1
00:00:06,048 --> 00:00:08,175
द समर आइ टर्न्ड प्रिटी पर इससे पहले...

2
00:00:08,259 --> 00:00:10,302
मैंने सौदे से पीछे हटने का फ़ैसला लिया।

3
00:00:10,386 --> 00:00:11,637
स्टैनफोर्ड तुम्हारा सपना है।

4
00:00:11,721 --> 00:00:14,348
मेरी ख़ातिर वह कुर्बान करके
ब्राउन में मत रहो।

5
00:00:14,432 --> 00:00:16,892
फाइनल परीक्षा न लिखने के लिए
दाखिला वापस ले लेंगे।

6
00:00:16,976 --> 00:00:17,935
तो तुम उसे लिखोगे।

7
00:00:18,018 --> 00:00:19,562
-फ़िंच ले चल सकता हूँ।
-हाँ।

8
00:00:19,645 --> 00:00:22,857
मुझे अपने मन की बात बतानी चाहिए थी,
या मैं क्या सोचता हूँ।

9
00:00:22,940 --> 00:00:24,900
उसे चाहते हो, तो हाल-ए-दिल बताओ।

10
00:00:24,984 --> 00:00:27,528
तुम्हारे और कॉनरैड के बीच
हमेशा कुछ न कुछ रहेगा।

11
00:00:27,611 --> 00:00:30,990
पिछली बार की तरह
तुम्हारा इरादा बदलना सह नहीं पाऊँगा।

12
00:00:31,073 --> 00:00:32,324
मैं तुम्हें चाहती हूँ।

13
00:00:40,166 --> 00:00:46,172
द समर आइ टर्न्ड प्रेटी

14
00:00:57,558 --> 00:00:59,643
हैलो, दोस्त। फ़ाइनल कैसा गया?

15
00:00:59,727 --> 00:01:02,646
अरे! तुम मुझसे
कैलिफ़ोर्निया में मिलने आओगे?

16
00:01:04,023 --> 00:01:04,982
हाँ, बिल्कुल!

17
00:01:05,065 --> 00:01:06,484
बधाई हो, कौनी!

18
00:01:06,567 --> 00:01:07,985
यह फ्लैशकार्ड का कमाल था न?

19
00:01:08,068 --> 00:01:10,696
फ्लैशकार्ड का ही कमाल होगा।
मेरा शुक्रिया मानना।

20
00:01:10,780 --> 00:01:14,116
तो, तुम्हें अब भी भरोसा है कि...

21
00:01:16,035 --> 00:01:17,161
प्लान काम कर जाएगा?

22
00:01:17,411 --> 00:01:18,579
प्लान बेली?

23
00:01:18,662 --> 00:01:20,289
मत बताओ कि वह किसके बारे में है।

24
00:01:21,123 --> 00:01:23,292
पर महज़ एक ख़्याल के तौर पर,

25
00:01:24,543 --> 00:01:27,004
-मौके पर चौका मारो, दोस्त।
-शुक्रिया।

26
00:01:27,087 --> 00:01:28,964
ठीक है, मुझे जाना होगा। बाय।

27
00:01:45,815 --> 00:01:47,024
-कॉनरैड...
-नहीं।

28
00:01:47,900 --> 00:01:49,026
प्लीज़ रुको मत।

29
00:01:49,109 --> 00:01:51,487
यह ज़ाहिर है कि मैं ही दखल दे रहा हूँ।

30
00:01:51,570 --> 00:01:53,072
कॉनरैड, चलो भी, यार।

31
00:02:03,207 --> 00:02:04,542
तुम उसके पीछे जाओगी?

32
00:02:07,461 --> 00:02:08,379
प्लीज़।

33
00:02:11,423 --> 00:02:12,424
हाँ।

34
00:02:14,802 --> 00:02:15,719
कॉनरैड।

35
00:02:17,513 --> 00:02:18,514
चलो, कॉनरैड।

36
00:02:18,597 --> 00:02:20,558
-मुझे तुमसे बात नहीं करनी।
-चलो भी।

37
00:02:20,641 --> 00:02:22,601
मुझे फिर ख़ुद से दूर मत करो।

38
00:02:23,769 --> 00:02:26,230
हम तीनों यह पहले ही कई दफ़ा कर चुके हैं

39
00:02:26,313 --> 00:02:28,232
और इससे चीज़ें बदतर ही होती हैं।

40
00:02:32,319 --> 00:02:34,113
अगर बात करनी है, तो चलो करें।

41
00:02:39,034 --> 00:02:40,828
बेहद अफ़सोस है कि तुमने वह देखा।

42
00:02:40,911 --> 00:02:42,913
वह बहुत ही अजीब रहा होगा।

43
00:02:44,790 --> 00:02:48,002
कल रात, मैंने तुम्हें
अपने जज़्बात बताने की कोशिश की...

44
00:02:48,085 --> 00:02:49,336
ठीक है। मैं समझ गया।

45
00:02:50,546 --> 00:02:52,882
-अब तुम्हें जेरेमाया का साथ चाहिए।
-कॉनरैड।

46
00:02:52,965 --> 00:02:55,092
या मेरा ध्यान खींचने के लिए ऐसा किया?

47
00:02:56,093 --> 00:02:57,052
मज़ाक कर रहे हो?

48
00:02:58,178 --> 00:03:00,848
सोचते हो मैं तुम्हें
वापस पाने के लिए ऐसा करूँगी?

49
00:03:04,852 --> 00:03:05,978
जवाब न है।

50
00:03:07,521 --> 00:03:08,856
इसका तुमसे वास्ता नहीं है।

51
00:03:11,358 --> 00:03:12,359
तो जाओ!

52
00:03:13,360 --> 00:03:14,278
जाओ!

53
00:03:15,404 --> 00:03:17,239
मेरा पीछा करना बंद करो और जेर के पास जाओ।

54
00:03:17,323 --> 00:03:18,991
वही है जो तुम्हें चाहता है।

55
00:03:21,577 --> 00:03:22,494
मैं नहीं चाहता।

56
00:03:22,578 --> 00:03:23,787
अब नहीं।

57
00:03:36,884 --> 00:03:39,553
कैसे मुमकिन है
कि तुम दो महीने में कॉलेज जाओगे?

58
00:03:39,637 --> 00:03:42,264
हे भगवान। मुझे याद मत दिलाइए।

59
00:03:42,348 --> 00:03:44,600
मैं अपनी समर स्टडी लिस्ट में
कितना पीछे हूँ।

60
00:03:44,683 --> 00:03:46,018
गर्मियों का पहला हफ़्ता है।

61
00:03:46,101 --> 00:03:47,686
ध्यान रखना पड़ता है।

62
00:03:47,770 --> 00:03:50,189
प्रिंस्टन के मुकाबले हाई स्कूल हलवा था।

63
00:03:50,272 --> 00:03:53,817
मैंने पिछला पूरा हफ़्ता बर्बाद कर दिया,
तो मुझे वाकई...

64
00:03:53,901 --> 00:03:56,528
तुम्हें अभी वक़्त बर्बाद ही तो करना चाहिए।

65
00:03:56,612 --> 00:03:58,906
टल्ली होना और अपनी माँ से झूठ बोलना

66
00:03:58,989 --> 00:04:02,117
और अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ समय बिताना
और बीच पर जाना।

67
00:04:02,201 --> 00:04:05,371
आप कौन हैं
और आपने मेरी माँ के साथ क्या किया?

68
00:04:05,996 --> 00:04:08,332
अपने अंदर की सुज़ैना को जगा रही हूँ।

69
00:04:14,171 --> 00:04:16,006
किसने कहा कि मेरी गर्लफ़्रेंड है?

70
00:04:16,090 --> 00:04:17,716
स्टीवन, चलो भी।

71
00:04:17,800 --> 00:04:20,552
तुमने टेलर को
अपनी गाड़ी घर चलाकर ले जाने दी।

72
00:04:21,011 --> 00:04:23,263
पूरे सफ़र उसी को मैसेज करते रहे।

73
00:04:23,347 --> 00:04:24,765
-मैंने...
-शातिर नहीं हो।

74
00:04:24,848 --> 00:04:27,434
अच्छा, ठीक है। आपका और क्लीवलैंड का क्या?

75
00:04:28,185 --> 00:04:32,690
आप न्यू यॉर्क के बाद से काफ़ी
ख़ुशमिज़ाज लग रही हैं। वहाँ कुछ हुआ था?

76
00:04:32,773 --> 00:04:34,108
वाकई जानना चाहते हो?

77
00:04:34,191 --> 00:04:37,111
नहीं, पता नहीं मैंने पूछा ही क्यों। नहीं।

78
00:04:38,696 --> 00:04:41,031
पर आपने उनकी तीन कॉल्स को नज़रअंदाज़ किया।

79
00:04:41,115 --> 00:04:44,368
वो फ़िशटाउन में
एक साहित्य सम्मेलन में जाने को कह रहा है।

80
00:04:44,868 --> 00:04:45,869
यह तो बढ़िया है।

81
00:04:45,953 --> 00:04:48,539
ब्रुकलिन के लेखक होंगे
जो कम किराए के लिए वहाँ गए।

82
00:04:48,622 --> 00:04:50,290
हमारे बीच कोई समानता नहीं है।

83
00:04:50,374 --> 00:04:51,875
माँ, वे आपके अपने हैं।

84
00:04:51,959 --> 00:04:54,378
मैं एक आम लेखिका हूँ
जो उपनगर में रहती है।

85
00:04:54,461 --> 00:04:56,088
वे पक्का राय काम करेंगे।

86
00:04:57,047 --> 00:05:01,010
अच्छा, देखिए, माँ, आप हमेशा
हमसे वे चीज़ें करने को कहती हैं

87
00:05:01,093 --> 00:05:04,638
जो भले ही मुश्किल लगें,
पर जिनसे हमारा विकास होता है।

88
00:05:04,722 --> 00:05:05,931
उसका जो भी मतलब हो।

89
00:05:07,349 --> 00:05:09,309
शायद आपको अपनी सलाह माननी चाहिए।

90
00:05:12,730 --> 00:05:13,647
ठीक है।

91
00:05:21,739 --> 00:05:22,740
क्या वह आ रहा है?

