WEBVTT

00:04.463 --> 00:06.632
हाउस ऑफ़ डेविड में अब तक…

00:06.716 --> 00:08.551
मेरे साथ लड़ो!

00:15.558 --> 00:18.519
-डेविड से कहना शक करने के लिए माफ़ कर दे।
-नहीं!

00:19.937 --> 00:24.066
तुम मेरा तख़्त हथियाने की
फ़िराक में लगे हो।

00:24.150 --> 00:26.360
-शादी के प्रस्ताव को ख़त्म करता हूँ।
-नहीं। सॉल।

00:32.533 --> 00:35.536
आप और मैं हमारे वंश के
इकलौते दो लोग है जो जीवित बचेंगे।

00:35.619 --> 00:36.704
हम इज़राइल की अकेली आशा हैं।

00:36.787 --> 00:38.205
आपको मुझे राजा का ताज पहनाना होगा।

00:39.874 --> 00:41.000
वे भाग रहे हैं।

00:43.210 --> 00:45.129
विजय!

00:45.713 --> 00:47.214
दैत्य संहारक!

00:47.298 --> 00:49.842
पिताजी, इससे बढ़कर सम्मान का हकदार
कोई नहीं।

00:50.760 --> 00:52.762
मेरी तलवार अब तुम्हारी हुई।

00:52.845 --> 00:53.971
शुक्रिया।

00:54.054 --> 00:54.930
पहरेदारो!

00:55.014 --> 00:56.348
दूरदृष्टा को बंदी बनाओ।

00:56.849 --> 00:58.017
यह ख़त्म हो चुका है, सैमुअल।

00:58.100 --> 00:59.143
नहीं, सॉल।

01:01.061 --> 01:02.646
यह तो बस शुरू हो रहा है।

01:10.154 --> 01:13.032
इतिहास आपको बताएगा कि सॉल वंश को

01:13.115 --> 01:15.075
उसके शत्रुओं ने पराजित किया था।

01:16.118 --> 01:17.453
कुछ दूसरे लोग आपसे कहेंगे

01:17.536 --> 01:20.456
कि इज़राइल का कभी कोई राजा होना ही नहीं था।

01:20.956 --> 01:24.084
और इसी कारण से, ईश्वर ने उसका त्याग किया।

01:25.920 --> 01:27.213
लेकिन मैं आपको बताऊँगी

01:27.838 --> 01:31.926
कि वह जो वंश अपने आप में बँटा हो,
वो कभी टिक नहीं पाता।

01:32.802 --> 01:35.679
और मेरे पिता को
किसी बाहर वाले ने नहीं हराया था।

01:36.555 --> 01:38.641
उन्हें हराने वाला घर का भेदी था,

01:39.683 --> 01:41.852
उनका सबसे करीबी।

01:42.853 --> 01:44.063
जिस पर उन्होंने भरोसा किया।

01:45.064 --> 01:46.732
जिससे मैं प्यार करती थी।

01:52.696 --> 01:54.907
आबनर, वह किस बात से चिंतित हैं?

01:56.325 --> 01:57.952
महाराज की चिंता के कई कारण हैं।

01:58.035 --> 01:59.662
तुमसे मिलकर उनकी सारी चिंता दूर हो जाएगी।

02:20.724 --> 02:22.059
वह तुम ही हो, है न?

02:29.608 --> 02:30.442
महाराज।

02:33.404 --> 02:34.363
मैंने तुमसे स्नेह किया,

02:35.948 --> 02:36.949
तुम पर विश्वास किया…

02:38.826 --> 02:40.703
और फिर भी, तुमने मुझसे विश्वासघात किया।

02:42.121 --> 02:43.455
महाराज, अब भी आपका वफ़ादार हूँ…

02:46.375 --> 02:47.543
जैसा कि मैं हमेशा से था।

02:53.382 --> 02:54.300
"वफ़ादार।"

02:58.637 --> 02:59.930
क्या तुम वाकई वफ़ादार हो?

03:04.435 --> 03:05.603
अब और कोई छल मत करो।

03:06.604 --> 03:07.771
जो सच है वह बताओ।

03:10.441 --> 03:11.942
क्या सैमुअल ने तुम्हें चुना है?

03:13.193 --> 03:15.529
-महाराज, कृपया बैठ जाइए…
-क्या उसने तुम्हें चुना?

03:17.072 --> 03:17.907
बताओ मुझे?

03:19.199 --> 03:21.243
-क्या सैमुअल ने तुम्हें चुना?
-नहीं।

03:23.621 --> 03:24.747
नहीं।

03:27.082 --> 03:28.876
मुझे ईश्वर ने चुना है।

03:33.589 --> 03:36.550
एक वर्ष पहले

03:41.805 --> 03:45.059
गिबियाह का किला - इज़राइल की नई राजधानी

04:41.198 --> 04:42.658
गिबियाह की जनता,

04:43.826 --> 04:45.411
अपने राजा का स्वागत करो।

04:46.495 --> 04:48.580
हाँ!

04:50.582 --> 04:54.962
किश के बेटे, सॉल, जंग में जीत हासिल करके
आपके पास वापस लौटकर आए हैं।

05:07.683 --> 05:12.187
साथियो, ईश्वर ने एक बार फिर
हम पर अपनी कृपा-दृष्टि बरसाई है।

05:12.938 --> 05:14.773
और अभी इसे हमारे बीच राज़ रखना।

05:14.857 --> 05:19.194
फिलिस्तीनियों द्वारा उनके दैत्य
गोलायथ को हमारे सामने लाने के बावजूद।

05:19.319 --> 05:20.195
मैं समझ गया।

05:21.739 --> 05:24.491
और माँ, वह भी समझ जाएँगे।

05:25.951 --> 05:27.411
हमने यह मजबूरी में किया।

05:30.164 --> 05:32.791
तुम्हें निर्वासन से लौटा देखकर
वह बहुत हैरान हो जाएँगे।

05:34.126 --> 05:36.503
नहीं, उन्हें कब बताना सही रहेगा
यह मैं तय करूँगी।

05:37.629 --> 05:39.006
बस एक गुलेल की मदद से,

05:39.506 --> 05:44.261
उसने एक पत्थर से उस
शक्तिशाली दैत्य को धराशायी कर दिया!

05:52.728 --> 05:56.356
अब, अगर ईश्वर के हमारे पक्ष में होने पर
किसी को कोई भी संदेह हो,

05:56.899 --> 05:59.735
तो उसके लिए यह एक संदेश है!

06:00.277 --> 06:04.114
ईश्वर ने हमें विजय दिलाई है!

06:09.620 --> 06:12.247
क्या तुम सब दैत्य संहारक से मिलना चाहोगे?

06:12.331 --> 06:14.374
हाँ!

06:14.458 --> 06:18.045
जूडाह कबीले का डेविड,

06:18.128 --> 06:19.296
एक मामूली चरवाहा,

06:20.464 --> 06:21.423
संगीतकार,

06:21.507 --> 06:25.302
जो अब पूरे इज़राइल का नायक बन चुका है।

06:25.385 --> 06:26.637
सामने आओ!

06:30.057 --> 06:31.642
डेविड!

06:31.725 --> 06:34.686
डेविड!

06:34.770 --> 06:37.022
डेविड!

06:37.106 --> 06:39.775
डेविड!

06:39.858 --> 06:41.693
डेविड!

06:41.819 --> 06:42.820
डेविड!

