1
00:00:16,080 --> 00:00:21,120
‎योजना यही थी कि हम अलास्का जाकर

2
00:00:22,120 --> 00:00:26,280
‎अपनी ज़िंदगियाँ वहीं जिएँगे।

3
00:00:26,920 --> 00:00:28,040
‎बस इतना ही था।

4
00:00:32,480 --> 00:00:36,840
‎हमने हमेशा सोचा था कि हम सारी ज़िंदगी साथ रहेंगे।

5
00:00:41,560 --> 00:00:48,400
‎अमेरिका में हर साल 45,000 से ज़्यादा लोग
‎बंदूक से संबंधित चोट से मरते हैं

6
00:00:49,120 --> 00:00:52,520
‎मोन्टाना
‎राज्य जेल पशु फ़ार्म

7
00:00:52,600 --> 00:00:57,160
‎मुझे नहीं पता था कि लेस्ली को क्या हुआ था।

8
00:01:00,000 --> 00:01:06,160
‎उनमें से, 500 से भी कम को
‎दुर्घटनावश हो गया माना जाता है

9
00:01:08,080 --> 00:01:11,720
‎मुझे लगा, "ख़ैर, शायद वह ठीक है, शायद कुछ…"

10
00:01:12,320 --> 00:01:15,000
‎"वह इतना बुरा नहीं था। शायद वह बुरा सपना था।"

11
00:01:17,920 --> 00:01:21,960
‎नर्स, उसने कहा, "ख़ैर, सुनो, वह गुज़र चुकी है।"

12
00:01:22,600 --> 00:01:24,400
‎"उसे मरे हुए काफ़ी समय हो गया है।"

13
00:01:28,800 --> 00:01:30,840
‎और फिर सारी चीज़ों का एहसास होने लगा।

14
00:01:33,600 --> 00:01:38,800
‎यह कैदी संख्या 3007136 की कहानी है

15
00:01:46,560 --> 00:01:48,200
‎NETFLIX सीरीज़

16
00:01:59,120 --> 00:02:03,400
‎दोहराता इतिहास

17
00:02:04,400 --> 00:02:11,360
‎मोन्टाना राज्य जेल

18
00:02:32,200 --> 00:02:33,720
‎-क्या आप तैयार हैं?
‎-हाँ।

19
00:02:33,800 --> 00:02:34,640
‎ठीक है!

20
00:02:35,360 --> 00:02:36,240
‎सुन पा रहा हूँ।

21
00:02:38,400 --> 00:02:39,480
‎ओह, अच्छा आप वहाँ हैं!

22
00:02:44,560 --> 00:02:49,080
‎साल 2009 में, मोन्टाना के फ़ोर्ट बेंटन में
‎गोली चलने के एक मामले में

23
00:02:49,160 --> 00:02:52,520
‎डेनियल पॉल्सरड को कई चोटें लगी

24
00:02:54,240 --> 00:02:58,960
‎ख़ैर, गोली यहाँ से घुसी थी

25
00:02:59,800 --> 00:03:03,720
‎और यहाँ से बाहर निकली थी।

26
00:03:03,800 --> 00:03:08,240
‎आप ऑपरेशन ये बना हुआ इतना लंबा निशान देख सकते हैं।

27
00:03:09,280 --> 00:03:13,000
‎यह दिखने में बहुत अजीब लगता है।

28
00:03:13,080 --> 00:03:17,520
‎और उन्होंने कहा था,
‎"तुम शायद वापस कभी बोल नहीं पाओगे।"

29
00:03:19,560 --> 00:03:24,840
‎उसकी साथी लेस्ली डेविडसन की
‎घटना-स्थल पर ही मृत्यु हो गई

30
00:03:32,480 --> 00:03:35,280
‎मेरा नाम डेनियल जॉन पॉल्सरड है।

31
00:03:37,280 --> 00:03:41,160
‎मैं नाइहार्ट, मोन्टाना में पला-बड़ा हूँ।

32
00:03:41,240 --> 00:03:42,680
‎नाइहार्ट में प्रवेश कर रहे हैं

33
00:03:42,760 --> 00:03:47,960
‎उस ज़माने में उस शहर में केवल 35 लोग रहते थे।

34
00:03:48,040 --> 00:03:49,600
‎नाइहार्ट
‎असुविधा की दुकान

35
00:03:49,680 --> 00:03:52,400
‎हर कोई एक-दूसरे को
‎और दूसरों के पालतू कुत्तों को भी जानता था।

36
00:03:55,800 --> 00:04:00,120
‎मैं पाँच साल की उम्र से मछली पकड़ने लगा था।

37
00:04:04,520 --> 00:04:08,000
‎मैंने काफ़ी कैंपिंग और शिकार किया था।
‎काफ़ी शिकार किया था।

38
00:04:08,880 --> 00:04:10,760
‎मुझे बहुत पसंद था। सब बहुत अच्छा था।

39
00:04:10,840 --> 00:04:13,920
‎हमारे पास ज़्यादा पैसे नहीं थे,
‎पर मुझे उसकी परवाह नहीं थी।

40
00:04:20,600 --> 00:04:24,080
‎हाई स्कूल ख़त्म करने के बाद, पॉल्सरड ने

41
00:04:24,160 --> 00:04:27,880
‎अमेरीकी सेना के 101वें एयरबोर्न विभाग में
‎नाम दर्ज करवा दिया

42
00:04:30,080 --> 00:04:34,880
‎मैं एयरबोर्न पैदल सेना में पैदल सैनिक था।

43
00:04:35,800 --> 00:04:41,480
‎हम ऑपरेशन डेज़र्ट स्टॉर्म में गए
‎और कुवैत की आज़ादी का युद्ध भी लड़ा।

44
00:04:43,480 --> 00:04:45,920
‎इसने मुझे कुछ हद तक ज़िंदगी के लिए…

45
00:04:47,400 --> 00:04:48,400
‎तैयार कर दिया।

46
00:04:50,240 --> 00:04:55,000
‎सेना में केवल ख़ून-ख़राबा ही नहीं था। मैंने जो…

47
00:04:55,680 --> 00:05:00,600
‎सबसे बुरी चीज़ देखी वह था

48
00:05:00,680 --> 00:05:03,840
‎लोगों के साथ बर्ताव।

49
00:05:05,040 --> 00:05:09,120
‎मैंने कुछ औरतों को अधमरा होने तक पीटे जाते देखा।

50
00:05:11,640 --> 00:05:15,120
‎ऐसे बच्चे देखे
‎जिनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था, पता है।

51
00:05:17,480 --> 00:05:22,800
‎अपने साथी सैनिकों के साथ जंग में जाना…

52
00:05:24,240 --> 00:05:27,840
‎मैं इसे भाईचारे के अलावा और कोई नाम नहीं दे सकता।

53
00:05:30,640 --> 00:05:32,600
‎आपस में एक भरोसा होता है। हाँ।

54
00:05:36,360 --> 00:05:39,240
‎घर लौटने तक बस काम में लगे रहो।

55
00:05:47,240 --> 00:05:50,120
‎सेना छोड़ने के बाद,

56
00:05:50,200 --> 00:05:54,800
‎पॉल्सरड कलाकार बनने के लिए अमेरिका लौट आया

57
00:05:57,520 --> 00:06:01,040
‎मैं हमेशा से कला के काम में शामिल होना चाहता था।

58
00:06:01,840 --> 00:06:06,640
‎इसीलिए मैं ड्युरैंगो, कोलोरैडो में मूर्तिकार बन गया।

59
00:06:08,880 --> 00:06:13,240
‎और वाह, वह काम लगभग पाँच साल तक चला।

60
00:06:14,640 --> 00:06:17,080
‎फिर मैं वापस मोन्टाना लौट आया।

61
00:06:17,760 --> 00:06:20,440
‎पता है, और फिर वहाँ मेरी मुलाकात लेस्ली से हुई।

62
00:06:23,320 --> 00:06:25,160
‎वह बहुत सुंदर थी

63
00:06:25,240 --> 00:06:29,440
‎और उसका व्यक्तित्व…

64
00:06:29,520 --> 00:06:31,120
‎एकदम अलग हटकर नहीं था।

65
00:06:31,200 --> 00:06:32,200
‎वह ज़्यादा…

66
00:06:32,880 --> 00:06:34,960
‎मिलनसार थी।

67
00:06:40,560 --> 00:06:42,760
‎वह कभी ज़्यादा बाहर नहीं निकली थी

68
00:06:44,000 --> 00:06:46,000
‎और मैंने बाहर की दुनिया से उसका परिचय करवाया।

69
00:06:48,080 --> 00:06:51,160
‎और उसने उसे अपनाया। उसे मज़ा आने लगा।

70
00:06:54,000 --> 00:06:57,120
‎और हमने शिकार करना शुरू किया…

71
00:07:00,120 --> 00:07:01,280
‎उसका निशाना सटीक था।

72
00:07:02,440 --> 00:07:04,360
‎वह सुरक्षा को प्राथमिकता देती थी।

73
00:07:06,160 --> 00:07:09,080
‎पूरी तरह पक्का होने तक वह गोली नहीं चलाती थी।

74
00:07:11,480 --> 00:07:12,440
‎वह बहुत अच्छी थी।

75
00:07:15,320 --> 00:07:18,320
‎बॉब का बार, रेस्तराँ और मोटेल
‎हफ़्ते में पाँच दिन खुला है

76
00:07:18,400 --> 00:07:20,440
‎नाइहार्ट
‎आप अग्निशामकों को धन्यवाद करता है

77
00:07:21,080 --> 00:07:27,440
‎साल 2005 में, पॉल्सरड और लेस्ली
‎एक साथ नाइहार्ट, मोन्टाना में रहने आ गए

78
00:07:29,920 --> 00:07:31,200
‎अरे, उस समय हमारे बीच

79
00:07:32,000 --> 00:07:33,920
‎बस प्यार था और कुछ नहीं।

80
00:07:37,640 --> 00:07:42,960
‎अपने पहले पति से उसका एक बेटा और तीन बेटियाँ हैं।

81
00:07:45,600 --> 00:07:49,200
‎लेस्ली अपने बच्चों की बिना अनुशासन के

82
00:07:49,280 --> 00:07:53,960
‎और बिना नतीजों की परवाह किए परवरिश करती थी।

83
00:07:54,560 --> 00:07:56,680
‎अगर हमारी कभी बहस होती थी,

84
00:07:57,320 --> 00:08:00,400
‎तो वह आमतौर पर उसके बच्चों के बारे में होती थी।

85
00:08:01,280 --> 00:08:04,440
‎हार्वेस्ट मून सैलून

86
00:08:04,520 --> 00:08:05,480
‎शिकारियों चाँद पर स्वागत है

87
00:08:05,560 --> 00:08:10,840
‎उसकी सबसे बड़ी बेटी
‎हमेशा उसे बार में ले जाना पसंद करती थी…

88
00:08:12,560 --> 00:08:14,360
‎वह मुझे पसंद नहीं करती थी

89
00:08:14,440 --> 00:08:20,560
‎क्योंकि लेस्ली अपना समय
‎उसके बजाय मेरे साथ बिता रही थी।

90
00:08:22,320 --> 00:08:25,520
‎सबसे छोटी बेटी, केली, हमेशा हमारे साथ रहती थी।

91
00:08:26,880 --> 00:08:29,800
‎वह अच्छी बच्ची है। वह बहुत समझदार है।

92
00:08:38,560 --> 00:08:44,880
‎2009 में, पॉल्सरड, लेस्ली और केली
‎लेस्ली के गृहनगर में रहने आ गए

93
00:08:45,600 --> 00:08:46,960
‎फ़ोर्ट बेंटन

94
00:08:47,040 --> 00:08:49,960
‎तो पहले लेस्ली गई और फिर मैं उसके पीछे गया।

95
00:08:52,400 --> 00:08:54,720
‎मैंने सारा सामान वहाँ पहुँचाने की पूरी कोशिश की।

96
00:08:56,200 --> 00:09:00,680
‎और जैसे ही हमने उस घर में रहना शुरू किया,

97
00:09:00,760 --> 00:09:03,040
‎तब यह हादसा हो गया। हाँ।

98
00:09:05,160 --> 00:09:09,840
‎थैंक्सगिविंग का दिन, 2009

99
00:09:14,560 --> 00:09:19,160
‎उस दिन हम फ़ोर्ट बेंटन के ठीक बाहर
‎शिकार कर रहे थे।

100
00:09:21,960 --> 00:09:25,240
‎पर हाँ, शायद सूरज उगने के ठीक बाद
‎शायद हम निकल गए थे।

101
00:09:26,640 --> 00:09:29,800
‎शायद उसे बच्चों के कई बार फ़ोन आ रहे थे

102
00:09:29,880 --> 00:09:32,560
‎और उसने कहा,
‎"तो, चलो घर चलना ही बेहतर होगा।"

103
00:09:34,800 --> 00:09:37,080
‎उसने डिनर की योजना बनानी शुरू की।

104
00:09:38,280 --> 00:09:40,600
‎उसे अपनी सबसे बड़ी बेटी का फ़ोन आया

105
00:09:41,440 --> 00:09:43,920
‎और तुरंत उनमें बहस शुरू हो गई।

106
00:09:50,640 --> 00:09:53,600
‎तो मैं उस अपार्टमेंट में गया जिसे हम ठीक कर रहे थे…

107
00:09:56,720 --> 00:10:01,000
‎और सारे औज़ार और बंदूकें गाड़ी से निकालकर

108
00:10:01,080 --> 00:10:03,600
‎अंदर लाकर घर में रख दीं।

109
00:10:06,040 --> 00:10:09,880
‎मैं बंदूकों को अंदर लाने से पहले
‎हमेशा उनसे गोलियाँ निकाल लिया करता था।

110
00:10:09,960 --> 00:10:13,080
‎मुझे लगता है उस दिन भी मैंने यही किया था।

111
00:10:13,160 --> 00:10:15,760
‎17वं स्ट्रीट
‎चुटौ

112
00:10:15,840 --> 00:10:20,240
‎अरे, शायद एक या डेढ़ घंटे बाद की बात होगी,

113
00:10:20,320 --> 00:10:22,280
‎वह अंदर आई

114
00:10:23,160 --> 00:10:25,000
‎और वह बियर लाई थी।

115
00:10:26,720 --> 00:10:31,760
‎हम बैठे और हमने शाम के मज़े लेना शुरू किया।

116
00:10:32,520 --> 00:10:35,800
‎पिस्तौल मेज़ पर पड़ी थी।

117
00:10:36,720 --> 00:10:39,160
‎वह एक .357 मैगनम थी।

118
00:10:40,400 --> 00:10:43,440
‎बेशक़, मैं उसे शिकार के मौसम के लिए रखता था।

119
00:10:43,520 --> 00:10:48,840
‎पता है, अगर कोई जानवर ज़ख्मी हो जाए
‎तो उसे ज़्यादा देर तक तकलीफ़ में छोड़ने के बजाय

120
00:10:48,920 --> 00:10:51,680
‎उसे तुरंत ख़त्म किया जा सकता था, पर…

121
00:10:52,800 --> 00:10:55,680
‎और जब मैं पिस्तौल से खेल रहा था,

122
00:10:57,760 --> 00:10:58,640
‎मैंने उसे घुमाया।

123
00:11:00,040 --> 00:11:02,480
‎नीचे किया, घुमाया और नीचे किया।

124
00:11:03,240 --> 00:11:05,920
‎वह फ़िज के पास से लौटी थी।

125
00:11:07,000 --> 00:11:08,840
‎मैं बैठा हुआ था।

126
00:11:08,920 --> 00:11:11,880
‎मैंने उसे घुमाया और उससे खेल रहा था,

127
00:11:11,960 --> 00:11:13,280
‎और गोली चल गई।

128
00:11:19,440 --> 00:11:24,360
‎वह तुरंत कुर्सी पर पीछे लुढ़की
‎और फ़र्श पर गिर गई, तो…

129
00:11:26,080 --> 00:11:28,080
‎मुझे पता चल गया कि उसे गोली लग गई है।

130
00:11:29,200 --> 00:11:34,840
‎लेस्ली को एक गोली सीधे सीने में लगी थी

131
00:11:37,000 --> 00:11:39,680
‎और वह सब बहुत जल्दी हुआ।

132
00:11:39,760 --> 00:11:42,280
‎वह… वह बहुत जल्दी मर गई।

133
00:11:44,640 --> 00:11:45,480
‎और वह…

134
00:11:45,560 --> 00:11:48,760
‎मैं बस इतना ही कह पाया,
‎"मुझे तुमसे प्यार है" और "मुझे माफ़ कर देना" और…

135
00:11:50,120 --> 00:11:53,240
‎उस समय कुछ नहीं किया जा सकता था।

136
00:11:57,640 --> 00:12:03,480
‎मैं कुर्सी पर बैठ गया और मैंने सोचा,
‎"ख़ैर, मुझे खुद को गोली…

137
00:12:03,560 --> 00:12:07,280
‎खुद को सिर में गोली मारकर ख़त्म करना होगा।"

138
00:12:09,160 --> 00:12:11,000
‎और मैंने कोशिश की।

139
00:12:11,960 --> 00:12:15,640
‎पहले मैं नहीं कर पाया, और तो मैंने…

140
00:12:16,680 --> 00:12:22,680
‎मैं फ़्रिज तक गया और उसमें से वोदका निकाल लाया।

141
00:12:23,600 --> 00:12:25,520
‎मैंने वोदका पी

142
00:12:25,600 --> 00:12:28,560
‎और मैं ट्रिगर दबाने में कामयाब रहा।

143
00:12:31,200 --> 00:12:34,520
‎ख़ैर, शायद उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है।

144
00:12:40,360 --> 00:12:46,120
‎सिर में गंभीर ज़ख्मों के साथ
‎पॉल्सरड को अस्पताल ले जाया गया

145
00:12:47,120 --> 00:12:52,960
‎नौ महीनों बाद,
‎उस पर लेस्ली की हत्या का इल्ज़ाम लगाया गया

146
00:12:57,840 --> 00:13:02,880
‎क्योंकि उसके बाद मैंने ख़ुद को गोली मार ली थी,
‎तो पुलिस ने मान लिया कि मैंने उसे जानबूझकर मारा।

147
00:13:05,640 --> 00:13:06,840
‎चुटौ काउंटी अदालत

148
00:13:06,920 --> 00:13:10,640
‎मुझे जानबूझकर हत्या का दोषी ठहराया गया

149
00:13:11,240 --> 00:13:15,400
‎और बिना परोल के आजीवन कारावास के साथ
‎अतिरिक्त दस साल की सज़ा सुनाई गई।

150
00:13:17,200 --> 00:13:24,080
‎अपने ज़ख्मों के कारण,
‎पॉल्सरड मुक़दमे के दौरान कुछ नहीं बोल पाया

151
00:13:24,720 --> 00:13:26,240
‎अदालत

152
00:13:26,320 --> 00:13:31,040
‎मुझे बच्चों को कभी यह बताने का मौका नहीं मिला,

153
00:13:31,120 --> 00:13:33,560
‎"सुनो, मैंने जानबूझकर नहीं किया था।"

154
00:13:35,120 --> 00:13:37,640
‎"यह एक भयानक दुर्घटना थी।"

155
00:13:38,520 --> 00:13:43,240
‎और उसको खोने का पछतावा और दर्द

156
00:13:43,320 --> 00:13:46,680
‎हमेशा मेरे साथ रहेगा

157
00:13:47,360 --> 00:13:50,040
‎और ख़ासकर क्योंकि वह मेरी ग़लती थी।

158
00:13:54,440 --> 00:13:58,280
‎ख़ैर, मैंने अपना भविष्य खो दिया।

159
00:13:58,360 --> 00:14:00,920
‎उसके बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया और…

160
00:14:01,000 --> 00:14:02,480
‎परिवार, आज़ादी, संस्कृति, प्रकृति

161
00:14:04,040 --> 00:14:06,120
‎उस दिन मैंने अपनी बाकी की ज़िंदगी

162
00:14:07,200 --> 00:14:08,160
‎खो दी।

163
00:14:10,720 --> 00:14:14,160
‎मैं हमेशा लेस्ली के बारे में सोचता हूँ। हमेशा।

164
00:14:28,440 --> 00:14:30,760
‎गोली चलने वाले दिन पर,

165
00:14:30,840 --> 00:14:35,440
‎घटना स्थल पर पहुँचने वाले पहले शख़्स
‎पुलिस प्रमुख जॉन टर्नर थे

166
00:14:40,280 --> 00:14:41,120
‎स्वागत है

167
00:14:41,200 --> 00:14:44,840
‎जब फ़ोन आया तब मैं और मेरी पत्नी
‎थैंक्सगिविंग के डिनर के लिए बैठ ही रहे थे।

168
00:14:51,600 --> 00:14:55,280
‎वह फ़ोन था कि कोई नशे में है या घायल है।

169
00:15:07,640 --> 00:15:09,080
‎जब मैं घटना स्थल पर पहुँचा,

170
00:15:11,160 --> 00:15:16,040
‎वहाँ फुटपाथ के पास सड़कमार्ग पर
‎एक आदमी पेट के बल पड़ा हुआ था।

171
00:15:19,960 --> 00:15:23,320
‎सबसे पहले मैंने सोचा कि वह फुटपाथ से गिर गया होगा

172
00:15:23,400 --> 00:15:24,760
‎और उसके चेहरे पर चोट लगी होगी।

173
00:15:24,840 --> 00:15:26,080
‎वह उलटी कर रहा था।

174
00:15:26,160 --> 00:15:29,440
‎पर जब मैंने उस पर गाड़ी की लाइट मारी,
‎मैंने देखा कि वह उल्टी नहीं थी।

175
00:15:29,520 --> 00:15:33,480
‎असल में वह खून था जो, पता है,
‎उसके मुँह से बहुत तेज़ी से रिस रहा था।

176
00:15:38,440 --> 00:15:40,560
‎मैंने उससे पूछा कि क्या वह गिर गया था।

177
00:15:40,640 --> 00:15:43,880
‎उसने गले से आवाज़ निकाली और ना में सिर हिलाया

178
00:15:43,960 --> 00:15:47,160
‎और संकेत से बताया, पता है, बंदूक को…

179
00:15:47,240 --> 00:15:49,080
‎ठुड्डी के नीचे रखने का संकेत दिया,

180
00:15:49,160 --> 00:15:51,560
‎जिसका मतलब मैंने समझा कि उसे गोली मारी गई थी।

181
00:15:51,640 --> 00:15:53,920
‎और मैंने उससे पूछा
‎कि क्या किसी ने उसे गोली मारी है

182
00:15:54,000 --> 00:15:57,840
‎और फिर से उसने गले से आवाज़ निकाली
‎और ना में सिर हिलाया।

183
00:15:59,720 --> 00:16:01,640
‎मैंने उससे पूछा कि क्या कोई उसके साथ था,

184
00:16:01,720 --> 00:16:04,400
‎और उसने हाँ में सिर हिलाया और गले से आवाज़ निकाली

185
00:16:04,480 --> 00:16:07,280
‎और अपने हाथ से पीछे की तरफ़ जाने का संकेत दिया।

186
00:16:07,360 --> 00:16:09,640
‎पुलिस अपराध स्थल वीडियो

187
00:16:09,720 --> 00:16:12,320
‎उसके पीछे, मुझे कई जगह खून पड़ा हुआ दिखा।

188
00:16:13,680 --> 00:16:16,120
‎खून उसके अपार्टमेंट तक जा रहा था।

189
00:16:18,800 --> 00:16:22,880
‎और जब मैंने अपार्टमेंट के अंदर देखा,
‎मैंने वहाँ किसी को फ़र्श पर पड़ा हुआ देखा।

190
00:16:24,480 --> 00:16:27,520
‎और मैं लेस्ली को देखते ही पहचान गया।

191
00:16:30,480 --> 00:16:33,400
‎ऐसे छोटे से समुदाय में, आप हर किसी को जानते हैं

192
00:16:34,160 --> 00:16:36,360
‎और हर कोई आपको जान जाता है।

193
00:16:40,080 --> 00:16:44,240
‎वह पीठ के बल पड़ी हुई थी
‎और उसके हाथ उसकी जैकेट की जेब में थे।

194
00:16:46,960 --> 00:16:48,440
‎उसे गोली मारी गई थी

195
00:16:49,040 --> 00:16:52,840
‎और फ़र्श पर उससे थोड़ी ही दूरी पर

196
00:16:52,920 --> 00:16:56,240
‎एक रूगर जीपी .357 रिवॉल्वर थी।

197
00:16:58,640 --> 00:17:03,600
‎इस तरह के हथियार का

198
00:17:04,760 --> 00:17:09,520
‎दुर्घटनावश चल जाना एक अत्यंत दुर्लभ घटना होगी।

199
00:17:10,240 --> 00:17:14,960
‎इस तरह की रिवॉल्वर के ट्रिगर को दबाने में
‎बहुत ज़्यादा ताक़त लगती है।

200
00:17:17,200 --> 00:17:20,880
‎पता है, लेस्ली के हाथ उसकी जेब में थे
‎और उसने उसे गोली मार दी।

201
00:17:21,640 --> 00:17:22,640
‎ऐसा कौन करता है?

202
00:17:25,840 --> 00:17:28,160
‎मेरे हिसाब से, हो ही नहीं सकता

203
00:17:28,240 --> 00:17:31,240
‎कि इसे कभी भी
‎एक दुर्घटना के रूप में गलत समझा जा सकता है।

204
00:17:50,000 --> 00:17:51,800
‎डैन और मेरी बहुत अच्छी जमती थी।

205
00:17:52,800 --> 00:17:54,920
‎उसके साथ रहने में हमेशा मज़ा आता था।

206
00:17:56,800 --> 00:18:00,240
‎उसे लोगों को हँसाना और उनमें जोश भरना पसंद था

207
00:18:00,320 --> 00:18:02,080
‎और वह कमाल का कलाकार था।

208
00:18:04,960 --> 00:18:06,360
‎मेरी नाम एलजे प्लेनर है।

209
00:18:07,320 --> 00:18:09,600
‎मैं डैन पॉल्सरड से सेना में मिला था।

210
00:18:13,400 --> 00:18:15,480
‎उसने मुझे यह 2018 में भेजा था।

211
00:18:16,480 --> 00:18:19,080
‎इस पर लिखा है, "पॉल्सरड और प्लेनर,
‎डेज़र्ट स्टॉर्म।"

212
00:18:19,760 --> 00:18:22,400
‎वह लड़कियों की तरह लिखता है।

213
00:18:22,480 --> 00:18:24,240
‎उसकी लिखावट लड़कियों जैसी है।

214
00:18:24,320 --> 00:18:27,120
‎हम उसे हमेशा चिढ़ाते थे। मैं तो चिढ़ाता था।

215
00:18:29,200 --> 00:18:30,320
‎"परिवार सदा के लिए।"

216
00:18:39,480 --> 00:18:41,400
‎हम एम60 मशीन गल चलाने वाले थे।

217
00:18:43,240 --> 00:18:45,320
‎और डैन और मैं करीब आ गए थे।

218
00:18:48,360 --> 00:18:51,000
‎एक बार की बात है जब हम एक मिशन पर थे,

219
00:18:51,080 --> 00:18:54,840
‎हमारी पलटन के सार्जेंट भागते हुए आए,

220
00:18:54,920 --> 00:18:57,640
‎यह कहते हुए कि हमारी तरफ़ कुछ टैंक आ रहे हैं

221
00:18:57,720 --> 00:19:01,040
‎और हम उन्हें किसी भी हालत में रोक नहीं पाएँगे।

222
00:19:02,720 --> 00:19:04,480
‎मैंने कहा, "ठीक है, दोस्त।"

223
00:19:05,760 --> 00:19:07,360
‎"शायद यही हमारा अंत होगा।"

224
00:19:08,120 --> 00:19:09,480
‎"तुम लड़ना चाहते हो या छुपना?"

225
00:19:11,680 --> 00:19:15,440
‎और उसने कहा,
‎"अगर तुम लड़ोगे, तो मैं तुम्हारे साथ लड़ूँगा।"

226
00:19:17,920 --> 00:19:18,960
‎ख़ैर,

227
00:19:20,240 --> 00:19:21,720
‎वह हमला कभी हुआ नहीं,

228
00:19:21,800 --> 00:19:24,600
‎पर मुझे पता था कि मेरे साथ ऐसा कोई है

229
00:19:25,720 --> 00:19:28,040
‎जो मरते दम तक लड़ने के लिए तैयार था।

230
00:19:33,600 --> 00:19:36,960
‎हम दोनों सेना छोड़कर
‎शिकार करने और मछलियाँ पकड़ने जाना चाहते थे।

231
00:19:39,360 --> 00:19:43,160
‎हर बार जब हम बात करते,
‎तो हमेशा इसी बारे में कि हम कब मिल रहे हैं

232
00:19:43,240 --> 00:19:47,480
‎और मैं तब तक सेना में था
‎और इसीलिए योजना बनाना मुश्किल था।

233
00:19:47,560 --> 00:19:49,320
‎तो हम कभी मिल नहीं पाए।

234
00:19:51,520 --> 00:19:56,800
‎मुझे हमारे एक और दोस्त का फ़ोन आया उसने कहा,

235
00:19:57,320 --> 00:19:59,880
‎"तुमने सुना कि पॉल्सरड के साथ क्या हुआ?"

236
00:19:59,960 --> 00:20:01,160
‎और मैंने कहा, "नहीं।"

237
00:20:01,240 --> 00:20:03,920
‎और उसने कहा, "यार, तुम्हें न्यूज़ देखनी चाहिए।"

238
00:20:04,760 --> 00:20:07,080
‎"उसने अपनी मंगेतर को मार दिया
‎और खुद को मारने की कोशिश की।"

239
00:20:07,160 --> 00:20:09,200
‎फ़ोर्ट बेंटन में जूरी ने आदमी को दोषी पाया

240
00:20:09,280 --> 00:20:11,000
‎और मैंने कहा, "ऐसा मुमकिन ही नहीं है।"

241
00:20:11,760 --> 00:20:14,160
‎"ऐसा मुमकिन ही नहीं है। वह ज़रूर कोई और होगा।"

242
00:20:15,800 --> 00:20:17,280
‎मुझे समझ ही नहीं आया।

243
00:20:17,960 --> 00:20:19,920
‎मुझे कुछ समझ नहीं आया।

244
00:20:22,880 --> 00:20:27,760
‎पॉल्सरड ने जेल से एलजे को ख़त लिखा

245
00:20:30,160 --> 00:20:35,160
‎मुझे इस बात का गुस्सा था
‎कि उसने ऐसा कुछ होने कैसे दिया।

246
00:20:35,680 --> 00:20:37,120
‎वह बंदूकों के साथ बड़ा हुआ था।

247
00:20:37,640 --> 00:20:40,560
‎हम हमेशा बंदूकें संभालते थे।

248
00:20:41,640 --> 00:20:43,000
‎ऐसा कैसे हो सकता था?

249
00:20:45,360 --> 00:20:47,200
‎उसने मुझसे कहा कि वह एक दुर्घटना थी।

250
00:20:48,200 --> 00:20:49,120
‎मुझे नहीं पता।

251
00:20:50,800 --> 00:20:54,440
‎जिस डैन को मैं जानता था,
‎मुझे यक़ीन नहीं होता कि वह कभी भी

252
00:20:55,400 --> 00:20:56,880
‎जानबूझकर उसे मार सकता था।

253
00:20:59,480 --> 00:21:02,600
‎जानते हैं, मैंने उससे कहा,
‎"तुम्हारे साथ न होने के लिए मैं माफ़ी चाहता हूँ।"

254
00:21:04,280 --> 00:21:06,200
‎"मेरा काम तुम्हें आंकना नहीं है।"

255
00:21:07,520 --> 00:21:08,440
‎"मेरा…"

256
00:21:10,360 --> 00:21:13,320
‎"मेरा काम है तुम्हारा भाई बनकर
‎तुम्हारा साथ देना।"

257
00:21:18,560 --> 00:21:19,640
‎वह ज़िम्मेदार है।

258
00:21:20,920 --> 00:21:22,280
‎वह इस बात को समझता है।

259
00:21:24,880 --> 00:21:26,000
‎डैन ने किसी की जान ली है।

260
00:21:26,880 --> 00:21:29,480
‎उस बंदूक ने अपने आप उसे नहीं मारा था।
‎ट्रिगर उसने दबाया था।

261
00:21:32,960 --> 00:21:37,360
‎ऐसे संगीन मामले में
‎आप कैसे किसी पर मुकदमा चला सकते हैं

262
00:21:37,440 --> 00:21:40,080
‎और उसे आजीवन कारावास के साथ
‎10 साल की अतिरिक्त सज़ा दे सकते हैं

263
00:21:40,760 --> 00:21:45,240
‎जब उसके पास
‎अपनी कहानी बताने का मौका ही नहीं है?

264
00:21:45,320 --> 00:21:49,280
‎वह बोल नहीं सकता, सिर पर बंदूक की गोली के
‎घाव के साथ एक दर्दनाक मस्तिष्क की चोट है

265
00:21:49,360 --> 00:21:54,400
‎और वह इतनी दवाइयाँ ले रहा है
‎कि वह तर्क के कोसों दूर है।

266
00:22:11,520 --> 00:22:13,080
‎खुला है

267
00:22:23,040 --> 00:22:24,160
‎वह हमेशा मज़ेदार थी,

268
00:22:25,120 --> 00:22:26,040
‎हमेशा मुस्कुराती थी,

269
00:22:27,400 --> 00:22:28,520
‎हमेशा मज़ा करना चाहती थी।

270
00:22:33,080 --> 00:22:35,320
‎जब वह अपनी सहेलियों के साथ बोलिंग करती थी,

271
00:22:35,840 --> 00:22:37,600
‎तो वे पार्टी करने वाली लड़कियाँ बन जाती थीं।

272
00:22:38,200 --> 00:22:41,600
‎और मैं भी पार्टी लड़कियों का हिस्सा बन गई थी,
‎जो बहुत बेकार है।

273
00:22:50,920 --> 00:22:53,400
‎मेरे पास लेस्ली की कुछ तस्वीरें हैं।

274
00:22:54,560 --> 00:22:56,400
‎यह वाली मेरी पसंदीदा है।

275
00:22:56,480 --> 00:22:59,160
‎यह तब की है जब लेस्ली के बाल छोटे हुआ करते थे।

276
00:23:00,400 --> 00:23:01,520
‎पर हमेशा एक मुस्कान थी।

277
00:23:02,240 --> 00:23:03,360
‎हमेशा एक मुस्कान थी।

278
00:23:04,520 --> 00:23:07,000
‎और ये दो उसकी बोलिंग वाली सहेलियों के साथ की है,

279
00:23:07,960 --> 00:23:09,960
‎वह बीच में है, मज़े कर रही है।

280
00:23:11,080 --> 00:23:13,080
‎कहीं किसी अजीब से बार में।

281
00:23:14,840 --> 00:23:16,440
‎मेरा नाम सूज़न येगर है।

282
00:23:17,160 --> 00:23:18,680
‎और लेस्ली मेरी बहन है।

283
00:23:19,680 --> 00:23:22,400
‎है, थी, हमेशा रहेगी।

284
00:23:32,920 --> 00:23:35,400
‎लेस्ली जब हमारे घर आई तब वह दो साल की थी

285
00:23:36,800 --> 00:23:38,000
‎उसे गोद लिया गया था।

286
00:23:39,200 --> 00:23:42,400
‎छोटी सी प्यारी लड़की जिसके सुनहरे घुंघराले बाल थे।

287
00:23:44,600 --> 00:23:48,280
‎उसके पिता ने उसकी माँ को
‎पीछे के बाड़े में मार दिया था।

288
00:23:50,000 --> 00:23:53,200
‎उसकी माँ को गोली मार दी थी
‎और फिर खुद को गोली मार ली थी।

289
00:23:54,760 --> 00:23:55,800
‎उसने वह देखा था।

290
00:23:55,880 --> 00:23:59,960
‎हत्या-खुदकुशी के मामले में
‎फ़ॉल्स के पुरुष, महिला की मौत

291
00:24:00,920 --> 00:24:03,440
‎तो, वह हमारे घर आ गई।

292
00:24:06,120 --> 00:24:10,320
‎उसके बहुत से दोस्त थे और वह हमेशा खुश रहती थी।

293
00:24:11,000 --> 00:24:12,320
‎वह ऐसी ही थी।

294
00:24:14,480 --> 00:24:17,840
‎उसने हाई स्कूल में
‎बास्केटबॉल खेला और दौड़ में भाग लिया,

295
00:24:17,920 --> 00:24:19,440
‎और फिर गर्मियों में तैराकी टीम चली गई।

296
00:24:19,520 --> 00:24:22,240
‎तो उसकी परवरिश अच्छी हुई थी।

297
00:24:25,000 --> 00:24:30,400
‎18 की उम्र में, लेस्ली ने
‎अपने हाई स्कूल प्रेमी से शादी कर ली थी

298
00:24:32,560 --> 00:24:36,080
‎उसने एक हफ़्ते के अंदर स्नातक कर लिया, शादी कर ली

299
00:24:37,080 --> 00:24:38,160
‎और 18 साल की हो गई।

300
00:24:40,800 --> 00:24:46,960
‎साल 2001 में तलाक लेने से पहले
‎इस जोड़े के चार बच्चे थे

301
00:24:52,760 --> 00:24:57,960
‎चार साल बाद,
‎लेस्ली और पॉल्सरड ने डेट करना शुरू किया

302
00:24:58,720 --> 00:25:00,520
‎बोलर्स ऐली

303
00:25:00,600 --> 00:25:02,240
‎उसके किसी भी और बॉयफ़्रेंड का परिचय

304
00:25:02,880 --> 00:25:04,880
‎उसकी सहेलियों से करवाया जाता था,

305
00:25:04,960 --> 00:25:08,320
‎और सब मिलकर साथ घूमने जाते थे
‎और सब साथ में मज़े करते थे।

306
00:25:08,400 --> 00:25:10,560
‎और इस वाले के साथ ऐसा नहीं हुआ।

307
00:25:12,760 --> 00:25:14,800
‎वह किसी भी तरह की प्रेम कहानी नहीं थी।

308
00:25:17,600 --> 00:25:19,160
‎वह कई बार घर छोड़कर आ गई थी।

309
00:25:22,280 --> 00:25:24,800
‎अगर उनके संबंध में
‎कोई तकलीफ़ न होती तो वह क्यों छोड़ती?

310
00:25:26,440 --> 00:25:30,640
‎मुझे पता था कि उसने लेस्ली को धमकी दी थी,
‎उसके गले पर चाकू रखा था,

311
00:25:31,960 --> 00:25:35,320
‎कि उसके घर छोड़ते समय
‎उसने अपनी गोद में बंदूक रखी हुई थी।

312
00:25:38,960 --> 00:25:42,160
‎उसने कहा था,
‎"मैं तुम्हें मार दूँगा और खुद को गोली मार लूँगा।"

313
00:25:44,120 --> 00:25:47,640
‎"पर तुम्हारा हश्ल
‎भी तुम्हारे माँ-बाप जैसा ही होगा।"

314
00:25:48,560 --> 00:25:53,120
‎मैं उससे कहती थी, "तुम पागल हो क्या?
‎तुम उसकी बकवास को सुनती ही क्यों हो?"

315
00:25:54,480 --> 00:25:57,040
‎पर किसी तरह से, वह उसे आकर्षित करता था।

316
00:25:57,120 --> 00:25:58,600
‎किसी तरह का आकर्षण था।

317
00:26:01,400 --> 00:26:03,520
‎साल 2009 के थैंक्सगिविंग दिवस पर,

318
00:26:03,600 --> 00:26:08,240
‎पॉल्सरड से बहस के बाद लेस्ली सूज़न से मिलने गई थी

319
00:26:10,520 --> 00:26:11,880
‎वह गुस्से में थी

320
00:26:13,200 --> 00:26:15,200
‎और उसने का कि डैन ने तय कर लिया है

321
00:26:15,720 --> 00:26:18,520
‎इस शनिवार को थैंक्सगिविंग
‎उसके माता-पिता के साथ होगा।

322
00:26:19,840 --> 00:26:22,680
‎और उसने कहा, "मैं इस पचड़े से बस तंग आ गई हूँ"

323
00:26:22,760 --> 00:26:25,320
‎उसने कहा, "मैं तंग आ गई हूँ
‎कि हर चीज़ का फैसला वही लेता है

324
00:26:25,400 --> 00:26:27,640
‎और हमें बताता है कि क्या करना है

325
00:26:27,720 --> 00:26:31,000
‎और वही तय करता है
‎कि मैं और मेरा परिवार क्या करेंगे।"

326
00:26:35,680 --> 00:26:38,760
‎उसने कहा, "मैं वापस जाकर
‎उसे बस घर से बाहर निकलने को कह दूँगी।"

327
00:26:38,840 --> 00:26:40,760
‎"हमारा रिश्ता ख़त्म है। उसे जाना होगा।"

328
00:26:42,360 --> 00:26:44,800
‎मैंने कहा, "यहीं रुको। हमारे साथ खाना खा लो।"

329
00:26:45,320 --> 00:26:48,320
‎"नहीं। मैं वापस अपार्टमेंट जाऊँगी।"

330
00:26:50,520 --> 00:26:51,400
‎"ठीक है।"

331
00:26:53,400 --> 00:26:54,240
‎बस इतना ही थी।

332
00:26:58,800 --> 00:27:04,640
‎सूज़न के घर से जाने के दो घंटे बाद,
‎लेस्ली मर चुकी थी

333
00:27:08,760 --> 00:27:11,680
‎हम सबको उसकी याद आती है
‎क्योंकि उसे नहीं जाना चाहिए था।

334
00:27:11,760 --> 00:27:14,320
‎अगर किसी को जाना चाहिए था, तो उस आदमी को।

335
00:27:17,000 --> 00:27:18,560
‎नहीं, मेरी बहन को नहीं जाना चाहिए था।

336
00:27:36,920 --> 00:27:37,760
‎माँ!

337
00:27:37,840 --> 00:27:40,200
‎-मैं यहाँ हूँ! देखा?
‎-पकड़ो!

338
00:27:40,280 --> 00:27:41,960
‎मैं तुम्हें पकड़ लूँगी। मैं यहीं हूँ।

339
00:27:42,040 --> 00:27:44,280
‎मैं यहीं हूँ। सच में।

340
00:27:44,360 --> 00:27:47,360
‎एक, दो, तीन!

341
00:27:49,680 --> 00:27:51,440
‎बहुत अच्छे। देखा?

342
00:27:52,200 --> 00:27:57,360
‎चूँकि अब मैं खुद एक माँ हूँ, मैं काफ़ी सारी
‎चीज़ों को ज़्यादा स्पष्टता से देख पाती हूँ।

343
00:28:01,240 --> 00:28:06,880
‎हजारों-लाखों सालों में भी मैं किसी ऐसे को अपने बच्चों
‎की ज़िंदगी में नहीं आने दूँगी

344
00:28:06,960 --> 00:28:10,600
‎और वैसा बर्ताव नहीं करने दूँगी
‎जैसा डैन ने मेरे साथ किया था।

345
00:28:21,120 --> 00:28:22,880
‎मैं केली डेविडसन हूँ

346
00:28:22,960 --> 00:28:25,800
‎और मैं लेस्ली डेविडसन की सबसे छोटी बेटी हूँ।

347
00:28:25,880 --> 00:28:27,920
‎झप्पियाँ

348
00:28:28,000 --> 00:28:29,320
‎मुझे मेरी माँ बहुत ज़्यादा पसंद थीं।

349
00:28:30,360 --> 00:28:32,720
‎हर रात, वह मुझे बिस्तर में सुलाती थीं और कहती थीं,

350
00:28:32,800 --> 00:28:37,240
‎"जब तक मैं ज़िंदा रहूँगी, मैं यह करती रहूँगी,
‎तुम्हें बिस्तर में सुलाना और गुड नाइट किस करना।"

351
00:28:39,920 --> 00:28:41,720
‎मेरे माता-पिता का जब तलाक हुआ था

352
00:28:41,800 --> 00:28:44,360
‎तब मैं शायद छह या सात साल की थी।

353
00:28:45,480 --> 00:28:49,600
‎उनका तलाक होने के बावजूद भी
‎उनके बीच अच्छा तालमेल था।

354
00:28:52,240 --> 00:28:57,000
‎साल 2005 में,
‎केली के पिता की दिल के दौरे से मौत हो गई

355
00:29:00,160 --> 00:29:01,360
‎मैं दस साल की थी।

356
00:29:03,080 --> 00:29:06,280
‎मेरे पिता की मौत से

357
00:29:07,360 --> 00:29:10,880
‎डैन के साथ रहने के बीच
‎शायद एक महीने का अंतराल था।

358
00:29:11,720 --> 00:29:12,720
‎शायद एक महीना।

359
00:29:14,440 --> 00:29:16,760
‎मेरी माँ, जानते हैं, आकर्षित थीं।

360
00:29:17,840 --> 00:29:19,960
‎और मुझे यह सोचना याद है, "क्यों?"

361
00:29:20,480 --> 00:29:24,680
‎जैसे, वह बहुत भारी-भरकम शरीर वाला था।

362
00:29:24,760 --> 00:29:26,880
‎मुझे नहीं लगता उसके पास उस समय कोई नौकरी थी।

363
00:29:30,320 --> 00:29:32,600
‎कुछ समय के लिए सब ठीक था।

364
00:29:34,080 --> 00:29:37,160
‎और फिर, मैं कहूँगी कुछ दो महीनों बाद,

365
00:29:37,240 --> 00:29:39,080
‎चीज़ें बदलने लगीं।

366
00:29:40,080 --> 00:29:42,400
‎केली ने देखा की उसकी माँ और पॉल्सरड

367
00:29:42,480 --> 00:29:46,680
‎के बीच की बहस हाथापाई में बदलने लगी

368
00:29:48,880 --> 00:29:50,960
‎मेरी माँ ने उसकी तरफ़ पीठ घुमाई

369
00:29:51,040 --> 00:29:53,200
‎और वह गलियारे में चल रही थीं।

370
00:29:53,280 --> 00:29:57,240
‎और फिर वह उनके पीछे आया
‎और उन्हें बहुत ज़ोर से धक्का दे दिया।

371
00:29:57,320 --> 00:29:59,800
‎और वह उड़ते हुए गईं।
‎मैं अपने बिस्तर पर बैठी हुई थी और वह बस…

372
00:29:59,880 --> 00:30:02,200
‎उनका पूरा शरीर गलियारे में उड़ते हुए गया।

373
00:30:03,480 --> 00:30:07,600
‎कभी-कभी उनके शरीर पर
‎खरोंचें और मार के निशान होते थे।

374
00:30:07,680 --> 00:30:09,320
‎और मैं पूछती थी, "क्या ये उसने किया है?"

375
00:30:09,400 --> 00:30:11,200
‎और वह कहती थी, "नहीं।"

376
00:30:11,280 --> 00:30:12,400
‎पर मुझे पता था।

377
00:30:13,880 --> 00:30:15,480
‎और ऐसा अकसर होता था।

378
00:30:22,680 --> 00:30:26,200
‎पॉल्सरड को कई बार छोड़कर जाने के बाद भी,

379
00:30:26,280 --> 00:30:29,520
‎लेस्ली हमेशा इस रिश्ते में लौट आती थी

380
00:30:32,960 --> 00:30:36,360
‎पता है, उसे इस बात से बहुत संतुष्टि मिलती थी

381
00:30:37,480 --> 00:30:40,280
‎कि वह मेरी माँ पर धौंस जमा पाता था।

382
00:30:42,320 --> 00:30:46,600
‎उसने उन्हें भावनात्मक और मानसिक रूप से
‎प्रताड़ित किया और उनका फायदा उठाया,

383
00:30:46,680 --> 00:30:49,160
‎यह जानते हुए कि वह उसे दूसरा मौका दे देंगी।

384
00:30:50,720 --> 00:30:53,080
‎और वह कभी न ख़त्म होने वाला चक्रव्यूह था।

385
00:31:08,800 --> 00:31:11,840
‎हर केस में यह ज़रूरी होता है कि जो चीज़ें ग़लत हों

386
00:31:11,920 --> 00:31:13,480
‎उन्हें ठीक किया जाए।

387
00:31:14,360 --> 00:31:16,240
‎हम यहाँ चीज़ों को ठीक करने के लिए हैं।

388
00:31:20,120 --> 00:31:22,040
‎मेरा नाम मार्क हिलयार्ड है।

389
00:31:23,120 --> 00:31:27,200
‎इस केस में मैं मोन्टाना राज्य की तरफ़ से
‎आपराधिक जासूस था।

390
00:31:30,000 --> 00:31:32,960
‎मेरे ख़्याल से यह एक बहस से शुरू हुआ
‎और इस हद तक बढ़ गया

391
00:31:33,040 --> 00:31:35,880
‎कि उसने उसे गोली मार दी,

392
00:31:35,960 --> 00:31:37,360
‎उसे जान से मार दिया।

393
00:31:38,840 --> 00:31:40,800
‎अपने ज़ख़्मों की वजह से

394
00:31:40,880 --> 00:31:46,120
‎पॉल्सरड शुरुआत ने में
‎कोई आधिकारिक बयान नहीं दे पाया था

395
00:31:47,040 --> 00:31:50,440
‎पर जब उसे पहली बार अस्पताल ले जाया गया,

396
00:31:50,520 --> 00:31:55,160
‎पुलिस को उसकी शर्ट की जेब में
‎हाथ से लिखा एक संदेश मिला था

397
00:31:56,240 --> 00:31:58,720
‎तहकीकात करने वाले एजेंटों में से एक को
‎उसकी एक जेब में से

398
00:31:58,800 --> 00:32:00,920
‎एक नैपकिन मिला था जिस पर कुछ लिखा हुआ था।

399
00:32:02,160 --> 00:32:03,320
‎और उस संदेश में लिखा था,

400
00:32:04,120 --> 00:32:05,120
‎"रिकॉर्ड के लिए बता दूँ,

401
00:32:06,040 --> 00:32:08,640
‎लेस्ली काफ़ी समय से खुदकुशी के बारे में सोच रही है।"

402
00:32:08,720 --> 00:32:11,600
‎"उसने कई बार मुझसे उसकी जान लेने को कहा है।"

403
00:32:11,680 --> 00:32:14,240
‎"उसने मुझसे मार-पीट करने को भी कहा है

404
00:32:14,320 --> 00:32:17,640
‎ताकि वह अपने प्रतिशोध के लिए पुलिस को बुला सके।"

405
00:32:18,160 --> 00:32:20,640
‎"उसे मारने पर मुझे बुरा लगता है।"

406
00:32:21,160 --> 00:32:23,240
‎"मुझे उस हद तक धकेला गया है।"

407
00:32:23,320 --> 00:32:28,400
‎"मैंने ऐसा अपनी ज़िंदगी में पहले कभी नहीं किया है
‎और न ही कभी करूँगा।"

408
00:32:29,920 --> 00:32:33,520
‎तो ठीक वहाँ पर,
‎उसने माना है कि उसने उसे मारा था।

409
00:32:35,000 --> 00:32:39,200
‎और वह यहाँ गवाह बनाने की भी कोशिश कर रहा

410
00:32:39,280 --> 00:32:41,600
‎कि वह चाहती थी वह उसे गोली मार दे।

411
00:32:43,720 --> 00:32:46,880
‎मुझे यह बात परेशान करती है
‎कि उसके पास यह सब लिखने का समय था।

412
00:32:48,480 --> 00:32:51,920
‎तो गोली मारने के बाद, वह बाहर गाड़ी में गया,

413
00:32:53,040 --> 00:32:56,560
‎क्योंकि मुझे गाड़ी में ठीक इसी तरह के नैपकिन मिले थे

414
00:32:56,640 --> 00:32:59,080
‎और एक पेन जिससे उसने यह संदेश लिखा था,

415
00:33:00,520 --> 00:33:05,360
‎और वह उस नैपकिन को अंदर लेकर आया
‎और वह वहाँ पड़ी हुई थी जबकि वह यह लिख रहा था।

416
00:33:05,960 --> 00:33:08,160
‎उस दौरान वह किसी को
‎उसकी मदद के लिए बुला सकता था।

417
00:33:20,040 --> 00:33:24,160
‎पॉल्सरड का दो महीने तक इलाज चला

418
00:33:24,240 --> 00:33:28,160
‎उसी के बाद जासूस हिलयार्ड
‎उसका साक्षात्कार कर पाए

419
00:33:30,640 --> 00:33:33,120
‎इसे देखे हुए मुझे अरसा हो गया है।

420
00:33:33,760 --> 00:33:34,960
‎मेरा नाम मार्क है।

421
00:33:35,040 --> 00:33:38,680
‎हम ऐसा करने वाले हैं कि हम तुम्हें एक कागज़ देंगे,

422
00:33:38,760 --> 00:33:40,880
‎एक नोटपैड और तुम्हें उस पर लिखना होगा।

423
00:33:40,960 --> 00:33:43,080
‎मैंने ऐसा पहले कभी कुछ नहीं किया था

424
00:33:43,160 --> 00:33:47,840
‎जहाँ संदिग्ध से पूरा बयान लिखवाया हो।

425
00:33:48,520 --> 00:33:50,800
‎तो, यह बहुत असाधारण था।

426
00:33:56,040 --> 00:33:58,800
‎उसे किसी तरह से चोट नहीं पहुँचाना चाहता था।
‎(कि बंदूक अपने आप चल गई)

427
00:33:59,640 --> 00:34:01,800
‎अपने लिखित बयान में

428
00:34:01,880 --> 00:34:05,680
‎पॉल्सरड ने नैपकिन पर लिखे संदेश के बारे में

429
00:34:05,760 --> 00:34:10,360
‎या लेस्ली के खुदकुशी करने के ख्याल के बारे में
‎कुछ नहीं लिखा था

430
00:34:13,520 --> 00:34:15,440
‎मेरे पास उसका बयान यहीं पर है।

431
00:34:18,000 --> 00:34:20,440
‎"उस दिन शिकार करने के लिए बाहर गए थे।"

432
00:34:20,520 --> 00:34:22,440
‎पता है, "हमारा दिन बहुत अच्छा था।"

433
00:34:23,280 --> 00:34:25,000
‎"लेस्ली ने बंदूकें निकाल कर रखी।"

434
00:34:25,680 --> 00:34:27,640
‎"मैंने .357 उठाई।"

435
00:34:27,720 --> 00:34:31,200
‎"अब, मुझे नहीं पता कि बंदूक कैसे चली

436
00:34:31,960 --> 00:34:35,280
‎क्योंकि जो हुआ था उस पर मुझे यक़ीन नहीं हुआ।"

437
00:34:39,160 --> 00:34:40,600
‎मुझे लगता है कि वह झूठा है।

438
00:34:40,680 --> 00:34:44,280
‎जानते हैं, मतलब,
‎एक झूठा अपने सारे झूठ याद नहीं रख सकता।

439
00:35:00,080 --> 00:35:02,520
‎मैं अपनी माँ से उसे छोड़ने को कहती रही।

440
00:35:04,320 --> 00:35:08,280
‎अगर उन्हें कोई समझा सकता था तो वह मैं थी,

441
00:35:08,360 --> 00:35:10,800
‎और उसे वह पता था और वह इसी बात से डरता था।

442
00:35:13,200 --> 00:35:16,400
‎मेरा नाम अमांडा डेविडसन है। लेस्ली मेरी माँ थीं।

443
00:35:19,320 --> 00:35:21,760
‎उस दिन उनसे आख़िरी बार बात करने वाली मैं ही थी।

444
00:35:21,840 --> 00:35:25,680
‎और मेरी बहन और मेरी दादी

445
00:35:25,760 --> 00:35:28,120
‎उस दिन फ़ोर्ट बेंटन से मुझसे और मेरे भाई से मिलने

446
00:35:28,200 --> 00:35:32,040
‎ग्रेट फ़ॉल्स के गोल्डन कोरैल में आई थीं।

447
00:35:34,720 --> 00:35:37,080
‎मेरी माँ को हमसे वहाँ मिलना था।

448
00:35:38,160 --> 00:35:40,960
‎और मुझे उनका फ़ोन आया कि

449
00:35:41,680 --> 00:35:43,800
‎वह और डैन झगड़ रहे थे।

450
00:35:43,880 --> 00:35:45,880
‎फ़ोन कट गया और उन्होंने मुझे फिर से फ़ोन किया।

451
00:35:45,960 --> 00:35:48,920
‎और मैंने पूछा, "क्या अभी-अभी डैन ने आपको मारा?"
‎और उन्होंने कहा, "हाँ।"

452
00:35:50,240 --> 00:35:53,000
‎मैंने कहा, "माँ, मैं आपको लेने आ रही हूँ।"

453
00:35:53,520 --> 00:35:56,440
‎उन्होंने कहा,
‎"नहीं, तुम्हें आने की ज़रूरत नहीं। तुम वहीं रहो।"

454
00:35:57,320 --> 00:35:59,920
‎उन्होंने कहा, "मैं निकल रही हूँ। मैं वहाँ पहुँचती हूँ।"

455
00:36:00,000 --> 00:36:00,880
‎और…

456
00:36:02,600 --> 00:36:06,320
‎मैंने कहा, "आपसे प्यार है" और आख़िरी चीज़
‎जो उन्होंने मुझे कही वह थी, "तुम्हें ढेर सारा प्यार।"

457
00:36:09,400 --> 00:36:12,440
‎हमने खाना खा लिया। उनकी कोई खबर नहीं आई।

458
00:36:13,520 --> 00:36:15,080
‎और उस रात मुझे काम करना था।

459
00:36:15,560 --> 00:36:17,960
‎मेरी बहन केली मुझे फ़ोन पर फ़ोन किए जा रही थी।

460
00:36:18,040 --> 00:36:21,360
‎मैंने कहा, "हे, भगवान। बस भी करो।
‎अभी तो तुमसे मिली थी।" पता है?

461
00:36:22,440 --> 00:36:25,440
‎और आख़िरकार मैंने फ़ोन उठाया। मैंने कहा, "क्या?"

462
00:36:26,080 --> 00:36:31,400
‎और जॉन टर्नर,
‎जो उस समय शेरिफ़ थे, वह फ़ोन पर थे

463
00:36:31,480 --> 00:36:34,560
‎और मेरी बहन की
‎ज़ोर-ज़ोर से रोने की आवाज़ आ रही थी।

464
00:36:36,560 --> 00:36:39,360
‎और उन्होंने कहा,
‎"हमें तुम्हारी माँ की लाश मिली है।"

465
00:36:41,160 --> 00:36:42,400
‎और मैं बेहोश हो गई।

466
00:36:44,880 --> 00:36:48,240
‎तो, मुझे सदमा लगा था।

467
00:36:49,200 --> 00:36:50,280
‎तो मैं काम पर चली गई।

468
00:36:51,600 --> 00:36:54,840
‎और फिर यह दस बजे वाली ख़बरों में आया।

469
00:36:55,920 --> 00:36:58,200
‎तब पता चला कि यह असली था।

470
00:37:03,440 --> 00:37:08,520
‎सज़ा सुनाए जाने के पाँच साल बाद,
‎पॉल्सरड ने अमांडा को जेल से ख़त लिखा

471
00:37:09,880 --> 00:37:12,440
‎तो यह वह चिट्ठी है जो डैन ने भेजी थी

472
00:37:13,320 --> 00:37:14,360
‎जो मैं संभालकर रखी है,

473
00:37:14,440 --> 00:37:15,560
‎कई सालों से।

474
00:37:16,840 --> 00:37:20,080
‎यह याद दिलाता है कि वह किस तरह का कायर है

475
00:37:20,600 --> 00:37:21,840
‎और वह किस पर दोष डालेगा।

476
00:37:21,920 --> 00:37:23,120
‎अपने सिवाय किसी भी और पर।

477
00:37:26,400 --> 00:37:29,400
‎इसमें लिखा है, "अमांडा, तुम्हारे चरित्र में
‎इतनी आम नफरत और तिरस्कार को

478
00:37:29,480 --> 00:37:30,920
‎भड़कने के डर के बिना

479
00:37:31,000 --> 00:37:32,880
‎मुझे तुमसे जो कुछ भी कहना है,

480
00:37:32,960 --> 00:37:36,120
‎उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।"

481
00:37:36,760 --> 00:37:40,200
‎"मैंने अब तक तुम्हारे बारे में जो कुछ भी जाना है,
‎वह है शत्रुता, शराब

482
00:37:40,280 --> 00:37:42,400
‎और कानून के साथ तुम्हारी परेशानी।"

483
00:37:42,480 --> 00:37:45,680
‎"पर इनमें से जो भी तुमने मेरे साथ
‎या अपने परिवार के बाकी लोगों के साथ किया है,

484
00:37:45,760 --> 00:37:49,000
‎उससे यह उचित नहीं हो जाता
‎कि तुम अपनी माँ को इस तरह से खो देती।"

485
00:37:51,400 --> 00:37:55,160
‎जैसे कि आप देख सकते हैं कि मैंने जो भी पढ़ा,
‎उसमें नफ़रत के सिवाय और कुछ नहीं है।

486
00:37:56,240 --> 00:37:58,360
‎इस चिट्टी ने मुझे हैरान नहीं किया,
‎उसका मुझे दोष देना,

487
00:37:58,440 --> 00:37:59,880
‎क्योंकि मुझे पता था वह कौन है।

488
00:38:01,360 --> 00:38:03,560
‎मुझे पता था कि वह किस तरह का राक्षस था।

489
00:38:08,000 --> 00:38:13,720
‎अमांडा ने कभी हादसे का ब्यौरा
‎पॉल्सरड के हिसाब से नहीं सुना

490
00:38:23,040 --> 00:38:25,920
‎और जब मैं पिस्तौल से खेल रहा था,

491
00:38:26,520 --> 00:38:31,120
‎मैंने उसे घुमाया और नीचे रखा, उसे घुमाया

492
00:38:31,200 --> 00:38:32,600
‎और वह चल गई।

493
00:38:35,360 --> 00:38:37,960
‎और वह मर गई

494
00:38:39,000 --> 00:38:41,160
‎ऐसा लगा जैसे लगभग तुरंत।

495
00:38:43,080 --> 00:38:45,320
‎हाँ मुझे उसकी बात पर ज़रा विश्वास नहीं है।

496
00:38:45,840 --> 00:38:47,840
‎यह पहली बार है कि मैंने सुना है उसका…

497
00:38:48,880 --> 00:38:50,160
‎"स्पष्टीक…" देखिए? मैं काँप रही हूँ।

498
00:38:50,240 --> 00:38:52,800
‎मैंने आज पहली बार उसका स्पष्टीकरण सुना है

499
00:38:52,880 --> 00:38:54,480
‎और यह मुझे गुस्सा दिलाता है।

500
00:38:59,160 --> 00:39:02,520
‎वह जब मरी तब उनके हाथ उनके कोट के अंदर थे।

501
00:39:03,120 --> 00:39:05,680
‎वह जा रही थीं। उनकी गाड़ी चालू थी।

502
00:39:06,480 --> 00:39:10,000
‎मेरी माँ को जहाँ तक जानती हूँ, वह उसे छोड़ रही थीं
‎और शायद हमेशा के लिए जा रही थीं।

503
00:39:11,720 --> 00:39:13,640
‎मेरे लिए यह सुनना अच्छा रहा है

504
00:39:13,720 --> 00:39:16,800
‎क्योंकि अब मैं इस आदमी के बारे में
‎फिर कभी नहीं सोचूँगी।

505
00:39:17,840 --> 00:39:19,360
‎जहाँ तक मेरी बात है,

506
00:39:20,320 --> 00:39:21,960
‎डैन नरक की आग में जल सकता है, मेरी बला से।

507
00:39:31,920 --> 00:39:38,920
‎केली ने भी उस दिन के बारे में
‎पॉल्सरड का ब्यौरा सुना

508
00:39:47,160 --> 00:39:49,200
‎उस दिन हम शिकार कर रहे थे।

509
00:39:49,280 --> 00:39:52,120
‎हाँ, शायद सूरज उगने के ठीक बाद
‎शायद हम निकल गए थे।

510
00:39:52,720 --> 00:39:55,520
‎शायद उसे बच्चों के कई बार फ़ोन आ रहे थे

511
00:39:55,600 --> 00:39:58,200
‎और उसने कहा,
‎"तो, चलो घर चलना ही बेहतर होगा।"

512
00:39:58,800 --> 00:40:01,040
‎उसने डिनर की योजना बनानी शुरू की।

513
00:40:01,640 --> 00:40:03,920
‎उसे अपनी सबसे बड़ी बेटी का फ़ोन आया

514
00:40:04,520 --> 00:40:07,160
‎और तुरंत उनमें बहस शुरू हो गई

515
00:40:07,240 --> 00:40:10,080
‎क्योंकि वह बार में थी और…

516
00:40:10,160 --> 00:40:13,520
‎"ठीक है। बस जब मर्ज़ी हो आ जाना और मुझे बता…"

517
00:40:20,960 --> 00:40:23,400
‎यह पूरी बात सरासर झूठ है।

518
00:40:24,600 --> 00:40:26,080
‎वे लोग शिकार के लिए नहीं गए थे।

519
00:40:26,680 --> 00:40:30,600
‎मतलब, उस सुबह मैं अपनी माँ से मिली थी।
‎उस सुबह वह मुझे लेने आई थीं।

520
00:40:32,160 --> 00:40:35,600
‎योजना थी कि वह हम सबके साथ
‎थैंक्सगिविंग डिनर करेंगी।

521
00:40:37,040 --> 00:40:38,040
‎मेरी बहन,

522
00:40:38,880 --> 00:40:40,800
‎वह बार में नहीं थी।

523
00:40:41,360 --> 00:40:43,600
‎वह मेरी माँ से बहस नहीं कर रही थी।

524
00:40:45,520 --> 00:40:49,080
‎जब मेरी माँ का फ़ोन आया था और उन्होंने कहा था
‎कि डैन ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा है,

525
00:40:49,160 --> 00:40:51,960
‎तब मैं टेबल पर उसके सामने ही बैठी थी।

526
00:40:52,680 --> 00:40:53,880
‎और यह दिखाना

527
00:40:55,880 --> 00:40:57,760
‎कि वह एक हँसते-खेलते रिश्ते में थे, खुश थे

528
00:40:57,840 --> 00:41:00,720
‎और वे उस पूरे दिन झगड़ नहीं रहे थे,

529
00:41:02,120 --> 00:41:03,800
‎यह कोई दुर्घटना नहीं है।

530
00:41:07,080 --> 00:41:09,040
‎यह बंद दरवाज़ों के पीछे हुआ था।

531
00:41:09,560 --> 00:41:11,360
‎आप नहीं चाहेंगे कि किसी को भी पता चले।

532
00:41:13,120 --> 00:41:16,640
‎मैं वह इकलौती शख़्स थी
‎जिसने ढाई, तीन साल तक देखा था

533
00:41:16,720 --> 00:41:18,680
‎कि वह मेरी माँ के साथ कैसा बर्ताव करता था।

534
00:41:21,600 --> 00:41:23,600
‎मैं उसकी गवाह थी।

535
00:41:24,440 --> 00:41:26,200
‎मैं उसी माहौल में बड़ी हुई थी।

536
00:41:26,280 --> 00:41:27,480
‎वह मेरी सामान्य ज़िंदगी थी।

537
00:41:28,080 --> 00:41:29,560
‎और मुझे सच पता है।

538
00:41:39,480 --> 00:41:44,120
‎मोन्टाना राज्य जेल पशु फ़ार्म

539
00:41:44,200 --> 00:41:48,800
‎कैदी प्रवेश द्वार

540
00:41:49,680 --> 00:41:52,920
‎अपने पहले साक्षात्कार के तीन महीने बाद,

541
00:41:53,000 --> 00:41:56,440
‎पॉल्सरड ने और सवालों के जवाब देने पर सहमति दी

542
00:41:57,240 --> 00:41:59,840
‎रिचर्ड सी. वॉलेस बिल्डिंग

543
00:41:59,920 --> 00:42:02,320
‎लेस्ली मेरी ज़िंदगी का प्यार है।

544
00:42:05,160 --> 00:42:06,600
‎मुझे उसकी बहुत याद आती है।

545
00:42:09,560 --> 00:42:14,360
‎मुझे दुख और शर्म के

546
00:42:15,760 --> 00:42:20,360
‎उस गड्ढे में फँसे बिना‎,

547
00:42:21,600 --> 00:42:24,240
‎उसे अपने मन में लिए

548
00:42:25,560 --> 00:42:27,160
‎आगे बढ़ना है।

549
00:42:29,480 --> 00:42:31,000
‎केवल कैदियों से मिलने के लिए प्रवेश द्वार

550
00:42:31,080 --> 00:42:34,560
‎मैं मानता हूँ कि अगर उसे गोली नहीं लगी होती

551
00:42:34,640 --> 00:42:37,920
‎तो हम अब भी साथ होते,

552
00:42:38,000 --> 00:42:41,720
‎या अगर वह बच जाती तब भी।

553
00:42:41,800 --> 00:42:44,240
‎हाँ, मुझे लगता है हम अब भी साथ होते।

554
00:42:48,520 --> 00:42:51,400
‎"लेस्ली काफ़ी समय से खुदकुशी के बारे में सोच रही है।"

555
00:42:52,400 --> 00:42:55,240
‎"उसने कई बार मुझसे उसकी जान लेने को कहा है।"

556
00:42:56,240 --> 00:42:58,680
‎"उसे मारने पर मुझे बुरा लगता है।"

557
00:42:58,760 --> 00:43:01,160
‎"मुझे उस हद तक धकेला गया है।"

558
00:43:01,920 --> 00:43:04,560
‎"मैंने ऐसा अपनी ज़िंदगी में पहले कभी नहीं किया है

559
00:43:04,640 --> 00:43:06,840
‎और न ही कभी करूँगा।"

560
00:43:09,160 --> 00:43:13,520
‎यह ऐसा कुछ लगता है जिसे तब लिखा गया होगा जब…

561
00:43:13,600 --> 00:43:16,160
‎गोली चलाने से ठीक पहले, पक्का।

562
00:43:16,240 --> 00:43:19,080
‎और तब तक मैं वोदका पी चुका था।

563
00:43:20,680 --> 00:43:24,480
‎मैं सोचने की कोशिश कर रहा हूँ
‎कि उस समय मैं क्या सोच रहा था…

564
00:43:25,840 --> 00:43:28,440
‎मुझे कुछ याद नहीं आ रहा।

565
00:43:29,120 --> 00:43:32,240
‎ऐसा लगता है कि यह लिखकर
‎आपने उसे जानबूझकर मारा था।

566
00:43:32,320 --> 00:43:34,080
‎अरे, नहीं।

567
00:43:35,200 --> 00:43:36,040
‎नहीं।

568
00:43:37,720 --> 00:43:42,800
‎मैं सोच रहा हूँ क्या वह भावनाओं के समापन के लिए था
‎पर मैं यह नहीं…

569
00:43:42,880 --> 00:43:46,680
‎मैं यह नहीं कहूँगा कि मैंने उसे जानबूझकर मारा
‎और फिर वह लिखा, नहीं।

570
00:43:49,200 --> 00:43:51,320
‎तुमने हमारी माँ को बेरहमी से मार डाला।

571
00:43:51,960 --> 00:43:55,360
‎मरते समय उनके हाथ उनकी जेब में थे।

572
00:43:55,840 --> 00:43:58,360
‎वह निकल रही थीं। उनकी गाड़ी चालू थी।

573
00:43:59,520 --> 00:44:03,080
‎मेरी माँ को जहाँ तक जानती हूँ, वह उसे छोड़ रही थीं
‎और शायद हमेशा के लिए जा रही थीं।

574
00:44:04,800 --> 00:44:06,960
‎मुझे नहीं लगता कि गाड़ी चालू थी।

575
00:44:08,000 --> 00:44:10,480
‎मुझे सुनने में सही नहीं लगता, पर…

576
00:44:10,560 --> 00:44:14,280
‎काश मैं मुकदमे के समय बात कर पाता।

577
00:44:15,760 --> 00:44:18,960
‎हर बार उसके साथ मामला बिगड़ा जाता है, पर…

578
00:44:20,160 --> 00:44:22,920
‎मेरी अमांडा से कभी नहीं बनी।

579
00:44:24,000 --> 00:44:26,760
‎काश मैं उसे आगे बढ़ने में मदद कर पाता।

580
00:44:29,880 --> 00:44:31,320
‎वे लोग शिकार के लिए नहीं गए थे।

581
00:44:31,880 --> 00:44:35,840
‎मतलब, उस सुबह मैं अपनी माँ से मिली थी।
‎उस सुबह वह मुझे लेने आई थीं।

582
00:44:35,920 --> 00:44:39,200
‎योजना थी कि वह हम सब के साथ
‎थैंक्सगिविंग डिनर करेंगी।

583
00:44:40,120 --> 00:44:43,080
‎मेरी बहन, वह बार में नहीं थी।

584
00:44:44,120 --> 00:44:47,520
‎जब मेरी माँ का फ़ोन आया था और उन्होंने कहा था
‎कि डैन ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा है,

585
00:44:48,000 --> 00:44:50,480
‎तब मैं टेबल पर उसके सामने ही बैठी थी।

586
00:44:51,480 --> 00:44:52,720
‎और यह दिखाना

587
00:44:52,800 --> 00:44:55,000
‎कि वह एक हँसते-खेलते रिश्ते में थे, खुश थे

588
00:44:55,080 --> 00:44:58,000
‎और वे उस पूरे दिन झगड़ नहीं रहे थे…

589
00:45:00,200 --> 00:45:01,440
‎यह बहुत बुरा है।

590
00:45:04,080 --> 00:45:06,680
‎नहीं, हम उस पूरे दिन झगड़ नहीं रहे थे।

591
00:45:06,760 --> 00:45:08,920
‎हम उस दिन शिकार पर गए थे।

592
00:45:11,040 --> 00:45:14,000
‎मुझे लगता है कि उससे किसी ने कहा है

593
00:45:14,080 --> 00:45:16,240
‎कि उसे जो कहना है

594
00:45:17,920 --> 00:45:19,080
‎वह यही है।

595
00:45:21,240 --> 00:45:25,080
‎मोन्टाना राज्य जेल

596
00:45:25,160 --> 00:45:27,840
‎यह उतना भयानक बिल्कुल नहीं है

597
00:45:28,440 --> 00:45:31,440
‎जितना किसी ने समझाया है।

598
00:45:36,440 --> 00:45:38,240
‎वह जानबूझकर नहीं किया गया था

599
00:45:39,720 --> 00:45:40,960
‎और यही सच है।

600
00:46:12,000 --> 00:46:14,920
‎संवाद अनुवादक: अदिति जैन

