WEBVTT

00:00:03.462 --> 00:00:05.506 align:center
हाउस ऑफ़ डेविड में अब तक…

00:00:05.589 --> 00:00:07.425 align:center
यह राजाओं का दौर है।

00:00:07.508 --> 00:00:09.885 align:center
हम इज़राइल के पहले राजवंश हैं।

00:00:09.969 --> 00:00:12.847 align:center
मुझे इन पहाड़ियों में क्यों रखा है?
राजा की सेना में क्यों नहीं भेजते?

00:00:12.930 --> 00:00:15.474 align:center
डेविड, तुम एक चरवाहे हो।
तुम लड़ने वालों में से नहीं हो।

00:00:15.558 --> 00:00:16.767 align:center
मैं एक योद्धा हूँ।

00:00:17.393 --> 00:00:19.270 align:center
सैमुअल, आज रात, साथ में जश्न मनाएँगे।

00:00:19.353 --> 00:00:23.899 align:center
तुमने अपनी महिमा बढ़ाने के लिए
इज़राइल के तख़्त का इस्तेमाल किया है,

00:00:23.983 --> 00:00:27.653 align:center
इसलिए तुम्हें भी वैसी ही विकृत शक्ति
दी जायेगी जो तुम्हें बर्बाद कर देगी।

00:00:28.279 --> 00:00:30.114 align:center
सैमुअल!

00:00:31.115 --> 00:00:33.367 align:center
-अब हम कहाँ जा रहे हैं?
-एक राजा को खोजने।

00:00:35.619 --> 00:00:36.912 align:center
उसका पीछा करने को कहो।

00:00:36.996 --> 00:00:38.664 align:center
वह जिसे चुनेगा उसे मेरे पास लाओ।

00:00:39.039 --> 00:00:42.585 align:center
डेविड, सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने
तुम्हें चुना है।

00:00:42.668 --> 00:00:43.627 align:center
क्या चुना है?

00:00:43.711 --> 00:00:45.504 align:center
इज़राइल का राजा।

00:00:45.588 --> 00:00:48.924 align:center
उसके साथ-साथ
उसके पूरे खानदान का ख़ात्मा होना चाहिए।

00:00:49.008 --> 00:00:51.302 align:center
-यह क्या है?
-यह एक बुलावा है।

00:00:51.385 --> 00:00:52.553 align:center
यह डेविड के लिए है।

00:00:53.304 --> 00:00:54.764 align:center
महारानी, यह यहाँ क्यों आया है?

00:00:54.847 --> 00:00:56.599 align:center
मैं तुम्हारा संगीत सुनने को बेताब हूँ।

00:00:56.682 --> 00:00:57.975 align:center
मुझे ख़ुशी है कि तुम यहाँ हो।

00:00:58.058 --> 00:00:59.977 align:center
मीखाल महाराज की बेटी है।

00:01:00.060 --> 00:01:02.480 align:center
मैं इस घराने का हिस्सा बन जाऊँ,
तो कोई ख़ूनख़राबा नहीं होगा।

00:01:02.563 --> 00:01:04.982 align:center
राजा उसे बख़्श देंगे और हमारी जान ले लेंगे।

00:01:05.065 --> 00:01:07.067 align:center
हम सबकी ज़िंदगी दाँव पर लगी है।

00:01:07.151 --> 00:01:11.030 align:center
महाराज को कुछ हो गया है।
हर रोज़ वह बदले हुए से लगते हैं।

00:01:11.113 --> 00:01:12.782 align:center
सैमुअल!

00:01:13.073 --> 00:01:15.618 align:center
ऐसे भी लोग हैं
जो अब भी दूसरे ईश्वरों को पूजते हैं।

00:01:15.701 --> 00:01:16.911 align:center
मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

00:01:16.994 --> 00:01:19.079 align:center
सॉल वंश का सलाम लेकर आया हूँ।

00:01:19.163 --> 00:01:20.206 align:center
गोलायथ!

00:01:23.250 --> 00:01:25.586 align:center
मुझे उनके राजा से लड़ने दो।

00:01:26.337 --> 00:01:27.922 align:center
फिलिस्तीनी एकजुट हो गए हैं।

00:01:28.005 --> 00:01:29.965 align:center
वे पर्वत पर ऐसे भरे हुए हैं
जैसे समंदर किनारे रेत।

00:01:30.049 --> 00:01:31.759 align:center
-और उनके बीच एक दैत्य भी है।
-क्या?

00:01:31.842 --> 00:01:33.219 align:center
तुम्हारा राजा कहाँ है?

00:01:33.302 --> 00:01:35.095 align:center
-वह बस एक इंसान है, पिताजी।
-सच में?

00:01:37.389 --> 00:01:38.224 align:center
पिताजी!

00:01:38.307 --> 00:01:41.393 align:center
हमें कैसे पता चलेगा
कि यह बस तुम्हारे बदले की चाह नहीं है?

00:01:41.477 --> 00:01:43.979 align:center
सॉल ने जंग के मैदान में
तुम्हारे पिता की जान ली थी…

00:01:44.063 --> 00:01:45.231 align:center
हमें कुछ तो करना होगा।

00:01:45.314 --> 00:01:47.566 align:center
-तुम्हें पता भी है एलाह किस तरफ़ है?
-मैं ढूँढ़ लूँगी।

00:01:47.650 --> 00:01:51.070 align:center
मैंने खच्चर पर सामान लाद दिया है।
मैं चाहता हूँ तुम उन्हें लेकर जाओ।

00:01:51.153 --> 00:01:52.988 align:center
-कहाँ?
-जंग के मैदान में।

00:01:53.072 --> 00:01:55.950 align:center
हमारे शाश्वत परमेश्वर को
चुनौती देने वाला यह दैत्य कौन होता है?

00:01:57.743 --> 00:02:00.371 align:center
हमें अपने तख़्त को बचाना होगा।

00:02:00.454 --> 00:02:01.831 align:center
आपको मुझे राजा बनाना होगा।

00:02:01.914 --> 00:02:04.959 align:center
-भविष्यवक्ता सैमुअल तुम्हारे घर आए थे?
-हाँ।

00:02:05.042 --> 00:02:07.795 align:center
और अगर उस दैत्य का सामना
तुम सब नहीं करोगे, तो मैं करूँगा।

00:02:07.878 --> 00:02:11.799 align:center
तुम उससे उसी हिम्मत के साथ लड़ना
जो तुम यहाँ अंदर लेकर आए हो।

00:02:27.022 --> 00:02:34.029 align:center
हाउस ऑफ़ डेविड

00:02:49.962 --> 00:02:52.965 align:center
कहते हैं कि उसके टक्कर की
कोई चीज़ नहीं थी।

00:02:54.884 --> 00:02:57.303 align:center
गोलायथ की तलवार।

00:03:07.187 --> 00:03:12.318 align:center
आग में गढ़ी,
उसकी ताक़त का कोई तोड़ नहीं था…

00:03:14.653 --> 00:03:16.780 align:center
उनके लिए जो उसे संभाल सकते थे।

00:03:16.864 --> 00:03:19.033 align:center
मेरे साथ लड़ो!

