1
00:00:11,400 --> 00:00:13,640
‪[आदमी 1] एक समय था जब डाकू होते थे।

2
00:00:14,960 --> 00:00:16,480
‪फूँके तो जान सरक जाए।

3
00:00:17,200 --> 00:00:19,200
‪ददुआ का बहुत खौफ़ था।

4
00:00:19,280 --> 00:00:22,760
‪[आदमी 2] कहाँ तुम ददुआ
‪और सुल्ताना के किस्से लेकर बैठे हो, हाँ?

5
00:00:22,840 --> 00:00:24,480
‪डाकुओं का समय गया।

6
00:00:25,200 --> 00:00:28,600
‪अभी हम जहाँ जा रहे हैं ना,
‪वो हैं आज कल के डकैत।

7
00:00:28,680 --> 00:00:29,920
‪वो ही हैं बकैत।

8
00:00:30,720 --> 00:00:33,080
‪तब चम्बल था अब जामताड़ा है।

9
00:00:33,160 --> 00:00:34,040
‪[हँसते हुए]

10
00:00:39,280 --> 00:00:41,360
‪[रहस्यमय संगीत बज रहा है]

11
00:00:49,160 --> 00:00:52,400
‪गधे! लड़के की आईडी पर
‪लड़की की फ़ोटो लगा रहा है?

12
00:00:54,160 --> 00:00:55,280
‪ठीक कर इसको!

13
00:00:56,000 --> 00:00:58,920
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत बज रहा है]

14
00:00:59,800 --> 00:01:01,560
‪[खड़खड़ाहट की आवाज़]

15
00:01:09,640 --> 00:01:11,920
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत जारी]

16
00:01:23,280 --> 00:01:26,120
‪जब तुम से कहा था कि आधार कार्ड चाहिए,
‪तो ये क्या लाये हो? हाँ?

17
00:01:26,200 --> 00:01:27,720
‪चलिए! निकलिए लाइन के बाहर!

18
00:01:27,800 --> 00:01:30,320
‪आधार कार्ड बनवाया नहीं है
‪तो क्या हमारा बीमा नहीं होगा?

19
00:01:30,400 --> 00:01:32,400
‪अरे ओ चाचा! शांत हो जाइए।

20
00:01:33,080 --> 00:01:35,840
‪-कोई तो आईडी होगा?
‪-[गांव का आदमी] वोटर आईडी है ना, भैया।

21
00:01:35,920 --> 00:01:37,760
‪हाँ, तो हो जायेगा। लगिये लाइन में।

22
00:01:37,840 --> 00:01:40,560
‪अरे, आप उधर क्या देख रहे हैं?
‪अँगूठा लगाइये।

23
00:01:40,640 --> 00:01:43,360
‪डॉक्यूमेंट असली है। बस फ़ोटो बदला है।

24
00:01:44,320 --> 00:01:46,760
‪इसमें से आधे से ज़्यादा लोग तो
‪कई साल पहले मर चुके हैं।

25
00:01:49,280 --> 00:01:51,680
‪बस तीस लोगों के चक्कर में
‪धनबाद घसीट कर लाये हो हम को।

26
00:01:52,400 --> 00:01:55,440
‪अबे! एक आईडी पर नौ सिम कार्ड मिलता है।

27
00:01:55,520 --> 00:01:56,560
‪जोड़ लो।

28
00:01:58,520 --> 00:02:02,240
‪[रहस्यपूर्ण संगीत बज रहा है]

29
00:02:04,280 --> 00:02:06,200
‪[मोटरसाईकिल के इंजन की आवाज़]

30
00:02:11,440 --> 00:02:14,520
‪ग्यारह सौ सिम चालू कर दिए हैं।
‪बाकी कल तक हो जाएंगे।

31
00:02:14,600 --> 00:02:18,240
‪बस ग्यारह सौ? फिर आपका टेलीफ़ोन एक्सचेंज
‪में काम करने का क्या फ़ायदा हुआ?

32
00:02:20,400 --> 00:02:22,160
‪अगले हफ्ते पाँच हज़ार सिम कार्ड लगेगा।

33
00:02:22,240 --> 00:02:25,400
‪पाँच हज़ार! ऐसा क्या हो रहा है जामताड़ा में?

34
00:02:27,480 --> 00:02:31,320
‪[रहस्यपूर्ण संगीत बज रहा है]

35
00:02:42,680 --> 00:02:44,040
‪-हेलो।
‪-हेलो, सर।

36
00:02:44,560 --> 00:02:47,320
‪बिस्वा पाठक, एसएचओ, जामताड़ा। साइबर डिवीज़न।

37
00:02:47,400 --> 00:02:49,480
‪अभिषेक सिंह, एमपी, साइबर पुलिस।

38
00:02:50,680 --> 00:02:52,280
‪-ये आप की पहली रेड है?
‪-जी हाँ।

39
00:02:54,080 --> 00:02:55,480
‪क्या लेकर आये हैं साथ में, पकड़ने के लिए।

40
00:02:55,560 --> 00:02:57,480
‪वारंट है, फ़ोन नम्बर,

41
00:02:57,560 --> 00:02:59,720
‪आईएमइआई नंबर जिससे कॉल हुआ था।

42
00:02:59,800 --> 00:03:01,040
‪सूरज मंडल लड़के का नाम है।

43
00:03:01,120 --> 00:03:03,440
‪आठ कंप्लेंट हैं इसके ख़िलाफ़।

44
00:03:03,520 --> 00:03:05,920
‪इसे तो हम कॉल करते हुए पकड़ेंगे।

45
00:03:06,000 --> 00:03:06,880
‪[हँसते हुए]

46
00:03:06,960 --> 00:03:08,440
‪-[पूर्वाभास संगीत]
‪-हमने कुछ मज़ाक किया?

47
00:03:09,920 --> 00:03:13,600
‪अगर सारी बातें हम आपको अभी बता देंगे
‪तो… तो बाद में हँसी नहीं आएगी।

48
00:03:14,960 --> 00:03:15,960
‪[हँसते हुए] चलिए।

49
00:03:16,800 --> 00:03:20,160
‪[रहस्यपूर्ण संगीत]

50
00:03:22,280 --> 00:03:23,920
‪-जल्दी आओ, सब। भाग कर।
‪-चलो!

51
00:03:24,000 --> 00:03:26,120
‪-जल्दी आओ, यार। कोटा पूरा नहीं होगा।
‪-चलो, जल्दी। ले चल।

52
00:03:26,200 --> 00:03:28,360
‪-ओए! तुम भी आओ!
‪-चलो फटाफट निकलो!

53
00:03:28,440 --> 00:03:30,360
‪निकलो! निकलो! जल्दी से!

54
00:03:31,240 --> 00:03:32,120
‪भैया!

55
00:03:32,200 --> 00:03:33,600
‪-बढ़िया!
‪-लो लो। चलो जाओ।

56
00:03:33,680 --> 00:03:35,520
‪चलो। जाओ। जाओ।

57
00:03:36,760 --> 00:03:38,000
‪रॉकी भैया का है।

58
00:03:39,240 --> 00:03:40,080
‪चल निकल।

59
00:03:42,080 --> 00:03:43,200
‪-चलो…
‪-जाओ।

60
00:03:43,280 --> 00:03:47,240
‪[लड़की 1 अंग्रेजी में] आप अंग्रेजी में बात
‪करना चाहेंगे या हिंदी में बोलूँ, सर?

61
00:03:47,320 --> 00:03:48,520
‪धन्यवाद, सर।

62
00:03:48,600 --> 00:03:51,280
‪सर, आपको 4,999 का कैशबैक मिला है।

63
00:03:51,360 --> 00:03:53,040
‪आप कलेक्ट करेंगे या डिक्लाइन?

64
00:03:53,120 --> 00:03:55,640
‪[रहस्यपूर्ण संगीत बजता है]

65
00:03:55,720 --> 00:03:56,760
‪हेलो?

66
00:03:56,840 --> 00:03:58,320
‪[कॉल कटने की आवाज़]

67
00:04:00,400 --> 00:04:01,680
‪साहिल!

68
00:04:01,760 --> 00:04:03,360
‪-[अस्पष्ट बातों की आवाज़]
‪-बड़ी जल्दी आये, बेटा!

69
00:04:03,440 --> 00:04:05,320
‪-कामचोर कहीं के!
‪-…कार्ड अपडेट करने के लिए।

70
00:04:05,400 --> 00:04:08,400
‪-जी, सर…
‪-हाँ, सर। बैंक से ही बोल रहे हैं।

71
00:04:08,480 --> 00:04:10,800
‪-ओटीपी बताइये।
‪-सर, मुझे आपका डेबिट कार्ड नंबर बताइये।

72
00:04:10,880 --> 00:04:12,520
‪-[अंग्रेजी में] पांच दो …
‪-जी, सर।

73
00:04:12,600 --> 00:04:15,560
‪-हाँ, सर, आगे? हेलो,सर?
‪-सर, उसके पीछे

74
00:04:15,640 --> 00:04:17,040
‪-हेलो?
‪-सीवीवी नंबर होगा। वो भी बताइयेगा।

75
00:04:17,120 --> 00:04:19,200
‪हेलो?

76
00:04:19,280 --> 00:04:21,440
‪-अरे, यार! फ़ोन काट दिया!
‪-[लड़का 1] नया वाला कहाँ है…

77
00:04:21,519 --> 00:04:23,600
‪साला, सब लोग गधे हो गए हैं आजकल।

78
00:04:23,680 --> 00:04:24,959
‪कोई ओटीपी ही नहीं देता है।

79
00:04:26,240 --> 00:04:28,640
‪जल्दी से कोई नया तरीका निकालना पड़ेगा।
‪नहीं तो पता है ना?

80
00:04:28,720 --> 00:04:29,640
‪पता है।

81
00:04:29,720 --> 00:04:32,360
‪[तनावपूर्ण संगीत बज रहा है]

82
00:04:35,400 --> 00:04:37,320
‪[मराठी में] सर, अगर केवाईसी पूरी होती,

83
00:04:37,400 --> 00:04:39,520
‪तो पैसे सीधे आपके खाते में जमा होते।

84
00:04:39,600 --> 00:04:41,120
‪एक काम करो ना, सर…

85
00:04:41,200 --> 00:04:43,400
‪[अंग्रेजी में]
‪अपनी होम ब्रांच में जा कर पूछिये।

86
00:04:43,480 --> 00:04:45,480
‪[ग्राहक मराठी में फ़ोन पर]
‪चिल्ला क्यों रही हो?

87
00:04:45,560 --> 00:04:47,200
‪मैं मूर्ख लगता हूँ क्या?

88
00:04:47,280 --> 00:04:49,120
‪तुम लोगों को बात करने का तरीका नहीं है?

