WEBVTT

00:19.437 --> 00:21.230
हाउस ऑफ़ डेविड में अब तक…

00:21.313 --> 00:23.649
पूरे इज़राइल के महाराज और सॉल वंश के नाम।

00:23.733 --> 00:24.942
वह शेर लौट आया है।

00:25.025 --> 00:27.153
और तुम कहाँ थे?
अपनी माँ के गीत गा रहे थे।

00:27.236 --> 00:28.946
सरहद पास के गाँव में क्या हुआ?

00:29.029 --> 00:31.782
मैंने वहाँ टोकरी से भी बड़ा
हाथ का निशान देखा।

00:31.866 --> 00:33.909
सैमुअल, आज रात, हम जश्न मनाएंगे।

00:33.993 --> 00:36.912
तुमने अपनी महानता के लिए
इज़राइल के तख़्त का इस्तेमाल किया है।

00:36.996 --> 00:39.290
सॉल, परमेश्वर ने तुम्हें राजा चुना था।

00:39.373 --> 00:41.208
अब उसने किसी और को चुन लिया है।

00:41.292 --> 00:42.168
शेर को मैं मारूँगा।

00:42.251 --> 00:43.294
अकेले सामना नहीं पर पाओगे।

00:44.628 --> 00:45.921
मैं कर सकता हूँ और करूँगा।

00:59.643 --> 01:00.728
अभी तो काफी सवेरा है।

01:00.811 --> 01:02.938
ऐसा नहीं है, हम सही वक़्त पर पहुंचे हैं।

01:03.731 --> 01:06.859
और ऐसा मौका
फिर अगले 28 सालों तक नहीं आएगा,

01:06.942 --> 01:10.571
जब सूरज, चाँद और तारों
की मार्ग रेखा वही होगी

01:10.654 --> 01:14.325
जैसी सृष्टि बनाते समय थी।

01:15.284 --> 01:16.118
देखो, डेविड।

01:16.827 --> 01:19.038
सूरज उग रहा है। तुम्हें वो याद है?

01:19.163 --> 01:20.956
बिरकत हक़ामा।

01:23.292 --> 01:24.502
बस साथ-साथ गाना।

01:26.629 --> 01:32.760
धन्य हैं आप

01:32.843 --> 01:39.850
ओ हमारे परमेश्वर

01:39.934 --> 01:44.522
काइनात के हैं हाकिम

01:44.605 --> 01:50.236
यह दुनिया बनाई है आपने

01:52.655 --> 01:54.532
तुम्हें यहाँ नहीं आना चाहिए था।

01:54.615 --> 01:55.699
तुम दोनों को नहीं।

01:56.659 --> 01:59.912
तुम और तुम्हारा बेटा,
जेसी और पूरे बेथलेहेम के नाम पर

01:59.995 --> 02:01.497
एक कलंक हैं।

02:05.668 --> 02:06.961
तुम यहीं रुको, ठीक है?

02:11.757 --> 02:13.300
शायद तुमने सुना ही होगा।

02:14.593 --> 02:15.970
मुझे चीज़ें दिखाई देती हैं।

02:17.137 --> 02:18.180
भविष्य दिखता है।

02:19.306 --> 02:21.600
तो क्या तुम जानना चाहोगे
कि मैंने क्या देखा है?

02:23.644 --> 02:28.107
तुम्हारे नाम के मिट जाने के बाद भी
इतिहास मेरे बेटे के नाम को याद रखेगा।

02:29.316 --> 02:30.651
तुम्हारी इतनी हिम्मत।

02:31.485 --> 02:32.486
चलो, डेविड।

02:37.283 --> 02:38.909
क्या मैं मनहूस हूँ?

02:38.993 --> 02:40.327
नहीं, डेविड।

02:40.411 --> 02:43.622
तुम निडर और कमाल के बच्चे हो।

02:47.459 --> 02:48.419
बेटे।

02:50.379 --> 02:53.215
एकदम शांत होकर कान लगाओ।

02:53.966 --> 02:55.175
क्या सुनाई दे रहा है?

02:58.345 --> 02:59.221
कुछ भी नहीं।

02:59.722 --> 03:01.098
अपनी आँखें बंद करो…

03:03.017 --> 03:04.143
और ध्यान से सुनो।

03:05.060 --> 03:07.688
अपने कानों से नहीं, बल्कि अपनी रूह से।

03:09.231 --> 03:10.941
मन की गहराइयों में झांको।

03:11.609 --> 03:15.195
और सुकून और खामोशी में,
तुम्हें परमेश्वर की आवाज़ सुनाई देगी।

03:15.279 --> 03:17.865
सुनो उसे।
वह तुम्हें बताएँगे कि तुम कौन हो।

03:17.948 --> 03:19.074
न कि ये लोग।

03:30.336 --> 03:31.503
कुछ सुनाई नहीं दिया।

03:33.923 --> 03:34.965
एक दिन ज़रूर सुनाई देगा।

03:38.844 --> 03:41.180
मैं भी खेलूँ?

03:43.766 --> 03:45.684
एलिअब, मेरे लिए रुको!

03:54.526 --> 03:56.487
डेविड, बाड़े के बाहर मत जाना।

03:56.612 --> 03:57.780
जानता हूँ।

03:57.947 --> 03:59.865
-डेविड।
-जानता हूँ।

04:23.722 --> 04:25.849
मन की गहराइयों में झांको।

04:32.147 --> 04:33.607
मुझे दिखाइए कि मैं कौन हूँ।

04:58.882 --> 05:01.176
डेविड, एकदम शांत रहना।

05:06.306 --> 05:08.225
वह तुम्हारे डर को सूंघ लेगा।

05:09.560 --> 05:10.686
समझे?

05:16.900 --> 05:18.110
अपनी सांसों पर काबू करो।

05:21.613 --> 05:22.656
और, डेविड…

05:25.701 --> 05:26.535
मेरे बेटे…

05:30.622 --> 05:33.917
मैं तुम्हें बेहद चाहती हूँ।

05:45.512 --> 05:46.680
माँ? माँ, नहीं!

05:47.097 --> 05:48.390
माँ, ऐसा मत करो!

05:48.724 --> 05:50.809
-भाग जाओ, डेविड।
-नहीं।

05:58.317 --> 05:59.651
नित्ज़ेवेत!

06:11.997 --> 06:13.082
डेविड।

06:16.627 --> 06:18.045
नित्ज़ेवेत।

06:18.545 --> 06:20.089
डेविड, यह तुमने क्या कर दिया?

06:29.014 --> 06:32.351
तुम्हें कुछ नहीं होगा, जान।
कुछ नहीं होगा।

06:41.777 --> 06:44.905
डेविड, तुम्हारी माँ तुम्हें बुला रही हैं।

06:44.988 --> 06:46.782
डेविड, इधर आओ।

06:48.450 --> 06:49.451
आ जाओ।

06:51.829 --> 06:56.667
मुझे डर है
कि तुम्हारी ज़िंदगी बड़ी मुश्किल भरी होगी।

06:59.336 --> 07:02.965
मैं तुम्हारी हिफाज़त के लिए नहीं रहूँगी।

07:03.048 --> 07:05.467
नहीं। आप ठीक हो जाएँगी। सच में।

07:07.344 --> 07:08.512
वह मुझे पास बुला रहे हैं।

07:12.015 --> 07:13.142
मैं जानती हूँ।

07:14.143 --> 07:16.145
जानती थी ऐसा होगा।

07:18.272 --> 07:22.651
उसने मुझे दिखाया… तुम बड़े होकर क्या बनोगे।

07:25.654 --> 07:26.738
क्या?

07:27.072 --> 07:28.323
याद रखना।

07:31.118 --> 07:32.161
डेविड।

07:32.828 --> 07:33.662
माँ।

07:33.871 --> 07:35.914
चलो, डेविड।

07:35.998 --> 07:38.083
-क्या याद रखना है? नहीं!
-डेविड, चलो।

07:38.167 --> 07:40.169
-माँ, आप नहीं जा सकतीं!
-डेविड, आओ।

07:40.794 --> 07:41.670
ऐसा मत कीजिए!

07:41.753 --> 07:44.339
बेटे, यहीं रहना। ठीक है।

07:45.090 --> 07:46.675
यहीं रहना।

08:09.865 --> 08:10.824
तुम्हारी माँ…

08:12.326 --> 08:13.160
अब नहीं रहीं।

08:18.081 --> 08:19.541
पूरब के मैदान में जाओ।

08:19.625 --> 08:21.210
-भेड़ों को संभालो।
-क्यों?

08:22.544 --> 08:25.172
क्योंकि मातम मनाते हुए
मैं तुम्हारी देखभाल नहीं कर सकता।

08:25.839 --> 08:27.549
-जाओ।
-मुझे उन्हें देखना है।

08:28.508 --> 08:30.010
इस घर से निकल जाओ।

08:30.093 --> 08:33.263
-नहीं मुझे माँ को देखना है।
-इस घर से चले जाओ।

08:36.099 --> 08:38.393
जाओ। भेड़ों को चराओ।

08:40.020 --> 08:40.979
जाओ।

09:21.478 --> 09:25.565
मेहरबानी करके तुम मेरी मदद करो।
मैं जानता हूँ कोई और नहीं करेगा।

09:26.149 --> 09:28.277
-मैं गुज़ारिश करता हूँ।
-मुझे नहीं करना।

09:29.861 --> 09:32.155
दादा जी, देखिए। उधर देखिए।

09:37.494 --> 09:38.954
यह तो वही है।

09:42.082 --> 09:43.000
यह सच है।

09:47.045 --> 09:47.921
मेरे बेटे।

09:49.464 --> 09:50.507
मेरे बेटे।

09:52.968 --> 09:54.303
तुम ठीक तो हो?

10:04.021 --> 10:05.272
तुम कब सीखोगे?

10:06.523 --> 10:08.108
फिर कभी मेरी बात मत काटना।

10:31.631 --> 10:33.050
वह अब तुम्हें नहीं डरा पाएगा।

11:03.705 --> 11:09.169
हाउस ऑफ़ डेविड

11:15.258 --> 11:17.844
गिबियाह का किला - इज़राइल की नई राजधानी

11:38.031 --> 11:38.865
पिता जी?

11:39.449 --> 11:40.450
मेरे बच्चे…

11:42.786 --> 11:44.371
मैं कब से सो रहा हूँ?

11:46.665 --> 11:49.376
मैं सबको बुलाकर लाती हूँ, ठीक है?

11:50.419 --> 11:51.461
मैं अभी आई।

12:10.897 --> 12:13.859
पिता जी को फिर से होश आ गया।

12:14.443 --> 12:17.404
इस बार वो पहले जैसे लग रहे हैं।

12:19.990 --> 12:21.324
मैं रानी साहिबा को बता देता हूँ।

12:28.874 --> 12:29.875
मीखाल।

12:31.835 --> 12:32.919
मुझसे बात करो।

12:36.590 --> 12:39.092
उनकी वो चीखें।

12:41.761 --> 12:44.806
ऐसा लगता है
जैसे उन्हें ज़िंदा जलाया जा रहा है।

12:46.975 --> 12:49.186
मेरे दिमाग से वो मंज़र निकल ही नहीं रहा।

12:50.562 --> 12:51.438
सुनो।

12:53.398 --> 12:54.441
बाद में कर लेना।

12:59.529 --> 13:00.989
सैमुअल ने उनके साथ क्या किया?

13:02.282 --> 13:03.283
पता नहीं।

13:05.160 --> 13:06.661
मैं अब जो तुम्हें बताने वाला हूँ…

13:08.914 --> 13:11.333
वो बात किसी को पता नहीं चलनी चाहिए।

13:14.211 --> 13:18.965
जिस तरह सैमुअल ने मेरी ताजपोशी की
उसी तरह अब किसी और को चुन लिया है।

13:23.637 --> 13:28.225
मेरे स्वामी, आपको बेहद बुखार था,
तो हो सकता है ये कोई सपना हो।

13:28.308 --> 13:30.519
जो बात उन्होंने मुझसे कही,
वही बता रहा हूँ।

13:32.604 --> 13:35.982
उसके बाद से ही मेरा ये हाल हो गया।

13:37.025 --> 13:38.360
मगर यह तो राजद्रोह है।

13:38.735 --> 13:41.112
तुम लोगों ने सैमुअल को जाने कैसे दे दिया?

13:41.821 --> 13:43.907
सैमुअल की ताक़त इस दुनिया की नहीं है।

13:43.990 --> 13:45.492
मेरी तलवार उसके सामने कुछ भी नहीं।

13:49.913 --> 13:53.083
आपकी तीन बार ताजपोशी हुई है।

13:55.502 --> 13:57.337
यहाँ की प्रजा, आपकी इज़्ज़त करती है।

13:59.047 --> 14:00.966
लोग सैमुअल की भी इज़्ज़त करते हैं।

14:08.473 --> 14:09.558
आबनर।

14:12.644 --> 14:13.687
उसे ढूँढ़ो।

14:16.106 --> 14:17.357
उसका पीछा करने को कहो।

14:18.650 --> 14:20.443
वह जिसे चुनेगा उसे मेरे पास लाओ।

14:26.116 --> 14:27.158
काम हो जाएगा।

14:40.380 --> 14:42.591
मैंने इतने सालों में
तुम्हें काफी कुछ करने को कहा है

14:44.259 --> 14:46.136
सैमुअल जिसे भी चुने…

14:47.846 --> 14:51.766
उसके साथ-साथ
उसके पूरे खानदान का ख़ात्मा होना चाहिए।

14:53.310 --> 14:59.316
हमारे घराने में कमज़ोरी की एक भी निशानी
फिलिस्तीनी के लिए एक हथियार है।

15:00.150 --> 15:01.192
समझे तुम?

15:10.952 --> 15:12.329
तुम किसके सेवक हो?

15:15.582 --> 15:17.417
आप मुझसे ये कैसे पूछ सकती हैं?

15:18.960 --> 15:19.919
बोलो।

15:22.714 --> 15:24.549
मैं सॉल वंश का सेवक हूँ।

15:35.769 --> 15:38.313
गाथ शहर
फ़िलिस्तीन राज्य

15:38.772 --> 15:43.151
मुझे देवताओं का आशीर्वाद देना
और मेरे पूर्वजों के जैसी ताक़त देना।

15:54.245 --> 15:57.290
महाराज, वो लोग आ गए हैं।

16:04.005 --> 16:06.174
स्वागत है, मेरे भाइयों,
फिलिस्तिया के राजाओं।

16:06.758 --> 16:08.593
मैंने इस दिन का बहुत वक़्त से सपना देखा है,

16:09.177 --> 16:12.847
जहाँ पर हम पाँचों एक दूसरे से लड़ने की बजाय
एकजुट होने की कोई वजह ढूँढ़ें।

16:12.931 --> 16:15.058
बहुत हुआ। तुमने हमें यहाँ क्यों बुलाया है?

16:17.060 --> 16:19.437
इब्रानियों ने अमलेकाइट्स के वंश का
खात्मा कर दिया है।

16:20.939 --> 16:22.732
-ऐसा नहीं हो सकता।
-फिर भी ऐसा हुआ है।

16:23.692 --> 16:25.694
तक़दीर राजा सॉल के साथ है।

16:25.777 --> 16:27.570
सॉल गधों का राजा है।

16:28.113 --> 16:29.739
इब्रानी कबीले कुछ भी नहीं हैं।

16:29.823 --> 16:34.828
फिर भी अगाग, अपने रथों, खुदाओं
और अनगिनत फ़ौज के होते हुए भी,

16:34.911 --> 16:37.580
उन कमज़ोर कबीले वाले लोगों के
हाथों तबाह हो गया।

16:39.082 --> 16:40.125
ये सब अफ़वाहें हैं।

16:40.208 --> 16:41.918
तो हम अपने शहरों की किलाबंदी कर दें।

16:42.001 --> 16:42.877
नहीं।

16:48.758 --> 16:52.762
हम पाँचों अपनी फ़ौजों को साथ लाकर,
सॉल के ख़िलाफ चढ़ाई कर देते हैं।

16:53.680 --> 16:58.601
और जब हम ऐसा करें,
तब कोई डर न हो और ईश्वर हमारे साथ हो।

16:59.978 --> 17:03.982
और हमें कैसे पता चलेगा
कि यह बस तुम्हारे बदले की चाह नहीं है?

17:04.983 --> 17:09.195
राजा सॉल ने सालों पहले जंग के मैदान में
तुम्हारे पिता की जान थी।

17:12.991 --> 17:16.578
हमारे बीच ऐसा कोई भी नहीं,
जो पाँचों सेनाओं की कमान संभाल सके।

17:18.079 --> 17:19.330
और बेशक वह तुम तो नहीं हो।

17:19.664 --> 17:21.332
अकीश, गाथ के राजा।

17:23.376 --> 17:24.586
तुम्हारे पिता की याद आती है।

17:26.629 --> 17:28.715
शराब के मामले में उनकी पसंद बेहतर थी।

17:43.772 --> 17:45.023
घोड़ों को तैयार करो।

17:46.024 --> 17:46.900
जी, महाराज।

17:47.484 --> 17:48.526
हम कहाँ जा रहे हैं?

17:49.444 --> 17:50.862
नए देवताओं से मदद लेने।

17:55.325 --> 17:58.036
बेथलेहेम
जूडाह का कबीला

18:03.625 --> 18:07.962
खाओ। पियो। शान से झूमो।

18:09.714 --> 18:13.051
मेरे लोगों, जूडाह का गौरव लौट आया है।

18:13.134 --> 18:15.553
-शुक्रिया।
-स्वागत है।

18:18.932 --> 18:23.728
जेसी के बेटे
और शाही रक्षकों के कप्तान, योआब।

18:24.604 --> 18:28.316
वे सभी लोग जो मेरे परचम के तले लड़े हैं।

18:28.399 --> 18:29.359
मेरे परचम के तले।

18:30.652 --> 18:35.156
अब मैं उन्हें सही-सलामत
आप सभी को वापस करता हूँ।

18:39.118 --> 18:39.953
मेरे भाइयों…

18:41.371 --> 18:43.665
मैं 12 कबीलों के राजा और जंग के सरताज

18:43.748 --> 18:46.501
सॉल वंश की तरफ से बधाई लेकर आया हूँ।

18:47.168 --> 18:48.586
और बधाई हो

18:49.295 --> 18:51.589
दुल्हन राहेल और उसकी…

18:52.173 --> 18:54.259
अजीबोगरीब सी पसंद,
यानी मेरे दोस्त याकूब को।

18:55.218 --> 18:58.096
इतने सारे बहादुर लड़ाकों को छोड़कर,
इसने शादी के लिए चुना भी तो इसे।

19:01.224 --> 19:04.602
महाराज अपनी पूरी प्रजा का
ख़ास ख्याल रखते हैं,

19:05.186 --> 19:08.648
जिनमें जूडाह कबीला भी शामिल है।

19:11.109 --> 19:15.113
इसलिए उन्होंने आपके इस ख़ुशी की
बधाई देने के लिए अपनी बेटियों को भेजा है।

19:15.738 --> 19:18.241
तो स्वागत कीजिए,
राजकुमारी मीराब और मीखाल का।

19:19.284 --> 19:20.785
राजा सॉल की बेटियों का।

19:36.634 --> 19:38.094
आदाब, जूडाह के लोगों।

19:42.223 --> 19:45.560
महाराज और उनके परिवार की तरफ से
आप सभी को आदाब।

19:45.643 --> 19:48.980
आप सभी की ख़ुशहाली से ही
हमारी ख़ुशहाली जुड़ी हुई है।

19:49.063 --> 19:50.982
और बेशक आज आप सब ख़ुश लग रहे हैं।

19:52.191 --> 19:56.321
नए जोड़े, याकूब और राहेल को भी बधाई हो,

19:56.821 --> 19:59.699
जिनका नाम हमारे पूर्वजों के नाम पर है,

20:00.199 --> 20:01.701
जैसा पुरानी कहानियों में सुनते हैं।

20:02.327 --> 20:06.247
महाराज का घराना इस नए परिवार का
सारा क़र्ज़ माफ़ करता है,

20:06.331 --> 20:09.834
और साथ ही इन्हें ज़मीन
और अपने झुंड में से भेड़ भी दिए जाएंगे,

20:10.293 --> 20:12.045
ताकि आप दोनों इस नए सफ़र की शुरुआत

20:12.128 --> 20:16.299
उस ख़ुशी और आज़ादी के साथ कर पाएं
जो आपके प्यार के काबिल है।

20:17.884 --> 20:19.552
बहुत-बहुत बधाई हो।

20:24.682 --> 20:26.726
जाम पीकर हमें धन्य करें।

20:27.143 --> 20:27.977
स्वागत है।

20:34.484 --> 20:36.235
बातें दिल को छू गईं। सच में।

20:36.319 --> 20:38.446
-मेरा तो दिल पिघल गया।
-ऐसा मत कहो।

20:38.947 --> 20:43.493
शायद वो मिले हों और पहली नज़र में
एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए हों।

20:44.619 --> 20:45.995
या फिर हफ़्ते भर पहले मिले हों

20:46.079 --> 20:49.499
और लड़की ने पिता ने कुछ भेड़ों के बदले
उसका सौदा कर दिया हो।

20:50.416 --> 20:52.001
दिल छू जाने वाली बात कही है।

20:52.085 --> 20:53.378
माँ को बहुत फ़ख्र होता।

20:53.461 --> 20:55.004
प्लीज़।

20:55.088 --> 20:58.216
यह शाही सफ़र
बस हमारा ध्यान भटकाने के लिए है।

20:58.299 --> 20:59.842
राजकुमारियों को दूर भेज दो,

20:59.926 --> 21:03.304
ताकि उन्हें पता न चल सके
कि उनके महाराज पागल होते जा रहे हैं।

21:03.388 --> 21:05.098
तुम ऐसी बातें क्यों करती हो?

21:06.599 --> 21:08.559
पिता जी को हमारी ज़रूरत यहाँ है,
तो हम यहीं रहेंगे।

21:08.643 --> 21:11.020
हमने उनका दिया काम पूरा कर दिया,
तो अब वापस चलते हैं।

21:15.942 --> 21:18.027
-मैं नाचना चाहती हूँ।
-क्या?

21:18.111 --> 21:19.237
मैं नाचने जा रही हूँ।

21:19.988 --> 21:20.989
क्यों?

21:21.572 --> 21:22.740
नहीं।

21:22.824 --> 21:24.409
राजकुमारी, कृपया न जाएँ।

21:24.492 --> 21:25.493
योआब।

21:26.244 --> 21:27.370
योआब।

21:30.623 --> 21:31.708
जलो मत।

21:32.500 --> 21:33.418
ठीक है?

22:18.046 --> 22:21.382
डेविड हमें एक बेहतरीन गीत सुनाएगा।
ज़बरदस्त वाला।

22:22.383 --> 22:27.555
उठो, मेरी जान, मेरी हसीन दिलरुबा

22:27.638 --> 22:32.685
और आ जाओ मेरे पास

22:33.853 --> 22:38.775
क्योंकि देखो दिलबरा, बीत गए पतझड़

22:39.859 --> 22:44.822
आ कर चली गई बरसात

22:45.490 --> 22:50.745
बागों में खिलने लगे हैं रंग-बिरंगे फूल

22:50.828 --> 22:56.084
आई है रुत गाएंगे साथ मिलकर हम गीत

22:56.167 --> 23:02.090
फिर प्यार की दास्तान

23:02.173 --> 23:08.805
सुनेगा यह सारा जहाँ

23:10.389 --> 23:15.728
उठो, मेरी जान, मेरी हसीन दिलरुबा

23:15.812 --> 23:20.483
और आ जाओ मेरे पास

23:22.026 --> 23:23.486
यह गीत तुमने लिखा है?

23:25.363 --> 23:26.531
यह?

23:27.365 --> 23:28.658
नहीं, यह नहीं।

23:29.325 --> 23:31.285
मैंने यह अपनी माँ से सीखा।

23:32.662 --> 23:33.663
तुम्हारी माँ से?

23:34.872 --> 23:36.874
यह बहुत प्यारा है।

23:36.958 --> 23:38.209
वह अच्छी उस्ताद होंगी।

23:39.877 --> 23:42.046
बेशक, वह थीं।

23:45.258 --> 23:48.052
शायद एक दिन
मैं आपके लिए भी एक गीत लिख सकूँ।

23:50.930 --> 23:52.306
तुम कौन हो?

23:52.390 --> 23:54.976
मेहमानों का
दिल बहलाने पर ध्यान दो, चरवाहे।

23:55.059 --> 23:56.519
तुम यहाँ इसीलिए आए हो।

23:57.603 --> 23:58.688
योआब।

24:06.404 --> 24:07.405
तुम्हारी मेहनत के लिए।

24:09.574 --> 24:10.700
यह अच्छा है।

24:13.619 --> 24:15.079
जंग के मैदान का है।

24:16.455 --> 24:17.748
अमैलेकाइट का खंज़र है?

24:23.671 --> 24:25.631
अपना सिर प्यारा नहीं है, मेरे भाई।

24:28.134 --> 24:30.136
योआब, इसे अकेला छोड़ दो।

24:31.304 --> 24:32.513
जी, राजकुमारी।

24:34.432 --> 24:35.725
चलने का वक़्त हो गया है।

24:36.350 --> 24:39.145
अपने पिता के मेहमान खाने में
आपके और मीराब के रुकने का इंतज़ाम किया है।

24:39.854 --> 24:41.898
हम कल सुबह महल के लिए निकलेंगे।

24:56.245 --> 24:58.164
तुम अपनी जान गँवाना चाहते हो क्या?

24:58.873 --> 25:01.250
-वह ख़ंजर मनहूस है।
-यह लोहे का है।

25:01.334 --> 25:03.878
इसका इस्तेमाल वो खूनी दरिंदे
मूर्तिपूजकों की रस्मों में करते होंगे।

25:03.961 --> 25:05.963
-नबी ने इसे मना किया है।
-हमें वो चाहिए।

25:06.047 --> 25:07.715
फ़र्क नहीं पड़ता यह कहाँ से आया है।

25:08.299 --> 25:09.217
मुझे पड़ता है।

25:18.267 --> 25:20.061
योआब को ठुकराना अच्छी बात नहीं है।

25:20.269 --> 25:21.520
-वह हमारा रिश्तेदार है।
-हाँ।

25:22.396 --> 25:24.398
और वह मौका मिलते ही तुम्हारा गला काट देगा।

25:27.777 --> 25:29.654
अब, ऐसा गीत गाओ जिससे मुझे बीवी मिल जाए।

25:30.196 --> 25:33.616
कोई मायूसी या अफ़सोस वाला नहीं,
कुछ ऐसा गाओ जो जोश जगा दे।

25:33.699 --> 25:35.743
मेरे गीत मायूसी या अफ़सोस वाले नहीं हैं।

25:35.826 --> 25:37.954
अब गाओ भी। जोश जगा दो।

25:47.713 --> 25:49.924
तुम मेरे सम्मान में
इस तरह कभी क्यों नहीं करते?

25:50.549 --> 25:52.426
आप दोनों का
एक जैसा सम्मान करता हूँ, राजकुमारी।

25:52.510 --> 25:54.011
हाँ, बेशक।

25:54.679 --> 25:56.430
खुद को यह कहानी सुनाते रहो।

25:57.098 --> 25:58.099
समझे?

26:19.078 --> 26:20.538
ठीक है, चलो चलें।

26:20.621 --> 26:24.041
क्या मुझे इसे… चील के जैसे

26:24.125 --> 26:26.502
तेज़ नहीं घुमाना चाहिए।

26:28.254 --> 26:29.463
यह ऐसे काम नहीं करता।

26:31.299 --> 26:32.300
कितना बज रहा है?

26:33.050 --> 26:33.968
सुबह हुई है।

26:35.261 --> 26:36.095
लाओ। मुझे दो।

26:49.233 --> 26:51.944
-तुम यह इतने अच्छे से कैसे कर लेते हो?
-यह आसान है।

26:52.028 --> 26:53.195
-आसान है?
-एक और पत्थर दो।

26:54.071 --> 26:56.490
-यह लो। फिर से करके दिखाओ।
-ठीक है।

27:05.750 --> 27:07.543
तुमने इसे सीखने में काफी वक़्त लगाया है।

27:07.626 --> 27:08.961
करने को कुछ और जो नहीं होता।

27:12.631 --> 27:15.384
अगर मैं एक बार में दो जार पर निशाना लगाऊं
तो तुम मुझे क्या दोगे?

27:16.886 --> 27:17.928
तुम नहीं लगा पाओगे।

27:18.012 --> 27:19.388
मुझे क्या दोगे?

27:19.472 --> 27:20.890
एक खच्चर।

27:20.973 --> 27:22.058
मुझे खच्चर नहीं चाहिए।

27:22.141 --> 27:24.560
खैर, मेरा खच्चर नहीं।
मैं अबीनाडाब का खच्चर दूंगा।

27:24.643 --> 27:25.644
तुमने क्या कहा?

27:27.355 --> 27:28.439
कौन मेरे बच्चे को दे रहा है?

27:28.522 --> 27:30.441
उसका खच्चर और एक एकड़ ज़मीन।

27:30.524 --> 27:31.942
तुम्हारे पास उतनी ज़मीन नहीं है।

27:32.026 --> 27:33.110
मैं ढूँढ़ लूँगा।

27:34.153 --> 27:37.365
और अगर तुमसे निशाना नहीं लगा,
तो बदले में क्या दोगे?

27:37.448 --> 27:38.616
बेकार सवाल है।

27:39.408 --> 27:41.660
-उसके पास कुछ भी नहीं है।
-नहीं, अगर वह चूक गया,

27:42.578 --> 27:45.247
तो हमें बदनाम करने के लिए
अपना चेहरा शहर में कभी नहीं दिखाएगा।

27:45.331 --> 27:46.665
-नेथानील।
-क्या हुआ, भाई?

27:46.749 --> 27:48.250
-तुम बहुत बुरे हो।
-तुम भी चाहते हो।

27:48.334 --> 27:50.378
-फिर भी अपनी बात मुंह में ही रखो।
-बहुत हुआ।

27:50.461 --> 27:53.130
ठीक है, मुझे न तो उसका खच्चर चाहिए
और न ही एक एकड़ ज़मीन।

27:54.215 --> 27:55.883
मुझे शाही सेना में जगह चाहिए।

27:56.050 --> 27:57.343
मैं तुम्हारे साथ लड़ना चाहता हूँ।

27:57.426 --> 27:59.637
उस राजा के लिए लड़ने में
कोई सम्मान नहीं है।

27:59.720 --> 28:01.639
-पिता जी सही कहते हैं।
-नहीं। वह गलत हैं।

28:02.056 --> 28:03.516
यह बड़े सम्मान की बात है।

28:03.808 --> 28:07.395
डेविड, दस कदम भी नहीं चल पाओगे
और दुश्मन तुम्हें मार गिराएंगे ।

28:07.478 --> 28:08.896
क्या हम घर जा सकते हैं?

28:08.979 --> 28:10.898
मैं लड़ सकता हूँ।
मैं जानता हूँ मैं कर सकता हूँ।

28:10.981 --> 28:15.027
ऐसे करना लड़ना नहीं होता।
ऐसे करके बस चिड़ियों को भगा सकते हैं।

28:17.696 --> 28:19.281
मैं वह पी रहा था।

28:19.365 --> 28:20.908
ठीक है, ज़रा इसे देखो।

28:20.991 --> 28:22.159
एक बार में दो जार।

28:23.619 --> 28:24.662
चलो दिखाओ।

28:36.006 --> 28:37.299
मैं तुम्हारे साथ लड़ना चाहता हूँ।

28:38.509 --> 28:39.468
डेविड।

28:40.594 --> 28:43.514
मैं तुम्हें शाही सेना में
जगह नहीं दिला सकता। तुम जानते हो।

28:43.597 --> 28:45.391
डेविड, तुम्हें यह ले लेना चाहिए था।

28:46.016 --> 28:47.226
यह तुम्हारे काम आ सकता है।

28:47.309 --> 28:49.228
मतलब, भेड़ों के बाल काटने में।

28:49.311 --> 28:50.855
मेरा चाकू अच्छे से काम करता है।

28:51.689 --> 28:53.274
मैंने उसी से बूढ़े शेर को मारा।

28:53.732 --> 28:57.319
एलिअब, पिछली बार जब मैंने
यह कहानी सुनी थी तब तो इसमें भालू था।

28:57.403 --> 28:58.446
वह एक भालू ही था।

28:58.529 --> 28:59.613
अगली बार क्या होगा?

28:59.697 --> 29:00.698
कोई ड्रैगन?

29:01.240 --> 29:02.366
तुम्हें मुझ पर यकीन नहीं?

29:02.450 --> 29:03.492
नहीं।

29:03.742 --> 29:04.827
उससे मुझे यह निशान दिया।

29:06.287 --> 29:07.121
अरे वाह।

29:07.872 --> 29:11.208
मुझे नहीं पता और न ही जानना है
कि ये सब सच हैं या नहीं।

29:11.292 --> 29:13.169
मगर यह सच है।

29:13.711 --> 29:15.713
एक एमोराइट से मुझे यह निशान मिला।

29:16.297 --> 29:19.091
एक फ़िलिस्तीनी से… यह वाला।

29:19.675 --> 29:21.302
और एक अमैलेकाइट ने मुझे यह निशान दिया।

29:21.385 --> 29:22.636
इब्रानी होने के नाते यह मिला।

29:22.720 --> 29:23.971
और श्लोमो ने मुझे यह दिया।

29:24.054 --> 29:26.557
क्योंकि मैं एक योद्धा हूँ।
यह मेरी पहचान है।

29:26.640 --> 29:30.644
और तुम, डेविड, तुम एक कवि हो
और तुम एक चरवाहे हो।

29:30.728 --> 29:33.397
-तुम लड़ने वालों में से नहीं हो।
-मैं एक योद्धा हूँ।

29:33.481 --> 29:35.774
-तुम नहीं हो।
-यह एक बेंजामाइट औरत ने दिया।

29:36.275 --> 29:38.027
-उसके नुकीले दाँत थे।
-हाँ, उसे दिखाओ।

29:38.110 --> 29:40.654
एलिअब, प्लीज़।
क्या तुम योआब से बात कर सकते हो?

29:40.738 --> 29:43.157
योआब से? उस आदमी से
जिसे कल रात तुमने गुस्सा दिलाया?

29:43.240 --> 29:45.534
-वह अपने सेनापति की बात सुनेगा।
-आबनर के सामने।

29:45.618 --> 29:46.785
-पूछकर तो देखो।
-कभी नहीं।

29:46.869 --> 29:49.663
-प्लीज़।
-मैं अपने पिता के खिलाफ़ नहीं जाऊँगा।

29:49.747 --> 29:51.540
उन्होंने ही तुम्हें उन वादियों में भेजा

29:51.624 --> 29:53.959
और उनकी खातिर तुम वो जगह
कभी नहीं छोड़ोगे।

29:56.045 --> 29:57.213
ठीक है।

29:58.672 --> 30:00.132
फिर मैं अपना रास्ता खुद ढूँढ़ लूँगा।

30:01.967 --> 30:03.302
-जंग लड़ने का?
-हाँ।

30:05.930 --> 30:06.847
बहुत अच्छे।

30:09.141 --> 30:11.560
-चलो।
-क्या हुआ?

30:11.644 --> 30:15.356
अगर तुम सच में देखना चाहते हो
कि मौत कैसी होती है, तो मैं दिखाता हूँ।

30:17.107 --> 30:18.108
ठीक है।

30:32.081 --> 30:36.669
यह गुस्सा जंग के मैदान में काम आ सकता है,
मगर यहाँ नहीं।

30:41.090 --> 30:43.842
मुझे मुकाबले के लिए बुलाया।
पर दिमाग कहीं और लगा हुआ है।

30:50.099 --> 30:51.267
तुम मुझे जानते हो, युवराज।

31:03.654 --> 31:06.615
उस दिन से जब हमारे पास
लड़ने के लिए बस लकड़ी की तलवार थी।

31:11.704 --> 31:15.040
हम कांटे-चम्मच चम्मच से लड़ते थे…

31:17.751 --> 31:19.211
और चरवाहों की लाठियों से।

31:21.380 --> 31:22.798
ज़रूरत पड़ती तो दाँत और नाखून भी थे।

31:23.966 --> 31:26.969
फिर भी हमने जीत हासिल की,
वैसा ही हमें अभी भी करना होगा।

31:28.804 --> 31:31.473
मेरे पिता ने ऐसे सेनाओं का हराया है
जो फौलादी कवच पहनकर लड़ते थे।

31:33.017 --> 31:34.476
अब वह अपने मन को नहीं हरा सकते।

31:39.398 --> 31:41.025
हम काफी दूर आ चुके हैं।

31:43.110 --> 31:44.403
परमेश्वर ऐसा क्यों करेंगे?

31:45.404 --> 31:46.572
मैं बस एक सिपाही हूँ।

31:48.115 --> 31:50.784
-परमेश्वर मुझसे बात नहीं करते।
-पक्का मेरे पिता ने किया।

31:51.327 --> 31:52.911
सैमुअल ने उनसे क्या कहा?

31:52.995 --> 31:54.747
आपको यह उनसे ही पूछना चाहिए।

31:57.207 --> 31:58.959
मगर एक बात तो साफ़ है।

32:01.337 --> 32:02.504
आप राजा बनने वाले हैं।

32:02.588 --> 32:04.381
इज़राइल के राजा मेरे पिता हैं।

32:04.465 --> 32:06.800
आपके पिता अब बिस्तर से भी
मुश्किल से उठ पाते हैं।

32:06.884 --> 32:08.677
मुझे मुकाबले के लिए क्यों नहीं बुलाया?

32:12.723 --> 32:14.558
माफ़ी चाहता हूँ, महाराज।

32:15.643 --> 32:18.979
मुझे लगा आपको और 11 दिनों तक
आराम करने की ज़रूरत है।

32:21.065 --> 32:22.816
मैंने इतना बेहतर पहले कभी महसूस नहीं किया।

32:25.653 --> 32:27.237
आबनर, मुझे बेटे के साथ अकेला छोड़ दो।

32:57.476 --> 32:58.602
किस बात से परेशान हो, बेटे?

32:59.812 --> 33:01.105
बताओ भी।

33:02.690 --> 33:04.066
सैमुअल ने आपसे क्या कहा?

33:06.443 --> 33:07.361
उससे फ़र्क नहीं पड़ता।

33:12.074 --> 33:13.701
पिता जी, वह पहले भी नाराज़ हुए हैं।

33:14.618 --> 33:18.080
जो भी परेशानी है,
उनके साथ मिलकर कुर्बानी दे दीजिए,

33:18.664 --> 33:19.873
और सब भुला दिया जाएगा।

33:22.668 --> 33:24.253
सब नहीं भुलाया जाएगा।

33:24.336 --> 33:27.881
सैमुअल एक बूढा आदमी है,
अपनी खोई ताक़त के चलते जलता है।

33:30.426 --> 33:31.885
आप उनके बारे में ऐसा सोचते हैं?

33:31.969 --> 33:34.304
मुझे लगता है वह अब ऐसा बन गया है।

33:35.222 --> 33:36.724
मुझे नहीं लगता वह ऐसे इंसान हैं।

34:06.211 --> 34:08.046
वह परमपिता परमेश्वर की कही बात बताते हैं।

34:08.714 --> 34:10.132
मैंने उन्हें ज़िंदगी भर चाहा है।

34:12.760 --> 34:14.052
आपने ही सिखाया है।

34:23.145 --> 34:24.897
हर इंसान बदल जाता है।

34:43.916 --> 34:45.501
जब वक़्त आएगा, तुम तैयार हो जाओगे।

34:46.794 --> 34:47.920
मैं वादा करता हूँ।

34:57.262 --> 34:58.639
मगर मैं अब भी राजा हूँ।

35:01.558 --> 35:03.060
यह याद रखना।

35:14.530 --> 35:15.739
तुम्हारी बहन कहाँ है?

35:32.840 --> 35:35.592
काश मेरे पास तुम्हारी तरह
कोई मेहनती शागिर्द होता।

35:35.676 --> 35:40.305
अहिमेलैक, उम्मीद है आप बुरा नहीं मानेंगे।
जानती हूँ मुझे यहाँ नहीं होना चाहिए।

35:40.389 --> 35:42.266
तुम्हारा राज़ मेरे पास महफूज़ है।

35:42.349 --> 35:45.477
मेरी बेटी, मेरी प्यारी बच्ची।

35:45.978 --> 35:46.979
पिता जी।

35:49.940 --> 35:51.441
तुम्हें यह करने की इजाज़त है।

35:53.151 --> 35:57.114
अहिमेलैक खासतौर से मुझे…
काफी छूट देते हैं।

35:57.906 --> 35:59.992
वैसे भी, मैं महाराज की बेटी हूँ।

36:02.786 --> 36:07.040
बेंजामिन के गरीब गाँव में
मूसा के नियम की कोई नक़ल नहीं थी।

36:07.749 --> 36:10.377
हम ख़ास मक़ाम पाने वाले लोग हैं।

36:12.671 --> 36:14.548
तुम्हें इसका इस्तेमाल करते देख
मुझे ख़ुशी हुई।

36:15.757 --> 36:16.967
तुम क्या पढ़ रही थीं?

36:18.218 --> 36:22.764
लोगों को ज़हरीले साँपों ने काटा था।

36:23.849 --> 36:26.852
परमेश्वर ने मूसा से कहा
कि वह एक ताँबे का साँप बनाए

36:27.394 --> 36:32.065
और उसे एक खंभे पर डालकर ऊपर उठाए
ताकि सभी लोग उसे देख सकें।

36:33.692 --> 36:36.361
और जो भी उसे देख रहे थे वह ज़िंदा बच गए…

36:37.863 --> 36:39.948
तुरंत ठीक हो गए।

36:43.869 --> 36:45.495
आपको लगता है ऐसा वाकई हुआ होगा?

36:46.747 --> 36:49.166
मेरा दिल तो यही कहता है।

36:51.543 --> 36:53.629
फिर परमेश्वर आपको ठीक क्यों नहीं कर देते?

36:56.381 --> 36:58.425
कौन कहता है कि मैं ठीक नहीं हूँ?

37:03.263 --> 37:04.723
मुझे तुम्हें कुछ दिखाना है।

37:10.854 --> 37:12.356
जब मैं छोटा था,

37:12.439 --> 37:16.443
हमने सोना या कांसे के बारे में
सुना तक नहीं था, देखना तो दूर की बात है।

37:17.027 --> 37:20.697
फिर भी,
नेगेव के पूर्व में मौजूद लहरों में,

37:20.781 --> 37:23.533
अगर आप सही जगहों पर ढूँढ़ते,

37:24.910 --> 37:28.705
तो ऐसे पत्थर मिलते, जो सबसे अलग होते थे।

37:29.289 --> 37:33.335
महीनों ढ़ूँढ़ने के बाद भी,
शायद ही वैसा कोई पत्थर आपको मिले।

37:36.630 --> 37:38.131
तुम्हारी माँ को बेहद पसंद था।

37:40.092 --> 37:44.471
हम साथ मिलकर घंटों उसे ढूँढ़ा करते थे।

37:44.638 --> 37:45.639
मगर सच कहूँ तो…

37:47.349 --> 37:50.352
मैं बस उसे मुझसे शादी करने को मनाने के लिए
ऐसा कर रहा था।

37:51.603 --> 37:53.730
अब मैंने उसके लिए यह बनवाया है।

37:56.358 --> 37:57.859
तुम्हें लगता है उसे यह पसंद आएगा?

38:05.742 --> 38:08.537
मुझे लगता है वह इसे दिल से लगाकर रखेंगी।

38:09.246 --> 38:10.539
हमेशा-हमेशा के लिए।

38:13.834 --> 38:15.877
यह उन्हें बेहतर वक़्त की याद दिलाएगी।

38:22.676 --> 38:24.052
डरो मत, मेरी बच्ची।

38:26.179 --> 38:29.016
सब चीज़ें अच्छी हो जाएंगी।

38:31.893 --> 38:33.311
वादा है तुमसे।

38:43.030 --> 38:44.239
सुनो।

38:48.035 --> 38:49.369
तुमसे एक सवाल पूछूं?

38:49.745 --> 38:51.955
क्यों नहीं? हमारे पास करने और कुछ नहीं है।

38:53.790 --> 38:55.292
तुम्हें उनकी क्या बातें याद हैं?

38:57.586 --> 38:58.754
मेरी माँ की याद।

39:01.965 --> 39:03.925
कभी-कभार लगता है
कि उनकी यादें मिट रही हैं।

39:04.009 --> 39:05.969
मैं गुज़रे वक़्त को याद नहीं करना चाहूँगा।

39:13.060 --> 39:15.437
तुम्हारी माँ का गुज़रना,
तुम्हारा खुद को दोष देना,

39:15.520 --> 39:16.730
कभी-कभी मुझे लगता है…

39:19.024 --> 39:22.235
इससे यही साबित होता कि
ज़िंदगी बेरहम और नाइंसाफ है,

39:22.319 --> 39:24.696
ख़ासकर तब जब ऐसी चीज़ों से सामना हो
जिसे बदल नहीं सकते।

39:31.953 --> 39:35.707
वह बड़ी हिम्मतवर और मेहरबान औरत थीं।

39:36.792 --> 39:38.710
उनकी गीत से घर गूंजता था।

39:41.755 --> 39:43.924
मुझे उनके साथ
अपने बुरे बर्ताव का अफ़सोस है।

39:47.010 --> 39:47.844
सुनो।

39:51.181 --> 39:54.476
तुम जंग और बर्बरता देखना चाहते थे न?

39:56.144 --> 39:57.187
वह रहा।

40:30.720 --> 40:31.721
यह किसने किया?

40:32.556 --> 40:34.015
यह तो अब भी एक राज़ है।

40:35.934 --> 40:37.727
हमें फिर सच्चाई का पता लगाना चाहिए।

40:39.354 --> 40:41.982
तुम्हें लगता है जो काम
राजकुमार जोनाथन नहीं कर पाए, तुम कर लोगे?

40:46.862 --> 40:48.613
उन्हें लगता है कि यह काम…

40:49.739 --> 40:50.782
क्या हुआ?

40:58.248 --> 40:59.291
नहीं।

41:24.399 --> 41:25.609
हम पर नज़र रखी जा रही है।

41:30.572 --> 41:31.573
डेविड?

41:57.390 --> 41:58.475
तुम इब्रानी हो?

42:06.608 --> 42:07.734
क्या ये तुम्हारा घर था?

42:11.488 --> 42:12.405
नहीं।

42:12.822 --> 42:14.324
मैं इस जगह का नहीं हूँ।

42:16.034 --> 42:17.202
तुम अकेले आए हो?

42:18.203 --> 42:19.037
अकेले।

42:19.996 --> 42:20.956
और मुझे कुछ नहीं पता।

42:25.961 --> 42:27.796
क्या तुम जूडाह कबीले से हो?

42:28.129 --> 42:29.047
शेर के कबीले से?

42:34.135 --> 42:35.220
मैंने शेर को मारा।

42:36.680 --> 42:37.514
क्या बात है।

42:37.973 --> 42:39.474
मेरे भाई मेरा यकीन नहीं करते।

42:40.141 --> 42:43.019
मैंने भी बहुत सी चीज़ें की हैं
जिन पर मेरे भाई यकीन नहीं करते।

42:44.396 --> 42:47.482
अक्सर हमारे करीबी लोग
हमारी अहमियत नहीं समझते हैं।

43:05.417 --> 43:07.127
यह तो ताँबा है। फ़िलिस्तीनी हो?

43:07.836 --> 43:08.795
फ़िलिस्तीनी हो?

43:18.722 --> 43:21.016
तुम्हारे लोगों में एक कहानी है, है न?

43:21.891 --> 43:23.101
अनाक?

43:23.810 --> 43:25.729
-अनाकिम?
-अनाक के बेटे?

43:26.062 --> 43:27.564
-हाँ।
-दैत्य।

43:28.940 --> 43:32.235
तब पैदा हुए जब परमेश्वर के पुत्र नीचे आए
और इंसानों की बेटियों से बच्चे पैदा किए।

43:33.069 --> 43:34.279
और तुम इन बातों को मानते हो?

43:34.362 --> 43:36.281
मैं मूसा की हर एक बात मानता हूँ।

43:37.615 --> 43:38.658
मूसा।

43:40.493 --> 43:43.455
जिसने महान सागर को अलग करके
मिस्र की सेना को उसमें डुबो दिया।

43:43.538 --> 43:46.166
हाशेम ने सेना को डुबो दिया।
मूसा तो उनका ज़रिया थे।

43:46.249 --> 43:47.417
हाशेम?

43:47.500 --> 43:49.044
-वह कौन है?
-सभी देवताओं के भी देवता।

43:49.127 --> 43:50.253
सच में क्या?

43:50.337 --> 43:52.589
-और उसके जैसे दूसरा कोई…
-हमें कोई और नहीं चाहिए।

43:53.673 --> 43:54.924
फिर मुझे तुमसे यह पूछना होगा।

43:55.759 --> 43:57.177
वह परमेश्वर अभी तुम्हें बचाएगा?

44:00.847 --> 44:02.640
डेविड! भागो!

44:22.786 --> 44:24.788
भागो! जाओ।

44:26.998 --> 44:27.999
डेविड!

44:41.388 --> 44:42.430
डेविड, जाओ।

44:43.515 --> 44:44.349
जाओ।

45:47.954 --> 45:50.748
चलो, डेविड। चलो जाओ यहाँ से।

46:07.098 --> 46:08.224
एलिअब।

46:33.708 --> 46:34.918
जाओ, भागो।

46:47.388 --> 46:49.224
-एलिअब। यहाँ आओ।
-अरे, नहीं। डेविड।

46:50.433 --> 46:51.559
अरे नहीं।

46:52.894 --> 46:54.062
एलिअब, नहीं।

46:54.854 --> 46:55.688
एलिअब।

46:59.400 --> 47:01.986
उन्हें ख़त्म करने को और लोगों को भेजूं?

47:02.278 --> 47:03.279
नहीं।

47:03.363 --> 47:04.447
काम हो गया है।

47:05.782 --> 47:07.408
हमें बड़े शिकार का शिकार करना है।

47:28.763 --> 47:29.639
मैं कर लूँगा।

47:30.932 --> 47:33.059
रहने दो, मैं कर लूँगा।

47:33.142 --> 47:34.602
मैं कर लूँगा। कहा न छोड़ दो!

47:51.828 --> 47:53.246
माफ़ करना, योशीया।

47:54.539 --> 47:56.708
किसी को भी यह सब नहीं देखना चाहिए।

47:58.501 --> 48:01.713
परमेश्वर कृपा करेंगे
और आपको ठीक कर देंगे, महाराज।

48:03.131 --> 48:04.173
आपको अच्छी नींद देंगे।

48:26.362 --> 48:27.697
आपको सोने से डर लगता है।

48:29.616 --> 48:34.495
मेरे दिमाग में उथल-पुथल है।
अगर युद्ध न जीता तो क्या होगा?

48:37.832 --> 48:39.917
आप हर एक युद्ध जीतते आए हैं।

48:42.253 --> 48:45.256
आपने हर दुश्मन को हराया है।

48:47.592 --> 48:51.220
और आपने उनके किले को ढहाकर
वहाँ हमारा आशियाना बनाया है।

49:01.356 --> 49:02.440
तुम यहाँ ख़ुश हो?

49:04.150 --> 49:05.318
ये थोडा हवादार है।

49:08.363 --> 49:09.197
मेरे साथ लेटिए।

49:09.864 --> 49:10.823
आइए।

49:16.579 --> 49:18.665
हमारा पहला घर याद है?

49:20.958 --> 49:22.126
हम सब एक साथ थे।

49:25.004 --> 49:26.422
ज़िंदगी आसान थी।

49:29.592 --> 49:31.344
वह महफूज़ जन्नत जैसा था।

49:35.515 --> 49:37.100
क्योंकि तुम वहाँ थीं।

49:42.438 --> 49:43.856
वह इतना ही मुझे चाहिए था।

49:48.820 --> 49:50.196
सो जाइए, मेरे सरकार।

49:53.616 --> 49:55.785
सो जाइए और मेरे पास सही-सलामत लौट आइए।

50:07.422 --> 50:09.006
कृपया करके मेरे पास लौट आइए।

50:20.643 --> 50:22.019
यह तुमने बनाया है?

50:25.732 --> 50:26.691
तुम्हें यह पसंद आया?

50:27.316 --> 50:28.651
यह बहुत प्यारा है।

50:29.902 --> 50:32.572
यह तुम्हारी हिफाज़त करेगा।
यह तुम्हारा ढाल बनेगा।

50:43.332 --> 50:45.501
एडोनाई, आपने हमें मिस्र के सितम से बचाया,

50:46.669 --> 50:48.588
अब हमसे से मुँह मत मोड़िए।

50:50.673 --> 50:54.051
जो लोग मारे गए उनकी कुर्बानी
आपकी राह में क़बूल हो।

51:01.893 --> 51:02.852
मेहरबानी कीजिए।

51:04.312 --> 51:05.938
मुझे अपनी राह दिखाइए।

51:15.239 --> 51:16.240
सैमुअल।

51:19.660 --> 51:20.828
मैं तुम्हें मार डालूँगा।

51:23.706 --> 51:27.043
इज़राइल का यह राजा,
इज़राइल के हाकिम का सिर काट देगा।

51:27.126 --> 51:28.085
माँ?

51:28.169 --> 51:29.170
जोनाथन।

51:30.296 --> 51:32.381
मैं तुम्हारी जान ले लूँगा।

51:32.465 --> 51:33.966
मैं तुम्हारी गर्दन…

51:37.261 --> 51:40.097
लंबी घास की तरह काट दूँगा।

51:41.182 --> 51:44.811
वो घास जो उगती है और मुरझा जाती है…

51:44.894 --> 51:47.271
-पिता जी?
-…और भुला दी जाती है।

51:48.064 --> 51:50.441
-सब भुला दिया जाता है!
-पिता जी!

51:50.525 --> 51:51.943
सब भुला दिया जाता है!

51:55.738 --> 51:56.656
पिता जी।

52:03.454 --> 52:06.123
नहीं, महाराज सॉल! ऐसा मत कीजिए।

52:22.473 --> 52:23.516
पिता जी।

52:25.017 --> 52:27.144
-पिता जी।
-जोनाथन।

52:28.938 --> 52:31.524
-मेरी मदद करो।
-मैं ज़रूर करूँगा।

52:33.442 --> 52:35.027
यह सब कैसे हो गया?

52:36.237 --> 52:37.446
आपको आराम करना चाहिए।

52:38.948 --> 52:41.993
आइए। आपको बिस्तर पर ले चलें।
आ जाइए।

53:24.619 --> 53:25.912
एलिअब।

53:27.496 --> 53:29.916
एलिअब, आँखें खोलो। खोलो।

53:31.584 --> 53:33.085
-आँखें खुली रखो।
-मुझे यहीं छोड़ दो।

53:34.295 --> 53:35.755
मैं नहीं पहुँच पाउँगा।

53:36.339 --> 53:37.590
आँखें खोलो।

53:40.384 --> 53:41.802
याद करो, तुमने कई युद्ध लड़े हैं?

53:43.179 --> 53:45.306
-घर बहुत दूर है।
-नहीं। ऐसा मत कहो।

53:47.099 --> 53:51.145
मेरी बात सुनो। तुम जितना सोचते हो
मैं उससे ज़्यादा ताक़तवर हूँ।

53:51.938 --> 53:52.813
मेरी तरफ देखो।

53:56.067 --> 53:57.693
जितना सोचते हो उससे ज़्यादा ताक़तवर हूँ।

53:58.486 --> 53:59.487
आओ, चलो।

55:52.391 --> 55:54.393
संवाद अनुवादक महताब आलम
