1
00:00:23,833 --> 00:00:27,250
[पार्श्व में मधुर
शास्त्रीय संगीत बज रहा है]

2
00:00:27,750 --> 00:00:28,583
उम्म।

3
00:00:30,375 --> 00:00:33,208
खुद ज़्यादा हिल रही हो, पैर कम दबा रही हो।

4
00:00:33,541 --> 00:00:34,875
माफ़ कीजिए, आपा।

5
00:00:41,000 --> 00:00:42,250
देखने में काँच…

6
00:00:43,666 --> 00:00:45,125
टूटने में पत्थर।

7
00:00:46,250 --> 00:00:49,125
-जी?
-तेरी औलाद बेच दी…

8
00:00:49,708 --> 00:00:52,166
लेकिन अकड़ नहीं गई, हम्म?

9
00:00:53,833 --> 00:00:55,458
हरामज़ादी,

10
00:00:56,791 --> 00:00:59,166
अपना साहब तो संभलता नहीं,

11
00:01:00,041 --> 00:01:03,208
हमारे जुल्फिकार का बिस्तर गर्म करने चली।

12
00:01:04,500 --> 00:01:05,416
याद रख।

13
00:01:06,291 --> 00:01:09,875
हमारी उतरन पहनने की भी औकात नहीं है तेरी।

14
00:01:12,625 --> 00:01:17,416
जुल्फिकार साहब और हमारा सिलसिला
तो बहुत पहले से चल रहा है।

15
00:01:18,708 --> 00:01:22,041
खुदा जाने, कौन किसकी उतरन पहन रहा है?

16
00:01:24,125 --> 00:01:25,666
वो औलाद जुल्फिकार साहब की है?

17
00:01:30,250 --> 00:01:31,541
चलिए, अच्छा है।

18
00:01:33,000 --> 00:01:35,875
जहाँ आपको भेज रहे हैं, ये तेवर काम आएँगे।

19
00:01:36,958 --> 00:01:38,416
एक लम्हे में…

20
00:01:39,083 --> 00:01:41,791
तवायफ से रंडी बना देंगे आपको।

21
00:01:43,458 --> 00:01:45,791
इतने मर्द आएँगे, जाएँगे…

22
00:01:46,666 --> 00:01:48,500
गिनती तक नहीं कर पाएँगी।

23
00:01:49,416 --> 00:01:52,833
वैसे, गिनती कहाँ तक आती है आपको?

24
00:01:55,375 --> 00:01:56,416
हम बताते हैं।

25
00:01:57,750 --> 00:01:58,750
एक…

26
00:01:59,458 --> 00:02:00,333
दो…

27
00:02:00,916 --> 00:02:01,791
तीन…

28
00:02:02,875 --> 00:02:03,875
चार…

29
00:02:04,291 --> 00:02:05,250
पाँच…

30
00:02:06,083 --> 00:02:06,916
छह…

31
00:02:07,333 --> 00:02:08,208
सात…

32
00:02:09,333 --> 00:02:10,208
आठ…

33
00:02:10,916 --> 00:02:11,750
नौ…

34
00:02:11,833 --> 00:02:13,875
-रेहाना, किधर…
-दस।

35
00:02:15,750 --> 00:02:16,583
ग्यारह।

36
00:02:17,958 --> 00:02:18,958
बारह।

37
00:02:19,375 --> 00:02:20,500
यह क्या किया आपने?

38
00:02:21,125 --> 00:02:23,500
इससे पहले यह हमारी जान लेतीं,

39
00:02:24,541 --> 00:02:26,708
[शांत, ठहरे हुए स्वर में] हमने
रेहाना आपा को मार दिया।

40
00:02:28,708 --> 00:02:29,708
आप होश में हैं क्या?

41
00:02:30,083 --> 00:02:33,083
इन्हें आपके और
हमारे रिश्ते पर शक हो गया था।

42
00:02:35,166 --> 00:02:36,583
आप हमारे साथ हैं न?

43
00:02:36,958 --> 00:02:39,083
मल्लिका, कत्ल किया है आपने।

44
00:02:39,166 --> 00:02:43,208
हमारी औलाद,
हमारे इमाद को हमसे छीना था इन्होंने।

45
00:02:45,250 --> 00:02:47,125
हमने कत्ल नहीं किया,

46
00:02:48,250 --> 00:02:49,333
सज़ा दी।

47
00:02:51,375 --> 00:02:53,250
आप हमारे साथ हैं न?

48
00:02:55,208 --> 00:02:58,333
[ज़ोर लगाने की आवाज़ आ रही है]

49
00:03:04,583 --> 00:03:06,625
[थक के पस्त होने की आवाज़]

50
00:03:19,208 --> 00:03:20,583
क्या सोच रही हैं आप?

51
00:03:23,291 --> 00:03:24,916
[रस्सी खिंचने की आवाज़ आती है]

52
00:03:25,583 --> 00:03:27,333
[दोनों के ज़ोर लगाने की आवाज़ आ रही है]

53
00:03:33,875 --> 00:03:35,958
जुल्फिकार, जुल्फिकार, चलिए यहाँ से।

54
00:03:39,375 --> 00:03:40,916
जुल्फिकार, आप जाइए यहाँ से।

55
00:03:41,625 --> 00:03:43,916
-कैसे संभालेंगी आप?
-हम संभाल लेंगे।

56
00:03:44,041 --> 00:03:47,416
-क्या कहेंगी लोगों से आप।
-जाइए। जाइए! [फुसफुसाती है]

57
00:03:49,000 --> 00:03:52,375
-[दोनों फुसफुसाते हुए बातें कर रहे हैं]
-[जुल्फिकार] यह क्या कर रही हैं आप?

58
00:03:58,625 --> 00:04:00,333
[बहुत तेज़ आवाज़ में] आपा!

59
00:04:02,333 --> 00:04:05,958
[मल्लिका ज़ोर से चिल्ला रही है] सत्तो,
फत्तो, देखिए क्या गज़ब हो गया।

60
00:04:08,541 --> 00:04:11,500
[रोते हुए] रेहाना आपा ने ख़ुदकुशी कर ली।

61
00:04:14,500 --> 00:04:16,708
[छोटी बच्ची घबराई हुई आवाज़ में]
वहीदा खाला, हमारी अम्मी?

62
00:04:16,916 --> 00:04:18,791
[छोटी बच्ची] मेरी अम्मी को क्या हुआ?

63
00:04:19,166 --> 00:04:22,416
[वहीदा] फरीदन, चलो। फरीदन, चलो।

64
00:04:22,875 --> 00:04:25,041
[मल्लिका, चिल्लाकर रोते हुए]
ख़ुदकुशी कर ली। हाँ।

65
00:04:26,458 --> 00:04:27,916
[मल्लिका, रोते हुए] आपा!

66
00:04:29,458 --> 00:04:31,666
कितनी दफ़ा दोहरा चुके हैं,

67
00:04:32,500 --> 00:04:36,083
रेहाना आपा ने ख़ुदकुशी की है।
हम बेकसूर हैं।

68
00:04:36,791 --> 00:04:39,708
अब आपके फिज़ूल के सवालात ख़त्म हो गए हों,

69
00:04:40,041 --> 00:04:43,500
तो शाही महल की हुज़ूर के लिए
हुक्का मंगवाइए।

70
00:04:43,583 --> 00:04:45,916
[अंग्रेज़ी में] आपको हुक्का मिलेगा,
जब अपना अपराध कबूल कर लेंगी।

71
00:04:46,041 --> 00:04:47,625
[अंग्रेज़ी में] क्या
कबूल करना है, मि. बर्स्टन?