89
00:04:50,040 --> 00:04:51,920
‪[ग्राहक फ़ोन पर] अपने सुपरवाइज़र को
‪फ़ोन दो।

90
00:04:52,000 --> 00:04:53,400
‪अपने सुपरवाइज़र को फ़ोन दो।

91
00:04:53,480 --> 00:04:56,920
‪[मराठी में] सर, मुझे माफ़ कीजिये।

92
00:04:57,000 --> 00:04:59,560
‪पर मैं आपकी केवाईसी फ़ोन पर ही
‪पूरी कर सकती हूँ।

93
00:04:59,640 --> 00:05:02,320
‪[लड़की 2 फ़ोन पर मराठी में] और पैसे
‪आपके खाते में सीधे जमा हो जायेंगे।

94
00:05:02,400 --> 00:05:03,880
‪अच्छा?

95
00:05:03,960 --> 00:05:05,840
‪तो ऐसे तमीज से बोलना चाहिए था।

96
00:05:06,560 --> 00:05:07,600
‪तो क्या करना होगा?

97
00:05:07,680 --> 00:05:09,800
‪अपना खाता प्रमाणित करने के लिए,

98
00:05:09,880 --> 00:05:12,240
‪आपको अपने कार्ड पर चिन्हित
‪16 अंकों वाला नम्बर मुझे बताना होगा।

99
00:05:12,320 --> 00:05:13,320
‪[आदमी फ़ोन पर] हाँ, एक मिनट।

100
00:05:15,440 --> 00:05:16,320
‪[मराठी में] हाँ, लिखो।

101
00:05:16,400 --> 00:05:19,600
‪[रोमांचक संगीत बजता है]

102
00:05:20,760 --> 00:05:23,480
‪[मराठी में] सर, आपके कार्ड पर
‪तीन अंकों का सीवीवी नम्बर है।

103
00:05:23,560 --> 00:05:25,280
‪आप मुझे वो बता सकते हैं?

104
00:05:25,360 --> 00:05:26,640
‪हाँ, 585।

105
00:05:26,720 --> 00:05:29,440
‪आपको एक ओटीपी आया होगा। छह अंकों का।

106
00:05:31,920 --> 00:05:33,160
‪132811।

107
00:05:34,480 --> 00:05:35,600
‪धन्यवाद,सर।

108
00:05:35,680 --> 00:05:37,680
‪रिटर्न आपके खाते में
‪जल्द ही जमा हो जायेगा।

109
00:05:39,840 --> 00:05:41,960
‪[जोशीला संगीत बजता है]

110
00:05:42,040 --> 00:05:44,320
‪35000,00 ट्रांसफ़र हो गए हैं
‪ट्रांसैक्शन सफ़ल हुआ

111
00:05:44,400 --> 00:05:46,000
‪[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

112
00:05:47,240 --> 00:05:48,280
‪सुनिए।

113
00:05:48,360 --> 00:05:50,480
‪नंबर भी चालू दिखा रहा है।
‪और लोकेशन भी यही है।

114
00:05:51,920 --> 00:05:54,280
‪-आप रेड कीजिये।
‪-[लड़का 2] सर मेरी बात तो सुनियेगा…

115
00:05:54,360 --> 00:05:56,480
‪[ग्राहक फ़ोन पर] ये याद रखो, आपका
‪नंबर नोट हो गया है।

116
00:05:56,560 --> 00:05:58,720
‪और यही नंबर मैं पुलिस को देने वाला हूँ।

117
00:05:58,800 --> 00:06:00,560
‪[फ़ोन स्विच ऑफ करने की आवाज़]

118
00:06:01,600 --> 00:06:02,840
‪क्या हुआ?

119
00:06:02,920 --> 00:06:05,480
‪भैया जी, सुबह से
‪एक ढंग का कॉल नहीं लगा आज।

120
00:06:05,560 --> 00:06:07,960
‪ठीक है। हड़बड़ा क्यों रहे हो? लग जायेगा।

121
00:06:08,040 --> 00:06:09,880
‪-लो, चाय पियो।
‪-नहीं, भैया जी।

122
00:06:09,960 --> 00:06:13,160
‪जब तक 70,000 कमा नहीं लेते,
‪तब तक हगेंगे भी नहीं।

123
00:06:13,240 --> 00:06:15,480
‪अरे, गजब! घुमाओ अगला नंबर।

124
00:06:16,520 --> 00:06:19,880
‪-[अस्पष्ट बातचीत की आवाज़ें]
‪-[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

125
00:06:20,800 --> 00:06:21,960
‪-[अभिषेक] सर।
‪-[बिस्वा] हाँ?

126
00:06:22,800 --> 00:06:24,680
‪[अभिषेक] यहाँ तो पूरा गाँव बसा हुआ है!

127
00:06:25,520 --> 00:06:26,960
‪-पकड़ लीजिये, सर।
‪-क्या?

128
00:06:27,880 --> 00:06:29,520
‪पकड़ लीजिये। आपका चाँद,

129
00:06:30,080 --> 00:06:30,960
‪सूरज,

130
00:06:31,680 --> 00:06:33,240
‪पूरा तारा मंडल यहीं है।

131
00:06:35,160 --> 00:06:36,000
‪[सीटी बजाता है]

132
00:06:36,080 --> 00:06:37,880
‪-पुलिस आ गयी!
‪-भाग! चल, चल, चल।

133
00:06:38,520 --> 00:06:40,760
‪-रुक!
‪-ए, पकड़ो!

134
00:06:40,840 --> 00:06:42,320
‪-कहाँ भाग रहा है?
‪-साले, कमीने!

135
00:06:43,640 --> 00:06:45,720
‪भाग कर कहाँ जा रहा है? कमीने!

136
00:06:47,160 --> 00:06:48,920
‪[अभिषेक] पकड़ साले को! पकड़!

137
00:06:49,000 --> 00:06:49,920
‪[बिस्वा] कमीने!

138
00:06:50,000 --> 00:06:51,480
‪[तनावपूर्ण संगीत बज रहा है]

139
00:06:51,560 --> 00:06:54,520
‪-पकड़ साले को!
‪-किधर भाग रहा है? उठ!

140
00:06:58,640 --> 00:07:01,000
‪नाम बताओ। हम्म?

141
00:07:01,760 --> 00:07:03,040
‪-नाम बताओ।
‪-बल्लू।

142
00:07:04,080 --> 00:07:05,080
‪निकाल फ़ोन।

143
00:07:05,160 --> 00:07:06,000
‪हरामखोर!

144
00:07:11,000 --> 00:07:12,760
‪कितने का काम किया आज?

145
00:07:12,840 --> 00:07:14,280
‪कहाँ कर पाए! आप पहले ही आ गए!

146
00:07:19,280 --> 00:07:20,200
‪ले कर जाइए इसको।

147
00:07:20,280 --> 00:07:22,200
‪लेकिन, सर, ये…

148
00:07:22,280 --> 00:07:23,600
‪लेकर जाइए।

149
00:07:23,680 --> 00:07:27,120
‪इसके फ़ोन पर कोई ना कोई तो मिल ही जाएगा,
‪जिसके साथ इसने घोटाला किया है।

150
00:07:28,640 --> 00:07:31,080
‪आपका इतना दूर आना बेकार नहीं जायेगा।
‪इसलिए कह रहा हूँ।

151
00:07:34,040 --> 00:07:36,840
‪एमपी गए हो तुम कभी? बहुत मज़ा आएगा!

152
00:07:38,480 --> 00:07:40,560
‪-चल!
‪-चल!

153
00:07:45,200 --> 00:07:46,840
‪समझा, ललित?

154
00:07:48,160 --> 00:07:51,560
‪एमपी से आओ, मुंबई से आओ, दिल्ली से आओ,
‪चाहे कहीं से भी आओ,

155
00:07:52,360 --> 00:07:54,360
‪कैंसर जब पूरे शरीर में फैल जाए,

156
00:07:55,200 --> 00:07:57,200
‪तो एक-आध ऊँगली काटने से क्या होगा!

157
00:07:57,280 --> 00:07:59,720
‪[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

158
00:07:59,800 --> 00:08:02,400
‪चलो रे चलो। कुछ नहीं हुआ! चलो!

159
00:08:02,480 --> 00:08:04,520
‪पुलिस-वुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती हमारा।

160
00:08:04,600 --> 00:08:07,280
‪चलो, चलो। फ़टाफ़ट चलो! निकलो सब बाहर!

161
00:08:07,360 --> 00:08:09,040
‪कॉलिंग पर लगो, सब! निकलो!

162
00:08:09,120 --> 00:08:11,200
‪ऊपर चढ़ो जल्दी! कालिंग पर लगो।

163
00:08:11,280 --> 00:08:12,240
‪चलो! चलो!

164
00:08:13,280 --> 00:08:15,320
‪अरे, चलो यार! जल्दी करो!

165
00:08:17,120 --> 00:08:18,120
‪NETFLIX सीरीज़

166
00:08:21,760 --> 00:08:23,960
‪[थीम संगीत]

167
00:08:46,320 --> 00:08:49,400
‪[फ़ोटो खींचने की आवाज़]

168
00:08:50,400 --> 00:08:53,080
‪[पक्षियों की चहचहाने की आवाज़]

169
00:08:54,760 --> 00:08:58,080
‪[तालियों की आवाज़]

170
00:09:03,960 --> 00:09:06,200
‪भूले तो नहीं हैं हमें?

171
00:09:06,280 --> 00:09:07,600
‪[भीड़ एक साथ] नहीं!

172
00:09:09,600 --> 00:09:13,600
‪हम आज आप लोगों से माफ़ी माँगने आए हैं।

173
00:09:14,720 --> 00:09:16,040
‪जानते हैं क्यों?

174
00:09:17,200 --> 00:09:19,320
‪क्योंकि हम आप की सेवा नहीं कर पाए।

175
00:09:20,960 --> 00:09:25,640
‪जामताड़ा की बेटी, आज अपने घर वापस आयी है।

176
00:09:26,600 --> 00:09:30,880
‪क्योंकि जामताड़ा की यह दुर्दशा
‪हम से देखी नहीं गई।

177
00:09:30,960 --> 00:09:32,240
‪जानते हैं?

