1
00:00:24,541 --> 00:00:28,291
हीरामंडी:
द डायमंड बाज़ार

2
00:00:46,083 --> 00:00:51,333
[बग्घी चलने की आवाज़ आ रही है]

3
00:01:15,291 --> 00:01:16,416
[ताजदार] जी कौन?

4
00:01:19,916 --> 00:01:22,250
-आप?
-आदाब!

5
00:01:24,208 --> 00:01:25,083
रुकिए, हम आते हैं।

6
00:01:36,583 --> 00:01:39,250
आप? यहाँ? सब ख़ैरियत?

7
00:01:39,416 --> 00:01:41,708
जी, फरीदन आपा ने आपका ख़त भिजवाया था।

8
00:01:47,208 --> 00:01:50,916
[हँसता है] ये हमारा है।
लेकिन ये ख़त हमारा लिखा हुआ नहीं है।

9
00:01:51,291 --> 00:01:55,583
मज़ाक मत कीजिए। हम अपनी अम्मी,
अपनी नथ उतराई सब छोड़कर आए हैं आपके पास।

10
00:01:57,000 --> 00:01:59,916
नथ उतराई? आप तवायफ हैं?

11
00:02:00,208 --> 00:02:01,583
नहीं, हम तवायफ नहीं हैं।

12
00:02:02,333 --> 00:02:04,958
-हमने अपने ख़त में लिखा तो था।
-कौन सा ख़त?

13
00:02:05,875 --> 00:02:07,875
जी, उस दिन अनारकली के मज़ार पर…

14
00:02:08,541 --> 00:02:09,583
हम नहीं आए थे।

15
00:02:12,083 --> 00:02:15,416
गलती हमारी है।
पेशा तो क्या, नाम तक नहीं पूछा।

16
00:02:16,041 --> 00:02:18,500
हम एक और बार कहते हैं, हम तवायफ नहीं हैं।

17
00:02:19,208 --> 00:02:21,375
हीरामंडी में हमारी नथ उतराई नहीं हुई है।

18
00:02:22,250 --> 00:02:24,166
पैदाइश और परवरिश तो हुई है, न?

19
00:02:26,458 --> 00:02:29,708
-आप जहाँ से आई हैं, वहीं पर लौट जाइए।
-लेकिन हम नहीं लौट सकते।

20
00:02:32,125 --> 00:02:33,583
और आप यहाँ भी नहीं रह सकतीं।

21
00:02:39,000 --> 00:02:40,541
हमारे साथ तो मज़ाक हुआ है।

22
00:02:42,375 --> 00:02:43,750
और हमारे साथ फ़रेब।

23
00:02:45,333 --> 00:02:46,458
[ताजदार] ख़ुदा हाफ़िज़।

24
00:03:00,375 --> 00:03:02,833
[उस्तादजी] बीबी। फरीदन बीबी।

25
00:03:03,333 --> 00:03:05,750
[उस्तादजी] आपको पता चला,
शाही महल में क्या गज़ब हो गया?

26
00:03:06,416 --> 00:03:10,083
[उस्तादजी] नथ उतराई से पहले,
सारी शमाएँ बुझा दी गईं। [हँसते हैं]

27
00:03:10,541 --> 00:03:12,500
[उस्तादजी, अंदर साँस खींचकर]
बहुत बुरा हुआ, सच्ची।

28
00:03:12,708 --> 00:03:14,458
क्या बुरा हुआ, उस्तादजी?

29
00:03:15,041 --> 00:03:19,375
वक्त-वक्त की बात है।
पिछली चाँद रात हमारे कोठे पर अँधेरा था।

30
00:03:20,250 --> 00:03:22,250
आज रात ख़ालाजान के यहाँ है।

31
00:03:23,625 --> 00:03:28,166
[संशय भरी आवाज़ में] सच बताना,
कहीं इस सब में आपकी कोई चाल तो नहीं? हूँ?

32
00:03:28,500 --> 00:03:30,125
अल्लाह मुआफ़ फ़रमाए।

33
00:03:31,166 --> 00:03:32,625
इतने बेरहम नहीं हैं हम।

34
00:03:33,583 --> 00:03:35,583
चलिए, मल्लिकाजान की
शिकस्त का जश्न मनाते हैं।

35
00:03:36,125 --> 00:03:38,583
[उस्तादजी] इतने सारे लोगों के सामने
महफ़िल सजाएँगी आप?

36
00:03:38,958 --> 00:03:40,625
[उस्तादजी] वली साहब बुरा मान जाएँगे।

37
00:03:41,125 --> 00:03:43,083
अय, हय, बीबी। इत्र।

38
00:03:44,000 --> 00:03:47,166
यह महफ़िल नहीं है,
उस्तादजी, दावत है दावत।

39
00:03:47,791 --> 00:03:50,958
अंग्रेज़ी में इसे पार्टी कहते हैं। समझे?

40
00:03:52,125 --> 00:03:54,958
और आज के बाद ख्वाबगाह में
सिर्फ़ तवायफें नहीं नाचेंगी।

41
00:03:56,458 --> 00:03:59,541
नवाब भी नाचेंगे। और अंग्रेज़ भी।

42
00:04:00,000 --> 00:04:02,250
बीबी, यह मत होने दीजिए।

43
00:04:03,208 --> 00:04:05,916
ये सब नाचेंगे, तो तवायफों का क्या होगा?

44
00:04:06,666 --> 00:04:07,750
ये सब ख़त्म हो जाएँगी।

45
00:04:08,750 --> 00:04:12,500
अगर वक्त के साथ बदलेंगी नहीं,
तो तवायफें वैसे भी ख़त्म हो जाएँगी।

46
00:04:14,041 --> 00:04:15,750
[बिब्बो] अम्मीजान, हमें लगता है, पुलिस…

47
00:04:16,833 --> 00:04:17,875
यह आप क्या कर रही हैं?

48
00:04:18,791 --> 00:04:20,875
-[बिब्बो] अम्मीजान!
-[मल्लिका गुनगुनाते हुए] नैहर में…

49
00:04:21,000 --> 00:04:23,125
[मल्लिका] हमारे एक सुनार चाचा हुआ करते थे।

50
00:04:24,375 --> 00:04:27,541
[मल्लिका] कहते थे
कि सोना जब आग में तपता है,

51
00:04:27,916 --> 00:04:29,791
[मल्लिका] तो ही कुंदन बनता है।

52
00:04:29,958 --> 00:04:34,000
[मल्लिका] लेकिन कुंदन की कीमत
हर कोई नहीं समझ पाता।

53
00:04:37,000 --> 00:04:40,208
[बिब्बो रोते हुए] अम्मी! अम्मी!

54
00:04:41,583 --> 00:04:43,541
कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है?

55
00:04:44,125 --> 00:04:46,625
[उस्ताद] आज तो मार ही डालोगी बीबी!
[हँसता है]

56
00:04:47,958 --> 00:04:50,750
-[वली साहब] फरीदन!
-वली साहब!

57
00:04:52,625 --> 00:04:55,583
कितनी देर लगा दी आपने?
कब से आपका इंतज़ार कर रहे हैं।

58
00:04:56,125 --> 00:04:59,666
इंतज़ार सिर्फ़ हमारा था,
तो महफ़िल में इतने सारे लोग क्यों?

59
00:04:59,958 --> 00:05:03,666
तौबा! अब फरीदन
महफ़िल सिर्फ़ आपके लिए सजाएगी।

60
00:05:04,625 --> 00:05:06,541
इस नाचीज़ ने तो सिर्फ़ एक पार्टी रखी है।

61
00:05:07,416 --> 00:05:10,416
शहर के तमाम रईस, नवाब, अंग्रेज़ सब आए हैं।

62
00:05:10,916 --> 00:05:12,333
खाँ साहब की शान में।

63
00:05:13,166 --> 00:05:17,708
-फरीदन, हमें यह सब दिखावा पसंद नहीं।
-अरे, आप चलिए तो हमारे साथ। आइए।

64
00:05:18,583 --> 00:05:23,750
लेडीज़ एंड जेंटलमैन, जिनका हम सबको
बेसब्री से इंतज़ार था, वो आ चुके हैं।

65
00:05:24,041 --> 00:05:27,708
लाहौर के सबसे दिलकश, सबसे खूबसूरत,

66
00:05:28,000 --> 00:05:30,000
सबसे दिलदार, वली साहब।

67
00:05:30,708 --> 00:05:32,000
हमारे वली साहब।

68
00:05:32,125 --> 00:05:34,333
[पार्टी में मौजूद सभी लोग
ज़ोर से हू… चिल्लाते हैं]

69
00:05:34,833 --> 00:05:38,375
-हम पुलिस को इत्तला करते हैं।
-[मल्लिका] नहीं, नहीं।

70
00:05:38,916 --> 00:05:41,750
कार्टराईट हमारी कभी भी मदद नहीं करेगा।

71
00:05:43,208 --> 00:05:45,791
आप जुल्फिकार साहब को ख़बर कीजिए।

72
00:05:47,291 --> 00:05:52,666
आलम किसी भी हाल में
लाहौर की सरहद पार न कर पाए।

73
00:05:53,375 --> 00:05:56,250
[मल्लिका गुनगुनाती है]

74
00:05:56,375 --> 00:05:57,958
[फरीदन] बिब्बोजान!

