1
00:00:12,000 --> 00:00:13,791
गलती हो गई, माफ़ कर दीजिए।

2
00:00:16,958 --> 00:00:19,333
[रहस्यमयी संगीत बजता है]

3
00:00:25,708 --> 00:00:28,333
एक तो तुम हमारे साथ कांड कर रही थी।

4
00:00:32,375 --> 00:00:34,375
और अब, लप्पू…

5
00:00:45,666 --> 00:00:47,708
तुम जान रही हो, तुम क्या की हो?

6
00:00:50,500 --> 00:00:51,333
[बिंदी] हाँ।

7
00:00:54,083 --> 00:00:56,541
हम लप्पू की तरफ़ से
लड़ने की कोशिश भी किए थे।

8
00:00:58,166 --> 00:00:59,000
[बिंदी] लेकिन…

9
00:01:01,958 --> 00:01:04,416
आप हमको जो सज़ा चाहे दे दीजिए।

10
00:01:07,083 --> 00:01:08,166
हमें मंज़ूर होगी।

11
00:01:09,708 --> 00:01:14,458
हम एकदम अपने आप को बदल देंगे।

12
00:01:16,000 --> 00:01:17,125
वादा करते हैं।

13
00:01:20,125 --> 00:01:22,250
हमारे बेडरूम में भी एंट्री दी थी उसको?

14
00:01:23,000 --> 00:01:23,833
नहीं।

15
00:01:24,166 --> 00:01:26,000
वहाँ भी आ-आ के नाचता था तुम्हारे लिए?

16
00:01:27,875 --> 00:01:29,833
[राजा भाई] तुम्हारे आशिक
के बारे में पूछ रहे हैं।

17
00:01:31,791 --> 00:01:34,291
उसके लिए तो बहुत पश्चिमी कपड़े पहनती थी।

18
00:01:36,833 --> 00:01:38,333
हमारे लिए तो कभी नहीं पहनी।

19
00:01:39,916 --> 00:01:42,125
[राजा भाई] बड़ा खास
ट्रीटमेंट दी अपने आशिक को।

20
00:01:42,333 --> 00:01:43,750
वो हमारे आशिक नहीं थे।

21
00:01:45,791 --> 00:01:47,666
पैसे के लेन-देन पर करते थे।

22
00:01:54,083 --> 00:01:54,916
छी।

23
00:01:56,583 --> 00:01:57,791
पैसा लेती थी तुम?

24
00:01:58,625 --> 00:02:00,750
[राजा भाई] किसी चीज़ की
कमी छोड़े थे हम तुम्हारे लिए?

25
00:02:01,500 --> 00:02:04,333
अरे, तुम कहती हम नोटों का ढेर लगा देते।

26
00:02:04,916 --> 00:02:07,041
नोएडा के राजा हैं भुजिया के हम।

27
00:02:08,125 --> 00:02:08,958
भुजिया किंग।

28
00:02:10,500 --> 00:02:11,333
राजा भाई।

29
00:02:14,166 --> 00:02:18,208
और ये… ये पैसे के लिए धंधे पर बैठ गई?

30
00:02:19,000 --> 00:02:21,583
[बिंदी] हम पैसे लेते नहीं, देते थे।

31
00:02:26,916 --> 00:02:27,791
[राजा भाई] क्या बोली?

32
00:02:30,166 --> 00:02:31,000
क्या मतलब?

33
00:02:32,375 --> 00:02:35,583
हम… पैसे लेते नहीं थे…

34
00:02:39,125 --> 00:02:41,083
-देते थे।
-अरे, मादर…

35
00:02:45,583 --> 00:02:48,208
मतलब, तुम उसको सेक्स भी दी…

36
00:02:49,583 --> 00:02:52,083
और पैसा भी? दोनों।

37
00:02:52,916 --> 00:02:53,750
[बिंदी] हाँ।

38
00:02:55,333 --> 00:02:58,291
अरे, यह कैसा लेन-देन हुआ, भाई? हाँ?

39
00:03:02,666 --> 00:03:05,166
अरे, हमको तो दोनों तरफ़ से चोट लग गया।

40
00:03:07,416 --> 00:03:08,541
इज़्ज़त भी गई और…

41
00:03:09,916 --> 00:03:10,750
पाकेट भी।

42
00:03:14,833 --> 00:03:15,750
ए, ठेंचा।

43
00:03:17,375 --> 00:03:19,625
छोड़ना नहीं है उस मादरचोद को।

44
00:03:20,750 --> 00:03:22,458
नहीं छोड़ेंगे, राजा भाई।

45
00:03:23,375 --> 00:03:26,958
भगवान भी रोकेंगे ना, तो रुकेंगे नहीं।

46
00:03:36,750 --> 00:03:38,375
डिटेल दीजिए अपने वेंडर की।

47
00:03:39,500 --> 00:03:40,333
[बिंदी] हाँ?

48
00:03:40,791 --> 00:03:42,333
[राजा भाई] अरे, जानकारी दीजिए।

49
00:03:43,916 --> 00:03:44,875
[राजा भाई] नाम, नंबर।

50
00:03:46,666 --> 00:03:47,958
[राजा भाई] संपर्क कैसे करती हैं?

51
00:03:50,416 --> 00:03:52,166
उसका नाम तो हम कभी पूछे ही नहीं।

52
00:03:54,875 --> 00:03:56,500
फ़ोन नंबर भी नहीं है उसका।

53
00:04:00,333 --> 00:04:01,458
एक वेबसाइट है।

54
00:04:02,958 --> 00:04:04,250
वहीं मिले थे वो।

55
00:04:05,291 --> 00:04:07,583
ये सब चीज़ का वेबसाइट होने लगा है आजकल?

56
00:04:09,000 --> 00:04:09,958
[राजा भाई] भइया, ठेंचा।

57
00:04:11,083 --> 00:04:13,083
हम तो डायनासोर के युग में रह गए, भाई।

58
00:04:13,833 --> 00:04:15,416
कोई चाँद पर जा रहा है और कोई…

59
00:04:17,833 --> 00:04:18,666
वेबसाइट पर।

60
00:04:21,958 --> 00:04:22,791
दिखाइए।

61
00:04:24,125 --> 00:04:25,625
-हाँ?
-वेबसाइट।

62
00:04:40,916 --> 00:04:43,083
वैसे तुम इस वेबसाइट पर गई काहे थी?

63
00:04:50,083 --> 00:04:53,916
बताओ… क्या नाम है उसका वेबसाइट पर?

64
00:05:03,541 --> 00:05:04,958
नोएडा का बादशाह…

65
00:05:06,208 --> 00:05:07,625
एक हज़ार एक।

66
00:05:09,875 --> 00:05:11,833
[रोमांचक संगीत बजता है]

67
00:05:22,750 --> 00:05:24,708
लगता है अकांउट ही डिलीट कर दिया है।

68
00:05:25,916 --> 00:05:26,750
अच्छा?

