है न?

557
00:37:49,059 --> 00:37:51,937
हाँ, तुम्हें उम्मीद से भरा
महसूस करना चाहिए।

558
00:37:53,105 --> 00:37:55,524
यह जानकर दुख है कि मैंने कितनी गड़बड़ की।

559
00:37:59,528 --> 00:38:03,615
अगर उन्होंने मुझे ब्राउन से निकाल दिया,
और फिर, पता नहीं,

560
00:38:04,408 --> 00:38:06,743
कहीं स्टैनफोर्ड में भी मुझे जगह न मिले?

561
00:38:08,453 --> 00:38:10,038
तब तुम कुछ न कुछ सोच लोगे।

562
00:38:11,957 --> 00:38:12,791
हाँ।

563
00:38:14,042 --> 00:38:15,085
और...

564
00:38:17,587 --> 00:38:20,882
अगर एक और मौका पाने की ख़ुशनसीबी मिली...

565
00:38:23,927 --> 00:38:27,014
तो तुम उसे फिर बर्बाद न होने देने की
पूरी कोशिश करोगे।

566
00:38:44,781 --> 00:38:46,283
कॉनरैड, मुझे...

567
00:38:48,035 --> 00:38:49,828
मुझे तुम्हें कुछ बताना है।

568
00:38:55,125 --> 00:38:56,084
मैं...

569
00:38:59,421 --> 00:39:01,173
मैं कुछ महसूस करने लगी हूँ...

570
00:39:08,764 --> 00:39:09,765
अरे, यार।

571
00:39:40,337 --> 00:39:42,839
बस भी करो। मेरी संपादक भी पीछे पड़ी है

572
00:39:42,923 --> 00:39:44,966
और मैं उसे भी कुछ पढ़ने नहीं दे रही।

573
00:39:45,050 --> 00:39:47,677
ठीक है। पर मैं तुम्हारी प्रेरणा हूँ।

574
00:39:48,970 --> 00:39:50,806
जब लिख लूँगी, तो पढ़ लेना।

575
00:39:51,306 --> 00:39:54,976
फिर तो जल्द करना।
पता नहीं मेरे पास कितना समय बचा है।

576
00:39:55,685 --> 00:39:58,688
-तुमने वाकई ऐसा कहा?
-समय हाथ से निकल रहा है, मैडम।

577
00:40:00,649 --> 00:40:02,150
पता है तुम क्या कर रही हो।

578
00:40:02,901 --> 00:40:03,735
तो बताओ।

579
00:40:04,236 --> 00:40:05,946
उसे और लंबा खींच रही हो।

580
00:40:06,530 --> 00:40:09,825
पर कोई भी जादुई कल्पना
वह नहीं बदल सकती जो घट रहा है।

581
00:40:13,078 --> 00:40:14,454
ख़त्म करने में इतनी देर की,

582
00:40:14,538 --> 00:40:16,915
तो तुम कंगाल हो जाओगी
और मैं भगवान को प्यारी।

583
00:40:29,511 --> 00:40:32,514
मेरे मरने तक तुम्हारी किताब की
बिक्री ने आसमान न छुआ...

584
00:40:35,016 --> 00:40:36,935
तो मैं बहुत नाराज़ हो जाऊँगी।

585
00:40:39,271 --> 00:40:40,313
चाहे जहाँ भी हूँ।

586
00:40:42,107 --> 00:40:43,984
कभी-कभी तुमसे बहुत नफ़रत होती है।

587
00:40:47,362 --> 00:40:48,613
मैं भी प्यार करती हूँ।

588
00:41:12,929 --> 00:41:14,723
जाने के लिए तैयार हो?

589
00:41:16,349 --> 00:41:17,225
लगभग।

590
00:41:18,351 --> 00:41:20,353
हमें बस एक चीज़ और करनी है।

591
00:41:20,604 --> 00:41:22,022
बोलो, पनीर!

592
00:41:22,105 --> 00:41:24,024
पनीर!

