WEBVTT

00:04.463 --> 00:06.507
हाउस ऑफ़ डेविड में अब तक…

00:06.590 --> 00:08.759
पता नहीं
तुम्हारे पिता उस पर भरोसा क्यों करते हैं।

00:08.843 --> 00:10.302
डोएग? नहीं, हम उस पर भरोसा नहीं करते।

00:10.386 --> 00:11.387
पर वह काम का आदमी है।

00:11.470 --> 00:12.638
मुझे थोड़ी चिंता हो रही है।

00:12.722 --> 00:14.056
काश मैं तुम्हें समझा पाता।

00:14.140 --> 00:17.059
मैंने तुमसे बस एक चीज़ माँगी थी,
कि मुझे शर्मिंदा मत करना।

00:17.143 --> 00:18.561
मैं नियुक्ति के बारे में जानता हूँ।

00:18.644 --> 00:21.063
जब तुम राजगद्दी पर बैठोगे…

00:21.147 --> 00:22.898
याद रखना तुम्हारी रक्षा किसने की थी।

00:22.982 --> 00:24.233
डेविड को जो चाहिए, उसे दे दो।

00:24.316 --> 00:25.526
उसे मीखाल से शादी करने दो।

00:25.609 --> 00:28.654
लेकिन केवल तब
जब वह एक आख़िरी मुहिम पूरा कर ले।

00:28.946 --> 00:30.197
जिससे वह बचकर नहीं लौटेगा।

00:30.281 --> 00:32.283
क्या आपने डेविड से कहा
कि वह मुझसे शादी कर सकता है?

00:32.366 --> 00:35.578
हाँ। वह पहले अपनी
काबिलियत साबित कर रहा है।

00:35.995 --> 00:37.371
यहाँ पर कुछ तो गड़बड़ है।

00:37.455 --> 00:38.456
यह एक जाल है!

00:41.459 --> 00:42.460
उन्हें ज़िंदा जला दो।

00:42.543 --> 00:45.755
दैत्य संहारक, तुम्हारे राजा ने
तुमसे विश्वासघात किया।

00:46.172 --> 00:47.631
उसके लिए क्यों लड़ रहे हो?

00:48.257 --> 00:50.676
महाराज, फिलिस्तीनी भट्टी तबाह हो चुकी है।

00:51.510 --> 00:54.138
मैं मीखाल से शादी करूँगा।

00:54.221 --> 00:55.473
वह हो जाएगा।

00:55.556 --> 00:58.350
इस घर से निकल जाओ।

00:59.685 --> 01:00.936
तुम्हें निर्वासित करता हूँ!

01:08.986 --> 01:13.365
वह तुमसे प्यार करेंगे, तुम्हें आशीष देंगे
और तुम्हारी गिनती बढ़ाएँगे।

01:13.949 --> 01:18.287
वह तुम्हें बच्चे होने का आशीर्वाद देंगे,
तुम्हारे खेतों में अच्छी फसल देंगे,

01:18.370 --> 01:21.791
तुम्हारी गायों को बछड़े
और भेड़ों के मेमने होने का आशीर्वाद देंगे,

01:22.666 --> 01:26.337
ये सब उस देश में पाओगे जिसे देने का वचन
यहोवा ने तुम्हारे पूर्वजों को दिया था।

01:27.922 --> 01:30.090
मेरी बात सुनो।

01:30.633 --> 01:33.636
जब मैं तुम लोगों में भविष्यवक्ता भेजूँगा,
तब मैं, अर्थात यहोवा,

01:33.719 --> 01:37.014
ख़ुद को उसके दर्शन में दिखाऊँगा।

01:37.765 --> 01:39.892
मैं उनसे उनके सपनों में बात करूँगा।

01:40.893 --> 01:44.355
और जूडाह के शहरों में
और उन सड़कों पर जो सुनसान पड़ी हैं,

01:45.481 --> 01:50.277
एक बार फिर से ख़ुशी
और उल्लास के कहकहे सुनाई देंगे,

01:51.111 --> 01:54.490
दूल्हा और दुल्हन की चहकती आवाज़ों के साथ।

01:55.866 --> 01:58.577
अपने और अपने घोड़े के लिए पानी ले लो। जाओ।

01:59.787 --> 02:00.621
यह लो।

02:09.129 --> 02:10.005
वह क्या है?

02:11.841 --> 02:12.925
न्यौता आया है।

02:13.801 --> 02:16.387
दैत्य संहारक राजकुमारी से शादी कर रहा है।

02:18.639 --> 02:20.516
वह मीखाल से ब्याह कर रहा है।

02:20.599 --> 02:22.935
इज़राइल में एक नया सवेरा आने वाला है।

02:26.438 --> 02:33.445
हाउस ऑफ़ डेविड

03:00.055 --> 03:02.892
-खलिहान!
-आग लगी है!

03:03.517 --> 03:06.812
-वे जल रहे हैं!
-जल्दी करो! लाओ!

03:14.445 --> 03:15.905
पानी लेकर आओ!

03:23.037 --> 03:27.666
राजा के खलिहान
गिबियाह शहर

03:38.844 --> 03:40.262
हथियार छोड़ दो!

03:43.599 --> 03:45.142
उसे घोड़ागाड़ी तक ले जाओ।

03:47.102 --> 03:48.020
ध्यान से।

03:56.195 --> 03:58.322
हम ख़ुशकिस्मत हैं कि आग फैली नहीं थी।

03:58.739 --> 03:59.573
ख़ुशकिस्मत?

04:00.616 --> 04:03.953
पाँचों अनाज के गोदाम
बस कुछ दिन पहले भरे गए थे।

04:04.912 --> 04:06.705
पूरी सर्दियों का भंडार।

04:10.292 --> 04:12.086
वहाँ पर और भी हैं।

04:12.169 --> 04:13.045
फिलिस्तीनी।

04:13.796 --> 04:16.966
हमने उनके दैत्य को मारा,
पर उनके जज़्बे को नहीं मार सके।

04:17.925 --> 04:20.010
मेरे ऊपर पहले से ही काफ़ी आफ़तें नहीं हैं?

04:21.428 --> 04:23.597
वे अपने हमले बढ़ा रहे हैं,

04:23.681 --> 04:26.058
-बेहतर हथियार बना रहे हैं।
-हम भी तो बना रहे हैं।

04:27.267 --> 04:30.729
यह अकीश की करतूत है।
वह बदला लेने के लिए उतावला है।

04:31.355 --> 04:34.483
अनाज के बिना, बसंत से पहले
भुखमरी की स्थिति पैदा हो सकती है।

04:35.150 --> 04:37.444
मेरी सलाह है
कि हम दूसरे कबीलों पर कर लगाएँ।

04:38.070 --> 04:40.239
उनके राशन के रसद से हिस्से की माँग करें।

04:40.322 --> 04:41.532
जूडाह से शुरुआत करते हैं।

04:41.615 --> 04:45.077
मैं किसी के पैर नहीं पड़ूँगा।
उससे और कमज़ोरी ज़ाहिर होगी।

04:45.160 --> 04:46.578
भूख एक बहुत बड़ा ख़तरा है।

04:47.663 --> 04:49.456
भूख से तड़पते लोग कुछ भी कर सकते हैं।

04:49.915 --> 04:50.874
ईडम का क्या?

