1
00:00:01,543 --> 00:00:05,255
रयोको कुई की ओरिजिनल कृति

2
00:01:24,125 --> 00:01:27,879
तहखाने के चटोरे

3
00:01:32,676 --> 00:01:33,510
ड्रैगन का बोनलेस हैम

4
00:01:33,593 --> 00:01:36,304
इतने सारे माँस को सुरक्षित रखना है,
पता नहीं हम पूरा खा भी पाएंगे या नहीं।

5
00:02:10,714 --> 00:02:11,965
तुम आ गए।

6
00:02:13,884 --> 00:02:15,886
तुम्हारे रूप को क्या हुआ?

7
00:02:16,553 --> 00:02:19,973
मुझे तो लगा कि मैंने तुम्हें
महाराज को ढूँढ़ने का काम सौंपा था।

8
00:02:21,183 --> 00:02:23,935
मुझे तो तुम्हें छुट्टी लेने की
इजाज़त देना भी याद नहीं।

9
00:02:29,482 --> 00:02:31,026
वह शोर कैसा था?

10
00:02:32,110 --> 00:02:34,279
लगता है मैंने तलवार जहाँ रखी थी,
वहाँ से गिर गई।

11
00:02:34,362 --> 00:02:36,990
तुम्हें इसे एक जगह बाँधकर रखना चाहिए।

12
00:02:39,159 --> 00:02:40,327
फ़ारिन?

13
00:02:40,869 --> 00:02:43,246
मारूशिरु।

14
00:02:44,789 --> 00:02:46,041
फ़ारिन कहाँ गई?

15
00:02:47,292 --> 00:02:48,543
हाँ?

16
00:02:49,210 --> 00:02:51,379
सेन्शि, क्या तुम्हें पता है
कि फ़ारिन कहाँ गई है?

17
00:02:51,463 --> 00:02:53,548
मैंने तो किसी को जाते हुए नहीं देखा।

18
00:02:54,382 --> 00:02:56,801
बात क्या है? कोई गड़बड़ है क्या?

19
00:02:58,178 --> 00:02:59,429
यह मत कहना…

20
00:03:00,513 --> 00:03:02,641
कि वह इस खिड़की से होकर निकल गई।

21
00:03:05,644 --> 00:03:07,103
मैं बाहर जाकर देखता हूँ।

22
00:03:07,729 --> 00:03:08,563
हाँ?

23
00:03:18,156 --> 00:03:19,407
यह क्या…

24
00:03:20,659 --> 00:03:21,660
फ़ारिन!

25
00:03:24,037 --> 00:03:24,913
तुम ठीक हो?

26
00:03:25,413 --> 00:03:26,706
क्या हुआ…

27
00:03:29,709 --> 00:03:31,586
यहाँ क्या हुआ था?

28
00:03:32,212 --> 00:03:36,341
राजा देरु गारो… मुझे उन्हें ढूँढ़ना होगा।

29
00:03:36,424 --> 00:03:38,593
देरु गारो? वह कौन है?

30
00:03:38,677 --> 00:03:39,928
सबकुछ…

31
00:03:40,428 --> 00:03:42,847
सबकुछ जो इस धरती पर मौजूद है,

32
00:03:42,931 --> 00:03:49,437
…हर एक इमारत, सोने का सिक्का,
नागरिक, जानवर, खून, माँस…

33
00:03:50,438 --> 00:03:54,526
यहाँ तक कि तुम्हारे पैरों तले
धूल के कण भी,

34
00:03:55,694 --> 00:04:00,657
महामहिम, राजा देरु गारो के हैं।

35
00:04:03,702 --> 00:04:05,954
घटिया चोर कहीं के।

36
00:04:07,038 --> 00:04:09,457
मुझे याद है तुम्हें देखा था,

37
00:04:09,958 --> 00:04:12,877
तस्वीरों के अंदर छिपकर घूमते हुए।

38
00:04:13,461 --> 00:04:14,421
उसे मैं याद हूँ?

39
00:04:14,504 --> 00:04:16,047
राजा?

40
00:04:16,131 --> 00:04:17,716
तस्वीरों के अंदर?

41
00:04:18,216 --> 00:04:21,886
तुम कौन हो? तुम्हारा इरादा क्या है?

42
00:04:26,349 --> 00:04:28,435
यह तहखाने का मालिक है…

43
00:04:29,019 --> 00:04:30,854
पागल जादूगर!

44
00:04:34,774 --> 00:04:37,944
ओए, तुम! पीछे हट जाओ!

45
00:04:38,028 --> 00:04:39,237
अगली बार, मेरा निशाना नहीं चूकेगा!

46
00:04:42,282 --> 00:04:45,118
तुम हड़पनेवाले कमीने!

47
00:04:46,328 --> 00:04:47,329
फ़ारिन, तुम उठोगी?

48
00:04:47,412 --> 00:04:48,496
फ़ारिन!

49
00:04:49,873 --> 00:04:50,874
चुप हो जाओ!

50
00:04:55,086 --> 00:04:56,629
दाईओस!

51
00:04:56,713 --> 00:04:58,381
कितनी कमाल की ताक़त है।

52
00:04:59,090 --> 00:05:01,134
आख़िर हो क्या रहा है?

53
00:05:01,217 --> 00:05:02,635
वह कोई एडवेंचरर है क्या?

54
00:05:04,971 --> 00:05:06,556
हाँ? उस क़िताब में क्या है?

55
00:05:06,639 --> 00:05:08,641
मुझे तो कुछ भी ठीक नहीं लग रहा है।

56
00:05:08,725 --> 00:05:11,936
एवंत ओरंबम रोमफ़ेस रूदबं उंत लेषफां।

57
00:05:12,020 --> 00:05:13,897
मुझे ही ऐसा लग रहा है,
या वह कोई मंत्र पढ़ रहा है?

58
00:05:13,980 --> 00:05:17,567
एवंत ओरंबम रोमफ़ेस रूदबं उंत लेषफां।

59
00:05:17,650 --> 00:05:19,152
यह जादुई मंत्र…

60
00:05:19,235 --> 00:05:23,656
एवंत ओरंबम रोमफ़ेस रूदबं उंत लेषफां।

61
00:05:24,240 --> 00:05:25,533
यह प्राचीन जादू है!

62
00:05:25,617 --> 00:05:26,910
खत्म कर दो!

63
00:05:36,044 --> 00:05:38,463
विस्फोटक मंत्र, रक्षात्मक जादू,

64
00:05:38,546 --> 00:05:40,590
उसमें से कुछ भी इस हमले को नहीं रोक सकता!

65
00:05:40,673 --> 00:05:41,966
ऐसी हालत में…

66
00:05:48,056 --> 00:05:50,600
मैं सीधे इस जादू पर ही जादू करूँगी!

67
00:05:58,566 --> 00:05:59,484
बेअसर हो जा!

68
00:06:04,989 --> 00:06:08,034
बेअसर हो जा!

69
00:06:08,618 --> 00:06:10,370
यह प्राचीन जादू…

70
00:06:10,453 --> 00:06:13,373
मैं इसे समझकर मतलब तो जान सकती हूँ, लेकिन!

71
00:06:17,877 --> 00:06:20,046
मैं इसका मुकाबला नहीं कर सकती!

72
00:06:23,133 --> 00:06:25,552
ड्रैगन का बोनलेस हैम

73
00:06:27,637 --> 00:06:31,558
ड्रैगन का बोनलेस हैम

74
00:06:40,358 --> 00:06:43,820
क्या तुमने ही इस तहखाने को बनाया है?

75
00:06:44,737 --> 00:06:47,073
मैं बातचीत करना चाहूँगी…

76
00:07:07,677 --> 00:07:09,345
डरने की कोई ज़रूरत नहीं।

77
00:07:09,429 --> 00:07:11,347
गद्दार जा चुके हैं।

78
00:07:13,183 --> 00:07:15,602
महाराज जल्द ही लौट आएंगे।

79
00:07:16,186 --> 00:07:18,396
जब वह लौटेंगे, तो हम बड़ा सा जश्न मनाएँगे।

80
00:07:20,815 --> 00:07:21,983
सुनो, ड्रैगन।

81
00:07:25,069 --> 00:07:26,988
यह रूप शायद तुम्हें इतना पसंद ना आए।

82
00:07:27,071 --> 00:07:30,241
मैं तुम्हें दूसरा रूप दे दूँगा।

83
00:07:38,958 --> 00:07:40,752
वही करो जो तुम्हें करना चाहिए।

84
00:07:42,837 --> 00:07:44,005
आपका हुक्म सिर आँखों पर।

85
00:07:46,883 --> 00:07:48,426
आह।

86
00:07:48,510 --> 00:07:49,844
क्या चल रहा है?

87
00:07:49,928 --> 00:07:52,430
रूको, मैं रोशनी करती हूँ।

88
00:07:56,434 --> 00:07:57,769
यह कौनसी जगह है?

89
00:07:57,852 --> 00:08:00,355
वैसे, हम गिरे कहाँ से थे?

90
00:08:01,022 --> 00:08:03,024
क्या मुसीबत है? हम निकलेंगे कहाँ से…

91
00:08:05,318 --> 00:08:06,277
अब क्या?

92
00:08:07,028 --> 00:08:08,821
मुझे लगता है कि दीवारें नज़दीक आ रही हैं!

93
00:08:08,905 --> 00:08:10,532
ऐसा भद्दा मज़ाक मत करो! मारे गए!

94
00:08:10,615 --> 00:08:12,367
जल्दी करो! निकलने का रास्ता ढूंढो!

95
00:08:12,450 --> 00:08:13,660
कहाँ ढूँढूँ?!

96
00:08:13,743 --> 00:08:15,036
हमें जादू से बाहर नहीं निकाल सकती?

97
00:08:15,119 --> 00:08:17,288
आख़िर कौनसा जादू इस्तेमाल करूँ?

98
00:08:26,089 --> 00:08:26,923
हम मरने वाले हैं।

99
00:08:27,590 --> 00:08:29,467
मैं पहली बार तो नहीं मर रही हूँ,

100
00:08:29,551 --> 00:08:31,678
लेकिन इन पत्थरों के नीचे
हम किसी को नहीं मिलेंगे।

101
00:08:33,012 --> 00:08:35,139
आख़िरकार मैं फ़ारिन से दोबारा मिली थी

102
00:08:35,223 --> 00:08:37,600
और तहखाने के रहस्य को उजागर करने के
एक कदम क़रीब पहुँची थी।

103
00:08:37,684 --> 00:08:40,186
अब उन सब बातों का कोई मतलब नहीं रहेगा!

104
00:08:40,270 --> 00:08:43,022
मैं इस तरह मरना नहीं चाहती!

105
00:08:47,318 --> 00:08:48,486
मारूशिरु!

106
00:08:50,613 --> 00:08:53,074
यह छेद है! हम यहाँ से बचकर निकल सकते हैं!

107
00:08:53,783 --> 00:08:56,035
हमें नहीं पता यह रास्ता किधर जाता है!

108
00:08:56,119 --> 00:08:58,079
कुचले जाने से तो यह बेहतर है!

109
00:08:58,663 --> 00:09:00,582
जल्दी करो!

110
00:09:09,299 --> 00:09:10,800
हम कहाँ हैं?

111
00:09:11,342 --> 00:09:12,468
यहाँ तो बहुत ठंड है!

112
00:09:14,012 --> 00:09:16,472
हमें यहाँ से बाहर निकलना होगा।

113
00:09:16,556 --> 00:09:17,473
नामुमकिन।

114
00:09:17,557 --> 00:09:21,185
मैं एक उँगली तक नहीं हिला सकती।

115
00:09:21,269 --> 00:09:22,979
तुम्हें कोशिश करनी होगी।

116
00:09:23,062 --> 00:09:25,064
अगर उस आदमी ने हमें दोबारा ढूँढ़ लिया…

117
00:09:33,781 --> 00:09:34,907
तो फिर हम तो गए!

118
00:09:47,587 --> 00:09:49,505
वे ग़ायब हो गए।

119
00:09:49,589 --> 00:09:53,134
यार, ऐसा लग रहा है जैसे मेरा सिर फट जाएगा।

120
00:09:54,761 --> 00:09:57,388
सेन्शि, दाईओस को जगाओ।

121
00:09:58,056 --> 00:10:00,058
मैं इस जगह की छानबीन करता हूँ।

122
00:10:06,189 --> 00:10:07,231
पकड़ो उसे!

123
00:10:07,315 --> 00:10:09,067
ये बदमाश अंदर कहाँ से आ गए?

124
00:10:09,567 --> 00:10:10,902
एक लम्बे कानों वाली भी है!

125
00:10:11,486 --> 00:10:13,237
-वह उस तरफ़ भागा था!
-पिद्दी कहीं के!

126
00:10:13,863 --> 00:10:15,406
चुप रहो!

127
00:10:15,990 --> 00:10:16,824
बात क्या है?

128
00:10:16,908 --> 00:10:18,409
मोल्स, कप्तान।

129
00:10:18,493 --> 00:10:20,203
वे अंदर कैसे आए?

130
00:10:20,286 --> 00:10:21,996
पहरेदार क्या कर रहे थे?

131
00:10:22,497 --> 00:10:24,957
हमें नहीं पता।

132
00:10:25,041 --> 00:10:26,459
छेद बंद हो गया है।

133
00:10:26,542 --> 00:10:27,919
जो भी हो।

134
00:10:28,503 --> 00:10:29,587
एक छोटा आदमी,

135
00:10:30,254 --> 00:10:31,923
एक गहराइयों में रहने वाला,

136
00:10:32,507 --> 00:10:35,426
एक लंबे पैरों वाला और एक लंबे कानों वाली!

137
00:10:35,510 --> 00:10:37,095
दिलचस्प है।

138
00:10:37,178 --> 00:10:40,807
मैंने पहले कभी किसी लंबे कान वाले को
नहीं मारा। वह मैं देख लूँगी।

139
00:10:41,391 --> 00:10:43,309
इस छोटे आदमी को कुत्तों को दे दो।

140
00:10:43,393 --> 00:10:45,311
उनको भी थोड़ा मनोरंजन चाहिए।

141
00:10:45,895 --> 00:10:46,729
रूक जाओ।

142
00:10:46,813 --> 00:10:50,566
तुम चीफ़ ज़ोन की बहन हो ना?

143
00:10:50,650 --> 00:10:55,113
हम तुम्हारे चीफ़ से किया हुआ
हमारा वादा पूरा करने आए हैं।

144
00:10:55,196 --> 00:10:57,323
इसलिए हमारे साथ नरमी से पेश आओ।

145
00:10:58,408 --> 00:11:00,076
तुम उस नाम को कैसे जानते हो?

146
00:11:00,993 --> 00:11:02,161
हाँ?

147
00:11:05,039 --> 00:11:06,958
अरे, तुम तो सब्ज़ीवाले हो!

148
00:11:07,041 --> 00:11:09,710
तुमसे अलग ही गंध आ रही थी,
इसलिए हमने तुम्हें नहीं पहचाना!

149
00:11:10,294 --> 00:11:13,214
तुम्हारा यहाँ इतने नीचे कैसे आना हुआ?

150
00:11:13,297 --> 00:11:15,758
तुमने हमारे चीफ़ से क्या वादा किया था?

151
00:11:17,844 --> 00:11:18,719
अब समझी।

152
00:11:19,345 --> 00:11:21,556
तो ऐसा हुआ था।

153
00:11:21,639 --> 00:11:25,643
मैं सोच रही थी कि ड्रैगन
अचानक से कैसे ग़ायब हो गया।

154
00:11:26,310 --> 00:11:29,021
चीफ़ की ओर से मैं तुम्हें धन्यवाद देती हूँ।

155
00:11:29,105 --> 00:11:30,565
काढ़ा तैयार करो।

156
00:11:39,198 --> 00:11:40,408
यह तैयार है।

157
00:11:40,491 --> 00:11:43,119
ऑर्क काढ़ा

158
00:12:02,138 --> 00:12:03,264
अ-अम…

159
00:12:04,557 --> 00:12:06,142
मेरा तो बस…

160
00:12:06,893 --> 00:12:08,519
जादू…

161
00:12:09,562 --> 00:12:10,646
ख़त्म हुआ है…

162
00:12:18,571 --> 00:12:19,780
सुनो।

163
00:12:19,864 --> 00:12:22,658
हम पर एक एल्फ़ जादूगर ने हमला किया था।

164
00:12:23,868 --> 00:12:25,661
क्या तुम उसके बारे में कुछ जानती हो?

165
00:12:25,745 --> 00:12:26,996
तुमने उसका सामना किया है?

166
00:12:27,705 --> 00:12:30,875
उसकी भूरी त्वचा और सफ़ेद बाल थे…

167
00:12:30,958 --> 00:12:31,918
हाँ, वही है।

168
00:12:32,627 --> 00:12:34,670
हम उसके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते।

169
00:12:35,254 --> 00:12:38,424
हमारे यहाँ बसने से
बहुत पहले से ही वह यहाँ है।

170
00:12:38,508 --> 00:12:40,676
और ऐसा लगता है
कि इस तहखाने पर उसी का राज है।

171
00:12:41,260 --> 00:12:45,431
जब भी कभी बाहरी लोग
तहखाने से ज़्यादा छेड़छाड़ करते हैं,

172
00:12:45,515 --> 00:12:47,433
वह तभी दिखाई देता है।

173
00:12:48,059 --> 00:12:52,271
वह राक्षस बनाता है, उनको
क़ाबू करता है, इलाके में बदलाव करता है,

174
00:12:52,355 --> 00:12:55,525
और बस अपनी क़िताब के पन्ने पलटकर
किसी भी जीव को जान से मार सकता है।

175
00:12:56,567 --> 00:12:58,945
तहखाने का शासक…

176
00:12:59,028 --> 00:12:59,946
इसका मतलब…

177
00:13:00,530 --> 00:13:04,450
हम उस पागल जादूगर की नज़रों में आ गए हैं!

178
00:13:04,534 --> 00:13:05,785
यह कोई मज़ाक नहीं है!

179
00:13:05,868 --> 00:13:08,538
अरे, हमें जल्द ही
यहाँ से बाहर निकलना होगा!

180
00:13:09,038 --> 00:13:11,499
क्या वह मारूशिरु के जादू की वज़ह से
यहाँ आया था?

181
00:13:11,582 --> 00:13:13,960
नहीं, शायद इसलिए
क्योंकि हमने रेड ड्रैगन को मार गिराया।

182
00:13:14,794 --> 00:13:17,838
कुछ राक्षस उसके लिए काम करते हैं,

183
00:13:17,922 --> 00:13:20,716
और जब तुम उन्हें मार देते हो,
तो तुम उसे गुस्सा दिला देते हो।

184
00:13:20,800 --> 00:13:22,843
तो मेरे भाई को इसी बात की चिंता थी,

185
00:13:22,927 --> 00:13:27,223
और इसी वज़ह से उसने हमें
रेड ड्रैगन से उलझने से मना किया था।

186
00:13:27,807 --> 00:13:29,642
मेरा भाई हमेशा सही होता है।

187
00:13:29,725 --> 00:13:31,185
वह बदमाश!

188
00:13:31,686 --> 00:13:35,856
एक बार ये दोनों जाग गए,
तो ज़रूर फ़ारिन को ढूँढ़ना चाहेंगे।

189
00:13:35,940 --> 00:13:38,359
लेकिन मुझे किसी भी तरह उन्हें रोकना होगा।

190
00:13:38,943 --> 00:13:40,111
कैसे?

191
00:13:40,194 --> 00:13:41,612
कुछ भी जो काम कर जाए!

192
00:13:41,696 --> 00:13:42,947
हम मारूशिरु की छड़ी जला सकते हैं

193
00:13:43,030 --> 00:13:45,366
या उन्हें बता सकते हैं कि हमने
फ़ारिन को ऊपर की ओर जाते हुए देखा था।

194
00:13:45,449 --> 00:13:48,786
या कि हमें ड्रैगन का माँस
खाने के बाद संतुष्ट हो जाना चाहिए।

195
00:13:49,787 --> 00:13:51,747
तो, तुम कह रहे हो कि हम उन्हें धोखा दें?

196
00:13:51,831 --> 00:13:53,207
हाँ, मैं कह रहा हूँ!

197
00:13:53,291 --> 00:13:56,752
वरना ये बेवक़ूफ़ कभी हार नहीं मानेंगे!

198
00:13:56,836 --> 00:14:00,047
अगर हम और नीचे गए, तो पक्का मारे जाएँगे।

199
00:14:00,131 --> 00:14:01,757
क्या तुम दीवार में चुन जाना चाहते हो?

200
00:14:01,841 --> 00:14:03,509
क्योंकि मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता!

201
00:14:10,099 --> 00:14:13,144
मरने के लिए उनके साथ जाने का
मेरा कोई इरादा नहीं है।

202
00:14:14,687 --> 00:14:15,771
सुनो,

203
00:14:15,855 --> 00:14:18,399
मुझे अपना सामान वापस चाहिए
जो मैं पीछे छोड़ आया हूँ।

204
00:14:19,066 --> 00:14:21,027
क्या तुम मुझे रास्ता दिखा सकती हो?

205
00:14:23,613 --> 00:14:24,864
बिल्कुल नहीं।

206
00:14:24,947 --> 00:14:27,783
मैं नहीं चाहती कि किसी कायर की
बदबू मुझसे भी आए।

207
00:14:29,368 --> 00:14:31,370
मैं भी तुमसे कहता हूँ।

208
00:14:31,454 --> 00:14:33,289
प्लीज़ इसे वहाँ ले जाओ।

209
00:14:33,372 --> 00:14:36,417
यह दिल का कमज़ोर हो सकता है,
लेकिन यह साथी बुरा नहीं है।

210
00:14:36,500 --> 00:14:39,045
सेन्शि, क्या तुम मेरे साथ नहीं आ रहे हो?

211
00:14:39,629 --> 00:14:42,673
हम में से एक को
इन दोनों के साथ रूकना होगा।

212
00:14:48,262 --> 00:14:50,681
तुम जानते हो मैं तुम्हें ना नहीं कह सकती।

213
00:14:50,765 --> 00:14:53,768
मैं चाहती तो नहीं,
लेकिन इसे रास्ता दिखाऊँगी।

214
00:15:01,067 --> 00:15:01,984
हद है, यार।

215
00:15:02,526 --> 00:15:05,655
सब के सब बेवक़ूफ़ हैं, किसी में अक़्ल नहीं!

216
00:15:06,155 --> 00:15:08,115
क्या तुम्हारा कोई साथी बिछड़ गया है?

217
00:15:08,824 --> 00:15:09,951
हाँ।

218
00:15:10,534 --> 00:15:14,580
जब हमने उसे आख़िरी बार देखा था,
वह जादूगर के पैरों के पास ज़मीन पर पड़ी थी।

219
00:15:14,664 --> 00:15:16,958
उसके लिए उम्मीद लगाए रखना मुश्किल है।

220
00:15:17,750 --> 00:15:20,795
इससे तुम्हारा अपने दोस्तों से झूठ बोलना
सही साबित नहीं हो जाता।

221
00:15:22,046 --> 00:15:24,382
किसी बाहर वाले के लिए ऐसा कहना आसान है।

222
00:15:25,424 --> 00:15:27,259
नहीं, भूल जाओ मैंने ऐसा कहा था!

223
00:15:27,927 --> 00:15:29,053
तुम्हारे पीछे।

224
00:15:29,637 --> 00:15:30,471
हाँ?

225
00:15:36,435 --> 00:15:37,311
घबराओ मत।

226
00:15:37,395 --> 00:15:38,229
बहुत ठंड है!

227
00:15:38,813 --> 00:15:40,815
यह शहर का ही एक निवासी है।

228
00:15:41,315 --> 00:15:44,402
यहाँ की आत्मायें अभी भी समझदार हैं

229
00:15:44,485 --> 00:15:47,154
और तभी आती हैं जब वे दिखना चाहती हैं।

230
00:15:48,322 --> 00:15:50,449
वे जिन रास्तों से जाती हैं,
वे सुरक्षित होते हैं।

231
00:15:50,533 --> 00:15:51,617
उसके पीछे चलते हैं।

232
00:15:51,701 --> 00:15:52,576
हाँ?

233
00:15:55,579 --> 00:15:56,747
बेहतर होगा तुम्हारा कहना सही हो।

234
00:16:08,050 --> 00:16:10,678
यह तो वही जगह है जहाँ थोड़ी देर पहले हम थे।

235
00:16:11,178 --> 00:16:13,347
रेड ड्रैगन जा चुका है।

236
00:16:14,223 --> 00:16:17,184
वह दोबारा ज़िंदा तो नहीं हो गया ना?

237
00:16:17,268 --> 00:16:18,102
नहीं।

238
00:16:18,185 --> 00:16:21,188
कुत्ते बहुत चौंकन्ने नहीं हैं।

239
00:16:21,272 --> 00:16:24,358
या तो जादूगर ने उसे ग़ायब कर दिया
या फिर उसे अपने साथ ले गया।

240
00:16:24,442 --> 00:16:27,194
पर यहाँ एक धमाके के निशान हैं।

241
00:16:27,278 --> 00:16:31,115
हमने ड्रैगन के ईंधन के थैले के पास
आग सुलगा दी थी, और वह जल उठा।

242
00:16:31,198 --> 00:16:33,117
मैं हैरान हूँ कि तुम उससे बच गए।

243
00:16:33,701 --> 00:16:37,580
हमारे दल के एक सदस्य ने
रक्षात्मक जादू से तुरंत हमें बचा लिया।

244
00:16:37,663 --> 00:16:39,248
इसलिए हमें कोई नुकसान नहीं हुआ।

245
00:16:39,331 --> 00:16:41,709
किस्मत वाले हो
कि तुम्हें ऐसे दोस्त मिले हैं।

246
00:16:42,209 --> 00:16:44,628
तुम समझ नहीं रही हो।

247
00:16:44,712 --> 00:16:48,174
उसे भी पता नहीं था
कि वह उस जादू का इस्तेमाल कर सकती है।

248
00:16:48,257 --> 00:16:50,760
हीलर के साथ, हम सब धमाके में उड़ सकते थे।

249
00:16:51,802 --> 00:16:53,888
आख़िरकार, जादू काम कर गया,

250
00:16:53,971 --> 00:16:56,682
लेकिन अगर वह विफल हो जाता,
तो वह बेवक़ूफ़ बनकर रह जाती।

251
00:16:57,850 --> 00:16:59,518
वे सब के सब ऐसे ही हैं।

252
00:17:02,855 --> 00:17:07,276
वैसे, तुम लोगों ने अकेले
रेड ड्रैगन को कैसे हराया?

253
00:17:08,402 --> 00:17:13,240
सेन्शि और मैंने उसका ध्यान भटकाया,
और दाईओस, हमारे दल के लंबे आदमी ने

254
00:17:13,324 --> 00:17:16,619
रेड ड्रैगन के सीने पर कूदकर
उसके कमज़ोर हिस्से पर वार कर दिया।

255
00:17:17,119 --> 00:17:18,662
वाह, कमाल कर दिया।

256
00:17:18,746 --> 00:17:22,291
एक योद्धा में साहस होना चाहिए।

257
00:17:22,917 --> 00:17:24,627
वह साहस नहीं था।

258
00:17:25,127 --> 00:17:28,923
उसका नतीजा ठीक रहा,
पर वह एक बेवक़ूफ़ी भरा दांव था।

259
00:17:29,632 --> 00:17:31,842
सच कहूँ तो, मेरी साँसें ही अटक गईं थीं।

260
00:17:31,926 --> 00:17:35,137
जो उस तरह का फ़ैसला लेते हों,
उनका क्या हश्र होगा कुछ पता नहीं होता!

261
00:17:36,138 --> 00:17:38,766
कुछ सदस्य थे जिन्होंने हमारा दल छोड़ दिया,

262
00:17:40,893 --> 00:17:44,605
लेकिन अब सोचता हूँ
शायद वे ही ज़्यादा होशियार थे।

263
00:17:45,606 --> 00:17:48,943
मुझे भी कम ज़िद्दी होना चाहिए था
और उनके साथ चले जाना चाहिए था।

264
00:17:50,402 --> 00:17:51,529
क्या तुम यह कह रहे हो

265
00:17:51,612 --> 00:17:54,323
कि तुम्हारे दोस्तों को खोना
ज़्यादा बेहतर होता?

266
00:17:56,325 --> 00:17:57,159
पता नहीं।

267
00:17:57,743 --> 00:18:01,539
शायद दाईओस के साथ आने के मेरे फ़ैसले ने

268
00:18:01,622 --> 00:18:04,208
उसके लिए पीछे हटना और मुश्किल बना दिया।

269
00:18:06,127 --> 00:18:08,587
ख़ैर, उसके बाद क्या हुआ?

270
00:18:09,380 --> 00:18:12,049
हमने हमारे घावों की मरहम पट्टी की।

271
00:18:13,092 --> 00:18:14,301
और इस कमरे में…

272
00:18:19,390 --> 00:18:22,017
हमने ड्रैगन का माँस पकाकर खाया।

273
00:18:22,101 --> 00:18:23,102
जैसा तुम्हें करना चाहिए।

274
00:18:23,185 --> 00:18:25,479
उसे मार गिराने के लिए
तुम इस इनाम के हक़दार हो।

275
00:18:29,233 --> 00:18:31,819
क्या उसके बाद ही वह जादूगर दिखाई दिया था?

276
00:18:31,902 --> 00:18:34,613
तुम उससे बचकर कैसे निकले?

277
00:18:35,865 --> 00:18:39,577
हमारे दल की जादूगरनी ने
उसके हमलों से टक्कर ली।

278
00:18:40,161 --> 00:18:41,829
वह लंबे कानों वाली?

279
00:18:41,912 --> 00:18:44,290
पर, वह तो बड़ी नासमझ लग रही थी।

280
00:18:44,373 --> 00:18:46,083
यक़ीन मानो, वह नासमझ है।

281
00:18:46,167 --> 00:18:48,335
उसने वहाँ कोई काला जादू इस्तेमाल किया था।

282
00:18:48,419 --> 00:18:52,798
वह तहखाने से बाहर निकल भी जाए तो,
मुझे नहीं लगता वह अच्छी ज़िंदगी जी सकती है।

283
00:18:53,549 --> 00:18:57,469
वे एकदम बेवक़ूफ़ हैं। किसी में अक़्ल नहीं है।

284
00:18:58,053 --> 00:18:59,305
सब के सब बेवक़ूफ़ हैं।

285
00:18:59,805 --> 00:19:02,808
उनका मानना है कि अगर
वे पूरी कोशिश करें, तो उन्हें इनाम मिलेगा।

286
00:19:02,892 --> 00:19:06,020
मैं उन जैसे लोगों को कैसे समझा सकता हूँ?

287
00:19:06,812 --> 00:19:08,731
तो, तुम उनसे झूठ बोलने वाले हो?

288
00:19:08,814 --> 00:19:11,192
कोई तो बेहतर तरीका होगा।

289
00:19:12,568 --> 00:19:16,071
अगर थोड़ा सा झूठ बोलकर मैं वापस
ज़मीन पर जा सकता हूँ, तो मैं तैयार हूँ!

290
00:19:16,155 --> 00:19:17,489
आख़िर, मैं हूँ तो एक कायर ही!

291
00:19:17,573 --> 00:19:20,451
मेरी ज़िंदगी सबसे बढ़कर है, हर चीज़ से!

292
00:19:21,076 --> 00:19:22,703
ऐसा मत कहो।

293
00:19:25,080 --> 00:19:27,875
मान भी लो कि तुम उन्हें
मरते हुए नहीं देखना चाहते।

294
00:19:41,222 --> 00:19:43,474
यह आफ़त यहाँ क्या कर रही है?

295
00:19:43,974 --> 00:19:46,685
क्या यह रेंगकर ऊपर आ गई?

296
00:19:52,233 --> 00:19:55,569
लगता है, हम सब में तुम ही सबसे होशियार थी।

297
00:19:59,657 --> 00:20:00,991
खून के धब्बे…

298
00:20:01,992 --> 00:20:03,911
जैसे कोई किसी लाश को घसीट कर ले गया हो…

299
00:20:04,578 --> 00:20:05,663
ओए।

300
00:20:05,746 --> 00:20:06,997
साथ नहीं चलना क्या?

301
00:20:07,498 --> 00:20:09,124
आ रहा हूँ।

302
00:20:15,631 --> 00:20:17,633
मैं हमारा सामान ले आया।

303
00:20:20,261 --> 00:20:22,263
तुम्हें क्या लगता है तुम क्या कर रहे हो?

304
00:20:22,346 --> 00:20:23,889
तुम्हें आराम से बैठना होगा!

305
00:20:23,973 --> 00:20:25,182
मुझे दर्द नहीं हो रहा है।

306
00:20:25,266 --> 00:20:28,060
वह इसलिए क्योंकि दवा
तुम्हें दर्द का एहसास नहीं होने दे रही।

307
00:20:28,143 --> 00:20:30,896
फ़ारिन अभी आसपास ही होनी चाहिए!

308
00:20:32,147 --> 00:20:34,066
शांत हो जाओ।

309
00:20:40,489 --> 00:20:42,032
मुझे तुम दोनों से कुछ कहना है।

310
00:20:43,033 --> 00:20:45,953
चिरूचाक्कू, मैं सोच रहा था, और…

311
00:20:46,620 --> 00:20:48,664
पहले मुझे बोलने दो।

312
00:20:50,833 --> 00:20:51,792
दाईओस,

313
00:20:53,043 --> 00:20:56,714
मैं सोच भी नहीं सकता
कि तुम्हें अभी कैसा महसूस हो रहा है।

314
00:20:57,298 --> 00:21:00,968
लेकिन हम इस तरह खोज जारी नहीं रख सकते।

315
00:21:02,303 --> 00:21:05,472
ऐसा किया तो हम में से कोई मारा जाएगा।

316
00:21:06,807 --> 00:21:08,642
प्लीज़, दाईओस।

317
00:21:10,602 --> 00:21:13,230
अभी के लिए हिम्मत रखो और वापस ज़मीन पर चलो!

318
00:21:13,314 --> 00:21:15,858
मैं तुम लोगों को खोना नहीं चाहता!

319
00:21:15,941 --> 00:21:19,153
शायद मेरी भावनाएँ उस प्यार जैसी न हों
जो तुम अपनी बहन से करते हो,

320
00:21:19,236 --> 00:21:20,738
लेकिन मेरे पास खोने को तुम तीन लोग हो!

321
00:21:20,821 --> 00:21:23,240
द्वीप के स्वामी को उस
पागल जादूगर के बारे में सूचना देने से

322
00:21:23,324 --> 00:21:24,450
कोई कार्रवाई हो सकती है।

323
00:21:24,533 --> 00:21:27,119
शायद हम मदद पाने के लिए पैसे जुटा सकें!

324
00:21:27,202 --> 00:21:31,206
पूरी तैयारी के साथ, हम अगली बार
इस लेवल पर और जल्दी पहुँच सकते हैं!

325
00:21:32,207 --> 00:21:35,002
इसलिए, प्लीज़…

326
00:21:36,587 --> 00:21:39,381
वापस चलते हैं, दाईओस।

327
00:21:43,677 --> 00:21:45,387
सच कहूँ तो,

328
00:21:45,471 --> 00:21:49,892
हमारे पास मसाले
और बाकी सामग्री भी कम बची हैं।

329
00:21:50,476 --> 00:21:54,271
मैं चाहता हूँ कि हम फ़ारिन के लिए
कुछ स्वादिष्ट बनाएं।

330
00:21:54,355 --> 00:21:57,149
हमें शहर वापस जाकर,
राशन का सारा सामान फिर से भरना चाहिए।

331
00:21:59,651 --> 00:22:02,237
मैंने ख़बर भेज दी है
कि रेड ड्रैगन को मार दिया गया है।

332
00:22:03,238 --> 00:22:05,157
मेरा भाई जल्द ही बाकी लोगों के साथ
वापस लौट आएगा।

333
00:22:05,657 --> 00:22:09,661
जब तुम तैयार होकर यहाँ नीचे वापस आओगे,

334
00:22:10,287 --> 00:22:13,457
तो हम तुम्हारी हर मुमकिन मदद करेंगे।

335
00:22:16,835 --> 00:22:17,753
ठीक है।

336
00:22:20,923 --> 00:22:23,467
तुम्हें परेशान करने के लिए मुझे माफ़ कर दो।

337
00:22:24,843 --> 00:22:26,929
चलो वापस चलते हैं।

338
00:22:28,972 --> 00:22:29,848
हाँ।

339
00:23:57,853 --> 00:24:00,981
संवाद अनुवादक: प्रीति भारद्वाज

