WEBVTT

00:08.000 --> 00:09.583
बेट

00:09.666 --> 00:12.916
पार्ट ऑफ़ अ ट्रैप

00:15.250 --> 00:20.625
सुबह 05:17 बजे

01:11.083 --> 01:12.000
कोई है?

01:20.000 --> 01:21.416
माँ? बाबा?

01:26.250 --> 01:27.208
क्यू।

02:15.041 --> 02:16.166
ओह!

02:23.041 --> 02:24.333
क्यों नहीं? मैं उसकी साथी हूँ।

02:24.416 --> 02:26.250
तुम मुझे बता सकती हो
कि वह यहाँ है या नहीं।

02:26.333 --> 02:27.166
सुबह 06:30 बजे

02:27.250 --> 02:29.958
उस पर आरोप लगाए बिना
आप उसे यहाँ नहीं रख सकते।

02:30.041 --> 02:31.125
आपने उस पर आरोप लगाया है?

02:31.208 --> 02:33.458
-जैसा मैंने पहले कहा…
-मुझे जानना है कि वह यहाँ है या नहीं।

02:33.541 --> 02:35.875
मैं एक घंटे से वहाँ बैठी हूँ।

02:35.958 --> 02:39.000
कोई आकर आपसे बात करेगा,
तो आप वहाँ जाकर बैठ जाइए।

02:39.083 --> 02:42.583
ठीक है। मैं तुम्हें दस मिनट देती हूँ,
फिर तुम्हारा नाम और नंबर लेती हूँ।

02:45.625 --> 02:46.916
हैलो, मैं चाहता हूँ…

02:53.666 --> 02:55.583
मुझे एक लापता परिवार की रिपोर्ट करनी है।

02:56.958 --> 02:58.666
पूरा परिवार लापता है?

02:58.750 --> 03:02.083
हाँ, मुझे लगता है कि
आतंकवादियों ने उनका अपहरण किया है।

03:04.166 --> 03:08.583
इसी इलाके के लोगों ने। गोरे लोग।

03:11.500 --> 03:14.125
क्यू-यू-आर-आर…

03:14.208 --> 03:18.458
ए-टी, हाइफ़न यू-एल, हाइफ़न ए-आई-एन।

03:19.083 --> 03:20.041
दो हाइफ़न, ठीक है।

03:20.125 --> 03:21.875
हाँ, इसीलिए उसे क्यू कहते हैं।

03:22.583 --> 03:24.833
ठीक है, मैं वापस बात करूँगा…

03:24.916 --> 03:27.291
जो आपने कहा आपकी
आपके परिवार के साथ तकरार हुई थी।

03:27.375 --> 03:29.416
खैर, वह बात इतनी ज़रूरी नहीं है…

03:29.500 --> 03:32.166
क्योंकि मैं कह रहा हूँ,
अगर आप इसे हैक करें…

03:32.250 --> 03:35.083
यह लिविंग रूम में लगाया गया था,
तो जो भी हुआ है

03:35.166 --> 03:37.875
वह इसमें रिकॉर्ड हुआ होगा।

03:37.958 --> 03:39.416
अगर आप इसमें देखें…

03:39.500 --> 03:41.416
यह बहुत अलग तरह की तहकीकात है।

03:41.500 --> 03:43.875
-यह बहुत लंबी प्रक्रिया है, तो…
-सच कहूँ तो, साइबर क्राइम।

03:43.958 --> 03:45.833
और यह गुमशुदा लोगों के तहत आता है।

03:45.916 --> 03:48.166
हम ढूँढने में तुम्हारी मदद कर रहे हैं…

03:48.250 --> 03:51.208
जब तुम्हें सूअर का सिर पहली बार मिला था,
तो उसकी रिपोर्ट क्यों नहीं लिखवाई?

03:51.291 --> 03:52.791
माफ़ करना, मुझे लगा कि यह जानना चाहिए।

03:52.875 --> 03:54.375
-बेशक।
-मेरा मतलब समझ रहे हो?

03:54.458 --> 03:56.125
रुको, वह…

03:56.208 --> 03:59.125
यह एक अलग बात है।
मैं अब इस अपराध की रिपोर्ट कर रहा हूँ।

03:59.208 --> 04:00.375
कथित अपराध की।

04:01.708 --> 04:04.041
मुझे माफ़ करिए।
शायद मैं थोड़ा घबरा रहा हूँ।

04:04.125 --> 04:06.416
क्या आप मुझे इस केस में
संदिग्ध वगैरह समझ रहे हैं?

