1
00:00:06,041 --> 00:00:11,416
‎[नम्रता की आवाज़] प्रिय आयशा, कैसे
‎कर लेती हो तुम? खुल के जीना, बिना डरे।

2
00:00:12,041 --> 00:00:13,458
‎[नम्रता की आवाज़] मुझसे नहीं होगा।

3
00:00:13,958 --> 00:00:16,375
‎[नम्रता की आवाज़]
‎मैं काँच की दीवारों में बंद हूँ।

4
00:00:16,791 --> 00:00:19,666
‎[नम्रता की आवाज़] मुझे जो ज़िंदगी चाहिए,
‎वह मेरे बिलकुल सामने है। पर…

5
00:00:20,000 --> 00:00:21,666
‎[नम्रता की आवाज़] मैं बस उसे छू नहीं सकती।

6
00:00:22,000 --> 00:00:24,458
‎-नम्रता, मैं तेरे से बात कर रहा हूँ!
‎-आप सुनिए। गुस्सा मत करिए।

7
00:00:24,583 --> 00:00:26,833
‎-ऋषि और तुम साथ हो या नहीं?
‎-बात तो सुन लीजिए उसकी।

8
00:00:27,000 --> 00:00:28,000
‎देखा, मैंने कहा था न।

9
00:00:28,083 --> 00:00:29,875
‎मतलब सब सच है? हाँ?

10
00:00:30,000 --> 00:00:31,333
‎वो सच है, जो लोग कह रहे हैं?

11
00:00:31,458 --> 00:00:33,916
‎-तू। तू…
‎-समलैंगिक कहते हैं, पापा।

12
00:00:34,833 --> 00:00:37,416
‎और मैंने अपने आपको बदलने की बहुत कोशिश की।

13
00:00:37,916 --> 00:00:39,958
‎पिछले दस साल से
‎मैं सिर्फ़ कोशिश कर रही हूँ।

14
00:00:40,541 --> 00:00:42,375
‎लेकिन, अब मैं और झूठ नहीं बोल सकती।

15
00:00:42,458 --> 00:00:43,958
‎तो मेरे ही घर पैदा होना था तुझे!

16
00:00:44,583 --> 00:00:46,291
‎और समलैंगिक नहीं कहते हैं लोग,

17
00:00:46,708 --> 00:00:48,250
‎बेशर्म कहते हैं, बेशर्म।

18
00:00:48,833 --> 00:00:50,416
‎-सस्ती, गंदी…
‎-बस!

19
00:00:53,958 --> 00:00:56,500
‎[नम्रता की आवाज़] मैं अपनी ही कहानी में
‎साइड हीरोइन हूँ, आयशा।

20
00:00:57,291 --> 00:00:59,666
‎[नम्रता की आवाज़] सोचती थी,
‎जिस दिन सच बोल दूँगी,

21
00:01:00,291 --> 00:01:01,333
‎कहानी मेरी अपनी हो जाएगी।

22
00:01:01,541 --> 00:01:03,583
‎[नम्रता की आवाज़]
‎मैं, आखिरकार, आज़ाद हो जाऊँगी।

23
00:01:03,791 --> 00:01:05,041
‎हाँ, ले जा इसे कमरे में!

24
00:01:06,500 --> 00:01:08,458
‎और कमरा बंद रहना चाहिए।

25
00:01:10,833 --> 00:01:13,583
‎[नम्रता की आवाज़]
‎पर सच बोलने पर मेरी कहानी ही खत्म हो गई।

26
00:01:14,083 --> 00:01:17,958
‎[नम्रता की आवाज़] मैं आखिरकार आज़ाद हो गई,
‎पर मैं बिलकुल अकेली हूँ।

27
00:01:22,166 --> 00:01:23,250
‎[सेलिना] डिम…

28
00:01:24,375 --> 00:01:26,083
‎[सेलिना] डिम, मुझे माफ़ कर दो।

29
00:01:27,333 --> 00:01:29,375
‎डिम, मैं फँस गई थी।

30
00:01:30,250 --> 00:01:32,833
‎[सेलिना] प्लीज़, डिम। मुझे माफ़ कर दो!

31
00:01:33,208 --> 00:01:36,208
‎[सेलिना] मेरे पास कोई और
‎विकल्प नहीं था, डिम। मुझे करना पड़ा।

32
00:01:37,500 --> 00:01:39,208
‎[सेलिना] मेरे पास कोई विकल्प नहीं था, डिम।

33
00:01:40,166 --> 00:01:41,666
‎[सेलिना] मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।

34
00:01:57,000 --> 00:02:00,916
‎दुनिया पर वर्चस्व
‎जो महसूस करते हो उसे कह दो

35
00:02:01,166 --> 00:02:04,333
‎NETFLIX सीरीज़

36
00:02:12,958 --> 00:02:14,875
‎कतई नहीं! सवाल ही नहीं पैदा होता।

37
00:02:14,958 --> 00:02:17,958
‎सुबह-सुबह यहाँ पर नाटक हुआ है,
‎तुमको जाने दिया न, अखंड नाटक हो जाएँगे।

38
00:02:29,916 --> 00:02:31,666
‎-हैलो।
‎-हैलो।

39
00:02:33,916 --> 00:02:37,416
‎मैं बस तुम्हें शुभकामनाएँ देना चाहता था
‎ऑल द बेस्ट सब कुछ के लिए।

40
00:02:38,125 --> 00:02:39,000
‎शुक्रिया।

41
00:02:41,458 --> 00:02:42,708
‎कोई बुरा अहसास तो नहीं है, न?

42
00:02:42,791 --> 00:02:44,833
‎हाँ, कोई बुरा अहसास नहीं है।

43
00:02:47,000 --> 00:02:50,375
‎-ठीक है। तो मैं बस… हाँ।
‎-हाँ। डिंपल से बात हुई?

44
00:02:51,166 --> 00:02:53,291
‎नहीं। अभी मिलने जा रहा हूँ।

45
00:02:53,375 --> 00:02:54,208
‎अरे।

46
00:02:56,166 --> 00:02:58,166
‎[महिला वॉर्डन] वॉर्डन की
‎कोई इज़्ज़त ही नहीं है यहाँ पे।

47
00:03:01,708 --> 00:03:05,083
‎मैं बस तुम्हें बताना चाहता हूँ
‎कि कल रात क्या हुआ था।

48
00:03:05,166 --> 00:03:08,708
‎कोई बात नहीं। मतलब, मैंने
‎तुम लोगों को देखा था। तो, सब ठीक है।

49
00:03:08,791 --> 00:03:12,458
‎तो, तुम जानते हो कि सेलिना ने
‎"एंटीसोश" लीक किया था।

50
00:03:14,500 --> 00:03:16,916
‎-क्या?
‎-हाँ।

51
00:03:31,708 --> 00:03:32,666
‎तो, सेलिना, हाँ?