593
00:41:25,025 --> 00:41:28,236
-बहुत अच्छी है। अच्छा। यह लो, देखनी है?
-हाँ।

594
00:41:29,029 --> 00:41:30,780
-अरे, नहीं।
-बहुत प्यारी है।

595
00:41:30,864 --> 00:41:32,199
-रुको, नहीं।
-हे भगवान।

596
00:41:32,282 --> 00:41:33,617
ठीक है। मैं हटा दूँगी...

597
00:41:34,201 --> 00:41:36,286
सभी एक सी हैं!

598
00:41:38,830 --> 00:41:40,916
यहाँ होने के लिए शुक्रिया, दोस्त।

599
00:41:41,249 --> 00:41:42,584
सच, यह बहुत मायने रखता है।

600
00:41:44,085 --> 00:41:45,754
वैसे, मैं काफ़ी काम आया।

601
00:41:45,837 --> 00:41:47,923
-तुम वाकई काम आए, दोस्त।
-हाँ।

602
00:41:54,095 --> 00:41:55,430
तुम उसे बताओगे?

603
00:42:02,938 --> 00:42:04,064
बताना तो चाहता हूँ।

604
00:42:06,566 --> 00:42:09,819
बस यह नहीं पता कि बताऊँ या नहीं।

605
00:42:14,241 --> 00:42:17,577
एक-दो दिन पहले, मैं तुमसे गुज़ारिश करता
कि उससे दूर रहो।

606
00:42:17,661 --> 00:42:19,788
और अगर तुम फिर कभी उसे चोट पहुँचाते

607
00:42:19,871 --> 00:42:21,665
तो तुम्हारी धुनाई करता।

608
00:42:23,375 --> 00:42:26,878
इसका मतलब यह नहीं है कि मैं करूँगा।
बस आगाह करना चाहता था।

609
00:42:26,962 --> 00:42:29,214
-नहीं। मैं उसके लायक़ हूँ।
-हाँ, बिल्कुल।

610
00:42:30,465 --> 00:42:32,217
पर आज, मैं...

611
00:42:37,222 --> 00:42:40,141
मैं घर जाकर
टेलर को देखने के लिए बेताब हूँ।

612
00:42:42,644 --> 00:42:44,521
बस इतना ही कहना है कि लोग बदलते हैं।

613
00:42:46,106 --> 00:42:47,691
अगर तुम उसे चाहते हो,

614
00:42:48,858 --> 00:42:50,318
तो उसे हाल-ए-दिल बताओ।

615
00:43:02,330 --> 00:43:05,166
सोचा कि ब्राउन तक के सफ़र में
तुम्हें कॉफ़ी चाहिए होगी।

616
00:43:05,458 --> 00:43:06,459
सच कह रही हैं?

617
00:43:06,543 --> 00:43:08,378
तुमने जो शुरू किया, उसे ख़त्म करो।

618
00:43:08,461 --> 00:43:11,089
इसका मतलब यह नहीं
कि झूठ बोलने के लिए माफ़ किया।

619
00:43:11,172 --> 00:43:12,799
उसका नतीजा भुगतना होगा।

620
00:43:14,009 --> 00:43:15,302
पर मुझे तुम पर नाज़ है।

621
00:43:16,052 --> 00:43:17,971
मुझे यकीन है कि बेक को भी होता।

622
00:43:19,222 --> 00:43:20,307
शुक्रिया, माँ।

623
00:43:22,642 --> 00:43:24,644
जेर, कॉनरैड, मैं तुम्हारे साथ चलूँगी!

624
00:43:26,354 --> 00:43:28,231
-हाँ!
-मैं आगे बैठूँगी।

625
00:43:28,315 --> 00:43:30,483
साथ में गाने को तैयार हो जाओ।

626
00:43:30,567 --> 00:43:33,737
-परीक्षा के तुरंत बाद उसे घर ले आना।
-बिल्कुल।

627
00:43:35,196 --> 00:43:36,990
आप अब भी यहाँ आती रहेंगी, है न?

628
00:43:37,824 --> 00:43:39,993
तुम मुझसे छुटकारा नहीं पा सकोगे।

629
00:43:42,078 --> 00:43:44,205
ठीक है। तुम्हारी माँ से विदा लेनी है।

630
00:43:47,459 --> 00:43:48,752
तुमने अच्छा काम किया।

631
00:43:49,878 --> 00:43:53,465
तारीफ़ के ज़्यादा मौके नहीं देती हो,
तो यह गँवाना नहीं चाहता था।

632
00:43:53,548 --> 00:43:54,674
स्टीवन!

633
00:43:58,720 --> 00:44:02,390
अपने अंदर की आवाज़ पर भरोसा रखना।
बस इतना कहूँगा। हर मामले में।

634
00:44:04,017 --> 00:44:06,478
ठीक है। शुक्रिया।

635
00:44:09,564 --> 00:44:12,233
तो? हम यहाँ कितनी जल्दी वापस आ सकते हैं?

636
00:44:12,317 --> 00:44:13,526
मैं कभी भी खाली हूँ।

637
00:44:13,610 --> 00:44:17,572
हाँ, और मैं वॉलीबॉल कैंप
नहीं जाने वाली, तो मैं भी खाली हूँ।

638
00:44:17,655 --> 00:44:19,574
ओरिएंटेशन के लिए स्टैनफोर्ड जाना है,

639
00:44:19,657 --> 00:44:22,994
पर मैं यहाँ फोर्थ के लिए
वापस आ सकता हूँ?

640
00:44:23,078 --> 00:44:24,162
-फोर्थ जुलाई?
-हाँ।

641
00:44:24,245 --> 00:44:25,121
बढ़िया।

642
00:44:27,624 --> 00:44:30,960
नहीं, हमारे पास वक़्त नहीं है।

643
00:44:31,044 --> 00:44:32,045
क्या हम कर सकते हैं?

644
00:44:32,128 --> 00:44:33,129
प्लीज़।

645
00:44:33,213 --> 00:44:35,173
चलो भी, पुराने दिनों की ख़ातिर।

646
00:44:35,924 --> 00:44:36,800
ठीक है।

647
00:44:38,343 --> 00:44:39,928
-चलो।
-उसकी टाँग उठाओ।

648
00:44:40,387 --> 00:44:41,388
ठीक है, चलो।

649
00:44:41,471 --> 00:44:44,099
पेट के बल!

650
00:44:49,270 --> 00:44:50,647
ठीक है। चलो करें।

651
00:44:50,730 --> 00:44:53,817
दो! तीन!

652
00:44:58,530 --> 00:44:59,697
सलाम!

653
00:45:00,490 --> 00:45:01,658
पहले आप!

654
00:45:03,785 --> 00:45:04,619
बचाकर!

655
00:45:20,260 --> 00:45:21,594
-बाय!
-टा-टा!

656
00:45:21,678 --> 00:45:22,929
-प्यार है!
-ठीक से चलाना!

657
00:45:23,012 --> 00:45:25,265
-ठीक से चलाना!
-शुभकामनाएँ, कौनी!

658
00:45:25,348 --> 00:45:26,182
शुक्रिया!

659
00:45:32,147 --> 00:45:34,399
तुम तौलिया नहीं रखोगी... जो भी हो।

660
00:45:34,482 --> 00:45:37,444
तुम्हें अपनी हरकतों के
नतीजों को भुगतना होगा।

661
00:45:37,986 --> 00:45:40,155
तौलिया रखने से आधी नहीं हो जाती।

662
00:46:06,973 --> 00:46:09,893
-ठंड लग रही है?
-न, मैं ठीक हूँ। मुझे ठंड पसंद है।

663
00:46:10,727 --> 00:46:12,979
मुझे बस चाहिए... शुक्रिया।

664
00:46:30,872 --> 00:46:31,831
ठीक है।

665
00:46:33,416 --> 00:46:37,128
सबका मूड दुरुस्त करने के लिए
कुछ बजाती हूँ।

666
00:46:47,680 --> 00:46:48,932
पढ़ रहा हूँ।

667
00:47:24,509 --> 00:47:25,510
बेवकूफ़ कहीं के।

668
00:47:40,441 --> 00:47:41,526
तुम अव्वल आओगे, भाई।

669
00:47:41,651 --> 00:47:44,612
हाँ, अगर नहीं भी आए तो ठीक है, पर कर लोगे।

670
00:47:44,696 --> 00:47:47,490
शुक्रिया, दोस्तो। बाद में मिलता हूँ।

671
00:47:47,865 --> 00:47:48,700
हाँ।

672
00:47:52,495 --> 00:47:54,372
तो, तुम क्या करना चाहते हो?

673
00:47:55,790 --> 00:47:59,419
मैं तुम्हें फ़िंच ले चल सकता हूँ।
वह यहाँ से 15 मिनट दूर है।

674
00:47:59,502 --> 00:48:02,630
गाइडेंस काउंसलर ने कहा था
कि तुम्हें वहाँ दाखिला मिल जाएगा?

675
00:48:02,714 --> 00:48:05,842
हाँ। यकीन नहीं होता कि तुम्हें याद है।

676
00:48:06,759 --> 00:48:07,594
तो चलते हैं।

677
00:48:11,681 --> 00:48:13,016
फ़िंच कॉलेज

678
00:48:13,099 --> 00:48:14,392
ठीक है, तो...

679
00:48:14,517 --> 00:48:16,811
-ये हॉस्टल है।
-ठीक है।

680
00:48:20,481 --> 00:48:21,441
और तीन, दो...

681
00:48:23,860 --> 00:48:24,777
दोनों बाज़ुओं से।

682
00:48:26,529 --> 00:48:28,406
-काफ़ी बढ़िया था।
-अच्छा था?

683
00:48:31,868 --> 00:48:33,620
तुम कर लोगी।

684
00:48:38,041 --> 00:48:39,167
बिल्कुल कर सकती हूँ।

685
00:48:50,845 --> 00:48:52,513
फ़िंच कॉलेज बुक स्टोर

686
00:48:53,348 --> 00:48:54,682
ठीक है। तुम तैयार हो?

687
00:48:56,976 --> 00:48:58,227
फ़िंच
कॉलेज

688
00:49:00,480 --> 00:49:02,273
मुझे बस एक और चीज़ देखनी है।

689
00:49:10,073 --> 00:49:10,990
बहुत ख़ूब!

690
00:49:23,586 --> 00:49:25,546
ट्रॉफ़ी पर अपने नाम की कल्पना कर रही?

691
00:49:27,840 --> 00:49:28,675
शायद।

692
00:49:34,389 --> 00:49:35,473
चलो।

693
00:49:36,099 --> 00:49:38,267
बेली, पता नहीं हम यहाँ जा सकते हैं या...

694
00:49:38,351 --> 00:49:40,019
चलो भी, जी ले ज़रा।

695
00:49:40,728 --> 00:49:41,729
हाँ, बिल्कुल।

696
00:49:51,864 --> 00:49:53,783
इन सभी चैंपियनशिप को देखो।

697
00:49:55,284 --> 00:49:57,370
तुम्हें खेलने की बहुत याद आती है, है न?

698
00:49:59,205 --> 00:50:00,164
कह सकते हैं।

699
00:50:00,915 --> 00:50:01,916
बेली।

700
00:50:04,377 --> 00:50:05,670
बहुत याद आती है।

701
00:50:08,798 --> 00:50:11,634
मैं कभी स्टीवन के जैसी
बुद्धिमान नहीं बन पाऊँगी।

702
00:50:12,844 --> 00:50:16,764
पर मुझे लगता है कि वॉलीबॉल
ऐसी चीज़ थी जिसमें मैं बहुत अच्छी थी।

703
00:50:18,641 --> 00:50:20,101
तुम उसमें बहुत अच्छी हो।

704
00:50:22,311 --> 00:50:24,021
और अगर तुम वाकई चाहती हो,

705
00:50:25,148 --> 00:50:26,566
तो यहाँ खेल सकती हो।

706
00:50:34,407 --> 00:50:35,408
पता है क्या?

707
00:50:36,200 --> 00:50:38,077
मैं अपनी कोच से पूछूँगी

708
00:50:38,161 --> 00:50:40,538
अगर किसी भी तरह टीम में वापस जा सकती हूँ।

709
00:50:41,622 --> 00:50:43,458
ख़ुद को उनके रहमोकरम पर छोड़ दूँगी।

710
00:50:43,541 --> 00:50:45,501
तुम्हें न कहना बहुत मुश्किल है।

711
00:50:49,464 --> 00:50:53,259
और ख़ुदगर्ज़ ही सही,
मैं भी तुम्हें यहाँ खेलता देखना चाहता हूँ।

712
00:51:00,808 --> 00:51:04,145
सच कहूँ मैं भी ख़ुद को
यहाँ पढ़ते देख सकती हूँ।

713
00:51:05,188 --> 00:51:07,273
हम दोनों कैंपस में भागते हुए।

714
00:51:07,356 --> 00:51:08,983
तुम मेरे सभी मैच में आओगे।

715
00:51:09,859 --> 00:51:11,944
देर रात तक पढ़ाई करते।

716
00:51:12,361 --> 00:51:13,780
रात को पीत्ज़ा खाते।

717
00:51:19,827 --> 00:51:20,703
है न?

718
00:51:26,042 --> 00:51:27,335
हमें वापस जाना चाहिए।

719
00:51:29,754 --> 00:51:30,922
हाँ। ठीक है।

720
00:52:12,296 --> 00:52:15,591
क्या तुम मुझे कभी दूसरा मौका दोगे?

721
00:52:22,348 --> 00:52:24,308
बेली, फिर तुम्हारे प्यार में पड़ा...

722
00:52:26,102 --> 00:52:29,647
तो पिछली बार की तरह
तुम्हारा इरादा बदलना सह नहीं पाऊँगा।

723
00:52:30,648 --> 00:52:31,941
मैं ऐसा नहीं करूँगी।

724
00:52:34,151 --> 00:52:35,444
अब हालात अलग हैं।

725
00:52:35,528 --> 00:52:36,571
कैसे?

726
00:52:39,156 --> 00:52:40,533
तुम और मैं, मतलब...

727
00:52:43,035 --> 00:52:45,454
हम वैसे नहीं रहे, जैसे थे।

728
00:52:46,539 --> 00:52:47,999
हम बड़े हो गए।

729
00:52:54,171 --> 00:52:56,924
मैंने अपने जीवन का इतना समय
यह सपना देखते बिताया

730
00:52:57,466 --> 00:52:59,969
कि कॉनरैड के साथ रहना कैसा होगा।

731
00:53:02,471 --> 00:53:03,306
पर...

732
00:53:05,558 --> 00:53:08,060
सपने सच नहीं होते। मेरा मतलब है...

733
00:53:11,397 --> 00:53:13,816
और अब मुझे कुछ सच्चा चाहिए।

734
00:53:23,075 --> 00:53:25,620
मैं तुम्हें चाहती हूँ।

735
00:53:28,748 --> 00:53:29,790
बेली...

736
00:53:32,293 --> 00:53:33,419
अब भी मुझे चाहते हो?

737
00:53:34,003 --> 00:53:36,631
हाँ, मैं अब भी चाहता हूँ।

738
00:55:55,644 --> 00:55:57,646
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

739
00:55:57,730 --> 00:55:59,732
रचनात्मक पर्यवेक्षक अशोक बक्षी

