1
00:00:24,458 --> 00:00:27,041
हीरामंडी:
द डायमंड बाज़ार

2
00:00:47,708 --> 00:00:52,333
[फत्तो, दुखी आवाज़ में] हुज़ूर,
चार दिन हो गए हैं। ऐसे ही बुत बनी बैठी है।

3
00:00:53,541 --> 00:00:55,375
[सत्तो] और कुछ नहीं, तो कम से कम रो ही ले।

4
00:00:56,125 --> 00:00:58,916
[वहीदा] कहां आपा ने इन्हें
हुज़ूर बनाने का ख़्वाब देखा था।

5
00:00:59,500 --> 00:01:00,916
[वहीदा] और इन्होंने निकाह का।

6
00:01:02,083 --> 00:01:04,125
[वहीदा] किस्मत ने
दोनों ही ख़्वाब तोड़ दिए।

7
00:01:06,500 --> 00:01:07,708
[मल्लिका] हम दरगाह जा रहे हैं।

8
00:01:08,416 --> 00:01:10,625
[मल्लिका] आलम को होश आ जाए,
तो हमें ख़बर कीजिएगा।

9
00:01:10,750 --> 00:01:11,791
[अज़ान की आवाज़ आ रही है]

10
00:01:12,000 --> 00:01:14,625
-[मल्लिका] सत्तो, चलिए।
-[सत्तो] जी, हुज़ूर।

11
00:01:17,291 --> 00:01:20,625
[वहीदा] फत्तो बी,
बच्ची को अफ़ीम चटवा दीजिए।

12
00:01:20,833 --> 00:01:22,375
ये आप क्या कह रही हैं, खाला जान?

13
00:01:22,458 --> 00:01:23,833
तर्जुबे से कह रहे हैं, बिब्बो।

14
00:01:25,458 --> 00:01:27,041
इस दर्द से कोई छुटकारा नहीं।

15
00:01:28,541 --> 00:01:29,833
[वहीदा] कम से कम सो तो पाएगी।

16
00:01:31,083 --> 00:01:34,875
[बिब्बो] एक बार अफ़ीम का सहारा ले लिया
तो ज़िंदगी भर लेना पड़ेगा।

17
00:01:35,833 --> 00:01:37,916
हम आलम को लज्जो आपा नहीं बनने देंगे।

18
00:01:39,833 --> 00:01:41,958
फत्तो बी, इकबाल से कहिए, बग्घी तैयार करे।

19
00:01:43,250 --> 00:01:44,666
आलम हमारे साथ जाएंगी।

20
00:01:46,041 --> 00:01:46,875
कहाँ?

21
00:01:59,875 --> 00:02:01,583
[वहीदा] हम आलम को यहाँ क्यों लाए हैं?

22
00:02:02,708 --> 00:02:04,416
मोहब्बत भले ही अधूरी रह जाए,

23
00:02:05,458 --> 00:02:07,000
ग़म मुकम्मल होना चाहिए।

24
00:02:09,416 --> 00:02:13,583
एक बार रो लेंगी,
तो अपनी हक़ीकत को जी पाएँगी।

25
00:02:23,125 --> 00:02:26,250
[बहुत ही दुख भरा संगीत बज रहा है]

26
00:02:27,708 --> 00:02:29,208
[ताजदार की आवाज़] एक बार देख लीजिए

27
00:02:31,416 --> 00:02:33,000
दीवाना बना दीजे

28
00:02:34,250 --> 00:02:35,875
जलने को हैं तैयार हम

29
00:02:37,458 --> 00:02:39,000
परवाना बना दीजे

30
00:02:39,166 --> 00:02:40,541
[आलमज़ेब रोती है]

31
00:02:55,166 --> 00:02:57,291
[अशफाक] ताजदार की मौत कैसे हुई?

32
00:02:57,541 --> 00:02:59,083
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] जो हुआ
बहुत बुरा था।

33
00:02:59,166 --> 00:03:01,291
[अंग्रेज़ी में] आपका मतलब,
जिस तरह से मेरा बेटा मरा?

34
00:03:04,375 --> 00:03:07,500
[अंग्रेज़ी में] नहीं। उसे मारा गया है।

35
00:03:09,250 --> 00:03:11,000
यहाँ सीने पर गोली मारी गई उन्हें।

36
00:03:12,041 --> 00:03:15,541
बड़ी संगीन ग़लती हुई हमसे,
कार्टराईट साहब, जो आप पर भरोसा किया।

37
00:03:16,166 --> 00:03:17,583
दरख़्वास्त की थी हमने आपसे,

38
00:03:18,625 --> 00:03:21,458
कि आप उसको कुछ रोज़
अपनी हिफ़ाज़त में रखें।

39
00:03:22,333 --> 00:03:23,750
वो उस तवायफ को भूल जाता।

40
00:03:24,666 --> 00:03:26,041
आज़ादी के जुनून को भूल जाता।

41
00:03:26,541 --> 00:03:28,166
[अंग्रेज़ी में] अशफाक, मुझे समझाने दो।

42
00:03:28,375 --> 00:03:31,750
[अंग्रेज़ी में] ताजदार
मेरा इकलौता बेटा था, मिस्टर कार्टराईट।

43
00:03:34,625 --> 00:03:36,208
[अंग्रेज़ी में] और आपने उसे मार डाला।

44
00:03:37,250 --> 00:03:40,333
[अंग्रेज़ी में] नहीं।
यह बागियों का काम है।

45
00:03:40,750 --> 00:03:42,666
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में]
आपके बेटे को बागियों ने मारा।

46
00:03:46,541 --> 00:03:48,166
बागियों ने इस बार
पुलिस स्टेशन पर हमला किया

47
00:03:48,250 --> 00:03:52,208
वही बागी, जिनके साथ आपका बेटा
देशभक्ति के नारे लगाता था।

48
00:03:52,541 --> 00:03:54,333
उन्होंने ही उसकी जान ले ली।

49
00:03:54,791 --> 00:03:56,916
बागी अपने ही किसी साथी को क्यों मारेंगे?

50
00:03:57,500 --> 00:04:02,041
उन्हें डर था कि ताजदार
अपने साथियों का नाम ना बता दे।

51
00:04:02,458 --> 00:04:03,750
इसलिए उन्होंने उसे मारा।

52
00:04:04,958 --> 00:04:08,125
इन बागियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया।

53
00:04:08,750 --> 00:04:10,750
[अंग्रेज़ी में] आपके बेटे की
हिफ़ाज़त करते हुए

54
00:04:10,833 --> 00:04:13,291
[अंग्रेज़ी में] मेरे दो सबसे अच्छे
आदमियों की जान चली गई।

55
00:04:13,541 --> 00:04:15,000
[अंग्रेज़ी में] आप कहाँ थे?

56
00:04:16,083 --> 00:04:18,791
[अंग्रेज़ी में] बलालगंज में दंगे हो गए थे।

57
00:04:20,000 --> 00:04:24,833
[अंग्रेज़ी में] हमें जाना पड़ा। यह
बागियों ने किया ताकि ताजदार तक पहुँच पाएँ।

58
00:04:25,666 --> 00:04:30,208
जानते हैं इन बागियों के पास
हथियार खरीदने का पैसा कहाँ से आता है?

