WEBVTT

00:08.000 --> 00:12.083
शाह लतीफ़!
सर चैट-रिक स्टुअर्ट शो में आपका स्वागत है।

00:12.166 --> 00:14.375
आप मेरे, सर पैट्रिक स्टुअर्ट के साथ हैं।

00:14.458 --> 00:15.708
यहाँ होना एक सम्मान की बात है।

00:15.791 --> 00:17.458
सम्मान की बात तो मेरे लिए है।

00:17.500 --> 00:21.208
मैंने अपने छोटे से पॉडकास्ट में
बहुत से अच्छे कलाकारों की मेज़बानी की है,

00:21.250 --> 00:25.166
पर तुम जैसे नहीं जिनके पिछले
24 घंटे इतने शानदार गुज़रे हों।

00:25.250 --> 00:27.583
यकीनन यह बहुत ही अजीब सफ़र रहा है।

00:27.666 --> 00:29.875
अब, मैं एक-दो बॉन्ड को जानता हूँ।

00:29.958 --> 00:33.416
डैनियल क्रेग एक करीबी दोस्त रहा है।
ऊँची उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती है।

00:33.541 --> 00:36.041
तुम्हें लगता है तुम यह कर पाओगे?

00:37.125 --> 00:38.083
हाँ।

00:39.041 --> 00:40.375
हाँ, मैं कर सकता हूँ।

00:40.458 --> 00:45.625
अब तो यह और भी ज़रूरी हो गया है, मैं दुनिया
को अपनी काबिलियत दिखाने को तैयार हूँ।

00:45.708 --> 00:48.083
बेट

00:48.166 --> 00:50.625
टू ट्रोल , टू प्रोवोक

00:50.708 --> 00:51.708
-शाह।
-हैलो।

00:51.791 --> 00:53.625
नाइजेल मरे। तुम कैसे हो? वैनगार्ड से।

00:53.708 --> 00:54.875
-हाँ, अच्छा हूँ।
-अच्छी बात है।

00:54.958 --> 00:57.875
फ़ेलिसिया ने बताया कि तुम
बड़े लोगो की सुरक्षा का इंतज़ाम करते हो।

00:58.458 --> 00:59.625
हाँ, यह सही है।

00:59.708 --> 01:03.583
मैं उभरते हुए बड़े आदमियों की
सुरक्षा का भी इंतज़ाम करता हूँ, तो…

01:04.250 --> 01:07.125
क्या तुम निजी सुरक्षा भी देते हो?
शायद आज रात मेरा कोई कार्यक्रम हो।

01:07.250 --> 01:09.958
हम पूरी सर्विस देते हैं।
अगर ज़रूरत हो, तो फ़ूड टेस्टर भी है।

01:10.041 --> 01:13.625
एक बात कहूँ, घर को अंदर से देख लेते हैं।
उसके बारे में बाद में बात कर सकते हैं।

01:13.708 --> 01:16.125
ठीक है। तो, घर में दो एंट्री हैं।

01:16.208 --> 01:18.458
सामने की खिड़की से कोई चीज़ अंदर घुसी थी।

01:18.541 --> 01:20.208
उन्हें और दरवाज़ों को मज़बूत बनाना पड़ेगा।

01:20.291 --> 01:23.208
और बाहर ऐसा कुछ लगा दें
जिससे देखकर कोई वहीं रुक जाए, अगर

01:23.291 --> 01:24.541
तुम्हारे पास ऐसे लोग हों, तो।

01:24.625 --> 01:26.500
कल साठ मेहमानों के आने की उम्मीद है।

01:27.083 --> 01:28.458
तुम अपनी चीज़ें जानते हो।

01:28.541 --> 01:31.833
मैंने "होमलैंड सीज़न 7" में
अनुवादक का किरदार निभाया था।

01:31.916 --> 01:35.500
हाँ, हाँ, तुमने किया था।
उस शो में बहुत कुछ गलत दिखाया था।

01:35.583 --> 01:37.250
ठीक है, ठीक है।

01:37.333 --> 01:39.375
तो, तुम्हारे मेहमान
ईद उल-फ़ितर के लिए आ रहे हैं,

01:39.458 --> 01:41.083
-शायद, हाँ?
-हाँ।

01:41.166 --> 01:42.000
-ठीक है।
-हाँ।

01:42.083 --> 01:44.333
-बस सबको सुरक्षित महसूस होना चाहिए।
-बेशक।

01:44.416 --> 01:45.833
लानत है! मेरा अंगूठा!

01:46.916 --> 01:49.166
ऊपर से शुरू करने में समझदारी होगी।

01:49.250 --> 01:51.750
मुझे पता है कि ऊँचाई पर
बचाना मुश्किल होता है।

01:51.833 --> 01:54.416
-मैं अपने जूते उतारकर ऊपर जाता हूँ।
-हाँ।

01:54.500 --> 01:57.625
तुम मानते हो
कि तुम यह भूमिका नहीं निभा पाओगे?

01:57.708 --> 01:59.833
तुम में कुछ तो उस जैसा होगा।

01:59.916 --> 02:01.083
बिल्कुल।

02:01.166 --> 02:03.083
बिल्कुल। सही कहा।

02:05.166 --> 02:09.833
खुशकिस्मती से, मुझे कई तरह के
हमलों से निपटने का अनुभव है,

02:09.916 --> 02:13.666
चाहे वह बाहर के लोगों की तरफ़ से हो
या घर पर, कुछ भी हो सकता है।

02:14.166 --> 02:15.250
वह अभी-अभी यहाँ आया है।

02:15.333 --> 02:18.250
-मंडारिन ओरिएंटल। काम बन गया।
-इसे करने के लिए शुक्रिया, फ़ेलिसिया।

02:18.333 --> 02:20.500
मैं तुमसे बाद में
गाला के बारे में बात करता हूँ।

02:20.583 --> 02:21.583
मुझे क्या दिखा रही हो?

02:21.666 --> 02:22.833
यह होटल है, ठीक है?

02:22.916 --> 02:25.166
वे मिशेल योह जैसी
मशहूर हस्तियों को फ्री स्टे देते हैं,

02:25.250 --> 02:28.416
-जैसे डिगा डी, नॉर्थ वेस्ट की आया।
-और?

02:29.125 --> 02:30.791
तुम्हारे फ़ॉलोअर तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

02:30.875 --> 02:34.208
यह एक फाइव स्टार सेफ़ हाउस है।
हम सबके लिए, एक हफ़्ता, मुफ़्त है।

02:34.291 --> 02:37.083
ज़ाहिर है, मेरी लागत हटाकर, पर, हाँ?

02:37.166 --> 02:38.541
हम होटल नहीं जा रहे हैं।

02:38.625 --> 02:41.541
मैं उसे संभाल रहा हूँ।
मैं तुम्हें कुछ नहीं होने दूँगा।

02:41.625 --> 02:45.000
-तुम्हें डरने की कोई ज़रूरत नहीं…
-डर नहीं रही। क्या बात कर रहे हो, यार?

02:54.250 --> 02:55.416
यार।

02:55.500 --> 02:58.166
-यह सब क्या है?
-क्या लगता है? सुरक्षा।

02:58.250 --> 03:00.583
मैंने तुमसे कहा था
कि मैं सुरक्षा संभाल लूँगा, तो…

03:00.666 --> 03:02.458
शांत हो और बैठ जाओ। इन लोगों से सीखो।

03:02.541 --> 03:04.500
-यह कोई फ़िल्म नहीं है, है ना?
-ऐसा है क्या?

03:04.583 --> 03:07.333
क्या मैं यह पूछ सकता हूँ
कि तुम्हें यह कहाँ से मिला? यह सब?

03:08.458 --> 03:09.708
अल्लाह सब देते हैं, भाई।

03:09.791 --> 03:12.791
देते हैं? क्या छूट दर पर
मुजाहिदीन भी देते हैं?

03:12.875 --> 03:15.000
मैं इन्हें जानता हूँ। वे
आईएसआईएस के लिए मंदबुद्धि हैं।

03:15.083 --> 03:15.916
कौन सा आईएसआईएस?

03:16.000 --> 03:20.541
आईएसआईएस-के, आईएसआईएस एल,
ओजी आईएसआईएस, उनके अलग-अलग स्तर हैं।

03:20.625 --> 03:21.750
मैंने सुना है।

03:24.875 --> 03:26.416
उन्हें पीएचडी की ज़रूरत नहीं, है क्या?

03:26.500 --> 03:28.625
बहुत सख्त होते हैं, और समर्पित भी।

03:29.750 --> 03:31.375
मैं मदरसा शुरू नहीं करना चाहता।

03:31.458 --> 03:33.875
मैं सच में सही सुरक्षा
देने की कोशिश कर रहा हूँ,

03:33.958 --> 03:35.875
बस एक बार मेरी बात सुन लो।

03:35.958 --> 03:38.958
अगर मुझे तुम्हारी सुरक्षा चाहिए होगी,
तो तुमसे एक्स्ट्रा छोटे कंडोम माँग लूँगा।

03:39.833 --> 03:40.666
तुम्हें अच्छा लगा?

03:40.750 --> 03:43.416
छोटी सी लुल्ली। मुझपर दबाव डालना बंद करो,
और जाकर अब्बा से बात करो।

03:43.500 --> 03:45.000
हम इस बारे में बात करेंगे।

03:45.500 --> 03:47.166
रोज़ मेरी बजाता है।

03:47.750 --> 03:48.916
हाँ।

03:49.916 --> 03:50.916
आप क्या कर रहे हैं?

03:51.416 --> 03:53.416
कोई भी आवारा अंदर आ सकता है।

03:53.500 --> 03:56.333
क्योंकि आपने दरवाज़ा निकाल दिया।
इसलिए मैंने एक पेशेवर को रखा है।

03:56.416 --> 03:57.416
मैं भी पेशेवर हूँ।

03:57.500 --> 03:59.083
मुझे कोई शक नहीं है। मैं बस…

03:59.166 --> 04:01.166
अगर आप मुझे यह करने दे,
तो यह सबके लिए बेहतर होगा।

04:01.250 --> 04:03.500
शॉन कॉनरी बचाएगा, है ना?

04:04.166 --> 04:06.541
-तुम लोग यह कैसे समझ जाते हो?
-शाह? शाह बेटा?

04:07.208 --> 04:09.833
शाजू बेटा, प्यारे बेटे बनो
और इसे कार तक ले जाने में मेरी मदद करो।

04:10.333 --> 04:11.583
चलो जल्दी।

04:11.666 --> 04:14.666
साठ लोग ईद के लिए बहुत होते हैं।
तुम्हारी माँ को मेरी मदद चाहिए।

04:16.625 --> 04:17.708
ए!

04:17.791 --> 04:19.000
उल्लू के पठ्ठे!

04:19.125 --> 04:20.458
ए! तुम क्या कर रहे हो?

04:21.708 --> 04:23.791
-शांत, माँ!
-कमीने, तू शांत हो जा।

04:23.875 --> 04:26.500
बीस साल से वह ईद छीनने की कोशिश कर रही है।

04:26.583 --> 04:28.375
अपने बदबूदार कबाब लाकर।

04:28.458 --> 04:29.875
मुझे कबाब पसंद हैं।

04:29.958 --> 04:31.875
ताहिरा, आप हैं?

04:31.958 --> 04:33.166
नायला!

04:33.250 --> 04:35.375
अरे! दो दिन लगातार!

04:35.458 --> 04:37.666
ईद साथ मिलकर मनाते हैं ना।
मैं अपना काम कर रही हूँ।

04:37.750 --> 04:39.833
नहीं, तुम पहले ही बहुत कुछ कर चुकी हो।

04:39.916 --> 04:42.916
शाजू, बर्तन अंदर ले जाकर रख दो।
नायला आंटी को और काम क्यों दे रहे हो?

04:43.000 --> 04:43.916
यह तो कुछ भी नहीं है।

04:44.000 --> 04:45.416
मैं शाजू को बता रही थी…

04:45.500 --> 04:46.708
मैं और भी बहुत कुछ कर सकती हूँ।

04:48.208 --> 04:49.583
अफ़सोस, कल रात के बाद…

04:49.666 --> 04:51.000
यहाँ अब सुरक्षित नहीं है ना?

04:51.083 --> 04:52.541
मेरे घर क्यों नहीं भेज देते?

04:52.625 --> 04:53.666
कौन सुरक्षित नहीं है?

04:54.833 --> 04:57.000
सब लोग, रुक जाओ! रुक जाओ, प्लीज़, बाबा?

04:57.083 --> 04:59.458
आप यहाँ आ सकते हैं? काम रोक सकते हैं?

04:59.541 --> 05:02.166
-ईद के बारे में बात करते हैं…
-क्या यही है तेरा प्लान?

05:02.250 --> 05:03.208
क्या?

05:03.291 --> 05:05.791
इस बेवक़ूफ़ आदमी को
हमारी सुरक्षा का काम सौंपा है।

05:05.875 --> 05:07.583
-मैं बेवकूफ़ नहीं।
-हमें होटल जाना चाहिए था।

05:07.666 --> 05:09.833
नाइजेल घर को सुरक्षित रखने के लिए आया है।

05:09.916 --> 05:11.916
घर देखो, ताहिरा। कुछ तैयार नहीं है।

05:12.000 --> 05:15.166
-घर तैयार नहीं होगा। खाना भी नहीं होगा।
-नायला, प्लीज़। शाजू।

05:15.250 --> 05:17.458
माफ़ करना, दोस्तो। पैगम्बर।
उनपर शांति बनी रहे।

05:18.625 --> 05:19.916
बिल्कुल, सच में।

05:20.000 --> 05:24.666
उसने बिल्कुल सही कहा,
"अल्लाह पर भरोसा रखो, सब अच्छा करो।"

05:26.416 --> 05:29.041
मेरा बंदा है। वह अपना काम जानता है।
काम उसे सौंप दो।

05:29.125 --> 05:32.375
ऐसे पवित्र दिन बुरे एक्टर निशाने पर होंगे।

05:32.458 --> 05:36.000
शायद, तुम्हें अपना जश्न किसी और जगह
मनाने के बारे में सोचना चाहिए।

05:36.083 --> 05:37.375
कमीने, चुप!

