WEBVTT

00:04.463 --> 00:06.507
हाउस ऑफ़ डेविड में अब तक…

00:06.590 --> 00:09.427
जब मैं जवान था, तो मेरे पास कुछ रत्न थे।

00:09.510 --> 00:12.304
तुम्हारी माँ को वे बहुत पसंद थे।
तो, मैंने उसके लिए यह बनवाया।

00:12.888 --> 00:16.225
उम्मीद है हर कोने की जाँच करके
देख लिया होगा कि कहीं बिच्छू न हों।

00:16.308 --> 00:18.185
हमें सावधानी से उन्हें मार डालना चाहिए।

00:19.228 --> 00:22.857
अगर वहाँ मुझे प्यार मिलता है,
तो जब तक मौका है मैं उसे गले लगाऊँगा।

00:22.940 --> 00:24.775
जोनाथन। तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

00:25.985 --> 00:27.903
डेविड, मुझे आज तक कभी चुना नहीं गया है।

00:27.987 --> 00:30.823
मीखाल की तरह
मैं भी एक बेहतर कल की हक़दार हूँ।

00:31.198 --> 00:33.200
एक एहसान करो, बस मुझे शर्मिंदा मत करो।

00:33.284 --> 00:34.952
मुझे बताओ, जूडाह के पुत्र…

00:35.035 --> 00:36.454
क्या तुम्हारी अंतरात्मा आज भी उस

00:36.537 --> 00:38.706
मासूम परिवार के ख़ून से रंगी है
जिसे बेरहमी से मारा था?

00:38.789 --> 00:40.082
यहाँ से चले जाओ, बेटा। भागो!

00:40.708 --> 00:43.294
आजकल लगता है
कि तुम सिर्फ़ दुश्मन से नहीं लड़ रहे हो।

00:46.839 --> 00:50.009
अगर उनका बस चले
तो वे उस लड़के को ताज पहना दें।

00:50.134 --> 00:53.262
वह एक ख़तरा है।
आप यह समझने से इनकार क्यों कर रहे हो?

00:53.345 --> 00:54.263
महाराज।

00:55.848 --> 00:56.724
डेविड।

00:57.725 --> 01:00.227
मैं मीराब से शादी नहीं करूँगा।

01:01.020 --> 01:02.313
जो करना पड़े, कीजिए।

01:14.283 --> 01:20.831
एक तुम ही हो
जो सबसे ऊँचे की शरण में रहते

01:20.915 --> 01:26.420
और सर्वशक्तिमान की छाया में रहते

01:27.505 --> 01:32.760
वह तुम्हें अपने पंखों में रखेंगे

01:33.344 --> 01:38.265
और तुम उनके पंखों में शरण लोगे

01:39.600 --> 01:45.439
मैं यहोवा के बारे में कहूँगा

01:45.523 --> 01:49.735
जो मेरा आश्रय और मेरी मज़बूती हैं

01:51.362 --> 01:55.074
मैं यहोवा के बारे में कहूँगा…

02:54.842 --> 02:58.721
अगर डेविड अपने राजा की कृपा के लिए
एहसानमंद नहीं है, तो उसे जाना होगा।

02:59.305 --> 03:02.516
उसे राज्य से निकालकर बेथलेहेम की
पहाड़ियों में भेज दो। वापस कंगाली में!

03:02.600 --> 03:03.434
और फिर क्या होगा?

03:03.934 --> 03:05.936
आपने ही उसे इतना सर पर चढ़ाया है।

03:06.020 --> 03:09.231
अगर उससे वह जगह छीन ली,
तो लोग आपको दोषी ठहराएँगे, उसे नहीं।

03:09.315 --> 03:11.233
नहीं, महाराज। आपके हाथ बँधे हुए हैं।

03:11.317 --> 03:13.360
एक राजा के हाथ कभी बँधे नहीं होते!

03:13.903 --> 03:15.404
इसका एक और हल है।

03:20.284 --> 03:22.870
दरवाज़ा बंद कर दो और हमें अकेला छोड़ दो।

03:24.163 --> 03:25.497
डेविड को जो चाहिए, उसे दे दो।

03:28.417 --> 03:29.752
उसे मीखाल से शादी करने दो।

03:31.295 --> 03:34.757
लेकिन केवल तब
जब वह एक आख़िरी मुहिम पूरा कर ले।

03:35.758 --> 03:39.053
ऐसी मुहिम जो उसकी काबिलियत साबित करेगी,
जिसके बदले में उसे उसका हाथ मिलेगा।

03:40.512 --> 03:41.972
ऐसी मुहिम जिससे वह बचकर नहीं लौटेगा।

03:44.892 --> 03:47.311
महारानी, वह लड़का इस राजघराने का सेवक है।

03:47.686 --> 03:49.605
वह हमारी प्रजा के लिए प्रेरणा है।

03:49.688 --> 03:51.023
तो उसे प्रेरणा बनने दो।

03:51.899 --> 03:55.069
एक आख़िरी बार।

03:59.156 --> 04:02.534
दैत्य संहारक हमारे दुश्मनों के हाथों
शहीद होकर मरेगा।

04:03.452 --> 04:07.665
हमारे देश को एक ऐसे दिग्गज की कहानी के साथ
छोड़ जाएगा जिसे वे नम आँखों से याद करेंगे…

04:09.041 --> 04:10.167
और फिर जल्द भूल जाएँगे।

04:14.088 --> 04:14.922
महाराज,

04:16.340 --> 04:19.134
अगर हम इस मंसूबे में नाकामयाब हुए
तो बहुत ख़तरा पैदा हो जाएगा।

04:19.218 --> 04:20.719
तो नाकामयाब मत होना, आबनर।

04:22.721 --> 04:24.556
पर मैं उस लड़के की परवाह करता हूँ।

04:25.766 --> 04:26.892
मैं जानती हूँ।

04:30.521 --> 04:32.856
लेकिन डेविड हर दिन
और ताक़तवर होता जा रहा है,

04:32.940 --> 04:36.318
और जल्द ही,
आप उसे क़ाबू में नहीं कर पाओगे।

04:41.031 --> 04:41.865
मेरे महाराज…

04:43.951 --> 04:44.910
मेरे स्वामी…

04:47.955 --> 04:51.709
मेरी बात मानिए,
जैसे कि आप हमेशा मानते हैं।

04:52.835 --> 04:54.545
अपने राजसिंहासन की ख़ातिर

04:55.921 --> 04:57.589
और हमारे परिवार के भविष्य के लिए…

04:59.967 --> 05:02.970
डेविड को मरना ही होगा।

05:08.142 --> 05:15.149
हाउस ऑफ़ डेविड

05:18.736 --> 05:20.738
आइन नेटा गाँव
गिबियाह की पहाड़ियाँ

05:32.249 --> 05:33.876
तुम्हें देखकर लगता है यह बहुत मुश्किल है।

05:33.959 --> 05:36.336
मैं मानता हूँ,
मेरे पास ज़्यादा तजुर्बा नहीं है।

05:37.212 --> 05:39.882
यह एक राजकुमार के
रोज़मर्रा के कामों में से एक नहीं है?

05:42.426 --> 05:44.011
समझ गया तुम्हें यह जगह क्यों पसंद है।

05:59.902 --> 06:00.736
जोनाथन।

06:04.281 --> 06:05.282
तुम यहाँ क्यों आए हो?

