1
00:00:17,120 --> 00:00:18,280
‎मैं बहुत शर्मिंदा हूँ।

2
00:00:20,280 --> 00:00:23,520
‎काश मैं समय में वापस जाकर चीज़ें बदल सकती…

3
00:00:24,320 --> 00:00:26,920
‎घर में कोई बंदूक ही न रखती।

4
00:00:30,480 --> 00:00:33,400
‎हर साल अमेरिका में

5
00:00:33,480 --> 00:00:37,800
‎8,00 से ज़्यादा लोगों पर
‎हत्या का आरोप लगाया जाता है

6
00:00:38,920 --> 00:00:45,400
‎इनमें से, 50 प्रतिशत से भी कम
‎अपने आरोपों को स्वीकार करते हैं

7
00:00:46,520 --> 00:00:52,680
‎यह कैदी संख्या 80172 की कहानी है

8
00:00:55,960 --> 00:00:58,240
‎मैं उम्मीद करती हूँ
‎कि किसी दिन मैं बाहर निकल पाऊँगी।

9
00:00:58,920 --> 00:01:02,920
‎पर मैं जानती हूँ कि मैंने किसी की जान ली
‎और मुझे उसकी सज़ा भुगतनी होगी।

10
00:01:03,920 --> 00:01:06,680
‎और मैं बहुत शर्मिंदा हूँ कि मैंने ऐसा किया।

11
00:01:08,040 --> 00:01:10,360
‎और अगर मैं उसे वापस ला सकती, तो ले आती।

12
00:01:12,720 --> 00:01:14,320
‎पर मैं उसे वापस नहीं ला सकती।

13
00:01:15,640 --> 00:01:17,400
‎NETFLIX सीरीज़

14
00:01:30,840 --> 00:01:35,760
‎वफ़ादारी का सवाल

15
00:01:43,200 --> 00:01:48,400
‎चिलिकॉथी सुधार केंद्र, मिसूरी

16
00:01:58,000 --> 00:02:05,000
‎साल 2013 में, विक्टोरिया स्मिथ में अपने पति
‎क्रिस आइसैक को मारने का अपराध-स्वीकरण किया था

17
00:02:09,920 --> 00:02:11,000
‎मुजरिम

18
00:02:13,880 --> 00:02:16,320
‎मेरे बाल आगे रखूँ या पीछे?

19
00:02:16,400 --> 00:02:18,080
‎शायद आपके आगे होने चाहिए।

20
00:02:23,480 --> 00:02:25,320
‎मेरा नाम विक्टोरिया स्मिथ है।

21
00:02:25,800 --> 00:02:28,360
‎मुझे पहली-डिग्री की हत्या का दोषी
‎करार दिया गया था।

22
00:02:28,880 --> 00:02:32,000
‎मेरी सज़ा थी आजीवन कारावास

23
00:02:33,680 --> 00:02:35,240
‎साथ ही 25 साल।

24
00:02:45,200 --> 00:02:47,520
‎मैं पॉपलर ब्लफ़, मिसूरी में बड़ी हुई।

25
00:02:49,600 --> 00:02:51,600
‎मेरे आध भाई-बहन हैं।

26
00:02:51,680 --> 00:02:52,840
‎दो गुज़र चुके हैं,

27
00:02:52,920 --> 00:02:56,800
‎और जिन दो से मैं बहुत करीब थी
‎वे थे रॉक्सी और बैट्टी।

28
00:02:59,200 --> 00:03:00,760
‎मैं बट्टी के बहुत करीब हूँ।

29
00:03:02,320 --> 00:03:04,080
‎वह मेरी छोटी बहन है।

30
00:03:07,560 --> 00:03:08,920
‎बड़े होते समय मेरा विकास धीमा था।

31
00:03:09,000 --> 00:03:10,680
‎जैसे, सीखने की विकलांगता थी।

32
00:03:10,760 --> 00:03:12,360
‎मुझ में सीखने की विकलांगता थी

33
00:03:12,920 --> 00:03:14,600
‎और मैं मानसिक रूप से सही नहीं थी।

34
00:03:15,360 --> 00:03:16,520
‎मुझे हमेशा समस्याएँ रही हैं।

35
00:03:16,600 --> 00:03:19,600
‎आप जानते हैं,
‎मैं औसत या औसत से नीचे की शिक्षा से हूं।

36
00:03:22,400 --> 00:03:26,240
‎विक्टोरिया का आईक्यू 75 से कम बताया गया है

37
00:03:26,320 --> 00:03:32,000
‎जिससे वह बौद्धिक रूप से अक्षम की सीमा पर हैं

38
00:03:38,440 --> 00:03:40,920
‎मेरी माँ ने हमें सरकारी पैसे पर पाला।

39
00:03:42,560 --> 00:03:45,440
‎मुझे नहीं पता कि मेरे पिता कौन थे।
‎मेरी माँ ने कभी बताया नहीं…

40
00:03:45,520 --> 00:03:49,880
‎ख़ैर, उन्होंने मुझ से कहा था
‎कि वह किसी नाव का कप्तान हो सकते थे

41
00:03:49,960 --> 00:03:52,200
‎या नाव पर काम करने वाले कोई आदमी,

42
00:03:52,280 --> 00:03:54,520
‎पर कभी पुष्टि नहीं हुई।

43
00:03:55,800 --> 00:03:58,160
‎पर मुझे लगता था कि मेरी माँ की सख्ती में प्यार था।

44
00:03:58,240 --> 00:03:59,640
‎मैं उसे सख्ती में प्यार कहूँगी

45
00:04:00,360 --> 00:04:02,680
‎और उससे मैं मज़बूत इंसान बनी।

46
00:04:04,160 --> 00:04:06,480
‎मुझे लगता है कि अगर मेरी माँ न होतीं

47
00:04:06,560 --> 00:04:08,560
‎तो मैं उतनी मज़बूत न बन पाती जितनी अभी हूँ।

48
00:04:11,360 --> 00:04:13,240
‎मैं अपनी माँ को बदनाम नहीं करना चाहती,

49
00:04:13,320 --> 00:04:15,960
‎पर जब हम बड़े हो रहे थे
‎तो उन्हें पीने की बुरी आदत थी

50
00:04:16,040 --> 00:04:21,280
‎और जब वह नशे में होती थीं
‎तो सारा गुस्सा मुझ पर निकालती थीं।

51
00:04:21,840 --> 00:04:25,040
‎वह मुझे लात मारती थीं और मुक्कों से मारती थीं

52
00:04:25,120 --> 00:04:27,080
‎और मेरे बाल खींचती थीं और…

53
00:04:27,160 --> 00:04:29,280
‎मतलब, केवल शारीरिक शोषण, पता है।

54
00:04:31,000 --> 00:04:33,480
‎ऐसा हफ़्ते में कम से कम दो या तीन बार होता था।

55
00:04:34,960 --> 00:04:37,200
‎मेरी परवरिश इसी तरह से हुई थी,

56
00:04:37,280 --> 00:04:39,120
‎जब तक मैं 15 साल की थी।

57
00:04:41,920 --> 00:04:46,560
‎और फिर मैं वहाँ से निकलकर अपनी बड़ी बहन
‎गोल्डी के साथ लुइसियाना में रहने चली गई।

58
00:04:50,760 --> 00:04:55,920
‎सत्रह साल की उम्र में, विक्टोरिया गर्भवती हो गई

59
00:04:57,000 --> 00:05:03,000
‎14 दिसंबर 1983 को,
‎उसने अपने बेटे कैनी को जन्म दिया

60
00:05:08,840 --> 00:05:10,040
‎वह बड़ा बच्चा था।

61
00:05:10,840 --> 00:05:12,920
‎वह 23.5 इंच लंबा था।

62
00:05:13,680 --> 00:05:16,200
‎उसका वज़न चार किलो था

63
00:05:16,280 --> 00:05:18,880
‎और मुझे लगा वह सबसे महान चीज़ थी।

64
00:05:22,160 --> 00:05:23,680
‎वह सब कुछ था…

65
00:05:24,480 --> 00:05:25,880
‎मेरे लिए सब कुछ था।

66
00:05:32,680 --> 00:05:37,120
‎उसके पिता ने,
‎मैं कहूँगी कि पूरे समय मेरा काफ़ी शोषण किया।

67
00:05:37,200 --> 00:05:38,800
‎वह नशेड़ी भी था।

68
00:05:38,880 --> 00:05:41,360
‎मतलब, मेरा शोषण किया जाना आम बात थी।

69
00:05:41,440 --> 00:05:43,960
‎वह मेरा गला घोंटता था
‎और पता है, मुझे मुक्के मारता था।

70
00:05:44,040 --> 00:05:47,520
‎और ऐसा लगता है कि मैं जिस भी रिश्ते में रही हू,

