1
00:00:00,084 --> 00:00:01,752
बैलर्ड में इससे पहले…

2
00:00:01,836 --> 00:00:03,796
मुझे 2008 का एक केस मिला है।

3
00:00:03,879 --> 00:00:06,549
परिवार ने घटनास्थल से गोल्ड ब्रेसलेट
लापता होने की रिपोर्ट की थी।

4
00:00:07,133 --> 00:00:08,926
यह एलेना का है। तुम्हें यह कहाँ मिला?

5
00:00:09,009 --> 00:00:12,012
एक स्टोरेज यूनिट में, जो उसका है,
जिसने असल में तुम्हारी मंगेतर को मारा है।

6
00:00:12,096 --> 00:00:14,348
हम पुलिस की साज़िश
और सीरियल किलर के बीच उलझे हैं,

7
00:00:14,432 --> 00:00:16,016
दोनों में से किसी को भी नहीं रोक सकते।

8
00:00:16,100 --> 00:00:17,518
इबारा की गर्लफ्रेंड पर कोई अपडेट है?

9
00:00:17,601 --> 00:00:19,520
अपडेट से बेहतर है। मुझे उसका नाम मिल गया।

10
00:00:19,603 --> 00:00:21,480
-अब्रिल कॉर्टेज़?
-हाँ।

11
00:00:21,564 --> 00:00:23,441
क्या मेरा बेटा कार्टेल के पास है?

12
00:00:23,524 --> 00:00:26,527
हम उसे खोजते रहेंगे।

13
00:00:27,069 --> 00:00:28,154
अरे! यह क्या हो रहा है?

14
00:00:28,237 --> 00:00:30,531
-क्या चल रहा है?
-पर्लमैन केस होमीसाइड वाले ले रहे हैं।

15
00:00:34,785 --> 00:00:37,163
-एंथनी ड्रिस्कॉल कौन है?
-उसने एक जॉन डो को मारा था,

16
00:00:37,246 --> 00:00:38,497
मेरे एक कोल्ड केस में।

17
00:00:38,581 --> 00:00:40,458
पता चला कि वह कार्टेल और एलएपीडी के बीच

18
00:00:40,541 --> 00:00:42,334
बंदूकों और ड्रग्स का कारोबार करता है।

19
00:00:42,418 --> 00:00:44,879
-जीसस, बैलर्ड।
-हाँ। और वह इसमें गहराई में होगा

20
00:00:44,962 --> 00:00:47,548
क्योंकि उसने गिरफ़्तार होने के बजाय
साँस की नली निकालना चुना।

21
00:00:47,631 --> 00:00:48,632
नहीं!

22
00:00:50,801 --> 00:00:53,053
तुम ठीक हो? सब ठीक हो जाएगा।

23
00:00:53,137 --> 00:00:55,973
मैं उस फोन को
वापस कस्टडी में कैसे पहुँचाऊँ?

24
00:00:56,056 --> 00:00:57,349
उसका इंतज़ाम हो गया है।

25
00:00:59,351 --> 00:01:00,227
मो के साथ हूँ।

26
00:01:00,311 --> 00:01:02,271
हमने उसके फोन से मिला
एक और नंबर ट्रेस किया है।

27
00:01:02,354 --> 00:01:04,315
मैं चाहता हूँ कि इसे तुम खुद देखो।

28
00:01:04,398 --> 00:01:06,275
जेनीस आइसक्रीम

29
00:01:07,067 --> 00:01:09,195
-कहाँ जा रहे हो?
-अरे, अरे, आराम से।

30
00:01:12,531 --> 00:01:13,365
समझ गए।

31
00:01:13,491 --> 00:01:15,493
समझ गए। हम तैयार खड़े हैं।

32
00:01:32,760 --> 00:01:34,261
कैप्टन, वह ठीक है?

33
00:01:35,054 --> 00:01:36,222
वह बेहतर हो गई है।

34
00:01:38,933 --> 00:01:40,226
बॉबी, तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

35
00:01:42,436 --> 00:01:44,688
ए, तुम एक दूसरे का समर्थन तो नहीं करते हो।

36
00:01:45,189 --> 00:01:46,524
फिर भी वह हममें से एक है।

37
00:01:47,483 --> 00:01:50,986
आरएचडी को इससे प्रतिक्रियात्मक नहीं
क्रियात्मक ढंग से निपटना होगा।

38
00:01:51,737 --> 00:01:53,948
वहाँ, उस पर कोई सुराग मिला है?

39
00:01:55,658 --> 00:01:56,867
उसके पास बटुआ है।

40
00:01:57,993 --> 00:01:58,994
मोबाइल फोन?

41
00:01:59,078 --> 00:02:00,454
नहीं, पर बैलर्ड ने उसे पहचान लिया।

42
00:02:01,205 --> 00:02:02,164
एक पूर्व-पुलिस अफसर है।

43
00:02:03,415 --> 00:02:04,708
अरे, नहीं। कौन?

44
00:02:05,209 --> 00:02:07,711
एंथनी ड्रिस्कॉल।
गैंग और नारकोटिक्स विभाग में था।

45
00:02:08,379 --> 00:02:10,714
वह अपने एक कोल्ड केस की
हत्या के लिए उसका पीछा कर रही थी।

46
00:02:10,798 --> 00:02:11,632
जीसस।

47
00:02:12,675 --> 00:02:13,884
तुम ठीक हो?

48
00:02:24,144 --> 00:02:24,979
चलो!

49
00:02:35,030 --> 00:02:36,282
एलएपीडी! सर्च वारंट!

50
00:02:37,199 --> 00:02:38,200
क्रॉस कर रहे हैं।

51
00:02:40,494 --> 00:02:41,453
हट जाओ!

52
00:02:41,537 --> 00:02:42,580
हट जाओ!

53
00:02:42,663 --> 00:02:43,998
-हटो!
-चलो, साथियो!

54
00:02:55,759 --> 00:02:57,052
ये कोल्ड केस के डिब्बे हैं?

55
00:02:57,136 --> 00:03:00,055
जानता हूँ शेरिफ़ अपने काम कर रहे हैं,
पर मैं भी इन्हें देखना चाहता हूँ।

56
00:03:03,267 --> 00:03:04,101
सैरा पर्लमैन

57
00:03:04,977 --> 00:03:06,312
लौरा विल्सन

58
00:03:07,396 --> 00:03:08,397
जॉन डो नं. 38

59
00:03:37,593 --> 00:03:39,803
-ड्रिस्कॉल ने पुलिस को मारा।
-अगर उसने बता दिया हो?

60
00:03:39,887 --> 00:03:41,764
उसे पूरे ऑपरेशन के बारे में बता सकता था।

61
00:03:41,847 --> 00:03:44,516
देखो, अगर उसने बताया होता,
बैलर्ड उसे गवाही के लिए साथ रखती।

62
00:03:44,600 --> 00:03:46,977
मैं इससे निकल रहा हूँ।
सब उल्टा-पुल्टा हो रहा है।

63
00:03:47,061 --> 00:03:49,396
और क्या, पिंचर? तुम ऐसे ही चले जाओगे?

64
00:03:50,773 --> 00:03:52,399
किसी और को आत्महत्या करनी है?

65
00:03:53,859 --> 00:03:56,779
मैंने उसकी रिपोर्ट देखी है, ठीक है?
उसने ड्रिस्कॉल को

66
00:03:56,862 --> 00:03:59,823
पाँच साल पुराने इबारा हत्याकांड से
जोड़ा है, उसके पास बस वही है।

67
00:04:00,407 --> 00:04:02,034
उसे हमारे होने का तो अंदाज़ भी नहीं है।

68
00:04:02,910 --> 00:04:05,204
इसलिए अपने काम करते रहो
और पैसे आते रहेंगे।

69
00:04:05,287 --> 00:04:07,539
मैं निश्चित करूँगा की
कार्टेल को पता हो, सब सामान्य है।

70
00:04:09,875 --> 00:04:12,169
तो, क्या अब तुम इसे चला रहे हो?

71
00:04:12,836 --> 00:04:14,630
अगर तुम चाहो तो तुम्हारा स्वागत है।

72
00:04:18,801 --> 00:04:19,635
हाँ।

73
00:04:21,762 --> 00:04:22,596
तो फिर, चलो।

74
00:04:23,222 --> 00:04:24,098
मैं संपर्क में रहूँगा।

75
00:04:30,354 --> 00:04:33,399
सुनो, ड्रिस्कॉल ने आहमनसन की
इस इंटर्न के साथ मुझे जोड़ा था।

76
00:04:33,899 --> 00:04:36,527
अच्छी लड़की है,
पर बैलर्ड उसे थोड़ा दूर ही रखती है।

77
00:04:37,069 --> 00:04:38,988
मैं सोच रहा था कि अगर सब वैसा ही,

78
00:04:39,071 --> 00:04:40,698
-हम उसे जाने दें, क्योंकि…
-नहीं।

79
00:04:41,198 --> 00:04:43,742
उस पर नज़र रखो।
देखो, अगर बैलर्ड और खोजबीन कर रही है।

80
00:04:46,537 --> 00:04:47,371
चलो।

81
00:04:48,914 --> 00:04:51,000
बेटे, सब के लिए
दरवाज़ा पकड़े रहना, प्लीज़।

82
00:04:51,083 --> 00:04:53,419
शुक्रिया। मुझे पता है
तुम्हारे लिए यह मुश्किल था।

83
00:04:59,466 --> 00:05:00,634
यह तो सब खराब हो गया।

84
00:05:00,718 --> 00:05:02,886
-अरे, अरे।
-अरे नहीं, और खराब कर दिया। माफ़ करना।

85
00:05:06,265 --> 00:05:09,393
-कहाँ जा रहे हो? हे ईश्वर!
-ए! आराम से!

