WEBVTT

00:00:04.422 --> 00:00:06.257 align:center
हाउस ऑफ़ डेविड में अब तक…

00:00:06.382 --> 00:00:08.676 align:center
हमारे खिलाफ़ फिलीस्तीनियों ने
सभी सेनाएं एकजुट कर ली हैं।

00:00:08.759 --> 00:00:10.720 align:center
-और उनके पास एक दैत्य है।
-क्या?

00:00:10.803 --> 00:00:12.179 align:center
कहाँ है तुम्हारा राजा?

00:00:12.263 --> 00:00:14.014 align:center
-वह बस एक इंसान है, पिताजी?
-सच में?

00:00:16.684 --> 00:00:17.518 align:center
पिताजी।

00:00:17.601 --> 00:00:21.063 align:center
ज़ेबलून के कबीले ने हमारी इस लड़ाई में
पीठ दिखाने का फैसला किया है।

00:00:21.147 --> 00:00:22.314 align:center
हमें कुछ करना होगा।

00:00:22.398 --> 00:00:24.734 align:center
-तुम्हें एलाह का रास्ता भी पता है?
-मैं ढूँढ़ लूँगी।

00:00:24.817 --> 00:00:27.903 align:center
मैंने गधे पर ज़रूरी सामान लाद दिया है।
मैं चाहता हूँ तुम वो लेकर जाओ।

00:00:27.987 --> 00:00:30.030 align:center
-कहाँ?
-जंग के मैदान में।

00:00:30.114 --> 00:00:32.825 align:center
रात के अंधेरे में हमला करना,
नींद में उस दैत्य को मार डालना।

00:00:35.870 --> 00:00:39.665 align:center
एलाह का दर्रा
फ़िलिस्तीनी खेमे के छोर पर

00:00:56.599 --> 00:00:57.641 align:center
तुम कहाँ से हो?

00:00:58.434 --> 00:01:02.146 align:center
एनडोर से। मगर बचपन के बाद से
वहाँ कभी नहीं गया।

00:01:02.229 --> 00:01:06.192 align:center
जहाँ तक मुझे पता है एनडोर से कोई नहीं
निकल सकता। फिर तुम कैसे निकले?

00:01:07.151 --> 00:01:08.194 align:center
जान लेना सीखकर।

00:01:14.158 --> 00:01:16.494 align:center
मुझे आग और धुआँ दिखाई दे रहा है।

00:01:17.953 --> 00:01:20.790 align:center
हाँ, पिताजी का खेमा होगा।
हम ज़्यादा दूर नहीं हैं।

00:01:26.629 --> 00:01:28.881 align:center
ज़ेबलून का कबीला
इज़राइली खेमे से पीछे हटते हुए

00:02:06.252 --> 00:02:08.838 align:center
माफ़ करना, राजकुमार।
पर उन्होंने ज़्यादा रकम दी।

00:02:24.979 --> 00:02:26.021 align:center
जोनाथन।

00:02:31.902 --> 00:02:33.988 align:center
मैंने इसका सालों से इंतज़ार किया है।

00:02:34.989 --> 00:02:36.866 align:center
उस दिन से
जब तुम्हारे पिता ने मेरे पिता को मारा।

00:02:49.378 --> 00:02:51.130 align:center
मीराब, वो देखो।

00:02:52.423 --> 00:02:54.008 align:center
रुको। रुक जाओ।

00:02:55.467 --> 00:02:56.927 align:center
अरे नहीं, कुछ तो गड़बड़ है।

00:02:58.095 --> 00:03:01.599 align:center
कुछ गड़बड़ है। उतरो। नीचे उतरो।

00:03:06.770 --> 00:03:07.855 align:center
रुक जाओ।

00:03:07.938 --> 00:03:09.899 align:center
रुको। रुक जाओ।

00:03:18.574 --> 00:03:19.491 align:center
क्या हो रहा है?

00:03:23.495 --> 00:03:24.663 align:center
यह क्या है?

00:03:34.173 --> 00:03:35.507 align:center
आग!

00:03:35.591 --> 00:03:37.259 align:center
आग!

00:03:37.343 --> 00:03:39.929 align:center
भागो! जान बचाओ!

00:03:45.851 --> 00:03:48.354 align:center
तुमने सुना? वो चारों तरफ से घिरे हैं।

00:04:07.957 --> 00:04:10.584 align:center
हमें घर लौट जाना चाहिए। चलो चलें।

00:04:10.668 --> 00:04:14.296 align:center
नहीं। मीराब, पिताजी को हमारी ज़रूरत है।

00:04:16.256 --> 00:04:17.216 align:center
चलो आगे बढ़ते हैं।

00:04:21.178 --> 00:04:24.473 align:center
उनके लिए ग़मगीन क्यों हो रहे हो
जिन्होंने तुम्हें पीठ दिखा दी?

00:05:00.968 --> 00:05:01.885 align:center
रुक जाओ।

00:05:05.264 --> 00:05:06.682 align:center
तुम हार चुके हो।

00:05:19.945 --> 00:05:22.448 align:center
तुम घुटने टेक दो
वरना हम ऐसा करने को मजबूर कर देंगे।

00:05:33.375 --> 00:05:40.215 align:center
हाउस ऑफ़ डेविड

00:06:11.914 --> 00:06:13.540 align:center
योआब, ये पहले से काफी धारदार है।

00:06:19.755 --> 00:06:20.672 align:center
सुनो तुम सब!

00:06:22.341 --> 00:06:23.175 align:center
सुनो!

00:06:23.258 --> 00:06:26.178 align:center
बहुत खूब। अब हम एक दूसरे से ही लड़ रहे हैं।

00:06:26.887 --> 00:06:28.972 align:center
भूख इंसान से कुछ भी करवाती है।

00:06:39.483 --> 00:06:40.692 align:center
लो वह फिर से आ गया।

00:06:42.361 --> 00:06:43.445 align:center
बिल्कुल अपने वक़्त पर।

00:07:24.695 --> 00:07:30.159 align:center
ये उन कातिलों के सिर हैं

00:07:30.242 --> 00:07:32.870 align:center
जिन्हें कल रात तुमने
मेरी जान लेने को भेजा था।

00:07:34.580 --> 00:07:35.664 align:center
कैसे कातिल?

00:07:38.750 --> 00:07:40.085 align:center
डरपोक कहीं के।

00:07:41.170 --> 00:07:43.755 align:center
तुम दिन के उजाले में
मेरा सामना नहीं कर सकते,

00:07:43.839 --> 00:07:45.841 align:center
तो जब मैं सो रहा होऊँगा
तब मुझे मारने की कोशिश करोगे।

00:07:47.050 --> 00:07:50.762 align:center
तो देख लो, यही अंजाम तुम्हारा भी होगा।

00:07:52.389 --> 00:07:54.057 align:center
बिल्कुल अपने राजकुमार की तरह।

00:07:54.766 --> 00:07:56.727 align:center
सेनापति आबनर, जोनाथन कहाँ है?

00:08:05.861 --> 00:08:06.904 align:center
संभलकर!

00:08:12.993 --> 00:08:18.582 align:center
आज मैं यहाँ खड़े होकर,
इज़राइल की सेना को चुनौती देता हूँ।

00:08:19.791 --> 00:08:22.419 align:center
मैं इज़राइल के राजा को चुनौती देता हूँ।

00:08:23.754 --> 00:08:27.049 align:center
मैं इज़राइल के परमेश्वर को चुनौती देता हूँ।

00:08:28.383 --> 00:08:30.302 align:center
तुम अपने किसी जांबाज़ को चुन लो।

00:08:31.595 --> 00:08:33.764 align:center
या अपने याह्वेह को ही मुझसे लड़ने भेजो।

00:08:34.932 --> 00:08:36.725 align:center
शायद मैं उसी की जान ले लूं।

00:08:38.310 --> 00:08:41.230 align:center
मगर देखना वह भी तुम्हारी तरह डरपोक न हो।

00:08:42.648 --> 00:08:45.150 align:center
मेरे दोस्त, वक़्त निकला जा रहा है।

00:08:47.069 --> 00:08:49.988 align:center
आज, मैं आठों कबीले के सरदारों से मिला हूँ।

00:08:50.072 --> 00:08:54.868 align:center
तो, या तो मेरा साथ दो या सॉल के साथ मरो।

00:09:20.560 --> 00:09:21.937 align:center
तुम कल रात अच्छा लड़े।

00:09:23.188 --> 00:09:26.692 align:center
बेकार था, मगर दिलचस्प था।

00:09:31.196 --> 00:09:32.489 align:center
तो, तुम्हारा परमेश्वर कहाँ है?

