1
00:00:16,880 --> 00:00:17,720
[अंग्रेज़ी में] तो स्टूडेंट्स,

2
00:00:17,880 --> 00:00:21,360
साधारण बंद आकृति के चारों
ओर की दूरी को क्या कहते हैं?

3
00:00:22,400 --> 00:00:23,560
[अंग्रेज़ी में] मैं पाँच
मिनट में वापस आता हूँ।

4
00:00:24,240 --> 00:00:26,400
[अंग्रेज़ी में] अगर आप कोई भी
शरारत करेंगे तो आपको पनिशमेंट मिलेगी।

5
00:00:32,360 --> 00:00:34,040
सार्थक! सार्थक!

6
00:00:34,120 --> 00:00:35,120
सार्थक!

7
00:00:37,280 --> 00:00:38,240
क्या हुआ इसे?

8
00:00:39,000 --> 00:00:41,320
पता नहीं, यार। उस दिन से डरा हुआ है ये।

9
00:00:42,840 --> 00:00:44,760
साइको ने उस दिन किया क्या इसके साथ?

10
00:00:46,920 --> 00:00:47,880
[ध्रुव] एक आइडिया है।

11
00:00:50,360 --> 00:00:51,320
सार्थक,

12
00:00:52,000 --> 00:00:53,080
[अंग्रेज़ी में] देख मैं क्या कर सकता हूँ।

13
00:00:53,200 --> 00:00:54,160
देख।

14
00:00:55,080 --> 00:00:56,560
[अंग्रेज़ी में] भाई, ये तो बहुत कूल है।

15
00:00:58,120 --> 00:01:00,280
अबे ए, पढ़ाकू! लिखना बंद कर।

16
00:01:00,480 --> 00:01:01,600
लिखने दे यार उसे।

17
00:01:02,080 --> 00:01:04,200
ये देख के उसकी पैंट गीली हो जाएगी।

18
00:01:18,280 --> 00:01:19,840
[ध्रुव की चिल्लाने की आवाज़]

19
00:01:24,880 --> 00:01:25,960
ध्रुव!

20
00:01:37,560 --> 00:01:39,520
अगर शरारत करोगे तो तुम्हें पनिशमेंट मिलेगी

21
00:02:17,880 --> 00:02:19,520
अधूरा

22
00:02:23,720 --> 00:02:26,000
[चन्द्र प्रकाश] इस छात्र के साथ ये
बार-बार कुछ ना कुछ होता रहता है।

23
00:02:26,560 --> 00:02:28,880
पहले वो पिल्ले और आज वो बालक।

24
00:02:29,960 --> 00:02:31,160
और क्या-क्या देखना पड़ेगा?

25
00:02:31,560 --> 00:02:32,520
दिखाई नहीं देता क्या?

26
00:02:34,600 --> 00:02:35,440
तुम?

27
00:02:48,320 --> 00:02:50,040
[रहस्यमयी संगीत बजता है]

28
00:02:56,800 --> 00:02:58,560
[रहस्यमी संगीत गहराता है]

29
00:03:12,040 --> 00:03:12,920
ए, म्यूज़िसियन!

30
00:03:13,440 --> 00:03:14,320
ओए!

31
00:03:14,520 --> 00:03:16,120
-म्यूज़िसियन!
-[अंग्रेज़ी में] क्या दिक्कत है, यार?

32
00:03:16,360 --> 00:03:17,320
[अंग्रेज़ी में] दिमाग खराब हो गया है क्या?

33
00:03:17,880 --> 00:03:19,240
यार इतना सड़ क्यों रहा है?

34
00:03:20,960 --> 00:03:22,280
[अंग्रेज़ी में] मैं मज़ाक कर रहा था, यार।

35
00:03:22,600 --> 00:03:24,880
रातभर एक-दूसरे को
प्रैंक करने में बिज़ी थे सब।

36
00:03:25,280 --> 00:03:27,000
इसलिए सुयश अभी तक सो रहा है ना!

37
00:03:27,640 --> 00:03:29,120
[अंग्रेज़ी में] हमें प्ले की
रिहर्सल करनी है, दोस्तो।

38
00:03:29,360 --> 00:03:30,600
वो जल्दी सोने चला गया था।

39
00:03:30,760 --> 00:03:33,600
[अंग्रेज़ी में] उसे अपनी ब्यूटी स्लीप
चाहिए ना, ब्यूटी तो भाग गई उसकी।

40
00:03:36,840 --> 00:03:37,840
[अंग्रेज़ी में] किसने किया है ये?

41
00:03:38,320 --> 00:03:39,520
ये भी तुम में से किसी ने किया है?

42
00:03:40,680 --> 00:03:42,200
[अंग्रेज़ी में] भाई, रिलैक्स। क्या है ये?

43
00:03:48,720 --> 00:03:49,960
[अंग्रेज़ी में] क्या बकवास है!

44
00:03:52,160 --> 00:03:54,160
[एक लड़का] रजत ने तो बिलकुल कुछ नहीं किया,

45
00:03:54,840 --> 00:03:56,840
क्योंकि वो तो बुक्स को छू भी नहीं सकता है।

46
00:03:59,560 --> 00:04:01,960
[अंग्रेज़ी में] दोस्तो, मैं
सिरियस हूँ। कुछ तो गलत है। तुम--

47
00:04:02,160 --> 00:04:03,360
एक बार… छू के देख।

48
00:04:11,960 --> 00:04:13,160
[मालविका] हे भगवान!

49
00:04:13,800 --> 00:04:14,800
[अंग्रेज़ी में] ये सिर्फ
तुझसे ही नहीं होता, भाई!

50
00:04:15,200 --> 00:04:16,120
[अंग्रेज़ी में] वापस दो इसे।

51
00:04:17,360 --> 00:04:19,320
-[एक लड़का] ये नॉर्मल है उनके लिए।
-[एक लड़की] हाँ!

52
00:04:24,000 --> 00:04:25,040
[अंग्रेज़ी में] मुझे ये
आवाज़ें सुनाई दे रही हैं।

53
00:04:26,240 --> 00:04:28,560
[अंग्रेज़ी में] मुझे चीज़ें दिखाई दे
रही हैं। मैं पागल हो रहा हूँ, डॉक्टर।

54
00:04:28,680 --> 00:04:29,680
[अंग्रेज़ी में] ठीक है, मेरी बात सुनो।

55
00:04:29,800 --> 00:04:31,760
अगर ये सब कुछ ज़्यादा ही
हो रहा है तो वापस आ जाओ।

56
00:04:31,880 --> 00:04:33,360
[अंग्रेज़ी में] मैं वापस
नहीं आ सकता, डॉक्टर।

57
00:04:34,360 --> 00:04:36,080
[अंग्रेज़ी में] मैंने अपनी सारी
उम्मीदें इस रियूनियन पर टिका रखी हैं।

58
00:04:36,200 --> 00:04:38,080
[अंग्रेज़ी में] वो यहाँ है
ही नहीं। निनाद आया ही नहीं।

59
00:04:38,680 --> 00:04:41,480
[अंग्रेज़ी में] अधिराज, विडियो कॉल पर बात
करते हैं। ये साइड इफैक्ट भी हो सकता है।

60
00:04:41,600 --> 00:04:42,800
[अंग्रेज़ी में] उसने मुझे
अभी तक माफ़ नहीं किया है।

61
00:04:43,240 --> 00:04:46,360
[अंग्रेज़ी में] जो मन की शांति तुम ढूँढ
रहे हो वो निनाद में नहीं, वो तुम में है।

62
00:04:46,600 --> 00:04:47,560
[अंग्रेज़ी में] प्लीज़ मेरी--

63
00:04:52,920 --> 00:04:53,920
[अंग्रेज़ी में] मैं हूँ।

64
00:04:55,440 --> 00:04:57,360
आई एम सॉरी, मैं सुनने की
कोशिश नहीं कर रही थी।

65
00:04:57,480 --> 00:04:59,080
[अंग्रेज़ी में] तुम ठीक हो
क्या मैं बस ये चेक करने आई हूँ।

66
00:05:00,240 --> 00:05:01,360
तुम्हें एंग्ज़ाइटी है?