00:03:21.160 --> 00:03:24.038 align:center
उससे जंग लड़ने का तरीका बदल जाएगा।

00:03:29.335 --> 00:03:32.004 align:center
पूरी दुनिया ही बदल जाएगी।

00:03:35.466 --> 00:03:36.508 align:center
हमला करो!

00:03:39.887 --> 00:03:43.891 align:center
उसकी शक्ति को धारण करने वाला
कई देशों में अपना सिक्का जमा सकेगा।

00:03:46.143 --> 00:03:48.187 align:center
अपने दुश्मनों को रौंद सकेगा।

00:03:49.980 --> 00:03:54.360 align:center
उसी तरह जिस तरह फिलिस्तीनी
हमें रौंदने पर तुले हुए थे।

00:03:55.653 --> 00:04:00.950 align:center
आने वाले नए युग के अधिपति के तौर पर
अपनी जगह का दावा करने को बेताब थे।

00:04:03.661 --> 00:04:06.956 align:center
लौह युग।

00:04:08.624 --> 00:04:10.250 align:center
ऐसा वे कहते हैं।

00:04:11.961 --> 00:04:13.837 align:center
लेकिन मुझे सच पता है।

00:04:14.380 --> 00:04:17.800 align:center
एक तलवार सिर्फ़ उतनी ही ताक़तवर होती है

00:04:18.634 --> 00:04:21.136 align:center
जितना कि उसे चलाने वाला।

00:04:51.291 --> 00:04:52.126 align:center
डेविड!

00:04:59.383 --> 00:05:01.427 align:center
हमें डेविड तक पहुँचना होगा! आगे बढ़ो!

00:05:01.510 --> 00:05:02.761 align:center
आगे किस तरफ़ से जाना है?

00:05:04.555 --> 00:05:05.681 align:center
एलिअब!

00:05:10.436 --> 00:05:14.314 align:center
हमें शक्ति दीजिए। हमारी रक्षा कीजिए।

00:05:14.398 --> 00:05:16.942 align:center
पहरेदार! मेरा घोड़ा और कवच लेकर आओ!

00:05:19.153 --> 00:05:20.154 align:center
चलो!

00:05:57.149 --> 00:05:59.109 align:center
-जोनाथन!
-राजकुमार की हिफ़ाज़त करो!

00:06:01.403 --> 00:06:02.404 align:center
जोनाथन!

00:06:10.370 --> 00:06:11.413 align:center
एक घेरा बनाओ।

00:06:11.497 --> 00:06:12.706 align:center
दुश्मन को करीब मत आने देना।

00:06:19.004 --> 00:06:21.548 align:center
-हमें आगे बढ़ना चाहिए।
-नहीं! यहीं पर टिके रहो!

00:06:26.845 --> 00:06:28.388 align:center
-डेविड को ढूँढना होगा।
-राजकुमार, रुकिए!

00:06:35.104 --> 00:06:36.188 align:center
मुझे वह तलवार दो।

00:06:41.860 --> 00:06:43.529 align:center
-नहीं।
-सॉल…

00:06:43.612 --> 00:06:46.907 align:center
-नहीं।
-…महान योद्धा राजा।

00:06:46.990 --> 00:06:50.619 align:center
मुझे ही चुना गया है। मैं इसके लिए बना था।

00:06:50.702 --> 00:06:51.620 align:center
पिताजी!

00:06:52.287 --> 00:06:54.456 align:center
पिताजी, आप क्या कर रहे हैं?

00:06:54.540 --> 00:06:56.917 align:center
-आप बाहर नहीं जाएँगे।
-मैं ठीक हूँ, बेटी।

00:06:57.000 --> 00:06:57.835 align:center
पिताजी।

00:06:58.669 --> 00:07:00.796 align:center
तुमने ख़ुद मुझे अंधकार से निकाला था।

00:07:01.672 --> 00:07:05.384 align:center
अब मुझे इस सेना का नेतृत्व करना होगा।

00:07:06.718 --> 00:07:07.761 align:center
तुम यहीं पर रुको।

00:07:09.721 --> 00:07:11.306 align:center
पहरेदारों को यहाँ तैनात करो।

00:07:12.015 --> 00:07:15.018 align:center
-इन्हें सलामत रखना।
-जी, महाराज।

00:07:15.102 --> 00:07:16.019 align:center
हे परमेश्वर।

00:07:19.940 --> 00:07:21.859 align:center
हमें इस युद्धभूमि पर विजय दिलाइए!

00:07:31.368 --> 00:07:32.953 align:center
मुझे अपने भाई को ढूँढना होगा!

00:07:35.289 --> 00:07:36.915 align:center
नेथानील, करीब रहना!

00:07:36.999 --> 00:07:38.167 align:center
डेविड!

00:07:50.637 --> 00:07:52.055 align:center
कुछ सैनिकों को उस टीले पर भेजो।

00:07:52.347 --> 00:07:54.266 align:center
भविष्यवक्ता को चुप कराओ,
तभी उनकी हार होगी।

00:07:54.349 --> 00:07:55.309 align:center
मेरे साथ चलो।

00:07:58.061 --> 00:07:59.271 align:center
आगे बढ़ो!

00:07:59.354 --> 00:08:00.314 align:center
अपनी काबिलियत दिखाओ!

00:08:07.154 --> 00:08:08.488 align:center
एलिअब!

00:08:11.783 --> 00:08:12.659 align:center
डेविड!

00:09:12.844 --> 00:09:15.806 align:center
आदोनाय, इस नेमत के लिए शुक्रिया।

00:09:19.518 --> 00:09:20.811 align:center
मैं आज जो भी करूँगा…

00:09:22.604 --> 00:09:23.647 align:center
आपके नाम के बल पर करूँगा।

00:09:42.749 --> 00:09:44.459 align:center
यह ठोस काँसे की बनी है।

00:09:45.752 --> 00:09:47.921 align:center
धरती की सबसे मज़बूत धातु।

00:09:50.048 --> 00:09:54.177 align:center
परास्त किए गए फिलिस्तीनियों की
पिघलाई गई तलवारों से गढ़ी गई।

00:10:04.479 --> 00:10:05.314 align:center
तुम्हें यह पसंद आई?

00:10:07.566 --> 00:10:08.442 align:center
बहुत अच्छे।

00:10:08.525 --> 00:10:09.985 align:center
क्योंकि मैंने यह तुम्हारे लिए बनवाई।

00:10:11.028 --> 00:10:13.238 align:center
यह एक राजा की तलवार है, मुझसे हूबहू मिलती।

00:10:14.072 --> 00:10:16.491 align:center
जिस पर हमारे लोगों का इतिहास गुदा है,

00:10:17.159 --> 00:10:18.493 align:center
और परमपिता के लिए एक प्रार्थना।

00:10:18.994 --> 00:10:21.496 align:center
तुम हमारे लोगों की रक्षा के लिए
आस्था के साथ इसका इस्तेमाल करोगे

00:10:21.580 --> 00:10:22.914 align:center
और हमारे दुश्मनों को हराओगे।

00:10:23.415 --> 00:10:26.626 align:center
क्योंकि एक दिन, तुम एक महान योद्धा बनोगे।

00:10:28.920 --> 00:10:30.297 align:center
महाराज, समय हो गया है।

00:10:32.632 --> 00:10:33.633 align:center
मेरे साथ चलो।

00:10:43.352 --> 00:10:44.519 align:center
माओख…

00:10:48.023 --> 00:10:49.691 align:center
तुम्हारा राज ख़त्म हुआ।

00:10:55.822 --> 00:10:57.282 align:center
मेरी प्रजा के लोगो!

