1
00:00:22,981 --> 00:00:24,858
तहखाने के चटोरे

2
00:01:35,303 --> 00:01:36,555
हम वापस आ गए!

3
00:01:37,430 --> 00:01:40,308
-ज़मीन के ऊपर की हवा का कोई मुक़ाबला नहीं।
-यह लो।

4
00:01:40,392 --> 00:01:42,561
यह सुबह है या शाम?

5
00:01:42,644 --> 00:01:43,937
अभी खिड़की को मत छूना!

6
00:01:44,020 --> 00:01:46,064
तुम टेलीपोर्टेशन के जादू को भंग कर दोगे!

7
00:01:46,148 --> 00:01:46,982
कबरू।

8
00:01:47,524 --> 00:01:49,734
कल, मैं द्वीप के स्वामी को
सूचना देने जा रहा हूँ।

9
00:01:50,652 --> 00:01:52,445
मैं चाहता हूँ
कि तुम मेरी कहानी का समर्थन करो।

10
00:01:53,029 --> 00:01:55,240
क्या तुम उसे सब बता दोगे?

11
00:01:55,323 --> 00:01:58,451
ख़ास तौर से दाईओस और उसके दल का
ज़िक्र करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

12
00:01:59,161 --> 00:02:03,331
मैं बस यह नहीं चाहता
कि फ़ारिन अब और जानें ले।

13
00:02:03,415 --> 00:02:04,457
ठीक है।

14
00:02:05,125 --> 00:02:06,835
तुम्हें आज अच्छे से आराम कर लेना चाहिए।

15
00:02:08,044 --> 00:02:09,045
वह देखो, कुरो!

16
00:02:09,129 --> 00:02:10,213
बड़ा जहाज़।

17
00:02:10,797 --> 00:02:13,258
मैं सोच रहा हूँ
कि क्या वह अमीर लोगों से भरा है!

18
00:02:18,138 --> 00:02:19,347
यह सही नहीं है।

19
00:02:20,182 --> 00:02:21,558
तोशिरो,

20
00:02:21,641 --> 00:02:24,060
मेरे ख़याल से हमें तुरंत निकलना चाहिए।

21
00:02:24,144 --> 00:02:25,478
यह सफ़ेद जहाज किसका है?

22
00:02:25,979 --> 00:02:28,106
यह पश्चिमी एल्व्स का जहाज़ है।

23
00:02:28,773 --> 00:02:30,358
वह छोटे पक्षी की आकृति देख रहे हो?

24
00:02:30,942 --> 00:02:32,694
उन्हें कैनरी के नाम से जाना जाता है।

25
00:02:34,279 --> 00:02:37,616
ये तब आते हैं जब तहखाने में ख़तरे का स्तर
एक निश्चित सीमा को पार कर जाता है।

26
00:02:38,283 --> 00:02:42,329
इनका मिशन तहखानों की छानबीन करना
और उन पर नियंत्रण करना है।

27
00:02:42,829 --> 00:02:46,666
ऐसी अफ़वाह है कि वे द्वीप के स्वामी पर
दबाव डाल रहे थे,

28
00:02:46,750 --> 00:02:49,002
पर ऐसा लगता है
कि अब वे कठोर कदम उठा रहे हैं।

29
00:02:49,085 --> 00:02:50,879
क्या इसकी अनुमति भी है?

30
00:02:50,962 --> 00:02:52,964
यह ज़मीन तो लम्बे-आदमियों की है।

31
00:02:53,840 --> 00:02:57,177
एल्फ़ और बौनों के लिए कम-जीने वाली
प्रजातियाँ तो छोटे बच्चों की तरह हैं।

32
00:02:57,802 --> 00:03:01,139
और द्वीप का स्वामी
समझौते करने में माहिर नहीं है।

33
00:03:01,222 --> 00:03:02,432
हमें जल्दी निकलना चाहिए।

34
00:03:06,478 --> 00:03:07,479
ओए।

35
00:03:08,229 --> 00:03:09,814
यह तो तुम हो, शुरो।

36
00:03:09,898 --> 00:03:11,107
नमारी।

37
00:03:11,733 --> 00:03:12,859
फ़ारिन कहाँ है?

38
00:03:16,279 --> 00:03:18,531
वैसे, दाईओस और उसके साथियों ने
अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है।

39
00:03:19,157 --> 00:03:20,283
समझी।

40
00:03:22,494 --> 00:03:24,204
क्या वे "पता है क्या" खा रहे थे?

41
00:03:24,287 --> 00:03:25,330
हाँ, वे खा रहे थे।

42
00:03:25,872 --> 00:03:28,541
हम द्वीप के स्वामी से मिलने आए हैं।

43
00:03:28,625 --> 00:03:30,794
यह तो नामुमकिन है।

44
00:03:30,877 --> 00:03:33,797
अचानक से कुछ ज़रूरी लोग आ गए,
और तब से वे अंदर ही हैं।

45
00:03:33,880 --> 00:03:36,299
अब कई घंटे हो गए हैं।

46
00:03:37,300 --> 00:03:38,301
हमें बहुत देर हो गई।

47
00:03:38,885 --> 00:03:40,095
चलो, अंदर चलते हैं।

48
00:03:40,178 --> 00:03:41,304
हम ऐसा नहीं कर सकते।

49
00:03:41,388 --> 00:03:44,432
अगर एल्व्स ने तहखाने पर नियंत्रण कर लिया,
तो सब ख़त्म हो जाएगा।

50
00:03:45,350 --> 00:03:48,728
मेरा क़स्बा भी एक
तहखाने की वजह से ही संपन्न था।

51
00:03:50,105 --> 00:03:52,315
लेकिन एक दिन, ढेरों राक्षस बाहर निकल आए,

52
00:03:52,399 --> 00:03:54,985
फिर एल्फ़ आए, और बहुत लोग मारे गए।

53
00:03:55,694 --> 00:03:58,989
मेरे परिवार को क्यों मरना पड़ा?

54
00:03:59,614 --> 00:04:03,368
मेरी माँ ने मुझे अकेले पालने के लिए
बहुत मेहनत की थी।

55
00:04:04,160 --> 00:04:05,996
वह उस तरह मरने की हक़दार नहीं थीं।

56
00:04:07,205 --> 00:04:10,375
मैं फिर से वही सब होते नहीं देखना चाहता।

57
00:04:10,458 --> 00:04:13,628
मौजूदा व्यवस्था, जिसमें केवल कुछ
निश्चित प्रजातियों के हाथ में ही शक्ति है,

58
00:04:13,712 --> 00:04:15,422
सभी प्रजातियों के लिए हानिकारक है।

59
00:04:21,845 --> 00:04:23,221
माफ़ कीजिए।

60
00:04:23,305 --> 00:04:26,141
हम द्वीप के स्वामी को
एक सूचना देने आए हैं।

61
00:04:28,601 --> 00:04:29,519
कैसी सूचना?

