WEBVTT

00:03.045 --> 00:05.089
हाउस ऑफ़ डेविड में अब तक…

00:05.172 --> 00:10.136
मेरी प्यारी बेटी, मीखाल
और मेरे नए पुत्र, दैत्य संहारक के नाम!

00:11.137 --> 00:13.389
-मेरे लिए एक काम करोगे?
-कुछ भी।

00:13.472 --> 00:14.390
उसकी रक्षा करना।

00:14.473 --> 00:15.808
मैं पहले से ही करता हूँ।

00:15.891 --> 00:18.894
उस तलवार में ऐसी शक्तियाँ हैं
जो मैंने पहले कभी नहीं देखीं।

00:18.978 --> 00:22.565
तुम इसे नॉब ले जाओ। इसे बाकी
अलौकिक वस्तुओं के साथ छिपा देना।

00:22.648 --> 00:25.401
ऐसी अफ़वाहें सुनाई दी थीं
कि सैमुअल हमारे इलाके में आया था।

00:25.484 --> 00:26.986
अगर तुम्हें और जानकारी होती,

00:27.069 --> 00:28.612
-तो तुम मुझे बताते।
-ज़रूर बताता।

00:28.696 --> 00:29.905
यह सब डेविड की वजह से हुआ!

00:29.989 --> 00:31.407
न उसकी ग़लती है, न ही तुम्हारी।

00:31.490 --> 00:33.826
तुम हमारे परिवार के
माथे से वह कलंक मिटाओगे।

00:33.909 --> 00:35.161
मुझ पर अब रहम क्यों दिखा रहे हो?

00:35.244 --> 00:39.331
अब वक़्त आ गया है कि तुम अपना रास्ता चुनो।

00:42.376 --> 00:45.838
-तुमने दीनाह को मार डाला।
-किसी को पता न चले कि तुमने आज क्या देखा।

00:46.297 --> 00:49.467
जिस गद्दार को आप ढूँढ़ रहे थे
वह इस पूरे वक़्त इसी घर में था।

00:49.967 --> 00:51.218
वह ईश्वर-नियुक्त…

00:52.094 --> 00:53.220
डेविड है।

00:53.304 --> 00:55.181
अब और कोई छल मत करो।

00:55.264 --> 00:56.891
क्या सैमुअल ने तुम्हें चुना?

00:57.683 --> 00:58.851
नहीं।

00:58.934 --> 01:00.644
मुझे परमेश्वर ने चुना है।

01:03.981 --> 01:10.988
हाउस ऑफ़ डेविड

01:16.368 --> 01:17.703
महाराज, मैं कोई हानि नहीं चाहता।

01:35.930 --> 01:38.182
रहम करके मुझे आपसे लड़ने पर मजबूर न करें।

01:38.265 --> 01:39.600
ज़बान संभालकर, लड़के।

01:39.683 --> 01:41.519
मैं किसी वजह से ही राजा हूँ।

02:13.425 --> 02:16.428
मैंने कहा, मैं आपसे लड़ना नहीं चाहता।

02:23.686 --> 02:24.687
एश्बाल!

02:25.062 --> 02:25.938
उसे पकड़ो!

02:53.299 --> 02:55.175
उसे भागने मत देना!

02:57.720 --> 02:58.554
पहरेदारो!

02:58.637 --> 03:00.306
जेसी के बेटे को ढूँढ़ो!

03:02.558 --> 03:03.642
डेविड?

03:03.726 --> 03:04.768
डेविड!

03:06.812 --> 03:07.688
नहीं!

03:12.026 --> 03:12.860
मेरे साथ चलो!

03:12.943 --> 03:14.653
पहरेदारो, उसका पीछा करो!

03:15.571 --> 03:18.324
आबनर! मेरे सैनिकों को इकट्ठा करो!

03:21.744 --> 03:23.787
-देखें ये सैनिक उसे पकड़ पाते हैं या नहीं।
-एलिअब।

03:34.298 --> 03:35.132
यह क्या है?

03:36.050 --> 03:37.635
-इसे गिरफ़्त में लो।
-नहीं…

03:38.594 --> 03:40.346
मुझे छूना मत! नहीं!

03:40.429 --> 03:41.430
तुम क्या कर रहे हो?

03:41.513 --> 03:42.389
इसे ले जाओ।

03:42.932 --> 03:45.017
तुम क्या कर रहे हो? योआब?

03:45.809 --> 03:46.644
योआब।

03:47.311 --> 03:48.145
नहीं!

03:50.689 --> 03:54.777
इसके भाई, डेविड ने राजा से गद्दारी की है!

03:55.611 --> 03:57.321
मैंने अपनी आँखों से वह देखा था।

03:57.988 --> 04:01.825
मैं जानता हूँ कि तुममें से कई
उसकी कमान में थे और उसके लिए लड़े।

04:02.451 --> 04:07.289
लेकिन जो भी आदमी डेविड का वफ़ादार रहेगा
वह सॉल वंश के लिए गद्दार कहलाएगा!

04:07.873 --> 04:10.876
शहर के हर द्वार पर 20 सैनिक तैनात करो।

04:11.251 --> 04:14.922
हर घर, हर मैदान
और हर गोबर के टीले में जाकर छानबीन करो!

04:16.256 --> 04:17.091
उसे ढूँढ़कर लाओ।

04:17.174 --> 04:19.093
वह पूर्वी द्वार की तरफ़ गया है।

04:19.176 --> 04:20.719
वह घायल है, तो जल्दी जाओ।

04:20.803 --> 04:22.012
जाओ!

05:06.807 --> 05:08.809
डेविड? क्या हुआ?

05:08.892 --> 05:11.520
जाकर अपना सामान बाँधो। हमें निकलना होगा।

05:11.603 --> 05:12.604
क्या बात हो गई? डेविड!

05:12.688 --> 05:14.189
-फ़ौरन जाना होगा।
-तुम्हें चोट लगी है।

05:14.565 --> 05:15.858
डेविड, ज़रा देखो…

05:15.941 --> 05:18.360
-क्या हुआ? तुम्हारा यह हाल किसने किया?
-तुम्हारे पिता ने।

05:19.028 --> 05:20.029
क्या? नहीं।

05:20.112 --> 05:22.197
वह फिर से बीमार हो गए होंगे,
मैं उनके पास जाती हूँ।

05:22.281 --> 05:24.450
नहीं। तुम समझ नहीं रहीं।
वह मुझे मारना चाहते हैं।

05:24.908 --> 05:27.453
-क्या?
-हमें यहाँ से जाना होगा। इसी वक़्त।

05:27.536 --> 05:29.288
जल्दी से अपना सामान बाँध लो।

05:29.371 --> 05:31.707
-नहीं, डेविड, ठहरो। डेविड, रुको!
-मीखाल, बात मानो…

05:31.790 --> 05:34.168
एक बार सुन तो लो। मुझे सच बताओ।

05:38.672 --> 05:39.965
तुमसे मिलने के कुछ ही समय बाद,

05:41.508 --> 05:42.926
सैमुअल बेथलेहेम आए थे,

05:43.719 --> 05:44.803
मेरे पिता के घर पर।

05:46.055 --> 05:46.889
उन्होंने मुझे चुना।

05:49.308 --> 05:50.309
किसलिए?

05:52.770 --> 05:53.604
राजा के तौर पर।

05:55.773 --> 05:57.399
-हमारे पास ज़्यादा वक़्त नहीं है।
-राजा?

05:57.483 --> 05:58.609
हमें जाना होगा।

06:00.152 --> 06:02.029
तुम यह बात जानते थे।

06:02.905 --> 06:05.074
-तुम्हें यह पहले से पता था।
-मीखाल, मेरी बात सुनो।

06:05.157 --> 06:08.535
जब तुम मेरे पिता के लिए गाते थे,
जब तुमने उनकी ओर वफ़ादारी की कसम खाई थी।

06:08.619 --> 06:11.538
-मैं उनका वफ़ादार हूँ। तुम्हारा भी।
-जब तुमने मुझे ढाँढस बँधाया,

06:11.872 --> 06:13.874
-क्योंकि मैं शोक से घिरी थी।
-नहीं।

06:13.957 --> 06:16.168
तुम जानते थे। मैं तुम्हारे आगे रोई।

06:16.251 --> 06:18.670
मैं तुम्हारी रक्षा कर रहा था।
तभी तुम्हें नहीं बताया।

06:18.754 --> 06:20.464
तुम यह हमेशा के लिए मुझसे छिपाते।

06:20.547 --> 06:22.841
-हमारे बच्चों से, डेविड।
-मीखाल।

06:22.925 --> 06:25.511
-मुझे कभी नहीं बताते…
-उन्होंने एक मासूम परिवार को मार डाला।

06:25.594 --> 06:27.387
-नहीं।
-मेरे पड़ोसियों को।

06:28.305 --> 06:30.432
क्योंकि उन्हें यकीन था
कि वे ईश्वर-नियुक्त हैं।

06:30.516 --> 06:32.267
-नहीं।
-काश तुम यह कभी जान न पातीं।

06:32.351 --> 06:34.937
पर एक बार हम किसी सुरक्षित जगह पर
पहुँच जाएँ, मैं सब बता दूँगा।

06:35.020 --> 06:37.314
-मुझ पर भरोसा करो।
-तुम्हारा भरोसा कैसे करूँ?

