1
00:00:10,640 --> 00:00:12,880
‪[उद्घोषक लाउडस्पीकर पर] बहनों और भाइयों!

2
00:00:12,960 --> 00:00:15,000
‪सुनिए, सुनिए, सुनिए!

3
00:00:15,680 --> 00:00:18,760
‪अरे, चाची, दादी, काकी! नानी! मामी!

4
00:00:18,840 --> 00:00:21,200
‪सुनिए, सुनिए, सुनिए!

5
00:00:21,280 --> 00:00:24,040
‪अरे, चाचा, ताऊ! मामा, नाना, दादा!

6
00:00:24,120 --> 00:00:26,360
‪सब लोग, सुनिए!

7
00:00:26,440 --> 00:00:28,720
‪ऐ भैया, आप लोग भी सुनिएगा!

8
00:00:28,800 --> 00:00:31,720
‪सुनिए, सुनिए, सुनिए!

9
00:00:32,320 --> 00:00:35,080
‪गुड़िया मंडल, आपकी बेटी, आपकी बहू

10
00:00:35,160 --> 00:00:39,800
‪आज कुछ ऐसा खुलासा करने वाली है जिसे
‪सुनकर आप सभी लोगों को यकीन हो जाएगा

11
00:00:40,400 --> 00:00:43,280
‪कि उस रात गुड़िया मंडल के साथ क्या हुआ था!

12
00:00:43,360 --> 00:00:45,960
‪लगता है यह गोरी चींटी काटने के

13
00:00:46,040 --> 00:00:48,000
‪इरादे से उतरी है चुनाव में।

14
00:00:50,520 --> 00:00:52,720
‪यह हाथी जमतारा का है।

15
00:00:54,040 --> 00:00:59,120
‪काटने के चक्कर में अपने दाँत तुड़वा कर
‪ना आ जाए तुम्हारी गोरी चींटी।

16
00:00:59,200 --> 00:01:01,720
‪धुआँ वहीं उठता है जहाँ चिंगारी होती है।

17
00:01:02,680 --> 00:01:05,000
‪पर ऐसी क्या बात हो सकती है?

18
00:01:05,080 --> 00:01:07,280
‪अभी हमने कुछ लोगों से यहाँ बात की।

19
00:01:07,360 --> 00:01:08,880
‪सबके मन में यही सवाल है,

20
00:01:08,960 --> 00:01:11,840
‪कि क्या इस बात को
‪सामने लाने का यही एक मौका है?

21
00:01:13,160 --> 00:01:14,480
‪[रहस्यमयी संगीत]

22
00:01:22,440 --> 00:01:23,960
‪आज हम अपने लिए नहीं

23
00:01:24,680 --> 00:01:27,040
‪जामताड़ा की बहू
‪और बेटियों के लिए यहाँ पर खड़े हैं।

24
00:01:28,120 --> 00:01:30,560
‪[गुड़िया मंडल] हमको पता है आप सब लोग
‪बृजेश भान से डरते हैं।

25
00:01:31,440 --> 00:01:33,720
‪इसलिए कोई भी उसके खिलाफ़ आवाज़ नहीं उठाता।

26
00:01:35,800 --> 00:01:38,080
‪पर अगर हम आपको बता दें
‪कि उस रात क्या हुआ था

27
00:01:38,920 --> 00:01:42,240
‪तो आप उस बलात्कारी बृजेश को
‪कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे।

28
00:01:44,960 --> 00:01:46,400
‪[रहस्यमयी संगीत जारी है]

29
00:01:47,920 --> 00:01:48,880
‪[सिसकती है]

30
00:01:48,960 --> 00:01:50,040
‪हाँ।

31
00:01:51,440 --> 00:01:53,200
‪[रोती आवाज़ में] हम गए थे बृजेश भान के घर।

32
00:01:56,360 --> 00:01:58,480
‪पर अपनी मर्जी से नहीं गए थे।

33
00:01:58,560 --> 00:02:01,640
‪बृजेश अपने गुंडों के साथ ज़बरदस्ती…

34
00:02:01,720 --> 00:02:02,920
‪[आदमी चिल्लाता है] अरे।

35
00:02:03,000 --> 00:02:04,760
‪[भगदड़ का शोर]

36
00:02:05,960 --> 00:02:06,920
‪[भीड़] भागो!

37
00:02:08,840 --> 00:02:10,480
‪[भगदड़ और भागने की आवाज़ जारी]

38
00:02:13,919 --> 00:02:15,360
‪[रोमांचक संगीत बज रहा है]

39
00:02:19,800 --> 00:02:21,080
‪NETFLIX सीरीज़

40
00:02:51,120 --> 00:02:53,040
‪[आदमी की रोती हुई आवाज़]
‪मुझसे क्या गलती हुई है, भैया?

41
00:02:54,160 --> 00:02:56,080
‪हमको घर जाने दो, छोड़ दो हमको!

42
00:02:57,080 --> 00:03:00,360
‪[बंधक आदमी] अरे, हमारी नाक रगड़वा लो,
‪जूते चटवा लो, पर हमको जाने दो, भैया।

43
00:03:00,440 --> 00:03:01,280
‪[पहला गुंडा] जाने दें?

44
00:03:01,360 --> 00:03:03,520
‪-अरे, भैया!
‪-[दूसरा गुंडा] सीधा बैठाओ इसे।

45
00:03:03,600 --> 00:03:05,760
‪-पकड़ इसे!
‪-[बंधक आदमी] कितने चाहिए? पैसा देंगे ना।

46
00:03:05,840 --> 00:03:08,080
‪हमारे पास बहुत पैसा है!
‪हम देते हैं ना आपको!

47
00:03:08,160 --> 00:03:11,840
‪-भैया, क्या कर रहे हैं?
‪-किधर है? मोबाइल निकाल।

48
00:03:11,920 --> 00:03:13,400
‪[बंधक आदमी] मोबाइल! यह रहा मोबाइल!

49
00:03:13,480 --> 00:03:15,600
‪ले लीजिए, भैया।
‪हम आपको नया मोबाइल देंगे, भैया!

50
00:03:15,680 --> 00:03:17,080
‪हम ऑर्डर करेंगे ना, भैया!

51
00:03:17,160 --> 00:03:18,320
‪[पहला गुंडा] पासवर्ड बता?

52
00:03:18,400 --> 00:03:20,600
‪-[बंधक आदमी] एक सात चौदह।
‪-बकवास मत कर!

53
00:03:20,680 --> 00:03:23,560
‪अरे, बकवास नहीं कर रहे,
‪यही पासवर्ड है, एक सात चौदह।

54
00:03:24,080 --> 00:03:25,800
‪[दूसरा गुंडा] बैंक का पासवर्ड बता? बता।

55
00:03:26,400 --> 00:03:28,160
‪[बंधक आदमी] ज़ीरो पाँच ज़ीरो आठ।

56
00:03:28,640 --> 00:03:29,760
‪ज़ीरो पाँच ज़ीरो आठ।

57
00:03:30,920 --> 00:03:33,000
‪-साहब।
‪-[बंधक आदमी] अरे, पानी तो पिला दो हमको!

58
00:03:33,080 --> 00:03:34,240
‪अरे, रहने दो।

59
00:03:35,040 --> 00:03:36,240
‪एमपिन क्या है तेरा?

60
00:03:36,320 --> 00:03:38,880
‪-कितना पैसा निकालेंगे, भैया?
‪-अरे, कितना क्या निकालेंगे।

61
00:03:39,760 --> 00:03:40,840
‪[दर्द से कराहता है]

62
00:03:44,200 --> 00:03:47,200
‪[कराहते हुए] अरे, बाप रे! एक सात चौदह!

63
00:03:50,160 --> 00:03:51,080
‪हो गया।

64
00:03:54,880 --> 00:03:56,520
‪[तेज़ रोमांचक संगीत बज रहा है]

65
00:04:14,320 --> 00:04:15,480
‪देखिए इनकी नवाबी।

66
00:04:17,640 --> 00:04:19,320
‪स्कैम इन्हीं में से किसी ने किया है।

67
00:04:20,800 --> 00:04:23,040
‪नए लड़के तो दस बीस हज़ार
‪लेकर खुश हो जाते हैं।

68
00:04:24,000 --> 00:04:26,200
‪ये पुराने वालों के लालच का
‪कोई अंत ही नहीं है।

69
00:04:28,320 --> 00:04:29,920
‪इसमें सनी मंडल क्यों नहीं दिख रहा?

70
00:04:30,800 --> 00:04:32,320
‪अपाहिज होकर घर में पड़ा है।

71
00:04:33,360 --> 00:04:35,520
‪ठीक है। यहीं से शुरू करते हैं।

72
00:04:35,600 --> 00:04:36,800
‪उठवा लीजिए इनको, बिस्वा जी।

73
00:04:38,440 --> 00:04:39,360
‪मैडम…

74
00:04:40,600 --> 00:04:43,080
‪आपको हमसे जितनी मदद लेनी है, लीजिए।

75
00:04:43,160 --> 00:04:45,240
‪पर ऑर्डर हम रॉबर्ट सर के फ़ॉलो करेंगे।

76
00:04:47,360 --> 00:04:50,320
‪ये सब लड़के जो हैं, अभी बृजेश भान की
‪पार्टी के कार्यकर्ता हैं, मैडम।

77
00:04:51,160 --> 00:04:52,720
‪आप तो यहाँ से चली जाएंगी।

78
00:04:52,800 --> 00:04:53,920
‪हमको यहीं रहना है।

79
00:04:58,040 --> 00:04:59,320
‪[धीमा सनसनीख़ेज़ संगीत]

80
00:05:02,560 --> 00:05:04,120
‪तो अभी आप डरने लगे हैं, बिस्वा जी?

81
00:05:04,960 --> 00:05:05,880
‪नहीं, मैडम।

82
00:05:07,280 --> 00:05:08,560
‪हम डरते नहीं हैं, मैडम।

83
00:05:10,360 --> 00:05:13,480
‪पर जल्दबाज़ी वाले काम का नतीजा
‪हम पहले भी देख चुके हैं।

84
00:05:16,880 --> 00:05:19,400
‪[बिस्वा] आप रॉबर्ट सर से ऑर्डर
‪निकलवा लीजिए, चले जाएंगे।

85
00:05:23,320 --> 00:05:24,240
‪[फ़ोन बजता है]

86
00:05:24,320 --> 00:05:25,160
‪[आदमी] हैलो?

87
00:05:25,240 --> 00:05:27,040
‪[फ़ोन पर] मैं कमांडर
‪अनिल प्रयागराज बात कर रहा हूँ।

88
00:05:27,120 --> 00:05:29,720
‪आपने मेरी कार के लिए इंक्वायरी
‪डाली थी एसएलएक्स पर।

89
00:05:29,800 --> 00:05:31,040
‪जी, सर, वो…

90
00:05:31,120 --> 00:05:32,680
‪वो आप कहाँ से बात कर रहें हैं, सर आप?

91
00:05:32,760 --> 00:05:34,920
‪[फ़ोन पर] मैं हैदराबाद एयरपोर्ट पर
‪पोस्टेड हूँ, सर।

92
00:05:35,000 --> 00:05:37,360
‪-मैं ऑन-ड्यूटी हूँ।
‪-ओके, सर।

93
00:05:37,440 --> 00:05:39,560
‪अच्छा, आप यह गाड़ी क्यों बेच रहे हैं?

94
00:05:39,640 --> 00:05:42,000
‪जी, मेरी पोस्टिंग दिल्ली में है
‪तीन साल के लिए तो

95
00:05:42,080 --> 00:05:44,400
‪गाड़ी खड़ी करने का
‪कोई मतलब नहीं है, इसीलिए।

96
00:05:45,080 --> 00:05:48,480
‪[फ़ोन पर] अच्छा, मुझे लगा गाड़ी में
‪कोई दिक्कत होगी, इसके लिए।

97
00:05:49,600 --> 00:05:51,520
‪चिंता मत करिए, आर्मी से हूँ।

98
00:05:52,080 --> 00:05:53,120
‪आप भरोसा कर सकते हैं।

99
00:05:53,200 --> 00:05:55,280
‪अरे नहीं, सर! मेरा वो मतलब नहीं था।

100
00:05:55,360 --> 00:05:57,920
‪आप आर्मी से हो, मेरे लिए तो
‪यही काफ़ी है भरोसे के लिए।

101
00:05:58,000 --> 00:05:59,080
‪[फ़ोन पर] शुक्रिया, सर।

102
00:05:59,160 --> 00:06:02,160
‪लेकिन सर, थोड़ा भाव कम हो जाता तो?

103
00:06:02,240 --> 00:06:03,240
‪[फ़ोन पर] अरे, सर।

104
00:06:03,320 --> 00:06:05,560
‪[अंग्रेज़ी में] देश की पंद्रह साल
‪तक सेवा करने के बाद,

105
00:06:06,200 --> 00:06:08,640
‪भावताव करना थोड़ा अच्छा नहीं लगता है।

106
00:06:09,440 --> 00:06:11,680
‪ओह, आपकी बात तो सही है।

107
00:06:11,760 --> 00:06:14,320
‪लेकिन वो क्या है ना, गाड़ी लाने में
‪भी खर्चा लगेगा ना, इसके लिए।

108
00:06:14,400 --> 00:06:16,080
‪[फ़ोन पर] आप इतना कह रहे हैं तो मैं अपने

109
00:06:16,160 --> 00:06:18,680
‪पोस्टल सर्विस डिपार्टमेंट से
‪कार भिजवा सकता हूँ आपको।

110
00:06:18,760 --> 00:06:20,480
‪आप समझिएगा कि आपको डिस्काउंट मिल गया।

111
00:06:20,560 --> 00:06:23,160
‪अरे सर, अगर इतना भी कर देंगे
‪तो बहुत अच्छा हो जाएगा, सर।

112
00:06:23,240 --> 00:06:25,720
‪-[अंग्रेज़ी में] आपका नाम जान सकता हूँ?
‪-संतोष राव, सर!

113
00:06:25,800 --> 00:06:27,160
‪संतोष राव …

114
00:06:27,240 --> 00:06:30,000
‪[अंग्रेज़ी में] तो मिस्टर राव, मैं आपको
‪अपनी बैंक डिटेल्स भेजता हूँ।

115
00:06:30,080 --> 00:06:31,280
‪आप पेमेंट करवा दीजिए।

116
00:06:31,360 --> 00:06:33,320
‪[अंग्रेज़ी में] ओके, सर। थैंक यू, सर!
‪बहुत-बहुत शुक्रिया।

117
00:06:33,400 --> 00:06:34,600
‪-जय हिंद, सर!
‪-[फ़ोन पर] जय हिंद!

118
00:06:35,200 --> 00:06:36,040
‪शुक्रिया।

119
00:06:41,040 --> 00:06:42,800
{\an8}‪आपके खाते में 45,000 रुपए जमा हुए हैं

120
00:06:42,880 --> 00:06:44,120
{\an8}‪यह आ गया पैसा!

121
00:06:45,080 --> 00:06:46,160
‪आ गया, देखो!

122
00:06:46,680 --> 00:06:47,880
‪साला भोंदू!

123
00:06:48,480 --> 00:06:50,840
‪इसको लग रहा था ना, देश के लिए
‪बड़ा काम कर रहे हैं हम!

124
00:06:50,920 --> 00:06:52,880
‪[हँस रहे हैं]

125
00:06:52,960 --> 00:06:54,120
‪कितने का चूना लगाया?

126
00:06:54,200 --> 00:06:56,080
‪डिस्काउंट माँग रहे थे, साफ़ ही कर दिए!

127
00:06:56,160 --> 00:06:57,720
‪-अरे, आ गए!
‪-पोंटो राजा!

128
00:06:58,760 --> 00:07:01,000
‪[लड़कों के झुंड से एक] कहाँ थे दो दिन से?
‪दिखाई नहीं दिए तुम।

129
00:07:01,080 --> 00:07:03,840
‪तुम्हारी अम्मा का निकाह था,
‪वहीं गए थे दूल्हा बन कर!

130
00:07:04,480 --> 00:07:05,640
‪अम्मा पर क्यों जा रहे हो, साले!

131
00:07:05,720 --> 00:07:06,600
‪[एक-दो लड़के हँसते हैं]

132
00:07:07,200 --> 00:07:08,480
‪इतना क्यों गरमा रहे हो. बे?

133
00:07:09,200 --> 00:07:12,040
‪अरे, कुछ नहीं यार,
‪कलकत्ता गए थे मामा के घर।

134
00:07:12,800 --> 00:07:14,040
‪[पोंटो] वहीं गाड़ी से गिर गए।

135
00:07:15,520 --> 00:07:17,680
‪[लड़कों के झुंड से एक]
‪ऐसे गायब होकर कोटा पूरा करोगे दिन का?

136
00:07:19,040 --> 00:07:20,360
‪बृजेश भैया को पता चला ना,

137
00:07:20,440 --> 00:07:22,000
‪तो भूसा भर देंगे पिछवाड़े में।

138
00:07:22,080 --> 00:07:24,480
‪[पोंटो] अरे, कर लेंगे ना, यार,
‪क्यों टेंशन लेते हो?

139
00:07:24,560 --> 00:07:26,600
‪कलकत्ता में भी दो-तीन को निपटा दिया था।

140
00:07:27,160 --> 00:07:28,600
‪चलते हैं, बे।

141
00:07:28,680 --> 00:07:30,520
‪-[पुलिसवाला] चल!
‪-अरे, कहाँ ले जा रहे हो?

142
00:07:30,600 --> 00:07:31,480
‪साहब, छोड़ दीजिए।

143
00:07:31,560 --> 00:07:33,480
‪[पुलिसवाला] थाने में चलो,
‪नहीं तो अभी बताते हैं तुमको!

144
00:07:33,560 --> 00:07:35,200
‪-चल!
‪-सर जी! अरे ज़रा रुक जाओ!

145
00:07:35,280 --> 00:07:37,720
‪चल!

146
00:07:38,760 --> 00:07:42,040
‪-चल!
‪-चुप! बैठ अंदर!

147
00:07:42,120 --> 00:07:44,720
‪-अरे, पकड़ो उनको!
‪-पकड़ो सालों को!

148
00:07:44,800 --> 00:07:46,360
‪-पकड़। चल!
‪-अरे, साहब! क्या हुआ, साहब?

149
00:07:46,440 --> 00:07:48,680
‪-[पुलिसवाला] चल!
‪-[लड़का] हमने कुछ नहीं किया!

150
00:07:53,600 --> 00:07:55,480
‪[पुलिसवाला] पहले कदम बढ़ा! चल ना!

151
00:07:55,560 --> 00:07:57,360
‪चल!

152
00:07:57,440 --> 00:07:59,920
‪अबे, चल! चल!

153
00:08:00,000 --> 00:08:01,400
‪-छोड़ो मुझे, साहब!
‪-चल!

154
00:08:01,480 --> 00:08:03,320
‪चल अंदर!

155
00:08:03,400 --> 00:08:04,640
‪चल, अंदर, चल!

156
00:08:04,720 --> 00:08:06,320
‪चल, अंदर!

157
00:08:07,720 --> 00:08:08,560
‪बैठ!

158
00:08:08,640 --> 00:08:10,600
‪जामताड़ा पुलिस स्टेशन

159
00:08:10,680 --> 00:08:11,520
‪[पुलिसवाला] बैठ नीचे।

160
00:08:11,600 --> 00:08:14,080
‪बैठ। अबे, बैठ इधर। बैठ नीचे!

161
00:08:14,720 --> 00:08:16,320
‪बंद कर रोना! रोना बंद कर!

162
00:08:17,160 --> 00:08:18,000
‪क्या हो रहा है?

163
00:08:18,080 --> 00:08:20,880
‪-ए, मैडम। हम कुछ नहीं किए!
‪-[डॉली] ए! उठो!

164
00:08:20,960 --> 00:08:22,280
‪-मैडम!
‪-मैडम, यह भी उसी शादी में था।

165
00:08:22,360 --> 00:08:24,040
‪मैडम, शादी में सब लड़के गए थे।

166
00:08:24,120 --> 00:08:25,960
‪मैडम, हम इन लोगों को नहीं जानते, मैडम!

167
00:08:26,040 --> 00:08:28,840
‪उधर खाने गए थे, मैडम!
‪हम यह सब नहीं करते हैं, मैडम!

168
00:08:28,920 --> 00:08:29,760
‪तुम क्या करते हो?

169
00:08:31,160 --> 00:08:33,720
‪मैडम, नोएडा में पान की दुकान है हमारी।

170
00:08:33,800 --> 00:08:35,640
‪हम छुट्टी में घर आए हुए थे, मैडम।

171
00:08:36,560 --> 00:08:38,919
‪हम फ़ोन भी सर को दे दिए हैं, मैडम।

172
00:08:39,000 --> 00:08:41,159
‪-हम बोले सर को कि हम यह सब…।
‪-मैम, फ़ोन में कुछ भी नहीं है।

173
00:08:41,240 --> 00:08:43,200
‪-मैडम, हम बोले थे सर को!
‪-ए! खड़ा हो!

174
00:08:43,280 --> 00:08:45,360
‪-चल खड़ा हो, पीछे चल!
‪-[डॉली] जाने दो इसको।

175
00:08:45,440 --> 00:08:46,400
‪ठीक है।

176
00:08:46,480 --> 00:08:48,960
‪-हम बोले थे।
‪-मोबाइल पकड़। चल। चल निकल!

177
00:08:49,039 --> 00:08:50,760
‪-चल! निकल!
‪-जाओ।

178
00:08:50,840 --> 00:08:51,840
‪[पुलिसवाला] ले जाओ बाहर इसे।

179
00:08:57,040 --> 00:08:58,640
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत]

180
00:09:05,120 --> 00:09:06,320
‪इतने बड़े-बड़े घर।

181
00:09:07,040 --> 00:09:08,400
‪शादी में मर्सिडीज़ में आना।

182
00:09:09,960 --> 00:09:11,760
‪[डॉली] मंहगे फ़ोन, ब्रांडेड कपड़े…

183
00:09:12,600 --> 00:09:13,960
‪बहुत खर्चा होता होगा ना, नहीं।

184
00:09:15,080 --> 00:09:16,800
‪इतनी जल्दी राहु-केतु सही हो गया तुम्हारा?

185
00:09:17,560 --> 00:09:19,520
‪जी, वो, पैसा तो खानदानी है।

186
00:09:19,600 --> 00:09:21,240
‪आप तो घर आई हैं, देखा होगा।

187
00:09:21,800 --> 00:09:23,920
‪हमारे बाप-दादा को
‪संपत्ति मिली थी, गड़ी हुई।

188
00:09:24,000 --> 00:09:25,400
‪वही जो बिजली विभाग में चपरासी थे?

189
00:09:28,720 --> 00:09:29,800
‪तुम?

190
00:09:31,360 --> 00:09:34,080
‪देखिए, हमें चुप रहने का पूरा अधिकार है।

191
00:09:35,080 --> 00:09:37,080
‪आप हमारे वकील से बात कीजिएगा।

192
00:09:39,240 --> 00:09:40,920
‪-वकील से बात करवाइए।
‪-ओके, मैम।

193
00:09:41,840 --> 00:09:43,800
‪-वकील चाहिए, हाँ?
‪-अरे चाचा, क्या…

194
00:09:43,880 --> 00:09:45,840
{\an8}‪बधाई हो, कल्पना
‪ईनाम पाने के लिए लिंक ओपन करें

195
00:09:45,920 --> 00:09:47,520
‪[रिकॉर्डेड आवाज़]
‪नमस्कार, भाइयों और बहनों!

196
00:09:48,040 --> 00:09:50,200
‪आप बने हैं करोड़पति, वो भी घर बैठे।

197
00:09:51,360 --> 00:09:53,440
‪नीचे दिए गए नंबर पर फ़ोन घुमाइए

198
00:09:53,520 --> 00:09:55,840
‪और अभी के अभी बहुत बड़ी धनराशि पाइए!

199
00:09:55,920 --> 00:09:58,400
‪लकी ड्रॉ बधाई हो

200
00:09:58,480 --> 00:09:59,920
‪[फ़ोन की घंटी बज रही है]

201
00:10:03,080 --> 00:10:05,520
‪[बच्चा] सर, घर बैठे जीतो
‪करोड़ों के लकी ड्रॉ में।

202
00:10:05,600 --> 00:10:08,320
‪पच्चीस लाख जीतने के लिए
‪आपको शुभकामना देना चाहूँगा, सर।

203
00:10:08,400 --> 00:10:10,240
‪सर, मेरी बात ध्यान से सुनिएगा।

204
00:10:10,320 --> 00:10:14,520
‪जो लॉटरी धनराशि आप जीते हैं,
‪उस पर सरकार का फिक्स्ड टैक्स है।

205
00:10:14,600 --> 00:10:17,600
‪आपको वो टैक्स अमाउंट जो कि
‪25000 रुपए है, वो भरना होगा।

206
00:10:18,200 --> 00:10:21,120
‪तभी हम आपके अकाउंट में
‪जीती हुई धनराशि भेज पाएंगे।

207
00:10:21,200 --> 00:10:23,320
‪हमने आपको एक अकाउंट नंबर भेजा है।

208
00:10:23,400 --> 00:10:25,840
‪आप उस पर 25000 ट्रांसफर कर दीजिए।

209
00:10:25,920 --> 00:10:30,320
‪जैसे ही हमें कन्फर्मेशन मिलेगा, हम आपके
‪अकाउंट में 25 लाख रूपए ट्रांसफर कर देंगे।

210
00:10:30,400 --> 00:10:37,400
‪पैसे भेज दिए गए हैं सिर्फ़ पच्चीस हज़ार

211
00:10:40,400 --> 00:10:41,960
‪[बच्चा] सनी भैया, वो…

212
00:10:43,320 --> 00:10:44,440
‪भैया…

213
00:10:45,160 --> 00:10:48,760
‪सिर्फ़ 105 कॉल्स से पैसा आया है।

214
00:10:48,840 --> 00:10:50,440
‪[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

215
00:10:50,520 --> 00:10:51,360
‪हम्म।

216
00:10:55,320 --> 00:10:56,680
‪अब बस एक आखिरी काम करना है।

217
00:10:58,400 --> 00:10:59,960
‪[फोटो खींचने की आवाज़]

218
00:11:02,520 --> 00:11:03,800
‪[मुस्कुराने की आवाज़]

219
00:11:14,560 --> 00:11:15,920
‪हो गया।

220
00:11:18,080 --> 00:11:19,960
‪देखना, इसकी सादगी जो है।

221
00:11:20,800 --> 00:11:22,440
‪बहुत दूर तक लेकर जाएगी तुम्हें।

222
00:11:23,160 --> 00:11:24,360
‪-यह फ़ोटो…
‪-हाँ।

223
00:11:28,040 --> 00:11:30,440
‪तुम्हारा एसपी का लाइसेंस बनवा दिया है।

224
00:11:31,080 --> 00:11:33,400
‪कॉल सेंटर का मैनेजर बना रहे हैं तुमको।

225
00:11:34,840 --> 00:11:36,640
‪तैयार हो जाओ, रिंकु मंडल।

226
00:11:36,720 --> 00:11:39,520
‪चुनाव जीतते ही कॉल सेंटर शुरू होगा।

227
00:11:40,280 --> 00:11:42,240
‪अभी जो रुपए में कमा रहे हो,

228
00:11:42,320 --> 00:11:43,840
‪बाद में कमाओगे डॉलर में।

229
00:11:43,920 --> 00:11:46,680
‪और जामताड़ा को
‪अंतराष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएंगे।

230
00:11:47,680 --> 00:11:48,560
‪हाँ?

231
00:11:51,280 --> 00:11:52,720
‪खाना खाए हो सवेरे से?

232
00:11:52,800 --> 00:11:55,120
‪खाए हैं, भैया जी।
‪दही-चावल खाए थे चीनी डाल कर।

233
00:11:55,200 --> 00:11:56,760
‪अरे, इसका यह जो है ना?

234
00:11:57,640 --> 00:12:00,000
‪तभी इसका दिमाग कंप्यूटर से तेज़ चलता है।

235
00:12:01,400 --> 00:12:03,080
‪अच्छा, अब काम की बात सुनो।

236
00:12:04,240 --> 00:12:05,760
‪तो वो जो चुड़ैल है…

237
00:12:06,480 --> 00:12:08,600
‪वह हमारे सब लड़के लोगों को
‪उड़ाकर ले गई है।

238
00:12:08,680 --> 00:12:10,560
‪उसका कुछ बाद में करेंगे, तंत्र विद्या।

239
00:12:12,080 --> 00:12:14,320
‪पर उन सब लड़के लोगों के काम का बोझ

240
00:12:14,400 --> 00:12:15,920
‪तुम्हारे कंधों पर आ गया है।

241
00:12:16,720 --> 00:12:18,480
‪तो कर लोगे ना, बेटा?

242
00:12:18,560 --> 00:12:20,040
‪-हाँ?
‪-कर लेंगे, भैया जी।

243
00:12:20,120 --> 00:12:21,200
‪शाबाश। जा।

244
00:12:23,320 --> 00:12:24,280
‪बस, बस।

245
00:12:25,720 --> 00:12:27,480
‪[सनसीख़ेज़ संगीत बजता है]

246
00:12:28,520 --> 00:12:31,000
‪गुड़िया पर गोली चलवाने का
‪जो इल्ज़ाम लगा है हम पर।

247
00:12:32,040 --> 00:12:33,640
‪ध्यान रखो, हम पर ही लगा रहे।

248
00:12:39,680 --> 00:12:41,800
‪मैडम, आप लोग अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

249
00:12:42,840 --> 00:12:44,400
‪पहले आप उन लड़कों को पकड़ते हैं,

250
00:12:45,080 --> 00:12:46,480
‪और फिर उन्हें छोड़ना पड़ता है।

251
00:12:47,800 --> 00:12:50,520
‪और वैसे भी, साइबर क्राइम के केस में,

252
00:12:50,600 --> 00:12:54,680
‪आपको इन्हें चौबीस घंटे के अंदर
‪सबूत के साथ कोर्ट में पेश करना होगा।

253
00:12:55,920 --> 00:12:57,040
‪[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

254
00:12:57,120 --> 00:13:00,280
‪सर, आपको किसने कहा कि इनको साइबर
‪क्राइम के केस में गिरफ्तार किया गया है?

255
00:13:01,040 --> 00:13:05,040
‪इन पर जालसाजी और गलत पहचान बताकर
‪धोखाधड़ी करने की धाराएं लगी हैं।

256
00:13:06,960 --> 00:13:10,280
‪[सौरभ, अंग्रेज़ी में]
‪भारतीय दंड संहिता की धारा 465

257
00:13:10,360 --> 00:13:12,040
‪जो कि गैर जमानती अपराध है।

258
00:13:13,440 --> 00:13:14,280
‪माफ़ कीजिए, सर।

259
00:13:16,200 --> 00:13:17,640
‪[तनावपूर्ण संगीत जारी]

260
00:13:20,200 --> 00:13:22,080
‪बैठिए, आपको…

261
00:13:22,160 --> 00:13:23,720
‪सत्तू का रस पिलाते हैं।

262
00:13:24,200 --> 00:13:26,160
‪[सौरभ] मोबाइल्स का सारा डेटा
‪डिलीट कर दिया गया है।

263
00:13:27,880 --> 00:13:31,840
‪कॉल डेटा रिकॉर्ड टेस्ट कराने होंगे,
‪पर उसमें कम से कम दो से तीन दिन लगेंगे।

264
00:13:32,840 --> 00:13:35,560
‪[अंग्रेज़ी में] सौरभ,
‪हमारे पास उतना वक़्त नहीं है।

265
00:13:35,640 --> 00:13:38,920
‪-पर रिट्रीव करने के लिए टाइम तो लगेगा ना।
‪-सौरभ, इतना टाइम नहीं है।

266
00:13:39,000 --> 00:13:41,960
‪बिना सबूत के हम उनको
‪ज़्यादा दिन नहीं रख सकते हैं।

267
00:13:45,680 --> 00:13:47,280
‪-भैया, पूरा देखकर आए हैं!
‪-धीरे बात कर।

268
00:13:48,280 --> 00:13:50,080
‪भैया, पूरा देख कर आए हैं। देखिए।

269
00:13:50,160 --> 00:13:52,640
‪-डीजे और शामियाना लगा हुआ है वहाँ पर।
‪-धीरे।

270
00:13:52,720 --> 00:13:53,960
‪आज नहीं हो सकता है।

271
00:13:55,840 --> 00:13:56,720
‪देखिए!

272
00:13:57,200 --> 00:13:59,760
‪-पीछे भी एक जगह है, वहाँ से जा सकते हैं।
‪-नहीं।

273
00:13:59,840 --> 00:14:02,080
‪भैया, यहाँ पर भी एक बड़ा
‪शामियाना लगा हुआ है!

274
00:14:02,160 --> 00:14:03,240
‪[मोटरसाइकिल की आवाज़ आती है]

275
00:14:03,320 --> 00:14:04,760
‪-बहुत सारे लोग…
‪-हाँ, ठीक है, चलो।

276
00:14:05,480 --> 00:14:06,840
‪जा, जा। कल बात करेंगे।

277
00:14:06,920 --> 00:14:08,600
‪-कल बात करेंगे, जा, जा।
‪-ठीक है। चल, गोपी।

278
00:14:09,280 --> 00:14:11,680
‪[रॉकी] अरे, चंगू-मंगू,
‪कहाँ जा रहे हो? चलो।

279
00:14:11,760 --> 00:14:13,360
‪लो मिठाई। मुँह खोल!

280
00:14:13,440 --> 00:14:16,440
‪तू भी ठूँस। और ले। जितनी मर्जी है ले ले।

281
00:14:17,120 --> 00:14:18,800
‪शादी तय करके आएं हैं हम अपनी।

282
00:14:20,120 --> 00:14:21,840
‪[तनावपूर्ण संगीत]

283
00:14:29,400 --> 00:14:30,240
‪एह?

284
00:14:31,480 --> 00:14:32,600
‪पता नहीं, यार।

285
00:14:34,680 --> 00:14:37,480
‪हमारा मूड आज अच्छा है, यार। हम चलते हैं।

286
00:14:39,440 --> 00:14:40,440
‪रॉकी!

287
00:14:42,400 --> 00:14:44,920
‪[घूंट गटकने की आवाज़]

288
00:14:45,000 --> 00:14:46,160
‪[डकार की आवाज़]

289
00:14:49,040 --> 00:14:52,080
‪पहले वो यहाँ दुकान खोलेंगे,
‪फिर खोलेंगे साला आसनसोल में।

290
00:14:53,920 --> 00:14:57,240
‪साला जबरदस्त आईडिया
‪हाथ लगा है ना पैसा कमाने का!

291
00:15:01,520 --> 00:15:03,280
‪छप्पर फाड़ कर कमाएंगे!

292
00:15:03,360 --> 00:15:04,880
‪हमने ना, गुड़िया से कहा था

293
00:15:05,560 --> 00:15:07,040
‪कि इस सब झंझट में मत पड़।

294
00:15:07,640 --> 00:15:09,480
‪पर वो सुनती कहाँ है किसी की।
‪चल गई ना गोली।

295
00:15:11,800 --> 00:15:14,120
‪वो गंगा देवी ऐसा कच्चा चबाएगी ना,

296
00:15:14,200 --> 00:15:15,560
‪-हड्डी तक नहीं छोड़ेगी!
‪-कुछ नहीं होगा!

297
00:15:19,800 --> 00:15:21,600
‪रिश्ते में तुम्हारी अम्मा है गुड़िया।

298
00:15:23,000 --> 00:15:27,720
‪दो पैसा भी उसके जैसा दिमाग होता न हम लोगों
‪के पास, कलकत्ता में बंगला बनाकर बैठे होते।

299
00:15:30,040 --> 00:15:33,920
‪-बाकी करते हैं हम कुछ। कुछ सोचा है हमने…
‪-हाँ, ठीक है। हमें नहीं पता, यार।

300
00:15:35,760 --> 00:15:37,240
‪[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

301
00:15:40,080 --> 00:15:43,040
‪[सौरभ] तुम्हें लगता है हम लड़कों की
‪इन्वेस्टिगेशन एक-दो दिन रोक सकते हैं?

302
00:15:43,960 --> 00:15:44,880
‪[डॉली] मुश्किल है।

303
00:15:54,640 --> 00:15:56,800
‪[कार के दरवाज़े बंद होते हैं]

304
00:16:03,480 --> 00:16:05,360
‪[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

305
00:16:08,080 --> 00:16:10,920
‪इतने दिन हो गए आप लोगों को यहाँ पर आए हुए।

306
00:16:13,320 --> 00:16:16,360
‪ज़रा भी नहीं हुआ कि हमसे एक बार मिल लें?

307
00:16:16,440 --> 00:16:17,280
‪हैं, डॉली?

308
00:16:19,080 --> 00:16:21,560
‪-अगर हम नहीं होते तो आपका प्रमोशन कैसे…
‪-बात क्या है, बताइए।

309
00:16:22,520 --> 00:16:23,680
‪मिठाई खिलाइए।

310
00:16:24,280 --> 00:16:25,920
‪[डॉली] मिठाई हम सिर्फ़ थाने में खिलाते हैं।

311
00:16:26,000 --> 00:16:27,160
‪आपको खानी है, आ जाइए।

312
00:16:28,120 --> 00:16:29,760
‪आपके लड़कों को भी अच्छे से खिलाई है।

313
00:16:29,840 --> 00:16:31,200
‪हाँ, पता चला।

314
00:16:34,080 --> 00:16:35,720
‪भई, सौरभ बाबू, आपको पहले भी

315
00:16:35,800 --> 00:16:38,040
‪कहे थे इनके गुस्से का इलाज
‪करवाइए, नस फट जाएगी, दिमाग की…

316
00:16:38,120 --> 00:16:39,160
‪काम क्या है?

317
00:16:41,320 --> 00:16:43,880
‪[बृजेश] इतनी दुश्मनी करने का
‪कोई फायदा है, डॉली?

318
00:16:44,760 --> 00:16:46,120
‪भला हुआ है किसी का?

319
00:16:47,120 --> 00:16:48,840
‪आज हम आमने-सामने खड़े हैं।

320
00:16:48,920 --> 00:16:50,600
‪कल को आपको हमारी ज़रूरत पड़ गई तब?

321
00:16:50,680 --> 00:16:51,800
‪नहीं, ज़रूरत नहीं पड़ेगी हमें।

322
00:16:52,360 --> 00:16:54,080
‪अरे, पड़ जाती है कभी-कभी भाई।

323
00:16:54,160 --> 00:16:56,840
‪उन छोटे-छोटे बच्चों को उठाकर
‪आपने जेल में पटक दिया है।

324
00:16:57,440 --> 00:16:59,280
‪हैं? छोड़ दीजिए उनको।

325
00:17:01,360 --> 00:17:02,280
‪हो गई बकवास?

326
00:17:03,120 --> 00:17:05,520
‪हो गई तो जाइए। चलिए।

327
00:17:05,600 --> 00:17:06,560
‪[अंग्रेज़ी में] उठ जाओ!

328
00:17:08,240 --> 00:17:09,839
‪[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

329
00:17:09,920 --> 00:17:12,880
‪अरे, बाप रे भई!
‪आपसे तो पार ही नहीं पा सकते।

330
00:17:15,800 --> 00:17:18,480
‪अपने लड़के लोगों को तो
‪हम छुड़ा लेंगे, जैसे-तैसे करके।

331
00:17:20,480 --> 00:17:23,760
‪लेकिन अब आपके साथ जो होगा,
‪उसकी ज़िम्मेदार आप खुद होंगी।

332
00:17:29,720 --> 00:17:33,920
‪[भीड़ में आदमी] ए! क्या कर रहे हो यार,
‪तुम लोग? ए, इधर से आओ! खोल-खोल के।

333
00:17:34,000 --> 00:17:36,320
‪अरे, लाइन आगे बढ़ ही नहीं रही है, यार!

334
00:17:36,400 --> 00:17:37,800
‪सुबह चार बजे से खड़े हैं।

335
00:17:38,480 --> 00:17:39,600
‪क्या बताऊँ।

336
00:17:42,120 --> 00:17:43,080
‪हटिए।

337
00:17:43,160 --> 00:17:46,080
‪-अरे भाईसाहब! आप कहाँ बीच में घुस रहे हैं!
‪-अरे चाय पीने गए थे।

338
00:17:46,160 --> 00:17:47,320
‪इनके पीछे नंबर लगाकर।

339
00:17:47,400 --> 00:17:48,680
‪पूछ लीजिए। भाईसाहब, बताइए ना?

340
00:17:49,480 --> 00:17:50,480
‪हमको क्या मालूम?

341
00:17:50,560 --> 00:17:52,520
‪अरे, ऐसे-कैसे! अरे, इनके पीछे थे हम!

342
00:17:52,600 --> 00:17:54,480
‪भाईसाहब, हटिए ना!

343
00:17:54,560 --> 00:17:56,120
‪-[आदमी 1] नहीं हटेंगे!
‪-[आदमी 2] अरे, हटो!

344
00:17:56,200 --> 00:17:57,240
‪लगने दीजिए!

345
00:17:57,320 --> 00:17:58,520
‪-निकल जाइए!
‪-नहीं जाएंगे!

346
00:17:58,600 --> 00:18:00,640
‪[कतार वाला आदमी]
‪अरे, हमको नहीं पता है यार!

347
00:18:00,720 --> 00:18:01,760
‪हमको क्या पूछ रहे हैं आप?

348
00:18:01,840 --> 00:18:03,160
‪-जाइए!
‪-हम बोले ना नहीं जानते!

349
00:18:03,240 --> 00:18:05,000
‪-अरे भाईसाहब, देखो ना!
‪-हम यहीं थे!

350
00:18:05,080 --> 00:18:06,680
‪हम नहीं बताएंगे!

351
00:18:06,760 --> 00:18:10,200
‪मैं बोल रहा हूँ। देखो ना सब लोग लाइन में
‪खड़े हैं! आपको पता नहीं क्या दिक्कत है?

352
00:18:10,280 --> 00:18:11,800
‪-शांत हो जाइए!
‪-शांत हो जाइए!

353
00:18:11,880 --> 00:18:13,440
‪-शांति रखिए!
‪-शांत हो जाइए!

354
00:18:13,520 --> 00:18:14,880
‪-शांति रखिए!
‪-शांत हो जाइए।

355
00:18:14,960 --> 00:18:16,920
‪सुनिए, सुनिए, सुनिए!

356
00:18:17,000 --> 00:18:19,640
‪देखिए, हमको पता है
‪आप सब लोग बहुत परेशान हैं।

357
00:18:20,120 --> 00:18:22,120
‪इसलिए हमारे जो कार्यकर्ता हैं

358
00:18:22,200 --> 00:18:26,080
‪वो बैंक में पैसा डालने और पैसा
‪निकालने में आपकी मदद करेंगे।

359
00:18:26,160 --> 00:18:29,320
‪आप सब लोगों की सुविधा के लिए
‪वहाँ पीछे शामियाना लगाया हुआ है।

360
00:18:29,400 --> 00:18:31,160
‪ऐसे-कैसे, पैसे लेकर भाग गई तो?

361
00:18:31,240 --> 00:18:33,360
‪देखिए, थोड़ा भरोसा दिखाना पड़ेगा।

362
00:18:33,440 --> 00:18:35,240
‪कोई कहीं नहीं भाग रहा है, सब इधर ही हैं।

363
00:18:35,320 --> 00:18:37,680
‪अरे मैडम जी, हम लोग कहीं नहीं जाएंगे!

364
00:18:37,760 --> 00:18:39,120
‪-अम्मा!
‪-हम यहीं लाइन में ही रहेंगे बस!

365
00:18:39,200 --> 00:18:40,880
‪[भीड़ के शोर मचाने की आवाज़]

366
00:18:40,960 --> 00:18:41,800
‪रास्ता दीजिए!

367
00:18:42,760 --> 00:18:45,000
‪-क्या हुआ?
‪-पानी लेकर आइए!

368
00:18:45,080 --> 00:18:46,040
‪इन्हें उठाओ।

369
00:18:46,120 --> 00:18:47,880
‪-हटिए आप।
‪-पानी लाओ। पानी दो इनको।

370
00:18:47,960 --> 00:18:49,680
‪-ठीक हैं?
‪-चलो, चलो।

371
00:18:51,240 --> 00:18:52,400
‪बैठिए, बैठिए।

372
00:18:53,400 --> 00:18:54,720
‪-पानी।
‪-आराम से।

373
00:18:58,920 --> 00:18:59,760
‪यह लीजिए।

374
00:18:59,840 --> 00:19:01,480
‪[कराहती है]

375
00:19:12,680 --> 00:19:13,560
‪बिटिया…

376
00:19:14,240 --> 00:19:16,440
‪-ये कुछ पैसे हैं, जमा करवा दो।
‪-जी।

377
00:19:19,800 --> 00:19:21,440
‪[बूढ़ी अम्मा] बहुत बहादुर हो, बिटिया।

378
00:19:22,000 --> 00:19:23,600
‪गोली खाकर भी खड़ी हो।

379
00:19:24,680 --> 00:19:26,080
‪ऐसे ही आगे जाओगी।

380
00:19:29,160 --> 00:19:31,040
‪[मलिन संगीत]

381
00:19:42,520 --> 00:19:43,560
‪[आदमी कार्यकर्ता] सूरज गोराई।

382
00:19:44,560 --> 00:19:45,840
‪सविता मंडल।

383
00:19:46,400 --> 00:19:47,720
‪मोहन दुडू।

384
00:19:47,800 --> 00:19:49,080
‪प्रशांत गोपे

385
00:19:49,160 --> 00:19:50,520
‪और राधा भुइयां।

386
00:19:50,600 --> 00:19:51,840
‪आप सब इधर आइए।

387
00:19:51,920 --> 00:19:56,640
‪सुनिए! आप सब लोगों की सुविधा के लिए अगले
‪चार दिनों तक शामियाना यहीं पर लगा है।

388
00:19:56,720 --> 00:19:57,640
‪[फ़ोन बजने की आवाज़]

389
00:19:57,720 --> 00:19:59,240
‪-हाँ, सनी?
‪-[सनी फ़ोन पर] हाँ, गुड़िया।

390
00:19:59,320 --> 00:20:01,320
‪वो बूढ़े बाबा के अकाउंट में
‪बीस लाख रुपए डाल दिए हैं।

391
00:20:02,000 --> 00:20:03,600
‪हमारी तरफ से तुम्हारे चुनाव के लिए चंदा।

392
00:20:04,960 --> 00:20:06,800
‪एक मिनट! इतना पैसा कहाँ से आया?

393
00:20:06,880 --> 00:20:07,800
‪[सनी] डाका डाला था!

394
00:20:08,680 --> 00:20:09,960
‪सनी, क्या गड़बड़ की है?

395
00:20:10,040 --> 00:20:12,000
‪[सनी] कह तो रहे हैं, डाका डाला था!

396
00:20:12,080 --> 00:20:14,280
‪अरे, एक-दो दिन में अखबार में
‪आ जाएगा, पढ़ लेना।

397
00:20:14,360 --> 00:20:16,200
‪-नहीं, अभी बताओ…
‪-[फ़ोन कटने की आवाज़]

398
00:20:18,960 --> 00:20:20,960
‪[तनावपूर्ण संगीत]

399
00:20:21,960 --> 00:20:23,160
‪[फ़ोन वाइब्रेट कर रहा है]

400
00:20:26,400 --> 00:20:27,320
‪बुआ जी…

401
00:20:28,760 --> 00:20:29,680
‪पैसा आ गया है।

402
00:20:32,280 --> 00:20:33,680
‪हम लोगों ने काम शुरू कर दिया है।

403
00:20:37,040 --> 00:20:38,960
‪यह नया मॉडल मँगवाया है।

404
00:20:39,040 --> 00:20:40,600
‪कुछ "पोट्रेट" करके बोलते हैं।

405
00:20:41,560 --> 00:20:42,720
‪बटन दब जाता है,

406
00:20:42,800 --> 00:20:44,800
‪फोटो खिंच जाती है, चेहरा चमक जाता है।

407
00:20:45,480 --> 00:20:46,440
‪तुम्हारे लिए।

408
00:20:50,200 --> 00:20:52,760
‪गुड़िया, जब हम तुम्हें
‪राजनीति सिखा रहे थे,

409
00:20:53,680 --> 00:20:55,800
‪तब हमें नहीं लगा था
‪तुम इतनी जल्दी सीख जाओगी।

410
00:20:56,400 --> 00:20:59,840
‪अपने-आप पर गोली चलाने वाला
‪तुम्हारा आइडिया बहुत अच्छा था।

411
00:21:00,800 --> 00:21:02,240
‪अब लोग तुम्हें हल्के में नहीं लेंगे।

412
00:21:02,320 --> 00:21:03,560
‪बृजेश भान भी नहीं।

413
00:21:04,400 --> 00:21:05,320
‪बल्कि वो तो…

414
00:21:06,160 --> 00:21:07,640
‪इल्ज़ाम भी अपने ऊपर ले लेगा।

415
00:21:09,160 --> 00:21:10,560
‪[फ़ोन वाइब्रेट होता है]

416
00:21:11,760 --> 00:21:12,800
‪सनी, बाद में फ़ोन करते हैं।

417
00:21:16,760 --> 00:21:18,800
‪गुड़िया, सारी बातें अपने पति को
‪मत बताया करो।

418
00:21:21,320 --> 00:21:24,560
‪राजनीति में आगे निकलने के लिए,

419
00:21:24,640 --> 00:21:27,120
‪सबसे पहले अपनों को पीछे छोड़ना पड़ता है।

420
00:21:30,280 --> 00:21:31,240
‪[गंगा देवी] हम्म?

421
00:21:38,640 --> 00:21:40,080
‪[अंग्रेज़ी में] भाभी जी, खाना अच्छा है?

422
00:21:40,760 --> 00:21:42,880
‪-शानदार! बहुत बढ़िया!
‪-सर?

423
00:21:46,880 --> 00:21:48,720
‪भाभी जी, एक बात समझ नहीं आ रही है।

424
00:21:49,360 --> 00:21:50,600
‪थोड़ी मदद कर दीजिए।

425
00:21:53,440 --> 00:21:54,360
‪कि जब…

426
00:21:55,200 --> 00:21:56,800
‪यह शहर के एसपी साहब हैं।

427
00:21:59,040 --> 00:22:03,400
‪तो यह डॉली मोहतरमा क्यों इस डाल से
‪उस डाल छलांगें मार रही है, भाई?

428
00:22:03,480 --> 00:22:04,800
‪बृजेश जी, वो…

429
00:22:05,360 --> 00:22:07,480
‪डीजीपी साहब के आदेश से आई हैं,

430
00:22:07,560 --> 00:22:09,080
‪किसी स्पेशल केस के लिए।

431
00:22:09,840 --> 00:22:11,600
‪हम बीच में नहीं आ सकते ना।

432
00:22:11,680 --> 00:22:14,160
‪लीजिए बताइए! इनको अपने ही
‪केस के बारे में जानकारी नहीं है।

433
00:22:14,240 --> 00:22:16,720
‪हल्का सा सपोर्ट ही कर रहे हैं, बृजेश जी।

434
00:22:16,800 --> 00:22:20,960
‪भई, आपके ही जिले में आप ही का
‪पुलिस बल इस्तेमाल करके

435
00:22:21,040 --> 00:22:22,840
‪केस हल करने के लिए भेजा है ना?

436
00:22:22,920 --> 00:22:25,760
‪और उनकी ज़िम्मेदारी भी नहीं बनती
‪आपको सारी जानकारी देना?

437
00:22:27,440 --> 00:22:29,880
‪आप एसपी हैं भाई, शहर के।

438
00:22:31,560 --> 00:22:34,920
‪सर, अब समय आ गया है सबको बतलाने का

439
00:22:35,760 --> 00:22:38,040
‪कि आप सिर्फ़ नाम के एसपी नहीं हैं।

440
00:22:38,120 --> 00:22:40,720
‪हमारे लड़के लोगों को पकड़कर
‪लेकर गई है डायन।

441
00:22:41,280 --> 00:22:42,560
‪उन्हें निकलवाइए, भाई!

442
00:22:42,640 --> 00:22:44,000
‪-बृजेश जी, मैं…
‪-अरे!

443
00:22:44,640 --> 00:22:47,360
‪फिर हम आपको एक ऐसे केस के बारे में बताएंगे

444
00:22:47,440 --> 00:22:49,880
‪जिसने पूरे रांची को हिलाकर रख दिया है।

445
00:22:52,040 --> 00:22:53,560
‪[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

446
00:22:53,640 --> 00:22:56,040
‪बस सर, वेरिफ़िकेशन के लिए आपको एक बार

447
00:22:56,120 --> 00:22:58,400
‪अपने डेबिट कार्ड के सोलह
‪डिजिट नंबर बताना होगा, सर?

448
00:22:58,480 --> 00:23:00,200
{\an8}‪पहले हमारा अकाउंट नंबर पूछेंगे।

449
00:23:00,280 --> 00:23:03,400
{\an8}‪फिर चार डिजिट का कोड पूछेंगे। है ना?
‪मूर्ख समझे हो क्या?

450
00:23:03,480 --> 00:23:06,080
‪[युवक] तुम्हारी कॉल रिकॉर्ड हो रही है।
‪अभी पुलिस में शिकायत करते हैं।

451
00:23:06,160 --> 00:23:07,680
‪सर, दरअसल… सर…

452
00:23:07,760 --> 00:23:09,040
‪[फ़ोन कटने की आवाज़]

453
00:23:23,120 --> 00:23:24,040
‪[लड़का] क्या हुआ बे?

454
00:23:24,600 --> 00:23:26,400
‪घोड़े की लीद जैसी शक्ल क्यों बनाई है?

455
00:23:28,160 --> 00:23:29,400
‪समझ में नहीं आ रहा है।

456
00:23:30,880 --> 00:23:33,000
‪सब सही कर रहे हैं
‪फिर भी कॉल सेट नहीं हो रहा है।

457
00:23:34,640 --> 00:23:39,520
‪अभिमन्यु भी एक दिन में
‪अभिमन्यु नहीं बना था।

458
00:23:40,560 --> 00:23:42,840
‪चक्रव्यूह तोड़ने के लिए

459
00:23:42,920 --> 00:23:45,680
‪माँ की कोख से सीखकर आया था।

460
00:23:45,760 --> 00:23:47,560
‪तुमको भी वहीं जाना पड़ेगा।

461
00:23:47,640 --> 00:23:49,400
‪अबे साला कितना नशा कर लिए हो बे तुम लोग?

462
00:23:50,520 --> 00:23:52,760
‪अब साला अपनी अम्मा से जाके पूछें
‪कि कैसे कॉल लगता है?

463
00:23:52,840 --> 00:23:54,040
‪भग!

464
00:23:54,120 --> 00:23:55,960
‪तुम्हारी अम्मा पूतना है।

465
00:23:56,040 --> 00:23:58,120
‪मुँह खोलती हैं तो ज़हर निकलता है।

466
00:23:58,200 --> 00:24:01,080
‪असली अम्मा के पास जाकर पूछो।
‪जहाँ से सीख कर आए हो।

467
00:24:01,160 --> 00:24:02,400
‪यह असली अम्मा क्या होता है?

468
00:24:03,800 --> 00:24:05,520
‪साला तुम लोग पूरे दिन तो कुछ करते हो नहीं।

469
00:24:06,440 --> 00:24:08,600
‪बैठकर, सालों, किताब क्यों नहीं लिख लेते?

470
00:24:09,800 --> 00:24:10,720
‪[लाइटर की क्लिक की आवाज़]

471
00:24:22,760 --> 00:24:24,120
‪[उँह की आवाज़ करता है]

472
00:24:37,320 --> 00:24:39,240
‪-हरिश्चंद्र जी।
‪-कैसे हैं, सर?

473
00:24:39,320 --> 00:24:40,640
‪-बैठिए।
‪-जी।

474
00:24:42,920 --> 00:24:45,160
‪कितनी बार हाजिरी लगाई आपके दरबार में।

475
00:24:45,240 --> 00:24:47,400
‪पर हर बार खाली हाथ जाना पड़ा।

476
00:24:47,480 --> 00:24:50,800
‪हमारी इतनी मजाल
‪कि हम आपको मिलने से मना कर दें?

477
00:24:52,080 --> 00:24:55,000
‪पूरे प्रदेश में ढिंढोरा नहीं पीट देंगे आप।

478
00:24:55,080 --> 00:24:57,080
‪अरे, कैसी बात कर रहे हैं, सर!

479
00:24:58,560 --> 00:25:01,400
‪वो तो चुनाव है तो काम काफ़ी है।

480
00:25:01,480 --> 00:25:03,120
‪ज़िम्मेदारी भी तो बहुत बड़ी है।

481
00:25:03,200 --> 00:25:04,960
‪अब पूरा ज़िला आप ही तो संभाल रहे हैं।

482
00:25:05,040 --> 00:25:07,960
‪हमारी ज़िम्मेदारी छोड़िए। अपनी बताइए।

483
00:25:08,040 --> 00:25:09,680
‪[तनावपूर्ण संगीत बज रहा है]

484
00:25:09,760 --> 00:25:13,600
‪यह गंगा देवी जी का ही साथ देने आए हैं या…

485
00:25:13,680 --> 00:25:15,120
‪सच दिखाने का भी इरादा है?

486
00:25:17,120 --> 00:25:20,000
‪अब इतने साल की नौकरी में
‪इतना तो जान गए होंगे, सर।

487
00:25:21,480 --> 00:25:23,600
‪कि सच तो वही है जो मीडिया बनाए।

488
00:25:27,800 --> 00:25:29,760
‪आपके पास कुछ है तो बताइए।

489
00:25:36,120 --> 00:25:38,400
‪इस केस में भी दो नंबरों का
‪इस्तेमाल किया गया है।

490
00:25:38,480 --> 00:25:40,840
‪पहला कॉल के लिए
‪और दूसरा ट्रांज़ेक्शन के लिए।

491
00:25:40,920 --> 00:25:43,160
‪[बिस्वा] और इन दोनों नंबर पर
‪हम फ़ोन कर चुके हैं।

492
00:25:43,240 --> 00:25:44,720
‪टेलीकॉम कंपनी से पता किए।

493
00:25:45,480 --> 00:25:48,000
‪जिस दिन यह क्राइम हुआ,
‪उस दिन से यह दोनों नंबर बंद हैं।

494
00:25:48,680 --> 00:25:50,320
‪पर आईएमईआई से भी तो ट्रैक कर सकते हैं।

495
00:25:50,400 --> 00:25:51,320
‪-हाँ।
‪-क्या, ललित जी?

496
00:25:52,520 --> 00:25:54,080
‪आपको पता है, आईएमईआई क्या होता है?

497
00:25:56,520 --> 00:25:58,720
‪फ़ोन जेब में रखिए, ध्यान से सुनिए।

498
00:25:59,360 --> 00:26:00,320
‪बताइए, सौरभ बाबू।

499
00:26:00,960 --> 00:26:04,240
‪ललित जी, आईएमईआई 15 डिजिट का
‪नंबर होता है हर फ़ोन पर।

500
00:26:04,320 --> 00:26:07,960
‪फ़ोन कैरियर्स और निर्माता इस नंबर को शेयर
‪करते हैं ताकि चोरी या कॉम्प्रमाइज़ में

501
00:26:08,040 --> 00:26:09,320
‪स्मार्ट फोन को ट्रैक किया जा सके।

502
00:26:09,400 --> 00:26:11,560
‪तब तो आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
‪क्यों नहीं कर पा रहे हैं?

503
00:26:11,640 --> 00:26:15,000
‪या फिर स्कैमर ने फ़ोन इस्तेमाल करने के बाद
‪फ़ोन और सिम दोनों ही नष्ट किया है।

504
00:26:15,080 --> 00:26:17,200
‪नहीं! सिम नहीं नष्ट किया होगा।

505
00:26:17,280 --> 00:26:18,600
‪सिर्फ़ यही एक अच्छी बात है।

506
00:26:18,680 --> 00:26:20,720
‪क्योंकि उन सिम कार्ड से
‪जो ई-वॉलेट कनेक्टेड हैं

507
00:26:20,800 --> 00:26:22,360
‪उसी में 23 लाख रुपए रखे हुए हैं।

508
00:26:23,160 --> 00:26:26,120
‪स्कैमर उन पैसों को निकालने के लिए
‪सिम कार्ड इस्तेमाल करेगा ही करेगा।

509
00:26:26,760 --> 00:26:28,480
‪हमें बस उसकी गलती का इंतज़ार करना होगा।

510
00:26:34,120 --> 00:26:37,600
‪[लड़का कॉलर] सर, इस निवेश में आपको 15 से
‪बीस प्रतिशत तक का गारंटीड रिटर्न मिलेगा।

511
00:26:38,520 --> 00:26:39,400
‪जी।

512
00:26:40,240 --> 00:26:41,160
‪कोई दिक्कत नहीं, सर।

513
00:26:42,280 --> 00:26:44,480
‪आप ऑनलाइन प्रीमियम भी इसका भर सकते हैं।

514
00:26:44,560 --> 00:26:45,600
‪-[लड़की कॉलर] ओके, सर।
‪-जी।

515
00:26:45,680 --> 00:26:47,560
‪[लड़की कॉलर] सर, आपके क्रेडिट कार्ड
‪पर बोनस पॉइंट…

516
00:26:47,640 --> 00:26:48,800
‪-दीदी।
‪-…ऑफ़र आया है।

517
00:26:48,880 --> 00:26:50,600
‪-यह कॉलिंग की नई लिस्ट आई है।
‪-जी।

518
00:26:50,680 --> 00:26:51,520
‪यह लीजिए।

519
00:26:51,600 --> 00:26:52,720
‪शुक्रिया, सर।

520
00:26:52,800 --> 00:26:54,320
‪इन्हें रिडीम करने के लिए…

521
00:26:54,400 --> 00:26:55,320
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत बजता है]

522
00:27:02,120 --> 00:27:03,920
‪बताइए, क्या समस्या है?

523
00:27:04,520 --> 00:27:07,200
‪नहीं, वो पूछ रहे थे
‪कि तुमको ज़्यादा चोट तो नहीं आई।

524
00:27:08,920 --> 00:27:10,800
‪नहीं, नहीं, हम ठीक हैं।

525
00:27:12,080 --> 00:27:15,800
‪सुना है कि तुम लड़के लोगों को
‪फ़ोन करना सिखाती हो।

526
00:27:15,880 --> 00:27:18,560
‪तो यह हमारी बेटी को भी
‪फ़ोन करना सिखा दो ना?

527
00:27:18,640 --> 00:27:20,800
‪इसके भाई लोग इसे सिखाते नहीं हैं।

528
00:27:20,880 --> 00:27:24,080
‪फ़ोन करना सीख जाएगी तो थोड़ा
‪दो-चार पैसा ले आएगी घर में।

529
00:27:24,160 --> 00:27:26,080
‪-है ना?
‪-सही कह रहे हैं, दीदी।

530
00:27:27,560 --> 00:27:29,360
‪उस दिन तो तुमको बहुत काम था।

531
00:27:29,440 --> 00:27:30,480
‪रोटी बनानी थी।

532
00:27:31,040 --> 00:27:31,920
‪आज नहीं है?

533
00:27:32,800 --> 00:27:34,160
‪नहीं।

534
00:27:34,800 --> 00:27:36,680
‪चलो ठीक है, सिखा देंगे।

535
00:27:37,480 --> 00:27:38,800
‪बदले में हमको क्या मिलेगा?

536
00:27:39,320 --> 00:27:40,800
‪वोट चाहिए ना तुमको?

537
00:27:40,880 --> 00:27:43,520
‪तो दे देंगे वोट।
‪हमको क्या अचार डालना है वोट का?

538
00:27:44,080 --> 00:27:46,480
‪अरे, जो हमारी मदद करेगा,
‪हम उसको वोट दे देंगे।

539
00:27:46,560 --> 00:27:48,240
‪-है ना सही बात?
‪-सही कह रही हैं।

540
00:27:50,680 --> 00:27:52,360
‪जा ना। जा दीदी के पास जा।

541
00:27:52,440 --> 00:27:53,880
‪जा। बढ़िया से सीखना!

542
00:27:53,960 --> 00:27:55,760
‪अरे, क्या पीछे देख रहे हो, साले?

543
00:27:55,840 --> 00:27:57,440
‪भौजी के पास फिर से जाना है क्या?

544
00:27:57,520 --> 00:27:59,760
‪लेकिन वर्दी में लगती तो पटाखा है!

545
00:27:59,840 --> 00:28:01,200
‪अच्छा, बेटा?

546
00:28:01,280 --> 00:28:03,520
‪-हाँ।
‪-तेज़ प्रताप जी, बड़ी देर कर दी आपने।

547
00:28:03,600 --> 00:28:05,440
‪आइए शाम को दारू-मुर्गे की पार्टी करते हैं।

548
00:28:06,160 --> 00:28:09,840
‪आपकी इस दो दिन की जेल यात्रा ने भैया जी
‪का दस लाख का नुकसान करवा दिया।

549
00:28:09,920 --> 00:28:10,760
‪बैठिए।

550
00:28:12,960 --> 00:28:14,400
‪[तनावपूर्ण संगीत बजता है]

551
00:28:17,080 --> 00:28:18,800
‪हमने बहुत कोशिश की, डॉली जी।

552
00:28:19,960 --> 00:28:24,160
‪पर बिना सबूत के कब तक
‪बेचारे बच्चों को बांध कर रख सकते हैं।

553
00:28:24,240 --> 00:28:25,400
‪[कार शुरू होने की आवाज़]

554
00:28:27,640 --> 00:28:29,200
‪[तनावपूर्ण संगीत जारी]

555
00:28:33,520 --> 00:28:35,680
‪[टीवी एंकर] नमस्कार, दोस्तों!
‪आप देख रहे हैं न्यूज़।

556
00:28:35,760 --> 00:28:38,480
‪वो चैनल जो कभी हवा में बात नहीं करता।

557
00:28:38,560 --> 00:28:42,640
‪आज एक बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ लेकर आया है,
‪आपका दोस्त, आपका भाई, हरिश्चन्द्र।

558
00:28:43,640 --> 00:28:47,720
‪यह खुलासा है देश के अब तक के
‪सबसे बड़े स्कैम कॉल का।

559
00:28:47,800 --> 00:28:49,480
‪दोस्तों, फ़्रॉड हुआ है,

560
00:28:49,560 --> 00:28:53,000
‪और फ़्रॉड आप और मेरे जैसे
‪आम आदमी के साथ नहीं

561
00:28:53,080 --> 00:28:56,960
‪झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री की
‪पत्नी के साथ हुआ है।

562
00:28:57,040 --> 00:28:59,000
‪जी हाँ, सही सुना आपने!

563
00:28:59,080 --> 00:29:02,160
‪मुख्यमंत्री जी की पत्नी से
‪किसी अंजान शख्स ने

564
00:29:02,240 --> 00:29:04,480
‪तेईस सौ नहीं, तेईस हज़ार नहीं,

565
00:29:04,560 --> 00:29:07,160
‪तेईस लाख रुपए ठग लिए हैं!

566
00:29:08,240 --> 00:29:09,240
‪तुमने किया है?

567
00:29:09,320 --> 00:29:12,560
‪साला, यहाँ पर एक दिन में
‪एक लाख रुपए नहीं निकल रहा है।

568
00:29:13,760 --> 00:29:14,880
‪कौन हो सकता है, बे?

569
00:29:15,680 --> 00:29:17,840
‪अबे, सनी के अलावा
‪और कौन हो सकता है जामताड़ा में?

570
00:29:21,080 --> 00:29:23,560
‪मैंने आपसे सिर्फ़ एक बात का
‪ध्यान रखने को कहा था।

571
00:29:23,640 --> 00:29:25,040
‪[डॉली] सर, मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ।

572
00:29:25,120 --> 00:29:27,520
‪मैंने या मेरी टीम ने
‪किसी से भी कुछ नहीं बोला है।

573
00:29:27,600 --> 00:29:29,080
‪सर, निश्चित तौर पर लोकल पुलिस

574
00:29:29,160 --> 00:29:31,680
‪या किसी उच्च अधिकारी से
‪यह जानकारी लीक हुई है।

575
00:29:31,760 --> 00:29:34,960
‪बच्चों जैसे अपनी गलतियाँ
‪दूसरों पर थोपना बंद कीजिए आप!

576
00:29:35,040 --> 00:29:38,120
‪सर, मैं पता लगाती हूँ यह जानकारी
‪कैसे और किसने लीक की है।

577
00:29:38,200 --> 00:29:40,200
‪[आलोक] आपने जो करना था सो कर लिया है।

578
00:29:40,280 --> 00:29:41,880
‪मुझे तो पहले से ही यह डर था।

579
00:29:42,800 --> 00:29:44,320
‪आप लोगों की ना यही समस्या है।

580
00:29:44,400 --> 00:29:45,840
‪[डॉली] नहीं, सर। ऐसा नहीं है, सर।

581
00:29:45,920 --> 00:29:46,960
‪और नहीं तो क्या?

582
00:29:47,040 --> 00:29:49,200
‪तो फिर जाते से ही इतनी सारी
‪गिरफ्तारियाँ करने का क्या मतलब था?

583
00:29:49,280 --> 00:29:51,080
‪[आलोक] समझदारी से
‪ऑपरेशन ऐसे होते हैं क्या?

584
00:29:51,160 --> 00:29:53,080
‪सर, मैंने पहले भी केसेस
‪ऐसे ही सॉल्व किए हैं।

585
00:29:53,160 --> 00:29:54,320
‪मुझे पता है मैं क्या कर रही थी।

586
00:29:54,400 --> 00:29:56,800
‪पर, डॉली, मैं तुम्हारी तरह काम नहीं करता।

587
00:29:56,880 --> 00:29:57,720
‪[आलोक] और सुनो।

588
00:29:58,240 --> 00:30:00,800
‪अब से एसपी रॉबर्ट एसआईटी को लीड करेंगे।

589
00:30:00,880 --> 00:30:02,920
‪-और आप उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करेंगी।
‪-सर?

590
00:30:03,000 --> 00:30:04,200
‪[आलोक] मेरी बात समझ आई?

591
00:30:04,280 --> 00:30:06,120
‪-सर, प्लीज़ ऐसा मत करिए।
‪-[आलोक] मैंने कह दिया ना!

592
00:30:06,200 --> 00:30:07,800
‪सर… धत्त!

593
00:30:10,040 --> 00:30:13,240
{\an8}‪नोएडा

594
00:30:13,320 --> 00:30:15,160
‪ओ, अभय भैया! ओ भैया, ओ!

595
00:30:15,920 --> 00:30:18,680
‪अरे हमारे अलावा कोई दिख रहा है
‪जो उधर जा रहे हैं? इधर आइए।

596
00:30:20,320 --> 00:30:21,160
‪अरे!

597
00:30:22,600 --> 00:30:23,960
‪[होंठों से पट-पट की आवाज़ निकालता है]

598
00:30:24,520 --> 00:30:25,360
‪[हँसता है]

599
00:30:25,880 --> 00:30:27,200
‪ओ भाईसाहब!

600
00:30:29,440 --> 00:30:32,000
‪अरे तुम्हारे तो रंग बदल गए बे! क्या?

601
00:30:36,520 --> 00:30:37,720
‪कैसा लग रहा हूँ, बोलिए? [हँसता है]

602
00:30:38,960 --> 00:30:40,360
‪दिखा ज़रा, हाथ दिखा ज़रा।

603
00:30:41,040 --> 00:30:44,360
‪-क्या?
‪-शॉक घड़ी है। लाइट भी जलती है, देखेंगे।

604
00:30:46,840 --> 00:30:48,480
‪-सिस्टम!
‪-कहाँ से आया यह सब?

605
00:30:50,320 --> 00:30:51,480
‪नहीं वो…

606
00:30:51,560 --> 00:30:53,000
‪नहीं, पुलिस क्यों पीछे भागी थी तेरे?

607
00:30:53,960 --> 00:30:56,480
‪पुलिस का क्या है, पुलिस तो
‪किसी के भी पीछे पड़ जाती है।

608
00:30:56,560 --> 00:30:59,080
‪आप अपना काम करे होते हैं,
‪और पुलिस पकड़ लेती है।

609
00:30:59,160 --> 00:31:01,720
‪-पुलिस तो है ही ऐसी।
‪-उल्टा-सीधा कर रहा है ना तू कुछ?

610
00:31:03,400 --> 00:31:04,360
‪उल्टा-सीधा, हाँ?

611
00:31:06,120 --> 00:31:08,120
‪आपके लिए तोहफ़ा लेकर आया हूँ,
‪और कह रहे हैं उल्टा-सीधा।

612
00:31:09,480 --> 00:31:12,080
‪आपका है, लीजिए। ठीक है? देखिए क्या है।

613
00:31:13,640 --> 00:31:16,080
‪पर यह तो डेटा की चोरी हुई ना, मेरे भाई।
‪क्राइम हुआ ना यह!

614
00:31:17,200 --> 00:31:19,440
‪अच्छा, इतना बड़ा कॉल सेंटर है।

615
00:31:20,320 --> 00:31:23,280
‪कितने रुपए कमाते हो पूरी दिनभर की
‪मेहनत के बाद? तीस हज़ार ना?

616
00:31:24,320 --> 00:31:25,440
‪-हाँ?
‪-पैंतीस कमाते हैं हम।

617
00:31:25,520 --> 00:31:27,440
‪हाँ, कट-वट के जो तीस वीस या तैंतीस।

618
00:31:28,520 --> 00:31:31,200
‪हम घर में बैठकर एक लाख रुपया कमाते हैं।

619
00:31:31,280 --> 00:31:32,640
‪मान ले… अरे, सुन।

620
00:31:33,400 --> 00:31:34,800
‪कहीं से डेटा ट्रेस हो गया,

621
00:31:35,880 --> 00:31:36,960
‪तो साले मैं तो गया!

622
00:31:37,040 --> 00:31:39,720
‪हम कौन सा आपको बोल रहे हैं
‪ऊपर जाकर बम लगाने को।

623
00:31:42,480 --> 00:31:45,240
‪सुनिए, सही जानकारी मिल गई ना, अभय भैया

624
00:31:46,080 --> 00:31:48,640
‪तो हर पाँच सौ नंबर के
‪पाँच लाख रूपए मिलेंगे।

625
00:31:48,720 --> 00:31:51,240
‪पंद्रह मिनट में जेब में।
‪नहीं मिला तो जो बोलेंगे, ठीक है।

626
00:31:54,200 --> 00:31:55,080
‪हम्म?

627
00:32:02,640 --> 00:32:03,720
‪[सनी] काट।

628
00:32:05,880 --> 00:32:06,920
‪अभी।

629
00:32:08,680 --> 00:32:10,760
‪-डर लग रहा है?
‪-नहीं, भैया।

630
00:32:10,840 --> 00:32:13,120
‪-अरे डर लग रहा है तो घर चले जाओ अपने।
‪-नहीं।

631
00:32:14,040 --> 00:32:14,960
‪भैया।

632
00:32:16,240 --> 00:32:18,440
‪-यहीं से लौट कर चले जाते हैं ना।
‪-नहीं, यार।

633
00:32:18,520 --> 00:32:20,160
‪कुछ और भी सोचा है। जा।

634
00:32:20,640 --> 00:32:21,640
‪देख के तार काट।

635
00:32:23,320 --> 00:32:25,040
‪[तनावपूर्ण संगीत बज रहा है]

636
00:32:36,600 --> 00:32:38,360
‪[लोगों के बातचीत करने की आवाज़]

637
00:32:50,080 --> 00:32:51,880
‪[तनावपूर्ण संगीत जारी है]

638
00:33:02,680 --> 00:33:04,760
‪[फुसफुसाते हुए] कहाँ घुस रहे हैं,
‪यहीं गाड़ देते हैं ना।

639
00:33:12,400 --> 00:33:13,800
‪[सनी] निकाल, निकाल, जल्दी से निकाल।

640
00:33:16,880 --> 00:33:17,920
‪[रोमांचक संगीत बजता है]

641
00:33:18,600 --> 00:33:19,880
‪-जल्दी कर!
‪-[चेन बंद करने की आवाज़]

642
00:33:26,840 --> 00:33:28,920
‪फ़ोन निकाल, फ़ोन! फ़ोन निकाल जल्दी!

643
00:33:33,400 --> 00:33:34,440
‪श्श, झुक जा।

644
00:33:37,560 --> 00:33:38,520
‪[सनसनीख़ेज़ संगीत बजता है]

645
00:33:39,480 --> 00:33:40,680
‪जल्दी कर! जल्दी!

646
00:33:41,280 --> 00:33:43,440
‪फ़ोन निकाल, चल फ़ोन निकाल!

647
00:33:47,960 --> 00:33:48,960
‪गाड़ दे!

648
00:33:54,520 --> 00:33:55,880
‪[हाँफ़ रहे हैं]

649
00:33:57,880 --> 00:33:59,360
‪चल, चल!

650
00:34:00,120 --> 00:34:01,400
‪चल जल्दी कर!

651
00:34:01,480 --> 00:34:02,360
‪उठा, उठा मुझे!

652
00:34:03,520 --> 00:34:04,440
‪चल, चल।

653
00:34:08,560 --> 00:34:09,640
‪[धम से गिरता है]

654
00:34:10,480 --> 00:34:12,000
‪[तनावपूर्ण संगीत जारी]

655
00:34:12,080 --> 00:34:14,120
‪[पहरेदार] कौन है! कौन है उधर?

656
00:34:15,600 --> 00:34:17,000
‪-वहाँ पर देख!
‪-ए, कौन है?

657
00:34:27,159 --> 00:34:28,679
‪[सनी] चल! जल्दी!

658
00:34:30,520 --> 00:34:31,719
‪पकड़, पकड़!

659
00:34:40,159 --> 00:34:41,199
‪आ जा!

660
00:34:46,120 --> 00:34:47,520
‪अरे! छड़ी रह गई नीचे! जा।

661
00:34:49,520 --> 00:34:50,360
‪अरे, जल्दी उठा!

662
00:34:52,400 --> 00:34:54,639
‪[तनावपूर्ण संगीत जारी]

663
00:35:00,480 --> 00:35:01,760
‪[हाँफ़ रहे हैं]

664
00:35:03,240 --> 00:35:04,640
‪[ज़ोर से हँस रहे हैं]

665
00:35:07,960 --> 00:35:10,200
‪[हँसना जारी है]

666
00:40:13,800 --> 00:40:18,800
‪संवाद अनुवादक: अनुराधा पिल्लई