92
00:05:26,618 --> 00:05:28,746
अपनी कार के बिना कहीं नहीं जा सकता

93
00:05:28,829 --> 00:05:32,082
और उन्हें आज रात तक
होस्टल खाली करना है, तो...

94
00:05:33,709 --> 00:05:34,752
वह वापस आएगा।

95
00:05:35,210 --> 00:05:36,336
मुझे यकीन है।

96
00:05:36,420 --> 00:05:38,005
पता नहीं। मतलब...

97
00:05:39,631 --> 00:05:43,177
उसने यह बात साफ़ कर दी
कि वह हमसे कोई वास्ता नहीं रखना चाहता।

98
00:05:43,260 --> 00:05:44,928
ख़ासतौर पर मुझसे।

99
00:05:47,264 --> 00:05:49,058
उसने तुमसे क्या कहा, बेल्स?

100
00:05:53,270 --> 00:05:54,521
उसे लगता है...

101
00:05:56,273 --> 00:06:00,069
उसने मुझ पर आरोप लगाया
कि मैंने उसे जलाने के लिए तुम्हें चूमा।

102
00:06:08,952 --> 00:06:10,662
ए, शायद हमें चले जाना चाहिए।

103
00:06:10,746 --> 00:06:11,830
इंतज़ार करते हैं।

104
00:06:13,665 --> 00:06:14,583
ठीक है।

105
00:06:25,928 --> 00:06:27,721
कॉनरैड, तुम वापस आ गए।

106
00:06:29,515 --> 00:06:32,559
कॉनरैड, तुम वापस आ गए!

107
00:06:34,478 --> 00:06:36,563
यार, क्या बात है, दोस्त?

108
00:06:37,481 --> 00:06:39,900
मैंने अभी अपने भाई को चूमते देखा मेरी...

109
00:06:42,528 --> 00:06:43,445
बेली को।

110
00:06:45,280 --> 00:06:46,949
अरे यार!

111
00:06:47,533 --> 00:06:51,203
यार, उन दोनों के बीच
कुछ तो माजरा लग रहा था।

112
00:06:51,829 --> 00:06:53,163
मैं झूठ नहीं बोलूँगा,

113
00:06:53,497 --> 00:06:56,583
यह उसकी आँखों का कमाल है।
लड़कियों उनमें डूब जाती हैं।

114
00:06:56,667 --> 00:07:00,129
तुम्हारा भाई बहुत सुंदर है।
ऐसा नहीं कि तुम अच्छे नहीं दिखते,

115
00:07:00,754 --> 00:07:03,924
पर अपने भाई की आँखें देखी हैं?
बेशक देखी होंगी।

116
00:07:04,007 --> 00:07:06,593
पर, उसकी सागर जैसी आँखें, यार?

117
00:07:06,677 --> 00:07:09,179
बिली इलिश ने उनके लिए गाना लिखा है।

118
00:07:09,263 --> 00:07:12,432
मतलब, वही वजह है
कि आप घूरना बंद ही नहीं कर पाते...

119
00:07:12,516 --> 00:07:13,475
ट्रस्की?

120
00:07:13,559 --> 00:07:15,686
यह नहीं सुनना चाहते होगे। माफ़ करना...

121
00:07:15,769 --> 00:07:16,979
सुनो, मैं जा रहा हूँ।

122
00:07:17,062 --> 00:07:19,064
तुम्हें जो चाहिए वह रख लेना, ठीक?

123
00:07:24,695 --> 00:07:27,656
एक घंटा हो गया है, जेर।
मुझे नहीं लगता वह आएगा।

124
00:07:28,615 --> 00:07:30,117
वह कभी न कभी तो आएगा।

125
00:07:30,868 --> 00:07:32,661
हमारे पास उसकी कार और चाबियाँ हैं।

126
00:07:38,709 --> 00:07:40,919
मैंने उसे जलाने के लिए तुम्हें नहीं चूमा।

127
00:07:42,796 --> 00:07:44,256
तुम यह जानते हो, है न?

128
00:07:53,557 --> 00:07:55,642
माफ़ करना।

129
00:07:57,519 --> 00:07:58,979
तुम लोग जाने को तैयार हो या नहीं?

130
00:07:59,062 --> 00:08:01,857
पता नहीं था कि तुम आओगे या नहीं।

131
00:08:01,940 --> 00:08:04,151
लॉरल से वादा किया
कि बेली को घर पहुँचाऊँगा।

132
00:08:06,111 --> 00:08:08,405
-लो। तुम गाड़ी चलाओ।
-नहीं।

133
00:08:08,739 --> 00:08:10,991
मैं अभी गाड़ी चलाने की हालत में नहीं हूँ।

134
00:08:13,493 --> 00:08:15,078
मैं कल रात ठीक से नहीं सोया।

135
00:08:15,996 --> 00:08:16,872
घबराओ मत।

136
00:08:46,485 --> 00:08:48,612
यूँ पढ़ती रही तो जी मिचलाएगा।

137
00:08:48,695 --> 00:08:49,988
यह ठीक है।

138
00:08:50,072 --> 00:08:51,865
शायद तुम्हें यह नहीं मालूम,

139
00:08:52,449 --> 00:08:55,661
पर बेली को गाड़ी में
पढ़ते समय उल्टी आती है।

140
00:08:56,286 --> 00:08:57,454
तुम यह जानते थे?

141
00:08:57,537 --> 00:08:59,706
-हाँ, असल में जानता था।
-भूल हो गई।

142
00:08:59,790 --> 00:09:01,708
पर बेली ने आज सुबह ड्रैममीन ली थी

143
00:09:01,792 --> 00:09:04,211
ताकि इम्तिहान के लिए तुमसे सवाल पूछ सके।

144
00:09:07,589 --> 00:09:09,967
मेरी स्वेटशर्ट तुम पर जँच रही है, बेल्स।

145
00:09:10,550 --> 00:09:13,178
इसे वापस ले सकते हो।
फ़िंच में नई ख़रीद ली।

146
00:09:13,262 --> 00:09:14,179
उसे रखे रहो।

147
00:09:16,390 --> 00:09:17,849
बेशक, बस...

148
00:09:21,937 --> 00:09:23,563
तो तुम लोग फ़िंच गए थे?

149
00:09:23,647 --> 00:09:27,234
यह तो प्यारा सा रोमांटिक दौरा लगता है।

150
00:09:27,317 --> 00:09:29,778
मैं इसे कॉलेज दिखाने ले गया था।

151
00:09:31,488 --> 00:09:34,533
मैं तुम्हारे लिए स्टैनफोर्ड वाली लाता,
क्योंकि मैं...

152
00:09:34,616 --> 00:09:36,994
पर फ़िंच भी बढ़िया है।

153
00:09:39,329 --> 00:09:43,750
तो बताओ, यह चक्कर कब से चल रहा है?
एक हफ़्ते से?

154
00:09:45,669 --> 00:09:47,254
-नहीं।
-नहीं, ठीक है।

155
00:09:48,171 --> 00:09:50,048
हे भगवान, वह तुम्हारी पहली किस थी।

156
00:09:50,132 --> 00:09:51,758
कैसे... नहीं।

157
00:09:52,175 --> 00:09:54,594
तुमने पिछली गर्मियों में
मुझसे बीच पर क्या कहा?

158
00:09:54,678 --> 00:09:57,139
कहा कि ऐसा कुछ दफ़ा हुआ।

159
00:09:57,597 --> 00:10:00,392
कुछ का क्या मतलब है? तीन बार?

160
00:10:01,435 --> 00:10:02,477
चार?

161
00:10:03,770 --> 00:10:05,772
पिछली गर्मियों में कितने बार किया?

162
00:10:07,691 --> 00:10:09,192
अरे, बता भी दो।

163
00:10:13,530 --> 00:10:16,783
छिपा रहे हो। मुझे पसंद आया।
यह तुम पर जँच रहा है, जेर।

164
00:10:16,867 --> 00:10:18,201
क्योंकि यह नई बात है।

165
00:10:18,285 --> 00:10:19,703
यह बहुत ही नई बात है।

166
00:10:19,786 --> 00:10:21,788
-हाँ। कह सकते हैं।
-हाँ।

167
00:10:23,248 --> 00:10:26,376
आमतौर पर, तुम अपनी
रंगरलियों का गुणगान करते फिरते हो।

168
00:10:26,460 --> 00:10:29,713
क्योंकि पिछले साल सात थीं, बेली को छोड़कर।

169
00:10:29,796 --> 00:10:31,715
-चुप हो जाओ!
-हाँ, बदतमीज़ी मत करो।

170
00:10:36,887 --> 00:10:39,890
मेरा बस एक सवाल है। माफ़ करना, दोस्तो।

171
00:10:39,973 --> 00:10:42,059
हममें से कौन बेहतर चूमता है?

172
00:10:42,142 --> 00:10:43,643
इसे अकेला छोड़ दो, कॉनरैड!

173
00:10:48,231 --> 00:10:50,025
दुनिया कभी यह जान नहीं पाएगी।

174
00:11:11,671 --> 00:11:13,673
-हाँ।
-हे भगवान, हैलो!

175
00:11:13,757 --> 00:11:14,966
-देवियो।
-हैलो!

176
00:11:15,467 --> 00:11:17,719
माफ़ करना, मैं यह कुर्सी ले सकता हूँ?

177
00:11:19,346 --> 00:11:21,223
मुझे नहीं पता था कि यह एक ग्रुप डेट है।

178
00:11:22,265 --> 00:11:23,767
मैंने नहीं कहा कि यह एक डेट है।

179
00:11:24,935 --> 00:11:27,062
ठीक है। मस्त।

180
00:11:27,145 --> 00:11:28,563
बड़े सुंदर फूल हैं, स्टीवन।

181
00:11:29,106 --> 00:11:30,941
शुक्रिया, हाँ! हाँ, फूल।

182
00:11:31,024 --> 00:11:34,528
हाँ, मेरी हंटर वाली के लिए गुलाब।

183
00:11:35,445 --> 00:11:38,115
तुमने टेलर को हंटर वाली बुलाया?