00:09:37.494 --> 00:09:40.372 align:center
मुझे तुम्हारे खेमे से
कुर्बानी का धुआँ उठता नहीं दिख रहा।

00:09:42.499 --> 00:09:44.418 align:center
क्या महान नबी ने तुम्हें ठुकरा दिया।

00:09:46.128 --> 00:09:48.130 align:center
अगर ऐसा है, तो क्यों?

00:09:50.924 --> 00:09:52.676 align:center
तुम मेरे साथ खाना खाना चाहोगे?

00:09:55.178 --> 00:09:57.180 align:center
मैं कायरों के साथ खाना नहीं खाता।

00:10:00.100 --> 00:10:02.436 align:center
मैं हमेशा से
तुम्हारी हिम्मत का कायल रहा हूँ, जोनाथन।

00:10:03.687 --> 00:10:05.856 align:center
फिर भी, तुम्हें आंकना बेहद आसान है।

00:10:07.316 --> 00:10:09.693 align:center
तो सॉल के बेटे, खेल कुछ इस तरह है।

00:10:10.610 --> 00:10:12.529 align:center
सामने से लग रहा होगा कि…

00:10:12.612 --> 00:10:15.365 align:center
मैं सभी चार फ़िलिस्तीनी सेनाओं को
एक साथ नहीं ला पाया हूँ।

00:10:15.907 --> 00:10:19.578 align:center
मगर नहीं।
मैंने पाँचों को एक साथ कर लिया है।

00:10:20.746 --> 00:10:23.915 align:center
फिलहाल एक्रॉन और भी कई दैत्यों के साथ
तुम्हारी सेना के पीछे है।

00:10:26.126 --> 00:10:29.504 align:center
अब तुम लोग पूरी तरह से घिर चुके हो
और तुम्हारे एक के बदले हम तीन हैं।

00:10:31.590 --> 00:10:33.467 align:center
तुमने जो कहा अगर वह सच है,

00:10:35.344 --> 00:10:36.845 align:center
तो हम पर चढ़ाई क्यों नहीं की?

00:10:37.554 --> 00:10:40.390 align:center
एक ही बार में हर तरफ से।
और इसे ख़त्म ही कर देते।

00:10:41.016 --> 00:10:44.311 align:center
सदियों पहले,
मेरे लोग महान सागर के पार से आए थे।

00:10:44.895 --> 00:10:49.358 align:center
राजाओं, शाही खानदानों के बेटे जिन्हें
मिस्र और इस सरज़मीन पर राज करने भेजा था।

00:10:49.983 --> 00:10:52.486 align:center
हमारे देवताओं ने हमें
ताँबे और लोहे के रूप में

00:10:52.569 --> 00:10:54.112 align:center
अलौकिक ताक़त देकर हमें भेजा था।

00:10:54.196 --> 00:10:57.616 align:center
पाँच सौ साल पहले।
फिर भी मिस्र साम्राज्य कायम है।

00:10:59.743 --> 00:11:01.870 align:center
-क्योंकि तुम्हारे पिता…
-मेरे पिता कमज़ोर थे।

00:11:03.163 --> 00:11:04.247 align:center
हम दोनों एक से हैं।

00:11:04.331 --> 00:11:06.625 align:center
मेरे पिता राजा हैं
तुम्हारे पिता कुत्ते की मौत मारे गए।

00:11:06.708 --> 00:11:09.336 align:center
तुम्हारे पूर्वज, मिस्र के गुलाम थे।

00:11:09.419 --> 00:11:11.963 align:center
तुम लोग जिन्हें महान मानते हो
उनकी कहानियों में मैंने सुना है।

00:11:12.047 --> 00:11:13.673 align:center
-वो मूसा है।
-सही कहा।

00:11:15.050 --> 00:11:18.470 align:center
पता है उन्होंने कितनी बार लिखा है
कि तुम लोग गुलामी में ही ख़ुश थे?

00:11:18.970 --> 00:11:23.016 align:center
वहाँ लौटने को तरसते थे,
जहाँ पर राज करने को फ़िलिस्तीनी चुने गए थे।

00:11:24.059 --> 00:11:26.770 align:center
यहूदियों को गुलाम रहने को ही बनाया गया है।

00:11:29.564 --> 00:11:34.319 align:center
तुम इस दुनिया में गुलाम बनकर आए थे
और गुलाम बनकर ही लौटोगे।

00:11:34.403 --> 00:11:36.279 align:center
क्योंकि, यही तुम लोगों पर जँचता है।

00:11:36.363 --> 00:11:38.115 align:center
नहीं, हमने अपनी मर्ज़ी से मिस्र छोड़ा।

00:11:40.575 --> 00:11:42.536 align:center
और जब उन्होंने हमें रोकने की कोशिश की,

00:11:43.995 --> 00:11:46.415 align:center
तो हमारे परमेश्वर ने मिस्र की सेना को
लाल सागर में डुबो दिया।

00:11:46.498 --> 00:11:48.667 align:center
-तुम्हारे परमेश्वर ने क्या किया?
-तो अब वह कहाँ है?

00:11:49.793 --> 00:11:52.587 align:center
-कहाँ है याह्वेह?
-हम उनका नाम नहीं लेते।

00:11:53.213 --> 00:11:56.091 align:center
-तुम लोग उनसे डरते हो।
-हाँ, हम डरते हैं।

00:11:57.676 --> 00:11:58.677 align:center
और तुम्हें भी डरना चाहिए।

00:12:02.264 --> 00:12:03.807 align:center
तुम्हें सालों पहले का वो दौर याद है,

00:12:04.433 --> 00:12:07.060 align:center
जब जंग के मैदान में
हमारा आमना-सामना हुआ था,

00:12:07.894 --> 00:12:10.230 align:center
और मेरे पिता ने
तुम्हारे पिता का सिर काटा था?

00:12:16.862 --> 00:12:20.157 align:center
तुम्हें अब भी वो पल याद आता है?
अब भी उनकी चीख याद आती है?

00:12:25.537 --> 00:12:27.581 align:center
मैंने उस दिन उनकी आँखों में डर देखा था।

00:12:28.373 --> 00:12:29.749 align:center
वही डर अभी भी देख रहा हूँ।

00:12:31.501 --> 00:12:35.589 align:center
अपने डर को गुस्से का मुखौटा बनाया हुआ है।

00:12:38.008 --> 00:12:40.969 align:center
बदला लेने की तुम्हारी भूख
तुम्हें कमज़ोर बनाती है, अकीश।

00:12:43.263 --> 00:12:44.890 align:center
दैत्य का साथ पाने से भी यह नहीं बदलेगा।

00:12:56.693 --> 00:12:58.737 align:center
जोनाथन, मैं चाहता हूँ
कि तुम पूरब की ओर देखो।

00:13:00.113 --> 00:13:01.364 align:center
सूरज को निकलते हुए।

00:13:02.824 --> 00:13:06.703 align:center
जब कल का सूरज डूबेगा,
मेरे सब्र का बाँध भी टूट जाएगा।

00:13:08.914 --> 00:13:12.751 align:center
और मैं अपनी सेना को आदेश दूँगा
कि तुम पर हर तरफ से हमला करे,

00:13:13.710 --> 00:13:15.378 align:center
और मैं किसी एक को भी ज़िंदा नहीं छोड़ूंगा।

00:13:16.338 --> 00:13:18.965 align:center
न ही औरतों को, न ही बच्चों को।

00:13:20.133 --> 00:13:23.970 align:center
न तुम्हारी माँओं को
और न तुम्हारी बहनों को।

00:13:24.888 --> 00:13:27.682 align:center
वो धीरे-धीरे मेरे हाथों मारे जाएँगे।

00:13:29.142 --> 00:13:33.438 align:center
और पूरा इज़राइल मातम मनाएगा,
अगर पूरे इज़राइल में कोई ज़िंदा बचा तो।

00:13:34.940 --> 00:13:38.318 align:center
अपने पिता के पास जाओ।
उन्हें हथियार डालने के लिए मनाओ।

00:13:40.111 --> 00:13:44.824 align:center
या उससे भी बेहतर, उन्हें मनाओ
कि वह सामने आकर मेरे दैत्य का सामना करें।

00:13:45.325 --> 00:13:46.493 align:center
और इज़्ज़त की मौत पाएं।

00:13:47.786 --> 00:13:51.748 align:center
सब मिलकर भी मेरे दैत्य को नहीं हरा सकते
और न ही इस जंग को जीत सकते हो।

00:13:52.916 --> 00:13:56.086 align:center
मगर तुम लोग गुलाम बनकर जी सकते हो,
जैसे कि मिस्र में रहते थे।

00:14:20.610 --> 00:14:23.822 align:center
और जोनाथन, अगर तुम्हारा जवाब न में है,

00:14:25.198 --> 00:14:26.616 align:center
तो मैं तुमसे वादा करता हूँ,

00:14:27.075 --> 00:14:30.870 align:center
अगली बार जब तुमसे मिलूँगा,
तब मेरा तीर तुम्हारे दिल के आर-पार होगा।

00:15:11.828 --> 00:15:12.954 align:center
केज़िया।

00:15:15.248 --> 00:15:16.124 align:center
कुछ बात करनी है।

00:15:24.299 --> 00:15:26.092 align:center
तुमने मेरी बेटियों को देखा है?

00:15:28.637 --> 00:15:29.888 align:center
वो अपने कमरे में नहीं हैं?

00:15:31.640 --> 00:15:33.266 align:center
मैंने सबसे पहले वहीं ढूँढ़ा था।

00:15:37.145 --> 00:15:42.609 align:center
वैसे उन्होंने पुराने लीवाइट, अहिमेलैक को
खोजने के बारे में कुछ तो बोला था।

00:15:44.194 --> 00:15:45.403 align:center
आख़िर किसलिए?

00:15:47.197 --> 00:15:50.867 align:center
जंग में अपने लोगों की सलामती की
मन्नत मांगने के लिए।

00:15:53.495 --> 00:15:54.454 align:center
मन्नत माँगने के लिए?

00:15:59.834 --> 00:16:01.711 align:center
मन्नत? और वो भी मीराब?

00:16:07.967 --> 00:16:11.054 align:center
मुझे यकीन है
तुम मुझसे अब और कोई झूठ नहीं बोलोगी।

00:16:14.265 --> 00:16:16.267 align:center
तो फिर पूछती हूँ, मेरी बेटियाँ कहाँ हैं?

00:16:18.770 --> 00:16:20.480 align:center
उन्होंने मुझे न बताने की कसम दी है।

00:16:21.940 --> 00:16:22.774 align:center
मैं…

00:16:24.025 --> 00:16:26.194 align:center
मुझे लगता है वे महल छोड़कर गईं हैं।

00:16:27.195 --> 00:16:28.947 align:center
छोड़कर गई हैं? मगर कहाँ?

00:16:31.533 --> 00:16:32.867 align:center
जंग के मैदान में।

00:16:35.036 --> 00:16:37.330 align:center
ज़रूरत के वक़्त में महाराज की मदद करने को।

00:16:38.331 --> 00:16:39.666 align:center
जंग के मैदान में गई हैं?

00:16:41.543 --> 00:16:42.669 align:center
और तुमने कुछ नहीं कहा?

00:16:44.254 --> 00:16:47.382 align:center
मुझे राजकुमारियों से सवाल-जवाब करने की
इजाज़त नहीं है।

00:16:53.179 --> 00:16:55.932 align:center
मुझे बताना तुम्हारी ज़िम्मेदारी थी।

00:16:56.683 --> 00:17:00.270 align:center
-मेहरबानी करके, मुझे बाहर मत निकालिए। मैं…
-जाओ यहाँ से।

00:17:01.020 --> 00:17:02.689 align:center
मेरी नज़रों से दूर हो जाओ।

00:17:22.625 --> 00:17:24.669 align:center
आ जाओ। हम करीब हैं।

00:17:33.052 --> 00:17:35.513 align:center
रुक जाओ! अपनी पहचान बताओ।

00:17:37.015 --> 00:17:38.266 align:center
राजकुमारी…

00:17:39.225 --> 00:17:40.435 align:center
हमें महाराज के पास ले चलो।

00:17:41.186 --> 00:17:43.396 align:center
जैसा कहें। इस तरफ।

00:17:58.995 --> 00:17:59.996 align:center
मीराब।

00:18:00.747 --> 00:18:03.124 align:center
-ज़रा इन्हें देखो।
-क्या देखूँ?

00:18:06.169 --> 00:18:07.587 align:center
कितने हताश हैं।

00:18:10.590 --> 00:18:11.591 align:center
सुनो।

00:18:13.843 --> 00:18:15.178 align:center
तुम पिताजी के पास जाओ।

00:18:15.261 --> 00:18:17.514 align:center
-उनका ख़्याल रखो। समझीं? जाओ।
-ठीक है।

00:18:17.597 --> 00:18:18.848 align:center
और तुम कहाँ जा रही हो?

00:18:18.932 --> 00:18:22.018 align:center
मैं सेनापति आबनर और जोनाथन को रास्ते में
जो देखा वो बताने जा रही हूँ, ठीक है?

00:18:22.101 --> 00:18:24.813 align:center
-इसे महाराज तक और मुझे सेनापति तक ले चलो।
-इस तरफ आइए।

00:18:31.236 --> 00:18:33.279 align:center
आज…

00:18:33.613 --> 00:18:36.074 align:center
तुम मुझसे मिलोगे।

00:18:37.534 --> 00:18:38.493 align:center
सैमुअल?

00:18:42.705 --> 00:18:44.499 align:center
आज से,

00:18:44.582 --> 00:18:50.380 align:center
ये यातना तुम भी सहोगे।

00:18:55.885 --> 00:18:57.011 align:center
पिताजी।

00:19:09.691 --> 00:19:10.525 align:center
नहीं।

00:19:12.443 --> 00:19:13.444 align:center
नहीं।

00:19:18.449 --> 00:19:19.617 align:center
मीखाल।

00:19:25.623 --> 00:19:27.166 align:center
मैं आपके लिए कुछ लाई हूँ।

00:19:27.458 --> 00:19:32.839 align:center
अगर धर्मगुरुओं को पता चला मैं धर्मग्रंथ के
पन्ने लेकर आई हूँ तो मुझे बद्दुआ देंगे।

00:19:33.798 --> 00:19:35.550 align:center
मगर मैं आपको वो पढ़कर सुनाना चाहती थी।

00:19:36.384 --> 00:19:38.928 align:center
जैसे हम पहले किया करते थे।

00:19:39.846 --> 00:19:42.849 align:center
"हम पर परमेश्वर की विशेष कृपा है।"

00:19:42.932 --> 00:19:44.017 align:center
याद है।

00:19:45.184 --> 00:19:47.687 align:center
ये वो शब्द हैं
जो परमेश्वर ने मूसा से कहे थे।

00:19:49.272 --> 00:19:52.066 align:center
"न तो तुम घबराओ और न ही डरो।"

00:19:53.401 --> 00:19:57.697 align:center
"परमपिता परमेश्वर तुम्हारा निगहबान है,
जो हमेशा तुम्हारे आगे ढाल बनकर रहता है,

00:19:59.073 --> 00:20:01.534 align:center
वह खुद तुम्हारी हिफाज़त करेगा,

00:20:02.243 --> 00:20:07.832 align:center
और उस रेगिस्तान में, तुम देख चुके हो
कि कैसे उसने तुम्हारा हाथ थामा,

00:20:11.961 --> 00:20:13.504 align:center
बिल्कुल एक पिता की तरह…

00:20:16.549 --> 00:20:18.134 align:center
जो अपने बच्चे का हाथ थामता है।"

00:20:21.095 --> 00:20:23.348 align:center
और जैसे आपने मेरा हाथ थामा।

00:20:27.352 --> 00:20:30.688 align:center
वह भी आपका हाथ थामेंगे।

00:20:31.898 --> 00:20:33.900 align:center
वह आपको वापसी का रास्ता दिखाएँगे।

00:20:34.943 --> 00:20:36.986 align:center
आपको बस अपनी आँखें खोलनी है।

00:20:38.863 --> 00:20:39.948 align:center
तो देखिए।

00:20:41.407 --> 00:20:42.700 align:center
उठ जाइए।

00:20:44.077 --> 00:20:45.370 align:center
उनके पास लौट आइए।

00:20:46.871 --> 00:20:48.498 align:center
हमारे पास लौट आइए।

00:20:49.582 --> 00:20:50.458 align:center
उठ जाइए।

00:20:51.334 --> 00:20:52.919 align:center
आँखें खोलिए।

00:20:53.002 --> 00:20:54.337 align:center
उठ जाइए।

00:20:54.420 --> 00:20:55.254 align:center
आँखें खोलिए।

00:20:55.713 --> 00:20:57.924 align:center
उठ जाइए। पिताजी, मेरे लिए।

00:20:59.300 --> 00:21:00.134 align:center
आँखें खोलिए।

00:21:01.719 --> 00:21:02.804 align:center
उठ जाइए।

00:21:03.846 --> 00:21:06.516 align:center
मेरी ख़ातिर। मुझे आपकी ज़रूरत है।

00:21:07.183 --> 00:21:11.396 align:center
आँखें खोलिए। उठ जाइए, पिताजी। मेरे लिए।

00:21:11.646 --> 00:21:12.647 align:center
आँखें खोलिए।

00:21:21.364 --> 00:21:22.240 align:center
मीखाल।

00:21:24.075 --> 00:21:25.410 align:center
तुम्हीं हो क्या?

00:21:29.455 --> 00:21:30.915 align:center
मेरी प्यारी बच्ची।

00:21:33.251 --> 00:21:34.252 align:center
परमेश्वर…

00:21:35.628 --> 00:21:38.923 align:center
परमेश्वर हमें ताक़त देंगे और बचाएंगे।

00:21:44.387 --> 00:21:45.680 align:center
वह हमेशा साथ देते हैं।

00:21:56.149 --> 00:21:56.983 align:center
महारानी।

00:22:19.172 --> 00:22:22.133 align:center
महारानी। आपको यहाँ नहीं रुकना चाहिए।

00:22:23.384 --> 00:22:25.470 align:center
कुछ लोग हैं
जो बचकर निकलने में आपकी मदद करेंगे।

00:22:26.596 --> 00:22:28.431 align:center
मैं छिपने वाली नहीं।

00:22:29.348 --> 00:22:30.391 align:center
क्यों?

00:22:33.311 --> 00:22:36.481 align:center
यहाँ रहकर कुछ हासिल नहीं होगा।

00:22:44.197 --> 00:22:45.823 align:center
जब मैं छोटी थी…

00:22:48.743 --> 00:22:50.286 align:center
मेरे पिता…

00:22:52.205 --> 00:22:54.165 align:center
घरवालों को मिस्र ले गए थे।

00:22:56.584 --> 00:23:00.671 align:center
पता नहीं क्यों मगर इतना याद है
वहाँ एक बड़ा जुलूस था।

00:23:02.131 --> 00:23:07.595 align:center
सड़कें लोगों से भरी हुई थीं।
हज़ारों की तादाद में लोग थे।

00:23:08.096 --> 00:23:09.931 align:center
और वो सब एक इंसान को देखने आए थे।

00:23:12.058 --> 00:23:13.226 align:center
फ़ैरो को।

00:23:15.603 --> 00:23:19.732 align:center
और वो लोग वहाँ घंटों खड़े रहे,
बस उसकी एक झलक पाने के लिए,

00:23:20.691 --> 00:23:26.531 align:center
और जब वह आख़िरकार सामने आया,
तो ऊपर से नीचे तक सोने में लदा था,

00:23:26.614 --> 00:23:27.740 align:center
कसम से…

00:23:30.326 --> 00:23:32.620 align:center
वह सूरज की तरह चमक रहा था।

00:23:43.297 --> 00:23:45.383 align:center
मगर जब हम घर लौटे,

00:23:46.717 --> 00:23:50.471 align:center
मुझे एहसास हुआ हमारा अपना ऐसा कोई नहीं है।

00:23:51.139 --> 00:23:57.562 align:center
हमारे पास नबी और हाकिम हुआ करते थे
जो मौके के हिसाब से राज करते थे।

00:23:58.813 --> 00:24:00.648 align:center
जिनमें से कुछ सच्चे और इंसाफ पसंद थे।

00:24:01.399 --> 00:24:02.525 align:center
बहुत से नहीं थे।

00:24:03.734 --> 00:24:07.488 align:center
सभी दावा करते कि वह उस परमेश्वर की तरफ से
बोल रहे हैं जिसने मुझे कभी बात नहीं की।

00:24:09.866 --> 00:24:11.159 align:center
मगर एक राजा,

00:24:12.368 --> 00:24:13.327 align:center
एक राजा को…

00:24:16.497 --> 00:24:18.833 align:center
मैं अपनी आँखों से देख सकती थी। तो…

00:24:21.627 --> 00:24:26.132 align:center
मैंने एक राजा का सपना देखने की हिम्मत की…

00:24:29.010 --> 00:24:32.013 align:center
जो हमारे कबीलों को एक कर सकता था।

00:24:40.938 --> 00:24:42.190 align:center
और देखो…

00:24:45.484 --> 00:24:47.195 align:center
मैंने उस सपने को सच किया।

00:24:50.031 --> 00:24:53.451 align:center
गरीबी से निकलकर यहाँ तक पहुँची।
इस महल तक।

00:24:54.994 --> 00:24:57.663 align:center
और अब मैं उसे अपने पैरों के नीच से
बिखरता देख रही हूँ।

00:25:06.756 --> 00:25:07.590 align:center
मेरी रानी।

00:25:08.591 --> 00:25:11.636 align:center
उन्हें मेरे लिए आने दो
ताकि मैं अपने सपने के साथ मर सकूँ।

00:25:12.929 --> 00:25:13.763 align:center
रुक जाओ!

00:25:32.156 --> 00:25:32.990 align:center
माँ।

00:26:09.902 --> 00:26:11.195 align:center
अपनी आँखें बंद करो…

00:26:13.114 --> 00:26:14.740 align:center
और ध्यान से सुनो।

00:26:15.199 --> 00:26:17.994 align:center
अपने कानों से नहीं,
बल्कि अपनी अंतरात्मा से।

00:26:20.538 --> 00:26:22.290 align:center
मन की गहराइयों में झांकों।

00:26:26.460 --> 00:26:29.714 align:center
और सुकून और खामोशी में,
तुम्हें परमेश्वर की आवाज़ सुनाई देगी।

00:26:31.424 --> 00:26:33.968 align:center
सुनो उसे।
वह तुम्हें बताएँगे कि तुम कौन हो।

00:26:34.635 --> 00:26:35.636 align:center
न कि ये लोग।

00:26:49.317 --> 00:26:52.653 align:center
मैं एक आख़िरी बार तुम लोगों को
यह मौका दे रहा हूँ।

00:26:53.571 --> 00:26:55.197 align:center
बचने का कोई तरीका नहीं है।

00:26:56.324 --> 00:26:57.533 align:center
न ही कोई उम्मीद है।

00:26:58.868 --> 00:27:01.454 align:center
मेरे लोगों ने तुम्हें घेर लिया है।

00:27:02.580 --> 00:27:05.207 align:center
-अपने जांबाज़ को भेजो…
-ये लोग कर क्या रहे हैं?

00:27:05.291 --> 00:27:07.209 align:center
…नहीं तो तुम सब मारे जाओगे।

00:27:13.132 --> 00:27:17.053 align:center
आज, मैं इज़राइल की सेना को चुनौती देता हूँ।

00:27:18.554 --> 00:27:22.516 align:center
मैं इज़राइल के राजा को चुनौती देता हूँ।

00:27:23.726 --> 00:27:26.604 align:center
मैं इज़राइल के परमेश्वर को चुनौती देता हूँ।

00:27:33.027 --> 00:27:36.113 align:center
हमारे शाश्वत परमेश्वर को चुनौती देने वाला
यह दैत्य कौन होता है?

00:27:36.655 --> 00:27:38.240 align:center
बच्चे, कोई उसका मुकाबला नहीं कर सकता।

00:27:39.575 --> 00:27:41.786 align:center
क्यों? वह भी तो एक इंसान है।

00:27:43.037 --> 00:27:44.497 align:center
वह इंसानों के बीच मौजूद ईश्वर है।

00:27:44.580 --> 00:27:47.708 align:center
ईश्वर बस एक है। और इस जंग में
वह हमारे साथ है।

00:27:47.792 --> 00:27:49.377 align:center
डेविड, तुम यहाँ क्या रहे हो?

00:27:49.460 --> 00:27:53.506 align:center
तुम लोग कितने दिनों से यहाँ खड़े होकर
उसकी बातें सुन रहे हो? वह है कौन?

00:27:54.340 --> 00:27:57.760 align:center
उसका नाम गोलायथ है। वह गाथ के
राजा अकीश के साथ है।

00:27:57.843 --> 00:27:59.637 align:center
तो तुम में से कोई भी
उसका सामना नहीं करेगा?

00:28:02.264 --> 00:28:03.474 align:center
तुम उससे लड़ना चाहते हो?

00:28:04.558 --> 00:28:06.602 align:center
हमें हमारा जांबाज़ मिल गया।
उस दैत्य से यह लड़ेगा।

00:28:07.520 --> 00:28:09.647 align:center
एलिअब। तुम्हारा भाई।

00:28:09.730 --> 00:28:12.108 align:center
-अबीनाडाब, यहाँ आओ। डेविड आया है।
-मेरा भाई।

00:28:13.317 --> 00:28:17.154 align:center
-डेविड, तुम यहाँ क्यों आए हो?
-पिताजी ने तुम्हारे लिए सामान भेजा है।

00:28:17.238 --> 00:28:20.408 align:center
सामान? सच में? मैं तुम्हें जानता हूँ।
तुम यहाँ जंग देखने आए हो।

00:28:20.491 --> 00:28:22.660 align:center
-एक भेड़िए की तरह।
-क्या? मैं ऐसे बात नहीं कर सकता?