05:37.458 --> 05:39.000
दुबई में कुछ देर क्या रुका, सब जान गया।

05:39.083 --> 05:39.958
कौन है यह?

05:40.041 --> 05:42.041
मैं इस्लामी संस्कृति का
बहुत सम्मान करता हूँ।

05:42.125 --> 05:44.583
खासकर अफ़ग़ानिस्तान के
छह दौरों के बाद, तो…

05:47.375 --> 05:49.375
यह वॉर क्रिमिनल बिल्कुल ठीक कह रहा है।

05:49.958 --> 05:51.541
हीरो ने खतरा बहुत बढ़ा लिया है।

05:51.625 --> 05:54.791
नायला जी, हम आपके पास आएँगे कल ईद मनाने।

05:54.875 --> 05:55.750
परवेज़, परवेज़।

05:55.833 --> 05:58.333
अगर कुछ हो गया,
तो तुम ज़िम्मेदारी लोगी क्या?

05:59.291 --> 06:00.208
कल मिलते हैं।

06:03.083 --> 06:05.958
माँ, नहीं! मैं… माँ!

06:08.708 --> 06:11.041
परिवार से मिलकर अच्छा लगा।
दिलचस्प लोग हैं, है ना?

06:11.125 --> 06:15.416
वे वाकई पीछे पड़ जाते हैं।
और तुम्हारा भाई अच्छा लगा।

06:16.125 --> 06:19.041
वह मेरा भाई नहीं है। वह मेरा कज़िन है।
पर हमारे साथ बड़ा हुआ है।

06:19.125 --> 06:20.208
-अच्छा।
-थोड़ा जटिल है।

06:20.291 --> 06:23.208
ठीक है। देखो। यह तुम्हारे लिए है।

06:23.291 --> 06:28.541
यह रही तुम्हारी कोटेशन,
हालांकि मैं तुम्हारे भविष्य के काम के लिए

06:28.625 --> 06:31.708
पेमेंट बाद में लेने को तैयार हूँ।

06:31.791 --> 06:33.541
क्योंकि अगर मेरी इंटरनेट खोज सही है,

06:33.625 --> 06:36.500
तो तुम्हें भविष्य में
हमारी सेवाओं की ज़्यादा ज़रूरत पड़ेगी।

06:36.583 --> 06:38.833
देखते हैं क्या होता है।

06:38.916 --> 06:42.291
काफ़ी वाजिब है। मेरे पास छोड़ दोगे?
मैंने कुछ और कोटेशन मंगाई हैं।

06:42.375 --> 06:46.208
कोई बात नहीं, ठीक है। तो आज रात,
तुम्हारे लिए एक निजी कर्मचारी भेज दूँ।

06:46.291 --> 06:47.875
मैं अपना सबसे अच्छा बंदा भेज सकता हूँ।

06:47.958 --> 06:49.916
क्या कर रहे हो?
मुझे सुरक्षा संभालने को कहा था।

06:50.000 --> 06:51.291
आज रात के लिए। मैंने कहा था।

06:51.875 --> 06:53.500
-वह देखेगा?
-हाँ। मुझे ज़रूरत नहीं पड़ेगी…

06:53.583 --> 06:55.291
आने के लिए शुक्रिया।

06:55.375 --> 06:57.708
-हाँ, ठीक है, बहुत खुशी हुई।
-हाँ।

06:57.791 --> 07:01.250
वैसे, वे चुराए हुए डैश कैम जो हैं,
उनकी बैटरी लाइफ़…

07:01.333 --> 07:03.041
तो चार्जर ले आना।

07:03.125 --> 07:04.958
मुफ़्त में दी है।

07:05.500 --> 07:06.375
बाय, नाइजेल।

07:06.875 --> 07:09.833
तुम अपना पैसा इन भाड़े के टट्टुओं पर
क्यों बर्बाद कर रहे हो, भाई?

07:09.916 --> 07:11.375
मैंने हमेशा से तुम्हारा साथ दिया है।

07:21.083 --> 07:23.041
मैंने सुना तुम आज रात गाला में जाओगे।

07:24.416 --> 07:25.625
अकेले, या?

07:28.125 --> 07:29.291
मेरे पास एक प्लस-वन है।

07:30.291 --> 07:31.208
अच्छा?

07:33.000 --> 07:34.916
तुम्हारे पास टेनिस के
जूतों के अलावा कोई जूते हैं?

07:35.833 --> 07:36.750
इंतज़ाम कर सकता हूँ।

07:38.625 --> 07:40.375
जा। तैयार हो जा, कमीने।

07:42.916 --> 07:48.750
साउथ केंसिंगटन

08:02.250 --> 08:06.208
यहाँ तो बहुत हल्ला हो रहा है।
अच्छा है तेरा खयाल रखने आ गया।

08:06.291 --> 08:08.041
तुम ताकत से जीतते हो,

08:08.125 --> 08:10.333
मैं लोगों के दिल जीतता हूँ, समझे?

08:11.458 --> 08:13.875
संस्कृति का युद्ध ही,
युद्ध का असली मैदान होता है।

08:13.958 --> 08:16.791
अपने छछुंदर जैसे चेहरे के साथ
उनसे कैसे लड़ोगे?

08:16.875 --> 08:18.083
-क्या?
-जानता है,

08:18.166 --> 08:20.291
रेड कार्पेट पर जैसे तू चेहरा बनाता है।

08:20.375 --> 08:23.250
लगता है जैसे कैमरा के साथ सेक्स करेगा,
पर लगता है वह भी तेरे साथ वही करेगा।

08:23.333 --> 08:26.083
ऐसा नहीं है। मेरे दिमाग में यह बात
मत डाल। मिज़ाज खराब हो जाएगा।

08:26.166 --> 08:27.583
ठीक है। एक बार देख ले, भाई।

08:27.666 --> 08:28.541
-क्या है?
-तू है।

08:28.625 --> 08:30.166
क्या, यार? मैं इसमें अच्छा लग रहा हूँ।

08:30.250 --> 08:33.000
तुझे देखकर लगता है
जैसे वही बुरी नज़र डाल रहा है।

08:33.041 --> 08:34.791
मुझे कुछ देखने दो।

08:34.875 --> 08:37.541
राज ठक्कर? कमीना।

08:37.916 --> 08:40.500
मेरी चमड़े की सीट गंदी मत करना।
तू सफ़ाई की फ़ीस नहीं दे पाएगा।

08:40.583 --> 08:43.041
छोड़। सुन, चल चलकर फोड़ डालते हैं।

08:43.125 --> 08:45.416
हम फोड़ ही तो रहे हैं, समझे?