59
00:04:33,083 --> 00:04:33,916
आपसे।

60
00:04:35,000 --> 00:04:37,500
आप जैसे नवाब हीरामंडी में

61
00:04:38,291 --> 00:04:40,916
तवायफों पर दौलत लुटाते हैं।

62
00:04:41,541 --> 00:04:46,333
और वो तवायफें उस दौलत को
बागियों तक पहुंचाती हैं।

63
00:04:47,750 --> 00:04:52,666
ये मल्लिकाजान और बिब्बोजान
और वो सारी कमबख्त जान,

64
00:04:54,041 --> 00:04:55,541
वो ज़िम्मेदार हैं।

65
00:04:56,708 --> 00:04:59,458
कौन ज़िम्मेवार है, कौन नहीं,
क्या फ़र्क पड़ता है।

66
00:05:00,500 --> 00:05:05,166
[बहुत ही दुख भरी आवाज़ में] अपने जवान
बेटे के जनाज़े को कंधा दिया है हमने।

67
00:05:08,625 --> 00:05:13,250
और दुनिया में उससे भारी बोझ कोई नहीं होता।

68
00:05:25,708 --> 00:05:29,208
[अशफाक ज़ोर से रो पड़ते हैं]

69
00:05:43,291 --> 00:05:44,208
[फरीदन] आपने बुलाया?

70
00:05:46,458 --> 00:05:48,791
हाँ। बैठिए।

71
00:05:53,208 --> 00:05:54,250
आप ठीक हैं?

72
00:05:56,166 --> 00:05:58,583
-आलम के साथ जो हुआ वो--
-आलम के साथ जो हुआ,

73
00:05:59,458 --> 00:06:00,458
अच्छा नहीं हुआ।

74
00:06:01,458 --> 00:06:02,708
और उसके ज़िम्मेदार हम हैं।

75
00:06:03,541 --> 00:06:04,916
आप अकेली नहीं खाला जान।

76
00:06:06,375 --> 00:06:07,583
हम भी ज़िम्मेदार हैं।

77
00:06:09,583 --> 00:06:12,416
दूसरों की खुशी छीनकर
अपनी खुशी ढूंढने चले थे।

78
00:06:16,916 --> 00:06:19,916
इसे ढूंढ रही थीं, न। शाही महल की चाबियाँ।

79
00:06:21,625 --> 00:06:22,875
आज से ये आपकी हुई।

80
00:06:28,375 --> 00:06:30,333
इन चाबियों के लिए इतनी जंग हुई।

81
00:06:31,541 --> 00:06:33,208
और आज इन्हें यूं ही दे रही हैं?

82
00:06:34,208 --> 00:06:38,625
कोई अज़ीज़ वारिस होने के लायक नहीं,
तो दुश्मन को वारिस बना रहे हैं हम।

83
00:06:40,041 --> 00:06:43,416
बेशक, आप हमसे जीत नहीं पाईं।
लेकिन, आपकी कोशिश…

84
00:06:45,416 --> 00:06:47,125
काबिल-ए-तारीफ़ थी।

85
00:06:48,791 --> 00:06:51,250
आलम और बिब्बो हमसे तो जनी, लेकिन…

86
00:06:52,666 --> 00:06:54,666
दिल से वो कभी तवायफ थी ही नहीं।

87
00:06:57,625 --> 00:07:00,041
हमारे बाद अगर किसी के पास,

88
00:07:00,625 --> 00:07:04,125
साज़िश, फ़रेब, चालबाज़ी और कमीनापन है,

89
00:07:06,125 --> 00:07:07,541
तो सिर्फ़ आप में।

90
00:07:07,958 --> 00:07:11,625
और क्या। शराफ़त के लिए
शरीफ़ज़ादियाँ हैं, न।

91
00:07:18,541 --> 00:07:19,375
फरीदन,

92
00:07:21,041 --> 00:07:24,166
ऊपर वाले ने दोनों हाथों से दुश्मन दिए हैं।

93
00:07:24,916 --> 00:07:28,291
अंग्रेज़, नवाब, वक्त।

94
00:07:29,208 --> 00:07:30,833
सब दुश्मन बन बैठे हैं।

95
00:07:32,708 --> 00:07:34,541
इस वक्त भी हम एक न हुए, न,

96
00:07:35,791 --> 00:07:37,250
हम मिट जाएंगे।

97
00:07:38,208 --> 00:07:40,583
आप और हम मिट जाएं, हमें कोई ग़म नहीं।

98
00:07:41,083 --> 00:07:44,958
लेकिन, हीरामंडी का वजूद मिट जाए,

99
00:07:47,291 --> 00:07:48,750
ये हमें मंज़ूर नहीं।

100
00:07:50,708 --> 00:07:51,541
हमें भी नहीं।

101
00:07:58,208 --> 00:07:59,041
चाबियाँ?

102
00:08:02,041 --> 00:08:04,250
ये चाबियाँ तो आपसे छीनकर ही लेंगे।

103
00:08:05,458 --> 00:08:09,375
[तेज़ संगीत बज रहा है]

104
00:08:19,958 --> 00:08:21,583
[मल्लिका की आवाज़] आपा!

105
00:08:21,958 --> 00:08:24,125
[बच्ची फरीदन की आवाज़]
वहीदा खाला। हमारी अम्मी?

106
00:08:24,541 --> 00:08:26,083
हमारी अम्मी को क्या हुआ?

107
00:08:26,291 --> 00:08:27,500
[मल्लिका की आवाज़] आपा!

108
00:08:27,833 --> 00:08:33,083
सत्तो, फत्तो, वहीदा!
रेहाना आपा ने ख़ुदकुशी कर ली!

109
00:08:33,708 --> 00:08:35,750
[वहीदा की आवाज़] चलो। फरीदन, चलो!

110
00:08:37,291 --> 00:08:41,083
[बाग़ी 1] जब तक शहर का माहौल
ठीक नहीं होता, छिपे रहना ही बेहतर है।

111
00:08:41,333 --> 00:08:43,166
[बाग़ी 2] लेकिन,
ये सब हथियार लेकर हम जाएंगे कहाँ?

112
00:08:43,250 --> 00:08:46,583
[बिब्बो] हीरामंडी। वहाँ बागियों को ढूंढने
पुलिस कभी नहीं आएगी।

113
00:08:46,958 --> 00:08:47,791
क्यों?

114
00:08:49,000 --> 00:08:51,291
[बिब्बो] हीरामंडी की तवायफें
लाहौर की रानियां हैं।

115
00:08:51,750 --> 00:08:53,708
[बिब्बो] और रानी के
महल में छापे नहीं पड़ते।

116
00:08:55,875 --> 00:08:58,250
दुनिया आपके बग़ावत के किस्से दोहराएगी।

117
00:08:59,083 --> 00:09:00,250
हम तवायफों के नहीं।

118
00:09:02,250 --> 00:09:04,583
हमारी क़ुर्बानी तारीख भले ही भूल जाए।

119
00:09:05,250 --> 00:09:07,166
ये मिट्टी हमें हमेशा याद रखेगी।

120
00:09:08,375 --> 00:09:09,541
[बाग़ी 1] हम आपकी कुर्बानियों का--

121
00:09:09,625 --> 00:09:11,333
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़ आती है]
दरवाज़ा खोलो!

122
00:09:11,625 --> 00:09:13,291
[सिपाही] खोलो दरवाज़ा!
[हमीद साहब] वक्त आ गया है।

123
00:09:13,958 --> 00:09:15,375
[हमीद साहब] मरेंगे नहीं, मारेंगे।

124
00:09:15,500 --> 00:09:16,666
[दरवाज़ा खटखटाता है]

125
00:09:17,041 --> 00:09:19,375
[दरवाज़ा खुलने की आवाज़]

126
00:09:19,458 --> 00:09:20,791
[गोलियाँ चलती हैं]

127
00:09:21,000 --> 00:09:22,833
-इंकलाब!
-ज़िंदाबाद!