178
00:09:32,960 --> 00:09:35,680
‪-आज भी जामताड़ा पिछड़ा हुआ क्यों है?
‪-[सनसनीख़ेज़ संगीत बजता है]

179
00:09:35,760 --> 00:09:38,080
‪क्योंकि वो कुंभकरण

180
00:09:38,160 --> 00:09:40,160
‪आप सब पर सोया हुआ है।

181
00:09:40,240 --> 00:09:42,320
‪[गंगादेवी] और आज वक़्त आ गया है

182
00:09:42,400 --> 00:09:43,840
‪उसके घमंड को तोड़ने का।

183
00:09:43,920 --> 00:09:47,480
‪पिछले चुनाव में हमसे ग़लती हो गई थी।

184
00:09:48,680 --> 00:09:51,240
‪जनता के बीच में जाए बिना,

185
00:09:52,000 --> 00:09:55,880
‪हमने ब्रिजेश भान जैसे लोगों को चुनाव का
‪टिकट दिया,

186
00:09:56,600 --> 00:09:59,080
‪जो जनता की भलाई बिलकुल नहीं सोचते हैं।

187
00:10:00,280 --> 00:10:04,800
‪लेकिन इस चुनाव में
‪ब्रिजेश भान को टक्कर देगी,

188
00:10:05,320 --> 00:10:07,200
‪जामताड़ा की एक और बेटी।

189
00:10:07,280 --> 00:10:09,200
‪आप की बेटी…

190
00:10:09,280 --> 00:10:10,560
‪गुड़िया मंडल।

191
00:10:11,320 --> 00:10:13,400
‪[गंगादेवी] जिसके साथ ब्रिजेश भान ने,

192
00:10:13,480 --> 00:10:15,880
‪पुलिस ने और प्रशासन ने

193
00:10:15,960 --> 00:10:17,440
‪बहुत नाइंसाफ़ी की है।

194
00:10:18,200 --> 00:10:20,240
‪अब हमारा फ़र्ज़ बनता है

195
00:10:20,320 --> 00:10:22,160
‪कि हम भारी मतों से

196
00:10:22,240 --> 00:10:23,960
‪गुड़िया मंडल को जिताएं।

197
00:10:24,680 --> 00:10:28,720
‪और ब्रिजेश भान के मुँह पर वो तमाचा मारें

198
00:10:28,800 --> 00:10:30,760
‪कि वो ज़िन्दगी भर याद रखे।

199
00:10:31,800 --> 00:10:34,440
‪[गंगादेवी] आप गुड़िया मंडल का साथ देंगे?

200
00:10:34,960 --> 00:10:36,640
‪[भीड़ एक साथ] हाँ, देंगे!

201
00:10:37,120 --> 00:10:38,240
‪[गंगादेवी] देंगे?

202
00:10:38,320 --> 00:10:39,720
‪[भीड़ एक साथ] देंगे!

203
00:10:39,800 --> 00:10:41,600
‪[तनावपूर्ण संगीत बजना जारी है]

204
00:10:41,680 --> 00:10:42,960
‪[गंगादेवी] आओ, बेटी।

205
00:10:44,080 --> 00:10:45,960
‪[तालियों की आवाज़]

206
00:10:56,120 --> 00:10:58,320
‪[गला साफ़ करते हुए]

207
00:11:00,280 --> 00:11:03,360
‪जामताड़ा के लोगों और युवा दोस्तों को
‪हमारा नमस्कार।

208
00:11:04,240 --> 00:11:05,720
‪-जैसे कि गंगा…
‪-[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

209
00:11:07,800 --> 00:11:10,560
‪हम सबकी आदरणीय गंगादेवी जी ने कहा,

210
00:11:11,320 --> 00:11:14,040
‪ब्रिजेश भान ने जो हमारे साथ किया
‪वो आपसे छिपा नहीं है।

211
00:11:15,200 --> 00:11:17,960
‪-[गहरी साँसें लेते हुए]
‪-[तनावपूर्ण संगीत जारी]

212
00:11:19,080 --> 00:11:20,520
‪[हकलाते हुए] अगर हम सब

213
00:11:20,600 --> 00:11:22,600
‪साथ मिलकर खड़े हो जाएँ, तो

214
00:11:22,680 --> 00:11:25,320
‪जामताड़ा में फिर
‪किसी गुड़िया पर अत्याचार नहीं होगा।

215
00:11:25,400 --> 00:11:27,320
‪-शाबाश! बहुत अच्छे।
‪-[तालियाँ बजती हैं]

216
00:11:27,400 --> 00:11:29,880
‪-गंगादेवी!
‪-[नारा लगाते हुए] ज़िन्दाबाद!

217
00:11:29,960 --> 00:11:31,880
‪-गंगादेवी!
‪-ज़िन्दाबाद!

218
00:11:31,960 --> 00:11:34,400
‪-गंगादेवी!
‪-ज़िन्दाबाद!

219
00:11:34,480 --> 00:11:36,440
‪-गंगादेवी!
‪-ज़िन्दाबाद!

220
00:11:36,520 --> 00:11:39,400
‪-गंगादेवी!
‪-ज़िन्दाबाद!

221
00:11:49,480 --> 00:11:52,880
‪कहानी सुने हो ना, हाथी-चींटी का?

222
00:11:54,320 --> 00:11:55,480
‪क्या लगता है तुमको?

223
00:11:57,120 --> 00:12:00,520
‪हमको तो लगता है कि
‪गोरी चींटी पहाड़ चढ़ जाएगी।

224
00:12:03,080 --> 00:12:06,000
‪अबे! ये तुम्हारे पंचतंत्र का हाथी नहीं…

225
00:12:06,080 --> 00:12:07,520
‪[भयावह संगीत बजता है]

226
00:12:07,600 --> 00:12:09,880
‪…जामताड़ा का हाथी है।

227
00:12:11,160 --> 00:12:15,800
‪चढ़ने से पहले ही कुचल दी जाएगी।

228
00:12:18,000 --> 00:12:21,920
‪-[पंडित काली मंत्र पढ़ रहा है]
‪-[भयावह संगीत बजना जारी]

229
00:12:29,440 --> 00:12:31,480
‪[ब्रिजेश] आज का दिन जामताड़ा के इतिहास में…

230
00:12:33,960 --> 00:12:35,600
‪इसका ज़रूरत ही नहीं है।

231
00:12:37,560 --> 00:12:41,000
‪हमारे दिल का तार आप लोगों के साथ
‪कब से जुड़ा हुआ है।

232
00:12:41,080 --> 00:12:42,360
‪सीधा कनेक्शन है।

233
00:12:43,080 --> 00:12:45,120
‪हमारा आवाज़ धीमा निकले या तेज़,

234
00:12:46,120 --> 00:12:47,800
‪कभी अनसुना नहीं जाता।

235
00:12:47,880 --> 00:12:49,720
‪-ठीक है ना?
‪-[लोग एक साथ] जी, भैया!

236
00:12:49,800 --> 00:12:50,680
‪हाँ।

237
00:12:52,480 --> 00:12:57,120
‪हमारी बुआ जी ने कल हमारे बारे में जो कहा,
‪आप सबने सुना ही होगा।

238
00:12:59,000 --> 00:13:01,720
‪बोलीं कि ब्रिजेश भान कुम्भकरण है
‪जो सोता रहा

239
00:13:01,800 --> 00:13:03,960
‪और जामताड़ा का विकास ही नहीं हुआ।

240
00:13:05,320 --> 00:13:07,720
‪तो हम अपनी बुआ जी जो याद दिलाना चाहेंगे

241
00:13:07,800 --> 00:13:09,640
‪कि अगर हम कुम्भकरण हैं,

242
00:13:10,320 --> 00:13:12,680
‪तो वो भी सूर्पणखा से कम नहीं है,और

243
00:13:12,760 --> 00:13:14,760
‪सूर्पणखा के साथ क्या हुआ था,
‪सभी को पता है।

244
00:13:14,840 --> 00:13:17,080
‪[भीड़ हँसती है]

245
00:13:17,160 --> 00:13:19,480
‪और हमारे सामने किस को खड़ा किया चुनाव में!

246
00:13:21,000 --> 00:13:22,240
‪उस चोर को…

247
00:13:22,760 --> 00:13:25,120
‪जो हमारे ही घर से पैसों की
‪चोरी करते पकड़ी गई।

248
00:13:25,200 --> 00:13:27,480
‪ख़ैर, हम उनकी बात करने नहीं आए हैं।

249
00:13:27,560 --> 00:13:29,320
‪आज हम आपको यह बताने के लिए आए हैं

250
00:13:30,120 --> 00:13:32,200
‪कि जामताड़ा का विकास

251
00:13:32,280 --> 00:13:34,520
‪जामताड़ा का बेटा,
‪ब्रिजेश भान ही कर सकता है।

252
00:13:34,600 --> 00:13:35,880
‪-और कोई नहीं कर सकता है।
‪-तालियाँ!

253
00:13:36,600 --> 00:13:39,280
‪[तालियों की आवाज़]

254
00:13:40,640 --> 00:13:42,320
‪ये जो ईंट यहाँ रखी है

255
00:13:43,640 --> 00:13:45,200
‪यह केवल एक ईंट नहीं है।

256
00:13:45,280 --> 00:13:46,600
‪यह जामताड़ा के विकास का प्रतीक है।

257
00:13:48,320 --> 00:13:50,600
‪जामताड़ा का अपना क्रिकेट स्टेडियम।

258
00:13:50,680 --> 00:13:52,480
‪आप सबका क्रिकेट स्टेडियम।

259
00:13:53,200 --> 00:13:55,760
‪अब किसी को राँची या कोलकत्ता
‪जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

260
00:13:55,840 --> 00:13:58,000
‪सब धोनी, कोहली यहीं आ के
‪हेलीकॉप्टर शॉट चलाएंगे।

261
00:13:58,080 --> 00:13:58,920
‪[सभी लोग] क्या बात है!

262
00:13:59,760 --> 00:14:01,360
‪[ब्रिजेश की आवाज़]
‪चुनाव किस लिए होता है, पता है?

263
00:14:01,440 --> 00:14:04,760
‪-[पोंटो] नेता चुनने के लिए।
‪-भग! बेवक़ूफ़!

264
00:14:04,840 --> 00:14:06,840
‪नेता तो पहले ही चुन लिया जाता है।

265
00:14:06,920 --> 00:14:09,440
‪जैस कि हम तुम्हारे नेता हैं, हैं ना?

266
00:14:09,520 --> 00:14:10,720
‪[चारों लड़के] जी, भैया जी।

267
00:14:11,960 --> 00:14:13,160
‪चुनाव होता है…

268
00:14:16,040 --> 00:14:20,080
‪[ब्रिजेश] ताकि पुराना पैसा घूम फिर कर
‪नया बनकर वापस आये।

269
00:14:20,160 --> 00:14:23,280
‪जैसे कि हम पुराना पैसे ख़र्च करेंगे,

270
00:14:23,360 --> 00:14:25,760
‪और तुम लोग नया पैसा कमाकर अंदर लाओगे।

271
00:14:25,840 --> 00:14:27,240
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत बजता है]

272
00:14:27,320 --> 00:14:29,840
‪क्योंकि देश नेता से नहीं

273
00:14:30,720 --> 00:14:32,840
‪पैसे से चलता है, समझे?