72
00:04:47,708 --> 00:04:50,708
जुल्फिकार साहब, आप आ गए।
हमें मालूम था कि आप…

73
00:04:51,125 --> 00:04:53,458
[अंग्रेज़ी में] नवाब जुल्फिकार,
प्लीज़ बैठ जाइए।

74
00:04:55,458 --> 00:04:56,916
[अंग्रेज़ी में] आपके आने की उम्मीद थी।

75
00:04:59,875 --> 00:05:00,958
उसे जाने दें।

76
00:05:01,500 --> 00:05:06,000
[अंग्रेज़ी में] इस फाइल में आप
और आपकी रखैल के खिलाफ़ आपराधिक साक्ष्य हैं।

77
00:05:06,583 --> 00:05:09,541
[अंग्रेज़ी में] क्या इसे बंद रखूँ या…?

78
00:05:11,208 --> 00:05:13,125
[अंग्रेज़ी में] अगर रेहाना ने
खुद फाँसी लगाई,

79
00:05:13,458 --> 00:05:15,791
[अंग्रेज़ी में] तो वहाँ
कोई मेज़ या कुर्सी क्यों नहीं मिली?

80
00:05:16,041 --> 00:05:17,458
[नोट का बंडल गिरने की आवाज़ आती है]

81
00:05:17,750 --> 00:05:19,541
[अंग्रेज़ी में] हमारे पास
उँगलियों के निशान भी हैं।

82
00:05:19,875 --> 00:05:20,875
जोसेफ़ बर्स्ट

83
00:05:21,083 --> 00:05:23,750
[नोटों के बंडल गिरने की
आवाज़ें आती रहती हैं]

84
00:05:40,208 --> 00:05:41,166
यह लीजिए।

85
00:05:43,791 --> 00:05:45,166
आप बेकसूर हैं।

86
00:05:47,583 --> 00:05:49,125
हम बेकसूर हैं।

87
00:06:04,000 --> 00:06:07,750
हीरामंडी:
द डायमंड बाज़ार

88
00:06:25,250 --> 00:06:27,708
[पुलिस मुनादी] सुनो, सुनो। सुनो!

89
00:06:27,875 --> 00:06:33,125
[पुलिस मुनादी] कर्फ़्यू है शहर में।
एक साथ चार लोग घर के बाहर दिखाई दिए,

90
00:06:33,333 --> 00:06:35,208
[पुलिस मुनादी] तो उन्हें
फौरन गिरफ्तार किया जाएगा।

91
00:06:35,291 --> 00:06:36,750
[पुलिस] ए, क्या कर रहे हो इधर?

92
00:06:36,916 --> 00:06:38,791
-सर, जा ही रहे हैं।
-[पुलिस] चलो, निकलो।

93
00:06:38,875 --> 00:06:41,208
-तुम दोनों भी। चल।
-जा ही रहे थे बस, सर।

94
00:06:41,625 --> 00:06:45,833
[पुलिस मुनादी] …एक साथ चार लोग घर के बाहर
दिखाई दिए, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

95
00:06:46,166 --> 00:06:48,375
[पुलिस मुनादी] सुनो, सुनो। सुनो!

96
00:06:48,791 --> 00:06:50,708
[पुलिस मुनादी] कर्फ़्यू है शहर में।

97
00:06:50,791 --> 00:06:54,541
[पुलिस मुनादी] एक साथ चार लोग
घर के बाहर दिखाई दिए,

98
00:06:54,791 --> 00:06:57,583
[पुलिस मुनादी] तो उन्हें
फौरन गिरफ्तार किया जाएगा।

99
00:06:57,791 --> 00:07:00,000
-[पुलिस मुनादी] सुनो, सुनो…
-[माचिस जलाने की आवाज़ आती है]

100
00:07:04,166 --> 00:07:05,125
[सायमा] चलो, आलम।

101
00:07:07,208 --> 00:07:09,375
-आलमज़ेब, कहाँ गुम हो?
-हँ?

102
00:07:10,791 --> 00:07:12,958
कहीं वो मुशायरे वाले
जनाब का ख़याल तो नहीं?

103
00:07:13,916 --> 00:07:15,916
-कहीं इश्क तो नहीं हो गया तुम्हें।
-[दोनों हँसती हैं]

104
00:07:16,000 --> 00:07:16,916
[महिला आवाज़] आलमज़ेब।

105
00:07:17,291 --> 00:07:18,791
-[महिला आवाज़] सायमा।
-जी, जी।

106
00:07:18,875 --> 00:07:20,125
[फत्तो] तुम दोनों तैयार हो गई हो।

107
00:07:20,208 --> 00:07:22,791
[फत्तो, पंजाबी में] अय, हय।
इस मुई बत्ती को अभी जाना था।

108
00:07:23,250 --> 00:07:26,833
[फत्तो] पता है, अभी-अभी अँधेरे में
मैंने अपनी नाक में दोबारा डाल लेना था।

109
00:07:26,916 --> 00:07:28,750
[फत्तो ज़ोर से हँसती है]

110
00:07:29,375 --> 00:07:32,458
[फत्तो, पंजाबी में] हँसना बंद करो,
मरजानियों। जल्दी करो, ख्वाबगाह पहुँचना है।

111
00:07:32,666 --> 00:07:34,833
वो रेहाना हुज़ूर की बरसी है, भूल गई।
चल, चल।

112
00:07:34,916 --> 00:07:38,375
[फत्तो, पंजाबी में] सब चले गए हैं।
हम ही पीछे रह गए हैं। जल्दी कर।

113
00:07:38,500 --> 00:07:41,000
[फत्तो, पंजाबी में] आलमज़ेब!
जल्दी कर, पुत्तर।

114
00:07:45,000 --> 00:07:51,333
[कोचवान की आवाज़ें,
घोड़े के हिनहिनाने की आवाज़]

115
00:07:56,958 --> 00:07:59,500
-हुज़ूर, ज़रा संभल कर। बहुत अँधेरा है।
-हम्म।

116
00:08:00,000 --> 00:08:03,708
[मल्लिका] इतना तो औरत इतर न लगाए,
जितना अंग्रेज़ कर्फ़्यू लगाते हैं।

117
00:08:04,250 --> 00:08:06,708
थोड़ा सा फसाद क्या हुआ, कर्फ़्यू लग गया।

118
00:08:07,333 --> 00:08:08,458
बिजली कट गई।

119
00:08:09,083 --> 00:08:11,708
[सत्तो, पंजाबी में] रेहाना आपा की बरसी पर
बिजली कभी होती ही नहीं है।

120
00:08:11,833 --> 00:08:15,541
[फत्तो, पंजाबी में] उनकी रूह देखकर तो
फरिश्तों के भी फ्यूज़ उड़ जाते हैं।

121
00:08:15,708 --> 00:08:18,166
-[फत्तो, पंजाबी में] बिजली की क्या बात है।
-[सब हँसती हैं]

122
00:08:19,166 --> 00:08:22,125
[आलम] सच है कि रेहाना खाला की
रूह यहाँ ख्वाबगाह में रहती है?

123
00:08:23,416 --> 00:08:26,041
[बिब्बो] औरत की रूह
मोहब्बत में बसती है, महलों में नहीं।

124
00:08:26,458 --> 00:08:31,333
[बिब्बो] नवाब सामी अली ने बहुत मोहब्बत के
साथ यह ख्वाबगाह रेहाना खालाजान को दी थी।

125
00:08:31,416 --> 00:08:32,583
-या, अल्लाह!
-क्या हुआ?

126
00:08:32,875 --> 00:08:34,208
-किसी ने धक्का मारा हमें।
-किसने?

127
00:08:34,291 --> 00:08:36,250
[फत्तो] मैं न कहती थी,
यहाँ रेहाना आपा की रूह है।

128
00:08:36,458 --> 00:08:37,416
[सब डर से चिल्लाती हैं]

129
00:08:37,583 --> 00:08:39,166
[मल्लिका] चुप करो, कमबख्तों!