06:37.397 --> 06:39.608
हम जबसे मिले हैं तुम उस पल से
मुझसे झूठ बोलते आए हो।

06:39.691 --> 06:41.068
मैंने तुमसे झूठ नहीं बोला।

06:41.151 --> 06:43.695
तुम ही उनकी यातना का कारण हो।

06:43.779 --> 06:46.073
वह तुम थे। तुम ही उनके
सिंहासन के लिए एक ख़तरा हो।

06:46.156 --> 06:48.826
-तुम्हारे कारण उन्होंने माँ को निकाला।
-नहीं, मैं झूठा नहीं हूँ।

06:48.909 --> 06:51.328
-वह तुम थे!
-मैं ख़तरा नहीं हूँ। ईश्वर ने मुझे चुना!

06:56.750 --> 06:58.085
ईश्वर ने मेरे पिता को चुना।

07:02.506 --> 07:03.340
यह सच है।

07:05.300 --> 07:06.718
मेरी जान, मेरी बात सुनो।

07:08.137 --> 07:11.306
अगर तुम यहाँ रुकीं, तो वह
मेरे खिलाफ़ तुम्हारा इस्तेमाल करेंगे।

07:13.517 --> 07:15.060
तुम जानती हो वह क्या कर सकते हैं।

07:18.856 --> 07:21.316
डेविड, यहाँ आओ, जल्दी!

07:23.110 --> 07:25.237
तुम्हें जाना होगा। आओ! जल्दी!

07:28.824 --> 07:29.658
तुम्हें जाना होगा।

07:29.741 --> 07:31.243
-मैं तुम्हें ढूँढ़ लूँगी। जाओ।
-सुनो।

07:31.326 --> 07:34.329
-सुनो। मीखाल, मेरी बात सुनो।
-जाओ।

07:34.413 --> 07:35.455
मेरी बात सुनो।

07:35.539 --> 07:37.457
अभी आई। तुम जाओ!

07:49.178 --> 07:50.596
-मीखाल।
-योआब?

07:50.679 --> 07:51.638
क्या वह यहाँ है?

07:54.266 --> 07:55.100
हाँ।

07:56.476 --> 07:57.394
मुझे डर लग रहा है।

07:57.895 --> 07:59.688
सब ठीक हो जाएगा। पर उसे जाना होगा।

07:59.771 --> 08:01.982
तुम्हारे पास थोड़ा वक़्त है।
बस कुछ मिनटों का।

08:02.065 --> 08:03.233
बस इतना समय दे सकता हूँ।

08:19.249 --> 08:20.417
डेविड।

08:21.668 --> 08:23.754
मीखाल। आ जाओ।

08:27.507 --> 08:28.342
आओ।

08:54.159 --> 08:55.911
उसने राजा को धोखा दिया है!

09:13.679 --> 09:15.847
तुम दोनों पश्चिमी द्वार की तरफ जाओ।
इसी वक़्त।

09:15.931 --> 09:17.182
हाँ, योआब।

09:18.475 --> 09:20.435
-कुछ पता चला।
-नहीं, सेनापति जी।

09:20.519 --> 09:22.604
-उसके घर का क्या?
-वह वहाँ नहीं है।

09:23.188 --> 09:25.774
-तुमने ख़ुद छानबीन की थी?
-जी।

09:34.449 --> 09:35.492
मीखाल!

09:37.369 --> 09:38.787
ज़रा रुकिए। मैं कपड़े बदल रही हूँ।

09:38.870 --> 09:41.498
-दरवाज़ा खोलो, मीखाल!
-बस आ रही हूँ!

09:44.001 --> 09:44.835
आबनर!

09:45.919 --> 09:46.753
क्या वह यहाँ है?

09:46.837 --> 09:48.338
-वह…
-सच बताना।

09:48.422 --> 09:50.549
-वह सो रहा है। उसकी तबियत ठीक नहीं है।
-हटो।

09:50.632 --> 09:51.466
हट जाओ!

09:51.550 --> 09:53.385
आबनर, उसकी तबियत ठीक नहीं है। मैंने कहा न।

09:54.094 --> 09:55.470
रुक जाइए। आप क्या कर…

09:59.308 --> 10:00.559
आप पागल हो गए हैं क्या?

10:03.937 --> 10:06.273
उसने तुम्हारे पिता और
एश्बाल को मारने की कोशिश की।

10:07.065 --> 10:09.609
क्या आपने यह अपनी आँखों से देखा था?

10:11.278 --> 10:12.237
आबनर?

10:22.372 --> 10:23.206
वह कहाँ गया?

10:23.999 --> 10:25.917
-मुझे नहीं पता।
-उसने तुमसे क्या कहा?

10:26.001 --> 10:26.960
मुझसे कुछ नहीं कहा।

10:27.044 --> 10:29.463
-कुछ न कुछ तो कहा होगा।
-नहीं। उसने कुछ भी नहीं कहा।

10:29.546 --> 10:32.591
मीखाल, मुझसे झूठ मत बोलो।
तुम उसके साथ मरना चाहती हो क्या?

10:32.674 --> 10:34.217
उसने तुम्हें क्या बताया?

10:35.427 --> 10:37.804
उसने कहा कि उसे राजा चुना गया है।

10:40.557 --> 10:43.435
राजा? यह मुमकिन नहीं है।

10:44.478 --> 10:45.604
वह क्या योजना बना रहा है?

10:46.688 --> 10:47.689
वह कहाँ गया?

10:47.773 --> 10:48.982
रहम करके मुझे छोड़ दीजिए।

10:49.066 --> 10:50.776
उसे हाथ मत लगाओ।

10:51.735 --> 10:52.778
ज़रा सोच-समझकर, योआब।

10:53.612 --> 10:55.822
इसके बाद यहाँ लौट नहीं पाओगे।

10:55.906 --> 10:59.242
एक बार डेविड हमारा राजा बन गया
तो लौटने के लिए कुछ नहीं बचेगा।

11:00.243 --> 11:01.536
गद्दार!

11:01.620 --> 11:02.954
कमरे से चली जाओ, राजकुमारी।

11:04.373 --> 11:06.625
-सब ख़त्म हो गया, सेनापति जी।
-नहीं। योआब, रुको।

11:07.250 --> 11:09.252
ऐसा मत करो।

11:10.253 --> 11:11.088
नहीं।

11:22.224 --> 11:25.102
मीखाल, तुम्हारे पिता तुमसे मिलना चाहेंगे।

11:25.685 --> 11:28.688
अगर मैं तुम्हारी जगह होता,
तो मेरे पास बेहतर जवाब होता।

11:28.772 --> 11:30.440
राजकुमारी, चली जाओ।

11:40.700 --> 11:41.743
पहरेदारो!

11:56.716 --> 11:58.802
योआब, क्या हो रहा है?

11:59.177 --> 12:00.512
सॉल सच जान गया है।

12:01.513 --> 12:02.431
किस बारे में?

12:02.848 --> 12:04.307
डेविड के बारे में।

12:18.113 --> 12:19.364
मेरी समझ में नहीं आया।

12:21.700 --> 12:22.951
तुम यह कब से जानते थे?

12:23.535 --> 12:24.870
काफ़ी समय से।

12:25.245 --> 12:26.496
योआब, मैंने कोशिश की…

12:28.123 --> 12:29.374
हमारे पास वक़्त नहीं है।

12:30.459 --> 12:32.919
आबनर तुम्हारे घर पर सिपाही भेज रहा है।

12:33.587 --> 12:35.297
-जाओ।
-तुम्हारा क्या?

12:36.214 --> 12:37.757
मुझे कुछ आदमी इकट्ठे करने होंगे।

12:38.341 --> 12:39.509
-जाओ!
-हाँ।

12:40.093 --> 12:42.971
भाई, तुम ऐसा क्यों कर रहे हो?

12:43.972 --> 12:46.349
ईश्वर यही चाहते हैं, है न?

12:59.321 --> 13:00.155
पिताजी!

13:01.615 --> 13:03.158
-पिताजी!
-एलिअब!

13:03.241 --> 13:04.618
-एलिअब!
-क्या हो गया है?