86
00:05:09,476 --> 00:05:11,103
तुम मज़ाक कर रहे होगे।

87
00:05:16,400 --> 00:05:20,279
बैलर्ड

88
00:05:24,408 --> 00:05:25,617
आहमनसन प्रशिक्षण केंद्र

89
00:05:25,701 --> 00:05:29,371
सुरक्षा की बात तो ठीक है,
पर यहाँ जगह कम है, तुम्हें नहीं लगता?

90
00:05:29,997 --> 00:05:32,541
हम बुरे पुलिस वालों और ड्रग कार्टेल पर
काम कर रहे हैं, इसलिए…

91
00:05:33,500 --> 00:05:35,169
न बोर्ड होंगे, न ही खुली जगह।

92
00:05:35,252 --> 00:05:38,380
जब तक बेरकेम के लिए कोई ठोस सबूत
नहीं मिलता, जांच पर कड़ा नियंत्रण रहेगा।

93
00:05:39,381 --> 00:05:40,716
तुमने सच में ओलीवस को देखा था।

94
00:05:41,842 --> 00:05:43,260
कोई सवाल नहीं।

95
00:05:43,343 --> 00:05:46,680
बॉश के आदमी ने ड्रिस्कॉल के फोन से
14 नंबर निकाले थे। सभी बर्नर फोन थे।

96
00:05:47,473 --> 00:05:50,225
कल रात उनमें से एक को
सीधे ओलीवस तक ट्रेस किया।

97
00:05:50,893 --> 00:05:53,729
सूची में वह चौथे नंबर पर है।
नंबर 0666 पर समाप्त होता है।

98
00:05:54,480 --> 00:05:56,440
बहुत स्पष्ट है, नहीं लगता?

99
00:05:57,232 --> 00:06:00,027
तीन बर्नर फोन मेक्सिको में हैं,
एक राज्य जेल में,

100
00:06:00,110 --> 00:06:01,278
मतलब एलए में नौ रह जाते हैं।

101
00:06:01,361 --> 00:06:03,447
-वे अभी सक्रिय हैं?
-हाँ।

102
00:06:04,823 --> 00:06:07,242
-उन्हें नहीं पता कि हमें उन पर शक है।
-बिलकुल।

103
00:06:07,326 --> 00:06:09,119
इसलिए हमें तेज़ी से आगे बढ़ना होगा।

104
00:06:10,162 --> 00:06:12,456
तो, अब तक जो नाम पता हैं,
उनमें से सूची में पहला है,

105
00:06:13,624 --> 00:06:14,500
हीसुस वेलास्को।

106
00:06:15,375 --> 00:06:17,544
अहम फैसले लेने वाला,
जैसा अब्रिल ने हमें बताया।

107
00:06:18,545 --> 00:06:20,089
बाकी चार खराब पुलिस वाले हैं।

108
00:06:21,048 --> 00:06:21,882
चक टॉली

109
00:06:22,674 --> 00:06:23,675
डैमन पिंचर,

110
00:06:24,551 --> 00:06:25,552
सिंडी बंडशू

111
00:06:26,136 --> 00:06:27,554
और, ज़ाहिर है, ओलीवस।

112
00:06:30,057 --> 00:06:32,101
कलंकित पुलिस। सभी।

113
00:06:33,435 --> 00:06:34,520
और भी हो सकते हैं।

114
00:06:34,603 --> 00:06:36,730
मो अभी और भी नंबर ट्रैक कर रहा है।

115
00:06:37,231 --> 00:06:39,817
एलएपीडी, शेरिफ़ के
डिपार्टमेंट से कोई भी हो सकता है।

116
00:06:40,609 --> 00:06:44,321
इन फोटो को अच्छे से देख लो।
अभी इन्हें हटा रही हूँ। कड़ा नियंत्रण।

117
00:06:44,905 --> 00:06:47,741
इन पुलिस वालों की बैकग्राउंड की
गहरी जाँच करनी है। मदद करोगी?

118
00:06:48,659 --> 00:06:49,743
मैं बैकग्राउंड मशीन हूँ।

119
00:06:49,827 --> 00:06:53,831
मैं फोन ट्री बना सकती हूँ।
देखें ये कमीने आपस में कैसे बात करते हैं।

120
00:06:53,914 --> 00:06:56,792
उस पुलिस कार का क्या
जिसे हमने ड्रिस्कॉल से मिलते देखा था?

121
00:06:56,875 --> 00:06:59,086
इंगलवुड में हॉलीवुड कार।

122
00:06:59,169 --> 00:07:01,130
अगर इनमें से किसी को
उस कार तक ट्रेस कर लें…

123
00:07:01,213 --> 00:07:04,383
-हॉलीवुड डिविजन में मेरा एक दोस्त है।
-और उस पर भरोसा है?

124
00:07:04,967 --> 00:07:06,969
शराब खरीदने के लिए? नहीं।
जान के लिए? पूरी तरह।

125
00:07:08,554 --> 00:07:10,806
मुझे अपने साथ ले चलो।
पूरे दिन यहाँ नहीं रह सकता।

126
00:07:13,851 --> 00:07:14,977
दोस्तो, एक और बात है।

127
00:07:16,270 --> 00:07:19,273
उन्हें नहीं पता कि हमें उन पर शक है
और यह ऐसे ही रहना चाहिए।

128
00:07:19,356 --> 00:07:22,776
इसलिए दूसरे केस पर काम करो,
लगे जैसे सब सामान्य चल रहा है, ठीक है?

129
00:07:22,860 --> 00:07:25,362
तो, मुझे हॉलीवुड से पहले रुकना है।

130
00:07:27,406 --> 00:07:28,574
ठीक है।

131
00:07:30,868 --> 00:07:32,286
पता है मुझे खुश होना चाहिए।

132
00:07:32,786 --> 00:07:35,205
जिस आदमी ने लुइस को मारा वह मर चुका है।

133
00:07:36,874 --> 00:07:37,958
पर…

134
00:07:38,542 --> 00:07:40,210
उसने मेरे परिवार को मुझसे छीन लिया।

135
00:07:41,253 --> 00:07:42,713
और मुझे वह कभी वापस नहीं मिलेगा।

136
00:07:44,381 --> 00:07:45,883
लुइस का केस बंद हो सकता है,

137
00:07:47,134 --> 00:07:49,094
पर आपके बेटे को ढूँढना हम बंद नहीं करेंगे।

138
00:07:56,977 --> 00:07:58,228
आखिरी बार जब उसे देखा था…

139
00:08:00,272 --> 00:08:01,481
उसे बोतलें देती थी

140
00:08:02,191 --> 00:08:03,734
और उसे झुला कर सुलाती थी।

141
00:08:04,985 --> 00:08:06,486
उसे लोरी सुनाती थी।

142
00:08:09,364 --> 00:08:10,365
अब वह बड़ा हो गया है।

143
00:08:12,201 --> 00:08:13,452
मुझे पहचानेगा नहीं।

144
00:08:18,457 --> 00:08:20,542
और अगर मैं उसे न पहचान पाऊँ?

145
00:08:22,127 --> 00:08:23,795
अभी उसके बारे में चिंता मत कीजिए।

146
00:08:28,050 --> 00:08:29,968
अगर हमें गाएल मिल जाए,

147
00:08:30,844 --> 00:08:34,056
तो मैच करने के लिए
हमें डीएनए का सैंपल चाहिए होगा।

148
00:08:35,224 --> 00:08:36,058
ठीक है?

149
00:08:40,687 --> 00:08:42,147
अभी थोड़ा जल्दी है, नहीं क्या?