184
00:11:38,198 --> 00:11:39,366
क्या बकवास है, स्टीवन?

185
00:11:39,449 --> 00:11:41,451
नहीं, यह हमारे बीच का मज़ाक है।

186
00:11:41,535 --> 00:11:42,661
इसे भूल जाओ।

187
00:11:42,744 --> 00:11:44,413
"हिम्मत वाली" होता है, पगले।

188
00:11:44,496 --> 00:11:47,582
हाँ, "हिम्मत वाली।" मेरा यही मतलब था।

189
00:11:48,041 --> 00:11:49,751
अच्छा, शुक्रिया।

190
00:11:51,628 --> 00:11:52,754
मेरी कार कैसी है?

191
00:11:53,547 --> 00:11:56,007
-बस करो, तुम संजीदा हो?
-नहीं, मज़ाक कर रही थी।

192
00:11:56,091 --> 00:11:57,634
-तुम...
-नहीं, वह मज़ाक था।

193
00:11:57,717 --> 00:12:01,805
एक भी डेंट, खरोंच या हर्जाना नहीं लगा।
मतलब, वह बिल्कुल ठीक है।

194
00:12:01,888 --> 00:12:04,724
मैं उसे सुबह धुलाकर तुम्हें लौटा दूँगी।

195
00:12:05,559 --> 00:12:07,644
मुझे वह देने के लिए शुक्रिया।

196
00:12:09,229 --> 00:12:10,313
जब चाहो ले सकती हो।

197
00:12:10,897 --> 00:12:11,731
बहुत अच्छे।

198
00:12:12,399 --> 00:12:15,610
तो, स्टीवन, तुमने मिलो का नया गाना सुना?

199
00:12:15,986 --> 00:12:17,320
तुम मशहूर हो गए हो।

200
00:12:17,612 --> 00:12:18,447
क्या?

201
00:12:19,489 --> 00:12:20,407
क्या?

202
00:12:20,490 --> 00:12:22,159
अच्छा, हे भगवान,

203
00:12:23,160 --> 00:12:25,287
मिलो कज़िन्स की पार्टी से वापस लौटा...

204
00:12:25,370 --> 00:12:26,371
हाँ।

205
00:12:27,831 --> 00:12:31,668
और उसने तुम्हारी बेइज़्ज़ती करने वाला
एक पूरा एल्बम बनाया।

206
00:12:32,794 --> 00:12:33,837
धज्जियाँ उड़ाई हैं।

207
00:12:33,920 --> 00:12:35,630
-तुम्हारा जबड़ा कैसा है?
-क्या?

208
00:12:35,714 --> 00:12:37,632
उसने तुम्हें बहुत ज़ोर से मारा था।

209
00:12:37,716 --> 00:12:41,136
क्या... नहीं, यह कोरी बकवास है, समझी?

210
00:12:41,219 --> 00:12:42,512
वैसे, एक बात बता दूँ,

211
00:12:42,596 --> 00:12:44,347
मैंने उसे मुक्का मारकर ढेर किया।

212
00:12:44,431 --> 00:12:46,016
तीसरे गाने के मुताबिक तो नहीं।

213
00:12:46,099 --> 00:12:49,144
हम उस बेवकूफ़ मिलो
के बारे में बात न करें तो चलेगा?

214
00:12:49,769 --> 00:12:50,770
-माफ़ करना।
-ठीक है।

215
00:12:53,648 --> 00:12:56,693
बेली कहाँ है?
वह अब भी वॉलीबॉल कैंप आ रही है?

216
00:12:56,776 --> 00:12:57,736
बेहतर आ जाए।

217
00:12:59,029 --> 00:13:01,281
वह प्रॉविडेंस में रुकती हुई आएगी।

218
00:13:02,282 --> 00:13:04,701
हाँ। वह देर रात यहाँ पहुँच जाएगी, तो...

219
00:13:05,076 --> 00:13:06,077
ठीक है।

220
00:13:07,162 --> 00:13:10,290
इसकी बात करें तो,
मैंने सुना कि आख़िरकार बात बन रही है।

221
00:13:10,373 --> 00:13:12,876
नहीं, मुझे पता है।
पल-पल की ख़बर मिल रही है।

222
00:13:12,959 --> 00:13:13,877
-सच?
-हाँ।

223
00:13:16,046 --> 00:13:18,131
पता नहीं। उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।

224
00:13:18,215 --> 00:13:19,883
ज़ाहिर है कि वह उसके लिए बनी है।

225
00:13:19,966 --> 00:13:21,968
-कॉनरैड उसका हमसफ़र है।
-जेर बहुत अच्छा है।

226
00:13:22,469 --> 00:13:23,345
रुको, क्या?

227
00:13:36,149 --> 00:13:39,110
धत् तेरे की,
सफ़र में आधा घंटा और जुड़ गया।

228
00:13:39,194 --> 00:13:40,695
हे भगवान। सच में?

229
00:13:41,196 --> 00:13:43,823
क्यों न हम हाईवे से उतरकर पगडंडी से जाएँ?

230
00:13:43,907 --> 00:13:45,242
पगडंडी का हाल और बदतर होगा।

231
00:13:46,409 --> 00:13:49,412
तूफ़ान के गुज़रने के बाद,
सड़कें खाली हो जाएँगी।

232
00:13:49,496 --> 00:13:53,250
साथ ही, मुझे तो बहुत मज़ा आ रहा है।
तुम लोगों का पता नहीं।

233
00:13:55,335 --> 00:13:56,836
तुम क्या चाहती हो, बेली?

234
00:13:57,921 --> 00:14:01,132
हाँ, तुम क्या चाहती हो, बेल्स?

235
00:14:07,180 --> 00:14:11,268
मुझे बहुत भूख लगी है और सूसू करना है
और इस कार में डूबकर नहीं मरना।

236
00:14:14,354 --> 00:14:15,355
मैं अपना मत बदलता हूँ।

237
00:14:15,438 --> 00:14:20,443
भूख से गुस्सैल बेली का प्रकोप
कोई भी झेल नहीं पाएगा।

238
00:14:21,486 --> 00:14:23,947
बढ़िया, ठीक है। चलो गाड़ी से उतरते हैं।

239
00:14:43,717 --> 00:14:44,884
हे भगवान।

240
00:14:53,602 --> 00:14:54,936
आपातकालीन सूचना
आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

241
00:14:55,020 --> 00:14:56,313
बाढ़ क्षेत्रों से बचें।
स्थानीय समाचार देखते रहें।

242
00:14:58,023 --> 00:14:59,024
बहुत ख़ूब।

243
00:15:13,496 --> 00:15:16,166
पैसे मत बर्बाद करो, दोस्त।
उसे ये ज़्यादा पसंद हैं।

244
00:15:16,249 --> 00:15:17,709
दोनों एक जैसे ही हैं।

245
00:15:17,792 --> 00:15:21,588
बेली के लिए नहीं। उसे स्वीडिश फिश
मोमबत्ती जैसा लगता है। खट्टा चाहिए।

246
00:15:21,671 --> 00:15:22,756
तुम्हें परवाह क्यों है?

247
00:15:23,882 --> 00:15:25,759
-नहीं है।
-यह झूठ है।

248
00:15:25,842 --> 00:15:28,345
-तुम्हें ये चाहिए या... ठीक है।
-हाँ।

249
00:15:29,095 --> 00:15:30,263
मैंने इसे आगाह किया।

250
00:15:30,513 --> 00:15:32,015
ऐसे क्यों पेश आ रहे हो?

251
00:15:32,098 --> 00:15:34,309
शांत हो जाओ, रोंदू बच्चे।

252
00:15:34,684 --> 00:15:36,144
तुम्हारी टाँग खींच रहा था।

253
00:15:37,103 --> 00:15:38,438
उन्नीस डॉलर सत्रह सेंट।

254
00:15:38,521 --> 00:15:40,315
यह लीजिए, छुट्टे रख लीजिए।

255
00:15:41,358 --> 00:15:42,692
तुम अब भी उसे पसंद करते हो?

256
00:15:43,735 --> 00:15:44,986
क्योंकि मैं करता हूँ।

257
00:15:46,196 --> 00:15:48,448
मैं उसे चाहता हूँ,
और कभी चाहना बंद नहीं किया।

258
00:15:49,491 --> 00:15:51,993
तुमने लोगों ने सुना
कि हाईवे बंद हो रहा है?

259
00:15:53,286 --> 00:15:55,872
रहने की जगह चाहिए
तो थोड़ी दूर पर एक मोटल है।

260
00:15:56,873 --> 00:15:57,832
शुक्रिया।

261
00:16:03,546 --> 00:16:04,547
हे भगवान!

262
00:16:05,924 --> 00:16:06,883
तुम क्या लाए?

263
00:16:09,219 --> 00:16:10,887
सावर पैच। मेरा पसंदीदा।

264
00:16:11,721 --> 00:16:14,724
मैं स्वीडिश फ़िश बाद में खा लूँगी।

265
00:16:14,808 --> 00:16:16,976
कोई बात नहीं। मैं इन्हें अपने लिए लाया।

266
00:16:17,977 --> 00:16:18,978
ठीक है।

267
00:16:26,319 --> 00:16:27,487
सब ठीक तो है?

268
00:16:27,570 --> 00:16:28,446
नहीं।

269
00:16:30,240 --> 00:16:32,033
हाईवे बंद हो रहा है।

270
00:16:32,826 --> 00:16:34,703
दुकानदार ने हमें बताया।

271
00:16:34,786 --> 00:16:37,747
उसने कहा कि पास में एक मोटल है,
अगर वहाँ रुकना चाहो।

272
00:16:38,164 --> 00:16:40,166
पता है, कार में रहने के बजाय।

273
00:16:41,418 --> 00:16:42,293
जो चाहे करो।

274
00:16:43,086 --> 00:16:44,170
मुझे मंज़ूर है।

275
00:16:46,423 --> 00:16:47,424
-अब चलें?
-ठीक है।

276
00:16:47,507 --> 00:16:49,384
-तुम?
-हाँ।

277
00:16:49,467 --> 00:16:50,510
ठीक है, बाय।

278
00:16:50,593 --> 00:16:52,011
बाय! तुमसे कल मिलते हैं?

