1
00:00:06,090 --> 00:00:08,134
फिल्मांकन के समय,
एक प्रतिबंध आदेश लागू था,

2
00:00:08,217 --> 00:00:11,595
जिसने कानून प्रवर्तन को इस मामले पर
सार्वजनिक रूप से बोलने से रोका हुआ था।

3
00:00:12,179 --> 00:00:17,017
इस सीरीज़ में शामिल कई प्रतियोगियों
का पहली बार साक्षात्कार हो रहा है।

4
00:00:19,937 --> 00:00:22,690
मॉस्को सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है…

5
00:00:22,773 --> 00:00:25,359
…ना सिर्फ़ आईडाहो में, बल्कि
शायद पूरे संयुक्त राज्य में।

6
00:00:25,943 --> 00:00:28,988
और तुम कहाँ जा सकते हो जहां कैंपस
पर बारहसिंहा चलते हुए दिखे?

7
00:00:29,530 --> 00:00:31,407
यह बेहद शानदार है।

8
00:00:32,241 --> 00:00:34,285
यह बस कॉलेज का एक छोटा सा शहर है।

9
00:00:34,368 --> 00:00:37,788
तुम्हें वहाँ वह सब मिल जाएगा जो स्कूल
जाने वाले बच्चों को चाहिए होता है।

10
00:00:37,872 --> 00:00:40,332
वहाँ मुझे मेरे सबसे अच्छे दोस्त मिले।

11
00:00:42,209 --> 00:00:44,295
हमारा समूह बहुत ही ख़ुशनुमा था।

12
00:00:44,795 --> 00:00:47,673
जब हमारे दोस्तों का समूह साथ होता था,
तो वही हमारी दुनिया थी।

13
00:00:47,757 --> 00:00:50,718
हमें यही लगता था,
"यही है, हमें बस यही चाहिए।"

14
00:00:50,801 --> 00:00:52,887
ज़ैना!

15
00:00:53,929 --> 00:00:56,265
इन बच्चों को देखकर लगता था

16
00:00:56,348 --> 00:00:58,225
कि इनकी ज़िंदगी
का सबसे अच्छा समय चल रहा है।

17
00:00:59,268 --> 00:01:00,186
उठो।

18
00:01:00,269 --> 00:01:03,522
जो आगे होने वाला था उसकी कोई
कल्पना भी नहीं कर सकता था।

19
00:01:04,815 --> 00:01:07,818
रविवार की सुबह कॉलेज के चार बच्चों
का खून हो गया,

20
00:01:07,902 --> 00:01:11,113
उनके शरीर आईडाहो यूनिवर्सिटी के पास
एक ऑफ़-कैंपस घर में मिले।

21
00:01:12,990 --> 00:01:15,159
जैसे ही मैं उन सीढ़ियों से ऊपर गई,

22
00:01:15,659 --> 00:01:17,995
मुझे लग गया था कि कुछ अनहोनी हुई है।

23
00:01:18,579 --> 00:01:22,166
मॉस्को के एक छोटे से शहर आईडाहो में
रहते हुए लगता है कि कुछ ग़लत नहीं हो सकता।

24
00:01:22,249 --> 00:01:25,628
और फिर अचानक पूरी दुनिया को पता
चल जाता है कि मॉस्को, आईडाहो कहाँ है।

25
00:01:25,711 --> 00:01:26,921
पीपल
कैंपस में एक हत्यारा

26
00:01:27,755 --> 00:01:31,383
आप बस अनुमान लगा रहे हैं कि कोई
क्यों इन बच्चों को नुक़सान पहुँचाएगा,

27
00:01:31,467 --> 00:01:33,344
कोई क्यों मेरे बच्चे को मारेगा?

28
00:01:34,428 --> 00:01:36,639
मैं अपनी ज़िंदगी में
पहले कभी इतना अधिक नहीं डरा था।

29
00:01:36,722 --> 00:01:38,599
यह मॉस्को में कोई भी हो सकता था।

30
00:01:38,682 --> 00:01:40,184
इसका कुछ मतलब नहीं बन रहा था।

31
00:01:41,352 --> 00:01:42,228
यह कौन कर सकता है?

32
00:01:43,020 --> 00:01:47,316
क्या यह मुमकिन है कि हत्यारे को
औरतों से किसी तरह की नफ़रत थी?

33
00:01:47,399 --> 00:01:50,361
इन बच्चों की मौत को लेकर
बहुत तरह की अफ़वाहें फैली हुई हैं।

34
00:01:50,945 --> 00:01:52,530
हमें मौत की धमकियाँ मिल रही थीं।

35
00:01:53,113 --> 00:01:56,033
वो हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे, कौन कह
सकता है कि यह हमारे साथ नहीं होगा?

36
00:01:57,493 --> 00:02:01,705
हमला लक्षित था, एक "धारदार हथियार" द्वारा।

37
00:02:03,749 --> 00:02:06,502
मैं चाहता हूँ कि यह कहानी बाहर जाए।

38
00:02:07,503 --> 00:02:08,838
सही कहानी।

39
00:02:10,047 --> 00:02:12,883
जिस सवाल का सभी को जवाब चाहिए वह है…

40
00:02:14,343 --> 00:02:15,261
"क्यों"?

41
00:02:16,804 --> 00:02:18,389
"यही चार बच्चे क्यों?"

42
00:02:22,268 --> 00:02:24,937
वन नाइट इन आईडाहो

43
00:02:25,020 --> 00:02:27,898
द कॉलेज मर्डर्स

44
00:02:42,788 --> 00:02:48,669
मॉस्को, आईडाहो

45
00:02:49,670 --> 00:02:51,171
आईडाहो विश्वविद्यालय

46
00:02:51,255 --> 00:02:55,134
मैडी को छोड़ रही थी, आईडाहो
विश्विद्यालय में पहला साल…

47
00:02:56,635 --> 00:02:58,846
मैडी मोगन

48
00:02:58,929 --> 00:03:01,223
जैसे ही हमने ओरिएंटेशन के लिए
गाड़ी पार्क की,

49
00:03:02,224 --> 00:03:04,977
लाइन में खड़े होकर,
माएँ अपनी बेटियों को गले लगा रही थीं,

50
00:03:05,060 --> 00:03:07,688
और मुझे नज़रें फेरनी पड़ती
क्योंकि जब भी मैं वह देखती…

51
00:03:07,771 --> 00:03:08,939
कैरेन लैरैमी
मैडी की माँ

52
00:03:09,023 --> 00:03:10,691
…जी करता कि मैं बहुत ज़ोर से रोऊँ।

53
00:03:11,942 --> 00:03:12,902
वह बहुत उत्साहित थी।

54
00:03:14,028 --> 00:03:15,696
और मैं बस कोशिश कर रही थी कि रो न पड़ूँ।

55
00:03:19,450 --> 00:03:22,077
मैं हमेशा से जानती थी
कि मैं माँ बनना चाहती हूँ।

56
00:03:24,288 --> 00:03:27,041
मैं बहुत जवान माँ थी, मैं 22 साल की थी,

57
00:03:28,751 --> 00:03:31,086
तो मैं मैडिसन को लेकर बहुत सुरक्षात्मक
रहती थी,

58
00:03:32,421 --> 00:03:34,965
प्यारी सी, शांत छोटी बच्ची।

59
00:03:38,594 --> 00:03:40,304
मैंने मैडी को कभी रोने नहीं दिया,

60
00:03:41,889 --> 00:03:43,432
मतलब, कभी नहीं।

61
00:03:45,851 --> 00:03:47,853
मैंने हमेशा सुनिश्चित किया
कि वह आराम से रहे।

62
00:03:47,937 --> 00:03:51,273
हर चीज़ ऐसी थी जैसे,
"तुम्हें अपना गद्दा नहीं पसंद? ठीक है।

63
00:03:51,357 --> 00:03:53,400
हमारे बिस्तर में आकर सो जाओ।
तुम्हें झूला नहीं पसंद?

64
00:03:53,901 --> 00:03:55,277
मैं इससे लड़ूँगी नहीं।

65
00:03:55,361 --> 00:03:58,864
मैं तुम्हें उदासी का एक भी पल नहीं दूँगी।"

66
00:04:03,077 --> 00:04:04,912
जब मैं मैडी से मिला, तो वह तीन साल की थी।

67
00:04:07,039 --> 00:04:08,707
स्कॉट लैरैमी
मैडी के सौतेले पिता

68
00:04:08,791 --> 00:04:10,417
ओह, वह बस एक किरदार थी।

69
00:04:12,419 --> 00:04:14,171
मैडी कैरेन का छोटा अवतार थी।

70
00:04:15,130 --> 00:04:18,258
वो एक जैसे दिखते थे
और एक जैसी ही हरकतें करते थे।

71
00:04:20,552 --> 00:04:22,846
मैडी हमारी शादी में फूल वाली लड़की थी।

72
00:04:23,722 --> 00:04:26,433
लंबे समय तक
वह मुझे "स्कॉटी" ही बुलाती थी।

73
00:04:27,017 --> 00:04:30,980
और फिर जब वह बड़ी हुई,
तो अपने कुछ दोस्तों से मिली।

74
00:04:31,689 --> 00:04:35,651
और बोली, "यह मेरे पिता हैं।"

75
00:04:35,734 --> 00:04:36,568
और…

76
00:04:37,277 --> 00:04:40,739
मुझे वह सुनकर बहुत ख़ुशी हुई।

77
00:04:41,573 --> 00:04:43,325
"पिता" कहकर बुलाए जाने से मुझे

78
00:04:44,660 --> 00:04:45,619
बहुत गर्व महसूस हुआ।

79
00:04:48,956 --> 00:04:50,332
एक दिन, छठी कक्षा में…

80
00:04:50,416 --> 00:04:51,625
केली गोंसालवेस
मैडी मोगन

81
00:04:51,709 --> 00:04:54,044
…मैडी ने कहा,
"मुझे अपने नए दोस्त के घर पर रहना है।"

82
00:04:54,128 --> 00:04:55,087
"उसका नाम केली है।"

83
00:04:55,671 --> 00:04:57,965
और मैंने कहा, "ठीक है, तो,

84
00:04:59,008 --> 00:05:01,510
पहले मैं परिवार से मिलना चाहती हूँ।"