62
00:04:29,602 --> 00:04:31,771
जैसा कि तुम देख सकते हो,
हम अभी विचार-विमर्श कर रहे हैं।

63
00:04:31,855 --> 00:04:33,273
तुम्हें जाना चाहिए।

64
00:04:34,024 --> 00:04:36,526
इसका संबंध तहखाने की मौजूदा स्थिति से है।

65
00:04:36,609 --> 00:04:38,069
प्लीज़, हमारी बात सुन लीजिए।

66
00:04:40,697 --> 00:04:42,324
मुझे डरना नहीं चाहिए।

67
00:04:43,950 --> 00:04:45,076
संक्षेप में कहो।

68
00:04:45,160 --> 00:04:47,954
कुछ समय पहले ही, तहखाने में खोज करते हुए,

69
00:04:48,038 --> 00:04:51,458
हमारा सामना एक इंसान से हुआ
जो एक ड्रैगन में बदल चुका था।

70
00:04:51,541 --> 00:04:53,209
-क्या?
-क्या?

71
00:04:53,293 --> 00:04:55,253
धत्त तेरे की। एक काल्पनिक जानवर।

72
00:04:55,337 --> 00:04:56,963
यह हमारी सोच से ज़्यादा तेज़ी से बढ़ रहा है।

73
00:04:57,047 --> 00:04:58,882
देखा? मैंने तुमसे क्या कहा था?

74
00:04:58,965 --> 00:05:01,634
मुझे मालूम था हम आराम से बैठकर
इनके जवाब का इंतज़ार नहीं कर सकते!

75
00:05:01,718 --> 00:05:03,303
उन्हें तुरंत तट पर पहुँचने का हुक्म दो!

76
00:05:03,386 --> 00:05:04,512
तुम्हें ऐसा करने का कोई हक़ नहीं!

77
00:05:04,596 --> 00:05:06,890
शांत हो जाओ, बूढ़े आदमी।

78
00:05:06,973 --> 00:05:10,769
जब जानें दाँव पर लगी हों
तो सरहदें कोई मायने नहीं रखतीं।

79
00:05:10,852 --> 00:05:14,189
मुझसे बुज़ुर्ग की तरह पेश आने का
तुम्हें कोई हक़ नहीं है!

80
00:05:14,272 --> 00:05:16,775
तान्सू, क्यों ना हम उन्हें
वह करने दें जो वे चाहते हैं?

81
00:05:16,858 --> 00:05:17,859
क्या?

82
00:05:17,942 --> 00:05:19,652
मुझे अच्छा लगा, स्वामी।

83
00:05:19,736 --> 00:05:21,279
आप लचीले और समझदार हैं।

84
00:05:21,363 --> 00:05:23,281
प्लीज़, अपनी मोहर यहाँ लगा दीजिए।

85
00:05:23,365 --> 00:05:25,492
तुम्हें यह नहीं लगानी चाहिए!
तुम नहीं लगा सकते!

86
00:05:25,575 --> 00:05:28,620
इससे तो बात और बिगड़ गई।

87
00:05:29,204 --> 00:05:30,288
काश…

88
00:05:30,955 --> 00:05:33,666
मुझमें तहखाने पर
नियंत्रण पाने की क़ाबिलियत होती,

89
00:05:33,750 --> 00:05:35,168
तो कोई दिक़्क़त ही नहीं होती।

90
00:05:35,752 --> 00:05:36,836
लेकिन वह मेरे बस में नहीं था।

91
00:05:37,504 --> 00:05:41,966
इसलिए मैंने दूसरे क़ाबिल साहसी लोगों की
मदद करने के तरीके खोजने शुरू कर दिए।

92
00:05:43,301 --> 00:05:47,138
लेकिन उनमें से ज़्यादातर
आत्मकेंद्रित और मामूली निकले।

93
00:05:47,806 --> 00:05:51,893
जैसे ही मैंने ख़ुद तहखाने का
हल निकालने का फ़ैसला किया,

94
00:05:51,976 --> 00:05:54,771
मैंने तोदेन भाई-बहन के बारे में
अफ़वाहें सुनीं।

95
00:05:54,854 --> 00:05:56,898
वह किसी अच्छे परिवार से होगा।

96
00:05:57,565 --> 00:06:00,151
उसकी सहज प्रवृत्ति अच्छी है,
लेकिन वह कुछ ज़्यादा ही नेक है।

97
00:06:00,235 --> 00:06:01,945
ख़ैर, वह अजीब है।

98
00:06:02,612 --> 00:06:05,615
मैंने उसके बारे में जितनी खोज की,
वह उतना ही अजीब लगा।

99
00:06:05,698 --> 00:06:09,369
वह कोई ख़ास ताक़तवर नहीं है, फिर भी
किसी तरह निचली मंज़िलों तक जा पहुँचा।

100
00:06:09,452 --> 00:06:12,705
ऐसे लोगों को पैसे देना जिनके बारे में
केवल बुरी अफ़वाहें ही सुनने को मिलती थीं।

101
00:06:12,789 --> 00:06:14,165
उसका रहस्यमयी परिवेश।

102
00:06:14,249 --> 00:06:16,251
उसके अजीब साथी।

103
00:06:17,377 --> 00:06:19,879
पर किसी वजह से,
मुझे एक अंदेशा था कि यह आदमी

104
00:06:19,963 --> 00:06:23,299
इस द्वीप की क़िस्मत में
एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।

105
00:06:23,925 --> 00:06:26,970
सवाल यह है कि इसका नतीजा
बेहतर होगा या बद्तर।

106
00:06:27,595 --> 00:06:30,598
मैं उससे मिलकर बात करने
और अपनी राय बनाने को बेताब था।

107
00:06:30,682 --> 00:06:33,309
और आख़िरकार उससे बात करने के बाद,
मुझे पूरा यक़ीन हो गया है।

108
00:06:34,394 --> 00:06:36,646
उसे सिर्फ़ राक्षसों की परवाह है।

109
00:06:36,729 --> 00:06:39,649
उसमें इस द्वीप के भविष्य के बारे में
सोचने की क्षमता नहीं है।

110
00:06:39,732 --> 00:06:42,443
यह उसके हाथों में नहीं जाना चाहिए,
लेकिन मुझे एक बात का यक़ीन है।

111
00:06:43,111 --> 00:06:44,112
फ़िलहाल,

112
00:06:44,195 --> 00:06:48,032
सभी लम्बे-आदमियों में से, एक वही है
जो तहखाने के बीच तक पहुँचने के क़रीब है।

113
00:06:48,616 --> 00:06:51,995
यह उसका इकलौता मौक़ा हो सकता है।

114
00:06:52,078 --> 00:06:54,789
इसलिए, मैं एल्व्स को
दख़ल नहीं देने दे सकता।

115
00:06:55,415 --> 00:06:57,584
उससे तो बाद में भी निपटा जा सकता है।

116
00:06:58,126 --> 00:06:59,669
बस अब बहुत हो गया।

117
00:07:00,211 --> 00:07:01,421
आप जैसा चाहें, वैसा करिए।

118
00:07:01,504 --> 00:07:02,422
मेरे स्वामी!

119
00:07:02,505 --> 00:07:04,007
तट पर आने का हुक्म दो।

120
00:07:04,090 --> 00:07:05,216
प्लीज़, रूकिए!

121
00:07:05,884 --> 00:07:08,678
इस तहखाने की संरचना, वातावरण,
और इसमें मौजूद राक्षसों में

122
00:07:08,761 --> 00:07:10,805
काफ़ी बदलाव हो रहे हैं।

123
00:07:10,889 --> 00:07:12,182
यह बेहद अस्थिर है।

124
00:07:12,265 --> 00:07:14,309
हम सब को यह मालूम है।

125
00:07:14,392 --> 00:07:16,853
तहखाने के विस्तार के दौरान
ऐसा होना स्वाभाविक है।

126
00:07:16,936 --> 00:07:18,938
हमें बिना देरी किए इसे तुरंत रोकना होगा।

127
00:07:19,022 --> 00:07:21,107
यह एक इंसान के विकास में
तेज़ी होने के जैसा ही है,

128
00:07:21,691 --> 00:07:23,943
ऐसा दौर जिसमें पोषण की
सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है।

129
00:07:24,027 --> 00:07:25,195
किस बारे में बात कर रहे हो?

130
00:07:25,778 --> 00:07:27,322
पंद्रह साल पहले, मेरा क़स्बा

131
00:07:27,906 --> 00:07:29,991
एक तहखाने के कारण ही तबाह हो गया था।

132
00:07:31,117 --> 00:07:32,827
वह उताया नाम का एक कस्बा था।

133
00:07:32,911 --> 00:07:34,496
पंद्रह साल पहले?

134
00:07:34,579 --> 00:07:35,455
इसका मतलब…

135
00:07:35,538 --> 00:07:38,583
तुम वही बच्चे हो
जो उस घटना में ज़िंदा बच गया था?

136
00:07:38,666 --> 00:07:42,504
मैंने सुना था कि उस समय की वाइस कमांडर ने
तुम्हें अपनी देख-रेख में रख लिया था।

137
00:07:42,587 --> 00:07:43,421
सही कहा।

138
00:07:43,505 --> 00:07:45,507
मैं कुछ सालों तक उन्हीं की देख-रेख में था।

139
00:07:45,590 --> 00:07:46,424
हम्म।

140
00:07:46,508 --> 00:07:48,968
उन्होंने तुम्हें बहुत प्यार किया होगा,
और फिर भी तुम एक साहसी बन गए।

141
00:07:49,052 --> 00:07:52,597
मेरा सपना तो सेना में भर्ती होना था,
लेकिन नस्ल की वजह से नहीं हुआ।

142
00:07:53,097 --> 00:07:55,058
लेकिन मैं जो कर सकता था वह करना चाहता था

143
00:07:55,141 --> 00:07:57,393
ताकि अपने क़स्बे जैसे हादसे को
दोबारा होने से रोक सकूँ।

144
00:07:57,477 --> 00:07:58,895
कितनी सराहनीय बात है।

145
00:07:58,978 --> 00:08:00,230
क्या तुम खाने लायक कमा लेते हो?

146
00:08:00,313 --> 00:08:02,899
तुम्हें कभी-कभार उनसे मिलने जाना चाहिए,
उन्हें दिखाने कि तुम कैसे हो।

147
00:08:02,982 --> 00:08:04,234
और?

148
00:08:05,318 --> 00:08:06,819
तुमने पोषण की बात की थी।

149
00:08:06,903 --> 00:08:07,987
उसका क्या?

150
00:08:08,071 --> 00:08:09,239
आगे बोलो।

151
00:08:09,948 --> 00:08:12,242
आपके प्रयासों की बदौलत,

152
00:08:12,325 --> 00:08:14,994
उताया में तहखाना तेज़ी से ढह गया।

153
00:08:15,578 --> 00:08:19,249
लेकिन कई सैनिकों
और नागरिकों ने जानें गँवा दीं।

154
00:08:19,332 --> 00:08:21,376
क्योंकि मुर्दा राक्षसों में बदल गए

155
00:08:21,459 --> 00:08:23,753
और ज़िंदा बचे लोगों को खा गए।

156
00:08:23,836 --> 00:08:27,257
मैंने सुना था कि बहुत से सैनिकों पर
पीछे से घात लगाकर हमला किया गया था।

157
00:08:27,340 --> 00:08:30,635
अगर आप बड़ी संख्या में हमला करेंगे,
तब भी, यहाँ का हाल भी उताया जैसा ही होगा।

158
00:08:30,718 --> 00:08:33,263
मेरा प्रस्ताव है कि तहखाने को
सील कर दिया जाए।

159
00:08:33,846 --> 00:08:36,391
हमें उसे भोजन नहीं देना चाहिए।

160
00:08:36,474 --> 00:08:41,187
लड़ाई के ज़रिये तहखाने को
नष्ट करना तो आप भी नहीं चाहेंगे।

161
00:08:41,688 --> 00:08:43,147
उसमें मौजूद लोगों का क्या?

162
00:08:43,231 --> 00:08:45,316
उनमें से ज़्यादातर पहली मंज़िल पर हैं।

163
00:08:46,192 --> 00:08:47,735
हम उन्हें धीरे-धीरे निकाल लेंगे।

164
00:08:48,444 --> 00:08:50,738
हर किसी के कुछ संबंध हैं।

165
00:08:51,406 --> 00:08:53,741
मैं कुछ लोगों को जानता हूँ
जिनकी मदद ले सकता हूँ।

166
00:08:54,784 --> 00:08:55,868
प्लीज़, मुझे इसे संभालने दें!

167
00:08:59,747 --> 00:09:00,915
इस लड़के ने

168
00:09:00,999 --> 00:09:03,793
ऐसे परिवेश के बावजूद राक्षसों को खाया?

169
00:09:07,463 --> 00:09:08,756
सुनो, तैयारियाँ शुरू करो।

170
00:09:09,757 --> 00:09:11,551
-छान-बीन के लिए।
-हुँह?

171
00:09:13,261 --> 00:09:15,179
तुम्हारा कुछ तो इरादा है, है ना?

172
00:09:15,763 --> 00:09:18,016
चूँकि तुम इतना ज़ोर दे रहे हो,
तो देखते हैं तुम क्या कर सकते हो।

173
00:09:18,641 --> 00:09:21,686
अगर कुछ भी हुआ, तो हम तुरंत
सेना की टुकड़ी अंदर भेज देंगे।

174
00:09:22,395 --> 00:09:23,438
बात समझ आई?

175
00:09:24,272 --> 00:09:25,106
हाँ।

176
00:09:33,740 --> 00:09:35,533
क्या वह अंडे की भुर्जी जैसी होती है?

177
00:09:35,617 --> 00:09:36,534
हुँह?

178
00:09:36,618 --> 00:09:39,495
तुमने एक बार आत्माओं को
अंडे जैसा बताया था।

179
00:09:40,079 --> 00:09:42,165
अगर दो आत्माओं को एक साथ मिल दिया जाए,

180
00:09:42,248 --> 00:09:45,668
तो वह किस तरह के अंडे जैसा होगा?

181
00:09:46,252 --> 00:09:47,128
उदाहरण के लिए,

182
00:09:47,211 --> 00:09:51,841
अंडे की भुर्जी केवल एक तरफ़ से
तले हुए अंडे से बिल्कुल अलग होती है।

183
00:09:51,924 --> 00:09:52,842
सुनो।

184
00:09:52,925 --> 00:09:54,594
मैंने अंडे का इस्तेमाल
आत्मा का रूप बताने के लिए

185
00:09:54,677 --> 00:09:57,180
इसलिए नहीं किया था
कि तुम मेरे शब्दों को पकड़कर उनके साथ खेलो।

186
00:09:57,263 --> 00:09:58,681
ऐसी बात है क्या?

187
00:09:58,765 --> 00:10:02,560
मुझे तो वह बहुत ही चतुराई भरा अलंकार लगा।

188
00:10:02,644 --> 00:10:06,648
अंडे जितने गुण किसी में नहीं होते।

189
00:10:06,731 --> 00:10:09,484
जैसे कि, उदाहरण के लिए,
इसके जमने का तापमान।

190
00:10:09,567 --> 00:10:12,070
इसके सफ़ेद और पीले भाग
अलग-अलग तापमान पर जमते हैं।

191
00:10:12,153 --> 00:10:15,031
इसे फेंट सकते हैं, इससे नमी दे सकते हैं,
और इसे गोंद की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

192
00:10:15,114 --> 00:10:17,200
और इसमें दिलचस्प है इसकी घुलने की क्षमता।

193
00:10:17,283 --> 00:10:20,870
तेल और पानी के प्राकृतिक रूप से
विपरीत होने के बावजूद,

194
00:10:20,953 --> 00:10:23,623
सही हालातों में, अंडे उन्हें अच्छी तरह से
एक साथ जोड़ सकते हैं,

195
00:10:23,706 --> 00:10:24,916
इस तरह।

196
00:10:26,125 --> 00:10:27,043
अच्छा…

197
00:10:27,669 --> 00:10:29,420
सच, मैंने आत्माओं को
अंडों जैसा क्यों बताया?

198
00:10:30,004 --> 00:10:32,757
दाईओस, मुझे वहाँ से थोड़ी ब्रेड लाकर दो।

199
00:10:43,393 --> 00:10:44,602
हो गया!

200
00:10:44,686 --> 00:10:47,313
आत्मा अंडों का बेनेडिक्ट

201
00:10:48,690 --> 00:10:50,817
इसे कैसे खाते हैं?

202
00:10:50,900 --> 00:10:53,319
छुरी और कांटे का इस्तेमाल करो।

203
00:10:53,403 --> 00:10:56,280
ब्रेड को अंडे की ज़र्दी और सॉस में लपेट लो।

204
00:11:02,036 --> 00:11:04,080
स्वाभाविक रूप से, यह स्वादिष्ट है।

205
00:11:06,290 --> 00:11:07,583
इज़ुत्सुमी,

206
00:11:07,667 --> 00:11:10,586
तुम यह बेवजह का घूरना बंद करोगी?

207
00:11:10,670 --> 00:11:11,963
या तुम वाक़ई कुछ देख रही हो?

208
00:11:12,463 --> 00:11:13,339
कुछ ख़ास नहीं।

209
00:11:13,423 --> 00:11:16,092
बस मुझे किसी के होने का आभास हुआ।

210
00:11:17,135 --> 00:11:17,969
क्या?

211
00:11:18,052 --> 00:11:20,721
शायद मुझे जो दिख रहा है
वह कोई मतिभ्रम नहीं है!

212
00:11:21,848 --> 00:11:22,723
हुँह?

213
00:11:24,058 --> 00:11:26,727
ख़ैर, उस दिन जब मुझे माना बीमारी हुई थी,

214
00:11:26,811 --> 00:11:29,522
मैंने कुछ चीज़ों के दिखने
और सुनाई देने का ज़िक्र किया था, है ना?

215
00:11:29,605 --> 00:11:31,357
तब से ऐसा ही चल रहा है।

216
00:11:31,441 --> 00:11:33,651
तब से? तुमने हमें क्यों नहीं बताया?

217
00:11:33,734 --> 00:11:36,654
क्योंकि यह तो तुरंत सोच लेता
कि मेरे दिमाग़ में कोई गड़बड़ है।

218
00:11:36,737 --> 00:11:38,072
वैसे, मेरी बात ग़लत है क्या?

219
00:11:39,115 --> 00:11:40,741
ये मतिभ्रम कैसे होते हैं?

220
00:11:43,453 --> 00:11:46,747
मैं लगातार किसी को
मुझसे बात करते हुए सुनता हूँ।

221
00:11:46,831 --> 00:11:49,750
पहले-पहल, मैं शब्दों को समझ नहीं सका।

222
00:11:49,834 --> 00:11:53,129
लेकिन समय के साथ, उसकी आवाज़
और उसका स्वरूप दोनों स्पष्ट हो गए हैं।

223
00:11:53,212 --> 00:11:56,507
मैं डरा हुआ था, इसलिए मैंने उसे
अनदेखा करने की कोशिश की, लेकिन…

224
00:11:56,591 --> 00:11:59,594
तो तुम शुरू से मुझे सुन सकते थे।

225
00:12:00,970 --> 00:12:02,346
इसने अभी क्या कहा?

226
00:12:02,889 --> 00:12:05,641
यह नाराज़ है
क्योंकि मैं इसे अनदेखा कर रहा था।

227
00:12:05,725 --> 00:12:07,768
इससे बात करना सुरक्षित है?

228
00:12:07,852 --> 00:12:09,312
क्या यह दुष्ट लगता है?

229
00:12:09,395 --> 00:12:11,981
हाँ। अगर कुछ भी, तो हाँ।

230
00:12:13,483 --> 00:12:14,317
सुनो।

231
00:12:14,400 --> 00:12:15,985
मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकता हूँ?

232
00:12:18,321 --> 00:12:19,572
यह क्या कह रहा है?

233
00:12:20,239 --> 00:12:22,909
यह नाराज़ है क्योंकि मैं इसके साथ
किसी भूत जैसा बर्ताव कर रहा हूँ।

234
00:12:24,160 --> 00:12:25,203
और…

235
00:12:25,870 --> 00:12:29,457
यह कह रहा है, "क्या तुम शुक्रगुज़ार नहीं हो
कि मैंने तुम्हें जादूगर से बचाया?"

236
00:12:29,540 --> 00:12:30,583
हुँह?

237
00:12:31,876 --> 00:12:33,419
अब याद आया!

238
00:12:33,503 --> 00:12:36,047
ऐसा हुआ तो था, है ना?

239
00:12:36,130 --> 00:12:37,548
इसे हमारी तरफ़ से शुक्रिया कहो।

240
00:12:39,133 --> 00:12:41,552
यह हमें किसी से मिलवाना चाहता है।

241
00:12:41,636 --> 00:12:42,929
हमें क्या करना चाहिए?

242
00:12:43,012 --> 00:12:44,764
बेहतर होगा कि वह कोई ग्रिम रीपर ना हो।

243
00:12:44,847 --> 00:12:46,933
वैसे, हमारे पास और कोई रास्ता भी नहीं है।

244
00:12:47,016 --> 00:12:50,102
ठीक है! हमें उस इंसान के पास ले चलो!

245
00:13:29,684 --> 00:13:30,643
क्या?

246
00:13:30,726 --> 00:13:32,144
यह जगह…

247
00:13:32,687 --> 00:13:34,146
अरे!

248
00:13:34,230 --> 00:13:36,148
संभलकर!

249
00:13:36,232 --> 00:13:38,734
ए यू… यूनिकॉर्न!

250
00:13:40,611 --> 00:13:43,531
तुम लोग, क्या तुम बाहर से आए हो?

251
00:13:43,614 --> 00:13:46,409
नहीं, हम तहखाने के अंदर थे और…

252
00:13:46,492 --> 00:13:47,868
यह तो बड़ी बात है!

253
00:13:47,952 --> 00:13:48,995
मेरे साथ आओ!

254
00:13:56,294 --> 00:13:59,171
राक्षस कितने पालतू हैं।

255
00:13:59,255 --> 00:14:02,508
उन्हें हमें नुक़सान ना पहुँचाने का
हुक्म दिया गया है।

256
00:14:03,551 --> 00:14:05,803
लेकिन तुम बाहर वाले अलग हो।

257
00:14:06,387 --> 00:14:08,514
गाँव की चीज़ों को हमेशा अपने ऊपर रखना।

258
00:14:09,724 --> 00:14:11,809
इज़ुत्सुमी, बात क्या है?

259
00:14:11,892 --> 00:14:13,311
क्या यह टेलीपोर्टेशन की बीमारी है?

260
00:14:13,394 --> 00:14:15,062
शायद इसे थकान हो रही है।

261
00:14:16,689 --> 00:14:18,524
क्या वह गोल्डन कैसल है?

262
00:14:18,608 --> 00:14:19,442
हाँ।

263
00:14:20,109 --> 00:14:22,361
हमें कुछ भूत यहाँ लेकर आए थे।

264
00:14:22,445 --> 00:14:24,447
क्या वे यहाँ के निवासी हैं?

265
00:14:24,530 --> 00:14:25,573
हाँ।

266
00:14:25,656 --> 00:14:28,910
लेकिन तुम इस बारे में सब कुछ उस इंसान से
सुन सकते हो जिससे अभी मिलने वाले हो।

267
00:14:28,993 --> 00:14:32,663
मुझे तो वाक़ई समझ नहीं आ रहा
कि तुम लोगों को क्यों चुना गया।

268
00:14:32,747 --> 00:14:33,915
"चुना गया"?

269
00:14:35,416 --> 00:14:36,709
हम पहुँच गए।

270
00:14:36,792 --> 00:14:37,835
कुछ देर बैठो।

271
00:14:41,047 --> 00:14:43,341
मालिक अभी पूजा करने गए हैं।

272
00:14:46,052 --> 00:14:47,720
-ये वही हैं।
-क्या?

273
00:14:47,803 --> 00:14:48,930
ये लोग?

274
00:14:50,306 --> 00:14:52,475
लगता है तुम थोड़े बदक़िस्मत थे।

275
00:14:52,558 --> 00:14:56,979
जब तक मालिक घर नहीं आ जाते
तुम लोग गाँव में घूम-फिर लो।

276
00:14:57,063 --> 00:15:00,733
वैसे भी, ऐसा लगता है कि सब
तुम्हारी आवभगत करने को बेताब हैं।

277
00:15:00,816 --> 00:15:03,110
हमें तुम्हें क्या दिखाना चाहिए?

278
00:15:03,653 --> 00:15:05,237
इस गाँव में देखने को ज़्यादा कुछ नहीं है।

279
00:15:05,321 --> 00:15:07,907
क्या ये सभी गोल्डन कैसल के निवासी हैं?

280
00:15:07,990 --> 00:15:09,659
यहाँ कोई बुज़ुर्ग इंसान नहीं दिख रहा।

281
00:15:10,201 --> 00:15:12,954
मैं वह जगह देखना चाहता हूँ
जहाँ राक्षसों को रखा जाता है।

282
00:15:13,955 --> 00:15:17,249
यहाँ आते समय रास्ते में जो खेत थे
मैं उन्हें देखना चाहता हूँ।

283
00:15:17,333 --> 00:15:19,669
क्या? तुम्हें उनमें दिलचस्पी है?

284
00:15:19,752 --> 00:15:21,879
ज़रूर, हम तुम्हें वहाँ ले जा सकते हैं।

285
00:15:21,963 --> 00:15:23,422
-हुर्रे!
-हुर्रे!

286
00:15:24,465 --> 00:15:26,384
मैं यहीं इंतज़ार करूँगी।

287
00:15:26,467 --> 00:15:29,095
हम वैसे भी इज़ुत्सुमी को
अकेला नहीं छोड़ सकते।

288
00:15:29,178 --> 00:15:30,137
मैं भी यहीं रूकूँगा।

289
00:15:30,221 --> 00:15:32,181
एक मीनोटॉर…

290
00:15:32,765 --> 00:15:33,891
मादा?!

291
00:15:35,351 --> 00:15:36,769
ये हमारी दुधारू गाय हैं।

292
00:15:36,852 --> 00:15:38,688
राक्षसों को मवेशियों की तरह
इस्तेमाल क्यों करते हो?

293
00:15:38,771 --> 00:15:39,605
हुँह?

294
00:15:39,689 --> 00:15:42,149
सामान्य मवेशियों को हासिल करना मुश्किल था।

295
00:15:52,076 --> 00:15:55,287
यह बढ़िया खेत है, अच्छी देख-रेख की गई है।

296
00:15:55,371 --> 00:15:58,374
क्या सारी फसल को गाँव वाले ही खा लेते हैं?

297
00:15:58,457 --> 00:16:00,876
असल में, बहुत तो इस्तेमाल ही नहीं होती।

298
00:16:00,960 --> 00:16:04,296
लेकिन खेतों के बिना,
हमारे पास करने को कुछ भी नहीं है।

299
00:16:04,380 --> 00:16:07,591
ज़मीन से ऊपर की हमारी जीवनशैली की
नकल करने के लिए हम इनकी देख-रेख करते हैं।

300
00:16:07,675 --> 00:16:08,759
ओह!

301
00:16:10,928 --> 00:16:13,180
इज़ुत्सुमी, क्या तुम ठीक हो?

302
00:16:16,017 --> 00:16:18,436
कम से कम यह बीमार नहीं लग रही है।

303
00:16:19,770 --> 00:16:21,897
क्या हम तुम्हारा थोड़ा सा समय ले सकते हैं?

304
00:16:24,233 --> 00:16:25,443
पोशाकें?

305
00:16:25,526 --> 00:16:26,527
बिल्कुल!

306
00:16:26,610 --> 00:16:28,279
हम कपड़े बनाते हैं!

307
00:16:28,362 --> 00:16:30,531
हम अक्सर बारी-बारी से तैयार होते हैं,

308
00:16:30,614 --> 00:16:32,700
लेकिन उन्हीं सदस्यों के साथ
यह सब करके बोरियत होती है।

309
00:16:33,325 --> 00:16:34,869
मुझे मदद करके ख़ुशी होगी।

310
00:16:36,037 --> 00:16:37,329
हमें कौन सी पहनानी चाहिए?

311
00:16:37,413 --> 00:16:39,206
मेरे ख़याल से हमें लाल पहनानी चाहिए।

312
00:16:39,290 --> 00:16:40,332
माफ़ करना,

313
00:16:40,416 --> 00:16:43,419
ये तुम्हें थोड़े पुराने फ़ैशन के
लग सकते हैं।

314
00:16:44,045 --> 00:16:45,337
मैं ऐसा नहीं कहूँगी।

315
00:16:49,383 --> 00:16:52,344
मुझे इसकी तो उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।

316
00:16:52,928 --> 00:16:56,724
लगता है हज़ारों सालों तक बाहरी दुनिया से
अलग रहने से फ़ैशन भी बदल गया है।

317
00:16:56,807 --> 00:16:58,100
अब इन्हें पहन कर देखो!

318
00:17:01,562 --> 00:17:02,605
यह अच्छी है!

319
00:17:02,688 --> 00:17:04,815
मैं ड्रिंक के मामले में
बड़ी ख़ास पसंद रखता हूँ,

320
00:17:04,899 --> 00:17:06,484
लेकिन यह काफ़ी अच्छी है।

321
00:17:06,567 --> 00:17:07,818
मेरे लिए सम्मान की बात है।

322
00:17:07,902 --> 00:17:10,029
मैं इसे कभी-कभी ऑर्क्स को परोसती हूँ,

323
00:17:10,112 --> 00:17:12,490
और हाल ही के ड्रिंक बड़े लोकप्रिय रहे हैं।

324
00:17:14,325 --> 00:17:15,326
यह वाक़ई अच्छी है।

325
00:17:15,409 --> 00:17:17,745
क्या तुम वाइन भी बनाती हो?

326
00:17:17,828 --> 00:17:20,748
दरअसल मैंने हाल ही में बनाना शुरू किया है।

327
00:17:20,831 --> 00:17:23,375
लेकिन मैं जो ऐल 400 सालों से
बना रही हूँ उसके मुक़ाबले,

328
00:17:23,459 --> 00:17:24,376
इसे बनाना मुश्किल रहा।

329
00:17:24,460 --> 00:17:25,961
चार सौ साल?

330
00:17:26,045 --> 00:17:27,713
यह तो बड़ी पुरानी शराब की भट्टी है!

331
00:17:27,797 --> 00:17:29,173
तुम किस पीढ़ी से हो?

332
00:17:29,256 --> 00:17:32,384
जब मैं 600 साल की थी, तब मैंने इसे शुरू
किया था, तो मैं पहली पीढ़ी की हूँ।

333
00:17:33,385 --> 00:17:34,386
समझा।

334
00:17:35,346 --> 00:17:38,140
उन्होंने मुझे एक मीनोटॉर का दूध
निकालने दिया!

335
00:17:38,224 --> 00:17:39,642
यह तो कमाल है।

336
00:17:39,725 --> 00:17:41,268
अपने तक ही रखो।

337
00:17:41,352 --> 00:17:43,020
यह तो शानदार है!

338
00:17:43,104 --> 00:17:46,774
वे तो यहाँ राक्षसों की खेती करने में
पूरी तरह सफल रहे हैं!

339
00:17:46,857 --> 00:17:50,569
उस विशाल ड्रायड के खेत को तो देखो ज़रा!

340
00:17:50,653 --> 00:17:52,696
उनके चार थन हैं, गाय की ही तरह!

341
00:17:52,780 --> 00:17:55,199
इससे तो मेरा दिमाग़ चकरा रहा है।

342
00:17:56,283 --> 00:17:58,786
ख़ैर, यह एक शानदार अनुभव था।

343
00:17:58,869 --> 00:18:00,454
दूध निकालना एक…

344
00:18:00,538 --> 00:18:02,957
इसी बात से याद आया,
मारूशिरु और इज़ुत्सुमी कहाँ हैं?

345
00:18:03,040 --> 00:18:04,750
उनके दिमाग़ में यह कैसे आया?

346
00:18:05,417 --> 00:18:07,169
इंतज़ार कराने के लिए माफ़ करना।

347
00:18:11,632 --> 00:18:14,301
तुम्हारे कपड़ों को क्या हुआ?
तुम तो बड़े मज़े कर रही हो!

348
00:18:14,385 --> 00:18:15,803
ऐसी बात नहीं है!

349
00:18:15,886 --> 00:18:17,805
वे हमें यह पहनाना चाहते थे,
तो हम मना नहीं कर सके।

350
00:18:18,389 --> 00:18:21,517
पता है, मैंने सबसे मामूली पोशाक चुनी थी।

351
00:18:21,600 --> 00:18:22,434
आकर्षक

352
00:18:22,518 --> 00:18:24,687
मारूशिरु, तुम…

353
00:18:25,813 --> 00:18:27,148
क… क्या?

354
00:18:29,150 --> 00:18:31,694
इज़ुत्सुमी तुमसे इतनी चिपकी हुई क्यों है?

355
00:18:31,777 --> 00:18:33,195
तुम यह पूछ रहे हो?

356
00:18:33,279 --> 00:18:35,072
मैं भी सोच रही हूँ!

357
00:18:36,657 --> 00:18:39,368
ऐसा लगता है कि यह बच्ची बन गई है।

358
00:18:40,244 --> 00:18:41,328
हम्म!

359
00:18:41,412 --> 00:18:42,496
नहीं!

360
00:18:43,289 --> 00:18:46,709
यहाँ एक के ऊपर एक कई अवरोध मौजूद हैं।

361
00:18:46,792 --> 00:18:50,212
इसलिए शायद वे किसी तरह इज़ुत्सुमी के अंदर
किसी चीज़ से छेड़छाड़ कर रहे हैं।

362
00:18:50,296 --> 00:18:52,548
क्योंकि वह आधी राक्षस है?

363
00:18:52,631 --> 00:18:53,465
हाँ।

364
00:18:53,549 --> 00:18:57,636
इससे पहले मैंने ऐसा कोई अवरोध नहीं देखा
जो राक्षसों में गुस्से को दबा देता हो।

365
00:18:58,929 --> 00:19:01,223
काश मैं इसको समझ पाती।

366
00:19:01,807 --> 00:19:03,559
लेकिन यहाँ तो बहुत सारे अनजान अक्षर हैं,

367
00:19:03,642 --> 00:19:04,977
मैं इसे रात भर में हल नहीं कर सकती।

368
00:19:05,060 --> 00:19:08,856
मैं जो कुछ भी पढ़ना चाहती हूँ
उसी की आजकल अनुमति नहीं है!

369
00:19:09,523 --> 00:19:12,234
लेकिन यह जगह तो एकदम कमाल की है।

370
00:19:12,818 --> 00:19:16,989
अगर हालात ऐसे ना होते,
तो मैं ख़ुशी से हमेशा के लिए यहीं रह जाती।

371
00:19:18,616 --> 00:19:19,450
मैं भी।

372
00:19:25,456 --> 00:19:27,374
इंतज़ार कराने के लिए माफ़ कीजिए।

373
00:19:27,458 --> 00:19:30,753
साधारण ही सही,
हमने आपके लिए खाना तैयार किया है।

374
00:19:30,836 --> 00:19:31,962
प्लीज़, मेरे साथ आइए।

375
00:19:36,800 --> 00:19:38,052
आप सभी का स्वागत है।

376
00:19:38,135 --> 00:19:39,762
मुझे आप सभी से मिलने का इंतज़ार था।

377
00:19:39,845 --> 00:19:41,805
मेरा नाम यादो है।

378
00:19:41,889 --> 00:19:45,768
मैं देरु गारो का पोता हूँ,
जिन्हें आप जानते ही होंगे।

379
00:19:45,851 --> 00:19:47,102
देरु गारो…

380
00:19:47,186 --> 00:19:48,896
प्लीज़, बैठिए।

381
00:19:49,480 --> 00:19:53,525
मैंने आपको यहाँ क्यों बुलाया है
उसकी लम्बी कहानी सुनाता हूँ।

382
00:19:54,443 --> 00:19:55,402
इनके लिए खाना परोसो।

383
00:19:57,738 --> 00:19:59,698
स्लाइम एस्पिक में सब्ज़ियाँ
बीफ़ रिब का स्टेक

384
00:19:59,782 --> 00:20:01,659
ब्लेड मछली की पाव रोटी,
आलू और खरगोश का सूप

385
00:20:01,742 --> 00:20:03,911
अम, यह किस तरह का खाना है?

386
00:20:03,994 --> 00:20:07,081
बिलकुल वैसा जैसा कि आपके दल ने
गुज़ारिश की थी,

387
00:20:07,164 --> 00:20:08,791
यह मीनोटॉर का मीट है।

388
00:20:11,001 --> 00:20:14,088
क्या आप भी नियमित रूप से राक्षस खाते हैं?

389
00:20:14,588 --> 00:20:18,050
कुछ खाते हैं, लेकिन
हम आमतौर पर कुछ भी नहीं खाते।

390
00:20:19,385 --> 00:20:21,804
कुछ तो इसलिए कि हमें स्वाद
महसूस होना बंद हो गया है,

391
00:20:22,388 --> 00:20:25,224
लेकिन बात यह है कि,
हमें भूख का एहसास ही नहीं होता।

392
00:20:26,100 --> 00:20:30,771
यह अमरता का अभिशाप है
जो उस पागल जादूगर ने हम पर लगा रखा है।

393
00:20:33,607 --> 00:20:36,068
जादूगर ने ऐसा क्यों किया?

394
00:20:36,151 --> 00:20:37,528
कौन जाने?

395
00:20:37,611 --> 00:20:39,738
जब तक मैं इतना बड़ा हुआ
कि इन चीज़ों को समझ पाता,

396
00:20:39,822 --> 00:20:43,284
वह ठीक से बातचीत करने की हालत में नहीं था।

397
00:20:44,910 --> 00:20:47,496
लेकिन आप हमारी चिंता मत कीजिए।

398
00:20:47,579 --> 00:20:49,665
प्लीज़, खाने का आनंद लीजिए।

399
00:20:49,748 --> 00:20:54,586
हमें भूख का एहसास नहीं होता, लेकिन
दूसरों को खाते हुए देखकर अच्छा लगता है!

400
00:20:55,170 --> 00:20:59,091
-मैं नहीं कह सकता कि मुझे अभी नहीं खाना!
-मैं नहीं कह सकती कि मुझे अभी नहीं खाना!

401
00:21:01,510 --> 00:21:02,469
मेरी दादा जी ने…

402
00:21:03,095 --> 00:21:08,309
जादूगर का ध्यान काले जादू की तरफ़
मोड़ने के लिए ख़ुद को दोषी ठहराया।

403
00:21:08,392 --> 00:21:10,311
और लम्बे समय तक यह बात उन्हें सताती रही।

404
00:21:11,312 --> 00:21:14,565
आख़िरकार, वह मदद माँगने के लिए
ज़मीन की तरफ़ गए।

405
00:21:16,066 --> 00:21:18,610
मेरे दादा जी को ज़मीन पर कैसे जाना जाता है?

406
00:21:19,153 --> 00:21:20,779
जितना मैंने सुना है,

407
00:21:20,863 --> 00:21:23,741
वह एक गाँव के नज़दीक
एक भूमिगत कब्रिस्तान से अचानक निकले थे।

408
00:21:23,824 --> 00:21:25,701
उन्होंने ख़ुद को
एक बर्बाद साम्राज्य का राजा बताया था,

409
00:21:25,784 --> 00:21:29,872
और सारा राज्य उसे देने का प्रस्ताव दिया
जो उस पागल जादूगर को हरा सके।

410
00:21:29,955 --> 00:21:31,749
फिर, वह धूल बन गए।

411
00:21:31,832 --> 00:21:33,500
ऐसी बात है?

412
00:21:34,084 --> 00:21:36,253
कम से कम यह जानकर शांति मिली

413
00:21:36,337 --> 00:21:38,505
कि उन्हें उनकी पीड़ा से मुक्ति मिल चुकी है।

414
00:21:38,589 --> 00:21:42,634
अभिशाप से बचकर भागने की चाह में
बहुत से लोग गाँव छोड़कर जा चुके हैं।

415
00:21:43,260 --> 00:21:45,179
लेकिन कोई भी सफल नहीं हो पाया।

416
00:21:45,262 --> 00:21:47,598
उन्होंने अपनी देह गँवा दीं।

417
00:21:48,223 --> 00:21:51,602
उनके शरीरों के बिना,
धीरे धीरे उन्होंने अपनी पहचान खो दीं।

418
00:21:51,685 --> 00:21:55,522
वे भूतों में बदल गए,
और अब यहाँ लौट पाने में सक्षम नहीं हैं।

419
00:21:56,106 --> 00:21:58,067
तुम ज़रूर उनमें से कुछ से मिले होंगे।

420
00:21:58,567 --> 00:21:59,902
-हम मिले हैं!
-हम मिले हैं!

421
00:21:59,985 --> 00:22:02,154
-हमने उनको पवित्र जल से मारा!
-हमने उनको पवित्र जल से मारा!

422
00:22:02,237 --> 00:22:03,906
-और उसका शर्बत बनाया!
-और उसका शर्बत भी बनाया!

423
00:22:03,989 --> 00:22:06,158
त… तो,

424
00:22:06,241 --> 00:22:08,535
हमें यहाँ बुलाने की क्या वजह है?

425
00:22:08,619 --> 00:22:09,828
भविष्यवाणी।

426
00:22:09,912 --> 00:22:10,871
भविष्यवाणी?

427
00:22:10,954 --> 00:22:11,789
हाँ, सही।

428
00:22:12,581 --> 00:22:15,042
"पंखों वाली एक तलवार लिए कोई आएगा,

429
00:22:15,125 --> 00:22:19,922
जो उस पागल जादूगर को हराकर
हमें आज़ाद करेगा।"

430
00:22:20,005 --> 00:22:21,131
पंखों वाली?

431
00:22:21,215 --> 00:22:22,549
क्या इसका मतलब केंसुके है?

432
00:22:22,633 --> 00:22:25,052
इसके पंख तो हैं, लेकिन…

433
00:22:25,135 --> 00:22:28,180
हुँह? इस पर तो एक शेर का मुँह है!

434
00:22:28,263 --> 00:22:29,556
यह कब हुआ?

435
00:22:30,390 --> 00:22:32,976
पंखों वाला शेर
इस साम्राज्य का संरक्षक देवता है।

436
00:22:33,477 --> 00:22:37,147
पागल जादूगर ने उसे इस तहखाने की
गहराई में क़ैद कर रखा है।

437
00:22:37,731 --> 00:22:42,820
लेकिन अब भी, सपनों के ज़रिये, वह भविष्यवाणी
करता है और हमें राह दिखाता है।

438
00:22:42,903 --> 00:22:46,824
मेरे दादा जी भी एक भविष्यवाणी
की वजह से ही ज़मीन पर गए थे।

439
00:22:48,700 --> 00:22:49,576
दाईओस सर,

440
00:22:50,285 --> 00:22:51,954
भविष्यवाणी कुछ इस तरह है।

441
00:22:52,579 --> 00:22:56,959
"पंखों वाली तलवार का धारक
पागल जादूगर को हराएगा,

442
00:22:57,543 --> 00:23:00,712
और इस साम्राज्य का नया राजा बनेगा।"

443
00:23:01,547 --> 00:23:03,257
आपने ग़लत इंसान को चुन लिया है!

444
00:23:03,340 --> 00:23:05,634
उसने तो यह तलवार बस संयोग से उठा ली थी!

445
00:23:05,717 --> 00:23:07,052
वह कोई संयोग नहीं था।

446
00:23:07,636 --> 00:23:11,640
यह बात कि यह तलवार अब यहाँ है,
यही दर्शाती है कि यह नियति थी।

447
00:23:14,226 --> 00:23:15,227
दाईओस सर,

448
00:23:15,811 --> 00:23:17,980
क्या आप हमें वचन देंगे?

449
00:23:18,564 --> 00:23:20,858
कि आप उस पागल जादूगर को हराएंगे

450
00:23:20,941 --> 00:23:23,068
और हमें आज़ाद करेंगे।

451
00:23:24,278 --> 00:23:25,362
मैं…

452
00:23:25,445 --> 00:23:26,405
अम…

453
00:23:31,577 --> 00:23:34,371
प्लीज़, मुझे इस बारे में सोचने दीजिए।

454
00:23:35,205 --> 00:23:36,748
ना कह दो।

455
00:23:36,832 --> 00:23:39,251
तुम उन्हें झूठी उम्मीद क्यों दे रहे हो?

456
00:23:39,334 --> 00:23:41,503
मैं उन्हें मना नहीं कर सकता।

457
00:23:41,587 --> 00:23:42,963
केंसुके,

458
00:23:43,046 --> 00:23:45,632
तुम में यह बदलाव कब हुआ?

459
00:23:46,258 --> 00:23:49,178
जब यह तहखाने के क्लीनर्स के हाथ लगी थी
तब शायद ऐसा हुआ होगा।

460
00:23:51,180 --> 00:23:53,473
मैं इतना घबराया हुआ था

461
00:23:53,557 --> 00:23:56,268
कि उनके बनाए हुए खाने का
ढंग से स्वाद भी नहीं ले पाया।

462
00:23:56,977 --> 00:23:58,478
बेशर्म कमीने कहीं के!

463
00:23:58,562 --> 00:24:01,273
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई
हमारे नाम पर वह सिफ़ारिश करने की!

464
00:24:02,149 --> 00:24:04,776
सच कहूँ तो,
उसमें मुश्किल से ही कोई स्वाद था।

465
00:24:05,527 --> 00:24:09,031
उन्होंने ज़िक्र किया था
कि उन्हें खाना खाने की ज़रूरत नहीं।

466
00:24:09,114 --> 00:24:12,576
इसीलिए शायद उनके
खाना पकाने के कौशल में कमी है।

467
00:24:13,535 --> 00:24:15,287
मैं सोच रहा था।

468
00:24:15,871 --> 00:24:19,958
उन्हें खेतों और व्यंजनों की ज़रूरत नहीं है।

469
00:24:20,042 --> 00:24:22,294
तो फिर उनके पास वे क्यों हैं?

470
00:24:22,377 --> 00:24:28,300
वे हज़ारों सालों से लगातार उन्हें साफ़
और व्यवस्थित रखने में क्यों जुटे हुए हैं?

471
00:24:28,926 --> 00:24:31,929
ऐसा इसलिए होगा
क्योंकि वे उन्हीं पर निर्भर थे

472
00:24:32,512 --> 00:24:36,600
स्वस्थ रहने और जीने के लिए।

473
00:24:38,018 --> 00:24:38,852
दाईओस,

474
00:24:39,394 --> 00:24:44,775
मुझे याद है जो तुमने
ऑर्क्स के चीफ़ से कहा था।

475
00:24:44,858 --> 00:24:45,692
हुँह?

476
00:24:47,069 --> 00:24:48,695
मैंने क्या कहा था?

477
00:24:48,779 --> 00:24:52,115
तुम्हें रात भर इस बारे में सोचना चाहिए।

478
00:24:54,618 --> 00:24:56,453
क्या मैं भी यहीं रूक सकती हूँ?

479
00:24:56,536 --> 00:24:58,497
उन्होंने तुम्हारे लिए जो कमरा
तैयार किया, उसमें सो जाओ।

480
00:24:58,580 --> 00:25:00,207
मैं अकेली नहीं रहना चाहती!

481
00:25:00,290 --> 00:25:02,251
इज़ुत्सुमी भी अजीब बर्ताव कर रही है।

482
00:25:02,334 --> 00:25:03,669
उधर खिसको।

483
00:25:03,752 --> 00:25:05,212
ज़मीन पर सो जाओ!

484
00:25:05,295 --> 00:25:07,297
उसके हाथ ठंडे थे।

485
00:26:42,809 --> 00:26:45,979
संवाद अनुवादक: प्रीति भारद्वाज