279
00:16:52,095 --> 00:16:54,180
-बाय, दोस्तो। घर सलामत पहुँचो।
-मिलते हैं।

280
00:16:56,266 --> 00:16:57,600
क्या हम भी चलें?

281
00:16:58,601 --> 00:17:01,354
हम रुक सकते हैं।
फ़्रोज़न कस्टर्ड खा सकते हैं।

282
00:17:03,106 --> 00:17:05,233
ठीक है, पर तुम मुझे चुप्पी भरी,

283
00:17:05,316 --> 00:17:08,194
ज़िल्लत करती हुई निगाहों से देखना बंद करो।

284
00:17:08,278 --> 00:17:09,279
क्या?

285
00:17:10,572 --> 00:17:12,240
तुम मेरा इशारा समझ रहे हो।

286
00:17:12,699 --> 00:17:15,577
मेरी ग़लती नहीं है
कि तुम ग़लत पक्ष ले रही हो।

287
00:17:16,453 --> 00:17:18,371
तुम वाकई टीम जेरेमाया हो?

288
00:17:19,456 --> 00:17:21,833
उसे टीम जेलीफ़िश कहते हैं। और हाँ।

289
00:17:22,709 --> 00:17:24,669
जेलीफ़िश। हाँ, वह वाहियात है।

290
00:17:24,753 --> 00:17:26,212
वह वाहियात नहीं है।

291
00:17:26,296 --> 00:17:28,673
तुम कॉनरैड की तरफ़दारी कैसे कर सकते हो?

292
00:17:28,757 --> 00:17:31,301
उसने इस साल तुम्हारी बहन का दिल तोड़ा था।

293
00:17:33,219 --> 00:17:35,764
कॉनरैड ने प्रॉम में जो किया
वह ग़लत था। मानता हूँ।

294
00:17:36,765 --> 00:17:39,225
पर उसकी माँ मरने वाली थीं।
वह बहुत बदहाल था।

295
00:17:39,309 --> 00:17:40,560
जेरेमाया भी तो।

296
00:17:40,643 --> 00:17:44,272
वह तो तुम्हारा जिगरी दोस्त है न?
उसके ख़िलाफ़ कैसे हो सकते हो?

297
00:17:44,355 --> 00:17:46,024
कॉनरैड भी मेरा जिगरी दोस्त है।

298
00:17:46,483 --> 00:17:48,735
उसने सिर्फ़ बेली को दूर नहीं किया।

299
00:17:48,818 --> 00:17:49,819
यह याद है?

300
00:17:50,737 --> 00:17:54,157
ठीक है, हाँ, वह अपने चारों तरफ़
दीवार बना लेता है।

301
00:17:55,325 --> 00:17:56,785
यकीन मानो, वह सुधर रहा है।

302
00:17:57,744 --> 00:18:00,455
और हाँ, जेर के साथ होना आसान है।

303
00:18:00,538 --> 00:18:03,750
पर यही तो बात है।
वह बेली को चुनौती नहीं देता।

304
00:18:03,833 --> 00:18:05,376
उस तरह नहीं जैसे कॉनरैड।

305
00:18:05,460 --> 00:18:07,837
वह लोगों की समझ से कहीं ज़्यादा गहरी है।

306
00:18:07,921 --> 00:18:11,090
वह किसी ऐसे की हक़दार है
जो उसकी सारी खूबियाँ देखे।

307
00:18:11,174 --> 00:18:13,593
-लगता है वह कॉनरैड है?
-जेरेमाया तो नहीं है।

308
00:18:13,676 --> 00:18:15,386
अच्छा, यह बेली का फ़ैसला है।

309
00:18:15,470 --> 00:18:16,846
हाँ, वह तो है।

310
00:18:16,930 --> 00:18:20,266
हमारी पहली डेट ऐसी नहीं सोची थी।
पूरे वक़्त लड़ते हुए।

311
00:18:20,350 --> 00:18:22,060
मुझे लगा यह डेट नहीं है?

312
00:18:24,020 --> 00:18:25,271
मुझे माफ़ कर दो।

313
00:18:26,856 --> 00:18:28,900
नोक झोंक करना हमारी आदत है। मज़ा आता है।

314
00:18:29,317 --> 00:18:30,443
हमेशा नहीं।

315
00:18:33,988 --> 00:18:34,989
पैसे वह देगा।

316
00:18:38,493 --> 00:18:39,786
मोटल

317
00:18:39,869 --> 00:18:42,121
समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूँ।
बस एक कमरा है।

318
00:18:42,205 --> 00:18:44,290
नहीं चाहिए, तो एक ट्रक वाला ले लेगा।

319
00:18:44,374 --> 00:18:46,459
नहीं। हमें चाहिए।

320
00:18:49,504 --> 00:18:50,547
शुक्रिया।

321
00:18:57,220 --> 00:18:58,721
तुम लोग जाओ। मैं आता हूँ।

322
00:19:01,057 --> 00:19:02,392
तुम क्या करोगे?

323
00:19:03,309 --> 00:19:06,729
कुछ फ़ोन करने हैं।
सबको अलविदा कहने का मौका नहीं मिला।

324
00:19:07,856 --> 00:19:08,857
ठीक है।

325
00:19:26,791 --> 00:19:30,003
एक ही बिस्तर है। यह दिन तो
बद से बदतर होता जा रहा है।

326
00:19:48,563 --> 00:19:50,106
तुम बहुत चुपचाप हो।

327
00:19:53,943 --> 00:19:55,278
बहुत कुछ सोचना है।

328
00:19:58,865 --> 00:20:00,366
मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला।

329
00:20:02,160 --> 00:20:03,828
सब बदल गया, बेल्स।

330
00:20:06,623 --> 00:20:09,542
वह अब भी तुमसे प्यार करता है।
तुमने ग़ौर तो किया होगा।

331
00:20:09,626 --> 00:20:12,045
नहीं, यह सच नहीं है। यकीन करो।

332
00:20:12,128 --> 00:20:14,047
कॉनरैड ने यह बात साफ़ कर दी है।

333
00:20:15,048 --> 00:20:16,382
हाँ, बेशक की होगी।

334
00:20:17,091 --> 00:20:18,217
पर उसने सच नहीं बोला।

335
00:20:20,970 --> 00:20:22,972
हम दोनों की तरफ़ से रिश्ता ख़त्म है।

336
00:20:24,641 --> 00:20:28,144
जब हमने कुछ देर पहले एक-दूसरे को चूमा,
तो मैंने वह मन से किया।

337
00:20:28,227 --> 00:20:30,188
वह मेरे लिए सच्चा एहसास था।

338
00:20:30,772 --> 00:20:32,148
मेरे लिए भी सच्चा था।

339
00:20:35,401 --> 00:20:36,778
पर क्या होगा अगर...

340
00:20:36,861 --> 00:20:40,323
न, जब कॉनरैड मानेगा कि वह
तुम्हारे बारे में कैसा महसूस करता है?

341
00:20:40,406 --> 00:20:41,699
उससे कुछ नहीं बदलेगा।

342
00:20:42,992 --> 00:20:45,328
मैं विश्वास करना चाहता हूँ
कि इस बार अलग होगा।

343
00:20:45,995 --> 00:20:48,748
मैं बात बिगड़ने के ख़ौफ़ में रहता हूँ।

344
00:20:49,499 --> 00:20:52,877
तुम्हें और कॉन को
संजीदगी से बात करनी होगी।

345
00:20:54,253 --> 00:20:57,548
उसके बाद, अगर तुम मेरे बारे में
ऐसे ही महसूस करती हो, तो...

346
00:20:58,841 --> 00:21:00,051
मैं तुम्हारा हूँ।

347
00:21:01,928 --> 00:21:02,929
तो फिर तुम मेरे हो।

348
00:21:04,472 --> 00:21:05,682
मैं तुम्हारा हूँ।

349
00:21:06,474 --> 00:21:07,433
ठीक है।

350
00:21:08,434 --> 00:21:13,439
हाँ, उसका गुस्सा ठंडा हो जाने के बाद,
मैं उससे सुबह बात करूँगी।

351
00:21:13,856 --> 00:21:15,525
और तुम देखोगे कि मैं सही हूँ।

352
00:21:17,610 --> 00:21:20,113
पर अभी, मुझे ठंड लग रही है और मैं थकी हूँ।

353
00:21:21,030 --> 00:21:23,032
मैं नहाकर आती हूँ।

354
00:21:25,660 --> 00:21:26,911
-ठीक है?
-ठीक है।

355
00:22:24,886 --> 00:22:26,012
हमें बात करनी होगी।

356
00:22:26,929 --> 00:22:29,515
-मैं बहुत थका हूँ।
-उसका कुछ नहीं किया जा सकता।

357
00:22:30,683 --> 00:22:32,185
मुझे पता है तुम क्या कर रहे हो।

358
00:22:34,353 --> 00:22:38,524
तुम कठोर दिल बन रहे हो,
ताकि कोई देख न पाए कि तुम कितने आहत हो।

359
00:22:42,528 --> 00:22:44,030
तुम अब भी उसे चाहते हो, कॉन।

360
00:22:46,949 --> 00:22:47,992
यह स्वीकार करो।

361
00:22:51,996 --> 00:22:52,955
हाँ।

362
00:22:54,665 --> 00:22:55,708
मैं करता हूँ।

363
00:23:02,006 --> 00:23:03,549
तो तुम्हें उसे बताना चाहिए।

364
00:23:06,302 --> 00:23:07,136
क्यों?

365
00:23:08,262 --> 00:23:09,347
उसने तुम्हें चुना।

366
00:23:10,973 --> 00:23:12,225
ऐसा लग तो नहीं रहा।

367
00:23:14,894 --> 00:23:17,897
ख़ासकर जब यह नहीं जानती
कि उसके पास तुम्हारे साथ का मौका है।

368
00:23:19,982 --> 00:23:22,610
उसे अब फ़र्क नहीं पड़ता।
मुझसे उसका मन उचट गया।

369
00:23:24,070 --> 00:23:25,029
शायद।

370
00:23:27,865 --> 00:23:28,825
शायद नहीं।

371
00:23:32,036 --> 00:23:34,038
वह तुम्हारे जज़्बात जानने की हक़दार है।

372
00:23:43,047 --> 00:23:44,298
अगर वह...

373
00:23:45,675 --> 00:23:47,844
अगर वह तुम्हें चुनती है, तो...

374
00:23:54,267 --> 00:23:55,476
मैं उसे जाने दूँगा।

375
00:23:57,103 --> 00:24:00,356
दुनिया में कोई और होता,
तो उससे जमकर लड़ता, पर मैं...

376
00:24:03,609 --> 00:24:05,278
अगर उसे तुम्हारी ज़रूरत है...

377
00:24:08,197 --> 00:24:11,159
तुम उसकी ज़रूरत हो,
तो मैं रास्ते में नहीं आऊँगा।

378
00:24:13,494 --> 00:24:14,871
मैं बस चाहता हूँ...

379
00:24:18,791 --> 00:24:20,459
मैं बस उसे ख़ुश देखना चाहता हूँ।

380
00:24:22,962 --> 00:24:26,924
मैं बस इतना चाहता हूँ कि वह ख़ुश रहे
और तुम भी ख़ुश रहो।

381
00:24:32,013 --> 00:24:32,972
मैं भी।

382
00:24:34,307 --> 00:24:35,850
तो, तुम उसे बताओगे?

383
00:24:40,813 --> 00:24:43,274
देखो, अगर यह अपनी ख़ातिर नहीं कर सकते...

384
00:24:45,443 --> 00:24:48,070
या उसकी ख़ातिर, तो प्लीज़ मेरे लिए कर लो।

385
00:24:54,869 --> 00:24:55,703
ठीक है।

386
00:25:20,394 --> 00:25:21,395
हैलो, माँ।

387
00:25:22,605 --> 00:25:24,690
हैलो, बीन। मुझे तुम्हारे मैसेज मिला।

388
00:25:24,774 --> 00:25:27,526
तूफ़ान तो काफ़ी ख़राब लगता है।
तुम सब सलामत हो?

389
00:25:27,610 --> 00:25:28,736
हमें एक मोटल मिल गया।

390
00:25:28,819 --> 00:25:30,947
वे शब्द जो हर माँ सुनना चाहती है।

391
00:25:32,448 --> 00:25:35,993
मज़ाक कर रही हूँ। तुम दोनों लड़को
के साथ हो। सब कुछ ठीक ही होगा।

392
00:25:38,037 --> 00:25:39,205
या नहीं?

393
00:25:41,874 --> 00:25:43,542
आज का दिन बहुत अजीब था।

394
00:25:43,876 --> 00:25:45,211
इस बारे में बात करना चाहोगी?

395
00:25:48,714 --> 00:25:50,424
आपको याद है...

396
00:25:52,551 --> 00:25:54,887
पिछले साल हमने आपके और पापा के बारे में

397
00:25:56,347 --> 00:25:57,556
बात की थी?

398
00:25:58,099 --> 00:25:59,308
प्यार में होने के बारे में?

399
00:26:00,977 --> 00:26:02,353
मैं बस यह सोच रही थी...

400
00:26:07,358 --> 00:26:11,070
जब आपके मन में उनके लिए
वह प्यार नहीं रहा, तो कैसा महसूस हुआ?

401
00:26:11,988 --> 00:26:13,239
आपको कैसे पता चला?

402
00:26:13,739 --> 00:26:16,701
ख़ैर, मेरे मन में
हमेशा तुम्हारे पापा के लिए प्यार रहेगा,

403
00:26:16,784 --> 00:26:19,036
पर अब हालात अलग है।

404
00:26:20,663 --> 00:26:25,960
प्यार के कई मौसम होते हैं, यह निर्भर करता
है कि तुम ज़िंदगी के कौन से पड़ाव पर हो।

405
00:26:26,043 --> 00:26:29,005
एक लेखिका की तरह बात कर रही हैं।
इसका क्या मतलब है?

406
00:26:30,923 --> 00:26:33,592
मतलब कि तुम्हें ख़ुद से पूछना चाहिए

407
00:26:33,676 --> 00:26:37,471
कि तुम जो महसूस कर रही हो
वह तुम्हारे साथ की पुरानी यादें हैं,

408
00:26:37,555 --> 00:26:40,016
या यह आस कि तुम्हारा साथ आगे कैसा होगा?

409
00:26:40,808 --> 00:26:42,184
अगर तुम्हें पता न हो?

410
00:26:43,519 --> 00:26:47,189
तो ख़ुद पर इतना ज़ोर मत डालो।

411
00:26:47,648 --> 00:26:48,899
तुम अभी जवान हो।

412
00:26:49,525 --> 00:26:53,362
मैं चाहती हूँ कि एक इंसान को चुनने से पहले
तुम्हारे कई आशिक़ हों?

413
00:26:53,446 --> 00:26:56,615
माँ! कितनी वाहियात बात है।
प्लीज़ "आशिक़" मत कहिए।

414
00:26:58,367 --> 00:27:00,328
अच्छा, मैं चली, वरना देर हो जाएगी।

415
00:27:00,411 --> 00:27:01,412
आप कहीं बाहर हैं?

416
00:27:01,495 --> 00:27:02,872
इतनी हैरानगी मत जताओ।

417
00:27:02,955 --> 00:27:06,584
कुछ लेखकों के साथ मुलाकात है।
पक्का बहुत ख़राब जाएगी।

418
00:27:07,543 --> 00:27:08,544
सलामत रहना, जान।

419
00:27:09,295 --> 00:27:10,379
आपसे प्यार है, माँ।

420
00:27:10,463 --> 00:27:11,505
तुमसे भी प्यार है।

421
00:27:41,327 --> 00:27:43,579
लॉरल? मेरा नाम सैंडरा है।

422
00:27:43,662 --> 00:27:45,790
क्लीवलैंड ने तुम पर नज़र रखने को कहा था।

423
00:27:45,873 --> 00:27:48,584
कैसे पता चला कि मैं हूँ?
उफ़, उसने बताया होगा, है न?

424
00:27:48,667 --> 00:27:52,755
"एक अधेड़ शहरी, ऐन टेलर पहनने वाली
माँ को ढूँढ़ना।" मैं निशब्द हूँ।

425
00:27:53,589 --> 00:27:56,217
नहीं। मैंने तुम्हारी लिखी हर चीज़ पढ़ी है।

426
00:27:56,300 --> 00:28:00,513
यह भी बता दूँ, मुझे तुमसे डर लगता है।

427
00:28:01,514 --> 00:28:02,598
मुझे बुरा नहीं लगा।

428
00:28:03,682 --> 00:28:05,017
आपके लिए क्या दूँ?

429
00:28:06,268 --> 00:28:07,311
टकीला।

430
00:28:07,853 --> 00:28:08,979
बर्फ़ डालकर।

431
00:28:10,689 --> 00:28:12,024
हम अच्छी सहेलियाँ बनेंगी।

432
00:28:28,833 --> 00:28:29,667
ठीक है।

433
00:28:31,293 --> 00:28:33,295
सावधान, हमें कोई अंदाज़ा नहीं है

434
00:28:33,379 --> 00:28:36,006
कि ये वेंडिंग मशीन में कितने समय से थे।

435
00:28:36,090 --> 00:28:38,342
हाँ। अच्छा, मैं ऐसे ही ठीक हूँ।

436
00:28:43,389 --> 00:28:44,682
तुम किस तरफ़ लेटोगे?

437
00:28:44,765 --> 00:28:46,767
मैं इस तरफ़ सोऊँगा। शुक्रिया।

438
00:28:49,019 --> 00:28:51,856
तुम लोगों को बिस्तर पर सोना चाहिए।

439
00:28:52,273 --> 00:28:55,276
तुम दो लोग हो। मैं फ़र्श पर सो सकती हूँ।

440
00:28:56,694 --> 00:28:59,321
नहीं, तुम सो जाओ। पहले लड़कियाँ।

441
00:29:00,156 --> 00:29:02,283
हाँ, आमतौर पर, मैं इस पर बहस करती,

442
00:29:02,366 --> 00:29:06,745
क्योंकि फ़र्श पर सोने या न सोने से
मेरा लड़की होने का क्या वास्ता?

443
00:29:07,246 --> 00:29:10,624
पर थोड़ी देर पहले तिलचट्टा देखा था,
तो शौक से नीचे लेटो, लड़को।

444
00:29:24,346 --> 00:29:25,431
गुड नाइट, बेल्स।

445
00:29:26,265 --> 00:29:27,266
गुड नाइट।

446
00:30:14,021 --> 00:30:17,024
यहाँ कोई और कुछ साझा करना चाहेगा?

447
00:30:18,734 --> 00:30:20,110
तुम, नई मेहमान?

448
00:30:21,237 --> 00:30:24,782
नहीं। मैं इस वक़्त
कुछ नया नहीं लिख रही हूँ।

449
00:30:24,865 --> 00:30:27,826
अपने उपन्यास से कुछ पढ़ दो।
मैं किताब लेकर आई हूँ।

450
00:30:29,119 --> 00:30:30,120
कुछ पढ़कर सुनाओ।

451
00:30:30,204 --> 00:30:33,040
हे भगवान। तुम वाकई मुझसे यह करवाओगी, है न?

452
00:30:33,123 --> 00:30:36,794
हाँ, क्योंकि अगर मैं यह किताब
पढ़ने के बाद कुछ जान गई,

453
00:30:36,877 --> 00:30:40,089
तो वह यह कि सुज़ैना को
ध्यान आकर्षित करना बेहद पसंद था।

454
00:30:40,422 --> 00:30:42,174
बेक को वह वाकई पसंद था।

455
00:30:45,219 --> 00:30:46,679
बेक है...