04:54.253 --> 04:57.339
हमारे और ईडम के बीच
जो शांति का संबंध है, वह बहुत नाज़ुक है।

04:58.215 --> 05:00.634
उनका राजा बेहद नापसंदीदा
और बदला निकालने वाला आदमी है।

05:01.301 --> 05:03.262
हमारे बीच बीस साल से
कोई बातचीत नहीं हुई है।

05:04.138 --> 05:06.390
मैं कोई हंगामा नहीं करना चाहता।

05:06.932 --> 05:08.517
मैं उनसे बात करके समझौता करूँगा।

05:08.809 --> 05:12.229
और बिना अपना दिमाग़ गर्म किए
उनसे कैसे समझौता करने का इरादा है?

05:12.479 --> 05:13.939
पिताजी, यह…

05:15.899 --> 05:20.362
यह एक ऐसी स्थिति है
जिसमें मेरा बेलगाम और अय्याशी भरा अतीत

05:21.739 --> 05:22.906
हमारे काम आ सकता है।

05:23.532 --> 05:26.493
बस यह मान लीजिए कि मैंने एक बार
ईडम में एक यादगार रात बिताई थी,

05:26.577 --> 05:28.370
राजा के सबसे करीबी सलाहकार के साथ।

05:28.787 --> 05:29.788
आप हमें एक तरह से

05:31.123 --> 05:31.957
दोस्त मान सकते हैं।

05:34.793 --> 05:35.753
उससे बात करने दीजिए।

05:39.048 --> 05:40.132
जाओ और कोशिश करो।

05:42.593 --> 05:43.635
आपको मायूस नहीं करूँगा।

05:50.601 --> 05:52.352
पिताजी से अकेले में बात कर सकता हूँ, आबनर?

05:57.441 --> 05:59.818
मुझसे अपनी माँ को लेकर कोई बात मत करना।

05:59.902 --> 06:00.944
मुझे करनी होगी।

06:02.446 --> 06:04.031
आप उन्हें हमेशा के लिए नहीं निकाल सकते।

06:04.615 --> 06:07.367
-एक रानी इज़्ज़त की हकदार होती है।
-और राजा किसका हकदार होता है?

06:08.368 --> 06:09.369
धोखा खाने का?

06:09.912 --> 06:11.663
उन्होंने आपसे कैसा धोखा किया है?

06:17.336 --> 06:19.838
डेविड के उस मुहिम से
लौटने की उम्मीद नहीं थी, है न?

06:20.422 --> 06:21.882
फिलिस्तीनी ताक लगाए हुए थे।

06:21.965 --> 06:26.011
यह तुम्हारी माँ की करनी थी।
शायद अब तुम मेरे फ़ैसले को समझोगे।

06:34.311 --> 06:36.271
डेविड ने ख़ुद को साबित किया है।

06:37.231 --> 06:39.358
वह अब इस परिवार के लायक़ है।

06:41.193 --> 06:43.779
कभी-कभी सोचता हूँ
कि क्या यह परिवार उसके लायक़ है?

07:32.536 --> 07:33.370
मीराब?

07:38.208 --> 07:39.960
हमारे परिवार के साथ क्या हो रहा है?

07:45.799 --> 07:46.884
कैसा परिवार?

08:15.120 --> 08:16.163
यह क्या दिखा रहे हो?

08:16.622 --> 08:18.498
उत्तर में कुओं की खुदाई।

08:20.000 --> 08:22.211
क्या वे ख़ुद कुएँ नहीं खोद सकते।

08:22.711 --> 08:23.879
आपके पैसों से खोद सकते हैं।

08:32.888 --> 08:33.972
क्या बात सता रही है?

08:37.601 --> 08:40.187
-अपने राजा से बोलने से डर रहे हो?
-नहीं।

08:41.730 --> 08:43.899
फिर भी, मैं अपने दोस्त से
बात करने को तरस रहा हूँ।

08:49.446 --> 08:51.657
मुझे तुम पर तहेदिल से यकीन है, सॉल।

08:53.033 --> 08:56.286
तुम इस बात से वाकिफ़ हो।
मेरी ज़िंदगी इसी यकीन पर टिकी हुई है।

08:59.248 --> 09:00.332
आगे बोलो।

09:01.458 --> 09:02.459
मुझे चिंता हो रही है।

09:04.086 --> 09:07.297
-खलिहान में जो हुआ, हमारे दुश्मन…
-नहीं।

09:07.381 --> 09:09.091
खलिहान या हमारे दुश्मनों की चिंता नहीं है।

09:10.676 --> 09:13.178
सॉल वंश को और कोई गिरा नहीं सकता…

09:15.097 --> 09:16.265
सिवाय ख़ुद सॉल के।

09:18.934 --> 09:21.645
ऐसा राजा होने का क्या फ़ायदा
जो पूरी दुनिया को जीत जाए,

09:22.938 --> 09:25.148
पर इस मुहिम में ख़ुद को ही खो दे?

09:27.609 --> 09:29.152
अहिनोहम को महल से निर्वासित करना।

09:30.487 --> 09:32.322
उसकी जगह एक नौकरानी को दे देना।

09:32.406 --> 09:34.574
अब वह मेरी रखैल है।

09:35.575 --> 09:36.910
यह एक राजा का हक़ होता है।

09:36.994 --> 09:38.578
इज़राइल के राजा का नहीं।

09:40.205 --> 09:41.123
तुम्हारा नहीं।

09:43.583 --> 09:44.918
हाथ जोड़कर कहता हूँ, सॉल।

09:46.086 --> 09:48.463
उस इंसान को याद करो, जो तुम एक समय पर थे।

10:04.938 --> 10:06.273
मेरे ख़याल से तुम जीत गए।

10:08.692 --> 10:10.068
एक अच्छी ख़बर सुनना चाहोगे?

10:11.069 --> 10:12.279
कैसी अच्छी ख़बर?

10:19.119 --> 10:19.953
नहीं।

10:23.832 --> 10:24.791
तुम्हें यकीन है?

10:25.667 --> 10:27.753
मैं एक उपचारक हूँ, जोनाथन, और एक औरत भी।

10:27.836 --> 10:29.171
तो हाँ, मुझे यकीन है।

10:33.592 --> 10:34.843
हे भगवान। मुझे माफ़ कर दो।

10:35.844 --> 10:37.637
कोई बात नहीं। मैं टूट नहीं जाऊँगी।

10:38.638 --> 10:39.765
क्या किसी और को पता है?

10:44.269 --> 10:45.687
हमारे बेटे को कोई कमी नहीं होगी।

10:46.313 --> 10:49.691
और मैं उसे घुड़सवारी करना
और सब्ज़ियाँ तोड़ना सिखाऊँगा…

10:49.775 --> 10:50.817
और अगर बेटी हुई तो?

10:53.445 --> 10:54.654
तो उसे भी यही सब सिखाऊँगा।

10:58.617 --> 11:01.953
हम तुम्हारे गाँव में
एक सुकून और शांति भरी ज़िंदगी जिएँगे,

11:03.038 --> 11:05.665
जंग और लड़ाई से कोसों दूर।

11:06.416 --> 11:07.751
यह तो एक सपने जैसा लगता है।

11:10.253 --> 11:11.296
क्या यह मुमकिन है?

