1
00:00:24,375 --> 00:00:28,375
हीरामंडी:
द डायमंड बाज़ार

2
00:00:47,791 --> 00:00:51,666
[बाज़ार की चहल-पहल]

3
00:00:53,583 --> 00:00:58,833
[वहीदा] एक वक्त था, जब नवाबों की महफ़िल से
आप ज़ेवर भी लाती थी और कोठी भी।

4
00:00:59,916 --> 00:01:03,083
और आज, आलम को बलोच के यहाँ छोड़ आई?

5
00:01:03,666 --> 00:01:06,625
आप ख़ुद अपनी ही औलाद पर
क़ाबू नहीं रख पा रही हैं, आपा।

6
00:01:08,000 --> 00:01:09,500
हीरामंडी पर कैसे रखेंगी?

7
00:01:11,041 --> 00:01:14,583
पतंग दूर गई है,
लेकिन डोर हमारे हाथ में है।

8
00:01:15,416 --> 00:01:17,958
वैसे पेंच वहीं लड़ रहे हैं,
जहाँ हम चाहते थे।

9
00:01:18,625 --> 00:01:19,875
-[मल्लिका] सत्तो।
-[सत्तो] जी, हुज़ूर?

10
00:01:19,958 --> 00:01:21,875
[मल्लिका] इकबाल से कहो,
सामान बग्घी में रखे।

11
00:01:22,958 --> 00:01:26,125
[पंजाबी में] हुज़ूर, हमारा इकबाल
अभी तक जेल से कहां छूटा।

12
00:01:27,291 --> 00:01:28,458
हम तो भूल ही गए थे।

13
00:01:29,166 --> 00:01:32,625
[पंजाबी में] हुज़ूर, अब याद आ गया है तो,
इकबाल को जेल से रिहा करा लें।

14
00:01:34,583 --> 00:01:36,750
सत्तो, चल हम ख़ुद ही सामान रख देंगे।

15
00:01:37,291 --> 00:01:39,208
हमारी ग़ैरहाज़िरी में ये चाबियां…

16
00:01:40,625 --> 00:01:41,708
आपकी ज़िम्मेदारी हैं।

17
00:01:47,958 --> 00:01:50,541
-सत्तो, बक्सा।
-[सत्तो] जी।

18
00:01:51,625 --> 00:01:56,041
[गंभीर संगीत बज रहा है]

19
00:02:10,791 --> 00:02:14,625
ये अमरूद कोठी है।
हमारी महरूम अम्मी जान ने हमारे नाम की थी।

20
00:02:16,500 --> 00:02:17,500
अब हम यहीं रहेंगे।

21
00:02:18,541 --> 00:02:19,375
[आलम] हूँ।

22
00:02:19,833 --> 00:02:22,166
[पीछे अज़ान सुनाई दे रही है]

23
00:02:22,625 --> 00:02:24,125
[लड़की की आवाज़] अरे, ताजदार मियां आप?

24
00:02:24,250 --> 00:02:25,250
-अस्सलाम वालेकुम।
-अम्मी जान!

25
00:02:25,333 --> 00:02:27,125
-वालेकुम अस्सलाम।
-देखिए, ताजदार भाईजान आए हैं।

26
00:02:27,333 --> 00:02:29,416
-ईद मुबारक।
-अरे, क्यों इतना शोर मचा रहे हो?

27
00:02:29,500 --> 00:02:32,416
-[महिला-2 आवाज़] कौन आया है?
-[पंजाबी में] बेबे, ताज बाबा आए हैं।

28
00:02:32,500 --> 00:02:34,375
[लड़की की आवाज़] अरे, नटवाल,
जल्दी से पानी ले आ।

29
00:02:34,458 --> 00:02:35,875
-अरे, ताज।
-[पुरुष आवाज़] ताजदार मियां।

30
00:02:36,083 --> 00:02:38,291
-[महिला-2 आवाज़] ख़ुश रहो।
-[ताजदार] अरे, मामूजान!

31
00:02:40,875 --> 00:02:42,041
[मामू] ईद के अगले दिन आए हो।

32
00:02:42,458 --> 00:02:44,041
हमारी तो आज भी ईद हो गई।

33
00:02:44,250 --> 00:02:45,083
जी।

34
00:02:46,166 --> 00:02:47,583
आलम, आइए।

35
00:02:59,500 --> 00:03:00,333
[मामू] इनकी तारीफ़?

36
00:03:00,750 --> 00:03:01,750
[ताजदार] जी, ये आलमज़ेब हैं।

37
00:03:02,291 --> 00:03:03,750
हमारी मेहमान। हमारे साथ रुकेंगी।

38
00:03:06,625 --> 00:03:09,583
कुदसिया बेग़म और अशफाक भाईजान ने
इजाज़त दी है इसकी?

39
00:03:11,166 --> 00:03:13,958
तो, फिर किस रिश्ते से रहेंगी ये यहाँ?

40
00:03:19,625 --> 00:03:20,541
आप सब अंदर जाइए।

41
00:03:22,083 --> 00:03:22,916
चलो।

42
00:03:26,375 --> 00:03:29,333
ताजदार मियां, आपको तो
पढ़ने का बड़ा शौक है।

43
00:03:30,750 --> 00:03:32,083
एक निकाह भी पढ़वा लेते।

44
00:03:32,708 --> 00:03:36,125
क्योंकि निकाह के बग़ैर,
पराए घर में रहने वालियों को

45
00:03:36,375 --> 00:03:38,000
लंदन में मेहमान कहते होंगे।

46
00:03:38,625 --> 00:03:41,750
हिन्दुस्तान में इन जैसियों को
कुछ और कहा जाता है।

47
00:03:42,041 --> 00:03:45,416
और घर आए मेहमान की
बेइज़्ज़ती करने वालों को क्या कहा जाता है?

48
00:03:47,833 --> 00:03:48,666
[ताजदार] गुरबख्श बी!

49
00:03:51,166 --> 00:03:53,250
आलमज़ेब को मेहमानखाने में ले जाइए।

50
00:03:54,416 --> 00:03:55,541
ये आपकी कोठी है।

51
00:03:57,166 --> 00:04:00,458
लेकिन इतना जान लीजिए ये लड़की अंदर आएगी,

52
00:04:00,833 --> 00:04:02,166
तो हम बाहर जाएंगे।

53
00:04:03,833 --> 00:04:05,208
अगर आपका ये ही फ़ैसला है,

54
00:04:06,166 --> 00:04:07,500
तो हम आपको रोकेंगे नहीं।

55
00:04:14,708 --> 00:04:16,208
[पंजाबी में] ये है, मेहमानों का कमरा।

56
00:04:17,250 --> 00:04:20,000
[गुरबख्श] कैसी मेहमान, आते ही घर तोड़ दिया।
[आलम खाँसती है]

57
00:04:20,833 --> 00:04:22,875
यह कोठे का नहीं, कोठी का कमरा है।

58
00:04:24,291 --> 00:04:26,791
[गुरबख्श, पंजाबी में] ये पसंद नहीं आया,
तो नौकरों का कमरा भी है।

59
00:04:27,125 --> 00:04:29,500
[गुरबख्श, पंजाबी में] कोठी के पीछे।
वहाँ चलना है?

60
00:04:30,083 --> 00:04:34,708
[ताजदार] गुरबख्श बी, कुदसिया ने हमें
मुलाज़िमों की इज़्ज़त करना सिखाया है।

61
00:04:35,708 --> 00:04:36,875
[ताजदार] और आपको मेहमानों की।

62
00:04:38,250 --> 00:04:39,375
आप अपनी तमीज़ मत भूलिए।

63
00:04:39,875 --> 00:04:41,625
[पंजाबी में] और
तुम्हारी तमीज़ का क्या ताज बाबा?

64
00:04:42,583 --> 00:04:44,375
[पंजाबी में] मामू जान को घर से निकाल दिया।

65
00:04:45,291 --> 00:04:46,916
[पंजाबी में] वो भी एक परायी लड़की के लिए।

66
00:04:48,083 --> 00:04:49,000
[ताजदार] माफ़ कर दीजिए।

67
00:04:50,416 --> 00:04:52,166
[ताजदार] बख्श बी की ज़ुबान पर
मिर्च क्यों न हो,

68
00:04:53,666 --> 00:04:54,791
वो दिल की बुरी नहीं हैं।

69
00:04:58,125 --> 00:05:02,416
[किसी के ज़ोर लगाने की आवाज़ आती है]

70
00:05:20,375 --> 00:05:24,125
[किसी की कूह-कूह की आवाज़ आ रही है]

71
00:05:24,250 --> 00:05:27,250
[किसी के पायलों की आवाज़ आ रही है]

72
00:05:35,291 --> 00:05:37,208
[बिब्बो] ये लीजिए।
कुछ ज़ेवरात हैं और कुछ नकद।

73
00:05:37,416 --> 00:05:38,791
-इंकलाब ज़िंदाबाद।
-इंकलाब ज़िंदाबाद।

74
00:05:38,875 --> 00:05:39,875
[बिब्बो] इंकलाब ज़िंदाबाद।

75
00:05:41,958 --> 00:05:42,791
चलो।

76
00:05:49,083 --> 00:05:50,458
[वहीदा ज़ोर से हँसती है]

77
00:05:53,125 --> 00:05:56,750
बेचारी आपा, उन्होंने आपको चाबियां दी।

78
00:05:57,708 --> 00:05:59,833
बहन से ज़्यादा औलाद पर यकीन किया।

79
00:06:00,791 --> 00:06:02,333
अँह… और वो चोर निकली।

80
00:06:03,083 --> 00:06:04,625
हमने सही वजह से चोरी की।

81
00:06:08,083 --> 00:06:09,583
आप ग़लत वजह से कर लीजिए।

82
00:06:10,416 --> 00:06:13,625
ख़ैरात में वहीदा न साहब लेती है,
न चाबियां।

83
00:06:41,958 --> 00:06:43,958
[फरीदन] अब क्या हुआ खाला जान?

