1
00:00:06,160 --> 00:00:08,720
‎कोरोना वाइरस महामारी के दौरान फ़िल्माया गया

2
00:00:08,800 --> 00:00:11,760
‎साक्षात्कार के दौरान न्यूयॉर्क राज्य सुधार विभाग ने

3
00:00:11,840 --> 00:00:14,760
‎कैदियों का मास्क पहनना अनिवार्य किया था

4
00:00:31,160 --> 00:00:32,800
‎30 जनवरी 2009 को,

5
00:00:32,880 --> 00:00:36,600
‎सिराक्यूज़, न्यूयॉर्क में, एक हथियार-लैस लूट में
‎टैक्सी चालक टिमथी गॉर्डन की

6
00:00:36,680 --> 00:00:37,800
‎हत्या कर दी गई

7
00:00:45,120 --> 00:00:48,400
‎चकी फ़िलिप्स ने गोली मारने का जुर्म कबूल किया

8
00:00:48,480 --> 00:00:51,120
‎और उसे कम से कम 20 साल की सज़ा मिली

9
00:00:54,240 --> 00:00:55,880
‎मैंने अपने किए की ज़िम्मेदारी ली।

10
00:00:57,640 --> 00:00:59,960
‎मेरे कुछ भी कहने या करने से वह वापस नहीं आ सकता।

11
00:01:02,680 --> 00:01:04,400
‎मैंने गड़बड़ की थी, पता है,

12
00:01:04,480 --> 00:01:08,960
‎और मुझे बहादुर बनकर
‎अपनी करनी की ज़िम्मेदारी लेनी होगी।

13
00:01:12,280 --> 00:01:17,400
‎एडुआर्डो ट्रिनिडैड को गोली न चलाने के बावजूद भी

14
00:01:17,480 --> 00:01:21,960
‎हत्या का दोषी ठहराया गया

15
00:01:31,040 --> 00:01:34,200
‎मुझे पहले ही जेल में दस साल हो चुके हैं।

16
00:01:37,280 --> 00:01:39,280
‎यह ग़लत है। बहुत गड़बड़ है।

17
00:01:45,720 --> 00:01:49,080
‎ट्रिनिडैड को कम से कम
‎40 साल के कारावास की सज़ा सुनाई गई

18
00:01:49,160 --> 00:01:51,200
‎गोली चलाने वाले से दुगनी सज़ा

19
00:01:52,520 --> 00:01:54,480
‎मैं ख़ुद इसमें पीड़ित था।

20
00:01:56,200 --> 00:01:58,240
‎और मैं इसका कुछ नहीं कर सकता।

21
00:01:58,320 --> 00:02:00,800
‎मैं अपना बचाव नहीं कर सका।
‎मैं कुछ नहीं कह सका।

22
00:02:04,200 --> 00:02:09,800
‎यह कैदी संख्या 10बी1436 और 10बी1437
‎की कहानी है

23
00:02:13,480 --> 00:02:14,960
‎NETFLIX सीरीज़

24
00:02:27,560 --> 00:02:32,120
‎अच्छा या बुरा नतीजा

25
00:02:35,720 --> 00:02:38,920
‎सिराक्यूज़, न्यूयॉर्क

26
00:02:45,720 --> 00:02:47,160
‎टैक्सी चालक को सिर में गोली मारी

27
00:02:47,240 --> 00:02:49,880
‎सिराक्यूज़ पुलिस का मानना है
‎कि दुर्घटना से पहले चालक को चोट लगी थी

28
00:02:51,480 --> 00:02:55,640
‎जहाँ तक तफ़तीश की बात है, हम इसे झुंड कहते हैं।

29
00:02:57,920 --> 00:03:01,240
‎हमारे पास तीन मुलज़िम थे जिनकी कहानियाँ

30
00:03:01,320 --> 00:03:03,480
‎लगातार बदल रही थीं।

31
00:03:03,560 --> 00:03:07,680
‎तीनों ने शुरुआत में इस घटना की
‎किसी भी तरह की जानकारी न होने का,

32
00:03:07,760 --> 00:03:10,000
‎टैक्सी में जाने की
‎कोई जानकारी न होने का दावा किया था।

33
00:03:10,080 --> 00:03:13,680
‎हमारे पास तीन बंदे थे
‎जो सच बताना ही नहीं चाहते थे।

34
00:03:17,000 --> 00:03:20,400
‎टिमथी गॉर्डन की हत्या के समय उसकी टैक्सी में

35
00:03:20,480 --> 00:03:24,360
‎फ़िलिप्स, ट्रिनिडैड और डेहेसूज़ तीनों सवार थे।

36
00:03:26,440 --> 00:03:29,680
‎सलीवन सुधार सुविधा
‎फ़ॉल्सबर्ग, न्यूयॉर्क

37
00:03:48,200 --> 00:03:49,520
‎मेरा नाम चकी फ़िलिप्स है

38
00:03:49,600 --> 00:03:53,000
‎और मुझे दूसरी डिग्री की हत्या के लिए
‎20 साल के कारावास की सज़ा हुई है।

39
00:03:58,800 --> 00:04:01,680
‎मैं सिराक्यूज़, न्यूयॉर्क में पैदा हुआ था।

40
00:04:07,160 --> 00:04:08,440
‎मैं स्पोर्ट्स खेलते हुए बड़ा हुआ।

41
00:04:09,000 --> 00:04:10,920
‎मैं स्कूल में बहुत उत्साह से खेलता था।

42
00:04:11,480 --> 00:04:15,480
‎मैं जिस भी खेल में खेलता,
‎मैं हमेशा टीम का कप्तान होता था।

43
00:04:15,560 --> 00:04:18,120
‎"एनएफ़एल" या "एमएलबी" में जाना मेरा सपना था।

44
00:04:19,000 --> 00:04:23,640
‎और वह मेरा सपना था,
‎एक दिन पेशेवर खिलाड़ी बनना।

45
00:04:28,760 --> 00:04:31,960
‎हाई स्कूल से मैं मुसीबतों में पड़ना शुरू हो गया।

46
00:04:39,280 --> 00:04:41,600
‎कॉलेज के पहले साल में,

47
00:04:41,680 --> 00:04:44,280
‎मैंने ग़लत लड़कों के साथ उठना-बैठना शुरू कर दिया।

48
00:04:44,360 --> 00:04:46,480
‎स्कूल के बाद, मैं सड़कों पर आवारागर्दी करता था।

49
00:04:46,560 --> 00:04:50,800
‎पता है, लड़कियों के पीछे जाना।
‎कुछ समय के लिए मैं ड्रग्स बेच रहा था,

50
00:04:50,880 --> 00:04:52,400
‎एक समय ऐसा था।

51
00:04:52,480 --> 00:04:54,200
‎किशोरों वाली हरक़तें, पता है?

52
00:04:56,640 --> 00:04:58,480
‎मैं एडुआर्डो से…

53
00:05:00,200 --> 00:05:02,280
‎शायद 2007 में मिला था।

54
00:05:02,360 --> 00:05:05,600
‎वह मेरी बहन को डेट कर रहा था।
‎उसी से हम दोस्त बने।

55
00:05:13,040 --> 00:05:13,880
‎ठीक है।

56
00:05:15,520 --> 00:05:17,160
‎मेरे नाम एडुआर्डो ट्रिनिडैड है

57
00:05:17,240 --> 00:05:20,280
‎और मुझे हत्या के लिए 40 साल से
‎आजीवन कारावास तक की सज़ा सुनाई गई।

58
00:05:24,200 --> 00:05:27,840
‎मैं पुएर्टो रीको में पैदा हुआ था
‎और वहीं मेरी परवरिश हुई।

59
00:05:31,160 --> 00:05:35,120
‎मेरी माँ गुज़र गई थीं इसलिए मैं पालक घर में बड़ा हुआ।

