WEBVTT

00:01.001 --> 00:02.961
तुम ठीक हो? बात क्या है?

00:03.044 --> 00:04.546
-आपकी शादी को कितना वक्त हुआ है?
-छह साल।

00:04.629 --> 00:05.463
हम अलग रहते हैं।

00:09.009 --> 00:13.138
यह याद रखना आसान नहीं है कि तुम साथ में बूढ़े नहीं होगे।

00:13.221 --> 00:15.724
मुझे इसके लिए ढेर सारी तारीफ़ें मिल रही हैं।

00:15.807 --> 00:16.641
यह कोई बड़ी बात नहीं है।

00:16.725 --> 00:19.310
तुमने ट्रिस्टन एशग्रोव को तब साइन किया था
जब वह 18 साल का था?

00:19.394 --> 00:22.021
तुम वही हो जिससे लोग जुड़ेंगे।

00:26.109 --> 00:27.944
अरे नहीं, नहीं!

00:28.028 --> 00:31.197
ये शहर ही ऐसा है, तुम्हें मजबूत बना देता है।

00:32.407 --> 00:33.825
-आह!
-अरे, संभलकर!

00:35.326 --> 00:38.455
चार ही मिनट ऊपर हुए हैं! सिर्फ़ चार मिनट।

00:38.538 --> 00:40.957
तुम यहाँ अपने चालान के साथ खड़े हो, एकदम निकम्मे की तरह।

00:41.041 --> 00:43.042
इससे खुद को बहुत बड़ा समझ रहे हो क्या?

00:46.421 --> 00:47.547
माफ़ करना, बच्चे।

00:50.341 --> 00:51.968
तुम चाहे जिस भी मुश्किल से जूझ रहे हो,

00:52.051 --> 00:55.513
तुम्हारे आस-पास की दुनिया सामान्य रूप से चलती रहती है।

01:01.311 --> 01:03.229
-प्रेट्ज़ेल मिलेगा?
-हाँ।

01:03.313 --> 01:04.397
धन्यवाद।

01:05.440 --> 01:07.025
जब हालात बहुत बुरे लगने लगें,

01:07.108 --> 01:09.444
तो बस उन्हीं चीज़ों पर ध्यान दो जो तुम्हें खुशी देती हैं।

01:26.002 --> 01:27.962
माफ़ करना, मुझे नहीं पता था कि तुम यहाँ अंदर हो।

01:28.046 --> 01:29.214
कोई बात नहीं। हम दोनों यहाँ रह सकते हैं।

01:29.297 --> 01:32.258
अरे, नहीं। मैं वैसे भी निकल ही रहा हूँ।

01:32.759 --> 01:35.053
पर आज तो तुम्हारी छुट्टी है।
मुझे लगा तुम्हें घर पर रहना पसंद है।

01:36.054 --> 01:39.265
जब घर, घर जैसा लगता था, तब पसंद था।

01:48.066 --> 01:52.320
-तो, तुम कहाँ जा रहे हो?
-बस थोड़ा काम है।

01:52.403 --> 01:54.364
डॉ. रॉस के साथ तुम्हारी अगली अपॉइंटमेंट कब है?

01:58.076 --> 01:58.910
ठीक है।

02:01.329 --> 02:02.789
मुझे पता है तुम बस यहाँ जबरन टिके हुए हो,

02:02.872 --> 02:05.166
पर हम एक बच्चे को साथ में पाल रहे हैं,
और तुम बहुत बीमार हो।

02:05.250 --> 02:07.794
तो तुम्हें अच्छा लगे या नहीं,
मुझे ये बातें पता होनी चाहिए, ठीक है?

02:07.877 --> 02:09.671
हाँ। सही कह रही हो।

02:12.507 --> 02:14.968
ट्यूमर को छोटा करने के लिए कीमो बुधवार से शुरू होगा।

02:15.885 --> 02:17.887
और फिर आगे चलकर ऑपरेशन होगा।

02:18.638 --> 02:20.348
अभी मुझे इतना ही पता है।

02:20.431 --> 02:22.433
ठीक है। तो मैं बुधवार के लिए बेबी सिटर रख लेती हूँ।

02:22.517 --> 02:26.479
नहीं, ठीक है। मैं संभाल लूँगा। धन्यवाद।

02:26.563 --> 02:29.107
नेट, प्लीज़ शहीद मत बनो, ठीक है?

02:29.732 --> 02:32.527
इसका मतलब यह होगा कि मैं
तुम्हें वहाँ चाहता हूँ, पर ऐसा नहीं है।

02:36.531 --> 02:39.284
ठीक है, अगर ज़रूरत पड़े
तो सारी भड़ास मुझ पर निकाल सकते हो।

02:39.367 --> 02:42.912
तुम्हें पता है मुझे क्या चाहिए, क्लेयर? सच्चाई।

02:50.211 --> 02:53.381
क्या इसी वजह से स्कूल की फ़ीस नहीं भर पाई?

02:53.464 --> 02:54.382
अपना बिज़नेस शुरू करना है?

02:54.465 --> 02:55.383
हाँ?

02:56.843 --> 03:01.180
ठीक है, ये मैंने तब साइन किया था
जब हमें पता भी नहीं था कि तुम बीमार हो।

03:01.264 --> 03:03.224
-ठीक है।
-पार्टटाइम काम करना चाहती थी।

03:03.308 --> 03:06.227
पिछले साल किम ने हॉस्पिटल में अपने लोशन बेचे थे,
तो सारी नर्सें उसकी दीवानी हो गई थीं।

03:06.311 --> 03:09.188
अच्छा, पर ये है क्या?
बहु-स्तरीय मार्केटिंग जैसा? पिरामिड स्कीम?

03:09.272 --> 03:11.816
वो महीने के दो-तीन हज़ार ज़्यादा
कमा रही थी, और हमें सच में इसकी ज़रूरत है।

03:11.900 --> 03:13.359
मामला पैसों का नहीं है, क्लेयर।

03:13.443 --> 03:17.488
ऐसा लगता है मानो मेरे पैरों तले ज़मीन खिसक गई है।

03:17.572 --> 03:20.742
किसी भी चीज़ का सहारा नहीं ले पा रहा हूँ। ठीक है?

03:20.825 --> 03:25.038
बार में भी नहीं, जहाँ मुझे हर वक्त
"कूल बॉस" वाला चेहरा बनाए रखना पड़ता है,

03:25.121 --> 03:27.206
ताकि सबको लगे उनकी नौकरी सुरक्षित है,

03:27.290 --> 03:30.543
जबकि मुझे खुद नहीं पता कि साल के आखिर तक
मैं उन्हें तनख्वाह दे भी पाऊँगा या नहीं।

03:30.627 --> 03:34.505
और फिर यहाँ, हमारी छह साल की बच्ची के
मुझे सामने मज़बूत बनने का नाटक करना पड़ता है,

03:34.589 --> 03:36.633
जबकि मुझे खुद नहीं लगता कि मैं…

03:38.551 --> 03:39.761
मुझे माफ़ कर दो।

03:40.595 --> 03:43.348
मेरे कारण ही तुम्हें पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा था,

03:43.431 --> 03:45.141
इसलिए मुझे लगा इससे भरपाई करने में मदद मिलेगी।

03:46.059 --> 03:47.143
मैंने बेवकूफ़ी कर दी थी।

03:47.227 --> 03:50.021
नहीं। कोई बात नहीं। जो हो गया सो हो गया।

03:50.104 --> 03:51.856
इसे भूलकर आग बढ़ते हैं। प्लीज़।

04:15.380 --> 04:16.297
यार।

04:18.841 --> 04:20.677
-रुको, मैं मदद कर देता हूँ।
-धन्यवाद…

04:21.386 --> 04:22.720
ट्रिस्टन एशग्रोव।

04:23.304 --> 04:26.182
अरे, काफ़ी समय बाद मिल रहे हैं।

04:26.266 --> 04:29.686
हाँ, और देखो, मैं एक गंदी सी सड़क पर रेंग रही हूँ।

04:30.270 --> 04:34.065
मैंने बीस डॉलर का नोट देखा था।
इंसानी प्रवृत्ति है पैसा दिखे तो उसे उठाने की।

04:34.148 --> 04:36.234
कसम से, मैं भिखारी नहीं हूँ।

04:36.317 --> 04:38.569
पर अगर जल्दी कोई काम नहीं मिला, तो हो जाऊँगी।

04:38.653 --> 04:41.114
तो क्या तुम अब वेसी स्ट्रीट में काम नहीं करती हो?

04:41.614 --> 04:43.491
नहीं, उन्होंने मुझे निकाल दिया।

04:43.574 --> 04:45.076
-यार, मज़ाक मत करो।
-हम्म।

04:45.785 --> 04:47.370
वैसे इसमें नुकसान उनका ही है, ठीक है?

04:48.246 --> 04:50.123
जब तुमने मुझे छोड़ा था तब मैंने यही कहा था।

04:51.708 --> 04:54.085
मेरा पूरा करियर तुम्हारी वजह से है, क्रिस एल्ड्रिज।

04:54.919 --> 04:57.130
मैं दिन भर इस तारीफ़ के बारे में सोचती रहूँगी।

04:58.047 --> 05:00.383
तुमसे मिलकर अच्छा लगा। गायब मत हो जाना।

05:00.466 --> 05:03.386
हाँ। और तुम जहाँ भी जाओ, मुझे बताना।

05:03.469 --> 05:06.681
हाँ, थोड़ा वक्त लगेगा। मैं सबको जल्दी पसंद नहीं आती हूँ।

05:06.764 --> 05:10.351
तो अपनी कंपनी शुरू कर दो, ठीक है?

05:19.694 --> 05:21.279
प्लीज़, मुझे अपनी लिस्ट से हटा दो।

05:22.780 --> 05:25.658
पर तुम्हारी कार की वारंटी ख़त्म होने वाली है।

05:27.285 --> 05:28.745
तुम कैसे हो?

05:28.828 --> 05:31.080
ये थोड़ा मुश्किल सवाल है।

05:31.164 --> 05:34.167
आज रात डिनर पर इस पर बात करें?

05:34.250 --> 05:36.169
बिलकुल। तुम्हारे घर पर या मेरे?

05:37.462 --> 05:39.047
रुको, तुम कहाँ रहते हो?

05:40.048 --> 05:42.216
और ये एक और मुश्किल सवाल है।

05:42.300 --> 05:43.426
क्यों न हम बार में मिलें?

05:43.509 --> 05:45.094
स्टॉक लेने के लिए, हम जल्दी बंद करेंगे।

05:45.178 --> 05:46.512
लूमी वेस्ट

05:47.430 --> 05:51.809
देखो, मैं नहीं जानता, लेकिन एलिस…

05:52.977 --> 05:54.937
एलिस का कोई जेंडर नहीं है।

05:56.064 --> 05:59.901
और तुम्हें ये कैसे पता? क्योंकि तुम लेस्बियन हो?

05:59.984 --> 06:02.111
हाँ, अखबार में छपा था।

06:04.363 --> 06:06.032
मैंने पूछा था इसलिए पता है।

06:08.201 --> 06:11.412
मेरे हिसाब से तो, सबको नाम के बिल्ले लगाने चाहिए।

06:11.496 --> 06:14.832
जेंडर, पसंद, भावनात्मक स्थिति सबकुछ।

06:14.916 --> 06:16.250
बाहर की दुनिया जंगल जैसी है।

06:16.334 --> 06:18.336
-अच्छा?
-हाँ।

06:18.419 --> 06:21.047
समलैंगिक बार में, मैं ही सबसे उम्रदराज़ होती हूँ,

06:21.130 --> 06:25.510
अपना पार्टनर ढूँढते हुए, जबकि एकबार मैं उसे ढूँढ चुकी हूँ।

06:25.593 --> 06:27.845
अब मुझमें किसी की दिलचस्पी नहीं रही।

06:28.971 --> 06:30.890
शायद बिल्लियाँ पालने का समय आ गया है।

06:30.973 --> 06:33.059
अरे रुको, एक मिनट।

06:33.142 --> 06:35.645
मेरे पास कुछ है, जो मैं उस दिन देना भूल गया था।

06:36.145 --> 06:39.649
कम्प्यूटर स्टोर वाली वो महिला याद है?

06:39.732 --> 06:40.608
सिल्वी।

06:41.526 --> 06:44.362
-तुम्हें उसका नाम भी याद है?
-बिल्ला लगा था। देखा? कितनी मदद मिलती है।

06:44.445 --> 06:48.741
मदद… ठीक है, उसने मुझे तुम्हें ये देने को कहा था।

06:51.786 --> 06:53.412
अरे, जाओ यार। मज़ाक कर रहे हो?

06:53.496 --> 06:55.164
अरे, कोई मज़ाक नहीं कर रहा हूँ।

06:57.291 --> 06:59.127
-क्या बात है।
-हाँ।

07:01.462 --> 07:04.298
ठीक उसी वक़्त मिला जब मुझे इसकी ज़रूरत थी।

07:04.382 --> 07:05.508
ठीक है।

07:06.092 --> 07:08.928
अब बस अगर कोई कायरोप्रैक्टर आसमान से टपक जाए

07:09.011 --> 07:11.180
और मेरी कमर के दर्द को ठीक कर दे।

07:11.264 --> 07:12.682
कायरोप्रैक्टर के पास मत जाना।

07:12.765 --> 07:15.017
मेरी गर्लफ़्रेंड रेबेका फ़िज़िकल थेरेपिस्ट है।

07:15.101 --> 07:17.061
वो घर आकर भी देखती है। कह देना, मैंने भेजा है।

07:17.854 --> 07:20.648
-बढ़िया। धन्यवाद।
-हम्म, धन्यवाद?

07:20.731 --> 07:22.483
चोरी-छुपे सुनने के लिए।

07:23.943 --> 07:26.737
-आज तो ऊपर वाला हमारी सुन रहा है, वॉल्टर।
-हाँ।

07:27.822 --> 07:28.823
अब अगला क्या माँगें?

07:28.906 --> 07:31.159
और कॉफ़ी?

07:31.242 --> 07:32.994
अच्छा हुआ तुमने आज तबियत के लिए छुट्टी ले ली।

07:33.077 --> 07:35.663
मैं सच में बीमार हूँ। काम से।

07:38.708 --> 07:40.084
तुम्हें ऐसे देखकर अच्छा लग रहा है।

07:40.168 --> 07:42.795
परफ़ोर्मेंस देने के बाद से तुम्हारे चेहरे पर अलग ही चमक है।

07:42.879 --> 07:44.046
मुझे पता है।

07:44.964 --> 07:46.591
मुझे खुद को ऐसे देखना पसंद है।

07:49.927 --> 07:50.803
मुझे भी।

07:54.098 --> 07:55.391
अच्छा, सुनो।

07:58.060 --> 07:59.353
मेरे पीरियड नहीं आए हैं।

08:00.354 --> 08:01.522
अच्छा।

08:03.483 --> 08:04.525
कितने दिन ऊपर हो गए?

08:05.109 --> 08:06.235
करीब एक हफ़्ता।

08:08.154 --> 08:09.655
टेस्ट करके देखा?

08:10.156 --> 08:13.784
नहीं, मैं अभी मानसिक ट्रॉमा नहीं झेलना चाहती।

08:13.868 --> 08:16.579
तो, मैं कोई टेस्ट नहीं करूंगी।

08:17.413 --> 08:19.248
इंतज़ार करके देखते हैं।

08:20.291 --> 08:22.835
मुझे अब डरकर नहीं जीना है। मुझे थोड़ा शांत रहना है।

08:23.920 --> 08:27.340
हाँ। जो होगा सो होगा।

08:28.174 --> 08:29.008
बिलकुल।

08:31.677 --> 08:33.513
पर आशा करती हूँ कुछ होने वाला हो।

08:43.147 --> 08:44.690
अरे। तुम बीमार हो।

08:44.774 --> 08:45.650
डेज़ी हैलो, तुम आज नहीं आ रहे हो?

08:45.733 --> 08:46.567
इसका जवाब मत देना।

08:51.239 --> 08:53.282
क्या तुम्हें दिमागी बीमारी है?

08:53.366 --> 08:53.991
क्षमा करें अभी बंद है

08:54.075 --> 08:57.411
क्या मानसिक रोगी को पता होता है कि उसे यह बीमारी है?

08:57.495 --> 08:58.538
अच्छा सवाल है।

08:58.621 --> 09:01.541
या भटकाने का शानदार पैंतरा है।

09:01.624 --> 09:03.000
इस पर बाद में बात करेंगे।

09:03.876 --> 09:07.088
क्या तुम्हारे बच्चे हैं?

09:08.256 --> 09:11.551
-हाँ।
-एक बच्चा है। लड़का है या लड़की?

09:11.634 --> 09:14.512
लड़की, एना। और वह छह साल की है।

09:14.595 --> 09:15.930
बढ़िया।

09:16.013 --> 09:18.224
तो तुम्हारा तलाक हो चुका है?

09:20.643 --> 09:22.895
-नहीं।
-माँ साथ में नहीं है?

09:23.938 --> 09:25.648
साथ है, लेकिन तुमलोगों ने शादी की है?

09:25.731 --> 09:28.484
-तो, बात यह है…
-हाँ, बोलो।

09:28.568 --> 09:31.195
हम अभी भी शादीशुदा हैं, लेकिन तलाक लेने वाले हैं।

09:31.279 --> 09:35.616
हम फ़ाइल करने ही वाले थे कि चीज़ें उलझ गईं।

09:35.700 --> 09:38.452
ठीक है, बार-बार "उलझन", "मुश्किल" कहना बंद करो।

09:38.536 --> 09:42.498
सीधे बोलो। हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है, ठीक है?

09:42.582 --> 09:44.208
हम अभी-अभी मिले हैं।

09:44.292 --> 09:49.422
मुझे पता है। लेकिन मैं सच बोलना चाहता हूँ
क्योंकि मुझे तुम पसंद हो।

09:50.423 --> 09:52.466
भले ही तुम थोड़ी मतलबी हो।

09:54.385 --> 09:59.682
मुझे भी तुम पसंद हो। भले ही तुम काफी खतरनाक लग रहे हो।

09:59.765 --> 10:01.017
अजीब बात है, मुझे तुमसे डर नहीं लग रहा है।

10:04.270 --> 10:07.607
यही लाइन होगी न मेरे मर्डर वाले पॉडकास्ट की शुरुआत में?

10:09.066 --> 10:10.318
-हाँ, शायद।
-शायद।

10:13.446 --> 10:14.739
तो, एक बात और है।

10:14.822 --> 10:17.116
मुझे घुमा-फिरा कर बोलना पसंद नहीं है।

10:17.199 --> 10:18.534
मुझे फेफड़े का कैंसर है।

10:22.246 --> 10:23.122
ठीक है।

10:25.291 --> 10:26.792
हालत कितनी खराब है?

10:27.877 --> 10:29.754
इतनी कि पहले कीमो करना होगा और फिर ऑपरेशन।

10:31.589 --> 10:33.591
इसलिए मैं अभी इस हालात में हूँ।

10:35.092 --> 10:37.470
जब मैं घर छोड़ने वाला था, तब मुझे यह पता चला।

10:37.553 --> 10:39.930
अच्छा, ऐसा है। तो तुम अभी भी अपनी पत्नी के साथ रह रहे हो।

10:40.014 --> 10:42.767
-जल्द ही पूर्व-पत्नी हो जाएगी।
-फ़िलहाल तो है।

10:44.185 --> 10:48.856
तुम्हें कैंसर है तो क्या मैं तुम्हारे मज़े भी न लूँ?

10:49.732 --> 10:50.733
मैं…

10:51.609 --> 10:54.278
तुम्हें परेशान करने के लिए क्षमा चाहता हूँ।

10:54.362 --> 10:57.573
बुधवार से इलाज शुरू हो रहा है और मैं…

11:04.538 --> 11:09.585
मेरे पास तुम्हें अभी ही बताने का मौका था।

11:10.169 --> 11:15.174
यह करना जल्दबाज़ी लग सकती है। या फिर…

11:19.595 --> 11:24.016
माफ़ करना। मुझे सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही है।

11:24.100 --> 11:25.935
-तुम ठीक हो?
-हाँ। मेरी…

11:28.437 --> 11:31.023
-हथेलियों से पसीने छूट रहे हैं।
-बात मत करो। बस सांस लो।

11:31.107 --> 11:32.316
-ठीक है।
-धीरे…

11:33.651 --> 11:34.902
धीरे…

11:40.699 --> 11:42.159
-यह बहुत अच्छा है।
-क्या बात है!

11:42.243 --> 11:43.619
-तोड़ो।
-खींचो।

11:44.495 --> 11:45.496
बढ़िया।

11:47.289 --> 11:50.000
-बढ़िया है।
-अरे, यार। मुझे बाथरूम जाना है।

11:50.084 --> 11:52.044
-ठीक है।
-इतनी ज़ोर से आई है कि यहीं कर दूँगी।

11:52.545 --> 11:54.213
यह अच्छा संकेत है, है ना?

12:29.915 --> 12:31.917
हमारी कैब एक मिनट में पहुँचने ही वाली है। काली लेक्सस।

12:32.001 --> 12:32.835
बढ़िया है।

12:34.003 --> 12:35.296
तुम मुस्कुरा क्यों रही हो?

12:36.172 --> 12:37.047
नहीं, बस…

12:37.840 --> 12:38.966
बताओ न।

12:39.592 --> 12:40.426
ठीक है।

12:40.926 --> 12:43.554
उन औरतों को वहाँ देखो। हँस रही हैं, मुस्कुरा रही हैं।

12:44.930 --> 12:49.894
सुनकर अजीब लगेगा, पर उनके शोर से मैं चिढ़ जाती।

12:50.561 --> 12:52.021
इसलिए कि वो खुश हैं और मैं नहीं हूँ।

12:52.897 --> 12:55.232
और फिर मैं खुद पर ही गुस्सा करती
कि मैं उनसे चिढ़ क्यों रही हूँ और…

12:55.316 --> 12:58.027
बाप रे। तुम्हारी सोच बड़ी खतरनाक है।

12:58.611 --> 12:59.778
हाँ, ज़्यादातर हाँ।

13:01.030 --> 13:04.700
पर अभी मुझे ऐसा कुछ नहीं लग रहा।

13:12.124 --> 13:13.167
हमारी गाड़ी आ गई क्या?

13:13.834 --> 13:14.710
वो 20 डॉलर हैं क्या?

13:16.837 --> 13:18.297
डेज़ी कॉफ़ी साथी को मिस कर रही हूँ।

13:21.675 --> 13:22.510
अरे, यार।

13:23.260 --> 13:24.345
अच्छी कोशिश थी, बेबी।

13:25.721 --> 13:27.932
-हमारी गाड़ी आ गई है। चलो।
-धन्यवाद।

13:42.112 --> 13:43.364
अब कैसा लग रहा है?

13:44.573 --> 13:45.699
बेहतर।

13:46.492 --> 13:48.869
तुम सही थी, फ़र्श पर लेटना काफ़ी मदद करता है।

13:50.371 --> 13:52.206
मैं अक्सर फर्श पर क्यों नहीं लेटता?

13:52.289 --> 13:54.833
क्योंकि हमें ऐसा करने में शर्म आती है।

13:55.543 --> 13:58.003
मुझसे पूछो तो, नहीं आनी चाहिए।

13:58.087 --> 14:00.506
अजीब-सा सुकून मिलता है। सच में।

14:03.217 --> 14:05.427
अच्छा, अब मुझे फर्श पर लेटने का मन कर रहा है।

14:11.433 --> 14:12.726
मुझे थोड़ा बुरा भी लग रहा है।

14:12.810 --> 14:15.980
मुझे सालों से पैनिक अटैक नहीं आया था।

14:16.772 --> 14:18.232
ये स्वाभाविक है।

14:18.315 --> 14:20.693
तुम कीमोथेरेपी शुरू करने की बात कर रहे थे।

14:20.776 --> 14:22.194
इससे कोई भी घबरा जाएगा।

14:23.696 --> 14:25.865
शायद अब जाकर असली बात दिमाग में बैठी।

14:26.907 --> 14:28.868
एक लंबी इलाज प्रक्रिया शुरू होने वाली है,

14:28.951 --> 14:33.706
और ये या तो काम करेगी या नहीं।

14:34.540 --> 14:37.793
बहुत मुश्किल है। खासकर एक पिता के लिए।

14:40.170 --> 14:44.425
हाँ। बच्चा होने के बाद, आप अपनी
ज़िंदगी के बारे में ज़्यादा सोचने लगते हो।

14:44.508 --> 14:45.885
सुनने में अच्छा लग रहा है।

14:51.265 --> 14:53.392
लगता है मैं बहुत कुछ अंदर ही अंदर दबाए हुए था।

14:56.729 --> 14:58.230
तुम किसी से बात कर सकते हो।

14:58.814 --> 15:00.649
-मैं कर रहा हूँ।
-तुम मेरी बात समझ रहे हो।

15:03.110 --> 15:03.944
पता नहीं।

15:05.738 --> 15:08.616
ये शहर ही ऐसा है, तुम्हें मज़बूत बना देता है।

15:08.699 --> 15:10.576
चाहे तुम किसी भी परेशानी से गुज़र रहे हो,

15:11.160 --> 15:14.371
दुनिया ऐसे चलती रहती है जैसे सबकुछ बिलकुल सामान्य हो।

15:17.082 --> 15:21.253
जब हालात बहुत बुरे लगने लगें, तो उन्हीं
चीज़ों पर ध्यान दो जो खुशी देती हैं।

15:22.963 --> 15:24.006
जैसे एना।

15:24.590 --> 15:26.508
वो पापा की लाड़ली है, है ना?

15:26.592 --> 15:27.593
हाँ।

15:28.093 --> 15:29.929
मैं भी थी बचपन में।

15:30.763 --> 15:32.890
फिर पापा और मेरे बीच अक्सर मनमुटाव होने लगा।

15:35.100 --> 15:36.018
अब हालात कैसे हैं?

15:37.478 --> 15:38.812
अनसुलझे।

15:40.481 --> 15:44.109
काफ़ी समय से बात नहीं हुई।

15:45.194 --> 15:48.572
पर मैं उसे ठीक करना चाहती हूँ। बस पता नहीं कब।

15:55.621 --> 15:58.374
-आज स्कूल कैसा रहा?
-काफ़ी अच्छा।

15:58.457 --> 16:00.834
लेकिन शायद मुझे स्पैनिश का टेस्ट दोबारा देना पड़ेगा।

16:00.918 --> 16:03.754
इसमें तुम मुझ पर गए हो। मैं भी स्पैनिश में बहुत खराब थी।

16:03.837 --> 16:06.048
लेकिन मैंने फुटबॉल में दो गोल मारे।

16:06.131 --> 16:08.592
इसमें तुम मुझ पर नहीं गए हो। शाबाश।

16:09.551 --> 16:11.762
-डिनर में क्या खाओगे?
-मैं बताऊं?

16:11.845 --> 16:15.641
-हाँ, क्यों नहीं?
-ठीक है। टैकोस के बारे में क्या ख्याल है?

16:15.724 --> 16:16.600
ठीक है।

16:17.935 --> 16:20.312
-हैलो, मॉम।
-हैलो, मेरी परी।

16:20.813 --> 16:22.022
मुझे बहुत भूख लगी है।

16:23.065 --> 16:23.899
सच में?

16:23.983 --> 16:26.318
इलाज शुरू होने के बाद से पहली बार इसने ये कहा है।

16:28.445 --> 16:30.698
क्या हम स्पेगेटी खा सकते हैं?

16:31.532 --> 16:32.783
हाँ बिलकुल, बेटा।

16:33.867 --> 16:36.245
पास्ता। बढ़िया आइडिया है।

16:41.250 --> 16:43.711
-यहाँ छूने पर दर्द हो रहा है?
-हाँ।

16:44.920 --> 16:47.214
ठीक है, इस पर थोड़ा काम करेंगे।

16:47.297 --> 16:49.800
पर घर पर भी थोड़ी एक्सरसाइज़ करनी होगी।

16:49.883 --> 16:52.803
-गोल्फ बॉल से कर सकते हैं।
-गोल्फ बॉल?

16:52.886 --> 16:54.555
-हाँ।
-ठीक है।

16:54.638 --> 16:55.472
ठीक है।

16:56.348 --> 16:58.851
और यहाँ? यहाँ दर्द है?

16:58.934 --> 17:00.644
मैं तुम्हारा समय बचा देता हूँ।

17:00.728 --> 17:02.896
तुम जहाँ भी कहोगी, वहाँ शायद दर्द होगा ही।

17:03.939 --> 17:05.774
सबसे ज़्यादा दर्द, पीठ के निचले हिस्से में है।

17:05.858 --> 17:09.069
सीधा खड़ा होना भी मुश्किल लगता है।

17:09.153 --> 17:10.612
कब से है ये दर्द?

17:10.696 --> 17:13.157
काफ़ी समय से, पर सह लेता हूँ।

17:13.657 --> 17:17.911
पत्नी के जाने के बाद, थोड़ा बढ़ गया है।

17:17.995 --> 17:22.916
कोई नहीं रहा जो मुझे घर से खींचकर
बाहर ले जाए, रोज़ चलने पर मजबूर करे।

17:23.542 --> 17:25.586
आपकी पत्नी का नाम क्या था?

17:26.336 --> 17:27.296
ब्रेंडा।

17:28.505 --> 17:32.926
दुख अक्सर शरीर में दर्द बनकर उभरता है।

17:33.010 --> 17:37.389
दिल का हो या शरीर का, सब जुड़ा होता है।

17:39.725 --> 17:41.185
अच्छा, अब गहरी साँस लें।

17:43.979 --> 17:45.647
और साँस छोड़ें।

17:51.945 --> 17:54.156
आज मेरी मुलाकात अपने एक पुराने कलाकार से हो गई।

17:55.699 --> 17:58.118
उसने कहा मुझे अपनी रिकॉर्डिंग कंपनी शुरू करनी चाहिए।

17:58.202 --> 17:59.453
पागलपन है ना?

18:00.037 --> 18:01.163
पागलपन क्यों है?

18:01.246 --> 18:03.582
क्योंकि ये बहुत बड़ा जोखिम है।

18:04.249 --> 18:06.877
हाँ। जानती हो सबसे बड़ा जोखिम क्या है?

18:06.960 --> 18:08.462
-क्या?
-कीमो।

18:11.799 --> 18:15.177
-मैं बहुत बुरी हूँ।
-नहीं। मैं मज़ाक कर रहा हूँ।

18:17.221 --> 18:19.223
-अब मुझे तुम पर गुस्सा आ रहा है क्या?
-मुझे ऐसा नहीं लगता।

18:21.350 --> 18:24.186
तुम्हें अपनी रिकॉर्डिंग कंपनी शुरू कर लेनी चाहिए।

18:24.853 --> 18:26.396
ज़िंदगी बहुत छोटी है, समझी?

18:28.148 --> 18:31.985
ठीक है, कैंसर गुरु।

18:34.446 --> 18:40.911
अजीब है न, ऐसी चीज़ें पूरी ज़िंदगी को
पीछे मुड़कर देखने पर मजबूर कर देती है?

18:42.454 --> 18:43.789
पूरी ज़िंदगी का सफ़र।

18:46.416 --> 18:47.709
क्या बदल सकता था।

18:50.003 --> 18:55.092
शायद कुछ नहीं बदलता, पर किसे पता?

18:58.470 --> 19:00.097
ठीक है, अब ये थोड़ा टेढ़ा सवाल है।

19:01.515 --> 19:05.602
अगर तुम्हें पता चल सके कि तुम कैसे मरोगी,

19:07.396 --> 19:08.647
तो क्या तुम जानना चाहोगी?

19:46.143 --> 19:47.936
क्या मैं लंबा लग रहा हूँ?

19:48.020 --> 19:50.772
ऐसा लग रहा है जैसे उसके बाद मैं दो इंच बढ़ गया हूँ।

19:50.856 --> 19:53.066
-हाँ।
-बढ़िया। तुम बहुत अच्छी हो।

19:53.150 --> 19:56.945
धन्यवाद। मुझे खुशी हुई कि
एलिस के पसंदीदा कस्टमर की मदद कर पाई।

19:57.029 --> 19:59.489
ऐसा मत कहो। वो सिर चढ़ जाएगा।

19:59.573 --> 20:02.159
कोई टिप पाने की कोशिश कर रहा है।

20:02.701 --> 20:04.453
तुम दोनों कब से डेट कर रहे हो?

20:04.536 --> 20:05.829
तीन महीनों से।

20:05.913 --> 20:10.167
हनीमून फेज़। ये अलग ही होता है।

20:10.667 --> 20:14.379
किस्मत से, मेरे और ब्रेंडा के लिए ये कभी ख़त्म नहीं हुआ।

20:14.463 --> 20:16.006
वो बहुत रोमांटिक थी?

20:16.089 --> 20:18.342
-नहीं, मैं था।
-ओह!

20:19.551 --> 20:24.306
वो जानती थी कि वो मुझसे बेहतर है।
मुझे रोज़ उसका दिल जीतना पड़ता था।

20:24.389 --> 20:28.518
-हाँ।
-खैर, अब वो दिन बीत गए हैं।

20:29.728 --> 20:32.105
-मैं ये नहीं मानती। एक पल के लिए भी नहीं।
-हम्म।

20:32.189 --> 20:34.566
तुम अब भी उतने ही रोमांटिक हो।

20:45.744 --> 20:47.996
-ओह!
-मैंने कुछ नहीं देखा। माफ़ करना।

20:48.080 --> 20:50.624
-दिखने लायक कुछ है भी नहीं।
-हाँ, हम कुछ नहीं कर रहे थे।

20:50.707 --> 20:52.709
हम बस बातें करते-करते सो गए थे।

20:52.793 --> 20:54.586
हाँ। दोनों के लिए अच्छा है। बढ़िया।

20:54.670 --> 20:56.463
-हाँ, सच में।
-ठीक है, बॉस।

20:59.383 --> 21:00.217
हैलो।

21:00.884 --> 21:01.802
हैलो।

21:08.392 --> 21:13.563
ओह। मैंने आरिया से कहा था "अपनी कंपनी" के
बारे में बात करने के लिए उससे मिलूँगी।

21:14.064 --> 21:16.191
इतना ज़ोर देने की ज़रूरत नहीं है।

21:16.275 --> 21:18.026
मुझे खुद की काबिलियत पर शक हो रहा है।

21:18.110 --> 21:18.986
मत करो।

21:19.820 --> 21:23.740
उससे यहीं मिल लो ना? लंच के दौरान यहाँ भीड़ नहीं होती।

21:23.824 --> 21:25.158
तुम्हें बिज़नेस भी तो करना है न।

21:29.746 --> 21:30.872
मैंने अभी तक एलिस को नहीं बताया है।

21:32.291 --> 21:33.750
और कौन जानता है?

21:33.834 --> 21:36.336
मेरी कानूनी पत्नी।

21:37.296 --> 21:38.630
और अब तुम।

21:41.800 --> 21:43.343
यह ठीक है, बेबी। रहने दो न।

21:43.427 --> 21:46.054
नहीं, मुझे पता है मैंने वो यहीं कहीं रखी थी।

21:46.138 --> 21:48.432
मुझे अच्छे से याद है।

21:48.932 --> 21:50.767
-कहाँ रखी थी?
-मुझे नहीं पता।

21:50.851 --> 21:52.978
मुझे हर जगह दिख रही है।

21:56.106 --> 21:57.482
जान, तुम्हें क्रिस से कितनी बजे मिलना है?

21:57.566 --> 21:59.568
-बारह बजे।
-11:48 हो चुके हैं।

21:59.651 --> 22:00.485
नहीं।

22:03.530 --> 22:06.742
ठीक है, घर वापस आने के बाद ढूँढूँगी। मुझे बहुत अफ़सोस है।

22:06.825 --> 22:09.828
-बस एक अंगूठी ही तो है।
-वो सिर्फ़ अंगूठी नहीं है।

22:10.620 --> 22:11.830
हमारे प्यार की निशानी है।

22:12.789 --> 22:15.584
पिछले कुछ साल हमारे लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं।

22:15.667 --> 22:19.921
-ये कुछ गलत होने का अंदेशा दे रहा है।
-आरिया, प्लीज़, इतना मत सोचो।

22:20.005 --> 22:25.177
इसका मतलब ये नहीं कि आगे कुछ बुरा होगा।

22:25.761 --> 22:30.265
चीज़ें खो जाती हैं, और कुछ नहीं। ऐसा हो जाता है। ठीक है?

22:34.686 --> 22:36.646
तुम इतने अच्छे क्यों हो?

22:38.440 --> 22:40.859
ठीक है। मैं चलती हूँ।

22:42.277 --> 22:43.487
लव यू।

22:51.745 --> 22:53.914
वॉल्टर, तुम क्या कर रहे हो?

22:56.208 --> 22:59.878
खिड़की पर उँगलियों के निशान थे, तो मैंने साफ़ कर दिए।

23:00.462 --> 23:02.672
अच्छा। उसके लिए धन्यवाद।

23:03.673 --> 23:05.217
पर उसके लिए डिस्काउंट मत माँगना।

23:08.261 --> 23:09.096
हाँ।

23:13.600 --> 23:15.310
हैलो, क्रिस।

23:15.894 --> 23:16.853
हैलो।

23:17.687 --> 23:18.605
माफ़ करना।

23:18.688 --> 23:21.691
चेहरे, गानों के बोल,

23:21.775 --> 23:24.111
और वकीलों के ऐड मुझे अच्छे से याद रहते हैं।

23:24.194 --> 23:26.113
पर नाम याद नहीं रख पाती। एक बार फिर से बताओगे?

23:26.780 --> 23:29.908
-वॉल्टर।
-वॉल्टर। हाँ। धन्यवाद।

23:29.991 --> 23:33.411
दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा। तुम यहाँ अक्सर आते हो?

23:33.495 --> 23:35.747
हाँ। यहाँ मुझे अच्छा लगता है।

23:35.831 --> 23:37.833
हर कोई मेरा नाम जानता है।

23:38.416 --> 23:40.252
-तुम्हारे अलावा।
-हाँ।

23:42.712 --> 23:45.632
मुझे यहाँ एक दोस्त से मिलना था,

23:45.715 --> 23:48.552
पर वो अपनी पहली डेट के लिए तैयार हो रही है।

23:50.178 --> 23:52.764
माफ़ करना, मुझे आने में बहुत देर हो गई।

23:52.848 --> 23:55.100
तुम सोच रही होगी, मैं कितनी लापरवाह हूँ।

23:55.183 --> 23:59.312
वॉल्टर, ये मेरी दोस्त आरिया है। हमेशा घबराती रहती है।

23:59.396 --> 24:01.064
-हैलो।
-हैलो। एक सेकंड।

24:02.649 --> 24:05.527
तुम वही हो न जो उस रात यहाँ गा रही थी?

24:06.570 --> 24:09.030
अगर तुम्हें पसंद आया था तो हाँ।

24:09.573 --> 24:12.534
तुम बहुत अच्छा गाती हो। मिलकर अच्छा लगा।

24:12.617 --> 24:15.036
हाँ, मैं ही थी। धन्यवाद।

24:18.707 --> 24:21.334
-मुझसे मिलने के लिए धन्यवाद।
-कोई बात नहीं।

24:21.418 --> 24:25.755
कल रात मेरे दिमाग में एक अजीब-सा विचार आया,

24:25.839 --> 24:28.258
और मुझे लगा तुमसे बात करूं।

24:32.679 --> 24:34.848
मैं खुद की रिकॉर्डिंग कंपनी शुरू कर रही हूँ।

24:36.099 --> 24:40.353
-ये तो बहुत अच्छी बात है। बधाई हो।
-अरे नहीं, अभी बधाई मत दो।

24:40.437 --> 24:43.315
मुझे अभी अपना पहला कलाकार साइन करना बाकी है।

24:44.191 --> 24:47.402
और मैं तुम्हें लेने का सोच रही थी।

24:49.237 --> 24:51.239
मैंने तुम्हें उलझन में डाल दिया। ठंडे दिमाग से सोच लेना।

24:51.323 --> 24:54.075
अरे, नहीं। माफ़ करना। ये मेरे लिए गर्व की बात होगी।

24:54.159 --> 24:57.579
सच में? बढ़िया, धन्यवाद। हम धमाल मचा देंगे।

24:59.372 --> 25:01.958
हमें वॉल्टर पर नज़र रखनी होगी।

25:02.042 --> 25:03.710
कोई बीमा का झंझट नहीं चाहिए, समझ रही हो ना?

25:03.793 --> 25:07.130
हाँ। वो यहाँ अपनी पत्नी के करीब महसूस
करता है, इसलिए मैं उसे रोकती नहीं।

25:07.214 --> 25:09.549
और वैसे भी स्टाफ़ कम हैं, तो…

25:09.633 --> 25:10.467
हाँ।

25:13.678 --> 25:18.850
वैसे, मुझे तुमसे काम से जुड़ी कुछ बातें करनी थीं।

25:18.934 --> 25:20.602
वॉल्टर को बुलाऊँ या…?

25:26.691 --> 25:28.151
नहीं, मुझे तुमसे एक मदद चाहिए।

25:28.235 --> 25:29.819
हाँ। क्या हुआ?

25:32.072 --> 25:35.033
अगले कुछ महीने मैं यहाँ ज़्यादा नहीं आ पाऊँगा,

25:35.116 --> 25:39.120
और मुझे कोई चाहिए जो भरोसे से सब संभाल ले।

25:39.621 --> 25:42.165
तो क्या तुम मेरी जगह यहाँ सब देख लोगी?

25:42.249 --> 25:44.834
-हाँ, बेशक।
-बढ़िया।

25:44.918 --> 25:48.880
-अच्छा, मीटिंग हो गई।
-नहीं, रुको। आखिर बात क्या है?

25:48.964 --> 25:54.010
-अरे, कुछ नहीं हुआ।
-तुम्हारी आवाज अचानक ऊंची हो गई है।

25:54.094 --> 25:55.470
सब ठीक है।

25:57.055 --> 25:58.306
मुझे नहीं लग रहा।

26:02.018 --> 26:03.979
वादा करती हो तुम इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाओगी?

26:06.147 --> 26:06.982
हाँ।

26:15.949 --> 26:17.409
अब कुछ तो बोलो।

26:17.492 --> 26:20.078
हाँ, कहना तो मुझे बहुत कुछ है,

26:20.161 --> 26:22.414
पर मैं कोई बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहती, इसलिए…

26:23.999 --> 26:26.293
तुम्हारी चुप्पी इसे बहुत बड़ा मुद्दा बना रही है।

26:26.376 --> 26:28.712
हाँ। बताने के लिए शुक्रिया कि तुम्हें कैंसर है।

26:30.588 --> 26:33.216
-क्या ऊटपटाँग बोल रही हो।
-हाँ।

26:37.929 --> 26:41.266
हाँ, तुमने हमेशा मेरा साथ दिया है
जब किसी और ने मेरा साथ नहीं दिया,

26:41.349 --> 26:47.147
तो चाहे जो हो जाए, मैं तुम्हारे साथ हूँ।

26:47.230 --> 26:49.149
ये मेरा घर है, इसलिए…

26:50.900 --> 26:51.943
हाँ, मेरा भी।

27:06.291 --> 27:07.584
-हैलो।
-हैलो।

27:08.126 --> 27:10.295
मेरी नई कलाकार से मिलो।

27:10.378 --> 27:12.380
वाह, बधाई हो।

27:12.464 --> 27:14.215
मीडिया वालों को ज़रूर बताना

27:14.299 --> 27:16.384
कि साइनिंग मीटिंग यहीं हुई थी।

27:16.468 --> 27:17.761
मेरे लिए बहुत अच्छा होगा।

27:17.844 --> 27:21.431
और अगर किसी नए कलाकार को आज़माना हो,

27:21.514 --> 27:23.641
तो ये स्टेज हमेशा खाली मिलेगा।

27:23.725 --> 27:25.352
बहुत खूब। धन्यवाद।

27:25.435 --> 27:27.562
अब सारे ऑफ़र कंपनी के ज़रिए ही आएँगे, सर।

27:27.645 --> 27:29.397
ठीक है, अब ऐसा ही होगा।

27:29.481 --> 27:33.902
अच्छा, तो कंपनी का क्या कहना है हर हफ्ते का शो करने पर?

27:33.985 --> 27:35.987
-हम करेंगे।
-हर हफ़्ते? मुझे नहीं पता।

27:36.071 --> 27:38.239
बस हाँ कह दो। ज़्यादा मत सोचो।

27:38.323 --> 27:41.201
ठीक है, हाँ। सोचने की गारंटी नहीं दे सकती।

27:41.785 --> 27:44.079
तुम्हें घबराना बंद करना होगा। दौड़ कैसी रहेगी?

27:45.038 --> 27:46.915
सब लोग दौड़ने की ही सलाह क्यों देते हैं?

27:46.998 --> 27:48.792
दौड़ने में ऐसा क्या जादू है?

27:48.875 --> 27:51.378
-मेरा मतलब…
-कभी दौड़ने गई हो?

27:52.003 --> 27:55.256
-नहीं।
-ठीक है, तो लिखना शुरु करो।

27:55.340 --> 27:59.969
अच्छा-बुरा कुछ मत देखो। बस लिखो। और मुझे भेज दो।

28:00.053 --> 28:01.763
चाहे बस कुछ सेकंड का ही क्यों न हो।

28:01.846 --> 28:05.058
सच में? ये बहुत मदद करेगा, थोड़ा हौसला मिलेगा।

28:05.141 --> 28:06.684
इसीलिए तो मैं हूँ।

28:06.768 --> 28:08.395
और ये अच्छा है कि तुम मेरी इकलौती क्लाइंट हो,

28:08.478 --> 28:11.106
तो मेरा सारा वक़्त तुम्हारा ही है।

28:11.189 --> 28:12.774
अच्छा।

28:12.857 --> 28:14.943
-ठीक है, बाय।
-हाँ, जाओ।

28:16.945 --> 28:19.197
-तुम ठीक हो?
-हाँ। हाँ।

28:19.280 --> 28:21.574
मैंने एलिस से कह दिया है, कल बार वो संभाल लेगी।

28:22.283 --> 28:24.702
हॉस्पिटल में तुम्हारे साथ कौन रहेगा?

28:25.286 --> 28:28.206
मैं खुद देख लूँगा, सच में।

28:28.289 --> 28:31.918
ठीक है, अगर तुम्हारी मर्दानगी को ज़्यादा ठेस न पहुँचे,

28:32.001 --> 28:33.420
तो मैं वहाँ तुम्हारे साथ रहना चाहूँगी।

28:34.546 --> 28:35.964
मुझे अच्छा लगेगा।

28:41.261 --> 28:42.721
मुझे मैसेज कर देना कि कब और कहाँ आना है।

28:43.555 --> 28:45.557
-हाँ, कर दूंगा।
-ठीक है।

28:46.599 --> 28:47.767
-बाय।
-बाय।

28:56.151 --> 28:57.068
-हैलो।
-हैलो।

28:57.152 --> 29:00.572
मुझे तुम्हारा स्लैक मिला। मुझे मैसेज क्यों नहीं किया?

29:04.826 --> 29:06.119
मुझे कुछ कहना था।

29:07.996 --> 29:10.790
डेज़ी, हम काम के बाद कुछ ज़्यादा ही मिल रहे हैं,

29:10.874 --> 29:16.212
और हर समय मैसेज भेजना, हम अब ऐसा नहीं कर सकते।

29:16.296 --> 29:17.714
अब हद पार हो रही है।

29:18.590 --> 29:20.008
हद तुमने पार की थी।

29:20.675 --> 29:24.971
तुमने ही मुझे अपनी सारी निजी बातें बताई थीं,

29:25.054 --> 29:27.098
-मुझसे पूछा तलाक लूँ या नहीं।
-हाँ, तुम ठीक कह रहे हो।

29:28.016 --> 29:30.185
और मुझे उसका अफ़सोस है।

29:32.645 --> 29:34.689
पर जो भी है, अब मैं हद पार नहीं कर सकता।

29:35.648 --> 29:37.901
हद? क्या बात है, जॉन।

29:39.611 --> 29:41.196
क्या समझदारी की बात कही है।

29:42.280 --> 29:44.866
माफ़ करना। ये तुम्हारी गलती नहीं है।

29:46.201 --> 29:48.536
हाँ। जानती हूँ।

30:01.216 --> 30:03.593
और दादी आ गई!

30:06.054 --> 30:08.181
क्या बात है! हैलो, मिली। यहाँ कैसे?

30:08.264 --> 30:10.725
बस हार सेट करवाने शहर आई थी।

30:10.809 --> 30:13.561
इस सप्ताहांत एक औपचारिक पार्टी है,

30:13.645 --> 30:15.772
और कनेक्टिकट में कोई डायमंड स्टोर नहीं है,

30:15.855 --> 30:18.274
तो सोचा सबको सरप्राइज़ दे दूँ।

30:18.358 --> 30:19.776
सब कहाँ हैं?

30:20.568 --> 30:23.905
एना बैले क्लास गई है, और नेट काम पर गया है।

30:23.988 --> 30:27.408
बार में? हाँ? मुझे भी एक गिलास पिनोट चाहिए था।

30:27.492 --> 30:31.454
नहीं। वो लांग आईलैंड गया है। वह वाइनरी देखने के लिए।

30:31.538 --> 30:34.290
जो आदमी पीता भी नहीं, उसके लिए बेकार है।

30:35.416 --> 30:37.252
वह कब वापस आएगा? मैं उसे फोन करती हूँ।

30:37.335 --> 30:39.045
नहीं, मत कीजिए।

30:39.128 --> 30:40.421
क्यों?

30:43.424 --> 30:45.552
ठीक है, मिली, मैं…

30:47.136 --> 30:51.683
असल में मैं चाहती थी नेट खुद तुम्हें बताए,
पर हम अलग रह रहे हैं।

30:51.766 --> 30:53.101
क्या?

30:55.979 --> 30:56.896
क्यों?

31:00.316 --> 31:03.319
ये पूरी तरह मेरा फ़ैसला नहीं है। मैं चाहती थी हम रिश्ते सुधारें।

31:03.403 --> 31:04.612
लो, आँसू आ गए।

31:05.363 --> 31:07.657
तो वो कहाँ रह रहा है?

31:07.740 --> 31:11.244
यहीं। वो अभी यहीं रहता है। हमने केस फ़ाइल नहीं किया है।

31:12.328 --> 31:13.454
ठीक है।

31:14.414 --> 31:17.250
पता है, लुइस और मैं कितनी बार बस तलाक़ लेने ही वाले थे,

31:17.333 --> 31:19.460
जब तक उसे एहसास नहीं हुआ कि वो मेरे बिना नहीं रह सकता?

31:20.044 --> 31:22.422
-सच में?
-मैं अपने बेटे को जानती हूँ।

31:24.299 --> 31:29.053
उसे एहसास हो जाएगा कि ये एक बड़ी
गलती है और वो अकेला नहीं रह सकता।

31:29.137 --> 31:33.516
वो बस रास्ता भटक गया है, प्रिय। और कुछ नहीं।

31:33.600 --> 31:36.102
ठीक है। धन्यवाद।

31:37.395 --> 31:39.480
वैसे, ये अंगूठी बहुत खूबसूरत है।

31:39.564 --> 31:42.358
हाँ। है ना?

31:42.442 --> 31:44.777
किसी ने अभी-अभी स्टोर में बेची थी, पता नहीं क्यों।

31:44.861 --> 31:47.238
-क्योंकि ये बहुत खूबसूरत है, है ना?
-हाँ।

31:49.991 --> 31:52.076
एक काम करो। ये तुम रख लो।

31:53.995 --> 31:58.082
हमारी शुरुआत थोड़ी खराब रही थी।

31:59.208 --> 32:02.462
लेकिन हम परिवार हैं, चाहे जो हो जाए।

32:46.506 --> 32:47.674
कैसा लग रहा है?

32:49.717 --> 32:53.304
अभी कुछ खास महसूस नहीं हो रहा है, बस मुँह थोड़ा सूख रहा है।

32:53.388 --> 32:56.265
देखने आई थी। कोई चुभन या जलन तो नहीं?

32:56.349 --> 32:58.184
नहीं, अभी तक सब ठीक है।

32:58.267 --> 33:00.228
मैं एंजेला हूँ। क्या तुम नेट की पत्नी हो?

33:00.812 --> 33:02.730
तुम्हारी पत्नी है?

33:04.816 --> 33:07.819
मैं उसे छेड़ रही हूँ। पर उसकी पत्नी है।

33:07.902 --> 33:10.530
नहीं, हम अलग हो गए हैं।

33:10.613 --> 33:12.198
मैं अपने काम से काम रखूंगी।

33:12.281 --> 33:14.534
प्लीज़, उसकी बात मत सुनो। कुछ भी अनाप-शनाप बोलती है।

33:14.617 --> 33:16.744
दूसरे लोगों का समय कट जाएगा।

33:18.287 --> 33:19.956
ओह, नहीं।

33:20.581 --> 33:22.417
मुझे बुलाकर अफ़सोस हो रहा है?

33:22.500 --> 33:26.671
मैंने तुम्हें नहीं बुलाया था। तुम खुद ही आई हो।

33:30.925 --> 33:31.759
हैलो, फिन।

33:32.802 --> 33:34.470
हैलो। तुम्हारा पहला दिन है?

33:34.554 --> 33:36.180
हाँ। कोई सलाह दोगी?

33:36.264 --> 33:38.641
कल देर तक सोने के लिए तैयार हो जाओ।

33:39.851 --> 33:41.811
-हैलो, नेट की दोस्त।
-ये क्रिस है।

33:41.894 --> 33:43.021
हैलो, फिन।

33:43.104 --> 33:45.815
अरे, तुम्हारी आवाज़ हरमाइनी जैसी है।

33:46.733 --> 33:47.817
हरमाइनी…

33:47.900 --> 33:50.486
-मुझे पता है।
-अच्छा, तुम चौंक गई थी…

33:51.070 --> 33:52.864
-तुम इंग्लैंड से हो?
-हाँ।

33:52.947 --> 33:54.615
पर मैं काफ़ी समय से स्टेट्स में हूँ।

33:54.699 --> 33:56.659
"द स्टेट्स।"

33:56.743 --> 34:01.497
तो फिन को भी मेरी तरह फेफड़े का कैंसर है।

34:01.581 --> 34:03.207
मैंने कभी सिगरेट भी नहीं पी।

34:04.417 --> 34:05.752
इसे वो मज़ाक बहुत पसंद है।

34:06.794 --> 34:08.254
-क्रिस…
-हाँ?

34:08.337 --> 34:12.425
-क्या तुम "चाय-वाय" बोलती हो?
-नहीं, मैं एक कप चाय बोलती हूँ।

34:12.508 --> 34:15.053
बढ़िया। मुझे चाय पंसद है।

34:15.970 --> 34:18.264
रुको। क्या तुम…

34:20.141 --> 34:21.059
-ठीक है।
-अह।

34:24.854 --> 34:27.815
तुम कमाल की हो। "भाड़ में जाओ।"

34:33.404 --> 34:36.199
अब ये पूरी किताब लिख देगी।

34:37.283 --> 34:38.993
"ज़्यादा ड्रामा मत करो!"

34:40.661 --> 34:43.372
इसे मना कर दो। ये पूरा दिन यही करेगी।

34:43.956 --> 34:44.916
मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

34:48.377 --> 34:50.838
"बेवकूफ़ मत बनो, डेविड।"

34:52.882 --> 34:54.425
क्या तुम डेविड तो?

34:54.509 --> 34:55.343
हाँ, बिलकुल।

35:10.942 --> 35:12.985
बेबी, तुम ठीक हो?

35:13.069 --> 35:15.029
नहीं, मैं ठीक नहीं हूँ।

35:15.113 --> 35:17.782
इस बेकार सिक्कों की बाल्टी से मेरा पैर टकरा गया।

35:17.865 --> 35:20.660
-तुम क्यों करते हो ऐसा?
-ओह!

35:20.743 --> 35:23.412
तुमने इसे यहाँ से हटाया क्यों नहीं?

35:23.496 --> 35:27.583
अगर मुझमें उठाने की ताक़त होती, तो तुम्हारे सिर पर उलट देती।

35:30.128 --> 35:31.087
इसे चूमो।

35:39.595 --> 35:41.681
ओह।

35:49.981 --> 35:51.732
हैलो, टैरा। बताओ क्या चाहिए?

35:52.233 --> 35:55.153
मुझे क्या चाहिए? दोस्त को फोन करने के लिए
कुछ चाहिए होता है क्या?

35:55.653 --> 36:00.241
ठीक है। नहीं। तुम्हारी डेट कैसी रही?

36:02.410 --> 36:04.245
बहुत अच्छी।

36:04.328 --> 36:05.538
जानकर ख़ुशी हुई।

36:05.621 --> 36:08.708
हैरान हूँ कि तुमने फोन किया।
मुझे लगा पता नहीं अब कब बात होगी।

36:08.791 --> 36:11.544
क्या बकवास कर रहे हो? क्योंकि मैं डेट पर गई थी?

36:11.627 --> 36:12.920
असल में…

36:13.004 --> 36:15.381
अब ये बकवास बंद करो, वॉल्टर।

36:15.464 --> 36:19.677
तुम्हें पता होना चाहिए मैं अपने दोस्तों को कभी नहीं भूलती।

36:21.304 --> 36:22.722
कल लंच के लिए खाली हो?

36:22.805 --> 36:25.474
एक मिनट, मेरा कैलेंडर देख लूँ।

36:26.726 --> 36:27.810
हाँ।

36:30.313 --> 36:31.397
"प्रॉप"?

36:32.940 --> 36:34.650
-मिल गया।
-मिल गया, हाँ।

36:35.818 --> 36:38.070
"ड्रूपी"?

36:38.154 --> 36:39.739
"ड्रूपी।" बढ़िया।

36:39.822 --> 36:41.240
स्पेलिंग मास्टर

36:41.324 --> 36:42.366
"पूपी"।

36:42.950 --> 36:45.661
क्या तुमने "पूपी" कहा? ठीक है।

36:47.538 --> 36:49.665
"पूपी" जैसा कोई शब्द नहीं होता है।

36:49.749 --> 36:52.251
लेकिन…

36:52.335 --> 36:54.253
"पूप" होता है।

36:54.337 --> 36:55.504
धन्य-- माफ़ करना।

36:56.005 --> 36:57.298
बहुत धन्यवाद, फिन।

36:57.381 --> 36:58.758
मुझे ख़ुशी हुई।

37:37.046 --> 37:38.047
हाँ।

37:52.979 --> 37:54.105
वो क्या है?

37:58.067 --> 37:59.527
तुम्हें सरप्राइज़ देना था।

38:00.486 --> 38:02.113
तुम अंगूठी को लेकर परेशान थी।

38:04.323 --> 38:05.449
जॉन।

38:13.124 --> 38:14.250
बहुत अच्छा है।

38:15.751 --> 38:17.169
सच में।

38:20.673 --> 38:23.050
हद को ध्यान में रखते हुए, इसे वापस कर रही हूँ

38:28.347 --> 38:29.432
नया मिल सकता है?

38:32.852 --> 38:36.564
-माफ़ करना, मेरे पास कोई 20 का नहीं है।
-ठीक है। इतना ज़रूरी नहीं है।

38:36.647 --> 38:38.357
मेरे पास सिक्के हैं।

38:41.986 --> 38:43.237
सर?

38:44.697 --> 38:45.698
ज़रूर।

38:47.033 --> 38:50.328
ये ठीक रहेगा। धन्यवाद।

39:01.464 --> 39:02.631
-सुनो, नेट।
-हाँ।

39:02.715 --> 39:04.425
तुमने कभी "गॉचा लास्ट" खेला है?

39:05.301 --> 39:08.012
अगली बार स्वीटी, ठीक है? अब चलते हैं।

39:08.095 --> 39:10.056
-अगली बार ज़रूर खेलेंगे।
-अच्छा।

39:12.683 --> 39:13.893
गॉचा लास्ट।

39:15.770 --> 39:19.148
-उसे जीतना पसंद है।
-हाँ, मुझे भी। ये अभी ख़त्म नहीं हुआ है।

39:19.231 --> 39:21.317
तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, क्रिस।

39:21.400 --> 39:22.651
मुझे भी, फिन।

39:23.903 --> 39:25.988
-वो बहुत शैतान है।
-है ना?

39:29.158 --> 39:31.702
-मैं तुमसे वेटिंग रूम में मिलती हूँ।
-हाँ।

39:33.245 --> 39:34.580
माँ

39:37.208 --> 39:38.292
हैलो, माँ।

39:45.174 --> 39:47.760
ठीक है, मेरा चालान काट दो। मुझे फर्क नहीं पड़ता।

39:47.843 --> 39:51.347
ठीक है। मैं छोड़ूँगा नहीं। कोर्ट ले जाऊंगा।

39:53.349 --> 39:56.519
आप यहाँ आई हैं? मुझे क्यों नहीं बताया?

39:57.103 --> 40:01.148
माँ, ये पूरी कहानी नहीं है, ठीक है?

40:01.232 --> 40:02.775
मैं तुम्हारी ज़िंदगी बर्बाद कर दूंगा और…

40:30.761 --> 40:32.972
नहीं, अभी इस बारे में बात नहीं कर सकता।

40:33.055 --> 40:35.724
मुझे जाना है। बाय।
