1
00:00:00,083 --> 00:00:01,752
बैलर्ड में इससे पहले…

2
00:00:01,752 --> 00:00:04,839
बॉश के आदमी ने ड्रिस्कॉल के फोन से
14 नंबर निकाले थे। सभी बर्नर फोन थे।

3
00:00:04,922 --> 00:00:06,757
कल रात उनमें से एक को ओलीवस तक ट्रेस किया।

4
00:00:06,841 --> 00:00:08,592
नंबर 0666 पर समाप्त होता है।

5
00:00:08,676 --> 00:00:10,553
मैनी सैंटोस, मेरा बॉयफ्रेंड।

6
00:00:10,636 --> 00:00:12,179
उसे ओलीवस से मैसेज आ रहे थे।

7
00:00:12,263 --> 00:00:13,180
मैनी सैंटोस?

8
00:00:14,598 --> 00:00:15,599
नहीं!

9
00:00:16,517 --> 00:00:17,768
तुम पकड़े गए हो, मैनी।

10
00:00:17,852 --> 00:00:20,020
अभी यह बस तुम्हें पता है।

11
00:00:20,104 --> 00:00:23,149
-तुम इसे ऐसे ही नहीं रखना चाहते?
-मेरा नाम ऑफिसर इमैनुएल सैंटोस है।

12
00:00:23,232 --> 00:00:25,359
मैं अपनी मर्ज़ी से सहयोग कर रहा हूँ।

13
00:00:25,443 --> 00:00:28,404
मैं एलएपीडी में एक पुलिस दल का हिस्सा था

14
00:00:28,487 --> 00:00:31,574
जो अवैध ढंग से
ज़ाकातेकास न्यूएवस कर्टेल के साथ जुड़ा था।

15
00:00:31,657 --> 00:00:33,534
मैनी, तुम मुझे फोन मत करो। मैं करूँगा।

16
00:00:34,410 --> 00:00:36,495
-क्या चाहिए?
-बस तुम्हारा चेहरा देखना था।

17
00:00:38,539 --> 00:00:40,624
एलएपीडी! अपने हाथ सिर के पीछे रखो!

18
00:00:40,708 --> 00:00:42,793
क्या मेरा बेटा कार्टेल के पास है?

19
00:00:42,877 --> 00:00:45,546
हम उसे खोजते रहेंगे।

20
00:00:45,629 --> 00:00:49,008
आपने कहा लुइस के साथ गाएल की एक वीडियो थी।

21
00:00:49,592 --> 00:00:52,553
मैं छँटनी करके सात बच्चों पर आ गया हूँ,
जो गाएल इबारा का मैच हो सकते हैं।

22
00:00:52,636 --> 00:00:56,265
ये वे पते हैं, जहाँ सबसे पहले
इनमें से हर एक फॉस्टर सिस्टम में आया।

23
00:00:56,348 --> 00:00:57,641
पर इस वाले को

24
00:00:57,725 --> 00:01:00,394
सनबीम से छह ब्लॉक दूर
एक फायरहाउस से सौंपा गया था।

25
00:01:00,478 --> 00:01:02,938
इन पीड़ितों के बीच संबंध उनका बर्ताव है।

26
00:01:03,022 --> 00:01:04,899
और अगर हमारा हत्यारा

27
00:01:04,982 --> 00:01:07,777
इन लड़कियों को अपने दायरे से
बाहर निकलने की सज़ा दे रहा हो?

28
00:01:07,860 --> 00:01:08,944
यह लिपस्टिक है।

29
00:01:09,028 --> 00:01:11,447
सैरा के पलंग के नीचे मिली थी।
जैसे उसने वहाँ गिरा दी हो,

30
00:01:11,530 --> 00:01:12,364
यह सैरा की नहीं है।

31
00:01:12,448 --> 00:01:15,117
यह ऑथैला है। अश्वेत औरतों की ब्रांड है।

32
00:01:16,452 --> 00:01:18,954
लिपस्टिक के अंदर की
कोई एनालिसिस नहीं की गई।

33
00:01:19,038 --> 00:01:20,581
अगर यह सैरा की नहीं, तो किसकी होगी?

34
00:01:29,340 --> 00:01:30,925
-लिपस्टिक की एनालिसिस के परिणाम?
-हाँ।

35
00:01:31,008 --> 00:01:35,221
तुम सही थीं। लिपस्टिक सैरा की नहीं थी। मूल
जाँच अधिकारी ने बस बाहरी भाग को जाँचा था।

36
00:01:35,304 --> 00:01:37,431
डार्सी ने असली लिपस्टिक का परीक्षण किया।

37
00:01:37,515 --> 00:01:39,934
उसने संयुक्त डीएनए इंडेक्स सिस्टम में
इसका मैच ढूँढा।

38
00:01:40,726 --> 00:01:42,311
अरे, हाँ।

39
00:01:42,394 --> 00:01:45,815
डीएनए नाओमी बेनेट नामक महिला से मैच किया,
जो 2003 के एक अपराध के लिए पकड़ी गई थी।

40
00:01:50,319 --> 00:01:54,323
सौंदर्य की कला:
नए युग के लिए रुझान और तकनीक

41
00:01:54,907 --> 00:01:59,119
नाओमी बेनेट को 2003 में सैक्रोमेंटो में
हॉट प्रॉल के लिए गिरफ़्तार किया गया था।

42
00:01:59,203 --> 00:02:01,664
-"हॉट प्रॉल"?
-चोरी, जब कि घर का मालिक अंदर ही हो।

43
00:02:01,747 --> 00:02:03,958
नाओमी एक महिला के घर में घुस गई थी।

44
00:02:04,041 --> 00:02:07,294
जो 26 साल की थी, अकेली रहती थी,
उस समय अपने बिस्तर में सो रही थी।

45
00:02:07,878 --> 00:02:10,923
-हमारे पीड़ितों जैसी ही स्थिति है।
-अगर हमारा हत्यारा अकेला न हो?

46
00:02:11,715 --> 00:02:14,093
तुम्हें लगता है नाओमी
शायद उसके साथ काम करती हो?

47
00:02:14,593 --> 00:02:16,178
-हो सकता है।
-एक महिला साथिन?

48
00:02:16,262 --> 00:02:17,638
असल में यह बहुत अटपटा नहीं है।

49
00:02:18,222 --> 00:02:21,600
जेराल्ड और शार्लीन गैलेगो,
मायरा हिंडली और इअन ब्रेडी,

50
00:02:21,684 --> 00:02:23,143
केन और बार्बी किलर।

51
00:02:23,686 --> 00:02:24,687
ठीक है, रेडिट।

52
00:02:26,146 --> 00:02:28,148
ठीक है। नाओमी पर गहन खोज करो।

53
00:02:28,232 --> 00:02:30,943
हमारे पास जो भी डेटाबेस है,
2003 से पहले और बाद का।

54
00:02:31,443 --> 00:02:32,278
क्रिएटिव हो जाओ।

55
00:02:39,118 --> 00:02:39,994
चेतावनी।

56
00:02:40,077 --> 00:02:42,830
सीरियल किलर की
साथिन होने वाली थ्योरी में दम नहीं है।

57
00:02:42,913 --> 00:02:45,332
नवंबर 2000, सॉटेल।

58
00:02:45,416 --> 00:02:46,250
इसे देखो।

59
00:02:49,211 --> 00:02:51,422
कॉस्मेटॉलोजिस्ट

60
00:02:52,840 --> 00:02:54,091
नाओमी बेनेट पर हमला हुआ था?

61
00:02:55,050 --> 00:02:56,927
घर में गला घोंटा गया,
मरा मानकर छोड़ दिया गया।

62
00:02:59,889 --> 00:03:01,056
नवंबर 2000 में?

63
00:03:02,182 --> 00:03:04,518
सैरा पर्लमैन की हत्या से
पाँच महीने पहले की बात है।

64
00:03:04,602 --> 00:03:06,854
नायोमी बेनेट सहयोगी नहीं थी।

65
00:03:11,734 --> 00:03:12,693
वह खुद पीड़ित थी।

66
00:03:22,661 --> 00:03:23,787
ऐसी पीड़ित जो बच गई।

67
00:03:28,417 --> 00:03:32,296
बैलर्ड

68
00:03:37,217 --> 00:03:40,054
यह बड़ी बात है।
वह तुम्हारे सीरियल किलर को पहचान सकती है।

69
00:03:40,137 --> 00:03:42,890
हमें यही उम्मीद है। पर वह मडेरा में है।

70
00:03:42,973 --> 00:03:43,974
मडेरा?

71
00:03:44,058 --> 00:03:45,684
वह सेंट्रल वैली का ग्रामीण इलाका है।

72
00:03:46,518 --> 00:03:49,313
मैंने चैक किया था,
डिपार्टमेंट का जहाज़ उपलब्ध है।

73
00:03:49,396 --> 00:03:51,106
यह संभव नहीं।

74
00:03:51,190 --> 00:03:54,360
मडेरा के पुलिस विभाग से
वर्चुअल इंटरव्यू सैट करने को कहो।

75
00:03:55,027 --> 00:03:57,780
आप चाहते हैं, मैं हमले से
पीड़ित महिला को ज़ूम पर फिर तकलीफ़ दूँ

76
00:03:57,863 --> 00:04:00,324
और 25 साल पुरानी जानकारी उससे निकलवाऊँ?

77
00:04:01,784 --> 00:04:02,952
सही कह रही हो।

78
00:04:04,078 --> 00:04:04,995
ड्राइव सफल रहे।

79
00:04:07,164 --> 00:04:08,290
ठीक है।

80
00:04:10,626 --> 00:04:14,171
भ्रष्टाचार के केस पर, जिला अटॉर्नी के
ऑफिस को तुम्हारी टीम से लिखित बयान चाहिए।

81
00:04:14,880 --> 00:04:16,548
उनसे कोई और खबर मिली?

82
00:04:17,257 --> 00:04:18,258
केस मज़बूत है।

83
00:04:19,218 --> 00:04:21,387
अभियोग अगले एक या दो हफ़्ते में आ जाएगा।

84
00:04:23,097 --> 00:04:24,098
ज़रूर अच्छा लगता है।

85
00:04:24,723 --> 00:04:26,558
यह जानते हुए
कि ओलीवस के साथ तुमने क्या झेला।

86
00:04:26,642 --> 00:04:28,686
पर, रेने, उसे पसंद किया जाता है।

87
00:04:29,520 --> 00:04:30,354
इसलिए…

88
00:04:31,563 --> 00:04:32,606
इसलिए लोगों से बचना।

89
00:04:33,357 --> 00:04:34,191
समझ गई।

90
00:04:35,651 --> 00:04:39,029
पार्कर, बैग तैयार करो।
आहमनसन में मिलो। 45 मिनट में निकलेंगे।

91
00:04:52,418 --> 00:04:53,335
रेने बैलर्ड।

92
00:04:54,378 --> 00:04:55,212
जे. एडगर।

93
00:04:55,796 --> 00:04:57,381
काफी अरसा हो गया। ठीक हो?

94
00:04:57,881 --> 00:04:58,757
कोशिश तो है।

95
00:05:00,134 --> 00:05:02,302
सुना है तुमने
सैरा पर्लमैन केस में बड़ी खोज की है।

96
00:05:02,886 --> 00:05:03,929
कोल्ड केस सक्रिय कर दिया।

97
00:05:05,055 --> 00:05:07,057
-किससे सुना?
-आपसी दोस्त से।

98
00:05:08,642 --> 00:05:11,562
मुझे खुशी है, बैलर्ड।
खुशी है कि तुम उस सबसे उबर गईं।

99
00:05:12,855 --> 00:05:13,981
अभी नहीं कह सकते।

100
00:05:14,857 --> 00:05:15,691
पता नहीं।

101
00:05:16,608 --> 00:05:17,735
गड़गड़ाहट सुन रहा हूँ।

102
00:05:18,610 --> 00:05:21,071
इसे पूरा कर लो,
शायद होमीसाइड में वापस आ जाओ।

103
00:05:23,657 --> 00:05:25,993
विभाग की कितनी अफ़वाहें सच होती हैं?

104
00:05:26,076 --> 00:05:27,661
पर यह विश्वसनीय है।

105
00:05:27,745 --> 00:05:30,080
उँगलियाँ क्रॉस किए हूँ,
क्योंकि मुझे नया पार्टनर चाहिए।

106
00:05:30,164 --> 00:05:31,290
अभी कौन पार्टनर है?

107
00:05:31,874 --> 00:05:33,042
टॉमिल्सन को पार्टनर बनाया था।

108
00:05:33,834 --> 00:05:36,420
और मज़ाक नहीं कर रहा,
वह पूरा दिन बिटकॉइन पर लगा रहता है।

109
00:05:37,254 --> 00:05:38,630
मुसीबतों से दूर रहना, रेने।

110
00:05:51,727 --> 00:05:53,937
यकीन नहीं होता,
बेरकेम से जहाज़ की मंज़ूरी ले ली।

111
00:05:55,147 --> 00:05:56,440
-ख़ैर…
-"ख़ैर"?

112
00:05:57,566 --> 00:05:58,400
उन्होंने नहीं दी।

113
00:05:58,484 --> 00:06:00,110
आशा है तुम्हें सड़क यात्रा पसंद आएगी।

114
00:06:00,194 --> 00:06:02,821
शायद, अगर मुझे डीजे करने दोगी।

115
00:06:04,406 --> 00:06:05,991
भ्रष्टाचार वाले केस की कोई खबर है?

116
00:06:06,075 --> 00:06:07,618
नहीं, लाफों का है।

117
00:06:07,701 --> 00:06:10,204
उसे गाएल से मिलने
और उसका डीएनए लेने की अनुमति मिल गई है।

118
00:06:10,287 --> 00:06:12,748
हम असल में शायद
इस बच्चे को उसकी माँ से मिला पाएँगे।

119
00:06:14,083 --> 00:06:16,460
पता है, कोल्ड केस यूनिट में
सफलताएँ आ रही हैं।

120
00:06:16,543 --> 00:06:19,880
देखो, पता है कुछ चीज़ें गड़बड़ाई थीं,
पर तुम महसूस कर सकती हो, है न?

121
00:06:20,589 --> 00:06:22,007
कुछ बड़ा होने वाला है।

122
00:06:22,591 --> 00:06:23,759
कॉलीन की तरह बोल रही हो।

123
00:06:28,347 --> 00:06:29,807
ठीक है, अच्छा है। करती हूँ।

124
00:06:31,308 --> 00:06:32,351
बैलर्ड का फोन था।

125
00:06:32,434 --> 00:06:34,645
उसने कहा जिला अटॉर्नी के ऑफिस ने

126
00:06:34,728 --> 00:06:36,396
सैंटोस केस पर लिखित बयान माँगा है,

127
00:06:36,480 --> 00:06:38,398
तो जब तक उसका और पार्कर का इंतज़ार करें…

128
00:06:38,482 --> 00:06:41,193
-लिखित बयान?
-अक्षर? शब्द बनाओ, बाएँ से दाएँ?

129
00:06:42,111 --> 00:06:43,320
उसे नीचे रख दोगे?

130
00:06:43,403 --> 00:06:46,281
नहीं। मतलब, बयान किस बारे में?

131
00:06:46,365 --> 00:06:48,784
ख़ैर, विशेषज्ञ से पूछो। डिटेक्टिव से।

132
00:06:48,867 --> 00:06:51,203
-जिला अटॉर्नी के ऑफिस को बयान चाहिए…
-सुन लिया।

133
00:06:52,830 --> 00:06:54,873
जाँच के दौरान
अपने एक्शन की विस्तृत जानकारी।

134
00:06:54,957 --> 00:06:56,834
खास तौर पर, अपने निजी अनुभव से।

135
00:06:58,127 --> 00:06:59,878
यह हर किसी के लिए फ़र्क होगी।

136
00:07:00,587 --> 00:07:01,421
होमवर्क है।

137
00:07:04,007 --> 00:07:05,008
तुम लिख पाओगी?

138
00:07:05,092 --> 00:07:05,926
हाँ।

139
00:07:07,761 --> 00:07:10,389
मुझे इसमें मज़ा आने वाला है।
खासकर आखिरी भाग में।

140
00:07:10,472 --> 00:07:14,059
बस तथ्यों पर ध्यान देना,
और अगर कोई मदद चाहिए…

141
00:07:20,983 --> 00:07:23,110
हैलो। सब ठीक है?

142
00:07:23,193 --> 00:07:24,027
हाँ।

143
00:07:24,611 --> 00:07:25,904
गाएल का डीएनए मिल गया।

144
00:07:25,988 --> 00:07:28,699
बहुत ही अच्छा है, नहीं क्या?

145
00:07:28,782 --> 00:07:31,660
हाँ। डार्सी उसका परीक्षण करेगी।
पर यह बस फॉस्टर होम है।

146
00:07:32,578 --> 00:07:35,581
मतलब, वो देखभाल करते हैं,
पर साधन पर्याप्त नहीं हैं।

147
00:07:36,165 --> 00:07:39,626
सिस्टम काम कर रहा है,
तब भी ठीक-ठाक काम नहीं कर रहा।

148
00:07:43,046 --> 00:07:43,881
यह शर्म की बात है।

149
00:08:00,522 --> 00:08:01,857
मुझे यह काम बिलकुल पसंद नहीं।

150
00:08:08,280 --> 00:08:09,114
मिस बेनेट?

151
00:08:09,740 --> 00:08:11,158
मैं डिटेक्टिव रेने बैलर्ड हूँ।

152
00:08:11,241 --> 00:08:13,869
यह ऑफिसर पार्कर है, हम एलएपीडी से हैं।

153
00:08:13,952 --> 00:08:16,663
-हमें कुछ सवाल पूछने हैं।
-किस बारे में?

154
00:08:18,332 --> 00:08:19,458
नवंबर 2000 के बारे में।

155
00:08:23,545 --> 00:08:25,088
वे सब मर चुके हैं?

156
00:08:28,342 --> 00:08:31,762
बस मैं ही बची हूँ?

157
00:08:31,845 --> 00:08:32,679
हाँ।

158
00:08:33,847 --> 00:08:34,973
यह सब बहुत मुश्किल है।

159
00:08:37,643 --> 00:08:38,810
यह दशकों पहले की घटना है,

160
00:08:38,894 --> 00:08:42,022
और मुझे तब भी ज़्यादा कुछ याद नहीं आया था।

161
00:08:42,856 --> 00:08:45,275
डिटेक्टिव मुझसे सवाल पूछते थे,

162
00:08:45,359 --> 00:08:47,527
पर जैसे मेरा दिमाग नहीं चाहता था,

163
00:08:48,654 --> 00:08:50,614
कि मैं कुछ भी याद करूँ।

164
00:08:53,617 --> 00:08:55,244
पता नहीं इसे कैसे समझाऊँ।

165
00:08:56,828 --> 00:08:57,663
मैं समझती हूँ।

166
00:08:59,915 --> 00:09:03,460
समझती हूँ।
पर कोई छोटी बात भी मददगार हो सकती है।

167
00:09:05,254 --> 00:09:07,381
हम आपको कुछ चीज़ें दिखाना चाहते हैं।

168
00:09:07,464 --> 00:09:09,007
देखें, उससे आपको कुछ याद आ जाए।

169
00:09:13,470 --> 00:09:14,638
पता नहीं।

170
00:09:14,721 --> 00:09:17,516
असल में, पता है, क्यों न हम…

171
00:09:19,059 --> 00:09:22,646
क्यों न हम आपको रात भर का
समय दें, और सुबह बात करें।

172
00:09:24,064 --> 00:09:25,232
ठीक है?

173
00:09:25,857 --> 00:09:26,692
हाँ!

174
00:09:28,026 --> 00:09:28,944
तुम्हें अहसास हुआ?

175
00:09:30,070 --> 00:09:31,738
अब कौन कॉलीन की तरह बात कर रहा है?

176
00:09:33,365 --> 00:09:34,199
पता है।

177
00:09:34,283 --> 00:09:36,785
पर लग रहा था
वह ज़्यादा गहरी बात नहीं करना चाहती थी।

178
00:09:38,328 --> 00:09:40,080
कभी-कभी बस एक ही मौका मिलता है।

179
00:09:40,163 --> 00:09:41,707
हाँ, पर इसमें समय लग सकता है।

180
00:09:42,958 --> 00:09:44,334
तुम जानती हो। इससे गुज़र चुकी हो।

181
00:09:48,297 --> 00:09:49,965
अभी तक यकीन नहीं, हमने उसे पकड़ लिया।

182
00:09:54,886 --> 00:09:55,846
-अरे, यार।
-अच्छा,

183
00:09:56,847 --> 00:09:59,266
पता नहीं कौन सा काम तुम लड़कियों को

184
00:09:59,349 --> 00:10:02,686
देश के इस हिस्से में लेकर आया है,
पर पूँजीवाद का भला हो।

185
00:10:04,313 --> 00:10:06,440
-काम का ट्रिप है, है न?
-तुम यकीनन काउबॉय हो।

186
00:10:06,523 --> 00:10:07,941
पता था।

187
00:10:08,025 --> 00:10:09,192
और पेग मँगाता हूँ।

188
00:10:10,485 --> 00:10:12,237
अभी तो इसे ही पी रहे हैं।

189
00:10:12,321 --> 00:10:15,240
अरे, बस काम,
मस्ती बिलकुल नहीं, ऐसा है क्या?

190
00:10:15,907 --> 00:10:16,908
चलो, थोड़ा मज़े करते हैं!

191
00:10:20,537 --> 00:10:22,873
चिंता मत करो। उसका परमिट है मेरे पास।

192
00:10:23,457 --> 00:10:26,918
और इसे हैंडल करना भी आता है।

193
00:10:27,836 --> 00:10:29,504
लगता है, पश्चिम में सबसे तेज़ हाथ।

194
00:10:29,588 --> 00:10:31,423
बिली द किड की तरह।

195
00:10:33,050 --> 00:10:34,926
तो क्या ख़याल है?

196
00:10:35,927 --> 00:10:37,763
हाँ, हम बस चिकन खत्म करेंगे और…

197
00:10:37,846 --> 00:10:39,473
बीयर पीते-पीते थक गई हो?

198
00:10:40,974 --> 00:10:43,101
अच्छा, और अगर मैं कुछ ऐसा कर पाऊँ

199
00:10:43,977 --> 00:10:45,604
कि रात मज़ेदार हो जाए?

200
00:10:46,897 --> 00:10:47,731
मेरी बात समझीं?

201
00:10:49,566 --> 00:10:50,776
-लगता है कि हाँ।
-अच्छा?

202
00:10:55,781 --> 00:10:57,949
पता है क्या?
मेरे पास भी इसके लिए परमिट है।

203
00:10:58,533 --> 00:10:59,868
-मैं बस…
-अब जाओ।

204
00:10:59,951 --> 00:11:01,078
-ठीक है।
-निकलो!

205
00:11:04,873 --> 00:11:06,333
कभी-कभी, इसमें बहुत मज़ा आता है।

206
00:11:10,170 --> 00:11:11,880
नाओमी के साथ कोई हड़बड़ी नहीं चाहती।

207
00:11:12,631 --> 00:11:14,549
उसने उस हमले को इतना गहरा दबा दिया है,

208
00:11:14,633 --> 00:11:17,177
अगर सावधानी नहीं बरती
तो अपना मौका गँवा सकते हैं।

209
00:11:17,260 --> 00:11:18,095
पता नहीं।

210
00:11:19,137 --> 00:11:20,263
और अगर हम इसका उल्टा करें?

211
00:11:23,934 --> 00:11:25,894
-गुड मॉर्निंग, मिस बेनेट।
-गुड मॉर्निंग।

212
00:11:25,977 --> 00:11:27,771
देखो, मुझे बेहद अफ़सोस है।

213
00:11:28,647 --> 00:11:32,859
मैं पूरी रात जागकर सोचती रही
और सच में तुम्हारी मदद करना चाहती हूँ।

214
00:11:32,943 --> 00:11:34,653
पर बताने को कुछ भी नहीं है।

215
00:11:35,362 --> 00:11:37,322
मैं आगे बढ़ गई हूँ। शुक्रिया।

216
00:11:37,406 --> 00:11:38,240
नाओमी।

217
00:11:40,283 --> 00:11:41,326
देखो, मेरी बात सुनो,

218
00:11:42,494 --> 00:11:43,495
पता है यह मुश्किल है,

219
00:11:44,121 --> 00:11:47,666
पर वास्तविकता यही है कि हम चाहते हैं
आप उन सभी महिलाओं के लिए यह करें

220
00:11:47,749 --> 00:11:49,709
जिन्हें उसने
तकलीफ़ पहुँचाई या पहुँचा सकता था।

221
00:11:53,380 --> 00:11:55,215
ऐसा नहीं है कि मैं नहीं चाहती।

222
00:11:56,174 --> 00:11:57,008
मैं बस…

223
00:11:58,343 --> 00:11:59,386
यह कर नहीं सकती।

224
00:11:59,469 --> 00:12:01,388
हाँ, क्योंकि आप उससे बहुत दूर आ गई हैं।

225
00:12:02,180 --> 00:12:04,516
जैसा कि आपने कहा,
आपका दिमाग याद नहीं करने देता।

226
00:12:05,517 --> 00:12:07,477
अगर आप तय कर लें तो शायद यह बदल सकता है।

227
00:12:09,855 --> 00:12:11,356
हमारे साथ एलए चलिए।

228
00:12:11,940 --> 00:12:13,608
रुको। वापस एलए?

229
00:12:13,692 --> 00:12:15,944
शायद वापस जाकर जब आप खुद को…

230
00:12:17,737 --> 00:12:19,281
याद करने का यह भी एक तरीका है।

231
00:12:40,802 --> 00:12:41,803
रुको।

232
00:12:43,305 --> 00:12:45,599
-क्या यह…
-हमने आपको ऐसे ही ढूँढ़ा।

233
00:13:08,872 --> 00:13:10,874
उस लड़की के लिए सब कुछ बिखर गया था।

234
00:13:13,001 --> 00:13:14,085
हमें और बता सकती हैं?

235
00:13:33,688 --> 00:13:35,524
जो हुआ, उसके बाद मैं…

236
00:13:36,942 --> 00:13:38,527
पता है, मैं चली गई थी?

237
00:13:39,861 --> 00:13:41,613
मुझे लगा, दूर जाना बेहतर रहेगा।

238
00:13:42,280 --> 00:13:43,281
पीना शुरू कर दिया,

239
00:13:44,699 --> 00:13:47,661
और फिर, स्थिति आई
जब पीना पर्याप्त नहीं था।

240
00:13:49,120 --> 00:13:52,666
पहली बार मैंने कोकेन आज़माई,
सोचा, "भगवान का शुक्र है।"

241
00:13:53,959 --> 00:13:57,087
पर आखिरकार, वह भी पर्याप्त नहीं थी, इसलिए…

242
00:14:00,298 --> 00:14:01,132
उसके बाद…

243
00:14:03,009 --> 00:14:03,843
मैं पकड़ी गई।

244
00:14:05,303 --> 00:14:06,972
सन् '03 में चोरी के लिए।

245
00:14:07,806 --> 00:14:10,642
अपनी दोस्त के घर में
घुसने की कोशिश की थी और…

246
00:14:14,354 --> 00:14:15,188
वह…

247
00:14:15,939 --> 00:14:17,232
मेरा भयंकर पतन था।

248
00:14:17,816 --> 00:14:21,695
वह मेरे पतन का अंत था
जो उसके साथ शुरू हुआ था।

249
00:14:24,531 --> 00:14:26,241
उससे पहले सब अच्छा था,

250
00:14:26,324 --> 00:14:29,452
तो, यह कुछ ऐसा है,
इस लड़की को देखती हूँ और मैं बस…

251
00:14:29,536 --> 00:14:31,288
यह मुझे अंदर से तोड़ रहा है, पता है?

252
00:14:39,254 --> 00:14:40,338
जब आपने कहा, अच्छा था…

253
00:14:43,550 --> 00:14:44,384
मैं खुश थी।

254
00:14:47,053 --> 00:14:48,305
मेरा अपना स्थान था।

255
00:14:49,139 --> 00:14:51,349
मैं सालों से ब्यूटी स्कूल में
खूब मेहनत कर रही थी…

256
00:14:51,933 --> 00:14:54,352
और खुद अपना काम आगे बढ़ा रही थी।

257
00:14:56,062 --> 00:14:57,689
और फिर, आखिरकार,

258
00:14:57,772 --> 00:15:02,193
आखिरकार मुझे सैलून में
एक चेयर मिल गई और मैं जैसे…

259
00:15:03,361 --> 00:15:04,195
और…

260
00:15:05,322 --> 00:15:07,157
मैं हर रोज़ उछलती हुई काम पर जाती थी।

261
00:15:09,200 --> 00:15:11,411
शायद यह ज़्यादा न लगे, पर…

262
00:15:17,000 --> 00:15:18,418
पर मेरे लिए यह सब कुछ था।

263
00:15:28,470 --> 00:15:32,307
नाओमी पर हुए हमले से दो महीने पहले
उसे मार विस्टा में जोली में चेयर मिली थी।

264
00:15:32,390 --> 00:15:33,516
यह तो जाना-पहचाना लगता है।

265
00:15:33,600 --> 00:15:36,645
एलेना के प्रमोशन
या लौरा विल्सन के विज्ञापन की तरह।

266
00:15:36,728 --> 00:15:39,272
पर हमारा हत्यारा
इससे प्रेरित होकर नाओमी को मारने जाए,

267
00:15:39,356 --> 00:15:40,523
उसे इसका पता होना चाहिए।

268
00:15:40,607 --> 00:15:41,441
बिलकुल।

269
00:15:41,983 --> 00:15:46,363
तो नज़दीकी लोगों में तलाश करो।
दोस्त, परिवार, सैलून के कर्मचारी,

270
00:15:47,155 --> 00:15:49,324
जोली स्ट्रिप मॉल के कर्मचारी, कोई भी।

271
00:15:51,034 --> 00:15:53,578
काउंसिलमैन पर्लमैन, सब ठीक है?

272
00:15:55,080 --> 00:15:57,290
चुनाव नज़दीक आ रहे हैं,
स्थिति बिगड़ रही है।

273
00:15:57,374 --> 00:16:00,919
मेरा विरोधी कोल्ड केस यूनिट के साथ
मेरे संबंध पर मेरे खिलाफ़

274
00:16:01,002 --> 00:16:02,837
अपना केंद्रीय अभियान खड़ा करना चाहता है।

275
00:16:03,421 --> 00:16:06,800
-मैं पूरी तेज़ी से इस पर काम कर रही हूँ।
-और हम यह समझते हैं,

276
00:16:06,883 --> 00:16:08,301
पर हमारी माँग दूसरी है।

277
00:16:08,385 --> 00:16:11,596
केटीएलए टीवी के साथ इंटरव्यू कर रहा हूँ
ताकि इस कहानी को सामने ला सकें

278
00:16:11,680 --> 00:16:13,056
-और हम चाहते हैं कि तुम…
-नहीं।

279
00:16:14,099 --> 00:16:15,850
हम चाहते हैं तुम जेक के साथ कैमरे पर आओ।

280
00:16:15,934 --> 00:16:18,561
बिलकुल नहीं।
आप यहाँ राजनीति पर बात करने आए हैं?

281
00:16:18,645 --> 00:16:21,314
-मेरे पास करोड़ों…
-हम इस पर आमने-सामने बात करना चाहते थे।

282
00:16:21,940 --> 00:16:24,442
बकवास। आपको पता था
कि अगर आप फोन करते, मैं फोन पटक देती।

283
00:16:24,526 --> 00:16:27,737
अच्छा, यहाँ पर बस
एक बड़ी तस्वीर देखने की कोशिश करो, बैलर्ड।

284
00:16:28,363 --> 00:16:31,324
काउंसिलमैन का
केवल कैरियर ही नहीं, उनका प्रभाव भी

285
00:16:31,408 --> 00:16:32,534
दाँव पर लगा है।

286
00:16:42,711 --> 00:16:45,046
-यह क्या है?
-गिरफ़्तारी होने तक, मैनी के साथ

287
00:16:45,130 --> 00:16:47,006
मेरे रिश्ते के बारे में सब कुछ।

288
00:16:47,590 --> 00:16:49,300
तुम यह मुझे क्यों दे रही हो?

289
00:16:49,384 --> 00:16:50,593
देख लो कि इसमें सब कुछ है।

290
00:16:51,136 --> 00:16:54,180
प्रोफेशनल है। मैं इसमें
किसी तरह की गड़बड़ नहीं चाहती।

291
00:16:55,932 --> 00:16:57,267
मुझे यकीन है, लाफों शायद…

292
00:16:57,350 --> 00:16:59,436
लाफों इतने भले हैं कि सच नहीं बोलेंगे।

293
00:17:00,812 --> 00:17:02,272
तुम में विनम्रता की कमी है।

294
00:17:03,982 --> 00:17:04,816
ठीक है, फिर।

295
00:17:06,651 --> 00:17:08,111
-हैलो, बैलर्ड।
-हैलो।

296
00:17:08,194 --> 00:17:09,779
मुझे कुछ मिला है।

297
00:17:10,739 --> 00:17:12,991
सन् 2000 में, सैलून के पास, जोली मॉल में,

298
00:17:13,074 --> 00:17:13,908
आने वाली कॉल
एरॉन

299
00:17:13,992 --> 00:17:15,660
एक जगह चिकन विंग्स के लिए मशहूर थी।

300
00:17:15,744 --> 00:17:18,079
वहाँ एक केसी रॉबिंस नाम का कर्मचारी था।

301
00:17:18,163 --> 00:17:19,581
उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है?

302
00:17:19,664 --> 00:17:21,708
अरे नहीं, उससे कहीं ज़्यादा।

303
00:17:22,625 --> 00:17:26,171
सन् 2000 में केसी रॉबिंस
वेनिस के उत्तर में जास्मीन एवेन्यू पर

304
00:17:26,254 --> 00:17:27,338
पाम्स में रहता था,

305
00:17:27,422 --> 00:17:31,301
यह उनमें से ही एक ब्लॉक है,
जिनमें दूसरी पीड़िता, जोसी कलवर, ने

306
00:17:31,801 --> 00:17:33,344
हिलेरी क्लिंटन का प्रचार किया था।

307
00:17:33,928 --> 00:17:36,723
जोसी कलवर ने
केसी रॉबिंस के दरवाज़े पर दस्तक दी।

308
00:17:37,307 --> 00:17:39,601
उसका हमारी दो पीड़िताओं से संबंध है।

309
00:17:39,684 --> 00:17:41,770
-इसमें दम है, ठीक है।
-कहा था।

310
00:17:42,812 --> 00:17:44,689
उसकी सन् 2000 की कोई फोटो निकाल सकते हो?

311
00:17:50,028 --> 00:17:52,572
नाओमी, मुझे पता है
कि बहुत समय बीत चुका है,

312
00:17:53,156 --> 00:17:54,741
पर क्या इस आदमी को पहचानती हैं?

313
00:18:04,709 --> 00:18:05,919
पक्का नहीं कह सकती।

314
00:18:09,088 --> 00:18:12,342
मैं अब भी उसका चेहरा याद नहीं कर पा रही,
पर कोशिश कर रही हूँ।

315
00:18:12,425 --> 00:18:13,718
उसकी चिंता मत कीजिए।

316
00:18:13,802 --> 00:18:14,636
कोई बात नहीं।

317
00:18:15,512 --> 00:18:16,346
शुक्रिया!

318
00:18:20,016 --> 00:18:21,226
केसी अभी कहाँ है?

319
00:18:21,810 --> 00:18:24,312
उसका वर्तमान पता तो नहीं मिला,
पर माँ का पता मिल गया।

320
00:18:24,395 --> 00:18:25,230
वुडलैंड हिल्स।

321
00:18:25,814 --> 00:18:27,774
ठीक है, मैं और रॉल्स जाकर देखते हैं।

322
00:18:27,857 --> 00:18:30,860
तुम लोग हर पीड़ित को
इस रॉबिन्स के साथ क्रॉस चैक कर लो, ठीक है?

323
00:18:30,944 --> 00:18:32,612
यही हमारा तरीका है। शुक्रिया।

324
00:18:33,488 --> 00:18:34,322
रॉल्स।

325
00:18:44,624 --> 00:18:45,458
क्या?

326
00:18:45,542 --> 00:18:47,877
औरतों को जो सब झेलना पड़ता है,
यह बहुत गड़बड़ है।

327
00:18:50,046 --> 00:18:51,798
मैंने… मैंने मार्टीना का बयान पढ़ा।

328
00:18:53,883 --> 00:18:56,636
और नाओमी के साथ जो हुआ वह सब भी।

329
00:18:56,719 --> 00:18:58,263
मतलब ये सभी केस।

330
00:18:58,346 --> 00:19:01,224
हाँ, यह… आदर्श नहीं है।

331
00:19:03,518 --> 00:19:06,187
और इन्हीं परिस्थितियों में
डेटिंग करनी पड़ती है?

332
00:19:07,272 --> 00:19:08,648
सच में, कैसा होता है यह?

333
00:19:10,692 --> 00:19:13,903
मतलब, यह शायद
शहर के बड़े हाईवे पर जाने जैसा है।

334
00:19:15,071 --> 00:19:17,490
ट्रैफिक तकलीफ़देह है,
पर फिर भी शहर तो पार करना है।

335
00:19:21,452 --> 00:19:22,287
तुम्हारा क्या?

336
00:19:23,663 --> 00:19:24,622
डेटिंग के हिसाब से।

337
00:19:25,206 --> 00:19:26,541
तुम्हारा मतलब मेरी फाउंडेशन?

338
00:19:26,624 --> 00:19:27,458
क्या?

339
00:19:28,668 --> 00:19:31,087
भूखी अकेली महिलाओं के लिए
टेड रॉल्स फाउंडेशन।

340
00:19:31,170 --> 00:19:34,257
एलए की बेहतरीन जगहों पर किसी भी
अकेली भूखी महिला को भोजन खिलाना

341
00:19:34,340 --> 00:19:36,676
साथ ही ड्रिंक्स देना, लगभग चार डेट्स तक,

342
00:19:36,759 --> 00:19:39,345
जब तक कि
सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग नहीं हो जाते,

343
00:19:39,429 --> 00:19:41,055
यह हमारा मिशन है।

344
00:19:41,139 --> 00:19:42,265
ओह, टेड।

345
00:19:47,312 --> 00:19:48,229
मेरा मतलब, मैं…

346
00:19:50,189 --> 00:19:52,233
मैं बहुत लंबे समय से रिश्ते में नहीं हूँ।

347
00:19:54,319 --> 00:19:56,946
शायद साइक कोर्स 101 के अनुसार,
मज़बूत प्रेम संबंध के लिए

348
00:19:58,531 --> 00:20:00,867
पिता के साथ
अच्छा संबंध होना बहुत ज़रूरी है।

349
00:20:02,660 --> 00:20:04,537
पता नहीं। शायद मैं ही समस्या हूँ।

350
00:20:06,748 --> 00:20:09,417
ख़ैर, कम से कम तुम धनी हो।

351
00:20:12,629 --> 00:20:13,463
हाँ।

352
00:20:19,135 --> 00:20:21,638
हाँ, मान सकता हूँ
कि सीरियल किलर यहाँ बड़ा हुआ होगा।

353
00:20:23,306 --> 00:20:25,433
हाँ। बस एक गाड़ी है।

354
00:20:26,517 --> 00:20:27,977
क्यों न पीछे की तरह चैक कर लो?

355
00:20:44,202 --> 00:20:46,829
-हैलो।
-तुम यहाँ कुत्ते के के लिए आई हो?

356
00:20:46,913 --> 00:20:47,872
कुत्ते के लिए?

357
00:20:47,956 --> 00:20:49,123
थोड़ा जल्दी आ गईं।

358
00:20:50,416 --> 00:20:52,961
ख़ैर, वहाँ बस खड़ी मत रहो।

359
00:21:08,434 --> 00:21:09,602
तुम पुलिसवाली हो।

360
00:21:10,728 --> 00:21:12,230
मुझे "लॉ एंड ऑर्डर" पसंद है।

361
00:21:12,981 --> 00:21:15,692
"तुम्हें चुप रहने का अधिकार है।"

362
00:21:18,569 --> 00:21:22,031
पता है कयामत के बाद,

363
00:21:22,740 --> 00:21:25,743
बस कॉकरोच बचेंगे

364
00:21:26,661 --> 00:21:27,870
और पुलिस के शो।

365
00:21:28,746 --> 00:21:32,291
और मेरे लिए यह ठीक है।

366
00:21:38,131 --> 00:21:38,965
आप अकेली रहती हैं?

367
00:21:39,507 --> 00:21:42,468
हाँ, पहले रहती थी,
जब तक कि मेरा बेटा यहाँ रहने नहीं आ गया।

368
00:21:43,177 --> 00:21:44,178
केसी।

369
00:21:45,013 --> 00:21:47,098
वह माँ का असली बेटा है।

370
00:21:52,061 --> 00:21:53,438
क्या आपका बेटा अभी यहाँ है?

371
00:21:55,356 --> 00:21:56,232
नहीं।

372
00:21:57,233 --> 00:22:00,111
नहीं। वह बाहर गया है।

373
00:22:04,449 --> 00:22:06,367
आपका बाथरूम इस्तेमाल कर सकती हूँ?

374
00:22:06,951 --> 00:22:09,287
रास्ते में बहुत कॉफ़ी पी ली थी।

375
00:22:10,371 --> 00:22:11,956
ज़रूर, ज़रूर।

376
00:22:12,040 --> 00:22:15,418
बहादुर हो, तो चली जाओ।

377
00:22:15,501 --> 00:22:16,335
शुक्रिया।

378
00:22:36,189 --> 00:22:37,106
तुम ठीक हो?

379
00:22:37,690 --> 00:22:39,734
उम्मीद है तुम अंदर गिरी नहीं।

380
00:22:40,943 --> 00:22:42,945
चुप रहने का अधिकार।

381
00:22:44,030 --> 00:22:47,283
अच्छा, चलो अब।
जिस चीज़ के लिए आई हो वह करें।

382
00:22:50,369 --> 00:22:52,413
असल में मुझे
अभी अहसास हुआ कि मुझे जाना है…

383
00:22:56,167 --> 00:22:57,001
माँ?

384
00:22:58,044 --> 00:22:59,504
बाप रे।

385
00:23:00,546 --> 00:23:01,714
तुम आ गए, मेरी जान।

386
00:23:02,298 --> 00:23:04,050
-हैलो।
-यह कौन है?

387
00:23:04,634 --> 00:23:07,095
यह महिला कुत्ते के लिए आई है।

388
00:23:07,178 --> 00:23:08,262
उसने तो रद्द कर दिया था।

389
00:23:09,222 --> 00:23:11,724
-कौन हो तुम?
-वह पुलिस वाली है।

390
00:23:12,308 --> 00:23:15,436
-उसके पास बैज वगैरह सब कुछ है।
-मुझे लगता है मुझे यहाँ से जाना चाहिए।

391
00:23:15,520 --> 00:23:17,814
-यह अच्छा आइडिया है।
-जो भी कहोगे उसका तुम्हारे खिलाफ़

392
00:23:17,897 --> 00:23:19,941
-इस्तेमाल हो सकता है और होगा।
-रास्ते से हटो।

393
00:23:23,778 --> 00:23:24,862
रास्ते से हटो।

394
00:23:26,280 --> 00:23:27,615
यहाँ सब ठीक है?

395
00:23:27,698 --> 00:23:28,533
ए, रॉल्स,

396
00:23:29,450 --> 00:23:30,493
गाड़ी चालू करोगे?

397
00:23:31,035 --> 00:23:31,869
ठीक है।

398
00:23:35,706 --> 00:23:38,209
पशु सेवा को यहाँ बुलाओ
और विशेष जाँच विभाग में फोन करो।

399
00:23:38,292 --> 00:23:40,044
इस दुष्ट पर नज़र रखनी होगी।

400
00:23:40,128 --> 00:23:42,797
वहाँ सब डरावनी फिल्म जैसा था।
वह सर्च के लिए अनुमति देगा?

401
00:23:42,880 --> 00:23:43,840
उसकी ज़रूरत नहीं है।

402
00:23:45,967 --> 00:23:47,093
मैं उसका डीएनए ले आई हूँ।

403
00:24:10,700 --> 00:24:12,493
-हैलो।
-हैलो।

404
00:24:13,327 --> 00:24:14,245
टूटू।

405
00:24:14,996 --> 00:24:16,747
मतलब, अभी साढ़े नौ ही हुए हैं।

406
00:24:16,831 --> 00:24:19,542
मिमोसा के लिए पूरी तरह सम्मानजनक समय है।

407
00:24:20,334 --> 00:24:22,837
इस नए सुराग के लिए जश्न मनाया जा सकता है।

408
00:24:25,423 --> 00:24:26,507
शायद।

409
00:24:27,175 --> 00:24:28,759
सामान्य परिस्थितियों में।

410
00:24:31,387 --> 00:24:34,390
और वर्तमान परिस्थितियों को क्या कहेंगे?

411
00:24:35,850 --> 00:24:37,852
मैं अगर यह सीरियल केस सुलझा पाई,

412
00:24:37,935 --> 00:24:40,521
तो भविष्य में
होमीसाइड विभाग में वापस जा सकती हूँ।

413
00:24:41,522 --> 00:24:43,441
और क्या वह अच्छा नहीं है?

414
00:24:44,984 --> 00:24:45,818
मैं…

415
00:24:47,445 --> 00:24:48,487
जहाँ हो, वहीं पसंद है।

416
00:24:52,825 --> 00:24:53,784
शायद जा सकती हूँ।

417
00:24:56,204 --> 00:24:58,789
तब तो जश्न मनाने की
और भी वजह है। गिलास लाती हूँ।

418
00:25:06,672 --> 00:25:07,882
हे ईश्वर!

419
00:25:12,762 --> 00:25:15,223
-हैलो, क्या हाल है?
-पार्कर। केसी के मामला बेकार रहा।

420
00:25:15,306 --> 00:25:18,643
टूथब्रश पर मिले डीएनए का हथेली के
प्रिंट से उठाए गए डीएनए से मैच नहीं हुआ।

421
00:25:19,227 --> 00:25:20,394
अरे, नहीं।

422
00:25:20,478 --> 00:25:22,438
मालूम है, हमें सुबह छुट्टी रखनी थी,

423
00:25:22,980 --> 00:25:25,066
पर चाहती हूँ
कि नाओमी को पुलिस वैन में ले आओ।

424
00:25:25,149 --> 00:25:27,985
-समय आ गया है, वह अपार्टमेंट देखे।
-पक्का वह इसके लिए तैयार है?

425
00:25:28,069 --> 00:25:29,737
मेरा मतलब, होनी चाहिए।

426
00:25:29,820 --> 00:25:31,489
अच्छा। वहीं मिलेंगे।

427
00:25:31,572 --> 00:25:33,449
ओह! पता है क्या, मैं नहीं आ सकती।

428
00:25:33,532 --> 00:25:36,994
मुझे इस वाहियात इंटरव्यू की तैयारी के लिए
पर्लमैन और हेस्टिंग्स से मिलना है।

429
00:25:38,371 --> 00:25:39,956
पता है क्या? तुम जाओ। लाफों को ले जाओ।

430
00:25:40,039 --> 00:25:40,915
ठीक है। हो जाएगा।

431
00:25:45,628 --> 00:25:47,421
कोई टिप्पणी नहीं। अच्छा काम किया है।

432
00:25:47,505 --> 00:25:48,422
सच में?

433
00:25:48,506 --> 00:25:49,465
असल में एक टिप्पणी है।

434
00:25:51,968 --> 00:25:53,219
वह बंदा कमीना था।

435
00:25:56,138 --> 00:25:58,140
रुको, दो टिप्पणियाँ हैं।

436
00:26:00,768 --> 00:26:03,187
पता है, तुम उससे बेहतर इंसान के लायक हो।

437
00:26:05,856 --> 00:26:06,983
अच्छा। ठीक है।

438
00:26:14,073 --> 00:26:15,783
-गुड मॉर्निंग।
-गुड मॉर्निंग।

439
00:26:15,866 --> 00:26:16,701
कैसी नींद रही?

440
00:26:17,702 --> 00:26:19,245
लगता नहीं कि मैं सोई।

441
00:26:19,328 --> 00:26:23,916
हाँ। अच्छा, यूनिट अभी खाली है
इसलिए जितना चाहे समय ले सकते हैं।

442
00:26:32,591 --> 00:26:36,262
यादें हैं, उन्हें बस ऊपर आने दो।

443
00:26:39,890 --> 00:26:40,891
यह अजीब बात है।

444
00:26:42,351 --> 00:26:43,436
यहाँ पर वही गंध है।

445
00:26:52,194 --> 00:26:54,405
मैं बस कुछ ही महीने यहाँ पर थी।

446
00:26:55,364 --> 00:26:57,199
मेरी खुद की पहली जगह।

447
00:27:06,792 --> 00:27:08,252
उस रात, मैं…

448
00:27:09,628 --> 00:27:14,258
काम के बाद मैंने सैलून के
कुछ दोस्तों के साथ शराब पी थी, और…

449
00:27:15,468 --> 00:27:16,635
फिर मैं घर आ गई।

450
00:27:18,429 --> 00:27:19,722
बहुत देर नहीं हुई थी।

451
00:27:21,599 --> 00:27:24,143
जब घर वापस आईं
तो क्या कुछ भी गड़बड़ पाया था?

452
00:27:30,024 --> 00:27:30,858
नहीं।

453
00:27:40,201 --> 00:27:41,118
चरमराने की यह आवाज़।

454
00:27:45,539 --> 00:27:47,249
मैं उसे पार कर जाती थी।

455
00:27:49,001 --> 00:27:53,047
पर उस रात, मैंने वह आवाज़ सुनी,
और समझ गई कि कोई अपार्टमेंट में था।

456
00:28:01,889 --> 00:28:03,891
जब आपने वह आवाज़ सुनी तो आप कहाँ थीं?

457
00:28:09,230 --> 00:28:11,941
मैं सो रही थी…

458
00:28:13,526 --> 00:28:14,360
बिस्तर में…

459
00:28:15,361 --> 00:28:16,362
वहाँ पर।

460
00:28:19,824 --> 00:28:21,492
उस दीवार पर एक ड्रेसर था।

461
00:28:23,744 --> 00:28:26,122
वहाँ एक पंखा होता था।

462
00:28:29,875 --> 00:28:32,336
यह क्या आवाज़ है? यह…

463
00:28:34,171 --> 00:28:35,256
उसके बाद नहीं…

464
00:28:43,139 --> 00:28:44,014
मुझे याद है…

465
00:28:45,057 --> 00:28:46,142
जब वह…

466
00:28:49,103 --> 00:28:50,479
बाहर लोग थे।

467
00:28:53,649 --> 00:28:54,692
वे हँस रहे थे।

468
00:28:56,485 --> 00:28:57,445
उसकी…

469
00:28:59,864 --> 00:29:00,865
उसकी आँखें।

470
00:29:02,324 --> 00:29:03,576
मुझे उसकी आँखें याद हैं।

471
00:29:05,244 --> 00:29:06,287
भूरे रंग की थीं।

472
00:29:06,871 --> 00:29:08,038
पूरा यकीन है?

473
00:29:08,122 --> 00:29:09,123
मुझे पूरा यकीन है।

474
00:29:12,168 --> 00:29:15,004
हे भगवान, उसका चेहरा लगभग देख पा रही हूँ।

475
00:29:18,466 --> 00:29:19,508
फिर वो धुँधला हो जाता है…

476
00:29:24,847 --> 00:29:25,681
ओह।

477
00:29:25,764 --> 00:29:27,641
-ठीक है। ठीक है। चिंता मत करो।
-ठीक है।

478
00:29:28,309 --> 00:29:31,395
ज़बरदस्ती मत करो, ठीक है?
यह वाकई बहुत अच्छा था, नाओमी।

479
00:29:36,942 --> 00:29:38,194
मुझे बस एक मिनट दो।

480
00:29:39,528 --> 00:29:40,362
ठीक है।

481
00:29:47,786 --> 00:29:48,621
प्रगति हुई है।

482
00:29:49,622 --> 00:29:50,456
थोड़ी सी।

483
00:29:51,248 --> 00:29:52,082
बस…

484
00:29:52,791 --> 00:29:55,252
-बस यहाँ आना सफल रहे।
-उसे याद आ जाएगा।

485
00:29:56,462 --> 00:29:57,338
बहुत बेहतर कर रही है।

486
00:29:58,839 --> 00:29:59,840
बैलर्ड को फोन करता हूँ।

487
00:30:00,799 --> 00:30:03,594
उससे स्केच आर्टिस्ट के लिए
अनुरोध करने को कहता हूँ।

488
00:30:08,432 --> 00:30:11,477
इस शहर में
हत्या के लगभग 6000 अनसुलझे केस हैं।

489
00:30:11,560 --> 00:30:13,729
उनमें से कई ऐसे पीड़ित परिवार हैं

490
00:30:13,812 --> 00:30:15,648
जिनके पास किसी तरह की सुविधाएँ नहीं हैं।

491
00:30:15,731 --> 00:30:18,609
मज़दूर वर्ग के माँ और पिता का
बेटा होने की वजह से मैं यह समझता हूँ।

492
00:30:19,527 --> 00:30:20,736
अब, इस यूनिट के साथ,

493
00:30:21,320 --> 00:30:23,948
मैं अपने पद का उपयोग
जवाब के इंतज़ार में जी रहे

494
00:30:24,031 --> 00:30:26,325
उन सभी परिवारों के लिए
लड़ने के लिए कर रहा हूँ।

495
00:30:26,408 --> 00:30:28,744
पर, काउंसिलमैन,
आप इन आलोचकों से क्या कहेंगे

496
00:30:28,827 --> 00:30:32,831
जिनका कहना है, आप सारा पैसा बहन की
हत्या का केस सुलझाने में लगा रहे हैं

497
00:30:32,915 --> 00:30:35,334
जबकि शहर के अपराध और बेघरों की समस्या

498
00:30:35,918 --> 00:30:37,211
नियंत्रण से बाहर हो रही है?

499
00:30:37,795 --> 00:30:41,173
-कहूँगा कि वे आलोचक गुमराह हैं और…
-काउंसिलमैन।

500
00:30:41,257 --> 00:30:42,424
क्या मैं बोल सकती हूँ?

501
00:30:42,508 --> 00:30:43,342
प्लीज़।

502
00:30:44,385 --> 00:30:46,220
चेर, आप पैसे लगाने की बात कर रही हैं।

503
00:30:47,763 --> 00:30:51,141
कोल्ड केस यूनिट में पूरा वेतन
लेने वाला बस एक कर्मचारी है। वो मैं हूँ।

504
00:30:52,059 --> 00:30:53,978
मेरी बाकी पूरी टीम वालंटियर हैं।

505
00:30:54,061 --> 00:30:56,397
हम इस बिल्डिंग के बेसमेंट में काम करते हैं

506
00:30:56,480 --> 00:30:58,399
और फिर भी, हम परिणाम ला रहे हैं।

507
00:30:58,482 --> 00:31:01,485
पिछले हफ़्ते ही एक केस निपटाया है।
एक 19 साल के लड़के की हत्या का।

508
00:31:01,569 --> 00:31:04,405
हमने उस हत्यारे को पकड़ा,
जो सात साल से खुला घूम रहा था।

509
00:31:05,030 --> 00:31:06,031
यह तो कमाल की बात है।

510
00:31:06,115 --> 00:31:10,828
पर जैसा कि डिटेक्टिव बैलर्ड
कह रही हैं कि वह केस सुलझा रही हैं,

511
00:31:10,911 --> 00:31:15,332
तो फिर आपका ऑफिस, पुलिस आयोग के साथ
इनकी जगह किसी और को लाने की

512
00:31:15,416 --> 00:31:16,250
बात क्यों कर रहा है?

513
00:31:19,378 --> 00:31:22,756
मुझे नहीं पता कि आप को
यह सब जानकारी कहाँ से मिलती है,

514
00:31:22,840 --> 00:31:26,635
पर जब भी करदाताओं के
पैसे का उपयोग किया जाता है,

515
00:31:26,719 --> 00:31:28,804
तो हमेशा उसका निरंतर
मूल्यांकन ज़रूरी होता है।

516
00:31:29,388 --> 00:31:31,849
-यह क्या बकवास है?
-इस बारे में पहली बार सुन रहा हूँ।

517
00:31:31,932 --> 00:31:34,184
…कि साधनों का आबंटन सही ढंग से हो रहा है।

518
00:31:34,268 --> 00:31:36,604
आपके घर पर हमले बाद यह उचित था।

519
00:31:36,687 --> 00:31:38,480
-कंटिंजेंसी प्लान।
-तो यही क्यों नहीं कहा?

520
00:31:40,441 --> 00:31:43,777
जिस दूसरे केस पर आप काम कर रही थीं,
उसके बारे में भी चिंता थी।

521
00:31:44,486 --> 00:31:45,613
रॉबर्ट ओलीवस के खिलाफ़।

522
00:31:46,196 --> 00:31:47,031
क्या?

523
00:31:47,114 --> 00:31:49,992
यह कहा गया कि उसके पीछे
आपकी निजी वजह हो सकती है।

524
00:31:50,075 --> 00:31:52,328
हमें पता करना चाहिए था। यह गलती थी।

525
00:31:52,411 --> 00:31:54,371
इस पर मैं पूरी तरह से सहमत हूँ।

526
00:32:05,174 --> 00:32:06,300
-हैलो।
-हैलो।

527
00:32:07,217 --> 00:32:09,428
-प्लीज़, बताइए कि आपने बीयर ली है।
-ली है। पर…

528
00:32:10,387 --> 00:32:11,555
-मैं…
-क्या?

529
00:32:11,639 --> 00:32:13,057
मैंने उससे कहा कि अंदर आ सकता है।

530
00:32:14,850 --> 00:32:15,684
पर…

531
00:32:32,868 --> 00:32:33,952
हैलो।

532
00:32:34,036 --> 00:32:34,870
हैलो।

533
00:32:36,372 --> 00:32:39,583
आने के लिए माफ़ी चाहता हूँ।
तुमसे आमने-सामने बात करना चाहता था।

534
00:32:40,125 --> 00:32:40,959
ठीक है।

535
00:32:47,758 --> 00:32:48,592
हमारी…

536
00:32:49,885 --> 00:32:51,136
हमारी दोस्ती यूँ ही शुरू हुई थी,

537
00:32:52,304 --> 00:32:53,889
वह एक समझौता था…

538
00:32:55,432 --> 00:32:56,517
और वह अच्छा था।

539
00:32:58,519 --> 00:32:59,353
बहुत अच्छा था।

540
00:33:02,773 --> 00:33:04,149
पर जब तुम पर हमला हुआ…

541
00:33:05,651 --> 00:33:08,237
और मैं तुम्हारे साथ
कॉल के दूसरे छोर पर था, मैं…

542
00:33:09,571 --> 00:33:10,406
यह बहुत ही भयंकर था।

543
00:33:11,782 --> 00:33:15,369
मतलब, ज़ाहिर है,
मुझे तुम्हारे लिए चिंता हो रही थी, पर…

544
00:33:17,496 --> 00:33:21,208
वह उससे कहीं ज़्यादा था,
और मुझे अहसास हुआ…

545
00:33:23,752 --> 00:33:25,254
मुझे कुछ ज़्यादा चाहिए।

546
00:33:31,343 --> 00:33:32,344
मुझे…

547
00:33:35,472 --> 00:33:38,142
-नहीं पता क्या कहूँ।
-नहीं, कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है।

548
00:33:39,601 --> 00:33:43,647
क्योंकि जानता हूँ कुछ ज़्यादा
तुम वैसे भी अभी नहीं दे सकतीं।

549
00:33:54,199 --> 00:33:56,118
मैं खुद को यहाँ हताहत नहीं होने दे सकता।

550
00:34:00,664 --> 00:34:01,707
मुझे माफ़ करना, रेने।

551
00:34:30,569 --> 00:34:31,904
आज सुबह तुम बहुत शांत हो।

552
00:34:33,197 --> 00:34:34,031
सामान्य से अधिक।

553
00:34:34,656 --> 00:34:35,574
सब ठीक है?

554
00:34:36,200 --> 00:34:37,075
भूरी आँखें।

555
00:34:37,993 --> 00:34:41,121
अभी तक हमारे पास यही है।
उसने तुम्हें और कुछ नहीं दिया।

556
00:34:41,205 --> 00:34:42,331
ठीक है, पर वह देगी,

557
00:34:43,207 --> 00:34:44,041
या…

558
00:34:44,666 --> 00:34:48,045
शायद दे सकती है, पता है आज
पूरी सुबह वह स्केच आर्टिस्ट के साथ थी।

559
00:34:48,128 --> 00:34:49,588
शायद कोई न कोई प्रगति हुई हो।

560
00:34:49,671 --> 00:34:51,840
हमारी वजह से वह इस सबसे फिर गुज़र रही है।

561
00:34:52,925 --> 00:34:56,678
अगर जो हमें चाहिए, वह मिल भी नहीं रहा
तो उसे कितना नुकसान पहुँचाना ठीक है?

562
00:34:56,762 --> 00:34:57,596
अरे।

563
00:34:57,679 --> 00:35:00,516
जानती हो, कभी-कभी एक ही चीज़
केस को पूरी तरह से खोल सकती है।

564
00:35:00,599 --> 00:35:01,600
बस एक छोटी सी चीज़।

565
00:35:01,683 --> 00:35:04,144
और तुम जानती हो
कि कभी-कभी वह चीज़ कभी नहीं आती।

566
00:35:09,066 --> 00:35:10,025
गुड मॉर्निंग।

567
00:35:10,108 --> 00:35:11,318
-गुड मॉर्निंग।
-गुड मॉर्निंग।

568
00:35:12,486 --> 00:35:13,403
कैसी हैं?

569
00:35:14,029 --> 00:35:16,240
मैं ठीक हूँ, पर हम यहाँ क्यों आए हैं

570
00:35:16,323 --> 00:35:18,367
अगर हमला मेरे घर पर हुआ था।

571
00:35:18,450 --> 00:35:20,869
-क्योंकि हम अभी जूझ रहे हैं, नाओमी।
-बैलर्ड।

572
00:35:20,953 --> 00:35:21,954
सब ठीक है।

573
00:35:22,871 --> 00:35:23,705
यह सच है।

574
00:35:24,373 --> 00:35:27,960
हमने केसी रॉबिंस की
जो तस्वीर आपको दिखाई थी, वह एक चूक थी।

575
00:35:28,877 --> 00:35:32,130
और हमने स्ट्रिप मॉल के
कर्मचारियों की सूची को तीन बार जाँचा।

576
00:35:32,756 --> 00:35:33,841
कुछ नहीं मिला।

577
00:35:34,341 --> 00:35:36,802
इसलिए, शायद
यहाँ वापस आने से कुछ याद आ जाए।

578
00:35:38,345 --> 00:35:39,888
इसमें से सैलून कौन सा था?

579
00:35:42,307 --> 00:35:44,309
मेरी चेयर खिड़की के पास वाली थी।

580
00:35:46,937 --> 00:35:49,481
कोई ऐसा पुरुष ग्राहक था
जो अलग से याद आता हो?

581
00:35:50,065 --> 00:35:51,567
जोली में केवल महिलाएँ आती थीं।

582
00:35:52,150 --> 00:35:54,903
पास में कोई कॉफी शॉप
या रेस्तरां था, जिसमें आप जाती हों?

583
00:35:55,487 --> 00:35:57,197
मैं अपना खाना लाती थी।

584
00:35:58,490 --> 00:36:01,201
इस बंदे को ढूँढ पाने की क्या संभावना है?

585
00:36:01,285 --> 00:36:03,704
मतलब, अगर मुझे याद नहीं आता है।

586
00:36:04,454 --> 00:36:05,455
क्या कोई और तरीका है?

587
00:36:06,081 --> 00:36:08,709
हम वही समझने की
कोशिश कर रहे हैं। आप निराश मत होइए।

588
00:36:10,043 --> 00:36:11,545
पार्किंग में गाड़ी क्यों नहीं लगाई?

589
00:36:12,880 --> 00:36:15,007
उस कर्मचारी ने
पार्किंग में गाड़ी नहीं लगाई है।

590
00:36:16,466 --> 00:36:19,386
जब मैं यहाँ काम करती थी,
तो मॉल जिस कंपनी का था

591
00:36:19,469 --> 00:36:21,930
वे कर्मचारियों को
सामने गाड़ी पार्क नहीं करने देते थे,

592
00:36:22,014 --> 00:36:24,683
तो हमे एक साइड की सड़क पर

593
00:36:24,766 --> 00:36:26,351
कोने में पार्क करनी पड़ती थी।

594
00:36:27,352 --> 00:36:28,437
दिखा सकती हो, कहाँ पर?

595
00:36:28,520 --> 00:36:29,521
लैंडमार्क रियल्टी

596
00:36:29,605 --> 00:36:31,523
पता करते हैं
सन् 2000 में यहाँ कौन रहता था।

597
00:36:31,607 --> 00:36:34,484
अगर नाओमी यहाँ गाड़ी पार्क करती थी
तो उसे काम पर जाते देखा गया होगा।

598
00:36:39,990 --> 00:36:41,158
उस इमारत को जानती हो?

599
00:36:42,200 --> 00:36:44,494
तब यह बन रही थी।

600
00:36:51,585 --> 00:36:53,629
पार्कर, उसे अंदर बैठाओ। नाओमी, शुक्रिया।

601
00:37:00,177 --> 00:37:03,138
अब अपनी खोज
एशलैंड के 1400 वें ब्लॉक तक बढ़ाएँगे।

602
00:37:03,722 --> 00:37:06,808
नाओमी अलग से गाड़ी पार्क करती थी।
संभावना है, हत्यारा उससे वहीं टकराया हो।

603
00:37:06,892 --> 00:37:09,186
मैं मार्टीना के साथ
मालिकाना हक के रिकॉर्ड देखती हूँ।

604
00:37:09,686 --> 00:37:10,520
ठीक है।

605
00:37:11,438 --> 00:37:13,941
अरे, रॉल्स कहाँ है?
उसे यहाँ नहीं होना चाहिए था?

606
00:37:14,024 --> 00:37:16,443
उसने फोन किया था,
कहा रास्ते में कुछ काम है।

607
00:37:16,526 --> 00:37:18,654
जब वह आ जाए, उसे जानकारी दे देना। लाफों?

608
00:37:21,740 --> 00:37:23,492
नाओमी हमला करने वाले को पहचान नही पाई,

609
00:37:23,575 --> 00:37:25,953
इसका मतलब है
वह उसकी ज़िंदगी के बाहरी दायरे में था।

610
00:37:26,036 --> 00:37:28,246
कोई, जिस पर इसने ध्यान नहीं दिया,
पर उसने इस पर दिया।

611
00:37:28,330 --> 00:37:30,874
हाँ। वहाँ कोने पर रियल एस्टेट का ऑफिस था।

612
00:37:30,958 --> 00:37:32,793
सन् 2000 में जिसका पुनर्निर्माण हुआ था।

613
00:37:32,876 --> 00:37:33,961
मैंने उसके मालिक से बात की,

614
00:37:34,044 --> 00:37:36,630
और उसने मुझसे कहा
कि वह सबकॉन्ट्रैक्टर की सूची भेज देगा।

615
00:37:37,673 --> 00:37:38,507
उसने भेज दी है।

616
00:37:39,257 --> 00:37:42,469
मैं वो तुम्हें भेज देती हूँ, ताकि तुम…

617
00:37:45,263 --> 00:37:46,098
नहीं।

618
00:37:47,265 --> 00:37:48,350
अरे, नहीं।

619
00:37:49,977 --> 00:37:50,811
क्या?

620
00:37:56,566 --> 00:37:57,609
संभव नहीं है।

621
00:37:58,276 --> 00:37:59,111
वह…

622
00:38:00,195 --> 00:38:02,280
वह संयोग होगा, है न?

623
00:38:06,910 --> 00:38:10,163
नाओमी, आप पर हुए हमले में ये लोग
शामिल हो सकते हैं और नहीं भी हो सकते।

624
00:38:10,956 --> 00:38:13,333
पर क्या मुझे बताएंगी
अगर इनमें से किसी को भी पहचानती हैं?

625
00:38:16,461 --> 00:38:17,629
ठीक है।

626
00:38:18,380 --> 00:38:19,214
अच्छा।

627
00:38:32,811 --> 00:38:33,854
नंबर चार पर है।

628
00:38:35,772 --> 00:38:37,649
निश्चित रूप से। ओह, हे ईश्वर।

629
00:38:38,775 --> 00:38:39,609
ओह, ईश्वर!

630
00:38:40,694 --> 00:38:41,820
नाओमी, पूरा यकीन है?

631
00:38:45,365 --> 00:38:46,616
ठीक है।

632
00:38:46,700 --> 00:38:47,826
-आप ठीक हैं?
-हाँ।

633
00:38:51,455 --> 00:38:52,289
तो?

634
00:38:55,542 --> 00:38:56,418
टॉम, यह वही है।

635
00:38:58,587 --> 00:38:59,421
कौन?

636
00:39:01,048 --> 00:39:02,049
गैरी पर्लमैन।

637
00:39:04,426 --> 00:39:05,260
क्या?

638
00:39:05,761 --> 00:39:06,845
काउंसिलमैन के पापा?

639
00:39:10,057 --> 00:39:10,891
हे भगवान।

640
00:39:11,475 --> 00:39:14,227
लैंडमार्क रियल्टी निर्माण में
पर्लमैन इलेक्ट्रिक सबकॉन्ट्रैक्टर थे।

641
00:39:16,438 --> 00:39:18,774
गैरी हर रोज़ इसे
अपने नए काम पर जाते हुए देखता था।

642
00:39:19,733 --> 00:39:20,692
अपनी नई ज़िंदगी पर।

643
00:39:22,944 --> 00:39:24,321
वह बहुत ही खुश थी

644
00:39:25,072 --> 00:39:26,406
और यह उसे स्वीकार नहीं हुआ।

645
00:39:26,990 --> 00:39:30,619
किसी ने भी डीएनए का
कनेक्शन क्यों नहीं निकाला।

646
00:39:31,203 --> 00:39:32,079
वह था ही नहीं।

647
00:39:32,829 --> 00:39:34,706
डार्सी के साथ
परिणामों की मैंने समीक्षा की थी।

648
00:39:35,457 --> 00:39:37,542
हमें गैरी का डीएनए चाहिए। कहाँ है…

649
00:39:38,835 --> 00:39:39,920
रॉल्स कहाँ है?

650
00:39:40,003 --> 00:39:42,130
मतलब, वह लोगों को नाराज़ कर देती है।

651
00:39:42,672 --> 00:39:43,507
यह समझ में आता है।

652
00:39:43,590 --> 00:39:46,885
पर उसकी जगह किसी और को लाना
बहुत बड़ी गलती होगी, और जेक,

653
00:39:48,011 --> 00:39:49,221
उसे यह मालूम होना चाहिए।

654
00:39:52,349 --> 00:39:54,226
माफ़ कीजिए, उसने कहा
लगभग 20 मिनट में पहुँचेगा।

655
00:39:54,726 --> 00:39:57,104
-एतराज़ तो नहीं, अगर उसका इंतज़ार करूँ?
-बिलकुल नहीं।

656
00:39:58,563 --> 00:40:01,817
उसके बारे में
तुम्हारी राय सच में बदल गई है, है न?

657
00:40:03,735 --> 00:40:06,613
क्या यह मान लूँ
कि सैरा के केस में उसने प्रगति की है।

658
00:40:07,155 --> 00:40:09,199
हाँ। हमने एक ज़िंदा पीड़ित खोज निकाला है।

659
00:40:11,159 --> 00:40:12,410
सोच सकते हैं?

660
00:40:13,745 --> 00:40:15,747
-मज़ाक कर रहे हो।
-नहीं।

661
00:40:16,331 --> 00:40:18,208
नहीं, 2000 में खूनी ने उसे
मरा समझ कर छोड़ दिया।

662
00:40:26,341 --> 00:40:29,261
तो, उसने तुम्हें क्या बताया?

663
00:40:30,262 --> 00:40:33,515
मतलब, क्या उसने उस कमीने को पहचान लिया?

664
00:40:33,598 --> 00:40:36,685
नहीं, पर पता है, इतने साल बीत गए हैं?

665
00:40:36,768 --> 00:40:37,602
बहुत बड़े…

666
00:40:38,478 --> 00:40:40,105
बहुत बड़े सदमे से गुज़री है।

667
00:40:42,023 --> 00:40:44,651
-हाँ।
-पर बैलर्ड कोई मौका बरबाद नहीं करती।

668
00:40:45,735 --> 00:40:47,737
उसका नाम लिया और…

669
00:40:48,905 --> 00:40:50,407
हैलो, बॉस, क्या हाल है?

670
00:40:50,490 --> 00:40:51,741
हैलो, रॉल्स, सुनो।

671
00:40:51,825 --> 00:40:54,452
मुझे पता है कि यह
बहुत अजीब लगेगा, पर यह सच है।

672
00:40:55,036 --> 00:40:56,663
नाओमी ने अभी गैरी पर्लमैन को पहचाना।

673
00:40:57,164 --> 00:40:57,998
वही हमारा हत्यारा है।

674
00:40:59,040 --> 00:40:59,916
क्या?

675
00:41:00,000 --> 00:41:02,460
हाँ। हम चाहते हैं,
तुम यहाँ वापस आ जाओ, अभी।

676
00:41:04,880 --> 00:41:06,840
हाँ, हाँ, तुम्हारे लिए यह कर सकता हूँ।

677
00:41:09,176 --> 00:41:10,260
रॉल्स, तुम कहाँ हो?

678
00:41:10,927 --> 00:41:12,470
मैं जेक के घर आया था।

679
00:41:15,223 --> 00:41:16,099
उसके पिता के साथ हूँ।

680
00:41:21,188 --> 00:41:23,690
पर जल्दी ही ऑफिस पहुँच जाऊँगा। सब ठीक है।

681
00:41:25,609 --> 00:41:26,860
नहीं, गैरी! रुको!

682
00:41:29,029 --> 00:41:29,863
रॉल्स?

683
00:41:31,656 --> 00:41:32,782
हे भगवान!

684
00:43:30,817 --> 00:43:32,819
संवाद अनुवादक अचला यासीन