85
00:05:01,593 --> 00:05:03,012
गोंसालवेस परिवार

86
00:05:03,095 --> 00:05:06,265
मैं गोंसालवेस परिवार यानी
क्रिस्टी और स्टीव से मिला,

87
00:05:06,348 --> 00:05:08,017
और हमारी भी उनसे बनने लगी।

88
00:05:08,642 --> 00:05:11,186
और उस समय पर मुझे लगा, "ठीक है।

89
00:05:11,270 --> 00:05:14,857
"मुझे पता है यह बहुत
अच्छा रिश्ता होने वाला है।

90
00:05:14,940 --> 00:05:17,818
मुझे पता है यह…
मुझे इस परिवार पर विश्वास है।"

91
00:05:17,901 --> 00:05:20,070
मैडी और केली अभिन्न सहेलियाँ थीं।

92
00:05:20,571 --> 00:05:23,615
तुम उनकी बातें सुनोगे,
तो तुम्हें लगेगा कि वो बहने हैं।

93
00:05:25,034 --> 00:05:26,410
केली ऊर्जा से भरी हुई थी।

94
00:05:26,493 --> 00:05:30,831
वह 90 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से बोलती,
और मैडी बैठकर बस सुनती,

95
00:05:31,582 --> 00:05:35,002
और फिर बस वह शायद दो शब्द बोलती
और केली में फिर से जोश आ जाता।

96
00:05:36,378 --> 00:05:39,006
तो, मैडी हमेशा से शांत रही है।

97
00:05:39,715 --> 00:05:42,009
वो एक दूसरे के साथ सही जमते थे।

98
00:05:42,593 --> 00:05:43,719
हमारी टीचर चली गई।

99
00:05:44,553 --> 00:05:46,346
हम बस यहाँ बैठे हैं, मस्ती कर रहे हैं।

100
00:05:48,307 --> 00:05:50,976
-मुझे लेक्सी पसंद है। यह उसका फ़ोन है?
-हाँ।

101
00:05:51,060 --> 00:05:52,019
मेरी टीचर आ गई।

102
00:05:52,102 --> 00:05:54,521
मैडिसन मे मोगेन
सीडीए - आईडाहो विश्वविद्यालय

103
00:05:55,272 --> 00:05:57,024
छठी कक्षा से,

104
00:05:57,107 --> 00:05:59,610
शायद ही ऐसा कोई पल था
जब केली और मैडी साथ नहीं थे।

105
00:06:00,110 --> 00:06:02,863
वे दोनों एक ही कॉलेज
में दाख़िला ले रहे थे,

106
00:06:02,946 --> 00:06:04,865
क्योंकि वो एक-दूसरे
को कभी नहीं छोड़ने वाले थे।

107
00:06:04,948 --> 00:06:06,033
वह नहीं होने वाला था।

108
00:06:06,825 --> 00:06:08,577
मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

109
00:06:08,660 --> 00:06:09,828
मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

110
00:06:11,413 --> 00:06:14,249
उन्होंने तय किया
कि वो आईडाहो विश्वविद्यालय जा रहे हैं।

111
00:06:15,167 --> 00:06:17,503
लड़कियाँ जितनी उत्साहित हो
सकती थी, उतनी थीं,

112
00:06:18,420 --> 00:06:21,298
और हम केली और मैडी के
जीवन के इस नए अध्याय के लिए

113
00:06:21,381 --> 00:06:23,675
बहुत उत्साहित थे।

114
00:06:25,219 --> 00:06:26,178
आईडाहो विश्वविद्यालय

115
00:06:26,261 --> 00:06:27,346
वह बस सही लगा।

116
00:06:28,013 --> 00:06:29,932
मुझे पता था कि मैडी वहाँ सुरक्षित रहेगी।

117
00:06:33,310 --> 00:06:34,978
उस समय, पढ़ाई से ज़्यादा लड़कियाँ

118
00:06:35,062 --> 00:06:38,398
सोरोरिटी जीवन के बारे में सोचती थीं।

119
00:06:46,949 --> 00:06:49,076
उनके दिमाग़ में एकदम साफ़ था

120
00:06:49,159 --> 00:06:52,079
कि वो किस तरह का कॉलेज जीवन
अनुभव करना चाहती थीं।

121
00:06:55,958 --> 00:06:58,043
केली और मैं एल्फ़ा फ़ी के सदस्य बने,

122
00:06:58,127 --> 00:06:59,878
हम प्लेज सिस्टर बन गए।

123
00:07:01,046 --> 00:07:02,548
केली हमेशा मज़ाक किया करती थी।

124
00:07:03,841 --> 00:07:05,342
एक बार, उसने…

125
00:07:05,425 --> 00:07:06,635
फ़ीबी
दोस्त

126
00:07:06,718 --> 00:07:10,931
…जैसे अपने ऊपर वाले होंठ को नाखून
लगाने वाली गोंद से नाक तक चिपका लिया,

127
00:07:11,014 --> 00:07:14,893
और उसे लगा कि उस वक़्त उसके प्रेमी के
साथ मज़ाक करना मज़ेदार होगा,

128
00:07:14,977 --> 00:07:16,645
कहते हुए कि होंठ भराई करने में गलती हो गई।

129
00:07:16,728 --> 00:07:19,439
कुछ नहीं हो सकता

130
00:07:20,023 --> 00:07:20,858
उसने बहुत कुछ किया।

131
00:07:20,941 --> 00:07:22,651
वह हमेशा कुछ न कुछ करती रहती थी।

132
00:07:22,734 --> 00:07:24,653
केली गोंसालवेस, विशेष एजेंट।

133
00:07:24,736 --> 00:07:26,947
मैं एफबीआई से हूँ।
क्या आपके पास एक सेकंड है?

134
00:07:27,823 --> 00:07:29,783
और फिर वह कहेगी, "मज़ाक कर रही हूँ।"

135
00:07:30,450 --> 00:07:32,661
मेरा मतलब, वही उसकी ख़ुशी थी।

136
00:07:34,580 --> 00:07:37,457
मैडी उन शुरुआती लोगों में से एक थी
जिन्होंने मुझे शामिल महसूस करवाया…

137
00:07:37,541 --> 00:07:38,458
एमिली एलांडेंट
दोस्त

138
00:07:39,084 --> 00:07:40,294
…आईडाहो विश्वविद्यालय में।

139
00:07:40,961 --> 00:07:43,380
वह उन मस्त लड़कियों में से एक थी
जो बड़ी थी,

140
00:07:43,463 --> 00:07:45,632
और सुंदर थी और बहुत मज़ाकिया थी।

141
00:07:45,716 --> 00:07:48,343
स्पॉन्ज, पैट्रिक, तुम्हें एतराज़ है?

142
00:07:50,846 --> 00:07:54,349
मैं और मैडी पाई बीटा फ़ी में थे।
हम कुछ बड़ी लड़कियों में से थीं।

143
00:07:54,433 --> 00:07:55,350
ऐशलिन काउच
दोस्त

144
00:07:56,894 --> 00:07:59,521
हम बहुत खुश थे कि एक दूसरे को मिल गए,

145
00:07:59,605 --> 00:08:02,774
और हमें पता था कि हम
हमेशा के लिए अच्छे दोस्त रहेंगे,

146
00:08:04,484 --> 00:08:09,573
और हमने बस एमिली और ज़ैना
को अपने साथ ले लिया।

147
00:08:10,574 --> 00:08:11,408
ज़ैना कर्नोडल

148
00:08:11,491 --> 00:08:13,869
मैं बार्बी काउगर्ल हूँ।

149
00:08:13,952 --> 00:08:15,495
तुम्हें इस बारे में क्या कहना है?

150
00:08:15,579 --> 00:08:16,413
आई-हॉ!

151
00:08:16,997 --> 00:08:18,999
ज़ैना, वह एक जंगली बच्ची थी।

152
00:08:19,499 --> 00:08:23,003
वह किसी से भी दोस्ती कर सकती थी।
उसके लिए कोई अजनबी नहीं था।

153
00:08:23,921 --> 00:08:26,965
अंदर आने के बाद हम सबको
साथ में लॉन में बैठना पड़ा,

154
00:08:27,049 --> 00:08:30,010
और सबको खड़े होकर बताना था कि तुम कौन हो।

155
00:08:31,678 --> 00:08:34,890
एक लड़की खड़ी हुई और बोली,
"हैलो, मेरा नाम ज़ैना है।"

156
00:08:34,973 --> 00:08:37,392
"यह ज़ैनैक्स की तरह है, पर एक्स के बिना।"

157
00:08:37,976 --> 00:08:39,895
मुझे बस उसी का नाम याद था।

158
00:08:39,978 --> 00:08:41,605
ज़ैना कर्नोडल
यूनिवर्सिटी ऑफ़ आईडाहो

159
00:08:43,273 --> 00:08:46,735
हम बहुत क़रीब, बहुत नज़दीक थे,
हर चीज़ में साथ थे।

160
00:08:49,905 --> 00:08:50,739
नहीं।

161
00:08:51,823 --> 00:08:53,784
वह मेकअप नहीं करती थी,
उसे दिखावे की परवाह नहीं थी।

162
00:08:53,867 --> 00:08:54,701
जोज़ी लॉटेरेन
दोस्त

163
00:08:56,203 --> 00:08:59,164
मूर्ख ने स्टीलर्स जर्सी पहनी है

164
00:09:00,249 --> 00:09:02,251
हम सभी पार्टियों में स्वेटशर्ट पहनते थे।

165
00:09:03,252 --> 00:09:05,462
वह बहुत ज़्यादा ऐसा था
कि हमें फ़र्क़ नहीं पड़ता,

166
00:09:05,545 --> 00:09:06,630
पर हमें पड़ता था।

167
00:09:10,133 --> 00:09:11,593
तुम बंदर जैसी लग रही हो, यार।

168
00:09:12,344 --> 00:09:13,178
यह देखो।

169
00:09:16,848 --> 00:09:18,934
एक साथी सिग्मा काए ने

170
00:09:19,017 --> 00:09:21,186
एक नए फ़्रेशमैन के समूह को ले लिया।

171
00:09:21,645 --> 00:09:22,688
ईथन चैपिन
हंटर चैपिन

172
00:09:22,771 --> 00:09:26,400
लोग कह रहे थे, "भगवान, दो बहुत ही सुंदर
जुड़वाँ भाई सिग्मा काए से जुड़ रहे हैं।"