13:04.701 --> 13:05.994
हमें जाना होगा। इसी वक़्त।

13:06.077 --> 13:07.913
-जाना होगा? कहाँ?
-डेविड का सच पता चल गया।

13:07.996 --> 13:09.831
-राजा के सैनिक दूर नहीं हैं।
-मैं जाता हूँ।

13:09.915 --> 13:13.210
एलिअब, मैं अपना घर छोड़कर नहीं जाऊँगा।

13:13.293 --> 13:14.794
रहें या जाएँ, यह जगह जलकर राख हो जाएगी।

13:15.170 --> 13:17.672
यहाँ रहे, तो इसी के साथ
आप भी जलकर राख हो जाएँगे।

13:17.756 --> 13:19.674
डेविड अब इज़राइल का राजकुमार है।

13:20.258 --> 13:22.802
-राजा हमें मार नहीं सकते।
-हाँ, मार सकते हैं!

13:23.303 --> 13:24.346
और मारेंगे भी।

13:25.055 --> 13:26.890
यकीन मानिए, पिताजी, हमें भागना होगा।

13:26.973 --> 13:28.600
डेविड कहाँ है? क्या वह सलामत है?

13:28.683 --> 13:31.061
मुझे नहीं मालूम। मैं उसे नहीं बचा सकता।

13:35.106 --> 13:37.776
पर हमारे परिवार को बचा सकता हूँ। चलिए।

13:38.401 --> 13:41.279
अपना सामान बाँध लीजिए
और इस घर से अलविदा कह दीजिए।

13:43.865 --> 13:44.950
कुछ भी पीछे न छूटने पाए।

13:46.409 --> 13:48.703
अबी, मेरी मदद करो। चलो।

13:53.124 --> 13:55.460
मुझे तुम्हारे परिवार के साथ
दावत खाने की खुशी है, जान।

13:55.544 --> 13:57.712
बस काश हम कुछ और दिन दूर रह पाते।

13:58.964 --> 14:00.131
इतनी जल्दी क्या है?

14:01.341 --> 14:04.761
यह रिवाज़ है। शुक्ल पक्ष की शुरुआत पर
हम साथ में दावत करते हैं।

14:06.388 --> 14:08.848
हालाँकि अब साथ खाने के लिए
बड़ा परिवार नहीं बचा।

14:12.018 --> 14:12.978
क्या बात है?

14:15.105 --> 14:15.981
पीछे रहना।

14:23.572 --> 14:24.489
गाड़ी रोको!

14:28.952 --> 14:29.786
डेविड।

14:32.414 --> 14:33.373
क्या तुम अकेले हो?

14:34.916 --> 14:35.750
हाँ।

14:37.002 --> 14:38.211
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

14:39.045 --> 14:41.381
तुम्हारे पिता सच जान गए हैं।

14:41.631 --> 14:42.799
मुझे मारने की कोशिश भी की।

14:46.636 --> 14:48.805
-क्या?
-पूरा महल मुझे ही ढूँढ़ रहा है।

14:48.888 --> 14:51.016
चाहे वे तुमसे जो भी कहें,
वे झूठ बोल रहे हैं।

14:51.099 --> 14:52.851
मैं राजा का वफ़ादार हूँ।

14:53.810 --> 14:55.895
मैंने कभी उनके खिलाफ़
पाप नहीं किया, कसम से।

14:57.439 --> 14:59.899
अगर मुझसे कोई भी गुनाह हुआ हो,
तो मुझे ख़ुद मार देना।

15:00.734 --> 15:01.860
समझ में नहीं आ रहा।

15:03.445 --> 15:05.113
अगर यह सच होता, तो वह मुझे बता देते।

15:05.196 --> 15:06.781
-मैं तुम्हें आगाह कर देता।
-उन्हें पता है।

15:07.407 --> 15:08.241
हमारी दोस्ती का।

15:10.285 --> 15:13.204
जोनाथन, मैं केवल तुम पर ही
भरोसा कर सकता हूँ। मेरी बात सुनो।

15:14.205 --> 15:15.081
तुम्हारी मदद चाहिए।

15:18.543 --> 15:19.586
तुम्हें भाई मानता हूँ…

15:21.379 --> 15:22.464
और तुम्हें दिल से चाहता हूँ।

15:24.049 --> 15:24.883
यहीं रुको।

15:26.718 --> 15:27.719
मैं जवाब ढूँढ़ूँगा।

15:30.305 --> 15:31.139
रुको।

15:36.019 --> 15:37.228
यह मीखाल को दे देना।

15:41.858 --> 15:43.068
जब तक सुरक्षित न हो छिपे रहना।

15:43.610 --> 15:44.569
मुझे कैसे पता चलेगा?

15:49.407 --> 15:51.034
पूर्वी दीवार के नीचे एक मैदान है।

15:52.661 --> 15:54.371
मैं कल वहाँ तीरंदाज़ी का अभ्यास करूँगा।

15:55.163 --> 16:00.210
अगर अपने अनुचर से दूर तीर मारता हूँ,
तो मतलब मैं कामयाब नहीं हुआ।

16:01.628 --> 16:02.712
तुम सुरक्षित जगह जा सकते हो।

16:06.800 --> 16:07.717
माफ़ कर देना, भाई।

16:09.302 --> 16:10.679
मैंने यह रास्ता नहीं चुना।

16:12.681 --> 16:13.848
माफ़ी की कोई बात नहीं है।

16:15.558 --> 16:16.893
मेरे पिता ने यह रास्ता चुना।

16:41.376 --> 16:44.045
क्या ये आँसू अपने पति के लिए
बहा रही हो जिसने मुझे धोखा दिया?

16:44.713 --> 16:47.048
मुझे अभी-अभी
दीनाह की मौत के बारे में पता चला।

16:49.426 --> 16:50.510
आपसे विनती करने आई हूँ।

16:51.886 --> 16:53.054
अब और खूनखराबा न हो।

16:54.222 --> 16:55.223
रहम करके…

16:56.808 --> 16:58.268
बोलने की ज़रूरत नहीं है।

17:00.395 --> 17:01.896
तुम्हारी बहन ने मुझे सब बता दिया।

17:03.732 --> 17:06.818
तुमने यह क्यों किया,
तुम्हारे विश्वासघात के पीछे का कारण।

17:08.611 --> 17:11.072
इसने मुझे बताया
कि तुमने यह जो राजद्रोह किया है…

17:13.533 --> 17:15.118
उसके लिए तुम्हें मजबूर किया गया था।

17:17.454 --> 17:19.706
डेविड ने तुम्हें मारने की धमकी दी थी।

17:21.791 --> 17:22.625
क्या यह सच है?

17:34.679 --> 17:36.055
मैं बेहद माफ़ी चाहता हूँ।

17:37.307 --> 17:38.975
मैंने तुम्हें ख़तरे में डाल दिया।

17:40.351 --> 17:42.228
मुझे तुम्हारी शादी
उससे नहीं करनी चाहिए थी।

17:49.277 --> 17:50.862
अब तुम सुरक्षित हो।

17:52.781 --> 17:54.532
मेरी पनाह में।

18:07.462 --> 18:08.296
मीराब?

18:16.846 --> 18:18.723
जोनाथन आने ही वाला होगा।

18:19.766 --> 18:21.559
यह ख़बर उसके लिए बहुत दुखदायी होगी।

18:22.560 --> 18:25.230
मुझे अब तुम्हारी वफ़ादारी की
सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

18:57.679 --> 18:59.055
लगता है तुमने सही कहा था, भाई।

18:59.639 --> 19:01.099
परमेश्वर ने डेविड को चुना था।

19:02.016 --> 19:03.810
और हम सबके लिए यह बचा है।

19:03.893 --> 19:05.019
एलिअब!

19:05.687 --> 19:06.980
मैंने उसे आगाह किया था, पिताजी।

19:07.772 --> 19:09.482
बार-बार किया।

19:09.983 --> 19:11.693
पर उसने कभी नहीं सुना, और न सुनेगा।

19:11.776 --> 19:13.319
इस सबके पीछे भी एक मकसद है।

19:13.403 --> 19:16.739
मैं डेविड के मकसद के बारे में
सुन-सुनकर थक चुका हूँ।

19:18.449 --> 19:20.743
वह जब भी लड़खड़ाता है,
"यह ईश्वर की मर्ज़ी है।"

19:21.536 --> 19:23.955
वह जो भी गड़बड़ करता है,
हम उसे सुधारते हैं। ऐसा किसलिए?

19:24.038 --> 19:26.165
मैं तुम्हारे मकसद की बात कर रहा था, एलिअब।

19:27.041 --> 19:29.502
-आपने उनसे शादी क्यों की?
-क्या?

19:29.586 --> 19:30.670
क्यों?

19:30.753 --> 19:33.923
आप उन बेटों से संतुष्ट क्यों नहीं थे
जो मेरी माँ ने आपके लिए जने थे?