06:42.903 --> 06:47.908
आज के दिन से,
तुम्हें सॉल वंश में शामिल किया जाता है।

06:48.492 --> 06:51.203
मैं अपनी बेटी का हाथ
तुम्हारे हाथों में दूँगा।

06:54.790 --> 06:57.626
और डेविड,
तुम्हारी बहादुरी के इनाम के तौर पर,

06:57.709 --> 07:00.712
मैं तुम्हें एक हज़ार सैनिकों का
सेनापति बनाता हूँ!

07:10.305 --> 07:11.181
डेविड!

07:17.604 --> 07:18.605
डेविड!

07:18.689 --> 07:21.150
डेविड!

07:21.233 --> 07:22.067
मीखाल!

07:22.151 --> 07:25.028
डेविड!

07:25.696 --> 07:26.530
मीखाल!

07:26.613 --> 07:28.365
-डेविड!
-शुक्रिया।

07:29.616 --> 07:32.828
दैत्य गिरकर मर जाते हैं
और नाचीज़ कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते हैं।

07:34.830 --> 07:38.125
और हमारा क्या? हमने जो किया
उसकी कीमत चुकाई जाएगी?

07:39.918 --> 07:41.545
मैं लेन-देन का पक्का हूँ, बेटा।

07:43.213 --> 07:47.217
जो मैं जानता हूँ, उसकी कीमत तो
सोने के सिक्कों से भी बढ़कर है।

07:49.011 --> 07:50.679
शुक्रिया।

07:50.762 --> 07:53.056
डेविड!

07:56.059 --> 08:03.066
हाउस ऑफ़ डेविड

08:13.702 --> 08:14.620
अहिनोहम।

08:19.958 --> 08:20.876
माँ।

08:23.462 --> 08:24.880
-ख़ून बह रहा है।
-मैं ठीक हूँ।

08:24.963 --> 08:27.424
मुझसे ज़्यादा तो
मेरी बहनों के बदन पर ख़ून है।

08:32.387 --> 08:33.222
आओ।

08:44.399 --> 08:45.275
एश्बाल।

08:47.319 --> 08:48.153
इश।

08:54.743 --> 08:55.911
मीराब।

08:55.994 --> 08:57.204
तुम यहाँ कैसे आए?

08:58.705 --> 09:00.582
-यह किस्सा कभी और सुनाऊँगा।
-इश।

09:01.291 --> 09:02.626
-मीखाल।
-तुम वापस आ गए।

09:04.086 --> 09:06.838
-तुम्हारे बाल। वह…
-जोनाथन।

09:06.922 --> 09:08.215
-…अलग लग रहे हैं। और…
-बेहतर?

09:09.299 --> 09:10.175
नहीं।

09:10.717 --> 09:12.094
अलग लग रहे हैं।

09:12.970 --> 09:13.971
पिताजी।

09:20.310 --> 09:21.895
राजा की सदा ही जय हो।

09:24.189 --> 09:25.732
मैं जानता हूँ मुझे सफ़ाई देनी होगी।

09:28.735 --> 09:29.736
यहाँ आओ, बेटा।

09:30.696 --> 09:31.613
मेरे गले लगो।

09:34.157 --> 09:36.952
सफ़ाई बाद में देना।

09:37.035 --> 09:39.162
मेरा परिवार फिर से एक हो गया!

09:40.163 --> 09:42.374
सफ़ाई बाद में देना।

09:42.457 --> 09:44.376
-मेरे बेटे!
-माँ। मुझे माफ़ कर दीजिए।

09:46.628 --> 09:48.088
कोई बात नहीं। हम सब सलामत हैं।

09:51.800 --> 09:52.759
मैं अभी आया, पिताजी।

09:56.680 --> 09:57.681
क्या बात है?

09:59.599 --> 10:01.727
डेविड के भाई नेथानील की ख़बर आई है।

10:03.437 --> 10:04.313
माफ़ कीजिए।

10:05.731 --> 10:06.565
महाराज।

10:07.941 --> 10:09.276
मैं जाकर डेविड को ढूँढती हूँ।

10:09.359 --> 10:11.194
पहले जाकर नहा-धो लो।

10:11.945 --> 10:13.780
-शायद तुम सही कह रही हो।
-हाँ।

10:16.116 --> 10:16.950
डेविड?

10:18.076 --> 10:18.910
यह डेविड कौन है?

10:18.994 --> 10:20.996
मुझे तुम्हें बहुत कुछ बताना है। बहुत कुछ।

10:22.372 --> 10:24.583
अच्छा। वह चरवाहा याद है जो…

10:32.591 --> 10:33.425
आप ठीक हैं।

10:35.594 --> 10:36.511
सही सलामत।

10:48.106 --> 10:49.107
किसी को ढूँढ रही हो?

10:52.986 --> 10:53.862
तुम्हारे ठाठ देखो।

10:54.988 --> 10:55.822
डेविड।

11:00.077 --> 11:01.787
पर तुम्हारा ज़ख्म कैसा है?

11:01.870 --> 11:04.331
मेरे ज़हन में अब भी
तुम्हें वह भाला लगने की तस्वीर है।

11:05.165 --> 11:08.043
सच कहूँ तो, मैंने इससे बेहतर
आज तक महसूस नहीं किया।

11:09.961 --> 11:11.046
तुम्हारी बात समझ रही हूँ।

11:12.547 --> 11:13.507
ऐसा लग रहा है जैसे…

11:14.925 --> 11:20.389
पूरी दुनिया बदल गई हो
और हम उसके बीचोंबीच आ गए हों।

11:22.391 --> 11:23.767
मेरे पिता की हालत बेहतर है।

11:24.768 --> 11:29.356
मुझे लगता है ईश्वर ने एक बार फिर से
मेरे परिवार को एक कर दिया है।

11:34.069 --> 11:35.153
और फिर तुम हो।

11:36.363 --> 11:37.197
हम हैं।

11:38.740 --> 11:41.368
-हम, मीखाल।
-हाँ।

11:43.286 --> 11:44.121
हम।

11:45.664 --> 11:46.665
डेविड।

11:48.208 --> 11:50.419
जोनाथन। क्या बात है?

11:54.214 --> 11:55.132
तुम ठीक तो हो?

11:56.174 --> 11:57.884
मुझे अफ़सोस है मैं एक बुरी ख़बर लाया हूँ।

11:58.969 --> 12:00.762
तुम्हारे भाई नेथानील को लेकर।

12:21.408 --> 12:23.160
कुछ कहने की ज़रूरत नहीं, महान आत्मा।

12:25.328 --> 12:26.163
कम से कम खा तो लो?

12:27.247 --> 12:29.458
स्वयं परमपिता परमेश्वर मेरा पोषण करते हैं।

12:31.376 --> 12:33.128
सैमुअल, तुमने राजा से विश्वासघात किया।

12:33.712 --> 12:35.881
तुम जानते हो
उसके बदले में मृत्यु दंड मिलता है।

12:35.964 --> 12:38.800
पर हमारी जीत के बाद
सॉल उदार महसूस कर रहे हैं, तो मैं…

12:40.844 --> 12:42.179
मैं यह प्रस्ताव लेकर आया हूँ।

12:44.723 --> 12:46.224
प्रायश्चित का दिन आने वाला है।

12:46.808 --> 12:50.645
हमेशा की तरह, तुम उस दिन
टैबनैकल में सॉल के बगल में खड़े होगे।

12:51.563 --> 12:55.817
और तुम एक बार फिर
सभी पुरोहितों और पूरे इज़राइल के सामने

12:57.694 --> 12:58.945
उसका राज तिलक करोगे।

12:59.529 --> 13:01.740
एनडोर के बेटे, आबनर…

13:04.618 --> 13:07.245
तुमने बुराई के
साये में जन्म लिया था, है न?