173
00:09:26,483 --> 00:09:27,734
मैंने कहा, "मुझे उनसे मिलना है।"

174
00:09:28,986 --> 00:09:31,154
पहले दिन जब मैं ईथन और हंटर से मिला,

175
00:09:31,738 --> 00:09:36,159
तो दो बड़े छह फुट चार इंच लंबे, मज़े
करते हुए जुड़वाँ भाइयों को आते हुए देखा…

176
00:09:36,243 --> 00:09:37,077
डीजे मायर्स
दोस्त

177
00:09:38,328 --> 00:09:42,374
…तीस सेकेंड लगा जिसके बाद हम सब
बुरी तरह हँसने लगे

178
00:09:42,457 --> 00:09:45,210
और लगा कि एकदम सही जोड़ी है।

179
00:09:45,294 --> 00:09:46,962
ईथन चैपिन
कॉम 101, क्लास वीडियो

180
00:09:47,045 --> 00:09:49,172
ठीक है। मेरा नाम ईथन चैपिन है।
मैं एक फ्रेशमैन हूँ।

181
00:09:49,256 --> 00:09:51,091
मैं माउंट वर्नोन, वाशिंगटन से हूँ।

182
00:09:51,174 --> 00:09:54,219
मैं इस कक्षा से सीखना चाहता हूँ बस…

183
00:09:54,303 --> 00:09:58,140
मुझे नहीं पता, मुझे बस इसमें दिलचस्पी है
क्योंकि यह मेरे करियर के रास्ते और मेजर का

184
00:09:58,223 --> 00:10:01,059
हिस्सा है, और मैं
आगे बढ़ने के लिए तैयार हूँ।

185
00:10:03,687 --> 00:10:06,315
मेरा मतलब, हम त्रिगुट थे,
मैं और ईथन और मेज़ी।

186
00:10:08,775 --> 00:10:11,945
मैं कहूँगा कि ईथन का व्यक्तित्व
लगभग चुंबकीय था।

187
00:10:12,696 --> 00:10:14,531
वह उस तरह से एक प्राकृतिक नेता जैसा था।

188
00:10:15,532 --> 00:10:17,117
मैं एक अनुयायी जैसा एकदम ठीक था…

189
00:10:17,200 --> 00:10:18,076
हंटर
ईथन का भाई

190
00:10:18,160 --> 00:10:20,662
…क्योंकि वह हमेशा कुछ मज़ेदार करवाता था
और हम करते थे।

191
00:10:20,746 --> 00:10:22,080
ईथन पक्का लीडर था।

192
00:10:22,164 --> 00:10:22,998
मेज़ी
ईथन की बहन

193
00:10:23,081 --> 00:10:24,958
मैं उसके पास जाती
और हंटर उसके पास जाता था।

194
00:10:27,711 --> 00:10:29,129
हम हमेशा साथ रहते थे।

195
00:10:29,212 --> 00:10:30,464
ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम

196
00:10:31,048 --> 00:10:34,968
बारह घंटे से ज़्यादा देर अलग रहे हों।

197
00:10:36,928 --> 00:10:39,348
हमें परिवार के केंद्र में रखकर पाला गया,

198
00:10:39,931 --> 00:10:41,725
तो हम सभी के दोस्त थे,

199
00:10:41,808 --> 00:10:44,144
पर एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त थे।

200
00:10:46,438 --> 00:10:49,149
हमारे बच्चे आईवीएफ़ से हुए,
वो असली टेस्ट ट्यूब के बच्चे हैं।

201
00:10:49,691 --> 00:10:52,486
तो, तुम उस पूरी प्रक्रिया से गुज़रते हो।

202
00:10:52,569 --> 00:10:53,695
स्टेसी चैपिन
ईथन की माँ

203
00:10:53,779 --> 00:10:55,030
तो हम डॉक्टर के पास थे,

204
00:10:55,113 --> 00:10:58,575
और मुझे यह जाँचने के लिए अल्ट्रासाउंड
करवाना था कि क्या मैं गर्भवती हूँ और…

205
00:11:00,077 --> 00:11:01,286
जिम चैपिन
ईथन के पिता

206
00:11:01,370 --> 00:11:03,663
उन्होंने स्टेसी के पेट को
स्कैन करना शुरू किया और…

207
00:11:04,998 --> 00:11:06,875
एक, फिर एक और था,

208
00:11:06,958 --> 00:11:08,960
और फिर तीसरा था।

209
00:11:10,212 --> 00:11:13,382
तो, जिम मर गया, और मुझे लगा

210
00:11:13,465 --> 00:11:15,175
"ठीक है, वाह।"

211
00:11:15,759 --> 00:11:18,678
पता नहीं, सच कहूँ तो, एक पल था
जहां मुझे लगा,

212
00:11:18,762 --> 00:11:21,014
"ठीक है, अब यही हमारी…

213
00:11:22,057 --> 00:11:22,891
हमारी ज़िंदगी है।"

214
00:11:25,310 --> 00:11:28,855
मैं रसोई में खड़ी थी और मेरा पानी फट गया,

215
00:11:28,939 --> 00:11:30,816
पर असल में ईथन का पैर था।

216
00:11:30,899 --> 00:11:32,275
वह सबसे नीचे था।

217
00:11:32,984 --> 00:11:35,779
तो, ईथन रहने की उस स्थिति से थक गया था।

218
00:11:36,405 --> 00:11:38,615
मतलब, मैं उसे प्रभुत्व
त्रिगुट नहीं बुलाना चाहती,

219
00:11:38,698 --> 00:11:40,909
पर बस उसका व्यक्तित्व बहुत बड़ा था।

220
00:11:45,914 --> 00:11:47,499
पता नहीं, वह बस तुम्हें हँसाता था।

221
00:11:55,382 --> 00:11:58,760
एक माँ होने के नाते, हमारे बच्चों का
एक ही स्कूल में होना बहुत अच्छी बात है।

222
00:11:59,511 --> 00:12:03,598
कितनी अच्छी बात है कि तुम्हारे तीनों बच्चे
अभी भी साथ में समय बिताते हैं।

223
00:12:06,726 --> 00:12:09,563
कॉलेज के दौरान,
हमारे दोस्तों का एक समूह था

224
00:12:09,646 --> 00:12:12,816
जिनके साथ हम हफ़्ते का हर दिन गुज़ारते थे।

225
00:12:13,775 --> 00:12:16,069
1122 किंग रोड

226
00:12:16,153 --> 00:12:19,823
यह असल में किंग स्ट्रीट है,
जहाँ मैं पिछले दो साल रही…

227
00:12:19,906 --> 00:12:20,740
ज़ैना कर्नोडल

228
00:12:20,824 --> 00:12:24,578
…और मुझे हमेशा बस अपने दोस्तों
के साथ पूरा समय रहना पसंद है।

229
00:12:25,412 --> 00:12:28,582
किंग स्ट्रीट बहुत मशहूर जगह है।

230
00:12:28,665 --> 00:12:31,334
इसे "पार्टी वाली जगह" से जाना जाता है।

231
00:12:33,336 --> 00:12:36,506
मैं ज़ैना से अपने जूनियर साल में मिली,
उसका दूसरा साल।

232
00:12:36,590 --> 00:12:37,424
एवा वुड
दोस्त

233
00:12:39,092 --> 00:12:41,261
मैं स्नैपचैट पर ज़ैना से जुड़ी थी,

234
00:12:41,344 --> 00:12:43,889
और मैंने उसका स्थान किंग स्ट्रीट पर देखा।

235
00:12:45,182 --> 00:12:48,393
मैंने उसे मैसेज किया और कहा,
"हे भगवान, मैं तुम्हारी नई पड़ोसन हूँ।

236
00:12:48,477 --> 00:12:50,520
मैंने सड़क के उस पार
एक लीज़ पर अभी हस्ताक्षर किए हैं।

237
00:12:50,604 --> 00:12:51,771
मैं यहाँ रह रही हूँ।"

238
00:12:52,481 --> 00:12:54,858
हम हमेशा सभी के साथ किंग रोड हाउस में
मिलते थे,

239
00:12:55,525 --> 00:12:57,861
जो हमारे घर से एक ब्लॉक दूर है,

240
00:12:57,944 --> 00:12:59,112
मतलब 30-सेकेंड की सैर।

241
00:12:59,196 --> 00:13:00,864
एवा का घर
एमिली और जोसी का घर

242
00:13:00,947 --> 00:13:03,909
मैं बस उसे "ज़ैना का घर" बोलता था।
दोस्तों का समूह हमेशा आता था।

243
00:13:03,992 --> 00:13:04,826
हंटर जॉनसन
दोस्त

244
00:13:07,037 --> 00:13:10,916
मैडी और केली ऊपरी मंज़िल पर रहते थे,
डिलन और ज़ैना बीच में,

245
00:13:10,999 --> 00:13:13,001
और फिर बेथनी बेसमेंट में थी।

246
00:13:16,171 --> 00:13:19,508
मैं पाए फ़ाई से बेथनी
और डिलन को अच्छी तरह जानती थी।

247
00:13:20,800 --> 00:13:22,302
डिलन एमिली की छोटी थी…

248
00:13:22,385 --> 00:13:23,220
डिलन मॉर्टेनसन

249
00:13:23,303 --> 00:13:26,181
…और सोरोरिटी में इसका मतलब था छोटी बहन।

250
00:13:29,309 --> 00:13:32,187
हम बस साथ बैठते,
बातें करते और वक्त बिताते,

251
00:13:32,687 --> 00:13:34,356
और सही में कंट्री संगीत बजाते थे।

252
00:13:47,327 --> 00:13:48,161
हाँ।

253
00:13:54,668 --> 00:13:55,710
ईथन, मेरी तरफ़ देखो।

254
00:13:56,086 --> 00:13:57,003
मुस्कुराओ।

255
00:13:57,629 --> 00:13:58,964
ईथन और ज़ैना,

256
00:13:59,047 --> 00:14:02,092
उनके जानने से पहले बाक़ी सब जानते थे
कि वो दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे।

257
00:14:03,677 --> 00:14:07,806
ईथन और ज़ैना लगातार मिल रहे थे।

258
00:14:09,140 --> 00:14:11,643
मैं इसके लिए बहुत उत्सुक था।

259
00:14:12,686 --> 00:14:15,564
क्योंकि मुझे ईथन बहुत पसंद था।

260
00:14:18,441 --> 00:14:19,693
मैं और हंटर डेट कर रहे थे,

261
00:14:19,776 --> 00:14:24,614
और हंटर और ईथन अच्छे दोस्त बन रहे थे,

262
00:14:24,698 --> 00:14:26,992
और हम सब साथ में मिला करते थे,
हम चार, और ज़्यादा।

263
00:14:27,617 --> 00:14:30,579
हम सब जानते थे कि ईथन
और ज़ैना के साथ अलग चीज़ थी।

264
00:14:31,580 --> 00:14:33,415
वो एकदम एक जैसे इंसान हैं,

265
00:14:34,207 --> 00:14:35,333
बस एक लड़का और लड़की।

266
00:14:35,834 --> 00:14:39,462
जैसे, ईथन के कमरे में घुसते ही माहौल
ऐसा होता था

267
00:14:39,546 --> 00:14:40,797
कि सब खुश हो जाते थे।

268
00:14:40,880 --> 00:14:42,841
ज़ैना के साथ भी यही होता था।

269
00:14:45,176 --> 00:14:47,262
यह ज़ैना के लिए बहुत अच्छी बात थी।

270
00:14:48,388 --> 00:14:49,806
वह ईथन के लिए भी अच्छा था।

271
00:14:57,230 --> 00:15:01,818
माता-पिता सप्ताहांत,
पाँच और छह नवंबर, साल 2022 था।

272
00:15:03,903 --> 00:15:06,448
वह बच्चों के कॉलेज का दूसरा साल था,

273
00:15:06,531 --> 00:15:08,867
और वह सबसे शानदार सप्ताहांत था।

274
00:15:09,618 --> 00:15:11,953
हम कह सकते थे
कि ईथन ज़ैना के लिए संजीदा था।

275
00:15:13,204 --> 00:15:14,956
वह बहुत मज़ेदार था।

276
00:15:15,540 --> 00:15:18,168
तुम देख सकते थे कि
वो कहाँ से बड़े होना शुरू कर रहे थे,

277
00:15:18,710 --> 00:15:21,296
और स्टेस और मेरे लिए,
वह बहुत बड़ी बात थी।

278
00:15:25,634 --> 00:15:29,179
हम रविवार की सुबह निकले,
और जब हम शहर से बाहर जा रहे थे,

279
00:15:29,262 --> 00:15:31,097
जिम और मैं, और मैं सच में यह मानती हूँ,

280
00:15:31,890 --> 00:15:34,809
हमने सचमुच एक-दूसरे के साथ हाय-फ़ाई किया,
हमने सोचा, "हमने कर लिया है।"

281
00:15:35,477 --> 00:15:36,436
"हमने कर दिखाया।

282
00:15:37,771 --> 00:15:38,730
"हम बढ़िया हैं।"

283
00:15:40,690 --> 00:15:44,736
और माता-पिता के लिए यह महसूस करना
बहुत बड़ी संतुष्टि होती है।

284
00:15:51,534 --> 00:15:54,287
और फिर उसे छीन लिया जाना…

285
00:15:55,121 --> 00:15:56,331
सात दिनों में।

286
00:15:56,414 --> 00:15:58,416
वह बहुत कम समय के लिए थी।

287
00:16:01,252 --> 00:16:04,130
तुम्हें अपने बच्चों को पालना होता है
ताकि वो उड़ें,

288
00:16:05,173 --> 00:16:08,134
और हमारे पास उसका एक हफ़्ता ही था।

289
00:16:09,219 --> 00:16:10,053
एक हफ़्ता।

290
00:16:18,978 --> 00:16:23,400
नवंबर 13, 2022

291
00:16:26,069 --> 00:16:30,824
सुबह के करीब 11:45 बजे

292
00:16:33,660 --> 00:16:35,412
वह किसी भी दिन की तरह शुरू हुआ।

293
00:16:36,454 --> 00:16:39,416
मैं एमिली के घर पर सोई थी।

294
00:16:41,793 --> 00:16:44,504
मतलब, हमें एक फ़ोन आया।

295
00:16:46,631 --> 00:16:47,507
मैंने…

296
00:16:48,383 --> 00:16:49,759
उसके बारे में ज़्यादा नहीं सोचा।

297
00:16:49,843 --> 00:16:51,970
एमिली और जोसी का घर

298
00:16:52,053 --> 00:16:53,680
1122 किंग रोड

299
00:16:53,763 --> 00:16:55,265
डिलन ने हमें फ़ोन किया था।

300
00:16:58,268 --> 00:17:00,603
वह और ज़ैना रूममेट थे।

301
00:17:02,605 --> 00:17:06,985
और उसने कहा, "कल रात कुछ अजीब हुआ।

302
00:17:07,068 --> 00:17:08,528
"मुझे ज़्यादा नहीं पता

303
00:17:09,612 --> 00:17:11,156
क्या मैं सपना देख रही थी या नहीं,

304
00:17:11,239 --> 00:17:14,451
पर मुझे बहुत डर लग रहा है।
क्या तुम आकर घर देख सकती हो?"

305
00:17:16,536 --> 00:17:19,080
उसने कहा,
"मैं बेसमेंट में बेथनी के साथ हूँ।"

306
00:17:19,164 --> 00:17:23,585
उसने कहा, "मैंने कई बार ज़ैना को बुलाया
और उसने जवाब नहीं दिया,

307
00:17:23,668 --> 00:17:25,378
"पर क्या तुम अभी आओगे?"

308
00:17:26,504 --> 00:17:30,216
मैंने कहा, "ज़रूर,
क्या मुझे पेपर स्प्रे लाना चाहिए?"

309
00:17:30,925 --> 00:17:32,927
उसको ज़्यादा गंभीरता से नहीं लिया।

310
00:17:35,180 --> 00:17:36,765
मैं उस समय एमिली के साथ रहती थी।

311
00:17:37,307 --> 00:17:40,435
और फिर मुझे याद है कि वह कहती थी,
"हाँ, चलो ज़ैना के घर चलें।

312
00:17:40,935 --> 00:17:42,479
डिलन चाहती है कि हम वहाँ आएँ।"

313
00:17:42,562 --> 00:17:46,357
उसने हमें पहले फ़ोन किया है, कि, "मुझे डर
लग रहा है, अपने प्रेमियों को यहाँ ले आओ?"

314
00:17:46,441 --> 00:17:48,610
पर ऐसा नहीं था
जैसे कभी कुछ गंभीर नहीं होता था।

315
00:17:48,693 --> 00:17:50,320
बस होता था, कि बर्तन गिर गया।

316
00:17:50,904 --> 00:17:53,281
मतलब असल में कुछ नहीं, क्योंकि मॉस्को है।

317
00:17:53,782 --> 00:17:57,076
फिर हमने सोचा,
"हाँ, हम वहाँ जाएँगे, और हंटर,

318
00:17:57,911 --> 00:17:59,245
वह देख लेगा।"

319
00:17:59,871 --> 00:18:02,999
मुझे नहीं लगता मैंने कभी भी मॉस्को
में एक दरवाज़ा भी बंद किया है।

320
00:18:04,125 --> 00:18:05,794
जब डिलन ने फ़ोन किया था,

321
00:18:06,377 --> 00:18:07,837
तो मुझे नहीं लगा कि कुछ ज़रूरी था।

322
00:18:08,338 --> 00:18:10,715
तो मैंने ज़ैना के घर
की तरफ़ चलना शुरू किया,

323
00:18:10,799 --> 00:18:13,635
और जब हम वहाँ पहुँचे,

324
00:18:14,219 --> 00:18:16,638
तो डिलन और बेथनी घर से बाहर निकल चुके थे।

325
00:18:17,514 --> 00:18:19,015
वो…डरे हुए थे,

326
00:18:19,098 --> 00:18:20,517
बस ऐसे कि…

327
00:18:21,476 --> 00:18:23,853
"मुँह पर हाथ रखकर,

328
00:18:24,771 --> 00:18:27,023
"मुझे नहीं पता क्या चल रहा है",
जैसा कुछ था।

329
00:18:29,526 --> 00:18:32,695
जब मैं सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी,
हंटर जॉनसन पहले से ही घर में था।

330
00:18:33,196 --> 00:18:34,531
हम बस थोड़ा पीछे थे।

331
00:18:41,496 --> 00:18:44,958
जैसे ही मैं अंदर घुसी,
मुझे लगा, "कुछ तो सही नहीं है।"

332
00:18:45,041 --> 00:18:47,085
मतलब, तुम लगभग महसूस कर सकते थे।

333
00:18:50,713 --> 00:18:53,925
दरवाज़े से घुसते ही
बायीं तरफ़ सीढ़ियाँ हैं,

334
00:18:54,008 --> 00:18:55,385
और फिर तुम ऊपर जाते हो,

335
00:18:56,386 --> 00:18:58,012
और वहाँ लिविंग रूम है।

336
00:19:01,349 --> 00:19:04,352
और फिर हॉल से जाते हुए ज़ैना का कमरा है।

337
00:19:07,438 --> 00:19:09,607
हंटर मुझसे और एमिली से आगे था।

338
00:19:12,151 --> 00:19:15,697
मैंने घर में कदम रखा
और तुरंत बाहर निकाल दिया गया,

339
00:19:15,780 --> 00:19:18,241
और हंटर ने कहा, "बाहर निकलो।
कोई 911 को कॉल करो।"

340
00:19:21,160 --> 00:19:21,995
हाँ।

341
00:19:23,746 --> 00:19:25,915
हंटर में इतनी हिम्मत थी कि…

342
00:19:27,458 --> 00:19:28,418
उन्हें बोल सके…

343
00:19:29,168 --> 00:19:30,295
पुलिस को बुलाने के लिए…

344
00:19:31,838 --> 00:19:33,131
असली वजह के लिए नहीं।

345
00:19:34,173 --> 00:19:35,633
उसने बहुत अच्छे से शब्द चुनकर कहा,

346
00:19:35,717 --> 00:19:38,261
"उन्हें कहो कि एक बेहोश इंसान है।"

347
00:19:42,140 --> 00:19:45,018
हंटर ने कुछ भी नहीं बताकर

348
00:19:45,643 --> 00:19:49,188
सभी को बहुत सदमा…

349
00:19:50,899 --> 00:19:51,900
पहुँचाने से बचाया।

350
00:19:51,983 --> 00:19:54,652
सुबह के 11:58 बजे
911 कॉल

351
00:19:54,736 --> 00:19:58,031
और डिलन 911 के साथ फ़ोन पर बात कर रही थी,

352
00:19:58,114 --> 00:20:01,659
और मुझे उससे फ़ोन लेना पड़ा
क्योंकि वह बहुत ही उन्माद में थी।

353
00:20:03,745 --> 00:20:05,622
उन्होंने कहा, "पता क्या है?"

354
00:20:05,705 --> 00:20:07,457
मैंने कहा, "1122 किंग रोड।"

355
00:20:07,540 --> 00:20:10,084
उसने कहा, "क्या हुआ?"
मैंने कहा, "मुझे नहीं पता।"

356
00:20:11,252 --> 00:20:12,086
और फिर…

357
00:20:13,796 --> 00:20:16,674
मुझे लगता है तब हंटर ने कहा, "उनमें…"

358
00:20:16,758 --> 00:20:19,928
उसने बस मुझे सिर हिलाते हुए देखा।
उसने कहा, "उनमें नब्ज़ नहीं थी।"

359
00:20:20,511 --> 00:20:23,556
और मेरा मतलब, जब उसने कहा कि
उनकी नब्ज़ नहीं थी, तब भी मुझे लगा,

360
00:20:23,640 --> 00:20:26,351
"पैरामेडिक्स आएँगे
और उन्हें पुनर्जीवित करेंगे।"

361
00:20:31,397 --> 00:20:33,024
और फिर पुलिस आई…

362
00:20:35,485 --> 00:20:38,071
और मैंने सारे पैरामेडिक्स को
बैग ढोते देखा,

363
00:20:38,655 --> 00:20:42,200
पर वे कभी सीढ़ियों के ऊपर या अंदर नहीं गए।

364
00:20:43,534 --> 00:20:46,037
सिग्मा काए फ़्रैटरनिटी हाउस

365
00:20:46,120 --> 00:20:49,415
मैं क़रीब बारह बजे
अपने सिग्मा काए भाई द्वारा उठा

366
00:20:49,999 --> 00:20:51,709
जो बिस्तर के पास खड़े होकर
मुझे हिला रहा था।

367
00:20:52,210 --> 00:20:53,044
उसने कहा…

368
00:20:54,087 --> 00:20:57,256
"हंटर, तुम्हें जागना होगा।
किंग स्ट्रीट पर पुलिस है।"

369
00:20:57,340 --> 00:20:58,466
मैंने कहा, "क्या मतलब?"

370
00:20:58,549 --> 00:21:00,760
उसने कहा, "किंग हाउस के सामने पुलिस है।"

371
00:21:02,220 --> 00:21:05,139
मैंने कहा, "ठीक है, वह शायद सामान्य है।"

372
00:21:05,848 --> 00:21:10,269
कैंपस में कहीं और से
ज़्यादा शोर की शिकायतें वहाँ आती हैं।

373
00:21:12,897 --> 00:21:17,527
और मेरा भाई ईथन, दरअसल ज़ैना के साथ
किंग रोड हाउस में रहता था।

374
00:21:24,617 --> 00:21:27,036
मैं 12:00 बजे अपनी खिड़की के बाहर
देखती हूँ,

375
00:21:27,537 --> 00:21:31,290
जो 1122 किंग रोड के सामने खुलती है,

376
00:21:32,291 --> 00:21:35,420
और मैं अपने दोस्तों को बाहर खड़े
हुए देखती हूँ,

377
00:21:36,671 --> 00:21:38,506
हंटर, एमिली।

378
00:21:39,507 --> 00:21:42,176
पुलिस चेतावनी टेप लगाना शुरू कर रही थी।

379
00:21:43,136 --> 00:21:46,556
और तब मुझे पता चला कि कुछ

380
00:21:47,432 --> 00:21:48,266
बहुत बुरा हुआ है।

381
00:21:50,601 --> 00:21:54,439
और मैं बाहर भागी, और सबसे पहले
जिसे मैंने पकड़ा वह एमिली थी।

382
00:21:55,273 --> 00:21:56,274
और वह रो रही थी।

383
00:21:57,734 --> 00:21:58,568
और…

384
00:21:59,652 --> 00:22:02,071
डिलन ने एक बात कही,

385
00:22:03,406 --> 00:22:05,616
"मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कोई ऐसा करेगा,"

386
00:22:06,200 --> 00:22:07,035
और…

387
00:22:08,494 --> 00:22:10,288
मैं एमिली से फुसफुसाया,

388
00:22:11,456 --> 00:22:12,540
"ज़ैना कहाँ है?"

389
00:22:15,293 --> 00:22:16,794
और उसने कहा,

390
00:22:17,754 --> 00:22:18,838
"वो अंदर है…

391
00:22:23,843 --> 00:22:25,053
और मुझे लगता है वह मर चुकी है।"

392
00:22:26,763 --> 00:22:29,140
मैं बस ज़ैना को जगाना चाहती थी।

393
00:22:32,143 --> 00:22:33,853
और मुझे पता था कि ऐसा नहीं होने वाला था।

394
00:22:39,817 --> 00:22:42,612
तो मैं किंग रोड हाउस की तरफ़ जा रहा था।

395
00:22:43,905 --> 00:22:45,782
मैंने कुछ लोगों को ज़मीन पर बैठे देखा,

396
00:22:45,865 --> 00:22:48,409
और वो वही लोग थे जिनके साथ मैं घूमता था।

397
00:22:49,952 --> 00:22:54,373
और जब मैं वहाँ पहुँचा,
तो उन सबके चेहरे पर एक भाव था, जैसे…

398
00:22:55,374 --> 00:22:56,375
दुनिया ख़त्म हो गई है।

399
00:22:59,754 --> 00:23:01,172
मुझे याद है कि मैंने हंटर को

400
00:23:02,131 --> 00:23:03,049
आते हुए देखा,

401
00:23:03,633 --> 00:23:06,135
और मुझे याद है कि हम सब पलट रहे थे
और कह रहे थे, "हे भगवान।

402
00:23:06,219 --> 00:23:09,180
"किसी को इसे बताना होगा
कि अभी क्या हुआ है।"

403
00:23:09,263 --> 00:23:12,642
मैंने सोचा, "यह क्या हो रहा है?"
मतलब, "ईथन कहाँ है?"

404
00:23:12,725 --> 00:23:15,311
और उन्होंने कहा, "ईथन अब यहाँ नहीं है।"

405
00:23:17,855 --> 00:23:20,024
"क्या मतलब, ईथन अब यहाँ नहीं है?"

406
00:23:20,108 --> 00:23:21,609
मैंने कहा, "वो कहाँ गया?"

407
00:23:23,486 --> 00:23:25,571
और उन्होंने कहा, "तुम्हारा भाई मर गया है।"

408
00:23:29,158 --> 00:23:30,827
मैंने कहा, "यह सच नहीं हो सकता।"

409
00:23:40,503 --> 00:23:43,172
और फिर हंटर जॉनसन ने कहा,

410
00:23:43,881 --> 00:23:47,510
"मुझे लगता है कल रात ज़ैना
और ईथन की हत्या हो गई।"

411
00:23:51,848 --> 00:23:55,184
मुझे तो यह भी नहीं पता था कि इस पर
क्या बोलूँ, क्योंकि यह इतना अजीब था

412
00:23:55,268 --> 00:23:58,396
कि मैंने अपनी ज़िंदगी का लगभग हर मिनट
जिसके साथ बिताया है…

413
00:24:00,565 --> 00:24:01,899
मुझे नहीं पता, बस…

414
00:24:14,120 --> 00:24:15,997
पहली इंसान जिसको
मैंने फ़ोन किया वह मेज़ी थी।

415
00:24:20,543 --> 00:24:23,504
हंटर ने बस यह कहा,
"तुम्हें ज़ैना के यहाँ आना है।"

416
00:24:24,755 --> 00:24:27,175
और मैंने उससे पूछा क्यों,
और उसने कहा, "बस आ जाओ।"

417
00:24:27,258 --> 00:24:30,136
"कोई सवाल मत पूछो।"
किसी से कहना तुम्हें छोड़ दे।"

418
00:24:32,638 --> 00:24:34,265
मुझे याद है कार में बैठना…

419
00:24:35,808 --> 00:24:36,767
महसूस करना…

420
00:24:37,351 --> 00:24:38,519
हे भगवान। मैं रोने वाली हूँ।

421
00:24:41,856 --> 00:24:44,108
मुझे लग रहा था कि कुछ तो गड़बड़ है।

422
00:24:44,859 --> 00:24:45,693
वह अजीब था।

423
00:24:49,655 --> 00:24:50,489
मुझे पता था।

424
00:24:59,916 --> 00:25:01,292
मैं किराने की दुकान में थी।

425
00:25:04,003 --> 00:25:05,504
मैं एक दोस्त से टकरा गई,

426
00:25:05,588 --> 00:25:10,009
और हम खड़े थे, थोड़ी सी
"हाय-हैलो" बातचीत कर रहे थे

427
00:25:10,092 --> 00:25:12,511
और मेरा फ़ोन बजने लगा, और वो…

428
00:25:14,805 --> 00:25:15,932
वह हंटर की आवाज़ थी।

429
00:25:17,725 --> 00:25:19,393
उसने कहा, "ईथन यहाँ नहीं है।"

430
00:25:19,977 --> 00:25:20,978
उसने यह कहा।

431
00:25:21,771 --> 00:25:24,982
उसने कहा, "ईथन यहाँ नहीं है,"
और मैंने कहा, "तो, उसे लेकर आओ।"

432
00:25:25,066 --> 00:25:27,068
और वह बार-बार कहता रहा, "वो नहीं…

433
00:25:27,151 --> 00:25:29,862
"नहीं, आप समझ नहीं रहे कि मैं क्या
कह रहा हूँ, माँ, वो यहाँ नहीं हैं।

434
00:25:30,863 --> 00:25:32,865
ईथन और ज़ैना यहाँ नहीं हैं।"

435
00:25:32,949 --> 00:25:35,952
और मैंने कहा, "तो, जाकर उन्हें लेकर आओ।"

436
00:25:36,035 --> 00:25:38,746
मतलब, मैं इस बात का सामना
नहीं कर पा रही थी कि वह मर चुका है।

437
00:25:39,747 --> 00:25:40,831
उसने कहा, "नहीं।"

438
00:25:40,915 --> 00:25:43,459
मुझे लगता है उसने मुझसे कहा,
"माँ, आप समझ नहीं रहीं,

439
00:25:43,542 --> 00:25:46,921
"अब वे इस धरती पर नहीं हैं,"
मुझे यक़ीन है कि उसने मुझसे यही कहा था।

440
00:25:49,090 --> 00:25:50,132
मैंने विश्वास नहीं किया।

441
00:25:55,137 --> 00:25:56,472
मैं रोई नहीं। मैंने नहीं…

442
00:25:56,555 --> 00:25:59,642
मैंने बस अपना सामान छोड़ा और सब्ज़ी की
दुकान से बाहर जाने लगी,

443
00:26:00,351 --> 00:26:03,604
गाड़ी में घुसी, और मैं गाड़ी चला रही थी,
और मैंने जिम को फ़ोन किया।

444
00:26:07,566 --> 00:26:09,110
उसने कहा, "ईथन की हत्या हो गई।"

445
00:26:13,406 --> 00:26:15,032
और मैं…

446
00:26:15,658 --> 00:26:18,911
मुझे पता नहीं था कि मैंने क्या सुना।

447
00:26:20,454 --> 00:26:21,289
मैंने कहा, "क्या?"

448
00:26:22,373 --> 00:26:25,751
"हाँ, ईथन को कुछ हुआ है,
और वह मारा गया है।"

449
00:26:30,089 --> 00:26:32,550
तो हमने कुछ कपड़े पैक किए,

450
00:26:33,301 --> 00:26:36,804
और कार में कूद पड़े, और मॉस्को चले गए।

451
00:26:40,683 --> 00:26:43,686
मॉस्को
पुलिस

452
00:26:48,316 --> 00:26:50,818
तो हम ड्राइववे पर बैठे हैं।

453
00:26:51,694 --> 00:26:54,530
पुलिस हमसे बिल्कुल बात नहीं कर रही थी।

454
00:26:55,031 --> 00:26:56,949
मुझे नहीं लगता कि वे हमें देख भी रहे थे।

455
00:26:58,784 --> 00:27:00,619
कोई भी पुलिस वाला
हमसे बात नहीं कर रहा था।

456
00:27:01,704 --> 00:27:04,081
और हम सोच रहे थे,
"उनसे एक सवाल पूछना चाहिए?"

457
00:27:04,165 --> 00:27:05,958
जैसे, "अभी यह क्या हुआ है?"

458
00:27:06,625 --> 00:27:09,670
मुझे लग रहा था कि उन्हें हमसे बात करनी
चाहिए क्योंकि हम थे जो बाहर बैठे थे।

459
00:27:11,505 --> 00:27:14,550
हम बिना जानकारी के वहाँ
इतने समय तक बैठे रहे।

460
00:27:15,509 --> 00:27:17,636
बस लग रहा था, "हम बैठे क्यों हैं?"

461
00:27:19,638 --> 00:27:23,851
सबको यह बात समझ आ गयी है कि ईथन और ज़ैना…

462
00:27:24,810 --> 00:27:26,062
ज़िंदा नहीं हैं।

463
00:27:26,645 --> 00:27:27,855
फिर जाकर ख़्याल आया।

464
00:27:28,939 --> 00:27:31,984
हे भगवान, केली और मैडी कहाँ हैं?

465
00:27:33,110 --> 00:27:36,572
उनके फ़ोन वहाँ अंदर बज रहे हैं।
उनके फ़ोन उस घर के अंदर हैं।

466
00:27:37,573 --> 00:27:40,534
हमें नहीं पता था कि क्या वे घर पर थे
या नहीं, अगर वे वहाँ थे,

467
00:27:40,618 --> 00:27:42,787
तो हमें कुछ नहीं पता था,
हम उन तक पहुँच नहीं पा रहे थे।

468
00:27:50,961 --> 00:27:53,339
मैं डिलन के बगल में थी
और वह जानना चाहती थी कि वो कहाँ थे,

469
00:27:53,422 --> 00:27:56,467
और हम वहाँ ऊपर कभी नहीं गए।

470
00:28:10,815 --> 00:28:11,649
जोसी
मिस्ड कॉल

471
00:28:11,732 --> 00:28:12,900
एमिली आलैंड
मिस्ड कॉल

472
00:28:12,983 --> 00:28:16,320
हम पुलिस से बहुत परेशान हो गए थे।

473
00:28:19,407 --> 00:28:21,534
हमें लगा, "तुम हमें कुछ नहीं बता सकते?"

474
00:28:30,501 --> 00:28:31,669
सुना है दो मर चुके हैं

475
00:28:31,752 --> 00:28:33,087
मॉस्को में इतनी जल्दी खबर फैल गई।

476
00:28:33,170 --> 00:28:34,088
क्या हुआ?

477
00:28:34,171 --> 00:28:35,840
किंग में सबकी खिड़कियाँ खुली हुई थी

478
00:28:35,923 --> 00:28:38,801
और सब पर्दे के पीछे से झाँक रहे थे
क्योंकि सबने पुलिस की सारी गाड़ियाँ

479
00:28:38,884 --> 00:28:40,594
और चेतावनी टेप देख लिए थे।

480
00:28:40,678 --> 00:28:41,720
कोई अपडेट क्यों नहीं है?

481
00:28:48,102 --> 00:28:49,103
मेरे फ़ोन की घंटी बजती है…

482
00:28:49,186 --> 00:28:50,187
कॉयर डे'लीन में
स्वागत है

483
00:28:50,271 --> 00:28:52,356
…और मैडी के प्रेमी जेक का फ़ोन है।

484
00:28:54,817 --> 00:28:56,569
और मेरा दिल एक पल के लिए रुक गया।

485
00:28:56,652 --> 00:28:57,570
जेक
मैडी का प्रेमी

486
00:28:57,653 --> 00:29:01,407
और उसने कहा, "कैरेन, क्या तुम्हें पता है
अभी मॉस्को में क्या चल रहा है?"

487
00:29:02,366 --> 00:29:03,200
और…

488
00:29:04,118 --> 00:29:05,619
मैंने कहा, "मुझे कुछ नहीं पता।"

489
00:29:06,454 --> 00:29:09,248
तो उसने कहा, "मैडी के घर में हत्या हुई है।

490
00:29:10,374 --> 00:29:11,709
"हमें लगता है ज़ैना मर चुकी है।"

491
00:29:13,294 --> 00:29:15,379
और मेरा दिल बस रुक गया।

492
00:29:16,088 --> 00:29:16,922
मतलब…

493
00:29:18,716 --> 00:29:20,217
मैंने मैडी और केली को फ़ोन किया…

494
00:29:21,385 --> 00:29:23,179
और कोई जवाब नहीं था,

495
00:29:24,054 --> 00:29:26,056
तो मैंने मॉस्को पुलिस विभाग को फ़ोन किया,

496
00:29:26,140 --> 00:29:29,351
और उन्होंने कहा,
"हम आपको कुछ नहीं बता सकते।"

497
00:29:30,436 --> 00:29:33,522
और स्कॉट मान नहीं रहा था, उसने कहा,

498
00:29:33,606 --> 00:29:37,485
"पता है, यह शायद बढ़ा-चढ़ाकर
बोल दी जाने वाली बात है।"

499
00:29:37,985 --> 00:29:40,529
मैंने कहा, "चलो वहाँ चलकर
उसके साथ लंच करते हैं।"

500
00:29:40,613 --> 00:29:42,948
"हम उसे लेंगे और हम देखेंगे…"

501
00:29:43,908 --> 00:29:44,825
कि क्या हो रहा है।"

502
00:29:53,584 --> 00:29:57,296
हम कार में घुसे, हमने गैस ली,
और हम मॉस्को की तरफ़ जाने लगे।

503
00:29:58,923 --> 00:30:01,425
मैंने पुलिस विभाग में
फिर से फ़ोन किया और कहा,

504
00:30:01,509 --> 00:30:03,552
"मुझे पता है आप मुझे कुछ नहीं बता सकते,

505
00:30:03,636 --> 00:30:06,639
"पर क्या आप यह पुष्टि कर सकते हैं
कि क्या 1122 किंग रोड पर हत्या की

506
00:30:06,722 --> 00:30:08,474
एक सक्रिय तहक़ीक़ात चल रही है?

507
00:30:09,517 --> 00:30:10,768
और उसने कहा, "हाँ।"

508
00:30:14,772 --> 00:30:17,441
फ़ोन स्पीकर पर था, ताकि स्कॉट उसे सुन सके।

509
00:30:17,525 --> 00:30:18,692
मतलब, यह असली है।

510
00:30:19,193 --> 00:30:20,611
यह जो भी है, असली है।

511
00:30:22,154 --> 00:30:23,155
पूरे समय, मेरी सोच यह थी

512
00:30:23,989 --> 00:30:28,827
कि हम मैडी और केली को लेंगे,

513
00:30:28,911 --> 00:30:29,995
और उन्हें घर ले आएँगे,

514
00:30:30,538 --> 00:30:33,624
और उन्हें संभालेंगे, गले लगाएँगे,
और पता लगाएँगे

515
00:30:34,750 --> 00:30:36,710
कि क्या हुआ था।

516
00:30:38,379 --> 00:30:40,256
मेरा दिल रुक सा गया था।

517
00:30:41,215 --> 00:30:42,800
मुझे नहीं पता था कि क्या सोचूँ।

518
00:30:42,883 --> 00:30:45,511
मैंने एंबुलेंस देखी, पुलिस वाले देखे।

519
00:30:45,594 --> 00:30:47,805
तो पुलिस अभी भी हमसे बात नहीं कर रही है,

520
00:30:47,888 --> 00:30:48,973
और फिर…

521
00:30:49,056 --> 00:30:50,391
आईडाहो विश्वविद्यालय
वैंडल अलर्ट।

522
00:30:50,474 --> 00:30:53,435
पुलिस किंग रोड पर हत्या की जाँच कर रही है।
परिसर के पास, संदिग्ध अज्ञात है।

523
00:30:53,519 --> 00:30:55,020
सबके फ़ोन बजते हैं,

524
00:30:55,104 --> 00:30:58,983
और अलर्ट आता है जो कहता है,
"किंग रोड पर हत्या।"

525
00:31:00,526 --> 00:31:04,029
सभी एक साथ फूट-फूट कर रोने लगते हैं।

526
00:31:04,572 --> 00:31:06,740
दिन के 1:04 बजे - आईडाहो विश्वविद्यालय
एक "वैंडल अलर्ट"

527
00:31:06,824 --> 00:31:09,493
हम सबको पहला वैंडल अलर्ट मिला,
जो एम्बर अलर्ट की तरह है, लेकिन केवल

528
00:31:09,577 --> 00:31:11,787
आईडाहो विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए।

529
00:31:12,371 --> 00:31:14,832
"किंग रोड पर हत्या की जाँच की जा रही है।"

530
00:31:15,332 --> 00:31:17,543
उसमें नहीं बताया था कि कितने लोग हैं।
किसने किया।

531
00:31:21,005 --> 00:31:23,090
"हत्या की जाँच की जा रही है।"

532
00:31:27,136 --> 00:31:28,512
केली और मैडी कहाँ हैं?

533
00:31:32,057 --> 00:31:34,310
हमें एक और वैंडल अलर्ट मिलता है।

534
00:31:34,393 --> 00:31:36,228
पुलिस चार लोगों की मौत की जाँच कर रही है।

535
00:31:36,312 --> 00:31:37,938
"चार छात्र मृत पाए गए।"

536
00:31:38,022 --> 00:31:39,565
चौहरी हत्या।

537
00:31:39,648 --> 00:31:43,193
और हम मैसेज देखते हैं,
और हम सब कहते हैं, "यह… क्या है?"

538
00:31:43,277 --> 00:31:45,237
क्योंकि किसी ने हमसे कुछ नहीं कहा था।

539
00:31:46,113 --> 00:31:48,991
यह तब आया था
जब पुलिस तक ने हमें नहीं बताया था

540
00:31:49,074 --> 00:31:52,494
कि मैडी और केली नहीं रहे और वो भी अंदर थे।

541
00:31:54,204 --> 00:31:56,957
मुझे यह भी नहीं पता कि मैंने अपना फ़ोन
देखा था या किसी ने दिखाया था।

542
00:31:57,833 --> 00:32:01,253
कुछ लड़कियाँ पुलिस वालों पर चिल्लाने लगीं।

543
00:32:01,795 --> 00:32:04,465
मैंने अपना फ़ोन दिखाया और कहा,
"यह क्या बकवास है?"

544
00:32:04,548 --> 00:32:06,508
और उसने बस मुझे देखा, वो…

545
00:32:06,592 --> 00:32:09,470
उसने मेरा फ़ोन लिया, और कहा,
"मुझे नहीं पता था वो यह भेज रहे हैं।"

546
00:32:09,553 --> 00:32:11,930
"मुझे खेद है", और हमने सोचा,
"इसका क्या मतलब है?"

547
00:32:12,014 --> 00:32:13,724
उसने कहा, "वो चारों।"

548
00:32:16,935 --> 00:32:18,145
और उस पल में,

549
00:32:18,937 --> 00:32:21,857
मुझे लगता है तब सब कुछ असली हो गया।

550
00:32:24,109 --> 00:32:25,736
और मुझे लगा, "हे, भगवान।"

551
00:32:26,403 --> 00:32:27,237
मतलब…

552
00:32:29,448 --> 00:32:30,699
"क्या चल रहा है?

553
00:32:33,702 --> 00:32:35,579
उस घर के अंदर क्या हुआ था?"

554
00:32:38,999 --> 00:32:42,586
मैं एमिली को मैसेज कर रहा था,
पूछते हुए कि क्या चल रहा है,

555
00:32:42,670 --> 00:32:49,134
और उसने मुझे बताया कि हंटर ज़ैना के
कमरे में गया,

556
00:32:49,218 --> 00:32:52,596
और उन्हें घावों के साथ पाया,

557
00:32:53,639 --> 00:32:54,682
बहुत सारा खून,

558
00:32:54,765 --> 00:32:58,894
और वह एक हमले जैसा दिखा और महसूस हुआ।

559
00:32:58,977 --> 00:33:01,146
एक दुर्भावनापूर्ण हमला।

560
00:33:02,981 --> 00:33:03,899
ऐसा कौन करेगा?

561
00:33:04,400 --> 00:33:07,820
मतलब, कोई भी नहीं था
जो उन्हें नापसंद करता था।

562
00:33:08,320 --> 00:33:11,323
पुलिस

563
00:33:11,407 --> 00:33:16,578
मॉस्को शहर
पुलिस विभाग

564
00:33:16,662 --> 00:33:18,706
उन्होंने हम सबको पुलिस स्टेशन आने को कहा।

565
00:33:19,331 --> 00:33:22,751
मैं कभी पुलिस स्टेशन नहीं गई थी, इसलिए
मुझे पता नहीं था कि क्या होने वाला है।

566
00:33:23,836 --> 00:33:25,421
उन्होंने हमें एक-एक करके बुलाया…

567
00:33:25,504 --> 00:33:26,422
इंटरव्यू रूम

568
00:33:26,505 --> 00:33:29,216
…एक जगह पर जहां एक ही पुलिस वाला था।

569
00:33:31,468 --> 00:33:35,264
उन्होंने मुझसे सामान्य सवाल पूछे,
"तुम एक दिन पहले क्या कर रहे थे?

570
00:33:35,806 --> 00:33:38,350
तुम किसी को जानते हो जो यह करना चाहता था?"

571
00:33:38,934 --> 00:33:39,977
पर…

572
00:33:40,978 --> 00:33:42,730
मैं किसी को नहीं जानता जो ऐसा करना चाहेगा।

573
00:33:42,813 --> 00:33:45,941
पुलिस विभाग

574
00:33:47,860 --> 00:33:49,987
"क्या हुआ? तुमने क्या देखा?"

575
00:33:53,031 --> 00:33:56,410
वे बस हमसे शक हटाना चाह रहे थे,
मुझे ऐसा लगता है।

576
00:34:01,123 --> 00:34:02,875
तो हम पुलिस विभाग में पहुँचे।

577
00:34:03,709 --> 00:34:04,918
मुझे याद है कि मैं भाग रही थी,

578
00:34:05,002 --> 00:34:08,005
और बस किसी को भी ढूँढ रही थी
बात करने के लिए, कोई भी…

579
00:34:10,507 --> 00:34:12,885
बस कोई भी।

580
00:34:15,220 --> 00:34:18,807
और आखिरकार
उन्होंने हमें एक छोटे से कमरे में बिठाया,

581
00:34:20,309 --> 00:34:22,311
और वो पिछले दरवाज़े से अंदर आए,

582
00:34:22,394 --> 00:34:23,854
और एक फ़ाइल खोली

583
00:34:24,354 --> 00:34:26,064
और अफ़सर ने एक तरह से समझाया,

584
00:34:27,566 --> 00:34:30,861
"आपकी बेटी के घर में हत्या हुई है

585
00:34:31,820 --> 00:34:33,405
और वहाँ चार पीड़ित थे।"

586
00:34:34,948 --> 00:34:37,409
और तुरंत हमने सोचा, "क्या?"

587
00:34:38,869 --> 00:34:40,204
इसका कोई मतलब नहीं बन रहा था।

588
00:34:42,539 --> 00:34:43,540
और उन्होंने कहा,

589
00:34:44,750 --> 00:34:45,876
"मैडी एक पीड़िता थी।"

590
00:34:48,962 --> 00:34:51,465
और फिर मैंने कहा, "केली का क्या?"

591
00:34:51,965 --> 00:34:54,885
उसने कहा, "केली भी एक पीड़िता थी।"

592
00:35:00,307 --> 00:35:03,393
मुझे बस याद है बहुत ग़ुस्सा होना, और मतलब…

593
00:35:04,269 --> 00:35:05,187
मतलब…

594
00:35:05,687 --> 00:35:06,772
"यह सच नहीं हो सकता।"

595
00:35:08,148 --> 00:35:10,651
मेरा मतलब, यह आईडाहो है। मेरा मतलब,

596
00:35:11,568 --> 00:35:13,111
ऐसी चीज़ें,

597
00:35:14,238 --> 00:35:16,240
तुम इसे टीवी पर देखते हो, समझ रहे हो…

598
00:35:17,908 --> 00:35:19,910
ईस्ट कोस्ट या ऐसा ही कुछ या…

599
00:35:21,453 --> 00:35:24,122
फिर हमें बाकी दो के बारे में पता चला,
और मैंने सोचा,

600
00:35:25,207 --> 00:35:27,376
"यहाँ क्या हो रहा है? यह बकवास है।

601
00:35:27,459 --> 00:35:29,586
"यह अविश्वसनीय है। यह… मतलब, नहीं।"

602
00:35:35,717 --> 00:35:38,303
वो हमें कुछ नहीं बता सकते थे,
उनके पास कोई जानकारी नहीं थी।

603
00:35:41,723 --> 00:35:44,017
तो हमारे दिमाग़ बस घूम रहे थे।

604
00:35:46,645 --> 00:35:48,146
यहाँ क्या हुआ हो सकता था?

605
00:35:49,898 --> 00:35:52,025
उस घर में क्या हुआ होगा?

606
00:35:54,403 --> 00:35:56,738
वो अभी भी वहाँ तहक़ीक़ात कर रहे थे,

607
00:35:59,032 --> 00:36:01,326
और वो हमें उसके पास जाने या…

608
00:36:02,494 --> 00:36:06,373
किसी को देखने नहीं दे सकते थे,
लड़कियाँ बस…

609
00:36:07,207 --> 00:36:08,375
मतलब…

610
00:36:08,458 --> 00:36:10,794
हम सोच रहे थे, "तो, अब हमें क्या करना है?

611
00:36:12,629 --> 00:36:15,799
मुझे याद है मैं मॉस्को पुलिस की
पार्किंग में बैठी थी,

612
00:36:17,009 --> 00:36:20,637
और जब हम कार में बैठ ही रहे थे,
तभी मैंने स्कॉट से कहा,

613
00:36:22,097 --> 00:36:23,974
"हम कुछ नहीं कर सकते थे।

614
00:36:25,225 --> 00:36:27,102
हम कुछ नहीं कर सकते थे।"

615
00:36:30,147 --> 00:36:33,984
ये आपके ख़ुद के बच्चे हैं
जो कॉलेज जा रहे हैं,

616
00:36:34,067 --> 00:36:37,112
और उन्हें सुरक्षित होना चाहिए
और मज़े करने चाहिए,

617
00:36:38,447 --> 00:36:40,032
पढ़ाई करनी चाहिए।

618
00:36:41,366 --> 00:36:43,327
ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए था।

619
00:36:49,791 --> 00:36:53,420
मैं यहाँ मॉस्को में, सीन पर
लगभग 3:00 बजे से हूँ।

620
00:36:53,503 --> 00:36:54,379
जबसे मैं यहाँ हूँ,

621
00:36:54,463 --> 00:36:58,467
मैंने मॉस्को पुलिस की गाड़ियाँ
इस इलाके से आते-जाते हुए देखी हैं,

622
00:36:58,550 --> 00:37:00,510
जहाँ अधिकारियों को चार लोग मृत मिले।

623
00:37:00,594 --> 00:37:04,306
मॉस्को पुलिस का कहना है कि
उन्होंने किंग रोड पर अचेतन व्यक्ति के लिए

624
00:37:04,389 --> 00:37:06,183
किए गए फ़ोन का जवाब दिया था।

625
00:37:06,266 --> 00:37:08,685
यह बहुत ही विकसित हो रही स्थिति है,

626
00:37:08,769 --> 00:37:10,562
और हम लोग तब तक यहीं रहेंगे

627
00:37:10,646 --> 00:37:13,482
जब तक आपको बताने के लिए
और जानकारी न मिल जाए।

628
00:37:17,194 --> 00:37:18,737
हम मॉस्को तक गए।

629
00:37:21,114 --> 00:37:23,617
हम वहाँ पहुँचे, शायद
रात के 9:00 बज रहे थे।

630
00:37:25,786 --> 00:37:27,371
हम जेल गए,

631
00:37:28,330 --> 00:37:29,164
और…

632
00:37:30,666 --> 00:37:34,378
हम पुलिस के साथ बैठे,
और उन्होंने हमें बताया कि क्या हुआ था।

633
00:37:36,129 --> 00:37:40,133
उस समय, मुझे नहीं लगता
कि किसी को भी कुछ भी विस्तार से पता था।

634
00:37:42,594 --> 00:37:45,639
वहाँ बस वो कॉलेज के
चार कमाल के बच्चे थे।

635
00:37:46,348 --> 00:37:47,766
हमें बस पता था कि वो नहीं रहे थे।

636
00:37:49,226 --> 00:37:53,397
विश्वविद्यालय ने कमरों का
एक ब्लॉक किराए पर लिया था।

637
00:37:55,107 --> 00:37:57,359
पुलिस विभाग के बाद, हमने हर बच्चे को लिया,

638
00:37:57,442 --> 00:37:59,027
और उन्होंने कुछ चीज़ें उठाई,

639
00:37:59,111 --> 00:38:01,655
और हमें इस होटल के कमरे में
एक साथ सोना था।

640
00:38:04,366 --> 00:38:08,370
हम एक होटल लॉबी में खुलते दरवाज़ों
के बीच बैठे हैं,

641
00:38:08,453 --> 00:38:10,872
और बस चिल्लाकर रो रहे हैं।

642
00:38:15,460 --> 00:38:18,046
हमारे पास एक जुड़ा हुआ कमरा था
और मेज़ और हंट उसमें थे,

643
00:38:18,130 --> 00:38:20,132
पर हम सब बस एक साथ लेटे हुए थे और…

644
00:38:22,175 --> 00:38:25,929
तुम ज़्यादा कुछ नहीं…
उस पल में तुम क्या बात करते हो?

645
00:38:28,181 --> 00:38:31,476
बच्चे भी उसी मानसिक हालात में थे
जिसमें स्टेस और मैं थे।

646
00:38:32,060 --> 00:38:35,981
वो ऐसे थे कि, "यहाँ अभी हुआ क्या है?

647
00:38:37,232 --> 00:38:40,110
हमारे परिवार को क्या हुआ है?
ईथन को क्या हुआ है?"

648
00:38:42,404 --> 00:38:44,865
मुझे याद है मैं सोई नहीं थी।

649
00:38:46,241 --> 00:38:49,786
मेरा मतलब, मुझे नहीं लगता
कि हममें से कोई भी कई दिनों तक सोया होगा।

650
00:38:53,123 --> 00:38:57,586
विश्वविद्यालय ने कहा कि हम उनको
जो बहुत क़रीब से प्रभावित हुए हैं

651
00:38:57,669 --> 00:39:00,589
रात भर के लिए किंग स्ट्रीट से बाहर रखने
के लिए होटल के कमरे में रख रहे हैं।

652
00:39:00,672 --> 00:39:03,467
और मैंने कहा, "ठीक है, हाँ,
हम यहाँ सुरक्षित महसूस नहीं करते।

653
00:39:03,550 --> 00:39:05,218
"सच, कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।"

654
00:39:06,344 --> 00:39:08,055
एमिली और हंटर वहाँ थे,

655
00:39:08,138 --> 00:39:10,724
जोसी, डिलन, बेथनी।

656
00:39:11,600 --> 00:39:14,311
तब मैं पहली बार रोया, एकदम वहीं पर।

657
00:39:14,394 --> 00:39:17,731
मतलब, मैंने अपनी माँ को समझाया,
मैंने कहा, "मुझे नहीं पता क्या हो रहा है,

658
00:39:19,316 --> 00:39:21,526
पर आज सुबह मेरे साथ यह हुआ।

659
00:39:22,611 --> 00:39:23,445
मैं क्या करूँ?"

660
00:39:26,531 --> 00:39:28,075
हम हॉल में बैठे थे।

661
00:39:29,659 --> 00:39:31,203
हंटर अभी भी सदमे में था।

662
00:39:31,286 --> 00:39:32,370
मुझे लगता है हम सब थे,

663
00:39:32,454 --> 00:39:34,539
पर वह बहुत…

664
00:39:35,916 --> 00:39:37,459
बहुत, जैसे, भूत।

665
00:39:39,211 --> 00:39:42,089
और मुझे लगता है एमिली को उसकी
बहुत ज़्यादा चिंता हो रही थी।

666
00:39:44,257 --> 00:39:47,052
मुझे लगता है असलियत महसूस होने लगी थी,

667
00:39:47,677 --> 00:39:50,639
और मैं बहुत डरा हुआ था।

668
00:39:50,722 --> 00:39:52,974
मतलब, मैं पहली पूरी रात नहीं सोया।

669
00:39:57,938 --> 00:39:59,606
मैं और हंटर डरे हुए बिस्तर में गए।

670
00:40:03,026 --> 00:40:06,154
और हमने जो भी शोर सुना,
हमें लगा हम पर हमला होने वाला है।

671
00:40:06,947 --> 00:40:09,407
मुझे लगा, "क्या अभी यहाँ कोई है?

672
00:40:09,491 --> 00:40:13,203
मुझे पता भी नहीं", मतलब
मैं बहुत डरा हुआ था।

673
00:40:23,046 --> 00:40:25,465
अनजान का डर हम सबको महसूस हो रहा था।

674
00:40:27,384 --> 00:40:30,387
मेरे साथ ऐसा क्यों होगा?
मेरे दोस्तों के साथ ऐसा क्यों होगा?

675
00:40:31,513 --> 00:40:34,474
वो हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे, अगर हमारे
सबसे अच्छे दोस्तों के साथ ऐसा हुआ है,

676
00:40:34,558 --> 00:40:36,560
तो कौन कहेगा कि हमारे साथ ऐसा नहीं होगा?

677
00:40:40,021 --> 00:40:41,690
आईडाहो से खबर,

678
00:40:41,773 --> 00:40:44,776
जहाँ रविवार की सुबह
कॉलेज के चार छात्र मारे गए,

679
00:40:44,860 --> 00:40:46,987
उनकी लाशें एक ऑफ-कैंपस हाउस में पाई गईं।

680
00:40:48,780 --> 00:40:51,408
पुलिस ने अभी भी यह घर
तहक़ीक़ात करने के लिए अपराध टेप से

681
00:40:51,491 --> 00:40:53,869
बंद रखा है।

682
00:40:56,663 --> 00:40:59,624
पुलिस का कहना है कि यह आईडाहो
विश्वविद्यालय के पास एक लक्षित हमला था।

683
00:40:59,708 --> 00:41:03,003
…यह कहना कि यह एक अलग और लक्षित हमला था,

684
00:41:03,086 --> 00:41:05,422
पर उसे पुख़्ता करने के लिए
कोई जानकारी नहीं थी।

685
00:41:06,256 --> 00:41:08,633
यह हम सभी के लिए बेतरतीब था…

686
00:41:10,343 --> 00:41:12,971
पर उन्होंने कहा कि यह लक्षित था।

687
00:41:14,306 --> 00:41:16,224
हमारे समूह में बहुत से दोस्त थे।

688
00:41:16,308 --> 00:41:19,186
तुम ख़ासकर उन चारों को निशाना
क्यों बनाओगे?

689
00:41:20,812 --> 00:41:23,190
और इसलिए, एक बड़ी अनुभूति हुई

690
00:41:23,732 --> 00:41:26,151
कि इतने महीनों से हमारा
पीछा किया जा रहा था

691
00:41:27,110 --> 00:41:28,111
और कोई अंदाज़ा नहीं था।

692
00:41:29,487 --> 00:41:30,655
और…

693
00:41:31,239 --> 00:41:33,408
हमें कोई अंदाज़ा नहीं होता
अगर अभी भी किया जा रहा था।

694
00:41:34,910 --> 00:41:38,496
एक इंसान है
जिसने हमारे भाई की हत्या कर दी थी।

695
00:41:39,748 --> 00:41:41,499
और वह अभी भी कहीं बाहर है।

696
00:41:42,000 --> 00:41:44,211
न्यूज़नेशन
एक्सक्लूसिव

697
00:43:01,162 --> 00:43:03,164
संवाद अनुवादक सुमित रैना