274
00:14:32,920 --> 00:14:33,760
‪[बच्चू] जी,भैया।

275
00:14:37,320 --> 00:14:39,320
‪तो आज से तुम सब के सब,

276
00:14:40,280 --> 00:14:43,320
‪अपने इस पार्टी के जुझारू
‪और कर्मठ कार्यकर्ता की तरह

277
00:14:43,400 --> 00:14:45,080
‪चुनाव प्रचार में लग जाओ।

278
00:14:46,240 --> 00:14:48,440
‪और किसी भी प्रकार के झगड़े
‪और मार-पिटाई बंद।

279
00:14:48,520 --> 00:14:49,520
‪[पोंटो] बिलकुल, भैया जी।

280
00:14:50,240 --> 00:14:51,560
‪-ठीक है?
‪-[पोंटो] हाँ।

281
00:14:51,640 --> 00:14:52,920
‪-चलो।
‪-[शाबाज़] भैया जी …

282
00:14:53,000 --> 00:14:55,360
‪हम फतेहपुर चले जाएँ क्या?

283
00:14:55,440 --> 00:14:58,160
‪[शाबाज़] वहाँ जितना भी प्रचार का काम होगा,
‪हम संभाल लेंगे।

284
00:14:59,280 --> 00:15:02,280
‪-अकेला?
‪-अकेले नहीं। हमारा पूरा परिवार है वहाँ।

285
00:15:03,720 --> 00:15:05,880
‪-[मद्धम संगीत]
‪-[शाबाज़] आप कहेंगे तो देख लेंगे।

286
00:15:05,960 --> 00:15:07,880
‪-हम्म?
‪-हाँ, भैया जी। वो कर लेगा।

287
00:15:07,960 --> 00:15:09,880
‪-भैया जी…
‪-हाँ, भाई!

288
00:15:10,600 --> 00:15:14,400
‪[मोदी जी वीडियो पर] आज आठ नवम्बर, 2016,

289
00:15:14,480 --> 00:15:18,320
‪की रात्री को 12 बजे से वर्तमान में जारी

290
00:15:18,400 --> 00:15:20,040
‪पॉँच सौ रुपए

291
00:15:20,120 --> 00:15:23,400
‪और 1,000 रूपए के करंसी नोट

292
00:15:23,480 --> 00:15:26,320
‪लीगल टेंडर नहीं रहेंगे।

293
00:15:26,400 --> 00:15:28,360
‪अरे यार! कैसे गरीब सुनार हो?

294
00:15:29,080 --> 00:15:30,840
‪ठीक है, देखो, जितना है न उसको रखो।

295
00:15:30,920 --> 00:15:32,200
‪किसी को बेच-बाच मत देना।

296
00:15:32,280 --> 00:15:33,800
‪हाँ। ठीक है।

297
00:15:35,280 --> 00:15:37,440
‪चन्दन ज्वेलर के पास गहना और बाकी सब मिलाकर

298
00:15:37,520 --> 00:15:38,680
‪आठ लाख का सामान है।

299
00:15:38,760 --> 00:15:40,680
‪पचास हज़ार रुपए लेगा अलग से।

300
00:15:40,760 --> 00:15:42,720
‪सत्रह के आस-पास हमारे पास भी है।

301
00:15:43,280 --> 00:15:45,320
‪[पोंटो] पंद्रह, साढ़े पंद्रह के आस-पास
‪हमारे पास भी है।

302
00:15:45,400 --> 00:15:47,880
‪उन्नीस हमारे पास है लेकिन एक दिन में
‪कहाँ से ख़र्च कर लेंगे इतना।

303
00:15:47,960 --> 00:15:50,920
‪रॉकी से बात करो ना।
‪वो जानता होगा ना, आसनसोल में किसी को।

304
00:15:51,000 --> 00:15:53,400
‪आसनसोल में महाराज अपनी
‪प्रेमिका के साथ सो रहे हैं।

305
00:15:53,480 --> 00:15:54,520
‪हमको ही जो करना है, करना है।

306
00:15:54,600 --> 00:15:57,360
‪-भैया, ब्रिजेश भैया से पूछ लेते हैं।
‪-क्या, भैया?

307
00:15:57,440 --> 00:15:59,680
‪साले, देखा नहीं तुमने, उनके पास
‪कितना पैसा पड़ा है?

308
00:16:00,320 --> 00:16:03,160
‪तुम अपना लेकर जाओगे ना,
‪उसपर बिठाकर तुम्हारी चिता जला देंगे।

309
00:16:04,360 --> 00:16:05,400
‪[आह भरता है]

310
00:16:05,480 --> 00:16:07,880
‪और क्या महँगा सामान मिल सकता है
‪जामताड़ा में?

311
00:16:08,640 --> 00:16:10,520
‪भाई, टुल्लू पंप ख़रीद लें?

312
00:16:10,600 --> 00:16:11,480
‪[बच्चू] अबे तुम…

313
00:16:13,600 --> 00:16:15,760
‪[रहस्यमय संगीत बज रहा है]

314
00:16:16,960 --> 00:16:19,840
‪हाँ-हाँ! नहीं-नहीं। कोई चिंता का
‪विषय नहीं है। सब हो जाएगा।

315
00:16:20,440 --> 00:16:21,440
‪-नमस्ते।
‪-हाँ, बैठिये।

316
00:16:22,120 --> 00:16:23,800
‪हाँ, अभी रखते हैं। चलो।

317
00:16:23,880 --> 00:16:26,960
‪[ब्रिजेश] ये आप लोगों के लिए
‪छोटा सा नज़राना लाये हैं।

318
00:16:27,040 --> 00:16:27,880
‪[बैंकर] शुक्रिया, भैया जी।

319
00:16:27,960 --> 00:16:30,880
‪पर इतना सारा कैश है ना, बदल नहीं पाएंगे।

320
00:16:30,960 --> 00:16:33,640
‪क्योंकि बैंक में भी
‪लिमिट में ही कैश आता है ना।

321
00:16:33,720 --> 00:16:34,760
‪कोशिश करेंगे।

322
00:16:34,840 --> 00:16:36,160
‪कोशिश नहीं करना है…

323
00:16:37,600 --> 00:16:38,600
‪करना है।

324
00:16:38,680 --> 00:16:41,080
‪[भयावह संगीत बजता है]

325
00:16:41,600 --> 00:16:42,600
‪[ब्रिजेश] समझ रहे हैं ना आप?

326
00:16:43,240 --> 00:16:44,240
‪-जी…
‪-जी, भैया जी।

327
00:16:46,240 --> 00:16:47,960
‪अरे, नेता जी। आओ आओ।

328
00:16:51,280 --> 00:16:54,080
‪-बड़े दिनों के बाद, हाँ?
‪-ये सब…

329
00:16:54,560 --> 00:16:56,240
‪एक बात बताओ ज़रा।

330
00:16:57,760 --> 00:17:00,200
‪आज कल बाहर से ही चले जाते हो, पैसा रख कर।

331
00:17:00,960 --> 00:17:03,120
‪हमसे कोई ग़लती हो गई है, रॉकी?

332
00:17:03,200 --> 00:17:05,920
‪-नहीं, भैया।
‪-हमने कोई ग़लती कर दी है?

333
00:17:06,000 --> 00:17:07,400
‪ऐसी कोई बात नहीं है, भैया।

334
00:17:07,480 --> 00:17:09,839
‪-वो तो बाहर …
‪-नहीं, कोई तो बात है ज़रूर।

335
00:17:09,920 --> 00:17:10,839
‪चलो, छोड़ो।

336
00:17:11,680 --> 00:17:13,160
‪गर्लफ्रेंड कैसी है?

337
00:17:13,240 --> 00:17:15,880
‪[रॉकी] सब आपकी कृपा है, भैया। एकदम ठीक है।

338
00:17:15,960 --> 00:17:19,079
‪-उसके ही बारे में बात करने के लिए आए…
‪-और वो तुम्हारा महान भाई?

339
00:17:19,880 --> 00:17:21,560
‪गधा कमीना कहीं का, भैया!

340
00:17:21,640 --> 00:17:22,480
‪क्या करेगा?

341
00:17:22,560 --> 00:17:23,960
‪अस्पताल का बिस्तर तोड़ रहा है, लंगड़ा होकर।

342
00:17:25,400 --> 00:17:27,319
‪[रॉकी] हम को उस सब से
‪कोई मतलब नहीं रह गया है, भैया।

343
00:17:28,359 --> 00:17:30,640
‪वो पैर से लँगड़ा हुआ है,

344
00:17:30,720 --> 00:17:33,119
‪दिमाग़ से नहीं। नज़र रखो उस पर।

345
00:17:33,200 --> 00:17:34,520
‪हाँ, भैया।

346
00:17:34,600 --> 00:17:36,320
‪भाई, चुनाव आने वाला है।

347
00:17:36,400 --> 00:17:38,960
‪क्या फ़ैसला किया है? हमारी तरफ़ रहना है
‪या अपनी भाभी की तरफ़?

348
00:17:39,040 --> 00:17:40,720
‪क्या बात कर रहे हैं, भैया?

349
00:17:40,800 --> 00:17:43,880
‪ज़िन्दगी भर आपके लिए काम किया है तो
‪आपके लिए जी-जान लगाएंगे ना।

350
00:17:43,960 --> 00:17:46,320
‪अब कोई ऐरा-गैरा आपके सामने खड़ा होकर
‪कुछ कर लेगा क्या?

351
00:17:46,400 --> 00:17:47,800
‪[रॉकी] जीतेंगे तो आप ही।

352
00:17:49,200 --> 00:17:50,160
‪भैया…

353
00:17:51,280 --> 00:17:52,520
‪वो…

354
00:17:53,560 --> 00:17:54,560
‪हम कह रहे थे, भैया…

355
00:17:55,960 --> 00:17:58,520
‪कि लवली रहती है आसनसोल में।

356
00:17:58,600 --> 00:17:59,720
‪तो हम भी…

357
00:18:00,960 --> 00:18:03,680
‪[झिझकते हुए] आसनसोल रह लेते?

358
00:18:05,440 --> 00:18:07,880
‪आप इजाज़त देंगे तो, भैया।

359
00:18:07,960 --> 00:18:11,120
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत बजता है]

360
00:18:31,120 --> 00:18:33,400
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत जारी है]

361
00:18:43,160 --> 00:18:45,920
‪[ब्रिजेश] जानते हो तुम्हारा खानदान
‪हमसे क्यों बचा हुआ है अभी तक?