11:13.673 --> 11:15.509
एक बार डेविड की ताजपोशी हो जाए, तब हाँ।

11:16.802 --> 11:21.223
मुझे बस इसका एक शांति भरा रास्ता पक्का
करना होगा, ताकि मेरा परिवार सुरक्षित रहे।

11:23.683 --> 11:26.144
सच कहूँ तो, मुझे इस जगह की
याद भी नहीं आएगी।

11:28.063 --> 11:29.856
तो मैं केवल इतना माँगना चाहती हूँ।

11:30.732 --> 11:31.900
अपने राज़ अपने पास रखो।

11:33.652 --> 11:37.572
जब तक हमारी औलाद दुनिया में न आ जाए
और हम आज़ाद और सुरक्षित न हों।

11:39.449 --> 11:40.283
मुझसे वादा करो।

11:40.992 --> 11:41.993
मैं वादा करता हूँ।

11:55.507 --> 11:56.842
मेइ तहारा
शुद्धता का जल स्रोत

11:56.925 --> 11:58.635
यह स्नान कुंड एक "मिक्वेह" है।

11:58.718 --> 12:02.347
शादी से पहले नई शुरुआत के सम्मान में
रस्म के तौर पर इसमें डुबकी लगाई जाती है।

12:07.144 --> 12:09.271
यह धरती के प्राकृतिक जल से भरा हुआ है।

12:16.361 --> 12:18.155
"आपकी जय हो, हे शाश्वत ईश्वर,

12:18.238 --> 12:21.491
"ब्रह्माण्ड के अधिपति,
जो आज्ञाओं से हमें दोषमुक्त करते हैं।"

12:23.493 --> 12:26.163
तुम्हें तीन बार पूरी तरह से
डुबकी लगानी होगी।

12:35.297 --> 12:38.175
सभी रचनाओं के शाश्वत ईश्वर की जय हो,

12:38.633 --> 12:40.051
जिन्होंने मुझे जीवन दान दिया

12:40.844 --> 12:42.345
-और मुझे पोषित किया…
-मुझे पोषित किया,

12:42.429 --> 12:44.306
और इस क्षण तक पहुँचने में मेरी सहायता की।

12:54.858 --> 12:56.526
मैं तुमसे ख़ुद को जोड़ता हूँ

12:56.985 --> 12:59.821
धार्मिकता और न्याय के साथ,

12:59.905 --> 13:02.741
नेकी और करुणा के साथ।

13:03.950 --> 13:07.037
मैं तुमसे ख़ुद को हमेशा के लिए जोड़ता हूँ,

13:07.662 --> 13:09.664
और हम मिलकर आदोनाय को जानेंगे।

13:31.811 --> 13:32.646
मीखाल।

13:34.231 --> 13:35.065
डेविड।

13:35.941 --> 13:37.651
तुम मुझे इस हाल में नहीं देख सकते।

13:38.568 --> 13:39.569
मैं तैयार नहीं हूँ।

13:43.823 --> 13:45.492
तुम्हारी माँ के साथ जो हुआ,
उसका अफ़सोस है।

13:48.787 --> 13:51.081
जानता हूँ कि परिवार को
टूटता देखकर कैसा महसूस होता है।

13:51.540 --> 13:52.541
मैं जानती हूँ।

13:55.043 --> 13:57.754
पर सुनो, हमें हमारे माता-पिता जैसा
बनने की ज़रूरत नहीं है।

13:59.297 --> 14:00.465
हम एक नई शुरुआत करेंगे।

14:02.008 --> 14:03.510
हम अपना भविष्य ख़ुद बनाएँगे,

14:04.511 --> 14:05.720
अपना परिवार बसाएँगे।

14:06.346 --> 14:09.849
बिना झूठ, विश्वासघात

14:10.350 --> 14:11.476
और ख़ूनखराबे के।

14:13.353 --> 14:14.604
काफ़ी बुलंद आरज़ू है।

14:14.688 --> 14:16.147
आरज़ू बुलंद तो है।

14:23.989 --> 14:24.948
डेविड,

14:26.157 --> 14:29.869
मुझे जानना है कि तुम पूरी तरह से मेरे हो।

14:54.144 --> 14:57.147
क्या इससे शादी पर से मेरा ध्यान हट जाएगा?

14:57.522 --> 14:59.649
क्या तुम महल में जाकर
मुँह फुलाकर बैठना चाहोगी?

14:59.733 --> 15:02.986
हाँ। कम से कम वहाँ पर शराब मिलती है।

15:03.612 --> 15:06.615
जब यहाँ पर काम ख़त्म हो जाएगा,
तो शादी की दावत में ताज़ा गोश्त मिलेगा।

15:08.158 --> 15:09.618
मेरे भाई के साथ यह कर चुकी हो?

15:11.244 --> 15:12.829
एश्बाल को मेरी मदद की ज़रूरत नहीं है।

15:14.205 --> 15:16.916
तुम सच में उससे प्यार करने लगी हो, है न?

15:17.626 --> 15:18.460
"प्यार।"

15:20.462 --> 15:23.548
वह मुझे दिलचस्प लगता है, और मैं उसे,
बस इतने की ही ज़रूरत है।

15:24.049 --> 15:26.176
सोचा नहीं था
कि कोई मर्द तुम्हें वश में कर सकता है।

15:26.926 --> 15:28.386
मैं कभी वश में नहीं आने वाली।

15:32.557 --> 15:33.975
कमान पर तीर लगाओ।

15:36.269 --> 15:37.312
तैयार हो?

15:41.858 --> 15:42.984
तीर चलाओ।

15:44.778 --> 15:46.112
मेरा निशाना लग गया।

15:46.988 --> 15:48.281
चलो, अभी यह ख़त्म नहीं हुआ।

15:48.865 --> 15:49.699
आओ।

15:51.826 --> 15:53.244
अच्छा।

15:53.328 --> 15:54.746
-अब हम क्या करें?
-इसे पकड़कर रखो।

15:54.829 --> 15:56.081
इसे करवट से लिटाओ।

15:57.707 --> 16:01.294
अच्छा। अब मुझे इसका गला काटना होगा,
तो, चाहो तो नज़रें फेर सकती हो।

16:07.467 --> 16:08.635
इस नेमत के लिए आपका शुक्रिया।

16:08.718 --> 16:11.429
और इसके ख़ून को वापस ज़मीन में
और आपके पास जाने दीजिए, आदोनाय।

16:21.022 --> 16:23.650
मीराब, यह बढ़िया शिकार था।

16:28.321 --> 16:29.823
मौत कभी आसान नहीं होती।

16:30.990 --> 16:33.576
पर कुर्बानी एक नई ज़िंदगी लेकर आती है।

16:35.245 --> 16:37.622
इसे मानकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं।

16:38.998 --> 16:40.250
दुखियारों को सुख देकर।

16:49.175 --> 16:50.051
यहाँ रुको।

17:18.538 --> 17:20.331
-मुझसे महल में मिलना।
-क्या?