04:06.500 --> 04:09.666
खैर… शांत रहिए। किसी ने
संदिग्ध के बारे में कोई बात ही नहीं की।

04:09.750 --> 04:13.375
हमें बस सही तहकीकात
करने के लिए सवाल पूछने हैं।

04:13.458 --> 04:17.083
इसलिए पूछ रहा हूँ, तुमने
सूअर के सिर की रिपोर्ट क्यों नहीं की?

04:18.083 --> 04:20.833
मुझे लगा था कि मैं खुद संभाल सकता हूँ…

04:20.916 --> 04:22.333
अपने निजी सुरक्षा सलाहकार के साथ।

04:22.416 --> 04:25.791
-तुम्हारे पास सुरक्षा सलाहकार है?
-मैं अभिनेता हूँ, और खबरों में रहता हूँ…

04:25.875 --> 04:27.166
माफ़ करना, तुम खबरों में रहते हो?

04:27.250 --> 04:29.333
हाँ, मैं अगला जेम्स बॉन्ड बन सकता हूँ।

04:32.166 --> 04:35.750
रुकिए, रुकिए। तुम कह रहे हो
कि तुम एक मशहूर अभिनेता हो?

04:35.833 --> 04:37.541
मैंने मशहूर नहीं कहा। नहीं। मैंने कहा…

04:37.625 --> 04:41.583
दरअसल, हाँ, मुझे बॉन्ड के लिए
आज दोपहर बाद कॉल आएगा।

04:41.666 --> 04:43.375
पर अगर मैं यहीं रहूँगा,
तो वहाँ कैसे जाऊँगा…

04:43.458 --> 04:44.833
ठीक है। तो, मैं बना रहा हूँ…

04:44.916 --> 04:47.000
तो, हमारे पास
"निजी सुरक्षा की जानकारी" है,

04:47.083 --> 04:48.625
"ऑडिशन है अगले…"

04:49.500 --> 04:50.833
-जेम्स बॉन्ड।
-"जेम्स बॉन्ड"।

04:50.916 --> 04:52.500
-007।
-और…

04:52.583 --> 04:55.250
"जातिवादी ट्रोल्स ने
सूअर का कटा सिर भेजा है।"

04:55.333 --> 04:57.833
भेजा है, क्योंकि वे नहीं चाहते
कि मैं अगला जेम्स बॉन्ड बनूँ।

04:57.916 --> 05:01.666
सही कहा। इसीलिए इन लोगों ने तुम्हारे
परिवार का भी अपहरण किया है?

05:03.208 --> 05:05.083
अब मैं ऐसा ही सोच रहा हूँ।

05:05.166 --> 05:08.416
तुम एकदम पागल लगते हो।

05:12.625 --> 05:15.916
ठीक है, दोस्त।
हमें कुछ मिनट दो, हम अभी आते हैं।

05:16.000 --> 05:16.833
ठीक है।

05:22.500 --> 05:24.166
मज़ाक है क्या?

05:26.166 --> 05:30.166
तुम क्या कर रहे हो, यार?

05:30.250 --> 05:33.166
अगर तुम अपना मुँह बंद रखोगे,
तो मैं ध्यान दे पाऊँगा।

05:33.250 --> 05:36.083
इस पर ध्यान दो, बेवकूफ़।

05:36.166 --> 05:38.625
तुम्हें घर पर रहकर
ऑडिशन की तैयारी करनी चाहिए।

05:38.708 --> 05:40.125
चुप हो जाओ।

05:40.208 --> 05:42.583
और तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए।

05:42.666 --> 05:45.041
तुम इस कहानी के हीरो नहीं हो।

05:45.125 --> 05:48.041
उनके लिए, तुम खलनायक हो। मेरा यकीन करो।

05:48.125 --> 05:50.625
वे मुझे गूगल करेंगे। फिर वे
बॉन्ड के बारे में सारी बातें देखेंगे।

05:50.708 --> 05:52.416
वे देखेंगे कि मैं सच कह रहा हूँ।

05:52.500 --> 05:57.416
और फिर वे अखबारों को बताएँगे कि तुम
यहाँ कैसे एक कटे सूअर का सिर लेकर आए।

05:57.500 --> 06:01.500
सोचो, बेवकूफ़। सोचो!

06:03.291 --> 06:04.125
हद है!

06:13.041 --> 06:13.875
हाँ!