84
00:06:44,083 --> 00:06:45,875
ये है रेहाना आपा की फ़ाइल।

85
00:06:46,916 --> 00:06:49,125
सालों पहले बुढ़िया ने जलाने दी थी हमें।

86
00:06:49,583 --> 00:06:51,333
[वहीदा] सोचा, एक बार
खोल कर देख ही लेते हैं।

87
00:06:51,916 --> 00:06:53,083
[वहीदा] देखा, तो पता चला।

88
00:06:53,458 --> 00:06:55,791
इसमें मल्लिका आपा के
ख़िलाफ़ सारे सबूत हैं।

89
00:06:56,625 --> 00:07:00,083
ये फ़ाइल सच में आपके पास थी,
तो इस्तेमाल क्यों नहीं की?

90
00:07:00,333 --> 00:07:02,958
ख्वाबगाह के ख्वाब दिखाती रही
मल्लिकाजान हमें।

91
00:07:04,458 --> 00:07:08,833
हमने सोचा,
हम भी अपने कोठे पर हुज़ूर बनेंगे।

92
00:07:09,916 --> 00:07:10,833
ख़ैर, फरीदन,

93
00:07:11,791 --> 00:07:15,666
ये फ़ाइल तुम्हारे हवाले किए जा रहे हैं।
कार्टराईट तक पहुंचा देना इसे।

94
00:07:18,458 --> 00:07:20,958
अरे, बिना ख्वाबगाह के कागज़ात लिए चल दीं?

95
00:07:21,041 --> 00:07:24,791
रहने दो, फरीदन।
ख्वाबगाह तुम भी देने से रही।

96
00:07:25,708 --> 00:07:28,916
तुम बस… हमें मल्लिका की तबाही दे दो।

97
00:07:34,125 --> 00:07:36,125
[पुरुष आवाज़] बेटा, ये देखो।
एक हज़ार कंटेनर लंदन--

98
00:07:36,250 --> 00:07:39,708
[ताजदार] मुनीम साहब, हमारे बाग़ के
सारे आम विलायत क्यों जा रहे हैं?

99
00:07:39,791 --> 00:07:41,916
{\an8}[मुनीम जी] क्योंकि वहाँ बेटा,
बेहतर कीमत मिल रही है।

100
00:07:42,958 --> 00:07:45,000
{\an8}बचपन में सुना था कि मेहनत का फल मिलता है।

101
00:07:45,541 --> 00:07:47,500
{\an8}लेकिन, यहाँ तो मेहनत का फल
विलायत जा रहा है।

102
00:07:49,625 --> 00:07:51,666
सारे ऑर्डर रद्द कर दीजिए, मुनीम साहब।

103
00:07:52,458 --> 00:07:54,375
ये आम हिन्दुस्तान के
बाज़ार में ही बिकेंगे।

104
00:07:55,583 --> 00:07:57,125
-लेकिन, ताज बाबा--
-हूँ…

105
00:07:58,291 --> 00:07:59,125
मुनीम साहब।

106
00:08:09,208 --> 00:08:11,875
[गुरबख्श, पंजाबी में] ये हीरामंडी वालियां
बड़ी सीखी-सिखाई होती हैं।

107
00:08:12,375 --> 00:08:15,875
[गुरबख्श, पंजाबी में] बचपन में गुड़िया से
खेलती हैं। जवानी में लड़कों के साथ।

108
00:08:16,166 --> 00:08:19,583
[पंजाबी में] कुछ भी कह।
ताजदार बाबा इससे बहुत प्यार करते हैं।

109
00:08:19,875 --> 00:08:20,875
नवाबों का क्या है?

110
00:08:21,875 --> 00:08:25,416
[पंजाबी में] नई चादर को कुछ दिन
बिस्तर पर बिछाते हैं। फिर फेंक देते हैं।

111
00:08:31,375 --> 00:08:34,416
ताज बाबा। लगता है बारिश होने वाली है।

112
00:08:35,208 --> 00:08:36,291
चलिए, वापस।

113
00:08:37,416 --> 00:08:38,375
आलम, चलिए।

114
00:08:38,875 --> 00:08:41,291
[बादल गड़गड़ा रहे हैं]

115
00:08:42,125 --> 00:08:46,833
[रोमांटिक संगीत बज रहा है]

116
00:08:50,166 --> 00:08:56,000
♪ इक बार देख लीजिए ♪

117
00:08:56,750 --> 00:09:02,875
♪ इक बार देख लीजिए ♪

118
00:09:03,458 --> 00:09:09,875
♪ दीवाना बना दीजिए ♪

119
00:09:10,166 --> 00:09:15,958
♪ इक बार देख लीजिए ♪

120
00:09:16,750 --> 00:09:23,125
♪ जलने को हैं तैयार हम ♪

121
00:09:23,500 --> 00:09:29,958
♪ परवाना बना दीजिए ♪

122
00:09:30,083 --> 00:09:35,875
♪ इक बार देख लीजिए ♪

123
00:09:43,458 --> 00:09:50,083
♪ इक बार देख लीजिए ♪

124
00:09:52,500 --> 00:09:55,458
-[ताजदार] करतार बी।
-[करतार] जी। आई।

125
00:09:56,916 --> 00:09:58,875
[ताजदार] करतार बी, ज़रा
आलम को बुलवाइए खाना खाने।

126
00:09:59,166 --> 00:10:00,666
[करतार] आज वो नीचे नहीं आने वाली।

127
00:10:01,166 --> 00:10:03,458
[करतार, पंजाबी में] आज आप अकेले ही खाइए।
उन्हें बुखार है।

128
00:10:03,958 --> 00:10:05,916
[ताजदार] अरे, तो गाड़ी भिजवाइए।
डॉक्टर को बुलवाइए।

129
00:10:06,000 --> 00:10:08,208
[करतार, पंजाबी में] ना।
डॉक्टर को क्या करना है?

130
00:10:08,875 --> 00:10:12,333
[करतार, पंजाबी में] ये तो
प्यार का बुखार है। इतनी जल्दी नहीं जाएगा।

131
00:10:13,625 --> 00:10:15,083
[करतार दबी हँसी हँसती है]

132
00:10:15,333 --> 00:10:18,791
[रोमांटिक संगीत बज रहा है]

133
00:10:32,708 --> 00:10:39,708
[रोमांटिक संगीत बज रहा है]

134
00:11:24,708 --> 00:11:27,041
ताज

135
00:11:34,166 --> 00:11:38,875
[तबला बज रहा है]

136
00:11:41,458 --> 00:11:45,375
[उस्तादजी] अय हाय, मर जाऊँ मैं।
कहाँ चल दिए मेरे मक्खन के डोंगे?

137
00:11:46,291 --> 00:11:49,833
भूल गए आप?
ये फ़ाइल कार्टराईट को देनी थी। चलें?

138
00:11:50,041 --> 00:11:53,416
कार्टराईट साहब से मिलने जाना है?
तो, बीबी कपड़े उतार दें।

139
00:11:53,500 --> 00:11:54,541
क्या बदतमीज़ी है ये?

140
00:11:55,041 --> 00:11:57,000
पंद्रह दिन के लिए कराची गए हैं।

141
00:11:57,125 --> 00:11:59,458
पत्ते निकालिए
और ये चश्मे उतारिए। [हँसते हैं]

142
00:11:59,541 --> 00:12:02,416
या अल्लाह! जब भी आता है,
बुरी खबर लेकर आता है।

143
00:12:02,500 --> 00:12:03,875
-मनहूस कहीं का--
-ख़ाला!

144
00:12:04,208 --> 00:12:05,875
पंद्रह दिन बहुत होते हैं, फरीदन।

145
00:12:06,375 --> 00:12:09,208
पंद्रह दिनों में मल्लिकाजान
पूरी बाज़ी पलट सकती है।

146
00:12:11,666 --> 00:12:13,166
सब्र कीजिए, खाला जान।

147
00:12:14,625 --> 00:12:17,750
हमने पंद्रह साल सब्र किया,
पंद्रह दिन और सही।

148
00:12:19,125 --> 00:12:21,000
मल्लिकाजान की तबाही तय है।

149
00:12:23,416 --> 00:12:24,291
ये फ़ाइल।

150
00:12:25,958 --> 00:12:27,250
आपका बयान।

151
00:12:28,625 --> 00:12:30,000
हमारा ज़ज़्बा।

152
00:12:31,250 --> 00:12:33,208
और हमारी ख़ूबसूरती।

153
00:12:36,083 --> 00:12:39,625
[हँसते हुए] "हमारी ख़ूबसूरती।"

154
00:12:40,083 --> 00:12:41,291
[फरीदन श्श करती है]

155
00:12:50,000 --> 00:12:52,291
[ताजदार] बलराज,
ये सब सामान कहां ले जा रहा है?

156
00:12:52,541 --> 00:12:54,625
[बलराज] कपड़ा मिल। उमेश
सारा सामान वहाँ पहुंचवा देगा।

157
00:12:55,333 --> 00:12:57,291
-क्यों?
-क्योंकि बम वहाँ बनेंगे।

158
00:12:58,041 --> 00:13:00,666
बम बनाने के लिए अमरूद कोठी
सबसे सुरक्षित जगह है।

159
00:13:01,000 --> 00:13:02,916
और इस बात से
हमीद साहब भी इत्तेफ़ाक रखते हैं।

160
00:13:03,875 --> 00:13:06,916
-फिर अचानक क्या बदल गया?
-तुम। तुम बदल गए हो, ताजदार।

161
00:13:07,708 --> 00:13:08,958
तुम्हारी ज़िम्मेदारियाँ जो बढ़ चुकी हैं।

162
00:13:09,708 --> 00:13:12,750
मोहब्बत और बगावत के बीच में
एक लकीर खींच के रखो, ताजदार मियां।

163
00:13:14,166 --> 00:13:18,333
वरना हम, हमारा मकसद और
वो बेचारी आलम, तीनों ख़तरे में पड़ जाएंगे।

164
00:13:20,958 --> 00:13:21,875
[बलराज] चलो, अमिश।

165
00:13:29,916 --> 00:13:32,666
-आप यहाँ क्या कर रही हैं?
-बस हम चाय देने आए थे।

166
00:13:33,708 --> 00:13:34,625
आप जाइए। हम आते हैं।

167
00:13:40,458 --> 00:13:42,083
माफ़ कीजिएगा, बलराज भाईजान।

168
00:13:43,125 --> 00:13:45,875
लेकिन, मोहब्बत और बग़ावत
के बीच कोई लकीर नहीं होती।

169
00:13:47,125 --> 00:13:49,625
इश्क और इंकलाब के बीच कोई फ़र्क नहीं होता।

170
00:13:50,375 --> 00:13:54,375
लेकिन, आप फ़िक्र मत कीजिए।
हम इनके फ़र्ज़ के रास्ते में नहीं आएंगे।

171
00:13:56,208 --> 00:13:57,875
आज के बाद हम इस कमरे में नहीं आएंगे।

172
00:14:08,833 --> 00:14:10,166
[जुल्फिकार] कैसे मिजाज़ हैं आपके?