06:22.216 --> 06:23.258
तुम्हारा हाथ माँगने।

06:24.134 --> 06:25.844
-जोनाथन…
-मुझे अफसोस है कि मैं

06:26.845 --> 06:28.263
तुम्हारे भाई को बचा नहीं सका।

06:29.973 --> 06:31.975
और तुमने सही कहा था।

06:33.143 --> 06:36.230
-मैं लोगों की जान लेता हूँ। मैं…
-तुम्हें दोष देना नाइंसाफ़ी थी।

06:38.524 --> 06:41.276
और मुझे पता है कि तुम्हारे साथ लड़ना
मेरे भाई के लिए गर्व की बात थी।

06:42.486 --> 06:46.031
पर चाहे मैं इसे जितना भी समझूँ,
मैं तुम्हारी ज़िंदगी नहीं जी सकती।

06:46.907 --> 06:48.492
तो हम अपनी नई दुनिया बसाएँगे।

06:49.701 --> 06:50.744
तुमसे प्यार करता हूँ।

06:51.286 --> 06:52.996
तुमने केवल मेरे जिस्म के ज़ख्म नहीं भरे।

06:55.415 --> 06:59.461
मैं तुम्हारे बिना अपने कल की कल्पना भी
नहीं कर सकता। वह नहीं करना चाहता।

07:00.045 --> 07:01.964
तुम इज़राइल के युवराज हो।

07:03.382 --> 07:06.260
चाहे तुम्हें यह रास आए या नहीं,
एक दिन तुम राजा बनोगे।

07:08.053 --> 07:10.472
-और मैं रानी नहीं बनना चाहती।
-अगर ऐसा न हुआ तो?

07:10.556 --> 07:12.057
-क्या न हुआ?
-मैं राजा न बना।

07:13.600 --> 07:14.518
पर तुम बनोगे।

07:17.146 --> 07:18.856
मुझे तुम्हें एक राज़ बताना है।

07:31.702 --> 07:33.162
क्या तुम मुझपे हँसने आये हो?

07:35.080 --> 07:36.331
मैं माफ़ी माँगने आया हूँ।

07:40.711 --> 07:42.004
ठेस नहीं पहुँचाना चाहता था।

07:43.672 --> 07:46.758
अगर तुम्हारे धोखे से ठेस पहुँचती
तब तुम मेरे लिए मायने रखते।

07:47.843 --> 07:51.930
साथ ही, पिताजी शायद तुम्हें
देश से निकालकर मिस्र भेज देंगे।

07:52.598 --> 07:56.435
या शायद तुम्हें एक सौ घोड़ों के पीछे
बाँधकर तुम्हें तब तक घसीटेंगे जब तक

07:56.518 --> 07:58.020
-तुम मौत की भीख न माँगो…
-मीराब…

07:58.103 --> 07:59.563
…या तुम्हें नपुंसक बना देंगे।

08:01.064 --> 08:02.900
ये सही रहेगा।
उनसे ख़ुद इसकी सिफ़ारिश करूँगी।

08:02.983 --> 08:05.944
-काश मैं तुम्हें समझा पाता…
-सफ़ाई देने की कोई ज़रूरत नहीं है।

08:06.445 --> 08:07.988
हमने सबके सामने समझौता किया था…

08:08.071 --> 08:09.615
समझौता शादी करने की वजह नहीं है।

08:10.157 --> 08:13.702
-यह हम दोनों पर ज़्यादती थी।
-मुझसे ज़्यादती की बात मत करो।

08:19.458 --> 08:21.585
मैंने तुमसे बस एक चीज़ माँगी थी।

08:22.502 --> 08:25.380
एक चीज़। "मुझे शर्मिंदा मत करना।"

08:26.548 --> 08:28.884
और अब तुमने हम दोनों को शर्मिंदा कर दिया।

08:32.054 --> 08:35.515
तुमने अपनी मनमानी के लिए उस इंसान को
चुनौती दी जिसने तुम्हें मशहूर बनाया,

08:35.599 --> 08:37.559
और परवाह भी नहीं की
कि तुमने किसे आहत किया।

08:37.643 --> 08:40.938
और अब… तुम इसका नतीजा भुगतोगे।

08:43.732 --> 08:47.110
अलविदा, डेविड।
तुम्हें कोई याद नहीं करने वाला।

08:54.326 --> 08:56.870
सैमुअल ने डेविड को चुना,

08:56.954 --> 08:58.205
उस चरवाहे को,

08:59.289 --> 09:00.916
इज़राइल का अगला राजा बनने के लिए?

09:01.833 --> 09:02.793
हाँ।

09:03.460 --> 09:05.003
तुम्हारे पिता को यह मालूम नहीं है?

09:05.963 --> 09:08.006
-नहीं।
-तो, अगर उन्हें मालूम पड़ गया…

09:11.134 --> 09:14.763
-मीखाल का क्या, क्या उसे पता है?
-केवल मैं जानता हूँ। और अब तुम।

09:15.180 --> 09:17.641
मुझे पहले बता देना चाहिए था
कि मुझे झूठ बोलना नहीं आता।

09:18.308 --> 09:19.142
मुझे माफ़ कर दो।

09:25.857 --> 09:27.025
मुझे यह क्यों बता रहे हो?

09:29.736 --> 09:30.988
क्योंकि ईश्वर की अपनी लीला है।

09:33.991 --> 09:36.702
और यह बात साफ़ है
कि मैं राजा नहीं बनने वाला हूँ।

09:37.869 --> 09:38.996
मुझे अफ़सोस है।

09:42.916 --> 09:43.917
नहीं।

09:44.334 --> 09:46.044
मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी

09:47.087 --> 09:49.298
दूसरे आदमियों को अपना मुकद्दर
बनाते-सँवारते देखा है,

09:51.341 --> 09:52.759
जबकि मेरा मुकद्दर मेरे सामने

09:53.719 --> 09:55.095
पहले से ही तय हो रखा था।

09:58.056 --> 09:59.808
अब जबकि ईश्वर ने डेविड को चुना है।

10:00.851 --> 10:01.852
और न जाने क्यों,

10:03.228 --> 10:04.062
मुझे एक तरह की…

10:06.606 --> 10:07.441
राहत महसूस हो रही है।

10:09.860 --> 10:11.153
मैं आज़ाद महसूस कर रहा हूँ।

10:12.237 --> 10:15.574
शायद अपनी ज़िंदगी में पहली बार।

10:19.745 --> 10:23.582
पर मुझे जूनून ढूँढने की ज़रूरत नहीं पड़ी।

10:26.835 --> 10:29.546
क्योंकि जूनून ने खुद ही आकर
मुझे ढूंढ लिया है।

10:34.634 --> 10:35.552
तो, मुझसे शादी कर लो।

10:38.472 --> 10:39.639
कब?

10:40.474 --> 10:41.308
आज।

10:42.309 --> 10:43.143
यहाँ।

10:43.727 --> 10:45.604
बस ईश्वर और तुम्हारे
रिश्तेदारों की मौजूदगी में।

10:49.066 --> 10:50.650
मुझे जो भी चाहिए वह यहाँ है।

11:02.537 --> 11:05.332
क्या तुम्हें पता है कि तुम
इस घर में कैसा तूफ़ान लेकर आए हो?

11:06.958 --> 11:08.085
मुझसे सच बोलना।

11:08.835 --> 11:12.339
तुमने मीराब से शादी करने से इनकार कर दिया
क्योंकि तुम मीखाल को चाहते हो, है न?

