WEBVTT

00:00:52.583 --> 00:00:56.083 align:center
मुझे लगता है कि "सुरक्षित ठिकाना" शब्द
अब काम का नहीं बचा।

00:00:58.000 --> 00:01:00.666 align:center
जो भी छूते हो,
वह सुरक्षित नहीं बचता, है ना?

00:01:03.041 --> 00:01:04.625 align:center
मैंने तुम्हें कहा था कि मेरे पीछे मत आना।

00:01:04.750 --> 00:01:06.083 align:center
जेम्स, उसे सब पता…

00:01:11.291 --> 00:01:13.666 align:center
बंधकों को लेकर तुम्हारी पसंद बेकार है।

00:01:13.750 --> 00:01:15.416 align:center
वेंटवर्थ एक मुखबिर था।

00:01:16.416 --> 00:01:19.541 align:center
तुम कुछ सेंटीमीटर ऊपर भी
आसानी से निशाना लगा सकती थी।

00:01:21.708 --> 00:01:25.208 align:center
और तुम्हें इससे बिल्कुल भी
फर्क नहीं पड़ता, है ना?

00:01:26.375 --> 00:01:28.833 align:center
जब तक तुम्हारे बॉस तुमसे खुश रहें।

00:01:30.541 --> 00:01:35.458 align:center
बताओ, जब तुम अकेले होते हो,

00:01:36.208 --> 00:01:37.833 align:center
तो खुद का सामना कैसे करते हो?

00:01:38.583 --> 00:01:41.458 align:center
तुम्हें पता भी है कि तुम कौन हो?

00:01:51.041 --> 00:01:52.125 align:center
लाइन?

00:01:52.208 --> 00:01:53.625 align:center
-कट!
-माफ़ करना।

00:01:53.708 --> 00:01:54.791 align:center
तैयार।

00:01:56.625 --> 00:01:57.875 align:center
माफ़ करना, हेलेन।

00:01:58.458 --> 00:02:00.458 align:center
-सब ठीक है। ठीक है।
-माफ़ करना।

00:02:00.541 --> 00:02:02.875 align:center
बस बात यह है कि सब अपने समय से चल रहा है।

00:02:02.958 --> 00:02:05.625 align:center
मैं सोच रहा था… जल्दी से
एक से शुरू करते हैं। इस बार मैं कर लूँगा।

00:02:05.708 --> 00:02:07.750 align:center
यह ऑडिशन कैसे खराब कर दिया?

00:02:08.250 --> 00:02:10.583 align:center
मैं लाइनें जानता हूँ। अंदर से जानता हूँ।

00:02:10.666 --> 00:02:14.750 align:center
हाँ। तुमने हमेशा
ऐन वक़्त पर ही गड़बड़ की है।

00:02:15.791 --> 00:02:17.166 align:center
यह क्या लगता है, एक प्रैंक शो?

00:02:17.250 --> 00:02:20.125 align:center
-क्या तुमने कोई कैमरा छिपाया है?
-अच्छा मज़ाक है। नहीं, मैं…

00:02:20.208 --> 00:02:22.625 align:center
मेरा एक खास तरीका है।
मैं इसे समझ गया हूँ।

00:02:22.708 --> 00:02:23.583 align:center
-तैयार हूँ।
-ठीक है।

00:02:23.666 --> 00:02:25.875 align:center
-माफ़ करना। हम बस…
-बस एक मिनट। माफ़ करना।

00:02:25.958 --> 00:02:27.958 align:center
-तुम्हारा वीकेंड कैसा था?
-अच्छा। शुक्रिया। और आपका?

00:02:28.041 --> 00:02:29.666 align:center
-बहुत अच्छा।
-अच्छा? तुमने क्या किया?

00:02:29.750 --> 00:02:31.916 align:center
-बस… हाँ, शुक्रिया। शुक्रिया, जिम।
-हाँ।

00:02:32.000 --> 00:02:34.500 align:center
-जल्दबाज़ी मत करो…
-यह मेरा सेट है। बस करो।

00:02:34.583 --> 00:02:35.541 align:center
माफ़ करना।

00:02:35.625 --> 00:02:38.916 align:center
एक बात बताऊँ?
वे तुम्हें देखना नहीं चाहते थे।

00:02:39.000 --> 00:02:42.875 align:center
-उन्हें मनाना पड़ा, तो यह मेरी गलती है।
-मुझे कुछ कबूल करना है।

00:02:44.291 --> 00:02:46.250 align:center
रोज़ा रखने की वजह से मेरा सिर चकरा रहा है।

00:02:46.333 --> 00:02:49.416 align:center
यह मुसलमानों का पवित्र महीना है।

00:02:50.125 --> 00:02:51.291 align:center
इसे रमज़ान कहते हैं।

00:02:53.125 --> 00:02:55.833 align:center
इसमें दिन में खाना-पीना नहीं होता।

00:02:55.916 --> 00:02:58.791 align:center
इससे मेरा सिर घूम रहा है। अच्छा होगा
अगर आप मेरी संस्कृति को समझें।

00:02:58.875 --> 00:03:02.416 align:center
वैसे, मैंने तुम्हें छह बार लगातार
सेब का जूस पीते हुए देखा है।

00:03:03.583 --> 00:03:06.541 align:center
मैंने कोशिश की।
शर्म की बात है कि तुमने नहीं की।

00:03:08.500 --> 00:03:10.458 align:center
आने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, शाह,

00:03:10.541 --> 00:03:12.166 align:center
हम संपर्क करेंगे।

00:03:21.583 --> 00:03:24.583 align:center
जानना चाहते हो कि किसी का
गंदा काम करना कैसा लगता है,

00:03:24.666 --> 00:03:28.833 align:center
सब से लड़ना और कोई वजूद न होना?

00:03:28.916 --> 00:03:30.208 align:center
शाह

00:03:30.291 --> 00:03:32.000 align:center
मेरी कोई पहचान नहीं है।

00:03:32.083 --> 00:03:34.375 align:center
जो तुम चाहते हो, मैं बन जाता हूँ।

00:03:35.750 --> 00:03:38.041 align:center
इन हाथों पर मेरा ही खून लगा है।

00:03:38.625 --> 00:03:42.166 align:center
क्योंकि मैं खुद को
रोज़ थोड़ा-थोड़ा मारता हूँ।

00:03:42.250 --> 00:03:45.875 align:center
अगर मुझे मेरी पहचान नहीं पता, तो यह
इसलिए क्योंकि तुम नहीं जानना चाहते।

00:03:49.666 --> 00:03:52.750 align:center
तुम जानते थे। तुम जानते थे!