71
00:05:48,680 --> 00:05:50,040
‎उसमें शोषण ही था।

72
00:05:50,120 --> 00:05:51,800
‎काफ़ी शोषण था

73
00:05:52,760 --> 00:05:55,080
‎और वह मुश्किल होता है।

74
00:05:55,160 --> 00:05:56,960
‎वह सच में था। वह मुश्किल था।

75
00:06:02,200 --> 00:06:07,240
‎खिड़की पर खड़ा होना मना है

76
00:06:13,280 --> 00:06:20,280
‎दो साल साथ रहने के बाद,
‎विक्टोरिया ने अपने बेटे के पिता को छोड़ दिया

77
00:06:23,560 --> 00:06:26,000
‎मैं कैनी को दुनिया से बचाना चाहती थी।

78
00:06:26,520 --> 00:06:29,880
‎और मैं बिल्कुल नहीं चाहती थी कि उसका शोषण हो।

79
00:06:30,400 --> 00:06:32,480
‎मैं पक्का करना चाहती थी कि उसे अच्छी ज़िंदगी मिले।

80
00:06:33,720 --> 00:06:36,640
‎और उसे वह नहीं मिल पाती
‎अलग मैं उसके पिता के साथ रहती।

81
00:06:47,680 --> 00:06:54,280
‎सन 1985 में, विक्टोरिया अपनी माँ के साथ रहने
‎वापस मिसूरी चली गई

82
00:06:56,160 --> 00:06:58,200
‎मैंने एक नौकरी करना शुरू कर दी

83
00:06:58,280 --> 00:07:00,720
‎और मेरा माँ मेरे बेटे की देखभाल करने लगी।

84
00:07:01,680 --> 00:07:05,600
‎मुझे सप्ताहांत पर बाहर जाना पसंद था।
‎पता है, मैं एकल थी।

85
00:07:07,080 --> 00:07:10,040
‎क्योंकि मैं भी बहुत पीने लगी थी।

86
00:07:10,520 --> 00:07:13,960
‎और मुझे घर पर अपने बेटे के साथ
‎ज़्यादा समय होना चाहिए था।

87
00:07:16,640 --> 00:07:19,520
‎मेरी माँ को लगा कि मैं बेहतर माँ हो सकती थी।

88
00:07:22,760 --> 00:07:29,760
‎सन 1986 में विक्टोरिया की माँ ने
‎कैनी का अभिभावक नियंत्रण ले लिया

89
00:07:31,400 --> 00:07:34,120
‎उन्होंने मुझ से एक कागज़ पर दस्तख़त करवाए

90
00:07:34,200 --> 00:07:37,520
‎कि उनके पास उसका पूरा नियंत्रण होगा

91
00:07:37,600 --> 00:07:40,120
‎वरना हम उनके साथ नहीं रह सकते।

92
00:07:41,760 --> 00:07:43,000
‎उससे मेरा दिल टूट गया।

93
00:07:43,080 --> 00:07:45,040
‎सच में। मेरा दिल टूट गया।

94
00:07:45,760 --> 00:07:47,840
‎मुझे बस ऐसा लगा जैसे

95
00:07:49,080 --> 00:07:50,720
‎मैं अपने बच्चे को खो रही थी।

96
00:07:51,760 --> 00:07:53,920
‎सच में मुझे थोड़ा गुस्सा आया था।

97
00:07:54,000 --> 00:07:55,800
‎और, मेरे दिमाग में,

98
00:07:57,480 --> 00:08:00,600
‎मैंने ज़्यादा पीना शुरू कर दिया था…

99
00:08:02,280 --> 00:08:08,480
‎मैंने नशे की गोलियाँ वगैरह लेना शुरू कर दी थीं
‎जो मुझे नहीं करना चाहिए था।

100
00:08:13,680 --> 00:08:17,640
‎सन 2000 में, कई विफल रिश्तों के बाद,

101
00:08:17,720 --> 00:08:20,280
‎विक्टोरिया ने क्रिस आइसैक को डेट करना शुरू किया

102
00:08:21,960 --> 00:08:25,760
‎जब मैंने और क्रिस ने डेट करना शुरू किया,
‎तब मैं 34 साल की थी। वह 30 साल का था।

103
00:08:28,000 --> 00:08:32,240
‎और वह अच्छा रिश्ता था और हमारी शुरुआत हुई
‎क्योंकि वह पीता नहीं था।

104
00:08:34,640 --> 00:08:37,560
‎शुरुआत में वह बहुत विनम्र था।

105
00:08:39,200 --> 00:08:41,320
‎और वह दिखने में बहुत अच्छा था।

106
00:08:42,600 --> 00:08:43,800
‎हमने बहुत मज़े किए।

107
00:08:58,720 --> 00:09:02,640
‎साल 200 के अंत में, विक्टोरिया ने क्रिस के साथ
‎उसके ट्रेलर में रहना शुरू कर दिया

108
00:09:02,720 --> 00:09:07,200
‎उन्होंने 2001 में शादी कर ली

109
00:09:14,600 --> 00:09:16,680
‎क्रिस एक निजी कंपनी के लिए काम करता था।

110
00:09:17,720 --> 00:09:21,920
‎और मज़दूरी करते समय उसकी पीठ में चोट लग गई थी।

111
00:09:22,000 --> 00:09:24,520
‎उसके बाद, उसने अफ़ीम लेना शुरू कर दी।

112
00:09:26,360 --> 00:09:27,680
‎वह बदल गया।

113
00:09:28,360 --> 00:09:30,600
‎वह और आक्रामक होने लगा।

114
00:09:31,360 --> 00:09:33,280
‎ऐसे समय भी थे जब मुझे अस्पताल जाना पड़ा था,

115
00:09:33,360 --> 00:09:38,240
‎क्योंकि उसने मुझे कॉफ़ी टेबल
‎या किसी और चीज़ में धकेलने की कोशिश की थी।

116
00:09:38,320 --> 00:09:39,840
‎और मेरी पसलियाँ टूट गई थीं।

117
00:09:40,440 --> 00:09:42,520
‎कई बार मुझे अपनी बहन को फ़ोन करना पड़ा था

118
00:09:42,600 --> 00:09:45,440
‎क्योंकि मुझे लगा था कि वह मुझे मार देगा।

119
00:09:46,000 --> 00:09:49,680
‎और मुझे हमेशा डर लगा रहता था
‎कि ऐसा कुछ हो ही जाएगा।

120
00:09:55,760 --> 00:10:00,760
‎साल 2012 में, उच्च रक्तचाप की वजह से
‎विक्टोरिया को दिल का दौरा पड़

121
00:10:02,080 --> 00:10:07,720
‎घर लौटने पर, वह प्रिस्क्रिप्शन दवा पर निर्भर थी

122
00:10:12,400 --> 00:10:14,160
‎मैं ही घर का ख़र्च चलाती थी।

123
00:10:14,240 --> 00:10:16,080
‎बिल भरती थी, खाना बनाती थी।

124
00:10:16,160 --> 00:10:19,960
‎और मैं वे चीज़ें पहले की तरह नहीं कर पा रही थी।

125
00:10:20,040 --> 00:10:22,280
‎मैंने करने की कोशिश की, पर मैं बहुत कमज़ोर थी।

126
00:10:24,760 --> 00:10:28,240
‎क्रिस को गुस्सा आता था कि क्योंकि मैं
‎वे चीज़ें नहीं कर पा रही थी जिन्हें किया करती थी।

127
00:10:29,560 --> 00:10:31,520
‎वह बहुत ज़्यादा आक्रामक हो गया था।

128
00:10:31,600 --> 00:10:35,040
‎मतलब, स्थिति इस हद तक पहुँच गई थी
‎कि वह कभी-कभी पागल हो जाता था।

129
00:10:36,320 --> 00:10:38,240
‎मेरी दवाइयाँ चल रही थीं

130
00:10:38,320 --> 00:10:43,640
‎और मुझे नींद न आने की वजह से तनाव रहता था,

131
00:10:45,760 --> 00:10:47,360
‎तो मुझे मतिभ्रम होने लगा था।

132
00:10:48,800 --> 00:10:51,480
‎और वह बदतर होता जा रहा था,

133
00:10:52,320 --> 00:10:54,640
‎और मैं घर छोड़ने के लिए तैयार थी। मैं तैयार थी।

134
00:10:54,720 --> 00:10:58,120
‎मैं घर से अपनी चीज़ें ले जानी की प्रक्रिया में थी,

135
00:10:58,200 --> 00:11:01,440
‎जिन चीज़ों की ज़रूरत नहीं थी उन्हें फेंक रही थी और…

136
00:11:03,920 --> 00:11:05,880
‎जब वह हादसा हुआ।

137
00:11:09,240 --> 00:11:16,200
‎14 मई 2013

138
00:11:32,000 --> 00:11:33,800
‎मुझे जो याद है वह यह है।

139
00:11:34,320 --> 00:11:36,480
‎मैं लेटी हुई थी, पर मैं जागी हुई थी।

140
00:11:38,160 --> 00:11:40,360
‎और मैं रसोई में गई।

141
00:11:41,320 --> 00:11:45,320
‎मैं सिगरेट का डिब्बा उठाने वाली थी और…

142
00:11:47,200 --> 00:11:50,040
‎मैंने सिगरेट नहीं उठाई। मैंने पिस्तौल उठा ली।

143
00:11:52,960 --> 00:11:55,120
‎किसी चीज़ ने मुझ से कहा कि उसके ख़त्म कर दूँ।

144
00:11:57,280 --> 00:12:00,120
‎क्रिस सो रहा था। क्रिस सोफ़े पर सो रहा था।

145
00:12:01,120 --> 00:12:02,680
‎जब मैंने उसे गाली मारी।

146
00:12:12,760 --> 00:12:15,000
‎और मुझे आख़िरी चीज़ वही याद है।

147
00:12:32,440 --> 00:12:38,560
‎विक्टोरिया ने तुरंत 911 पर फ़ोन करके
‎अपना अपराध स्वीकार कर लिया

148
00:12:45,600 --> 00:12:51,680
‎तीन साल बाद,
‎उसे आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई

149
00:13:05,920 --> 00:13:12,480
‎जब उसकी हत्या हुई तब क्रिस 43 साल का था

150
00:13:14,640 --> 00:13:18,880
‎तुम और क्रिस उस बड़ी, तीन पहिये वाली साइकिल
‎चलाते थे उस ऊँचे बरामदे पर…

151
00:13:18,960 --> 00:13:21,240
‎हाँ, हालाँकि वह वापस कूद जाता था।

152
00:13:21,320 --> 00:13:25,640
‎हाँ और फिर तुम लड़के
‎वहाँ बाहर गाय के गोबर में जूते फँसा लेते थे।

153
00:13:25,720 --> 00:13:27,040
‎वह आठ भाई-बहनों में से एक था

154
00:13:27,120 --> 00:13:31,000
‎मुझे याद है एक बार
‎कैनी और मिली ने उसे देख लिया था।

155
00:13:33,680 --> 00:13:35,200
‎हैलो फ़ॉल

156
00:13:35,280 --> 00:13:37,520
‎और हालाँकि क्रिस हमारे साथ नहीं है,

157
00:13:37,600 --> 00:13:39,800
‎हमारे पास उसकी सारी अच्छी यादें हैं।

158
00:13:39,880 --> 00:13:43,440
‎-हाँ।
‎-और वह अब भी हमारे ज़रिये जी रहा है, तो…

159
00:13:44,640 --> 00:13:46,880
‎तो यह क्रिस के बचपन की तस्वीर है

160
00:13:46,960 --> 00:13:49,480
‎और यह के और बिली और मैं हैं।

161
00:13:50,200 --> 00:13:51,480
‎हम उसे कोजैक बुलाते थे।

162
00:13:51,560 --> 00:13:53,440
‎-हाँ। उसके सिर पर बाल नहीं थे।
‎-हाँ।

163
00:13:54,160 --> 00:13:55,880
‎क्या इसी तरह उसे उसका नाम मिला था?

164
00:13:55,960 --> 00:13:57,640
‎-उसके सिर पर बाल न होने की वजह से?
‎-हाँ।

165
00:13:57,720 --> 00:13:59,760
‎-क्या पापा ने उसे यह नाम नहीं दिया था?
‎-हाँ।

166
00:13:59,840 --> 00:14:03,000
‎बड़े होते समय वह प्यारा लड़का था।

167
00:14:03,080 --> 00:14:06,440
‎वह सबसे प्यार करता था। बहुत ज़िंदादिल था।

168
00:14:08,080 --> 00:14:11,440
‎मैं कैथी कोलबर्ट हूँ और मैं क्रिस आइसैट की बहन हूँ।

169
00:14:14,440 --> 00:14:16,760
‎कुल मिलाकर हम आठ थे।

170
00:14:16,840 --> 00:14:18,760
‎पाँच लड़कियाँ और तीन लड़के।

171
00:14:21,400 --> 00:14:25,680
‎यह इसके स्नातक की तस्वीरें हैं
‎जब वह पक्सिको हाई स्कूल से स्नातक हुआ था।

172
00:14:25,760 --> 00:14:28,840
‎और उसे स्नातक होता देख हमें बहुत गर्व हुआ था

173
00:14:28,920 --> 00:14:32,240
‎क्योंकि क्रिस को सीखने की विकलांगता था।

174
00:14:32,320 --> 00:14:37,160
‎और उसका स्नातक होना,
‎हम सभी के लिए बहुत अच्छा दिन था।

175
00:14:40,880 --> 00:14:43,920
‎उसे वर्णित करने का सबसे अच्छा तरीका है
‎उसे बड़ा प्यारा टेडी बेयर कहना

176
00:14:44,000 --> 00:14:45,240
‎क्योंकि वह वही था।

177
00:14:45,320 --> 00:14:46,160
‎-विनम्र।
‎-हाँ।

178
00:14:46,240 --> 00:14:47,480
‎हाँ। बहुत विनम्र।

179
00:14:52,480 --> 00:14:55,040
‎उस समय मैं काम पर थी,

180
00:14:55,120 --> 00:14:57,920
‎और मुझे एक फ़ोन आया।

181
00:15:00,400 --> 00:15:03,920
‎दफ़्तर के बाहर बैठी लड़की ने आकर मुझसे कहा,

182
00:15:04,000 --> 00:15:05,600
‎"कैथी, तुम्हें आना होगा…"

183
00:15:07,080 --> 00:15:07,960
‎माफ़ कीजिए।

184
00:15:10,120 --> 00:15:12,760
‎"तुम्हें आकर यह फ़ोन लेना होगा।"

185
00:15:13,640 --> 00:15:15,240
‎"यह बहुत ज़रूरी है।"

186
00:15:16,200 --> 00:15:18,000
‎मैंने कहा, "ख़ैर, क्या बात है?"

187
00:15:18,080 --> 00:15:21,800
‎उसने कहा, "मैं नहीं बता सकती।"
‎मैंने कहा, "क्या कुछ बुरा हुआ है?"

188
00:15:22,640 --> 00:15:24,240
‎"बस बता दो अगर कुछ बुरा हुआ है।"

189
00:15:25,240 --> 00:15:26,480
‎और उसने कहा, "हाँ।"

190
00:15:28,480 --> 00:15:29,960
‎मेरी बहन जीना का फ़ोन था।

191
00:15:31,440 --> 00:15:33,640
‎उसने कहा, "क्रिस मर गया है।"

192
00:15:35,080 --> 00:15:36,160
‎"विकी ने उसे गोली मार दी।"

193
00:15:37,440 --> 00:15:38,320
‎माफ़ कीजिए।

194
00:15:45,520 --> 00:15:47,560
‎कुछ समझ नहीं आया

195
00:15:48,080 --> 00:15:53,200
‎क्योंकि मुझे पता था
‎कि उनके बीच दिक्कतें थीं, पता है,

196
00:15:53,280 --> 00:15:55,600
‎और ज़्यादातर जोड़ों में कुछ दिक्कतें होती हैं।

197
00:15:55,680 --> 00:15:59,600
‎पर, मतलब, मेरा दिमाग ख़राब हो गया,

198
00:15:59,680 --> 00:16:04,800
‎पता है, जब मुझे पता चला कि उसने उसे मारा है।

199
00:16:07,120 --> 00:16:08,440
‎मुझे विश्वास नहीं हुआ।

200
00:16:09,600 --> 00:16:11,440
‎हम उस विकी को नहीं जानते थे।

201
00:16:14,360 --> 00:16:17,360
‎पता है, बहुत सारे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

202
00:16:17,440 --> 00:16:19,600
‎बहुत सारे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

203
00:16:24,040 --> 00:16:26,160
‎उस दिन लगा जैसी दो धारी तलवार से वार हुआ हो

204
00:16:26,240 --> 00:16:28,680
‎क्योंकि मैं विकी के बहुत करीब थी

205
00:16:28,760 --> 00:16:31,400
‎और आज दिन तक मेरा दिल टूट जाता है

206
00:16:31,480 --> 00:16:35,040
‎क्योंकि, मतलब,
‎मैंने उसे अपनी बहन की तरह प्यार किया था।

207
00:16:35,120 --> 00:16:36,200
‎हम सबने किया था।

208
00:16:38,440 --> 00:16:40,160
‎मुझे नहीं पता क्या हुआ था।

209
00:16:55,160 --> 00:17:00,040
‎पॉपलर ब्लफ़, मिसूरी

210
00:17:00,120 --> 00:17:03,520
‎राइनोस गनवर्क
‎बंदूकें, कारतूस और साइलेंसर!!!

211
00:17:04,000 --> 00:17:08,320
‎शोषण के दावे के बावजूद,
‎अपनी सज़ा सुनाए जाने के दौरान

212
00:17:08,400 --> 00:17:11,920
‎विक्टोरिया ने
‎कभी हत्या करने का इरादा नहीं बताया

213
00:17:22,960 --> 00:17:24,760
‎इस दुनिया में कोई चीज़ सुनिश्चित नहीं होती,

214
00:17:24,840 --> 00:17:26,880
‎ख़ासकर आपराधिक तफ़तीश।

215
00:17:27,480 --> 00:17:30,040
‎बेहतर होगा कि आप हर एक कोने में देखें

216
00:17:30,120 --> 00:17:32,880
‎क्योंकि आप नहीं जानते कि कहाँ क्या छिपा हो।

217
00:17:36,480 --> 00:17:38,040
‎मेरा नाम बैट्टी फ़्रिज़ेल है।

218
00:17:39,040 --> 00:17:40,680
‎मैंने डिप्टी शेरिफ़ के तौर पर शुरुआत की थी

219
00:17:40,760 --> 00:17:43,680
‎पॉपलर ब्लफ़ के पास की एक छोटी सी काउंटी से।

220
00:17:45,560 --> 00:17:47,760
‎और फिर, आख़िरकार, मैं पुलिस प्रमुख बन गई थी।

221
00:17:51,200 --> 00:17:54,120
‎मैं सालों से क्रिस आइसैक के केस पर शोध कर रही हूँ,

222
00:17:54,200 --> 00:17:56,000
‎शायद जिस दिन से हुआ उसी दिन से।

223
00:17:57,640 --> 00:17:59,720
‎मैंने सीधे केस पर काम नहीं किया।

224
00:18:01,040 --> 00:18:02,960
‎क्योंकि मैं उसमें शामिल नहीं होना चाहती थी।

225
00:18:03,040 --> 00:18:06,400
‎मैं सेंट लुइस में
‎अपनी छोटी सी शांत ज़िंदगी जीना चाहती थी।

226
00:18:07,760 --> 00:18:11,080
‎पर मैं इसलिए शामिल हुई क्योंकि मुझे नहीं लगता

227
00:18:11,160 --> 00:18:13,400
‎कि विक्टोरिया ने ख़ुद गोली चलाई थी।

228
00:18:16,760 --> 00:18:18,720
‎मुझे पता चल जाता है जब विक्टोरिया झूठ बोलती है।

229
00:18:21,160 --> 00:18:23,040
‎क्योंकि मैं विक्टोरिया की बहन हूँ।

230
00:18:34,560 --> 00:18:37,080
‎हमने यह घर खरीदा था

231
00:18:38,600 --> 00:18:43,200
‎और मैं ग्रेड स्कूल में थी और विकी एक…

232
00:18:44,920 --> 00:18:45,960
‎किशोरी थी।

233
00:18:46,840 --> 00:18:49,400
‎मेरा बेडरूम पीछे वाला था और विकी का बीच वाला

234
00:18:49,480 --> 00:18:51,320
‎और माँ का आगे वाला बेडरूम था।

235
00:18:52,400 --> 00:18:56,720
‎इसे देखकर बहुत उदासीन भावनाएँ उमड़ती हैं।

236
00:18:57,200 --> 00:18:58,800
‎कई सारे टूटे हुए सपने।

237
00:19:00,000 --> 00:19:02,640
‎यह विकी की ज़िंदगी का स्मारक है।

238
00:19:03,720 --> 00:19:08,000
‎सुंदर दिखने की कोशिश कर रहा है,
‎पर बहुत नुकसान हो चुका है।

239
00:19:23,120 --> 00:19:26,480
‎मेरी सबसे पहली याद है
‎कि विकी किसी मुसीबत में पड़ गई थी

240
00:19:27,520 --> 00:19:30,240
‎और मेरी माँ बहुत गुस्सा थी,

241
00:19:31,320 --> 00:19:33,440
‎ख़ासकर अगर वह पी रही होतीं थीं।

242
00:19:35,040 --> 00:19:36,800
‎विकी दिमाग से कमज़ोर थी

243
00:19:36,880 --> 00:19:40,240
‎और उसे अपने बर्ताव को काबू में करना नहीं आता था।

244
00:19:42,720 --> 00:19:45,800
‎सबसे पहले मैंने किसी का ख़ून निकलते देखा
‎तो वह विकी थी।

245
00:19:47,080 --> 00:19:48,720
‎और उसे केवल

246
00:19:49,520 --> 00:19:50,960
‎मार नहीं पड़ती थी।

247
00:19:51,040 --> 00:19:56,760
‎मुक्के पड़ते थे
‎और बाल खींचे जाते थे और लाते मारी जाती थीं।

248
00:19:59,480 --> 00:20:01,880
‎जैसे वह किसी बार पर झगड़ा कर रही हों,

249
00:20:02,360 --> 00:20:04,720
‎पर इस छोटी 11-साल की लड़की के साथ।

250
00:20:10,080 --> 00:20:13,840
‎विकी मेरी माँ की हर मार को सहती थी।

251
00:20:13,920 --> 00:20:16,680
‎अगर मेरी माँ मुझे मार रही होती,
‎तो विकी उनको गुस्सा दिलाती थी

252
00:20:16,760 --> 00:20:19,640
‎ताकि उनका ध्यान उसकी तरफ़ चला जाए।

253
00:20:20,240 --> 00:20:25,320
‎उसने मेरी रक्षा की क्योंकि वह चाहती थी
‎कि मैं वह ज़िंदगी जिऊँ जो अभी जी रही हूँ।

254
00:20:45,520 --> 00:20:49,440
‎मुझे लगता है मैं विकी से ज़्यादा
‎आत्म-त्यागी लड़की से आज तक नहीं मिली।

255
00:20:57,040 --> 00:20:59,280
‎मैं नहीं मानती कि विक्टोरिया ने क्रिस को मारा।

256
00:21:00,320 --> 00:21:01,800
‎मैं मानती हूँ कि किसी और ने मारा।

257
00:21:06,880 --> 00:21:09,280
‎मेरा मानना है कि वह मेरा भांजा कैनी था।

258
00:21:11,320 --> 00:21:13,320
‎हत्या से एक महीने पहले,

259
00:21:13,400 --> 00:21:16,680
‎विक्टोरिया का बेटा कैनी
‎उनके साथ रहने आ गया था

260
00:21:16,760 --> 00:21:21,200
‎गोली चलने के समय वह ट्रेलर के अंदर था

261
00:21:27,720 --> 00:21:31,320
‎यह दो अफ़ीमचियों का सीधा-साधा केस नहीं है,

262
00:21:31,400 --> 00:21:33,440
‎कि एक ने दूसरे को मारने का तय कर लिया था।

263
00:21:35,560 --> 00:21:38,880
‎मुझे लगता है पुलिस संकीर्ण दृष्टिकोण में फँस गई थी।

264
00:21:40,600 --> 00:21:43,000
‎"उसने कहा कि उसने मारा है। केस ख़त्म।"

265
00:21:44,640 --> 00:21:47,600
‎मैंने कई ऐसे केसों पर काम किया है
‎जहाँ लोगों ने झूठे अपराध-स्वीकरण किए हैं।

266
00:21:48,640 --> 00:21:50,920
‎लोग हमेशा झूठे अपराध-स्वीकरण करते हैं।

267
00:22:06,080 --> 00:22:12,000
‎गोली चलने के 12 घंटे के अंदर विक्टोरिया को
‎गिरफ़्तार कर उस पर आरोप लगा दिए गए थे

268
00:22:13,560 --> 00:22:18,520
‎ब्लूमफ़ील्ड, मिसूरी

269
00:22:18,600 --> 00:22:23,480
‎स्टोडर्ड काउंटी शेरिफ़ विभाग

270
00:22:28,920 --> 00:22:31,320
‎आप सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपकी तफतीश
‎ठीक तरह से हुई हो

271
00:22:31,400 --> 00:22:34,280
‎क्योंकि कई बार,
‎यह उतना आसान नहीं होता जितना लगता है।

272
00:22:34,360 --> 00:22:35,440
‎शेरिफ़
‎स्टोडर्ड काउंटी

273
00:22:35,520 --> 00:22:37,000
‎पर इस मामले में, ऐसा ही था।

274
00:22:39,880 --> 00:22:41,280
‎मेरा नाम ऐंड्रू होल्डन है।

275
00:22:41,360 --> 00:22:44,840
‎मैं इस समय स्टोडर्ड काउंटी शेरिफ़ विभाग का
‎प्रमुख डिप्टी हूँ।

276
00:22:48,600 --> 00:22:52,560
‎इस हत्या की तफ़तीश के जासूसों में मैं भी एक था।

277
00:22:53,600 --> 00:22:54,520
‎सबूत

278
00:22:54,600 --> 00:22:56,280
‎हमने जो भी देखा,

279
00:22:56,360 --> 00:22:59,040
‎सारे सबूत, सारे साक्षात्कार जो हमने किए,

280
00:22:59,560 --> 00:23:02,240
‎सब शुरुआती 911 कॉल पर चले गए थे।

281
00:23:04,240 --> 00:23:09,880
‎गोली चलाने के 10 मिनट के अंदर,
‎विक्टोरया ने 911 पर कॉल कर दिया था

282
00:23:10,560 --> 00:23:12,400
‎911, आपकी आपातकाल स्थिति क्या है?

283
00:23:12,480 --> 00:23:16,000
‎मैं 365 नॉर्थ चर्च स्ट्रीट पर हूँ।
‎मैंने अभी-अभी अपने पति को मार दिया है।

284
00:23:17,640 --> 00:23:19,240
‎आपने अभी-अभी अपने पति को मार दिया?

285
00:23:19,320 --> 00:23:22,760
‎हाँ, मैंने उसे 6 बार गोली मारी
‎और 12 बार सिर में।

286
00:23:24,240 --> 00:23:25,760
‎मेरा नाम विक्टोरिया आइसैक है।

287
00:23:25,840 --> 00:23:27,600
‎हमें पता बताइए?

288
00:23:27,680 --> 00:23:30,200
‎उसने फ़ोन करके कहा
‎कि उसने अपने पति को गोली मार दी

289
00:23:30,280 --> 00:23:31,960
‎और जब हम वहाँ गए और हमने देखा,

290
00:23:32,040 --> 00:23:34,800
‎यह काफ़ी ज़ाहिर था कि उसी ने किया था।

291
00:23:35,920 --> 00:23:42,880
‎पुलिस 30 मिनट के अंदर अपराध-स्थल पर पहुँच गई थी

292
00:23:47,360 --> 00:23:50,240
‎उसके चेहरे पर छींटे थे।

293
00:23:50,320 --> 00:23:53,640
‎मतलब, उसके पास जाकर देखा
‎तो उस पर खून के छींटे थे।

294
00:23:53,720 --> 00:23:56,000
‎उस चीज़ को ढूँढने की ज़रूरत नहीं थी।

295
00:23:57,120 --> 00:23:58,120
‎वह ज़ाहिर था।

296
00:24:00,160 --> 00:24:03,000
‎हमने जीएसआर लिया था,

297
00:24:03,080 --> 00:24:04,720
‎जो बंदूक की गोली का अवशेष होता है।

298
00:24:04,800 --> 00:24:09,560
‎और किसी भी गोली चलने के मामले में
‎उसे इकट्ठा करना साधारण है।

299
00:24:09,640 --> 00:24:12,760
‎बंदूक की गोली का अवशेष विक्टोरिया से मिले थे।

300
00:24:12,840 --> 00:24:15,240
‎वस्तु 4.1 बंदूक की गोली का अवशेष किट
‎नाम "विक्टोरिया आइसैक"

301
00:24:15,320 --> 00:24:17,240
‎सिगरेट के टुकड़ों पर बंदूक की गोली के अवशेष पाए गए

302
00:24:17,320 --> 00:24:20,720
‎हमें दूसरा सबूत मिला, वह एक कागज़ था

303
00:24:20,800 --> 00:24:23,120
‎जिस पर विक्टोरिया की
‎आख़िरी वसीयत लिखी हुई थी,

304
00:24:24,800 --> 00:24:28,760
‎जहाँ वह अपनी चीज़ें दूसरों लोगों को दे रहेी थी।

305
00:24:29,480 --> 00:24:33,120
‎तो ऐसा लगा
‎कि उसका ख़ुद को भी मारने का इरादा था।

306
00:24:34,760 --> 00:24:37,440
‎मेरा सच में मानना है
‎कि इस केस में आख़िरी योजना थी,

307
00:24:37,520 --> 00:24:38,880
‎हत्या-खुदकुशी,

308
00:24:38,960 --> 00:24:42,920
‎पर किसी वजह से उसने ख़ुद को नहीं मारा।

309
00:24:47,120 --> 00:24:49,960
‎मुझे पक्का नहीं पता कि उसने उसे क्यों मारा।

310
00:24:51,200 --> 00:24:54,520
‎उस सवाल का जवाब हम भी देना चाहेंगे।

311
00:24:55,040 --> 00:24:58,280
‎क्या आप अपने हाथ आगे करेंगे, प्लीज़? धन्यवाद।

312
00:24:58,360 --> 00:25:01,000
‎निजी रूप से
‎मुझे उस "क्यों" का जवाब कभी नहीं मिला।

313
00:25:01,080 --> 00:25:03,520
‎आप हाथ उल्टे करेंगी, प्लीज़? धन्यवाद।

314
00:25:04,600 --> 00:25:07,760
‎क्योंकि यह केस इतना ही आसान है।

315
00:25:27,560 --> 00:25:31,120
‎कुछ पुलिसवाले कहते हैं कि उन्होंने अच्छा काम किया
‎और वे मानते भी होंगे।

316
00:25:31,200 --> 00:25:34,120
‎शायद वे रात को घर जाकर
‎सो पाते होंगे, पर मैं नहीं।

317
00:25:35,560 --> 00:25:39,120
‎क्योंकि मैंने न्याय को कायम रखने की शपथ
‎बहुत पहले ली थी।

318
00:25:42,240 --> 00:25:45,080
‎और इसमें मेरी बहन को न्याय नहीं मिला।

319
00:25:52,400 --> 00:25:54,400
‎जब विक्टोरिया ने मुझे बताया कि कैनी

320
00:25:54,480 --> 00:25:57,280
‎उसके और क्रिस के साथ रहने आने वाला था
‎तो मैं हैरान थी।

321
00:25:58,760 --> 00:26:01,360
‎उनके बीच इतना उथल-पुथल भरा रिश्ता रहा था।

322
00:26:02,440 --> 00:26:04,160
‎विकी हमेशा उसकी माँ बनना चाहती थी।

323
00:26:04,680 --> 00:26:06,960
‎वह उसे बड़ी बहन की तरह देखता था।

324
00:26:08,240 --> 00:26:12,760
‎फिर जब उसने क्रिस से शादी की,
‎तो वह उसको सौतेला पिता नहीं मानता था।

325
00:26:12,840 --> 00:26:15,440
‎तो शुरुआत से ही उनके रिश्तों में दूसरियाँ थीं।

326
00:26:17,280 --> 00:26:21,800
‎केनी ने हमेशा कुछ ऐसे व्यवहार का
‎प्रदर्शन किया जो तर्कसंगत नहीं था।

327
00:26:23,800 --> 00:26:25,240
‎हत्या से कुछ दिन पहले,

328
00:26:25,320 --> 00:26:28,240
‎क्रिस और कैनी के बीच हाथापाई हुई थी,

329
00:26:28,320 --> 00:26:30,840
‎जहाँ कैनी की आँख पर चोट लग गई थी।

330
00:26:30,920 --> 00:26:33,240
‎मुझे कैनी का व्यक्तित्व पता था।

331
00:26:33,320 --> 00:26:35,920
‎केनी किसी को भी
‎अपने ऊपर हावी नहीं होने देता था।

332
00:26:36,000 --> 00:26:38,760
‎मेरी माँ ने उसके दिमाग में यह बात डाल दी थी।

333
00:26:38,840 --> 00:26:42,320
‎क्रिस के जैसे हीन इंसान की हिम्मत कैसी हुई

334
00:26:42,400 --> 00:26:45,000
‎कि कैनी की आँख पर मारे?

335
00:26:46,160 --> 00:26:47,240
‎उसकी हिम्मत कैसे हुई?

336
00:26:48,920 --> 00:26:51,920
‎उसकी हत्या का इरादा बदला लेना था।

337
00:26:54,120 --> 00:26:55,840
‎मेरा मानना है कि ऐसा हुआ होगा,

338
00:26:55,920 --> 00:26:59,440
‎कैनी ने क्रिस को सोफ़े पर लेटा देखा, निहत्था,

339
00:26:59,960 --> 00:27:02,920
‎उसने जाकर पुरानी 22 मिलीमीटर वाली बंदूक ढूँढी,

340
00:27:04,800 --> 00:27:07,520
‎उसमें गोली डाली और क्रिस को मारना शुरू कर दिया।

341
00:27:09,120 --> 00:27:11,000
‎विकी उठी और उसने यह सुना,

342
00:27:11,080 --> 00:27:12,800
‎और फिर आख़िरी की चार गोलियाँ,

343
00:27:12,880 --> 00:27:15,360
‎या तो वह कैनी से बंदूक लेने के लिए जूझ रही थी,

344
00:27:15,440 --> 00:27:17,920
‎या उसने कैनी को समझाया औऱ बंदूक फेंक दी।

345
00:27:20,520 --> 00:27:23,000
‎मुझे नहीं लगता कि विक्टोरिया ने
‎एक भी गोली चलाई थी।

346
00:27:25,760 --> 00:27:29,000
‎विक्टोरिया, वह जिनसे प्यार करती है
‎उन्हें बचाती है।

347
00:27:29,080 --> 00:27:32,960
‎उसने 911 पर फ़ोन करके अपराध-स्वीकरण किया
‎और उस कहानी पर टिकी रही।

348
00:27:37,360 --> 00:27:40,160
‎यह एक बुरी माँ होने के लिए
‎पछतावा करने का एक तरीका है।

349
00:27:40,240 --> 00:27:42,520
‎और मुझे लगता है वह उसी की दोषी है।

350
00:27:43,040 --> 00:27:46,040
‎बुरी माँ होने की, शायद,
‎पर क़ातिल होने की नहीं।

351
00:27:52,600 --> 00:27:55,800
‎मैं जानती हूँ कि कैनी ने यह किया
‎इसे साबित करने के लिए कोई भौतिक सबूत नहीं है।

352
00:27:55,880 --> 00:27:57,640
‎पर अगर कोई नहा लिया हो

353
00:27:57,720 --> 00:28:00,720
‎या किसी ने कपड़े बदल लिए हों,

354
00:28:01,240 --> 00:28:02,720
‎तो कोई सबूत नहीं बचेगा।

355
00:28:06,120 --> 00:28:09,280
‎हालाँकि, कई परिस्थितिजन्य सबूत हैं

356
00:28:09,360 --> 00:28:10,680
‎जो मेरे सिद्धांत को साबित करते हैं।

357
00:28:13,880 --> 00:28:17,520
‎मैंने पहले भी पुलिस से बात करने की कोशिश की है
‎और मुझे कई बार मना कर दिया गया है।

358
00:28:17,600 --> 00:28:20,200
‎मुझसे कहा गया कि सेंट लुइस में रहकर
‎अपने काम से काम रखूँ।

359
00:28:20,280 --> 00:28:22,480
‎सरकारी वकील से सिर्फ़ इतना कहने के लिए

360
00:28:22,560 --> 00:28:25,840
‎कि हम विक्टोरिया के केस को अपील करेंगे,
‎मुझे गिरफ़्तारी की धमकी दी गई।

361
00:28:28,360 --> 00:28:32,160
‎लेकिन मुझे विश्वास है और मैं कोशिश करती रहूँगी।

362
00:28:59,640 --> 00:29:03,880
‎2018 की बसंत में,
‎बैट्टी ने एक पुस्तक लिखना शुरू की

363
00:29:03,960 --> 00:29:08,240
‎जिसमें उसने अपने सिद्धांत कि कैनी ने क्रिस को मारा,
‎का विस्तार लिखा है

364
00:29:11,640 --> 00:29:14,600
‎अगर तुम रोना नहींछोड़ सकते,
‎तुम यहाँ नहीं आ सकते

365
00:29:19,160 --> 00:29:25,360
‎7 अक्टूबर 2021 को पुस्तक प्रकाशित की गई

366
00:29:27,640 --> 00:29:32,880
‎पॉपलर ब्लफ़ पुस्तक विमोचन

367
00:29:35,400 --> 00:29:36,560
‎रोसैना…

368
00:29:36,640 --> 00:29:37,680
‎-ठीक है।
‎-यॉर्कर।

369
00:29:37,760 --> 00:29:38,600
‎ठीक है।

370
00:29:41,560 --> 00:29:44,560
‎मुझे किताब लिखने के लिए
‎जिस चीज़ ने प्रेरित किया वह अन्याय था,

371
00:29:44,640 --> 00:29:46,880
‎सक्षम पुलिस कार्य की कमी

372
00:29:46,960 --> 00:29:49,680
‎और मेरी सच को जानने की ज़रूरत।

373
00:29:52,080 --> 00:29:55,720
‎मेरा अंतिम लक्ष्य है कि विक्टोरिया
‎इस झूठ को कायम रखना बंद कर दे

374
00:29:55,800 --> 00:29:57,040
‎जो वह ख़ुद से बोल रही है,

375
00:29:57,120 --> 00:29:59,800
‎ऐसे किसी को बचाना बंद कर दे
‎जो उसे नहीं बचा रहा है

376
00:29:59,880 --> 00:30:01,200
‎और वह सच बताए

377
00:30:01,280 --> 00:30:03,960
‎जो उस दिन वास्तव में हुआ था।

378
00:30:06,200 --> 00:30:10,280
‎यह मेरी बहन के बारे में है। वह आजीवन कारावास
‎के साथ 25 साल की सज़ा काट रही है

379
00:30:11,440 --> 00:30:14,920
‎ऐसी हत्या के लिए जो शायद उसने नहीं किया है।

380
00:30:15,000 --> 00:30:16,040
‎अब, यह…

381
00:30:16,120 --> 00:30:19,720
‎उसकी कहानी का अपना संस्करण है
‎और यह मेरा संस्करण है।

382
00:30:19,800 --> 00:30:22,880
‎तो मैं चाहती हूँ कि आप पढ़ें
‎और मुझे बताएँ कि आप क्या सोचती हैं।

383
00:30:22,960 --> 00:30:24,040
‎आपको क्या लगता है?

384
00:30:24,560 --> 00:30:25,880
‎आप जानती हैं मुझे क्या लगता है।

385
00:30:30,400 --> 00:30:34,880
‎शायद इस किताब के कारण
‎पुलिस फिर से इस मामले की तरफ़ देखे।

386
00:30:34,960 --> 00:30:38,040
‎अगर विकी बता दे कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था

387
00:30:38,560 --> 00:30:42,520
‎और उसके लिए सबूत प्रदान करे,

388
00:30:43,040 --> 00:30:44,960
‎तो शायद केस वापस खुल जाए।

389
00:30:45,040 --> 00:30:48,800
‎शायद उसे असली मुकदमा लड़ने का मौका मिले,

390
00:30:48,880 --> 00:30:50,120
‎न कि अपराध स्वीकार करने का सौदा।

391
00:30:57,280 --> 00:31:02,200
‎अपनी पुस्तक में, बैट्टी ने दावा किया है
‎कि जासूसों ने कैनी स्मिथ को आरोपी साबित करने वाले

392
00:31:02,280 --> 00:31:05,960
‎महत्वपूर्ण सबूत को अनदेखा किया

393
00:31:10,120 --> 00:31:13,240
‎कुछ लोग शायद सोचें कि ये मेरी मन-गढ़ंत कहानियाँ है

394
00:31:13,320 --> 00:31:16,920
‎या शायद मानना नहीं चाहती
‎कि मेरी बहन ने यह अपराध किया,

395
00:31:17,000 --> 00:31:20,680
‎पर इस हत्या के कई दिनों पहले का एक 911 कॉल है

396
00:31:20,760 --> 00:31:23,640
‎जहाँ कैनी ने
‎क्रिस को, विकी को औक फिर ख़ुद को मारने का

397
00:31:24,160 --> 00:31:25,840
‎अपना इरादा बताया है।

398
00:31:27,800 --> 00:31:31,360
‎मेरे लिए, वह 911 कॉल सबसे बड़ा सबूत है

399
00:31:31,440 --> 00:31:32,960
‎जो साबित करता है कि कैनी दोषी है।

400
00:31:41,160 --> 00:31:42,760
‎स्टोडर्ड काउंटी सरकारी इमारत

401
00:31:42,840 --> 00:31:44,560
‎911। आपकी आपात स्थिति क्या है?

402
00:31:44,640 --> 00:31:49,080
‎हाँ, मैडम। मुझे एंबुलेंस चाहिए। मैं खुदकुशी
‎करना चाहता हूँ। किसी की हत्या करना चाहता हूँ।

403
00:31:49,160 --> 00:31:52,280
‎मैं इसे झेल नहीं पा रहा।
‎मैं इस समय बाहर तेज़-तेज़ चल रहा हूँ।

404
00:31:52,360 --> 00:31:54,360
‎ठीक है। क्या आपके साथ कोई है?

405
00:31:54,440 --> 00:31:56,400
‎हाँ, माँ औऱ सोतेले पिता। मैं…

406
00:31:57,040 --> 00:31:59,760
‎मुझे उन दोनों को मारने
‎और फिर ख़ुद को मारने का ख़याल आ रहा है।

407
00:32:00,480 --> 00:32:03,560
‎ठीक है, मैं पूरी तरह से… मैं समझ सकती हूँ।

408
00:32:03,640 --> 00:32:04,880
‎मैं और नहीं झेल सकता।

409
00:32:11,920 --> 00:32:13,120
‎मेरा नाम रस ऑलिवर है।

410
00:32:13,200 --> 00:32:14,720
‎क्रिस आइसैक की हत्या, जो उसकी पत्नी

411
00:32:14,800 --> 00:32:17,320
‎विक्टोरिया ने की थी, उस मामले में

412
00:32:17,400 --> 00:32:20,440
‎मैं सरकारी वकील था।

413
00:32:22,520 --> 00:32:25,600
‎सात मई को, हत्या से एक हफ़्ते पहले,

414
00:32:26,480 --> 00:32:30,200
‎कैनी स्मिथ ने 911 पर फ़ोन करके कहा

415
00:32:30,280 --> 00:32:33,120
‎कि उसे ख़ुद को और दूसरों को मारने के ख़्याल आ रहे हैं।

416
00:32:33,960 --> 00:32:36,400
‎मतलब, हमने उसे अनदेखा नहीं किया था।

417
00:32:36,480 --> 00:32:38,680
‎वह पक्का कुछ ऐसा था
‎जिसे जानने के बाद हमने सोचा, "ओह।"

418
00:32:38,760 --> 00:32:41,240
‎"तो, इस पर ध्यान देते हैं।" ठीक है?

419
00:32:41,320 --> 00:32:44,760
‎और इस बात की जामकारी के बिना भी,

420
00:32:45,280 --> 00:32:50,240
‎हमारे पास कैनी पर आरोप लगाने का
‎कोई सबूत नहीं था।

421
00:32:53,120 --> 00:32:58,760
‎सबूत यह है कि विक्टोरिया पर
‎क्रिस के खून के छींटे थे।

422
00:33:01,720 --> 00:33:05,560
‎और खून के छीटों को आप बना नहीं सकते हैं, है न?

423
00:33:05,640 --> 00:33:08,600
‎केनेथ पर कोई खून के छींटे नही थे।

424
00:33:11,560 --> 00:33:14,080
‎न ही उसके हाथों पर बंदूक के अवशेष थे।

425
00:33:16,560 --> 00:33:19,000
‎यह कहना कि कैनी आरोपी है,

426
00:33:19,080 --> 00:33:22,320
‎मतलब, उसे साबित करने के लिए कोई भी सबूत नहीं है।

427
00:33:22,400 --> 00:33:26,680
‎मिसूरी आपराध और ट्रैफ़िक कानून पुस्तिका

428
00:33:26,760 --> 00:33:28,640
‎मैं बैट्टी की पुस्तक नहीं पढ़ूँगा।

429
00:33:28,720 --> 00:33:30,360
‎मेरे पास फालतू समय नहीं है

430
00:33:30,440 --> 00:33:34,640
‎और बैट्टी का क्या कहना है
‎उसे पढ़ने में मैं अपना समय खर्च नहीं करूँगा।

431
00:33:35,440 --> 00:33:37,080
‎क्या यह ध्यान आकर्षित करने के लिए है?

432
00:33:37,160 --> 00:33:41,720
‎क्या उसकी बहन के लिए सहानुभूति पाने के लिए है?

433
00:33:42,360 --> 00:33:43,800
‎मुझे नहीं पता,

434
00:33:43,880 --> 00:33:46,320
‎पर उसकी बहन कहीं नहीं जाने वाली।

435
00:33:46,840 --> 00:33:52,240
‎उसकी बहन ने अपने पति को
‎दस बार सिर में गोली मारी।

436
00:33:52,320 --> 00:33:54,160
‎वह कभी देल से नहीं निकलेगी।

437
00:33:55,400 --> 00:33:58,120
‎मिसूरी राज्य की महान मुहर

438
00:33:58,200 --> 00:34:02,480
‎वह महिला जो कह रही है वे बस रटे हुए आरोप हैं,

439
00:34:04,320 --> 00:34:05,760
‎रटी हुई अटकलें है

440
00:34:06,400 --> 00:34:09,920
‎जिनके पीछे कोई सबूत नहीं है।

441
00:34:10,520 --> 00:34:15,400
‎और जो इंसान जेल में वह भी नहीं कह रही
‎कि ऐसा कुछ हुआ था।

442
00:34:16,000 --> 00:34:17,520
‎यह बड़ा संकेत होना चाहिए

443
00:34:17,600 --> 00:34:20,440
‎कि इस बात को कितना श्रेय दिया जाए।

444
00:34:21,880 --> 00:34:24,040
‎मुझे आइसैक परिवार के लिए बुरा लगता है।

445
00:34:26,040 --> 00:34:30,000
‎बैट्टी जो कह रही है शायद वह उन्हें
‎बहुत उास कर रहा होगा, मुझे यक़ीन है।

446
00:34:31,760 --> 00:34:33,600
‎वे इसमें से किस के लायक नहीं हैं।

447
00:34:35,080 --> 00:34:36,760
‎इस सब से फिर निपटना।

448
00:34:47,480 --> 00:34:49,120
‎"लेट्स हैव ए चैट" में आपका स्वागत है।

449
00:34:49,200 --> 00:34:53,480
‎तो इस एपिसोड में,
‎शायद इस शो के 16 महीनों के अंतराल में

450
00:34:53,560 --> 00:34:56,720
‎सबसे दिलचस्प मेहमान आई हैं, बैट्टी फ़्रिजेल।

451
00:34:56,800 --> 00:34:58,440
‎मं चाहती हूँ कि लोग इस किताब को पढ़े।

452
00:34:58,520 --> 00:35:01,160
‎-मैं ज़रूरी जानकारी नहीं बताना चाहती।
‎-ठीक है।

453
00:35:01,240 --> 00:35:04,600
‎पर आसान श्ब्दों में कहें तो,
‎आपने इस बात को अच्छे से कहा है कि

454
00:35:04,680 --> 00:35:08,760
‎विकी के पति क्रिस को
‎विकी ने नहीं बल्कि कैनी ने मारा।

455
00:35:08,840 --> 00:35:13,120
‎मतलब, मैंने छोटे शहरों में काम किया है,
‎मैं छोटी काउंटी में काम किया है, पर…

456
00:35:13,200 --> 00:35:16,440
‎पर, पता है, मैंने इस तरह कि लापरवाही नहीं देखी।

457
00:35:16,520 --> 00:35:20,000
‎यह त्रुटियों की कॉमेडी थी। सिर्फ इसलिए कि
‎उनके पास इस महिला का अपराध-स्वीकरण था,

458
00:35:20,080 --> 00:35:22,040
‎पता है, कि उसने अपने पति को मारा और…

459
00:35:22,120 --> 00:35:23,560
‎कितना बड़ा झूठ है।

460
00:35:24,120 --> 00:35:27,680
‎मैंने इस बड़ी बकवास अपनी ज़िंदगी में नहीं सुनी।

461
00:35:28,400 --> 00:35:30,440
‎किताब के आने के बाद से कुछ हुआ है?

462
00:35:30,520 --> 00:35:32,920
‎अब इसे आए लगभग एक महीना हो चुका है?

463
00:35:33,000 --> 00:35:34,480
‎नहीं। और जैसा आप जानते हैं…

464
00:35:34,560 --> 00:35:36,040
‎उसे इस मामले को छोड़ देना चाहिए।

465
00:35:38,200 --> 00:35:44,080
‎उसे सोचना होगा
‎कि इससे हमारे परिवार पर क्या गुज़र रही है।

466
00:35:44,680 --> 00:35:46,560
‎मैं और मेरा घर, हम सेवा करेंगे

467
00:35:46,640 --> 00:35:49,160
‎यह पुराने घावों को कुरेद रहा है।

468
00:35:51,880 --> 00:35:52,800
‎विकी ने किया था।

469
00:35:53,880 --> 00:35:56,240
‎मेरे दिमाग में कोई संदेह नहीं है,
‎मुझे लगता है विकी ने किया।

470
00:35:57,240 --> 00:36:00,920
‎उसने बयान लिखा और अपराध-स्वीकरण किया था।

471
00:36:02,800 --> 00:36:04,560
‎बैट्टी इस इलाके में नहीं रहती थी,

472
00:36:04,640 --> 00:36:10,000
‎और ह विकी के आस-पास उतना नहीं रही थी

473
00:36:10,080 --> 00:36:12,680
‎कि वह अपनी पुस्तक में वह सब लिख सके।

474
00:36:12,760 --> 00:36:15,800
‎मुझे नहीं पता कि उसने यह सब कहाँ से बनाया।

475
00:36:15,880 --> 00:36:18,360
‎…पर मैं विकी को नहीं बचा पाई।

476
00:36:18,440 --> 00:36:21,000
‎मुझे लगता बै बैट्टी पागल है,

477
00:36:21,080 --> 00:36:23,520
‎और मुझे लगता है वह ध्यान आकर्षित करना चाहती है।

478
00:36:25,600 --> 00:36:29,920
‎मुझे नहीं पता कि कोई किसी और पर हत्या का आरोप

479
00:36:30,000 --> 00:36:31,480
‎कैसे लगा सकता है,

480
00:36:31,560 --> 00:36:34,880
‎और इससे मुझे उल्टी आती है।

481
00:36:44,800 --> 00:36:51,800
‎कैनी स्मिथ ने लगातार इस बाक को नकारा है
‎कि वह हत्या में शामिल था

482
00:36:54,080 --> 00:37:01,080
‎उस पर कोई आरोप नही लगाए गए
‎और विक्टोरिया ने कभी उसे पर दोष नहीं लगाया

483
00:37:30,240 --> 00:37:32,960
‎मुझे नहीं लगता कि बैट्टी झूठ बोल रही है।

484
00:37:33,800 --> 00:37:36,880
‎पर मुझे लगता है कि कभी-कभी
‎आपका निर्णय प्रभावित हो जाता है,

485
00:37:37,960 --> 00:37:41,840
‎भले ही आप पुलिस से हों,

486
00:37:44,840 --> 00:37:49,040
‎जब आप अपने भाई या बहन द्वारा
‎किए गए अपराध की बात करते हैं।

487
00:37:56,720 --> 00:38:01,240
‎मैं पूरी तरह से समझ सकता हूँ
‎कि बैट्टी ऐसे दावे क्यों कर रही है।

488
00:38:02,880 --> 00:38:04,720
‎बाहर संदेह फैलाने की कोशि कर रही है,

489
00:38:05,680 --> 00:38:07,760
‎अपनी बहन को जेल से निकालना चाहती है।

490
00:38:08,560 --> 00:38:12,160
‎और यह परिवार के सदस्यों के लिए असाधारण नहीं है…

491
00:38:13,640 --> 00:38:16,840
‎कि वे कानून द्वारा की गई तफतीश पर
‎भरोसा नहीं करते।

492
00:38:18,840 --> 00:38:20,640
‎औक इस मामले में यही सच है।

493
00:38:25,280 --> 00:38:26,320
‎आख़िर में,

494
00:38:26,400 --> 00:38:29,440
‎कोई फर्क नहीं पड़ता मैं क्या सोचता हूँ,
‎कोई फ़र्क नहं पड़ता बैट्टी क्या सोचती है।

495
00:38:29,520 --> 00:38:32,920
‎जब तक कोई नया सबूत निकल कर नहीं आता,

496
00:38:33,760 --> 00:38:39,000
‎या कोई नया दावा नही ंकरता
‎या नया बयान नहीं देता,

497
00:38:39,080 --> 00:38:41,760
‎इस केस में सच में कुछ नहीं बदलेगा।

498
00:38:47,480 --> 00:38:51,840
‎कैनी स्मिथ अभी यूरोप में रहता है

499
00:38:51,920 --> 00:38:58,920
‎वह टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं था

500
00:39:13,960 --> 00:39:16,560
‎आख़िरी बार मैंने अपने बेटे को अदालत में देखा था,

501
00:39:17,640 --> 00:39:20,520
‎और उसके बाद से
‎न मैंने उसे देखा है और न उससे बात की है।

502
00:39:21,760 --> 00:39:24,440
‎और मुझे दुख होता है।
‎हर दिन दुख होता है कि उससे नहीं मिल सकती।

503
00:39:27,680 --> 00:39:29,480
‎मैं उसके बारे में हर दिन सोचती हूँ।

504
00:39:32,720 --> 00:39:35,680
‎उसके पहले साक्षात्कार के पाँच महीने बाद,

505
00:39:35,760 --> 00:39:39,600
‎विक्टोरिया समिथ ने
‎और सवालों के जवाब देने की अनुमति दी

506
00:39:42,640 --> 00:39:43,680
‎क्या आपको ऐतराज़…?

507
00:39:44,480 --> 00:39:45,320
‎हाँ। मैं ठीक हूँ।

508
00:39:52,720 --> 00:39:55,840
‎विक्टोरिया की सीमित मानसिक क्षमता के कारण,

509
00:39:55,920 --> 00:39:59,960
‎बैट्टी ने आवेदन किया
‎कि साक्षात्कार के कुछ हिस्सों में वह मौजीद रहे

510
00:40:03,280 --> 00:40:06,880
‎मेरी बहन बैट्टी ने मेरा तब साथ दिया
‎जब मेरे लिए कोई नहीं था।

511
00:40:07,840 --> 00:40:09,560
‎वह बहुत प्रेरक है।

512
00:40:11,480 --> 00:40:13,640
‎मेरी बहन से बात करने के बात मुझे बेहतर लगता है।

513
00:40:14,240 --> 00:40:15,960
‎मुझे इतना अकेला महसूस नहीं होता।

514
00:40:21,560 --> 00:40:22,840
‎मैंने वह किताब पढ़ी है।

515
00:40:23,920 --> 00:40:29,520
‎हाँ, मैं जानती हूँ उसने क्या कहा गया है।

516
00:40:31,440 --> 00:40:35,320
‎पता है, वह सच है या नहीं, मैं आपको नहीं बता सकती

517
00:40:35,400 --> 00:40:38,960
‎क्योंकि यह अदालती मामला है

518
00:40:39,920 --> 00:40:43,960
‎और मैं किसी दिन वापस अदालत में जा सकती हूँ

519
00:40:44,040 --> 00:40:47,680
‎और उससे जज के निर्णय पर

520
00:40:48,280 --> 00:40:53,480
‎पता है, प्रभाव पड़ सकता है।

521
00:40:53,560 --> 00:40:56,360
‎और वह… पता है,
‎मैं इससे ज़्यादा और कुछ नहीं कह सकती।

522
00:40:59,200 --> 00:41:02,080
‎पहले साक्षात्कार में आपने कहा था
‎कि आपने हत्या की थी।

523
00:41:02,160 --> 00:41:06,480
‎क्या आप मुझे फिर से बताना चाहेंगी
‎कि गोली किसने चलाई थी?

524
00:41:07,200 --> 00:41:12,160
‎दवाइयों की वजह से
‎मैं आपको यह बताने में सटीक नहीं हो सकती

525
00:41:12,240 --> 00:41:13,920
‎कि वास्तव में क्या हुआ था।

526
00:41:15,760 --> 00:41:17,000
‎पता है, मैं…

527
00:41:17,080 --> 00:41:19,000
‎उस दिन, मैं नशे में थी।

528
00:41:20,280 --> 00:41:23,600
‎पर मुझे उस बारे में बस यही कहना है।

529
00:41:28,760 --> 00:41:31,040
‎आप मुझे बता सकती है
‎कि क्या कैनी ने क्रिस को गोली मारी थी?

530
00:41:35,200 --> 00:41:36,440
‎मुझे नहीं पता।

531
00:41:36,520 --> 00:41:37,920
‎मतलब, पता नहीं।

532
00:41:38,000 --> 00:41:41,480
‎क्या आपने उससे बात की
‎या किसी ने उससे इस बारे में बात की?

533
00:41:44,480 --> 00:41:46,240
‎वह वहाँ था, मैं वहाँ थी,

534
00:41:46,320 --> 00:41:50,320
‎और हर किसी की अपनी राय है।

535
00:41:50,400 --> 00:41:53,600
‎और मैं बेहोशी की हालत में थी, और…

536
00:41:56,000 --> 00:41:58,240
‎मुझे और मेरे बेटे, दोनों को पता था कि…

537
00:41:59,120 --> 00:42:01,520
‎वह मेरी माँ की बंदीक थी

538
00:42:02,360 --> 00:42:06,040
‎और हम दोनों उसे चलाना जानते थे।

539
00:42:10,000 --> 00:42:12,040
‎केवल मेरी बहन ही नहीं, कई सारे लोगों का सोचना है

540
00:42:12,120 --> 00:42:13,680
‎कि मेरे बेटे ने यह किया।

541
00:42:16,000 --> 00:42:19,720
‎मैं इस पर विवाद नहीं कर सकती,
‎पर मैं आपको यह नहीं बता सकती कि उसने ऐसा किया।

542
00:42:23,320 --> 00:42:25,280
‎अगर वह अपनी बेगुनाही के लिए लड़ रहा है

543
00:42:25,360 --> 00:42:27,880
‎तो कैनी निराश होगा?

544
00:42:27,960 --> 00:42:31,400
‎मुझे नहीं लगता वह निराश होगा

545
00:42:32,880 --> 00:42:36,960
‎क्योंकि वह अपनी मौसी के जासूसी रूप को जानता है।

546
00:42:37,040 --> 00:42:42,360
‎और जब आपका कोई रिश्तेदार पुलिस में हो,

547
00:42:43,000 --> 00:42:46,400
‎आप जानते है कि वे हर चीज़ को देखेंगे।
‎वे गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे।

548
00:42:47,720 --> 00:42:54,680
‎तो मेरा मानना है कि वह बस सोच रहा है
‎यह उसकी मौसी के अंदर का जासूस है

549
00:42:55,240 --> 00:42:56,240
‎पता है, वह पक्का कर रही है।

550
00:43:33,360 --> 00:43:36,280
‎संवाद अनुवादक: अदिति जैन