11:13.382 --> 11:14.549
हाँ।

11:14.633 --> 11:17.010
और तुम इस प्यार की ख़ातिर
कुछ भी कर सकते हो, है न?

11:18.887 --> 11:20.013
जान भी दे सकते हो?

11:22.557 --> 11:23.392
हाँ।

11:25.602 --> 11:26.895
मैंने अपने प्यार से शादी की थी।

11:28.230 --> 11:30.315
जब मैं लगभग तुम्हारी उम्र का था।

11:30.732 --> 11:32.234
फिर तो आप समझते होंगे।

11:33.068 --> 11:34.277
मैं समझता हूँ।

11:34.361 --> 11:36.738
और मैं समझौता करने के लिए तैयार हूँ।

11:38.573 --> 11:40.534
मैं तुम्हें मीखाल से
शादी करने की इजाज़त दूँगा

11:41.535 --> 11:42.828
क्योंकि तुम उससे प्यार करते हो।

11:43.912 --> 11:44.871
लेकिन उससे पहले…

11:46.873 --> 11:48.917
तुम्हें मेरे लिए अपनी
वफ़ादारी का सबूत देना होगा।

11:50.377 --> 11:51.211
मैं कुछ भी करूँगा।

11:55.006 --> 11:57.092
मैं आपके लिए
कोई भी युद्ध लड़ने को तैयार हूँ।

11:57.676 --> 11:59.719
गाथ में फ़िलिस्तीनी भट्टी है।

12:01.721 --> 12:03.473
जहाँ वे लोहे से हथियार बना रहे हैं।

12:03.557 --> 12:04.516
उसे तबाह कर दो।

12:05.267 --> 12:06.560
उसे जलाकर राख कर दो।

12:07.310 --> 12:08.437
समझिए यह काम हो गया।

12:08.520 --> 12:10.063
यह इतना आसान नहीं होगा।

12:10.147 --> 12:11.815
वह एक ऊंचाई पर बना सुरक्षित किला है।

12:11.898 --> 12:14.734
वे बहुत दूर से
तुम्हारी सेना को आते हुए देख लेंगे।

12:14.818 --> 12:18.655
मैं अपने सबसे कुशल सैनिकों को ले जाऊँगा।

12:18.738 --> 12:20.657
तुम केवल इतना ही नहीं करोगे।

12:23.493 --> 12:26.288
उन्होंने मेरे गाँवों में लूटपाट मचाई,
मेरे लोगों का कत्ल किया।

12:27.664 --> 12:28.748
उसके बदले में…

12:31.418 --> 12:35.130
तुम ख़ुद सौ फिलिस्तीनियों को मारोगे

12:35.213 --> 12:37.883
और उनके खतने के सबूत मुझे दोगे।

12:37.966 --> 12:41.011
यह तुम्हें शादी के लिए
मेरी बेटी के हाथ के लायक़ बनाएगा।

12:42.137 --> 12:46.516
महाराज, मैं मीखाल के साथ के लिए
एक हज़ार को भी मारने के लिए तैयार हूँ।

12:47.893 --> 12:49.519
तो ईश्वर तुम्हारा साथ दें।

12:51.980 --> 12:53.064
पर डेविड…

12:56.443 --> 13:00.238
मोहब्बत एक चीज़ होती है,
वफ़ादारी दूसरी चीज़।

13:00.322 --> 13:02.449
तुम इसका ज़िक्र किसी से नहीं कर सकते।

13:04.117 --> 13:05.619
ख़ासकर मीखाल से।

13:07.787 --> 13:09.122
आपको शिकायत का मौका नहीं दूँगा।

13:12.209 --> 13:13.043
शुक्रिया।

13:21.551 --> 13:22.385
डेविड।

13:25.013 --> 13:26.223
जाने से पहले…

13:34.648 --> 13:35.857
मेरे लिए एक धुन बजाओगे?

13:57.337 --> 13:58.255
जोनाथन।

14:00.465 --> 14:01.383
सॉल के पुत्र।

14:03.009 --> 14:05.470
आज तुमने
हमारे खानदान की इज़्ज़त बढ़ा दी है…

14:08.515 --> 14:10.141
हमारे इन दो घरानों को एक करके

14:11.351 --> 14:13.395
और मेरी पोती, सारा को अपनाकर…

14:15.146 --> 14:16.064
अपनी पत्नी के रूप में।

14:16.147 --> 14:18.733
क्योंकि आपने मुझे ऊपर उठाया है

14:19.568 --> 14:24.072
और आपने उन लोगों को
मेरे ऊपर खुशी नहीं मनाने दी

14:24.864 --> 14:29.160
जो मेरे दुश्मन हैं

14:30.078 --> 14:36.293
और मेरे ईश्वर

14:36.376 --> 14:38.878
मेरे ईश्वर

14:40.046 --> 14:44.593
मुझे आनन्दित कर दीजिए

14:44.676 --> 14:49.764
अपनी मौजूदगी में

14:51.433 --> 14:56.896
मेरे ईश्वर

14:57.022 --> 15:00.817
मेरे प्रभु

15:01.776 --> 15:05.071
मेरे मालिक

15:05.905 --> 15:09.326
मेरा भला ज़रूरी नहीं है

15:23.089 --> 15:24.758
हमेशा की तरह बहुत सुंदर गाया।

15:34.184 --> 15:35.894
परमेश्वर तुम्हारे साथ रहें, बेटा।

15:51.284 --> 15:52.786
तुमने जो किया वह बेवकूफ़ी है।

15:53.662 --> 15:54.496
और बहादुरी भी।

15:56.539 --> 15:57.999
पर ज़्यादातर बेवकूफ़ी ही।

16:01.419 --> 16:03.296
मीखाल, मैं तुमसे एक सवाल पूछ सकता हूँ?

16:05.298 --> 16:06.841
अगर हम अब भी शादी कर सकते तो…

16:08.635 --> 16:09.469
तुम मुझसे शादी करतीं?

16:10.428 --> 16:14.224
डेविड, हम इस बारे में
बात कर चुके हैं। हमारी शादी नहीं हो सकती।

16:14.307 --> 16:15.141
अगर हम कर पाते, तो।

16:16.851 --> 16:20.105
तुम मुझसे यह क्यों पूछ रहे हो? अब क्यों?

16:20.563 --> 16:23.817
अगर मैं और कुछ कह पाता,
तो बता देता, पर बस हाँ या न में जवाब दो।

16:27.278 --> 16:30.740
हाँ। पर डेविड, इससे हालात नहीं बदलने वाले…

16:30.824 --> 16:31.950
बस मुझ पर भरोसा रखो।

16:32.784 --> 16:33.785
मैं वापस आता हूँ।

16:33.868 --> 16:35.036
-वापस?
-हाँ।

16:35.537 --> 16:37.163
-कहाँ से वापस आओगे?
-मैं वापस आऊँगा।

16:37.831 --> 16:38.707
डेविड।

16:42.335 --> 16:45.755
मेरे राज्य में
ऐसी अंगूरी शराब और कहाँ मिल सकती है।

16:51.094 --> 16:52.929
यह काफ़ी दमदार है।

16:53.680 --> 16:55.557
जिसमें दम है,
वही दमदार चीज़ को पहचान सकता है।

16:58.226 --> 16:59.602
यह पूछने में डर लग रहा है

17:01.104 --> 17:02.355
कि यह किस चीज़ से बनी है।

17:02.439 --> 17:03.398
न ही पूछें तो बेहतर है।

17:13.658 --> 17:16.286
यकीनन सैमुअल की बातें
तुम्हें अंदर ही अंदर खा नहीं रही होंगी।

17:17.829 --> 17:19.456
दीमक की तरह।

17:21.374 --> 17:24.753
हम दोनों ही
इस जानलेवा बीमारी से जूझकर निकले हैं।

17:26.296 --> 17:29.299
लेकिन मैं अपने दुश्मनों पर
अपनी तलवार चलाता हूँ, ख़ुद पर नहीं।

17:30.341 --> 17:32.218
मैं इसी तरह उससे बचकर निकला था।

17:33.428 --> 17:37.682
तो, अगर अब ईश्वर आपको तकलीफ़ नहीं दे रहे,

17:38.558 --> 17:39.392
तो कौन दे रहा है?

