1
00:00:25,083 --> 00:00:29,750
‎[सिमरन की आवाज़] सेक्स, हम सबकी
‎पूरी ज़िंदगी, इस एक चीज़ के पीछे घूमती है।

2
00:00:30,500 --> 00:00:31,791
‎[सिमरन की आवाज़] खासकर मेरी ज़िंदगी।

3
00:00:31,875 --> 00:00:36,333
‎-[फ़ोन से आवाज़ आ रही है] ओह, ओह।
‎-खासकर, आज।

4
00:00:36,666 --> 00:00:41,416
‎-[फ़ोन से आवाज़ आ रही है] हाँ। हाँ, हाँ।
‎-यह बहुत डरावना लग रहा है।

5
00:00:41,875 --> 00:00:43,875
‎पर जिससे प्यार करती हूँ
‎उसके लिए करना पड़ेगा।

6
00:00:44,625 --> 00:00:49,500
‎[सिमरन की आवाज़] हाँ, यह दूसरी चीज़ है,
‎जिसके इर्द-गिर्द हमारी ज़िंदगी घूमती है।

7
00:00:50,208 --> 00:00:51,458
‎प्यार…

8
00:00:59,875 --> 00:01:03,541
‎-एक मिनट। नहीं, नहीं, नहीं। शादी के बाद।
‎-क्या?

9
00:01:04,250 --> 00:01:05,791
‎अरे, मम्मी की शादी के बाद।

10
00:01:10,416 --> 00:01:13,666
‎-अरे, अरे, नहीं! अरे, नहीं, नहीं, नहीं।
‎-[फ़ोन से सेक्स की आवाज़ें आ रही हैं]

11
00:01:13,791 --> 00:01:16,750
‎[सिमरन की आवाज़] पहली बार में,
‎यह सब करना पड़ेगा? ओह धत्त!

12
00:01:21,166 --> 00:01:23,416
‎-हैलो।
‎-[अनमोल] तू अकेली क्यों है?

13
00:01:23,500 --> 00:01:25,875
‎तेरा वो फुद्दू बब,
‎तेरा ख्याल नहीं रख रहा क्या?

14
00:01:26,208 --> 00:01:27,625
‎शांत हो जा भाई, अब मैं ठीक हूँ।

15
00:01:33,166 --> 00:01:36,375
‎हे भगवान। मैं 250 हज़ार के बहुत करीब हूँ!

16
00:01:42,083 --> 00:01:44,500
‎अरे, वाह। लगता है आपकी तबियत ठीक हो गई।

17
00:01:45,291 --> 00:01:46,958
‎खैर, हम आपके लिए फल लाए हैं।

18
00:01:47,291 --> 00:01:52,208
‎ओह। दो। खोलो न। शुक्रिया।

19
00:01:54,375 --> 00:01:56,291
‎कभी तो अपनी आँखों को सुकून दिया करें।

20
00:01:56,875 --> 00:01:59,208
‎हमें तो लगता है इसी की वजह से
‎आपका सिर चकरा गया था।

21
00:01:59,791 --> 00:02:02,416
‎इतना स्क्रीन समय
‎दिमाग के लिए ठीक नहीं होता।

22
00:02:03,416 --> 00:02:05,333
‎आ… कोई मेरा फ़ोन नहीं छूता, ज़ी।

23
00:02:09,208 --> 00:02:11,125
‎-कम इस्तेमाल कर।
‎-नहीं।

24
00:02:13,666 --> 00:02:14,500
‎नहीं सुनती।

25
00:02:16,333 --> 00:02:19,291
‎[ज़ीनत की आवाज़] सर्वे के मुताबिक,
‎सत्तर प्रतिशत लोगों का मानना है,

26
00:02:19,708 --> 00:02:23,541
‎कि जब उनके हाथ में कोई स्क्रीन होता है,
‎तब उनकी उत्कंठा बढ़ जाती है।

27
00:02:23,958 --> 00:02:27,625
‎क्यों न हम एक, "नो टेक डे" रखें?
‎इन बच्चों को फुर्सत तो मिले।

28
00:02:28,083 --> 00:02:31,208
‎आमने-सामने बैठकर, एक दूसरे से बात करने की।

29
00:02:31,625 --> 00:02:33,291
‎दिल को सुकून उससे मिलता है।

30
00:02:33,500 --> 00:02:36,583
‎न कि वो, इंस्टाग्राम पर,
‎दिल के बटन दबाने से।

31
00:02:36,666 --> 00:02:37,625
‎-हम्म।
‎-है न?

32
00:02:38,208 --> 00:02:39,625
‎-नो टेक डे?
‎-हाँ।

33
00:02:40,250 --> 00:02:41,333
‎एक टेक कोर्स में?

34
00:02:45,125 --> 00:02:45,958
‎जी।

35
00:02:46,833 --> 00:02:48,458
‎आज "नो टेक डे" है, करीम।

36
00:02:51,041 --> 00:02:51,875
‎फ़ोन।

37
00:02:52,208 --> 00:02:54,583
‎[सिमरन की आवाज़] और,
‎यह तीसरी और आखिरी चीज़,

38
00:02:55,375 --> 00:02:57,916
‎[सिमरन की आवाज़] जिसके इर्द-गिर्द
‎हम सबकी ज़िंदगी घूमती है।

39
00:02:58,583 --> 00:02:59,416
‎तकनीक।

40
00:02:59,958 --> 00:03:02,958
‎मोमो, अगर मुझे कोई और
‎गैजेट मिला, तो वो मेरा।

41
00:03:04,291 --> 00:03:07,166
‎ए, मेरे सिमर्स, यकीन करो न या करो,
‎आज "नो सिमरन डे" है।

42
00:03:07,250 --> 00:03:11,666
‎आज एक काला दिन है। मुझे नहीं पता था
‎कि कभी ऐसा होगा। पर यह हो रहा है। और…

43
00:03:11,750 --> 00:03:13,166
‎माफ़ कीजिए, मैं बात कर रही थी।

44
00:03:13,375 --> 00:03:14,208
‎बाय।

45
00:03:14,666 --> 00:03:18,416
‎NETFLIX सीरीज़

46
00:03:26,625 --> 00:03:30,291
‎हमने फ़ोन लगाया क्योंकि हमें ऐसा लगा
‎कि तुमने फ़ोन लगाया हो,

47
00:03:30,375 --> 00:03:32,833
‎और तुम्हें लगा हो कि
‎तुम्हारा लगाया हुआ फ़ोन लगा नहीं।

48
00:03:32,958 --> 00:03:34,541
‎लगाऊँ क्या तुझे अभी एक। रख फ़ोन।

49
00:03:35,833 --> 00:03:39,541
‎अरे, ज़ीनत का यह आइडिया
‎"नो टेक डे" का, हमें बहुत अच्छा लगा।

50
00:03:39,625 --> 00:03:42,958
‎लेकिन, इतना उसका खतरनाक नतीज़ा निकलेगा,
‎इसकी संभावना नहीं थी हमें।

51
00:03:45,541 --> 00:03:48,708
‎[सिमरन की आवाज़] पता है आज के
‎दिन को लेकर मुझे अजीब अहसास हो रहा है।

52
00:03:48,791 --> 00:03:50,250
‎सबसे बुरा अहसास।

53
00:03:52,791 --> 00:03:55,250
‎चलो, मैं तुम्हारी पैकिंग करने में
‎मदद कर देती हूँ।

54
00:03:55,666 --> 00:03:58,583
‎क्यों? अपने घर ले जा रहे हो मुझे?
‎आप मुझसे इतना प्यार करती हैं।