75
00:06:00,666 --> 00:06:02,000
[फरीदन] बिब्बोजान!

76
00:06:05,375 --> 00:06:08,416
वली साहब के लिए पार्टी रखी है। आ जाइए।

77
00:06:10,166 --> 00:06:12,458
अरे, खाला जान, आप भी आइए।

78
00:06:12,833 --> 00:06:15,250
आपको हमारे नए दोस्त,
कार्टराईट से मिलवाते हैं।

79
00:06:16,916 --> 00:06:18,750
आपके यहाँ शमें बुझ गई हैं।

80
00:06:19,458 --> 00:06:22,791
लेकिन हमारी रात तो अब खिली है।

81
00:06:25,958 --> 00:06:31,000
[तनाव भरा संगीत बज रहा है]

82
00:06:41,500 --> 00:06:43,208
-बैठिए।
-क्यों?

83
00:06:44,791 --> 00:06:47,208
-रात बहुत हो चुकी है।
-तो?

84
00:06:47,625 --> 00:06:49,625
इतनी रात में आप अकेले यहाँ नहीं बैठ सकतीं।

85
00:06:49,750 --> 00:06:53,166
यह सब आपको हमारे मुँह पर
दरवाज़ा बंद करने से पहले सोचना चाहिए था।

86
00:06:53,750 --> 00:06:56,250
यह बहस मत कीजिए। चलिए।

87
00:06:56,625 --> 00:06:58,208
आपको वापस हीरामंडी छोड़ देते हैं।

88
00:06:58,458 --> 00:07:00,583
ताकि हमारी अम्मी, हमें तवायफ बना दें?

89
00:07:03,291 --> 00:07:05,416
[गाड़ी का दरवाज़ा खुलने की आवाज़ आती है]

90
00:07:08,250 --> 00:07:10,333
हमने कहा, न, कि हम हीरामंडी नहीं जाएँगे।

91
00:07:12,250 --> 00:07:14,833
यह हमने आपको कहा
कि हम आपको हीरामंडी लेकर जा रहे हैं?

92
00:07:22,916 --> 00:07:27,500
[मस्ती भरा संगीत शुरू होता है]

93
00:07:32,791 --> 00:07:37,166
♪ तिलस्मी बाँहें थामे,
काटूँ मैं दिल की शामें ♪

94
00:07:39,666 --> 00:07:43,833
♪ हाँ… तिलस्मी बाँहें थामे,
काटूँ मैं दिल की शामें ♪

95
00:07:44,125 --> 00:07:47,833
♪ भर दे आ चाँद की चाँदी
सोने जैसे घूमे रातें ♪

96
00:07:47,916 --> 00:07:51,416
[सभी लोग ज़ोर से शोर मचाते हैं]
♪ खाइआ, खाइआ, खाइआ, हाँ कसमें ♪

97
00:07:51,625 --> 00:07:55,250
♪ खाइआ, खाइआ, खाइआ, हाँ कसमें ♪

98
00:07:55,500 --> 00:07:59,625
♪ खाइआ, खाइआ, खाइआ… ♪

99
00:08:15,000 --> 00:08:18,625
♪ छलका जाए जिस्म से, मखमली नशा ♪

100
00:08:19,166 --> 00:08:22,500
♪ हूँ ऊँ… ♪

101
00:08:22,666 --> 00:08:26,791
♪ कर दे खाली पी पी के, प्याला ये भरा ♪

102
00:08:30,000 --> 00:08:33,500
♪ छलका जाए जिस्म से मखमली नशा ♪

103
00:08:33,916 --> 00:08:37,375
♪ कर दे खाली पी पी के, प्याला ये भरा ♪

104
00:08:37,666 --> 00:08:41,458
♪ कतरा-कतरा मेरा बेकाबू हो रहा ♪

105
00:08:41,583 --> 00:08:45,291
♪ मेरी इजाज़त बिना
दिल मेरा तेरे दिल में झांके ♪

106
00:08:45,375 --> 00:08:49,083
♪ खाइआ, खाइआ, खाइआ, हाँ कसमें ♪

107
00:08:49,250 --> 00:08:52,833
♪ खाइआ, खाइआ, खाइआ, हाँ कसमें ♪

108
00:08:53,083 --> 00:08:57,041
♪ खाइआ, खाइआ, खाइआ… ♪

109
00:08:57,666 --> 00:09:01,541
[फत्तो] हुज़ूर! हुज़ूर!
देखो, क्या दिन ले आई है फरीदन।

110
00:09:01,833 --> 00:09:05,208
हीरामंडी में अब तवायफें नहीं,
अंग्रेज़ नाचेंगे?

111
00:09:05,541 --> 00:09:09,583
यहाँ पर मुजरे नहीं
ऐसी… ऐसी अश्लील दावतें होंगी?

112
00:09:11,041 --> 00:09:16,125
-[फत्तो] हुज़ूर! हुज़ूर!
-[मल्लिका] हूँ? हूँ? हाँ?

113
00:09:17,083 --> 00:09:18,333
[मल्लिका, नींद में] हम सो रहे हैं।

114
00:09:18,875 --> 00:09:24,291
♪ हाँ, कसमें, खाइआ, खाइआ, खाइआ… ♪

115
00:09:25,750 --> 00:09:30,291
[जोशीला संगीत जारी रहता है]

116
00:09:31,333 --> 00:09:34,833
[काँच टूटने की आवाज़ आती है]
[सभी तालियाँ बजाते हैं और शोर मचाते हैं]

117
00:09:51,416 --> 00:09:52,875
[ताजदार] आज रात आप यहीं रहिएगा।

118
00:09:55,583 --> 00:09:57,833
[ताजदार] और सोने से पहले
अंदर से दरवाज़ा बंद कर लीजिएगा।

119
00:09:59,666 --> 00:10:00,750
[ताजदार] शब्बा ख़ैर!

120
00:10:15,708 --> 00:10:16,833
आप कुछ खाएँगी?

121
00:10:19,041 --> 00:10:22,583
[खुशनुमा संगीत बजने लगता है]

122
00:10:26,208 --> 00:10:27,541
[आलम] क्या देख रहे हैं?

123
00:10:28,458 --> 00:10:29,750
[ताजदार] जी… कुछ नहीं।

124
00:10:30,791 --> 00:10:32,541
ज़रा जल्दी कीजिए, हमें नींद आ रही है।

125
00:10:44,041 --> 00:10:45,000
अब क्या?

126
00:10:46,166 --> 00:10:49,333
इतनी भी जल्दी नहीं।
सेहत के लिए ठीक नहीं होता।

127
00:10:56,041 --> 00:10:56,875
क्या?

128
00:10:57,916 --> 00:11:03,000
अम्म… जी… सुबह आपके जाने से पहले
अगर किसी ने आपको देख लिया

129
00:11:04,041 --> 00:11:06,458
तो कहिएगा कि आप
हमारे दोस्त सरफ़राज की बहन हैं।

130
00:11:07,375 --> 00:11:09,750
और सरफ़राज की बहन का नाम क्या है?

131
00:11:10,583 --> 00:11:13,583
-आह…
-आलमज़ेब।

132
00:11:16,541 --> 00:11:17,500
कैसा रहेगा?

133
00:11:19,041 --> 00:11:19,875
बहुत अच्छा।

134
00:11:22,125 --> 00:11:26,000
सुबह जाने के लिए तैयार रहिएगा।
कहाँ पहुँचा दें आपको?

135
00:11:29,083 --> 00:11:29,916
कहीं भी।

136
00:11:46,041 --> 00:11:47,333
[बिब्बो] अम्मीजान, कुछ पता चला?

137
00:11:48,166 --> 00:11:53,416
[मल्लिका] जुल्फिकार साहब, पुलिस,
मुस्टंडे, सब तलाश कर रहे हैं आलम को।

138
00:11:54,958 --> 00:11:58,000
लाहौर छोटा सा शहर है। कहाँ जाएगी?