17:46.149 --> 17:46.983
डेविड।

17:53.031 --> 17:55.033
मैं पूछना चाहूँगा कि तुम यह कैसे जानते हो।

17:55.700 --> 17:57.285
मैं सुनता हूँ, चीज़ों पर ग़ौर करता हूँ।

17:58.661 --> 18:00.747
लेकिन मैं आपको एक किस्सा बताता हूँ।

18:01.873 --> 18:03.792
एक वक़्त पर मैं एक आदमी को जानता था।

18:05.293 --> 18:08.713
उसने एक शेर पाल रखा था। शानदार जानवर।

18:09.422 --> 18:12.842
वह उसे अपने हाथों से
खाना खिलाता, सबसे बेहतरीन गोश्त।

18:12.926 --> 18:15.053
और इसकी वजह से शेर उसे बहुत चाहता था।

18:15.637 --> 18:20.099
फिर एक दिन, उसने तय किया
कि उसे कुछ ऐसा चखना है जो…

18:22.977 --> 18:23.812
और भी लज़ीज़ हो।

18:26.105 --> 18:28.817
वह वक़्त आया, शेर को मरना पड़ा।

18:31.861 --> 18:33.154
तुम्हारे दोस्त हैं?

18:34.155 --> 18:35.281
बहुत सारे दोस्त हैं।

18:35.865 --> 18:36.950
फिलिस्तिया में?

18:40.703 --> 18:41.538
फिलिस्तिया?

18:42.497 --> 18:45.166
मैं भी सुनता हूँ। चीज़ों पर ग़ौर करता हूँ।

18:52.590 --> 18:53.842
उन्हें एक पैगाम भेजो।

18:56.928 --> 19:00.431
पर डोएग, यह याद रखना
कि तुमने किसका नमक खाया है।

19:09.315 --> 19:10.608
हमेशा याद रखूँगा, महाराज।

19:24.789 --> 19:26.207
क्या तुम्हारी अंतरात्मा आज भी

19:26.291 --> 19:28.751
उस मासूम परिवार के ख़ून से रंगी है
जिसे तुमने बेरहमी से मारा था?

19:29.711 --> 19:31.713
एलिअब, इसे समझाओ! तुम मुझे जानते हो!

19:32.422 --> 19:33.756
हे भगवान, रहम करो!

19:34.340 --> 19:35.425
एलिअब, बोलो न!

19:45.685 --> 19:48.980
तो, तुम कत्लेआम करते हुए
राजगद्दी तक पहुँचना चाहते हो, हाँ?

19:49.063 --> 19:50.690
अपनी आवाज़ नीची रखो।

19:52.483 --> 19:53.735
वे हमारे दुश्मन हैं, एलिअब।

19:59.115 --> 20:01.284
अब मन में सवाल उठने लगे हैं
कि कौन दुश्मन और कौन नहीं।

20:01.367 --> 20:03.202
नहीं। तुम यहीं रहोगे।

20:05.163 --> 20:05.997
अच्छा?

20:08.333 --> 20:09.918
तुम मेरे बिना युद्ध लड़ोगे?

20:11.336 --> 20:12.587
मरने का इरादा है क्या?

20:13.379 --> 20:14.213
नहीं।

20:14.839 --> 20:15.757
पर तुम्हारा ज़रूर है।

20:17.342 --> 20:19.427
मैं देखता हूँ
तुम हर युद्ध में किस तरह से लड़ते हो।

20:20.511 --> 20:22.055
न हुक्म मानते हो, न ही कोई तर्क।

20:22.138 --> 20:24.057
तुम अपने आसपास
सबकी जान ख़तरे में डालते हो।

20:24.933 --> 20:27.435
तुम ही अपनी मौत की वजह बनोगे, भाई।

20:30.063 --> 20:31.272
पर मेरी कमान में नहीं।

20:51.834 --> 20:54.504
डेविड। एलिअब कहाँ है?

20:55.838 --> 20:57.131
एलिअब हमारे साथ नहीं जाएगा।

20:57.215 --> 20:58.216
-नहीं?
-ए, डेविड।

20:59.217 --> 21:00.134
यूराया।

21:01.469 --> 21:02.512
अपनी तलवार दिखाओगे?

21:04.722 --> 21:05.640
ठीक है।

21:09.310 --> 21:10.269
तुम्हारे लिए, सेनापति।

21:11.062 --> 21:14.190
हमारे नए लोहार ने
अभी-अभी लोहे से गढ़कर बनाई है।

21:16.067 --> 21:16.901
यह अब तुम्हारी है।

21:21.739 --> 21:22.573
बहुत ख़ूब।

21:23.491 --> 21:26.327
शुक्रिया, यूराया।
चलो इसका सही इस्तेमाल करते हैं।

21:36.629 --> 21:37.463
सफ़र शुरू करते हैं।

23:13.142 --> 23:15.728
हुज़ूर। एक पैगाम आया है।

23:16.771 --> 23:17.605
कहाँ से?

23:18.940 --> 23:19.774
इज़राइल से।

23:38.918 --> 23:40.545
आप कहाँ खोए हुए हैं, महाराज?

23:43.256 --> 23:44.966
क्योंकि आप यहाँ मेरे साथ नहीं हैं।

23:47.426 --> 23:48.261
मैं हूँ।

23:51.347 --> 23:52.515
मैं यहीं हूँ।

23:54.433 --> 23:56.394
मैं और कहीं नहीं रहना चाहता।

23:58.146 --> 23:59.272
मैं आपसे कुछ माँग सकती हूँ?

24:02.066 --> 24:04.026
जब डेविड और मीखाल की शादी होगी,

24:04.944 --> 24:08.156
तो बहुत ही आलीशान जश्न होगा।

24:10.533 --> 24:12.368
क्या आप मुझे शामिल होने देंगे?

24:13.911 --> 24:15.746
एक मुलाज़िम के तौर पर नहीं,

24:16.581 --> 24:18.082
पर एक मेहमान के तौर पर।

24:21.169 --> 24:22.170
मेरी जान…

24:24.297 --> 24:27.258
मैंने ऐसा किया तो इस घर में
कई लोग बहुत नाराज़ हो जाएँगे।

24:30.136 --> 24:32.638
हाँ। बेशक।

24:33.514 --> 24:34.724
मैं समझती हूँ।

24:48.070 --> 24:49.238
केज़िया।

24:53.451 --> 24:54.535
मेरी जान।

24:56.704 --> 24:59.165
मैं किसी न किसी तरह से
इसकी भरपाई ज़रूर करूँगा।

25:02.668 --> 25:05.254
मेरी ज़िंदगी में तुमने
जो अपनी रोशनी बिखेरी है, उसके लिए।

25:19.352 --> 25:20.394
खड़ी मत हो।

25:21.187 --> 25:23.522
मेरे पति के कदमों के पास बैठी रहो।

25:26.901 --> 25:28.736
तुम्हें क्या चाहिए, अहिनोहम?