08:45.500 --> 08:48.291
हम मूबा प्राइम एक्स्स्पीरियंस में
पहुँच रहे हैं। इसे देख।

08:48.375 --> 08:49.666
हलाल हैरीबोस।

08:49.750 --> 08:51.833
खासतौर पर ब्रांड किया गया ज़म ज़म पानी।

08:51.916 --> 08:54.666
डैशबोर्ड पर तुम्हारा छोटा सा डिल्डो।
भाई, मेरी तरफ़ देख।

08:54.750 --> 08:56.750
हम ऐसे जा रहे हैं,
जैसे "फ़ास्ट एंड फ़्यूरियस" हो,

08:56.833 --> 08:58.958
पर देसी, समझे?

08:59.041 --> 09:00.916
चल, कर दिखाते हैं, भाई। तैयार है?

09:01.000 --> 09:01.833
-हाँ, भाई।
-ठीक है?

09:01.916 --> 09:03.666
लंगोट फाड़के।

09:03.750 --> 09:04.625
हाँ!

09:04.708 --> 09:07.375
-रेड कार्पेट पर मत करना।
-मैं इसकी गारंटी नहीं दे सकता।

09:19.500 --> 09:21.375
यहाँ बहुत उत्साह है,

09:21.458 --> 09:26.708
पर एक गुजराती बॉन्ड का किरदार निभाएगा
इस खयाल से भी थोड़ी नाराज़गी है।

09:26.791 --> 09:30.333
उन आवाज़ों को गलत साबित करना
मेरे जीवन का मिशन है।

09:30.416 --> 09:32.125
ऐसा कैसे?

09:32.208 --> 09:33.708
इसीलिए मुझे वह भूमिका चाहिए।

09:33.791 --> 09:35.500
इसीलिए मैं यहाँ तुमसे बात कर रहा हूँ।

09:35.583 --> 09:39.375
इसीलिए तुम किंग्स म्यूज़ियम
समारोह में भाषण देना चाहते थे?

09:39.458 --> 09:40.291
बिल्कुल।

09:40.375 --> 09:43.833
लोगों को यह दिखाने के लिए
कि एक हीरो ऐसा भी दिख सकता है।

09:43.916 --> 09:47.583
उन्हें यह दिखाने के लिए
कि एक ब्रिटिश भी ऐसा ही दिखता है।

09:52.000 --> 09:53.083
ए, सुनो, सुनो।

09:53.166 --> 09:54.291
मैं टीम के साथ हूँ,

09:54.375 --> 09:57.833
पर आज रात सब पूरा होने के बाद,
प्लीज़ मूबा में घर जाना, ठीक है?

09:57.916 --> 10:00.875
यह आपके लिए है।
माफ़ करना आपके इलाके में सर्विस नहीं है।

10:00.958 --> 10:02.291
-मैं तुर्की हूँ।
-आप तुर्की हैं?

10:02.375 --> 10:04.916
आपके इलाके में सर्विस है।
शुक्रिया। माफ़ करना।

10:05.000 --> 10:07.083
ए! शाह लतीफ़!

10:07.208 --> 10:10.458
एमसी रिक-शाह! दोस्त!

10:10.541 --> 10:12.833
अरे! क्या मुझे एक फ़ोटो मिल सकती है?

10:12.916 --> 10:14.791
तुम्हें फ़ोटो चाहिए? एक्स-रे ले दूँगा।

10:14.875 --> 10:17.375
अरे, भाई!
अपने इकलौते फैन के साथ फ़ोटो ले लो।

10:17.458 --> 10:18.833
आ जाओ।

10:18.916 --> 10:20.750
ओए, भाई, तुम मुझे अनदेखा कर रहे हो?

10:20.833 --> 10:21.916
यार, हमें जाना है।

10:22.000 --> 10:23.541
तुम अंदर क्यों जा रहे हो?

10:24.458 --> 10:27.791
यह आदमी बिक चुका है।
तुम्हें यहाँ हमारे साथ होना चाहिए।

10:27.875 --> 10:30.625
उसे बस तेरे साथ एक फ़ोटो चाहिए थी।
क्या दिक्कत है?

10:30.708 --> 10:33.041
अगर मैं इन लोगों के साथ फ़ोटो लूँगा, तो यह…

10:33.125 --> 10:35.250
मैं अभी यह इमेज नहीं बनाना चाह रहा हूँ।

10:35.333 --> 10:37.916
असली फ़र्क तो वहाँ पड़ेगा।
हमें वहाँ अंदर जाना है।

10:40.375 --> 10:42.916
तुझे लगता है कि तू
महाराज की सीक्रेट सर्विस वगैरह है,

10:43.000 --> 10:45.166
पर आज रात मेरे साथ
नारियल की तरह पेश मत आना।

10:45.250 --> 10:48.000
अच्छा? तो फिर मुझसे खिलाफ़त मत करना।

10:48.083 --> 10:50.291
तुझे उनसे इज़्ज़त चाहिए, मेरे दोस्त?
असल बने रहो।

10:50.375 --> 10:52.875
अच्छा। तो इसकी इज़्ज़त क्यों नहीं करते?
देखो और सीखो।

10:56.125 --> 10:57.750
-तू फिर से कर रहा है।
-नहीं कर रहा।

10:57.833 --> 10:59.208
-कर रहा है।
-फिर चेहरा बना रहा है।

10:59.291 --> 11:00.416
मैं दिखाता हूँ।

11:01.791 --> 11:03.625
नहीं। पता है कैसा लग रहा है?

11:03.708 --> 11:05.708
बाल यौन शोषक की तरह, यार।

11:05.791 --> 11:08.625
-यहाँ कैमरे हैं। तुमने ऐसा क्यों कहा?
-इनमें आवाज़ नहीं है। बस फ़ोटो हैं।

11:08.708 --> 11:09.916
-मि. लतीफ़।
-हैलो।

11:10.000 --> 11:11.416
बहुत खुश हुई कि आप आ पाए।

11:11.500 --> 11:12.750
मुझे भी आकर खुशी हुई। शुक्रिया।

11:12.833 --> 11:13.916
यह मेरा सहयोगी है…

11:14.000 --> 11:15.083
मगरमच्छ का लिंग।

11:15.166 --> 11:19.583
क्या मैं पूछ सकता हूँ कि मुझे आज शाम अपनी
स्पीच के बारे में किससे बात करनी चाहिए?

11:20.208 --> 11:21.958
स्पीच देने के लिए आपका नाम नहीं लिखा है।

11:22.041 --> 11:25.583
हो सकता है कि मेरा नाम
आखिरी समय में डाला हो।

11:26.166 --> 11:28.416
मुझे लगता है विवियन न्यूहाउस से मिलिए।

11:28.500 --> 11:29.750
-हाँ।
-वह हमारी नई निदेशक हैं।

11:29.833 --> 11:30.666
ठीक है।

11:30.750 --> 11:33.000
मेरे पास एक प्लस-वन भी है ना?

11:34.375 --> 11:35.833
मि. ज़ुल्फ़िकार अली।

11:35.916 --> 11:37.625
मूबा एंटरप्राइज़ेस का सीईओ।

11:37.708 --> 11:41.416
मुझे लगता है कि आज रात मेरे यहाँ होने का
आधिकारिक रिकॉर्ड होना चाहिए। तो, शुक्रिया।

11:43.166 --> 11:45.000
तुम हमें कहाँ लेकर आ गए?

11:45.083 --> 11:46.666
अल-दज्जाल की बेशुमार दौलत जैसा लग रहा है।

11:46.750 --> 11:50.000
तुमने मेरी ही तरह कम से शुरुआत की है।

11:50.083 --> 11:53.458
तुम्हारा परिवार इसे कैसे संभाल रहा है?

11:53.541 --> 11:56.875
जैसे हम बाकी सभी चीज़ें सँभालते हैं।
एक टीम की तरह। साथ मिलकर।

11:56.958 --> 12:00.458
मैं नाज़ से कह सकता हूँ
कि हम सब एक दूसरे के साथ हैं।

12:01.958 --> 12:03.000
देखकर यकीन नहीं होता।

12:03.083 --> 12:05.041
कहा था ना, भाई। चीज़ें चल रही हैं।

12:06.416 --> 12:07.291
माफ़ करना?

12:10.500 --> 12:11.333
ठीक है।

12:12.000 --> 12:14.625
-मुझे विवियन को ढूँढ़ना है, हाँ?
-हाँ।

12:14.708 --> 12:15.833
अगर मैं स्टेज पर नहीं जा सकता

12:15.916 --> 12:18.666
-तो मेरे यहाँ आने का कोई मतलब नहीं।
-वह रही। म्यूज़ियम निदेशक।

12:18.750 --> 12:20.333
क्या बात है यार।

12:20.416 --> 12:23.250
क्या कमाल की चीज़ है, भाई?
क्या नज़र पाई है? अब देख।

12:23.333 --> 12:25.166
सुन, मैं इसे मनाता हूँ।

12:25.250 --> 12:27.375
-ए, सुन। दोनों मिलकर संभालें क्या?
-क्या?

12:27.458 --> 12:28.625
वैसे नहीं।

12:28.708 --> 12:32.583
मतलब, उसे साथ में मनाते हैं,
अच्छे पाकिस्तानी, बुरे पाकिस्तानी की तरह।

12:32.666 --> 12:34.166
इसका क्या मतलब है?

12:34.250 --> 12:36.083
मतलब, अच्छा पुलिस वाला, बुरा पुलिसवाला।

12:36.166 --> 12:37.250
पर पाकिस्तानी।

12:38.375 --> 12:40.000
देख, मैं इसे संभाल लूँगा।

12:40.083 --> 12:41.875
-पक्का?
-हाँ, हाँ। थोड़ी देर में मिलता हूँ।

12:41.958 --> 12:43.083
मैं यहीं रुकता हूँ।

12:44.583 --> 12:46.208
सिंह, मैं तुम्हें इसके बारे में बताता हूँ।

12:46.291 --> 12:50.375
…अगर तुम मेरे पास और मम्मी भेजोगे, तो
मुझे लगेगा, तुम्हें ओडिपल कॉम्प्लेक्स है।

12:50.458 --> 12:51.333
उसे समझ नहीं आया।

12:51.416 --> 12:53.833
विवियन, तुम कितनी शरारती हो।

12:55.416 --> 12:57.416
विवियन? शाह लतीफ़।

12:57.500 --> 12:59.333
हाँ, बिल्कुल, मि. लतीफ़।

12:59.416 --> 13:01.291
अगर मैं आपका थोड़ा वक़्त लूँ,
तो ऐतराज़ तो नहीं?

13:01.375 --> 13:02.208
बेशक।

13:02.291 --> 13:05.666
हालाँकि, जो लेते हैं
उसे वापस भी किया जाता है।

13:05.750 --> 13:06.916
मैं आपके लिए क्या कर सकती हूँ?

13:07.000 --> 13:09.750
मैं सोच रहा था कि मैं
आपके लिए क्या कर सकता हूँ।

13:09.833 --> 13:12.750
हम मुसलमानों जैसा कोई नहीं जो आपको
वहाँ पहुँचा सकता है जहाँ आपको जाना है।

13:12.833 --> 13:15.291
और ऊपर से, हम दिन में पाँच बार
नमाज़ के लिए समय पर पहुँचते हैं।

13:15.375 --> 13:19.583
अगर आप कॉल करके कहती हैं, "ज़ुल्फ़ि, जहाँ
मुझे जाना है पहुंचा दोगे?" मैं पहुँचाऊँगा।

13:19.666 --> 13:23.833
यह म्यूज़ियम मेरे लिए बहुत मायने रखता है
और मैंने देखा कि बाहर प्रदर्शनकारी हैं।

13:24.458 --> 13:28.375
हाँ, और मुझे यह देखकर खुशी होती है
कि युवा लोग हमारी साझी विरासत

13:28.458 --> 13:30.750
और संस्कृति के बारे में बात कर रहे हैं।

13:30.833 --> 13:32.916
असल में, हम इस तरह की बातचीत
पसंद करते हैं।

13:33.000 --> 13:35.666
क्या यह बातचीत भी है
अगर आपके पास कोई राजदूत ना हो

13:35.750 --> 13:39.083
जो अंदर के लोगों और बाहर के लोगों
के बीच का फ़ासला दूर करे।

13:39.166 --> 13:40.875
-तुम्हारा नाम क्या है?
-अली रज़ा।

13:40.958 --> 13:43.041
अली रज़ा, मुझे लग रहा है तुम ईरान से हो?

13:43.125 --> 13:44.500
-हाँ।
-अच्छा, फ़ारसी?

13:44.583 --> 13:46.916
मेरे दोस्त, चलो भी।
तो हम उस इलाके में आ सकते हैं।

13:47.000 --> 13:49.291
मुझे खुशी होगी

13:49.375 --> 13:51.416
कि मैं वहाँ जाकर
कुछ शब्द बोलूँ…. क्या मैं?

13:51.500 --> 13:56.083
इस बारे में कि कलाकृतियों और लोगों के
मामले में, ब्रिटेन कितना ग्लोबल है।

13:56.166 --> 13:59.000
-पता है, मैं भारतीय मूल से हूँ?
-मुझे नहीं पता था।

13:59.083 --> 14:01.291
-अपने बारे में बताइए। आप कहाँ से हैं?
-लंदन से।

14:01.375 --> 14:03.458
आप लंदन से हैं? आवाज़ से लगता है…

14:03.541 --> 14:06.041
बहुत… मूल रूप से लंदन से हैं?