67
00:05:08,080 --> 00:05:09,480
तुम्हें ये याद है ना, मालविका?

68
00:05:11,760 --> 00:05:13,000
निनाद की ग्राफिक नॉवेल।

69
00:05:16,440 --> 00:05:17,760
[अंग्रेज़ी में] बस ये कह
दो कि मैं पागल नहीं हूँ।

70
00:05:18,000 --> 00:05:21,240
[अंग्रेज़ी में] तुम जानते हो वो कैसे हैं।
छोड़ो वो सब, आदि। वो बस एक प्रैंक था।

71
00:05:21,680 --> 00:05:22,920
[अंग्रेज़ी में] ठीक है, ये एक प्रैंक था।

72
00:05:23,800 --> 00:05:25,240
वो क्यों नहीं आया, मालविका?

73
00:05:26,360 --> 00:05:28,560
आदि, 15 साल पहले तुमसे एक गलती हो गई।

74
00:05:29,240 --> 00:05:30,720
[अंग्रेज़ी में] अगर तुम मान
सकते तो मान चुके होते।

75
00:05:31,360 --> 00:05:33,720
उस एक गलती की सज़ा तुम खुद को कब तक दोगे?

76
00:05:36,480 --> 00:05:38,000
[अंग्रेज़ी में] इससे फर्क
नहीं पड़ता कि वो क्यों नहीं आया।

77
00:05:38,760 --> 00:05:39,880
[अंग्रेज़ी में] जाने दो।

78
00:05:40,000 --> 00:05:41,680
[अंग्रेज़ी में] मैं नहीं
जाने दे सकता, मालविका।

79
00:05:42,560 --> 00:05:44,040
[अंग्रेज़ी में] मैंने उन सबको खो
दिया है जिनसे मैं प्यार करता था।

80
00:05:45,320 --> 00:05:47,000
और मैं उन्हें वापिस नहीं ला सकता।

81
00:05:48,240 --> 00:05:50,160
लेकिन मैं निनाद को वापिस ला सकता हूँ।

82
00:05:54,240 --> 00:05:55,480
[अंग्रेज़ी में] मुझे जवाब चाहिए।

83
00:06:03,120 --> 00:06:04,400
शास्त्रों में लिखा है,

84
00:06:05,120 --> 00:06:08,600
आत्मा एक शरीर से दूसरे शरीर में जाती है।

85
00:06:08,760 --> 00:06:09,560
[एक महिला] ओह!

86
00:06:09,680 --> 00:06:10,560
[चन्द्र प्रकाश]
शस्त्रों से काट नहीं सकते,

87
00:06:11,200 --> 00:06:13,120
ना ही अग्नि उसे भस्म कर सकती है।

88
00:06:14,560 --> 00:06:19,000
हम मर जाते हैं पर हमारी आत्मा नहीं मरती।

89
00:06:23,120 --> 00:06:24,560
जब हम मर जाते हैं, हम मर जाते हैं।

90
00:06:25,480 --> 00:06:26,440
बस खत्म।

91
00:06:30,000 --> 00:06:31,280
अंग्रेज़ी में कहावत है,

92
00:06:32,360 --> 00:06:35,240
[अंग्रेज़ी में]
"काल्पनिक तौर पर सबकुछ असंभव है

93
00:06:36,080 --> 00:06:37,120
जब तक वो हो नहीं जाता।"

94
00:06:38,200 --> 00:06:40,840
मनोवैज्ञानिक हो तो जानती होंगी,

95
00:06:41,160 --> 00:06:45,320
कि वैज्ञानिक तर्क भी इस
असंभावना की संभावना रखता है।

96
00:06:47,360 --> 00:06:50,920
पर खुद अपनी आँखों से देखोगी तभी मानोगी।

97
00:06:52,440 --> 00:06:53,480
[घंटाघर का घंटा बजता है]

98
00:06:53,840 --> 00:06:56,320
मतलब आपने डीन व्यास की आत्मा को देखा?

99
00:06:58,360 --> 00:07:01,480
जो मैंने देखा वो मैं
आजतक ना समझा पाया हूँ,

100
00:07:02,000 --> 00:07:03,000
ना समझ पाया हूँ।

101
00:07:03,520 --> 00:07:06,120
पर आज आपकी कक्षा में जो दुर्घटना हुई।

102
00:07:06,680 --> 00:07:09,080
एक छात्र ने अपने ही
हाथ पर प्रकार मार लिया।

103
00:07:09,720 --> 00:07:12,680
हम भी मार रहे हैं
अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी,

104
00:07:12,880 --> 00:07:14,200
हवन ना करवा के।

105
00:07:15,160 --> 00:07:16,760
[अधिराज] निनाद रमन, 2007।

106
00:07:19,840 --> 00:07:21,280
[अंग्रेज़ी में] आपको यकीन है यही नाम है?

107
00:07:21,840 --> 00:07:23,520
[अंग्रेज़ी में] बिलकुल, मैम,
यही नाम है। मुझे यकीन है।

108
00:07:25,400 --> 00:07:26,800
लगता है सर्वर डाउन है।

109
00:07:29,160 --> 00:07:31,600
अरे तो कोई फ़ाइल तो होगी।
हमारे स्टूडेंट रिकॉर्ड्स कहीं तो होंगे।

110
00:07:32,080 --> 00:07:34,520
हाँ हैं। 2010 बैच के पहले के

111
00:07:34,640 --> 00:07:36,440
सारे रिकॉर्ड्स आर्काइव रूम में हैं।

112
00:07:37,240 --> 00:07:38,800
पर आज एड्मिन बिज़ि हैं।

113
00:07:39,560 --> 00:07:41,120
स्टाफ का परफॉर्मेंस है ना।

114
00:07:42,200 --> 00:07:43,160
थैंक यू।

115
00:07:49,480 --> 00:07:50,520
-[अंग्रेज़ी में] मिलती हूँ।
-बाय।

116
00:07:53,600 --> 00:07:56,480
स्कूल की पुरानी फ़ाइल्स में
शायद कोई एड्रैस या फ़ोन नंबर हो।

117
00:07:57,200 --> 00:07:58,680
मैंने एड्मिन से भी बात की उन्होंने बताया

118
00:07:58,800 --> 00:08:00,680
कि 2010 से पहले के
रिकॉर्ड्स आर्काइव रूम में हैं।

119
00:08:01,640 --> 00:08:04,000
लेकिन आज वो सारे प्ले को लेकर बिज़ि हैं तो…

120
00:08:06,600 --> 00:08:07,560
क्या हुआ?

121
00:08:08,840 --> 00:08:09,800
पता है कल रात को,

122
00:08:11,200 --> 00:08:13,600
डाइनिंग हॉल में वेदान्त
को जैसे मैंने अकेला डरा हुआ…

123
00:08:14,880 --> 00:08:17,520
बैठे देखा। किसी से बात
नहीं कर रहा था। कुछ खा नहीं रहा था।

124
00:08:20,440 --> 00:08:21,600
मुझे निनाद की याद आ गई।

125
00:08:23,600 --> 00:08:24,560
शैडो बॉय।

126
00:08:27,000 --> 00:08:28,160
मैं यहाँ उसी से मिलने आया हूँ।

127
00:08:30,960 --> 00:08:33,680
लेकिन मुझे ऐसा लगता है जैसे
वो शायद यहाँ मेरी वजह से नहीं आया।

128
00:08:35,000 --> 00:08:39,000
सुप्रिया, अगर तुम्हें अपनी ज़िंदगी की
सबसे बड़ी गलती सुधारने का मौका मिल जाए?

129
00:08:40,640 --> 00:08:42,720
निनाद से बात करना मेरे लिए वही एक मौका है।

130
00:08:44,520 --> 00:08:45,720
[अंग्रेज़ी में] प्लीज़ मेरी हेल्प करो।

131
00:08:47,880 --> 00:08:48,880
प्लीज़।

132
00:08:49,200 --> 00:08:50,160
पूरा नाम क्या है?

133
00:08:51,520 --> 00:08:52,480
निनाद रमन।

134
00:09:02,640 --> 00:09:03,880
[अंग्रेज़ी में] तुमने फिर वही किया, है ना?

135
00:09:05,840 --> 00:09:06,760
क्या?

136
00:09:07,600 --> 00:09:09,280
इमोशनल कर के मुझे भी अपनी तरफ कर लिया।

137
00:09:09,880 --> 00:09:11,520
[अंग्रेज़ी में] काफी
बढ़िया हो तुम इसमें। चलो।

138
00:09:12,520 --> 00:09:13,520
थैंक यू।

139
00:09:14,040 --> 00:09:15,000
सार्थक!

140
00:09:15,880 --> 00:09:17,120
अरे! सार्थक!

141
00:09:17,600 --> 00:09:20,120
अंदर ध्रुव को पट्टी बंध रही है। जल्दी जा।

142
00:09:32,200 --> 00:09:34,360
मिस, ध्रुव ने नहीं किया।

143
00:09:45,320 --> 00:09:46,480
हाँ, सार्थक। बोल--

144
00:09:50,360 --> 00:09:51,760
शाम को डॉक्टर भी चेक करेंगे।

145
00:09:51,880 --> 00:09:53,080
ठीक है? [अंग्रेज़ी में] आराम करो।

146
00:10:19,960 --> 00:10:20,880
सुयश!

147
00:10:27,200 --> 00:10:28,160
ओह तेरी!

148
00:10:28,640 --> 00:10:29,840
[अंग्रेज़ी में] यार, ये क्या है?

149
00:10:30,520 --> 00:10:32,280
अब तू कॉरिडॉर में छुप
के लोगों को डरा रहा है!

150
00:10:32,480 --> 00:10:33,640
-क्या?
-बड़ा हो जा, यार!

151
00:10:34,280 --> 00:10:36,400
-[अंग्रेज़ी में] वाहियाद आदमी!
-तू इतना गुस्सा क्यों हो रहा है, यार?

152
00:10:37,240 --> 00:10:38,520
साला बच्चा कहीं का।

153
00:10:47,640 --> 00:10:48,600
सुयश!

154
00:10:56,600 --> 00:10:57,800
[एक डरावनी सी आवाज़]

155
00:11:09,560 --> 00:11:10,520
कहाँ है यार?

156
00:11:16,320 --> 00:11:19,240
सुप्रभातम्, आज आपके प्यारे अध्यापकगण

157
00:11:19,680 --> 00:11:21,840
आपके समक्ष एक नाटक प्रस्तुत करेंगे।

158
00:11:22,480 --> 00:11:23,800
नाटक का शीर्षक है,

159
00:11:24,400 --> 00:11:26,120
"अगर फ़ेल हो गए तो?"

160
00:11:27,360 --> 00:11:29,440
[अंग्रेज़ी में] अब ज़्यादा देर
इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है।

161
00:11:30,080 --> 00:11:31,280
[टूटी-फूटी अंग्रेज़ी में]
चलिए शुरू करते हैं।

162
00:11:31,600 --> 00:11:33,640
ये चोमू चन्द्र इंग्लिश बोल रहा है!

163
00:11:35,960 --> 00:11:36,840
[एक आदमी अंग्रेज़ी में]
ये तुम्हारी लाइनें हैं।

164
00:11:37,040 --> 00:11:38,560
[अंग्रेज़ी में] बस आना और ये कह देना। बस।

165
00:11:38,800 --> 00:11:40,520
[रजत] दोस्तो, मैं थक गया यार।

166
00:11:42,080 --> 00:11:43,520
सारे कमरे चेक कर लिए।

167
00:11:43,960 --> 00:11:45,000
[अंग्रेज़ी में] सुयश को नहीं ढूँढ पाया।

168
00:11:45,480 --> 00:11:46,880
[अंग्रेज़ी में] मुझे नहीं पता कहाँ है वो।

169
00:11:48,160 --> 00:11:49,640
[अंग्रेज़ी में] क्या मतलब
तुझे नहीं पता वो कहाँ है?

170
00:11:50,280 --> 00:11:51,400
[अंग्रेज़ी में] ये देख ना, क्या हो रहा है!

171
00:11:51,840 --> 00:11:52,960
[अंग्रेज़ी में] देव, क्या तुम
उसे कॉल कर सकते हो?

172
00:11:53,080 --> 00:11:53,880
[अंग्रेज़ी में] मैं करता हूँ उसे कॉल।

173
00:11:54,000 --> 00:11:55,000
[अंग्रेज़ी में] देख ना, मालु।

174
00:11:55,600 --> 00:11:57,960
[अंग्रेज़ी में] ओह, बहुत खराब
लग रहा है ये तो। उसको दिखा।

175
00:11:58,360 --> 00:11:59,840
-देख।
-हाथ धो के आ पहले।

176
00:12:00,200 --> 00:12:01,160
धत तेरी की!

177
00:12:02,160 --> 00:12:03,880
कोई नेटवर्क इश्यू है।

178
00:12:04,000 --> 00:12:05,160
नैन्सी को मनाने गया होगा।

179
00:12:05,280 --> 00:12:06,760
तो फिर बता के जाना चाहिए था ना।

180
00:12:07,840 --> 00:12:08,920
[अंग्रेज़ी में] पुरानी मालविका आ गई!

181
00:12:09,120 --> 00:12:11,120
हेय! रिलैक्स।

182
00:12:11,640 --> 00:12:12,600
मालविका,

183
00:12:12,960 --> 00:12:15,480
और कोई है जो सुयश
की जगह ले सकता है प्ले में?

184
00:12:18,680 --> 00:12:19,640
[अंग्रेज़ी में] है कोई?

185
00:12:19,800 --> 00:12:21,160
[मोबाइल कंपन की आवाज़]

186
00:12:31,080 --> 00:12:32,040
[अंग्रेज़ी में] मैंने बताया था तुम्हें,

187
00:12:32,880 --> 00:12:35,040
एड्रैस ढूँढने में टीम के
जैसे काम करना पड़ेगा।

188
00:12:35,800 --> 00:12:37,320
हे भगवान! ये तो ठीक से लेबल भी नहीं है।

189
00:12:38,000 --> 00:12:40,120
सब स्टाफ मेम्बर्स प्ले में जो बिज़ि हैं।

190
00:12:41,720 --> 00:12:42,680
[अंग्रेज़ी में] कहाँ से शुरू करना चाहिए?

191
00:12:44,640 --> 00:12:45,680
[अंग्रेज़ी में] मैं यहाँ
से स्टार्ट करता हूँ।

192
00:12:46,480 --> 00:12:47,520
[अंग्रेज़ी में] तुम प्ले में क्यों नहीं हो?

193
00:12:48,480 --> 00:12:51,760
उन लोगों के साथ दो मिनट स्टाफ रूम
में बैठती हूँ, सिर में दर्द हो जाता है।

194
00:12:52,560 --> 00:12:53,920
प्ले तो दूर की बात है।

195
00:12:54,360 --> 00:12:56,280
[अंग्रेज़ी में] नीलगिरी वैली स्कूल
कुछ ज़्यादा पसंद नहीं है, हाँ?

196
00:12:57,920 --> 00:12:59,600
[अंग्रेज़ी में] ओल्ड बॉय्ज़ की तरह तो नहीं।

197
00:13:01,520 --> 00:13:03,800
कितनी अच्छी-अच्छी बातें
करते हो तुम लोग स्कूल के बारे में,

198
00:13:04,080 --> 00:13:05,720
जैसे यहाँ सब कुछ परफेक्ट है।

199
00:13:07,880 --> 00:13:09,080
दुनिया से दूर,

200
00:13:09,240 --> 00:13:11,280
पहाड़ के ऊपर इतनी ठंड में,

201
00:13:11,680 --> 00:13:14,200
और ऊपर से बेवकूफ़
स्टाफ मेम्बर्स की बेकार बातें।

202
00:13:14,800 --> 00:13:16,200
भूत, प्रेत, हवन!