00:03:53.458 --> 00:03:55.000 align:center
तुम्हें क्या हो गया है?

00:03:56.750 --> 00:03:59.291 align:center
तुम्हें पता है तुम कौन हो?
मैं तुम्हें बताता हूँ कि तुम कौन हो।

00:04:00.458 --> 00:04:06.625 align:center
तुम एक नाकाम इंसान हो जिसने
कुछ बनने का आखिरी मौका भी बर्बाद कर दिया।

00:04:06.708 --> 00:04:08.166 align:center
तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।

00:04:08.250 --> 00:04:11.583 align:center
तुम खुद पर शर्मिंदा हो, क्योंकि तुम
अपने परिवार के लिए एक शर्मिंदगी हो।

00:04:11.666 --> 00:04:14.375 align:center
कोई नहीं हो, तुम कुछ भी नहीं हो,
तुम बस एक बकवास…

00:04:14.458 --> 00:04:16.916 align:center
बेवकूफ़ पाकिस्तानी हो।

00:04:28.250 --> 00:04:29.208 align:center
अंदर आ जाओ।

00:04:31.875 --> 00:04:35.000 align:center
मैं तुम्हारा माइक लेना भूल गया था।

00:04:37.500 --> 00:04:38.458 align:center
ज़रूर।

00:04:41.833 --> 00:04:44.083 align:center
हाँ। यह लो।

00:05:12.500 --> 00:05:14.958 align:center
बेट

00:05:15.041 --> 00:05:17.833 align:center
ब्लेटंट , नॉट सटल

00:05:19.875 --> 00:05:22.916 align:center
आपको बता दूँ कि एक
फ़ोटोग्राफ़र सामने गेट पर खड़ा है,

00:05:23.000 --> 00:05:24.916 align:center
तो मैं आपको बगल से ले जाऊँगी।

00:05:25.000 --> 00:05:25.958 align:center
अच्छा। ठीक है।

00:05:26.041 --> 00:05:28.291 align:center
प्रेस ऑडिशन देने वाले की फ़ोटो ले लेती है,

00:05:28.375 --> 00:05:30.916 align:center
और बॉन्ड की फ़िल्म के बारे में
अफ़वाहों का बाज़ार गर्म हो जाता है।

00:05:33.666 --> 00:05:36.833 align:center
माफ़ करना, मुझे याद आया कि मेरा चार्जर
ड्रेसिंग रूम में छूट गया है।

00:05:36.916 --> 00:05:39.166 align:center
-मैं साथ आ सकती हूँ।
-मैं ले लूँगा। मुझे रास्ता पता है।

00:05:39.250 --> 00:05:41.083 align:center
-पक्का?
-शुक्रिया। बहुत-बहुत शुक्रिया।

00:05:41.166 --> 00:05:42.000 align:center
ठीक है।

00:05:56.083 --> 00:05:56.916 align:center
-हैलो।
-हैलो।

00:06:41.541 --> 00:06:44.250 align:center
-ए! यार!
-क्या?

00:06:44.333 --> 00:06:46.041 align:center
मैं तुम्हें जानता हूँ। दोस्त…

00:06:46.541 --> 00:06:48.041 align:center
मैं बहुत बड़ा फैन हूँ।

00:06:48.125 --> 00:06:50.166 align:center
-सच में, तुममें बहुत हुनर है।
-नहीं, मुझमें नहीं है।

00:06:50.250 --> 00:06:53.125 align:center
हाँ, है। मैं तुम्हें बताना चाहता हूँ
कि तुम एक अलग ही एक्टर हो।

00:06:53.208 --> 00:06:54.041 align:center
शुक्रिया, यार।

00:06:54.125 --> 00:06:57.041 align:center
अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर लूँ?
वह तुम्हारी दीवानी है।

00:06:57.125 --> 00:06:58.333 align:center
-वाकई?
-हाँ, हाँ।

00:06:58.416 --> 00:06:59.750 align:center
जान, ज़रा देखो तो।

00:06:59.833 --> 00:07:02.166 align:center
सड़क पर चलते-चलते सोचो मैं किससे टकराया?

00:07:02.250 --> 00:07:04.083 align:center
देव पटेल से।

00:07:04.166 --> 00:07:05.000 align:center
क्या?

00:07:05.083 --> 00:07:07.333 align:center
देव पटेल, सड़क पर जा रहा है।

00:07:08.583 --> 00:07:10.916 align:center
"स्लमडॉग" के बारे में कहो,
उसे "स्लमडॉग" पसंद है।

00:07:14.708 --> 00:07:17.958 align:center
"स्लमडॉग मिलियनेयर" का हिस्सा होना
बहुत सम्मान की बात थी।

00:07:18.041 --> 00:07:22.083 align:center
यह एक अच्छी फ़िल्म थी जिसे लोगों ने
पसंद किया, मुझे फ़िल्म पसंद थी, और…

00:07:22.166 --> 00:07:24.750 align:center
मतलब, मेरे परिवार को, मेरे समुदाय को,
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…

00:07:24.833 --> 00:07:26.791 align:center
वह देव पटेल नहीं है!

00:07:27.625 --> 00:07:30.541 align:center
-क्या?
-वह देव पटेल नहीं है!

00:07:30.625 --> 00:07:32.500 align:center
देखो वह कितना छोटा है।

00:07:32.583 --> 00:07:36.708 align:center
देव लंबा, मज़बूत, सुंदर है।
हमारा गुजराती हीरो है।

00:07:38.291 --> 00:07:41.500 align:center
हैलो, शाहजहान लतीफ़।
क्या आप शाहजहान हैं, प्लीज़?

00:07:41.583 --> 00:07:43.916 align:center
शाहजप कौन है, शाहजप, दोस्त?

00:07:44.000 --> 00:07:46.958 align:center
शाह लतीफ़, शाह, वह… मैं हूँ।

00:07:47.041 --> 00:07:50.416 align:center
मूबा -अपनी पहली राइड पर
दस प्रतिशत छूट पाने के लिए ऐप डाउनलोड करें

00:07:50.500 --> 00:07:52.458 align:center
-हम चलें, प्लीज़?
-ठीक है, सर।

00:07:56.666 --> 00:07:58.916 align:center
अस्सलाम अलैकुम, मि. लतीफ़ साहब।

00:07:59.000 --> 00:08:01.166 align:center
उम्मीद है कि आप
मूबा अनुभव का आनंद ले रहे हैं

00:08:01.250 --> 00:08:04.375 align:center
और तापमान आपके लिए सही है।

00:08:04.458 --> 00:08:06.708 align:center
मैंने ऐप पर साइलेंट राइड मांगी थी, तो…

00:08:07.291 --> 00:08:09.291 align:center
सर, बस एक बात, आप कहाँ से हैं?