69
00:05:32,708 --> 00:05:34,041
ढूंढ के रहेंगे।

70
00:05:35,708 --> 00:05:38,541
चाहे नोएडा शहर का एक-एक कोना पलटना पड़े।

71
00:05:45,083 --> 00:05:47,041
ये जो तुम अपना मुँह काला की हो,

72
00:05:51,500 --> 00:05:53,625
ये बात यहाँ से बाहर नहीं जाना चाहिए।

73
00:05:55,458 --> 00:05:56,875
इज़्ज़त का मुद्दा है हमारा।

74
00:05:58,500 --> 00:05:59,333
हाँ।

75
00:06:01,916 --> 00:06:04,125
हम कहाँ कुछ किसी को बताएँगे।

76
00:06:05,916 --> 00:06:08,875
वैसे भी आपकी इज़्ज़त से
बढ़कर हमारे लिए और क्या है।

77
00:06:12,416 --> 00:06:14,500
हम तो सोच के ही कांप रहे हैं,

78
00:06:16,625 --> 00:06:18,458
कि हत्यारा निकला वो पागल आदमी।

79
00:06:20,708 --> 00:06:22,083
[बिंदी] बाल-बाल बचे हैं हम।

80
00:06:22,833 --> 00:06:24,000
[बिंदी] हम वादा करते हैं।

81
00:06:25,833 --> 00:06:28,083
अब दोबारा पैर फिसलेगा नहीं हमारा।

82
00:06:42,375 --> 00:06:44,125
[रोमांचक संगीत बजता है]

83
00:06:47,583 --> 00:06:50,875
♪  नोएडा, नोएडा, नोएडा, नोएडा,
चक्कर, चक्कर, चक्कर, चक्करघिन्नी  ♪

84
00:06:52,375 --> 00:06:55,958
♪  नोएडा, नोएडा, नोएडा, नोएडा,
चक्कर, चक्कर, चक्कर, चक्करघिन्नी  ♪

85
00:06:56,083 --> 00:06:58,750
♪  काल चक्र का पीला पहिया,
बैठे जेंटलमैन  ♪

86
00:06:59,208 --> 00:07:01,791
♪  यही इसकी डेस्टिनी,
यह है कॉमन मैन  ♪

87
00:07:02,125 --> 00:07:04,791
♪  मीठी बर्फ़ी ढूँढ रहे थे,
गोली मिली कुनैन  ♪

88
00:07:05,000 --> 00:07:07,791
♪  यही इसकी डेस्टिनी,
यह है कॉमन मैन  ♪

89
00:07:08,083 --> 00:07:10,666
♪  इम्तहान है जीवन का,
मिले ज़ीरो आउट ऑफ़ टैन  ♪

90
00:07:10,875 --> 00:07:13,625
♪  अरे, यही इसकी डेस्टिनी,
यह है कॉमन मैन  ♪

91
00:07:13,875 --> 00:07:16,375
♪  नोएडा, नोएडा, नोएडा, नोएडा,
चक्कर, चक्कर, चक्कर, चक्करघिन्नी  ♪

92
00:07:16,458 --> 00:07:19,250
त्रिभुवन मिश्रा
सीए टॉपर

93
00:07:24,791 --> 00:07:26,625
[दरवाज़ा खुलता और बंद होता है]

94
00:07:35,583 --> 00:07:36,416
[अशोकलता] कहाँ थे?

95
00:07:39,208 --> 00:07:40,750
अम्मा की आँख की सर्जरी थी ना?

96
00:07:43,208 --> 00:07:45,000
-ओह।
-[अम्मा] रहने दे, बेटा।

97
00:07:45,250 --> 00:07:47,291
उम्मीद उससे की जाए, जो किसी काम का हो।

98
00:07:48,708 --> 00:07:50,000
मैं कहीं फँस गया था।

99
00:07:50,583 --> 00:07:52,583
तुम ना, जीवन में बस फँसे ही रहियो।

100
00:07:53,833 --> 00:07:55,208
[अम्मा] चलो, आओ।

101
00:07:55,875 --> 00:07:58,500
आके हाथ लगवाओ,
अशोकलता को बड़ा ऑर्डर मिला है।

102
00:07:59,166 --> 00:08:00,541
अरे… मैं…

103
00:08:00,916 --> 00:08:03,791
ये तो कर लोगे? या अब भी फँसे ही हो?

104
00:08:08,000 --> 00:08:10,458
-अशोकलता…
-बैठो। पानी लाती हूँ।

105
00:08:21,916 --> 00:08:23,416
[अम्मा] सॉरी भी ना बोला जा रहा तुमसे।

106
00:08:27,750 --> 00:08:30,041
[अम्मा] पता है, गुप्ता जी लेके गए मुझे।

107
00:08:30,416 --> 00:08:32,583
[रहस्यमयी संगीत बजता है]

108
00:08:34,458 --> 00:08:36,500
[अम्मा] और ये
तुम्हारे चेहरे का रंग क्यों उड़ा है?

109
00:08:41,666 --> 00:08:42,708
[अशोकलता] ये लो, पानी।

110
00:08:44,000 --> 00:08:45,291
-हैं?
-हाँ।

111
00:08:46,541 --> 00:08:48,416
चेहरे का रंग क्यों उड़ा हुआ है?

112
00:08:50,666 --> 00:08:51,916
नहीं, तबियत ठीक नहीं है ना।

113
00:08:53,375 --> 00:08:55,666
तुम रहने दो। मैं कर लूँगी।

114
00:08:56,125 --> 00:08:57,416
अरे, करने दे ना।

115
00:08:58,375 --> 00:09:00,625
वैसे भी घर पर बहुत कम रहते हैं ये।

116
00:09:01,458 --> 00:09:04,125
एक बात बोलूँ, दामाद जी? बुरा ना मानना।

117
00:09:04,750 --> 00:09:06,750
जोड़ी तुम्हारी बेमेल ही रही।

118
00:09:07,666 --> 00:09:11,000
हमारी अशोकलता के लिए,
एक से एक रिश्ते मिल रहे थे।

119
00:09:11,416 --> 00:09:12,833
पर इसे तुम पसंद आ गए।

120
00:09:13,333 --> 00:09:15,791
भोले, सीधे, चु…

121
00:09:15,875 --> 00:09:16,916
चुगद ना कहना, अम्मा।

122
00:09:17,875 --> 00:09:18,916
ना, ना कह रही।

123
00:09:19,916 --> 00:09:21,750
पर तुझे तिवारियों का लड़का याद है?

124
00:09:22,416 --> 00:09:23,291
कुवैत में है।

125
00:09:24,458 --> 00:09:25,291
बैंक में।

126
00:09:26,000 --> 00:09:27,791
इनसे हर चीज़ में आगे है।

127
00:09:28,291 --> 00:09:29,375
ज़्यादा तनख्वाह,

128
00:09:29,625 --> 00:09:32,208
ज़्यादा बड़ा घर। उसके तो बच्चे भी तीन हैं।

129
00:09:32,291 --> 00:09:33,125
अम्मा!

130
00:09:37,750 --> 00:09:39,333
अब्दुल भाई
त्रिभुवन मियाँ

131
00:09:39,416 --> 00:09:43,458
किस्त याद है ना? वक्त से चाहिए।

132
00:09:43,541 --> 00:09:46,791
योगा क्लास से निकला तो सोचा याद दिला दूँ।

133
00:09:48,083 --> 00:09:50,916
कुछ खाओगे? बना दूँ कुछ?

134
00:09:54,250 --> 00:09:55,250
मैं नहा के सोता हूँ।

135
00:09:55,916 --> 00:09:56,750
ठीक है।

136
00:10:04,916 --> 00:10:06,041
[आदमी 1] लोकप्रिय होटल है क्या?

137
00:10:06,208 --> 00:10:07,625
[आदमी 2] अरे, शर्मा जी, क्या बताएँ।

138
00:10:07,708 --> 00:10:11,041
[आदमी 2] ये चादर-बदलू होटलों में ना,
कुछ ना कुछ कांड होता ही रहता है।

139
00:10:11,125 --> 00:10:12,833
[आदमी 2] आज फिर
कोई कांड हो गया है लगता है।

140
00:10:25,833 --> 00:10:28,000
ये फ़ॉरेंसिक वाले कब तक आएँगे, मैथ्यू?

141
00:10:28,416 --> 00:10:29,458
रास्ते में हैं, सर।

142
00:10:33,583 --> 00:10:35,250
और एक भी सबूत अगर छूटा,

143
00:10:36,000 --> 00:10:37,916
तो, खुद तुम सब पर डंडा फेरूँगा।

144
00:10:39,166 --> 00:10:40,333
-जान लो।
-ठीक है, सर।

145
00:10:40,958 --> 00:10:44,083
हत्या का मामला है। दबाव भी रहेगा ऊपर से।

146
00:10:44,875 --> 00:10:46,583
जी, सर। सुनो, सब लोग।

147
00:10:47,416 --> 00:10:50,333
ये, फ़ॉरेंसिक को बोलकर
सारे नमूने उठवाने हैं।

148
00:10:50,750 --> 00:10:53,750
खून, सिर के बाल, वीर्य, थूक,
जो भी सबूत मिले।

149
00:10:53,958 --> 00:10:55,166
सबकुछ। समझ गए?

150
00:10:55,250 --> 00:10:56,083
-जी।
-जी, सर।

151
00:10:56,166 --> 00:10:57,000
लग जाओ काम पर।

152
00:11:02,083 --> 00:11:05,333
अबे। एक सबूत तो तुम ही खा गए, यार।

153
00:11:08,083 --> 00:11:09,500
कहीं इसमें ज़हर मिला हुआ हो तो?

154
00:11:10,833 --> 00:11:12,416
कहीं ये ही खिला के मारा गया हो तो?

155
00:11:15,750 --> 00:11:17,083
मज़ाक कर रहे थे, यार।

156
00:11:18,708 --> 00:11:19,541
क्या, सर।

157
00:11:19,625 --> 00:11:21,416
स्वादिष्ट चीज़ देख के जो रुके,

158
00:11:22,958 --> 00:11:24,041
वो गधा है, साला।

159
00:11:28,041 --> 00:11:29,833
ये तो गज़ब स्वाद है, यार। एकदम नया।

160
00:11:30,583 --> 00:11:32,291
-अलग है, सर।
-हाँ।

161
00:11:33,250 --> 00:11:36,125
दिखाओ। खाते जाओ।

162
00:11:37,583 --> 00:11:39,416
[महिला अधिकारी] कमरा नंबर 96 था ना?
[महिला अधिकारी] जी।

163
00:11:41,208 --> 00:11:43,333
वो लोग आ गए। देखरेख करो।

164
00:11:43,958 --> 00:11:45,791
हम रिसेप्शन पर मिलकर आते हैं।

165
00:11:45,916 --> 00:11:46,750
-सर।
-हाँ?

166
00:11:47,250 --> 00:11:48,083
सर।

167
00:11:48,416 --> 00:11:49,541
-आओ भाई।
-आइए।

168
00:12:12,041 --> 00:12:14,541
मधुर मिलाप

169
00:12:14,625 --> 00:12:15,750
निपटना ही था, साहब।

170
00:12:16,625 --> 00:12:18,208
एकदम चूतिया टाइप का आदमी था।

171
00:12:20,500 --> 00:12:21,750
ऊपर वाला ना, सब देखता है।

172
00:12:22,625 --> 00:12:24,375
हमको पेलना चाह रहे थे। खुद पिला गए।

173
00:12:25,833 --> 00:12:30,000
बाथटब में लोग नहाते हैं और ये मरा गए।
बात करने की तमीज़ ही नहीं थी।

174
00:12:33,750 --> 00:12:35,250
कितना इतिहास है उसके साथ?

175
00:12:36,000 --> 00:12:37,333
कहीं तुम ही तो नहीं पेल दिए?

176
00:12:37,583 --> 00:12:40,333
अरे, साहब, यहाँ भतेरे चूतिया आते रहते हैं।

177
00:12:41,625 --> 00:12:45,291
ऐसे सबको पेलते रहेंगे ना,
तो हर कमरे के बाथटब में लाश तैरेगी।

178
00:12:47,333 --> 00:12:48,208
रजिस्टर दिखाओ।

179
00:12:49,500 --> 00:12:51,166
आधार कार्ड का डिटेल नोट किए होगे ना?

180
00:12:52,000 --> 00:12:52,958
कौन बुक किया था कमरा?

181
00:12:53,500 --> 00:12:55,416
हम रजिस्टर में एंट्री नहीं करवाते हैं, सर।

182
00:12:57,916 --> 00:13:00,333
बात समझिए। फिर लोग आएँगे ही नहीं।

183
00:13:00,791 --> 00:13:03,708
लोग आते हैं, पैसा देते हैं,
ठहरते हैं और जाते हैं। बस।

184
00:13:04,333 --> 00:13:05,166
कानून है,

185
00:13:06,166 --> 00:13:09,416
मेहमानों की डिटेल एंट्री कराने का।
सील करें लॉज?

186
00:13:09,750 --> 00:13:11,916
लॉज सील करके आप कातिल को पा जाइएगा, सर?

187
00:13:13,416 --> 00:13:15,875
आपको भी चाहिए, तो ले लीजिए ना
कमरा घंटे-दो घंटे के लिए।

188
00:13:16,083 --> 00:13:17,333
भोसड़ी के।

189
00:13:19,208 --> 00:13:21,458
इतना मुँह में मशीन डाल के बोलते हो।

190
00:13:24,416 --> 00:13:26,708
चमन चूतिया नहीं हो तुम। भक्क।

191
00:13:30,708 --> 00:13:32,291
हाँ? हाँ, मैथ्यू भाई?

192
00:13:33,708 --> 00:13:36,125
अच्छा? चलो, आ रहा हूँ।

193
00:13:38,250 --> 00:13:41,250
ये पायल का टुकड़ा मिला है, सर।
यहाँ पर कोई औरत भी थी।

194
00:13:42,750 --> 00:13:44,666
ये संभाल के जमा करो इसे। हाँ?

195
00:13:45,291 --> 00:13:46,291
बाकी सब जमा हो गया?

196
00:13:46,666 --> 00:13:49,708
हाँ, सर, लगभग हो गया।
बेडशीट भी उठवा ली है।

197
00:13:50,625 --> 00:13:54,833
ये चादर बदलू होटलों में, चादरें बहुत सारी
कहानियाँ छिपाए हुए होती हैं, सर।

198
00:13:56,500 --> 00:13:57,333
और, हाँ सर।

199
00:13:59,791 --> 00:14:01,708
ये आधार कार्ड मिला है पीड़ित की जेब से।

200
00:14:03,041 --> 00:14:04,250
आप पता देखिए, सर।

201
00:14:06,833 --> 00:14:07,666
टिकाराम जैन।

202
00:14:08,541 --> 00:14:11,083
वो हलवाई। उसकी दुकान का पता है।

203
00:14:15,458 --> 00:14:18,875
एक काम करो,
तुम सारे नमूने लेकर खुद जाओ लैब में।

204
00:14:19,416 --> 00:14:20,875
हाँ? डीएनए रिपोर्ट के लिए।

205
00:14:21,583 --> 00:14:23,333
और खबरी लोग को सक्रिय करो, यार।

206
00:14:24,458 --> 00:14:28,041
जैन साहब को तो हम खुद ही कुरेदते हैं।
हलवाई भोसड़ी का।

207
00:14:31,125 --> 00:14:32,500
बहुत बड़ा केस मिला है, मैथ्यू।

208
00:14:34,000 --> 00:14:35,125
सुलझाना तो है इसे।

209
00:14:48,833 --> 00:14:50,541
[राजा भाई] हम तो खुद ही सदमे में आ गए हैं।

210
00:14:53,250 --> 00:14:55,250
[राजा भाई] ऐसे कैसे कोई लप्पू को…

211
00:14:57,583 --> 00:14:58,500
ए, ठेंचा।

212
00:15:00,458 --> 00:15:03,500
तुमको कुछ कहा था क्या लप्पू ने?
कहाँ जा रहा है?

213
00:15:05,333 --> 00:15:06,416
ना, राजा भाई।

214
00:15:07,000 --> 00:15:10,666
जलेबी बनाने के लिए सामान खरीदने गया था।

215
00:15:11,875 --> 00:15:13,083
ये मैदा, चीनी।

216
00:15:16,041 --> 00:15:17,958
कहाँ जलेबी कढ़ाई में तैरती है।

217
00:15:18,750 --> 00:15:20,583
और यहाँ लप्पू मियाँ बाथटब में ही तैर गए।

218
00:15:21,208 --> 00:15:23,250
बताइए। हाँ?

219
00:15:24,500 --> 00:15:27,875
कोई आइडिया है?
कि, जलेबी का सामान लेने गए थे

220
00:15:28,375 --> 00:15:30,750
और लॉज के कमरे में पहुँच गया वो? हाँ?

221
00:15:31,666 --> 00:15:32,916
कुछ निजी होगा।

222
00:15:35,958 --> 00:15:39,333
अब, कोई आदमी, औरत छिप-छिप के किसी से मिले,

223
00:15:41,541 --> 00:15:43,083
तो, पता थोड़े न चलता है।

224
00:15:43,583 --> 00:15:44,416
हाँ।

225
00:15:46,666 --> 00:15:49,416
अरे… मैथ्यू हमारे बहुत दुखी हो जाएँगे।

226
00:15:51,500 --> 00:15:55,708
मैथ्यू, हमारे साथी।
उनको बहुत पसंद थी उसके हाथ की बनी जलेबी।

227
00:15:58,708 --> 00:16:01,250
हाँ, जलेबी तो अच्छा छानता था वो।

228
00:16:03,291 --> 00:16:04,291
किसी से कोई दुश्मनी?

229
00:16:05,458 --> 00:16:06,750
[इंस्पेक्टर] उसकी? आपकी?

230
00:16:08,250 --> 00:16:09,333
कोई दुश्मन व्यापारी?

231
00:16:11,625 --> 00:16:14,375
एक हलवाई से किसी की
क्या दुश्मनी हो सकती है?

232
00:16:16,333 --> 00:16:17,583
हाँ।

233
00:16:18,750 --> 00:16:19,666
सही कह रहे हैं।

234
00:16:20,500 --> 00:16:22,000
सिर्फ़ हलवाई का धंधा है आपका?

235
00:16:23,416 --> 00:16:28,583
इसके पहले आपके वफ़ादार ग्राहक,
गौड़ साहब, वो गायब हो गए। फिर उनके साथी।

236
00:16:29,708 --> 00:16:31,041
अब ये आपका कारीगर।

237
00:16:31,791 --> 00:16:34,166
हाँ? लपुआ। वो निपट गया।

238
00:16:35,000 --> 00:16:40,416
बहुत टेंशन में होंगे आप, जैन साहब। है ना?
तकलीफ़ में एकदम।

239
00:16:42,125 --> 00:16:43,541
आपकी क्षति के लिए दुख है।

240
00:16:48,750 --> 00:16:49,833
जांच कर रहे हैं।

241
00:16:51,375 --> 00:16:52,833
वादा करते हैं, छोड़ेंगे नहीं।

242
00:17:08,916 --> 00:17:11,333
[राजा भाई] पुलिस हत्यारे
को पकड़नी नहीं चाहिए।

243
00:17:14,541 --> 00:17:15,833
हमारी इज़्ज़त का मामला है।

244
00:17:18,166 --> 00:17:19,250
हाँ, राजा भाई।

245
00:17:20,708 --> 00:17:23,166
और मामला खाली इज़्ज़त ही का नहीं है।

246
00:17:24,166 --> 00:17:25,791
अपना लप्पू का भी है।

247
00:17:28,500 --> 00:17:30,291
[ढेंचा] हम लोग मिल के सज़ा देंगे।

248
00:17:35,958 --> 00:17:37,333
[मैथ्यू] वहाँ रखो।
[हवलदार] जी, साहब।

249
00:17:41,166 --> 00:17:42,000
हाँ।

250
00:17:43,000 --> 00:17:45,250
डॉक्टर पाटिल, सारे नमूने पहुँच गए हैं।

251
00:17:46,416 --> 00:17:47,916
आप ज़रा जल्दी कीजिएगा, प्लीज़।

252
00:17:49,416 --> 00:17:52,666
जल्दी नहीं करूँगा
तो पीड़ित दोबारा मर जाएगा क्या? हाँ?

253
00:17:53,291 --> 00:17:56,041
मैथ्यू, जब देखो हर समय
घोड़े पर सवार रहते हो।

254
00:17:56,750 --> 00:18:00,250
तुम, पुलिस वाले ढंग से काम करें,
न जुर्म होगा, न मुझ पर दबाव।

255
00:18:00,875 --> 00:18:03,916
अरे… जाने दीजिए डॉक्टर साहब।

256
00:18:05,416 --> 00:18:07,583
आप लोगों को दो दिन में
देनी होती है लैब रिपोर्ट।

257
00:18:08,333 --> 00:18:09,458
और आप लगाते हैं, हफ़्ता।

258
00:18:11,291 --> 00:18:13,083
अब, हफ़्ता लगता है, तो लगता है।

259
00:18:14,583 --> 00:18:17,500
डीएनए रिपोर्ट निकालनी है।
हड़बड़ी में गड़बड़ी हो गई तो?

260
00:18:18,375 --> 00:18:21,291
और ज़िंदा लोगों के
डॉक्टरों को कम समय लगता है।

261
00:18:21,708 --> 00:18:25,125
मुर्दों के डॉक्टर को… समय लगता है।

262
00:18:26,333 --> 00:18:30,375
डॉक्टर पाटिल, मैं बस इतना कह रहा हूँ,
जितना जल्दी हो सके।

263
00:18:32,083 --> 00:18:33,125
मैथ्यू, भूख लगी है?

264
00:18:34,416 --> 00:18:35,583
लंच नहीं खा पाए हो?

265
00:18:36,375 --> 00:18:38,458
मेरी बीवी ने टिफ़िन में भिंडी पैक की है।

266
00:18:39,458 --> 00:18:41,291
लेडी फ़िंगर। अरे, देखो।

267
00:18:44,000 --> 00:18:45,250
उंगली ये भी सुंदर है।

268
00:18:46,333 --> 00:18:50,125
कुछ औरतों की उंगलियाँ
मरने के बाद भी बड़ी अच्छी दिखती हैं।

269
00:18:51,125 --> 00:18:52,458
मेरे अनुभव से बता रहा हूँ।

270
00:18:53,875 --> 00:18:55,416
लैब नतीजे चाहिए डॉक्टर साहब।

271
00:18:56,875 --> 00:18:57,916
जितना जल्दी हो सके।

272
00:19:00,041 --> 00:19:01,000
भिंडी किसी और दिन।

273
00:19:08,166 --> 00:19:09,375
तो, वो दोस्त था आपका?

274
00:19:12,333 --> 00:19:13,833
बड़ा बदतमीज़ आदमी था, भाईसाब।

275
00:19:16,333 --> 00:19:17,625
बंदूक दिखा के धमकाया।

276
00:19:18,958 --> 00:19:20,000
गाली दी वो अलग।

277
00:19:21,583 --> 00:19:24,416
वो जो आदमी आया था कमरा नंबर 96 में,

278
00:19:25,791 --> 00:19:28,125
-उसकी जानकारी नोट नहीं किए तुम?
-ना।

279
00:19:29,791 --> 00:19:31,416
और ये हम पुलिस को भी बता चुके हैं।

280
00:19:33,291 --> 00:19:35,166
पुलिस को अब और कुछ नहीं बताना है।

281
00:19:36,458 --> 00:19:40,291
कोई भी जानकारी मिले, या वो आदमी इधर आए,

282
00:19:41,125 --> 00:19:42,166
या कुछ भी और,

283
00:19:43,500 --> 00:19:44,708
सिर्फ़ हमको बताना है।

284
00:19:49,833 --> 00:19:51,333
वरना बंदूक हम भी रखे हैं।

285
00:19:52,916 --> 00:19:56,083
और अपने दोस्त की तरह
दिखा के धमकाएँगे नहीं।

286
00:19:59,708 --> 00:20:00,666
सीधा ठोक देंगे।

287
00:20:00,875 --> 00:20:05,166
[रोमांचक संगीत बजता है]

288
00:20:17,125 --> 00:20:19,166
[बिजली कड़कड़ती है]

289
00:21:01,958 --> 00:21:03,041
पानी। पानी।

290
00:21:03,750 --> 00:21:05,666
-पानी। हाँ?
-क्या हुआ? क्या हुआ?

291
00:21:06,291 --> 00:21:09,208
-पानी? पानी। अम्मा! अम्मा?
-पानी।

292
00:21:10,041 --> 00:21:12,666
ज़रा पानी लाओ जल्दी।
इन्होंने बुरा सपना देखा है।

293
00:21:13,708 --> 00:21:15,666
[अशोकलता] कुछ नहीं हुआ। इधर ही हूँ।

294
00:21:17,250 --> 00:21:18,083
अम्मा!

295
00:21:19,625 --> 00:21:20,458
अम्मा!

296
00:21:20,791 --> 00:21:23,458
-मैं पानी लेके आती हूँ। ठीक है? हाँ?
-हाँ।

297
00:21:24,083 --> 00:21:26,083
कुछ नहीं हुआ। कुछ नहीं।
मैं पानी ला रही हूँ।

298
00:21:48,000 --> 00:21:49,875
पहले तो फ़ोन नहीं उठा रहे थे आप।

299
00:21:51,375 --> 00:21:52,875
फिर साला बंद ही कर दिए।

300
00:21:54,833 --> 00:21:56,875
बड़ा खोजकर पहुँचे हैं तुम्हारे घर।

301
00:21:58,583 --> 00:21:59,458
ऊपर से ये…

302
00:22:01,666 --> 00:22:03,125
बिन मौसम की बरसात।

303
00:22:06,333 --> 00:22:08,625
एक तो वो साला, अरोड़ा विधायक का साला।

304
00:22:10,000 --> 00:22:11,083
बिल्डर बन गया है।

305
00:22:13,500 --> 00:22:15,291
राड़ा चल रहा है हमारा उसके साथ।

306
00:22:18,458 --> 00:22:20,958
दूसरी हमारी, फ़ाइलें पास नहीं हो रही।

307
00:22:22,291 --> 00:22:24,875
और अब लोग हमें नज़रअंदाज़ भी करेंगे?

308
00:22:27,666 --> 00:22:28,916
फ़ोन क्यों बंद था तुम्हारा?

309
00:22:30,958 --> 00:22:34,500
वो… बैलेंस खत्म हो गया था।

310
00:22:35,125 --> 00:22:37,041
हमारा छह लाख है ना तुम्हारे पास?

311
00:22:38,000 --> 00:22:39,541
उसी से डलवा लेते बैलेंस।

312
00:22:41,041 --> 00:22:42,375
हम क्या मना करते।

313
00:22:44,166 --> 00:22:45,166
है ना, छह लाख?

314
00:22:46,916 --> 00:22:47,750
हाँ।

315
00:22:49,625 --> 00:22:51,708
तो सारी पॉलिसी कब तक दोगे?

316
00:22:55,000 --> 00:22:58,375
यही… बस…

317
00:23:04,708 --> 00:23:05,666
नहीं दिए ना…

318
00:23:07,625 --> 00:23:10,750
तो हमारे जिन-जिन
बॉडी पार्ट्स का बीमा कराए हो,

319
00:23:11,250 --> 00:23:13,708
वो सारे तुम्हारी बॉडी से निकाल लेंगे।

320
00:23:17,541 --> 00:23:20,458
ये… ये उंगली।

321
00:23:23,291 --> 00:23:24,125
ये टाँग।

322
00:23:25,666 --> 00:23:27,791
ये कंधा, फेफड़े।

323
00:23:29,000 --> 00:23:31,625
सबको बेच के वसूल लेंगे अपना पैसा।

324
00:23:34,625 --> 00:23:36,666
[शोभा] अपने दिमाग का
तो बीमा नहीं करवाए था ना आप?

325
00:23:42,083 --> 00:23:43,250
वो तो छोड़ देंगे इनका?

326
00:23:53,250 --> 00:23:56,458
क्योंकि वही दिमाग लगा के
इन्होंने आपका पैसा कहीं पर निवेश किया था।

327
00:23:58,375 --> 00:23:59,875
आपकी पॉलिसी आ जाएँगी।

328
00:24:00,666 --> 00:24:03,458
और अतिरिक्त मुनाफ़ा भी। सब्र रखिए।

329
00:24:11,000 --> 00:24:12,458
नमक है भाभी जी में।

330
00:24:17,250 --> 00:24:20,166
अभी आप खाना बनाएँगी ना, हमारे लिए,

331
00:24:21,541 --> 00:24:22,958
तो नमक मत डालिएगा।

332
00:24:24,083 --> 00:24:25,416
बस छू दीजिएगा।

333
00:24:28,875 --> 00:24:30,416
पहले मैं ये बंदूक छू लूँ एक बार?

334
00:24:44,083 --> 00:24:45,583
संभाल के, भाभी जी।

335
00:24:47,166 --> 00:24:48,000
भारी है।

336
00:24:53,000 --> 00:24:54,916
काम भी तो भारी ही करती है ये।

337
00:25:07,625 --> 00:25:09,125
पौधों की शौकीन हैं आप?

338
00:25:09,916 --> 00:25:10,750
जी।

339
00:25:12,250 --> 00:25:13,583
ये वाला मेरा पसंदीदा है।

340
00:25:19,125 --> 00:25:22,541
हमारा भी एक पसंदीदा है, घर में। कैकटस।

341
00:25:24,333 --> 00:25:26,708
हमारे आपके जैसे प्रकृति प्रेमी ना हों,

342
00:25:27,458 --> 00:25:29,916
तो ये दुनिया साली बंजर हो जाए, भाभी जी।

343
00:25:31,416 --> 00:25:33,875
-नहीं?
-[शोभा] जी। बिल्कुल।

344
00:25:35,208 --> 00:25:37,875
अग्रवाल जी, मैं आपको खाना
बहुत बढ़िया खिलाऊँगी।

345
00:25:39,291 --> 00:25:42,750
लेकिन, उसके बाद आप
मेरे घर से चुपचाप विदा ले लेंगे।

346
00:25:44,833 --> 00:25:46,708
[शोभा] आपके छह लाख रुपए कहीं नहीं जाएँगे।

347
00:25:48,833 --> 00:25:50,166
थोड़ा समय दे दीजिए इनको।

348
00:25:54,916 --> 00:25:55,750
दिया।

349
00:26:00,916 --> 00:26:04,833
आपके कहने से दिया, भाभीजी।
अब आप खाना लगाइए।

350
00:26:12,416 --> 00:26:14,000
तुम बंदूक उठा के क्या देख रही थी?

351
00:26:14,916 --> 00:26:15,750
ऐसे ही।

352
00:26:17,750 --> 00:26:21,833
है ज़रा सी चीज़, लेकिन,
जो देखे उसकी फट जाती है।

353
00:26:24,625 --> 00:26:26,791
आज तो तुम अग्रवाल को संभाल ले गई।

354
00:26:27,791 --> 00:26:30,458
लेकिन, अगर स्टॉक मार्केट ऊपर नहीं चढ़ा,
तो आगे क्या करेंगे?

355
00:26:31,125 --> 00:26:34,416
[रहस्यमयी संगीत बजता है]

356
00:26:42,416 --> 00:26:43,666
इनको वो ऑफ़र करें?

357
00:26:46,166 --> 00:26:47,458
मैं, तुम और ये…

358
00:26:48,708 --> 00:26:49,541
थ्रीसम।

359
00:26:52,500 --> 00:26:56,000
क्या पता नए अनुभव के लिए पैसा छोड़ दे।

360
00:26:58,250 --> 00:27:01,458
ना। किसी के दबाव में
आकर नहीं करेंगे, शोभा।

361
00:27:02,333 --> 00:27:03,500
यही डील हुई थी ना हमारी?

362
00:27:08,333 --> 00:27:10,750
[दिलचस्प संगीत बजता है]

363
00:27:18,291 --> 00:27:19,541
[खबरी] मधुर मिलाप लॉज, साहब?

364
00:27:19,916 --> 00:27:24,000
[खबरी] एक प्राणी है साहब, जो बहुत जाता है
ऐसे चादर बदलू लॉजेस और होटलों में।

365
00:27:24,083 --> 00:27:26,208
[खबरी] देसी घोड़ा
के नाम से सर्विस देता है।

366
00:27:26,458 --> 00:27:29,791
[खबरी] असली नाम तो नहीं पता।
लेकिन, पुराना चावल है, साहब।

367
00:27:30,250 --> 00:27:32,083
[खबरी] इसको ज़रूर कुछ ना कुछ पता होगा।

368
00:27:32,166 --> 00:27:34,916
[खबरी] एरिया के बाकी होटलों
और लॉजेस में चेक करो ना आप।

369
00:27:35,000 --> 00:27:36,333
-[मैथ्यू] देसी घोड़ा?
-हाँ।

370
00:27:40,666 --> 00:27:41,916
कुछ और पता चले, तो बताना।

371
00:27:42,000 --> 00:27:42,833
हाँ, साहब।

372
00:27:56,416 --> 00:27:58,958
नहीं दिख रहा है, ठेंचा, साले का चेहरा।

373
00:27:59,625 --> 00:28:00,958
कोई बात नहीं, राजा भाई।

374
00:28:01,833 --> 00:28:03,333
ढूंढना है, तो ढूंढना है।

375
00:28:04,166 --> 00:28:06,333
और हैदर साहब कितना भी कोशिश कर लें,

376
00:28:07,166 --> 00:28:09,541
पुलिस से पहले हम ही पकड़ेंगे साले को।

377
00:28:10,458 --> 00:28:11,500
पकड़ना ही है।

378
00:28:14,458 --> 00:28:16,875
इस बार हमारे ग्राहक हम खुद ही हैं।

379
00:28:18,583 --> 00:28:20,333
और रेटिंग चाहिए टॉप का।

380
00:28:21,375 --> 00:28:22,291
पाँच स्टार।

381
00:28:25,041 --> 00:28:27,416
[राजा भाई] और सज़ा सिर्फ़
उसको नहीं देनी है।

382
00:28:28,958 --> 00:28:30,833
उसके पूरे परिवार को देनी है।

383
00:28:32,458 --> 00:28:36,541
उसने हमको और हमारे परिवार,
दोनों को तकलीफ़ दी है।

384
00:28:38,375 --> 00:28:40,666
तो, हिसाब तो तभी ना बराबर होगा।

385
00:28:43,458 --> 00:28:44,333
क्यों बिंदी जी?

386
00:28:45,666 --> 00:28:46,750
सही कहे ना हम?

387
00:28:50,041 --> 00:28:50,875
प्रमिला लॉज

388
00:28:50,958 --> 00:28:53,916
देसी घोड़ा आता तो है,
पर जानकारी कुछ नहीं है, साहब।

389
00:28:55,541 --> 00:29:00,125
ये रजिस्टर में एंट्री भी नहीं होगी। हाँ?
सीसीटीवी भी नहीं होगा?

390
00:29:02,250 --> 00:29:04,083
तुम लोगों का ना धंधा बंद करवाना पड़ेगा।

391
00:29:05,000 --> 00:29:07,083
कोई आतंकवादी गतिविधि
की योजना बन रही हो यहाँ पर तो?

392
00:29:07,250 --> 00:29:08,083
गलती हो गई, साहब।

393
00:29:09,583 --> 00:29:12,875
लेकिन, पहचान लूँगा साहब,
देसी घोड़े को देख लिया तो।

394
00:29:13,375 --> 00:29:14,916
-पक्का?
-पक्का साहब।

395
00:29:24,083 --> 00:29:28,250
हैलो। ये अपना स्केच आर्टिस्ट,
शाहरूख़ खाली है क्या?

396
00:29:29,916 --> 00:29:33,166
भेजो ज़रा इसको।
हाँ, मैं पता भेजता हूँ। हाँ।

397
00:29:35,291 --> 00:29:37,416
ये देसी घोड़ा के बारे में
बाकी की जानकारी बताओ।

398
00:29:38,708 --> 00:29:41,000
-जॉन इब्राहिम टाइप बॉडी बनाई है, साहब।
-हाँ।

399
00:29:41,958 --> 00:29:43,458
धूम पिक्चर जैसी बाइक पर चलता है।

400
00:29:45,500 --> 00:29:47,541
सॉलिड। सॉलिड मसल।

401
00:29:48,375 --> 00:29:49,208
तगड़ी छाती।

402
00:29:50,833 --> 00:29:52,333
पत्थर जैसी मछलियाँ।

403
00:29:53,000 --> 00:29:55,833
और वो बरगद के तने जैसी
मोटी-मोटी जांघें साहब।

404
00:29:59,666 --> 00:30:02,000
अपने आपको शीशे में देखने का
बहुत शौक है साहब उसे।

405
00:30:02,791 --> 00:30:06,750
खाली शरीर ही निहारे हो
या मुंह भी देखा है, अंकल जी?

406
00:30:09,125 --> 00:30:10,250
देखा है ना, साहब।

407
00:30:11,250 --> 00:30:12,083
मुंह भी देखा है।

408
00:30:13,250 --> 00:30:14,375
आर्टिस्ट को आने दीजिए।

409
00:30:17,000 --> 00:30:17,833
हाँ।

410
00:30:20,291 --> 00:30:21,416
[रहस्यमयी संगीत बजता है]

411
00:30:27,750 --> 00:30:28,583
चाकू कहाँ चला गया?

412
00:30:36,916 --> 00:30:37,916
किधर रख दिया है?

413
00:30:39,708 --> 00:30:41,416
[रहस्यमयी संगीत बजता है]

414
00:31:26,875 --> 00:31:30,333
नया केक बनाया है। रेड वेलवेट। चखकर देखो।

415
00:31:30,750 --> 00:31:33,333
नहीं। मैं नहीं… मतलब…

416
00:31:35,625 --> 00:31:36,583
मैं बाद में खा लूँगा।

417
00:31:36,666 --> 00:31:38,250
इतने प्यार से बनाया है।

418
00:31:38,500 --> 00:31:39,583
-नहीं।
-चखकर तो देखो।

419
00:31:39,875 --> 00:31:41,750
-मैं नहीं अभी… नहीं… मैं नहीं…
-अरे।

420
00:31:42,041 --> 00:31:43,916
-मैं नहीं, मैं नहीं खाऊँगा।
-अरे, खाओ।

421
00:31:44,000 --> 00:31:46,666
-अशोकलता, मैं… मैं नहीं खाऊँगा केक।
-अरे, छोटी सा पीस है।

422
00:31:46,875 --> 00:31:47,958
अरे, खाओगे कैसे नहीं?

423
00:31:48,041 --> 00:31:50,125
-अरे, मुझे नहीं खाना केक।
-अरे। चलो, लो।

424
00:31:50,333 --> 00:31:51,208
-नहीं।
-खाओ।

425
00:31:51,291 --> 00:31:53,750
-अरे, थोड़ा सा… चखकर तो देखो।
-मैं बाद में खा लूँगा।

426
00:31:54,041 --> 00:31:55,375
थोड़ा सा चखकर तो देखो।

427
00:32:02,416 --> 00:32:03,250
कैसा है?

428
00:32:05,333 --> 00:32:06,166
बहुत स्वाद है।

429
00:32:09,166 --> 00:32:11,333
मुझे भी दे। मैं भी चखकर देखूँ।

430
00:32:13,083 --> 00:32:17,625
हाँ, अम्मा जी को भी दो,
ये चाकू से कटा हुआ केक। खाइए।

431
00:32:20,666 --> 00:32:21,875
चाकू कहाँ मिला तुम्हें?

432
00:32:25,041 --> 00:32:27,541
कहाँ से लाए? तुम्हारी जेब में था।

433
00:32:29,583 --> 00:32:30,416
चाकू? हाँ…

434
00:32:34,208 --> 00:32:35,041
वो…

435
00:32:37,291 --> 00:32:38,666
वो हैं ना, ललिता जी।

436
00:32:40,041 --> 00:32:41,291
वही, मेरी साथी, ऑफ़िस में।

437
00:32:42,291 --> 00:32:43,458
तो, वो…

438
00:32:44,250 --> 00:32:45,250
बहुत सारे फल लाईं थीं।

439
00:32:46,833 --> 00:32:47,750
उपवास था ना उनका।

440
00:32:48,833 --> 00:32:52,041
तो, इसी चाकू से काट रही थी। फल।

441
00:32:52,750 --> 00:32:54,375
तो, वो चाकू मेरे पास रह गया।

442
00:32:56,625 --> 00:32:59,958
बताओ। लाओ, ये चाकू मैं ले लेता हूँ।
मैं उनको…

443
00:33:00,291 --> 00:33:01,291
उनको वापस देना है ना।

444
00:33:01,500 --> 00:33:03,000
मैं कर दूँगी ना।

445
00:33:03,083 --> 00:33:05,583
नहीं। मैं धो लूँगा।
मैं वहाँ… मैं दूसरा चाकू देता हूँ।

446
00:33:09,875 --> 00:33:10,708
बहुत मज़ेदार।

447
00:33:11,541 --> 00:33:13,208
हाथ जम गया तेरा। तू भी खा के देख।

448
00:33:21,083 --> 00:33:22,375
[फ़ोन की घंटी बजती है]

449
00:33:24,041 --> 00:33:26,166
बिंदी जी ग्राहक

450
00:33:33,916 --> 00:33:36,416
बिंदी जी ग्राहक
हम ही हैं त्रिभुवन जी। फ़ोन उठाओ।

451
00:33:43,583 --> 00:33:44,416
हाँ, बिंदी जी।

452
00:33:45,125 --> 00:33:49,500
हमारे पति और उनके आदमी
तुमको खोजे बिना मानेंगे नहीं।

453
00:33:50,708 --> 00:33:51,833
हम जानते हैं उनको।

454
00:33:52,708 --> 00:33:54,041
और वो सिर्फ़ तुमको ही नहीं,

455
00:33:55,375 --> 00:33:57,541
तुम्हारे परिवार को भी नुकसान पहुँचाएँगे।

456
00:33:59,916 --> 00:34:01,875
तो, अब बिंदी जी, मैं क्या करूँ?

457
00:34:02,416 --> 00:34:03,375
मैं एक काम करता हूँ,

458
00:34:03,916 --> 00:34:06,208
मैं पुलिस में जाता हूँ।
उनकी शिकायत कर देता हूँ।

459
00:34:08,625 --> 00:34:10,375
निरे बुद्दू हो तुम।

460
00:34:11,708 --> 00:34:13,000
खून किसने किया है?

461
00:34:15,208 --> 00:34:17,000
तुम जाओगे तो फंसोगे।

462
00:34:17,541 --> 00:34:19,916
पुलिस खुद ही जाँच कर रही है ना।

463
00:34:22,041 --> 00:34:23,291
कल आई थी हमारे यहाँ।

464
00:34:25,500 --> 00:34:28,208
तुम सिर्फ़ अपनी सुरक्षा का जुगाड़ करो।

465
00:34:29,250 --> 00:34:30,750
बाकी अपडेट हम देते रहेंगे।

466
00:34:32,000 --> 00:34:35,333
-हाँ?
-ठीक है। धन्यवाद।

467
00:34:50,333 --> 00:34:54,791
[तेज़ संगीत बजता है]

468
00:34:56,625 --> 00:34:58,125
कमरे उपलब्ध हैं

469
00:35:30,083 --> 00:35:31,583
रुके तो, ज़ीरो से शुरू करवाएँगे।

470
00:35:32,625 --> 00:35:34,125
पैर मज़बूत होने चाहिए।

471
00:35:34,666 --> 00:35:36,333
तभी तो अपराधियों के पीछे भाग पाएँगे।

472
00:35:36,875 --> 00:35:38,250
और तेज़। शाबाश।

473
00:35:40,291 --> 00:35:41,541
-गुरूजी, फ़ोन आया है।
-हाँ?

474
00:35:42,041 --> 00:35:44,458
-नहीं।
-कुछ काम का फ़ोन है, गुरूजी, प्लीज़।

475
00:35:45,083 --> 00:35:45,916
सर।

476
00:35:47,708 --> 00:35:48,958
हाँ, मैथ्यू भाई, बोलो।

477
00:35:49,041 --> 00:35:52,333
[मैथ्यू] सर, खबरियों को सक्रिय कर दिया है।
और एक स्केच भी बनवाया है।

478
00:35:52,833 --> 00:35:55,583
[मैथ्यू] अभी आपको भेज रहा हूँ।
देखिए सर, फ़ोन पर आया होगा।

479
00:35:58,416 --> 00:36:05,416
मैथ्यू वर्गीज़

480
00:36:06,208 --> 00:36:08,333
[रहस्यमयी संगीत बजता है]

481
00:36:11,416 --> 00:36:13,541
[मैथ्यू] एक रिसेप्शनिष्ट बोल रहा था, सर।

482
00:36:14,541 --> 00:36:17,208
[मैथ्यू] कि जॉन इब्राहिम टाइप
बॉडी बनाई है।

483
00:36:19,625 --> 00:36:20,500
[मैथ्यू] तगड़ी छाती।

484
00:36:22,916 --> 00:36:25,625
[मैथ्यू] बरगद के
तने जैसी मोटी-मोटी जांघें।

485
00:36:27,750 --> 00:36:31,458
[मैथ्यू] और हाँ, सर। खुद को शीशे में
देखने का बड़ा शौक है उसको।

486
00:36:32,833 --> 00:36:37,500
[रोमांचक संगीत बजता है]

487
00:37:00,458 --> 00:37:01,541
सॉरी, गुरूजी।

488
00:37:03,000 --> 00:37:04,416
एक केस देख रहे हैं।

489
00:37:05,208 --> 00:37:06,541
उसी ने प्राण ले रखे हैं।

490
00:37:07,083 --> 00:37:07,916
कौन सा केस?

491
00:37:09,125 --> 00:37:10,000
हत्या का केस है।

492
00:37:11,916 --> 00:37:14,958
मधुर मिलाप लॉज जानते हैं? वहीं हुआ था।

493
00:37:19,000 --> 00:37:19,916
कौन सा लॉज, सर?

494
00:37:22,250 --> 00:37:23,541
मधुर मिलाप?

495
00:37:24,750 --> 00:37:25,875
नहीं, सर। कभी नहीं सुने।

496
00:37:39,083 --> 00:37:40,916
आज नहीं तो कल, पकड़ ही लेंगे सालों को।

497
00:37:43,250 --> 00:37:45,083
हाँ? पापी बचते थोड़े ही हैं।

498
00:37:46,416 --> 00:37:47,250
चिंता मत करिए।

499
00:37:51,416 --> 00:37:54,041
सीए टॉपर

500
00:37:54,125 --> 00:37:56,625
गुरूजी, एक बात बताइए।

501
00:37:57,333 --> 00:37:58,166
जी?

502
00:37:59,000 --> 00:38:00,833
हमारी तरह आपके और भी ग्राहक होंगे।

503
00:38:02,125 --> 00:38:03,666
आप और भी जगह जाते होंगे।

504
00:38:05,041 --> 00:38:06,250
सब जगह ठीक चल रहा है ना?

505
00:38:07,750 --> 00:38:10,416
हाँ, सर। बढ़िया चल रहा है सबकुछ।

506
00:38:21,541 --> 00:38:23,500
सर, हम तो ज़्यादा
कहीं बाहर जाते भी नहीं ना।

507
00:38:23,791 --> 00:38:29,083
बस, घर से जिम, जिम से घर।
रात को सो जाते हैं। बस।

508
00:38:37,166 --> 00:38:38,000
अरे, उठा लो, यार।

509
00:38:38,833 --> 00:38:42,166
इतनी देर से फ़ोन कर रहा है करने वाला।
नाराज़ हो जाएगा। उठा लो।

510
00:38:43,458 --> 00:38:45,916
स्पैम कॉल है, सर। तंग करते रहते हैं।

511
00:38:48,000 --> 00:38:51,833
हम चलें, सर? एकदम ही ना
तबियत खराब सी लग रही है।

512
00:38:55,666 --> 00:38:57,000
हत्या की बात से डर गए क्या?

513
00:38:57,333 --> 00:38:58,500
अरे, नहीं, सर।

514
00:38:58,583 --> 00:39:00,750
सर, हम आपके साथ अब ना रेगुलर रहेंगे।

515
00:39:02,750 --> 00:39:05,958
पाँव मज़बूत हों चाहे ना हों,
कानून के हाथ बहुत मज़बूत होते हैं।

516
00:39:07,833 --> 00:39:09,583
डरिए नहीं, पकड़ लेंगे साले को।

517
00:39:31,458 --> 00:39:34,875
मैथ्यू, एक और नमूना है डीएनए जाँच के लिए।

518
00:39:36,875 --> 00:39:39,291
देखो, मधुर मिलाप के
किसी नमूने से मैच कर जाए तो।

519
00:39:41,666 --> 00:39:42,500
ठीक है।

520
00:39:43,000 --> 00:39:46,708
[रोमांचक संगीत बजता है]