52
00:03:34,458 --> 00:03:35,666
‎इतने दिन सिर फोड़ा।

53
00:03:36,875 --> 00:03:40,125
‎[डिंपल] कॉलेज के हज़ार चक्कर लगाए,
‎दस हज़ार नियम तोड़े।

54
00:03:40,666 --> 00:03:45,125
‎[डिंपल] नए एप पर ध्यान ही नहीं दिया।
‎और फिर पता चला, चोर मेरे सामने बैठी है।

55
00:03:45,375 --> 00:03:46,416
‎मेरी सबसे अच्छी दोस्त।

56
00:03:50,333 --> 00:03:51,500
‎तेरे को किसने बोला?

57
00:03:53,625 --> 00:03:54,458
‎ऋषि।

58
00:03:56,916 --> 00:03:57,750
‎हर्ष…

59
00:04:00,541 --> 00:04:02,875
‎मैं तुझे बताने आ ही रही थी।

60
00:04:02,958 --> 00:04:06,125
‎कोई बात नहीं। समझाने की ज़रूरत नहीं है।

61
00:04:06,541 --> 00:04:08,791
‎नहीं। बस… मेरा मतलब…

62
00:04:10,416 --> 00:04:12,166
‎हमारे बीच में जो भी हुआ…

63
00:04:12,333 --> 00:04:16,583
‎देखो, यह… हम दोनों दोस्त हैं।

64
00:04:18,000 --> 00:04:20,375
‎दोस्त, जिन्होंने साथ में कुछ चीज़ें कीं।

65
00:04:21,416 --> 00:04:22,708
‎कुछ सच में मज़ेदार चीज़ें।

66
00:04:31,625 --> 00:04:33,166
‎हमारे पास दो विकल्प हैं।

67
00:04:34,291 --> 00:04:35,125
‎एक…

68
00:04:35,875 --> 00:04:39,458
‎आसानी से, हल्का-फुल्का… अच्छा समय।

69
00:04:41,291 --> 00:04:42,125
‎दो…

70
00:04:44,458 --> 00:04:45,416
‎हमने कुछ महसूस किया।

71
00:04:51,333 --> 00:04:52,958
‎हमारे लिए पहला विकल्प ही सही है।

72
00:04:54,958 --> 00:04:57,541
‎वैसे भी, मैं जयपुर का नहीं,
‎बोस्टन का लड़का अधिक हूँ।

73
00:04:58,708 --> 00:04:59,541
‎और…

74
00:05:00,625 --> 00:05:02,208
‎और तुम सही हो, यहाँ बहुत गर्मी है।

75
00:05:02,625 --> 00:05:04,625
‎तो, सच में, यहाँ रुकने का
‎कोई कारण नहीं है।

76
00:05:09,500 --> 00:05:12,583
‎हर्ष, यह सिर्फ़ आसान सा,
‎हल्का-फुल्का नहीं था।

77
00:05:16,000 --> 00:05:16,833
‎पर…

78
00:05:18,250 --> 00:05:19,208
‎इसे पूरा मत करो।

79
00:05:23,708 --> 00:05:28,416
‎[नम्रता की आवाज़] एक अधूरी कहानी का
‎मतलब है काँच की दीवारों में बंद रहना।

80
00:05:29,125 --> 00:05:31,458
‎[नम्रता की आवाज़] मुझे जो चाहिए
‎वो मेरे कितने पास है।

81
00:05:31,541 --> 00:05:32,500
‎आयशा को फ़ोन हो रहा है…

82
00:05:32,583 --> 00:05:34,000
‎[नम्रता की आवाज़] फिर भी कितनी दूर।

83
00:05:34,875 --> 00:05:37,958
‎[नम्रता की आवाज़] मुझे कोई दीवारें
‎नहीं चाहिए। कम से कम अपने बीच तो नहीं।

84
00:05:38,833 --> 00:05:39,666
‎हैलो, जान।

85
00:05:39,750 --> 00:05:40,583
‎[नम्रता] हैलो।

86
00:05:41,291 --> 00:05:43,083
‎क्या हुआ? तुम ठीक हो न?

87
00:05:43,875 --> 00:05:46,833
‎हाँ, बस। घर में सब-कुछ पागलपन है।

88
00:05:48,041 --> 00:05:50,083
‎माँ पापा को पता चल गया है, तो…

89
00:05:50,833 --> 00:05:52,500
‎[नम्रता] इतना तनाव नहीं है। मुझे लगता है,

90
00:05:52,916 --> 00:05:55,416
‎एक-दो दिन में सब ठीक हो जाएगा।

91
00:05:55,625 --> 00:05:57,708
‎सुनो, तुम मेरे पास दिल्ली आ जाओ।

92
00:05:57,791 --> 00:05:59,708
‎ग्रीन पार्क में रहेंगे। मोमो खाएँगे।

93
00:05:59,791 --> 00:06:02,958
‎बीयर पिएँगे। और जब दिल करेगा,
‎बाइक लेके, सीधे मनाली।

94
00:06:03,041 --> 00:06:04,333
‎आ जाओ। बहुत मज़ा आएगा।

95
00:06:04,958 --> 00:06:08,541
‎आयशा, काश मैं आ सकती। मैं बस… पता है…

96
00:06:09,291 --> 00:06:10,125
‎फोन दे।

97
00:06:13,333 --> 00:06:14,166
‎पासवर्ड क्या है?

98
00:06:15,750 --> 00:06:16,916
‎आपका जन्मदिन है।

99
00:06:17,791 --> 00:06:19,083
‎कॉल लिस्ट
‎आयशा

100
00:06:21,750 --> 00:06:23,083
‎अब से फोन मेरे पास रहेगा।

101
00:06:23,250 --> 00:06:24,375
‎पापा, प्लीज़!

102
00:06:27,250 --> 00:06:29,375
‎[नम्रता की आवाज़] सॉरी आयशा,
‎मैं बाय भी नहीं बोल पाई।

103
00:06:29,750 --> 00:06:32,708
‎[नम्रता की आवाज़] मुझे पता है कि
‎हर प्रेम कहानी का खुशी भरा अंत नहीं होता,

104
00:06:32,791 --> 00:06:35,458
‎[नम्रता की आवाज़] पर हर प्रेम कहानी का
‎अंत तो होना चाहिए। नहीं क्या?

105
00:06:35,541 --> 00:06:36,583
‎हैलो!

106
00:06:36,791 --> 00:06:38,041
‎क्या?