25:31.113 --> 25:33.115
हमारा बेटा वापस आ गया है।

25:35.451 --> 25:36.369
एक ख़बर के साथ।

25:41.123 --> 25:42.083
-अच्छा?
-हाँ।

25:42.917 --> 25:43.918
वह आ गए।

25:45.044 --> 25:46.170
रात के कपड़ों में?

25:46.254 --> 25:47.255
जोनाथन।

25:47.338 --> 25:48.297
तुम्हें देखकर अच्छा लगा।

25:48.381 --> 25:49.382
पिताजी।

25:52.760 --> 25:53.886
हमारे पास एक ख़बर है।

25:56.931 --> 25:58.224
तुम शादी कर रहे हो, है न?

26:02.436 --> 26:03.271
नहीं।

26:06.107 --> 26:06.941
हमने शादी कर ली है।

26:08.734 --> 26:10.111
क्या? कब?

26:11.445 --> 26:12.446
बेशक कर ली होगी।

26:13.072 --> 26:15.574
जोनाथन, बधाई हो।

26:27.753 --> 26:31.382
हमारे भावी राजा को
उसकी ख़ूबसूरत रानी मिल गई।

26:33.551 --> 26:35.094
पर यह शादी जायज़ नहीं है।

26:35.511 --> 26:37.888
तो हम इसे जायज़ बनाएँगे।

26:38.723 --> 26:41.392
ख़ुशी मनाने के लिए एक दावत रखनी चाहिए।

26:47.231 --> 26:48.441
बहुत नीचे है।

26:56.782 --> 26:57.616
और दो।

27:08.711 --> 27:10.254
उन्हें देखो। देख रही हो?

27:12.798 --> 27:15.176
वे ख़ुश दिखने की कितनी कोशिश कर रहे हैं।

27:18.346 --> 27:19.388
बड़े अफ़सोस की बात है।

27:24.518 --> 27:26.771
तुम्हारे दिमाग़ में
क्या खिचड़ी पक रही है, बहना?

27:27.521 --> 27:28.814
बहुत अच्छी बात है, पता है?

27:30.066 --> 27:32.151
इतना सब होने के बावजूद,
वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं

27:32.234 --> 27:34.653
और उन्होंने एक साथ रहने का
तरीका ढूँढ़ लिया है।

27:36.614 --> 27:37.823
मुझे माफ़ कीजिए।

27:37.907 --> 27:38.741
दावत का मज़ा लीजिए।

27:46.999 --> 27:48.042
मुझे इजाज़त देंगी?

27:49.085 --> 27:50.252
मैं अभी आया।

27:54.757 --> 27:55.758
माँ।

27:59.804 --> 28:02.098
मैं जानता हूँ आपने मेरे लिए
यह सपना नहीं देखा था।

28:06.143 --> 28:09.105
पर मैं उससे बेइंतहा मोहब्बत करता हूँ।

28:10.731 --> 28:14.235
और मैं यह अपनी रूह से महसूस करता हूँ।

28:15.903 --> 28:17.571
ईश्वर ने मेरे लिए यही चुना है।

28:20.408 --> 28:23.494
अगर तुम उससे सच्ची मोहब्बत करते हो…

28:24.787 --> 28:26.247
तो मैं कैसे ख़ुश नहीं होऊँगी?

28:30.334 --> 28:31.168
मेरा बच्चा।

28:35.673 --> 28:36.799
जाओ, मज़े करो।

28:56.527 --> 28:58.863
हम आधे राशन के साथ कैसे लड़ेंगे?

28:59.572 --> 29:01.782
तुम्हारे लिए राशन
कम ही पड़ जाता है, दोस्त।

29:04.785 --> 29:05.661
हाँ, डेविड।

29:06.245 --> 29:08.998
डेविड, हमें हमेशा
महल छोड़कर क्यों जाना पड़ता है?

29:09.415 --> 29:10.458
इस बार कहाँ जा रहे हैं?

29:11.250 --> 29:13.502
गाथ के पास एक लोहे की भट्टी को तबाह करने।

29:13.586 --> 29:15.004
बस हम तीस लोग ही क्यों?

29:15.463 --> 29:16.672
वह बहुत ऊँचाई पर और किलाबंद है।

29:17.298 --> 29:19.675
और एक हज़ार की फ़ौज के बजाय
अपने सबसे काबिल सैनिकों के साथ

29:19.758 --> 29:21.135
मैं ज़्यादा कुछ हासिल कर सकता हूँ।

29:21.218 --> 29:22.094
हाँ।

29:22.428 --> 29:23.512
"सबसे काबिल सैनिक।"

29:24.096 --> 29:25.347
मैं इसीलिए यहाँ हूँ।

29:25.973 --> 29:27.766
तुम इसलिए यहाँ हूँ क्योंकि इसके भाई हो।

29:29.018 --> 29:31.770
यूराया, तुम काफ़ी घूम चुके हो, है न?

29:32.188 --> 29:33.063
यह सही है।

29:33.147 --> 29:37.359
मैं एक हित्ती हूँ। मैं यहाँ बचपन में
मिस्र से व्यापार करने आया था।

29:37.693 --> 29:39.111
तुम मिस्र देख चुके हो?

29:39.195 --> 29:41.572
हाँ, और महान सागर को भी, अबीनाडाब।

29:41.655 --> 29:43.699
ए, मुझे मिस्र की औरतों के बारे में बताओ।

29:43.782 --> 29:45.784
यहाँ की औरतों जितनी ख़ूबसूरत नहीं होतीं।

29:46.952 --> 29:49.246
तुमने यहाँ रुकने का
फ़ैसला कैसे किया, यूराया?

29:50.331 --> 29:51.415
इज़राइल में?

29:52.791 --> 29:54.460
चूँकि हमारे भगवान पत्थर के बने थे

29:55.711 --> 29:56.962
और तुम्हारा भगवान असली है।

30:12.811 --> 30:15.064
आपकी दरियादिली के लिए शुक्रिया।

30:15.147 --> 30:16.815
इस परिवार का हिस्सा बनना मेरी खुशनसीबी है।

30:19.193 --> 30:21.237
मैंने उसके चेहरे पर
कभी ऐसी ख़ुशी नहीं देखी।

30:24.990 --> 30:26.242
खुशनसीबी तो हमारी है।

30:29.954 --> 30:31.580
मैं नए जोड़े के नाम जाम टकराना चाहूँगी।

30:32.206 --> 30:35.834
मेरे प्यारे भाई जोनाथन के लिए,

30:36.293 --> 30:40.923
जिसने मोहब्बत के लिए शादी करने का
बहादुरी भरा और काबिल-ए-तारीफ़ फ़ैसला लिया।

30:46.720 --> 30:50.724
उम्मीद करती हूँ जैसा बड़े-बूढ़े कहते हैं,
यह रिश्ता उतना ही ख़ूबसूरत हो, भाई।

30:51.642 --> 30:57.273
ढेर सारी ख़ुशियों
और कभी न कम होने वाले प्यार से भरा।

30:59.692 --> 31:01.068
उम्मीद है तुमसे सही जोखिम लिया।

31:04.321 --> 31:05.406
तो…

31:06.490 --> 31:08.367
-यह जाम राजकुमार के नाम!
-राजकुमार के नाम!

31:08.450 --> 31:09.285
राजकुमार के नाम!