13:10.582 --> 13:12.584
मैं उस जगह को छोड़ आया हूँ।

13:12.667 --> 13:16.254
मुझे लगा था कि उस बुराई को
तुम्हारी माँ को निगलते हुए देखना

13:16.338 --> 13:19.341
उस घराने के लिए सही चेतावनी होगी
जिसकी तुम सेवा करते हो।

13:21.468 --> 13:22.385
उन्हें आगाह किया था।

13:23.136 --> 13:26.765
हम जो होने देते हैं, वही बन जाते हैं।

13:29.017 --> 13:29.935
उन्हें फिर से आगाह करो।

13:31.811 --> 13:34.439
वरना जिस बुराई का साया सॉल पर है…

13:36.316 --> 13:37.609
वह तुम्हें भी निगल लेगी।

14:31.871 --> 14:32.789
मेरे राजकुमार।

14:34.207 --> 14:35.041
केज़िया।

14:39.421 --> 14:41.047
-मैं अभी रानी साहिबा को जगाती हूँ।
-नहीं।

14:42.549 --> 14:43.550
मेरे परिवार को मत बताओ।

14:44.092 --> 14:48.138
मेरे पिता ने आख़िरकार चैन की साँस ली है।
मैं उन्हें बेचैन नहीं करना चाहता।

14:48.972 --> 14:49.848
मुझे देखने दीजिए।

14:54.352 --> 14:57.647
मैं एक वैद्य को जानती हूँ।
वह गिबियाह की पहाड़ियों में रहते हैं।

15:00.108 --> 15:02.736
आपके परिवार की सेवा करने से पहले
मुझे अक्सर चोट लग जाती थी

15:03.278 --> 15:05.572
और उन्होंने एक से ज़्यादा बार
मुझे मौत के मुँह से निकाला।

15:09.200 --> 15:10.035
मुझे वहाँ ले चलो।

15:35.268 --> 15:40.649
वह जो रहता है
परमात्मा के रहस्यमय ठिकाने पर

15:40.940 --> 15:47.530
उसे उस सर्वशक्तिमान की
शरणागति में रहना होगा

15:47.656 --> 15:53.495
अपने परों से
वह तुम्हें ढँक लेंगे

15:53.578 --> 15:58.875
और उनके पंखों ने नीचे
तुम्हें मिलेगा आश्रय

16:00.293 --> 16:06.424
मैं कहूँगा परमेश्वर से

16:06.591 --> 16:12.180
मेरा आश्रय और मेरा संबल

16:13.807 --> 16:19.229
मैं कहूँगा परमेश्वर से
मैं कहूँगा परमेश्वर से

16:19.854 --> 16:25.735
मेरा आश्रय और मेरा संबल

16:25.860 --> 16:32.534
मैं कहूँगा परमेश्वर से
मैं कहूँगा परमेश्वर से

16:32.617 --> 16:37.706
मेरा आश्रय और मेरा संबल

17:10.655 --> 17:12.866
गाथ शहर - फ़िलिस्तीन राज्य

17:24.586 --> 17:28.298
महाराज, ऐशडॉड के बेटे,
डेगानॉर पधार रहे हैं।

17:39.350 --> 17:40.185
डेगानॉर।

17:41.519 --> 17:44.105
शुक्र मनाओ कि तुम्हारे पास
अभी भी तुम्हारा सिंहासन है।

17:47.984 --> 17:51.112
इतने आदमियों की जान को
ज़ाया करने का नतीजा भुगतना होता है।

17:52.155 --> 17:53.740
हम सबको तुम्हारे पिता की मौत का शोक है।

17:53.823 --> 17:56.409
-वह एक भले राजा थे।
-अच्छा?

17:57.786 --> 17:59.913
अभी हमें और भी अहम चीज़ों का शोक मनाना है।

18:00.955 --> 18:02.248
हमें उन्हें हराना चाहिए था।

18:04.083 --> 18:05.752
तुम्हारी रणनीति में खोट था, अकीश।

18:07.086 --> 18:08.421
मेरे पास दैत्य थे।

18:10.757 --> 18:11.800
तुम जिनके पीछे जाकर छिप गए।

18:12.509 --> 18:13.635
जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।

18:15.428 --> 18:17.055
यहाँ लड़ने के इरादा से आए हो?

18:18.807 --> 18:19.849
मैं आया हूँ…

18:22.769 --> 18:24.479
-अपनी बात कहने।
-आज़ोर।

18:32.403 --> 18:33.488
तो जो कहना है वह कहो।

19:03.476 --> 19:04.644
तुम्हारा ख़याल सही था।

19:06.563 --> 19:08.273
तुमने बस गलत हथियार इस्तेमाल किया था।

19:15.780 --> 19:16.865
इस तलवार की धार देखो।

19:28.126 --> 19:29.043
एक भी निशान नहीं है।

19:29.961 --> 19:31.462
हिब्रू को हराने की कुंजी

19:31.546 --> 19:33.965
कभी तुम्हारे दैत्य की
विशालता या बल नहीं थी,

19:34.549 --> 19:36.342
वह उसके हाथ की तलवार थी।

19:37.594 --> 19:42.891
अब हम कांस्य युग में नहीं हैं। अब जीत
या हार लोहे को ढालने पर निर्भर करती है।

19:43.725 --> 19:45.476
जब तुमने गोलायथ के लिए वह तलवार बनाई,

19:47.270 --> 19:49.147
तो समझ नहीं पाए थे कि तुमने क्या बनाया है।

19:50.023 --> 19:52.317
ज़रा सोचो कि फ़िलिस्तीन सेना के

19:52.859 --> 19:56.905
हर एक सैनिक के हाथ में ऐसी तलवार हो।

19:58.239 --> 19:59.657
कोई हमारे सामने टिक नहीं पाएगा।

20:01.200 --> 20:02.410
मैं यही बात कहना चाहता था।

20:20.261 --> 20:21.763
तुम्हें आख़िरकार होश आ गया।

20:24.474 --> 20:26.184
उस गहरे घाव को दिखाओ।

20:30.104 --> 20:31.064
कल रात से बदतर है।

20:31.898 --> 20:32.899
लोबान लेकर आओ।

20:34.984 --> 20:35.985
आपका नाम पूछ सकता हूँ?

20:37.487 --> 20:38.780
मैं हिराम हूँ।

20:38.863 --> 20:41.616
वह मेरी पोती और सहायक, सारा है।

20:42.575 --> 20:45.912
जब यह एक छोटी बच्ची थी
तो पूरा दिन मेरे पीछे-पीछे घूमा करती थी,

20:45.995 --> 20:48.122
मानव शरीर के बारे में सवाल पूछती रहती थी।

20:48.831 --> 20:51.209
"यह ऐसा क्यों करता है
और वह ऐसा क्यों करता है?"

20:52.585 --> 20:53.419
बहुत तंग करती थी।

20:54.545 --> 20:58.549
हम अभी घाव के भरने का इंतज़ार करेंगे।
घाव को साफ़ करके पट्टी कर दो।

21:00.134 --> 21:01.386
चिंता मत करो, यह बहुत कुशल है।

21:05.056 --> 21:06.724
क्या मैं इसे नज़दीक से देख सकती हूँ?

21:06.808 --> 21:08.977
मुझे डर है कि कहीं दादाजी से
कोई चूक न हो गई हो।

21:09.978 --> 21:11.187
अगर तुम्हें यह सही लगे।

21:11.938 --> 21:12.772
मुझे सही लगता है।

21:14.107 --> 21:15.233
केज़िया कहाँ है?

21:15.942 --> 21:17.568
वह महल वापस चली गई।

21:24.909 --> 21:26.077
तुम्हारी क्या राय है?

21:32.333 --> 21:34.961
मुझे लगता है कि तीर की नोक
अब भी तुम्हारे बदन में फँसी है।

21:36.170 --> 21:37.171
इससे दर्द होगा।

21:41.092 --> 21:43.386
अगर वह अंदर ही अटकी रही,
तो ज़हर फैल जाएगा और…

21:45.680 --> 21:46.514
तुम मर जाओगे।

21:49.350 --> 21:50.435
कितनी जल्दी?

21:52.645 --> 21:53.479
जल्द ही।

21:55.773 --> 21:57.108
तुम्हारे हिसाब से क्या करना चाहिए?

22:06.242 --> 22:10.705
यह एक यंत्र है
जिससे मैं प्रयोग कर रही हूँ।

22:10.788 --> 22:13.875
-वह मेरे अंदर भोंकना चाहती हो?
-उतना भयानक नहीं है जितना लगता है।

22:13.958 --> 22:16.794
तीर इसके काँटों के बीच फँसाकर
मैं उसे खींचकर बाहर निकाल लूँगी।

22:17.795 --> 22:19.005
पहले कभी किया है?

22:20.465 --> 22:21.299
ख़ैर…

22:22.508 --> 22:24.510
पहले कभी किसी इंसान पर आज़माया नहीं है।

22:30.141 --> 22:33.478
जोनाथन, तुम्हारे पास मुझ पर
यकीन करने की कोई वजह तो नहीं है,

22:33.561 --> 22:35.938
पर मैंने इस यंत्र को
सटीक बनाने में कई साल बिताए हैं,

22:37.565 --> 22:39.484
मेरे भाई के ऐसे ही ज़ख्म से मरने के बाद।

22:41.611 --> 22:42.528
यह तुम्हारी ज़िंदगी है।

22:43.446 --> 22:45.406
अगर कोशिश करने दो,
तो मैं इसे बचा सकती हूँ।

22:48.534 --> 22:49.535
कोशिश करो।

22:51.079 --> 22:52.080
ठीक है।

23:03.091 --> 23:04.383
नहीं!

23:39.669 --> 23:40.545
सभी आदमी,

23:42.839 --> 23:43.673
भले आदमी,

23:45.925 --> 23:47.385
अपने समय से पहले चले गए।

23:50.471 --> 23:53.933
नेक काम और ईश्वर की सेवा करते हुए,
और फिर भी मैं ज़िंदा हूँ और वे नहीं रहे।

23:55.017 --> 23:56.060
और मैं…

23:59.147 --> 24:00.273
मुझे यह भार दिया गया है…

24:02.650 --> 24:05.278
कि उनके परिवारों को बताऊँ
कि उनका अपना कभी लौटकर नहीं आएगा।

24:11.367 --> 24:14.704
मैंने आज तक जो जंग लड़ी हैं,
उनके सभी ज़ख्मों में से

24:14.787 --> 24:16.414
किसी भी ज़ख्म ने ऐसा दर्द नहीं दिया है।

24:20.084 --> 24:21.043
और इस बार…

24:24.463 --> 24:25.965
शोक मनाने की बारी हमारे परिवार की है।

24:35.391 --> 24:37.143
उसके आख़िरी शब्द तुम्हारे लिए थे, डेविड।

24:40.271 --> 24:41.272
उसे तुम पर गर्व था।

24:46.152 --> 24:46.986
जैसे कि मुझे है।

24:53.409 --> 24:54.243
एलिअब।

24:56.621 --> 24:58.497
मुझे तुम्हें कुछ बताना है।

25:17.475 --> 25:18.434
यह क्या है?

25:22.688 --> 25:23.564
योआब।

25:24.565 --> 25:26.275
तुम किस सिलसिले में आए हो?

25:26.359 --> 25:29.528
-हम शोक मना रहे हैं।
-माफ़ कीजिए, जेसी।

25:29.612 --> 25:32.323
लेकिन हम डेविड को महल वापस ले जाने आए हैं।

25:33.449 --> 25:34.450
वापस ले जाने?

25:36.327 --> 25:37.495
मेरी समझ में नहीं आ रहा।

25:38.496 --> 25:39.664
तुमने इन्हें नहीं बताया?

25:40.248 --> 25:41.290
क्या नहीं बताया?

25:44.919 --> 25:48.297
राजा सॉल ने आपके बेटे को एक हज़ार सैनिकों
की पलटन का शाही सेनापति बनाया है,

25:48.381 --> 25:49.298
जिसमें मैं भी हूँ।

25:50.800 --> 25:52.343
और तुम भी, एलिअब।

25:54.428 --> 25:55.763
-एलिअब।
-नहीं।

25:57.932 --> 25:58.766
एलिअब।

25:58.849 --> 26:01.978
एलिअब, मेरी बात सुनो। रुक जाओ!

26:02.061 --> 26:04.146
एलिअब, तुम्हारा सेनापति आदेश दे रहा है।

26:04.230 --> 26:05.898
-देखें वह मुझे कैसे रोकता है।
-एलिअब!

26:05.982 --> 26:07.233
योआब, रहने दो।

26:08.025 --> 26:10.319
एलिअब, रुको! मेरी बात सुनो।

26:11.612 --> 26:14.615
एलिअब। मेरी बात तो सुनो।

26:16.492 --> 26:18.661
जैसे-जैसे तुम उठोगे, हम गिरेंगे,

26:19.412 --> 26:22.123
-है न, छोटे?
-मैंने यह नहीं चुना था।

26:22.206 --> 26:23.499
फिर भी तुमने इसे मान लिया।

26:23.582 --> 26:26.419
-वही कर रहा हूँ जो मुझसे कहा गया।
-मैंने सालों तक जद्दोजहद की,

26:26.502 --> 26:29.130
कि हमारे परिवार को उस भार से
आज़ाद कर सकूँ, जो तुम लाए हो।

26:30.006 --> 26:30.840
मैं जानता हूँ।

26:32.258 --> 26:36.595
तो, मुझे मेरी ज़िम्मेदारी निभाने दो।
तुम यह कबूल क्यों नहीं कर लेते?

26:37.555 --> 26:38.389
क्यों?

26:41.225 --> 26:42.310
तुम वजह जानना चाहते हो?

26:45.521 --> 26:46.522
एलिअब।

26:47.773 --> 26:48.607
इसलिए।

26:54.864 --> 26:55.698
तुम्हारा नायक।

26:57.742 --> 26:58.576
उठो।

27:00.161 --> 27:02.246
इसे देखो। हमारा पराक्रमी सेनापति।

27:03.664 --> 27:04.498
मैं बस…

27:06.000 --> 27:06.834
एलिअब!

27:08.586 --> 27:09.670
तुम एक नायक बनना चाहते हो?