456
00:30:47,513 --> 00:30:49,431
वह मेरी सबसे पक्की सहेली थी।

457
00:30:50,349 --> 00:30:52,434
थी कहने में बड़ी अजीब लगता है।

458
00:30:52,518 --> 00:30:54,520
करीब एक महीने पहले वह चल बसी।

459
00:30:56,605 --> 00:30:59,358
यह जीवनी असल में
हमारी दोस्ती की कहानी है।

460
00:31:01,110 --> 00:31:03,696
मैं हमेशा कहती थी
कि वह मेरी सच्ची हमसफ़र है।

461
00:31:06,198 --> 00:31:09,952
"बहुत रात हो गई थी, शायद 2:00 बजे थे,
जब तारीख से तीन हफ़्ते पहले

462
00:31:10,035 --> 00:31:11,870
मेरी प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

463
00:31:12,454 --> 00:31:15,165
जॉन कॉन्फ़्रेंस के लिए
सैन फ्रांसिस्को गए थे।

464
00:31:15,249 --> 00:31:18,294
मैंने उसे बताया कि बच्चा जल्दी आ रहा है
और मैं अकेली हूँ,

465
00:31:18,377 --> 00:31:22,631
और चुटकियों में, वह बौस्टन से
गाड़ी चलाकर मेरे पास आ रही थी।

466
00:31:23,924 --> 00:31:28,721
मेरी बेटी, इज़ाबेल सुज़ैना कॉन्कलिन
अगली दोपहर पैदा हुई।

467
00:31:29,972 --> 00:31:32,474
बेक पूरे वक़्त मेरा हाथ पकड़े रही

468
00:31:32,558 --> 00:31:34,935
और जब उन्होंने
उसे मेरी गोद में रखा, वह बोली,

469
00:31:35,019 --> 00:31:36,437
'लो आ गई।

470
00:31:39,231 --> 00:31:41,066
हमारी ख़ास दुलारी बेटी।'"

471
00:32:17,603 --> 00:32:18,604
बेली?

472
00:32:26,362 --> 00:32:27,613
मेरा वह मतलब नहीं था।

473
00:32:29,782 --> 00:32:31,867
मैंने पहले जो कहा। मेरा वह मतलब नहीं था।

474
00:32:37,623 --> 00:32:38,749
अब भी तुम्हें चाहता हूँ।

475
00:32:40,793 --> 00:32:42,211
इसमें कोई दोराय नहीं है।

476
00:32:44,171 --> 00:32:46,548
-कॉनरैड।
-तुम्हें कुछ कहने की ज़रूरत नहीं।

477
00:32:48,258 --> 00:32:49,468
अभी नहीं।

478
00:32:54,973 --> 00:32:56,850
मैं बस तुम्हें बताना चाहता था।

479
00:33:10,364 --> 00:33:14,076
जब सुज़ैना फिर से बहुत बीमार हुईं,
तो किसी ने मुझे फ़ौरन नहीं बताया।

480
00:33:15,244 --> 00:33:17,913
न कॉनरैड ने, न मेरी माँ ने,

481
00:33:17,996 --> 00:33:19,206
या ख़ुद सुज़ैना ने।

482
00:33:19,289 --> 00:33:22,376
आगाह कर देती हूँ
कि उसकी हालत ख़राब है।

483
00:33:23,419 --> 00:33:26,588
वह थकी हुई है। बहुत थकी हुई।

484
00:33:27,673 --> 00:33:29,425
पर तुमसे मिलने को उत्साहित है।

485
00:33:31,760 --> 00:33:33,721
मैं भी मिलने को उत्साहित हूँ।

486
00:33:33,804 --> 00:33:36,557
मैं उनसे पिछली बार मिलने से बचना चाहती थी।

487
00:33:36,640 --> 00:33:39,059
यूँ डरने के लिए ख़ुद से नफ़रत थी,

488
00:33:39,143 --> 00:33:41,103
पर मैं अपनी माँ की तरह नहीं थी,

489
00:33:41,186 --> 00:33:43,480
लोहे जैसी मज़बूत और टिकाऊ।

490
00:33:44,022 --> 00:33:46,608
सुज़ैना को उस हाल में देखकर
वह सब वास्तविक हो जाता।

491
00:33:52,990 --> 00:33:55,325
कॉनरैड - जेरेमाया - बेली

492
00:34:04,001 --> 00:34:05,627
मेरी सबसे चहेती बच्ची आ गई।

493
00:34:06,378 --> 00:34:07,379
तुम कितनी...

494
00:34:07,463 --> 00:34:09,047
कितनी सुंदर लग रही हो।

495
00:34:09,131 --> 00:34:10,299
मैं यह ले लेती हूँ।

496
00:34:10,382 --> 00:34:12,176
नहीं, मैं ख़त्म करना चाहती...

497
00:34:15,429 --> 00:34:18,432
लो। मैं इसमें तुम्हारी मदद कर सकती हूँ।

498
00:34:26,148 --> 00:34:28,859
मैं ले जाती हूँ। तुम यहाँ बेली के साथ रहो।

499
00:34:29,651 --> 00:34:30,778
आप जा रही हैं?

500
00:34:30,861 --> 00:34:32,362
मुझे कुछ काम करने हैं।

501
00:34:35,616 --> 00:34:36,658
रहने दो!

502
00:34:37,993 --> 00:34:39,703
तुम्हारे लिए पीडियालाइट लाती हूँ।

503
00:34:48,462 --> 00:34:50,756
अगर तुम्हें कॉनरैड से टकराने का डर है,

504
00:34:52,508 --> 00:34:54,343
तो मत घबराओ, जान।

505
00:34:54,426 --> 00:34:56,136
वह आज यहाँ नहीं है।

506
00:34:58,305 --> 00:34:59,681
क्या उसने आपको बताया?

507
00:35:00,390 --> 00:35:01,350
चलो भी।

508
00:35:02,351 --> 00:35:04,394
वह लड़का मुझे कुछ नहीं बताता।

509
00:35:08,190 --> 00:35:09,942
तुम्हारी माँ ने बताया कि...

510
00:35:11,902 --> 00:35:13,821
प्रॉम उम्मीद मुताबिक नहीं था।

511
00:35:14,613 --> 00:35:16,824
उसकी बात नहीं करते हैं। वह ज़रूरी नहीं।

512
00:35:16,907 --> 00:35:18,283
वह ज़रूरी है।

513
00:35:18,826 --> 00:35:22,329
यह सबसे ज़्यादा ज़रूरी है,
क्योंकि तुम अहम हो।

514
00:35:24,289 --> 00:35:25,499
तुम मेरा खज़ाना हो।

515
00:35:28,210 --> 00:35:31,213
उसने मुझसे रिश्ता तोड़ लिया।

516
00:35:33,632 --> 00:35:35,092
कॉनरैड से नफ़रत मत करना।

517
00:35:36,385 --> 00:35:37,386
नफ़रत नहीं करती।

518
00:35:38,637 --> 00:35:39,930
उसे बहुत...

519
00:35:41,056 --> 00:35:43,684
उसे यह सब स्वीकार करने में
बहुत मुश्किल हो रही है।

520
00:35:45,310 --> 00:35:48,355
उसे तुम्हें ख़ुद से दूर मत करने देना।
तुम्हारी ज़रूरत है।

521
00:35:52,192 --> 00:35:53,861
वह तुमसे प्यार करता है, पता है?

522
00:35:55,028 --> 00:35:56,071
वह नहीं करता।

523
00:35:57,990 --> 00:35:59,116
वह करता है।

524
00:36:02,578 --> 00:36:03,745
क्या तुम प्यार करती हो?

525
00:36:13,005 --> 00:36:14,506
मेरे लिए कुछ करोगी?

526
00:36:20,470 --> 00:36:21,889
उसका ख़्याल रखना।

527
00:36:24,600 --> 00:36:25,684
क्या तुम यह करोगी?

528
00:36:28,437 --> 00:36:31,732
मुझे उसका ख़्याल रखने की
ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आप जो होंगी।

529
00:36:36,445 --> 00:36:39,156
यहाँ आओ, जान। आओ लेट जाओ।

530
00:36:47,789 --> 00:36:49,833
तुम मेरी ख़ास दुलारी बच्ची हो, बेली।

531
00:36:56,173 --> 00:36:57,174
माँ?

532
00:37:00,469 --> 00:37:01,595
जेरेमाया।

533
00:37:04,598 --> 00:37:06,141
मैं बाद में आता हूँ।

534
00:37:13,148 --> 00:37:14,733
मुझे बेहद अफ़सोस है, बेली।

535
00:37:17,152 --> 00:37:17,986
क्यों?

536
00:37:18,487 --> 00:37:20,322
सारी गड़बड़ तो मैंने की है।

537
00:37:20,405 --> 00:37:21,281
नहीं।

538
00:37:25,369 --> 00:37:27,245
हमेशा ऐसे हालात नहीं रहेंगे।

539
00:37:31,083 --> 00:37:33,251
तुम्हारे रिश्ते सुधरेंगे, पक्का।

540
00:37:37,589 --> 00:37:40,342
मेरा या जेर का? या मेरा और कॉनरैड का?

541
00:37:41,760 --> 00:37:42,844
तुम सबके।

542
00:37:45,847 --> 00:37:46,932
एक-दूसरे के साथ।

543
00:38:03,865 --> 00:38:05,534
तुमसे प्यार है, बेली।

544
00:38:09,204 --> 00:38:10,455
मुझे भी आपसे प्यार है।

545
00:38:32,728 --> 00:38:34,813
स्टीवन के साथ हिसाब बराबर
मिलो

546
00:38:41,653 --> 00:38:42,654
हाँ।

547
00:38:59,796 --> 00:39:01,256
मैं कहाँ पतला हूँ?

548
00:39:22,194 --> 00:39:23,028
मैं कर सकता हूँ।

549
00:39:39,503 --> 00:39:41,463
टेलर - मुझे लगा हम मज़ाक कर रहे थे।
वही तो करते हैं!!!!!! टेलर? टे-टे?

550
00:39:41,546 --> 00:39:44,007
मैं तुम्हें मैसेज नहीं करता रहूँगा।
तीन बिंदु थीं, पर तुम्हारा जवाब नहीं आया?

551
00:39:53,266 --> 00:39:55,727
हिल पॉइंट मोटल

552
00:42:02,479 --> 00:42:04,564
हैलो, मैं जेरेमाया हूँ। मैसेज छोड़िए।

553
00:42:09,903 --> 00:42:11,321
अरे, बेल्स।

554
00:42:13,198 --> 00:42:14,115
ए।

555
00:42:14,532 --> 00:42:16,034
मुझे लगा कि तुम चले गए।

556
00:42:16,117 --> 00:42:19,663
मैं नाश्ता लेने गया था।
सोचा कि तुम्हें भूख लगी होगी, तो...

557
00:42:21,706 --> 00:42:22,582
शुक्रिया।

558
00:42:22,666 --> 00:42:23,500
हाँ।

559
00:42:27,587 --> 00:42:29,005
मुझे तुमसे बात करनी थी।

560
00:42:30,048 --> 00:42:31,007
ठीक है।

561
00:42:34,844 --> 00:42:36,429
तुमने सही कहा था, जेर।

562
00:42:37,472 --> 00:42:39,724
-कॉनरैड ने कल रात मुझसे बात की...
-बेल्स,

563
00:42:39,808 --> 00:42:41,685
इससे पहले कि तुम कुछ कहो...

564
00:42:43,436 --> 00:42:46,273
यह जान लो कि पिछली गर्मी में
जो हुआ वह नहीं दोहराऊँगा।

565
00:42:47,148 --> 00:42:48,984
मैं बस तुम्हारी ख़ुशी चाहता हूँ।

566
00:42:49,067 --> 00:42:51,403
तुम्हारे और मेरे बीच सब ठीक रहेगा। हमेशा।

567
00:42:51,486 --> 00:42:52,612
जेरेमाया, बस करो।

568
00:42:54,864 --> 00:42:55,907
ए, मेरी तरफ़ देखो।

569
00:42:57,909 --> 00:42:58,994
मेरी तरफ़ देखो।

570
00:43:02,747 --> 00:43:03,873
मैं क्या सोच रही हूँ?

571
00:43:05,250 --> 00:43:06,167
मुझे नहीं पता।

572
00:43:13,008 --> 00:43:14,050
तुम जानते हो।

573
00:44:07,937 --> 00:44:08,938
हैलो।

574
00:44:09,022 --> 00:44:10,023
हैलो।

575
00:44:16,863 --> 00:44:18,198
क्या हम बात कर सकते हैं?

576
00:44:18,281 --> 00:44:22,077
हाँ, असल में,
मैं भी तुमसे बात करना चाहती थी।

577
00:44:22,160 --> 00:44:23,161
ठीक है।

578
00:44:24,871 --> 00:44:26,122
पहले मुझे कह लेने दो।

579
00:44:29,250 --> 00:44:30,335
कल रात जो हुआ...

580
00:44:31,753 --> 00:44:34,923
मैं तुम्हारे और जेर के
रिश्ते को लेकर ख़फ़ा था

581
00:44:36,091 --> 00:44:40,595
और शायद उसे तोड़ने की कोशिश कर रहा था।

582
00:44:41,888 --> 00:44:43,932
मैं तुम दोनों के बीच नहीं आना चाहता,

583
00:44:44,015 --> 00:44:47,644
तो तुमसे यह कहना चाहता हूँ
कि मैंने जो भी कहा, वह सच नहीं था।

584
00:44:50,188 --> 00:44:51,189
हमारे बीच सब ठीक है।

585
00:44:53,233 --> 00:44:54,317
हम दोस्त हैं।

586
00:44:55,610 --> 00:44:59,280
मैं इससे नाराज़ भी नहीं हो सकती
क्योंकि यह ऐसा ही है।

587
00:44:59,697 --> 00:45:01,783
यह हमेशा से ही ऐसा था।

588
00:45:02,033 --> 00:45:03,535
कभी उस बारे में झूठ नहीं कहा।

589
00:45:04,202 --> 00:45:06,704
यह देता है, और फिर छीन लेता है।

590
00:45:07,956 --> 00:45:09,916
तुम्हें आज़ाद करती हूँ, कॉनरैड फ़िशर।

591
00:45:10,792 --> 00:45:12,335
तुम्हें अपने दिल से निकालती हूँ।

592
00:45:12,961 --> 00:45:14,003
हाँ।

593
00:45:15,255 --> 00:45:16,381
दोस्त।

594
00:45:17,132 --> 00:45:18,133
ठीक है।

595
00:45:21,177 --> 00:45:22,637
मैं बस जाने ही वाला था।

596
00:45:22,720 --> 00:45:23,763
ठीक है। हाँ।

597
00:45:31,729 --> 00:45:34,190
तुम यह रख लो। यह अब भी तुम्हारा है।

598
00:45:34,274 --> 00:45:36,443
-नहीं।
-मुझे अब इसे अपने पास नहीं रखना।

599
00:45:37,485 --> 00:45:38,945
हम यह पहले भी कर चुके हैं।

600
00:45:40,113 --> 00:45:41,781
यह आख़िरी बार नहीं लगता।

601
00:46:06,681 --> 00:46:07,599
नाश्ता?

602
00:46:07,682 --> 00:46:10,643
नहीं, असल में, मैं बस जाने ही वाला था।

603
00:46:10,727 --> 00:46:14,397
रिसेप्शन से पता चला कि 8:30 बजे की बस है।
मैं कज़िन्स जा रहा हूँ।

604
00:46:14,481 --> 00:46:17,275
पक्का? मुझे वैसे भी
वापस जाकर गाड़ी बदलनी है।

605
00:46:17,358 --> 00:46:18,902
नहीं, मेरी कार ले जाओ।

606
00:46:18,985 --> 00:46:21,321
मैं तुम्हारी कार बौस्टन ले आऊँगा।
परेशान न हो।

607
00:46:24,532 --> 00:46:26,117
तुम लोगों से फोर्थ जुलाई को मिलता हूँ?

608
00:46:30,330 --> 00:46:31,539
हाँ, मैं आ जाऊँगा।

609
00:46:33,458 --> 00:46:37,045
हाँ। मैं सुज़ैना की
पसंदीदा छुट्टी को मिस नहीं कर सकती।

610
00:46:46,554 --> 00:46:48,306
इसे ठीक से वापस पहुँचा देना।

611
00:46:50,725 --> 00:46:53,394
बाय, कॉनरैड।

612
00:47:42,151 --> 00:47:43,152
टेलर।

613
00:47:50,535 --> 00:47:51,744
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

614
00:47:51,828 --> 00:47:55,290
बेली के लिए। कैंप में।
अगर वह वहाँ पहुँची तो।

615
00:47:55,707 --> 00:47:56,541
ठीक है।

616
00:47:58,209 --> 00:47:59,502
बस इतना ही। वाकई?

617
00:47:59,586 --> 00:48:02,755
कल रात मुझे इंतज़ार कराने
और मेरे मैसेज नज़रअंदाज़ करने की

618
00:48:02,839 --> 00:48:04,173
माफ़ी नहीं माँगोगी?

619
00:48:05,008 --> 00:48:05,883
नहीं।

620
00:48:05,967 --> 00:48:08,136
ठीक है। वाह। बहुत बढ़िया।

621
00:48:08,219 --> 00:48:09,470
रुको। ठहरो।

622
00:48:13,057 --> 00:48:16,728
मुझे माफ़ कर दो, ठीक?
मैं बस घबरा गई थी और...

623
00:48:16,811 --> 00:48:17,895
क्यों?

624
00:48:18,771 --> 00:48:20,356
क्योंकि मैंने तुम्हें गुलाब दिए?

625
00:48:20,440 --> 00:48:22,650
जब मिलो रोमांस करता, तो ख़ुश होती थी।

626
00:48:22,734 --> 00:48:23,651
वह मिलो था।

627
00:48:23,735 --> 00:48:26,112
मैंने तुम्हें
एवलिन वगैरह के सामने शर्मिंदा किया?

628
00:48:26,863 --> 00:48:27,697
हाँ।

629
00:48:31,492 --> 00:48:32,577
-ठीक है।
-नहीं।

630
00:48:34,662 --> 00:48:36,164
उस तरह नहीं जैसा सोच रहे हो।

631
00:48:36,247 --> 00:48:37,582
तो किस तरह से?

632
00:48:40,251 --> 00:48:42,920
स्टीवन, मैं बहुत लंबे समय से
तुम पर फ़िदा थी

633
00:48:43,004 --> 00:48:44,756
और मैंने कभी किसी को नहीं बताया।

634
00:48:44,839 --> 00:48:47,300
बेली को भी नहीं। मुझे बहुत शर्म आती थी।

635
00:48:48,301 --> 00:48:49,677
तुम बहुत बेरहम हो।

636
00:48:49,761 --> 00:48:52,388
इसलिए शर्म आती
क्योंकि तुम्हें बहुत पसंद करती थी।

637
00:48:52,472 --> 00:48:54,349
वह मेरे लिए बहुत ज़्यादा था।

638
00:48:54,432 --> 00:48:57,727
पिछले साल बेली की जन्मदिन पार्टी में
हमारे एक-दूसरे को चूमने

639
00:48:57,810 --> 00:49:00,772
और तुम्हारे मुझे छोड़ने के बाद भी
तुम्हें पसंद करती रही।

640
00:49:00,855 --> 00:49:03,107
मुझे बहुत बेवकूफ़ों जैसा महसूस हुआ।

641
00:49:04,233 --> 00:49:08,780
आज तक इन रिश्तों में
मेरा पलड़ा भारी होता था

642
00:49:08,863 --> 00:49:11,449
क्योंकि मैं दूसरे इंसान से
कम परवाह करती थी...

643
00:49:13,284 --> 00:49:16,454
पर तुम्हारे साथ, मैं बहुत
परवाह करती हूँ और तभी डरती हूँ।

644
00:49:17,789 --> 00:49:21,084
तुम जल्द कॉलेज चले जाओगे
और मैं नहीं चाहती कि मेरा दिल तोड़ो।

645
00:49:21,167 --> 00:49:22,627
ऐसा नहीं होगा।

646
00:49:25,296 --> 00:49:26,756
यह हरगिज़ नहीं होगा।

647
00:49:33,179 --> 00:49:35,014
बल्कि...

648
00:49:37,767 --> 00:49:40,269
तुम ही होगी जो मेरा दिल तोड़ोगी।

649
00:49:41,062 --> 00:49:42,563
उसका उल्टा नहीं।

650
00:50:01,374 --> 00:50:02,500
टीम स्टेलर?

651
00:50:06,087 --> 00:50:07,004
स्टेलर?

652
00:50:10,383 --> 00:50:12,051
हाँ, बिल्कुल।

653
00:50:44,125 --> 00:50:45,543
मुझे छोड़ने के लिए शुक्रिया।

654
00:50:45,626 --> 00:50:46,753
तुम जब चाहो।

655
00:50:55,887 --> 00:50:58,222
तुम नहीं जानती
कि मैं यह कब से करना चाहता था।

656
00:51:08,149 --> 00:51:13,070
मतलब, सच में, हवा के सुराख में
चीटो का मसाला कैसे पहुँचाया?

657
00:51:13,154 --> 00:51:14,405
बढ़ा-चढ़ाकर बोल रहे हो।

658
00:51:14,489 --> 00:51:16,407
-नहीं! बिल्कुल नहीं।
-हाँ, बिल्कुल।

659
00:51:16,491 --> 00:51:18,576
नहीं, और स्टियरिंग व्हिल चिपचिपा है।

660
00:51:19,786 --> 00:51:22,914
वह तो मीठी शिकंजी है जो मैंने गिराई थी।

661
00:51:23,331 --> 00:51:24,415
क्या तुम...

662
00:51:25,166 --> 00:51:26,375
तुम!

663
00:51:26,876 --> 00:51:28,878
मैं कार साफ़ करवाने वाली थी,

664
00:51:28,961 --> 00:51:33,758
पर फिर एक अजीब सा लड़का मेरे दरवाज़े पर
आकर प्यार का इज़हार करने लगा।

665
00:51:33,841 --> 00:51:36,761
फिर एक-दूजे की बाँहों में खो गए
और समय का पता न चला, तो...

666
00:51:37,261 --> 00:51:39,597
-माफ़ करना, थोड़ी गड़बड़ हो गई।
-पसंद।

667
00:51:39,680 --> 00:51:41,599
उस अजीब लड़के ने अपनी पसंद जताई।

668
00:51:41,682 --> 00:51:43,643
हाँ, ख़ुद से यही कहते रहो।

669
00:51:45,686 --> 00:51:46,896
बेली आ गई।

670
00:51:53,611 --> 00:51:56,447
टीम जेलीफ़िश!

671
00:51:56,531 --> 00:51:58,699
ठीक है।

672
00:52:00,284 --> 00:52:01,285
-हैलो!
-हैलो!

673
00:52:02,620 --> 00:52:04,413
ठीक है। उत्साह की दाद देती हूँ,

674
00:52:04,497 --> 00:52:07,708
-पर मेरा दम घुट रहा है।
-बस एक सेकंड और।

675
00:52:07,792 --> 00:52:08,960
हैलो, जेर।

676
00:52:09,043 --> 00:52:10,253
हैलो, दोस्त।

677
00:52:11,212 --> 00:52:14,715
मुझे पता था कि तुम आओगी,
पर मुझे फिर भी तुम पर बहुत नाज़ है।

678
00:52:15,049 --> 00:52:15,925
शुक्रिया।

679
00:52:16,884 --> 00:52:17,885
क्या कहते हो?

680
00:52:17,969 --> 00:52:19,887
चलकर वीडियो गेम खेलते हैं,

681
00:52:19,971 --> 00:52:21,848
लड़कियों को उनका काम करने दें?

682
00:52:21,931 --> 00:52:27,311
शुक्रिया, पर मैं यहाँ रहकर
बेल्स को खेलता देखना चाहूँगी।

683
00:52:28,563 --> 00:52:32,108
पता है, तुम भी रुक सकते हो।
अपनी महबूबा को खेलते देखो।

684
00:52:32,191 --> 00:52:34,277
मैं किसी की महबूबा नहीं हूँ।

685
00:52:34,360 --> 00:52:38,239
और हम... हम उस तरह की जोड़ी नहीं हैं,
तुम मेरी बात समझ रहे हो?

686
00:52:38,322 --> 00:52:39,991
-नहीं।
-हम वैसे नहीं हैं।

687
00:52:40,074 --> 00:52:41,284
-बिल्कुल नहीं।
-हाँ।

688
00:52:43,452 --> 00:52:44,495
मुझे बाद में फ़ोन करना।

689
00:52:45,872 --> 00:52:48,499
ठीक है! बढ़िया खेल रही हो, लड़कियो! शाबाश!

690
00:52:48,583 --> 00:52:52,920
ठीक है! अच्छा, लड़कियो, चलो!
याद रहे कि हम यहाँ क्यों आए हैं...

691
00:52:53,004 --> 00:52:55,047
कलाई को थोड़ा ढीला छोड़ो।

692
00:52:55,131 --> 00:52:57,008
-दोस्तो, बेली आ गई।
-चलो!

693
00:52:57,091 --> 00:52:58,718
-बेली!
-वापस स्वागत है!

694
00:52:58,801 --> 00:53:00,803
किलर बी लौट आई! हाँ!

695
00:53:02,388 --> 00:53:05,349
कॉन्कलिन, मैंने साफ़ कहा था
कि तुम इस कैंप में मत आना।

696
00:53:05,433 --> 00:53:08,436
हम में से हर कोई चाहता है कि यह रहे।
यह हममें से एक है।

697
00:53:09,353 --> 00:53:11,188
कोच शॉ, प्लीज़ मेरी बात सुन लीजिए।

698
00:53:13,149 --> 00:53:16,027
जानती हूँ कि मैंने पिछले सीज़न
आपको निराश किया।

699
00:53:17,486 --> 00:53:21,157
टीम के प्रति मेरी तवज्जो
उस स्तर पर नहीं थी जिस पर होनी चाहिए।

700
00:53:21,949 --> 00:53:24,285
बहाना नहीं बनाऊँगी, मैंने आपको निराश किया।

701
00:53:25,703 --> 00:53:28,456
तुम्हें ज़िम्मेदारी लेते देख
ख़ुशी हुई, लेकिन...

702
00:53:28,539 --> 00:53:29,498
नहीं। मैं जानती हूँ।

703
00:53:29,582 --> 00:53:33,461
मुझे यह पहले करना चाहिए था,
पर मैं बहुत शर्मिंदा थी।

704
00:53:35,129 --> 00:53:36,923
आपने मौका दिया, जो मैंने गँवा दिया।

705
00:53:38,507 --> 00:53:43,554
और शायद मैंने टीम को हरा दिया
क्योंकि मैं ख़ुद से हारी थी।

706
00:53:45,723 --> 00:53:48,893
पर अगर आप मुझे मौका देंगी,
तो मैं यह साबित करने की

707
00:53:48,976 --> 00:53:51,437
कोशिश करूँगी
कि इस टीम में योगदान दे सकती हूँ।

708
00:53:51,520 --> 00:53:55,274
प्लीज़, मैं बेंच पर बैठी रहूँगी,
सबके बैग उठाऊँगी,

709
00:53:55,358 --> 00:53:58,319
सबकी बोतलें भरूँगी। मैं कुछ भी करूँगी।

710
00:53:58,402 --> 00:54:02,490
मुझे सब ठीक करने का बस एक और मौका चाहिए।

711
00:54:04,158 --> 00:54:06,369
प्लीज़ मुझे एक और मौका दे दीजिए।

712
00:54:07,787 --> 00:54:08,663
प्लीज़।

713
00:54:08,746 --> 00:54:09,997
-मान जाइए।
-कोच शॉ।

714
00:54:10,081 --> 00:54:13,167
-मान जाइए, कोच।
-प्लीज़। मान जाइए।

715
00:54:13,250 --> 00:54:15,586
ठीक है। पर तुम्हें यह वादा
निभाना होगा, समझी?

716
00:54:15,670 --> 00:54:16,671
जी हाँ।

717
00:54:17,254 --> 00:54:19,507
जाओ। जाओ जाकर अभ्यास करो।

718
00:54:19,590 --> 00:54:21,592
कपड़े बदलो। देखते हैं कैसा होता है।

719
00:54:21,676 --> 00:54:24,178
-हाँ!
-हाँ! आपको पछतावा नहीं होगा।

720
00:54:24,261 --> 00:54:25,429
सुनो, बेली।

721
00:54:25,513 --> 00:54:26,597
बहुत हुआ, बेली!

722
00:54:26,681 --> 00:54:29,433
-ठीक है।
-चलो। खेलो।

723
00:54:29,517 --> 00:54:31,811
लड़कियो, फिर से करो।

724
00:54:37,358 --> 00:54:38,317
ठीक है, दोस्तो!

725
00:54:45,449 --> 00:54:46,659
-चलो!
-शाबाश।

726
00:54:50,579 --> 00:54:52,164
जब मैं भविष्य की कल्पना करती थी,

727
00:54:52,248 --> 00:54:54,542
तो उसमें हमेशा वही लड़का होता था।

728
00:54:58,587 --> 00:55:00,715
मेरे सपनों में, मेरा भविष्य तय था।

729
00:55:00,798 --> 00:55:02,008
पक्की बात।

730
00:55:11,308 --> 00:55:13,060
मैंने इसकी कल्पना नहीं की थी।

731
00:55:16,897 --> 00:55:18,607
शानदार शॉट, बेली! बहुत ख़ूब!

732
00:55:41,797 --> 00:55:43,591
पता नहीं कल कैसा होगा,

733
00:55:43,674 --> 00:55:45,342
पर वह फिर भी मेरा है।

734
00:57:34,201 --> 00:57:36,203
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

735
00:57:36,287 --> 00:57:38,289
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