06:17.708 --> 06:19.083
सुबह 07:52 बजे

06:19.166 --> 06:20.750
हट जाइए। माफ़ करिए।

06:21.333 --> 06:24.500
आराम से, यार। पुलिसवाले देख लेंगे।

06:24.583 --> 06:27.000
मैं अपने परिवार को ढूँढ़ रहा हूँ।
यह कोई अपराध नहीं है, है ना?

06:27.083 --> 06:28.458
ए, शांत हो जाओ।

06:28.541 --> 06:30.833
-मैंने तुम्हें बचाया था।
-ठीक है।

06:30.916 --> 06:32.833
ठीक है, मुझे माफ़ कर दो। और शुक्रिया।

06:32.916 --> 06:34.083
यह हुई ना बात।

06:34.166 --> 06:36.750
तुम बस जैसे चलते हो वैसे ही चलो।

06:38.083 --> 06:39.791
बहुत अजीब तरीके से चल रहे हो, दोस्त।

06:39.875 --> 06:41.958
माफ़ करना। हे अल्लाह।

06:42.041 --> 06:44.041
-ठीक से चलो।
-यार, ठीक से ही चल रहा हूँ!

06:47.625 --> 06:50.916
लैडब्रोक ग्रोव

06:57.416 --> 06:58.625
अरे, बाप रे।

06:58.708 --> 07:00.458
आराम से, बेबकूफ़।

07:00.541 --> 07:03.291
ठीक है, दरवाज़े बंद करो, पर्दे ढक दो।

07:03.375 --> 07:07.208
चलो लाइनें बोलो। ऑडिशन आठ घंटों में है।

07:07.791 --> 07:09.666
रुको, तुम कहाँ जा रहे हो?

07:09.750 --> 07:11.625
मुझे सही यूएसबी ढूँढनी है।

07:12.208 --> 07:15.541
सिर्फ़ स्क्रीन टेस्ट का
कैमरा ही मायने रखता है।

07:16.541 --> 07:18.708
शाह, वक़्त बीता जा रहा है।

07:18.791 --> 07:20.750
मेरे साथ-साथ लाइनें बोलो।

07:22.583 --> 07:26.958
"तुम्हें पता है किसी का
गंदा काम करना कैसा लगता है?

07:27.041 --> 07:31.041
सभी से लड़ना और कोई वजूद ना होना?

07:31.125 --> 07:35.250
-"मैं अपनी पहचान ढूँढता रहता हूँ। मैं…"
-क्या? बाप रे।

07:35.333 --> 07:39.125
हैलो? मैं तुम्हारी मदद कर रहा हूँ।

07:39.208 --> 07:41.750
मिल गया! यह हुई ना बात, साला।

07:44.250 --> 07:46.500
यह सब तुम्हारा ध्यान भटकाने के लिए है।

07:46.583 --> 07:48.833
खुद का नुकसान कर रहे हो।

07:48.916 --> 07:50.791
लानत है। चल जा।

07:52.291 --> 07:55.333
वेरिव्यू
क्विक रिलीज़ डैश कैम

07:55.416 --> 07:56.291
भाड़ में जाए।

07:56.375 --> 07:58.000
तुम्हें अपने परिवार की चिंता नहीं है।

07:58.083 --> 08:00.166
तुम्हें कामयाब होने की चिंता है।

08:01.708 --> 08:06.166
अगर उनका अपहरण हुआ भी है,
तो भी तुम कोई सुपरहीरो स्पाई नहीं हो।

08:06.250 --> 08:09.416
हमारा ध्यान सुपरहीरो बनने पर होना चाहिए।

08:10.750 --> 08:13.916
-एक बार के लिए मेरी मदद क्यों नहीं करते?
-में मदद कर रहा हूँ।

08:14.000 --> 08:20.666
तुम्हारा एक ही रूप तुम्हारे परिवार या किसी
के लिए भी काम का है, तो वह है बॉन्ड का।

08:20.750 --> 08:21.875
बकवास बंद करो!

08:23.125 --> 08:26.750
ओह, हद है। ज़ुल्फ़ि से
यही उम्मीद की जा सकती है।

08:26.833 --> 08:29.375
ज़ाहिर सी बात है, उसका जन्मदिन आज़माओ।

08:35.541 --> 08:36.625
हद है!

08:36.666 --> 08:38.458
तुम्हें उसका जन्मदिन भी नहीं पता?

08:38.541 --> 08:40.375
कैसे भाई हो?