139
00:11:59,125 --> 00:12:01,250
[वहीदा] हमारे ख़याल से
यह फरीदन की चाल है, आपा।

140
00:12:01,833 --> 00:12:03,583
[मल्लिका] चाल तो वक्त ने चली है।

141
00:12:04,125 --> 00:12:05,750
लेकिन आप ज़्यादा फ़िक्र न करें।

142
00:12:06,833 --> 00:12:10,333
हम पूरे लाहौर को
दस्ताने की तरह उलट कर रख देंगे।

143
00:12:10,750 --> 00:12:12,916
[वहीदा] यहाँ थी, तो महफ़ूज़ थी आलम।

144
00:12:13,750 --> 00:12:16,708
[वहीदा] बाहर की दुनिया उसे नोच-खसोट लेगी।

145
00:12:17,500 --> 00:12:18,708
[वहीदा] लेकिन वो करती भी क्या?

146
00:12:19,333 --> 00:12:22,541
-[वहीदा] आपने उसे आज तक चैन की साँस…
-आप ख़ामोश रहेंगी, खाला जान?

147
00:12:24,750 --> 00:12:26,541
अम्मीजान, हम दरगाह होकर आते हैं।

148
00:12:28,541 --> 00:12:30,333
[मल्लिका] आप तो जानती होंगी, आलम कहाँ हैं?

149
00:12:32,041 --> 00:12:34,250
-जानते तो आपको बता ही देते…
-हमराज़ हैं आप उनकी।

150
00:12:35,250 --> 00:12:39,875
हर बात बताती हैं आपको।
इश्क मोहब्बत की बात भी की होगी।

151
00:12:41,958 --> 00:12:44,458
यहां इश्क करने के लिए भी
आज़ादी चाहिए, अम्मीजान।

152
00:12:44,666 --> 00:12:46,375
और आज़ादी के लिए बग़ावत।

153
00:12:47,833 --> 00:12:51,666
जिसको हमने जिगर का टुकड़ा समझा,

154
00:12:54,208 --> 00:12:55,958
उसी ने हमारे साथ बग़ावत की।

155
00:12:57,541 --> 00:13:00,625
[मल्लिका] जाइए, दुआ कीजिए।

156
00:13:02,916 --> 00:13:06,125
[काँपती हुई आवाज़ में] लापता तो
सायमा भी है, हुज़ूर। आप उसे भी ढूँढ लाइए।

157
00:13:06,458 --> 00:13:07,666
ठीक से रखो इसको।

158
00:13:09,250 --> 00:13:10,750
यह हमारी बच्ची की है।

159
00:13:11,750 --> 00:13:15,666
आलमज़ेब लौट के आएँगी।
हम उसे ढूँढ निकालेंगे।

160
00:13:16,625 --> 00:13:19,583
छोटा सा तो शहर है लाहौर। कहाँ जाएगी वो?

161
00:13:19,875 --> 00:13:21,500
-हुज़ूर!
-हम उसे ढूँ…

162
00:13:28,500 --> 00:13:33,500
[गहरी साँस लेते हुए] छोटा सा तो
शहर है लाहौर। हम उसे ढूंढ लाएँगे।

163
00:13:34,000 --> 00:13:39,750
[बुदबुदाती है] कहाँ जाएगी वो?
छोटा सा तो शहर है लाहौर। कहाँ जाएगी वो?

164
00:13:40,750 --> 00:13:43,625
[कुदसिया] [हंसती है] बस अब अंदर चलें ना?

165
00:13:43,791 --> 00:13:45,708
[कई लोगों के
ज़ोर से हँसने की आवाज़ें आ रही हैं]

166
00:13:46,166 --> 00:13:49,083
[कुदसिया] हाय अल्लाह,
इतने दिनों बाद में इतनी कसरत मिल रही है,

167
00:13:49,458 --> 00:13:52,833
[कुदसिया] हमसे पहले, न, हमारी हड्डियाँ
बुज़ुर्ग हो गई हैं। [हँसती हैं]

168
00:13:53,500 --> 00:13:54,916
गुड मॉर्निंग, कुदसिया।

169
00:13:55,541 --> 00:13:57,375
गुड मॉर्निंग नहीं, शुक्रिया बोलिए।

170
00:13:57,666 --> 00:14:00,333
आपकी मेहमान
बिना बताए जाने वाली थी। हमने रोका।

171
00:14:00,750 --> 00:14:06,083
रोका क्या! हम तो हँसे-बोले,
खूब सारी बातें कीं, बगीचे में सैर की।

172
00:14:06,250 --> 00:14:07,083
रौनक है यह।

173
00:14:07,583 --> 00:14:11,333
और अगर इसी तरह बिना बताए चली जाती,
आप सरफ़राज को क्या मुँह दिखाते?

174
00:14:11,458 --> 00:14:12,708
[अंग्रेज़ी में] बोलो!

175
00:14:15,416 --> 00:14:18,875
-[ताजदार] सरफ़राज कौन?
-हमारे भाईजान। और कौन?

176
00:14:19,791 --> 00:14:20,958
सैज़! [हँसता है]

177
00:14:22,791 --> 00:14:26,500
वो, प्यार से हम सब दोस्त
उन्हें सैज़ बुलाते हैं।

178
00:14:27,750 --> 00:14:32,166
अचानक से उन्हें कल रात को रावलपिंडी
जाना पड़ा, किसी सरकारी काम के सिलसिले में।

179
00:14:34,583 --> 00:14:35,625
सरकारी अफ़सर हैं, न।

180
00:14:36,833 --> 00:14:39,666
और शहर का माहौल इतना ख़राब है, तो…

181
00:14:39,750 --> 00:14:42,166
माहौल के बारे में
आपसे बेहतर किसे मालूम होगा?

182
00:14:42,875 --> 00:14:47,083
-[अशफाक] इन कमबख़्त फ़सादियों ने शहर…
-ये आज शाम तक लौटेंगे, और

183
00:14:47,375 --> 00:14:49,000
इन्हें साथ ले जाएँगे।

184
00:14:49,958 --> 00:14:53,208
[कुदसिया] क्यों? हम एक दिन में
मुसीबत को नहीं जाने देते,

185
00:14:53,541 --> 00:14:55,250
इतनी प्यारी बच्ची को कैसे जाने दें?

186
00:14:55,625 --> 00:14:57,041
आप सरफ़राज़ से कह दीजिए,

187
00:14:57,125 --> 00:14:59,916
कि वो अपना काम
पूरे इत्मीनान से ख़त्म करके लौटें।

188
00:15:00,666 --> 00:15:01,625
[अशफाक] सरफ़राज!

189
00:15:03,125 --> 00:15:04,625
इनका पहले कभी ज़िक्र नहीं सुना।

190
00:15:05,958 --> 00:15:08,125
ऑक्सफ़ोर्ड… ऑक्सफ़ोर्ड में हमारे साथ थे।

191
00:15:08,750 --> 00:15:10,583
-नए दोस्त हैं।
-[कुदसिया] तो फिर तय हुआ।

192
00:15:11,041 --> 00:15:12,916
कि बच्ची हमारे पास कुछ और रोज़ ठहरेंगी।

193
00:15:13,375 --> 00:15:16,500
आप उन्हें इत्तिला कर दीजिए।
जाइए, जल्द फ़ोन कीजिए उन्हें।

194
00:15:17,708 --> 00:15:20,833
-ताजदार! जाइए भी।
-जी। जी।

195
00:15:25,000 --> 00:15:27,208
[कागज़ों की खड़खड़ाहट सुनाई देती है]

196
00:15:28,291 --> 00:15:30,250
लीजिए, आ गए बलराज।

197
00:15:32,333 --> 00:15:33,458
आप यहाँ, बिब्बोजान?

198
00:15:33,750 --> 00:15:35,666
-आलम ताजदार के साथ ही है, न?
-जी।

199
00:15:36,083 --> 00:15:38,958
हम बलोच हवेली से ही आ रहे हैं।
आलम बहुत खुश हैं।

200
00:15:39,916 --> 00:15:42,083
ताजदार की दादीजान के साथ
काफ़ी जम रही है उनकी।

201
00:15:42,708 --> 00:15:45,250
-आप यूँ ही फ़िक्र कर रही हैं।
-फ़िक्र तो होती है।

202
00:15:45,666 --> 00:15:49,125
बच्ची सी है आलम और शाही महल के बाहर
कभी अकेली गई नहीं, न, तो…

203
00:15:49,291 --> 00:15:51,500
तो चलिए, आपको बढ़िया सी चाय पिलाते हैं आज।

204
00:15:52,000 --> 00:15:53,125
-शफ़ीक मियां!
-नहीं, नहीं।

205
00:15:53,333 --> 00:15:57,500
हम दरगाह जा रहे हैं मन्नत माँगने।
आलम को हवेली तो मिल गई अब घर भी मिल जाए।

206
00:15:58,083 --> 00:15:59,541
-ख़ुदा हाफ़िज़।
-जी। ख़ुदा हाफ़िज़।

207
00:15:59,625 --> 00:16:05,333
[मस्ज़िद से आवाज़ आ रही है] अल्लाहु-अकबर!

208
00:16:05,750 --> 00:16:07,500
[पंजाबी में] कभी सोचा है, फत्तो?

209
00:16:09,250 --> 00:16:12,375
[पंजाबी में] जब इकबाल जेल से
वापस आकर पूछेगा, सायमा किधर है?

210
00:16:14,500 --> 00:16:15,833
[पंजाबी में] तो क्या जवाब देंगे?

211
00:16:16,791 --> 00:16:19,500
[सड़क से
कुत्तों के भौंकने की आवाज़ आ रही है]

212
00:16:21,666 --> 00:16:27,666
[पंजाबी में] मर्द ना…
अपनी माशूका की बेवफ़ाई सहन कर सकते हैं,

213
00:16:29,583 --> 00:16:32,000
[पंजाबी में] माशूका की
बेबसी नहीं सहन कर सकते।

214
00:16:33,666 --> 00:16:36,125
[पंजाबी में] इसीलिए
इकबाल की नज़रों में सायमा को

215
00:16:38,125 --> 00:16:39,375
[पंजाबी में] बेवफ़ा ही रहने दे।

216
00:16:42,250 --> 00:16:44,958
माशा-अल्लाह! वारी जाऊँ मैं।

217
00:16:45,333 --> 00:16:49,333
-इस सबकी वजह से ही तो शिकायत दर्ज़ हुई है।
-हूँ?

218
00:16:50,166 --> 00:16:53,750
सारी तवायफें गिलढाल गई थीं,
फूफी से शिकायत करने।

219
00:16:54,291 --> 00:16:58,208
कि अगर इस कोठे पर ताला न लगा,
तो बाकी कोठों पे ताले लग जाएँगे।

220
00:16:58,291 --> 00:16:59,875
[उस्तादजी मुँह दबाकर हँसते हैं]

221
00:17:01,125 --> 00:17:03,458
शिकायत के अलावा
और करती भी क्या हैं बाकी सब?

222
00:17:03,625 --> 00:17:04,708
इंकलाब

223
00:17:04,875 --> 00:17:07,000
-यही बताने आए थे आप?
-नहीं, बीबी।

224
00:17:07,125 --> 00:17:10,583
हम तो यह बताने आए थे
कि वली साहब आपसे ख़फ़ा हैं।

225
00:17:11,250 --> 00:17:14,458
पूरे लाहौर में
ऐसा शरीफ़ नवाब नहीं मिलेगा, बीबी।

226
00:17:14,875 --> 00:17:16,708
इतनी मशक्कत करके लाए थे बीबी,

227
00:17:17,166 --> 00:17:21,000
और आपने उनकी बिब्बोजान को
उनके सामने ही चार बातें सुना दीं।

228
00:17:21,166 --> 00:17:22,291
तो क्या ठुमरी सुनाते?

229
00:17:23,041 --> 00:17:26,583
आप फ़िक्र मत कीजिए, वली साहब की
नाराज़गी ज़्यादा दिन नहीं रहेगी।

230
00:17:26,916 --> 00:17:30,208
-बीबी, आप उनको मनाकर ले आइ…
-अरे वो ख़ुद लौटकर यहीं आएँगे।

231
00:17:30,875 --> 00:17:35,166
एक बार जो फरीदन के साथ हमबिस्तर हो जाए,
वो फिर कभी तनहा नहीं सो सकता।

232
00:17:35,291 --> 00:17:41,041
[हँसते हुए] तभी हम कहें कि वली साहब
ख़फ़ा होकर भी तनख़्वाह भेजते हैं। हूँ?

233
00:17:41,666 --> 00:17:43,541
बीबी, मैंने गिन लिए हैं, पूरे हैं।

234
00:17:45,125 --> 00:17:46,541
[उस्तादजी हँसते हैं]

235
00:17:47,166 --> 00:17:50,833
वैसे, सामने कोई नज़र नहीं आ रहा।
कहाँ गायब हो गईं सब?

236
00:17:51,500 --> 00:17:54,000
आलम के भाग जाने के सदमे में हैं।

237
00:17:54,750 --> 00:17:55,875
बच्ची की कोई ख़बर?

238
00:17:57,375 --> 00:17:58,333
ऊँ हूँ।

239
00:17:58,958 --> 00:18:02,000
न जाने, हवा में कहाँ उड़ कर चली गई?

240
00:18:02,666 --> 00:18:06,541
फुर्रर्रर्रर्र… [खिलखिलाकर हँसते हैं]

241
00:18:07,833 --> 00:18:09,250
[उस्तादजी] अय हय, बीबी।

242
00:18:12,333 --> 00:18:15,708
-[आलम] ताजदार साहब, हम अंदर आ सकते हैं?
-आइए।

243
00:18:17,875 --> 00:18:20,583
-हमें कागज़ और कलम मिल सकता है?
-क्यों?

244
00:18:21,416 --> 00:18:23,833
-घर वालों को ख़त भेजना है?
-जी नहीं।

245
00:18:24,083 --> 00:18:26,958
कभी-कभी दिल बहलाने के लिए
हम यूँ ही कुछ लिख लेते हैं।

246
00:18:27,541 --> 00:18:32,500
-मसलन?
-मसलन… शेरो शायरी।

247
00:18:37,125 --> 00:18:39,416
-आप शेरो शायरी भी कर लेती हैं?
-हूँ।

248
00:18:40,583 --> 00:18:41,583
एक शेर पढ़ के सुनाइए।

249
00:18:43,083 --> 00:18:43,916
फिर कभी।

250
00:18:46,458 --> 00:18:47,333
ठीक है।

251
00:18:50,416 --> 00:18:51,458
अर्ज़ किया है…

252
00:18:55,041 --> 00:18:55,875
इरशाद!

253
00:18:57,625 --> 00:19:02,000
एक बार देख लीजिए, दीवाना बना दीजिए,

254
00:19:03,458 --> 00:19:07,416
चलने को हैं तैयार हम, परवाना बना दीजिए।

255
00:19:09,875 --> 00:19:11,333
कैसा लगा आपको?

256
00:19:14,541 --> 00:19:16,375
-[ताजदार] हूँ…
-हटिए, आप जाइए।

257
00:19:16,750 --> 00:19:19,958
हमारी शायरी में आप से ज़्यादा दिलचस्पी
आपकी दादीजान को है।

258
00:19:20,375 --> 00:19:23,000
कहती हैं, एक दिन हम
बहुत बड़ी शायरा बनने वाले हैं।

259
00:19:23,333 --> 00:19:25,708
-एक दरख़्वास्त करें?
-जी?

260
00:19:26,958 --> 00:19:28,625
कुदसिया के ज़्यादा करीब मत आइए।

261
00:19:29,208 --> 00:19:31,083
जब आप चली जाएँगी,
तो उन्हें बहुत तकलीफ़ होगी।

262
00:19:31,291 --> 00:19:32,583
लेकिन हम उनसे ज़्यादा बात ही नहीं…

263
00:19:32,666 --> 00:19:35,208
देखिए, अब्बूजान भी पूछ रहे थे
कि सरफ़राज कब आएँगे आपको लेने?

264
00:19:36,000 --> 00:19:38,500
इस बार तो हमने टाल दिया,
लेकिन अगली बार हम नहीं टाल पाएँगे।

265
00:19:39,166 --> 00:19:42,125
-लेकिन सरफ़राज़ नाम का कोई है ही नहीं।
-तो आ जाएँगे।

266
00:19:43,375 --> 00:19:47,000
आपने कभी सोचा है कि जब सरफ़राज़ आएँगे,
तो आलमज़ेब कहाँ जाएगी?

267
00:19:50,416 --> 00:19:53,541
चाहे कुछ भी हो जाए,
हम हीरामंडी वापस नहीं जाएँगे।

268
00:19:54,833 --> 00:19:55,708
आलम!

269
00:20:00,375 --> 00:20:02,041
[वहीदा] ठीक से पकड़ो, बिब्बोजान।

270
00:20:04,125 --> 00:20:05,875
[वहीदा] हमारी कलगी ठीक करना ज़रा।

271
00:20:08,041 --> 00:20:11,916
[वहीदा] बड़े दिन बाद मुजरा कर रहे हैं,
वो भी अंग्रेज़ साहब के लिए।

272
00:20:12,500 --> 00:20:15,541
[वहीदा] ऐसा गाएँगे कि जनरल हेंडर्सन
हमारे गुलाम बन जाएँगे।

273
00:20:16,458 --> 00:20:17,291
[बिब्बो] जी।

274
00:20:18,166 --> 00:20:19,958
[वहीदा] तुम यहाँ रहना अपने नवाबों के लिए,

275
00:20:20,666 --> 00:20:24,166
[वहीदा] हम तो अंग्रेज़ साहब के साथ
लंदन चले जाएँगे।

276
00:20:24,625 --> 00:20:26,375
[झटका लगने से वहीदा की चीख निकल जाती है]

277
00:20:31,041 --> 00:20:36,291
[मुजरे का संगीत चालू होता है]

278
00:20:36,625 --> 00:20:37,958
सबको चियर्स। पीजिए।

279
00:21:08,708 --> 00:21:12,708
♪ नजरिया की मारी ♪

280
00:21:12,916 --> 00:21:16,333
♪ मरी मोरी गुइयां ♪

281
00:21:17,125 --> 00:21:20,833
♪ नजरिया की मारी ♪

282
00:21:21,125 --> 00:21:24,250
♪ मरी मोरी गुइयां ♪

283
00:21:25,208 --> 00:21:29,750
♪ नजरिया की मारी ♪

284
00:21:30,541 --> 00:21:37,541
♪ हाय राम… नजरिया की मारी ♪

285
00:21:37,916 --> 00:21:42,541
♪ मरी मोरी गुइयां ♪

286
00:21:44,041 --> 00:21:48,000
♪ नजरिया की मारी, मारी ♪

287
00:21:48,166 --> 00:21:51,791
♪ नजरिया की मारी ♪

288
00:21:52,125 --> 00:21:55,708
♪ मरी मोरी गुइयां ♪

289
00:21:56,291 --> 00:22:00,708
♪ नजरिया की मारी… ♪

290
00:22:21,166 --> 00:22:26,416
♪ कोई जा के बैद्य बुलाओ ♪

291
00:22:29,500 --> 00:22:34,500
♪ कोई जा के… ♪

292
00:22:35,833 --> 00:22:41,333
♪ कोई जा के बैद्य बुलाओ ♪

293
00:22:44,166 --> 00:22:49,500
♪ आ के धरे मोरी नाड़ी ♪

294
00:22:50,458 --> 00:22:52,291
♪ हाय राम… ♪

295
00:22:52,500 --> 00:22:58,291
♪ आ के धरे मोरी नाड़ी ♪

296
00:23:00,541 --> 00:23:04,375
♪ नजरिया की मारी, मारी ♪

297
00:23:04,708 --> 00:23:08,375
♪ नजरिया की मारी… ♪

298
00:23:08,708 --> 00:23:12,583
♪ मरी मोरी गुइयां ♪

299
00:23:12,916 --> 00:23:16,750
♪ मरी मोरी… ♪

300
00:23:16,916 --> 00:23:23,000
♪ मरी मोरी गुइयां, मरी मोरी गुइयां ♪

301
00:23:24,083 --> 00:23:29,333
[आलाप लेती है]

302
00:23:31,833 --> 00:23:36,250
♪ नजरिया की मारी, मरी मोरी गुइयां ♪

303
00:23:36,833 --> 00:23:39,833
[पीछे से गाना जारी रहता है]
[वहीदा] बिब्बोजान! रुक जाओ।

304
00:23:41,083 --> 00:23:45,750
[वहीदा] बिब्बो, रुक। बिब्बो, रुक!

305
00:23:46,666 --> 00:23:49,916
[अंग्रेज़ी में] आप
बहुत शानदार हैं, कमाल की।

306
00:23:51,375 --> 00:23:54,166
[गुस्से में] बिब्बो, रुक। बिब्बो, रुक जा।

307
00:23:56,791 --> 00:23:57,958
बिब्बो!

308
00:23:58,125 --> 00:24:01,000
[हताशा से सुबकती है]

309
00:24:03,000 --> 00:24:05,166
किसी से हमारी खुशियाँ देखी नहीं जातीं।

310
00:24:05,958 --> 00:24:07,375
बिब्बो, हराम की जनी।

311
00:24:08,333 --> 00:24:11,291
-मोहतरमा क्या तमाशा कर रहीं हैं यहाँ पे!
-तुमने हमारा साहब छीन लिया।

312
00:24:11,791 --> 00:24:13,875
तमाशा तो हम अब करेंगे।

313
00:24:15,625 --> 00:24:17,041
[सेविका] आपा!

314
00:24:23,208 --> 00:24:24,666
[वहीदा] कहाँ है इस होटल का मालिक?

315
00:24:24,833 --> 00:24:26,791
-[वहीदा] बुलाइए उसे।
-[होटल मैनेजर] अरे, मोहतरमा!

316
00:24:27,541 --> 00:24:30,458
[वहीदा] तीन सौ सोलह नंबर का कमरा खुलवाओ।
खुलवाओ अभी के अभी।

317
00:24:30,541 --> 00:24:33,583
-[मैनेजर] आराम से बात करिए, होटल है यह।
-[वहीदा] होटल? होटल नहीं है यह।

318
00:24:33,750 --> 00:24:35,500
[वहीदा] हीरामंडी से बड़ा कोठा है।

319
00:24:35,708 --> 00:24:38,416
यहाँ बेशरम औरतें
मर्दों के साथ सोने आती हैं।

320
00:24:38,500 --> 00:24:40,625
-[वहीदा] यह होता है यहाँ।
-[बलराज] यह तमाशा देख रहे हैं आप?

321
00:24:40,791 --> 00:24:41,791
-[ताजदार] सुन रहे हैं।
-मोहतरमा!

322
00:24:41,916 --> 00:24:44,041
-यह होती है इन तवायफों की ज़िंदगी।
-[मैनेजर] आराम से बात कीजिए।

323
00:24:44,125 --> 00:24:47,083
-बुलाइए उसे अभी।
-आलम इसी ज़िंदगी से भागकर आपके पास आई है।

324
00:24:47,250 --> 00:24:49,833
-[वहीदा] पुलिस से डरते नहीं हैं हम।
-अगर आपने आलम को वापस हीरामंडी भेज दिया,

325
00:24:49,916 --> 00:24:52,125
[बलराज] तो वो
उसी गंदगी का हिस्सा बन जाएगी।

326
00:25:00,208 --> 00:25:03,833
-आलम बीबी, ईद आप हमारे साथ ही मनाएँगी, न?
-हूँ? शायद।

327
00:25:04,333 --> 00:25:05,458
[ताजदार] आलमज़ेब!

328
00:25:09,333 --> 00:25:10,375
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

329
00:25:10,708 --> 00:25:12,000
[ताजदार] आलमज़ेब, क्या आप अंदर हैं?

330
00:25:12,375 --> 00:25:14,875
[सेविका] छोटे नवाब!
हम भी हैं यहाँ, शराफ़त।

331
00:25:15,083 --> 00:25:17,208
[सेविका] सोच-समझकर बोलिएगा। [हँसती है]

332
00:25:17,750 --> 00:25:20,250
[ताजदार] जी, आपके भाईजान,
सरफ़राज़ का ख़त आया है।

333
00:25:22,416 --> 00:25:25,000
-[ताजदार] सुन रही हैं, न?
-जी।

334
00:25:25,791 --> 00:25:27,083
वो एक महीने बाद आएँगे।

335
00:25:28,083 --> 00:25:29,625
आप इत्मीनान से यहाँ रह सकती हैं।

336
00:25:34,625 --> 00:25:38,041
-सुनिए।
-जी?

337
00:25:38,791 --> 00:25:41,708
क्या आप सरफ़राज़ भाईजान से
ख़त लिखकर पूछ सकते हैं?

338
00:25:43,458 --> 00:25:44,291
क्या?

339
00:25:44,666 --> 00:25:49,625
यही कि क्या हम इत्मीनान से
यहाँ दो महीने रह सकते हैं?

340
00:25:51,625 --> 00:25:54,166
जी। ज़रूर।

341
00:25:55,833 --> 00:25:57,291
[महिलाओं के हँसने की आवाज़ें आ रही हैं]

342
00:25:57,375 --> 00:25:59,583
-[फरीदन] यह रही तुरुप की बेगम।
-[दूसरी महिला] हाँ…

343
00:25:59,916 --> 00:26:01,208
[तीसरी महिला] यह निकम्मी बेगम।

344
00:26:01,291 --> 00:26:03,500
[सब ठठाकर हँसती हैं]

345
00:26:04,916 --> 00:26:06,166
[वहीदा] अब हम यहीं रहेंगे।

346
00:26:08,458 --> 00:26:11,958
माशा-अल्लाह, हमने यतीमखाना खोल रखा है,
और हमें ही ख़बर नहीं।

347
00:26:12,083 --> 00:26:13,458
[सब हँसती हैं]

348
00:26:13,541 --> 00:26:15,208
[वहीदा] हम मज़ाक नहीं कर रहे, फरीदन।

349
00:26:16,166 --> 00:26:19,708
हम तुम्हारे साथ मिलकर
मल्लिकाजान को तबाह कर देंगे।

350
00:26:28,291 --> 00:26:30,250
दिख रहा है, न, यहाँ पूरी जमात इकट्ठा है।

351
00:26:30,458 --> 00:26:33,458
सबके सामने मुँह खोलने की क्या ज़रूरत है?
अंदर चलिए।

352
00:26:34,875 --> 00:26:38,000
[संदूक की खटर-पटर सुनाई देती है]

353
00:26:42,083 --> 00:26:44,958
[फरीदन] ऐसा क्या गज़ब हो गया,
जो बोरिया-बिस्तर साथ लेकर आ गईं?

354
00:26:45,333 --> 00:26:49,708
वो शैतान की नस्ल, मल्लिकाजान,
उनसे किसी की खुशी देखी नहीं जाती, फरीदन।

355
00:26:50,791 --> 00:26:54,750
पहले तुम्हारी अम्मी को निगल गई,
अब हमें गटकने की तैयारी में है।

356
00:26:56,041 --> 00:26:57,625
बताएँगी भी कि हुआ क्या?

357
00:26:57,791 --> 00:27:01,250
मल्लिका ने हमसे हमारे साहब को छीनकर,
हमारी बेटी को दे दिया।

358
00:27:01,791 --> 00:27:03,500
और वो मल्लिका की बेटी, बिब्बो,

359
00:27:04,333 --> 00:27:06,250
बरसों बाद हम मुजरे पर बैठे,

360
00:27:07,291 --> 00:27:10,333
अंग्रेज़ साहब बनने वाला था हमारा,
वो हेंडर्सन,

361
00:27:11,166 --> 00:27:14,250
उस हरामज़ादी बिब्बो ने
हमसे वो खुशी भी छीन ली।

362
00:27:14,666 --> 00:27:17,208
अरे सब जानते हैं,
दोनों माँ-बेटी हैं ही कमीनी।

363
00:27:17,791 --> 00:27:18,666
अब आप क्या करेंगी?

364
00:27:18,958 --> 00:27:22,583
इंतकाम लेंगे। तुम बुलाओ अपने कार्टराईट को।

365
00:27:24,000 --> 00:27:25,125
हम गवाही देंगे।

366
00:27:25,625 --> 00:27:27,416
गवाह तो हम भी हैं, ख़ाला।

367
00:27:27,791 --> 00:27:30,000
लेकिन इतने सालों बाद गवाही ख़ाक है।

368
00:27:30,458 --> 00:27:31,708
सुबूत चाहिए।

369
00:27:33,291 --> 00:27:35,250
अंदर पत्ते बिछे हैं। हमारी चाल है।

370
00:27:35,666 --> 00:27:38,666
अब आप जाइए।
ऐसे हर छोटी बात पर घर नहीं छोड़ देते।

371
00:27:38,875 --> 00:27:42,041
रेहाना आपा के कत्ल की फ़ाइल
सुबूत के लिए काफ़ी है?

372
00:27:44,291 --> 00:27:45,750
वो फ़ाइल है हमारे पास।

373
00:27:46,625 --> 00:27:51,208
जिसकी तलाश पुलिस को है,
मल्लिकाजान को भी और तुम्हें भी।

374
00:27:53,166 --> 00:27:54,375
कहाँ है वो फ़ाइल?

375
00:27:55,958 --> 00:28:00,208
-इस बक्से में?
-शाही महल में। संभाल के रखी है हमने।

376
00:28:00,916 --> 00:28:02,500
अरे, तो जाइए, जल्दी ले आइए।

377
00:28:02,875 --> 00:28:05,166
तब तक हम आपका सामान
कमरे में लगवा देते हैं।

378
00:28:09,291 --> 00:28:12,125
जल्दी आइएगा।
हमें आपका बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।

379
00:28:12,791 --> 00:28:15,500
हमारा या फ़ाइल का?

380
00:28:16,416 --> 00:28:19,416
अरे, खाला! आप तो बुरा मान गईं।

381
00:28:23,666 --> 00:28:26,958
[आलम] चलिए ताजदार साहब, गाड़ी निकालिए।
दादीजान को ईद की खरीद…

382
00:28:29,375 --> 00:28:33,041
[ताजदार] यह ड्राइवर आपको ले जाएगा,
फ़िलहाल हमारे पास वक्त नहीं है।

383
00:28:33,333 --> 00:28:34,458
[आलम] अह…

384
00:28:35,166 --> 00:28:36,333
[ताजदार] माफ़ कीजिए!

385
00:28:36,625 --> 00:28:39,208
कोई बात नहीं। लेकिन आप चलिए, न।

386
00:28:39,541 --> 00:28:42,291
दादीजान को भी अच्छा लगेगा, और हमें भी।

387
00:28:45,458 --> 00:28:49,166
वो सब तो ठीक है।
पर हमने आपको लाख बार समझाया,

388
00:28:49,625 --> 00:28:52,958
कि कुदसिया से दूर रहिए।
जब आप चली जाएँगी, तो उनका दिल टूट जाएगा।

389
00:28:54,250 --> 00:28:57,833
पर आपने उन्हें शीशे में उतार लिया है।
[कुर्ता पहनते हुए] अह…

390
00:28:58,291 --> 00:29:01,583
आप हमेशा हमसे
इतनी बेरुखी से बात क्यों करते हैं?

391
00:29:01,958 --> 00:29:03,666
हम आपको परेशान करते हैं?

392
00:29:05,541 --> 00:29:07,208
हम इतने दिनों से यहाँ हैं ही क्यों?

393
00:29:08,583 --> 00:29:11,708
परेशानी आपसे नहीं, हालात से है।

394
00:29:13,166 --> 00:29:15,708
जिस जगह से हम नफ़रत करते थे,
वहीं की लड़की से हम…

395
00:29:17,500 --> 00:29:19,166
मोहब्बत कर बैठे।

396
00:29:20,583 --> 00:29:23,958
-यह तो नहीं कहा हमने।
-लेकिन हमने यही सुना।

397
00:29:36,916 --> 00:29:38,666
[दुकानदार] यह पोटली
आप पे जँचेगी, उस्तादजी।

398
00:29:38,750 --> 00:29:42,500
[उस्तादजी] अय हय मियां,
इतनी नन्ही सी पोटली में चवन्नी भी न आवेगी।

399
00:29:43,000 --> 00:29:45,541
-वो दिखाओ।
-क्या करोगे इतनी बड़ी पोटली का?

400
00:29:45,625 --> 00:29:47,791
अपने सिर पर मारूँगा मियां। [हँसते हैं]

401
00:29:48,083 --> 00:29:51,708
दरगाह में मन्नत माँगी थी
कि इस बार ईदी बड़ी मिले।

402
00:29:51,875 --> 00:29:55,000
लेकिन तुम्हारी ये नाक़िस पोटलियाँ देखकर
तो ख़ुदा भी नाराज़ हो जाए।

403
00:29:55,208 --> 00:29:56,583
अब कब आएगा नया माल?

404
00:29:56,708 --> 00:29:58,791
अरे, क्रांतिकारियों के जुलूस की वजह से,

405
00:29:58,875 --> 00:30:01,166
और पुलिस लाठीचार्ज की वजह से
नया माल आ नहीं रहा है।

406
00:30:01,333 --> 00:30:04,041
ऊँ, हूँ… ख़ुदा जाने यह माहौल कब ठीक होगा।

407
00:30:04,208 --> 00:30:06,166
[हॉर्न बजता है]

408
00:30:06,500 --> 00:30:09,541
मेरे ऊपर चढ़ा दे, हरामख़ोर… अय…

409
00:30:10,541 --> 00:30:13,875
[गाड़ी का हॉर्न बज रहा है]

410
00:30:23,708 --> 00:30:27,125
अशफाक, ईद के तोहफ़े देखो तो सही।

411
00:30:27,458 --> 00:30:29,625
यह लखनवी कुर्ता हमारे ताज के लिए।

412
00:30:30,333 --> 00:30:34,583
और आलम मेरी जान के लिए है,
ये हीरे के कंगन।

413
00:30:35,916 --> 00:30:37,375
[कुदसिया] और हमारे लिए साड़ियाँ।

414
00:30:37,958 --> 00:30:40,625
-और हमारे लिए?
-[कुदसिया] बिल।

415
00:30:40,833 --> 00:30:42,583
[जवाब सुनकर अशफाक हँसते हैं]

416
00:30:45,666 --> 00:30:49,500
वैसे एक पॉकेट वाच है सोने की। आपके लिए।

417
00:30:51,416 --> 00:30:53,833
पता नहीं था हमारा वक्त इतना कीमती है।

418
00:30:55,708 --> 00:31:00,208
अम्मीजान, सरफ़राज़ साहब के लिए
कुछ नहीं लाईं?

419
00:31:00,791 --> 00:31:03,583
आपके भाईजान ईद पर आ रहे हैं, न?

420
00:31:04,083 --> 00:31:06,958
-जी, वो थोड़े मसरूफ़ हैं, पर…
-ऐसी भी क्या मसरूफ़ियत?

421
00:31:08,250 --> 00:31:11,083
दो दिन का कह कर गए थे, महीना हो गया।

422
00:31:11,916 --> 00:31:13,125
अगले हफ़्ते ईद है।

423
00:31:14,083 --> 00:31:18,166
जी, वो… उन्होंने अपने ख़त में लिखा था
कि वो एक महीने में आएँगे।

424
00:31:19,041 --> 00:31:21,541
और ईद पर शायद छुट्टी न मिले।

425
00:31:22,541 --> 00:31:25,166
हम उनके अफ़सर को
ख़त लिख देंगे। छुट्टी मिल जाएगी।

426
00:31:26,541 --> 00:31:30,375
आप वो ख़त लेकर आइए,
उस पर सरफ़राज़ साहब का पता होगा।

427
00:31:30,458 --> 00:31:31,500
[आलम] जी।

428
00:31:32,208 --> 00:31:34,250
-[अशफाक] जाइए, लेकर आइए।
-[आलम] जी।

429
00:31:35,541 --> 00:31:38,375
ताज! ताज। अइयो, अल्लाह, यह क्या हो गया?

430
00:31:38,625 --> 00:31:39,791
[कुदसिया] यह हुआ क्या है?

431
00:31:40,083 --> 00:31:41,958
-यह चोट कैसे लगी?
-[ताजदार दर्द से सिसकी भरते हैं]

432
00:31:42,333 --> 00:31:46,541
ये जिस रास्ते पर चल रहे हैं, न, अम्मीजान,
उस पर चोटें ही लगती हैं।

433
00:31:46,833 --> 00:31:50,458
कुदसिया, इन्हें बता दीजिए
कि ये चोटें नहीं, खरोंचें हैं।

434
00:31:50,666 --> 00:31:54,041
आज खरोंचें हैं, कल ज़ख़्म होंगे,
परसों जान भी जा सकती है।

435
00:31:58,166 --> 00:31:59,625
[अशफाक] रुक जाइए, ताज।

436
00:32:02,083 --> 00:32:04,291
हम वालिद हैं। माफ़ कर सकते हैं।

437
00:32:07,041 --> 00:32:10,208
अंग्रेज़ माफ़ नहीं करेंगे। न आपको, न हमें।

438
00:32:13,958 --> 00:32:15,500
और अगर बग़ावत नहीं की,

439
00:32:17,291 --> 00:32:18,875
तो ज़मीर माफ़ नहीं करेगा।

440
00:32:19,000 --> 00:32:20,500
दिमाग़ ख़राब हो गया है आपका!

441
00:32:28,583 --> 00:32:31,750
बग़ावत की जिस हवा में
ये उड़ रहे हैं, न, अम्मीजान,

442
00:32:32,791 --> 00:32:34,833
उसका रुख़ बदलते वक्त नहीं लगेगा।

443
00:32:35,208 --> 00:32:37,875
[कुदसिया] तो आप उन हवाओं को
खूँटी से बाँध लीजिए, न।

444
00:32:38,541 --> 00:32:41,416
सरफ़राज़ से आलम
और ताजदार के रिश्ते की बात कीजिए।

445
00:32:42,458 --> 00:32:47,125
जब लड़की घर में उसकी राह देखेगी,
तो लड़का भी सही राह पर आ ही जाएगा।

446
00:32:47,958 --> 00:32:49,208
[आलम] ज़ख़्म काफ़ी गहरे हैं।

447
00:32:49,375 --> 00:32:50,250
फर्स्ट एड

448
00:32:50,333 --> 00:32:51,958
[ताजदार] ये ज़ख़्म नहीं,
कीमत है आज़ादी की।

449
00:32:54,666 --> 00:32:58,083
-अफ़सोस इस घर में हमें कोई नहीं समझता।
-हम समझते हैं।

450
00:33:00,500 --> 00:33:02,708
आप अंग्रेज़ों से आज़ादी चाहते हैं,

451
00:33:04,500 --> 00:33:05,750
और हम हीरामंडी से।

452
00:33:07,333 --> 00:33:10,416
फ़र्क सिर्फ़ यह है
कि आपके ज़ख़्म दिखते हैं,

453
00:33:11,333 --> 00:33:13,000
इन पे हम मरहम लगा सकते हैं।

454
00:33:14,083 --> 00:33:15,208
और हमारे ज़ख़्म…

455
00:33:19,916 --> 00:33:25,083
♪ मोसे करो न बरजोरी ♪

456
00:33:25,541 --> 00:33:28,583
♪ श्याम तुम ♪

457
00:33:29,083 --> 00:33:34,458
♪ मोसे करो न बरजोरी ♪

458
00:33:34,625 --> 00:33:38,500
♪ श्याम तुम ♪

459
00:33:41,583 --> 00:33:47,000
♪ देखो मैं पैयां पडूँ तोरी ♪

460
00:33:47,500 --> 00:33:50,458
♪ श्याम तुम ♪

461
00:33:50,583 --> 00:33:56,083
♪ देखो मैं पैयां पडूँ तोरी ♪

462
00:33:56,250 --> 00:33:57,916
♪ श्याम तुम ♪

463
00:33:58,000 --> 00:34:01,166
[वहीदा] पूरी हीरामंडी में रौनक है,
सिवाय शाही महल के।

464
00:34:01,583 --> 00:34:02,875
[वहीदा] ऐसा कब तक चलेगा, हुज़ूर?

465
00:34:05,000 --> 00:34:07,541
[वहीदा] हम सोच रहे हैं,
कि अब से शमा महफ़िल सजाए, तो…

466
00:34:09,166 --> 00:34:10,583
[वहीदा] यह जोड़ा उन पर कैसा लगेगा?

467
00:34:11,833 --> 00:34:15,125
[मल्लिका] जब तक आलमज़ेब का
पता नहीं चल जाता, यहाँ महफ़िल नहीं सजेगी।

468
00:34:15,583 --> 00:34:17,208
[वहीदा] तब तक यहाँ ताले न लग जाएँ, आपा।

469
00:34:17,666 --> 00:34:19,500
फूफीजान ने बनारस से ख़बर भिजवाई है,

470
00:34:20,958 --> 00:34:23,666
वहाँ कोठों पर पुलिस के छापे पड़ने लगे हैं।

471
00:34:24,541 --> 00:34:27,125
कुछ तवायफें
तो बाग़ियों का साथ दे रही हैं।

472
00:34:27,541 --> 00:34:31,250
हमें उससे क्या?
हमारे शाही महल में तो कोई ऐसा है ही नहीं।

473
00:34:32,583 --> 00:34:34,583
हम तो बर्तानिया सरकार के वफ़ादार हैं।

474
00:34:34,833 --> 00:34:37,916
अच्छा हुआ, आपने उस हेंडर्सन को
अपना साहब बना लिया, बिब्बो।

475
00:34:38,666 --> 00:34:39,708
काम आएँगे वो।

476
00:34:39,791 --> 00:34:43,375
[उस्तादजी] तस्लीम हुज़ूर।
तस्लीम, तस्लीम, तस्लीम।

477
00:34:43,625 --> 00:34:44,875
क्या बात है उस्तादजी?

478
00:34:45,500 --> 00:34:47,500
[वहीदा] आज आपकी चाल कुछ अलग लग रही है।

479
00:34:47,750 --> 00:34:53,041
लगे क्यों ना? ईद परसों है,
पर ईदी हम आज ही लेके जाएँगे। क्यों हुज़ूर?

480
00:34:53,250 --> 00:34:55,833
इस बार हम ईद नहीं मना रहे, उस्तादजी।

481
00:34:57,791 --> 00:35:01,541
अगर हम आपको ईद के चाँद से मिला दें तो?

482
00:35:03,541 --> 00:35:07,208
परसों नवाब अशफाक बलोच की
हवेली ज़रूर जाइएगा।

483
00:35:08,000 --> 00:35:12,666
आपकी ईदी, और ईद का चाँद दोनों मिल जाएँगे।

484
00:35:19,375 --> 00:35:23,083
[लोगों की बातचीत का शोरगुल]

485
00:35:24,583 --> 00:35:27,583
-[अशफाक] ईद मुबारक, अम्मीजान।
-[कुदसिया] ईद मुबारक बेटा। बैठो, बैठो।

486
00:35:28,375 --> 00:35:29,583
[ताजदार] ईद मुबारक, अब्बू।

487
00:35:33,458 --> 00:35:35,833
[कुदसिया] बच्चे, जानते हैं
हमने इस बार ईदी में क्या माँगा?

488
00:35:37,875 --> 00:35:42,125
ए अल्लाह, हमारे लिए ईदी में
के. एल. सहगल का रिश्ता भेज दो।

489
00:35:42,458 --> 00:35:44,291
[ताजदार और अशफाक दोनों हँसते हैं]

490
00:35:44,541 --> 00:35:45,583
[ताजदार] और हमारी ईदी?

491
00:35:46,083 --> 00:35:48,583
जिसके पास चाँद हो, उसे हम क्या दें?

492
00:35:50,000 --> 00:35:52,000
[ताजदार] हमारे लिए तो हमेशा से
ईद का चाँद आप ही हैं।

493
00:35:52,083 --> 00:35:52,916
अच्छा।

494
00:35:53,000 --> 00:35:54,250
-बेगम साहिबा!
-जी?

495
00:35:54,333 --> 00:35:57,708
हीरामंडी से मल्लिकाजान आई हैं।
आप कहें तो हम उन्हें अंदर ले आएँ?

496
00:35:58,166 --> 00:36:00,375
आज ईद का दिन है।
[अंग्रेज़ी में] सभी का स्वागत है।

497
00:36:00,708 --> 00:36:01,958
भिजवा दीजिए अंदर।

498
00:36:02,750 --> 00:36:04,583
[मल्लिका] नवाब साहब, ईद मुबारक।

499
00:36:04,666 --> 00:36:06,875
-[मल्लिका] बेगम साहिबा, ईद मुबारक।
-ईद मुबारक, मल्लिकाजान।

500
00:36:07,083 --> 00:36:08,500
[मल्लिका] ईद मुबारक, बच्चा।

501
00:36:08,958 --> 00:36:11,083
अशफाक, मेहमान तो पहले से थे।

502
00:36:11,500 --> 00:36:14,333
-लेकिन रौनक तो अब आई है।
-शुक्रिया।

503
00:36:14,958 --> 00:36:18,708
माफ़ कीजिएगा। बगैर बताए हम चले आए।

504
00:36:18,833 --> 00:36:21,916
लेकिन क्या करें?
ख़्वाब में नवाब साहब को देखा था,

505
00:36:22,041 --> 00:36:25,541
बहुत परेशान लग रहे थे। और कह रहे थे
उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।

506
00:36:26,041 --> 00:36:27,666
इसलिए आपको आगाह करने चले आए।

507
00:36:27,833 --> 00:36:29,208
आप आईं, खुशी हुई।

508
00:36:29,833 --> 00:36:32,208
मगर हमारे साथ
धोखा होने की आप फ़िक्र न करें।

509
00:36:33,166 --> 00:36:35,875
अशफाक बलोच
उड़ती चिड़िया के पर गिन लेता है।

510
00:36:36,291 --> 00:36:37,666
वो तो है, नवाब साहब।

511
00:36:38,125 --> 00:36:40,916
लेकिन कहते हैं
तीसरे पहर में देखा हुआ ख़्वाब,

512
00:36:41,291 --> 00:36:42,625
अक्सर सच होता है।

513
00:36:43,916 --> 00:36:45,625
और धोखा उड़ती चिड़िया नहीं,

514
00:36:46,708 --> 00:36:50,041
धोखा वो चिड़िया देती है,
जो आँगन में उतर चुकी हो।

515
00:36:50,875 --> 00:36:53,958
अरे, इनको पहले कभी देखा नहीं।

516
00:36:54,291 --> 00:36:55,916
ये हमारी आलमज़ेब हैं।

517
00:36:58,791 --> 00:37:02,125
किसी ऊँचे खानदान की मालूम होती हैं।

518
00:37:02,416 --> 00:37:06,833
जी, इनके भाईजान
आला सरकारी अफ़सर हैं, सरफ़राज़।

519
00:37:07,375 --> 00:37:08,416
माशा-अल्लाह।

520
00:37:09,666 --> 00:37:11,416
इनके भाई सरकारी अफ़सर हैं,

521
00:37:11,500 --> 00:37:15,000
तो इनके अब्बू
किसी मिनिस्टर से कम नहीं होंगे। और इनकी…

522
00:37:15,708 --> 00:37:20,041
अम्मी, कहीं की मल्लिका होंगी।
[ज़ोर से हँसती है]

523
00:37:26,500 --> 00:37:29,000
मल्लिकाजान, हम आपका ये अंदाज़ समझे नहीं।

524
00:37:30,041 --> 00:37:31,708
आप कहना क्या चाहती हैं?

525
00:37:31,875 --> 00:37:37,333
यही कि आपको अपने आँगन में
उतरी हुई चिड़िया के पर गिन लेने चाहिए थे।

526
00:37:37,666 --> 00:37:39,375
बात ज़्यादा लंबी हो चुकी है।

527
00:37:40,708 --> 00:37:42,000
[ताजदार] हम सीधा-सीधा बताते हैं।

528
00:37:43,416 --> 00:37:45,333
सरफ़राज़ नाम का हमारा कोई दोस्त नहीं।

529
00:37:47,375 --> 00:37:50,750
आलमज़ेब, मल्लिकाजान की बेटी हैं।

530
00:37:51,833 --> 00:37:55,083
हीरामंडी से हैं, लेकिन तवायफ नहीं हैं।

531
00:37:57,166 --> 00:37:59,000
और हम इनसे बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।

532
00:38:00,791 --> 00:38:04,458
देखा नवाब साहब, हमारा ख़्वाब सच हुआ।

533
00:38:05,291 --> 00:38:08,583
धोखा हुआ है हम सब के साथ।

534
00:38:09,041 --> 00:38:13,416
ताजदार, आपने कुदसिया को धोखा दिया?

535
00:38:15,791 --> 00:38:18,458
कोई और देता तो सिर्फ़ हमारा यकीन टूटता।

536
00:38:20,541 --> 00:38:23,500
लेकिन आपके इस झूठ ने
तो हमारा दिल ही तोड़ दिया।

537
00:38:25,000 --> 00:38:27,083
[अफ़सोस से गहरी साँस खींचती हैं]

538
00:38:28,041 --> 00:38:29,875
हमने झूठ इसलिए बोला,

539
00:38:31,666 --> 00:38:35,583
-क्योंकि सच मोहब्बत को मोहलत नहीं देता।
-मोहलत तो हम भी नहीं देंगे।

540
00:38:36,416 --> 00:38:39,083
-चलिए, आलमज़ेब।
-आलमज़ेब हीरामंडी छोड़ चुकी है।

541
00:38:39,333 --> 00:38:41,791
हीरामंडी आदत नहीं है जो छोड़ी जाए।

542
00:38:43,166 --> 00:38:44,791
हीरामंडी किस्मत है।

543
00:38:46,291 --> 00:38:49,666
-और किस्मत छोड़ी नहीं जाती।
-लेकिन बदली तो जा सकती है।

544
00:38:49,875 --> 00:38:52,000
आप बदलेंगे किस्मत? हाँ?

545
00:38:53,375 --> 00:38:57,750
जो हीरामंडी से नफ़रत करते हैं, और
उसी हीरामंडी की लड़की से मोहब्बत कर बैठे।

546
00:38:58,250 --> 00:38:59,666
आप बदलेंगे किस्मत?

547
00:39:01,875 --> 00:39:06,875
कुदसिया बेगम,
हम आपकी बहुत इज़्ज़त करते हैं।

548
00:39:08,125 --> 00:39:11,541
वरना इस लड़की को हम घसीट के लेकर जाते।

549
00:39:12,166 --> 00:39:14,833
[कुदसिया बेगम रो पड़ती हैं]

550
00:39:17,583 --> 00:39:22,583
चलिए, ताजदार साहब,
दी आपकी मोहब्बत को मोहलत।

551
00:39:23,333 --> 00:39:28,250
अब हम भी देखेंगे
कि आप इन्हें बलोच खानदान की बहू बनाते हैं,

552
00:39:28,333 --> 00:39:31,583
या हम इन्हें शाही महल की हुज़ूर।

553
00:39:35,416 --> 00:39:36,750
ख़ुदा हाफ़िज़।

554
00:39:42,875 --> 00:39:49,333
बच्चा, दिल से तो दुआ निकलती है
कि आप खुश रहें, आबाद रहें।

555
00:39:50,458 --> 00:39:53,458
लेकिन हम जानते हैं
तवायफ की मोहब्बत का अंजाम।

556
00:40:07,875 --> 00:40:10,416
[उस्तादजी दुख से सुबकते हैं]

557
00:40:14,250 --> 00:40:20,125
घरों में बेटे रहते हैं,
तवायफों के दामाद नहीं।

558
00:40:24,041 --> 00:40:26,666
बर्बादी के रास्ते चल पड़े हैं आप।

559
00:40:29,708 --> 00:40:30,958
संभल कर रहिएगा।