19:34.924 --> 19:37.510
एलिअब, चलो।

19:38.595 --> 19:39.762
मेरी बात सुनो।

19:40.305 --> 19:43.600
तुमने हमारे परिवार को पाप से मुक्त
कराने का जो भार अपने सिर पर लिया है,

19:44.100 --> 19:45.393
वह भार मैंने तुम्हें दिया था।

19:46.227 --> 19:49.731
वह नाइंसाफ़ी थी। पर बेटा,
तुम्हारा काम पूरा हो चुका है।

19:50.315 --> 19:52.191
तुम्हें अब वह भार उठाने की ज़रूरत नहीं है।

19:53.151 --> 19:54.360
पर मैंने उसे उठाया है।

19:55.778 --> 19:59.115
आज भी उठा रहा हूँ।
और मैंने कई गुनाह किए हैं, पिताजी!

20:00.658 --> 20:04.829
ऐसे गुनाह जो मैं भुला नहीं सकता,
जिनका कोई प्रायश्चित नहीं है।

20:04.913 --> 20:08.124
-ऐसा कोई पाप नहीं है जो ईश्वर माफ़ न करें।
-आप नहीं जानते।

20:08.875 --> 20:09.876
मैं इतना जानता हूँ।

20:11.169 --> 20:12.420
तुम्हें फ़ैसला लेना होगा।

20:13.338 --> 20:15.882
इस कड़वाहट को
अपने अंदर से निकाल दो, एलिअब,

20:15.965 --> 20:17.592
वरना यह तुम्हें खा जाएगी।

20:18.593 --> 20:19.761
उसे निकाल दो।

20:20.345 --> 20:21.888
-उसे निकाल दो!
-मैं नहीं निकाल सकता।

20:23.640 --> 20:25.016
मैं उसे माफ़ नहीं कर सकता।

20:26.017 --> 20:27.518
-मेरी बात सुनो।
-जाने दीजिए, पिताजी।

20:27.602 --> 20:30.104
तुम्हें अपने भाई को
माफ़ करने की ज़रूरत नहीं है।

20:30.188 --> 20:33.107
तुम डेविड की राह की चिंता छोड़ दो।

20:33.191 --> 20:36.194
ईश्वर तुमसे जो भी कराना चाहते हैं,
वह ख़ुद उसे उजागर करेंगे।

20:36.277 --> 20:38.613
-नहीं।
-तुम्हें ख़ुद को शांत करना होगा।

20:38.696 --> 20:40.281
तुम्हें स्थिर रहना होगा।

20:40.365 --> 20:42.575
तुम्हें लड़ना बंद करना होगा।

20:43.159 --> 20:44.327
बस करो।

20:45.286 --> 20:46.287
नहीं।

20:51.918 --> 20:53.836
इनकी हिफ़ाज़त करना।

20:53.920 --> 20:55.421
रुको। एलिअब, तुम कहाँ जा रहे हो?

20:55.505 --> 20:56.881
-एलिअब!
-इससे फ़र्क पड़ता है?

21:08.977 --> 21:10.311
उसने तुम्हें यह देने को कहा।

21:15.483 --> 21:16.567
इसमें क्या लिखा है?

21:17.944 --> 21:19.612
यह कि मैं हिम्मत रखूँ और बहादुरी दिखाऊँ।

21:21.739 --> 21:23.658
जोनाथन, क्या यह सच है?

21:24.993 --> 21:26.327
क्या सैमुअल ने उसे चुना था?

21:43.720 --> 21:44.637
बैठ जाओ।

21:48.349 --> 21:49.183
बैठो।

21:56.149 --> 21:58.151
इस दावत से कितने लोग गायब हैं।

22:00.445 --> 22:01.946
और मैं यह क्या अफ़वाहें सुन रहा हूँ?

22:02.822 --> 22:04.407
कि मेरे पिता, महान राजा ने

22:05.408 --> 22:07.618
इज़राइल के राजकुमार को
मौत की सज़ा देने का आदेश दिया है।

22:09.787 --> 22:11.080
यकीनन आप ऐसा नहीं करेंगे।

22:12.248 --> 22:13.624
मुझसे पूछे बिना तो हरगिज़ नहीं।

22:13.708 --> 22:14.667
तुम्हें किसने बताया?

22:15.168 --> 22:16.044
डेविड ने।

22:16.544 --> 22:17.754
वह मेरे पास आया था।

22:18.337 --> 22:21.007
पूछने लगा कि क्या वह अपने पिता के घर
इबादत करने जा सकता है।

22:21.090 --> 22:22.258
और क्या तुमने इजाज़त दी?

22:22.633 --> 22:23.468
जी हाँ।

22:24.260 --> 22:27.221
-तुमने उसे भागने दिया?
-किससे भागने दिया, पिताजी?

22:30.058 --> 22:31.017
जोनाथन…

22:32.226 --> 22:33.895
तुम्हें यह सुनकर काफ़ी तकलीफ़ होगी।

22:35.313 --> 22:37.565
डेविड ने तुम्हारे पिता,
राजा की हत्या करने की कोशिश की।

22:37.648 --> 22:41.069
नहीं, असल में हमने
उसे मारने की कोशिश की थी।

22:41.444 --> 22:43.362
फिलिस्तिया की भट्टी में। मैं वहाँ पर था।

22:43.446 --> 22:46.157
उसने सच में पिताजी को
मारने की कोशिश की थी। मैंने देखा।

22:48.451 --> 22:49.619
पिताजी,

22:50.578 --> 22:52.538
आपको याद है जब हर उम्मीद खो गई थी?

22:54.832 --> 22:57.168
और एक आदमी आपके
बचाव के लिए खड़ा हुआ। पूरे इज़राइल के लिए?

22:58.795 --> 23:00.171
याद है जब वह दैत्य धराशाई हुआ?

23:01.422 --> 23:02.882
वह बहुत पुरानी बात है।

23:02.965 --> 23:05.093
तो याद कीजिए कि डेविड
आपको किस क़दर कितना चाहता है।

23:07.220 --> 23:09.430
वह मीखाल और मुझे किस क़दर चाहता है।

23:10.807 --> 23:12.517
वह हमें कभी चोट नहीं पहुँचा सकता।

23:13.309 --> 23:14.602
मैं अपनी जान की…

23:15.937 --> 23:16.771
कसम खाकर कहता हूँ।

23:16.854 --> 23:17.939
वह एक ख़तरा है।

23:18.689 --> 23:21.025
डेविड कोई ख़तरा नहीं है, पिताजी।

23:21.734 --> 23:24.153
उद्दंड औरत की औलाद।

23:25.321 --> 23:29.492
तुम्हें लगता है मैं नहीं जानता
कि तुम इस खानदान से वफ़ादारी के बदले

23:29.575 --> 23:32.620
-डेविड से दोस्ती चुनते हो?
-डेविड इस खानदान से वफ़ादारी करता है।

23:32.703 --> 23:36.124
और जब तक डेविड ज़िंदा है,
तुम सिंहासन पर कभी नहीं बैठ पाओगे।

23:36.207 --> 23:39.210
एक सिंहासन तभी शक्तिशाली होता है
जब उस पर न्यायसंगत राजा बैठता है।

23:39.293 --> 23:41.754
और डेविड की हत्या करना कोई न्याय नहीं है।

23:43.089 --> 23:44.674
मेरे फ़ैसले को चुनौती दे रहे हो?

23:45.508 --> 23:46.342
हाँ।

23:49.387 --> 23:52.056
-तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?
-डेविड बेकसूर है।

23:52.140 --> 23:53.641
तुमने मुझसे विश्वासघात किया।

23:53.724 --> 23:55.017
सॉल वंश से विश्वासघात कर रहे हो!

23:55.101 --> 23:57.728
और आपने उस परमेश्वर से
विश्वासघात किया जिन्होंने आपको चुना!

24:00.606 --> 24:01.732
पिताजी!

24:15.371 --> 24:16.330
मुझे माफ़ कर दो।

24:16.414 --> 24:17.790
जोनाथन, रुक जाओ।

24:21.836 --> 24:24.839
मैं शर्मिंदा हूँ कि मैं आपका बेटा हूँ।

24:56.329 --> 24:57.788
बहुत ही बुरा निशाना था।

24:59.123 --> 25:00.416
तुमने मेरा ध्यान भटका दिया।

25:00.499 --> 25:02.335
-मैं लेकर आता हूँ।
-नहीं।

25:02.752 --> 25:03.753
तीर बहुत दूर गिरा है।

25:04.837 --> 25:06.714
मैं ख़ुद ले आऊँगा। मुझे टहलना भी है।

25:07.131 --> 25:09.258
यह लो। इसे वापस शस्त्रागार ले जाओ।

25:10.635 --> 25:11.761
शुक्रिया, रूबेन।

25:40.915 --> 25:41.999
यहाँ रहना सुरक्षित नहीं है।

25:43.334 --> 25:46.587
यहाँ के पूर्वी निकास से
पहरेदारों को हटाने का आदेश दिया है,

25:47.171 --> 25:48.506
ताकि तुम रामाह से जा सको।

25:49.674 --> 25:50.508
सैमुअल के पास।

25:52.134 --> 25:53.552
मुझे लगा तुम वहीं जाना चाहोगे।

25:55.054 --> 25:55.888
हाँ।

25:57.765 --> 25:58.599
मुझे माफ़ कर देना।

25:59.976 --> 26:03.187
मैंने कोशिश की, पर मेरे पिता अड़ गए हैं।

26:04.605 --> 26:07.149
मुझे डर है कि यह आख़िरी बार है
जब हम एक-दूसरे से मिल रहे हैं।

26:09.318 --> 26:11.946
ख़ैर, मैं तुम्हारे लिए एक तोहफ़ा लाया हूँ।

26:17.702 --> 26:18.619
गीतकार के लिए।

26:25.376 --> 26:26.836
जोनाथन, मैं हमेशा तुम्हें चाहूँगा और

26:28.337 --> 26:29.255
तुम्हारी सेवा करूँगा।

26:30.464 --> 26:31.882
मैं तुमसे कुछ माँगना चाहता हूँ।

26:32.675 --> 26:33.676
कुछ भी माँग लो।

26:35.428 --> 26:36.929
मैंने यह किसी को नहीं बताया, पर…

26:39.557 --> 26:41.017
सारा माँ बनने वाली है।

26:43.644 --> 26:44.895
तुम बाप बनने वाले हो।

26:49.400 --> 26:51.402
और उसका नाम
डेविड रखना चाहते हो? मुझे मंज़ूर है।

26:53.738 --> 26:54.572
नहीं।

26:58.034 --> 26:59.410
पर मैं तुमसे नेकदिली और रहमत

27:01.037 --> 27:01.871
माँगना चाहता हूँ,

27:03.414 --> 27:04.874
जब तुम राजगद्दी संभालोगे।

27:06.667 --> 27:08.169
पिताजी ने कहा कि मैं बेवकूफ़ हूँ।

27:09.295 --> 27:12.131
जब तक तुम ज़िंदा हो,
मैं कभी राज नहीं कर पाऊँगा।

27:12.882 --> 27:15.634
-मैं…
-और अपने पागलपन और ईर्ष्या में,

27:17.178 --> 27:18.346
उन्होंने सच कह डाला।

27:19.472 --> 27:21.474
और यह सच तुम पर लागू होगा।

27:21.557 --> 27:22.391
जोनाथन,

27:23.309 --> 27:26.645
-मैं कभी नहीं…
-डेविड, राजा अपने राज को मज़बूत बनाते हैं।

27:27.980 --> 27:30.941
वे ऐसी चीज़ें करते हैं जो कभी न करने का
वादा करते थे। मैंने ख़ुद देखा है।

27:32.651 --> 27:36.906
तो, मुझे वचन दो। वचन दो कि तुम कभी
मेरे परिवार को नुकसान नहीं पहुँचाओगे।

27:38.908 --> 27:40.534
तुम उनकी रक्षा करोगे जब मैं…

27:43.788 --> 27:44.622
अगर मैं न कर सका।

27:46.791 --> 27:47.625
मैं वचन देता हूँ।

27:48.709 --> 27:49.543
मैं वचन देता हूँ।

27:50.961 --> 27:53.756
-हमेशा तुम्हारे परिवार पर रहम करूँगा।
-फिर से वचन लो।

27:54.673 --> 27:56.842
कि तुम कभी मेरे वंश के लिए
अपनी वफ़ादारी खत्म नहीं करोगे,

27:57.426 --> 27:59.261
भले ही तुम्हारे दुश्मन पैरों पर पड़े हों।

27:59.345 --> 28:03.724
तुम कभी उनमें से
एक नहीं होगे। हम इसका प्रण लेंगे।

28:18.197 --> 28:20.324
डेविड वंश हमेशा अमर रहे।

28:21.700 --> 28:22.952
तुम्हारा राज कभी ख़त्म न हो।

28:26.163 --> 28:26.997
जोनाथन।

28:35.840 --> 28:37.174
मैंने कभी यह सब नहीं माँगा था।

28:39.468 --> 28:42.847
जोनाथन, मैं यह सब कभी नहीं चाहता था।

28:43.639 --> 28:45.182
-तुम बेहतर राजा बनोगे।
-नहीं।

28:46.100 --> 28:46.934
नहीं।

28:50.187 --> 28:52.231
ईश्वर ऐसी गलतियाँ नहीं करते।

29:18.174 --> 29:22.511
रामाह
नबी का घर

29:29.477 --> 29:32.396
यह पी लो, ताकि तुम्हें बुखार न हो।

29:32.480 --> 29:33.439
तुम काँप रहे हो।

29:34.648 --> 29:37.860
मैं बिना कुछ लिए जल्दी में भागा था।

29:38.486 --> 29:39.403
और मीखाल?

29:40.488 --> 29:41.363
मैं अकेला हूँ।

29:42.740 --> 29:43.616
अकेला?

29:44.074 --> 29:45.284
नहीं, चरवाहे?

29:46.327 --> 29:49.622
भले ही तुम्हारे साथ कोई न हो,
पर तुम अकेले नहीं हो।

29:51.123 --> 29:52.166
शुक्रिया।

29:55.169 --> 29:58.005
सैमुअल, आपसे प्यार करता हूँ,
पर हमेशा पहेलियों में बात करना ज़रूरी है?

29:58.088 --> 29:58.923
ऐसी बात है क्या?

30:00.132 --> 30:01.967
मुझे हमेशा से पहेलियाँ पसंद थीं।

30:02.635 --> 30:07.973
शायद तुम्हें मेरी पहेलियों पर
एक गाना लिखना चाहिए।

30:08.474 --> 30:09.475
"सैमुअल का गीत।"

30:10.726 --> 30:12.144
समझ में नहीं आता कि मैं क्या करूँ।

30:13.229 --> 30:14.522
पता नहीं कि कहाँ जाऊँ।

30:15.606 --> 30:17.525
जंग में, मेरे पास एक योजना,
एक रणनीति होती है।

30:18.817 --> 30:19.860
अभी उसी की ज़रूरत है।

30:19.944 --> 30:21.779
तुम्हें स्थिरता की तलाश करनी चाहिए।

30:23.280 --> 30:26.325
तुम्हें दिल और दिमाग़ को शांत करना चाहिए।

30:26.408 --> 30:27.368
मैं कोशिश करता हूँ।

30:28.410 --> 30:31.247
जब आप मुझसे कहते हैं,
"हवा को सुनो," तो मैं वह करता हूँ।

30:31.330 --> 30:32.248
सुनता तो हूँ,

30:33.249 --> 30:36.085
-पर सिर्फ़ हवा का शोर सुनाई देता है।
-हाँ, पर तुम्हें सब्र रखना होगा।

30:36.168 --> 30:37.002
उसे थोड़ा वक़्त दो।

30:39.964 --> 30:42.007
परमात्मा तुमसे बात करेंगे,

30:42.091 --> 30:44.760
जैसे कि उन्होंने कई बार मुझसे बात की है।

30:48.889 --> 30:49.807
कैसा अनुभव होता है?

30:53.561 --> 30:55.479
आप वाकई उनकी आवाज़ सुनते हैं?

30:57.273 --> 31:00.609
उनके शब्द मुझसे
जल की तरह बहते हुए गुज़रे हैं,

31:00.693 --> 31:01.944
स्पष्ट और गंभीर।

31:02.528 --> 31:06.198
और भावविभोर होकर मेरा गला रुंध जाता है।

31:07.533 --> 31:12.413
वे आग की भट्टी में कील पर
चलने वाले हथौड़े की तरह बजे हैं।

31:14.123 --> 31:18.127
और अगर उनके शब्दों ने
समय-समय पर मेरे दिल में आनंद भरा है…

31:19.837 --> 31:21.839
तो मेरी आत्मा को जलाया भी है।

31:23.299 --> 31:27.219
पर आजकल, मुझे कोई शब्द सुनाई नहीं देते।

31:28.512 --> 31:30.389
बस संगीत सुनाई देता है।

31:30.973 --> 31:33.559
उनका संगीत।

31:33.642 --> 31:34.810
किसके ज़रिए बजता हुआ?

31:35.519 --> 31:36.979
एक सीधे-सादे चरवाहे के?

31:38.272 --> 31:39.106
हाँ।

31:41.650 --> 31:43.110
सैमुअल, कभी-कभी मुझे लगता है

31:44.653 --> 31:46.864
कि काश मैं फिर से
पहाड़ियों में वापस रह पाता।

31:48.532 --> 31:50.117
कोई मेरा नाम नहीं जानता था।

31:50.701 --> 31:56.040
और मुझे अक्सर लगता है कि काश में
टैबनैकल के बजाय एक परिवार में पला होता।

31:57.041 --> 32:02.296
फिर भी इतिहास पहाड़ियों के
सुरक्षित दायरे से रचा नहीं जा सकता।

32:03.589 --> 32:05.674
सेवा का जीवन जीने के लिए,

32:06.425 --> 32:08.302
एक उद्देश्य भरा जीवन जीने के लिए

32:09.094 --> 32:10.387
कीमत चुकानी पड़ती है।

32:10.971 --> 32:15.726
एक असाधारण जीवन के लिए
असाधारण त्याग करने पड़ते हैं।

32:16.477 --> 32:19.813
तुम्हें एक बहुत महान
और कठिन दायित्व दिया गया है।

32:19.897 --> 32:24.276
यह दायित्व तुम्हें ईश्वर के
अपने कारणों से दिया गया है।

32:26.153 --> 32:28.030
और इसलिए, तुम सफ़र करोगे,

32:29.198 --> 32:32.201
नॉब के उत्तर वाले रास्ते पर,

32:32.576 --> 32:36.205
और तुम पश्चिमी से एक हज़ार सीढ़ियों से
पहाड़ पर चढ़ोगे,

32:36.288 --> 32:37.915
ताकि तुम्हें कोई देख न ले।

32:37.998 --> 32:38.832
हाँ।

32:38.916 --> 32:40.876
तुम पादरियों के बीच छुपकर रहोगे

32:41.293 --> 32:43.504
और परमेश्वर की आज्ञा की प्रतीक्षा करोगे।

32:43.587 --> 32:47.257
मैं वादा करता हूँ,
वह तुम्हें निर्देश देंगे।

32:49.218 --> 32:51.553
डेविड, यह मत भूलना।

32:52.638 --> 32:55.307
जब पिछली बार तुमने
अपने सबसे बड़े डर का सामना किया था,

32:55.391 --> 32:58.018
एक दैत्य मरकर तुम्हारे पैरों पर गिरा था।

32:59.812 --> 33:00.646
हाँ।

33:03.399 --> 33:05.693
इस बार, मुझे अपने परिवार का
सामना करना होगा।

33:06.610 --> 33:08.237
सॉल मेरे लिए पिता समान थे।

33:08.737 --> 33:10.864
वह मेरे लिए बेटे के समान था।

33:13.367 --> 33:14.868
तुम्हें उसका सामना नहीं करना होगा।

33:16.328 --> 33:17.287
वह मैं करूँगा।

33:19.498 --> 33:20.332
सैमुअल…

33:22.793 --> 33:23.919
वह आपको मार डालेंगे।

33:25.379 --> 33:26.380
वह कोशिश करेगा।

33:29.925 --> 33:32.386
तुमने पिताजी से यह क्यों कहा
कि डेविड ने मुझे धमकाया था?

33:33.429 --> 33:36.140
क्योंकि अब केवल हम ही बचे हैं।

33:37.975 --> 33:41.061
मीखाल, मैंने तुमसे कहा था
कि आदमी पागल होते हैं।

33:42.312 --> 33:43.605
सब के सब।

33:46.024 --> 33:47.067
पर उस रात जो हुआ…

33:49.653 --> 33:51.530
लगता है वह किसी और ज़िंदगी में हुआ था।

33:53.323 --> 33:54.199
एक पल के लिए

33:55.659 --> 33:57.494
हम कितने ख़ुश थे, और अब…

34:03.292 --> 34:04.626
डेविड ने मुझसे झूठ बोला।

34:07.212 --> 34:08.589
वह नहीं है जो होने का दावा करता है।

34:10.883 --> 34:11.884
जैसा मैंने कहा…

34:13.469 --> 34:14.303
वे पागल होते हैं।

34:17.097 --> 34:17.931
पर…

34:20.768 --> 34:21.977
पर वह मेरा पति है।

34:26.190 --> 34:27.149
और मैं उसे चाहती हूँ।

34:27.775 --> 34:29.234
मैं जानती हूँ।

34:29.318 --> 34:30.652
-पता नहीं…
-मुझे बेहद अफ़सोस है।

34:31.153 --> 34:33.614
पता नहीं कि मैं कैसे…

34:33.697 --> 34:37.075
बहुत अफ़सोस है। मैं जानती हूँ।

34:45.834 --> 34:46.877
उस सिंहासन से नफ़रत है।

34:51.840 --> 34:55.219
वह सिंहासन बस उसका प्रतिबिंब है
जो उस पर बैठता है।

34:55.302 --> 34:56.136
नहीं।

34:57.513 --> 34:58.430
वह ज़हर है।

35:00.015 --> 35:01.517
उस पर बैठने वाले को मार डालता है।

35:08.148 --> 35:08.982
मैं जानती हूँ।

35:53.944 --> 35:54.945
नॉब
पादरियों का शहर

35:55.028 --> 35:55.863
ईश्वर के पुजारी।

35:58.407 --> 36:01.618
ये सीढ़ियाँ पवित्र हैं।
तुम इन्हें क्यों चढ़ रहे हो?

36:01.702 --> 36:06.540
मैं कुर्बानी के लिए राजा के
एक हज़ार सबसे बेहतर पशुओं को

36:07.124 --> 36:09.209
बदले में देने का प्रस्ताव लेकर आया है,

36:09.877 --> 36:12.671
अगर आप मेरे ऊपर से एक श्राप हटा दें।

36:13.130 --> 36:16.925
आपका ईश्वर मुझे दिन-रात सता रहा है।

36:17.634 --> 36:20.220
माफ़ करना। मैं तुम्हारी मदद नहीं कर सकता।

36:21.388 --> 36:23.807
और इस पवित्र पहाड़ पर
तुम्हारी कोई जगह नहीं है।

36:52.586 --> 36:54.671
डेविड, तुम कैसे आए?

36:55.088 --> 36:57.591
सैमुअल ने मुझे भेजा है,
और अपना आशीर्वाद भी।

36:58.091 --> 36:58.926
तुम अकेले हो।

37:00.218 --> 37:03.096
मैं राजा के एक गुप्त
और ज़रूरी अभियान पर आया हूँ।

37:05.265 --> 37:06.516
तुम्हारे पास कोई हथियार है?

37:06.600 --> 37:07.809
तलवार? तीर-कमान?

37:08.936 --> 37:09.937
मैं जल्दी में निकल आया।

37:10.395 --> 37:11.980
यहाँ पर कोई तलवार नहीं है,

37:12.689 --> 37:13.774
सिवाय एक के।

37:14.900 --> 37:15.734
आओ।

37:22.449 --> 37:23.617
गोलायथ की तलवार।

37:24.993 --> 37:26.411
यहाँ पर बस यही है।

37:31.166 --> 37:34.086
अगर इससे सहायता हो, तो ले लो।

37:54.314 --> 37:55.148
शुक्रिया।

37:57.901 --> 37:58.986
अपने आप को याद दिलानी थी।

38:00.028 --> 38:01.154
क्या?

38:03.073 --> 38:04.408
ईश्वर की महानता।

38:08.996 --> 38:10.080
पिताजी।

38:10.163 --> 38:11.498
सैनिक आए हैं।

38:11.581 --> 38:14.209
-उन्हें क्या चाहिए?
-वह।

38:41.028 --> 38:42.237
राजा पागल हो गए हैं।

38:43.321 --> 38:44.781
हम तुम्हारे वफ़ादार हैं, डेविड।

38:46.116 --> 38:47.117
उठो।

38:52.330 --> 38:53.331
मुझे कैसे ढूँढ़ा?