362
00:18:46,560 --> 00:18:48,080
‪तुम्हारी वजह से।

363
00:18:49,440 --> 00:18:51,440
‪तुमसे लगाव है, इसलिए।

364
00:18:53,640 --> 00:18:55,400
‪वरना कब का ज़मीन में गाढ़ दिया होता।

365
00:18:58,520 --> 00:19:00,920
‪ख़ैर, जब-जब जिसको जाना है,
‪तब-तब जाना है। जाओ।

366
00:19:01,840 --> 00:19:02,800
‪नहीं, भैया।

367
00:19:03,680 --> 00:19:04,920
‪ऐसी कोई बात नहीं है।

368
00:19:05,000 --> 00:19:07,720
‪-लवली शादी की बात कर रही थी…
‪-शादी?

369
00:19:09,840 --> 00:19:11,000
‪लवली और तुम्हारी शादी?

370
00:19:12,600 --> 00:19:13,560
‪[घबराते हुए] हाँ, भैया।

371
00:19:13,640 --> 00:19:17,360
‪अरे, यार! शादी की बात
‪पहले क्यों नहीं बोली?

372
00:19:18,280 --> 00:19:19,520
‪[ब्रिजेश] मैं बड़बड़ किये चले जा रहा हूँ।

373
00:19:20,000 --> 00:19:23,200
‪अरे, तो बहू को भी यहाँ बुलाओ।
‪यहाँ सब मिलकर प्लान करेंगे।

374
00:19:23,280 --> 00:19:24,920
‪धूमधाम, गाजा-बाजा से शादी होगी।

375
00:19:26,280 --> 00:19:27,120
‪ठीक है।

376
00:19:27,200 --> 00:19:29,440
‪[ब्रिजेश] और ये भी रखो।
‪यह भी काम आएगा, चलो। हाँ?

377
00:19:30,040 --> 00:19:31,040
‪पगला कहीं का!

378
00:19:33,480 --> 00:19:34,440
‪चलो, जाओ!

379
00:19:39,920 --> 00:19:41,640
‪[हँसते हुए]

380
00:19:43,200 --> 00:19:46,000
‪[दूर से मोटरसाईकिल की आवाज़ आते हुए]

381
00:19:47,920 --> 00:19:50,720
‪[मोटरसाईकिल की आवाज़ ऊँची होती है]

382
00:20:02,520 --> 00:20:06,720
‪[रोमांचक संगीत बज रहा है]

383
00:20:17,240 --> 00:20:20,440
‪[जोशीला संगीत बजता है]

384
00:20:41,720 --> 00:20:43,800
‪[लवली] सनी को गोली तुमने नहीं मारी।

385
00:20:44,640 --> 00:20:46,320
‪तो अपने आप को कोसना बंद करो।

386
00:20:49,560 --> 00:20:52,120
‪हम और सनी हर सप्ताह सिनेमा देखने जाते थे।

387
00:20:52,880 --> 00:20:53,760
‪सपना टॉकीज।

388
00:20:54,920 --> 00:20:57,640
‪[रॉकी] ये फ़िल्म में ना सबसे गधे आदमी को
‪हीरो बना देते हैं।

389
00:20:57,720 --> 00:20:59,960
‪हम को हमेशा विलेन समझ में आता था।

390
00:21:01,240 --> 00:21:04,280
‪ऐसा आदमी जो आए तो
‪सब डर के मारे कांपने लगें।

391
00:21:04,360 --> 00:21:07,440
‪हीरो के सामने हीरोइन को भगा कर ले जाए
‪और हीरो कुछ भी न कर पाए उसका।

392
00:21:12,400 --> 00:21:13,760
‪हीरो हमको कभी नहीं बनना था।

393
00:21:15,360 --> 00:21:17,880
‪साला, विलेन बनने के चक्कर में
‪सब ख़त्म हो गया।

394
00:21:19,520 --> 00:21:21,760
‪-कुछ भी बोले जा रहे हो?
‪-कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

395
00:21:21,840 --> 00:21:24,440
‪हम ब्रिजेश भान को नहीं बोल सकते
‪कि हम उसके लिए काम नहीं करेंगे।

396
00:21:25,240 --> 00:21:26,480
‪बहुत डर लगता है हमको।

397
00:21:27,520 --> 00:21:30,200
‪[भयावह संगीत बजता है]

398
00:21:31,680 --> 00:21:34,720
‪जो सनी के साथ हुआ ना, वो हम
‪तुम्हारे और हमारे साथ हुए नहीं देख सकते।

399
00:21:36,000 --> 00:21:37,480
‪हम को डर लगता है, यार!

400
00:21:43,720 --> 00:21:46,480
‪तुमको पता है तुम्हारी दिक़्क़त क्या है?

401
00:21:46,560 --> 00:21:48,880
‪कि सारे बुरे लोगों में तुम अच्छे आदमी हो।

402
00:21:53,600 --> 00:21:57,400
‪[लवली] लेकिन वहाँ जो अच्छा
‪बनता है ना, ख़त्म हो जाता है।

403
00:21:59,080 --> 00:22:02,280
‪चाहे जैसे हो, तुम्हारा बदला तुम्हें ख़ुद
‪लेना पड़ेगा।

404
00:22:03,920 --> 00:22:06,760
‪नया शुरू करने के लिए,
‪पुराना ख़त्म करना पड़ेगा, रॉकी।

405
00:22:08,640 --> 00:22:10,680
‪स्पी व्हील्स

406
00:22:10,760 --> 00:22:12,280
‪[बच्चा] लेकिन गुड़िया सही खेल गई।

407
00:22:12,360 --> 00:22:16,160
‪लेकिन ब्रिजेश भान चुप नहीं बैठेगा।
‪कुछ बड़ा होने वाला है।

408
00:22:17,760 --> 00:22:18,880
‪चुप बैठो। [गला साफ़ करता है]

409
00:22:20,800 --> 00:22:22,520
‪हमने सर से बात कर ली है।

410
00:22:22,600 --> 00:22:25,400
‪हर एक मोटर साइकिल पर
‪25,000 एक्स्ट्रा देना पड़ेगा।

411
00:22:25,480 --> 00:22:26,760
‪-ठीक है ना, सर?
‪-हम्म।

412
00:22:27,520 --> 00:22:31,200
‪-वैसे, कौन सा मॉडल चाहिए आप लोगों को?
‪-सबसे महँगा कौनसा है?

413
00:22:31,280 --> 00:22:34,600
‪ये। इन्शुरन्स के साथ दो लाख तक पड़ेगा।

414
00:22:34,680 --> 00:22:35,520
‪बीस बुक कर दीजिये।

415
00:22:35,600 --> 00:22:37,120
‪-हाँ?
‪-[बच्चा] बीस।

416
00:22:38,480 --> 00:22:41,720
‪-बिल आप लोगों के नाम पर रहेगा?
‪-इन लोगों के नाम पर रहेगा।

417
00:22:42,720 --> 00:22:44,920
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत बजता है]

418
00:22:46,320 --> 00:22:49,960
‪गिन लीजियेगा।
‪गाड़ी शाम में उठाएंगे। ठीक है?

419
00:22:53,920 --> 00:22:55,680
‪तुमने अपने पैसों का क्या किया?

420
00:22:57,160 --> 00:22:58,040
‪जला दिए।

421
00:22:58,800 --> 00:23:00,200
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत बजता है]

422
00:23:01,520 --> 00:23:04,960
‪[गाड़ी के इंजन की आवाज़]

423
00:23:07,000 --> 00:23:07,960
‪गुड मॉर्निंग, सर!

424
00:23:08,520 --> 00:23:10,320
‪-[रॉबर्ट] गुड मॉर्निंग, बिस्वा।
‪-देखिये, सर।

425
00:23:11,440 --> 00:23:13,320
‪बीस मोटर साईकिल ख़रीदने का डील हुआ है।

426
00:23:14,280 --> 00:23:16,520
‪सब सब्ज़ी वाले, पान वाले के नाम पर है।

427
00:23:16,600 --> 00:23:20,160
‪किसी का कीमत दो लाख से कम नहीं है,सर।
‪इतना पैसा आया कहाँ से?

428
00:23:21,160 --> 00:23:22,400
‪[बिस्वा] साफ़-साफ़ फिशिंग का केस है, सर।

429
00:23:22,480 --> 00:23:25,360
‪नोट बंदी में ब्लैक मनी को
‪वाइट करने का आसान तरीका।

430
00:23:26,400 --> 00:23:27,800
‪सबूत तो है ना तुम्हारे पास?

431
00:23:28,680 --> 00:23:30,320
‪सर, जिस किसान ने

432
00:23:30,400 --> 00:23:32,320
‪बीस हज़ार रुपए कभी एक साथ नहीं देखा,

433
00:23:32,400 --> 00:23:34,520
‪वो दो लाख का मोटर साइकल ख़रीद रहा है, सर।

434
00:23:34,600 --> 00:23:35,760
‪इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है?

435
00:23:35,840 --> 00:23:37,960
‪सबूत फिज़िकल होता है, बिस्वा।

436
00:23:38,680 --> 00:23:40,920
‪दिमाग़ में हो तो इलज़ाम होता है।

437
00:23:41,920 --> 00:23:42,920
‪इतना तो समझते होंगे ना आप?

438
00:23:43,800 --> 00:23:46,440
‪[रॉबर्ट] फ़ोटो के आधार पर केस
‪कैसे दर्ज करोगे?

439
00:23:46,520 --> 00:23:48,320
‪डिपार्टमेंट की कितनी बेईज़्ज़ती कराएँगे?

440
00:23:48,400 --> 00:23:51,440
‪नहीं, सर।
‪हम सूचना के आधार पर रेड कर सकते हैं।

441
00:23:51,520 --> 00:23:54,840
‪सर, इन लड़कों को हमसे अधिक कोई नहीं जानता।

442
00:23:54,920 --> 00:23:56,280
‪इतने सालों से हम इधर काम कर रहे हैं, सर।

443
00:23:56,360 --> 00:23:59,760
‪अच्छा? इतने सालों से काम कर रहे हैं!

444
00:23:59,840 --> 00:24:01,760
‪फिर भी, फ़िशिंग के लड़कों को पकड़ नहीं पाए।

445
00:24:01,840 --> 00:24:03,920
‪[रॉबर्ट] आप साइबर सेल के हेड हैं।

446
00:24:04,720 --> 00:24:07,480
‪ये सिपाहियों वाली हरक़तें बंद कीजिये।
‪कोई रेड नहीं होगी।

447
00:24:07,560 --> 00:24:10,280
‪और हमारी परमिशन के बिना
‪होना भी नहीं चाहिए। समझे?

448
00:24:11,080 --> 00:24:12,320
‪[अंग्रेजी में] अब, मुझे ये नहीं दिखाइये।

449
00:24:12,400 --> 00:24:14,400
‪[हकलाते हुए] सर…सर!

450
00:24:14,480 --> 00:24:17,040
‪[मद्धम संगीत बज रहा है]

451
00:24:24,840 --> 00:24:27,600
‪मुख्यालय, रांची

452
00:24:27,680 --> 00:24:28,880
‪सब को बुला लीजिये।

453
00:24:30,400 --> 00:24:33,640
‪इतने सारे सिमकार्ड
‪कहाँ और किसको बेच रहे थे?

454
00:24:34,360 --> 00:24:38,160
‪[मद्धम संगीत बज रहा है]

455
00:24:39,440 --> 00:24:41,840
‪[वीडियो कैमरा चालू करने की आवाज़]

456
00:24:46,480 --> 00:24:47,960
‪[डॉली] कैसे मिले इतने सारे सिमकार्ड?

457
00:24:48,040 --> 00:24:49,400
‪[सिम डिस्ट्रीब्यूटर] टेलीकॉम कंपनी

458
00:24:49,480 --> 00:24:51,840
‪हम डिस्ट्रीब्यूटरों को हर महीने
‪टारगेट देती है।

459
00:24:53,000 --> 00:24:53,920
‪कैसे टारगेट?

460
00:24:54,000 --> 00:24:56,000
‪हम जैसे 36 डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

461
00:24:59,240 --> 00:25:03,320
‪हर महीने 35 से 36 हज़ार
‪नए कनेक्शनों का टार्गेट रहता है।

462
00:25:03,400 --> 00:25:04,880
‪आगे।

463
00:25:07,640 --> 00:25:09,320
‪फ़र्ज़ी आईडी बनाकर

464
00:25:09,400 --> 00:25:11,880
‪सिमकार्ड के लिए
‪मोबाइल ऑपरेटरों को देते हैं।

465
00:25:13,200 --> 00:25:16,840
‪सिमकार्ड मिलते ही
‪दस रुपए का टॉपअप करते हैं, सर।

466
00:25:16,920 --> 00:25:18,920
‪फ़र्ज़ी आईडी, आधार कार्ड,

467
00:25:19,000 --> 00:25:19,880
‪जाली पासपोर्ट…

468
00:25:20,560 --> 00:25:23,560
‪ऐसी बड़ी ग़लतियों को टेलिकॉम कंपनियां
‪अनदेखा कैसे कर देती हैं?

469
00:25:23,640 --> 00:25:26,280
‪सिमकार्ड बेचने का बहुत दबाव रहता है।

470
00:25:28,640 --> 00:25:30,040
‪टेलिकॉम कंपनियों के बीच

471
00:25:30,120 --> 00:25:34,400
‪जो आपसी कॉम्पिटिशन होती है,
‪उससे हम लोगों को फ़ायदा होता है।

472
00:25:35,240 --> 00:25:37,520
‪-और…
‪-[डॉली] और हर सिम पर तुम्हारा कमीशन?

473
00:25:38,080 --> 00:25:39,880
‪-कितना?
‪-सत्तर।

474
00:25:39,960 --> 00:25:41,240
‪अस्सी।

475
00:25:41,320 --> 00:25:44,080
‪[सनसीख़ेज़ संगीत बज रहा है]

476
00:25:44,960 --> 00:25:46,000
‪[डॉली] कितने बेचे?

477
00:25:47,800 --> 00:25:48,800
‪बोलो!

478
00:25:50,640 --> 00:25:51,520
‪मैं बताता हूँ।

479
00:25:52,120 --> 00:25:54,640
‪तेइस हज़ार, तीन सौ पैंतालीस
‪एक्टिवेटेड सिम कार्ड।

480
00:25:54,720 --> 00:25:56,720
‪एक हज़ार, एक सौ दस मोबाइल हैंडसेट।

481
00:25:56,800 --> 00:25:58,920
‪उनचास हज़ार, पाँच सौ तस्वीरें।

482
00:25:59,000 --> 00:26:01,200
‪नौ हज़ार चार सौ जाली वोटर आईडी कार्ड।

483
00:26:01,280 --> 00:26:03,440
‪चार हज़ार चार सौ जाली आधार कार्ड कॉपियाँ।

484
00:26:03,520 --> 00:26:04,680
‪दो सौ रबर स्टैम्प।

485
00:26:05,800 --> 00:26:06,760
‪ये सब कितने में बेच रहे थे?

486
00:26:09,400 --> 00:26:10,880
‪एक सिम का 1200।

487
00:26:11,640 --> 00:26:13,840
‪26/11 मुंबई अटैक में

488
00:26:13,920 --> 00:26:15,720
‪जो अवैध सिम इस्तेमाल हुए थे,

489
00:26:15,800 --> 00:26:18,480
‪उसमें तुम जैसे ही किसी ने
‪सिर्फ़ 1,200 रुपए के लिए

490
00:26:18,560 --> 00:26:20,400
‪एक मरे हुए आदमी के नाम पर वो सिम बेचे।

491
00:26:21,880 --> 00:26:25,320
‪जीते जी जिसने एक गुनाह नहीं किया हो,

492
00:26:25,400 --> 00:26:27,840
‪उसको मरने के बाद तुम लोगों ने
‪आतंकवादी बना दिया।

493
00:26:29,120 --> 00:26:31,040
‪असली आतंकवादी तो तुम लोग हो!

494
00:26:33,600 --> 00:26:36,160
‪[बादल गरजते हैं]

495
00:26:40,120 --> 00:26:44,440
‪तेईस हज़ार, तीन सौ पैंतालीस!
‪ये तो बस एक गैंग का कांड है।

496
00:26:46,680 --> 00:26:48,320
‪कुछ तो बड़ा हो रहा है जामताड़ा में।

497
00:26:48,400 --> 00:26:50,160
‪[रहस्यमय संगीत बज रहा है]

498
00:26:52,680 --> 00:26:56,520
‪हाँ, तो दोस्तों, फ़िशिंग करने के
‪आसान तरीकों में आपका स्वागत है।

499
00:26:56,600 --> 00:27:00,520
‪आज हम आपको बताएँगे जामताड़ा के
‪सबसे बड़े स्कैमर के बारे में।

500
00:27:00,600 --> 00:27:03,560
‪जिसने बाकी सारे लड़कों को पीछे छोड़ दिया।

501
00:27:03,640 --> 00:27:04,480
‪जानते हैं कैसे?

502
00:27:04,560 --> 00:27:08,360
‪[नकाबपोश बच्चा] वो लड़कियों की आवाज़
‪बहुत अच्छे से निकालना जानता था।

503
00:27:08,440 --> 00:27:09,480
‪[नकाबपोश बच्चा] देखिये। ऐसे…

504
00:27:09,560 --> 00:27:11,240
‪[नकाबपोश बच्चा लड़की की आवाज़ में] हेलो।

505
00:27:11,320 --> 00:27:14,040
‪हेलो, सर। मैं श्वेता शर्मा बात कर रही हूँ
‪आईसीबी बैंक से…

506
00:27:14,120 --> 00:27:15,840
‪हम ने पूरी दुनिया को बता दिया है

507
00:27:15,920 --> 00:27:18,080
‪कि जामताड़ा में फ़िशिंग का बाप कौन था।

508
00:27:19,160 --> 00:27:21,160
‪-[हड़बड़ाते हुए] है।
‪-हाँ।

509
00:27:22,080 --> 00:27:23,760
‪मशहूर कर दिया, सनी भाई, आपको।

510
00:27:23,840 --> 00:27:25,600
‪देखिए, 12,000 लोगों ने देखा है।

511
00:27:25,680 --> 00:27:27,400
‪-हैं?
‪-हाँ।

512
00:27:27,480 --> 00:27:29,440
‪पकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल,

513
00:27:29,520 --> 00:27:31,400
‪और अफ़्रीका से भी सबने देखा है।

514
00:27:34,680 --> 00:27:36,040
‪बहुत सयाने हो तुम लोग!

515
00:27:36,960 --> 00:27:37,840
‪कमीनों!

516
00:27:40,760 --> 00:27:43,120
‪पर ये ओटीपी अब काम नहीं करता है।

517
00:27:47,000 --> 00:27:49,040
‪-[रहस्यपूर्ण संगीत बजता है]
‪-नया घोटाला खोज लिया है। जानना है?

518
00:27:50,680 --> 00:27:52,160
‪-हाँ।
‪-हाँ, भैया।

519
00:27:52,240 --> 00:27:53,280
‪"खेल करोड़ों का" देखा है?

520
00:27:54,600 --> 00:27:58,160
‪हाँ, देखा है थोड़ा बहुत। और एक दो लोग
‪करोड़ रुपए जीते भी हैं।

521
00:27:59,680 --> 00:28:01,960
‪करोड़ रुपए जीतने के लिए पढ़ाई-लिखाई
‪चाहिए होता है।

522
00:28:02,040 --> 00:28:04,920
‪और तुम्हारे और मेरे जैसे लोग
‪जो घर पर बैठकर शो देखते होंगे,

523
00:28:05,000 --> 00:28:07,280
‪वो लोग तो सोचते होंगे ना कि
‪करोड़ रुपए जीत जाएँ तो मज़ा आ जाए?

524
00:28:07,360 --> 00:28:08,200
‪हैं?

525
00:28:08,960 --> 00:28:11,440
‪बस यही लालच का हमें फ़ायदा उठाना है।

526
00:28:11,520 --> 00:28:12,600
‪वो कैसे?

527
00:28:13,240 --> 00:28:14,520
‪-[रहस्यपूर्ण संगीत बजता है]
‪-ऐसे।

528
00:28:20,400 --> 00:28:23,400
‪-[फ़ोन की घंटी की आवाज़]
‪-[गला साफ़ करता है]

529
00:28:24,520 --> 00:28:25,360
‪[फ़ोन पर आदमी 3] हेलो!

530
00:28:25,440 --> 00:28:27,840
‪नमस्कार, मैं "खेल करोड़ों का" से
‪सुमित कुमार बात कर रहा हूँ।

531
00:28:27,920 --> 00:28:29,280
‪-[आदमी 3 चौंकते हुए] अमित कुमार!
‪-जी।

532
00:28:29,360 --> 00:28:32,240
‪बताना चाहूंगा आपका नंबर हमारे लकी ड्रॉ में
‪पहले स्थान पर चुना गया है।

533
00:28:32,320 --> 00:28:34,440
‪और आप इनाम पुरस्कार में जीते हैं
‪पूरे 25 लाख रुपए!

534
00:28:34,520 --> 00:28:35,920
‪[आदमी 3 फ़ोन पर] क्या बात है, सर!

535
00:28:36,000 --> 00:28:37,400
‪-जी, सर।
‪-[आदमी 3 फ़ोन पर] सुन रहा हूँ।

536
00:28:37,480 --> 00:28:39,640
‪आपको अभी के अभी एक नंबर भेजा जायेगा।
‪जिस पर कॉल करके

537
00:28:39,720 --> 00:28:41,640
‪आप एसएसबी की बांद्रा ब्रांच मैनेजर
‪से बात कर सकते हैं।

538
00:28:41,720 --> 00:28:43,720
‪-[आदमी 3] ठीक है, सर।
‪-वो आपको आगे के दिशानिर्देश देगा।

539
00:28:43,800 --> 00:28:45,120
‪[आदमी 3 अंग्रेजी में] शुक्रिया, सर!

540
00:28:45,200 --> 00:28:47,360
‪जल्दी कीजिये और पाइये
‪अपनी जीती हुई धन राशि।

541
00:28:47,440 --> 00:28:49,040
‪-[आदमी 3] धन्यवाद।
‪-धन्यवाद।

542
00:28:49,120 --> 00:28:52,200
‪[रहस्यपूर्ण संगीत जारी है]

543
00:28:54,680 --> 00:28:56,440
‪बधाइ हो, आपने जीते हैं 25,00,000 रुपए।

544
00:28:56,520 --> 00:28:59,240
‪जीती हुई धन राशि पाने के लिए कृपया अपने
‪ब्रांच मैनेजर से 9854327 पर सम्पर्क करें

545
00:29:04,680 --> 00:29:07,920
‪[फ़ोन वाइब्रेट करता है]

546
00:29:10,840 --> 00:29:11,800
‪वाह रे!

547
00:29:12,320 --> 00:29:15,760
‪गजब, सनी भैया! क्या बेवकूफ बनाया उसको!

548
00:29:15,840 --> 00:29:19,480
‪-लेकिन…इससे पैसा कैसे निकालेंगे?
‪-हाँ।

549
00:29:20,000 --> 00:29:21,880
‪सोचो, अगर इसका कॉल उठाते तो क्या बोलते।

550
00:29:22,440 --> 00:29:26,560
‪हेलो, नमस्कार मैं एसएसबी बैंक की
‪बांद्रा ब्रांच मैनेजर बात कर रही हूँ।

551
00:29:26,640 --> 00:29:28,800
‪बताना चाहूंगी कि 25 लाख की
‪धन राशि पाने के लिए

552
00:29:28,880 --> 00:29:31,560
‪पहले आपको हमें 25 हज़ार रुपए
‪ट्रांस्फर करने होंगे।

553
00:29:31,640 --> 00:29:33,400
‪यह सरकार द्वारा निर्धारित नियम है।

554
00:29:33,480 --> 00:29:35,120
‪फिर क्या। हो गया।

555
00:29:35,720 --> 00:29:37,200
‪पैसा मिलते ही, ग़ायब।

556
00:29:41,200 --> 00:29:43,560
‪ऐसे हर बार आवाज़ बदल बदल कर
‪बात नहीं कर सकते।

557
00:29:44,400 --> 00:29:46,320
‪फ़ोन पर वैसे ही बहुत सवाल जवाब होता है।

558
00:29:48,440 --> 00:29:50,440
‪कोई ऐसा तरीका ढूँढ़ना पड़ेगा

559
00:29:50,520 --> 00:29:52,040
‪कि कॉल ही ना करना पड़े।

560
00:29:54,800 --> 00:29:57,680
‪[मुन्ना] कर्ण को भी दुर्योधन का साथ
‪लेना पड़ा था।

561
00:29:57,760 --> 00:30:01,160
‪तभी ड्राइवर के लड़के से राजा बना था।

562
00:30:01,800 --> 00:30:04,360
‪दुर्योधन बहुत अच्छा आदमी था, यार।

563
00:30:04,440 --> 00:30:05,920
‪पर ये दुःशासन है।

564
00:30:06,000 --> 00:30:08,720
‪ये जांघ पर बैठा कर आण पकड़ लेते हैं।

565
00:30:09,280 --> 00:30:12,120
‪एक बार अंदर जाओगे तो बाहर नहीं आ पाओगे।

566
00:30:13,400 --> 00:30:14,520
‪वो बुला क्यों नहीं रहे हैं?

567
00:30:16,040 --> 00:30:17,480
‪वो देख लिए हैं।

568
00:30:17,560 --> 00:30:19,200
‪जब मन करेगा तो बुला लेंगे।

569
00:30:19,280 --> 00:30:23,640
‪हमारी पार्टी का अपनी पार्टी में विलय
‪ना करवाके अपना बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं।

570
00:30:23,720 --> 00:30:24,880
‪बात को समझिए।

571
00:30:24,960 --> 00:30:27,240
‪देखिये, सर। आप अभी एमएलए भी नहीं हैं।

572
00:30:27,800 --> 00:30:29,640
‪पहले चुनाव जीतिए, उसके बाद देखते हैं
‪बात करेंगे।

573
00:30:29,720 --> 00:30:33,080
‪[सिंह] वैसे भी आप पर वो मुकदमा अभी
‪चल ही रहा है।

574
00:30:33,160 --> 00:30:35,880
‪आपके सीएम क्या दूध के धुले हैं?

575
00:30:36,520 --> 00:30:38,760
‪हैं? उनपर कभी मुक़दमा नहीं चला क्या?

576
00:30:39,880 --> 00:30:43,160
‪सिंह साहब, ये जो अपनी अल्पमत की सरकार
‪पर आप जो इतरा रहे हैं ना!

577
00:30:43,720 --> 00:30:45,640
‪चला लीजिये जितने दिन चलाना है!

578
00:30:45,720 --> 00:30:48,520
‪हम पहुँच गए ना विधानसभा में,
‪लट्टू बना देंगे सरकार का, बता देते हैं!

579
00:30:48,600 --> 00:30:51,480
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत]

580
00:30:56,360 --> 00:30:57,840
‪-प्रणाम, भैया।
‪-प्रणाम, भैया जी।

581
00:30:57,920 --> 00:31:00,920
‪-बको।
‪-भैया, इनके चाचा इनकी ज़मीन हड़पे हुए हैं।

582
00:31:01,000 --> 00:31:03,200
‪जब वापस माँगा तो इन्हें मारा।

583
00:31:03,280 --> 00:31:04,400
‪-देखिये।
‪-बत्तीसी क्या फाड़ रहा है?

584
00:31:04,480 --> 00:31:06,960
‪धर्मशाला खोल रखा है यहाँ पर? भागो यहाँ से!

585
00:31:07,040 --> 00:31:09,640
‪भैया जी… हमको एक मौका देके देखिये।

586
00:31:09,720 --> 00:31:12,200
‪हम बहुत बढ़िया कॉल लगाना सीख गए हैं।

587
00:31:12,280 --> 00:31:14,760
‪बहुत मेहनत कर सकते हैं आपके लिए।
‪बाकी लड़कों से ज़्यादा पैसा…

588
00:31:14,840 --> 00:31:18,800
‪-हमारे पास बहुत लड़के हैं।
‪-प्लीज़! हमने नॉएडा में भी काम किया है।

589
00:31:18,880 --> 00:31:22,200
‪-हमें कॉल सेंटर के लड़कों से…
‪-बोला ना, बहुत लड़के हैं! चलो यहाँ से!

590
00:31:22,280 --> 00:31:24,400
‪हमारी कॉल सेंटर के लड़कों से जान-पहचान है।

591
00:31:24,480 --> 00:31:26,640
‪हमें आता है किससे कैसे बात करना है।

592
00:31:26,720 --> 00:31:28,400
‪हम अंग्रेजी भी बोल सकते हैं, भैया जी।

593
00:31:28,480 --> 00:31:29,840
‪हम बहुत बढ़िया अंग्रेजी बोल सकते हैं।

594
00:31:29,920 --> 00:31:33,720
‪और हमने नॉएडा में
‪15,000 रुपए का स्कैम भी किया है।

595
00:31:33,800 --> 00:31:35,200
‪[अंग्रेजी में] मैं औरत बना हूँ। मैं…

596
00:31:35,280 --> 00:31:39,000
‪मैं पिंकी बना हूँ।
‪मैंने रात भर मैसेज भेजे हैं।

597
00:31:39,080 --> 00:31:40,600
‪स्कैम किये हैं, भैया जी।

598
00:31:40,680 --> 00:31:42,040
‪-जाओ!
‪-भैया जी…

599
00:31:42,120 --> 00:31:44,360
‪-प्लीज़, भैया जी!
‪-अरे! गिर जाऊँगा!

600
00:31:44,440 --> 00:31:46,440
‪-हम नहीं जाएंगे।
‪-[रिंकू] क्या कर रहा है?

601
00:31:46,520 --> 00:31:48,960
‪-एक महीने काम देकर देखिये, भैया जी।
‪-पैर छोड़ो!

602
00:31:49,040 --> 00:31:51,040
‪अरे! तुम में ऐसा क्या ख़ास बात है, भाई?

603
00:31:51,120 --> 00:31:54,400
‪[रोते हुए] भैया जी, जामताड़ा में,
‪फ़िशिंग सब का शौक है। लेकिन…

604
00:31:54,480 --> 00:31:55,800
‪हमारी मजबूरी है!

605
00:31:55,880 --> 00:31:58,720
‪[रिंकू] मजबूरी है तो इसीलिए
‪मन लगा कर काम करेंगे, भैया जी।

606
00:31:58,800 --> 00:32:01,440
‪हम को एक मौका दीजिए, भैया जी। एक महीने का।

607
00:32:01,520 --> 00:32:03,920
‪उसके बाद आप हम को
‪लात मर कर निकाल दीजिएगा, भैया जी।

608
00:32:04,000 --> 00:32:05,320
‪अरे! चुप! चुप! खड़ा हो।

609
00:32:06,640 --> 00:32:07,520
‪[ब्रिजेश] खड़ा हो।

610
00:32:07,600 --> 00:32:09,960
‪[भयावह संगीत बजता है]

611
00:32:11,400 --> 00:32:15,040
‪[बिलखते हुए]
‪हम पूरा लिस्ट बनाएंगे, भैया जी।

612
00:32:15,120 --> 00:32:17,280
‪-हम लिस्ट देंगे…
‪-चुप।

613
00:32:17,360 --> 00:32:20,240
‪[भयावह संगीत बजता है]

614
00:32:20,320 --> 00:32:23,040
‪[बकरियाँ मिमिया रही हैं]

615
00:32:24,400 --> 00:32:25,680
‪[ब्रिजेश] अर्चना देवी शर्मा।

616
00:32:25,760 --> 00:32:27,840
‪ब्रांच मोहरबंदी, इन्द्रिय बैंक।

617
00:32:29,280 --> 00:32:31,560
‪बहुत बोल रहे थे ना?

618
00:32:31,640 --> 00:32:33,480
‪दिखाओ ज़रा, क्या कर सकते हो।

619
00:32:33,560 --> 00:32:36,520
‪[लोक संगीत बज रहा है]

620
00:32:37,840 --> 00:32:39,400
‪[लोक-गीत गा रही है]

621
00:32:45,560 --> 00:32:47,400
‪[कॉल काटने की आवाज़]

622
00:32:48,120 --> 00:32:49,760
‪अरे, यार!

623
00:32:49,840 --> 00:32:50,880
‪[हिचकिचाते हुए] भैया जी, काट…

624
00:32:54,800 --> 00:32:56,000
‪वापस लगा रहे हैं, भैया।

625
00:32:58,720 --> 00:33:01,920
‪[लोक-गीत गाने की आवाज़]

626
00:33:02,000 --> 00:33:03,600
‪[फ़ोन वाइब्रेट करता है]

627
00:33:05,920 --> 00:33:08,200
‪-हेलो?
‪-[लड़की की आवाज़ में] गुड ईवनिंग, अर्चना जी।

628
00:33:08,280 --> 00:33:10,480
‪स्वाति शर्मा बोल रही हूँ इन्द्रिया बैंक
‪मोहरबंदी ब्रांच से।

629
00:33:10,560 --> 00:33:14,320
‪[दबी आवाज़ से] देखिये, अभी हम व्यस्त हैं।
‪बाद में बात कीजियेगा।

630
00:33:14,400 --> 00:33:17,760
‪आपकी सैलरी के बारे में बात करनी थी।
‪थोड़ा ज़रूरी था, इसीलिए।

631
00:33:17,840 --> 00:33:21,360
‪हमारी सैलरी अकाउंट में आ जाती है।
‪उस पर क्या बात करनी है?

632
00:33:21,440 --> 00:33:23,960
‪आपकी सैलरी आपके अकाउंट में
‪डिपॉज़िट नहीं कर पा रहे हैं।

633
00:33:26,040 --> 00:33:27,000
‪-[लोक गीत जारी]
‪-एक मिनट।

634
00:33:36,520 --> 00:33:38,640
‪स्वाति जी, आप नई हैं क्या?

635
00:33:38,720 --> 00:33:42,760
‪मैडम, वो वेरिफिकेशन की थोड़ी परेशानी है।
‪आप से कुछ जानकारियाँ चाहिए होंगी।

636
00:33:42,840 --> 00:33:46,160
‪[अर्चना] कैसी जानकारी?
‪इससे पहले ऐसी कोई दिक़्क़त हमें हुई नहीं।

637
00:33:46,240 --> 00:33:49,320
‪मैडम, अगर आप अभी बैंक आ जातीं,
‪अपना आधार कार्ड या पासपोर्ट लेकर,

638
00:33:49,400 --> 00:33:51,560
‪तो हम आपका नाम, पता और हस्ताक्षर
‪जाँच लेते।

639
00:33:51,640 --> 00:33:52,800
‪आप एक काम कीजिये,

640
00:33:53,560 --> 00:33:55,320
‪ईधी बैंक में हमारा दूसरा खाता है।

641
00:33:55,400 --> 00:33:56,800
‪उसमें पैसा डाल दीजिए, समझे?

642
00:33:56,880 --> 00:33:59,400
‪जी, मैडम। यह हो सकता है।

643
00:34:00,120 --> 00:34:01,600
‪खाता नंबर बताइये।

644
00:34:01,680 --> 00:34:02,800
‪[अर्चना] खाता नंबर…

645
00:34:02,880 --> 00:34:06,560
‪2108776

646
00:34:06,640 --> 00:34:10,080
‪54972।

647
00:34:10,160 --> 00:34:11,400
‪[अंग्रेजी में] ठीक है, मैडम।

648
00:34:11,480 --> 00:34:13,400
‪मैडम, एक बार वेरिफिकेशन के लिए
‪अपना एटीएम कार्ड नंबर

649
00:34:13,480 --> 00:34:16,120
‪-और उसके पीछे तीन अंकों वाला नंबर भी।
‪-वो क्यों?

650
00:34:16,199 --> 00:34:19,679
‪मैडम, दूसरे बैंक में ट्रांस्फर करने
‪के लिए ये जानकारियाँ चाहिए होती हैं।

651
00:34:19,760 --> 00:34:22,280
‪पर, अगर आपका मन नहीं है तो कोई बात नहीं।

652
00:34:22,360 --> 00:34:25,320
‪कल आप बैंक आ जाइये। 48 से 72
‪घंटे के अंदर ट्रांस्फर हो जायेगा।

653
00:34:25,400 --> 00:34:26,960
‪इतना समय लग जाएगा?

654
00:34:27,040 --> 00:34:28,840
‪[रिंकू] बैंक से बैंक के ट्रांस्फर में
‪समय लगेगा ही।

655
00:34:28,920 --> 00:34:30,920
‪पर ऑनलाइन करेंगे तो तुरंत हो जाएगा, मैम।

656
00:34:31,000 --> 00:34:32,400
‪-रुकिए।
‪-[रोमांचक संगीत बजता है]

657
00:34:38,000 --> 00:34:39,760
‪-लिखिए।
‪-जी, मैडम।

658
00:34:39,840 --> 00:34:46,320
‪[अर्चना] 1234765400871234।

659
00:34:47,480 --> 00:34:49,360
‪और, हाँ… 335।

660
00:34:49,440 --> 00:34:51,760
‪अपना कार्ड ऐड कीजिए

661
00:34:51,840 --> 00:34:53,679
‪पेमेंट

662
00:34:53,760 --> 00:34:57,120
‪जी, मैडम। एक वेरिफिकेशन कोड आएगा
‪आपके नम्बर पर, कृप्या वो बताईए।

663
00:34:57,199 --> 00:34:59,040
‪[मेसेज टोन की आवाज़]

664
00:34:59,880 --> 00:35:02,920
‪[अर्चना] 542567।

665
00:35:05,960 --> 00:35:08,040
‪[अंग्रेज़ी में] मैडम। माफ़ करना, मैडम।

666
00:35:08,120 --> 00:35:11,520
‪आपका कोड एक्सपायर हो गया, मैडम।
‪एक बार वापस आपको शेयर करना पड़ेगा।

667
00:35:12,840 --> 00:35:15,200
‪[अर्चना] 334320।

668
00:35:17,120 --> 00:35:19,920
‪ओह, आज सर्वर बहुत ज़्यादा लो है, मैडम।

669
00:35:20,000 --> 00:35:23,120
‪[रिंकू फ़ोन पर] एक बार वापस
‪आपको शेयर करना पड़ेगा, मैम। माफ़ करना।

670
00:35:23,200 --> 00:35:24,760
‪[मेसेज टोन की आवाज़]

671
00:35:26,680 --> 00:35:29,680
‪504420!

672
00:35:29,760 --> 00:35:31,520
‪[अर्चना] अब हो गया?

673
00:35:31,600 --> 00:35:33,760
‪[अंग्रेजी में] मैम, मैं बहुत शर्मिंदा हूँ!

674
00:35:33,840 --> 00:35:36,720
‪सर्वर बहुत ज़्यादा डाउन चल रहा है बैंक में।

675
00:35:36,800 --> 00:35:39,320
‪[रिंकू फ़ोन पर] आप एक बार
‪फिर से आख़िरी बार बता पायेंगी, मैडम,

676
00:35:39,400 --> 00:35:40,760
‪तो काफ़ी मदद मिल जाएगी।

677
00:35:40,840 --> 00:35:43,320
‪स्वाति जी, आप मेरा बहुत समय
‪बर्बाद कर चुकी हैं।

678
00:35:44,000 --> 00:35:46,800
‪कल हम ख़ुद बैंक जा कर
‪हमारा वेरिफिकेशन करवा लेंगे।

679
00:35:46,880 --> 00:35:50,840
‪मैडम, बस दो मिनट लगेगा।
‪आपकी सैलरी आपके खाते में आ जाएगी, तो…

680
00:35:50,920 --> 00:35:53,240
‪[कॉल काटने की आवाज़]

681
00:36:00,800 --> 00:36:03,880
‪[लोक गीत जारी है]

682
00:36:08,320 --> 00:36:10,480
‪[मेसेज टोन की आवाज़]

683
00:36:13,440 --> 00:36:15,680
‪[लोक गीत जारी है]

684
00:36:21,680 --> 00:36:24,600
‪-[मोबाइल की घंटी बजती है]
‪-[पार्श्व में लोक-गीत जारी है]

685
00:36:25,200 --> 00:36:27,360
‪हेलो! क्या हुआ?

686
00:36:28,520 --> 00:36:30,800
‪घबरा क्यों रही हो? कितने का फ्रॉड हुआ?

687
00:36:32,200 --> 00:36:33,760
‪-क्या? कितना?
‪-[पार्श्व में लोक-गीत जारी है]

688
00:36:37,160 --> 00:36:39,040
‪[लोक-गीत बंद होता है]

689
00:36:44,360 --> 00:36:45,240
‪ये क्या कर दिया, बे?

690
00:36:45,320 --> 00:36:47,600
‪[हकलाता है]

691
00:36:48,880 --> 00:36:51,800
‪अरे! पूरी विधान सभा हिला दिया तुमने!

692
00:36:51,880 --> 00:36:54,320
‪जामताड़ा के सारे लड़कों को पीछे छोड़ दिया,

693
00:36:54,400 --> 00:36:55,800
‪एक ही कॉल में।

694
00:36:55,880 --> 00:36:57,240
‪मजा आ गया!

695
00:36:57,320 --> 00:36:58,960
‪हमारे साथ काम करोगे?

696
00:36:59,040 --> 00:37:00,920
‪-हाँ, भैया जी!
‪-आवाज़ तो बदल लो!

697
00:37:01,000 --> 00:37:02,840
‪-[हँसते हुए] हाँ, भैया जी!
‪-आजा…शाबाश!

698
00:37:02,920 --> 00:37:05,120
‪-[थीम संगीत बज रहा है]
‪-शाबाश!

699
00:37:07,120 --> 00:37:09,120
‪[दोनों हँस रहे हैं]

700
00:37:11,920 --> 00:37:12,760
‪आजा…

701
00:37:12,840 --> 00:37:15,440
‪शबाश!

702
00:37:16,800 --> 00:37:17,960
‪भैया जी!

703
00:42:17,080 --> 00:42:19,080
‪संवाद अनुवादक: श्रीजा नायर