128
00:09:33,083 --> 00:09:34,333
[पुलिस 1] ले।

129
00:09:34,708 --> 00:09:36,291
[पुलिस 2] अभी तो जीत गया, न? ये देख।

130
00:09:39,166 --> 00:09:41,666
[पुलिस 1] अब तो आ गया, न।
[संदूक गिरने की आवाज़]

131
00:09:43,458 --> 00:09:44,416
कौन है वहाँ?

132
00:09:47,291 --> 00:09:48,916
अरे, कौन है वहाँ? बाहर आओ!

133
00:09:52,291 --> 00:09:53,208
बाहर निकलो!

134
00:09:53,833 --> 00:09:55,250
आप सब लोग निकलिए।

135
00:09:55,541 --> 00:09:56,875
-इन्हें मैं संभालता हूँ।
-बाहर निकलो,

136
00:09:56,958 --> 00:09:58,583
-नहीं तो गोली मार दूंगा।
-रिज़वान, पागल मत बन।

137
00:09:58,666 --> 00:10:00,208
-गुरदास छोड़। मैं संभालता हूँ।
-रिज़वान!

138
00:10:00,291 --> 00:10:01,375
-बाहर निकलो!
-छोड़ मुझे!

139
00:10:01,833 --> 00:10:03,166
-रिज़वान!
-[रिज़वान] इंकलाब!

140
00:10:03,875 --> 00:10:05,166
-ज़िंदाबाद!
-रुक जाओ।

141
00:10:05,958 --> 00:10:08,250
इंकलाब ज़िंदाबाद!

142
00:10:08,666 --> 00:10:10,958
-इंकलाब ज़िंदाबाद!
-रुक जाओ!

143
00:10:11,375 --> 00:10:13,541
इंकलाब ज़िंदाबाद!

144
00:10:14,166 --> 00:10:18,291
[सिपाही 2] गोली चला देंगे, रुक जाओ!
[रिज़वान] इंकलाब ज़िंदाबाद!

145
00:10:18,916 --> 00:10:21,666
[सिपाही 1] अपनी जान की परवाह है तो रुक जा!
[बिब्बो] चलिए, जल्दी।

146
00:10:21,750 --> 00:10:23,958
[रिज़वान] इंकलाब ज़िंदाबाद!

147
00:10:24,916 --> 00:10:26,208
-आइए।
-चलिए।

148
00:10:26,375 --> 00:10:27,875
[रिज़वान] इंकलाब ज़िंदाबाद!

149
00:10:27,958 --> 00:10:29,708
[बिब्बो] जल्दी। जल्दी करिए। आइए।

150
00:10:31,541 --> 00:10:32,375
[ऱिज़वान] इंकलाब!

151
00:10:32,458 --> 00:10:33,875
[गोली चलने की आवाज़ आती है]

152
00:10:35,291 --> 00:10:37,000
[बाग़ी मित्र] रिज़वान! रिज़वान!

153
00:10:38,000 --> 00:10:38,833
[बाग़ी मित्र] पकड़ो इसे।

154
00:10:38,916 --> 00:10:40,000
[बाग़ी मित्र] मार दिया रिज़वान को।

155
00:10:40,083 --> 00:10:41,916
[बाग़ी मित्र] मरा नहीं है वो, शहीद हुआ है।

156
00:10:42,333 --> 00:10:43,375
[बाग़ी मित्र] शहीद हुआ है वो।

157
00:10:43,541 --> 00:10:45,875
ला इलाहा इल्लल्लाह।

158
00:10:46,833 --> 00:10:49,250
मोहम्मद-उर-रसूलल्लाह।

159
00:10:50,416 --> 00:10:54,750
ला इलाहा इल्लल्लाह, मोहम्मद-उर-रसूलल्लाह।

160
00:11:01,208 --> 00:11:02,250
[बिब्बो] आइए, जल्दी कीजिए।

161
00:11:02,583 --> 00:11:05,250
[मल्लिका] ये चोर नहीं हैं कि
इन्हें तहखाने में ले जाया जाए।

162
00:11:07,125 --> 00:11:10,083
[मल्लिका] बल्कि इस मुल्क की
आज़ादी के मुजाहिदीन हैं।

163
00:11:11,000 --> 00:11:13,958
[मल्लिका] इन्हें लज्जो के
कमरे में ठहराइए। बाइज़्ज़त।

164
00:11:20,083 --> 00:11:21,083
[मल्लिका] सत्तो, फत्तो।

165
00:11:22,333 --> 00:11:25,291
[सत्तो सहम कर चिल्लाने लगती है]

166
00:11:25,416 --> 00:11:27,125
चुप कर मरजानिए। हुज़ूर हैं।

167
00:11:27,791 --> 00:11:28,625
खाना बनाओ।

168
00:11:29,500 --> 00:11:31,041
अभी? आपके लिए?

169
00:11:32,000 --> 00:11:34,083
-आठ लोगों के लिए।
-जी?

170
00:11:37,291 --> 00:11:40,333
[मल्लिका] क्या हुआ, बिब्बो?
आप सब खाना क्यों नहीं खा रहे हैं?

171
00:11:42,208 --> 00:11:43,041
[बाग़ी] कैसे खाएँ?

172
00:11:44,083 --> 00:11:48,333
हमारे साथी रिज़वान की लाश
बाहर गली में लावारिस पड़ी है।

173
00:11:50,208 --> 00:11:53,291
इस वक्त इस मुल्क में न जाने कितने रिज़वान

174
00:11:54,416 --> 00:11:57,208
अपनी जान मुस्कुरा कर कुर्बान कर रहे हैं।

175
00:11:58,083 --> 00:12:02,208
ये जानकर कि उनकी लगाई हुई
इंकलाब की चिंगारी

176
00:12:02,875 --> 00:12:06,041
[मल्लिका] आग बनकर
अंग्रेज़ी हुकूमत को राख कर देगी।

177
00:12:09,583 --> 00:12:12,750
चलिए, बिब्बो। पहला निवाला आप लीजिए।

178
00:12:21,083 --> 00:12:22,666
[बाग़ी] बिस्मिल्लाह ए रहमान ए रहीम।

179
00:12:22,916 --> 00:12:24,750
[बाग़ी] बिस्मिल्लाह ए रहमान ए रहीम।

180
00:12:26,750 --> 00:12:29,666
-[बाग़ी] बिस्मिल्लाह ए रहमान ए रहीम।
-[बाग़ी] बिस्मिल्लाह ए रहमान ए रहीम।

181
00:12:30,958 --> 00:12:33,208
-[बाग़ी] बिस्मिल्लाह ए रहमान ए रहीम।
-[बाग़ी] बिस्मिल्लाह ए रहमान ए रहीम।

182
00:12:38,041 --> 00:12:39,791
[फरीदन] हम आज से महफ़िल नहीं सजाएंगे।

183
00:12:40,333 --> 00:12:43,000
[फरीदन] क्योंकि अब हमारा मकसद
इस मुल्क की आज़ादी है।

184
00:12:43,375 --> 00:12:45,208
[वली साहब] आप जानती भी हैं,
क्या कह रही हैं?

185
00:12:46,458 --> 00:12:48,333
अंग्रेज़ इस मुल्क से कभी नहीं जाएंगे।

186
00:12:50,250 --> 00:12:51,250
यक़ीनन जाएंगे।

187
00:12:57,000 --> 00:12:58,708
अगर आप और हम साथ मिलकर--

188
00:12:59,875 --> 00:13:02,125
नवाब और तवायफ कभी साथ नहीं चलते, फरीदन।

189
00:13:04,250 --> 00:13:06,541
हम कब्र भी औरों से ऊंची बनवाते हैं।

190
00:13:07,541 --> 00:13:11,291
जब मौत में रुतबा नहीं भूलते,
तो जीते-जी कैसे भूल जाएँ।

191
00:13:12,708 --> 00:13:14,208
लेकिन, शायद आप भूल रही हैं।

192
00:13:15,291 --> 00:13:17,333
हम चौधरी साहब की तरह आपके ग़ुलाम नहीं।

193
00:13:18,458 --> 00:13:21,458
-साहब हैं, ख्वाबगाह के।
-थे।

194
00:13:22,750 --> 00:13:26,083
साहब थे। आप भी और वो भी।

195
00:13:28,083 --> 00:13:30,083
मगर हमने चौधरी साहब को आज़ादी दे दी।

196
00:13:30,791 --> 00:13:31,625
और हमें?

197
00:13:34,291 --> 00:13:35,125
इजाज़त।

198
00:13:36,875 --> 00:13:39,666
ताल्लुक तोड़ने के बाद,
अगर आप हमसे नफ़रत करना चाहें,

199
00:13:40,541 --> 00:13:42,041
तो हमारी इजाज़त है।

200
00:13:42,583 --> 00:13:45,041
जिस जंग का हिस्सा आप बनने जा रही हैं,

201
00:13:46,000 --> 00:13:47,875
उसमें आपकी जीत नामुमकिन है।

202
00:13:49,250 --> 00:13:51,958
फिर भी, आपकी जीत की दुआ करेंगे।

203
00:13:59,041 --> 00:13:59,875
ख़ुदा-हाफ़िज़।

204
00:14:04,458 --> 00:14:08,875
[गुरबख्श, पंजाबी में] आलम बीबी, क्या कहूं
दो दिनों से न दवाई खाई, न बिस्तर से उठीं

205
00:14:09,291 --> 00:14:11,458
[गुरबख्श, पंजाबी में] बस
तुम्हारे नाम की रट लगाए बैठी हैं।

206
00:14:11,791 --> 00:14:15,750
मैं तो कह कह के थक गई हूँ।
रब की सौं। मेरा तो जी ही नहीं लगता।

207
00:14:16,583 --> 00:14:22,458
अच्छा हुआ आप आने को राज़ी हो गई आलम बीबी।
कुदसिया बेगम दिनभर आलम-आलम पुकारती हैं।

208
00:14:29,625 --> 00:14:32,208
[ताजदार] सुबह आपके जाने से पहले
अगर किसी ने आपको देख लिया,

209
00:14:33,500 --> 00:14:35,625
तो कहिएगा, आप हमारे दोस्त
सरफ़राज़ की बहन हैं।

210
00:14:39,208 --> 00:14:41,541
और सरफ़राज़ की बहन का नाम क्या है?

211
00:14:46,625 --> 00:14:49,750
आलमज़ेब कैसा रहेगा?

212
00:14:51,041 --> 00:14:51,875
बहुत अच्छा।

213
00:14:56,625 --> 00:14:57,458
[गुरबख्श] आलम बीबी।

214
00:15:10,125 --> 00:15:10,958
[आलम] दादी जान।

215
00:15:14,250 --> 00:15:15,083
आलम?

216
00:15:17,708 --> 00:15:20,541
-कैसी हैं?
-हम अच्छे हैं दादी जान।

217
00:15:21,583 --> 00:15:23,958
लेकिन, आप अच्छी होने से
परहेज़ क्यों कर रही हैं?

218
00:15:25,083 --> 00:15:27,916
बताइए, दवाई खाने का क्या लेंगी आप?

219
00:15:28,833 --> 00:15:31,875
लेंगे नहीं… देंगे।

220
00:15:33,333 --> 00:15:35,708
शराफ़त, वो दीजिए हमें।

221
00:15:43,500 --> 00:15:44,333
पुश्तैनी है।

222
00:15:45,583 --> 00:15:47,666
ताजदार की बेग़म के लिए संभाल कर रखी थी।

223
00:15:48,250 --> 00:15:50,125
सोचा था, निकाह के बाद देंगे।

224
00:15:52,791 --> 00:15:53,625
ये अब आपकी हुई।

225
00:15:58,166 --> 00:16:03,833
आपको देख लिया।
आपको आपकी अमानत सौंप दी। बस।

226
00:16:05,541 --> 00:16:07,375
अब हम चैन से जा सकते हैं।

227
00:16:07,666 --> 00:16:09,375
आप कहीं नहीं जाएंगी दादी जान।

228
00:16:10,000 --> 00:16:12,875
आपको तो ठीक होना है। ताजदार के लिए।

229
00:16:13,750 --> 00:16:15,958
आपको कुदसिया बुलाने वाले

230
00:16:17,333 --> 00:16:18,541
फिर से आने वाले हैं।

231
00:16:31,875 --> 00:16:34,458
[अशफाक] अंग्रेज़ सोच रहे हैं
कि हीरामंडी की आड़ में,

232
00:16:34,541 --> 00:16:36,541
[अशफाक] हम नवाब
उनके खिलाफ़ बग़ावत कर रहे हैं।

233
00:16:38,083 --> 00:16:41,000
[अशफाक] इससे पहले कि वो
हमारी जायदाद ज़ब्त करना शुरू कर दें,

234
00:16:42,500 --> 00:16:44,916
[अशफाक] हमें हीरामंडी से
अपना ताल्लुक खत्म कर लेना चाहिए।

235
00:16:45,208 --> 00:16:47,375
[वली साहब] इतनी बेरहमी की
क्या ज़रूरत है, अशफाक साहब?

236
00:16:48,333 --> 00:16:50,916
आख़िर हीरामंडी हम नवाबों ने ही बसाई है।

237
00:16:51,000 --> 00:16:53,958
इसलिए नहीं बसाई है कि खुद ही उजड़ जाएं।

238
00:16:56,166 --> 00:16:57,958
वो औरतें उन बागियों का साथ दे रही हैं।

239
00:16:59,166 --> 00:17:01,416
कांच की गुड़िया से हाथ कटने लगे,

240
00:17:03,083 --> 00:17:04,541
तो उसे फेंकना पड़ता है।

241
00:17:06,041 --> 00:17:10,125
[अंग्रेज़ी में] मैंने अपना फैसला कर लिया।
चलिए, हीरामंडी का बॉयकॉट करते हैं।

242
00:17:11,333 --> 00:17:14,833
आज से कोई नवाब हीरामंडी नहीं जाएगा।

243
00:17:16,833 --> 00:17:18,166
न क़द्रदान बनकर।

244
00:17:20,375 --> 00:17:21,500
ना हमदर्द बनकर।

245
00:17:28,708 --> 00:17:30,833
[उस्तादजी] हुज़ूर, ये क्या कर रही हैं आप?

246
00:17:31,333 --> 00:17:34,833
वहीदा को सजा रहे हैं।
महफ़िल का वक्त हो गया है। ये देखिए।

247
00:17:35,291 --> 00:17:36,833
किस तरह की महफ़िल, हुज़ूर?

248
00:17:37,625 --> 00:17:39,666
चार रोज़ से हीरामंडी वीरान पड़ी है।

249
00:17:39,958 --> 00:17:42,750
कोठे सूने। आप… आप ये झरोखे देखें।

250
00:17:42,875 --> 00:17:45,333
कल तक जहां लौंडिया नाचती थी,
सब बंद पड़े हैं।

251
00:17:45,708 --> 00:17:47,166
मेरा तो कलेजा मुंह को आ रहा है।

252
00:17:47,833 --> 00:17:51,208
कोई आए न आए,
शाही महल की शमा जलती रहनी चाहिए।

253
00:17:51,916 --> 00:17:56,208
हुज़ूर, हम दर-दर पे दस्तक देकर आ रहे हैं।
कोई नवाब नहीं आना चाहता।

254
00:17:56,375 --> 00:17:58,250
[ज़ेवरात गिरने की झनकार गूँज जाती है]

255
00:17:58,458 --> 00:18:00,833
नवाब नहीं आए, तो जीना छोड़ दें हम?

256
00:18:02,833 --> 00:18:04,625
हम तवायफ हैं, उस्तादजी।

257
00:18:05,875 --> 00:18:10,000
सजना, महफ़िल सजाना, हमारा पेशा है।
और हम आखिरी दम तक करेंगे।

258
00:18:12,583 --> 00:18:16,166
अरे… ये देखिए।

259
00:18:17,875 --> 00:18:21,666
पटियाला के महाराज ने हमें दी थी।
फ़िदा हो गए थे हम पर।

260
00:18:23,416 --> 00:18:24,458
ये… ये रखिए।

261
00:18:27,458 --> 00:18:28,583
[उस्तादजी] ठीक है, हुज़ूर।

262
00:18:29,666 --> 00:18:31,333
अगर आपकी यही मर्ज़ी है,

263
00:18:32,875 --> 00:18:36,333
तो फिर वो दिन दूर नहीं
जब लाहौर के अफ़सर, मुंशी, दरोगा,

264
00:18:36,666 --> 00:18:38,500
ये ही सब आएंगे मुजरा देखने।

265
00:18:39,291 --> 00:18:42,041
अशर्फ़ियों की जगह, कौड़ियां लुटाएंगे।

266
00:18:44,000 --> 00:18:46,458
हुज़ूर, हीरामंडी को आप ही बचा सकती हैं।

267
00:18:47,541 --> 00:18:50,416
-एक दफ़े जुल्फिकार साहब से बात तो कर--
-[वहीदा] क्यों?

268
00:18:51,750 --> 00:18:52,875
ख़ुद को ज़लील करवाने?

269
00:18:54,625 --> 00:18:56,958
आपा जुल्फिकार साहब के पास
हरगिज़ नहीं जाएंगी।

270
00:18:59,500 --> 00:19:02,958
महफ़िल का वक्त हो गया है। चलिए, उस्तादजी।

271
00:19:05,083 --> 00:19:06,708
क़द्रदान तो आप लाए नहीं।

272
00:19:07,875 --> 00:19:09,833
कम से कम शमा बुझाने आ जाइए।

273
00:19:40,041 --> 00:19:43,041
{\an8}[बग्घी के चलने की आवाज़ आ रही है]

274
00:19:43,333 --> 00:19:47,833
{\an8}मुबारक मंज़िल

275
00:20:00,083 --> 00:20:00,916
कहिए?

276
00:20:04,000 --> 00:20:05,333
[मल्लिका] सलाम, नसरीन बेग़म।

277
00:20:06,125 --> 00:20:06,958
यहाँ क्यों आई हैं?

278
00:20:07,625 --> 00:20:09,791
हमारा जुल्फिकार साहब से
मिलना बहुत ज़रूरी है।

279
00:20:10,750 --> 00:20:12,250
नवाब साहब आपसे नहीं मिल सकते।

280
00:20:13,791 --> 00:20:15,875
शरबत खत्म हो जाए, तो चली जाइएगा।

281
00:20:16,125 --> 00:20:17,000
बेग़म साहिबा।

282
00:20:18,208 --> 00:20:21,791
नवाब हीरामंडी नहीं आए,
तो हम सब तबाह हो जाएंगे।

283
00:20:23,000 --> 00:20:26,250
सिर्फ़ जुल्फिकार साहब हैं,
जो बाकी नवाबों को समझा सकते हैं।

284
00:20:27,125 --> 00:20:28,875
और हीरामंडी को बचा सकते हैं।

285
00:20:33,333 --> 00:20:37,333
जो मर्द अपनी बीवी का न हो सका,
वो तवायफ का क्या होगा।

286
00:20:38,875 --> 00:20:43,166
ख़ान बहादुर जुल्फिकार के
सिर्फ़ नाम में बहादुर है, फ़ितरत में नहीं।

287
00:20:43,583 --> 00:20:45,166
तो आप समझाइए न उन्हें।

288
00:20:45,875 --> 00:20:50,250
हम पर नहीं, हीरामंडी की
तमाम औरतों पर तरस कीजिए।

289
00:20:50,791 --> 00:20:54,541
आज तक किसी तवायफ को
किसी बीवी पे तरस नहीं आया।

290
00:20:56,083 --> 00:20:58,791
तो आज एक बीवी को तवायफ पे तरस क्यों आए?

291
00:21:01,000 --> 00:21:02,208
घर जाइए, मल्लिका।

292
00:21:05,833 --> 00:21:08,250
[फूफी] मर्दों से
बिस्तर की रस्में पूरी नहीं होती।

293
00:21:09,375 --> 00:21:11,541
तो, कसमें क्या ख़ाक पूरी होंगी।

294
00:21:12,750 --> 00:21:14,208
अरे, हम तो पहले से जानते थे,

295
00:21:15,166 --> 00:21:16,958
कोई नवाब हमारे साथ नहीं होगा।

296
00:21:17,291 --> 00:21:20,708
मर्द साथ छोड़ देते हैं,
मिट्टी नहीं छोड़ती।

297
00:21:22,208 --> 00:21:24,458
तो एक बार मिट्टी का साथ देकर देखते हैं।

298
00:21:24,708 --> 00:21:27,666
ये बग़ावत का फ़ितूर
अपने सिर से उतार दो, फरीदन!

299
00:21:27,916 --> 00:21:31,541
[बिब्बो] बग़ावत फ़ितूर नहीं, फ़र्ज़ है।

300
00:21:38,458 --> 00:21:39,791
हम भी इस मुल्क का हिस्सा हैं।

301
00:21:40,750 --> 00:21:45,041
और जब मुल्क जल रहा हो,
तो महफ़िल सजाकर नहीं बैठा जाता।

302
00:21:46,625 --> 00:21:49,000
आज़ादी की क़ीमत हमसे ज़्यादा कौन जानता है।

303
00:21:50,083 --> 00:21:52,666
शराफ़त हमने छोड़ दी,
मोहब्बत ने हमें छोड़ दिया।

304
00:21:53,625 --> 00:21:56,916
अब सिर्फ़ बग़ावत
हमारी ज़िंदगी को मायने दे सकती है।

305
00:21:57,666 --> 00:22:03,583
बस एक बार… बस एक बार मुजरे वाली नहीं,
मुल्क वाली बनकर सोचिए।

306
00:22:04,666 --> 00:22:05,750
क्यों फैलाएं हम हाथ?

307
00:22:07,125 --> 00:22:10,375
इतनी भरी पड़ी हैं हमारी तिजोरियां।
कोई यहाँ भूखा नहीं रहेगा!

308
00:22:13,916 --> 00:22:17,500
आज से हीरामंडी का सिर
किसी के सामने नहीं झुकेगा।

309
00:22:19,250 --> 00:22:22,750
हीरामंडी की कोई औरत,
कोई बच्चा किसी का ग़ुलाम नहीं रहेगा।

310
00:22:23,875 --> 00:22:25,583
न अंग्रेज़ों का, न नवाबों का।

311
00:22:28,333 --> 00:22:32,000
[बाग़ी] हमीद साहब, समझने की कोशिश कीजिए।
हमें इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा।

312
00:22:32,458 --> 00:22:35,500
इम्पीरियल पुलिस के जलसे में
हेंडर्सन तकरीर करने वाला है।

313
00:22:35,750 --> 00:22:38,833
-बाहर पहरा भी कम होगा। बलराज और हम आसानी--
-हम जानते हैं, नवाज़।

314
00:22:39,791 --> 00:22:41,791
लेकिन, हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं।

315
00:22:43,416 --> 00:22:44,666
ताजदार, रिज़वान।

316
00:22:45,625 --> 00:22:47,541
और किसी साथी को खोना नहीं चाहते हैं हम।

317
00:22:48,208 --> 00:22:50,416
तो क्या हम यहाँ
मुजरिमों की तरह छुपे बैठे रहेंगे?

318
00:22:51,500 --> 00:22:53,916
हेंडर्सन पर हमला करना
कोई मज़ाक नहीं है, उमेश।

319
00:22:56,625 --> 00:22:58,625
हमें सही मौके का इंतज़ार करना होगा।

320
00:22:59,000 --> 00:23:01,500
इंतज़ार क्यों, हमीद साहब?
मौका हमारे सामने है।

321
00:23:03,083 --> 00:23:06,208
हेंडर्सन हमारा आशिक है।
और उसने हमें जलसे में बुलाया है।

322
00:23:06,500 --> 00:23:09,125
-गोली कौन चलाएगा? आप?
-हाँ।

323
00:23:10,833 --> 00:23:11,708
हम उसे मारेंगे।

324
00:23:12,416 --> 00:23:14,125
आप जानती भी हैं, आप क्या कह रही हैं?

325
00:23:15,333 --> 00:23:16,583
इसका अंजाम सिर्फ़ मौत है।

326
00:23:17,291 --> 00:23:19,500
इस मुल्क के लिए कुर्बानी
सिर्फ़ बेटे ही क्यों,

327
00:23:20,791 --> 00:23:22,083
हम बेटियाँ भी दे सकती हैं।

328
00:23:24,625 --> 00:23:27,458
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] क्राउन ने
अपनी कॉलोनियों के लिए

329
00:23:27,583 --> 00:23:29,375
जो किया है, वह कोई और शासक नहीं कर सकता।

330
00:23:29,458 --> 00:23:32,625
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] आज के
भारत को देखिए, हम शिक्षा,

331
00:23:33,041 --> 00:23:36,958
रेलमार्ग और पोस्टल सेवा
इस युद्ध से ग्रस्त देश में लेकर आए।

332
00:23:37,250 --> 00:23:41,333
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] और, आप
हिटलर की यातनाओं से बचे हुए हैं,

333
00:23:41,583 --> 00:23:44,375
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] क्योंकि
आपको ब्रिटिश सुरक्षा मिली हुई है।

334
00:23:44,458 --> 00:23:45,625
[तालियों की गड़गड़ाहट]

335
00:23:45,833 --> 00:23:50,125
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] हालांकि,
पश्चिमी दुनिया में अब भी अन्याय हो रहा है।

336
00:23:50,500 --> 00:23:52,583
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] तो, हमें
साथ मिलकर लड़ना चाहिए।

337
00:23:53,333 --> 00:23:57,708
[अंग्रेज़ी में] इसलिए, भारतीय सैनिक
हमारी सेना के साथ मिलकर लड़ेंगे।

338
00:23:57,916 --> 00:24:00,916
[हेंडर्सन, अंग्रेज़ी में] ताकि हम
फ़ासिस्ट नाज़ियों को हरा सकें!

339
00:24:05,541 --> 00:24:07,583
कार्टराईट, इसे गिरफ़्तार करो!

340
00:24:08,333 --> 00:24:12,083
[हॉल में भगदड़ मच जाती है]
[हेंडर्सन कराहते हुए गिर जाता है]

341
00:24:20,000 --> 00:24:24,166
[गोलियों की आवाज़ें गूँज रही हैं]

342
00:24:24,250 --> 00:24:25,458
[आलमज़ेब चिल्लाती है] हमीद साहब!

343
00:24:26,583 --> 00:24:28,208
हमीद साहब!

344
00:24:29,500 --> 00:24:31,416
[कार्टराईट, अंग्रेज़ी में] गोली मत मारना!
उसे ज़िंदा रखो!

345
00:24:34,625 --> 00:24:37,125
हमीद साहब। हमीद साहब!

346
00:24:38,500 --> 00:24:40,541
इंकलाब ज़िंदाबाद!

347
00:24:40,916 --> 00:24:43,125
इंकलाब ज़िंदाबाद!

348
00:24:56,791 --> 00:24:59,583
[उस्तादजी] हुज़ूर, जनरल हेंडर्सन का
कत्ल हो गया है।

349
00:24:59,750 --> 00:25:01,458
[सत्तो] क्या? हेंडर्सन का कत्ल?

350
00:25:01,541 --> 00:25:03,958
[फत्तो] हुज़ूर! ऊपर वाले ने हमारी सुन ली।

351
00:25:04,208 --> 00:25:07,583
-इन अंग्रेज़ों का तो ऐसे ही--
-उसका तो बहुत पहले कत्ल हो जाना चाहिए था।

352
00:25:08,583 --> 00:25:11,833
आज शाम को फ़कीरों में खाना बाटेंगे।

353
00:25:11,916 --> 00:25:14,416
-कत्ल हमारी बिब्बो ने किया है।
-[फत्तो चौंककर साँस अंदर खींचती है]

354
00:25:14,541 --> 00:25:16,291
[उस्तादजी] गोली सीधा सीने में लगी।

355
00:25:16,375 --> 00:25:18,666
-[फत्तो] हाय रब्बा।
-[उस्तादजी] गिरफ़्तार करके ले गए उसे।

356
00:25:23,541 --> 00:25:27,375
[काँपती हुई आवाज़ में] जो बच्ची
चींटी नहीं मार सकती थी,

357
00:25:27,458 --> 00:25:29,875
उसने अंग्रेज़ों के अफ़सर को मारा है।

358
00:25:32,916 --> 00:25:34,833
दिलेर बच्ची है हमारी।

359
00:25:35,250 --> 00:25:40,458
[उस्तादजी] उसकी ये दिलेरी हीरामंडी की
एक-एक तवायफ़ पे भारी पड़ेगी।

360
00:25:41,666 --> 00:25:44,166
[उस्तादजी] बाल पकड़ के
घसीटते हुए ले जाएंगे सबके।

361
00:25:45,708 --> 00:25:47,541
[उस्तादजी] बंद करवा देंगे
ये कोठे अंग्रेज़।

362
00:25:48,666 --> 00:25:49,583
तो करवा दें।

363
00:25:51,666 --> 00:25:57,000
अब हीरामंडी में महफ़िल
शब-ए-आज़ादी पर ही सजेगी।

364
00:25:59,958 --> 00:26:03,375
[कोड़ों की मार और बिब्बो के
चिल्लाने की आवाज़ें आ रही हैं]

365
00:26:09,250 --> 00:26:11,000
[दरवाज़ा खुलने की आवाज़ आती है]

366
00:26:12,333 --> 00:26:15,458
ये ब्रिटिश मेहमाननवाज़ी
खूब जंच रही है तुम पर तवायफ।

367
00:26:15,541 --> 00:26:18,166
[बिब्बो हँसती है, पुलिस वाला ज़ोर की
आवाज़ के साथ कोड़ा मारता है]

368
00:26:18,500 --> 00:26:21,083
सज़ा-ए-मौत से बचने का एक ही रास्ता है।

369
00:26:23,375 --> 00:26:24,250
सब बता दो!

370
00:26:25,666 --> 00:26:28,291
तुम्हारे फ़रार साथियों के नाम क्या हैं?