17:20.415 --> 17:22.500
-मुझे कुछ ज़रूरी काम निपटाना है।
-दीनाह!

17:28.965 --> 17:29.883
महाराज।

17:30.842 --> 17:32.969
जेसी, ओबेड के बेटे।

17:33.720 --> 17:34.846
डेविड के पिता।

17:35.597 --> 17:37.932
मैं तुम्हारा बहुत कर्ज़दार हूँ, जेसी।

17:38.349 --> 17:41.936
तुमने मुझे अपना कितना
ताक़तवर और हिम्मती बेटा दिया है।

17:42.020 --> 17:43.229
मैंने कुछ भी नहीं दिया।

17:44.189 --> 17:46.608
डेविड ने यह ख़ुद चुना है।

17:46.691 --> 17:48.943
क्या वह हमेशा से ही इतना हठीला था?

17:49.402 --> 17:51.529
हाँ। यह उसकी माँ की विरासत है।

17:52.864 --> 17:55.784
मुझे बताओ, जेसी,
क्या हम पहले मिल चुके हैं?

17:56.534 --> 17:58.828
जबेश के युद्ध के दौरान
मैं आपकी सेना में था।

18:00.538 --> 18:05.376
मैं गिलगाल में उस समय भी मौजूद था
जब सैमुअल ने आपको राजा घोषित किया था।

18:06.836 --> 18:07.670
सैमुअल।

18:09.923 --> 18:11.174
क्या तुम उसे जानते हो?

18:13.343 --> 18:14.594
मैं उनका बहुत आदर करता हूँ।

18:16.262 --> 18:17.305
कई लोग उसका आदर करते हैं।

18:19.974 --> 18:21.518
उन्हें करीब से नहीं जानता हूँ।

18:25.605 --> 18:29.818
तुमने कभी यह सोचा था कि एक दिन तुम्हारे
खानदान का मेरे खानदान से रिश्ता जुड़ेगा?

18:30.860 --> 18:33.530
ऐसी चीज़ तो मैं
सपने में भी नहीं सोच सकता था।

18:37.242 --> 18:39.661
यह ज़्यादा दहेज तो नहीं है…

18:40.537 --> 18:42.080
लेकिन मेरे पास बस इतना ही है।

18:42.580 --> 18:43.957
जेसी, रहने दो।

18:44.541 --> 18:47.085
दहेज़ तो मुझे तुमको देना चाहिए।

18:48.086 --> 18:49.003
आबनर।

18:50.213 --> 18:52.215
मुझे कुछ नहीं चाहिए।

18:52.799 --> 18:54.425
हर किसी को कुछ न कुछ चाहिए होता है।

18:54.509 --> 18:56.803
मैं कभी राजगद्दी का कर्ज़दार नहीं हुआ।

18:58.888 --> 19:00.515
इसको बदलने का मेरा कोई इरादा नहीं है।

19:01.432 --> 19:04.519
किसी का शुक्रिया कबूल करने का
यह काफ़ी अलबेला अंदाज़ है।

19:05.228 --> 19:06.104
शुक्रिया?

19:10.358 --> 19:12.277
मैंने आपकी फ़ौज में अपना एक बेटा खो दिया।

19:14.320 --> 19:15.530
अब दूसरे को खो रहा हूँ।

19:16.698 --> 19:19.784
ऐसे भविष्य के हाथों
जो मैं उसके लिए कभी नहीं चुनता।

19:22.912 --> 19:23.955
तुम इससे नाख़ुश हो?

19:25.999 --> 19:29.043
बेथलेहेम की पहाड़ियों में,
जहाँ मेरा घर है…

19:31.462 --> 19:32.714
मुझे अपने बेटों की याद आएगी।

19:34.257 --> 19:35.466
मुझे उनकी याद आएगी।

19:36.384 --> 19:38.636
चलिए, पिताजी।

19:39.470 --> 19:43.016
यह एक जश्न की मौका है। इसे वही मानिए।

19:43.641 --> 19:44.475
हाँ।

19:48.521 --> 19:49.355
चलिए।

20:53.586 --> 20:56.589
लाल। मुझे सारे मसनद लाल चाहिए।

20:58.049 --> 21:01.219
हमारे मेहमानों के आने से पहले
सब कुछ तैयार हो जाना चाहिए।

21:03.805 --> 21:05.515
जाकर बगीचे में मदद करो।

21:06.432 --> 21:07.600
क्या ख़ूब बात है।

21:09.978 --> 21:13.231
मैं पिताजी को ढूँढ़ रहा हूँ।
शायद तुम्हें पता होगा कि वह कहाँ हैं।

21:14.482 --> 21:16.734
तुम्हें वह उनके सिंहासन पर मिलेंगे।

21:23.783 --> 21:26.411
ईडम यॉम तेरुआ से पहले
20 गाड़ी भरकर अनाज भेजेगा।

21:26.494 --> 21:28.079
सुक्कोत और बीस भेजेंगे।

21:28.162 --> 21:31.666
वह और कबीलों से मिलने वाले भंडारों से
सर्दियों में गुज़र-बसर हो जाएगी।

21:32.208 --> 21:34.168
मुझे यह मुमकिन नहीं लगा था।

21:35.920 --> 21:37.338
हर चीज़ मुमकिन होती है, पिताजी।

21:45.638 --> 21:46.472
आओ।

21:48.099 --> 21:52.687
ईडम का राजा यह देने की पेशकश कभी नहीं करता
जब तक उसे बदले में कुछ नहीं चाहिए होता।

21:53.396 --> 21:56.566
बेशक। उसकी पूरी जानकारी
मैं आप पर छोड़ता हूँ।

21:57.358 --> 22:00.069
पर राजा जल्द ही उस बारे में
बात करने के लिए यहाँ आने वाला है।

22:01.904 --> 22:04.073
और आपने सही कहा था। वह बेरहम है।

22:04.991 --> 22:08.870
मगर उसमें यह समझने की अक्ल भी है
कि हम उससे कहीं ज़्यादा ताक़तवर हैं।

22:09.704 --> 22:11.372
और अब उसे नए साथियों की ज़रूरत है।

22:12.874 --> 22:16.335
वह पुराने गिले-शिकवे
भुलाने के लिए उतावला लग रहा था।

22:22.258 --> 22:25.261
मैं तुम्हारी असली काबिलियत
समझ नहीं पाया था, बेटा।

22:39.817 --> 22:42.445
तुम्हें यह थोड़ा भारी नहीं लग रहा?

22:42.987 --> 22:44.113
नहीं, बढ़िया लग रहा है।

22:52.455 --> 22:54.707
क्या मैं अपनी बहन से बात कर सकती हूँ?

22:58.461 --> 22:59.295
बेशक।

23:06.886 --> 23:07.887
तुम्हें क्या चाहिए?

23:16.896 --> 23:19.023
हम कब से इस दिन की बातें करते थे, है न?

23:19.690 --> 23:22.527
सालों तक माँ के साथ इसका सपना देखा था।

23:24.570 --> 23:25.905
मैं कैसे नहीं आती।

23:27.490 --> 23:29.617
और मैं तुम्हें वह भद्दा हार
नहीं पहनने दे सकती।

23:29.992 --> 23:32.537
मीखाली, यह बहुत ख़राब लग रहा है।

23:35.039 --> 23:36.999
मुझे पता था। पता था कि यह ठीक नहीं है।

23:37.959 --> 23:39.293
सोने का हार पहनो।

23:40.545 --> 23:41.879
तुम हमेशा सोना पहनती हो।

23:50.304 --> 23:51.139
हो गया।

23:58.354 --> 23:59.188
यह बेहतर लग रहा है?

24:00.398 --> 24:01.315
यह बेहतर है।

24:11.075 --> 24:12.285
माँ को यहाँ होना चाहिए।

24:17.123 --> 24:17.957
वह तो है।

24:20.543 --> 24:24.088
पर चूँकि वह यहाँ नहीं हैं, तो मैं रहूँगी।

24:25.548 --> 24:28.718
यह परिवार पहले ही
बहुत दुखों से गुज़र चुका है।

24:29.635 --> 24:33.139
और शायद वह तुम्हें यह देना चाहतीं।

24:37.351 --> 24:40.229
ताकि तुम्हें पता हो
कि वह हमेशा तुम्हारे साथ हैं।

24:42.231 --> 24:44.609
यह बेहद ख़ूबसूरत है।

24:48.196 --> 24:49.030
शुक्रिया।

24:53.159 --> 24:55.453
अब, हम तुम्हारे चेहरे का क्या करें?

25:18.100 --> 25:19.435
पिताजी ख़ुश हैं।

25:38.454 --> 25:39.830
बहुत शानदार है।

25:44.418 --> 25:45.711
तुम कहाँ रह गई थीं?

25:45.795 --> 25:47.630
उसके बारे में बाद में बात करेंगे।

25:48.506 --> 25:51.425
-तुम्हारे हाथों पर ख़ून है?
-हाँ, मैं शिकार कर रही थी। माफ़ करना।

25:52.009 --> 25:53.844
जैसा मैंने कहा, हम बाद में बात करेंगे।

25:57.265 --> 25:58.975
देखो, डेविड आ रहा है।

26:10.069 --> 26:10.987
बहुत खूब।

26:11.612 --> 26:12.738
डेविड।

26:23.958 --> 26:26.544
राजकुमारी आ रही है, आवा। राजकुमारी। देखो।

27:06.208 --> 27:07.043
महाराज…

27:08.711 --> 27:12.340
मैं आज आपके घर आया हूँ
ताकि आप अपनी बेटी, मीखाल को मुझे

27:12.965 --> 27:14.342
पत्नी के रूप में सौंप सकें।

27:15.092 --> 27:18.012
और दुआ करता हूँ कि परमेश्वर
राजकुमारी को रेचल और लेआ जैसा बनाएँ,

27:18.721 --> 27:21.390
जिन्होंने मिलकर हमारे देश को
एक परिवार की तरह बनाया था।

27:22.725 --> 27:24.477
गिबियाह में हमारी जड़ें मज़बूत हों

27:25.436 --> 27:26.645
और हम बेथलेहेम और इज़राइल के

27:27.772 --> 27:29.732
सभी कबीलों में मशहूर हों।

27:33.152 --> 27:37.365
और दुआ है कि हमारी औलाद
इस राज्य की वफ़ादार बने…

27:38.783 --> 27:41.660
और अनंत काल तक आदोनाय से प्यार करती रहे।

27:43.329 --> 27:46.582
मेरी प्यारी बेटी, मीखाल के नाम,

27:46.999 --> 27:48.417
और मेरे नए पुत्र…

27:49.835 --> 27:50.920
दैत्य संहारक के नाम!

28:03.933 --> 28:05.476
तुम तब तक मेरी पत्नी रहोगी

28:06.310 --> 28:08.187
जब तक ईश्वर हमें इस धरती पर साथ रखेंगे।

28:08.646 --> 28:10.189
दुआ करती हूँ कि लंबे समय तक।

28:12.316 --> 28:13.818
तुमसे प्यार करती हूँ, डेविड।

28:14.193 --> 28:15.653
तुमसे प्यार करता हूँ, मीखाल।

28:51.063 --> 28:54.608
राजकुमारी मीखाल, डेविड,
यह बहुत ही सुंदर समारोह है।

28:56.110 --> 28:57.820
-तोहफ़ा प्यारा है। शुक्रिया।
-शुक्रिया।

28:59.697 --> 29:01.657
हम इस सबका करेंगे क्या?

29:01.740 --> 29:04.910
हमें एक ही तरह के पाँच पात्र मिले हैं।

29:05.661 --> 29:06.495
शुक्रिया।

29:07.580 --> 29:08.914
-मैं अभी आया।
-ज़रूर।

29:13.169 --> 29:16.338
पिताजी, आप इतनी जल्दी क्यों जा रहे हैं?

29:17.298 --> 29:19.925
मैंने गर्व के साथ तुम्हारी शादी को
सम्पन्न होते देख लिया, बेटा।

29:20.968 --> 29:23.345
अब मुझे हमारी
भेड़-बकरियों के पास लौटना होगा।

29:24.180 --> 29:25.598
इतनी दूर आने के लिए शुक्रिया।

29:27.349 --> 29:28.184
डेविड।

29:31.770 --> 29:33.856
लगता है तुम्हारी माँ ने सही कहा था।

29:34.899 --> 29:36.400
"राजा डेविड।"

29:38.110 --> 29:40.779
दो शब्द जिन्हें मैंने
एक साथ सुनने की कल्पना नहीं की थी।

29:42.448 --> 29:43.574
पर तुम कैसे राज करोगे?

29:45.117 --> 29:46.452
तुम कैसे अलग बनोगे?

29:49.246 --> 29:52.208
मेरे ख़याल से हम दोनों जानते हैं
कि इतिहास सॉल को कैसे याद करेगा।

29:53.834 --> 29:55.211
वह तुम्हें कैसे याद करेगा?

29:57.546 --> 29:58.631
मैं दुआ करूँगा, बेटा।

29:59.882 --> 30:01.008
सबसे ऊपर ईश्वर है, है न?

30:01.592 --> 30:02.551
बेशक।

30:06.388 --> 30:07.348
तुमसे प्यार है, बेटा।

30:09.016 --> 30:10.184
आपसे प्यार है, पिताजी।

30:12.228 --> 30:14.647
इस जगह को अपने पर
हावी मत होने देना, डेविड।

30:14.730 --> 30:15.689
अच्छा, पिताजी, अब चलिए।

30:16.607 --> 30:19.527
-आपको घर ले जाने की मंज़ूरी मिली है।
-नहीं, मुझे ले जाने की ज़रूरत नहीं है।

30:19.610 --> 30:22.655
शिकायतें करना बंद कीजिए, पिताजी।
बस माहौल का मज़ा लीजिए।

30:24.323 --> 30:25.324
डेविड।

30:25.407 --> 30:26.283
आवा।

30:27.493 --> 30:28.452
चलो अब चलते हैं।

30:32.540 --> 30:33.374
अलविदा, बेटा।

30:35.459 --> 30:36.585
चलो, जान।

30:36.669 --> 30:37.503
डेविड।

30:39.296 --> 30:41.590
तुमने जूडाह कबीले का नाम रोशन किया है।

30:42.216 --> 30:44.635
इसके लिए, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूँ।

30:45.511 --> 30:46.679
तुम्हें क्या चाहिए, एड्रियल?