203
00:13:17,000 --> 00:13:18,160
[अंग्रेज़ी में] आए बड़े हवन वाले!

204
00:13:19,160 --> 00:13:20,120
अधिराज…

205
00:13:32,960 --> 00:13:33,920
अधिराज?

206
00:13:41,920 --> 00:13:42,880
अधिराज!

207
00:13:51,320 --> 00:13:52,280
अधिराज!

208
00:13:53,800 --> 00:13:54,880
[उत्तेजित पार्श्व संगीत]

209
00:14:03,520 --> 00:14:04,800
[अंग्रेज़ी में] डरा दिया तुमने मुझे!

210
00:14:05,560 --> 00:14:08,160
मुझे लगा भूत-प्रेत से सिर्फ
बेवकूफ़ स्कूल टीचर डरते हैं।

211
00:14:10,160 --> 00:14:11,120
[अंग्रेज़ी में] ये बस एक…

212
00:14:11,840 --> 00:14:14,240
नीलगिरी वैली स्कूल का
पुराना बकवास सा प्रैंक है।

213
00:14:14,640 --> 00:14:17,760
इन्हीं प्रैंक्स की वजह से बोर्डिंग स्कूलों
में काउन्सलर्स की ज़रूरत पड़ती है।

214
00:14:18,840 --> 00:14:20,640
[अंग्रेज़ी में] तुम्हें पता है हम कभी
हमारे बचपन के सदमें नहीं भूलते।

215
00:14:22,280 --> 00:14:25,560
बड़े होकर हम साइकोलॉजिस्ट के पास
अपने बचपन के ज़ख्म भरने ही जाते हैं।

216
00:14:27,680 --> 00:14:29,640
मेरा विश्वास करो मुझसे
बेहतर ये कोई नहीं जानता होगा।

217
00:14:32,160 --> 00:14:33,760
[अंग्रेज़ी में] दस साल की उम्र में
मैंने अपने पैरेंट्स को खो दिया।

218
00:14:37,920 --> 00:14:38,880
आई एम सॉरी।

219
00:14:42,080 --> 00:14:43,040
[अंग्रेज़ी में] बहुत हुआ मेरे बारे में।

220
00:14:44,440 --> 00:14:48,080
तुम यहाँ दुनिया से अलग, इतनी ठंड में,

221
00:14:48,720 --> 00:14:50,120
काउन्सलर बन के क्यों आ गई हो?

222
00:14:51,360 --> 00:14:52,480
किस से भाग रही हो?

223
00:14:57,240 --> 00:15:00,080
[अंग्रेज़ी में] सॉरी, उम्मीद करता हूँ
कि ये ज़्यादा पर्सनल नहीं हो गया।

224
00:15:01,600 --> 00:15:02,440
नहीं।

225
00:15:04,360 --> 00:15:07,720
मेरा बेटा अभी… पाँच साल का है।

226
00:15:09,440 --> 00:15:10,640
अपने पापा के साथ रहता है।

227
00:15:12,920 --> 00:15:17,120
कोर्ट में खुद को फ़ाइनेंसियली सक्षम
साबित नहीं कर पाई तो कस्टडी हार गई।

228
00:15:17,800 --> 00:15:19,160
शायद इस नौकरी से…

229
00:15:20,120 --> 00:15:21,480
[अंग्रेज़ी में] क्या तुम्हें अक्सर
अपने बेटे को देखने का मौका मिलता है?

230
00:15:28,160 --> 00:15:29,280
[अंग्रेज़ी में] अक्सर नहीं।

231
00:15:32,720 --> 00:15:34,200
चलो फ़ाइल ढूँढते हैं।

232
00:16:06,920 --> 00:16:08,320
रमन निनाद
बैच 2007

233
00:16:33,560 --> 00:16:34,480
[अंग्रेज़ी में] किस्मत ही खराब है।

234
00:16:37,880 --> 00:16:38,840
कुछ मिला?

235
00:16:42,040 --> 00:16:43,200
-[अंग्रेज़ी में] मिल गई।
-[अंग्रेज़ी में] सच में?

236
00:16:50,600 --> 00:16:54,360
मौजूदा एड्रैस, रमन कैफ़े।
ये तो 2007 से अपडेटेड नहीं है।

237
00:16:54,600 --> 00:16:56,520
[अधिराज] रमन कैफ़े तो बहुत
साल पहले ही बंद हो गया था।

238
00:16:56,920 --> 00:16:58,680
ये दूसरा एड्रैस कोटागिरी है।

239
00:17:00,040 --> 00:17:01,520
निनाद के दादा-दादी रहते थे उधर।

240
00:17:01,640 --> 00:17:03,080
वो छुट्टियों में उन्हीं के पास जाता था।

241
00:17:04,040 --> 00:17:05,760
शायद वहाँ से निनाद के
बारे में कुछ पता चल जाए।

242
00:17:07,240 --> 00:17:10,080
या… शायद निनाद वहाँ मिल जाए!

243
00:17:13,280 --> 00:17:15,200
कोटागिरी सिर्फ एक घंटे दूर है।

244
00:17:17,800 --> 00:17:18,720
हाँ।

245
00:17:22,560 --> 00:17:23,760
[तालियों की गड़गड़ाहट]

246
00:17:24,280 --> 00:17:26,560
-अगर फ़ेल हो गए तो?
-अगर फ़ेल हो गए तो?

247
00:17:28,800 --> 00:17:30,960
[अंग्रेज़ी में] सब लोग शाम
पाँच बजे चौहान लॉन में मिलते हैं

248
00:17:31,080 --> 00:17:33,200
डीन व्यास के स्टेच्यू के उद्घाटन के लिए।

249
00:17:33,320 --> 00:17:34,320
थैंक यू वेरी मच।

250
00:17:41,200 --> 00:17:43,000
[अंग्रेज़ी में] चलो, चलो, यार।
आखिरी रात है। पीते हैं।

251
00:17:43,080 --> 00:17:44,680
-चल ना, यार।
-[अंग्रेज़ी में] ठीक है, ठीक है।

252
00:17:44,920 --> 00:17:45,720
यार, प्लीज़ बात मान।

253
00:17:45,800 --> 00:17:47,480
[अंग्रेज़ी में] मैं तुझे विस्कि
ऑन द रॉक्स पिलाऊँगा, भाई।

254
00:17:47,560 --> 00:17:48,800
-चल।
-अच्छा मान गया, यार।

255
00:17:49,040 --> 00:17:50,800
[एक लड़का] अरे जल्दी चल
ना फिर विस्कि पिला रहा है तो।

256
00:17:52,560 --> 00:17:53,320
हेय!

257
00:17:53,520 --> 00:17:54,800
[अंग्रेज़ी में] ये बस एक मामूली सा प्ले था।

258
00:17:55,560 --> 00:17:56,560
[अंग्रेज़ी में] किसको फर्क पड़ता है?

259
00:17:56,960 --> 00:17:57,760
[अंग्रेज़ी में] मामूली प्ले!

260
00:17:57,880 --> 00:17:59,520
प्ले मामूली है, मैं मामूली हूँ।

261
00:17:59,960 --> 00:18:02,320
-[अंग्रेज़ी में] है ना?
-[अंग्रेज़ी में] मेरा ये मतलब नहीं था।

262
00:18:03,200 --> 00:18:04,640
[अंग्रेज़ी में] यही मतलब था तुम्हारा।

263
00:18:04,920 --> 00:18:06,200
[अंग्रेज़ी में] मुझे यहाँ कभी
दोबारा आना ही नहीं चाहिए था।

264
00:18:06,640 --> 00:18:07,640
क्यों लाए तुम मुझे यहाँ?

265
00:18:08,080 --> 00:18:09,800
ट्रस्टी तो तुम हो।
तुम्हें सब मिलने आए हैं।

266
00:18:10,000 --> 00:18:11,000
-[अंग्रेज़ी में] मैं कोई माने नहीं रखती।
-ओके।

267
00:18:11,080 --> 00:18:12,160
-मैं…
-[अंग्रेज़ी में] किसी के लिए भी।

268
00:18:12,280 --> 00:18:13,440
[अंग्रेज़ी में] मैं ये अभी नहीं कर सकता।

269
00:18:13,560 --> 00:18:14,560
[अंग्रेज़ी में] मुझे
डीन स्वामी से मिलने जाना है।

270
00:18:14,720 --> 00:18:15,880
[अंग्रेज़ी में] बाद में बात
करता हूँ तुमसे, ओके?

271
00:18:20,640 --> 00:18:22,560
[कदमों की आवाज़ आती है]

272
00:18:27,080 --> 00:18:28,320
[अंग्रेज़ी में] देव, मुझे अकेला छोड़ दो।

273
00:18:29,080 --> 00:18:31,040
[कदमों की आवाज़ और करीब आती है]

274
00:18:38,880 --> 00:18:40,040
[अंग्रेज़ी में] देव, मैंने कहा…

275
00:19:24,400 --> 00:19:26,320
[कदमों की आवाज़ फिर से आती है]

276
00:19:36,800 --> 00:19:38,520
[दौड़ते हुए कदमों की आवाज़ आती है]

277
00:19:45,080 --> 00:19:46,200
सॉरी। सॉरी।

278
00:19:46,320 --> 00:19:47,320
[अंग्रेज़ी में] तुम ठीक हो?

279
00:19:48,320 --> 00:19:49,200
[अंग्रेज़ी में] क्या हुआ?

280
00:19:49,320 --> 00:19:50,480
[अंग्रेज़ी में] तुम परेशान लग रही हो।

281
00:19:51,560 --> 00:19:52,720
[अंग्रेज़ी में] क्या तुम ठीक हो, मालविका?

282
00:19:56,320 --> 00:19:57,480
[अंग्रेज़ी में] क्या उन्होंने
तुम्हें भी प्रैंक किया क्या?

283
00:20:03,640 --> 00:20:04,560
प्रैंक किया क्या तुम्हें?

284
00:20:05,400 --> 00:20:06,520
[अंग्रेज़ी में] यही होना चाहिए।

285
00:20:08,040 --> 00:20:09,160
[अंग्रेज़ी में] ये लोग भी ना…

286
00:20:10,280 --> 00:20:11,280
तुम कहाँ थे?

287
00:20:11,560 --> 00:20:13,200
[अंग्रेज़ी में] मैं तुम्हें ढूँढ
रही थी। फ़ोन क्यों नहीं उठाया?

288
00:20:13,560 --> 00:20:14,680
[अंग्रेज़ी में] तुम्हें स्कूल
का आखिरी दिन याद है?

289
00:20:16,680 --> 00:20:18,320
[अंग्रेज़ी में] ये लेटर देखो।

290
00:20:19,960 --> 00:20:21,080
ये निनाद की हैंडराइटिंग हैं।

291
00:20:22,040 --> 00:20:24,040
लेकिन इसमें उसने लिखा है कि…

292
00:20:24,160 --> 00:20:26,200
उसके दादा जी अचानक से बीमार पड़ गए हैं और…

293
00:20:26,320 --> 00:20:28,160
उसके पैरेंट्स ने
स्कूल से ये रिक्वेस्ट की है,

294
00:20:28,520 --> 00:20:30,280
कि उसे रात की ही बस में कोटागिरी भेज दें।

295
00:20:30,560 --> 00:20:31,760
जहाँ से वो उसे ले जाएँगे।

296
00:20:32,560 --> 00:20:34,680
बस में बिठाने की
ज़िम्मेदारी कोच व्यास को दी है।

297
00:20:35,200 --> 00:20:36,800
जिन्होंने लेटर साइन और स्टैम्प कर के

298
00:20:37,040 --> 00:20:38,680
उसकी कस्टडी ले ली है
[अंग्रेज़ी में] ये कहते हुए

299
00:20:39,520 --> 00:20:40,920
कि उनकी निनाद के पैरेंट्स से बात हो गई थी।

300
00:20:41,800 --> 00:20:42,920
[अंग्रेज़ी में] तो क्या प्रॉब्लम है?

301
00:20:43,280 --> 00:20:46,000
[अंग्रेज़ी में] अरे अगर निनाद के दादू
बीमार थे, तो उसे मुझे बताना चाहिए था।

302
00:20:46,800 --> 00:20:49,080
[अंग्रेज़ी में] हाँ, लेकिन उसने नहीं
बताया। तुम दोनों की लड़ाई हो गई थी ना?

303
00:20:50,320 --> 00:20:52,520
दादू को फ़ोन कर सकते थे, वो गाड़ी भेज देते।

304
00:20:52,960 --> 00:20:54,960
उसके पैरेंट्स मामूली कैफ़े के मालिक थे।

305
00:20:55,320 --> 00:20:57,160
तुम्हारे दादू हाई-रैंकिंग ऑफिसर।

306
00:20:57,520 --> 00:20:59,800
हर छोटी बात पे वो शायद
फ़ोन नहीं करना चाहते थे।

307
00:21:00,080 --> 00:21:01,240
[अंग्रेज़ी में] मगर इसका
कोई मतलब नहीं बनता।

308
00:21:01,320 --> 00:21:02,520
[अंग्रेज़ी में] बनता है।

309
00:21:03,920 --> 00:21:05,400
उसी की हैंडराइटिंग है, आदि।

310
00:21:07,280 --> 00:21:08,720
तुम क्या एक्सैप्ट नहीं कर पा रहे?

311
00:21:10,200 --> 00:21:11,680
कि वो बाय बोले बिना चला गया?

312
00:21:12,040 --> 00:21:13,080
तुम्हें भूल गया?

313
00:21:14,000 --> 00:21:15,520
या तो फिर तुमसे यहाँ मिलने नहीं आया?

314
00:21:18,920 --> 00:21:20,680
[अंग्रेज़ी में] देखा जाए तो, यही सब
काम तुमने मेरे साथ भी किए हैं, है ना?

315
00:21:26,640 --> 00:21:28,160
[अंग्रेज़ी में] और तुम्हें
पता है अजीब बात क्या है?

316
00:21:29,320 --> 00:21:30,440
[अंग्रेज़ी में] हम उसी जगह पर खड़े हैं

317
00:21:30,560 --> 00:21:32,520
जहाँ पर 15 साल पहले
मैंने तुमसे ब्रेकअप किया था।

318
00:21:36,080 --> 00:21:36,960
[अंग्रेज़ी में] क्योंकि मुझे अहसास हुआ

319
00:21:37,080 --> 00:21:39,080
कि रिलेशनशिप में वो
कबाब में हड्डी नहीं था।

320
00:21:42,800 --> 00:21:43,800
[अंग्रेज़ी में] मैं थी।

321
00:21:48,800 --> 00:21:49,960
आई एम सॉरी, मालविका।

322
00:21:53,720 --> 00:21:54,680
लेकिन…

323
00:21:57,480 --> 00:21:58,600
[अंग्रेज़ी में] ये ज़रूरी है मेरे लिए।

324
00:22:00,360 --> 00:22:01,600
[अंग्रेज़ी में] मुझे…

325
00:22:05,680 --> 00:22:06,640
कोटागिरी जा रहा हूँ।

326
00:22:13,840 --> 00:22:14,880
[अंग्रेज़ी में] रात तक वापस आ जाऊँगा।

327
00:22:27,000 --> 00:22:28,560
कोटागिरी

328
00:22:43,920 --> 00:22:47,520
[एक आदमी] सुनो, महेश्वर।
सारी डिलीवरी हो जानी चाहिए।

329
00:22:47,920 --> 00:22:49,240
मुझे एक लिस्ट चाहिए।

330
00:22:49,520 --> 00:22:51,080
ज़रा मुझे दिखाओ। रजिस्टर दिखाओ।

331
00:22:52,640 --> 00:22:53,760
हमें दो क्विंटल की डिलीवरी--

332
00:22:53,880 --> 00:22:54,800
रमन अंकल!

333
00:23:08,720 --> 00:23:09,680
अधिराज!

334
00:23:10,040 --> 00:23:11,000
अरे!

335
00:23:13,440 --> 00:23:14,640
कैसे हो, बेटा?

336
00:23:15,400 --> 00:23:16,560
इतने सालों बाद!

337
00:23:18,960 --> 00:23:19,960
निनाद कहाँ है, अंकल?

338
00:23:20,560 --> 00:23:21,760
मैं उसी से मिलने आया हूँ।

339
00:23:22,560 --> 00:23:23,640
[अंग्रेज़ी में] कहाँ है वो?

340
00:23:23,880 --> 00:23:25,640
तुम्हें नहीं पता?

341
00:23:27,520 --> 00:23:28,480
निनाद तो…

342
00:23:30,080 --> 00:23:32,600
पिछले 15 सालों से गायब है, बेटा।

343
00:23:32,960 --> 00:23:33,760
गायब?

344
00:23:37,600 --> 00:23:38,560
गायब मतलब?

345
00:23:39,440 --> 00:23:42,200
उस दिन हम तुम्हारा
और निनाद का इंतज़ार कर रहे थे।

346
00:23:43,480 --> 00:23:45,600
देर हो गई तो मेंने
तुम्हारे दादू को फ़ोन लगाया।

347
00:23:46,960 --> 00:23:49,760
उन्होंने कहा कि तुम घर आ
गए हो, लेकिन बहुत गुस्से में हो।

348
00:23:50,400 --> 00:23:52,600
कि निनाद तुम्हें बिना
बाय बोले कैसे चला गया।

349
00:23:54,560 --> 00:23:55,880
तो हमने स्कूल में फ़ोन लगाया,

350
00:23:56,560 --> 00:23:57,760
और पूछा कि "निनाद कहाँ है?"

351
00:23:58,160 --> 00:24:00,680
तो वो उल्टा हमें सुनाने लगे
कि "क्या मतलब कहाँ है?"

352
00:24:02,600 --> 00:24:05,360
आप ही ने फ़ोन कर के बोला था
कि निनाद के दादाजी की तबीयत खराब है

353
00:24:05,480 --> 00:24:08,000
और हमें अचानक कोटागिरी जाना पड़ रहा है।

354
00:24:08,720 --> 00:24:12,560
तो आप उसे कोटागिरी की बस में
बैठा दीजिए और हम उसे वहाँ से ले जाएँगे।

355
00:24:13,280 --> 00:24:15,400
उन्होंने निनाद का लिखा
हुआ लेटर भी मुझे दिखाया।

356
00:24:17,160 --> 00:24:18,240
यही लेटर था क्या?

357
00:24:22,320 --> 00:24:24,400
लेकिन ये लेटर मुझे आजतक समझ में नहीं आया।

358
00:24:25,480 --> 00:24:27,120
लिखावट निनाद की है,

359
00:24:27,480 --> 00:24:29,400
लेकिन निनाद ये सब क्यों लिखेगा?

360
00:24:31,480 --> 00:24:33,160
दादा जी की तबियत खराब नहीं हुई थी।

361
00:24:34,120 --> 00:24:37,120
और अगर होती भी तो
बिना निनाद को लिए क्यों जाते?

362
00:24:39,040 --> 00:24:41,240
और व्यास को कभी
उसका गार्जियन भी नहीं बनाते।

363
00:24:41,680 --> 00:24:42,640
कभी नहीं।

364
00:24:44,000 --> 00:24:47,160
दादू को सबके बारे में पता था
लेकिन फिर उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया।

365
00:24:48,720 --> 00:24:50,480
इतने सालों तक उन्होंने मुझसे ये बात छुपाई।

366
00:24:51,240 --> 00:24:52,080
क्यों?

367
00:24:52,200 --> 00:24:56,160
अधिराज, तुम इतनी छोटी सी
उम्र में इतना कुछ खो चुके थे।

368
00:24:56,960 --> 00:24:59,800
निनाद को भी खो देते तो टूट जाते, बेटा।

369
00:25:06,400 --> 00:25:07,840
वो ऐसे गायब कैसे हो सकता है?

370
00:25:09,280 --> 00:25:11,320
स्कूल में किसी को भी
उसके बारे में नहीं पता।

371
00:25:11,880 --> 00:25:14,240
आपने इंवेस्टिगेशन क्यों नहीं कराई, अंकल?

372
00:25:15,120 --> 00:25:16,080
करवाई थी।

373
00:25:17,240 --> 00:25:19,240
हमने सबकुछ करवाया था, अधिराज।

374
00:25:20,400 --> 00:25:23,200
पुलिस ने अपने एक अफ़सर
अनिल जोशी को इस केस पर लगाया।

375
00:25:23,880 --> 00:25:25,680
एफ़आईआर, मिसिंग पर्सन रिपोर्ट,

376
00:25:26,160 --> 00:25:28,680
यहाँ तक कि ऊटी की हर
दीवार पर जा कर मैंने खुद

377
00:25:29,120 --> 00:25:30,480
अपने बच्चे की तस्वीरें लगाई।

378
00:25:31,640 --> 00:25:33,320
[निनाद की माँ] जिस बस में निनाद बैठा था…

379
00:25:34,400 --> 00:25:36,360
उसके बस ड्राईवर से भी पूछताछ की।

380
00:25:37,680 --> 00:25:41,280
उन्होंने कहा कि, "निनाद कोटागिरी
से कुछ स्टॉप पहले उतर गया था।"

381
00:25:42,920 --> 00:25:45,720
उन्होंने उसे रोकने की
कोशिश की तो उसने मारपीट की।

382
00:25:46,920 --> 00:25:48,600
[रमन] स्कूल में भी इंवेस्टिगेशन करवाई।

383
00:25:49,240 --> 00:25:51,240
उस कोच व्यास से भी पूछताछ की।

384
00:25:51,840 --> 00:25:53,840
लेकिन वो हर बार यही चिट्ठी दिखाता था।

385
00:25:55,880 --> 00:25:57,240
पुलिस ने उसकी बात मान ली।

386
00:25:58,800 --> 00:26:00,520
फिर एक दिन स्कूल वालों ने बोला कि,

387
00:26:00,800 --> 00:26:03,080
रोज़-रोज़ यहाँ आकर तमाशा नहीं कर सकते।

388
00:26:04,400 --> 00:26:05,880
[रमन] स्कूल के दबाव में आके,

389
00:26:06,440 --> 00:26:08,600
पुलिस ने भी निनाद का केस बंद कर दिया।

390
00:26:09,880 --> 00:26:12,480
ये कह कर कि निनाद मिसिंग नहीं है।

391
00:26:14,160 --> 00:26:15,760
वो जानबूझ कर भागा है।

392
00:26:16,480 --> 00:26:18,720
हम जो कर सकते थे हमने किया।

393
00:26:19,920 --> 00:26:21,520
हमने सारे पैसे लगा दिए।

394
00:26:22,280 --> 00:26:23,920
रमन कैफे बेच दिया।

395
00:26:26,040 --> 00:26:28,000
[रमन] लेकिन मेरी समझ
में एक बात नहीं आ रही है कि…

396
00:26:28,640 --> 00:26:30,920
उस दिन आखिर निनाद के साथ ऐसा क्या हुआ,

397
00:26:32,360 --> 00:26:35,480
जो हम सब को छोड़ कर भाग गया।

398
00:26:52,600 --> 00:26:54,040
[झूले की आवाज़]

399
00:27:35,840 --> 00:27:37,080
फ़ोटोज़
खुद की फ़ोटो खींचें 50 सेकंड में

400
00:27:38,600 --> 00:27:40,560
-[अधिराज] चल-चल आजा फ़ोटो लेते हैं।
-[निनाद] आदु!

401
00:27:40,960 --> 00:27:42,640
-फ़ोटोज़ बाद में ले लेंगे।
-क्यों यार?

402
00:27:42,920 --> 00:27:45,000
अरे मेरी ड्यूटी है तुझे
दो बजे लिंक्स पहुँचाने की।

403
00:27:45,280 --> 00:27:46,240
[अंग्रेज़ी में] लेकिन क्यों?

404
00:27:47,160 --> 00:27:48,560
[अंग्रेज़ी में] देख, अगर
मैं एक शब्द भी कहूँगा ना,

405
00:27:48,680 --> 00:27:49,880
तो तेरी गर्लफ्रेंड मुझे मार डालेगी।

406
00:27:51,400 --> 00:27:52,720
[अंग्रेज़ी में] तू
जानता है वो कितनी दबंग है।

407
00:27:53,480 --> 00:27:55,320
दो हफ्तों से तेरे लिए
सरप्राइज़ डेट प्लान कर रही है।

408
00:27:55,440 --> 00:27:56,640
[अंग्रेज़ी में] और उसने
मुझसे तेरे प्रेजेंट वगैरह के लिए

409
00:27:56,760 --> 00:27:57,640
रिबन्स खरीदवाए हैं। मेरा मतलब--

410
00:27:59,160 --> 00:28:00,120
[अंग्रेज़ी में] ओह नहीं!

411
00:28:00,680 --> 00:28:01,760
[अंग्रेज़ी में] देख, मैंने
बहुत कुछ बक दिया है।

412
00:28:01,880 --> 00:28:03,480
[अंग्रेज़ी में] अच्छा रहेगा अगर तू
उसे देखकर सरप्राइज़ हो जाएगा तो।

413
00:28:04,920 --> 00:28:05,880
निनाद।

414
00:28:07,600 --> 00:28:09,000
[अंग्रेज़ी में] मुझे भी बुरा लगना चाहिए ना?

415
00:28:09,680 --> 00:28:11,680
कि मतलब मैं मालविका से दूर जा रहा हूँ।

416
00:28:12,760 --> 00:28:14,280
[अंग्रेज़ी में] मेरा मतलब,
मैं उससे प्यार करता हूँ

417
00:28:15,680 --> 00:28:18,800
लेकिन फिर मैं उसके जितना
दुखी फील क्यों नहीं कर रहा हूँ?

418
00:28:21,560 --> 00:28:22,520
आदु,

419
00:28:23,800 --> 00:28:25,480
[अंग्रेज़ी में] छोड़ कर जाने वाला
आदमी कभी दुखी नहीं होता।

420
00:28:26,760 --> 00:28:28,280
[अंग्रेज़ी में] वो दुखी
होता है जो पीछे रह जाता है।

421
00:28:31,520 --> 00:28:33,480
और तुझे दुखी होने की
कोई ज़रूरत नहीं है, यार।

422
00:28:34,880 --> 00:28:36,360
तूने पहले ही बहुत दुख देखा है।

423
00:28:37,880 --> 00:28:39,480
अरे अब तो तेरे खुश होने के दिन हैं, यार।

424
00:28:40,280 --> 00:28:41,760
अमेरिका जा के पार्टी करना।

425
00:28:43,360 --> 00:28:44,400
[अंग्रेज़ी में] मैं तुझे याद करूँगा, यार।

426
00:28:45,360 --> 00:28:46,440
मिलने आएगा ना मुझसे?

427
00:28:46,760 --> 00:28:47,880
हाँ तू स्कॉलर्शिप के पैसों से

428
00:28:48,000 --> 00:28:49,120
-टिकट लेके देगा ना?
-अबे चल हट!

429
00:28:50,080 --> 00:28:51,920
मिलियन डॉलर का ग्राफिक
नॉवेल आइडिया है तेरे पास।

430
00:28:52,040 --> 00:28:53,160
खुद का प्लेन खरीद के आ!

431
00:28:56,000 --> 00:28:57,920
चल अब दो बजने में टाइम है।

432
00:29:00,000 --> 00:29:01,920
[अंग्रेज़ी में] और मुझे नहीं
पता हम दोबारा कब मिलेंगे।

433
00:29:03,720 --> 00:29:05,600
कम से कम इससे तेरी शक्ल तो याद रहेगी मुझे।

434
00:29:06,200 --> 00:29:07,520
चल अब ज़्यादा मत सोच, आजा।

435
00:29:13,080 --> 00:29:14,040
आजा!

436
00:29:49,320 --> 00:29:50,680
[बातचीत की आवाज़ नहीं]

437
00:30:11,360 --> 00:30:12,480
आदु, सुन तो यार, आदु!

438
00:30:12,720 --> 00:30:13,520
सुन!

439
00:30:13,640 --> 00:30:14,560
[अंग्रेज़ी में] तूने मुझे किस
करने की कोशिश की, निनाद?

440
00:30:16,280 --> 00:30:17,880
[अंग्रेज़ी में] हुआ क्या है तुझे?

441
00:30:18,440 --> 00:30:20,000
[अंग्रेज़ी में] सुन, आदु,
यहाँ पर तमाशा खड़ा नहीं करते हैं।

442
00:30:21,240 --> 00:30:22,280
[एक लड़का] हे भगवान।

443
00:30:24,680 --> 00:30:25,880
आदु, यार, सुन तो।

444
00:30:26,480 --> 00:30:27,640
[अंग्रेज़ी में] मेरी बात तो सुन, प्लीज़।

445
00:30:28,080 --> 00:30:29,200
[अंग्रेज़ी में] आदु, मेरा वो मतलब नहीं था।

446
00:30:30,320 --> 00:30:32,120
[अंग्रेज़ी में] आदु, यार, मेरा वो
मतलब नहीं था। मेरी बात तो सुन।

447
00:30:32,800 --> 00:30:33,920
सुन तो, यार।

448
00:30:34,520 --> 00:30:35,800
-आदु!
-आदि!

449
00:30:35,920 --> 00:30:37,080
आदु, मेरी बात सुन, प्लीज़।

450
00:30:39,040 --> 00:30:39,960
निनाद!

451
00:30:40,080 --> 00:30:40,960
[अंग्रेज़ी में] मालविका, आई एम सॉरी

452
00:30:41,080 --> 00:30:42,360
लेकिन मैं वादा करता हूँ
कि मैं सब सही कर दूँगा।

453
00:30:42,920 --> 00:30:43,880
आदु!

454
00:30:46,920 --> 00:30:48,040
प्लीज़, सुन तो यार।

455
00:30:50,040 --> 00:30:52,960
[अंग्रेज़ी में] आदु, मुझे
समझाने तो दे, यार। मेरी बात तो सुन।

456
00:30:53,560 --> 00:30:54,520
आई एम सॉरी, आदु।

457
00:30:54,920 --> 00:30:55,880
आदु!

458
00:31:00,600 --> 00:31:01,560
ए, होमो!

459
00:31:05,120 --> 00:31:05,920
आदु, प्लीज़!

460
00:31:06,040 --> 00:31:07,120
[अंग्रेज़ी में] तुम ऐसा
कैसे कर सकते हो, निनाद?

461
00:31:08,120 --> 00:31:09,440
[अंग्रेज़ी में] मुझे लगा
कि तू मेरा बेस्ट फ्रेंड है।

462
00:31:10,120 --> 00:31:12,680
[अंग्रेज़ी में] और इतने
टाइम तक! इतने लंबे टाइम तक!

463
00:31:15,400 --> 00:31:16,480
आदु, सुन तो यार।

464
00:31:17,120 --> 00:31:18,480
[अंग्रेज़ी में] आदु,
मुझे समझाने तो दे, यार।

465
00:31:18,600 --> 00:31:20,200
[अंग्रेज़ी में] अब मुझे पूरे
स्कूल के सामने स्पीच देनी है,

466
00:31:20,320 --> 00:31:21,600
लेकिन मैं बहुत शर्मिंदा हो गया हूँ।

467
00:31:24,120 --> 00:31:25,600
[अंग्रेज़ी में] कहाँ
रख दी मैंने अपनी स्पीच?

468
00:31:29,040 --> 00:31:30,320
[अंग्रेज़ी में] मेरी स्पीच कहाँ है?

469
00:31:30,840 --> 00:31:31,920
-[अंग्रेज़ी में] कहाँ है मेरी स्पीच?
-[अंग्रेज़ी में] आदु, मुझे--

470
00:31:32,040 --> 00:31:33,000
[अंग्रेज़ी में] दूर रह मुझसे!

471
00:31:34,480 --> 00:31:35,440
क्यों किया तूने?

472
00:31:35,880 --> 00:31:36,840
क्या सोच के किया?

473
00:31:37,320 --> 00:31:39,040
-और आखिरी दिन पर क्यों?
-इसीलिए!

474
00:31:40,520 --> 00:31:43,120
[अंग्रेज़ी में] क्योंकि मुझे ये अचानक
से हिट हुआ कि हम कभी नहीं मिलेंगे शायद।

475
00:31:44,440 --> 00:31:46,440
[अंग्रेज़ी में] और मैं तेरे
लिए क्या फील करता हूँ

476
00:31:46,560 --> 00:31:48,000
ये बताए बगैर नहीं जाने दे सकता था।

477
00:31:49,120 --> 00:31:50,080
[अंग्रेज़ी में] आदु, आई एम सॉरी लेकिन…

478
00:31:50,560 --> 00:31:51,720
शायद मुझे पहले ही तुझे बता देना चाहिए था--

479
00:31:51,840 --> 00:31:52,800
शायद?

480
00:31:53,520 --> 00:31:54,760
शायद, निनाद?

481
00:31:55,600 --> 00:31:56,920
[अंग्रेज़ी में] आदु, मुझे लगा तू समझेगा।

482
00:31:58,640 --> 00:32:01,120
-[अंग्रेज़ी में] देख, तू ऐसे नहीं जा सकता।
-[अंग्रेज़ी में] दूर रह मुझसे, होमो।

483
00:32:10,880 --> 00:32:12,240
[अंग्रेज़ी में] तू भी बाकियों की तरह ही है।

484
00:32:14,640 --> 00:32:16,560
[अंग्रेज़ी में] मैं सोच रहा था
कि शायद हम कभी ना मिलें…

485
00:32:19,560 --> 00:32:20,520
लेकिन अब,

486
00:32:22,280 --> 00:32:23,240
[अंग्रेज़ी में] मुझे
लगता है कि हम नहीं मिलेंगे।

487
00:32:25,280 --> 00:32:26,240
ठीक है।

488
00:32:49,840 --> 00:32:53,800
♪ [अंग्रेज़ी में] पहाड़ों
से लेकर समुद्र तक ♪

489
00:32:54,000 --> 00:32:58,200
♪ हम नीलगिरी के गाने गाते हैं ♪

490
00:32:58,640 --> 00:33:02,880
♪ [अंग्रेज़ी में] हमारे
सम्मान का, हमारे गौरव का ♪

491
00:33:03,000 --> 00:33:06,240
♪ हमारी शक्ति और ताकत का ♪

492
00:33:06,960 --> 00:33:11,200
♪ [अंग्रेज़ी में] उनका
जो हमसे पहले आए हैं ♪

493
00:33:11,440 --> 00:33:15,720
♪ [अंग्रेज़ी में] और वो
जो बाद में पालन करेंगे ♪

494
00:33:15,840 --> 00:33:19,920
♪ [अंग्रेज़ी में] ये वैली
गूँजती है हमारी आशाओं से ♪

495
00:33:20,200 --> 00:33:21,760
मालविका, मैं…

496
00:33:22,240 --> 00:33:25,000
देव, मुझे वो सब नहीं कहना चाहिए था।

497
00:33:26,600 --> 00:33:29,120
[अंग्रेज़ी में] मैं जानती हूँ तुम मुझे
प्यार करते हो। नहीं तो मैं यहाँ नहीं होती।

498
00:33:31,520 --> 00:33:32,720
[अंग्रेज़ी में] इस बारे में सोचना भी मत।

499
00:33:33,280 --> 00:33:35,680
♪ एक साथ ♪

500
00:33:35,840 --> 00:33:37,720
♪ [अंग्रेज़ी में] हाथ में हाथ ♪

501
00:33:37,840 --> 00:33:39,920
♪ [अंग्रेज़ी में] हम आसमान की ओर ♪

502
00:33:40,040 --> 00:33:41,320
-♪ देखते हैं ♪
-[अंग्रेज़ी में] देखते हैं!

503
00:33:44,920 --> 00:33:46,560
[केसी स्वामी] मिस्टर जामवाल, प्लीज़।

504
00:33:47,840 --> 00:33:48,800
[देव] थैंक यू।

505
00:34:17,520 --> 00:34:18,440
रजत।

506
00:34:30,640 --> 00:34:31,520
सुयश!

507
00:34:31,640 --> 00:34:33,080
-सुयश!
-सुयश, नीचे आ यार।

508
00:34:33,200 --> 00:34:35,080
-[एक लड़का] सुयश!
-[दूसरा लड़का] नीचे आ, यार।

509
00:34:35,560 --> 00:34:37,320
-[रजत] सुयश!
-[एक लड़का] नीचे आ, सुयश।

510
00:34:38,440 --> 00:34:39,520
सुयश!

511
00:34:50,800 --> 00:34:52,040
नहीं!

512
00:35:08,120 --> 00:35:09,760
[एक आदमी] बच्चों को ले जाओ।

513
00:35:10,280 --> 00:35:11,520
-[एक आदमी] टीचर्स।
-[अंग्रेज़ी में] चलो, बच्चों।

514
00:35:43,000 --> 00:35:44,120
मिस्टर जामवाल?

515
00:35:44,480 --> 00:35:45,760
[अंग्रेज़ी में] एसएसपी जोशी
आपसे कुछ बात करना चाहते हैं।

516
00:35:45,880 --> 00:35:46,640
ज़रूर।

517
00:35:47,080 --> 00:35:47,960
[अंग्रेज़ी में] सब ठीक है।

518
00:35:48,080 --> 00:35:49,640
[अंग्रेज़ी में] मैं यहीं हूँ।
मैं यहीं हूँ तुम्हारे साथ।

519
00:35:51,640 --> 00:35:52,840
एसएसपी जी… डीन स्वामी…

520
00:36:02,160 --> 00:36:03,320
कैसे हो गया ये सब, यार?

521
00:36:03,840 --> 00:36:04,920
पूरा दिन गायब था।

522
00:36:05,520 --> 00:36:07,040
हमें लगा नैन्सी को मनाने गया है।

523
00:36:07,320 --> 00:36:08,400
क्लॉक टावर पे था।

524
00:36:09,680 --> 00:36:11,040
चपड़ासी से चाबी ली थी उसने,

525
00:36:11,920 --> 00:36:13,400
कह रहा था ऊपर बैठ के पीना चाहता है।

526
00:36:16,680 --> 00:36:20,000
[अंग्रेज़ी में] मुझे कल रात उसे
वो सब बातें नहीं बतानी चाहिए थी।

527
00:36:20,640 --> 00:36:21,920
[अंग्रेज़ी में] मैं
जानता हूँ बुली होना कैसा होता है

528
00:36:22,040 --> 00:36:23,320
और मैंने उसके साथ ये किया, यार।

529
00:36:24,080 --> 00:36:25,400
[अंग्रेज़ी में] वो डिप्रेस्ड था और…

530
00:37:04,000 --> 00:37:05,320
एच ओ एम ओ

531
00:37:48,480 --> 00:37:49,360
खुल जा!

532
00:38:05,640 --> 00:38:06,600
वेदान्त?

533
00:38:15,280 --> 00:38:17,360
[अंग्रेज़ी में] आदु,
मैं मुक़ाबला कर रहा हूँ।

