WEBVTT

00:01.001 --> 00:02.419
तुम्हारी दोस्त आ रही है? क्रिस?

00:02.502 --> 00:03.336
अब तक…

00:03.420 --> 00:08.591
यह बहुत है। पत्नी से अलग हो गया हूँ। मेरा एक बच्चा है।
मुझे सच में ख़ुशी है तुम यहाँ हो।

00:09.092 --> 00:13.054
मैंने बहुत पहले ही चर्च से नाता तोड़
दिया था। ब्रेंडा को चर्च आना पसंद था।

00:14.014 --> 00:16.349
मैं कैरी हूँ। मुझे फ़ोन करना। तुमसे बात करके ख़ुशी होगी।

00:16.433 --> 00:19.144
-वैसे, वह अंगूठी बहुत ख़ूबसूरत है।
-पता है क्या? इसे तुम रख लो।

00:19.227 --> 00:22.981
हमारी समस्याएँ हम नहीं हैं।
हमारी जगहें हैं। तो हम ढूँढ रहे हैं।

00:24.691 --> 00:28.820
मैं एक ऐसे चर्च में पला-बढ़ा था
जिसका संदेश था, न्याय और भय।

00:30.155 --> 00:32.574
हालाँकि नर्क की राह सोने से पुती हुई है

00:32.657 --> 00:35.493
और जन्नत की राह काँटे भरपूर हैं, हमें डटे रहना होगा।

00:35.577 --> 00:37.704
अगर तुम मेरे प्रति शत्रुतापूर्ण बने रहे…

00:38.621 --> 00:42.041
पर आस्था मोक्ष और दंड से बड़ी होती है।

00:42.125 --> 00:43.960
तुम्हारे पापों का हिसाब होगा।

00:47.922 --> 00:49.799
यह वह प्यार और ख़ुशी है जो हमें एक-दूसरे में मिलती है।

00:49.883 --> 00:53.887
हमें बहकावे से मुँह मोड़ना होगा। बुराई से मुँह मोड़ना होगा।

00:57.057 --> 00:58.933
लड़कियाँ संभलकर रहें।

00:59.017 --> 01:02.062
उन्हें अंदाज़ा भी नहीं होगा कि तुम इतना अच्छा नाचते हो।

01:09.110 --> 01:10.111
सीलिया!

01:11.946 --> 01:15.867
मैंने तुम्हें कितनी बार कहा है कि
यह सांसारिक संगीत शैतान के जाल का चारा है?

01:16.659 --> 01:20.163
तो क्या बाइबल कह रही है कि हमें लालच में मत डालो?

01:20.789 --> 01:22.499
मेरी परीक्षा मत लो, लड़की।

01:26.461 --> 01:30.173
एक-दूसरे को ख़ुश करना, यही तो सब कुछ है।

01:36.805 --> 01:39.098
पवित्र बाइबल

01:46.606 --> 01:47.607
यार।

01:55.657 --> 01:58.910
अरे, नहीं। तुम्हें क्या हुआ? चलो भी।

02:08.753 --> 02:10.338
उन्होंने मेरे नए क्लाइंट के साथ डिनर की पुष्टि कर दी है,

02:10.421 --> 02:12.298
तो मैं तुम्हारे सेट के लिए लूमी में तुमसे मिलूँगा।

02:12.382 --> 02:14.259
रुको। क्या मैं आधिकारिक तौर पर तुम्हारे दल का सदस्य हूँ?

02:15.260 --> 02:18.221
-क्या?
-क्या हुआ? घबराहट हो रही है?

02:19.139 --> 02:22.350
हाँ। नहीं।

02:23.101 --> 02:27.188
मुझे वेसी स्ट्रीट वाली कैरी का मैसेज आया है।

02:27.272 --> 02:29.482
-यह तो कमाल है।
-क्रिस का क्या?

02:29.566 --> 02:30.942
क्रिस का क्या?

02:31.818 --> 02:34.195
यह गलत लग रहा है। मुझे नहीं पता।

02:34.279 --> 02:36.406
नहीं, यह गलत नहीं है। इसी का तो तुम इंतज़ार कर रही थी।

02:44.706 --> 02:45.623
आरिया।

02:47.959 --> 02:49.669
लोग अब तुम्हें देख रहे हैं।

02:50.545 --> 02:53.798
और मुझे पता है कि यह डरावना है,
पर तुम आख़िरकार आगे बढ़ रही हो।

02:53.882 --> 02:55.800
तुम हर मौके की हक़दार हो जो तुम्हारे पास आ रहा है।

02:57.218 --> 03:00.388
देखो, तुम कुछ साइन नहीं कर रही।
तुम बस बात करने जा रही हो।

03:02.307 --> 03:04.434
-यह अच्छी बात है।
-मुझे पता है।

03:04.934 --> 03:06.603
तो यह ख़ुशी तुम्हारे चेहरे पर क्यों नहीं है?

03:06.686 --> 03:08.938
-मेरा चेहरा अब मेरी नहीं सुनता।
-ठीक है।

03:09.022 --> 03:12.817
मैंने इस क्लिनिकल ट्रायल पर
रिसर्च कर ली है। नतीजे बहुत अच्छे हैं।

03:12.901 --> 03:14.986
और यह मुफ़्त है, जो हमारे बजट में है।

03:15.069 --> 03:16.779
ठीक है, पर अभी मैं बस लिस्ट पर हूँ।

03:16.863 --> 03:18.698
कोई गारंटी नहीं है कि मुझे मौका मिलेगा।

03:18.781 --> 03:23.411
मुझे पता है और तुम्हारी मदद के लिए
मैं सारी संभावनाओं पर नज़र डाल सकती हूँ।

03:23.494 --> 03:26.581
या तुम नए थेरपिस्ट के साथ भी बात कर सकते हो।

03:26.664 --> 03:31.544
मैं बेताब हूँ। पूरे 50 मिनट बिना रुके रोना-धोना।

03:31.628 --> 03:33.129
और भूलना मत तुम्हारी कल कीमो है।

03:33.212 --> 03:36.007
कैसे भूल सकता हूँ?
मुझे शेयर्ड कैलेंडर से दिन में तीन मैसेज आते हैं।

03:36.591 --> 03:39.802
-तुम चाहते हो कि मैं साथ चलूँ?
-नहीं। तुम्हें काम है। मैं ठीक रहूँगा।

03:39.886 --> 03:42.347
ठीक है, क्योंकि इलाज के साथ, तुम्हें कमज़ोरी महसूस हो सकती है।

03:42.430 --> 03:43.848
क्रिस ने कहा है कि वह वहाँ होगी।

03:45.600 --> 03:46.726
सच में?

03:49.812 --> 03:52.440
मैं इसे शेयर्ड कैलेंडर में डाल सकता हूँ।

03:53.942 --> 03:55.235
ठीक है, मैं बस यह कह रही हूँ।

03:55.318 --> 03:56.694
जब इतना कुछ चल रहा है,

03:56.778 --> 03:59.614
तुम्हें लगता है यह सही वक़्त है
कि तुम किसी को डेट करना शुरू करो?

04:06.955 --> 04:09.207
ख़ैर, सब कुछ संभालने के लिए शुक्रिया।

04:09.290 --> 04:12.585
हाँ। ठीक है। गुडबाय।

04:12.669 --> 04:15.338
-कौन क्या संभाल रहा है?
-क्या सब कुछ जानना तुम्हारा काम है?

04:15.421 --> 04:16.756
मैं तो यही सोचती हूँ।

04:17.882 --> 04:19.509
तुम्हें मेरा दोस्त, एल याद है?

04:19.592 --> 04:21.302
जिसके साथ तुमने बास्केटबॉल खेलने की कोशिश की थी?

04:21.386 --> 04:23.846
ठीक है, बस हाँ कह दो।

04:23.930 --> 04:26.891
ख़ैर, वह ब्रेंडा के एस्टेट का काम देख रहा है।

04:26.975 --> 04:30.395
उसने अपनी वसीयत में चर्च को दान दिया था।

04:34.232 --> 04:36.567
मुझे आज सुबह उसका प्लानर मिला।

04:36.651 --> 04:39.445
उसने कल लंगर के लिए साइन अप किया था।

04:39.529 --> 04:43.241
उसके पास साल भर में और भी ढेर सारी योजनाएँ थीं।

04:43.324 --> 04:46.452
तुम उसकी जगह जा सकते हो।

04:46.536 --> 04:48.579
तुम्हें पता है न संडे सर्विस का हिस्सा बने बिना भी

04:48.663 --> 04:50.498
खाने का काम कर सकते हो?

04:50.581 --> 04:53.334
-हाँ, मुझे पता है।
-तुम उसकी याद को सम्मान दोगे।

04:54.460 --> 04:58.172
जिससे याद आया,
अब भी उसका बहुत सारा सामान अपार्टमेंट में पड़ा है।

04:59.549 --> 05:02.635
और मेरे अनुभव में, चारों तरफ़ लगातार

05:02.719 --> 05:06.264
याद दिलाने वाली चीज़ें होना ठीक नहीं है।

05:06.973 --> 05:11.102
जब मैंने डाना की मौत के बाद आख़िरकार
अपना घर खाली किया, तो मैं उबरने लगी।

05:12.186 --> 05:16.566
शायद। पर कुछ चीज़ें हैं जो मैं रखना चाहूँगा।

05:16.649 --> 05:20.403
बिल्कुल। और कुछ चीज़ें ऐसी भी होंगी जो वो नहीं रखना चाहती होगी।

05:20.486 --> 05:24.198
यहीं मेरी संवारने की महारत काम आती है। जैसे…

05:30.997 --> 05:32.373
तुम्हें पता है यह क्या है?

05:34.542 --> 05:37.253
-इलेक्ट्रिक टॉन्ग्स।
-गलत।

05:37.336 --> 05:40.006
यह फ़्लैट आयरन है, जिसकी तुम्हें ज़रूरत नहीं है।

05:41.007 --> 05:42.925
-ठीक है। हाँ।
-हम्म।

05:44.302 --> 05:45.553
नहीं।

05:46.095 --> 05:48.347
तुम इसे नियमित पहनने वाले हो?

05:48.431 --> 05:50.016
-उसे छोड़ दो।
-वॉल्टर।

05:50.099 --> 05:53.519
उसे छोड़ दो।

05:55.563 --> 05:59.108
माफ़ करना। मेरा इरादा दबाव डालने का नहीं था।

05:59.609 --> 06:01.569
हम लंच छोड़ सकते हैं?

06:06.657 --> 06:08.910
आज मेरा मन नहीं है।

06:14.874 --> 06:17.043
मैं तुमसे बाद में मिलने आऊँगी।

06:19.545 --> 06:21.881
सबवे

06:21.964 --> 06:24.717
लूमी वेस्ट

06:25.927 --> 06:29.263
हे भगवान। मैं बहुत लेट हो रही हूँ।

06:29.347 --> 06:33.309
मेरे पहले ड्राइवर ने कैंसल कर दिया
क्योंकि उसने मेरी टेबल देखी और कहा,

06:33.392 --> 06:35.853
"एक कायरोप्रैक्टर ने मेरी सास की पीठ बिगाड़ दी थी।"

06:35.937 --> 06:38.189
-मैंने कहा, "मैं कायरोप्रैक्टर नहीं हूँ।"
-ठीक है।

06:38.773 --> 06:39.982
ठीक है, मैं अपना रात का बैग यहीं छोड़ देती हूँ

06:40.066 --> 06:42.568
ताकि मुझे इसे पूरे दिन ढोना न पड़े।

06:42.652 --> 06:44.821
-हैलो।
-हैलो।

06:44.904 --> 06:47.323
-हाँ। औपचारिकता।
-तुम क्या कर रही हो?

06:47.406 --> 06:49.450
अपना दूसरा दस्ताना ढूँढ रही हूँ।

06:49.534 --> 06:51.369
अपनी दाईं जेब में देखो।

06:52.286 --> 06:53.121
हे भगवान…

06:56.040 --> 06:57.917
ठीक है। ठीक है, बाय।

06:58.000 --> 07:00.253
ठीक है। किसी की सास को मार मत देना!

07:01.295 --> 07:02.713
यह मज़ाकिया नहीं था।

07:03.506 --> 07:04.549
ठीक है।

07:05.925 --> 07:06.926
बाय।

07:21.065 --> 07:22.775
बॉडीवर्क और ऐस्थेटिसियन

07:29.365 --> 07:30.616
"मॉन्टेना।"

07:37.415 --> 07:38.332
नहीं, नहीं।

07:38.916 --> 07:41.335
नहीं, नहीं।

07:59.937 --> 08:01.189
तुम एक गर्वित माँ जैसी लग रही हो।

08:01.772 --> 08:03.858
तो माँ होना ऐसा होता है!

08:03.941 --> 08:06.402
मैं कभी वह नहीं कर पाई जब लोग
अपने बच्चे की उम्र महीनों में बताकर

08:06.486 --> 08:08.738
लोगों को उलझन में डालते हैं।

08:09.363 --> 08:10.781
यह मेरा पसंदीदा काम है।

08:10.865 --> 08:15.328
जैसे, क्या तुम्हें पता है कि ऐना अब 77 महीनों की है?

08:16.120 --> 08:17.997
-यह कितनी मज़ेदार उम्र है।
-हाँ।

08:18.581 --> 08:19.457
मैं तुम्हें कुछ दिखाना चाहती हूँ।

08:20.958 --> 08:22.960
पर तुम आरिया को नहीं बताओगे।

08:24.545 --> 08:25.463
ठीक है।

08:27.590 --> 08:31.344
-यह एक कमरा है।
-हाँ, यह कमरा है, लेकिन यह…

08:31.427 --> 08:34.639
यह ऑल्ड्रिज रिकॉर्ड्स का नया हेडक्वार्टर है।

08:35.348 --> 08:37.558
मेरे रिकॉर्डिंग उपकरण वगैरह कल आ रहे हैं।

08:38.601 --> 08:41.479
मैं तुम्हारे चेहरे पर उत्साह देख पा रही हूँ।

08:41.562 --> 08:44.232
अरे, माफ़ करना। नहीं, मैं बहुत उत्साहित हूँ।

08:44.315 --> 08:49.153
पर क्या तुम अभी इसका खर्च उठा सकती हो?

08:49.237 --> 08:52.198
तुम्हें पता है न मेरी उम्र हज़ार महीनों से ज़्यादा है?

08:53.449 --> 08:54.825
तुम 83 साल की हो?

08:55.535 --> 08:59.914
ठीक है, शायद मैं गणित में तुम्हारे जितनी अच्छी नहीं हूँ,

08:59.997 --> 09:03.543
पर मैं एक वयस्क महिला हूँ, मुझे अपने पैसे संभालना आता है।

09:03.626 --> 09:05.753
तुमने सही कहा। माफ़ करना। यह मेरा मामला नहीं था।

09:05.836 --> 09:07.463
बस आदत की वजह से कह गया।

09:07.547 --> 09:10.591
यह एक निवेश है, और मुझे थोड़ा
त्याग करना पड़ेगा, मुझे पता है।

09:10.675 --> 09:12.260
पर मैंने शुरू कर दिया है।

09:12.927 --> 09:14.011
आज सुबह, उदाहरण के लिए,

09:14.095 --> 09:18.307
मैंने वेंटी की जगह ग्रांडे फ्रैपुचीनो ऑर्डर किया।

09:18.391 --> 09:22.645
मैंने अपनी हफ़्ते में दो बार की सब्ज़ियों की
डिलीवरी बंद कर दी, जिन्हें मैं फेंक देती थी,

09:22.728 --> 09:26.774
और मुझे एक ऐसा बेवकूफ़ मिल गया है जो मुफ़्त की वाइन देता है।

09:27.400 --> 09:30.403
-मुझे तुम पर शक़ नहीं करना चाहिए था।
-शुक्रिया।

09:30.903 --> 09:33.114
वैसे भी, अपनी औकात देखकर पैसे खर्च करने चाहिए।

09:33.906 --> 09:36.492
-मैं सौ प्रतिशत समर्थन करता हूँ।
-शुक्रिया।

09:37.618 --> 09:40.329
पर मैं मुफ़्त फ्री वाइन बंद कर दूँगा
क्योंकि मुझे एक बिज़नेस चलाना है।

09:41.831 --> 09:44.834
वॉल्टर, तुम और ब्रेंडा मिले कैसे थे?

09:44.917 --> 09:47.336
वह मेरी सबवे के रास्ते पर थी।

09:49.005 --> 09:54.218
और हर सुबह, वह ट्रेन के आगे
खड़ी रहती थी। हम हाथ हिलाते थे।

09:54.302 --> 09:56.721
आख़िरकार, एक दिन, जब ट्रेन रुकी हुई थी,

09:56.804 --> 10:01.851
उसने मेरी खिड़की पर दस्तक दी और कहा,
"माफ़ करना, काम के बीच परेशान कर रही हूँ,

10:01.934 --> 10:04.770
पर तुमने अब तक मुझसे कॉफ़ी के लिए पूछा क्यों नहीं?"

10:05.896 --> 10:08.816
मैंने उससे कहा कि मुझे नहीं लगा कि उसे दिलचस्पी होगी।

10:08.899 --> 10:15.031
और उसने कहा, "तुम्हें लगता है मैं पूरा दिन
ट्रेन कंडक्टरों को हाथ हिलाती रहती हूँ?"

10:16.365 --> 10:18.492
यह तो कमाल है। फिर तुमने क्या कहा?

10:18.576 --> 10:21.996
इससे पहले कि मैं कुछ कह पाता, वह चली गई।

10:22.872 --> 10:24.290
पर मैंने अगले दिन छुट्टी ली

10:24.373 --> 10:27.960
और मैं ट्रेन में चढ़ा, उसकी स्टॉप से
एक पहले, दो कप कॉफ़ी लेकर,

10:28.544 --> 10:32.673
और जब वह ट्रेन में चढ़ी,
मैं उसके बगल में बैठ गया और मैंने कहा,

10:33.466 --> 10:35.343
"उम्मीद है तुम्हें क्रीम और चीनी पसंद है।"

10:37.470 --> 10:39.305
कमाल की चाल थी, वॉल्टर।

10:39.388 --> 10:41.515
-हाँ।
-तुम वाक़ई होशियार हो।

10:45.102 --> 10:47.563
-आरिया, एक सेकंड के लिए यहाँ आओगी?
-हाँ।

10:48.898 --> 10:51.150
तुम कैसा महसूस कर रही हो? ठीक हो?

10:51.233 --> 10:54.695
हाँ। मैं ठीक हूँ। तुम ठीक हो?

10:54.779 --> 10:56.572
-मैं बढ़िया हूँ।
-हाँ।

10:56.656 --> 10:58.991
यह बहुत बड़ी बात होती है, अपना पहला ओरिजिनल गाना।

10:59.075 --> 11:02.453
तो अगर तुम्हें घबराहट हो, तो बस मेरी तरफ़ देखना

11:02.536 --> 11:05.039
और तुम्हें जितना समर्थन चाहिए, वह तुम्हें मिल जाएगा।

11:05.873 --> 11:06.999
शुक्रिया।

11:11.796 --> 11:15.633
क्रिस, मुझे तुम्हें कुछ बताना है।

11:16.342 --> 11:17.259
ठीक है।

11:22.640 --> 11:23.682
मुझे तुमसे प्यार है।

11:25.559 --> 11:29.980
और मैं यूँ ही नहीं कह रही। दिल से कह रही हूँ।

11:31.273 --> 11:33.943
मुझे भी तुमसे प्यार है, मेरी जान।

11:36.112 --> 11:38.906
-जाकर धूम मचा दो।
-हाँ।

12:18.946 --> 12:21.407
मुझे नहीं पता

12:22.867 --> 12:25.661
क्या कहूँ

12:26.620 --> 12:33.461
कभी-कभी ज़िंदगी हमारे मुताबिक नहीं चलती

12:34.170 --> 12:37.006
और मुझे नहीं पता

12:38.090 --> 12:40.676
कैसा महसूस करूँ

12:41.886 --> 12:48.684
कुछ चीज़ें हैं जिन्हें मैं सच मान नहीं पाती

12:49.518 --> 12:53.272
और मुझे पता है कि तुम समझने की कोशिश करना चाहते हो

12:53.355 --> 12:57.276
कि तुम कभी अपनी दुनिया मेरे जहन में क्यों नहीं रख सकते

12:57.359 --> 13:00.988
और शायद तुम मुझे बचा सकते अगर तुम्हें मेरी योजना पता होती

13:01.071 --> 13:05.284
पर मैं अब भी सीख रही हूँ

13:06.118 --> 13:09.788
हर त्रासदी से प्यार करना

13:09.872 --> 13:13.167
पूछना कि क्या हुआ

13:13.250 --> 13:17.421
क्या हम जादू ढूँढ पाएँगे

13:17.505 --> 13:20.758
अगर यही इसका मतलब है?

13:21.383 --> 13:25.221
पागलपन की चाह

13:25.304 --> 13:28.933
एलिस की तरह भटकना

13:29.016 --> 13:32.603
क्या हम जादू ढूँढ पाएँगे

13:32.686 --> 13:38.025
क्या यही इंसान होने का मतलब है

13:44.448 --> 13:46.825
-मुझे रोना आ रहा है।
-कोई रोना नहीं।

13:51.247 --> 13:53.499
-हाँ!
-शुक्रिया।

14:13.978 --> 14:15.938
इस वक़्त कहाँ जा रहे हो?

14:18.732 --> 14:20.025
सीलिया को ढूँढने।

14:21.068 --> 14:23.696
-वापस अपने कमरे में जाओ।
-लेकिन बाहर अँधेरा है।

14:27.449 --> 14:31.620
वॉल्टर, वापस अपने कमरे में जाओ।
भगवान तुम्हारी बहन का ख़याल रखेंगे।

14:32.454 --> 14:34.748
अगर सच में उसकी मदद करना चाहते हो,
तो ऊपर जाओ और प्रार्थना करो।

14:45.384 --> 14:47.177
कपड़ों का दान

14:50.556 --> 14:51.515
ठीक है?

14:53.934 --> 14:54.894
क्रिस!

14:54.977 --> 14:58.355
हैलो, फ़िन। मैं तुमसे मिलने की उम्मीद कर रही थी।

14:58.439 --> 15:01.025
-मुझे आपका स्वेटर पसंद आया।
-शुक्रिया।

15:01.108 --> 15:03.694
हैलो। तुम्हें मैं याद हूँ? तुम्हारा दोस्त नेट?

15:04.445 --> 15:05.654
हाँ, हाय, नेट।

15:07.615 --> 15:10.951
-बेहद रूखी।
-और तुम मेरी कुर्सी पर बैठ रही हो?

15:11.035 --> 15:13.203
-यह आपकी कुर्सी नहीं है।
-एक तरह से तो है।

15:13.287 --> 15:15.831
-तुम हमेशा उसी कुर्सी पर होती हो।
-अब उसे वह वाली चाहिए, है न?

15:15.915 --> 15:18.083
तो, चलो भी।

15:18.167 --> 15:20.878
मुझे यह पसंद नहीं आया। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं।

15:20.961 --> 15:23.547
तुम्हें हमारी दोस्ती पसंद नहीं है?

15:25.466 --> 15:29.178
संभलकर क्योंकि किसीकी दोस्ती पल भर में बदल जाती है।

15:30.554 --> 15:32.598
अच्छा, तो आज तुम यहाँ किसके साथ आई हो?

15:32.681 --> 15:35.517
माँ के साथ। वह किसी क्लिनिकल ट्रायल के
बारे में डॉक्टर से बात कर रही हैं।

15:36.352 --> 15:38.687
-ह्यूस्टन वाला?
-शायद।

15:39.396 --> 15:42.858
-मेरा नाम भी उस सूची में है।
-शायद हम दोनों को मौका मिल जाएगा।

15:43.734 --> 15:46.654
पर मुझे नहीं पता कितनी जगहें होंगी।

15:50.032 --> 15:51.825
सबसे बढ़िया कैंसर मरीज जीते।

15:55.287 --> 15:57.081
-बढ़िया टाइमिंग।
-किसके लिए?

15:57.164 --> 15:58.958
-पकड़ लिया।
-ओह!

15:59.041 --> 16:02.586
यह ग़लत है। तुमने अचानक हमला किया। धोखा दिया।

16:03.754 --> 16:05.839
नर्स ओरिआना ऑपरेशन रूम दो में जाओ।

16:05.923 --> 16:07.800
नर्स ओरिआना ऑपरेशन रूम दो में जाओ।

16:15.933 --> 16:17.726
मुझे वह ट्रायल इलाज करवाना है।

16:18.227 --> 16:22.982
पर अगर इसका मतलब है कि उसका नहीं होगा,
तो मैं यह नहीं कर सकता।

16:24.942 --> 16:28.445
मैं समझती हूँ क्यों यह तुम्हारे लिए असहज हो सकता है।

16:28.529 --> 16:31.699
क्रिस ने ही मुझे बाहर निकलकर गाने के लिए प्रोत्साहित किया था।

16:31.782 --> 16:34.159
ऐसा लग रहा है जैसे मैं उसे धोखा दे रही हूँ।

16:34.243 --> 16:38.372
नहीं, और मैं पूरी तरह समझती हूँ, पर
हम यहाँ तुम्हारे बारे में बात करने आए हैं।

16:39.665 --> 16:43.085
लूमी में कल रात तुमने बेहद शानदार गाया।

16:43.794 --> 16:45.254
-तुम वहाँ थी?
-हाँ, मैं थी।

16:46.296 --> 16:51.510
दुनिया को तुम्हें सुनना चाहिए, आरिया।
पर साथ ही, यह इंडस्ट्री जंगल है।

16:51.593 --> 16:54.388
सबसे अच्छे कलाकार भी अक्सर भीड़ में खो जाते हैं।

16:54.471 --> 16:56.140
मैं बस पक्का करना चाहती हूँ कि तुम्हारे साथ ऐसा न हो।

16:57.099 --> 17:00.561
मैं क्रिस की इकलौती कलाकार हूँ, तो इतनी भीड़ तो है नहीं।

17:00.644 --> 17:03.564
और मुझे यक़ीन है किसी वक़्त
उसका यह नया व्यवसाय बेहद सफल होगा,

17:03.647 --> 17:06.233
पर तुम्हारे पास बर्बाद करने के लिए वक़्त नहीं है।

17:06.316 --> 17:09.028
एक नए कलाकार को लॉन्च करने में बहुत संसाधन लगते हैं।

17:09.111 --> 17:11.822
इंडस्ट्री में संबंध, मार्केटिंग, पीआर। यह एक मशीन है।

17:13.282 --> 17:17.286
शायद कोई तरीका हो कि हम सब पार्टनर बन जाएँ?

17:19.413 --> 17:22.249
हालातों को देखकर, मुझे नहीं लगता यह एक विकल्प है।

17:23.709 --> 17:27.046
देखो, बार में तुम्हारा गाना अच्छी बात है,

17:27.546 --> 17:30.340
पर वेसी स्ट्रीट के साथ साइन करना
तुम्हारे करियर को ऊपर ले जा सकता है।

17:30.841 --> 17:33.677
हम तुम्हें एक साल के अंदर
बड़े कलाकारों के साथ टूर पर भेज सकते हैं।

17:36.805 --> 17:40.017
मुझे यह तुम्हें बताना नहीं चाहिए,
पर मेरे पास पहले से एक लीड है।

17:41.852 --> 17:43.896
यह पूरी तरह तुम्हारे ऊपर है,

17:43.979 --> 17:46.023
पर मुझे बहुत अच्छा लगेगा अगर तुम वापस आकर
दूसरे अधिकारियों के लिए भी गाओ।

17:48.984 --> 17:51.028
-ठीक है।
-हाँ?

17:51.111 --> 17:53.822
-हाँ।
-ठीक है, बढ़िया।

18:01.538 --> 18:02.623
हैलो।

18:04.583 --> 18:08.045
तुम इतनी…

18:08.128 --> 18:09.755
अंगूर!

18:09.838 --> 18:11.340
नहीं! बड़ी!

18:11.924 --> 18:13.467
आह, बड़ी! सही कहा!

18:14.051 --> 18:15.010
वे बेवकूफ़ हैं!

18:15.094 --> 18:16.261
आप बेवकूफ़ हैं!

18:16.845 --> 18:19.098
शर्ली टेम्पल चाहिए?

18:19.181 --> 18:20.057
हाँ!

18:20.140 --> 18:22.559
ब्रोकली के साथ?

18:22.643 --> 18:23.894
नहीं! चेरी के साथ!

18:25.479 --> 18:26.396
ठीक है। जाओ।

18:30.359 --> 18:33.779
-यह दोबारा करने के लिए शुक्रिया।
-बस करो। वह मेरी पसंदीदा इंसान है।

18:36.448 --> 18:38.075
-तुम ठीक हो?
-हाँ।

18:40.285 --> 18:42.955
-मेरा कैमरा टूट गया।
-अरे नहीं!

18:43.038 --> 18:44.414
-हाँ।
-मुझे बहुत अफ़सोस है।

18:44.498 --> 18:49.545
हाँ, बुरा लग रहा है। पर ठीक है। मैं किसी वक़्त नया ले लूँगी।

18:51.171 --> 18:52.548
और चेरी।

18:53.132 --> 18:54.591
वह मेरी नौकरी छीन लेगी, है न?

18:54.675 --> 18:56.635
-वह हमारी सबकी नौकरी छीन लेगी।
-हाँ।

19:01.723 --> 19:04.685
आर्थिक तनाव अपने आप में बहुत बड़ा बोझ है।

19:06.395 --> 19:09.398
-यह पहली बार नहीं है।
-कैसे?

19:11.233 --> 19:15.195
क्लेयर पैसे के मामले में ज़्यादा ज़िम्मेदार नहीं है।

19:15.279 --> 19:17.489
पर हमें अभी उस बारे में बात नहीं करनी चाहिए।

19:17.990 --> 19:21.869
असल में, मेरी सलाह यही होगी कि हम उस बारे में बात करें।

19:23.120 --> 19:26.623
वह घोटालों में फँसती रहती थी, हर बार
किसी नए कारोबार में पैसा लगा देती थी,

19:26.707 --> 19:29.126
और बस पैसा खोते पर खोते जाती थी।

19:29.209 --> 19:33.797
और मुझे नहीं पता कि मैं उससे नाराज़ कैसे न होऊँ।

19:34.756 --> 19:38.177
-यह धोखा जैसा लगा होगा।
-हाँ, लगा था।

19:38.260 --> 19:41.180
वैसा ही लगा था।

19:44.433 --> 19:47.436
पर साथ ही, वह इतनी ठोस इंसान भी है।

19:48.729 --> 19:52.649
वह एक कमाल की माँ है। और जब मैं
बीमार पड़ा, उसने पलक तक नहीं झपकाई।

19:57.404 --> 19:58.947
जो उसके लिए बहुत मुश्किल रहा होगा।

20:02.242 --> 20:05.287
कि वह ये नहीं संभालना चाहती थी और अचानक वह फिर उसी में थी।

20:09.625 --> 20:11.585
शायद मुझे उस पर इतना निर्भर नहीं होना चाहिए था।

20:12.419 --> 20:13.879
वैसे, तुम अब भी एक परिवार हो।

20:15.088 --> 20:18.091
तुमने कभी सुलह करने के बारे में सोचा है?

20:19.384 --> 20:21.762
मैं किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकता
जिस पर मुझे भरोसा नहीं है।

20:21.845 --> 20:23.263
और उसके झूठ ने मुझे तोड़ दिया।

20:27.726 --> 20:29.519
मुझे भी कोई मिली है।

20:31.939 --> 20:34.816
-ठीक है।
-यह ज़ोर से कहना बहुत अजीब लग रहा है।

20:35.859 --> 20:37.319
ठीक है, तो बताओ, वह कैसी है?

20:37.903 --> 20:39.821
ब्रिटिश। बहुत ही ब्रिटिश।

20:40.906 --> 20:42.574
और बेख़ौफ़, जो मुझे बेहद पसंद है।

20:44.326 --> 20:46.245
-कभी-कभी नफ़रत भी होती है, पर…
-ठीक है।

20:46.328 --> 20:48.247
ज़्यादातर वक़्त मुझे बहुत पसंद है।

20:48.330 --> 20:51.959
और मुझे नहीं पता।

20:52.918 --> 20:57.965
जब उसके साथ होता हूँ, तो बस सजीव महसूस करता हूँ।

21:00.759 --> 21:02.302
तुम्हें लगता है यह डेटिंग शुरू करने के लिए बुरा वक़्त है?

21:03.971 --> 21:05.055
तुम्हें ऐसा क्यों लगता है?

21:06.848 --> 21:11.728
पता नहीं। उसने अभी-अभी अपने डैड को खोया है,
तो, क्या होगा अगर मैं…

21:16.650 --> 21:19.861
पता नहीं। शायद मैं बस उसी की चिंता कर रहा हूँ।

21:21.280 --> 21:22.155
About…?

21:23.865 --> 21:24.908
उसे और दुःख देने की।

21:30.914 --> 21:34.084
पक्का तुम इसके लिए तैयार हो? क्योंकि चीज़ें रोमांचक हो सकती हैं।

21:34.751 --> 21:39.089
-हाँ, मैं तैयार हूँ।
-ठीक है। तुम बस वहाँ बैठ जाओ।

21:39.172 --> 21:40.424
-ठीक है। ठीक है।
-चलो, बैठो।

21:40.507 --> 21:43.468
-ठीक है, बैठ रहा हूँ।
-और टैरा को अपना काम करने दो।

21:43.552 --> 21:45.929
मुझे नहीं पता था कि मेरे पास कोई और विकल्प है भी।

21:46.013 --> 21:49.057
-हम आसान चीज़ों से शुरू करेंगे।
-आसान।

21:49.141 --> 21:52.686
अब, तुम्हें पता भी नहीं था यह क्या है।

21:53.603 --> 21:55.188
और यह टैरा का पहला नियम है-

21:55.272 --> 21:57.274
"अगर आपको नहीं पता, तो इसे जाने दो।"

21:58.066 --> 21:58.900
ठीक है।

22:00.569 --> 22:03.155
साठ से ऊपर की औरतों के लिए विटामिन।

22:03.238 --> 22:05.699
अब, यह नियम नंबर दो है-

22:05.782 --> 22:08.201
"अगर यह आपके लिए नहीं, तो बाय-बाय कह दो।"

22:08.910 --> 22:11.038
देखो, ठीक है। रुको।

22:11.830 --> 22:15.042
मैं सोच रहा था कि क्या हम अलमारी पर ध्यान दे सकते हैं।

22:15.125 --> 22:18.170
चर्च इस सप्ताहांत को कपड़ों का दान करवा रहा है

22:18.253 --> 22:21.465
और मैं ब्रेंडा के कुछ कपड़े दान करना चाहता हूँ।

22:24.760 --> 22:26.845
हाँ। ठीक है।

22:26.928 --> 22:28.513
ये तो…

22:31.475 --> 22:33.018
अरे, यह कौन है?

22:34.352 --> 22:36.188
वह मेरी बहन, सीलिया है।

22:37.522 --> 22:38.774
मुझे नहीं पता था कि तुम्हारी बहन भी है।

22:41.526 --> 22:42.527
वह ख़ूबसूरत थी।

22:43.904 --> 22:46.156
इसे कहीं सुरक्षित जगह रख दो।

22:53.246 --> 22:54.456
ठीक है।

22:55.874 --> 22:58.210
मुझे पता है कि मुझे यह करना होगा।

23:04.382 --> 23:09.763
देखो। यह ड्रेस, उसने मेरी रिटायरमेंट पार्टी में पहनी थी।

23:09.846 --> 23:12.390
कमरे में मौजूद हर औरत को पीछे छोड़ दिया था।

23:17.312 --> 23:22.067
यह जंपसूट है जो वह घर में पहनती थी

23:22.150 --> 23:24.653
जब हम रविवार को साथ में अख़बार पढ़ते थे।

23:24.736 --> 23:26.947
रुको। ठहरो।

23:44.840 --> 23:49.094
यह वही कोट है जो उसने

23:50.095 --> 23:52.472
उस आख़िरी रात को पहना था जब हम साथ थे।

23:55.892 --> 23:56.977
मैं…

24:03.650 --> 24:05.735
हमें यह आज करने की ज़रूरत नहीं है।

24:06.987 --> 24:09.072
नहीं, चलो करते हैं।

24:11.491 --> 24:13.118
वे सामान ले सकते हैं।

24:15.120 --> 24:17.164
यादें मैं रख लूँगा।

24:19.374 --> 24:20.458
ठीक है।

24:25.172 --> 24:26.298
प्रिय…

24:26.381 --> 24:27.465
मेरे पास ख़बर है।

24:29.050 --> 24:31.469
-तुम ट्रायल में शामिल हो गई।
-सच?

24:31.553 --> 24:33.054
मुझे तुमसे प्यार है।

24:34.556 --> 24:35.932
क्या नेट को भी जगह मिल गई?

24:37.267 --> 24:38.894
ठीक है, यह कोई हार नहीं है।

24:38.977 --> 24:41.771
मतलब, यह तो बस एक संभावित रास्ता था, है न?

24:41.855 --> 24:42.689
मुझे पता है।

24:43.732 --> 24:47.194
डॉक्टर ने एक प्रयोगात्मक इलाज का
ज़िक्र किया था। चलो उस बारे में सोचते हैं।

24:47.277 --> 24:48.528
हमारे पास उतने पैसे नहीं हैं।

24:49.571 --> 24:50.488
मैं कुछ कर लूँगी।

24:51.114 --> 24:53.700
क्लेयर, तुम नहीं…

24:54.451 --> 24:57.162
कोई हथकंडे नहीं, ठीक है? कसम से।

24:58.663 --> 25:00.415
देखो, हम यह करेंगे।

25:07.088 --> 25:08.757
ठीक है, इसे अंधविश्वास कहते हैं।

25:08.840 --> 25:11.301
-हे भगवान।
-बस कुछ कदम और।

25:11.384 --> 25:13.762
-मैं पकड़े हुए हूँ।
-ठीक है।

25:13.845 --> 25:15.096
एक सेकंड।

25:16.932 --> 25:17.974
और…

25:21.311 --> 25:24.397
यह पूरी तरह तैयार नहीं है, पर जल्द ही,

25:24.981 --> 25:29.611
हम यहीं तुम्हारा पहला डेमो रिकॉर्ड कर रहे होंगे।

25:32.948 --> 25:34.449
वाह। यह तो…

25:36.159 --> 25:37.244
यह बढ़िया है।

25:38.787 --> 25:41.456
मुझे पता है यह थोड़ा अधूरा लग रहा है,

25:41.539 --> 25:44.751
पर मुझे लगा था कि तुम ज़्यादा उत्साहित होगी।

25:45.335 --> 25:48.129
माफ़ करना। मैं तुम्हारे लिए उत्साहित हूँ।

25:48.213 --> 25:49.339
मेरे लिए?

25:50.423 --> 25:53.969
ठीक है, माफ़ करना। यह बकवास बंद करें? क्या बात है?

25:57.639 --> 26:01.351
मेरी वेसी स्ट्रीट में एक मीटिंग थी। कैरी के साथ।

26:02.519 --> 26:04.771
मेरी पुरानी असिस्टेंट, कैरी के साथ?

26:05.689 --> 26:08.775
उसने तुम्हारा बनाया हुआ फ़्लायर देखा और फिर लूमी आई।

26:10.026 --> 26:11.069
समझ गई।

26:12.404 --> 26:14.864
-यह बस एक मीटिंग थी।
-जिसे तुमने मुझसे छुपाया।

26:15.657 --> 26:16.950
मुझे झूठ नहीं बोलना चाहिए था।

26:19.327 --> 26:20.745
उसने तुम्हें साइन करने को कहा।

26:26.418 --> 26:29.254
मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि तुम ऐसा करोगी।

26:31.339 --> 26:33.008
जो कुछ तुमने मेरे लिए किया है, मैं उसकी सराहना करती हूँ।

26:33.091 --> 26:35.885
तो बस? हमारा रिश्ता ख़त्म?

26:36.511 --> 26:37.846
नहीं। मैं…

26:41.182 --> 26:42.392
मुझे नहीं पता।

26:44.060 --> 26:48.773
जॉन मुझे समझा रहा था और मुझे नहीं लगता वह गलत है।

26:48.857 --> 26:52.319
उसका मानना है कि मुझे सारे विकल्प देखने चाहिए।

26:52.986 --> 26:55.613
बिल्कुल। हाँ, मुझे पता है विकल्प जॉन के लिए बहुत ज़रूरी हैं।

26:57.115 --> 26:58.074
इसका क्या मतलब है?

26:58.158 --> 27:02.787
मैं सच में चाहती थी कि हम यहाँ मिलकर कुछ ख़ास बनाएँ।

27:02.871 --> 27:05.457
और तुम इसे छोड़ने को तैयार हो क्योंकि कोई बड़ा रिकॉर्ड लेबल

27:05.540 --> 27:07.792
तुम्हें पैसों की चमक दिखा रहा है।

27:07.876 --> 27:11.171
नहीं, मैंने किसी के साथ साइन नहीं किया है। ठीक है?

27:11.254 --> 27:14.966
मैं तो पहले तुम्हें बताने वाली थी ताकि तुम्हारी राय ले सकूँ।

27:15.050 --> 27:18.053
तो तुम मुझे पीठ में छुरा घोंपना चाहती हो,
पर चाकू मैं चुनूँ, है न?

27:19.554 --> 27:22.265
तुम्हें पता है मेरे लिए यह कैसा है

27:22.349 --> 27:24.601
कि आख़िरकार मैं बाहर निकलकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हूँ?

27:25.226 --> 27:27.437
मैं तो यही चाहती हूँ कि तुम वही करो।

27:27.520 --> 27:31.066
मैं चाहती हूँ कि तुम बाहर अपनी पहचान बनाओ।

27:33.193 --> 27:34.486
क्रिस।

27:43.328 --> 27:44.162
ठीक है।

28:11.272 --> 28:13.233
-हैलो।
-हैलो।

28:14.067 --> 28:17.445
मैं क्लेयर हूँ। नेट की पत्नी।

28:18.113 --> 28:19.239
क्रिस।

28:19.322 --> 28:20.448
हाँ, मुझे पता है।

28:21.950 --> 28:23.243
तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

28:23.326 --> 28:25.954
असल में, तुम्हारे पास थोड़ा समय है?

28:26.037 --> 28:28.039
-हाँ।
-शुक्रिया।

28:30.834 --> 28:34.087
तो आज हमें पता चला है कि नेट को
क्लिनिकल ट्रायल में मौका नहीं मिला।

28:35.213 --> 28:38.258
धत्। मैं तो बस उससे इसी बारे में पूछने आ रही थी।

28:38.341 --> 28:41.136
मुझे सच में उम्मीद थी कि उसे मौका मिले।

28:41.219 --> 28:42.971
हाँ। मुझे भी।

28:44.431 --> 28:46.725
तो, हाँ, अभी हमें बहुत कुछ समझना है

28:46.808 --> 28:50.895
और इसलिए मैं सोच रही थी
शायद तुम हम सबको थोड़ा अकेला छोड़ सकती हो?

28:52.605 --> 28:54.065
माफ़ करना, क्या मतलब?

28:54.941 --> 28:59.446
मतलब, तुम्हारा यह रिश्ता चीजों को उलझा रहा है।

28:59.529 --> 29:02.198
हम बस दोस्त हैं। मैं उसका साथ देना चाहती हूँ।

29:03.283 --> 29:06.119
पर तुम उसके साथ नहीं थी जब वह सर्जरी के लिए गया। मैं थी।

29:07.162 --> 29:09.873
हाँ। मेरी एक पारिवारिक आपातकालीन स्थिति थी।

29:09.956 --> 29:13.960
और मुझे यह सुनकर बहुत अफ़सोस हुआ,
पर तुम उसे पूरी तरह अकेला छोड़ गई थी।

29:14.753 --> 29:18.006
मैंने खुशी-खुशी सब छोड़कर वहाँ होना चुना, तो…

29:19.048 --> 29:20.967
माफ़ करना। तुम इसे मुक़ाबला बना रही हो?

29:21.050 --> 29:23.887
क्योंकि अगर बना रही हो, तो तुम जीत गई।

29:26.222 --> 29:28.725
पर मैं ख़ुद को दोषी नहीं मानूँगी। तुम अलग हो गए हो।

29:28.808 --> 29:31.519
हाँ। पर हम अब भी एक परिवार हैं।

29:33.229 --> 29:36.399
और हमारा परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुज़र रहा है,

29:36.483 --> 29:39.569
और मुझे नहीं लगता कि नेट इससे ज़्यादा झेल सकता है।

29:40.862 --> 29:43.156
लगता है तुम्हें उसी से यह बातचीत करनी चाहिए थी।

29:43.740 --> 29:46.659
शायद तुमने सही कहा। पर मैं यह तुमसे कर रही हूँ।

29:48.995 --> 29:51.664
हैलो। हम ट्रीट्स लेकर आए हैं।

29:53.750 --> 29:56.377
घर चलने का वक़्त हो गया। चलो। ठीक है?

29:57.921 --> 30:00.006
-शुक्रिया, एलिस।
-हे भगवान, हाँ, कभी भी।

30:00.715 --> 30:03.635
हमें जाना है। ठीक है? चलो।

30:20.777 --> 30:23.196
सुनो। तुम कहाँ जा रही हो?

30:23.696 --> 30:27.826
हाँ, मैं हैलो कहने आई थी, लेकिन मेरे पास बहुत काम है।

30:27.909 --> 30:31.329
समझ गया। आरिया को अभी से ही तुम्हारी ज़रूरत हो रही है।

30:33.331 --> 30:37.544
एक गिलास वाइन लेना चाहोगी?
हम शायद इसके बारे में बात कर लें।

30:37.627 --> 30:39.212
माफ़ करना। नहीं कर सकती।

30:51.933 --> 30:53.101
आज तुम चुप हो।

30:58.815 --> 31:01.067
तुमने मुझे मॉन्टेना वाली नौकरी के बारे में क्यों नहीं बताया?

31:05.822 --> 31:07.407
अब तुम चुप हो।

31:08.908 --> 31:12.620
मुझे फ़्लायर मिला था, रेबेका,

31:12.704 --> 31:15.039
और मैंने तुम्हें वहाँ अपार्टमेंट खोजते हुए देखा है।

31:17.417 --> 31:18.960
तुम बस मुझे यूँ ही छोड़कर जाने वाली थी?

31:19.043 --> 31:21.838
-या क्या योजना थी?
-क्या? एलिस, नहीं।

31:21.921 --> 31:23.381
बिल्कुल नहीं। मैं बस…

31:24.507 --> 31:27.552
जब तक मैं तय न कर लूँ कि मैं क्या करना
चाहती हूँ, मैं कुछ नहीं कहना चाहती थी।

31:29.596 --> 31:33.099
ठीक है। तो फिर तुम क्या करना चाहती हो?

31:34.434 --> 31:35.768
मुझे नहीं पता।

31:36.728 --> 31:39.647
मैं हर सुबह उठती हूँ और ख़ुद को
केंद्रित करने की कोशिश करती हूँ।

31:39.731 --> 31:43.776
फिर मैं इस निरंतर ट्रैफ़िक में बाहर निकलती हूँ

31:43.860 --> 31:46.988
और 80 लाख लोग बस भागते-दौड़ते अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं,

31:47.071 --> 31:50.325
और मुझे बस ऐसा नहीं लगता कि मैं अब यहाँ की हूँ।

31:50.408 --> 31:53.953
फिर मुझे तुमसे प्यार हो गया और मुझे लगा यह काफ़ी होगा।

31:54.537 --> 31:56.956
पर यह हम दोनों के लिए उचित नहीं है।

31:57.040 --> 32:02.170
और जितना मैं सोचती हूँ, उतना मुझे लगता है
मुझे बस एक शांत ज़िंदगी चाहिए।

32:03.171 --> 32:06.758
तो, इसका हमारे लिए क्या मतलब है?

32:06.841 --> 32:11.012
मैं उम्मीद कर रही थी कि तुम मेरे साथ आने पर विचार करोगी।

32:11.095 --> 32:14.766
हाँ, मैं समझती हूँ कि तुम्हें लग रहा है
इस शहर में तुम्हारी जगह नहीं है।

32:14.849 --> 32:17.393
पर तुम्हें लगता है कि मैं मॉन्टेना आऊँगी? यह…

32:18.770 --> 32:21.648
मैं तुम्हारे बिना अपनी ज़िंदगी की कल्पना नहीं कर सकती।

32:23.608 --> 32:24.442
तो क्या तुम इस बारे में सोचोगी?

32:26.527 --> 32:28.071
-हाँ।
-सच में?

32:29.614 --> 32:31.908
मैं… हाँ।

32:35.078 --> 32:36.996
इस शहर में 80 लाख लोग हो सकते हैं,

32:37.080 --> 32:41.501
पर मैं कभी तुम जैसी दूसरी नहीं ढूँढ पाऊँगी, तो…

32:43.670 --> 32:46.798
-हमें आज रात फैसला नहीं करना है।
-शुक्र है।

32:46.881 --> 32:52.845
नफ़रत के बजाय प्यार चुनो। दुश्मनी के बजाय माफ़ी चुनो।

32:54.055 --> 32:59.978
यह तुम्हारे ऊपर है कि तुम अपने
इंसान भाइयों के प्रति दया और करुणा

33:00.061 --> 33:02.021
और सहानुभूति दिखाओ।

33:02.105 --> 33:05.984
जबकि हम इस क्षति का शोक मना रहे हैं, आस्था रखो

33:06.067 --> 33:10.154
और जानो कि भगवान ने सीलिया का अपने राज्य में स्वागत किया है।

33:10.238 --> 33:13.491
तो चलो अब और आँसू न बहाएँ क्योंकि सीलिया अब स्वर्ग में है।

33:14.325 --> 33:17.328
मुझे एक्लेसियास्टेस की याद आ रही है, चैप्टर तीन-

33:17.912 --> 33:19.747
"हर चीज़ का एक मौसम होता है

33:19.831 --> 33:22.000
और स्वर्ग के नीचे हर उद्देश्य के लिए एक समय।

33:23.251 --> 33:27.922
जन्म लेने का समय, और मृत्यु का समय।"

33:31.384 --> 33:33.428
वह बहुत ख़ूबसूरत कोट है।

33:34.929 --> 33:35.763
शुक्रिया।

33:37.598 --> 33:38.725
तुम कैसे हो?

33:40.101 --> 33:41.602
बस ज़िंदा हूँ।

33:44.063 --> 33:45.523
मैं तुम्हें कॉफ़ी ला देता हूँ।

33:47.900 --> 33:48.860
चलो।

33:54.032 --> 33:55.533
गम एक भारी बोझ है।

33:56.284 --> 34:00.538
पर अगर हम इसे संभाल नहीं सकते,
तो भगवान से उसे संभालने को कह सकते हैं।

34:03.875 --> 34:09.714
अगर तुम्हारा भगवान है, तो उसने
मुझसे पहले ही बहुत कुछ छीन लिया है।

34:12.717 --> 34:15.553
मैं छोटा था जब मेरी बहन मर गई।

34:15.636 --> 34:18.806
गाड़ी से ठोकर खाकर। मुझे कुछ समझ नहीं आया।

34:21.017 --> 34:23.519
और हर बार जब वह मुझे रोते हुए पाते,

34:23.603 --> 34:27.440
मेरे पिता बस यही कहते, "प्रार्थना करो।"

34:27.940 --> 34:29.567
दया के लिए प्रार्थना करो।

34:30.943 --> 34:33.237
माफ़ी के लिए प्रार्थना करो।

34:34.197 --> 34:36.407
और अगर तुम अपनी ज़िंदगी की रोशनी खो दो,

34:38.701 --> 34:40.661
तो और ज़्यादा प्रार्थना करो।

34:43.790 --> 34:44.791
मुझे अफ़सोस है।

34:48.044 --> 34:49.754
किसी को तुम्हारा साथ देना चाहिए था।

34:56.302 --> 35:00.139
मैं एक ऐसे चर्च में पला-बढ़ा था

35:00.223 --> 35:03.810
जिसका संदेश था, न्याय और भय।

35:04.852 --> 35:08.189
पर आस्था, मोक्ष या दंड से बड़ी होती है।

35:10.817 --> 35:14.278
यह उस प्यार और उस ख़ुशी के बारे में है
जो हम एक-दूसरे में पाते हैं।

35:15.988 --> 35:17.698
आस्था समुदाय है।

35:21.452 --> 35:23.830
एक-दूसरे को ख़ुश करना, यही तो सब कुछ है।

35:26.040 --> 35:31.003
इससे फ़र्क नहीं पड़ता
कि तुम ऊपरवाले में विश्वास करते हो या नहीं,

35:31.587 --> 35:33.631
बस अपने साथी इंसान पर विश्वास रखो,

35:34.715 --> 35:38.010
और ब्रेंडा के लिए अपने प्यार पर,
अपनी बहन के लिए अपने प्यार पर।

35:46.060 --> 35:46.894
तुम अच्छे हो।

35:52.441 --> 35:53.860
शुक्रिया।

35:56.154 --> 35:58.531
हमारे दरवाज़े हमेशा खुले हैं, भाई।

36:08.624 --> 36:09.917
-हैलो।
-हैलो।

36:10.418 --> 36:12.795
मैं बस तुम्हारा हालचाल पूछने आया हूँ।

36:12.879 --> 36:15.715
सोचा शायद तुम्हें इसकी ज़रूरत हो।

36:15.798 --> 36:17.425
शुक्रिया। अंदर आओ।

36:18.509 --> 36:20.636
-ये तुम्हारे लिए है।
-शुक्रिया।

36:22.388 --> 36:23.347
ठीक है।

36:24.807 --> 36:26.767
यह कमाल का है।

36:26.851 --> 36:27.727
शुक्रिया।

36:27.810 --> 36:30.938
मतलब, सच में, तुमने कर दिखाया।

36:31.022 --> 36:32.190
यह…

36:35.443 --> 36:37.612
कल तुम पूरी तरह विचलित लग रही थी।

36:40.865 --> 36:41.782
तुम ठीक हो?

36:44.869 --> 36:47.246
इस वक़्त मैं थोड़ी बिखरी हुई महसूस कर रही हूँ।

36:48.789 --> 36:51.209
ऐसा लगा था कि उस रात तुमने सब संभाल लिया है।

36:51.292 --> 36:53.502
तुम्हारी ग्रांडे लाटे।

36:54.337 --> 36:57.173
-फ्रैपुचीनो।
-मेरा वही मतलब था।

36:57.256 --> 36:58.090
हाँ।

37:00.593 --> 37:05.014
हाँ। पता चला, मुझसे नहीं संभला है।

37:06.807 --> 37:07.767
मुझे पता है।

37:08.935 --> 37:12.355
पर मुझे लगा… क्या हमें यह साथ मिलकर नहीं संभालना चाहिए?

37:12.855 --> 37:14.482
क्योंकि…

37:16.734 --> 37:18.527
सीधे-सीधे कहूँ…

37:19.779 --> 37:21.530
यहाँ कुछ है, है न?

37:22.573 --> 37:24.116
यह बस मेरी तरफ़ से नहीं है?

37:24.200 --> 37:25.993
नहीं, बस तुम्हारी तरफ़ से नहीं है।

37:34.085 --> 37:36.837
शायद हमें थोड़ा समय लेना चाहिए।

37:44.387 --> 37:45.221
समय।

37:46.264 --> 37:49.100
यह हम दोनों के लिए अच्छा होगा। तुम्हें नहीं लगता?

37:49.600 --> 37:51.227
तुम्हारे साथ इतना कुछ चल रहा है।

37:56.565 --> 38:00.778
हाँ। मुझे डर था कि तुम यह महसूस करोगी।

38:06.701 --> 38:09.912
तो अब तुम मुझसे बिल्कुल नहीं मिलोगी?

38:10.663 --> 38:14.959
मुझे कभी-कभी मुफ़्त की ड्रिंक चाहिए होगी, है न?

38:16.711 --> 38:17.545
हाँ।

38:19.547 --> 38:20.756
तो फिर मैं जाता हूँ।

38:31.434 --> 38:32.685
यॉर्क हॉस्पिटल

38:44.030 --> 38:46.157
नीलम हीरे की अंगूठी

38:50.286 --> 38:52.455
सुनो, क्या बताओगी, क्या हमने…

38:52.538 --> 38:54.832
स्टेलगन हॉप्स वाला ऑर्डर कैंसल किया था? हाँ, कर दिया था।

38:55.416 --> 38:58.669
-हमारे बिना मैं क्या करता? शुक्रिया।
-रुको…

39:00.171 --> 39:03.132
तुम्हें उस क्लिनिकल ट्रायल के बारे में पता चला?

39:05.343 --> 39:06.677
मुझे मौका नहीं मिला।

39:10.014 --> 39:10.973
मैं तुम्हारे साथ हूँ।

39:12.016 --> 39:12.850
मुझे पता है।

39:13.726 --> 39:17.021
मौत, टैक्स, और तुम।

39:52.348 --> 39:53.933
वेसी स्ट्रीट रिकॉर्ड्स

40:23.879 --> 40:25.548
चलो यह करते हैं।

40:30.594 --> 40:31.512
गाओ!

40:33.764 --> 40:35.099
जब से तुम चली गई

40:35.182 --> 40:37.685
इस दीवार पर चढ़ो। चलो यह करते हैं।

40:42.189 --> 40:43.232
चलो, बहना।

40:51.657 --> 40:55.077
चलो! घूमो!

40:56.996 --> 40:58.205
दूसरी तरफ़ वापस।

41:01.250 --> 41:03.210
राइचस होप बैपटिस्ट चर्च

41:03.294 --> 41:06.130
न्यूयॉर्क सिटी साफ़ रखिए

41:48.214 --> 41:49.632
संवाद अनुवादक - जयंता कलिता
े हैं।