00:28:22.743 --> 00:28:25.079 align:center
मैंने तुम्हें वहीं रहने को कहा था।
अगर पिताजी को पता चला…

00:28:25.162 --> 00:28:28.332 align:center
पिताजी ने ही मुझे यहाँ भेजा है
और वो भी अपनी दुआ देकर।

00:28:28.791 --> 00:28:32.753 align:center
और अगर उस दैत्य का सामना
तुम सब नहीं करोगे, तो मैं करूँगा।

00:28:32.837 --> 00:28:35.506 align:center
-ठीक है। इसे उकसाओ मत।
-मैं उससे लड़ूँगा।

00:28:35.589 --> 00:28:39.385 align:center
हाँ, फिर तुमने उसका सामना क्यों नहीं किया?
तुम जूडाह के सबसे बेहतरीन सैनिक हो।

00:28:41.554 --> 00:28:44.306 align:center
डेविड, तुमने उसका कद देखा है?

00:28:44.390 --> 00:28:47.309 align:center
तो क्या हुआ? तुम भूल कैसे गए?

00:28:48.185 --> 00:28:50.146 align:center
-सबके सब भूल कैसे गए?
-क्या भूल गए?

00:28:50.229 --> 00:28:51.689 align:center
परमेश्वर की महानता।

00:28:54.525 --> 00:28:55.693 align:center
इस दैत्य से मैं लड़ूँगा।

00:28:55.776 --> 00:28:58.404 align:center
-नहीं, डेविड, तुम घर जा रहे हो।
-मैं उससे लडूंगा। छोड़ो मुझे।

00:28:58.487 --> 00:29:00.322 align:center
-तुम घर जा रहे हो।
-मैं कहीं नहीं जाने वाला।

00:29:00.406 --> 00:29:01.991 align:center
-जेसी के बेटे।
-सेनापति आबनर।

00:29:02.283 --> 00:29:03.325 align:center
नहीं, तुम नहीं, एलिअब।

00:29:04.368 --> 00:29:07.121 align:center
संगीतकार लड़के, तुम अपना यंत्र लाए हो।
अच्छा है।

00:29:07.580 --> 00:29:09.915 align:center
तुम महाराज के पास जाओ।
उनके लिए बजाओ।

00:29:09.999 --> 00:29:11.083 align:center
उन्हें आराम पहुँचाओ।

00:29:11.417 --> 00:29:12.251 align:center
योआब।

00:29:13.127 --> 00:29:14.628 align:center
डेविड, तुमने उनकी बात सुनी।

00:29:14.712 --> 00:29:18.007 align:center
ज़रूरत पड़े तो ही महाराज के लिए बजाओगे।
मगर दैत्य का ज़िक्र बिल्कुल नहीं करोगे।

00:29:18.382 --> 00:29:19.341 align:center
-चलो।
-मैं लड़ूँगा।

00:29:22.761 --> 00:29:23.762 align:center
डेविड।

00:29:35.441 --> 00:29:38.277 align:center
महाराज। संगीतकार लड़का यहाँ आ चुका है।

00:29:40.488 --> 00:29:41.530 align:center
चरवाहे।

00:29:42.781 --> 00:29:44.200 align:center
ताज्जुब की बात है।

00:29:44.909 --> 00:29:46.744 align:center
तुम यहाँ मेरे लिए बजाने आए हो?

00:29:48.662 --> 00:29:49.747 align:center
मैं आपके लिए लड़ने आया हूँ।

00:29:49.830 --> 00:29:50.873 align:center
-मुझे माफ़ कर दीजिए।
-डेविड।

00:29:50.956 --> 00:29:53.334 align:center
मेरे महाराज, मेरा भाई बेवक़ूफ़ है
और कुछ भी बोलता है।

00:29:53.417 --> 00:29:55.419 align:center
-मैं उस दैत्य का सामना करूँगा।
-उसे बोलने दो।

00:29:59.882 --> 00:30:03.469 align:center
मेरे महाराज, उस दैत्य से मैं लड़ूँगा।

00:30:06.180 --> 00:30:09.600 align:center
तुम अभी बच्चे हो।
तुम उसका सामना नहीं कर पाओगे।

00:30:09.683 --> 00:30:12.770 align:center
आपके इस सेवक ने कई सालों तक
अपने पिता की भेड़ों की देखरेख की है।

00:30:13.687 --> 00:30:17.274 align:center
उस दौरान,
मैंने एक भालू और एक शेर को भी मारा है।

00:30:17.358 --> 00:30:19.026 align:center
-डेविड।
-बहुत हुआ।

00:30:19.985 --> 00:30:23.239 align:center
जब एक शेर ने मेरी भेड़ों पर हमला किया
और मुझे ललकारा,

00:30:23.864 --> 00:30:28.911 align:center
तब मैं उसके पीछे गया, उसकी दाढ़ी पकड़ी,
खंजर से वार किया और मार डाला।

00:30:33.457 --> 00:30:35.251 align:center
यह सच कह रहा है, महाराज। वाकई ऐसा किया।

00:30:35.793 --> 00:30:36.794 align:center
अबीनाडाब।

00:30:36.919 --> 00:30:39.088 align:center
-क्या? मुझे हमेशा से यकीन था।
-तुम मदद नहीं कर रहे।

00:30:39.213 --> 00:30:42.049 align:center
वह दैत्य सर्वशक्तिमान परमेश्वर की
बेइज़्ज़ती कर रहा है।

00:30:43.717 --> 00:30:46.512 align:center
और वही परमेश्वर
जिसने मुझे शेर और भालू से बचाया

00:30:46.595 --> 00:30:49.473 align:center
वही मुझे इस फ़िलिस्तीनी के वार से बचाएगा।

00:30:52.226 --> 00:30:56.522 align:center
वह दैत्य जान लेने में माहिर है।

00:30:56.855 --> 00:30:58.148 align:center
वह इसी काम के लिए बना है।

00:30:58.232 --> 00:31:02.152 align:center
मैं भी इसी काम के लिए,
इसी पल के लिए पैदा हुआ हूँ।

00:31:04.530 --> 00:31:07.658 align:center
मेरा यकीन कीजिए, महाराज।
मैं उसका ख़ात्मा कर दूँगा।

00:31:12.746 --> 00:31:14.957 align:center
तुम्हारी बातों में बड़ी सच्चाई नज़र आती है।

00:31:16.584 --> 00:31:21.880 align:center
इससे मेरे अंदर ऐसी हिम्मत उमड़ रही है
जो मैंने तबसे नहीं महसूस की…

00:31:27.219 --> 00:31:28.220 align:center
पिताजी…

00:31:28.971 --> 00:31:30.806 align:center
महाराज।

00:31:31.974 --> 00:31:33.809 align:center
-जाओ।
-ठीक है।

00:31:33.892 --> 00:31:34.768 align:center
-महाराज।
-चलो।

00:31:34.852 --> 00:31:36.353 align:center
-महाराज, मैं उसे हरा दूँगा।
-जाओ।

00:31:36.437 --> 00:31:37.771 align:center
-जाओ।
-मुझे छोड़ दो।

00:31:37.855 --> 00:31:39.565 align:center
जाओ और उस दैत्य का सामना करो।

00:31:47.656 --> 00:31:52.494 align:center
तुम उससे उसी हिम्मत के साथ लड़ना
जो तुम यहाँ अंदर लेकर आए हो।

00:31:52.578 --> 00:31:55.831 align:center
महाराज, हमें इस बारे में सोचना चाहिए।

00:31:55.914 --> 00:31:58.500 align:center
क्यों? मैंने फैसला कर लिया है।

00:31:59.543 --> 00:32:02.004 align:center
इस काम के लिए
किसी और आदमी ने हिम्मत नहीं दिखायी।

00:32:07.092 --> 00:32:08.344 align:center
मैं तुम्हें जांबाज़ चुनता हूँ।

00:32:10.596 --> 00:32:11.847 align:center
इसे मेरा कवच दे दो।

00:32:12.514 --> 00:32:14.933 align:center
ये जंग के मैदान में
राजा का कवच पहनकर जाएगा।

00:32:17.269 --> 00:32:18.187 align:center
जाओ।

00:32:21.106 --> 00:32:22.191 align:center
शुक्रिया, महाराज।

00:32:37.039 --> 00:32:39.708 align:center
ज़ेबुलन क़बीले ने तुम्हारे पिता का
साथ छोड़ दिया।

00:32:40.793 --> 00:32:44.713 align:center
और भी कबीले ऐसा करते
अगर हमारी सेना घिरी हुई नहीं होती।

00:32:45.547 --> 00:32:49.843 align:center
फिलिस्तीनियों के पास बस एक नहीं
कई सारे दैत्य हैं।

00:32:49.927 --> 00:32:51.595 align:center
और हमारे पास और सैनिक नहीं हैं।

00:32:51.679 --> 00:32:55.474 align:center
यहाँ महल की सुरक्षा के लिए
सौ से भी कम सैनिक हैं।