173
00:14:13,708 --> 00:14:15,041
[जुल्फिकार] हमने आपसे कुछ पूछा।

174
00:14:15,541 --> 00:14:17,458
-हम लाहौर वापस जा रहे हैं।
-क्यों?

175
00:14:18,916 --> 00:14:20,458
आपने हमें मरी बुलाया,

176
00:14:20,541 --> 00:14:23,208
ताकि हम शाही महल की फ़िक्र ना करें।

177
00:14:23,625 --> 00:14:27,416
और हमें तन्हा छोड़कर
ख़ुद आप शिकार पर चले जाते हैं।

178
00:14:28,166 --> 00:14:30,250
और आज तो जनाब आप ख़ाली हाथ आए हैं।

179
00:14:30,458 --> 00:14:32,041
अजी, ख़ाली हाथ कहां।

180
00:14:33,458 --> 00:14:36,333
आज का शिकार ख़ास आपके लिए।

181
00:14:39,125 --> 00:14:41,250
फरीदन और सत्तन मियां?

182
00:14:42,166 --> 00:14:44,750
इन्हीं के हाथों तो बेचा था
फरीदन को बीस साल पहले।

183
00:14:45,041 --> 00:14:47,708
इन्हीं सत्तन मियां ने इसका रावलपिंडी के

184
00:14:47,791 --> 00:14:50,666
इफ़्तख़ार अहमदी के साथ निकाह करवा दिया।

185
00:14:51,416 --> 00:14:53,416
महज़ बारह साल की उम्र में।

186
00:14:54,125 --> 00:14:58,208
दो साल नहीं हुए थे, निकाह को,
इफ़्तख़ार साहब का इंतक़ाल हो गया।

187
00:15:00,375 --> 00:15:02,916
कहते हैं फरीदन ने ज़हर देकर मारा था।

188
00:15:03,000 --> 00:15:03,875
या अल्लाह।

189
00:15:05,458 --> 00:15:07,500
चौदह की उम्र में कत्ल?

190
00:15:09,708 --> 00:15:13,250
-और सोलह साल की उम्र में आगज़नी।
-मतलब?

191
00:15:14,916 --> 00:15:18,875
किसी दलाल ने इसे अवध की
गुलफ़ाम बीबी के कोठे तक पहुंचा दिया।

192
00:15:19,333 --> 00:15:21,083
जहाँ ये जहाँआरा के नाम से थी।

193
00:15:21,791 --> 00:15:23,416
वहीं से अपने अगले शिकार

194
00:15:23,958 --> 00:15:25,416
मोहम्मद अमीन को फंसाया।

195
00:15:26,291 --> 00:15:29,541
कोठा जलाकर उसके साथ दिल्ली भाग गई।

196
00:15:31,250 --> 00:15:33,708
और ये… चौधरी साहब।

197
00:15:33,791 --> 00:15:37,916
अरे। ये तो ख्वाबगाह में पड़े रहते हैं।

198
00:15:38,666 --> 00:15:40,291
बनारस में तारा बनकर

199
00:15:40,375 --> 00:15:44,333
इन्हीं चौधरी साहब के वाबर्ची ख़ाने से लेकर
बिस्तर तक का सफ़र तय किया।

200
00:15:45,291 --> 00:15:47,208
ये लड़की जो आपको आंखें दिखा रही है,

201
00:15:47,375 --> 00:15:50,250
हर शहर में पुलिस केस खुले हैं इसके नाम के।

202
00:15:50,875 --> 00:15:54,083
बला है, जो आसानी से टाली नहीं जा सकती।

203
00:15:55,375 --> 00:15:58,541
अफ़सोस ये हुनर हमारी एक भी बेटी में नहीं।

204
00:15:59,333 --> 00:16:05,166
[दोनों ठठाकर हँसते हैं]

205
00:16:13,541 --> 00:16:19,208
[पार्श्व में ठुमरी बज रही है]

206
00:16:20,625 --> 00:16:22,333
[अंग्रेज़ी में] मोहतरमा,
मुस्कुराइए प्लीज़।

207
00:16:23,708 --> 00:16:28,166
[हुमैरा] फरीदन बीबी, आप यकीन नहीं करेंगी
कि आपसे मिलने कौन आया है।

208
00:16:29,333 --> 00:16:31,125
शाही महल से मल्लिकाजान।

209
00:16:32,000 --> 00:16:33,791
बुढ़िया बड़ी शातिर है।

210
00:16:34,875 --> 00:16:37,041
काफ़ी जल्दी समझ गई फ़ाइल कहाँ पर है।

211
00:16:37,291 --> 00:16:38,208
थोड़ा इधर। थोड़ा इधर।

212
00:16:38,333 --> 00:16:41,166
-[हुमैरा] क्या करें, बीबी? वापस भेज दें?
-नहीं।

213
00:16:42,500 --> 00:16:44,625
-इंतज़ार करने बोलो।
-ठीक है।

214
00:16:45,000 --> 00:16:45,958
और एक बात बताओ।

215
00:16:47,125 --> 00:16:48,541
हमारे पैर कैसे लग रहे हैं?

216
00:16:49,625 --> 00:16:51,375
खाला जान पैर जो दबाने वाली हैं।

217
00:16:52,166 --> 00:16:54,375
-खूबसूरत लगने चाहिए।
-जी।

218
00:16:54,500 --> 00:16:57,166
[मल्लिका] खूबसूरत तो
आपके पैर हैं ही, फरीदन।

219
00:16:57,666 --> 00:16:58,958
लेकिन, एक बात बताऊँ।

220
00:16:59,625 --> 00:17:02,791
अलबत्ता, आपकी गर्दन ज़्यादा खूबसूरत है।

221
00:17:03,250 --> 00:17:04,541
तस्लीम, खाला जान।

222
00:17:05,750 --> 00:17:06,958
बताइए, कैसे आना हुआ?

223
00:17:07,291 --> 00:17:10,291
बस, आपकी याद आई, चले आए।

224
00:17:10,750 --> 00:17:12,083
थोड़ा सा मुस्कुराइए, मोहतरमा।

225
00:17:12,166 --> 00:17:13,958
-तस्वीर खिंचवा रही हैं?
-हाँ।

226
00:17:14,458 --> 00:17:17,500
लेकिन, ख्वाबगाह में
आपकी तस्वीर लगाने की जगह कहां है?

227
00:17:19,250 --> 00:17:21,500
ये तस्वीरें ख्वाबगाह के लिए नहीं,

228
00:17:22,375 --> 00:17:23,875
शाही महल के लिए हैं।

229
00:17:25,166 --> 00:17:27,750
जहाँ आपकी अम्मी की तस्वीर नहीं टिक पाई,

230
00:17:28,833 --> 00:17:30,416
वहाँ आपकी क्या टिकेगी?

231
00:17:31,333 --> 00:17:35,791
वैसे, सुना है ये काला बक्सा
तस्वीर नहीं, रूह खींच लेती है।

232
00:17:36,666 --> 00:17:37,625
सही सुना आपने।

233
00:17:38,875 --> 00:17:43,125
पर आपको डरने की कोई ज़रूरत नहीं।
आपकी रूह तो कब की मर चुकी है।

234
00:17:45,291 --> 00:17:48,958
यकीन नहीं आ रहा, तो आइए हमारे साथ
तस्वीर खिंचवा के ख़ुद ही देख लीजिए।

235
00:17:50,583 --> 00:17:55,500
[मल्लिका] चलिए। आपके लिए कुछ भी मेरी जान।

236
00:17:56,083 --> 00:17:59,208
-हुमैरा, खाला जान के लिए जाम ले आओ।
-जी।

237
00:17:59,375 --> 00:18:01,500
दुश्मन के घर की पानी भी ना पिएं हम।

238
00:18:01,916 --> 00:18:03,166
जाम तो दूर की बात है।

239
00:18:03,750 --> 00:18:05,250
आप हम पर शक कर रही हैं?

240
00:18:05,791 --> 00:18:07,750
शक तो हम अपने साये पर भी करते हैं।

241
00:18:07,833 --> 00:18:09,833
हाँ। करना भी चाहिए।

242
00:18:10,250 --> 00:18:12,708
आख़िर साया आपका है। आप ही पे गया होगा।

243
00:18:12,875 --> 00:18:15,125
[हँस कर] आप बातें बहुत अच्छी कर लेती हैं।

244
00:18:16,125 --> 00:18:17,208
हमारी फ़ाइल!

245
00:18:17,833 --> 00:18:19,916
जी, बिल्कुल आप ही की फ़ाइल है।

246
00:18:20,916 --> 00:18:22,833
इसे हम ढूंढ-ढूंढकर पागल हो गए थे।

247
00:18:23,250 --> 00:18:25,208
इसे तो हम सीने से लगाकर सोते हैं।

248
00:18:27,625 --> 00:18:31,166
इसमें ऐसे भी कुछ कागज़ात हैं,
जो बार-बार पढ़ने का दिल करता है।

249
00:18:31,666 --> 00:18:35,375
बस कार्टराईट साहब कराची से
वापस आ जाएं, उन्हें सौंप देंगे।

250
00:18:36,000 --> 00:18:38,291
और हमें सात साल की जेल। नहीं?

251
00:18:38,583 --> 00:18:39,750
या अल्लाह।

252
00:18:40,916 --> 00:18:45,208
लेकिन, ये तस्वीरें पुलिस के हाथ लग गईं,
तो आपको सज़ा-ए-मौत।

253
00:18:49,083 --> 00:18:52,583
रावलपिंडी की नूर, अवध की अनोखी,

254
00:18:53,333 --> 00:18:56,791
बनारस की तारा, दिल्ली की जहाँआरा।

255
00:19:01,208 --> 00:19:02,041
फ़ोटो खींच।

256
00:19:03,666 --> 00:19:05,833
अगर आपको अपनी जान प्यारी है,

257
00:19:06,916 --> 00:19:10,291
तो हमारी वो फ़ाइल
पुलिस तक नहीं पहुंचेगी। हूँ?

258
00:19:15,375 --> 00:19:18,125
अगर फ़ोटो अच्छी आए,
तो हमारे यहाँ भिजवा दीजिएगा।

259
00:19:23,666 --> 00:19:24,875
[फ़ोटोग्राफ़र] मोहतरमा, ज़रा मुस्कुराइए।

260
00:19:34,125 --> 00:19:37,250
[वहीदा] हमें आने में थोड़ी देर हो गई।
मुई नई साड़ी मिल ही नहीं रही थी।

261
00:19:38,541 --> 00:19:40,666
[वहीदा] कार्टराईट साहब आए नहीं अब तक?

262
00:19:42,333 --> 00:19:44,333
-[फरीदन] फ़ातिमा!
-[फ़ातिमा] जी?

263
00:19:45,416 --> 00:19:46,625
ज़रा वो फ़ाइल लाना।

264
00:19:50,125 --> 00:19:52,000
-क्या है इसमें?
-सबूत।

265
00:19:52,666 --> 00:19:54,208
मल्लिका के उंगलियों के निशान।

266
00:19:54,750 --> 00:19:55,833
और अफ़सर का बयान,

267
00:19:56,458 --> 00:19:58,416
कि रेहाना आपा ने ख़ुदकुशी नहीं की।

268
00:19:59,250 --> 00:20:02,000
अच्छा? दिखाइए तो।

269
00:20:08,958 --> 00:20:09,875
यहीं तो थे।

270
00:20:11,375 --> 00:20:13,791
सबूत का स नहीं है इस फ़ाइल में।

271
00:20:15,041 --> 00:20:19,666
[फरीदन] फ़ातिमा, देखो तो,
हम भी किस बेवकूफ़ की बातों में आ गए।

272
00:20:19,875 --> 00:20:21,250
[फ़ातिमा हँसती है]

273
00:20:21,500 --> 00:20:24,208
हाँ, बेवकूफ़ तो हम हैं ही।

274
00:20:24,791 --> 00:20:26,625
हमें लगा तुम मल्लिका से हमें बचाओगी।

275
00:20:27,625 --> 00:20:29,333
[वहीदा] ऐसा अक्सर होता है हमारे साथ।

276
00:20:30,083 --> 00:20:33,791
चेहरे पर एक बार चाकू चला। रूह पर बेहिसाब।

277
00:20:35,583 --> 00:20:39,166
धोखा देने वालों की फ़ेहरिस्त में
एक और नाम सही।

278
00:20:40,291 --> 00:20:42,375
कहते हैं जिसकी दुआ कबूल नहीं होती,

279
00:20:42,916 --> 00:20:45,041
उनकी बद्दुआ ज़रूर कबूल होती है।

280
00:20:54,458 --> 00:20:55,583
[मल्लिका] सत्तो, फत्तो।

281
00:20:55,916 --> 00:20:59,708
हम सोच रहे थे कि अगली जुमेरात को
शाही महल की महफ़िल

282
00:21:00,416 --> 00:21:01,958
हमारी शमा सजाएगी।

283
00:21:02,333 --> 00:21:03,208
हुज़ूर हम?

284
00:21:03,750 --> 00:21:08,083
क्यों? आप वहीदा की बेटी हैं
और हमारी भी बच्ची हुईं, न।

285
00:21:09,333 --> 00:21:11,750
-आप हमें हुज़ूर बनाएंगी?
-[फत्तो, पंजाबी में] चुप कर मरजानिए।

286
00:21:12,375 --> 00:21:16,250
आलमज़ेब के वापस लौटने तक।
बस। है न, हुज़ूर?

287
00:21:16,666 --> 00:21:20,708
आज से इनके कपड़े, ज़ेवरात,
सब हमारी ज़िम्मेदारी होंगी।

288
00:21:20,958 --> 00:21:24,166
हुज़ूर, हमें आपसे बात करनी है।

289
00:21:24,625 --> 00:21:28,000
और हाँ, कपड़ों के आस्तीने छोटी होनी चाहिए।

290
00:21:29,041 --> 00:21:32,041
आजकल आस्तीनों में सांप पलने लगे हैं।

291
00:21:34,208 --> 00:21:37,416
आपा, कुछ कहना चाहते हैं आपसे।

292
00:21:37,666 --> 00:21:40,583
कोई इनसे कहे कि
हम इनका चेहरा भी नहीं देखना चाहते।

293
00:21:48,541 --> 00:21:49,708
अब कह सकते हैं?

294
00:21:52,541 --> 00:21:54,916
उस कमबख्त फरीदन की बातों में आ गए हम।

295
00:21:56,666 --> 00:21:58,750
हमसे बहुत बड़ी ग़लती हो गई, आपा।

296
00:22:00,958 --> 00:22:02,166
हमें माफ़ कर दीजिए।

297
00:22:03,500 --> 00:22:07,291
[मल्लिका] ज़िंदगी भर आप ग़लतियाँ करती
आ रही हैं और हम आपको माफ़ करते आ रहे हैं।

298
00:22:08,875 --> 00:22:13,291
बड़ी बहन के साथ जो किया, छोटी बहन के
साथ करेंगे, तो हम तन्हा हो जाएंगे, नहीं?

299
00:22:15,541 --> 00:22:18,625
चलिए, माफ़ किया आपको।

300
00:22:19,875 --> 00:22:20,791
आपा।

301
00:22:25,916 --> 00:22:27,375
शुक्रगुज़ार हैं आपके।

302
00:22:28,833 --> 00:22:30,708
अल्लाह आपको हर ख़ुशी से नवाज़े।

303
00:22:30,833 --> 00:22:33,500
अरे, सत्तो, फत्तो,
अचानक मौसम बदल गया, नहीं?

304
00:22:34,333 --> 00:22:35,500
[मल्लिका] गर्मी बढ़ गई है।

305
00:22:54,083 --> 00:22:57,541
[दुकानदार] यह देखिए, चीन का खास सिल्क।

306
00:22:58,791 --> 00:23:00,791
-[दुकानदार] खूब जँचेगा बीबी आप पे।
-अच्छा?

307
00:23:01,500 --> 00:23:04,166
गरारा, शरारा, जो जी चाहें, बनाइए।

308
00:23:04,791 --> 00:23:06,750
-[शमा] ज़रा रोशनी में लेकर देखते हैं।
-[दुकानदार] जी।

309
00:23:06,916 --> 00:23:08,375
[शमा, गहरी साँस खींचकर] या अल्लाह।

310
00:23:08,791 --> 00:23:10,166
[पुरुष आवाज़] तो यहाँ छिपी हैं आप?

311
00:23:12,250 --> 00:23:15,041
[शमा] फ़िरोज़ साहब! आदाब।

312
00:23:17,166 --> 00:23:21,250
[फ़िरोज़] कब से आप को ढूँढ रहे हैं, शमा।
अच्छा हुआ बाहर बग्घी दिख गई आपकी।

313
00:23:22,708 --> 00:23:24,458
[फ़िरोज़] आइए, चलिए हमारे साथ।

314
00:23:25,000 --> 00:23:27,791
[शमा] माफ़ कीजिएगा, लेकिन
आज हम आपके साथ नहीं आएँगे।

315
00:23:31,291 --> 00:23:33,375
पिछले एक महीने से यही सुन रहे हैं।

316
00:23:34,458 --> 00:23:37,125
शाही महल से बार-बार नामुराद निकलते हैं।

317
00:23:40,416 --> 00:23:42,250
आज तो आपको साथ लेकर ही जाएँगे।

318
00:23:43,208 --> 00:23:46,833
अब बहुत वक्त हुआ।
शमा-परवाने का खेल नहीं हुआ।

319
00:23:48,125 --> 00:23:49,458
[वहीदा] होगा भी नहीं, फ़िरोज़ साहब।

320
00:23:51,000 --> 00:23:53,958
[वहीदा] अब शमा की लौ
आपकी औकात से ज़्यादा ऊपर हो गई है।

321
00:23:54,958 --> 00:23:58,083
हमारी बेटी शाही महल की
होने वाली हुज़ूर है।

322
00:24:00,250 --> 00:24:02,500
शमा हुज़ूर बनेंगी? [हँसते हैं]

323
00:24:02,666 --> 00:24:05,666
[वहीदा] लज्जो आपा गुज़र गईं,
आलमज़ेब भाग गई।

324
00:24:05,958 --> 00:24:09,583
बिब्बोजान मुरझा गई।
और हमने ये ख्वाब देखने छोड़ दिए।

325
00:24:10,041 --> 00:24:10,958
[वहीदा] तो हुज़ूर कौन?

326
00:24:12,291 --> 00:24:13,166
हमारी शमा।

327
00:24:14,208 --> 00:24:19,208
[फ़िरोज़] ओ… तो सारे बैर भुलाकर
एक हो गईं दोनों?

328
00:24:19,625 --> 00:24:21,166
खून, खून होता है, फ़िरोज़ साहब।

329
00:24:21,416 --> 00:24:24,416
अह… लोगों के पाँव में जूती काटती है।

330
00:24:25,583 --> 00:24:26,916
हम जूती से बच गए।

331
00:24:28,166 --> 00:24:31,125
-जुराब ने काट लिया।
-अब भरी दुकान में तमाशा करेंगे आप?

332
00:24:32,333 --> 00:24:35,500
हम तमाशा देखते नहीं,
दिखाते हैं फ़िरोज़ साहब।

333
00:24:36,958 --> 00:24:39,291
-चलिए, शमा।
-[दुकानदार] बीबी, ये सब कपड़े?

334
00:24:39,666 --> 00:24:42,458
-[शमा] शाही महल में भेज देना।
-[फ़िरोज़] रुको, हरामज़ादियो।

335
00:24:42,583 --> 00:24:43,666
ज़ीनत
ख़वातीन के लिबास

336
00:24:43,750 --> 00:24:45,333
आ गई अपनी औकात पर तवायफ!

337
00:24:46,583 --> 00:24:49,250
हमने तुम दोनों को यहाँ बैठाया है, यहाँ।

338
00:24:49,416 --> 00:24:53,125
क्या फ़िरोज़ साहब!
अब आधी मिनट का भी अहसान जताएँगे आप?

339
00:24:53,208 --> 00:24:54,666
[शमा हंसती है]

340
00:24:58,541 --> 00:25:00,500
[दुकानदार] आपको कुछ दिखाऊँ, फ़िरोज़ साहब?

341
00:25:01,416 --> 00:25:03,208
[दुकानदार] चीन का खास सिल्क?

342
00:25:05,125 --> 00:25:08,666
[हँसते हुए, सत्तो, पंजाबी में] तू भी न,
फत्तो, तेरा वज़न बढ़ता जाता है।

343
00:25:08,958 --> 00:25:10,291
कुर्ता खुलता जाता है।

344
00:25:12,125 --> 00:25:14,833
ले, इतनी बारिश हो रही है।

345
00:25:15,041 --> 00:25:17,166
लगता है जैसे आसमान ही रो रहा है।

346
00:25:17,250 --> 00:25:19,583
ज़रूर किसी सच्चे का दिल टूटा होगा।

347
00:25:30,291 --> 00:25:33,750
बल्ली! सत्तो, बल्ली!

348
00:25:34,500 --> 00:25:35,541
बल्ली?

349
00:25:55,250 --> 00:25:56,291
सायमा किधर है?

350
00:25:57,166 --> 00:25:59,500
चाय पी ले काके। गर्माइश आएगी।

351
00:26:00,166 --> 00:26:01,000
[मल्लिका] कैसे हो?

352
00:26:04,458 --> 00:26:05,625
मेहरबानी हुज़ूर।

353
00:26:06,583 --> 00:26:09,083
अंग्रेज़ों ने बड़े
टेढ़े इल्ज़ाम लगाए थे तुम पर।

354
00:26:10,500 --> 00:26:14,458
इसलिए तुम्हें रिहा कराने में
थोड़ा वक्त लग गया।

355
00:26:16,375 --> 00:26:17,375
हमें माफ़ कर दो।

356
00:26:17,958 --> 00:26:19,375
ग़लती तो मेरी है जी।

357
00:26:21,083 --> 00:26:24,958
हुज़ूर, मुझे सायमा के साथ शादी करने का

358
00:26:25,458 --> 00:26:26,791
एक मौका और दे दो।

359
00:26:27,208 --> 00:26:29,500
रब दी सौ, मैं सारे पैसे ले आऊंगा।

360
00:26:30,083 --> 00:26:34,000
मुझे पता है, आप सबको
मेरी वजह से बहुत तकलीफ़ हुई है।

361
00:26:35,041 --> 00:26:36,833
तकलीफ़ तो हुई उस रात।

362
00:26:38,666 --> 00:26:41,166
एक तुम्हारे पकड़े जाने की और दूसरी…

363
00:26:42,166 --> 00:26:43,708
सायमा के भाग जाने की।

364
00:26:46,333 --> 00:26:50,250
तुमने इश्क किया
और वो इंतज़ार भी नहीं कर पाई।

365
00:26:50,583 --> 00:26:51,750
उस रात ही भाग गई।

366
00:26:53,333 --> 00:26:57,166
और जाते-जाते… ये छोड़ गई।

367
00:27:05,041 --> 00:27:08,625
इकबाल, खुदगर्ज़ लोगों पर आंसू नहीं बहाते।

368
00:27:15,916 --> 00:27:16,875
[दरवाज़ा खटखटाता है]

369
00:27:17,208 --> 00:27:18,041
[ताजदार] आलम।

370
00:27:19,125 --> 00:27:19,958
जी?

371
00:27:20,375 --> 00:27:23,083
[ताजदार] दरवाज़ा खोलिए।
हमें आपसे कुछ बात करनी है।

372
00:27:24,500 --> 00:27:27,166
वो हम मसरूफ़ हैं।
जो भी कहना है, वहीं से कहिए।

373
00:27:27,791 --> 00:27:31,041
न हम आपके कमरे में आएंगे,
न आप हमारे कमरे में आ सकते हैं।

374
00:27:31,583 --> 00:27:33,791
[ताजदार] आप अब तक
उस बात को दिल से लगाए बैठी हैं?

375
00:27:34,666 --> 00:27:35,958
[ताजदार] एक बार मिलेंगी भी नहीं?

376
00:27:37,166 --> 00:27:38,750
हम अपना फ़ैसला कर चुके हैं।

377
00:27:39,541 --> 00:27:43,250
[ताजदार] हम चंद दिनों के लिए बाहर
जा रहे हैं। अब भी दरवाज़ा नहीं खोलेंगी?

378
00:27:45,750 --> 00:27:46,750
[ताजदार] ख़ुदा हाफ़िज़।

379
00:27:47,416 --> 00:27:50,000
[पैरों के सीढ़ियां उतरने की आवाज़ आती है]

380
00:28:01,791 --> 00:28:03,125
"एक बार देख लीजिए।"

381
00:28:04,666 --> 00:28:05,791
"दीवाना बना दीजिए।"

382
00:28:08,083 --> 00:28:09,583
"जलने को हैं तैयार हम।"

383
00:28:10,833 --> 00:28:12,041
"परवाना बना दीजिए।"

384
00:28:19,041 --> 00:28:20,125
[ताजदार] खुदाहाफ़िज़।

385
00:28:27,208 --> 00:28:30,416
[बिब्बो] अब इस थाने में एक औरत
रपट लिखवाना चाहे भी तो कैसे?

386
00:28:31,208 --> 00:28:32,458
जब अफ़सर ही ज़ुल्मी हो।

387
00:28:33,000 --> 00:28:35,708
[अंग्रेज़ी में] हम्म। मैं उसमें
मदद कर सकता हूँ।

388
00:28:36,541 --> 00:28:40,458
[अंग्रेज़ी में] मुझे बताओ।
इम्पीरियल पुलिस आपकी

389
00:28:41,041 --> 00:28:43,083
[अंग्रेज़ी में] क्या सेवा कर सकती है?

390
00:28:43,750 --> 00:28:47,916
लिखिए। एक अफ़सर हैं,
जो हमें बहुत परेशान कर रहे हैं।

391
00:28:48,666 --> 00:28:50,666
टॉकीज़ में ले जाने का वादा किया था।

392
00:28:51,041 --> 00:28:54,541
लेकिन काम में इतने मसरूफ़ रहते हैं
कि हमें ख़ुद आना पड़ा।

393
00:28:54,958 --> 00:28:56,125
[कोई दरवाज़ा खटखटाता है]

394
00:28:57,833 --> 00:29:00,750
[अंग्रेज़ी में] क्या है, वॉटसन?
नहीं, रुको।

395
00:29:00,875 --> 00:29:02,666
[अंग्रेज़ी में] माफ़ कीजिए, सर।
पर ज़रूरी बात है।

396
00:29:02,833 --> 00:29:03,666
[अंग्रेज़ी में] हाँ?

397
00:29:03,750 --> 00:29:08,458
[अंग्रेज़ी में] जैसा कि गुज़ारिश की थी,
सेना ने ईशापोर से राइफ़लें और बम भेज दिए।

398
00:29:10,875 --> 00:29:11,958
[अंग्रेज़ी में] बढ़िया।

399
00:29:12,875 --> 00:29:15,125
[अंग्रेज़ी में] उन्हें कैंटोनमेंट की
उत्तरी बैरकों में रखवाइए।

400
00:29:15,833 --> 00:29:17,833
[अंग्रेज़ी में] सुरक्षा में
कोई लापरवाही नहीं चाहिए।

401
00:29:18,916 --> 00:29:21,041
ड्यूटी के लिए
अपने सबसे अच्छे आदमी चुनिएगा।

402
00:29:21,500 --> 00:29:23,000
उन्हें दो अलग-अलग शिफ़्ट में रखिए।

403
00:29:23,083 --> 00:29:25,541
उनकी अदला-बदली
रात साढ़े आठ बजे होनी चाहिए।

404
00:29:26,083 --> 00:29:26,916
[अफ़सर] जी, सर।

405
00:29:33,375 --> 00:29:35,916
[लड़की की आवाज़] आलम बीबी देखो,
ताजदार बाबा आ गए।

406
00:29:44,916 --> 00:29:46,208
कैसा रहा आपका सफ़र?

407
00:29:46,708 --> 00:29:50,375
बहुत उम्दा। हमारे कमरे में आइए।
आपके लिए कुछ तोहफ़े लाए हैं।

408
00:29:51,500 --> 00:29:54,291
कहा था ना हमने कि
हम आपके कमरे में नहीं आएंगे।

409
00:29:56,250 --> 00:29:57,333
आलम।

410
00:29:58,875 --> 00:30:00,416
आप अब भी उस बात पे अड़ी हुई हैं?

411
00:30:01,208 --> 00:30:04,291
जब तक आपका फ़र्ज़ पूरा नहीं होता,
हम अड़े ही रहेंगे।

412
00:30:06,583 --> 00:30:07,750
आना तो आपको पड़ेगा।

413
00:30:08,750 --> 00:30:11,958
तो, ये बचकानी बातें छोड़िए और ऊपर आइए
हम आपका इंतज़ार कर रहे हैं।

414
00:30:14,208 --> 00:30:16,083
[फ़ोन की घंटी बजती है]

415
00:30:18,000 --> 00:30:19,833
-अस्लाम वालेकुम।
-[फोन पर, हमीद] खबर पक्की है।

416
00:30:19,916 --> 00:30:22,333
[फोन पर, हमीद] असलहा बारूद
कैंटोनमेंट पहुंचने वाला है।

417
00:30:23,500 --> 00:30:27,833
अल्हम्दुलिल्लाह। हमीद साहब,
हम तैयार हैं। आप बस हुक्म कीजिए।

418
00:30:28,166 --> 00:30:32,125
[फोन पर हमीद] ब्रिटिश कैंटोनमेंट पे
हमले का मतलब समझते हो? जान भी जा सकती है।

419
00:30:33,625 --> 00:30:37,083
जानते हैं। लेकिन, इस बार जान देने की नहीं,

420
00:30:37,625 --> 00:30:40,875
लेने की तैयारी है। अल्लाह-हाफ़िज़।

421
00:30:41,583 --> 00:30:43,250
[गला खंखारकर] जी?

422
00:30:44,958 --> 00:30:47,000
[पंजाबी में] ये लो। आपका ख़त।

423
00:30:48,625 --> 00:30:49,833
आलम खुद को क्यों नहीं आई देने?

424
00:30:50,291 --> 00:30:52,250
[पंजाबी में] कहती है, वो
कभी नहीं आएगी आपके कमरे में।

425
00:30:54,583 --> 00:30:57,208
[पंजाबी में] अब हंस क्यों रहे हो?
बताओगे क्या करना है?

426
00:31:01,625 --> 00:31:04,083
क्या कहा उन्होंने? हमारे ख़त का जवाब दिया?

427
00:31:04,916 --> 00:31:07,500
[पंजाबी में] ये ले। यह पकड़।
ये जवाब दिया है।

428
00:31:08,000 --> 00:31:09,166
ये क्या गुरबख्श बी?

429
00:31:09,500 --> 00:31:13,000
हम जानते हैं कि आप हमें पसंद नहीं करती।
लेकिन, ये करने की क्या ज़रूरत थी?

430
00:31:13,375 --> 00:31:14,708
[पंजाबी में] मैंने नहीं फाड़ा है।

431
00:31:15,000 --> 00:31:17,375
[पंजाबी में] मुझ पर भरोसा नहीं है,
तो ऊपर जा के पूछ ले उनसे।

432
00:31:17,541 --> 00:31:19,166
लेकिन, हम कैसे जाएं उनके कमरे में?

433
00:31:25,666 --> 00:31:28,875
हमारा ये ख़त,
आपने फाड़ा है या गुरबख्श बी ने?

434
00:31:31,333 --> 00:31:32,166
हमने फाड़ा है।

435
00:31:33,000 --> 00:31:35,541
इसे फाड़ के आपने हमारा दिल तोड़ दिया है।

436
00:31:37,333 --> 00:31:39,625
और आपने जो हमारे कमरे में
ना आने की कसम खाई है,

437
00:31:40,708 --> 00:31:41,833
हमारा दिल भी तो टूटा।

438
00:31:42,666 --> 00:31:45,041
-लेकिन--
-लेकिन, मोहतरमा आपका दिल, दिल।

439
00:31:45,125 --> 00:31:46,666
और हमारा दिल कुछ नहीं।

440
00:31:47,208 --> 00:31:49,500
-ये तो ग़लत बात है।
-आप समझ नहीं रहे, जनाब।

441
00:31:49,750 --> 00:31:51,500
हम इस कमरे में इसलिए नहीं आ रहे,

442
00:31:51,583 --> 00:31:54,291
क्योंकि हम आपके फ़र्ज़ के रास्ते में
रुकावट नहीं बनना चाहते।

443
00:31:54,791 --> 00:31:59,041
तो रुकावट मत बनिए। हमसफ़र बन जाइए।
निकाह कर लीजिए हमसे।

444
00:32:01,083 --> 00:32:01,916
क्या कहा आपने?

445
00:32:04,625 --> 00:32:06,208
हमने कहा निकाह कर लीजिए हमसे।

446
00:32:09,625 --> 00:32:10,541
हम…

447
00:32:12,250 --> 00:32:13,375
हम सोच के बताते हैं।

448
00:32:21,541 --> 00:32:24,791
सोच के… हम… बताते हैं।

449
00:32:30,625 --> 00:32:32,833
-हमने सोच लिया।
-और?

450
00:32:35,375 --> 00:32:38,250
हम आपसे निकाह… कर लेंगे।

451
00:32:39,125 --> 00:32:42,500
लेकिन, आप भी एक बार सोच लीजिए।
हमें खाना बनाना नहीं आता।

452
00:32:43,291 --> 00:32:46,000
नाश्ते में शेर और खाने में
गज़ल पेश करेंगे आपको।

453
00:32:47,625 --> 00:32:48,500
कबूल है?

454
00:32:51,208 --> 00:32:52,125
कबूल है।

455
00:32:57,708 --> 00:33:01,416
[पार्श्व में रोमांटिक संगीत बज रहा है]

456
00:33:02,958 --> 00:33:06,416
[बिब्बो] ये कैंटोनमेंट का नक्शा है।
हर रात साढ़े आठ बजे पहरा बदलता है।

457
00:33:07,541 --> 00:33:11,000
यहाँ असलहा और बारूद के गोदाम पे सिर्फ़
छह मिनट के लिए कोई सिपाही नहीं होता।

458
00:33:11,083 --> 00:33:13,333
तो जो करना है, आपको सब उन
छह मिनटों में करना होगा।

459
00:33:14,250 --> 00:33:15,083
हमीद साहब।

460
00:33:16,166 --> 00:33:18,500
हम इस दरवाज़े से अंदर जाएंगे
और पहरा बदलने से पहले,

461
00:33:18,583 --> 00:33:21,666
यहाँ और यहाँ हमला करके
पीछे के रास्ते से निकल जाएँगे।

462
00:33:22,500 --> 00:33:24,166
[हमीद] इस नक्शे को अच्छे से याद कर लो।

463
00:33:25,125 --> 00:33:26,916
[हमीद] अंग्रेज़ों को
जड़ों से उखाड़ फेकेंगे।

464
00:33:27,375 --> 00:33:29,416
-मरेंगे नहीं। मारेंगे।
-[सभी] मारेंगे।

465
00:33:30,000 --> 00:33:33,708
[दल का सदस्य] रावलपिंडी से हथगोले
और पिस्तौलें भी आ चुके हैं। आइए।

466
00:33:36,208 --> 00:33:37,041
[ताजदार] हूं।

467
00:33:39,666 --> 00:33:40,583
आलम कैसी हैं?

468
00:33:43,291 --> 00:33:45,375
उनसे कहिए, उनकी आपा उन्हें याद करती हैं।

469
00:33:48,416 --> 00:33:49,291
खुश तो है ना?

470
00:33:51,833 --> 00:33:52,833
बेहद खुश है।

471
00:33:58,708 --> 00:34:00,125
अगले जुमे हम निकाह कर रहे हैं।

472
00:34:08,750 --> 00:34:10,625
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] स्वागत है, जॉन।
कैसे हो?

473
00:34:11,291 --> 00:34:13,083
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] यह बलराज है।
बलराज, जॉन।

474
00:34:13,166 --> 00:34:14,166
जॉन, बलराज।

475
00:34:15,000 --> 00:34:17,083
[अंग्रेज़ी में] अमृतसर
लाहौर से काफ़ी दूर है।

476
00:34:17,166 --> 00:34:19,250
[अंग्रेज़ी में] हमें यहाँ पहुंचने में
लगभग दो घंटे लगे।

477
00:34:19,833 --> 00:34:22,333
[अंग्रेज़ी में] उसके लिए अफ़सोस है।
पर, अब मैं यहीं रहता हूँ।

478
00:34:23,250 --> 00:34:25,500
हमारे अब्बू और मोहब्बत की
आपस में नहीं बनती है।

479
00:34:25,791 --> 00:34:27,666
हाँ, इसलिए घर बदल लिया।

480
00:34:27,875 --> 00:34:29,625
अभी, अब्बू को तो बदल नहीं सकते।

481
00:34:29,791 --> 00:34:30,958
[सभी ज़ोर से हँसते हैं]

482
00:34:31,041 --> 00:34:34,375
[अंग्रेज़ी में] सही कहा। वैसे,
यह फ़ार्महाउस बहुत सुंदर है।

483
00:34:34,458 --> 00:34:36,625
[अंग्रेज़ी में] शुक्रिया। क्यों न आप
जाकर देखें और मज़ा करें।

484
00:34:36,833 --> 00:34:38,166
[अंग्रेज़ी में] मैं वही करता हूँ।

485
00:34:41,250 --> 00:34:43,958
तुम ठीक तो कर रहे हो, न?
दुश्मन को घर में दावत देकर।

486
00:34:44,708 --> 00:34:46,666
दावत नहीं, धोखा दे रहे हैं, यार।

487
00:34:47,583 --> 00:34:49,916
तुम खुद सोचो, अंग्रेज़ कभी मानेंगे ये,

488
00:34:50,166 --> 00:34:51,958
कि एक नवाब जो अगले हफ़्ते निकाह कर रहा है,

489
00:34:52,125 --> 00:34:54,791
वो बगावत में शामिल होगा? कभी नहीं।

490
00:34:55,166 --> 00:34:56,208
[मेहमान] मिस्टर कार्टराईट?

491
00:34:57,416 --> 00:34:59,250
[बलराज] काँटोनमेंट जाने की तैयार ही गई है।

492
00:34:59,458 --> 00:35:02,541
[बलराज] हमें इन्हें चकमा देकर असलाह
बारूद चुराने जल्द से जल्द निकलना होगा।

493
00:35:03,083 --> 00:35:05,458
[बलराज, अंग्रेज़ी में] आपसे यहाँ मिलकर
अच्छा लगा, कार्टराईट साहब।

494
00:35:05,708 --> 00:35:07,208
-[अंग्रेज़ी में] मुझे भी।
-स्वागत है।

495
00:35:08,000 --> 00:35:08,833
आदाब।

496
00:35:09,250 --> 00:35:12,541
कार्टराईट साहब, ये जो ताजदार मियां
हैं न, बड़े एहसान फ़रामोश निकले।

497
00:35:13,083 --> 00:35:15,291
जो मोहब्बत हमारी वजह से परवान चढ़ी,

498
00:35:16,125 --> 00:35:17,791
उसके जश्न में हमें ही नहीं बुलाया।

499
00:35:18,708 --> 00:35:20,208
आपको कैसे भूल सकते हैं?

500
00:35:20,833 --> 00:35:22,833
आपके एक झूठ से हमारा सपना सच हो गया।

501
00:35:23,416 --> 00:35:24,333
आलम से निकाह का।

502
00:35:25,166 --> 00:35:28,666
वैसे, हैं कहां हमारी आलमज़ेब?
दिखाई नहीं दे रही?

503
00:35:29,708 --> 00:35:33,083
हम पूरे हीरामंडी की तरफ़ से
उन्हें दुआएं देने आए हैं।

504
00:35:34,375 --> 00:35:36,583
यहीं होंगी। मेहमानों के साथ।

505
00:35:38,041 --> 00:35:38,875
हम मिल आते हैं।

506
00:35:58,125 --> 00:35:58,958
[फरीदन] आलमज़ेब।

507
00:36:32,125 --> 00:36:33,666
[विद्रोही] जल्दी, जल्दी।

508
00:36:34,833 --> 00:36:35,875
-ज़ाकिर मियां!
--हूँ?

509
00:36:36,125 --> 00:36:37,833
-ज़रूरत पड़े तो गोली चला देना।
-हूँ।

510
00:37:37,666 --> 00:37:40,166
आपके पास सिर्फ़ छह मिनट है।
जल्दी असलहा-बारूद इकट्ठा कीजिए।

511
00:37:40,458 --> 00:37:42,791
शुक्रिया। आपका ये एहसान
हम ज़िंदगी भर नहीं भूलेंगें।

512
00:37:43,625 --> 00:37:44,666
चलो, चलो।

513
00:37:44,833 --> 00:37:47,083
-जल्दी। जल्दी इकट्ठा करो।
-जल्दी करो।

514
00:37:49,083 --> 00:37:51,291
-[एक आवाज़] अच्छा-अच्छा ले लो सब।
-[दूसरी आवाज़] ये लीजिए।

515
00:37:54,750 --> 00:37:55,666
यह ले लो, ले जाओ।

516
00:37:56,166 --> 00:37:57,541
यह पकड़ो। यह रख लो।

517
00:37:59,666 --> 00:38:00,666
शोर कम करो!

518
00:38:03,500 --> 00:38:04,416
चलो, जल्दी चलो।

519
00:38:06,958 --> 00:38:10,375
यारा? बशीर भाई?

520
00:38:11,208 --> 00:38:12,416
[दरवाज़ा खटखटाते हैं]

521
00:38:12,916 --> 00:38:13,750
बशीर।

522
00:38:27,708 --> 00:38:30,916
गद्दार निकला। जाल बिछाया हमारे लिए।

523
00:38:32,375 --> 00:38:33,750
जल्दी निकलो यहाँ से।

524
00:38:40,666 --> 00:38:41,500
चलो।

525
00:38:43,708 --> 00:38:45,041
हमारे पास बस ये ही एक रास्ता है।

526
00:38:45,166 --> 00:38:46,208
-कूदो!
-चलो, कूदो!

527
00:38:47,583 --> 00:38:50,250
रियाज़ चल। तुम भी चलो। उठा।

528
00:38:55,708 --> 00:38:56,541
[लड़कियाँ हँस रही हैं]

529
00:38:56,625 --> 00:38:58,875
[आलम] ये ज़ेवर संभाल के रखना।
हम नीचे जा रहे हैं।

530
00:38:58,958 --> 00:38:59,958
[सेविका] जी।

531
00:39:02,000 --> 00:39:03,708
[फरीदन] आलम।
[आलमज़ेब] फ़रीदन आप, आप?

532
00:39:03,916 --> 00:39:05,166
[फ़रीदन] कबसे आपको ढूँढ रहे हैं।

533
00:39:05,833 --> 00:39:07,583
[आलम] आप यहाँ ऊपर क्या कर रही हैं?

534
00:39:07,833 --> 00:39:09,875
[फरीदन] आंखें आपको देखने को तरस गईं।

535
00:39:10,333 --> 00:39:13,333
[फरीदन] अल्लाह हर ख़ुशी से नवाज़े।
आपका निकाह जल्द हो।

536
00:39:15,958 --> 00:39:17,041
ख़फ़ा हैं हमसे?

537
00:39:18,125 --> 00:39:19,916
हमने आप पर भरोसा किया था।

538
00:39:20,375 --> 00:39:22,000
और आपने हमारे साथ फ़रेब।

539
00:39:23,208 --> 00:39:26,041
वो ख़त ताजदार ने नहीं, आपने लिखा था।

540
00:39:27,458 --> 00:39:30,000
तो क्या? आप तो आबाद हो गईं, न।

541
00:39:32,041 --> 00:39:33,541
ख़ुदा-हाफ़िज़, फरीदन आपा।

542
00:39:34,583 --> 00:39:37,041
फरीदन की ख़ता तो आप भूल जाएंगी, आलम।

543
00:39:37,625 --> 00:39:41,208
लेकिन फरीदन का किया कभी नहीं भूल पाएंगी।

544
00:39:48,041 --> 00:39:52,041
[ज़ोर से दरवाज़ा तोड़ने की आवाज़ आती है]

545
00:39:59,000 --> 00:40:04,083
[गोलियाँ चलने की आवाज़ें आ रही हैं]

546
00:40:20,458 --> 00:40:23,541
[गाड़ी स्टार्ट होती है]

547
00:40:31,875 --> 00:40:33,375
[कोई दरवाज़ा खटखटाता है] मिस्टर कार्टराईट।

548
00:40:36,791 --> 00:40:38,791
[संदेश वाहक] एक दुर्घटना हुई है।
हमें जाना होगा।

549
00:40:40,041 --> 00:40:41,541
[दरवाज़ा बंद करने की आवाज़ आती है]

550
00:40:44,083 --> 00:40:47,250
बीच रात हमारा बिस्तर छोड़ के
जा रहे हैं, कार्टराईट साहब।

551
00:40:47,875 --> 00:40:49,541
ऐसी भी क्या बेरुखी?

552
00:40:50,375 --> 00:40:52,083
[गहरी साँस छोड़कर, अंग्रेज़ी में]
मुझे जाना होगा।

553
00:40:53,125 --> 00:40:55,250
[अंग्रेज़ी में] हमने एक जाल
बिछाया था, कैंटोनमेंट में।

554
00:40:55,458 --> 00:40:58,333
और फिर भी, उन विद्रोहियों ने
गोला-बारूद चुरा लिया।

555
00:40:59,041 --> 00:41:00,750
[अंग्रेज़ी में] और कोई सुराग नहीं छोड़ा।

556
00:41:04,583 --> 00:41:06,958
लेकिन, हमारे पास सुराग है।

557
00:41:07,625 --> 00:41:08,708
ठीक है। तो, दो।

558
00:41:09,833 --> 00:41:10,875
पर हमारी एक शर्त है।

559
00:41:16,583 --> 00:41:19,625
हमने अम्मी के केस में
अपनी शिकायत वापस ले ली है।

560
00:41:20,208 --> 00:41:21,833
मल्लिकाजान को दिखाने के लिए।

561
00:41:22,750 --> 00:41:26,666
लेकिन, आप उनकी और
जुल्फिकार की तफ़्तीश जारी रखेंगे।

562
00:41:27,583 --> 00:41:29,208
उन्हें कड़ी सज़ा दिलाएँगे।

563
00:41:30,125 --> 00:41:32,250
बताइए, मंज़ूर है?

564
00:41:32,875 --> 00:41:35,708
[अंग्रेज़ी में] हाँ, हाँ।
मैं वादा करता हूँ। अब, मुझे बताओ।

565
00:41:36,666 --> 00:41:38,000
अमरूद कोठी।

566
00:41:39,625 --> 00:41:41,166
[अंग्रेज़ी में] उम्मीद है, तुम सही हो।

567
00:41:46,291 --> 00:41:47,583
[सेविका] और क्या सामान रखना है?

568
00:41:48,250 --> 00:41:50,541
[सेविका, पंजाबी में] ला,
इस रूमाल को भी रख दूं।

569
00:41:50,750 --> 00:41:54,041
जी, नहीं। इसे हम अपने दिल के पास रखेंगे।

570
00:41:54,833 --> 00:41:56,625
हमारा नाम, और उनका।

571
00:41:58,083 --> 00:42:01,208
[सेविका, पंजाबी में] इसका बस चले, तो
आसमान में भी, ताजदार आलम लिख दे।

572
00:42:01,416 --> 00:42:02,708
[पंजाबी में] तू सामान बांध मरजानिए।

573
00:42:02,791 --> 00:42:04,666
[पंजाबी में] ताजदार बाबा
काज़ी को लेके आते ही होंगे।

574
00:42:05,083 --> 00:42:07,166
निकाह के बाद मरी जा रहे हैं ये दोनों।

575
00:42:07,708 --> 00:42:10,125
[पंजाबी में] उधर बहुत ठंड पड़ती है।
गर्म कपड़े किधर हैं?

576
00:42:10,208 --> 00:42:13,875
[आलम] हम सोच रहे हैं कि हम ताज को लेकर
सीधे बलोच कोठी ही जाएं।

577
00:42:14,416 --> 00:42:16,916
[आलम] निकाह के बाद अब्बू जान की
नाराज़गी कम हो जाएगी।

578
00:42:17,416 --> 00:42:19,041
शायद वो हम दोनों को अपना लें।

579
00:42:19,458 --> 00:42:20,708
[गाड़ी का हॉर्न बजता है]

580
00:42:21,000 --> 00:42:22,750
ताज काज़ी को लेकर आए होंगे।

581
00:42:23,500 --> 00:42:25,333
[पंजाबी में] तू किधर चली? यहीं रुक।

582
00:42:25,416 --> 00:42:27,833
[पंजाबी में] निकाह के दिन दूल्हा-दुल्हन
एक दूसरे को नहीं देखते हैं।

583
00:42:28,375 --> 00:42:29,541
[पंजाबी में] जल्दी-जल्दी चाय बना।

584
00:42:29,666 --> 00:42:30,708
काज़ी साहब आ गए।

585
00:42:30,791 --> 00:42:32,625
-फूल आ गए ना सारे?
-जी, जी।

586
00:42:38,666 --> 00:42:40,458
शादी की तैयारी करनी है।

587
00:42:40,708 --> 00:42:42,083
कितनी मिठाइयां आएंगी।

588
00:42:42,500 --> 00:42:45,083
-बहुत खुश हो जानी है।
-पुलिस?

589
00:42:46,958 --> 00:42:48,208
[पंजाबी में] आप यहाँ क्या कर रहे हो?

590
00:42:48,750 --> 00:42:50,458
आप यहाँ क्या कर रहे हैं?

591
00:42:50,666 --> 00:42:51,583
-ओए!
-ए!

592
00:42:51,958 --> 00:42:53,416
-[पंजाबी में] ये क्या कर रहे हो?
-हटो!

593
00:42:53,833 --> 00:42:55,166
[पंजाबी में] क्या कर रहे हो?

594
00:42:55,500 --> 00:42:58,708
[पंजाबी में] यह क्या हो रहा है।
[सिपाही] यह इम्पीरियल पुलिस का छापा है।

595
00:42:58,916 --> 00:43:00,833
[पंजाबी में] साहब, रोको इन्हें।
शादी का घर है।

596
00:43:00,916 --> 00:43:03,791
[अफ़सर] आ जाओ। सबूत यहीं कहीं होंगे।

597
00:43:04,041 --> 00:43:05,041
ए। ए, तू रुक जा।

598
00:43:12,625 --> 00:43:17,791
[पार्श्व में तनाव भरा संगीत बज रहा है]

599
00:43:54,791 --> 00:43:56,291
[ज़ोर से तमाचे की आवाज़ आती है]

600
00:44:08,916 --> 00:44:10,750
[कराहने की आवाज़ आती है]

601
00:44:13,208 --> 00:44:15,625
अंग्रेज़ों को हमारे
हमले के बारे में किसने बताया?

602
00:44:17,000 --> 00:44:18,291
ज़रूर किसी ने मुखबिरी की है।

603
00:44:19,083 --> 00:44:21,291
-कहीं बिब्बोजान ने हमें धोखा तो नहीं--
-होश में तो हो!

604
00:44:22,875 --> 00:44:23,791
तुम्हें पता तो है।

605
00:44:25,041 --> 00:44:27,708
बिब्बोजान हम तक खबर पहुंचाने के लिए
क्या-क्या सहन नहीं करती।

606
00:44:28,333 --> 00:44:30,541
उनकी वतन-परस्ती पर
शक करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

607
00:44:30,625 --> 00:44:32,083
[दरवाज़ा खटकता है]

608
00:44:32,958 --> 00:44:34,791
-नवाज़।
-दरवाज़ा खोलिए।

609
00:44:35,583 --> 00:44:36,750
हम हैं रिज़वान।

610
00:44:37,250 --> 00:44:40,333
[हाँफते हुए]

611
00:44:42,333 --> 00:44:44,833
पुलिस ने कुछ देर पहले
अमरूद कोठी पे छापा मारा है।

612
00:44:45,583 --> 00:44:47,916
और किसी आलम को
सबूतों के साथ गिरफ़्तार कर लिया है।

613
00:44:48,791 --> 00:44:49,875
[ताजदार] क्या बकवास कर रहे हो?

614
00:44:50,625 --> 00:44:52,958
घर हमारा है। सबूत हमारे हैं।

615
00:44:53,041 --> 00:44:55,125
-हैं?
-तो आलम को गिरफ़्तार कैसे कर सकते हैं?

616
00:44:57,541 --> 00:44:58,416
नहीं, बलराज।

617
00:44:59,916 --> 00:45:02,500
कल को अपनी ग़लती के लिए
हमारे अब्बू जान को ले जाएंगे।

618
00:45:03,125 --> 00:45:04,625
हमारी दादी जान को ले जाएंगे!

619
00:45:06,416 --> 00:45:08,625
नहीं। ग़लत है ये। ग़लत है ये।

620
00:45:08,833 --> 00:45:11,041
-[नवाज़] रुकिए ताजदार। ठंडे मन से सोचिए।
-नवाज़ भाई, हटिए।

621
00:45:11,125 --> 00:45:12,583
इससे हमारा मकसद खतरे में पड़ सकता है।

622
00:45:12,666 --> 00:45:13,916
नवाज़ भाई, हटिए!

623
00:45:14,000 --> 00:45:16,291
ताजदार, बेवकूफ़ मत बनो!
तुम कुछ नहीं कर सकते हो!

624
00:45:16,500 --> 00:45:18,458
क्यों नहीं कर सकते? कबूल कर सकते हैं।

625
00:45:18,583 --> 00:45:19,750
सूली पर चढ़ सकते हैं!

626
00:45:19,833 --> 00:45:22,208
-इस मकसद--
-लेकिन, आलम को कुछ होने नहीं दे सकते।

627
00:45:22,291 --> 00:45:24,500
-इस मकसद के लिए गोली खाई है हमीद साहब ने!
-नहीं!

628
00:45:24,583 --> 00:45:26,958
-खून बहाया है हम सबने!
-ताजदार!

629
00:45:27,666 --> 00:45:29,041
छोड़िए!

630
00:45:29,500 --> 00:45:31,250
[ताजदार गुस्से से चिल्ला रहा है]

631
00:45:31,333 --> 00:45:33,250
[हमीद साहब, खाँसते हुए] ताजदार।

632
00:45:37,875 --> 00:45:39,875
एक सवाल का जवाब देते जाइए।

633
00:45:42,500 --> 00:45:43,791
मुल्क या मोहब्बत?

634
00:45:55,625 --> 00:45:56,833
दोनों हमीद साहब।

635
00:45:58,416 --> 00:46:00,083
मुल्क या मोहब्बत?

636
00:46:02,958 --> 00:46:06,208
मुल्क सिर्फ़
जान कुर्बान करने से आज़ाद नहीं होगा।

637
00:46:08,250 --> 00:46:10,250
अपनों की कुर्बानी भी देनी होगी।

638
00:46:14,625 --> 00:46:17,750
मिस्टर बलोच, यकीन ही नहीं होता,

639
00:46:18,125 --> 00:46:21,541
आपकी कोठी से ये लड़की
सबूतों के साथ मिली है।

640
00:46:21,875 --> 00:46:24,875
और आप कहते हैं, ताजदार का
इससे कोई लेना-देना नहीं है।

641
00:46:25,916 --> 00:46:27,791
[अशफाक] आपको आश्वासन देता हूँ,
मिस्टर कार्टराईट।

642
00:46:28,000 --> 00:46:30,375
[अशफाक] ताजदार का
इस मामले से कोई वास्ता नहीं है।

643
00:46:31,791 --> 00:46:33,166
[कार्टराईट] कोई वास्ता है कि नहीं,

644
00:46:33,583 --> 00:46:35,166
ये तो ताजदार बताएंगे,

645
00:46:35,708 --> 00:46:37,333
जब आलम सामने आएगी।

646
00:46:38,083 --> 00:46:40,083
[कार्टराईट, अंग्रेज़ी में] जाओ,
लड़की को लेकर आओ।

647
00:46:42,583 --> 00:46:45,625
आज अगर इस लड़की ने
ये इल्ज़ाम कबूल नहीं किया,

648
00:46:46,708 --> 00:46:51,000
तो सिंहासन से आपकी दोस्ती,
आपकी वफ़ादारी, किसी काम नहीं आएगी।

649
00:46:51,875 --> 00:46:54,041
मैं भी कोई मदद नहीं कर पाऊंगा।

650
00:46:54,875 --> 00:46:58,083
[अंग्रेज़ी में] और विद्रोहियों के प्रति
जनरल हेंडर्सन का रवैया आपको पता है।

651
00:47:00,000 --> 00:47:03,041
वैसे, ये चोट कैसे?

652
00:47:04,000 --> 00:47:07,333
वो… शिकार पर गए थे तो, खरोंच आ गई।

653
00:47:09,791 --> 00:47:13,291
[दुखभरा संगीत बजता है]

654
00:47:37,375 --> 00:47:39,166
ताजदार, तुम इसे जानते हो न?

655
00:47:42,833 --> 00:47:44,708
[अंग्रेज़ी में] इसे आपकी अमरूद कोठी से

656
00:47:45,208 --> 00:47:47,291
इस पिस्तौल, कैंटोनमेंट के ब्लूप्रिंट

657
00:47:47,791 --> 00:47:51,791
और इम्पीरियल पुलिस मेमो
के साथ गिरफ़्तार किया गया।

658
00:47:52,958 --> 00:47:56,041
-ये--
-आपको पता होगा, बड़ा संगीन जुर्म है।

659
00:47:56,458 --> 00:47:59,208
अंग्रेज़ी हुक़ूमत के खिलाफ़ बगावत करना।

660
00:47:59,375 --> 00:48:00,750
यकीन मानिए, कार्टराईट साहब।

661
00:48:01,416 --> 00:48:02,958
हमारे ताज बेगुनाह हैं।

662
00:48:03,041 --> 00:48:05,208
[अंग्रेज़ी में] इसे खुद
बोलने दीजिए, मिस्टर बलोच।

663
00:48:06,833 --> 00:48:09,333
बेगुनाह कैसे हो सकते हैं आप, ताजदार?

664
00:48:11,458 --> 00:48:14,291
घर आपका, कमरा आपका।

665
00:48:14,833 --> 00:48:16,166
लेकिन, सामान हमारा।

666
00:48:18,083 --> 00:48:21,041
ताजदार साहब को
इनके बारे में कोई ख़बर नहीं थी।

667
00:48:26,208 --> 00:48:29,500
हमने ताजदार से पूछा, आपसे नहीं।

668
00:48:42,250 --> 00:48:44,583
[अंग्रेज़ी में] तुम्हें तुम्हारा
जवाब मिला, ताजदार?

669
00:48:47,500 --> 00:48:50,583
[अंग्रेज़ी में] आप मुझसे क्या
सुनना चाहते हैं, मिस्टर कार्टराईट?

670
00:48:50,958 --> 00:48:52,916
हम अपने होटल के काम में मसरूफ़ रहते थे।

671
00:48:53,458 --> 00:48:56,333
हम नहीं जानते,
हमारी ग़ैर-मौजूदगी में ये क्या करती रही।

672
00:48:58,125 --> 00:49:02,000
लेकिन, आप तो इनसे निकाह करने वाले थे?

673
00:49:06,541 --> 00:49:07,750
निकाह और इनसे?

674
00:49:08,833 --> 00:49:12,291
[हँस कर] तवायफों से निकाह नहीं किया करते।
है न, अब्बू?

675
00:49:16,791 --> 00:49:19,250
सुना आपने ताजदार क्या कह रहे हैं?

676
00:49:21,916 --> 00:49:23,166
तुम्हें कुछ कहना है?

677
00:49:27,666 --> 00:49:29,041
"एक बार देख लीजिए।"

678
00:49:32,541 --> 00:49:33,875
"दीवाना बना दीजिए।"

679
00:49:37,166 --> 00:49:39,083
"जलने को हैं तैयार हम।"

680
00:49:41,333 --> 00:49:42,791
"परवाना बना दीजिए।"

681
00:49:44,916 --> 00:49:46,208
[कार्टराईट हँसता है]

682
00:49:48,166 --> 00:49:49,000
जाइए।

683
00:50:07,500 --> 00:50:12,541
[बहुत तनाव और
उत्तेजना भरा संगीत बज रहा है]