130
00:08:40,083 --> 00:08:43,583
[मल्लिका] बरसी मनाने के लिए आए हैं,
तफ़री करने नहीं। चलिए।

131
00:08:44,041 --> 00:08:45,291
[मल्लिका] दुआ पढिए।

132
00:08:51,916 --> 00:08:55,041
[मल्लिका] हमारी बददुआ सुन-सुनकर
परवरदिगार थक गया होगा,

133
00:08:55,250 --> 00:08:59,875
[मल्लिका] फिर भी हम यही दुआ करते हैं
कि आपकी रूह को कभी जन्नत नसीब न हो। आमीन।

134
00:09:00,291 --> 00:09:01,666
[बाकी सभी] सुम्मा आमीन।

135
00:09:02,958 --> 00:09:04,708
आप सबने दुआ पढ़ ली हो तो चलें।

136
00:09:04,916 --> 00:09:05,833
-जी हुज़ूर।
-जी हुज़ूर।

137
00:09:06,291 --> 00:09:07,208
हुज़ूर।

138
00:09:07,750 --> 00:09:10,750
अब से हम यहीं रहेंगे। इसलिए जाने से पहले…

139
00:09:11,583 --> 00:09:13,041
-चाबियाँ…
-कैसे दे दें?

140
00:09:13,541 --> 00:09:15,041
मामला अदालत में है।

141
00:09:15,583 --> 00:09:18,208
सामी साहब की बेवा भी
इस हवेली की दावेदार हैं।

142
00:09:18,291 --> 00:09:19,125
तो, क्या हुआ?

143
00:09:20,208 --> 00:09:23,250
-चाबियाँ?
-एक बार अदालत का फैसला हमारे हक में आ जाए।

144
00:09:23,750 --> 00:09:25,500
हम आपको चाबियाँ दे देंगे। हम्म?

145
00:09:25,916 --> 00:09:27,791
पिछले साल भी यही वादा किया था आपने।

146
00:09:28,166 --> 00:09:30,583
पर आप वादा निभाने के लिए नहीं,
भुलाने के लिए करती हैं।

147
00:09:30,666 --> 00:09:32,583
डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है,

148
00:09:32,750 --> 00:09:36,041
-पर आप तो अपने ही घर में वार कर रही हैं।
-आप अपनी हद पार कर रही हैं, खालाजान।

149
00:09:36,541 --> 00:09:39,583
[वहीदा] क्योंकि हमारी हद है, बिब्बोजान।
तेरी और तेरी अम्मी की कोई हद नहीं।

150
00:09:39,666 --> 00:09:41,291
-आप अभी…
-[मल्लिका] बिब्बो!

151
00:09:46,041 --> 00:09:48,083
[वहीदा] तुम दोनों
हमारी खुशियों की दुश्मन हो।

152
00:09:48,166 --> 00:09:50,500
[वहीदा] हमारी खुशियाँ
तुमसे देखी नहीं जातीं।

153
00:09:51,416 --> 00:09:53,541
तुम कुछ भी कर लो, मल्लिकाजान,

154
00:09:54,416 --> 00:09:56,375
चाबियाँ तो हम लेकर रहेंगे।

155
00:09:57,375 --> 00:09:59,416
[वहीदा] हुज़ूर ज़रूर बनेंगे हम

156
00:10:00,333 --> 00:10:01,791
[वहीदा] और तू देखती रह जाएगी।

157
00:10:02,625 --> 00:10:06,041
[सत्तो, पंजाबी में] हाय, हाय। लड़-लड़कर
सिर दुखा दिया दोनों बहनों ने।

158
00:10:06,166 --> 00:10:07,500
[सत्तो, फत्तो ज़ोर से हँसती हैं]

159
00:10:07,583 --> 00:10:09,833
[सत्तो, पंजाबी में] रब का शुक्र है
कि मैं हुज़ूर की नौकरानी हूँ।

160
00:10:09,958 --> 00:10:11,708
बहन होती तो मेरे से भी लड़ती।

161
00:10:12,208 --> 00:10:14,458
[इकबाल, पंजाबी में] पर ख्वाबगाह
असल में है किसका?

162
00:10:14,875 --> 00:10:16,750
[इकबाल, पंजाबी में] वहीदा बीबी का
या हुज़ूर का।

163
00:10:16,875 --> 00:10:20,416
[फत्तो, पंजाबी में] न। रेहाना आपा की
बेटी का। फरीदन का।

164
00:10:20,916 --> 00:10:23,333
[पंजाबी में] हुज़ूर ने फरीदन के साथ
अच्छा नहीं किया।

165
00:10:23,583 --> 00:10:26,166
[पंजाबी में] दूध से मक्खी की तरह
निकालकर फेंक दिया बेचारी को।

166
00:10:26,833 --> 00:10:28,416
-[इकबाल] क्यों?
-क्यों, मतलब?

167
00:10:28,583 --> 00:10:32,708
वो यहाँ होती, तो अपना हक माँगती।
ख्वाबगाह माँगती, हुज़ूर बनती।

168
00:10:33,000 --> 00:10:34,000
वो ज़िंदा है?

169
00:10:34,250 --> 00:10:37,208
मेरा दिल तो कहता है
कि ज़िंदा है और वो वापस आएगी।

170
00:10:37,750 --> 00:10:39,708
और जो आई, तो बड़ा मज़ा आएगा।

171
00:10:40,250 --> 00:10:42,666
शाही महल की ईंट से ईंट बजा देगी।

172
00:10:43,208 --> 00:10:44,541
क्या ईंट से ईंट बजा देगी?

173
00:10:44,916 --> 00:10:48,208
मल्लिकाजान ने जैसे माँ की जान ली,
वैसे बेटी की जान ले लेगी।

174
00:10:48,375 --> 00:10:51,083
[सभी ज़ोर से हँसती हैं]

175
00:10:54,583 --> 00:10:57,958
[इकबाल, पंजाबी में] सत्तो बी,
तुम तो ऐसे कुछ भी कहती रहती हो।

176
00:10:59,000 --> 00:11:00,958
[इकबाल, पंजाबी में] हुज़ूर का
ज़रा तो लिहाज़ करो।

177
00:11:01,458 --> 00:11:03,166
वही तो, सत्तो, तू भी न!

178
00:11:03,666 --> 00:11:05,375
[फत्तो गुनगुनाती है] ♪ ले आए सौतनियाँ ♪

179
00:11:06,041 --> 00:11:10,125
[सभी गाती हैं] ♪ मैं तो चंदा जैसी नार,
राजा क्यों लाए सौतनियाँ ♪

180
00:11:10,458 --> 00:11:13,375
♪ मैं तो चंदा जैसी नार,
राजा क्यों लाए सौतनियाँ… ♪

181
00:11:13,625 --> 00:11:17,291
-लज्जो आपा, तस्लीम।
-तस्लीम, तस्लीम।

182
00:11:17,416 --> 00:11:21,041
-तस्लीम, बिब्बोजान। कैसे लग रहे हैं?
-अच्छा, आपा। हम क्या कह रहे थे…

183
00:11:21,958 --> 00:11:23,125
बताओ?

184
00:11:23,875 --> 00:11:26,833
अब हम क्या बताएँ।
यही साड़ी तो हम माँगने आए थे आप से।

185
00:11:26,916 --> 00:11:29,833
नहीं। यह साड़ी तो हम नहीं दे पाएँगे।

186
00:11:30,708 --> 00:11:34,416
यह साड़ी हमें ज़ोरावर ने दी है न।
विलायती जॉर्जेट।

187
00:11:35,333 --> 00:11:38,541
[नीची आवाज़ में] कहते हैं कि इसे
पहनकर हम अँग्रेजी मेम नज़र आते हैं।

188
00:11:38,958 --> 00:11:41,541
मिस लज्जो। मिस लज्जो।

189
00:11:44,750 --> 00:11:46,291
[हँसते हुए] मिस लज्जो।

190
00:11:47,291 --> 00:11:49,583
सच, कितनी मोहब्बत करते हैं वो हमसे।

191
00:11:50,500 --> 00:11:52,083
जानती हो, उन्होंने हमें क्या दिया?

192
00:11:53,041 --> 00:11:54,791
बेशकीमती ईरानी पन्ना।

193
00:11:56,291 --> 00:11:58,416
-और क्या दिया?
-और ये झुमके।

194
00:11:59,041 --> 00:12:00,500
-अच्छा, और?
-और…

195
00:12:01,333 --> 00:12:03,708
पिछले हफ्ते तो हवाई जहाज़ ही ले आए।

196
00:12:04,000 --> 00:12:06,750
या अल्लाह, जहाज़?
कितने लोग बैठेंगे उसमें?

197
00:12:11,833 --> 00:12:12,958
लज्जो आपा।

198
00:12:15,000 --> 00:12:16,833
खुद से और कितना झूठ बोलेंगी आप?

199
00:12:18,000 --> 00:12:20,208
यह साड़ी आपको ज़ोरावर साहब ने नहीं,

200
00:12:20,833 --> 00:12:22,750
अम्मी ने दी थी और ये झुमके हमने।

201
00:12:26,583 --> 00:12:30,291
दो पल के झूठ से अगर हमारा दिल
बहल जाता है, तो बहल जाने देतीं।

202
00:12:31,333 --> 00:12:33,083
तुम तो हिसाब देकर बैठ गईं।

203
00:12:33,666 --> 00:12:35,875
हम हिसाब नहीं रख रहे हैं,
फिक्र करते हैं आपकी।

204
00:12:36,375 --> 00:12:39,541
आप सारा दिन नशे में धुत्त रहती हैं,
कैफ़े में घंटों अकेले बैठे रहती हैं।

205
00:12:39,875 --> 00:12:42,375
अकेले नहीं, ज़ोरावर के साथ।

206
00:12:43,083 --> 00:12:44,416
ज़ोरावर नहीं आते।

207
00:12:45,291 --> 00:12:49,500
वली साहब ने कहा वो किसी नवाबज़ादी से
इश्क फ़रमा रहे हैं। उन्हें भूल जाइए, आपी।

208
00:12:50,416 --> 00:12:52,083
अपने लिए एक नया साहब ढूँढ लीजिए।

209
00:12:54,291 --> 00:12:57,083
ऐसी ज़लील बात
तुम जैसी तवायफ ही कर सकती है।

210
00:12:58,208 --> 00:13:00,583
हमारी मोहब्बत कोई कारोबार नहीं है।

211
00:13:01,666 --> 00:13:03,083
-हम जा रहे हैं।
-कहाँ?

212
00:13:04,708 --> 00:13:06,333
ज़ोरावर से मिलने और कहाँ?

213
00:13:23,541 --> 00:13:25,333
[ज़ोर से काँच का
सामान टूटने की आवाज़ आती है]

214
00:13:30,958 --> 00:13:32,166
लज्जो आपा।

215
00:13:34,250 --> 00:13:37,166
[लज्जो हँसती है]

216
00:13:58,666 --> 00:14:00,208
बिब्बोजान, मल्लिकाजान।

217
00:14:00,541 --> 00:14:03,208
जन्नत-उल-फ़िरदौस कहाँ है, जुम्मन मियाँ?
चार शीशियाँ कही थीं।

218
00:14:03,375 --> 00:14:06,208
[जुम्मन मियाँ] दो बोतल अभी ले लो।
बाकी के दो मैं जुम्मे को भेज देता हूँ।

219
00:14:06,541 --> 00:14:08,291
याद से, हाँ। वरना हमारी खैर नहीं।

220
00:14:08,458 --> 00:14:12,291
[जुम्मन मियाँ] आप बेफ़िक्र रहिए।
एक बेहतरीन इत्र आया है। आपको दिखाते हैं।

221
00:14:12,625 --> 00:14:14,708
[जुम्मन मियाँ] तौफ़ीक,
इनको वो कल का इत्र बताओ।

222
00:14:14,916 --> 00:14:16,166
-जी।
-जी, ज़रूर।

223
00:14:16,750 --> 00:14:20,041
-आइए, आइए, नवाब साहब। आदाब।
-अस्लाम वालेकुम, मियाँ।

224
00:14:21,125 --> 00:14:23,125
ये खुशबू पहचानते हैं?

225
00:14:26,458 --> 00:14:29,041
जन्नत-उल-फ़िरदौस। यह तो हमारा इत्र है।

226
00:14:29,291 --> 00:14:31,208
खुशबू पहचान ली, तो रूमाल भी पहचान लीजिए।

227
00:14:31,541 --> 00:14:33,708
किसी हसीना का मालूम होता है।

228
00:14:34,000 --> 00:14:34,916
आपको कैसे पता?

229
00:14:35,083 --> 00:14:38,416
अब आप हमारे जैसे शक्ल के
दीवाने होने से रहे। [हँसता है]

230
00:14:39,416 --> 00:14:43,250
वैसे, इस हसीना का नाम "त" से शुरू होता है।

231
00:14:43,416 --> 00:14:45,000
हसीना का नहीं, दीवाने का।

232
00:14:45,166 --> 00:14:48,000
बेचारा एक हर्फ़ लिखकर बैठा है।
अफ़साना लिखवा दो, चाचा।

233
00:14:48,166 --> 00:14:49,666
बता दो, यह मोहतरमा कहाँ मिलेगी।

234
00:14:49,958 --> 00:14:51,958
लाहौर की किसी भी गली में मिल सकती है।

235
00:14:52,375 --> 00:14:55,375
[जुम्मन मियाँ] इस शहर की
बेगमों से लेकर तवायफें तक…

236
00:14:55,625 --> 00:14:58,708
सब यही मुश्क लगाती हैं।
हम किस-किस का नाम लिखकर दें।

237
00:14:58,875 --> 00:15:00,541
[जुम्मन मियाँ हँसते हैं]

238
00:15:01,125 --> 00:15:05,416
ए… ए, क्या हुआ? जनाब! नवाब साहब!

239
00:15:07,625 --> 00:15:10,791
-बीबी, यह रूमाल क्यों चुरा लिया?
-चुरा नहीं रहे हैं, वापस ले रहे हैं।

240
00:15:11,291 --> 00:15:12,791
यह हमारी बीबी का है।

241
00:15:13,041 --> 00:15:16,041
और ये नवाबज़ादे वापस आए न,
तो हमारा पता मत बता दीजिएगा।

242
00:15:16,333 --> 00:15:18,208
हम भी शाही महल के वफादार हैं।

243
00:15:18,833 --> 00:15:21,958
इन नवाबों को आपका पता क्या,
हम अपना पता न बताएँ।

244
00:15:24,958 --> 00:15:27,625
कुछ भी दिखाई न दे हमें,

245
00:15:28,750 --> 00:15:29,791
सिवा आपके।

246
00:15:30,166 --> 00:15:31,083
[सायमा] कौन आप?

247
00:15:31,666 --> 00:15:33,875
वही, जिसे शायद हम दिल दे बैठे हैं।

248
00:15:34,375 --> 00:15:36,750
हम्म… और रूमाल भी।

249
00:15:37,291 --> 00:15:39,208
अरे, इसी रूमाल को तो ढूँढ रहे थे।

250
00:15:39,791 --> 00:15:41,708
-कहाँ मिला?
-उन्हीं जनाब के पास।

251
00:15:42,208 --> 00:15:44,416
इत्र की दुकान में
तुम्हारी खुशबू से तुम्हें ढूँढ रहे थे।

252
00:15:44,583 --> 00:15:48,208
-घुँघराले बाल? गेहुँआ रंग।
-हम्म। हम्म।

253
00:15:48,541 --> 00:15:50,833
-गहरी आँखें।
-हम्म।

254
00:15:51,750 --> 00:15:54,208
-तुमने उन्हें देखा है?
-हम्म।

255
00:15:54,666 --> 00:15:56,791
हाय, तुम्हारी आँखें।

256
00:15:57,041 --> 00:15:59,500
आलमज़ेब, यह इश्क का भूत उतारो अपने सिर से।

257
00:15:59,791 --> 00:16:01,875
हुज़ूर ने सुन लिया न,
तो काट डालेंगी तुम्हें।

258
00:16:02,500 --> 00:16:04,833
इश्क कटने से कहाँ डरता है।

259
00:16:06,666 --> 00:16:08,666
इश्क तो मरकर ही इश्क करता है।

260
00:16:09,041 --> 00:16:10,541
थू, थू, थू। मरें तुम्हारे दुश्मन।

261
00:16:11,750 --> 00:16:13,875
ख़ैर, यह लो। रखो अपना रूमाल।

262
00:16:14,208 --> 00:16:17,166
इतनी मेहनत से सिला था हमने
और तुम्हारे जनाब ने सब खराब कर दिया।

263
00:16:17,500 --> 00:16:20,750
-अपना "त" लगाकर।
-मतलब, उनका नाम "त" से है।

264
00:16:21,791 --> 00:16:24,250
त से ताहिर, त से तौसीफ़,

265
00:16:24,375 --> 00:16:30,208
त से तुराब, त से तुराज़,
त से ताज, त से ताजदार?

266
00:16:35,791 --> 00:16:38,500
ताजदार, आलमज़ेब।

267
00:16:40,250 --> 00:16:41,583
आलमज़ेब।

268
00:16:43,333 --> 00:16:44,458
ताजदार।

269
00:17:00,916 --> 00:17:02,083
अम्मी!

270
00:17:02,916 --> 00:17:05,125
अम्मी नहीं, आपा।

271
00:17:06,125 --> 00:17:08,083
एक ही चीज़ को हज़ार बार नहीं दोहराएँगे।

272
00:17:09,625 --> 00:17:11,958
ऊँट जैसी औलाद अम्मी-अम्मी कहेगी,

273
00:17:13,250 --> 00:17:15,208
तो बाज़ार में हमारा क्या मोल रह जाएगा?

274
00:17:16,916 --> 00:17:21,166
आप हमारी खूबसूरती से,
हमारी जवानी से जलती हैं क्या, अम्मी?

275
00:17:24,958 --> 00:17:25,875
खालाजान।

276
00:17:27,958 --> 00:17:29,083
यह आप क्या कर रही हैं?

277
00:17:29,541 --> 00:17:32,333
अगर हुज़ूर को पता चला
कि आप अपनी बच्ची का सीना बाँध रही हैं तो…

278
00:17:32,458 --> 00:17:33,458
यह हमारी औलाद है।

279
00:17:34,333 --> 00:17:35,541
हम जो चाहेंगे, करेंगे।

280
00:17:36,333 --> 00:17:37,625
एक ही औलाद है आपकी।

281
00:17:38,458 --> 00:17:40,541
कम से कम, उसे तो सीने से लगाकर रखिए।

282
00:17:40,791 --> 00:17:43,791
अगर सीने में दिल होता,
तो लगाती न यह सीने से।

283
00:17:44,500 --> 00:17:48,250
मुँह में साँप पालकर बैठी हैं, जब भी
मुँह खोलती हैं, तो सिर्फ़ ज़हर उगलती हैं।

284
00:17:48,541 --> 00:17:49,625
खालाजान।

285
00:17:51,000 --> 00:17:53,000
सीना बाँधने से अरमान नहीं बंध जाते हैं।

286
00:18:03,875 --> 00:18:06,375
ज़ुल्म करना और सहना, दोनों गुनाह हैं, शमा।

287
00:18:08,416 --> 00:18:11,958
अब डरना मत।
हम हुज़ूर से ज़रूर बात करेंगे। ठीक है?

288
00:18:13,416 --> 00:18:14,333
नहीं, आपा।

289
00:18:15,791 --> 00:18:16,958
यह हमारी लड़ाई है।

290
00:18:18,333 --> 00:18:19,500
इसे हम खुद लड़ेंगे।

291
00:18:21,541 --> 00:18:26,416
[कैफ़े में हो रही बातचीत का
शोरगुल सुनाई देता है]

292
00:18:26,750 --> 00:18:30,833
[ज़ोरावर] आपसे वादा करते हैं कि आज के बाद
हीरामंडी की औरतों को हाथ तक नहीं लगाएँगे।

293
00:18:31,125 --> 00:18:32,875
-[लड़की की आवाज़] और एक बात।
-फरमाइए।

294
00:18:33,416 --> 00:18:37,083
हम निकाह पर "कबूल है" तब ही कहेंगे,
जब वो रूसी हीरा हमारे हाथ पे होगा।

295
00:18:37,208 --> 00:18:40,708
अरे, हुज़ूर, ऑर्डर कर दिया है 25 कैरेट का।

296
00:18:41,208 --> 00:18:42,291
अरे, हम तो आपको…

297
00:18:58,500 --> 00:18:59,750
लज्जो, आप यहाँ क्या कर रही हैं?

298
00:18:59,958 --> 00:19:01,583
क्या मतलब? हम यहाँ क्या कर रहे हैं।

299
00:19:02,416 --> 00:19:04,375
आपको देखे बिना हम जी नहीं पाते।

300
00:19:05,333 --> 00:19:07,125
आप इतनी रातों से क्यों नहीं आए?

301
00:19:08,166 --> 00:19:10,000
-हम आने वाले थे।
-फिर?

302
00:19:11,500 --> 00:19:14,333
-फिर वो…
-बिब्बोजान सच कहती थीं…

303
00:19:15,833 --> 00:19:18,583
आप इस नवाबज़ादी से
इश्क फरमा रहे हैं, है न?

304
00:19:20,416 --> 00:19:22,625
अरे, देख लेने दीजिए।

305
00:19:24,958 --> 00:19:26,333
हम इश्क नहीं फरमा रहे हैं।

306
00:19:27,208 --> 00:19:30,791
सबा रहमानी हमारी होने वाली बेगम हैं
और हम उनसे निकाह करने वाले हैं।

307
00:19:39,125 --> 00:19:42,083
फिर तो हम भी करेंगे न निकाह। हम… हम… हम…

308
00:19:44,041 --> 00:19:45,416
हमारा निकाह होने जा रहा है।

309
00:19:46,833 --> 00:19:50,375
पहली दफ़े, दो दुल्हनें
एक ही नवाब को कबूलेंगी।

310
00:19:52,041 --> 00:19:53,666
हनीमून पर कहाँ चलेंगे?

311
00:19:55,166 --> 00:19:57,708
लंदन? पेरिस?

312
00:19:58,208 --> 00:20:01,416
बाहर चलकर बात करते हैं।
हम्म? बाहर चलकर बात करते हैं।

313
00:20:01,583 --> 00:20:04,208
सबा, मुबारक हो तुमको।

314
00:20:04,666 --> 00:20:06,000
आइए, आइए।

315
00:20:06,166 --> 00:20:07,291
निकाह है कब हमारा?

316
00:20:07,375 --> 00:20:09,458
वो उस्तादजी आपको इत्तला कर देंगे।
घबराइए मत।

317
00:20:09,625 --> 00:20:12,708
-हमें इतनी सी तैयारी करनी है।
-बिलकुल। बिलकुल कीजिएगा।

318
00:20:12,791 --> 00:20:14,750
क्या है, वो जो जोड़ा पहनेंगी,
वो हम नहीं पहनेंगे।

319
00:20:14,833 --> 00:20:18,458
-अच्छा, आइए। जैसी आपकी ख्वाहिश।
-क्या हम हवाई जहाज़ से जाएँगे?

320
00:20:18,875 --> 00:20:20,416
[ज़ोर से दरवाज़ा बंद करने की आवाज़ आती है]

321
00:20:20,625 --> 00:20:23,333
यह क्या मज़ाक है?
[ज़ोर से दरवाज़ा खटखटाती है] ज़ोरावर।

322
00:20:23,708 --> 00:20:24,875
ज़ोरावर!

323
00:20:25,791 --> 00:20:29,250
-ज़ोरावर भाईसाहब, सब खैरियत?
-सब खैरियत। आप ठीक हैं?

324
00:20:30,208 --> 00:20:31,291
ज़ोरावर!

325
00:20:32,791 --> 00:20:34,291
अरे, ज़ोरावर!

326
00:20:36,166 --> 00:20:37,083
सबा!

327
00:20:38,375 --> 00:20:41,416
मुझे इस बारे में खेद है।
ये हीरामंडी की औरतें बड़ी अजीब होती हैं।

328
00:20:41,541 --> 00:20:43,166
-इतनी पी रखी है इसने कि ये…
-ज़ोरावर!

329
00:20:44,416 --> 00:20:45,708
ज़ोरावर!

330
00:21:01,250 --> 00:21:03,708
कितनी खूबसूरत लग रही हैं हमारी बच्ची।

331
00:21:05,125 --> 00:21:07,625
तो क्या, अब हम ये ज़ेवर उतार दें?

332
00:21:08,083 --> 00:21:08,958
ऊँहूँ।

333
00:21:10,208 --> 00:21:12,041
थोड़ी देर और देख लेने दीजिए।

334
00:21:13,583 --> 00:21:16,583
अब ये ज़ेवरात
आपकी नथ उतराई के दिन ही पहनाए जाएँगे।

335
00:21:17,291 --> 00:21:20,000
हम अपनी नथ उतराई नहीं करवाना चाहते।

336
00:21:20,250 --> 00:21:22,333
[वहीदा ज़ोर से हँसती है]

337
00:21:23,875 --> 00:21:26,583
[वहीदा] पाँच लाख के ज़ेवर, दस लाख के तेवर।

338
00:21:26,916 --> 00:21:29,625
उत्तम काशी, और कुछ है तो दिखाइए।

339
00:21:30,791 --> 00:21:32,666
जी, हुज़ूर। यह देखिए।

340
00:21:33,083 --> 00:21:35,083
रूस की खदान से निकला हुआ हीरा है।

341
00:21:35,583 --> 00:21:38,375
इसको पहनने के बाद शृंगार मुकम्मल हो जाएगा।

342
00:21:38,791 --> 00:21:40,500
असल चमक तो इसमें है।

343
00:21:40,666 --> 00:21:43,125
वो बिका हुआ है। उसे पहुँचाना बाकी है।

344
00:21:43,625 --> 00:21:46,000
-किसने खरीदा?
-नवाब ज़ोरावर ने।

345
00:21:47,083 --> 00:21:48,625
अपनी होने वाली बेगम के लिए।

346
00:21:51,958 --> 00:21:54,750
नवाब साहब निकाह कर रहे हैं
और आपको बताया नहीं?

347
00:21:55,750 --> 00:21:58,083
उस्तादजी आए थे दावतनामा लेकर…

348
00:21:58,791 --> 00:22:00,166
महफ़िल सजाने का।

349
00:22:00,750 --> 00:22:04,000
उस महफ़िल में आप नाचेंगी?
बेइज़्ज़ती होगी आपकी।

350
00:22:04,291 --> 00:22:06,041
जाने दीजिए, बिब्बो।

351
00:22:06,541 --> 00:22:08,166
अब इनका दिल टूटा है।

352
00:22:09,708 --> 00:22:11,833
अब बनी हैं असली तवायफ।

353
00:22:12,708 --> 00:22:17,208
नहीं, अम्मीजान। महफ़िल सजाने
लज्जो आपा नहीं, हम ही जाएँगे।

354
00:22:17,541 --> 00:22:19,541
इतना क्यों जलती हो हमसे?

355
00:22:20,166 --> 00:22:24,000
साहिब हमारे, सौतन हमारी और नाचोगी तुम।

356
00:22:24,708 --> 00:22:28,250
हरगिज़ नहीं। इस कदर सज-सँवर के जाएँगे,

357
00:22:28,916 --> 00:22:31,208
कि काज़ी साहब कहीं हम से ही न पूछ बैठें,

358
00:22:32,291 --> 00:22:37,416
लाजवंती, क्या तुम्हें ज़ोरावर साहब के साथ
यह निकाह कबूल है?

359
00:22:41,291 --> 00:22:42,125
कबूल है।

360
00:22:42,708 --> 00:22:44,500
हुनर है तुम में, उत्तमकाशी।

361
00:22:45,375 --> 00:22:47,916
दो टके के पत्थर को तुम…

362
00:22:48,541 --> 00:22:50,791
शाही महल की रौनक बनाने चले?

363
00:22:51,875 --> 00:22:53,541
[मल्लिका] यहाँ का दस्तूर है…

364
00:22:54,125 --> 00:22:58,250
तवायफ के न कभी हाथ
पीले होने चाहिए, न हीरे।

365
00:22:59,333 --> 00:23:02,333
[हीरे को ज़ोर से पटक देती है]

366
00:23:09,416 --> 00:23:11,875
-ज़ोरावर!
-सैम सिद्दीकी!

367
00:23:12,125 --> 00:23:14,833
-[सैम सिद्दिकी] निकाह बहुत मुबारक हो।
-अल्हम्दुलिल्लाह!

368
00:23:15,000 --> 00:23:17,125
[सैम सिद्दिकी] क्या सही तीर मारा है,
मेरे भाई!

369
00:23:17,375 --> 00:23:19,000
[सभी मौजूद लोग ज़ोर से हँसते हैं]

370
00:23:19,166 --> 00:23:22,250
[सैम सिद्दिकी] आज हम बहुत खुश हैं।
आखिर तुमने निकाह कर ही लिया।

371
00:23:23,041 --> 00:23:24,833
आज से तुम्हारी सारी अय्याशियां ख़त्म।

372
00:23:26,416 --> 00:23:28,750
नवाबों की अय्याशियां
कभी ख़त्म हुई हैं क्या?

373
00:23:29,166 --> 00:23:31,541
भाईजान, लज्जोजान आ गई। क्या करें?

374
00:23:32,041 --> 00:23:33,875
हाँ, जी। भाईजान, बढ़िया। बहुत बढ़िया।

375
00:23:34,416 --> 00:23:35,916
-बुलाओ उसे।
-जी, भाईजान।

376
00:23:36,833 --> 00:23:39,333
दोस्तों, महफ़िल शुरू की जाए?

377
00:23:39,500 --> 00:23:41,875
-ज़रूर।
-आइए।

378
00:23:42,000 --> 00:23:43,416
-आइए, आइए।
-चलिए।

379
00:23:43,916 --> 00:23:46,708
लज्जो जान को आपने
महफ़िल सजाने के लिए बुला तो लिया है,

380
00:23:47,333 --> 00:23:49,375
कहीं वो तमाशा न खड़ा कर दें।

381
00:24:21,875 --> 00:24:28,083
[राग का आलाप शुरू होता है]

382
00:24:56,833 --> 00:25:00,625
♪ मासूम दिल है मेरा ♪

383
00:25:00,958 --> 00:25:04,750
♪ इसे तोड़ दिया जाए ♪

384
00:25:06,375 --> 00:25:10,583
♪ हाय, मासूम दिल है मेरा ♪

385
00:25:10,916 --> 00:25:14,125
♪ इसे तोड़ दिया जाए ♪

386
00:25:14,375 --> 00:25:20,541
♪ रिश्ता गमों से मेरा ♪

387
00:25:21,208 --> 00:25:24,583
♪ हाय, राम ♪

388
00:25:24,916 --> 00:25:28,000
♪ रिश्ता गमों से मेरा ♪

389
00:25:28,083 --> 00:25:32,083
♪ अब जोड़ दिया जाए ♪

390
00:25:32,541 --> 00:25:35,083
♪ जोड़ दिया जाए ♪

391
00:25:35,166 --> 00:25:38,041
♪ मासूम दिल है मेरा ♪

392
00:25:38,333 --> 00:25:41,458
♪ इसे तोड़ दिया जाए ♪

393
00:25:41,541 --> 00:25:44,833
♪ मासूम दिल है मेरा ♪

394
00:25:45,125 --> 00:25:48,208
♪ इसे तोड़ दिया जाए ♪

395
00:25:48,500 --> 00:25:51,791
♪ मासूम दिल है मेरा ♪

396
00:25:51,875 --> 00:25:56,083
♪ इसे तोड़ दिया जाए ♪

397
00:26:02,458 --> 00:26:06,000
♪ मासूम दिल है मेरा ♪

398
00:26:06,291 --> 00:26:08,416
♪ मासूम दिल है ♪

399
00:26:08,666 --> 00:26:09,958
♪ हाय ♪

400
00:26:11,166 --> 00:26:15,666
♪ [बिना शब्दों के बोल] ♪

401
00:26:19,875 --> 00:26:25,166
♪ हैं आप बड़े नाम वाले ♪

402
00:26:25,458 --> 00:26:28,708
♪ बड़े नाम वाले ♪

403
00:26:29,000 --> 00:26:31,583
♪ बड़े नाम वाले ♪

404
00:26:33,166 --> 00:26:36,458
♪ बदनाम हूँ बहुत मैं ♪

405
00:26:36,666 --> 00:26:39,958
♪ आ… आ… आ… ♪

406
00:26:40,166 --> 00:26:43,291
♪ बदनाम हूँ बहुत मैं ♪

407
00:26:43,500 --> 00:26:47,875
♪ मुझे छोड़ दिया जाए ♪

408
00:26:48,166 --> 00:26:50,750
♪ छोड़ दिया जाए ♪

409
00:26:50,833 --> 00:26:53,708
♪ मासूम दिल है मेरा ♪

410
00:26:53,958 --> 00:26:57,041
♪ इसे तोड़ दिया जाए ♪

411
00:26:57,125 --> 00:27:00,958
♪ मासूम दिल है मेरा ♪

412
00:27:01,041 --> 00:27:04,000
♪ इसे तोड़ दिया जाए ♪

413
00:27:04,250 --> 00:27:07,416
♪ रिश्ता गमों से मेरा ♪

414
00:27:07,583 --> 00:27:11,291
♪ अब जोड़ दिया जाए ♪

415
00:27:11,791 --> 00:27:14,500
♪ जोड़ दिया जाए ♪

416
00:27:14,583 --> 00:27:17,708
♪ मासूम दिल है मेरा ♪

417
00:27:17,791 --> 00:27:20,750
♪ इसे तोड़ दिया जाए ♪

418
00:27:21,083 --> 00:27:22,166
♪ मा… ♪

419
00:27:27,500 --> 00:27:28,583
लज्जो,

420
00:27:30,208 --> 00:27:31,333
तू तो जानती ही है,

421
00:27:33,333 --> 00:27:34,708
हीरामंडी का दस्तूर है…

422
00:27:36,333 --> 00:27:40,250
कोई तवायफ मुजरा ख़त्म करने से पहले
महफ़िल नहीं छोड़ती।

423
00:27:41,250 --> 00:27:42,083
जाओ।

424
00:27:43,291 --> 00:27:44,375
मुजरा पूरा करो।

425
00:27:46,083 --> 00:27:47,083
जाओ!

426
00:27:56,250 --> 00:28:02,875
♪ [बिना शब्दों के बोल पर नाचती है] ♪

427
00:28:41,666 --> 00:28:46,166
एक वक्त था। जब नवाब
हमारे दर्द पर आह करें न करें,

428
00:28:46,250 --> 00:28:49,125
हमारे मुजरे पर वाह ज़रूर करते थे।

429
00:28:50,041 --> 00:28:50,875
ख़ैर…

430
00:28:51,458 --> 00:28:54,416
छह साल की थी, तब से पाला है इसे।

431
00:28:55,000 --> 00:28:57,708
इसीलिए इसकी हर छोटी-बड़ी गलती इसकी नहीं,

432
00:28:58,125 --> 00:28:59,625
हमारी परवरिश की है।

433
00:29:00,208 --> 00:29:02,250
और इसने तो सबसे बड़ी गलती की है।

434
00:29:03,291 --> 00:29:06,000
एक तवायफ होकर इश्क करने की गलती।

435
00:29:07,375 --> 00:29:10,333
आज हम उसी गलती की
माफ़ी माँगने आए हैं, नवाबसाहब।

436
00:29:11,125 --> 00:29:12,166
माफ़ किया।

437
00:29:13,041 --> 00:29:13,875
जाइए।

438
00:29:14,250 --> 00:29:16,416
उसकी गलती की माफ़ी तो हमने माँग ली,

439
00:29:17,791 --> 00:29:21,166
अब आप अपनी बदतमीज़ी की
माफ़ी इनसे माँग लीजिए।

440
00:29:22,416 --> 00:29:23,458
हम चले जाएँगे।

441
00:29:24,083 --> 00:29:27,500
आप चाहती हैं
कि हम एक तवायफ से माफ़ी माँगें।

442
00:29:28,666 --> 00:29:31,916
इसे तो हमारी बदतमीज़ी को भी
एहसान समझना चाहिए।

443
00:29:32,625 --> 00:29:37,041
जिसकी औकात दरवाज़े तक आने की नहीं,
उसे हमने अपने बिस्तर तक आने दिया।

444
00:29:38,416 --> 00:29:39,833
इसकी खुशकिस्मती है…

445
00:29:40,791 --> 00:29:43,041
कि हमने इस पर अपना हाथ उठाया।

446
00:29:44,000 --> 00:29:47,666
अरे, नवाब ज़ोरावर अली खान
जब जूता भी मारता है, तो…

447
00:29:47,875 --> 00:29:49,833
सोने का मारता है, मल्लिकाजान।

448
00:29:50,791 --> 00:29:52,666
न तमीज़ है, न तहज़ीब।

449
00:29:53,583 --> 00:29:56,000
आप में तो नवाबों वाली कोई बात ही नहीं रही।

450
00:29:57,000 --> 00:29:59,625
दुनिया के सामने
आप हमारी बच्ची को ज़लील कर रहे हैं।

451
00:29:59,708 --> 00:30:02,375
ज़िल्लत तो इसकी किस्मत में आपने लिखी थी।

452
00:30:03,000 --> 00:30:06,708
हीरामंडी की परवरिश से
बड़ी ज़िल्लत और क्या हो सकती है।

453
00:30:07,208 --> 00:30:08,958
हीरामंडी की पैदाइश…

454
00:30:10,166 --> 00:30:13,375
और वो ज़िल्लत तेरी किस्मत में लिखी है…

455
00:30:13,458 --> 00:30:15,708
औकात में रहकर बात कर, तवायफ!

456
00:30:15,833 --> 00:30:17,125
कुतुबुद्दीन!

457
00:30:18,125 --> 00:30:21,333
साहबज़ादे को औकात आप बताएँगे या हम?

458
00:30:21,416 --> 00:30:23,083
मल्लिकाजान, आपसे एक गुज़ारिश है,

459
00:30:23,625 --> 00:30:26,708
आज खुशी का मौका है। आज खामोश रह जाइए।

460
00:30:27,291 --> 00:30:29,833
छब्बीस साल से खामोश रहे हैं हम।

461
00:30:31,166 --> 00:30:32,000
अब नहीं।

462
00:30:32,875 --> 00:30:36,041
तुझे अपने खून में बहुत नाज़ है, न, ज़ोरावर।

463
00:30:36,500 --> 00:30:37,541
तो, सुन।

464
00:30:38,750 --> 00:30:41,666
तेरी पैदाइश बाज़ार की है।

465
00:30:43,208 --> 00:30:45,791
तेरा खानदान कोठे का है।

466
00:30:46,791 --> 00:30:49,291
तेरा खून तवायफ का है।

467
00:30:49,625 --> 00:30:53,708
तू तवायफ मल्लिकाजान की नाजायज़ औलाद है।

468
00:30:53,791 --> 00:30:55,291
मल्लिकाजान!

469
00:30:58,833 --> 00:31:03,500
मर्द वो होता है,
जो औरत पर नज़र भी इज़्ज़त से उठाए।

470
00:31:04,625 --> 00:31:05,958
तूने तो हाथ उठा डाला।

471
00:31:06,916 --> 00:31:09,625
हमारे खानदान पर
इतना बड़ा इल्ज़ाम लगाया है तुमने।

472
00:31:12,000 --> 00:31:14,291
क्या सबूत है तुम्हारे पास
कि हम तुम्हारी औलाद हैं?

473
00:31:14,958 --> 00:31:17,166
सबूत माँग अपने अब्बूजान से।

474
00:31:18,625 --> 00:31:20,666
सबूत माँग अपनी अम्मीजान से।

475
00:31:21,833 --> 00:31:25,375
कि कैसे कुतुबुद्दीन 26 साल पहले…

476
00:31:26,125 --> 00:31:29,791
हमारे सीने से दूध पीती औलाद को
हमसे ले गया था।

477
00:31:31,458 --> 00:31:32,333
अब तक…

478
00:31:33,458 --> 00:31:35,458
कोई ऐसी रात नहीं बीती,

479
00:31:36,625 --> 00:31:39,250
जो तुझे याद करके रोए न हों हम।

480
00:31:41,875 --> 00:31:45,000
अब तक, बेटा खोने का गम था,

481
00:31:46,375 --> 00:31:49,125
अब से, बेटे के होने का गम रहेगा।

482
00:31:52,000 --> 00:31:53,000
लज्जो,

483
00:31:55,000 --> 00:31:56,666
हमें कद्र है तुम्हारी मोहब्बत की।

484
00:31:58,500 --> 00:32:00,541
आखिरी बार देख लो इसे जी भरकर।

485
00:32:04,125 --> 00:32:06,000
[लज्जो हँसती है]

486
00:32:25,041 --> 00:32:32,041
[घोड़े की टाप और
बग्घी के चलने की आवाज़ आती है]

487
00:32:49,833 --> 00:32:51,583
बहुत ज़्यादा पी ली है आपने।

488
00:32:54,208 --> 00:32:55,416
[घोड़ा ज़ोर से हिनहिनाता है]

489
00:32:55,708 --> 00:32:57,458
इकबाल, ज़रा संभालकर चलाइए, मियाँ।

490
00:32:57,541 --> 00:32:59,375
-[इकबाल] माफ़ी, हुज़ूर।
-लज्जो, आप ठीक हैं?

491
00:33:00,416 --> 00:33:01,291
लज्जो!

492
00:33:05,333 --> 00:33:06,375
लज्जो।

493
00:33:07,041 --> 00:33:08,125
लज्जो।

494
00:33:09,958 --> 00:33:11,458
ल… ल… लज्जो।

495
00:33:14,083 --> 00:33:17,250
इकबाल। इकबाल, जल्दी चलाइए!

496
00:33:17,541 --> 00:33:21,000
-[इकबाल पंजाबी में] क्या हुआ, हुज़ूर?
-लज्जो का इंतकाल हो गया है।

497
00:33:21,083 --> 00:33:23,333
{इकबाल] ओ हट जाओ! किनारे हो जाओ!

498
00:33:23,541 --> 00:33:27,333
ला इलाहा इलल्लाह मुहम्मदुर्र रसूलुल्लाह।

499
00:33:27,583 --> 00:33:31,000
ला इलाहा इलल्लाह मुहम्मदुर्र रसूलुल्लाह।

500
00:33:31,375 --> 00:33:35,208
ला इलाहा इलल्लाह मुहम्मदूर रसूलुल्लाह।

501
00:33:40,875 --> 00:33:45,791
[शोकपूर्ण संगीत बज रहा है]

502
00:34:10,041 --> 00:34:11,958
[किसी के रोने की आवाज़ आती है]

503
00:34:12,166 --> 00:34:16,083
[मल्लिका] यही होता है
तवायफ की मोहब्बत का अंजाम।

504
00:34:18,458 --> 00:34:21,041
वहीदा, वो अँगूठी छूट गई है।

505
00:34:21,416 --> 00:34:23,750
जी। फ़ज्र हो रही है।

506
00:34:24,833 --> 00:34:28,625
गुसल दे दें?
रुख़सती का वक्त हो गया है, आपा।

507
00:34:29,666 --> 00:34:30,583
[मल्लिका] हाँ।

508
00:34:31,375 --> 00:34:34,500
तवायफ रुख़सत नहीं, आज़ाद होती है।

509
00:34:35,458 --> 00:34:40,666
लोग लड़कर आज़ाद होते हैं और तवायफ मरकर।
[रोने की आवाज़ आती है]

510
00:34:41,500 --> 00:34:44,333
और आज़ादी का सोग नहीं मनाते…

511
00:34:45,000 --> 00:34:46,250
जश्न मनाते हैं।

512
00:34:49,083 --> 00:34:51,416
[मल्लिका] आज़ादी मुबारक हो, लज्जो।

513
00:34:51,625 --> 00:34:54,958
-आज़ादी मुबारक हो।
-आज़ादी मुबारक हो।

514
00:35:11,416 --> 00:35:16,541
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

515
00:35:16,833 --> 00:35:21,333
♪ हर हाल में, हमें देखनी है ♪

516
00:35:21,416 --> 00:35:26,791
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

517
00:35:26,875 --> 00:35:29,375
♪ हर हाल में ♪

518
00:35:29,458 --> 00:35:34,708
♪ हमें देखनी है, हमें देखनी है ♪

519
00:35:35,000 --> 00:35:37,208
♪ आज़ादी ♪

520
00:35:37,375 --> 00:35:42,291
♪ हर हाल में हमें देखनी है ♪

521
00:35:42,583 --> 00:35:46,750
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

522
00:35:49,458 --> 00:35:54,250
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

523
00:35:57,125 --> 00:36:01,875
♪ हर हाल में हमें देखनी है ♪

524
00:36:02,291 --> 00:36:07,375
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

525
00:36:26,250 --> 00:36:30,208
[बादल गड़गड़ा रहे हैं]

526
00:36:57,041 --> 00:36:58,458
बहुत अफ़सोस हुआ।

527
00:37:03,375 --> 00:37:04,250
पहचाना?

528
00:37:04,916 --> 00:37:06,500
हूबहू रेहाना आपा।

529
00:37:08,083 --> 00:37:09,875
वही आँखें, वही चेहरा।

530
00:37:11,250 --> 00:37:12,958
हमारी फरीदन।

531
00:37:13,291 --> 00:37:16,166
जी। आपकी फरीदन।

532
00:37:17,166 --> 00:37:18,333
कैसे आना हुआ?

533
00:37:18,750 --> 00:37:20,291
बस बचपन की याद आ गई।

534
00:37:20,916 --> 00:37:22,000
तो आ गए।

535
00:37:22,958 --> 00:37:25,250
नौ बरस के थे, जब आपने हमें बेच दिया था।

536
00:37:26,750 --> 00:37:30,583
बरसों बाद भी आप की ही नफ़रत
हमें इस दहलीज़ पर वापस ले आई।

537
00:37:31,083 --> 00:37:33,208
वो शाही महल की दहलीज़ थी।

538
00:37:34,833 --> 00:37:37,375
यह शाही महल की दीवार है।

539
00:37:38,458 --> 00:37:42,750
दहलीज़ पार कर गईं,
दीवार पार नहीं कर पाएँगी।

540
00:37:42,958 --> 00:37:45,041
पुरानी दीवारें पार नहीं की जातीं,

541
00:37:46,666 --> 00:37:48,041
गिरा दी जाती हैं।

542
00:37:48,416 --> 00:37:51,750
-फरीदन, यह वक्त नहीं इन सब बातों…
-यह तो हमारी अम्मी की अँगूठी है।

543
00:37:54,125 --> 00:37:55,333
हमेशा पहना करती थीं।

544
00:37:58,708 --> 00:38:00,333
वापस तो बहुत कुछ लेना है।

545
00:38:02,291 --> 00:38:03,625
शुरुआत इससे कर रहे हैं।

546
00:38:05,958 --> 00:38:08,083
एक जनाज़े में शरीक होने आए हैं,

547
00:38:09,291 --> 00:38:10,916
एक जनाज़ा सजाकर जाएँगे।

548
00:38:12,000 --> 00:38:13,208
यह वादा है।

549
00:38:35,333 --> 00:38:40,791
[शोक और उत्तेजना भरा संगीत बज रहा है]