08:40.458 --> 08:44.500
ठीक है, काम हो गया? हम काम पर वापस चलें?

08:47.666 --> 08:50.750
-सुरक्षा सलाहकार?
-हाँ।

08:50.833 --> 08:55.041
अगर तुम अपने काम को लेकर इतने गंभीर होते,
तो तुम्हारा करियर बन जाता।

09:01.916 --> 09:05.791
ब्लैकफ़्रायर्स

09:08.041 --> 09:13.208
सुबह के 10:16 बजे

09:27.083 --> 09:29.291
तुम समय बर्बाद कर रहे हो।

09:29.375 --> 09:31.125
-अरे, यार।
-क्या हुआ?

09:31.833 --> 09:33.333
एक दिक्कत है। यहाँ कुत्ते हैं।

09:33.416 --> 09:36.291
ओह, यार। तुम जानते हो मैं सूखा माँस हूँ।

09:36.375 --> 09:37.458
अभी घूम जाओ।

09:37.541 --> 09:40.208
घूम नहीं सकता। उन्होंने हमें देख लिया है।
उन्हें शक हो जाएगा।

09:40.291 --> 09:43.333
खैर तुम एक ब्राउन आदमी हो,
जिसका बैग खून से सना है।

09:43.416 --> 09:45.750
तुम अलग से दिख रहे हो।

09:46.416 --> 09:49.416
शांत रहो, समझे? थोड़ा भरोसा रखो।

09:49.500 --> 09:50.833
मैं एक एक्टर हूँ ना?

09:50.916 --> 09:52.125
अरे, यार।

09:53.625 --> 09:55.333
क्या? रुकिए, जनाब।

09:57.125 --> 09:59.875
मैं कुछ नहीं कर रहा हूँ।
मैं यहाँ ट्रेन पकड़ने भी नहीं आया।

10:00.750 --> 10:02.541
हे भगवान।

10:03.041 --> 10:04.875
नहीं, नहीं। पीछे हटो।

10:04.958 --> 10:06.916
-आपका बैग देखूँ, तो एतराज़ तो नहीं?
-माफ़ करिए।

10:07.000 --> 10:08.583
चुप यार।

10:08.666 --> 10:11.333
-बैग में क्या है, सर?
-रुक जा, कमीने!

10:11.416 --> 10:12.250
सर?

10:12.333 --> 10:14.000
उसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

10:18.708 --> 10:19.875
अच्छा?

10:22.250 --> 10:23.791
-अगर तुम कहते हो, तो।
-अच्छे आदमी हो।

10:23.875 --> 10:24.958
आपका दिन अच्छा गुज़रे।

10:25.041 --> 10:25.958
हाँ।

10:28.375 --> 10:29.416
तुमने यह कैसे किया?

10:29.500 --> 10:32.583
पुलिस की बात आती है,
तो मेरे पास अब भी कुछ तरकीबें हैं।

10:33.666 --> 10:36.083
लंबा और गोरा होने का फ़ायदा होता होगा ना?

10:37.000 --> 10:39.166
मेंबरशिप होने के फ़ायदे होते हैं। इधर चलें?

10:40.625 --> 10:43.500
बहुत बड़ी गड़बड़ हुई है।
मैंने पुलिस के पास जाने की कोशिश की थी।

10:43.583 --> 10:47.041
वह तुम्हारे पहली गलती है। चलो भी।
हम तुम्हारे परिवार को ढूँढ निकालेंगे।

10:47.833 --> 10:49.000
-अच्छा। ठीक है।
-ठीक है?

10:49.083 --> 10:52.041
तुमसे सुनकर अच्छा लगा
क्योंकि कोई भी मेरा यकीन नहीं कर रहा है।

10:52.125 --> 10:54.416
मुझे वह पसंद आया।
उससे मुझे सुरक्षित महसूस होता है।

10:54.500 --> 10:57.166
किल्नर सिस्टम पर
एक मैसेज ब्रॉडकास्ट कर देंगे।

10:57.250 --> 11:00.208
अब, किस्मत से,
पूरे वेम्बली में सीसीटीवी हैं।

11:00.291 --> 11:04.000
तो अगर तुम्हारा परिवार, किसी भी सड़क पर
पिछले आठ घंटों में लंदन में था,

11:04.083 --> 11:07.458
तो मैं उनकी सही लोकेशन का पता लगा लूँगा।

11:07.541 --> 11:10.166
जैसे ही मुझे कोई अलर्ट मिलेगा,
तो तुम्हें सबसे पहले बताऊँगा।

11:10.250 --> 11:12.875
-सच में?
-हाँ, यार। सच।

11:12.958 --> 11:15.000
यह तो कमाल है। शुक्रिया।

11:15.083 --> 11:18.208
मुझे नहीं पता था
कि तुम्हारी कंपनी की पहुँच इतनी है।

11:18.291 --> 11:21.000
मेरी कंपनी की पहुँच
सबसे ज़्यादा है, ठीक है?

11:21.083 --> 11:22.625
चिंता मत करो। बात यह है।

11:22.708 --> 11:24.833
आज तुम्हारा परिवार समस्या है, है ना?

11:24.916 --> 11:28.416
कल कुछ और भी समस्या हो सकती है ना?
अब, अगर कुछ हो गया, तो कदम उठाओगे?

11:28.500 --> 11:30.416
या पहले से भी कुछ करोगे?

11:30.500 --> 11:32.291
-मैं कुछ करूँगा।
-बेशक।

11:32.375 --> 11:34.750
यह जो बड़ी चीज़ होने वाली है,

11:34.833 --> 11:37.791
और हाल ही में
जो भी आलोचना तुम्हें मिली है,

11:37.875 --> 11:40.333
वह और बदतर ही होती जाएगी।
मेरा यकीन करो, मैं जानता हूँ।

11:40.416 --> 11:42.000
मेरा ऑडिशन बेकार हुआ था,

11:42.083 --> 11:44.916
और मेरी उम्मीदों पर पानी फिर गया, इसलिए…

11:45.000 --> 11:50.375
अगर ऐसा होता तो मैं यहाँ आकर
तुमसे नहीं मिलता, है ना?

11:51.500 --> 11:54.208
तो, तुम्हें फिर से बुलाया है ना? सही कहा?

11:55.666 --> 11:56.750
-हाँ।
-अच्छा?

11:56.833 --> 11:59.958
तो, तुम वहाँ जाओगे, ऑडिशन दोगे,

12:00.041 --> 12:05.625
जब तुम ऑडिशन दोगे,
तो जज तुम्हारे पक्ष में होंगे।

12:09.333 --> 12:10.208
क्या? मैं बहुत…

12:10.291 --> 12:11.833
समझ रहे हो?

12:11.916 --> 12:14.291
तुम कैसे करोगे?

12:19.708 --> 12:20.791
क्या तुम एमआई5 हो?

12:23.375 --> 12:24.583
कोई बात नहीं।

12:24.666 --> 12:26.166
बाप रे। ठीक है।

12:26.250 --> 12:29.208
कोई बड़ी बात नहीं है।
ठीक है, मेरी बात सुनो।

12:29.875 --> 12:32.125
तुम्हें बस मुझे कॉल करना है।

12:33.875 --> 12:35.416
हम तुम्हारे साथ होंगे।

12:38.416 --> 12:39.250
क्या हुआ?

12:39.750 --> 12:41.833
-कोई शर्त होगी, है ना?
-नहीं!

12:42.750 --> 12:43.833
नहीं, मेरा मतलब, देखो।

12:43.916 --> 12:47.583
मतलब, किसी भी रिश्ते में दोनों को
निभानी पड़ती है, है ना? तो…

12:48.916 --> 12:50.958
असल में, हम तुम्हारे समुदाय के साथ

12:51.041 --> 12:54.250
जुड़ना चाहते हैं।

12:54.333 --> 12:57.916
और ऐसा करने के लिए, हम
तुम जैसे लोगों पर भरोसा करते हैं,

12:58.000 --> 13:01.625
हमारा संदेश पहुँचाने में,
क्योंकि तुम एक रुतबे वाले मुसलमान हो,

13:01.708 --> 13:03.791
और जल्द ही और मशहूर भी हो जाओगे।

13:03.875 --> 13:06.291
तुम्हारी आवाज़ में बहुत वज़न है, शाह।

13:06.375 --> 13:08.625
तो इसका इस्तेमाल करते हैं, ठीक है?

13:10.375 --> 13:11.291
सही है।

13:11.375 --> 13:14.333
शाह, चलो साइड में आकर बात करो, अभी।

13:14.416 --> 13:17.666
बस याद रखना, हम अच्छे लोग हैं, हाँ?
मत भूलना।

13:18.458 --> 13:19.500
शाह!

13:20.375 --> 13:22.208
ज़ाहिर है। मुझे बस टॉयलेट जाना है।

13:22.291 --> 13:24.708
मैं अभी आता हूँ। कहीं मत जाना। शुक्रिया।

13:24.791 --> 13:25.916
मैं यहाँ रहूँगा।

13:29.791 --> 13:33.125
तो? उसकी बातों में
कुछ गड़बड़ लग रही थी, है ना?

13:33.208 --> 13:34.916
शाह, मैं गलत था।

13:35.000 --> 13:39.291
नाइजेल के पास जाना एकदम सही फ़ैसला था,
भले ही ऐसा अचानक हुआ हो।

13:39.791 --> 13:42.500
तुम क्या बात कह रहे हो?
वह चाहता है कि मैं मुखबिर बनूँ।

13:42.583 --> 13:46.083
मुखबिर? वह किसी को जाल में
फंसाने के लिए नहीं कह रहा है, है ना?

13:46.166 --> 13:51.625
तुम्हें ज़िंदगी की सबसे अच्छी भूमिका दे
रहा है, बदले में लोगों से जुड़ना चाहता है।

13:51.708 --> 13:53.250
मैं बिकाऊ फ़ेड नहीं हूँ। माफ़ करना।

13:53.333 --> 13:57.291
"बिकाऊ"? माफ़ करना, आदर्श इंसान।

13:57.375 --> 14:02.250
तुम उस फ़्रैंचाइज़ में
हीरो बनना चाहते हो, जहाँ घड़ियाँ, गाड़ियाँ

14:02.333 --> 14:04.958
और ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस बिकती हैं।

14:05.041 --> 14:09.333
यह भूमिका तुम्हें इसी तरह मिल सकती है।

14:09.875 --> 14:15.041
मैंने सोचा था
कि मैं हमारा प्रतिनिधि बनूँगा।

14:15.125 --> 14:17.583
उनका नहीं।

14:17.666 --> 14:20.666
तुम हमारे या उनके प्रतिनिधि नहीं हो।

14:20.750 --> 14:24.333
बात तुम्हारी है, शाह,
और तुम क्या बनना चाहते हो।

14:24.416 --> 14:28.333
और सीधे शब्दों में, क्या तुम टॉयलेट में
सूअर के सिर से बात करते रहोगे,

14:28.416 --> 14:30.791
अपने करियर और परिवार को लेकर घबराते रहोगे?

14:30.875 --> 14:34.250
या तुम इस कहानी का हीरो बनना चाहते हो?

14:34.333 --> 14:36.333
सबसे बड़ा हीरो,

14:36.416 --> 14:39.791
क्योंकि वही चीज़ तुम्हारे लिए बनी है।

14:54.708 --> 14:55.750
शाह?

14:57.333 --> 15:00.958
शाह, तुम क्या कर रहे हो, दोस्त?

15:01.916 --> 15:02.958
हैलो?

15:03.041 --> 15:03.958
एक्टिंग कर रहा हूँ।

15:04.041 --> 15:06.583
हे भगवान। एक्टर लोग।

15:15.416 --> 15:16.250
भाड़ में जा।

15:26.750 --> 15:27.750
धत्।

15:37.583 --> 15:38.750
-हट जाओ!
-अरे।

15:45.875 --> 15:46.916
ए, ध्यान से।

16:07.708 --> 16:09.333
ठीक है। ठीक है।

16:09.416 --> 16:13.791
तुमने अभी क्या हरकत की?
हम बिल्कुल करीब थे।

16:15.333 --> 16:16.958
मुझे जवाब दो!

16:17.041 --> 16:19.916
-हैलो।
-हे भगवान। और एक्टिंग।

16:20.000 --> 16:23.333
कोई नहीं देख रहा है, ए बदबूदार पिछवाड़े!

16:23.416 --> 16:24.541
तुम्हारी दिक्कत क्या है, यार?

16:24.625 --> 16:27.416
मुझे तुम्हारी परवाह है,
यही मेरी दिक्कत है, शाह।

16:27.500 --> 16:29.333
मैं तुम्हें बेहतर बनाना चाहता हूँ।

16:29.416 --> 16:32.333
तुम कहते हो तुम मेरी मदद कर रहे हो,
पर तुम बस मुझे दोष देते रहते हो।

16:32.416 --> 16:35.708
यह प्यार बहुत सख्त है,
और तुम बस यही अंदाज़ समझते हो।

16:35.791 --> 16:37.250
अगर मैं तुम्हें शर्मिंदा करता हूँ,

16:37.333 --> 16:41.958
तो इसलिए कि तुम्हें ऐसे ही बने रहने से
ज़्यादा शर्मिंदगी ना झेलनी पड़े।

16:42.041 --> 16:43.250
अब थोड़ा आराम करो।

16:44.333 --> 16:45.875
अब मैं संभल गया हूँ।

16:47.041 --> 16:48.500
और मुझे पता है कि हम कहाँ जा रहे हैं।

16:50.541 --> 16:56.625
नहीं, नहीं। प्लीज़, मुझसे
बातें करते रहो। तुम्हें मेरी ज़रूरत है।

17:06.750 --> 17:09.500
वेम्बली

17:13.333 --> 17:18.708
दोपहर 12:21 बजे

17:21.500 --> 17:24.541
ठीक है, मैं तुम्हारे तरीके से
काम करने को तैयार हूँ।

17:24.625 --> 17:29.250
पर अगर तुम्हें बॉन्ड बनना है,
तो हम तालिबानी हेडक्वॉर्टर में क्यों हैं?

17:29.333 --> 17:32.958
ये जंगली लोग ही तो हमें रोककर रखते हैं।

17:33.083 --> 17:35.083
सेंट्रल मॉस्क एंटरेंस

17:35.166 --> 17:37.250
मुझे यहाँ छोड़कर मत जाओ!

18:01.708 --> 18:02.625
माफ़ कीजिएगा।

18:04.333 --> 18:07.125
माफ़ कीजिएगा।
अंकल, क्या मैं कुछ बात कर सकता हूँ, प्लीज़?

18:07.208 --> 18:09.208
मुझे अंकल क्यों बुला रहे हो?
हम एक ही उम्र के हैं।

18:09.291 --> 18:10.833
सच में? मेरा मतलब, मैं…

18:10.916 --> 18:13.583
माफ़ करिए, मैं यहाँ किसी को ढूँढ रहा हूँ।

18:13.666 --> 18:16.666
कोई लापता हो गया है। मेरा भाई, ज़ुल्फ़ि।

18:16.750 --> 18:19.208
शायद आप उसे जानते हैं।
एक लंबा-चौड़ा आदमी है जो कैब चलाता है।

18:19.291 --> 18:20.666
आपने उसे देखा है?

18:20.750 --> 18:22.666
इंशाअल्लाह, हम नमाज़ शुरू करने वाले थे।

18:22.750 --> 18:24.375
हमारे साथ नमाज़ पढ़ो,
बाद में बात करते हैं।

18:24.458 --> 18:26.208
यह बस एक एमरजेंसी है।

18:26.708 --> 18:30.458
माफ़ करिए। सभी को अस्सलाम अलैकुम।
मेरा परिवार लापता हो गया है।

18:31.291 --> 18:34.583
मेरे माता-पिता, परवेज़ लतीफ़
और मेरी माँ, ताहिरा लतीफ़,

18:34.666 --> 18:37.750
मेरे भाई-बहन, ज़ुल्फ़ी
और क्यू, कुर्रत-उल-ऐन।

18:38.541 --> 18:42.291
शायद आप में से कुछ उन्हें जानते हों।
मैं बस सोच रहा था कि…

18:43.375 --> 18:46.166
अगर आपने कुछ सुना हो,
तो उम्मीद है कि कोई मदद कर सकता है।

18:46.250 --> 18:47.291
सूअर!

18:48.125 --> 18:49.041
सूअर का सिर!

18:49.666 --> 18:52.541
-सूअर! सूअर का सिर! हटो।
-क्या?

18:52.625 --> 18:54.666
किसी ने सामने के दरवाज़े पर
सूअर का सिर रखा है।

18:57.208 --> 19:00.750
हाँ, उसे वहीं छोड़ दीजिए। यह…

19:04.250 --> 19:07.041
देखिए, वह… वह मेरे साथ है।

19:07.125 --> 19:09.666
वह मेरे साथ है। वह मेरा है।

19:15.250 --> 19:17.250
यहाँ से निकलो! चलो!

19:18.833 --> 19:20.500
दूसरी तरफ़ जाओ!

19:22.625 --> 19:24.291
जल्दी से, वहाँ।

19:43.708 --> 19:44.583
ओए!

19:45.958 --> 19:46.958
उसे पकड़ो!

19:48.083 --> 19:49.208
उस पाकिस्तानी को पकड़ो!

19:49.291 --> 19:52.541
सत्यानाश! देखो तुमने क्या किया, शाह।

19:58.125 --> 20:00.375
तुम्हें मुझसे माफ़ी माँगनी चाहिए, दोस्त।

20:00.458 --> 20:02.541
एल्गोरिदम के लिए 90 सेकंड से कम, हाँ?

20:04.666 --> 20:08.083
मैंने तुमसे कहा था, तुम्हारी नाकामियाँ
तुम्हारे सामने आएँगी।

20:08.166 --> 20:09.625
आईडीएफ़ के कमीने!

20:09.708 --> 20:11.625
तुम्हें किसने भर्ती किया? मोसाद ने?

20:11.708 --> 20:13.666
-आईडीएफ़ ने।
-बेशक मोसाद ने।

20:13.750 --> 20:15.000
मैंने तुमसे कहा था।

20:15.083 --> 20:18.500
वह देव पटेल नहीं है। यह बहुत छोटा है।

20:19.125 --> 20:21.416
तुम इन्हें अकेले नहीं संभाल सकते।

20:22.208 --> 20:25.041
मैंने तुमसे कहा था कि तुम्हें…

20:29.250 --> 20:30.166
वह बनना होगा।

21:37.208 --> 21:40.458
हाँ! हाँ!

21:40.541 --> 21:43.458
ताकतवर इंसान को
कमज़ोर इंसान की जगह लेनी चाहिए।

21:48.916 --> 21:51.208
अब तुम्हारी बारी है, शाह।

22:14.875 --> 22:17.291
यही एक रास्ता है।

22:17.375 --> 22:19.666
तुम देख नहीं रहे हो? सरेंडर कर दो!

22:20.916 --> 22:22.375
सरेंडर कर दो!

22:55.541 --> 22:57.000
हे भगवान, क्या तुम ठीक हो?

23:05.666 --> 23:07.875
नहीं। नहीं।

23:12.875 --> 23:15.541
नहीं। नहीं।

23:19.458 --> 23:20.791
कितना बुरा हाल है?

23:20.875 --> 23:23.500
नहीं, नहीं, इतना बुरा हाल नहीं है।
इतना बुरा नहीं है।

23:23.583 --> 23:25.208
मुझे लगता है हाल बहुत बुरा है।

23:25.291 --> 23:28.583
लगता है जैसे मेरी एक आँख नहीं रही।
क्या मेरी एक आँख खत्म हो गई?

23:28.666 --> 23:32.000
तुम ठीक हो जाओगे, ठीक? तुम ठीक हो जाओगे।

23:32.083 --> 23:37.583
बहुत ठंड है। बहुत ज़्यादा ठंड है।
मैं मरना नहीं चाहता।

23:37.666 --> 23:39.666
रुको। मैं तुम्हारे बिना यह नहीं कर सकता।

23:39.750 --> 23:42.833
मुझे पता है, तुम सच में नहीं कर सकते।

23:42.916 --> 23:45.291
पर वह दूसरा आदमी,

23:45.375 --> 23:49.583
जो तुम्हारा पीछा कर रहा था,
उसमें काबिलियत थी।

23:49.666 --> 23:53.208
क्यों? तुमने विरोध क्यों किया?

23:53.291 --> 23:54.791
तुम मुझे बताओ।

23:54.875 --> 23:58.208
बस तुम ही समझते हो।
बस तुम ही मुझे समझते हो।

23:58.291 --> 24:00.916
इसलिए मुझे तुम्हारी ज़रूरत है।

24:01.000 --> 24:05.375
पर मुझे पता भी नहीं कि तुम कौन थे।

24:05.458 --> 24:09.000
मैं वही हूँ जो तुम मुझे बनाना चाहते थे

24:09.083 --> 24:12.458
पर पैट्रिक स्टीवर्ट की आवाज़ में।

24:12.541 --> 24:14.375
जो अजीब है।

24:15.166 --> 24:19.416
तुम ही समझो तो अच्छा है।

24:20.416 --> 24:22.041
नहीं, नहीं, मत जाओ।

24:22.125 --> 24:25.125
नहीं। हम एक टीम हैं, ठीक है?

24:25.708 --> 24:28.666
मेरे बिना शुभकामनाएँ…

24:30.708 --> 24:32.000
बेवकूफ़ कहीं के।

24:33.541 --> 24:34.375
ए।

24:36.083 --> 24:36.916
ए।

24:39.041 --> 24:39.875
सुनो।

25:42.291 --> 25:44.291
संवाद अनुवादक Inu
