1
00:00:27,361 --> 00:00:29,822
'हार्मनी' का उल्टा क्या होता है?

2
00:00:32,825 --> 00:00:35,244
हम कह सकते हैं कि इसका जवाब है
'डिस्कनेक्शन या अलगाव'।

3
00:00:39,415 --> 00:00:42,626
जैसे कि एक-दूसरे से
या प्रकृति से अलग होना।

4
00:00:45,963 --> 00:00:50,009
नए तकनीकी आविष्कार बहुत से लोगों के
जीवन को बेहतर बनाते रहते हैं।

5
00:00:51,302 --> 00:00:54,847
पर क्या इस बीच
हमने कोई बहुत अहम चीज़ खो दी है?

6
00:00:57,892 --> 00:01:01,228
हर रोज़, हमें बताया जाता है
कि प्राकृतिक दुनिया विनाश के मुहाने पर है।

7
00:01:02,646 --> 00:01:04,230
उम्मीद कहाँ है?

8
00:01:07,568 --> 00:01:10,112
खैर, हम इसे तलाश रहे हैं।

9
00:01:11,864 --> 00:01:14,033
और यह तलाश हमें हार्मनी की ओर ले जाती है।

10
00:01:16,535 --> 00:01:21,207
हार्मनी में यकीन रखने वाले लोग दुनिया को
नए नज़रिए से देखने के लिए हमें बुलाते हैं।

11
00:01:22,833 --> 00:01:26,420
उनका सुझाव है कि जिस चीज़ से
हम अलग हो गए हैं वही हमारे

12
00:01:26,504 --> 00:01:28,631
भविष्य की चाबी हो सकती है।

13
00:01:31,300 --> 00:01:34,553
और उनका दावा है कि
भले ही हमने प्रकृति का नुकसान किया है,

14
00:01:34,637 --> 00:01:39,475
जब हम उसका पुराना रूप वापस लाएँगे, तो
ज़मीन, लोगों और समुदायों के ज़ख्म भर जाएँगे।

15
00:01:42,186 --> 00:01:46,649
अगर वे सही हैं,
तो शायद भविष्य उम्मीद से भरपूर है।

16
00:01:51,362 --> 00:01:54,907
और वह इंसान जिसने हार्मनी लाने में
अपना पूरा जीवन लगा दिया…

17
00:01:54,990 --> 00:01:57,868
खैर, यह भी एक छोटा सा आश्चर्य है।

18
00:02:02,790 --> 00:02:07,002
-मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी…
-रिसेप्शन क्रू की?

19
00:02:12,842 --> 00:02:17,054
फाइन्डिंग हार्मनी :
अ किंग्स विज़न

20
00:02:29,692 --> 00:02:31,485
हार्मनी क्या है

21
00:02:32,444 --> 00:02:35,447
और इसका
किंग चार्ल्स तृतीय से क्या संबंध है?

22
00:02:36,866 --> 00:02:40,578
50 से ज़्यादा सालों से,
किंग हमारी ज़िंदगी के हर हिस्से में

23
00:02:40,661 --> 00:02:44,623
प्रकृति को वापस लाने के
तरीकों पर प्रयोग कर रहे हैं।

24
00:02:46,208 --> 00:02:49,378
वह इसे हार्मनी कहते हैं
और यह तरीका लोकप्रिय हो रहा है।

25
00:02:53,173 --> 00:02:57,636
डम्फ़्रीज़ हाउस
आयरशायर, स्कॉटलैंड

26
00:02:59,346 --> 00:03:03,142
3डी के तरीके से। इसे 3डी इफ़ेक्ट
देने के लिए और छाया भरने के लिए।

27
00:03:03,225 --> 00:03:06,103
एक खास चीज़ जो मैं आपको ज़रूर
दिखाना चाहूँगी, वह है ये संदूक…

28
00:03:06,186 --> 00:03:07,521
आज, पहले से कहीं ज़्यादा लोग

29
00:03:07,605 --> 00:03:10,900
द किंग्स फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही
जगहों पर आ रहे हैं, ताकि वे सीख सकें

30
00:03:10,983 --> 00:03:14,695
कि वे अपने परिवारों और समुदायों के लिए
कैसे तालमेल बिठा सकते हैं।

31
00:03:17,281 --> 00:03:19,533
और मेरी दिलचस्पी बस इसी में है।

32
00:03:21,493 --> 00:03:24,371
हमारा एक काम
अलग-अलग लोगों को एक साथ यहाँ लाना है।

33
00:03:24,454 --> 00:03:25,873
तो यहाँ राष्ट्रपति आते हैं,

34
00:03:25,956 --> 00:03:29,418
शिक्षाविद आते हैं, किसान आते हैं,
यहाँ हर तरह के लोग आते हैं।

35
00:03:29,501 --> 00:03:31,670
और ऐसा अक्सर नहीं होता।

36
00:03:31,754 --> 00:03:33,088
तो जब आप उन्हें एक साथ लाते हैं,

37
00:03:33,881 --> 00:03:36,133
तब आपको सच में दिलचस्प अनुभव मिलते हैं।

38
00:03:38,135 --> 00:03:41,764
अब, तुम दोनों मेरे शानदार दोस्त से मिलो…

39
00:03:41,847 --> 00:03:45,684
बॉस के कुछ पसंदीदा वाक्य हैं और
उनमें से एक है "देखना ही विश्वास करना है।"

40
00:03:45,768 --> 00:03:49,647
अगर लोगों को डम्फ़्रीज़ हाउस ले जाएँ और
वे देखें कि क्या हो रहा है, तो समझ जाएँगे।

41
00:03:49,730 --> 00:03:52,608
वे कहेंगे, "हमें इसे वापस लेना होगा।
हमें कुछ करना होगा।"

42
00:04:01,200 --> 00:04:05,871
अपनी पूरी ज़िंदगी में, किंग ने हमारी
दुनिया के बारे में एक खास सोच बना ली थी,

43
00:04:05,955 --> 00:04:08,374
जिसकी वजह से
वह कई बार वह मुसीबत में पड़ गए।

44
00:04:12,336 --> 00:04:13,671
बेशक।

45
00:04:13,754 --> 00:04:17,132
बार-बार, लोगों ने उन्हें पागल तक कह दिया।

46
00:04:17,216 --> 00:04:20,803
लेकिन आज, उनके विचार व्यावहारिक लगते हैं।

47
00:04:22,596 --> 00:04:26,558
इस सफ़र को फ़ॉलो करने के लिए,
हम उनके साथ बीते समय में जाएँगे…

48
00:04:26,642 --> 00:04:28,560
-गुड मॉर्निंग, सबको।
-गुड मॉर्निंग।

49
00:04:28,644 --> 00:04:30,938
यह हमारी फ़िल्म है।
यह जेन हैं, असिस्टेंट प्रोड्यूसर।

50
00:04:31,021 --> 00:04:33,983
…क्योंकि यह किंग की अनकही निजी कहानी है

51
00:04:34,066 --> 00:04:38,487
जो हमें दिखाती है कि हार्मनी से
हमारा भविष्य कैसे बदल सकता है।

52
00:04:39,989 --> 00:04:42,241
-आगे बढ़ें?
-बिल्कुल।

53
00:04:42,324 --> 00:04:45,159
यह है टेक्निकल टीम।
उन्होंने खुद को तैयार कर लिया है।

54
00:04:45,244 --> 00:04:47,913
-यह एडम हैं। यह साउंड संभाल रहे हैं, सर।
-मिलकर अच्छा लगा।

55
00:04:47,997 --> 00:04:50,332
-यह भारी लग रहा है।
-यह काफ़ी भारी है।

56
00:04:55,254 --> 00:04:58,507
इसका नतीजा देखना चाहूँगा
समझ गए न कि मेरा मतलब क्या है।

57
00:04:58,590 --> 00:05:00,342
यह एक ज़बरदस्त कहानी है।

58
00:05:00,426 --> 00:05:03,387
यह देखना अच्छा होगा कि हम
लोगों तक पहुँच सकते हैं कि नहीं,

59
00:05:03,470 --> 00:05:05,097
लेकिन किसे पता, है न?

60
00:05:10,728 --> 00:05:13,856
हर रॉयल हाइनेस
एक प्रिंस की गर्वित और खुश माँ हैं।

61
00:05:13,939 --> 00:05:15,566
सलामी दे दी गई है

62
00:05:15,649 --> 00:05:19,653
और राजा के घर में, वह शिशु आ गया है
जो एक दिन किंग बनेगा।

63
00:05:20,988 --> 00:05:22,906
मेरा जन्म 1948 में हुआ था।

64
00:05:24,241 --> 00:05:28,662
1950 के दशक के मध्य तक,
दुनिया में बदलाव की लहर चल रही थी

65
00:05:30,414 --> 00:05:33,917
और इसने इंसानी कोशिशों के
हर बड़े फ़ील्ड में

66
00:05:34,001 --> 00:05:36,628
बड़े पैमाने पर
प्रयोग का एक नया दौर शुरू किया।

67
00:05:37,796 --> 00:05:40,799
यह कोई इत्तिफ़ाक नहीं है कि किंग ने
ऐसे बदलाव के समय में हार्मनी की खोज की

68
00:05:40,883 --> 00:05:43,343
जो पहले कभी नहीं हुआ था।

69
00:05:44,803 --> 00:05:47,765
इतिहासकार इसे
"द ग्रेट एक्सेलरेशन" कहते हैं।

70
00:05:51,685 --> 00:05:56,065
जब किंग का जन्म हुआ था,
तो हमारी धरती पर 2.5 अरब लोग रहते थे।

71
00:05:56,148 --> 00:05:59,359
लेकिन कुछ ही दशकों में
यह संख्या तीन गुना हो गई।

72
00:06:01,528 --> 00:06:04,281
और जैसे-जैसे इंसानों की आबादी बढ़ी,

73
00:06:04,364 --> 00:06:07,659
हमारी खुद के लिए घर और
भरण-पोषण की क्षमता और भी तेज़ी से बढ़ी।

74
00:06:13,624 --> 00:06:16,335
अचानक, हममें से लाखों लोग
ज़्यादा जीने लगे, ज़्यादा खर्च करने लगे

75
00:06:16,418 --> 00:06:20,255
और दुनिया घूमने लगे, कुछ इस तरह जिसके बारे
में हमारे पुरखों ने कभी भी नहीं सोचा था।

76
00:06:24,301 --> 00:06:28,639
1960 के दशक में ब्रिटेन में ज़्यादातर लोग
फ़ायदे उठा रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने देखा

77
00:06:28,722 --> 00:06:32,392
कि इस सारी तरक्की की एक कीमत चुकानी पड़ी।

78
00:06:42,986 --> 00:06:45,322
जब मैं 60 के दशक में किशोर था,

79
00:06:45,405 --> 00:06:48,575
मैंने अपने आस-पास बहुत कुछ नष्ट होते देखा।

80
00:06:50,119 --> 00:06:53,497
हमारे फूलों से भरे घास के सभी कीमती मैदान,

81
00:06:53,580 --> 00:06:56,457
वेटलैंड्स और झाड़ियाँ उखाड़ दी गईं
और पेड़ काट दिए गए।

82
00:06:56,542 --> 00:06:59,253
हमारे कस्बों और शहरों के सेंटर
उखाड़ दिए गए।

83
00:07:01,088 --> 00:07:04,007
यह सब बड़े पैमाने पर हो रहा था।

84
00:07:04,091 --> 00:07:07,219
और मुझे याद है कि मैंने सोचा,
"इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे।"

85
00:07:16,478 --> 00:07:20,107
उस समय, पर्यावरण के बारे में
लोगों में बहुत कम चर्चाएँ होती थीं।

86
00:07:20,732 --> 00:07:24,987
इसलिए जब 21 साल के प्रिंस ने अपना पहला
सार्वजनिक भाषण दिया, तो उन्होंने जो कहा

87
00:07:25,070 --> 00:07:28,031
उससे कई लोग हैरान रह गए।

88
00:07:31,451 --> 00:07:35,164
इस समय हम प्रदूषण के सभी खतरनाक रूपों के

89
00:07:35,247 --> 00:07:38,041
भयानक असर का सामना कर रहे हैं।

90
00:07:39,168 --> 00:07:42,087
समुद्र में तेल प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है।

91
00:07:42,629 --> 00:07:45,966
फैक्ट्रियों और केमिकल प्लांट से नदियों में

92
00:07:46,049 --> 00:07:48,385
रासायनिक कचरा डाला जाता है,

93
00:07:49,094 --> 00:07:52,723
जिससे नदियाँ
ज़हरीले पदार्थों से भर जाती हैं

94
00:07:52,806 --> 00:07:54,975
और समुद्र में गंदगी बढ़ जाती है।

95
00:07:56,727 --> 00:08:02,149
खैर, यह काफ़ी समय पहले की बात है
और मुझे याद है कि…

96
00:08:02,232 --> 00:08:03,317
मैं

97
00:08:04,109 --> 00:08:07,404
इन सब को लेकर काफ़ी चिंतित था।

98
00:08:10,365 --> 00:08:15,996
यह पागलपन लग रहा था कि हम सब इस बारे
में ध्यान से सोचे बिना कैसे आगे बढ़ते रहे।

99
00:08:24,087 --> 00:08:27,466
जब मैंने उस समय के प्रिंस ऑफ़ वेल्स को
ये बातें कहते हुए सुनना शुरू किया,

100
00:08:27,549 --> 00:08:31,637
तो ऐसा लगा कि वही बातें दोहराई जा रही हैं।

101
00:08:34,681 --> 00:08:38,434
मुझे याद है कि मैंने सोचा था, "हाँ,
यह आदमी इन चीज़ों को लेकर परेशान है।"

102
00:08:39,394 --> 00:08:42,438
रॉयल फ़ैमिली के किसी सदस्य से
इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती थी।

103
00:08:42,522 --> 00:08:43,357
इयान स्केली

104
00:08:43,440 --> 00:08:45,817
वे इन चीज़ों पर बात नहीं करते थे।

105
00:08:45,901 --> 00:08:51,240
दुनिया का सबसे बड़ा
सेसपूल

106
00:08:55,202 --> 00:08:57,412
प्रिंस ने भले ही
अलग ढंग से जीवन जिया हो,

107
00:08:57,496 --> 00:09:00,165
फिर भी उनके विचार एक आदमी की तरह थे।

108
00:09:01,041 --> 00:09:05,921
22 अप्रैल 1970 तक, 20 मिलियन लोग

109
00:09:06,004 --> 00:09:08,924
पहला अर्थ डे मनाने के लिए
सड़कों पर उतर आए।

110
00:09:09,007 --> 00:09:10,509
अर्थ डे
अप्रैल 22

111
00:09:10,592 --> 00:09:14,596
कई लोग कहते हैं
कि पर्यावरण आंदोलन का जन्म हुआ।

112
00:09:19,476 --> 00:09:20,644
गल्फ़ में
ऑयल ड्रिलिंग बंद करो

113
00:09:20,727 --> 00:09:22,271
उस समय दुनिया भर में

114
00:09:22,354 --> 00:09:24,856
सोच में बदलाव हो रहा था।

115
00:09:26,149 --> 00:09:28,235
और मुझे लगता है कि एक तरह की इच्छा ही थी

116
00:09:28,318 --> 00:09:30,904
जिसके चलते प्रिंस इसका हिस्सा बने।

117
00:09:31,780 --> 00:09:35,492
शायद कभी ठीक से बताया नहीं गया,
पर मुझे लगता है कि फिर भी महसूस हुआ।

118
00:09:36,201 --> 00:09:39,496
तो, भले ही उनकी परवरिश बहुत अच्छी हुई थी…

119
00:09:39,579 --> 00:09:40,455
पैट्रिक होल्डन

120
00:09:40,539 --> 00:09:42,540
…सामान्य लोगों से बहुत अलग,

121
00:09:42,624 --> 00:09:45,919
किसी न किसी स्तर पर,
वह इस बदलाव के माहौल से प्रभावित थे।

122
00:09:49,006 --> 00:09:51,842
जेमी ओलिवर ने एक बार कहा था
कि वह थोड़े हिप्पी हैं

123
00:09:51,925 --> 00:09:53,385
और मुझे लगता है कि यह शायद सच है।

124
00:10:01,143 --> 00:10:02,060
आ जाओ।

125
00:10:03,437 --> 00:10:04,479
मेरे साथ आओ।

126
00:10:08,108 --> 00:10:09,026
आ जाओ।

127
00:10:11,903 --> 00:10:13,864
क्लकिंघम
पैलेस

128
00:10:13,947 --> 00:10:14,865
नहीं।

129
00:10:19,119 --> 00:10:20,120
यह लो।

130
00:10:20,704 --> 00:10:21,621
आ जाओ।

131
00:10:23,915 --> 00:10:25,709
सब ठीक है। मुझे देखने दो।

132
00:10:25,792 --> 00:10:26,793
आ जाओ।

133
00:10:26,877 --> 00:10:28,128
धन्यवाद।

134
00:10:31,173 --> 00:10:32,466
ठीक है।

135
00:10:35,510 --> 00:10:37,220
अच्छा लग रहा है। यह अच्छी कमाई है।

136
00:10:37,304 --> 00:10:40,974
सबसे अच्छी चीज़ यह है कि आपको बदले में
उन्हें हमेशा कुछ देना पड़ता है।

137
00:10:41,933 --> 00:10:44,603
कम से कम वे यहाँ चोंच मार सकते हैं।
उन्हें यह पसंद है।

138
00:10:46,063 --> 00:10:47,022
लो आ गए।

139
00:10:48,190 --> 00:10:52,486
1980 में, उस समय के प्रिंस ऑफ़ वेल्स
हाईग्रोव में चले गए,

140
00:10:53,070 --> 00:10:54,863
जहाँ वे आज भी रहते हैं।

141
00:10:57,908 --> 00:10:59,659
उस समय किसी को यह नहीं पता था

142
00:10:59,743 --> 00:11:03,080
कि वह अपने घर को हार्मनी से संबंधित
अपने क्रांतिकारी विचारों के लिए

143
00:11:03,163 --> 00:11:05,457
एक प्रयोगशाला बनाने की योजना बना रहे थे।

144
00:11:08,335 --> 00:11:10,962
जब मैं पहली बार यहाँ आया था,
तो यह पूरी तरह खाली था

145
00:11:11,588 --> 00:11:15,092
और आधी दीवार गिर चुकी थी

146
00:11:15,967 --> 00:11:18,887
और फिर एक प्लान बना, जो सेंट एंड्रयू क्रॉस

147
00:11:18,970 --> 00:11:21,264
और सेंट जॉर्ज क्रॉस पर आधारित था।

148
00:11:26,895 --> 00:11:30,816
मैं ऐसे तरीके खोजना चाहता था
जिनसे हम खतरे में पड़ी

149
00:11:31,316 --> 00:11:36,863
और विरासत में मिली
हर चीज़ की किस्मों को बचा सकें।

150
00:11:36,947 --> 00:11:40,992
सारी सब्ज़ियाँ, आलू, फूलगोभी, मटर, बीन्स

151
00:11:41,076 --> 00:11:44,037
और उनमें से बहुत सारी
जो बस छोड़ दी जा रही थीं।

152
00:11:44,121 --> 00:11:47,040
इसलिए पूरी कोशिश की कि यहाँ
ज़्यादा से ज़्यादा दुर्लभ किस्में हों,

153
00:11:47,124 --> 00:11:49,543
ताकि यह दिखाया जा सके
कि वे कितनी कीमती हैं।

154
00:11:50,335 --> 00:11:53,255
क्योंकि, जैसा कि हम देख रहे हैं
कि सिर्फ़ कुछ किस्मों पर

155
00:11:53,338 --> 00:11:55,590
ध्यान देने से हमें बीमारी
और बाकी सब चीज़ों का

156
00:11:55,674 --> 00:11:58,093
बहुत ज़्यादा खतरा हो जाता है।

157
00:12:00,470 --> 00:12:03,557
और मुझे लगता है कि सही किस्म
खोजने से आधी लड़ाई जीती जा सकती है।

158
00:12:03,640 --> 00:12:04,933
अस्परागास 'गिजन्लिम'

159
00:12:05,016 --> 00:12:07,394
अगर अच्छे बेक किए आलू खाने हैं,
जो मुझे बहुत पसंद हैं,

160
00:12:07,477 --> 00:12:09,938
तो आपको कुरकुरे छिलके वाले आलू चाहिए।

161
00:12:10,021 --> 00:12:12,649
-तो आप क्या…
-रेड ड्यूक ऑफ़ यॉर्क्स बहुत अच्छे हैं।

162
00:12:13,775 --> 00:12:16,111
हमने कई ट्रायल और गड़बड़ियों के बाद
इसका पता लगाया है।

163
00:12:16,194 --> 00:12:17,028
रेड ड्यूक ऑफ़ यॉर्क

164
00:12:18,947 --> 00:12:22,576
फलों और सब्जियों की अलग-अलग तरह की
किस्मों को बचाने की किंग की कोशिशें,

165
00:12:22,659 --> 00:12:24,661
खेती और बागवानी में

166
00:12:24,744 --> 00:12:28,123
प्रकृति को वापस लाने के
उनके पूरे मिशन का हिस्सा थीं।

167
00:12:34,921 --> 00:12:37,174
20वीं सदी के पहले आधे हिस्से में,

168
00:12:37,257 --> 00:12:39,551
पुराने खेती के तरीके इंसानी आबादी में

169
00:12:39,634 --> 00:12:42,220
अचानक हुई बढ़ोतरी के साथ
तालमेल नहीं बिठा पाए।

170
00:12:47,017 --> 00:12:51,354
पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर पड़े अकाल ने
करोड़ों लोगों की जान ले ली।

171
00:12:52,856 --> 00:12:54,858
लेकिन वैज्ञानिकों ने
हमें इस समस्या से बचाया

172
00:12:54,941 --> 00:12:57,861
और इस दिशा में उनके काम को
हरित क्रांति के नाम से जाना जाता है।

173
00:13:01,072 --> 00:13:04,242
उन्होंने इंडस्ट्रियल खेती की
कुछ तकनीकों का आविष्कार किया

174
00:13:04,326 --> 00:13:06,578
जो बहुत सफल रहीं।

175
00:13:08,830 --> 00:13:11,541
कम समय में, हमने अपनी
ज़रूरत से ज़्यादा खाना उगाया

176
00:13:11,625 --> 00:13:14,419
और इस प्रोसेस में लाखों लोगों की जान बचाई।

177
00:13:16,838 --> 00:13:19,049
वैज्ञानिकों ने नोबेल पुरस्कार जीते

178
00:13:19,132 --> 00:13:22,093
और इंसानों की आबादी
अब बिना किसी रुकावट के बढ़ सकती थी।

179
00:13:26,348 --> 00:13:28,183
लेकिन अभी भी एक समस्या थी।

180
00:13:34,397 --> 00:13:35,732
हरित क्रांति,

181
00:13:35,815 --> 00:13:39,361
जिसमें हमने ज़्यादा से ज़्यादा खाना
पैदा करने पर बहुत ज़्यादा ज़ोर दिया…

182
00:13:39,444 --> 00:13:40,278
टोनी जुनिपर

183
00:13:40,362 --> 00:13:43,073
…इसने नई एक्टिविटी के
कई पहलुओं को एक साथ जोड़ा।

184
00:13:43,156 --> 00:13:45,825
एक तरीका था
ज़हरीले कीटनाशकों का उत्पादन करना

185
00:13:45,909 --> 00:13:48,870
ताकि फसल को छोड़कर ज़्यादातर
जीवित चीज़ों को खत्म किया जा सके।

186
00:13:48,954 --> 00:13:49,955
ज़हर

187
00:13:51,289 --> 00:13:55,835
जीवाश्म ईंधन और वातावरण से
नाइट्रोजन का इस्तेमाल करके

188
00:13:55,919 --> 00:13:59,256
बड़ी मात्रा में
आर्टिफ़िशियल फर्टिलाइज़र बनाया गया,

189
00:13:59,339 --> 00:14:04,052
जिसका मकसद
ज़्यादा से ज़्यादा ग्रोथ करना था।

190
00:14:06,054 --> 00:14:11,393
हमें साइंस के बनाए हर हथियार की मदद से
अपने दुश्मन कीड़ों से लड़ना होगा।

191
00:14:14,938 --> 00:14:16,523
हरित क्रांति के दौरान,

192
00:14:16,606 --> 00:14:20,026
किसानों ने अपने खेत बड़े कर लिए
और एक ही तरह की फसलें लगाईं।

193
00:14:21,027 --> 00:14:23,655
फिर उन्होंने मिट्टी में
केमिकल फ़र्टिलाइज़र मिलाए

194
00:14:23,738 --> 00:14:25,991
जिससे पौधों की ग्रोथ बहुत तेज़ी से हुई।

195
00:14:27,534 --> 00:14:31,246
लेकिन इससे सिर्फ़ फसलें ही नहीं,
सब कुछ बढ़ने लगा।

196
00:14:32,581 --> 00:14:35,667
इसलिए उन्हें केमिकल हर्बिसाइड
और पेस्टिसाइड डालने पड़े,

197
00:14:35,750 --> 00:14:38,169
ताकि फसल को छोड़कर सब कुछ नष्ट किया जा सके।

198
00:14:42,215 --> 00:14:44,050
आज भी दुनिया भर में, जो मिट्टी किसी समय

199
00:14:44,134 --> 00:14:49,556
जीवन भर शानदार ढंग से फलती-फूलती थी,
वह कोलैटरल डैमेज का शिकार हो गई है।

200
00:14:53,059 --> 00:14:54,686
हरित क्रांति शानदार थी।

201
00:14:54,769 --> 00:14:56,646
बिल्कुल। हमें और खाने की ज़रूरत है,

202
00:14:58,064 --> 00:15:00,358
अभी भी है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं।

203
00:15:03,278 --> 00:15:05,780
केमिकल फर्टिलाइज़र
और उसके बाद पेस्टिसाइड

204
00:15:05,864 --> 00:15:08,366
पूरी पीढ़ी के खेती के तरीके

205
00:15:08,450 --> 00:15:11,578
और पॉलिसी में शामिल हो गए थे।

206
00:15:11,661 --> 00:15:14,789
और फिर प्रिंस ऑफ़ वेल्स आए
और कहा, "यह सही नहीं है।"

207
00:15:16,750 --> 00:15:22,130
इंटेंसिव फ़ूड प्रोडक्शन कितना भी
किफ़ायती क्यों न लगे,

208
00:15:22,213 --> 00:15:24,883
हमारा अभी का तरीका
एक बंद रास्ते पर ले जाएगा।

209
00:15:26,885 --> 00:15:30,889
हमें प्रकृति को फिर से
केंद्र में रखकर सोच-विचार करना होगा।

210
00:15:33,224 --> 00:15:36,728
उस समय के प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने
हाईग्रोव में होम फ़ार्म के एक कोने में

211
00:15:36,811 --> 00:15:40,023
यह प्रयोग शुरू किया था।

212
00:15:40,106 --> 00:15:41,399
प्रिंस चार्ल्स के लिए,

213
00:15:41,483 --> 00:15:44,569
ग्लॉस्टरशायर में
हाईग्रोव हाउस वह जगह है जहाँ प्रिंस ने

214
00:15:44,653 --> 00:15:49,282
प्राकृतिक जगत में इंसान की जगह के बारे में
अपने आइडिया को अमल में लाना शुरू किया।

215
00:15:49,366 --> 00:15:53,578
बगीचे, जंगल, पार्कलैंड और खेत
सभी एक ऐसे सिस्टम में चलते हैं

216
00:15:53,662 --> 00:15:56,206
जो केमिकल फर्टिलाइज़र,
पेस्टिसाइड या हर्बिसाइड के बिना

217
00:15:56,289 --> 00:15:59,376
प्रकृति के साथ काम करता है।

218
00:16:01,711 --> 00:16:04,714
मुझे कहना होगा कि यह मेरे कुत्तों की
बहुत अच्छी याद दिलाता है।

219
00:16:05,548 --> 00:16:06,466
लेकिन…

220
00:16:07,217 --> 00:16:12,889
मुझे लगा, यह दिखाने का
समय आ गया है कि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति

221
00:16:12,972 --> 00:16:16,101
कैसे वापस आ सकती है, क्योंकि तब तक
मिट्टी अपनी क्षमता खो चुकी होती है।

222
00:16:18,353 --> 00:16:23,149
सच कहूँ,
तो इस तरह की सारी बातें, पूरी तरह से

223
00:16:24,526 --> 00:16:25,485
पागलपन मानी जाती थीं।

224
00:16:25,568 --> 00:16:27,696
अपने कीड़ों के साथ एक बेवकूफ़
चार्ल्स की दुखद यात्रा

225
00:16:27,779 --> 00:16:30,949
प्रिंस ऑफ़ वेल्स द्वारा ग्लॉस्टरशायर में

226
00:16:31,032 --> 00:16:34,077
एक ऑर्गेनिक फ़ार्म खरीदने की खबर
सुर्खियों में आने लगी।

227
00:16:34,160 --> 00:16:38,123
और उन दिनों, किसी को भी
ऑर्गेनिक के बारे में ज़्यादा नहीं पता था।

228
00:16:39,749 --> 00:16:41,751
-वह ऑर्गेनिक अपना रहे हैं।
-क्या मतलब?

229
00:16:41,835 --> 00:16:42,919
द आर्चर्स
बीबीसी रेडियो प्ले

230
00:16:43,002 --> 00:16:46,005
आपका मतलब है बिना किसी केमिकल के?
बस ढेर सारा खाद?

231
00:16:46,715 --> 00:16:50,260
-हाँ, यह स्वाभाविक तरीका है।
-वे किसानों की तरह रहेंगे।

232
00:16:50,343 --> 00:16:52,345
वे कुत्तों की तरह काम करेंगे।

233
00:16:52,429 --> 00:16:55,682
ऑर्गेनिक खेती
हिप्पी लोगों के लिए एक तरह का ड्रॉप-आउट

234
00:16:55,765 --> 00:16:58,435
उनके चारों ओर बहुत से लोग थे

235
00:16:58,518 --> 00:17:02,021
और सलाह दे रहे थे कि उन्हें जो कुछ भी
करना है, उसमें सावधान रहना चाहिए।

236
00:17:03,898 --> 00:17:06,734
ऑर्गेनिक खेती ऐसी चीज़ थी
जो मुख्यधारा में नहीं थी

237
00:17:06,818 --> 00:17:11,489
और जिससे जुड़ना खतरनाक था।

238
00:17:13,575 --> 00:17:16,953
प्रेस को ऑर्गेनिक गार्डनिंग के लिए
अपने जुनून के बारे में बता करते हुए,

239
00:17:17,036 --> 00:17:20,749
प्रिंस चार्ल्स ने एक ऐसी बात कही
जो तब से उन्हें परेशान कर रही है।

240
00:17:22,625 --> 00:17:25,878
लेकिन मुझे यहाँ आना बहुत पसंद है
और मैं यहाँ घूमता हूँ, बैठकर पढ़ता हूँ

241
00:17:25,962 --> 00:17:28,673
या फिर मैं बस आकर
पौधों से बातें करता हूँ, सच में।

242
00:17:28,757 --> 00:17:30,884
उनसे बात करना
बहुत ज़रूरी है। वे जवाब देते हैं।

243
00:17:32,844 --> 00:17:34,053
जैसा कि प्रेस हमेशा करता है,

244
00:17:34,137 --> 00:17:38,767
वे कुछ ऐसा पकड़ लेते हैं
जिसका वे मज़ाक उड़ा सकते हैं,

245
00:17:38,850 --> 00:17:43,563
जैसे पौधों से बात करने के बारे में
और फिर कहानी…

246
00:17:43,646 --> 00:17:44,939
डेम अमेलिया फ़ॉसेट

247
00:17:45,023 --> 00:17:46,399
…शुरू हो जाती है

248
00:17:46,483 --> 00:17:48,818
प्रिंस ऑफ़ वेल्स पूरी तरह से
अपनी बात से भटक रहे हैं।

249
00:17:48,902 --> 00:17:53,990
इसका इस्तेमाल असल तर्क को कमज़ोर करने
और उन्हें किसी तरह थोड़ा अजीब

250
00:17:54,073 --> 00:17:57,994
और थोड़ा सनकी दिखाने के
तरीके के तौर पर किया गया।

251
00:17:58,077 --> 00:18:00,121
प्राइवेट आई
चार्ल्स के आसपास दोस्तों की रैली

252
00:18:00,789 --> 00:18:03,416
उन आलोचनाओं ने
उन्हें सच में परेशान कर दिया।

253
00:18:03,500 --> 00:18:06,586
उनके साथ बहुत गलत व्यवहार हुआ
और उन्हें बहुत गलत तरीके से देखा गया।

254
00:18:06,669 --> 00:18:10,215
और हममें से जो लोग उन्हें बेहतर जानते थे
वे इससे काफ़ी परेशान थे,

255
00:18:10,298 --> 00:18:12,467
और यह समझना मुश्किल था कि कैसे जवाब दें।

256
00:18:12,550 --> 00:18:14,302
लेकिन मुझे सच में उनके लिए बुरा लगा।

257
00:18:18,139 --> 00:18:20,141
विरोध के बावजूद,

258
00:18:20,225 --> 00:18:23,686
प्रिंस चार्ल्स के फ़ार्म ने
ऑर्गेनिक फ़ूड बेचना शुरू कर दिया।

259
00:18:23,770 --> 00:18:25,855
डची ओरिजिनल्स एक राष्ट्रीय ब्रांड बन गया

260
00:18:25,939 --> 00:18:30,318
और आज तक, उनकी बिक्री से चैरिटी के लिए
50 मिलियन पाउंड से ज़्यादा रकम जमा हुई है।

261
00:18:36,908 --> 00:18:40,119
प्रिंस के पहले हार्मनी प्रयोग की
सफलता ने दुनिया भर में

262
00:18:40,203 --> 00:18:44,207
प्रकृति-आधारित
खेती के लिए प्रेरित किया है।

263
00:18:46,501 --> 00:18:50,922
हमने जो विकसित किया है
और किंग ने 40 सालों तक उसे समर्थन दिया है,

264
00:18:51,005 --> 00:18:54,425
उसे अगले चरण में ले जाया जाएगा,
जहाँ ऑर्गेनिक खेती के सिद्धांतों

265
00:18:54,509 --> 00:18:57,595
और तरीकों को
बड़े पैमाने पर ले जाया जा सकेगा।

266
00:18:59,013 --> 00:19:01,015
और उनमें से एक है पुनरुत्पादक खेती।

267
00:19:04,435 --> 00:19:10,275
मिट्टी की ऊपरी परत और खेतों में प्रकृति
वापस लाकर हम बेहतर खाना खा सकेंगे।

268
00:19:12,652 --> 00:19:18,032
यानी हम मिट्टी में ज़्यादा कार्बन जमा करके
जलवायु परिवर्तन को धीमा भी कर सकते हैं।

269
00:19:20,952 --> 00:19:24,581
यह एक बड़ा बदलाव है
जो असल में अभी हो रहा है।

270
00:19:24,664 --> 00:19:27,083
और दिलचस्प बात यह है कि इतने सालों के बाद,

271
00:19:27,166 --> 00:19:30,879
हार्मनी प्रोजेक्ट का समय आ गया है।
सच में आ गया है।

272
00:19:35,967 --> 00:19:38,052
क्रंब्स! यह असली अपरक्रस्ट है

273
00:19:38,136 --> 00:19:41,180
राष्ट्र ने प्रिंस की फसल का
जश्न मनाया

274
00:19:44,767 --> 00:19:49,272
हाईग्रोव के बाद, प्रिंस चार्ल्स खेती से
आगे बढ़ने के लिए तैयार थे।

275
00:19:50,315 --> 00:19:54,277
वह यह जानना चाहते थे कि क्या हार्मनी से
पूरे समुदाय को फ़ायदा हो सकता है।

276
00:19:56,237 --> 00:20:00,116
इसलिए, 2000 के दशक में,
उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के

277
00:20:00,199 --> 00:20:02,619
उन इलाकों को देखना शुरू किया,
जहाँ मुश्किल वक्त चल रहा था।

278
00:20:06,664 --> 00:20:09,292
यह कोयला खनन ही था
जिसने कम्नॉक क्षेत्र को बनाया और

279
00:20:09,375 --> 00:20:11,127
यह कोयला खनन ही था जिसने इसे नष्ट कर दिया।

280
00:20:11,210 --> 00:20:14,505
इससे एक ऐसी इकॉनमी बन गई
जो एक ही इंडस्ट्री पर ज़्यादा निर्भर थी।

281
00:20:14,589 --> 00:20:17,592
और 80 के दशक में एक के बाद एक
खदानें बंद होती गईं, जिससे यह इलाका

282
00:20:17,675 --> 00:20:22,388
छोटे बिज़नेस कल्चर के हिसाब से
खुद को ढालने के लिए तैयार नहीं हो पाया।

283
00:20:24,766 --> 00:20:28,186
1980 के दशक में,
कई भारी उद्योग और निर्माण उद्योग

284
00:20:28,269 --> 00:20:30,647
यूके छोड़कर विदेश चले गए।

285
00:20:32,982 --> 00:20:36,611
खास तौर पर, स्कॉटलैंड का
कम्नॉक इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ।

286
00:20:38,613 --> 00:20:42,408
यहाँ तक कि डम्फ़्रीज़ हाउस
जैसी कंट्री एस्टेट का भी हाल बुरा था।

287
00:20:43,618 --> 00:20:48,873
जब मुझे पता चला कि यह जगह
और इसमें मौजूद सब कुछ बिकने वाला है,

288
00:20:48,957 --> 00:20:54,504
तो आखिरकार, मैंने लोन लेकर
पैसे जुटाने का एक फैसला लिया

289
00:20:55,463 --> 00:20:57,507
जो थोड़ा जोखिम भरा था।

290
00:20:59,050 --> 00:21:02,095
इस काम में बहुत ज़्यादा पैसा लगेगा

291
00:21:02,178 --> 00:21:04,555
और अगर यह गलत हुआ, तो हमें दिक्कत होगी।

292
00:21:08,810 --> 00:21:11,813
तब प्रिंस ने अपनी इज़्ज़त को
हाईग्रोव से भी बड़े और ज़्यादा मुश्किल

293
00:21:11,896 --> 00:21:14,649
सपने पर दाँव पर लगा दिया था।

294
00:21:19,529 --> 00:21:20,822
डम्फ़्रीज़ हाउस के साथ,

295
00:21:20,905 --> 00:21:23,366
उनका प्लान न सिर्फ़ ज़मीन को ठीक करना था,

296
00:21:23,449 --> 00:21:26,828
बल्कि आस-पास के
समुदाय में भी शांति लाना था।

297
00:21:28,037 --> 00:21:29,205
आखिरकार लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

298
00:21:31,249 --> 00:21:32,583
उम्मीद तो यही है।

299
00:21:32,667 --> 00:21:34,419
कम्नॉक ट्रिस्ट

300
00:21:34,502 --> 00:21:37,422
मुझे लगा कि यह कोशिश करना
और दिखाना बहुत ज़रूरी है

301
00:21:37,505 --> 00:21:40,174
कि आप एक पूरे एरिया को
कैसे नया जीवन दे सकते हैं।

302
00:21:41,217 --> 00:21:44,429
हम लोगों को पूरी तरह से एक साथ लाकर,
मिलकर काम करके उम्मीदें बढ़ाने

303
00:21:44,512 --> 00:21:46,305
और नई उम्मीद जगाने में

304
00:21:46,389 --> 00:21:50,643
कैसे मदद कर सकते हैं।

305
00:21:52,311 --> 00:21:55,606
वहनीयता, यह…
यहाँ सारा एजेंडा महत्वपूर्ण है, क्योंकि

306
00:21:55,690 --> 00:21:59,652
कुछ बनाने के लिए… यह इलाका एक अच्छा
उदाहरण है कि कैसे आप हरित अर्थव्यवस्था में

307
00:21:59,736 --> 00:22:04,699
नए व्यवसाय
और नौकरियाँ उत्पन्न कर सकते हैं।

308
00:22:08,578 --> 00:22:11,789
महामहिम ने इस प्रॉपर्टी को
कम्युनिटी के लिए बचा लिया

309
00:22:11,873 --> 00:22:13,583
और हमने सच में, बहुत ही आसान तरीके से

310
00:22:13,666 --> 00:22:15,668
हाईग्रोव वाले उनके कुछ उसूलों को
अपनाना शुरू किया।

311
00:22:15,752 --> 00:22:19,047
तो चलिए, प्रकृति को केंद्र में रखते हैं।
तो वह उस जगह को खोद देते हैं।

312
00:22:20,673 --> 00:22:22,216
फिर हमने घर को बहाल किया।

313
00:22:22,300 --> 00:22:25,595
हमें ऐसा करने के लिए
राजमिस्त्री या बढ़ई नहीं मिले।

314
00:22:25,678 --> 00:22:28,264
तो हमने कहा,
"ठीक है। हम उन्हें ट्रेनिंग देंगे।"

315
00:22:29,098 --> 00:22:31,225
हमें घर में काम करने के लिए
लोगों की ज़रूरत थी

316
00:22:31,309 --> 00:22:33,811
और वहाँ ऐसे
हॉस्पिटैलिटी प्रोग्राम नहीं थे जिन्हें हम

317
00:22:33,895 --> 00:22:36,105
वहनीय तरीके से पूरा करना चाहते थे।

318
00:22:36,189 --> 00:22:38,274
इसलिए हमने वे कोर्स पढ़ाने शुरू कर दिए।

319
00:22:39,859 --> 00:22:43,905
तो हर एलिमेंट असल में इस आधार पर
बनाया गया है कि समुदाय को क्या चाहिए।

320
00:22:50,244 --> 00:22:53,956
यह देखना आसान था कि डम्फ़्रीज़ हाउस
एस्टेट में कितना सुधार हुआ है।

321
00:22:54,040 --> 00:22:56,334
लेकिन लोगों पर इसका क्या असर हुआ?

322
00:22:58,503 --> 00:23:01,339
स्टुअर्ट बैंक्स की कहानी सबसे अलग है।

323
00:23:02,632 --> 00:23:05,718
जब स्टुअर्ट के पिता घायल हुए,
तो उन्हें काम खोजने में बहुत दिक्कत हुई।

324
00:23:07,428 --> 00:23:11,724
और जब स्टुअर्ट सिर्फ़ 12 साल के थे,
तो उनके पिता ने अपनी जान ले ली।

325
00:23:11,808 --> 00:23:13,768
खतरनाक बिल्डिंग
दूर रहें

326
00:23:13,851 --> 00:23:16,229
आप मेरी निजी कहानी और
उस इलाके में समानताएँ देख सकते हैं,

327
00:23:16,312 --> 00:23:20,191
एक तरह से कोयला खदानों का नुकसान
और इलाके में इंडस्ट्री का नुकसान।

328
00:23:20,274 --> 00:23:22,110
सिस्टम को एक बड़ा झटका लगा था।

329
00:23:24,695 --> 00:23:29,242
इससे उबरना थोड़ा मुश्किल है,
और खासकर जब आप इतने छोटे हों,

330
00:23:29,325 --> 00:23:31,536
तो आप कुछ भी करने की इच्छा खो देते हैं।

331
00:23:31,619 --> 00:23:32,703
इस वजह से मैंने…

332
00:23:32,787 --> 00:23:34,539
स्टुअर्ट बैंक्स
हॉस्पिटैलिटी मैनेजर

333
00:23:35,164 --> 00:23:36,833
…जल्दी स्कूल छोड़ दिया।

334
00:23:39,127 --> 00:23:42,505
जब मैं 14, 15 साल का था,
तो पूरी तरह से घर में रहने लगा था।

335
00:23:43,422 --> 00:23:47,927
मैं एक तरह के अकेलेपन वाले,
खालीपन वाले माहौल में था।

336
00:23:53,266 --> 00:23:56,769
जब आप उस हालत में होते हैं,
तो आपको लगता है कि आप ठीक नहीं हो सकते।

337
00:24:02,984 --> 00:24:05,736
मुझे वापस संभलने में बहुत समय लगा

338
00:24:05,820 --> 00:24:08,197
और यह रातों-रात नहीं हुआ।

339
00:24:09,240 --> 00:24:13,077
मैंने जॉब सेंटर जाकर
काम माँगना शुरू कर दिया।

340
00:24:14,579 --> 00:24:16,289
जॉब सेंटर ने कहा

341
00:24:16,372 --> 00:24:18,916
कि डम्फ़्रीज़ हाउस में
पाँच हफ़्ते का हॉस्पिटैलिटी कोर्स है।

342
00:24:23,838 --> 00:24:26,883
मैं वहाँ कुछ हफ़्ते रहा
और मुझे इसका चस्का लगना शुरू हो गया।

343
00:24:27,675 --> 00:24:31,095
मुझे पता था कि वे यहाँ
जो कर रहे हैं, वह कुछ खास है।

344
00:24:32,638 --> 00:24:33,890
मुझे प्रेरणा मिली।

345
00:24:33,973 --> 00:24:36,934
मेरी प्रेरणा बढ़ती गई, बढ़ती गई,
और कोर्स के आखिर में,

346
00:24:38,686 --> 00:24:41,105
उन्होंने मुझे नौकरी का ऑफ़र दिया।

347
00:24:45,860 --> 00:24:51,032
यह पहली बार था जब मेरे जीवन में
मेरे करीबी परिवार के अलावा

348
00:24:51,115 --> 00:24:57,121
किसी ने सच में मेरे कंधे पर हाथ रखा
और कहा, "देखो, तुम यह कर सकते हो।"

349
00:24:59,916 --> 00:25:01,584
यह सिर्फ़ स्टुअर्ट की बात नहीं है।

350
00:25:01,667 --> 00:25:05,922
डम्फ़्रीज़ हाउस में हम जितने लोगों से मिले,
वे सभी एक बड़े ईकोसिस्टम से जुड़े हैं।

351
00:25:08,841 --> 00:25:11,844
फ़ार्म, रेस्टोरेंट और घर,
यहाँ तक कि लकड़ी का काम करने वाले

352
00:25:11,928 --> 00:25:14,055
और टेक्सटाइल डिज़ाइनर भी।

353
00:25:14,138 --> 00:25:18,351
हर कोई ज़मीन से वहनीय तरीके से
जीने की कोशिश कर रहा है।

354
00:25:19,435 --> 00:25:21,562
बढ़िया, शुक्रिया।
हम इनका अच्छा इस्तेमाल करेंगे।

355
00:25:21,646 --> 00:25:25,858
और वे ज़्यादातर जिन कौशल का अभ्यास करते
हैं और सिखाते हैं, वे स्कॉटलैंड के

356
00:25:25,942 --> 00:25:27,652
इस इलाके की विरासत से जुड़े हैं।

357
00:25:29,195 --> 00:25:32,865
डम्फ़्रीज़ हाउस ने सच में यहाँ की
इकॉनमी को बढ़ावा दिया है।

358
00:25:32,949 --> 00:25:35,034
हम इस इलाके के
सबसे बड़े एम्प्लॉयर्स में से एक हैं।

359
00:25:35,117 --> 00:25:38,204
हम यहाँ हर साल
10,000 लोगों को ट्रेनिंग देते हैं।

360
00:25:38,287 --> 00:25:39,914
हम यह स्ट्राइप पर भी करते हैं।

361
00:25:39,997 --> 00:25:42,291
इसमें और बेहतर होता जा रहा हूँ।
यकीन नहीं कर पा रहा हूँ।

362
00:25:42,917 --> 00:25:44,001
-क्या तुम…
-मैं भी।

363
00:25:44,085 --> 00:25:45,253
हे भगवान।

364
00:25:46,003 --> 00:25:48,339
हमारे पास ऐसे छात्र हैं जो आपको बताएँगे

365
00:25:48,422 --> 00:25:54,345
कि वे ऐसे परिवारों से आते हैं
जिनकी तीन पीढ़ियों को कभी नौकरी नहीं मिली।

366
00:25:54,428 --> 00:25:55,763
लेकिन यहाँ एक भविष्य है।

367
00:26:02,728 --> 00:26:08,734
जब वह डम्फ़्रीज़ हाउस को बचाते हैं, तो इसे
बस देखने लायक चीज़ के तौर पर नहीं बचाते।

368
00:26:08,818 --> 00:26:12,446
वह इसे स्थानीय समुदाय के दुख दूर करने,
उसमें जान डालने,

369
00:26:12,530 --> 00:26:15,449
नए सिरे से जान डालने के लिए बचाते हैं।

370
00:26:16,325 --> 00:26:18,577
और, ज़ाहिर है, इससे हम हार्मनी से जुड़ते हैं

371
00:26:19,245 --> 00:26:22,623
क्योंकि समुदाय के फलने-फूलने के लिए,
तालमेल वाला क्रम और संतुलन चाहिए।

372
00:26:22,707 --> 00:26:24,125
डेविड कैडमैन
प्रोफ़ेसर ऑफ़ प्रैक्टिस

373
00:26:29,171 --> 00:26:33,884
चाहे प्रकृति की बात हो,
चाहे लोगों की बात हो,

374
00:26:33,968 --> 00:26:35,386
मुझे लगता है

375
00:26:36,595 --> 00:26:41,017
वह इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि कुछ भी
टूटा-फूटा न छोड़ें और जो ठीक कर सकते हैं,

376
00:26:41,100 --> 00:26:42,977
उसे ठीक करने की कोशिश करें।

377
00:26:45,730 --> 00:26:49,608
और मुझे लगता है कि इसका असर
उन पर ज़रूर पड़ा है, है न?

378
00:26:54,280 --> 00:26:56,615
जो भी यहाँ नए आए हैं, उनका स्वागत है।

379
00:26:56,699 --> 00:26:59,410
हमें उम्मीद है कि आप हमारे साथ
अच्छा समय बिताएँगे।

380
00:26:59,493 --> 00:27:03,080
टी डांस एक ऐसी चीज़ है जिसे हम
पूरे साल नियमित रूप से चलाते हैं।

381
00:27:03,164 --> 00:27:06,083
तो अगर आप पहली बार आ रहे हैं,
तो हमें उम्मीद है कि आप वापस आएँगे।

382
00:27:19,055 --> 00:27:22,516
टी डांस एक बहुत ही सामान्य चीज़ से आया है।

383
00:27:25,644 --> 00:27:27,438
आप हेल्थ एंड वेलबीइंग सेंटर जाते हैं

384
00:27:27,521 --> 00:27:29,565
और कहते हैं, "ठीक है,
हमें आगे क्या करना चाहिए?"

385
00:27:29,648 --> 00:27:32,693
और वे आपको बताते हैं
कि बहुत से बूढ़े लोग कितने अकेले होते हैं।

386
00:27:33,694 --> 00:27:35,654
उनके कई दिन लोगों से
बात किए बिना गुज़रते हैं।

387
00:27:39,658 --> 00:27:41,869
सबको पता है।
इससे आपके मानसिक स्वास्थ्य पर असर होगा,

388
00:27:41,952 --> 00:27:45,581
लेकिन इसका असर
आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

389
00:27:46,457 --> 00:27:47,833
तो, कितना आसान आइडिया है।

390
00:27:54,256 --> 00:27:56,008
इस जगह ने मेरी ज़िंदगी बदल दी

391
00:27:56,092 --> 00:27:59,553
और यह देखकर बहुत अच्छा लगा
कि जिन लोगों ने पहले मुश्किलें झेली थीं,

392
00:27:59,637 --> 00:28:04,392
वे अब सामने आ रहे हैं, उन्हें खुद पर यकीन
है, जोशीले हैं और सीधे इसमें लग जाते हैं।

393
00:28:10,106 --> 00:28:12,108
-मिलकर अच्छा लगा।
-आज डांस के लिए तैयार हैं?

394
00:28:12,191 --> 00:28:16,654
हाँ, बिल्कुल, स्टुअर्ट। बस ध्यान रखना
कि यह एक अच्छा, धीमा डांस हो।

395
00:28:16,737 --> 00:28:18,280
धीमा डांस?

396
00:28:18,364 --> 00:28:20,658
-मेरा हाथ भी पकड़ेंगे?
-आपको अच्छा लगे, तो ज़रूर।

397
00:28:31,710 --> 00:28:35,923
जब यहाँ के लोगों को हार्मनी से
ठोस फ़ायदे दिखने लगे,

398
00:28:36,006 --> 00:28:37,550
तो बात फैलने लगी।

399
00:28:42,805 --> 00:28:45,766
और जैसा कि हमने पाया,
हार्मनी की यही फ़िलॉसफ़ी है

400
00:28:45,850 --> 00:28:50,229
जिसे तब भी लागू किया जा सकता है
जब आप किसी खूबसूरत गाँव में न हों।

401
00:28:50,312 --> 00:28:51,730
द हार्मनी सेंटर

402
00:28:54,191 --> 00:28:59,738
यहाँ एचएमपी ब्रिस्टल में, यह हमारा
एक कैट बी, बहुत हाई सिक्योरिटी जेल हैं।

403
00:29:01,365 --> 00:29:03,784
कैदी कई कारणों से आ रहे हैं,

404
00:29:03,868 --> 00:29:07,705
ड्रग्स के गलत इस्तेमाल से लेकर
मानसिक समस्याओं, गैंग कल्चर तक।

405
00:29:12,334 --> 00:29:15,463
हम इन लोगों को यहाँ इसलिए
आते देख रहे हैं क्योंकि समाज बिखर गया है।

406
00:29:15,546 --> 00:29:16,589
मुहम्मद फौल्ड्स

407
00:29:16,672 --> 00:29:17,923
परिवार बिखर गया है।

408
00:29:18,674 --> 00:29:21,427
तो, ज़ाहिर है
आपको टूटे हुए लोग ही मिलेंगे।

409
00:29:23,512 --> 00:29:25,598
ठीक है, दोस्तो, बस यहाँ आ जाओ।

410
00:29:25,681 --> 00:29:27,308
ध्यान दें
मक्खियाँ उड़ रही हैं

411
00:29:27,391 --> 00:29:30,686
एचएमपी ब्रिस्टल की
बीकीपिंग एकेडमी में आपका स्वागत है।

412
00:29:30,769 --> 00:29:34,607
अभी आप जो भी मधुमक्खियाँ देख रहे हैं,
वे सब खाने की तलाश में हैं।

413
00:29:34,690 --> 00:29:38,152
और वे बाहर पराग
और फूलों का सार इकट्ठा कर रही हैं।

414
00:29:38,235 --> 00:29:40,529
ये सभी मधुमक्खियाँ मिलकर काम करती हैं।

415
00:29:40,613 --> 00:29:42,531
ठीक है?
इसलिए इसका नाम हार्मनी प्रोजेक्ट है।

416
00:29:43,282 --> 00:29:46,285
उधर देखो। वहाँ अंदर शहद है।

417
00:29:47,953 --> 00:29:49,872
मेरी जेब में एक है।

418
00:29:49,955 --> 00:29:52,541
-क्या इसने तुम्हें डंक मारा?
-नहीं, लेकिन मारने वाली है।

419
00:29:53,876 --> 00:29:57,505
99.99% कैदी यहाँ इसलिए हैं,

420
00:29:57,588 --> 00:30:01,217
क्योंकि उन्हें रिश्ते की कोई समझ नहीं है।

421
00:30:01,759 --> 00:30:04,595
पति, पत्नी, बॉयफ्रेंड,
गर्लफ्रेंड, परिवार बिखर गया है।

422
00:30:05,221 --> 00:30:08,766
प्राकृति उन्हें
रिश्तों के बारे में सिखाएगी।

423
00:30:08,849 --> 00:30:10,559
एक ईकोसिस्टम की तरह कैसे सोचें।

424
00:30:17,107 --> 00:30:21,529
जब आप उन सभी को एक साथ काम करते हुए
देखते हैं, हाँ, यह काफी दिलचस्प चीज़ है।

425
00:30:24,240 --> 00:30:26,992
मुझे अच्छा लगता है, भले ही वे कभी भी
आप पर हमला कर सकती हैं।

426
00:30:27,076 --> 00:30:29,495
वे ऐसा नहीं करतीं,
बस रोज़ के कामों में लगी रहती हैं।

427
00:30:29,578 --> 00:30:30,538
एंड्रयू
कैदी - एचएमपी

428
00:30:39,088 --> 00:30:41,340
एक छत्ते की पूरी ज़िंदगी एक सिस्टम है,

429
00:30:41,423 --> 00:30:45,761
एक शहर के अंदर एक और शहर है
और वे यह कनेक्शन बनाती हैं।

430
00:30:45,844 --> 00:30:49,098
आप सिर्फ़ एक इंसान नहीं हैं,
बल्कि आप एक कम्युनिटी में रहते हैं।

431
00:30:50,307 --> 00:30:54,853
फिर हम उस लिंक को बड़े समाज के साथ
बनाते हैं और हम इस बात पर ज़ोर देते हैं

432
00:30:54,937 --> 00:30:58,065
कि हर कदम का मकसद तालमेल है।

433
00:31:07,324 --> 00:31:09,702
हार्मनी प्रोजेक्ट का मुख्य विश्वास यह है

434
00:31:09,785 --> 00:31:13,330
कि प्रकृति में सिखाने
और ठीक करने, दोनों की शक्ति है।

435
00:31:15,833 --> 00:31:18,210
यही एक वजह है कि डम्फ़्रीज़ हाउस के गार्डन

436
00:31:18,294 --> 00:31:20,588
पब्लिक के लिए मुफ़्त और खुले हैं।

437
00:31:23,090 --> 00:31:26,176
शाम बिताने का कितना प्यारा तरीका है।

438
00:31:29,096 --> 00:31:30,264
सुंदर।

439
00:31:30,347 --> 00:31:32,099
जेसी मिशेल
रिटायर्ड हेल्थकेयर वर्कर

440
00:31:37,980 --> 00:31:41,483
मैं 91 साल की हूँ।
कभी-कभी बूढ़ा होने से पहले…

441
00:31:42,234 --> 00:31:46,655
इन चीज़ों की तारीफ़ नहीं कर पाते,
क्योंकि हम काम में बहुत व्यस्त रहते हैं।

442
00:31:50,701 --> 00:31:53,454
रिटायर होने के बाद ही मैंने बाहर घूमना
और अलग-अलग जगहों पर जाना

443
00:31:53,537 --> 00:31:58,208
शुरू किया और प्रकृति को
महसूस करना शुरू किया।

444
00:32:01,879 --> 00:32:03,213
तो, मुझे यह बहुत पसंद है।

445
00:32:04,381 --> 00:32:05,382
चिड़ियों की आवाज़ सुनना।

446
00:32:11,930 --> 00:32:13,599
बिल्कुल चिंतामुक्त।

447
00:32:13,682 --> 00:32:16,560
मैं थोड़ी देर के लिए
अपना दर्द भूल सकती हूँ।

448
00:32:19,188 --> 00:32:21,190
यह आपका ध्यान भटका देता है।

449
00:32:22,941 --> 00:32:24,777
आप अपने बारे में सोचना बंद कर देते हैं।

450
00:32:37,956 --> 00:32:42,336
जब हम प्रकृति में होते हैं,
तो प्रकृति हमारे शरीर में जाती है।

451
00:32:45,172 --> 00:32:46,840
जब आप कोई खुशबू अंदर लेते हैं,

452
00:32:46,924 --> 00:32:50,803
तो जो खुशबू आप सूंघ रहे होते हैं
वह एक वाष्पशील ऑर्गेनिक कंपाउंड है।

453
00:32:51,720 --> 00:32:54,264
यह पौधे से हवा में मिलती है,
गैस में बदल जाती है

454
00:32:54,348 --> 00:32:56,058
और इसीलिए आपको अच्छी खुशबू मिलती है।

455
00:32:56,141 --> 00:32:59,728
लैवेंडर या पाइन या देवदार के बारे में
सोचें। ये सभी बहुत अच्छी खुशबुएँ हैं।

456
00:33:03,065 --> 00:33:04,942
और उन्होंने दिखाया
कि जब लोग, उदाहरण के लिए,

457
00:33:05,025 --> 00:33:09,905
पाइन के जंगल में चलते हैं,
तो पाइन के अणु खून में चले जाते हैं।

458
00:33:11,699 --> 00:33:15,828
इनमें से कुछ खुशबुएँ उन्हीं बायोकेमिकल
पाथवे के साथ अंत:क्रिया करती हैं

459
00:33:15,911 --> 00:33:17,913
जैसे कि यह कोई नुस्खे वाली दवा हो।

460
00:33:18,789 --> 00:33:21,542
और ये हमारे शरीर में
अपने आप होने वाले बदलाव हैं,

461
00:33:21,625 --> 00:33:24,253
चाहे सोचें या नहीं, "मैं प्रकृति में हूँ।
निश्चिंत हूँ।" या नहीं।

462
00:33:37,975 --> 00:33:39,059
यह देखो।

463
00:33:42,688 --> 00:33:45,566
मैंने शुरू में यहाँ बीच के पेड़ लगाए थे।

464
00:33:45,649 --> 00:33:48,444
यकीन नहीं हो रहा
कि वे कितने बड़े हो गए हैं।

465
00:33:48,527 --> 00:33:50,571
शुरू में वे कुछ इस तरह दिखते थे।

466
00:33:51,196 --> 00:33:52,990
लगा अपने जीवन में कभी ऐसे नहीं देख पाऊँगा।

467
00:33:53,073 --> 00:33:58,078
लेकिन सच तो यह है कि मैं देख पाया
और ऐसा सिर्फ़ ईश्वर की कृपा से हुआ।

468
00:33:58,996 --> 00:34:01,081
इसलिए मैंने यह छोटी सी जगह बनाई।

469
00:34:05,169 --> 00:34:07,963
मैंने इसे मिलेनियम को
मार्क करने के लिए बनाया था।

470
00:34:09,422 --> 00:34:13,677
लेकिन यह सब यहाँ की
मिट्टी और घास-फूस से बना है।

471
00:34:15,554 --> 00:34:18,348
-यहीं पर आपको अपनी हार्मनी मिलती है, सर?
-थोड़ा-बहुत।

472
00:34:19,224 --> 00:34:22,728
मुझे उम्मीद है।
या आप और माँगेंगे, मुझे उम्मीद है।

473
00:34:23,645 --> 00:34:25,022
बाकी सबके लिए।

474
00:34:25,105 --> 00:34:27,483
तो, मेरे पास
प्रार्थना की किताब से यह कथन था।

475
00:34:27,565 --> 00:34:30,569
"हमारे अंधेरे को उजला करने के लिए,
आपसे विनती करते हैं, हे प्रभु।"

476
00:34:33,112 --> 00:34:36,199
यह हार्मनी का दूसरा पॉइंट है।
आप दोनों को एक साथ कैसे जोड़ते हैं?

477
00:34:36,283 --> 00:34:39,911
क्योंकि हम बड़े ब्रह्मांड का
एक छोटा ब्रह्मांड हैं।

478
00:34:41,496 --> 00:34:44,333
ये यूनिवर्सल सिद्धांत हैं
जो लागू होते दिखते हैं।

479
00:34:44,958 --> 00:34:46,585
हमारे सभी शरीर और हर चीज़

480
00:34:46,668 --> 00:34:50,547
इन आनुपातिक सिस्टम के आस-पास बनी है,

481
00:34:50,630 --> 00:34:53,550
जैसे बाकी सारी प्रकृति।

482
00:34:58,764 --> 00:35:02,810
किंग से मिलकर, आपको ऐसा लगता है
कि वह प्रकृति के साथ हम सभी के

483
00:35:02,893 --> 00:35:06,021
शारीरिक और आध्यात्मिक संबंध में
बहुत विश्वास करते हैं।

484
00:35:07,940 --> 00:35:12,486
यह एक ऐसा रिश्ता है जो उनके मुताबिक
उनके जीवनकाल में लगातार कम होता गया है।

485
00:35:15,155 --> 00:35:18,826
हम जिस दुनिया में रहते हैं,
उससे बहुत ज़्यादा कट गए हैं

486
00:35:19,493 --> 00:35:23,330
और एक बार जब आप कट जाते हैं, तो आपको
नहीं लगता कि यह आपकी ज़िम्मेदारी है।

487
00:35:27,209 --> 00:35:30,796
वैज्ञानिक क्रांति ने दुनिया को
एक सिस्टम के तौर पर देखा,

488
00:35:30,879 --> 00:35:34,424
न कि एक जुड़ी हुई,
पवित्र पूरी दुनिया के तौर पर।

489
00:35:36,093 --> 00:35:39,429
और फिर हमारी आधुनिक दुनिया में,
जहाँ हम कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे बैठते हैं

490
00:35:39,513 --> 00:35:42,432
और हम ऐसे ग्राहक हैं जो अब यह भूल गए हैं

491
00:35:42,516 --> 00:35:44,935
कि धरती के लाइफ सपोर्ट सिस्टम
कैसे काम करते हैं।

492
00:35:46,687 --> 00:35:51,024
1980 के दशक में, प्रिंस चार्ल्स एक बार फिर
शुरुआती आवाज़ के तौर पर उभरे,

493
00:35:51,108 --> 00:35:53,777
जो काम करने के
आधुनिक तरीके पर सवाल उठा रहे थे।

494
00:35:54,945 --> 00:35:59,366
बस इस बार, उनका फोकस इस बात पर था
कि हम अपने शहर और कस्बे कैसे बनाते हैं।

495
00:36:02,452 --> 00:36:07,875
हमारी बहुत सी आधुनिक इमारतें
बहुत बड़ी, खाली और औपचारिक हैं।

496
00:36:08,000 --> 00:36:09,209
ब्रिटेन का एक विज़न
1988 बीबीसी

497
00:36:09,293 --> 00:36:13,005
हमने कुछ हद तक ऐसे शहर बना दिए हैं
जिन्हें भगवान ने भुला दिया है,

498
00:36:13,088 --> 00:36:16,800
जिनसे प्रकृति, या असल में, ज़िंदगी का
आध्यात्मिक पहलू, लगभग मिट गया है।

499
00:36:17,801 --> 00:36:23,599
मुझे याद है उस समय के प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने
बनी हुई चीज़ों और प्राकृतिक दुनिया के बीच

500
00:36:23,682 --> 00:36:25,976
इस गहरे संबंध के बारे में बात की थी।

501
00:36:26,059 --> 00:36:27,311
इयान स्केली
ब्रॉडकास्टर और लेखक

502
00:36:27,394 --> 00:36:29,730
और हमने इसे तोड़ दिया।

503
00:36:32,232 --> 00:36:35,444
शहर और कस्बे बनाने का एक बेहतर
तरीका खोजते हुए, प्रिंस चार्ल्स ने

504
00:36:35,527 --> 00:36:38,864
डिज़ाइनरों और आर्किटेक्ट के लिए
एक स्कूल शुरू किया, जिनका काम

505
00:36:38,947 --> 00:36:42,075
प्रकृति के साथ हमारे संबंधों को
फिर से ज़िंदा करने पर था।

506
00:36:46,371 --> 00:36:48,248
हम इसे काइरल पैटर्न कह रहे हैं।

507
00:36:48,332 --> 00:36:51,335
तो इसमें दर्पण समरूपता है।

508
00:36:52,669 --> 00:36:56,673
मुझे लगता है कि उस समय के प्रिंस ऑफ़ वेल्स
हममें इसलिए दिलचस्पी दिखा रहे थे, क्योंकि

509
00:36:56,757 --> 00:37:01,303
हम प्रकृति, प्रकृति के ऑर्डर को
देख रहे थे, उसकी जाँच कर रहे थे।

510
00:37:01,386 --> 00:37:02,387
खालेद अज़्ज़ाम

511
00:37:02,471 --> 00:37:06,892
एकता और सच्चाई की वह भावना
जो दुनिया और हमारे वजूद को एक साथ रखती है।

512
00:37:06,975 --> 00:37:09,311
और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है
जिसे प्रिंस ऑफ़ वेल्स

513
00:37:09,394 --> 00:37:12,230
सच में अपनी सोच का केंद्र बनाना चाहते थे।

514
00:37:17,986 --> 00:37:21,615
हम सिर्फ़ ज्योमेट्री सिखाने के लिए
ज्योमेट्री नहीं सिखाते।

515
00:37:21,698 --> 00:37:25,160
यह कॉस्मेटिक पैटर्न के बारे में नहीं है।

516
00:37:25,243 --> 00:37:28,580
यह इस बारे में है कि हम कैसे समझते हैं
कि ये चीज़ें कॉस्मिक हैं

517
00:37:29,539 --> 00:37:32,876
और वे उस ब्रह्मांड से
कैसे जुड़ी हैं जिसमें हम रहते हैं।

518
00:37:35,128 --> 00:37:41,343
यह हमारे आस-पास इस लगातार
रचनात्मक क्रम को समझने के बारे में है।

519
00:37:44,763 --> 00:37:49,559
जानकार इसे पवित्र ज्योमेट्री
या तालमेल का व्याकरण कहते हैं।

520
00:37:52,896 --> 00:37:57,275
और वे उन कई पैटर्न की मैपिंग कर रहे हैं
जो स्पेस और टाइम में बार-बार आते हैं।

521
00:38:01,905 --> 00:38:05,409
माइक्रोस्कोपिक जीवों से लेकर
इंसानी शरीर तक,

522
00:38:07,577 --> 00:38:12,249
रात के आसमान में वीनस द्वारा बनाए गए
आठ साल लंबे आकारों तक।

523
00:38:14,334 --> 00:38:18,714
ऐसा लगता है कि हमारी दुनिया में
सब कुछ सहज गणित से जुड़ा हुआ है।

524
00:38:20,007 --> 00:38:24,177
और चाहे हमें इसका पता हो या न हो,
लगातार सामने आने वाले इन आकारों का

525
00:38:24,261 --> 00:38:27,639
हमारी भावनाओं और हमारी भलाई पर
गहरा असर पड़ता है।

526
00:38:29,391 --> 00:38:32,394
शब्दों में कहूँ,
तो वे हैरानी पैदा करते हैं।

527
00:38:43,321 --> 00:38:46,491
सब कुछ जुड़ा हुआ है। कुछ भी अलग नहीं है।

528
00:38:48,452 --> 00:38:51,246
तो, यह उस इंसान के लिए
बहुत हिम्मत देने वाला है जो उस दुनिया को

529
00:38:51,329 --> 00:38:52,998
समझने की कोशिश कर रहा है

530
00:38:53,081 --> 00:38:57,461
जिसमें मैं खुद को पाता हूँ,
यह जानना कि मेरे अपने अनुभव में,

531
00:38:57,544 --> 00:39:01,131
यहाँ तक कि मेरे अपने शरीर में भी,
वे नियम और सिद्धांत हैं

532
00:39:01,214 --> 00:39:04,676
जो दुनिया की हर चीज़ में दिखते हैं।

533
00:39:06,261 --> 00:39:07,888
हम प्रकृति हैं।

534
00:39:07,971 --> 00:39:10,557
हम प्रकृति का हिस्सा हैं,
प्रकृति से अलग नहीं।

535
00:39:15,771 --> 00:39:18,273
पुरातत्वविदों ने पता लगाया
कि कैसे, शुरू से ही,

536
00:39:18,356 --> 00:39:22,069
प्रकृति के क्रम ने
इंसानी रचनात्मकता को प्रेरित किया।

537
00:39:24,738 --> 00:39:27,908
उस समय, प्रकृति हमारी ज़िंदगी पर हावी थी।

538
00:39:29,284 --> 00:39:32,037
मौसम और चक्र रफ़्तार तय करते थे।

539
00:39:35,207 --> 00:39:39,002
और जैसे-जैसे हमारी सभ्यताएँ बढ़ीं,
हमने अपने सबसे पवित्र स्मारकों

540
00:39:39,086 --> 00:39:41,797
और इमारतों में
हार्मनी के व्याकरण का इस्तेमाल किया।

541
00:39:47,177 --> 00:39:50,138
जैसे-जैसे हममें से ज़्यादा लोग
कस्बों और शहरों में चले गए,

542
00:39:50,222 --> 00:39:56,061
हम प्रकृति के क्रम को अपने साथ ले आए,
जंगली सुंदरता से प्रेरित जगहें बनाईं।

543
00:40:00,148 --> 00:40:03,944
हालाँकि, जैसे-जैसे हमारी टेक्नोलॉजी
और भी प्रभावशाली होती गई,

544
00:40:04,027 --> 00:40:06,988
हमने प्राकृतिक दुनिया से मुँह मोड़ लिया।

545
00:40:11,576 --> 00:40:16,832
प्रकृति का क्रम
इंसानियत के क्रम के आगे दब गया।

546
00:40:18,542 --> 00:40:22,295
हमने अपनी ज़िंदगी के कई अलग-अलग
हिस्सों का इंडस्ट्रियलाइज़ेशन देखा है।

547
00:40:23,046 --> 00:40:26,550
वह इंडस्ट्रियलाइज़ेशन, चाहे वह
बड़े पैमाने पर टावर ब्लॉक हों

548
00:40:26,633 --> 00:40:28,385
जो इंसानों को मुर्गियाँ मानते हैं…

549
00:40:28,468 --> 00:40:29,553
डोमिनिक रिचर्ड्स

550
00:40:29,636 --> 00:40:32,681
…या मुर्गी इंडस्ट्रियल
फ़ार्मिंग में मुर्गियाँ,

551
00:40:32,764 --> 00:40:34,641
यह हमारी आत्मा के बारे में कुछ नकारता है

552
00:40:34,724 --> 00:40:38,019
और यह प्रकृति में
हार्मनी के बारे में कुछ नकारता है,

553
00:40:38,103 --> 00:40:40,522
जिसके खिलाफ़
महामहिम लंबे समय से लड़ रहे हैं।

554
00:40:45,152 --> 00:40:48,196
आज, ब्रिटेन युद्ध के बाद सबसे बुरे
हाउसिंग संकट का सामना कर रहा है।

555
00:40:49,698 --> 00:40:52,159
हज़ारों फ्लैट और घर किसी को नहीं चाहिए,

556
00:40:52,242 --> 00:40:54,161
खासकर उन लोगों को जो उनमें रहते हैं।

557
00:40:55,370 --> 00:40:57,873
इन आर्किटेक्ट ने इन फ्लैटों को
इस डिज़ाइन और इस सख्त

558
00:40:58,498 --> 00:41:04,045
बैरक जैसे दिखने वाले तरीके से क्यों बनाया,
इसके कुछ कारण ज़रूर होंगे,

559
00:41:04,546 --> 00:41:07,883
क्योंकि मुझे यकीन है कि उन्हें खुद
इनका नज़ारा पसंद नहीं आया होगा।

560
00:41:10,552 --> 00:41:15,015
युद्ध के बाद के ये टावर ब्लॉक
खराब तरीके से बनी इमारतें थीं,

561
00:41:15,098 --> 00:41:20,395
जो सोशल हाउसिंग हुआ करती थीं, ऐसी जगहें
जहाँ लोगों की उम्मीदें और ज़िंदगी में

562
00:41:20,478 --> 00:41:23,440
आगे बढ़ने की काबिलियत को
ऐसे निर्माण के तरीके से रोका जाता था।

563
00:41:23,523 --> 00:41:24,774
कोई बकवास नहीं

564
00:41:24,858 --> 00:41:28,153
तो आपने समाज में दिक्कतें खड़ी कर दी हैं।

565
00:41:34,993 --> 00:41:38,622
अपने आर्किटेक्चर स्कूल से निकले
आइडिया से प्रेरित होकर, प्रिंस चार्ल्स ने

566
00:41:38,705 --> 00:41:40,749
ब्रिटेन के कस्बों और शहरों को

567
00:41:40,832 --> 00:41:43,668
डेवलप करने के तरीके को
चुनौती देना शुरू कर दिया।

568
00:41:47,422 --> 00:41:51,551
बर्मिंघम शहर का सेंटर
एक बहुत बड़ी कंक्रीट की भूलभुलैया बन गया।

569
00:41:51,635 --> 00:41:53,678
कारों को लोगों के ऊपर रखा गया

570
00:41:53,762 --> 00:41:57,599
और लोगों को कंक्रीट की शेल्फ़ पर
एक के ऊपर एक रखा गया।

571
00:41:59,267 --> 00:42:00,977
जब हम आर्किटेक्चर स्कूल गए, तो हमें

572
00:42:01,061 --> 00:42:03,104
कुछ चीज़ों पर
सवाल उठाने की इजाज़त नहीं थी।

573
00:42:03,730 --> 00:42:07,108
आप आर्किटेक्चर के इन आइकॉन पर
सवाल नहीं उठा सकते।

574
00:42:08,276 --> 00:42:10,862
लेकिन वे जो कर रहे हैं
और जिस एजेंडा के साथ

575
00:42:10,946 --> 00:42:13,114
वे इमारतें बना रहे हैं या हमारी

576
00:42:13,198 --> 00:42:15,408
कल्चरल विरासत को समझा रहे हैं,
उस पर सवाल न उठाने पर

577
00:42:16,409 --> 00:42:18,787
सवाल उठना लाज़मी था।
और उन्होंने उस पर सवाल उठाया।

578
00:42:19,746 --> 00:42:21,289
बुल रिंग को देखो।

579
00:42:21,373 --> 00:42:23,625
इसमें कोई चार्म नहीं है,
कोई कैरेक्टर नहीं है।

580
00:42:23,708 --> 00:42:25,794
यह एक नियोजित दुर्घटना है।

581
00:42:27,128 --> 00:42:30,257
यह सेंट्रल लाइब्रेरी है।
लेकिन आप कैसे बता सकते हैं?

582
00:42:30,340 --> 00:42:33,593
यह एक ऐसी जगह लगती है जहाँ किताबें
जलाई जाती हैं, रखी नहीं जातीं।

583
00:42:35,512 --> 00:42:38,640
यह एक वर्ड प्रोसेसर की याद दिलाता है।

584
00:42:40,016 --> 00:42:45,480
मुझे कहना होगा, मैं खुद को इसकी तारीफ़
करने के लिए मनाने की बहुत कोशिश करता हूँ।

585
00:42:45,563 --> 00:42:47,732
लेकिन मैं नहीं कर सकता। नहीं कर सकता।

586
00:42:51,444 --> 00:42:52,988
बड़ी कहानी तब बनी जब वह खड़े हुए

587
00:42:53,071 --> 00:42:57,951
और नेशनल गैलरी के एक्सटेंशन के लिए
इस नए डिज़ाइन की आलोचना की।

588
00:42:58,034 --> 00:43:03,039
जो प्रपोज़ किया गया है
वह मुझे एक बहुत प्यारे

589
00:43:03,123 --> 00:43:05,917
और शिष्ट दोस्त के चेहरे पर
एक बड़े मस्से जैसा लगता है।

590
00:43:06,543 --> 00:43:08,795
वह बड़ा पल था जब आर्किटेक्चर को लेकर

591
00:43:08,878 --> 00:43:11,006
उनकी चिंताएँ दुनिया भर में फैल गईं।

592
00:43:11,089 --> 00:43:13,550
"मस्सा"
प्रिंस आलोचनाओं के घेरे में

593
00:43:13,633 --> 00:43:16,720
अजीब बात है कि उन्होंने
बहुत से अधिकारियों को नाराज़ कर दिया,

594
00:43:16,803 --> 00:43:20,890
और जब पुराने विचारों को चुनौती दी गई,
तो लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया।

595
00:43:20,974 --> 00:43:24,853
पुरानी यादें ताज़ा करने वाला
घटनाक्रम और मेरा मानना है,

596
00:43:24,936 --> 00:43:26,688
आजकल के आर्किटेक्चरल सोच से बहुत अलग।

597
00:43:26,771 --> 00:43:31,151
मुझे समझ नहीं आता कि 21वीं सदी में
हमें फेयरी लैंड क्यों बनाना चाहिए।

598
00:43:31,234 --> 00:43:34,654
क्योंकि हर कोई बकवास करता है, इसका मतलब
यह नहीं कि वे समझदारी की बातें करते हैं।

599
00:43:34,738 --> 00:43:36,531
आर्किटेक्टों ने
बेबाक प्रिंस पर पलटवार किया

600
00:43:36,614 --> 00:43:40,410
आर्किटेक्चर और अर्बन प्लानिंग को लेकर

601
00:43:40,493 --> 00:43:43,455
बहस एक अंतहीन युद्ध में बदल गई।

602
00:43:44,456 --> 00:43:47,083
ऐसा बताया गया कि महामहिम
किसी खूबसूरत जेन ऑस्टेन की

603
00:43:47,167 --> 00:43:49,377
दुनिया में रहना चाहते थे।

604
00:43:50,462 --> 00:43:53,757
लेकिन महामहिम हममें से बहुतों की
तरफ से बोल रहे थे जिन्हें लगता था

605
00:43:53,840 --> 00:43:56,760
कि हम जिस तरह से शहरों, कस्बों को
विकसित कर रहे हैं, बना रहे हैं,

606
00:43:56,843 --> 00:44:01,389
उससे ज़रूरी नहीं कि हम सहमत हों और
हम चीज़ों को अलग तरह से देखना चाहते हैं।

607
00:44:05,477 --> 00:44:09,314
प्रिंस ऑफ़ वेल्स, जैसा कि उन्हें जाना जाता
था, का मानना था कि बनाने का

608
00:44:09,397 --> 00:44:13,943
एक और तरीका है, अर्बन डिज़ाइन के बारे में
सोचने का एक और तरीका है जिससे समुदाय को

609
00:44:14,027 --> 00:44:18,698
जोड़ने का बेहतर मौका मिलता है, न कि
समुदाय की ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ करने का।

610
00:44:18,782 --> 00:44:22,202
प्रिंस ऑफ़ वेल्स की ज़मीन पर
एक नए शहर के प्लान का

611
00:44:22,285 --> 00:44:24,079
आज खुलासा हुआ है।

612
00:44:24,162 --> 00:44:28,500
यह विकास, जिसे पाउंडबरी कहा जाएगा,
डोरचेस्टर के ठीक बाहर

613
00:44:28,583 --> 00:44:31,169
डची ऑफ़ कॉर्नवाल की
खेती की ज़मीन पर बनाया जाएगा।

614
00:44:31,252 --> 00:44:34,547
प्रिंस के लिए आर्किटेक्चर पर
अपने आइडिया को इतने बड़े पैमाने पर

615
00:44:34,631 --> 00:44:37,133
लागू करने का यह पहला मौका है।

616
00:44:40,720 --> 00:44:44,641
पाउंडबरी को डिज़ाइन करते समय,
प्रिंस ने उन समस्याओं को हल करने की

617
00:44:44,724 --> 00:44:47,352
कोशिश की जो उनके मुताबिक
मॉडर्न शहरों को परेशान कर रही थी।

618
00:44:50,480 --> 00:44:54,984
उदाहरण के लिए, अमीर और गरीब के
बीच बढ़ते अंतर को कैसे कम किया जाए।

619
00:44:58,196 --> 00:45:02,992
पाउंडबरी में, सस्ते घर
आम घरों के बीच मौजूद हैं,

620
00:45:03,076 --> 00:45:04,577
लेकिन उनकी कोई अलग पहचान नहीं है।

621
00:45:05,662 --> 00:45:09,999
तो आप समुदाय को बहुत ज़्यादा
संवेदनशीलता के साथ मिला रहे हैं।

622
00:45:12,377 --> 00:45:15,171
महामहिम पूरे समाज की परवाह करते हैं

623
00:45:15,255 --> 00:45:17,590
और अगर आप समाज को
एक ऑर्गेनिज़्म के तौर पर देखें,

624
00:45:17,674 --> 00:45:20,176
तो उस पूरे समाज को
स्वस्थ और ठीक रहने की ज़रूरत है।

625
00:45:22,887 --> 00:45:26,015
खास बात यह है कि पाउंडबरी को
प्रकृति के हिसाब से डिज़ाइन किया गया था,

626
00:45:26,099 --> 00:45:29,394
इसलिए हर रहने वाला खुली
हरी-भरी जगह से थोड़ी ही दूरी पर रहता है।

627
00:45:33,106 --> 00:45:37,569
वैज्ञानिकों ने दस साल तक
लगभग तीन मिलियन लोगों का अध्ययन किया

628
00:45:37,652 --> 00:45:40,113
और देखा कि वे शहरी
हरी-भरी जगहों के कितने करीब रहते थे।

629
00:45:40,196 --> 00:45:41,072
कैथी विलिस

630
00:45:41,865 --> 00:45:46,536
और उन्होंने दिखाया कि आप हरी-भरी
जगहों से जितना ज़्यादा दूर होते गए,

631
00:45:46,619 --> 00:45:50,081
उन दस सालों में आपका मानसिक स्वास्थ्य
उतना ही खराब होता चला गया।

632
00:45:51,207 --> 00:45:55,170
शहरों में हरी-भरी जगह
और उस तक पहुँच बहुत ज़रूरी है।

633
00:46:01,301 --> 00:46:04,762
मैंने यह दिखाने की कोशिश की
कि इन सब चीज़ों के बारे में

634
00:46:04,846 --> 00:46:08,683
सिर्फ़ बातें करने के बजाय, असल में
हार्मनी कैसे लाई जा सकती है।

635
00:46:10,268 --> 00:46:13,563
यह देखने के लिए
कि क्या यहाँ कुछ सीखने लायक है?

636
00:46:14,898 --> 00:46:19,944
डम्फ़्रीज़ हाउस की तरह,
पाउंडबरी हार्मनी की सोच पर बना है

637
00:46:20,028 --> 00:46:25,450
और दोनों जगहें काफ़ी अमीर
और स्थिर यूनाइटेड किंगडम में हैं।

638
00:46:25,533 --> 00:46:30,121
पर क्या होगा अगर आप दुनिया के किसी ऐसे
हिस्से में हैं जो इतना खुशकिस्मत नहीं है?

639
00:46:33,249 --> 00:46:37,462
अफ़गानिस्तान 1979 से ही
युद्ध में अंदर/बाहर होता रहा है।

640
00:46:39,339 --> 00:46:42,509
और 2001 में
न्यूयॉर्क में हुए आतंकवादी हमलों के बाद,

641
00:46:42,592 --> 00:46:46,596
अमेरिका और उसके साथियों ने
तालिबान से देश का नियंत्रण ले लिया।

642
00:46:52,435 --> 00:46:54,729
पांच साल बाद,
प्रिंस चार्ल्स ने काबुल के बीचों-बीच

643
00:46:54,812 --> 00:46:56,773
एक हार्मनी प्रोजेक्ट के आइडिया के साथ

644
00:46:56,856 --> 00:46:59,943
नए चुने गए प्रेसिडेंट
करज़ई से संपर्क किया।

645
00:47:04,697 --> 00:47:07,116
उन्होंने जो चैरिटी शुरू की थी,
वह अभी भी चल रही है

646
00:47:07,200 --> 00:47:11,204
और हम उसकी प्रेसिडेंट, शोशाना स्टीवर्ट के
पीछे उनके हेडक्वार्टर तक गए।

647
00:47:13,122 --> 00:47:14,415
मुझे यह आंगन बहुत पसंद है।

648
00:47:14,499 --> 00:47:17,585
मुझे याद है
जब यह पूरी तरह से तबाह हो गया था

649
00:47:17,669 --> 00:47:19,879
और यहाँ आकर सभी फूलों को देखना…

650
00:47:19,963 --> 00:47:20,797
शोशाना स्टीवर्ट

651
00:47:20,880 --> 00:47:21,923
…बेहद खुशी की बात है।

652
00:47:25,176 --> 00:47:28,388
अगर आप 2000 के
दशक की शुरुआत में वापस जाएँ,

653
00:47:28,471 --> 00:47:31,766
तो कई मायनों में,
अफ़गानिस्तान उस समय दुनिया का सेंटर था,

654
00:47:31,849 --> 00:47:34,561
क्योंकि वहाँ
बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय दखल था।

655
00:47:36,563 --> 00:47:38,606
और इस बीच, एक बगावत चल रही थी।

656
00:47:42,277 --> 00:47:47,490
काबुल में हर हफ़्ते
कई बार सुसाइड अटैक होते थे।

657
00:47:50,743 --> 00:47:55,456
काबुल का पुराना शहर नज़रअंदाज़
किया जा रहा था और टूट रहा था।

658
00:47:56,666 --> 00:48:01,254
हर बिल्डिंग की चारों दीवारों में से
कोई न कोई दीवार गायब थी।

659
00:48:06,968 --> 00:48:10,305
सबसे पहला काम था, मलबे के ढेर को हटाना।

660
00:48:12,098 --> 00:48:14,851
तो हमने असल में हर काबिल आदमी को
एक ठेला और फावड़ा देकर

661
00:48:14,934 --> 00:48:16,644
काम पर रख लिया।

662
00:48:17,729 --> 00:48:22,108
हमें बहुत जल्दी एहसास हुआ कि वहाँ
पानी की सप्लाई, सफ़ाई, बिजली नहीं है।

663
00:48:23,901 --> 00:48:27,614
उन घरों को पानी और बिजली की ज़रूरत थी।

664
00:48:29,198 --> 00:48:33,411
उन्हें हेल्थकेयर की ज़रूरत थी,
जिसके लिए हमने क्लिनिक बनाया।

665
00:48:35,788 --> 00:48:40,001
जो इमारतों और पारंपरिक कला के
स्कूल से शुरू हुआ निर्माण

666
00:48:40,084 --> 00:48:44,005
एक ज़िंदा समुदाय के लिए
ज़रूरी सारी चीज़ें बन गया।

667
00:48:58,603 --> 00:49:02,523
2010 में, प्रिंस चार्ल्स
चैरिटी की तरक्की देखने के लिए

668
00:49:02,607 --> 00:49:04,359
खुद आए थे।

669
00:49:07,445 --> 00:49:10,698
इस प्रोजेक्ट के बारे में महामहिम के साथ
मेरी हर बातचीत उस जगह के लिए

670
00:49:10,782 --> 00:49:14,410
सच्चे प्यार और उन लोगों के बारे में

671
00:49:14,494 --> 00:49:18,289
सुनने की इच्छा से जुड़ी है
जिन्होंने ये चीज़ें बनाईं।

672
00:49:19,540 --> 00:49:25,088
वह छोटी-छोटी बातें चुन लेते हैं, क्योंकि
उन्हें इन परंपराओं और उनके पीछे की

673
00:49:25,171 --> 00:49:26,964
पवित्र ज्योमेट्री से प्यार है।

674
00:49:28,800 --> 00:49:30,176
डम्फ़्रीज़ हाउस की तरह ही,

675
00:49:30,802 --> 00:49:33,846
यहाँ भी प्रेरक शक्ति
उन कौशल को फिर से ज़िंदा करना रहा है

676
00:49:33,930 --> 00:49:37,308
जो अफ़गानिस्तान की
सांस्कृतिक विरासत का मूल हिस्सा हैं।

677
00:49:45,525 --> 00:49:48,319
जब हमने वह काम पूरा कर लिया,
तो हमने असल में उसका रिबन काटा।

678
00:49:48,403 --> 00:49:52,782
तो हमने अपने सभी स्टाफ़ और
पूरी सरकार के साथ एक बड़ी पार्टी की।

679
00:49:57,662 --> 00:49:59,497
और वह एक अहम पल था।

680
00:50:03,376 --> 00:50:05,211
आस-पड़ोस बहुत ही सुंदर था।

681
00:50:09,340 --> 00:50:13,010
महामहिम हमेशा इन रहने लायक
शहरों के बारे में बात करते रहे हैं,

682
00:50:13,094 --> 00:50:17,932
जहाँ कम्युनिटी लाइफ़ बनाने वाली
सभी चीज़ें आपके आस-पास ही होती हैं।

683
00:50:18,015 --> 00:50:22,645
लोग एक ही समुदाय में रहते हैं,
काम करते हैं, पूजा करते हैं,

684
00:50:22,729 --> 00:50:25,732
इलाज करवाते हैं, अपनी पढ़ाई करते हैं।

685
00:50:37,827 --> 00:50:39,829
अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के लिए,

686
00:50:39,912 --> 00:50:42,915
अफ़गानिस्तान में
शांति बनाए रखना मुश्किल साबित हुआ।

687
00:50:46,043 --> 00:50:50,840
और 2021 में,
बचे हुए विदेशी सैनिक भी चले गए।

688
00:50:52,175 --> 00:50:56,471
अब अफ़गानिस्तान पर
तालिबान कब्ज़ा कर चुका है।

689
00:50:56,554 --> 00:50:59,724
पश्चिमी देश अपने लोगों को
निकालने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं।

690
00:51:01,058 --> 00:51:04,479
उन सहायता एजेंसियों के लिए भी
बहुत अनिश्चितता है

691
00:51:04,562 --> 00:51:06,773
जिन पर इतने सारे अफ़गान निर्भर हैं।

692
00:51:18,326 --> 00:51:21,370
यह बहुत अहम था कि हम यहीं रहें।

693
00:51:22,955 --> 00:51:27,543
मैं इस जगह पर रहने
और यहाँ के लोगों के साथ काम करने

694
00:51:27,627 --> 00:51:31,672
और आपके सामने मौजूद उलझी हुई
सच्चाई से निपटने के लिए यहाँ हूँ।

695
00:51:33,591 --> 00:51:39,764
अगर आप जुड़ते हैं, अगर आप बने रहते हैं,
तो आप अविश्वसनीय असर डाल सकते हैं।

696
00:51:46,562 --> 00:51:50,650
हेल्थकेयर और अफ़गान विरासत में
उनके योगदान की वजह से,

697
00:51:50,733 --> 00:51:53,194
चैरिटी को काम करते रहने की इजाज़त मिली है।

698
00:51:56,155 --> 00:51:59,992
और इसका मतलब है
कि हज़ारों अफ़गान महिलाओं के पास

699
00:52:00,076 --> 00:52:02,078
अभी भी नौकरियाँ और हेल्थकेयर तक पहुँच है।

700
00:52:09,210 --> 00:52:13,840
दुनिया तेज़ी से ज़्यादा धुंधली
और कम स्पष्ट होती जा रही है।

701
00:52:13,923 --> 00:52:15,842
ज़्यादातर जगहों पर लड़ाई हो रही है।

702
00:52:16,467 --> 00:52:18,302
हम इससे कैसे निपटें?

703
00:52:23,891 --> 00:52:26,727
हार्मनी के बारे में जो बात समझ में आती है,

704
00:52:26,811 --> 00:52:30,273
वह यह है कि आप
उस चीज़ से शुरू कर रहे हैं जो सुंदर है

705
00:52:30,356 --> 00:52:33,067
और आप उसे फिर से बना रहे हैं।

706
00:52:33,150 --> 00:52:36,028
लेकिन वह चीज़ जो आप बनाते हैं,

707
00:52:36,112 --> 00:52:38,155
वह असल में
वहाँ मौजूद अच्छाई के बारे में है।

708
00:52:39,657 --> 00:52:43,035
और मुझे लगता है कि चीज़ें जितनी मुश्किल
हों, यह उतना ही अच्छा काम करती है।

709
00:52:51,210 --> 00:52:54,171
मेरा मतलब है, यह बहुत बढ़िया है।
जब मैं 45 साल पहले पहली बार आया था,

710
00:52:54,964 --> 00:52:57,341
तो क्या हुआ करता था और अब क्या नहीं है…

711
00:52:58,175 --> 00:53:01,679
मेरा मतलब, मुझे कोयल की आवाज़ सुनाई
देती थी, पर अब एक भी कोयल सुनाई नहीं देती।

712
00:53:02,638 --> 00:53:03,556
और…

713
00:53:05,182 --> 00:53:08,019
हाँ, उस तरह की सारी चीज़ें।
और वहाँ टिड्डे हुआ करते थे

714
00:53:08,102 --> 00:53:12,189
और, वह जगह गुनगुनाती थी
और अद्भुत आवाज़ आती थी।

715
00:53:12,273 --> 00:53:13,941
अब ऐसी आवाज़ें सुनाई नहीं देतीं।

716
00:53:14,025 --> 00:53:18,112
भले ही मैंने
इसे वापस लाने की पूरी कोशिश की है।

717
00:53:21,198 --> 00:53:23,034
क्या आप दुनिया की हालत को लेकर परेशान हैं?

718
00:53:23,117 --> 00:53:23,951
बिल्कुल।

719
00:53:25,578 --> 00:53:29,457
यह बहुत, बहुत समय से
मेरी मुख्य प्रेरणा रही है

720
00:53:29,540 --> 00:53:31,208
और आप देख सकते हैं कि क्या हो रहा है।

721
00:53:32,793 --> 00:53:37,548
लेकिन जिसे मैं हार्मनी कहता हूँ,
उसके पीछे के मूल सिद्धांत,

722
00:53:37,632 --> 00:53:41,761
मुझे लगता है कि हमें उन्हें फ़ॉलो करने की
ज़रूरत है अगर हम किसी तरह

723
00:53:41,844 --> 00:53:46,182
यह पक्का करना चाहते हैं कि यह बेचारा
पुराना ग्रह इतने लोगों को सहारा दे।

724
00:53:46,265 --> 00:53:48,100
ऐसा कहीं और होने की उम्मीद कम है।

725
00:53:52,730 --> 00:53:57,026
1980 के दशक में, पर्यावरण से
जुड़े खतरे और भयावह हो गए।

726
00:54:00,279 --> 00:54:01,530
हमारे समुद्रों में,

727
00:54:01,614 --> 00:54:05,743
पानी में पहले कभी न देखी गई गर्म लहरों ने
मूँगा-चट्टानों को सफेद कर दिया।

728
00:54:09,622 --> 00:54:15,044
फिर धरती को सौर रेडिएशन से बचाने वाली
ओज़ोन लेयर में एक छेद दिखाई दिया।

729
00:54:18,172 --> 00:54:22,635
यह खतरे का एक नया स्तर था,
जिससे धरती पर सभी जीवन को खतरा था

730
00:54:23,386 --> 00:54:27,139
और वैज्ञानिक पता लगा रहे थे
कि हम ही इसका कारण हैं या नहीं।

731
00:54:28,683 --> 00:54:33,062
एक बार फिर, प्रिंस चार्ल्स उन मशहूर
हस्तियों में से थे जिन्होंने चेताया।

732
00:54:35,022 --> 00:54:38,818
ओज़ोन लेयर, समुद्र में प्रदूषण,
एसिड रेन, ग्लोबल वार्मिंग।

733
00:54:38,901 --> 00:54:40,111
द अर्थ इन बैलेंस
1990 बीबीसी

734
00:54:40,194 --> 00:54:43,906
ये विनाशकारी जुमले धीरे-धीरे हमारी
रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गए हैं।

735
00:54:48,244 --> 00:54:50,121
यह पहली बार था जब मुझे पता चला

736
00:54:50,204 --> 00:54:54,166
कि अगर हम हवा में
कई टन कार्बन पंप करते रहे

737
00:54:54,250 --> 00:54:56,335
तो हम एक ऐसा डुवेट कवर बनाने जा रहे हैं

738
00:54:56,419 --> 00:54:59,922
जो पूरी दुनिया पर मंडराएगा
और सारी गर्मी अंदर रखेगा।

739
00:55:01,716 --> 00:55:04,301
अपनी डॉक्यूमेंट्री 'अर्थ इन बैलेंस' में,

740
00:55:04,385 --> 00:55:08,973
प्रिंस ने एक और पर्यावरणविद का इंटरव्यू
लिया, जिसने इसी खतरे का संकेत दिया।

741
00:55:11,392 --> 00:55:16,230
मुख्य फिलॉसॉफिकल गलती जिसे हमें देखने
और ठीक करने की ज़रूरत है,

742
00:55:16,814 --> 00:55:21,110
वह यह है कि हम, इंसान के तौर पर,
इतने लंबे समय से यह दावा करते आ रहे हैं

743
00:55:21,193 --> 00:55:23,362
कि हम धरती से अलग हैं।

744
00:55:23,446 --> 00:55:28,075
मुझे और उन्हें तुरंत बहुत कुछ एक जैसा लगा,

745
00:55:28,159 --> 00:55:30,661
और हम…,
मैं "साज़िश" नहीं कहूँगा, क्योंकि आप

746
00:55:30,745 --> 00:55:33,122
रॉयल्टी के साथ यह शब्द
इस्तेमाल नहीं करना चाहेंगे।

747
00:55:33,205 --> 00:55:34,623
अल गोर
अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति

748
00:55:34,707 --> 00:55:41,047
लेकिन हमने साथ मिलकर आगे देखा कि इंसानियत
इस चुनौती का सामना कैसे कर सकती है।

749
00:55:44,633 --> 00:55:49,513
1991 में, प्रिंस ने दुनिया भर में
पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर

750
00:55:49,597 --> 00:55:52,725
बात करने के लिए देशों की पहली मीटिंग पर
अपनी कोशिशों पर ध्यान दिया।

751
00:55:55,978 --> 00:56:00,566
दो दिन में, रियो में वैश्विक शिखर सम्मेलन
का औपचारिक काम शुरू होगा।

752
00:56:00,649 --> 00:56:04,028
उम्मीद है कि लगभग 80 दुनिया के नेता
पर्यावरण बचाने के ब्लूप्रिंट पर

753
00:56:04,111 --> 00:56:07,364
चर्चा करने के लिए इकट्ठा होंगे।

754
00:56:09,408 --> 00:56:10,993
शिखर सम्मेलन से पहले,

755
00:56:11,077 --> 00:56:14,538
प्रिंस ऑफ वेल्स ने रॉयल यॉट, ब्रिटानिया पर

756
00:56:14,622 --> 00:56:16,749
उस समय के ब्रज़ील के प्रेसिडेंट समेत

757
00:56:16,832 --> 00:56:19,585
कई नेताओं को बुलाया था,

758
00:56:19,668 --> 00:56:23,589
ताकि सामने आने वाली
बड़ी चुनौतियों पर बात की जा सके।

759
00:56:25,925 --> 00:56:28,385
हर समय लोगों और देशों को एक साथ लाना,

760
00:56:28,469 --> 00:56:29,929
वह इस काम में बहुत अच्छे हैं।

761
00:56:30,012 --> 00:56:33,099
वह सबको साथ लाते हैं।

762
00:56:35,851 --> 00:56:38,854
मैं उन्हें दुनिया का
सबसे बड़ा संयोजक कहूँगा।

763
00:56:40,314 --> 00:56:43,317
शायद ही कोई ऐसा जो लोगों को
ऐसे इकट्ठा कर सके जैसे वह कर सकते हैं।

764
00:56:45,528 --> 00:56:49,949
जो चीज़ सच में फ़र्क ला सकती है,
वह है बस मदद करना।

765
00:56:53,077 --> 00:56:55,579
यही मैंने लगातार करने की कोशिश की है,

766
00:56:56,247 --> 00:56:58,791
ताकि हम बेहतर नतीजे पा सकें।

767
00:57:00,459 --> 00:57:03,671
ब्रज़ील के राष्ट्रपति
आज जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले

768
00:57:03,754 --> 00:57:05,506
एक दर्जन नेताओं में पहले थे।

769
00:57:05,589 --> 00:57:09,051
इसका मकसद ग्लोबल वार्मिंग के
असर को धीमा करना है

770
00:57:09,135 --> 00:57:12,346
और इसे एक लंबी और
तीखी बहस के बाद ही तैयार किया गया था।

771
00:57:12,429 --> 00:57:16,267
आज जैसे ही इसकी स्याही सूखी,
आलोचना करने वालों ने अपनी भड़ास निकाल ली।

772
00:57:16,350 --> 00:57:20,062
यह कन्वेंशन किसी भी
औद्योगिक देश पर लगाम नहीं लगाता…

773
00:57:20,146 --> 00:57:21,105
जेरेमी लेजेट

774
00:57:21,188 --> 00:57:23,899
…यहाँ तक कि अपने
कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को

775
00:57:23,983 --> 00:57:25,401
आज के स्तर पर रोकने के लिए भी नहीं।

776
00:57:28,404 --> 00:57:30,823
हर लक्ष्य हासिल नहीं हुआ,
लेकिन रियो की वजह से,

777
00:57:30,906 --> 00:57:34,160
अब हमारे पास
कॉन्फ़्रेंस ऑफ़ पार्टीज़ या सीओपी हैं

778
00:57:34,243 --> 00:57:38,914
ऐसी बैठकें जो 1995 से हर साल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होती आ रही हैं।

779
00:57:43,294 --> 00:57:45,337
जलवायु परिवर्तन पर
हमारी संयुक्त प्रतिक्रिया पर

780
00:57:45,421 --> 00:57:50,301
चर्चा करने के लिए देशों को एक साथ
लाने की प्रक्रिया एक ज़रूरी प्रक्रिया है।

781
00:57:50,384 --> 00:57:53,762
इसीलिए मैं संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से
ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे पर

782
00:57:53,846 --> 00:57:59,935
एक असरदार और विज्ञान-आधारित
जवाब देने के लिए वचन दे रहा हूँ।

783
00:58:02,188 --> 00:58:04,815
प्रिंस ऑफ़ वेल्स एक अहम हस्ती बनकर उभरे,

784
00:58:04,899 --> 00:58:07,193
कुछ लोगों के पीछे हटने की मांग के बावजूद

785
00:58:07,276 --> 00:58:10,738
उन्होंने नियमित अहम भाषण दिए।

786
00:58:14,283 --> 00:58:19,330
मुझे लगा कि मैं इसी अप्रोच पर
टिके रहने वाला हूँ क्योंकि मैंने कहा था

787
00:58:19,413 --> 00:58:23,626
कि मैं भटकने वाला नहीं हूँ।

788
00:58:25,211 --> 00:58:29,215
जलवायु परिवर्तन का संकट बहुत अहम है

789
00:58:29,298 --> 00:58:31,926
और इस पर चर्चा करना काफ़ी नहीं है।

790
00:58:32,801 --> 00:58:36,639
यह "हमेशा की तरह चलने वाला
काम" नहीं हो सकता।

791
00:58:36,722 --> 00:58:41,644
जलवायु संकट वह आईना है जिसमें हम अपने

792
00:58:41,727 --> 00:58:46,273
औद्योगिक युग के मिले-जुले
पारिस्थितिक असर को देखते हैं।

793
00:58:46,857 --> 00:58:50,903
जलवायु परिवर्तन से
निपटने के अपने तरीके में

794
00:58:50,986 --> 00:58:53,614
हम हिम्मत वाले
और क्रांतिकारी से कम कुछ नहीं हो सकते।

795
00:58:55,115 --> 00:58:57,076
मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा

796
00:58:57,159 --> 00:59:00,371
कि वह बहुत से लोगों की तरह
बहुत निराश हो जाते हैं कि इतनी

797
00:59:00,454 --> 00:59:02,665
सारी चर्चाओं के बावजूद
जो हुआ है, बहुत कम हुआ है।

798
00:59:02,748 --> 00:59:08,879
अब, मैंने अपनी ज़िंदगी का
ज़्यादातर हिस्सा इंसानियत,

799
00:59:08,963 --> 00:59:12,508
प्रकृति और वातावरण के बीच
हार्मनी वापस लाने में लगा दिया है।

800
00:59:12,591 --> 00:59:16,762
सच कहूँ तो,
यह थोड़ा मुश्किल संघर्ष रहा है।

801
00:59:17,972 --> 00:59:21,934
जलवायु विज्ञान के नज़रिए से
हम उत्सर्जन के स्तर

802
00:59:22,017 --> 00:59:25,688
और उत्सर्जन में
कमी की दर के बारे में बहुत स्पष्ट हैं…

803
00:59:25,771 --> 00:59:26,981
एमिली शकबर्ग

804
00:59:27,064 --> 00:59:32,111
…जो जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे
असर को कम करने के लिए ज़रूरी हैं।

805
00:59:32,194 --> 00:59:38,409
और दुनिया अभी भी उस रास्ते पर नहीं है।

806
00:59:44,248 --> 00:59:48,752
जब आप कंप्यूटर सिमुलेशन का
इस्तेमाल करके क्लाइमेट मॉडलिंग

807
00:59:48,836 --> 00:59:50,671
कर रहे होते हैं
तो यह कहना बहुत आसान होता है

808
00:59:50,754 --> 00:59:52,756
कि यह आपका असल भविष्य नहीं है,

809
00:59:52,840 --> 00:59:55,384
यह आपके बच्चों का असल भविष्य नहीं है।

810
00:59:57,303 --> 01:00:01,098
लेकिन यह है और यह बात मुझे परेशान करती है।

811
01:00:06,687 --> 01:00:08,188
यह तेज़ी से पीछे जा रही है।

812
01:00:09,565 --> 01:00:12,818
मैंने पिछले 40 सालों से यह कहा है,
लेकिन हम वहीं हैं।

813
01:00:12,901 --> 01:00:16,530
फिर भी, मैं यहीं तक सीमित रह जाता हूँ… खैर

814
01:00:16,613 --> 01:00:19,742
मैं सिर्फ़ वही कर सकता हूँ जो कर
सकता हूँ, जो बहुत ज़्यादा नहीं है।

815
01:00:21,160 --> 01:00:22,077
खैर…

816
01:00:24,496 --> 01:00:28,000
लोग समझते नहीं हैं।
समस्या सिर्फ़ जलवायु परिवर्तन नहीं है।

817
01:00:28,083 --> 01:00:29,710
जैव विविधतता का नुकसान भी हो रहा है।

818
01:00:29,793 --> 01:00:35,299
तो हम असल में हर समय
अपने जीने के तरीकों को खत्म कर रहे हैं।

819
01:00:35,382 --> 01:00:39,178
यह सब फिर से ठीक करना मुमकिन है,

820
01:00:39,261 --> 01:00:42,348
लेकिन हमें…
हमें यह बहुत पहले कर लेना चाहिए था।

821
01:00:42,431 --> 01:00:45,434
हमें इसे जितनी जल्दी हो सके अब करना होगा।

822
01:00:50,731 --> 01:00:53,901
मुझे यकीन है
कि हम यह लड़ाई जीतेंगे क्योंकि मैं इसे

823
01:00:53,984 --> 01:00:56,862
दूसरे नैतिक रूप से आधारित संघर्षों की

824
01:00:58,280 --> 01:01:02,034
एक सीरीज़ के संदर्भ में देखता हूँ।

825
01:01:03,827 --> 01:01:07,539
नागरिक अधिकार आंदोलन,
दासता विरोधी आंदोलन,

826
01:01:07,623 --> 01:01:10,042
महिलाओं की परेशानियाँ,
महिलाओं को वोट देने का अधिकार।

827
01:01:12,086 --> 01:01:13,629
और इन सभी आंदोलनों में,

828
01:01:13,712 --> 01:01:17,466
ऐसा समय भी आया जब समर्थन करने
वालों को सच में निराशा हुई।

829
01:01:18,634 --> 01:01:22,846
लेकिन जब धुंध छंटी और सही और गलत के बीच

830
01:01:22,930 --> 01:01:25,224
मुख्य मुद्दा चुनने का समय आया,

831
01:01:25,307 --> 01:01:29,311
तो बहुत गहरे स्तर पर,
नतीजा पहले से तय हो गया

832
01:01:29,395 --> 01:01:33,065
और हम अब जलवायु पर
उस बिंदु के बहुत करीब हैं।

833
01:01:39,780 --> 01:01:44,451
दो हज़ार के दशक की शुरुआत में,
जलवायु और जैव विविधतता संकट

834
01:01:44,535 --> 01:01:48,580
एक ही मुद्दे पर छाए हुए थे
जिसने सुर्खियां बटोरीं…

835
01:01:49,248 --> 01:01:52,084
दुनिया भर में वर्षा वनों का खत्म होना।

836
01:01:54,128 --> 01:01:57,714
यह तबाही सच में बहुत तेज़ी से हो रही है।

837
01:01:57,798 --> 01:02:02,636
किसी न किसी तरह, हमें जंगलों पर
कीमत लगाने के तरीके खोजने होंगे,

838
01:02:02,719 --> 01:02:05,597
जिससे वे मरे हुए जंगलों से
ज़्यादा ज़िंदा ही कीमती बन जाएँ।

839
01:02:09,268 --> 01:02:10,811
समाधान की खोज में,

840
01:02:10,894 --> 01:02:15,441
किंग ने गुयाना समेत
कई कॉमनवेल्थ देशों का दौरा किया।

841
01:02:19,862 --> 01:02:22,531
अमेज़न के उत्तरी बॉर्डर पर बसा गुयाना,

842
01:02:22,614 --> 01:02:24,908
लगभग यूनाइटेड किंगडम के आकार के

843
01:02:24,992 --> 01:02:27,911
वर्षावनों से ढका हुआ है।

844
01:02:30,456 --> 01:02:31,623
लेकिन उस समय,

845
01:02:31,707 --> 01:02:36,003
यह देश दुनिया के सबसे गरीब देशों में से
एक था और भारी कर्ज़ में डूबा हुआ था।

846
01:02:38,005 --> 01:02:40,382
गुयाना जैसे देश के लिए,

847
01:02:40,466 --> 01:02:42,301
अपने नागरिकों को घर, शिक्षा,

848
01:02:42,384 --> 01:02:45,262
ऊर्जा और सुरक्षा देने के लिए
आप क्या करते हैं,

849
01:02:45,345 --> 01:02:48,182
जिसे पश्चिम में हल्के में लिया जाता है?

850
01:02:49,141 --> 01:02:52,895
क्या आप अपने जंगल काट देते हैं
या आप कोई दूसरा तरीका खोजते हैं

851
01:02:52,978 --> 01:02:54,646
जिससे आप जंगल को बचा सकें

852
01:02:54,730 --> 01:02:59,151
और साथ ही अपने नागरिकों को
बेहतर जीवन-शैली दे सकें?

853
01:03:02,821 --> 01:03:06,825
2007 में हुए बड़े दखल में से एक

854
01:03:06,909 --> 01:03:09,536
नॉर्वे सरकार का वर्षावन संरक्षण में

855
01:03:09,620 --> 01:03:13,415
लाखों डॉलर लगाने का ऐलान था।

856
01:03:14,500 --> 01:03:18,337
गुयाना को पैसे देना
ताकि वह अपने जंगल काटे बिना

857
01:03:18,420 --> 01:03:20,547
अपनी सामाजिक भलाई को बेहतर बना सके।

858
01:03:22,633 --> 01:03:25,177
और दोनों के बीच
बैठने वाले आदमी किंग चार्ल्स थे।

859
01:03:27,596 --> 01:03:32,309
यह ऐसा आदमी है जिसने अपनी पूरी ज़िंदगी
सोचा, "मैं क्या कर सकता हूँ?"

860
01:03:32,392 --> 01:03:34,102
इसे करने की कोशिश की,

861
01:03:34,186 --> 01:03:37,022
लोगों को इसमें मदद करने के लिए ग्रुप बनाए

862
01:03:37,105 --> 01:03:38,524
और फिर उन्होंने इसे कर दिखाया।

863
01:03:39,316 --> 01:03:40,901
यह हम सबके लिए एक सबक है।

864
01:03:44,112 --> 01:03:47,741
आज, नॉर्वे और किंग की कोशिशों की वजह से,

865
01:03:47,824 --> 01:03:51,787
गुयाना में वनों की कटाई की दर
दुनिया में सबसे कम है।

866
01:03:54,665 --> 01:03:56,208
किंग्स फाउंडेशन,

867
01:03:56,291 --> 01:04:00,796
इस पर अध्ययन कर रहा है कि जंगल मरे हुए
से ज़्यादा ज़िंदा रहने लायक क्यों है।

868
01:04:06,426 --> 01:04:09,972
हे भगवान। यह पेड़ों का ग्रह है, साइमन।

869
01:04:11,098 --> 01:04:13,225
बेहद शानदार। इसे देखो।

870
01:04:26,321 --> 01:04:29,074
यह धरती का सबसे बड़ा जल पंप है

871
01:04:29,783 --> 01:04:33,954
क्योंकि दक्षिण पश्चिमी अमेरिका
और अमेरिका के दक्षिण पश्चिम में बारिश…

872
01:04:34,037 --> 01:04:35,122
मार्क पलाही

873
01:04:35,205 --> 01:04:38,584
…शायद इसी जंगल से आने वाले
पानी के सर्कुलेशन से हो रही है।

874
01:04:39,293 --> 01:04:42,129
तो, मूल रूप से,
सब कुछ आपस में जुड़ा हुआ है।

875
01:04:44,423 --> 01:04:47,759
और असल में, इस तरह के बड़े जंगल के बिना

876
01:04:47,843 --> 01:04:50,846
हमारी खेती मुमकिन नहीं होगी।

877
01:04:53,682 --> 01:04:56,059
भले ही बाकी दुनिया को फ़ायदा हो,

878
01:04:56,143 --> 01:04:59,771
लेकिन गुयाना के लोगों से ज़्यादा
इस जंगल की परवाह कोई नहीं करता।

879
01:05:01,565 --> 01:05:04,276
इरफ़ान अली गुयाना के प्रेसिडेंट हैं।

880
01:05:06,403 --> 01:05:10,699
यह किंग चार्ल्स के काम का एक नमूना है

881
01:05:11,658 --> 01:05:15,329
और यही उन्होंने देखा और समझा।
क्षमता और मूल्य।

882
01:05:21,460 --> 01:05:25,797
जब हमने इस जंगल को ज़िंदा रखा,
तो हमने जैव विविधता को ज़िंदा रखा।

883
01:05:29,509 --> 01:05:34,848
पिछले 50 सालों में दुनिया अपनी
60% से ज़्यादा जैव विविधता खो चुकी है।

884
01:05:35,724 --> 01:05:37,059
हमने इसे बनाए रखा है।

885
01:05:39,186 --> 01:05:44,483
अगर हम अपनी जैव विविधता खो देते हैं, तो
अपने ईकोसिस्टम में पूरा संतुलन खो देंगे।

886
01:05:48,445 --> 01:05:51,573
प्रेसिडेंट अली के लिए,
यह जंगल सिर्फ़ जंगल नहीं है।

887
01:05:51,657 --> 01:05:54,826
यह गुयाना के लोगों के लिए
जीवन का स्रोत है।

888
01:05:54,910 --> 01:05:56,995
एडवेंचर 101 में आपका स्वागत है।

889
01:06:01,708 --> 01:06:07,130
जब आप हार्मनी की बात करते हैं, तो यह
बस प्रकृति को बचाने के बारे में नहीं है।

890
01:06:07,214 --> 01:06:10,258
और इसीलिए
डम्फ़्रीज़ हाउस मॉडल बहुत ज़रूरी है।

891
01:06:10,342 --> 01:06:14,429
हम पहाड़ से चिल्ला सकते हैं,
"आइए हम प्रकृति की रक्षा करें।"

892
01:06:14,513 --> 01:06:16,348
लेकिन फिर भी लोगों को जीना है।

893
01:06:16,431 --> 01:06:19,142
आपको अभी भी उन समुदायों
और देश की आर्थिक मॉडलिंग का

894
01:06:19,226 --> 01:06:21,436
समर्थन करना होगा।

895
01:06:22,562 --> 01:06:25,440
और यही वह चीज़ है
जिसे हार्मनी साथ लाती है।

896
01:06:25,524 --> 01:06:28,193
हमारे मोराईकोबाई में
आपका स्वागत है

897
01:06:28,276 --> 01:06:32,447
उस प्रकृति को बनाए रखना,
लेकिन साथ ही, ऐसे तरीके खोजना

898
01:06:32,531 --> 01:06:37,703
जिनसे इकनॉमिक एम्पावरमेंट, सोशल
एम्पावरमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन,

899
01:06:37,786 --> 01:06:42,749
एआई, ये सभी चीज़ें उस जगह में बनी हों।

900
01:06:47,003 --> 01:06:49,673
यह कैलालू है। यह गुयानीज़ है।

901
01:06:50,382 --> 01:06:53,927
यह 100% गुयानीज़ है।

902
01:06:54,010 --> 01:06:56,471
-आपने क्या बताया मिर्च को क्या कहते हैं?
-विरी विरी मिर्च।

903
01:06:57,514 --> 01:06:59,057
बहुत तीखी होती हैं क्या?

904
01:06:59,141 --> 01:07:00,726
नहीं, बहुत स्वादिष्ट होती हैं।

905
01:07:00,809 --> 01:07:02,185
अच्छा।

906
01:07:02,269 --> 01:07:04,688
बहुत स्वादिष्ट।
इसका कोई आफ्टरइफ़ेक्ट नहीं है।

907
01:07:06,815 --> 01:07:08,316
कैसा है? जीभ जल रही है?

908
01:07:09,276 --> 01:07:10,777
थोड़ा गर्म है।

909
01:07:14,322 --> 01:07:16,575
गुयाना में, प्रेसिडेंट डम्फ़्रीज़ हाउस से

910
01:07:16,658 --> 01:07:21,079
प्रेरित होकर सस्टेनेबल फ़ॉरेस्ट विलेज
बनाने का प्लान बना रहे हैं।

911
01:07:23,248 --> 01:07:24,833
जैसा हमने अफ़गानिस्तान में देखा,

912
01:07:24,916 --> 01:07:29,546
इन गांवों में मॉडर्न सैनिटेशन, स्कूल
और हेल्थकेयर हैं, लेकिन वे

913
01:07:30,172 --> 01:07:34,134
अपना खाना भी उगाएँगे और उनके पास
साफ़, रिन्यूएबल एनर्जी होगी।

914
01:07:35,510 --> 01:07:39,264
यह सस्टेनेबल जीवनशैली के लिए
एक आगे का विज़न है।

915
01:07:39,347 --> 01:07:42,476
इवोक्रामा फ़ॉरेस्ट्री
इवोक्रामा मिल साइट

916
01:07:48,815 --> 01:07:52,861
कंजर्वेशन और प्रिज़र्वेशन को लेकर
थोड़ी गलतफहमी है।

917
01:07:52,944 --> 01:07:55,739
तो अगर हम उनसे कहें
कि अपने जंगल मत काटो या इस्तेमाल मत करो,

918
01:07:55,822 --> 01:07:58,116
तो आप कैसे ज़िंदा रहेंगे? है न?

919
01:07:58,200 --> 01:08:01,077
तो इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी तरह से
इस्तेमाल न करें या बचाकर रखें।

920
01:08:01,161 --> 01:08:03,288
इसे स्वस्थ रखें, और साथ ही…

921
01:08:03,371 --> 01:08:04,414
माइकल डे मेंडोंसा

922
01:08:04,498 --> 01:08:08,001
…कुछ आमदनी पाएँ
और अपनी सेल्फ-सस्टेनेबल रोजी-रोटी कमाएँ।

923
01:08:09,753 --> 01:08:12,380
हम सस्टेनेबल टिम्बर हार्वेस्टिंग करते हैं।

924
01:08:13,840 --> 01:08:18,553
हम एक खास एरिया में
सीमित संख्या में ही पेड़ काटते हैं।

925
01:08:18,636 --> 01:08:21,180
-हमारा लॉगिंग साइकिल 60 साल का साइकिल है।
-साठ साल।

926
01:08:21,264 --> 01:08:22,349
अलियाह साइमन

927
01:08:22,432 --> 01:08:25,477
तो जब हम यहाँ लॉग काटते हैं,
तो अगले 60 सालों तक वापस नहीं जाते।

928
01:08:30,357 --> 01:08:34,152
मुझे लगता है कि हर किसी को
सस्टेनेबल इस्तेमाल का तरीका अपनाना चाहिए।

929
01:08:34,236 --> 01:08:37,738
मुझे लगता है कि यही दुनिया का
स्टैंडर्ड है, ऐसा ही होना चाहिए।

930
01:08:40,408 --> 01:08:41,785
प्रकृति के साथ तालमेल।

931
01:08:41,868 --> 01:08:44,912
यह हमारी जीवनशैली है, स्थानीय लोगों की,

932
01:08:44,996 --> 01:08:47,874
और जंगल अभी भी हमारी वजह से यहाँ है।

933
01:08:56,800 --> 01:09:01,763
सालों से, किंग इस बात की तारीफ करते रहे
हैं कि दुनिया भर के स्थानीय लोग

934
01:09:01,846 --> 01:09:04,474
अभी भी प्रकृति के साथ
तालमेल बिठाकर कैसे रह पाते हैं।

935
01:09:05,642 --> 01:09:08,185
इसलिए कोई हैरानी की बात नहीं
कि उन्होंने अनूठी सभा के लिए

936
01:09:08,270 --> 01:09:11,439
हाईग्रोव, जो हार्मनी की
जन्मभूमि है, को चुना।

937
01:09:13,942 --> 01:09:17,654
आज आप में से इतने सारे लोगों का
यहाँ इकट्ठा होना बहुत खास है।

938
01:09:17,737 --> 01:09:23,243
जैसा कि आप शायद जानते हैं, कई सालों से,
मैं यह बताने की कोशिश कर रहा हूँ

939
01:09:23,326 --> 01:09:28,122
कि पारंपरिक लोगों का ज्ञान और समझदारी

940
01:09:28,206 --> 01:09:31,334
कितनी खास है और दुनिया में
फिर से तालमेल बिठाने में मदद करने के लिए

941
01:09:31,417 --> 01:09:35,421
हमें उस समझदारी पर
कितना ध्यान देने की ज़रूरत है।

942
01:09:42,511 --> 01:09:45,348
हार्मनी के लिए हमारा तरीका
पश्चिमी विज्ञान की सबसे अच्छी चीज़ों को

943
01:09:45,432 --> 01:09:48,602
देसी ज्ञान की
सबसे अच्छी चीज़ों के साथ मिलाना है।

944
01:09:48,685 --> 01:09:49,895
मेरे ताकोको
कंजर्वेशनिस्ट

945
01:09:49,978 --> 01:09:55,025
पारंपरिक रूप से,
उन चीज़ों को एक-दूसरे से अलग रखा गया है।

946
01:09:55,108 --> 01:10:00,405
हार्मनी का मतलब है दो अलग-अलग
सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के की प्रणाली को

947
01:10:00,488 --> 01:10:05,702
एक साथ लाना और हमारे लिए
एक नई इकॉनमी में बदलने के तरीके देखना

948
01:10:05,785 --> 01:10:08,163
जो इस धरती के
लोगों के लिए ज़्यादा अच्छे हों।

949
01:10:13,126 --> 01:10:15,754
हम ज़्यादा सर्कुलर इकॉनमी
के बारे में सोचते हैं।

950
01:10:16,838 --> 01:10:20,800
एक सर्कुलर इकॉनमी वह इकॉनमी है
जो जीवन का सम्मान करती है।

951
01:10:23,386 --> 01:10:25,764
हम पेड़ों को बेगानों की तरह नहीं देखते।

952
01:10:25,847 --> 01:10:28,516
हम पक्षियों या
दूसरी प्रजातियों को नहीं देखते।

953
01:10:28,600 --> 01:10:30,852
वे हमारे रिश्तेदार हैं।

954
01:10:30,936 --> 01:10:33,563
हम पवित्र चीज़ों की झलक हैं
और हमें इन चीज़ों के साथ

955
01:10:33,647 --> 01:10:37,067
सम्मान, ज़िम्मेदारी और

956
01:10:37,150 --> 01:10:39,319
अब नई शुरुआत के साथ पेश आना चाहिए।

957
01:10:39,402 --> 01:10:40,946
मिन्दाही बस्तिदा
फ़ाउंडर - अर्थ एल्डर्स

958
01:10:43,239 --> 01:10:47,035
किंग की एक ख्वाहिश यह है कि हम सभी
अपने कारोबार करने के तरीके में

959
01:10:47,118 --> 01:10:49,913
सुधार के लिए
स्थानीय ज्ञान का इस्तेमाल करें।

960
01:10:53,541 --> 01:10:56,920
मूलनिवासियों ने
हज़ारों सालों से दिखाया है कि आप कैसे

961
01:10:57,003 --> 01:11:00,423
एक ऐसी इकॉनमी बना सकते हैं,
एक सर्कुलर इकॉनमी,

962
01:11:00,507 --> 01:11:02,342
जो प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर आगे बढ़े।

963
01:11:06,554 --> 01:11:09,557
फेंकने या बर्बाद करने के बजाय,

964
01:11:09,641 --> 01:11:12,894
आप उन उत्पादों और सामग्रियों
के जीवनकाल को ज़्यादा से ज़्यादा करें।

965
01:11:12,978 --> 01:11:17,148
इस्तेमाल करना, दोबारा इस्तेमाल करना,
रिपेयर करना और रीसाइक्लिंग करना।

966
01:11:22,821 --> 01:11:28,159
मुझे लगता है कि पब्लिक, प्राइवेट
और मूलनिवासी लोगों के बीच यह साझेदारी

967
01:11:28,243 --> 01:11:31,246
हमारे भविष्य की सबसे बड़ी चाबी है।

968
01:11:33,039 --> 01:11:34,874
इस साझेदारी को दिखाने के लिए,

969
01:11:34,958 --> 01:11:37,168
किंग ने टेरा कार्टा लिखी,

970
01:11:37,252 --> 01:11:40,005
एक ऐसी पहल
जिसमें सैकड़ों बिज़नेस और सरकारों ने

971
01:11:40,088 --> 01:11:42,465
सस्टेनेबल बनने का वादा किया है।

972
01:11:45,593 --> 01:11:47,595
किंग की पूरी ज़िंदगी

973
01:11:47,679 --> 01:11:52,976
पोजीशन लेने, संयोजन की काबिलियत
और प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करके

974
01:11:53,059 --> 01:11:56,187
बदलाव लाने में बीती है।

975
01:11:56,271 --> 01:12:00,817
और मुझे लगता है कि इतने सालों बाद,
अब लोग यह बात जानने लगे हैं।

976
01:12:07,782 --> 01:12:11,411
किंग की निजी यात्रा प्रेरणादायक है।

977
01:12:11,494 --> 01:12:14,330
लेकिन इससे भी ज़्यादा
उम्मीद की बात यह है कि हार्मनी की सोच

978
01:12:14,414 --> 01:12:17,083
अब अपने आप फैल रही है,

979
01:12:17,167 --> 01:12:20,128
जिससे दुनिया भर में बदलाव आ रहे हैं।

980
01:12:23,256 --> 01:12:28,303
हमारा पसंदीदा उदाहरण भारत के राजस्थान में
है, जो थार रेगिस्तान के किनारे है।

981
01:12:30,013 --> 01:12:33,683
यहाँ की ज़मीन
औद्योगिक खेती से खराब हो गई थी।

982
01:12:33,767 --> 01:12:37,687
2013 में, मानवेंद्र सिंह ने हार्मनी जैसे
आइडिया का इस्तेमाल करके

983
01:12:37,771 --> 01:12:40,190
इसे ठीक करने का फैसला किया।

984
01:12:41,858 --> 01:12:45,403
मुझे डम्फ़्रीज़ हाउस में अपनी विज़िट
के दौरान हार्मनी के बारे में पता चला।

985
01:12:45,487 --> 01:12:48,364
यह बहुत ही आसान आइडिया है।

986
01:12:48,448 --> 01:12:53,036
पर जब आप इस आइडिया को प्रकृति
या दूसरे इंसानों के साथ अपने रिश्ते को…

987
01:12:53,119 --> 01:12:54,454
मानवेंद्र सिंह
फ़ाउंडर - धुन

988
01:12:54,537 --> 01:13:00,335
…देखने के तरीके से जोड़ते हैं, तो यह
काम करने का एकमात्र तरीका हो जाता है।

989
01:13:05,340 --> 01:13:07,383
यह जयपुर का एक इलाका है।

990
01:13:08,051 --> 01:13:11,262
इसे ऐसा इलाका माना जाता है
जहाँ पानी नहीं है।

991
01:13:13,098 --> 01:13:17,393
इस पूरी 500 एकड़ ज़मीन पर 30 से भी कम
पेड़ थे…और इतना नमक था कि आप

992
01:13:19,104 --> 01:13:23,108
हवा में उसकी महक महसूस कर सकते थे।

993
01:13:27,112 --> 01:13:31,366
मुझे वाकई याद है कि मैं यहाँ एक दोस्त के
साथ आया था और उसने कहा, "क्या बकवास है…"

994
01:13:33,159 --> 01:13:34,869
"तुमने खुद को किस मुसीबत में डाल लिया?"

995
01:13:43,002 --> 01:13:45,296
यहाँ कुछ भी उगना सच में मुश्किल है।

996
01:13:45,922 --> 01:13:49,425
यहाँ बहुत सी बेकार मिट्टी है
और कोई उपजाऊ मिट्टी नहीं है।

997
01:13:50,176 --> 01:13:55,140
लेकिन इस सुनसान, सूखे, बंजर इलाके में

998
01:13:55,223 --> 01:13:58,852
एक मरू उद्यान के संकेत भी हैं।

999
01:13:59,602 --> 01:14:04,983
और रेगिस्तान में रहने वाले हर लड़के का
सपना होता है कि उसका एक मरू उद्यान हो।

1000
01:14:13,658 --> 01:14:17,912
शुरू से ही, मैंने पढ़ा है कि रेगिस्तान में
लोग पानी कैसे स्टोर करते हैं।

1001
01:14:22,000 --> 01:14:24,919
यह 1600 के दशक में बनी एक बावड़ी है।

1002
01:14:26,462 --> 01:14:28,882
जैसा कि आप उस तरफ देख सकते हैं,

1003
01:14:28,965 --> 01:14:34,053
यह एक कुआँ है जिसके अंदर से पानी निकलता है

1004
01:14:34,971 --> 01:14:38,516
और यहाँ सीढ़ियाँ हैं
जो आपको कुएँ तक ले जाती हैं।

1005
01:14:48,067 --> 01:14:51,905
हार्मनी का एक तरीका यह है
कि अतीत की सबसे अच्छी चीज़ों का

1006
01:14:51,988 --> 01:14:54,991
इस्तेमाल करके कुछ नया और टिकाऊ बनाया जाए।

1007
01:15:01,206 --> 01:15:06,419
हमारे पास लगभग 17 कुएँ हैं
जिन्हें हम बावड़ियों में बदलना चाहते हैं।

1008
01:15:10,506 --> 01:15:15,178
धरती के गर्भ में जाना वाकई एक कमाल है।

1009
01:15:17,388 --> 01:15:19,599
इससे अपनेपन का एहसास होता है।

1010
01:15:21,434 --> 01:15:23,102
इससे शांति महसूस होती है।

1011
01:15:24,896 --> 01:15:31,236
आपको इस बड़े पवित्र पीपल के पेड़ का
आशीर्वाद मिलता है।

1012
01:15:31,903 --> 01:15:36,866
आप धरती के गर्भ में रेगिस्तान के बीच मौजूद

1013
01:15:38,618 --> 01:15:40,787
पानी के एक स्रोत के ठीक बगल में हैं।

1014
01:15:40,870 --> 01:15:42,121
आपको और क्या महसूस होगा?

1015
01:15:49,003 --> 01:15:51,339
अपनी बावड़ियाँ बनाने से पहले, मानवेंद्र को

1016
01:15:51,422 --> 01:15:56,886
बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए
खास तालाब खोदने पड़े।

1017
01:15:58,513 --> 01:16:02,100
हमारा पहला तालाब
चार दिन की बारिश में भर गया।

1018
01:16:05,061 --> 01:16:08,982
तालाब पानी स्टोर करने का
एक ज़रूरी तरीका है,

1019
01:16:09,065 --> 01:16:11,651
लेकिन यह पानी स्टोर करने का
सबसे बेकार तरीका है।

1020
01:16:12,777 --> 01:16:15,905
आपको जो काम करना चाहिए, वह है

1021
01:16:15,989 --> 01:16:19,284
मिट्टी की ज़्यादा नमी बनाए रखने की
क्षमता को बढ़ाना।

1022
01:16:26,124 --> 01:16:30,336
इसलिए हमने लगभग 2,70,000 पेड़ लगाए।

1023
01:16:32,547 --> 01:16:37,885
और इस ज़मीन को इलाके के सभी किसानों के लिए
अपने जानवर चराने के लिए खोल दिया।

1024
01:16:42,015 --> 01:16:45,310
उनके पैरों से मिट्टी ढीली होने लगती है

1025
01:16:45,393 --> 01:16:48,313
और उनके गोबर से,
यह एक प्राकृतिक खाद बन जाती है।

1026
01:16:51,816 --> 01:16:55,528
अब आप असल में
तालाबों में दिखने वाले पानी से

1027
01:16:55,611 --> 01:16:59,282
कहीं ज़्यादा पानी
मिट्टी में स्टोर कर सकते हैं।

1028
01:16:59,365 --> 01:17:00,867
यह कम से कम तीन गुना है।

1029
01:17:03,578 --> 01:17:09,083
पेड़ों की जड़ें धरती की सख्त परत को
भेदती हैं, जिससे पानी अंदर जा पाता है।

1030
01:17:09,167 --> 01:17:13,588
जानवरों का गोबर और पेशाब
खुरों और कीड़ों द्वारा मिक्स हो जाता है।

1031
01:17:13,671 --> 01:17:15,340
और एक अच्छी नई ऊपरी मिट्टी के साथ,

1032
01:17:15,423 --> 01:17:20,136
एक प्र्क्रिया शुरू हुई
जिसे आप हार्मनी कह सकते हैं।

1033
01:17:20,219 --> 01:17:24,265
जैसे-जैसे पेड़ बड़े होने लगे,
यहाँ ज़्यादा पक्षी आने लगे।

1034
01:17:24,349 --> 01:17:26,309
यहाँ ज़्यादा जानवर आने लगे।

1035
01:17:26,392 --> 01:17:28,770
फिर ऐसा लगा,
आराम से बैठो और सफ़र का मज़ा लो।

1036
01:17:31,564 --> 01:17:36,235
पानी के पक्षी अनजाने में मानवेंद्र के
तालाब में मछलियों और मेंढक के अंडे ले आए।

1037
01:17:37,403 --> 01:17:42,408
मानसून के आते ही, कभी सुनसान
रहने वाला रेगिस्तान फलने-फूलने लगा था…

1038
01:17:43,826 --> 01:17:46,829
इतनी ज़िंदगी के साथ
जितना किसी ने सोचा भी नहीं था।

1039
01:17:47,413 --> 01:17:49,957
-बहुत बढ़िया!
-बारिश का दिन!

1040
01:17:56,255 --> 01:17:58,341
मानसून में, हवा अलग लगती है।

1041
01:17:59,258 --> 01:18:04,847
ऐसा लगता है जैसे पूरा नज़ारा
एक साथ जश्न मना रहा हो।

1042
01:18:11,396 --> 01:18:14,399
हाँ, हमने इसकी शुरुआत की।

1043
01:18:14,482 --> 01:18:16,818
लेकिन क्या हम यहाँ मछलियाँ लाए?
नहीं, हम नहीं लाए।

1044
01:18:18,611 --> 01:18:21,739
क्या हम यहाँ 180 तरह के पक्षी लाए?
हम नहीं लाए।

1045
01:18:22,907 --> 01:18:26,619
क्या हमने हर दिन
इस ईकोसिस्टम को मज़बूत बनाया?

1046
01:18:26,702 --> 01:18:28,037
नहीं, हमने ऐसा नहीं किया।

1047
01:18:30,456 --> 01:18:32,125
हम बस इसका श्रेय ले रहे हैं।

1048
01:18:37,880 --> 01:18:42,385
यह बहुत अच्छा लगता है
कि आपको बस एक काम करना है

1049
01:18:42,468 --> 01:18:46,013
और फिर वह काम
इस बटरफ्लाई इफ़ेक्ट में बदल जाता है।

1050
01:18:47,974 --> 01:18:51,185
प्रकृति को ठीक करना तो बस शुरुआत है।

1051
01:18:51,936 --> 01:18:53,688
लोकल चीज़ों का इस्तेमाल करके,

1052
01:18:53,771 --> 01:18:56,649
जिसमें ये बचे हुए पत्थर की
नक्काशी भी शामिल है,

1053
01:18:56,732 --> 01:18:59,360
मानवेंद्र राजा के उस विज़न को
फ़ॉलो कर रहे हैं

1054
01:18:59,444 --> 01:19:02,155
जिसमें पहले से मौजूद चीज़ों की
अच्छाई से कुछ बनाया गया है।

1055
01:19:03,489 --> 01:19:08,327
उनका मरू उद्यान जल्द ही सैकड़ों
लोगों के लिए एक सस्टेनेबल समुदाय बन जाएगा।

1056
01:19:09,912 --> 01:19:14,917
वह छिपी हुई क्षमता,
वह बीज हमेशा इस जगह पर मौजूद था,

1057
01:19:15,001 --> 01:19:19,213
क्योंकि यह कई जगहों पर मौजूद है,
क्योंकि यह कई लोगों में मौजूद है।

1058
01:19:24,844 --> 01:19:26,721
हार्मनी का मतलब है संतुलन।

1059
01:19:27,680 --> 01:19:32,018
क्या ब्रह्मांड लगातार यही
पाने की कोशिश नहीं करता?

1060
01:19:49,410 --> 01:19:51,329
अगर आप मेरी तरह हैं, तो आप हमारे

1061
01:19:51,412 --> 01:19:55,917
डिजिटल युग में रहने के साथ आने वाले
अलगाव को महसूस कर सकते हैं।

1062
01:19:57,835 --> 01:20:00,296
लेकिन हार्मनी ने मुझे दिखाया है

1063
01:20:00,379 --> 01:20:03,674
कि प्रकृति से फिर से जुड़ना
इतना मुश्किल नहीं है।

1064
01:20:04,550 --> 01:20:07,762
और यह बाहर निकलकर
एक आसान कदम उठाने से शुरू हो सकता है।

1065
01:20:10,223 --> 01:20:15,186
यह सब इस बात पर निर्भर करता है
कि हम असल में खुद प्रकृति हैं।

1066
01:20:15,269 --> 01:20:18,856
हम उसका हिस्सा हैं, उससे अलग नहीं

1067
01:20:18,940 --> 01:20:22,360
और असल में चीज़ों को इतने लंबे समय से
ऐसे ही दिखाया जाता रहा है।

1068
01:20:23,861 --> 01:20:27,907
हमने हाल ही में वह जुड़ाव खो दिया है।

1069
01:20:28,866 --> 01:20:33,287
हमारे डीएनए में यह एहसास
इतनी गहराई से बैठा है

1070
01:20:33,371 --> 01:20:35,915
कि हमें कैसे रहना है।

1071
01:20:37,500 --> 01:20:41,128
एक देहाती होने के नाते,
अगर उसने यह नहीं खोजा होता

1072
01:20:41,212 --> 01:20:43,297
तो यह बहुत खास होता।

1073
01:20:48,219 --> 01:20:50,346
मुझे हमेशा से देहात पसंद रहा है।

1074
01:20:50,429 --> 01:20:53,432
मुझे हमेशा हर समय
बाहर रहना बहुत पसंद रहा है।

1075
01:20:53,516 --> 01:20:57,270
और जैसे-जैसे मैं बड़ा होता गया,
मेरी दिलचस्पी बढ़ती गई।

1076
01:20:59,438 --> 01:21:01,566
मुझे बाहर जाकर घूमना-फिरना बहुत पसंद था।

1077
01:21:04,318 --> 01:21:07,321
इसलिए मेरे लिए,
बाहर की दुनिया से वह जुड़ाव होना

1078
01:21:07,405 --> 01:21:11,492
ज़िंदगी का एक ज़रूरी हिस्सा है।

1079
01:21:15,496 --> 01:21:20,251
तालमेल की यह पूरी बात
किंग के प्यार और प्राकृतिक दुनिया के

1080
01:21:20,334 --> 01:21:24,714
काम करने के तरीके के प्रति
आकर्षण से निकलती है।

1081
01:21:26,048 --> 01:21:29,010
मुझे लगता है कि वह सबसे ज़्यादा
खुश प्रकृति के पास रहकर होता है।

1082
01:21:31,679 --> 01:21:35,224
तेज़ी से झपट्टा मारने, उनकी ज़बरदस्त चीख

1083
01:21:35,308 --> 01:21:38,728
और जिस तेज़ी से वे उड़ते हैं, उसमें कुछ
ऐसा है जिस पर ध्यान न देना मुश्किल है।

1084
01:21:38,811 --> 01:21:40,146
वे कभी नहीं रुकते।

1085
01:21:43,733 --> 01:21:47,236
मेरे लिए, अबाबील, स्विफ़्ट
और हाउस मार्टिन बहुत ज़रूरी हैं।

1086
01:21:47,320 --> 01:21:48,446
मेरा मतलब…

1087
01:21:48,529 --> 01:21:52,533
अगर वे हर साल वापस नहीं आते,
तो शायद मैं सचमुच निराशा में डूब जाता।

1088
01:21:58,414 --> 01:22:01,000
बचपन की यादें बहुत कीमती होती हैं।

1089
01:22:02,585 --> 01:22:05,630
मेरी दादी एक बहुत ही खास इंसान थीं,
जिन्हें मैं बहुत प्यार करता था।

1090
01:22:05,713 --> 01:22:10,009
सच में, उन्हें हर चीज़ की बहुत बढ़िया
समझ थी और उनमें शरारत की भावना भी थी।

1091
01:22:10,092 --> 01:22:15,681
लेकिन साथ ही, उनका बगीचा, रॉयल लॉज
जैसी जगहें जादुई थीं।

1092
01:22:17,141 --> 01:22:21,145
उन्होंने मुझे चीज़ों को देखने,
समझने के लिए प्रोत्साहित किया।

1093
01:22:23,147 --> 01:22:25,566
यह बहुत दिलचस्प है,

1094
01:22:25,650 --> 01:22:29,195
वह ज़िंदगी जो छोटे स्तर पर चलती है,
आप समझ रहे हैं न कि मेरा क्या मतलब है।

1095
01:22:29,278 --> 01:22:32,448
और बस रुककर ध्यान से देखना

1096
01:22:32,531 --> 01:22:37,036
और समझना कुछ ऐसा है
जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

1097
01:22:45,002 --> 01:22:47,755
वह देहात से जुड़े हैं और मुझे लगता है

1098
01:22:47,838 --> 01:22:50,466
कि वह आज दुनिया के सामने
आने वाले बहुत से मुद्दों को

1099
01:22:50,549 --> 01:22:52,343
उसी नज़रिए से देखते हैं।

1100
01:22:53,427 --> 01:22:55,930
उनके पैर ज़मीन पर बहुत मज़बूती से टिके हैं

1101
01:22:56,013 --> 01:22:57,890
और वह जानते हैं
कि ज़मीन किस चीज़ से बनी है।

1102
01:23:02,353 --> 01:23:05,523
कितने मज़ेदार हैं, ये जीव।
वे सच में मुझे हंसाते हैं।

1103
01:23:23,874 --> 01:23:25,501
भगवान किंग की रक्षा करे।

1104
01:23:26,293 --> 01:23:28,879
भगवान किंग की रक्षा करे।

1105
01:23:30,131 --> 01:23:35,010
हम सभी मुश्किल सही चीज़ और आसान गलत चीज़
के बीच एक ही विकल्प का सामना करते हैं।

1106
01:23:37,221 --> 01:23:39,890
मुझे लगता है कि यह एक मुश्किल चॉइस थी,
लेकिन सही विकल्प था,

1107
01:23:39,974 --> 01:23:43,978
अपनी ज़िंदगी और शाही परिवार में
अपनी जगह को कुछ ऐसा बनाने की

1108
01:23:44,061 --> 01:23:46,230
कोशिश करना जो सच में मायने रखता हो।

1109
01:23:47,189 --> 01:23:49,859
और यही चरित्र है, यही चरित्र है।

1110
01:23:52,319 --> 01:23:56,365
मुझे बस ऐसा लगता है
कि मैं एक तालाब में पत्थर फेंक सकता हूँ

1111
01:23:56,449 --> 01:24:00,661
और देख सकता हूँ
कि लहरें कुछ हद तक चर्चा पैदा करती हैं,

1112
01:24:01,620 --> 01:24:04,874
यह देखने के लिए कि क्या इससे
आखिरकार कुछ बेहतर हासिल हो सकता है।

1113
01:24:08,085 --> 01:24:11,964
बहुत से लोग सच में उस आदमी को
और उसके संघर्ष को नहीं समझ पाए।

1114
01:24:13,340 --> 01:24:17,052
यह एक ऐसा आदमी रहा है
जिसे इस ग्रह और इंसानियत की गहरी समझ थी

1115
01:24:17,136 --> 01:24:20,973
और वह ऐसी चीज़ें करना चाहता था
जो उन जगहों को ठीक करें

1116
01:24:21,056 --> 01:24:23,601
जिन्हें उसने टूटा हुआ देखा था।

1117
01:24:26,896 --> 01:24:30,941
अब जबकि हमारे ग्रह की
जीवन आधार प्रणाली नाकाम हो रही है

1118
01:24:31,025 --> 01:24:34,987
और एक प्रजाति के तौर पर
हमारे ज़िंदा रहने पर ही सवाल उठने लगा है,

1119
01:24:35,070 --> 01:24:38,532
याद रखें कि हमारे बच्चे
और नाती-पोते यह नहीं पूछेंगे

1120
01:24:38,616 --> 01:24:42,369
कि हमारी पीढ़ी ने क्या कहा,
बल्कि यह पूछेंगे कि क्या किया।

1121
01:24:44,455 --> 01:24:49,460
वह 50 से ज़्यादा सालों से
पर्यावरण और प्रकृति से जुड़े रहे हैं।

1122
01:24:50,211 --> 01:24:52,254
और लोगों ने उन्हें
इससे दूर करने की कोशिश की है।

1123
01:24:52,338 --> 01:24:55,591
उन्होंने उनका मज़ाक उड़ाया है।
और किंग के बारे में सबसे अच्छी बात यह है

1124
01:24:55,674 --> 01:25:01,055
कि वह अभी भी वहीं हैं, लोगों को
याद दिला रहे हैं कि हमें यह काम करना है।

1125
01:25:01,138 --> 01:25:04,892
जब प्रकृति की बात आती है
तो वह बदलती दुनिया में एक शांत जगह हैं।

1126
01:25:04,975 --> 01:25:08,145
लोगों ने सोचा कि ऐसा करना बेवकूफी है।

1127
01:25:08,229 --> 01:25:11,232
उन्हें हमेशा लगा कि यह सिर्फ़
सैंडल और लंबे बालों वाले लोगों का काम है।

1128
01:25:15,820 --> 01:25:20,199
अगर कोई एक इंसान है जो हमें पक्के इरादे
और लंबे समय तक अपनी बात पर अड़े रहने की

1129
01:25:20,282 --> 01:25:22,660
ताकत देखने के लिए
प्रेरित करता है, तो वह इंसान

1130
01:25:22,743 --> 01:25:24,870
किंग चार्ल्स है,
अपने हार्मनी के विचार के साथ।

1131
01:25:26,121 --> 01:25:29,416
भविष्य के लिहाज़ से,
इंसान और प्रकृति के बीच

1132
01:25:29,500 --> 01:25:34,880
किसी तरह का तालमेल
या संतुलन बनाना मुमकिन है।

1133
01:25:38,425 --> 01:25:42,221
बेशक, हार्मनी कभी भी
एक आदमी के बारे में नहीं है।

1134
01:25:43,931 --> 01:25:48,602
हार्मनी हमेशा उन रिश्तों के बारे में है
जो हम सभी शेयर करते हैं।

1135
01:25:50,604 --> 01:25:56,193
हमने देखा है कि हार्मनी की ताकत
चीज़ें ठीक करती है, प्रेरित करती है।

1136
01:25:56,277 --> 01:26:00,406
और मुश्किल हालात में भी,
हार्मनी उम्मीद देती है।

1137
01:26:04,368 --> 01:26:08,372
हम सभी को प्राकृति के साथ
यह अविश्वसनीय रिश्ता तोहफ़े में मिला है,

1138
01:26:09,582 --> 01:26:13,919
जिसका मतलब है कि आखिर में,
हममें से कोई भी हार्मनी पा सकता है।

1139
01:26:16,046 --> 01:26:19,508
शायद जब तक मैं इस दुनिया से जाऊँगा,

1140
01:26:19,592 --> 01:26:21,427
तब तक चीज़ों को फिर से ठीक करने की

1141
01:26:21,510 --> 01:26:25,556
ज़रूरत के बारे में
थोड़ी और जागरूकता फैल सकती है।

1142
01:26:29,810 --> 01:26:31,562
-खैर।
-बहुत-बहुत धन्यवाद, महामहिम।

1143
01:26:31,645 --> 01:26:34,815
बैकग्राउंड में म्यूज़िक सही होना चाहिए।

1144
01:26:38,903 --> 01:26:40,362
-धन्यवाद।
-हम इसकी सराहना करते हैं।

1145
01:26:40,446 --> 01:26:42,573
-बहुत-बहुत धन्यवाद।
-बहुत-बहुत धन्यवाद।

1146
01:26:42,656 --> 01:26:44,366
उम्मीद है उन्हें स्ट्रॉन्ग ड्रिंक देंगे।

1147
01:26:46,994 --> 01:26:48,287
-थैंक यू।
-थैंक यू, सर।

1148
01:26:48,370 --> 01:26:49,622
उम्मीद है जल्द मिलेंगे।

1149
01:27:06,555 --> 01:27:09,183
हम आपकी इज़्ज़़त करते हैं,
महाराज, क्योंकि,

1150
01:27:09,266 --> 01:27:12,686
जैसा कि उस फिल्म में दिखाया गया है, आप
प्रकृति के लिए इज़्ज़़त और श्रद्धा रखते हैं।

1151
01:27:12,770 --> 01:27:14,813
और मुझे लगता है
कि यह ऐसे समय में बहुत बढ़िया है

1152
01:27:14,897 --> 01:27:16,774
जब हमें पर्यावरण की चिंता करनी पड़ रही है।

1153
01:27:16,857 --> 01:27:19,151
मैं महाराज से मिलने
क्लेरेंस हाउस गया था।

1154
01:27:19,234 --> 01:27:22,071
उन्होंने कहा कि महाराज
ग्रीनहाउस में हैं और मैं वहाँ गया।

1155
01:27:22,154 --> 01:27:24,657
और वे वहाँ थे, डेल्फीनियम और बेगोनिया

1156
01:27:24,740 --> 01:27:28,327
और ट्यूलिप से घिरे हुए
और वे उनसे बातें कर रहे थे।

1157
01:27:28,410 --> 01:27:29,703
वे उनसे बातें कर रहे थे।

1158
01:27:29,787 --> 01:27:32,665
यह कोई अफवाह नहीं है।
वे असल में उनसे बातें कर रहे थे

1159
01:27:32,748 --> 01:27:35,167
और मुझे उन्हें
बातें करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा।

1160
01:27:35,250 --> 01:27:37,294
और मैंने कहा,
"मैं बीच में टोकना नहीं चाहता।"

1161
01:27:37,378 --> 01:27:40,297
और एक डेल्फीनियम ने कहा,
"प्लीज़, भगवान के लिए, ऐसा करें।"

1162
01:27:40,381 --> 01:27:42,424
पता नहीं उन्होंने क्या कहा!

1163
01:27:42,508 --> 01:27:44,677
हाँ। पता नहीं क्या कहा।

1164
01:27:55,062 --> 01:27:57,856
प्रिंस चार्ल्स ने प्रेस अवॉर्ड्स
देते समय भी मज़ाक किया।

1165
01:27:57,940 --> 01:28:04,321
मुझे तो लगता है कि आज यहाँ होना
ऐसा है जैसे किसी तीतर से

1166
01:28:04,405 --> 01:28:07,408
सबसे अच्छे शॉट को इनाम देने के लिए कहना।

1167
01:28:12,413 --> 01:28:13,330
और मैं किसी…

1168
01:28:15,499 --> 01:28:16,625
तीतर की तरह बोल रहा हूँ,

1169
01:28:18,877 --> 01:28:22,506
"एच" के साथ,
आपके शॉट्स बहुत अच्छे रहे हैं।

1170
01:28:33,142 --> 01:28:36,687
उन्होंने मुझे फ़ोन करके बताया
कि जब वे प्रिंस ऑफ़ वेल्स थे,

1171
01:28:36,770 --> 01:28:40,107
तब वे डेंटिस्ट की कुर्सी पर थे, और उन्हें
सिर्फ़ एक ही चीज़ होश में रख रही थी

1172
01:28:40,190 --> 01:28:42,026
और दर्द महसूस नहीं हो रहा था,

1173
01:28:42,109 --> 01:28:44,862
वह यह थी कि मैं सर्जरी में रेडियो पर था

1174
01:28:44,945 --> 01:28:47,114
और मैंने उनसे पूछने की हिम्मत की,

1175
01:28:47,197 --> 01:28:50,367
आप जानते हैं कि आप क्या करवा रहे हैं।
और थोड़ी देर रुककर

1176
01:28:50,451 --> 01:28:52,786
उन्होंने कहा, "मेरा क्राउन फिट हो रहा था।"

1177
01:29:13,223 --> 01:29:15,225
संवाद अनुवादक ललित

1178
01:29:15,309 --> 01:29:17,311
रचनात्मक पर्यवेक्षक
जनक कविरत्न