00:08:09.791 --> 00:08:12.958 align:center
क्योंकि आप पाकिस्तानी दिखते हैं,
पर गोरों की तरह बात करते हैं, है ना?

00:08:13.041 --> 00:08:16.125 align:center
और तू लगता है जिहादी,
पर है ऊँट की पूँछ जैसा।

00:08:16.208 --> 00:08:18.208 align:center
ऊँट की पूँछ? ओए, क्या बात कर दी।

00:08:18.291 --> 00:08:20.750 align:center
-तुझे अच्छा लगा? बस यूँ ही आ गया।
-बेशक। "पूँछ"?

00:08:20.833 --> 00:08:22.458 align:center
-मुझे लेने के लिए शुक्रिया।
-आ जा।

00:08:22.541 --> 00:08:23.375 align:center
शुक्रगुज़ार हूँ।

00:08:23.458 --> 00:08:25.833 align:center
सीट का ध्यान रखना।
तुम्हारा पिछवाड़ा मेरे कंधे को छू रहा है।

00:08:25.916 --> 00:08:28.250 align:center
तुम्हें अच्छा लग रहा है।
तुम घड़ी लेकर आए हो?

00:08:28.333 --> 00:08:30.875 align:center
-मुझे नहीं मिली।
-तुम्हें नहीं मिला या ढूँढी नहीं?

00:08:30.958 --> 00:08:32.291 align:center
ढूँढी नहीं, मैं बिज़ी था।

00:08:32.375 --> 00:08:34.750 align:center
-मैं क्या कहूँ?
-तुम बेवकूफ़ हो।

00:08:36.375 --> 00:08:38.083 align:center
यह यहाँ क्या कर रहा है?

00:08:38.166 --> 00:08:41.375 align:center
मैं तुम्हें बताने वाला था, पर…
असल में, मुझे यह अपनी कार के लिए चाहिए

00:08:41.458 --> 00:08:43.333 align:center
और कोई भी साँवली गुड़िया
बिक्री के लिए नहीं है।

00:08:43.416 --> 00:08:46.791 align:center
यह कोई गुड़िया नहीं है,
यह मेरी फ़िल्म की मेरी

00:08:46.875 --> 00:08:48.000 align:center
लिमिटेड-एडिशन एक्शन फ़िगर है।

00:08:48.083 --> 00:08:50.458 align:center
मेरी छवि इस्तेमाल करने से
पहले मुझे पूछना चाहिए था।

00:08:50.541 --> 00:08:53.125 align:center
ठंड रख। पहली बात, यह तुम जैसा नहीं दिखता।

00:08:53.208 --> 00:08:56.375 align:center
दूसरी बात, गैराज में
ऐसे लगभग सौ मिनी डिल्डो पड़े हैं।

00:08:56.458 --> 00:08:58.208 align:center
-यह डिल्डो नहीं है।
-डिल्डो ही लगता है।

00:08:58.291 --> 00:09:00.916 align:center
-मुझे वैसे भी अपनी फ़्लीट के लिए चाहिए।
-"फ़्लीट।" ठीक है।

00:09:01.000 --> 00:09:02.791 align:center
क्या, तुम और छह लोग, हाँ?

00:09:02.875 --> 00:09:05.000 align:center
-दरअसल, 26 हैं।
-अबे साले।

00:09:05.083 --> 00:09:09.250 align:center
हाँ। चीज़ें बहुत अच्छी चल रही हैं।
कुछ गंभीर निवेशक भी दिलचस्पी ले रहे हैं।

00:09:11.583 --> 00:09:12.583 align:center
क्या? मैंने कहा, "हम्म।"

00:09:12.666 --> 00:09:14.375 align:center
-कहो, "माशाअल्लाह।"
-माशाअल्लाह।

00:09:14.458 --> 00:09:16.958 align:center
अगर तुम्हें कहना ही है,
तो ठीक से कहो। चलो।

00:09:17.041 --> 00:09:20.750 align:center
क्या तुम्हारे निवेशकों को पता है कि
किसी को भी मुस्लिम उबर नहीं चाहिए, दोस्त?

00:09:20.833 --> 00:09:23.625 align:center
लंदन में उबर पहले ही मुस्लिम है, है ना?
हर ड्राइवर का नाम अब्दी है।

00:09:24.208 --> 00:09:27.625 align:center
मेरी बात सुनो। हम इसे चलाते हैं
पर हमें इसे अपना बनाना है।

00:09:27.708 --> 00:09:29.791 align:center
-और हम इसे अपना बनाएँगे।
-ठीक है।

00:09:29.875 --> 00:09:33.666 align:center
अगर अभी तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं, तो मैं
तुम्हें ड्राइवर रखूँगा, मुझे दिक्कत नहीं।

00:09:33.750 --> 00:09:36.000 align:center
मुझे पैसे नहीं चाहिए।
कुछ चीज़ों पर बात चल रही है।

00:09:36.083 --> 00:09:38.416 align:center
-मैंने तो ऐसा नहीं सुना।
-कुछ चीज़ों पर बात चल रही है।

00:09:38.500 --> 00:09:40.125 align:center
-क्या है?
-नहीं बता सकता, क्योंकि…

00:09:40.208 --> 00:09:41.666 align:center
यह एक बड़ राज़ है, एनडीए साइन किया है।

00:09:41.750 --> 00:09:43.250 align:center
तुमने कोई एनडीए साइन नहीं किया।

00:09:43.333 --> 00:09:45.541 align:center
मैंने किया है, गैर-प्रकटीकरण समझौता,
मैंने साइन किया है।

00:09:45.625 --> 00:09:48.000 align:center
पता है, पर तुमने साइन नहीं किया।
तुम्हारा कुछ नहीं चल रहा है।

00:09:48.083 --> 00:09:49.500 align:center
-तुम्हें मोड़ना था।
-नहीं, क्योंकि

00:09:49.583 --> 00:09:51.750 align:center
-हम माँ और बाबा के घर जा रहे हैं।
-क्या?

