WEBVTT

00:04.422 --> 00:06.882
हाउस ऑफ़ डेविड में अब तक…

00:06.966 --> 00:08.634
तुम ताक़तवर हो।

00:09.093 --> 00:10.636
यह शाही दौरा हमें दूर रखने के लिए है।

00:10.720 --> 00:13.264
तुम्हारे भाई ने
मेरी बेटी की इज़्ज़त छीन ली है।

00:13.347 --> 00:16.016
उससे शादी करो
या पत्थर बरसाकर तुम्हें मौत दी जाएगी।

00:16.100 --> 00:17.685
-यह क्या है?
-यह एक बुलावा है।

00:17.768 --> 00:19.311
-डेविड के लिए।
-मैं तुमसे फिर मिलूंगा।

00:19.395 --> 00:21.689
-इसकी हिफाज़त करना।
-मैंने यह तुम्हारे लिए बनाया है।

00:21.772 --> 00:23.023
इस पर "डेविड" लिखा है।

00:23.733 --> 00:25.109
महारानी, यह यहाँ क्यों है?

00:25.192 --> 00:26.861
तुम्हें सुनने को मैं बेताब हूं।

00:26.944 --> 00:30.448
तख़्त हथियाने को एक नया हाथ उठा है
जूडाह कबीले से।

00:30.531 --> 00:31.782
डेविड!

00:35.619 --> 00:41.125
सुनो, ऐ इज़राइल के लोगों

00:41.208 --> 00:43.294
गिबियाह का किला - इज़राइल की नई राजधानी

00:43.377 --> 00:50.092
ख़ुदा है पालनहार हमारा

00:54.722 --> 00:59.894
वह ख़ुदा

01:02.271 --> 01:06.317
है अकेला

01:08.819 --> 01:13.908
सुनो,

01:13.991 --> 01:20.164
सुनो, ऐ इज़राइल के लोगों

01:20.664 --> 01:26.086
वह ख़ुदा

01:26.587 --> 01:30.925
है अकेला

02:00.204 --> 02:01.038
एड्रियल।

02:03.082 --> 02:04.166
कबीला कैसा है?

02:04.708 --> 02:07.503
जूडाह कबीला फल-फ़ूल रहा है।

02:07.586 --> 02:09.713
मेरे बेटे तलवारबाज़ी में बेहतर हो रहे हैं।

02:10.047 --> 02:12.383
मेरी नाक में दम करने में
वे ज़्यादा होशियार हैं।

02:16.095 --> 02:19.348
उस दिन महल में, मुझे यह बात थोड़ी अजीब लगी,

02:19.431 --> 02:23.185
हाशेम के चुने हुए इज़राइल के राजा का
गुणगान उस जगह पर हो रहा था,

02:23.811 --> 02:27.731
जो जगह मूर्तिपूजकों के देवी-देवताओं की
नक्काशी से भरी पड़ी है।

02:29.233 --> 02:32.736
फ़िलिस्तीनी इमारत को अपना घर बनाते ही,

02:32.820 --> 02:35.364
हमने उन नक्काशियों को मिटा दिया था।

02:35.447 --> 02:36.907
खैर, मैं ऐसी जगह नहीं रह सकता।

02:38.075 --> 02:39.451
मगर फिर भी रहने की चाह तो है।

02:40.953 --> 02:42.788
ऐसा मत सोचो
कि इस पर किसी ने गौर नहीं किया।

02:43.706 --> 02:45.499
और तुम भी ऐसा मत सोचना, समझे?

02:46.041 --> 02:50.379
तुम मुझे बीमार राजा के सामने रखकर
लोगों की वफादारी पाना चाहते हो।

02:51.589 --> 02:55.426
तुम्हारी वफ़ादारी की
वह बेहद तारीफ़ करते हैं।

02:55.926 --> 02:59.388
हमारा कबीला इज़राइल का सबसे बड़ा कबीला है,
तो यकीनन करते ही होंगे।

03:00.723 --> 03:02.892
उस दिन हमारे नबी जिस अंदाज़ में आए

03:02.975 --> 03:05.895
और जश्न के दौरान जो कुछ किया
उससे बड़े हैरत में हूँ।

03:06.520 --> 03:09.899
और जबसे नबी ने हमारे सामने
अमलेकाइट्स के राजा की जान ली,

03:09.982 --> 03:14.945
तबसे उन्होंने कई जगह का सफर किया है,
और किस वजह से कोई नहीं जानता।

03:16.655 --> 03:18.240
क्या वह तुम्हारे इलाके में भी आए थे?

03:20.784 --> 03:21.827
दिलचस्प है।

03:22.494 --> 03:24.038
तो तुम्हारे लिए चिंता की बात है?

03:26.957 --> 03:27.791
हाँ, बिल्कुल।

03:27.875 --> 03:29.251
वह आए थे और कुर्बानियाँ कीं।

03:30.502 --> 03:31.545
किसके साथ?

03:31.629 --> 03:35.299
आबनर, हर जानकारी की एक सही कीमत होती है।

03:35.382 --> 03:37.259
मुझे बदले में कुछ वादे चाहिए।

03:41.388 --> 03:45.142
और इस बार तुम्हारे दिमाग में क्या है?

03:50.522 --> 03:51.982
रानी को मेरे लौटने की खबर दे दो।

03:54.485 --> 03:55.569
उसने और क्या कहा?

03:57.613 --> 03:59.031
वह किसी को कुछ नहीं बताएगा।

03:59.490 --> 04:01.742
मगर बेशक,
अगर सैमुअल ने किसी को चुन लिया है,

04:01.825 --> 04:04.411
तो उस हिसाब से
जूडाह कबीला की वफादारी भी बदलेगी।

04:05.537 --> 04:10.125
एड्रियल वफादार बना रहेगा
क्योंकि फिलहाल इसी में उसका फायदा है।

04:10.960 --> 04:14.546
और नबी के आने के वजह से ही
उसे वह फ़ायदा दिखने लगा है।

04:14.630 --> 04:16.507
हमें इसे रोकना होगा।

04:16.590 --> 04:21.720
मेरी सलाह मानिए तो हमें पूरी सल्तनत में
परमेश्वर को याद करने का समारोह रखना चाहिए।

04:22.388 --> 04:23.847
ताकत की नुमाइश।

04:23.931 --> 04:26.225
महारानी, माफ़ कीजिए, मगर बात वह नहीं है।

04:27.851 --> 04:31.313
लोगों को कुछ ऐसा दिखाना होगा
जो महाराज की ताक़त को दिखाए।

04:31.397 --> 04:33.232
यह तुम्हारे बोलने की जगह नहीं है।

04:33.732 --> 04:35.734
मुझसे डरने की ज़रूरत नहीं है, आबनर।

04:35.818 --> 04:37.277
देखो, कहीं तुम्हें डर दिख रहा है।

04:37.361 --> 04:38.278
यह सही कह रही है।

04:38.946 --> 04:41.699
जीत की चकाचौंध फीकी पड़ गयी है।

04:42.366 --> 04:45.285
हमें लोगों के दिलोदिमाग पर
हावी होने के लिए कुछ करना होगा।

04:46.620 --> 04:47.454
और हम क्या करेंगे?

04:48.706 --> 04:49.540
प्रेम बिखेरिए।

04:54.753 --> 04:55.671
रिश्ता जोड़ेंगे।

05:00.801 --> 05:07.808
हाउस ऑफ़ डेविड

05:11.228 --> 05:14.523
महाराज के लिए सम्मान
आँखों में दिखना चाहिए।

05:17.026 --> 05:18.402
सभी चीज़ें चमकनी चाहिए।

05:18.902 --> 05:19.903
जी, महारानी।

05:25.701 --> 05:26.535
बड़े बर्तन में लगाओ।

05:28.829 --> 05:30.289
हमारे मेहमानों के आने तक

05:30.914 --> 05:32.833
सबकुछ तैयार होना चाहिए।

05:32.916 --> 05:33.834
जी, महारानी।

05:38.964 --> 05:40.049
इनका काम पूरा नहीं हुआ?

05:40.466 --> 05:42.176
बस होने ही वाला है, महारानी।

05:47.890 --> 05:48.724
अच्छा है।

05:51.518 --> 05:55.189
"उन दिनों जब इज़राइल का कोई राजा नहीं था।"

05:56.899 --> 05:57.941
ठीक है।

05:58.025 --> 05:59.193
यह ज़्यादा पहले की बात नहीं है।

05:59.276 --> 06:00.944
हाँ। बस तुम्हारी पैदाइश से ठीक पहले की।

06:03.363 --> 06:04.323
इज़राइल की पहली…

06:05.032 --> 06:06.909
राजकुमारी होना कैसा लगता है?

06:07.659 --> 06:09.203
शाही ज़िंदगी का पहला सबकुछ?

06:10.287 --> 06:11.663
यह एक ख़ुशनसीबी है।

06:14.374 --> 06:16.251
मगर फिर भी तुम बहुत कुछ कहना चाहती हो।

06:19.630 --> 06:21.757
डेविड, राज़ का बोझ भारी होता है।

06:23.008 --> 06:23.842
तुम्हारे कोई राज़ हैं?

06:26.136 --> 06:27.221
कोई इतने ख़ास नहीं।

06:28.680 --> 06:32.017
मेरे कुछ ऐसे हैं
कि मैं उनका हिस्सा नहीं होना चाहती।

06:33.393 --> 06:36.939
न तो इस ज़िंदगी का
या न इसके साथ आने वाली चाहतों की।

06:39.191 --> 06:42.694
तुम्हारे गाँव के बारे में सोचती हूँ
जहाँ हम मिले थे।

06:44.780 --> 06:46.615
शायद मैं वहाँ पर
एक आम लड़की बनी रह सकती हूँ।

06:47.199 --> 06:48.951
आप कभी एक आम लड़की नहीं हो सकतीं।

06:51.703 --> 06:53.080
इतने वक़्त के बाद,

06:53.163 --> 06:56.208
तुम एक अनबूझ पहेली हो, डेविड।

06:57.584 --> 06:59.128
मैं तुम्हारे बारे में कुछ नहीं जानती,

07:00.504 --> 07:02.881
सिवाए इसके कि तुम्हारी वजह से

07:04.007 --> 07:05.551
मेरे पिता फिर से मुस्कारने लगे हैं।

07:06.260 --> 07:08.095
नहीं। उसकी वजह आप हो।

07:09.429 --> 07:11.807
जब आप कमरे में आती हो,
उनका मन अच्छा हो जाता है।

07:12.599 --> 07:13.976
मैंने खुद देखा है।

07:16.395 --> 07:18.772
तुम्हें और क्या-क्या दिखता है…

07:19.982 --> 07:21.150
जब मुझे देखते हो?

07:28.782 --> 07:29.616
मुझे…

07:30.784 --> 07:33.704
मुझे तारे दिखाई देते हैं, अनगिनत तारे।

07:35.622 --> 07:36.540
और समंदर भी।

07:37.916 --> 07:39.209
मुझे हमदर्दी,

07:40.002 --> 07:43.005
मेहरबानी और अक्लमंदी दिखती है।

07:45.507 --> 07:47.259
तुम सच में शायर हो, सही कहा न?

07:52.514 --> 07:53.432
मेरे भी कुछ राज़ हैं।

07:55.976 --> 07:56.810
बहुत बड़े।

07:59.021 --> 08:00.189
पर तुम मुझे नहीं बताओगे।

08:09.865 --> 08:10.991
यहाँ क्या चल रहा है?

08:11.909 --> 08:12.951
मैं वो…

08:13.035 --> 08:15.495
मैं इसे पढ़ना सिखा रही थी।

08:19.791 --> 08:20.918
अपने कक्ष में जाओ।

08:21.418 --> 08:23.170
केज़िया तुम्हारे लिए एक पोशाक लाई है।

08:23.962 --> 08:25.088
और अपने बाल संवार लो।

08:25.964 --> 08:28.091
फिर मुझे और तुम्हारे पिता को
तुमसे बात करनी है।

08:29.384 --> 08:30.302
ठीक है, माँ।

08:47.569 --> 08:51.531
मैं तुम्हें आइंदा अपनी बेटी के साथ
अकेले में नहीं देखना चाहती।

08:53.200 --> 08:54.451
याद रहे तुम कौन हो।

08:55.661 --> 08:56.578
जी, जानता हूँ।

08:57.496 --> 08:59.373
तुम्हारा एकलौता मकसद
महाराज को ख़ुश करना है।

09:00.916 --> 09:03.043
तुम्हारे महाराज चाहते हैं
कि तुम आज कमाल का बजाओ।

09:03.126 --> 09:04.461
तुम उनके लिए ऐसा करोगे?

09:05.963 --> 09:06.838
जी।

09:13.845 --> 09:15.847
रूबेन, तुम्हें ध्यान रखना था।

09:22.354 --> 09:24.356
मेरा राजदंड, कहाँ पर है?

09:24.439 --> 09:26.441
मेरे जादू से मैं बस इतना ही कर सकती हूँ,

09:26.525 --> 09:29.945
मैंने जो घोल दिया है वह बहुत तेज़ है।

09:30.737 --> 09:33.865
मेरी चीज़ें गायब होती जा रही हैं।

09:35.158 --> 09:36.743
इन पर असर दिखने में थोड़ा वक़्त लगेगा।

09:37.619 --> 09:38.829
उम्मीद है ऐसा ही हो।

09:40.956 --> 09:42.874
वो वहां मशाल के पास है, मेरी जान।

09:44.376 --> 09:45.210
आपको याद नहीं?

09:48.255 --> 09:50.090
मुझे जादू पर भरोसा नहीं है।

09:50.799 --> 09:51.633
मैं जानती हूँ।

09:53.302 --> 09:55.137
और एड्रियल पर भी भरोसा नहीं है।

09:55.220 --> 09:57.180
वह जलनखोर इंसान है।

09:57.264 --> 09:59.433
पीठ पीछे मेरी बुराई करता है।

10:00.017 --> 10:01.310
और मेरी बात काटता है।

10:01.393 --> 10:02.602
वह बेवकूफ़ है,

10:03.562 --> 10:04.980
मगर एक ताक़तवर बेवकूफ़ है।

10:05.063 --> 10:06.898
और वह सबसे बड़े कबीले का सरदार है।

10:06.982 --> 10:08.942
रिश्ता जोड़कर उसे अपना वफ़ादार बना सकते हैं।

10:16.491 --> 10:17.743
मेरे लिए यह कर लीजिए।

10:36.136 --> 10:37.012
तुम्हें यह पसंद है?

10:40.182 --> 10:41.016
बेशक।

10:42.309 --> 10:44.102
आपकी दी हुई चीज़ों में सबसे ज़्यादा।

10:51.860 --> 10:54.696
उसे अपने घराने से जोड़ना
हमें कमज़ोर तो नहीं दिखाएगा।

10:56.990 --> 10:57.824
बिल्कुल नहीं।

10:59.034 --> 11:00.035
यह करना ज़रूरी है।

11:04.831 --> 11:07.084
एड्रियल को अपनी ताक़त दिखा दीजिए।

11:12.422 --> 11:14.174
उसे अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए।

11:16.426 --> 11:18.428
मैं हर वक़्त आपके पास रहूँगी।

11:27.938 --> 11:28.772
पिताजी।

11:31.233 --> 11:33.026
आपने मुझे बुलाया?

11:35.946 --> 11:36.822
लाजवाब।

11:39.533 --> 11:40.367
क्या?

11:48.917 --> 11:50.669
तुम एक रानी जैसी लग रही हो।

11:54.714 --> 11:56.675
हमें तुमसे कुछ बात करनी है।

12:06.685 --> 12:08.728
एलिअब, तुम वापस आ गए।

12:11.314 --> 12:14.359
-देखकर ख़ुशी हुई कि तुम ज़िंदा हो।
-तुम्हारे जाने के बाद से काफी कुछ हुआ है।

12:14.443 --> 12:15.485
लगता तो नहीं।

12:15.569 --> 12:17.362
और क्या देखना है, योआब?

12:17.446 --> 12:19.448
सरहद पास के दस और गाँवों पर हमला हुआ।

12:20.490 --> 12:21.741
सरहद पास के गाँवों को क्या हुआ?

12:21.825 --> 12:24.202
और तबाह हुए हैं,
किसने किया अब तक सवाल बना हुआ है।

12:25.370 --> 12:27.664
रूबेन ने कहा
उसे सपने में दैत्य दिखाई देते हैं।

12:27.747 --> 12:28.748
किसे?

12:28.832 --> 12:30.125
गाँव से लाए उस बच्चे को।

13:07.412 --> 13:10.499
एड्रियल के पाँच खुराफ़ाती बेटों का
दिल बहलाने को तैयार हो?

13:10.582 --> 13:12.042
बस उनका मन बहलाना है।

13:13.168 --> 13:14.711
और वो इतने भी बुरे नहीं हैं।

13:20.425 --> 13:21.259
ठीक तो हो?

13:28.808 --> 13:30.477
इज़राइल के महाराज, राजा सॉल
और उनका

13:31.144 --> 13:32.354
शाही परिवार पधार रहे हैं।

13:55.794 --> 13:59.172
स्वागत कीजिए बर्ज़िलाई के बेटे एड्रियल का।

14:00.215 --> 14:02.300
जूडाह कबीले के सरदार।

14:03.385 --> 14:04.511
उनकी पत्नी, तमार का।

14:04.970 --> 14:08.223
और उनके बेटे, अमोस, हेज़ेकियाह

14:08.306 --> 14:11.351
फ़िनेख़ास, सीमोन और जॉर्डन का।

14:13.520 --> 14:16.815
महाराज सॉल, हमारे महान राजा।

14:18.400 --> 14:21.653
मेरे घरवाले और मैं
कई दिनों का सफर करके यहाँ आए हैं,

14:22.237 --> 14:25.073
मगर यह सफर मुश्किलों के बगैर नहीं रहा।

14:25.740 --> 14:31.288
एक पहिया टूट गया, एक घोड़ा शहीद हो गया,
और दो बार बिजली गिरने से बचा।

14:32.581 --> 14:33.498
दो बार!

14:35.500 --> 14:37.043
बुरा हुआ बिजली आपके ऊपर नहीं गिरी।

14:37.127 --> 14:41.131
हमारे घराने को एक साथ बैठकर
खाना खाए ज़माना हो गया।

14:41.631 --> 14:42.632
सही कह रहे हैं, राजा सॉल।

14:43.258 --> 14:44.342
यह फ़ख्र की बात है।

14:45.093 --> 14:47.512
और मुझे ख़ुशी है कि मेहमाननवाज़ी के लिए
आपकी तबियत ठीक है।

14:49.097 --> 14:50.223
एड्रियल।

14:50.307 --> 14:52.934
तुम हमारे सबसे बड़े कबीले के

14:53.435 --> 14:55.854
सबसे इज़्ज़तदार सरदार हो।

14:56.438 --> 14:58.315
जब से सैमुअल ने मेरे सिर पर ताज पहनाया

14:58.398 --> 15:01.401
तबसे तुमने
इस सल्तनत के लिए कई जंग लड़ी हैं।

15:02.569 --> 15:04.863
और तुम्हारे बाद तुम्हारे बेटे लड़ रहे हैं।

15:05.488 --> 15:08.366
और अब आख़िरकार, वह वक़्त आ गया है,

15:09.576 --> 15:11.119
जब हमारे घरानों को…

15:12.579 --> 15:13.413
एक हो जाना चाहिए।

15:14.539 --> 15:16.458
बेंजामिन और जूडाह कबीले को।

15:17.584 --> 15:20.462
भेड़िए और शेर को एक साथ आ जाना चाहिए।

15:22.714 --> 15:26.343
आज मैं अपनी बेटी की
शादी की पेशकश करता हूँ।

15:46.279 --> 15:49.741
मेरी बेटी मीखाल की
तुम्हारे बेटों में से किसी एक के साथ

15:49.824 --> 15:51.201
शादी की पेशकश करता हूँ।

15:53.328 --> 15:54.287
महाराज।

15:55.038 --> 15:55.914
जश्न मनाया जाए।

15:58.249 --> 15:59.709
चरवाहे, बजाओ।

16:17.852 --> 16:20.355
मैंने पहाड़ियों तक अमलेकाइट्स का पीछा किया,

16:20.939 --> 16:24.609
और उन जानवरों के सिर पर वार करके
पाँव तक टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

16:24.693 --> 16:25.819
अच्छी कहानी है, अमोस।

16:25.902 --> 16:27.821
पर मेरी वह कहानी सुनाओ
जब मैंने उँगलियाँ काट…

16:27.904 --> 16:29.698
-वही कहानी फिर से नहीं।
-चुप बैठो।

16:29.781 --> 16:32.450
-अरे नहीं, तुम्हें नहीं पता…
-तुमने तो उल्टी कर दी थी।

16:33.034 --> 16:33.993
उल्टी?

16:34.077 --> 16:35.995
बात उँगलियों की आती है
तब नरम पड़ जाते हो।

16:36.079 --> 16:36.955
तुम बच्चे हो।

16:37.038 --> 16:40.959
मेरे भाई ने अँधेरी रात में
घात लगाकर दुश्मन के एक सरदार को

16:41.042 --> 16:42.502
पकड़ने की तुम्हारी कहानी सुनाई है।

16:42.585 --> 16:45.672
मुझे अपनी बहादुरी की कोई और कहानी सुनाओ।

16:45.755 --> 16:47.674
जो मुझे पसंद आए।

16:48.258 --> 16:52.303
मुझे लगा कि आपको कुछ वक़्त से
एक अनजान बीमारी लग गई है।

16:54.431 --> 16:55.348
हाँ।

16:55.849 --> 16:56.725
मैं बीमार था।

16:58.685 --> 16:59.686
मैं भी एक इंसान हूँ।

17:00.186 --> 17:01.896
भले परमेश्वर ने चुना है, पर हूँ तो इंसान।

17:03.732 --> 17:04.566
महाराज।

17:06.651 --> 17:07.485
माफ़ करना।

17:14.117 --> 17:15.869
माफ़ करना। मैं थोड़ी देर में…

17:16.369 --> 17:17.912
देखो तुमने क्या कर दिया। देख लो।

17:17.996 --> 17:18.997
राजकुमारी।

17:19.080 --> 17:20.081
मीखाल।

17:21.332 --> 17:22.167
मीखाल।

17:24.252 --> 17:29.591
तुम जैसी इतनी हसीन लड़की के लिए
यह बड़ा ख़ास मौका है।

17:30.508 --> 17:32.051
तुम्हारे लिए फ़ख्र की बात है।

17:33.386 --> 17:36.723
बेशक।
मैंने ज़िंदगी भर इस पल का इंतज़ार किया है।

17:39.309 --> 17:42.562
मेरी बच्ची, तुम बेहद प्यारी हो।

17:42.645 --> 17:46.191
महाराज। राजकुमारी को मदद चाहिए।

17:46.274 --> 17:49.277
पता है, अगर मेरी पत्नी गुज़र गयी होती,

17:49.778 --> 17:51.571
तो मैं ही तुमसे शादी कर लेता और…

17:52.614 --> 17:54.407
मेरा हर दिन ख़ुशी-ख़ुशी गुज़रता।

17:55.325 --> 17:59.871
-ले लो।
-एड्रियल, अगर बच्ची को अकेला नहीं छोड़ोगे

17:59.954 --> 18:03.166
तो फिर तुम्हारे बेटों से
जान-पहचान कैसे बढ़ा पाएगी?

18:05.084 --> 18:08.505
तो हम लेन-देन की बात कर लें, महाराज?

18:08.588 --> 18:11.508
यकीनन आप दिल खोल कर देंगे
और मेरी वफ़ादारी का अच्छा सिला देंगे।

18:11.591 --> 18:15.094
एड्रियल, मैं वफ़ादारी नहीं खरीदता।

18:16.054 --> 18:17.972
अपनी बेटियों के बदले तो बिल्कुल नहीं।

18:18.723 --> 18:20.600
इनसे और बेहतर घराना तो होगा ही ना?

18:21.392 --> 18:22.560
उसके बेटों को देखो।

18:23.520 --> 18:26.314
एक से बढ़कर एक बेवकूफ़।

18:26.397 --> 18:28.483
शायद ही कोई लड़ सकता है।

18:30.652 --> 18:32.570
पता नहीं कैसे इससे
शाही परिवार को फायदा होगा।

18:32.654 --> 18:34.989
यह देखना तुम्हारा काम नहीं है।

18:37.116 --> 18:38.952
वही होगा जो महाराज चाहेंगे।

18:40.286 --> 18:42.705
तुम अपने दिल से
राजकुमारी का ख़्याल निकाल दो।

18:42.789 --> 18:43.998
समझे?

18:47.335 --> 18:50.630
वैसे भी, वो जूडाह के बेटे नहीं हैं,
जिनकी तुम्हें चिंता करनी चाहिए।

18:58.972 --> 18:59.806
मीखाल।

19:10.024 --> 19:11.067
मीखाल।

19:11.150 --> 19:12.026
दिमाग तो ठीक है?

19:12.569 --> 19:13.486
आप क्या कर रही हो?

19:13.570 --> 19:15.697
-आप ऐसा होने नहीं दे सकतीं।
-कोई चारा नहीं है।

19:15.780 --> 19:18.366
-कोई देखे इससे पहले चले जाओ।
-अपने बाबा से कहिए आप ये नहीं चाहतीं।

19:18.449 --> 19:20.159
यही मेरी किस्मत है, डेविड।

19:20.785 --> 19:22.245
एक दिन ऐसा होना तय था।

19:23.204 --> 19:24.581
आप इससे बेहतर की हकदार हो।

19:25.081 --> 19:26.791
-हम कुछ तो कर सकते हैं।
-"हम"?

19:27.750 --> 19:29.752
डेविड, हम जो हैं वही रहेंगे।

19:29.836 --> 19:31.045
इसे कुछ भी नहीं बदल सकता।

19:31.880 --> 19:33.006
मेरी एक ज़िम्मेदारी है।

19:34.048 --> 19:35.508
और तुम्हारी भी है। तो अब जाकर बजाओ।

19:38.553 --> 19:40.638
उसके पीछे मत जाओ।
वापस जाओ और गीत गाओ।

19:40.722 --> 19:42.181
-मुझे उसे बताना है।
-क्या बताना है?

19:42.265 --> 19:43.308
सच्चाई।

19:43.391 --> 19:44.601
मेरी असलियत।

19:44.684 --> 19:46.269
यही कि मुझे चुना गया है, मैं अब…

19:46.352 --> 19:47.186
तुम ऐसा नहीं करोगे।

19:48.438 --> 19:49.898
तुम एक लफ्ज़ नहीं बोलोगे।

19:50.523 --> 19:53.318
-मैं उसे अँधेरे में नहीं रख सकता।
-फिर एक पल भी ज़िंदा नहीं बचोगे।

19:54.777 --> 19:55.945
एलिअब।

19:56.029 --> 19:58.823
अगर मैं इस घराने का हिस्सा बन जाऊँ,
तो कोई ख़ूनख़राबा नहीं होगा।

19:59.657 --> 20:00.491
तुम्हें समझ नहीं आता?

20:00.992 --> 20:03.202
-उसकी शादी से पहले उसे बताना होगा।
-डेविड।

20:03.286 --> 20:05.371
वो उसे बख़्श देंगे और हमारी जान ले लेंगे।

20:05.455 --> 20:06.998
हम सबकी ज़िंदगी दाँव पर लगी है।

20:07.498 --> 20:08.875
सिर्फ तुम्हीं मेरे भाई नहीं हो।

20:08.958 --> 20:11.336
उनके और तुम्हारे बीच
किसी एक को चुनने पर मजबूर मत करो।

20:11.419 --> 20:13.671
अब तुम वापस अंदर जाओ
और वहाँ जाकर अपना संगीत बजाओ।

20:14.297 --> 20:15.131
ठीक है।

20:27.268 --> 20:28.728
ये दरियादिली है।

20:29.646 --> 20:31.439
दूर से जश्न देखने में और अच्छा लग रहा है।

20:33.816 --> 20:35.026
राजकुमारी मीराब।

20:36.653 --> 20:38.780
दूसरी राजकुमारी होना कैसा लगता है?

20:39.405 --> 20:40.782
असल में, मैं पहली हूँ।

20:42.909 --> 20:44.035
तुम कौन से भाई हो?

20:46.496 --> 20:47.497
सबसे नाकारा।

20:48.122 --> 20:48.957
जॉर्डन।

20:49.666 --> 20:50.500
जॉर्डन।

20:51.250 --> 20:53.378
तुम मेरी बहन का दिल नहीं जीत पाए क्या?

20:54.337 --> 20:55.838
मुझे वो मौका कभी मिलेगा ही नहीं।

20:56.339 --> 20:57.507
मैं बीच वाला बेटा हूँ।

20:57.590 --> 20:58.758
मेरी किसी को परवाह नहीं।

20:59.968 --> 21:01.678
मैं उनकी नज़रों में किसी काम की नहीं हूँ।

21:03.972 --> 21:05.098
सबका ना पसंदीदा होने के नाम।

21:10.520 --> 21:13.398
इस वक़्त, अमोस तुम्हारी बहन को
अपनी बड़ी तलवार की कहानी सुना रहा होगा।

21:14.232 --> 21:16.025
"पूरे इज़राइल में सबसे बड़ी।"

21:16.109 --> 21:18.528
और फिर मेरे भाई
अपने-अपने तलवार की बड़ाई करेंगे,

21:19.821 --> 21:22.907
तब तक जब तक कि बात तलवार को
म्यान से निकालकर दिखाने की ना आ जाए।

21:25.910 --> 21:28.287
और मेरी बहन मुस्कुराती हुई
उनकी हाँ में हाँ मिलाएगी।

21:28.871 --> 21:31.290
खुद को बहुत अच्छी दिखाएगी
और मीठी-मीठी बातें करेगी।

21:32.500 --> 21:34.544
और तुम्हारे भाइयों को लगेगा
कि वह उसकी हो जाएगी।

21:35.878 --> 21:37.213
और फिर उनमें से एक की हो जाएगी।

21:37.797 --> 21:39.507
और हमेशा के लिए कैद हो जाएगी।

21:44.012 --> 21:44.929
बहुत अच्छा है।

21:50.435 --> 21:52.937
अपने पिता के कहने पर क्या तुम भी

21:53.021 --> 21:55.273
किसी अमीर सरदार के बेटे से शादी कर लोगी?

21:56.649 --> 21:58.234
क्यों नहीं? सब एक जैसे होते हैं।

21:59.610 --> 22:01.654
बस कोई बाकियों से देखने में
खूबसूरत होता है।

22:16.753 --> 22:17.587
तुम बहुत अजीब हो।

22:21.632 --> 22:22.675
तुम अजीब हो।

22:25.136 --> 22:26.012
सही कहा।

22:28.931 --> 22:29.891
आ जाओ।

22:31.017 --> 22:33.728
क्यों न धर्म ग्रंथ के कुछ अंश
जूडाह के लोगों के लिए मुझे दे दें?

22:33.811 --> 22:38.608
-मुझे नहीं लगता उतनी दूर ले जाना…
-"जूडाह से राजदंड कभी अलग नहीं होगा।"

22:40.109 --> 22:41.319
वो वाणी। वो शब्द।

22:41.402 --> 22:42.820
जहाँ से इस सब की शुरुआत हुई।

22:42.904 --> 22:45.156
हमारे संतानों के लिए जेकब का आशीर्वाद,

22:45.239 --> 22:47.492
ताकि उन्हें उनकी विरासत याद रहे।

22:49.160 --> 22:50.161
मुझे पता है कहाँ जाना है।

22:54.832 --> 22:58.169
वह शेर तुम्हें ही अपना शिकार बना लेगा।

22:58.669 --> 23:00.588
उसकी बातें सुनो।

23:01.714 --> 23:03.424
बेशक।

23:03.508 --> 23:05.259
सत्ता हड़पेगा।

23:19.148 --> 23:20.942
…कई पीढ़ियों पहले,

23:21.025 --> 23:22.902
आख़िरी वक़्त में
अपने पिता ने 12 बेटों से जो कहा

23:22.985 --> 23:27.782
-वह मेरे घराने की रौनक बढ़ाएगा।
-जूडाह का शेर आ चुका है।

23:28.366 --> 23:30.576
इसलिए, मेरे महाराज,

23:30.660 --> 23:34.622
तो अगर धर्मग्रंथ का एक हिस्सा भी
मुझे भेंट में मिल जाए तो धन्य हो जाऊँगा।

23:35.540 --> 23:36.707
सॉल…

23:37.917 --> 23:39.919
शेर को मार दो।

23:41.045 --> 23:42.088
राजा सॉल,

23:43.089 --> 23:44.590
आप ठीक हैं?

23:52.557 --> 23:55.935
शायद आपकी तबियत
अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है?

24:03.526 --> 24:06.654
आपकी तबियत को देखते हुए
शायद हमें यह बातचीत बाद में करनी चाहिए।

24:07.280 --> 24:09.115
अगर आपको कमज़ोरी लग रही है…

24:09.198 --> 24:12.702
धर्मग्रंथ को अलग-अलग हिस्सों में बाँटना
सही नहीं होगा।

24:13.286 --> 24:15.913
सही तो सल्तनत का
बटँवारा करना भी नहीं होगा।

24:15.997 --> 24:16.873
मानते हैं न?

24:18.583 --> 24:20.251
एड्रियल, तुम सच में चाहते क्या हो?

24:21.377 --> 24:22.962
मैं इन खेलों से ऊब गया हूँ।

24:23.629 --> 24:26.883
मुझे अपनी गुहार एक बार में सुना दो
और मैं शायद वो तुम्हें दे दूँ।

24:27.466 --> 24:29.760
आपके दरबार में एक कुर्सी चाहिए।

24:30.761 --> 24:35.141
महाराज, आपकी तरक्की के लिए काम करने
और बाकी कबीलों के सरदारों के बीच

24:35.224 --> 24:37.351
इज़्ज़त का मुकाम पाने के लिए
इससे अच्छा कुछ नहीं होगा।

24:37.435 --> 24:38.519
दे दिया।

24:39.061 --> 24:41.022
हम इसकी शर्तों पर बाद में बात करेंगे।

24:41.606 --> 24:42.732
अभी, चलो जाम पीते हैं

24:43.608 --> 24:45.860
-और बच्चों की खुशियों में शामिल होते हैं।
-ठीक है।

24:48.070 --> 24:49.113
ठीक है।

24:49.197 --> 24:50.948
-मैं अभी आई।
-जी, ठीक है।

24:51.032 --> 24:52.325
ज़रा माफ़ कीजिएगा।

24:58.998 --> 25:00.082
मैं आपके साथ हूँ,

25:00.583 --> 25:02.668
हमेशा आपके साथ रहूँगी।

25:10.009 --> 25:10.843
बात हो गई?

25:11.677 --> 25:13.012
वह आदमी गीदड़ है।

25:14.513 --> 25:15.765
वह जल्दी आपका गीदड़ होगा।

25:19.644 --> 25:20.603
मेरे पास एक तरकीब है।

25:21.312 --> 25:24.190
चरवाहे, कुछ तड़कता-भड़कता सा
बजाने को तैयार हो जाओ।

25:27.401 --> 25:28.402
लड़कियों को तैयार करो।

25:29.487 --> 25:30.696
जी, शुक्रिया।

25:35.910 --> 25:37.370
तुम्हारे पिता को मदद चाहिए।

25:37.787 --> 25:40.498
उन्हें दिखा दो
कि तुम उनके चाहतों पर खरी उतरोगी।

25:49.507 --> 25:53.386
आपके और महारानी के बीच के प्रेम को देखकर
दिल भर आता है।

25:54.720 --> 25:56.681
पहली मुलाकात में उससे प्यार हो गया था।

25:57.640 --> 25:59.392
अपने प्यार से शादी करना।

26:01.060 --> 26:02.478
चुन पाने का ऐसा मौका मिलना।

26:03.062 --> 26:04.230
बहुत बड़ी चीज़ है।

26:05.189 --> 26:07.525
तुमने सब चीज़ें करीब से देखी हैं।

26:08.526 --> 26:11.153
तुम एड्रियल के कौन से बेटे को चुनोगे?

26:12.780 --> 26:13.948
किसी को भी नहीं।

26:15.157 --> 26:15.992
नहीं?

26:19.912 --> 26:20.997
उसे मुझसे शादी करनी चाहिए।

26:29.213 --> 26:30.339
तुम बहुत मज़ाकिया इंसान हो।

26:31.340 --> 26:32.174
चरवाहे।

26:48.399 --> 26:49.692
लाजवाब।

26:49.775 --> 26:50.609
अति सुंदर।

27:08.336 --> 27:10.129
उसे नृत्य करने का ज़रा भी मन नहीं है।

27:21.474 --> 27:22.600
सभी सुनो!

27:23.142 --> 27:25.144
मुझे एक ऐलान करना है।

27:29.315 --> 27:30.900
लंबे सोच-विचार के बाद…

27:30.983 --> 27:32.109
मुझे तुम पर फ़ख्र है।

27:33.486 --> 27:38.115
…मैंने फैसला किया है, जो अनोखा
और खूबसूरत है, कि यह शादी,

27:38.783 --> 27:41.077
वह मेरी प्यारी बेटी…

27:42.620 --> 27:43.454
मीराब…

27:47.792 --> 27:48.793
और…

27:49.335 --> 27:50.169
और…

27:52.338 --> 27:53.255
उस लड़के के बीच होगी।

27:53.339 --> 27:54.382
जॉर्डन।

27:54.465 --> 27:55.424
मीराब और जॉर्डन के बीच।

27:57.218 --> 28:00.763
परमेश्वर इन्हें इस रिश्ते में ख़ुशहाली दे।

28:02.139 --> 28:03.307
खैर, यह भी ठीक है।

28:03.391 --> 28:05.309
उम्मीद है यह भी
बड़ी बहन जितनी ही अच्छी होगी।

28:06.018 --> 28:07.478
ख़ुशहाल जोड़े के नाम।

28:19.907 --> 28:20.741
मीखाल?

28:24.578 --> 28:26.580
यह कोई मज़ाक है?

28:26.664 --> 28:27.832
पता नहीं।

28:27.915 --> 28:29.166
शायद हमें मुस्कुराना चाहिए।

28:31.669 --> 28:32.837
इसे जानना मुमकिन नहीं।

28:33.421 --> 28:34.422
आपको यकीन है?

28:34.505 --> 28:35.840
मुझे पूरा यकीन है।

28:36.382 --> 28:37.508
शुक्रिया।

28:39.927 --> 28:41.220
तुम इस फैसले से ख़ुश हो?

28:41.804 --> 28:44.932
अगर महाराज यही चाहते हैं,
तो मैं न करने वाली कौन होती हूँ, है न?

30:07.848 --> 30:09.141
जाओ। तुम्हें जाना चाहिए।

30:09.225 --> 30:11.810
-नहीं। रुकना है मुझे।
-डेविड। तुम्हें जाना होगा। जाओ।

30:12.978 --> 30:13.979
चले जाओ।

30:33.874 --> 30:35.459
आपने तो आज सबको चौंका दिया।

30:36.585 --> 30:38.003
चौंक तो आज मैं गया था।

30:41.423 --> 30:42.716
जब मेरी नज़र तुम पर पड़ीं,

30:43.842 --> 30:46.512
तुम्हें उसके साथ ख़ुश होते
और हँसते हुए देखा

30:47.304 --> 30:48.973
जैसे तुम बचपन में हँसा करती थीं।

30:51.225 --> 30:53.727
मुझे नहीं लगता था
कि आपको मेरी ख़ुशी की परवाह भी है।

30:55.646 --> 30:56.981
ऐसा कैसे कह सकती हो?

30:57.982 --> 31:00.609
यह किसी से छिपा नहीं है
कि मीखाल आपको ज़्यादा पसंद है।

31:02.111 --> 31:03.279
वह आपकी चहेती है।

31:04.405 --> 31:05.239
और…

31:05.906 --> 31:06.865
मैं समझती हूँ।

31:08.367 --> 31:10.786
वह हर काम ऐसे करती है जैसे करना चाहिए।

31:10.869 --> 31:12.204
और तुम वैसे करती हो जैसे दिल कहे।

31:12.997 --> 31:14.123
बिल्कुल अपनी माँ की तरह।

31:17.501 --> 31:18.335
मीराब।

31:20.963 --> 31:22.339
तुम मेरी बड़ी बेटी हो।

31:23.549 --> 31:25.634
और भले तुम्हें ऐसा लगा हो,

31:27.052 --> 31:29.138
पर मैं हमेशा
तुम्हारी ख़ुशी के बारे में सोचता हूँ।

31:30.097 --> 31:30.931
हमेशा।

31:32.808 --> 31:35.185
तुम एड्रियल को उसकी सही जगह दिखाओगी।

31:42.943 --> 31:45.821
सॉल वंश का कभी बँटवारा नहीं होगा।

31:48.032 --> 31:49.116
मैं वादा करती हूँ।

32:19.897 --> 32:21.065
नीचे देखो, डेविड।

32:24.693 --> 32:26.695
तुम्हें हड्डियाँ और फटे कपड़े दिख रहे हैं?

32:28.072 --> 32:31.241
सॉल वंश से गद्दारी करने वाले
तुम पहले आदमी नहीं हो।

32:32.785 --> 32:36.205
तुम्हें सच में ऐसा लगा
कि तुम महल में आओगे, गाने गाओगे,

32:36.288 --> 32:37.873
और राजकुमारी को जाल में फंसा लोगे?

32:37.956 --> 32:39.917
तुम मुझे यहाँ लाए।
महाराज ने आदेश पर।

32:40.000 --> 32:42.836
उन्हें आराम पहुंचाने के लिए।
न कि उनकी बेटी को फांसने के लिए।

32:42.920 --> 32:46.507
राजकुमारी के साथ एक-एक पल
उन्हीं के कहने पर बिताया, समझे भाई।

32:47.091 --> 32:51.470
तुम जबसे पैदा हुए
तभी से हमारे खानदान के नाम पर एक धब्बा हो

32:51.553 --> 32:54.390
और तुम्हारे भाई ने छूट दे रखी है।

32:54.473 --> 32:55.933
आज मैं तुम्हें सबक सिखाता हूँ।

32:56.809 --> 33:00.354
अभी इस पल से,
तुम राजकुमारी से नहीं मिलोगे,

33:00.437 --> 33:03.148
न तो तुम राजकुमारी की तरफ देखोगे
और न ही उसके बारे में सोचोगे।

33:03.232 --> 33:04.650
बात समझ आई, कमीने?

33:07.486 --> 33:10.406
कसम खाओ! वरना नीचे फेंक दूँगा।

33:18.205 --> 33:19.039
फेंककर दिखाओ।

33:22.084 --> 33:22.918
क्या कहा?

33:24.002 --> 33:26.839
योआब, मेरे यहाँ होने का एक मक़सद है।

33:29.258 --> 33:30.509
परमेश्वर ने मुझे वह दिखाया है।

33:32.428 --> 33:33.429
यही नियति है।

33:37.307 --> 33:38.308
तुम्हें अपनी नियति पता है?

34:30.027 --> 34:32.863
तुम्हारे पिता ने
आज तुम्हें एक तोहफ़ा दिया है।

34:34.531 --> 34:36.909
मगर कोई गलती मत करना,
जल्दी तुम्हारी भी शादी होगी।

34:39.077 --> 34:39.912
जानती हूँ।

34:43.290 --> 34:45.459
हमारे खानदान की इज़्ज़त पर
सवाल उठाए जा रहे हैं।

34:45.542 --> 34:47.669
ऐसे में कोई अफवाह भी नहीं आनी चाहिए।

34:48.295 --> 34:49.880
तुम्हारे और उस चरवाहे के बीच…

34:51.048 --> 34:52.090
कुछ चल रहा है।

34:55.010 --> 34:56.303
लोग नज़र रखते हैं।

34:56.386 --> 34:57.888
और बातें बनाने लगते हैं।

35:00.516 --> 35:02.184
वह चरवाहा है तो क्या हो गया?

35:04.603 --> 35:07.189
पिताजी तो
गधे चराने वाले एक गरीब इंसान थे।

35:07.856 --> 35:09.775
तुम्हारे पिता परमेश्वर के
चुने हुए बंदे थे।

35:10.359 --> 35:11.652
आपसे शादी होने के वक़्त नहीं।

35:12.861 --> 35:14.863
मैं एक किसान की बेटी हूँ।

35:15.781 --> 35:17.991
और तुम एक राजा की बेटी हो।

35:21.036 --> 35:23.121
तुम जानती भी हो वह लड़का है कौन?

35:25.207 --> 35:26.041
हाँ।

35:27.835 --> 35:28.836
जानती हूँ।

35:29.753 --> 35:30.587
वह…

35:33.507 --> 35:34.424
वह बड़ा नर्मदिल है।

35:36.385 --> 35:38.512
और जुनूनी भी है।

35:38.595 --> 35:40.597
और हिम्मतवर है।

35:42.474 --> 35:44.393
वह मुझे कोई जीता हुआ इनाम नहीं समझता।

35:49.106 --> 35:50.274
और उसका एक नाम है।

35:52.150 --> 35:52.985
डेविड।

35:55.404 --> 35:57.573
और तुम इसकी वजह जानती हो…

35:59.199 --> 36:01.577
डेविड वादियों में अकेला क्यों रहता है?

36:05.289 --> 36:06.582
क्योंकि वह एक नाजायज़ औलाद है।

36:08.750 --> 36:09.710
समाज से निष्कासित।

36:10.377 --> 36:12.129
बेइज़्ज़ती उसके साथ चलती है।

36:18.427 --> 36:21.388
मैं समझती हूँ,
उस लड़के ने तुम्हारा दिल चुरा लिया है।

36:23.056 --> 36:25.434
मगर अभी से एक साल बाद
तुम्हें उसका नाम तक याद नहीं होगा।

36:26.852 --> 36:28.854
मगर इस खानदान पर जो दाग लगेगा,

36:30.063 --> 36:33.358
वह पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

36:38.822 --> 36:42.242
फ़ख्र करो,
क्योंकि जब कभी भी तुम्हारी शादी होगी,

36:42.993 --> 36:48.123
वह रिश्ता इस दो पल के प्यार के रिश्ते से
कहीं बेहतर होगा।

36:49.499 --> 36:51.793
उससे खानदान की इज़्ज़त बची हुई रहेगी।

36:52.836 --> 36:54.004
और यह सल्तनत भी।

36:55.047 --> 36:56.048
समझ गई, मेरी बच्ची,

36:58.175 --> 36:59.635
उस लड़के ने सही कहा।

37:00.552 --> 37:02.095
तुम कोई जीत का इनाम नहीं हो।

37:04.806 --> 37:06.642
तुम एक ढाल हो।

37:14.816 --> 37:15.943
रूबेन।

37:16.652 --> 37:17.903
तुम कहाँ थे?

37:17.986 --> 37:20.072
इतना सारा सामान कैसे उठा लिया?
लाओ मैं मदद करूँ।

37:24.451 --> 37:27.245
-इन्होंने तुमसे रात भर काम करवाया?
-मुझे काम करना पसंद है।

37:28.205 --> 37:30.499
जागता हूँ तो सपने नहीं आते हैं।

37:31.333 --> 37:32.209
समझ सकता हूँ।

37:33.335 --> 37:35.295
क्या दैत्य फिर से हम पर हमला करेंगे?

37:36.630 --> 37:38.090
वही जो मेरे सपनों में आता है।

37:41.176 --> 37:42.010
कभी नहीं।

37:43.387 --> 37:44.346
मैं तुम्हें बचाऊंगा।

37:46.139 --> 37:46.974
वादा करता हूँ।

37:48.141 --> 37:49.184
आप बहुत छोटे हैं।

37:55.941 --> 37:57.651
इज़राइल के महाराज

37:59.611 --> 38:02.656
हमारे घराने के बीच इस रिश्तेदारी के नाम।

38:03.448 --> 38:05.367
मैं आपके सलाहकार,

38:05.450 --> 38:09.079
इज़राइल के सररदारों के मुखिया के तौर पर
पूरी ईमानदारी से काम करूँगा।

38:10.372 --> 38:14.543
तुम आगे कुछ बोलो उससे पहले,
मैं एक जाम उठाना चाहूँगा…

38:19.047 --> 38:19.881
राजकुमारी मीराब,

38:22.509 --> 38:23.760
मेरी दुलारी बेटी के नाम।

38:24.886 --> 38:28.598
तुम्हारा यह जीवनसाथी तुम्हारी हिफाज़त करे,
तुम्हें हौसला दे,

38:29.182 --> 38:31.893
और हमेशा तुम्हारी कद्र करे।

38:39.693 --> 38:40.652
और एड्रियल से कहूँगा,

38:42.279 --> 38:46.283
मुझे बेहद ख़ुशी है
कि हमारा परिवार एक हो गया है।

38:48.201 --> 38:49.036
एक तोहफ़े के तौर पर,

38:51.038 --> 38:53.957
मैं तुम्हें धर्मग्रंथ का
एक हिस्सा सौंपता हूँ।

38:56.626 --> 39:01.006
मैंने धर्म गुरु से कहा कि
जेकब के आशीर्वाद को धर्मग्रंथ से निकालकर

39:01.923 --> 39:03.175
उनके वारिसों को दे दे।

39:04.760 --> 39:06.136
पवित्र कथन।

39:07.596 --> 39:10.432
यह मेरी ज़िदगी की सबसे कीमती चीज़ है।

39:12.476 --> 39:16.354
क्या मैं हमारे बच्चों को
यह जेकब का आशीर्वाद पढ़कर सुना सकता हूँ

39:16.438 --> 39:18.106
ताकि उन्हें उनकी विरासत याद रहे?

39:26.656 --> 39:30.160
इससे पहले कि
मैं इन बेशकीमती शब्दों को पढ़ूँ,

39:30.243 --> 39:33.538
मैं एक जाम उठाना चाहूंगा
और बताना चाहूंगा कि मैं…

39:33.622 --> 39:35.582
एड्रियल, बस तुम धर्मग्रंथ को पढ़ो।

39:41.797 --> 39:45.634
"और इज़राइल ने अपने बेटों को बुलाया और कहा,

39:47.677 --> 39:51.139
"'पास आओ ताकि मैं बता सकूँ कि
आने वाले वक़्त में तुम्हारे साथ क्या होगा।'

39:52.516 --> 39:57.062
-"फिर, इज़राइल ने कहा, 'जूडाह…"
-सॉल,

39:57.813 --> 40:01.483
तुम सब खो दोगे।

40:02.275 --> 40:03.360
चुप हो जाओ।

40:03.860 --> 40:07.572
यह तुमसे सबकुछ चुरा लेगा।

40:08.573 --> 40:11.576
शेर तुम पर हमला करेगा।

40:13.286 --> 40:16.248
तुमने इसकी बात नहीं सुनीं?

40:17.791 --> 40:19.960
"तुम्हारे भाई तुम्हारी ढाल बनेंगे,

40:20.544 --> 40:23.421
"तुम्हारे हाथ
तुम्हारे दुश्मनों की गर्दन पर होंगे।"

40:23.505 --> 40:27.175
तुम्हें दिख नहीं रहा?

40:27.676 --> 40:29.302
सत्ता हड़पेगा।

40:30.679 --> 40:31.596
चोर।

40:34.432 --> 40:38.145
राजदंड कभी भी जूडाह से अलग नहीं होगा…

40:38.228 --> 40:40.063
उसकी बातें सुनो।

40:40.147 --> 40:42.732
…और न ही कभी उनके कब्जे से
कभी राजदंड छूटेगा।"

40:42.816 --> 40:46.403
-जूडाह का शेर आ चुका है।
-"जब तक वह न आ जाए

40:46.486 --> 40:48.029
"जो इसका अधिकारी है…"

40:48.113 --> 40:52.159
-शेर एक दिन दहाड़ेगा!
-"…और जिसकी सब जातियां आदर करेंगे…"

40:52.242 --> 40:53.118
चुप हो जाओ!

40:54.202 --> 40:56.413
मैंने आशीर्वाद को पूरा नहीं पढ़ा है।

40:56.496 --> 40:57.706
मैं पूरा पढ़ देता हूँ।

40:59.082 --> 41:01.918
"बेंजामिन एक खूँखार भेड़िया है।"

41:02.752 --> 41:05.463
"सुबह, वह अपने शिकार को निगल जाता है,

41:06.006 --> 41:09.176
शाम को, वह लूट का माल बाँटता है।"

41:09.259 --> 41:11.219
महाराज, आपकी याददाश्त अच्छी है।

41:11.344 --> 41:12.637
तुम्हारे इरादे पता हैं, एड्रियल।

41:13.972 --> 41:15.182
जानता हूँ तुम क्यों आए हो।

41:17.851 --> 41:18.977
आप क्या कह रहे हैं?

41:19.060 --> 41:23.398
तुम मेरा तख़्त हथियाने की फिराक में
तब से लगे हो

41:23.857 --> 41:28.028
जबसे तुम यहाँ आए हो।

41:28.111 --> 41:29.196
महाराज।

41:29.279 --> 41:32.574
-यह सच नहीं है।
-महाराज।

41:33.491 --> 41:36.203
मैं बतो आपकी सेवा करना चाहता हूँ,
पर आप बेइज़्ज़त करने पर आमादा हैं?

41:36.286 --> 41:37.204
झूठे हो तुम।

41:37.787 --> 41:39.998
तुम्हारी हर एक बात झूठ है।

41:40.081 --> 41:42.292
-सॉल…
-मैं शादी के प्रस्ताव को ख़त्म करता हूँ।

41:42.375 --> 41:45.253
-नहीं, सॉल।
-हमारा घराना कभी एक नहीं होगा।

41:45.337 --> 41:47.380
आप थक गए हैं,
इस पर सुबह बात करेंगे…

41:47.464 --> 41:49.633
मेरी बात मत काटो, घटिया औरत!

41:51.218 --> 41:52.344
मैं तुम्हारा महाराज हूँ!

41:54.387 --> 41:57.557
तुम्हारे बेटे कभी भी मेरी बेटियों के लिए
काबिल नहीं होंगे

41:59.267 --> 42:03.104
और तुम्हारे लालची हाथ
कभी मेरे तख़्त तक नहीं पहुंचेंगे।

42:04.189 --> 42:06.441
-कभी नहीं!
-लोग जो कहते हैं सही कहते हैं।

42:07.025 --> 42:08.401
तुम पागल हो गए हो!

42:08.485 --> 42:10.737
मेरे महल से निकल जाओ!

42:10.820 --> 42:12.405
मेरे महल से निकल जाओ!

42:12.489 --> 42:14.491
-निकल जाओ!
-चलो इससे पहले कि यह हमारी जान ले ले!

42:14.574 --> 42:15.867
चलो, मेरे बेटों!

42:21.039 --> 42:23.208
मेरे तख़्त तो कभी छूना मत।

42:47.691 --> 42:48.525
मीराब।

42:51.194 --> 42:52.404
मुझे माफ़ कर दो।

42:52.487 --> 42:54.322
मेरा खानदान है ही मनहूस!

42:55.865 --> 42:56.825
यह मनहूसियत है!

43:08.878 --> 43:12.382
शेर तुम पर हावी हो जाएगा।

43:13.633 --> 43:16.136
मेरे लिए जगे रहना।

43:17.554 --> 43:18.388
जगे रहो।

43:30.984 --> 43:32.986
ये दैत्य
अब भी इन्हें परेशान क्यों करते हैं?

43:34.738 --> 43:35.822
तुम उनकी मदद नहीं कर सकतीं?

43:36.698 --> 43:37.991
इनकी रूह जंग लड़ रही है।

43:39.451 --> 43:42.287
इन्हें ठीक करने के लिए ताकतवर जादू चाहिए
और आपने मेरे हाथ बाँध रखे हैं।

43:43.955 --> 43:45.832
अगर तुम्हें पूरी आज़ादी होती तो?

43:47.792 --> 43:49.627
मैं काले जादू का इस्तेमाल करती।

43:50.253 --> 43:51.379
-नहीं।
-जादू-टोना?

43:51.463 --> 43:52.297
नहीं।

43:52.380 --> 43:56.051
इतना मज़बूत नुस्खा तैयार करती
कि अंदर की बुरी ताक़त को हिलाकर रख देता

43:56.134 --> 43:57.427
-और रूह को आज़ाद कर देता।
-नहीं।

43:57.510 --> 43:59.095
यह काले जादू को नहीं मानते।

43:59.179 --> 44:02.974
आपके पति को ऐसी काली शक्तियों ने पकड़ा है
जैसा मैंने कभी नहीं देखा।

44:04.309 --> 44:06.144
वह ऐसे बन गए हैं जिनका कोई भरोसा नहीं।

44:09.981 --> 44:11.149
नियम इसकी इजाज़त नहीं देता।

44:12.692 --> 44:14.069
वह उसूलों को नहीं बदलेंगे।

44:15.820 --> 44:18.323
बगैर महाराज की मोहर के,
ऐसा करना एक जुर्म होगा।

44:18.907 --> 44:20.492
महाराज गहरी नींद में हैं।

44:22.118 --> 44:23.661
वक़्त न गँवाने में ही समझदारी होगी।

44:25.872 --> 44:27.749
अगर वह अपने उसूलों को नहीं बदलेंगे,

44:30.126 --> 44:31.503
तो शायद आपको बदलना होगा।

45:25.849 --> 45:26.808
चरवाहे?

45:28.518 --> 45:29.519
माफ़ कीजिए, महाराज।

45:30.937 --> 45:31.938
नींद नहीं आ रही थी।

45:33.982 --> 45:35.024
मैं भी सो नहीं पाया।

45:40.697 --> 45:41.656
ज़रा इसे देखो।

45:43.825 --> 45:47.912
हमारे जीतने से पहले
यह जगह फ़िलिस्तीनियों का किला हुआ करता था।

45:48.913 --> 45:55.295
तो अब, वो लोग उनके राजाओं
और खुदाओं के चेहरे तराशते रहे,

45:56.337 --> 45:59.132
जब तक कि हमने अपनी नक्काशी नहीं बना दी।

46:02.260 --> 46:05.763
हर बार एक नया दौर आता है
पुराने दौर को मिटा देता है।

46:09.476 --> 46:12.812
कभी-कभी सोचता हूँ
कि मुझे कैसे याद रखा जाएगा।

46:15.398 --> 46:17.525
मुझे लगता है
महाराज सॉल का नाम कभी नहीं मिटेगा।

46:23.114 --> 46:25.325
मेरे घरवाले सोचते हैं
मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी है।

46:28.453 --> 46:29.954
मीराब, मुझे कभी माफ़ नहीं करेगी।

46:32.415 --> 46:35.668
मगर मुझे अपने हाथों से
यह तख़्त फिसलता हुआ लग रहा है।

46:35.752 --> 46:37.879
मैंने जिसके लिए खून-पसीना बहाया,

46:39.464 --> 46:41.007
वह मुझसे छीना जा रहा है, वह भी कौन?

46:42.300 --> 46:43.510
जूडाह कबीले का एड्रियल।

46:45.261 --> 46:47.555
मेरे घरवाले सोचते हैं मैं पागल हो गया हूँ,

46:48.389 --> 46:49.849
मगर वह कमीना भेड़िया

46:51.184 --> 46:54.979
मेरा तख़्त हथियाना चाहता है
और वह इस काबिल भी नहीं है।

46:56.356 --> 46:57.690
यह तख्त,

47:00.026 --> 47:02.487
जिसका सपना हर आदमी देखता है…

47:06.908 --> 47:08.952
इस पर बैठते ही आप बदल जाते हैं।

47:10.286 --> 47:13.081
एक राजा को लोग गलत ही समझते हैं।

47:14.874 --> 47:15.750
आपको चुना गया था।

47:17.669 --> 47:19.087
अपनी मर्ज़ी से नहीं बने थे।

47:22.340 --> 47:25.260
काश मेरे फैसले से मेरे घरवालों पर
कोई गहरा असर न पड़े।

47:28.972 --> 47:30.098
वो आपको माफ़ कर देंगे।

47:34.185 --> 47:35.853
मैंने देखा है वो आपकी बेहद परवाह करते हैं।

47:40.024 --> 47:40.984
तुम बैठना चाहोगे?

47:42.235 --> 47:43.444
देखो कि कैसा महसूस होता है?

47:46.531 --> 47:48.157
वह परमेश्वर के चुने हुए बंदे के लिए है।

47:56.833 --> 48:00.628
कल के अंजाम को झेलने के लिए,
अभी मुझे अच्छे से आराम कर लेना चाहिए।

48:01.337 --> 48:02.547
मैं आपके साथ चलता हूँ।

48:02.630 --> 48:03.464
नहीं।

48:04.424 --> 48:05.466
मैं चला जाऊँगा।

50:31.195 --> 50:33.197
संवाद अनुवादक महताब आलम