107
00:06:40,208 --> 00:06:42,333
‎-हैलो।
‎-मुझे लगा तू निकल गया।

108
00:06:44,666 --> 00:06:46,333
‎थोड़ी-थोड़ी उम्मीद कर रहा था कि तुम आओगी।

109
00:06:50,666 --> 00:06:52,625
‎ताकि मैं तुम्हें दे सकूँ…

110
00:06:54,333 --> 00:06:55,208
‎यह।

111
00:07:00,000 --> 00:07:01,583
‎सौ साल पुराना, आई-पॉड।

112
00:07:02,416 --> 00:07:03,750
‎सुनो, यह विंटेज है।

113
00:07:05,458 --> 00:07:08,291
‎यह… मेरा पहला आई-पॉड था। और…

114
00:07:09,541 --> 00:07:10,875
‎अब मैं चाहता हूँ कि तुम इसे रखो।

115
00:07:12,000 --> 00:07:12,833
‎इसमें…

116
00:07:13,750 --> 00:07:14,791
‎तेरा संगीत है?

117
00:07:16,958 --> 00:07:19,166
‎मैंने कुछ चीज़ें डाल दी हैं, हमारे…

118
00:07:22,500 --> 00:07:24,166
‎मुझे यादों में रखने के लिए।

119
00:07:31,916 --> 00:07:37,166
‎खैर, मुझे फ्लाइट पकड़नी है। तो, मैं बस…

120
00:07:44,000 --> 00:07:45,166
‎मैं शायद खुशकिस्मत था।

121
00:07:50,416 --> 00:07:51,250
‎मैं खुशकिस्मत थी।

122
00:07:52,791 --> 00:07:55,208
‎♪ जानूँ न… ♪

123
00:07:56,333 --> 00:07:58,125
‎♪ जानूँ न… ♪

124
00:08:01,458 --> 00:08:05,000
‎♪ अभी तू मेरा ख्वाब है ♪

125
00:08:08,541 --> 00:08:12,791
‎♪ जहाँ पर हम दो निसार हैं ♪

126
00:08:15,750 --> 00:08:19,583
‎♪ तेरा वो चेहरा याद है ♪

127
00:08:23,125 --> 00:08:26,166
‎♪ तेरे बिन दिल बेताब है ♪

128
00:08:27,625 --> 00:08:29,333
‎अबे, इससे अच्छा तेरे को दे देते, यार।

129
00:08:29,666 --> 00:08:30,916
‎-अबे, यह…
‎-क्या हुआ?

130
00:08:32,791 --> 00:08:34,666
‎दोस्त, अनमोल को इंटर्नशिप मिल गई रे।

131
00:08:37,250 --> 00:08:38,083
‎[क्रिश] डिंपल।

132
00:08:38,625 --> 00:08:40,833
‎अभी नहीं। दूर ही रहना। कोशिश भी मत करना।

133
00:08:41,041 --> 00:08:42,791
‎मैं बस तुझे सॉरी बोलने के लिए आया हूँ।

134
00:08:43,750 --> 00:08:46,291
‎प्लीज़। प्लीज़, सिड सर को कुछ मत बोलना।

135
00:08:46,791 --> 00:08:49,750
‎कोड मेरे लैपटॉप से लीक हुआ है न।
‎रिपोर्ट भी मैं ही करूँगा।

136
00:08:50,333 --> 00:08:51,708
‎चल, तू अपना बैग पैक करना शुरू कर।

137
00:08:52,375 --> 00:08:53,208
‎प्लीज़, डिंपल।

138
00:09:06,750 --> 00:09:11,500
‎सुन, मेरी यह इंटर्नशिप ले ले।
‎बस मुँह मत खोल।

139
00:09:12,166 --> 00:09:13,125
‎रिश्वत दे रहा है?

140
00:09:14,791 --> 00:09:15,750
‎एहसान माँग रहा हूँ।

141
00:09:19,291 --> 00:09:20,166
‎हाथ जोड़ लूँ क्या?

142
00:09:21,250 --> 00:09:23,541
‎नहीं चाहिए, तेरी बेकार सी इंटर्नशिप।

143
00:09:24,166 --> 00:09:25,791
‎देख डिंपल, समझने की कोशिश कर।

144
00:09:26,291 --> 00:09:28,750
‎मेरा और सिमरन का क्या है,
‎हम लोग तो पहुँच लगा के बच जाएँगे।

145
00:09:28,958 --> 00:09:32,541
‎[क्रिश] सेलिना के बारे में सोचो।
‎उसका तो कैरियर खत्म।

146
00:09:34,000 --> 00:09:34,833
‎क्या चल रहा है?

147
00:09:37,125 --> 00:09:38,833
‎कोई नई फिशिंग स्कीम बना रहे हो?

148
00:09:40,208 --> 00:09:41,291
‎मुझे भी शामिल कर लो।

149
00:09:42,458 --> 00:09:43,458
‎कुछ पैसा ही कमा लूँगा।

150
00:09:45,125 --> 00:09:46,791
‎आहूजा, क्या चल रहा है?

151
00:09:50,041 --> 00:09:53,958
‎कुछ नहीं, सर। बस एप जमा
‎करने की समय सीमा पर ही चर्चा कर रहे थे।

152
00:09:54,083 --> 00:09:55,083
‎[सिड सर] ठीक है।

153
00:09:56,166 --> 00:10:00,791
‎ज़्यादा उड़ मत। इस बार जाने दे रही हूँ।
‎अगली बार अगर पंगा लिया न…

154
00:10:12,041 --> 00:10:12,875
‎शुक्रिया, भाई।

155
00:10:12,958 --> 00:10:16,666
‎भाई-वाई नहीं हूँ मैं तेरा,
‎सिमरन के लिए कर रहा हूँ।

156
00:10:27,500 --> 00:10:29,458
‎[सिड सर] कोई लग नहीं रहा
‎आज काम करने के मूड में।

157
00:10:30,333 --> 00:10:31,333
‎[सिड सर] वैसे, ठीक है।

158
00:10:32,333 --> 00:10:34,875
‎आधे से ज़्यादा टीम के
‎जो साथी हैं, वो तो जा चुके हैं।

159
00:10:36,416 --> 00:10:39,583
‎बिडसरिया नहीं है।
‎मल्होत्रा नंबर दो जा चुका है।

160
00:10:41,416 --> 00:10:42,791
‎और नॉटी अमेरिका वापस गया।

161
00:10:44,416 --> 00:10:48,750
‎तो अनमोल की इंटर्नशिप की खुशी में ट्रीट।
‎कैंटीन में मिलते हैं।

162
00:10:51,500 --> 00:10:53,333
‎कॉल लॉग
‎नम्रता

163
00:10:55,125 --> 00:10:57,083
‎नमू, यह…

164
00:10:59,666 --> 00:11:02,291
‎ध्यान से। बस, पकड़ी मत जाना।

165
00:11:07,125 --> 00:11:07,958
‎हैलो।

166
00:11:09,000 --> 00:11:11,250
‎नम्रता क्या हुआ?
‎तुम आज कॉलेज क्यों नहीं आईं?

167
00:11:14,333 --> 00:11:16,416
‎[नम्रता की आवाज़]
‎मैं हमेशा अकेले में रोती हूँ।

168
00:11:16,583 --> 00:11:20,458
‎[नम्रता की आवाज़] मुझे यह लगता था
‎कि किसी के सामने रोऊँगी तो कमज़ोर लगूँगी।

169
00:11:20,875 --> 00:11:24,083
‎[नम्रता की आवाज़] पर अब
‎और मज़बूत नहीं बनना मुझे। थक गई हूँ।

170
00:11:24,333 --> 00:11:25,250
‎सुनो।

171
00:11:25,833 --> 00:11:27,583
‎सेलिना, मुझे तुमसे कोई बात नहीं करनी।

172
00:11:27,750 --> 00:11:29,375
‎यह बहुत ज़रूरी है।
‎यह नम्रता के बारे में है।

173
00:11:29,458 --> 00:11:33,125
‎उसके डैड को पता चल गया। और उसे कमरे में
‎बंद कर दिया है। हमें जाना होगा, अभी।

174
00:11:33,750 --> 00:11:35,208
‎तुम कहीं नहीं जाओगी। मैं जाऊँगा।

175
00:11:35,291 --> 00:11:38,500
‎ठीक है? तुम पहले ही बहुत समस्या
‎पैदा कर चुकी हो। मुझे और नहीं चाहिए।

176
00:11:40,708 --> 00:11:43,583
‎[नम्रता की आवाज़] काश,
‎मैं अपने आसपास सब ठीक कर पाती।

177
00:11:44,166 --> 00:11:46,500
‎[नम्रता की आवाज़]
‎पर अब शायद बहुत देर हो गई है।

178
00:11:47,541 --> 00:11:51,958
‎पांच साल की उम्र से बस एक इंसान है,
‎जिसके सामने मैं रोई हूँ।

179
00:11:52,125 --> 00:11:53,166
‎ऋषि का फ़ोन आ रहा है…

180
00:11:53,250 --> 00:11:56,833
‎[नम्रता की आवाज़] लेकिन जब भरोसा टूटा तो,
‎यहाँ भी एक दीवार खड़ी हो गई।

181
00:11:57,250 --> 00:11:58,166
‎चार्जिंग शून्य प्रतिशत

182
00:11:58,333 --> 00:12:01,916
‎[नम्रता की आवाज़] और कुछ लोग ऐसे होते हैं,
‎जिन्हें दीवारों की कोई परवाह नहीं होती।

183
00:12:02,666 --> 00:12:04,500
‎[नम्रता की आवाज़]
‎जिनसे मदद माँगनी नहीं पड़ती।

184
00:12:05,833 --> 00:12:07,833
‎[नम्रता की आवाज़]
‎वो बिना माँगे ही आ जाते हैं।

185
00:12:21,291 --> 00:12:23,375
‎वह तुम्हारे साथ अपराधी जैसा
‎बर्ताव कैसे कर सकते हैं?

186
00:12:23,875 --> 00:12:27,458
‎तुम अभी कुछ भी कहोगे न, ऋषि।
‎बात और खराब हो जाएगी।

187
00:12:28,083 --> 00:12:32,041
‎पापा का गुस्सा थोड़ा ठंडा होने दो।
‎और फिर हम योजना बनाएँगे।

188
00:12:32,125 --> 00:12:33,625
‎नहीं, पर अगर ठंडा नहीं हुआ तो?

189
00:12:38,791 --> 00:12:42,125
‎नम्रता, तुम जानती हो,
‎मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ। है न?

190
00:12:43,250 --> 00:12:45,458
‎मैं अभी यहाँ हूँ। मैं हमेशा रहूँगा।

191
00:12:47,458 --> 00:12:49,833
‎अगर तुम्हें कहीं भाग के जाना है,
‎तो मैं भगा के ले चलता हूँ।

192
00:12:52,166 --> 00:12:54,625
‎अगर तुम्हें किसी और के साथ भागना हो।

193
00:12:56,291 --> 00:12:58,875
‎मतलब, जैसे, बुलेट वाली।

194
00:13:01,666 --> 00:13:04,583
‎वो तो चली गई। उसे जाना ही था।

195
00:13:05,500 --> 00:13:06,833
‎उसमें कुछ नया नहीं है।

196
00:13:14,958 --> 00:13:18,291
‎ऋषु, मैंने तुम्हारे लिए कुछ बनाया है।

197
00:13:24,791 --> 00:13:27,041
‎दोस्त
‎परिवार

198
00:13:39,708 --> 00:13:42,666
‎तू मुझे अपनी प्यार की कहानी की
‎अपडेट देते रहना। ठीक है?

199
00:13:43,291 --> 00:13:47,125
‎पक्का से। शायद तुम्हारे
‎ज़रिए ही, मैं थोड़ा जी लूँ।

200
00:13:47,916 --> 00:13:50,208
‎अपनी प्यार की कहानी पर ध्यान दो। ठीक है?

201
00:13:51,250 --> 00:13:54,500
‎[नम्रता की आवाज़]
‎प्रिय आयशा, शायद देर नहीं हुई है।

202
00:13:54,750 --> 00:13:56,916
‎[नम्रता की आवाज़]
‎मैं अब भी कुछ चीज़ें ठीक कर सकती हूँ।

203
00:13:57,500 --> 00:14:02,583
‎हैलो! डेलीशरी पर,
‎तुम्हारे पिछले 30 दिन का ऑर्डर चेक देखा।

204
00:14:03,583 --> 00:14:05,791
‎सलाद, सलाद और सिर्फ़ सलाद।

205
00:14:06,666 --> 00:14:07,833
‎तुम यहाँ क्या कर रही हो?

206
00:14:11,583 --> 00:14:15,583
‎तुझे पता है, हम दोनों में समानता क्या है?

207
00:14:18,291 --> 00:14:20,125
‎हम दोनों आखिरकार थक चुके हैं।

208
00:14:20,958 --> 00:14:22,625
‎अपनी ज़िंदगी के सारे झूठ से।

209
00:14:23,958 --> 00:14:25,708
‎हमें अब नाटक करने की ज़रूरत नहीं है।

210
00:14:26,500 --> 00:14:29,833
‎मुझे लगता है यह काफ़ी बड़ा
‎मील का पत्थर है, हमारी ज़िंदगी में।

211
00:14:31,416 --> 00:14:33,333
‎हमें जश्न मनाना चाहिए। है न?

212
00:14:35,583 --> 00:14:36,666
‎अच्छी सुगंध आ रही है न?

213
00:14:40,000 --> 00:14:41,916
‎सेलिना, तुम क्या करने की कोशिश कर रही हो?

214
00:14:42,458 --> 00:14:45,041
‎कुछ नहीं, मैं तो बस दिखा रही हूँ।

215
00:14:46,916 --> 00:14:50,083
‎बस देखो। गर्मागर्म, लज़ीज़, पैटी।

216
00:14:50,291 --> 00:14:54,416
‎नर्म और मुलायम ब्रेड।
‎बिलकुल जे. एलओ के बम की तरह।

217
00:14:55,375 --> 00:14:57,791
‎इसे देखो। तुम खाओगी?

218
00:14:58,041 --> 00:15:00,416
‎-बस करो।
‎-तुम जानती हो कि तुम खाना चाहती हो।

219
00:15:02,458 --> 00:15:04,958
‎यह यहीं है। तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है।

220
00:15:05,041 --> 00:15:06,166
‎ओह, भाड़ में जाए।

221
00:15:19,250 --> 00:15:20,208
‎मैं जानती हूँ। है न?

222
00:15:20,916 --> 00:15:21,750
‎बहुत अच्छा है।

223
00:15:24,708 --> 00:15:27,833
‎पता है? शूट करो।

224
00:15:28,541 --> 00:15:29,375
‎सच में?

225
00:15:30,250 --> 00:15:31,958
‎हाँ। चलो करो।

226
00:15:33,083 --> 00:15:33,916
‎ठीक है, फिर।

227
00:15:36,333 --> 00:15:37,541
‎हैलो, मेरे शिमर्स।

228
00:15:39,625 --> 00:15:42,625
‎मैं आपको बता नहीं सकती,
‎यह कितना स्वादिष्ट है।

229
00:15:43,208 --> 00:15:48,625
‎अपने डेलीशरी एप पर जाओ। और बर्गासॉरस से
‎यह ऑर्गेज़्मिक बर्गर ऑर्डर करो।

230
00:15:54,541 --> 00:15:56,000
‎और जहाँ तक ऑर्गाज़्म की बात है…

231
00:15:57,791 --> 00:15:58,625
‎सोचो…

232
00:16:00,375 --> 00:16:01,875
‎आपकी शिमी को अभी तक कभी नहीं हुआ।

233
00:16:05,500 --> 00:16:06,958
‎मैंने आज तक कभी सेक्स नहीं किया।

234
00:16:07,916 --> 00:16:11,000
‎मैं कोई सेक्स की देवी नहीं।
‎और न ही मैं साइज़ ज़ीरो हूँ।

235
00:16:15,625 --> 00:16:17,083
‎मतलब, क्या आप यकीन करेंगे?

236
00:16:18,208 --> 00:16:22,416
‎मैं इतनी डायटिंग कर रही थी,
‎क्योंकि मुझे लगा मैं परफ़ेक्ट नहीं हूँ।

237
00:16:23,750 --> 00:16:25,916
‎मुझे लगा कि मैं किसी
‎लड़के के काबिल नहीं हूँ।

238
00:16:27,250 --> 00:16:30,916
‎पर, सच में, मेरे शिमर्स,
‎आपके लिए मेरी सलाह है…

239
00:16:33,041 --> 00:16:33,958
‎बस खुद से प्यार करो।

240
00:16:36,708 --> 00:16:38,916
‎आप जैसे भी हैं, खुद को स्वीकार करें।

241
00:16:39,708 --> 00:16:41,916
‎परवाह न करें कि बाकी लोग
‎आपके बारे में क्या सोचते हैं।

242
00:16:42,916 --> 00:16:45,708
‎वह चाहे आपका परिवार हो, या आपके दोस्त, या…

243
00:16:47,250 --> 00:16:48,125
‎आपके प्रेमी।

244
00:16:50,333 --> 00:16:52,625
‎गंजे हो रहे, धोखेबाज़, कमीने प्रेमी।

245
00:16:53,375 --> 00:16:55,041
‎ओह, इसे तुम फिर से कह सकती हो।

246
00:16:55,375 --> 00:16:58,041
‎गंजे हो रहे, धोखेबाज़, कमीने प्रेमी।

247
00:17:03,208 --> 00:17:06,833
‎[पुरुष आवाज़ #1] अवसाद में था।
‎पर यहाँ आने से थोड़ा बदलाव हुआ है।

248
00:17:07,000 --> 00:17:09,958
‎[पुरुष आवाज़ #1] अब तो मैं ये भी सोचता हूँ
‎कि क्या कर सकता हूँ।

249
00:17:10,416 --> 00:17:12,333
‎पहले मेरी एक इंद्रिय चली गई।

250
00:17:12,791 --> 00:17:14,875
‎लेकिन, बाकी सब इंद्रिय मज़बूत हुई हैं।

251
00:17:15,208 --> 00:17:18,000
‎[पुरुष आवाज़ #1]
‎संगीत का एक नोट सुनकर, गाना बता देता हूँ।

252
00:17:18,375 --> 00:17:19,916
‎[पुरुष आवाज़ #1] नई भाषाएँ सीख रहा हूँ।

253
00:17:20,625 --> 00:17:23,916
‎[पुरुष आवाज़ #1] अवसाद पूरा सही तो
‎नहीं हुआ है, लेकिन यह हफ़्ता सही गया।

254
00:17:24,875 --> 00:17:28,625
‎अंधा होना मेरे जीवन का एक हिस्सा है।
‎मेरी पूरी ज़िंदगी नहीं है।

255
00:17:30,208 --> 00:17:32,250
‎[डॉ. सूरी] शुक्रिया, रोहित। बहुत सही कहा।

256
00:17:32,833 --> 00:17:36,708
‎पता है? मेरी पत्नी भी शुरू-शुरू में
‎मुझसे कहती थी कि, "देख सूरी,

257
00:17:37,125 --> 00:17:41,333
‎माना कि मैं वर्णांध हूँ, पर याद रखना
‎कि वह मुझे परिभाषित नहीं करता।"

258
00:17:41,750 --> 00:17:42,916
‎बहुत सही कहा। बहुत अच्छे।

259
00:17:43,458 --> 00:17:44,541
‎चल, अब बॉल फेंक दे।

260
00:17:50,000 --> 00:17:50,958
‎मुझे नहीं बोलना है।

261
00:17:51,791 --> 00:17:54,416
‎[डॉ. सूरी] एक लाइन बोल दो। कुछ भी।

262
00:17:56,333 --> 00:17:57,250
‎हैलो, मैं अनमोल हूँ।

263
00:17:57,666 --> 00:17:58,833
‎-हैलो, अनमोल।
‎-[महिला] हैलो, अनमोल।

264
00:18:00,000 --> 00:18:02,208
‎दो साल पहले मेरी एक सड़क दुर्घटना हुई थी।

265
00:18:06,125 --> 00:18:08,625
‎साझा करने के लिए शुक्रिया। बॉल फेंक दो।

266
00:18:10,458 --> 00:18:12,375
‎ओह। माफ़ करना।

267
00:18:12,625 --> 00:18:14,416
‎कोई बात नहीं। शांत हो जाओ।

268
00:18:15,333 --> 00:18:21,000
‎क्या तुम हमारे समूह के नए सदस्यों के लिए
‎अपनी कहानी साझा करना चाहोगी?

269
00:18:25,833 --> 00:18:26,833
‎मेरा नाम विनी है।

270
00:18:27,000 --> 00:18:28,166
‎-हैलो, विनी।
‎-हैलो, विनी।

271
00:18:30,416 --> 00:18:33,041
‎आप लोगों के सामने
‎मेरी समस्या बहुत छोटी सी है।

272
00:18:33,125 --> 00:18:37,375
‎विनी, हम कभी अपनी
‎चुनौतियों के आकार की तुलना नहीं करते।

273
00:18:38,041 --> 00:18:40,166
‎मेरा… मेरा वह मतलब नहीं था। माफ़ करना।

274
00:18:40,250 --> 00:18:41,083
‎कोई बात नहीं।

275
00:18:44,458 --> 00:18:45,416
‎ठीक है, तो…

276
00:18:47,333 --> 00:18:51,291
‎कुछ लड़कों ने ऑनलाइन
‎मुझे बहुत बुरी तरह ट्रोल किया था।

277
00:18:52,208 --> 00:18:53,416
‎मेरे राजनीतिक रुझान की वजह से।

278
00:18:55,833 --> 00:18:57,875
‎उन्होंने मुझे हर तरह के नाम दिए।

279
00:18:59,666 --> 00:19:02,916
‎मुझे… यहाँ तक कि
‎बलात्कार की धमकियाँ भी मिलीं।

280
00:19:04,500 --> 00:19:07,250
‎तब से मुझे तीव्र तनाव होने लगा।

281
00:19:10,125 --> 00:19:14,708
‎मुझे लगातार ऐसा लगता है
‎कि मुझे डर का दौरा बस पड़ने ही वाला है।

282
00:19:17,458 --> 00:19:19,000
‎काश, मैं उन लोगों को बता पाती,

283
00:19:19,833 --> 00:19:22,750
‎कि उन्होंने कैसे अपने शब्दों से
‎मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी।

284
00:19:24,333 --> 00:19:28,875
‎वे चेहराविहिन, बेनाम डरपोक,
‎जो एक स्क्रीन के पीछे छिपे हैं।

285
00:19:42,250 --> 00:19:43,083
‎कॉफ़ी।

286
00:20:01,708 --> 00:20:04,625
‎उस दिन थोड़ा ज़्यादा हो गया।

287
00:20:09,541 --> 00:20:10,375
‎माफ़ करना।

288
00:20:14,708 --> 00:20:16,041
‎एनबीडी।

289
00:20:21,208 --> 00:20:23,541
‎नहीं। बीडी।

290
00:20:26,166 --> 00:20:27,458
‎मुझे आपकी थोड़ी मदद चाहिए।

291
00:20:30,125 --> 00:20:30,958
‎बोलिए।

292
00:20:34,875 --> 00:20:36,250
‎एक नया एप आइडिया आया है।

293
00:20:36,458 --> 00:20:41,541
‎सर, एक ऐसा एप जो लोगों को ऑडियो गाइड से
‎विकलांग अनुकूल जगह ढूंढने में मदद करेगा।

294
00:20:41,750 --> 00:20:44,416
‎सर, विकलांग अनुकूल वॉशरूम।
‎रैम्प वाले रेस्टोरेंट।

295
00:20:44,666 --> 00:20:45,875
‎ऐसी जगहें जहाँ पर लिफ़्ट हैं।

296
00:20:46,708 --> 00:20:49,333
‎सर, आप सोच नहीं सकते कि
‎इससे कितने लोगों को लाभ मिलेगा।

297
00:20:49,666 --> 00:20:53,125
‎-हाँ।
‎-और मैं अपने जैसे ऐसे लोगों की

298
00:20:53,708 --> 00:20:55,916
‎बात नहीं कर रहा।
‎पता है, कितने ही और लोग हैं।

299
00:20:57,750 --> 00:20:58,916
‎यह बहुत अच्छा आइडिया है।

300
00:21:00,250 --> 00:21:03,625
‎अगर तुम्हें यह आइडिया पहले आ जाता,
‎तो अभी तुम निवेशकों से बात कर रहे होते।

301
00:21:05,708 --> 00:21:07,708
‎तुम लोगों के पास समय नहीं है
‎उसको बनाने का।

302
00:21:07,916 --> 00:21:10,208
‎पर सर, अगर हम अतिरिक्त समय बिताएँ तो?

303
00:21:10,416 --> 00:21:13,291
‎करीम, अतिरिक्त समय की बात नहीं है।
‎तुम्हें लोगों से बात करनी है।

304
00:21:13,375 --> 00:21:16,166
‎यह गंभीर मसला है।
‎लोगों की ज़िंदगियाँ बदल दोगे तुम।

305
00:21:16,583 --> 00:21:19,291
‎तुम्हें सब लिखकर तैयार करना होगा,
‎रेकी करनी है, सर्वे करना है।

306
00:21:20,500 --> 00:21:22,833
‎तुम्हारा कोर्स खत्म होने वाला है,
‎तुम्हारे पास समय नहीं है।

307
00:21:26,250 --> 00:21:27,166
‎पर…

308
00:21:28,541 --> 00:21:31,875
‎इसे बनाने में तुम लोगों की
‎मदद करके मुझे बहुत खुशी होगी।

309
00:21:32,708 --> 00:21:34,958
‎पर कोर्स के बाद। चलेगा?

310
00:21:37,000 --> 00:21:38,291
‎व्हीलचेयर पर भागेगा, सर।

311
00:21:42,708 --> 00:21:43,583
‎बहुत बढ़िया।

312
00:21:44,791 --> 00:21:45,875
‎तुमने अपना दिमाग लगाया।

313
00:21:51,375 --> 00:21:52,208
‎शुक्रिया।

314
00:21:55,041 --> 00:21:56,791
‎तुम मुझे चौंकाती ही रहती हो, करीम।

315
00:21:58,750 --> 00:22:00,666
‎यह अनमोल, आसान बंदा नहीं है।

316
00:22:02,166 --> 00:22:03,000
‎वास्तव में,

317
00:22:04,000 --> 00:22:08,125
‎मुझे चिंता हुआ करती थी कि कहीं मैंने
‎तुम्हें गलत साथी के साथ तो नहीं डाल दिया।

318
00:22:10,166 --> 00:22:13,791
‎लेकिन, तुमने कितनी आसानी से
‎उसका साथ दिया। शुरू से।

319
00:22:16,625 --> 00:22:18,208
‎और अपने चेहरे पर मुस्कान रखते हुए।

320
00:22:19,666 --> 00:22:23,500
‎[नम्रता की आवाज़]
‎मैंने बहुत रोक लिया खुद को। पर क्यों?

321
00:22:24,125 --> 00:22:26,750
‎[नम्रता की आवाज़]
‎काश मैं, मैं बने रहने के लिए आज़ाद होती।

322
00:22:28,125 --> 00:22:30,333
‎[नम्रता की आवाज़]
‎और तुम्हारे साथ होने के लिए आज़ाद होती।

323
00:22:31,083 --> 00:22:33,583
‎[नम्रता की आवाज़] काश,
‎मुझे काँच की कोई दीवार नहीं रोक पाती।

324
00:22:34,041 --> 00:22:38,666
‎[नम्रता की आवाज़] काश, मैं सूरज की
‎धूप बनकर सीधा तुम्हारे पास पहुँच जाती।

325
00:22:40,416 --> 00:22:42,083
‎हैलो, भावी प्रेमी।

326
00:22:53,083 --> 00:22:56,708
‎♪ पहले कभी मैंने सोचा नहीं था ♪

327
00:22:57,041 --> 00:23:00,625
‎♪ तेरी तरह कोई देखा नहीं था ♪

328
00:23:01,250 --> 00:23:04,583
‎♪ यूँ तो न थीं, ऐसी बेचैनियाँ ♪

329
00:23:05,333 --> 00:23:08,625
‎♪ पाया तुझे, तेरा होने मैं लगा ♪

330
00:23:09,250 --> 00:23:13,250
‎♪ तू बोले, न बोले ♪

331
00:23:13,458 --> 00:23:17,041
‎♪ तुझको ही दिल सोचे ♪

332
00:23:17,833 --> 00:23:21,875
‎♪ धीरे-धीरे मैंने तेरी आँखों में देखा ♪

333
00:23:22,000 --> 00:23:26,125
‎♪ धीरे-धीरे मेरा सभी तुझे ही दिया ♪

334
00:23:26,250 --> 00:23:29,041
‎♪ जाने तू न बातें मेरी ♪

335
00:23:29,250 --> 00:23:31,208
‎♪ कहूँ तो मैं भी क्या ♪

336
00:23:31,291 --> 00:23:33,458
‎♪ कहूँ तो मैं भी क्या ♪

337
00:23:34,416 --> 00:23:38,458
‎♪ बैठे-बैठे सोचूं यह भी कि तू है मेरा ♪

338
00:23:38,625 --> 00:23:41,416
‎♪ आँखें देखें राहें तेरी ♪

339
00:23:41,625 --> 00:23:45,666
‎♪ तूने क्या किया जाने तू न बातें मेरी ♪

340
00:23:45,791 --> 00:23:47,833
‎♪ कहूँ तो मैं भी क्या ♪

341
00:23:47,958 --> 00:23:50,083
‎♪ कहूँ तो मैं भी क्या ♪

342
00:23:59,958 --> 00:24:03,333
‎♪ पहले कभी रातें जागी नहीं थीं ♪

343
00:24:03,750 --> 00:24:07,958
‎♪ बेवजह गुनगुनाती नहीं थी ♪

344
00:24:08,041 --> 00:24:11,708
‎♪ तेरी बाँहों में क्यों खो गई ♪

345
00:24:12,000 --> 00:24:15,666
‎♪ हुई तेरी अब जाना न कहीं ♪

346
00:24:15,916 --> 00:24:22,916
‎♪ ये बातें, मुलाकातें, तुझको ही दिल चाहे ♪

347
00:24:24,541 --> 00:24:28,583
‎♪ धीरे-धीरे मैंने तेरी आँखों में देखा ♪

348
00:24:28,750 --> 00:24:33,125
‎♪ धीरे-धीरे मेरा सभी तुझे ही दिया ♪

349
00:24:33,375 --> 00:24:35,625
‎♪ जाने तू न बातें मेरी ♪

350
00:24:35,916 --> 00:24:38,208
‎♪ कहूँ तो मैं भी क्या ♪

351
00:24:38,333 --> 00:24:41,000
‎♪ कहूँ तो मैं भी क्या ♪

352
00:24:47,791 --> 00:24:49,000
‎सीधे मुद्दे की बात पर आती हूँ।

353
00:24:55,541 --> 00:24:57,958
‎मेरे साथ नई, नई डेट पर चलोगे?
‎हाँ - बहुत ज़ोरदार हाँ

354
00:25:08,458 --> 00:25:09,750
‎यह बहुत अच्छा है। मैं प्रभावित हूँ।

355
00:25:10,083 --> 00:25:11,208
‎यह मेरा सर्वश्रेष्ठ है।

356
00:25:11,291 --> 00:25:13,708
‎[ऋषि] डिंपल और मैं,
‎हॉट एयर बैलून राइड पर जा रहे हैं।

357
00:25:13,791 --> 00:25:15,708
‎ऋषु, वह बहुत रोमांचक होगा।

358
00:25:16,125 --> 00:25:20,083
‎है न? पता है सबसे अच्छी बात क्या है।
‎उसने मुझसे पूछा।

359
00:25:20,333 --> 00:25:22,250
‎तुम्हारी कंपनी न, उसे बिगाड़ रही है।

360
00:25:24,458 --> 00:25:25,750
‎चलो, कुछ तो असर पड़ा।

361
00:25:36,458 --> 00:25:38,250
‎बड़े दिनों बाद खुश लग रही है।

362
00:25:43,083 --> 00:25:45,833
‎नमू, याद है? जब तू छोटी थी,

363
00:25:47,291 --> 00:25:49,750
‎तब अपनी बार्बियों की शादियाँ
‎करवाया करती थी।

364
00:25:51,583 --> 00:25:53,458
‎तेरी वो गुड़िया थी, क्या नाम था उसका?

365
00:25:54,166 --> 00:25:55,208
‎रोज़ी गुड़िया।

366
00:25:56,083 --> 00:25:58,458
‎और एक का नाम याद नहीं आ रहा मुझे।

367
00:25:58,541 --> 00:25:59,416
‎रिमझिम।

368
00:26:00,416 --> 00:26:01,541
‎रिमझिम गुड़िया।

369
00:26:05,791 --> 00:26:06,958
‎मैंने ध्यान नहीं दिया।

370
00:26:12,083 --> 00:26:15,250
‎काश, मैं तुझे तब समझ पाती, नमू।

371
00:26:21,541 --> 00:26:22,916
‎घुटन मैंने भी सही है।

372
00:26:25,500 --> 00:26:27,250
‎मन को बहुत बार मारा है।

373
00:26:29,166 --> 00:26:31,208
‎लेकिन, यह समझ लिया कि…

374
00:26:32,250 --> 00:26:35,583
‎जब आपके परिवार में आपका पति, आपका बच्चा,

375
00:26:36,125 --> 00:26:39,500
‎सब खुश होते न,
‎तो आप भी खुश रहना सीख लेते हो।

376
00:26:44,375 --> 00:26:46,500
‎मैं जानती हूँ ज़माना बदल रहा है।

377
00:26:49,833 --> 00:26:53,250
‎लेकिन नमू, पापा अब नहीं बदल पाएँगे, बेटा।

378
00:26:56,541 --> 00:26:58,958
‎बाहर अगर तुझे स्वीकार्यता मिल भी गई,

379
00:27:00,958 --> 00:27:03,416
‎इस घर के अंदर मिलना मुमकिन नहीं है।

380
00:27:25,791 --> 00:27:29,250
‎[नम्रता की आवाज़] प्रिय आयशा,
‎मुझे मेरी मम्मा की तरह नहीं बनना।

381
00:27:30,000 --> 00:27:32,125
‎[नम्रता की आवाज़] पूरी ज़िंदगी
‎मन को मारकर नहीं जीना।

382
00:27:32,583 --> 00:27:34,250
‎[नम्रता की आवाज़] मैं सपने क्यों न देखूँ।

383
00:27:34,333 --> 00:27:37,333
‎[नम्रता की आवाज़] ग्रीन पार्क में
‎मोमो खाना, बाइक पर मनाली जाना।

384
00:27:37,625 --> 00:27:41,833
‎क्यों छोटी-छोटी खुशियों के लिए
‎मुझे इतनी बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ती है?

385
00:27:42,458 --> 00:27:44,833
‎[नम्रता की आवाज़] मुझे भी
‎खुलकर जीना है। बिना डरे।

386
00:27:45,333 --> 00:27:47,666
‎[नम्रता की आवाज़]
‎अपनी कहानी की हीरोइन बनना है।

387
00:27:47,958 --> 00:27:51,000
‎[नम्रता की आवाज़] सिर्फ़ ऋषि की
‎डेट्स के बारे में सुनकर खुश नहीं होना।

388
00:27:51,333 --> 00:27:52,750
‎[नम्रता की आवाज़] मुझे अपनी डेट चाहिए।

389
00:27:52,833 --> 00:27:54,458
‎[नम्रता की आवाज़] आसमानों में।

390
00:28:04,750 --> 00:28:06,750
‎डिंपल - नंदिनी नहाटा कैंपस में है।
‎तुम कहाँ हो?

391
00:28:06,833 --> 00:28:07,666
‎सरप्राइज़।

392
00:28:09,708 --> 00:28:11,416
‎जैसे कि मैंने घोषणा की थी।

393
00:28:12,000 --> 00:28:15,125
‎पाँच छात्र मेरे इंस्टीट्यूट
‎के लिए चुने जाएँगे।

394
00:28:16,916 --> 00:28:20,541
‎और उन छात्रों को चुनने के लिए,
‎मैं साक्षात्कार लूँगी।

395
00:28:23,166 --> 00:28:27,291
‎आज। वास्तव में, आधे घंटे में।

396
00:28:29,250 --> 00:28:30,833
‎मुझे असली ज्ञान टेस्ट करना है।

397
00:28:30,916 --> 00:28:31,916
‎डिंपल को फ़ोन हो रहा है…

398
00:28:32,000 --> 00:28:33,041
‎फ़ोन तक पहुँच नहीं हो रही

399
00:28:33,125 --> 00:28:35,125
‎न कि रात भर बैठकर, रट्टा मारी हुई। हम्म?

400
00:28:37,875 --> 00:28:41,333
‎-हैलो। आपको भी गुड मॉर्निंग।
‎-मॉर्निंग।

401
00:28:43,958 --> 00:28:45,291
‎[पुरुष छात्र] पूछ सकता हूँ…

402
00:28:47,333 --> 00:28:48,750
‎अरे, सिलीसिली क्या हुआ?

403
00:28:51,083 --> 00:28:52,083
‎[नंदिनी] ज़रूरत नहीं है।

404
00:29:02,000 --> 00:29:02,875
‎हद है।

405
00:29:14,500 --> 00:29:16,583
‎ए, सेलिना दीदी! गुड मॉर्निंग!

406
00:29:16,666 --> 00:29:17,833
‎अरे, डिंपल और ऋषि कहाँ हैं?

407
00:29:17,916 --> 00:29:20,375
‎वो डिंपल भाभी तो
‎ऋषि भइया को डेट पर ले गई हैं।

408
00:29:20,458 --> 00:29:21,291
‎क्या?

409
00:29:21,375 --> 00:29:22,458
‎नहीं, नॉन डेट पर।

410
00:29:22,541 --> 00:29:23,375
‎अरे नहीं।

411
00:29:23,458 --> 00:29:25,083
‎नहीं। नॉन, नॉन, नॉन डेट।

412
00:29:25,875 --> 00:29:27,041
‎अरे, क्या था?

413
00:29:27,166 --> 00:29:32,208
‎[नम्रता की आवाज़] मैंने तय कर लिया है कि
‎आज के बाद मैं जैसा चाहती हूँ सब वैसा होगा।

414
00:29:32,583 --> 00:29:34,625
‎[नम्रता की आवाज़]
‎मेरे सारे सपने पूरे होंगे।

415
00:29:34,708 --> 00:29:37,250
‎[नम्रता की आवाज़] मुझे जो ज़िंदगी चाहिए
‎वो मेरे सामने है।

416
00:29:37,458 --> 00:29:39,166
‎[नम्रता की आवाज़] मेरे हाथ में है।

417
00:29:39,541 --> 00:29:43,875
‎[नम्रता की आवाज़] और कोई भी,
‎बिलकुल कोई भी उसे मुझसे नहीं छीन सकता।

418
00:30:06,458 --> 00:30:08,375
‎साक्षात्कार जारी हैं

419
00:32:32,375 --> 00:32:33,333
‎संवाद अनुवादक तुषार