55
00:03:59,416 --> 00:04:01,500
‎मेरी माँ कल फ़ीस चुकाने का अंतिम दिन है।

56
00:04:02,750 --> 00:04:05,708
‎अच्छा, मुझे एक फ़ोन करने दीजिए। प्लीज़।

57
00:04:05,791 --> 00:04:08,500
‎दी, प्लीज़ यह सहायता कर दीजिए, न। एक फ़ोन।

58
00:04:09,041 --> 00:04:11,000
‎क्या यार, बॉस। अभी तक सैलरी नहीं आई।

59
00:04:11,083 --> 00:04:12,458
‎आज के ऑर्डर पूरे करो। आ जाएगी।

60
00:04:12,916 --> 00:04:14,500
‎पर, बॉस मेरे पास फ़ोन नहीं है आज।

61
00:04:15,291 --> 00:04:16,125
‎ओह।

62
00:04:23,208 --> 00:04:25,416
‎सर, सर मुझे नंदिनी मैम…

63
00:04:28,166 --> 00:04:29,083
‎मैं बाद में आती हूँ।

64
00:04:29,166 --> 00:04:33,875
‎नहीं। प्लीज़ हमें महान
‎नंदिनी नहाटा के बारे में बताओ।

65
00:04:34,208 --> 00:04:37,875
‎सर, यही कि नंदिनी मैम के इंस्टीट्यूट में
‎मुझे एडमिशन किसी भी हाल में लेना है।

66
00:04:38,166 --> 00:04:41,083
‎और मेरे एप का बहुत काम बाकी है।
‎प्लीज़, मेरा लैपटॉप दे दो।

67
00:04:41,708 --> 00:04:44,958
‎उस पर, असल में आहूजा,
‎मैंने तुम्हारी प्रगति चेक करी।

68
00:04:45,625 --> 00:04:48,125
‎और मुझे कहना होगा
‎तुमने बहुत अच्छा काम किया है।

69
00:04:48,833 --> 00:04:52,166
‎बहुत प्रभावित हूँ।
‎असली समस्या तो मिस्टर शेखावत की है।

70
00:04:52,583 --> 00:04:54,000
‎इसकी माँ की शादी हो रही है कल।

71
00:04:55,500 --> 00:04:59,583
‎और इसे इसका फ़ोन चाहिए, समन्वय करने,
‎सहयोग करने के लिए। वगैरह-वगैरह।

72
00:05:02,291 --> 00:05:03,583
‎मेरे पास एक समाधान है।

73
00:05:07,958 --> 00:05:09,458
‎तुम्हारी किस्मत अच्छी है।

74
00:05:10,625 --> 00:05:12,583
‎मैं अपने सारे डिवाइस बचा करके रखता हूँ।

75
00:05:13,625 --> 00:05:15,666
‎मैं गैजेट होल्डर हूँ।

76
00:05:16,583 --> 00:05:20,500
‎तुम फ़ोन कर सकते हैं, सुन सकते हो,
‎मैसेज भेज सकते हो, पा सकते हो।

77
00:05:20,958 --> 00:05:24,500
‎पर इससे कुछ भी स्मार्ट नहीं कर सकते।
‎पर, तुम्हारा काम हो जाएगा।

78
00:05:25,791 --> 00:05:27,041
‎शुक्रिया, दोस्तों।

79
00:05:32,250 --> 00:05:35,458
‎-बधाई हो।
‎-शुक्रिया।

80
00:05:36,833 --> 00:05:38,208
‎तू इस पर स्नेक खेल सकता है।

81
00:05:46,166 --> 00:05:48,000
‎अनिवार्य छुट्टी दी है, यार।

82
00:05:48,708 --> 00:05:49,750
‎ओह, नहीं।

83
00:05:50,416 --> 00:05:51,541
‎क्या करें सारा दिन?

84
00:05:54,708 --> 00:05:56,416
‎ओह, मेरे पास कुछ आइडिया हैं।

85
00:05:58,958 --> 00:06:03,000
‎शुक्रिया। बहुत आभारी हूँ।
‎मैं कल पक्का वापस कर दूँगी।

86
00:06:03,541 --> 00:06:06,375
‎अरे, नहीं। अब ये आपका ही है।

87
00:06:07,083 --> 00:06:09,958
‎और, डैड, मुझे वैसे भी नया ले देंगे। तो…

88
00:06:14,333 --> 00:06:15,416
‎-क्या?
‎-ओह, मैं…

89
00:06:15,500 --> 00:06:17,166
‎देखो तो, चीज़ें कैसे बदल गईं।

90
00:06:18,458 --> 00:06:21,458
‎यह शानदार है। ठीक है। इन्हें थोड़ी
‎देर के लिए अकेला छोड़ देता हूँ।

91
00:06:22,083 --> 00:06:25,666
‎प्लीज़, जारी रखो।
‎दरवाज़ा बंद करना मत भूलना।

92
00:06:25,750 --> 00:06:28,083
‎और सुरक्षा का इस्तेमाल करना याद रखना।

93
00:06:28,166 --> 00:06:29,750
‎-बाय।
‎-बाय।

94
00:07:22,000 --> 00:07:23,083
‎क्या कर रहा है?

95
00:07:24,083 --> 00:07:26,791
‎ओह। माफ़ करना। मैं… मैं…

96
00:07:26,875 --> 00:07:28,458
‎असल में, नहीं।

97
00:07:29,166 --> 00:07:31,833
‎-मैंने कभी…
‎-नहीं। ठीक है। सब ठीक है।

98
00:07:33,416 --> 00:07:34,958
‎और शायद मैं तैयार नहीं हूँ।

99
00:07:35,750 --> 00:07:38,083
‎मैं समझता हूँ। माफ़ करना।

100
00:07:39,458 --> 00:07:40,375
‎पर…

101
00:07:43,000 --> 00:07:45,000
‎यहाँ तक जो चल रहा था, वह ठीक था।

102
00:07:57,666 --> 00:07:59,750
‎ए, क्या हाल हैं, दोस्त?

103
00:08:00,500 --> 00:08:01,666
‎हैलो।

104
00:08:02,708 --> 00:08:04,125
‎-सुड़ोकू।
‎-हम्म।

105
00:08:04,583 --> 00:08:05,500
‎बहुत अच्छे।

106
00:08:07,333 --> 00:08:10,666
‎अच्छा, वो "एप एंड अबाउट" वालों ने
‎हमें सारा पैसा दे दिया क्या?

107
00:08:10,750 --> 00:08:12,666
‎-हाँ।
‎-बढ़िया।

108
00:08:15,958 --> 00:08:19,125
‎क्यों? तुझे… तुझे और चाहिए हैं?

109
00:08:19,625 --> 00:08:22,166
‎नहीं। मैं तो बस ऐसे ही। वैसे…

110
00:08:22,625 --> 00:08:25,125
‎तुम्हें तो टिंडर से
‎बहुत पैसा मिल रहा होगा। है न?

111
00:08:28,791 --> 00:08:32,208
‎-अरे, मैंने डिलीट कर दी एप।
‎-और मैंने अपनी स्कूटी खाई में फेंक दी।

112
00:08:32,375 --> 00:08:35,291
‎बाबा, मैं तुमसे कह रहा हूँ।
‎मैं सिमरन से सच में प्यार करता हूँ।

113
00:08:36,166 --> 00:08:39,125
‎अब, कोई ध्यान नहीं भटकाना। बस सिमरन।

114
00:08:40,916 --> 00:08:43,541
‎ठीक है। अगर यह सच है,
‎तो तुम्हारे लिए अच्छा है।

115
00:08:45,125 --> 00:08:46,166
‎रोमांस कैसा है?

116
00:08:49,958 --> 00:08:54,041
‎[फ़ोन की घंटी बज रही है]

117
00:08:54,500 --> 00:08:56,333
‎-हैलो।
‎-[आयशा] हैलो। मैं आयशा हूँ।

118
00:08:56,416 --> 00:08:57,916
‎क्या नम्रता से बात हो सकती है?

119
00:08:58,000 --> 00:08:59,875
‎हाँ। एक-एक मिनट। हाँ।

120
00:09:02,666 --> 00:09:04,583
‎नमु, आयशा।

121
00:09:07,916 --> 00:09:09,875
‎-हैलो।
‎-हाँ। तो तुमने सोचा?

122
00:09:10,083 --> 00:09:11,625
‎[नम्रता] आ…ए…

123
00:09:11,750 --> 00:09:16,708
‎मैंने सोचा है। पहले बाइक राइड।
‎फिर टूरिस्ट जैसी चीज़ें करेंगे। चलोगी न?

124
00:09:19,333 --> 00:09:20,333
‎[नम्रता की माँ] क्लासमेट?

125
00:09:21,041 --> 00:09:24,291
‎-हाँ। हम्मा।
‎-क्या इसे हाँ समझूँ?

126
00:09:25,208 --> 00:09:26,750
‎ठीक है। तो तुम्हें बता दूँगी।

127
00:09:26,833 --> 00:09:28,833
‎-[आयशा] ठीक है। मिलते हैं।
‎-हाँ।

128
00:09:41,875 --> 00:09:43,500
‎-[ऋषि] हैलो। हाँ?
‎-हैलो।

129
00:09:43,666 --> 00:09:47,208
‎सुनो, आज शाम को मैं बाहर जा रही हूँ।
‎तो अगर कोई पूछे, तो मैं तुम्हारे साथ हूँ।

130
00:09:47,541 --> 00:09:50,083
‎-ठीक है?
‎-तुम असल में बाइकर 2.0 के साथ होगी।

131
00:09:51,833 --> 00:09:53,791
‎-बाय, ऋषि।
‎-बाय, नम्रता।

132
00:09:54,958 --> 00:09:58,666
‎उम्मीद है उसका लेडी लक बढ़िया हो।
‎उसे पहले पेज से आगे ले जाए।

133
00:09:59,083 --> 00:10:01,500
‎सब्र करो मैडम, सब्र का फल मीठा होता है।

134
00:10:01,791 --> 00:10:04,166
‎उह… पर, सच में, क्यों नहीं?

135
00:10:04,291 --> 00:10:07,083
‎अरे, क्योंकि मुझे लगता है, प्यार
‎करने के लिए प्यार में होना ज़रूरी है।

136
00:10:07,166 --> 00:10:10,791
‎और, हम अभी प्यार में नहीं हैं।
‎यह लोकप्रिय राय नहीं है, मुझे पता है।

137
00:10:10,916 --> 00:10:12,708
‎पर, यह सच्चे प्यार के लिए होता है।

138
00:10:13,583 --> 00:10:15,583
‎जो भी है। किसे पता
‎सच्चा प्यार क्या होता है।

139
00:10:15,666 --> 00:10:17,000
‎वह जो हमेशा के लिए होता है।

140
00:10:18,291 --> 00:10:20,791
‎तो इस हिसाब से,
‎डिंपल तुम्हारा सच्चा प्यार नहीं थी।

141
00:10:20,916 --> 00:10:21,750
‎नहीं।

142
00:10:22,458 --> 00:10:24,750
‎तुम्हारी कितनी
‎फिल्मी फंतासी वाली भावनाएँ हैं।

143
00:10:24,833 --> 00:10:28,625
‎अपनी माँ को ही ले लो। वह एक बार नहीं,
‎दो बार प्यार में पड़ीं।

144
00:10:28,750 --> 00:10:31,208
‎सुनो, तुम्हारे बॉस
‎हमारा इंतज़ार कर रहे हैं। चले?

145
00:10:31,833 --> 00:10:34,458
‎सच्चे प्यार का पैमाना
‎उसकी लंबाई नहीं होता है, शेखू।

146
00:10:34,750 --> 00:10:36,375
‎इसमें मैं तुम्हारी माँ के साथ हूँ।

147
00:10:39,208 --> 00:10:41,333
‎एक तो, आधा समय,
‎पता नहीं क्या बोलती रहती हो, यार।

148
00:10:43,958 --> 00:10:45,166
‎कुत्ता है तू।

149
00:10:59,333 --> 00:11:01,333
‎तेरे को यह सब बोरिंग लगता होगा न।

150
00:11:02,083 --> 00:11:06,041
‎-वहाँ पर तो सारे स्तर पार कर रखे होंगे।
‎-स्तर?

151
00:11:09,625 --> 00:11:13,541
‎यह स्तर मैं भूल गया। धीरे-धीरे आगे बढ़ो।

152
00:11:14,250 --> 00:11:16,250
‎शायद यही सबसे अच्छा है।

153
00:11:19,833 --> 00:11:22,000
‎आज रात मैं यहाँ रुक जाऊँ?

154
00:11:23,166 --> 00:11:26,458
‎नहीं। मैं बस तुम्हारे पास
‎सोना चाहता था। अगर तुम्हें दिक्कत न हो।

155
00:11:27,458 --> 00:11:29,916
‎-ठीक है।
‎-ठीक है।

156
00:11:31,750 --> 00:11:33,208
‎अरे, नहीं!

157
00:11:34,125 --> 00:11:36,916
‎आज रात बर्कली सलाहकार के साथ
‎वर्चुअल मीटिंग है। मैं भूल गया।

158
00:11:37,541 --> 00:11:39,458
‎पूरा सामान घर पर है। मुझे घर जाना पड़ेगा।

159
00:11:40,791 --> 00:11:42,875
‎मैं कभी-कभी भूल जाती हूँ कि तू जा रहा है।

160
00:11:46,875 --> 00:11:50,541
‎बुधवार की उड़ान है। पाँच दिन।

161
00:11:54,833 --> 00:11:56,208
‎तेरे को याद करूँगी।

162
00:11:58,375 --> 00:12:03,250
‎[सिमरन की आवाज़] पता है? प्यार एक
‎आदत है। प्यार की न आदत हो जाती है।

163
00:12:03,666 --> 00:12:06,625
‎[सिमरन की आवाज़] चाहे आपको
‎यह पता हो कि वह स्थायी नहीं है।

164
00:12:08,000 --> 00:12:10,583
‎[ऋषि] ओह, यार! वह बहुत करीब था!

165
00:12:10,666 --> 00:12:11,541
‎-हाँ।
‎-हाँ।

166
00:12:11,625 --> 00:12:13,166
‎-वाह!
‎-बस एक इंच से रह गया।

167
00:12:16,625 --> 00:12:18,250
‎पहले कभी नहीं देखा तुम्हें यहाँ पर।

168
00:12:18,791 --> 00:12:21,250
‎कल्पना को प्रभावित
‎करने के लिए सीख रहे हो क्या?

169
00:12:22,291 --> 00:12:25,583
‎महिला को प्रभावित करना मुश्किल है।
‎पक्का बता सकता हूँ।

170
00:12:34,333 --> 00:12:36,208
‎लगता है तुमने अपना शॉट मिस कर दिया, दोस्त।

171
00:12:41,333 --> 00:12:42,416
‎-चलिए।
‎-आओ।

172
00:12:42,750 --> 00:12:46,583
‎[आशीष] यकीन नहीं हो रहा, दादा। क्या है यह?
‎अब आप इनके दोस्त बन गए हो?

173
00:12:47,125 --> 00:12:49,708
‎इतने सालों से कह रहा हूँ,
‎मेरे साथ खेलो। लेकिन, नहीं।

174
00:12:49,791 --> 00:12:52,583
‎इसके आते ही जोश आ गया तुम्हें।
‎जीव मिल्खा बन गए तुम?

175
00:12:53,083 --> 00:12:54,833
‎प्लीज़, यहाँ पर हंगामा मत कीजिए, डैड।

176
00:12:55,041 --> 00:12:58,833
‎डैड? वाह! मुझे डैड क्यों बुला रहे हो?
‎उसको जाकर बुलाओ।

177
00:12:59,291 --> 00:13:01,416
‎हाँ, दादा। जाकर अपने
‎नए डैडी का पिछवाड़ा चूमो।

178
00:13:01,708 --> 00:13:03,541
‎आशीष, थप्पड़ लगाऊँगा तुझे मैं। समझा?

179
00:13:04,625 --> 00:13:07,333
‎देख रहे हो आप?
‎आपकी भाषा में बात रहा है यह।

180
00:13:08,416 --> 00:13:11,166
‎आप पूछ रहे हो न कि मैंने
‎इतने साल क्यों नहीं खेला आपके साथ गोल्फ़?

181
00:13:11,250 --> 00:13:13,541
‎-हाँ।
‎-वो इसलिए क्योंकि इसी गोल्फ़ कोर्स में

182
00:13:13,625 --> 00:13:15,958
‎मैंने और माँ ने पकड़ा था
‎आपको आपकी दोस्त के साथ।

183
00:13:19,208 --> 00:13:21,166
‎माँ इनको एक और मौका दे सकती थी।

184
00:13:21,250 --> 00:13:23,583
‎आशीष, वो माँ की इच्छा थी,
‎तेरी या मेरी नहीं।

185
00:13:25,416 --> 00:13:27,625
‎और क्या किया आपने, अकेले पिता बनने के बाद?

186
00:13:28,333 --> 00:13:30,500
‎अपने आठ साल के
‎बेटे को अपना विंगमैन बना लिया।

187
00:13:31,791 --> 00:13:35,708
‎प्लीज़। आप अब मुझसे दोस्ती
‎करने की कोशिश मत कीजिए।

188
00:13:36,916 --> 00:13:38,708
‎क्योंकि मैं बहुत खुश हूँ,
‎उन्हें वह मिल गए हैं।

189
00:13:38,833 --> 00:13:40,500
‎कम से कम मैं इनके साथ दोस्ती कर सकता हूँ।

190
00:13:41,250 --> 00:13:42,958
‎अच्छा? भाड़ में जाओ तुम!

191
00:13:43,041 --> 00:13:46,000
‎मुझे नहीं आना, तुम्हारी माँ और यह,
‎रणविजय की शादी में।

192
00:13:46,375 --> 00:13:48,500
‎-बहुत अच्छी खबर है, डैड।
‎-हाँ जो भी है।

193
00:13:48,583 --> 00:13:50,375
‎-मैं भी नहीं आ रहा।
‎-चलो, बेटा।

194
00:13:52,750 --> 00:13:57,666
‎[सिमरन की आवाज़] रिश्ते वास्तविकता से
‎परे हो सकते हैं और बहुत ही निराशाजनक भी।

195
00:13:57,833 --> 00:14:00,250
‎अरे, मैम, मैं बोल रही हूँ न,
‎मेरे कमरे में भूत है। प्लीज़ चलो।

196
00:14:00,333 --> 00:14:01,875
‎भूत-प्रेत कुछ नहीं होते। आत्माएँ होती हैं।

197
00:14:01,958 --> 00:14:03,791
‎-तो, मैम पक्का आत्मा होगी।
‎-दिन-दहाड़े?

198
00:14:03,875 --> 00:14:05,541
‎-हाँ।
‎-चूहे होंगे। चलो दिखाती हूँ तुम्हें।

199
00:14:05,625 --> 00:14:06,958
‎ख्वामख्वाह घबरा रही हो। आओ। चलो।

200
00:14:12,333 --> 00:14:16,750
‎[सिमरन की आवाज़] पर हमने एक काम
‎सही किया है। हमने उपकरण ईजाद किए हैं।

201
00:14:16,875 --> 00:14:20,375
‎[सिमरन की आवाज़] कम से कम उनके साथ
‎हम परफ़ेक्ट रिश्ते बना सकते हैं।

202
00:14:31,583 --> 00:14:36,125
‎आयएमशिममेरीन
‎250 हज़ार फ़ॉलोअर

203
00:14:38,000 --> 00:14:41,916
‎[सिमरन की आवाज़] तो, तकनीक में
‎मैं रानी हूँ, प्यार में मुझे एहसास है।

204
00:14:43,041 --> 00:14:45,000
‎अब सिर्फ़ सेक्स बचा है, सिम।

205
00:14:45,125 --> 00:14:47,291
‎और मैं अपनी पहली बार के लिए
‎बिल्कुल तैयार हूँ।

206
00:14:49,541 --> 00:14:50,666
‎या… क्या मैं हूँ?

207
00:14:51,041 --> 00:14:54,958
‎-हर्ष! हैलो।
‎-ए।

208
00:14:55,208 --> 00:14:58,916
‎मैंने सुना, तुम वापस जा रहे हो?
‎वापस अपने मिया मल्कोवा जैसे स्तर पर, हाँ?

209
00:15:00,666 --> 00:15:02,875
‎वैसे, तुम्हारी सारी हुकअप्स
‎ऐसी ही होती होंगी न?

210
00:15:03,375 --> 00:15:05,416
‎ट्विस्टी, बैंडिंग, डीप थ्रोटिंग टाइप।

211
00:15:05,500 --> 00:15:07,416
‎सब मेरे और मेरे स्तरों की
‎बात क्यों कर रहे हैं?

212
00:15:08,208 --> 00:15:10,166
‎मतलब, मेरे सामने शर्माने की
‎ज़रूरत नहीं है।

213
00:15:10,250 --> 00:15:12,500
‎मुझे सब पता है कि लड़कों को
‎क्या उत्तेजित करता है।

214
00:15:13,000 --> 00:15:14,208
‎मैंने बहुत पोर्न देखी हैं।

215
00:15:16,500 --> 00:15:21,083
‎सिमरन, क्या तुम
‎असली ज़िंदगी को पोर्न से जोड़ रही हो?

216
00:15:24,291 --> 00:15:26,916
‎पता है, तुम्हें इस बारे में
‎किसी लड़की से बात करनी चाहिए।

217
00:15:28,000 --> 00:15:29,416
‎पर, सेक्स-पर्ट तो तुम हो न।

218
00:15:35,583 --> 00:15:36,416
‎ठीक है।

219
00:15:39,000 --> 00:15:42,916
‎मैं तुम्हें कुछ सेक्स-पर्ट,
‎नहीं, विशेषज्ञ सलाह देता हूँ।

220
00:15:43,000 --> 00:15:43,833
‎हाँ।

221
00:15:46,833 --> 00:15:48,083
‎पोर्न मनोरंजन है।

222
00:15:48,833 --> 00:15:53,500
‎वह एक सामान्य, असली परिस्थिति को,
‎एक जुनूनी सेक्स एक्ट में बदल देता है।

223
00:15:56,250 --> 00:15:57,666
‎हाँ, उदाहरण के लिए उन्हें देखो।

224
00:15:59,958 --> 00:16:01,833
‎वैसे तो यह किताब मैंने ही लिखी है, लेकिन,

225
00:16:01,916 --> 00:16:05,916
‎आयशा से पूछने से अच्छा है
‎कि आप सीधा स्रोत से ही पूछ लें।

226
00:16:07,000 --> 00:16:10,708
‎अब सोचो कि,
‎तुमने आभासी पोर्न विज़न चश्मे पहन रखी हैं।

227
00:16:11,083 --> 00:16:13,291
‎यह सीन, बिल्कुल अलग ही होता।

228
00:16:14,333 --> 00:16:20,375
‎ज़ीनत एक सेक्सी और नॉटी छात्र होती।
‎और प्रोफ़ेसर से अतिरिक्त क्लास माँगेगी।

229
00:16:20,958 --> 00:16:22,875
‎फिर जानबूझ के बेवकूफ़ों जैसा बर्ताव करेगी।

230
00:16:23,041 --> 00:16:25,000
‎-सर!
‎-हाँ।

231
00:16:27,458 --> 00:16:29,291
‎मुझे यह समझ नहीं आ रहा।

232
00:16:29,458 --> 00:16:34,541
‎चिंता मत करो।
‎मैं समझा दूँगा। पेज 269। हाँ।

233
00:16:39,583 --> 00:16:40,416
‎नॉटी।

234
00:16:45,333 --> 00:16:50,000
‎पर देखो। उनकी असली ज़िंदगी का रिश्ता देखो।
‎यह किसी पोर्न में नहीं मिलेगा।

235
00:16:51,458 --> 00:16:54,208
‎पोर्न में सब-कुछ
‎देखने वालों के लिए ही होता है।

236
00:16:54,958 --> 00:16:57,416
‎पोशाक, कैमरा एंगल, सब-कुछ।

237
00:16:58,208 --> 00:17:00,916
‎पर असली ज़िंदगी का सेक्स?
‎वह तुम्हारे लिए है।

238
00:17:01,666 --> 00:17:04,208
‎और यकीन करो, किसी प्यार
‎करने वाले के साथ हो, तो वह खास होता है।

239
00:17:05,500 --> 00:17:09,583
‎[सिमरन की आवाज़] यह खास होने वाला है, सिम।
‎यह सच में खूबसूरत होगा।

240
00:17:10,125 --> 00:17:10,958
‎तुम ठीक हो?

241
00:17:12,500 --> 00:17:13,708
‎हाँ, मैं ठीक हूँ।

242
00:17:16,791 --> 00:17:18,541
‎[सिमरन की आवाज़] आज वह रात है, बब।

243
00:17:24,416 --> 00:17:25,583
‎-[नम्रता] हैलो।
‎-[आयशा] हैलो।

244
00:17:26,166 --> 00:17:27,750
‎तुम्हारा घर तो आगे है न?

245
00:17:27,833 --> 00:17:32,375
‎हाँ, लेकिन, मम्मी-पापा को नहीं पता चल सकता
‎न, कि मैं तुम्हारे साथ घूमने जा रही हूँ।

246
00:17:32,458 --> 00:17:36,083
‎हाँ। तो, तुम उनको घुमा रही हो। बढ़िया है।

247
00:17:37,250 --> 00:17:41,458
‎यार, ऐसा पपी डॉग फेस बनाओगी न, तो मैं
‎कभी तुम्हारी खिल्ली नहीं उड़ा सकूँगी।

248
00:17:42,291 --> 00:17:43,125
‎चल, बैठ।

249
00:17:51,291 --> 00:17:56,416
‎[बैकग्राउंड में गीत बज रहा है]
‎♪ करती हूँ खुद से कुछ नए वादे ♪

250
00:17:56,958 --> 00:18:02,375
‎♪ जीना है हक से जो भी हों इरादे ♪

251
00:18:02,750 --> 00:18:08,125
‎♪ खामोशी में ही बीते हैं,
‎न रह पाएँगे बदलेंगे ये लम्हे ♪

252
00:18:08,333 --> 00:18:12,916
‎♪ चलो मिला दें खामोशी को तब्दीली से ♪

253
00:18:23,000 --> 00:18:24,208
‎♪ तब्दीली से ♪

254
00:18:24,666 --> 00:18:29,291
‎♪ खामोशी में ही बीते हैं,
‎न रह पाएँगे बदलेंगे ये लम्हे ♪

255
00:18:30,166 --> 00:18:36,000
‎♪ चलो मिला दें खामोशी को तब्दीली से ♪

256
00:18:36,833 --> 00:18:41,000
‎मैंने कहा था न, मैं कुछ नहीं बोलूँगा।
‎तो अपना समय खराब क्यों कर रहे हो?

257
00:18:41,583 --> 00:18:44,500
‎-क्योंकि मैं कुछ नहीं बोलूँगा।
‎-मत बोलो।

258
00:18:45,416 --> 00:18:50,333
‎मुझे कुछ मत बोलो। इन्हें बोलो। सोचो…

259
00:18:50,708 --> 00:18:53,458
‎कि जो भी तुम्हें गुस्सा दिलाता है,
‎वो यहाँ बैठा है।

260
00:18:54,458 --> 00:18:59,333
‎मैं चाहता हूँ तुम वह सोचो। उनसे बात करो।
‎उनसे कहो कि वो कितने बड़े…

261
00:18:59,666 --> 00:19:00,500
‎[अनमोल] चूतिए!

262
00:19:00,791 --> 00:19:03,583
‎हाँ, जो भी है। हैं। कोशिश करो।

263
00:19:04,791 --> 00:19:07,000
‎आप साइकोलॉजिस्ट कम,
‎साइको ज़्यादा हो गए हो।

264
00:19:07,500 --> 00:19:10,250
‎इसे खेल समझो।
‎तुम्हें खेल पसंद हैं न, अनमोल।

265
00:19:10,500 --> 00:19:13,833
‎मैं वादा करता हूँ, यह क्ले थेरेपी से
‎ज़्यादा बेहतर होगा। कोशिश तो करो। आओ।

266
00:19:14,000 --> 00:19:15,875
‎यह एक भद्दा मज़ाक है।

267
00:19:17,875 --> 00:19:19,041
‎चलो। हिम्मत करो।

268
00:19:19,375 --> 00:19:22,250
‎भाई, मैंने तुम्हें एक आसान सवाल पूछा था।

269
00:19:22,416 --> 00:19:26,458
‎और तुम किसी बम की तरह फट गए। क्यों?

270
00:19:27,416 --> 00:19:31,083
‎चूतिया न तू है, अनमोल। इसका सामना कर।

271
00:19:31,166 --> 00:19:33,625
‎देख भाई, अंदर से तू जानता है,
‎तू किसपे गुस्सा है।

272
00:19:35,916 --> 00:19:36,958
‎इसका सामना कर ले।

273
00:19:40,000 --> 00:19:41,166
‎क्या हो गया, भोसड़ी के?

274
00:19:42,541 --> 00:19:46,666
‎मैंने सोचा तू सिर्फ़ लंगड़ा था।
‎सठिया भी गया है क्या? हाँ?

275
00:19:47,208 --> 00:19:52,666
‎क्या कर रहा है इस घोंचू के साथ।
‎दिमागी हस्तमैथुन? ओह-ले-ले।

276
00:19:53,208 --> 00:19:57,708
‎अनमोल अपने एहसास साझा कर रहा है।
‎अपनी भावनाएँ।

277
00:19:58,375 --> 00:20:03,875
‎मेरी भावनाएँ कोई नहीं जानता।
‎न यह बुड्ढा। न मेरे दोस्त, न तू।

278
00:20:03,958 --> 00:20:08,208
‎-मैं नहीं जानता? हाँ?
‎-हाँ, लेकिन, मैं तुझे अच्छे से जानता हूँ।

279
00:20:09,708 --> 00:20:13,833
‎अनमोल मल्होत्रा, फ़ुटबॉल टीम का कप्तान है।

280
00:20:14,166 --> 00:20:15,666
‎दो-दो प्रेमिकाएँ हैं।

281
00:20:16,666 --> 00:20:20,375
‎मैराथन भाग लेता है।
‎पर, एक चीज़ नहीं है न तेरे पास।

282
00:20:20,458 --> 00:20:22,875
‎क्या? तेरा दो-पहिया गाड़ी। हुह?

283
00:20:22,958 --> 00:20:25,916
‎-हाँ, है मेरे पास दो-पहिया!
‎-अपाहिज, साला।

284
00:20:28,625 --> 00:20:30,250
‎लेनी पड़ती है मदद लोगों की!

285
00:20:30,958 --> 00:20:36,208
‎टॉयलेट जाने में। पहली मंज़िल तक जाने में।
‎साले, पेंसिल उठाने में गांड फट जाती है!

286
00:20:37,666 --> 00:20:39,541
‎पूरी ज़िंदगी मेरी एक मैराथन की तरह है।

287
00:20:40,791 --> 00:20:42,875
‎पर यह मैराथन न तेरे बस की बात नहीं है।

288
00:20:43,875 --> 00:20:46,250
‎तू साला, झांटू, हवाबाज़, बकचोद!

289
00:20:48,541 --> 00:20:50,833
‎दुनिया का सबसे बड़ा चूतिया है तू!

290
00:20:53,541 --> 00:20:56,708
‎साला, पी के गाड़ी चलाता है।
‎एक नंबर का चूतिया है तू!

291
00:20:57,625 --> 00:20:58,458
‎देख मुझे!

292
00:20:58,916 --> 00:21:03,125
‎यह, यही तो है, अनमोल का
‎प्रतिस्पर्धी ज़ज़्बा। कहाँ था यह? हाँ?

293
00:21:04,125 --> 00:21:06,875
‎-अनमोल!
‎-साले, अपाहिज हूँ!

294
00:21:06,958 --> 00:21:08,458
‎-बिचारा नहीं हूँ, बहनचोद!
‎-अनमोल!

295
00:21:08,541 --> 00:21:12,875
‎अनमोल!

296
00:21:21,750 --> 00:21:23,208
‎तुम्हें अब समझ आ रहा है?

297
00:21:26,041 --> 00:21:29,041
‎तुम उस पुराने अनमोल पे गुस्सा हो।

298
00:21:29,750 --> 00:21:32,666
‎और तुम्हारे दिमाग में पूरा समय,
‎उसी की बातें चलती हैं।

299
00:21:35,166 --> 00:21:37,875
‎तुम खुद से भी उसी की भाषा में बात करते हो।

300
00:21:38,583 --> 00:21:39,750
‎पर, अब बस।

301
00:21:40,916 --> 00:21:43,708
‎अब से तुम्हें इस अनमोल की बातें सुननी हैं।

302
00:21:44,833 --> 00:21:48,291
‎जिसमें हौसला है, जो कभी हार नहीं मानता।

303
00:21:50,916 --> 00:21:55,708
‎पर मुझे हार माननी है, सर।
‎मुझसे नहीं होता ये रोज़-रोज़।

304
00:21:59,958 --> 00:22:02,375
‎मेरा कोई नहीं है, सर।

305
00:22:05,833 --> 00:22:08,125
‎मैं अकेला हूँ।

306
00:22:16,083 --> 00:22:19,375
‎अनमोल, कल से हम यहाँ नहीं मिलेंगे।

307
00:22:22,666 --> 00:22:25,083
‎मैं तुम्हें दिखाना चाहता हूँ
‎कि तुम अकेले नहीं हो।

308
00:22:34,708 --> 00:22:35,583
‎अरे, अनमोल!

309
00:22:51,916 --> 00:22:55,625
‎-ए, तुम जानते हो क्रिश कहाँ है?
‎-तुम कौन?

310
00:22:56,250 --> 00:23:00,333
‎असल में, हम दोनों कभी-कभी
‎थोड़ा सा घूमते-फिरते हैं।

311
00:23:01,041 --> 00:23:03,250
‎मुझे… मुझे, असल में, नहीं पता वह कहाँ है।

312
00:23:03,458 --> 00:23:05,875
‎पर, आज वो मेरे टिंडर मैच में
‎दिख ही नहीं रहा।

313
00:23:06,458 --> 00:23:08,916
‎तो मैंने उसे इंस्टा पर ढूंढा
‎और सीधे संदेश भेजा।

314
00:23:09,416 --> 00:23:12,833
‎लेकिन, मेरे सीधे संदेश भी नहीं जा रहे हैं।
‎हैशटैग इंस्टा डाउन।

315
00:23:13,500 --> 00:23:17,000
‎फिर मैंने उसके अकाउंट पे
‎इस इंस्टीट्यूट की तस्वीरें देखीं।

316
00:23:29,458 --> 00:23:31,041
‎ए, क्रिश कहाँ है?

317
00:23:38,541 --> 00:23:40,083
‎[सिमरन की आवाज़] मुझे मेरा फ़ोन चाहिए।

318
00:23:40,458 --> 00:23:44,208
‎[सिमरन की आवाज़] मुझ प्यार, सेक्स
‎कुछ नहीं चाहिए। मुझे बस मेरा फ़ोन चाहिए।

319
00:23:44,791 --> 00:23:47,583
‎[सिमरन की आवाज़] मुझे मेरा कैमरा चाहिए।
‎मुझे कोई रील पोस्ट करनी है।

320
00:23:47,875 --> 00:23:52,583
‎मुझे बस वह कमबख्त फ़ोन चाहिए।
‎मैं बस बिना सोचे-समझे स्क्रोल करूँगी

321
00:23:52,666 --> 00:23:54,541
‎ताकि दिल के इस दर्द को कम कर सकूँ।

322
00:24:33,250 --> 00:24:35,458
‎[सिमरन की आवाज़]
‎मुझे एक नया फ़िल्टर चाहिए।

323
00:24:36,166 --> 00:24:38,416
‎[सिमरन की आवाज़] मुझे अपनी कहानी बदलनी है।

324
00:24:40,208 --> 00:24:42,375
‎नम्रता ऑफ़लाइन
‎सच में तुम्हारी याद आ रही है नम्रता।

325
00:24:42,458 --> 00:24:45,666
‎[सिमरन की आवाज़] मुझे कोई ऐसा गूगल चाहिए,
‎जो बता दे कि अब मैं क्या करूँ।

326
00:24:46,583 --> 00:24:52,708
‎[सिमरन की आवाज़] लड़ूँ या चली जाऊँ।
‎किसी से प्यार करूँ, या नहीं।

327
00:24:58,125 --> 00:25:03,458
‎मुझे एक मिलियन जीबी की हार्ड ड्राइव चाहिए।
‎अपनी पुरानी यादों को बंद करने के लिए।

328
00:25:04,208 --> 00:25:08,041
‎मुझे यह फेसबुक अलर्ट नहीं चाहिए
‎कि पाँच साल पहले आप अपने प्यार से मिले थे।

329
00:25:09,000 --> 00:25:10,916
‎[सिमरन] मुझे नई यादों के लिए जगह चाहिए।

330
00:25:11,750 --> 00:25:14,958
‎[सिमरन की आवाज़] मुझे कोई ऐसे नक्शे चाहिए
‎जो बोलें कि मैं कहाँ जाऊँ।

331
00:25:16,041 --> 00:25:19,166
‎[सिमरन की आवाज़] जहाँ कोई
‎मुझे ढूंढ न सके। मैं खुद भी नहीं।

332
00:25:21,250 --> 00:25:26,500
‎बेटी। क्या बात है? इतनी उदास क्यों हो?

333
00:25:28,875 --> 00:25:32,750
‎अंकल, मुझे… लड़की से प्यार है।

334
00:25:33,583 --> 00:25:38,916
‎प्यार? प्यार तो बहुत अच्छी बात है।
‎चाहे किसी से भी हो।

335
00:25:47,958 --> 00:25:49,750
‎मुझे उस बारे में कोई बात नहीं करनी।

336
00:25:50,208 --> 00:25:52,041
‎हम किसी से कुछ नहीं कहेंगे, अनमोल।

337
00:25:53,916 --> 00:25:56,458
‎[ज़ीनत] ज़्यादातर लोग
‎अपनी दिक्कतों का सामना नहीं कर पाते।

338
00:25:56,541 --> 00:25:59,583
‎बल्कि उन्हें भूलने के लिए,
‎बहाने ढूंढते रहते हैं।

339
00:26:00,125 --> 00:26:03,375
‎पर आप? आप जो कर रहे हैं, वो आसान नहीं है।

340
00:26:04,250 --> 00:26:05,791
‎बेहद हौसला है आपमें।

341
00:26:09,291 --> 00:26:12,500
‎अगर आप चाहें,
‎तो कभी भी हमसे बात कर सकते हैं।

342
00:26:14,458 --> 00:26:17,125
‎हमें ज़िंदगी की मुश्किलों का
‎काफ़ी तर्ज़ुबा है।

343
00:26:18,333 --> 00:26:23,833
‎हाँ। एक और बात याद रखिए।
‎हम यहीं हैं, आपके साथ, हमेशा। हम्म?

344
00:26:36,625 --> 00:26:38,333
‎-कोई बात नहीं, हम समझ सकते…
‎-दफ़ा हो जाओ।

345
00:26:39,750 --> 00:26:40,833
‎दफ़ा हो जाओ!

346
00:26:50,291 --> 00:26:51,875
‎यहाँ से दफ़ा हो जाओ!

347
00:26:53,083 --> 00:26:54,416
‎मैं कभी तुम्हें नहीं देखना चाहती!

348
00:26:54,500 --> 00:26:55,958
‎सुन तो ले मेरी बात, सिमरन।

349
00:26:56,041 --> 00:26:58,125
‎-यह लो अपनी जैकेट!
‎-मैंने बस… मेरी बात सुनो।

350
00:26:58,208 --> 00:27:00,000
‎-समझो मैं क्या कह रहा…
‎-और तुम्हारा बकवास तोहफ़ा।

351
00:27:00,083 --> 00:27:01,291
‎कि मैंने वैसा क्यों किया, सिमरन,

352
00:27:01,500 --> 00:27:03,750
‎-यह बकवास हेयर डाई भी ले जाओ!
‎-प्लीज़, समझो जो कह रहा…

353
00:27:04,250 --> 00:27:07,958
‎दो साल में तुझे इसकी ज़रूरत भी नहीं पड़ी।
‎तुझे पता है मुझे कब से इस बारे में पता था?

354
00:27:08,041 --> 00:27:11,291
‎पर मैंने कभी कुछ नहीं कहा।
‎मैंने दिखाया जैसे मुझे नहीं पता था!

355
00:27:11,375 --> 00:27:14,708
‎पता है क्यों? क्योंकि मुझे तुम पर
‎भरोसा था! मैंने तुम पर यकीन किया, कमीने!

356
00:27:14,958 --> 00:27:16,291
‎बहुत हो गया! बस!

357
00:27:16,583 --> 00:27:18,875
‎मैंने बहुत सुन लिया तेरा ये सिमरन।
‎जो भी तू कर रही है न,

358
00:27:19,083 --> 00:27:22,375
‎मुझे एक बार बता दे, ये सारा तेरा
‎ओवरएक्टिंग, ये ड्रामा, कब खत्म होगा?

359
00:27:23,291 --> 00:27:27,416
‎क्यों? तुम कभी सामान्य क्यों नहीं रह सकती?

360
00:27:28,500 --> 00:27:30,583
‎दूसरों के जैसी मस्त
‎क्यों नहीं हो सकती, यार तू?

361
00:27:30,666 --> 00:27:32,458
‎यह आसान है। सेलिना को देखो!

362
00:27:32,666 --> 00:27:35,875
‎वह मस्त क्यों है? क्योंकि वह
‎कोई और होने का नाटक नहीं करती।

363
00:27:37,708 --> 00:27:39,708
‎उसमें और तुझमें यही अंतर है।

364
00:27:40,041 --> 00:27:43,750
‎सारे तेरे ड्रामे जो हैं न, "बब ये, बब वो।"
‎किसलिए? इंस्टा के लिए।

365
00:27:46,750 --> 00:27:49,458
‎अब खुद को मेरी जगह रख कर देखो।
‎मैं कितनी देर के लिए इंतज़ार करता?

366
00:27:49,708 --> 00:27:51,291
‎[क्रिश] हम दोनों सच्चाई जानते हैं।

367
00:27:53,166 --> 00:27:55,708
‎और ऐसा लगता है, जैसे तुम… तुम…

368
00:27:57,041 --> 00:27:59,291
‎साली कमीनी, झूठ की रानी हो।

369
00:28:00,833 --> 00:28:02,125
‎मैं, साला, थक गया हूँ।

370
00:28:05,916 --> 00:28:06,750
‎कमीना!

371
00:28:09,250 --> 00:28:11,375
‎[सिमरन की आवाज़]
‎आज मेरा प्रेमी, मेरा ट्रोल बन गया।

372
00:28:12,833 --> 00:28:15,750
‎[सिमरन की आवाज़] मुझे पता था
‎कि यह बुरा दिन होने वाला है।

373
00:28:30,291 --> 00:28:31,125
‎[डिंपल] मैं जाऊँ?

374
00:28:35,208 --> 00:28:38,375
‎अब एक दूसरे को सहने की
‎आदत डाल लेनी चाहिए। नहीं?

375
00:28:46,583 --> 00:28:50,583
‎[ऋषि] वैसे भी, मेरा आज का
‎गुस्से का कोटा खत्म हो चुका है इसलिए…

376
00:28:51,291 --> 00:28:52,125
‎[डिंपल] ठीक है।

377
00:28:58,666 --> 00:29:00,958
‎तो? कैसी चल रही है?

378
00:29:02,583 --> 00:29:04,833
‎एप की लीक की जाँच?

379
00:29:05,375 --> 00:29:07,291
‎बंद कर दी। कोई सुराग नहीं मिला।

380
00:29:09,875 --> 00:29:13,000
‎सही है। अब सही से आगे बढ़ सकती हो।

381
00:29:15,666 --> 00:29:18,208
‎-मेरा मतलब…
‎-पता है।

382
00:29:23,125 --> 00:29:28,125
‎मैं बचपन में बहुत समय बिताती थी छत पर।
‎आकाश गंगाओं को ट्रैक करती थी।

383
00:29:32,000 --> 00:29:32,833
‎मैं भी।

384
00:29:36,250 --> 00:29:41,625
‎चल। कुछ तो एक जैसा निकला हमारे बीच में।
‎[डिंपल हँसती है]

385
00:29:49,583 --> 00:29:52,916
‎वो वाला मेरा पसंदीदा तारा था। एकुला।

386
00:29:54,625 --> 00:29:56,000
‎और वो तारा वेगा है।

387
00:29:57,541 --> 00:29:59,291
‎[डिंपल] उसके बायीं ओर ऑलटेयर है।

388
00:30:02,791 --> 00:30:05,625
‎तुम्हें पता है, वेगा और ऑलटेयर प्रेमी थे?

389
00:30:09,583 --> 00:30:13,291
‎वेगा, भगवान की बेटी थी।
‎और ऑलटेयर गाय चराता था।

390
00:30:14,833 --> 00:30:19,916
‎तो, उनके माता-पिता ने उन दोनों के बीच में
‎एक नदी बना दी। ताकि वो मिल न सकें।

391
00:30:22,208 --> 00:30:26,750
‎पर… साल में एक रात
‎उन्हें मिलने की अनुमति थी।

392
00:30:29,333 --> 00:30:32,458
‎चिड़िया साथ में मिल के,
‎पुल बनाती थीं, नदी के ऊपर।

393
00:30:35,583 --> 00:30:36,416
‎[डिंपल] क्या?

394
00:30:42,041 --> 00:30:42,875
‎क्या?

395
00:30:43,916 --> 00:30:45,291
‎तुम्हें यह कहानी पता है?

396
00:30:53,000 --> 00:30:57,166
‎यार, याद ही नहीं,
‎कब बंद कर दिया, छत पर आना।

397
00:30:58,375 --> 00:31:01,375
‎आज भी लैपटॉप होता, तो अपने कमरे में
‎बैठ के गेम्स खेल रही होती।

398
00:31:03,750 --> 00:31:07,500
‎[ऋषि] मेरे पास भी अगर मेरा
‎स्मार्ट फ़ोन होता, तो मैं यहाँ नहीं होता।

399
00:31:07,583 --> 00:31:10,541
‎खुद को व्यस्त रखने के
‎सैंकड़ों तरीके ढूंढ लेता।

400
00:31:14,333 --> 00:31:18,625
‎वैसे भी, बहुत काम बचा है। माँ की शादी और…

401
00:31:22,250 --> 00:31:27,833
‎ऋषि… कैसे डील कर रहा है? हम्म?

402
00:31:28,666 --> 00:31:29,750
‎माँ की शादी।

403
00:31:34,416 --> 00:31:38,666
‎मुझे… मुझे नहीं पता।

404
00:31:42,291 --> 00:31:48,208
‎शायद उन्हें फेरे लेते हुए देखूँगा, तो,
‎शायद पता चल जाए कि मुझे कैसा लग रहा है।

405
00:31:48,666 --> 00:31:49,500
‎शायद।

406
00:31:56,125 --> 00:32:00,500
‎तुम्हें आना चाहिए।
‎माँ ने तुम्हें आमंत्रित किया है।

407
00:32:03,583 --> 00:32:08,833
‎शुक्रिया। पर… यार, काम बहुत है। और…

408
00:32:11,208 --> 00:32:13,541
‎हाँ। कोई बात नहीं। मैं समझता हूँ।

409
00:32:21,500 --> 00:32:26,208
‎-चलो… गुड नाइट।
‎-गुड नाइट।

410
00:32:27,750 --> 00:32:33,083
‎[बैकग्राउंड में गीत बज रहा है]
‎♪ आ गिरा आसमान दिल गवाह है ♪

411
00:32:33,916 --> 00:32:39,916
‎♪ साथ तू न सही दिल जवां है ♪

412
00:32:40,166 --> 00:32:42,125
‎♪ कागज़ के पन्नों पर मैं… ♪

413
00:32:42,208 --> 00:32:43,541
‎-[ऋषि] डिंपल।
‎-हाँ?

414
00:32:43,625 --> 00:32:45,583
‎♪ लिख दूँ तेरा नाम ♪

415
00:32:45,666 --> 00:32:48,958
‎चाहो तो हर्ष को साथ ला सकती हो। सब ठीक है।

416
00:32:50,500 --> 00:32:51,333
‎[डिंपल] हाँ।

417
00:32:53,041 --> 00:32:57,708
‎♪ मैं तेरा तू मेरी फिर धीरे से खो गए ♪

418
00:32:58,083 --> 00:33:04,000
‎♪ धीरे से खो गए
‎कहीं तू मेरी फिर धीरे से खो गए ♪

419
00:33:04,375 --> 00:33:10,666
‎♪ धीरे से खो गए, धीरे से खो गए हम
‎धीरे धीरे से खो गए हम ♪

420
00:33:12,250 --> 00:33:14,000
‎तो, तुम्हारे पास और सवाल हैं?

421
00:33:16,541 --> 00:33:21,458
‎हाँ। असल में हैं।
‎अगर मैं एकदम अभी न आऊँ तो?

422
00:33:21,541 --> 00:33:26,041
‎-तुम्हारा मतलब है, एक सेमेस्टर छोड़ना है?
‎-हाँ, ऐसा ही कुछ।

423
00:33:26,708 --> 00:33:30,250
‎मुझे यह सुनकर आश्चर्य हुआ।
‎क्योंकि तुमने अपनी पूरी फ़ीस भर दी है।

424
00:33:31,333 --> 00:33:34,708
‎तुम्हारे पास तय करने को बस 24 घंटे का
‎समय है। वरना, पैसा वापस नहीं मिलेगा।

425
00:33:35,791 --> 00:33:37,041
‎ये दस हज़ार डॉलर हैं।

426
00:33:41,833 --> 00:33:44,708
‎[सिमरन की आवाज़] हमें लगता है हमारा जीवन
‎तीन चीज़ों के इर्द-गिर्द घूमता है।

427
00:33:44,791 --> 00:33:48,000
‎[सिमरन की आवाज़] प्यार, सेक्स और तकनीक।

428
00:33:48,875 --> 00:33:51,916
‎[सिमरन की आवाज़] पर, आपको पता है?
‎मुझे लगता है, हम गलत हैं।

429
00:33:52,541 --> 00:33:54,375
‎अंत में, केवल एक चीज़ मायने रखती है।

430
00:33:56,000 --> 00:33:57,041
‎[फ़ोन पर संदेश की बीप]

431
00:33:57,958 --> 00:34:01,625
‎[सिमरन की आवाज़] फ़ोन की बीप खास नहीं है।
‎खास वो है जो बीप के उस ओर है।

432
00:34:01,750 --> 00:34:03,833
‎ऋषि से नया मैसेज
‎तुम्हारी बहुत याद आ रही है नम्रता

433
00:34:04,583 --> 00:34:07,583
‎[सिमरन की आवाज़]
‎कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो या 100 का,

434
00:34:08,458 --> 00:34:12,000
‎[सिमरन की आवाज़] अंत में
‎तस्वीर हम अपने दिल से ही देखते हैं।

435
00:34:22,541 --> 00:34:24,791
‎हाँ, दादा। अपने नए डैडी का पिछवाड़ा चूमो।

436
00:34:25,041 --> 00:34:27,333
‎मुझे नहीं आना तुम्हारी माँ,
‎और यह रणविजय की शादी में!

437
00:34:27,458 --> 00:34:28,375
‎मैं भी नहीं आ रहा।

438
00:34:31,333 --> 00:34:36,666
‎एप्लीकेशंस एट ज़ेडबीटीपीस्कूलऑफ़डिज़ायनिंग
‎विषय: आवेदन रद्द करें

439
00:34:37,333 --> 00:34:40,750
‎[सिमरन की आवाज़] तो आखिर में हमारा जीवन
‎केवल एक चीज़ के इर्द-गिर्द घूमता है।

440
00:34:41,208 --> 00:34:43,958
‎[सिमरन की आवाज़] सेक्स और
‎तकनीक के बिना हम काम चला सकते हैं।

441
00:34:44,958 --> 00:34:47,500
‎पर यह कमबख़्त प्यार!

442
00:34:47,583 --> 00:34:49,541
‎-डिंपल।
‎-हम्म?

443
00:34:52,458 --> 00:34:53,791
‎मुझे तुमसे कुछ पूछना है।

444
00:37:14,291 --> 00:37:16,041
‎द्वारा अनुवादित : तुषार