60
00:05:35,640 --> 00:05:37,760
‎मेरे पिता कभी मेरे साथ नहीं थे।

61
00:05:39,920 --> 00:05:42,440
‎मैं बहुत शांत था।

62
00:05:44,440 --> 00:05:45,280
‎हमेशा सहमा हुआ।

63
00:05:47,400 --> 00:05:48,240
‎लेकिन…

64
00:05:49,080 --> 00:05:53,200
‎मतलब, मैं बुरा इंसान बिल्कुल नहीं था।

65
00:05:56,840 --> 00:06:00,400
‎वेस्ट साइड किराना

66
00:06:01,000 --> 00:06:05,040
‎15 साल की उम्र में, ट्रिनिडैड
‎यूटिका, न्यूयॉर्क में रहने चला गया

67
00:06:10,360 --> 00:06:13,040
‎मैं एक बेहतर ज़िंदगी के लिए अमेरिका आया था।

68
00:06:13,120 --> 00:06:15,080
‎पुएर्टो रीको
‎भगवान आपसे प्रेम करते हैं

69
00:06:15,160 --> 00:06:18,320
‎मैं निर्माण में काम करता था, मैकेनिक था।

70
00:06:18,400 --> 00:06:20,800
‎मुझे नलसाज़ का काम आता है, बिजली का काम आता है।

71
00:06:21,360 --> 00:06:24,000
‎लोग मुझे छोटा मैकगाइवर बुलाते थे।

72
00:06:24,080 --> 00:06:26,120
‎मैं थोड़ी-थोड़ी हर चीज़ कर लेता था।

73
00:06:34,840 --> 00:06:37,640
‎हत्या की रात को,

74
00:06:37,720 --> 00:06:42,040
‎ट्रिनिडैड की पूर्व-प्रेमिका
‎सिराक्यूज़ में जन्म देने वाली थी

75
00:06:43,320 --> 00:06:48,080
‎उस रात मेरा मुख्य उद्देश्य था
‎मेरे पैदा हुए बेटे से मिलना।

76
00:06:49,560 --> 00:06:51,920
‎मैं सिराक्यूज़ लगभग,

77
00:06:52,000 --> 00:06:56,320
‎मैं कहूँगा 11:00 बजे वहाँ पहुँच गया था,
‎लगभग आधी रात को।

78
00:06:57,120 --> 00:07:01,120
‎अस्पताल में मिलने का समय ख़त्म हो चुका था।
‎मैं वहाँ नही जा सका।

79
00:07:02,080 --> 00:07:05,600
‎तो, मैं चकी के साथ पार्टी में चला गया।

80
00:07:06,200 --> 00:07:08,720
‎और इसी तरह मैं दूसरे बंदे

81
00:07:08,800 --> 00:07:10,800
‎डेहेसूज़ से मिला।

82
00:07:13,840 --> 00:07:17,840
‎डेहेसूज़ ने इस डॉक्यूमेंट्री में भाग लेने में मना कर दिया

83
00:07:21,600 --> 00:07:25,920
‎मेरे ख़्याल से उस पार्टी में 10 से 12 लोग थे।
‎उससे ज़्यादा नहीं।

84
00:07:28,480 --> 00:07:31,840
‎मेरी तरफ़ से,
‎मैं मज़े करना चाहता था क्योंकि मैं ख़ुश था।

85
00:07:31,920 --> 00:07:34,320
‎मेरा बेटा पैदा होने वाला था

86
00:07:35,040 --> 00:07:36,920
‎और मैं उसी का जश्न मनाना चाहता था।

87
00:07:37,480 --> 00:07:40,440
‎हमने काफ़ी पी ली थी,
‎अलग-अलग तरह की शराबों को मिलाकर पिया,

88
00:07:40,960 --> 00:07:44,600
‎बीयर, अलग-अलग तरह की नशे की गोलियाँ,

89
00:07:44,680 --> 00:07:48,160
‎एक्सटेसी, ज़ैनैक्स। चरस भी थी।

90
00:07:48,240 --> 00:07:50,240
‎हम काफ़ी ज़्यादा नशे में थे।

91
00:07:53,760 --> 00:07:55,440
‎एक बंदे के पास बंदूक थी।

92
00:07:56,080 --> 00:07:56,920
‎पता है।

93
00:07:57,720 --> 00:08:02,480
‎उसे पार्टी में घुमाया जा रहा था।
‎पार्टी में आए बंदे बंदूक को पकड़ना चाहते थे।

94
00:08:02,560 --> 00:08:04,520
‎हर कोई उसे देखना और छूना चाहता था।

95
00:08:07,320 --> 00:08:10,280
‎वह बंदूक… कौन लाया, मुझे नहीं पता।

96
00:08:12,280 --> 00:08:13,440
‎मैंने बूंदूक को छुआ था, हाँ।

97
00:08:14,480 --> 00:08:15,560
‎मैं बाहर गया,

98
00:08:15,640 --> 00:08:18,720
‎मैंने चलाने की कोशिश की, लेकिन वह चली नहीं।

99
00:08:20,800 --> 00:08:22,920
‎उसके बाद, मुझे नहीं पता कि किसके पास थी।

100
00:08:25,480 --> 00:08:29,480
‎फ़्लैट के मालिक को गुस्सा आ गया
‎और उसने सबको निकालना शुरू कर दिया।

101
00:08:39,520 --> 00:08:42,760
‎रात के तीन बजे, ट्रिनिडैड, फ़िलिप्स और डेहेसूज़ ने

102
00:08:42,840 --> 00:08:45,080
‎फ़िलिप्स के घर ले जाने के लिए एक टैक्सी बुलाई

103
00:08:48,680 --> 00:08:51,160
‎मैं पैसेंजर सीट के पीछे बैठा था।

104
00:08:51,240 --> 00:08:55,280
‎डेहेसूज़ बीच में था और चकी फ़िलिप्स चालक के पीछे था।

105
00:08:58,200 --> 00:08:59,640
‎कोई बात नहीं कर रहा था।

106
00:09:00,320 --> 00:09:03,360
‎केवल मैं ही बात कर रहा था। मैं फ़ोन पर था,

107
00:09:03,440 --> 00:09:06,720
‎अस्पताल में अपने बच्चे की माँ से बात कर रहा था।

108
00:09:13,920 --> 00:09:17,840
‎जब हम शहर पहुँचे तो किसी ने कहा,
‎"दाएँ मुड़ जाओ, यहीं से।"

109
00:09:17,920 --> 00:09:19,440
‎तो हम मुख्य सड़क से मुड़ गए।

110
00:09:23,120 --> 00:09:24,720
‎मैंने ध्यान दिया कि वह मेरी गली नहीं थी।

111
00:09:25,280 --> 00:09:29,160
‎तब मैंने कहा,
‎"हमें भागना चाहिए, क्योंकि यह मेरी गली नहीं है।"

112
00:09:29,240 --> 00:09:33,200
‎पता है, ऐसा होना था
‎कि टैक्सी का भाड़ा दिए बिना बस भाग जाओ।

113
00:09:33,280 --> 00:09:35,880
‎पता है, जवान बच्चों की बेवकूफ़ी भरी हरक़तें।

114
00:09:39,400 --> 00:09:42,080
‎मैंने बस यह सुना कि गाड़ी धीमी हो गई थी।

115
00:09:44,320 --> 00:09:46,880
‎मुझे नहीं पता था
‎कि जब हम वहाँ से निकले थे तो बंदूक गाड़ी में थी।

116
00:09:51,040 --> 00:09:55,320
‎मैंने देखा कि डैनी ने बंदूक ली और चालक पर तान दी।

117
00:09:55,920 --> 00:09:57,720
‎मुझे लगा कि शायद वह इसे लूटने वाला है।

118
00:09:58,960 --> 00:10:00,920
‎चालक ने उससे बंदूक छीन ली

119
00:10:01,000 --> 00:10:02,360
‎और हाथापाई हुई।

120
00:10:02,440 --> 00:10:05,480
‎तो, मुझे नहीं पता क्यों, बंदूक मैंने पकड़ ली

121
00:10:05,560 --> 00:10:07,120
‎और उससे झटके से खींच ली।

122
00:10:07,800 --> 00:10:10,800
‎और… मैंने उसे गोली मार दी।

123
00:10:20,800 --> 00:10:25,600
‎टिमथी गॉर्डन को सिर पर गोली लगी

124
00:10:27,480 --> 00:10:29,960
‎जब मैंने गोली चलने की आवाज़ सुनी,
‎तब मैं दरवाज़ा खोल रहा था।

125
00:10:30,760 --> 00:10:31,960
‎मैं गाड़ी से निकलकर भागा

126
00:10:32,440 --> 00:10:34,320
‎और कुछ घरों के बीच भाग गया।

127
00:10:36,000 --> 00:10:39,160
‎मैं वापस देखने आया कि बंदे कहाँ थे

128
00:10:39,240 --> 00:10:43,160
‎और मुझे टैक्सी चालक दिखाई नहीं दिया।

129
00:10:43,240 --> 00:10:45,000
‎गाड़ी वहाँ अब नहीं थी।

130
00:10:45,480 --> 00:10:49,680
‎तो, मुझे लगा कि सब ठीक था
‎और मैं घर वापस चला गया।

131
00:10:49,760 --> 00:10:53,480
‎मैं चढ़ाई चढ़कर गया,
‎घर तक और वे लोग वहाँ पहले से थे।

132
00:10:58,480 --> 00:11:00,840
‎सुबह में, पुलिस ने आकर हमें गिरफ़्तार किया।

133
00:11:02,120 --> 00:11:04,960
‎हम सबको गिरफ़्तार कर लिया गया
‎और जेल ले जाया गया।

134
00:11:08,920 --> 00:11:11,400
‎न्यूयॉर्क की सरकार, फ़िलिप्स और ट्रिनिडैड

135
00:11:11,480 --> 00:11:15,440
‎दोनों द्वारा दिया गया घटनाओं का लेखा-जोखा
‎स्वीकार नहीं करती है

136
00:11:24,320 --> 00:11:26,480
‎सिराक्यूज़, न्यूयॉर्क

137
00:11:26,560 --> 00:11:29,040
‎यहाँ रुकना मना है
‎यहाँ कहीं भी रुकना मना है

138
00:11:34,800 --> 00:11:36,120
‎मेरा नाम टेड कीफ़र है।

139
00:11:37,840 --> 00:11:42,040
‎टिमथी गॉर्डन की हत्या में
‎शामिल जासूसों में से मैं एक था।

140
00:11:47,560 --> 00:11:51,320
‎मेरा मानना है कि यह भाड़ा न देने से शुरू हुआ,

141
00:11:52,120 --> 00:11:53,240
‎फिर लूट,

142
00:11:53,920 --> 00:11:55,360
‎आख़िकार हत्या पर ख़त्म हुआ।

143
00:11:57,680 --> 00:11:58,960
‎अपनी चोटों के बावजूद,

144
00:11:59,040 --> 00:12:03,920
‎टिमथी गॉर्डन गोली चलने वाली जगह से
‎गाड़ी लेकर निकलने में सक्षम रहा

145
00:12:05,360 --> 00:12:06,560
‎गोली लगने के बाद,

146
00:12:07,600 --> 00:12:09,560
‎श्री गॉर्डन ने

147
00:12:09,640 --> 00:12:11,640
‎लगभग एक मील तक गाड़ी चलाई।

148
00:12:11,720 --> 00:12:15,400
‎और मेरा मानना है कि पास से लगी

149
00:12:15,880 --> 00:12:17,600
‎सिर पर गहरी चोट के कारण

150
00:12:18,760 --> 00:12:20,560
‎उन्हें बहुत बड़ा धक्का लगा था।

151
00:12:21,560 --> 00:12:25,760
‎वह जहाँ जाकर पहुँचे, आख़िरकार,
‎हमारे शामिल होने की शुरुआत वहाँ से हुई।

152
00:12:25,840 --> 00:12:28,200
‎उनकी गाड़ी की दर्घटना का स्थल।

153
00:12:33,400 --> 00:12:35,720
‎समिट एवेन्यू

154
00:12:35,800 --> 00:12:39,920
‎श्री गॉर्डन इस दिशा में आ रहे थे, हमारी तरफ़।

155
00:12:40,000 --> 00:12:44,080
‎जब वह चौराहे पर पहुँचे,
‎वह सिगनल पर रुक नहीं पाए,

156
00:12:44,160 --> 00:12:45,800
‎न ही दाएँ या बाएँ मुड़ पाए।

157
00:12:46,360 --> 00:12:51,120
‎बहरहाल, तेज़ रफ़्तार में वह इस गली से सीधे

158
00:12:51,800 --> 00:12:53,760
‎इस वाहनमार्ग में घुस गए,

159
00:12:53,840 --> 00:12:55,760
‎एक खड़ी गाड़ी से टकरा गए।

160
00:12:57,600 --> 00:12:59,720
‎वह बहुत ही भयानक टक्कर थी।

161
00:13:01,840 --> 00:13:04,640
‎और वह एक बेहूदा अपराध का नतीजा था।

162
00:13:08,720 --> 00:13:12,560
‎येलो टैक्सी

163
00:13:15,000 --> 00:13:16,440
‎न्यूयॉर्क

164
00:13:19,000 --> 00:13:23,280
‎अगले दिन टिमथी गॉर्डन की अस्पताल में मौत हो गई

165
00:13:23,360 --> 00:13:26,800
‎वह 29 साल का था

166
00:13:29,880 --> 00:13:32,120
‎टिम्मी गॉर्डन
‎केवल जीविका कमाने की कोशिश कर रहा था।

167
00:13:32,880 --> 00:13:36,760
‎उस दिन का टैक्सी का भाड़ा
‎20 डॉलर से ज़्यादा नहीं हो सकता था।

168
00:13:37,280 --> 00:13:40,880
‎मुझे लगता है
‎कि यहाँ इसके एकदम बेतुके होने की भावना है।

169
00:13:40,960 --> 00:13:44,480
‎यह तथ्य कि
‎एक कड़कड़ाती सर्दी की रात पर घर जाने के लिए,

170
00:13:44,560 --> 00:13:46,720
‎इस आदमी को क़ीमत चुकानी पड़ी
‎जो काम कर रहा था,

171
00:13:46,800 --> 00:13:48,880
‎बाक़ी लोगों की तरह सो नहीं रहा था,

172
00:13:48,960 --> 00:13:50,240
‎उसकी जान की क़ीमत चुकानी पड़ी…

173
00:13:50,720 --> 00:13:52,560
‎मात्र 20 डॉलर के लिए।

174
00:13:56,000 --> 00:13:57,800
‎इससे कई भावनाएँ उमड़ कर आती हैं।

175
00:14:22,120 --> 00:14:25,560
‎तफ़तीश करने वाले अफ़सरों ने गॉर्डन की टैक्सी कंपनी से

176
00:14:25,640 --> 00:14:26,920
‎उसकी आख़िरी सवारी की जानकारी ली

177
00:14:27,000 --> 00:14:31,080
‎पुस्तकालय

178
00:14:31,680 --> 00:14:34,880
‎फ़िलिप्स, ट्रिनिडैड और डेहेसूज़ की पहचान की गई

179
00:14:34,960 --> 00:14:38,440
‎और उन्हें पूछताछ के लिए गिरफ़्तार किया गया

180
00:14:47,920 --> 00:14:51,520
‎जब मैंने पहली बार इन मुलज़िमों को देखा, तीनों को,

181
00:14:52,040 --> 00:14:54,880
‎मैंने सोचा, ये तो छोटे लड़के हैं।

182
00:14:54,960 --> 00:14:56,680
‎ज़्यादा से ज़्यादा जवान लड़के, बस।

183
00:14:57,760 --> 00:14:59,960
‎मुझे यक़ीन नहीं हो रहा था कि वे कितने छोटे थे।

184
00:15:03,440 --> 00:15:07,040
‎पुलिस ने फ़िलिप्स के घर की तलाशी ली

185
00:15:07,120 --> 00:15:10,280
‎जहाँ की दीवारें
‎गैंग संबंधित चित्रकारी से भरी पड़ी थीं

186
00:15:14,880 --> 00:15:19,360
‎खाद्य श्रृंखला
‎एलके - राजा चकी

187
00:15:19,440 --> 00:15:23,360
‎एलके

188
00:15:26,320 --> 00:15:30,000
‎हमारी गिरोह हिंसा टास्क फोर्स
‎श्री ट्रिनिडैड को जानती थी।

189
00:15:30,480 --> 00:15:31,960
‎उनके पास उसकी फ़ाइल थी।

190
00:15:32,560 --> 00:15:35,200
‎वह उसे उसके उपनाम से जानते थे: बा ला।

191
00:15:36,720 --> 00:15:40,080
‎ट्रिनिडैड ने कहा कि चकी फ़िलिप्स और वह ख़ुद

192
00:15:40,160 --> 00:15:43,200
‎"लैटिन किन्ग्स" गली गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।

193
00:15:47,280 --> 00:15:49,480
‎तलाशी के दौरान, अफ़सरों ने

194
00:15:49,560 --> 00:15:52,360
‎फ़िलिप्स के कपड़ों से हत्या का हथियार बरामद किया

195
00:16:02,560 --> 00:16:07,160
‎डेहेसूज़ ने पुलिस को बताया
‎कि ट्रिनिडैड ने फ़िलिप्स को बंदूक दी थी,

196
00:16:07,240 --> 00:16:11,800
‎जिसने फिर टिमथी गॉर्डन को गाली मारी थी

197
00:16:12,720 --> 00:16:17,240
‎फ़िलिप्स और ट्रिनिडैड ने डेहेसूज़ को दोषी बताया

198
00:16:19,080 --> 00:16:23,720
‎एडुआर्डो ट्रिनिडैड ने सारा दोष
‎डैनी डेहेसूज़ पर डाल दिया था।

199
00:16:24,240 --> 00:16:26,400
‎चकी फ़िलिप्स, उसने भी वही किया था।

200
00:16:26,920 --> 00:16:27,960
‎तो हमारे पास दो लोग थे

201
00:16:28,040 --> 00:16:30,760
‎जो सारा दोष डैनी डेहेसूज़ पर डाल रहे थे।

202
00:16:33,640 --> 00:16:35,840
‎इस मामले की तफ़तीश के दौरान
‎सबसे चौंकाने वाली बात यह थी

203
00:16:35,920 --> 00:16:38,480
‎कि ये तीन कथित दोस्त,

204
00:16:38,560 --> 00:16:42,160
‎इनमें से दो दोस्त तीसरे के सिर
‎सारा दोष मढ़ने को तैयार थे,

205
00:16:42,240 --> 00:16:43,840
‎ऐसी चीज़ के लिए जो उसने की ही नहीं थी।

206
00:16:44,400 --> 00:16:48,760
‎पुलिस वाला हो या न हो, यह बहुत नीच हरक़त है।

207
00:16:49,840 --> 00:16:52,440
‎किसी और की ज़िंदगी बर्बाद करने को तैयार रहना।

208
00:16:54,520 --> 00:16:58,480
‎गोली मारने में शामिल होने को नकारने के बावजूद,

209
00:16:58,560 --> 00:17:02,440
‎ट्रिनिडैड ने टिमथी गॉर्डन को
‎लूटने की कोशिश की बात स्वीकार की

210
00:17:04,000 --> 00:17:07,160
‎ट्रिनिडैड के मुताबिक,
‎वह केवल भाड़ा नहीं देने वाला था,

211
00:17:07,760 --> 00:17:10,720
‎लेकिन किसी समय पर भाड़ा न देने के दौरान,

212
00:17:11,240 --> 00:17:13,080
‎चकी ने उसे

213
00:17:13,840 --> 00:17:15,440
‎अपराधस्थल पर वापस आने को कहा।

214
00:17:15,520 --> 00:17:18,480
‎वह भागता रह सकता था।
‎वह टैक्सी से निकला और चला गया।

215
00:17:18,560 --> 00:17:20,320
‎वह भागता रह सकता था। उसने ऐसा नहीं किया।

216
00:17:20,400 --> 00:17:24,080
‎वह पलटा, वापस टैक्सी पर गया और उसके मुताबिक,

217
00:17:24,160 --> 00:17:28,040
‎वह तुरंत चालक की जेबों की तलाशी लेने वाला था।

218
00:17:28,120 --> 00:17:32,680
‎हालाँकि, चालक पर बहुत ज़्यादा ख़ून था
‎और अपराध स्थल पर भी।

219
00:17:35,640 --> 00:17:42,160
‎तो ट्रिनिडैड का कोई भी दावा
‎कि वह निष्क्रिय देखनेवाला था,

220
00:17:42,240 --> 00:17:45,560
‎उसके ख़ुद के बयान के हिसाब से, वह नहीं था।

221
00:17:50,320 --> 00:17:54,440
‎फ़ॉरेन्सिक विश्लेषण से बाद में पता चला
‎कि ट्रिनिडैड के कपड़ों पर

222
00:17:54,520 --> 00:17:56,360
‎टिमथी गॉर्डन का ख़ून था

223
00:17:56,440 --> 00:17:59,880
‎प्रयोगशाला विश्लेषण की रिपोर्ट
‎फ़ॉरेंसिक जीव विज्ञान/डीएनए अनुभाग

224
00:17:59,960 --> 00:18:00,960
‎चमड़े का कोट

225
00:18:01,040 --> 00:18:03,680
‎कोट की दाईं जेब पर लगे दाग के स्वैबिंग से प्राप्त

226
00:18:03,760 --> 00:18:06,240
‎डीएनए प्रोफाइल का स्रोत टिमथी गॉर्डन है

227
00:18:14,760 --> 00:18:17,080
‎पुलिस तफ़तीश के बाद,

228
00:18:17,160 --> 00:18:21,640
‎चकी फ़िलिप्स पर
‎टिमथी गॉर्डन की हत्या का आरोप लगाया गया

229
00:18:27,680 --> 00:18:31,440
‎एडुआर्डों ट्रिनिडैड पर
‎फ़ेलनी हत्या का आरोप लगाया गया

230
00:18:39,400 --> 00:18:43,760
‎फ़ेलनी हत्या, इसका बढ़िया उदाहरण होगा बैंक डकैती।

231
00:18:44,480 --> 00:18:47,960
‎मान लीजिए कि कई व्यक्ति बैंक लूटना तय करते हैं।

232
00:18:48,680 --> 00:18:52,680
‎एक व्यक्ति नज़र रखने के लिए बाहर रहता है।

233
00:18:52,760 --> 00:18:54,080
‎कैरी बस्की
‎जिला अटर्नी

234
00:18:54,160 --> 00:18:55,880
‎बाकी के व्यक्ति अंदर चले जाते हैं।

235
00:18:56,440 --> 00:19:00,440
‎बंदूक चल जाती है
‎और एक मासूम सुरक्षा गार्ड की हत्या हो जाती है।

236
00:19:01,040 --> 00:19:03,880
‎तीनों शख़्स इसके ज़िम्मेदार हो सकते हैं

237
00:19:03,960 --> 00:19:06,960
‎क्योंकि उनका बैंक को लूटने का साझा इरादा था।

238
00:19:07,040 --> 00:19:11,200
‎तो, एक अपराध के दौरान किसी की हत्या के लिए

239
00:19:11,280 --> 00:19:14,000
‎सभी भागीदारों को
‎ज़िम्मेदार ठहराने का यह तरीका है।

240
00:19:16,600 --> 00:19:20,120
‎मेरा नाम कैरी बस्की है।
‎मैं सहायक जिला अटर्नियों में से एक थी

241
00:19:20,200 --> 00:19:24,920
‎जिन्हें न्यूयॉर्क राज्य बनाम

242
00:19:25,000 --> 00:19:28,480
‎चकी फ़िलिप्स, डैनी डेहेसूज़ और एडुआर्डो ट्रिनिडैड
‎का मुक़दमा सौंपा गया था।

243
00:19:30,680 --> 00:19:33,000
‎अपराध स्वीकार करने के बदले में न्यूयॉर्क राज्य ने

244
00:19:33,080 --> 00:19:37,080
‎फ़िलिप्स और ट्रिनिडैड दोनों को
‎अपराध दंड सौदे की पेशकश की थी

245
00:19:38,160 --> 00:19:41,120
‎अपराध दंड सौदों से मुक़दमे सुलझ जाते हैं।

246
00:19:41,800 --> 00:19:43,880
‎अभियोजन के दृष्टिकोण से,

247
00:19:43,960 --> 00:19:48,480
‎उन्हें अपने पीड़ित को,
‎पीड़ित के परिवार को, उनके गवाहों को

248
00:19:48,560 --> 00:19:50,400
‎हर मुक़दमे में नहीं बुलाना पड़ता,

249
00:19:50,880 --> 00:19:53,040
‎और वे संसाधन बचा सकते हैं।

250
00:19:53,120 --> 00:19:54,160
‎कैरी एल. बस्की एस्क्वाइर

251
00:19:54,240 --> 00:19:57,320
‎उस अपराध स्वीकार करने के बदले में,

252
00:19:57,400 --> 00:20:03,960
‎सरकार हमेशा सज़ा कम कर देती है
‎या आरोप कम कर देती है।

253
00:20:06,320 --> 00:20:10,680
‎फ़िलिप्स ने अपने मुक़दमे की निर्धारित ताऱीख से
‎कई दिन पहले अपराध दंड सौदे पर बातचीत कर ली थी

254
00:20:13,080 --> 00:20:15,440
‎चकी फ़िलिप्स ने माफ़ी माँगी थी।

255
00:20:15,520 --> 00:20:20,400
‎उसने इस भयानक कृत्य के लिए
‎एक हद तक पछतावा और खेद दिखाया था।

256
00:20:21,480 --> 00:20:24,960
‎और वह, मेरे ख़्याल से, उसके 20 साल
‎से आजीवन कारावास तक की सज़ा में नज़र आता है।

257
00:20:30,600 --> 00:20:34,200
‎वस्तु 7
‎चमड़े का कोट

258
00:20:34,800 --> 00:20:37,000
‎उसके खिलाफ़ सबूत होने के बावजूद,

259
00:20:37,080 --> 00:20:39,520
‎ट्रिनिडैड ने अपराध दंड सौदा करने से मना कर दिया

260
00:20:40,800 --> 00:20:45,920
‎मैं सच में हैरान थी
‎कि एडुआर्डो कोई सौदा नहीं करना चाहता था।

261
00:20:46,000 --> 00:20:48,680
‎शायद उसे वह नहीं चाहिए था
‎जिसकी हम पेशकश कर रहे थे,

262
00:20:48,760 --> 00:20:52,120
‎लेकिन वह सज़ा कम करवाने के लिए नहीं आया।

263
00:20:52,200 --> 00:20:56,880
‎मुक़दमे की सुबह तक, मुझे याद है
‎कि मैं जूरी चुनाव में यह सोच कर जा रही थी

264
00:20:56,960 --> 00:21:00,920
‎कि शायद वह अपराध स्वीकार कर लेगा
‎क्योंकि पीड़ित का ख़ून उसके कोट पर है

265
00:21:01,000 --> 00:21:03,480
‎और उसने कहा था
‎कि उसने पीड़ित की जेबों की तलाशी ली थी।

266
00:21:03,560 --> 00:21:07,400
‎जूरी द्वारा दोषसिद्धि के बाद क्या हो सकता है,

267
00:21:07,480 --> 00:21:11,120
‎इसके संभावित प्रभावों के बारे में
‎उसे स्पष्ट रूप से सूचित किया गया था।

268
00:21:12,600 --> 00:21:16,600
‎उसने सौदा न करने का तय किया,
‎उसे खारिज करने का तय किया,

269
00:21:17,120 --> 00:21:20,080
‎और मुक़दमे में जाने का फ़ैसला लिया।
‎उसे ऐसा करने की अनुमति है।

270
00:21:20,160 --> 00:21:23,400
‎यह सरकार का बोझ है
‎कि वह अपने मामले को संदेह से परे साबित करे।

271
00:21:23,480 --> 00:21:26,320
‎हमें ऐसा करने के लिए कहा गया। और हमने किया।

272
00:21:26,400 --> 00:21:30,840
‎उसे तीनों मामलों में दोषी ठहराया गया था
‎और एक काउंटी अदालत के न्यायाधीश ने सज़ा सुनाई।

273
00:21:41,360 --> 00:21:44,360
‎मैंने अपराध दंड सौदा लेने के बजाय
‎दोषी न होने की याचिका क्यों दी?

274
00:21:45,120 --> 00:21:46,800
‎क्योंकि मैं उन्हें यह अनुमति नहीं देने वाला था

275
00:21:46,880 --> 00:21:52,160
‎कि वह ऐसे अपराध के लिए मुझसे कहलवाएँ
‎कि मैं दोषी हूँ जो मैंने किया ही नहीं था।

276
00:21:55,960 --> 00:21:58,800
‎हमने साथ में इसमें भाग नहीं लिया था, पता है?

277
00:21:59,640 --> 00:22:03,800
‎किसी ने नहीं कहा था कि मैंने बंदूक चलाई थी।

278
00:22:04,400 --> 00:22:05,400
‎किसी ने नहीं।

279
00:22:09,040 --> 00:22:13,880
‎मुझे हैरानी नहीं हुई थी
‎जब उन्होंने मुझे दोषी कहा था।

280
00:22:15,880 --> 00:22:18,520
‎पहले तो मुझे यक़ीन नहीं हुआ।

281
00:22:19,480 --> 00:22:21,960
‎मैं उस पर क़ीन नहीं करना चाहता था।

282
00:22:26,080 --> 00:22:29,760
‎धत्… मैं पहले ही
‎अपने बच्चों के साथ दस साल खो चुका हूँ।

283
00:22:29,840 --> 00:22:32,200
‎वे बड़े हो चुके हैं।

284
00:22:33,000 --> 00:22:35,000
‎वह सब मैं खो चुका हूँ।

285
00:22:38,080 --> 00:22:40,920
‎वह बहुत अजीब है, पता है?

286
00:22:50,760 --> 00:22:57,280
‎मुझे टिमथी गॉर्डन के
‎परिवार वालों और दोस्तों के लिए बहुत दुख होता है।

287
00:22:58,040 --> 00:23:03,840
‎इस रिकॉर्डिंग में कहीं पर भी

288
00:23:05,840 --> 00:23:09,080
‎उस इंसान का ज़िक्र नहीं है जिसकी जान…

289
00:23:09,600 --> 00:23:13,320
‎एक मासूम निर्दोष की जान बेरहमी से ले ली गई।

290
00:23:14,240 --> 00:23:17,480
‎उसे फ़ेलनी हत्या का सिद्धांत अच्छा नहीं लगता।

291
00:23:17,560 --> 00:23:21,000
‎उसे यह तथ्य पसंद नहीं
‎कि उसे ज़िम्मेदार ठहराया गया,

292
00:23:21,080 --> 00:23:22,920
‎तब भी जब उसने गोली नहीं चलाई थी।

293
00:23:23,000 --> 00:23:27,080
‎और वह उस क़ानून से नाराज़ है
‎जिसके तहत उस पर मुक़दमा चलाया गया था।

294
00:23:28,680 --> 00:23:30,960
‎उसने अपने ख़ुद के बच्चों का ज़िक्र किया है।

295
00:23:31,040 --> 00:23:34,680
‎टिमथी गॉर्डन के कभी कोई बच्चे नहीं होंगे,

296
00:23:34,760 --> 00:23:36,920
‎वह कभी उन्हें घर पर फ़ोन नहीं कर पाएगा।

297
00:23:37,720 --> 00:23:42,200
‎तो मेरी राय में,

298
00:23:42,280 --> 00:23:46,080
‎यह वही बा ला है जो सज़ा सुनाए जाने के दौरान

299
00:23:46,160 --> 00:23:49,840
‎जूरी के उसको दोषी ठहराने पर खड़ा हुआ था

300
00:23:51,280 --> 00:23:55,720
‎और जिसने कहा था,
‎"यह अन्याय है और मैं अंत तक लड़ूँगा।"

301
00:23:55,800 --> 00:23:56,880
‎वह वही कर रहा है।

302
00:23:58,240 --> 00:24:03,320
‎मुक़दमे में पेश किए गए सबूतों की
‎यह पूरी तरह से अवहेलना है

303
00:24:03,800 --> 00:24:08,040
‎और उस इंसान की पूरी तरह से अवहेलना है
‎जिसकी जान चली गई।

304
00:24:33,640 --> 00:24:35,840
‎मैं आज तक भी पता लगाने की कोशिश कर रहा हूँ कि…

305
00:24:37,560 --> 00:24:38,440
‎क्यों?

306
00:24:41,400 --> 00:24:43,360
‎मैं आपको जवाब तक नहीं बता सकता।

307
00:24:43,960 --> 00:24:46,040
‎मेरी दिमाग़ी स्थिति ठीक नहीं थी।

308
00:24:47,280 --> 00:24:49,680
‎इसे समझाना मुश्किल है, क्योंकि

309
00:24:49,760 --> 00:24:55,160
‎शायद वह शराब
‎और नशे की गोलियों का मिश्रण था, पता है?

310
00:24:57,280 --> 00:25:01,200
‎मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी ग़लती थी।
‎पता है, मैं इस बारे में हर दिन सोचता हूँ।

311
00:25:01,280 --> 00:25:04,440
‎केवल वही नहीं, मैंने किसी की जान ली
‎लेकिन मैंने अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर ली।

312
00:25:06,320 --> 00:25:09,160
‎वह ट्रिनिडैड की बंदूक थी। वह यूटिका से लाया था।

313
00:25:10,400 --> 00:25:13,240
‎यह जीवनशैली है, वह जीवनशैली जो वह जी रहा था।

314
00:25:13,920 --> 00:25:17,600
‎मुझे नहीं पता कि उसे वह सुरक्षा के लिए
‎चाहिए थी या उसे उसकी ज़रूरत थी,

315
00:25:17,680 --> 00:25:19,360
‎बस उसकी जीवनशैली थी।

316
00:25:22,880 --> 00:25:24,280
‎मैंने अपनी ज़िम्मेदारी ली।

317
00:25:25,360 --> 00:25:29,440
‎मैंने अपनी भूमिका निभाई। मैंने अपराध स्वीकार किया।
‎लोग अक्सर अपराध स्वीकार नहीं करते हैं।

318
00:25:31,360 --> 00:25:34,360
‎मुझे लगा कि वह करना ही होगा, पता है?

319
00:25:37,280 --> 00:25:41,240
‎मुझे इसमें शामिल लोगों के लिए
‎बुरा लगता है, पता है, जैसे मृतक…

320
00:25:43,280 --> 00:25:44,280
‎साथी मुलज़िम।

321
00:25:47,600 --> 00:25:49,920
‎ट्रिनिडैड की सज़ा सुनकर मेरे होश उड़ गए क्योंकि

322
00:25:50,000 --> 00:25:52,280
‎मुक़दमे में उसे 40 साल से
‎आजीवन कारावास तक की सज़ा मिली।

323
00:25:53,840 --> 00:25:56,120
‎इसका कोई मतलब नहीं बनता,

324
00:25:56,760 --> 00:26:01,880
‎कैसे, अगर मैंने अपराध स्वीकार किया
‎और उसने मुक़दमा लड़ा,

325
00:26:01,960 --> 00:26:04,320
‎तो उसे उसी अपराध के लिए ज़्यादा सज़ा मिली।

326
00:26:05,800 --> 00:26:11,040
‎इससे मुझे यक़ीन हो गया
‎कि मैंने अपराध स्वीकार करके सही काम किया,

327
00:26:11,120 --> 00:26:15,080
‎क्योंकि मुझे 40 साल से आजीवन कारावास तक की
‎सज़ा मिलती। इसमे ंकोई संदेह नहीं है।

328
00:26:39,720 --> 00:26:41,560
‎अश्वेत लोगों की ज़िंदगियाँ मायने रखती हैं

329
00:26:45,040 --> 00:26:47,960
‎अटर्नी क्रिस्टीन कुक ने
‎डैनी डेहेसूज़ का प्रतिनिधित्व किया,

330
00:26:48,040 --> 00:26:49,760
‎जो इस मामले में तीसरा मुलज़िम था

331
00:26:54,680 --> 00:26:57,840
‎डेहेसूज़ ने पार्टी में
‎बंदूक को छूने की बात को स्वीकार किया था

332
00:26:57,920 --> 00:27:04,600
‎अपराध दंड सौदे के चलते
‎उसे 13 साल की सज़ा सुनाई गई

333
00:27:06,480 --> 00:27:09,120
‎डैनी ने हमेशा एक ही बयान दिया है

334
00:27:10,360 --> 00:27:13,920
‎कि उसे नहीं पता था कि गोली चलने वाली थी।

335
00:27:15,480 --> 00:27:19,480
‎उसे कोई अंदाज़ा नहीं था
‎कि वे लोग उस बंदूक का इस्तेमाल करने वाले थे

336
00:27:19,560 --> 00:27:22,560
‎जिससे पार्टी में खेल रहे थे।

337
00:27:24,080 --> 00:27:29,080
‎जेल में 10 साल से ज़्यादा गुज़ारने के बाद,
‎डेहेसूज़ को 2021 में परोल दी गई थी

338
00:27:29,640 --> 00:27:34,720
‎मेरा मानना है
‎कि चकी फ़िलिप्स और एडुआर्डो ट्रिनिडैड ने जो किया

339
00:27:34,800 --> 00:27:38,160
‎उसका हर्ज़ाना डैनी डेहेसूज़ को भरना पड़ा।

340
00:27:40,800 --> 00:27:46,240
‎हालाँकि, यह तथ्य कि एडुआर्डो ट्रिनिडैड 40 साल से
‎आजीवन कारावास तक की सज़ा काट रहा है

341
00:27:47,040 --> 00:27:49,960
‎और गोली चलाने वाला 20 साल से
‎आजीवन कारावास तक की सज़ा काट रहा है,

342
00:27:50,560 --> 00:27:55,840
‎यह आपराधिक न्याय प्रणाली के
‎सबसे बड़े अन्यायों में से एक है।

343
00:27:57,680 --> 00:28:00,400
‎मैं यह नहीं कह रही कि ट्रिनिडैड बेकसूर है।

344
00:28:00,480 --> 00:28:04,800
‎मैं कह रही हूँ कि उसकी सज़ा अत्यधिक अनुपातहीन है।

345
00:28:05,960 --> 00:28:09,800
‎उसका दोषी होना
‎इस बात को प्रमाणिक नहीं ठहराता था

346
00:28:11,480 --> 00:28:13,600
‎कि उसे गोली चलाने वाले से दुगनी सज़ा मिले।

347
00:28:17,680 --> 00:28:22,840
‎मुक़दमा लड़ने के अपने अधिकार को
‎इस्तेमाल करने की सज़ा लोगों को मिल रही है।

348
00:28:24,880 --> 00:28:31,080
‎मुझ में न्याय और निष्पक्षता की गहरी जड़ें हैं,

349
00:28:31,160 --> 00:28:36,920
‎और अपराध दंड सौदा उन जड़ों के खिलाफ़ जाता है।

350
00:28:40,280 --> 00:28:44,080
‎अमेरिका में जिस पर भी
‎किसी अपराध का आरोप लगाया जाता है उसे

351
00:28:44,160 --> 00:28:47,240
‎जूरी द्वारा निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है।

352
00:28:47,320 --> 00:28:49,720
‎माननीय जेम्स सी. टोरमी तृतीय
‎आपराधिक न्यायालय

353
00:28:49,800 --> 00:28:53,200
‎और, अगर उन्हें इस तथ्य से
‎अपराध स्वीकार के लिए मजबूर किया जाता है

354
00:28:53,280 --> 00:28:57,720
‎कि यदि वे मुक़दमा लड़ते हैं और वे दोषी पाए जाते हैं,

355
00:28:57,800 --> 00:29:00,720
‎तो अपराध स्वीकार करने पर
‎उन्हें जो सज़ा मिलने वाली थी,

356
00:29:00,800 --> 00:29:03,720
‎उन्हें उससे ज़्यादा सख़्त सज़ा सुनाई जाएगी,

357
00:29:03,800 --> 00:29:06,720
‎तो यह संविधान का उल्लंघन है।

358
00:29:11,960 --> 00:29:17,400
‎मेरा मानना है कि
‎ट्रिनिडैड और चकी फ़िलिप्स के लिए बराबर की सज़ा

359
00:29:17,920 --> 00:29:20,240
‎उचित सज़ा होती।

360
00:29:20,840 --> 00:29:27,400
‎ज़ाहिर है,
‎अपराध दंड सौधे के चलते कुछ असमानता होगी,

361
00:29:27,480 --> 00:29:30,800
‎लेकिन… दुगनी सज़ा?

362
00:29:31,880 --> 00:29:35,880
‎यह मामला चीख-चीख कर कह रहा है…

363
00:29:38,320 --> 00:29:41,160
‎"अन्याय… अन्यायपूर्ण परिणाम।"

364
00:29:49,520 --> 00:29:52,600
‎मैरिएटा, न्यूयॉर्क

365
00:30:06,960 --> 00:30:08,320
‎मेरा नाम बिल वॉल्श है।

366
00:30:09,160 --> 00:30:12,720
‎मैं 11 साल तक ओनोंडागा काउंटी में
‎काउंटी अदालत का न्यायाधीश था।

367
00:30:21,360 --> 00:30:24,240
‎जज वॉल्श ने
‎फ़िलिप्स के अपराध दंड सौदे को स्वीकृति दी थी

368
00:30:24,320 --> 00:30:28,040
‎उन्होंने ही ट्रिनिडैड की सुनाई की और सज़ा सुनाई थी

369
00:30:30,560 --> 00:30:35,840
‎एडुआर्डो ट्रिनिडैड के बारे में मुझे याद है
‎ कि मुकदमे के दौरान वह काफ़ी अलग था।

370
00:30:37,800 --> 00:30:41,560
‎मुझे याद नहीं
‎कि उसने अपने वक़ील के साथ कितना भाग लिया था,

371
00:30:42,120 --> 00:30:47,000
‎लेकिन मुझे इस बात का अच्छे से एहसास था कि वह
‎वही है जिसे आयरिश लोग एक निर्दयी आदमी कहेंगे।

372
00:30:49,480 --> 00:30:51,800
‎मैंने मुक़दमे के दौरान जो सुना वह यह था

373
00:30:52,280 --> 00:30:56,440
‎कि वह अपराध कितना बेरहम और बेतुका था।

374
00:30:56,520 --> 00:30:58,400
‎उसके होने की कोई ज़रूरत ही नहीं थी।

375
00:30:58,480 --> 00:31:02,680
‎वे लोग पैसा लेकर भाग सकते थे।
‎लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

376
00:31:03,240 --> 00:31:04,920
‎श्री गॉर्डन ने उन्हें गाड़ी में बिठाया,

377
00:31:06,280 --> 00:31:09,840
‎उन्हें उनके गंतव्य पर लेकर गए,
‎वह सब किया जो उन्हें करना चाहिए था

378
00:31:09,920 --> 00:31:12,400
‎और बदले में उन्हें सिर पर गोली मिली,

379
00:31:12,480 --> 00:31:13,560
‎और वह बेतुका था।

380
00:31:20,960 --> 00:31:23,480
‎अगर श्री ट्रिनिडैडै ने
‎अपराध दंड सौदा स्वीकार किया होता,

381
00:31:23,560 --> 00:31:26,720
‎तो संभव है कि उनकी सज़ा कम होती,

382
00:31:26,800 --> 00:31:30,560
‎क्योंकि अगर वह अपील करने के अपने अधिकार का
‎त्याग करते हैं, तो बात ख़त्म हो जाती है।

383
00:31:30,640 --> 00:31:33,320
‎दो साथी मुलज़िम पहले ही अपराध स्वीकार कर चुके थे

384
00:31:33,400 --> 00:31:37,520
‎और वह तीसरे होते
‎और परिवार के लिए बात वहीं ख़त्म हो जाती।

385
00:31:37,600 --> 00:31:40,880
‎उन्हें उस दर्दनाक घटना को
‎दूसरी बार नहीं जीना पड़ता।

386
00:31:40,960 --> 00:31:44,080
‎और मुझे लगता है
‎कि परिवार के लिए वह बहुत दुखदायी था।

387
00:31:44,160 --> 00:31:47,920
‎आप उनके चेहरों पर जो दर्द देख सकते थे
‎वह दिल दहला देने वाला था।

388
00:31:48,000 --> 00:31:52,680
‎और मुझे लगा कि वह उन लोगों को
‎उस दर्द से बचा सकते थे और उन्होंने नहीं बचाया।

389
00:31:53,600 --> 00:31:54,920
‎उन्हें क़ानून के तहत अनुमेय

390
00:31:55,000 --> 00:31:57,360
‎अधिकतम सज़ा के साथ
‎उचित रूप से सज़ा सुनाई गई थी।

391
00:31:59,600 --> 00:32:02,600
‎उन्हें हत्या का अपराधी साबित किए जाने पर

392
00:32:02,680 --> 00:32:04,760
‎अधिकतम सज़ा सुनाई गई थी,

393
00:32:05,680 --> 00:32:08,680
‎कम से कम 25 साल
‎और अधिकतम आजीवन कारावास की सज़ा।

394
00:32:08,760 --> 00:32:14,000
‎हथियार रखने के अपराध के आरोप के लिए
‎उन्हें 15 साल की सज़ा सुनाई गई थी।

395
00:32:14,800 --> 00:32:17,760
‎उन्हें लगातार सज़ा सुनाई जा सकती थी,
‎जो मैंने किया।

396
00:32:17,840 --> 00:32:23,840
‎तो… वह… काफ़ी लंबी सज़ा हो गई थी।

397
00:32:28,280 --> 00:32:31,480
‎मैं मुक़दमे के दौरान जो सुनता हूँ

398
00:32:31,560 --> 00:32:33,480
‎उसी के आधार पर उचित सज़ा सुनाता हूँ।

399
00:32:36,600 --> 00:32:39,920
‎अगर आप जोख़िम लेते हैं और नतीजा बुरा होता है,

400
00:32:40,000 --> 00:32:42,200
‎तो उसका भुगतान करना पड़ता है।

401
00:33:10,200 --> 00:33:14,960
‎चकी को 20 साल और मुझे
‎40 साल से आजीवन कारावास तक की सज़ा।

402
00:33:16,320 --> 00:33:17,920
‎मुझे नहीं लगता यह उचित है।

403
00:33:19,720 --> 00:33:21,480
‎मेरी ज़िंदगी बर्बाद हो गई है।

404
00:33:23,400 --> 00:33:26,960
‎मैं अपने बच्चों के साथ जी रहा होता,
‎ज़िंदगी के मज़े लेने की कोशिश करता।

405
00:33:27,040 --> 00:33:29,720
‎अपने बच्चों को वह देने की कोशिश करता
‎जो मुझे कभी नहीं मिला…

406
00:33:30,600 --> 00:33:31,680
‎माता-पिता।

407
00:33:33,400 --> 00:33:35,160
‎मैं उन्हें वह देने की कोशिश करता,

408
00:33:35,240 --> 00:33:37,160
‎उस चक्र को तोड़ने की कोशिश करता,

409
00:33:37,240 --> 00:33:40,120
‎अपनी ज़िंदगी बेहतर बनाने की कोशिश करता,

410
00:33:40,880 --> 00:33:42,000
‎हमारे परिवार की भी।

411
00:33:45,800 --> 00:33:51,400
‎मुझे पहली बार परोल 2047 में मिलेगा।

412
00:33:52,840 --> 00:33:55,360
‎मेरे ख़्याल से तब तक मैं 70 का हो जाऊँगा।

413
00:33:58,160 --> 00:34:00,280
‎पूरी ज़िंदगी बर्बाद हो चुकी होगी।

414
00:34:05,360 --> 00:34:08,720
‎उस समय, आप कुछ नहीं कर पाएँगे।
‎आप क्या कर सकते हैं?

415
00:34:26,080 --> 00:34:29,320
‎ख़ैर, उसकी बात सुनना दिलचस्प था।

416
00:34:29,400 --> 00:34:32,520
‎शायद पहली बार मैंने उसे बात करते हुए सुना है,

417
00:34:32,600 --> 00:34:33,720
‎लेकिन…

418
00:34:35,720 --> 00:34:37,600
‎मैं शायद किसी भी मुलज़िम से

419
00:34:38,240 --> 00:34:45,200
‎उसी तरह के भाषण की उम्मीद करूंगा,
‎जिसे मैंने जूरी द्वारा अपराध के लिए

420
00:34:45,280 --> 00:34:49,080
‎दोषी ठहराए जाने के बाद
‎सज़ा सुनाई थी और वह जेल में पहुँच गया।

421
00:34:49,560 --> 00:34:51,400
‎उसने अपना निर्दोष होना बरकरार रखा है

422
00:34:51,480 --> 00:34:54,160
‎और वह कोई हैरानी की बात नहीं है,

423
00:34:54,800 --> 00:34:57,400
‎लेकिन श्री ट्रिनिडैड ने
‎मुक़दमा लड़ने का चुनाव किया था,

424
00:34:57,480 --> 00:35:00,040
‎अपने साथियों की एक जूरी द्वारा
‎उन्हें दोषी पाया गया

425
00:35:00,120 --> 00:35:01,600
‎और उसके मुताबिक उन्हें सज़ा सुनाई गई।

426
00:35:01,680 --> 00:35:04,720
‎और वह जहाँ है वह उसी लायक़ है।

427
00:35:07,120 --> 00:35:09,200
‎अगर श्री ट्रिनिडैड ने
‎श्री फ़िलिप्स को बंदूक न दी होती

428
00:35:09,280 --> 00:35:12,080
‎तो गोली कभी चलती ही नहीं।

429
00:35:12,600 --> 00:35:15,520
‎उस सहायता के बिना, हत्या कभी होती ही नहीं।

430
00:35:15,600 --> 00:35:19,120
‎उनमें से किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगता।

431
00:35:19,200 --> 00:35:21,280
‎वह केवल एक चोरी का मामला होता।

432
00:35:21,360 --> 00:35:22,600
‎लेकिन उसने

433
00:35:23,800 --> 00:35:27,720
‎श्री फ़िलिप्स की एक इंसान की जान लेने में मदद की

434
00:35:28,600 --> 00:35:31,800
‎और वह भी उतना ही दोषी है
‎जितना कि गोली चलाने वाला है।

435
00:35:31,880 --> 00:35:34,640
‎मैंने उसे जो सज़ा दी उससे मुझे कोई ऐतराज़ नहीं है।

436
00:35:57,160 --> 00:35:59,280
‎अपने साक्षात्कार के चार महीने बाद,

437
00:35:59,360 --> 00:36:03,760
‎एडुआर्डो ट्रिनिडैड ने
‎केस के बारे में और सवालों के जवाब देने की अनुमति दी।

438
00:36:08,680 --> 00:36:11,160
‎मैंने अपने अधिकारों के लिए लड़ने का चुनाव किया।

439
00:36:12,440 --> 00:36:15,680
‎मुझे लगता है कि सभी को इसका अधिकार है।

440
00:36:17,320 --> 00:36:18,560
‎इस प्रणाली में खोट है।

441
00:36:19,160 --> 00:36:22,520
‎और मेरे जैसे लोगों के साथ ऐसा हमेशा करते आ रहे हैं।

442
00:36:22,600 --> 00:36:23,840
‎हमेशा। हमेशा।

443
00:36:24,480 --> 00:36:26,240
‎हमें इसी सच्चाई को जानना होगा।

444
00:36:32,400 --> 00:36:35,120
‎वह टैक्सी में वापस जाता है और उसके हिसाब से,

445
00:36:35,200 --> 00:36:39,040
‎वह चालक की जेबें तलाशने वाला था।

446
00:36:39,120 --> 00:36:44,040
‎लेकिन, चालक पर और अपराधस्थल पर बहुत ख़ून था।

447
00:36:44,120 --> 00:36:48,040
‎वह जेबें तलाशने के बारे में नहीं था।

448
00:36:48,120 --> 00:36:51,080
‎जो हुआ था उसकी मुझे सच में चिंता हो रही थी।

449
00:36:51,160 --> 00:36:52,960
‎मैं भागते हुए वापस आया।

450
00:36:53,040 --> 00:36:58,480
‎मेरा इरादा था कि अगर उसकी मदद करने के लिए
‎वहाँ कोई नहीं होगा, तो मैं उसकी मदद करूँगा।

451
00:36:58,560 --> 00:36:59,840
‎लेकिन वह जा चुका था।

452
00:36:59,920 --> 00:37:01,320
‎तो मुझे लगा सब ठीक था।

453
00:37:01,400 --> 00:37:05,240
‎मुझे लगा कि कुछ भी बुरा नहीं हुआ…

454
00:37:05,320 --> 00:37:06,960
‎जब तक कि मैंने समाचार में नहीं देखा।

455
00:37:07,880 --> 00:37:10,120
‎तब सच में मेरा दिल टूट गया।

456
00:37:14,160 --> 00:37:17,080
‎वह बंदूक ट्रिनिडैड की थी। वह यूटिका से लाया था।

457
00:37:18,160 --> 00:37:21,560
‎बस जीवनशैली है, वह जीवनशैली जो वह जी रहा था।

458
00:37:21,640 --> 00:37:25,560
‎मुझे नहीं पता कि उसे वह सुरक्षा के लिए
‎चाहिए थी या उसे उसकी ज़रूरत थी,

459
00:37:25,640 --> 00:37:27,040
‎बस उसकी जीवनशैली थी।

460
00:37:29,200 --> 00:37:32,520
‎नहीं, मैं यूटिका से आया ज़रूर था।

461
00:37:32,600 --> 00:37:35,960
‎लेकिन हथियार के साथ नहीं,
‎वह हथियार पहले से ही वहाँ पर था।

462
00:37:36,040 --> 00:37:37,880
‎उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

463
00:37:40,320 --> 00:37:45,000
‎ट्रिनिडैड की सज़ा सुनकर मेरे होश उड़ गए क्योंकि
‎उसे 40 साल से आजीवन कारावास तक की सज़ा मिली।

464
00:37:47,000 --> 00:37:49,840
‎यह बस दिखाता है कि न्याय प्रणाली अनुचित है।

465
00:37:52,680 --> 00:37:54,400
‎नहीं, वह बिल्कुल भी उचित नहीं था।

466
00:37:56,720 --> 00:38:00,200
‎मैं केवल अपने पैदा हुए बेटे से मिलने आया था।

467
00:38:00,720 --> 00:38:02,800
‎मैं अपने पैदा हुए बेटे से मिलने आया था।

468
00:38:04,400 --> 00:38:07,160
‎और नहीं मिल पाया।

469
00:38:10,240 --> 00:38:11,160
‎मतलब…

470
00:38:11,720 --> 00:38:16,560
‎मैं जानता हूँ
‎कि बहुत से लोगों को लगेगा कि मैंने झूठ बोला था

471
00:38:16,640 --> 00:38:19,960
‎या जो भी स्थिति थी, लेकिन…

472
00:38:21,400 --> 00:38:25,360
‎मैं केवल अपने बेटे के पैदा होने का जश्न मनाने,
‎उसे देखने, उसे अपनी गोद में लेने आया था।

473
00:38:25,440 --> 00:38:27,920
‎कम से कम कुछ ऐसा करने के लिए
‎जो मेरे पिता नहीं कर पाए।

474
00:38:28,640 --> 00:38:29,520
‎और…

475
00:38:30,480 --> 00:38:32,120
‎शायद मुझे…

476
00:38:32,640 --> 00:38:36,680
‎मुझे मौक़ा नहीं मिला।
‎मेरी क़िस्मत उतनी अच्छी नहीं थी।

477
00:38:40,840 --> 00:38:43,560
‎मैं पहले ही अपनी ज़िंदगी के
‎दस साल इस पर बर्बाद कर चुका हूँ।

478
00:38:48,120 --> 00:38:49,480
‎क्या यह सच में न्याय है?

479
00:39:02,160 --> 00:39:07,160
‎टिमथी गॉर्डन के परिवार ने
‎इस डॉक्यूमेंट्री में शामिल होने से मना कर दिया

480
00:39:37,120 --> 00:39:39,800
‎संवाद अनुवादक: अदिति जैन