38:53.832 --> 38:55.792
भेड़िए की तरह तुम्हें सूँघकर खोजा।

38:56.585 --> 38:59.046
-किसी ने तुम्हारा पीछा किया?
-नहीं, हम बिना रुके आए।

39:07.679 --> 39:10.557
पिताजी, अभी-अभी ईडम से खबर आई है।

39:11.183 --> 39:14.728
वहाँ के राजा अपनी मदद की शर्तों को
पक्का करने के लिए यहाँ ख़ुद आ रहे हैं।

39:15.729 --> 39:18.190
वह एक नया गठबंधन बनाने को तैयार हैं।

39:18.273 --> 39:20.525
मेरा बेटा तो कूटनीतिज्ञ निकला।

39:21.735 --> 39:22.569
बहुत अच्छे।

39:23.153 --> 39:26.990
मेरे पास कबीलों के बीच वफ़ादारी को
पक्का करने के लिए भी एक योजना है,

39:27.074 --> 39:28.492
ख़ासकर जूडाह को।

39:30.202 --> 39:31.745
उसके लिए मेरी बहनों की मदद चाहिए।

39:32.621 --> 39:33.455
महाराज।

39:35.957 --> 39:36.958
महाराज…

39:39.544 --> 39:42.631
मैंने कुछ ऐसा देखा
जो आपको शायद दिलचस्प लगे।

39:45.092 --> 39:48.178
डेविड नॉब के पादरियों के बीच छुपा हुआ है।

39:49.679 --> 39:52.933
हम उसे ढूँढ़ निकालेंगे।
उसे वापस लेकर आएँगे।

39:53.809 --> 39:55.644
केवल ज़रूरी बल का प्रयोग करना।

39:57.729 --> 40:00.440
ख़ुदा के बंदों का ख़ून
बहाने का कलंक हमारे माथे न लगने पाए।

40:02.567 --> 40:03.485
सफ़र शुरू करो!

40:40.230 --> 40:41.273
रुक जाओ!

40:57.122 --> 40:58.331
रास्ते से हट जाओ, महान आत्मा।

40:58.999 --> 41:00.041
हमारा रास्ता रोक रहे हो।

41:00.125 --> 41:00.959
नहीं।

41:02.878 --> 41:06.548
तुम उसके रास्ते का
रोड़ा बन रहे हो जिसे ईश्वर ने चुना है।

41:07.215 --> 41:09.217
सैमुअल, रास्ते से हट जाओ।

41:58.391 --> 42:00.310
आप मुझसे क्या करवाना चाहते हैं?

42:04.105 --> 42:07.317
मेरे भाई के लिए आपके पास
इतने शब्द हैं। मेरे लिए कुछ भी नहीं है?

42:11.821 --> 42:13.615
आप मुझसे क्या करवाना चाहते हैं?

42:32.425 --> 42:33.593
तुम्हारे पास बैठ सकता हूँ?

42:34.552 --> 42:35.387
ज़रूर।

42:41.601 --> 42:44.187
यह मेरे पिता का एपोद है।

42:44.813 --> 42:47.774
यह इस पवित्र स्थान में
दस पीढ़ियों से मौजूद है।

42:58.952 --> 43:00.829
उइम और तुमिन।

43:08.295 --> 43:09.546
तुम्हें मार्गदर्शन की ज़रूरत है।

43:13.508 --> 43:14.426
हाँ, वह तो है।

43:41.119 --> 43:42.287
क्या हुआ?

43:47.792 --> 43:48.793
ये कैसे मरे?

43:49.502 --> 43:53.214
यातना से बचने के लिए
इन्होंने अपनी जान ले ली।

43:54.674 --> 43:56.551
मैं इस यातना को अच्छे से जानता हूँ।

43:59.137 --> 43:59.971
वह कहाँ है?

44:00.638 --> 44:01.556
सैमुअल कहाँ है?

44:02.599 --> 44:04.100
वह नॉब की सड़क पर पहरा दे रहा है।

44:06.811 --> 44:08.229
शाही रक्षकों को आदेश देकर बुलाओ।

44:10.148 --> 44:11.149
कितनों को?

44:11.232 --> 44:12.192
सबको!

44:14.027 --> 44:15.820
शुक्रिया, पादरियो।

44:16.446 --> 44:19.282
हम अदुलाम की गुफ़ाओं के लिए
उत्तर की ओर सफ़र करेंगे।

44:20.492 --> 44:21.493
वह गाथ के नज़दीक है।

44:22.035 --> 44:25.288
हाँ। सॉल वहाँ हमारे पीछे नहीं आएगा।

44:26.164 --> 44:28.666
तैयार रहना। हम शाम ढलते ही निकलेंगे।

45:06.413 --> 45:08.373
तुमने मेरी तरह
मेरे सैनिकों को भी श्राप दिया।

45:08.706 --> 45:10.542
मैंने किसी को श्राप नहीं दिया।

45:10.625 --> 45:13.628
रास्ते से हट जाओ, सैमुअल,
ताकि मैं तुम्हें ज़िंदा छोड़ दूँ।

45:13.711 --> 45:16.381
मैं तुम्हें यहाँ के पार जाने नहीं दे सकता।

45:16.464 --> 45:18.341
मेरे साथ एक हज़ार सैनिक हैं।

45:18.425 --> 45:20.844
और मेरे पास केवल एक है…

45:22.178 --> 45:24.305
फिर भी वह काफ़ी हैं।

45:31.271 --> 45:33.106
मुझे तुम्हें मारने पर मजबूर मत करना।

45:34.315 --> 45:36.025
तो कोशिश मत करो।

46:14.647 --> 46:17.400
तुम्हारी यातना ख़त्म नहीं हुई है, सॉल।

46:18.234 --> 46:21.571
बल्कि, उसने तुम्हारे
स्वभाव को ही दूषित कर दिया है।

46:21.946 --> 46:23.114
तुम झूठ बोल रहे हो।

46:23.615 --> 46:25.533
मैंने अपने श्राप पर विजय पा ली थी।

46:27.368 --> 46:32.165
नहीं। तुम अपना ही श्राप बन गए हो।

46:42.550 --> 46:44.010
राजा की रक्षा करो!

46:44.719 --> 46:48.264
ईश्वर का उपहास मत करो!

47:04.614 --> 47:06.533
अंधकार की जीत हुई है।

47:07.283 --> 47:11.454
तुम वह बन गए जो तुम बन गए हो

47:12.080 --> 47:14.999
और अब मैं तुम्हारे लिए अफ़सोस नहीं करूँगा।

47:15.959 --> 47:20.004
पर तुम मुझे भविष्य देखकर बताओगे।

47:23.049 --> 47:23.925
नहीं।

47:24.008 --> 47:26.719
यह कभी मेरी नियति नहीं हो सकती!

47:27.053 --> 47:29.764
मेरे भविष्य की बागडोर मेरे हाथों में है।

47:31.099 --> 47:33.851
मेरी किस्मत की बागडोर मेरे हाथों में है।

47:34.936 --> 47:38.940
तुम मुझे बताओगे
कि तुम क्या देख रहे हो, किश के पुत्र।

47:41.234 --> 47:42.235
बोलो!

47:43.987 --> 47:45.822
मुझे अपना ताज दिख रहा है…

47:48.324 --> 47:50.618
किसी और के सिर पर सजा हुआ।

47:51.452 --> 47:52.996
उसका नाम बोलो।

47:56.457 --> 47:58.543
उसका नाम बोलो!

48:00.753 --> 48:01.713
नहीं।

48:05.091 --> 48:08.511
तुम उसका नाम बोलोगे!

48:13.558 --> 48:15.977
उसका नाम बोलो!

48:16.603 --> 48:19.397
डेविड!

48:27.655 --> 48:28.698
क्या बात है?

48:31.576 --> 48:32.410
मुझे पक्का नहीं पता।

48:37.248 --> 48:38.166
चलो।

48:59.729 --> 49:00.730
महाराज।

49:04.442 --> 49:05.652
राजा सॉल।

49:12.325 --> 49:13.159
मैं डोएग हूँ।

49:18.706 --> 49:20.958
-सैमुअल कहाँ है?
-वह चला गया।

49:21.542 --> 49:24.128
ख़ून के कतरे पूरब की ओर गिरते गए हैं।

49:24.629 --> 49:26.255
क्या मैं उसे जाकर ढूँढ़ूँ?

49:33.137 --> 49:34.138
आबनर।

49:35.515 --> 49:36.599
महाराज।

49:37.767 --> 49:39.018
हम यहाँ से कहाँ जाएँगे?

49:40.478 --> 49:42.105
आगे नॉब की ओर।

49:43.356 --> 49:44.607
इसे ख़त्म करने के लिए।

49:46.317 --> 49:48.236
ज़्यादातर सैनिक सफ़र की हालत में नहीं हैं।

49:48.945 --> 49:50.113
महाराज,

49:51.447 --> 49:53.908
मेरे आदमी बिल्कुल दुरुस्त हैं।

49:54.826 --> 49:56.911
बहुत अच्छे। उन्हें ले आओ।

49:58.162 --> 49:59.622
मेरे साथ चलो।

50:10.341 --> 50:12.844
नॉब
पादरियों का शहर

50:25.773 --> 50:26.983
यह क्या हो रहा है?

50:28.067 --> 50:28.901
बेटा।

50:29.736 --> 50:32.405
जाओ, एपोद लेकर यहाँ से चले जाओ।

50:32.780 --> 50:36.451
उसे सुरक्षित रखने की ज़रूरत है।
मैं यह संभाल लूँगा। अब जाओ।

50:50.131 --> 50:51.215
महाराज।

50:56.387 --> 50:57.263
दोस्तो।

50:58.347 --> 50:59.515
आप किसलिए आए हैं?

51:00.475 --> 51:02.894
तुमने मुझे धोखा क्यों दिया, पादरी?

51:04.395 --> 51:05.354
धोखा?

51:06.397 --> 51:07.482
अहिमेलैक,

51:08.733 --> 51:10.943
यह कान खोलकर सुनो और सच बोलना।

51:11.527 --> 51:13.446
तुमने उस गद्दार को मुझसे क्यों छुपाया?

51:14.530 --> 51:16.407
ताकि वह मेरे खिलाफ़ बग़ावत कर सके?

51:16.491 --> 51:17.867
आप किसकी बात कर रहे हैं?

51:18.493 --> 51:19.869
जेसी के बेटे की।

51:19.952 --> 51:20.953
डेविड?

51:21.037 --> 51:23.664
आपके सेवकों में उसके जितना वफ़ादार कौन है?

51:23.748 --> 51:27.794
उसने मेरे खिलाफ़ बग़ावत की
और तुमने उसकी मदद की।

51:27.877 --> 51:28.711
है न?

51:28.795 --> 51:30.379
सच बताओ।

51:32.215 --> 51:36.052
मैंने उसे ईश्वर का भोग
और गोलायथ की तलवार दी।

51:36.636 --> 51:37.553
मेरे पास बस इतना ही था।

51:38.554 --> 51:39.889
गोलायथ की तलवार?

51:42.183 --> 51:44.602
वह मेरे खिलाफ़ एक सेना खड़ी करेगा।

51:44.685 --> 51:46.479
मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था।

51:46.562 --> 51:48.481
मैं इस संघर्ष से तंग आ चुका हूँ।

51:49.565 --> 51:51.067
कोई संघर्ष नहीं है, महाराज।

51:51.901 --> 51:54.737
हम सब आपके सेवक हैं, जैसे कि डेविड।

51:57.824 --> 52:00.535
तो मैं तुमसे
एक सवाल पूछता हूँ, आहितोब के पुत्र।

52:01.911 --> 52:06.332
अगर महान आत्मा, सैमुअल
किसी और के नियुक्त होने की बात कहता है,

52:06.415 --> 52:10.044
कि ईश्वर ने किसी और को चुना है…

52:14.632 --> 52:15.716
तो तुम किसकी सेवा करोगे?

52:20.555 --> 52:24.100
मैं मनुष्य के बदले ईश्वर की सेवा करूँगा।

52:26.936 --> 52:28.187
हम सब ही।

52:30.064 --> 52:31.399
ईमानदारी के लिए शुक्रिया।

52:38.030 --> 52:38.948
इन सबको ख़त्म कर दो।

52:42.493 --> 52:44.704
सॉल, ये परमपिता के सेवक हैं।

52:46.080 --> 52:47.915
इन्होंने डेविड की तरह ही
मुझे धोखा दिया है।

52:49.667 --> 52:51.919
इन सबको मार डालो!

53:13.566 --> 53:14.692
मेरे राजा।

53:15.443 --> 53:16.444
मेरे दोस्त।

53:18.529 --> 53:21.198
मैं तुम्हारे लिए कुछ भी करूँगा, सॉल।

53:22.241 --> 53:23.618
लेकिन यह नहीं।

53:36.881 --> 53:38.174
मैं करूँगा।

53:44.513 --> 53:46.390
वह भी ख़ुशी-ख़ुशी।

53:47.433 --> 53:49.101
सब कुछ जलाकर राख कर दो!

53:49.685 --> 53:53.481
इनके भगवान, इनके श्राप! सब कुछ!

53:53.773 --> 53:55.441
इन सबको मार डालो!

54:21.258 --> 54:22.593
तुमने क्या कर डाला?

54:24.762 --> 54:26.472
वही जो करना ज़रूरी है।

54:51.372 --> 54:52.206
सैमुअल?

55:02.550 --> 55:03.384
मेरी जान?

55:09.306 --> 55:10.141
सैमुअल।

55:11.892 --> 55:12.810
हीला।

55:17.690 --> 55:19.066
यह कितनी सुंदर है न?

55:21.360 --> 55:22.778
ईश्वर की रचना।

55:26.449 --> 55:27.616
मुझे…

55:27.700 --> 55:29.869
मुझे ऐसा आभास हो रहा है

55:31.454 --> 55:33.330
कि कुछ बहुत बुरा हुआ है।

55:37.585 --> 55:38.669
अब आराम करो, सैमुअल।

55:40.504 --> 55:43.049
तुमने इस महान रचना में
अपनी भूमिका निभा ली।

55:45.801 --> 55:46.886
ईश्वर साक्षी हैं…

55:49.972 --> 55:50.806
मैंने…

55:52.808 --> 55:54.351
कोशिश की।

55:56.479 --> 55:57.313
नहीं।

55:58.522 --> 55:59.732
तुम बखूबी लड़े।

56:02.234 --> 56:03.569
तुमने बख़ूबी इसका अंत किया।

56:09.492 --> 56:10.326
हाँ।

56:12.244 --> 56:13.746
यह वाकई सुंदर है।

56:33.057 --> 56:34.975
गाथ शहर
फ़िलिस्तीन राज्य

56:35.935 --> 56:39.563
दैत्य संहारक पहाड़ों में हैं,
अदुलाम की गुफ़ाओं में।

56:40.272 --> 56:41.482
उसका शिकार किया जा रहा है।

56:42.399 --> 56:43.275
कौन कर रहा है?

56:44.110 --> 56:45.152
सॉल।

56:50.908 --> 56:52.034
सॉल?

56:58.999 --> 57:00.584
मेरा आज तक का सबसे बढ़िया काम।

57:01.252 --> 57:02.461
तुमने कितनी बनाई हैं?

57:03.212 --> 57:04.797
फसल कटने तक एक हज़ार तैयार हो जाएँगी।

57:06.715 --> 57:09.135
जाकर डेविड को ढूँढ़ो
और मैं तुमसे वापस मेरे गाँव में मिलूँगी।

57:09.218 --> 57:11.095
मैं तुमसे जल्द से जल्द वहाँ मिलूँगा।

57:11.178 --> 57:12.888
पिताजी के पहुँचने से पहले उसे ढूँढ़ना है।

57:12.972 --> 57:14.431
सावधान रहना।

57:14.515 --> 57:15.349
सारा।

57:15.432 --> 57:17.226
चिंता मत करो, मैं सुरक्षित रहूँगी।

57:17.309 --> 57:20.146
-नहीं। तुम्हें यह समझना होगा…
-युद्ध छिड़ने वाला है।

57:21.313 --> 57:23.524
मैं जानती हूँ। हम सुरक्षित रहेंगे।

57:26.277 --> 57:27.111
जाओ।

58:00.895 --> 58:02.104
कोई हम पर नज़र रखे है।

58:28.881 --> 58:30.090
भाई।

58:32.468 --> 58:34.178
तुम्हें ढूँढ़ पाना बहुत मुश्किल है।

58:35.429 --> 58:36.680
क्या तुम मुझसे लड़ने आए हो?

58:40.643 --> 58:41.560
एलिअब…

58:46.815 --> 58:47.650
नहीं, भाई।

58:51.862 --> 58:53.530
हम तुम्हारे सेवक बनने आए हैं।

59:31.110 --> 59:33.862
मुझ पर कृपा कीजिए, हे भगवान,
मुझ पर कृपा कीजिए

59:37.116 --> 59:39.827
क्योंकि मेरी रूह आपका सहारा लेती है

59:42.997 --> 59:46.041
आपके पंखों की छाँव में मैं आश्रय लेता हूँ

59:48.252 --> 59:50.671
जब तक तूफ़ान गुज़र नहीं जाता।

01:00:18.240 --> 01:00:19.450
महाराज।

01:00:20.868 --> 01:00:22.244
आपसे किसी को मिला सकता हूँ?

01:00:23.203 --> 01:00:26.498
आख़िरकार, ईडम के राजा।

01:00:35.215 --> 01:00:36.759
तुम मुझे मार सकते हो,

01:00:37.301 --> 01:00:39.470
पर फिर कभी अपने मकसद को नहीं जान पाओगे।

01:00:40.054 --> 01:00:42.639
मैं तुम्हें राजा बनाने की
राह दिखा सकता हूँ,

01:00:42.973 --> 01:00:45.142
तुम्हारे पिता से भी महान राजा।

01:00:58.322 --> 01:00:59.823
मुझे अपना मकसद दिखाइए।

01:01:02.242 --> 01:01:04.536
अपने राज्य के लिए अपनी इच्छा दिखाइए।

01:01:20.969 --> 01:01:26.350
हाउस ऑफ़ डेविड

01:03:07.284 --> 01:03:09.286
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला
