WEBVTT

00:00:19.729 --> 00:00:21.397 align:center
हाउस ऑफ़ डेविड में अब तक…

00:00:21.480 --> 00:00:23.065 align:center
मालिक, अब हम कहाँ जा रहे हैं?

00:00:23.149 --> 00:00:24.358 align:center
एक राजा को खोजने।

00:00:24.442 --> 00:00:26.652 align:center
अगर उन्होंने किसी को चुना है,
तो उसे ख़त्म कर दो।

00:00:26.736 --> 00:00:27.903 align:center
यह किसने किया?

00:00:27.987 --> 00:00:30.448 align:center
-तुम्हारे यहाँ एक कहानी है, है न?
-दानवों की।

00:00:30.531 --> 00:00:31.782 align:center
घोड़े तैयार करो।

00:00:31.866 --> 00:00:33.784 align:center
-हम कहाँ जा रहे हैं?
-नए देवताओं को बुलाने।

00:00:33.868 --> 00:00:35.619 align:center
यह शाही दौरा हमें भटकाने के लिए है।

00:00:35.703 --> 00:00:37.538 align:center
उनके महाराज समझ-बूझ खो रहे हैं।

00:00:38.706 --> 00:00:40.082 align:center
मैं कर लूँगा, छोड़ दो!

00:00:40.166 --> 00:00:41.542 align:center
माफ़ करना, योशीया।

00:00:41.625 --> 00:00:43.419 align:center
-पिता जी?
-सब भुला दिया जाएगा!

00:00:43.502 --> 00:00:44.336 align:center
पिता जी!

00:00:44.962 --> 00:00:46.297 align:center
डेविड! भागो!

00:00:53.721 --> 00:00:54.555 align:center
सॉल।

00:00:59.101 --> 00:01:00.144 align:center
ओह, सॉल।

00:01:16.952 --> 00:01:18.245 align:center
जाने दो, सॉल।

00:01:20.080 --> 00:01:21.081 align:center
सैमुअल?

00:01:22.082 --> 00:01:23.000 align:center
आप हैं क्या?

00:01:24.960 --> 00:01:25.961 align:center
मुझसे बात कीजिए।

00:01:36.597 --> 00:01:38.098 align:center
इसका नाम जोनाथन होगा।

00:01:38.182 --> 00:01:41.101 align:center
मेरा बेटा, जोनाथन।

00:01:41.769 --> 00:01:42.853 align:center
होने वाला राजा।

00:01:44.438 --> 00:01:45.898 align:center
यह कभी राजा नहीं बन पाएगा।

00:01:47.024 --> 00:01:48.025 align:center
तुम्हारी वजह से।

00:01:48.108 --> 00:01:49.068 align:center
नहीं।

00:01:49.151 --> 00:01:50.444 align:center
तुम्हारे घमंड की वजह से।

00:01:50.528 --> 00:01:53.447 align:center
तुमने इसे बर्बाद कर दिया।
तुमने हमें बर्बाद कर दिया।

00:01:56.075 --> 00:01:57.535 align:center
तुम्हारा वक़्त बीत चुका है।

00:01:59.829 --> 00:02:00.913 align:center
जोनाथन!

00:02:01.914 --> 00:02:03.249 align:center
आबनर!

00:02:03.999 --> 00:02:05.084 align:center
परमेश्वर!

00:02:15.094 --> 00:02:16.095 align:center
रुक जाइए।

00:02:16.178 --> 00:02:17.012 align:center
सैमुअल!

00:02:17.513 --> 00:02:18.389 align:center
मैं गलती सुधारूँगा।

00:02:18.806 --> 00:02:22.309 align:center
-रुक जाइए!
-परमेश्वर का मज़ाक नहीं उड़ाया जाता।

00:02:37.616 --> 00:02:38.993 align:center
पिता जी!

00:02:53.549 --> 00:02:55.509 align:center
नहीं!

00:03:00.556 --> 00:03:01.390 align:center
नहीं!

00:03:02.474 --> 00:03:03.893 align:center
मेरे बेटे। नहीं!

00:03:04.643 --> 00:03:05.477 align:center
जोनाथन।

00:03:05.561 --> 00:03:06.687 align:center
मेरी तरफ देखो।

00:03:06.770 --> 00:03:08.856 align:center
क्या मैं कभी एक अच्छा राजा बन पाता?

00:03:12.735 --> 00:03:13.569 align:center
नहीं।

00:03:14.153 --> 00:03:14.987 align:center
मेरे बेटे।

00:03:16.989 --> 00:03:18.157 align:center
नहीं!

00:03:25.414 --> 00:03:26.415 align:center
नहीं।

00:03:31.170 --> 00:03:32.463 align:center
इसे छोड़ दो, सॉल।

00:03:33.964 --> 00:03:36.675 align:center
जो तुम्हारा नहीं उसे छोड़ दो।

00:03:36.759 --> 00:03:37.635 align:center
नहीं।

00:03:38.844 --> 00:03:40.095 align:center
नहीं!

00:03:45.559 --> 00:03:47.227 align:center
यह सल्तनत मेरी है!

00:03:47.311 --> 00:03:50.189 align:center
इज़राइल का राजा मैं हूँ।

00:03:54.151 --> 00:03:55.694 align:center
सैमुअल!

00:04:06.872 --> 00:04:07.706 align:center
सॉल!

00:04:07.790 --> 00:04:08.999 align:center
नहीं, रुक जाओ।

00:04:09.083 --> 00:04:09.917 align:center
अरे, नहीं।

00:04:26.141 --> 00:04:33.148 align:center
हाउस ऑफ़ डेविड

00:04:35.901 --> 00:04:37.152 align:center
परमेश्वर मेरे भाई को बचा लीजिए।

00:04:39.571 --> 00:04:40.572 align:center
उसकी हिफाज़त कीजिए।

00:04:43.325 --> 00:04:44.535 align:center
उसे मुझसे मत छीनिए।

00:04:46.161 --> 00:04:47.079 align:center
मेहरबानी कीजिए।

00:04:48.789 --> 00:04:50.582 align:center
मेरी गलतियों की सजा उसे मत दीजिए।

00:04:55.671 --> 00:04:56.672 align:center
नेथानील।

00:04:57.423 --> 00:04:59.091 align:center
सभी औरतें घर के बाहर चली जाएँ।

00:05:02.177 --> 00:05:03.345 align:center
तुम इसे पकड़ के रखो।

00:05:04.179 --> 00:05:06.056 align:center
तुम्हारी वजह से इसे जो दर्द मिला है
तुम देखो।

00:05:07.182 --> 00:05:08.183 align:center
हमें जल्दी करना होगा।

00:05:08.767 --> 00:05:11.103 align:center
इससे पहले के ज़्यादा खून बहे
हमें घाव को भरना होगा।

00:05:11.186 --> 00:05:12.688 align:center
और दुआ करो कि इससे बुखार चला जाए।

00:05:12.771 --> 00:05:13.647 align:center
समझे?

00:05:15.441 --> 00:05:16.275 align:center
ठीक है।

00:05:23.782 --> 00:05:24.783 align:center
तैयार हो?

00:05:34.626 --> 00:05:35.669 align:center
हिम्मत रखो, बेटे।

00:05:49.641 --> 00:05:50.893 align:center
माफ़ कर दीजिए।

00:05:52.936 --> 00:05:53.771 align:center
मुझे माफ़ कर दीजिए।

00:05:55.355 --> 00:05:56.732 align:center
माफ़ी मांगने की ज़रूरत नहीं है।

00:05:57.524 --> 00:05:58.609 align:center
बस जैसा कहा करो।

00:06:39.441 --> 00:06:40.609 align:center
बेताब हो।

00:06:47.449 --> 00:06:48.492 align:center
सेनापति आबनर।

00:06:48.575 --> 00:06:49.493 align:center
डोएग।

00:06:50.786 --> 00:06:55.249 align:center
मैं धन्य हो गया
कि आप यहाँ इस अँधेरी कोठरी में पधारे…

00:06:59.837 --> 00:07:03.841 align:center
अब जानवरों का धंधा है मेरा
तो उनकी बदबू तो आयेगी ही।

00:07:05.717 --> 00:07:08.303 align:center
यह कैसी गंदगी फैलाकर रखे हो, डोएग?

00:07:08.804 --> 00:07:11.348 align:center
सेनापति, जैसा कि आप जानते हैं
मैं इब्रानी नहीं हूँ।

00:07:12.474 --> 00:07:14.434 align:center
और मैं सवालों का पता लगाने वाला इंसान हूँ।

00:07:16.603 --> 00:07:17.813 align:center
मुझे किसी का पीछा करवाना है।

00:07:21.483 --> 00:07:23.777 align:center
आप मुझसे किसके नक्शेकदम का
पता करवाना चाहते हैं?

00:07:24.444 --> 00:07:25.279 align:center
नबी का।

00:07:25.946 --> 00:07:26.905 align:center
कौन से नबी का?

00:07:26.989 --> 00:07:28.073 align:center
बहुत से नबी हैं।

00:07:29.366 --> 00:07:30.409 align:center
सैमुअल का।

00:07:32.035 --> 00:07:32.953 align:center
सैमुअल का?

00:07:35.831 --> 00:07:36.957 align:center
तुम्हें उससे डर लगता है?

00:07:37.666 --> 00:07:38.834 align:center
बहुत ज़्यादा।

00:07:39.960 --> 00:07:41.670 align:center
आप कहें तो मैं उसकी जान ले लूँ?

00:07:42.796 --> 00:07:43.839 align:center
बस उसका पीछा करो।

00:07:44.882 --> 00:07:47.676 align:center
और वह जिस भी सैनिक, सेनापति
और सरदार से मिले उसका हिसाब रखना।

00:07:48.343 --> 00:07:50.012 align:center
और सीधे मुझे बताना।

00:07:50.846 --> 00:07:51.930 align:center
सिर्फ मुझे।

00:07:54.016 --> 00:07:55.684 align:center
किसी को पता न चले और जल्दी करना।

00:07:57.227 --> 00:07:58.061 align:center
सेनापति आबनर।

00:07:59.438 --> 00:08:05.652 align:center
क्या यह बेहतर नहीं होगा कि सैमुअल को
महाराज के अज़ाब को ठीक करने को मनाया जाए?

00:08:08.155 --> 00:08:09.114 align:center
कैसा अज़ाब?

00:08:11.200 --> 00:08:12.868 align:center
हाँ, आपने सही कहा।

00:08:13.410 --> 00:08:14.244 align:center
कैसा कहर?

00:08:48.237 --> 00:08:49.821 align:center
आपके बाल तो देखिए।

00:08:52.532 --> 00:08:53.784 align:center
लाइए, मैं ठीक कर दूँ।

00:08:54.785 --> 00:08:55.702 align:center
ज़रा खुद को देखिए।

00:08:57.412 --> 00:08:59.164 align:center
आप सारी रात ऊपर ही थे?

00:08:59.248 --> 00:09:00.374 align:center
हाँ।

00:09:00.457 --> 00:09:01.416 align:center
उन्होंने आपसे बात की?

00:09:03.961 --> 00:09:05.170 align:center
हाँ, की।

00:09:06.713 --> 00:09:08.632 align:center
परमेश्वर का फैसला आपका दिल झकझोर रहा है?

00:09:10.968 --> 00:09:15.097 align:center
"अब भी सॉल के लिए आँसू क्यों बहा रहे हो
जब मैंने किसी और को चुन लिया है?"

00:09:17.224 --> 00:09:18.100 align:center
और ऐसा कहकर,

00:09:19.977 --> 00:09:22.604 align:center
परमेश्वर मुझे बग़ावत करने को कह रहे हैं।

00:09:26.233 --> 00:09:27.067 align:center
क्या हुआ?

00:09:27.526 --> 00:09:28.568 align:center
सुनकर हंसी आ गई।

00:09:29.695 --> 00:09:31.029 align:center
परमपिता परमेश्वर भी अजीब हैं।

00:09:31.113 --> 00:09:31.947 align:center
अजीब?

00:09:32.656 --> 00:09:34.199 align:center
सॉल मुझे मार सकता है।

00:09:34.700 --> 00:09:35.575 align:center
बग़ावत।

00:09:36.076 --> 00:09:37.536 align:center
किस से बग़ावत?

00:09:37.995 --> 00:09:41.957 align:center
यह हवा जो हमें ठंडक दे रही है
और सॉल को नहीं, क्या वह बग़ावत कर रही है?

00:09:42.457 --> 00:09:46.795 align:center
सॉल से ऊँचा खड़ा होकर क्या ये पहाड़
उससे बग़ावत कर रहे हैं?

00:09:47.504 --> 00:09:51.550 align:center
इंसान तलवारों और ताजों और "बग़ावत"
जैसे शब्दों से खेल सकता है।

00:09:52.050 --> 00:09:54.469 align:center
मगर यह सब कुछ हमारे परमेश्वर की देन है।

00:09:54.970 --> 00:09:57.306 align:center
और उन्हीं के हुक्म से सबकुछ हो रहा है।

00:09:57.889 --> 00:09:59.308 align:center
तो वो जैसा कहें, कीजिए।

00:10:09.818 --> 00:10:12.487 align:center
मुझे लगता है अगर मैंने लोगों को
सही से सीख दी होती,

00:10:13.030 --> 00:10:15.741 align:center
तो शायद आज ऐसा दिन ही नहीं देखना पड़ता।

00:10:16.325 --> 00:10:17.159 align:center
सैमु…

00:10:17.242 --> 00:10:20.746 align:center
शायद तब लोग अपने लिए
कोई राजा चुनने को कहते ही नहीं,

00:10:20.829 --> 00:10:23.665 align:center
शायद तब उनके लिए
बस परमेश्वर ही काफी होता।

00:10:28.128 --> 00:10:29.546 align:center
जो हो गया सो हो गया।

00:10:30.088 --> 00:10:31.089 align:center
सॉल के लिए…

00:10:32.257 --> 00:10:33.091 align:center
और मेरे लिए भी।

00:10:33.967 --> 00:10:34.801 align:center
सच में?

00:10:36.636 --> 00:10:37.512 align:center
आपके लिए भी?

00:10:38.805 --> 00:10:41.808 align:center
हम जो भी जानते हैं सब बदलने वाला है, हीला।

00:10:41.892 --> 00:10:47.356 align:center
मुझे उस सल्तनत के लिए एक नया राजा चुनना है
जिसका पहले से एक राजा है।

00:10:47.981 --> 00:10:51.193 align:center
वह भी एक आज्ञाकारी राजा को ही चुनना है।

00:10:54.571 --> 00:10:58.241 align:center
अच्छा, तो फिर इस बार
एक बेहतर इंसान को चुनना।

00:11:01.286 --> 00:11:03.872 align:center
परमेश्वर ने आपको बताया
कि वह नया राजा आपको कहाँ मिलेगा?

00:11:06.583 --> 00:11:07.459 align:center
हाँ, बताया।

00:11:07.959 --> 00:11:09.461 align:center
तो फिर रुके क्यों हैं?

00:11:10.796 --> 00:11:12.756 align:center
मैंने अब तक अपनी चाय नहीं पी है।

00:11:14.925 --> 00:11:17.552 align:center
"परमेश्वर के हुक्म से ही सब हो रहा है।"

00:11:17.636 --> 00:11:18.845 align:center
तुम्हारी बात पसंद आई।

00:11:18.929 --> 00:11:20.222 align:center
मैं यही बात सबसे कहूँगा।

00:11:26.353 --> 00:11:28.355 align:center
मैंने उसे कुछ दिन पहले ही देखा था।

00:11:30.023 --> 00:11:31.233 align:center
वह मेरे आँखों के सामने था।

00:11:31.733 --> 00:11:33.110 align:center
मेरी खिड़की के बाहर।

00:11:37.447 --> 00:11:38.323 align:center
महारानी,

00:11:40.242 --> 00:11:41.326 align:center
मुझे माफ़ कर दीजिए।

00:11:42.077 --> 00:11:43.870 align:center
मगर मुझे समझ नहीं आ रहा।

00:11:45.455 --> 00:11:47.916 align:center
योशीया कोई सैनिक नहीं था।

00:11:49.167 --> 00:11:51.962 align:center
वह नर्मदिल, ख़्याल रखने वाला है।

00:11:53.380 --> 00:11:55.006 align:center
वह ऐसे कैसे मर सकता है?

00:12:00.178 --> 00:12:05.100 align:center
सॉल वंश के… अब भी कई दुश्मन हैं।

00:12:06.935 --> 00:12:11.314 align:center
एक नकाबपोश हत्यारे ने हमारे अंगरक्षकों को
चकमा दिया और महाराज को मारने की कोशिश की।

00:12:12.232 --> 00:12:13.483 align:center
मगर तुम्हारा हिम्मतवर बेटा

00:12:14.568 --> 00:12:17.070 align:center
उन्हें बचाने सामने कूद गया
और अपनी जान दे दी।

00:12:21.575 --> 00:12:23.243 align:center
मेहरबानी कीजिए, महारानी।

00:12:24.411 --> 00:12:25.620 align:center
कह दीजिए कि यह सच नहीं है।

00:12:27.372 --> 00:12:28.832 align:center
परमेश्वर ऐसा क्यों करेंगे?

00:12:29.791 --> 00:12:32.502 align:center
वह हमारे साथ
इतनी ज़्यादती क्यों होने देंगे?

00:12:38.842 --> 00:12:40.385 align:center
मैं चाहती हूँ तुम इसे रखो।

00:12:43.305 --> 00:12:46.224 align:center
एक छोटी सी सौगात
जो कभी उसकी कमी पूरी नहीं कर सकता।

00:12:46.725 --> 00:12:48.351 align:center
मैं यह नहीं ले सकती, महारानी।

00:12:48.977 --> 00:12:51.104 align:center
-यह बेहद ही पाक है।
-नहीं, कोई बात नहीं।

00:12:51.188 --> 00:12:53.106 align:center
यह मुझसे ज़्यादा तुम्हारे पास अच्छा लगेगा।

00:12:56.234 --> 00:12:57.819 align:center
इसमें क्या लिखा है?

00:13:00.489 --> 00:13:01.490 align:center
"मैं तुम्हारे साथ हूँ।"

00:13:03.283 --> 00:13:04.743 align:center
"मैं न कभी दूर करूँगा,

00:13:06.161 --> 00:13:07.287 align:center
और न ही कभी अकेला छोडूंगा।"

00:13:12.250 --> 00:13:14.878 align:center
मैं अपने परिवार की हिफाज़त के लिए
कुछ भी कर गुज़रूंगा।

00:13:16.588 --> 00:13:17.506 align:center
कुछ भी।

00:13:18.507 --> 00:13:20.300 align:center
इसलिए, तुम यह रखो।

00:13:20.759 --> 00:13:26.431 align:center
और बदले में तुम्हारा दर्द मैं सहूंगी
यह मानकर कि इसकी ज़िम्मेदार मैं हूँ।

00:13:54.626 --> 00:13:57.546 align:center
क्या मैंने पारिवारिक ज्ञान मिस कर दिया?

00:13:58.588 --> 00:13:59.673 align:center
सबके चेहरे के रंग उड़े हैं।

00:14:00.632 --> 00:14:01.466 align:center
तुमने सुना नहीं?

00:14:02.676 --> 00:14:04.678 align:center
अब भी उस दास की मौत का
शोक मना रहे हो?

00:14:06.012 --> 00:14:07.639 align:center
वही जिसे पिता जी ने ऊपर भेज दिया।

00:14:08.223 --> 00:14:09.766 align:center
पता है, भले वह अपनी सुध-बुध खो रहे हैं,

00:14:09.849 --> 00:14:12.561 align:center
मगर लगता है पिताजी का निशाना
अब भी निशाने पर जाकर लगता है।

00:14:12.644 --> 00:14:13.562 align:center
एश्बाल…

00:14:14.604 --> 00:14:15.730 align:center
थोड़ी तमीज़ दिखाओ।

00:14:15.814 --> 00:14:18.775 align:center
हमारे परिवार के लिए युद्ध के मैदान में
हज़ारों सैनिकों ने जान दी है।

00:14:18.858 --> 00:14:21.945 align:center
तब तो मैंने तुम लोगों को यूँ गुमसुम होकर
रोते-बिलखते नहीं देखा।

00:14:22.028 --> 00:14:23.863 align:center
वह अपनी मर्ज़ी से शहीद हुए। युद्ध में।

00:14:23.947 --> 00:14:25.198 align:center
एक ही बात है, मारे गए न।

00:14:25.282 --> 00:14:26.283 align:center
तो दोनों में क्या फर्क है?

00:14:26.783 --> 00:14:31.371 align:center
समझो हमारे शाही खानदान की भलाई के लिए
एक और ने अपनी जान गँवाई है।

00:14:31.454 --> 00:14:34.374 align:center
-एश, बहुत हुआ।
-पता नहीं तुम लोग किस ग़म में डूबे हो।

00:14:35.166 --> 00:14:37.335 align:center
पता है, पिता जी की छोटी से गलती से

00:14:37.919 --> 00:14:40.589 align:center
उस दास के पूरे खानदान की
किस्मत भी तो संवर गई।

00:14:41.172 --> 00:14:43.508 align:center
एक ही रात में कंगाल से मालामाल हो गया।

00:14:44.259 --> 00:14:46.720 align:center
बस एक छोटी कुर्बानी देकर।

00:14:49.848 --> 00:14:52.183 align:center
बेशक यही एक वजह है
कि पिता जी कभी तुम्हें नहीं चुनेंगे…

00:14:53.059 --> 00:14:54.269 align:center
भाई।

00:14:55.854 --> 00:14:57.147 align:center
एक नहीं बहुत सी वजहें हैं।

00:14:58.023 --> 00:14:59.232 align:center
मगर मेरी बात का जवाब दो, भाई।

00:15:00.525 --> 00:15:02.652 align:center
जब महाराज का पागलपन हद से बढ़ जाएगा,

00:15:03.236 --> 00:15:05.113 align:center
और तुम्हें उनका ताज लेना ज़रूरी हो जाएगा,

00:15:07.741 --> 00:15:09.826 align:center
तब वह तुम्हारे ऊपर क्या फेंकेंगे?

00:15:28.094 --> 00:15:29.638 align:center
कह दो कि वह एक सपना था।

00:15:30.305 --> 00:15:31.139 align:center
मैं…

00:15:33.516 --> 00:15:34.351 align:center
मैं…

00:15:35.143 --> 00:15:36.478 align:center
उसे कभी चोट नहीं पहुँचा सकता।

00:15:38.605 --> 00:15:42.067 align:center
मैंने जानबूझकर नहीं मारा…

00:15:44.611 --> 00:15:47.155 align:center
इस सब का ज़िम्मेवार सिर्फ और सिर्फ
एक ही इंसान है।

00:15:48.365 --> 00:15:49.449 align:center
सैमुअल।

00:15:50.492 --> 00:15:51.534 align:center
आप नहीं, मेरे सरताज।

00:15:57.374 --> 00:15:58.375 align:center
अब बेहतर लग रहे हैं।

00:16:01.169 --> 00:16:02.045 align:center
वह लड़का।

00:16:02.796 --> 00:16:03.630 align:center
हम…

00:16:04.214 --> 00:16:05.632 align:center
हम क्या करेंगे?

00:16:05.715 --> 00:16:07.050 align:center
मैंने मामला संभाल लिया है।

00:16:10.261 --> 00:16:12.597 align:center
मैं सब कुछ संभाल लूंगी।

00:16:20.647 --> 00:16:22.816 align:center
रामाह शहर

00:16:26.403 --> 00:16:30.740 align:center
महाराज की ओर से
परमेश्वर के पादरी को मेरा सलाम।

00:16:32.158 --> 00:16:35.704 align:center
राजा सॉल पहाड़ी पर
कुर्बानी करना चाहते हैं।

00:16:37.122 --> 00:16:37.956 align:center
फिर चढ़ जाइए उस पर।

00:16:39.416 --> 00:16:42.001 align:center
मुझे पागलपन और दूरदृष्टि नहीं चाहिए।

00:16:42.752 --> 00:16:44.421 align:center
मैंने कहानियाँ सुनी हैं।

00:16:46.131 --> 00:16:48.550 align:center
तो मैं चाहूँगा
कि यह काम हमारे नबी ही करें।

00:16:49.092 --> 00:16:50.427 align:center
सैमुअल ही करे।

00:16:50.510 --> 00:16:51.845 align:center
सैमुअल वहाँ नहीं हैं।

00:16:53.138 --> 00:16:53.972 align:center
बात को समझिए।

00:16:54.472 --> 00:16:56.433 align:center
मुझे नबी को ढूँढ़ने का हुक्म दिया गया है।

00:16:57.350 --> 00:16:58.601 align:center
उन्हें गए वक़्त नहीं हुआ है।

00:16:58.685 --> 00:17:00.437 align:center
वह और उनका खादिम।

00:17:05.024 --> 00:17:07.110 align:center
वह किस तरफ गए हैं?

00:17:22.709 --> 00:17:24.878 align:center
क्या आपको उसका नाम पता है
जिसे आप चुनने जा रहे हैं?

00:17:25.712 --> 00:17:26.796 align:center
मैंने उनसे पूछा।

00:17:28.423 --> 00:17:31.259 align:center
परमेश्वर बस निशानियों और

00:17:32.051 --> 00:17:32.969 align:center
इल्हामों में बताते हैं।

00:17:36.514 --> 00:17:38.224 align:center
मालिक, हम वापस कब लौटेंगे?

00:17:41.644 --> 00:17:42.729 align:center
ऐसा क्यों पूछ रहे हो?

00:17:45.190 --> 00:17:46.483 align:center
मेरी बीवी पेट से है।

00:17:47.025 --> 00:17:47.984 align:center
आख़िरी महीना चल रहा है।

00:17:52.155 --> 00:17:52.989 align:center
अदीना नाम है न?

00:17:53.698 --> 00:17:56.242 align:center
जी, अदीना ही नाम है।

00:17:56.326 --> 00:17:57.744 align:center
-पहला बच्चा है?
-सही कहा।

00:17:57.827 --> 00:18:01.998 align:center
खैर, फिर तो मैं कहूँगा
अभी जितना चाहे आराम कर लो।

00:18:02.957 --> 00:18:04.918 align:center
मेरी पेशीनगोई है तुम्हें इसकी ज़रूरत पड़ेगी।

00:18:07.587 --> 00:18:09.881 align:center
हम आगे ही पड़ाव डालेंगे।

00:18:10.924 --> 00:18:12.592 align:center
और तुम वहाँ मेरे आने का इंतज़ार करना।

00:18:14.052 --> 00:18:15.595 align:center
शुक्रिया, मगर मुझे आपकी मदद करनी है।

00:18:16.095 --> 00:18:17.180 align:center
कंधों का बोझ हल्का करना है।

00:18:18.014 --> 00:18:19.724 align:center
नहीं, सिलास।

00:18:21.476 --> 00:18:25.271 align:center
बात कन्धों के बोझ से कहीं ज़्यादा की है।

00:18:27.899 --> 00:18:29.943 align:center
इसके लिए मौत की सज़ा मिल सकती है, समझे?

00:18:30.693 --> 00:18:32.737 align:center
नहीं, तुम्हारा यहीं रहना ठीक है।

00:18:35.198 --> 00:18:37.033 align:center
तुम्हें अपने परिवार का
ख्याल रखना है, समझे?

00:18:37.116 --> 00:18:38.117 align:center
समझ गया।

00:18:48.127 --> 00:18:49.546 align:center
अपने बच्चे का नाम सोचा है?

00:18:50.880 --> 00:18:52.006 align:center
अभी सोचा नहीं है?

00:18:55.593 --> 00:18:56.427 align:center
वह कैसे हैं?

00:18:57.303 --> 00:18:59.681 align:center
शुक्र है, महाराज को अब जाकर नींद आई है।

00:19:05.645 --> 00:19:07.480 align:center
आख़िरी बार एनडोर कब गए थे?

00:19:12.360 --> 00:19:13.194 align:center
तुम्हारी माँ वहीं है।

00:19:15.071 --> 00:19:16.072 align:center
अब भी ज़िंदा हैं?

00:19:18.283 --> 00:19:19.659 align:center
या उनके जैसा कोई और?

00:19:23.580 --> 00:19:26.457 align:center
मैं आपको कोई ऐसा इलाज
तलाशने से पहले आगाह करना चाहूँगा,

00:19:26.541 --> 00:19:28.293 align:center
जिसका अंजाम इस बीमारी से भी बुरा हो।

00:19:31.170 --> 00:19:32.922 align:center
महाराज अपनी समझ-बूझ खोते जा रहे हैं।

00:19:33.923 --> 00:19:37.135 align:center
हर दिन उन्हें पहचानना
मुश्किल होता जा रहा है।

00:19:37.635 --> 00:19:38.553 align:center
मगर आप जानती हैं?

00:19:39.304 --> 00:19:40.430 align:center
उन्हें याद रखिए।

00:19:42.640 --> 00:19:44.267 align:center
इस शहर में ऐसे भी लोग हैं

00:19:44.350 --> 00:19:47.937 align:center
जो अब भी दूसरे ख़ुदाओं को मानते हैं, है न?

00:19:48.646 --> 00:19:50.440 align:center
आध्यात्मवादी, माध्यममार्गी?

00:19:51.566 --> 00:19:53.860 align:center
आप जो पूछ रही हैं,
मैं बहुत पहले उससे निकल चुका हूँ।

00:19:55.820 --> 00:19:58.615 align:center
जब तुम महाराज को ऐसे देखते हो,
तब तुम्हारी आँखों में दिखता है।

00:19:59.240 --> 00:20:00.533 align:center
उनके शाप को देखकर।

00:20:00.950 --> 00:20:02.368 align:center
तुमने ऐसा पहले भी देखा है।

00:20:04.370 --> 00:20:05.496 align:center
मैंने पहले भी देखा है।

00:20:08.166 --> 00:20:09.542 align:center
इसीलिए इससे मुझे डर लगता है।

00:20:16.007 --> 00:20:17.717 align:center
मगर तुम्हारी माँ की जान उसने नहीं ली?

00:20:18.885 --> 00:20:19.802 align:center
वह उन पर हावी हो गया।

00:20:22.221 --> 00:20:26.267 align:center
मैं बता दूँ, यह ऐसी डगर है
जहाँ से वापसी मुमकिन नहीं है।

00:20:27.143 --> 00:20:30.647 align:center
इसके पीछे एक सही वजह है कि क्यों महाराज ने
यानी आपके पति ने उसे या उसके जैसों को

00:20:30.730 --> 00:20:33.524 align:center
शहर-बदर किया और क्यों परमेश्वर ने
इस काम से मना किया है।

00:20:33.608 --> 00:20:35.735 align:center
परमेश्वर बहुत सी चीज़ें करने को कहते हैं।

00:20:35.818 --> 00:20:37.904 align:center
या फिर पैगंबर हमसे यकीन करने को कहते हैं।

00:20:40.573 --> 00:20:41.407 align:center
मेरी गुज़ारिश है।

00:20:42.659 --> 00:20:45.036 align:center
अहिनोहम, मैं बहुत पहले
वह ज़िंदगी छोड़ चुका हूँ।

00:20:46.704 --> 00:20:47.914 align:center
मुझसे यह करने को मत कहिए।

00:20:49.666 --> 00:20:50.750 align:center
मैं कह नहीं रही।

00:21:18.111 --> 00:21:18.945 align:center
स्वागत है।

00:21:19.904 --> 00:21:21.155 align:center
मैं क्या मदद कर सकती हूँ?

00:21:22.448 --> 00:21:25.034 align:center
हमारे पास मिस्र से
उम्दा सूती पोशाक का नया माल आया है।

00:21:25.118 --> 00:21:26.536 align:center
और रेशम का भी माल आया है।

00:21:27.370 --> 00:21:29.330 align:center
हम कुछ और रूहानी सी चीज़ खोज रहे हैं।

00:21:31.708 --> 00:21:33.042 align:center
मैं आपकी बात समझी नहीं।

00:21:37.255 --> 00:21:38.131 align:center
सलाम।

00:21:39.132 --> 00:21:40.008 align:center
सलाम, बेसाई।

00:21:42.218 --> 00:21:43.052 align:center
आबनर।

00:21:47.223 --> 00:21:48.057 align:center
महारानी।

00:21:49.726 --> 00:21:51.144 align:center
हाँ, मैं तुम्हारी महारानी ही हूँ।

00:21:51.936 --> 00:21:54.814 align:center
और तुम बाल की पुजारन हो।

00:21:56.649 --> 00:21:57.775 align:center
मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

00:21:59.986 --> 00:22:00.987 align:center
बड़ी हैरत की बात है

00:22:01.487 --> 00:22:05.616 align:center
कि जिस राजा ने हमें देशनिकाला दिया था
उसकी पत्नी अब हमसे मदद मांगने आई है।

00:22:06.200 --> 00:22:07.368 align:center
तुम्हें कुछ नहीं होगा।

00:22:09.287 --> 00:22:11.205 align:center
मेरे जैसे और लोग
इस बात पर यकीन नहीं करेंगे।

00:22:12.749 --> 00:22:13.666 align:center
और यह सच है।

00:22:14.584 --> 00:22:15.460 align:center
ख़ैर,

00:22:18.004 --> 00:22:23.009 align:center
फिर साबित करो कि हमने गलत फैसला लिया है।

00:22:34.103 --> 00:22:34.937 align:center
जनाब।

00:22:36.105 --> 00:22:36.981 align:center
ज़रा सुनिए।

00:22:37.523 --> 00:22:41.944 align:center
आपने पादरियों के शहर,
नॉब की पोशाक पहनी हुई है।

00:22:42.028 --> 00:22:42.862 align:center
सही कहा।

00:22:47.075 --> 00:22:49.619 align:center
मेहरबानी करके, मेरे लिए दुआ करें।

00:22:50.411 --> 00:22:52.371 align:center
मैंने अपना सबकुछ खो दिया।

00:22:53.331 --> 00:22:54.624 align:center
माफ़ करना,

00:22:54.707 --> 00:22:57.627 align:center
मैं पादरी का सेवक हूँ, खुद पादरी नहीं हूँ।

00:22:58.211 --> 00:22:59.253 align:center
आप पादरी के सेवक हैं?

00:23:00.922 --> 00:23:02.757 align:center
फिर आपके मालिक कहाँ हैं?

00:23:03.424 --> 00:23:04.425 align:center
बड़ी मेहरबानी होगी।

00:23:07.428 --> 00:23:08.763 align:center
पैगंबर ध्यान कर रहे हैं।

00:23:11.891 --> 00:23:12.850 align:center
वादियों में।

00:23:13.726 --> 00:23:15.061 align:center
उन्हें बीच में…

00:23:41.087 --> 00:23:42.004 align:center
तुम कौन हो?

00:23:43.506 --> 00:23:47.510 align:center
तुम बताने में जितनी देर करोगे,
उतना ही ज़्यादा दर्द सहना पड़ेगा।

00:23:48.511 --> 00:23:50.763 align:center
मैं लेनदेन में भरोसा रखने वाला इंसान हूँ,

00:23:51.681 --> 00:23:53.099 align:center
इसलिए सौदा करने का एक मौका देता हूँ।

00:23:54.976 --> 00:23:57.895 align:center
अगर तुमने मेरी बात का जवाब दिया
तो तुम्हें छोड़ दूँगा।

00:23:59.480 --> 00:24:00.690 align:center
सैमुअल कहाँ है?

00:24:05.611 --> 00:24:07.113 align:center
मेरे मालिक सैमुअल नहीं हैं।

00:24:08.364 --> 00:24:11.742 align:center
आपने सही सुना है। वह नॉब में रहते हैं,
मगर मैं उनका सेवक नहीं हूँ।

00:24:11.826 --> 00:24:14.495 align:center
सेवक, झूठ का ही तो मेरा कारोबार है।

00:24:15.204 --> 00:24:18.166 align:center
झूठ के सौदागर से झूठ नहीं बोलते।

00:24:18.916 --> 00:24:21.919 align:center
आज रात किसी के टुकड़े करने का
मेरा इरादा नहीं है,

00:24:22.962 --> 00:24:26.174 align:center
मगर लोग मुझे मेरे काम के लिए ही जानते हैं।

00:24:30.011 --> 00:24:31.304 align:center
तो बताओ मुझे, सिलास।

00:24:31.387 --> 00:24:34.182 align:center
पता है शुतुरमुर्ग के अंदर
कितनी हड्डियाँ होती हैं?

00:24:38.603 --> 00:24:39.812 align:center
छप्पन।

00:24:40.313 --> 00:24:42.106 align:center
मैंने खुद गिना है।

00:24:43.274 --> 00:24:45.234 align:center
शुतुरमुर्ग बहुत अनोखे होते हैं

00:24:45.318 --> 00:24:48.821 align:center
उनके पाँव की पूरी हड्डी में
मज्जा भरी होती है।

00:24:50.615 --> 00:24:52.408 align:center
शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकते हैं

00:24:53.534 --> 00:24:57.079 align:center
मगर वो उड़नेवालों से
कहीं ज़्यादा कीमती होते हैं।

00:24:57.705 --> 00:24:59.707 align:center
और यह, मेरा साथी,

00:25:00.499 --> 00:25:03.085 align:center
शुतुरमुर्ग की हड्डियों से बना तेज़ खंजर है।

00:25:05.963 --> 00:25:09.133 align:center
यह गहरे घाव देने के लिए शानदार है।

00:25:10.218 --> 00:25:11.052 align:center
देख रहे हो?

00:25:12.929 --> 00:25:15.223 align:center
ये खंज़र अँतड़ियाँ बाहर निकाल देते हैं।

00:25:15.848 --> 00:25:19.101 align:center
तुम लोग रूहों को पढ़ते हो,
मैं शरीर की छानबीन करता हूँ।

00:25:19.185 --> 00:25:20.937 align:center
और मैंने बहुत कुछ जाना है।

00:25:21.437 --> 00:25:25.983 align:center
शायद आज रात मैं यह जान सकता हूँ
इंसान के कान में कितनी हड्डियाँ होती हैं।

00:25:26.067 --> 00:25:27.109 align:center
रुको, रुक जाओ।

00:25:28.027 --> 00:25:29.487 align:center
तुम्हें नहीं पता तुम क्या कर रहे हो।

00:25:30.571 --> 00:25:32.323 align:center
मैं परमपिता परमेश्वर का सेवक हूँ।

00:25:34.158 --> 00:25:35.284 align:center
तुम

00:25:35.368 --> 00:25:36.869 align:center
तुम उनके कहर को सहना चाहते हो?

00:25:38.663 --> 00:25:41.540 align:center
मैं बहुत वक़्त से यह बात
किसी इब्रानी से कहना चाहता था।

00:25:41.624 --> 00:25:44.293 align:center
और आज मैं वह तुम्हें बता देता हूँ,
पादरी के सेवक।

00:25:45.127 --> 00:25:47.046 align:center
मैं याह्वेह का हुक्म नहीं मानता।

00:25:47.129 --> 00:25:49.298 align:center
मैं अपनी चाहत और जुनून को मानता हूँ।

00:25:49.382 --> 00:25:52.802 align:center
तो अगर वह सच में है, जो कि लगता तो नहीं,

00:25:54.011 --> 00:25:55.137 align:center
तो मैं ऐलान करता हूँ…

00:25:56.347 --> 00:25:59.517 align:center
मैं कहता हूँ वह अपना कहर
मुझ पर बरपा करके दिखाए,

00:25:59.600 --> 00:26:01.102 align:center
क्योंकि मैं तो यही मानता हूँ,

00:26:01.894 --> 00:26:04.772 align:center
कि वह सब कुछ नहीं देख सकते
और न वह मुझे देख रहे हैं।

00:26:05.356 --> 00:26:07.441 align:center
-तो अब, मेरे पिंजड़े के पंछी…
-रहम करो।

00:26:08.442 --> 00:26:11.529 align:center
…अपना मुंह खोलो और मुझे बताओ
कि तुम्हारा मालिक कहाँ है,

00:26:11.612 --> 00:26:15.199 align:center
वरना मेरा चेहरा ही वह आख़िरी चीज़ होगा
जो तुम देखोगे।

00:26:17.451 --> 00:26:18.327 align:center
हेब्रॉन।

00:26:19.829 --> 00:26:20.830 align:center
वह हेब्रॉन गए हैं।

00:26:22.123 --> 00:26:23.291 align:center
मैं बस इतना ही जानता हूँ।

00:26:25.001 --> 00:26:26.460 align:center
मेहरबानी करके, मुझे छोड़ दो।

00:26:26.544 --> 00:26:27.378 align:center
बस इतना ही पता है।

00:26:27.461 --> 00:26:28.337 align:center
चलो काम शुरू करें।

00:26:28.421 --> 00:26:29.755 align:center
नहीं। ऐसा मत करो!

00:26:33.592 --> 00:26:34.927 align:center
सैमुअल ताक़तवर है।

00:26:36.470 --> 00:26:39.557 align:center
उनके किसी शाप को तोड़ने के लिए
बेहद पुरानी मंत्र विद्या की ज़रूरत पड़ेगी।

00:26:41.225 --> 00:26:43.144 align:center
इस शाप को तोड़ा नहीं जा सकता।

00:26:44.520 --> 00:26:45.771 align:center
इसे किसी और पर डालना होगा।

00:27:46.207 --> 00:27:47.124 align:center
तुमने क्या देखा?

00:27:49.919 --> 00:27:50.753 align:center
एक शेर।

00:28:08.437 --> 00:28:09.313 align:center
माँ?

00:28:17.988 --> 00:28:18.823 align:center
वह कौन थी?

00:28:20.241 --> 00:28:21.200 align:center
एक कारीगर थी।

00:28:22.201 --> 00:28:24.745 align:center
-महल के काम के सिलसिले में बुलाया था।
-कारीगर?

00:28:28.707 --> 00:28:30.543 align:center
मैंने देखा आपके धर्म ग्रंथ नहीं दिख रहे।

00:28:31.794 --> 00:28:32.711 align:center
आपके पलंग के सिरहाने।

00:28:34.088 --> 00:28:35.339 align:center
क्या ही फ़र्क पड़ता है?

00:28:35.423 --> 00:28:36.424 align:center
माँ?

00:28:43.139 --> 00:28:44.473 align:center
इस घर के पालनहार परमेश्वर हैं।

00:28:45.558 --> 00:28:46.809 align:center
वह पिता जी को ठीक कर देंगे।

00:28:48.602 --> 00:28:50.396 align:center
हमें उनसे मुँह नहीं मोड़ना चाहिए।

00:28:52.898 --> 00:28:55.109 align:center
बेंजामिन कबीले के राजा सॉल
इस घर के पालनहार हैं।

00:28:56.110 --> 00:28:57.778 align:center
और एक दिन, तुम बनोगे।

00:28:59.071 --> 00:29:02.491 align:center
मगर तब तक, याद रखना
कि किसने तुम्हें अपनी कोख में पाला है।

00:29:44.658 --> 00:29:45.493 align:center
सैमुअल।

00:29:45.993 --> 00:29:48.537 align:center
परमेश्वर के महान पैगंबर।

00:29:49.371 --> 00:29:51.582 align:center
हमें ख़ुशी हुई कि आप यहाँ आए, पर हम…

00:29:52.208 --> 00:29:54.919 align:center
आपसे जानना चाहते हैं
कि आप किसी ख़ास काम से आए हैं क्या?

00:29:56.378 --> 00:29:57.213 align:center
हाँ।

00:29:58.380 --> 00:30:00.424 align:center
तुम लोगों के साथ
ख़ुदा की इबादत करने आया हूँ।

00:30:02.426 --> 00:30:03.469 align:center
जेसी।

00:30:05.095 --> 00:30:09.099 align:center
जेसी के खानदान को बुलवाओ,
मैं उनके साथ कुर्बानी देना चाहता हूँ।

00:30:09.183 --> 00:30:10.643 align:center
जेसी, यानी ओबेड के बेटे के संग?

00:30:10.726 --> 00:30:11.560 align:center
हाँ।

00:30:12.978 --> 00:30:15.397 align:center
जेसी अब सरदारों के बीच नहीं रहता,

00:30:15.481 --> 00:30:18.567 align:center
क्योंकि उसने दुश्मन की बेटी से शादी करके
एक नाजायज बच्चे को अपनाया।

00:30:32.581 --> 00:30:33.624 align:center
परमेश्वर भी मज़ाक करते हैं।

00:30:36.377 --> 00:30:37.503 align:center
कोई बात नहीं।

00:30:39.171 --> 00:30:40.422 align:center
उसका घर कहाँ है?

00:30:48.389 --> 00:30:50.266 align:center
रास्ता नीचे घाटी की तरफ जाता है।

00:30:50.849 --> 00:30:52.476 align:center
महाराज, नीचे जाना खतरनाक होगा।

00:30:53.811 --> 00:30:56.814 align:center
मेरे पिता बचपन में
दानवों की बहुत सी कहानियाँ सुनाते थे।

00:30:58.774 --> 00:31:00.568 align:center
उन्होंने कहा था
वो घने पहाड़ों में रहते हैं।

00:31:03.362 --> 00:31:05.030 align:center
काश वह आज यह देखने के लिए यहाँ होते।

00:31:06.865 --> 00:31:08.033 align:center
हमें चलते रहना चाहिए।

00:31:08.117 --> 00:31:09.827 align:center
आगे बढ़ने के लिए नीचे घोड़े तैनात हैं।

00:31:16.417 --> 00:31:18.460 align:center
दानवों की घाटी

00:31:45.404 --> 00:31:46.238 align:center
महाराज।

00:31:47.740 --> 00:31:50.034 align:center
यहाँ से आज तक कोई नहीं लौटा,
तो कोई तो वजह होगी।

00:32:07.301 --> 00:32:08.594 align:center
जो डर तुम्हें सता रहा है,

00:32:09.470 --> 00:32:10.721 align:center
हमें उसी डर की तलाश है।

00:32:13.140 --> 00:32:14.058 align:center
आगे बढ़ते हैं।

00:32:16.185 --> 00:32:17.102 align:center
जी, महाराज।

00:33:10.989 --> 00:33:12.199 align:center
कौन है?

00:33:14.326 --> 00:33:15.244 align:center
राजा अकीश।

00:33:15.869 --> 00:33:16.995 align:center
गाथ प्रांत का राजा।

00:33:17.788 --> 00:33:19.373 align:center
फ़िलिस्तीन साम्राज्य का युवराज।

00:33:19.873 --> 00:33:23.043 align:center
मैं हमारे बीच रहे अनाक वंश के
शूरवीरों से मिलने आया हूँ।

00:33:23.127 --> 00:33:25.379 align:center
गाथ और अनाक के बीच कभी दोस्ती नहीं रही।

00:33:31.427 --> 00:33:33.303 align:center
तो, अब मैं वह दोस्ती करना चाहता हूँ।

00:33:34.513 --> 00:33:35.431 align:center
अंदर आने की इजाज़त है?

00:33:36.432 --> 00:33:39.351 align:center
बहुत लोग अंदर आए, पर लौटकर कोई नहीं गया।

00:33:40.352 --> 00:33:42.646 align:center
मेरे घर की शांति दांव पर होगी।

00:33:43.814 --> 00:33:45.607 align:center
क्या फिर भी अंदर आना चाहोगे?

00:33:46.608 --> 00:33:47.651 align:center
जी, हाँ।

00:33:47.735 --> 00:33:49.194 align:center
अंदर आइए, गाथ प्रांत के महाराज।

00:33:49.278 --> 00:33:50.571 align:center
बस आप और कोई नहीं।

00:34:06.378 --> 00:34:07.212 align:center
महाराज अकीश।

00:34:07.796 --> 00:34:08.964 align:center
मत जाइए!

00:34:09.047 --> 00:34:09.923 align:center
महाराज!

00:34:44.374 --> 00:34:45.209 align:center
महाराज!

00:34:46.502 --> 00:34:47.461 align:center
सैमुअल।

00:34:49.296 --> 00:34:52.341 align:center
हमें फ़ख्र है कि आप हमारे गरीबखाने में आए।

00:34:54.259 --> 00:34:55.928 align:center
जेसी, बोज़ के बेटे।

00:34:57.012 --> 00:34:58.096 align:center
तुम काँप क्यों रहे हो?

00:35:00.182 --> 00:35:01.350 align:center
खड़े हो जाओ।

00:35:01.934 --> 00:35:03.143 align:center
खड़े हो और मुझे देखो।

00:35:08.816 --> 00:35:10.692 align:center
मैं यहाँ परमेश्वर को
कुर्बानी चढ़ाने आया हूँ।

00:35:12.277 --> 00:35:13.445 align:center
अपने बेटों को बुलाओ।

00:35:14.154 --> 00:35:15.781 align:center
हम साथ मिलकर कुर्बानी करेंगे।

00:35:24.706 --> 00:35:25.958 align:center
गाथ प्रांत के महाराज।

00:35:30.087 --> 00:35:31.839 align:center
आपने इस जगह को कैसे ढूँढ़ा?

00:35:34.967 --> 00:35:36.844 align:center
आप जैसों के पैरों के निशान
लंबे वक़्त तक रहते हैं।

00:35:38.929 --> 00:35:40.973 align:center
मेरे बड़ों ने बताया कि आपका नाम ओरपाह है।

00:35:42.683 --> 00:35:43.600 align:center
सही कहा।

00:35:45.102 --> 00:35:47.354 align:center
प्राचीन भाषा में इसका मतलब
दानवों की माँ होता है।

00:35:50.607 --> 00:35:52.818 align:center
अब कोई प्राचीन भाषा नहीं बोलता।

00:35:54.486 --> 00:35:56.864 align:center
बहुत पहले मिट चुकी है।

00:35:59.199 --> 00:36:01.910 align:center
जो कुछ अब तक खोया है,
उसे याद रखा जाएगा।

00:36:06.665 --> 00:36:09.543 align:center
मैं गाथ साम्राज्य और इस घराने के बीच
दोस्ती का पैगाम लेकर आया हूँ।

00:36:12.880 --> 00:36:14.298 align:center
घर के बड़े से बात करना चाहूँगा।

00:36:16.842 --> 00:36:18.886 align:center
फिर तो तुम्हें देवताओं से बात करनी होगी।

00:36:20.512 --> 00:36:23.181 align:center
और उनसे बातचीत के लिए
तुम्हें जान गँवानी होगी।

00:36:24.850 --> 00:36:29.187 align:center
वे इंसानों से कम ही मोलभाव करते हैं,
चाहे वह राजा हो या कोई भिखारी।

00:36:29.271 --> 00:36:30.314 align:center
देवताओं से बात करूँ?

00:36:31.565 --> 00:36:32.649 align:center
यह तो नामुमकिन है।

00:36:34.318 --> 00:36:35.819 align:center
और फिर भी तुम यहाँ आए हो।

00:36:37.988 --> 00:36:40.240 align:center
तो गाथ के महाराज बताइए,

00:36:41.658 --> 00:36:45.245 align:center
अगर पुराने वक़्त के पराक्रमी
आपसे हाथ मिलाएंगे,

00:36:48.582 --> 00:36:49.917 align:center
तो आप बदले में उन्हें क्या देंगे?

00:36:52.586 --> 00:36:55.881 align:center
अगर इस जगह से ज़िंदा लौटना चाहते हैं
तो सोच समझकर जवाब दीजिएगा।

00:36:58.800 --> 00:37:00.010 align:center
मैं बदले में दौलत दूँगा।

00:37:01.053 --> 00:37:01.887 align:center
इज़्ज़त दूँगा।

00:37:02.763 --> 00:37:03.680 align:center
शोहरत दूँगा।

00:37:04.473 --> 00:37:07.017 align:center
हम जैसों के बीच आपकी सही जगह दूँगा।

00:37:07.976 --> 00:37:09.853 align:center
मगर सबसे ज़रूरी चीज़,

00:37:10.354 --> 00:37:12.064 align:center
इज़राइल के उन लोगों के ख़िलाफ़

00:37:12.147 --> 00:37:14.691 align:center
जिन्होंने आपको अपनी सरजमीं से निकालकर
इन गुफ़ाओं में भेजा…

00:37:19.363 --> 00:37:20.530 align:center
बदला लेने का मौका दूँगा।

00:37:31.416 --> 00:37:34.711 align:center
♪ परमेश्वर है मेरा पालनहार ♪

00:37:36.338 --> 00:37:42.803 align:center
♪ नहीं है ज़रूरत किसी और की ♪

00:37:44.304 --> 00:37:49.059 align:center
♪ उसने इन हरियालियों से
की है मुझ पर छाँव ♪

00:37:50.310 --> 00:37:56.316 align:center
♪ पाक पानी से बुझाता है वह मेरी प्यास ♪

00:38:05.158 --> 00:38:06.326 align:center
पिता जी, यह सब क्या है?

00:38:06.910 --> 00:38:08.245 align:center
नबी पागल हो गए हैं।

00:38:08.328 --> 00:38:09.413 align:center
मैंने गिलगाल में देखा था…

00:38:09.496 --> 00:38:10.372 align:center
चुप हो जाओ।

00:38:16.044 --> 00:38:17.295 align:center
डेविड यहाँ क्यों नहीं हैं?

00:38:22.134 --> 00:38:23.010 align:center
एलिअब।

00:38:23.885 --> 00:38:25.512 align:center
मेरा सबसे बड़ा बेटा।

00:38:33.395 --> 00:38:34.229 align:center
यकीनन,

00:38:35.230 --> 00:38:37.733 align:center
तुम्हीं वह हो जिसे परमेश्वर चाहते हैं।

00:38:38.191 --> 00:38:42.154 align:center
एलिअब, अपने पिता का पहला सहारा।

00:38:43.905 --> 00:38:48.285 align:center
इज़्ज़त और ताक़त में सबसे मज़बूत।

00:38:50.287 --> 00:38:53.248 align:center
समंदर की लहरों जैसा जुनूनी।

00:38:58.128 --> 00:38:59.212 align:center
और फिर भी…

00:39:02.174 --> 00:39:03.884 align:center
तुम इतने डरे हुए क्यों हो?

00:39:12.851 --> 00:39:13.852 align:center
अबीनाडाब।

00:39:21.777 --> 00:39:22.694 align:center
नेथानील।

00:39:46.051 --> 00:39:47.052 align:center
मैंने आपसे कहा था।

00:39:48.011 --> 00:39:49.346 align:center
वह पागल हो चुके हैं।

00:39:49.429 --> 00:39:50.263 align:center
चुप हो जाओ।

00:39:54.017 --> 00:39:55.560 align:center
मैं कुछ समझा नहीं।

00:40:01.024 --> 00:40:03.110 align:center
तुमने मेरा हुक्म क्यों नहीं माना?

00:40:04.194 --> 00:40:06.530 align:center
क्या जेसी का और कोई बेटा नहीं है?

00:40:10.659 --> 00:40:11.493 align:center
हाँ, है।

00:40:12.452 --> 00:40:13.328 align:center
एक और बेटा है।

00:40:14.329 --> 00:40:16.123 align:center
मेरा सबसे छोटा बेटा।

00:40:16.706 --> 00:40:17.541 align:center
डेविड।

00:40:18.291 --> 00:40:21.294 align:center
पर वह भेड़ों की देखभाल करता है।

00:40:23.004 --> 00:40:24.131 align:center
उसे बुलाकर लाओ।

00:40:30.345 --> 00:40:32.055 align:center
आवा, डेविड को बुला लाओ।

00:40:32.764 --> 00:40:33.598 align:center
जल्दी आना।

00:40:34.683 --> 00:40:35.976 align:center
आइए, बैठिए।

00:40:36.059 --> 00:40:37.185 align:center
मेहरबानी करके।

00:40:37.269 --> 00:40:38.812 align:center
उसके आने तक हमारे साथ नाश्ता करें।

00:40:38.895 --> 00:40:40.355 align:center
कोई नहीं बैठेगा।

00:40:41.106 --> 00:40:42.107 align:center
कोई कुछ नहीं खाएगा।

00:40:43.608 --> 00:40:46.236 align:center
तुम्हारे बेटे के यहाँ आने तक
हम सब यूँ ही खड़े रहेंगे।

00:40:47.612 --> 00:40:48.864 align:center
अभी के लिए।

00:40:54.828 --> 00:40:59.833 align:center
♪ वह करता है तरोताज़ा ♪

00:40:59.916 --> 00:41:04.880 align:center
♪ रूह को मेरे ♪

00:41:04.963 --> 00:41:05.839 align:center
डेविड!

00:41:06.339 --> 00:41:07.340 align:center
डेविड!

00:41:08.675 --> 00:41:09.509 align:center
चलो।

00:41:14.848 --> 00:41:16.725 align:center
पिता जी बुला रहे हैं।
भेड़ों को मैं देखती हूँ।

00:41:16.808 --> 00:41:17.976 align:center
बात क्या है?

00:41:18.059 --> 00:41:18.935 align:center
तुम ठीक तो हो?

00:41:19.436 --> 00:41:20.896 align:center
-सब ठीक है।
-कुछ हुआ तो नहीं?

00:41:21.521 --> 00:41:22.772 align:center
अब शेर का भी डर नहीं है। आप जाओ।

00:41:27.068 --> 00:41:28.236 align:center
बॉज़ के बेटे।

00:41:29.988 --> 00:41:32.699 align:center
परमपिता परमेश्वर ने मुझे
तुमसे यह कहने को कहा है।

00:41:34.993 --> 00:41:37.913 align:center
"मैंने जिसका नाम रौशन किया है
तुम्हें उससे शर्मिंदगी क्यों है?"

00:41:39.831 --> 00:41:41.666 align:center
"तुमने एक रौशन चिराग को
छिपाकर क्यों रखा है?"

00:41:43.376 --> 00:41:44.836 align:center
यह डेविड का किया-धरा है।

00:41:45.587 --> 00:41:47.547 align:center
उसने ऐसा क्या किया जो हम यहाँ हैं?

00:41:48.798 --> 00:41:51.301 align:center
जो भी किया है,
राजा अगाग जितना बुरा तो नहीं ही हो सकता।

00:41:52.677 --> 00:41:54.763 align:center
-बेशक, उसे मारा नहीं जाएगा।
-ऐसा क्यों लगता है?

00:41:54.846 --> 00:41:56.431 align:center
-क्योंकि…
-क्योंकि वह पागलपन होगा?

00:41:56.514 --> 00:41:57.515 align:center
-हाँ?
-नहीं।

00:41:58.642 --> 00:42:00.018 align:center
मैं ऐसा नहीं होने दूँगा?

00:42:01.144 --> 00:42:02.437 align:center
तुम होने नहीं दोगे?

00:42:03.063 --> 00:42:03.897 align:center
मेरे भाई,

00:42:04.564 --> 00:42:05.649 align:center
तुम भी साथ में मारे जाओगे।

00:42:13.907 --> 00:42:14.991 align:center
वह डेविड है।

00:42:16.701 --> 00:42:17.994 align:center
इस घर का सबसे छोटा बेटा।

00:42:19.496 --> 00:42:21.623 align:center
-दूसरी पत्नी का…
-जिस बेटे से शर्मिंदगी होती है?

00:42:36.680 --> 00:42:37.639 align:center
आप कौन हैं?

00:42:37.722 --> 00:42:38.890 align:center
मैं सैमुअल हूँ।

00:42:41.017 --> 00:42:42.560 align:center
परमपिता परमेश्वर का पैगंबर।

00:42:55.323 --> 00:42:57.409 align:center
मेरे तरफ देखो, जेसी के बेटे।

00:43:15.760 --> 00:43:16.594 align:center
एलिअब।

00:43:38.658 --> 00:43:40.744 align:center
मैं एक महान योद्धा की उम्मीद में आया था।

00:43:45.373 --> 00:43:46.458 align:center
और फिर भी परमेश्वर…

00:43:49.210 --> 00:43:52.005 align:center
वह नहीं देखते जो इंसान देखता है।

00:43:53.298 --> 00:43:56.426 align:center
इंसान बाहरी खूबसूरती को देखता है।

00:43:57.093 --> 00:43:57.927 align:center
मगर परमेश्वर…

00:43:59.679 --> 00:44:00.889 align:center
दिल में देखते हैं।

00:44:04.184 --> 00:44:07.395 align:center
डेविड, जेसी का बेटा,

00:44:09.105 --> 00:44:10.106 align:center
एक मामूली चरवाहा।

00:44:11.900 --> 00:44:13.401 align:center
जब यह वक़्त गुज़र जाएगा,

00:44:14.986 --> 00:44:16.404 align:center
तुम कुछ और बनोगे…

00:44:18.239 --> 00:44:19.574 align:center
एक नई पहचान मिलेगी।

00:44:26.956 --> 00:44:28.083 align:center
ऊपरवाला भी अजीब है।

00:44:48.186 --> 00:44:51.064 align:center
मिलिए, मेरे सबसे ताक़तवर बेटों से।

00:45:06.996 --> 00:45:08.164 align:center
इसका नाम क्या है?

00:45:12.085 --> 00:45:13.294 align:center
मैं हूँ गोलायथ।

00:45:28.143 --> 00:45:29.894 align:center
घुटनों पर बैठो, जेसी के बेटे।

00:45:35.316 --> 00:45:36.359 align:center
डेविड,

00:45:37.569 --> 00:45:39.237 align:center
अपने भाईयों में सबसे छोटे।

00:45:41.364 --> 00:45:43.741 align:center
सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने तुम्हें चुना है।

00:45:53.001 --> 00:45:57.797 align:center
जूडाह कबीले के शेर।

00:45:59.591 --> 00:46:02.177 align:center
तुम्हारा दिल परमेश्वर को पुकारता है

00:46:03.178 --> 00:46:07.682 align:center
और इसलिए उसने
तुम्हारा मकाम ऊँचा कर दिया है।

00:46:15.565 --> 00:46:18.485 align:center
परमेश्वर ने सॉल वंश को
हमेशा के लिए ठुकरा दिया है।

00:46:22.947 --> 00:46:23.865 align:center
आज,

00:46:25.074 --> 00:46:28.745 align:center
उन्होंने तुम्हें अपना बेटा घोषित किया है,

00:46:29.579 --> 00:46:31.206 align:center
और तुम्हारे वंश से,

00:46:34.209 --> 00:46:35.543 align:center
सारे इज़राइल का

00:46:37.295 --> 00:46:38.379 align:center
भला होगा।

00:46:42.342 --> 00:46:43.468 align:center
उठो, डेविड।

00:46:46.054 --> 00:46:47.514 align:center
परमेश्वर ने तुम्हें चुना है।

00:46:48.973 --> 00:46:49.807 align:center
चुना है?

00:46:51.142 --> 00:46:52.018 align:center
क्या चुना है?

00:46:53.728 --> 00:46:55.021 align:center
इज़राइल का राजा।

00:47:47.073 --> 00:47:48.199 align:center
महाराज सॉल,

00:47:49.659 --> 00:47:52.078 align:center
अमलेकाइट्स का नाश करने वाले,

00:47:54.122 --> 00:47:57.166 align:center
इज़राइल के रक्षक,

00:47:59.752 --> 00:48:01.629 align:center
मानवों में महामानव,

00:48:02.338 --> 00:48:04.507 align:center
ईश्वर द्वारा दिए देश का पहला राजा,

00:48:05.508 --> 00:48:09.012 align:center
और दुश्मनों के लिए ईश्वर का कोप,

00:48:10.972 --> 00:48:14.976 align:center
एक बार फिर विजयी होकर
अपने सिंहासन पर लौट रहे हैं

00:48:17.395 --> 00:48:19.731 align:center
जो विजयगाथाओं से,

00:48:20.398 --> 00:48:22.942 align:center
शोभित है।

00:48:25.778 --> 00:48:30.033 align:center
सॉल वंश की अमर रहे।

00:48:30.116 --> 00:48:31.451 align:center
-अमर रहे!
-अमर रहे।

00:48:46.966 --> 00:48:47.925 align:center
महाराज।

00:48:56.768 --> 00:48:57.602 align:center
बेशक।

00:50:28.025 --> 00:50:30.027 align:center
संवाद अनुवादक महताब आलम