150
00:08:42,940 --> 00:08:45,150
उसके डीएनए के लिए?
अभी बच्चे का कोई सुराग नहीं है।

151
00:08:45,234 --> 00:08:47,611
असल में बड़ा होकर गाएल
जैसा दिखेगा, वह प्रक्रिया पूरी हो गई।

152
00:08:48,195 --> 00:08:49,863
संभावित मैच की छंटनी कर रहे हैं।

153
00:08:51,698 --> 00:08:52,532
ठीक है, फिर।

154
00:08:56,078 --> 00:08:56,912
यह लो।

155
00:08:57,704 --> 00:08:59,039
तुम्हारा श्रेष्ठ काम चाहिए।

156
00:09:03,835 --> 00:09:05,254
मुझे लगा तुम खुश हो जाओगी।

157
00:09:05,754 --> 00:09:06,880
हम उसकी तहकीकात करेंगे।

158
00:09:07,923 --> 00:09:11,176
पर उसके लिए नहीं,
जो उसने मेरे साथ किया। जो हमारे साथ किया।

159
00:09:11,760 --> 00:09:14,096
उसे पता चल जाएगा
कि हम ही उस पर यह मुसीबत लाए हैं।

160
00:09:17,766 --> 00:09:18,600
हाँ।

161
00:09:20,811 --> 00:09:22,187
शायद इस तरह से यह बेहतर है।

162
00:09:23,981 --> 00:09:28,068
सब खुलने की ज़रूरत नहीं। लोगों को जानने की
ज़रूरत नहीं कि मैंने क्यों छोड़ा था।

163
00:09:28,902 --> 00:09:29,861
मैं वापस क्यों आई।

164
00:09:31,321 --> 00:09:34,116
इस विभाग में तुम्हें
किसी को सफाई देने की ज़रूरत नहीं।

165
00:09:36,201 --> 00:09:38,078
मैं विभाग की बात नहीं कर रही।

166
00:09:40,247 --> 00:09:41,123
तुम्हारी माँ।

167
00:09:44,334 --> 00:09:46,586
पता है, मैं अभी खुद यह सीख रही हूँ, पर…

168
00:09:47,838 --> 00:09:50,590
कभी-कभी जब आप
लोगों को अपनी चोट दिखाते हैं,

169
00:09:51,466 --> 00:09:53,010
तो तकलीफ़ थोड़ी कम हो जाती है।

170
00:10:00,475 --> 00:10:01,435
पता है तुम व्यस्त हो।

171
00:10:01,518 --> 00:10:05,188
देखो, बच्चों के संबंध में तुम्हारे पास
जो है, सब भेज दो, काम मैं खुद कर लूँगा।

172
00:10:06,481 --> 00:10:07,316
शुक्रिया।

173
00:10:10,444 --> 00:10:12,863
संभावित गाएल की
ये सभी तस्वीरें अगर तुम्हारे पास हैं,

174
00:10:12,946 --> 00:10:14,281
क्यों न अब्रिल को दिखा दें?

175
00:10:14,865 --> 00:10:17,868
ऐसी चीज़ से उसे परेशान नहीं
करना चाहता, जिसका कोई परिणाम न निकले।

176
00:10:17,951 --> 00:10:19,870
इसके अलावा, वह गलत नहीं है।

177
00:10:19,953 --> 00:10:21,288
वह शायद उसे पहचान ही न पाए।

178
00:10:22,372 --> 00:10:25,709
ठीक है, हमारे पास पते हैं, डीएनए लो,
वो ढूँढ लो जो मैच कर जाए।

179
00:10:25,792 --> 00:10:28,045
हम ऐसे ही बच्चों का
डीएनए चैक नहीं कर सकते।

180
00:10:28,128 --> 00:10:31,131
संभावित बच्चों की गिनती कम करनी होगी।
पर रिकॉर्ड में यही है।

181
00:10:31,715 --> 00:10:35,093
उन्हें कहाँ पर सौंपा गया था,
शायद सौंपने वाले का नाम।

182
00:10:36,011 --> 00:10:37,054
भूसे के ढेर में बच्चा।

183
00:10:38,263 --> 00:10:39,431
अपने मेटाफर ठीक कर लो।

184
00:10:42,601 --> 00:10:43,435
हैलो।

185
00:10:45,270 --> 00:10:46,104
हैलो।

186
00:10:47,856 --> 00:10:48,982
कुछ मिला?

187
00:10:49,066 --> 00:10:51,234
अगर यह किसी और के लिए होता,
तो मैं यह नहीं करता।

188
00:10:52,694 --> 00:10:55,322
जिस दिन का तुमने बताया
यहाँ से निकलने वाली गाड़ियों को चैक किया।

189
00:10:55,906 --> 00:10:58,116
एक पुलिस कर्मी को छोड़कर सभी ड्यूटी पर थे।

190
00:10:58,200 --> 00:10:59,826
पुलिस कर्मी। चक टॉली।

191
00:11:01,745 --> 00:11:03,789
उसने कोर्ट जाने के लिए एक शामू ली थी।

192
00:11:03,872 --> 00:11:05,123
टॉली? पक्का है?

193
00:11:05,207 --> 00:11:07,542
हाँ, बेशक। अजीब है, है न?

194
00:11:07,626 --> 00:11:10,379
अधिकतर पुलिस वाले अपनी कार चलाते हैं
ताकि बाद में घर जा सकें।

195
00:11:11,380 --> 00:11:12,214
शुक्रिया, डफ़।

196
00:11:12,839 --> 00:11:14,841
और याद रखना,
हमने इस बारे में कभी नहीं पूछा।

197
00:11:15,342 --> 00:11:16,510
किस बारे में?

198
00:11:29,606 --> 00:11:31,149
-तुमने ले लिया… ले लिया।
-हाँ।

199
00:11:34,361 --> 00:11:36,321
हैलो, यह डिटेक्टिव लिडल का फोन है।

200
00:11:36,405 --> 00:11:37,406
ओचोआ ब्रेसलेट

201
00:11:37,489 --> 00:11:39,950
हैलो, डिटेक्टिव बैलर्ड बोल रही हूँ,
कोल्ड केस से।

202
00:11:40,033 --> 00:11:41,618
कल मैंने संदेश छोड़ा था।

203
00:11:41,701 --> 00:11:43,703
पर्लमैन केस पर मेरे पास नई जानकारी है।

204
00:11:43,787 --> 00:11:46,123
मुझे पता है कि तुम उसे देख रहे हो,
मुझे कॉल करना।

205
00:11:55,590 --> 00:11:58,718
उस रात पुलिस कार में
ड्रिस्कॉल से टॉली मिला था।

206
00:11:59,386 --> 00:12:01,138
ठीक है। तब तो सही है।

207
00:12:01,221 --> 00:12:03,849
मुलाकात से एक घंटे पहले
ड्रिस्कॉल ने उसके बर्नर फोन पर बात की।

208
00:12:04,558 --> 00:12:06,309
ऑफिसर टॉली के लिए अच्छा नहीं है।

209
00:12:07,227 --> 00:12:08,770
ट्री से और क्या जानकारी मिली?

210
00:12:09,354 --> 00:12:14,276
अधिकतर ड्रिस्कॉल हीसुस से
और मेक्सिको वाले फोन पर बात करता था,

211
00:12:14,359 --> 00:12:15,735
पर इन्हें देखो।

212
00:12:16,236 --> 00:12:18,280
सभी कॉल 1922 पर
खतम होने वाले नंबर के लिए हैं।

213
00:12:18,905 --> 00:12:19,990
बहुत सारी हैं।

214
00:12:20,073 --> 00:12:22,617
बॉश का आदमी इस पर काम कर रहा है।
उम्मीद है उसे नाम मिल जाए।

215
00:12:22,701 --> 00:12:25,328
-दूसरे पुलिस वालों पर और कुछ?
-डैमन पिंचर।

216
00:12:26,329 --> 00:12:28,540
गैंग और नारकोटिक्स से
ड्रिस्कॉल का पुराना पार्टनर है।

217
00:12:28,623 --> 00:12:30,959
इतने समय से अंडरकवर है
कि शायद रास्ता भटक गया है।

218
00:12:31,960 --> 00:12:34,588
-ड्रिस्कॉल ने उसे पहले ही शामिल किया होगा।
-और महिला?

219
00:12:34,671 --> 00:12:37,716
सिंडी बंडशू, सार्जेंट के
अपने इम्तिहान में दो बार असफल रही

220
00:12:37,799 --> 00:12:39,509
और उस पर बहुत कर्ज़ है।

221
00:12:39,593 --> 00:12:40,594
लगभग दो लाख का।

222
00:12:41,887 --> 00:12:44,014
समझना आसान है कि वह इसमें कैसे फँसी होगी।

223
00:12:45,265 --> 00:12:46,892
ओलीवस के ऊपर कुछ नहीं है।

224
00:12:46,975 --> 00:12:47,809
बेशक।

225
00:12:47,893 --> 00:12:50,228
हाँ, बेशक, पर हम कुछ खोज लेंगे।

226
00:12:50,979 --> 00:12:53,273
यहीं खतम करते हैं। बोर्ड से सब हटा दो।

227
00:12:54,441 --> 00:12:56,318
एक दिन के लिए यह काफी सारा काम था।

228
00:12:57,152 --> 00:12:59,070
मैं उनकी जगह होती,
डर के मारे हालत खराब होती।

229
00:13:04,326 --> 00:13:05,785
जानते हो यह कैसे काम करता है।

230
00:13:05,869 --> 00:13:07,871
अच्छे स्कूल से बढ़त मिल जाती है।

231
00:13:07,954 --> 00:13:10,040
पर मेरे लिए कोई लीगेसी नहीं है।

232
00:13:10,123 --> 00:13:13,543
तुम्हें उसकी ज़रूरत नहीं।
जहाँ भी आवेदन दोगी, तुम्हें ले लेंगे।

233
00:13:14,044 --> 00:13:14,961
तुम भ्रम में हो।

234
00:13:16,129 --> 00:13:17,172
पर प्यारे हो।

235
00:13:21,176 --> 00:13:22,385
तो काम पर क्या चल रहा है?