371
00:26:30,500 --> 00:26:31,333
आज़ादी।

372
00:26:31,666 --> 00:26:33,125
[ज़ोर से तमाचे की आवाज़ गूँजती है]

373
00:26:35,458 --> 00:26:37,666
हमीद मोहसिन का असली मकसद क्या था?

374
00:26:40,166 --> 00:26:41,000
आज़ादी।

375
00:26:44,958 --> 00:26:50,500
तुम जानती हो,
तुम्हारी इस बग़ावत का अंजाम क्या होगा?

376
00:26:54,833 --> 00:26:55,666
आज़ादी।

377
00:26:58,625 --> 00:27:00,875
[फिर से कोड़ा पड़ता है]

378
00:27:03,791 --> 00:27:06,625
[मल्लिका] फरीदन, क्या हुआ?

379
00:27:08,916 --> 00:27:11,458
अंग्रेज़ कल रात बिब्बोजान को
सज़ा-ए-मौत देने वाले हैं।

380
00:27:11,583 --> 00:27:13,041
[सभी चौंककर साँस अंदर खींचती हैं] क्या?

381
00:27:13,125 --> 00:27:15,666
[फत्तो] हाय, रब्बा!
बेड़ा गर्क हो इन अंग्रेज़ों का!

382
00:27:15,750 --> 00:27:18,250
-नस्लें बर्बाद हों इनकी! दोज़ख में जाएँ!
-[फूफी] फातिमा!

383
00:27:19,166 --> 00:27:21,250
चुप कर! बैठ जा!

384
00:27:21,625 --> 00:27:24,666
[पंजाबी में] इन कमीनों को
रब कभी माफ़ न करे।

385
00:27:25,000 --> 00:27:26,125
[वहीदा] बग्घी निकलवाओ सत्तो।

386
00:27:27,000 --> 00:27:29,416
हम शहर के सबसे बड़े वकीलों के पास जाएंगे।

387
00:27:30,291 --> 00:27:33,458
-आपा सबसे ऊंची अदालत में जाकर--
-[फरीदन] कोई सुनवाई नहीं होगी!

388
00:27:34,375 --> 00:27:36,166
हमने कोशिश की, हमें मिलने तक नहीं दिया।

389
00:27:36,916 --> 00:27:39,166
नवाबों को चुप कराने के लिए
ताजदार को मिसाल बनाया।

390
00:27:39,250 --> 00:27:41,166
और हमें चुप कराने के लिए बिब्बो--

391
00:27:44,166 --> 00:27:45,708
खाला, अब हमें ही कुछ करना होगा।

392
00:27:46,166 --> 00:27:47,291
[मल्लिका तकलीफ़ से हंसती है]

393
00:27:47,958 --> 00:27:50,416
कर तो रहे हैं। फ़ख़्र।

394
00:27:51,791 --> 00:27:56,708
हमारी बच्ची हीरामंडी की…
पहली शहीद कहलाई जाएगी।

395
00:27:57,958 --> 00:28:00,916
आज तक हम सिर्फ़ तवायफें थीं।

396
00:28:02,458 --> 00:28:06,000
आज के बाद, हम वतनपरस्त भी हैं।

397
00:28:07,291 --> 00:28:11,333
खाला जान, इसलिए हमारा फ़र्ज़ है
कि हम बिब्बो के पास जाएँ।

398
00:28:12,083 --> 00:28:14,750
उसे इस वक्त मालूम होना चाहिए
कि वो अकेली नहीं।

399
00:28:14,916 --> 00:28:15,958
लेकिन, जाएंगे कैसे?

400
00:28:16,958 --> 00:28:18,541
[पंजाबी में] शहर में तो कर्फ्यू लगा है।

401
00:28:18,958 --> 00:28:20,000
तोड़ कर जाएंगे!

402
00:28:20,333 --> 00:28:22,791
ओ मरजानिए, अंग्रेज़ गोलियों से भून देंगे!

403
00:28:23,083 --> 00:28:26,875
हाँ, तो भूनने दो! जान ही तो है।
मिट्टी पे वार देंगे!

404
00:28:28,291 --> 00:28:30,458
[फूफी] बग़ावत करने का
वक़्त आ गया है, मल्लिका।

405
00:28:31,208 --> 00:28:32,708
रानियां बग़ावत नहीं,

406
00:28:35,083 --> 00:28:36,291
जंग करती हैं।

407
00:28:37,500 --> 00:28:40,583
अब लाहौर की रानियां सड़कों पर उतरेंगी।

408
00:28:45,583 --> 00:28:47,333
[कोई दरवाज़ा खटखटा रहा है]

409
00:28:51,708 --> 00:28:53,291
-कौन?
-[उस्तादजी] हम हैं, उस्ताद।

410
00:28:55,333 --> 00:28:56,500
आलम, दरवाज़ा खोलो।

411
00:28:59,083 --> 00:29:00,083
आप यहाँ? इस वक्त?

412
00:29:00,291 --> 00:29:02,583
आप अंदर चलो, सब बताते हैं। आओ।

413
00:29:03,958 --> 00:29:05,375
[दरवाज़ा बंद करने की आवाज़ आती है]

414
00:29:06,750 --> 00:29:08,375
क्या हुआ, उस्तादजी? सब ख़ैरियत?

415
00:29:08,583 --> 00:29:09,833
बहुत बुरा वक्त है, बीबी।

416
00:29:10,666 --> 00:29:11,916
मुझे तो कुछ समझ नहीं आ रहा।

417
00:29:12,333 --> 00:29:14,250
शाही महल की शमें बुझी पड़ी हैं।

418
00:29:15,041 --> 00:29:18,583
अब इस अंधेरे को
रौशन करने का ज़िम्मा, इस चांद पर।

419
00:29:18,875 --> 00:29:20,375
क्या चांद, उस्तादजी?

420
00:29:21,125 --> 00:29:23,958
बीबी, कद्रदान तो अब रहे नहीं।

421
00:29:24,416 --> 00:29:27,458
ख़रीदार हैं।
तुम्हारे लिए एक ख़रीदार लाया हूँ।

422
00:29:28,875 --> 00:29:29,708
कार्टराईट।

423
00:29:31,708 --> 00:29:34,666
बस एक रात के लिए आपको खरीदना चाहता है।

424
00:29:36,083 --> 00:29:40,166
सौ सूअर मरे होंगे,
तब जाके आप पैदा हुए हैं, उस्तादजी।

425
00:29:41,833 --> 00:29:44,916
इससे पहले कि हम आप पे हाथ उठाएं,
यहाँ से चले जाइए।

426
00:29:45,083 --> 00:29:47,708
बीबी, आप मेरी बात नहीं समझ रही हैं। मैं--

427
00:29:49,333 --> 00:29:52,458
उस कार्टराईट ने हमारे ताजदार की जान ली है।

428
00:29:52,666 --> 00:29:54,916
और आप चाहते हैं कि हम आपकी बात समझें?

429
00:29:55,666 --> 00:30:00,083
हमारी अम्मी को बेआबरू किया है
और आप चाहते हैं कि हम आपकी बात समझें?

430
00:30:00,250 --> 00:30:03,250
-बीबी, आप--
-हमारी बिब्बो आपा को फांसी होने वाली है।

431
00:30:03,333 --> 00:30:06,041
और आप चाहते हैं कि हम आपकी बात समझें?

432
00:30:06,250 --> 00:30:08,750
-बेबी, मैं चाहती--
-हम पेट से हैं, उस्तादजी।

433
00:30:08,833 --> 00:30:12,791
और आप चाहते हैं कि
हम उस कार्टराईट का बिस्तर गर्म करें?

434
00:30:13,708 --> 00:30:15,125
-जाइए यहाँ से!
-बीबी, आप--

435
00:30:16,291 --> 00:30:19,875
कहीं और जाके सौदा कीजिए।
हीरामंडी में जिस्मों की कमी नहीं है।

436
00:30:24,583 --> 00:30:28,375
लेकिन, बीबी, आपके पास जिगरा है।

437
00:30:30,208 --> 00:30:32,541
आलम, इंतकाम ले अब।

438
00:30:36,708 --> 00:30:39,958
ये ही सही रास्ता है,
कार्टराईट के पास जाने का।

439
00:30:42,041 --> 00:30:43,375
दोज़ख का कीड़ा।

440
00:30:44,375 --> 00:30:45,958
दो कौड़ी का दलाल।

441
00:30:46,041 --> 00:30:47,708
हाँ। मैं हूँ।

442
00:30:48,833 --> 00:30:51,750
लेकिन, शाही महल का वफ़ादार हूँ।

443
00:30:52,791 --> 00:30:55,625
इतनी-इतनी सी थी। तब से तुम्हें पाला है।

444
00:30:55,833 --> 00:30:59,125
निवाले अपने हाथों से, यहाँ सुलाया है।

445
00:31:00,916 --> 00:31:06,125
तुम सब की सब हरामज़ादियाँ,
मेरे यहाँ रहती हो। समझी?

446
00:31:07,458 --> 00:31:09,833
कल तैयार रहना। मैं लेने आऊंगा।

447
00:31:21,041 --> 00:31:25,375
[जोश और बहादुरी से भरा संगीत बज रहा है]

448
00:32:31,416 --> 00:32:32,791
[दरवाज़ा खुलता है]

449
00:32:33,166 --> 00:32:38,208
[अंग्रेज़ी में] बिब्बोजान। उठो।
जाने का समय हो गया।

450
00:32:41,666 --> 00:32:45,291
[अंग्रेज़ी में] चलो। समय हो गया।
कोई आखिरी ख्वाहिश?

451
00:32:54,500 --> 00:32:59,333
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

452
00:32:59,750 --> 00:33:04,750
♪ हर हाल में हमें देखनी है ♪

453
00:33:04,875 --> 00:33:10,416
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

454
00:33:33,250 --> 00:33:38,166
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

455
00:33:38,416 --> 00:33:43,375
♪ हर हाल में हमें देखनी है ♪

456
00:33:43,708 --> 00:33:48,750
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

457
00:33:48,958 --> 00:33:53,666
♪ हर हाल में हमें देखनी है ♪

458
00:33:53,750 --> 00:33:59,166
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

459
00:34:09,166 --> 00:34:14,208
♪ मिट जाएगा नाम इस ज़ुलमत का ♪

460
00:34:14,291 --> 00:34:19,541
♪ लहराएगा परचम मोहब्बत का ♪

461
00:34:24,291 --> 00:34:29,250
♪ मिट जाएगा नाम इस ज़ुलमत का ♪

462
00:34:29,625 --> 00:34:34,916
♪ लहराएगा परचम मोहब्बत का ♪

463
00:34:35,000 --> 00:34:39,875
♪ शहरों-शहरों, गांवों-गांवों में ♪

464
00:34:39,958 --> 00:34:45,041
♪ हमें इश्क-ए-आज़ादी देखनी है ♪

465
00:34:45,125 --> 00:34:50,291
♪ हमें सुबह-ए-आज़ादी देखनी है ♪

466
00:34:50,375 --> 00:34:55,666
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

467
00:35:26,583 --> 00:35:31,083
♪ सब ताज पड़े बेसुध होंगे ♪

468
00:35:31,375 --> 00:35:36,291
♪ हम अपने हाकिम ख़ुद होंगे ♪

469
00:35:41,708 --> 00:35:46,791
♪ सब ताज पड़े बेसुध होंगे ♪

470
00:35:46,875 --> 00:35:52,041
♪ हम अपने हाकिम ख़ुद होंगे ♪

471
00:35:52,125 --> 00:35:56,791
♪ भारत माँ की अज़मत को हमें ♪

472
00:35:56,875 --> 00:36:02,166
♪ बनते शहज़ादी देखनी है ♪

473
00:36:02,250 --> 00:36:07,333
♪ हमें सुबह-ए-आज़ादी देखनी है ♪

474
00:36:07,416 --> 00:36:12,375
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

475
00:36:12,458 --> 00:36:17,500
♪ हर हाल में हमें देखनी है ♪

476
00:36:17,583 --> 00:36:23,041
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

477
00:37:09,916 --> 00:37:11,750
[अफ़सर, अंग्रेज़ी में] अपनी जगहें लो!

478
00:37:18,083 --> 00:37:19,583
[अफ़सर, अंग्रेज़ी में] निशाना लगाओ!

479
00:37:19,666 --> 00:37:22,541
[बंदूकें लोड करने की आवाज़ आती है]

480
00:37:23,291 --> 00:37:24,833
इंकलाब!

481
00:37:26,250 --> 00:37:27,875
[सभी तवायफ़ें] ज़िंदाबाद!

482
00:37:30,333 --> 00:37:32,375
[अंग्रेज़ी में] और, फ़ायर!

483
00:37:43,875 --> 00:37:48,708
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

484
00:37:48,875 --> 00:37:54,083
♪ हर हाल में हमें देखनी है ♪

485
00:37:54,208 --> 00:37:59,208
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

486
00:37:59,375 --> 00:38:04,208
♪ हर हाल में हमें देखनी है ♪

487
00:38:04,458 --> 00:38:09,791
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

488
00:38:10,166 --> 00:38:12,000
[गोली चलने की आवाज़ आती है]

489
00:38:14,583 --> 00:38:17,375
[पुरुष आवाज़] सोने के पिंजरों में क़ैद
इन तवायफों को

490
00:38:18,125 --> 00:38:20,500
[पुरुष आवाज़] आज़ादी की कीमत
समझानी नहीं पड़ी।

491
00:38:22,166 --> 00:38:24,416
[पुरुष आवाज़] इन्होंने
आज़ादी के लिए बग़ावत की।

492
00:38:25,708 --> 00:38:28,625
[पुरुष आवाज़] जंग लड़ी। कुर्बानियां दीं।

493
00:38:29,958 --> 00:38:32,708
[पुरुष आवाज़] मगर वक्त ने
इनकी कुर्बानियों को भुला दिया।

494
00:38:34,541 --> 00:38:37,291
[पुरुष आवाज़] जो समाज औरत को
जायदाद में हिस्सा नहीं दे पाता,

495
00:38:38,250 --> 00:38:40,083
[पुरुष आवाज़] वो तारीख में जगह क्या देता।

496
00:38:41,000 --> 00:38:43,458
[पुरुष आवाज़] पंद्रह अगस्त 1947 को

497
00:38:43,875 --> 00:38:45,833
[पुरुष आवाज़] आज़ादी की जंग खत्म हो गई।

498
00:38:47,583 --> 00:38:49,541
[पुरुष आवाज़] मगर औरत की जंग
कभी खत्म नहीं होती।

499
00:38:50,875 --> 00:38:53,750
[पुरुष आवाज़] इन तवायफों की भी
एक नई जंग शुरू हुई।

500
00:38:54,250 --> 00:38:57,208
[पुरुष आवाज़] एक नई दुनिया में
सिर उठा के जीने की जंग।

501
00:38:58,625 --> 00:39:01,333
इनकी ज़िंदगी की अगली लड़ाई।

502
00:39:01,500 --> 00:39:04,000
♪ हमें देखनी है आज़ादी ♪