00:10:57.908 --> 00:11:01.244 align:center
अब से गाथ इज़राइल को तंग नहीं करेगा!

00:11:05.457 --> 00:11:10.754 align:center
मैं अपना क़िला वहाँ बनाऊँगा,
जहाँ एक समय पर तुम्हारा गढ़ था!

00:11:15.967 --> 00:11:17.052 align:center
पिताजी!

00:11:28.814 --> 00:11:30.941 align:center
नहीं!

00:11:49.167 --> 00:11:51.169 align:center
ईश्वर हमारे साथ हैं!

00:12:43.722 --> 00:12:44.556 align:center
डेविड!

00:12:51.521 --> 00:12:52.439 align:center
जोनाथन!

00:12:52.522 --> 00:12:53.982 align:center
-तुम ठीक तो हो?
-हाँ।

00:12:54.065 --> 00:12:56.151 align:center
अच्छी बात है। करीब रहो। नीचे झुको! तीर!

00:12:59.404 --> 00:13:02.240 align:center
-पहले कभी कोई जंग नहीं लड़ी है?
-नहीं, आज से पहले कभी नहीं।

00:13:05.410 --> 00:13:08.163 align:center
पहला नियम, शांत रहना
और अपनी नज़रें ऊपर रखना,

00:13:08.246 --> 00:13:11.374 align:center
और जब भी हमला करना,
तलवार को भोंकना। चीरना मत।

00:13:11.833 --> 00:13:15.378 align:center
याद रखना, जब तुमने उस दैत्य को
मारा था तब ईश्वर तुम्हारे साथ थे।

00:13:15.837 --> 00:13:16.922 align:center
वह अब भी हैं… हटो!

00:13:20.759 --> 00:13:21.885 align:center
-मेरे करीब रहना…
-ठीक है।

00:13:21.968 --> 00:13:24.054 align:center
…और ढाल को ऊपर रखना,
आते हुए तीरों का ध्यान रखना।

00:13:24.554 --> 00:13:25.472 align:center
-चलो चलते हैं।
-चलो।

00:13:38.068 --> 00:13:39.319 align:center
तीर!

00:13:46.076 --> 00:13:46.910 align:center
एक तरकीब है।

00:13:53.500 --> 00:13:56.211 align:center
वे जीत तो जाएँगे, है न?

00:13:56.294 --> 00:13:58.338 align:center
-पिताजी हमेशा विजयी होते हैं।
-बेशक।

00:13:59.548 --> 00:14:01.174 align:center
फिर इतनी चिंता क्यों कर रही हो?

00:14:03.718 --> 00:14:07.305 align:center
मीखाल, बस करो।
तुम्हें देखकर मुझे घबराहट हो रही है।

00:14:07.722 --> 00:14:09.432 align:center
उन सबको मार डालो!

00:14:09.516 --> 00:14:10.517 align:center
मीराब, वहीं पर ठहरो।

00:14:14.854 --> 00:14:16.022 align:center
उन्हें मार डालो!

00:14:20.569 --> 00:14:21.611 align:center
क्या मसला है?

00:14:21.945 --> 00:14:23.863 align:center
मुझे लगा कि हम यहाँ सलामत रहेंगे।

00:14:23.947 --> 00:14:26.241 align:center
वह दुश्मन की सेना है।
हमें घेर लिया गया है।

00:14:27.033 --> 00:14:28.952 align:center
उन्होंने हमारे पहरेदारों को मार डाला।

00:14:31.079 --> 00:14:32.581 align:center
मीराब, यह राजा का शिविर है।

00:14:32.664 --> 00:14:35.041 align:center
वे सबसे पहले यहीं पर आएँगे।
हमें यहाँ से जाना होगा।

00:14:35.417 --> 00:14:38.253 align:center
-हम नहीं जा सकते।
-हमें जाना होगा। इसी वक़्त!

00:14:38.837 --> 00:14:40.046 align:center
एक छुरा लेकर चलो।

00:14:47.679 --> 00:14:49.681 align:center
-उन्हें पकड़ो!
-यहाँ पर!

00:14:50.265 --> 00:14:51.182 align:center
अब भागो!

00:15:04.321 --> 00:15:08.742 align:center
सॉल।

00:15:09.909 --> 00:15:11.161 align:center
अगाग?

00:15:29.471 --> 00:15:33.892 align:center
सॉल।

00:16:15.016 --> 00:16:15.892 align:center
अफ़रातफ़री मची है!

00:16:17.102 --> 00:16:17.936 align:center
वह क्या है?

00:16:18.019 --> 00:16:20.397 align:center
आगे बढ़ो!

00:16:20.939 --> 00:16:22.941 align:center
उसे काट डालो!

00:16:28.863 --> 00:16:29.781 align:center
मेरे राजकुमार!

00:16:31.866 --> 00:16:32.992 align:center
-डेविड।
-आबनर!

00:16:33.076 --> 00:16:35.578 align:center
डेविड को मैदान से ले जाओ और फिर आगे बढ़ो।

00:16:35.912 --> 00:16:37.205 align:center
आख़िरकार!

00:16:37.288 --> 00:16:38.248 align:center
मैं साथ लड़ सकता हूँ।

00:16:38.331 --> 00:16:40.250 align:center
उन्हें गाथ तक खदेड़कर ले जाओ।

00:16:40.333 --> 00:16:41.459 align:center
ईश्वर हमारे साथ हैं।

00:16:41.543 --> 00:16:42.377 align:center
जी, मेरे राजकुमार।

00:16:43.628 --> 00:16:44.462 align:center
इसे ज़िंदा रखो!

00:16:44.546 --> 00:16:46.965 align:center
-तुम कहाँ जा रहे हो?
-अपने पिता को ढूँढने।

00:16:47.048 --> 00:16:49.718 align:center
-मैं तुम्हारे साथ चलता हूँ।
-नहीं! तुम अपना फ़र्ज़ निभा चुके।

00:16:49.801 --> 00:16:52.220 align:center
-मुझे तुम्हारे साथ लड़ने दो, जोनाथन।
-आज नहीं।

00:16:52.637 --> 00:16:53.638 align:center
-चलो।
-जाओ!

00:16:53.930 --> 00:16:55.390 align:center
मेरे भाइयों को देखा है?

00:16:55.890 --> 00:16:56.850 align:center
एलिअब!

00:16:58.101 --> 00:16:59.269 align:center
एलिअब!

00:17:03.773 --> 00:17:06.484 align:center
नेथानील, करीब रहो!

00:17:07.235 --> 00:17:08.611 align:center
तुम हमारे साथ रहो!

00:17:08.695 --> 00:17:10.530 align:center
एलिअब! तुम कहाँ हो?

00:17:10.613 --> 00:17:12.031 align:center
-मुझे दिखाई नहीं दे रहा!
-करीब रहो!

00:17:14.951 --> 00:17:15.910 align:center
एलिअब!

00:17:15.994 --> 00:17:16.995 align:center
एलिअब!

00:17:17.078 --> 00:17:17.954 align:center
एलिअब!

00:17:22.500 --> 00:17:25.003 align:center
लड़ना बंद मत करना, भाई। कभी नहीं!

00:17:25.086 --> 00:17:27.589 align:center
अपनी तलवार लो
और डेविड के पास जाओ। जाओ, नेथानील!

00:18:06.878 --> 00:18:09.672 align:center
वापस आओ!

00:18:16.095 --> 00:18:17.639 align:center
हमें जाना होगा। चलो।

00:18:19.766 --> 00:18:20.975 align:center
ठीक है, चलो।

00:18:33.321 --> 00:18:35.365 align:center
-क्या बात है?
-नीचे झुकी रहो!

00:18:39.077 --> 00:18:40.578 align:center
उनके पास और दैत्य हैं।

00:18:46.793 --> 00:18:48.670 align:center
घाटी पर धावा बोलो!

00:18:57.345 --> 00:18:59.305 align:center
जितने कबीलों को एकजुट कर सकते हो, करो।

00:18:59.973 --> 00:19:02.350 align:center
उनसे कहना कि मेरे इशारे पर आगे बढ़ें। जाओ।

00:19:02.851 --> 00:19:04.978 align:center
रास्ता दो! बीच से निकलो।

00:19:06.938 --> 00:19:07.939 align:center
डेविड।

00:19:09.774 --> 00:19:10.650 align:center
एलिअब।

00:19:11.150 --> 00:19:12.527 align:center
-तुम ज़िंदा हो।
-हाँ, डेविड!

00:19:12.610 --> 00:19:13.486 align:center
ईश्वर का शुक्र है।

00:19:13.570 --> 00:19:15.738 align:center
हाँ, और जोनाथन का भी, जिसने मेरी जान बचाई।

00:19:16.364 --> 00:19:17.949 align:center
मुझे तुम्हारे साथ होना चाहिए था, भाई।

00:19:18.032 --> 00:19:19.450 align:center
-अब तुम यहाँ आ गए हो।
-एलिअब!

00:19:20.493 --> 00:19:21.703 align:center
नहीं!

00:19:28.209 --> 00:19:29.627 align:center
घात लगाकर हमला करो!

00:19:29.711 --> 00:19:30.670 align:center
उन्हें रोककर रखो!

00:19:30.753 --> 00:19:32.422 align:center
रोको!

00:19:33.923 --> 00:19:34.966 align:center
उस लड़के को मार डालो!

00:19:35.550 --> 00:19:37.510 align:center
राजा ऐशडॉड के सैनिक आए हैं।

00:19:37.594 --> 00:19:38.678 align:center
वे हमें घेरना चाहते हैं।

00:19:38.761 --> 00:19:41.723 align:center
वह डेविड को ढूँढ़ रहा है।
हम उन्हें अब और नहीं रोक पाएँगे।

00:19:42.682 --> 00:19:44.809 align:center
-मैं डेविड को रणभूमि से ले जाता हूँ।
-मैदान साफ़ करो!

00:19:44.893 --> 00:19:47.520 align:center
-कुछ सैनिक ले जाना।
-मैं रुक सकता हूँ। मैं लड़ सकता हूँ!

00:19:54.986 --> 00:19:56.863 align:center
वे ज़्यादा दूर नहीं गई होंगी!

00:19:59.198 --> 00:20:00.450 align:center
वहाँ पर।

00:20:00.533 --> 00:20:01.451 align:center
क्या तुम तैयार हो?

00:20:02.619 --> 00:20:03.828 align:center
मुझे नहीं लगता मैं कर पाऊँगी।

00:20:03.912 --> 00:20:05.079 align:center
हमारे पास वक़्त नहीं है।

00:20:06.706 --> 00:20:07.624 align:center
जाओ।

00:20:09.417 --> 00:20:11.586 align:center
-वहाँ है!
-उनका पीछा करो!

00:20:23.348 --> 00:20:24.933 align:center
-वह रहा।
-एलिअब!

00:20:25.016 --> 00:20:26.100 align:center
उस लड़के को मार डालो!

00:20:29.562 --> 00:20:30.897 align:center
-एलिअब!
-भागो!

00:20:30.980 --> 00:20:31.814 align:center
-एलिअब!
-जाओ!

00:20:31.898 --> 00:20:33.191 align:center
जाओ!

00:20:33.733 --> 00:20:35.151 align:center
उस लड़के को मार डालो! जाओ!

00:21:01.803 --> 00:21:03.638 align:center
वह लड़का मेरा भाई है!

00:21:06.891 --> 00:21:07.976 align:center
राजा का वध हो गया!

00:21:08.059 --> 00:21:08.935 align:center
पीछे हटो!

00:21:09.018 --> 00:21:09.852 align:center
कदम वापस लो!

00:21:09.936 --> 00:21:11.145 align:center
कदम वापस लो!

00:21:11.229 --> 00:21:13.314 align:center
नहीं! नहीं, लड़ते रहो!

00:21:13.398 --> 00:21:14.691 align:center
इशारा दो!

00:21:15.483 --> 00:21:17.986 align:center
हम उन्हें वापस गाथ तक खदेड़ेंगे!

00:21:27.745 --> 00:21:29.497 align:center
आगे बढ़ो!

00:21:33.459 --> 00:21:34.711 align:center
मेरे पीछे आओ!

00:21:35.795 --> 00:21:37.547 align:center
जूडाह कबीले के लिए!

00:21:41.426 --> 00:21:43.219 align:center
उन्हें पीछे धकेलो!

00:21:54.355 --> 00:21:56.274 align:center
हे परमेश्वर, हमें शक्ति दीजिए।

00:21:57.817 --> 00:21:59.360 align:center
हमें इस युद्धभूमि पर विजय दिलाइए।

00:22:00.319 --> 00:22:02.113 align:center
जैसे कि मूसा के समय में किया था,

00:22:02.613 --> 00:22:05.575 align:center
वैसे ही आग की दीवार बनाकर
हमारी रक्षा कीजिए।

00:22:08.161 --> 00:22:09.495 align:center
हमें जीत का वरदान दीजिए।

00:22:12.832 --> 00:22:14.542 align:center
हमें इस युद्धभूमि पर विजय दिलाइए!

00:22:15.043 --> 00:22:16.669 align:center
पीछे हटो!

00:22:22.258 --> 00:22:24.802 align:center
सॉल।

00:22:24.886 --> 00:22:26.387 align:center
तुम मुझसे नहीं छिप सकते।

00:22:26.888 --> 00:22:29.682 align:center
सॉल।

00:22:41.736 --> 00:22:44.030 align:center
सॉल।

00:22:48.284 --> 00:22:50.870 align:center
महान योद्धा राजा।

00:22:52.455 --> 00:22:57.376 align:center
पर तुम मुझे नहीं हरा पाए।

00:23:17.105 --> 00:23:18.564 align:center
-छिप जाओ।
-ठीक है।

00:23:19.273 --> 00:23:20.358 align:center
छुपो!

00:23:21.025 --> 00:23:22.193 align:center
अबीनाडाब!

00:23:23.027 --> 00:23:25.113 align:center
इससे मदद नहीं मिलेगी, डेविड। बैठ जाओ।

00:23:25.196 --> 00:23:26.447 align:center
मैंने इससे एक शेर को मारा था।

00:23:26.531 --> 00:23:27.365 align:center
हम जानते हैं।

00:23:27.448 --> 00:23:29.659 align:center
भगवान के लिए, बस बैठ जाओ।

00:23:31.244 --> 00:23:32.078 align:center
बैठ जाओ!

00:23:34.997 --> 00:23:36.374 align:center
डेविड को सुरक्षित जगह ले जाना होगा।

00:23:36.457 --> 00:23:38.543 align:center
हम घिरे हुए हैं, भाई।
कोई जगह सुरक्षित नहीं है।

00:24:29.135 --> 00:24:31.304 align:center
अबीनाडाब! डेविड कहाँ है?

00:24:31.971 --> 00:24:33.181 align:center
नेथानील के साथ है।

00:24:33.264 --> 00:24:34.265 align:center
वह अभी यहीं पर था।

00:24:34.348 --> 00:24:35.766 align:center
तो जाओ और उसे ढूँढो!

00:24:39.228 --> 00:24:40.104 align:center
डेविड!

00:24:40.188 --> 00:24:43.816 align:center
-एलिअब, मुझे यहाँ से निकालो।
-उठो! जाओ!

00:25:12.887 --> 00:25:15.556 align:center
पिताजी, हम क्यों लड़ते हैं?

00:25:15.640 --> 00:25:16.974 align:center
हम क्यों लड़ते हैं?

00:25:22.146 --> 00:25:25.858 align:center
मुझे बताओ कि चरवाहा क्या करता है?

00:25:27.360 --> 00:25:29.111 align:center
वह भेड़ की देखभाल करता है।

00:25:29.195 --> 00:25:30.238 align:center
बिल्कुल सही कहा।

00:25:30.321 --> 00:25:31.656 align:center
और तुम जानती हो क्यों?

00:25:34.867 --> 00:25:39.622 align:center
क्योंकि इस दुनिया में
कई शेर और भेड़िए हैं।

00:25:39.705 --> 00:25:42.500 align:center
और अगर उनके आने पर चरवाहा उनसे न लड़ा,

00:25:43.209 --> 00:25:44.877 align:center
तो वे उसकी भेड़ों को खा जाएँगे।

00:25:45.753 --> 00:25:48.130 align:center
और जल्द ही उसका झुंड ख़त्म हो जाएगा।

00:25:48.673 --> 00:25:51.133 align:center
फिर वह एक चरवाहा नहीं रहेगा

00:25:51.676 --> 00:25:56.806 align:center
और केवल शेर और भेड़िए रह जाएँगे।

00:25:58.599 --> 00:25:59.934 align:center
हम इसीलिए लड़ते हैं।

00:26:01.602 --> 00:26:02.728 align:center
हमारे झुंड, हमारी प्रजा,

00:26:03.437 --> 00:26:05.856 align:center
हमारी धरती और हमें जो भी प्रिय है,

00:26:06.357 --> 00:26:08.401 align:center
उनकी रक्षा करने के लिए।

00:26:09.193 --> 00:26:12.655 align:center
ताकि हम भी ख़त्म न हों।

00:26:13.698 --> 00:26:16.117 align:center
लेकिन मुझे लड़ना नहीं आता है।

00:26:16.993 --> 00:26:18.452 align:center
तो मैं तुम्हें सिखाऊँगा।

00:26:19.161 --> 00:26:22.415 align:center
ताकि एक दिन, तुम भी शेर और भेड़ियों से

00:26:23.040 --> 00:26:24.083 align:center
डटकर लड़ सको।

00:26:24.166 --> 00:26:25.126 align:center
मीखाल!

00:26:50.359 --> 00:26:52.695 align:center
मीराब। मीराब, तुम ठीक हो?

00:26:52.778 --> 00:26:55.281 align:center
-हमें जाना होगा।
-खून। मुझ पर खून लगा है।

00:27:07.752 --> 00:27:09.754 align:center
नाथ! लड़ते रहो!

00:27:31.817 --> 00:27:32.651 align:center
नहीं!

00:27:32.735 --> 00:27:33.694 align:center
नेथानील!

00:28:14.318 --> 00:28:15.152 align:center
ए!

00:28:36.507 --> 00:28:37.716 align:center
मुझे शक्ति दीजिए…

00:28:39.969 --> 00:28:41.053 align:center
हे परमेश्वर।

00:28:41.387 --> 00:28:44.056 align:center
बेहतर दिनों को
याद करने में मेरी मदद कीजिए।

00:28:58.320 --> 00:29:00.739 align:center
सॉल, किश के बेटे,

00:29:01.073 --> 00:29:03.284 align:center
बेंजामिन कबीले के सरदार।

00:29:04.660 --> 00:29:07.746 align:center
पूरे इज़राइल के राजा।

00:29:08.456 --> 00:29:11.000 align:center
परमपिता आज के दिन
तुम पर अपनी रोशनी डाल रहे हैं,

00:29:12.084 --> 00:29:13.627 align:center
जैसे कि उन्होंने सालों पहले डाली थी,

00:29:14.128 --> 00:29:18.090 align:center
जब उनके भक्तों ने उन्हें एकजुट करने के लिए
एक राजा की गुहार लगाई थी।

00:29:18.674 --> 00:29:23.012 align:center
उन्होंने तुम्हें वह दायित्व सौंपा,
अपने सबसे वफ़ादार सेवक को,

00:29:23.512 --> 00:29:24.889 align:center
उनका नेतृत्व करने के लिए,

00:29:25.723 --> 00:29:26.891 align:center
उनकी रक्षा करने के लिए।

00:29:27.475 --> 00:29:29.310 align:center
और तुमने ऐसा किया भी,

00:29:29.393 --> 00:29:34.732 align:center
उनके नाम और उनकी महिमा के दम पर
बड़ी-बड़ी जीत हासिल करके।

00:29:35.566 --> 00:29:37.193 align:center
सालों तक तुम्हारी हुकूमत का परचम लहराए।

00:29:38.486 --> 00:29:43.032 align:center
आने वाली कई पीढ़ियों तक
तुम्हारा खानदान इस सल्तनत पर राज करे।

00:29:44.366 --> 00:29:47.369 align:center
सॉल, जब खुद की नज़रों में
तुम्हारी कोई औकात नहीं थी,

00:29:47.453 --> 00:29:49.788 align:center
तब परमेश्वर ने
तुम्हारी मदद की और तुम्हें राजा बनाया।

00:29:49.872 --> 00:29:53.834 align:center
अब जबकि तुम
खुद की नज़र में हैसियतदार हो गए,

00:29:54.251 --> 00:29:57.379 align:center
तुमने परमेश्वर से
बगावत की और उनकी नज़रों में

00:29:57.463 --> 00:30:00.508 align:center
-ख़ुद को बुरा बना लिया।
-बुरा?

00:30:02.551 --> 00:30:06.180 align:center
तुमने अपनी महिमा बढ़ाने के लिए
इज़राइल के तख़्त का इस्तेमाल किया है,

00:30:06.263 --> 00:30:11.018 align:center
इसलिए तुम्हें भी वैसी ही विकृत शक्ति
दी जायेगी जो तुम्हें बर्बाद कर देगी।

00:30:11.101 --> 00:30:13.103 align:center
तुम अकेले हो।

00:30:13.187 --> 00:30:15.606 align:center
परमेश्वर ने तुमसे राज शासन छीन लिया।

00:30:15.689 --> 00:30:17.316 align:center
तुम्हें त्याग दिया।

00:30:17.399 --> 00:30:18.859 align:center
अब उन्होंने किसी और को चुन लिया है।

00:30:18.943 --> 00:30:20.611 align:center
तुम ठुकरा दिए गए हो।

00:30:20.694 --> 00:30:22.696 align:center
जो उनके मन के अनुसार है।

00:30:23.155 --> 00:30:27.826 align:center
बिना ईश्वर का राजा।

00:30:27.910 --> 00:30:29.245 align:center
सैमुअल!

00:30:47.888 --> 00:30:49.390 align:center
यह हो गया।

00:30:56.188 --> 00:30:57.565 align:center
यह ख़त्म हो गया।

00:31:04.947 --> 00:31:06.115 align:center
यह ख़त्म हो गया!

00:31:08.534 --> 00:31:11.662 align:center
नहीं, यह ख़त्म नहीं हुआ।

00:31:19.503 --> 00:31:21.422 align:center
आप युद्ध में तो दिखाई ही नहीं दिए, महाराज।

00:31:22.464 --> 00:31:24.216 align:center
लेकिन अब युद्ध ख़ुद आया है आपके पास।

00:31:25.342 --> 00:31:28.846 align:center
माओख का बेटे, अकीश…

00:31:31.098 --> 00:31:32.808 align:center
तुमने मेरा मान बढ़ा दिया।

00:31:32.891 --> 00:31:36.103 align:center
आपका मान बढ़ाने का मेरा इरादा नहीं था।

00:31:36.854 --> 00:31:38.147 align:center
फिर भी, यह सब कुछ,

00:31:38.731 --> 00:31:40.733 align:center
तुम्हारा पूरा अभियान मुझ पर केंद्रित था।

00:31:41.233 --> 00:31:43.777 align:center
और अपने पिता की
मौत का बदला लेने की तुम्हारी लालसा पर।

00:31:43.861 --> 00:31:45.613 align:center
और मेरे लोगों को आपके लोगों पर

00:31:46.196 --> 00:31:49.533 align:center
शासन करने के लिए उनकी सही जगह दिलाने पर।

00:31:51.368 --> 00:31:53.537 align:center
तुम्हारे पिता की भी ऐसी महत्वाकांक्षा थी।

00:31:54.663 --> 00:31:56.624 align:center
वही उसका काल बनी।

00:31:57.207 --> 00:31:59.043 align:center
जल्द जान जाएँगे
कि मैं अपने पिता जैसा नहीं हूँ।

00:31:59.126 --> 00:32:01.337 align:center
वह तो तुम नहीं हो।

00:32:50.427 --> 00:32:52.304 align:center
यह कैसा अजीब काफ़िराना जादू है?

00:32:52.388 --> 00:32:55.599 align:center
जादू नहीं, सॉल। यह नसीब है।

00:32:58.519 --> 00:33:00.020 align:center
यह मेरे पिता के लिए।

00:34:04.334 --> 00:34:05.669 align:center
पुराने घाव कमज़ोर बनाते हैं।

00:34:11.425 --> 00:34:12.676 align:center
दैत्य संहारक!

00:34:16.054 --> 00:34:16.930 align:center
बेवकूफ़ लड़का।

00:34:39.077 --> 00:34:39.912 align:center
यह ख़त्म करो।

00:34:41.038 --> 00:34:43.290 align:center
वरना भगवान की कसम,
मैं तुम्हें ख़त्म कर दूँगा, जोनाथन।

00:34:43.874 --> 00:34:45.250 align:center
-यह ख़त्म करो!
-जोनाथन।

00:34:49.046 --> 00:34:50.047 align:center
जोनाथन!

00:34:57.763 --> 00:34:58.722 align:center
तुम क्या कर रहे हो?

00:34:58.806 --> 00:35:00.849 align:center
आपको आपका बदला मिल जाएगा, महाराज।

00:35:01.225 --> 00:35:02.559 align:center
लेकिन आज नहीं।

00:35:02.643 --> 00:35:03.519 align:center
नहीं!

00:35:06.438 --> 00:35:07.856 align:center
जोनाथन।

00:35:09.983 --> 00:35:11.068 align:center
मैं हूँ। डेविड हूँ।

00:35:13.320 --> 00:35:14.571 align:center
आप ठीक तो हैं?

00:35:14.947 --> 00:35:17.491 align:center
डेविड। युद्ध का क्या हुआ?

00:35:22.079 --> 00:35:25.999 align:center
वे भाग रहे हैं। हम उन्हें
गाथ के द्वार तक खदेड़ रहे हैं।

00:35:28.210 --> 00:35:29.086 align:center
युद्ध ख़त्म हो गया।

00:35:35.634 --> 00:35:36.969 align:center
मुझे अपने भाइयों को ढूँढना होगा।

00:35:37.636 --> 00:35:40.305 align:center
-जाओ।
-ठीक है।

00:35:40.389 --> 00:35:41.849 align:center
मैं जाकर पिताजी को देखता हूँ। जाओ।

00:35:56.363 --> 00:35:57.531 align:center
मेरा बेटा।

00:35:59.366 --> 00:36:00.200 align:center
चलिए।

00:36:06.832 --> 00:36:07.833 align:center
अकीश कहाँ है?

00:36:08.792 --> 00:36:09.751 align:center
वह भाग गया।

00:36:10.961 --> 00:36:11.795 align:center
हे ईश्वर।

00:36:12.754 --> 00:36:13.630 align:center
कोई बात नहीं।

00:36:15.340 --> 00:36:16.383 align:center
हम युद्ध जीत गए हैं।

00:36:18.135 --> 00:36:18.969 align:center
बहुत अच्छे।

00:36:20.762 --> 00:36:22.931 align:center
शाबाश, मेरे बेटे। शाबाश।

00:36:26.059 --> 00:36:29.563 align:center
-तुम्हें चोट नहीं लगी है?
-नहीं। मैं ठीक हूँ।

00:36:33.108 --> 00:36:34.484 align:center
चलिए।

00:37:27.871 --> 00:37:29.706 align:center
विजय!

00:37:33.502 --> 00:37:35.045 align:center
विजय!

00:37:46.848 --> 00:37:48.225 align:center
दैत्य संहारक!

00:37:57.985 --> 00:37:58.986 align:center
शाबाश!

00:38:01.947 --> 00:38:05.200 align:center
डेविड। फिर कभी ऐसे ग़ायब मत होना।

00:38:20.298 --> 00:38:22.259 align:center
विजय!

00:38:36.606 --> 00:38:37.733 align:center
एलिअब।

00:38:37.816 --> 00:38:38.900 align:center
मैं यहाँ हूँ।

00:38:40.569 --> 00:38:41.737 align:center
मैं तुम्हारे साथ हूँ।

00:38:46.033 --> 00:38:46.908 align:center
साँस लो।

00:38:46.992 --> 00:38:48.160 align:center
-एलिअब।
-हाँ।

00:38:52.539 --> 00:38:54.583 align:center
क्या अब हम घर जा सकते हैं?

00:38:55.959 --> 00:38:57.044 align:center
हाँ। नाथ।

00:38:59.129 --> 00:39:00.672 align:center
हाँ, अब हम घर जा सकते हैं।

00:39:05.719 --> 00:39:10.265 align:center
डेविड से कह देना कि उस पर
शक करने के लिए मुझे माफ़ कर दे।

00:39:13.143 --> 00:39:13.977 align:center
मैं कह दूँगा।

00:39:17.522 --> 00:39:18.482 align:center
मुझे माफ़ कर दो।

00:39:23.612 --> 00:39:24.446 align:center
नहीं।

00:39:25.447 --> 00:39:26.281 align:center
नहीं।

00:39:37.542 --> 00:39:38.543 align:center
नहीं।

00:39:42.464 --> 00:39:47.302 align:center
डेविड!

00:39:51.264 --> 00:39:55.018 align:center
डेविड!

00:40:00.774 --> 00:40:03.985 align:center
डेविड!

00:40:07.072 --> 00:40:08.115 align:center
गाथ।

00:40:10.158 --> 00:40:11.159 align:center
मेरी बच्चियाँ।

00:40:12.828 --> 00:40:14.371 align:center
तुमसे शिविर में रहने को कहा गया था।

00:40:14.454 --> 00:40:15.622 align:center
शिविर पर हमला हो गया था।

00:40:16.706 --> 00:40:17.833 align:center
तुम लोग कैसे बच निकलीं?

00:40:19.918 --> 00:40:20.877 align:center
हम एक साथ डटे रहे।

00:40:21.545 --> 00:40:22.671 align:center
हम भेड़ियों से लड़े।

00:40:25.423 --> 00:40:27.092 align:center
मेरी बेटियाँ वीरांगनाएँ हैं।

00:40:29.928 --> 00:40:30.762 align:center
महाराज।

00:40:35.600 --> 00:40:37.102 align:center
मेरा सूरमा!

00:40:43.692 --> 00:40:46.945 align:center
कई लोगों ने तुम पर
संदेह किया था, और मुझ पर भी।

00:40:47.737 --> 00:40:49.322 align:center
ऐसे कुछ लोग इस शिविर में भी मौजूद हैं।

00:40:50.240 --> 00:40:52.367 align:center
पर मैं वह देख सकता था जो वे नहीं देख पाए।

00:40:52.826 --> 00:40:57.205 align:center
तुम पर भी ईश्वर की कृपा उसी तरह है
जिस तरह कि मुझ पर है।

00:40:58.707 --> 00:40:59.541 align:center
फिर भी।

00:41:00.250 --> 00:41:03.336 align:center
यह कैसे संभव है कि एक संगीतकार

00:41:04.129 --> 00:41:06.173 align:center
मेरी सेना में लड़ने के लिए आए…

00:41:07.382 --> 00:41:08.508 align:center
एक दैत्य का संहार करे,

00:41:09.551 --> 00:41:11.052 align:center
और मेरी जान बचा ले?

00:41:14.931 --> 00:41:15.765 align:center
मुझे बताओ,

00:41:17.184 --> 00:41:18.018 align:center
आख़िर तुम कौन हो?

00:41:19.853 --> 00:41:21.313 align:center
आप जानते हैं मैं कौन हूँ, महाराज।

00:41:22.355 --> 00:41:23.273 align:center
अच्छा?

00:41:26.902 --> 00:41:28.195 align:center
तुम कहाँ से आए हो?

00:41:30.071 --> 00:41:32.699 align:center
मैं तो बस जूडाह से आया
एक मामूली चरवाहा हूँ।

00:41:33.283 --> 00:41:34.618 align:center
तो ठीक है, चरवाहे।

00:41:34.701 --> 00:41:37.329 align:center
क्या भविष्यवक्ता सैमुअल
तुम्हारे परिवार से मिलने आए थे?

00:41:38.872 --> 00:41:39.915 align:center
हाँ।

00:41:40.999 --> 00:41:43.668 align:center
फिर तो तुम मामूली से कहीं बढ़कर हो।

00:41:44.252 --> 00:41:45.170 align:center
जोनाथन।

00:41:49.966 --> 00:41:53.094 align:center
पूरे इज़राइल की ओर से,
हम तुम्हारा शुक्रिया करते हैं, डेविड।

00:41:56.431 --> 00:41:57.599 align:center
तुमने हम सबकी जान बचाई।

00:41:59.851 --> 00:42:04.147 align:center
पिताजी, पूरे इज़राइल में हमारे सम्मान का
इससे ज़्यादा काबिल और कोई नहीं है।

00:42:09.236 --> 00:42:12.656 align:center
मेरी तलवार अब तुम्हारी हुई।

00:42:16.034 --> 00:42:17.118 align:center
शुक्रिया।

00:42:19.246 --> 00:42:21.081 align:center
आज के दिन से,

00:42:21.748 --> 00:42:24.000 align:center
तुम सॉल वंश का हिस्सा हो।

00:42:33.635 --> 00:42:34.719 align:center
मीखाल।

00:42:36.388 --> 00:42:37.430 align:center
डेविड…

00:42:39.557 --> 00:42:40.767 align:center
तुम मेरे पास वापस आ गए।

00:42:41.518 --> 00:42:42.560 align:center
ईश्वर की मदद से।

00:42:43.228 --> 00:42:44.062 align:center
हाँ।

00:43:03.415 --> 00:43:04.499 align:center
तुम ठीक तो हो?

00:43:04.582 --> 00:43:05.417 align:center
हाँ।

00:43:07.085 --> 00:43:09.004 align:center
मेरे घराने के रंग तुम पर बहुत जँच रहे हैं।

00:43:09.671 --> 00:43:11.172 align:center
उम्मीद है मैं खरा उतर पाऊँगा।

00:43:14.634 --> 00:43:15.969 align:center
तुमने यहाँ जो किया है…

00:43:18.305 --> 00:43:19.723 align:center
वह कभी भुलाया नहीं जाएगा।

00:43:20.849 --> 00:43:22.767 align:center
न तो इज़राइल भूलेगा। न ही मैं।

00:43:29.774 --> 00:43:30.608 align:center
जोनाथन,

00:43:32.861 --> 00:43:34.988 align:center
क्या तुम मुझसे सैमुअल के बारे में

00:43:35.071 --> 00:43:36.364 align:center
कुछ पूछना चाहते हो?

00:43:40.702 --> 00:43:42.120 align:center
तुम अब मेरे घराने का हिस्सा हो।

00:43:43.997 --> 00:43:45.123 align:center
अब हम भाई हैं।

00:44:28.249 --> 00:44:29.084 align:center
दिलचस्प।

00:44:32.379 --> 00:44:34.005 align:center
-चलो।
-क्या बात है, डोएग?

00:44:44.015 --> 00:44:46.768 align:center
इसे आबनर को दे देना।

00:44:47.435 --> 00:44:50.271 align:center
केवल आबनर को। और किसी से कुछ मत कहना।

00:45:03.785 --> 00:45:04.744 align:center
सैमुअल!

00:45:28.059 --> 00:45:30.103 align:center
तुम्हें यहाँ देखने की उम्मीद नहीं की थी।

00:45:35.024 --> 00:45:37.193 align:center
मैंने सुना था तुम इस भूमि से जा चुके हो।

00:45:37.861 --> 00:45:40.238 align:center
मुझे इस भूमि से निकाला गया था।

00:45:42.866 --> 00:45:44.033 align:center
हमारे बीच जो गलतफ़हमी थी,

00:45:44.868 --> 00:45:47.871 align:center
-वह आज से ख़त्म होती है।
-अच्छा?

00:45:49.164 --> 00:45:52.667 align:center
तुम्हारी ग़लतफ़हमी मुझसे नहीं है।

00:45:53.501 --> 00:45:56.880 align:center
मेरी यातना का अंत हो चुका है।
अंधेरा छँट गया है।

00:45:56.963 --> 00:46:00.258 align:center
तुम्हारी यातना
तुम्हारे अपने कर्मों की नतीजा है, सॉल।

00:46:01.259 --> 00:46:04.304 align:center
परमपिता ने तुम्हें नहीं त्यागा था।
गुनाह तुमसे हुआ था।

00:46:04.846 --> 00:46:08.933 align:center
तुमने अपनी शान-ओ-शौकत के चलते
उन्हें और उनकी सीख को त्याग दिया था।

00:46:10.977 --> 00:46:14.272 align:center
तुम भला क्यों मानोगे कि
उन्होंने तुम पर दया की है?

00:46:15.190 --> 00:46:18.401 align:center
मैंने यह युद्ध तुम्हारे बिना जीता है।

00:46:22.155 --> 00:46:26.534 align:center
ईश्वर ने मुझ पर रहम किया।
हमेशा करते आए हैं। अब भी कर रहे हैं।

00:46:26.618 --> 00:46:28.661 align:center
और अब मेरे पास एक नया सूरमा है।

00:46:30.079 --> 00:46:34.542 align:center
दैत्यों का संहारक, जिसे मैंने चुना…

00:46:36.044 --> 00:46:37.462 align:center
वह भी आपके बिना, सैमुअल।

00:46:42.592 --> 00:46:45.220 align:center
तो महान दूरदृष्टा,

00:46:46.721 --> 00:46:48.431 align:center
मैं आपको एक मौका देता हूँ।

00:46:50.350 --> 00:46:54.938 align:center
आप इस पवित्र धरती पर, सभी के सामने,
मुझे एक बार फिर नियुक्त करेंगे।

00:46:55.897 --> 00:46:58.066 align:center
मैं ऐसा नहीं कर सकता।

00:46:59.734 --> 00:47:02.654 align:center
-क्यों नहीं?
-परमेश्वर ने इसका आदेश नहीं दिया है।

00:47:02.737 --> 00:47:04.113 align:center
राजा इसका हुक्म दे रहा है।

00:47:04.197 --> 00:47:09.827 align:center
ज़ाहिर है, तुम अब तक जान गए होगे
कि मैं राजाओं का गुलाम नहीं हूँ।

00:47:17.418 --> 00:47:18.419 align:center
ठीक है।

00:47:24.634 --> 00:47:25.593 align:center
रक्षकों!

00:47:29.055 --> 00:47:30.265 align:center
दूरदृष्टा को बंदी बनाओ।

00:47:30.348 --> 00:47:31.307 align:center
सॉल।

00:47:38.523 --> 00:47:40.441 align:center
समय आने पर, आप मेरी बात मान लोगे।

00:47:43.611 --> 00:47:45.154 align:center
यह ख़त्म हो चुका है, सैमुअल।

00:47:47.782 --> 00:47:48.950 align:center
नहीं, सॉल।

00:47:54.747 --> 00:47:56.291 align:center
यह तो बस शुरू हो रहा है।

00:48:01.504 --> 00:48:03.756 align:center
महाराज, शायद कोई और कदम उठाया जा सकता है।

00:48:03.840 --> 00:48:05.216 align:center
मैंने फ़ैसला कर लिया है।

00:48:25.486 --> 00:48:32.452 align:center
टॉड गिरू की स्नेहमयी स्मृति में
1974-2025

00:48:35.663 --> 00:48:39.250 align:center
परमात्मा ने हमें जीत, एक नया बेटा…

00:48:40.376 --> 00:48:41.252 align:center
और सूरमा दिया है।

00:48:42.420 --> 00:48:44.172 align:center
डेविड एक खतरा है।

00:48:45.506 --> 00:48:47.258 align:center
मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूँ।

00:48:47.342 --> 00:48:48.760 align:center
हाउस ऑफ़ डेविड के इस सीज़न में

00:48:48.843 --> 00:48:51.220 align:center
-डेविड!
-उन्हें आपके नाम के नारे लगाने चाहिए।

00:48:51.304 --> 00:48:52.722 align:center
अगर वह ज़्यादा चमकेगा,

00:48:52.805 --> 00:48:55.683 align:center
तो एक राजा भी उसकी चकाचौंध में दब जाएगा।

00:48:57.226 --> 00:48:59.479 align:center
हम इस साम्राज्य की ज़रूरत हैं।

00:49:00.438 --> 00:49:01.981 align:center
मैं वही करूँगा, जो मुझे करना चाहिए।

00:49:04.359 --> 00:49:05.610 align:center
हम सब गँवा देंगे।

00:49:08.488 --> 00:49:10.323 align:center
चुने जाने का मतलब है अकेला हो जाना।

00:49:11.949 --> 00:49:15.370 align:center
डेविड, तुम्हें एक महान
और मुश्किल काम सौंपा गया है।

00:49:15.995 --> 00:49:19.540 align:center
एक असाधारण ज़िंदगी की
असाधारण कीमत होती है।

00:49:22.543 --> 00:49:25.046 align:center
मेरे महाराज, मैंने सैमुअल को देखा था।

00:49:27.298 --> 00:49:29.133 align:center
मुझे पता है कि उन्होंने किसे चुना है।

00:49:30.093 --> 00:49:31.135 align:center
वैभव के साथ

00:49:31.969 --> 00:49:33.554 align:center
हमारे बीच एक गद्दार है।

00:49:33.638 --> 00:49:34.722 align:center
दुश्मन आता है

00:49:35.890 --> 00:49:37.266 align:center
तुम सिंहासन के लिए खतरा हो।

00:49:37.725 --> 00:49:39.310 align:center
हमारे परिवार के भविष्य के लिए…

00:49:40.520 --> 00:49:42.980 align:center
डेविड को मरना होगा।

00:49:47.068 --> 00:49:48.319 align:center
अब और धोखा नहीं चाहिए।

00:49:48.403 --> 00:49:49.862 align:center
क्या सैमुअल ने तुम्हें चुना है?

00:49:49.946 --> 00:49:51.698 align:center
नहीं। परमेश्वर ने मुझे चुना है।

00:49:54.283 --> 00:49:55.952 align:center
हाउस ऑफ़ डेविड

00:49:56.035 --> 00:49:57.745 align:center
नया सीज़न अभी देखें

00:51:34.509 --> 00:51:36.511 align:center
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

00:51:36.594 --> 00:51:38.596 align:center
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल
है।