236
00:13:23,094 --> 00:13:25,472
तुमने कहा उन्होंने
बड़े सीरियल केस वापस ले लिए।

237
00:13:25,555 --> 00:13:27,390
अब भी बहुत कुछ है करने को।

238
00:13:27,474 --> 00:13:28,433
अच्छा? जैसे?

239
00:13:29,017 --> 00:13:30,977
एलएपीडी में लगभग 6000 कोल्ड केस हैं।

240
00:13:31,686 --> 00:13:32,521
सही है।

241
00:13:33,939 --> 00:13:36,066
तुम्हारी बॉस के साथ
जो पागलपन हुआ उसका क्या?

242
00:13:36,566 --> 00:13:38,068
और जिसने उन पर हमला किया?

243
00:13:39,152 --> 00:13:41,279
बताया थ। सब ठीक है।

244
00:13:41,363 --> 00:13:44,658
मार्ती, तुम अपनी
रक्षा करने के लिए प्रशिक्षित नहीं हो।

245
00:13:44,741 --> 00:13:46,159
अगर वह सुरक्षित नहीं है, तो…

246
00:13:51,122 --> 00:13:52,290
मेरा बॉयफ्रेंड पुलिस वाला है।

247
00:13:53,124 --> 00:13:54,626
मुझे चिंता करने की ज़रूरत नहीं।

248
00:13:55,961 --> 00:13:57,921
जल्दी करो। "लव इज़ ब्लाइंड" का समय हो गया।

249
00:14:00,966 --> 00:14:03,468
एक सेकेंड को भी मत सोचना
कि तुम्हारे बिना नहीं देखूँगी।

250
00:14:03,552 --> 00:14:05,720
-मदद करोगी, तो जल्दी हो जाएगा।
-नहीं, शुक्रिया।

251
00:14:25,991 --> 00:14:27,701
नया मैसेज
523-017-0666

252
00:14:35,250 --> 00:14:38,003
क्या नया चल रहा है?
अपनी प्रेमिका से कुछ मिला?

253
00:14:49,681 --> 00:14:50,515
ए।

254
00:14:52,517 --> 00:14:53,518
तुम ठीक हो?

255
00:14:55,103 --> 00:14:57,647
असल में बहुत अच्छा नहीं लग रहा।

256
00:14:59,149 --> 00:15:01,484
हाँ, शायद मुझे घर जाना चाहिए।

257
00:15:02,861 --> 00:15:05,196
-तुमने कितनी पी थी?
-नहीं उसकी वजह से नहीं।

258
00:15:05,280 --> 00:15:07,657
बस मेरा…मेरा पेट।

259
00:15:10,452 --> 00:15:12,621
लगता है बस, पता है…

260
00:15:13,496 --> 00:15:14,331
लड़कियों वाली चीज़।

261
00:15:19,044 --> 00:15:20,420
मैं तुम्हें घर छोड़ दूँ?

262
00:15:23,506 --> 00:15:24,591
नहीं, मैं चली जाऊँगी।

263
00:15:25,884 --> 00:15:27,802
और तुम्हारे बिना नहीं देखूँगी।

264
00:15:29,262 --> 00:15:30,347
वादा है।

265
00:15:34,434 --> 00:15:35,602
घर पहुँचकर मैसेज भेजूँगी।

266
00:15:43,818 --> 00:15:45,862
अरे। तुम यहाँ क्या कर रही हो?

267
00:15:47,697 --> 00:15:48,657
यह वही है।

268
00:15:49,949 --> 00:15:51,326
क्या बात कर रही हो? कौन?

269
00:15:52,702 --> 00:15:54,120
-अंदर आ सकती हूँ?
-ज़रूर।

270
00:15:56,831 --> 00:15:57,832
मैंने तस्वीर ले ली।

271
00:16:02,545 --> 00:16:03,463
यह क्या है?

272
00:16:03,546 --> 00:16:06,174
उसे ओलीवस से मैसेज आ रहे थे।

273
00:16:06,716 --> 00:16:08,968
-नंबर 0666 से।
-मार्टीना, किसे मैसेज आ रहे थे?

274
00:16:09,052 --> 00:16:11,513
मैनी सैंटोस, मेरे बॉयफ्रेंड को।

275
00:16:25,819 --> 00:16:27,070
मैनी जानता है, तुम्हें पता है?

276
00:16:29,447 --> 00:16:32,075
मैंने उससे कहा कि घर पर हूँ
और तबियत ठीक नहीं है।

277
00:16:32,701 --> 00:16:33,618
बस आधा झूठ।

278
00:16:34,661 --> 00:16:35,662
क्या हुआ?

279
00:16:38,206 --> 00:16:39,040
पता नहीं।

280
00:16:41,543 --> 00:16:42,377
वह बस…

281
00:16:43,837 --> 00:16:44,838
हे ईश्वर, वह बस…

282
00:16:45,922 --> 00:16:47,757
काम के बारे में… पूछ रहा था।

283
00:16:49,217 --> 00:16:50,218
और तुम्हारे बारे में।

284
00:16:50,301 --> 00:16:52,971
पर मैने उसे कुछ नहीं बताया। कसम से।

285
00:16:54,639 --> 00:16:55,974
मुझे तुम्हारा फोन चाहिए।

286
00:16:56,683 --> 00:16:58,184
तुम्हारे मैसेज देखने होंगे।

287
00:16:58,935 --> 00:17:00,645
मुझे हर चीज़ बतानी होगी।

288
00:17:05,358 --> 00:17:06,818
बाप रे।

289
00:17:06,901 --> 00:17:08,111
-हाँ।
-पक्का है?

290
00:17:08,611 --> 00:17:10,780
हाँ, मार्टीना समझ गई।

291
00:17:11,948 --> 00:17:14,993
-वह सीधे मेरे पास आई।
-बेचारी। बहुत निराश हो गई होगी।

292
00:17:15,076 --> 00:17:16,953
तुम्हें इसकी चिंता है?

293
00:17:17,036 --> 00:17:18,413
उसने हमें खतरे में डाल दिया।

294
00:17:19,164 --> 00:17:21,666
मैंने उसके सारे संदेश देखे।
उसके वॉइस मेल सुने।

295
00:17:22,500 --> 00:17:25,920
वह भागीदार नहीं है,
पर एक रात उसे ऑफिस में लाई थी।

296
00:17:26,504 --> 00:17:28,548
तो अनजाने में उसने हमें उजागर कर दिया है।

297
00:17:28,631 --> 00:17:29,466
बिलकुल।

298
00:17:29,549 --> 00:17:32,010
अभी मार्टीना समस्या नहीं है, मैनी है।

299
00:17:33,803 --> 00:17:38,933
उसका बर्नर नंबर 1922 है।
ड्रिस्कॉल के साथ वह करीबी संपर्क में था।

300
00:17:39,017 --> 00:17:40,602
मतलब उसे काफी जानकारी हो सकती है।

301
00:17:42,145 --> 00:17:44,355
वह केस को आगे बढ़ा सकता है
पर सही नज़रिए से।

302
00:17:44,439 --> 00:17:47,317
वह गश्त लगाता है, है न?
तो उसे गश्त का काम दे देते हैं।

303
00:17:47,400 --> 00:17:49,903
सर्च वारंट, नशेड़ियों
या उपद्रवियों की गिरफ़्तारी।

304
00:17:49,986 --> 00:17:53,198
-फिर हम उसे चेतावनी देंगे।
-नहीं। इससे पेपर ट्रेल रह जाएगी।

305
00:17:54,032 --> 00:17:55,533
उसके घर का क्या?

306
00:17:55,617 --> 00:17:57,994
-अकेला रहता है, है न?
-पर पता नहीं कौन उस पर नज़र रखे हो।

307
00:18:00,205 --> 00:18:01,122
कोई आया है।

308
00:18:07,128 --> 00:18:09,964
चीफ़ ह्यूज़ को फोन किया था।
सैरा का केस वापस तुम्हारे लिए चाहता था,

309
00:18:10,048 --> 00:18:12,717
पर उन्होंने कहा
तुम्हारी यूनिट के लिए वह बहुत बड़ा है।

310
00:18:14,552 --> 00:18:16,846
सच कहूँ, तो उसे ऑप्टिक्स की चिंता है।

311
00:18:18,848 --> 00:18:21,434
मुझे पता है एक राजनेता से
यह सुनना कैसा लगेगा,

312
00:18:22,769 --> 00:18:25,271
पर उन्होंने कहा कि लिडल
सबसे अच्छे डिटेक्टिव में से एक है।

313
00:18:27,982 --> 00:18:32,237
और… मुझे पता है तुम्हारी टीम ने
कितना समय और प्रयास इसमें लगाया था।

314
00:18:33,571 --> 00:18:34,405
बहुत अफ़सोस है।

315
00:18:36,032 --> 00:18:37,075
इसकी ज़रूरत नहीं है।

316
00:18:38,076 --> 00:18:39,619
आपके लिए भी यह आसान नहीं है।

317
00:18:46,334 --> 00:18:47,168
काउंसिलमैन…

318
00:18:48,920 --> 00:18:50,922
सैरा के केस ने
इस यूनिट को उद्देश्य दिया था।

319
00:18:52,131 --> 00:18:53,383
मैं उसे भूलूँगी नहीं।

320
00:19:02,308 --> 00:19:03,810
शुक्रिया, डिटेक्टिव।

321
00:19:05,228 --> 00:19:06,062
ज़रूर।

322
00:19:17,824 --> 00:19:19,951
हैलो। यह डिटेक्टिव लिडल का फोन है।

323
00:19:20,952 --> 00:19:22,287
हैलो, लिडल, बैलर्ड बोल रही हूँ।

324
00:19:23,121 --> 00:19:25,999
अगर तुम्हारे पास काफी काम है,
मुझे पर्लमैन केस वापस लेने में खुशी होगी।

325
00:19:26,082 --> 00:19:29,335
नहीं तो, मुझे वापस फोन करो,
ताकि एक मासूम व्यक्ति जेल में न सड़े।

326
00:19:30,044 --> 00:19:31,129
कमीना कहीं का।

327
00:19:31,713 --> 00:19:33,089
मार्टीना।

328
00:19:33,798 --> 00:19:36,509
वह मुझे मैसेज भेजे जा रहा है,
मैं उसे उल्टी वाली इमोजी भेज रही हूँ,

329
00:19:36,593 --> 00:19:38,011
पर वह मुझसे मिलना चाहत है।

330
00:19:38,094 --> 00:19:38,928
मैं क्या करूँ?

331
00:19:45,602 --> 00:19:47,270
माफ़ करना, बॉस, पूरे सम्मान के साथ,

332
00:19:48,521 --> 00:19:51,524
इससे बुरा आइडिया अब तक नहीं सुना।

333
00:19:51,608 --> 00:19:53,484
हमारी मुसीबत की वजह वही तो है।

334
00:19:53,568 --> 00:19:54,694
-ए!
-क्या? वह है!

335
00:19:55,278 --> 00:19:57,614
वह इसकी वजह है
कि हम इसमें अंदर घुस सकते हैं।

336
00:19:57,697 --> 00:19:59,824
ठीक है। पर वह
अंडरकवर बनने के लिए प्रशिक्षित नहीं है।

337
00:19:59,908 --> 00:20:01,326
किसी ने अंडरकवर नहीं कहा।

338
00:20:01,910 --> 00:20:04,704
-ठीक है, तो प्रलोभन।
-यह काफी सही लगता है।

339
00:20:10,585 --> 00:20:11,586
ठीक है।

340
00:20:12,170 --> 00:20:13,463
किसी के पास बेहतर आइडिया है?

341
00:20:16,633 --> 00:20:18,676
वह इस पर भरोसा करता है।
मुझे भी इस पर भरोसा है।

342
00:20:19,344 --> 00:20:21,554
वह उससे मिलेगी
और उसे बात करने के लिए राज़ी करेगी।

343
00:20:21,638 --> 00:20:23,348
इसके लिए इसका वहाँ मौजूद होना ज़रूरी है?

344
00:20:23,932 --> 00:20:27,101
मैं उसका चेहरा देखना चाहती हूँ,
जब उसे पता चलेगा कि वह पकड़ा गया है।

345
00:20:36,736 --> 00:20:39,656
तुम वहाँ बिलकुल कमीने थे।
उसने जो गलती की वह किसी से भी हो सकती थी।

346
00:20:39,739 --> 00:20:41,157
जिसके भी पास असली अहसास हों।

347
00:20:41,240 --> 00:20:44,118
अहसास? इस सब में
अहसासों के लिए कोई जगह नहीं है।

348
00:20:44,202 --> 00:20:46,913
सबसे पहले इन्हीं अहसासों ने
उसे मुसीबत में डाला है।

349
00:20:46,996 --> 00:20:49,958
ओह, तुम कभी हमारा साथ नहीं देते।
उसका समर्थन क्यों नहीं कर सकते।

350
00:20:50,041 --> 00:20:53,920
इसे उसके हाथों में देना ऑपरेशन के लिए
और मार्टीना के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

351
00:20:54,003 --> 00:20:55,964
भगवान के लिए, वह बस एक इंटर्न है।

352
00:20:56,047 --> 00:20:58,216
और तुम पुलिस की वेशभूषा में एक नागरिक हो।

353
00:21:00,343 --> 00:21:02,220
शायद मैं उसे चोट खाते नहीं देखना चाहता।

354
00:21:02,762 --> 00:21:03,930
कभी इस बारे में सोचा है?

355
00:21:05,348 --> 00:21:08,726
हाँ। अगर हम पीछे से घुस सकते हैं,
तो तुम रुकना और उन्हें कवर देना।

356
00:21:08,810 --> 00:21:11,104
अच्छा। यह मानें कि तुम कार में से निकलीं…

357
00:21:11,187 --> 00:21:14,399
-यहाँ से घुसीं। फिर बाकी…
-बाप रे। ए, बैलर्ड।

358
00:21:14,482 --> 00:21:15,316
हाँ।

359
00:21:15,817 --> 00:21:16,651
मैं…

360
00:21:17,318 --> 00:21:20,571
मैं छँटनी करके सात बच्चों पर आ गया हूँ,
जो गाएल इबारा का मैच हो सकते हैं।

361
00:21:20,655 --> 00:21:21,614
-गाएल?
-हाँ।

362
00:21:21,698 --> 00:21:25,326
ये वे पते हैं, जहाँ सबसे पहले
इनमें से हर एक फॉस्टर सिस्टम में आया।

363
00:21:25,410 --> 00:21:26,536
पर यह वाला…

364
00:21:27,745 --> 00:21:30,707
उसे सनबीम से छह ब्लॉक दूर
एक फायरहाउस से सौंपा गया था।

365
00:21:31,874 --> 00:21:35,712
-हाँ, यह तो एक सुराग है।
-जिस औरत ने उसे छोड़ा था

366
00:21:35,795 --> 00:21:37,380
उसका नाम था रेनाटा कार्डेनास।

367
00:21:37,964 --> 00:21:41,259
-रेनाटा का पता है?
-नहीं, पर ढूँढ लूँगा।

368
00:21:47,557 --> 00:21:49,392
कुछ समय तक वह इस बारे में परेशान रहेगी।

369
00:21:51,728 --> 00:21:52,562
हाँ।

370
00:21:56,107 --> 00:21:57,525
महिलाएँ

371
00:22:01,279 --> 00:22:02,113
सुनो।

372
00:22:05,033 --> 00:22:05,867
कैसी हो?

373
00:22:07,744 --> 00:22:09,412
मुझे जोकर जैसा महसूस हो रहा है।

374
00:22:13,666 --> 00:22:15,418
वाह। अब मैं दिख भी रही हूँ।

375
00:22:19,213 --> 00:22:21,799
मार्टीना, तुमसे माफ़ी माँगना चाहती थी।

376
00:22:22,925 --> 00:22:26,971
-अगर तुम लोगों को जल्दी सच बता देती…
-तुम्हारी गलती नहीं है।

377
00:22:27,472 --> 00:22:28,306
मेरी गलती है।

378
00:22:31,184 --> 00:22:32,060
ऐसा मत करो।

379
00:22:32,143 --> 00:22:33,936
-ज़्यादा लगा दिया।
-उसकी वजह से…

380
00:22:34,020 --> 00:22:36,022
तुम खुद को कमतर मत समझना।

381
00:22:39,942 --> 00:22:40,902
हम तुम्हें बचा सकते हैं।

382
00:22:42,987 --> 00:22:45,740
पर मुझे यह जानना है, क्या मैनी
ड्यूटी के अलावा भी हथियार रखता है।

383
00:22:52,705 --> 00:22:55,166
पर अगर वह पीने जा रहा हो
तो उसे डैश बोर्ड में बंद कर जाता है।

384
00:22:58,503 --> 00:22:59,962
तुम्हें यकीन है कि यह कर सकती हो?

385
00:23:25,571 --> 00:23:26,405
तुमने अच्छा किया।

386
00:23:34,122 --> 00:23:35,039
मैनी सैंटोस?

387
00:23:35,123 --> 00:23:36,290
डिटेक्टिव रेने… हैलो!

388
00:23:38,543 --> 00:23:39,752
-ए!
-नहीं!

389
00:23:39,836 --> 00:23:41,295
ए!

390
00:23:49,345 --> 00:23:50,513
नीचे रहो!

391
00:23:53,391 --> 00:23:55,101
मेरी मदद करो।

392
00:23:57,228 --> 00:23:58,437
किसके पास भाग रहे थे, मैनी?

393
00:24:00,064 --> 00:24:00,940
चक टॉली

394
00:24:01,774 --> 00:24:02,733
डैमन पिंचर?

395
00:24:03,359 --> 00:24:05,778
शायद बंडशू या ओलीवस के पास?

396
00:24:08,281 --> 00:24:11,784
वे अपनी नौकरी के लिए वफ़ादार नहीं थे।
लगता है तुम्हारे लिए वफ़ादार होंगे?

397
00:24:14,745 --> 00:24:15,580
मैं नहीं कर सकता।

398
00:24:16,205 --> 00:24:18,124
मैं यह नहीं कर सकता।

399
00:24:18,207 --> 00:24:19,709
अपने विकल्पों पर विचार करो।

400
00:24:20,585 --> 00:24:21,752
हम ही सबसे अच्छे हैं।

401
00:24:24,297 --> 00:24:28,134
देखो, मुझे स्टेशन तक नहीं ले जा सकते।
किसी को पता चले कि तुमसे बात कर रहा हूँ…

402
00:24:29,427 --> 00:24:30,261
मैं मारा जाऊँगा।

403
00:24:31,804 --> 00:24:34,098
मार्टीना को
शामिल करने से पहले सोचना चाहिए था।

404
00:24:47,987 --> 00:24:48,821
जीसस।

405
00:24:49,947 --> 00:24:50,781
हाँ!

406
00:24:51,324 --> 00:24:52,742
तुम्हारी जगह मैं भी दुआ करती।

407
00:24:52,825 --> 00:24:55,244
आप डरा-धमका कर मेरे क्लाइंट से
अपराध कबूल नहीं करवा सकते।

408
00:24:56,329 --> 00:24:58,456
आपके क्लाइंट ने
एक ऑफ साइट लोकेशन की माँग की थी

409
00:24:58,539 --> 00:25:00,791
क्योंकि वह पुलिस स्टेशन जाने से डर रहा है।

410
00:25:00,875 --> 00:25:03,961
इसलिए अगर वह डरा हुआ है,
तो हमारी वजह से नहीं।

411
00:25:06,422 --> 00:25:07,506
इसे आसान कर देते हैं।

412
00:25:08,549 --> 00:25:11,260
-ऐसा मौका दूसरों के पास नहीं है।
-अच्छी जगह है।

413
00:25:11,344 --> 00:25:12,595
बजट इस्तेमाल कर सकते हैं।

414
00:25:13,262 --> 00:25:15,306
प्रायवेट क्लाइंट्स, बेहतर बंदूकें।

415
00:25:15,389 --> 00:25:18,100
तुम दूसरे पुलिस वालों को पहचानो,
उनकी गवाही दो…

416
00:25:19,101 --> 00:25:20,311
नरमी बरती जा सकती है।

417
00:25:21,812 --> 00:25:23,940
ड्रिस्कॉल ने अपने ही गले से
श्वास नली खींच दी थी

418
00:25:24,523 --> 00:25:27,485
क्योंकि उसे पता था, कार्टेल
उसके साथ जो करेगा, वह और भी बुरा होगा।

419
00:25:28,361 --> 00:25:29,612
तुम पकड़े गए हो, मैनी।

420
00:25:30,863 --> 00:25:32,823
अभी यह बस तुम्हें पता है।

421
00:25:34,450 --> 00:25:35,952
तुम इसे ऐसे ही नहीं रखना चाहते?

422
00:25:39,747 --> 00:25:41,374
चलो। चलो।

423
00:25:59,809 --> 00:26:00,643
ठीक है।

424
00:26:04,689 --> 00:26:06,857
मेरा नाम ऑफिसर इमैनुएल सैंटोस है।

425
00:26:08,484 --> 00:26:10,528
मैं अपनी मर्ज़ी से सहयोग कर रहा हूँ।

426
00:26:14,407 --> 00:26:17,952
मैं एलएपीडी में एक पुलिस दल का हिस्सा था

427
00:26:19,245 --> 00:26:20,079
जो अवैध ढंग से…

428
00:26:21,122 --> 00:26:23,499
ज़ाकातेकास न्यूएवस कर्टेल के साथ जुड़ा था।

429
00:26:27,920 --> 00:26:30,047
मैं ऐसा नहीं हूँ।

430
00:26:32,091 --> 00:26:32,925
मैं बस…

431
00:26:33,509 --> 00:26:36,012
मैं बस ड्रिस्कॉल की मदद कर रहा था, पता है?

432
00:26:36,095 --> 00:26:38,931
और वह मेरा ख़याल रखता था,
उसने मुझे कभी नहीं बताया यह कितना गहरा है।

433
00:26:39,015 --> 00:26:42,393
और अचानक वे मुझसे
अटपटी चीज़ें करने के लिए कह रहे हैं।

434
00:26:42,476 --> 00:26:44,520
मतलब वे तुम्हें
अटपटी चीज़ें करने को पैसे देते हैं।

435
00:26:44,603 --> 00:26:46,939
मतलब, हाँ, पर मैं उन्हें मना नहीं कर सकता।

436
00:26:47,732 --> 00:26:48,649
मैंने कोशिश की थी।

437
00:26:49,233 --> 00:26:52,361
ईश्वर की कसम मैंने उन्हें
मार्टीना से दूर करने की कोशिश की थी

438
00:26:52,445 --> 00:26:54,697
पर ओलीवस ने उस पर
नज़र रखने के लिए मुझ पर ज़ोर डाला।

439
00:26:55,281 --> 00:26:56,532
ओलीवस इंचार्ज है?

440
00:26:58,284 --> 00:26:59,577
अब वही है।

441
00:26:59,660 --> 00:27:00,578
मुझे सब कुछ चाहिए।

442
00:27:01,912 --> 00:27:04,206
नाम, नंबर, जगहें, मुलाकातें।

443
00:27:05,458 --> 00:27:08,294
अगर जानकारी सही निकली, तो जिला अटॉर्नी को
बताऊँगी कि तुमने मदद की थी।

444
00:27:16,886 --> 00:27:17,887
मार्टीना से मिल सकता हूँ?

445
00:27:19,263 --> 00:27:20,097
प्लीज़।

446
00:27:23,642 --> 00:27:25,269
मैं बस उससे माफ़ी माँगना चाहता हूँ।

447
00:27:28,689 --> 00:27:29,648
यह मैं तय नहीं कर सकती।

448
00:27:38,908 --> 00:27:39,825
मुझे घर जाना है।

449
00:27:46,874 --> 00:27:47,875
ठीक है।

450
00:27:49,210 --> 00:27:50,127
पहचानना शुरू करो।

451
00:27:52,129 --> 00:27:53,672
यह चक टॉली है।

452
00:27:56,384 --> 00:27:58,094
वह अधिकतर ड्रिस्कॉल तक सामान पहुँचाता था।

453
00:27:58,886 --> 00:28:01,472
-ड्रिस्कॉल इसे चलाता था?
-वही। हाँ।

454
00:28:02,515 --> 00:28:05,267
अब ओलीवस कार्टेल के साथ संपर्क में है।

455
00:28:06,185 --> 00:28:07,937
पूरे ऑपरेशन को ट्रैक पर रखता है।

456
00:28:08,646 --> 00:28:10,231
और कैश भी वही संभालता है।

457
00:28:10,856 --> 00:28:11,732
कैसे?

458
00:28:11,816 --> 00:28:14,026
-वह पैसे बाँटता है।
-ठीक है, रोक दो।

459
00:28:16,195 --> 00:28:18,489
इसके बारे में तुमने
मुझे इससे पहले क्यों नहीं बताया?

460
00:28:18,572 --> 00:28:20,574
बिना सबूत आप यकीन नहीं करते।

461
00:28:20,658 --> 00:28:22,785
खासकर ओलीवस की भागीदारी को देखते हुए।

462
00:28:23,869 --> 00:28:26,288
मैनी ही वह सबूत है।
वह सबको दोषी ठहरा सकता है।

463
00:28:29,667 --> 00:28:32,878
ठीक है। मैं ऊपर तक खबर पहुँचाता हूँ।

464
00:28:33,462 --> 00:28:36,298
सर, अब भी दो बर्नर फोन हैं,
जिन्हें मैनी पहचान नहीं पाया।

465
00:28:36,382 --> 00:28:40,678
पुलिस बल में किसी के भी हो सकते हैं, इसलिए
हमें आंतरिक मामलों से ऊपर कुछ चाहिए।

466
00:28:40,761 --> 00:28:43,639
हमें फेडरल ब्यूरो और शायद
जिला अटॉर्नी के ऑफिस को शामिल करना होगा।

467
00:28:44,223 --> 00:28:45,641
मैं सब कुछ जोड़ता हूँ।

468
00:28:46,684 --> 00:28:50,271
इसे काउंटी जेल में भिजवाओ
जब तक कि हम इस बकवास को सुलझा नहीं लेते।

469
00:28:50,813 --> 00:28:52,982
वह पहले ही पुलिस गाड़ी में है।

470
00:28:54,733 --> 00:28:56,110
मैं बाहर तक चलता हूँ, कैप्टन।

471
00:28:59,363 --> 00:29:01,115
बढ़िया काम किया है, बैलर्ड।

472
00:29:01,907 --> 00:29:04,410
पर सच में, अब से मुझे शुरू से शामिल करो।

473
00:29:04,493 --> 00:29:05,661
अगर मुझे अपनी ओर चाहती हो।

474
00:29:22,678 --> 00:29:23,721
अधिकारियों को सूचित करेंगे।

475
00:30:28,994 --> 00:30:30,120
मैंने उसे पकड़ लिया, टूटू।

476
00:30:31,705 --> 00:30:33,499
मैंने उस कमीने को पकड़ लिया।

477
00:30:55,938 --> 00:30:57,147
मुझे बताया क्यों नहीं था?

478
00:30:57,231 --> 00:30:58,732
क्योंकि पता था कि आप क्या कहोगी।

479
00:31:00,526 --> 00:31:02,736
कि मैं अपने ही समुदाय को
धोखा दे रही हूँ, कि…

480
00:31:03,654 --> 00:31:04,989
यह संस्थान ज़हरीला है…

481
00:31:05,072 --> 00:31:06,949
यह संस्थान की बात नहीं है, बच्चे।

482
00:31:07,783 --> 00:31:08,784
कभी नहीं थी।

483
00:31:10,744 --> 00:31:13,289
पिछली बार जब तुमने
वह बैज पहना था मैंने तुम्हें खो दिया था।

484
00:31:14,498 --> 00:31:16,417
मुझे तुम पर नकारात्मक असर दिख रहा था।

485
00:31:17,501 --> 00:31:19,128
फिर वही होते नहीं देख सकती।

486
00:31:21,964 --> 00:31:23,132
इस बार यह अलग होगा।

487
00:31:25,676 --> 00:31:27,469
मैंने जो खोया था उसे वापस ले रही हूँ।

488
00:31:29,054 --> 00:31:29,888
इसका क्या मतलब है?

489
00:31:33,767 --> 00:31:35,686
कुछ और भी है, है न?

490
00:31:39,231 --> 00:31:40,065
क्या है वह?

491
00:31:56,498 --> 00:31:57,541
मेरी प्यारी बच्ची।

492
00:32:32,117 --> 00:32:32,951
हैलो।

493
00:32:33,577 --> 00:32:36,872
तो, मैंने पूरी रात तुम्हारे
उन कमीनों की सूची बनाने में बिता दी।

494
00:32:38,582 --> 00:32:39,792
बस एक के बारे में सोच पाई।

495
00:32:43,837 --> 00:32:44,838
तुमने उसे पकड़ लिया?

496
00:32:45,589 --> 00:32:46,423
हाँ।

497
00:32:47,466 --> 00:32:50,302
और किसी ऐसी चीज़ के लिए,
जो उसे लंबे समय के लिए दूर कर देगा।

498
00:32:51,136 --> 00:32:53,222
इसलिए अब कभी
उसके बारे में नहीं सोचना पड़ेगा।

499
00:32:54,223 --> 00:32:56,266
पर वह ज़रूर तुम्हारे बारे में सोचेगा।

500
00:32:56,350 --> 00:32:57,351
हर रोज़।

501
00:32:58,560 --> 00:33:01,522
जब हम ऊपर पहुँचते हैं
उस जैसे पुरुष बर्दाश्त नहीं कर पाते।

502
00:33:06,318 --> 00:33:07,152
मेरी जान।

503
00:33:36,640 --> 00:33:38,684
हैलो। यह डिटेक्टिव लिडल का फोन है।

504
00:33:44,148 --> 00:33:46,316
ए, क्या हुआ? मैं रास्ते में हूँ।

505
00:33:46,400 --> 00:33:50,112
हैलो। लाफों और मैं उस औरत से
मिलने गए थे जिसने गाएल को सौंपा था।

506
00:33:50,195 --> 00:33:51,739
-रेनाटा?
-हाँ।

507
00:33:51,822 --> 00:33:53,782
तब वह सनबीम में काम करती थी।

508
00:33:53,866 --> 00:33:55,075
इबारा को फोटो में पहचान गई।

509
00:33:55,659 --> 00:33:58,328
उसने बच्चे का ख़याल रखने के लिए
20 डॉलर दिए थे, पर वापस नहीं लौटा।

510
00:34:00,789 --> 00:34:02,207
हमें अपना बेबी डो मिल गया।

511
00:34:02,291 --> 00:34:03,208
हाँ, बेशक।

512
00:34:03,792 --> 00:34:07,254
वह उसकी देखभाल नहीं कर सकती थी,
इसलिए कुछ हफ्ते बाद उसे दे दिया।

513
00:34:07,337 --> 00:34:09,214
तब से गाएल फॉस्टर केयर में है।

514
00:34:09,298 --> 00:34:10,466
दोस्तो, यह बहुत ही बढ़िया है।

515
00:34:11,175 --> 00:34:13,886
उसके डीएनए लेने के लिए वारंट लिखो।
पहुँच कर उसे रिव्यू करती हूँ।

516
00:34:13,969 --> 00:34:15,763
पहले बेरकेम से मिलने जा रही हूँ।

517
00:34:16,513 --> 00:34:17,598
सब ठीक है?

518
00:34:18,891 --> 00:34:21,393
बेहतर है। मेरे पास
पर्लमैन केस के लिए नई थ्योरी है।

519
00:34:21,477 --> 00:34:23,353
बहुत बुरा है कि वह अब हमारे पास नहीं है।

520
00:34:23,437 --> 00:34:26,231
इसीलिए बेरकेम के पास जा रही हूँ।
मिलने पर बताती हूँ।

521
00:34:33,822 --> 00:34:34,907
-हैलो।
-हैलो।

522
00:34:35,657 --> 00:34:37,576
अभी-अभी एंबुलेंस वाली
पहली शिफ्ट पूरी की है।

523
00:34:38,160 --> 00:34:39,745
बिलकुल, मैं भूल गई थी। कैसी रही?

524
00:34:39,828 --> 00:34:41,663
असल में थोड़ी मुश्किल थी।

525
00:34:43,290 --> 00:34:44,541
मुझे यकीन है तुमने अच्छा किया।

526
00:34:47,336 --> 00:34:49,129
देखो, मुझे जाना है।

527
00:34:49,213 --> 00:34:50,714
वादा करती हूँ बाद में कॉल करूँगी।

528
00:34:56,720 --> 00:34:58,847
तुम बहुत थकाने वाली हो, बैलर्ड, पता है?

529
00:34:58,931 --> 00:35:00,474
हाँ, मुझे बताया गया है।

530
00:35:00,557 --> 00:35:03,310
मेरे पास नई थ्योरी है, जिस पर
काम करना है, पर लिडल जवाब नहीं देता।

531
00:35:03,393 --> 00:35:05,437
थ्योरी से अपराधसिद्धि नहीं होती।

532
00:35:05,521 --> 00:35:07,523
इसीलिए मुझे केस वापस चाहिए, सर।

533
00:35:07,606 --> 00:35:10,692
मुझे सबूत चाहिए ताकि देख सकूँ
अगर उसका कुछ सिर पैर समझ आता है।

534
00:35:12,402 --> 00:35:16,281
मुझे कितनी बार साबित करना होगा कि मैं
अपना काम करने का अधिकार पाने लायक हूँ?

535
00:35:18,033 --> 00:35:19,827
अभी एक और रैम्पार्ट का खुलासा किया है

536
00:35:19,910 --> 00:35:22,830
जो कुछ हफ़्ते पहले तक
डिब्बे में बंद कोल्ड केस था।

537
00:35:26,500 --> 00:35:28,710
प्लीज़, कैप्टन। मैं आपको शामिल कर रही हूँ।

538
00:35:33,173 --> 00:35:34,883
तुम पर्लमैन वापस ले सकती हो।

539
00:35:36,885 --> 00:35:39,638
मुझे बस कुछ घंटे दो।
मुझे चीफ़ को राज़ी करना पड़ेगा।

540
00:35:51,066 --> 00:35:53,777
इन पीड़ितों के बीच संबंध निकटता नहीं है।

541
00:35:54,319 --> 00:35:55,153
ठीक है?

542
00:35:55,237 --> 00:35:58,574
न ही उनकी शक्ल-सूरत और न ही दैनिक गतिविधि।

543
00:35:58,657 --> 00:36:00,117
मुझे लगता है कि उनका बर्ताव है।

544
00:36:01,368 --> 00:36:02,744
ये औरतें आगे बढ़ रही थीं।

545
00:36:03,453 --> 00:36:05,998
ओचोआ की मंगेतर को
अभी पैरालीगल की नौकरी मिली थी।

546
00:36:06,081 --> 00:36:09,459
उसने इसकी खुशी मनाने के लिए
दो महँगे सोने के ब्रेसलेट लिए थे।

547
00:36:09,543 --> 00:36:12,921
लौरा विल्सन ने अभी
अपना पहला राष्ट्रीय कैंपेन बुक किया था

548
00:36:13,005 --> 00:36:15,299
और जोसी कलवर
एक ऐसी महिला के लिए प्रचार कर रही थी

549
00:36:15,382 --> 00:36:16,758
जिसका लक्ष्य अमरीकी इतहास की

550
00:36:16,842 --> 00:36:18,886
सबसे मोटी दीवार तोड़ना था।

551
00:36:19,469 --> 00:36:20,888
और अगर हमारा हत्यारा

552
00:36:21,388 --> 00:36:24,266
इन लड़कियों को अपने दायरे से
बाहर निकलने की सज़ा दे रहा हो?

553
00:36:27,019 --> 00:36:29,271
हमें पूरा यकीन है कि वह
अपने शिकार का पीछा करता था।

554
00:36:29,897 --> 00:36:32,065
समझ में आएगा अगर उसे
उनके जीवन के बारे मे पता हो।

555
00:36:32,149 --> 00:36:32,983
मुझे पसंद आया।

556
00:36:33,066 --> 00:36:36,028
और ये यादगार निशानियाँ
प्रतीक हैं उनके… साहस की।

557
00:36:36,737 --> 00:36:38,822
जन्म नियंत्रण। इससे पक्का पता चलता है।

558
00:36:39,865 --> 00:36:42,743
अपने लिए विकल्प चुनने वाली लड़कियाँ।
पर कहना पड़ेगा,

559
00:36:42,826 --> 00:36:45,370
तुम आम तौर पर मिस एयरटाइट एवीडेंस हो।

560
00:36:45,454 --> 00:36:46,705
अनुमान के आधार पर यह कह रही हो?

561
00:36:47,831 --> 00:36:49,958
अगर सही ढंग से काम करें
अनुमान सबूत में बदल सकते हैं।

562
00:36:51,710 --> 00:36:53,170
पर… देर हो चुकी है।

563
00:36:53,253 --> 00:36:56,632
आज रात इसकी जाँच करूँगी
और कल हम काम शुरू कर सकते हैं।

564
00:36:57,925 --> 00:36:58,759
पता नहीं। मैं…

565
00:36:58,842 --> 00:37:00,969
यह कुछ हो सकता है। कुछ नहीं भी हो सकता है।

566
00:37:01,470 --> 00:37:03,221
जब तक इस पर काम न करें, पता नहीं चलेगा।

567
00:37:03,305 --> 00:37:04,640
तो मिलते हैं फिर।

568
00:37:04,723 --> 00:37:06,141
-ठीक है।
-गुड नाइट।

569
00:37:06,224 --> 00:37:07,392
गुड नाइट।

570
00:37:10,604 --> 00:37:12,606
पर सैरा के मामले में
कुछ दिमाग में नहीं आ रहा।

571
00:37:13,273 --> 00:37:14,733
मतलब, साहस की कोई चीज़।

572
00:37:17,277 --> 00:37:18,111
हाँ।

573
00:37:19,154 --> 00:37:21,698
अगर पता चल जाता
कि कौन सा सोविनियर उसका है, तो मदद मिलती।

574
00:37:25,118 --> 00:37:26,078
मार्टीना कैसी है?

575
00:37:27,287 --> 00:37:30,332
-लगा उसे कुछ समय की छुट्टी चाहिए होगी।
-मैं पता करती हूँ।

576
00:37:30,415 --> 00:37:31,750
मैं अभी जाकर उससे मिलूँगी।

577
00:37:42,302 --> 00:37:44,096
अभी जाँच करोगी, तो थोड़ी देर रुक सकती हूँ।

578
00:37:45,472 --> 00:37:47,099
क्लब में बाद में मेरी शिफ्ट है।

579
00:37:47,683 --> 00:37:48,517
और…

580
00:37:48,976 --> 00:37:50,519
तुम्हें अच्छे गेम पर बनाए रख सकती हूँ।

581
00:37:52,020 --> 00:37:52,854
शुक्रिया।

582
00:37:54,314 --> 00:37:55,190
अच्छा, वैसे,

583
00:37:56,441 --> 00:37:58,235
बेरकेम को जिला अटॉर्नी से जवाब मिला।

584
00:37:59,528 --> 00:38:01,196
यह कल सुबह ही होगा।

585
00:38:04,658 --> 00:38:05,492
बहुत बढ़िया।

586
00:38:11,039 --> 00:38:11,873
माँ को बता दिया।

587
00:38:14,668 --> 00:38:15,502
बैज के बारे में।

588
00:38:16,670 --> 00:38:17,546
सब कुछ के बारे में।

589
00:38:19,339 --> 00:38:20,340
और?

590
00:38:22,592 --> 00:38:24,678
पता नहीं मुझे किस चीज़ का डर था।

591
00:38:33,645 --> 00:38:34,938
पता होना चाहिए था तुम यहाँ होगी।

592
00:38:36,023 --> 00:38:37,983
मैनी से मिलने से पहले यह मेरा बार था।

593
00:38:40,110 --> 00:38:41,695
और यह ऐसे ही रहेगा।

594
00:38:42,654 --> 00:38:45,115
दो टकीला शॉट्स।

595
00:38:45,198 --> 00:38:47,117
अगर और कुछ चाहिए हो तो बताइएगा।

596
00:38:47,826 --> 00:38:48,660
अब क्या?

597
00:38:53,290 --> 00:38:55,459
काश तुम्हारी उम्र में
मुझमें तुम सा साहस होता।

598
00:38:55,959 --> 00:38:56,793
सच में…

599
00:38:58,003 --> 00:38:59,129
काश अब होता।

600
00:39:10,766 --> 00:39:12,059
अच्छा नहीं है।

601
00:39:12,642 --> 00:39:13,769
लोग ऐसा क्यों करते हैं?

602
00:40:18,208 --> 00:40:19,042
नंबर 14 - एक लिपस्टिक

603
00:40:22,546 --> 00:40:23,839
सॉफ्ट मैट लिपस्टिक

604
00:40:33,181 --> 00:40:34,015
यह क्या है?

605
00:40:35,475 --> 00:40:36,643
लिपस्टिक है।

606
00:40:36,726 --> 00:40:39,646
सैरा के पलंग के नीचे मिली थी।
जैसे उसने वहाँ गिरा दी हो,

607
00:40:39,729 --> 00:40:41,898
पर वह अपना सारा मेकअप बाथरूम में रखती थी।

608
00:40:43,483 --> 00:40:44,442
यह सैरा की नहीं है।

609
00:40:46,236 --> 00:40:47,070
कैसे पता?

610
00:40:47,863 --> 00:40:48,864
यह ऑथैला है।

611
00:40:48,947 --> 00:40:50,657
अश्वेत औरतों की ब्रांड है।

612
00:40:52,117 --> 00:40:53,243
डीएनए के लिए इसकी जाँच हुई?

613
00:40:57,414 --> 00:40:58,248
पता नहीं।

614
00:41:04,629 --> 00:41:08,383
बाहरी ट्यूब पर उसके निशान मिले हैं,
पर डीएनए के बारे में कुछ नहीं है।

615
00:41:12,846 --> 00:41:15,307
लिपस्टिक के अंदर की
कोई एनालिसिस नहीं की गई।

616
00:41:16,766 --> 00:41:17,893
कमीना कहीं का।

617
00:41:18,560 --> 00:41:20,562
अगर यह सैरा की नहीं थी, तो किसकी होगी?

618
00:41:25,233 --> 00:41:26,943
आज अच्छे से पेश आना, ठीक है, बेटा?

619
00:41:27,027 --> 00:41:28,737
मैं देर तक काम करूँगा,

620
00:41:28,820 --> 00:41:30,822
पर तुम्हारी मम्मी तुम्हें लेने आएँगी।

621
00:41:31,489 --> 00:41:33,116
ठीक है। खूब प्यार। चलो जाओ।

622
00:41:33,200 --> 00:41:35,785
एलिजा एच. टेलर
चार्टर स्कूल

623
00:41:39,206 --> 00:41:41,833
ए, बॉबी, मैं कॉफी के लिए
कुछ माँओं से मिल रही हूँ। चलोगे?

624
00:41:41,917 --> 00:41:43,001
आज नहीं, जीना।

625
00:41:43,084 --> 00:41:45,503
पिछली बार पत्नी के साथ
मुश्किल हो गई थी। शायद कल।

626
00:41:45,587 --> 00:41:46,671
ठीक है।

627
00:41:46,755 --> 00:41:47,589
माफ़ करना।

628
00:41:56,014 --> 00:41:58,058
मैनी, तुम मुझे फोन मत करो। मैं करूँगा।

629
00:41:59,017 --> 00:42:01,436
-क्या चाहिए?
-बस तुम्हारा चेहरा देखना था।

630
00:42:02,312 --> 00:42:03,521
क्या?

631
00:42:10,237 --> 00:42:12,072
-एलएपीडी! ओलीवस, हाथ ऊपर करो!
-ए, आराम से!

632
00:42:12,155 --> 00:42:13,073
ए, तुम…

633
00:42:13,156 --> 00:42:14,574
अपने हाथ सिर के पीछे रखो!

634
00:42:16,159 --> 00:42:18,787
चलो, मुझे हाथ देखने दो! हाथ ऊपर!

635
00:42:21,748 --> 00:42:22,874
करो!

636
00:42:42,560 --> 00:42:44,437
तुम्हें पता नहीं है, तुमने क्या किया है।

637
00:44:56,403 --> 00:44:58,405
संवाद अनुवादक अचला यासीन

638
00:44:58,488 --> 00:45:00,490
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी
िया है।