14:06.125 --> 14:09.375
पर मुझे पता है कि आपकी हाल ही की
कलाकृति एक मुस्लिम देश से आई है।

14:09.458 --> 14:11.958
हाँ, पर आज रात हम जिस तरह के
खज़ाने से पर्दा उठने वाले हैं,

14:12.041 --> 14:14.500
वह केवल इस्लाम का नहीं है,
वह हम सभी का है।

14:14.583 --> 14:17.833
तो क्या मैं ऊपर जाकर कुछ शब्द कह सकता हूँ?
चंद शब्दों में ही बोलूँगा।

14:17.916 --> 14:21.625
नहीं, मि. लतीफ़,
हम यहाँ ऐसे काम नहीं करते हैं।

14:21.708 --> 14:23.625
यह कोई ऐसी-वैसी बैंक्सी प्रदर्शनी नहीं है।

14:23.708 --> 14:26.875
इसके अलावा, हमारे प्रिय मित्र,
राज ठक्कर, भाषण दे रहे हैं।

14:26.958 --> 14:28.458
-अपनी शाम का मज़ा लें।
-हाँ।

14:29.583 --> 14:31.625
और मैंने उनसे कहा, "महाराज…"

14:36.208 --> 14:40.166
और अब चलते हैं इस बातचीत के
थोड़े मुश्किल हिस्से की ओर।

14:40.250 --> 14:44.166
तुम्हें नहीं लगा था ना
कि यह इतना आसान होगा?

14:44.250 --> 14:46.500
राज ठक्कर, तुम्हारा प्रतिद्वंदी।

14:46.583 --> 14:48.416
मैं उसे ऐसा नहीं कहूँगा।

14:48.500 --> 14:50.916
चलो भी। तुम सच कह सकते हो।

14:51.000 --> 14:54.666
मैं और इयन "मैग्नेटो" मैककेलन
एक ही कमरे में नहीं हो सकते,

14:54.750 --> 14:57.500
माफ़ करना, सर इयन "मैग्नेटो" मैककेलन।

14:57.583 --> 15:02.041
मुझे लगता है कि उस मंज़िल पर
हम सबके लिए काफ़ी जगह है। हाँ।

15:02.125 --> 15:06.625
प्लीज़। एक दिन पहले,
उस काम के लिए तुम ही एक आदमी थे,

15:06.708 --> 15:08.541
और अब, दो हैं,

15:08.625 --> 15:11.666
और पूरे इंटरनेट पर खबर है
कि वह बॉन्ड के लिए अच्छा रहेगा।

15:11.750 --> 15:14.083
मैं लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देता,

15:14.166 --> 15:15.333
यह मेरी फ़ितरत नहीं है।

15:15.416 --> 15:17.000
तुम्हें सोचना चाहिए, यार।

15:17.083 --> 15:19.708
उसका बहुत नाम है, उसके फैन्स ज़्यादा हैं,

15:19.791 --> 15:23.333
और मानना पड़ेगा, कि उसका नाम
एक बेहतर एक्टर के तौर पर गिना जा रहा है।

15:23.416 --> 15:24.791
अपनी-अपनी सोच है।

15:24.875 --> 15:27.875
बकवास बंद करो, लतीफ़।

15:27.958 --> 15:31.750
तुम उस संग्रहालय निदेशक को भी
नहीं मना सके कि तुम्हें बोलने दे।

15:31.833 --> 15:36.166
तुम दुनिया को कैसे यकीन दिलाओगे
कि तुम बॉन्ड बन सकते हो?

15:36.250 --> 15:41.958
तुम्हें कौन लेगा कायर, तुम नकारा हो?

15:42.041 --> 15:44.041
कम से कम मुझे
ऑडिशन देने को तो मिला, कमीने!

15:47.458 --> 15:49.958
मुझ पर गुस्सा होने का कोई फ़ायदा नहीं।

15:50.041 --> 15:52.541
तुम खुद को ही दोष दे सकते हो।

15:52.625 --> 15:53.833
मैं कोशिश कर रहा हूँ।

15:53.916 --> 15:57.125
और कोशिश करो। समझे?

16:00.458 --> 16:02.166
-यहाँ हो।
-हैलो!

16:02.250 --> 16:03.500
-हैलो।
-शाह लतीफ़, यार,

16:03.583 --> 16:05.583
-कितने वक़्त से देखा नहीं।
-कैसा चल रहा है?

16:05.666 --> 16:07.458
आखिरी बार कब देखा था?

16:07.958 --> 16:10.708
-"मैंगो ट्री" के प्रीमियर पर। हाँ, हाँ।
-आने के लिए शुक्रिया।

16:10.791 --> 16:12.208
तुमने उसमें बहुत अच्छा काम किया था।

16:12.291 --> 16:14.000
-शुक्रिया।
-तुम लोगों ने देखी थी,

16:14.083 --> 16:15.458
"अंडर द मैंगो ट्री?"

16:15.541 --> 16:19.041
तो, यह एक जादुई आम के पेड़ के बारे में है,
एक गोरी महिला आम खाती है,

16:19.125 --> 16:21.250
वह औपनिवेशिक भारत में
वापस चली जाती है, भारतीय लड़के

16:21.333 --> 16:22.708
के प्यार में पड़ जाती है।

16:22.791 --> 16:27.333
उनका रिश्ता स्पेस और समय से बंधा है।
प्यार हमेशा ज़िंदा रहता है

16:27.416 --> 16:29.916
और सभी सीमाओं से परे है।

16:30.000 --> 16:32.000
पता नहीं लोग इससे जुड़ क्यों नहीं पाए।

16:32.083 --> 16:34.083
असल में, तुम्हारा थोड़ा वक़्त चाहिए…

16:34.166 --> 16:35.958
थोड़ा सा वक़्त… शुक्रिया।

16:36.041 --> 16:37.750
वैसे, तुम कमाल के लग रहे हो,

16:37.833 --> 16:41.625
और बहुत समझदार हो कि टक्सीडो में फ़ोटो
खिंचवा रहे हो, हाथ में ड्रिंक पकड़कर, यह…

16:41.708 --> 16:46.250
बस यहाँ अपने देश के सबसे अहम
सांस्कृतिक संस्थान का समर्थन करने आया हूँ।

16:46.750 --> 16:47.583
बस…

16:48.708 --> 16:51.041
बॉन्ड वाली बात ने
लोगों को पागल कर दिया है।

16:51.125 --> 16:53.416
-लोग इसके दीवाने हो रहे हैं।
-यह बस…

16:53.500 --> 16:56.583
हालांकि, नफ़रत बहुत है, है ना?

16:56.666 --> 16:59.250
मुझे पता है कि तुम्हें भी शायद
बहुत नफ़रत मिल रही है।

16:59.916 --> 17:01.083
ऐसा नहीं है।

17:01.625 --> 17:03.625
रोने की कोई बात नहीं है।

17:03.708 --> 17:05.500
हमें बस आभारी होना चाहिए।

17:05.583 --> 17:08.083
लोग घर में खाना लाने के लिए अपने कामों में

17:08.125 --> 17:10.333
कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम सपने जी रहे हैं।

17:10.416 --> 17:11.458
-हाँ, हम जी रहे हैं।
-है ना?