00:32:56.433 --> 00:32:59.687 align:center
आप पानी के एक कतरे से
आग को नहीं बुझा सकते।

00:33:02.231 --> 00:33:03.941 align:center
फिर तो नतीजा तय है।

00:33:06.568 --> 00:33:08.195 align:center
हमारी सेना हार जाएगी।

00:33:09.613 --> 00:33:12.032 align:center
और जब महाराज का पतन होगा
तो इज़राइल का भी पतन हो जाएगा।

00:33:13.909 --> 00:33:16.453 align:center
दुश्मन हमारे दरवाज़े पर होगा।

00:33:17.371 --> 00:33:18.372 align:center
और जब वो आएँगे,

00:33:18.455 --> 00:33:23.419 align:center
तो मेरी राय है कि हम उनके सामने
घुटने टेक दें और दया की भीख मांगें।

00:33:23.502 --> 00:33:25.129 align:center
नहीं, हमें वक़्त रहते निकल लेना चाहिए।

00:33:26.505 --> 00:33:31.009 align:center
मेरे कुछ नए दोस्त हैं जो उत्तरी कबीले को
साथ लाने में हमारी मदद करेंगे,

00:33:31.093 --> 00:33:32.469 align:center
ताकि फिर से इज़राइल बना सकें।

00:33:32.553 --> 00:33:34.555 align:center
मैं अपने घर को छोड़कर नहीं जाऊँगी।

00:33:36.140 --> 00:33:39.518 align:center
फिलिस्तीनी ज़रा भी रहम नहीं करेंगे।
आप तो जानती हैं।

00:33:40.728 --> 00:33:43.397 align:center
वो पवित्र धर्मग्रंथों को जला देंगे
और मेरी माँ को वेश्या बना देंगे।

00:33:43.480 --> 00:33:46.066 align:center
-उपरवाला हमारी हिफाज़त करेगा।
-जैसे मेरे पिता की की?

00:33:48.485 --> 00:33:50.154 align:center
हमें इस जगह को छोड़ना ही होगा।

00:33:50.237 --> 00:33:52.698 align:center
ताकि हम अपने तख़्त को बचा सकें।

00:33:53.782 --> 00:33:56.493 align:center
बाकी बचे कबीले को राह दिखाने वाला
कोई तो होना चाहिए।

00:33:58.370 --> 00:33:59.621 align:center
आपको मुझे राजा बनाना होगा।

00:34:02.541 --> 00:34:04.626 align:center
-हमारा पहले ही एक राजा है।
-जो हार चुका है।

00:34:05.169 --> 00:34:06.920 align:center
जंग भी और शायद अपना सिर भी।

00:34:09.214 --> 00:34:12.551 align:center
माँ, अगर हम तख़्त पर नहीं बैठते,
तो कोई और बैठ जाएगा।

00:34:16.138 --> 00:34:17.473 align:center
मुझे लगा तुम मर चुके हो।

00:34:21.351 --> 00:34:23.061 align:center
कुछ वक़्त के लिए, माँ, मैं मर ही गया था।

00:34:26.064 --> 00:34:27.316 align:center
तुम्हारे साथ क्या हुआ?

00:34:31.737 --> 00:34:34.865 align:center
बस इतना जान लीजिए कि मुझे
पुरानी ज़िंदगी के बदले नई ज़िंदगी मिली।

00:34:35.574 --> 00:34:38.660 align:center
मेरे पास अतीत की बातें करने का
वक़्त नहीं है।

00:34:40.120 --> 00:34:41.747 align:center
आप जानती हैं मैं सच बोल रहा हूँ।

00:34:44.208 --> 00:34:45.834 align:center
हमारा अपना कोई नहीं लौटकर आएगा।

00:34:46.919 --> 00:34:50.130 align:center
इस ख़ानदान में बस आप और मैं ही हैं
जो ज़िंदा बचे हैं।

00:34:51.131 --> 00:34:52.966 align:center
हम इज़राइल की इकलौती उम्मीद हैं।

00:34:55.511 --> 00:34:58.722 align:center
मैं आपका राजा और आप सभी का रक्षक बनूँगा।

00:35:06.688 --> 00:35:11.193 align:center
सब्र रखो, मेरे भाइयों। सब्र रखो।
थोड़ी देर में सब पता चल जाएगा।

00:35:15.739 --> 00:35:16.907 align:center
यह पागलपन है।

00:35:19.535 --> 00:35:21.829 align:center
-तुम कहाँ जा रहे हो?
-हथियारघर में।

00:35:21.912 --> 00:35:23.664 align:center
-मुझे तीर-कमान लेने हैं।
-किसलिए?

00:35:24.164 --> 00:35:27.042 align:center
मैं अपने भाई को ज़िंदा
चीथड़े होते हुए नहीं देखने वाला।

00:35:35.259 --> 00:35:36.218 align:center
ठीक है।

00:36:03.996 --> 00:36:05.581 align:center
तुम एक राजा के जैसे लग रहे हो।

00:36:08.917 --> 00:36:10.085 align:center
पर ऐसा महसूस नहीं हो रहा।

00:36:13.839 --> 00:36:16.842 align:center
मैं तुम्हें यह देने आई हूँ।

00:36:20.137 --> 00:36:23.599 align:center
इसमें परमेश्वर की तरफ से
जॉशुआ को कही गई बातें हैं।

00:36:25.517 --> 00:36:26.810 align:center
महान जंग से पहले,

00:36:26.894 --> 00:36:30.647 align:center
परमेश्वर ने कहा, "डरो नहीं।"

00:36:32.733 --> 00:36:35.944 align:center
"मज़बूत और हिम्मतवर बनो।"

00:36:39.489 --> 00:36:40.324 align:center
जॉशुआ।

00:36:41.742 --> 00:36:42.743 align:center
यह…

00:36:43.243 --> 00:36:47.539 align:center
"हर जगह जहाँ तुम्हारे कदम पड़ेंगे…"

00:36:50.334 --> 00:36:51.793 align:center
"वो जगह मैंने तुम्हारे नाम कर दी है।"

00:36:54.796 --> 00:36:57.883 align:center
मगर इसमें सबकुछ नहीं लिखा।

00:36:57.966 --> 00:36:59.217 align:center
इतनी जगह नहीं थी।

00:37:00.761 --> 00:37:04.014 align:center
और तुम इसे अपने साथ ले जाओ? ठीक है?

00:37:07.935 --> 00:37:08.769 align:center
लोग क्या कह रहे हैं?

00:37:10.729 --> 00:37:14.775 align:center
सच कहूँ, तो डरे हुए हैं।

00:37:15.609 --> 00:37:16.860 align:center
पर उनकी गलती नहीं है।

00:37:18.278 --> 00:37:19.988 align:center
वो लोग ये नहीं समझते…

00:37:22.449 --> 00:37:27.537 align:center
कि वो परमेश्वर, अलग चीज़ों को चुनता है।

00:37:28.455 --> 00:37:31.249 align:center
वह सताए हुओं को चुनता है,

00:37:31.333 --> 00:37:35.504 align:center
क्योंकि वह उनके दिल का हाल जानता है।

00:37:42.302 --> 00:37:44.179 align:center
और जो तुम्हारे दिल में है…

00:37:46.556 --> 00:37:49.768 align:center
वह हज़ारों तलवारों से ज़्यादा ताक़तवर है।

00:37:52.562 --> 00:37:54.106 align:center
शायद तुम सही कह रही हो।

00:37:59.277 --> 00:38:00.737 align:center
तुम्हें डर लग रहा है?

00:38:01.905 --> 00:38:02.990 align:center
बहुत ज़्यादा।

00:38:06.493 --> 00:38:07.536 align:center
मुझे भी लग रहा है।

00:38:09.621 --> 00:38:10.831 align:center
पर मुझे तुम पर यकीन है।

00:38:15.377 --> 00:38:19.756 align:center
मैं इसकी वजह नहीं जानती। बस करती हूँ।

00:38:22.175 --> 00:38:25.887 align:center
मुझे माफ़ कर दो।
माफ़ कर दो मैं छोड़कर चला गया था।

00:38:32.019 --> 00:38:33.311 align:center
एक अच्छे काम के लिए।

00:38:41.570 --> 00:38:42.654 align:center
डेविड।

00:38:45.574 --> 00:38:50.287 align:center
तुम उस दैत्य का ख़ात्मा करोगे
और मेरे पास वापस आओगे।

00:38:57.586 --> 00:38:58.837 align:center
मैं इस कवच को नहीं पहन सकता।

00:39:02.215 --> 00:39:03.425 align:center
मैं जैसा हूँ वैसे जाना चाहिए।

00:39:04.634 --> 00:39:06.178 align:center
और मुझे एक नदी ढूँढ़नी होगी।

00:39:13.560 --> 00:39:14.686 align:center
-सेनापति आबनर।
-रुक जाओ।

00:39:17.606 --> 00:39:18.440 align:center
राजकुमार जोनाथन।

00:39:19.691 --> 00:39:22.110 align:center
राजकुमार जोनाथन।
योआब, मेरी जगह सँभालो।

00:39:25.697 --> 00:39:26.823 align:center
तुम ज़िंदा हो।

00:39:27.908 --> 00:39:28.992 align:center
तुम बचकर कैसे निकले?

00:39:30.202 --> 00:39:31.328 align:center
मुझे अपना पानी दो।

00:39:32.120 --> 00:39:33.288 align:center
लो। इसे पियो।

00:39:41.588 --> 00:39:42.672 align:center
तुम बचकर कैसे निकले?

00:39:44.216 --> 00:39:45.550 align:center
अकीश के कहने पर।

00:39:47.302 --> 00:39:49.471 align:center
उसके आदमी और उसके दैत्य ने छोड़ दिया।

00:39:51.389 --> 00:39:52.474 align:center
और तुमने उसे देखा?

00:39:54.142 --> 00:39:57.020 align:center
हाँ। अपनी आँखों से।

00:39:58.480 --> 00:40:00.065 align:center
हम हर तरफ से घिर चुके हैं।

00:40:00.816 --> 00:40:02.609 align:center
बस लड़कर ही बच सकते हैं।

00:40:03.944 --> 00:40:05.237 align:center
या फिर हम हार मान लें।

00:40:06.780 --> 00:40:08.198 align:center
हम कभी हार नहीं मानेंगे।

00:40:14.621 --> 00:40:17.791 align:center
तुम्हारे पिता ने एक जांबाज़ चुना है।

00:40:19.209 --> 00:40:22.087 align:center
क्या? किसे?

00:40:26.133 --> 00:40:29.636 align:center
पीछे हो जाओ! चलो जाओ! पीछे हो जाओ!

00:40:30.345 --> 00:40:34.349 align:center
सेनापति आबनर!
यह एक भद्दा मज़ाक है! शर्म की बात है।

00:40:34.432 --> 00:40:35.267 align:center
डेविड…

00:40:35.350 --> 00:40:36.184 align:center
एक चरवाहे को?

00:40:36.268 --> 00:40:37.269 align:center
मैं नदी में जा रहा हूँ।

00:40:37.352 --> 00:40:40.605 align:center
जांबाज़ चुन लिया है? अब सच में लग रहा है
कि महाराज होश खो बैठे हैं।

00:40:42.023 --> 00:40:44.109 align:center
उन्हें अभी हमसे बात करनी होगी।

00:40:44.192 --> 00:40:45.735 align:center
उन्हें परेशान करना ठीक नहीं।

00:40:45.819 --> 00:40:49.489 align:center
वह पहले से परेशान आत्मा हैं, सेनापति आबनर।
सामने से हटो।

00:40:52.701 --> 00:40:55.620 align:center
तुम्हारी इतनी जुर्रत कि
इज़राइल के सरदारों को तलवार दिखाओ?

00:40:55.704 --> 00:40:58.206 align:center
तुम्हारी इतनी जुर्रत कि
इज़राइल के राजा को धमकाओ?

00:40:58.290 --> 00:41:01.960 align:center
वह अभी हमसे बात करेंगे
या राज करने का ओहदा खोएंगे।

00:41:02.043 --> 00:41:03.712 align:center
तुम्हें मेरा ताज चाहिए, एड्रियल?

00:41:06.339 --> 00:41:07.757 align:center
आओ मुझसे लेकर दिखाओ।

00:41:10.051 --> 00:41:11.761 align:center
वह लड़का कहाँ है?

00:41:59.517 --> 00:42:00.852 align:center
तुम क्या ढूँढ़ रहे हो?

00:42:03.813 --> 00:42:04.731 align:center
पत्थर।

00:42:07.150 --> 00:42:09.986 align:center
-सच बताओ तुम कौन हो?
-आप जानते हैं मैं कौन हूँ।

00:42:10.779 --> 00:42:11.696 align:center
सच में?

00:42:12.989 --> 00:42:14.658 align:center
तुमने मेरे पिता के लिए संगीत बजाया।

00:42:16.952 --> 00:42:18.620 align:center
अब उन्होंने तुम्हें जांबाज़ चुना है।

00:42:21.248 --> 00:42:22.123 align:center
क्यों?

00:42:23.250 --> 00:42:24.751 align:center
क्योंकि एक मैं ही उनके पास गया।

00:42:26.211 --> 00:42:27.504 align:center
तुम बेहद हिम्मतवर हो, डेविड।

00:42:28.338 --> 00:42:31.967 align:center
मगर मैंने उस दैत्य को देखा है।
तुम उसे नहीं हरा सकते।

00:42:35.220 --> 00:42:37.681 align:center
क्या मैं अकेला इंसान हूँ
जिसे पुरानी कहानियों पर यकीन है?

00:42:39.224 --> 00:42:40.934 align:center
इस शैतान ने किसे चुनौती दी है?

00:42:42.352 --> 00:42:47.732 align:center
बात उस दैत्य की ताक़त की नहीं है।
बात परमेश्वर की महानता की है।

00:42:50.652 --> 00:42:52.070 align:center
शायद परमेश्वर हमारे साथ नहीं है।

00:42:52.696 --> 00:42:56.616 align:center
वह यहाँ हमारे साथ नहीं हैं,
क्योंकि हम डर गए हैं।

00:42:58.076 --> 00:43:00.912 align:center
वो तब हमारे साथ ज़रूर होंगे
जब हम अपने डर का सामना करेंगे।

00:43:01.705 --> 00:43:02.789 align:center
तुम उसे कैसे हराओगे?

00:43:04.374 --> 00:43:07.877 align:center
तुम्हारे पास कोई हथियार नहीं है।
न लड़ना आता है।

00:43:15.635 --> 00:43:17.012 align:center
मगर तुम्हारा हौसला बुलंद है।

00:43:20.056 --> 00:43:21.141 align:center
तुम किस कबीले से हो?

00:43:22.851 --> 00:43:23.935 align:center
जूडाह कबीले से।

00:43:30.108 --> 00:43:31.276 align:center
किस शहर से?

00:43:32.319 --> 00:43:33.320 align:center
बेथलेहेम से।

00:43:39.951 --> 00:43:41.036 align:center
डेविड।

00:43:45.623 --> 00:43:47.709 align:center
क्या पैगंबर सैमुअल तुम्हारे घर आए थे?

00:43:57.302 --> 00:43:58.178 align:center
हाँ।

00:44:23.578 --> 00:44:24.537 align:center
डेविड।

00:44:33.505 --> 00:44:35.048 align:center
उस तक निशाना लगाना नामुमकिन सा है।

00:44:38.385 --> 00:44:40.762 align:center
मगर भाला फेंकने के तुरंत बाद ही
वह सबसे कमज़ोर होता है।

00:44:50.271 --> 00:44:51.689 align:center
परमेश्वर तुम्हारी मदद करे।

00:45:04.035 --> 00:45:06.871 align:center
मेरे सब्र का बाँध टूट रहा है।

00:45:07.414 --> 00:45:11.626 align:center
अगर तुम में से कोई मेरा सामना नहीं कर सकता
तो जंग के लिए खड़े क्यों हो?

00:45:12.210 --> 00:45:14.379 align:center
अपना जांबाज़ चुनो
और मुझसे मुकाबला करने भेजो।

00:45:17.715 --> 00:45:18.883 align:center
वह कहाँ है?

00:45:19.050 --> 00:45:22.595 align:center
वह दैत्य का सामना नहीं कर सकता।
यह पागलपन है।

00:45:22.679 --> 00:45:23.680 align:center
नहीं।

00:45:24.305 --> 00:45:30.603 align:center
यह राजद्रोह है।
मैंने फैसला कर दिया है। तुम उसे मानोगे।

00:45:33.857 --> 00:45:35.859 align:center
अपना जांबाज़ भेजो…

00:45:36.818 --> 00:45:37.902 align:center
रास्ते से हट जाओ।

00:45:39.863 --> 00:45:45.577 align:center
रोकिए उसे। उसे वापस बुला लीजिए।

00:45:45.702 --> 00:45:47.954 align:center
नहीं। मैं ऐसा नहीं करने वाला।

00:45:49.164 --> 00:45:52.333 align:center
-फिर मैं करूँगा।
-तुमने मुझे महाराज के लिए जान देने कहा था।

00:45:53.001 --> 00:45:55.503 align:center
मैं तैयार हूँ। क्या तुम तैयार हो?

00:45:58.173 --> 00:46:00.049 align:center
आपने हम सब को बर्बाद कर दिया।

00:46:13.396 --> 00:46:14.314 align:center
रुको।

00:46:17.358 --> 00:46:20.361 align:center
-डेविड, मेहरबानी करके ऐसा मत करो।
-तुम्हें मुझ पर शक है?

00:46:20.445 --> 00:46:22.530 align:center
मुझे है। यह नामुमकिन है।

00:46:23.072 --> 00:46:25.283 align:center
यही तो फर्क है हम में, मेरे भाई।

00:46:25.366 --> 00:46:26.367 align:center
डेविड।

00:46:29.621 --> 00:46:30.955 align:center
तुम्हें डर क्यों नहीं लग रहा?

00:46:31.998 --> 00:46:33.249 align:center
डर लग रहा है।

00:46:38.254 --> 00:46:42.008 align:center
मैं इज़राइल की सेना को चुनौती देता हूँ।

00:46:42.091 --> 00:46:45.637 align:center
मैं इज़राइल के राजा को चुनौती देता हूँ।

00:46:45.887 --> 00:46:49.557 align:center
मैं इज़राइल के परमेश्वर को चुनौती देता हूँ।

00:46:52.185 --> 00:46:53.061 align:center
गोलायथ!

00:46:59.192 --> 00:47:00.693 align:center
रास्ते से हट जाओ!

00:47:16.876 --> 00:47:18.336 align:center
ये नादान लड़का?

00:47:19.379 --> 00:47:22.048 align:center
इस तपती गर्मी का असर तो नहीं हो गया
इस बेवकूफ़ पर?

00:47:34.686 --> 00:47:35.937 align:center
परमेश्वर, मुझे सही राह दिखाओ।

00:47:36.896 --> 00:47:38.731 align:center
हर कदम पर। बस एक कदम।

00:47:47.949 --> 00:47:49.659 align:center
क्या यही तुम्हारा जांबाज़ योद्धा है?

00:47:51.286 --> 00:47:52.954 align:center
ये कोई मज़ाक है।

00:47:53.663 --> 00:47:58.167 align:center
इस गुलामों की जात ने एक बच्चे को भेजकर
मेरी बेइज़्ज़ती की है।

00:47:59.794 --> 00:48:04.966 align:center
मैंने एक जांबाज़ योद्धा भेजने को कहा था।
मैंने एक राजा भेजने को कहा था।

00:48:08.886 --> 00:48:10.471 align:center
मगर इन्होंने एक बच्चे को भेजा है।

00:48:12.098 --> 00:48:14.350 align:center
शायद उनका राजा सच में पागल हो गया है।

00:48:16.811 --> 00:48:19.063 align:center
तुम एक लाठी लेकर मेरा सामना करने चले आए?

00:48:20.565 --> 00:48:24.902 align:center
तुम्हें क्या लगता है मैं कौन हूँ?
कोई कुत्ता?

00:48:27.322 --> 00:48:28.740 align:center
अच्छा, तो यही सही, बच्चे।

00:48:29.115 --> 00:48:32.285 align:center
तुम मेरे गुस्से का शिकार बनोगे।

00:48:35.163 --> 00:48:36.372 align:center
जोनाथन।

00:48:37.040 --> 00:48:38.207 align:center
आप कहाँ थे?

00:48:39.167 --> 00:48:41.002 align:center
उसके खिलाफ़ उठी बगावत शांत करवा रहा था।

00:48:41.085 --> 00:48:45.673 align:center
मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े करके
चील-कौओं को

00:48:46.090 --> 00:48:48.259 align:center
और धरती के जानवरों को खिलाऊँगा।

00:48:49.010 --> 00:48:52.013 align:center
अगर उसने उसे हरा दिया, तो मेरे पीछे आना।

00:48:55.808 --> 00:48:57.101 align:center
मुझे एक घोड़ा लाकर दो।

00:49:01.189 --> 00:49:05.401 align:center
तुम मेरे सामने तलवार,
भाले और बरछी लेकर आए हो।

00:49:06.402 --> 00:49:08.988 align:center
पर मैं तुम्हारे सामने
सर्वशक्तिमान परमेश्वर का नाम लेकर आया हूँ,

00:49:09.322 --> 00:49:13.618 align:center
इज़राइल की सेनाओं के परमेश्वर का,
जिसका तुमने अनादर किया है।

00:49:16.079 --> 00:49:19.374 align:center
आज, परमेश्वर तुम्हें
मेरे हाथों में सौंप देंगे,

00:49:20.375 --> 00:49:23.544 align:center
और मैं तुम्हें अपना निशाना बनाऊँगा
और तुम्हारा सिर धड़ से अलग कर दूँगा।

00:49:29.258 --> 00:49:33.346 align:center
आज, मैं फिलिस्तीनी खेमे की लाशें
आसमान के परिंदों

00:49:33.429 --> 00:49:36.724 align:center
और धरती के जानवरों को खिलाऊँगा।

00:49:37.350 --> 00:49:40.645 align:center
ताकि सारे जहाँ को यह पता लग जाए
कि इज़राइल का एक परमेश्वर है।

00:49:41.312 --> 00:49:44.232 align:center
और तब, ये सभी लोग जान जाएंगे

00:49:44.315 --> 00:49:46.651 align:center
कि वह परमेश्वर तलवारों और भालों के दम पर
हमें जीत नहीं देते,

00:49:46.818 --> 00:49:52.573 align:center
ये जंग ही उस परमेश्वर की है,
और वह तुम्हें हमारे हाथों मौत देगा।

00:49:55.952 --> 00:49:58.371 align:center
तुम मेरे करीब आने के भी काबिल नहीं हो।

00:50:21.144 --> 00:50:22.353 align:center
मुझे एक और दो।

00:50:32.405 --> 00:50:33.406 align:center
दूसरा लाओ।

00:50:51.841 --> 00:50:52.675 align:center
नहीं।

00:51:23.456 --> 00:51:27.835 align:center
देखा?
तुम मेरे करीब आने के भी काबिल नहीं हो।

00:51:43.017 --> 00:51:45.436 align:center
मैं तुम्हें उसके हाथों
मरने नहीं दूँगा, मेरे भाई।

00:51:48.272 --> 00:51:49.273 align:center
मुझे माफ़ करना।

00:51:53.402 --> 00:51:54.487 align:center
अकीश।

00:52:32.316 --> 00:52:34.694 align:center
तुम्हारे अन्दर मूसा का साहस…

00:52:37.572 --> 00:52:39.282 align:center
और सैमसन की शक्ति भर जाए।

00:53:21.949 --> 00:53:25.286 align:center
उठो। उठ जाओ, डेविड।

00:53:50.019 --> 00:53:51.228 align:center
मेरी माँ के लिए।

00:55:32.580 --> 00:55:35.833 align:center
सैनिकों, मेरा घोड़ा और कवच लाओ।

00:55:38.044 --> 00:55:39.086 align:center
जल्दी।

00:56:10.743 --> 00:56:12.369 align:center
मेरे साथ लड़ो!

00:56:18.459 --> 00:56:19.835 align:center
महाराज के लिए!

00:56:24.215 --> 00:56:25.341 align:center
डेविड!

00:56:27.009 --> 00:56:31.222 align:center
परमेश्वर और इज़राइल के लिए।

00:56:33.516 --> 00:56:37.895 align:center
तब परमेश्वर ने येशुआ से कहा,
"मज़बूत और हिम्मतवर बनो।"

00:56:38.312 --> 00:56:42.525 align:center
"इन लोगों को जॉर्डन के पार उस जगह ले चलो
जहाँ मैं तुम्हें दिखाऊँगा।"

00:56:43.150 --> 00:56:46.237 align:center
"सारी ज़िंदगी
कोई भी तुम्हारे खिलाफ़ नहीं उठ पाएगा।"

00:56:46.946 --> 00:56:49.615 align:center
"जिस तरह मैंने मूसा का साथ दिया,
तुम्हारा भी साथ दूँगा।"

00:56:52.952 --> 00:56:55.955 align:center
मैं न तुम्हें छोड़ूँगा
और न ही तुम्हें दूर करूँगा।

00:56:56.580 --> 00:56:59.333 align:center
रुको! रुक जाओ!

00:57:00.501 --> 00:57:01.752 align:center
"डरो नहीं,

00:57:02.962 --> 00:57:08.092 align:center
"क्योंकि जहाँ भी तुम जाओगे
तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारे साथ होगा।"

00:57:09.510 --> 00:57:15.141 align:center
और इसलिए, मैं तुम्हारे पिता की जगह
तुम्हारी ताजपोशी करता हूँ।

00:57:15.266 --> 00:57:17.726 align:center
इज़राइल के राजा के तौर पर।

00:57:24.108 --> 00:57:25.359 align:center
हमला करो!

00:59:36.490 --> 00:59:38.492 align:center
संवाद अनुवादक महताब आलम

00:59:38.575 --> 00:59:40.577 align:center
रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल

