WEBVTT

00:12.000 --> 00:14.080
-[आदमी 1] सॉरी, सुबह फ्रेश नहीं होने दिया।
-[आदमी 2] हट!

00:14.160 --> 00:16.160
-[आदमी 1] सॉरी, सर, सुबह आपको 5 कॉल कीं।
-[आदमी 2] चुप!

00:16.240 --> 00:18.080
-[आदमी 2] पच्चीस कॉल कीं।
-[आदमी 1] सॉरी, सर।

00:18.160 --> 00:20.160
रात भर जागकर यह 10 हज़ार की लड़ी बनवाई

00:20.240 --> 00:22.280
कि आज रंग जमाएँगे, माहौल बनाएँगे।

00:22.360 --> 00:25.200
-सब बर्बाद।
-डांस नहीं कराना, ना कराओ।

00:25.280 --> 00:27.280
खच्चरों, समोसे क्यों पिलपिले खिला रहे हो?

00:27.360 --> 00:29.240
[जोशीला संगीत बज रहा है]

00:29.320 --> 00:32.000
चार, पाँच, छह, सात, आठ…

00:32.080 --> 00:35.280
भाई, ये उतरने की जगह चढ़ क्यों रहे हैं?

00:35.360 --> 00:37.880
[आदमी] दीदी, डांस और दंगा सब रद्द।

00:37.960 --> 00:39.200
-[अँग्रेज़ी में] रद्द?
-[आदमी] हाँ।

00:39.280 --> 00:41.440
अरे, मैं साड़ी के नीचे स्पोर्ट्स जूते
पहन कर आई थी, यार

00:41.520 --> 00:42.720
कि "लुंगी डांस" करूँगी।

00:42.800 --> 00:43.640
रद्द हो गया?

00:44.960 --> 00:46.200
किसने किया?

00:47.040 --> 00:49.280
♪ जिसे आप कहते थे बा-वफ़ा ♪

00:49.360 --> 00:52.240
♪ जिसे आप कहते थे बा-वफ़ा मैं वही हूँ ♪

00:52.320 --> 00:54.560
♪ मोमिन-ए, मोमिन-ए ♪

00:54.640 --> 00:56.520
मुब्तला याद कर ले! मुब्तला…

00:56.600 --> 00:57.560
अरे, त्यागी जी!

00:58.200 --> 00:59.520
आप यहीं खड़े हैं?

00:59.600 --> 01:01.680
हम दोनों तो नामांकन दाखिल भी कर आए।

01:01.760 --> 01:03.320
-दोनों?
-[आदमी] हाँ।

01:04.120 --> 01:05.320
झा, तुम भी खड़े हो रहे हो?

01:06.160 --> 01:08.720
[अँग्रेज़ी में] देखा! मिस्टर त्यागी भी
यह बात हज़म नहीं कर पा रहे

01:08.800 --> 01:11.280
कि तुम जैसा उपद्रवी भी खड़ा हो रहा है।

01:11.360 --> 01:13.760
आए तो हम अहमद जी का समर्थन करने थे।

01:13.840 --> 01:16.120
सचिव साहब के पास
500 रूपये के खुल्ले ही नहीं थे।

01:16.200 --> 01:18.480
-तो?
-तो, हमने भी कहा कि लगे हाथ

01:18.560 --> 01:21.040
-हमारा ही नामांकन दाखिल कर दो।
-[आदमी की आवाज़] त्यागी!

01:21.120 --> 01:22.720
[अहमद] हम्म। ओह।

01:23.280 --> 01:25.640
उम्मीद है आपके पास खुल्ला है, वर्ना एक और…

01:26.320 --> 01:27.440
[अँग्रेज़ी में] शुभकामनाएँ।

01:27.520 --> 01:29.840
ओ भाई, एक बार फिर सोच ले, यार।

01:29.920 --> 01:33.480
ओ, बड़े बढ़िया इंतज़ाम हो रखे हैं, यार।
ढोल, पटाखे, नागिन डांस!

01:33.560 --> 01:36.960
[मिंटू] पूरे बवाना तक पता चलना चाहिए, यार,
वी.डी. त्यागी नामांकन दाखिल करने आया है।

01:37.040 --> 01:41.160
बवाना तक? ओए, मिंटू,
तेरे एल.एल.बी. का 'बी' भांड है क्या?

01:41.720 --> 01:45.560
ओए, नामांकिन दाखिल करने
आया हूँ मैं। मिलनी नहीं है मेरी।

01:45.640 --> 01:47.720
कहीं सुना है तूने सीए और डॉक्टर को

01:47.800 --> 01:49.960
"यह देश है वीर जवानों" पर फुदकते हुए?

01:51.040 --> 01:53.920
नफ़ासत ला अपने अंदर। "नफ़ासत।"

01:54.560 --> 01:56.000
नलासत?

01:56.080 --> 01:59.200
ओ यार, मैं यह तेरी नथा-फुट-फुट से यार,
चुनाव नहीं जीते, यार।

01:59.280 --> 02:01.760
-थोड़ी बहुत दिखावेबाज़ी करनी पड़ती है, यार।
-दिखावेबाज़ी?

02:01.840 --> 02:03.560
उस काज़मी के सामने?

02:03.640 --> 02:05.000
जानता है उसको?

02:05.080 --> 02:08.960
अरे, अगला… ग़ुलाम अली सुनता है। ग़ुलाम अली।

02:09.040 --> 02:12.480
"चुपके चुपके", और तू "लुंगी डांस"
खुल्लम खुल्ला करवा?

02:12.560 --> 02:14.400
तेरी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है।

02:14.479 --> 02:15.360
काज़मी कौन?

02:15.440 --> 02:17.560
लिल्लाह। आजा।

02:18.840 --> 02:23.440
["वो जो हम में तुम में क़रार था"
ग़ज़ल का संगीत बज रहा है]

02:30.040 --> 02:34.000
एम.बी. काज़मी

02:48.280 --> 02:51.240
एम.बी. काज़मी

02:51.320 --> 02:54.280
भई, यह देख कर बड़ी ख़ुशी हो रही है

02:54.360 --> 02:55.360
[ग़ज़ल बज रही है]

02:55.440 --> 02:57.800
कि किसी उम्मीदवार की…

02:57.880 --> 03:01.760
वाडिया साहब जैसी जानी-मानी शख़्सियत
ने सिफ़ारिश की है।

03:01.840 --> 03:03.240
यक़ीन जानिए, त्यागी साहब।

03:03.320 --> 03:04.560
[ग़ज़ल बज रही है]

03:04.640 --> 03:06.240
इस बार एसोसिएशन में

03:07.000 --> 03:09.520
आप ही जैसे मेहनती

03:09.600 --> 03:11.920
और कर्मठ इंसान की ज़रूरत है।

03:12.000 --> 03:13.160
[खिटखिट की आवाज़]

03:13.240 --> 03:15.200
इस ग़ज़ल से कहीं आपको
परेशानी तो नहीं हो रही है।

03:15.280 --> 03:17.000
नहीं, इस ग़ज़ल से नहीं,

03:17.080 --> 03:19.640
मुझे इस गायकी से शिकवा है, काज़मी साहब।

03:19.720 --> 03:24.320
मोमिन साहब का इतना बड़ा बढ़िया शेर हटा दिया?

03:24.400 --> 03:25.320
इरशाद!

03:26.120 --> 03:27.320
[मेज़ पर पेन रखने की आवाज़]

03:27.400 --> 03:28.440
इरशाद…

03:28.520 --> 03:32.480
♪ जिसे आप कहते थे आश्ना
जिसे आप कहते थे बा-वफ़ा… ♪

03:34.080 --> 03:36.200
♪ मैं वही हूँ मोमिन-ए… ♪

03:36.280 --> 03:39.040
[घड़ी की टिक टिक की आवाज़]

03:39.120 --> 03:41.960
♪ मुब्तला, तुम्हें याद हो कि न याद हो… ♪

03:42.040 --> 03:43.360
या!

03:44.280 --> 03:45.440
बहुत खूब!

03:46.920 --> 03:48.960
भई, वकालत के पेशे में,

03:49.040 --> 03:52.640
ऐसी नफ़ासत तो बड़ी मुश्किल
से देखने को नसीब होती है।

03:52.720 --> 03:55.760
जी हुज़ूर! आजकल के वकील तो
बड़े दिखावेबाज़ हैं।

03:55.840 --> 03:56.880
कैफ़ियत।

03:57.520 --> 03:58.840
जी?

03:58.920 --> 04:01.720
[दूर से पटाखों के शोर की आवज़]

04:01.800 --> 04:04.240
[पटाखों और डीजे की आवाज़]

04:04.320 --> 04:06.360
["लो कर वॉल्यूम" गाना बजता है]

04:12.000 --> 04:13.800
यह कोई बड़े क्रिमिनल वकील हैं?

04:13.880 --> 04:15.360
यह बड़े क्रिमिनल…

04:15.440 --> 04:16.280
वकील हैं।

04:16.360 --> 04:19.760
-♪ चप्पल खाएगा, पहले ही निकल जा ♪
-♪ निकल जा ♪

04:19.840 --> 04:22.680
-♪ मेरा नाम सुनकर गूगल भी पिघल जाए ♪
-♪ पिघल जाए ♪

04:22.760 --> 04:26.079
♪ पीछे हट जा चिड़ीमार बावरे… ♪

04:26.160 --> 04:27.520
साले, चीमा!

04:27.600 --> 04:30.440
सॉरी, मिंटू, इनके समोसे कड़क थे, यार।

04:30.520 --> 04:33.440
बड़ी दिखावेबाज़ी कर रहा है
क्योंकि इसका ताऊ जज है।

04:33.520 --> 04:36.160
इसको यह नहीं पता हमारा सगा बाप ही जज है।

04:39.440 --> 04:41.680
भगवान कसम, अगर पता होता न

04:41.760 --> 04:43.360
कि यूँ मुलाक़ात होगी,

04:43.440 --> 04:45.360
तो अपने हाथों से दे देता मिठाई।

04:45.440 --> 04:47.040
आपके चैंबर में भिजवा दी है।

04:48.280 --> 04:49.560
छोटे-से तोहफ़े के साथ। हैं?

04:53.640 --> 04:54.680
शगुन है।

05:09.960 --> 05:12.360
मामला लीगल है

05:12.440 --> 05:15.840
दरवाज़ा

05:23.760 --> 05:24.800
दीदी।

05:25.680 --> 05:27.360
इतनी सुबह क्यों बुला लिया?

05:27.440 --> 05:29.400
मेरी क्राव मागा की क्लास छूट गई,

05:30.000 --> 05:31.920
एलएलम कर तो लिया है? और कितना पढ़ेगी?

05:32.000 --> 05:34.400
अब प्रैक्टिस शुरू कर दे
वर्ना लीगल वर्जिन रह जाएगी।

05:34.480 --> 05:36.280
-दीदी, यह…
-यह ले।

05:36.360 --> 05:39.600
-मेरा लक्की नाड़ा।
-नाड़ा…

05:39.680 --> 05:43.520
क्या नाड़ा? दीदी, मैंने कहा था, "केस
नहीं मिल रहा, न कि नाड़ा नहीं मिल रहा।"

05:43.600 --> 05:45.800
अरे, नाड़ा मिल चुका है। केस यहाँ से मिलेगा।

05:45.880 --> 05:49.080
वाद-सूची। आज इस अदालत
में लगने वाले सभी मामलों की सूची।

05:50.240 --> 05:52.440
पर दीदी, इन पर तो पहले से ही वकील हैं।

05:52.520 --> 05:54.240
अरे हैं, पर सब आएँगें थोड़े ही न।

05:54.320 --> 05:56.240
कुछ वकील केस छोड़ चुके होंगे।

05:56.320 --> 05:59.240
कुछ के केस की तारीखें क्लैश हो रही होंगी।
कुछ का आने का मन नहीं होगा।

05:59.840 --> 06:01.280
मन नहीं होगा, मतलब?

06:01.360 --> 06:03.880
न्याय है, पिलाटेस नहीं, कि मन नहीं होगा।

06:03.960 --> 06:05.440
अरे, तू चुपचाप वाद-सूची पकड़

06:05.520 --> 06:08.720
और ऐसी आत्माओं को ढूँढ़
जो बिना वकीलों के घूम रही हैं।

06:08.800 --> 06:12.280
और किसी का नंबर चाहिए हो,
तो विश्वास से ले लेना। ठीक है?

06:12.360 --> 06:14.880
-वो शेयर करेगा?
-किसी और को दे न दे…

06:15.960 --> 06:17.360
तुझे ज़रूर देगा।

06:17.440 --> 06:19.960
धन्यवाद… आपका।

06:20.040 --> 06:21.440
[कौवे की आवाज़]

06:21.520 --> 06:22.880
इस बार मैं कुछ नहीं जानता।

06:22.960 --> 06:24.840
मैं नोटिस जारी कर रहा हूँ तुम्हारे ख़िलाफ़।

06:24.920 --> 06:27.040
[आदमी की आवाज़] अरे, विश्वास सर।
मेरा विश्वास कीजिए।

06:27.120 --> 06:29.560
मैंने सुबह ही वाद-सूची लगाई थी।
किसी ने हटा दी।

06:29.640 --> 06:33.160
हाँ। "मैंने लगाई थी, किसी ने हटा दी।"
साले! एक तो करो कामचोरी,

06:33.240 --> 06:35.760
ऊपर से षड़यंत्र की थ्योरी! तुम लोग…

06:35.840 --> 06:37.320
-[लड़की] विश्वास।
-रुक ज़रा।

06:37.800 --> 06:41.400
यह मंगल धीमा की सम्पर्क जानकारी है क्या?

06:41.480 --> 06:43.560
-गुड मॉर्निंग, एनी!
-गुड मॉर्निंग।

06:43.640 --> 06:47.600
[अँग्रेज़ी में] मंगल धी… बस आज की
वाद-सूची पर एक नज़र डालो।

06:47.680 --> 06:50.720
देखिए! देखिए सर, मैं बोल रहा था न
मैंने लगाई है किसी ने हटा दी।

06:50.800 --> 06:52.680
कौन है यह?

06:52.760 --> 06:53.800
तुमसे बात में निपटते हैं।

06:55.280 --> 06:56.240
वाद सूची।

06:57.760 --> 06:59.960
-क्या कह रही थीं तुम?
-मंगल धीमा।

07:00.520 --> 07:03.880
कोई एडवोकेट है
जिसके आठ मामले हैं अलग अदालतों में

07:03.960 --> 07:05.360
और उनमें से तीन की तो तारीखें भी एक हैं।

07:05.440 --> 07:08.520
तारीख़ें एक? तारीख़ें एक हैं
तो पक्का मुवक्किल गरीब ही होंगे।

07:09.360 --> 07:11.280
[अँग्रेज़ी में] यहाँ हैं बुलेस्वर…

07:12.800 --> 07:14.440
गया प्रसाद और राम बिशाल।

07:14.520 --> 07:17.360
सारे के सारे प्रेमचंद
की कहानियों के नायक लग रहे हैं।

07:17.440 --> 07:20.280
यह मंगल जी न,
पक्का सेवा केंद्र के वकील हैं।

07:20.840 --> 07:22.360
सेवा केंद्र?

07:22.440 --> 07:23.560
[अँग्रेज़ी में] कानूनी सहायता।

07:23.640 --> 07:24.760
[अँग्रेज़ी में] वाह!

07:25.520 --> 07:28.480
मंगल जी इतने सारे साधनहीन लोगों
के कानूनी सहायक हैं।

07:28.560 --> 07:30.680
गरीब। चाय?

07:30.760 --> 07:34.080
मैं तीन साल न, इनकी ही सहायक रहूँगी।

07:34.160 --> 07:36.280
विश्वास, इनका नंबर मिल सकता है मुझे?

07:37.240 --> 07:38.400
बिल्कुल मिल जाएगा।

07:40.640 --> 07:45.160
अच्छा, तुम यह… किसी के लिए भी करते
या ख़ास तौर से मेरे लिए कर रहे हो।

07:46.440 --> 07:49.880
हम जैसे सरकारी अफसर अगर
आप जैसे अभिजात वर्ग की सेवा न कर सकें,

07:50.520 --> 07:52.280
तो औचित्य क्या हमारे पद का?

07:53.800 --> 07:56.880
[फ़ोन पर औरत की आवाज़] आपने जिस फ़ोन नंबर
को कॉल किया है वह फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

07:56.960 --> 07:59.320
कोई बात नहीं। अदालत तो आएँगे ही।

07:59.960 --> 08:02.640
वी.डी. त्यागी, अध्यक्ष
पटपड़गंज बार एसोसिएशन

08:02.720 --> 08:04.880
सर, फ़ोटो तो इसी नेमप्लेट का है।

08:04.960 --> 08:07.000
फोरे जी ने काउंसिल को तो
हमारी शिकायत भेजी है।

08:07.080 --> 08:08.760
फिर यह कॉपी हमें क्यों भेजी है?

08:08.840 --> 08:09.880
झापड़ मार रहा है।

08:10.480 --> 08:12.320
फिर ये अग्रवाल के लड्डू
क्यों भेजे हैं, भाई?

08:12.400 --> 08:14.040
साथ में पप्पी भी दे रहा है।

08:14.120 --> 08:15.400
झापड़ के साथ पप्पी भी।

08:16.040 --> 08:18.080
ओ, भाई, हमारे साथ न बीडीएसएम हो रहा है?

08:18.160 --> 08:20.120
अरे, इस शिकायत में कुछ भी लिखा है।

08:20.200 --> 08:22.560
-सर, यह नेमप्लेट ग़ैरकानूनी कैसे है?
-अरे, है।

08:22.640 --> 08:24.560
बार काउंसिल के नियमों के ख़िलाफ़ है।

08:24.640 --> 08:27.680
यहाँ लिखा है,
"एक वकील का साइनबोर्ड या नेमप्लेट

08:27.760 --> 08:31.000
सार्वजनिक रूप से या अन्यथा प्रदर्शित
किया गया, उचित आकार का होना चाहिए।"

08:31.080 --> 08:34.040
ओ, यह इनकी बुआ बताएगी कि क्या होता है
उचित आकार? हैं, मुंशी जी?

08:35.000 --> 08:37.480
नेमप्लेट इससे बड़ी नहीं होनी चाहिए।

08:37.559 --> 08:39.200
और लिखा भी है यहाँ पर,

08:39.280 --> 08:41.240
[अँग्रेज़ी में] "इसके अतिरिक्त,
साइनबोर्ड या नेमप्लेट

08:41.320 --> 08:44.039
में यह इंगित नहीं होना चाहिए

08:44.120 --> 08:48.720
कि वह बार काउंसिल या किसी एसोसिएशन का
अध्यक्ष, चेयरमैन, पदाधिकारी है या रहा है।"

08:48.799 --> 08:51.760
ओ मतलब, बार एसोसिएशन
के अध्यक्ष बन जाओ, और लिखो मत।

08:51.840 --> 08:54.280
ओ हमारे पेशे में जब तक
लिखित में न हो, माना ही नहीं जाता।

08:54.360 --> 08:55.400
यह कैसा कानून है, भाई?

08:56.200 --> 08:58.440
कानून नहीं, नियम।

08:58.520 --> 09:01.520
और विशेश्वर, नियम तो टूटा है।

09:01.600 --> 09:04.200
तुम्हारी जो नेमप्लेट है, उसका साइज़ बड़ा है

09:04.280 --> 09:06.200
और उस पर
"अध्यक्ष, बार एसोसिएशन" भी लिखा है।

09:06.960 --> 09:08.160
[फ़ोन की घंटी बजने की आवाज़]

09:09.040 --> 09:10.000
हैलो।

09:12.040 --> 09:12.920
जी?

09:14.480 --> 09:15.560
जी, हाँ।

09:16.400 --> 09:18.360
शिकायत की कॉपी मिली।

09:18.440 --> 09:19.640
धन्यवाद।

09:21.360 --> 09:25.120
[गंभीरतापूर्ण संगीत बजता है]

09:26.520 --> 09:27.960
काज़मी का फ़ोन था।

09:28.760 --> 09:30.320
काउंसिल ने कमेटी बिठाई है।

09:30.400 --> 09:31.880
[घड़ी की टिक टिक की आवाज़]

09:31.960 --> 09:33.520
नामांकन रद्द हो सकता है।

09:33.600 --> 09:35.520
नामांकन रद्द हो सकता है?

09:35.600 --> 09:37.560
त्यागी, मैं सच बता रहा हूँ
इस फोरे के मुँह पर

09:37.640 --> 09:40.200
मैंने कोहनी मार कर
मैंने अपने आप पर चार्जशीट करवा लेनी है।

09:40.280 --> 09:42.280
इस साले की मूँछें उखाड़कर
बालतोड़ कर देना है।

09:42.360 --> 09:44.720
-लिंगड़ खींचकर उसकी न टाई बनानी है…
-मिंटू! हो गया।

09:45.760 --> 09:49.000
तुम लोग दो मिनट के लिए बाहर जाओ।
मुझे अकेला छोड़ दो। बाहर जाओ, प्लीज़।

09:50.120 --> 09:51.080
[मुंशी जी] चल, मिंटू।

09:54.160 --> 09:56.600
एडवोकेट वी.डी. त्यागी

09:56.680 --> 09:59.040
[गंभीरतापूर्ण संगीत बजता है]

10:00.040 --> 10:02.000
राम बिशाल बनाम गया प्रसाद।

10:02.080 --> 10:03.240
गया प्रसाद जी?

10:05.560 --> 10:07.040
-राम बिशाल!
-गया प्रसाद जी?

10:09.440 --> 10:10.600
मिस्टर गया प्रसाद?

10:13.000 --> 10:14.280
आप यहाँ ध्यान दें।

10:14.360 --> 10:15.600
मिस्टर बुलेस्वर?

10:17.480 --> 10:19.040
-मिस्टर बुलेस्वर?
-नहीं।

10:20.920 --> 10:22.480
-मिस्टर बुलेस्वर?
-नहीं।

10:22.560 --> 10:23.560
मिस्टर बुलेस्वर?

10:25.040 --> 10:26.000
हम ही हैं!

10:28.360 --> 10:29.760
[अँग्रेज़ी में] आप मिस्टर बुलेस्वर हैं?

10:31.520 --> 10:32.800
बुलेस्वर!

10:32.880 --> 10:35.520
[ख़ुशनुमा संगीत बजता है]

10:39.400 --> 10:41.760
तो बुलेस्वर जी, आपका मुद्दा क्या है?

10:41.840 --> 10:45.040
मुआवज़े का, भैंस पर ट्रक चढ़ गया था।

10:47.120 --> 10:48.640
-बुलेस्वर जी।
-हाँ?

10:48.720 --> 10:50.840
-आप प्लीज़ आगे आइए।
-हाँ।

10:52.600 --> 10:55.040
तो मंगल जी मुआवज़े के मामले भी संभालते हैं!

10:55.120 --> 10:57.920
पता नहीं कैसे इतना तनाव संभाल लेते हैं।

10:58.000 --> 10:59.600
वैसे, कहाँ हैं, मंगल जी?

11:05.760 --> 11:07.720
[अँग्रेज़ी में] चिंता मत करिए,
यह वीगन है। आप खा सकते हैं।

11:10.240 --> 11:11.720
मंगल जी?

11:11.800 --> 11:14.000
मंगल जी न आएँगे।

11:14.080 --> 11:16.000
हमें तारीख़ लेने को बोला है।

11:16.080 --> 11:18.040
कैसे बोले? उनका फ़ोन तो लग ही नहीं रहा है।

11:18.120 --> 11:21.800
आज नहीं, तीन साल पहले बोले थे
सेवा केंद्र में।

11:21.880 --> 11:24.120
तब से तारीख़ हम ही ले रहे हैं।

11:24.200 --> 11:26.320
-तीन साल से?
-हाँ।

11:26.400 --> 11:28.480
मंगल जी आ ही नहीं पाते।

11:29.760 --> 11:31.280
कैसे आएँगे?

11:31.360 --> 11:32.880
इतना ज़्यादा काम हैं।

11:33.480 --> 11:35.680
कितने मामले संभालते हैं वह।

11:35.760 --> 11:37.000
[अँग्रेज़ी में] लेकिन चिंता मत करिए।

11:37.080 --> 11:40.000
अब मैं उनकी सहायता करूँगी
और सब ठीक हो जाएगा, ठीक है?

11:42.280 --> 11:45.160
यहाँ कैंटीन में साफ़ पानी मिलता है।

11:45.240 --> 11:47.720
यह नाले का पानी पीने से कॉलेरा हो जाता है।

11:50.000 --> 11:53.040
[अँग्रेज़ी में] चिंता मत करिए,
यह क्षारीय पानी है। यह एकदम सुरक्षित है।

11:54.000 --> 11:56.320
तो मंगल जी बैठते कहाँ हैं?

11:56.400 --> 11:57.920
-मंगल जी?
-हाँ।

11:58.000 --> 11:59.320
अपने कमरे पर।

12:00.560 --> 12:02.960
-कमरा कहाँ है?
-घर पर।

12:03.040 --> 12:03.880
घर कहाँ है?

12:06.080 --> 12:06.960
पता नहीं।

12:08.960 --> 12:10.440
बुलेस्वर जी।

12:10.520 --> 12:13.840
वह इंसान दिन-रात आपकी भैंस
को न्याय दिलाने में लगा हुआ है।

12:13.920 --> 12:16.320
और न आपके पास उनका नंबर है, न पता।

12:16.880 --> 12:18.000
क्या है आपके पास?

12:18.640 --> 12:19.600
यह।

12:24.640 --> 12:26.120
बुलेस्वर बनाम राजेश
(मवेशी मुआवज़ा)

12:26.200 --> 12:28.080
एडवोकेट मंगल धीमा

12:30.840 --> 12:33.040
[फेरीवाले की आवाज़]

12:39.120 --> 12:45.400
धीमे-धीमे यूनिसेक्स पार्लर

12:51.520 --> 12:52.560
तो क्या लेंगी आप?

12:53.640 --> 12:54.520
[अँग्रेज़ी में] फ़ेशियल?

12:56.000 --> 12:57.520
[अँग्रेज़ी में] कुण्डलिनी जागरण?

12:59.000 --> 13:00.040
[अँग्रेज़ी में] तनाव से राहत?

13:01.160 --> 13:04.640
नहीं, धन्यवाद, मैं असल में
मंगल धीमा जी से मिलने आई हूँ।

13:04.720 --> 13:06.240
[अँग्रेज़ी में] मैं उनके काम
की बड़ी फैन हूँ।

13:11.120 --> 13:12.160
जी, मैं ही हूँ।

13:13.440 --> 13:16.000
आप तो एडवोकेट हैं न?

13:16.080 --> 13:17.480
वह भी हूँ।

13:18.640 --> 13:19.680
यह भी हूँ।

13:20.760 --> 13:22.440
दोनों हैं जी, टू इन वन।

13:25.200 --> 13:29.200
[अँग्रेज़ी में] मैं आपकी मदद करना चाहती हूँ
ताकि आप आगे ज़रूरतमंदों की मदद कर सकें।

13:29.280 --> 13:31.760
[अँग्रेज़ी में] जानते हैं?
समाज के साधनहीन वर्ग।

13:31.840 --> 13:34.240
-कौन सा वर्ग?
-[औरत] अरे गरीब।

13:35.440 --> 13:36.360
हाँ!

13:37.520 --> 13:39.400
सही कहा।

13:39.480 --> 13:40.800
"सही कहा।"

13:41.840 --> 13:42.880
[अँग्रेज़ी में] विश्व शांति।

13:45.040 --> 13:47.200
[अँग्रेज़ी में] अंतर्राष्ट्रीय क्षमा!
अगली बैठक!

13:48.480 --> 13:50.080
अरे समझ गया! समझ गया!

13:50.160 --> 13:51.880
बहुत सुना है आप लोगों के बारे में।

13:51.960 --> 13:53.440
देखा पहली बार न।

13:53.520 --> 13:55.760
चिंता मत करिए।
मैं सब समझता हूँ आपको क्या चाहिए।

13:55.840 --> 13:57.400
मैं तो फ़्री द निपल कैम्पेन
में भी करता हूँ न।

14:03.200 --> 14:04.160
सारे गरीब…

14:05.040 --> 14:08.840
साधनहीन… वर्ग… के मामले।

14:13.840 --> 14:14.760
बाढ़ पीड़ित।

14:15.760 --> 14:17.120
दंगा पीड़ित।

14:17.720 --> 14:18.680
नशाग्रस्त।

14:20.720 --> 14:21.880
कुपोषित।

14:22.800 --> 14:25.240
एक-दो की प्रोफ़ाइल तो केटो पर भी है।

14:25.320 --> 14:28.480
एकदम प्रीमियम गरीब। जो चाहिए, इधर है।

14:29.120 --> 14:31.120
[अँग्रेज़ी में] प्रति केस, 20,000।

14:32.040 --> 14:33.080
[अँग्रेज़ी में] क्या?

14:33.160 --> 14:35.360
अरे एकमुश्त चुकाएँगे तो रक़म कम करेंगे।

14:39.080 --> 14:41.120
वी.डी. त्यागी, अध्यक्ष
पटपड़गंज बार एसोसिएशन

14:41.200 --> 14:43.400
[धुन गुनगुनाने की आवाज़]

14:43.480 --> 14:45.360
मुंशी जी, हम बाहर क्यों बैठे हैं?

14:47.000 --> 14:49.800
ओ, अव्वल दर्जे का आदमी अकेले में रोता है।

14:51.720 --> 14:52.720
वह रो नहीं रहा है।

14:53.920 --> 14:54.920
खोल रहा है।

14:55.000 --> 14:56.600
[चिड़ियों के चहचहाने की आवाज़]

14:56.680 --> 14:57.640
क्या?

14:58.200 --> 14:59.120
दरवाज़ा।

14:59.760 --> 15:00.600
हैं?

15:01.560 --> 15:03.280
[मिंटू] सुनाई तो नहीं दे रहा।
सुनाई दे रहा है?

15:04.200 --> 15:05.960
अरे, अपने त्यागी के पिताजी,

15:06.040 --> 15:09.760
जस्टिस सर्वेश्वर दयाल त्यागी,
एक किस्सा सुनाते थे।

15:11.280 --> 15:14.000
चिंतन दास जी एक बड़े वकील थे।

15:14.800 --> 15:16.360
वह अपने जाने से पहले,

15:16.440 --> 15:20.440
अपनी फ़र्म, अपने छोटे बेटे सनातन
को देना चाहते थे।

15:21.200 --> 15:24.600
उन्हें लगता था,
उनका छोटा बेटा ही असली वकील है।

15:26.000 --> 15:29.640
पर उनके बड़े बेटे पुरातन को,
यह बात नहीं बची।

15:30.440 --> 15:31.840
भई, एक तो वह बड़ा,

15:31.920 --> 15:34.840
दूसरे वह अपने आप को बेहतर वकील समझता।

15:36.920 --> 15:39.680
तो चिंतन दास जी ने… उन्हें मौक़ा दिया।

15:40.400 --> 15:42.760
वह पुरातन और सनातन,

15:42.840 --> 15:45.440
दोनों को एक बड़े से कमरे में ले गए।

15:46.160 --> 15:50.520
और बोले, "यह दरवाज़ा
अंदर से बंद कर रहा हूँ।"

15:50.600 --> 15:53.040
जो इस कमरे से पहले बाहर निकला

15:53.120 --> 15:55.120
वह सच्चा वकील माना जाएगा।

15:55.200 --> 15:57.160
और फ़र्म उसी की होगी।

15:58.520 --> 16:00.920
-कमरे में खिड़की थी?
-नहीं।

16:02.240 --> 16:04.040
कोई सुरंग? रोशनदान?

16:04.760 --> 16:06.120
कोई संलग्न बाथरूम?

16:06.200 --> 16:08.760
यही सब पुरातन ढूँढ़ता रहा।

16:08.840 --> 16:11.000
मगर उसे कोई दूसरा रास्ता नहीं मिला।

16:11.080 --> 16:13.600
अरे पर, फिर तो निकल ही नहीं सकता था न वह।

16:13.680 --> 16:15.960
यही सोचकर पुरातन हार मान कर बैठ गया।

16:17.120 --> 16:18.560
पर सनातन निकल आया।

16:20.440 --> 16:21.640
वह इच्छाधारी नाग था।

16:23.400 --> 16:26.040
नहीं, वह सच्चा वकील था।

16:26.120 --> 16:30.040
उसने दरवाज़े को खींच कर देखा
कि बंद है भी या नहीं।

16:31.440 --> 16:32.360
वह खुला हुआ था।

16:33.480 --> 16:36.000
ओए, आपका सनातन वकील कम, उंगलबाज़ ज़्यादा है।

16:41.760 --> 16:42.920
[अँग्रेज़ी में] दरवाज़ा बंद है।

16:44.000 --> 16:45.200
दरवाज़ा बंद है।

16:46.520 --> 16:48.800
जब एक आम आदमी को यह बात बताई जाती है।

16:49.680 --> 16:51.320
या तो वह रास्ता बदल लेता है

16:52.240 --> 16:54.520
या थक कर बैठ जाता है।

16:55.440 --> 16:57.240
मगर एक सच्चा वकील,

16:58.240 --> 16:59.880
वह सवाल पूछता है।

17:01.320 --> 17:03.720
दरवाज़ा वाक़ई बंद है।

17:04.760 --> 17:06.360
किसके लिए बंद है?

17:06.440 --> 17:10.839
[मुंशी जी] कब से कब तक बंद है?
किसके कहने पर बंद है?

17:10.920 --> 17:15.520
और वह यह सवाल तब तक
पूछता है जब तक कि वह दरवाज़ा…

17:15.599 --> 17:17.440
[दरवाज़े की आवाज़]

17:17.520 --> 17:18.920
[दरवाज़ा खुलने की आवाज़]

17:19.000 --> 17:21.520
[जोशीला संगीत बजता है]

17:22.079 --> 17:23.520
अब आओगे?

17:28.319 --> 17:29.400
-लॉ?
-जी, सर।

17:29.480 --> 17:30.680
तू कारण बताओ नोटिस तैयार कर।

17:30.760 --> 17:32.240
-ठीक है।
-मिंटू।

17:32.319 --> 17:34.960
तू दिल्ली न्यायालय
के सभी अध्यक्षों को कॉल कर।

17:35.040 --> 17:36.840
-ऑर्डर, तू शाहदरा निकल।
-जी, सर।

17:37.840 --> 17:41.800
अबे! अरे, उसे बता
कि वहाँ से ढोल वाले को उठाना है।

17:41.880 --> 17:44.440
ढोलवाला? ओ, तू कर क्या रहा है?

17:44.520 --> 17:45.480
मिंटू।

17:46.480 --> 17:49.200
पूरे बवाना को पता चलना चाहिए
कि मैं कर क्या रहा हूँ।

17:49.280 --> 17:51.640
[जोशीला संगीत बजता है]

17:51.720 --> 17:55.920
जज साहब जैसे ही देखेंगे
आपका केस दीदी ने लिया है,

17:56.000 --> 17:58.760
समझ जाएँगे, आप ही सही पार्टी हो।

17:58.840 --> 18:00.880
दीदी दलील नहीं देतीं।

18:00.960 --> 18:02.760
दीदी ख़ुद दलील हैं।

18:02.840 --> 18:04.760
दीदी, विश्वास…

18:04.840 --> 18:08.080
[अँग्रेज़ी में] वह मंगल धीमा…
वह धोखेबाज़ है! वह जालसाज़ है!

18:08.160 --> 18:09.560
और वह एक घोटालेबाज़ है!

18:14.400 --> 18:15.560
गरिमा आनंद, सचिव
दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण

18:16.640 --> 18:18.720
-क्या है यह?
-शिकायत।

18:18.800 --> 18:20.480
मंगल धीमा की।

18:20.560 --> 18:24.480
मैडम, आपने उस इंसान को विश्वास करके
मिस्टर बुलेस्वर की ज़िम्मेदारी दी।

18:24.560 --> 18:26.600
पर वह बस केस लेकर बैठ गए हैं।

18:26.680 --> 18:29.440
मिस्टर बुलेस्वर ख़ुद
तीन साल से तारीख़ें ले रहे हैं।

18:29.520 --> 18:34.040
उनके ख़िलाफ़ शिकायत
या तो मिस्टर बुलेस्वर ले सकता है या अदालत।

18:34.120 --> 18:36.520
आपका कोई हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है यहाँ।

18:36.600 --> 18:38.360
मैं यह शिकायत नहीं ले सकती।

18:38.440 --> 18:40.280
-[अँग्रेज़ी में] लेकिन…
-नहीं।

18:40.360 --> 18:42.520
आप शिकायत लेने से मना नहीं कर सकतीं।

18:43.520 --> 18:46.800
हाँ, उस पर आपको ऐक्शन लेना है
कि नहीं लेना है, वह आपकी मर्ज़ी है।

18:46.880 --> 18:49.280
पर शिकायत तो आपको लेनी पड़ेगी।

18:49.360 --> 18:52.040
देखिए, मैं भी
क्लास वन सरकारी कर्मचारी हूँ।

18:52.960 --> 18:55.480
आप शिकायत भी लेंगी
और उस पर रिसीविंग भी देंगी।

18:56.600 --> 19:00.080
वर्ना आपके ख़िलाफ़ जो शिकायत होगी न
उस पर ज़रूर ऐक्शन ले लिया जाएगा।

19:01.760 --> 19:02.760
इसलिए।

19:03.600 --> 19:04.720
[अँग्रेज़ी में] धन्यवाद।

19:07.720 --> 19:09.840
[हड्डी चटकने और आदमी के कराहने की आवाज़]

19:13.320 --> 19:15.360
-मेरी शिकायत कर दी?
-जी।

19:15.440 --> 19:17.280
[रिमोट के बटन दबने की आवाज़]

19:17.360 --> 19:18.480
[कराहने की आवाज़]

19:18.560 --> 19:20.000
मेरा लाइसेंस रद्द हो जाएगा।

19:20.080 --> 19:21.560
बिल्कुल।

19:22.040 --> 19:24.360
अगर मैं आपकी बात न मानूँ तो।

19:25.000 --> 19:25.880
[दीदी] हाँ।

19:25.960 --> 19:27.800
[रिमोट के बटन दबने की आवाज़]

19:27.880 --> 19:29.480
वह एसी की रिमोट है।

19:32.120 --> 19:33.920
पर अगर मैं आपकी बात मान लूँ,

19:35.000 --> 19:38.200
तो ये केस आप ख़ुद संभाल लेंगी,
और फ़ीस मुझे मिलेगी?

19:39.040 --> 19:40.000
[आदमी के कराहने की आवाज़]

19:40.680 --> 19:41.840
-हाँ?
-हाँ।

19:42.560 --> 19:44.280
[खिसियाते हुए हँसने की आवाज़]

19:45.720 --> 19:46.600
अच्छा…

19:53.120 --> 19:54.200
यह लीजिए।

19:59.720 --> 20:00.840
-जी…
-साले,

20:00.920 --> 20:03.000
एक वकील पर ही
झापड़ पप्पी का पैंतरा चला रहा है तू।

20:03.080 --> 20:04.920
-झापड़ पप्पी…
-जा करवा दे लाइसेंस रद्द।

20:05.000 --> 20:06.600
-जा।
-ऐ…

20:06.680 --> 20:09.400
तुझे क्या लगता है मेरा चूल्हा
यह वकालत के दम पर चल रहा है।

20:10.000 --> 20:10.920
शांत हो जाइए।

20:12.600 --> 20:14.280
इनका मुख्य काम तो एक्यूपंक्चर का है।

20:14.360 --> 20:16.120
वकालत तो यह पार्ट टाइम करते हैं।

20:16.760 --> 20:18.840
साले, मैं एक्युपंक्चरिस्ट भी
पार्ट टाइम हूँ।

20:18.920 --> 20:20.520
मेरा मुख्य काम फ़ेशियल है।

20:21.280 --> 20:22.160
तुझे करवानी है?

20:23.920 --> 20:25.560
दरअसल… नहीं।

20:26.120 --> 20:27.360
निकल।

20:27.440 --> 20:29.200
-देखिए शिका…
-निकल!

20:33.160 --> 20:34.680
एक मिनट!

20:34.760 --> 20:35.800
बैठो।

20:36.480 --> 20:37.520
वकील साहब…

20:38.280 --> 20:40.040
आपका मुख्य काम फ़ेशियल है?

20:40.120 --> 20:41.440
-क्या…
-नहीं।

20:41.520 --> 20:43.800
आपका मुख्य काम फ़ेशियल है
और आप इन्हें अनदेखा कर रहे हैं?

20:44.720 --> 20:47.920
वकील साहब, आँखें फाड़ कर,
आँखें खोल कर देखिए।

20:48.000 --> 20:52.120
साक्षात ग्लैमर खड़ी हुई है आपके सामने
और आप अनदेखा कर रहे हैं।

20:53.520 --> 20:55.200
एक बार आपके यहाँ आने लगी न लगातार,

20:55.280 --> 20:58.880
आपकी दुकान कहाँ से कहाँ पहुँच जाएगी
आपको अंदाज़ा तक नहीं है।

20:58.960 --> 21:02.200
आप मामूली चीज़ समझ रहे हैं उन्हें।
दक्षिणी दिल्ली से हैं वह।

21:02.280 --> 21:04.960
अरे, यह जिस पार्लर में जाकर
फ़ेशियल कराती हैं न

21:05.040 --> 21:07.360
वहाँ पर क्रीम लगाते हुए तो
150 रूपये के जूस

21:07.440 --> 21:09.840
मानार्थ पिला देते हैं वे,
क्या बात कर रहे हैं आप। हैं?

21:11.440 --> 21:14.280
और एक बार इन्होंने आपके यहाँ
लगातार आना शुरू कर दिया,

21:14.360 --> 21:16.840
वकील साहब, मैं कह रहा हूँ…

21:16.920 --> 21:20.360
लक्ष्मी नगर की सारी औरतें न
आप ही के यहाँ आकर फ़ेशियल और वह…

21:20.440 --> 21:23.200
एक्वा वाला पंक्चर लेंगी, उन्होंने आना है।

21:24.840 --> 21:26.360
एक बार मैंने लगाई थी न

21:27.080 --> 21:28.360
कैटरीना कैफ़ की तस्वीर।

21:30.120 --> 21:31.720
सब चिढ़ गईं थीं…

21:32.760 --> 21:34.240
यहाँ पर यह सब नहीं चलता।

21:34.920 --> 21:36.960
यहाँ पर विद्या बालन चलती है।

21:37.040 --> 21:39.120
-विद्या बालन?
-संबंधित है।

21:54.640 --> 21:55.800
झिलमिल बार एसोसिएशन

21:55.880 --> 21:57.520
वी.डी. त्यागी, अध्यक्ष
पटपड़गंज बार एसोसिएशन

21:57.600 --> 21:58.800
बार काउंसिल ऑफ़ दिल्ली

21:58.880 --> 22:01.800
-क्या लगता है?
-बड़ा तीसमारख़ाँ बन रहा था।

22:02.360 --> 22:04.680
अब देखना असली स्वाद तो अब आएगा।

22:06.640 --> 22:08.040
आ रहा है, बड़ा ख़ुश होकर आ रहा है।

22:10.360 --> 22:11.560
आह, आ गया।

22:17.360 --> 22:19.960
त्यागी जी, आप यह मानते हैं न

22:20.560 --> 22:23.360
कि इस तरह की नेमप्लेट लगाना

22:23.440 --> 22:27.400
बार काउंसिल के उसूलों
और दिशानिर्देशों के विरूद्ध है।

22:28.160 --> 22:30.000
जी, बिल्कुल। आप सही कह रहे हैं।

22:30.080 --> 22:33.760
तो आप यह भी जानते हैं
कि काउंसिल इस उल्लंघन के लिए

22:33.840 --> 22:37.320
आपके ख़िलाफ़ क़दम उठाने
का पूरा अधिकार रखती है।

22:40.000 --> 22:40.960
जी।

22:42.040 --> 22:44.520
[अँग्रेज़ी में] अध्याय 4, धारा 5.3।

22:45.080 --> 22:46.800
इस बेबाक़ी के लिए शुक्रिया।

22:47.680 --> 22:49.680
इसके आगे मुझे कुछ नहीं कहना है।

22:49.760 --> 22:55.800
पैनल के सदस्य जो सही समझें
आपके ख़िलाफ़ क़दम उठा सकते हैं।

22:56.800 --> 22:57.760
[अँग्रेज़ी में] आपत्ति, सर।

23:00.040 --> 23:02.080
काज़मी साहब, यह ऐक्शन मेरे ख़िलाफ़ क्यों?

23:03.200 --> 23:05.480
जिसकी नेमप्लेट है उसके ख़िलाफ़ होनी चाहिए।

23:05.560 --> 23:07.880
-अरे, इसी… इसी की तो है।
-हाँ।

23:08.440 --> 23:11.680
साफ़ साफ़ कहिए, त्यागी साहब।
आप कहना क्या चाहते हैं।

23:12.520 --> 23:15.360
देखिए दरअसल, काज़मी साहब, आपको ग़लतफ़हमी है।

23:15.440 --> 23:19.520
आपको "वीडी त्यागी" जो नाम लग रहा है
वह नाम नहीं है।

23:19.600 --> 23:20.760
वह एक लोगो है।

23:21.560 --> 23:25.520
जैसे कई कंपनियों
के अपने लोगो होते हैं, चिन्ह।

23:25.600 --> 23:28.080
जिसे आप आसानी से पढ़ नहीं पाते।

23:28.160 --> 23:32.360
लेकिन कई कंपनियों के जो लोगो होते हैं
जिनको आप बड़ी आसानी से पढ़ पाते हैं।

23:32.440 --> 23:35.760
तो "वीडी त्यागी एन्ड एसोसिएट्स"
एक लोगो है,

23:35.840 --> 23:38.120
नेमप्लेट नहीं है।

23:38.200 --> 23:40.720
अब यह कहना, काज़मी साहब

23:40.800 --> 23:44.840
कि नेमप्लेट बड़ा है,
बड़े अक्षरों में लिखा है

23:44.920 --> 23:48.560
-तो यह शिकायत तो मुझ पर नहीं बनती।
-एक मिनट!

23:48.640 --> 23:51.800
अगर यह नाम नहीं, सिर्फ़ लोगो है,

23:51.880 --> 23:55.640
तो नीचे "अध्यक्ष, पटपड़गंज बार एसोसिएशन"
क्यों लिखा हुआ है, भाई?

23:55.720 --> 23:57.520
-बताओ।
-हाँ, जी हाँ। बिल्कुल।

23:57.600 --> 23:59.880
नहीं, अध्यक्ष आप हैं, या आपकी वह फ़र्म?

23:59.960 --> 24:00.960
बोलिए।

24:01.040 --> 24:03.040
बिल्कुल सही, अध्यक्ष तो मैं हूँ।

24:04.120 --> 24:06.240
इस फ़र्म की हिम्मत हुई

24:06.320 --> 24:09.360
"बार एसोसिएशन का अध्यक्ष" लिखने की?
मैं यह जानना चाहता हूँ।

24:09.440 --> 24:11.640
यह सवाल फ़र्म से करना चाहिए कि मुझसे?

24:11.720 --> 24:13.960
देखिए कानून बहुत स्पष्ट है, काज़मी साहब।

24:14.040 --> 24:17.280
[अँग्रेज़ी में] एक व्यक्ति और एक फ़र्म
दो अलग-अलग इकाइयाँ हैं।

24:17.360 --> 24:20.880
जैसे मैं अलग हूँ, मेरी फ़र्म अलग है। सही?

24:20.960 --> 24:25.320
और सर, मैं पैनल को सूचित करना चाहता हूँ
जैसे ही बात मेरी जानकारी में आई,

24:25.400 --> 24:30.400
मैंने पटपड़गंज बार एसोसिएशन
के कायदे-कानूनों के तहत,

24:30.480 --> 24:33.600
कारण बताओ नोटिस भेजा है।
एक मिनट, सर। मिंटू!

24:35.080 --> 24:36.200
पागल हो गया है यह!

24:36.840 --> 24:38.480
-कुछ भी कर रहा है!
-सर, यह देखिए।

24:38.560 --> 24:40.040
राजदीप सहगल…

24:40.120 --> 24:44.080
परिमल झा… नेमप्लेट देखिए, सर, इन लोगों का।
एडवोकेट गौरव शर्मा।

24:44.160 --> 24:47.400
साइज़ देखिए, सर,
इन लोगों की। श्रीमान त्रिवेदी…

24:47.480 --> 24:50.040
सौरव खन्ना… यह सब आपके सामने है, सर।

24:51.920 --> 24:54.720
सर, इस हमाम में…

24:56.880 --> 24:58.280
मैं अकेला नहीं हूँ।

25:02.640 --> 25:04.640
अरे, यह बेवकूफ़ बना रहा है सब को।

25:05.320 --> 25:06.160
भाइयों!

25:06.880 --> 25:11.400
मुझे उम्मीद है कि काउंसिल
वीडी त्यागी, एक व्यक्ति का

25:11.480 --> 25:13.160
नामांकन स्वीकार करेगी।

25:13.920 --> 25:17.040
और काउंसिल जो भी मिसाल यहाँ कायम करेगी,

25:18.120 --> 25:19.480
उसी के आधार पर,

25:20.560 --> 25:22.480
सब पर ऐक्शन लेना होगा।

25:25.480 --> 25:29.240
त्यागी साहब, आप चुनाव
की तैयारी शुरू कीजिए।

25:29.320 --> 25:31.320
अरे, ऐसे कैसे कीजिए भाई तैयारी?

25:31.400 --> 25:33.960
कोई लूट मचा रखी है क्या? हट!

25:34.040 --> 25:35.520
अब, काज़मी साहब।

25:38.560 --> 25:42.880
वसीम साहब का एक… शेर याद आया। कहिए तो?

25:42.960 --> 25:44.080
इरशाद।

25:45.720 --> 25:47.080
♪ यह एक मेला है ♪

25:47.800 --> 25:49.840
♪ वादा किसी से क्या लेगा ♪

25:50.720 --> 25:52.520
♪ यह एक मेला है ♪

25:52.600 --> 25:54.680
♪ वादा किसी से क्या लेगा ♪

25:54.760 --> 25:55.920
♪ ढ़लेगा दिन ♪

25:56.640 --> 25:58.920
♪ तो हर एक अपना रास्ता लेगा ♪

26:01.480 --> 26:02.560
♪ वसीम ♪

26:03.680 --> 26:05.360
♪ कलेज़ा चाहिए ♪

26:06.120 --> 26:08.240
♪ दुश्मन से दुश्मनी के लिए ♪

26:09.040 --> 26:10.680
♪ जो बेअमल है ♪

26:10.760 --> 26:12.920
♪ वह बदला किसी से ♪

26:13.440 --> 26:14.440
♪ क्या लेगा? ♪

26:15.040 --> 26:18.360
[जोशीला संगीत बजता है]

26:22.560 --> 26:25.360
[जोशीला संगीत बजता है]

26:26.520 --> 26:27.640
लड्डू अच्छे थे।

26:29.080 --> 26:31.400
[जोशीला संगीत बजता है]

26:32.280 --> 26:36.000
बार काउंसिल ऑफ़ दिल्ली

26:36.080 --> 26:39.120
[जोशीला संगीत बजता है]

26:39.200 --> 26:40.560
[उर्दू में] बहुत बढ़िया!

26:43.120 --> 26:46.560
[ढोल बजने की आवाज़]

26:49.240 --> 26:51.480
[ढोल बजने और सीटियों की आवाज़]

26:53.120 --> 26:54.760
[ढोल बजने की आवाज़]

26:55.680 --> 26:59.240
बार काउंसिल ऑफ़ दिल्ली

26:59.320 --> 27:01.840
वी.डी. त्यागी, अध्यक्ष
दिल्ली बार एसोसिएशन

27:01.920 --> 27:03.920
[ढोल बजने और लोगों के शोर की आवाज़]

27:04.000 --> 27:07.520
[ढोल बजने और लोगों के शोर की आवाज़]

27:13.240 --> 27:15.640
[ढोल बजने और लोगों के शोर की आवाज़]

27:17.360 --> 27:19.680
[ख़ुशनुमा संगीत बजता है]

27:19.760 --> 27:20.760
दीदी!

27:22.440 --> 27:23.720
मेरा पहला केस।

27:23.800 --> 27:25.640
-[दीदी] अहा।
-[विश्वास] ओहो।

27:27.440 --> 27:29.480
[ख़ुशनुमा संगीत बजता है]

27:39.480 --> 27:40.440
बुलेस्वर बनाम राजेश

27:44.920 --> 27:47.720
[ख़ुशनुमा संगीत बजता है]

27:49.080 --> 27:50.200
[अँग्रेज़ी में] धन्यवाद!

27:51.720 --> 27:54.320
[ख़ुशनुमा संगीत बजता है]

28:00.200 --> 28:01.640
बुलेस्वर बनाम राजेश

28:03.200 --> 28:05.920
अच्छा लगा कि तूने मुझे
आज अपनी गाड़ी में लिफ़्ट दे दी।

28:06.000 --> 28:08.120
-अरे, दीदी।
-अच्छी लग रही है।

28:08.200 --> 28:10.120
बहुत सही है।

28:10.200 --> 28:11.720
-उत्साहित है?
-हाँ।

28:11.800 --> 28:14.000
-दही चीनी खाकर आई है?
-नहीं।

28:15.520 --> 28:16.680
आप कौन?

28:17.840 --> 28:22.120
ना, जी। मैं तो इनका वकील हूँ।
तो सवाल तो मैं पूँछूँगा। आप कौन?

28:22.200 --> 28:24.720
-साहब, वह बताया था न।
-हाँ!

28:24.800 --> 28:27.960
हाँ, वह गटर का पानी
पीने वाली लड़की। यही है न?

28:28.040 --> 28:31.920
सर, आपको कोई भ्रम हो रहा है।
मैं मंगल धीमा जी की टीम से हूँ।

28:32.000 --> 28:34.080
और मैं इनकी भैंस को मुआवज़ा दिलवाऊँगी।

28:35.360 --> 28:38.400
मंगल धीमा जी के ख़िलाफ़
किसी ने शिकायत कर दी है।

28:38.480 --> 28:40.640
किसी अनन्या श्रॉफ़ नाम की वकील ने।

28:40.720 --> 28:42.640
फ़िलहाल, सारे मामले मैं देख रहा हूँ।

28:42.720 --> 28:45.600
तो आप उनकी तरफ़ से बहस तो कर ही नहीं सकतीं।

28:45.680 --> 28:47.440
फ़ाइल के लिए शुक्रिया।

28:47.520 --> 28:49.320
चलो, भाई! नंबर आ गया। चलो, जल्दी करो।

28:49.400 --> 28:51.600
तारीख़ भी लेनी है। आ जाओ।

28:52.320 --> 28:54.880
अरे, सर, ऐसे कैसे… सर…

28:58.720 --> 29:01.040
क्या क्या नहीं किया, यार,
मैंने इस केस के लिए!

29:02.080 --> 29:02.960
कमीनी!

29:03.800 --> 29:05.560
सबसे बड़ा बलिदान तो मैंने दिया है।

29:08.440 --> 29:12.080
धीमे-धीमे यूनिसेक्स पार्लर

29:14.840 --> 29:20.640
धीमे-धीमे यूनिसेक्स पार्लर

29:26.440 --> 29:29.960
गरीब के लिए कानूनी सहायता का मतलब
ख़राब कानूनी सहायता नहीं - जस्टिस ललित