27:09.754 --> 27:11.672
खड़े हो और मुझसे लड़ो।

27:12.840 --> 27:16.135
तुम अपनी गुलेल के बिना
क्या करोगे, दैत्य संहारक?

27:21.974 --> 27:24.143
एलिअब, मुझे माफ़ कर दो। मैं चाहता था…

27:28.481 --> 27:29.732
डेविड, नीचे रहो।

27:48.250 --> 27:49.126
योआब, उसे रोको।

27:49.210 --> 27:51.379
चलो भी। मुझे आदेश दो, छोटे।

27:51.962 --> 27:52.963
मुझे आदेश दो।

27:54.382 --> 27:55.383
एलिअब!

28:01.430 --> 28:02.431
तुम कोई योद्धा नहीं हो।

28:03.557 --> 28:05.726
बस एक लड़के हो जिसका एक निशाना सही लग गया।

28:06.977 --> 28:08.396
आज हमने अपने भाई को दफ़न किया।

28:09.480 --> 28:11.649
तुम्हारे कमान संभालने के बाद,
हम हज़ारों लोग दफ़नाएँगे।

28:12.608 --> 28:15.403
तो, नहीं, मैं तुम्हारे पीछे नहीं चलूँगा।

28:15.945 --> 28:16.779
एलिअब।

28:18.364 --> 28:19.573
अब बहुत हुआ।

28:20.616 --> 28:21.450
उसे छोड़ो।

28:23.369 --> 28:24.203
यहाँ से जाओ!

29:18.257 --> 29:21.010
आगे बढ़ो। जो करना है वह करो।

29:27.641 --> 29:28.642
तुम तैयार हो?

29:34.106 --> 29:35.149
गहरी साँस लो। शाबाश।

29:36.400 --> 29:37.485
शाबाश।

29:37.568 --> 29:38.944
मुझे नेयोमी के बारे में बताओ।

29:40.070 --> 29:41.071
क्या?

29:41.155 --> 29:42.865
नींद में बार-बार उसका नाम ले रहे थे।

29:44.241 --> 29:45.409
-जोनाथन।
-क्या?

29:46.619 --> 29:47.912
मुझे उसके बारे में बताओ।

29:50.247 --> 29:51.123
मैं उसे चाहता था।

29:53.459 --> 29:54.752
उस समय मैं बस बीस साल का था।

29:57.087 --> 30:00.424
मिकमैश में अपनी पहली जंग में जीतकर आया था।

30:03.511 --> 30:08.182
पर जब मैं गया हुआ था, तो उसका
पूरा परिवार बीमारी की चपेट में आ गया।

30:11.101 --> 30:13.854
जब मैं वापस लौटा,
तो पता चला कि उसे दफ़ना दिया गया है।

30:19.151 --> 30:22.071
मुझे हमेशा से यह पछतावा रहा
कि मैं उसके साथ नहीं था।

30:25.449 --> 30:26.283
मुझे अफ़सोस है।

30:28.160 --> 30:28.994
यह दोबारा डालना होगा।

30:35.209 --> 30:36.168
कुछ महसूस हो रहा है।

31:07.616 --> 31:08.450
मेरी बच्ची।

31:15.874 --> 31:17.543
मुझे तुम्हारी चिंता होती है, अहिनोहम।

31:19.253 --> 31:22.881
क्यों? मैं ज़ंजीरों में
जकड़ी हुई और अकेली नहीं हूँ।

31:24.091 --> 31:24.925
तुम्हें यकीन है?

31:27.928 --> 31:29.680
मैं यहाँ बहस करने नहीं आई।

31:30.306 --> 31:31.432
तो तुम यहाँ क्यों आई हो?

31:42.818 --> 31:43.986
सैमुअल।

31:50.284 --> 31:53.162
सॉल ने एक बड़ी जीत हासिल करके
ख़ुद को पाप से मुक्त किया है।

31:54.913 --> 31:56.373
गलतियों का प्रायश्चित किया है।

31:59.251 --> 32:00.419
क्या ईश्वर को यह नहीं दिखता?

32:01.837 --> 32:02.671
ईश्वर सब देखते हैं।

32:05.215 --> 32:09.094
हमारी अंदर की गहराइयों तक को भी।

32:10.429 --> 32:12.890
सिर्फ़ इसलिए कि बाहर
एक बड़ी जीत हासिल की गई है,

32:12.973 --> 32:15.893
इसका मतलब यह नहीं
कि जो अंदर की जंग है वह जीत ली गई है।

32:17.645 --> 32:19.229
यह कह रहे हो कि सॉल नहीं बदला है?

32:19.772 --> 32:22.107
मैं कुछ भी नहीं कह रहा हूँ।

32:22.191 --> 32:24.568
वह मेरा काम नहीं है।

32:31.075 --> 32:32.201
जब मैं छोटी थी,

32:34.870 --> 32:37.498
तो हमारा गाँव
एक भयानक तूफ़ान की चपेट में आ गया था।

32:40.084 --> 32:42.670
मेरी प्यारी बहन…

32:45.589 --> 32:47.383
हमें वह नदी किनारे मिली।

32:51.053 --> 32:53.847
बाढ़ में बह गई थी,
और उसकी साँसें भी नहीं चल रही थीं।

32:56.350 --> 32:57.226
तब…

32:59.520 --> 33:00.354
मैंने दुआ की।

33:02.564 --> 33:03.399
मैंने…

33:05.317 --> 33:06.151
मैंने दुआ की।

33:10.906 --> 33:16.870
और फिर एक चमत्कार हुआ,
उसने साँस ली और मौत के मुँह से लौट आई।

33:19.998 --> 33:20.833
अगर ईश्वर…

33:23.210 --> 33:24.253
ऐसा कर सकते हैं,

33:25.379 --> 33:26.463
किसी को अपने पास बुलाकर…

33:28.549 --> 33:31.677
फिर उन्हें वापस दे सकते हैं,

33:32.970 --> 33:34.972
तो यकीनन, वह इसे भी ठीक कर सकते हैं।

33:39.226 --> 33:40.102
वह कर सकते हैं।

33:45.315 --> 33:46.817
लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं है।

34:07.463 --> 34:08.464
एश्बाल।

34:10.299 --> 34:11.216
मैं बाद में आऊँ?

34:11.300 --> 34:12.468
नहीं। क्या हुआ?

34:14.303 --> 34:15.846
तुम चौपड़ खेलना चाहोगे?

34:20.601 --> 34:21.435
ज़रूर।

34:22.186 --> 34:23.020
क्यों नहीं?

34:26.398 --> 34:27.232
तुम शराब लोगे?

34:27.858 --> 34:30.611
नहीं, उसे पीकर दिमाग़ काबू में नहीं रहता।

34:37.201 --> 34:38.202
इश…

34:39.912 --> 34:40.996
तुम्हें क्या हो गया है?

34:42.915 --> 34:46.418
मैं तुम्हें सब बताऊँगा, मीराब।

34:47.461 --> 34:48.295
बस थोड़ा वक़्त दो।

34:52.466 --> 34:53.675
कम से कम यह तो बता दो।

34:54.843 --> 34:57.054
क्या मेरा बाग़ी भाई कभी वापस आएगा?

34:57.888 --> 34:59.431
बग़ावत कई तरह की हो सकती है।

35:00.182 --> 35:01.433
तो मेरा मज़ेदार भाई?

35:01.517 --> 35:03.685
तुम्हारे बिना कोई ठिठोली नहीं होती थी।

35:06.522 --> 35:07.981
मैं अब भी यहाँ हूँ, मीराब।

35:12.194 --> 35:13.028
अब, खेलो।

35:14.321 --> 35:15.155
तुम्हारी चाल है।

35:16.949 --> 35:21.203
तो, मैंने सुना कि पिताजी ने
तुमसे शादी करने का मौका छीन लिया।

35:24.581 --> 35:26.625
-तुमने सही सुना है।
-जूडाह का जॉर्डन।

35:27.876 --> 35:28.710
सच में?

35:28.794 --> 35:29.878
वह इतना बुरा नहीं है।

35:29.962 --> 35:31.421
अच्छा? मीराब को मोहब्बत हो गई थी?

35:33.173 --> 35:34.508
नहीं, मोहब्बत नहीं हुई थी।

35:35.092 --> 35:36.134
मैं उसे जानती नहीं थी।

35:40.180 --> 35:41.306
लेकिन उसे पसंद करती थी।

35:44.476 --> 35:47.020
और एक पल के लिए अच्छा लगा था।

35:47.604 --> 35:52.192
एक शरीफ़ आदमी के साथ
ज़िंदगी बिताने का ख़याल।

35:53.318 --> 35:55.487
शायद, ख़ुश रहने का भी।

35:56.446 --> 35:57.489
ख़ुश।

35:58.657 --> 35:59.491
वह भी तुम?

36:01.034 --> 36:03.287
है न? मुझे बेहतर पता होना चाहिए था।

36:04.371 --> 36:05.914
वह सब मेरे लिए नहीं था।

36:06.498 --> 36:07.374
वह मीखाल के लिए था।

36:07.457 --> 36:08.834
शायद उसकी ठोस वजह भी है।

36:09.877 --> 36:11.795
वह वाकई लाजवाब है।

36:12.379 --> 36:14.923
और मैं हमेशा सब कुछ बिगाड़ देती हूँ।

36:16.466 --> 36:17.509
मैं इसी के लिए मशहूर हूँ।

36:19.469 --> 36:20.304
ऐसा क्यों करती हो?

36:21.305 --> 36:22.806
ख़ुद को नीचा क्यों दिखाती हो?

36:25.559 --> 36:27.936
शायद जोनाथन और मीखाल को
सब कुछ इसलिए मिल जाता है

36:28.020 --> 36:29.938
क्योंकि उन्हें यकीन है
कि वे उसके हकदार हैं।

36:30.022 --> 36:31.690
जबकि तुम और मैं

36:31.773 --> 36:34.401
इस यकीन से जकड़े हुए हैं
कि हम हमेशा से किसी लायक नहीं थे।

36:36.069 --> 36:39.656
हम लायक हैं, मीराब, हमेशा से थे।

36:40.240 --> 36:41.700
और अगर तुम सच में ऐसा मान लो,

36:43.535 --> 36:44.703
तो तुम क्या माँगोगी?

36:51.627 --> 36:52.461
सैमुअल।

36:55.047 --> 36:58.258
मुझे इस पल का बेसब्री से इंतज़ार था।

36:59.384 --> 37:00.302
तुम कौन हो?

37:01.595 --> 37:02.888
मैं कौन हूँ?

37:04.181 --> 37:05.891
मैं डोएग हूँ,

37:06.934 --> 37:07.976
एक एदोमी,

37:09.853 --> 37:11.855
पर तुम मेरे लिए कोई अनजान नहीं हो।

37:13.065 --> 37:16.318
मुझे ईश्वर-नियुक्त का
नाम पता लगाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

37:18.320 --> 37:23.492
भले ही तुम्हारी जान लेनी पड़े,
जैसे कि तुम्हारे शिष्य की जान ली थी।

37:24.952 --> 37:26.411
उसका नाम क्या था?

37:26.495 --> 37:28.163
तुम्हारे शिष्य का?

37:29.331 --> 37:32.125
मुझे तो बस उसकी चीखें याद हैं।

37:34.169 --> 37:36.672
उसका नाम सिलास था।

37:36.755 --> 37:38.256
सिलास।

37:39.216 --> 37:42.928
मुझे बताओ, क्या यह सच है
कि तुमने कभी अपने बाल नहीं काटे?

37:44.262 --> 37:45.597
क्या यह तुम्हारे…

37:46.682 --> 37:48.767
ईश्वर के लिए पवित्र है?

37:50.227 --> 37:52.270
शायद हमें यहीं से शुरुआत करनी चाहिए।

37:54.314 --> 37:55.649
एक और नाम भी है।

37:58.568 --> 38:02.364
एक और नाम जिसे तुम
अक्सर अपने सपनों में देखते हो….

38:04.700 --> 38:05.701
टिम्नाह।

38:10.455 --> 38:11.415
क्या?

38:12.374 --> 38:13.500
तुमने क्या कहा?

38:14.376 --> 38:15.210
टिम्नाह।

38:16.044 --> 38:17.879
तुम्हारी माँ का नाम।

38:18.463 --> 38:23.135
पता है, तुम मेरे और परमेश्वर के लिए

38:23.218 --> 38:26.388
उतने भी अनजान नहीं हो
जितना कि तुम्हें लगता है।

38:27.597 --> 38:31.143
जब तुम्हारी माँ, टिम्नाह,

38:32.352 --> 38:34.312
तुम्हारे पिता के हाथों से मारी गई थी,

38:36.481 --> 38:37.816
तो तुम डरकर छुप गए थे।

38:37.899 --> 38:39.109
है न?

38:39.693 --> 38:41.153
सीढ़ियों के नीचे?

38:45.282 --> 38:46.616
तुम्हें यह कैसे पता?

38:48.201 --> 38:52.164
और उसके बाद, तुमने
कुछ और महसूस किया था, है न?

38:52.247 --> 38:56.460
ऐसी जिज्ञासा की लौ जो आज भी जलती है।

38:56.543 --> 38:58.128
वह तुम्हारे अंदर जलती है।

38:58.712 --> 39:03.925
और उसी के साथ, मौत से
तुम्हारी आसक्ति की शुरुआत हुई।

39:05.802 --> 39:09.806
ईश्वर तुम्हें उस अंधेरी जगह से
उबार सकते थे।

39:09.890 --> 39:14.352
पर तुमने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया
और उससे ज़्यादा गहरे अंधेरे में लौट गए,

39:14.436 --> 39:15.353
तो इसलिए,

39:16.229 --> 39:20.317
डोएग, टिम्नाह के बेटे,

39:21.693 --> 39:23.403
एक एदोमी।

39:26.656 --> 39:28.408
मुझे तुम्हारी मदद करने की इजाज़त दो।

39:30.327 --> 39:31.328
मैं कहाँ हूँ?

39:41.129 --> 39:42.881
यह कौन सी जगह है?

39:43.465 --> 39:46.885
तुम उस मौत की क़ैद में बंद हो,
जो तुमने कई लोगों को दी।

39:51.765 --> 39:53.892
और तुम वहीं पर रहोगे।

39:58.105 --> 40:00.190
ईश्वर ने हमें जीत हासिल करने की ताक़त दी

40:01.108 --> 40:04.861
और वरदान के रूप में
हमें एक नया बेटा और सूरमा दिया।

40:05.695 --> 40:07.197
एक मामूली चरवाहा,

40:07.948 --> 40:09.116
जैसे कि मैं हुआ करता था।

40:11.076 --> 40:12.077
हाँ।

40:15.205 --> 40:16.873
यह वाकई एक बड़ी जीत थी।

40:18.291 --> 40:22.879
पर क्या तुम्हें वाकई लगता है
कि डेविड एक सेना की कमान संभाल पाएगा?

40:23.547 --> 40:26.424
डेविड के ज़रिए
हमारी प्रजा को एकजुट करना अक्लमंदी होगी।

40:27.509 --> 40:28.343
वह उनका चहेता है।

40:28.927 --> 40:30.095
वह उनको हौसला देता है।

40:30.178 --> 40:32.222
-वह मुझे हौसला देता है।
-तुम उन्हें हौसला देते हो।

40:37.769 --> 40:38.770
तुम।

40:42.023 --> 40:45.777
शायद इंतज़ार करना ही समझदारी होगी।

40:45.861 --> 40:46.695
"इंतज़ार करना"?

40:47.696 --> 40:48.738
शादी का ऐलान।

40:50.031 --> 40:52.993
डेविड को ख़ुद को साबित करने का
थोड़ा और वक़्त देना बेहतर होगा।

40:53.785 --> 40:54.619
"ख़ुद को साबित"?

40:55.996 --> 40:59.040
एक दैत्य को मारने के बाद भी?

41:00.709 --> 41:03.962
तुम मीखाल को तो
एड्रियल के बेटे से ब्याहने को तैयार थीं,

41:04.045 --> 41:06.047
बिना उसके ख़ुद को साबित किए।

41:07.841 --> 41:12.095
एड्रियल एक ताक़तवर नेता है
और उससे रिश्तेदारी बनाना एक ज़रूरी कदम था।

41:13.597 --> 41:14.723
डेविड तो…

41:15.807 --> 41:18.602
एक मामूली आदमी की नाजायज़ औलाद…

41:18.685 --> 41:21.354
अहिनोहम, मैं अपना फ़ैसला कर चुका हूँ।

41:22.856 --> 41:24.024
मुझे चुनौती क्यों दे रही हो?

41:29.279 --> 41:30.697
हमें और शराब नहीं चाहिए।

41:32.199 --> 41:33.074
तुम जा सकती हो।

41:53.094 --> 41:54.512
अगर तुम्हें डेविड पर भरोसा नहीं है…

41:56.598 --> 41:57.724
तो मुझ पर भरोसा नहीं है।

41:57.807 --> 41:59.226
बेशक, मुझे आप पर भरोसा है।

42:02.437 --> 42:03.271
आओ।

42:04.981 --> 42:06.066
मेरे पास बैठो।

42:09.194 --> 42:12.155
महाराज, आपको चलकर कुछ देखना चाहिए।

42:12.781 --> 42:14.032
क्या बात है, आबनर?

42:14.950 --> 42:15.784
ख़ुद ही देख लीजिए।

42:19.871 --> 42:21.456
यह किसी को जवाब नहीं दे रहा है।

42:22.916 --> 42:24.626
मुझे डर है कि यह भी आप की तरह फँस गया है।

42:27.879 --> 42:28.964
सैमुअल कहाँ है?

42:30.257 --> 42:31.091
वह भाग गया।

42:32.175 --> 42:34.844
डोएग को दूरदृष्टा को धमकाने के लिए
किसने कहा था?

42:35.512 --> 42:38.014
और मुझे इस बात की
जानकारी क्यों नहीं दी गई?

42:41.017 --> 42:43.603
मुझे लगा था कि वह जोखिम ज़रूरी नहीं है।

42:44.521 --> 42:46.273
उसमें न पड़ना ही बेहतर होगा।

42:47.565 --> 42:49.693
फ़ौरन सैमुअल को ढूँढो।

43:03.707 --> 43:06.167
डेविड, चिंता मत करो।

43:08.253 --> 43:10.380
उसके हाथ तुम्हारे चेहरे से
ज़्यादा दर्द कर रहे होंगे।

43:13.049 --> 43:15.427
एलिअब, क्या तुम
अपने भाई से कुछ कहना चाहते हो?

43:16.511 --> 43:17.637
वह जोनाथन की तलवार है।

43:18.138 --> 43:20.598
हाँ। यह उसने मुझे दी थी।

43:27.772 --> 43:28.773
आवा।

43:33.987 --> 43:35.363
मेरे लिए भेड़ों का ध्यान रखना।

43:36.364 --> 43:37.198
और दादा जी का भी।

43:37.282 --> 43:38.199
मैं वादा करती हूँ।

43:49.836 --> 43:51.338
तुम कब वापस आओगे?

43:53.131 --> 43:55.091
मुझे राजा के परिवार में
शामिल कर लिया गया है।

43:56.092 --> 43:58.428
मतलब, कुछ समय के लिए नहीं आओगे।

43:59.471 --> 44:01.222
मैं राजकुमारी मीखाल से शादी करने वाला हूँ।

44:02.182 --> 44:06.436
हमारे रिश्ते के ज़रिए, मैं शांति से
राजगद्दी पर अपनी जगह पा सकूँगा।

44:07.771 --> 44:08.855
काश यह साकार हो जाए।

44:10.065 --> 44:14.069
डेविड, मुझे कभी यकीन नहीं था
कि इज़राइल का कोई राजा होना चाहिए।

44:15.320 --> 44:17.822
लेकिन अगर ईश्वर की
यही इच्छा है, तो मुझे ख़ुशी है

44:18.782 --> 44:20.367
कि वह राजा तुम होगे।

44:23.787 --> 44:24.913
मुझसे वादा करो…

44:26.289 --> 44:27.332
तुम सलामत रहोगे।

44:28.958 --> 44:29.959
परमेश्वर मेरे साथ हैं।

44:30.835 --> 44:32.003
परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं।

44:39.052 --> 44:39.969
तैयार हैं, सेनापति?

44:40.678 --> 44:41.513
यह लो।

44:43.306 --> 44:45.725
शुक्रिया। मुझे अभी तक
इसकी आदत नहीं हुई है।

44:48.728 --> 44:49.771
अलविदा, पिताजी।

44:54.901 --> 44:55.860
"सेनापति डेविड।"

44:56.361 --> 44:57.278
सुनने में अच्छा है।

44:59.155 --> 45:00.156
डेविड?

45:00.949 --> 45:01.908
यह तुम्हारा घोड़ा है?

45:03.618 --> 45:05.120
मुझे लगता है कि तुम्हारी नई कमान में

45:05.203 --> 45:07.414
कई हसीनाओं का ध्यान मुझ पर जाएगा।

45:08.248 --> 45:10.166
-तुम पीछे बैठना चाहोगे?
-अगर तुम कहोगे तो।

45:10.250 --> 45:11.084
नहीं।

45:12.085 --> 45:12.961
हम पैदल चलेंगे।

45:18.675 --> 45:19.509
चलो।

45:26.474 --> 45:27.308
जाओ।

45:33.982 --> 45:36.526
-तुम पैदल जाना चाहते हो?
-हाँ, मैं पैदल जाना चाहता हूँ।

46:26.743 --> 46:27.869
मीराब।

46:27.952 --> 46:29.454
तुम्हारे आने की उम्मीद नहीं थी।

46:31.331 --> 46:33.917
-मुझे नींद नहीं आ रही थी।
-तुम वाकई मेरी ही बेटी हो।

46:35.627 --> 46:36.669
आओ, बैठो।

46:44.844 --> 46:45.678
वाइन पियोगी?

46:47.597 --> 46:49.265
नहीं। इसे पीकर दिमाग़ काबू में नहीं रहता।

46:49.933 --> 46:51.851
हाँ, इसीलिए तो पीते हैं, है न?

46:54.270 --> 46:55.396
किस बात से परेशान हो?

46:56.940 --> 46:58.316
जंग के बुरे सपने सता रहे हैं?

46:59.609 --> 47:00.443
नहीं, मैं…

47:05.240 --> 47:09.118
जब आपने मुझसे वह ज़िंदगी छीनी…

47:10.286 --> 47:11.246
मेरी शादी तोड़कर…

47:13.039 --> 47:14.457
तो मेरा दिल बहुत टूट गया था।

47:18.253 --> 47:20.004
आपने देखा होगा कि मैं कितनी ख़ुश थी।

47:24.342 --> 47:25.260
मेरी प्यारी बच्ची।

47:26.135 --> 47:26.970
पता है…

47:27.929 --> 47:29.013
मैं अपने आपे में नहीं था।

47:30.515 --> 47:31.558
मैं जानती हूँ।

47:36.145 --> 47:38.481
और इसीलिए मैं आपसे कुछ माँगने आई हूँ।

47:39.649 --> 47:43.653
एक ऐसा तरीका है
जिससे मैं इस राज्य और इस घराने की

47:44.529 --> 47:45.530
सेवा कर सकती हूँ।

47:46.781 --> 47:48.449
आपका घराना, महाराज।

47:58.835 --> 48:01.588
अगर मैंने इज़राइल के राजा का अनादर किया…

48:02.380 --> 48:05.508
तो वह इज़राइल के ईश्वर का अनादर करना होगा।

48:40.043 --> 48:42.587
मुझे डर है कि यह तलवार शापित है।

48:43.338 --> 48:44.881
मुझे यह राजा के आसपास नहीं चाहिए।

48:46.007 --> 48:47.175
तुम इसे नॉब ले जाओ।

48:48.509 --> 48:50.637
इसे बाकी पवित्र चीज़ों के साथ
छिपा देना, अच्छा?

48:51.346 --> 48:52.388
जी, सेनापति।

48:52.930 --> 48:53.806
किसी से कुछ मत कहना।

48:56.184 --> 48:57.018
जाओ।

49:09.530 --> 49:14.327
नॉब - पादरियों का शहर

49:23.419 --> 49:24.295
सलाम, बाबा।

49:24.379 --> 49:25.296
सलाम, मेरे बेटे।

49:25.963 --> 49:26.839
यह क्या है?

49:27.507 --> 49:30.093
ऐसी चीज़ जो किसी की
नज़र में नहीं आनी चाहिए।

49:57.245 --> 49:58.079
सलाम।

49:59.956 --> 50:01.332
तुम्हारी हालत काफ़ी बेहतर है।

50:03.876 --> 50:04.836
कैसा महसूस कर रहे हो?

50:08.256 --> 50:09.257
यह यहाँ क्या कर रहा है?

50:09.966 --> 50:11.718
केज़िया को बहुत चिंता हो रही थी।

50:11.801 --> 50:14.429
घबराओ मत। मैं तुम्हारा राज़ छुपाकर रखूँगा।

50:14.929 --> 50:17.348
एश्बाल पूरी रात तुम्हारे पास बैठा रहा,

50:18.182 --> 50:20.184
तुम्हारा बुखार कम होने के इंतज़ार में।

50:20.268 --> 50:22.603
हाँ, शायद यह
मेरे मरने का इंतज़ार कर रहा होगा।

50:23.521 --> 50:25.898
देखा, मैंने तुमसे कहा था।
यह कभी मुझ पर भरोसा नहीं करेगा।

50:28.109 --> 50:30.027
क्या मेरे भाई ने
रात भर तुमसे मीठी बातें की?

50:30.611 --> 50:33.030
-वह इसका ख़ास हुनर है।
-बस तुम्हारी बातें करता रहा।

50:34.323 --> 50:35.867
आपने अपने परिवार के लिए कितना किया है।

50:39.328 --> 50:41.164
मुझे अब महल वापस जाना चाहिए।

50:41.247 --> 50:42.081
धीरे से।

50:44.917 --> 50:46.627
-मैं ठीक हूँ। शुक्रिया।
-यहीं पर रुको।

50:56.554 --> 50:57.764
मेरी जान बचाने का शुक्रिया।

51:00.057 --> 51:00.892
और…

51:02.268 --> 51:03.269
मेरे साथ रहने के लिए।

51:07.231 --> 51:08.232
यह…

51:09.817 --> 51:12.028
ज़ाहिर है कि तुम
पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हो।

51:13.070 --> 51:16.115
सारा, शायद तुम्हें राजकुमार की
निजी उपचारक के तौर पर

51:16.616 --> 51:18.451
हमारे साथ महल चलना चाहिए?

51:19.202 --> 51:20.787
मुझे नहीं पता कि…

51:20.870 --> 51:23.039
मैं तुम्हारी देखभाल और इलाज का

51:23.873 --> 51:24.916
शुक्रगुज़ार रहूँगा।

51:26.876 --> 51:30.546
माफ़ करना, पर यह मेरा घर है।
यहाँ मेरी ज़रूरत है।

51:32.799 --> 51:33.633
बेशक।

51:34.926 --> 51:36.469
मैं सफ़र के लिए कुछ चीज़ें ले आती हूँ।

51:42.225 --> 51:43.851
मुझे कोशिश करनी ही पड़ी।

51:45.436 --> 51:47.814
मुझे ख़ुशी हुई
कि तुमने फिर से एक औरत की तरफ़ देखा।

52:04.455 --> 52:07.208
डेविड! बहुत-बहुत शुक्रिया।

52:21.222 --> 52:22.223
रास्ता दो।

52:25.685 --> 52:27.937
रास्ता दो।

52:29.188 --> 52:30.147
तुम ठीक तो हो?

52:31.649 --> 52:33.943
पिताजी ने सबको
सिंहासन कक्ष में इकट्ठा किया है।

52:34.652 --> 52:36.237
एक ख़ास घोषणा होने वाली है।

52:37.780 --> 52:38.614
चलो।

53:07.476 --> 53:08.311
महाराज,

53:09.145 --> 53:12.648
मुझे घर वापस जाने और अपने भाई की मौत का
शोक मनाने की इजाज़त देने के लिए शुक्रिया।

53:13.232 --> 53:16.444
डेविड, मुझे तुम्हारे
वापस आने पर बहुत ख़ुशी हो रही है।

53:17.612 --> 53:19.947
क्या अब तुम
इस राजघराने का हिस्सा बनने को तैयार हो?

53:20.865 --> 53:22.450
सैनिकों का सेनापति बनने को?

53:23.200 --> 53:26.287
अपने राजा की सेवा में
अपना पूरा जीवन समर्पित करने को?

53:32.543 --> 53:35.713
मेरा मन साक्षी है कि यही मेरी सही जगह है।

53:41.135 --> 53:44.347
मैं तुम्हारा वचन स्वीकार करता हूँ।
और एक तोहफ़े के तौर पर…

53:47.183 --> 53:50.770
मैं बदले में अपनी प्यारी बेटी का हाथ
तुम्हारे हाथ में देना चाहता हूँ।

53:52.355 --> 53:53.189
मीराब।

55:57.646 --> 55:59.648
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

55:59.732 --> 56:01.734
रचनात्मक पर्यवेक्षक
शुक्ला