30:47.346 --> 30:48.180
अब चलो भी।

30:48.639 --> 30:50.933
मैं यहाँ तुम्हारी तरक्की का
जश्न मनाने आया हूँ

30:51.016 --> 30:54.311
और तुम्हें यह याद दिलाने
कि इसके लिए तुम्हारा रास्ता किसने बनाया।

30:54.687 --> 30:56.647
मेरा रास्ता परमेश्वर ने बनाया है।

30:56.730 --> 31:00.568
हाँ, लेकिन परमेश्वर तो
तुम्हें दोस्त भी देते हैं, है न?

31:01.110 --> 31:03.988
और अगर तुम अपने सपने साकार कर लोगे,

31:04.989 --> 31:06.782
तो तुम्हें उन दोस्तों की ज़रूरत पड़ेगी।

31:16.709 --> 31:18.252
मुझे पता है तुमने क्या किया था।

31:18.877 --> 31:21.505
मेरे परिवार ने टोबियाह
और उसके घरवालों की मौत का शोक मनाया।

31:22.715 --> 31:23.674
वे बेकसूर थे।

31:24.925 --> 31:29.638
और तुम जानते हो कि उसके और उसके
परिवार के दिल पर किसने कटार चलाई थी?

31:29.722 --> 31:31.557
छोटे बच्चे पर भी?

31:33.058 --> 31:35.227
तुम्हारे अपने भाई, एलिअब ने।

31:37.146 --> 31:40.190
तो मुझे बताओ,
क्या वह बेकसूर है? क्या तुम बेकसूर हो?

31:42.651 --> 31:44.028
डेविड,

31:44.111 --> 31:47.740
ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं
जो तुम नहीं जानते, मेरे चरवाहे बच्चे,

31:48.115 --> 31:52.077
और कोई भी ख़बर
मेरे कानों तक पहुँचने से नहीं चूकती।

31:52.161 --> 31:54.121
चाहते हो मैं तुम्हें इसके लिए इनाम दूँ?

31:54.204 --> 31:56.832
जब तुम राजगद्दी पर बैठ जाओगे, तो हाँ।

31:56.915 --> 31:58.542
वरना मैंने सॉल से एक भी शब्द कहा,

31:58.626 --> 32:00.961
तो जो अगला ख़ून बहेगा वो तुम्हारा होगा।

32:05.799 --> 32:07.926
और तुम्हें क्या लगता है तब क्या होगा?

32:08.719 --> 32:12.765
जब राजा को पता चलेगा कि तुमने
सैमुअल के चुनाव को लेकर झूठ बोला?

32:14.600 --> 32:15.726
सच बोलो,

32:16.393 --> 32:19.521
तो वे तुम्हारे मुँह से
निकलने वाले आख़िरी शब्द होंगे।

32:23.692 --> 32:25.152
तुमने कोई एहसान नहीं किया।

32:32.993 --> 32:34.495
एलिअब, मुझे तुमसे बात करनी है।

32:41.293 --> 32:42.503
मुझे पता है तुमने क्या किया था।

32:44.922 --> 32:45.964
तुमसे क्या करवाया गया।

32:49.677 --> 32:50.511
फिर तो तुम्हें…

32:51.845 --> 32:54.348
यह भी पता होगा
कि हमारे पास बात करने को कुछ नहीं है।

32:57.434 --> 32:58.769
शादी के दिन की ख़ुशी मनाओ, भाई।

33:05.109 --> 33:07.152
-मज़े कीजिए। बात करके अच्छा लगा।
-ख़ुश रहो।

33:07.861 --> 33:08.696
एश्बाल।

33:10.489 --> 33:12.866
तुम्हारी बहन के ख़ास दिन पर बधाई हो।

33:12.950 --> 33:14.284
शुक्रिया, एड्रियल।

33:14.910 --> 33:19.998
हालाँकि, सच कहें तो, यह संबंध
तुम्हारे लिए मददगार साबित नहीं होगा।

33:20.499 --> 33:21.458
और ऐसा क्यों?

33:23.293 --> 33:27.589
डेविड तुम्हारे और सिंहासन के बीच
एक और रोड़ा है।

33:28.549 --> 33:31.593
मैं कभी सिंहासन पर नहीं बैठने वाला था।
तुम ग़लत भाई से बात कर रहे हो।

33:31.677 --> 33:32.845
सच में?

33:33.429 --> 33:34.638
चलो भी, एश्बाल।

33:37.391 --> 33:40.436
मैं तुम जैसे शख़्स की फ़ितरत समझता हूँ।

33:40.936 --> 33:43.689
मैं तुम्हारा असली रूप देख सकता हूँ।

33:44.773 --> 33:45.899
क्या दिखाई देता है?

33:46.859 --> 33:49.319
कामयाबी का जुनून, बुलंद इरादा,

33:49.403 --> 33:51.947
वे सब बातें जो एक राजा में होनी चाहिए।

33:53.449 --> 33:56.577
काश कोई ऐसा होता जो तुम्हारे रास्ते की
रुकावटें हटाने में मदद कर पाता।

33:58.912 --> 34:00.372
अब मैं शराब नहीं पीता।

34:01.123 --> 34:04.042
यकीन मानो। जब यह सुनोगे
तो तुम्हें शराब की ज़रूरत पड़ेगी।

34:12.468 --> 34:14.052
मैंने अपने पास एक राज़ दबा रखा है।

34:14.845 --> 34:15.679
सच।

34:18.974 --> 34:22.603
डेविड वह नहीं है जो होने का दावा करता है।

34:30.611 --> 34:31.612
मेरे साथ चलो।

34:34.990 --> 34:38.577
यहोवा

34:39.995 --> 34:46.543
मेरा चरवाहा है मेरी हर इच्छा पूरी होगी

34:48.253 --> 34:52.883
हरी-हरी चराइयों में

34:54.176 --> 34:59.640
वह मुझे बैठाता है…

34:59.723 --> 35:02.476
पिताजी, मैं आपको एक कहानी सुनाना चाहता हूँ

35:03.435 --> 35:05.938
पास के एक कबीले से
बाहर निकाला गया एक लड़का,

35:06.855 --> 35:08.190
जो एक नाजायज़ औलाद थी,

35:09.566 --> 35:10.984
उसके लोगों के लिए एक शर्मनाक बात,

35:12.319 --> 35:13.779
अपने पिता के नाम पर एक कलंक।

35:15.155 --> 35:18.033
वह लड़का आपके घराने का हिस्सा बना,

35:18.700 --> 35:20.536
उसने अपने संगीत से आपका दिल जीता,

35:20.619 --> 35:23.080
आपकी बेटी से शादी की
और फिर भी कभी आपसे सच नहीं बोला,

35:24.581 --> 35:27.459
कि भविष्यवक्ता सैमुअल
सफ़र करते उसकी चौखट पर गए थे,

35:28.335 --> 35:30.087
जिसकी वजह से उसका श्राप आपको लग गया।

35:31.046 --> 35:34.049
इस पूरे वक़्त, वह उस यातना का कारण था

35:34.132 --> 35:36.552
जिसमें उसे आपको सांत्वना देनी चाहिए थी।

35:38.512 --> 35:39.721
हमारे साथ धोखा हुआ है।

35:41.056 --> 35:42.891
आपने जूडाह के ग़लत पुत्र को मारा।

35:43.600 --> 35:45.936
ज़रा सोचिए, पिताजी।
उसने दैत्य का संहार किया था।

35:46.520 --> 35:49.064
परमेश्वर ने बार-बार युद्ध में
उसका साथ दिया,

35:49.147 --> 35:50.440
जिस तरह वह आपका साथ देते थे।

35:51.191 --> 35:54.653
जिस गद्दार को आप ढूँढ़ रहे थे
वह इस पूरे वक़्त इसी घर में था,

35:55.571 --> 35:59.324
ठीक आपकी नज़रों के सामने।

36:00.826 --> 36:02.035
वह ईश्वर-नियुक्त…

36:05.706 --> 36:06.665
डेविड है।

36:20.929 --> 36:24.224
दीनाह। ऐसी कौन सी ज़रूरी बात है
जिसके बारे में मुझसे बात करना चाहती थी?

36:24.308 --> 36:25.142
क्या बात हो गई?

36:26.435 --> 36:28.395
पता नहीं हम महल में
किस पर भरोसा कर सकते हैं।

36:29.563 --> 36:30.689
क्या मतलब है?

36:30.772 --> 36:34.818
आज जंगल में, मैंने एक आदमी को देखा
जिसकी एक आँख पर पट्टी थी।

36:34.902 --> 36:37.029
वह वही आदमी था जिसने मेरे पिता को मारा था।

36:39.740 --> 36:40.574
इतना यकीन कैसे है?

36:40.657 --> 36:42.910
-क्योंकि मैंने उसका पीछा किया।
-क्या?

36:42.993 --> 36:45.287
एश्बाल, वह डोएग से मिलने आया था।

36:46.246 --> 36:48.707
मैंने तुमसे कहा था कि मुझे
वह आदमी कुछ ठीक नहीं लगता।

36:48.790 --> 36:50.375
नहीं।

36:50.459 --> 36:53.086
क्या पता हमारे कारवाँ पर
होने वाला हमला डाकुओं की हरकत न हो?

36:53.670 --> 36:55.047
क्या पता वह सोची-समझी चाल हो?

36:55.130 --> 36:57.382
-महल में कोई भेदी…
-दीनाह।

36:57.716 --> 36:58.842
एक साज़िश?

36:59.593 --> 37:01.219
-किसकी?
-फ़ौरन महाराज को बताना होगा।

37:01.303 --> 37:04.890
नहीं। इस बीच पिताजी
बहुत विचलित चल रहे हैं।

37:04.973 --> 37:06.725
वह छोटी सी बात पर भी भड़क सकते हैं।

37:07.309 --> 37:09.478
और वह बिना सबूत
डोएग के इस सच पर यकीन नहीं करेंगे।

37:09.561 --> 37:10.687
मेरे पास सबूत है।

37:11.688 --> 37:12.522
यह लो।

37:13.482 --> 37:14.316
इसे पढ़ो।

37:17.736 --> 37:19.780
खलिहान में फिलिस्तीनियों ने
आग नहीं लगाई थी,

37:19.863 --> 37:21.365
और, अभी और हमलों की साज़िश रची गई है।

37:27.704 --> 37:28.580
तुम्हें…

37:29.831 --> 37:32.084
इसे मेरे पास छोड़ दो।
किसी से इसका ज़िक्र मत करना।

37:32.167 --> 37:34.670
एश्बाल, उन्होंने मेरे पिता की हत्या की थी।

37:34.753 --> 37:37.255
दीनाह, बस करो।

37:37.339 --> 37:38.173
क्यों?

37:39.257 --> 37:41.134
नहीं, मैं चैन से नहीं बैठ सकती हूँ।

37:44.888 --> 37:45.722
क्या हुआ?

37:47.891 --> 37:48.767
क्या बात है?

37:54.439 --> 37:56.733
-मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।
-क्या?

38:01.947 --> 38:03.448
तुमसे प्यार कर बैठने की।

38:07.577 --> 38:08.453
एश्बाल…

38:15.961 --> 38:16.795
मुझे माफ़ कर देना।

38:18.088 --> 38:18.922
क्या?

38:32.728 --> 38:34.563
नहीं!

38:35.272 --> 38:36.732
ज़रा भी शोर मत करना, बहना।

38:36.815 --> 38:38.025
तुम चूँ भी नहीं कर सकतीं।

38:39.359 --> 38:40.527
मेरी बात समझ रही हो?

38:49.661 --> 38:51.204
इश, तुमने उसे मार डाला।

38:52.664 --> 38:53.790
बात इतनी सीधी-सादी नहीं है।

38:53.874 --> 38:56.001
-ऐसी कई चीज़ें हैं जो तुम नहीं जानतीं।
-एश्बाल…

38:57.502 --> 39:00.047
तुमने अपनी बीवी को मार डाला।
तुमने दीनाह को मार डाला।

39:00.130 --> 39:02.215
शांत हो जाओ। ख़ुद पर काबू रखो।

39:02.799 --> 39:05.510
एश्बाल, मुझे नहीं पता कि तुम कौन हो।

39:05.594 --> 39:06.845
मुझे कुछ भी नहीं मालूम।

39:09.639 --> 39:10.766
मुझे माँ को ढूँढ़ना है।

39:10.849 --> 39:12.851
मुझे जाना होगा। मुझे…

39:12.934 --> 39:14.144
रुक जाओ!

39:17.564 --> 39:18.732
ज़रा मेरी बात सुन लो।

39:22.110 --> 39:24.279
याद है तुमने पूछा था
मेरे जाने के बाद क्या हुआ?

39:26.782 --> 39:27.616
मैं बताता हूँ।

39:34.122 --> 39:36.875
मीराब, मेरी ज़िंदगी ख़त्म हो गई थी।

39:39.002 --> 39:41.046
जिस जिंदगी का मैं आदी था।

39:43.465 --> 39:45.842
और उस कमज़ोर, दयनीय लड़के की तबाही से…

39:48.845 --> 39:50.639
मैं एक मकसद के साथ उबरकर निकला,

39:51.348 --> 39:55.143
और उस मकसद को पूरा करने के लिए
जो ज़रूरी होगा, मैं वो सब करूँगा।

39:59.064 --> 39:59.940
अनाज के भण्डार।

40:02.192 --> 40:03.985
तुमने अनाज के भण्डार जलाए थे?

40:09.032 --> 40:09.866
हाँ।

40:14.079 --> 40:15.831
तुमने माँ से खुद की ताजपोशी करवाई।

40:17.374 --> 40:19.751
तुमने उनमें और पिताजी में फूट डाली।

40:21.211 --> 40:23.255
तुमने मुझे डेविड से
शादी करने के लिए उकसाया।

40:24.965 --> 40:25.799
क्यों?

40:27.008 --> 40:28.510
एश्बाल, किस मकसद के लिए?

40:29.719 --> 40:32.722
हम सबके लिए एक बेहतर भविष्य के लिए।

40:34.516 --> 40:35.892
तुम्हारा दिमाग़ ख़राब हो गया है।

40:36.893 --> 40:38.019
-तुम पागल…
-नहीं।

40:38.103 --> 40:41.231
नहीं। अब जाकर मेरा दिमाग़ दुरुस्त हुआ है।

40:42.023 --> 40:43.191
पिताजी कमज़ोर और भ्रष्ट हैं,

40:43.275 --> 40:45.277
-यह तुमने और हम सबने देखा है।
-मुझे दर्द हो रहा है।

40:45.360 --> 40:48.321
उनका राज्य अंदर से खोखला होता जा रहा है,
और अगर हमने कदम न उठाया,

40:48.405 --> 40:50.240
अगर मैंने कुछ न किया…

40:52.409 --> 40:53.410
तो हम सब कुछ खो देंगे।

40:57.664 --> 40:59.291
तुमने देखा माँ के साथ क्या हुआ था।

41:02.544 --> 41:03.879
मैं नहीं चाहता कि वह तुम्हारे

41:05.505 --> 41:06.339
या मीखाल के साथ हो।

41:08.675 --> 41:09.926
उसे कुछ मत करना।

41:11.303 --> 41:14.472
मैं कुछ नया बनाने वाला हूँ,
कुछ बहुत बेहतरीन।

41:17.976 --> 41:18.810
लेकिन…

41:21.980 --> 41:25.317
किसी को पता नहीं चलना चाहिए
कि तुमने आज क्या देखा था।

41:28.653 --> 41:29.571
तुम समझ रही हो?

41:33.200 --> 41:35.035
तुम मुझे धमका रहे हो?

41:37.412 --> 41:38.246
मीराब…

41:40.498 --> 41:43.335
दीनाह किसी ऐसी चीज़ में
उलझ गई थी जो उससे कहीं बड़ी थी।

41:45.045 --> 41:46.338
मेरे पास कोई चारा नहीं था।

41:48.173 --> 41:50.425
पर तुम मेरी बहन हो।

41:51.426 --> 41:53.220
मेरे रूह का आधा हिस्सा।

41:56.264 --> 41:59.142
वह केवल तुम ही थीं
जिसे मेरे देशनिकाले पर दुख हुआ था।

41:59.976 --> 42:03.063
इस परिवार में मेरी इकलौती हितैषी।

42:04.940 --> 42:08.235
और अब तुम्हारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है…

42:10.737 --> 42:11.821
मेरे साथ।

42:14.991 --> 42:16.243
यही इकलौता रास्ता है।

42:20.747 --> 42:21.581
हाँ?

42:51.611 --> 42:52.570
मेरी बीवी।

42:54.531 --> 42:55.365
मेरा प्यार।

42:58.243 --> 42:59.536
यह कैसे हो सकता है?

43:00.662 --> 43:02.414
इन्हें एक पहरेदार ने देखा था।

43:02.831 --> 43:05.458
उसे पश्चिमी द्वार की
चौखट के पास एक चीख सुनाई दी थी।

43:14.301 --> 43:15.427
मुझे अफ़सोस है, एश्बाल।

43:16.970 --> 43:18.638
यह कोई हादसा नहीं हो सकता।

43:19.472 --> 43:22.058
यह हमारे दुश्मन का वार है।

43:22.142 --> 43:24.602
दीनाह को मारने की क्या वजह हो सकती है?

43:27.022 --> 43:27.856
शायद एक धमकी हो?

43:28.815 --> 43:30.025
अगर महल की चारदीवारी में

43:30.108 --> 43:32.861
-एक राजकुमारी का कत्ल हो सकता है…
-और वे पहरेदारों को नज़र नहीं आए?

43:33.611 --> 43:34.738
कातिल उसे मारकर भाग निकले?

43:36.656 --> 43:37.490
नहीं।

43:38.825 --> 43:41.036
इस महल में कोई है जो इसका ज़िम्मेदार है।

43:41.453 --> 43:42.871
कोई भी ज़िम्मेदार नहीं है।

43:48.209 --> 43:49.919
दीनाह ने मुझे अपनी मन की बात बताई थी।

43:52.505 --> 43:53.923
वह हिम्मती होने का दिखावा करती थी,

43:54.007 --> 43:57.010
पर उसके पिता की मौत का
उस पर बहुत गहरा असर पड़ा था।

43:59.220 --> 44:01.556
वह अक्सर ख़ुदकुशी करने की बात करती थी।

44:05.352 --> 44:06.603
उसने मुझसे कभी ज़िक्र नहीं किया।

44:09.356 --> 44:10.565
उसे इस बात का डर था

44:11.900 --> 44:14.861
कि तुम उसकी कमज़ोरी की वजह से
उससे प्यार नहीं करोगे,

44:15.653 --> 44:16.821
कोई उससे प्यार नहीं करेगा।

44:19.699 --> 44:21.701
मुझे बहुत अफ़सोस है, भाई।

44:23.661 --> 44:25.497
इतना कि तुम अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते।

44:33.171 --> 44:34.005
मेरी जान…

44:58.780 --> 45:01.991
माफ़ कीजिए, राजकुमार।
महाराज आपको बुला रहे हैं।

45:02.075 --> 45:03.535
वह आपका संगीत सुनना चाहते हैं।

45:04.994 --> 45:05.870
अभी?

45:06.413 --> 45:07.455
उनकी तबियत ख़राब है?

45:07.539 --> 45:09.040
मुझे यकीन है वह ठीक हो जाएँगे।

45:25.181 --> 45:27.642
आबनर, उन्हें क्या चीज़ परेशान कर रही है?

45:28.226 --> 45:31.271
महाराज को कई चीज़ें सता रही हैं।
वह तुम्हें देखकर दुरुस्त हो जाएँगे।

46:02.635 --> 46:04.137
वह तुम ही हो, है न?

46:11.478 --> 46:12.395
महाराज।

46:15.356 --> 46:16.399
मैंने तुमसे स्नेह किया,

46:17.859 --> 46:18.902
तुम पर विश्वास किया…

46:20.737 --> 46:22.697
और फिर भी, तुमने मुझसे विश्वासघात किया।

46:23.948 --> 46:25.742
महाराज, मैं अब भी आपका वफ़ादार हूँ।

46:28.244 --> 46:29.454
जैसा कि मैं हमेशा से था।

46:35.168 --> 46:36.377
"वफ़ादार।"

46:40.507 --> 46:41.466
क्या वाकई वफ़ादार हो?

46:46.387 --> 46:49.849
अब और कोई छल मत करो। जो सच है वह बताओ।

46:52.310 --> 46:53.937
क्या सैमुअल ने तुम्हें चुना?

46:55.313 --> 46:57.690
-महाराज, कृपया बैठ जाइए…
-क्या उसने तुम्हें चुना?

46:59.025 --> 47:00.026
चुना था?

47:01.152 --> 47:03.154
-क्या सैमुअल ने तुम्हें चुना?
-नहीं!

47:05.490 --> 47:06.324
नहीं।

47:08.993 --> 47:10.495
मुझे परमेश्वर ने चुना है।

48:53.806 --> 48:55.808
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला
