WEBVTT

00:11.041 --> 00:12.583
अस्तगफ़ीरुल्लाह!

00:12.666 --> 00:13.916
कहा था ना। मैं झूठ नहीं बोल रही।

00:14.000 --> 00:14.833
क्या कर रही है तू?

00:14.916 --> 00:16.208
यही हमारी समस्या है।

00:16.250 --> 00:17.875
-इसे नीचे रख दो।
-नहीं, इसे फेंक कर आओ!

00:18.000 --> 00:20.833
-मैं इसे फेंक दूँगी, पर इसे देखो तो।
-मुझे कुछ देखने की ज़रूरत नहीं!

00:20.875 --> 00:23.000
-उसे नहीं पता वह क्या कर रही है।
-मुझे पता है।

00:23.083 --> 00:24.791
मैं पागलों जैसा बर्ताव नहीं कर रही।

00:24.875 --> 00:27.250
आपका बेटा कर रहा है, और आप दोनों भी,
इसे नज़रअंदाज़ करके।

00:27.333 --> 00:29.166
शाजू ठीक है। वह बस तनाव में है।

00:29.250 --> 00:30.125
वह ठीक नहीं है!

00:30.208 --> 00:33.000
हम हमेशा यह दिखावा क्यों करते हैं
कि सब ठीक है जबकि नहीं है?

00:33.041 --> 00:34.125
कोई दिखावा नहीं कर रहा है।

00:34.166 --> 00:36.625
-आप हर चीज़ में नाटक करती हैं।
-मैं नहीं करती!

00:36.666 --> 00:38.375
अभी भी नाटक कर रही हैं।

00:38.458 --> 00:41.125
-कर रही हैं! आप क्यों नहीं…
-चुप रहो तुम!

00:41.750 --> 00:42.625
बाबा।

00:42.708 --> 00:44.666
परवेज़!

00:44.791 --> 00:46.083
-बाबा।
-परवेज़।

00:46.791 --> 00:48.458
-परवेज़! परवेज़!
-ओह, बाप रे!

00:48.541 --> 00:50.416
-फ़ोन करो! जल्दी!
-हाँ, हाँ।

00:50.500 --> 00:51.750
चल भी, लग जा!

00:52.416 --> 00:53.666
इमरजेंसी। कौन सी सेवा चाहिए?

00:53.750 --> 00:55.291
हाँ, एंबुलेंस, प्लीज़।

00:55.375 --> 00:57.041
-बाबा, माफ़ कर दो, ठीक है?
-परवेज़!

00:57.125 --> 00:58.583
मुझे बेहद अफ़सोस है।

00:59.291 --> 01:01.083
बेट

01:01.166 --> 01:04.250
6
द सटल वन

01:09.875 --> 01:13.416
वे तुम्हें गैर जैसा महसूस करवाएँगे।

01:17.208 --> 01:20.541
पर याद रखना, तुम्हारा नाम शाहजहान है…

01:21.958 --> 01:24.000
पूरी दुनिया के बादशाह!

01:25.583 --> 01:26.416
यह क्या बकवास है?

01:26.500 --> 01:28.583
तुम ठीक हो जाओगे। सब ठीक है, ठीक है?

01:28.666 --> 01:30.250
क्या चल रहा है? मेरा खून बह रहा है।

01:30.333 --> 01:31.875
मैं तुम्हें घर लेकर जा रही हूँ।

01:31.958 --> 01:33.000
तुमने मुझे कैसे ढूँढा?

01:33.083 --> 01:34.583
बहुत मुश्किलों से, दोस्त।

01:34.666 --> 01:35.916
एक कार ने तुम्हें टक्कर मारी

01:36.000 --> 01:38.875
और किसी ने तुम्हें मौत का नाटक
करते हुए वीडियो पोस्ट कर डाली।

01:40.291 --> 01:41.416
अच्छा।

01:42.166 --> 01:43.000
अच्छा था?

01:43.083 --> 01:45.791
नहीं, बहुत ही घटिया था।
पर व्यू बढ़ रहे हैं।

01:46.375 --> 01:48.375
-धत्! मेरा परिवार!
-तुम्हारा परिवार ठीक है।

01:48.458 --> 01:49.916
क्यू ने ही मुझे क्लिप भेजी थी।

01:50.000 --> 01:52.166
और कुछ नहीं तो,
उन्हें तुम्हारी ज़्यादा फ़िक्र है।

01:52.250 --> 01:54.166
अल्लाह का शुक्र है। शुक्र है।

01:54.833 --> 01:56.333
-फ़ेलिसिया।
-क्या?

01:56.875 --> 01:58.500
कुछ समय से मैं अजीब सा बर्ताव कर रहा हूँ।

01:59.083 --> 02:02.625
बिलकुल सही कहा।
ऑडिशन में भी यही कहना, समझे?

02:03.166 --> 02:05.166
-क्या? अभी भी…
-हाँ, बात अभी खत्म नहीं हुई है।

02:05.250 --> 02:06.083
क्या?

02:06.166 --> 02:07.666
पता है। तुम मेरे लायक नहीं हो।

02:07.750 --> 02:09.791
मैंने तुम्हारा स्लॉट भी
दिन के आखिर में रखवाया।

02:09.875 --> 02:11.500
ओह, अल्लाह, तुम कितनी अच्छी हो!

02:11.583 --> 02:14.083
यह सब साफ़ कर लो,
अपने परिवार के साथ सब सुलझा लो,

02:14.166 --> 02:17.083
क्योंकि मैं नहीं चाहती कि आज
कमरे में तुम्हारा ध्यान भटक जाए, समझे?

02:17.166 --> 02:19.333
-हाँ। बिल्कुल।
-ठीक है।

02:23.375 --> 02:26.375
सुनो, मुझे तुम्हारी परवाह है।
तुम जानते हो ना?

02:29.208 --> 02:31.250
हाँ। मुझे पता है।

02:32.416 --> 02:33.250
शुक्रिया।

02:42.958 --> 02:43.791
हैलो?

02:43.875 --> 02:45.208
यहाँ पर, जान।

02:50.000 --> 02:50.916
आप कैसे हो?

02:51.000 --> 02:52.791
हम ठीक हैं। तुम कैसे हो?

02:52.875 --> 02:54.958
मैं ठीक हूँ।
मुझे आपकी बहुत फ़िक्र हो रही थी।

02:57.166 --> 02:58.875
यह पागल हो गई है, भाई।

02:58.958 --> 03:00.708
तुम क्या कर रही हो, फ़ेलिसिया?

03:00.791 --> 03:03.541
तुम्हारी एजेंट से ज़्यादा काम निभा रही हूँ।

03:04.708 --> 03:05.541
बैठ जाओ।

03:05.625 --> 03:07.500
यकीन नहीं होता कि मैं
तुम्हारे लिए काम कर रही थी।

03:07.583 --> 03:09.125
ठीक है, चुप हो जाओ!

03:11.333 --> 03:14.166
तुम्हें लगता है कि आठ साल तक
मैं तुम्हारी बकवास सुनूँगी

03:14.250 --> 03:15.750
और मैं यह मौका अपने हाथ से जाने दूँगी?

03:15.833 --> 03:18.791
अगर तुम खुश नहीं हो,
तो मैं कमीशन बदल दूँगा।

03:18.875 --> 03:21.458
मैं यह इसलिए नहीं कर रही
क्योंकि मैं खुश नहीं हूँ।

03:21.541 --> 03:24.083
-पर क्योंकि तुम खुश नहीं हो।
-इसका कोई मतलब नहीं है।

03:24.166 --> 03:25.458
आखिरी मौका है, कमीने।

03:26.958 --> 03:29.291
शाह, तुम जानना चाहते हो
कि सबने तुम्हें ब्लॉक क्यों किया है?

03:29.375 --> 03:32.041
तुमने अपने करियर का
सबसे बड़ा मौका क्यों खो दिया?

03:32.125 --> 03:37.333
तुम वजह देख रहे हो, एक, दो, तीन और चार।

03:37.416 --> 03:40.333
तुम उनकी दुआएँ, उनकी मंज़ूरी

03:40.833 --> 03:42.500
-पाना चाहते हो।
-सच कहूँ तो,

03:42.583 --> 03:45.291
वह हम लोगों से ज़्यादा
और बाकी लोगों की मंज़ूरी चाहता है।

03:45.375 --> 03:46.208
है ना?

03:46.291 --> 03:47.208
हाँ, सही है?

03:47.291 --> 03:49.500
वह सही कह रही है। तुम सभी का साथ चाहते हो,

03:49.583 --> 03:51.833
पर इसीलिए डीबीएस में केवल दो ही सीटें हैं।

03:51.916 --> 03:53.625
जेट है क्या?

03:53.708 --> 03:55.208
वह एस्टन मार्टिन है, बेवकूफ़।

03:55.291 --> 03:57.500
तुमने उसके सामने
डीबी-12 का ज़िक्र नहीं किया,

03:57.583 --> 03:59.791
इससे साबित होता है कि तुम मूर्ख हो!

03:59.875 --> 04:01.458
-तुमने मुझे क्या कहा?
-कुछ नहीं।

04:01.541 --> 04:03.458
तू बस बहनचोद बोल। इन्हें समझ नहीं आता…

04:03.541 --> 04:04.708
बकवास बंद करो!

04:04.791 --> 04:08.041
मेरी बात सुनो, शाह।
अगर तुम्हें इस ऑडिशन में कामयाब होना है,

04:08.125 --> 04:11.500
तो तुम्हें सबसे पहले
इन सबको ठिकाने लगाना पड़ेगा।

04:13.208 --> 04:15.708
पर ये मेरे अपने लोग हैं।

04:16.791 --> 04:19.000
मैं जो भी करता हूँ उनके लिए करता हूँ।

04:20.375 --> 04:21.500
छोड़ो भी।

04:22.083 --> 04:23.666
तुम उनसे शर्मिंदा हो।

04:23.750 --> 04:26.250
हमेशा उन्हें ठीक करने और बदलने की
कोशिश करते हो। पर नहीं कर पाते।

04:26.333 --> 04:27.333
इसलिए उन्हें आज़ाद कर दो।

04:27.416 --> 04:30.833
जब तुमने मुझे साइन करा था
तब कहा था कि हम सब बदलकर रख देंगे।

04:30.916 --> 04:32.083
हम बदलाव लाएँगे।

04:32.166 --> 04:36.416
हाँ, तुम्हारी जिंदगी में। पूरे गाँव की
ज़िम्मेदारी थोड़े ही ना ले ली है मैंने।

04:36.500 --> 04:38.041
क्या मतलब? हम कराची से हैं।

04:38.125 --> 04:39.750
हमारे यहाँ पानी आता है, शुक्रिया।

04:40.250 --> 04:45.208
सुनो, अंतर लाने का मतलब है
न्यूनतम कर देना।

04:45.291 --> 04:47.916
कुछ हॉलिडे होम्स खरीद लो।

04:48.000 --> 04:50.916
कुछ असिस्टेंट को काम पर रख लेना
जो तुम जैसे ही दिखते हों।

04:51.000 --> 04:54.083
मैं यही चाहती हूँ।
पर तुम्हें क्या चाहिए, शाह?

04:54.166 --> 04:57.291
दिखावटी चीज़ें मेरे लिए मायने नहीं रखतीं।
मैं एक कलाकार हूँ।

04:57.375 --> 04:59.833
-मेरी कोशिश बेकार हो गई।
-बुरे शब्द नहीं बोलते, शाजू।

04:59.916 --> 05:01.875
-ओह, हद है।
-क्या? तुम मानते क्यों नहीं?

05:01.958 --> 05:03.125
मैं एक कलाकार हूँ।

05:03.208 --> 05:04.541
हाँ, पता है क्या?

05:04.958 --> 05:07.833
सच्चे कलाकार,
उन्हें दूसरों की या वे क्या सोचते हैं,

05:07.916 --> 05:09.291
उसकी परवाह नहीं होती।

05:09.375 --> 05:11.833
चलो, सबसे पहले इस मुँहफट को खत्म करते हैं।

05:11.916 --> 05:12.916
ऐसा मत करना!

05:18.625 --> 05:20.250
मुझे ही इसे मारना चाहिए।

05:21.916 --> 05:22.750
क्या कहा?

05:26.291 --> 05:28.208
-शाजू?
-चुप करो, माँ।

05:28.916 --> 05:32.291
-क्या कर रहा है, भाई?
-सबके सामने मुझे नीचा दिखाना बंद कर।

05:32.375 --> 05:33.708
तू हमेशा यही करता है।

05:34.416 --> 05:37.333
माँ और बाबा को गोली नहीं मारोगे, ठीक है?
मैं मना कर रही हूँ ना।

05:37.416 --> 05:38.958
अब मैं संभल गया हूँ।

05:39.041 --> 05:40.875
अपनी माँ से इस तरह बात मत करो।

05:40.958 --> 05:42.416
और, पहले उसे गोली मारना।

05:42.500 --> 05:43.333
क्या?

05:43.416 --> 05:46.291
चलो भी, ताहिरा,
सबको पता है तुमने ही उसे इसमें धकेला है।

05:46.375 --> 05:50.083
तुम्हारी महत्वाकांक्षा, दबाव, बकवास स्कूल।

05:50.166 --> 05:53.666
यह वह कह रहा है जो हमें
इस नए देश में लेकर आया।

05:53.750 --> 05:55.708
मैं पाकिस्तान में बहुत खुश थी।

05:55.791 --> 05:57.458
और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जाता है…

05:57.541 --> 05:58.541
चुप हो जाओ!

05:58.625 --> 06:02.000
मैं तय करता हूँ कि कौन मरेगा,
और पहला कौन होगा।

06:02.083 --> 06:03.833
भाई, एक बात सुन।

06:03.916 --> 06:05.958
मतलब, मुझे बाँधा भी क्यों है?

06:06.041 --> 06:07.916
मैं पहले दिन से ही तुम्हारी फैन रही हूँ…

06:08.000 --> 06:10.583
पता है तुम्हारे बचाव में
मैंने कितने गुमनाम ट्वीट लिखे हैं?

06:10.666 --> 06:12.125
-बहुत-बहुत शुक्रिया।
-हाँ,

06:12.208 --> 06:14.041
मैं तुम्हारी वफ़ादार हूँ, भाई।

06:14.125 --> 06:15.875
ज़ाहिर है, मैं मरना नहीं चाहती, पर…

06:15.958 --> 06:18.500
ये दोनों बहुत बूढ़े हो गए हैं।
कभी भी अल्लाह को प्यारे हो जाएँगे।

06:18.583 --> 06:19.791
उन्हें बिना हिचक के मार दो।

06:19.875 --> 06:23.000
क्या तुम चुप रहोगी?
तुम यहाँ मुफ़्त की बकवास के लिए हो।

06:23.083 --> 06:25.958
तुम क्यों नहीं चुप रहते? पैदा होते ही
तुम्हें इससे जलन होने लगी थी।

06:26.041 --> 06:27.833
ए… यार,

06:27.916 --> 06:31.125
मैं पहले दिन से तेरे साथ हूँ।
मैंने तेरे लिए चाकू खाया था।

06:31.208 --> 06:34.208
हाँ। और मेरे भाई, तुझे मेरी ज़रूरत है,

06:34.291 --> 06:36.250
अपने लिए, इन सांपों से बचने के लिए।

06:36.333 --> 06:38.583
-तू नाशुक्रा है…
-चुप हो जा, बूढ़े!

06:38.666 --> 06:40.333
मेरी बात सुन, दोस्त?

06:40.416 --> 06:43.500
कभी तुम्हें बुरा कहा हो, तो तुम्हें मज़बूत
बनाने के लिए। तुम्हें तैयार कर रहा था।

06:43.583 --> 06:44.708
तुम उससे नफ़रत करते हो।

06:44.791 --> 06:48.666
शाजू जान, ज़ुल्फ़ि को गोली मार। उसका बस
चलता, तो पालने में तुम्हारा गला घोंट देता।

06:48.750 --> 06:51.000
-सुनो, कोई किसी को गोली नहीं मारेगा।
-चुप हो जाओ!

06:56.791 --> 06:57.750
भाई…

07:00.583 --> 07:02.583
मैं बस कहना चाहता हूँ, हाँ?

07:03.333 --> 07:05.083
भाई, तू छछुंदर नहीं है।

07:05.166 --> 07:06.583
वह कहने के लिए माफ़ी माँगता हूँ…

07:11.208 --> 07:15.416
ठीक है। बढ़िया। हाँ, नहीं, तुमने हमारे
परिवार के सबसे ज़हरीले लोगों को मार दिया।

07:15.500 --> 07:18.166
हाँ, पता है क्या?
तुमने वाकई अच्छा किया। मुझे अच्छा लगा।

07:18.250 --> 07:21.416
तुमने खुश कर दिया, यार।
हमें इसकी उम्मीद नहीं थी, है ना?

07:21.500 --> 07:22.708
मुझे उम्मीद नहीं थी…

07:32.291 --> 07:34.166
हमेशा से तुम और मैं रहे हैं, शाजू।

07:40.000 --> 07:43.125
बस मैं और मेरा सुंदर बेटा।

07:54.458 --> 07:55.583
मैं कहाँ हूँ?

07:56.375 --> 07:57.916
नींद अच्छी आई?

07:58.708 --> 08:00.000
कितनी उँगलियाँ हैं?

08:00.083 --> 08:00.958
तीन।

08:01.041 --> 08:05.208
नाम? यहाँ "शाहजहान" लिखा है?

08:05.291 --> 08:06.750
सब मुझे शाह बुलाते हैं।

08:07.458 --> 08:08.583
देख लूँ?

08:11.791 --> 08:14.125
आपके वाइटल्स अभी ठीक नहीं हैं, मि. लतीफ़।

08:14.208 --> 08:15.666
आज का दिन बहुत लंबा रहा।

08:15.750 --> 08:17.666
अच्छा? आप कमाने के लिए क्या करते हो?

08:18.250 --> 08:19.333
मैं एक अभिनेता हूँ।

08:20.041 --> 08:23.166
तो फिर, किसमें एक्टिंग की है?
मैंने कोई देखी होगी?

08:23.250 --> 08:24.541
शायद नहीं देखी।

08:25.958 --> 08:28.208
हो सकता है कि अगली
जेम्स बॉन्ड फ़िल्म में देखो।

08:30.916 --> 08:32.875
ऑडिशन कुछ घंटों में ही है।

08:33.291 --> 08:35.125
-मज़ाक कर रहे हो?
-नहीं।

08:35.750 --> 08:37.791
खैर, कहीं जाने से पहले ले लेना।

08:37.916 --> 08:39.166
तुममें पानी की कमी है, दोस्त।

08:39.250 --> 08:40.708
धत्। मेरा…

08:41.541 --> 08:42.958
मेरा परिवार। मुझे…

08:43.375 --> 08:45.500
जाना है और… वे लापता हैं।

08:46.291 --> 08:47.708
लगता है बहुत ही बेकार दिन था।

08:48.458 --> 08:50.125
डॉक्टर आने वाले हैं।

08:51.958 --> 08:53.000
बॉन्ड, हाँ?

08:54.541 --> 08:55.625
शुभकामनाएँ।

09:19.541 --> 09:20.458
ज़ुल्फ़ि।

09:29.666 --> 09:30.500
शुक्रिया।

09:32.291 --> 09:34.458
मि. लतीफ़, आप क्या कर रहे हैं?

09:34.541 --> 09:36.291
अपने कमरे में वापस जाइए।

09:36.375 --> 09:38.666
-मैं… आप मुझे यहाँ नहीं रख सकते…
-माफ़ करना? पता है…

09:40.375 --> 09:42.375
तुम क्या कर रहे हो, भाई? हम यहीं हैं।

09:42.458 --> 09:43.875
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

09:43.958 --> 09:46.958
क्या मतलब?
कभी मैसेज का जवाब क्यों नहीं देते, यार?

09:47.041 --> 09:49.208
ओए, देखो आप दोनों, देखो कौन आया है।

09:49.291 --> 09:51.583
ओह, अल्लाह। शुक्रिया।

09:51.666 --> 09:53.166
बेटा, तुम कहाँ थे?

09:53.250 --> 09:56.500
शाजू! देखा, मैंने कहा था कि वह आएगा।

10:00.000 --> 10:01.791
तुम्हें क्या हुआ? तुम बेहाल लग रहे हो।

10:01.875 --> 10:04.083
मैं फिसल गया था और बेवकूफ़ की तरह
अपने सिर पर मार ली।

10:04.166 --> 10:05.291
आपको क्या हुआ, बाबा?

10:05.375 --> 10:07.666
थोड़ी सी दिल की तकलीफ़ हो गई थी।
चिंता करने की ज़रूरत नहीं।

10:07.750 --> 10:09.000
ज़ुल्फ़ि कहाँ है?

10:09.083 --> 10:10.541
वह अपने बॉयफ़्रेंड के साथ जा रहा है।

10:10.625 --> 10:12.375
पिछली रात…

10:19.125 --> 10:22.041
-परवेज़ ठीक हैं?
-परवेज़ से ज़्यादा अपनी चिंता करो।

10:22.125 --> 10:25.666
अगर बात क्यू के बारे में है, तो मुझे माफ़
कर दो, ठीक है? हम हलाल मैसेज भेज रहे थे।

10:25.750 --> 10:27.958
-बस एक अजीब सी तस्वीर थी…
-अपना मुँह बंद रखोगे?

10:28.041 --> 10:30.000
यह क्यू के बारे में नहीं है!
वह तुमसे निपट लेगी।

10:30.083 --> 10:32.541
-मैं उसकी इज़्ज़त करता हूँ।
-पर तुमने मेरा अपमान किया, है ना?

10:32.625 --> 10:33.833
तुमने मेरा वक़्त बर्बाद किया।

10:33.916 --> 10:34.875
अच्छा।

10:35.416 --> 10:36.708
तुमसे सच कहूँ?

10:38.000 --> 10:40.041
मुझे मूबा पसंद है, ठीक है?

10:40.125 --> 10:42.208
और दुबई की निवेश टीम को भी पसंद है।

10:42.291 --> 10:43.250
सच में?

10:43.333 --> 10:47.166
कल दोपहर, मैं फ़्लाइट से जा रहा हूँ।
एजेंडा में मूबा सबसे पहले है।

10:50.916 --> 10:51.875
कल दोपहर?

10:51.958 --> 10:54.041
हाँ। एक बात कहूँ? मेरे साथ चलो।

10:54.125 --> 10:56.500
वे तुम्हें पसंद करेंगे।
मैं तुम्हारी फ्लाइट के पैसे दूँगा।

10:57.291 --> 10:58.208
ठीक है।

10:59.125 --> 11:00.916
मैं उससे अभी मिलने जाता हूँ।

11:01.000 --> 11:03.375
-वे प्लेन में जा रहे हैं।
-फिर आओ। हमें जाना है।

11:03.458 --> 11:05.583
पर आज तुम्हारा ऑडिशन है।

11:05.666 --> 11:08.625
माँ, भाड़ में जाए ऑडिशन।
मुझे ज़ुल्फ़ि से मिलना है।

11:09.958 --> 11:10.875
क्यू, यार,

11:11.875 --> 11:13.291
मैं तुम्हारे बिना यह नहीं कर सकता।

11:14.791 --> 11:17.000
-तुम्हारा फ़ोन पूरा चार्ज है?
-हाँ।

11:17.083 --> 11:19.125
तो, फिर मैं यह तुम्हारे बिना नहीं कर सकता।

11:25.208 --> 11:27.458
तुम्हें इस कार में बैठाने से ही
मेरी नौकरी चली जाएगी।

11:27.541 --> 11:30.000
हाँ। ज़ुल्फ़ी ने तुम्हें
ऐप से बैन कर दिया है।

11:30.500 --> 11:31.541
अच्छा किया।

11:31.625 --> 11:34.875
और, नहीं, तुम्हें कुछ नहीं होगा।
डैशबोर्ड पर मैं हूँ, समझे?

11:34.958 --> 11:35.916
सच?

11:37.875 --> 11:39.291
मुझे लगा कि वह देव पटेल है।

11:40.708 --> 11:41.833
पर पता है क्या?

11:41.916 --> 11:44.458
अगर तुमने 3:30 बजे से पहले पहुँचाया,
तो तुम्हें 20 पाउंड और दूँगा।

11:44.541 --> 11:46.916
ओए! आराम से, समझे? यह मेरा अकाउंट है।

11:47.000 --> 11:50.083
-मेरे पास पैसे हैं।
-नहीं हैं। तुम कंगाल हो।

11:50.166 --> 11:51.166
क्या?

11:52.291 --> 11:54.166
तुम अपने कपड़ों से टैग नहीं हटाते।

11:56.916 --> 11:59.041
टैग हटाकर वापस करना मुश्किल होता है।

11:59.625 --> 12:02.166
बस करो, भाई, शर्मिंदा मत करो। धत्।

12:02.250 --> 12:05.166
-शायद हम समय पर पहुँच भी ना पाएँ।
-ऐसा है… तुम पहुँच जाओगे।

12:05.250 --> 12:06.958
मैं एयरपोर्ट के सारे शॉर्टकट जानता हूँ,

12:07.041 --> 12:09.958
सभी स्पीड कैमरे
और सीसीटीवी से बचकर निकाल लूँगा।

12:10.500 --> 12:14.416
मैं तुम्हें सिक्योरिटी पार कराकर
सीधे रनवे पर पहुँचा दूँगा, अगर तुम चाहो।

12:14.500 --> 12:16.833
गाड़ी चलाओ, प्लीज़। गाड़ी चलाओ।

12:16.916 --> 12:18.833
टर्मिनल पर, रनवे पर नहीं।

12:29.583 --> 12:30.541
उस तरफ़।

12:35.250 --> 12:36.125
शाह?

12:37.250 --> 12:39.583
ओ, यार। यास्मीन।

12:40.500 --> 12:42.250
-तुम यहाँ क्या कर रहे हो?
-मैं बस…

12:42.333 --> 12:44.750
ओह, बाप रे। तुम मेरे पीछे नहीं आ सकते।

12:45.333 --> 12:47.333
मुझे यकीन नहीं हो रहा
कि यह फिर से हो रहा है।

12:47.416 --> 12:50.250
मुझे लगा कि मैंने कल रात
साफ़ कर दिया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा।

12:50.333 --> 12:52.166
नहीं, तुम्हें जाने से
रोकने के लिए नहीं आया हूँ।

12:53.625 --> 12:56.000
मैं किसी और को जाने से
रोकने के लिए आया हूँ।

12:57.750 --> 13:00.208
क्या कहा तुम कल रात उससे मिली थी?
तुमने मुझे बताया नहीं।

13:00.291 --> 13:01.166
ओली, है ना?

13:02.583 --> 13:04.833
तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
तुम्हारे बारे में बहुत सुना है।

13:05.791 --> 13:07.500
ओह, बाप रे! यह क्या हुआ?

13:07.583 --> 13:10.416
हाँ, सब ठीक है।
जितना दिख रहा है उससे ज़्यादा बुरा है।

13:11.125 --> 13:12.500
सच में, हमें जाना होगा।

13:12.583 --> 13:14.666
हमें जाना होगा। तुम 6'2" हो क्या?

13:15.708 --> 13:17.000
-चलो भी।
-थोड़ी देर में मिलते हैं।

13:19.000 --> 13:20.166
वह क्या था, याज़?

13:21.083 --> 13:22.666
-मैं… हाँ।
-तुम बताओगी…

13:25.125 --> 13:27.291
माफ़ करना। माफ़ करना।

13:27.375 --> 13:29.083
माफ़ करना, माफ़ करना।

13:31.041 --> 13:32.166
बोर्डिंग पास?

13:32.250 --> 13:33.875
हमारे पास बोर्डिंग पास नहीं हैं,

13:33.958 --> 13:36.791
पर हमें जिससे बात करनी है
वह यहाँ से गया है।

13:36.875 --> 13:39.625
-यहाँ ऐसे नहीं होता है।
-माफ़ करना। एक सेकेंड।

13:39.708 --> 13:41.708
तुम्हारे फ़ोन में ज़ुल्फ़ि की फ़ोटो है?

13:41.791 --> 13:43.291
-हाँ।
-जल्दी से निकालो।

13:44.416 --> 13:45.375
माफ़ कीजिए।

13:45.458 --> 13:49.583
यह बंदा एक संदिग्ध आतंकवादी है
और सुरक्षा को खतरा है।

13:49.666 --> 13:51.791
हमें इसे ढूँढना होगा
और इसे तुरंत रुकना होगा।

13:51.875 --> 13:53.500
-एक पल दें, सर।
-हाँ।

13:53.583 --> 13:56.208
-क्या कर रहे हो?
-यकीन मानो। इससे काम बन जाएगा।

13:56.291 --> 13:57.708
-नहीं। मैं शामिल नहीं हूँ।
-यकीन करो।

13:59.208 --> 14:02.000
ठीक है, आपने सुरक्षा
खतरे के बारे में कुछ कहा था?

14:02.083 --> 14:03.541
वह मिडिल ईस्ट जा रहा है।

14:03.625 --> 14:07.916
वह ड्राइवरों, कूरियर, काला बाज़ार डैशकैम
सप्लायरों का एक जटिल नेटवर्क चलाता है।

14:08.000 --> 14:11.041
-आपको कैसे पता?
-सुरक्षा संस्थानों में मेरे संबंध हैं।

14:11.125 --> 14:13.000
-कैसे संबंध?
-एमआई5।

14:13.083 --> 14:14.541
-माफ़ करना, मैंने…
-एमआई5।

14:17.583 --> 14:19.750
अच्छा, मुझे यकीन नहीं। अगला।

14:20.791 --> 14:21.916
माफ़ करना, क्या…

14:22.541 --> 14:24.500
क्या मतलब, आपको यकीन नहीं?

14:25.125 --> 14:26.708
आपकी आवाज़, हाव-भाव, किसी चीज़ से

14:26.791 --> 14:28.833
नहीं लगता। आँखों से नहीं लगता कि यह सच है।

14:28.916 --> 14:32.125
फिर से कहता हूँ। इस बार वीडियो बना लो,
और फिर हम मिलकर साथ देखेंगे।

14:32.208 --> 14:33.583
आप पहले से ही कैमरे के सामने हैं।

14:33.666 --> 14:36.166
अगर आप मुझे परेशान करते रहे,
तो मैं खबर में डाल दूँगा।

14:36.250 --> 14:39.875
समाचारों में सौ लाशें
और 747 के फटने से तो बेहतर है।

14:39.958 --> 14:42.416
-अब 747 नहीं उड़ते हैं।
-इस तरह के लोगों की वजह से।

14:42.500 --> 14:44.666
समझाने की कोशिश कर रहा हूँ।
चेचन्या में ट्रेनिंग ली,

14:44.750 --> 14:47.291
अफ़ग़ानिस्तान में लड़ा, कंधार
की लड़ाई, शायद तुमने सुना हो?

14:47.375 --> 14:48.208
तुम क्या कर रहे हो?

14:50.166 --> 14:52.666
वह कह रहे हैं कि आप
सुरक्षा को खतरा और आतंकवादी हो।

14:52.750 --> 14:53.916
और एक उद्यमी।

14:54.500 --> 14:55.833
-चलो…
-माफ़ करना।

14:57.625 --> 15:00.541
-सुनो, हम बात कर सकते हैं?
-हाँ।

15:05.416 --> 15:06.541
क्या यह खून है?

15:07.458 --> 15:08.291
हाँ।

15:08.916 --> 15:10.583
एक कार ने टक्कर मार दी थी।

15:11.333 --> 15:12.541
-दर्द हो रहा है?
-हाँ।

15:12.625 --> 15:13.833
अच्छी बात है।

15:20.000 --> 15:21.166
यार, मुझे माफ़ कर दे।

15:22.208 --> 15:23.958
मुझे बेहद अफ़सोस है।

15:24.041 --> 15:25.875
मैं सच में बेवकूफ़ हूँ।

15:25.958 --> 15:29.208
-सच तो यह है…
-पूरी ज़िंदगी मैंने तुम्हें यहाँ देखा है,

15:29.291 --> 15:30.333
अपनी मनमर्ज़ी करते हुए।

15:32.625 --> 15:33.958
मैं घर पर रहकर, मुझे और क्यू को

15:34.041 --> 15:36.541
रखने के लिए, तुम्हारे परिवार का
एहसान चुकाने की कोशिश करता हूँ।

15:40.750 --> 15:42.166
मुझे तुम्हें शुक्रिया कहना चाहिए।

15:42.666 --> 15:44.291
पता है तुमने मुझे किस बात का एहसास दिलाया?

15:45.625 --> 15:46.833
मुझे अपना काम करना चाहिए।

15:49.625 --> 15:50.500
हाँ।

15:52.250 --> 15:55.458
रुक, सच में शुक्रिया कह रहा है
या "भाड़ में जा" कह रहा है?

15:56.291 --> 15:57.208
दोनों।

15:58.666 --> 16:00.500
मैं छोटी बच्ची बनते-बनते थक गई हूँ।

16:00.583 --> 16:03.416
मैं रिश्ते में जूनियर पार्टनर
नहीं बनना चाहती।

16:03.500 --> 16:04.666
-मैंने सुन लिया।
-हाँ।

16:04.750 --> 16:06.208
मैं तुम पर लगाम नहीं लगाना चाहता।

16:06.916 --> 16:08.166
माफ़ करना तुम पर दबाव बनाया।

16:09.416 --> 16:12.125
मैं बस… मैं अपनी पूरी
ज़िंदगी चीज़ों के पीछे भागता रहा,

16:12.208 --> 16:15.625
और तुम कोई चीज़ नहीं हो।

16:15.708 --> 16:18.666
तुम एक फूल हो, या…

16:18.750 --> 16:20.875
प्याज़ की तरह हो, जिसमें परते हैं।

16:20.958 --> 16:22.916
-देखो, तुम्हें इस पर काम करना पड़ेगा।
-हाँ।

16:25.291 --> 16:26.958
तुम सच में उस प्लेन में जा रहे हो?

16:28.458 --> 16:29.750
मैं चार दिन में वापस आ जाऊँगा।

16:32.208 --> 16:33.625
तुमने मुझे फ़ोन क्यों नहीं किया?

16:33.708 --> 16:35.375
मैं… यह बहुत ज़रूरी था।

16:40.750 --> 16:41.625
तुमसे प्यार है, भाई।

16:41.708 --> 16:44.041
-फिर से कहो?
-मैंने कहा कि तुम कमीने हो।

16:44.541 --> 16:46.541
-हाँ, तुम भी कमीने हो।
-हाँ।

16:50.333 --> 16:52.875
-क्या है?
-तुम उस तरफ़ जाओ। उस तरफ़।

16:52.958 --> 16:54.250
इकोनॉमी?

16:54.333 --> 16:56.583
मैं तुमसे बैगेज क्लेम के वक़्त मिलूँगा।

16:56.666 --> 16:57.583
भाड़ में जा।

17:00.083 --> 17:02.041
खुद को संभालो। तुम क्यों मुस्कुरा रही हो?

17:02.125 --> 17:04.083
चुप रहो, यार। मेरा फ़ोन दो, प्लीज़।

17:04.125 --> 17:05.375
यहाँ बच्चे हैं।

17:05.833 --> 17:06.875
पागल है।

17:09.500 --> 17:13.166
तुम अगर अभी भी चाहते हो,
तो ऑडिशन दे सकते हो।

18:27.708 --> 18:30.291
मि. लतीफ़, हम तैयार हैं।

18:44.041 --> 18:46.625
तुम आ गए।

18:47.875 --> 18:50.708
तुम पिछले कुछ दिन बिज़ी होंगे।

18:51.458 --> 18:55.416
तो, हम सीधे तुम्हारे
डायलॉग से शुरू करेंगे, ठीक है?

18:55.958 --> 18:57.541
बता देना कि तुम तैयार हो।

18:58.166 --> 18:59.666
ड्यूटी के लिए हाज़िर हूँ, मैडम।

18:59.750 --> 19:01.125
कैमरा तैयार है।

19:01.208 --> 19:02.666
सेट पर शांत रहें।

19:02.750 --> 19:03.958
साउंड स्पीड।

19:04.750 --> 19:07.250
स्क्रीन टेस्ट, शाह लतीफ़। टेक टू।

19:07.333 --> 19:08.750
मार्कर।

19:10.708 --> 19:12.750
और हम तैयार हैं, और…

19:15.750 --> 19:16.791
एक्शन।

19:18.000 --> 19:21.375
मैं कुछ सेंटीमीटर बाईं ओर
आसानी से निशाना लगा सकता था।

19:21.458 --> 19:24.166
और तुम्हें इससे
बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता, है ना?

19:25.083 --> 19:27.708
जब तक तुम अपने बॉस को खुश कर रहे हो,

19:28.708 --> 19:31.250
वे जो चाहते हैं तुम्हें बना देते हैं।

19:33.041 --> 19:34.375
पर मैं तुम्हें समझती हूँ।

19:36.416 --> 19:39.458
बस तुम हो, बिल्कुल अकेले।

19:40.250 --> 19:44.291
बताओ, तुम अकेले कैसे रहते हो?

19:46.125 --> 19:48.500
तुम्हें पता भी है कि तुम कौन हो?

19:53.833 --> 19:55.583
जानना चाहती हो कि कैसा लगता है?

19:57.125 --> 19:59.666
गंदा काम करना?

20:00.833 --> 20:04.958
सभी से लड़ना और कोई वजूद ना होना?

20:08.125 --> 20:11.666
मेरे हाथों पर जो खून लगा है, वह मेरा है।

20:15.000 --> 20:17.875
क्योंकि मैं हर रोज़ अपने
एक हिस्से को मारता हूँ।

20:18.833 --> 20:19.750
मैं…

20:24.166 --> 20:25.541
खुद के साथ ही रहता हूँ।

20:30.041 --> 20:32.041
मैं वही बन जाता हूँ
जो लोग बनाना चाहते हैं।

20:38.041 --> 20:40.083
अगर मुझे नहीं पता
कि मैं कौन हूँ, तो इसलिए…

20:43.333 --> 20:44.541
कि तुम जानना नहीं चाहती।

20:47.791 --> 20:48.750
और कट!

20:48.833 --> 20:49.750
कट।

20:54.125 --> 20:55.875
-मुझे बढ़िया लगा।
-शुक्रिया।

20:57.458 --> 20:58.500
हे भगवान।

21:00.250 --> 21:03.500
हाँ, मैंने कभी किसी को
ऐसे परफ़ॉर्म करते नहीं देखा, जैसे…

21:04.500 --> 21:06.083
तुम… तुमने बस…

21:06.166 --> 21:07.625
अब मैं समझ गया।

21:07.708 --> 21:09.250
ठीक है, बढ़िया।

21:09.333 --> 21:12.916
बस एक और चीज़ है। यह एक डायलॉग लिखा है।

21:14.083 --> 21:15.416
नाम है बॉन्ड, जेम्स बॉन्ड।

21:15.500 --> 21:17.500
-ठीक है।
-बधाई हो।

21:21.375 --> 21:22.791
कैमरा तैयार है।

21:22.875 --> 21:24.666
-तो, फिर से वहीं?
-हाँ, शुक्रिया।

21:24.750 --> 21:26.750
-सेट पर शांति रहें, प्लीज़।
-साउंड स्पीड। मार्कर।

21:27.750 --> 21:30.916
तो अब तुम अपना नाम बोलोगे, तीन…

21:36.791 --> 21:37.625
दो…

21:40.125 --> 21:41.291
एक…

21:45.083 --> 21:46.041
एक्शन।

21:47.625 --> 21:48.833
नाम है…

21:52.916 --> 21:54.166
शाहजहान।

22:47.333 --> 22:49.333
संवाद अनुवादक Inu