31:13.539 --> 31:14.582
मैंने वाकई ऐसा किया?

31:18.377 --> 31:20.713
मुझे अब शराब छोड़ने का मलाल हो रहा है।

31:29.763 --> 31:31.098
मीराब, देखो।

31:33.475 --> 31:36.770
खैर, लगता है
कोई ऊपर उठने की कोशिश कर रहा है।

31:37.855 --> 31:39.940
हम सब महाराज की मर्ज़ी मुताबिक जीते हैं।

31:41.233 --> 31:42.359
कुछ दूसरों से ज़्यादा।

32:08.385 --> 32:13.015
आपने हमारे बेटे के जश्न में
अपनी रखैल को बुलाया?

32:14.058 --> 32:16.101
नहीं, मैंने नहीं बुलाया।

32:17.019 --> 32:18.937
तो उसे यहाँ से जाने का हुक्म दो।

32:20.314 --> 32:21.148
इसी वक़्त।

32:35.454 --> 32:36.455
केज़िया।

32:41.251 --> 32:43.337
मेरे ख़याल से तुम ही ज़िम्मेदार थीं

32:43.420 --> 32:46.382
मेरे बेटे और उसकी ख़ूबसूरत बीवी को
एक साथ लाने के लिए।

32:47.132 --> 32:48.008
जी, महाराज।

32:49.218 --> 32:50.636
वह बहुत अच्छी उपचारक है।

32:52.596 --> 32:53.681
बेशक।

32:55.140 --> 32:57.976
फिर तो हमें इसके लिए
तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहिए।

32:59.937 --> 33:01.146
कभी ये मामूली नौकरानी थी…

33:04.066 --> 33:05.943
अब एक सम्मानित मेहमान।

33:09.988 --> 33:10.948
आओ हमारे साथ बैठो।

33:11.740 --> 33:12.658
एक कुर्सी लेकर आओ!

33:39.685 --> 33:41.145
उसमें थोड़ी भी शर्म नहीं है।

33:48.485 --> 33:50.320
उसने माँ का हार पहना हुआ है।

33:51.113 --> 33:53.240
-मेरे ख़याल से वह उस पर जँच रहा है।
-एश्बाल।

33:53.323 --> 33:54.575
नौकरानी को दोष मत दो।

33:54.658 --> 33:56.952
वह वही कर रही है
जो उसे करना चाहिए। जान बचाने की कोशिश।

33:57.953 --> 34:00.706
सच कहूँ तो, मुझे काफ़ी ताज्जुब हुआ।

34:00.789 --> 34:03.584
नहीं, वह किसी न किसी तरह से
उन्हें बहला-फुसला रही होगी।

34:03.667 --> 34:04.960
मीखाल, यह बंद करो।

34:05.544 --> 34:06.795
क्या बंद करूँ?

34:06.879 --> 34:08.714
उनकी तरफ़दारी करना।

34:08.797 --> 34:10.382
मैं उनकी तरफ़दारी नहीं कर रही।

34:10.466 --> 34:12.968
तुम्हें लगता है हमें नहीं पता
कि क्या चल रहा है?

34:13.594 --> 34:15.554
उन्होंने मेरी शादी क्यों तोड़ दी?

34:15.637 --> 34:17.931
नहीं, उसमें मेरा कोई हाथ नहीं था।
तुम यह जानती हो।

34:18.807 --> 34:20.017
बेशक नहीं होगा।

34:20.517 --> 34:22.144
-मीराब, मैं कसम खाती हूँ…
-रहने दो।

34:22.728 --> 34:24.605
बस करो। और कुछ बोलने की ज़रूरत नहीं है।

34:24.688 --> 34:26.607
मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। वाकई नहीं पड़ता।

34:26.690 --> 34:27.816
मैं…

34:30.110 --> 34:31.904
पता नहीं मैंने तुम्हारी बात क्यों सुनी।

34:33.238 --> 34:34.198
-मीराब, रुको!
-मीराब।

34:34.281 --> 34:35.199
अच्छा। मैं जाती हूँ।

34:42.122 --> 34:47.377
बेत हाइश
फ़िलिस्तीनी लोहारखाना

34:58.096 --> 34:59.681
क्या लगता है, सेनापति?

35:01.183 --> 35:03.560
आधे दर्जन पहरेदार हैं।
मुमकिन है कि अंदर और होंगे।

35:04.186 --> 35:05.395
इतनों से हम निपट सकते हैं।

35:05.771 --> 35:08.273
फिर भी ऐसी जगह पर
जितने होने चाहिए, उससे कम लग रहे हैं।

35:10.609 --> 35:11.652
अपनी-अपनी जगह पर जाओ।

35:56.864 --> 36:00.033
तुम्हारे अंदाज़े से उन्हें
मुझे भुलाने में कितना वक़्त लगेगा?

36:02.870 --> 36:04.371
यह मुमकिन नहीं है।

36:05.622 --> 36:06.748
एक बात बताओ।

36:10.752 --> 36:13.922
मुझमें ऐसी क्या कमी है
कि मुझे कभी चुना नहीं जाता?

36:17.634 --> 36:21.597
क्योंकि मुझे ज़िंदगी ने
बार-बार यही सिखाया है।

36:26.393 --> 36:27.436
मैंने कोशिश ही क्यों की?

36:31.231 --> 36:33.483
सबको वह मिल जाता है जो वे चाहते हैं।

36:34.985 --> 36:36.194
एश्बाल को भी मिल गया।

36:37.487 --> 36:38.322
और तुम?

36:39.698 --> 36:41.742
तुम तो शादी भी नहीं करना चाहती थीं।

36:42.784 --> 36:43.952
फिर भी तुम यहाँ हो।

36:51.001 --> 36:53.921
वहाँ से दूर हटो। तुम काँप रही हो। आओ।

36:54.421 --> 36:55.255
मीराब।

36:58.634 --> 36:59.468
आओ।

37:02.262 --> 37:03.096
आ जाओ।

37:04.014 --> 37:06.266
मुझे पहले ही अपने पिता को खोने का ग़म है।

37:06.850 --> 37:09.102
मुझे तुम्हें भी खोने का ग़म नहीं चाहिए।

37:26.370 --> 37:27.204
मुझे माफ़ कर दो।

37:31.583 --> 37:32.709
मैं बहुत थक गई हूँ।

37:47.557 --> 37:49.226
-मुझे एक जाम चाहिए। राजकुमार।
-एलिअब।

37:49.309 --> 37:50.185
एश्बाल।

37:50.268 --> 37:52.270
-स्वागत है।
-तुम्हारे भाई को बधाई देने आया हूँ।

37:52.354 --> 37:53.271
हाँ।

37:54.690 --> 37:55.941
कुछ गड़बड़ है।

37:56.024 --> 37:57.985
तुम डेविड के साथ क्यों नहीं हो?

37:58.735 --> 38:00.153
आबनर ने मुझे नहीं भेजा।

38:04.658 --> 38:07.577
पिताजी ने उसे उनके
सैनिकों के बिना कैसे भेज दिया?

38:10.914 --> 38:11.748
योआब?

38:14.251 --> 38:15.127
यह मुझ पर छोड़ दो।

38:32.936 --> 38:33.770
योआब।

38:37.733 --> 38:39.401
क्या यह एक चमगादड़ है?

38:39.776 --> 38:40.736
हुआ करता था।

38:41.778 --> 38:43.655
और तुम अपने कबूतर कहाँ रखते हो?

38:49.661 --> 38:50.787
मैंने तुम्हें देखा।

38:54.416 --> 38:57.002
मैं बस अपने एक पंछी को आज़ाद कर रहा था।

38:57.377 --> 38:59.254
कभी-कभी, एक की जान बख़्श देता हूँ।

38:59.337 --> 39:02.716
मुझे थोड़ा कम बर्बर महसूस होता है।

39:06.219 --> 39:07.054
ज़रा शांत हो जाओ।

39:07.137 --> 39:09.973
ऐसा कुछ मत करना जिसका पछतावा हो।

39:10.057 --> 39:13.268
तुमने डेविड के महल से
जाते ही एक चिट्ठी भेजी थी।

39:13.685 --> 39:16.188
किसे? और उसमें क्या लिखा था?

39:16.938 --> 39:21.401
यह जानकर तुम ऐसे जंजाल में
फँस जाओगे जिससे दूर रहना ही बेहतर है।

39:29.367 --> 39:31.703
मुझे इसी वक़्त बताओ, एदोमी।

39:32.537 --> 39:35.999
मैं जानता हूँ कि तुम्हारे दिल में
राजकुमारी मीखाल क्या जगह है।

39:37.250 --> 39:41.171
जो जैसा हो रहा है उसे वैसे ही होने दो,

39:42.589 --> 39:45.133
और आख़िर में तुम मेरा ही आभार मानोगे।

39:48.970 --> 39:51.056
क्या आपने डेविड से कहा
कि वह मुझसे शादी कर सकता है?

39:51.973 --> 39:53.725
आवाज़ नीची करो, मीखाल।

39:53.809 --> 39:54.935
क्या आपने ऐसा कहा?

39:56.144 --> 39:57.270
हाँ।

39:59.189 --> 40:01.650
वह अपनी काबिलियत साबित कर रहा है?

40:01.733 --> 40:03.235
अपनी काबिलियत साबित कर रहा है?

40:03.985 --> 40:05.862
इतना कुछ करने के बावजूद?

40:05.946 --> 40:07.823
ज़बान संभालकर बात करो, मीखाल।

40:07.906 --> 40:10.742
आप हमेशा उन लोगों को चोट
क्यों पहुँचाते हैं जो आपके वफ़ादार हैं?

40:12.369 --> 40:14.663
हाँ, डेविड मुझे चाहता है,
पर वह आपसे भी प्यार करता है।

40:15.997 --> 40:18.166
वह आपके लिए कुछ भी कर सकता है। और…

40:20.293 --> 40:24.089
वह कहाँ है? पिताजी, आपने उसे कहाँ भेजा है?

40:28.135 --> 40:29.136
चलो।

40:42.023 --> 40:42.858
हाँ?

40:42.941 --> 40:44.568
राजकुमार। माफ़ी चाहता हूँ।

40:44.860 --> 40:46.027
योआब।

40:46.111 --> 40:47.279
डेविड को लेकर एक मसला है।

40:48.446 --> 40:49.865
मुझे लगता है वह ख़तरे में है।

40:51.449 --> 40:52.284
जाओ।

41:05.338 --> 41:06.298
साँस लेना मुश्किल है।

41:08.091 --> 41:09.426
यहाँ पर कुछ तो गड़बड़ है।

41:10.385 --> 41:11.303
पहरेदारों को देखो।

41:12.429 --> 41:15.849
अगर केवल पहरेदार बचे हैं,
तो अब तक आग क्यों जल रही है?

41:16.266 --> 41:17.601
मुझे नहीं पता।

41:17.684 --> 41:19.102
रुको! यह एक जाल है!

41:20.979 --> 41:21.938
छुप जाओ!

41:29.321 --> 41:30.405
उन्हें ज़िंदा जला दो।

41:35.911 --> 41:36.995
इतनी जल्दी जा रही हो?

41:40.081 --> 41:40.957
महारानी।

41:42.667 --> 41:43.919
मेरी तबियत ठीक नहीं लग रही।

41:46.963 --> 41:48.548
यह तो अफ़सोस की बात है।

41:50.175 --> 41:51.968
देखकर लगा तुम काफ़ी मज़ा कर रही थीं।

41:53.220 --> 41:54.721
काफ़ी बन-ठनकर…

41:58.350 --> 41:59.351
दिखावा कर रही थीं।

42:14.616 --> 42:16.409
वह तुमसे ऊब जाएँगे।

42:18.536 --> 42:19.371
तब क्या होगा?

42:21.831 --> 42:24.709
ऐसा हो सकता है कि वह आपसे ऊब जाएँ।

42:47.649 --> 42:50.860
-उन्होंने सभी निकास बंद कर दिए! चलो!
-उन्हें पता था कि हम आ रहे हैं!

42:51.319 --> 42:52.821
हमारे साथ धोखा हुआ है!

42:52.904 --> 42:55.448
हम यहाँ ज़िंदा जलकर
राख हो जाएँगे, सेनापति!

42:58.952 --> 43:00.870
इन मटकों को दरवाज़ों तक
ले जाने में मेरी मदद करो!

43:00.954 --> 43:02.539
बाहर निकलने का यही एक रास्ता है!

43:03.665 --> 43:05.041
-डेविड।
-मैं जानता हूँ!

43:05.750 --> 43:07.460
हम आग का मुकाबला आग से करेंगे।

43:08.086 --> 43:10.130
धक्का दो!

43:10.714 --> 43:11.715
धक्का दो!

43:11.798 --> 43:12.632
धक्का दो!

43:18.680 --> 43:20.974
-भाइयो। वे मुझे मारना चाहते हैं।
-छुप जाओ।

43:21.516 --> 43:24.728
अगर हम इससे बच निकले, तो मैं
उन्हें आगे वाले दरवाज़े पर ले जाऊँगा।

43:25.145 --> 43:26.813
तुम लोग छिटककर ख़ुद को बचा लेना।

43:28.148 --> 43:28.982
तैयार हो?

43:29.691 --> 43:30.567
हम तैयार हैं।

43:40.368 --> 43:42.037
चलो!

43:48.585 --> 43:49.461
वह वहाँ पर है!

43:50.086 --> 43:51.463
यहाँ पर!

43:51.546 --> 43:53.089
-डेविड को मार डालो!
-उसे पकड़ो!

44:44.349 --> 44:45.350
उसे काबू में करो!

44:49.979 --> 44:52.899
डेगानॉर, रुको! डेगानॉर!

45:10.750 --> 45:12.085
पीछे हटो!

45:13.211 --> 45:15.046
मैं उसे अपने हाथों से ख़त्म करूँगा।

45:59.215 --> 46:00.258
मैं उसकी मदद करूँ?

46:01.050 --> 46:01.885
नहीं।

46:02.969 --> 46:04.345
परमेश्वर को फ़ैसला करने दो।

46:30.079 --> 46:31.498
महाराज, मुझे यह ख़त्म करने दीजिए।

46:36.961 --> 46:37.795
हाशेम?

46:38.338 --> 46:39.756
-नाम?
-परमपिता परमेश्वर।

46:39.839 --> 46:42.884
-ऐसा है? और कोई और नहीं हो सकता…
-हमें किसी और की ज़रूरत नहीं है।

46:46.054 --> 46:48.139
महाराज। वह अकेला है।

46:49.724 --> 46:51.601
पर अब उनका ईश्वर उसके साथ है।

46:51.976 --> 46:53.019
सॉल के साथ नहीं।

46:54.062 --> 46:57.190
दैत्य संहारक, तुम्हारे राजा ने
तुमसे विश्वासघात किया।

46:58.733 --> 47:00.401
उसके लिए क्यों लड़ रहे हो?

47:02.862 --> 47:04.739
तुम सब, उसे पकड़ो!

47:27.679 --> 47:29.055
डेविड की रक्षा करो।

47:29.138 --> 47:30.306
कप्तान।

47:30.390 --> 47:31.349
पीछे हटने का इशारा दो।

47:36.271 --> 47:37.355
पीछे हटो!

47:37.438 --> 47:38.314
वापस आओ!

47:38.398 --> 47:40.650
पीछे हटो! वापस आओ!

47:42.068 --> 47:42.986
वापस जा रहे हैं!

47:43.486 --> 47:44.862
वे वापस जा रहे हैं!

48:44.631 --> 48:45.840
महाराज।

48:49.802 --> 48:51.262
फ़िलिस्तीनी भट्टी तबाह हो चुकी है।

48:52.639 --> 48:54.432
उसे जलाकर राख कर दिया है,
जैसा वादा किया था।

48:55.308 --> 48:57.060
पर हमें काफ़ी नुकसान हुआ।

48:57.727 --> 48:59.437
क्योंकि वे जानते थे कि हम आ रहे हैं।

48:59.520 --> 49:01.648
इस महल में किसी ने
हमसे विश्वासघात किया है।

49:02.440 --> 49:03.608
और फिलिस्तीनी?

49:04.901 --> 49:07.445
तुमने मेरे हुक्म के मुताबिक सौ मारे?

49:07.862 --> 49:08.696
नहीं।

49:11.949 --> 49:13.576
मैंने दो सौ मारे।

49:15.745 --> 49:16.579
यह सच है।

49:17.246 --> 49:20.249
मैं मीखाल से शादी करूँगा।

49:20.958 --> 49:23.169
और कल तक आपके ऐलान की उम्मीद करता हूँ।

49:24.253 --> 49:25.213
वह हो जाएगा।

49:26.130 --> 49:27.382
जैसा मैंने वादा किया था।

49:44.691 --> 49:46.442
मेरी बीवी कहाँ है?

49:58.496 --> 49:59.539
डेविड?

50:00.540 --> 50:01.749
डेविड।

50:01.833 --> 50:02.667
डेविड।

50:04.627 --> 50:05.461
डेविड।

50:09.173 --> 50:10.007
डेविड।

50:11.884 --> 50:13.219
-तुम्हें क्या हुआ?
-मीखाल।

50:14.053 --> 50:14.929
मीखाल।

50:16.389 --> 50:17.223
मुझसे शादी कर लो।

50:21.477 --> 50:22.520
हाँ।

50:23.104 --> 50:23.938
हाँ।

50:43.541 --> 50:45.084
हमारी योजना में कोई खोट नहीं थी।

50:45.168 --> 50:47.128
तुमने उसे पहले से
ज़्यादा ताक़तवर बना दिया!

50:47.211 --> 50:49.338
नहीं, आपने वह ख़ुद किया है।

50:50.173 --> 50:51.132
मेरी चेतावनी के बावजूद।

50:52.258 --> 50:53.509
अब मुझे समझ में आ गया।

50:56.679 --> 50:58.514
साफ़-साफ़ समझ में आ गया।

50:59.140 --> 51:00.975
तुम ही मेरा श्राप हो।

51:03.686 --> 51:04.687
श्राप?

51:06.022 --> 51:07.940
मैंने आज तक जो किया,
वह आपकी ख़ातिर किया।

51:09.150 --> 51:13.112
मैं आपको बचाने के लिए
अपने घर में एक पुजारिन लेकर आई।

51:13.696 --> 51:17.742
आपकी रक्षा के लिए,
मैंने अपने बेटे को निर्वासित किया।

51:17.825 --> 51:19.744
तुम एक दुष्ट औरत हो।

51:19.827 --> 51:21.704
तुम्हारे हर शब्द में बुराई भरी है।

51:21.788 --> 51:25.041
और आप एक कमज़ोर और डरपोक आदमी हो,

51:25.124 --> 51:28.252
जिसे राजा जैसा महसूस करने के लिए
एक नौकरानी की ज़रूरत पड़ती है!

51:28.336 --> 51:32.048
ईश्वर मुझे तुम्हारे मुँह से निकली
एक भी बात पर यकीन करने के लिए माफ़ करें!

51:35.092 --> 51:36.302
ईश्वर।

51:37.136 --> 51:39.096
आप ईश्वर की पूजा नहीं करते।

51:39.931 --> 51:41.641
आप अपनी पूजा करते हो।

51:41.724 --> 51:44.227
और इसके लिए हमें ज़िम्मेदार ठहराया जाता है।

51:44.310 --> 51:47.230
मैं समझती हूँ कि आप
उस चरवाहे से क्यों पल्ला नहीं झाड़ पाते।

51:47.897 --> 51:50.691
क्योंकि अंदर ही अंदर,
आप भी वह सच जानते हो।

51:50.775 --> 51:53.736
वही सच जो सैमुअल ने बोला था।

51:53.820 --> 51:59.116
वे शब्द जिन्हें सुनकर इज़राइल का राजा
बिस्तर में दुबककर रोने लगा था।

52:00.034 --> 52:03.079
आपने मुझसे पूछा था कि मैंने
एश्बाल के सिर पर ताज क्यों पहनाया था।

52:04.413 --> 52:05.373
इसी वजह से।

52:07.583 --> 52:08.751
आपका राज ख़त्म हो गया।

52:09.502 --> 52:10.336
सॉल…

52:12.672 --> 52:14.382
ईश्वर ने आपसे हर आस छोड़ दी है।

52:19.262 --> 52:20.346
अहिनोहम!

52:22.348 --> 52:23.266
महाराज को संभालो।

52:24.934 --> 52:25.977
मुझसे दूर हटो!

52:28.896 --> 52:29.730
माँ?

52:33.359 --> 52:34.360
यहाँ से निकल जाओ!

52:35.069 --> 52:37.697
-इस घर से निकल जाओ!
-रुक जाइए, पिताजी!

52:38.322 --> 52:39.490
ऐसा मत कीजिए! रुक जाइए!

52:39.574 --> 52:42.493
-रुक जाइए, पिताजी!
-मुझसे दूर हटो!

52:42.577 --> 52:43.452
यहाँ से निकल जाओ!

52:44.912 --> 52:46.914
मेरी ज़िंदगी से निकल जाओ!

52:46.998 --> 52:48.624
-तुम एक गद्दार हो!
-रुक जाइए!

52:49.750 --> 52:51.419
बस कीजिए! रुक जाइए, पिताजी!

52:51.502 --> 52:52.712
बाहर निकलो!

52:52.795 --> 52:56.257
इस घर से निकल जाओ!

52:57.633 --> 53:00.678
सब ख़त्म हो चुका है! दफ़ा हो जाओ!

53:18.487 --> 53:21.365
तुमने परमेश्वर की निंदा की

53:22.366 --> 53:24.201
और मेरे राज्य का अपमान किया!

53:25.870 --> 53:27.330
तुम्हें निर्वासित किया जाता है!

53:57.360 --> 53:59.320
अब आपको पता चला कि कैसा महसूस होता है…

54:02.573 --> 54:05.117
जब वही लोग धोखा देते हैं
जो प्रेम करने का दावा करते हैं।

56:29.386 --> 56:31.388
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला
