1
00:00:15,880 --> 00:00:17,960
‎मुझे बहुत पहले मर जाना चाहिए था।

2
00:00:20,600 --> 00:00:23,280
‎मेरे सिवाय मेरे परिवार में हर कोई मर चुका है।

3
00:00:25,080 --> 00:00:26,560
‎मैंने हमेशा से सोचा है कि ऐसा क्यों।

4
00:00:28,160 --> 00:00:29,400
‎मैं अब भी ज़िंदा क्यों हूँ?

5
00:00:31,000 --> 00:00:32,840
‎मैं अपने परिवार पर कलंक हूँ।

6
00:00:33,880 --> 00:00:35,680
‎मैंने ही सबसे ज़्यादा मुसीबतें खड़ी की हैं।

7
00:00:41,840 --> 00:00:48,720
‎अमेरिका की जेलों में 1,35,000 से ज़्यादा लोग
‎हत्या करने की सज़ा काट रहे हैं

8
00:00:50,120 --> 00:00:57,080
‎उनमें से 25 प्रतिशत से ज़्यादा कैदी
‎गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं

9
00:00:58,200 --> 00:01:04,400
‎यह कैदी नंबर 1585559 की कहानी है

10
00:01:05,800 --> 00:01:08,720
‎मुझे सच में लगता है कि मेरे अलावा भी कोई और है

11
00:01:08,800 --> 00:01:11,240
‎जो मेरे दिमाग से खेल रहा है या वैसा ही कुछ।

12
00:01:13,520 --> 00:01:17,320
‎मैं स्पष्ट रूस से कह सकता हूँ कि जो चीज़ें मैंने की हैं…

13
00:01:18,840 --> 00:01:21,960
‎उनमें से कई मुझे याद नहीं हैं
‎या यह याद नहीं है कि मैं वहाँ कैसे पहुँचा।

14
00:01:26,880 --> 00:01:29,960
‎यह ऐसा है जैसे
‎एक और आवाज़ को मैं कहते हुए सुन सकता हूँ,

15
00:01:30,880 --> 00:01:32,160
‎"हाँ, यह तुमने किया था।"

16
00:01:32,240 --> 00:01:33,200
‎पता है।

17
00:01:34,840 --> 00:01:36,840
‎मैं कहता हूँ, "नहीं, मैंने नहीं किया।"

18
00:01:37,640 --> 00:01:40,240
‎और यह ऐसा है
‎जैसे मैं अपने साथ ही कोई खेल खेल रहा हूँ।

19
00:01:44,280 --> 00:01:46,040
‎NETFLIX सीरीज़

20
00:01:57,040 --> 00:02:02,040
‎कोई और

21
00:02:31,000 --> 00:02:31,840
‎हाँ।

22
00:02:42,760 --> 00:02:45,840
‎2 अप्रैल, 1988 को डैरिल मैडिसन ने 81-वर्षीय
‎ब्यूलाह जॉलिवेट की चाकू मार कर हत्या कर दी

23
00:02:45,880 --> 00:02:46,720
‎हाँ।

24
00:02:49,000 --> 00:02:49,840
‎ज़रूर।

25
00:02:51,000 --> 00:02:54,480
‎मैडिसन ने दावा किया
‎कि उस समय उसे मानसिक दौरा पड़ा था

26
00:02:54,560 --> 00:02:55,600
‎वह ठीक है, हाँ।

27
00:03:04,800 --> 00:03:07,400
‎मेरा नाम डैरिल वेन मैडिसन है।

28
00:03:09,000 --> 00:03:12,880
‎मैं मुनरो, लुइसियाना में
‎29 अगस्त, 1958 को पैदा हुआ था।

29
00:03:15,200 --> 00:03:18,720
‎मैं पिछले 33 साल से उस अपराध के लिए

30
00:03:20,320 --> 00:03:22,320
‎सज़ा काट रहा हूँ

31
00:03:22,800 --> 00:03:23,960
‎जो मैंने सन 1988 में

32
00:03:25,000 --> 00:03:27,000
‎अपने मौहल्लेे में किया था।

33
00:03:37,560 --> 00:03:39,280
‎ख़ैर, मैं टेक्सस में पला-बड़ा था।

34
00:03:40,680 --> 00:03:42,040
‎मेरा माँ…

35
00:03:43,640 --> 00:03:45,040
‎एक पंजीकृत नर्स थीं।

36
00:03:46,000 --> 00:03:48,960
‎वह मेहनती औरत थी, ईसाई महिला।

37
00:03:50,120 --> 00:03:52,640
‎अपनी माँ से मेरी ज़्यादा बनती थी,
‎बजाय मेरे पिता से।

38
00:03:54,080 --> 00:03:57,680
‎जब मैं पाँच साल का था
‎तभी से मेरे पिता और मेरे बीच झगड़े शुरू हो गए थे।

39
00:03:58,200 --> 00:04:00,120
‎मेरी उनसे कभी नहीं बनी।

40
00:04:03,480 --> 00:04:05,840
‎मेरे पिता मुझे बहुत मारते थे।

41
00:04:06,600 --> 00:04:07,440
‎बहुत ज़्यादा।

42
00:04:09,360 --> 00:04:11,440
‎ज़्यादातर मोटे तारों से और बोर्ड से।

43
00:04:12,840 --> 00:04:16,080
‎कई बार मैं चला जाता था और वापस नहीं आता था।

44
00:04:17,480 --> 00:04:18,320
‎पता है…

45
00:04:20,680 --> 00:04:23,120
‎वह बद से बदतर होता गया।

46
00:04:30,760 --> 00:04:32,520
‎जब मैंने पहली बार आग लगाई थी,

47
00:04:33,720 --> 00:04:36,080
‎मैंने दीवार पर टंगे एक कैलेंडर को आग लगाई थी।

48
00:04:36,160 --> 00:04:37,040
‎मैंने उसे आग लगा दी थी।

49
00:04:39,760 --> 00:04:41,680
‎मैं बस वहाँ बैठकर उसे देखता रहा।

50
00:04:43,240 --> 00:04:45,880
‎और उस समय में, ऐसा हो गया जैसे…

51
00:04:47,360 --> 00:04:48,840
‎मैं आग से आसक्त था।

52
00:04:52,280 --> 00:04:55,560
‎मुझे नहीं पता कि वह… क्रोध था,

53
00:04:55,640 --> 00:04:58,880
‎जो मैं अपने पिता पर निकाल रहा था
‎या मेरे पिता का एक हिस्सा मुझ में था, पता नहीं।

54
00:04:59,560 --> 00:05:00,640
‎लेकिन वह…

55
00:05:02,240 --> 00:05:03,360
‎मैं सच में पागल हो गया था।

56
00:05:07,480 --> 00:05:09,320
‎मेरी किशोरावस्था में…

57
00:05:10,240 --> 00:05:11,840
‎12, 13 साल की उम्र में…

58
00:05:12,840 --> 00:05:15,120
‎मैंने कई इमारतों को आग लगाई थीं,

59
00:05:15,200 --> 00:05:16,600
‎कई सारे खाली घरों को।

60
00:05:20,760 --> 00:05:22,440
‎जब आग लग रही होती थी…

61
00:05:24,000 --> 00:05:26,560
‎और कुछ लोग सोचेंगे कि शायद मैं पागल हूँ, लेकिन…

62
00:05:27,040 --> 00:05:29,040
‎आग के जलते समय मैं हस्त-मैथुन करता था।

63
00:05:29,880 --> 00:05:31,040
‎और जब पूरा कर चुका होता था,

64
00:05:31,920 --> 00:05:32,800
‎जैसे, ठीक है,

65
00:05:33,720 --> 00:05:35,200
‎मैं ठीक हूँ। मैं बस चला जाता था।

66
00:05:35,960 --> 00:05:36,800
‎पता है।

67
00:05:37,280 --> 00:05:38,440
‎वह एक तरह से अजीब है।

68
00:05:39,080 --> 00:05:41,320
‎कि मैं आग के बीच में खड़ा होता था

69
00:05:42,240 --> 00:05:44,800
‎और आग के जलते समय मैं हस्त-मैथुन करता था।

70
00:05:45,320 --> 00:05:46,360
‎वैसा कौन करता है?

71
00:05:47,320 --> 00:05:48,320
‎मेरा मतलब समझ रहे हैं।

72
00:05:53,400 --> 00:05:56,640
‎यह ऐसा है जैसे कोई दूसरी आवाज़ मुझ से कह रही हो,

73
00:05:56,720 --> 00:05:57,920
‎"आग लगाने का समय।" है न?

74
00:05:58,920 --> 00:06:01,040
‎जैसे, "आग लगाने का समय…"

75
00:06:04,760 --> 00:06:06,800
‎मैं कहना चाहता हूँ कि वह दूसरा व्यक्ति है।

76
00:06:08,400 --> 00:06:09,360
‎मुझे ऐसा लगता है,

77
00:06:10,440 --> 00:06:14,000
‎मेरे अंदर मेरे अलावा कुछ और था, कोई और था।

78
00:06:19,680 --> 00:06:21,880
‎एक बार मैंने अपने ही घर को आग लगा दी थी।

79
00:06:22,680 --> 00:06:24,480
‎सब लोग चर्च जा रहे थे।

80
00:06:26,640 --> 00:06:29,000
‎मैंने आग लगा दी और मैं वापस बिस्तर पर गया

81
00:06:29,560 --> 00:06:30,560
‎और लेट गया।

82
00:06:31,640 --> 00:06:32,960
‎मैं बस वहीं लेटा रहा।

83
00:06:33,960 --> 00:06:37,000
‎मुझे पता चलता उससे पहले,
‎अग्निशामक मुझे बिस्तर से खींच कर

84
00:06:37,080 --> 00:06:38,600
‎घर से बाहर ले जा रहे थे

85
00:06:38,680 --> 00:06:40,240
‎और मेरे अंदर धुआँ भर चुका था।

86
00:06:42,120 --> 00:06:45,280
‎उन्होंने पूछा "घर को किसने आग लगाई?"
‎मैंने कहा, "मुझे नहीं पता।"

87
00:06:47,680 --> 00:06:49,320
‎मुझे पता चला कि वह मैं ही था।

88
00:06:52,440 --> 00:06:54,440
‎क्या वह मैं था या कोई और था?

89
00:06:55,240 --> 00:06:57,080
‎मुझे नहीं पता, मैं आपको नहीं बता सकता।

90
00:06:59,200 --> 00:07:00,840
‎मैं… मैं वैसा नहीं करता हूँ।

91
00:07:01,320 --> 00:07:04,080
‎ज़रूर कोई और होगा, मैं वैसा नहीं करता हूँ।

92
00:07:13,080 --> 00:07:18,280
‎यार, मैंने 12 साल की उम्र में
‎चरस फूँकना और वाइन पीना शुरू कर दिया था।

93
00:07:19,600 --> 00:07:22,640
‎फिर मैंने वेलियम और उत्तेजक दवाएँ लेना शुरू किया,

94
00:07:24,320 --> 00:07:26,280
‎इमारतों के ऊपर चलना शुरू किया।

95
00:07:28,240 --> 00:07:32,360
‎यह ऐसा है, जब मैं ऐसी चीज़ें करता हूँ,
‎तो मैं बहुत दबंग होता हूँ।

96
00:07:32,440 --> 00:07:35,440
‎मुझे लगता है जैसे मेरा कद दस फीट का है
‎और मैं ये चीज़ें करना शुरू कर देता हूँ।

97
00:07:42,320 --> 00:07:43,760
‎जब तक मैं 16 साल का हुआ,

98
00:07:45,000 --> 00:07:48,000
‎मैं ह्यूस्टन की सड़कों पर था।

99
00:07:49,000 --> 00:07:51,600
‎मैं हर तरह की चीज़ से उत्तेजित हो रहा था।

100
00:07:53,280 --> 00:07:55,560
‎मैं एक दुकान में जाता और कुछ चुरा लेता

101
00:07:55,640 --> 00:07:58,280
‎और किसी से पैसे ले लेता, मैं वह करता था।

102
00:08:03,200 --> 00:08:08,200
‎सन् 1977 में, 19 की उम्र में, मैडिसन को
‎कई सारे अपराधों के लिए जेल में डाला गया

103
00:08:10,080 --> 00:08:11,600
‎मैं 1983 में बाहर आया।

104
00:08:14,360 --> 00:08:17,640
‎मैं एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में नौकरी कर रहा था।

105
00:08:19,640 --> 00:08:23,720
‎जब तक वह नौकरी चली, चब तक अच्छी थी,
‎पर तभी मैंने कोकेन फूँकना शुरू कर दिया।

106
00:08:27,000 --> 00:08:29,240
‎उस आदत को बनाए रखने क लिए,

107
00:08:30,360 --> 00:08:33,560
‎उस समय मैं पागलों की तरह
‎लूट-पाट और चोरी-चकारी कर रहा था।

108
00:08:36,480 --> 00:08:38,720
‎तभी से मेरी ज़िंदगी गर्त में जाना शुरू हो गई।

109
00:08:43,120 --> 00:08:48,120
‎1988 में, मैडिसन पाँचवें वार्ड में
‎81-वर्षीय ब्यूलाह जॉलिवेट के पास रह रहा था

110
00:08:55,280 --> 00:08:56,560
‎उस दिन,

111
00:08:58,280 --> 00:08:59,280
‎वह अप्रैल का एक दिन था।

112
00:09:01,400 --> 00:09:02,960
‎मैं सड़क पर चल रहा था।

113
00:09:03,040 --> 00:09:05,560
‎मेरी जेब में, जैसे, 1800 डॉलर थे।

114
00:09:06,240 --> 00:09:11,520
‎और मेरी जेब में 85 ग्राम कोकेन थी।

115
00:09:14,000 --> 00:09:16,560
‎और मिस जॉलिवेट अपने बरामदे में बैठी थीं।

116
00:09:16,640 --> 00:09:18,640
‎मैंने उन्हें हाथ हिलाया और उन्होंने मुझे हाथ हिलाया।

117
00:09:19,280 --> 00:09:22,200
‎मैंने कूद कर बाड़ा पार किया
‎और उनके साथ बरामदे में जाकर बैठ गया।

118
00:09:24,760 --> 00:09:27,840
‎हम मौसम के बारे में बात कर रहे थे,
‎हाल-चाल पूछ रहे थे।

119
00:09:27,920 --> 00:09:30,040
‎बगीचा कैसा है और वह सब।

120
00:09:30,120 --> 00:09:33,800
‎मैं गैरेज की सफ़ाई करने में मदद करता था,
‎आंगन की सफ़ाई करता था।

121
00:09:35,400 --> 00:09:37,680
‎उस दिन मुझे कुछ नहीं चाहिए था।

122
00:09:38,560 --> 00:09:40,120
‎मुझे जो भी चाहिए था, सब मेरे पास था।

123
00:09:40,600 --> 00:09:42,160
‎मैं बस वहाँ बैठा हुआ था।

124
00:09:44,000 --> 00:09:47,600
‎अचानक से मुझे कुछ हो गया,
‎मेरा दिमाग ख़राब हो गया।

125
00:09:48,680 --> 00:09:51,840
‎वह उठीं और उन्होंने कहा, "जा रहे हो?"
‎और मैंने कहा, "ठीक है।"

126
00:09:52,560 --> 00:09:55,400
‎मैं उठा और उन्हें अंदर जाने में मदद की,
‎उनके लिए दरवाज़ा रोक कर रखा

127
00:09:56,320 --> 00:09:57,920
‎और किसी कमबख़्त कारण से

128
00:09:58,600 --> 00:10:01,160
‎मैंने उन्हें उनके घर के अंदर धक्का दे दिया।

129
00:10:02,440 --> 00:10:03,520
‎पता है…

130
00:10:04,600 --> 00:10:07,000
‎मैंने उन्हें अंदर धक्का दिया, वह ज़मीन पर गिर पड़ीं।

131
00:10:09,840 --> 00:10:11,800
‎मैंने उन्हें तीन या चार बार मारा।

132
00:10:14,080 --> 00:10:15,280
‎वह चिल्ला रही थीं।

133
00:10:17,600 --> 00:10:19,320
‎मैं उन्हें घसीटकर पीछे की तरफ़ ले गया,

134
00:10:19,400 --> 00:10:22,400
‎मैं अंदर भागा
‎और रसोई की दराज़ से चाकू निकालकर लाया

135
00:10:22,960 --> 00:10:24,400
‎और दो बार उन्हें चाकू मारा।

136
00:10:26,000 --> 00:10:27,600
‎बस ऐसे ही, जैसे…

137
00:10:32,000 --> 00:10:35,200
‎मुझे नहीं पता वह क्या था।
‎मुझे नहीं पता मैंने वह क्यों किया था।

138
00:10:39,280 --> 00:10:40,960
‎फिर मैं फ़र्श पर बैठा।

139
00:10:42,040 --> 00:10:45,240
‎मैं बस वहीं बैठ गया, उनके पास, बस वहीं पर।

140
00:10:51,480 --> 00:10:54,760
‎मुझे बताया गया मैंने बहुत सारी चीज़ें की थीं।
‎मुझे बताया कि मैंने घर को उथल-पुथल किया था…

141
00:10:55,320 --> 00:10:59,000
‎मुझे यक़ीन नहीं हुआ,
‎क्यंकि मैंने किसी के घर को उथल-पुथल नहीं किया था।

142
00:11:00,800 --> 00:11:03,360
‎कम से कम मुझे लगता है
‎कि मैंने घर को उथल-पुथल नहीं किया था।

143
00:11:05,080 --> 00:11:09,400
‎मैंने इतनी ड्रग्स ले रखी थी,
‎कुछ पता नहीं कि मैंने क्या किया था। मुझे नहीं पता।

144
00:11:22,480 --> 00:11:25,640
‎मैं बहुत दूर भाग गया, मैं इतना भागा
‎जब तक कि मुझ में भागने की ताक़त नहीं रही।

145
00:11:27,320 --> 00:11:28,880
‎मैं फ़ुटपाथ पर बैठा…

146
00:11:30,920 --> 00:11:33,120
‎टुआम और मेन सड़क के, मैं बस वहाँ बैठ गया।

147
00:11:37,480 --> 00:11:39,960
‎मुझे एहसास हुआ कि मैंने किसी को मार दिया है।

148
00:11:42,840 --> 00:11:44,440
‎नहीं, मैंने किसी को नहीं मारा।

149
00:11:45,480 --> 00:11:47,360
‎मैं किसी को नहीं मार सकता था, है न?

150
00:12:11,880 --> 00:12:14,960
‎पाँचवाँ वार्ड, ह्यूस्टन
‎टेक्सस

151
00:12:31,200 --> 00:12:34,480
‎पाँचवाँ वार्ड एक बहुत पुराना समुदाय है

152
00:12:34,560 --> 00:12:39,160
‎जो ह्यूस्टन में कई-कई सालों से स्थापित है।

153
00:12:40,920 --> 00:12:43,400
‎तब सन 1988 में, जब यह हत्या हुई थी,

154
00:12:43,480 --> 00:12:47,280
‎वह काफ़ी बड़ा अवैध रूप से ड्रग बेचने का इलाका था

155
00:12:47,880 --> 00:12:52,960
‎और मुझे नहीं लगता
‎कि इतने सालों में ज़्यादा कुछ बदलाव आया है।

156
00:12:57,400 --> 00:12:59,840
‎मेरा नाम सार्जेंट शैरन एवन्स है

157
00:12:59,920 --> 00:13:05,760
‎और मैं ब्यूलाह जॉलिवेट की
‎हत्या के मामले में नियुक्त जासूसों में से एक थी।

158
00:13:07,680 --> 00:13:13,040
‎ब्यूलाह जॉलिवेट की लाश
‎हत्या के दो दिन बाद मिली थी

159
00:13:20,320 --> 00:13:22,080
‎जाँच अफ़सर होने के नाते,

160
00:13:22,920 --> 00:13:24,880
‎जिस भी अपराध में हम तफ़तीश करते हैं,

161
00:13:24,960 --> 00:13:26,960
‎हम पीड़ित के प्रतिनिधि होते हैं।

162
00:13:30,280 --> 00:13:31,960
‎तो, ऐसा करते समय,

163
00:13:32,040 --> 00:13:35,440
‎मुझे लगता है कि मैं मिस जॉलिवेट की प्रतिनिधि हूँ।

164
00:13:41,120 --> 00:13:43,280
‎इस तफ़तीश को करने से हमें

165
00:13:43,360 --> 00:13:45,840
‎मिस जॉलिवेट के बारे में यह पता चला

166
00:13:45,920 --> 00:13:49,040
‎कि वह इस घर में कई सालों तक रही थीं

167
00:13:49,120 --> 00:13:52,200
‎और पड़ोसी उनकी इज़्ज़त करते थे
‎और उन्हें अच्छे से जानते थे।

168
00:13:54,880 --> 00:13:58,680
‎मेरे लिए, जिस पल मैं गाड़ी से निकलती हूँ,
‎सामने के दरवाज़े पर जाती हूँ

169
00:13:58,760 --> 00:14:00,080
‎और जब मैं दरवाज़ा खोलती हूँ,

170
00:14:00,160 --> 00:14:01,680
‎उसी समय तफ़तीश शुरू हो जाती है,

171
00:14:01,760 --> 00:14:05,560
‎मेरा काम है उस घर में
‎हर चीज़ की विस्तृत जानकारी लिखना।

172
00:14:06,040 --> 00:14:06,880
‎हर चीज़ की।

173
00:14:10,680 --> 00:14:14,000
‎जिस पल मैं अंदर गई,
‎उसी पल से मुझे पता था कि यह क्रूर होने वाला था।

174
00:14:16,120 --> 00:14:18,120
‎फ़र्श पर ख़ून था।

175
00:14:18,200 --> 00:14:20,960
‎पीड़िता के दो दाँत थे

176
00:14:21,040 --> 00:14:25,280
‎जो फ़र्श पर रखी दरी में ख़ून में सने हुए पड़े थे।

177
00:14:25,360 --> 00:14:28,120
‎और फिर ख़ून के निशान थे जो उस जगह से

178
00:14:28,200 --> 00:14:31,160
‎गलियारे में और फिर पूरे घर में जा रहे थे।

179
00:14:32,680 --> 00:14:34,880
‎उनकी साइड टेबल से एक रेडियो गायब था,

180
00:14:34,960 --> 00:14:38,040
‎उसने उस रेडियो के तार से उनका गला घोंटा था,

181
00:14:38,120 --> 00:14:39,800
‎वह तार तब भी वहीं था।

182
00:14:40,280 --> 00:14:43,760
‎और साथ ही फ़र्श पर
‎ख़ून से सना एक चाकू था, उनके क़रीब पड़ा था

183
00:14:44,240 --> 00:14:47,480
‎जिसे उसने उन्हें दो बार पीठ में घोंपा था।

184
00:14:47,560 --> 00:14:49,280
‎शव-परीक्षा के अनुसार,

185
00:14:49,360 --> 00:14:52,880
‎अंत के वे दो बार घोंपे गए चाकू के निशान से ही
‎उनकी मौत हुई थी।

186
00:14:53,400 --> 00:14:58,160
‎तो, जब आपको पता है कि उसने
‎मिस जॉलिवेट को बेरहमी से पूरे घर में पीटा,

187
00:14:58,240 --> 00:15:01,600
‎उन्हें लातें मारी और तार से उनका गला घोंटा

188
00:15:01,680 --> 00:15:04,880
‎और हीटर उनके पैरों पर रखा,

189
00:15:04,960 --> 00:15:07,760
‎उन सब घटनाओं से उनकी मौत नहीं हुई थी।

190
00:15:07,840 --> 00:15:11,520
‎उन घटनाओं से
‎उनके ही घर में उन पर बर्बरता की गई थी।

191
00:15:14,200 --> 00:15:16,920
‎उसने मिस जॉलिवेट के घर की एक-एक चीज़ देखी,

192
00:15:17,000 --> 00:15:19,600
‎ऐसी चीज़ें ढूँढने के लिए जिन्हें वह बेच सकता था।

193
00:15:20,160 --> 00:15:22,880
‎उसने हर कमरे के परदे लगा दिए थे

194
00:15:22,960 --> 00:15:25,720
‎ताकि उसे उनके घर के हर सामान को देखने के लिए
‎जितना समय चाहिए था

195
00:15:25,800 --> 00:15:28,600
‎या ज़रूरत थी, उतना समय ले सकता।

196
00:15:29,600 --> 00:15:33,800
‎मेरी जानकारी में,
‎डैरिल ने कम से कम तीन बार घर के अंदर-बाहर किया

197
00:15:33,880 --> 00:15:37,680
‎और उसने घर छोड़ दिया
‎और मौहल्ले के कुछ घरों में गया

198
00:15:37,760 --> 00:15:41,400
‎और उसने उन सामानों को
‎यहाँ के एक ड्रग डीलर को बेच दिया।

199
00:15:44,200 --> 00:15:47,280
‎उसे घर के अंदर-बाहर जाने में कोई समस्या नहीं थी,

200
00:15:47,360 --> 00:15:50,440
‎भले ही उसने उन्हें इस तरह
‎बेरहमी से प्रताड़ित किया था।

201
00:15:58,000 --> 00:15:59,920
‎वह कौन था और उसने यह कैसे किया,

202
00:16:00,000 --> 00:16:02,760
‎ये चीज़ें समझने के लिए वे जानकारियाँ बहुत ज़रूरी हैं।

203
00:16:03,960 --> 00:16:05,760
‎वह अचानक किया गया काम नहीं था।

204
00:16:06,680 --> 00:16:10,600
‎ऐसा नहीं था कि उसने उन्हें एक बार मारा
‎और उनका सिर मेज़ से टकराया और वह मर गईं।

205
00:16:12,080 --> 00:16:15,240
‎मेरी राय में, डैरिल मैडिसन को
‎दूसरों को दर्द देने में बहुत मज़ा आता था।

206
00:16:15,720 --> 00:16:17,520
‎उसने अपने दिमाग़ में इसकी योजना बनाई थी,

207
00:16:17,600 --> 00:16:20,200
‎या जब वह घर में था तब, या दोनों,

208
00:16:20,280 --> 00:16:22,240
‎लेकिन उसे कोई जल्दी नहीं थी।

209
00:16:30,960 --> 00:16:37,240
‎मैडिसन की पहचान पड़ोसियों ने की
‎और 9 अप्रैल, 1988 को उसे गिरफ़्तार कर लिया गया

210
00:16:46,720 --> 00:16:52,600
‎मुक़दमे में, एक जूरी ने मैडिसन को दोषी साबित किया
‎मौत की सज़ा सुनाई

211
00:16:54,080 --> 00:17:00,600
‎टेक्सस एएंडएम यूनिवर्सिटी

212
00:17:07,920 --> 00:17:12,600
‎दोषी करार दिए जाने के फ़ैसले के बाद,
‎अदालत ने सज़ा का चरण शुरू किया

213
00:17:13,360 --> 00:17:17,160
‎मनोविज्ञान इमारत

214
00:17:17,240 --> 00:17:19,880
‎ठीक है, आज आने के लिए सभी को धन्यवाद।

215
00:17:19,960 --> 00:17:22,520
‎इस क्लास में जिसकी बात करेंगे,

216
00:17:22,600 --> 00:17:26,200
‎वह है सज़ा-ए-मौत का संक्षिप्त अवलोकन

217
00:17:26,280 --> 00:17:29,000
‎और इस तरह के मामलों में

218
00:17:29,080 --> 00:17:30,840
‎मानसिक स्वास्थ्य क्या भूमिका निभाता है।

219
00:17:30,920 --> 00:17:34,800
‎टेक्सस राज्य में, हर मृत्युदंड के मामले के लिए
‎मौत की सज़ा मानी जाती है

220
00:17:34,880 --> 00:17:39,760
‎…और यह गंभीरता को कम करने वाले उन सबूतों
‎के इर्द-गिर्द घूमता है जिससे जूरी यह तय करने पर

221
00:17:39,840 --> 00:17:43,880
‎विचार कर सकती है कि कोई व्यक्ति
‎अनिवार्य रूप से मौत की सज़ा के कम योग्य है।

222
00:17:45,480 --> 00:17:47,680
‎मेरा नाम जॉन ईडन्स है।

223
00:17:47,760 --> 00:17:50,560
‎मैंने फ़ॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक बनने का प्रशिक्षण लिया है

224
00:17:50,640 --> 00:17:53,840
‎और मैं टेक्सस एएंडएम यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर हूँ,

225
00:17:54,320 --> 00:17:58,640
‎जहाँ मैं क़रीब पिछले 20 सालों से
‎सज़ा-ए-मौत के हत्या के मामलों पर

226
00:17:58,720 --> 00:18:00,920
‎शोध कर रहा हूँ और सलाह दे रहा हूँ।

227
00:18:01,480 --> 00:18:04,600
‎आप किसी ऐसे की बात कर रहे हैं जिसे या तो

228
00:18:04,680 --> 00:18:08,680
‎मौत की सज़ा या परोल के बिना
‎आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई जा चुकी है।

229
00:18:08,760 --> 00:18:11,480
‎मैडिसन के वक़ील ने
‎गंभीरता को कम करने वाले सबूत प्रस्तुत किए

230
00:18:11,560 --> 00:18:14,160
‎ताकि वह मौजत की सज़ा के खिलाफ़ लड़ सके

231
00:18:14,240 --> 00:18:19,440
‎उसमें मैडिसन के बुरे अतीत की जानकारी थी

232
00:18:19,960 --> 00:18:21,560
‎क़ानून और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर

233
00:18:21,640 --> 00:18:24,160
‎तो, मौत की सज़ा के मामलों में, जैसे कि यह वाला,

234
00:18:24,240 --> 00:18:27,600
‎अभियुक्स पक्ष की भूमिका होती है

235
00:18:27,680 --> 00:18:30,680
‎उस समय मौजूद मनोवैज्ञानिक कारकों पर ध्यान देना,

236
00:18:30,760 --> 00:18:34,160
‎जिससे वे मुलज़िम को सकारात्मक तरीके से पेश कर सकें।

237
00:18:34,920 --> 00:18:37,200
‎हम किसी को बरी करने की
‎या उन्हें बेगुनाह कहने की

238
00:18:37,280 --> 00:18:40,040
‎या वे सज़ा पाने के लायक़ नहीं हैं,
‎ऐसा कहने की कोशिश नहीं कर रहे हें,

239
00:18:40,120 --> 00:18:42,480
‎बल्कि यह कह रहे हैं कि वह मरने के लायक़ नहीं है,

240
00:18:42,560 --> 00:18:45,680
‎टेक्सस द्वारा उपयोग किए जाने वाले
‎सज़ा क़ानून के आधार पर।

241
00:18:45,760 --> 00:18:47,560
‎अभियुक्त पक्ष का मुख्य सबूत

242
00:18:47,640 --> 00:18:51,200
‎मनौवैज्ञानिक डॉ. वैंडल डिकरसन की एक रिपोर्ट थी

243
00:18:51,280 --> 00:18:54,280
‎उन्होंने सज़ा सुनाए जाने से पहले
‎मैडिसन का आँकलन किया था

244
00:18:54,360 --> 00:18:59,760
‎और पाया था कि वह कई सारे
‎अत्यधिक मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों से जूझ रहा था

245
00:19:00,320 --> 00:19:01,560
‎क़ानून और मानसिक स्वास्थ्य

246
00:19:01,640 --> 00:19:03,680
‎दरअसल डॉ. डिकरसन ने कहा था

247
00:19:03,760 --> 00:19:07,080
‎कि डैरिल
‎विघटनशील व्यक्तित्व विकार से पीड़ित है।

248
00:19:07,160 --> 00:19:11,520
‎…वह बहुत ज़्यादा असमाजीकरण से पीड़ित है…

249
00:19:11,600 --> 00:19:13,560
‎अनिवार्य रूप से, प्राथमिक लक्षण

250
00:19:13,640 --> 00:19:15,600
‎एक ही व्यक्ति के अंदर रहने वाले

251
00:19:15,680 --> 00:19:19,240
‎कम से कम दो अलग-अलग व्यक्तित्वों की उपस्थिति है,

252
00:19:19,720 --> 00:19:23,160
‎जो ज़्यादातर समय शायद…

253
00:19:23,240 --> 00:19:25,800
‎एक दूसरे से पूरी तरह से अलग कार्य करते हैं।

254
00:19:26,400 --> 00:19:31,240
‎अतीत में लोग इसे
‎एकाधिक व्यक्तित्व विकार के नाम से बुलाते थे।

255
00:19:32,320 --> 00:19:36,400
‎…वह जो महसूस करता है और वह जो करता है
‎उसे समझने में उसे मुश्किल होती है…

256
00:19:36,480 --> 00:19:38,760
‎डॉ. डिकरसन के आंकलन के आधार पर,

257
00:19:39,240 --> 00:19:42,280
‎डैरिल का व्यक्तित्व अलग-अलग हिस्सों में बँटा हुआ है

258
00:19:42,360 --> 00:19:45,960
‎और उसके बर्ताव को काबू करने की उसकी क्षमता

259
00:19:46,040 --> 00:19:48,240
‎बहुत स्पष्ट रूप से बिगड़ी हई प्रतीत होती है।

260
00:19:52,000 --> 00:19:56,040
‎डॉ. जॉन ईडन्स

261
00:20:03,360 --> 00:20:04,320
‎मैडिसन एआरएसएन.एमपी3

262
00:20:04,400 --> 00:20:05,800
‎मैं लगभग 14 साल का था।

263
00:20:07,600 --> 00:20:08,760
‎मैं क्लास में था।

264
00:20:09,760 --> 00:20:11,840
‎क्लास में हर कोई मुझे घूर रहा था।

265
00:20:12,360 --> 00:20:13,640
‎तो टीचर ने कहा,

266
00:20:14,160 --> 00:20:16,080
‎"तुम किससे बात कर रहे हो?" मैंने कहा…

267
00:20:16,840 --> 00:20:19,080
‎"क्या मतलब है? मैं किसी से बात नहीं कर रहा।"

268
00:20:19,160 --> 00:20:22,040
‎क्लास में हर कोई मुझे देख रहा था,
‎मैं बात कर रहा था…

269
00:20:22,120 --> 00:20:24,680
‎लेकिन मुझे पता नहीं था कि मैं…

270
00:20:24,760 --> 00:20:25,600
‎बात कर रहा था।

271
00:20:26,080 --> 00:20:27,280
‎मुझे नहीं मालूम था।

272
00:20:29,080 --> 00:20:31,880
‎मुझे पता है वह दूसरा व्यक्तित्व है, वह होना ही था।

273
00:20:32,440 --> 00:20:34,720
‎वह बस अचानक से प्रकट हो जाता है।

274
00:20:39,400 --> 00:20:45,760
‎वह पृथक्करण और व्यक्तित्वलोप से
‎संबंधित लक्षणों का वर्णन कर रहा है।

275
00:20:45,840 --> 00:20:52,720
‎यह तथ्य कि वह ख़ुद से बात कर रहा है और उसे
‎इस बात का एहसास नही है, यह थोड़ा असामान्य है।

276
00:20:52,800 --> 00:20:57,040
‎यह निश्चित रूप से किसी ऐसे व्यक्ति का संकेत है

277
00:20:57,120 --> 00:20:59,680
‎जो ख़ुद के कुछ हिस्सों से‎ ‎अलग या खंडित है।

278
00:21:01,840 --> 00:21:03,840
‎मुझे नहीं पता कि मैंने मिस जॉलिवेट को क्यों मारा।

279
00:21:05,320 --> 00:21:06,240
‎मुझे सच में नहीं पता।

280
00:21:08,400 --> 00:21:09,840
‎वह आक्रोश की तरह है।

281
00:21:12,200 --> 00:21:14,560
‎ऐसा आक्रोश का दौरा जो अचानक पड़ जाता है।

282
00:21:15,480 --> 00:21:18,600
‎मतलब, उन्होंने मेरे साथ कभी कुछ नहीं किया।
‎पता है, लेकिन…

283
00:21:19,600 --> 00:21:21,040
‎मैंने उनकी जान क्यों ली?

284
00:21:27,080 --> 00:21:29,360
‎मुद्दा यह है, क्या डेरिल नैतिक रूप से इतना सक्षम है

285
00:21:29,440 --> 00:21:31,440
‎कि वह वास्तव में मौत के योग्य है?

286
00:21:32,000 --> 00:21:35,760
‎और अगर मैं सामने दिख रही बात मानूँ

287
00:21:35,840 --> 00:21:40,520
‎कि डॉ. डिकरसन ने किस तरह
‎डैरिल की मानसिक स्थिति का वर्णन किया है,

288
00:21:40,600 --> 00:21:46,280
‎तो फिर, ज़ाहिर है, वह मेरे लिए
‎गंभीरता को कम करने वाला बहुत बड़ा कारक होगा

289
00:21:46,360 --> 00:21:48,200
‎जिसे जूरी को ध्यान में रखना चाहिए।

290
00:21:50,200 --> 00:21:52,000
‎मेरे दिमाग़ में इस मामले को बनाना

291
00:21:52,080 --> 00:21:54,120
‎बहुत मुश्किल होगा

292
00:21:54,200 --> 00:21:57,440
‎कि यह कोई ऐसा है
‎जिसके लिए मौत की सज़ा उपयुक्त है।

293
00:21:59,880 --> 00:22:03,080
‎अगर मैं जादू की छड़ी घुमाकर
‎डैरिल को ऐसी जगह पर रख पाता

294
00:22:03,160 --> 00:22:06,560
‎जहाँ उसके जैसे किसी को वाक़ई में रहना चाहिए,

295
00:22:06,640 --> 00:22:09,560
‎तो वह फ़ॉरेन्सिक मनोवैज्ञानक अस्पताल होता,

296
00:22:09,640 --> 00:22:12,000
‎न कि किसी जेल में।

297
00:22:12,480 --> 00:22:14,280
‎लेकिन मेरे पास जादू की छड़ी नहीं है।

298
00:22:19,200 --> 00:22:23,040
‎गंभीरता कम करने वाले सबूतों को सुनने के बाद,
‎जूरी को यह फ़ैसला भी लेना था

299
00:22:23,120 --> 00:22:26,720
‎कि अगर मैडिसन समाज के लिए एक सतत ख़तरा था

300
00:22:33,760 --> 00:22:38,160
‎डैलास, टेक्सस

301
00:22:46,880 --> 00:22:51,920
‎अमेरिका में टेक्सस का हत्या के लिए
‎मौत की सज़ा का क़ानून लगभग अनूठा है

302
00:22:52,000 --> 00:22:55,920
‎और जूरी को दो ख़ास सवालों के जवाब देने होते हैं।

303
00:22:57,000 --> 00:23:01,200
‎एक है "क्या मुलज़िम द्वारा किया गया कृत…"

304
00:23:01,280 --> 00:23:04,960
‎"क्या वह जानबूझकर किया गया था?
‎क्या वह उस व्यक्ति की मृत्यु का कारण बना?"

305
00:23:06,280 --> 00:23:09,840
‎अगला कदम यह है
‎कि जूरी को सर्वसम्मति से यह तय करना होगा कि

306
00:23:09,920 --> 00:23:15,120
‎कि मुलज़िम को समाज के लिए
‎एक सतत ख़तरा बनाया जाए।

307
00:23:15,200 --> 00:23:18,480
‎और अगर वे
‎पहले और दूसरे ख़ास मुद्दे पर सहमति दिखाते हैं,

308
00:23:18,560 --> 00:23:20,880
‎तो वह अपने आप मौत की सज़ा में बदल जाती है।

309
00:23:23,480 --> 00:23:28,840
‎यह सिक्का उछालने जैसा है।
‎ज़िंदगी या फिर मौत। बस इतना ही।

310
00:23:28,920 --> 00:23:33,520
‎कप्तान

311
00:23:33,600 --> 00:23:35,760
‎मेरा नाम जेम्स डब्ल्यू. मारक्वार्ट है

312
00:23:35,840 --> 00:23:39,000
‎और मैंने समाजशास्त्री,
‎अपराध विज्ञान विशेषज्ञ होने का प्रशिक्षण लिया है।

313
00:23:39,880 --> 00:23:43,120
‎और मैंने डेरिल मैडिसन मामले में एक व्यक्ति के
‎भविष्य में गंभीर या स्थायी

314
00:23:43,200 --> 00:23:46,760
‎मनोवैज्ञानिक नुकसान पहुँचाने की प्रवृत्ति
‎के ख़ास क्षेत्र में एक विशेषज्ञ के रूप में गवाही दी थी।

315
00:23:50,600 --> 00:23:54,520
‎सबसे पहले, डैरिल इस हत्या के लिए
‎पूरी तरह से ज़िम्मेदार था।

316
00:23:54,600 --> 00:23:56,600
‎उसमें कोई संदेह नहीं है।

317
00:23:56,680 --> 00:23:57,520
‎लेकिन…

318
00:23:57,600 --> 00:24:02,320
‎क्या इस मामले में सज़ा के संबंध में
‎गंभीरता को कम करे वाले कारक हैं?

319
00:24:02,400 --> 00:24:05,120
‎मेरा मानना है कि बिल्कुल हाँ, कारक हैं।

320
00:24:05,200 --> 00:24:07,200
‎पहली उपलब्ध जेल

321
00:24:07,280 --> 00:24:10,280
‎डैरिल एक ग़रीब अफ़्रीकी-अमेरिकी परिवार में
‎पला-बड़ा था।

322
00:24:10,760 --> 00:24:14,000
‎उसके पिता बहुत गाली-गलौज करते थे

323
00:24:14,080 --> 00:24:17,320
‎और उसके तीन और भाई-बहन थे,
‎तो कुल मिलाकर चार बच्चे थे

324
00:24:17,400 --> 00:24:19,360
‎और उन सभी से भयानक बर्ताव किया गया था।

325
00:24:19,440 --> 00:24:22,520
‎और मेरे ख़्याल से
‎उनमें से कई छोटी उम्र में ही चल बसे थे।

326
00:24:23,560 --> 00:24:26,080
‎पता है, उसका कभी समाजीकरण नहीं हुआ

327
00:24:26,160 --> 00:24:27,960
‎कि किस तरह से एक इंसान बनना है।

328
00:24:28,040 --> 00:24:31,640
‎तो, उसे केवल आम ज़िंदगी में ढलने में बहुत परेशानी हुई

329
00:24:31,720 --> 00:24:34,120
‎और उस वजह से वह बच्चा एक ऐसे रास्ते पर

330
00:24:34,680 --> 00:24:36,440
‎चल पड़ा… उसके पास कोई विकल्प नहीं था।

331
00:24:36,520 --> 00:24:37,960
‎कतई नहीं था।

332
00:24:45,280 --> 00:24:50,400
‎अगर आप उस अपराध के समय ह्यूस्टन का संदर्भ देखें,

333
00:24:51,120 --> 00:24:53,960
‎तो ह्यूस्टन कोकेन में अटा पड़ा था।

334
00:24:55,920 --> 00:24:59,480
‎और शहर में हिंसक अपराधों की बाढ़ आई हुई थी।

335
00:25:00,880 --> 00:25:02,720
‎मुझे समाचार देखना याद है।

336
00:25:02,800 --> 00:25:06,200
‎हर रात, एक और हत्या होची थी, एक और हत्या…

337
00:25:06,280 --> 00:25:08,640
‎ऐसा था जैसे हर दिन यही चल रहा था।

338
00:25:10,280 --> 00:25:14,600
‎ऐसा था जैसे कोई रेलगाड़ी पहाड़ से उतर रही हो,
‎लेकिन उसमें चालक न हो।

339
00:25:14,680 --> 00:25:16,680
‎और वह उन सब में फँस गया।

340
00:25:20,480 --> 00:25:23,160
‎अगर उस समय मैं उस जूरी में होता,

341
00:25:23,240 --> 00:25:26,480
‎शहर में जब इतनी हत्याएँ चल रही थीं,

342
00:25:26,560 --> 00:25:30,320
‎तो शायद मैं सोच रहा होता,
‎"मैं तुम पर कोई नर्मी नहीं बरतने वाला।"

343
00:25:37,560 --> 00:25:40,720
‎गंभीरता कम करने वाले कारकों को सुनने के बाद भी,
‎23 जून 1989 को

344
00:25:40,800 --> 00:25:46,520
‎जूरी ने डैरिल मैडिसन को मौत की सज़ा सुनाई

345
00:25:56,600 --> 00:25:58,080
‎आप मानें या न मानें,

346
00:25:58,160 --> 00:26:01,560
‎जब उन लोगों ने मुझे मौत की सज़ा सुनाई
‎तो मुझे ज़रा भी एहसास नहीं हुआ।

347
00:26:03,040 --> 00:26:06,400
‎मुझे नहीं पता था कि कैसे महसूस करूँ।
‎मुझे कोई एहसास ही नहीं होता।

348
00:26:06,480 --> 00:26:08,120
‎मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है।

349
00:26:08,640 --> 00:26:11,280
‎जब मेरी माँ चल बसीं, मेरे भाई, मेरी बहनें चल बसीं…

350
00:26:11,920 --> 00:26:13,880
‎मैंने किसी के लिए एक आँसू भी नहीं बहाया।

351
00:26:17,000 --> 00:26:18,920
‎मुझे नहीं पता कि लोगों के द्वारा प्यार किया जाना…

352
00:26:19,800 --> 00:26:21,240
‎कैसा महसूस होता है।

353
00:26:21,880 --> 00:26:24,360
‎नहीं पता। मुझे नहीं पता कि वह कैसा होता है।

354
00:26:25,680 --> 00:26:27,440
‎मैं आपको नहीं बता सकता कि वह क्या होता है।

355
00:26:37,600 --> 00:26:39,760
‎जेम्स डब्ल्यू. मारक्वार्ट

356
00:26:39,840 --> 00:26:42,080
‎उस बंदे की लगभग पैदाइश से ही परिस्थियाँ अनुचित थीं

357
00:26:42,160 --> 00:26:45,920
‎क्योंकि स्कूल में उसे दिक्कतें थीं,

358
00:26:46,000 --> 00:26:46,960
‎घर में उसे दिक्कतें थीं।

359
00:26:47,960 --> 00:26:51,320
‎अगर आपको यह लत होती है और ये चीज़ें हैं,
‎तो आप डरे हुए होते हो।

360
00:26:51,400 --> 00:26:55,400
‎और कोकेन की लत वाले लोग
‎ऐसा ख़तरनाक बर्ताव करने लगते हैं।

361
00:26:56,040 --> 00:27:02,080
‎और उस कारण से, उसके दिमाग़ में
‎किसी भी तरह का अवरोधक नष्ट हो चुका था।

362
00:27:02,160 --> 00:27:06,000
‎उसने उसे लक्ष्य की तरह देखा और उसे मारने
‎निकल पड़ा। उसने उस बारे में सोचा तक नहीं।

363
00:27:06,080 --> 00:27:08,080
‎उसने आवेग में आकर…

364
00:27:09,200 --> 00:27:10,840
‎उसने आवेग में आकर ऐसा निर्णय लिया,

365
00:27:10,920 --> 00:27:14,120
‎इसके किसी भी प्रभाव के बारे में सोचे बिना ही।

366
00:27:15,800 --> 00:27:18,560
‎वह कोई पेशेवर हिंसक अपराधी नहीं है।

367
00:27:18,640 --> 00:27:22,520
‎वह अव्यवस्थित है
‎और कल को वह दुकान में चोरी कर सकता है।

368
00:27:23,080 --> 00:27:26,840
‎उसमें वे हिंसक प्रवृत्तियाँ नहीं हैं

369
00:27:26,920 --> 00:27:29,160
‎जिससे वह भविष्य में ख़तरा बन सकता है।

370
00:27:29,240 --> 00:27:30,920
‎ब्रूस स्मिथ सीनियर अवॉर्ड

371
00:27:31,000 --> 00:27:34,480
‎मैं समझता हूँ, उसने एक भयावह अपराध किया,
‎मुझे समझ आता है।

372
00:27:34,560 --> 00:27:39,120
‎लेकिन उस समय मौत की सज़ा उचित सज़ा नहीं थी।

373
00:27:39,200 --> 00:27:41,040
‎मैं बस, मैं नहीं मानता कि वह उचित थी।

374
00:27:49,040 --> 00:27:54,160
‎केटी में स्वागत है

375
00:27:54,240 --> 00:27:57,760
‎शानदार ग्रिगोज़ टेक्स-मेक्स में स्वागत है

376
00:28:03,400 --> 00:28:04,760
‎एक जाँच अफ़सर होने के नाते,

377
00:28:05,480 --> 00:28:08,080
‎मुझे हमारी न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है।

378
00:28:10,080 --> 00:28:12,880
‎हम अपनी पूरी क़ाबिलियत से तफ़तीश करते हैं।

379
00:28:12,960 --> 00:28:15,680
‎अभियोजक, परीक्षण प्रक्रिया से गुज़रते हैं

380
00:28:15,760 --> 00:28:18,840
‎और सारे सबूत एक जूरी के सामने पेश किए जाते हैं।

381
00:28:20,440 --> 00:28:24,000
‎वह जूरी दोनों पक्षों की बात सुनती है
‎और हर वह चीज़ जो उनके सामने पेश की जाती है

382
00:28:24,080 --> 00:28:25,480
‎और वे फ़ैसला लेते हैं।

383
00:28:25,560 --> 00:28:27,640
‎जो भी हो, उन्हें उसे दोषी क़रार देने में

384
00:28:27,720 --> 00:28:30,240
‎और मौत की सज़ा सुनाने में कोई समस्या नहीं हुई।

385
00:28:31,240 --> 00:28:35,400
‎मैरिस्को

386
00:28:36,640 --> 00:28:42,760
‎ब्यूलाह जॉलिवेट के परिवार के
‎कोई क़रीबी सदस्य नहीं रहे हैं

387
00:28:49,320 --> 00:28:52,480
‎मैं अब भी मिस जॉलिवेट को
‎फ़र्श पर उसी स्थिति में पड़ा हुई देख सकती हूँ,

388
00:28:52,560 --> 00:28:54,520
‎जिसमें वह थीं।

389
00:28:55,160 --> 00:28:59,360
‎और इसी से मुझे यहाँ बैठकर
‎उनके लिए आवाज़ उठाने में मदद मिलती है।

390
00:28:59,960 --> 00:29:03,960
‎इस समय, केवल हम ही हैं
‎जो मिस जॉलिवेट के प्रतिनिधि हैं।

391
00:29:07,080 --> 00:29:10,320
‎मुझे पता है कि धरती पर उनके आख़िरी पल कैसे थे

392
00:29:11,040 --> 00:29:13,520
‎और मैं नहीं चाहती कि उस हिस्से को भुला दिया जाए।

393
00:29:27,280 --> 00:29:32,200
‎फ़ोर्मिया, इटली

394
00:29:33,120 --> 00:29:35,120
‎टिकट

395
00:29:38,560 --> 00:29:41,360
‎मैंने दो फाँसी की सज़ाएँ देखी हैं।

396
00:29:42,680 --> 00:29:47,840
‎अमेरिकी में फाँसी की सज़ा देखने वाली मैं
‎पहली इतालवी महिला थी।

397
00:29:49,960 --> 00:29:52,680
‎और वह बहुत मुश्किल था,

398
00:29:52,760 --> 00:29:55,680
‎क्योंकि आप देख सकते हैं,

399
00:29:56,240 --> 00:30:00,040
‎लेकिन आप मरने वाले व्यक्ति के लिए कुछ कर नहीं सकते।

400
00:30:01,800 --> 00:30:03,240
‎वह ऐसा अनुभव है

401
00:30:03,320 --> 00:30:09,280
‎जो आपके दिल और दिमाग़ में ज़िदगी भर रहेगा।

402
00:30:14,120 --> 00:30:15,480
‎मेरा नाम मिखेला मान्चीनी है

403
00:30:15,560 --> 00:30:20,040
‎और मैंं मौत की सज़ा को ख़त्म करने के लिए
‎इतालवी गठबंधन की उपाध्यक्ष हूँ।

404
00:30:24,800 --> 00:30:29,920
‎इतालवी गठबंधन के नाते
‎हम कई सारे कैदियों की मदद करने की कोशिश करते हैं,

405
00:30:30,000 --> 00:30:32,640
‎ख़ासकर अमेरिका में,

406
00:30:32,720 --> 00:30:38,440
‎क्योंकि यह अंतिम लोकतंत्र है
‎जो मौत की सज़ा का उपयोग करता है।

407
00:30:40,200 --> 00:30:43,160
‎हमारा इरादा है कि हम वहाँ जाकर

408
00:30:43,240 --> 00:30:46,840
‎उन्हें यह समझाने में मदद करें कि शायद

409
00:30:47,360 --> 00:30:50,000
‎यह सही हल नहीं है।

410
00:30:51,280 --> 00:30:53,000
‎हम दुनिया के नागरिक हैं।

411
00:30:54,600 --> 00:30:56,600
‎हमें चिंता होनी चाहिए

412
00:30:57,480 --> 00:31:00,560
‎कि दूसरे देशों में क्या हो रहा है।

413
00:31:02,480 --> 00:31:04,520
‎पिछले 30 सालों के दौरान,

414
00:31:04,600 --> 00:31:07,560
‎मिखेला ने ऐसे कई कैदियों की मदद की है
‎जिन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई थी

415
00:31:07,640 --> 00:31:12,480
‎मिखेला के काम के बारे में सुनने के बाद,
‎मैडिसन ने उन्हें पत्र लिखा

416
00:31:14,880 --> 00:31:18,280
‎पहली बार जब मुझे डैरिल मैडिसन का ख़त मिला,

417
00:31:18,360 --> 00:31:22,360
‎वह 1995 में था।

418
00:31:23,360 --> 00:31:25,880
‎मैंने उसे जवाबी ख़त लिखना शुरू किए।

419
00:31:26,480 --> 00:31:28,920
‎और उसके बाद,
‎हमारा एक-दूसरे को ख़त लिखना चलता रहा।

420
00:31:29,800 --> 00:31:32,760
‎और, 1996 में,

421
00:31:33,600 --> 00:31:36,000
‎मैं उससे पहली बार मिलने गई।

422
00:31:38,680 --> 00:31:44,000
‎और, तब से, वह मेरे परिवार का हिस्सा बन गया।

423
00:31:47,880 --> 00:31:50,240
‎उसकी मदद करने के लिए

424
00:31:50,320 --> 00:31:53,920
‎मुझे जिस चीज़ ने राज़ी किया

425
00:31:54,000 --> 00:31:58,280
‎वह यह तथ्य था कि वह बहुत अकेला था

426
00:31:58,840 --> 00:32:02,840
‎और उसकी किसी ने कभी देखभाल नहीं की थी, सच में।

427
00:32:05,080 --> 00:32:11,240
‎केवल एक बार मैं डैरिल से आँखें नहीं मिला पाई थी…

428
00:32:12,520 --> 00:32:19,520
‎यह वह दिन था जब मैंने
‎उस महिला की तस्वीर देखी थी जो मर गई थी।

429
00:32:21,280 --> 00:32:25,160
‎अगर किसी ने मेरी दादी को मारा होता,

430
00:32:28,200 --> 00:32:32,920
‎तो मैं चाहती कि वह शख़्स
‎अपने अपराध के लिए जेल में ही रहे।

431
00:32:34,360 --> 00:32:37,200
‎लेकिन, मिलने के दौरान,

432
00:32:38,760 --> 00:32:41,600
‎उससे बात करके

433
00:32:41,680 --> 00:32:43,800
‎और उसकी बातें सुनकर,

434
00:32:44,560 --> 00:32:47,720
‎मुझे समझ आया कि, उस समय,

435
00:32:47,800 --> 00:32:50,560
‎जो मेरे सामने था…

436
00:32:50,640 --> 00:32:55,320
‎वह अब वह इंसान नहीं था जिसने अपराध किया था।

437
00:32:55,880 --> 00:32:57,560
‎वह मेरा मित्र डैरिल था।

438
00:33:00,840 --> 00:33:04,640
‎साल 2001 में, पाँच साल की दोस्ती के बाद,

439
00:33:04,720 --> 00:33:08,480
‎मिखेला को पता चला
‎कि एक महीने के अंदर मैडिसन को फाँसी दे दी जाएगी

440
00:33:11,000 --> 00:33:14,720
‎मेरा इरादा उसकी जान बचाने का था।

441
00:33:16,680 --> 00:33:18,000
‎मुझे फ़र्क नहीं पड़ता था कैसे।

442
00:33:20,600 --> 00:33:23,920
‎उसकी फाँसी से तीन हफ़्ते पहले,

443
00:33:24,760 --> 00:33:29,640
‎हमने जल्दी में जाने की
‎और एक अच्छा वक़ील ढूँढने की कोशिश की,

444
00:33:29,720 --> 00:33:31,720
‎कोई ऐसा जो उसकी मदद कर सकता,

445
00:33:32,440 --> 00:33:34,120
‎ठोस तरीके से।

446
00:33:35,080 --> 00:33:39,480
‎और हम ख़ुशकिस्मत थे
‎क्योंकि हमें मेयर और ब्राउन मिला,

447
00:33:39,560 --> 00:33:44,240
‎जिसने मुफ़्त में हमारी मदद करने का प्रस्ताव दिया।

448
00:33:44,320 --> 00:33:45,520
‎मेयर, ब्राउन और प्लैट

449
00:33:45,600 --> 00:33:48,120
‎जब उन्होंने सारे काग़ज़ात देखे,

450
00:33:48,200 --> 00:33:50,320
‎उन्हें तुरंत समझ आ गया

451
00:33:50,400 --> 00:33:56,080
‎कि शायद वे डैरिल के लिए कुछ उपयोगी कर सकते थे।

452
00:33:56,960 --> 00:34:00,360
‎मैडिसन के नए वक़ीलों ने सफलतापूर्वक दलील दी

453
00:34:00,440 --> 00:34:04,040
‎कि उसके मुक़दमे के दौरान गंभीरता को कम करने वाले
‎कारकों पर उपयुक्त रूप से विचार नहीं किया गया था

454
00:34:13,560 --> 00:34:17,320
‎मैडिसन को एक नए मुक़दमे का मौका

455
00:34:17,400 --> 00:34:22,400
‎या अपने बाकी के प्राकृतिक जीवन को
‎जेल में बिताने का विकल्प दिया गया था

456
00:34:25,480 --> 00:34:27,160
‎डैरिल बहुत डरा हुआ था।

457
00:34:30,680 --> 00:34:34,800
‎और जब कोई डरा हुआ होता है,

458
00:34:35,400 --> 00:34:37,680
‎तो बहुत मुश्किल होता है…

459
00:34:38,920 --> 00:34:44,160
‎सोच पाना, चुन पाना और फ़ैसला ले पाना।

460
00:34:45,160 --> 00:34:49,360
‎लेकिन, ज़ाहिर है, यह जोख़िम था कि दूसरी जूरी

461
00:34:49,440 --> 00:34:52,760
‎उसकी मौत की सज़ा की पुष्टि कर सकती थी।

462
00:34:56,000 --> 00:34:58,120
‎वह फिर से मुक़दमा नहीं लड़ना चाहता था।

463
00:34:58,920 --> 00:35:02,960
‎तो, काफ़ी सोच-विचार करने के बाद,

464
00:35:03,640 --> 00:35:09,440
‎उसने बाक़ी की पूरी ज़िंदगी जेल में काटना
‎स्वीकार कर लिया।

465
00:35:12,960 --> 00:35:15,960
‎2009 में, 20 साल
‎मौत की सज़ा पाने वाला कैदी रहने के बाद,

466
00:35:16,040 --> 00:35:21,280
‎डैरिल मैडिसन को परोल की संभावना के बिना
‎आजीवन कारावास की सज़ा फिर से सुनाई गई

467
00:35:43,600 --> 00:35:46,840
‎मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ
‎कि उसकी सज़ा पलट दी गई।

468
00:35:48,240 --> 00:35:49,360
‎मैं निराश हूँ

469
00:35:50,000 --> 00:35:53,560
‎क्योंकि मेरे ख़्याल से
‎उस समय हमारा मामला बहुत मज़बूत था।

470
00:36:08,800 --> 00:36:10,800
‎एक समझदार व्यक्ति के रूप में,
‎मैंने ऐसा नहीं किया होता।

471
00:36:11,640 --> 00:36:12,480
‎पता है?

472
00:36:14,240 --> 00:36:17,240
‎मुझे सच में लगता है कि मेरे अलावा कोई और है।

473
00:36:17,320 --> 00:36:19,520
‎शायद, मेरे ड्रग्स लेने की वजह से

474
00:36:19,600 --> 00:36:23,920
‎यह दूसरा व्यक्तित्व जो मुझ में है,

475
00:36:24,000 --> 00:36:25,080
‎अक्सर निकल कर आ जाता है।

476
00:36:26,880 --> 00:36:30,000
‎यह ऐसा है जैसे
‎एक और आवाज़ को मैं कहते हुए सुन सकता हूँ,

477
00:36:30,840 --> 00:36:32,840
‎"हाँ, यह तुमने किया था।" पता है।

478
00:36:34,720 --> 00:36:36,760
‎मैं कहता हूँ, "नहीं, मैंने नहीं किया।"

479
00:36:37,680 --> 00:36:40,400
‎मैं अपने साथ ही कोई खेल खेल रहा हूँ।

480
00:36:50,680 --> 00:36:55,680
‎मेरा निजी ख़्याल है कि डैरिल, साथ ही कुछ और कैदी,

481
00:36:55,760 --> 00:36:58,560
‎निश्चित रूप से वे जिन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई है,

482
00:36:58,640 --> 00:37:01,000
‎उन्होंने प्रणाली से सीख लिया है

483
00:37:01,080 --> 00:37:02,720
‎कि उन्हें क्या कहना है।

484
00:37:05,880 --> 00:37:09,120
‎मुझे लगता है कि जिन लोगों को हमने कैद किया है
‎उनके लिए यह कहना सामान्य है

485
00:37:09,200 --> 00:37:11,160
‎कि यह उनकी मानसिक स्थिति थी,

486
00:37:11,240 --> 00:37:12,760
‎या उनकी परवरिश के कारण था,

487
00:37:12,840 --> 00:37:15,240
‎या बचपन में उनका उत्पीड़न हुआ था।

488
00:37:15,320 --> 00:37:19,760
‎उन्हें ड्रग की लत थी,
‎बाद में वे लोग हर तरह के कारण देते हैं

489
00:37:19,840 --> 00:37:21,880
‎कि उन्होंने जो किया वह क्यों किया।

490
00:37:39,880 --> 00:37:45,080
‎मेरे निजी ख़्याल से डैरिल का यह कहना
‎कि वह उस समय मानसिक रूप से बीमार था

491
00:37:45,160 --> 00:37:47,640
‎और उसे लगता है कि वह कोई और था,

492
00:37:47,720 --> 00:37:50,760
‎शायद अब वह उसे इस नज़रिए से देखता हो,

493
00:37:50,840 --> 00:37:53,040
‎पर उस समय ऐसा नहीं था।

494
00:37:53,600 --> 00:37:55,760
‎शायद अब वह थोड़ा पछता रहा है,

495
00:37:56,680 --> 00:37:59,280
‎लेकिन उससे मिस जॉलिवेट वापस नहीं आ जाएँगी।

496
00:37:59,360 --> 00:38:01,760
‎उससे वह अपनी बाकी की ज़िंदगी नहीं जी सकतीं।

497
00:38:01,840 --> 00:38:04,720
‎उन्होंने उसके हाथों जो दर्द और क्रूरता सही थी

498
00:38:04,800 --> 00:38:06,920
‎जब उसने वह अपराध किया था,

499
00:38:07,440 --> 00:38:09,120
‎उससे वह ख़त्म नहीं हो जाता।

500
00:38:13,280 --> 00:38:15,840
‎मिस जॉलिवेट इसकी हक़दार हैं

501
00:38:16,680 --> 00:38:19,080
‎कि उसने उनके साथ जो किया
‎उसके लिए उसे मौत की सज़ा मिले,

502
00:38:19,160 --> 00:38:22,520
‎क्योंकि उसने उनकी जान लेकर वही अपराध किया था।

503
00:38:24,680 --> 00:38:28,280
‎मेरी राय में,
‎वह बिना परोल के आजीवन कारावास के लायक़ नहीं है।

504
00:38:46,440 --> 00:38:50,560
‎अनिवार्य 90 दिन के ब्रेक के बाद,
‎सुधार के टेक्सस विभाग ने

505
00:38:50,640 --> 00:38:53,360
‎डेरिल मैडिसन के साथ दूसरे साक्षात्कार की अनुमति दी

506
00:38:55,280 --> 00:38:57,520
‎मेरे मुक़दमे के दौरान, हर चीज़ से गुज़रने के बाद,

507
00:38:57,600 --> 00:38:59,880
‎सारी गवाही सुनने के बाद

508
00:38:59,960 --> 00:39:01,640
‎और पलट कर मेरी ज़िंदगी को देखने पर

509
00:39:03,080 --> 00:39:04,400
‎और जो मैंने किया था,

510
00:39:06,080 --> 00:39:09,120
‎उस समय, हाँ, मैं मौत की सज़ा का हक़दार था।

511
00:39:10,280 --> 00:39:12,200
‎आप ऐसे किसी की जान नहीं ले लेते

512
00:39:12,680 --> 00:39:14,840
‎जो इतने समय से जी रहा हो।

513
00:39:15,560 --> 00:39:17,600
‎और आपको उसकी सज़ा मिलनी चाहिए।

514
00:39:17,680 --> 00:39:20,040
‎मैंने जो किया
‎उसके लिए मैं मौत की सज़ा पाने के लायक़ था।

515
00:39:20,120 --> 00:39:21,560
‎हाँ, मैं समझता हूँ।

516
00:39:22,480 --> 00:39:24,400
‎क़ानून इसी तरह से काम करता है, हाँ?

517
00:39:26,480 --> 00:39:29,840
‎मैं जीवन भर के लिए कैद हूँ। कभी बाहर नहीं निकलूँगा…

518
00:39:33,320 --> 00:39:34,160
‎पता है…

519
00:39:34,240 --> 00:39:35,840
‎मैं हैवान नहीं हूँ, है न?

520
00:39:36,360 --> 00:39:37,920
‎लेकिन मैंने एक अपराध किया था

521
00:39:38,560 --> 00:39:39,920
‎और उसकी सज़ा काट रहा हूँ।

522
00:39:45,600 --> 00:39:49,480
‎डैरिल ने कम से कम तीन बार घर के अंदर-बाहर किया

523
00:39:49,560 --> 00:39:54,560
‎और उसने घर छोड़ दिया और उन सामानों को
‎यहाँ के एक ड्रग डीलर को बेच दिया।

524
00:39:57,280 --> 00:40:00,440
‎मेरी राय में, डैरिल मैडिसन को
‎दूसरों को दर्द देने में बहुत मज़ा आता था।

525
00:40:01,120 --> 00:40:02,800
‎उसने अपने दिमाग़ में इसकी योजना बनाई थी,

526
00:40:02,880 --> 00:40:06,000
‎या जब वह घर में था तब, या दोनों…

527
00:40:06,080 --> 00:40:07,520
‎लेकिन उसे कोई जल्दी नहीं थी।

528
00:40:11,960 --> 00:40:14,480
‎यह वही जासूस हैं जो मेरे मामले पर नियुक्त थीं?

529
00:40:15,360 --> 00:40:16,960
‎वे लोग मुझसे सवाल पूछते रहे

530
00:40:18,240 --> 00:40:20,720
‎और मैंने उन्हें ठीक वही बताया जो मैंने किया था।

531
00:40:21,680 --> 00:40:23,000
‎किसी चीज़ के बारे में झूठ नहीं बोला।

532
00:40:23,960 --> 00:40:25,960
‎मैंने उस घर से सामान लिया था।

533
00:40:26,040 --> 00:40:28,280
‎पहले मेरी ऐसी कोई योजना नहीं थी,

534
00:40:29,000 --> 00:40:31,480
‎लेकिन जब मैं अंदर गया, उनके मरने के बाद,

535
00:40:31,560 --> 00:40:34,000
‎मैंने घर से सामान ले जाना शुरू कर दिया।

536
00:40:35,240 --> 00:40:37,360
‎उस सामान को मैंने कोकेन के लिए बेचा था।

537
00:40:37,920 --> 00:40:41,280
‎मैं एक ड्रग शौक़ीन की तरह सोच रहा था।
‎मेरा दिमाग साफ़ नहीं था।

538
00:40:42,320 --> 00:40:44,400
‎मैं ड्रग शौक़ीन था। मुझे ड्रग्स चाहिए थी।

539
00:40:45,120 --> 00:40:46,400
‎वह बस वही था।

540
00:40:49,600 --> 00:40:52,640
‎मैंने मिस जॉलिवेट की
‎हत्या करने की योजना नहीं बनाई थी।

541
00:40:53,320 --> 00:40:58,000
‎वह तब हुआ जब मैं वहाँ था, ठीक है?
‎वह बस… अचानक, वह बस…

542
00:40:58,840 --> 00:41:00,160
‎वह अलग चीज़ थी।

543
00:41:00,240 --> 00:41:01,760
‎जब मैं एक बार अंदर गया,

544
00:41:01,840 --> 00:41:05,240
‎मेरा पूरा सोचने का नज़रिया बदल गया।

545
00:41:07,960 --> 00:41:10,640
‎मैं ख़ुद को बुरा इंसान नहीं मानता हूँ, लेकिन…

546
00:41:11,680 --> 00:41:12,960
‎हम जब भी कुछ ग़लत…

547
00:41:13,880 --> 00:41:17,040
‎करते हैं तो हमें समाज को
‎हमारा कर्ज़ चुकाना पड़ता है।

548
00:41:19,640 --> 00:41:21,080
‎शायद मुझे वह अच्छा न लगे, लेकिन,

549
00:41:21,640 --> 00:41:24,960
‎जैसा कि कहावत है, "जैसा करनी, वैसी भरनी।"

550
00:41:29,600 --> 00:41:32,640
‎जब मैं पैदा हुआ था,
‎तो मेरी दादी नें मेरा नाम बब्बा रखा था।

551
00:41:33,440 --> 00:41:35,800
‎मैं अपने दूसरे व्यक्तित्व को यही बुलाता हूँ।

552
00:41:38,880 --> 00:41:40,000
‎बब्बा…

553
00:41:41,560 --> 00:41:44,040
‎ऐसा नहीं कहूँगा कि मेरा अपर स्वरूप है, लेकिन…

554
00:41:46,280 --> 00:41:48,480
‎जैकिल और हाइड की तरह है।

555
00:41:49,800 --> 00:41:52,960
‎पता है, वह मुझे मुश्किल में डाल देता है।
‎मैं इस तरह से वर्णन करूँगा।

556
00:41:53,680 --> 00:41:54,520
‎वह…

557
00:41:55,480 --> 00:41:58,440
‎ऐसा है जैसे मैं ख़ुद से ही सवाल पूछता हूँ, है न?

558
00:41:58,960 --> 00:42:02,120
‎पता है, "तुमने वह क्यों किया?"

559
00:42:03,760 --> 00:42:07,000
‎मैं आधी रात को उठकर कोठरी में चक्कर लगाता हूँ।

560
00:42:07,960 --> 00:42:08,920
‎वह कहता है…

561
00:42:10,880 --> 00:42:11,880
‎"नींद नहीं आ रही?"

562
00:42:13,160 --> 00:42:15,840
‎यह पागलपन है, यार… मुझे नहीं पता…

563
00:42:18,480 --> 00:42:21,160
‎उम्मीद करता हूँ
‎कि वह किसी दिन कुछ बेवकूफ़ाना न कर बैठे।

564
00:42:24,720 --> 00:42:27,200
‎मैं यहाँ हूँ इसलिए यह डरावना नहीं है, हाँ?

565
00:42:28,080 --> 00:42:29,840
‎अगर मैं वहाँ बाहर होता, तो बात अलग होती।

566
00:43:01,280 --> 00:43:04,200
‎संवाद अनुवादक: अदिति जैन