00:09:51.833 --> 00:09:53.000 align:center
-हाँ।
-नहीं।

00:09:53.083 --> 00:09:55.083 align:center
-क्या मतलब, नहीं?
-मतलब, नहीं।

00:09:55.166 --> 00:09:56.416 align:center
हाँ, हम जा रहे हैं, भाई, समझे?

00:09:56.500 --> 00:09:59.500 align:center
तुमने काफ़ी समय से अपनी माँ को
नहीं देखा है। देखकर खुश हो जाएँगी।

00:09:59.583 --> 00:10:01.666 align:center
मेरा मन नहीं है। गाड़ी घुमा सकते हो?

00:10:01.750 --> 00:10:05.333 align:center
मुझे परवाह नहीं। अगर तुम्हें मुफ़्त की
सवारी मिल रही है, तो बीच में रुकना पड़ेगा।

00:10:07.083 --> 00:10:08.125 align:center
एनडीए।

00:10:12.166 --> 00:10:14.541 align:center
वेम्बली

00:10:24.541 --> 00:10:25.375 align:center
आओ।

00:10:25.916 --> 00:10:27.125 align:center
मैं एक मिनट में आता हूँ।

00:10:28.125 --> 00:10:30.041 align:center
कभी-कभी यहाँ बस आना ही काफ़ी होता है।

00:10:30.958 --> 00:10:33.000 align:center
ठीक है, बस एक मिनट। मैं आता हूँ।

00:10:39.000 --> 00:10:41.583 align:center
ताहिरा, मैं बाकी के
कबाब कल लाऊँगी, ठीक है?

00:10:41.666 --> 00:10:43.875 align:center
मुझे हैरोड्स जाना है
एक पर्सनल शॉपर से मिलने।

00:10:45.500 --> 00:10:47.791 align:center
ओह, क्या कल तुम्हें
मेरी सिल्वर वेयर चाहिए?

00:10:47.875 --> 00:10:49.541 align:center
तुम्हारा सिल्वर सेट? नहीं, शुक्रिया।

00:10:49.625 --> 00:10:51.041 align:center
वैसे अच्छा लगेगा।

00:10:51.125 --> 00:10:52.625 align:center
कुछ हैं। कुछ हैं मेरे पास।

00:10:52.708 --> 00:10:53.916 align:center
हाँ, पर तुम्हारे पुराने हैं।

00:10:54.000 --> 00:10:55.666 align:center
अस्सलाम अलैकुम, आंटी।

00:10:55.750 --> 00:10:57.208 align:center
शाजू, बेटा।

00:10:57.291 --> 00:10:59.166 align:center
देखो तो, बड़े हो गए हो, हाँ?

00:10:59.250 --> 00:11:00.208 align:center
लंबा-चौड़ा लड़का है।

00:11:01.958 --> 00:11:03.458 align:center
तुम्हें देर नहीं होगी, नायला?

00:11:03.541 --> 00:11:05.083 align:center
-बाय, ज़ुल्फ़ि।
-बाय, आंटी।

00:11:05.875 --> 00:11:08.875 align:center
देखो कौन आया है।
कोई इन्हें पहचानता है?

00:11:08.958 --> 00:11:11.458 align:center
ऐनी, नीचे आइए, हुज़ूर आए हैं!

00:11:11.541 --> 00:11:13.708 align:center
नहीं, कोई बात नहीं।
जब मर जाऊँगी, तो मेरी कब्र पर आ जाना।

00:11:13.791 --> 00:11:14.791 align:center
दो हफ़्ते हुए हैं।

00:11:14.875 --> 00:11:16.458 align:center
-दो महीने, भाई।
-हाँ।

00:11:16.541 --> 00:11:17.375 align:center
कुछ हफ़्ते।

00:11:17.458 --> 00:11:18.458 align:center
तुमने कुछ खाया?

00:11:18.541 --> 00:11:21.250 align:center
मैं नहीं खा सकता, मैं इस काम के लिए,
ऑडिशन के लिए डाइटिंग कर रहा हूँ।

00:11:21.333 --> 00:11:23.666 align:center
तुम डाइटिंग कर रहे हो
पर रोज़ा नहीं रख रहे हो, है ना?

00:11:23.750 --> 00:11:25.250 align:center
अल्लाह तुम्हें माफ़ करे।

00:11:25.333 --> 00:11:26.750 align:center
अपनी तोंद देखी है?

00:11:26.833 --> 00:11:28.500 align:center
-तुम्हें पूरे साल रोज़ा रखना चाहिए।
-माँ!

00:11:28.583 --> 00:11:29.875 align:center
पता है यहाँ पर क्या चल रहा है?

00:11:29.958 --> 00:11:34.166 align:center
नायला दुबई में सलीम के किस्से
सुना-सुनाकर मेरा दिमाग खराब कर रही है।

00:11:34.250 --> 00:11:36.875 align:center
उसने कार खरीद ली, घर खरीद लिया।
वगैरह, वगैरह।

00:11:36.958 --> 00:11:38.583 align:center
अपनी माँ के लिए बोटॉक्स भी खरीद लिया?

00:11:38.666 --> 00:11:41.208 align:center
जब मैं आया तो मुझे लगा कि माइकल जैक्सन है।

00:11:43.500 --> 00:11:44.708 align:center
मैं भी यही सोच रही थी।

00:11:44.791 --> 00:11:46.458 align:center
इसकी चिंता मत करो।

00:11:46.541 --> 00:11:48.250 align:center
काम-काज ठीक चल रहा है?

00:11:48.333 --> 00:11:50.833 align:center
गूगल एलर्ट में मैंने
कुछ देखा नहीं कुछ समय से।

00:11:52.250 --> 00:11:55.083 align:center
कुछ चल रहा है,
मैं इस बारे में बात नहीं कर सकता।

00:11:56.708 --> 00:12:00.208 align:center
इसके बारे में किसी को मत बताना, ठीक है?
बस मुझे बता दो कि क्या है।

00:12:01.125 --> 00:12:02.041 align:center
खैर, मैं…

00:12:05.208 --> 00:12:06.958 align:center
बस दुआ करो। इबादत करो।

00:12:07.041 --> 00:12:08.958 align:center
तुम्हारे लिए सुबह-शाम
दुआ माँगती हूँ, मेरे बच्चे!

00:12:09.041 --> 00:12:11.208 align:center
दुआ तुम्हारे लिए हमेशा है, दुआ।

00:12:11.291 --> 00:12:13.041 align:center
ठीक है। हाँ, बस दुआ करो।

00:12:13.125 --> 00:12:15.416 align:center
क्या आपने भूरे रंग का
इतना बड़ा चमड़े का केस देखा है?

00:12:15.500 --> 00:12:16.833 align:center
उस पर मेरा नाम सोने में लिखा है।

00:12:16.916 --> 00:12:20.458 align:center
आप होते कहाँ हैं? सारा दिन
टीवी देखता हूँ, नज़र नहीं आते आप।

00:12:20.541 --> 00:12:22.666 align:center
कुछ चल रहा है|
फ़िल्म बनाने में समय लगता है।

00:12:22.750 --> 00:12:27.208 align:center
ज़ाहिर है, आपको तो वक़्त ही नहीं मिलता
होगा। सफ़ेद औरतों की पप्पियाँ लेते हुए।

00:12:27.291 --> 00:12:28.875 align:center
वह किसी एक फ़िल्म में एक सीन था।

00:12:28.958 --> 00:12:31.083 align:center
आप दिन भर इस
न्यूज़ रीडर को घूरते रहते हैं।

00:12:31.166 --> 00:12:33.666 align:center
बाल सीधे कर लिए। अब मज़ा नहीं आता है।

00:12:33.750 --> 00:12:36.708 align:center
आप इन डॉक्टर की अपॉइंटमेंट पर
क्यों नहीं जा रहे हैं?

00:12:36.791 --> 00:12:40.000 align:center
वे महंगे हैं। मैंने आपके लिए बुक किए थे
ताकि पता कर सकें कि क्या हुआ है।

00:12:40.083 --> 00:12:42.958 align:center
इन चूतियों को इतना पैसा दोगा ना,
तो कुछ ना कुछ ढूँढ ही लेंगे।

00:12:43.041 --> 00:12:44.083 align:center
ओए, कज़िन।

00:12:44.166 --> 00:12:46.000 align:center
ओह, धत्। कैसी हो?

00:12:46.083 --> 00:12:47.916 align:center
-मेरे भाई, मिलकर खुशी हुई।
-तुम ठीक हो?

00:12:48.000 --> 00:12:49.208 align:center
-यह क्या है?
-क्या?

00:12:49.291 --> 00:12:51.291 align:center
तुम अपने टैग निकालना भूल गए हो?

00:12:51.791 --> 00:12:54.375 align:center
भाई, यह तुमने लिया है, हाँ?

00:12:54.458 --> 00:12:57.333 align:center
-बाबा, देखो आपका बेटा कैसे खर्च कर रहा है?
-मुझे दो।

00:12:57.833 --> 00:12:58.916 align:center
तुम घर पर क्यों हो?

00:12:59.000 --> 00:13:01.041 align:center
मैंने नौकरी छोड़ दी। मैनेजर कमीना था।

00:13:01.125 --> 00:13:03.791 align:center
ऐसा नहीं बोलते।
रफ़ीक भाई बहुत अच्छा आदमी है।

00:13:03.875 --> 00:13:04.875 align:center
वह अजीब सा आदमी था।

00:13:04.958 --> 00:13:07.416 align:center
अगर काम का अनुभव चाहिए,
तो मैं फ़ेलिशिया से मदद दिला दूँगा।

00:13:07.500 --> 00:13:10.291 align:center
अगर मेरी मदद करना चाहते हो,
तो मुझे आज रात टेज़ के शो में ले चलो।

00:13:11.583 --> 00:13:12.708 align:center
क्या आज रात वह बजा रहा है?

00:13:12.791 --> 00:13:13.875 align:center
हाँ, क्यों?

00:13:14.458 --> 00:13:17.375 align:center
-मैंने तुमसे मेरे लिए काम करने को कहा था।
-मैंने ऑफ़र का जवाब भेजा था।

00:13:17.458 --> 00:13:18.916 align:center
मेरे बिज़नेस का पचास प्रतिशत?

00:13:19.000 --> 00:13:21.625 align:center
हाँ, पर तुम लैंगिक समानता में
यकीन रखते हो या नहीं?

00:13:21.708 --> 00:13:22.875 align:center
नहीं, ऐसा नहीं है।

00:13:24.583 --> 00:13:25.500 align:center
हे अल्लाह।

00:13:26.958 --> 00:13:29.291 align:center
शाह भाई, अगले जेम्स बॉन्ड तुम बन रहे हो?

00:13:30.291 --> 00:13:31.166 align:center
क्या?

00:13:32.166 --> 00:13:33.375 align:center
क्या? मैं देख सकता हूँ?

00:13:33.458 --> 00:13:34.916 align:center
रुको, रुको। यह झूठ हो सकता है।

00:13:35.000 --> 00:13:36.375 align:center
क्या मैं देख सकता हूँ?

00:13:36.458 --> 00:13:39.750 align:center
ओह! नहीं, नहीं। यह सही है। यह सही है।
क्या बकवास है? हे अल्लाह।

00:13:39.833 --> 00:13:42.666 align:center
-जेम्स बॉन्ड?
-नहीं, नहीं। यह कमाल है।

00:13:42.750 --> 00:13:43.625 align:center
-क्या मैं…
-रुको।

00:13:44.916 --> 00:13:46.791 align:center
वेबसाइट देखो। बीबीसी,
इस पर भरोसा नहीं कर सकते।

00:13:46.875 --> 00:13:48.208 align:center
क्रेग डैनियल मर गया क्या?

00:13:48.291 --> 00:13:50.250 align:center
मुझे बताया क्यों नहीं?
छुपे रुस्तम कहीं के!

00:13:50.333 --> 00:13:51.541 align:center
बस एक ऑडिशन ही है।

00:13:51.625 --> 00:13:54.541 align:center
मैं कहती थी ना!
सुपर जेम्स बॉन्ड, मेरा शाजू!

00:13:54.625 --> 00:13:57.166 align:center
सुनो, यह आज के ऑडिशन की
एक फ़ोटो है। बस इतना ही है।

00:13:57.250 --> 00:14:00.250 align:center
वैसे इसका कोई मतलब नहीं, यार।
जेम्स बॉन्ड गोरा बंदा है।

00:14:00.333 --> 00:14:02.916 align:center
चुप रह, हरामज़ादे!
हमेशा नज़र लगाता है मेरे बच्चे को!

00:14:03.000 --> 00:14:04.083 align:center
मैं हरामज़ादा हूँ?

00:14:04.166 --> 00:14:06.500 align:center
वह एक्टिंग कर रहा है… पता है
जेम्स बॉन्ड कितना सेक्स करता है?

00:14:06.583 --> 00:14:07.958 align:center
हमेशा सेक्स करता रहता है!

00:14:08.041 --> 00:14:10.000 align:center
करता है तो क्या हो गया?

00:14:10.833 --> 00:14:12.541 align:center
मैं हरामी और ये लौंडिया बाज़?

00:14:12.625 --> 00:14:14.958 align:center
यह उन लोगों का मुल्क है,
उन्हें भड़काओ नहीं!

00:14:15.041 --> 00:14:17.250 align:center
बाबा, थोड़ा खुश होने में कुछ गलत नहीं।

00:14:17.333 --> 00:14:20.375 align:center
मौका मिलना ही बड़ी बात है।
बहुत बड़ी बात है।

00:14:20.458 --> 00:14:23.541 align:center
साँवला जेम्स बॉन्ड। आपको नाज़ होना चाहिए।
यह, पता है…

00:14:23.625 --> 00:14:25.625 align:center
इस बंदे का चेहरा हर जगह लगा होगा।

00:14:25.708 --> 00:14:26.875 align:center
सोचो, ज़रा सोचो।

00:14:26.958 --> 00:14:29.625 align:center
डैनिएल क्रेग को
पिछली फ़िल्म के लिए 20 मिलियन मिले थे।

00:14:29.708 --> 00:14:32.166 align:center
मेरे शाजू को 21 मिलेंगे।

00:14:32.250 --> 00:14:34.541 align:center
बस… शांत हो जाओ।
यह बस एक ऑडिशन है।

00:14:34.625 --> 00:14:36.375 align:center
सेक्स सीन के लिए
डबल की ज़रूरत हो तो कॉल करना।

00:14:36.458 --> 00:14:38.250 align:center
चुप रहो।

00:14:38.333 --> 00:14:40.875 align:center
जैसे ही वह वापस आएगी,
मुझे फ़ोन करने को कहोगे?

00:14:41.458 --> 00:14:43.750 align:center
हाँ, ज़रूर। ठीक है, बाय।

00:14:43.833 --> 00:14:45.291 align:center
रुको तो सही दो मिनट।

00:14:45.375 --> 00:14:47.166 align:center
मुझे नहीं पता कि यह अच्छी बात है या बुरी।

00:14:47.250 --> 00:14:49.708 align:center
मैं इसे सुलझाता हूँ।

00:14:50.208 --> 00:14:52.541 align:center
भाई? अरे, मेरी तरफ़ देखो।

00:14:52.625 --> 00:14:55.333 align:center
मुझे तुम पर नाज़ है। समझे?

00:14:55.416 --> 00:14:58.500 align:center
-कमबख्त जेम्स बॉन्ड, मेरे दोस्त।
-देखते हैं क्या होता है।

00:14:58.583 --> 00:15:00.916 align:center
बेशक। इंशाअल्लाह।
पर क्या उन्हें लंबाई के बारे में पता है?

00:15:01.791 --> 00:15:02.666 align:center
क्या मतलब?

00:15:03.166 --> 00:15:06.750 align:center
क्या वे तुम्हें कोई खास जूते देंगे?
मतलब, जेम्स बॉन्ड… बड़ा है, है ना?

00:15:10.291 --> 00:15:13.166 align:center
मैं बस कह रहा हूँ। तुम्हारे लिए।

00:15:15.250 --> 00:15:16.166 align:center
लैडब्रोक ग्रोव

00:15:16.250 --> 00:15:17.916 align:center
फ़ेलिसिया, मुझे वापस कॉल करोगी?

00:15:18.000 --> 00:15:21.083 align:center
सोच रहा हूँ कि क्या ऑडिशन की खबर से

00:15:21.166 --> 00:15:23.541 align:center
मुझे मदद मिली या मेरी लग गई। शुक्रिया।

00:15:27.333 --> 00:15:28.875 align:center
आखिरी रिमाइंडर

00:15:30.458 --> 00:15:31.958 align:center
टोटल 3,200.00

00:15:36.458 --> 00:15:42.041 align:center
अंतरराष्ट्रीय टूलूज़ फ़िल्म उत्सव
उभरता सितारा पुरस्कार -2015

00:15:45.916 --> 00:15:48.250 align:center
आईडब्ल्यूसी पोर्टोफ़ीनो क्रोनोग्राफ़
3200.00 पाउंड

00:15:57.708 --> 00:16:00.166 align:center
हाँ। हाँ। तुम कहाँ थी?

00:16:00.250 --> 00:16:02.958 align:center
सन बेड पर नाखून पेंट कर रही थी।
तुम्हें क्या लगता है?

00:16:03.041 --> 00:16:05.833 align:center
-क्या…
-सुनो, तुमने रिपोर्टरों को बुलाया था?

00:16:05.916 --> 00:16:09.791 align:center
मैं उतना चालाक नहीं हूँ। मैं…
वे क्या कह रहे हैं? क्या वे नाराज़ हैं?

00:16:09.875 --> 00:16:12.416 align:center
वे बहुत हैरान हैं…

00:16:12.500 --> 00:16:15.250 align:center
-हद है।
-…कि तुम कितना छा गए हो।

00:16:15.333 --> 00:16:17.000 align:center
-अच्छा?
-प्रतिक्रिया की वजह से,

00:16:17.083 --> 00:16:19.541 align:center
वे तुम्हें ऑडिशन का
दूसरा मौका दे सकते हैं।

00:16:19.625 --> 00:16:21.291 align:center
बहुत बढ़िया! हाँ!

00:16:22.083 --> 00:16:25.708 align:center
तुम और एक महिला निर्देशक 18-से-34
आयु वर्ग के लिए बहुत अच्छा कर रहे हो।

00:16:25.791 --> 00:16:27.750 align:center
इस उम्र के लोगों से
उनका जोश बहुत बढ़ जाता है।

00:16:27.833 --> 00:16:29.041 align:center
-ओह, अल्लाह।
-तो, सुनो,

00:16:29.125 --> 00:16:31.375 align:center
आराम से बैठो और सब खुद-ब-खुद होने दो।

00:16:31.458 --> 00:16:32.666 align:center
ओह, खुदा।

00:16:34.291 --> 00:16:37.541 align:center
शुक्रिया। बहुत अच्छी खबर है।
सच में बहुत अच्छी है। शुक्रिया।

00:16:37.625 --> 00:16:38.958 align:center
भगवान इंटरनेट का भला करे।

00:16:39.750 --> 00:16:43.708 align:center
हाँ। तो, एक बात है। हम हाथ पर हाथ रखकर
सब होते हुए नहीं देख सकते।

00:16:43.791 --> 00:16:46.708 align:center
मुझे वहाँ वापस पहुँचाने के लिए
हमें हर मुमकिन कोशिश करनी होगी।

00:16:46.791 --> 00:16:49.250 align:center
शाह, मैंने अभी कहा ना,
यह अच्छी बात है कि तुम ट्रेंड कर रहे हो।

00:16:49.333 --> 00:16:53.000 align:center
देखो, मैं सोच रहा हूँ कि शायद
मुझे सारे पुराने वीडियो हटा देने चाहिए।

00:16:53.083 --> 00:16:56.375 align:center
बस राजनीति से जुड़े वीडियो रखूँगा।
तुम्हें क्या लगता है?

00:16:56.458 --> 00:16:57.458 align:center
बतौर तुम्हारी एजेंट,

00:16:57.541 --> 00:17:00.708 align:center
मुझे इससे निपटने दो।
तुम्हें बस एक्टिंग करनी है।

00:17:00.791 --> 00:17:05.375 align:center
सुनो, मेरा एक ऑनलाइन वीडियो है जिसमें मैं
ब्रिटिश झंडे पर पेशाब कर रहा हूँ।

00:17:05.500 --> 00:17:08.375 align:center
उसे मत छुओ। बस इतना ही कर सकते हो
कि किसी चीज़ से पीछे मत हटना।

00:17:08.500 --> 00:17:10.416 align:center
इससे तुम एक बेबाक पीओसी
उम्मीदवार बन जाओगे।

00:17:10.500 --> 00:17:13.708 align:center
हाँ। नया खून। तो, इस
महान पुरानी फ़िल्म के फैन्स भी नए होंगे।

00:17:13.791 --> 00:17:15.833 align:center
उससे मत लड़ो
जिसने तुम्हें यहाँ तक पहुँचाया है।

00:17:16.500 --> 00:17:20.625 align:center
ठीक है, ठीक है। तो, तुम क्या कह रही हो?
मैं इसे स्वीकार कर लूँ?

00:17:20.708 --> 00:17:23.916 align:center
या मैं… क्योंकि आज रात
टेज़ और वे लोग एक शो कर रहे हैं।

00:17:24.000 --> 00:17:26.208 align:center
मैं वहाँ कुछ हल्का-फुल्का
तो कर ही सकता हूँ।

00:17:26.291 --> 00:17:28.625 align:center
स्वीकार करने जैसा कुछ नहीं है।
तुम मान चुके हो।

00:17:28.708 --> 00:17:31.583 align:center
सुनो, कुछ मत करना और घर पर रहना।

00:17:31.666 --> 00:17:33.000 align:center
हाँ, हाँ। ठीक है।

00:17:38.250 --> 00:17:41.458 align:center
केंटिश टाउन

00:18:12.666 --> 00:18:13.500 align:center
ओह!

00:18:15.291 --> 00:18:17.125 align:center
-हैलो।
-तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

00:18:18.125 --> 00:18:20.041 align:center
मैं? तुम यहाँ क्या कर रही हो?

00:18:20.125 --> 00:18:22.000 align:center
तुम आज हर जगह छाए हुए हो।

00:18:24.041 --> 00:18:25.250 align:center
अच्छा है, है ना?

00:18:42.375 --> 00:18:43.750 align:center
-क्या हाल है?
-कैसे हो?

00:18:43.833 --> 00:18:46.833 align:center
-देखो तो कौन वापस आया है!
-टेज़ जैसा आदमी, है ना?

00:18:46.916 --> 00:18:48.416 align:center
रिक-शाह!

00:18:48.500 --> 00:18:50.625 align:center
-क्या हाल है?
-यह बात फैल गई है, है ना?

00:18:50.708 --> 00:18:53.375 align:center
-मेहनत कर रहा है।
-इसे देखो तो। तुमने कमाल कर दिया, यार।

00:18:53.458 --> 00:18:54.833 align:center
-तुम क्या कह रहे हो?
-अमित।

00:18:54.916 --> 00:18:56.416 align:center
क्या कर रहे हो? तुम ठीक हो?

00:18:56.500 --> 00:18:58.208 align:center
तुम्हें गॉथम शहर की रक्षा करनी चाहिए ना?

00:18:58.291 --> 00:18:59.916 align:center
-क्या?
-नहीं। तो, गॉथम की नहीं।

00:19:00.000 --> 00:19:01.625 align:center
पता नहीं क्या? वह नया बैटमैन है।

00:19:01.708 --> 00:19:03.750 align:center
वह बैटमैन नहीं है। जेम्स बॉन्ड है।

00:19:04.541 --> 00:19:06.416 align:center
हॉलीवुड के हीरो के साथ आराम से पेश आओ।

00:19:06.500 --> 00:19:08.375 align:center
यह बस एक ऑडिशन है। देखते हैं।

00:19:08.458 --> 00:19:10.541 align:center
एक बात कहूँ? फ़ोटो लेते हैं।

00:19:13.000 --> 00:19:15.875 align:center
अच्छा है। ठीक है, तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
मैं बस सोच रहा था…

00:19:15.958 --> 00:19:17.916 align:center
-बताओ।
-भूल जाओ। कोई बात नहीं, यार।

00:19:18.000 --> 00:19:19.791 align:center
-नहीं। कहो।
-पता है, मैं बस…

00:19:19.875 --> 00:19:21.750 align:center
-बताओ।
-मुझे एक अजीब सा खयाल आया है।

00:19:21.833 --> 00:19:23.958 align:center
मतलब, अच्छा होगा ना कि

00:19:24.666 --> 00:19:26.416 align:center
अगर आज रात मैं तुम लोगों का मनोरंजन करूँ?

00:19:26.500 --> 00:19:28.250 align:center
मुझे लगता है कि लोगों को पसंद आएगा।

00:19:28.333 --> 00:19:30.291 align:center
पुराने दिनों की तरह एक रीयूनियन जैसा होगा!

00:19:30.375 --> 00:19:32.833 align:center
-शाह, यार, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, भाई?
-क्या?

00:19:32.916 --> 00:19:35.750 align:center
कुछ नहीं। तुम वापस आकर
ऐसे पेश आ रहे हो जैसे इस जगह के मालिक हो।

00:19:35.833 --> 00:19:37.958 align:center
-क्या मतलब?
-यहाँ तक ऐसे चलकर आए,

00:19:38.041 --> 00:19:40.041 align:center
-जैसे "देखो मैं आ गया।"
-भाई,

00:19:40.125 --> 00:19:42.458 align:center
मेरा वह मतलब नहीं था।
ऐसा कुछ नहीं है।

00:19:44.458 --> 00:19:46.333 align:center
-नहीं।
-"ऐसा कुछ नहीं है।"

00:19:46.416 --> 00:19:48.166 align:center
तुम बेवकूफ़ हो।

00:19:48.250 --> 00:19:51.416 align:center
उसकी लगन की तारीफ़ करनी पड़ेगी, यार। शायद…

00:19:51.500 --> 00:19:54.416 align:center
मैं सोच रहा था कि भीड़ में से
ऐसे निकल कर आऊँ, जैसे…

00:19:54.500 --> 00:19:57.250 align:center
-पुराने दिनों में करता था।
-स्टेज पर माइक के साथ मिलते हैं।

00:19:57.333 --> 00:20:01.416 align:center
शाह, यार। इस वक़्त इंटरनेट पर लोग
तुम्हारे लिए नफ़रत भरे कमेंट लिख रहे हैं।

00:20:01.500 --> 00:20:04.291 align:center
बस इस पर ध्यान मत दो।
यह सब बकवास है।

00:20:06.458 --> 00:20:08.583 align:center
लंदन, टेज़ के लिए तैयार हो?

00:20:24.041 --> 00:20:25.541 align:center
इतना भी बुरा आइडिया नहीं है…
छोड़ो, है ही

00:20:25.625 --> 00:20:27.208 align:center
एक हैरान-परेशान मीरकैट जैसा दिखता है।

00:20:27.291 --> 00:20:28.583 align:center
इसके घटिया रैप सुनो

00:20:28.666 --> 00:20:30.000 align:center
तो देव पटेल ने मना कर दिया?

00:20:30.083 --> 00:20:31.541 align:center
यहे वही है
मेरी कबाब की दुकान वाला?

00:20:31.625 --> 00:20:32.958 align:center
किस करता है।
मुसलमान नहीं है

00:20:33.041 --> 00:20:33.916 align:center
बेहुदा इंसान

00:20:34.000 --> 00:20:34.875 align:center
वो एक घटिया एक्टर है

00:20:34.958 --> 00:20:35.791 align:center
जिहादी बनेगा 007

00:20:35.875 --> 00:20:36.958 align:center
साला नारियल है

00:20:37.041 --> 00:20:38.041 align:center
रिफ़्यूजी बॉन्ड?
नहीं चाहिए

00:20:41.208 --> 00:20:45.208 align:center
हैलो, लंदन।
बिल्डिंग में एक खास गेस्ट एमसी आए हैं।

00:20:45.291 --> 00:20:48.208 align:center
एमसी रिक-शाह!

00:21:14.666 --> 00:21:18.000 align:center
हमें निशानी दे। हमें निशानी दे, मेरे मौला,

00:21:18.083 --> 00:21:21.000 align:center
सही रास्ते पर जा सकें। हम भटक गए हैं।

00:21:22.416 --> 00:21:24.250 align:center
हम सबको माफ़ करना, मेरे मौला।

00:21:27.833 --> 00:21:31.541 align:center
हमारी मुसीबतों को दूर फर्मा…

00:21:54.250 --> 00:21:55.458 align:center
साले
भाड़ में जा 007

00:21:55.541 --> 00:21:57.875 align:center
"साले…"

00:21:57.958 --> 00:21:58.833 align:center
"भाड़ में जा…"

00:21:58.916 --> 00:22:02.750 align:center
-"भाड़ में जा…"
-"भाड़ में जा, 007।"

00:22:10.875 --> 00:22:12.291 align:center
अभी बॉन्ड वालों से बात हुई…

00:22:12.375 --> 00:22:14.208 align:center
तुम्हें एक और मौका दे रहे हैं!!!

00:22:23.583 --> 00:22:24.666 align:center
उफ़।

00:22:32.625 --> 00:22:34.541 align:center
सोफ़ी वेनर की याद में

00:22:34.625 --> 00:22:35.625 align:center
इस सीज़न बेट में देखिए

00:22:35.708 --> 00:22:38.125 align:center
शाह लतीफ़!
मेरे छोटे से पॉडकास्ट में आपका स्वागत है।

00:22:38.208 --> 00:22:39.333 align:center
यहाँ आना सम्मान की बात है।

00:22:39.416 --> 00:22:42.250 align:center
इंटरनेट पर अफ़वाह है
कि तुम बॉन्ड बन सकते हो।

00:22:43.041 --> 00:22:43.958 align:center
यह हुई ना बात!

00:22:44.041 --> 00:22:46.666 align:center
-रेड कार्पेट पर ऐसा मत करना।
-मैं इसकी गारंटी नहीं दे सकता।

00:22:46.750 --> 00:22:48.541 align:center
कुछ दिनों में मेरा कॉलबैक आएगा।

00:22:49.208 --> 00:22:50.541 align:center
यह भी बिक गया।

00:22:51.500 --> 00:22:53.666 align:center
मुझे पता है कि शायद
तुम्हें भी नफ़रत मिल रही है।

00:22:54.625 --> 00:22:55.875 align:center
ऐसा नहीं है।

00:22:58.000 --> 00:23:00.208 align:center
तुमने उसे इसमें धकेला।
दबाव बनाया।

00:23:02.666 --> 00:23:04.625 align:center
तुम्हें मौका नहीं मिलेगा।

00:23:06.583 --> 00:23:08.625 align:center
तुम्हें क्या चाहिए, शाह?

00:23:08.708 --> 00:23:10.666 align:center
मुझे दिखावे की चीज़ों से
कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

00:23:10.750 --> 00:23:11.916 align:center
मैं एक कलाकार हूँ।

00:23:12.000 --> 00:23:13.250 align:center
मैं नाकाम हो गया।

00:23:13.333 --> 00:23:14.208 align:center
मेरे दिन।

00:23:57.458 --> 00:23:59.458 align:center
संवाद अनुवादक Inu