17:11.541 --> 17:12.958
नफ़रत इसकी एक छोटी सी कीमत है।

17:13.041 --> 17:18.166
हाँ, है। बस किसी पागल ने मेरी माँ के घर
सूअर का सिर भेजा था। तो…

17:18.250 --> 17:20.500
-सच में? क्या कह रहे हो?
-हाँ।

17:20.583 --> 17:22.166
मैं इसीलिए यहाँ आया हूँ।

17:22.875 --> 17:26.875
मैं दिखाना चाहता हूँ कि कितनी भी
नफ़रत कर लो, मैं कहीं छुपने वाला नहीं,

17:26.958 --> 17:31.041
और, असल में, अगर यह
म्यूज़ियम दुनिया भर से खज़ाना ले सकता है,

17:31.125 --> 17:34.208
तो इस देश को
पूरी दुनिया से लोगों को लेना होगा।

17:34.291 --> 17:35.750
हाँ, सिखाओ, भाई।

17:35.833 --> 17:38.458
मैं बस एक बयान देना चाहता हूँ।
उन्हें दिखाऊँगा,

17:38.541 --> 17:40.916
कि एक ब्रिटिश ऐसा भी दिख सकता है।

17:41.000 --> 17:42.541
तुम्हारी दीवानगी पसंद आई, यार।

17:42.625 --> 17:45.375
तुमसे यह सुनकर बहुत खुशी हुई,
क्योंकि मैंने सुना है कि तुम बोलोगे,

17:45.458 --> 17:47.458
और मैं सोच रहा था कि शायद
हम दोनों साथ मिलकर बोलेंगे।

17:47.541 --> 17:48.750
हाँ, बहुत अच्छा खयाल है।

17:48.833 --> 17:49.791
अच्छा?

17:49.875 --> 17:52.875
तुम कुछ कहना ज़रूरी समझते हो,
तो मैं उसका हिस्सा बन जाऊँगा।

17:52.958 --> 17:55.666
क्यों ना मैं पहले ऊपर जाऊँ
और फिर मैं तुम्हें ऊपर ले आऊँ?

17:55.750 --> 17:57.750
मुझे अच्छा लगेगा। शुक्रिया, मेरे भाई।

17:57.833 --> 18:00.125
-मुझे अच्छा लगा। शुक्रिया।
-बेशक।

18:00.208 --> 18:01.041
तुम यहाँ हो।

18:02.000 --> 18:03.875
-मैं तुम्हें जानता हूँ।
-मेरा सुरक्षा कर्मी है।

18:03.958 --> 18:05.333
मूबा वाला बंदा। हाँ।

18:05.416 --> 18:07.791
मैंने तुम्हें पहले बात करते सुना था।
मुझे आइडिया पसंद आया।

18:07.875 --> 18:08.833
-शुक्रिया।
-हाँ।

18:08.916 --> 18:10.291
तुम मुसलमान हो?

18:10.833 --> 18:12.833
हम सब भी हैं। थोड़े-थोड़े।

18:12.916 --> 18:16.250
अच्छा। तुम्हारे पास कार्ड है?
मैं सबको बताऊँगा। अच्छा है।

18:17.375 --> 18:18.833
हाँ। ठीक है।

18:18.916 --> 18:20.208
मुझे जाना होगा, वह मेरी माँ हैं।

18:20.291 --> 18:22.333
-तुम अपनी माँ को लेकर आए हो?
-हाँ, हाँ।

18:22.416 --> 18:25.625
मैं उनके बिना यहाँ नहीं होता, इसलिए…
उनके बिना यहाँ नहीं होना चाहिए।

18:25.708 --> 18:26.541
ज़ुल्फ़िकार।

18:26.625 --> 18:28.500
-मैं हूँ।
-मिलकर अच्छा लगा।

18:28.583 --> 18:30.166
-जल्द ही मिलता हूँ।
-तुमसे भी।

18:31.083 --> 18:32.083
क्या?

18:33.083 --> 18:36.208
या तो यह सबसे प्यारा बंदा है,
जिससे मैं मिला हूँ,

18:36.291 --> 18:38.291
-या फिर सबसे बड़ा कमीना।
-तुम कमीने हो।

18:39.416 --> 18:41.000
-क्या?
-सुरक्षाकर्मी?

18:42.666 --> 18:45.833
-मैं उसके लिए बस इतना ही हूँ।
-तुमने सुरक्षाकर्मी बनाकर लाने को कहा था।

18:45.916 --> 18:48.708
इतना चिड़चिड़ा क्यों रहे हो?
तुमने रोज़ा नहीं खोला?

18:48.791 --> 18:50.625
नहीं, नहीं खोला। बेशक मुझे भूख लगी है।

18:50.708 --> 18:52.416
-कैनपे खाओ।
-हैलो, हैलो!

18:52.500 --> 18:54.291
थोड़ा सा कैनपे खा ले, भाई।

18:54.791 --> 18:56.666
खाने के लिए कुछ तो ले लो।

18:56.750 --> 19:00.000
यहाँ कुछ भी हलाल नहीं है।
छोटी चीज़ें, बड़ी चीज़ें, कुछ भी नहीं।

19:00.083 --> 19:01.458
-थोड़ा हलूमी खा लो।
-हलूमी?

19:01.541 --> 19:02.666
हलूमी इज़रायली नहीं है।

19:02.750 --> 19:05.375
-वे चाहते हैं कि तुम ऐसा ही सोचो।
-यह अरबी चीज़ है।

19:05.458 --> 19:06.333
-साबित करो।
-गूगल करो।

19:06.416 --> 19:07.333
मैं गूगल नहीं करता।

19:08.833 --> 19:10.333
किंग्स म्यूज़ियम

19:10.416 --> 19:12.416
शुक्रिया।

19:12.916 --> 19:14.083
बहुत-बहुत शुक्रिया।

19:16.125 --> 19:17.208
गुड ईवनिंग।

19:17.833 --> 19:19.750
सन् 2001 में,

19:20.416 --> 19:24.500
हमने दहशत में देखा कि कैसे
तालिबानियों ने एक महान राष्ट्र की

19:24.583 --> 19:27.208
सांस्कृतिक विरासत को बर्बाद कर दिया।

19:28.333 --> 19:32.708
हम रोते रहे और देखते रहे कि कैसे
स्मारकों को मलबे में बदल दिया।

19:33.500 --> 19:35.666
पर, आज रात, हम इस गलती को ठीक करेंगे।

19:36.250 --> 19:40.791
नौ साल, 15 मिलियन पाउंड की
मरम्मत परियोजना के बाद, आज रात

19:41.291 --> 19:44.500
इसे आपके सामने पेश करना
मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी,

19:44.583 --> 19:47.541
बहाल किए गए बामियान के बुद्ध।

20:01.458 --> 20:03.291
और अब, एक खास ट्रीट।

20:03.375 --> 20:09.208
बहुत उत्साह के साथ, मैं आज रात गेस्ट
स्पीकर को स्टेज पर आमंत्रित करना चाहूँगी,

20:09.333 --> 20:13.041
सबसे सज्जन वैम्पायर हंटर
जिनसे मैं मिली हूँ,

20:13.125 --> 20:14.458
राज ठक्कर।

20:21.416 --> 20:23.416
यहाँ आना मेरे लिए सम्मान की बात है, मतलब…

20:27.041 --> 20:31.875
यह संग्रहालय दुनिया भर से लाई गई
कलाकृतियों का घर है,

20:31.958 --> 20:33.916
और इसलिए, इससे
यही मानना चाहिए कि इंग्लैंड भी,

20:34.000 --> 20:36.750
उन्हीं जगहों के लोगों का घर है।

20:37.333 --> 20:40.208
आज जश्न की रात है,
पर मैं आप सबसे एक अंग्रेज़ के रूप में,

20:40.291 --> 20:43.583
और एक ब्राउन आदमी के रूप में, अपने

20:44.166 --> 20:45.625
अनुभवों के बारे में बताना चाहूँगा।

20:46.625 --> 20:47.625
हाल ही में,

20:47.708 --> 20:52.291
जातिवाद की नफ़रत ने यह रूप लिया…

20:53.416 --> 20:58.083
कि एक सूअर का कटा हुआ सिर
मेरे परिवार के घर के दरवाज़े पर भेजा गया।

20:58.875 --> 21:00.000
वह बहुत ही भयानक था।

21:00.083 --> 21:01.875
हर जगह खून पड़ा था।

21:01.958 --> 21:05.458
इससे मेरी माँ को सदमा पहुँचा।
माँ, मुझे माफ़ कर दो।

21:07.458 --> 21:10.041
कितनी भी नफ़रत करो,
मैं छुपकर नहीं बैठने वाला।

21:11.500 --> 21:13.541
जिनकी सोच में भेदभाव है,

21:14.708 --> 21:17.333
उन्हें यह देखकर समझना चाहिए…

21:20.125 --> 21:24.375
कि ब्रिटिश भी ऐसे ही दिखते हैं।

21:29.791 --> 21:31.291
माफ़ कीजिए, मि. लतीफ़।

21:31.375 --> 21:33.041
एक समस्या आ गई है।

21:33.125 --> 21:36.125
एक आदमी आपका भाई होने का दावा कर रहा है,
और म्यूज़ियम के मेहमानों को नस्ल को

21:36.208 --> 21:38.833
-लेकर भेदभाव करके परेशान कर रहा है।
-क्या?

21:42.625 --> 21:45.208
और शाह लतीफ़ भी कुछ कहना चाह रहे हैं।

21:45.291 --> 21:46.625
मुझे वहाँ जाना है, दोस्त।

21:46.708 --> 21:47.625
शाह?

21:48.208 --> 21:51.291
नहीं तो, हमें उसे तुरंत
परिसर से बाहर ले जाना पड़ेगा।

21:51.375 --> 21:52.416
मैं उसे नहीं जानता।

22:00.291 --> 22:01.291
शुभकामनाएँ।

22:10.458 --> 22:13.125
तो, तुम्हारे अहम पल के बारे में
बात करते हैं,

22:13.208 --> 22:15.750
वह स्पीच जो कभी दी ही नहीं।

22:15.833 --> 22:18.250
ठक्कर का कमाल का जासूसी का हुनर।

22:18.333 --> 22:21.041
साफ़तौर पर इसी भूमिका के लिए बना है।

22:21.125 --> 22:24.583
बताने की ज़रूरत नहीं,
वह अपनी लाइनें बोल लेता है।

22:26.083 --> 22:26.916
लाइन?

22:27.000 --> 22:28.625
मैं इससे अच्छा कर सकता हूँ। कर सकता हूँ।

22:29.458 --> 22:32.083
अभी कर सकते हो? देखते हैं।

22:33.416 --> 22:35.958
मेरी माँ के घर भी सूअर का सिर भेजा गया था।

22:39.250 --> 22:40.333
मैं…

22:41.333 --> 22:42.916
बहुत अच्छे, बेवकूफ़।

22:43.000 --> 22:45.250
तुम मुझसे ज़्यादा जम गए हो,

22:45.333 --> 22:48.625
पर यह तुम्हारी अदाकारी की
समस्या नहीं है, है ना?

22:48.708 --> 22:50.333
समस्या तुम्हारे ही साथ है।

22:51.333 --> 22:54.333
तुम में बॉन्ड बनने की हिम्मत नहीं है।

22:54.416 --> 22:55.666
चुप हो जाओ।

22:55.750 --> 22:58.000
सुनो, भाई, आओ, अपने इकलौते फैन से मिलो।

22:58.083 --> 23:01.083
तुमने अपने ही फैन्स से मुँह मोड़ लिया।

23:01.166 --> 23:02.416
यह आदमी बिक गया है!

23:02.500 --> 23:05.000
तुमने अपने ही परिवार से मुँह मोड़ लिया।

23:05.083 --> 23:07.166
यार, मुझसे दूर हो जाओ।

23:08.833 --> 23:13.208
मानो। तुम जैसे लोग
कभी कहानी के हीरो नहीं होते।

23:13.291 --> 23:19.875
तुम हमेशा एक डरपोक पाकिस्तानी रहोगे!

23:23.041 --> 23:25.250
उसे वहीं भेज दो जहाँ से वह आया है!

23:50.708 --> 23:52.583
महामहिम की सार्वजनिक सेवा में

23:52.666 --> 23:54.208
नकली बॉन्ड ने गाला में हंगामा खड़ा किया

23:57.083 --> 23:57.916
हाँ?

24:01.666 --> 24:02.833
तुम ठीक हो?

24:03.583 --> 24:04.416
हाँ, तुम?

24:04.500 --> 24:05.791
तुम क्या कर रहे हो?

24:06.583 --> 24:08.125
कुछ नहीं। तुम क्या कर रही हो?

24:08.208 --> 24:10.250
कुछ नहीं, भाई, सुबह के 2:00 बजे हैं।

24:10.333 --> 24:12.208
तुम किसी से बात कर रहे थे, या कुछ और?

24:13.541 --> 24:15.875
माफ़ करना, मैं बस लाइनें याद कर रहा था।

24:15.958 --> 24:16.958
सूट पहनकर?

24:17.041 --> 24:17.875
ड्रेस, है ना?

24:19.083 --> 24:21.083
ठीक है, चाँद दिखाई दे गया है। तो…

24:22.208 --> 24:24.291
-ईद मुबारक। हाँ।
-ईद मुबारक। हाँ।

24:25.666 --> 24:27.041
गुड नाइट, अजीब आदमी।

24:30.541 --> 24:33.208
ईद मुबारक, कमीने।

25:19.125 --> 25:21.125
संवाद अनुवादक Inu

25:21.208 --> 25:23.208
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी
