1
00:00:06,080 --> 00:00:09,000
‎कोरोना वाइरस महामारी के दौरान फ़िल्माया गया

2
00:00:09,080 --> 00:00:11,960
‎साक्षात्कार के दौरान न्यूयॉर्क राज्य सुधार विभाग ने

3
00:00:12,040 --> 00:00:14,960
‎कैदियों का मास्क पहनना अनिवार्य किया था

4
00:00:21,480 --> 00:00:24,200
‎जब मैं पलटकर उस ज़िंदगी को देखता हूँ जो मैंने जी है…

5
00:00:27,200 --> 00:00:28,640
‎वह ज़िंदगी कहलाने लायक़ नहीं थी।

6
00:00:33,400 --> 00:00:34,760
‎मैं कभी बुरा इंसान नहीं था।

7
00:00:36,760 --> 00:00:39,720
‎मुझे हमेशा ग़लत समझा गया।

8
00:00:41,000 --> 00:00:43,320
‎क्योंकि मैंने ख़ुद को नहीं समझा।

9
00:00:45,880 --> 00:00:48,680
‎साल 2000 से अब तक,

10
00:00:48,760 --> 00:00:54,040
‎अमेरिका में 3,00,000 से ज़्यादा हत्याएँ की गई हैं

11
00:01:00,680 --> 00:01:04,000
‎मैंने लोगों को चोट पहुँचाई है,
‎मैंने लोगों को बहुत ज़्यादा चोट पहुँचाई है।

12
00:01:05,920 --> 00:01:08,440
‎लेकिन मैंने कभी किसी को मारा नहीं है, इससे पहले।

13
00:01:10,080 --> 00:01:14,040
‎इस बात के साथ मुझे हर दिन जीना पड़ता है।

14
00:01:17,640 --> 00:01:21,800
‎उनमें से 25 प्रतिशत से ज़्यादा सज़ायाफ़्ता हत्यारे

15
00:01:21,880 --> 00:01:26,080
‎गंभीर मानसिक बीमारी से भी पीड़ित हैं

16
00:01:30,200 --> 00:01:33,000
‎मुझे जेल में इस बात को स्वीकार करने में

17
00:01:35,680 --> 00:01:37,960
‎कुछ साल लग गए कि मैंने किसी को मारा था।

18
00:01:44,840 --> 00:01:51,000
‎यह कैदी नंबर 02बी0916 की कहानी है

19
00:01:52,320 --> 00:01:53,880
‎NETFLIX सीरीज़

20
00:02:04,840 --> 00:02:08,840
‎विस्मृति

21
00:02:10,760 --> 00:02:16,440
‎ऐटिका सुधार विभाग
‎न्यूयॉर्क

22
00:02:28,760 --> 00:02:30,920
‎अप्रैल 2002 में,

23
00:02:31,000 --> 00:02:36,800
‎जेम्स वॉकर को दुकान के क्लर्क जेम्स कर्री
‎की हत्या का दोषी ठहराया गया

24
00:02:37,840 --> 00:02:42,440
‎हालाँकि मुझे अभी सज़ा मिल रही है,

25
00:02:43,080 --> 00:02:45,160
‎मैं इसके लिए ख़ुद को लगातार सज़ा देता हूँ।

26
00:02:45,640 --> 00:02:50,720
‎आपके सामने अभी जो शख़्स बैठा है…

27
00:02:53,360 --> 00:02:55,720
‎वह उस समय किसी भी चीज़ की ज़िम्मेदारी…

28
00:02:56,960 --> 00:02:57,800
‎नहीं लेता।

29
00:02:59,880 --> 00:03:03,800
‎वॉकर ने कभी भी
‎हत्या करने की बात को नहीं नकारा है

30
00:03:03,880 --> 00:03:07,840
‎लेकिन उसका दावा है कि उसे ऐसा करना याद नहीं है

31
00:03:08,680 --> 00:03:10,760
‎मुझे ज़िम्मेदारी की कोई परवाह नहीं थी।

32
00:03:12,440 --> 00:03:17,320
‎मुझे केवल जिसकी परवाह थी वह था…
‎खाना, सोना और नशा करना।

33
00:03:25,480 --> 00:03:28,840
‎मैं 1963 में रोचेस्टर, न्यूयॉर्क में पैदा हुआ था।

34
00:03:34,120 --> 00:03:36,360
‎वह बहुत शहरी और चुनौतीपूर्ण था।

35
00:03:39,800 --> 00:03:45,720
‎उस समय में, एकल अभिभावकों
‎और बच्चों के लिए ज़िंदगी काफ़ी मुश्किल होती थी।

36
00:03:50,040 --> 00:03:53,000
‎मैं और मेरे भाई और मेरी बहनें सब बहुत करीब थे।

37
00:03:53,600 --> 00:03:57,520
‎अगर हम में से एक ग़ायब होता था,
‎तो ऐसा होता था जैसे पहेली का एक टुकड़ा ग़ायब है

38
00:03:57,600 --> 00:03:59,560
‎और चीज़ें ठीक नहीं हैं।

39
00:03:59,640 --> 00:04:05,120
‎और, ख़ासकर,
‎पहेली का वह ग़ायब हिस्सा अकसर मैं होता था।

40
00:04:12,360 --> 00:04:18,040
‎छोटी उम्र से, वॉकर ने
‎सामाजिक रूप से एकीकृत करने में संघर्ष किया

41
00:04:20,280 --> 00:04:24,400
‎जब मैंने स्कूल में दाख़िला लिया,
‎वे लोग हमेशा कहते थे कि

42
00:04:24,480 --> 00:04:29,440
‎मैं आक्रामक था या मुझ में सीखने की अक्षमता थी।

43
00:04:31,640 --> 00:04:33,240
‎मुझे सीखने में कोई तकलीफ़ नहीं थी।

44
00:04:34,080 --> 00:04:36,080
‎हालाँकि मुझ में अक्षमता थी।

45
00:04:37,160 --> 00:04:42,600
‎वॉकर का दावा है कि उसके बचपन की आक्रामकता
‎याद न रहने की अवधियों से जुड़ी थी

46
00:04:42,680 --> 00:04:47,840
‎वह इन घटनाओं को 'विस्मरण' कहता है

47
00:04:51,040 --> 00:04:53,640
‎जब मैं छह साल का था,
‎तो उन लोगों ने मुझे दवाइयाँ दी थीं

48
00:04:55,240 --> 00:05:00,760
‎क्योंकि एक घटना हुई थी जहाँ टीचर ने
‎पूरी कक्षा के सामने मेरी पतलून उतारकर

49
00:05:00,840 --> 00:05:02,280
‎मुझे रूलर से मारा था।

50
00:05:03,120 --> 00:05:05,640
‎उस रूलर पर पीतल की पट्टी लगी थी।

51
00:05:05,720 --> 00:05:08,240
‎मैं बच्चा हूँ। मैं रो रहा हूँ।

52
00:05:08,800 --> 00:05:13,120
‎और, उन्होंने मुझे रूलर से कुछ-एक बार मारा,

53
00:05:13,200 --> 00:05:15,160
‎फिर मुझे वापस भेज दिया।

54
00:05:16,160 --> 00:05:19,440
‎वह मुड़ीं और मैंने कुर्सी उठाई और उन पर फेंक दी।

55
00:05:21,360 --> 00:05:23,040
‎और फिर में क्लास से भाग गया।

56
00:05:24,680 --> 00:05:29,080
‎और वह मेरे विस्मरण की पहली दर्ज की गई घटना थी।

57
00:05:30,640 --> 00:05:35,160
‎क्योंकि जब मेरी माँ ने उस बारे में पूछा,
‎तो मुझे कुछ याद नहीं था।

58
00:05:46,440 --> 00:05:50,800
‎जब मैं दवाइयाँ नहीं ले रहा था,
‎उस समय मुझे विस्मरण होते थे।

59
00:05:52,200 --> 00:05:55,280
‎वे दो घंटे से लेकर तीन हफ़्ते लंबे हो सकते थे।

60
00:05:59,160 --> 00:06:01,120
‎मुझे पता नहीं होता था कि मैं क्या कर रहा हूँ।

61
00:06:01,200 --> 00:06:02,760
‎रोचेस्टर ऑटो ग्लास

62
00:06:02,840 --> 00:06:05,600
‎लेकिन बाक़ी हर कोई सोचता था
‎कि मैं सामान्य बर्ताव कर रहा हूँ।

63
00:06:08,160 --> 00:06:15,040
‎और मैं बहुत विनाशकारी होता था।
‎मैं बहुत हिंसक होता था… बहुत सतर्क।

64
00:06:18,560 --> 00:06:24,000
‎12 साल की उम्र से ही,
‎वॉकर लगातार घर से भाग जाया करता था

65
00:06:24,080 --> 00:06:30,640
‎छोटे-मोटे अपराधों के लिए
‎उसे बार-बार गिरफ़्तार किया गया

66
00:06:32,960 --> 00:06:35,480
‎यहाँ लोट्टो खेलिए

67
00:06:35,560 --> 00:06:39,320
‎मैं कहूँगा कि मेरी ज़िंदगी का ज़्यादातर हिस्सा
‎मैंने सड़कों पर गुज़ारा।

68
00:06:40,280 --> 00:06:41,840
‎मैं बहुत मुसीबतों में फँसा,

69
00:06:42,680 --> 00:06:46,640
‎इमारतों में ज़बरदस्ती घुसा,
‎ज़िंदा रहने के लिए जो करना पड़ा, मैंने किया।

70
00:06:48,640 --> 00:06:53,720
‎जब भी आपको गिरफ़्तार किया जाता है
‎या हिरासत में लिया जाता है,

71
00:06:54,760 --> 00:06:58,400
‎आपको किशोर सुधार केंद्र में ले जाया जाता है।

72
00:07:01,440 --> 00:07:03,640
‎मैं शायद ऐसे दस सुधार केंद्रों में गया था।

73
00:07:04,760 --> 00:07:08,160
‎ये वे जगहें थीं, जहाँ उन्हें मेरी मदद करनी थी,

74
00:07:08,880 --> 00:07:11,360
‎लेकिन उन्होंने मेरा भला करने के बजाय
‎मुझे और नुकसान पहुँचाया।

75
00:07:12,840 --> 00:07:17,400
‎और बढ़ते-बढ़ते यह कैदी बनने तक पहुँच गया।

76
00:07:18,000 --> 00:07:24,080
‎एक वयस्क के रूप में,
‎वॉकर की आपराधिकता बढ़ गई

77
00:07:26,120 --> 00:07:29,560
‎20 से 30 साल की उम्र के बीच,
‎मैंने साढ़े सात जाल जेल में गुज़ारे।

78
00:07:29,800 --> 00:07:31,400
‎तीन चोरियों की कोशिश की

79
00:07:32,480 --> 00:07:35,000
‎ज़्यादातर वे छोटे-मोटे अपराध थे।

80
00:07:35,080 --> 00:07:36,680
‎कसूरवार होने की याचिका पर दोषी ठहराया गया
‎एक साल

81
00:07:37,920 --> 00:07:41,480
‎35 की उम्र तक आते-आते,
‎उसका एक व्यापक आपराधिक रिकॉर्ड था

82
00:07:41,560 --> 00:07:44,320
‎और वह बहुत ज़्यादा नशा करता था

83
00:07:47,200 --> 00:07:51,120
‎मेरी नशे की लत बहुत ज़्यादा थी।

84
00:07:54,040 --> 00:07:58,200
‎मैं अपने विस्मरण पर
‎शराब और ड्रग्स से काबू पाने की कोशिश कर रहा था।

85
00:08:00,680 --> 00:08:02,200
‎एक मिनट आप काबू करते हैं,

86
00:08:02,280 --> 00:08:04,720
‎अगले मिनट वे चीज़ें आपको काबू करने लगती हैं।

87
00:08:07,200 --> 00:08:10,680
‎मैं ख़ुद से डरा हुआ था,
‎क्योंकि मैं बदतर होता जा रहा था।

88
00:08:11,600 --> 00:08:13,760
‎मेरे विस्मरण की अवधि बढ़ती जा रही थी।

89
00:08:16,480 --> 00:08:18,080
‎और मेरा उन पर कोई नियंत्रण नहीं था।

90
00:08:28,400 --> 00:08:33,360
‎शनिवार, 7 जुलाई, 2001

91
00:08:33,440 --> 00:08:36,720
‎जब यह अपराध हुआ तब मैं 37 साल का था।

92
00:08:38,360 --> 00:08:40,840
‎मैंने कोकेन का नशा किया ही था।

93
00:08:44,000 --> 00:08:46,600
‎मुझे पता नहीं था कि मैं क्या कर रहा हूँ,
‎कहाँ जा रहा हूँ।

94
00:08:48,800 --> 00:08:50,280
‎मैं किताब की दुकान पर था।

95
00:08:51,200 --> 00:08:56,960
‎सुबह के 12:35 बजे,
‎वॉकर 'लस्टी लाइफ़' किताब की दुकान में गया

96
00:08:57,040 --> 00:09:02,600
‎लस्टी लाइफ़
‎प्रेमियों के लिए खिलौने

97
00:09:02,680 --> 00:09:09,160
‎सुबह के 2:39 बजे
‎उसने दुकान के क्लर्क जेम्स कर्री का गला काट दिया

98
00:09:19,840 --> 00:09:24,360
‎कर्री की ख़ून बहने से मौत हो गई
‎और वॉकर अपराध स्थल से भाग निकला

99
00:09:24,440 --> 00:09:30,160
‎पाँच दिन बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया

100
00:09:30,240 --> 00:09:31,440
‎94बी2819
‎वॉकर, जेम्स

101
00:09:31,520 --> 00:09:33,840
‎उन लोगों ने मुझे बताया
‎कि मैंने किसी की हत्या की है।

102
00:09:35,200 --> 00:09:37,840
‎उन लोगों ने कहा कि मैंने बयान दिया है।

103
00:09:39,920 --> 00:09:41,320
‎सच है। मैंने उसकी हत्या की थी।

104
00:09:44,240 --> 00:09:45,560
‎मुझे कुछ भी याद नहीं है।

105
00:09:54,640 --> 00:09:59,720
‎वॉकर पर
‎पहली डिग्री की हत्या का इल्ज़ाम लगाया गया,

106
00:09:59,800 --> 00:10:04,520
‎एक ऐसा अपराध जिसकी सज़ा मौत है

107
00:10:07,440 --> 00:10:09,440
‎स्कूल बस

108
00:10:14,720 --> 00:10:18,640
‎रोचेस्टर, न्यूयॉर्क

109
00:10:28,720 --> 00:10:33,680
‎यह तथ्य कि वह किसी की जान ले सकता है,
‎मैं समझ ही नहीं पाई।

110
00:10:38,640 --> 00:10:41,360
‎मुझे दुख हुआ क्योंकि वह मेरा भाई है।

111
00:10:44,840 --> 00:10:46,760
‎मुझे सच में सदमा लगा था।

112
00:10:51,720 --> 00:10:55,640
‎मेरा नाम टोनी वॉकर-कोलमैन है
‎और मैं जेम्स की बहन हूँ।

113
00:11:06,640 --> 00:11:11,920
‎यह इकलौती परिवार की तस्वीर है
‎जिसमें हमारे साथ जेम्स है।

114
00:11:12,000 --> 00:11:15,760
‎हमारे पास जेम्स की ज़्यादा तस्वीरें नहीं हैं।

115
00:11:18,640 --> 00:11:21,200
‎वह हमारा छोटा गोली-मोलू भाई था।

116
00:11:22,600 --> 00:11:25,080
‎पता है, उसे हँसना वगैरह पसंद था।

117
00:11:26,440 --> 00:11:29,240
‎हमारे पास जो था, मेरी माँ उसी में
‎गुज़र-बसर करने की पूरी कोशिश करती थी।

118
00:11:30,120 --> 00:11:33,840
‎अच्छे दिन शानदार होते थे,
‎लेकिन फिर बुरे दिन भी थे।

119
00:11:35,960 --> 00:11:37,440
‎वह बहुत पिया करती थीं।

120
00:11:38,120 --> 00:11:43,000
‎कभी-कभी उन्हें पता ही नहीं होता था
‎कि कौन सा बच्चा घर आ रहा है।

121
00:11:45,120 --> 00:11:48,600
‎जेम्स को सबसे बुरा झेलना पड़ता था।

122
00:11:49,560 --> 00:11:55,560
‎वह उसे तार से या जो भी सामने दिख जाता,
‎उसी से मारती थी।

123
00:11:56,600 --> 00:11:59,680
‎पता है, जब वह नशे में होती थीं, तो…

124
00:12:01,560 --> 00:12:03,200
‎और फिर वह भाग जाता था।

125
00:12:06,880 --> 00:12:09,560
‎कभी-कभी वह
‎एक या दो हफ़्तों के लिए भाग जाता था।

126
00:12:10,160 --> 00:12:13,160
‎कभी-कभी उस समय के दौरान,
‎वह मुसीबत में पड़ जाता था।

127
00:12:15,680 --> 00:12:20,920
‎जेल जाने से पहले तक वह किशोर सुधार केंद्र में गया।

128
00:12:23,120 --> 00:12:25,040
‎वह हमेशा सज़ा ही काटता होता था।

129
00:12:25,560 --> 00:12:28,920
‎मुझे ऐसा समय याद नहीं…

130
00:12:30,720 --> 00:12:35,720
‎जब वह जेल गए बिना पूरा एक साल घर में रुका हो।

131
00:12:40,280 --> 00:12:43,000
‎मुझे लगता है कि वे इसे संस्थागत कहते हैं।

132
00:13:10,480 --> 00:13:16,680
‎एक बच्चे के रूप में, जब भी आपको गिरफ़्तार किया
‎जाता है या हिरासत में लिया जाता है,

133
00:13:17,600 --> 00:13:21,080
‎आपको किशोर सुधार केंद्र में ले जाया जाता है,

134
00:13:23,200 --> 00:13:25,760
‎जहाँ, 70 के दशक में और 80 के दशक की शुरुआत में,

135
00:13:26,960 --> 00:13:32,440
‎इन सुविधाओं को पूर्व-दोषी
‎और बाल शोषणकर्ताओं द्वारा चलाया जाता था।

136
00:13:34,920 --> 00:13:38,600
‎आपको सुरक्षित होना चाहिए,
‎लेकिन आपको लगता है कि आपका शोषण करने के लिए

137
00:13:39,240 --> 00:13:41,320
‎अलग-अलग परिवारों को ठेके पर दिया जा रहा है।

138
00:13:47,800 --> 00:13:49,400
‎मैं इसे आत्सात करता था,

139
00:13:51,160 --> 00:13:53,160
‎क्योंकि पहले मुझे लगता था कि यह मेरी ग़लती है।

140
00:13:55,880 --> 00:14:00,560
‎सोचता था कि वे लोग ऐसा इसलिए ऐसा कर रहे हैं
‎क्योंकि मैंने कुछ बुरा किया है।

141
00:14:02,800 --> 00:14:06,400
‎और, पहले मैं अंदर फटता था…

142
00:14:07,200 --> 00:14:08,280
‎फिर मैं बाहर फटता था…

143
00:14:10,840 --> 00:14:12,800
‎और बाकी सब भूल जाता था।

144
00:14:14,840 --> 00:14:16,600
‎वहीं विस्मरण होता था।

145
00:14:17,480 --> 00:14:20,680
‎ऐसा लगता है कि इसके होने का यही तरीका है।

146
00:14:22,400 --> 00:14:27,000
‎अगर मैं ख़ुद को चोट पहुँचाने में
‎सफल नहीं हो पाता था,

147
00:14:27,720 --> 00:14:29,480
‎तो मैं किसी और को चोट पहुँचाता था।

148
00:14:39,600 --> 00:14:43,880
‎वह ताक़तवर था।

149
00:14:45,200 --> 00:14:48,800
‎और मैंने कुछ चीज़ें सुनी जो मैंने कभी नहीं सुनी थीं।

150
00:14:50,640 --> 00:14:54,360
‎और उसे काफ़ी चीज़ों का एहसास है।

151
00:14:56,640 --> 00:14:58,640
‎मुझे पता है कि वह काफ़ी परेशानियों से गुज़रा है।

152
00:14:58,720 --> 00:15:02,840
‎तो उन सबके ऊपर वह एक और परेशानी थी।

153
00:15:05,480 --> 00:15:07,240
‎उसने जो किया वह ग़लत था।

154
00:15:09,200 --> 00:15:14,120
‎लेकिन ये ज़िम्मेदार शख़्स कौन हैं
‎जिन्होंने अपना काम नहीं किया?

155
00:15:15,120 --> 00:15:16,240
‎किसी ने दखल नहीं दिया।

156
00:15:17,360 --> 00:15:21,520
‎उसके बजाय, उसके अंदर इस तूफ़ान को बढ़ने दिया,

157
00:15:21,600 --> 00:15:25,560
‎और इंतज़ार किया
‎कि वह अपनी ज़िंदगी में अगली ग़लती कब करेगा,

158
00:15:26,480 --> 00:15:28,800
‎जिससे वह आज इस जगह पर पहुँच गया।

159
00:15:30,800 --> 00:15:33,920
‎और मुझे नहीं लगता
‎कि काफ़ी लोगों का इस पर ध्यान जाता होगा।

160
00:15:36,120 --> 00:15:37,720
‎वे एक अपराधी को देखते हैं।

161
00:15:39,080 --> 00:15:40,120
‎और हम…

162
00:15:42,320 --> 00:15:44,680
‎एक ऐसे इंसान को देखते हैं जो मुश्किलों में बड़ा हुआ

163
00:15:45,280 --> 00:15:49,320
‎और जिसे बहुत सारे प्यार और देखभाल की ज़रूरत थी।

164
00:15:51,840 --> 00:15:53,120
‎हमें वही दिखता है।

165
00:16:12,520 --> 00:16:15,920
‎सरकारी जनता सुरक्षा इमारत

166
00:16:16,000 --> 00:16:19,440
‎रोचेस्टर पुलिस विभाग के अफ़सरों के सम्मान में

167
00:16:19,520 --> 00:16:23,000
‎वॉकर को रोचेस्टर पुलिस ने गिरफ़्तार किया था

168
00:16:23,080 --> 00:16:26,560
‎12 जुलाई, 2001 को

169
00:16:28,960 --> 00:16:30,400
‎मेरा नाम जो डॉमिनिक है।

170
00:16:31,040 --> 00:16:35,960
‎मैं अपने पेशे के दौरान
‎हत्या के 200 से 250 केसों में शामिल रहा हूँ।

171
00:16:37,600 --> 00:16:39,320
‎यह केस मेरे शीर्ष 10 में है।

172
00:16:40,120 --> 00:16:42,800
‎इस केस में इस्तेमाल हुई हिंसा की ही बात नहीं है,

173
00:16:42,880 --> 00:16:46,160
‎बल्कि यह
‎उन परिस्थितियों की समग्रता है जो शामिल थीं।

174
00:16:49,040 --> 00:16:51,720
‎इस केस में मैं पीड़ित के बारे में यह बता सकता हूँ,

175
00:16:51,800 --> 00:16:54,800
‎श्री कर्री के बारे में,
‎कि उनके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी।

176
00:16:55,560 --> 00:16:57,680
‎अम, मैं उन्हें अकेला रहने वाला कहूँगा।

177
00:16:59,680 --> 00:17:02,080
‎हम असल में किसी भी परिवार के सदस्य से
‎संपर्क नहीं कर पाए।

178
00:17:04,240 --> 00:17:07,320
‎उनके आख़िरी पल शायद उनके लिए भयानक रहे होंगे।

179
00:17:08,560 --> 00:17:13,000
‎उनके पीछे से कोई आया और उसने एक कटर से

180
00:17:13,080 --> 00:17:14,840
‎उनका गला काट डाला।

181
00:17:18,480 --> 00:17:20,360
‎किसी समय पर ख़ून बहने से उनकी मौत हो गई।

182
00:17:20,440 --> 00:17:24,240
‎सच कहूँ तो, इससे बदतर मौत की
‎मैं कल्पना भी नहीं कर सकता।

183
00:17:32,960 --> 00:17:35,440
‎जब जेम्स वॉकर को साक्षात्कार के लिए लाया गया,

184
00:17:35,520 --> 00:17:38,840
‎उस समय उसका बर्ताव जो था,
‎इस केस में वही मेरे लिए सबसे भयानक था।

185
00:17:39,600 --> 00:17:43,960
‎क्योंकि वह बहुत ही शांत और बेफ़िक्र था,

186
00:17:44,040 --> 00:17:46,840
‎उस हिंसक अपराध को लेकर जो उसने किया था

187
00:17:46,920 --> 00:17:50,720
‎और उसका अपराध-स्वीकरण बहुत असामान्य था।

188
00:17:51,560 --> 00:17:55,920
‎हालाँकि अब वह दावा करता है कि
‎कर्री को मारने के बारे में उसे कुछ भी याद नहीं है,

189
00:17:56,000 --> 00:18:00,600
‎गिरफ़्तारी के समय
‎वॉकर ने पुलिस को विस्तृत ब्यौरा दिया था

190
00:18:02,240 --> 00:18:05,840
‎उसने हमसे सिगरेट का डिब्बा माँगा,
‎हमने उसे कुछ सिगरेट दीं

191
00:18:06,440 --> 00:18:11,320
‎और वह खुलकर हमें बताने लगा कि उसने

192
00:18:11,400 --> 00:18:13,400
‎किस तरह से कर्री को मारा।

193
00:18:15,480 --> 00:18:18,560
‎जब मैं उससे बात कर रहा था, मैंने सोचा,
‎"यह बंदा ठीक-ठाक है।"

194
00:18:18,640 --> 00:18:21,360
‎लेकिन ऐसा था जैसे मैं एक सच्चे शैतान को देख रहा था।

195
00:18:23,880 --> 00:18:26,240
‎पता है, वह बंदा सच में शैतान है।

196
00:18:26,880 --> 00:18:33,840
‎बस वहाँ बैठना और बताना
‎कि उसने पीड़ित को कैसे मारा।

197
00:18:35,080 --> 00:18:36,560
‎वह बस, मुझे नहीं पता।

198
00:18:36,640 --> 00:18:40,560
‎वह बात मुझे हमेशा याद रही
‎क्योंकि वह बहुत अजीब था।

199
00:18:47,760 --> 00:18:53,320
‎जहाँ तक जेम्स वॉकर का कहना है
‎कि अपराध के समय वह भावनात्मक रूप से अस्थिर था,

200
00:18:53,400 --> 00:18:56,520
‎मुझे इस बात पर विश्वास नहीं है।
‎मुझे तब भी विश्वास नहीं था और अब भी नहीं है।

201
00:18:57,240 --> 00:19:01,920
‎केंद्रीय जाँच विभाग

202
00:19:02,000 --> 00:19:05,600
‎दुकान के सुरक्षा कैमरा में पहचान हुए जाने के बाद

203
00:19:05,680 --> 00:19:09,440
‎वॉकर को गिरफ़्तार किया गया

204
00:19:19,600 --> 00:19:25,400
‎ठीक है,
‎तो यह उस दुकान के सीसीटीवी का वीडियो है।

205
00:19:26,000 --> 00:19:30,240
‎यहाँ आपको दिखेगा कि जेम्स वॉकर
‎चोरी करने के लिए अपनी हिम्मत जुटा रहा है।

206
00:19:33,280 --> 00:19:35,200
‎यह पीड़ित है, जेम्स कर्री।

207
00:19:35,280 --> 00:19:36,920
‎वह काउंटर के पीछे खड़े हैं

208
00:19:37,000 --> 00:19:40,560
‎और यहाँ पर यह शख़्स जेम्स डगलस वॉकर है।

209
00:19:43,080 --> 00:19:46,280
‎तो ये लोग बस बातचीत कर रहे हैं,
‎कुछ नहीं हो रहा है।

210
00:19:49,600 --> 00:19:52,840
‎और वॉकर वहाँ करीब तीन घंटे के लिए है।

211
00:19:54,800 --> 00:19:57,840
‎मेरे ख़्याल से वह सही वक़्त का इंतज़ार कर रहा है।

212
00:19:58,760 --> 00:20:01,080
‎मैं थोड़ा सा आगे बढ़ा देता हूँ।

213
00:20:02,120 --> 00:20:03,360
‎और आप देखेंगे…

214
00:20:04,520 --> 00:20:06,920
‎जेम्स कर्री बूथ से निकलने वाले हैं।

215
00:20:08,440 --> 00:20:10,800
‎यह जा रहे हैं। कर्री यहाँ पर बूथ से निकल रहे हैं

216
00:20:11,360 --> 00:20:13,440
‎और अब हत्या होने वाली है।

217
00:20:16,080 --> 00:20:18,520
‎यह बहुत जल्दी होता है, पलक झपकते ही।

218
00:20:19,680 --> 00:20:21,680
‎असल में, इस समय हत्या हो रही है।

219
00:20:23,600 --> 00:20:26,200
‎जेम्स कर्री से उनकी ज़िंदगी छीन ली गई।

220
00:20:32,160 --> 00:20:33,440
‎वॉकर यहाँ आता है।

221
00:20:38,280 --> 00:20:39,760
‎वह बूथ के अंदर आता है,

222
00:20:40,320 --> 00:20:42,480
‎अब वह गल्ले को तलाशेगा।

223
00:20:43,400 --> 00:20:45,720
‎शायद गल्ले में कोई गड़बड़ है,

224
00:20:45,800 --> 00:20:49,520
‎एक और दराज है जिसे वह खोल नहीं पा रहा,
‎क्योंकि उसने ऊपर की दराज खोली

225
00:20:49,600 --> 00:20:51,360
‎और उसमें कुछ नहीं है।

226
00:20:57,600 --> 00:20:59,000
‎इसे कैसे खोलते हैं?

227
00:20:59,080 --> 00:21:02,280
‎अब यह चिल्लाकर जेम्स कर्री से कह रहा है,
‎"इसे कैसे खोलते हैं?"

228
00:21:03,120 --> 00:21:06,800
‎मुझे लगता है कि इस समय तक जेम्स कर्री मर चुके थे।

229
00:21:10,480 --> 00:21:12,640
‎वह गल्ले को पोंछ रहा है

230
00:21:13,960 --> 00:21:15,480
‎और आख़िरकार वहाँ से चला जाता है।

231
00:21:18,040 --> 00:21:21,840
‎तो यह कहना कि वह विक्षिप्त था
‎और उसे पता नहीं था कि इस चोरी को करते समय

232
00:21:21,920 --> 00:21:26,960
‎वह क्या कर रहा था, वह कोरी बकवास है, है न?

233
00:21:28,640 --> 00:21:32,040
‎यह केवल इस चोरी के बारे में था और कुछ नहीं।

234
00:21:32,120 --> 00:21:33,960
‎बस इतना ही। सरल और आसान।

235
00:21:38,440 --> 00:21:42,880
‎यह अपराध जेम्स वॉकर ने पहली बार नहीं किया था।

236
00:21:44,160 --> 00:21:48,360
‎उसने अतीत में भी लोगों को काटा है
‎और वही उसका काम करने का तरीका है।

237
00:21:54,880 --> 00:21:58,280
‎कैनन्डेगुआ, न्यूयॉर्क

238
00:22:03,000 --> 00:22:05,320
‎जेम्स कर्री की हत्या करने से सात साल पहले,

239
00:22:05,400 --> 00:22:08,000
‎वॉकर ने लगभग ऐसा ही हमला किया था

240
00:22:08,080 --> 00:22:10,320
‎जिसमें उसने बीयर की टूटी हुई बोतल को
‎हथियार बनाया था

241
00:22:15,800 --> 00:22:20,240
‎वह दर्दनाक था। वह भयानक था।

242
00:22:25,600 --> 00:22:27,880
‎आप ऐसा कुछ कभी भुला नहीं सकते हैं।

243
00:22:33,840 --> 00:22:37,520
‎मैंने इससे निपटना सीख लिया,
‎लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उस दिन जो हुआ

244
00:22:37,600 --> 00:22:41,840
‎और उससे मैं जिस तरह से बदल गया और
‎उसने मुझसे जो छीन लिया उसके लिए उसे माफ़ कर दूँगा।

245
00:22:47,280 --> 00:22:50,600
‎1994 में, डेविड ओगडेन्स्की रोचेस्टर के केंद्र में

246
00:22:50,680 --> 00:22:54,320
‎वयस्क किताबों की एक दुकान में क्लर्क थे

247
00:22:59,440 --> 00:23:03,160
‎जब सब कुछ हुआ उस समय सुबह के 7:30-7:40 बजे होंगे।

248
00:23:03,240 --> 00:23:05,360
‎डेविड ओगडेन्स्की
‎किताब की दुकान के पूर्व क्लर्क

249
00:23:07,960 --> 00:23:12,200
‎मैंने पीछे से उसकी आवाज़ सुनी
‎और वह एक मुक्के की तरह महसूस हुआ,

250
00:23:12,960 --> 00:23:14,960
‎जैसे किसी ने हल्के से मारा हो।

251
00:23:15,040 --> 00:23:19,480
‎मुझे लगा वह मज़ाक कर रहा था, फिर मैंने नीचे देखा

252
00:23:19,560 --> 00:23:22,640
‎कि वहाँ पर बहुत सारा ख़ून था।

253
00:23:25,800 --> 00:23:28,000
‎उसने मुझे देखा और कहा कि वह मुझे मारने वाला है।

254
00:23:29,600 --> 00:23:32,600
‎वह सिर्फ़ बेरहमी थी और ज़रा भी दया नहीं थी।

255
00:23:32,680 --> 00:23:35,880
‎नहीं… कुछ नहीं, बस, "मैं तुम्हें मारने वाला हूँ।"

256
00:23:39,720 --> 00:23:42,480
‎मुझे लगा कि मेरा अंत समय आ गया है

257
00:23:43,840 --> 00:23:45,680
‎और मैं बस…

258
00:23:47,680 --> 00:23:54,560
‎मैंने उससे कहा कि मेरी एक बेटी है
‎जो अक्टूबर में पैदा होने वाली है।

259
00:23:56,280 --> 00:23:58,200
‎मैंने कहा, "मैं बस अपनी बेटी को देखना चाहता हूँ।"

260
00:23:58,280 --> 00:24:01,320
‎"तुम्हें दुकान से जो भी चाहिए,
‎गल्ले से जो भी चाहिए, वह ले लो।"

261
00:24:01,400 --> 00:24:03,560
‎"मुझे कोई परवाह नहीं।
‎बस अपनी बेटी को देखना चाहता हूँ।"

262
00:24:04,200 --> 00:24:06,720
‎और अचानक, बड़े अचंभे की बात है,

263
00:24:06,800 --> 00:24:10,440
‎और आज दिन तक मुझे यह बात हैरान करती है,
‎वह अचानक रुक गया

264
00:24:12,000 --> 00:24:16,760
‎और उसने मुझे दस मिनट रुकने को कहा।

265
00:24:19,560 --> 00:24:20,640
‎फिर वह बस चला गया।

266
00:24:28,200 --> 00:24:31,600
‎पुलिस ने मुझे बताया
‎कि उन्होंने उसे 15 मिनट बाद पकड़ लिया,

267
00:24:31,680 --> 00:24:36,920
‎जब वह दुकान से चुराए सिक्के एक बड़े झोले में भरकर

268
00:24:37,760 --> 00:24:39,400
‎सड़क पर चल रहा था।

269
00:24:43,480 --> 00:24:46,000
‎मैंने शौचालय में जाकर अपने घाव देखे

270
00:24:46,080 --> 00:24:50,560
‎और मैंने अपने गले से
‎काँच का एक बड़ा सा टुकड़ा निकाला

271
00:24:50,640 --> 00:24:52,320
‎जो टूटी हुई बीयर बोतल का था।

272
00:24:56,360 --> 00:25:00,800
‎मेरे गले पर एक बहुत बड़ा निशान है।

273
00:25:02,920 --> 00:25:08,120
‎मेरे सीने पर भी एक निशान है
‎जहाँ की चमड़ी फट गई थी।

274
00:25:11,600 --> 00:25:14,680
‎कुल मिलाकर करीब 13 अलग-अलग घाव हैं।

275
00:25:24,080 --> 00:25:28,040
‎डेविड ओगडेन्स्की पर हमला करने के लिए वॉकर को

276
00:25:28,120 --> 00:25:31,520
‎अधिकतम आठ साल की सज़ा हुई

277
00:25:31,600 --> 00:25:35,560
‎केवल पाँच साल की सज़ा के बाद,
‎1999 के दिसंबर में उसे परोल पर रिहा कर दिया गया

278
00:25:39,040 --> 00:25:42,240
‎मैं समझ नहीं पाया
‎और कोई मुझे स्पष्टीकरण नहीं दे पाया

279
00:25:42,320 --> 00:25:44,160
‎कि उसे इस तरह से सज़ा क्यों मिली।

280
00:25:44,840 --> 00:25:47,400
‎जब मैंने सवाल किया तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला।

281
00:25:49,440 --> 00:25:52,920
‎मैं यह सोचता हूँ
‎कि अगर वह ज़्यादा समय जेल में रहा होता,

282
00:25:53,760 --> 00:25:57,440
‎तो जिस बंदे को उसने मारा, वह अब भी ज़िंदा होता
‎और अपने परिवार के साथ होता।

283
00:26:09,160 --> 00:26:14,320
‎बफ़ैलो, न्यूयॉर्क

284
00:26:18,960 --> 00:26:24,200
‎वॉकर ने सितंबर 2000 में
‎अपने परोल की शर्तों को उल्लंघन किया

285
00:26:24,280 --> 00:26:30,600
‎और उसे एक ड्रग उपचार कार्यक्रम पर रखा गया

286
00:26:37,840 --> 00:26:44,440
‎सिंथिया मूनी मई 2001 में वॉकर की परोल अफ़सर बनीं

287
00:26:49,480 --> 00:26:52,720
‎जब मैं पहली बार श्री वॉकर से मिली थी,
‎तो मैंने उसे एक संदेश दिया था

288
00:26:54,680 --> 00:26:59,120
‎और वह यह था कि मैं उसे ज़िंदगी का रास्ता बदलने का

289
00:27:00,120 --> 00:27:01,960
‎हर मौका दूँगी।

290
00:27:02,920 --> 00:27:04,600
‎लेकिन फिर भी वह उसका चुनाव होगा।

291
00:27:06,840 --> 00:27:10,920
‎मूनी ने वॉकर को उस व्यवहार से निपटने में
‎मदद करने का प्रयास किया

292
00:27:11,000 --> 00:27:15,040
‎जो उन्होंने महसूस किया कि उसके अपराध का कारण था

293
00:27:17,200 --> 00:27:21,240
‎श्री वॉकर की देखरेख में मेरी मुख्य चिंता
‎उसके मादक द्रव्यों के सेवन की थी।

294
00:27:21,920 --> 00:27:25,760
‎क्योंकि इसका सीधा संबंध
‎हिंसा के लिए उसकी प्रवृत्ति से है

295
00:27:25,840 --> 00:27:28,720
‎और उसके आपराधिक आचरण में गहराई से निहित है।

296
00:27:34,120 --> 00:27:36,640
‎उसके परोल देखरेख की शुरुआत से करीब डेढ़ महीने बाद,

297
00:27:36,720 --> 00:27:41,120
‎उसने मुझे हमेशा की तरह रिपोर्ट किया,
‎एक नियमित कार्यालय रिपोर्ट की तरह

298
00:27:41,200 --> 00:27:45,000
‎और उसने मेरे सामने खुलासा किया
‎कि सप्ताहांत पर उसने फिर से नशा किया।

299
00:27:47,480 --> 00:27:51,360
‎मैंने उससे कहा,
‎"तुम सीधे अपने नशा उपचार सलाहकार के पास जाओ,

300
00:27:51,440 --> 00:27:55,440
‎एक योजना बनाओ,
‎गहन योजना और मुझे वहाँ से फ़ोन करो।"

301
00:27:55,520 --> 00:27:59,080
‎और उसने किया।
‎उसने ठीक वही किया जो मैंने उससे करने को कहा था।

302
00:27:59,600 --> 00:28:01,560
‎वह सीधे अपने उपचार सलाहकार के पास गया

303
00:28:01,640 --> 00:28:05,640
‎और उन लोगों ने एक गहन उपचार योजना तैयार की

304
00:28:05,720 --> 00:28:08,160
‎ताकि उसके फिर से नशा करने की बात से निपट सकें।

305
00:28:10,040 --> 00:28:12,040
‎उसके बाद उसने मुझे कभी संपर्क नहीं किया।

306
00:28:12,640 --> 00:28:18,800
‎इस घटना के एक महीने से भी कम समय में,
‎वॉकर ने जेम्स कर्री की हत्या कर दी

307
00:28:24,440 --> 00:28:27,040
‎अगली बार जब मैं जेम्स वॉकर से मिली,

308
00:28:27,120 --> 00:28:29,120
‎वह हिरासत में था।

309
00:28:31,400 --> 00:28:35,800
‎जेम्स बहुत हताश, बेहद चुप नज़र आया।

310
00:28:37,000 --> 00:28:42,280
‎यहाँ तक कि उसके हाव-भाव भी
‎उदासीनता दर्शा रहे थे।

311
00:28:43,360 --> 00:28:46,960
‎जैसे उसे इस बात का एहसास हुआ हो
‎कि उसने अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर ली।

312
00:28:48,480 --> 00:28:51,280
‎पर फिर से, वह इस बात पर केंद्रित था
‎कि उसने अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर ली,

313
00:28:51,360 --> 00:28:52,600
‎न कि वह जो उसने ली थी।

314
00:28:56,280 --> 00:28:58,800
‎मैं यह नहीं कह सकती
‎कि उसकी मदद करके मुझे पछतावा हुआ है।

315
00:28:59,440 --> 00:29:00,560
‎काश मुझे कभी पछतावा न हो।

316
00:29:00,640 --> 00:29:03,920
‎काश मुझे लोगों की मदद करने का कभी पछतावा न हो।

317
00:29:05,560 --> 00:29:09,200
‎लेकिन उसे जो मदद दी गई थी,
‎उसने उसे न लेने का चुनाव किया।

318
00:29:09,280 --> 00:29:10,760
‎तो, यह उसकी ज़िम्मेदारी है।

319
00:29:11,400 --> 00:29:16,960
‎मुझे लगता है कि अगर उसका विस्मरण असली है,
‎तो वह इसलिए क्योंकि वह ऐसा चाहता है।

320
00:29:17,040 --> 00:29:21,040
‎वह अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखता,
‎नशे की लत के बारे में कुछ नहीं करता,

321
00:29:21,120 --> 00:29:27,000
‎और फिर लोगों को काटने और मारने और हिंसक चीज़ें
‎करने के लिए उसे एक बहाने की तरह इस्तेमाल करता है।

322
00:29:27,960 --> 00:29:31,240
‎तो मैं नहीं मानती कि यह उसकी ग़लती नहीं है।

323
00:29:31,320 --> 00:29:34,560
‎यह पूरी तरह से उसकी ग़लती है
‎और पूरी तरह से उसकी ज़िम्मेदारी है।

324
00:29:45,680 --> 00:29:50,160
‎रोचेस्टर, न्यूयॉर्क

325
00:29:52,920 --> 00:29:56,480
‎जेम्स कर्री की हत्या के लिए जेम्स वॉकर को

326
00:29:56,560 --> 00:30:00,240
‎मौत की सज़ा सुनाने की संभावना थी

327
00:30:01,840 --> 00:30:04,800
‎जेम्स वॉकर के पास बचने की कोई संभावना नहीं थी।

328
00:30:07,080 --> 00:30:10,160
‎कोई ऐसा जिसने बचपन में
‎बहुत सारे मानसिक आघात सहे हों

329
00:30:10,240 --> 00:30:15,560
‎और मानसिक बीमारी का इलाज न करवाया हो
‎और उसकी नशे की लत बढ़ती गई हो,

330
00:30:15,640 --> 00:30:18,320
‎इससे उनके तनाव को संभालने पर असर पड़ता है।

331
00:30:19,400 --> 00:30:23,120
‎इसके कारण वे तीव्र इच्छाओं से
‎आसानी से प्रभावित हो जाते हैं

332
00:30:23,960 --> 00:30:26,760
‎और डरावने, भयानक अपराध करते हैं।

333
00:30:35,800 --> 00:30:38,960
‎गिरफ़्तारी के कुछ महीनों बाद,

334
00:30:39,040 --> 00:30:43,320
‎न्यूयॉर्क के मृत्युदंड रक्षक कार्यालय ने
‎वॉकर के केस को संभाला

335
00:30:45,640 --> 00:30:46,480
‎मैं बिल ईस्टन हूँ।

336
00:30:46,560 --> 00:30:50,040
‎मैं रोचेस्टर में एक वकील हूँ
‎और मैंने जेम्स वॉकर का प्रतिनिधित्व किया था।

337
00:30:54,360 --> 00:30:57,680
‎मैं निश्चित रूप से बहुत नर्मदिल हूँ।
‎इस पर मुझे गर्व है।

338
00:30:59,080 --> 00:31:01,040
‎न्यूयॉर्क राज्य
‎अपील की अदालत

339
00:31:01,120 --> 00:31:04,280
‎जब मैं जेम्स से मिला
‎और उसका प्रतिनिधित्व करना शुरू किया,

340
00:31:04,360 --> 00:31:10,720
‎हमने तुरंत उसके बारे में जितने हो सकें उतने रिकॉर्ड
‎निकाले और उसके अतीत के बारे में जितनी गहराई से

341
00:31:10,800 --> 00:31:12,360
‎जाँच कर सकते थे, की।

342
00:31:14,200 --> 00:31:17,120
‎और छह हफ़्तों में ही,

343
00:31:17,200 --> 00:31:20,880
‎हमारे पास हद से ज़्यादा रिकॉर्ड थे

344
00:31:20,960 --> 00:31:24,520
‎जो उसके मानसिक आघात वाले बचपन को दर्शा रहे थे।

345
00:31:36,440 --> 00:31:42,560
‎जेम्स, उसकी माँ के सात बच्चों में से एक था,
‎जो सात अलग-अलग पिताओं द्वारा हुए थे।

346
00:31:43,720 --> 00:31:49,280
‎उसके बचपन में दुर्व्यवहार था,
‎अनदेखा किया जाना था

347
00:31:49,360 --> 00:31:52,240
‎और माता-पिता के मार्गदर्शन का पूर्ण अभाव था।

348
00:31:53,560 --> 00:31:55,840
‎ये विस्तृत जानकारियाँ डरा देने वाली हैं।

349
00:31:57,760 --> 00:31:59,760
‎"जब वह 16 महीने का था,

350
00:31:59,840 --> 00:32:04,600
‎एक अज्ञात वयस्क ने
‎जेम्स को जलते हुए स्टोव पर रख दिया था।"

351
00:32:04,680 --> 00:32:09,400
‎"जेम्स को दूसरे और तीसरे डिग्री के जलने के कारण
‎अस्पताल में भर्ती कराया गया,

352
00:32:09,480 --> 00:32:13,240
‎उसके कूल्हों पर ग्रिल का निशान बन गया था।"

353
00:32:13,320 --> 00:32:15,240
‎जेम्स के घाव भरकर…

354
00:32:15,320 --> 00:32:18,000
‎…उसे छुट्टी मिलने में 12 दिन लगे थे।

355
00:32:18,120 --> 00:32:22,720
‎और उसके परिवार में
‎लोगों की हत्या होने की हिंसा का इतिहास था।

356
00:32:22,800 --> 00:32:24,200
‎न्यायाधीशों की पीठ नियमावली

357
00:32:24,280 --> 00:32:27,200
‎जेम्स के पिता एक डरावने, हिंसक आदमी थे

358
00:32:27,280 --> 00:32:30,280
‎और जब जेम्स 15 साल का था

359
00:32:30,360 --> 00:32:32,880
‎तब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

360
00:32:34,320 --> 00:32:40,320
‎तो वह ऐसे परिवार में बड़ा हुआ
‎जो हिंसा से बना या बिगड़ा था।

361
00:32:44,680 --> 00:32:46,880
‎उसके पास गंभीरता को कम करने वाले सबूत थे।

362
00:32:47,640 --> 00:32:50,720
‎यह अपराध से बचने का बहाना नहीं है,

363
00:32:50,800 --> 00:32:53,440
‎लेकिन इससे अपराध का संदर्भ पता चलता है।

364
00:32:54,960 --> 00:32:57,680
‎हमने बताया कि जेम्स वॉकर के लिए

365
00:32:57,760 --> 00:33:01,520
‎मौत की सज़ा क्यों अनुचित होगी।

366
00:33:02,120 --> 00:33:04,960
‎ईस्टन ने एक रिपोर्ट तैयार की

367
00:33:05,040 --> 00:33:08,080
‎जिसे उन्होंने मुक़दमे से पहले

368
00:33:08,160 --> 00:33:09,800
‎जिला अटर्नी के कार्यालय में पेश किया

369
00:33:12,480 --> 00:33:17,880
‎ऐसे कई लोग हैं जो शराब
‎या नशीली दवाओं की लत से पीड़ित हैं,

370
00:33:17,960 --> 00:33:20,920
‎और कई बच्चे हैं जो तलाक़शुदा घर से हैं।

371
00:33:21,000 --> 00:33:23,080
‎दूसरों की परवरिश शराबी माता-पिता ने की है।

372
00:33:23,160 --> 00:33:27,240
‎कुछ अपने माता-पिता की कैद
‎या उनके परिवार में हिंसा का अनुभव करते हैं।

373
00:33:27,320 --> 00:33:29,400
‎कुछ के माता-पिता हिंसा का शिकार हो जाते हैं।

374
00:33:30,440 --> 00:33:34,320
‎लेकिन इस केस की असाधारण बात यह है

375
00:33:34,400 --> 00:33:38,160
‎कि जेम्स के पास एक नहीं बल्कि ये सारे कारक थे।

376
00:33:40,360 --> 00:33:44,440
‎यह एक ऐसा शख़्स है
‎जिसका जीवन बुरी तरह से विकृत हो गया था

377
00:33:44,520 --> 00:33:48,960
‎और वह उन कारकों के आगे झुक गया,
‎जिनके आगे हम भी झुक गए होते

378
00:33:49,040 --> 00:33:50,640
‎अगर हम उसकी जगह होते।

379
00:34:00,680 --> 00:34:04,320
‎ईस्टन की रिपोर्ट के आधार पर

380
00:34:04,400 --> 00:34:09,240
‎अभियोग पक्ष के वकीलों ने जेम्स वॉकर के लिए
‎मौत की सज़ा न माँगने की सहमति दी

381
00:34:09,800 --> 00:34:12,280
‎उसके बजाय, उसके दोषारोपण के बाद,

382
00:34:12,360 --> 00:34:17,880
‎उसे परोल की संभावना के बिना
‎आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई

383
00:34:38,800 --> 00:34:43,160
‎मुझे जेम्स से बहुत निराशा हुई
‎जब मुझे पता चला कि उसने क्या किया है।

384
00:34:46,040 --> 00:34:49,920
‎आपके पास किसी की जान लेने का अधिकार नहीं है।
‎वह भगवान का है।

385
00:34:51,160 --> 00:34:53,920
‎बड़े होते समय वॉकर का सबसे करीबी रिश्ता

386
00:34:54,000 --> 00:34:56,560
‎उसके बड़े भाई टेडी से था

387
00:35:02,720 --> 00:35:07,480
‎मैं थियोडोर वॉकर हूँ
‎और मैं सातों भाई-बहनों में सबसे पहला हूँ।

388
00:35:14,360 --> 00:35:18,480
‎जब मैंने अपना जीवन प्रभु को समर्पित कर दिया,
‎तब मैं लगभग 22 साल का था।

389
00:35:23,160 --> 00:35:28,480
‎हमारी ज़िंदगी सबसे अच्छी नहीं थी।

390
00:35:28,560 --> 00:35:30,560
‎मतलब, हमें गुज़ारा करना पड़ता था।

391
00:35:30,640 --> 00:35:33,080
‎बिम मॉमा रोज़ किराना
‎खुला है

392
00:35:33,160 --> 00:35:34,880
‎हम ब्रेड पर शक्कर लगाते थे,

393
00:35:35,680 --> 00:35:37,880
‎पता है, वही हमारा खाना होता था।

394
00:35:39,600 --> 00:35:41,680
‎हमारा पालन-पोषण मुश्किल था।

395
00:35:44,320 --> 00:35:51,000
‎पता है, मैं मेहनत करता था और मैं चरस और कोकेन
‎बेचता था, उस तरह के काम।

396
00:35:54,280 --> 00:35:58,000
‎लेकिन मुझे लगता है
‎कि जहाँ तक चेरी-चकारी की बात है,

397
00:35:58,080 --> 00:36:00,880
‎उसने मुझसे थोड़ी ज़्यादा अति कर दी।

398
00:36:04,320 --> 00:36:08,120
‎मेरा भाई जेम्स हमेशा
‎भौतिक रूप से अपनी मौजूदगी महसूस करवाता था।

399
00:36:09,040 --> 00:36:12,960
‎अगर वह नाराज़ हो जाता था,
‎तो उसे संभालना मुश्किल था।

400
00:36:15,040 --> 00:36:16,160
‎बाज़ार

401
00:36:16,240 --> 00:36:21,760
‎मैं कहूँगा कि आठ साल की उम्र से
‎यह सच में दिखना शुरू हो गया था

402
00:36:21,840 --> 00:36:25,560
‎कि जब उसे गुस्सा आता था
‎तो कोई कुछ भी नहीं कर सकता था।

403
00:36:28,320 --> 00:36:32,920
‎वह अलग इंसान बन जाता था
‎और उसका बर्ताव काबू से बाहर होता था।

404
00:36:33,000 --> 00:36:36,920
‎जैसे, आप उसे रोक नहीं सकते।
‎वह आपकी नहीं सुनेगा। वह चला जाएगा।

405
00:36:43,920 --> 00:36:47,840
‎मेरे दिमाग में हमेशा से यह था
‎कि जेम्स किसी दिन हद पार करेगा, जहाँ से वह कभी

406
00:36:47,920 --> 00:36:48,960
‎लौटकर नहीं आ पाएगा।

407
00:36:51,360 --> 00:36:55,240
‎मैंने कभी यह बात कही नहीं
‎क्योंकि मैं इसे मानना नहीं चाहता था,

408
00:36:55,320 --> 00:36:58,120
‎लेकिन सारे संकेत इसी ओर इशारा कर रहे थे।

409
00:37:01,280 --> 00:37:04,280
‎थियोडोर वॉकर ने 20 साल से

410
00:37:04,360 --> 00:37:08,000
‎न तो अपने भाई से बात की है,
‎न ही उसकी आवाज़ सुनी है, उसकी कैद के बाद से

411
00:37:20,680 --> 00:37:23,800
‎मेरा विस्मरण मेरे और मेरी माँ के बीच का राज़ था।

412
00:37:27,480 --> 00:37:32,920
‎वह नहीं चाहती थी कि दूसरे बच्चों को
‎मेरी इस समस्या के बारे में पता चले।

413
00:37:33,640 --> 00:37:37,600
‎और वह नहीं चाहती थी कि मुझे ऐसा लगे
‎कि मुझसे औरों से अलग बर्ताव किया जाएगा।

414
00:37:40,080 --> 00:37:44,360
‎जब मैं विस्मरण में जाने वाला होता था,
‎तो मेरे पास हमेशा एक घर होता था

415
00:37:45,240 --> 00:37:46,680
‎और विस्मरण से बाहर निकलते समय,

416
00:37:47,880 --> 00:37:52,560
‎मैं अकसर ऐसी जगहों पर जागता था
‎जिनका मुझे कोई अंदाज़ा नहीं होता था।

417
00:37:54,160 --> 00:37:58,200
‎मैं एक बच्चा हूँ।
‎मुझे मेरे भाइयों और बहनों के साथ होना चाहिए।

418
00:37:59,480 --> 00:38:01,640
‎और मैं किसी इमारत के पीछे जाग रहा हूँ।

419
00:38:03,400 --> 00:38:07,160
‎और मैं घर भी नहीं जा सकता
‎क्योंकि मुझे पता नहीं था कि मैं कहाँ पर हूँ।

420
00:38:09,360 --> 00:38:14,080
‎मैं डरा हुआ था। मुझे नहीं पता था
‎कि क्या होने वाला है या कब होने वाला है।

421
00:38:14,680 --> 00:38:19,680
‎ऐसा तब होता था जब कोई मुझ पर चिल्लाता था
‎या कोई मुझसे दुर्व्यवहार करता था।

422
00:38:23,240 --> 00:38:26,080
‎मुझे कुछ याद नहीं रहता था
‎क्योंकि मैं याद नहीं रखना चाहता था।

423
00:38:39,760 --> 00:38:42,960
‎मैंने जो सुना वह बिल्कुल अभूतपूर्व है।

424
00:38:44,400 --> 00:38:45,800
‎उसने अपना दिल खोलकर रख दिया।

425
00:38:47,800 --> 00:38:50,040
‎इससे मुझे अब समझ आया

426
00:38:50,120 --> 00:38:54,080
‎कि मैंने उसके साथ जो अनुभव किया है
‎जब उसे विस्मरण होता था,

427
00:38:54,760 --> 00:38:57,560
‎पता है, क्योंकि मुझे तब लगता था…

428
00:38:57,640 --> 00:39:01,280
‎वह बस जेम्स है,
‎क्योंकि वह हमेशा ही दिक्कतें खड़ी करता था।

429
00:39:04,600 --> 00:39:09,120
‎लेकिन अब हमें पता है
‎कि उसे असल में याद ही नहीं आता था

430
00:39:09,720 --> 00:39:11,320
‎कि उसने अभी-अभी क्या किया।

431
00:39:13,920 --> 00:39:17,080
‎वह अपनी निजी बातें किसी से साझा नहीं करता था।

432
00:39:17,160 --> 00:39:18,360
‎वह उन्हें दबाकर रखता था,

433
00:39:18,960 --> 00:39:22,760
‎लेकिन यह वाला जेम्स, जो अभी यहाँ बात कर रहा है…

434
00:39:22,840 --> 00:39:24,400
‎यह बदला हुआ जेम्स है।

435
00:39:25,920 --> 00:39:28,120
‎हाँ, यह मुझे थोड़ा भावुक कर रहा है…

436
00:39:30,200 --> 00:39:31,600
‎सच कहूँ तो, हाँ।

437
00:39:41,360 --> 00:39:43,840
‎मैं अब पहले से बेहतर इंसान हूँ।

438
00:39:48,160 --> 00:39:51,160
‎गिरफ़्तारी वाले दिन से ही मैं दवाइयाँ ले रहा हूँ।

439
00:39:53,280 --> 00:39:58,080
‎मैंने 20 साल में, अपने पर

440
00:39:59,680 --> 00:40:00,760
‎या किसी और पर…

441
00:40:03,120 --> 00:40:04,400
‎हिंसा नहीं की है।

442
00:40:05,640 --> 00:40:10,000
‎शायद मुझे बाकी सारी ज़िंदगी दवाइयों की
‎और एक मनोचिकित्सक की ज़रूरत पड़ेगी,

443
00:40:11,240 --> 00:40:14,920
‎और यह उस अपराध के कारण नहीं है जो मैंने किया था।

444
00:40:15,840 --> 00:40:18,440
‎मुझे इनकी ज़रूरत अपराध होने के पहले से थी।

445
00:40:24,760 --> 00:40:28,000
‎अपने पहले साक्षात्कार के चार महीनों बाद,

446
00:40:28,080 --> 00:40:32,400
‎जेम्स वॉकर ने और सवालों का जवाब देने पर सहमति दी

447
00:40:35,680 --> 00:40:39,880
‎वह अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखता,
‎नशे की लत के बारे में कुछ नहीं करता,

448
00:40:39,960 --> 00:40:42,000
‎और फिर लोगों को काटने और मारने

449
00:40:42,080 --> 00:40:45,400
‎और हिंसक चीज़ें करने के लिए
‎उसे एक बहाने की तरह इस्तेमाल करता है।

450
00:40:46,440 --> 00:40:48,120
‎सच बात यह है कि…

451
00:40:49,560 --> 00:40:53,120
‎जब मुझे मदद की ज़रूरत थी, मैंने माँगी थी।

452
00:40:57,840 --> 00:41:02,000
‎मैं सलाहकार और मनोचिकित्सक को बताता था,
‎"मैं इस चीज़ से गुज़र रहा हूँ

453
00:41:02,080 --> 00:41:04,000
‎और मेरे पास दवाइयाँ नहीं हैं।"

454
00:41:04,080 --> 00:41:05,040
‎रुकिए

455
00:41:05,920 --> 00:41:07,920
‎"ठीक है, हाँ। अगले हफ़्ते आना।"

456
00:41:10,520 --> 00:41:14,280
‎तो ऐसा नहीं है
‎कि मैं पूरी तरह से नशीली दवाओं पर निर्भर था।

457
00:41:16,480 --> 00:41:20,160
‎दवाइयाँ न होने के कारण, मैं असलियत से परे हो गया।

458
00:41:23,680 --> 00:41:26,240
‎लेकिन मैं अभी आपके सामने बैठा हूँ।

459
00:41:27,880 --> 00:41:29,160
‎मैं वह इंसान नहीं हूँ।

460
00:41:30,240 --> 00:41:32,240
‎मैं वह इंसान फिर कभी नहीं बनूँगा।

461
00:41:33,800 --> 00:41:36,920
‎अब मुझे यह कहने में शर्म नहीं आती,
‎"सुनो, मुझे मदद की ज़रूरत है।"

462
00:41:43,320 --> 00:41:46,800
‎आपको क्या लगता है कि आपने
‎वयस्क किताबों की दुकानों में काम करने वाले पुरुषों पर

463
00:41:46,880 --> 00:41:49,240
‎दो समान हमले क्यों किए?

464
00:41:49,800 --> 00:41:52,240
‎ख़ैर, ईमानदारी से कहूँ तो,

465
00:41:52,320 --> 00:41:56,080
‎क्योंकि जब मैं बचपन में सड़कों पर पल-बड़ रहा था,

466
00:41:56,160 --> 00:42:00,000
‎उन जगहों पर
‎उन लोगों ने मुझे सबसे ज़्यादा चोट पहुँचाई थी।

467
00:42:02,320 --> 00:42:03,320
‎उतना ही आसान जवाब है।

468
00:42:05,880 --> 00:42:07,920
‎अगर आप शहर के केंद्र में हैं

469
00:42:08,000 --> 00:42:12,320
‎तो आपको खाने को मिल जाएगा,
‎कपड़े मिल जाएँगे, आप कुछ भी कर सकते हैं।

470
00:42:13,560 --> 00:42:14,920
‎लेकिन उन जैसे लोग

471
00:42:16,040 --> 00:42:20,640
‎उन चीज़ों से बच्चों को लुभाते थे
‎और उन्हें नुकसान पहुँचाते थे,

472
00:42:21,360 --> 00:42:23,560
‎और मैं उन बच्चों में से एक था
‎जिसे उन्होंने नुकसान पहुँचाया था।

473
00:42:27,800 --> 00:42:31,360
‎मानसिक रूप से,
‎मैं उन लोगों को मुझे नुकसान पहुँचाते हुए देखता

474
00:42:33,480 --> 00:42:34,960
‎और मैंने जो किया वह कर दिया।

475
00:42:43,480 --> 00:42:47,280
‎वह अपनी निजी बातें किसी से साझा नहीं करता था।
‎वह उन्हें दबाकर रखता था,

476
00:42:48,880 --> 00:42:51,840
‎लेकिन यह वाला जेम्स, जो अभी यहाँ बात कर रहा है…

477
00:42:52,440 --> 00:42:54,160
‎यह बदला हुआ जेम्स है।

478
00:42:56,040 --> 00:43:00,800
‎यह प्रगति है और जब मेरे भाई की बात आती है

479
00:43:01,440 --> 00:43:03,120
‎तो मुझे हर एक चीज़ करनी होगी।

480
00:43:05,400 --> 00:43:12,080
‎और मैं उसे वह सारा सकारात्मक सुदृढ़ीकरण
‎देना चाहता हूँ जो मैं उसे दे सकता हूँ

481
00:43:14,440 --> 00:43:18,320
‎ताकि वह जो कर रहा है उसे जारी रख सके।
‎तुम बदलना मत।

482
00:43:23,400 --> 00:43:25,600
‎यह सुनना बहुत कठिन था।

483
00:43:27,560 --> 00:43:29,440
‎वह… सिर्फ़ उनकी आवाज़ सुनने से ही

484
00:43:30,920 --> 00:43:35,680
‎मेरे 20 सालों के संघर्ष और बदलाव को मायने मिल गए।

485
00:43:37,160 --> 00:43:41,360
‎मेरे लिए वह इंसान बनना जो मैं अभी हूँ,
‎वह मेरे लिए इनाम था।

486
00:43:46,960 --> 00:43:49,840
‎पता है, मैं बहुत समय तक ख़ुद से डरता था,

487
00:43:50,640 --> 00:43:52,160
‎क्योंकि मैं ख़ुद को जानता नहीं था।

488
00:43:52,800 --> 00:43:55,960
‎लेकिन अब मैं जानता हूँ तो डरने के लिए कुछ नहीं है।

489
00:44:29,680 --> 00:44:32,440
‎संवाद अनुवादक: अदिति जैन

